Breaking News in Hindi | Latest News in Hindi & : मध्यप्रदेश
पथरिया जनपद सदस्य बोले&सीईओ फोन नहीं उठाते:दमोह में कहा&कार्यालय अधिकारी&कर्मचारी समय पर नहीं मिलते हैं
        <description>दमोह जिले की पथरिया जनपद कार्यालय में मंगलवार सुबह निरीक्षण के दौरान अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जनपद सदस्य कालूराम पटेल जब कार्यालय पहुंचे तो वहां उन्हें कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि खरगराम पटेल भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने कार्यालय के अलग-अलग कमरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि कार्यालय में केवल दो कर्मचारी मौजूद मिले। जनपद सदस्य ने जताई नाराजगी जनपद सदस्य कालूराम पटेल ने कहा कि कार्यालय में मनमानी की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वे कार्यालय आते हैं, अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं और केवल चपरासी मिलता है। इससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जनपद सीईओ को फोन लगाया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को भी शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री से भी की जा चुकी है शिकायत कालूराम पटेल ने बताया कि तीन दिन पहले क्षेत्रीय विधायक और मंत्री लखन पटेल को भी इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। चपरासी भी नहीं मिला मौजूद जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि खरगराम पटेल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्यालय खोलने की जिम्मेदारी संभालने वाला चपरासी भी मौके पर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय आएंगे तभी आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के काम समय पर हो सकेंगे। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुधारने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।</description>
उज्जैन में मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता चुनाव की वोटिंग:2367 वकील करेंगे मतदान, शहर से चार उम्मीदवार मैदान में
        <description>उज्जैन कोर्ट में मंगलवार को मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 10 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान करीब 2367 अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। प्रदेशभर में अधिवक्ता परिषद के सदस्यों के चयन के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। उज्जैन में भी सुबह से अधिवक्ताओं की भीड़ मतदान केंद्र पर पहुंचने लगी थी। कोर्ट परिसर के बाहर प्रत्याशियों द्वारा मतदान को लेकर अधिवक्ताओं को प्रेरित करने की भी व्यवस्था की गई थी। महिला अधिवक्ता भी बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंचीं। तीन हॉल में मतदान की व्यवस्था कोर्ट परिसर में मतदान के लिए तीन हॉल बनाए गए हैं। गर्मी को देखते हुए सुबह के समय मतदान केंद्र पर अधिक भीड़ देखी गई। चार प्रत्याशी मैदान में उज्जैन में इस चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें संदीप मेहता, आशीष उपाध्याय, अतुल रैना और सुरेंद्र चतुर्वेदी शामिल हैं। शांतिपूर्ण मतदान की व्यवस्था बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम सारवान ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी विशेष सत्र न्यायाधीश एपीएस चौहान और अन्य न्यायिक अधिकारी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न करा रहे हैं। 25 सदस्यों के चयन के लिए मतदान प्रदेशभर में अधिवक्ता 25 सदस्यों के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान के बाद मतगणना आगामी चरण में जबलपुर में की जाएगी।</description>
तेंदूखेड़ा नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल:नरसिंहपुर में वेतन&एरियर्स भुगतान की मांग पर आठवें दिन भी जारी
        <description>नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारी वेतन और लंबित एरियर्स के भुगतान की मांग कर रहे हैं। दो माह से वेतन नहीं मिला
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। साथ ही छह महीने का एरियर्स भी बकाया है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काम पर लौटने से इनकार
कर्मचारियों ने बताया कि वे पहले भी कई बार नगर परिषद और प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। सफाई व्यवस्था प्रभावित
हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई जगह कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने समाधान का भरोसा दिया
एसडीएम पूजा सोनी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। प्रशासन स्थिति को जल्द सामान्य करने का प्रयास कर रहा है।</description>
पुलिस ने किया मॉर्ल्स का सिक्योरिटी ऑडिट:मॉर्ल्स में सिक्योरिटी गार्ड्स को ट्रेनिंग, बताया संदिग्ध को कैसे पहचानें
        <description>विजय नगर थाना क्षेत्र में आने वाले C-21 मॉल और मल्हार मॉल में पुलिस ने शनिवार को सिक्योरिटी ऑडिट किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और क्राइम कंट्रोल करने के लिए एसीपी विजय नगर पराग सैनी और टीआई चंद्रकांत पटेल के नेतृत्व में विजय नगर पुलिस टीम ने मॉल की सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कंधे से कंधा मिलकर काम करने के लिए ट्रेनिंग दी गई। टीम ने इन बिंदुओं पर ट्रेनिंग दी - मॉल परिसर में इमरजेंसी नंबर डिस्प्ले करवाए गए और जागरूकता के लिए पर्चे भी चस्पा किए, जिससे आम जनता और सुरक्षाकर्मियों में सर्तकता बढ़ाई जा सके। इस पहल का उद्देश्य मॉल परिसर को सुरक्षित बनाते हुए क्राइम पर प्रभावी कंट्रोल करना है। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए टीम ने मॉर्ल्स में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया। इस दौरान टीम ने मॉर्ल्स के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में कैमरों की स्थिति भी देखी। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।</description>
इंदौर में बायपास पर दर्दनाक हादसा:खंडवा के युवक को फीनिक्स मॉल के पास वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
        <description>इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बायपास पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी।  गंभीर हालत में राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अशोक निवासी मूसाखेड़ी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खंडवा जिले का रहने वाला था और इंदौर में ड्राइवरी का काम करता था।  बताया जा रहा है कि देर रात वह बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान फीनिक्स सिटी के सामने तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल हालत में पड़े युवक को देखा और एंबुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल पहुंचाया। देर रात युवक के पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिवार से संपर्क किया। कनाड़िया पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। गंभीर बीमारी के तनाव में महिला ने पीया एसिड, इलाज के दौरान मौत इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने गंभीर बीमारी और मानसिक तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला ने घर में एसिड पी लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दुर्गा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय ललिता पति मूलचंद जोशी ने बुधवार को अपने घर में एसिड पी लिया था। हालत बिगड़ने पर बेटे ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  गुरुवार को डॉक्टरों ने उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रात में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपावली के समय ललिता गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और उनका ऑपरेशन भी हुआ था। ऑपरेशन के बाद भी उन्हें लगातार यह डर बना हुआ था कि उनका इलाज सही तरीके से नहीं हुआ। इसी बात को लेकर वह पिछले करीब छह महीने से तनाव में थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।</description>
दुल्हन बनकर आई युवती ने परिवार से ठगे 3.10 लाख:राजगढ़ में खुद पुलिस को फोन किया बोली& मुझे बंधक बनाया, जांच में ठगी का खुलासा
        <description>राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर 3 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तलावड़ा गांव के एक परिवार को शादी कराने का झांसा देकर यह राशि ऐंठी गई। पुलिस ने इस मामले में एक युवती, उसके कथित प्रेमी और एक बिचौलिए के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार है। गैंग ने शादी के नाम पर फंसाया पुलिस के अनुसार, तलावड़ा निवासी रामप्रसाद तंवर अपने छोटे भाई ग्यारसीराम की शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रिश्तेदारी के माध्यम से ग्राम कोयला निवासी राजू तंवर से हुई। राजू ने उन्हें एक युवती से शादी कराने का आश्वासन दिया और बाद में रामप्रसाद को रंजना सिरोनिया और गोविंद सौंधिया से मिलवाया। जेवर और खर्च के नाम पर मांगे पैसे आरोप है कि रंजना ने खुद को पति से अलग रह रही महिला बताया, जबकि गोविंद को उसका भाई बताया गया। बातचीत के दौरान आरोपियों ने शादी से पहले जेवर बनवाने और अन्य खर्चों के नाम पर पैसे की मांग की। परिवार ने विश्वास कर अलग-अलग किस्तों में कुल 3 लाख 10 हजार रुपये दे दिए। बताया गया कि गोविंद पैसे लेकर जेवर खरीदने की बात कहकर चला गया और फिर वापस नहीं लौटा। इसी बीच रंजना ने ग्यारसीराम के साथ बोरकापानी मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद वह तलावड़ा स्थित ससुराल भी पहुंची और वहां एक रात रुकी। खुद पुलिस को दी सूचना अगले ही दिन रंजना ने खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसे बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि शादी और बंधक बनाए जाने की पूरी कहानी कथित रूप से पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी। पुलिस के मुताबिक योजना के तहत पहले शादी कर परिवार से रुपये ऐंठे गए और बाद में पुलिस बुलाकर वहां से निकलने की तैयारी थी। मामले में खिलचीपुर पुलिस ने रामप्रसाद तंवर की शिकायत पर रंजना सिरोनिया निवासी चाटूखेड़ा हाल निवासी इंग्ले कॉलोनी राजगढ़, गोविंद सौंधिया और राजू तंवर के खिलाफ जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।</description>
बैतूल में शादी से लौट रही वृद्धा की मौत:अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, चालक मौके से फरार; बच्चे ने बुलाई एंबुलेंस
        <description>बैतूल जिले के आमला पंखा रोड पर बीती रात बुधवार को एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान बैलमडाई निवासी पिब्बो बाई पत्नी मधु विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, महिला बुधवार रात करीब 10:30 बजे एक शादी समारोह से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। वहां से गुजर रहे एक बच्चे ने उन्हें देखा और तत्काल एम्बुलेंस तथा परिजनों को सूचित किया। घायल महिला को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए रात करीब 12:38 बजे उन्हें बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। हालांकि, गुरुवार तड़के करीब 3:25 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल शव को जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।</description>
नीमच में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:जेसीबी से टकराकर टूटा हाईटेंशन तार, छत पर सफाई कर शख्स पर गिरा
        <description>नीमच जिले के चल्दू गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जेसीबी की टक्कर से बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर एक व्यक्ति पर गिर गया। छत पर सफाई कर रहे थे अशोक मृतक की पहचान 40 वर्षीय अशोक कलाल के रूप में हुई है। वे घर की छत पर चद्दर साफ कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही जेसीबी का ऊपरी हिस्सा बिजली की लाइन से टकरा गया और तार टूटकर सीधे अशोक पर गिर पड़ा। बेटे के सामने हुआ हादसा मृतक के बेटे ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले पिता ने उसे नली ठीक करने को कहा था। तभी अचानक तेज आवाज हुई और तार पिता के ऊपर गिर गया। करंट के डर से लोग तुरंत पास नहीं जा सके। परिजन अशोक को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जेसीबी चालक की तलाश कर रही पुलिस ग्रामीणों ने हादसे के लिए जेसीबी चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जेसीबी और चालक की तलाश शुरू कर दी है।</description>
शादी से लौट रहे तीन युवक बाइक हादसे में गंभीर:सिया के पास देर रात हुआ हादसा, इंदौर रेफर किया
        <description>देवास में रविवार देर रात सिया क्षेत्र के पास एक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से इंदौर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान देवेंद्र, राहुल और अजय के रूप में हुई है। ये तीनों तराना में एक दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद देर रात अपनी बाइक से देवास के पास स्थित अपने गांव पुवाल्डा लौट रहे थे। सिया के पास उनकी बाइक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की परिस्थितियों का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी रात में अस्पताल पहुंच गए और घायलों को आगे के इलाज के लिए इंदौर लेकर रवाना हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।</description>
रायसेन में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन:सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज थे लोग, तहसीलदार ने लाइन लगवाकर दिलाया आश्वासन
        <description>रायसेन में सोमवार को सागर रोड स्थित एमआर गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क पर सिलेंडर रखकर नारेबाजी की, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। उपभोक्ताओं का कहना था कि वे सुबह से सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाए। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने एजेंसी के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाया और सड़क से सिलेंडर हटवाकर चक्का जाम समाप्त करवाया। इसके अतिरिक्त, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एजेंसी के कर्मचारियों से जानकारी ली और उपभोक्ताओं की एजेंसी के बाहर खुद लाइन लगवाई। नायब तहसीलदार ने उपभोक्ताओं को बारी-बारी से सिलेंडर लेने के लिए समझाया। उन्होंने बताया कि एजेंसी पर वर्तमान में 300 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि लाइन में लगभग 100 उपभोक्ता थे। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। देखिए तस्वीरें…</description>
नर्मदापुरम के एसटीआर में फिर बाघ की मौत:पश्चिम पचमढ़ी के पहाड़ों के बीच मिला बाघ का कंकाल
        <description>नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के घने जंगल में पहाड़ों के बीच एक बाघ का कंकाल मिला। कंकाल की खबर से एसटीआर में हड़कंप मच गया। रात में एसटीआर की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा, पचमढ़ी सहायक संचालक संजीव शर्मा, रेंजर समेत तमाम स्टॉफ मौके के लिए रवाना हुआ। बाघ की मौत से सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए। जानकारी के मुताबिक एसटीआर के जंगलों में उदबिलाव का सर्वे चल रहा है। डब्लूसीबी और टाइगर रिजर्व मिलकर यह सर्वे करवा रही। प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया उदबिलाव सर्वे के लिए शुक्रवार रात को टीम एसटीआर के पूर्व पचमढ़ी के पहाड़ों के बीच में पहुंची थी। जहां एक बाघ का कंकाल मिला। डिप्टी डायरेक्टर शर्मा ने कहा जिस जगह बाघ कंकाल मिला, वो दो पहाड़ों के बीच खाई वाला क्षेत्र है। जहां की भी नहीं जाता है। बाघ की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। पिछले महीने ही अफीम के लिए बाघ को मारा था पिछले महीने ही छिंदवाड़ा के सांगाखेड़ा रेंज के छातीआम में अफीम की खेती के लिए एक बाघ को मारकर गढ़ा दिया गया था। बाघ एसटीआर का था। जिसमें कॉलर आईडी लगी थी। छिंदवाड़ा से लगे क्षेत्र में फिर से बाघ का कंकाल मिला। ऐसे में जहां बाघ का कंकाल मिला। वहां शिकार की आशंका है।</description>
4साल का मासूम लापता, 2घंटे बाद मंदिर में सोता मिला:इंदौर में पुलिस ने तलाश में छत&टंकी तक खंगाली, मां के पीछे निकला बच्चा
        <description>इंदौर में एक मासूम के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया, लेकिन दो घंटे बाद जब वह सुरक्षित मिला तो पूरे इलाके ने राहत की सांस ली। मामला काशीपुरी का है, जो हीरा नगर थाना क्षेत्र में आता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे 4 साल का बच्चा अचानक घर से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां के पीछे-पीछे घर से बाहर निकल गया था, लेकिन मां को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिवार ने तलाश शुरू की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एक टीम घर-घर जाकर छत, कमरे, यहां तक कि पानी की टंकियों तक चेक करती रही।  दूसरी टीम आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में जुटी। कॉलोनी के लोग भी बच्चे की तलाश में शामिल हो गए। पास में कचरा प्लांट और नाला होने से अनहोनी की आशंका भी बढ़ गई थी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। मंदिर में सोता मिला मासूम एसीपी ने बताया कि करीब ढाई घंटे बाद, रात साढ़े 12 बजे बच्चा घर से करीब 100 मीटर दूर एक मंदिर में सोता हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, बच्चा खुद ही चलते-चलते मंदिर तक पहुंच गया था और वहीं एक कोने में सो गया था। दिलचस्प बात यह रही कि सर्च टीम पहले भी मंदिर के पास से गुजरी थी, लेकिन उस समय बच्चा नजर नहीं आया। बाद में दोबारा चेक करने पर वह पर्दे के पीछे सोता मिला। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस ने उसे परिवार को सौंप दिया। बेटे को देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और पूरे इलाके ने राहत की सांस ली।</description>
दो दिन पहले हुआ पेपर, 35 छात्र रह गए वंचित:देवास में टाइम टेबल बदलाव से गड़बड़ी, प्राचार्य बोले&पुनः परीक्षा का प्रयास करेंगे
        <description>देवास के केपी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर के 35 से अधिक छात्र विश्वविद्यालय की लापरवाही के चलते परीक्षा देने से वंचित रह गए। शुक्रवार, 24 अप्रैल को जब छात्र परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि इंडियन फॉरेन पॉलिसी सहित अन्य विषयों का पेपर 22 अप्रैल को ही हो चुका है। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय ने परीक्षा का टाइम टेबल बीच में अपडेट कर दिया था, लेकिन इस बदलाव की सूचना अधिकांश विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पाई। कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी छात्रों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। पुराने शेड्यूल के भरोसे तैयारी करते रहे छात्र अधिकांश छात्र फरवरी में जारी पुराने टाइम टेबल के अनुसार ही तैयारी करते रहे और 24 अप्रैल को परीक्षा देने पहुंचे। भौंरासा की छात्रा पायल कुमावत ने बताया कि उन्हें किसी भी माध्यम से बदलाव की सूचना नहीं मिली थी। छात्रों का कहना है कि परीक्षा छूटने के कारण अब उन्हें सप्लीमेंट्री देना पड़ेगा। बीए थर्ड ईयर के छात्र पीयूष बीसे ने बताया कि अगर टाइम टेबल बदला गया था, तो इसकी जानकारी समय पर दी जानी चाहिए थी। कुछ छात्रों ने 22 अप्रैल को दी परीक्षा हालांकि, कुछ विद्यार्थियों को अपडेटेड टाइम टेबल की जानकारी मिल गई थी और करीब 300 छात्रों ने 22 अप्रैल को परीक्षा भी दी। मामले में केपी कॉलेज के प्राचार्य एसपीएस राणा ने कहा कि वे विश्वविद्यालय से चर्चा करेंगे और प्रभावित छात्रों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा।</description>
शाजापुर में बाइक अनियंत्रित, युवक गंभीर घायल:मोल्टा जोड़ के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
        <description>शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोल्टा जोड़ के पास हुए इस हादसे के बाद डायल 112 की टीम ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, छतगांव निवासी कमल सिंह (पिता बने सिंह राजपूत) अपनी मोटरसाइकिल से बूमतलाई माताजी, नारायणगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। मोल्टा जोड़ के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में कमल सिंह को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बाइक चलाते समय संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। सुनेरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।</description>
मुनि संभव सागर महाराज का 28वां दीक्षा दिवस:छात्रावास का लोकार्पण, शाहपुरा जिनालय में अभिषेक&पूजन
        <description>भोपाल में निर्यापक मुनि श्री संभव सागर महाराज का 28वां दीक्षा दिवस “गुरु उपकार दिवस” के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, पिच्छिका परिवर्तन और नवनिर्मित छात्रावास के लोकार्पण जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसमें समाज के वरिष्ठजन और मुनि श्री के गृहस्थ अवस्था के परिजनों ने सहभागिता करते हुए आचार्य परंपरा को नमन किया। पूरे आयोजन स्थल पर जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवीन छात्रावास का लोकार्पण, शिक्षा को मिलेगा संबल
इस अवसर पर डॉ. श्रीकांत-आभा जैन परिवार द्वारा नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण किया गया। समाज के विद्यार्थियों के लिए यह छात्रावास भविष्य में शिक्षा और संस्कार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। 
शाहपुरा स्थित श्री पार्श्वनाथ जिनालय में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष दीप जैन, सचिव अमित मोदी और अन्य पदाधिकारियों ने पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की। पिच्छिका परिवर्तन बना आस्था का केंद्र
दीक्षा दिवस के अवसर पर मुनि संभव सागर महाराज का पिच्छिका परिवर्तन भी संपन्न हुआ। नवीन पिच्छिका अन्य मुनियों द्वारा भेंट की गई, जबकि पुरानी पिच्छिका संयम व्रत धारण करने वाले श्रावक को प्रदान की गई।  ब्रह्मचारी भाई-बहनों और त्यागी-व्रती जनों ने भी श्रद्धापूर्वक अपनी सहभागिता निभाई। अपने प्रवचन में मुनि संभव सागर महाराज ने कहा कि केवल वस्त्र त्यागना ही दीक्षा नहीं है, बल्कि भीतर के राग, द्वेष, मान और कषायों का पूर्ण त्याग ही सच्ची दीक्षा है। उन्होंने दिगंबर जीवन शैली को आत्मसंयम और वैराग्य का सर्वोच्च रूप बताया। प्रदेशभर से पहुंचे श्रद्धालु, गणमान्य रहे उपस्थित
इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूर्व आईपीएस ऋषभ दिवाकर, डिप्टी कलेक्टर सुधीर जैन, एआईजी मलय जैन, सेवानिवृत्त आईएफएस अतुल जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और महिला मंडल की सदस्याएं भी कार्यक्रम में शामिल रहीं। संयम और आध्यात्मिकता का दिया संदेश
पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और संयम का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया। दीक्षा दिवस के अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने अपने जीवन को संयममय बनाने का संकल्प भी लिया, जिससे कार्यक्रम ने सामाजिक और आध्यात्मिक दोनों स्तरों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।</description>
एमपी में भीषण गर्मी, अस्पतालों में रोज 150&200 मरीज:ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिस ने 24 चौराहों पर सिग्नल ब्लिंकर मोड में किए, ग्रीन नेट भी लगाए
        <description>एमपी में बढ़ती भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में प्रदेश के बड़े अस्पतालों में रोजाना करीब 200 मरीज, जिनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं, उल्टी-दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याओं के चलते अस्पताल पहुंच रहे हैं।  राजधानी भोपाल में ही बढ़ती गर्मी के साथ बच्चों में उल्टी-दस्त (गैस्ट्रोएंटेराइटिस) के मामले तेजी से सामने आए हैं। पिछले एक हफ्ते से अस्पतालों में इस तरह के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया है। हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में 20 से 25 प्रतिशत मरीज उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।  वहीं ग्वालियर में एक सप्ताह से गर्मी के चलते बीमार हुए मरीजों की संख्या 150 के करीब बनी हुई है। ग्वालियर के डॉ. अजय गौड़ के अनुसार, बढ़ती गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना 100 से 150 बच्चे अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत है। ऐसे में इलाज के साथ-साथ लोगों को ज्यादा पानी और तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जा रही है, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
 चौराहों में ग्रीन नेट, सिग्नल ब्लिंक मोड में ग्वालियर में लोगों को राहत देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अहम फैसला लिया है। अब शहर के 31 में से 24 प्रमुख चौराहों पर दोपहर के समय ट्रैफिक सिग्नल ‘ब्लिंकर मोड’ पर संचालित किए जाएंगे, ताकि लोगों को तेज धूप में अधिक देर तक खड़ा न रहना पड़े। इसके साथ ही कुछ चौराहों पर सिग्नल के ऊपर ग्रीन नेट भी लगाए जा रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को गर्मी से राहत मिल सके। ट्रैफिक पुलिस के इस फैसले के तहत दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चयनित चौराहों पर सिग्नल की सामान्य लाल-पीली-हरी व्यवस्था बंद रहेगी। इसके स्थान पर केवल पीली लाइट लगातार ब्लिंक करती रहेगी। इसका मतलब यह होगा कि वाहन चालकों को रुकने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सावधानीपूर्वक देखकर आगे बढ़ना होगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य तेज धूप में सिग्नल पर खड़े रहने की परेशानी से लोगों को राहत देना है। गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि दोपहर के समय सड़क पर खड़े रहना खासकर दुपहिया चालकों और बुजुर्गों के लिए मुश्किल हो रहा है। जिन प्रमुख चौराहों पर यह व्यवस्था लागू की गई है, उनमें नदी गेट, गोविंदपुरी, हॉस्पिटल चौराहा, चेतकपुरी, सिटी सेंटर, थाटीपुर और परशुराम तिराहा शामिल हैं। इन स्थानों पर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सिग्नल ब्लिंकर मोड पर रहेगा, यानी केवल पीली बत्ती जलती-बुझती रहेगी।
 अधिक ट्रैफिक दबाव वाले चौराहों पर चालू रहेगा हालांकि, कुछ व्यस्त चौराहों को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है, जहां ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। इनमें डीडी नगर चौराहा, पिंटू पार्क तिराहा, गोला का मंदिर, आकाशवाणी तिराहा, तानसेन तिराहा, यूनिवर्सिटी तिराहा और नाका चंद्रवदनी चौराहा शामिल हैं, जहां सामान्य सिग्नल व्यवस्था जारी रहेगी। इसके अलावा, कई चौराहों पर लोगों को धूप से बचाने के लिए ग्रीन नेट लगाए जा रहे हैं, ताकि सिग्नल पर इंतजार कर रहे लोगों को छांव मिल सके। ग्रीन नेट लगाने का काम जारी एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि जिन चौराहों पर ट्रैफिक का दबाव कम है, वहां सिग्नल को समय-समय पर बंद भी किया जा रहा है। साथ ही, जहां ज्यादा देर इंतजार करना पड़ता है, वहां ग्रीन नेट लगाए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ स्थानों पर यह व्यवस्था शुरू भी हो चुकी है।</description>
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर:इछावर में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
        <description>सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में बोरदी गांव जोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बोलेरो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को इछावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।</description>
रीवा से निकली 12 ज्योतिर्लिंग रथ यात्रा:CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी,एक साल तक जिलेभर के गांवों में करेगी भ्रमण
        <description>रीवा में मंगलवार को शहर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान” के तहत 12 ज्योतिर्लिंग रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान प्रेम, शांति और विश्व बंधुत्व का संदेश देते हुए रथ यात्रा को जन-जागरण के उद्देश्य से रवाना किया गया।  लोगों को नशा मुक्ति का संदेश देंगे
बताया गया कि यह अभियान आगामी एक वर्ष तक जिले के गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पारिवारिक सद्भावना, नशा मुक्ति और आध्यात्मिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करेगा। रथ यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। CM ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था के स्थापना नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ के रथ को आज रीवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह अभियान पारिवारिक मूल्यों, संवाद और परस्पर समन्वय के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। इससे राष्ट्र और समाज के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ब्रह्माकुमारी संगठन के सदस्य मौजूद रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। देखें तस्वीरें</description>
कटनी: एंबुलेंस ने ऑटो को पीछे से मारी टक्कर:6 घायल; 2 की हालत गंभीर, बडेरा मोड़ के पास हुआ हादसा
        <description>कटनी में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कुठला थाना क्षेत्र के बडेरा मोड़ के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। झुकेही से कटनी आ रहे एक सवारी ऑटो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, ऑटो सवारियों को लेकर झुकेही से कटनी की ओर जा रहा था। बडेरा मोड़ के पास पीछे से आ रही एंबुलेंस (MP 15 DA 0883) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे यात्री सड़क पर जा गिरे। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत डायल-112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस और पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का प्राथमिक उपचार कर रही है। पुलिस ने बताया कि घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।  हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान साहिल (12 वर्ष, पिता छत्रपाल), रूबी पटेल (10 वर्ष), चेतना आदिवासी (35 वर्ष), ज्ञान सिंह पटेल (36 वर्ष), रतन शर्मा और ऑटो चालक देव कुमार के रूप में हुई है। घायल ऑटो चालक देव कुमार ने बताया कि वह अपनी साइड से कटनी की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एंबुलेंस ने तेज रफ्तार में उसे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण यात्री ऑटो से बाहर छिटक गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। कुठला थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेने की कार्रवाई जारी है।</description>
जल संकट पर महिलाओं का खाली बर्तन बजाकर प्रदर्शन:सीहोर के गांव में 2 किमी दूर से मटमैला पानी लाने को मजबूर; बोरवेल की मांग
        <description>सीहोर जिले के ग्राम रोला, आलमपुरा और पचामा की महिलाओं ने सोमवार को जल संकट के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने-अपने गांवों में बोर नलकूप खनन की मांग की। अनसूया बाई, ताराबाई, कालभाई और नीता बाई ने बताया कि वे गंभीर जल संकट से जूझ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले महीनों में स्थिति और भी विकट हो सकती है। कई गांवों में ग्रामीण अपनी प्यास बुझाने के लिए 2 किलोमीटर दूर से मटमैला पानी लाने को मजबूर हैं। कड़ी धूप में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे गांव से एक-दो किलोमीटर दूर खेतों और कुओं से पानी लाने को विवश हैं। पानी के अभाव में कई ग्रामीण परिवार गांव छोड़कर शहरों या खेतों पर रहने को मजबूर हो गए हैं। 'लाडली बहनों' का कहना है कि उनकी सारी कमाई पानी खरीदने में खर्च हो रही है। खाली बर्तन बजाकर विरोध जताया
इन महिलाओं ने पानी की कमी के विरोध में खाली बर्तन बजाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मांग की कि उनके गांवों में शीघ्र नए नलकूप खोदे जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करेंगी, और इसके बाद भी समाधान न होने पर भोपाल जाकर मंत्री और मुख्यमंत्री निवास पर पानी की मांग करेंगी। ग्रामीण जनता ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री निवास और मुख्य सचिव कार्यालय से प्रमुख अभियंता, पीएचई विभाग, भोपाल को सीहोर जिले के दर्जनों गांवों में नवीन नलकूप खनन के शीघ्र आदेश दिए गए हैं। प्रभारी मंत्री ने भी पीएचई विभाग को लिखित में निर्देश दिए हैं। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन सीहोर इन आदेशों का पालन करने को तैयार नहीं है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पानी के बिल अधिक से समय लंबित हैं, वहां किस्तों में बिल की वसूली की जाए, ताकि राजस्व भी एकत्रित हो सके और नलजल योजनाएं भी चलती रहें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।</description>
टीकमगढ़ में कुएं में मिला मां&बेटे के शव:2 दिन से लापता थी महिला; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
        <description>टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के भेलसी गांव में एक महिला और उसके दो साल के बेटे शव कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। शुक्रवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। आज शनिवार को दोनों का पीएम कराया गया। भाई ने हत्या कर कुएं में शव फेंकने का लगाया आरोप जानकारी के अनुसार, ग्राम भेलसी निवासी काशीबाई (28) पत्नी राहुल लोधी और उनके दो साल के पुत्र अभिराज के शव गांव के एक कुएं में मिले। बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई सुंदर लोधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहन और भांजे की हत्या कर कुएं में फेंका गया है। उन्होंने बताया कि बहन के चेहरे पर चोट के निशान थे और पति राहुल लोधी सहित ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात होने और डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण शवों को जिला अस्पताल टीकमगढ़ की मर्चुरी में रखवाया गया। शनिवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी चंदन सिंह शाक्य, खरगापुर थाना प्रभारी अंबर सिकरवार और एसडीओपी राहुल कटरे मौके पर पहुंचे। मृतका ने ससुराल पक्ष के खिलाफ की थी मारपीट की शिकायत एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने दोषियों को बख्शा नहीं जाने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को महिला ने पति और परिजनों के खिलाफ मारपीट की शिकायत थाने में की थी। वहीं, परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी की सूचना देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।</description>
बजरंग दल ने बैतूल में किया प्रदर्शन:अवैध कब्जों और जबरन धर्मांतरण पर कड़ी कार्रवाई की मांग
        <description>बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैतूल शहर में विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवाजी चौक पर एकत्रित होकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में अवैध कब्जों और जबरन धर्मांतरण जैसे मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने इन मुद्दों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की अपील भी की गई। प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की अपेक्षा जताई गई है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य भारत प्रांत के गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने किया। कार्यक्रम में संगठन के जिला संयोजक शुभम यादव और जिला मंत्री श्याम राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।</description>
शाजापुर में पुराने मंगेतर ने नए दूल्हे को दी धमकी:27 अप्रैल को शादी, लड़की भी पहुंच गई थाने, बोली& मैं तो नाबालिग थी
        <description>शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे से सोना, चांदी और नकदी मांगने तथा धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार रात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालघाटी थाना पुलिस के अनुसार,पिपलिया गुर्जर निवासी 23 वर्षीय मनीष पिता ईश्वरसिंह गुर्जर ने अपने पिता के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि 13 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे जब वह अपने पिता के साथ खेत में पानी दे रहा था, तभी मालीखेड़ी निवासी रविंद्र पिता ओमप्रकाश गुर्जर वहां पहुंचा।रविंद्र ने मनीष को बताया कि जिस युवती से उसकी 27 अप्रैल को शादी तय है ,उसकी पहले ही सगाई हो चुकी थी। शादी न करने के बदले मांगी रकम मनीष के अनुसार,रविंद्र ने शादी न करने के बदले तीन तोला सोने का हार,डेढ़ किलो चांदी और 50 हजार रुपये नकद की मांग की।आरोप है कि रविंद्र ने धमकी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह घर में आग लगा देगा और परिवार को नुकसान पहुंचाएगा।पुलिस ने रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  लड़की भी पहुंच गई थाने इस बीच,मनीष की होने वाली मंगेतर ने भी पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं।अवंतीपुर बडोदिया थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2015 में मां और 2017 में पिता की मृत्यु के बाद उसके काका-काकी ने उसे अपने पास रखा। युवती का आरोप है कि नाबालिग उम्र में ही उसकी सगाई काकी के भांजे रविंद्र से कर दी गई थी और इस दौरान सोने-चांदी भी लिया गया। चाचा-चाची पर लगाए आरोप युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता के एक्सीडेंट क्लेम के 10 लाख रुपए,18-20 बीघा जमीन, मकान और जेवरात भी हड़प लिए गए हैं।उसका कहना है कि अब उसी युवक (रविंद्र) से जबरन शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है,जबकि वह पहले ही दूसरी शादी कर चुका है। युवती ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। युवती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी संपत्ति वापस दिलाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।</description>
90%+ अंक लाने वालों की फोटो दैनिक भास्कर एप पर:12वीं के स्टूडेंट्स देखें अपनी फोटो; 16 साल में सबसे बेहतर रहा रिजल्ट
        <description>एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित हो गया है। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। खुशी शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल और चांदनी गुरुदेव शिक्षा केन्द्र, नीलबड़ (भोपाल) की छात्रा हैं। दैनिक भास्कर आपका फोटो प्रकाशित कर रहा… ऐसे कई स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने 12वीं में 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। ऐसे में दैनिक भास्कर ने इन स्टूडेंट्स के लिए विशेष पहल की है। सभी का फोटो एप पर पब्लिश किया जा रहा है। बुधवार से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी जारी है। एमपी बोर्ड 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास हुए इस बार साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और एग्रीकल्चर सभी स्ट्रीम में अच्छे रिजल्ट आए हैं। कई छात्र ऐसे परिवारों से हैं, जहां माता-पिता खेती या मजदूरी करते हैं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी गई। साइंस स्ट्रीम में उज्जैन की प्रथा पालीवाल (94.8%), कैलारस के अंकेश कुशवाह (96.4%), जबलपुर की मैत्री पांडे (96.2%) और ग्वालियर के अनुज सिंह (92.6%) ने अच्छे अंक हासिल किए। बायोलॉजी में कामिनी कुशवाह (96.4%), तितिक्ष पंचोली (90.8%) और माही अग्रवाल (90.8%) ने बेहतर प्रदर्शन किया। कॉमर्स स्ट्रीम में ग्वालियर की सुरभि आंवले (96.2%), डबरा के शमशेर गिल (96%) और रतलाम की निहारिका चौहान (95.2%) ने उच्च अंक प्राप्त किए।</description>
हनुमान जयंती पर जिलेभर में पूजा&अर्चना, भंडारे आयोजित:मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लालबाग में अखंड रामायण का समापन
        <description>बुरहानपुर। जिलेभर में हनुमान जयंती पर उत्साह का माहौल रहा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। विभिन्न स्थानों पर भंडारे भी आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उपनगर लालबाग स्थित प्राचीन श्री सिंगल मारुति मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर सेवक राजू भावसार ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शुरू हुआ यह पाठ गुरुवार सुबह 5 बजे संपन्न हुआ। सुबह 6 बजे हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ आरती की गई, जिसमें क्षेत्र के कई श्रद्धालु शामिल हुए। बुरहानपुर के अलावा जिले के नेपानगर, खकनार और शाहपुर क्षेत्रों में भी सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नेपानगर के चिमनापुर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जहां भंडारे का भी आयोजन किया गया। बुरहानपुर के रोकड़िया हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हनुमान जयंती के अवसर पर अक्षरधाम कॉलोनी में आज रात आर्ट ऑफ लिविंग का विशेष सत्संग आयोजित किया जाएगा। खकनार और नेपानगर क्षेत्र के गांवों में भी हनुमान जयंती पर पूजा-अर्चना का दौर चला। उतावली नदी क्षेत्र स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मेले का आयोजन किया गया। राजघाट, लोधीपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।</description>
चैत्र पूर्णिमा शाही स्नान में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:रथ पर सवार होकर निकले संत अवधूत महाराज, नाव से बीच नदी में पहुंचकर किया मंत्रोच्चार
        <description>राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर कैवल्य योग आश्रम के तत्वावधान में आयोजित अतिविष्णु यज्ञ के अंतर्गत तीसरे और अंतिम शाही स्नान का आयोजन किया गया। इस दौरान गाड़गंगा नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे बड़ा मेला ग्राउंड से संत डॉ. रघुनाथानंद अवधूत महाराज के नेतृत्व में भव्य चल समारोह निकाला गया। संत फूलों से सजे रथ पर विराजमान थे। बैंड-बाजों, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच श्रद्धालु राजगढ़ रोड होते हुए गाड़गंगा नदी के घाट तक पहुंचे। संत नाव से नदी के बीच पहुंचे घाट पर पहुंचने के बाद संत अवधूत महाराज एक विशेष नाव पर सवार हुए। इस नाव में उनके साथ पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल दांगी, यज्ञ समिति अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। मेवाड़े समाज के मांझी युवाओं द्वारा नाव का संचालन किया गया। नाव घाट से आगे बढ़ते हुए नदी के बीच पहुंची, जहां संत अवधूत महाराज ने माइक के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चैत्र पूर्णिमा का दिन अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ शाही स्नान की प्रक्रिया प्रारंभ करवाई गई। श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी संत के आह्वान के बाद श्रद्धालुओं ने गाड़गंगा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान घाट पर आस्था का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचते रहे। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे। तहसीलदार सोनू गुप्ता और थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती की निगरानी में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नदी में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीईआरएफ की टीम भी बोट के साथ मौजूद रही। देखें तस्वीरें</description>
एक फ्लैट, दो डील: 35 लाख की ठगी:फ्लैट का सौदा कर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री, दो आरोपियों के बाद महिला गिरफ्तार
        <description>इंदौर क्राइम ब्रांच ने फ्लैट बेचकर रजिस्ट्री न करने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक फरियादी फैसल अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहित महाजन, निसार अली और सायरा ने मिलकर फ्लैट बेचने के नाम पर करीब 35 लाख रुपए की ठगी की।  आरोपियों ने सौदा तय कर नगद और ऑनलाइन रकम ले ली, लेकिन इसके बाद भी फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं की और फरियादी को लगातार टालते रहे। मंगलवार को क्राइम ब्रांच टीम ने महिला आरोपी सायरा को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मामले का खुलासा किया गया। फिलहाल पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक ही फ्लैट दो बार बेचा, रिश्तेदार के नाम कर दी रजिस्ट्री जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उसी फ्लैट की रजिस्ट्री फरियादी के बजाय मोहित महाजन की भाभी के नाम पर 17 लाख रुपए में कर दी। इस तरह एक ही फ्लैट को दो लोगों को बेचकर आरोपियों ने धोखाधड़ी की। इस मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही मोहित महाजन (निवासी कनाडिया) और निसार अली को गिरफ्तार कर चुकी है।</description>
अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आई महिला, मौत:पटरी पार करते समय हुआ हादसा, प्रयागराज जा रही थी
        <description>अनूपपुर रेलवे जंक्शन पर प्रयागराज जाने के लिए पटरी पार कर रही 47 साल की महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना मंगलवार रात देर रात की है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हमीदा बेगम को तत्काल जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 10, ग्राम पंचायत जमुडी, थाना अनूपपुर निवासी हमीदा बेगम (47), पति स्व. मुख्तार के रूप में हुई है। पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई जिला अस्पताल चौकी प्रभारी कमलेश परस्ते ने बताया कि बुधवार सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमीदा बेगम रात करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 3/4 की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पटरी पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। दरअसल, अनूपपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 3/4 तक जाने के लिए यात्रियों के लिए पर्याप्त और सुविधाजनक ओवरब्रिज उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को अक्सर जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने पर मजबूर होना पड़ता है। जंक्शन पर यात्रियों के लिए नहीं है ओवरब्रिज रेलवे द्वारा संचालित ओवरब्रिज टिकट काउंटर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनूपपुर जंक्शन पर लंबे समय से नए ओवरब्रिज की मांग की जा रही है।  टिकट घर के पास स्थित पुराना पैदल पुल भी तोड़ा जा चुका है, लेकिन नए पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस मामले को शून्य पर कायम कर आगे की जांच के लिए रेलवे पुलिस को भेजा जाएगा।</description>
शाजापुर कलेक्टर को हाईकोर्ट ने तीसरी बार लगाई फटकार:नाजिर की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे, 15 दिन में हलफनामा देने कहा
        <description>शाजापुर कलेक्टर के आदेश पर हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। 25 मार्च को हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जयकुमार पिल्लई ने कलेक्टर ऋजु बाफना के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा कि शाजापुर कलेक्टर को नियमों की जानकारी नहीं है। वे बिना सोचे-समझे आदेश पारित कर देती हैं। यह कुछ ही दिनों में कलेक्टर को हाईकोर्ट से मिली तीसरी फटकार है। यह मामला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी जयंत बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि रोकने से जुड़ा है। शाजापुर कलेक्टर ने वाहन स्टैंड ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद ठेकेदार ने कर्मचारी जयंत बघेरवाल पर आर्थिक लेन-देन के आरोप लगाए। दो दिन में दो आदेश इन आरोपों के आधार पर, कलेक्टर ने बिना किसी जांच के 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को दो आदेश जारी किए। पहले आदेश में बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया गया, जबकि दूसरे आदेश में उन्हें एसडीएम कार्यालय गुलाना अटैच कर दिया गया। वेतन वृद्धि रोकने के आदेश के खिलाफ बघेरवाल ने पहले कमिश्नर उज्जैन के समक्ष अपील की, जिन्होंने कलेक्टर के आदेश को यथावत रखा। इसके बाद बघेरवाल ने हाईकोर्ट का रुख किया। इंदौर हाईकोर्ट ने 25 मार्च को इस आदेश पर स्थगन (स्टे) जारी कर दिया। हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश हाईकोर्ट ने शाजापुर कलेक्टर को 15 दिन के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इस हलफनामे में कलेक्टर को स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने किन नियमों के तहत बिना जांच के दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए। स्थगन आदेश में हाईकोर्ट ने स्पष्ट लिखा है कि कलेक्टर ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है और बिना किसी विभागीय जांच के वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी कर दिए। हाईकोर्ट ने कलेक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि शाजापुर कलेक्टर कुछ भी आदेश पारित कर देती हैं, जैसा कि आबकारी अधिकारी के मामले में भी किया गया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि कलेक्टर को कानून की जानकारी नहीं है। याचिकाकर्ता को मिला स्टे इस मामले में हाईकोर्ट एडवोकेट यश नागर ने बताया याचिका कर्ता जयंत बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि और गुलाना अटैच किए जाने के मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए स्टे आदेश जारी किया है और 15 दिवस में कलेक्टर को व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा गया जिसमें स्पष्ट करना है किन नियमों के तहत बिना जांच के दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए। दो मामलों में लग चुकी है फटकार</description>
बाघनदी से अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त:राजस्व, पुलिस, खनिज विभाग ने रात में की संयुक्त कार्रवाई
        <description>बालाघाट जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार रात किरनापुर थाना क्षेत्र के मुंडेसरा गांव से बहने वाली बाघनदी में अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। यह कार्रवाई राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने की। खनिज निरीक्षक बसंत पाटिल ने बताया कि उन्हें बाघनदी के मुंडेसरा क्षेत्र से अवैध रेत खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद रात में ही किरनापुर नायब तहसीलदार, पुलिस और खनिज विभाग ने मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की। जब्त किए गए ट्रैक्टरों में वाहन क्रमांक एमपी 50 जेडजे 5527 का चालक परसवाड़ा निवासी सचिन बाहे और वाहन क्रमांक एमपी 50 ए 6295 का चालक परसाटोला निवासी लंकेश पटले था। दोनों ट्रैक्टरों को किरनापुर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। इन दोनों वाहनों पर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।</description>
जबलपुर के तिलवारा में लहरा रहा फटा राष्ट्रीय ध्वज:महापौर की पहल पर लगा था 75 फीट ऊंचा तिरंगा, 3 दिन में कोई देखने नहीं आया
        <description>जबलपुर में तिलवारा स्थित गांधी भवन क्षेत्र में 75 फीट ऊंचाई पर लहरा रहा राष्ट्रीय ध्वज एक तरफ से फट गया है और करीब 3 दिन से इसी हालत में है। किसी ने सोशल मीडिया पर ध्वज का वीडियो भी अपलोड कर दिया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र ध्वज बदलने की मांग की है। स्थानीय निवासी और कांग्रेस नेता अभिषेक पाठक ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है, जिसका विश्व में गौरवपूर्ण स्थान है। भारत में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जा सकता। नगर निगम को देखरेख करना चाहिए पाठक ने कहा कि जब नगर प्रशासन और महापौर की पहल पर यह झंडा लगाया गया है, तो उसकी देखरेख और समय-समय पर बदलने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है। उन्होंने मांग की है कि फटे तिरंगे को तत्काल हटाकर सम्मानपूर्वक नया झंडा लगाया जाए। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से अपील की है कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।</description>
मुरैना में CRPF जवान को राह चलते हार्ट अटैक:स्कूटी चलाते समय बेसुध गिरे; लोगों ने 15 मिनट CPR देकर बचाई जान
        <description>मुरैना शहर की एम एस रोड पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी से बाजार जा रहे सीआरपीएफ (CRPF) जवान को हार्ट अटैक आ गया।  सड़क पर बेसुध गिरे खड़िया हार निवासी जवान कुलदीप तोमर को वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सीपीआर (CPR) देना शुरू किया और 15 मिनट की मशक्कत के बाद उनकी सांसें वापस लौट आईं।  हालांकि, पास के एक निजी नर्सिंग होम ने परिजन न होने और बाद में डॉक्टर के न होने का हवाला देकर उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन जवान को इलाज के लिए किसी अन्य निजी अस्पताल ले गए। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया। भोज भवन के सामने आया साइलेंट अटैक शहर की मुख्य सड़क एम एस रोड पर भोज भवन के सामने रविवार शाम 6:30 बजे एक स्कूटी सवार को साइलेंट हार्ट अटैक आ गया और वह सड़क पर गिर गया। सड़क के पास मौजूद लोगों में से कुछ ने इस साइलेंट अटैक को समझा और बिना देरी किए सड़क पर पड़े युवक को सीपीआर देना शुरू कर दिया। लगभग 15 मिनट की सीपीआर के बाद युवक को होश आना शुरू हो गया। होश में आने पर युवक ने अपना नाम कुलदीप तोमर (निवासी खड़िया हार) और खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया। इस दौरान सड़क पर सीपीआर देने का वीडियो भी सामने आया है। निजी नर्सिंग होम ने भर्ती करने से किया मना हार्ट अटैक के बाद सीपीआर देने से होश में आए सीआरपीएफ जवान को स्थानीय लोग सामने ही स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल कर्मचारियों ने परिजन साथ न होने के कारण जवान को भर्ती करने से मना कर दिया। जवान द्वारा दी गई जानकारी के बाद जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो कर्मचारियों ने डॉक्टर ना होने की बात कहकर उन्हें भर्ती नहीं किया। इसके बाद परिजन जवान को लेकर किसी अन्य अस्पताल में इलाज के लिए रवाना हो गए।</description>
टीकमगढ़ में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान:बेमौसम बारिश से किसानों को चिंता; कोहरा से तापमान में गिरावट दर्ज
        <description>टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटों से मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बारिश के कारण दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। जिले की मोहनगढ़ तहसील में सर्वाधिक 30 मिलीमीटर (एक इंच से अधिक) बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, खरगापुर तहसील में एक इंच से कम और टीकमगढ़ व पलेरा में लगभग आधा इंच वर्षा हुई। बल्देवगढ़ और बड़ागांव धसान तहसीलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट मौसम में इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में काफी कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.02 डिग्री था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.02 डिग्री रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान घटकर 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन के पारे में लगभग 6 डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जो सुबह करीब 9 बजे साफ हुआ और धूप निकली। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान किसान संजय प्रजापति ने बताया कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेज हवा के कारण गिर गई है। इसके अलावा, कटाई के बाद थ्रेसिंग के लिए रखी गई फसल भीग गई है। उन्होंने आशंका जताई कि बारिश के कारण कटी हुई फसल के दानों की चमक फीकी पड़ जाएगी और दाने काले भी हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अब मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।</description>
अशोकनगर जिले में ईद&उल&फितर की नमाज अदा:पठार स्थित ईदगाह और चंदेरी की 18 मस्जिदों में भारी भीड़; मांगी अमन&चैन की दुआ
        <description>अशोकनगर जिले के शाढोरा, पिपरई, मुंगावली, चंदेरी और ईसागढ़ सहित विभिन्न कस्बों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के पठार स्थित ईदगाह और चंदेरी की करीब डेढ़ दर्जन (18) मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। जामा मस्जिद में नमाज के बाद कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। शहर के पठार स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही बच्चे, बुजुर्ग और युवा ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। पूरे एक महीने तक रोजे रखने वाले रोजेदारों में त्योहार को लेकर भारी उत्साह देखा गया। चंदेरी की डेढ़ दर्जन मस्जिदों में अलग-अलग समय हुई नमाज चंदेरी में करीब डेढ़ दर्जन मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। मुख्य रूप से चंदेरी ईदगाह पर सुबह 8 बजे सबसे पहले नमाज हुई। इसके बाद मस्जिद बाकर खानी, दरगाह हजरत मखदूम शाह विलायत, कूं कू बाहर और शहर अंदर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की विशेष नमाज अदा की गई। शहर काजी ने जामा मस्जिद में कराई नमाज, मांगी अमन की दुआ जामा मस्जिद में शाही पेश इमाम शहर काजी हाफिज अब्दुल रशीद साहब ने ईद की नमाज अदा करवाई। सैकड़ों नमाजियों ने हाफिज साहब के साथ मिलकर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ की। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई नमाज मुकम्मल होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। कांग्रेस के नेताओं ने भी जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं।</description>
