Breaking News in Hindi | Latest News in Hindi & Latest Posts
एनकॉर्ड बैठक: नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती, यातायात नियमों के पालन के निर्देश
        <description>गरियाबंद,27 जून। कलेक्टर बीएस उइके और पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक में अवैध शराब, नशीले पदार्थों और शेड्यूल दवाओं के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्कूलों के आसपास नो-टोबैको जोन का सख्ती से पालन, मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी अनिवार्य करने तथा नशामुक्ति अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया।
साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, नाबालिग वाहन चालकों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमित कार्रवाई तथा हिट एंड रन के लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।</description>
झूलेलाल धर्मशाला में मनाया योग दिवस
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 जून। निरंकारी संत मिशन नवापारा ब्रांच के तत्वावधान में सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से योग दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन नगर के सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल धर्मशाला में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं निरंकारी महात्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में योगाचार्य दर्शन सोनी ने उपस्थित जनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन अनुशासित बनता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम भी है। इस अवसर पर निरंकारी संत मिशन नवापारा ब्रांच के मुखी गांधी सचदेव ने कहा कि सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से समाज में स्वास्थ्य, सेवा और सत्संग के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। आयोजन के सफल संचालन में निरंकारी मिशन के सेवाभावी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।</description>
गायत्री शक्ति पीठ नवापारा में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी का पुनर्गठन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 जून। गायत्री शक्तिपीठ के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से पधारें छत्तीसगढ़ जोन प्रभारी के मार्गदर्शन में गुरुवार को बैठक हुई और ट्रस्ट का पुनर्गठन करने के पहले वेद माता गायत्री प.पूज्य गुरुदेव प.वंदनीय माता को साक्षी मानते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
यह आयोजन श्रद्धा, संकल्प और संगठन का अद्भुत संगम रहा,जिसमें छत्तीसगढ़ जोन प्रभारी सुखदेव निर्मलकर, ध्रुव कुमार वर्मा, गायत्री परिवार ट्रस्ट नवापारा के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव रखते हुए मोहन लाल मानिकपन का नाम रखा और उन्हें मुख्य प्रबंध ट्रस्टी के पद पर सभी के सर्वसम्मति से चयन किया गया। सहायक प्रबंध ट्रस्टी के लिए भरोसी राम साहू और ट्रस्टी के रूप में चंद्रशेखर साहू जैसे युवा को ट्रस्ट मंडल में शामिल किया गया। पुनर्गठन के कार्यक्रम में यशवंत वर्मा सुदर्शन वर्मा,अशोक शर्मा,श्रीराम सोन,आर एल साहू,रामनारायण यदु,गजेंद्र साहू नेहरू साहू,सम्पत साहू,आनंद ज्ञापित किया गया।
श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार तेली,मंगल सेन,हरिशंकर सिन्हा,त्रिलोक नारायण तारक,नेमीचंद साहू,डॉ प्रकाश गुप्ता,डॉ उमा गुप्ता,कमल कस्तूरी साहू,धनमती साहू,संगीता श्रीवास्तव,मधु सोनकर,नीता धीवर इन सभी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में नये मुख्य प्रबंध ट्रस्टी का गठन कर बधाई ज्ञापित किया गया।</description>
हाई स्कूल पिपरौद में बच्चों  को पुस्तक वितरण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 जून। समीपस्थ शा.उ.माध्य.विद्यालय पिपरौद में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत निशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के प्राचार्य कृष्णा देवांगन उपस्थित थी।
कार्यक्रम का संचालन राकेश सोनबरसा ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में धीरज कुमार साहू,सौरभ सोनी,डालचंद गुप्ता थे। पुस्तक वितरण के कार्यक्रम में दिगेश्वर प्रसाद साहू,थान सिंह साहू, दुलेश्वरी देवांगन, पूनम दीवान,पोसक कुमार साहू,निर्मला साहू थे आदि शिक्षक की उपस्थित थे। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कही कि स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक दिया जा रहा है जिसे पुस्तक माध्यम से बच्चे पुस्तक का वाचन कर सकेंगे एवं उसे पुस्तक के रखरखाव की उचित जानकारी दी गई।जिसमें बार कोडिंग स्कैनिंग के माध्यम से पुस्तक को सुरक्षित रखने की अपील की गई है।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा निरंतर विगत दो वर्षों से पुस्तक को स्कैनिंग किया जा रहा है।
ताकि पुस्तक की उचित रखाव को सुनियोजित कर सके जिसके लिए प्राचार्य मैडम ने स्कूल शिक्षा विभाग को धन्यवाद ज्ञापित की है साथ ही साथ बच्चों को प्रतिदिन पुस्तक पढऩे एवं गृह कार्य करने के लिए उत्साहित किए हैं। ताकि बच्चे स्कूल से जाने के बाद घर में पाठ्य पुस्तक का निरंतर अध्ययन कर सके और अच्छे अंकों से विद्यार्जन कर सके।</description>
गो.नवापारा नपा में पांच एल्डरमैन की नियुक्ति , हर्ष
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 जून। नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा में शासन द्वारा पाँच नए एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के साथ ही नगर की राजनीति और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त एल्डरमैन ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगरहित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। शासन द्वारा कन्हैया (फेकनू) साहू, नवल किशोर साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, मुकुंद मेश्राम एवं गुलाब राव को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। सभी ने कहा कि संगठन और शासन ने उन पर जो विश्वास जताया है,उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और नगर विकास सभी के सहयोग से समग्र विकास के लिए कार्य किया जाएगा नवनियुक्त एल्डरमैन ने मुख्यमंत्री,नगरीय प्रशासन विभाग,सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्रकुमार साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जनसेवा का महत्वपूर्ण अवसर है और वे नगरवासियों की अपेक्षाओं पर पूरी जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।</description>
मैं टीम से बेस्ट प्रदर्शन कराने में नाकाम रहा, उरुग्वे के फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बोले कोच बिएल्सा
