कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना:जिले के अधिकांश हिस्से में बादलों का डेरा, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

प्रदेश में दो सिस्टम की एक्टिविटी के चलते मौसम बदला हुआ है। इसी के चलते जिले में गुरुवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आज(शुक्रवार) भी जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, 13 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। वहीं जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री इए आसपास बना हुआ है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) आने वाले दिन में डिप्रेशन में बदल जाएगा। यह सिस्टम आगे बढ़ेगा। इससे एमपी में गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से भी ऐसा मौसम बना हुआ है। दशहरे के बाद ही लौटेगा मानसून मौसम विभाग ने अगले 3 दिन यानी, 11, 12 और 13 अक्टूबर तक प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अब दशहरे के बाद ही मानसून की विदाई होगी। बता दें कि पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है। मौजूदा सिस्टम की वजह से इस बार भी कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। 20-21 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंडक मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी कमी आएगी।