नशामुक्त युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की नींव-लता उसेंडी

विधायक ने युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 24 जुलाई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बड़ेकनेरा रोड स्थित ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोडक़र खेल, कौशल विकास और अन्य गतिविधियों के माध्यम से आगे बढऩे के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच, मेहनत और अध्ययन को ही अपना वास्तविक नशा बनाएं। किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहकर युवा समाज में आदर्श नागरिक की भूमिका निभाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता दें। उन्होंने बताया कि कोण्डागांव जिले में जल्द ही माय भारत केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिससे जिले के विद्यार्थियों और युवाओं को लाभ मिलेगा।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है।
इसके कारण युवा गलत दिशा में चले जाते हैं और परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर आत्मनिर्भर बनने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।
जिला युवा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशामुक्त युवा तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आ जाता है तो उससे बाहर निकलना काफी कठिन होता है, इसलिए शुरुआती उम्र में ही बच्चों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि माय भारत पोर्टल से जुड़े युवाओं को खेल गतिविधियों, व्यावसायिक प्रशिक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है, ताकि उन्हें सकारात्मक दिशा मिल सके।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा और राज्य स्तर पर चयनित युवाओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ संवाद करने का अवसर मिल सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक लता उसेंडी ने विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में लोकगीत, नृत्य, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, मूक अभिनय, चित्रकला, वक्तृत्व कला, शॉर्ट फिल्म रील, स्लोगन लेखन और कविता लेखन जैसी विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्थानीय भाषा-बोलियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
इस अवसर पर दीपेश अरोरा, संतोष पात्रे, जितेंद्र सुराना, सोनामणि पोयाम, सुषमा खोब्रागड़े, आर.के. जैन, खेम वैष्णव, हरेंद्र यादव, रेखा साहू, अशोक ब्रह्म सहित डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया, माय भारत केंद्र कांकेर के अधिकारी सुनील कुमार, वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार सहित अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और युवा वालेंटियर्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।