मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज लास्ट दिन:सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम का मामला, रात 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा लिंक

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से जारी की गई सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 के ग्रुप सी और डी के जनरल नॉलेज के साथ ही साइंस, उर्दू, संस्कृत, गणित, अंग्रेजी और पंजाबी विषय के प्रश्नपत्रों की मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज लास्ट दिन है। निर्धारित शुल्क के साथ 3 नवंबर 2025 को रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा 9 से 12 सितंबर 2025 तक हुई थी। मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम अनुसार ही एंट्री करनी होगी। इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही एंट्री करनी होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकता। यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस यहां करें कॉन्टैक्ट