पादप बोर्ड उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का सम्मान

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 5 अप्रैल। साइंस कॉलेज में आज एलुमनी कमिटी की बैठक अंजय शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कॉलेज के उन पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर महाविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। इसके लिए शीघ्र ही एक बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रस्तावित गौरव सम्मान कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी। बैठक के दौरान अंजय शुक्ला को आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें अमिताभ बनर्जी (प्राचार्य, साइंस कॉलेज), गिरीश कांत पाण्डेय (प्राचार्य, नवागढ़ कॉलेज), डॉ. एच.के.एस. गजेन्द्र (भूतपूर्व प्राचार्य, कसडोल कॉलेज), एन.बी. सिंह (प्रभारी, एलुमनी एसोसिएशन), रविन्द्र मिश्रा (महासचिव, एलुमनी एसोसिएशन), प्रोफेसर अविनाश शर्मा, राजेश मठरिया, राजेश सक्सेना , ललित मिश्रा , प्रोफेसर कविता दास, कांतिलाल जैन , कजिनूर, अजीत तिवारी, डॉ. जयंत विश्वास, डॉ. सी. साहू, मुकेश तिवारी एवं प्रोफेसर आलोक लुका। बैठक में सभी सदस्यों ने भविष्य में एलुमनी गतिविधियों को और सशक्त बनाने तथा कॉलेज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।