सीधी में मिले 2.5 लाख साल पुराने हाथी के जीवाश्म:सतना की वैज्ञानिक टीम ने खोजे प्रोबोसिडियन कुल के अवशेष; प्रशासन से संरक्षण की मांग
        <description>सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक स्थित कोरौली कला गांव की अतरैला पहाड़ी में प्राचीन प्रोबोसिडियन कुल (हाथियों के पूर्वज) के जीवाश्म अवशेष मिले हैं। पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, सतना की वैज्ञानिक टीम के प्रारंभिक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है। इन जीवाश्मों की आयु लगभग 25 हजार से ढाई लाख वर्ष पुरानी हो सकती है। टीम ने सीधी जिला प्रशासन से इन महत्वपूर्ण साक्ष्यों को तुरंत संरक्षित करने की मांग की है। प्राणी शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हर्षित सोनी के नेतृत्व में डॉ. ऋषभ देव साकेत और पुरातत्वविद डॉ. धीरेंद्र शर्मा की टीम ने इस जगह का दौरा किया। स्थल परीक्षण के दौरान वैज्ञानिक दल को बड़े आकार के शाकाहारी स्तनधारी जीवों के दांतों के टुकड़े और कुछ अस्थि खंड मिले हैं। इन दांतों में एनामेल प्लेट, डेंटिन और घिसाव के निशान साफ दिख रहे हैं। यह निशान प्रारंभिक रूप से हाथी कुल (प्रोबोसिडियन) के प्राचीन जीवों की ओर इशारा करते हैं। प्राचीन मिट्टी और पैलियोसोल के संकेत डॉ. हर्षित सोनी ने बताया, “जीवाश्मीकरण की प्रक्रिया से गुजरी अस्थियों के संकेतों के साथ कठोर अवसादी मिट्टी के कई खंड भी मौके पर मिले हैं।” "इनमें पौधों की जड़ों के निशान और सूक्ष्म छिद्र संरचनाएं दिखाई देती हैं, जो प्राचीन मिट्टी या पैलियोसोल के संकेत हो सकते हैं।" यह प्रारंभिक खोज भविष्य में प्राचीन पर्यावरण और जलवायु को समझने में मददगार साबित हो सकती है। प्रारंभिक जांच से लगता है कि यह क्षेत्र सोन नदी घाटी के प्राचीन अवसादी निक्षेपों से जुड़ा है। सोन नदी घाटी के आसपास पहले भी प्लीस्टोसीन काल के विशाल स्तनधारी जीवों के जीवाश्म प्राप्त होने के प्रमाण मिलते रहे हैं। उम्र जानने के लिए यूरेनियम डेटिंग जरूरी इस मामले में विशेषज्ञों ने उम्र की सटीक जानकारी के लिए यूरेनियम डेटिंग की जरूरत बताई है। उपलब्ध जीवाश्मों का न तो डीएनए परीक्षण संभव है और न ही कार्बन डेटिंग। प्रारंभिक संकेतों से प्रोबोसिडियन कुल के हाथियों के पूर्वजों की आधिकारिक पुष्टि ईएसआर (ESR) तकनीक से भी नहीं कराई जा सकती है। इसके लिए यूरेनियम डेंटिंग, विस्तृत भूवैज्ञानिक अध्ययन और तुलनात्मक विश्लेषण जरूरी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससी राय ने बताया, "मौजूदा सर्वेक्षण प्रारंभिक स्तर का है, इसका उद्देश्य संभावित वैज्ञानिक महत्व को रेखांकित करना है।" "सर्वेक्षण से यह तथ्य सामने आया है कि स्थल के कुछ हिस्सों में स्थानीय गतिविधियों के कारण जीवाश्म अवशेष क्षतिग्रस्त हुए हैं।" प्रशासन से साक्ष्यों के संरक्षण की मांग डॉ. हर्षित सोनी ने सीधी जिला प्रशासन से इन जीवाश्म स्थलों को बिना देरी के संरक्षित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में नियंत्रित वैज्ञानिक अध्ययन हो सके। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के सहयोग से उच्चस्तरीय रिसर्च के लिए इन जीवाश्मीय साक्ष्यों को सुरक्षित रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह शुरुआती रिसर्च विंध्य की प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक धरोहर है। महाविद्यालय प्रबंधन भी इस संभावित जीवाश्म स्थल के व्यवस्थित अध्ययन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।</description>
देवास में NSUI जिलाध्यक्ष पर FIR का विरोध:रात 1:30 बजे तक धरने पर बैठे कांग्रेसी, सड़क पर किया भोजन
        <description>देवास में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान और एक अन्य युवक पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात 1:30 बजे तक उज्जैन रोड चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद सीएसपी ने उन्हें 48 घंटे में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार शाम से ही धरने पर बैठ गए थे। कांग्रेस कमेटी ने उज्जैन रोड चौराहे स्थित भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष यह विरोध प्रदर्शन किया। यह धरना रात डेढ़ बजे तक चला, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर ही भोजन भी किया। देर रात सीएसपी को सौंपा आवेदन देर रात कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम और ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएसपी सुमित अग्रवाल से मिलने पहुंचे। उन्होंने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पर दर्ज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीएसपी को एक आवेदन सौंपा। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर दबाव में आकर यह कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। 48 घंटे में जांच नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें धरना समाप्त करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 48 घंटे में मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। चौधरी ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में निष्पक्ष जांच नहीं होती है, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। सीएसपी बोले- पुलिस की कार्रवाई तथ्यों पर आधारित सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के लोगों द्वारा रात में एक आवेदन दिया गया है, जिसमें जांच की मांग की गई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है। सीएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह से तथ्यों के आधार पर थी।</description>
बैतूल मंडी में खुली ट्रॉली में होगी उपज नीलामी:प्लेट कांटे पर तुलाई की व्यवस्था रहेगी; अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक
        <description>बैतूल कृषि उपज मंडी में किसानों को नीलामी, तौल और भुगतान से जुड़ी समस्याओं तथा तुलाई विवादों के बीच प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सह-भारसाधक अधिकारी की अध्यक्षता में मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने मंडी प्रांगण में किसानों को होने वाली असुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। आगामी गेहूं सीजन को देखते हुए, उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम तथा पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि गेहूं सीजन में किसानों की उपज की नीलामी अब खुली ट्रॉली में ही की जाएगी। मंडी स्टाफ को यह भी निर्देश दिए गए कि नीलामी के तुरंत बाद प्लेट कांटे पर तुलाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। कृषि उपज मंडी समिति बैतूल ने किसानों से अपील की है कि वे आगामी गेहूं सीजन में अपनी उपज खुली ट्रॉली में ही मंडी लेकर आएं।  इससे नीलामी, तुलाई और शीघ्र भुगतान की प्रक्रिया ट्रॉली में ही पूरी हो सकेगी, जिससे किसानों का समय बचेगा। बैतूल मंडी में तुलाई को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहे हैं। इस मुद्दे पर तुलैयों और व्यापारियों द्वारा हड़ताल भी की जा चुकी है।  किसान लगातार शिकायत करते रहे हैं कि उनसे तुलाई के लिए अतिरिक्त पैसे मांगे जाते हैं। इन्हीं अव्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह बैठक बुलाई और सुधार के निर्देश जारी किए।</description>
डाक विभाग ने शुरू की पार्सल पिकअप सेवा:शाजापुर में जागरूकता रैली निकालकर दी जानकारी
        <description>भारतीय डाक विभाग ने शाजापुर में नई पार्सल पिकअप एवं बुकिंग सेवा शुरू की है। इस सुविधा के प्रति आमजन और व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नई सड़क स्थित डाकघर से सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान डाक विभाग के कर्मचारियों ने दुकानदारों और नागरिकों से संपर्क कर उन्हें इस नई सुविधा की विस्तृत जानकारी दी। इस नई सेवा के तहत अब ग्राहकों को पार्सल भेजने के लिए डाकघर आने की आवश्यकता नहीं होगी। ग्राहक मोबाइल ऐप, वेबसाइट या सीधे डाक विभाग से संपर्क कर सकते हैं, जिसके बाद विभाग का कर्मचारी उनके घर, दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पार्सल पिकअप करेगा। पार्सल पिकअप के बाद उसकी बुकिंग की जाएगी और ग्राहक को रसीद भी प्रदान की जाएगी। डाक विभाग का दावा है कि यह सेवा कूरियर और अन्य निजी सेवाओं की तुलना में अधिक किफायती है। नई सड़क स्थित डाकघर के सहायक अधिकारी सका वासुनिया ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से व्यापारियों और नियमित पार्सल भेजने वाले ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। विभाग का व्यापक नेटवर्क इसे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध कराएगा। वासुनिया ने यह भी बताया कि इस सेवा के माध्यम से ग्राहकों को कम शुल्क में घर-द्वार पर पार्सल पिकअप, बुकिंग और ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।  आम लोगों को क्या फायदा होगा
घर या दुकान से ही पार्सल भेजने की सुविधा – ग्राहक को डाकघर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
समय की बचत – खासकर व्यापारियों और ऑनलाइन सामान बेचने वालों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी है।
ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवा – डाक विभाग का नेटवर्क गांव-गांव तक होने के कारण यह सुविधा छोटे कस्बों और गांवों में भी मिल सकती है।
ऑनलाइन ट्रैकिंग – ग्राहक अपने पार्सल की स्थिति मोबाइल ऐप या वेबसाइट से देख सकते हैं।
व्यापार को बढ़ावा – छोटे दुकानदार और होम-बिजनेस करने वाले लोग आसानी से अपने उत्पाद देशभर में भेज सकेंगे।</description>
नीमच विधायक ने विधानसभा में उठाईं प्रमुख मांगें:जीरन में सर्किट हाउस, जेतपुरा में ओवरब्रिज निर्माण की मांग
        <description>नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधानसभा सत्र के दौरान जिले के विकास और जनसुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें सदन में उठाईं। उन्होंने विशेष रूप से जीरन तहसील में सर्किट हाउस निर्माण और जेतपुरा-मनासा मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक परिहार ने सदन को बताया कि जेतपुरा चौराहा वर्तमान में 'डेंजर जोन' बन चुका है। यहां आए दिन सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और सैकड़ों घायल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु इसी मार्ग से महामाया भादवामाता के दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में जनहानि रोकने के लिए यहां ओवरब्रिज का निर्माण अत्यंत अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, विधायक परिहार ने क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति की भी मांग की। इनमें राजस्थान सीमा और दूरदराज के गांवों को जोड़ने वाले बिसलवास कला स्टेशन से दारू मार्ग, दारू-हरनावदा मार्ग, कनावटी-लेवड़ा मार्ग, ग्वाल तालाब पिराना मार्ग शामिल हैं। उन्होंने पुरानी कृषि उपज मंडी से नवीन मंडी तक और मल्हारगढ़ से जीरन व जीरन से हेलीपैड तक सड़क निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई। परिहार ने विश्वास व्यक्त किया कि जेतपुरा ओवरब्रिज का प्रस्ताव स्वीकृत होने से नीमच और मनासा विधानसभा के हजारों नागरिकों को लाभ मिलेगा। श्री परिहार ने विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन लंबित मांगों को जल्द स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।</description>
हाईकोर्ट: ड्यूटी पर पुलिसकर्मी को कुचलना प्रशासन पर सीधा हमला:हमले के आरोपी की जमानत निरस्त, वकील को नोटिस
        <description>ग्वालियर में पुलिस आरक्षक रवि विमल पर हमले के मामले में हाईकोर्ट की एकल पीठ ने आरोपी कार चालक मुनेन्द्र सिंह की पहली जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति मिलिंद रमेश फड़के ने आरोपों को प्रथम दृष्ट्या गंभीर बताया। कोर्ट ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को कुचलने और वाहन के बोनट पर घसीटने जैसी घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह घटना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती पेश करती है। देर रात ड्यूटी के दौरान हुई थी घटना अदालत ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया के आचरण पर भी गंभीर आपत्ति जताई। न्यायालय ने उल्लेख किया कि अधिवक्ता को पहले भी आपराधिक अवमानना का दोषी ठहराया जा चुका है, और सुप्रीम कोर्ट ने भी उस आदेश को बरकरार रखा था, केवल जुर्माने की राशि कम की गई थी। यह मामला 4-5 फरवरी 2026 की दरमियानी रात करीब 1:00 बजे का है। डीबी मॉल के सामने एनएसजी मॉक ड्रिल के दौरान ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे एक आरक्षक को कार सवारों ने रोकने के संकेत के बावजूद टक्कर मार दी थी। आरोप है कि घायल आरक्षक को वाहन के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटा गया था। इन गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए, न्यायालय ने कार्यालय को अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। नियमों का उल्लंघन, बहस को भटकाने का प्रयास हाईकोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट (कंडीशंस ऑफ प्रैक्टिस) नियम, 2012 के नियम 16 के अनुसार, आपराधिक अवमानना का दोषी अधिवक्ता तब तक न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सकता, जब तक वह अवमानना आदेश का विधिवत पालन न कर ले। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी दर्ज किया कि अधिवक्ता ने जमानत के मूल मुद्दे से बहस को भटकाने, पहले से तय विषयों को दोहराने, उत्तेजक व संकेतात्मक टिप्पणियां करने का प्रयास किया, जो न्यायालय की गरिमा, अनुशासन और शिष्टाचार के विपरीत है।</description>
सागर में कटरबाज को पकड़कर लोगों ने धुना:बाजार में कटर मारकर भाग रहा था, पब्लिक ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
        <description>सागर में कटरबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार रात कटरा बाजार में शिमला होटल के पास कटरबाजों ने युवक पर हमला कर दिया। युवक के पीठ पर कटर का घाव लगा। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भाग रहे एक कटरबाज को पकड़ लिया। वह लोगों को धमकाने लगा। जिस पर गुस्साई भीड़ ने कटरबाज की जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कटरबाज को पकड़कर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, संकेत साहू निवासी बाइसा मोहल्ला गुरुवार रात किसी काम से कटरा बाजार गया था। तभी शिमला होटल के पास दो युवक मिले जो विवाद करने लगे। विवाद में आरोपियों ने संकेत पर कटर से हमला कर दिया। कटर संकेत की पीठ पर लगा। जिससे खून बहने लगा। घटना देख लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भाग रहे कटरबाजों को पकड़ने की कोशिश की। तभी एक कटरबाज को पकड़ लिया गया। दूसरा भाग निकला। पकड़ाए कटरबाज की गुस्साई भीड़ जमा जमकर धुनाई की। इस दौरान एक युवती ने भी कटरबाज की चप्पलों से धुनाई की। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कटरबाज को हिरासत में लिया। मामले में घायल संकेत को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में कोतवाली पुलिस कटरबाज के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।</description>
रायसेन में नदी किनारे मिला 5 साल का मासूम:घर से भटक कर पहुंचा, पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर खोजा परिवार
        <description>रायसेन जिले के उमरावगंज थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय एक बच्चा बेतवा नदी के किनारे भटका हुआ मिला। बच्चा अपना नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रहा था, जिससे उसकी पहचान करना चुनौती बन गया। यह मामला 24 फरवरी को सामने आया, जब डायल 112 को सूचना मिली कि गोकलाकुंडी गांव के पास नदी किनारे एक छोटा बच्चा अकेला घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने साथ थाने लाई। वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। पता नहीं बता पा रहा था बच्चा
बच्चे से बातचीत कर उसका घर पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपने पिता या गांव का नाम नहीं बता सका। इसके बाद उसकी तस्वीर खींचकर आसपास के थाना क्षेत्रों में साझा की गई। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फोटो प्रसारित की गई, ताकि पहचान हो सके। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद सुराग मिला कि बच्चा भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के मक्सी गांव का रहने वाला है। सूचना मिलते ही परिजनों से संपर्क किया गया और उन्हें बुलाया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को सुरक्षित परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इस तरह तकनीक और सोशल मीडिया की मदद से भटके हुए बच्चे की पहचान कर उसे परिवार तक पहुंचाया जा सका।</description>
हरदा में कार स्क्रैच विवाद, आरोपी गिरफ्तार:समझौते के बाद महिलाओं को धमकाया, ऑटो तोड़ा; पुलिस ने जुलूस निकाला
        <description>हरदा जिले में कार स्क्रैच विवाद के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कमल दमाड़े पर समझौते के बावजूद फरियादी के घर पहुंचकर महिलाओं को चाकू से धमकाने और ऑटो में तोड़फोड़ करने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिविल लाइन थाना टीआई आरएस तिवारी ने बताया कि यह घटना 22 फरवरी को दर्ज शिकायत से जुड़ी है। फरियादी रामकुमार पिता रमेश ने गौर कॉलोनी निवासी कमल दमाड़े से किराए पर कार ली थी। कार में स्क्रैच आने के बाद रामकुमार ने कमल को 30 हजार रुपये देकर समझौता कर लिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को भविष्य में विवाद न करने की हिदायत भी दी थी। समझौते और पुलिस की समझाइश के बावजूद, आरोपी कमल दमाड़े फरियादी रामकुमार के घर पहुंचा। उसने घर की महिलाओं को छुरा दिखाकर धमकाया और धारदार हथियार से घर के सामने खड़े ऑटो में तोड़फोड़ की।घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी कमल दमाड़े को फरियादी के घर के पास से गिरफ्तार किया।  पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला और उसे महिलाओं से माफी मंगवाई। यह कदम नागरिकों में भय का वातावरण न फैलने देने के उद्देश्य से उठाया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।</description>
पुणे पोर्श&कांड में आरोपियों की जमानत से पीड़ित परिवार नाराज:मृतक अश्विनी कोष्टा के पिता ने जांच पर उठाए सवाल; सुप्रीम कोर्ट ने 3 आरोपियों को दी जमानत
        <description>देश के बहुचर्चित पुणे पोर्श हिट एंड रन केस में सुप्रीम कोर्ट ने तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। ऐसे में अब पीड़ित परिवार की चिंता बढ़ गई है। हादसे में जान गंवाने वाली जबलपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अश्विनी कोष्टा के पिता ने जमानत के फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि इससे मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि जमानत पर रिहा हुए आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और मामले के गवाहों को धमकाने की भी संभावना है। परिवार ने मांग की है कि जमानत पर छूटे आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके। 'आरोपी गवाहों को धमकाएंगे' अश्विनी कोष्टा के पिता ने कहा कि, इन लोगों को जमानत नहीं दी जानी चाहिए थी। छूटने का बाद ये गवाहों को डराएंगे धमकाएंगे। सबूतों से छेड़छाड़ करेंगे। पैसों से लोगों को खरीदने की कोशिश करेंगे। मैं चाहता हूं कि ये केस एक नजीर बने। 15 साल के बच्चे नशा करते हैं। अपराध करते हैं उनको वयस्क मानते हुए इनपर कार्रवाई करनी चाहिए। माफिया लोगों ने इसी नियम का फायदा उठाकर बच्चों से अपराध कराना शुरू कर दिया है। उन्होंने हादसे के समय पोर्श कार में पीछे बैठे दो अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज न किए जाने पर भी ऐतराज जताया। उनका कहना है कि हादसे के वक्त कार में मौजूद सभी लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सभी पर केस चलाया जाना चाहिए। सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने 3 लोगों को दी जमानत सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने 3 फरवरी को इस मामले में आरोपी आदित्य अविनाश सूद, आशीष सतीश मित्तल और अमर संतोष गायकवाड को जमानत दी है। इन तीनों पर जांच के दौरान खून के सैंपल से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। नाबालिग ने शराब के नशे में चढ़ा दी थी कार यह हादसा 19 मई 2024 को पुणे में हुआ था। शराब के नशे में एक नाबालिग युवक लग्जरी पोर्श कार चला रहा था, जिसने दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया था। इस हादसे में जबलपुर की रहने वाली अश्विनी कोष्टा समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था। ये खबर भी पढ़ें… पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस-सुप्रीम कोर्ट से 3 आरोपियों को जमानत सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2024 के पुणे पोर्शे एक्सीडेंट मामले में तीन आरोपियों को जमानत दी। कोर्ट ने ब्लड सैंपल बदलने की साजिश में आरोपी आशीष मित्तल, आदित्य सूद और अमर गायकवाड़ को जमानत देते हुए कहा कि इसका मतलब आरोपों से बरी करना नहीं है। जमानत के बावजूद ट्रायल पूरी तरह मेरिट के आधार पर चलेगा। पूरी खबर पढ़ें… पुणे एक्सीडेंट में जबलपुर-उमरिया के इंजीनियर्स की मौत 18 मई की रात 2.15 बजे पुणे में हादसा हुआ था। अश्विनी और अनीश रेस्टोरेंट से निकलकर बाइक से जा रहे थे। कल्याणी नगर के पास हाई स्पीड पोर्शे कार ने दोनों को कुचल दिया। अश्विनी और अनीश की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार पुणे के बिल्डर का नाबालिग बेटा चला रहा था। वह नशे में था। पूरी खबर पढ़ें…</description>
धार के जेतपुरा में पानी टंकी के पास कचरा:दूषित पानी से बीमारी का खतरा, सरपंच ने सचिव को ठहराया जिम्मेदार
        <description>धार जिले के जेतपुरा गांव में पानी की टंकी के पास भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और पीने के पानी के दूषित होने का खतरा बढ़ गया है। गांव में बीमारियों के फैलने की आशंका को लेकर लोग चिंतित हैं। कई दिनों से नहीं उठा कचरा स्थानीय निवासी नरभय सिंह सोलंकी ने बताया कि पानी की टंकी के पास कचरा कई दिनों से पड़ा हुआ है। कचरे से बदबू फैल रही है और मच्छर-मक्खियां बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी टंकी से पूरे गांव में पानी की सप्लाई होती है, ऐसे में अगर पानी गंदा हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं। कचरा गाड़ी बंद होने से बिगड़ी व्यवस्था ग्राम पंचायत की सरपंच वर्दी बाई जगदीश डावर ने बताया कि गांव की कचरा गाड़ी कई दिनों से बंद है। उन्होंने कहा कि कचरा गाड़ी के संचालन की जिम्मेदारी पंचायत सचिव अजीत बोड़ाने की है। सरपंच के अनुसार, उन्होंने कई बार कचरा गाड़ी चालू करने को कहा, लेकिन हर बार बजट नहीं होने की बात कहकर टाल दिया गया। कचरा गाड़ी बंद होने के कारण ग्रामीण मजबूरी में खाली जगहों और पानी की टंकी के पास कचरा फेंक रहे हैं। इससे गांव की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। पानी की टंकी के पास कचरे का ढेर लगना पंचायत और प्रशासन की लापरवाही को दिखाता है। दूषित पानी से पहले भी हो चुकी हैं मौतें ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जेतपुरा में इस गंभीर समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। पंचायत सचिव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिला। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कचरा गाड़ी चालू कराई जाए और पानी की टंकी के आसपास सफाई कराई जाए, ताकि उन्हें साफ पानी और स्वस्थ वातावरण मिल सके।</description>
सीहोर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज:घने बादल छाए, कोहरे से विजिबिलिटी कम; फसल नुकसान की आशंका
        <description>सीहोर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे करीब 8 बजे तक धूप नहीं निकल पाई। कई इलाकों में हल्का तो कहीं घना कोहरा रहा, जिससे दृश्यता घटकर लगभग 50 मीटर तक रह गई। बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। श्यामपुर और जावर तहसील के कुछ गांवों में बीमित फसलों के गिरने की जानकारी सामने आई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर मौसम साफ होता है और धूप निकलती है, तो बारिश और ओलों से गिरी फसलें दोबारा खड़ी हो सकती हैं। इससे नुकसान कुछ हद तक कम हो सकता है। फसल बीमा के लिए 14447 पर कॉल करें
कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपने नुकसान की जानकारी जरूर दें। किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके या फसल बीमा ऐप के माध्यम से फसल नुकसान की सूचना दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्र के पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क बनाए रखें। फसल नुकसान के आकलन के लिए बीमा कंपनी द्वारा जीटी पॉइंट भी लगाए जा रहे हैं, ताकि नुकसान का सही मूल्यांकन किया जा सके।</description>
मंदसौर को मिली सड़क–रेल विकास की बड़ी सौगात:सीएम मोहन यादव का ऐलान, भावांतर की राशि ट्रांसफर की, काका गाडगिल सागर डेम को पर्यटन स्थल बनाएंगे
        <description>मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र को सड़क और रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मल्हारगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदसौर–नीमच स्टेट हाईवे पर 58 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन फ्लाईओवर, पिपलिया मंडी में रेलवे अंडरब्रिज और मल्हारगढ़–नारायणगढ़ मार्ग पर रेलवे अंडरपास के निर्माण की घोषणा की। इन परियोजनाओं से जिले में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क और रेल संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होते हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से मंदसौर जिले की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और किसानों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। काका गाडगिल सागर डेम को पर्यटन स्थल बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने जिले को पर्यटन के क्षेत्र में भी नई पहचान देने की बात कही। उन्होंने भुवानी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और काका गाडगिल सागर डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। साथ ही मंदसौर को नर्सिंग कॉलेज की सौगात देने की भी घोषणा की गई। भावांतर की राशि ट्रांसफर की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों के हित में हर हाल में ढाल बनकर खड़ी है। भावांतर भुगतान योजना के तहत अब तक प्रदेश के 7.10 लाख से अधिक किसानों को करीब 1500 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस योजना से सोयाबीन उत्पादक किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य मिला है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सरसों और मूंगफली की फसलों को भी भावांतर योजना के दायरे में लाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंदसौर जिले के 27 हजार से अधिक किसानों को लगभग 43 करोड़ रुपये की भावांतर राशि दिए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से पांच किसानों को चेक सौंपे और इसे अन्नदाता के सम्मान का प्रतीक बताया। अनुकंपा नियुक्त
कार्यक्रम में एक भावुक पल तब आया जब अप्रैल 2025 में सड़क दुर्घटना के दौरान चार लोगों की जान बचाकर स्वयं शहीद हुए मनोहर सिंह चौहान के पुत्र संजय सिंह को पुलिस आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो दूसरों की जान बचाता है, वह समाज का गौरव होता है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता दी जा रही है। साथ ही अगले पांच वर्षों में ढाई लाख नई नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदसौर आज श्वेत, हरित और नील क्रांति में अग्रणी जिला बन चुका है। यहां की लहसुन और मसालों की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है और आने वाले समय में यह जिला विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।</description>
नर्मदापुरम में फोन&पे बॉक्स लगाने के नाम पर ठगी:रिटायर्ड नेवीकर्मी की आरोपी ने पोर्ट कराई सिम, फिर निकाले रुपए
        <description>नर्मदापुरम में कोठी बाजार स्थित एक दुकानदार से फोन-पे स्टिकर बॉक्स लगाने के नाम पर ठगी हुई। आरोपी ने बुजुर्ग दुकानदार का मोबाइल लेकर पहले पोर्ट नम्बर जनरेट कराया। फिर नई कंपनी में सिम पोर्ट होने ठग ने खाते से ऑनलाइन रुपए निकलवा लिए। सिम में नेटवर्क नहीं आने पर जब बुजुर्ग टेलीकॉम कंपनी दफ्तर पहुंचे, सिम पोर्ट होने की बात पता चलते ही वे दंग रह गए।  बुजुर्ग ने अपने बेटे को सारी बात बताई। जिसके बाद जब उन्होंने बैंक खाता चैक कराया तो खाते से 5 हजार रुपए विडरॉल की जानकारी लगी। फिर बुजुर्ग ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। कोतवाली थाना पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार शाम को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय बुजुर्ग नेवी से रिटायर्ड है। कोठीबाजार में उनकी एक जनरल स्टोर्स है। कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने बताया 19 जनवरी को उनकी दुकान पर एक युवक फोन पे स्टीकर का बॉक्स लगाने आया था। ठग युवक ने बॉक्स लगाने की प्रोसेस करने के लिए दुकानदार का मोबाइल ले लिया। उसने 1901 पर मैसेज कर पोर्ट नंबर जनरेट कर लिया। जिसके बाद वो ओ कुछ देर में बॉक्स चालू होने का कहकर चला गया। दो दिन बाद अचानक बुजुर्ग के मोबाइल में नेटवर्क आना बंद हो गया। पता करने पर सिम पोर्ट होने और ठगी का मामला उजागर हुआ। अज्ञात के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। बॉक्स लगाने वाले युवक को तलाश रहे है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।</description>
आगर मालवा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे:एसडीएम बोले&लगभग 50 गांवों में फसल नुकसानी की सूचना, सर्वे होगा
        <description>आगर मालवा में मंगलवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कानड़ और तनोड़िया क्षेत्रों में ओले गिरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कानड़ क्षेत्र के चौमा, गाजरिया, घोसली, भड़भूजी, हरगनखेड़ी, कलमोई और सूतड़ा सहित कई गांवों में भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई। ओलों और बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं, चना, सरसों और अन्य दलहन-तिलहन फसलों को क्षति पहुंची है। फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना किसानों का कहना है कि कई खेतों में फसलें अभी प्रारंभिक अवस्था में थीं, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। तनोड़िया क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम अचानक बदला और बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने लगे, जो लगभग 15 मिनट तक जारी रहे। किसानों के अनुसार, यदि केवल बारिश होती तो कुछ फसलों को फायदा हो सकता था, लेकिन ओलावृष्टि से फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है।
 खेतों की खड़ी फसलें आड़ी हो गई इस क्षेत्र में विशेष रूप से गेहूं, धनिया, चना और मसूर की फसलें प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर सैकड़ों बीघा में गेहूं की फसल आड़ी हो गई है, जिससे गेहूं के उत्पादन में भारी कमी की आशंका है। तनोड़िया के साथ-साथ आसपास के गांव ठिकरिया, आखाखेड़ी, थडोदा, सुठेली, खीमाखेड़ी, दौड़खेड़ी, हड़ाई और पिपलिया आदि क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की सूचना मिली है।
एसडीएम बोले-लगभग 50 गांवों में फसलों की नुकसानी की सूचना कृषि विस्तार अधिकारी बीएल निनामा ने बताया कि भ्याना, किशनपुरा और जैतपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि कम रही, लेकिन बारिश और तेज हवा के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। एसडीएम मिलिंद ढोके ने जानकारी दी कि लगभग 50 गांवों में फसलों की नुकसानी की सूचना है। कहीं ओले गिरे हैं तो कहीं बारिश और हवा से फसलें खराब हुई हैं। एसडीएम ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर दल गठित कर दिए गए हैं और जल्द ही सर्वे रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।</description>
शाजापुर में तलवार लेकर घूम रहा शख्स गिरफ्तार:पुलिस ने हाट मैदान से दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
        <description>शाजापुर थाना कोतवाली पुलिस ने महुपुरा क्षेत्र में बीट भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महुपुरा चौराहे के पास एक व्यक्ति धारदार तलवार लेकर घूम रहा है। यह घटना मंगलवार शाम की है, जिसका वीडियो बुधवार सुबह सामने आया। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हाट मैदान में पंच गवाह को साथ लेकर पुलिस पुरानी नगर पालिका के पीछे बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
 तलाशी के दौरान आरोपी के पास से स्टील जैसी धातु की धारदार तलवार बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्याम जाटव, पिता उमेद जाटव (42), निवासी लोहिया मार्ग, वार्ड क्रमांक 1, महुपुरा शाजापुर बताया। आरोपी के पास तलवार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने मौके पर पंचों की उपस्थिति में तलवार जब्त की। जब्त तलवार की कुल लंबाई 32 इंच और फल की लंबाई 28 इंच बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 500 रुपये है। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराकर छोड़ा गया।</description>
रतलाम में सुबह से बूंदाबांदी और ठंडक बढ़ी:48 घंटे में रात का पारा 4 डिग्री गिरकर 10.2°C पर पहुंचा
        <description>रतलाम में मंगलवार सुबह से मावठे का मौसम बना है। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई है। बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया है। पिछले 48 घंटे में रात का तापमान तापमान तापमान 4 डिग्री लुढ़क गया है। जबकि दिन का तापमान 7.6 डिग्री बढ़ा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। सूरज की लुकाछिपी के कारण धूप भी नहीं निकली है। जावरा, कालूखेड़ा समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों समेत रतलाम शहर में सुबह बूंदा बांदी हुई है। बूंदा बांदी के कारण शहर की सड़कें गिली हो गई। मौसम में भी और ठंडक बढ़ गई है। हालांकि शीत लहर नहीं चल रही है। मौसम विभाग के माने तो ऐसा अभी दो दिन तक बने रहने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवात सक्रिय है। यहीं से ट्रफ भी गुजर रही है। इसका असर के कारण बारिश होने का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी  मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री व रात का तापमान 9.8 डिग्री दर्ज हुआ था। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 7.6 डिग्री बढ़ा। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा। पिछले 48 घंटे में रात का तापमान 4 डिग्री लुढ़का है।  30 जनवरी से नया सिस्टम एक्टिव मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिम भारत में अगला नया सिस्टम 30 जनवरी को एक्टिव हो रहा है। दो से तीन दिन बाद सिस्टम का असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश का दौर रहने की संभावना है।  पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है)</description>
छतरपुर में बूंदाबांदी की संभावना:पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला, बादल छंटते ही बढ़ेगी ठंड
        <description>छतरपुर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह 8:30 बजे मौसम विभाग ने यह तापमान रिकॉर्ड किया। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था, यानी एक दिन में तापमान 1.4 डिग्री बढ़ गया। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे तक सूरज बादलों के बीच छिपा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे तक धूप निकलने की संभावना है। बूंदाबांदी और तेज हवाओं के आसार आज जिले में तेज हवाएं चल रही हैं और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज बादलों के कारण दिन का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आज सुबह मौसम में आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि विजिबिलिटी 1000 मीटर रही। अधिक नमी के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम मौसम में आए इस अचानक बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) को माना जा रहा है। इसी कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छंटने के बाद आने वाले दिनों में तापमान में फिर गिरावट आएगी। खासतौर पर 26 जनवरी के बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं।</description>
सीधी में यूकेलिप्टस काटने पर चाचा को पीटा:भतीजों ने लाठी&डंडों से हमला कर पैर फ्रैक्चर किया; अस्पताल में एडमिट
        <description>सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चौफाल पवाई में यूकेलिप्टस पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटा गया। इस हमले में बथरू साकेत का पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर व हाथ में चोट आई। उन्हें सेमरिया अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बथरू साकेत शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपनी जमीन में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को काट रहे थे। उनका दावा है कि यह पेड़ उनके हिस्से में आता है। इसी बात को लेकर उनके बड़े भाई के बेटे दिनेश साकेत, दिन्नू साकेत और मनोज साकेत ने विरोध किया। यह विवाद जल्द ही गाली-गलौज से मारपीट में बदल गया। पीड़ित बथरू साकेत के अनुसार, तीनों आरोपियों ने पीछे से उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। जब वे जमीन पर गिर गए, तो उन पर पत्थरों से भी हमला किया गया। इस हमले में उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसमें एक पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया। घायल बथरू साकेत को उनकी पत्नी सुनीता साकेत ने तत्काल सेमरिया अस्पताल में एडमिट कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन पैर में फ्रैक्चर के कारण उन्हें लंबे समय तक इलाज की आवश्यकता होगी। शिकायत पर मामला दर्ज  इस मामले पर बम्हनी चौकी प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मारपीट के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।</description>
इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानें निरस्त, यात्रियों को भारी परेशानी:स्टार एयर की मुंबई&गोंदिया की 4 फ्लाइट कैंसिल,एयर इंडिया की दिल्ली उड़ानें भी रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
        <description>इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर शुक्रवार को मुंबई, गोंदिया और दिल्ली रूट के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टार एयर ने इंदौर-मुंबई-गोंदिया मार्ग की अपनी सभी चार उड़ानों को अचानक निरस्त कर दिया, वहीं एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर रूट की चार उड़ानें भी लगातार छठे दिन रद्द रहीं। उड़ानें निरस्त होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। स्टार एयर ने बिना ठोस कारण रद्द की चार उड़ानें विमानतल सूत्रों के अनुसार स्टार एयर ने 15 जनवरी से इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच उड़ानों का संचालन शुरू किया था। निर्धारित समय के अनुसार फ्लाइट शाम 5:50 बजे मुंबई से इंदौर पहुंचकर 6:20 बजे गोंदिया जाती थी। वहीं गोंदिया से रात 9:30 बजे इंदौर पहुंचकर 10 बजे मुंबई के लिए रवाना होती थी। लेकिन शुक्रवार को कंपनी ने इन सभी चार उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसके पीछे कोई ठोस कारण न बताकर केवल “ऑपरेशनल कारण” बताए गए। एयरपोर्ट पर हंगामा, यात्रियों में नाराजगी जब इन उड़ानों में बुकिंग करा चुके यात्री एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया। बाद में कंपनी अधिकारियों ने यात्रियों को रिफंड और रि-बुकिंग का विकल्प देकर शांत कराया। सबसे ज्यादा परेशानी गोंदिया जाने वाले यात्रियों को हुई, क्योंकि इंदौर से मुंबई के लिए वैकल्पिक उड़ानें उपलब्ध हैं, लेकिन गोंदिया के लिए यह एक मात्र सीधी उड़ान है। दिल्ली रूट की उड़ानें भी रद्द स्टार एयर के साथ-साथ एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर रूट की सुबह और दोपहर में संचालित होने वाली कुल चार उड़ानें भी शुक्रवार को निरस्त रहीं। ये उड़ानें 21 जनवरी से रोजाना रद्द की जा रही हैं। 27 जनवरी से मिलेगी राहत अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान होने वाले एयर शो की तैयारियों के चलते एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक लगाई गई है। इसी कारण ये फ्लाइट्स 26 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। 27 जनवरी से दिल्ली-इंदौर की उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इंदौर एयरपोर्ट पर शुरू हुआ विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल प्रबंधन द्वारा आज (शनिवार) से अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में विमानतल पर कार्यरत 11 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9 बजे विमानतल परिसर स्थित मैदान पर किया गया। टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा, जिसका फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को होगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता, उपविजेता, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में आपसी समन्वय, खेल भावना और उत्साह को बढ़ावा देना है। उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
बैतूल चौपाटी पर फूड विभाग की कार्रवाई:स्वच्छता नहीं मिलने पर कई दुकानें अस्थायी रूप से बंद, पंजीयन रद्द करने की चेतावनी
        <description>बैतूल के नेहरू पार्क चौपाटी पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बार फिर कार्रवाई की। टीम ने यहां लगे फूड स्टालों से आलू मसाला, पानीपुरी का पानी, पनीर, मंचूरियन, सॉस, चटनी और मेयोनेज़ सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। लिये गए नमूनों की जांच मौके पर ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से की गई। जांच के दौरान कई दुकानों पर साफ-सफाई की कमी पाई गई, जिसके बाद टीम ने संबंधित दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करा दिया। दोबारा गंदगी मिलने पर पंजीयन रद्द की चेतावनी खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में दोबारा गंदगी पाई गई, तो संबंधित दुकानों का पंजीयन रद्द कर दिया जाएगा। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि लगभग एक महीने पहले भी नेहरू पार्क चौपाटी पर इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। छात्राओं को दी गई खाद्य सुरक्षा की जानकारी कार्रवाई के दौरान टीम ने एमएलबी विद्यालय की छात्राओं को चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और खाद्य सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन और आमला एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया की विशेष भूमिका रही। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम भंडारिया, केमिस्ट हेमंत कीर, कार्यालय सहायक योगेश दिवगाया और ब्रजेश पटेल शामिल रहे।</description>
महिला से मारपीट कर कैश, मंगलसूत्र, मोबाइल लूटा:गुना पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, रैकी कर ऑटो के आगे बाइक लगाकर रोका था
        <description>जिले के राघौगढ़ इलाके में लूट और डकैती के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऑटो के आगे बाइक लगाकर उसे रोका और उसमें बैठी महिला के साथ मारपीट कर पैसे लूट लिए थे। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। राघौगढ़ पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी पत्नि राजकुमार खटीक निवासी नानाखेड़ी केंट गुना हाल सुधासागर कॉलोनी बहादुरगढ़ थाना विजयपुर द्वारा 14 सितंबर 2025 को राघौगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने बताया था कि 13 सितंबर को वह अपने ऑटो मछली बेचने के लिए उनारसी कला जिला विदिशा गई थी। ऑटो रघुवीर उर्फ कल्ला गुर्जर चला रहा था। पहले रैकी की फिर लूट की वारदात को दिया अंजाम
वापस लौटते समय आरोन-राघौगढ़ रोड़ पर पाटन तिराहे के पास दो मोटर साइकिलों पर सवार अज्ञात चार लड़कों ने अचानक ऑटो के सामने मोटर साइकिलें लगाकर ऑटो को रोक लिया। ऑटो में तोड़फोड़ और उनके साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये नगदी, गले में पहना हुआ मंगलसूत्र और एक मोबाइल छीनकर भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। SP अंकित सोनी के निर्देशन में राघौगढ़ SDOP दीपा डोडवे के नेतृत्व में राघौगढ़ थाना प्रभारी ट्रेनी DSP आनंद कुमार राय और उनकी टीम ने बदमाशों की तलाश में अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। साथ ही विभिन्न तकनीकि संसाधनों की मदद लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए। इसी क्रम में पुलिस द्वारा सूचना संकलन, तकनीकि विश्लेषण के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर ली गई। दो आरोपी गिरफ्तार
बदमाशों की पहचान हो जाने के बाद उनकी तलाश में दबिशें दी गईं। इसी क्रम में दो आरोपियों तोफान उर्फ कल्ला पुत्र पर्वत सिंह भील उम्र 20 साल और लोकेश पुत्र अमर सिंह भील उम्र 20 साल निवासीगण ग्राम सैरखेड़ा थाना जामनेर जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आरोपियों द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई एक बाइक और महिला का लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना कुल पांच लोगों के द्वारा की गई थी, जिनमें चार लोगों ने घटना घटित की और उनका एक साथी आगे रैकी कर उन्हें जानकारी दे रहा था। विवेचना में आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में लूट की धारा के स्थान पर डकैती की धारा 311 बीएनएस जोड़ी गई। रिमाण्ड के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।</description>
एमपी बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल संशोधित:10वीं की 13 फरवरी, 12वीं की 10 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
        <description>मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं अब 10 फरवरी से और 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने बताया कि यह संशोधन विद्यार्थियों की सुविधा और प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। संशोधित शेड्यूल में हिंदी सहित कई विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के तहत, कक्षा 10वीं का हिंदी विषय, जो पहले 11 फरवरी को प्रस्तावित था, अब 6 मार्च 2026 को आयोजित होगा। वहीं, कक्षा 12वीं में उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी के स्थान पर अब 6 मार्च को होगी। जबकि हिंदी विषय का पेपर 7 फरवरी की जगह 7 मार्च को आयोजित किया जाएगा।</description>
सीहोर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस:23 से 25 जनवरी के बीच हल्की बारिश की संभावना
        <description>सीहोर जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को यह 7.5 डिग्री और रविवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस था। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान पर हल्के बादल छाना शुरू हो गए हैं, जो आगामी दिनों में मावठे की बारिश का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। हवाओं की दिशा भी पूर्व से हो गई है, और बादलों की सघनता लगातार बढ़ रही है। शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जिससे मावठे की बारिश की परिस्थितियां निर्मित हो रही हैं। मौसम विभाग ने 23 से 25 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। डॉ. तोमर ने यह भी बताया कि इस प्रकार के मौसम में जब आसमान पर बादल छाने लगते हैं, तो चने की फसल में इल्लियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। किसानों को इस स्थिति के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।</description>
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत:दतिया में एक ही बाइक से घर लौट रहे थे, मजदूरी कर पालते थे परिवार
        <description>दतिया जिले के पण्डोखर थाना क्षेत्र के सोहन गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। गांव के स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से भांडेर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गुप्त नवरात्रि के चलते परंपरा अनुसार देवताओं को लेने गए थे  मृतकों की पहचान भिंड जिले के बेलमा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद जाटव (54) और उनके छोटे भाई हरगोविंद जाटव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई मंगलवार दोपहर भांडेर तहसील के भिटारी गांव गए थे। गुप्त नवरात्रि के चलते उन्होंने अपने घर में जवारे बोए थे और परंपरा के अनुसार देवताओं को लेने भिटारी गांव गए थे। शाम को देवताओं के साथ घर लौटते समय सोहन गांव के पास यह हादसा हो गया। रात में स्कूल के पास सड़क किनारे दोनों को घायल हालत में पड़ा देख स्थानीय निवासी केश कुमार चतुर्वेदी ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मजदूरी कर चलाते थे परिवार
दोनों भाई खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। इस हादसे के बाद बेलमा गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। पण्डोखर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।</description>
नाबालिग के साथ छेड़छाड़,पुलिस ने थाने में 3 घंटे बैठाया:इंदौर के परदेशीपुरा थाने में टीआई अनुपस्थित; ऐसे मामलों में तत्काल FIR दर्ज करने के हैं निर्देश
        <description>इंदौर के परदेशीपुरा थाने में टीआई के अनुपस्थित रहने के दौरान एक नाबालिग से छेड़छाड़ और गंभीर अपराध के मामले में पुलिस स्टाफ ने पीड़ित परिवार को थाने में करीब तीन घंटे बैठाया। बाद में जब टीआई आरडी कानवा थाने पहुंचे, तो परिवार ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। टीआई ने स्टाफ को फटकारते हुए आरोपी को हिरासत में लेने और तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। जबकि पिछले दिनों ही पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने निर्देश दिए थे कि थाने में टीआई के अनुपस्थित रहने पर भी ड्यूटी अधिकारी सीनियर अधिकारियों को जानकारी देते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करें। इसके बावजूद कई थानों में यह निर्देश पालन नहीं किया जा रहा है। परदेशीपुरा पुलिस ने रविवार-सोमवार दरमियानी रात 10 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत पर ग्यारसी लाल पुत्र देवचंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। इधर, मंगलवार को पीड़िता को 20 नंबर कोर्ट में धारा 164 के बयान के लिए पेश किया गया। पीड़िता की मां के मुताबिक आरोपी ने ढाई महीने पहले भी उनकी बेटी के साथ गलत हरकत की थी, लेकिन लोकलाज के कारण उस समय किसी को कुछ नहीं बताया गया। कबिट देने के बहाने बुलाया बेटी को पीड़िता की मां ने बताया कि वह ज्यादातर समय घर पर नहीं रहती। पहली बार आरोपी ने 25 नवंबर 2025 को बेटी को “कबिट देने” के बहाने बुलाया। इसके बाद उसने बच्ची को गोद में बैठाकर गलत हरकत की। बच्ची डरकर घर भाग गई और शाम को मां को पूरी घटना बताई। हालांकि, लोकलाज के कारण उन्होंने किसी को नहीं बताया और बेटी को समझाया कि ग्यारसी लाल के बुलाने पर न जाए। मोबाइल पर मिली नग्न तस्वीरें  17 जनवरी की रात मोबाइल देखने पर मां ने देखा कि बेटी की बिना कपड़ों की कुछ तस्वीरें थीं। जब बेटी से पूछा गया, तो उसने बताया कि ग्यारसी लाल ने यह तस्वीरें दिखाने को कहा और धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो पिता को मार दिया जाएगा। इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। पुलिस स्टाफ ने 3 घंटे बैठाया थाने में रविवार को परिवार आरोपी से मिलने गया, जहां ग्यारसी लाल और उसका बेटा योगेश अपशब्द बोले और मारपीट करते हुए धमकाया। इसके बाद पीड़ित परिवार बच्ची के साथ थाने पहुंचा। टीआई आरडी कानवा के न आने के कारण ड्यूटी पर मौजूद महिला अधिकारी ने परिवार की बात सुनी, लेकिन करीब तीन घंटे तक इंतजार कराया गया। रात में टीआई के आने पर एफआईआर दर्ज कर ग्यारसी लाल को हिरासत में लिया गया।</description>
शाजापुर में चाकूबाजी की घटना सामने आई:पीठ और चेहरे पर चोट; पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया
        <description>शाजापुर के मुगलपुरा पायगा इलाके में सोमवार शाम चाकूबाजी की घटना हुई। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष से सोहेल अली (23), निवासी मुगलपुरा पायगा, ने अपनी मां रेहाना बी के साथ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सोहेल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे वह जग्गु भाई की आरा मशीन पर मौजूद था। इसी दौरान अरबाज पठान वहां आया और गाली-गलौच करने लगा। सोहेल के मना करने पर अरबाज ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी पीठ और चेहरे पर चोटें आईं। जब सोहेल की मां रेहाना बी बीच-बचाव करने आईं, तो अरबाज के पिता शफीक उर्फ भय्यु पठान ने उन पर भी चाकू से हमला किया और मुक्के से वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आमिर खान और अयान खान मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दूसरे पक्ष से अरबाज पठान (26) ने अपने पिता शफीक खां के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अरबाज का आरोप है कि मकसूद अली और उसके बेटे सोहेल अली ने उसके साथ गाली-गलौच की। अरबाज के अनुसार, मकसूद और सोहेल ने उस पर डंडे से हमला किया। जब अरबाज के पिता शफीक खां बीच-बचाव करने आए, तो सोहेल ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस फिलहाल एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।</description>
छिंदवाड़ा भाजपा अध्यक्ष का विवादित बयान:सांसद की मौजूदगी में बोले: छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं
        <description>छिंदवाड़ा जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पाल समाज के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का विवादित बयान सामने आया है, जिसके बाद ब्राह्मण समाज सहित कई वर्गों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेषराव यादव ने कहा कि “छोटे-छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं।” इसके बाद उन्होंने पंडित समाज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका काम पूजा-पाठ और ज्ञान देना है, लेकिन सत्ता हम ही चलाएंगे। यादव का यह बयान सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू की मौजूदगी में दिया गया, जिससे मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया। वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज में रोष  अपने भाषण में यादव ने आगे कहा कि पंडित समाज पूजा भी करना चाहता है, ज्ञान भी देना चाहता है और सत्ता भी अपने हाथ में रखना चाहता है। इसी बयान को लेकर अब विरोध देखा जा रहा है। सार्वजनिक मंच से दिए गए इस बयान के बाद ब्राह्मण समाज सहित अन्य सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। बीजेपी जिलाध्यक्ष के बयान को लोगों ने समाज को बांटने वाला और अपमानजनक बताया है। पहले भी विवादों में रह चुके हैं जिला अध्यक्ष यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे कुछ दिन पहले भी सार्वजनिक मंच से 'भैया में भैया' नारे को लेकर दिए गए एक बयान के चलते उन्हें भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री द्वारा फटकार लगाई जा चुकी है। इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... नारे विवाद पर भाजपा आलाकमान जिलाध्यक्ष पर नाराज छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी में पिछले दिनों 'भैया में भैया' नारे को लेकर हुए विवाद पर पार्टी आलाकमान ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव को भोपाल तलब किया गया, जहां छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें...</description>
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत:मऊगंज के पथरिहा मोड़ पर हुआ हादसा, दो ट्रकों के बीच फंसा युवक