        <description>गुआडालाहारा, 27 जून । स्पेन के खिलाफ मिली 0-1 की हार के साथ ही उरुग्वे फुटबॉल टीम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया। टूर्नामेंट में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए हेड कोच मार्सेलो बिएल्सा ने खुद को जिम्मेदार ठहराया है। बिएल्सा का कहना है कि वह उरुग्वे की टीम से बेस्ट प्रदर्शन करवाने में नाकाम रहे। दो बार की चैंपियन उरुग्वे ग्रुप स्टेज में खेले 3 मुकाबलों में सिर्फ 2 प्वाइंट ही अर्जित कर सकी और तीसरे नंबर पर रही। सिन्हुआ के मुताबिक बिएल्सा ने कहा, मैं उरुग्वे के खिलाड़ियों की क्षमता के अनुसार उनसे बेस्ट प्रदर्शन करवाने में नाकाम रहा। मैं टीम को एकजुट करके हर खिलाड़ी से उनकी काबिलियत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करवा सका। बिएल्सा ने मैच के दौरान कप्तान फेडेरिको वाल्वरडे की जगह दूसरे खिलाड़ी को मैदान पर भेजने और हाफ टाइम के बाद गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा को स्थानापन्न करने के अपने फैसले का बचाव किया। बिएल्सा ने बताया कि 56वें मिनट में वाल्वरडे की जगह दूसरे खिलाड़ी को उतारने का मकसद टीम के आक्रमण को और मजबूत बनाना था। उनका मानना था कि इससे उरुग्वे ज्यादा गोल करने के मौके बना सकेगा। हालांकि मैच के बाद टीवी कैमरों में वाल्वरडे सब्स्टीट्यूट बेंच पर भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू दिखाई दिए।
पहले हाफ में स्पेन के एलेक्स बेना के गोल के दौरान मुस्लेरा गेंद को रोक नहीं पाए थे। इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में उनकी जगह गोलकीपर सर्जियो रोशे को उतारा गया। बिएल्सा ने साफ किया कि यह फैसला उनका नहीं, बल्कि खुद मुस्लेरा का था। उन्होंने कहा, मुस्लेरा ने खुद मैदान से बाहर आने की इच्छा जताई थी। यह उनका अपना फैसला था। कोच ने मुस्लेरा का बचाव करते हुए कहा कि वह एक अनुभवी और बेहतरीन खिलाड़ी हैं और एक गलती के आधार पर उनकी आलोचना करना सही नहीं है। इस मुकाबले में स्पेन ने 42वें मिनट में बढ़त बनाई। एलेक्स बेना ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाया, जो मुस्लेरा के हाथों के बीच से निकलकर गोल में चला गया। उस समय मैदान पर दोनों टीमों के दो खिलाड़ियों का इलाज चल रहा था, लेकिन खेल जारी था और बेना ने मौके का पूरा फायदा उठाया। यही गोल मैच में निर्णायक साबित हुआ। --(आईएएनएस)</description>
फीफा वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को 5&1 से रौंदकर बेल्जियम ने हासिल किया नॉकआउट स्टेज का टिकट
        <description>वैंकूवर, 27 जून । फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप जी मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 5-1 से हराया। बीसी प्लेस स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही बेल्जियम ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है। बेल्जियम के हाथों मिली हार के साथ ही न्यूजीलैंड का अगले राउंड में पहुंचने का सपना टूट गया है। बेल्जियम की इस जीत के नायक लिएंड्रो ट्रॉसार्ड रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे। ग्रुप जी में बेल्जियम और मिस्र दोनों पांच-पांच प्वाइंट्स के साथ बराबर पर रहे, लेकिन गोल के अंतर के आधार पर बेल्जियम ने ग्रुप में पहले स्थान हासिल किया। बेल्जियम और मिस्र दोनों पांच-पांच पॉइंट्स पर बराबर रहे, लेकिन गोल अंतर के आधार पर बेल्जियम ग्रुप में टॉप पर रहा। ईरान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के साथ ही मिस्र ने भी अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।
ईरान 3 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि न्यूजीलैंड 3 मुकाबलों में एक प्वाइंट ही अर्जित कर सका। मैच की शुरुआत से ही बेल्जियम ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा और लगातार न्यूजीलैंड के गोल पर हमले किए। 11वें मिनट में लिएंड्रो ट्रॉसार्ड गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया। कुछ देर बाद बेल्जियम को पेनल्टी भी मिली, लेकिन वीएआर (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) जांच के बाद फैसला बदल दिया गया, क्योंकि रेफरी ने माना कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी का हाथ स्वाभाविक स्थिति में था। बेल्जियम ने 28वें मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल की। केविन डी ब्रूने के शानदार क्रॉस पर ट्रॉसार्ड ने बेहतरीन फिनिश करते हुए पहला गोल दागा। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही ट्रॉसार्ड ने अपना दूसरा गोल किया। मुकाबले के 49वें मिनट में उन्होंने डी ब्रूने के एक और शानदार पास को नियंत्रित किया और नजदीक से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 2-0 कर दिया। न्यूजीलैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर थिबो कोर्टोइस ने शानदार बचाव कर टीम की बढ़त कायम रखी। इसके बाद डी ब्रूने ने मैच के 66वें मिनट में बेल्जियम की बढ़त को 3-0 कर दिया। इस गोल के साथ 34 वर्षीय डी ब्रूने फीफा वर्ल्ड कप में बेल्जियम के लिए गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने। 84वें मिनट में न्यूजीलैंड की ओर से एकमात्र गोल एलिजा जस्ट ने किया। हालांकि, इसके ठीक एक मिनट बाद रोमेलु लुकाकू ने बेहतरीन हेडर से बेल्जियम की ओर से चौथा गोल करते हुए टीम की जीत पक्की कर दी। स्टॉपेज टाइम में एलेक्सिस सालेमेकर्स ने बेल्जियम के लिए पांचवां गोल किया और टीम की धमाकेदार जीत पर मुहर लगा दी। --(आईएएनएस)</description>
इंपैक्ट फीचर:जयपुरिया एलुमनाई ट्रेसर स्टडी;76% पूर्व छात्रों को दो साल में प्रमोशन, 10+ साल अनुभव वाले हर दूसरे प्रोफेशनल ने हासिल की लीडरशिप पोजिशन
        <description>प्लेसमेंट से आगे बढ़कर करियर की असली तस्वीर भारत में मैनेजमेंट संस्थानों की सफलता अक्सर प्लेसमेंट, वेतन पैकेज और बड़ी कंपनियों की भर्ती के आधार पर आंकी जाती है। लेकिन किसी संस्थान की वास्तविक सफलता का पैमाना यह नहीं है कि छात्र को पहली नौकरी कहां मिली, बल्कि यह है कि वह अपने करियर में आगे कितनी तेजी से बढ़ता है। इसी पहलू पर रोशनी डालती है जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की हालिया एलुमनाई ट्रेसर स्टडी, जिसमें पूर्व छात्रों की लॉन्ग टर्म करियर ग्रोथ का विश्लेषण किया गया है। दो साल में 76% को मिला पहला बड़ा करियर ग्रोथ, 10 साल से ज्यादा अनुभव वाले 50% लोग लीडरशिप पदों पर अध्ययन के अनुसार, जयपुरिया के 76.1% पूर्व छात्रों को स्नातक होने के दो वर्षों के भीतर पहला महत्वपूर्ण करियर प्रमोशन या प्रगति हासिल हुई। जबकि दस साल से ज़्यादा का प्रोफेशनल अनुभव रखने वाले लगभग आधे लोग जनरल मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट जैसे सीनियर लीडरशिप पदों पर पहुंच गए हैं। ये नतीजे एक अहम सच्चाई को पुख्ता करते हैं: मैनेजमेंट एजुकेशन की असली कीमत सिर्फ़ इस बात से नहीं पता चलती कि ग्रेजुएट अपने करियर की शुरुआत कहां से करते हैं, बल्कि इस बात से पता चलती है कि समय के साथ वे कितनी तरक्की करते हैं। इससे पता चलता है कि जयपुरिया केवल नौकरी दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को तेजी से आगे बढ़ने के लिए भी तैयार करता है। इससे स्वाभाविक रूप से एक और सवाल उठता है: लंबे समय तक प्रोफेशनल ग्रोथ किस चीज से संभव होती है? इसका जवाब अक्सर इस बात में मिलता है कि संस्थान छात्रों को सिर्फ नौकरी के लिए ही नहीं, बल्कि लीडरशिप, परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता और लगातार सीखते रहने के लिए कैसे तैयार करते हैं। राजस्थान के छात्रों को अपने राज्य में रहते हुए ग्लोबल और इंटरनेशनल लेवल की मैनेजमेंट एजुकेशन हासिल करने का मौका! राजस्थान के छात्रों और परिवारों के लिए ये एक एडवांटेज है कि जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जयपुर उन्हें अपने राज्य में ही रहकर राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट शिक्षा और ग्लोबल करियर के अवसरों तक पहुंचने का मौका देता है। