प्रगति महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग ने किया विधानसभा परिसर का शैक्षणिक भ्रमण

रायपुर, 18 फरवरी। प्रगति महाविद्यालय रायपुर के बीजेएमसी (पत्रकारिता विभाग) के छात्र-छात्राओं ने 14 फरवरी 2024 को विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की। पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने उत्सुकतावश प्रश्नो के माध्यम् से विधानसभा का संचालन कैसा होता?, विधानसभा के कितने सत्र होते हैं? तथा सदन में सदस्य कैसे प्रश्न पूछते हैं एवं उनका उत्तर कैसे दिया जाता है, के अलावा प्रश्नकाल , शुन्यकाल और ध्यानाकर्षण के विषय में भी जानकारियां हासिल की। विधानसभा की कार्यवाही के अवलोकन के पश्चात् विद्यार्थियों ने सबसे पहले सेन्ट्रल हॉल का अवलोकन किया तथा उसके चारों ओर चित्रों के माध्यम से दर्शाये गए ऐतिहासिक पहलूओं को जाना। विधानसभा की लाईब्रेरी (पुस्तकालय) को जाकर देखा। पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत एवं अन्य विधायकों के साथ भेंट की।