        <description>मऊगंज थाना क्षेत्र के पथरिहा मोड़ पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक दो ट्रकों के बीच फंस गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल मऊगंज भिजवाया। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। मृतक की पहचान डगडौआ निवासी रमेश साकेत के रूप में हुई है। रमेश मऊगंज में एक मेडिकल स्टोर में काम करता था। वह अपनी बाइक से मऊगंज से अपने गांव डगडौआ जा रहा था। जैसे ही रमेश पथरिहा मोड़ के पास पहुंचा, रीवा से बनारस की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। सड़क पर पहले से खड़े एक अन्य ट्रक के कारण बाइक सवार रमेश दोनों वाहनों के बीच फंस गया। सूचना मिलने पर मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। देवतालाब से मऊगंज के बीच हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण एक साइड से ही आवागमन जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसी और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा यातायात नियंत्रण की मांग की है।</description>
छिंदवाड़ा में 15 दिन साथ रही लुटेरी दुल्हन:प्रेमी के साथ बाइक&जेवर लेकर भागी; दूसरी शादी के नाम पर ठगा, 4 गिरफ्तार
        <description>छिंदवाड़ा के नवेगांव थाना क्षेत्र में दूसरी शादी का झांसा देकर एक ग्रामीण से ठगी और चोरी का मामला सामने आया है। ठग गिरोह ने अकेले रह रहे व्यक्ति के घर एक महिला को फर्जी पत्नी बनाकर भेजा। वह 15-20 दिन साथ रही और मौका पाकर अपने प्रेमी (जिसे भाई बताया था) के साथ घर से नई बाइक, जेवर, मोबाइल और राशन लेकर फरार हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि महिला का प्रेमी अभी फरार है। ग्राम सिमरिया सागर निवासी मधु विश्वकर्मा की पहली पत्नी का देहांत हो चुका था और उनकी कोई संतान नहीं थी। अकेलेपन के कारण वे दूसरी शादी करना चाहते थे। इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए ठग गिरोह ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। 10 हजार रुपए लेकर फर्जी शादी कराई पुलिस जांच में सामने आया कि साजिश का मास्टरमाइंड ग्राम कोठार निवासी बलराम नागवंशी है। उसने मधु को भरोसे में लिया और अपने साथी शिवजी टांडेकर और मुकेश सूर्यवंशी के साथ मिलकर संध्या विश्वकर्मा नाम की महिला को दूसरी पत्नी के रूप में पेश किया। 22 दिसंबर 2025 को नवेगांव में मुलाकात कराई गई। आरोपियों ने कागजी कार्रवाई बाद में करने की बात कहकर मधु से शादी के नाम पर 10 हजार रुपए ठग लिए और संध्या को पत्नी बनाकर विदा कर दिया। प्रेमी को भाई बताकर बुलाया और माल समेटा योजना के मुताबिक, संध्या करीब 15-20 दिन तक मधु के घर में पत्नी बनकर रही ताकि किसी को शक न हो। मधु ने उसके लिए साड़ी, जेवर और अन्य सामान भी खरीदा। इसी दौरान संध्या ने अपने प्रेमी को ‘छोटा भाई’ बताकर घर बुला लिया। 10 जनवरी 2026 को दोपहर में मौका पाकर संध्या और उसका प्रेमी घर से नई हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक, चांदी की चेन, मोबाइल फोन और करीब 30-35 किलो गेहूं (कुल मशरूका लगभग 1 लाख 8 हजार रुपए) लेकर फरार हो गए। पुलिस ने 4 आरोपियों को जेल भेजा ठगी का अहसास होने पर मधु विश्वकर्मा ने 13 जनवरी को नवेगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक तरुण सिंह मरकाम के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चार आरोपियों- संध्या विश्वकर्मा (फर्जी पत्नी), बलराम नागवंशी, मुकेश सूर्यवंशी और शिवजी टांडेकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 10 हजार रुपए नकद और मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। गिरोह का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, लूट और मारपीट के आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। यह एक संगठित ठग गिरोह है। वारदात में शामिल संध्या का प्रेमी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।</description>
टेलीग्राम पर फर्जी जॉब, युवक से 21.23 लाख की ठगी:ऑनलाइन प्रोजेक्ट का दिया झांसा, शाजापुर में कोतवाली थाने में मामला दर्ज
        <description>शाजापुर में टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर एक युवक से 21 लाख 23 हजार 79 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर शाजापुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी प्रदीप साहू (37), निवासी कर्नलगंज, गुना, वर्तमान में राजनगर शाजापुर में किराए से रहते हैं और इंडो स्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड में ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर 2025 को उनके टेलीग्राम आईडी पर 'मेहक मिश्रा' नामक आईडी से संपर्क हुआ, जिसने नौकरी के बारे में पूछा। इसके बाद 'पूजा श्री' नामक आईडी से संदेश आया, जिसने खुद को ओबेरॉय रियल्टी से जुड़ा बताया। आरोपी ने ऑनलाइन प्रोजेक्ट पूरे करने पर अच्छा कमीशन देने का लालच दिया। शुरुआत में, आरोपियों ने एक लिंक के माध्यम से लॉगिन कराकर प्रोजेक्ट करने की प्रक्रिया समझाई और विश्वास दिलाने के लिए कुछ रकम व कमीशन पीड़ित के खाते में ट्रांसफर भी किया। विश्वास जमने के बाद, आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से पैसे जमा करवाना शुरू कर दिया। इनमें कभी खाते में बैलेंस माइनस होने, कभी ज्यादा कमीशन मिलने, कभी टैक्स, केवाईसी चार्ज और "ईस्टर एग" लगने का हवाला दिया गया। पीड़ित से लगातार अलग-अलग बैंक खातों, यूपीआई आईडी और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रकम जमा करवाई जाती रही। आरोपियों ने पीड़ित को बार-बार यह कहकर उकसाया कि अधिक राशि जमा करने पर ही वह अपनी पूरी कमाई निकाल पाएगा। इसी झांसे में आकर प्रदीप साहू ने अपने खातों के साथ-साथ अपनी पत्नी के खाते और क्रेडिट कार्ड से भी बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी। अंत में, जब आरोपियों ने 5 लाख रुपये और जमा करने की मांग की और ग्रुप डिलीट कर दिए, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस के अनुसार, टेलीग्राम आईडी से संपर्क करने वाले आरोपियों ने खुद को मेहक मिश्रा, पूजा श्री, महेश और सिमरन कौर बताया था। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से बैंक खातों, यूपीआई और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन जॉब और आसान कमाई के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध लिंक या खाते में पैसा जमा न करें।</description>
शाजापुर में 5 वर्षीय बच्चा लापता:भोई के साथ गया था खेलने, दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग
        <description>शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योतिनगर इलाके से एक 5 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। लालघाटी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि सुमन बाई सोराष्ट्रीय (30 वर्ष) ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह सकेड़ी थाना सुन्दरसी की निवासी हैं और वर्तमान में ज्योतिनगर, शाजापुर में रहती हैं। सुमन बाई गोयल अस्पताल में साफ-सफाई का कार्य करती हैं। सुमन बाई के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा अंश सोलंकी (11 वर्ष) और छोटा बेटा आयुष सोलंकी (5 वर्ष)। शिकायत के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों बच्चे मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ समय बाद बड़ा बेटा अंश घर लौट आया, लेकिन आयुष नहीं मिला। परिजनों ने आसपास, मोहल्ले, रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश की, परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। लापता बच्चे आयुष का हुलिया इकहरा शरीर, गेहूंआ रंग, सफेद पैंट और टी-शर्ट पहने हुए है। उसकी नाक के दाहिनी तरफ चोट का निशान है। लालघाटी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत लालघाटी थाने को सूचित करें।</description>
        <description>भोपाल के आधुनिक स्लॉटर हाउस की गाड़ी में मिले मांस में गोमांस की पुष्टि होने के बाद 'शहर सरकार' चारों तरफ से घिर गई है। विपक्ष लगातार महापौर और एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) का इस्तीफा मांग रहा है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि एमआईसी की मीटिंग में स्लॉटर हाउस का प्रस्ताव पास कर दिया गया। न तो परिषद में प्रस्ताव लाया गया और न ही शहर को बताया। इधर, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का इस मामले में सोमवार को पहली बार बयान सामने आया। सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में हुए राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल होने आए अध्यक्ष सूर्यवंशी ने मीडिया के सवाल पर कहा कि इस मामले में अभी अधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी चाहे छोटा हो या बड़ा, उसे नहीं बख्शेंगे। असलम चमड़ा हो या कहीं का चमड़ा, उसकी चमड़ी उतार दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्लॉटर हाउस का प्रस्ताव नगर निगम परिषद की बैठक में नहीं आया। कोई भी अपराधी या उसे संरक्षण देने वाले को नहीं छोड़ेंगे। नेता प्रतिपक्ष बोलीं- गोपनीय तरीके से एमआईसी ने संकल्प पास कर दिया
नेता प्रतिपक्ष जकी ने कहा कि मेयर इन कौंसिल परिषद की जानकारी, चर्चा एवं स्वीकृति के बिना महत्वपूर्ण एवं जनहित से जुड़े विषयों पर गोपनीय तरीके से संकल्प पारित किए जा रहे हैं। स्लॉटर हाउस से संबंधित संकल्प को महापौर परिषद ने बाहर-ही-बाहर पारित कर दिया। जिसकी नगर निगम परिषद के निर्वाचित पार्षदों को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। न ही विषय को परिषद की बैठक में रखा गया। यह कृत्य नगर निगम अधिनियम एवं परिषद की लोकतांत्रिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन है। वहीं, निर्वाचित पार्षदों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन के सिद्धांतों के विपरीत है। यह आशंका उत्पन्न करता है कि ऐसे निर्णय किसी दबाव, हितबद्धता अथवा अनियमितता के तहत लिए जा रहे हैं। इसके लिए महापौर एवं महापौर परिषद को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। डॉक्टर के सर्टिफिकेट के आधा पर मांस मुंबई भेजा
जिंसी स्थित भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गायों का वध किए जाने और गोमांस मुंबई भेजे जाने के मामले में नगर निगम प्रशासन की सीधी भूमिका सामने आई है। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी वह पत्र सामने आया है, जिसके आधार पर मांस को स्लॉटर हाउस से बाहर ले जाने की अनुमति दी गई थी। 17 दिसंबर 2025 को जारी इस पत्र में नगर निगम के पशु चिकित्सक डॉ. बेनीप्रसाद गौर ने प्रमाणित किया कि स्लॉटर हाउस में बीते करीब दो सप्ताह में 15 वर्ष से अधिक उम्र की 85 भैंसों का वध किया गया। इसके बाद मांस को फ्रोजन मीट के रूप में पैक कर मुंबई भेजने की अनुमति दी गई। हैरत की बात है कि इसी खेप से पुलिस ने जो सैंपल लिए, उनमें गोमांस की पुष्टि हुई। इससे यह स्पष्ट हुआ कि स्लॉटर हाउस में या तो गायों का वध हुआ या फिर नगर निगम स्तर पर मांस के प्रकार को लेकर गलत प्रमाणन किया गया। 15 व 16 दिसंबर की रात दो अलग-अलग वाहनों से गायों के 160 बछड़े स्लॉटर हाउस लाए गए थे। ये वाहन बैतूल के रास्ते भोपाल पहुंचे थे। इन्हीं का 26 टन मांस मुंबई भेजा जा रहा था। 17 दिसंबर की रात हिंदू संगठनों ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास कंटेनर रोका। गोमांस होने की आशंका पर हंगामा हुआ। तब जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। ये खबर भी पढ़ें... क्या नगर निगम के कत्लखाने में कटी गायें? भोपाल में एक बार फिर गायों की मौत और गोमांस मिलने का मुद्दा सुर्खियों में है। नगर निगम के आधुनिक 'कत्लखाना' यानी, स्लॉटर हाउस की जिस गाड़ी से 26 टन मांस जब्त हुआ, उसमें गोमांस की पुष्टि हुई है। इसे लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने नगर निगम का दफ्तर घेरा और सवाल पूछा कि भोपाल में गोमांस कैसे बिक रहा है? उन्होंने ठेकेदार के घर पर बुलडोजर चलाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।पूरी खबर पढ़ें पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़ाया भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़े जाने के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। हिंदूवादी संगठनों ने जांच रिपोर्ट में गोमांस का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख नगर निगम ने स्लॉटर हाउस सील कर दिया। बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जांच रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हो चुकी है।पूरी खबर पढ़ें</description>
खंडवा में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण:मंत्री विजय शाह और सांसद पाटिल ने बच्चों के साथ किया सूर्य नमस्कार, अफसर भी हुए शामिल
        <description>पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्रसिंह लोधी ने सोमवार को एसएन कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री लोधी ने उशयुवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर,विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने भी योग किया। विजय शाह ने छात्रों के साथ किया योग
इसके पूर्व, प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह व प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सूर्य नमस्कार को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया।</description>
स्टाम्प शुल्क बचाने करोड़ों की जमीन दो टुकड़ों में खरीदी:निधि पाठक को कलेक्टर ने दिया नोटिस, 4 करोड़ की जमीन 96 लाख में किया सौदा
        <description>प्रदेश के सबसे अमीर विधायक व खनन कारोबारी संजय पाठक की पत्नी निधि पाठक पर जमीन खरीदने के दौरान स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क की कथित चोरी करने का आरोप लगा है। इस मामले में न्यायालय कलेक्टर स्टाम्प ने जांच शुरू करते हुए निधि पाठक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आरोप है कि शासन को मिलने वाले राजस्व को बचाने के लिए करोड़ों रुपए मूल्य की एक चक जमीन को दो भागों में बांटा गया। इसे चार दिन के अंतराल में दो अलग-अलग विक्रय पत्रों के माध्यम से खरीदा गया। क्या है मामला जानकारी के अनुसार, यह मामला कटनी नगर निगम सीमा अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड स्थित एक भूमि से संबंधित है। वंदना सरावगी पति सतीश सरावगी निवासी हनुमानगंज वार्ड की खसरा नंबर 289/8, 289/9 और 289/23 की कुल 10400 वर्गफीट भूमि निधि पाठक ने खरीदी थी। निधि पाठक ने खरीदी है जमीन निधि पाठक ने यह जमीन दो विक्रय पत्रों के जरिए खरीदी। पहला विक्रय पत्र 20 दिसंबर 2021 को 1050 वर्गफीट के लिए और दूसरा 24 दिसंबर 2021 को 9350 वर्गफीट के लिए निष्पादित किया गया। शिकायतकर्ता राजू गुप्ता का आरोप है कि एक चक की जमीन को दो टुकड़ों में इसलिए खरीदा गया, ताकि मुख्य सड़क की कलेक्टर गाइडलाइन से बचकर स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क बचाया जा सके। शुल्क चोरी के तरीके पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 10400 वर्गफीट की एक चक भूमि में से सबसे पहले पिछले हिस्से (9350 वर्गफीट) को 21 दिसंबर 2021 को खरीदा गया। उस समय तत्कालीन कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार इसका मूल्यांकन 6600 रुपए प्रति वर्गमीटर था। ठीक चार दिन बाद, आगे का हिस्सा (1050 वर्गफीट) खरीदा गया, जहां तत्कालीन कलेक्टर गाइडलाइन 40 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर थी। इस प्रकार, दोनों जमीनों के सौदे क्रमशः 57 लाख 35 हजार 70 रुपए और 39 लाख 3 हजार 200 रुपए में निष्पादित किए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, डबल रोड की जमीन होने के कारण इस सौदे का वास्तविक मूल्य 4.26 करोड़ रुपए होना चाहिए था। पंजीयन में चौहद्दी भी गलत दर्शाई गई है। विक्रेता और खरीददार दोनों को नोटिस शिकायत की जांच करते हुए न्यायालय कलेक्टर ऑफ स्टाम्प द्वारा विक्रेता वंदना सरावगी पति सतीश सरावगी व खरीददार निधि पति संजय पाठक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि 16 जनवरी तक लिखित जवाब प्रस्तुत करें। यदि जवाब नहीं आता है तो भारतीय स्टाम्प अधिनियम, 1899 की धारा 40 के तहत मुद्रांक शुल्क एवं शास्ति वसूली की कार्रवाई की जाएगी।</description>
इंदौर में टू व्हीलर पर आया बदमाश:पैदल जा रही महिला का पर्स छिनकर भागा, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
        <description>इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में टू व्हीलर सवार बदमाश महिला के हाथ से उसका पर्स छिनकर भाग निकला। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया। इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक साधना पटेल निवासी गुमाश्ता नगर हाल मुकाम उत्तम नगर अहमदाबाद की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना शुक्रवार को शैल पुत्री सफायर गुमाश्ता नगर के सामने हुई। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से पैदल जा रही थी, इसी दौरान पीछे से एक बदमाश एक्सेस गाड़ी पर आया उनके हाथ पर झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। पर्स में फोन और 2300 रुपए थे महिला ने बताया कि पर्स में मोबाइल फोन और 2300 रुपए नगदी रखी थी। अचानक हुए हमले से महिला भी घबरा गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जमा हो गए, तब तक बदमाश भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस मिली जानकारी के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।</description>
ग्वालियर में कॉलेजों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे:परीक्षा निगरानी होगी सख्त, नकल पर लगेगी लगाम; रिकॉर्डिंग रखी जाएगी सुरक्षित
        <description>परीक्षाओं में नकल रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया गया है। अब कॉलेजों और परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे परीक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त व पारदर्शी बनाया जा सकेगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं के दौरान निष्पक्षता सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता व अव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। जीवाजी विश्वविद्यालय के पीआरओ विमलेंद्र राठौर ने बताया कि कॉलेज परिसरों में सीसीटीवी सिस्टम लगाए जाने को लेकर विश्वविद्यालयों की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में चर्चा हो चुकी है। इस संबंध में राजभवन द्वारा भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके तहत परीक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत किया जाएगा। परीक्षा कक्ष, प्रवेश और निकास पर लगेंगे उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कॉलेजों की प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाना संभव नहीं होगा। हालांकि परीक्षा कक्षों, प्रवेश और निकास द्वारों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे, ताकि परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। प्रत्येक कॉलेज में 30 से 50 कैमरे लगाएंगे विभागीय अधिकारियों के अनुसार कॉलेजों से प्राप्त मांग और परिसर की आवश्यकता के आधार पर प्रत्येक कॉलेज में 30 से 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की संख्या कॉलेज के आकार, भवन की संरचना और परीक्षा केंद्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तय की जाएगी। रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी सीसीटीवी व्यवस्था लागू होने के बाद परीक्षा प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी, जिसका उपयोग किसी भी विवाद या शिकायत की स्थिति में साक्ष्य के रूप में किया जा सकेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगेगी, बल्कि छात्रों और परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों में भी अनुशासन बना रहेगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि यह पहल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में इससे परीक्षा परिणामों की निष्पक्षता पर विश्वास बढ़ेगा और शिक्षण संस्थानों की साख भी मजबूत होगी।</description>
        <description>केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कथित रूप से कमजोर करने के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 45 दिवसीय देशव्यापी 'मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान' चलाएगी। यह अभियान 10 जनवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेगा।  मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम - VB-G RAM-G Act' मनरेगा को मूल रूप से समाप्त करने का प्रयास है।  गुर्जर के अनुसार, यह कानून ग्रामीण मजदूरों से रोजगार का संवैधानिक अधिकार छीनने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को 'अधिकार' से 'एहसान' में बदलने की कोशिश की जा रही है। मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 2005 में लागू की गई थी। इस ऐतिहासिक योजना ने ग्रामीण गरीबों को कानूनी अधिकार के रूप में 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया। कुछ राज्यों में यह सीमा 125 से 150 दिन तक बढ़ाई गई थी।  इस योजना ने करोड़ों ग्रामीण परिवारों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और मजदूरों को भूख, बेरोजगारी और पलायन से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुर्जर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पहले ही बजट कटौती, भुगतान में देरी, तकनीकी अड़चनें और फंड रोककर मनरेगा को कमजोर कर चुकी है। अब VB-G RAM-G Act के माध्यम से पंचायतों से काम तय करने का अधिकार छीना जा रहा है।   इसके साथ ही, केंद्र-राज्य लागत साझेदारी बदलकर इसे बजट-निर्भर योजना बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण आजीविका पर सीधा हमला होने की आशंका है। मंदसौर जिले में भी यह अभियान विभिन्न चरणों में चलाया जाएगा।  प्रथम चरण (जागरूकता अभियान): कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित द्वितीय चरण (जिला एवं राज्य स्तर): तृतीय चरण (राष्ट्रीय स्तर): कांग्रेस की प्रमुख मांगें सड़क से सदन तक संघर्ष
गुर्जर ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक योजना को बचाने का नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के अधिकारों, पंचायती राज व्यवस्था, महात्मा गांधी की विचारधारा और गरीबों की आजीविका की रक्षा का है। मन्दसौर जिला कांग्रेस कमेटी इस अभियान में पूरी ताकत से भाग लेगी और भाजपा सरकार को जवाबदेह बनाएगी।</description>
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह से रहा कोहरा:3 दिनों से रात का पारा 9° से नीचे, अगले 72 घंटों में और बढ़ेगी ठिठुरन
        <description>उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से सागर में ठिठुरा देने वाली ठंड पड़ रही है। रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। पिछले तीन दिनों से सागर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के नीचे बना हुआ है। गुरुवार सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 8 बजे धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप का असर बढ़ा। लेकिन सर्द हवाओं से सूरज की तपिश बेअसर रही। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। लगातार तापमान में आ रही गिरावट से फसलों को पाले के प्रकोप से बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने मेड़ों पर धुआं करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी माह में कड़ाके की ठंड का दौर बना रहेगा। आगामी 2 से 3 दिन बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा। क्योंकि हिमालय के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जब यह आगे बढ़ेगा तो बर्फ पिघलने लगेगी और बर्फीली हवाओं की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। जिसके असर से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। ठंड में फसलों को बचाने की सलाह 
कृषि वैज्ञानिक के अनुसार, कोहरे और गिरते तापमान के बीच फसलों की निगरानी जरूरी है। यदि पारा 6 डिग्री से नीचे जाता है तो किसान खेत की मेड़ों पर सूखा व गीला कचरा जलाकर धुआं करें। इससे खेत के पास का तापमान स्थिर रहता है और फसलें पाले से बचती हैं। गेहूं की फसल में आ रहे पीलेपन को दूर करने के लिए एनपीके एक किलो और 300 ग्राम जिंक सल्फेट को 150 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ छिड़काव करें। धनिया और मसूर में माहू का प्रकोप दिखते ही थायोमेथॉक्सिम 25 या इमिडाकलोपिड 17.5 एसएल की 100 मिली मात्रा को 1500 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ में छिड़काव करें। जनवरी माह में पड़ती है कड़ाके की ठंड 
मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह मानसून के चार महीने में से दो महीने जुलाई और अगस्त महत्वपूर्ण रहते हैं और इन्हीं महीनों में 60 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश हो जाती है। ठीक इसी तरह दिसंबर और जनवरी में कड़के की ठंड पड़ती है। इन्हीं दो महीनों में प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा आती हैं। इसलिए तापमान में गिरावट आती है और सर्द हवाएं भी चलती हैं। जिससे सर्दी अपने तेवर दिखाती है।</description>
कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का धरना 4 दिन बाद समाप्त:सीईओ के अनुरोध पर खत्म किया प्रदर्शन; बरमान में युवक को पीटा था
        <description>नरसिंहपुर जिले में बरमान रेतघाट विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा कांग्रेस का धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। यह धरना जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में पिछले चार दिनों से लगातार जारी था। जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से नर्मदा तट की स्वच्छता और मर्यादा बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने आगामी मेला तैयारियों में भी सहयोग की अपील की। सीईओ की इस पहल को प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चर्चा के बाद कांग्रेस ने धरना समाप्त किया सीईओ की बात सुनने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने धरना समाप्त करने की घोषणा की। पटेल ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य जनहित और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना था, न कि किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना। बातचीत के बाद धरना समाप्त किया  सुनीता पटेल ने बताया कि कांग्रेस ने पूरे आंदोलन के दौरान शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से संवाद की पहल किए जाने के बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने संवाद के माध्यम से समाधान निकलने को एक सकारात्मक पहल बताया। चार दिनों तक चले इस धरना-प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल सामान्य होता नजर आया। ये खबर भी पढ़े... बरमान मारपीट कांड के विरोध में कांग्रेस का धरना, सीईओ पर कार्रवाई की मांग नरसिंहपुर जिले के बरमान रेतघाट पर एक युवक के साथ कथित मारपीट के मामले में जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पढ़े पूरी खबर... जिला पंचायत सीईओ पर कार्रवाई की मांग पर अड़े, बरमान में युवक को पीटा गया था​​​​​​​ नरसिंहपुर जिले के बरमान रेतघाट पर 27 दिसंबर 2025 को एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस का आंदोलन अब और तेज हो गया है। जिला पंचायत सीईओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में डटे हुए हैं। पढ़े पूरी खबर...</description>
भिंड में 15 किमी पीछा कर पकड़े ट्रॉली चोर:खुद का ट्रैक्टर लेकर चोरी करने आए थे; पुलिस ने घेराबंदी कर 2 को पकड़ा
        <description>भिंड के अटेर थाना क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर के पीछे खड़ी ट्रॉली चुरा ली। चोर वारदात को अंजाम देने अपना खुद का ट्रैक्टर लेकर आए थे। हालांकि, ट्रैक्टर की आवाज सुनकर मालिक की नींद खुल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने करीब 15 किलोमीटर तक चोरों का पीछा किया और खरिका रोड पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी भाग निकला। पीड़ित संजीव शर्मा (48) पुत्र सुरेशचंद्र शर्मा निवासी बकपुरा ने बताया कि उनकी ट्रॉली मकान के पीछे फेंसिंग के अंदर खड़ी थी। रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर स्टार्ट होने की आवाज आई, जिससे उन्हें शक हुआ। बाहर निकलकर देखा तो ट्रॉली गायब थी और सड़क पर एक ट्रैक्टर में उनकी ट्रॉली जोड़कर ले जाई जा रही थी। परिजनों और पुलिस ने किया पीछा संजीव ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही अटेर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम सक्रिय हो गई। चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पोरसा रोड की ओर भागे। दूसरी ओर पीड़ित परिवार के लोग भी बाइक से उनका पीछा करने लगे। करीब 15 किलोमीटर तक चले इस पीछा करने के बाद खरिका रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी का ही निकला चोरी में इस्तेमाल ट्रैक्टर पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम आलोक यादव पुत्र रविंद्र यादव निवासी इंदुन पुरा और रेशु उर्फ शैलेन्द्र बघेल पुत्र गंगा सिंह बघेल निवासी मुरैना बताए। तीसरा आरोपी सुरजीत गुर्जर निवासी रतापुर मौके से फरार हो गया। अटेर थाना प्रभारी रामेश्वर यादव ने बताया कि चोरी में इस्तेमाल ट्रैक्टर आरोपी आलोक यादव का ही था। फरार आरोपी सुरजीत गुर्जर पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।</description>
धार में पारा 6.5 डिग्री पहुंचा, शीतलहर से ठिठुरा शहर:कोहरे के बीच स्कूल जा रहे बच्चे, चने की फसल खराब होने का डर
        <description>धार में शीतलहर ने एक बार फिर जनजीवन को प्रभावित किया है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले तीन दिनों से यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री और रविवार को 9.2 डिग्री था। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। प्रशासन ने स्कूलों का समय बदला है, लेकिन छुट्टी नहीं दी है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण सुबह-शाम सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। ठंड से राहत पाने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चने की फसल को नुकसान की आशंका अत्यधिक ठंड का असर खेती पर भी दिखाई देने लगा है। किसान सुरेश सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि लगातार गिरते तापमान के कारण चना फसल को नुकसान पहुंच सकता है। छात्रा बोली- 10 दिन की छुट्टी मिले जिला प्रशासन ने नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे किया है, लेकिन अवकाश घोषित नहीं किया है। छठी कक्षा की छात्रा दीपिका चौहान ने बताया कि इतनी कड़ाके की ठंड में स्कूल जाना बेहद मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कम से कम 10 दिन की छुट्टी की मांग की है। दूसरे जिलों में छुट्टी, धार में नहीं छात्रा और स्थानीय लोगों का कहना है कि अन्य जिलों में ठंड के कारण छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जब आसपास के जिलों में शीतलहर के कारण स्कूल बंद हैं, तो धार में भी छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन को अवकाश पर निर्णय लेना चाहिए।</description>
इंदौर में मैट्रीमोनियल साइट पर शादी का झांसा देखकर ठगी:युवती ने शादी डॉट कॉम पर करवाया था रजिस्ट्रेशन,डेबिट कार्ड गुम होने का कहकर 1.61 लाख ठगे
        <description>इंदौर के एमजी रोड इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद युवक ने बातचीत के दौरान भरोसा जीतकर युवती से करीब 1 लाख 61 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने शुक्रवार को साइबर सेल में शिकायत की, जिसके बाद एमजी रोड पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार स्नेहलतागंज निवासी निकिता शर्मा की शिकायत पर संदीप वशिष्ठ निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। निकिता ने एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए अकाउंट बनाया था, जिसमें उन्होंने अपना मोबाइल नंबर दर्ज किया था। इसी दौरान संदीप वशिष्ठ नाम के व्यक्ति ने वॉट्सऐप पर उनसे संपर्क किया। शादी का झांसा, फिर पैसों की मांग दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद नवंबर-दिसंबर 2025 में आरोपी ने पहली बार निकिता से 1750 रुपए अपने खाते में डलवाए। इसके बाद आरोपी द्वारा भेजे गए गूगल कोड और ओटीपी के जरिए करीब 53 बार में कुल 1 लाख 61 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। संदीप ने खुद को कंवारा बताया पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप वशिष्ठ ने खुद को शादी के लिए कुंवारा बताया था और करीब छह महीने से अधिक समय तक निकिता के संपर्क में रहा। नवंबर-दिसंबर 2025 में उसने यह कहकर पैसे मंगवाए कि उसका डेबिट कार्ड गुम हो गया है और नया कार्ड आने में समय लग रहा है। शक होने पर तोड़ा संपर्क पीड़िता निकिता के मुताबिक 26 दिसंबर तक वह आरोपी को काफी रकम दे चुकी थी। जब उसने सवाल किया कि डेबिट कार्ड आने में इतना समय क्यों लग रहा है, तो आरोपी ओटीपी से जुड़ी दिक्कतों का बहाना बनाने लगा। शक बढ़ने पर निकिता ने उससे और जानकारी मांगी, जिसके बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस इसके बाद निकिता ने संबंधित मोबाइल नंबर और आईडी के आधार पर साइबर सेल में शिकायत की। जांच के बाद एमजी रोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।</description>
पन्नी सरपंच उपचुनाव परिणाम घोषित, महेंद्र मिश्रा जीते:322 मतों के अंतर से बने नए सरपंच
        <description>जनपद पंचायत मऊगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत पन्नी के सरपंच पद पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। महेंद्र मिश्रा ने यह चुनाव 322 मतों के अंतर से जीतकर सरपंच पद हासिल किया। इस जीत के साथ ही करीब सात महीने से रिक्त पड़ा यह पद भर गया है। मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत पन्नी में सरपंच पद के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद महेंद्र मिश्रा को 855 मत प्राप्त हुए, जिससे उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामश्रय मिश्रा को 322 मतों से पराजित किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया। यह उपचुनाव ग्राम पंचायत पन्नी के पूर्व सरपंच स्वर्गीय रामदरश मिश्रा के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुए पद को भरने के लिए कराया गया था। लगभग सात माह बाद हुए इस उपचुनाव में मतदाताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सोमवार, 29 दिसंबर को हुए मतदान में कुल 3269 मतदाताओं में से 1918 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 942 पुरुष और 976 महिला मतदाता शामिल थीं। खास बात यह रही कि मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। कुल मतदान प्रतिशत 59.67 दर्ज किया गया। जीत के बाद महेंद्र मिश्रा ने इसे जनता की जीत बताया और सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी, जिसमें बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, बिजली और अन्य विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर गांव के विकास का भरोसा दिलाया।</description>
युवक को संदिग्ध हालात में प्राइवेट पार्ट में गोली लगी:मुरैना में दो बाइक सवार युवकों पर आरोप, कपड़ों पर निशान नहीं; मामला संदिग्ध
        <description>मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऋषि गालव कॉलेज के पास गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। 25 वर्षीय राहुल गुर्जर को गोली सीधे प्राइवेट पार्ट में लगी है। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, क्योंकि युवक के पैंट या कपड़ों पर गोली अंदर घुसने का कोई निशान नहीं है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं यह कमर में रखे कट्टे से खुद ही चली गोली (एक्सीडेंटल फायर) का मामला तो नहीं है। बाइक सवारों पर गोली मारने का आरोप
घायल राहुल गुर्जर ने बताया कि वह ऋषि गालव कॉलेज के पास खड़ा था। तभी बाइक पर आए तीन अज्ञात युवकों ने उस पर गोली चला दी और वहां से भाग गए। घटना के बाद राहुल के कुछ साथी उसे सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के तर्क- इन 4 कारणों से मामला संदिग्ध
पुलिस ने जब घायल की जांच की, तो घटनास्थल और चोट के निशान मेल नहीं खाए। पुलिस ने इन बिंदुओं पर मामले को संदिग्ध माना है... जांच के बाद ही होगी एफआईआर
सिविल लाइन थाने के एसआई जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला अभी पूरी तरह संदिग्ध है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्दबाजी में एफआईआर करने से कोई निर्दोष न फंस जाए, इसलिए मामले की तफ्तीश जरूरी है। फिलहाल घायल का ग्वालियर में इलाज जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।</description>
एक्ट्रेस नुसरत भरुचा के महाकाल दर्शन पर विवाद:मौलाना रजवी बोले& शरीयत की नजर में गुनहगार; संत ने बताया घर वापसी
        <description>फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरुचा के महाकाल मंदिर दर्शन करने पर विवाद खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अभिनेत्री नुसरत भरूचा के महाकाल मंदिर दर्शन करने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मौलाना ने कहा कि उज्जैन मंदिर में धार्मिक परंपरा निभाईं। जल चढ़ाया, यह तमाम चीजें इस्लाम के खिलाफ हैं। शरीयत की नजर में नुसरत गुनहगार हैं, उनको तौबा करनी चाहिए। सोनू की टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा मंगलवार को महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुई थीं। इस दौरान नुसरत ने जल अर्पित कर भगवान महाकाल का प्रसाद ग्रहण किया। इधर, मौलाना के नुसरत को इस्लाम धर्म का पाठ पढ़ाने से उज्जैन के कई संत नाराज हो गए हैं। उन्होंने मौलाना के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नुसरत के महाकाल मंदिर के दर्शन करने को गंगा जमुनी तहजीब और नुसरत की घर वापसी बताकर मौलाना को ऐसे मामले से दूर रहने की सलाह दी है। मंदिर में जल अर्पित कर इस्लाम के सिद्धांतों का उल्लंघन अभिनेत्री नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम महिला का मंदिर जाना और धार्मिक अनुष्ठान करना शरीयत और इस्लाम के खिलाफ है। यह गुनाह है और उन्हें तौबा करनी चाहिए। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि नुसरत भरूचा, एक मुस्लिम होने के नाते, महाकाल मंदिर में जल अर्पित कर और धार्मिक परंपराओं का पालन कर इस्लाम के सिद्धांतों का उल्लंघन कर रही हैं, उन्हें पश्चाताप करना चाहिए। नुसरत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी दाऊदी बोहरा समाज से आने वाली नुसरत ने अब तक इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि नुसरत ने महाकाल मंदिर दर्शन के दौरान बताया था कि वे दूसरी बार आई हैं और आगे भी आएंगी। नुसरत ने खुद अपनी यात्रा को शांतिपूर्ण और सकारात्मक अनुभव बताया है और मंदिर की व्यवस्था की तारीफ की थी । मौलाना की प्रतिक्रिया पर संतों का गुस्सा फूटा महंत विशाल दास ने कहा-कोई व्यक्ति स्वेच्छा से घर वापसी कर रहा है तो मौलवी के पेट क्यों दुःख रहा है, लड़कियां जलालत भरी जिंदगी से बाहर निकल रही है और महाकाल के दर्शन कर वहां शीश झुका रही हैं, तो आपको गर्व होना चाहिए। ऐसे मौलवी को हिदायत किसी को धर्म सौंपने की कोशिश नहीं करें, नहीं तो महाकाल बैठे हैं अपने त्रिशूल को लेकर, मौलाना अपनी बयानबाजी बंद करें। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत सत्यानंद ने कहा कि भारतीय फिल्म अभिनेत्री का महाकाल आना शहाबुद्दीन को अच्छा नहीं लगा, आप गंगा जमुना तहजीब की बात करते हैं, सनातन में आस्था रख रही हैं। इस तरह फतवा जारी नहीं करना चाहिए।</description>
उपभोक्ता फोरम ने कहा& डॉक्टर तय करेगा इलाज,बीमा कंपनी नहीं:केशलैस सुविधा नहीं देने पर दिया आदेश& 18,277 रु. का भुगतान करें; 45 दिन समय सीमा
        <description>ग्वालियर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा केशलैस सुविधा से इनकार को सेवा में कमी करार दिया है। आयोग ने स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस को उपभोक्ता को इलाज पर खर्च किए गए 18,277 रुपए का भुगतान 45 दिन में करने का निर्देश दिया है। आयोग ने दोनों पक्षों के तर्क, दस्तावेजों और चिकित्सकीय रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद स्पष्ट किया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया था। मरीज को भर्ती करने या ओपीडी में इलाज देने का निर्णय पूरी तरह चिकित्सक के विवेक पर निर्भर करता है, न कि बीमा कंपनी के आकलन पर। यदि तय समय-सीमा में भुगतान नहीं होता है, तो कंपनी को 6% वार्षिक ब्याज भी देना होगा। इसके अलावा, मानसिक प्रताड़ना की क्षतिपूर्ति के लिए 1,500 रुपए और वाद व्यय के रूप में 1,000 रुपए देने के भी आदेश दिए गए हैं। 2 साल पहले हुए थे अस्पताल में भर्ती परिवादी पुलकित श्रीवास्तव ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पास बीमा कंपनी की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी थी। पॉलिसी अवधि के दौरान, 16 अगस्त 2023 को उन्हें पेट में तेज दर्द, उल्टी और लूज मोशन की गंभीर शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उनका उपचार किया गया और 18 अगस्त 2023 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। परिवादी का कहना था कि अस्पताल में भर्ती के दौरान केशलैस इलाज के लिए बीमा कंपनी को सूचना दी गई थी। हालांकि, 17 अगस्त 2023 को कंपनी ने यह कहते हुए केशलैस अनुरोध निरस्त कर दिया कि मरीज की स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे अस्पताल में भर्ती किया जाए।इ सके बाद, परिवादी ने इलाज में खर्च की गई राशि की प्रतिपूर्ति के लिए बीमा कंपनी को दावा प्रस्तुत किया, लेकिन कंपनी ने भुगतान नहीं किया। कंपनी का तर्क स्थिति गंभीर नहीं थी बीमा कंपनी ने अपने बचाव में तर्क दिया था कि मरीज की स्थिति गंभीर नहीं थी और सभी जांच सामान्य थी, इसलिए केशलैस सुविधा अस्वीकृत की गई थी। कंपनी का यह भी कहना था कि डिस्चार्ज के बाद विधिवत बीमा दावा प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे भुगतान संभव नहीं था।</description>
उमरिया में बोलेरो ट्रक से टकराई, चालक की मौत:डीएफओ शहडोल के 6 परिजन घायल, नेशनल हाईवे 43 पर हादसा
        <description>उमरिया जिले के नेशनल हाईवे 43 पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई। बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र के जेके कॉम्प्लेक्स के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक बोलेरो वाहन जा घुसी। इस हादसे में शहडोल डीएफओ के परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बोलेरो वाहन (एमपी 18 सीए 2658) सड़क किनारे खड़े ट्रक (सीजी 04 पीई 9439) से पीछे से टकरा गई। बोलेरो चला रहे 32 वर्षीय इजहार खान की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार सभी घायल शहडोल की डीएफओ श्रद्धा पेंद्रो के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वे शहडोल से बांधवगढ़ की ओर जा रहे थे। घायलों में श्रेया मर्सकोले (20), भानुशी मरावी (20), भगवंती मर्सकोले, जूही बनर्जी (22), साक्षी मर्सकोले (22) और मीनाक्षी मर्सकोले (26) शामिल हैं। सभी नरसराहा डिपो, गोरतारा, शहडोल के निवासी हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा गुरुवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ।</description>
दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े इंदौर के क्रिकेटर माधव तिवारी:IPL फ्रेंचाइजी ने 40 लाख में खरीदा, दूसरी बार टीम में शामिल; अंडर&18 में लगाया दोहरा शतक
        <description>मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के माधव तिवारी को IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख रुपए में रिटेन किया है। यह दूसरी बार है जब उन्हें टीम में शामिल किया गया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज और राइट-आर्म मीडियम-फास्ट गेंदबाज माधव ने क्रिकेट के बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई है। मऊगंज जिले की हनुमना तहसील के बावनगढ़ गांव निवासी माधव ने महज 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर उम्र-समूह क्रिकेट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। माधव ने इंदौर डिवीजन की अंडर-15 और अंडर-18 टीमों के लिए खेलते हुए हैट्रिक सहित 6 विकेट लेने जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। सीनियर डिवीजन MK भाया ट्रॉफी 2021-22 में वे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनकर सुर्खियों में आए। अंडर-18 में दोहरा शतक, टी20 लीग में ऑलराउंड प्रदर्शन अंडर-18 स्तर पर इंदौर डिवीजन टीम की कप्तानी करते हुए माधव ने दोहरा शतक लगाकर टीम को खिताब दिलाया। इसके बाद, मध्यप्रदेश टी20 लीग 2024 में भोपाल लेपर्ड्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 72 रन बनाए और 3 विकेट लिए, जिससे उनकी ऑलराउंड क्षमता प्रदर्शित हुई। माधव ने IPL ऑक्शन के लिए खुद को 30 लाख रुपए की बेस प्राइस के साथ पंजीकृत किया था। IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें पहली बार 40 लाख रुपए में खरीदा था। अब 2026 के लिए भी टीम ने उन पर भरोसा जताते हुए रिटेन किया है। वे टीम में एक उपयोगी ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। माधव को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्तमान केरल क्रिकेट टीम के हेड कोच अमय खुरासिया से क्रिकेट की बारीकियां सीखने का अवसर मिला। वे दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदौर के छात्र रहे हैं। अंडर-15, अंडर-18 और अंडर-23 में इंदौर डिवीजन का प्रतिनिधित्व कर चुके माधव बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी में भी दक्ष हैं। परिवार के लिए गर्व और भावुक पल माधव के पिता अवधेश तिवारी ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स में दोबारा चयन होने की खबर मिलते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट, कोचिंग स्टाफ और सभी मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त किया। अवधेश तिवारी ने कहा कि अभय खुरासिया के नेतृत्व और अनुभवी कोच संचय जगदाले, मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के हेड कोच चंद्रकांत पंडित, देवेंद्र बुंदेला और देवाशीष निलोसे के मार्गदर्शन ने माधव के खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश टी-20 लीग की शुरुआत के लिए महाराज्यमन सिंधिया का भी धन्यवाद किया, जिससे प्रदेश के कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिला है।</description>
कपड़ा व्यापारियों से करोड़ों की ठगी:क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियो को मुंबई से गिरफ्तार किया; एक पहले से हिरासत में
        <description>इंदौर में रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों से 1 करोड़ 69 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 और आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां पर फरारी काट रहे थे। इस मामले में एक आरोपी किरीट जडेजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने VR ट्रेडिंग कंपनी ऑनर तारिक खान निवासी मुंबई और PWALLS ओवरसीज लिमिटेड के ऑनर पकंज अग्रवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक मुकेश निवासी इंदौर ने शिकायत की थी कि जुलाई-अगस्त 2024 से 26 मार्च 2025 के बीच ब्रोकर बताकर इंदौर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों से संपर्क किया। आरोपियों ने राज्य के बाहर स्थित विभिन्न फर्मों से बड़े ऑर्डर दिलाने, 30-45 दिनों में भुगतान कराने की बात की। इसके बाद कई लोगों को विश्वास में लेकर करीब 1 करोड़ 69 लाख की धोखाधड़ी की। इन व्यापारियों ने ब्रोकर बनकर गुड बॉय, दीप दर्शन ट्रेडर्स, अद्विक क्रिएशन, बालाजी अपैरल्स, हेमन्त गार्मेंट्स, नाइस मेन गार्मेंट्स, अरिहंत कलेक्शन, रितिक फैशन, सॉफ्टवेयर, वंदना क्रिएशन, आर.आर. रेडीमेड, शिवकृपा रेडीमेड, कनिष्का स्टिचिंग सेंटर, किड्स पावर, मेपल ट्राउजर, स्टार बाय सहित अन्य रेडीमेड व्यापारियों कपड़ा लेकर VR ट्रेडिंग, साई इम्पेक्स, हर्षा ट्रेडर्स, रॉयल क्रिएशन, V.A. टेक्सटाइल, राशि कलेक्शन, PWALLS ओवरसीज लिमिटेड, शिवशक्ति इंडस्ट्रीज, जुबिया टेक्सटाइल, फेब्रिक वर्ल्ड, खुशबू एंटरप्राइजेज आदि बाहरी फर्मों को भिजवाया था। आरोपियों से क्राइम ब्रांच की टीम अभी पूछताछ कर रही है।</description>
शराब विवाद में तीन युवकों पर चाकू&कटर से हमला:घायल जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार; पहले भी हो चुका था विवाद
        <description>दमोह की जटाशंकर कॉलोनी में बुधवार रात अवैध शराब बेचने के विवाद को लेकर तीन युवकों पर चाकू, कटर और लाठी से हमला किया गया। इस हमले में घायल हुए तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। हमले में जटाशंकर कॉलोनी निवासी उमाशंकर रैकवार (25), पथरिया निवासी छोटू रैकवार(21) और मंगल भवन निवासी राहुल (22) आदिवासी घायल हुए हैं। घायल उमाशंकर रैकवार ने बताया कि उनके भाई के मकान के पास अरविंद ठाकुर, विक्की ठाकुर, राजीव ठाकुर और मंगेश अहीरवार अवैध शराब बेचते हैं। इस अवैध कारोबार को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा घायल के अनुसार, बुधवार रात वह अपने भाई और दोस्त राहुल को छोड़ने जा रहा था। मंगल भवन के पास मंगेश और राजीव ने उन्हें घेर लिया और चाकू, कटर व डंडे से हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। इन बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।</description>
लैंड पुलिंग निरस्त होने के बाद किसान संघ का जश्न:आतिशबाजी के साथ किसानों ने एक&दूसरे को मिठाई खिलाई
        <description>उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में जमीनों के स्थायी अधिग्रहण को लेकर लाया गया लैंड पुलिंग एक्ट आखिरकार राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। बुधवार रात इस संबंध में पत्र जारी होने के बाद किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद बुधवार को भारतीय किसान संघ के कार्यालय पर किसानों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा द्वारा किसानों के समर्थन में पत्र जारी किए जाने और भारतीय किसान संघ के लगातार विरोध के चलते नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने लैंड पुलिंग से जुड़ी इस योजना को निरस्त करने का आदेश जारी किया। सरकार के फैसले का स्वागत बुधवार को नीलगंगा स्थित भारतीय किसान संघ के कार्यालय में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी एकत्रित हुए। इस दौरान किसानों ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर सरकार के फैसले का स्वागत किया। किसानों का कहना है कि लैंड पुलिंग एक्ट से सिंहस्थ क्षेत्र के हजारों किसानों की जमीन पर स्थायी अधिग्रहण का खतरा मंडरा रहा था। सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिली है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने इसे किसानों की एकजुटता और आंदोलन की जीत बताया। किसानों पर लादे गए मुकदमे वापस ले सरकार भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने कहा कि धर्म और धरती की लड़ाई थी, दो दिन से किन्नर अखाड़े भी सम्पर्क था। सरकार ने अपना कानून निरस्त किया है,जिस प्रक्रिया से गुजरे थे विकास प्राधिकरण से नक्शे ठीक करना पड़ेंगे, इसके लिए सरकार और अधिकारियों पर नजर रख रहे हैं। किसानों पर लादे गए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इसके लिए भी सरकार से बात करेंगे। पूरे एक्ट को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे किसान 19 नवंबर को सरकार ने एक संशोधन आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि अब स्थायी अधिग्रहण बिल्डिंग निर्माण के लिए नहीं होगा, बल्कि केवल सड़क, नाली जैसे बुनियादी विकास कार्यों के लिए ही जमीन ली जाएंगी, लेकिन इस संशोधन पर भी भारतीय किसान संघ और कांग्रेस ने आपत्ति जताई और पूरे एक्ट को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे।</description>
बुलडोजर से हटाए अतिक्रमण में रखे गुमटी&दुकानें:दतिया में 500 से ज्यादा दुकानें से कब्जा हटाने का टारगेट; 80 प्रतिशत दुकानदार हटा चुके सामान
        <description>दतिया के इंदरगढ़ नगर में शुक्रवार को प्रशासन ने अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। लंबे समय से बाजार में फैले अस्थाई अतिक्रमण के कारण रोजाना लगने वाले जाम और आमजन की परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। कार्रवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं नगर परिषद प्रभारी लोकेंद्र कुमार सरल, सेवड़ा एसडीएम अशोक अवस्थी, एसडीओपी अजय चानना, सेवड़ा ब्लॉक के सभी थाना प्रभारी, राजस्व विभाग, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी तथा सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच ग्वालियर चौराहे से बावड़ी सरकार मंदिर तक अस्थाई अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे टीन शेड, गुमटी, घूमती तखत और अन्य अस्थाई ढांचे लगाकर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर लिया गया था। इससे बाजार की सड़क संकरी हो गई थी और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल अस्थाई अतिक्रमण पर की जा रही है, किसी भी प्रकार का पक्का अतिक्रमण इसमें शामिल नहीं है। इस अभियान के तहत लगभग 500 से अधिक दुकानों के सामने से अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाना है। उल्लेखनीय है कि कार्रवाई से पहले प्रशासन ने संवाद का रास्ता अपनाया था। दतिया कलेक्टर स्वप्रिल बानखेडे के निर्देश पर सेवड़ा एसडीएम अशोक अवस्थी ने शुक्रवार को शीतला माता मंदिर प्रांगण में दुकानदारों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की बैठक ली थी। बैठक में अस्थाई अतिक्रमण से होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी और दुकानदारों से चार दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। प्रशासन के अनुसार करीब 80 प्रतिशत दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने टीन सेट, गुमटी और अन्य अस्थाई ढांचे हटा लिए थे। इसके बावजूद शेष अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन को बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। यह अभियान ग्वालियर चौराहे से बावड़ी सरकार मंदिर तक तथा शीतला गंज से भांडेर रोड तक चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि बाजार को सुचारु, सुरक्षित और जाम मुक्त बनाना है। आगे भी यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।</description>
पन्ना में यात्री बस&ट्रैक्टर की टक्कर:घने कोहरे के कारण मलघन तुल्ला के पास हादसा, धान सड़क पर बिखरी
        <description>पन्ना जिले में सोमवार को रैपुरा-शाहनगर मार्ग पर एक यात्री बस और धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। यह हादसा मलघन तुल्ला के पास घने कोहरे के कारण हुआ। नगायच कंपनी की बस रैपुरा से पवई की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह से ही इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रैक्टर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद ट्रैक्टर में लदा धान सड़क पर बिखर गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यातायात को सामान्य करने में मदद की। प्रशासन ने कोहरे के मद्देनजर वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।</description>
भोपाल में 2 दिन मृत और गायब&शिफ्टेड वोटर्स का वेरिफिकेशन:कलेक्टर ने पूछा&रामबाई क्या यहां रहती हैं? जवाब मिला नहीं; ऐसे ही 92 मतदाता का जिम्मा
        <description>स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में ASDR यानी, मृत, एबसेंट, शिफ्टेड, डबल और अन्य कैटेगरी के वोटर्स की जांच करने के लिए सोमवार से भोपाल के अफसर मैदान में उतर गए हैं। अगले 2 दिन तक वे 4 लाख से ज्यादा वोटर्स की जांच करेंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने खुद 92 वोटर्स के वेरिफिकेशन का जिम्मा लिया है। अनकलेक्टेबल कैटेगिरी में शामिल मतदाताओं की जांच के लिए कुल 551 अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय की गई है। हर अधिकारी और कर्मचारी को बूथ का जिम्मा सौंपा गया है। 15 और 16 दिसंबर को वे घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। निगम कमिश्नर, एडीएम-एसडीएम को भी जिम्मा 
कलेक्टर सिंह ने भोपाल मध्य विधानसभा के पोलिंग बूथ नंबर-150 का जिम्मा लिया है। यहां कुल 92 वोटर्स की जांच वे करेंगे। सोमवार सुबह 11 बजे से उन्होंने वेरिफिकेशन शुरू कर दिया। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को 104, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी को 108, एडीएम सुमित पांडेय को 109, अंकुर मेश्राम को 106, पीसी शाक्य को 103, प्रकाश नायक के पास 101 वोटर्स की जांच का जिम्मा सौंपा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता के साथ सभी ज्वाइंट कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जिला अधिकारियों को भी विधानसभा के हिसाब से जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर ने पूछा- रामबाई यहां रहती हैं? 
