बड़वानी के अम्बापानी में सड़क किनारे घूमते दिखाई दिए तेंदुए:DFO बोले-जब तक किसी को नुकसान पहुंचाते तब तक नहीं करेंगे रेस्क्यू

रविवार देर रात बड़वानी वन परिक्षेत्र के ग्राम अम्बापनी के पास सड़क के नजदीक दो तेंदुए दिखाई दिए, जिनका वीडियो राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया। तेंदुए के मूवमेंट को लेकर डीएफओ वन मंडल आईएएस गड़रिया का कहना है कि उस जगह के पास सिटी फॉरेस्ट डेवलप किया गया है। जो बहुत अच्छे तरीके से डेवलप है। इस कारण यहां वन्य प्राणी रहते हैं। और तेंदुए भी वहां अपने शिकार के लिए आते हैं। तेंदुए अपने घर में हैं डीएफओ ने कहा कि तेंदुए अपने प्राकृतिक आवास में रह रहे हैं। मूवमेंट होते रहेंगे ये उनका नेचर है। उनको डिस्टर्ब करने का कोई औचित्य नहीं है। अगर तेंदुआ हमलावर होते या पशुओं को नुकसान पहुंचाते तो उनका रेस्क्यू करते हैं। तेंदुए द्वारा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जा रहा है। उनका अपना आवास है, घूमते फिरते रहते हैं।