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के पास AACSB एक्रेडिटेशन और NIRF रैंकिंग दोनों है! जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जयपुर इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे लंबे समय के विकास की इस सोच को छात्रों के अनुभव में बदला जाता है। यह राजस्थान के सिर्फ दो मैनेजमेंट संस्थानों में से एक है जिनके पास AACSB एक्रेडिटेशन और NIRF रैंकिंग दोनों हैं। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर ने एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया है जहां पढ़ाई की गंभीरता, इंडस्ट्री से जुड़ाव, लीडरशिप का विकास और करियर के लिए तैयारी, सब मिलकर सीखने का एक शानदार अनुभव देते हैं। रैंकिंग और एक्रेडिटेशन से कहीं ज्यादा, इस इकोसिस्टम का असर मौजूदा स्टूडेंट्स के करियर के सफर में साफ नजर आता है दिखाई देता है। 2024–26 बैच की छात्रा खुशी सोनी, जिन्हें डेलॉइट में नियुक्ति मिली है, मानती हैं कि इंडस्ट्री इंटरैक्शन, लाइव प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल लर्निंग ने उन्हें कॉर्पोरेट दुनिया के लिए तैयार किया। इसी तरह, उसी बैच के वेदांश राठी ने दुबई में लैंडमार्क ग्रुप के साथ अपना इंटरनेशनल करियर शुरू किया है। इससे पता चलता है कि जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर से ग्रेजुएट होने वाले स्टूडेंट्स के लिए दुनिया भर में कितने बड़े मौके खुल रहे हैं। ये अलग-अलग करियर यात्राएं संस्थान के एलुमनाई नेटवर्क में दिखने वाले एक बहुत बड़े पैटर्न का एक हिस्सा हैं। जयपुरिया जयपुर के ग्रेजुएट आज दुनिया भर में सम्मानित संगठनों में लीडरशिप के पदों पर काम कर रहे हैं। एल्युमनाई ट्रेसर स्टडी के जरिये इन उदाहरणों से पता चलता है कि जयपुरिया जयपुर अपने स्टूडेंट्स के लंबे समय के करियर विकास को लेकर कितना गंभीर है। जयपुरिया जयपुर के कई पूर्व छात्र दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा रहे विजय साधनानी – असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, HSBC गुंजन जैन – वाइस प्रेसिडेंट, BlackRock अपूर्व सोगानी – असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, Citibank प्रेरणा भदानी – एसोसिएट डायरेक्टर, UBS
 नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर इस तरह के उताहरण कोई इत्तेफाक नहीं हैं। ये जयपुरिया इंस्टीट्यूट की उस सोच को दिखाते हैं जिसमें स्टूडेंट्स की ओवरऑल ग्रोथ पर ध्यान दिया जाता है। संस्थान का फोकस केवल अकादमिक पढ़ाई तक सीमित नहीं है। यहां छात्रों को नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और आत्म-विकास पर भी काम करने का अवसर मिलता है। रिसर्च पर आधारित टीचिंग, लीडरशिप से जुड़ी पहल, इंडस्ट्री के साथ सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों से छात्रों को अलग-अलग नजरिए और असल दुनिया की बिज़नेस चुनौतियों से रूबरू होने का मौका मिलता है। संस्थान की 'लीडरशिप लैब' छात्रों को असल ऑर्गनाइजेशनल माहौल से जुड़े लीडरशिप के सबक सीखने में मदद करती है, जबकि '4D रिसेट जर्नल' आत्म-जागरूकता, मुश्किलों से उबरने की क्षमता, हालात के हिसाब से ढलने और सोच-समझकर फ़ैसले लेने की काबिलियत को बढ़ावा देता है-ये ऐसी खूबियां हैं जो आज के वर्कप्लेस में तेजी से अहम होती जा रही हैं। हालांकि ये पहल लंबे समय में क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित हैं, लेकिन इनसे हायरिंग के समय इंडस्ट्री का भरोसा भी मजबूत होता है। जयपुरिया इंस्टीट्यूट जयपुर के प्रमुख रिक्रूटर्स में कंसल्टिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर गुड्स, एनर्जी और मीडिया जैसे सेक्टर शामिल हैं। देश और दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियां लगातार जयपुरिया के कैम्पस से हायरिंग कर रही हैं। देश और दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों का भरोसा जयपुरिया के विभिन्न परिसरों में भर्ती करने वाली कंपनियों में डेलॉइट, ब्लैकरॉक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आदित्य बिड़ला कैपिटल, कोलगेट-पामोलिव, टीवीएस मोटर, जियो-बीपी, द टाइम्स ऑफ</description>
महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल एग्जाम होना था:सरकार ने परीक्षा रद्द की, पेपर ठाणे से बरामद; सरकारी टीचर्स के लिए ये परीक्षा जरूरी
        <description>महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। एग्जाम रविवार को होना था। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, पेपर लीक की सूचना के बाद ठाणे के भिवंडी इलाकों के कई जगहों पर छापेमारी की। इसके बाद एग्जामिनेशन काउंसिल के अफसरों को बुलाया और जब्त पेपर को वेरिफाई कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि संख्या नहीं बताई है। यह कार्रवाई एग्जाम के 24 घंटे पहले की गई। परीक्षा में 4.28 लाख ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। महाराष्ट्र में टीचर बनने के लिए या जो पहले से सरकारी टीचर हैं, उनके लिए भी TET कंपलसरी है। बड़े इंतजाम के बाद भी पेपर लीक, 1,729 सेंटर पर होनी थी परीक्षा इससे पहले NEET और यूपी पुलिस भर्ती का भी पेपर लीक हुआ पिछले 5 साल में देश में 10 बड़े पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। इनमें राजस्थान रीट (REET), यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और हाल ही में मई 2026 में हुए नीट यूजी (NEET-UG) जैसे बड़े एग्जाम्स शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश- शिक्षकों को TET पास करना ही होगा सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई को आदेश दिया था कि स्कूलों में काम कर रहे शिक्षकों के लिए टीचर इलिजिबिलटी टेस्ट (TET) पास करना अनिवार्य है। कोर्ट ने TET पास करने की समय सीमा 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इसके बाद कोई और समय नहीं दिया जाएगा। कोर्ट ने कहा, बिना TET योग्यता वाले शिक्षक सेवा में बने रहे तो इसका असर आने वाली पीढ़ियों की शिक्षा पर पड़ेगा। फैसले का असर देश के 20 लाख से ज्यादा शिक्षकों पर होगा। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… MP के 1.5 लाख शिक्षकों को TET पास करना अनिवार्य:SC ने कहा- बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं, पात्रता परीक्षा जरूरी; 1 साल का अतिरिक्त समय मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) देनी ही पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रिव्यू पिटीशनों पर फैसला सुनाते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर शैक्षणिक विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का TET पास करना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…</description>