कलेक्टर सिंह सुभाषनगर पहुंचे। एक मकान में रहने वाली लड़की से पूछा कि क्या यहां रामबाई रहती हैं? इस पर लड़की ने कहा कि वे और उनके पति उमाशंकर अशोका गार्डन में शिफ्ट हो गए हैं। इसके बाद कलेक्टर ने संबंधित वोटर का मोबाइल नंबर और पते की जानकारी ली। ताकि, दूसरी जगह पर वेरिफिकेशन किया जा सके। सोमवार को सभी अधिकारी मैदान में उतर गए। आज अधिकांश वोटर्स के घरों पर जांच कर वे पता लगाएंगे कि एसआईआर के दौरान जो जानकारी दी गई है, वह सही है या गलत? उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि ऐसे मतदाता जो मृत, एबसेंट, शिफ्टेड, डबल और अन्य कैटेगरी में दर्ज हैं, उनकी लिस्ट विधानसभावार जिले की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। मतदाता भी लिस्ट देखें और बताएं क्या गलती है। उसको ठीक किया जाएगा। गोविंदपुरा में सबसे ज्यादा शिफ्ट हुए; नरेला में मृतकों की संख्या ज्यादा
भोपाल की वोटर्स लिस्ट से 4 लाख 7944 वोटर्स ऐसे हैं, जो एसआईआर में या तो अपने पत्ते पर नहीं मिले या फिर और कहीं शिफ्ट हो गए। इनमें से 31 हजार से ज्यादा मतदाता मृत भी हो चुके हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा गौर की गोविंदपुरा विधानसभा में 61 हजार से ज्यादा वोटर शिफ्ट हुए हैं। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग की विधानसभा नरेला में 5679 वोटर मृत मिले। हुजूर विधानसभा में भी मृत वोटर की संख्या 5 हजार से ज्यादा है। हालांकि लगातार वेरिफिकेशन के बाद यह संख्या 2 लाख 7 हजार 378 हो गई है। गोविंदपुरा से 61382 मतदाता शिफ्ट</description>
खड़ी कार बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक:पन्ना में शाहनगर&झुकेही मार्ग पर हादसा, ड्राइवर सुरक्षित
        <description>पन्ना के शाहनगर-झुकेही मार्ग पर कचौरी स्थित छह घरा मोड़ के पास एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर सुरक्षित बच गया। घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे की है। कटनी से कचौरी की ओर जा रहा था ट्रक जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MP21, ZG-3257 कटनी से कचौरी की ओर जा रहा था। घटना उस समय हुई जब ट्रक छह घरा मोड़ के नजदीक पहुंचा। ट्रक ड्राइवर गुड्डू गडारी ने बताया कि सड़क पर एक मार्शल वाहन खड़ी थी, जिसकी लाइटें बंद थीं। अचानक कार ड्राइवर ने लाइटें चालू कर दीं, जिससे चकाचौंध के कारण उन्हें सड़क ठीक से नहीं दिखी। ट्रक बेकाबू होकर पलटा चालक ने खड़ी कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसा गंभीर होने के बावजूद चालक गुड्डू गडारी को कोई चोट नहीं आई। पलटे हुए ट्रक को हटाने और यातायात सुचारु करने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। ड्राइवर ने बताया कि वह कचौरी पहुंचकर मुरुम भरकर कटनी जाने वाला था।</description>
हाईकोर्ट ने सीडी की प्रामाणिकता पर याचिका खारिज की:65&बी प्रमाणपत्र और मौलिकता का फैसला ट्रायल में होगा
        <description>ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने भ्रष्टाचार अधिनियम से जुड़े एक मामले में विशेष शास्त्र न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, भिंड के मालनपुर में लोकायुक्त पुलिस ने प्रधान आरक्षक मनीष पचौरी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। जांच के दौरान पुलिस ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग की और उसका ट्रांसक्रिप्ट बनाकर उसे सीडी में सुरक्षित किया। मनीष पचौरी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई और कहा, पुलिस ने जो सीडी दी है, वह मूल (original) नहीं बल्कि कॉपी है। निष्पक्ष सुनवाई के लिए उसे मूल रिकॉर्डिंग डिवाइस, उसकी क्लोन कॉपी और पूरा डिजिटल डाटा दिया जाना चाहिए। इसलिए ट्रायल शुरू करने से पहले इस सीडी की सही या गलत होने की जांच होनी चाहिए। हाईकोर्ट ने क्या कहा ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने कहा,</description>
जबलपुर में महिलाओं का अपराध नेटवर्क बढ़ रहा:एसिड अटैक से लेकर गांजा तस्करी तक में महिलाएं; एएसपी बोली& यह चिंता विषय
        <description>जबलपुर में तेजी से बढ़ते अपराधों के बीच अब महिलाओं और किशोरियों की भी भागीदारी बढ़ रही है। पुरुषों की तरह महिलाएं भी गैंग बनाकर अपराध कर रही हैं। मारपीट, एसिड अटैक से लेकर गांजा तस्करी तक में महिलाएं पीछे नहीं हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अपहरण, तस्करी, हमले, धमकियां, हनी ट्रैप और सोशल मीडिया पर डर फैलाने जैसी वारदातों में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। यह पुरुषों के अपराधों के साथ महिलाओं के बढ़ते अपराध पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं। जानिए हालही के 5 केस  केस 1: लेडी गैंग ने अपहरण और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला 22 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवतियां एक महिला का अपहरण कर मारपीट कर रही थीं और वीडियो बना रही थीं। मामले में ग्वारीघाट थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने 3 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें दो 17 वर्षीय नाबालिग को बाल सुधार गृह और एक युवती को जेल भेजा गया। केस 2: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी में महिलाएं शामिल जनवरी 2025 में क्राइम ब्रांच ने 3 महिला सहित 7 गांजा तस्करों को लाखों रुपए के गांजा और लग्जरी कार के साथ गिरफ्तार किया। गैंग की लीडर सत्यकला खरे थी, जो उड़ीसा से रायपुर होते हुए गांजा जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करती थी। केस 3: ब्लैकमेल और इंस्टाग्राम का प्रयोग 25 साल की गैंग मास्टरमाइंड रागिनी शर्मा इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़कों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। दो दिन पहले नरसिंहपुर जिले के करेली की रागिनी और उसके साथी विवेक एवं साहिल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दो कॉन्स्टेबल की भी भूमिका सामने आई, जिन्हें एसपी ने लाइन अटैच किया। केस 4: नाबालिग युवती ड्रग डीलर बन गई 28 नवंबर को जीआरपी ने एक महिला और नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया। मेकअप और स्टाइलिश दिखने वाली शिवानी नाम की युवती के बैग से सवा लाख रुपए का गांजा जब्त हुआ। युवती ने बताया कि वह पाउच बनाकर शहर में गांजा बेचती थी। केस 5: सहेली पर एसिड अटैक जून 2025 में ग्वारीघाट में इशिता साहू ने अपनी सहेली श्रद्धा दास पर एसिड फेंका। दोनों के बीच ईर्ष्या और जलन का मामला था। श्रद्धा के पास सब कुछ था, जबकि इशिता के पास कुछ नहीं था, जिससे यह घटना हुई। महिलाओं का अपराध में शामिल होना चिंता का विषय एएसपी अंजना तिवारी ने कहा कि महिलाओं का अपराधों में शामिल होना सामाजिक, आर्थिक और सोशल फैक्टर के साथ जुड़ा हुआ है। महिलाओं की संवेदनशीलता और परिवार के साथ जुड़ाव होने के बावजूद वे अपराध की तरफ आकर्षित हो रही हैं। एएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट अपराध की ओर खींचते हैं। व्यस्क महिलाएं जब बड़ी घटनाओं में शामिल होती हैं, तो समाज को सोचना चाहिए कि इसे कैसे रोका जाए। क्यों बढ़ रहा है महिलाओं का अपराध? पुलिस और समाजशास्त्रियों का मानना है कि बढ़ती प्रवृत्ति के पीछे मुख्य कारण हैं सोशल मीडिया बना अपराध प्रदर्शन का मंच कुछ युवतियों ने अपराध को दिखाने के लिए सोशल मीडिया को मंच बना दिया है। चाकू, हथियार और गुंडागर्दी वाले वीडियो पोस्ट कर डर फैलाना आम हो गया है। इससे अपराध बढ़ता है और अन्य युवा भी भटक सकते हैं। जबलपुर पुलिस ने महिला अपराधियों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि महिलाएं अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करें।</description>
2026 में पड़ेगा ज्येष्ठ अधिकमास:13 माह का होगा साल, धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से कुंभ से पहले विशेष संयोग
        <description>हिंदू पंचांग के अनुसार आगामी वर्ष 2026 विशेष खगोलीय संयोग लेकर आ रहा है। हिंदू पंचांग गणना के मुताबिक यह वर्ष 13 महीनों का होगा, क्योंकि 2026 में अधिकमास पड़ रहा है। इस बार अधिकमास ज्येष्ठ माह में आने वाला है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सिंहस्थ कुंभ से पहले मई का महीना बेहद फलदायक माना जा रहा है। हिंदू समय गणना पूरी तरह विक्रम संवत पर आधारित है और वर्तमान में विक्रम संवत 2082 चल रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य अमर डिब्बेवाला का कहना है कि वर्ष 2026 में बन रहा यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और शुभ है। क्या होता है अधिकमास? पंचांग की गणना के अनुसार हर 2–3 वर्ष में एक अतिरिक्त महीना जुड़ता है, जिसे अधिकमास कहा जाता है। यह तब बनता है जब किसी पूरे चंद्र मास के दौरान सूर्य किसी भी राशि में प्रवेश नहीं करता। चंद्र मास और सौर मास की गति में अंतर को संतुलित करने के लिए ही यह अतिरिक्त महीना पंचांग में जुड़ता है। इसे अधिकमास, अध्याय मास या मलमास भी कहा जाता है। धार्मिक महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिकमास को अत्यंत पवित्र माना गया है। इस महीने में किए गए व्रत, जप, तप, दान-पुण्य और पूजा–पाठ का फल सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक मिलता है। 2026 में जेष्ठ अधिकमास आने के कारण यह वर्ष आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार ऐसे बढ़ता है एक माह ज्योतिषाचार्य अमर डिब्बेवाला ने बताया कि हिंदू माह ज्येष्ठ मई में आएगा, इसे पुरुषोत्तम एकादशी भी कहा जाता है। 2028 कुंभ से पहले आने के कारण अधिक प्रभावशाली होगा। अधिक मास की उत्पत्ति पंचांग की तिथियों के घटने और बढ़ने से होती है। घंटा, मिनट, कला, विकला के कुल जमा होने से बनने वाले समय, उस समय से दिन का निर्माण होता, दिन से सप्ताह का और सप्ताह से महीने का निर्माण होता है। ये सब तिथियों की गणना पर निर्भर करता है। इस गणना में अधिकांश तीन वर्ष में अधिकमास होता है। ये कार्य करें पूरे माह हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार ज्येष्ठ का काल लगभग 58 से 59 दिनों तक होगा। इसे ही अधिकमास, मलमास या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। मई वैसे ही सबसे बड़ा माना जाता है। भगवान पुरुषोतम की साधना की जाती है। इसे विशेष धार्मिक कर्मों और पुण्य कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। पंडित अमर डिब्बेवाला ने बताया कि अधिकमास में पूरे माह धर्म से संबधित मांगलिक कार्य (विवाह और गृह प्रवेश, मंडन आदि को छोड़कर), तीर्थ यात्रा, भागवत, भजन, पूजन, कीर्तन, ब्राह्मणों को दान एक माह तक पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। शिप्रा नदी में स्नान के बाद महाकालेश्वर मंदिर में पूजन अर्चना कर पितरों का तर्पण करने की भी परम्परा है।</description>
ईसागढ़ में खुले ट्रांसफार्मर से करंट, दो गोवंश की मौत:बिजली कंपनी की लापरवाही, नागरिकों ने पहले भी शिकायतें की थी
        <description>अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में मंगलवार देर शाम एक खुले ट्रांसफॉर्मर से हुए हादसे में दो गोवंश की मौत हो गई। यह घटना तहसील कार्यालय के सामने सड़क किनारे लगी बिजली की डीपी में फैले तारों के करंट से हुई। हादसे के बाद ट्रांसफॉर्मर से चिनगारी निकलने लगी, जिससे आसपास के लोगों को घटना का पता चला। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों गायों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद बिजली कंपनी की लापरवाही सामने आई है। यह हादसा एक व्यस्ततम स्थान पर हुआ, जहां लोगों का अक्सर आना-जाना रहता है। पास में कई दुकानें और ठेले भी लगे हैं। ऐसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में खुली डीपी आम जनता के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि त्योहारों पर होने वाली शांति समिति की बैठकों में कई बार नागरिकों ने खुली डीपी की समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने कहा कि यदि इन बिजली के तारों को कवर नहीं किया गया, तो भविष्य में और भी हादसे हो सकते हैं।</description>
पन्ना में कृष्णगढ़ के मजदूर की ट्रेन हादसे में मौत:रेवाड़ी स्टेशन पर घायल हुआ था, पन्ना में इलाज के दौरान दम तोड़ा
        <description>पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत ग्राम कृष्णगढ़ निवासी 30 वर्षीय मजदूर जितेंद्र रैकवार की 9 दिसंबर को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक के भाई राकेश ने बताया कि जितेंद्र रैकवार (पिता गुक्खी रैकवार) हरियाणा में मजदूरी करता था। 3 दिसंबर को सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच वह काम पर जा रहा था। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास उसे कथित तौर पर किसी ने धक्का दे दिया, जिससे वह चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद जितेंद्र को रोहतक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल स्टाफ ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद वे रोहतक पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हादसे में जितेंद्र के दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे और उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 7 दिसंबर को परिजन उसे पन्ना जिला अस्पताल ले आए, जहां दो दिन के इलाज के बाद 9 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। जितेंद्र अपने परिवार का भरण-पोषण मजदूरी करके करता था। वह दो भाइयों में से एक था, दोनों मजदूरी करते थे। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और मां विकलांग हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।</description>
बैतूल हाईवे पर हादसा, दो ममेरे भाइयों की मौत:तीसरा अस्पताल में भर्ती, रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे
        <description>बैतूल में भोपाल हाईवे पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सातमऊ जोड़ के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।  मृतकों की पहचान हर्षित उर्फ हेमंत धुर्वे (28) और गीतेश पिता अनिल अहाके (19) के रूप में हुई है। दोनों गोंडी मोहल्ला, टिकारी, बैतूल के निवासी थे। हादसे में घायल हुए युवक का नाम बंसीलाल उर्फ बंटी धुर्वे (20) है, जिसे बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार जारी है।  पुलिस के अनुसार, तीनों युवक कुप्पा में एक रिश्तेदार के घर गए थे, जहां उनकी बुआ की लड़की रहती है। लौटते समय सातमऊ जोड़ के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक आपस में ममेरे भाई थे।  टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शवों को पाढर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल बैतूल में उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।  पाढर पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश रायकवार ने बताया कि मृतकों का पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हर्षित मजदूरी का काम करता था, जबकि गीतेश दूध डेयरी में कार्यरत था।</description>
दो महिलाओं ने कपड़ों की दुकान से चार जैकेट उड़ाईं:नरवर में CCTV में एक महिला स्टाफ को उलझाती दिखी, दूसरी बैग में जैकेट छिपाकर फरार
        <description>शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे में एक कपड़े की दुकान से दो महिलाओं ने चार जैकेट चुरा लीं। यह घटना पुरानी सब्जी मंडी स्थित डी.एस. न्यू कलेक्शन दुकान में 6 दिसंबर को हुई, जिसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ। दुकान संचालक दीपू सिंह दिवाकर, जो दीनदयाल नगर के निवासी हैं, उन्होंने बताया कि घटना के दिन वे दुकान पर मौजूद नहीं थे और दुकान स्टाफ के हवाले थी। इसी दौरान, दो महिलाएं दुकान में आईं। एक महिला ने स्टाफ को कपड़े दिखाने के बहाने बातों में उलझाए रखा। दूसरी महिला पीछे के स्टूल पर बैठ गई और मौका पाकर चार जैकेट अपने बैग में छिपा लीं। शाम को जब जैकेट की गिनती की गई, तो 18 की जगह केवल 14 जैकेट मिलीं। स्टाफ द्वारा जैकेट न मिलने पर अगले दिन 7 दिसंबर को 6 दिसंबर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि एक महिला स्टाफ को व्यस्त कर रही थी, जबकि दूसरी युवती चुपके से जैकेट बैग में रख रही थी। दुकान संचालक ने घटना का सीसीटीवी फुटेज नरवर पुलिस को सौंपते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चोरी में शामिल दोनों महिलाएं अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</description>
        <description>रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा को जनपद पंचायत बनाने का रास्ता खुल गया है। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने विधानसभा सत्र के दौरान सेमरिया में नई जनपद पंचायत स्थापित करने की मांग रखी, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पास कर दिया है। अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। चर्चा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए विधायक का समर्थन किया, जिससे सदन में ठहाके गूंज उठे। विधायक की मांग पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने तकनीकी पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पंचायत या तहसील का गठन राज्य सरकार कर सकती है, लेकिन जनपद का गठन भारत सरकार के निर्देश से ही होता है। परिसीमन के कारण रीवा में एक और जनपद की आवश्यकता है, इसलिए विधायक को राज्य पुनर्गठन आयोग के सामने भी बात रखनी चाहिए। इसी बीच नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी सीट पर खड़े हुए और मजाकिया अंदाज में कहा- "अभय जी कह रहे हैं कि धीरे से पहुंचा दो, तो पहुंचा दो जरा।" उनकी इस बात पर पूरा सदन हंसी से गूंज उठा। एक तरह से विजयवर्गीय ने भी इस मांग का समर्थन कर दिया। स्पीकर ने ली सहमति, CM बोले- कोई विरोध नहीं
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन के सदस्यों से 'हां' और 'ना' में राय जानी। सर्वसम्मति मिलने के बाद अध्यक्ष ने प्रस्ताव को पास कर केंद्र सरकार को भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "इस मामले में विरोध तो कोई कर भी नहीं रहा है। हमारी सरकार में सभी क्षेत्रों के विकास को बिना भेदभाव समान रूप से देखा जाता है।" विधायक बोले- विकास को मिलेगी नई गति
विधायक अभय मिश्रा ने इसे 'विकसित सेमरिया, सशक्त सेमरिया' की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा,</description>
शहडोल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव:गोहपारू थाना प्रभारी बोले& सास से झगड़े के बाद लगाई फांसी
        <description>शहडोल जिले के दुलदारा गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। गोहपारू पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोहपारू थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा के अनुसार, मृतक महिला का नाम कमला यादव है। बताया गया कि कमला अपने बच्चों को किसी घरेलू बात पर पीट रही थीं। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उनकी दादी वहां पहुंचीं और कमला से बच्चों को पीटने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर सास-बहू के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने और तनावपूर्ण माहौल के कारण कमला यादव आहत हो गईं। इसके बाद उन्होंने घर के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच जारी रखे हुए है।</description>
कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा:उप पुलिस महानिरीक्षक ने मार्ग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और आपात सेवा निर्देश दिए
        <description>आगामी रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियों को लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज राजेश चंदेल ने आज (गुरुवार) सीहोर में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कुबेरेश्वर धाम का भी दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह महोत्सव 14 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मार्ग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग योजना और रोड डायवर्जन प्लान पर विस्तृत चर्चा की गई। श्रद्धालुओं के रेल, बस और ऑटो से आने-जाने की स्थिति, एलईडी व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पानी, फायर, बिजली और पीए सिस्टम जैसी सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। कुबेरेश्वर धाम में प्रवेश और निकासी की व्यवस्थाओं को भी विस्तार से समझा गया। उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश चंदेल ने पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला और अन्य अधिकारियों के साथ कुबरेश्वर धाम का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल, कथा स्थल, अस्पताल और भोजनशाला जैसे प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों को व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। मंडी थाने का भी निरीक्षण किया
उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश चंदेल ने थाना मंडी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीजेएस, ई-साक्ष्य, ई-रक्षक और मेडलीपआर जैसे विभिन्न पोर्टलों की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, फरार अपराधियों, अपहरण के मामलों, खात्मा, खारजी, मर्ग, गुंडा, निगरानी बदमाश और माइक्रो बीट सिस्टम जैसे विषयों पर चर्चा कर लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेंद्र यादव, निरीक्षक एसबी सत्येंद्र यादव, प्रभारी यातायात सूबेदार बृजमोहन धाकड़ और प्रभारी डीएसबी रेखा जोझा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
शिवपुरी में डंपर ने बाइक सवार को कुचला:50 मीटर तक घसीटा, झांसी ले जाते समय युवक की मौत
        <description>शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में राजापुर निवासी 32 वर्षीय रविंद्र लोधी की मौत हो गई। रविंद्र की बाइक को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी थी। यह हादसा हसर्रा चौराहे के पास हुआ, जब रविंद्र बामौरकला से अपने गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर रविंद्र को लगभग 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र को राहगीरों ने डायल-112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियांधाना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और झांसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के बाद डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।</description>
मंदसौर में SI और आरक्षक पर कार्रवाई:झूठे केस में पैसे ऐंठने का आरोप सही पाया; SP ने एक वेतनवृद्धि रोकी
        <description>मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने प्रकरण में संदिग्ध आचरण बरतने पर उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान और आरक्षक चालक रोहित चाकरे पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की है। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों की एक वेतनवृद्धि को संचयी प्रभाव से रोकने की सजा दी है। यह मामला 2022 का है, जिसमें दोनों पर झूठा केस बनाकर अवैध वसूली करने के आरोप लगे थे। साल 2022 में जब एसआई जितेंद्र और आरक्षक चालक रोहित कोतवाली थाने में पदस्थ थे, तब उन पर गंभीर आरोप लगे थे। आरोप था कि उन्होंने मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के मक्खन ढाबे से एक व्यक्ति को पकड़ा और उसे कोतवाली थाना क्षेत्र में लाकर उसके खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज किया। इसके जरिए उन्होंने अवैध रूप से पैसे भी प्राप्त किए। जांच में आचरण मिला संदिग्ध
इस मामले की शिकायत मिलने पर तत्कालीन एसपी अनुराग सुज़ानिया ने विभागीय जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध पाया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर वर्तमान एसपी ने अब यह दंडात्मक कार्रवाई की है। अभी यहां हैं पदस्थ
वर्तमान में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान गरोठ थाने में पदस्थ हैं, जबकि आरक्षक चालक रोहित चाकरे थाना नई आबादी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एसपी बोले- अनियमितता बर्दाश्त नहीं
एसपी विनोद कुमार मीना ने दैनिक भास्कर को बताया कि मंदसौर पुलिस महकमे में अनियमितता और संदिग्ध आचरण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।</description>
खरगोन में चांदगढ़ तालाब की नहर में सीपेज का पानी:रबी की फसल पीली पड़ी, 7 साल से नहीं हुई मरम्मत
        <description>खरगोन जिले के चांदगढ़ तालाब की नहरों से पानी रिसने (सीपेज) की समस्या बढ़ गई है। रायबीड़पुरा क्षेत्र में करीब आधा किलोमीटर तक खेतों में दिन-रात पानी भर रहा है, जिससे किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। किसान इस लगातार नुकसान से बेहद परेशान हैं। सांगवी के किसान श्रीराम पाटीदार ने बताया कि उनके खेत के पास से गुजरने वाली नहर से पानी लगातार रिस रहा है, जिससे खेत दलदल बन गया है। उनकी 4 एकड़ गेहूं की फसल पीली पड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि कई सालों से फसल खराब हो रही है, लेकिन अब तक उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला। किसानों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर भी गर्मी में मरम्मत का आश्वासन देकर शिकायत बंद कर दी जाती है। किसानों का कहना है कि वे पिछले 7 सालों से इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इस मामले पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ मनीष मोरे ने बताया कि नहर की मरम्मत के लिए ढाई लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति मिलते ही नहर में छह एमएम मोटी सीमेंट-कंक्रीट की परत डालकर सीपेज रोका जाएगा।उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बजट की कमी के कारण नहरों की मरम्मत और सफाई जैसे जरूरी काम समय पर नहीं हो पाते।</description>
धार नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप:आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस उठाएगी मुद्दा, शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज
        <description>धार नगर पालिका में भ्रष्टाचार और आर्थिक गड़बड़ियों का मुद्दा अब विधानसभा तक पहुंच गया है। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि, जिला प्रवक्ता और पार्षद प्रतिनिधि अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर (एडवोकेट) ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिला मुख्यालय की नगर पालिका होने के बावजूद यहां भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। ठाकुर ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री खुद नगरीय प्रशासन मंत्री हैं और जिलाधीश सहित सभी बड़े अधिकारी यहीं मौजूद रहते हैं, फिर भी नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार पर कोई रोक नहीं लग रही। आरोप है कि धार में भाजपा की परिषद, भाजपा विधायक, भाजपा सांसद और प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद न तो शहर का विकास हो रहा है और न जनता के काम हो रहे हैं। कांग्रेस पार्षद दल ने कई बार नगर पालिका अधिकारी को शिकायतें दीं, लेकिन किसी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। परिषद की बैठकों और जनसुनवाई में भी मुद्दे उठाए गए, पर कोई परिणाम नहीं निकला। पार्षद दल ने 10 प्रमुख समस्याओं का एक मांग पत्र भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को देकर जांच दल बनाने की मांग की थी, लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ। इन गंभीर मुद्दों को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने इन्हें आगामी विधानसभा सत्र में उठाने के लिए विधायक सचिन यादव से ध्यानाकर्षण सूचना लगवाई है। इसके जरिए प्रमुख सचिव के माध्यम से नगरीय प्रशासन मंत्री से राजस्व हानि, पुराने वाहनों के पार्ट्स चोरी, जल वितरण में लापरवाही, वाहन रिपेयरिंग और सामग्री खरीद में गड़बड़ी, फर्जी बिल भुगतान सहित कई अनियमितताओं पर विस्तृत जवाब मांगा गया है। ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि अब भी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई और नगर की अव्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो कांग्रेस पार्षद दल सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।</description>
जबलपुर के हिल्टन होटल में गंभीर अनियमितताएं उजागर:किचन में पुराने खाद्य पदार्थ, सुरक्षा&श्रम मानकों की अनदेखी
        <description>जिला प्रशासन के गरुड़ दल ने डुमना रोड स्थित हिल्टन गार्डन इन होटल पर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई में होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच टीम को होटल के किचन में कई अनियमितताएं मिलीं, जिनमें वेज फ्रीजर में चिकन रखा होना और कई पैक्ड खाद्य पदार्थों पर एक्सपायरी डेट न होना शामिल है। कार्यपालिक दंडाधिकारी रांझी मौसमी केवट के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान, डीप फ्रीजर में बिना 'यूज़ बाय' डेट के आइसक्रीम पाई गई। टीम ने एक्सपायरी डेट अंकित न होने के कारण आइसक्रीम, दाल, शक्कर और मसालों को मौके पर ही नष्ट कराया। इसके अतिरिक्त, तीन दिन पुरानी ग्रेवी, पनीर और कटे प्याज के नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किए गए। निरीक्षण के दौरान, होटल के फूड स्टोर में रखे सूखे कच्चे आम घुन लगे होने के कारण अनुपयोगी पाए गए। केमिकल स्टोर में रखे फ्यूल जेल पर कोई लेबल नहीं था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए, होटल में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं थे और फायर फाइटिंग पैनल ऑटो मोड पर संचालित नहीं हो रहा था। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त, होटल के ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत कर्मचारी अप्रशिक्षित पाए गए और उनकी शैक्षणिक योग्यता भी नियमों के अनुरूप नहीं थी। श्रम कानूनों का उल्लंघन करते हुए, कर्मचारियों को ईएसआईसी सहित अन्य अनिवार्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही थीं। कार्यपालिक दंडाधिकारी मौसमी केवट ने बताया कि मिली अनियमितताओं के संबंध में प्रकरण तैयार कर होटल प्रबंधन के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।</description>
फर्जी आईडी से हिंदू युवती के साथ रुका युवक:मुंबई से उज्जैन आए युवक&युवती, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीटा
        <description>उज्जैन में लगातार दूसरे दिन हिंदूवादी संगठन हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुंबई निवासी एक युवक के साथ युवती को पकड़ा है। युवक हिन्दू नाम से फर्जी आईडी देकर रुका था। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी युवक जिस हिंदू नाम से रुका था, उनका पता भी मुंबई का निकला। पुलिस ने होटल पहुंचकर आरोपी को पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए ले गए। इस दौरान हिंदूवादी संगठन ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक फर्जी आईडी से हिन्दू लड़की के साथ होटल में रुका है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को साथ लेकर नीलगंगा थाना क्षेत्र की तपोवन होटल में युवक को पकड़ा तो उसने अपना नाम आसिफ पिता असलाम शेख निवासी मीरा रोड मुंबई बताया। उसके साथ होटल में रुकी लड़की लखनऊ निवासी रिलायंस डिजिटल में काम करने वाली लड़की है। कार्यकर्ताओं ने उससे जब दोनों के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उसने लड़की को अपनी बहन बताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई लगा दी। आरोपी युवक को पीटा
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी युवक राहुल गुप्ता नाम से होटल में रुका था। संगठन के रितेश माहेश्वरी ने बताया कि संगठन के कपिल कसेरा, सौरभ तंवर, गोकुल माली, अर्जुन सिंह, राकेश जैन, संजय विश्वकर्मा, कुलदीप लोहार और मानसी पटवा, अर्जुन नरवरिया सुबह से दोनों का पीछा कर रहे थे। दोनों सुबह महाकाल मंदिर भी गए। यहां लड़का मंदिर के बाहर रुक गया। लड़की अकेली मंदिर में दर्शन के लिए गई थी।</description>
सिवनी में भारतीय सेना के टी&55 टैंक का लोकार्पण:3 युद्धों में निभाई अहम भूमिका; मातृशक्ति संगठन के आयोजन में शहीद परिवारों का सम्मान
        <description>सिवनी में भारतीय सेना से प्राप्त टी-55 टैंक का लोकार्पण 26 नवंबर को शौर्य चौक पर बड़े सम्मान के साथ किया गया। मातृ शक्ति संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां एक दिन पहले से चल रही थीं। संगठन की अध्यक्ष सीमा चौहान ने बताया कि यह आयोजन जिले के लिए गौरव का क्षण है। राष्ट्रगान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को मंच पर सम्मानित किया गया। सिवनी कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि जिले में टी-55 टैंक की स्थापना सम्मान और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने मातृभक्ति संगठन की पहल की प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने कहा कि टैंक का अनावरण सेना के शौर्य की याद दिलाता है, क्योंकि साधन भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने साधक। 17 ऑपरेशन और 3 युद्धों में निभाई थी अहम भूमिका मातृभक्ति संगठन की अध्यक्ष सीमा चौहान ने बताया कि यह टी-55 टैंक केवल सिवनी नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की शान बन गया है। उन्होंने बताया कि टैंक ने 17 ऑपरेशन और 3 युद्धों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस टैंक का निर्माण सोवियत संघ में हुआ था और यह वर्ष 2011 तक भारतीय सेना की सेवा में रहा। 1971 के भारत-पाक युद्ध सहित ऑपरेशन ट्राइडेंट, ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में भी इसने अहम भूमिका निभाई थी। लोकार्पण में कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल लोकार्पण समारोह में ढाना सागर स्थित कमांडेंट एनसीओ एकेडमी के ब्रिगेडियर ललित शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर सिवनी कलेक्टर शीतला पटले, एसपी सुनील मेहता, रिटायर्ड कर्नल अमरेन्द्र कुमार दास, रिटायर्ड कर्नल रामसिंह, विधायक दिनेश राय और पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।  ‘शौर्य का सम्मान’ कार्यक्रम हुआ लोकार्पण के बाद शाम को मातृ शक्ति संगठन ने शुक्रवारी में ‘शौर्य का सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया, जो देर रात तक चला। इस वार्षिक आयोजन में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन पराक्रम में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे शहीद परिवारों को मंच पर विशेष सम्मान दिया गया। सिवनी तक ऐसे पहुंचा टी-55 टैंक जिला प्रशासन और मातृशक्ति संगठन के प्रयासों के बाद दिल्ली स्थित भारतीय सेना मुख्यालय ने सिवनी को यह टैंक देने की अनुमति दी थी। इसके बाद यह टैंक पुणे की खड़की छावनी से 28 अप्रैल 2024 को सिवनी लाया गया था। अब यह शौर्य चौक पर जिले की शान के रूप में स्थापित किया गया है।  देखें आयोजन की तस्वीरें</description>
धार में अवैध कब्जे हटाने&आवास योजना की समीक्षा:लंबित अनुकंपा प्रकरणों पर तेजी से निर्णय; जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
        <description>धार जिला पंचायत सभा कक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में आर्थिक सहायता, जमीन और संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, अनुकंपा नियुक्ति, नामांतरण और सरकारी योजनाओं के लाभ में देरी जैसे विभिन्न मुद्दों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक से विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समाधान प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रखा जाए और सभी प्रकरणों का समयबद्ध व पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आर्थिक सहायता के मामलों में सत्यापन कर शीघ्र राशि स्वीकृत की जाए। जमीन व संपत्ति से जुड़े अवैध कब्जों को तुरंत हटाने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र परिवारों की सूची की तत्काल समीक्षा की जाए। अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर तेजी से निर्णय लिया जाए। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सख्त लहजे में कहा कि आवेदकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान तुरंत और प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। किसी भी प्रकरण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई फरियादियों ने बताया कि वे महीनों से विभागों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें सीधे कलेक्टर के सामने अपनी बात रखने का मौका मिला। जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।</description>
रीवा में चलती धू&धूकर जली कार:देर से पहुंची दमकल, शॉर्ट सर्किट की आशंका
        <description>रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निर्मल सिटी के बाहर खड़ी एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। टोयोटा एजेंसी के सामने हुई घटना में कार कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही अधिक थी, लेकिन हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, यह बड़ी राहत रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7 बजे वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। ड्राइवर जैसे ही कार से बाहर आया, इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही सेकेंड में आग भड़क उठी। तेज लपटों ने कार को घेर लिया और आग कई फीट ऊंचाई तक उठने लगी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि सूचना तुरंत दी गई थी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दमकल दल मौके पर तब पहुंचा जब कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि समय पर पहुंचने पर कार को पूर्ण रूप से जलने से बचाया जा सकता था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तकनीकी खराबी के चलते इंजन में स्पार्क होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और जली हुई कार को हटवाकर ट्रैफिक बहाल कराया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई बेहद जरूरी है, वरना भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आग वास्तव में शॉर्ट सर्किट से लगी या कार में कोई अन्य तकनीकी खराबी मौजूद थी।</description>
आलीराजपुर में किसानों ने किया चक्काजाम:व्यापारी तुलाई करते समय बारदाना के लिए 1 किलो वजन काट रहे, अधिकारियों ने कराया समाधान
        <description>आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में किसानों और व्यापारियों के बीच दो दिनों से चल रहे विवाद के बाद सोमवार को किसानों ने चक्काजाम कर दिया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी एसडीएम निर्मला कलमे और तहसीलदार जितेंद्र तोमर ने मौके पर पहुंचकर किसानों और व्यापारियों के बीच सुलह करवाई और नगर में मंडी का संचालन फिर से शुरू करवाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को किसानों ने प्रशासन से शिकायत की थी कि चंद्रशेखर आजाद नगर के व्यापारी अनाज की तुलाई करते समय 'बारदाना' (पैकेजिंग) के लिए 1 किलो वजन काट रहे हैं, जबकि उसका वास्तविक वजन आधा किलो से भी कम है। इस बात से नाराज किसानों ने शनिवार को आपत्ति जताई और अनाज तुलवाने से इनकार कर दिया था। मामले के तूल पकड़ने और शिकायत के बाद प्रशासन ने दो व्यापारियों के खिलाफ पंचनामा बनाया था। व्यापारियों ने खरीददारी से मना किया था सोमवार को किसान अपने अनाज से भरे ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन व्यापारी वहां नहीं आए। मंडी में व्यवस्था ठीक न होने का हवाला देते हुए व्यापारियों ने खरीदी करने से मना कर दिया। इस पर किसानों ने आपत्ति जताते हुए चक्काजाम कर दिया। शुरुआत में मंडी अधिकारियों ने किसानों को समझाने और तालमेल बिठाने की कोशिश की, लेकिन मामला नहीं संभला। मौके पर पहुंचे अधिकारी, खरीदी शुरू कराई चक्काजाम की खबर मिलते ही एसडीएम निर्मला कलमे और तहसीलदार जितेंद्र तोमर तुरंत मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों और व्यापारियों के बीच आपसी मनमुटाव और किसानों को आ रही परेशानियों का समाधान किया। इसके बाद मंडी में बोली लगाकर अनाज की खरीदी शुरू करवाई गई। एसडीएम ने मंडी अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने और बेहतर करने के निर्देश भी दिए। डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे और मंडी सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि व्यापारी अनाज खरीदने के लिए मंडी में नहीं पहुंचते हैं, तो उनके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।</description>
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अब घर बैठे बनवाएं:पेंशनर को कोषागार या बैंक नहीं जाना होगा, डाक विभाग की टीम ने विधायक का सर्टिफिकेट घर जाकर बनाया
        <description>गुना में अब शासकीय पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार, बैंक या अन्य किसी भी विभाग में भटकने की जरूरत नहीं है। पेंशनर अपने नजदीकी डाकघर के पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से यह प्रमाणपत्र घर बैठे जारी करवा सकते हैं। इसके लिए मात्र 70 रुपए का शुल्क लगेगा और प्रमाणपत्र सीधे संबंधित विभाग को ऑनलाइन भेज दिया जाएगा। इससे पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी। यह जानकारी गुना डाक संभाग के अधीक्षक ओपी चतुर्वेदी ने दी। उन्होंने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के डिजिटल इंडिया विजन को मजबूत करती है और सरकारी सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पेंशनर को अब घर पर मिलेगा प्रमाणपत्र ​​​​ अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात संबोधन और संविधान दिवस संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला था कि कैसे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जैसी डिजिटल इंडिया पहलो ने देश भर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इसी कड़ी में आज गुना डाक संभाग की टीम ने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के घर जाकर उनका जीवन प्रमाण मात्र 10 मिनट के अंदर बनाया। गुना डाक संभाग की टीम बीमार एवं वृद्ध व्यक्तियों के घर घर जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि डाक विभाग निरंतर सुधारों तथा नागरिक-केंद्रित नवाचारों के माध्यम से लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। इसी के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकारों के सभी विभागों के पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान करने की सुविधा गुना डाक संभाग द्वारा प्रदान की जा रही है। डोर-स्टेप सेवा से वरिष्ठ और दिव्यांग पेंशनरों को प्राथमिकता
डाक विभाग अब केवल डाक नहीं पहुंचाता, बल्कि नागरिकों को डिजिटल सेवाओं की सुविधा उनके द्वार तक उपलब्ध करवा रहा है। अति वरिष्ठ और दिव्यांग पेंशनभोगियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डाक विभाग अब केवल डाक नहीं पहुंचाता, बल्कि नागरिकों को डिजिटल सेवाओं की सुविधा उनके द्वार तक उपलब्ध करा रहा है। पेंशनर इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के पोस्टमैन या निकटतम डाकघर से संपर्क कर सकते है। इसके लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर और पीपीओ नंबर देना होगा। प्रमाणपत्र जनरेट होने के बाद मोबाइल पर पुष्टि संदेश आएगा। पेंशनर इसे अगले दिन jeevanpramaan-gov-in पर लॉगिन कर ऑनलाइन देख सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।</description>
एसआईआर में डिजिटलाइजेशन की आधी रात में जांच:संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को फिल्म दिखाने&सैर कराने का ऑफर दे रहे कलेक्टर
        <description>स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग इस कदर सख्त है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अफसरों को कलेक्टरों द्वारा कराए जा रहे कार्य की आधी को मानीटरिंग और निगरानी करनी पड़ रही है। वहीं कलेक्टर बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) को काम में लापरवाही न करने की चेतावनी दे रहे हैं, तो परफार्मेंस सुधारने के लिए उन्हें डिनर और फिल्म दिखाने के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। प्रदेश में समय पर एसआईआर का कार्य पूरा हो और उसमें किसी तरह की कमी न रहे, इसलिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सतर्क है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरपीएस जादौन ने गुरुवार रात 11:30 बजे भोपाल के शहरी इलाकों में डिजिटलाइजेशन का निरीक्षण किया। यह कार्य बीएलओ की रिपोर्ट के बाद किया जा रहा है। जादौन ने दो टूक कहा कि कोई भी लापरवाही न करे अन्यथा एक्शन लिया जाएगा। निगम आयुक्त भी अमले के साथ जुटे चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के प्रस्ताव पर नगर निगम के आयुक्तों को अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसलिए इस काम में नगर निगम के अफसर पूरी तरह से अमले के साथ जुटे हैं। भोपाल में डिजिटलाइजेशन की जिम्मेदारी निगम अफसरों को सौंपी गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जादौन ने 25 बीएलओ एवं ऑपरेटरों के बीच पहुंचकर वहां चल रहे डिजिटलाइजेशन को देखा और इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आयोग की ओर से तय टाइमलाइन में यह काम पूरा किया जा सके। अपर आयुक्त वरुण अवस्थी समेत अन्य अफसरों ने जादौन की निगम की टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में बताया। रीवा कलेक्टर ने दिया डिनर और फिल्म का ऑफर एसआईआर के डिजिटलाइजेशन कार्य की परफार्मेंस सुधारने के लिए कलेक्टर कर्मचारियों को प्रलोभन भी दे रहे हैं। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन करने वाले बीएलओ को परिवार सहित डिनर कराया जाएगा, तो मूवी के टिकट भी दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, ऐसे बीएलओ मुफ्त में मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी की सैर कर पाएंगे, तो अलोहा की ओर से फ्री ब्रेला में बच्चों के गेमजोन की फ्री टिकट और थीम कार्निवाल रीवा में परिवार के लिए फ्री टिकट दिए जाएंगे। बता दें कि 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे हैं। उन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं कलेक्टरों के हाथों सम्मानित कराया जा रहा है।</description>
नई शिक्षा नीति के तहत मध्यप्रदेश ओपन स्कूल का पाठ्यक्रम होगा अपडेट.
        <description>New education policy</description>
सिंगरौली में आदिवासी भूमि अधिग्रहण का विरोध:ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रक्रिया रोकने की मांग की
        <description>सिंगरौली जिले में आदिवासी समुदाय की भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद गहरा गया है। गुरुवार को किसान संघर्ष समिति सिंगरौली के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें एक निजी कंपनी द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्रों में किए जा रहे भूमि अधिग्रहण को तत्काल रोकने की मांग की गई है। समिति ने जानकारी दी कि प्रस्तावित परियोजना के लिए लगभग 1400 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन का आवेदन किया गया है। इस परियोजना से 8 गांवों के 600 से अधिक परिवार सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। ग्रामीणों का दावा है कि यह क्षेत्र विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह (PVTG) से संबंधित है। उनके अनुसार, यह भूमि अधिग्रहण इन समुदायों के संवैधानिक अधिकारों, ग्रामसभा की स्वीकृति और पारंपरिक वनाधिकारों का उल्लंघन करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक दबाव में पुलिस द्वारा आदिवासी परिवारों को जबरन उनके घरों से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने इन घटनाओं को अनैतिक और कानून के विरुद्ध बताया। ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें आदिवासी क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तत्काल बंद करना, वनाधिकार कानून का पालन सुनिश्चित करना, तथा ग्रामीणों पर हो रहे उत्पीड़न, दबाव और धमकाने की घटनाओं पर रोक लगाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में वन कटाई और जबरन विस्थापन पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में रामप्रसाद, पटेलसिंह, अब्बल शाह, मंगला नरेश, धर्मेंद्र सिंह और काशी प्रसाद सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।</description>
इंदौर में नेशनल शूटर से छेड़छाड़ का मामला:तीन कर्मचारी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की वर्मा ट्रेवल्स की बस
        <description>नेशनल शूटर से छेड़छाड़ के मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने बुधवार को वर्मा ट्रेवल्स की बस जब्त कर ली है। वहीं तीन युवकों को थाने बुलाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। बता दें कि तीन दिन पहले भोपाल से इंदौर और पुणे के बीच चलने वाली बस में नेशनल शूटर के साथ छेड़छाड़ हुई थी। मामले में अब तक एफआईआर नहीं कराई गई है। डीसीपी कृष्णा लालचंदानी के मुताबिक पुणे की नेशनल शूटर के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने परमेंद्र, अरविंद और दीपक नामक युवक को गिरफ्तार किया है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने मामले में मंगलवार को बस ऑपरेटर को बुलाया था। जिसमें बस जब्त करने की बात कही थी। इसके बाद बुधवार को बस को थाने पहुंचाया गया।
बस में बैठने के दौरान किया था बेड टच
राजेन्द्र नगर इलाके में बस में क्लीनर ने महिला खिलाड़ी के साथ बेड टच किया था। इस दौरान महिला खिलाड़ी की बहस हुई। उसने क्लीनर और ड्राइवर की पिटाई की थी। तब वह बस छोड़कर भाग गए थे। टीआई नीरज बिरथरे ने अलसुबह दूसरे ड्राइवर बुलाकर बस को रवाना किया था। नेशनल खिलाड़ी ने एक लिखित आवेदन दिया था। जिसमें एफआईआर बाद में किए जाने की बात कही गई थी। ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में चलती बस में छेड़छाड़, नेशनल शूटर से बैडटच इंदौर-पुणे के बीच चलने वाली निजी ट्रैवल्स की बस में नेशनल शूटर से छेड़छाड़ की गई। पुणे की शूटर जब बस में चढ़ रही थी, कंडक्टर ने उसे बैड टच किया। इस पर उसने आपत्ति जताई। ड्राइवर-कंडक्टर ने बदतमीजी की तो लेडी शूटर ने दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ड्राइवर-कंडक्टर नशे में थे। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रविवार का है। पढ़ें पूरी खबर...</description>
एमपी में सिविल जज की भर्ती परीक्षा पर विवाद:कांग्रेस का सवाल: 121 आरक्षित पदों पर एक भी आदिवासी का सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ
        <description>एमपी में सिविल जज परीक्षा 2022 को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सिविल जज के कुल 191 पदों में से 121 पद आदिवासी का चयन न होने पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने एमपी आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के साथ भोपाल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भूरिया ने इस भर्ती परीक्षा को आरक्षित वर्ग के लिए दोबारा कराकर आदिवासी उम्मीदवारों को शामिल करने की मांग की। पढ़िए विक्रांत भूरिया ने दैनिक भास्कर से क्या कहा..
सवाल: इस भर्ती पर आपको क्यों आपत्ति है?
विक्रांत भूरिया: हमारी आपत्ति साफ है कि आदिवासियों को धीरे-धीरे सिस्टम से बाहर किया जा रहा है। उनके लिए सिस्टम के दरवाजे बंद किए जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सिविल जज परीक्षा 2022 के परिणाम हैं। उनमें 191 पोस्ट थीं उसमें से 121 पद आदिवासियों के लिए आरक्षित थीं। इन 121 पदों पर एक भी आदिवासी का चयन नहीं हुआ। मतलब जिस राज्य में पूरे देश में सबसे ज्यादा आदिवासी हैं। उस राज्य में इन्हें एक भी आदिवासी सिविल जज के लिए पात्र आदिवासी उम्मीदवार नहीं मिला। ये अपने आप में सरकार के मुंह पर बहुत बड़ा तमाचा है। सवाल: सिविल जज तो परीक्षा से सिलेक्ट होते हैं?
विक्रांत भूरिया: परीक्षा में घुसने की प्रक्रिया कितनी जटिल कर दी गई है। आपने अगर पद रखे हैं तो उनका क्या मतलब रह जाता है। ये तो मजाक है कि 121 पोस्ट पर एक भी एलिजिबल कैंडिडेट नहीं होगा? जानबूझकर प्रक्रिया को जटिल बना रहे हैं। आरक्षण का उद्देश्य था कि उनके लिए सुविधा हो। वो लोग सिस्टम का हिस्सा बन सकें, लेकिन उन्होंने प्रक्रिया को ही पूरा हाईजैक कर लिया है। उनको प्रक्रिया में ही बाहर कर रहे हैं ताकि कोई उनके ऊपर उंगली न उठा सके। सवाल: ऐसा कौन कर रहा है ये भर्ती तो हाईकोर्ट की निगरानी में हो रही है?
विक्रांत भूरिया: हाईकोर्ट की निगरानी में हो रही है, लेकिन जो इनकी समिति है उसमें आदिवासियों का प्रतिनिधत्व ही नहीं हैं। हम यही लड़ाई लड़ रहे कि जो इस परीक्षा का सिलेबस बनाते हैं जो प्रक्रिया का हिस्सा हैं उसमें आदिवासियों, दलितों का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं हो रहा। अगर 121 पदों में से कोई आदिवासी सिलेक्ट नहीं हो रहा तो सरकार को शर्म आना चाहिए कि आदिवासियों की पढ़ाई के लिए क्या कर रहे हैं?
सरकार जनजातीय गौरव दिवस का प्रचार कर रही है लेकिन जब तक आप उन लोगों को रोजगार नहीं दिला सकते, हक नहीं दिला सकते, तब तक जनजातीय गौरव दिवस का क्या औचित्य रह जाता है? सवाल: जजों की भर्ती के मामले में अब आगे क्या करेंगे?
विक्रांत भूरिया: हम लीगल एक्शन लेंगे। हमारी वकीलों से बातचीत चल रही है इसमें हम कैसे इंटरवीन कर सकते हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी जवाबदारी सरकार की है। अगर उनकी मंशा है तो वो नियम बदलें। ताकि सही तरीके से सही लोग सही जगह पहुंच पाएं।
एक सिविल जज से डिस्ट्रिक्ट जज बनने में 15 से 20 साल लगते हैं। मतलब हमारा व्यक्ति तो 15 से 20 साल बाहर हो गया। तीन साल से यह लगातार हो रहा है। खास बात ये है कि चौथे साल में इन भर्तियों को ये ओपन ही कर देंगे। सवाल: इस भर्ती प्रक्रिया में आपकी मुख्य आपत्तियां क्या हैं?
विक्रांत भूरिया: मुख्य आपत्तियां ये हैं कि आपने प्रक्रिया को जटिल क्यों बनाया? मेन्स में सबको बाहर कर रहे हैं। कोई एक भी सिलेक्ट नहीं हो रहा तो क्या आपने आदिवासियों को कोई कोचिंग कराई क्या? सरकार का काम क्या सिर्फ आदिवासियों के वोट लेना ही है। आप उनकी मदद ही नहीं कर रहे। सवाल: क्या आपको लगता है कि आरक्षित पदों पर अन्य वर्ग के कैंडिडेट्स की भर्ती हो रही है?
विक्रांत भूरिया: पद खाली हैं लेकिन ये नियम हैं कि 4 साल तक बैकलॉग के पदों पर भर्तियां नहीं होतीं तो सरकार के पास यह अधिकार होता है कि वो उन पदों को नॉट्स फाउंड सुटेबल कैंडिडेट्स (NFS) करके ओपन कैटेगरी में ला सकते हैं। ये ओपन कैटेगरी घोषित करने के लिए सबसे बड़ा षड्यंत्र है। सवाल: आप आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं? क्या इस मुद्दे पर आपकी राहुल गांधी या खरगे जी से बात हुई है?
