देवास में दो घरों में चोरी के आरोपी पकड़ाए:CCTV से हुई पहचान; पुलिस ने 4 लाख 40 हजार का समान किया बरामद

देवास पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों से 4 लाख 40 हजार रुपए की चोरी का माल बरामद किया है। पहली वारदात 5 फरवरी 2025 को मुखर्जी नगर में मुन्नालाल जैन के घर हुई थी। दूसरी चोरी 15 फरवरी को सदाशिव नगर में अरुणा माधवानी के घर में हुई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। CCTV और मुखबिर की सूचना से पकड़ाए आरोपी
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने लक्ष्मण नगर निवासी 20 वर्षीय कुशाल मुकुंदे और 21 वर्षीय सुशील किटोड़िया को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया
थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राकेश बोरासी, अरुण पिपल्दे, शैलेंद्र परमार समेत पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।