गणेश उत्सव का दिखने लगा उत्साह

आयोजकों ने नागपुर से मंगवाया ढोल-ताशा छत्तीसगढ़ संवाददाता कोण्डागांव, 7 सितम्बर। श्रावण मास से लेकर कोण्डागांव में लगातार भक्तिमय माहौल नजर आ रहा है। यहां श्रावण के महीने में शिव भक्त शिवालयों में जल अर्पित करने पहुंचे थे, तो वहीं श्रावण के बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया। और अब कोण्डागांव में श्री गणेश उत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल नजर आ रहा है। बीती रात कोण्डागांव नगर के सनातन गणेश उत्सव समिति आजाद चौक शीतला पारा वार्ड के माध्यम से ढोल-ताशा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गणेश जी की प्रतिमा कोण्डागांव पहुंचने पर यह उत्सव आयोजित किया गया। जहां कोण्डागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ढोल-ताशा कार्यक्रम का लुत्फ उठाने स्वयं उपस्थित हुई थीं। वहीं भारी संख्या में नगर के लोग ढोल-ताशा कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान विधायक के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पार्षद अंकुश जैन व भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी नजर आए। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोण्डागांव में भव्य रूप से श्री गणेश उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए कोण्डागांव के शहीद वीर नारायण सिंह चौपाटी मैदान में श्री गणेश उत्सव के साथ मीना बाजार का भी आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में कोण्डागांव के सनातन गणेश उत्सव समिति आजाद चौक शीतला पारा वार्ड के माध्यम से बीती रात विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत नागपुर के ढोल ताशा दल ने श्री गणेश प्रतिमा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। गणेश प्रतिमा स्वागत के तहत कोण्डागांव के जय स्तंभ चौक से बस स्टैंड तक ढोल ताशा प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद बस स्टैंड पहुंचकर गंगा आरती प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इसी कड़ी में भव्य आतिशबाजी व विभिन्न कार्यक्रम बस स्टैंड में आयोजित किए गए।