विक्रांत भूरिया: मेरा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का उद्देश्य यही था कि सबसे पहले प्रदेश की जनता को मैं ये बात बताऊं। अब राहुल जी और खरगे जी को भी इससे अवगत कराउंगा। 191 पदों पर ऐसा था आरक्षण विज्ञापन में मूल रूप से 199 पद घोषित थे, बाद में यह 195 पद कराए गए। बाद में एक और सुधार (corrigendum) में यह संख्या 191 पद होने की सूचना आयी।
पदों का आरक्षण</description>
आलीराजपुर में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई:इंदिरा गांधी स्मारक पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
        <description>आलीराजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेसी नेताओं ने बस स्टैंड चौराहे स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। आयोजित पुष्पांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि देश इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के लिए सदैव उन्हें याद रखेगा। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। पटेल ने कहा कि श्रीमती गांधी ने भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति की शुरुआत, 1971 के भारत-पाक युद्ध और आदिवासी व दलित समाज के प्रति प्रेम जैसे हर मोर्चे पर देश को मजबूती से नेतृत्व प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भुवानसिंह बामनिया, कांग्रेसी नेता सुरेश सारडा, राजेंद्र टवली, समरथमल राठौड़, सरपंच संजय चौहान, प्रदीप रावत, धनसिंह चौहान, किशन मंडलोई सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।</description>
कटनी में मजदूर को आया ₹90 हजार का बिजली बिल:कलेक्टर से जांच की गुहार लगाई; बोला& तीन साल से बंद घर में कैसे आई इतनी बिल
        <description>कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के देवरी हटाई गांव में बिजली विभाग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मजदूर के तीन साल से बंद पड़े मकान का बिजली विभाग ने ₹90,035 का बिल भेज दिया है। इस घटना से मजदूर परिवार सदमे में है। पीड़ित मजदूर बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले 3 साल से मकान बंद  देवरी हटाई गांव निवासी गुल्ला पिता सुमेरा कुम्हार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से अपने मूल निवास पर नहीं रह रहे थे। इस अवधि में उनका घर बंद था और वे अपनी बेटी के यहां हथपुरी गांव में रह रहे थे। इसके बावजूद, बिजली विभाग ने बिना किसी बिजली उपयोग के उनके नाम पर ₹90,035 का बिल जारी कर दिया। गुल्ला कुम्हार ने यह भी बताया कि विभाग ने इस बिल के साथ कुर्की (संपत्ति जब्त) करने का नोटिस भी भेजा है, जिससे उनका परिवार दहशत में है। कलेक्टर से बिल के जांच की मांग की  शिकायतकर्ता ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जब घर पर कोई नहीं रह रहा था और बिजली का उपयोग हुआ ही नहीं, तो विभाग ने इतनी बड़ी रकम का बिल कैसे भेज दिया। उन्होंने अपनी सीमित आय का हवाला देते हुए कहा कि एक मजदूर होने के नाते वे इतनी बड़ी राशि का बिल नहीं चुका सकते। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि इस मनमाने बिल की तत्काल जांच के आदेश दिए जाएं। गुल्ला कुम्हार ने आग्रह किया है कि मीटर की वास्तविक रीडिंग की जांच कराई जाए और यह पता लगाया जाए कि तीन साल से बंद पड़े मकान में ₹90 हजार का बिल किस आधार पर भेजा गया है।</description>
टीकमगढ़ में मतदाता सूची का एसआईआर सर्वे शुरू:घर&घर मिलान होगा, 2003 की सूची से पुष्टि के बाद अंतिम प्रकाशन
        <description>टीकमगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने अधिकारियों की बैठक लेकर इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों की जानकारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2025 कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और गंभीर है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को एसआईआर कार्य को प्राथमिकता के साथ करने पर जोर दिया। श्रोत्रिय ने ईआरओ और एआरओ को अपने क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजरों से निरंतर संवाद करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिदिन की मॉनिटरिंग रिपोर्ट तैयार कर प्रगति की समीक्षा करने को कहा। कलेक्टर ने बीएलओ के साथ बी.एल.ए., स्वयंसेवकों और अन्य शासकीय कर्मचारियों को लगाकर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। मैपिंग कर रहे बीएलओ ने जानकारी दी कि ज्यादातर मतदाताओं की पुष्टि हो रही है। घर-घर जाकर सर्वे करने पर स्थिति और स्पष्ट होगी। 2003 की मतदाता सूची में नाम न होने या पिता आदि की जानकारी अपूर्ण होने पर ही प्रमाणित करने के दस्तावेज मांगे जाएंगे। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 4 नवंबर से बीएलओ ने घरों में जाकर प्रत्येक मतदाता को गणना पत्रक देने का काम शुरू कर दिया है, जो 4 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 9 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियां ली जाएंगी, जिनकी जांच और निराकरण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा।</description>
शाजापुर में नवंबर में रिकॉर्ड ठंड:न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री, पश्चिमी विक्षोभ का असर
        <description>शाजापुर में इस बार नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस की जा रही है। सोमवार रात को सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते उत्तर भारत से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसका असर शाजापुर सहित पूरे मालवा क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट संभव है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में तापमान में और कमी की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह नगर के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को आवाजाही में सावधानी बरतनी पड़ी। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन हवाओं में ठंडक बरकरार रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार ठंड ने एक माह पहले ही दस्तक दे दी है। बदलते मौसम के बीच नागरिकों ने अब हीटर, रूम वॉर्मर और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।</description>
भिंड में एक ही दिन दुष्कर्म की 2 घटनाएं:दबोह और रावतपुरा थाना क्षेत्र में हुईं वारदातें, 4 युवकों पर FIR; 1 आरोपी गिरफ्तार
        <description>भिंड जिले में रविवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवतियों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना दबोह थाना क्षेत्र के मुरावली गांव की है, जबकि दूसरी रावतपुरा थाना क्षेत्र की है। दोनों मामलों में सोमवार को पुलिस ने कुल चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रावतपुरा मामले में पुलिस ने एक आरोपी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पहली घटना: मां के घर आई युवती से 2 ने किया रेप
पहली घटना दबोह थाना क्षेत्र के मुरावली गांव की है। यहां दतिया निवासी एक युवती रविवार को अपनी मां के घर आई थी। रास्ते में गांव के दो युवकों से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि दोनों ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी, जिसके बाद सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। दबोह पुलिस ने 2 पर किया मामला दर्ज
दबोह पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर उमेश कुशवाहा और सुप्रीम दोहरे के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। दूसरी घटना: प्रेमी ने दोस्त संग खेत में की गंदी हरकत
दूसरी घटना रावतपुरा सरकार थाना क्षेत्र की है। यहां 18 वर्षीय युवती रविवार को अपने खेतों की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में उसका प्रेमी शिवम त्रिपाठी और उसका साथी सत्यम मिले। आरोप है कि दोनों युवकों ने युवती को बाजरे के खेत में ले जाकर जबरन गंदी हरकत की। एक आरोपी घंटे भर में गिरफ्तार
सोमवार को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने एक आरोपी को एक घंटे में गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।</description>
पचमढ़ी&मढ़ई हेलिकॉप्टर यात्रा 20 नवंबर से शुरू होगी:भोपाल से डेढ़ घंटे में पचमढ़ी पहुंचेंगे; आसमान से दिखेंगी सतपुड़ा की वादियां
        <description>मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का प्रवेशद्वार मढ़ई अब हवाई मार्ग से भी जुड़ने जा रहे हैं। पर्यटकों के लिए 20 नवंबर से पीएमश्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो रही है। इसमें भोपाल से पचमढ़ी और पचमढ़ी से मढ़ई तक हेलिकॉप्टर से तेज और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में 200 किमी दूर पचमढ़ी पहुंचने में सड़क मार्ग से 4.5 से 5 घंटे लगते हैं। हेलिकॉप्टर सेवा के शुरू होने के बाद पर्यटक भोपाल–पचमढ़ी सिर्फ 45 मिनट में और पचमढ़ी–मढ़ई मात्र 30 मिनट में पहुंच सकेंगे। 20 नवंबर से हेली-टूरिज्म सेवा की शुरुआत, सपने होंगे पूरे
पर्यटक अब सड़क के साथ हवाई यात्रा से भी पचमढ़ी और मढ़ई पहुंच सकेंगे। अनुमानित 2500 रुपए से यात्री हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे (आधिकारिक किराया अभी जारी नहीं)। राज्य के 70वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन और विमानन क्षेत्र की कई नवाचारी सेवाओं का शुभारंभ किया, जिनमें शामिल हैं। इनमें पीएमश्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा, डिजी यात्रा सुविधा, फ्लाईब्रेरी, किड्स प्ले जोन, CAT-I से CAT-II ILS सिस्टम, राजा भोज एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य, सप्ताह में 5 दिन मिलेगी सेवा, दो दिन रहेगी छुट्टी,हेलिकॉप्टर सेवा सप्ताह में 5 दिन चलेगी। बुधवार और गुरुवार को सेवा बंद रहेगी। PPP मॉडल के तहत यह सेवा संचालित होगी। सेक्टरों के लिए तीन साल का अनुबंध किया गया है। सेक्टर-1: ट्रांस भारत एविएशन। सेक्टर-2 और 3: जेट सर्व एविएशन प्रा. लि.। एक हेलिकॉप्टर में 6 यात्री बैठ पाएंगे
सफर एक साथ 6 यात्रियों के साथ पूरा किया जाएगा।इससे परिवार और छोटे ग्रुप आसानी से यात्रा कर सकेंगे।आसमान से सतपुड़ा की हरी-भरी वादियों, पहाड़ों और टाइगर रिजर्व के घने जंगलों का दृश्य पर्यटक लाइव देख पाएंगे। कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा यह सेवा पर्यटन को नई ऊंचाई देगी। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक तेज, सुरक्षित और रोमांचक यात्रा कर सकेंगे। हवाई सफर से सतपुड़ा की वादियां और टाइगर रिजर्व की खूबसूरती आसमान से और भी मनमोहक दिखेगी। पचमढ़ी में हेलीपैड तैयार, पर्यटकों की सुविधा पर जोर
पचमढ़ी में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो चुका है।यात्रियों के लिए बैठने, सुरक्षा, गाइडेंस और टिकटिंग जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रदेश में पहले चरण में तीन प्रमुख सेक्टरों में सेवा शुरू होगी। इनमें भोपाल, पचमढ़ी, मढ़ई। इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर और जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़ तक होगी।</description>
रायसेन में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस:प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा जिला, कोहरा और ठंडी हवाओं का असर बढ़ा
        <description>रायसेन में शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही इस सीजन का यह प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा जिला बन गया। इसी दौरान राजगढ़ में 7.4 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के प्रभाव से मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के साथ रायसेन में भी पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव आया है। दिन और रात के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह वाहनों पर ओस की बूंदें भी दिखाई दीं। कोहरा और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन सुबह और रात में कोहरे की धुंध छाई रही, जिससे ठंडी हवाएं चलीं। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए और कई जगह अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम बदलने से अब रात के समय ठिठुरन भी महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड के साथ कोहरे का असर भी बढ़ेगा। वर्तमान में देर रात और अलसुबह ठंड का प्रभाव अधिक है, और सुबह हल्का कोहरा भी देखा जा रहा है, जो आगामी दिनों में और घना होने की संभावना है। किसानों के लिए मौसम अनुकूल मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि तापमान में यह गिरावट रबी सीजन की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। जिन खेतों में बुवाई पूरी हो चुकी है, उनके लिए यह मौसम अनुकूल रहेगा।</description>
बीएड फर्स्ट सेमेस्टर में कई छात्रों को 0 अंक:खरगोन यूनिवर्सिटी ने विरोध के बाद जांच कमेटी बनाई
        <description>खरगोन के क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के बीएड फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। खंडवा और बुरहानपुर सहित कई कॉलेजों के छात्रों को 'पाठ्यचर्या विकास एवं विद्यालय विषय' में शून्य अंक दिए गए। कंचन खरे, विरेंद्र ठाकरे, नीता कनासे, ज्योति और सोनू हारवे जैसे छात्रों ने कहा कि उन्होंने नियमित कक्षाएं ली थीं और परीक्षा में सही उत्तर लिखे थे। उनका आरोप है कि शून्य अंक मिलने के पीछे मूल्यांकन में लापरवाही है। छात्रों का कहना है कि इससे उनका भविष्य प्रभावित होगा और दोबारा परीक्षा देने में समय और आर्थिक नुकसान होगा। विश्वविद्यालय ने वरिष्ठ मूल्यांकन समिति गठित की विद्यार्थियों के विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीनियर मूल्यांकनकर्ताओं की एक जांच कमेटी गठित की है। यह कमेटी 20 नवंबर तक अपनी समीक्षा रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेगी। परीक्षा परिणाम 29 सितंबर को जारी हुआ था, जबकि कुछ कॉलेजों का परिणाम 9 अक्टूबर को घोषित किया गया था। ABVP भी छात्रों के समर्थन में देर से जारी हुए परिणामों और मूल्यांकन में लापरवाही को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी छात्रों का समर्थन किया है। परिषद ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कुलसचिव मनोहर सोमानी ने बताया कि छात्रों ने परीक्षा परिणाम को लेकर अपनी समस्या बताई है। उन्होंने पुष्टि की कि वरिष्ठ मूल्यांकनकर्ताओं की एक समिति समीक्षा कर रही है। कुलसचिव ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा।</description>
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर&नर्सिंग स्टाफ से मारपीट मामला:पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया, परिसर में की थी तोड़फोड़
        <description>विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक मरीज के परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ से मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक बुजुर्ग महिला घर में गिरकर घायल हो गई थीं। जब डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर लिया और होंठ के अंदर की चोट देखने के लिए मुंह खोलने को कहा, तो परिजन भड़क गए। अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा गुस्से में परिजनों ने डॉक्टर से धक्का-मुक्की की और आकस्मिक विभाग में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने दवाओं की ट्रॉलियां गिराईं, दरवाजे तोड़े और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को चोटें आईं। चार आरोपियों पर मामला दर्ज सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रेहान खान सहित चार लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।</description>
नर्मदापुरम कलेक्टर ने चार डिप्टी कलेक्टर बदले:जय सोलंकी नर्मदापुरम एसडीएम, देवेंद्र प्रताप सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट बनाया
        <description>नर्मदापुरम में गुरुवार को एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट बदले गए। कलेक्टर सोनिया मीना ने व्यवस्था में बदलाव कर तबादले के आदेश बुधवार शाम को जारी किए। जिसमें एसडीएम नीता कोरी और सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत को जिला कार्यालय में भेजा है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट और डिप्टी कलेक्टर जय सोलंकी को नर्मदापुरम एसडीएम बनाया गया है। जय सोलंकी कुछ महीने से सिवनी मालवा तहसीलदार के चार्ज में थे। अब उन्हें नर्मदापुरम एसडीएम बनाया है। गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर जय सोलंकी ने एसडीएम ऑफिस और देवेंद्र प्रताप सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर ज्वाइन किया। डिप्टी कलेक्टर नीता कोरी दो साल नर्मदापुरम एसडीएम और बृजेंद्र रावत एक साल से सिटी मजिस्ट्रेट रहे। दोनों को जिला कार्यालय में भेजा है। बृजेंद्र रावत वर्तमान में मसूरी उत्तराखंड में LBSNAA लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी में कार्यशाला में गए है। शहरी क्षेत्रों में राजस्व अभिलेख डिजिटल माध्यम से तैयार करने देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ मध्यप्रदेश से भी कलेक्टर, एडीएम शामिल हुए है। बृजेन्द्र रावत ने नर्मदापुरम का प्रतिनिधित्व किया है।</description>
बीजेपी पार्षद ने खराब सड़क पर दिया अल्टीमेटम:कहा– 15 दिन में नहीं सुधरीं तो निगम दफ्तर के सामने बहाऊंगी खून, बोलीं– आए दिन हो रहे हादसे
        <description>ग्वालियर में खराब सड़कों को लेकर बीजेपी की एक महिला पार्षद ने नगर सरकार को अल्टीमेटम दिया है। पार्षद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिनों में सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो वह निगम मुख्यालय के सामने अपना खून बहाएंगी। यह वीडियो बीजेपी पार्षद अपर्णा पाटिल ने बसंत विहार इलाके की खराब सड़कों को लेकर जारी किया है। पाटिल ने कहा कि इन सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बसंत विहार के निवासी पूरा टैक्स चुकाते हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पार्षद ने बताया कि वह तीन साल से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अपर्णा पाटिल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे ऑटो और अन्य वाहन पलट रहे हैं और जनता परेशान है। उन्होंने नगर सरकार को 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो वह निगम मुख्यालय के सामने अपना खून बहाएंगी। बता दें कि ग्वालियर में कांग्रेस की नगर सरकार है।</description>
नेता प्रतिपक्ष बोले& SIR चुनिंदा नाम हटाने की प्रक्रिया:उमंग सिंघार ने कहा& 1 महीने में वोटर्स की जांच कैसे संभव, एमपी के वोटर्स के नाम काटने की साजिश
        <description>एमपी सहित 12 राज्यों में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए है। भोपाल में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंघार ने कहा कि चुनाव आयोग ने इसे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का नाम दिया है, लेकिन वे इसे सिलेक्टिव इंटेंसिव रिमूवल मानते हैं यानी वोटर लिस्ट से चुनिंदा नाम हटाने की प्रक्रिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आयोग हर साल स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) करता आया है, तो अब SIR की आवश्यकता क्यों पड़ी? हर साल जनवरी में नाम जोड़ने और हटाने का काम होता है, तो क्या आयोग को अपनी ही प्रक्रिया पर विश्वास नहीं है? अगर आयोग को खुद पर भरोसा नहीं, तो जनता उस पर कैसे भरोसा करेगी? 'आयोग ही गड़बड़ी कर रहा, तो SIR पर विश्वास कैसे करें' सिंघार ने कहा कि उन्होंने 19 अगस्त को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोट चोरी के कई प्रमाण प्रस्तुत किए थे, लेकिन अब तक न एमपी चुनाव आयोग और न ही भारत निर्वाचन आयोग ने कोई जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के एजेंट के रूप में जवाब दिया था। सिंघार ने कहा, “दो महीने में 16 लाख वोट बढ़े थे, और 9 जून 2025 को आयोग ने पत्र जारी कर कहा कि अंतिम सूची के बाद जो नाम जोड़े जाएंगे, उनकी जानकारी न तो किसी वेबसाइट पर डाली जाएगी, न किसी को दी जाएगी।” उन्होंने कहा कि एमपी के अलावा कई अन्य राज्यों में भी आयोग ने इस तरह के आदेश जारी किए हैं। “जब आयोग ही गड़बड़ी कर रहा है, तो हम SIR पर कैसे विश्वास करें?” एक महीने वोटर्स की जांच कैसे संभव सिंघार ने बताया कि प्रदेश में 5 करोड़ 65 लाख मतदाता और 65 हजार मतदान केंद्र हैं। देश में कुल 51 करोड़ मतदाता हैं। उन्होंने कहा, 4 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच सिर्फ एक महीने में साढ़े पांच करोड़ मतदाताओं की जांच कैसे संभव है? यह आयोग का अजूबा काम हो रहा है। सिंघार ने यह भी कहा कि इतनी कम अवधि में हर व्यक्ति के दस्तावेज सत्यापित करना संभव नहीं है, ऐसे में पारदर्शिता कैसे बनी रहेगी? 50 लाख लोगों के नाम काटने साजिश है यह सिंघार ने कहा कि बिहार में लाखों लोगों को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। कई मजदूर जो बाहर काम कर रहे थे, उन्हें डिलीट लिस्ट में डाल दिया गया। उन्होंने लोकसभा में 20 जुलाई 2023 को दिए गए एक जवाब का हवाला देते हुए कहा कि 50 लाख एमपी के लोग बाहर काम करते हैं, तो क्या उन्हें एमपी वापस आना पड़ेगा कि वे यहां के निवासी हैं? उनका आरोप था कि 50 लाख लोगों के नाम काटने की साजिश रची जा रही है। “जब 16 लाख वोटों में गड़बड़ी की स्थिति बन सकती है, तो 50 लाख नाम काटने पर क्या होगा?” आदिवासी वोटर्स के नाम भी काटने की तैयारी सिंघार ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासी मतदाताओं के वोट काटने की तैयारी कर रही है। “आदिवासियों के पास न इंटरनेट है, न कंप्यूटर। तीन लाख आदिवासियों के वनाधिकार पट्टे खारिज कर दिए गए, यानी 12 से 18 लाख वोट काटने की तैयारी पहले ही कर ली गई”। सिंघार ने चेतावनी दी कि यह साजिश दलित, अल्पसंख्यक और ओबीसी समुदायों तक भी पहुंचेगी। “ये लोग भी रोजगार के लिए बाहर जाते हैं, और जब BLO (बूथ लेवल अधिकारी) उन्हें घर पर नहीं पाएंगे, तो उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे”।</description>
नईगढ़ी में दो परिवारों में मारपीट, 3 घायल:खेत में मवेशी चराने पर हुए विवाद, 3 आरोपियों पर मामला दर्ज
        <description>मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम दुबी में आपसी विवाद के चलते मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक को गंभीर चोटों के कारण रीवा रेफर किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी दिनेश साकेत (28) निवासी दुबी ने नईगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर के पास काम कर रहे थे, तभी उमेश यादव, हुयालाल यादव और छोटका यादव वहां पहुंचे। आरोपियों ने दिनेश के बड़े भाई रमेश साकेत को मवेशी द्वारा खेत की फसल चराने का आरोप लगाते हुए जातिसूचक गालियां दीं। जब रमेश ने इसका विरोध किया, तो उमेश यादव ने उस पर हमला कर दिया, जबकि अन्य दो आरोपियों ने लाठी और मुक्कों से उसकी पिटाई की।  हल्ला सुनकर दिनेश साकेत और उनकी भाभी ऊषा साकेत मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपियों ने उन्हें भी गाली देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान दिनेश साकेत को पैर और जांघ में चोटें आईं, जबकि रमेश साकेत की नाक और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं। भाभी ऊषा साकेत के दाहिने पैर की जांघ में भी गंभीर चोट बताई गई है।  तीनों घायलों को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। रमेश साकेत की चोटें गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें संजय गांधी रीवा रेफर कर दिया है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी "आज तो बच गए हो, अगली बार जान से खत्म कर देंगे" की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर नईगढ़ी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।</description>
नसीर अहमद ने अरमान बनकर शादी युवती से शादी की:पीड़िता ने लव&जिहाद का लगाया आरोप, बोली&धर्म परिवर्तन करवाना चाहता है
        <description>जबलपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। शहर के गोहलपुर में रहने वाले नसीर अहमद ने अरमान सिंह के नाम से गोरखपुर की एक युवती से दोस्ती की। जैसे ही दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरे हुए और युवती ने विवाह की इच्छा जताई, तब दस्तावेजों से सामने आया कि अरमान बनकर दोस्ती करने वाला युवक असल में नसीर अहमद है। पीड़िता ने जबलपुर एएसपी से शिकायत की है कि नसीर उसे परेशान कर जान से मारने की धमकी दे रहा है और उसे जबरन अपने साथ रखने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा, वह धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रहा है। एएसपी ने गोरखपुर थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती गोरखपुर की 31 वर्षीय युवती ने करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया के जरिए गोहलपुर के 38 वर्षीय नसीर अहमद से दोस्ती की। बातचीत के दौरान नसीर ने अपना नाम अरमान सिंह बताया और कहा कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों ने नंबर साझा किया और नियमित रूप से मिलने लगे। जैसे ही दोस्ती गहरी हुई, युवती ने अरमान से शादी की बात की, तो उसने शुरुआत में इनकार किया। फिर वह कोर्ट मैरिज करने के लिए तैयार हो गया।  दस्तावेजों से पता चली सच्चाई शादी के लिए दस्तावेज जमा करने पर युवती को पता चला कि अरमान सिंह असल में नसीर अहमद है। आधार कार्ड, पैन कार्ड और मार्कशीट सभी में उसका असली नाम लिखा था। पीड़िता ने बताया कि नसीर ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर नसीर और उसके परिवार ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी युवती ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद नसीर और उसके परिवार ने उसे मार-पीट शुरू कर दी, भूखा-प्यासा रखा और आखिरकार घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन किया। इसके बाद नसीर ने जान से मारने की धमकी दी और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करने लगा। दिव्यांग बेटी की जिम्मेदारी माता-पिता उठा रहे हैं युवती और नसीर की एक बेटी है, जो दिव्यांग है। वह देख नहीं सकती है। उसका पालन-पोषण युवती के माता-पिता कर रहे हैं और अब तक का इलाज भी उन्होंने ही कराया। जबलपुर एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोरखपुर थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि इस केस का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।</description>
सतना में फार्मासिस्ट नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर सील:एसडीएम की मौजूदगी में ड्रग इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई, बिना फार्मासिस्ट दवा बेचने पर सख्ती
        <description>सतना में सोमवार को तीन मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई हुई। जांच के दौरान दुकानों पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले, जिसके बाद टीम ने तीनों मेडिकल स्टोर सील कर दिए। यह कार्रवाई सिटी एसडीएम राहुल सिलाडिया और ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका चौबे ने की। टीम में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर डॉ. नलिनी शुक्ला और लिपिक आशुतोष पयासी भी शामिल थे। एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम रहेजा मेडिकल, प्रत्यक्ष मेडिकल और शीतलाज मेडिकोज पहुंची। जांच में न तो दुकानदार मिले और न ही पंजीकृत फार्मासिस्ट। दवाइयों की बिक्री के समय फार्मासिस्ट का मौजूद रहना जरूरी होता है। नियमों के उल्लंघन पर एसडीएम ने मौके पर ही तीनों दुकानों को सील करने के आदेश दिए। छिंदवाड़ा में हुई घटना के बाद बढ़ी सख्ती छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप पीने से 24 बच्चों की मौत के बाद प्रदेशभर में मेडिकल स्टोरों की जांच तेज की गई है। एमपी स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने आदेश जारी किया है कि किसी भी दुकान पर बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के दवा बेचने पर कार्रवाई होगी। फार्मेसी एक्ट 1949 की धारा 42 के तहत तीन महीने की सजा, दो लाख रुपए जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका चौबे ने बताया कि तीनों मेडिकल स्टोर पर बिना फार्मासिस्ट दवा बेचना साबित हुआ है, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर गलती है। अब दुकानदारों को नोटिस भेजा जाएगा। अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।</description>
छतरपुर में किसान पर दबंगों का हमला:युवक को मरा समझ कर भागे बदमाश, खेत जाते समय लाठी&डंडों से पीटा, बाइक तोड़ी
        <description>छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गठौरा गांव में रविवार शाम खेत पर जा रहे एक किसान के साथ चार लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने शराब के नशे में लाठी-डंडों और पत्थरों से किसान को पीटा और उसकी बाइक तोड़ दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक को मरा समझ भाग गए बदमाश जानकारी के अनुसार, गठौरा गांव निवासी 24 वर्षीय मोनू कुशवाहा रविवार देर रात अपने खेत की रखवाली के लिए जा रहा था। तभी गांव के ही संतोष, सोनू, शिवांश और चाहत सिंह ने उसे रोका और चारों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। उन्होंने मोनू को लाठी-डंडों, जूतों और पत्थरों से बुरी तरह पीटा और उसकी पल्सर बाइक भी तोड़ दी। पुलिस को आशंका है कि आरोपी मोनू को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गांव वालों ने अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी अवैध तरीके से शराब बेचने का काम करते हैं। वे अक्सर गांव में दहशत फैलाने के लिए लोगों के साथ मारपीट करते रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और पुलिस से इनकी सांठगांठ रहती है, जिस कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप  मोनू के बड़े भाई हरि कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी उनके साथ मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोनू के पिता मोनी कुशवाहा ने बताया कि जब उनका बेटा खेत पर जा रहा था, तब उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने और उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू की  सिविल लाइन थाना प्रभारी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि आरोपियों और पीड़ित के बीच कोई पुराना विवाद था। इसी विवाद के चलते चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की है। उन्होंने पुष्टि की कि थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।</description>
उमरिया में वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत:NH&43 पर करकेली के पास हादसा; पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को दिया
        <description>उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर रविवार रात सड़क हादसे में एक कालरी कर्मचारी की मौत हो गई। दुर्घटना करकेली के पास हुई, जहां वाहन की टक्कर से युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुशील सिंह बघेल (37) के रूप में हुई है, जो चपहा कॉलोनी, उमरिया के निवासी थे। वे एसईसीएल में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, सुशील उमरिया की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात भर मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की। अब पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।</description>
शहडोल में केबल चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार:अमलाई ओसीएम से पंप और केबल चोरी का मामला
        <description>शहडोल पुलिस ने धनपुरी थाना क्षेत्र के अमलाई ओसीएम में पंप और केबल चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अमलाई ओसीएम से एक पंप और 65 मीटर पुरानी केबल चोरी हुई थी। इस केबल का वजन लगभग 3 क्विंटल था और इसकी अनुमानित कीमत 65,000 रुपये है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने छह संदिग्धों की पहचान की। इनमें घनश्याम ढीमर (30), छोटू ढीमर उर्फ रोहित (22), सिम्मा बैगा (42), बबलू कोल (40), संतोष तोमर उर्फ गुड्डू (32) और गुड्डू उर्फ गुड्डा उर्फ नियाज खान शामिल हैं। सभी आरोपी धनपुरी और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी की गई केबल को जलाकर उसका तांबा निकाला और फिर उसे कबाड़ी गुड्डू उर्फ नियाज खान को बेच दिया। धनपुरी पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को समय पर गिरफ्तार कर लिया गया है।</description>
जबलपुर से भेजा गया कोल्ड्रिफ सिरप निकला दूषित:कटारिया फार्मास्यूटिकल ने बगैर अनुमति रखा दवाओं का स्टॉक, क्रय&विक्रय का भी रिकॉर्ड नहीं; गोदाम&ऑफिस सील
        <description>छिंदवाड़ा और बैतूल में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 24 बच्चों की मौत के बाद जबलपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस सिरप सहित अन्य दवाओं का स्टॉक करने वाले कटारिया फार्मास्यूटिकल को नोटिस जारी किया है। दरअसल, उनके पास गोदाम में दवाओं का स्टॉक रखने की प्रशासनिक अनुमति नहीं थी। प्रशासन ने ऑफिस और गोदाम की सील कर दिया है। शॉप व गोदाम के निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को संचालक ने दुकान का लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज खाद्य एवं औषधि विभाग की निरीक्षण टीम के सामने पेश किए थे, लेकिन वे गोदाम से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए। जबकि गोदाम में ही बड़ी मात्रा में दवाओं का स्टॉक रखा था। इसके अलावा, फर्म संचालक द्वारा सेल-परचेज का पूरा रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नहीं किया गया, जो गंभीर अनियमितता मानी जा रही है। विभाग ने दवाओं का कस्टडी ऑर्डर लेकर जांच की अनुमति प्राप्त कर ली है। बता दें कि पहले यहीं से कफ सिरप के 26 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे, जिनमें कई गंभीर कमियां पाई गई हैं। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत यह जांच की जा रही है। विभाग ने स्टॉकिस्ट से यह भी पूछा है कि उन्होंने ऐसी दवा क्यों बेची जो स्टैंडर्ड क्वालिटी की नहीं थी और जिससे कई बच्चों की जान चली गई। एक दिन में मांगा जबाव  कटारिया फार्मास्यूटिकल का ऑफिस नोदरा ब्रिज के पास बताया गया है। यहां कल दिनभर कार्रवाई चली। विभाग ने फर्म को नोटिस जारी कर एक दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। पूरा मामला अब कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। गोदाम में रेफ्रिजरेटर भी नहीं था अनदेखी और लापरवाही का आलम यह था कि गोदाम में दवाओं का स्टॉक तो किया गया, पर वहां रेफ्रिजरेटर तक नहीं था, जबकि रेफ्रिजरेटर रखना अनिवार्य है। क्योंकि कई दवाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें निर्धारित तापमान में ही रखना पड़ता है। कम या अधिक तापमान में ऐसी दवाओं के खराब होने का खतरा रहता है। महाकौशल क्षेत्र में इकलौता डीलर महाकौशल क्षेत्र में कोल्ड्रिफ कफ सिरप का एक ही डीलर है, जिससे क्षेत्र के छोटे मेडिकल संचालक दवाएं लेकर जाते हैं। जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। विभाग अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा है ताकि इस लापरवाही की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र जैन और प्रवीण पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जबलपुर से भेजे सेंपल भी दूषित गौरतलब है कि तमिलनाडु की श्री सन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाए गए कोल्ड्रिफ कफ सिरप से अब तक 24 बच्चों की मौत हो चुकी है। छिंदवाड़ा के बाद जबलपुर से भेजे गए सैंपलों में भी दूषित केमिकल की पुष्टि हुई है, जो मौतों का प्रमुख कारण माना जा रहा है।</description>
पचमढ़ी आर्मी कैंपस में लिफ्ट गिरी, मजदूर की मौत:बिना सुरक्षा उपकरण के काम करवा रहा था ठेकेदार; सिर में टकराने से मौके पर तोड़ा दम
        <description>हिल स्टेशन पचमढ़ी के आर्मी कैंपस क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान लिफ्ट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे हुआ। मृतक की पहचान अकल सिंह भोपा (28) के रूप में हुई है, जो सांगाखेड़ा ढाना, जिला छिंदवाड़ा का रहने वाला था। शनिवार सुबह शव का पीएम कराया गया। बिना हेलमेट मजदूरी, लिफ्ट सिर पर गिरी पचमढ़ी थाना प्रभारी अनूप उईके ने बताया कि जिस भवन में निर्माण कार्य चल रहा था, वहां मसाला और अन्य सामग्री छत पर चढ़ाने के लिए मशीन चलित लिफ्ट लगाई गई थी। हादसे के समय अकल सिंह नीचे खड़ा होकर काम कर रहा था, तभी अचानक से लिफ्ट नीचे आ गिरी और सीधे उसके सिर से टकरा गई। टीआई ने बताया कि अकल सिंह ने सुरक्षा के लिए जरूरी हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसे गंभीर चोट लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। ठेकेदार की लापरवाही से हादसा प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरण के काम करवाया जा रहा था। घटना के बाद यह भी स्पष्ट हुआ कि ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।</description>
बालाघाट में युवक पर चाकू से हमला:गाली देने से मना करने पर विवाद; घायल एडमिट, थाने में नहीं की शिकायत
        <description>बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र में दशहरा देखकर घर लौट रहे एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि शराब पीकर गाली दे रहे कुछ लोगों को मना करने पर यह विवाद हुआ। घायल युवक अंकित सोनवाने को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। यह घटना बीती रात की है। वारासिवनी के बीड़ी कारखाने के पीछे रहने वाले अंकित सोनवाने दशहरा देखकर अपने घर के पास एक मैदान में बैठे थे। इसी दौरान, वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। अंकित ने उन्हें गाली देने से मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घायल अंकित सोनवाने ने बताया कि गाली देने से मना करने पर उन लोगों ने उससे झगड़ा किया और उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में अंकित के गले में चोटें आई हैं। थाने में नहीं पहुंची शिकायत वारासिवनी थाना प्रभारी हेमंत नायक का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि ऐसी कोई घटना हुई है, तो उसकी जांच की जाएगी। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद की मुख्य वजह सिर्फ गाली देने से रोकना था या कोई अन्य कारण भी था।</description>
रहली पुलिस ने पकड़ा शातिर बाइक चोर:जेल के पीछे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया; पूछताछ में दो वारदातें कबूली
        <description>सागर की रहली पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर दो बाइक बरामद की हैं। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें उसके अन्य अपराधों के बारे में भी सुराग मिलने की संभावना है। घर के बाहर से चोरी हुई थी बाइक थाना प्रभारी ने बताया कि 30 सितंबर को ग्राम सोनपुर निवासी गौरव पचौरी ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। 25 सितंबर को वह अपनी बाइक (क्रमांकMP15ML 2708) शाम 5 बजे घर के बाहर खड़ी कर घर चला गया था। करीब दो घंटे बाद, 7 बजे देखा तो बाइक वहां से गायब थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहार तिराहे के पास एक व्यक्ति संदिग्ध वाहन लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चांदपुर रोड स्थित जेल के पीछे घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन उर्फ हल्ले आदिवासी (पिता दामोदर), निवासी ग्राम खमरिया, थाना केसली बताया। दो बाइक चोरी करना कबूला थाने लाकर जब उससे गहन पूछताछ की गई, तो उसने 25 सितंबर को ग्राम सोनपुर से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इसके अलावा उसने ग्राम कोटीखोर से भी एक और बाइक (MP04 QR0954) चोरी करने की बात कबूली। चोर ने बताया कि इस बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था, इसलिए उसने उसे सोनपुर में झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद कर ली हैं। अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी रहली पुलिस आरोपी से अन्य बाइक चोरी के मामलों को लेकर भी पूछताछ कर रही है। यह भी आशंका है कि आरोपी किसी संगठित चोर गिरोह से जुड़ा हो सकता है। जल्द ही पुलिस और खुलासे कर सकती है।</description>
कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने बजाई ढोलक, गाए देवी गीत:चिरईडोंगरी के काली मंदिर में चुनरी यात्रा के दौरान
        <description>मंडला में कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके का एक भक्तिमय अंदाज़ सामने आया है। चिरईडोंगरी के मानेगांव स्थित काली मंदिर में आयोजित चुनरी यात्रा के दौरान मंत्री उईके महिलाओं के बीच बैठकर ढोलक बजाते और देवी गीत गाते हुए दिखीं। इस दौरान मंत्री का सहज और पारंपरिक अंदाज़ देखकर वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित और उत्साहित हुए। आमतौर पर मंचों पर भाषण देती नजर आने वाली मंत्री जब महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर ढोलक बजाने लगीं, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। उनके साथ बैठी अन्य महिलाओं ने भी देवी गीत गाकर वातावरण को और अधिक भक्तिपूर्ण बना दिया। मंत्री उईके का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी प्रसारित हो रहा है।</description>
शाजापुर में महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज:आरोपी ने लाइट तोड़कर की हरकत, जान से मारने की धमकी दी
        <description>शाजापुर जिले के लालाखेड़ी गुर्जर गांव में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 27 सितंबर 2025 की रात एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकत की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नूरगंज, रायसेन निवासी पीड़िता अपने पति के साथ सोयाबीन काटने के लिए अनिल के खेत पर आई हुई थीं। वे देवनारायण मंदिर के पास एक बाड़े में रुके हुए थे। 27 सितंबर की रात करीब 9 बजे पीड़िता चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी एक व्यक्ति बांस लेकर आया और उसने लाइट के तार पर दो बार मारा, जिससे तार टूट गया और अंधेरा हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उस व्यक्ति ने पीड़िता की पीठ पर बुरी नियत से हाथ फेरा। चूल्हे की आग की रोशनी में पीड़िता ने उस व्यक्ति का चेहरा देख लिया। जब पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया। भागते हुए उसने धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। भागते हुए आरोपी को देवनारायण मंदिर पर बैठे पीड़िता के पति और अनिल, पवन, विकास ने देखा। आरोपी की पहचान मोहन के रूप में हुई। रात अधिक होने के कारण पीड़िता तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ पाई। अगले दिन वह अपने पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(1)(i) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।</description>
रामपुर नैकिन स्टेशन पर 100 किमी/घंटा टेस्टिंग सफल:रेलवे स्टेशन तैयार, जल्द शुरू होंगी नियमित ट्रेनें
        <description>सीधी जिले का रामपुर नैकिन रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह तैयार है। सोमवार को रेलवे विभाग ने स्टेशन पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से इंजन चलाकर सफल परीक्षण किया। इस सफल टेस्ट रन के बाद अब जल्द ही इस रूट पर नियमित यात्री ट्रेनें शुरू होने की उम्मीद है, जिससे सीधी जिले को नई रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। सीधी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह रामपुर नैकिन ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। दशकों के इंतजार के बाद अब सीधी का यह क्षेत्र सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। सांसद ने रेलवे विभाग के प्रयासों की सराहना की। ग्राम पंचायत रामपुर नैकिन के निवासी अशोक तिवारी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया, "हमें इस पल का इंतजार पूरे 10 साल से था। जब से इस रेलवे लाइन की घोषणा हुई थी, तब से हम सब ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। कई बार देरी हुई, लेकिन अब लग रहा है कि सपना सच होने वाला है।" रेलवे विभाग के अभियंता सिद्धार्थ पटेल ने बताया कि रामपुर नैकिन तक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि पहले भी धीमी गति से इंजन का परीक्षण किया गया था, लेकिन यह अंतिम परीक्षण 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित तकनीकी खराबी को पहले ही पहचान कर दूर करना था।</description>
शहडोल में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई:मिनी ट्रक और 2 ट्रैक्टर जब्त, 6 लोगों पर केस दर्ज
        <description>शहडोल में पुलिस ने अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक मिनी ट्रक और दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोहागपुर पुलिस को नरवार गांव की सोन नदी से अवैध रेत खनन की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने निपानिया मार्ग पर एक मिनी ट्रक को रोका। चालक शिव लाल बैगा के पास रेत परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया। पूछताछ में पता चला कि वाहन के मालिक छैक लाल यादव हैं। देवलौंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दो ट्रैक्टर जब्त किए। थाना प्रभारी सुभाष दुबे के अनुसार, दो अलग-अलग टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने सभी वाहनों के चालकों और मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</description>
भोपाल में सांप के काटने से किसान की मौत:आखिरी कॉल पर बेटे से बोला, जल्दी अस्पताल पहुंचा दो नहीं तो मर जाऊंगा
        <description>भोपाल के ईटखेड़ी में सांप के काटने से किसान की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह वे खेत पर काम करने गए थे। तभी उनके पांव में एक सांप ने काट लिया था। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ईटखेड़ी पुलिस के मुताबिक ओम प्रकाश चौकसे (53) चांदपुर के रहने वाले थे। मंगलवार की सुबह आठ बजे खेत पर काम करने गए थे। तभी खेत की नाली में छिपे सांप ने उन्हें पांव में काट लिया। इससे ब्लीडिंग अधिक होने के बाद उन्होंनें कॉल कर बेटे को मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सांप ने काट लिया है, खून अधिक बह रहा है, तत्काल अस्पताल पहुंचा दो नहीं तो मैं मर जाऊंगा। बेटे ने खेत पर पहुंचने के बाद पिता को अस्पताल पहुंचाया। हमीदिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज सुबह आठ बजे ओम प्रकाश की मौत हो गई। पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी पुलिस ने पीएम के बाद में बुधवार की सुबह बॉडी परिजनों के हवाले कर दी है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल परिजनों के डिटेल बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।</description>
देवगढ़ में जर्जर भवन में प्राथमिक विद्यालय का संचालन:एक साल से चल रही पढ़ाई, प्रशासन को पत्र लिखा पर कोई सुनवाई नहीं
        <description>सरदारपुर तहसील के ग्राम कचनारिया देवगढ़ में प्राथमिक विद्यालय का संचालन जर्जर भवन में हो रहा है। नवीन शिक्षा सत्र शुरू हुए तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन विद्यालय भवन की स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। केवल कागजों पर भवन की मरम्मत या जांच का उल्लेख है। विद्यालय भवन जर्जर होने के बावजूद बच्चों के लिए कक्षाओं का संचालन हो रहा है। एक ही कमरे में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई होती है। दो अध्यापक बच्चों को पढ़ाते हैं। जहां बच्चे बैठते हैं वहां की छत के सरिये बाहर निकल आए हैं, वहीं अध्यापक अपनी बेंच लगाकर बैठते हैं वहां भी प्लास्टर उखड़ चुका है और सरिये बाहर झांक रहे हैं। आंगनवाड़ी भवन भी अधूरा विद्यालय से लगभग 300 मीटर दूर आंगनवाड़ी भवन दो साल से अधूरा पड़ा है। फर्श टूट चुका है और भवन फिलहाल मवेशियों का आश्रय स्थल बन गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा आंगनवाड़ी के लिए आवंटित राशि आहरण कर ली गई, लेकिन भवन आज तक अधूरा है। बाउंड्रीवाल का निर्माण भी नहीं हुआ। किराए के भवन में स्थानांतरित किया
पहले आंगनवाड़ी का संचालन प्राथमिक विद्यालय के जर्जर किचन शेड में चल रहा था, लेकिन महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी के संज्ञान में आने पर इसे गांव के किराए के भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। कमल सिंह निगवाल, परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग सरदारपुर ने कहा- “देवगढ़ में आंगनवाड़ी भवन अपूर्ण है, इसलिए हैंडओवर नहीं किया गया। निर्माण एजेंसी भवन पूर्ण कर दे तो हम हैंडओवर कर लेंगे।” देखिए स्कूल की तस्वीरें...</description>
दीपावली पर पटाखों की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस जरूरी:5 अक्टूबर तक एमपी ई&सर्विसेस पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन, दुकानों के लिए प्रशासन ने तय की जगह
        <description>बुरहानपुर। दीपावली 2025 पर आतिशबाजी (पटाखे) बेचने और रखने के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक लोग 5 अक्टूबर 2025 तक एम.पी. ई-सर्विसेज पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान ने दी। लाइसेंस के लिए ये डॉक्यूमेंट जरूरी
आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, स्थल नक्शा, शपथ पत्र, पिछले साल (2024) की अनुज्ञप्ति की प्रति और थाना प्रभारी से मिला चरित्र प्रमाण पत्र अपलोड करना जरूरी है। यदि कोई पहले का लाइसेंस संलग्न नहीं करता है, तो उसे नए आवेदक की तरह माना जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद रसीद की हस्ताक्षरित प्रति और सभी दस्तावेज उसी दिन जिला कार्यालय में जमा करना जरूरी है। ई-सर्विसेज पोर्टल के अलावा किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। पटाखों की बिक्री केवल स्थानीय प्रशासन या निकाय द्वारा तय किए गए स्थान पर ही हो सकती है। आवेदन में सिर्फ शहर या गांव का नाम दर्ज करें। आवेदक दस्तावेज अपलोड कर, शुल्क जमा कर और निर्धारित समय तक आवेदन कर सकते हैं।</description>
सतना के पीएमश्री कॉलेज में शराब&गांजा पार्टी:वीडियो में पार्किंग में बैठे दिख रहे युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
        <description>सतना के गहरा नाला स्थित पीएमश्री एक्सिलेंस शासकीय स्वशासी डिग्री कॉलेज में शराब और गांजे के सेवन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे 15 सेकंड के वीडियो में कॉलेज की पार्किंग में कुछ युवक खुलेआम शराब और गांजे का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले हुआ था युवा संसद का कार्यक्रम
हाल ही में इस कॉलेज में युवा संसद जैसे बड़े शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। लेकिन अब परिसर में शराब पीने की घटना से कॉलेज की छवि को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले समय में भी इस तरह की शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क नहीं दिखा। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि ये युवक कॉलेज के छात्र हैं या बाहरी लोग। इस मामले ने कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा गार्डों को जवाब तलब किया
पीएमश्री एक्सिलेंस कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा गार्डों से जवाब तलब किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले रात में भी इस तरह की शिकायतें मिली थीं, जिस पर उन्होंने एसपी और कोलगवां थाने को पत्र लिखकर गश्त शुरू कराई थी। छात्र बोले- कॉलेज का माहौल बिगड़ने से पढ़ाई पर होगा असर
छात्र और पेरेंट्स इस घटना से चिंतित हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लगी, तो इसका असर पढ़ाई के माहौल और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर पड़ेगा। कॉलेज प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।</description>
दतिया में आज बिजली कटौती:बस स्टैंड, स्टेडियम समेत कई इलाकों में शाम 4 से 6 बजे तक बिजली बंद
        <description>दतिया में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आज शहर के शहरी इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि शाम 4 बजे से 6 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 2 घंटे इन इलाकों में बिजली कटौती
इस दौरान दतिया-झांसी बायपास, सीतासागर के पीछे का इलाका, माइकल सिटी, उनाव रोड, गंजी के हनुमान, पिंक मैरिज हाउस और गिल फार्म हाउस सहित कई क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा, लॉर्ड कृष्णा स्कूल और हवाई पट्टी के आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। कंपनी ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस समय के दौरान बिजली उपकरणों का उपयोग सीमित करें और आवश्यक सावधानियां बरतें। वहीं, बिजली कटौती का समय मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है। लोगों से की सहयोग की अपील मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि इस कार्य का उद्देश्य शहर में बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। कंपनी ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि असुविधा के लिए खेद है और कार्य समाप्त होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।</description>
इंदौर से धार के लिए पीएम मोदी रवाना हुए:एयरपोर्ट पर 36 जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से की मुलाकात
        <description>प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से बुधवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की ओर से स्वागत के लिये मनोनीत मिनिस्टर इन वेटिंग जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना समेत अन्य जनप्रतिनिधियों- अधिकारियों ने भी स्वागत किया। इसके बाद पीएम यहां से धार के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर वायु सेना के चार हेलिकॉप्टर पहुंच थे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी ने स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। एयरपोर्ट कड़ी सुरक्षा घेराबंदी में लिया प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर इंदौर एयरपोर्ट की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बुधवार सुबह से पुलिस ने एयरपोर्ट पर मोर्चा संभाल लिया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। रिहर्सल से पूर्व अधिकारियों ने ड्यूटी पाइंट का निरीक्षण किया। इंदौर के सभी रूट पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को तय समय से पहले एयरपोर्ट आने को कहा है। यदि किसी यात्री की फ्लाइट दोपहर 2 बजे बाद है तो वह एयरपोर्ट थोड़ा समय पहले पहुंचें। वीवीआईपी आगमन के चलते चेकिंग आदि में समय लग सकता है। पुलिस बल ने एयरपोर्ट से 2 किमी की परिधि को लगभग घेर लिया है। थोड़ी-थोड़ी दूर पर वॉच टॉवर हैं। पीएम मोदी से इन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की मुलाकात यह नेता वापसी में मुलाकात करेंगे-</description>
5 हजार के इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार:छतरपुर में 51 हजार की अवैध शराब के साथ पकड़ाया, आरोपी खेत में बनी झोपड़ी से शराब बेंचते थे
        <description>छतरपुर के गुलगंज थाना पुलिस ने 5000 रुपए के इनामी आरोपी राजवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 51,000 रुपए कीमत की अवैध शराब बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मई 2025 में रात्रि गश्त के दौरान ग्राम मझगवां खुर्द के एक खेत में छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने 11 पेटियों में कुल 99 लीटर देशी मसाला, प्लेन और अंग्रेजी व्हिस्की बरामद की थी। इस छापेमारी के बाद आरोपी राजवीर सिंह फरार हो गया था। 5000 का था इनाम
एसपी अगम जैन ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद गुलगंज थाना पुलिस ने लगातार जांच और तलाश के बाद राजवीर सिंह को पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजवीर सिंह के पास से बरामद शराब और अन्य साक्ष्यों को पुलिस ने सुरक्षित कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।गुलगंज थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिली है।</description>
दो पक्षों में लाठी&डंडों से मारपीट, 9 लोग घायल:नीमच के बघाना में अवैध नशे की शिकायत पर झगड़ा; जिला अस्पताल में भी भिड़ंत
        <description>नीमच के बघाना में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। अवैध नशे की शिकायत को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। यह झगड़ा जिला अस्पताल तक पहुंच गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अवैध नशे का कारोबार करने की पुलिस में शिकायत की थी। इससे नाराज होकर दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बघाना में हुई इस मारपीट में पहले पक्ष के शराफत, शदाकत अली शाह, जुबेदा बी और अशरफ घायल हुए। दूसरे पक्ष से समीर, सलमान और शाकिर घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ। अस्पताल में पहले पक्ष के दो युवकों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इस हमले में मोहम्मद रफीक इमरजेंसी वार्ड के अंदर और अकबर अस्पताल के बाहर घायल हुए। पुलिस ने दोनों जगह मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली बघाना पुलिस और कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने अपनी टीम के साथ दोनों जगहों पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। मारपीट में घायलों को अस्पताल पहुंचाया देखिए तस्वीरें....</description>
सीधी के तेंदुआ गांव में मजदूर पर डंडों से हमला:ईट&भट्टे पर काम करने वाले तीन मजदूरों ने की मारपीट; मामले में जांच शुरू
        <description>सीधी जिले के तेंदुआ गांव में एक मारपीट की घटना सामने आई है। शनिवार शाम करीब 4 बजे स्थानीय ईट-भट्टे पर काम करने वाले तीन मजदूरों ने अपने साथी रज्जन कोरी की डंडों से पिटाई कर दी। मजदूरों में विवाद के बाद हुई मारपीट घटना का वीडियो सोमवार सुबह से सोशल मीडिया पर सामने आया। ग्रामीण सत्यवान रावत के अनुसार, आंध्रप्रदेश से आए तीन मजदूर और रज्जन कोरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि रज्जन ने पहले गाली-गलौज की। इसके बाद तीनों मजदूरों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने दोषियों को सजा दिलाने की मांग की थाना प्रभारी जमोड़ी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित रज्जन कोरी ने रविवार शाम को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं गांव की शांति व्यवस्था को प्रभावित करती हैं। उन्होंने दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की है।</description>
थांदला में नाबालिग का शव पद्मावती नदी में मिला:तीन दिन से लापता 17 साल था लड़का, शरीर पर चोट के निशान
        <description>झाबुआ के थांदला में पद्मावती नदी से 17 वर्षीय लड़के का शव सोमवार सुबह मिला है। रुंडीपाड़ा डेम के पास मिले शव की पहचान राजापूरा थांदला निवासी आकाश खराड़ी के रूप में हुई है।  आकाश 5 सितंबर की रात से लापता था। उसके साथ उसका मामा का बेटा जितेंद्र (29) भी लापता है। परिजनों ने थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आकाश नाबालिग होने के कारण पुलिस ने धारा 137(2)BNSS के तहत अपराध दर्ज किया था। टीआई अशोक कनेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मौत डूबने से हुई है या हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जितेंद्र की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से डेम और नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। आसपास के गांवों में भी तलाशी अभियान चल रहा है।</description>
