पीसी ज्वेलर ग्राहकों से धोखाधड़ी का आरोप, एसोसिएशन ने की एसपी से शिकायत

छत्तीसगढ़ संवाददाता बिलासपुर, 2अप्रैल।शहर के अग्रसेन चौक स्थित पीसी ज्वेलर शोरूम विवादों में घिर गया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने शोरूम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी,ज्वेलरी वापस खरीदते समय बाजार मूल्य से कम भुगतान करने और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी जैसे आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अनुसार,खरसिया निवासी पारस पटेल ने11जून2018को इस शोरूम से5.620ग्राम (14कैरेट) सोने की अंगूठी खरीदी थी,जिसमें0.46कैरेट हीरा जड़ा था। उस समय इसकी कीमत85,799रुपये थी। हाल ही में जब उन्होंने अंगूठी बेचने की कोशिश की,तो उन्हें बाजार दर के अनुसार कीमत देने के बजाय इससे भी कम राशि का प्रस्ताव दिया गया। एसोसिएशन का कहना है कि पिछले आठ वर्षों में सोने के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अंगूठी की कीमत करीब1.17लाख रुपये होनी चाहिए थी,लेकिन शोरूम ने इसे मानने से इनकार कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने आरोप लगाया कि बड़े ब्रांडेड शोरूम ग्राहकों को आकर्षक ऑफर और भरोसे का भरोसा देकर महंगे दाम पर ज्वेलरी बेचते हैं,लेकिन जब ग्राहक उसे वापस बेचने जाते हैं तो कई शर्तों के नाम पर कीमत घटा दी जाती है। इसे उन्होंने छिपी शर्तों वाला कारोबार बताया। मामले में बिलिंग प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि बिल में सोने की प्रति ग्राम दर,हीरे की कीमत और मेकिंग चार्ज का अलग-अलग उल्लेख नहीं किया गया। केवल कुल वजन और कुल राशि दर्ज की गई,जिससे ग्राहक को वास्तविक कीमत समझने में कठिनाई होती है। एसोसिएशन ने कहा है कि इसकी शिकायत बीआईएस और उपभोक्ता फोरम में भी की जाएगी। यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में आंदोलन और जागरूकता अभियान चलाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही ग्राहकों से अपील की गई है कि ज्वेलरी खरीदते समय बिल की पूरी जानकारी जांचें और बायबैक पॉलिसी को समझकर ही निवेश करें।