उपचुनाव; शाहपुर नगर परिषद में 24 वोटों से जीती भाजपा:नेपानगर पालिका के वार्ड नंबर 23 में कांग्रेस का कब्जा बरकरार

नेपानगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस ने उपचुनाव में 34 वोटों से जीत दर्ज की है तो वहीं शाहपुर नगर परिषद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 2 से भाजपा ने 24 वोटों से जीत दर्ज कराई है। उप चुनाव के लिए मतदान 11 सितंबर को हुआ था जबकि मतगणना 13 सितंबर को सुबह से शुरू हुई। शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ। गौरतलब है कि नेपानगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 के कांग्रेस पार्षद रतन सिंह भिलावेकर के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। यहां अब उप चुनाव हुए। कांग्रेस ने यहां से रतन सिंह की पत्नी पार्वती भिलावेकर को उम्मीदवार बनाया तो वहीं भाजपा ने कैलाश वास्कले को उम्मीदवार बनाया। यहां दो ही उम्मीदवार मैदान में रहे। कांग्रेस की पार्वती भिलावेकर ने अपने प्रतिद्वंद्वी कैलाश वास्कले को 34 वोटों से हराया। वहीं शाहपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 में निर्दलीय पार्षद वामनराव ससाणे के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। यहां से कांग्रेस ने वामनराव ससाणे की पत्नी वंदना बाई ससाणे को उम्मीदवार बनाया जबकि भाजपा ने अशोक सीताराम निकम को उम्मीदवार बनाया। यहां भी दो ही प्रत्याशी आमने-सामने रहे। यहां से भाजपा ने जीत दर्ज कराई। भाजपा के अशोक सीताराम निकम ने कांग्रेस प्रत्याशी वंदना बाई ससाने को 24 वोटों से हराया। दोनों मतदान केंद्रों पर एक-एक ईवीएम के माध्यम से मतदान हुआ था। मतगणना 13 सितंबर को सुबह 9 बजे से शुरू हुई। नेपानगर में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ था। यहां 914 में से 567 मतदाताओं ने मतदान किया था। नेपानगर में दिवंगत पार्षद को मिली सहानुभूति नेपानगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 में कांग्रेस प्रत्याशी को सहानुभूति मिली। यहां कांग्रेस के रतन सिंह भिलावेकर पार्षद थे। उनके निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। कांग्रेस ने रतन सिंह की पत्नी को टिकट दिया। केवल एक नाम पर ही आम सहमति भी बन गई थी। सहानुभूति का लाभ मिलने की उम्मीद भी थी। साथ ही रतन सिंह की छवि भी काम करने वाले नेता की थी। कांग्रेस ने एकजुटता भी दिखाई। इसलिए यहां कांग्रेस को जीत मिली। वहीं शाहपुर नगर परिषद में किसी एक नाम को लेकर आखिरी तक सहमति नहीं बन पा रही थी। यहां से कांग्रेस की ओर से दो लोगों ने नामांकन जमा किए थे। हालांकि नाम वापसी के समय एक नामांकन वापस ले लिया गया था। कांग्रेस ने यहां से निर्दलीय पार्षद रहे वामनराव ससाने की पत्नी को टिकट दिया। वामनराव ससाने के निधन के कारण ही यह सीट खाली हुई थी, लेकिन अब इस पर भाजपा ने जीत दर्ज की। भाजपा के अशोक सीताराम निकम 24 वोटों से चुनाव जीते। शाहपुर में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वहीं नेपानगर में भी कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं ने उत्साह जताया। शाहपुर नगर परिषद की स्थिति भाजपा के वार्ड नंबर 2 चुनाव प्रभारी विठ्ठल किरोचे ने बताया यह जीत भाजपा की ऐतिहासिक जीत है। भाजपा के अशोक सीताराम निकम को 421 वोट और कांग्रेस की वंदना बाई वामनराव सासने को 397 वोट मिले जबकि नोटा को 4 वोट मिले। कुल 822 लोगों ने मतदान किया था। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी ने कहा जनता ने पार्टी के विकास कार्यों को महत्व दिया। वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। नेपानगर नगर पालिका की स्थिति नेपानगर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली ने बताया वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस प्रत्याशी पार्वती बाई भिलावेकर ने 34 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी पार्वती बाई को 296, भाजपा प्रत्याशी कैलाश वास्कले को 262 वोट मिले। कुल 567 मतदाताओं ने मतदान किया था। 9 वोट नोटा में गए।