खंडवा में अतिक्रमण हटा तो फिर पनपी हरियाली:जंगल में खोदे कंटूरों में पानी भरा; देखिए 5 हजार एकड़ जंगल का ड्रोन नजारा
        <description>खंडवा जिले के जंगलों में प्रशासन और वन विभाग की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का असर अब दिखने लगा है। बारिश के बाद जंगलों में हरियाली लौट आई है और पहले खोदे गए खंतियों में पानी भरने से जल संरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बारिश से पहले खंडवा के गुड़ी और सरमेश्वर रेंज में वन विभाग ने 400 जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाया था। इसमें करीब 1950 हेक्टेयर (लगभग 5 हजार एकड़) जंगल को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया। इस इलाके में कोविड के दौरान अतिक्रमण बढ़ गया था, जब लॉकडाउन में लोग पेड़ काटकर जंगल पर कब्जा करने लगे थे। कंटूर-पद्धति से खंतियां खोदी गईं वन विभाग ने जंगल में खंतियां (कंटूर) खोदी थीं, ताकि खरीफ सीजन में अतिक्रमणकारियों की बोवनी रोकी जा सके। बीजों का छिड़काव भी किया गया ताकि जंगल की हरियाली लौट सके। अब बारिश के बाद इन खंतियों में पानी भर गया है, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ जंगल का सौंदर्य भी वापस आने लगा है। '1950 हेक्टेयर जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया' गुड़ी रेंज के रेंजर नरेंद्र पटेल ने बताया कि दिसंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक अतिक्रमण हटाने की मुहिम चली। इसमें 2000 हेक्टेयर में से 1950 हेक्टेयर जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया। डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के सहयोग से कार्रवाई का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। भविष्य में भी निगरानी जारी रहेगी वन विभाग ने अतिक्रमण रोकने के लिए निगरानी कड़ी कर दी है। विभाग का मानना है कि कुछ साल और लगेंगे, लेकिन जंगल उसी स्वरूप में लौट आएगा। जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए कंटूर-पद्धति से बने गड्डों और खंतियों में पानी का संग्रह अहम भूमिका निभा रहा है।</description>
सरकारी स्कूल के छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए मिले पैसे:धार में 1 लाख 75 हजार बच्चों के खातों में पहुंचे; 5 हजार का डाटा अधूरा
        <description>धार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए सरकार की ओर से सीधे उनके खातों में राशि भेज दी गई है। यह राशि कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को मिली है। डीपीसी कार्यालय के अनुसार, जिले में प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में कुल 1 लाख 87 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें से 1 लाख 75 हजार विद्यार्थियों के खातों में यूनिफॉर्म की राशि जमा कर दी गई है। लगभग 5 हजार विद्यार्थियों के बैंक खाते अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें राशि का भुगतान बाद में किया जाएगा। अब अभिभावक अपने बच्चों के लिए अपनी पसंद की यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे। सरकार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से यह राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर की है। इससे चालू शिक्षा सत्र में यूनिफॉर्म की राशि के लिए विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है।</description>
नर्मदापुरम में बारिश का दौर थमा, मौसम साफ धूप खिली:अबतक 89.5 फीसदी पानी गिरा, बनखेड़ी में सबसे ज्यादा
        <description>नर्मदापुरम समेत मध्यप्रदेश में दो दिन से तेज बारिश का दौर थम गया है। सोमवार सुबह से तेज धूप के साथ मौसम साफ रहा। रविवार को भी दिनभर मौसम साफ और सुखद बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार वदर सिस्टम कमजोर होने के कारण अगले एक-दो दिन जिले में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक जिले में औसतन 48.56 इंच यानी सामान्य बारिश का 89.5 प्रतिशत पानी गिर चुका है। जबकि सामान्य औसत 54 इंच है। 30 सितंबर तक औसतन 54 इंच बारिश होती है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बनखेड़ी में 17.56 इंच अधिक बारिश हुई है। जिले में मानसून 18 जून को पहुंचा था। जून में करीब 5 इंच, जुलाई में 29.5 इंच औसतन बारिश हुई। अगस्त के पहले 15 दिन बारिश थमी रही, उसके बाद तीसरे सप्ताह में फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ। जिले में सबसे ज्यादा पचमढ़ी, बनखेड़ी में गिरा पानी इस वर्ष सबसे अधिक बारिश पचमढ़ी में 66.17 इंच दर्ज हुई। बनखेड़ी में 58.17 इंच, नर्मदापुरम 52.19 इंच, इटारसी 46 इंच, सिवनी मालवा 41.41 इंच, माखननगर 31.45 इंच, सोहागपुर 50.55 इंच, पिपरिया 51.74 इंच और डोलरिया में 39.31 इंच पानी गिरा। बारिश थमने से मिली राहत, उमस से परेशानी बारिश थमने से किसानों और लोगों को पानी की समस्या में राहत मिली है। लेकिन तेज धूप और उमस के कारण लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।</description>
विदिशा के शेरपुरा में चोरी की हैट्रिक:पहले क्लिनिक से 65 हजार, फिर लाइब्रेरी से मोबाइल चुराया; तीसरी रात में पकड़ाया आरोपी
        <description>विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेरपुरा में लगातार तीन रातों में चोरी की वारदातें हुईं। पहली रात एक निजी क्लिनिक से चोर ने 65 हजार रुपए चुराए। दूसरी रात लाइब्रेरी से फोन की चोरी की। लेकिन तीसरी रात लोगों ने उसे पकड़ लिया। अब आरोपी पुलिस की हिरासत में है। प्राइवेट क्लिनिक में गेट फांदकर घुसा पहली रात चोर एक प्राइवेट क्लिनिक में गेट फांदकर घुसा। उसने कैश काउंटर से दो लिफाफे चोरी किए, जिनमें 30 हजार और 35 हजार रुपए थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई। तीसरी रात पकड़ा गया चोर दूसरी रात चोर मोहल्ले की लाइब्रेरी में घुसा। वहां से उसने एक छात्र का मोबाइल फोन चुरा लिया। लाइब्रेरी संचालक गजराज ने बताया कि चोर ने ऑफिस में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन वहां ताला लगे होने की वजह से चोरी नहीं हुई। तीसरी रात को पकड़ाया  तीसरी रात को फिर चोर मोहल्ले में दाखिल हुआ, लेकिन इस बार लोगों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने पार्षद प्रतिनिधि संजय अग्रवाल को बुलाया। संजय अग्रवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। लोग बोले- पुलिस कार्रवाई करती तो चोरियां नहीं होती संजय अग्रवाल का आरोप है कि पुलिस चोरों को पकड़ने के कुछ समय बाद ही छोड़ देती है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो लगातार चोरियां नहीं होतीं। पकड़ा गया आरोपी नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।</description>
सीएम के कार्यक्रम के पहले अवैध शराब पर कार्रवाई:छतरपुर में 46 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त; 4500 किलो महुआ लाहन भी नष्ट किया
        <description>सीएम मोहन यादव के शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने से पहले शुक्रवार शाम आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की। शनिवार सुबह इसका वीडियो सामने आया, जिसमें हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेड़ और इमलिया स्थित कबूतरा डेरे पर छापा मारते हुए टीम नजर आई। एमपी-यूपी बॉर्डर पर अवैध शराब का नेटवर्क आबकारी टीम ने छापा मारकर करीब 4500 किलो महुआ लाहन और कई मदिरा निर्माण की भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही 46 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। स्थानीय लोगों की नाराजगी, जागरूकता की मांग ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। हाल ही में परेथा गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य अब भी बीमार हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन केवल छापेमारी तक सीमित न रहे, बल्कि इलाके में नशा मुक्ति अभियान चलाए जाएं, रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएं और बच्चों को नशे की लत से बचाने के प्रयास किए जाएं। बार-बार कार्रवाई, फिर भी नहीं रुक रही अवैध शराब सहायक आबकारी आयुक्त भीमराव वैद्य ने बताया कि यह इलाका एमपी-यूपी सीमा से जुड़ा हुआ है, जहां लंबे समय से अवैध कच्ची शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। विभाग द्वारा हर दो-तीन महीने में कार्रवाई की जाती है, शराब और भट्टियां नष्ट की जाती हैं, लेकिन लोग बार-बार फिर से इसी धंधे में जुट जाते हैं। टीम में शामिल रहे ये अधिकारी इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक अजय वर्मा, गजेंद्र यादव, राजेंद्र बिलावर, मुख्य आरक्षक रामनरेश वर्मा, आरक्षक अभिषेक मिश्रा, अनुज सिंह, सोहिल खान, नरेंद्र दुबे और फूलसिंह शामिल रहे।</description>
सीहोर हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं ने किया प्रदर्शन:निर्माण सामग्री को लेकर हुआ था विवाद, जांच में मामला गलतफहमी का निकला
        <description>सीहोर के बृजेश नगर में हायर सेकेंडरी स्कूल के निर्माणाधीन भवन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्राओं ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। पीआईयू विभाग के कार्यपालन यंत्री कपिल देव त्यागी ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने सब इंजीनियर और ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा। स्कूल में 1 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जांच में सामने आया कि यह एक गलतफहमी का मामला था। तीन दिन पहले डाली गई छत की सेंटिंग नहीं हटाई जा रही थी, बल्कि उसके साइड में लगे बीम का सामान हटाया जा रहा था। इस बीच ठेकेदार ने एक अलग मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ज्ञान सिंह राठौर नाम का व्यक्ति दो दिन पहले स्कूल पहुंचा और स्टील व सीमेंट की मांग करने लगा। मना करने पर उसने मंत्री का खास होने की धमकी दी। आरोप है कि उसने सुपरवाइजर को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो भी मौजूद है।</description>
अशोकनगर में सांप के काटने से युवक की मौत:घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने डसा; झाड़&फूंक के चक्कर में अस्पताल पहुंचने में देरी
        <description>अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील के बेरखेड़ी गांव में शुक्रवार रात को 35 वर्षीय ग्यारसा आदिवासी की सांप के काटने से मौत हो गई। ग्यारसा रात करीब 10 बजे खाना खाकर घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। उन्होंने तुरंत परिवार को इसकी सूचना दी। झाड़-फूंक के चक्कर में देर से पहुंचे अस्पताल घटना के बाद परिजन पहले उन्हें तंत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत में सुधार न होने पर आधी रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 3 बजे उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता का नाम तिज्जा आदिवासी है।</description>
जबलपुर में सेना के रिटायर्ड जवान ने 45 लाख एंठे:एक दर्जन युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगा; मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौंपा
        <description>मिलिट्री इंटेलिजेंस ने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा है, जिसने सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर एक दर्जन से अधिक लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लिए। सेना ने आरोपी राजेश कुमार राजभर को शुक्रवार रात रांझी पुलिस के हवाले किया है। आरोपी मिलिट्री अस्पताल से सेवानिवृत्त हुआ है। उसके बाद से ही वह कई युवाओं को सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए 45 लाख रुपए ऐंठ चुका है। बता दे कि मिलिट्री इंटेलिजेंस ने यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की है। देर रात आरोपी के घर पर छापा मारा दरअसल, कुछ दिनों से जबलपुर में रहने वाले लोग लगातार मिलिट्री ऑफिस में दस्तावेजों के साथ नौकरी के लिए चक्कर काट रहे थे। अधिकारियों ने कागजातों की जांच की तो पता चला कि यह फर्जी है। इस फर्जीवाड़े में सेना से रिटायर्ड राजेश कुमार का नाम सामने आया। मिलिट्री ने देर रात मढ़ई स्थित राजेश के घर पर छापा मारा और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस आरोपी का बैंक अकाउंट एवं कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। 9 साल पहले हुआ रिटायर हुआ शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि राजेश कुमार ने कई युवक युक्तियां के साथ धोखाधड़ी की है। कुछ लोगों से उसने नगद राशि ली थी। तो कुछ लोगों ने उसे ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवाए थे। आरोपी 2016 में सेना से सेवानिवृत्त हुआ है, उससे पहले से 4 वर्ष तक मिलिट्री अस्पताल में पदस्थ था। जिसके कारण उसकी वहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पहचान थी। सेवानिवृत्ति के बाद उसने कुछ युवकों को सेवा में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसने बताया कि उसकी बड़े अधिकारियों से अच्छी पहचान है, उनका सिर्फ शारीरिक चिकित्सकीय परीक्षण होगा। जिसमें वह जुगाड़ से पास कर देगा। उसके बाद अधिकारियो से बोलकर उनकी नियुक्ति करवा देगा। राजेश कुछ बेरोजगार युवक-युवती को अपने साथ लेकर मिलिट्री अस्पताल भी गया। जहां अपनी जान पहचान बताकर नौकरी लगवाने बोलकर उनसे ठगी किया। तलाशी में फर्जी जॉनिंग लेटर मिले आरोपी ने कुछ युवाओं से रुपए बैठने के बाद उन्हें नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए थे। खुफिया शाखा को आरोपित के पास से भी कुछ फर्जी नियुक्ति पत्र एवं फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं, इनमें सील लगी पाई गई है। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने आरोपी से जो दस्तावेज जब्त किया उनमें हेड क्वार्टर एरिया जबलपुर चिकित्सा शाखा, कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल जबलपुर ऐएसओ तृतीय, 506 आर्मी बेस वर्कशॉप कर्नल हेडक्वार्टर एमपी एरिया, जैक आरआरसी जबलपुर, आईक्यूएच के नाम से जॉनिंग लेटर दिए गए है। एक दर्जन से अधिक को ठगा पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने अरविंद कोल से चार लाख 80 हजार, भगवान दास राय से 1 लाख 70000, प्रीति घोष से 4 लाख 65000, अशोक कुशवाहा से 10 लाख ,संजय सेंगर से चार लाख, नीलम सिंह राजपूत से साढ़े 3 लाख, संतोष गुप्ता से 3 लाख 75000, पूजा गुप्ता से 6 लाख 35000, संतोष कुमार से 2 लाख 84000 एवं आशीष कोल से 2 लाख 30000 रुपए लिए हैं।</description>
शहडोल में 20 हजार रुपए की साइबर ठगी:जेल में बंद युवक की आवाज निकालकर परिजनों को डराया; ठग बोला&प्रतिदिन 3 से 4 लाख कमाता हूं
        <description>शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में ठगों ने साइबर ठगी का एक नया तरीका अपनाकर वारदात को अंजाम दिया। ठगों ने जेल में बंद युवक की आवाज निकालकर उसके परिजनों को डराया और 20 हजार रुपए ठग लिए। कटकाड़ीह भमरहा निवासी रामबोध साहू को पुलिस ने 3 अगस्त को गांजा के पौधे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया। रामबोध की गिरफ्तारी की जानकारी ठगों को ऑनलाइन एफआईआर और अपडेट्स के जरिए मिली। ठगों ने रामबोध के परिजनों को फोन कर कहा कि वे उसे पीट रहे हैं। फोन पर पीछे से मारपीट की आवाजें भी सुनाई दीं। उन्होंने धमकी दी कि अगर रामबोध को बचाना है तो तुरंत 50 हजार रुपए ऑनलाइन भेजें परिजन घबरा गए और ठगों द्वारा भेजे गए स्कैन कोड के जरिए 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ ही देर बाद जब उन्होंने दोबारा कॉल किया तो ठग का व्यवहार बदल गया। उसने गाली-गलौच करते हुए कहा कि वह रोज इसी तरह लोगों को ठगता है और यही उसका काम है। ठग ने कहा- हर दिन 3-4 लाख रुपए की ठगी करता हूं 
रामबोध की बहू सावित्री साहू ने बताया कि पैसे भेजने के बाद ठगों ने स्कैन कोड डिलीट कर दिया, लेकिन उन्होंने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था। पहले ठगों ने 50 हजार की मांग की थी, लेकिन 20 हजार लेकर फोन बंद कर दिया। जांच में जुटी साइबर टीम 
एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आया था, उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल निकाली जा रही है। साइबर टीम को अलर्ट कर दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।</description>
शिवपुरी में भरका झरने से लौटते समय युवक बहा, मौत:पुलिया पार करते समय हुआ हादसा; 12 घंटे बाद SDERF ने बरामद किया शव
        <description>शिवपुरी के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम भरका झरने से लौटते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया। सोमवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार फरदीन खान(22) शिवपुरी के कमलागंज घोसीपुरा का रहने वाला था। रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वो अपने दोस्तों के साथ भरका झरने से लौट रहा था। डोंगर गांव के पास स्थित पुलिया पर पहुंचने पर वहां तेज बहाव था। बाइक सहित बह गया युवक 
इसके बावजूद फरदीन ने बाइक पुलिया पर उतारी और पार करने की कोशिश की। पानी की रफ्तार और गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वो बाइक सहित बह गया। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
घटना के तुरंत बाद फरदीन के दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सतनबाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रात 10 बजे तक SDERF टीम ने खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। SDERF ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया
सोमवार सुबह करीब 6 बजे SDERF और पुलिस की संयुक्त टीम को युवक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी में मिला। SDERF ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।</description>
नर्मदापुरम जिला रोजगार कार्यालय में करियर काउंसलर्स की नियुक्ति:मनोवैज्ञानिक समेत अन्य विषय विशेषज्ञों के लिए 8 अगस्त करें अप्लाई, पढ़ें पूरी जानकारी
        <description>नर्मदापुरम जिला रोजगार कार्यालय में मध्य प्रदेश शासन की करियर काउंसलिंग योजना के तहत काउंसलर्स की नियुक्ति की जाएगी। इस पैनल में एक मनोवैज्ञानिक और तीन विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो बेरोजगार आवेदकों को प्रवेश परीक्षा और स्वरोजगार प्रशिक्षण का मार्गदर्शन देंगे। योग्यता और पात्रता इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त तक जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम में कार्यालयीन समय के दौरान अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित काउंसलर्स को नियमानुसार मानदेय दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।</description>
छतरपुर में हुई 71 गुंडा लिस्टेड अपराधियों की जांच:तीन थानों में पुलिस ने चलाया अभियान; दोबारा अपराध करने पर होगी सख्त कार्रवाई
        <description>छतरपुर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने गुरुवार की देर रात एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सिटी कोतवाली, सिविल लाइन और ओरछा रोड थाना क्षेत्र में कुल 71 गुंडा लिस्टेड अपराधियों को चिह्नित किया गया। एसपी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सिटी कोतवाली से 29, सिविल लाइन से 32 और ओरछा रोड थाना क्षेत्र से 10 अपराधियों को थाने बुलाया गया। सभी अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड अपडेट किया गया। साथ ही उनकी नवीनतम फोटोग्राफ और डिजिटल फुटप्रिंट भी लिए गए। दोबारा अपराध करने पर होगी कड़ी कार्रवाई सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि शहर में ऐसे अपराधियों की पहचान की जा रही है, जिन पर पूर्व में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में ट्रायल चल रहा है। कुछ मामलों में न्यायालय द्वारा निर्णय भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि लगातार अपराध करने वाले व्यक्तियों की विशेष निगरानी की जा रही है। एक तकनीकी निगरानी तंत्र भी तैयार किया जा रहा है। यदि चिह्नित अपराधी दोबारा अपराध करते पाए गए, तो उनके विरुद्ध विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली में 78 अपराधी गुंडा लिस्ट में सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि कोतवाली में 78 अपराधी गुंडा लिस्ट में दर्ज हैं। इनमें से कुछ अपराधी जेल में हैं, कुछ बाहर थे और कुछ थाने नहीं आए। रात में 29 अपराधी आए थे जिन्हें समझाइश दी गई। बाकी को भी बुलाकर समझाइश दी जाएगी। इन अपराधियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में कई अपराध दर्ज हैं। इस दौरान देर रात तक शहर में चौक बाजार, बस स्टैंड और फव्वारा चौक पर भी पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया।</description>
रतलाम में एक रात में तीन मकानों में चोरी:कांग्रेस नेता की बहन&आरपीएफ एसआई के घर के ताले टूटे; लाखों के जेवर चोरी
        <description>रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की रात चोरों ने तीन सूने मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए। सुबह मकान मालिकों को ताले टूटे मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पहली चोरी: आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बहन के घर चोरी
 समता सिटी कॉलोनी में आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशन सिंघाड़ की बहनों भावना और पुष्पा सिंघाड़ के घर चोरी की वारदात हुई। चोरों ने घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। परिवार हरियाली अमावस्या पर सातरुंडा स्थित कंवलका माता मंदिर के मेले में गया था और वहां से अपने गांव अमलेटी चला गया था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर के टूटे ताले देखकर सूचना दी। घर पहुंचने पर सामान बिखरा मिला मौके पर पहुंचे परिवार ने पाया कि मेन गेट और दरवाजे के दो ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का सामान भी अस्त-व्यस्त था। चोर सोने के कान के टॉप्स, चांदी के कड़े, सोने की चेन और चांदी की पाजेब ले गए। चोरी की सूचना पर स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दूसरी चोरी: RPF एसआई के सूने मकान में चोरी समता सिटी कॉलोनी में आरपीएफ एसआई बीएस राठौड़ के मकान में भी चोरों ने सेंध लगाई। राठौड़ परिवार पिछले 8-10 दिनों से रतलाम से बाहर थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का टूटा ताला देखकर उन्हें सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन मकान मालिक के आने के बाद ही चोरी की वस्तुओं का पता चल सकेगा। यह समता सिटी कॉलोनी में एक ही रात में हुई दूसरी चोरी की वारदात है। अर्जुन नगर में तीसरी चोरी, मृतक के परिवार का घर निशाना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत अर्जुन नगर में चोरों ने नौशाद के सूने मकान का नकूचा काटकर चोरी की। नौशाद के पिता का गुरुवार को निधन हो गया था, जिस कारण पूरा परिवार चिंगीपुरा स्थित उनके निवास पर था। शुक्रवार सुबह जब परिवार का एक सदस्य घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। परिवार जनाजे और दफन की रस्म में व्यस्त होने के कारण अभी तक चोरी गई वस्तुओं का पता नहीं चल पाया है।सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि परिजनों के वापस आने पर ही चोरी का विवरण स्पष्ट हो सकेगा। स्टेशन रोड TI स्वराज डाबी ने बताया- क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों की तलाश जारी है।</description>
सतना में BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का बेटा जिला बदर:आदतन अपराधी शिब्बू यादव पर एक साल तक चार जिलों की सीमा में रोक
        <description>सतना जिले में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का बेटा श्रेयांश उर्फ शिब्बू यादव अब एक साल तक सतना और आसपास के चार जिलों से दूर रहेगा। कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने उसे एक साल के लिए जिलाबदर किया है। यह कार्यावई मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-5 के तहत की गई। चार जिलों की सीमा में प्रवेश वर्जित
जिला बदर के तहत आरोपी को सतना, पन्ना, रीवा और मैहर की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने को कहा गया है। बिना सक्षम अनुमति इन जिलों में प्रवेश करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कई मामलों में संलिप्त रहा है आरोपी
25 वर्षीय शिब्बू यादव लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया गया। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की। आरोपी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव का बेटा है।</description>
बैतूल में किन्नरों ने सैनिकों के लिए बनाईं तिरंगा राखियां:कहा& हमारी दुआएं बॉर्डर तक पहुंचेंगी; राष्ट्र रक्षा मिशन के जरिए सीमा पर भेजी जाएंगी
        <description>बैतूल के खंजनपुर क्षेत्र स्थित खुशी विला में बुधवार को किन्नरों ने दो घंटे में तिरंगा राखियां तैयार कीं। इन्हें बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन को सौंपा गया। किन्नर प्रमुख शोभा की अगुवाई में लक्ष्मी, कविता, सुमन, रूपा, पूनम, दीपा, पायल और अन्य ने ये राखियां बनाई हैं। किन्नर कविता और लक्ष्मी ने कहा, "यह हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है, हम बॉर्डर तक नहीं पहुंच सकते, लेकिन हमारी राखी और दुआएं पहुंचेंगी।" कारगिल विजय के बाद से सरहद पर राखी बांधने की परंपरा
राष्ट्र रक्षा मिशन की संस्थापक गौरी बालापुरे पदम ने बताया कि पिछले 26 सालों से हर रक्षाबंधन पर देश की सीमाओं पर सैनिकों को राखी बांधी जा रही है। कारगिल विजय के बाद शुरू हुई यह परंपरा भूकंप, भूस्खलन, कर्फ्यू या ट्रेन रद्द होने जैसी बाधाओं के बावजूद नहीं रुकी। रजत जयंती वर्ष में समिति ने बस से बाड़मेर तक का सफर कर इतिहास रचा था। दो महीने पहले ऑपरेशन सिंदूर में देश की तीनों सेनाओं के शौर्य से उत्साहित बैतूल की बेटियां इस बार भी सीमा पर जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाएंगी। बैतूल की बेटियां जाएंगी भारत-पाक सीमा
इस साल 9-10 अगस्त को 30 सदस्यीय दल भारत-पाक सीमा पर जाकर सीमा सुरक्षा बल के सैकड़ों जवानों की कलाई पर राखी बांधेगा। पिछले ढाई दशक में बैतूल की बेटियां देश की चतुर्दिक सीमाओं पर पहुंची हैं। जिन सरहदों पर दल पहले जा चुका है, वहां राखियां पोस्ट से भेजी जाएंगी। कारगिल के शहीद स्मारकों के लिए भी प्रतिवर्ष राखियां भेजी जाती हैं। 10-35 साल की युवतियों/महिलाओं को दिया जाएगा मौका
राष्ट्र रक्षा मिशन 2025 के लिए 5 नए सदस्यों (10-35 वर्ष की बैतूल की युवतियों/महिलाओं) को मौका दिया जाएगा। इच्छुक सदस्य समिति संस्थापक गौरी पदम से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में समिति की कोषाध्यक्ष जमुना पंडाग्रे, सहसचिव ईश्वर सोनी, सदस्य लता नागले, हर्षित पंडाग्रे, छाया प्रजापति, सोनल खोब्रागड़े और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।</description>
इंदौर में एमपी का पहला ऑक्सीजन पार्क बनेगा:12 एकड़ में नगर निगम करेगा तैयार, 1 लाख से ज्यादा पौधे लगाएंगे
        <description>इंदौर में मध्यप्रदेश का पहला ऑक्सीजन पार्क बनाने की कवायद शुरू हो गई है। यह पार्क कनाडिया क्षेत्र में बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि कनाडिया रोड पर लगभग 12 एकड़ जमीन पर यह पार्क विकसित किया जाएगा, जहां एक लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही, यहां इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। यह जमीन मास्टर प्लान में ग्रीन बेल्ट के रूप में चिन्हित है और ऑक्सीजन पार्क का निर्माण इंदौर नगर निगम द्वारा किया जाएगा। हालांकि, शुरुआत में इस जमीन पर गोशाला बनाने की योजना थी। पार्क में अशोक, कदम, महुआ, नीम, पीपल, आम, बरगद और नीलगिरी जैसे पौधे लगाए जाएंगे, जो अधिक मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इन पौधों के माध्यम से इंदौर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा, इस परियोजना से इंदौर को अच्छी कार्बन क्रेडिट भी मिल सकेगी। पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई शुरू कर दी गई है। पौधों को पानी देने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी। पार्क के कुल क्षेत्रफल में से 70% भाग हरियाली के लिए और 30% उपयोगी कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा। डीपीआर तैयार कर रहा है आईआईटी जोधपुर
पार्क के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) आईआईटी जोधपुर द्वारा तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने तक पौधारोपण का कार्य शुरू करने की योजना है। गोशाला बनवाना चाहते थे मंत्री तुलसीराम सिलावट
यह जमीन सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आती है, जिसके विधायक एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री सिलावट इस जमीन पर गौशाला बनवाना चाहते थे और इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे थे कि इसे गौशाला के लिए आवंटित कर दिया जाए। हालांकि, अब इस पर ऑक्सीजन पार्क बनाने की योजना शुरू हो गई है। 11.82 एकड़ जमीन पर बन रहा पार्क
मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने भोपाल और इंदौर में ऑक्सीजन पार्क बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में इंदौर नगर निगम द्वारा कनाडिया रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने गुलबर्ग परिसर के पीछे 11.82 एकड़ जमीन पर यह पार्क विकसित किया जा रहा है</description>
बालाघाट में 24 घंटे में सवा इंच बारिश:2 फीट पानी जमा होने से डोरा&चिखलाझोड़ी मार्ग बंद
        <description>बालाघाट में बुधवार से हो रही लगातार बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। पिछले 24 घंटों में जिले में 29 मिलीमीटर (सवा इंच) बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण डोरा से चिखलाझोड़ी मार्ग को बंद कर दिया गया है। पुल पर 2 फीट पानी जमा होने के कारण यह कदम उठाया गया। जिले की कई तहसीलों में बारिश का आंकड़ा अलग-अलग रहा। जिले की तहसीलों में बारिश के आंकड़े लालबर्रा में सबसे अधिक 56 मिमी (2.3), किरनापुर में 40 मिमी (1.8) और वारासिवनी में 36 मिमी (1.6) वर्षा दर्ज की गई। बिरसा में 33 मिमी (1.4), परसवाड़ा में 32 मिमी (1.2) और बालाघाट तहसील में 30 मिमी (1.2) बारिश हुई। बैहर में 28 मिमी, तिरोड़ी में 25 मिमी, कटंगी में 18 मिमी, लांजी में 11 मिमी और खैरलांजी में 8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। भू-अभिलेख कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 24 जुलाई तक जिले में कुल 691 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 185 मिलीमीटर अधिक है।</description>
टीकमगढ़ में 24 घंटे से रुक&रुक कर बारिश जारी:बान सुजारा बांध के 3 गेट खोले गए, मोहनगढ़ में गिरा डेढ़ इंच पानी
        <description>टीकमगढ़ जिले में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस दौरान करीब 10.3 मिमी (आधा इंच से भी कम) बारिश दर्ज की गई है। अब तक जिले में कुल 38.6 इंच औसत बारिश हो चुकी है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 25 इंच ज्यादा है। पिछले साल इस समय तक सिर्फ 12.9 इंच बारिश हुई थी। बान सुजारा बांध में भी पानी की आवक तेज बान सुजारा बांध के तीन गेट 0.5 मीटर तक खोले गए हैं। बांध में वर्तमान जल स्तर 313.30 मीटर है, जबकि पूर्ण भराव स्तर 316.50 मीटर है। बांध में नदी से लगभग 200 घन मीटर प्रति सेकंड पानी की आवक है। गेटों से 180 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। जिले की विभिन्न तहसीलों में बारिश का आंकड़ा पलेरा में सर्वाधिक 53.5 इंच, टीकमगढ़ में 49.2 इंच, मोहनगढ़ में 44.5 इंच, खरगापुर में 37.5 इंच, बल्देवगढ़ में 36 इंच, लिधौरा में 34 इंच, जतारा में 33.2 इंच और बड़ागांव में 26 इंच बारिश दर्ज की गई है। जिले की तीन तहसीलों में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है।</description>
नर्मदापुरम&इटारसी में 4 घंटे की बारिश से बाढ़ जैसे हालात:खर्रा नदी उफान पर, जामनी गांव बना टापू; सब स्टेशन में घुसा 4 फीट पानी
        <description>नर्मदापुरम जिले में छह दिन की राहत के बाद बुधवार सुबह से फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ। इटारसी के जमानी क्षेत्र में सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक 4 घंटे की भारी बारिश हुई। खर्रा नदी उफान पर आ गई, जिससे जमानी गांव टापू में तब्दील हो गया। नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे इटारसी-सिवनी मालवा मार्ग कुछ घंटों तक बंद रहा। जमानी सब स्टेशन परिसर में करीब 4 फीट और पैनल कक्ष में 2 फीट तक पानी भर गया। स्थिति बिगड़ती देख वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पानी के बीच से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। रेस्ट हाउस परिसर में आधा फीट तक पानी भरा
गांव के हेमंत दुबे के अनुसार सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक भारी बारिश हुई। तेज बारिश से खेत लबालब हो गए और घरों-सड़कों पर भी पानी भर गया। इटारसी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में आधा फीट तक पानी भरा। मालगोदाम के पास सड़क और बाजार क्षेत्र में भी 1-2 फीट तक पानी जमा हो गया। तीन पुलियों पर भी आधा पानी भर गया। अगले 4 दिन बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 22 से 27 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके रैकवार के मुताबिक, 23 और 26 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से बने कम दबाव और ट्रफ लाइन के प्रभाव के साथ छत्तीसगढ़ की ओर से ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय हो रहा है, जिससे अगले पांच दिन तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। तवा डैम के गेट खुलने की संभावना
बुधवार सुबह 8 बजे तवा डैम का जलस्तर 1157.50 फीट पहुंच गया, जो गवर्निंग लेवल से सिर्फ आधा फीट कम है। पचमढ़ी और बैतूल में भी बारिश जारी है, जिससे बुधवार रात या गुरुवार को डैम के गेट खोले जा सकते हैं। बीते छह दिन बारिश बंद रहने से दिन में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था और लोग उमस से परेशान थे। मंगलवार को हल्की बारिश हुई थी, जबकि बुधवार को सुबह से लगातार रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है।​​​​</description>
वृक्षारोपण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अफसर:डिंडोरी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में कलेक्टर और सीईओ नदारद, विधायक ने जताई नाराजगी
        <description>डिंडोरी में बुधवार को वन विभाग द्वारा शारदा टेकरी में 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट जज, वन विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर नेहा मारव्या और जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इस पर कांग्रेस विधायक ने नाराजगी जताई। शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक धुर्वे ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण की महत्ता बताई। पार्षद रूपाली जैन ने वृक्षों को मानव जीवन का आधार बताया। उत्कृष्ट विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली चित्रकारी लेकर पहुंचे। डीएफओ पुनीत सोनकर ने बताया कि पिछले वर्ष टेकरी में 5000 पेड़ लगाए गए थे। इस वर्ष 500 वृक्ष लगाए जा रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर ने कहा कि वे डिंडोरी जनपद की ग्राम पंचायतों के निरीक्षण में गए थे। उन्होंने बाद में टेकरी में जाकर वृक्षारोपण किया।</description>
सैयद हैदर रजा की 9वीं पुण्यतिथि पर मंडला में श्रद्धांजलि:कलाकारों ने दिखाया राम&रावण युद्ध, भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य की हुई प्रस्तुती
        <description>पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित, भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा की 9वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मंडला में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। रजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्मृति कार्यक्रम में कलाकारों, कवियों, प्रशंसकों और स्थानीय नागरिकों ने बिंझिया कब्रिस्तान पहुंचकर रजा को पुष्पांजलि अर्पित की। यह अवसर सिर्फ स्मरण का नहीं बल्कि कला, काव्य और संस्कृति की समर्पित अभिव्यक्ति का आयोजन बन गया। पांच दिन तक चले रजा स्मृति समारोह में चित्रकला प्रदर्शनी, काव्य पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला आयोजित की गई। मंगलवार को आरडी कॉलेज सभागार में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता ‘राम की शक्ति पूजा’ पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। इस प्रस्तुति का निर्देशन प्रख्यात कवि व्योमेश शुक्ल ने किया। जबकि नाटक की पंक्तियों का चयन उनकी मां श्रीमती शकुंतला शुक्ला ने किया। राम-रावण युद्ध और शक्ति की आराधना को मंच पर भावपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शक भावविभोर हो गए। इस मौके पर मंडला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, प्रफुल्ल मिश्रा और सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कलेक्टर मिश्रा ने कहा, "रजा फाउंडेशन का यह प्रयास सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि कलाकारों को मंच देने और कला को समाज से जोड़ने का माध्यम है। ऐसे आयोजन साल में दो बार होने चाहिए।” वहीं प्रफुल्ल मिश्रा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे स्थायी परंपरा के रूप में आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कलाकारों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सोमवार को भी रजा स्मृति समारोह में भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों को संस्कृति के अद्भुत सौंदर्य से जोड़ा।  सैयद हैदर रजा का निधन 23 जुलाई 2016 को 95 वर्ष की आयु में दिल्ली में हुआ था। उनकी अंतिम इच्छा अनुसार उनके पार्थिव शरीर को मंडला के बिंझिया कब्रिस्तान में उनके पिता की कब्र के पास दफनाया गया। कला के इस महान साधक को भारत सरकार ने 1981 में पद्मश्री, 2007 में पद्मभूषण, और 2013 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया था। इसके साथ ही फ्रांस सरकार ने 2015 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी दिया था।</description>
पेयजल की जांच, टंकियों की सफाई के निर्देश:राजगढ़ में खुले में शौच करने वालों पर होगी कार्रवाई; मौसम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट
        <description>बारिश के मौसम में जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले के सभी विभागों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक तक शुद्ध पेयजल पहुंचे और सफाई व्यवस्था में कोई कोताही न हो। कलेक्टर ने कहा कि जहां आरओ के जरिए कैंपरों में पानी बेचा जा रहा है, वहां की पानी की गुणवत्ता की तत्काल जांच करवाई जाए। साथ ही सार्वजनिक जलस्रोतों का नियमित क्लोरीनेशन किया जाए। स्कूलों और छात्रावासों की टंकियों की सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सफाई पर जोर
डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह काम केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। खुले में शौच की शिकायतों पर सख्त निगरानी रखने को भी कहा गया है। लापरवाही पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय कर जलजनित रोगों की रोकथाम को प्राथमिकता देने को कहा है। यह कदम पेयजल संकट और बीमारियों के खतरे से निपटने की दिशा में अहम माना जा रहा है।</description>
सीधी में बारिश का रेड अलर्ट जारी:अगले 48 घंटों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिले में 7 दिन में 35.43 इंच वर्षा दर्ज
        <description>सीधी जिले में मंगलवार 15 जुलाई की सुबह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण अगले 48 घंटों तक भारी वर्षा जारी रहेगी। कई इलाकों में 2.36 इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड  सुबह 4 बजे से दोपहर 11 बजे के बीच कई इलाकों में 60 मिमी (2.36 इंच) से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। पिछले हफ्ते में विभिन्न तहसीलों में हुई बारिश का आंकड़ा उल्लेखनीय है। रामपुर नैकिन में 152.7 मिमी, कुसमी में 140.5 मिमी, सीधी में 134.2 मिमी, मझौली में 128.9 मिमी, सिहावल में 125.4 मिमी, चुरहट में 117.3 मिमी और बहरी में 109.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 15 जुलाई तक कुल औसत वर्षा लगभग 900 मिमी पहुंच गई है। 15 से 17 जुलाई के बीच अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.के. दुबे ने 15 से 17 जुलाई के बीच अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। उन्होंने बिजली गिरने, जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने यलो से रेड अलर्ट जारी किया है। मझरेटी, खड्डी खुर्द, बड़गड़ी और जमोड़ी गांवों में कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। स्कूली बच्चों और मरीजों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए एसडीएम और तहसीलदारों को निगरानी के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ की टीमें तैयार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ संभावित क्षेत्रों में तैनात की गई हैं।</description>
खरगोन की पहली हिंदू AIMIM पार्षद अरुणा ने छोड़ी पार्टी:ओवैसी को भेजा इस्तीफा; पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
        <description>खरगोन में नगरपालिका की वार्ड नंबर-2 से AIMIM पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में त्यागपत्र भेजा है। इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है। अरुणा ने अपने पत्र में लिखा, "मैं वार्ड क्रमांक-2 पार्षद नगरपालिका खरगोन के पद पर हूं। आपकी पार्टी AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ी और जीती थी। मैं निजी कारणों से कोर कमेटी और पार्टी सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हूं। पार्षद पद पर स्वतंत्र रूप से दायित्व निभाती रहूंगी।" इस्तीफा देने के बाद अरुणा उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। इसमें लिखा है कि- मुझमें हर वह चीज त्यागने की हिम्मत है, जिसकी कीमत मेरे आत्मसम्मान से बड़ी है प्रदेश में AIMIM के कुल 4 पार्षदों में से एक थीं
2022 के निकाय चुनाव में अरुणा AIMIM से जीतने वाली मध्य प्रदेश की पहली हिंदू पार्षद थीं। वार्ड-2 से उन्होंने 643 वोट हासिल किए। भाजपा की सुनीता गांगले को 612 और कांग्रेस की शिल्पा सोनी को 498 वोट मिले। कुल 2 हजार 915 मतदाताओं वाले इस वार्ड में 70% मुस्लिम आबादी है। वे प्रदेश में AIMIM के कुल 4 पार्षदों में से एक थीं। पति पर जान की धमकी देने का लगाया था आरोप 
15 दिन पहले अरुणा ने पति श्यामलाल उपाध्याय के खिलाफ खरगोन एसपी को शिकायत की थी। उन्होंने पति पर जान से मारने की धमकी देने और नगरपालिका व वार्ड के काम में बाधा डालने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</description>
सावन का पहला सोमवार: शिवालयों पर लगी भक्तों की कतार:भक्त बोली&11 साल पहले बाबा के दरबार में रिश्ता हुआ था, मंदिरों के बाहर लगा मेला
        <description>ग्वालियर में सावन के पहले सोमवार को शहर शिवमय हो गया है। मंदिरों में रात 12 बजे के बाद से ही भक्तों की लाइन लगी हुई है। शहर के प्रमुख मंदिर अचलेश्वर महादेव पर अचलनाथ के दर्शन के लिए लोगों की सड़कों पर लाइन लगी है। बाबा के भक्त बिल्व पत्र, फूल, दूध, दही, घी व जल से भगवान का अभिषेक कर मन्नत मांग रहे हैं। ग्वालियर में अचलनाथ (अचलेश्वर मंदिर), कोटेश्वर महादेव, हजारेश्वर व गुप्तेश्वर मंदिर पर रात 12 बजे ही भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे। रात से शिव भक्तों की कतारें सड़कों पर दिखाई दे रही हैं। मोटे महादेव पर एक महिला भक्त ने बताया कि 11 साल पहले बाबा के दर्शन के दौरान जीवनसाथी मिला था। शादी को आज 11 साल हो गए हैं। हम खुश है बाबा की कृपा से ऐसे ही जीवन चलता रहेगा।  प्रशासन ने अचलेश्वर, कोटेश्वर व गुप्तेश्वर मंदिर के बाहर ट्रैफिक संभालने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। साथ ही मंदिरों में सजावट भी की गई। सभी मंदिरों में भक्त बिना परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अचलेश्वर पर दर्शन के लिए तीन द्वार बनाए
श्री अचलनाथ का स्वयंभू शिवलिंग लश्कर में अचलेश्वर मार्ग पर स्थित है। इनके प्राकट्य की अनेक किवदंतियां हैं। राजमार्ग के बीच भगवान अचलनाथ का शिवलिंग एक कच्चे मिट्टी के चबूतरे पर स्थित था, उस जमाने में यह क्षेत्र वीरान वन्य क्षेत्र था। इसके बाद जियाजी राव सिंधिया ने मंदिर बनवाया। सावन के पहले सोमवार को रात से ही मंदिर के पट खोल दिए गए थे। सबसे पहले कांवड़ लेकर आए कांवडियों के जल से भगवान अचलनाथ का अभिषेक किया गया है। इसके बाद आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोले गए हैं। अचलनाथ में भक्तों की सुविधा के लिए तीन द्वार से भक्त दर्शन कर रहे हैं। पहला दरवाजा नंदी द्वारा, दूसरा एमएलबी कॉलेज द्वार और तीसरा एमपी नगर द्वार है। सोमवार सुबह यह नजारा था कि यह सड़कों पर दूर-दूर तक बाबा के दर्शन करने वालों की लाइन लगी थी। हर बार की तरह महिला और पुरुषों के लिए दर्शन की अलग-अलग लाइन लगी थीं। कोटेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों का तांता किले की तलहटी में इस मंदिर का निर्माण महायोद्धा श्रीनाथ महादजी शिन्दे महाराज द्वारा करवाया गया था। इसके 100 वर्षों बाद इसका जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण जयाजी राव शिन्दे द्वारा किया गया। कोटेश्वर में स्थापित शिवलिंग ग्वालियर दुर्ग पर स्थित शिवमंदिर में स्थापित था। यह तोमर वंश के आराध्य एवं पूजा का केंद्र था। बाद में ग्वालियर दुर्ग मुगलों के अधीन आया। औरंगजेब के शासन काल में इस देवस्थान को तोड़ कर तहस नहस कर शिवलिंग को किले से नीचे परकोटे की खाई में फेंक दिया गया। वर्तमान में मंदिर की देखरेख सिंधिया देव स्थान ट्रस्ट द्वारा की जाती है। सोमवार को श्रावण मास के पहले सोमवार पर यहां मेला लगा है। दूर-दूर से लोग यहां पूजा अर्चना करने आ रहे हैं। यहां सोमवार सुबह से शिव भक्तों की दूर-दूर तक लाइन लगी है। गुप्तेश्वर मंदिर पर पहुंचते हैं कांवड़िए
गुप्तेश्वर शिवलिंग 300-400 वर्ष पुराना है। तिघरा रोड पर जहां मंदिर स्थापित है, वह जगह बरागांव अमरा पहाड़ी के नाम से जानी जाती थी। शिवरात्रि पर यहां से निकलने वाली भगवान शिव की बारात बहुत दर्शनीय होती है। यहां हर साल हजारों शिव भक्त पहुंचते हैं। सावन मास का पहला सोमवार है। रात से ही गुप्तेश्वर मंदिर के आसपास भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। यहां कावडिए़ कांवड़ लेकर पहुंचते हैं। सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर भगवान गुप्तेश्वर का जलाभिषेक करते हैं। हजारेश्वर या मोटे महादेव
ग्वालियर के चर्चित मंदिर में गैंडेवाली सड़क स्थित हजारेश्वर शिव मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ है। इन्हें मोटे महादेव के नाम से भी जाना जाता है। कई छोटी-छोटी पिंडियों से बनी यह विशाल पिंडी ग्वालियर में सबसे बड़ी व ऊंचा शिवलिंग है। यहां भक्तों के लिए मंदिर के पट रात 12 बजे से खोल दिए गए हैं। रात से ही भक्त मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ रहे हैं। 11 साल पहले बाबा ने कराया था रिश्ता
महिला विभा भारती ने दैनिक भास्कर को बताया कि मोटे महादेव मंदिर पर 11 साल पहले उन्हें उनका जीवन साथी पहली बार मिला था। यहां से उनका रिश्ता तय हुआ और फिर शादी। अब 11 लगभग शादी को हो गए हैं। हम काफी खुश हैं और मोटे महादेव की कृपा हम पर है। जय महादेव। मंदिरों के बाहर लगा है मेला
शहर के बड़े शिव मंदिर जैसे अचलेश्वर, कोटेश्वर, गुप्तेश्वर व हजारेश्वर मंदिरों के बाहर सोमवार सुबह से उत्साह का माहौल है। मंदिर के बाहर मेला सा लग गया है। जिसमें खेल खिलौने वाले भी दुकान सजाकर बैठे हैं। फूल, बेलपत्र, दूध-दही की लगी दुकानें
शिव मंदिरों के बाहर शिव पूजा में लगने वाली सामग्री जैसे बेल पत्र, फूल-माला, दूध, दही सहित अन्य प्रसाद की दुकानें सजी हुई हैं। लोग सामग्री खरीदकर भोले वाला का अभिषेक कर मन्नत मांग रहे हैं।</description>
नाले&डेम में बहे 5 में से 3 के शव मिले:रेहटी में एक परिवार के तीन लोग डूबे; भोपाल के दो छात्रों के शव बरामद
        <description>सीहोर जिले में सावन की बारिश जानलेवा साबित हो रही है। रविवार को दो अलग-अलग हादसों में पांच लोग पानी में बह गए, जिनमें अब तक तीन शव बरामद हो चुके हैं। रेहटी के सुरई गांव में रविवार को एक ही परिवार के तीन लोग नाले में बह गए। यह परिवार गांव के पास नाले में नहाने गया था, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। बहे लोगों में अता उर रहमान (40), पत्नी रफत (45), बेटा ओरान (2.5 वर्ष) शामिल हैं। सोमवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें बच्चे ओरान का शव बरामद कर लिया गया है। माता-पिता की तलाश जारी है। एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि नाला कोलार नदी में जाकर मिलता है, वहीं सर्चिंग कराई जा रही है। भोपाल के दो छात्रों की कोलार डेम में डूबने से मौत
एक अन्य घटना में रविवार शाम भोपाल से पिकनिक मनाने आए चार दोस्त कोलार डेम के आउटर एरिया में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दो छात्र प्रिंस राजपूत (22), निवासी बिहार, वर्तमान निवासी एमपी नगर, भोपाल, उज्जवल त्रिपाठी (20), निवासी छतरपुर, वर्तमान निवासी अशोका गार्डन, भोपाल डूब गए। एनडीआरएफ की मदद से सोमवार को दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश
कलेक्टर बालागुरु के. के. ने बारिश के दौरान जिले के झरनों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। अमरगढ़ वॉटरफॉल सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर स्थानीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी पर्यटकों को जोखिम भरे इलाकों में जाने से रोक रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं को टाला जा सके।</description>
उमरिया में जोहिला डैम के 2 गेट खोले गए:पिछले साल से 4 गुना ज्यादा बारिश, ज्वार&बाजरा&सोयाबीन की फसल को नुकसान की आशांका
        <description>उमरिया जिले में मानसून की बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जिले में सामान्य वर्षा का लगभग 50 प्रतिशत यानी 581.2 मिलीमीटर बारिश अब तक हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। जिले में सामान्य वर्षा 1215.7 मिमी है। बारिश का आंकड़ा इस प्रकार है - मानपुर में सबसे अधिक 64.8 मिमी, करकेली में 60.7 मिमी, बांधवगढ़ में 51.8 मिमी, बिलासपुर में 46.4 मिमी, पाली में 45.9 मिमी, चंदिया में 39.8 मिमी और नौरोजाबाद में 31.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 जून से 12 जुलाई के बीच बिलासपुर में सर्वाधिक 705.4 मिमी बारिश हुई। चंदिया में 685.4 मिमी, मानपुर में 589.8 मिमी, बांधवगढ़ में 535.7 मिमी, पाली में 530.1 मिमी, नौरोजाबाद में 511.4 मिमी और करकेली में 502.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले साल इसी अवधि में केवल 138.2 मिमी औसत बारिश हुई थी, जबकि इस साल 581.2 मिमी हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोलने पड़े हैं। ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी मनोज त्रिपाठी के अनुसार, एक गेट एक मीटर और दूसरा आधा मीटर खोला गया है।  कृषि विभाग के अधिकारी आर एन सिंह परिहार ने बताया कि धान की फसल को बारिश से लाभ हो रहा है। हालांकि, निचले क्षेत्रों में ज्वार, बाजरा, तिल, सोयाबीन और अरहर की फसलें प्रभावित हो रही हैं। बारिश से स्कूली शिक्षा भी प्रभावित हो रही है और बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।</description>
देवास में दो कारों की टक्कर, 6 घायल:एक इंदौर रेफर, गोदभराई से लौट रहा था परिवार; डेरिया बलड़ी के पास हादसा
        <description>देवास के पीपलरावां क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसा हुआ। डेरिया बलड़ी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। एक कार में गोदभराई समारोह से लौट रहा परिवार सवार था। जानकारी के अनुसार, गोदभराई कार्यक्रम से लौट रहे परिवार की कार की टक्कर देवास की तरफ से आ रही दूसरी कार से हुई। पहली कार में पीपलोदा द्वारकाधीश और पीपलरावां निवासी जाकिर (पिता बाबू खां), उनकी पत्नी शबाना, भुरु खां, उनकी पत्नी हमीदा और फूमिदा (पति सफी मंसूरी) सवार थे। दूसरी कार में बिराखेड़ी पीपलरावां निवासी नवीन राजपूत थे। 6 घायल, एक इंदौर रेफर  108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पहले सोनकच्छ अस्पताल और फिर देवास जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के डॉ. सुशील सोनगरा ने बताया कि नवीन, जाकिर, हमीदा और भुरु खां की स्थिति गंभीर थी। नवीन के पैर की हड्डी टूटने के कारण उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का देवास में ही इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।</description>
पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में युवती ने बनाया वीडियो:जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद मांगी माफी; प्रबंधक ने कहा& सेक्रेटरी और SDM करेंगे फैसला
        <description>मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भ गृह से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवती भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा के सामने रील बनाती नजर आ रही थी। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधि ने देखा वो प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने लगे। वीडियो में दिख रही युवती की पहचान शीतल शर्मा के रूप में हुई है। अब शीतल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो माफी मांगती नजर आ रहीं हैं। शीतल ने कहा कि जितने भी शिव भक्तों को दिक्कत हुई है हम आपसे क्षमा मांगते हैं। अब हम यहां की कोई वीडियो पोस्ट नहीं करेंगे। 'भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी'
वीडियो के साथ लिखित माफीनामा भी शीतल शर्मा ने मंदिर प्रबंधक को भेजा है। माफीनामे में लिखा "हमें ध्यान नहीं था कि यहां वीडियो बनाना मना है, हमारे द्वारा सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट कर दिया गया है, हमारी खिलाफ आगे कोई कार्रवाई ना करते हुए हमें क्षमा करें, भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। मंदिर सेक्रेटरी और एसडीएम करेंगे फैसला 
वहीं जब मंदिर प्रबंधक से उनका पक्ष पूछा गया तो उन्होंने कहा कि माफी नामा मिला है। इस मामले में आगामी निर्णय मंदिर सेक्रेटरी और एसडीएम रविंद्र परमार लेंगे।</description>
खरगोन के सिद्धनाथ मंदिर में गुरुपूर्णिमा पर हुई प्राण प्रतिष्ठा:नर्मदा के पत्थरों से बने द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित; श्रावण मास में भक्त करेंगे दर्शन
        <description>खरगोन के भावसार मोहल्ले में स्थित श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर में मां नर्मदा के पत्थरों से निर्मित द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए हैं। ये मंदिर 400 साल पुराना है।  गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर इन ज्योतिर्लिंगों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्य पंडित राजेंद्र पगारे के मार्गदर्शन में मंदिर समिति के सदस्यों ने पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र भावसार, हरीश गोस्वामी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और समाज के लोग उपस्थित रहे। 'नर्मदा का हर कंकर शंकर का रूप है'
मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज भावसार ने बताया कि सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग मां नर्मदा से प्राप्त पत्थरों से बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा का हर कंकर शंकर का रूप है। इन ज्योतिर्लिंगों का निर्माण नर्मदा तट पर स्थित बकावां के कुशल कारीगरों ने किया है। श्रावण मास में भक्तगण यहां जलाभिषेक कर इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे।</description>
टीकमगढ़ में गड्ढे में बाइक सहित गिरा परिवार:गोद में बच्चे के साथ पानी में गिरे दंपती, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
        <description>टीकमगढ़ के बैरवार-दिगौड़ा रोड पर सड़क पर बने गड्ढे में भरे पानी में बाइक समेत एक दंपती अपने छोटे बच्चे के साथ गिर गए। घटना सड़क के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  फुटेज में देखा जा सकता है कि दंपती बाइक पर बच्चे को गोद में लेकर जा रहे थे। अचानक बाइक गड्ढे में गिर गई। बच्चा पानी में डूब गया, लेकिन पिता ने तुरंत उसे बाहर निकाल लिया। जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। लंबा गड्ढा होने से बारिश का पानी जमा हुआ बैरवार निवासी बृजेंद्र यादव ने बताया कि सड़क के बगल में पानी निकासी का इंतजाम नहीं है। सड़क पर लंबा गड्ढा हो जाने से बड़ी मात्रा में बारिश का पानी जमा हो गया है।  स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बनी नाली में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया। जिससे बारिश का पानी सड़क में भरकर रह गया है। अब आए दिन लोग एक्सीडेंट का शिकार हो रहे हैं। पानी के निकासी का इंतजाम कर दिया जाए तो लोग एक्सीडेंट से बच सकेंगे।</description>
चातुर्मास के लिए सतना पहुंचीं आर्यिका अकम्पमति माताजी:श्री नेमीश्वर ज्योतिर्मय विद्या तीर्थ में करेंगी वर्षायोग; समाजजनों ने निकाली शोभायात्रा
        <description>सतना में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को आर्यिका 105 श्री अकम्पमति माताजी का चातुर्मास के लिए भव्य स्वागत किया गया। दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा सर्किट हाउस चौराहे से प्रारंभ होकर श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर जयकारे लगाते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर में माताजी के स्वागत के लिए 31 तोरणद्वार सजाए गए थे। श्रावकों ने अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर स्वागत किया। चातुर्मास का निवेदन स्वीकारा  मंदिर पहुंचने पर आर्यिका माता ने अतिशयकारी भगवान शांतिनाथ और मूलनायक श्री नेमिनाथ भगवान के दर्शन किए। दिगंबर जैन समाज ने श्रीफल अर्पित कर चातुर्मास का निवेदन किया, जिसे माताजी ने स्वीकार कर लिया। बोलीं- नया इतिहास रचेगा चातुर्मास धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका माता ने कहा कि श्री नेमीश्वर ज्योतिर्मय विद्या तीर्थ पर होने वाला यह चातुर्मास धार्मिक क्षेत्र में नया इतिहास रचेगा।</description>
5 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया:अनंतपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; नोटिस के बाद भी नहीं माने तो प्रशासन ने तोड़ा निर्माण
        <description>भोपाल के अनंतपुर में गुरुवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में अमले ने सरकारी जमीन पर खड़े पक्के निर्माण को जमींदोज कर दिया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी ने कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। ताकि, हंगामा होने पर सख्ती से निपटा जा सके। पुलिस ने सड़क के दोनों ओर से बेरिकेडिंग भी की थी। कार्रवाई की देखें तस्वीरें... नोटिस देने के बावजूद निर्माण नहीं तोड़ा
इस मामले में तहसीलदार त्रिपाठी ने नोटिस भी जारी किया था। बावजूद निर्माण नहीं तोड़ा गया। सोहेल अहमद निवासी अनंतपुर का जमीन पर कब्जा था। 3 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर का व्यवसायिक निर्माण कर कब्जा किया था। सड़क किनारे ही बनाया निर्माण
अनंतपुर की मुख्य सड़क पर ही पक्का निर्माण किया गया था। इसे लेकर शिकायत भी हुई थी। जिसके बाद एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस अमले ने यह कार्रवाई की।</description>
