टीकमगढ़ में ट्रक की टक्कर से दो की मौत:रिश्तेदार से मिलकर आ रहे थे बाइक सवार, रानीपुर तिराहे के पास हादसा

टीकमगढ़-बल्देवगढ़ रोड पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रानीपुर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक कारी बजरुआ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वे अपनी रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बल्देवगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, परिजनों के आने के बाद ही उनकी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना एमपी 36 एच 1106 नंबर के ट्रक से हुई है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।