गूगल की 4.2 करोड़ की नौकरी छोड़कर रेस्टोरेंट खोला:अब साल की कमाई 21 करोड़ से ज्यादा; सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ
        <description>गूगल के पूर्व कर्मचारी सलाहुद्दीन अब्दुल-काफी ने पिछले साल 4.2 करोड़ रुपये सालाना की नौकरी छोड़ कर अपना रेस्टोरेंट खोल लिया। अब अमेरिका के टेक्सास में उनका रेस्टोरेंट हलाल बार्बेक्यू (BBQ) के नाम से मशहूर हो गया। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर जमकर पसंद की जा रही है। अब्दुल काफी ने गूगल से पहले माइक्रोसॉफ्ट, यूट्यूब और क्रूज में भी 14 साल तक नौकरी की थी। उनकी उम्र 35 साल है। सलाहुद्दीन ने क्यों छोड़ी नौकरी सलाहुद्दीन ने बताया कि उनका टेक इंडस्ट्री से मन भर गया था। उन्हें महसूस हुआ कि यहां काम सिर्फ पैसा कमाने के लिए हो रहा है, न कि लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए। इसी वजह से उन्होंने गूगल की नौकरी छाड़ दी और एक नॉन-प्रॉफिट (NGO) संस्था से जुड़ गए। दोस्तों की तारीफ से आया रेस्टोरेंट का आइडिया नौकरी के साथ-साथ सलाहुद्दीन को खाना पकाने का बहुत शौक था। वह अक्सर दोस्तों के लिए डिनर पार्टियां और बार्बेक्यू होस्ट करते थे। दोस्तों को उनका बनाया खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा कि ऐसा स्वाद पहले कभी नहीं चखा। दोस्ती से मिली तारीफ के चलते उनके दिमाग में रेस्टोरेंट खोलने का आइडिया आया। उन्होंने सोचा कि क्यों न टेक्सास बार्बेक्यू में कुछ नया ट्राई किया जाए। इसके बाद दिसंबर 2024 में Kafi BBQ नाम से अपना रेस्टोरेंट खोला। शुरुआत इतनी अच्छी थी कि उन्होंने 3 दिन के लिए जो खाना बनाया था, वह पहले ही दिन खत्म हो गया और उन्हें उसी रात दोबारा खाना बनाना पड़ा। Ex-Microsoft/Google Engineer Leaves $450K Tech Job, Opens Halal BBQ That Earns $2.3M#Startups #Entrepreneurship #Techhttps://t.co/eLszJYhfa0— TekBrief (@tek_brief) June 26, 2026 इतनी बड़ी कमाई के बाद भी सलाहुद्दीन ने रेस्टोरेंट से खुद के लिए एक भी रुपया सैलरी नहीं ली है। वह अपनी पुरानी बचत से ही अपना खर्च चला रहे हैं। रेस्टोरेंट खोलने में करीब 8.4 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था। इसे वह अभी तक पूरी तरह वसूल नहीं पाए हैं। सलाहुद्दीन के अनुसार उसके पेरेंट्स इराकी थे। उन्होंने बचपन में नॉन हलाल रेस्टोरेंट जो कांसास सिटी बार्बेक्यू में जो खाना खाया था, वह उनकी इंस्पिरेशन बना। इतनी अच्छी कमाई के बाद भी काफी ने इस रेस्टोरेंट में से अपनी सैलरी अभी तक नहीं निकाली है। वे कहते हैं कि उनके रेस्टोरेंट को चलाने का खर्च बहुत ज्यादा है। वे अपनी बचत से गुजारा करते हुए सारा पैसा वापस बिजनेस में ही लगा रहे हैं। रेस्टोरेंट की मार्केटिंग और अन्य कामों में भी उनका बहुत पैसा खर्च हो जाता है। मेटा की नौकरी छोड़ी और बेच रहे नूडल्स मेटा के एक कर्मचारी एल्विन ने अपनी नौकरी सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि उसे ये बोरिंग लगी। नौकरी छोड़ने के बाद अब वह नूडल्स बेचने का काम कर रहा है। अपनी इस कहानी को एल्विन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जो तेजी से वायरल हो रही है।   View this post on Instagram    A post shared by Louisa | Investments ✨ (@louisatay)
 लोकल फूड मार्केट में लगाया स्टॉल नौकरी छोड़ने के बाद एल्विन ने लोकल फूड मार्केट में हॉक्केन मी का स्टॉल लगाना शुरू कर दिया। एल्विन टैन से जब पूछा गया कि उन्होंने इतनी बड़ी कंपनी क्यों छोड़ी तो उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर बोरिंग है। बताया अपनी कंपनी का हाल जब लुइसा ते ने कहा कि मेटा में काम करना लोगों का सपना होता है तो एल्विन ने जवाब दिया कि बड़ी कंपनियों में लगातार छंटनी हो रही है। मेरी खुद ही टीम कई बार रीस्ट्रक्चर हुई। ऑफिस के अंदर जाने से पहले यह सबका सपना होता है लेकिन एक बार जब आप वहां पहुंच जाते हैं तो सोचने लगते हैं कि जिंदगी में करने के लिए और क्या-क्या चीजें बची हैं। नौकरी छोड़ने का कोई दुख नहीं एल्विन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि मेटा की जॉब और नूडल्स के स्टॉल की कमाई में बहुत अंतर है। मेटा में नौकरी करते हुए उन्हें नूडल्स के स्टॉल्स से दो से तीन गुना ज्यादा सैलरी मिलती थी। लेकिन इसके बाद भी उन्हें मेटा की नौकरी छोड़ने का दुख नहीं था। अब वह जो काम कर रहे हैं, उससे उन्हें ज्यादा खुशी मिलती है। ------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, एग्जाम कल होना था:सरकार ने परीक्षा रद्द की; पेपर ठाणे से बरामद, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का क्वेश्चन पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। एग्जाम रविवार को होना था। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार; 10 पिस्तौल और कारतूस बरामद
        <description>अमृतसर  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी के एक नेटवर्क...</description>
FIFA World Cup में केप वर्डे का बड़ा उलटफेर, पहली बार नॉकआउट में एंट्री; दो बार की चैंपियन उरुग्वे बाहर
        <description> ह्यूस्टन FIFA वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. दो बार की...</description>
साइबर ठगी: केरल से 3 गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 25 जून। दंतेवाड़ा पुलिस ने लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर केरल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उन्हें 27 जून तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाते, एटीएम और सिम कार्ड किराए पर लेने या कमीशन पर उपलब्ध कराने का काम करता था।
61 लाख से अधिक की ठगी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