ओबीसी महासभा ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:रिक्त पदों पर एससी&एसटी और ओबीसी वर्ग से भरे जाएं
        <description>नरसिंहपुर में ओबीसी महासभा ने डिप्टी कलेक्टर मनोज चौरसिया को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित है। महासभा ने रिक्त पदों पर एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की नियुक्ति की मांग रखी। मध्यप्रदेश में होल्ड पर रखे गए पदों में 27 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग की गई। शिक्षा में ओबीसी छात्रों को निजी संस्थानों में सरकारी फीस पर एडमिशन की मांग भी शामिल है। ओबीसी अत्याचार निवारण अधिनियम लागू करने की मांग की गई। न्यायपालिका में समानता के लिए ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ और सभी जिला न्यायालयों में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी। तेलंगाना में पंचायत चुनावों से पहले ओबीसी आरक्षण की मांग की गई। इसे लागू नहीं करने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। शासकीय नौकरी और शिक्षण संस्थानों में भी आरक्षण की मांग की गई। नौगांव के पंकज प्रजापति हत्याकांड और लवकुशनगर की युवती सुमेरी के अपहरण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। दिल्ली नगर निगम की सभी सीटों पर ओबीसी आरक्षण और ओबीसी सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी की गई। उत्तर प्रदेश के इटावा में यादव कथावाचक और मध्यप्रदेश की कथावाचक देविका पटेल और यामिनी साहू के साथ हुई अभद्रता के विरोध में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।</description>
बिल मांगने पर होटल संचालक से मारपीट:होटल स्टाफ को लात&घूंसे और पाइप से पीटा, पिस्टल लहराई; ग्वालियर की वारदात CCTV में कैद
        <description>ग्वालियर के मोहनपुर रोड स्थित बालाजी होटल में खाना खाने आए तीन बदमाशों ने बिल चुकाने से इनकार करते हुए होटल मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने न सिर्फ लात-घूंसों और प्लास्टिक के पाइप से हमला किया, बल्कि पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना 9 जून की रात 7 से 8 बजे के बीच की है, जबकि इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। पीड़ित होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरार थाना क्षेत्र के बालाजी होटल में तीन युवक कार से पहुंचे थे। उन्होंने खाना खाया, लेकिन बिल चुकाने की बजाय एक-दूसरे की ओर देखने लगे। जब कर्मचारियों ने पैसे मांगे तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और होटल मालिक समेत स्टाफ पर हमला कर दिया। तीनों ने प्लास्टिक पाइप से पिटाई की और उनमें से एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाल ली। उसने धमकाते हुए कहा – “अगर दोबारा पैसे मांगे, तो जान से मार देंगे।” इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत के बाद मुरार थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सीएसपी राजीव जंगले के मुताबिक, तीन अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही उन्हें पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।</description>
विदिशा के कोलूआ वन में अवैध कटाई:ग्रामीण बोले& तीन दिन में 60 सागौन के पेड़ काटे; वन विभाग से दोषियों पर कार्रवाई की मांग
        <description>विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील के कोलूआ वन में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन दिनों में जंगल से 60 से ज्यादा सागौन के पेड़ काटे गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय है। विभाग की अनदेखी के कारण इन्हें खुली छूट मिली हुई है। वन विभाग से कड़ी निगरानी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने वन विभाग से कड़ी निगरानी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। डीएफओ हेमंत यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच दल गठित किया है। उन्होंने कहा कि अवैध कटाई की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रात के समय सुनाई देती हैं पेड़ काटने की आवाज स्थानीय किसान भूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि उनका खेत जंगल से लगा हुआ है। रात के समय खेत पर जाने पर पेड़ काटने की आवाजें सुनाई देती हैं। उनका कहना है कि यह कटाई वन विभाग की मिलीभगत से हो रही है। सागौन की लकड़ी को शमशाबाद और आसपास के क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है।</description>
सड़कों के लिए भूमि अधिग्रहण और कब्जा दिलाएंगे रिटायर्ड अफसर:एनएचएआई करेगा रिटायर अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार की नियुक्ति
        <description>केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने एमपी में राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों के निर्माण में तेजी लाने और भूमि अधिग्रहण में होने वाली देरी को गंभीरता से लिया है। इसके लिए राजस्व विभाग के रिटायर्ड राजस्व अधिकारियों की सेवा लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई) की सड़कों के लिए निजी भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार रिटायर्ड अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी की नियुक्ति करेगी। रिटायर्ड रेवेन्यू ऑफिसर्स की यह नियुक्तियां संविदा पर एक साल के लिए की जाएंगी। नियुक्ति पाने वाले रिटायर्ड अधिकारी को भूमि अर्जित किए जाने के बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया और भूमि का कब्जा दिलाने में भी सरकार की मदद करना होगी। इसके लिए 15 जुलाई तक आवेदन बुलाए गए हैं। यह नियुक्तियां भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा में की जाएंगी। संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले रिटायर्ड अफसर राजधानी के मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र निर्माण भवन में आवेदन कर सकेंगे। इनका सिलेक्शन करने के लिए विभाग के अफसर इन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाएंगे। बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग के कामकाज में राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजीनियरों को भूमि अर्जन संबंधी कामों में होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई के लिए यह नियुक्तियां की जा रही हैं। आवेदनकर्ता रिटायर्ड अफसर की उम्र एक जुलाई को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। रिटायर्ड रेवेन्यू अफसर को चयनित किए जाने पर पदस्थापना उसी शहर में दिए जाने को प्राथमिकता दी जाएगी। जिस शहर में वे रह रहे हैं। यहां मिलेगी नियुक्ति लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग सर्किल निर्माण भवन में एक पद रिटायर्ड अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर। एनएचएआई संभाग भोपाल में एक पद रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर या तहसीलदार और एक पद रिटायर राजस्व निरीक्षक या पटवारी। एनएचएआई संभाग इंदौर एक पद रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर या तहसीलदार और एक पद रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक या पटवारी। एनएचएआई संभाग ग्वालियर में एक पद रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर या तहसीलदार और एक पद रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक या पटवारी। एनएचएआई जबलपुर में एक पद रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर या तहसीलदार और एक पद रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक या पटवारी। एनएचएआई सागर में एक पद रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर या तहसीलदार और एक पद रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक या पटवारी। एनएचएआई संभाग रीवा में एक पद रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर या तहसीलदार और एक पद रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक या पटवारी। अलग से भत्ते नहीं मिलेंगे, आने-जाने के पांच हजार मिलेंगे रिटायर्ड रेवेन्यू ऑफिसर्स को भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के 2016 के सर्कुलर के आधार पर वेतन भत्तों का लाभ दिया जाएगा। अधिकारियों को अंतिम वेतन एवं पेंशन का भुगतान के अंतर की राशि का भुगतान वेतन के रूप में किया जाएगा। उन्हें किसी प्रकार के भत्तों की पात्रता नहीं होगी। कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा, लेकिन पांच हजार रुपए हर माह उनके स्वयं के वाहन से वरिष्ठ कार्यालय, अधिकारी भू-अर्जन के कार्यालय, कार्य स्थल एवं गांवों में आने जाने के लिए दिए जाएंगे। यह काम कराएंगे संविदा पर नियुक्त होने वाले राजस्व अफसरों से रिटायर्ड तहसीलदार, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, पटवारी करेंगे यह काम</description>
        <description>सिवनी जिला प्रशासन की 'गिफ्ट अ डेस्क' मुहिम को विदेश से सहयोग मिला है। टोरंटो में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंक तिवारी ने 10 डेस्क दान की हैं। अंक भोपाल के रहने वाले हैं। उनकी मां भोपाल में शिक्षिका थीं। कोविड काल में उनका निधन हो गया था। कलेक्टर संस्कृति जैन ने यह अभियान जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शुरू किया है। इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। मुहिम के तहत प्राथमिक शालाओं के सभी बच्चों को डेस्क-बेंच दी जा रही हैं। इस पहल में सरकारी-गैर सरकारी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक योगदान दे रहे हैं। कलेक्टर जैन के अनुसार शिक्षा समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। यह केवल नौकरी का माध्यम नहीं है। शिक्षित किसान उन्नत तकनीकों से बेहतर उत्पादन कर सकता है। शिक्षित मां अपने बच्चों की उचित देखभाल कर सकती है। मुहिम का मुख्य लक्ष्य बच्चों को सकारात्मक माहौल में पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है। साथ ही उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। हाल ही में धनौरा के 86 सरकारी विद्यालयों के 1,228 बच्चों को दानदाताओं से डेस्क-बेंच मिली हैं।</description>
सड़कों पर बैठे गोवंश को गोशाला में भेजने का आदेश:रायसेन कलेक्टर ने दी नियमित पेट्रोलिंग की हिदायत, दुर्घटनाओं से बचाव पर जोर
        <description>रायसेन में बारिश के मौसम के साथ ही सड़कों पर बेसहारा पशुओं का बैठना शुरू हो गया है, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। इसे लेकर सोमवार को हुई टीएल बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रोड पर बैठे पशुओं के कारण हादसे न हों, इसके लिए विशेष दल बनाकर नियमित पेट्रोलिंग की जाए। ऐसे गोवंश को नजदीकी गौशालाओं में भिजवाने की व्यवस्था की जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। शिकायत मिलते ही तत्काल निराकरण की कार्रवाई होनी चाहिए। मूंग उपार्जन केंद्रों पर तैयारियां पूरी करें
खरीफ उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर शासन के मापदंडों के अनुसार मूंग की खरीदी शुरू की जाए। अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्ती के निर्देश
वन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वन भूमि पर हो रहे अवैध उत्खनन और परिवहन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध परिवहन में शामिल वाहनों को राजसात किया जाए। स्कूल बसों की फिटनेस जांच हो तुरंत
बैठक में स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि जो भी बसें फिटनेस मानकों पर खरी नहीं उतरतीं, उन्हें तुरंत बंद कराया जाए।</description>
बालाघाट के गोदरी गांव में अवैध शराब बिक्री का विरोध:एसपी से मिलने पहुंची महिलाएं, कहा& कई घरों में हो रहा शराब का धंधा
        <description>बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोदरी की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को नशा मुक्ति महिला समिति की अगुवाई में ग्रामीण महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि गांव में करीब एक दर्जन घरों में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने इस मामले में तहसील, पुलिस चौकी, थाना और कलेक्टर कार्यालय में कई बार शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नशा मुक्ति महिला समिति की अध्यक्ष सुंती पांचे ने कहा कि गांव में खुलेआम शराब बिक रही है। पुलिस की कार्रवाई न होने से अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बढ़े हुए हैं। जिले में आबकारी विभाग सिर्फ कच्ची शराब और महुआ लहान जब्त करने तक ही सीमित है। इस विरोध प्रदर्शन में समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती सितेश्वरी, सचिव गीता हरदे, कोषाध्यक्ष तरासन बाई और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। महिलाओं ने नशा मुक्त गांव बनाने में पुलिस की मदद की मांग की है। महिला मनी बाई पांचे ने बताया कि गांव में पूर्णतः शराबबंदी किए जाने की मांग को लेकर हम, आज यहां पहुंचे है। उन्होंने बताया कि गांव में शराब बनाने वालों के नामजद शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं।</description>
मुरम डालकर बच्चों के लिए स्कूल की राह आसान की:सरपंच बोले& अभी पक्की सड़क निर्माण के लिए पैसे नहीं, बारिश के बाद प्रयास करेंगे
        <description>बड़वानी जिले के छोटा बड़दा गांव के बच्चों के लिए स्कूल जाने का रास्ता थोड़ा आसान हुआ है। सरपंच और सचिव ने कीचड़ भरे रास्ते पर मुरम डलवा दी है। यह गांव अंजड़ में आता है। 27 जून को भास्कर में कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल पहुंच रहे बच्चे: बड़वानी में प्राइमरी स्कूल जाने का रास्ता खराब, डीईओ बोले- सड़क बनाना हमारा काम नहीं... इस शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने बड़दा के सरपंच और सचिव को समस्या के तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। दोनों ने तुरंत कीचड़ भरे रास्ते पर मुरम डलवाई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि पहले कीचड़ में चलने से कपड़े खराब होते थे। वे गिर भी जाते थे। कई साल से इस समस्या से जूझ रहे थे। मुरम डालने से अब उन्हें कुछ राहत मिली है। हालांकि, यह समाधान अस्थायी है। मामले में सरपंच और सचिव का कहना है कि फिलहाल सड़क निर्माण के लिए राशि उपलब्ध नहीं है। बारिश के बाद सड़क को पक्का बनाने का प्रयास किया जाएगा।</description>
पीसीसी चीफ पटवारी पर दर्ज FIR निरस्त करने की मांग:कांग्रेस नेता बोले झूठा केस दर्ज किया; प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधार जाए
        <description>अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज FIR के विरोध में रतलाम में कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा। बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश डीजीपी के नाम ज्ञापन देकर FIR निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया को सौंपा गया। कांग्रेस ने बताया कि 27 जून को झूठे तथ्यों के आधार पर जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पटवारी 25 जून को ओरछा दौरे पर थे, जहां स्वयं पीड़ितों ने उनसे मुलाकात कर मदद मांगी थी। उस दौरान की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। FIR को बताया राजनीतिक दबाव का परिणाम
ज्ञापन में कहा गया कि इस मामले में पटवारी ने वहीं के कलेक्टर से भी चर्चा की थी। इसके बावजूद भाजपा ने पीड़ितों पर दबाव बनाकर शपथ पत्र दिलवाया और उसी आधार पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया। कांग्रेस की मांग
कांग्रेस नेताओं ने FIR को तुरंत निरस्त करने, प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग की है ताकि प्रदेश में अनाचार और अत्याचार की घटनाएं न हों। ज्ञापन देने पहुंचे ये नेता
इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस दादा सकलेचा, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, शैलेंद्र सिंह अठाना, महामंत्री राजीव रावत, उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या और इक्का बैलूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।</description>
बुरहानपुर और नेपानगर में बारिश, मौसम में ठंडक:खकनार क्षेत्र में अब तक सबसे ज्यादा पानी गिरा, धूलकोट में कम वर्षा
        <description>बुरहानपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को शहर में सुबह और दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। दोपहर 3 बजे से डाभियाखेड़ा, सीवल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब पौन घंटे तेज बारिश हुई। नेपानगर में दोपहर एक बजे 15 मिनट तेज बारिश हुई। बुरहानपुर शहर में सुबह 11 बजे रिमझिम बारिश हुई थी। इसके बाद दोपहर 2 बजे भी रिमझिम बारिश हुई। शनिवार 28 जून को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव और अलग अलग समय में बारिश होने से 4 दिन से अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर कायम है। अब तक बुरहानपुर में काफी कम पानी बरसा है। नेपानगर और धूलकोट क्षेत्र में भी कम बारिश हुई है जबकि खकनार क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक 130 मिमी के करीब बारिश हो चुकी है।</description>
MPPSC मेंस की 15 जुलाई से शुरू होगी क्लासेस:इंदौर में नि:शुल्क मिलेगा प्रशिक्षण, 14 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी
        <description>इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की मुख्य परीक्षा की क्लासेस 15 जुलाई से शुरू होगी। जिसमें अनुसूचित जाति (SC) एवं जनजाति वर्ग (ST) के पात्र अभ्यर्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ 14 जुलाई तक आवेदन कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकेंगे। आवेदन शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र एबी रोड में जमा किए जाएंगे। इसके लिए केवल वे ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें 2025 की प्रारंभिक परीक्षा में अपेक्षित उत्तीर्णांक प्राप्त होने की संभावना है। केंद्र की प्रिंसिपल आशा चौहान ने बताया- अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 35 वर्ष के बीच होना चाहिए। स्नातक में 55 प्रतिशत अंक जरूरी है। साथ ही सभी स्रोतों से परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण केवल हिन्दी माध्यम में ही होगा। छात्रावास सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। उपस्थिति के आधार पर मिलेगी आवास सहायता
आशा चौहान के मुताबिक- नियमानुसार छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता उपस्थिति के आधार पर देय होगी। अभ्यर्थियों के लिए केंद्र में सर्व सुविधायुक्त लाइब्रेरी है, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की पुस्तकें हैं, जिनका प्रशिक्षणार्थी लाभ ले सकते हैं। केंद्र में कम्प्यूटर लैब की सुविधा भी उपलब्ध है। योग्य एवं अनुभवी अतिथि प्राध्यापकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र इंदौर में प्री/मेन्स/ साक्षात्कार के प्रशिक्षण दिए जाते हैं।</description>
इंदौर मेट्रो यात्री संख्या में आई गिरावट:पहले रोज 20 हजार से ज्यादा यात्री कर रहे थे सफर, अब 3 हजार से कम
        <description>इंदौर में 5.9 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर चल रही मेट्रो ट्रेन में अब यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। पहले 20 से 25 हजार यात्री रोजाना सफर कर रहे थे। इस सोमवार 4 हजार 022 यात्रियों ने सफर किया।मंगलवार को 3 हजार 350 ने यात्रा की, तो बुधवार को यह संख्या 3 हजार ही रह गई। मेट्रो प्रबंधन सूत्रों की मानें तो यात्रियों की संख्या कम होने पर अब प्रबंधन हर आधे घंटे में ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। अभी हर 15 मिनट में चलाई जा रही है। इंदौर मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार 31 मई को मेट्रो का उद्घाटन हुआ और 8 जून तक यात्रियों को फ्री सफर कराया गया। इस दौरान 1 जून को 26,803 और 8 जून को 18,087 यात्रियों ने ट्रेन का सफर किया। किराए में छूट के साथ 9 जून से किराया और टिकट अनिवार्य हुआ। इस दिन 4022 यात्रियों ने ही सफर किया। 10 जून का यह संख्या 3350 रह गई और बुधवार को लगभग 3 हजार। कार्पोरेशन के अधिकारियों को वीक एंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। 15 जून तक मिलेगी किराए में छूट  इंदौर मेट्रो में दो स्टेशनों के बीच सफर करने पर 5 रुपए और पांच स्टेशनों तक यात्रा करने पर 8 रुपए का टिकट लग रहा है। 8 से 15 जून तक मेट्रो किराए में 75% की छूट दी जा रही है। देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन (गांधी नगर) से मेट्रो में चढ़कर पांचवें स्टेशन वीरांगना झलकारी बाई (टीसीएस) स्टेशन पर उतरने पर यात्री को 8 रुपए किराया देना होगा। यदि यात्री वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन से वापस देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन तक यात्रा करता है, तो उसे फिर से 8 रुपए का टिकट लेना होगा। 1 से 9 जून तक 1.65 लाख ने किया सफर  तारीख - यात्रियों की संख्या</description>
भिंड के दंदरौआ धाम आएंगे सीएम डॉ. यादव:28 जून को संभावित दौरा; जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा, मंच और हेलीपैड बनेंगे
        <description>भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर दंदरौआ धाम पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दौरा 28 जून को प्रस्तावित है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर मंच निर्माण स्थल का जायजा लिया। वहीं हेलीपैड बनाने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया गया है। मेहगांव एसडीएम नवनीत शर्मा ने स्थानीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। सीएम की सुरक्षा, मंच व्यवस्था और आमजन की सुविधा को लेकर रूपरेखा तय की जा रही है। हेलीपैड बनाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। हनुमान लोक के विकास की चर्चा
सीएम के इस संभावित दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह है। चर्चा है कि इस दौरान भिंड जिले के विभिन्न हिस्सों के लिए सौगातों की घोषणाएं भी हो सकती हैं। साथ ही दंदरौआ धाम को 'हनुमान लोक' के रूप में विकसित किए जाने की योजना पर विचार चल रहा है। पहले भी दौरे का कयास था 
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री लहार क्षेत्र के दौरे पर आए थे, तब भी उनके दंदरौआ धाम आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब उनका दौरा तय माना जा रहा है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संभावित दौरा 28 जून को प्रस्तावित है। इसे लेकर सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।</description>
गुना में महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:मायके पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप, गले और सीने पर चोट के निशान
        <description>गुना जिले के म्याना इलाके में बुधवार शाम एक 28 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमॉर्टम कराया गया। महिला के मायके वालों का आरोप है कि उसके पति ने लंबे समय से उसके साथ मारपीट की, जिसके कारण उसने आत्मघात किया या फिर उसकी हत्या की गई है। महिला के शरीर पर गले और सीने पर चोट के निशान मिले हैं। 8 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं
मृतका की पहचान प्रियंका प्रजापति (28) के रूप में हुई है। उसकी शादी 8 साल पहले लहर घाट के रहने वाले सुनील प्रजापति से हुई थी। दंपति के एक बेटा और एक बेटी है। बुधवार शाम प्रियंका ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब खिड़की से झांककर देखा तो प्रियंका फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर वह कमरे में घुसे और उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। म्याना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। ससुराल वालों को 11 बजे बताया
प्रियंका के भाई चंद्रेश प्रजापति ने बताया कि बहन को ससुराल में अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। उसने खुद फोन पर बताया था कि पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। घटना से कुछ घंटे पहले बुधवार दोपहर 3 बजे उनकी बहन से बातचीत हुई थी, तब भी उसने मारपीट की बात कही थी। चंद्रेश ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने रात 11 बजे मौत की सूचना दी, जबकि प्रियंका शाम को ही खत्म हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।</description>
मैहर में जमीनी विवाद चचेरे भाइयों ने किया था मर्डर:हिस्सेदारी को लेकर हुआ था झगड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
        <description>मैहर के ग्राम अमिलिया में जमीन की हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 7 जून को हुए विवाद में आशिक कोल को गंभीर चोट लगी थी। परिजन उन्हें पहले मैहर अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने सतना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 49 वर्षीय आशिक कोल की मृत्यु हो गई। मृतक की बहन अंजू बाई कोल ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा लल्ली कोल, चाचा की पत्नी विमला बाई कोल और उनके बेटे अनिल कोल व पवन कोल तथा बेटी सावित्री कोल ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया था। पुलिस ने मामले में धारा 115(2) 103(1)3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। विशेष टीम का गठन कर मैहर और सतना जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में लल्ली कोल (45), पवन कोल (22) और अनिल कोल (19) शामिल हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।</description>
बैतूल में MSP पर मूंग खरीदी शुरू करने की मांग:किसान संघ ने कलेक्ट्रेट में किया विरोध; आंदोलन की दी चेतावनी
        <description>बैतूल में भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। किसानों ने मूंग की खरीदी न होने का विरोध किया। मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया कि सरकार हर साल मूंग की खरीदी करती थी। इस बार खरीदी से इनकार कर दिया गया है। किसान संघ ने तीन मांगें रखी हैं। पहली- मूंग की खरीदी तुरंत शुरू की जाए। दूसरी- मंडियों में समर्थन मूल्य से कम पर फसल न खरीदी जाए। तीसरी- तौल में प्लेट काटने जैसी अनियमितताएं बंद हों। मंडी अधिनियम का सख्ती से पालन करने की मांग
तहसील अध्यक्ष नकुल भुसारे और नगर अध्यक्ष संतोष पाल के नेतृत्व में धरना हुआ। किसानों ने मंडी अधिनियम का सख्ती से पालन करने की मांग की। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बोली न लगाने का प्रावधान है। संघ ने आंदोलन की दी चेतावनी 
धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। उन्होंने MSP लागू करने की मांग की। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे निर्णायक आंदोलन करेंगे। वर्तमान में किसान मंडियों में MSP से कम कीमत पर मूंग बेचने को मजबूर हैं।</description>
उमरिया में पशु तस्करी, चार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 16 गोवंश मुक्त कराए, 4 पिकअप वाहन जब्त किए
        <description>उमरिया की नौरोजाबाद पुलिस ने रेलवे फाटक पथरी के पास चार पशु तस्करों को पकड़ा है। इनसे 16 गोवंश और चार पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं।  थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, पकड़े गए आरोपी अनूपपुर जिले के हैं। इनमें राहुल केवट, राहुल पनिका, पवन यादव और मुकेश यादव शामिल हैं। जब्त किए गए वाहनों के नंबर MP 65 GA 2342, MP 65 GP 4340, MP 65 GA 2292 और CG 04 QT 5049 हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मवेशियों को कोतमा ले जा रहे थे। उनका कहना था कि इन मवेशियों का उपयोग किसानों के काम के लिए किया जाना था। हालांकि, आरोपी मवेशियों की ढुलाई से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (1)(घ) के तहत केस दर्ज किया है। जब्त की गई संपत्ति की कीमत करीब 24 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं यह मामला अवैध पशु व्यापार या तस्करी से जुड़ा तो नहीं है।</description>
12 लोगों ने रॉड&डंडा और पाइप से पीटा, युवक बेहोश:बोलने की स्थिति में नहीं, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; भाई ने की शिकायत
        <description>छिंदवाड़ा के चौरई थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक विश्राम वर्मा (35), निवासी हिवरखेड़ी, कलकोटी से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान माचागौरा गांव के करीब 12 लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले पर FIR दर्ज की। हमलावरों ने लोहे की रॉड, डंडे, पाइप और पत्थरों से युवक को बुरी तरह पीटा। हमले में विश्राम गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। घायल अवस्था में उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना की जानकारी पुलिस को घायल के बड़े भाई आशाराम वर्मा ने दी। सूचना मिलते ही चौरई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल युवक बोलने की स्थिति में नहीं है, इस कारण हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी हमलावर माचागौरा गांव के बताए जा रहे हैं। हमले की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।</description>
चंदा नहीं देने पर 35 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार:बैतूल के गांव में मुनादी कर कहा& कोई बात नहीं करेगा, उल्लंघन पर 5 हजार जुर्माना
        <description>बैतूल के आदिवासी बहुल विधानसभा के चोहटा गांव में धार्मिक आयोजन के चंदे को लेकर विवाद के बाद सामाजिक तनाव की स्थिति बन गई। शुक्रवार रात गांव में मुनादी कर समाज विशेष के 35 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। प्रशासन के दखल के बाद रविवार रात गांव में बैठक हुई और समझाइश दी गई। डुगडुगी बजाकर किया गया ऐलान
गांव में आदिवासी समाज ने मुनादी कर यह घोषणा की कि संबंधित समाज के लोगों से कोई बात नहीं करेगा। बच्चों तक से दूरी बनाने को कहा गया। मुनादी में उल्लंघन करने वालों पर ₹5,000 का जुर्माना और सूचना देने वाले को ₹1,000 इनाम की बात कही गई। लोग बोले- डर के साए में जी रहे हैं
ग्रामवासी देवराव बेले ने बताया कि उन्हें इस फरमान की वजह समझ नहीं आ रही है। उन्होंने कहा हम डर के साए में जी रहे हैं। शुक्र है कि नल जल योजना से पानी मिल रहा है, वरना हालात और बिगड़ सकते थे। दुकानों से सामान नहीं मिल रहा, आटा चक्कियों में पिसाई नहीं हो रही और सामाजिक तिरस्कार की भावना गहराती जा रही है। प्रशासन ने दी समझाइश, कहा- अब हालात सामान्य
एडीएम राजीव नंदन श्रीवास्तव रविवार रात गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की। उन्होंने बताया कि मामला चंदे की नाराजगी को लेकर था, जिसे सुलझा लिया गया है। अब बहिष्कार जैसी कोई बात नहीं है। गांव में निगरानी जारी
ग्राम सचिव ने बताया कि गांव की आबादी करीब 900 है। यहां हर साल देव पूजा होती है, जिसमें इस बार चंदा नहीं देने को लेकर विवाद हुआ। आदिवासी समाज के लगभग 100 मकान और अन्य समाज के करीब 25 मकान हैं।</description>
शाजापुर में कुएं से मिला किसान का शव:खेत से लौटे नहीं तो घर वालों ने ढूंढा, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
        <description>शाजापुर के मुल्लाखेड़ी गांव में सोमवार सुबह खेत पर गए 52 वर्षीय किसान रफीक खां की कुएं में डूबने से मौत हो गई। रफीक खां पिता रहीम खां खेती-किसानी का कार्य करते थे। सुबह खेत की ओर गए रफीक जब काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिवार और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के एक कुएं में उनका शव मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला गया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल शाजापुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी प्रधान आरक्षक भगवानदास बैरागी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे की है। प्राथमिक जांच में लगता है कि रफीक खां किसी कारण से कुएं में गिर गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।</description>
बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर बालाघाट में श्रद्धांजलि:जल, जंगल, जमीन के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी को विभिन्न संगठनों ने किया याद
        <description>बालाघाट में सोमवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में जिला अस्पताल रोड स्थित बिरसा मुंडा चौक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का वंदन और माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी जीवनी और मिशन पर चर्चा की। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिमा के समीप मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा। बिरसा ब्रिगेड, भीम आर्मी, बीएसपी और छात्र संगठनों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सबसे पहले सप्तरंगी ध्वजारोहण किया गया। सभी साथियों ने राष्ट्रीय सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश धुर्वे ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। धुर्वे ने कहा कि समाज को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही पूरे देश में सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।</description>
उमरिया में कार&बाइक की टक्कर; हार्डवेयर स्टोर कर्मचारी की मौत:कार चालक फरार, कमला नर्सिंग होम के पास हादसा
        <description>उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर कमला नर्सिंग होम के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी 30 वर्षीय पूरन लाल बैगा के रूप में हुई। रविवार की रात पूरन हार्डवेयर की दुकान से काम कर घर लौट रहे थे। इस दौरान कार (एमपी 18 जेड डी 1434) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार को पूरन के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। कार चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी पाली मदनलाल मरावी के मुताबिक कार चालक की तलाश जारी है।</description>
शिवपुरी में बस स्टाफ ने युवक को पीटा:हॉकी स्टिक से सिर फोड़ा, सीसीटीवी कैमरे की जांच कर कार्रवाई की मांग
        <description>शिवपुरी में रविवार रात गुना वायपास पर एक यात्री की बस स्टाफ ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल युवक को डायल-100 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कोलारस निवासी घायल गणेश गिरी ने बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। रात करीब 10 बजे वह कोलारस जाने के लिए वायपास पर खड़ा था। इसी दौरान एक बस आई जिसमें वह सवार होना चाहता था। स्टाफ ने पहले धक्का देकर उतारा, फिर दोबारा चढ़ने पर मारपीट की। गणेश का कहना है कि बस स्टाफ ने उसके सिर पर हॉकी स्टिक मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने डायल 100 पर कॉल किया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। गणेश ने बताया कि बस किस ट्रैवल्स की थी यह पता नहीं चला, लेकिन स्टाफ 'ठाकुरों की बस' कहकर एक-दूसरे को संबोधित कर रहे थे। उसने वायपास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बस स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है।</description>
मिर्गी के मरीज ड्राइवर का बस में मिला शव:मैहर में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, बस मालिक पर मामला दबाने का आरोप
        <description>मैहर के हाउसिंग बोर्ड बस स्टैंड में शुक्रवार को एक बस ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित सिंह चौहान उर्फ लक्खू के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रोहित सिंह रात में अपनी बस (MP17 P 0517) में सो रहा था। सुबह जब कंडक्टर ने उसे जगाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मुंह पर पानी के छींटे मारने के बाद भी जब वह नहीं जागा, तब उसकी मौत की आशंका हुई। ड्राइवर को थी मिर्गी की बीमारी, परिजनों का हत्या का आरोप कंडक्टर ने बताया कि रोहित को मिर्गी की बीमारी थी और उसे अक्सर दौरे पड़ते थे। सूचना मिलते ही मैहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव पर चोट के निशान देखे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि बस मालिक मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।</description>
दवा के पैसे लेकर गायब हुआ, पूछने पर फोड़ा सिर:छतरपुर में पैथोलॉजी संचालक पर पत्थर से हमला; 5 टांके लगे
        <description>छतरपुर में एक पैथोलॉजी संचालक पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। घटना गुरुवार देर रात सटई थाना क्षेत्र के बस स्टैंड इलाके में हुई। पैथोलॉजी संचालक अनिल द्विवेदी (37) ने अरबाज खान को 100 रुपए देकर दवा लाने भेजा था। दो घंटे तक अरबाज के वापस न लौटने पर अनिल उसे खोजने निकले। रास्ते में मिलने पर जब अनिल ने दवा के बारे में पूछा, तो नशे में धुत अरबाज ने गाली-गलौज की और पत्थर से उनके सिर फोड़ दिया। सिर में पांच टांके लगे
हमले में बेहोश हुए अनिल को परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर पीयूष चतुर्वेदी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अनिल के सिर में पांच टांके लगे हैं और उन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक पर मोहल्ले के लोगों को परेशान करने का आरोप 
घायल अनिल के मुताबिक अरबाज अक्सर नशे में रहता है और मोहल्ले के लोगों को परेशान करता है। घटना की सूचना सटई थाने में दी गई है। टीआई रूपनारायण पटेरिया से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लगा।</description>
खंडवा के डोटखेड़ा में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार:पुलिया मरम्मत के लिए 2 लाख निकाले, काम अधूरा; ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
        <description>खंडवा जिले के हरसूद में इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर से प्रभावित डोटखेड़ा गांव में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत पुलिया मरम्मत कार्य में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत कर बताया कि पंचायत ने दो लाख रुपए निकाल लिए, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत कार्यालय से 200 मीटर पूर्व दिशा में एनएचडीसी द्वारा निर्मित पुलिया और एप्रोच मार्ग है। बैकवाटर में पानी भरने पर यहां आवागमन बाधित होता था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व कलेक्टर सहित विभिन्न अधिकारियों को आवेदन दिया था। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा योजना के तहत बाढ़ सुरक्षा और पिंचिंग कार्य के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। पंचायत ने पिछले वर्ष मुरम डालने सहित अन्य कार्यों में 2 लाख 39 हजार रुपए निकाल लिए, लेकिन काम पूरा नहीं किया। सचिव पर धमकी देने का आरोप  ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की एप्रोच और पिंचिंग कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आगामी वर्षा काल में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर सचिव उन्हें धमकी देता है।</description>
        <description>मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार को मुरैना के अंबाह में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' अभियान का प्रचार करेंगे। जैन बगीची परेड में आयोजित आम सभा में वे इस विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे। बता दें कि, भारत सरकार के 'एक राष्ट्र एक चुनाव' कार्यक्रम का मुरैना में यह पहला आयोजन है। विधानसभा अध्यक्ष तोमर इस अवसर पर जनता को कार्यक्रम की जानकारी देंगे और इससे होने वाले लाभ बताएंगे। कार्यक्रम में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर आम जनता से संवाद करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य है कि अगर देश में एक राष्ट्र एक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होती है, तो जनता इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हो।</description>
इंदौर; तंत्र&मंत्र के नाम पर महिला से 54 लाख ठगे:चचेरे भाई ने पत्नी और मां के साथ मिलकर रची साजिश; पीड़िता को सुसाइड के लिए मजबूर किया
        <description>इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक महिला से 54 लाख रुपए की ठगी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला का रिश्तेदार है, जिसने अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर ठगी की साजिश रची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, स्काय लक्जूरिया निपानिया निवासी दीपा पांडे की शिकायत पर आरोपी ऋतिक उर्फ सत्यम मिश्रा, उसकी मां बीना देवी और पत्नी पूर्णिमा उर्फ नेहा मिश्रा (निवासी नारीपुर, तहसील बलवर्गंज, जिला जौनपुर, उत्तरप्रदेश) के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपियों ने दीपा से नकद और जेवरात मिलाकर करीब 54 लाख रुपए ऐंठ लिए। बीमारी के बहाने डराया, तांत्रिक क्रिया के नाम पर पैसा ऐंठा दीपा ने बताया कि ऋतिक उसका चचेरा भाई है, जो पेशे से तांत्रिक है। वह पूजा-पाठ, झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रियाएं करता है। कुछ समय पहले जब वह इंदौर आया, तब दीपा के बेटे की तबीयत खराब थी। ऋतिक ने दावा किया कि बेटे और पति पर किसी ने टोटका कर दिया है और पूरे परिवार पर अनहोनी का साया है। उसने डर दिखाकर कई बड़े मंदिरों में जैसे मेंहदीपुर बालाजी, कामाख्या देवी, उज्जैन और नासिक में विशेष पूजा कराने की बात कही। डर फैलाकर की ठगी ऋतिक ने पूजा-पाठ की गोपनीयता का हवाला देकर दीपा को किसी से बात नहीं करने दी। इस बीच वह अपनी मां और पत्नी के खातों में किश्तों में रुपए मंगवाता रहा। महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल में वह अपनी पूरी जमा पूंजी, बैंक बैलेंस, गहने और यहां तक कि रिश्तेदारों से उधार लेकर कुल 54 लाख रुपए दे चुकी है। 'पूरे परिवार की रक्षा के लिए खुद पर क्रिया लेकर मर जाओ' महिला का आरोप है कि जब उसने रुपए वापस मांगे तो ऋतिक ने कहा कि अब भी पूरा तांत्रिक असर खत्म नहीं हुआ है। दो बार उसने यहां तक कह दिया कि वह सारी तांत्रिक क्रिया अपने ऊपर लेकर सुसाइड कर ले, तभी परिवार बचेगा। इस मानसिक दबाव में महिला ने आत्महत्या का प्रयास भी किया और बीमार रहने लगी। परिजनों को बताई पूरी सच्चाई, पुलिस में की शिकायत पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने बात की, तब उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद दीपा ने लसूडिया थाने में शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।</description>
        <description>इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित प्रजापत नगर में बुधवार सुबह घर के आंगन में बनी हौज (पानी की टंकी) में आठ माह की मासूम मायरा का शव मिला। लेकिन देर रात पुलिस की कड़ी पूछताछ में बच्ची की मां वर्षा चौहान ने कबूल किया कि उसने ही बच्ची को हौज में पटककर मार डाला था, क्योंकि सास बच्ची को गोद में लेने नहीं देती थी। इसके बाद उसने हौज का ढक्कन बंद कर ऊपर से पानी की मोटर रख दी, ताकि किसी को शक न हो। फिर खुद ही शोर मचाकर बच्ची के गायब होने की बात कही। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीआई सुशील पटेल ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वर्षा की मानसिक स्थिति को लेकर मेडिकल जांच कराई जाएगी। मामले में पिता अविनाश और अन्य परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।  सात दिन पहले भी मायरा को पटक चुकी थी जांच में यह भी सामने आया कि वर्षा की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। परिजनों ने बताया कि सात दिन पहले भी वर्षा ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया था, जब सास ने उसे मायरा को गोद में देने से मना कर दिया था। बीमारी की वजह से टूटी पहली शादी वर्षा की ये दूसरी शादी है। उसकी पहली शादी बड़ोद गांव में हुई थी, जहां उसकी ढाई साल की एक बेटी भी है। सालों से उसे भूलने के साथ गुस्सा भी बहुत आता था। इस वजह से पहले पति से उसके झगड़े होते रहे और आखिरकार ससुराल वालों ने उसे छोड़ दिया था। फिर वर्षा की शादी अविनाश से हुई लेकिन उसकी मानसिक हालत और गुस्से की वजह से हालात ठीक नहीं रहे। खासकर जब मायरा पैदा हुई, तो सास ने बच्ची को उससे दूर रखना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर सास और वर्षा के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कई बार वह गुस्से में घर का सामान भी फेंक देती थी। आस-पड़ोस के लोग भी उसकी हरकतों से परेशान थे। मां वर्षा के पास ही बिस्तर पर थी मायरा बच्ची के पिता अविनाश चौहान, जो रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं, ने पुलिस को बताया कि सुबह पेट दर्द के कारण वह बाथरूम गए थे। उस वक्त मायरा अपनी मां वर्षा के पास ही बिस्तर पर थी। थोड़ी देर बाद वर्षा अचानक चिल्लाने लगी कि बच्ची नहीं मिल रही है। परिजनों और पड़ोसियों ने घर और आसपास के इलाके में बच्ची को ढूंढा। बाद में जब आंगन में बनी हौज का ढक्कन हटाया गया, तो अंदर मायरा का शव पड़ा था। यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में टंकी में डूबी 8 महीने की बच्ची, मौत​​​​​ इंदौर में 8 महीने की बच्ची मायरा का शव घर के आंगन में बनी हौज (पानी की टंकी) में मिला। हौज का ढक्कन बंद था। ऊपर से पानी की मोटर रखी थी। परिजन और पड़ोसी बच्ची को आधे घंटे तक ढूंढते रहे। जब हौज का ढक्कन हटाया तो बच्ची का शव देखा। पूरी खबर पढ़ें...</description>
24 लाख की बैंक धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार:फोटोग्राफर से शहडोल में खाता खुलवाने के नाम पर ठगी, हरियाणा से पकड़ा गया तीसरा आरोपी
        <description>शहडोल की धनपुरी पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवेन्द्र तिवारी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। मामला धनपुरी निवासी रामदयाल वर्मन की शिकायत से सामने आया था। शिकायत के अनुसार, दीपक शर्मा और शशांक तिवारी ने एक्सिस बैंक खाता खुलवाने के बहाने रामदयाल से चेकबुक, पासबुक और एटीएम ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने खाते में यूपीआई, आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए पैसे जमा किए। फिर चेक के माध्यम से 24.22 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने पहले ही दीपक शर्मा और शशांक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी शिवेन्द्र तिवारी फरार था। धनपुरी थाना प्रभारी के अनुसार, शिवेन्द्र की गिरफ्तारी से मामले में और महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। यह गिरोह पहले भी धोखाधड़ी की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने लोगों को अपने बैंक खाते और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।</description>
शिवपुरी में दो बाइक की टक्कर, चचेरे भाई घायल:ग्वालियर रेफर, दोनों लालपुर गांव जा रहे थे; रन्नौद थाना क्षेत्र में हादसा
        <description>शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में लगदा गांव के दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक के सवार मौके पर अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। हादसे में घायल हेमपाल परिहार और वीरेन्द्र परिहार लगदा से लालपुर गांव जा रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया। दोनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। रन्नौद पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बाइक सवार की तलाश जारी है।</description>
शाजापुर के मां राजराजेश्वरी मंदिर में सभामंडप का विस्तार शुरू:नवरात्रि से पहले होगा पूरा, पत्थरों की नक्काशी से बढ़ेगी शोभा, विधायक ने दिए 1.28 करोड़ रुपए
        <description>शाजापुर स्थित प्राचीन मां राजराजेश्वरी मंदिर में विकास कार्यों की श्रृंखला में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मंदिर के सभामंडप का विस्तार कार्य शुरू हो गया है। यह निर्माण एक करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर के विकास के लिए 4 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। इसके तहत मध्यप्रदेश शासन ने खनिज प्रतिष्ठान मद से 2 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। लोक निर्माण विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया। इस राशि से मंदिर में कई विकास कार्य पूरे किए गए हैं। माता मंदिर के पीछे संत निवास का निर्माण हुआ है। मेला प्रांगण में बाउंड्रीवाल बनाई गई है। पुष्प विक्रेताओं के लिए दुकानें बनाई गई हैं। मेला प्रांगण का समतलीकरण का कार्य जारी है। विधायक अरुण भीमावद ने मंदिर विकास के लिए कुल 1 करोड़ 28 लाख रुपए दिए हैं। इनमें से 28 लाख रुपए से मंदिर प्रांगण में बने डोम में नक्काशीदार मेहराब लगाई गई हैं। बैठने के स्थान पर पत्थर लगाए गए हैं। डोम का रंग-रोगन और फिनिशिंग का कार्य पूरा किया गया है। शेष एक करोड़ रुपए से सभामंडप का विस्तार किया जा रहा है। इससे मंदिर का स्वरूप पहले से अधिक विशाल हो जाएगा। घोषित राशि में से 1 करोड़ 35 लाख रुपए अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं, जिसके लिए मांग भेजी गई है। बताया गया कि सभामंडप के विस्तार के बाद यहां पर जो पिलर लगाए जाएंगे उन्हें पत्थरों का बनाया जाएगा। इसके लिए पत्थर के पिलरों को मंदिर प्रांगण में ही लाकर इस पर नक्काशी की जाएगी। इसके बाद पिलर लगाए जाएंगे। जिससे मंदिर का सभामंडप और भव्यता लिए हुए दिखाई देगा। इस सभामंडप के लिए के निर्माण के लिए आरईएस को एजेंसी बनाया गया हैं। वहीं अगले वर्ष चैत्र नवरात्रि के पहले इसका कार्य पूर्ण करने के लिए समय-सीमा तय की गई हैं।</description>
अशोकनगर में पांच गायों की संदिग्ध मौत:मुंह से निकला खून, तीन का किया जा रहा पोस्टमार्टम; सागर लैब में भेजे जाएंगे सैंपल
        <description>अशोकनगर के चंदेरी रोड स्थित मढ़खेड़ा गांव में तालाब के पास पिछले दो-तीन दिनों में चार-पांच गायों की मौत हुई है। मृत गायों के मुंह से खून निकला हुआ मिला है। रात के समय जब हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्हें कुछ गायें मृत मिलीं। एक गाय की सांसें चल रही थीं लेकिन कुछ देर में उसकी मौत हो गई। जहां मढ़खेड़ा गांव के तालाब में गायों की मौत हुई है वहां सुबह से ही एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव मौजूद हैं। साथ ही एक गाय का पोस्टमार्टम भी मौके पर ही किया जाएगा। एसपी विनीत कुमार जैन भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। तीन गायों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है
सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृत गायों को ट्रैक्टर-ट्राली से अशोकनगर के ट्रेनिंग ग्राउंड ले जाया गया। तीन गायों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हालांकि एक-दो गायों की पहले मौत होने से उनका शरीर खराब हो चुका था। पोस्टमार्टम के दौरान देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान सहित फुल एचडी मौजूद रही। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कारण 
देहात थाने के सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह ने बताया कि तीन गायों की मौत पिछली रात हुई है, जबकि दो की मौत एक-दो दिन पहले हुई थी। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जांच के लोए सागर की लैब में भेजा जाएगा सैंपल 
तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है, जिसमें डॉक्टर शिवेंद्र अग्रवाल, जवाहर सिंह सागर, तृप्ति लोधी शामिल हैं। इनके सैंपलों को जांच के लोए सागर की लैब में भेजा जाएगा, जहां से लगभग एक सप्ताह के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी। फिलहाल मृत गायों को ट्रेंचिंग ग्राउंड में ही जेसीबी की मदद से जमीन में गुड्डे खोदकर दफना दी गई हैं। '40 से 45 घंटे पहले हुई है मौत'
पशु उप संचालक कल्पना दीवान ने बताया कि तीन गायों का पोस्टमार्टम किया गया है। इन गायों की मौत संभवत 40 से 45 घंटे पहले हुई है। बिसरा सैंपल ले लिए हैं जांच के लिए सागर लेब में भेजेंगे। फिलहाल करंट से मौत होने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। जांच रिपोर्ट के बाद ही उनकी मौत का कारण स्पष्ट होगा।</description>
ग्राम धनगांव में दिव्यांग युवक की सर्पदंश से मौत:रात में बाथरूम जाते समय सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने के साधन न मिलने से गई जान
        <description>हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव में एक दिव्यांग युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 3 बजे की घटना है। मृतक की पहचान शंकर देवड़ा (18) के रूप में हुई है। वह सत्यनारायण देवड़ा का पुत्र था। शंकर रात में बाथरूम जाने के लिए उठा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके दाहिने पैर पर डंक मार दिया। उसकी चीख सुनकर दादा कमल देवड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शंकर के पैर से खून निकल रहा था। घर पर ही प्राथमिक उपचार किया
रात का समय होने के कारण परिवार ने घर पर ही प्राथमिक उपचार किया। आसपास कोई वाहन या परिवहन का साधन नहीं मिलने के कारण वे शंकर को समय पर अस्पताल नहीं ले जा सके। कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। रविवार दोपहर को जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।</description>
शिवपुरी में अहिल्याबाई जयंती पर शोभायात्रा निकली:मेधावी छात्रों को भी किया गया सम्मानित; बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
        <description>शिवपुरी के नरवर और खनियाधाना में रविवार को देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान पाल बघेल समाज ने शहरभर में शोभायात्रा निकाली। साथ ही शहर के मुख्य स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।  10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया  वहीं, खनियाधाना में आयोजित आमसभा में पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही बघेल समाज को वफादार बताते हुए विकासीय कार्यों में आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।  अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चलने की बात इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह यादव ने अहिल्याबाई के जीवन को याद करते हुए कहा कि हमें भी देवी अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चलकर समाज सेवा और न्याय की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि जगत सिंह बघेल ने की। इस मौके पर अशोक सिंह यादव, पंजाब सिंह लोधी, विवेक यादव समेत समाज के नागरिक मौजूद रहे।  मूर्ति खंडित करने की घटना के बाद नई प्रतिमा की स्थापना उधर, शुक्रवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खनियाधाना के सीएम राइज स्कूल के पास स्थापित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। इसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद स्थिति को सामान्य बनाने और समाज की भावनाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से विधायक प्रीतम लोधी ने शनिवार शाम नई प्रतिमा स्थापित करवाई।</description>
गोंदिया में आरओआर का काम जारी:4&5 जून को सीआरएस जांच, ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री परेशान
        <description>बालाघाट में रेल यात्रियों को इन दिनों ट्रेनों की देरी से जूझना पड़ रहा है। गोंदिया में बन रहे आरओआर (रेल ओवर रेल) के कारण रेलवे विभाग को बार-बार ब्लॉक लगाना पड़ रहा है। जेडआरयुसी सदस्य मोनिल जैन के अनुसार, 4-5 जून को आरओआर की सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) जांच होगी। इसके बाद 6 जून से ट्रेनों का ट्रायल शुरू होगा। जैन ने बताया कि आरओआर बनने के बाद बालाघाट से चलने वाली सभी ट्रेनों को फायदा होगा और देरी की समस्या दूर हो जाएगी। रेलवे स्टेशन के सहायक प्रबंधक सुधीर बाजपेयी ने कहा कि वरिष्ठ स्तर पर इस समस्या के समाधान पर काम चल रहा है। यात्रियों को हो रही असुविधा का सीधा उदाहरण गोंदिया निवासी कौशल्या हैं। उन्हें ढाई बजे की विदर्भ एक्सप्रेस पकड़नी थी, लेकिन ट्रेन की देरी के कारण अब उन्हें महंगा किराया देकर बस से यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रियों की एक और मांग है कि कोरोना काल से पहले चलने वाली सुबह 6:45 बजे की बालाघाट-गोंदिया लोकल पैसेंजर और रात 10 बजे गोंदिया से बालाघाट आने वाली ट्रेन को फिर से शुरू किया जाए। ये ट्रेनें यात्रियों को रायपुर और नागपुर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती थीं।</description>
रायसेन में मप्र शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव:गिरीश चंदेल अध्यक्ष, राजेश जोशी सचिव और सूर्यप्रकाश मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए
        <description>रायसेन में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला इकाई का निर्वाचन शिवोम तीर्थ स्कूल में रविवार को संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से गिरीश चंदेल को जिला अध्यक्ष चुना गया। राजेश जोशी को सचिव और सूर्यप्रकाश मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार पचौरी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। संजीव दुबे सहायक निर्वाचन अधिकारी और पूजा दुबे पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहीं। भोपाल जिला अध्यक्ष नागेश पांडे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 25 सदस्यीय कार्यकारिणी और सहसचिव का भी हुआ चुनाव 25 सदस्यीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नीरज गौर, मनोज शाक्या, प्रदीप मिश्रा, प्रीति नायक और रामकृष्ण पांडे चुने गए। सहसचिव के रूप में जसमन गुर्जर, रामकुमार शर्मा, मुकेश पटेल, महेंद्रसिंह राजपूत और टीआर सोलंकी को चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पहार से किया गया स्वागत कार्यकारिणी सदस्यों में क्षमा ठाकुर, मुकेश ओड, रामकृष्ण रघुवंशी, मोहनसिंह राज और हरिशंकर धुर्वे शामिल हैं। गिरीश शर्मा, रामबाबू चौकसे, वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, राधेश्याम नमचुरिया और परव चंद्र चौरे भी कार्यकारिणी का हिस्सा बने। निर्वाचन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।</description>
गांधी नगर में मिली अज्ञात महिला की लाश:हनुमान मंदिर के पास मिला शव, पहचान होने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम
        <description>हनुमना नगर से 20 किलोमीटर दूर गांधीनगर हनुमान मंदिर के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 50-55 वर्ष आंकी गई है। शुक्रवार शाम को ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी। हनुमना थाना प्रभारी अनिल काकडे पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना की मर्चुरी में रखवाया है। मृतक की पहचान के लिए जिले के सभी थानों को सूचना दी गई है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि महिला वहां कैसे पहुंची। थाना प्रभारी काकडे के अनुसार, रात होने के कारण शव को मर्चुरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों की मदद से महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।</description>
120 की स्पीड से आज चलाएंगे ट्रायल ट्रेन:रेलवे ने ट्रैक से दूर रहने को कहा, सीआरएस जांचेंगे नए ट्रैक की क्षमता
        <description>रतलाम रेल मंडल के नीमच-रतलाम रेल सेक्शन में नए डबल ट्रैक का निर्माण अंतिम चरण में है। इसी सिलसिले में रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ई. श्रीनिवास और उनकी टीम ने शुक्रवार को ढोढर से जावरा तक ट्रैक का निरीक्षण किया। शनिवार को सीआरएस 120 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रायल ट्रेन चलवाकर बड़ायला चौरासी से जावरा तक ट्रैक की गति और सुरक्षा की जांच करेंगे। रेलवे ने इस दौरान दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक ट्रैक पर दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में क्या-क्या देखा गया?
