बिना जानकारी कृषि ऋ ण लेकर ठगी, भटक रही महिला

भोपालपटनम, 20 जून। महिला किसान के साथ क़ृषि ऋ ण लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला अब इंसाफ के लिए भटक रही है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में प्रेसवार्ता कर भाजपा युवामोर्चा महामंत्री बिलाल खान ने पीडि़ता शुक्राबाई के साथ हुए अन्याय को उजागर करते हुए उनको न्याय दिलाने कि बात कही। 2023 में अपने खेतों में रात दिन मेहनत कर धान की फसल उगाई थी। कटाई के बाद उन्होंने धान बेचा था। बेचे गए धान के पैसे लेने के लिए शुक्राबाई जब बैंक पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि किसान क्रेडिट कार्ड से जो किसान ऋण उन्होंने लिया था, धान की कीमत उसी ऋण में काट ली गई है। पीडि़ता ने कहा -कभी किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण नहीं लिया है। फिर कैसे पैसे कट गए। इस मामले को लेकर उसने पता लगाया तो पता चला कि लैंप्स के कर्मचारी ने शुक्राबाई के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लेकर पैसे आहरित कर लिए हैं। इसके बाद से शुक्राबाई लगातार इस ऑफिस के चक्कर काट रही हैं। इसकी शिकायत पुलिस थाने में भी दर्ज कराई गई है। इस मामले मे बिलाल खान ने पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए आगे आए है उन्होंने कहा है कि पीडि़त कभी तहसील कार्यालय, कभी बैंक जाकर मिन्नतें कर रही हैं। यह तक कि कलेक्टर बीजापुर को आवेदन देकर फरियाद सुनाई हक़ । बीजापुर जिला महामंत्री बिलाल खान ने कहा कि इस तरह का ये सिर्फ एक ही मामला नहीं है। कई मामले और हैं जिनमें किसानों को मालूम ही नहीं है कि उनके नाम से सरकारी कर्मचारी ही लोन लेकर पैसे आहरण कर चुके हैं। इस पूरे मामले की जांच कर प्रशासन को छले गए गरीब किसानों को न्याय दिलाने की दिशा में भाजपा युवा मोर्चा काम करेगा। पीडि़ता ने बताया कि इस जालसाजी की उनको भनक नहीं लगी। जब लैम्पस में धान बेचा हुआ पैसा निकालने बैंक पहुंची तो पता चला कि उनके खाते में पैसे नहीं है। उनकी बिना जानकारी के निकाले हुए ऋण में बैंक ने पैसे काट लिए है। तब से वे फरियाद लेकर भटक रही हैं। बिलाल खान ने कहा हम न्याय दिलाकर रहेंगे भारतीय जनता पार्टी के युवामोर्चा महामंत्री बिलाल खान ने कहा कि हम इसकी जाँच कर पीडि़ता को न्याय दिलाकर रहेंगे। उन्होंने पीडि़ता के साथ हुए धोखाधड़़ी को गंभीर मसला बताया है। उन्होंने कहा है कि यह एक मामला नहीं है इसके बाद कई और मामले सामने आ सकते हंै।