मामले का खुलासा तब हुआ, जब प्रार्थी भूपेंद्र तेलामी (निवासी ग्राम हारमपारा, गीदम) ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन टास्क और निवेश का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में राशि जमा कराई गई और उनके साथ ?61,06,592 की ठगी की गई। शिकायत पर थाना गीदम में अपराध क्रमांक 27/2025, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल और पुलिस मुख्यालय से प्राप्त तकनीकी इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने बैंक खातों का विश्लेषण किया। इससे पहले भी इस प्रकरण से जुड़े कुछ संदेहियों को महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और केरल से गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष फरार लोगों की तलाश के लिए गठित विशेष टीम ने केरल के कोझिकोड जिले में दबिश देकर तीन और लोगों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी मुहम्मद नीजाज आर.एम. ने स्वीकार किया कि उसके नाम सहित विभिन्न बैंकों में अनेक खाते संचालित थे, जिनका उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन, ऑनलाइन ट्रांसफर एवं नकद निकासी के लिए किया जाता था। आरोपी के पास विभिन्न बैंकों के 7-8 खाते होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय है कि ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाते समय 20 जून 2026 को यह संदेही केरल के मलाबार क्षेत्र के एक लॉज से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसे स्थानीय पुलिस की मदद से 21 जून को पुन: गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अभिनव श्रीनिवास ने अपने परिचितों के नाम पर खाते खुलवाकर ठगी की राशि प्राप्त की और कमीशन के बदले उस रकम को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से आगे ट्रांसफर करने की बात स्वीकार की है।
आरोपी मुहम्मद साहिल द्वारा भी अपने बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी की राशि के लेन-देन और निकासी के लिए करने की जानकारी सामने आई है।</description>
मितानिनों का धरना&प्रदर्शन, रैली निकाल ज्ञापन सौंपा
        <description>एनएचएम में संविलियन और 50 फीसदी मानदेय वृद्धि की उठाई मांग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 25 जून। कोण्डागांव में गुरुवार को प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के बैनर तले मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
संघ ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 के चुनावी घोषणा पत्र में मितानिन कर्मचारियों के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संविलियन का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इन मांगों पर अमल नहीं किया गया है।
जिला मितानिन संघ के संरक्षक श्यामू राम नेताम ने बताया कि पिछले वर्ष रायपुर में 33 दिनों तक आंदोलन करने के दौरान शासन स्तर पर मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन मिला था।
उन्होंने कहा कि मितानिन, एमटी, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को एनएचएम के अंतर्गत शामिल करने तथा मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि करने का वादा अब तक अधूरा है। साथ ही उन्होंने मितानिन कार्यक्रम के संचालन को निजी संस्था (एनजीओ) को सौंपे जाने पर भी आपत्ति जताते हुए ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की।
संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत कर्मचारियों को उनके 24 वर्षों के अनुभव के आधार पर एनएचएम में संविलियन करते हुए शिक्षा, आयु सीमा और रोस्टर में एकमुश्त छूट प्रदान की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि मितानिन कार्यकर्ताओं को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलने से प्रदेश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक मजबूत होंगी।</description>
नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अफसर ने विकास कार्यों का लिया जायजा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 25 जून। नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पी. नरहरि ने गुरुवार को कोण्डागांव जिले के केशकाल और फरसगांव विकासखंड का दौरा कर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांवों में पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखी और हितग्राहियों व ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने केशकाल विकासखंड के खालेमुरवेंड उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, दवा उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित रूप से केंद्र में उपस्थित रहकर बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। सालेभाट गांव में मनरेगा से निर्मित आजीविका डबरी का अवलोकन करते हुए हितग्राही नरेन्द्र मरकाम से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को मत्स्य पालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों से जुडक़र आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद खालेपारा आंगनबाड़ी केंद्र और जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से घर-घर जाकर नल-जल योजना की स्थिति की जानकारी ली।
फरसगांव विकासखंड के बोरगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से आधुनिक खेती, सिंचाई और प्राकृतिक कृषि पर चर्चा की। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम  अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इसके बाद लंजोड़ा के अटल डिजिटल सेवा केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं की जानकारी ली। जुगानीकलार आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक, फरसगांव एसडीएम अश्वन पुसाम, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, तहसीलदार गणेश सिदार, जनपद सीईओ अनुराग सिंह, सीईओ रूपेंद्र नेताम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।</description>
कार&बाइक में भिड़ंत, एक मौत &एक जख्मी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 25 जून। बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के आरापुर में बीती रात एक तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पीएम के लिए भेजा गया, वहीं घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी ने बताया कि बड़े आरापुर निवासी जयसिंह कच्छ अपने घर में 6 भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बीती रात उसका दोस्त उसे लेने के लिए घर आया हुआ था। जिसे लेकर राजुर जा रहा था। तभी जगदलपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में जयसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले को शांत कराते हुए शव को पीएम घर भेज दिया। जबकि आरोपी कार चालक को ले जाया गया।</description>
शाला प्रवेशोत्सव: नवप्रवेशी छात्र&छात्राओं का स्वागत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 25 जून। नए शिक्षा सत्र में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन चिन्नाकोडेपाल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का फूलमाला, तिलक, गुलाल एवं लड्डू के साथ आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकें भेंट कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर विश्वदीप ने बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। आज के ये नौनिहाल कल देश और समाज के जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कलेक्टर ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा शिक्षकों से पूरी निष्ठा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ-साथ उन्हें जीवन में आगे बढऩे की दिशा प्रदान करती है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सम्मान, प्रतिष्ठा और बेहतर अवसर शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त होते हैं। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ते हुए नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
