कोलारस क्षेत्र में 24 घंटे से बारिश जारी:अटल सागर और महुअर बांध के खोले गए गेट, लगातार बरसात से खेतों में डूब गई सोयाबीन फसल

शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते नदी नाले एक बार फिर उफान पर हैं। इसके चलते शिवपुरी के अटल सागर बांध और महुअर डैम के दो-दो गेटों को खोल दिया हैं। अब तक जिले में 1200 मिमी से भी ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी हैं। जबकि बारिश का औसत आंकड़ा 816.3 मिमी है। लेकिन इस बार जिले में 400 मिमी अधिक बारिश दर्ज हो चुकी हैं। अटल सागर और महुअर बांध के खोले गए गेट शिवपुरी में बारिश के अलर्ट को देखते हुए अटल सागर (मड़ीखेड़ा) बां के दो गेटों को शनिवार की रात से खोल दिया गया हैं। यहां से 34.456 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा हैं। इसके अलवा पावर जनरेशन के लिए 135.42 क्यूसेक पानी छोड़कर बिजली बनाई जा रही हैं। डेम का पानी नदी के रास्ते से मोहिनी बांध पहुंच रहा हैं। लोगों को नदी के तटबंध और आसपास क्षेत्र से दूर रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार जिले के महुअर बांध के दो गेटों को खोल दिया गया हैं। महुअर परियोजना के एसडीओ एस एस गुप्ता ने बताया कि डेम के दो गेटों को शनिवार की रात 12 बजे खोल दिया गया था। यहां से 45 क्यूसेक पानी को छोड़ा जा रहा हैं। महुअर नदी के आस-पास रहने वाले लोगों को नदी से रहने का अलर्ट जारी किया गया हैं। बारिश होने के चलते खेतों में भरा पानी, फसल हुई खराब शिवपुरी जिले में कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही हैं। इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ हैं। कई किसानों के खेतों में पानी भर गया हैं। जिनसे उनके खेतों में खड़ी और कटी रखी सोयाबीन की फसल खराब हो गई हैं। कोलारस के मोहराई गांव के रहने वाले मोहन ने बताया कि उन्होंने 15 बीघा की सोयाबीन की फसल कटवा कर रखवा ली थी, उसकी थ्रेसिंग होना बाकी था। लेकिन इससे पहले बारिश हो गई। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से उनके खेत में कटी रखी 6 बीघा की सोयाबीन की फसल खराब हुई हैं।