भक्ति भाव से मना कर्मा त्यौहार

छत्तीसगढ़ संवाददाता लखनपुर,15 सितंबर। लखनपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में प्रसिद्ध कर्मा त्यौहार मनाया गया। त्योहार की श्रृंखला में कर्मा त्यौहार का विशेष महत्व रहा है, जिले के सभी गांव कस्बा में इस त्यौहार को उल्लास के साथ मनाया गया। इसे एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष एकादशी को मनाया जाने वाले इस त्यौहार को प्रकृति पूजा से भी जोडक़र देखा जाता है। इसमें पेड़ की पूजा भक्ति भाव से उपासना महिलाएं करती हैं। कर्मा त्यौहार छत्तीसगढ़ के आदिवासी त्यौहार में एक है। इस त्यौहार में बहन भाई के लिए पूजा करती हैं, दीर्घायु की कामना करती हैं। प्राकृतिक पूजन करना आदिवासी का संस्कृति भी माना जाता है। आदिवासी में एक प्रचलित त्यौहार है। महिला पुरुष एक जुट होकर मांदर के थाप पर कतारबद्ध होकर रात भर मोहक अंदाज में श्रृंखलाबद्ध होकर नृत्य करते हैं, यही त्यौहार की खासियत है।