तथा पूरे विद्यालय परिसर में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ।
कार्यक्रम में एसडीएम जागेश्वर कौशल, वरिष्ठ नागरिक घासी राम नाग, सांसद प्रतिनिधी जिलाराम राणा जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय बीईओ नागेश्वर निषाद, एपीसी जाकिर खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।</description>
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान दिलशान ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ में क्या कहा?
        <description>श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ करते हुए उन्हें बहुत ख़ास टैलेंट बताया है.
उन्होंने कहा, इस 15 वर्षीय खिलाड़ी की सफलता युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से बड़े स्तर तक पहुंचा जा सकता है.
उन्होंने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि ये क्रिकेट के लिए भी अच्छा है कि युवा टैलेंट आ रहे हैं और बड़े क्रिकेटर्स के मुक़ाबला कर रहे हैं.
टीजी20 लीग के दौरान बातचीत में दिलशान ने वैभव के खेल की सराहना की और उनके शुरुआती अनुशासन के साथ मेहनत पर ख़ास ज़ोर दिया.
दिलशान ने कहा, मुझे लगता है कि वह तैयार हैं क्योंकि उन्होंने बहुत कम उम्र से ही कड़ी मेहनत की है. मैंने सुना है कि जब वह नौ साल के थे, तब वह हर दिन सैकड़ों गेंदों की प्रैक्टिस करते थे. इतनी छोटी उम्र में ऐसा समर्पण बहुत ख़ास है. 15 साल की उम्र में वह जो कर रहे हैं, वह ख़ास हैं.
उन्होंने आगे कहा कि हर खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सकता, लेकिन वैभव ने दिखा दिया है कि सही मेहनत और आत्मविश्वास के साथ युवा खिलाड़ी आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट तक पहुंच सकते हैं.(bbc.com/hindi)</description>
पन्ना में करंट लगने से बुरी तरह झुलसा किसान:छत पर बारिश का पानी साफ करते समय हाईटेंशन की चपेट में आए; ग्रामीणों में आक्रोश
        <description>पन्ना जिले के रनवाहा गांव में किसान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। किसान बहादुर सिंह (40) पिता मंगल सिंह राजपूत घर की छत पर बारिश का पानी साफ कर रहे थे, तभी छत के करीब से गुजर रही लाइन ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया। करंट लगने से किसान बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने डंडों की मदद से उन्हें बचाया और तत्काल पन्ना जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका आपातकालीन इलाज शुरू किया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से किसान की हालत में सुधार है, लेकिन वे अभी भी गहन निगरानी में हैं। मकानों से सटाकर हाई-टेंशन लाइन से खतरा हादसे के बाद रनवाहा के ग्रामीणों और पीड़ित परिवार में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में मकानों से सटाकर हाई-टेंशन लाइन निकालना लोगों की जान से खिलवाड़ है। पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्रों और मकानों के पास से गुजर रही 11 KV की लाइनों को तुरंत स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को इलाज और भरण-पोषण के लिए तत्काल आर्थिक सहायता देने की भी अपील की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग ने जल्द ही इन खतरनाक तारों को आबादी से दूर नहीं किया, तो वे चक्काजाम और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।</description>
खटिया पर नदी पार कराई, रास्ते में हुआ प्रसव:छिंदवाड़ा में सड़क न होने से एम्बुलेंस नहीं पहुंची, डिलीवरी के बाद बाइक से अस्पताल लाए
        <description>छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन खटिया में लिटाकर नदी पार कराने को मजबूर हो गए। इसी दौरान रास्ते में ही महिला की डिलीवरी हो गई। बाद में जच्चा-बच्चा को किसी तरह नदी पार कराया गया, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची। आखिरकार दोनों को बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। मामला हथोड़ा गांव के लोहरी मोहल्ले का है। जानकारी के गांव के लोहरी मोहल्ले में करीब 20 परिवार निवासरत हैं। मोहल्ले तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में नदी उफान पर होने से गांव का संपर्क कट जाता है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण गोपाल विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी भाभी 35 वर्षीय सविता विश्वकर्मा, पति शंकर विश्वकर्मा को गुरुवार शाम अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई थी। परिजनों ने एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को खटिया में लिटाकर नदी पार कराना शुरू किया। इसी दौरान रास्ते में ही महिला की डिलीवरी हो गई। एंबुलेंस नहीं आई तो बाइक से ले गए अस्पताल
ग्रामीणों ने किसी तरह जच्चा-बच्चा को नदी पार कराया और एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी देर तक वाहन नहीं पहुंचा। इसके बाद दोनों को बाइक से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोहरी मोहल्ले में वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बारिश के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आपात स्थिति में ना एम्बुलेंस पहुंचती है और ना ही कोई अन्य वाहन। ऐसे में लोगों को मरीजों को खटिया के सहारे नदी पार कराना पड़ता है। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। लोगों ने जल्द पुल निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।</description>
Re NEET UG 2026 की आंसर की जारी:ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड, 15 जुलाई से पहले आ सकता है रिजल्ट
        <description>NTA ने री-NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 21 जून को हुई री-NEET में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। 
 प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज कर सकेंगे ऑब्‍जेक्‍शन कैंडिडेट्स प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां भी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद विषय विशेषज्ञ सभी ऑब्जेक्शन की जांच करेंगे। उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर स्कोर, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और मेरिट लिस्ट जारी होगी। फाइनल रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग डॉक्‍यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद मिलेगा एडमिशन उम्मीदवार कॉलेजों की पसंद भरेंगे। उसके बाद सीट अलॉटमेंट होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद एडमिशन मिलेगा। 22 लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन NTA के अनुसार NEET UG के लिए इस बार करीब 22 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। री NEET का आयोजन 21 जून 2026 को दोबारा किया गया। --------------- ये खबर भी पढ़ें… मेडिकल कॉलेजों में 2027 - 28 से डिप्लोमा कोर्सेस बंद: NMC ने लिया ये फैसला, इसकी जगह एमडी, एमएस कोर्स संवारेंगे करियर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने देश में सभी PG डिप्लोमा मेडिकल कोर्स को बंद करने और उनकी जगह MD(डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) और MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) जैसे पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
