मंदसौर में सुबह हल्की बूंदाबांदी, बादल छाए रहेंगे:अधिक बारिश की संभावना नहीं, 20 अक्टूबर तक ठंडक बढ़ने का अनुमान

मन्दसौर जिले से मानसून लौट गया है। लेकिन आज दो सिस्टम की एक्टिविटी के चलते बादल छाए हुए हैं। अल सुबह मन्दसौर शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही जिले में सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। आज बादल छाए रहेंगे कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 20-21 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंडक मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दशहरे से पहले मानसून लौट जाएगा। ऐसे में अबकी बार दशहरे पर बारिश नहीं होगी। बता दें कि पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है।