FIFA ने नेपाल फुटबॉल संघ को निलंबित किया:वेनेजुएला में भूकंप के चलते राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित; 26 जून के करेंट अफेयर्स
        <description>आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम ने 52वीं PRAGATI बैठक की अध्यक्षता की 
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. वेनेजुएला में भूकंप के चलते आपातकाल घोषित 
 मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 3. देश में 14वां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया गया 
5. 16वीं BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक संपन्न स्पोर्ट्स (SPORTS) 6. FIFA ने नेपाल फुटबॉल संघ (ANFA) को निलंबित किया 
 आज का इतिहास (26 जून) ----------------- करेंट अफेयर्स की ये खबर भी पढ़ें… समुद्र के तल पर चलने वाली शार्क की प्रजाति मिली: पीएम मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल स्टेडियम का उद्घाटन किया; 25 जून के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें</description>
सीनियर टीचर भर्ती अब 10 हजार 537 पदों पर होगी:RPSC ने 4037 पद बढ़ाए; 12 से 18 जुलाई तक 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 में 4037 पदों की बढ़ोतरी की है। अब ये भर्ती 10 हजार 537 पदों पर होगी। इसके लिए आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। सीनियर टीचर भर्ती के लिए 12 से 18 जुलाई तक एग्जाम होगा। इसमें 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। इस भर्ती में सबसे ज्यादा साइंस में 2260 पद पर वैकेंसी है। ये है एग्जाम शेड्यूल अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी और डी) में बांटा है। ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय है। इसके अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी। ग्रुप-बी में हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। ग्रुप-सी में साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट है। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय की परीक्षा होगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। ग्रुप-डी में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। -------------- ये खबरें भी पढ़ें... राजस्थान में 2005 पदों पर होगी भर्ती:बिजली निगमों में जेईएन, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट की वैकेंसी, जानें-कब शुरू होंगे आवेदन राजस्थान सरकार ने बिजली निगमों में 2005 पदों पर भर्ती निकाली है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने बुधवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती के तहत पांचों बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (JEN), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। (पूरी खबर पढ़ें) VDO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी:जनरल वर्ग की कटऑफ 169.38 रही; 850 पद के लिए 5 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट बुधवार देर रात जारी कर दिया। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह राहत भरी खबर है। (पूरी खबर पढ़ें)</description>
LPG Rule Change: कच्चा तेल सस्ता होते ही बड़ा फैसला, आज से हटीं ये पाबंदियां, उपभोक्ताओं को राहत
        <description> नई दिल्‍ली एलपीजी को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. अभी तक जो भी...</description>
लखनऊ अग्निकांड के बाद परिवहन विभाग अलर्ट, बसों में फायर सेफ्टी की होगी सघन जांच
रोजी&रोटी कमाने गया था बेंगलुरु, करंट ने छीन लिया हाथ
        <description>अब जिला अस्पताल में मदद और इंसाफ की आस में संतराम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 24 जून। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और रोजी-रोटी कमाने की उम्मीद लेकर कर्नाटक के बेंगलुरु गया एक युवा मजदूर आज जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। केशकाल विकासखंड के चिकलाडीह निवासी संतराम नेताम 31 मई को काम के दौरान करंट की चपेट में आ गए। उपचार के दौरान उनका एक हाथ काटना पड़ा। अब संतराम को प्रशासन और कंपनी से मदद और इंसाफ की आस है।
संतराम ने बताया कि, वह बेंगलुरु के बेलूर क्षेत्र में विद्युत कार्य से जुड़े मजदूरी काम में लगे हुए थे। उनके अनुसार घटना वाले दिन उन्हें बताया गया कि, बिजली लाइन बंद है और ऊपर चढक़र काम किया जा सकता है। जैसे ही वह ऊपर चढ़े, लाइन में करंट प्रवाहित हो रहा था। अचानक आए तेज झटके ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और वह नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से झुलसे संतराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका आरोप है कि, दुर्घटना के बाद कंपनी और ठेकेदार ने जिम्मेदारी से हाथ खींच लिया। इलाज का खर्च उठाने से लेकर कोण्डागांव लौटने तक की व्यवस्था उन्हें स्वयं करनी पड़ी।
पीडि़त के अनुसार उपचार के दौरान डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए एक हाथ काटना पड़ा। दूसरा हाथ भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं है और उसकी नसों में रक्त संचार को लेकर चिकित्सकों ने चिंता जताई है। संतराम बताते हैं कि, बेंगलुरु में इलाज के दौरान भी उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़े। बाद में करीब 25 हजार रुपये खर्च कर वह अपने गृह जिले लौटे।
उनका कहना है कि, दुर्घटना के बाद कंपनी की ओर से न तो आर्थिक सहायता मिली और न ही परिवार की कोई सुध ली गई। आज जब वह शारीरिक रूप से कमजोर और मानसिक रूप से टूट चुके हैं, तब भी इलाज का खर्च उनके लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
वह कहते हैं कि यदि कंपनी या ठेकेदार उनकी सहायता कर दे, मुआवजा दे दे या रोजगार की कोई व्यवस्था कर दे तो उनके परिवार को सहारा मिल सकता है।</description>
जिला न्यायालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 24 जून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिंगरी के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर के प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास का शुभांरभ माँ सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं के द्वारा किया गया।
न्यायाधीश के द्वारा मानव जीवन में योगा का महत्व बताते हुए योग के माध्यम से सभी को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिये। लखन लाल पटेल अधिवक्ता (योग शिक्षक) एवं उनके योग साथियों के द्वारा समय प्रात: 7 से 9 बजे तक लगातार अलग-अलग आसन कराये गए। इसके पश्चात सभी न्यायिक अधिकारीगण / कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण में एक विशेष उर्जा का संचार हुआ साथ ही योग प्रशिक्षको के द्वारा व्यायाम, आहार एवं आराम के महत्व को भी समझाया गया और योग को अपने जीवन की दिनचर्या का भाग बनाने के संबंध में जानकारी दी गई।
योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात पैष्टिक आहार का वितरण किया गया तथा इस प्रकार न्यायालय परिवार के आपसी सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सफलतापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोण्डागांव प्रतिभा मरकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल, एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय, अधिवक्तागण व कर्मचारीगण एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।</description>
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में डीएमएफटी राशि का करें उपयोग&सांसद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 24 जून। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफटी) शासी परिषद सह समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में डीएमएफटी मद से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा और डीएमएफटी मद के नए नियमों के अनुसार तहत 8 सेक्टरों के लिए आगामी पांच वर्षों के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। समिति को स्वीकृत कार्यों की स्थिति, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की जानकारी निर्माण एवं क्रियान्वयन एजेंसीवार प्रस्तुत की गई।
बैठक में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि डीएमएफटी मद की राशि का उपयोग प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण तथा गत वर्ष के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विधायक चित्रकोट विनायक गोयल ने कहा कि ऑयल पाम उत्पादन करने वाले किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। इस मद से पूर्व वर्षों में स्वीकृत विकास कार्यों के निर्माण में तेजी लाई जाए।
बैठक में कलेक्टर आकाश छिकारा ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष कर देवगुड़ी निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करवाएं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, समिति के अन्य सदस्य गण, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, डीएमएफटी के नोडल अधिकारी ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डीएमएफटी से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।</description>
कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 24 जून। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और मरीज-हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा मंगलवार को महारानी जिला अस्पताल का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की ऐतिहासिक महत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि महारानी अस्पताल का अपना एक बेहद गौरवशाली इतिहास रहा है, इसलिए यहाँ तैनात सभी चिकित्सक, अधिकारी और अन्य स्टाफ इसके गौरव और प्रतिष्ठा के अनुरूप ही पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव से कार्य करें। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आपातकालीन सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री छिकारा ने अस्पताल के लगभग हर महत्वपूर्ण विभाग का सघन मुआयना किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, हेल्प डेस्क, आयुष्मान कक्ष, बाह्य रोग विभाग पंजीयन कक्ष, दवा वितरण कक्ष और ईसीजी कक्ष जैसी प्राथमिक सेवाओं को देखा। इसके बाद वे सघन चिकित्सा एवं सर्जरी से जुड़ी इकाइयों आईसीयू, सर्जिकल गहन चिकित्सा इकाई, ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे कक्ष, डायलिसिस इकाई तथा बर्न एवं ट्रामा इकाई की व्यवस्थाओं को परखा। मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने कादम्बिनी मातृ शिशु देखभाल केंद्र, प्रसव पूर्व देखभाल वार्ड, प्रसव पश्चात देखभाल वार्ड, प्रसूति ऑपरेशन थियेटर कॉम्प्लेक्स, शिशु रोग विभाग तथा नवजात एवं शिशु गहन चिकित्सा इकाई का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया।
इसके साथ ही उन्होंने नेत्र रोग विभाग अम्बक और फिजियोथैरेपी विभाग का भ्रमण कर वहाँ मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान संवेदनशीलता के साथ विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल द्वारा दिए जा रहे इलाज, दवाओं की नि:शुल्क उपलब्धता और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के व्यवहार के संबंध में विस्तृत फीडबैक लिया। मरीजों से बातचीत के बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ओपीडी और पंजीयन काउंटरों पर लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्देशित किया कि भीड़ प्रबंधन हेतु सभी मरीजों को जारी पर्ची में नंबर (टोकन) दर्ज किया जाए, उन्हें बैठने की उचित व्यवस्था दी जाए और नंबर के अनुसार ही क्रमबद्ध तरीके से डॉक्टरों के कक्ष में प्रवेश दिया जाए। वहीं नेत्र रोग विभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी चिन्हांकित दृष्टिदोष से पीडि़त लोगों को अनिवार्य रूप से नेत्रोपचार से लाभांवित करना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अनुरूप सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ करने के लिए तत्काल सर्टिफिकेशन हेतु आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सहायक कलेक्टर वदथ्यावत यशवंत नायक, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी, अस्पताल सलाहकार डॉ. एनके ओझा सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।</description>
सूने मकान में चोरी, 5 आरोपी बंदी
        <description>11 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 24 जून। थाना लोहण्डीगुड़ा और थाना परपा पुलिस की संयुक्त टीम ने सूने मकानों में चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, सोने-चांदी के गलाए हुए डले समेत कुल 11 लाख 19 हजार रुपये की संपत्ति, 5 हजार रुपये नगद और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के तारागांव निवासी भगवती सरकार एवं उनके पति सदानंद सरकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 जून की रात उनके सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम चोरी कर ले गए हैं। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं एसडीओपी लोहण्डीगुड़ा/केशलूर लक्ष्मण पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लोहण्डीगुड़ा निरीक्षक रवि बेगा और थाना प्रभारी परपा मो. तारिक के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही रूद्रांचल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी कृष्णा से_ी और अविनाश स्वामी के साथ मिलकर तारागांव एवं धरमाउर के सूने मकानों में चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण अपने परिचित अजय व्यापारी के माध्यम से गीदम निवासी सोनार संतोष सोनी को बेचने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।</description>