सीआरएस और उनकी टीम ने ट्रैक की मजबूती, तकनीकी मानकों, क्रॉसिंग, और स्टेशन सुविधाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने यह भी देखा कि नया ट्रैक यात्रियों के लिए कितना सुरक्षित है और स्टेशनों पर किन यात्री सुविधाओं की कमी है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा
इस निरीक्षण में रेल निर्माण शाखा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विनीत गुप्ता, रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीआरएस की जांच रिपोर्ट सकारात्मक रहने पर 48 किमी के इस नए सेक्शन पर जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल रतलाम से बड़ायला तक 23 किमी ट्रैक पहले से चालू है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रैक तैयार होने से रेल यातायात की रफ्तार बढ़ेगी और समय की बचत होगी। साथ ही, फ्रेट और पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।</description>
टीकमगढ़ में अवैध शराब और हथियार के साथ दो गिरफ्तार:सोम डिस्टिलरी के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दबोचा, 20 पेटी शराब जब्त
        <description>टीकमगढ़ के जतारा थाना क्षेत्र के धवाई गांव में ग्रामीणों ने शनिवार को अवैध शराब की डिलीवरी करने आए दो लोगों को पकड़ा है। आरोपी सोम डिस्टिलरी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। घटना में ग्रामीणों ने आरोपियों से एक अवैध कट्टा और 20 पेटी शराब बरामद की है। दोनों आरोपी बोलेरो कार से शराब की डिलीवरी करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने तत्काल इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी कितने समय से अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं। जतारा sdop अभिषेक गौतम ने बताया कि जतारा थाना प्रभारी के साथ टीम मौके पर पहुंची है। अवैध शराब के साथ गाड़ी को जप्त किया गया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।</description>
केंद्रीय मंत्री ने किया अस्पताल का निरीक्षण:इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देंश, दवाओं के स्टॉक की जानकारी ली
        <description>केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने शनिवार को टीकमगढ़ जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू और सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। मंत्री ने दवाओं के स्टॉक की जानकारी ली और मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा की। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला को इमरजेंसी वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई सुचारू रखने को कहा। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए।  मंत्री ने अस्पताल में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने मरीजों के परिजनों से अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, अस्पताल प्रबंधक अंकुर साहू, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, सुरेश दौंदेरिया, इंद्र विक्रम सिंह और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।</description>
चलते ऑटो में ड्राइवर को आया अटैक:सवारी ने दी सीपीआर, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
        <description>तुकोगंज इलाके में सवारी लेकर जा रहे ऑटो चालक प्रीतम सिंह (55) पुत्र रामचंद्र के सीने में अचानक दर्द उठा। उसने जैसे-तैसे ऑटो रोका और झटपटाते हुए नीचे गिर गया। ऑटो में बैठी सवारी ने तत्काल उन्हें जमीन पर लिटाया और सीपीआर दिया। करीब 15 मिनट बाद वहां पर एम्बुलेंस पहुंची। ऑटो चालक को एमवाय अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना मालवा मिल ब्रिज के नीचे की है। प्रीतम सिंह ने नक्षत्र गार्डन से सवारी बैठाई और उसे छोड़ने जा रहा था। तभी उसके सीने में तेज दर्द हुआ। परिचितों ने बताया कि प्रीतम नक्षत्र गार्डन क्षेत्र में ही ऑटो चलाता था। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।</description>
नीमच में 20 साल के युवक ने फांसी लगाई:कैंट थाना क्षेत्र की बोहरा गली में हुई घटना; परिजनों ने सुबह देखा शव
        <description>नीमच की बोहरा गली में बुधवार-गुरुवार की रात 20 वर्षीय मोहम्मद खोजेमा अंतरवाला ने अपने घर में फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह 6 बजे परिजनों को कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो मोहम्मद फंदे पर लटके हुआ था। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत उसे घोषित कर दिया। मोहम्मद बुधवार रात को अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब वह बाहर नहीं आया तो परिजन उनके कमरे में गए। जहां मोहम्मद का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। कैंट पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना से परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।</description>
उज्जैन में तेज रफ्तार कार ने किसान को मारी टक्कर:वीडियो आया सामने; हादसे के बाद मौके फरार हुआ कार ड्राइवर
        <description>उज्जैन के कायथा के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रफ्तार से आ रही कार पहले सड़क से नीचे उतरती है और फिर सड़क किनारे चल रहे किसान को कुचलते हुए निकल जाती है। यह हादसा उज्जैन से लगभग 26 किलोमीटर दूर, थाना कायथा क्षेत्र में कटियार कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ। मृतक किसान की पहचान लोकेंद्र सिंह पिता गोवर्धन सिंह (उम्र 48 साल) के रूप में हुई है। वे मंगलवार सुबह करीब 7:45 बजे पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही किया सोनेट कार (वाहन नंबर MP07CH5200) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल लोकेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई बोला- सुबह काम के लिए निकले और हादसा हो गया मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भाई सुबह काम से घर से निकले ही थे कि कुछ देर बाद हमें हादसे की सूचना मिली। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। किसान को टक्कर मारने के बाद वह बिना रुके मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक कार काफी दूर निकल चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।</description>
दो अलग&अलग हादसों में दो लोगों की मौत:रेलवे पटरी के किनारे से घर जा रहे बबलू वर्मा ट्रेन की चपेट में आए, मौत
        <description>शहर के दो इलाकों में अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला मामला जूनी इंदौर इलाके का है, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। दूसरा हादसा चंदन नगर क्षेत्र में हुआ, जहां एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दोनों मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे पटरी पार करते समय व्यक्ति की मौत जूनी इंदौर क्षेत्र प्रकाश का बगीचा में रहने वाले बबलू वर्मा (52) की सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रेलवे ब्रिज के पास तब हुई, जब बबलू रेलवे पटरी के रास्ते पैदल घर लौट रहे थे। ट्रेन की टक्कर से वे गिर गए और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को अंदेशा है कि उन्हें पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे वह उसकी चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। बबलू वायसर की फैक्ट्री में काम करते थे और रोजाना रात में घूमने के लिए लोहामंडी की ओर जाया करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत दूसरा हादसा चंदन नगर क्षेत्र का है। ट्रक की चपेट में आए युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना 23 मई को हुई थी। इसके बाद से युवक का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस के अनुसार बड़ोदिया निवासी 30 वर्षीय आकाश की बाइक को नावथा पंथ क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आकाश खेत में काम करता था, उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उससे अलग रहती है। इसके अलावा परिवार में दो भाई हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।</description>
कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत:उमरिया के नौरोजाबाद टोल प्लाजा के पास हुई घटना; चालक मौके से फरार
        <description>उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एन-43 पर टोल प्लाजा के पास सोमवार रात एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे दो बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को ओदरी पाली का निवासी प्यारेलाल बैग (34) और मढ़ा पाली गांव निवासी बिसाहू बैगा बाइक (एमपी 65 एम 3523) पर अमडी गांव की ओर रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्यारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बिसाहू को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके से कार के कुछ टुकड़े मिले नौरोजाबाद थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से कार के कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है। वहीं शवों को मॉर्चुरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पीएम कराया जाएगा। परिजनों को भी सूचना दे दी है।</description>
भिंड में सरकारी पानी पंप चालू करने पर विवाद:नगर पालिका कर्मचारी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा की एफआईआर दर्ज
        <description>शहर के गोविंद नगर में सरकारी पंप चालू करने को लेकर विवाद हो गया।पंप ऑपरेटर की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा की FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, विनोद सिंह तोमर, जो कि नगर पालिका में पंप ऑपरेटर हैं, 25 मई को गोविंद नगर पहुंचे थे। उन्हें वहां सरकारी पंप से पानी सप्लाई शुरू करनी थी। इसी दौरान, स्थानीय निवासी सोनू कटारे ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और पंप चालू करने से रोक दिया। शासकीय कार्य में बाधा की FIR
पंप ऑपरेटर ने इस घटना की जानकारी नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर पंप ऑपरेटर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार परसोनू कटारे के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र है
सोनू कटारे ने इस मामले में दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा, यह मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र है। मेरा किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। झूठा मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर की जाएगी।</description>
दतिया में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या:खेत गया था परिवार; घर लौटने पर फंदे पर लटका मिला शव
        <description>दतिया में बड़ौनी थाना अंतर्गत गांव ओरीना में एक 16 साल की किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, जब परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। जानकारी के मुताबिक मृतिका संजना (16) पिता सिरनाम, कक्षा 11वीं की छात्रा थी। किशोरी ने घर के कच्चे कमरे की मियार से दुपट्टे का फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। शाम करीब 7 बजे जब परिजन खेत से घर लौटे तो उसे फंदे पर झूलता देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। बड़ौनी टीआई दिलीप समाधिया ने बताया कि, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल कारण अज्ञात है, मामले की जांच जारी है।</description>
सोमवती अमावस्या पर वट सावित्री व्रत:महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए की वट वृक्ष की पूजा; सावित्री&सत्यवान की कथा सुनी
        <description>ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के अवसर पर सोमवार को देशभर में वट सावित्री व्रत मनाया जा रहा है। इस बार का व्रत सोमवती अमावस्या के साथ मनाया जा रहा है। ये हजारों गायों के दान के बराबर पुण्यफल देने वाला माना जाता है। सावरकर बाल विहार स्थित वैकुंठधाम श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में प्राकृतिक रूप से उगे वट और पीपल वृक्ष को लोग ईश्वरीय चमत्कार मानते हैं। सुबह से ही पारंपरिक वेशभूषा में सजी सुहागिन महिलाएं पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचीं। सावित्री-सत्यवान की कथा सुनाई जाती है 
महिलाओं ने वट वृक्ष की सात परिक्रमा की। उन्होंने जल अर्पण किया और कच्चा धागा बांधा। सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण भी किया गया। कई महिलाएं पूरे दिन निराहार रहकर व्रत का पालन कर रही हैं। वे शाम को व्रत पूरा कर आरती और प्रसाद वितरण करेंगी। पति की दीर्घायु की कामना करती हैं मिलाएं 
यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर सावित्री की तरह अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।</description>
दतिया में ससुराल जाते समय नवविवाहिता का अपहरण:झांसी बस स्टैंड पर छोड़कर भागे आरोपी; एक साल पहले भी आरोपी ने किया था दुष्कर्म
        <description>दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के में एक 21 साल की नव विवाहिता ने दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि एक साल पहले भी आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। लेकिन डर और धमकियों के चलते उसने किसी को नहीं बताया। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने घर के पीछे गई थी, तभी आरोपी युवक ने उसे अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया था। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को खत्म कर देगा। इसी डर से वह चुप रही। धमकी देकर जबरन बस में बैठाया
कुछ दिन पहले युवती की शादी हो गई थी। शादी के बाद जब वो पति के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी, तो इन्दरगढ़ में बाजार के पास आरोपी और उसका एक साथी मिल गए। दोनों ने धमकी देकर उसे जबरन अपने साथ बस में बैठाया और दतिया होते हुए झांसी ले गए। बस स्टैंड पर अकेला छोड़कर भागे आरोपी 
हालांकि, झांसी में उसे बस स्टैंड पर अकेला छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए। अगले दिन युवती किसी तरह गांव वापस लौटी और परिवार को पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद वह परिजनों के साथ थाना इंदरगढ़ पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती के बयान पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।</description>
मंत्री विजयवर्गीय ने की मंदाकिनी की सफाई:नदी के किनारे होगा बड़ा वृक्षारोपण; 40 किमी क्षेत्र में लगेंगे 5 लाख पौधे
        <description>मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के सफाई अभियान में शामिल हुए। मंत्री ने बताया कि नदी के उद्गम स्थल से हरदुआ तक 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इससे जल संरक्षण में मदद मिलेगी। विजयवर्गीय ने कहा कि नदी में अधिक गाद जमा होने के कारण मशीन से सफाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से साल भर सफाई अभियान जारी रखने की अपील की। स्वच्छता अभियान में नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, डीआरआई के अभय महाजन और मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान में हिस्सा लिया। 40 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा 
दीन दयाल शोध संस्थान चित्रकूट ने जन सहयोग से नदी की सफाई का लक्ष्य तय किया है। कार्ययोजना के तहत नदी के उद्गम स्थल से यमुना नदी संगम हरदुआ तक लगभग 40 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा।</description>
पानी भरने के दौरान पिता&बेटे में विवाद:पंप छीनने से नाराज बेटे ने जहर खाकर लगाई फांसी; डॉक्टर बोले& स्थिति गंभीर
        <description>छतरपुर में पिता से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की। सिटी कोतवाली क्षेत्र के मनिहारी मस्जिद के पास रहने वाले आशीष श्रीवास(35) ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना सोमवार सुबह की है। आशीष नल से पानी भर रहे थे। इसी दौरान उनके पिता मल्लू प्रसाद ने पंप छीन लिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। नाराज आशीष ने पहले जहर खाया और फिर फांसी लगा ली। डॉक्टर बोले- स्थिति गंभीर है 
परिजन तुरंत आशीष को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर अभय सिंह की देखरेख में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टर ऋषि द्विवेदी ने बताया कि मरीज के गले पर निशान हैं और उनकी स्थिति गंभीर है। पानी को लेकर हुआ था झगड़ा 
सिटी कोतवाली टीआई अरविंद दांगी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आशीष की पत्नी अंजू ने बताया कि विवाद पानी को लेकर हुआ था। वहीं आशीष की सास गनेसी ने बताया कि उनकी बेटी ने फोन पर घटना की जानकारी दी थी।</description>
आतंक के खिलाफ AIIO ने किया फतवा जारी:चीफ इलियासी बोले& आतंकी का जनाजा नहीं पढ़ा जाएगा, भारत में दफन भी नहीं होगा
        <description>ग्वालियर। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन (एआईआईओ) के चीफ इमाम उमर अहमद इलियासी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के जनाजा की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी और उन्हें भारत की धरती पर दफनाया भी नहीं जाएगा। इलियासी ने हाल ही में हुई पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना ने आतंकवाद के खिलाफ सटीक और कड़ा जवाब दिया है, जो देश के लिए गर्व की बात है। बलूचिस्तान की आजादी का समर्थन बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए इलियासी ने कहा कि वहां महिलाओं, बच्चों और पुरुषों पर अत्याचार हो रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आजादी का हक है और बलूचिस्तान को भी स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। आतंकवाद और इस्लाम का गलत मेल इलियासी ने आतंकवादी संगठनों द्वारा इस्लाम धर्म के नाम पर किए जा रहे गलत प्रचार पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लाम शांति, प्रेम और सहिष्णुता का धर्म है, न कि आतंकवाद का। लव जिहाद और नाम छुपाकर शादी करने पर चिंता मध्य प्रदेश में बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों पर इलियासी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग नाम छुपाकर और पहचान छुपाकर शादी करते हैं, जो गलत है। उन्होंने इस कृत्य की निंदा की और कहा कि इस तरह की घटनाओं को तुरंत रोका जाना चाहिए। POK को भारत में वापस शामिल करने की मांग इलियासी ने कहा कि भारत ने कई आतंकवादी अड्डे खत्म कर दिए हैं और अब बाकी बचे अड्डों को भी खत्म करने का समय आ गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और इसे जल्द से जल्द भारत में वापस शामिल किया जाना चाहिए। आतंकवादी अड्डों के सफाए का वक्त आ गया इलियासी ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले अड्डों को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब आतंकवादियों को सख्त जवाब देने का वक्त आ चुका है।</description>
अब क्यूआर कोड स्कैन कर मिलेगा एडमिशन:लंबी लाइन और पोर्टल की समस्या से मिलेगी राहत; कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव
        <description>हरदा के शासकीय पीएम श्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने एक नई एजेंसी के माध्यम से क्यूआर कोड आधारित प्रवेश प्रणाली शुरू की है। इस नई व्यवस्था में विद्यार्थी क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे एडमिशन वेबसाइट तक पहुंच सकेंगे। यहां वे प्रवेश आवेदन भर सकते हैं, शुल्क का भुगतान कर सकते हैं और अन्य आवश्यक विवरण जमा कर सकते हैं। लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण सिकरवार ने बताया कि पिछले 4-5 वर्षों से एमपी ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया होती थी। इस दौरान विद्यार्थियों को पोर्टल बंद होने और लंबी कतारों में प्रतीक्षा करने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कागजी कार्रवाई को कम करेगी
नई प्रणाली कागजी कार्रवाई को कम करेगी और प्रवेश प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाएगी। यह पहली बार है जब क्यूआर कोड के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रवेश की सुविधा दी जा रही है। शासन ने इस नई व्यवस्था के लिए क्यूआर कोड जारी कर दिया है।</description>
आम तोड़ने से रोका तो किसान और बेटियों पर हमला:छतरपुर में दबंगों ने घर में घुसकर की पिटाई, घटना का वीडियो सामने आया
        <description>छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के अंधियारीबारी गांव में किसान परिवार पर दबंगों ने हमला किया है। 18 मई को किसान राजा भैया श्रीवास ने राशु पांडे और लक्ष्मी यादव को अपने खेत से आम तोड़ने से मना किया। इस पर दोनों भड़क गए। आरोपी 8 से 10 लोगों के साथ किसान के घर में घुस गए। उन्होंने लाठी-डंडों से किसान और उनकी बेटियों पान कुमारी व संजू श्रीवास पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में नकाबपोश लोग घर में घुसकर हमला करते दिख रहे हैं। एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया
पीड़ित परिवार ने शनिवार को एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। उनका कहना है कि लवकुशनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी अब शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। परिवार क जान का खतरा
किसान राजा भैया का कहना है कि पुलिस ने गंभीर धाराएं नहीं लगाईं। इससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए हैं। परिवार को अपनी जान का खतरा है। इस मामले में थाना प्रभारी अजय अंबे से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।</description>
पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग महिला ने खाया जहर, मौत:सीधी में बहुओं से होती थी कहासुनी; 12 वर्षों से अकेली रहती थी
        <description>सीधी जिले में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला अमिलिया रामनगर कला गांव का है। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतका लल्ली केवट रोजाना की तरह घरेलू कामों में व्यस्त थीं। उनकी बड़ी बहू रजनी केवट ने देखा कि उनके मुंह से झाग निकल रहा है। बहू ने तुरंत अपने ससुर लक्ष्मण केवट को सूचित किया। लक्ष्मण केवट उन्हें जिला अस्पताल सीधी ले गए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ घंटों बाद महिला की मौत हो गई। 12 वर्षों से मृतका अकेले रहती थी परिवार के लोगों के मुताबिक, लल्ली केवट की बड़ी और मंझली बहू से अक्सर कहासुनी होती थी। बहुएं उन्हें भोजन तक नहीं देती थीं। पिछले 12 वर्षों से वह अकेले रहकर खाना बनाती थीं। पारिवारिक उपेक्षा से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। चौकी प्रभारी बोले- नियमानुसार जांच के बाद कार्रवाई होगी अस्पताल चौकी प्रभारी आरपी मांझी ने बताया कि महिला की मौत का मर्ग कायम कर लिया गया है। मामला अमिलिया थाने को भेज दिया गया है। नियमानुसार जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।</description>
​​​​​​​खपली&बंशी गेहूं से बदली किस्मत, कमाई दोगुनी:विदेश से नौकरी छोड़ शिवपुरी लौटे महिम, 180 किलो कीमत का उगा रहे गेहूं
        <description>दैनिक भास्कर की स्मार्ट किसान सीरीज में इस बार आपको एक ऐसे किसान से मिलवाते हैं, जिसने एमबीए की डिग्री ली और ओमान की नौकरी छोड़कर कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। ओमान से मध्यप्रदेश के शिवपुरी लौटे महिम भारद्वाज ने हजारों साल पुरानी गेहूं की प्रजातियों `खपली` और `बंशी` को फिर से जमीन पर लौटाकर जैविक खेती का एक नया अध्याय लिख दिया है। आधुनिक खेती को छोड़कर पारंपरिक और जैविक तरीकों से खेती कर वे न सिर्फ दो गुना ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि 600 से अधिक किसानों के लिए प्रेरणा भी बन गए हैं। खपली गेहूं 180 और बंशी 160 प्रति किलो में बिका
महिम ने शुरुआत में बड़ा गांव में 10 बीघा जमीन पर खपली और बंशी गेहूं बोया। उपज मात्र 3 क्विंटल प्रति बीघा रही, लेकिन जब खपली गेहूं 180 और बंशी 160 प्रति किलो में बिका, तो उन्हें विश्वास हो गया कि जैविक खेती टिकाऊ और लाभदायक दोनों हो सकती है। यह कीमत बाजार में मिलने वाले सामान्य गेहूं (MSP ₹26 प्रति किलो) से कई गुना अधिक है। महिम का कहना है कि 10 बीघा खेती में जैविक और हाईब्रिड दोनों ही तरह की गेहूं की खेती में सवा लाख का खर्च आता है। हाईब्रिड का उत्पादन एक बीघा में 10 क्विंटल और जैविक का 3 क्विंटल रहता है। जैविक का रेट ज्यादा होने से यह पांच लाख की बिकती है तो हाईब्रिड गेहूं का उत्पादन ज्यादा होने के बाद भी ढाई लाख में ही बिकता है। पढ़ाई और नौकरी के बाद लौटे खेतों में
महिम भारद्वाज के पिता प्रेम नारायण शर्मा खुद किसान थे और उस दौर में एमए, एलएलबी जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके थे। उन्हीं से प्रेरणा लेकर महिम ने 1996 में एमबीए किया और देश के विभिन्न हिस्सों में मार्केटिंग क्षेत्र में काम किया। बाद में वह ओमान की एक निजी कंपनी में अधिकारी बने। लेकिन 2020 में एक मोड़ ऐसा आया जिसने उनकी दिशा ही बदल दी। उनके मित्र संदीप शर्मा, जो खुद एक इंजीनियर रह चुके हैं, 2004 से जैविक खेती में जुड़ें थे। उन्हीं के कहने पर महिम दुबई एक्सपो में शामिल हुए, जहां स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा पर प्रेजेंटेशन ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। फिर उन्होंने तय कर लिया कि वह अपने देश लौटकर न केवल माता-पिता की सेवा करेंगे, बल्कि जैविक खेती के जनअभियान से भी जुड़ेंगे। 2022 में वे स्थायी रूप से शिवपुरी लौट आए। सेहत के लिए भी वरदान है खपली और बंशी गेहूं
महिम के अनुसार हाइब्रिड गेहूं में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है जबकि मिनरल और फाइबर की कमी रहती है। यही कारण है कि डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को गेहूं से परहेज करने की सलाह देते हैं। महिम का मानना है कि बाजार में मिलने वाला पैकेट वाला आटा महीनों खराब नहीं होता, क्योंकि उसमें केमिकल्स मिलाए जाते हैं। वहीं घर में पिसा हुआ आटा एक महीने में खराब हो जाता है, लेकिन वह शरीर के लिए कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। पैकेट आटे से गेहूं की पहली परत, रवा और मैदा अलग कर दी जाती है, जिससे उसमें पोषण की मात्रा घट जाती है। 600 किसानों का बनाया नेटवर्क
महिम ने सोशल मीडिया पर अपने जैविक खेती के अनुभव साझा किए, जिससे देशभर के किसान उनसे जुड़ते चले गए। आज उनके जैविक खेती मिशन से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 600 से अधिक किसान जुड़ चुके हैं। ये सभी किसान अब रसायनमुक्त खेती की ओर बढ़ चुके हैं। महिम से जानते हैं जैविक खेती की विशेषताएं
महिम ने अपने खेतों में रासायनिक खाद या कीटनाशकों का उपयोग पूरी तरह बंद कर दिया। इसके बजाय वे गोबर, छाछ, गुड़ और 'गौ कृपा अमृत' से बने 'जैवामृत' का प्रयोग करते हैं। एक बीघा खेत में दो बार जैवामृत का प्रयोग मात्र 2000 रुपये में हो जाता है, जो रासायनिक खेती की तुलना में पांच गुना कम है। महिम भारद्वाज ने कहा-मिशन सिर्फ मुनाफा नहीं, धरती का संरक्षण भी
महिम भारद्वाज का स्पष्ट उद्देश्य है "खेती से मुनाफा तो हो, लेकिन मिट्टी, जल और स्वास्थ्य का भी संरक्षण हो। "जैविक खेती से न सिर्फ लागत कम होती है, बल्कि उपभोक्ताओं को रसायनमुक्त, पोषणयुक्त अनाज भी मिलता है। महिम का कहना है कि शिक्षा, विदेशी अनुभव और जमीन से जुड़ाव से उन्हें एक नई पहचान मिली है। वे न केवल एक सफल जैविक किसान हैं, बल्कि सैकड़ों किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत भी हैं। उनके प्रयासों ने यह सिद्ध कर दिया कि सोच अगर सकारात्मक हो, तो खेती भी देश को बदल सकती है। ये भी पढ़ें... गांधी सागर के डूब क्षेत्र में खरबूजे उगा रहे किसान: 5 महीने पानी खाली होने पर कर रहे खेती; बीज बेचकर होता है दोहरा फायदा नीमच में चंबल नदी के डूब क्षेत्र की जमीन में इन दिनों खरबूजे की खेती की जा रही है। खास बात है कि गांधी सागर डैम के बैक वाटर में सालभर में पांच महीने पानी भरा रहता है। किसान इस जमीन से दोहरा लाभ कमा रहे हैं। एक तरफ सरकार से जमीन का मुआवजा लिया है। वहीं, गर्मियों में खरबूजे के बीज बेच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... बड़वानी के G 9 केले की विदेशों में भारी मांग: इंजीनियरिंग छोड़ केले की खेती से 16 लाख सालाना कमा रहा किसान मध्यप्रदेश का बड़वानी आधुनिक खेती के लिए देश-विदेश में अलग पहचान बना रहा है। यहां के केले की मांग मिडिल ईस्ट के देशों तक है। 12 टन से अधिक केले ईरान और इराक भेजे गए हैं। इंजीनियर लोकेश कुमावत 12 एकड़ में केले की G 9 (ग्रैंड नैने) प्रजाति की खेती कर रहे हैं। इससे सालाना 16 लाख रुपए तक मुनाफा कमा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...</description>
इंदौर के राजवाड़ा में कांग्रेसियों ने किया शुध्दिकरण:मंत्रोच्चार के साथ परिसर में गंगाजल छिड़का,बोले& सेना का अपमान करने वाले मंत्री ने किया अपवित्र
        <description>इंदौर में हुई कैबिनेट बैठक के बाद कांग्रेस ने आज राजवाड़ा पर शुद्धिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में देश की सेना का अपमान करने वाले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने राजवाड़ा को अपवित्र किया है। इसी कारण पूरे परिसर का गंगाजल से शुद्धिकरण करवाया गया। पंडित विशाल चतुर्वेदी द्वारा पवित्रीकरण और मंत्रोच्चार के साथ यह प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि, कांग्रेस के एक धड़े का कहना है कि देवेंद्र यादव के पास कोई ठोस काम नहीं है, इसलिए कैबिनेट बैठक के दो दिन बाद वह इस तरह का प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्या होलकर के मूल्यों और आदर्शों को लेकर भाजपा द्वारा कही गई बातें उनके न्यायप्रिय और नैतिक परंपराओं का अपमान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक बताकर देश की सेना का अपमान किया है। इसी कारण राजवाड़ा परिसर का शुद्धिकरण किया गया और हनुमान चालीसा का पाठ कर राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। यादव ने कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। माफी न मांगने के बावजूद भाजपा उन्हें संरक्षण दे रही है। वहीं, उपमुख्यमंत्री की टिप्पणी से भाजपा की सोच और चरित्र उजागर हुआ है। ऐसे मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। कैबिनेट को बना दिया इवेंट
देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि कैबिनेट बैठक को भाजपा सरकार ने एक इवेंट की तरह पेश किया। बैठक के दौरान राजवाड़ा के आसपास की सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया, जबकि सामने स्थित शराब की दुकान को खुला रखा गया। उन्होंने कहा कि कर्ज में डूबी सरकार ने इस आयोजन पर करोड़ों रुपए खर्च कर जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया। इंदौर में सड़कों की बदहाल स्थिति, धूल-धुएं और बिजली कटौती से जनता परेशान है। नशे और अपराध बढ़ रहे हैं, महंगाई, बेरोजगारी, भय और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके बावजूद सरकार ने राजसी वैभव के साथ खुद का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि मां अहिल्या देवी के नाम पर सरकार ने दिखावा किया, जबकि असली समस्याओं की अनदेखी की गई। भाजपा सांसद और कलेक्टर ने यह घोषणा की थी कि राजवाड़ा परिसर की सजावट दो दिन तक नहीं हटाई जाएगी, लेकिन यह भी केवल दिखावा साबित हुआ।</description>
देवास में बारिश से पहले 18 नालों की सफाई शुरू:कचरा उठाने के लिए जेसीबी और डंपर लगाए गए; कच्चे नाले भी होंगे साफ
        <description>देवास नगर निगम ने बारिश से पहले शहर के 18 बड़े नालों की सफाई अभियान बुधवार से शुरू कर दिया है। नगर निगम की स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बेस के मुताबिक, अभी चार वार्डों में सफाई का काम चल रहा है। इसके बाद 12 कच्चे नालों की भी सफाई की जाएगी।  बड़े नालों की सफाई के लिए योजना तैयार नगर निगम के उपायुक्त ने सभी बड़े नालों की सफाई के लिए एक योजना तैयार की है। इसमें नई आबादी से एबी रोड भोपाल चौराहा तक, पठान कुंआ से नेवरी रोड तक के दोनों नाले, और कंजर मोहल्ला से एबी रोड तक का नाला शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारी कॉलोनी, आनंद नगर, शांतिपुरा खारी बावड़ी, तीन बत्ती से गोया सब्जी मंडी और एमजी रोड से तहसील चौराहे तक के नालों की सफाई की जाएगी। सफाई अभियान में भेरूगढ़ से श्मशान रोड, अखाड़ा रोड से फूल मंडी तोड़ी, वारसी नगर से नुसरत नगर, रेलवे स्टेशन के पीछे और भोपाल रोड से मक्सी रोड तक नालों को भी साफ किया जाएगा। वहीं, वार्ड 41 की सब्जी मंडी के पीछे, शिशु विहार स्कूल से भोलेनाथ मंदिर तक और स्टेशन रोड के नालों की भी सफाई की जाएगी। सफाई के लिए जेसीबी और कचरा उठाने के लिए डंपर लगाए गए सफाई के लिए जेसीबी मशीन और कचरा उठाने के लिए डंपर लगाए गए हैं। बारिश के दौरान जल भराव वाले इलाके, जैसे सुभाष चौक से एमजी रोड और आसपास के नाले, सबसे पहले साफ किए जा रहे हैं ताकि लोगों को दिक्कत न हो।</description>
400 केवी बिजली लाइन के 122 गैल्वेनाइज्ड एंगल चोरी:सागर के बंडा में बिजली टावर गिरने का खतरा; आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
        <description>सागर के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बमूराभेड़ा में 400 केवी हाई टेंशन लाइन से अज्ञात चोरों ने 122 गैल्वेनाइज्ड एंगल चोरी कर लिए। एंगल की चोरी से बिजली टावर के गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है, जिससे जिले की संपूर्ण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। बुधवार को जेई जगदीश प्रसाद असाटी ने बंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि लाइनमैन राहुल पटले से सूचना मिली कि विभिन्न लोकेशन से एंगल चोरी हुए हैं। लोकेशन क्रमांक 62 से 5, लोकेशन 65 से 11, लोकेशन 66 से 33, लोकेशन 69 से 43 और लोकेशन 70 से 30 एंगल चोरी हुए हैं। चोरी किए गए एंगल का कुल वजन लगभग 450 किलोग्राम है, जिनकी अनुमानित कीमत 22,500 रुपए है। जेई ने एंगल की बरामदगी के लिए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं बंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं।</description>
अशोकनगर के जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण:मरीजों से फीडबैक लेकर सिविल सर्जन को व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
        <description>अशोकनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह मंगलवार सुबह 9 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों की उपस्थिति की जांच की। इसके बाद उन्होंने ओपीडी और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। चाइल्ड वार्ड समेत कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की ली जानकारी कलेक्टर ने चाइल्ड वार्ड में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। मरीजों से फीडबैक लेकर सिविल सर्जन को दिए निर्देश  कलेक्टर ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनसे फीडबैक लिया। जिसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. डी.के. भार्गव को कुछ व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर पदभार संभालने के बाद से ही जिला अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह उनका अस्पताल का तीसरा दौरा था। इससे पहले भी वे बिना किसी को सूचना दिए कभी साइकिल से तो कभी अन्य वाहनों से अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुके हैं।</description>
उज्जैन में बोले संत प्रज्ञा सागर; बेटियों को सोफिया&व्योमिका बनाओ:लव जिहाद से सावधान रहने, चीन&पाकिस्तान&तुर्किए&अजरबैजान का बहिष्कार करने की अपील
        <description>उज्जैन स्थित तपो भूमि पर जैन संत मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने जैन समाज को संबोधित करते हुए "बेटियों को कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसा बनाने की बात कही है। उन्होंने लव जिहाद से भी सतर्क रहने का उपदेश दिया है। साथ ही भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने वाले चीन, तुर्किए और अजरबैजान जैसे देशों का बहिष्कार करने की भी अपील की है। जैन समाज के राष्ट्रीय संत मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने उज्जैन स्थित तपोभूमि तीर्थ पर अपने प्रवचनों के दौरान समाज के अनुयायियों को संदेश दिया। उन्होंने बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हर माता-पिता को चाहिए कि वे अपनी बेटियों को कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसा बनाएं। "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की इन दो बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। जैन संत के जोशीले प्रवचन के दौरान ही देश भक्ति और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं- मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि देश की रक्षा सुरक्षा के लिए बेटियों ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। उन देश भक्त बेटियों पर गर्व है। सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने भारत का सम्मान बढ़ाया है। संत ने कहा कि बेटियों को कराटे सिखाओ वे देश की रक्षा के साथ खुद की रक्षा कर सकेंगी। हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने इसे साबित कर दिया है। आज भारत की 140 करोड़ जनता को इन बेटियों पर गर्व है। लव जिहाद पर दी चेतावनी अपने प्रवचन में मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने लव जिहाद के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज लव जिहाद के जरिए बेटियों को बरगलाया जा रहा है। फेक अकाउंट बनाया जा रहा है। हिन्दू बनकर बेटियों को कब्जे में कर लेते हैं। उनको यूज करते हैं और बाद में छोड़ देते हैं। इन लव जिहादियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। चीन, पाकिस्तान, तुर्किए अजरबैजान का बहिष्कार करें मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तान से हुए युद्ध के दौरान चीन, तुर्की और अजरबैजान जैसे देश हमारे खिलाफ खड़े थे। इसलिए इनके सामान के बहिष्कार के साथ-साथ तुर्किए और अजरबैजान घूमने जाने से भी बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि "यदि हम इन देशों की वस्तुओं का उपयोग करते हैं, तो हम अप्रत्यक्ष रूप से अपने ही दुश्मनों को आर्थिक बल दे रहे हैं।</description>
देवास&इंदौर मार्ग पर 19 यात्री बसों की हुई जांच:63 हजार का वसूला जुर्माना; एक की फिटनेस रद्द, बिना परमिट की गाड़ी जब्त
        <description>देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान और उनकी टीम ने देवास-इंदौर मार्ग पर यात्री बसों की जांच की। टीम ने बसों में परमिट, फिटनेस, बीमा और मोटरयान कर की जांच की। साथ ही आपातकालीन दरवाजा, अग्निशमन यंत्र, वीएलटीडी, स्पीड गवर्नर और फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच हुई। जांच के दौरान एक बस में आपातकालीन दरवाजा नहीं मिला। इस बस की फिटनेस मौके पर ही रद्द कर दी गई। एक अन्य बस बिना परमिट के चल रही थी, जिसे जब्त कर लिया गया। विभाग ने कुल 44 बसों की जांच की। इनमें से 19 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इन वाहनों से 63 हजार 300 रुपए का राजस्व वसूला गया। यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश
अधिकारियों ने सभी बस चालकों और संचालकों को निर्देश दिए कि वे सभी वैधानिक दस्तावेजों के साथ ही गाड़ियां चलाएं। मार्ग पर अनावश्यक रेसिंग न करें और यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। जिले में यह जांच अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी।</description>
साइकिल सवार को बचाते समय अनियंत्रित हुई बाइक:बड़ा गांव के दंपती घायल, शाजापुर के देवला&बिहार मार्ग पर हुआ हादसा
        <description>शाजापुर में देवला-बिहार मार्ग पर अचानक साइकिल आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह की है। दरअसल, बड़ा गांव के रहने वाले महेश सूर्यवंशी और उनकी पत्नी कृष्णा बाई बाइक से जा रहे थे। आला उमरोद के पास अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। साइकिल सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा महेश ने साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दंपती को चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत मदद की और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कहा कि दोनों की हालत अब स्थिर है। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक भगवानदास बैरागी ने बताया कि घायलों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।</description>
सागर में धूप ने झुलसाया, पारा 40॰ पार:तल्ख धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान, लू से बचाव की एडवाइजरी जारी
        <description>सागर के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मई का आधा महीना बीत चुका है। तापमान इस बार भले ही अधिक दर्ज नहीं हो रहा लेकिन गर्मी और उमस में कोई कमी नहीं है। सागर में दिन का तापमान 40॰ सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लोग उमसभरी गर्मी से परेशान है। दिन के साथ रात में भी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार सुबह से तल्ख धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर के समय झुलसा देने वाली धूप पड़ी। धूप के कारण बाजार में आम दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही कम रही। सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 40.8॰ और न्यूनतम पारा 28.3॰ सेल्सियस पर पहुंच गया है। बादल, हवाओं के साथ गर्मी दिखाएगी असर 
मौसम विभाग के अनुसार, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन इस समय सक्रिय हैं। इनका असर मप्र समेत सागर में भी देखने को मिल रहा है। इस कारण आंधी और बारिश हो रही है। वहीं अब गर्मी का असर भी शुरू हो गया है। अगले चार दिन तक आंधी, बारिश के साथ लू का भी अलर्ट जारी किया गया है। 22 मई के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आने का अनुमान बना हुआ है। हीट स्ट्रोक के प्रकोप से बचाव की एडवाइजरी जारी
जिले में तापमान औसत से अधिक होने की संभावना है। इसके कारण अधिकांश भागों में लू हीट स्ट्रोक की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिसको देखते हुए सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी ने हीट स्ट्रोक से बचाओ के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व स्वास्थ्य संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लू के प्रबंधन के सभी उपाय रखें। बाह्य रोगी कक्ष में बैठने की उचित व्यवस्था के साथ ही ठंडे जल की व्यवस्था की जाए। धूप से आकर एकदम न पिएं ठंडा पानी
हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ठंडे पानी और कूलर की सहायता से शरीर का तापमान नियंत्रित करें। ढीले सूती कपड़े पहने। प्रभाव को कम करने के लिए विशेष प्रकार के सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग करें। जितना संभव हो सके त्वचा को साफ और शुष्क बना कर रखें। इससे संक्रमण की संभावना कम होती है। घर से बाहर जाते समय पीने का पानी साथ में लेकर जाए। अगर तेज धूप में थे तो एकदम से ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।</description>
6 फीट गहरे नाले में गिरा बाइक सवार:कुत्ते को बचाने में हादसा; पार्षद बोले– कई बार शिकायत की, अफसर नहीं सुनते
        <description>शाजापुर में सड़क किनारे बना नाला परेशानी का सबब बन गया है। सोमवार सुबह बाइक सवार नाले में गिर गया। हादसा कुत्ते को बचाने के प्रयास में हुआ। हालांकि उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। लोगों ने समय रहते नाले में उतरकर उसे सुरक्षित निकाल लिया।  शहर के काशीनगर क्षेत्र में 6 फीट गहरा और 4 फीट चौड़ा नाला है। बताया जाता है कि सड़क बनाते समय नाले को ढंकने का प्रावधान किया गया था, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने इसे नहीं ढंका।  संतुलन बिगड़ा और बाइक समेत नाले में गिरे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार सुबह अक्रीम यादव बाइक से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान अचानक बीच में कुत्ता आ गया। अक्रीम यादव का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत नाले में गिर गए। लोगों ने बताया कि समय रहते ब्रेक नहीं लगाए होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। नाले में मोबाइल भी गिर गया। मौके पर मौजूद वार्ड 28 के भाजपा पार्षद मुकेश दुबे ने नाले में उतर कर मोबाइल तलाश। पार्षद बोले- कई घटनाएं हो चुकी भाजपा पार्षद मुकेश दुबे ने बताया कि यह मार्ग नईसड़क से दुपाड़ा रोड़ तक है। इसमें दो वार्ड सम्मिलित हैं। सड़क के एक तरफ वार्ड नंबर 13 और दूसरी ओर वार्ड 28 लगता है। वार्ड नंबर 13 की ओर खुला नाला बना रखा। खुला होने के कारण आए दिन इसमें लोग गिरते रहते हैं। कई बार मवेशी भी गिर गए हैं। नगरपालिका को समस्या के बारे अवगत कराकर स्लैब बनाने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। नाला खुला होने से बद्बू भी फैलती है। मच्छरों का प्रकोप भी है।  इस मामले में नगरपालिका सीएमओ से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।</description>
टिफिन सेंटर में प्रेशर कुकर फटने से महिला झुलसी:पुराने कुकर और गैस के इस्तेमाल से हुआ हादसा; चेहरा, हाथ और पेट जला
        <description>छतरपुर में नारायणपुर रोड स्थित टिफिन सेंटर में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। कुकर का ढक्कन और गर्म दाल से महिला का चेहरा, हाथ और पेट गंभीर रूप से जल गया है। घायल नीतू चौरसिया को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता नीतू की देवरानी चंदा ने बताया कि हादसे के समय नीतू दाल बना रही थीं। कुछ देर बाद अचानक कुकर फट गया। उन्होंने बताया कि पुराने कुकर और गैस के इस्तेमाल के कारण हादसा हुआ है। सिटी कोतवाली टीआई अरविंद दांगी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।</description>
बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन:दमोह में शिक्षक की हत्या मामले में विशेष टीम गठन की मांग
        <description>दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में सोमवार को शिक्षक राजेश त्रिपाठी की हत्या के मामले में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्यों ने एसपी कार्यालय में सीएसपी अभिषेक तिवारी को ज्ञापन सौंपा। घटना 16 मई की रात की है। रूसन्दो बटियागढ़ में पदस्थ शिक्षक राजेश त्रिपाठी बाइक से हटा से अपने गांव सुनवाहा जा रहे थे। हारट और बरोदा की नहर के पास अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने उन्हें पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। शिष्य मंडल के सदस्य सोनू टंडन ने बताया कि इस घटना से मंडल के सभी सदस्यों में नाराजगी है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। इसके साथ ही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी पर जोर दिया है। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने मामले की जांच का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और हत्याकांड का खुलासा होगा।</description>
मुरैना में धधकते कंटेनर से कूदा ड्राइवर, बाल&बाल बची जान:दमकल ने आधे घंटे में बुझाई आग, वाहन और उसमें रखा सामान पूरी तरह नष्ट
        <description>मुरैना के सबलगढ़ में कटघर गांव के पास सोमवार को एक चलते कंटेनर में अचानक आग लग गई। सतर्कता दिखाते हुए ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा कंटेनर जलकर राख हो चुका था। जानकारी के अनुसार, कंटेनर सबलगढ़ से दिल्ली की ओर मुरम लेकर जा रहा था। जैसे ही वाहन चंबल नहर (केनाल) के पास स्थित कटघर गांव के समीप पहुंचा, उसमें अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग लगते ही ड्राइवर बिना देर किए कूद गया। घटना को देखकर राहगीरों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन और उसमें भरी लाखों रुपए की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। सबलगढ़ पुलिस जांच कर रही है। देखिए कंटेनर में आग लगने की तीन तस्वीरें...</description>
शराब के नशे में युवक ने पी कीटनाशक, मौत:बैतूल के बिरुल बाजार से लौटा था घर; पत्नी को बोला& जहर पिया हूं
        <description>बैतूल के बिरुल बाजार में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे शनिवार को गंभीर हालत में मुलताई सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  मृतक की पहचान सतीश साहू पिता जयराम साहू 38 के रूप में हुई है। वो मजदूरी करता था। सतीश की पत्नी अनिता साहू ने बताया कि उनके पति शराब पीने के आदि थे। शनिवार सुबह खाना खाने के बाद वो बाजार गए थे। करीब 10 बजे नशे में धुत होकर लौटे और उन्होंने बताया कि गेहूं में डालने वाली कीटनाशक पी ली है। मृतक के 3 बच्चे हैं 
इसके बाद पत्नी ने तुरंत देवर को बुलवाकर उसे मुलताई सीएचसी भेजा। जहां सतीश की हालत गंभीर बनी रहने के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां आज उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के दो बेटियां और एक बेटा है। वह गांव में ही मजदूरी करता था। पत्नी की भी उसने जहर पीने का कारण नहीं बताया। इसलिए आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।</description>
दमोह में शिक्षक को जिंदा जलाया:चार लाख रुपए लूटने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगाई; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
        <description>दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक शिक्षक को चार लाख रुपए लूटने के बाद जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे शिक्षक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शिक्षक राजेश पिता आरपी त्रिपाठी (47) निवासी सुनवाहा शासकीय स्कूल रूसंदो में प्राथमिक शिक्षक थे। उनके भाई मुकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया राजेश गुरुवार रात हटा आए थे और यहां से करीब चार लाख रुपए लेकर वापस अपने गांव सुनवाहा जा रहे थे। हारट और बरोदा के बीच नहर के पास अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को रुकवाकर रुपए लूट लिए और मारपीट करने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। भाई ने फोन लगाकर उन्हें सूचना दी और बताया की कुछ लोगों ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। परिजन पहुंचे तो बुरी तरह झुलसे मिले
तत्काल वह अपने अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके भाई गंभीर रूप से आग में झुलसे हुए मिले और पास ही उनकी बाइक खड़ी थी। इसके बाद वह इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। राजेश के भाई के मुताबिक घटनास्थल पर बाइक और उसमें लटका हुआ एक बैग बरामद हुआ है। अस्पताल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी
रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे कोतवाली के टीआई मनीष कुमार ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और तत्काल ही हटा पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। टीआई मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों के बताएं अनुसार शिक्षक के साथ चार लाख रुपए की लूट की गई है। इसके बाद उन्हें पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को अस्पताल में रखवाया गया है। हटा पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं...</description>
राजगढ़ में बाइक 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरी:एक युवक की मौत,दूसरा घायल; सोयत&पचोर स्टेट हाईवे पर बिना संकेतक चल रहा निर्माण
        <description>राजगढ़ के सोयत-पचोर स्टेट हाईवे पर दरियापुर गांव के पास गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुल के पास 30 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर सीमेंट की दीवार से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के अनुसार, हादसा बाबा रामदेव भंडारे के सामने हुआ, स्टेट हाईवे पर पुलिया का निर्माण कार्य बिना किसी चेतावनी संकेतक या बैरिकेड के किया जा रहा है। रात के अंधेरे और तेज रफ्तार के चलते बाइक सवारों को अधूरी पुलिया का अंदाजा नहीं लग सका। 30 फीट गहरे गड्ढे में उतरी बाइक  पुल के आगे सड़क पूरी तरह कटी हुई थी और वहां करीब 30 फीट गहरा गड्ढा था, जिसमें बाइक सीधे उतर गई और सामने की दीवार से जा भिड़ी। हादसे में हुकम सिंह पिता भगवान सिंह गुर्जर (22), निवासी ग्राम लसूडिया केवला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र पिता गिरवर राजपूत (30) निवासी ग्राम मानस नलखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची छापीहेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी लगाए लापरवाही के आरोप घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी और ठेकेदार पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते चेतावनी संकेतक लगा दिए जाते, तो यह जानलेवा हादसा टाला जा सकता था।</description>
शिवपुरी में मरीज को धक्का देकर निकाला:जिला अस्पताल की नर्सों पर मारपीट का आरोप; युवती ने अधिकारियों से की शिकायत
        <description>शिवपुरी जिला अस्पताल में इलाज कराने गई एक युवती के साथ नर्सों द्वारा कथित रूप से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कलेक्टर, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत के साथ घटना का वीडियो भी सौंपा है, जिसमें नर्स उसे मारने की धमकी देती सुनाई दे रही है। साइंस कॉलेज के सामने निवासी सानिया (22) ने बताया कि वह 15 मई को दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर ने उसे महिला मेडिकल वार्ड में भेजा, जहां नर्स ने उसके हाथ में बेरुला लगाकर इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद जब सानिया ने नर्स से बोतल चढ़ाने को कहा, तो नर्स भड़क गई। आरोप है कि वहां मौजूद दूसरी नर्स के साथ मिलकर दोनों ने सानिया से झूमा-झपटी की और उसे वार्ड से बाहर निकालने की बात कहने लगीं। इसके बाद उसके हाथ से बेरुला निकाल दिया गया, जिससे खून बहने लगा। जब सानिया ने घटना की वीडियो बनानी चाही, तो नर्सों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे धक्का देकर बाहर कर दिया। पीड़िता को बिना उपचार के ही अस्पताल से लौटना पड़ा। उसने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।</description>
मंडला के नैनपुर में बाइक सवारों से लूटपाट:चाकू दिखाकर फोन&पे से 5300 रुपए लिए; दो आरोपी पकड़े, फरार
        <description>नैनपुर पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 मई को पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना 11 मई की दोपहर 2 बजे की है। पीड़ित अपनी दोस्त के साथ बालाघाट रोड स्थित चर्च के पास बाइक चलाना सीख रही थी। पानी पीने के लिए दोनों रुके थे तभी चार युवक दो बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने उनकी बाइक की चाबी छीन ली और जंगल की ओर ले गए। आरोपियों ने चाकू दिखाकर धमकी दी और वीडियो बनाकर बदनाम करने की बात कही। दोनों युवतियों से 5-5 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित ने फोन-पे से 5300 रुपए ट्रांसफर किए। पुलिस ने मामले में तुषार मानकर (21) और नबी खान (18) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1550 रुपए नकद और 40 हजार रुपए कीमत के दो एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। तुषार मानकर के खिलाफ पहले से 6 और नबी खान के खिलाफ 3 अपराध दर्ज हैं।</description>
एनएच 44 पर सड़क हादसा:मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
        <description>नरसिंहपुर जिले में एनएच 44 पर बुधवार और गुरुवार की रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बरमान निवासी सोनू मालवीय (20) और भूपत साहू (29) मोटरसाइकिल से राजमार्ग की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए ट्रैक्टर (एमपी 49 1574) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। चौकी प्रभारी आशीष बोपचे के अनुसार मामले की जांच जारी है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।</description>
बिना सहमति पुरुष डॉक्टर से कराया प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन:खंडवा में पीड़ित महिला कोर्ट पहुंची, डॉक्टरों पर 30 हजार का जुर्माना
        <description>खंडवा के एक निजी अस्पताल में महिला का बिना सहमति पुरुष सर्जन से प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन कराना अस्पताल प्रबंधन को भारी पड़ गया। ऑपरेशन असफल होने के बाद मामला उपभोक्ता फोरम पहुंचा, जहां बुधवार को चिकित्सकीय लापरवाही और सेवा में कमी का दोषी मानते हुए कोर्ट ने महिला डॉक्टर और पुरुष सर्जन, दोनों पर 15-15 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। मामला मई 2021 का है। 25 वर्षीय महिला ने खंडवा स्थित शुभम हॉस्पिटल में पाइल्स की सर्जरी कराई थी। ऑपरेशन फेल होने पर महिला फिरसे अस्पताल पहुंची, तो उसे जानकारी मिली कि उसका ऑपरेशन एक पुरुष सर्जन ने किया था- जबकि उसने ऐसी किसी अनुमति नहीं दी थी। महिला ने ऑपरेशन फेल होने पर इलाज का पैसा वापस मांगा, लेकिन अस्पताल ने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने उपभोक्ता फोरम में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान अस्पताल पक्ष ने दावा किया कि महिला ने स्वयं चिकित्सकीय परहेज नहीं किया, जिससे ऑपरेशन सक्सेस नहीं हुआ। हालांकि, बिना सहमति पुरुष सर्जन से ऑपरेशन कराने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसी आधार पर मुआवजा अदा करने का आदेश दिया। महिला ने 50 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग की थी। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला महिला को दोनों डॉक्टर देंगे 15-15 हजार रुपये, उपभोक्ता फोरम का फैसला उपभोक्ता फोरम ने शुभम हॉस्पिटल की डॉक्टर शुभांगी मिश्रा और मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रिंकू यादव को पीड़ित महिला को 15-15 हजार रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह फैसला बुधवार को फोरम अध्यक्ष जेपी सिंह और सदस्य अंजली जैन ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनाया। फोरम ने कहा, इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई। फोरम ने आदेश में कहा कि दोनों डॉक्टरों को, आदेश की प्रति प्राप्त होने की 45 दिन की अवधि में पीड़िता को कुल 30 हजार रुपए (15-15 हजार प्रति डॉक्टर) का भुगतान करना होगा।</description>
शिवपुरी में 1500 बीघा सरकारी जमीन का फर्जीवाड़ा:श्मशान, मंदिर और वन भूमि को बेचा; कलेक्टर ने रद्द किए सभी नामांतरण
        <description>शिवपुरी जिले के सुरवाया क्षेत्र में बड़े भूमि घोटाले के आरोप लगे है। भू-माफियाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से करीब 1500 बीघा शासकीय भूमि का फर्जी नामांतरण करा लिया। इस भूमि में श्मशान घाट, मंदिर, तालाब, पहाड़ और वन भूमि शामिल है। मामले का खुलासा होते ही कलेक्टर रविन्द्र चौधरी ने सभी नामांतरण रद्द कर भूमि को प्रशासन के अधीन कर दिया है। साथ ही इसके क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए मूल विक्रेताओं के नाम बहाल करने के आदेश दिए हैं। तत्कालीन एसडीएम की भूमिका संदिग्ध प्रकरण में तत्कालीन एसडीएम उमेश कौरब की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। उन्होंने नियमों की अनदेखी कर नामांतरण किया और खरीदारों को उसी दिन नकल जारी कर दी। कलेक्टर ने उन्हें हटाकर अनुपम शर्मा को नया एसडीएम नियुक्त किया है। जांच में सामने आया कि गुलमाता प्राइवेट कंपनी ने यह जमीन मात्र 1.05 करोड़ रुपए में खरीदी, जबकि इसका शासकीय मूल्य 8.62 करोड़ रुपए था। वन भूमि को अकृषि भूमि में बदलने का निर्णय सिर्फ एक पटवारी के बयान पर लिया गया, जो नियमों के विरुद्ध था। सीलिंग और फॉरेस्ट एक्ट का उल्लंघन इस घोटाले में सीलिंग एक्ट और फॉरेस्ट एक्ट का उल्लंघन हुआ है। पंजीयन, राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। कलेक्टर के इस फैसले से भू-माफिया खेमे में हलचल मच गई है।</description>
कूनो नेशनल पार्क में अवैध प्रवेश कर चीड़ गोंद निकालने:न्यायालय ने सुनाई 3 माह की सश्रम कैद और 2000 रुपए जुर्माने की सजा
        <description>विजयपुर न्यायालय ने कूनो नेशनल पार्क में अवैध प्रवेश कर चीड़ गोंद निकालने के मामले में दो लोगों को दोषी करार दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने दोनों को तीन माह की सश्रम कैद और 2000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। श्योपुर जिले के ग्राम मगरधा निवासी रामरूप और ग्राम सूरदेह निवासी उदयसिंह ने 2019 में कूनो नेशनल पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर चीड़ गोंद निकाली थी। 18 दिसंबर 2019 को मुखबिर की सूचना पर परिक्षेत्र सहायक के.सी. डामर ने अपने स्टाफ के साथ कदवई उत्तर के कक्ष क्रमांक पी-70 के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। तलाशी में आरोपियों के पास से एक किलोग्राम चीड़ गोंद और एक माचिस बरामद हुई। वन विभाग ने मामला दर्ज कर न्यायालय में परिवाद पत्र प्रस्तुत किया। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पूजा गुप्ता ने शासन की ओर से पैरवी की। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27 सहपठित धारा 52 (2) के तहत दोषी माना।</description>
राजगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; सड़क किनारे लगे मील के पत्थर से टकराए थे
        <description>राजगढ़ के भोजपुर थाना क्षेत्र के पाडली गांव में हुए सड़क हादसे में पिपलदी निवासी 55 वर्षीय किसान बिरम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार सुबह खिलचीपुर अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमॉर्टम किया गया। भोजपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिरम सिंह बुधवार को खेती किसानी से संबंधित सामग्री खरीदने जीरापुर गए थे। शाम को वापसी में गागोरनी और दोवड़ा गांव होते हुए पिपलदी लौट रहे थे। इसी दौरान पाडली गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क किनारे लगे मील के पत्थर से जा टकराए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें खिलचीपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया। गंभीर चोटों के कारण बुधवार रात उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पुलिस द्वारा पंचनामा और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिरम सिंह अपने पीछे तीन बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असमय मृत्यु से गांव और परिजनों में शोक की लहर है।</description>
खेत में पेड़ से गिरा 19 साल का युवक:यूरिनरी ट्रैक फटी, ICU में इलाज के दौरान मौत; आज होना था ऑपरेशन
        <description>बैतूल के चोपना थाना क्षेत्र के गुवाड़ी निवासी 19 वर्षीय सीताराम कुमरे की पेड़ काटते समय गिरने के कारण मौत हो गई। 11 मई को वह अपने खेत में आंधी से गिरे पेड़ को काट रहा था, इस दौरान बेकाबू होकर गिर गया। गिरने से उसके पेट में गंभीर चोट लग गई। घटना के समय उसकी मां रजनी मौके पर मौजूद थीं। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूरिनरी ट्रैक फट गई थी परिजनों के अनुसार, गिरने से युवक की यूरिनरी ट्रैक फट गई थी। नाजुक स्थिति के कारण उसे आईसीयू में रखा गया था। बीती रात बीपी कम होने के कारण उसकी मौत हो गई। बुधवार को उसका ऑपरेशन होना था। सीताराम अपने परिवार का मंझला बेटा था। आठवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वह पिता प्रकाश के साथ मजदूरी और खेती का काम करता था। कोतवाली पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में करवाया है।</description>
दतिया में दहेज के लिए पत्नी को पीटा:बाइक और एक लाख रुपए मांगे, पति समेत 6 पर केस दर्ज
        <description>दतिया के थरेट थाने में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पहाड़ी रावत गांव की 25 वर्षीय महिला की शादी 2021 में ग्वालियर जिले के धई गांव निवासी पवन जाटव से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी में उसके माता-पिता ने अपनी क्षमता अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद पता चला कि उसका पति और देवर शराब पीते हैं। दो बच्चों की मां पीड़िता ने बताया कि जून 2023 में पति और देवर ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की, जिसमें सास ने भी उनका साथ दिया। पल्सर बाइक और एक लाख रुपए मांगे  इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और मायके चली गई। कई बार पंचायत बुलाई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद ससुराल वालों ने पल्सर बाइक और एक लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अल्फाहुल हसन ने बताया- शिकायत की जांच के बाद पति पवन जाटव, सास रेखा, देवर अमित जाटव, जेठ बलवीर यादव, धर्मेंद्र जाटव और मुकेश जाटव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।</description>
धनंजय भदौरिया बने जबलपुर के नए कमिश्नर:कार्यभार संभालकर कहा& जनसेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, ज़मीनी स्तर पर दिखेगा काम
        <description>2006 बैच के आईएएस अधिकारी धनंजय सिंह भदौरिया ने सोमवार को जबलपुर संभाग के नए कमिश्नर के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का असर ज़मीन पर दिखना चाहिए, इसके लिए वे संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करेंगे। धनंजय सिंह भदौरिया इससे पहले पन्ना, श्योपुर और नर्मदापुरम जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा वे मप्र हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर, आयुक्त अनुसूचित जाति विकास, और अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक जैसे अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। नए कमिश्नर ने कहा कि “योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, यही मेरी प्राथमिकता होगी। केंद्र और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक कार्यों में जन सहभागिता बढ़ाने, जनता से सीधा संवाद रखने, और हर जिले की ज़मीनी ज़रूरतों के अनुसार योजनाओं को लागू करने पर फोकस रहेगा।</description>
कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की:बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी लगाई; पाक से तनाव के बाद भिंड प्रशासन अलर्ट
        <description>भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति के बावजूद देश के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी कड़ी में भिंड जिला प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा कि कोई भी कर्मचारी बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। यह आदेश आज से पूरे जिले में लागू हो चुका है। कलेक्टर ने पूर्व में स्वीकृत अवकाश भी निरस्त कर दिए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से अपने पदस्थापना मुख्यालय पर निवास करेंगे और बिना कलेक्टर की लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।  लापरवाह कर्मचारी अधिकारियों पर कार्रवाई 
कलेक्टर ने लोक सेवा प्रबंधन विभाग के कार्यालय सहायक दीपक कुमार लखेरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उन्हें मंत्रालय स्तर की 11 मई की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समय पर उपस्थित नहीं होने पर नोटिस दिया गया है। यह कहा गया कि यह लापरवाही अनुशासनहीनता और संविदा शर्तों का उल्लंघन है। 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है, अन्यथा एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। लीड ट्रेनर चेष्टा जैन को भी नोटिस
जिला लोक सेवा प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं चेष्टा जैन को भी अनुपस्थित रहने और बिना स्वीकृति छुट्टी पर जाने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। वे 8 मई से गैरहाजिर हैं और 11 मई की अहम वीडियो कॉन्फ्रेंस में भी शामिल नहीं हुईं। उनसे भी 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।</description>
छत्तीसगढ़ से आए तीन हाथी 50 दिन बाद लौटे:अनूपपुर में 100 से अधिक घरों और खेतों में किया नुकसान, एक बच्चा घायल
        <description>छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र से आए तीन हाथियों का समूह 50 दिन के विचरण के बाद वापस लौट गया है। हाथी शुक्रवार की मध्य रात्रि को अनूपपुर जिले की सीमा पार कर मरवाही क्षेत्र पहुंच गए। इन हाथियों ने जिले में रहते हुए जैतहरी, अनूपपुर और राजेंद्रग्राम इलाकों में विचरण किया। हाथी दिन में जंगलों में विश्राम करते और रात में आसपास के गांवों में पहुंच जाते थे। ये जंगल से लगे इलाकों में 8 से 10 किलोमीटर तक का सफर तय करते थे। हाथियों ने 100 से अधिक घरों, खेतों और बांड़ियों में रखे अनाज को नुकसान पहुंचाया। वापसी के दौरान देवगवा गांव में एक घर की तोड़फोड़ में 7 वर्षीय बच्चे रुद्र के हाथ और पैर में चोट आई। घायल बच्चे को वन विभाग के अधिकारियों ने मरवाही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वन विभाग की गश्ती टीम की सक्रियता से कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम नुकसान का सर्वे कर राहत राशि देने की कार्रवाई कर रही है। हाथियों ने वापसी से पहले पांच किसानों की खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचाया।</description>
नेशनल लोक अदालत आज:फैमिली कोर्ट में होगी सुलह; बिजली संबंधी मामलों में समझौते का मौका
        <description>इंदौर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला कोर्ट में गठित जजों की 65 खंडपीठों के माध्यम से आपसी समझौते से लंबित राशि के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। बिजली कंपनी द्वारा विभिन्न मामलों में छूट दी जाएगी। फैमिली कोर्ट में लंबे समय चल रहे दंपत्तियों के प्रकरणों में सुलह कराई जाएगी। 89 खंडपीठों में 88400 प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव के मुताबिक नेशनल लोक अदालत के लिए इंदौर जिले में गठित 89 खंडपीठों में 65 खंडपीठ जिला कोर्ट व शेष तहसील अदालतों में हैं। निराकरण के लिए 12,361 केस रखे गए हैं। इसके अलावा बैंक रिकवरी के 76,039 केस रखे गए हैं। जिला कोर्ट में क्लेम प्रकरण सहित विभिन्न प्रकार के प्रकरण रखे जाएंगे। दुर्घटना प्रकरणों के पक्षकारों के वकील एवं बीमा कंपनी के बीच समझौते की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन समझौता प्रकरणों पर लोक अदालत में मुहर लग जाएगी। बिजली चोरी के प्रकरणों में समझौता होगा  उधर बिजली कंपनी की इंदौर विजिलेंस से 9429 नोटिस जारी किए हैं। बिजली कंपनी के मुख्य सतर्कता अधिकारी कामेश श्रीवास्तव ने बताया कि लोक अदालत के लिए इंदौर जिले के 62 जोन, वितरण केंद्र समेत मालवा निमाड़ के करीब 425 जोन, वितरण केंद्रों, कार्यालयों के माध्यम से तैयारी की गई। बिजली चोरी आदि के प्रकरणों में समझौता किया जाएगा। प्री लिटिगेशन के निम्न दाब श्रेणी के पात्र घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलो वॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 हॉर्स पॉवर भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को छूट मिलेगी। प्री लिटिगेशन स्तर सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी है। नेशनल लोक अदालत में आपसी विवाद में अलग रह रहे दंपत्तियों में समझौता कराया जाएगा।</description>
महापौर मेगा रोजगार मेला 11 मई को:10 हजार से ज्यादा बेरोजगारों को मौका, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
        <description>इंदौर में 11 मई को 'महापौर मेगा रोजगार मेला 2025' का आयोजन दशहरा मैदान पर होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। यह आयोजन मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) के तकनीकी सहयोग से होगा। मेला सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मेले में आने वाले युवाओं का सिटी बस में किराया नहीं लगेगा। रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल, योग्यता एवं रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है जिससे वे आत्मनिर्भर बनें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। इसमें शामिल होने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आने और जाने के लिए सिटी बस सेवा मुफ्त रहेगी। भाग लेने वाले आवेदक ये ध्यान रखें</description>
बड़वानी के केले की मांग इराक&ईरान तक:इंजीनियर कर रहा आधुनिक खेती, सालाना 16 लाख रुपए का प्रॉफिट
        <description>मध्यप्रदेश का बड़वानी आधुनिक खेती के लिए देश-विदेश में अलग पहचान बना रहा है। यहां के केले की मांग मिडिल ईस्ट के देशों तक है। 12 टन से अधिक केले ईरान और इराक भेजे गए हैं। दैनिक भास्कर की स्मार्ट किसान सीरीज में सेगांव के रहने वाले इंजीनियर लोकेश कुमावत से मिलवाते हैं। लोकेश 12 एकड़ में केले की G 9 (ग्रैंड नैने) प्रजाति की खेती कर रहे हैं। इस प्रजाति के केले की लंबाई 13 इंच तक होती है। इससे सालाना 16 लाख रुपए तक मुनाफा कमा रहे हैं। इंजीनियरिंग के बाद नौकरी नहीं, खेती को चुना
लोकेश कुमावत ने बताया, ‘मैंने 2010 में बीई (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) की। इसके बाद नौकरी नहीं की। क्योंकि मुझे खेती करनी थी। परिवार में 30 एकड़ पुश्तैनी जमीन है। इसमें पहले पारंपरिक फसल गेहूं, चना और गन्ने लगाते थे, लेकिन इन फसलों में लागत अधिक और मुनाफा कम होता था। कई बार तो घाटा भी हुआ है। इसके बाद बड़े किसानों से मिलकर सलाह ली। साल 2012 में केले की खेती शुरू की। पहले 1 से 2 एकड़ में फसल लगाई। इसके बाद धीरे-धीरे जगह बढ़ाई। वर्तमान में 12 एकड़ में G 9 प्रजाति के केले की खेती कर रहा हूं, जिसमें करीब 20 हजार पौधे लगाए हैं। इसमें 14 लाख से अधिक खर्च आया है। एक एकड़ में करीब सवा लाख रुपए का खर्च आया। इस साल अप्रैल तक 22 लाख का माल महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली समेत इराक-ईरान भेजा है। वर्तमान में 5 हजार पौधों में केला बचा है। इनसे 8 लाख का माल और बेचूंगा। यानी 30 लाख का माल बेचा। खर्च निकालकर 16 लाख रुपए का प्रॉफिट होता है। इस बार 51 टन केले का उत्पादन हुआ है। पिछले 13 साल के अनुभव से पता चला कि फसल को किस खाद की कब, कैसी और कितनी जरूरत है? नतीजा, फसल बहुत अच्छी क्वालिटी की हुई। मेरे बाद गांव के कई किसानों ने केले की खेती शुरू कर दी। व्यापारियों की पसंद बना G 9 केला
केला व्यापारी विनोद गिरासे ने बताया कि बड़वानी के केले मीठे होने और साइज 10 से 13 इंच तक होने की वजह से डिमांड में हैं। जिले में करीब 4 हजार हेक्टेयर जमीन में केला लगाया गया है। सभी किसान टपक सिंचाई विधि अपनाकर पर्याप्त पानी देते हैं। इससे जहां पानी की बचत होती है, वहीं पौधे को भी पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है। G 9 प्रजाति के केले की खासियत
इस केले की प्रजाति को ग्रैंड नैने के नाम से भी जाना जाता है। यह इजराइल से भारत लाया गया है। कैवेंडिश केले की एक किस्म है, जो अन्य किस्मों की तुलना में अधिक उपज देती है। इससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है। कम जगह में उगता है और बीमारियों के प्रति प्रतिरोधी है। कैसे करें G 9 केले की खेती
केले के पेड़ में आमतौर पर जीवनकाल में सिर्फ एक बार फल आते हैं, फिर वह मर जाता है। केले की बोवनी फरवरी से मई के बीच की जाती है, जो कि गर्मी और बारिश के मौसम से पहले होती है। यह उष्णकटिबंधीय फसल है, इसलिए गर्म और नमी वाली जलवायु इसे पसंद आती है। केले की फसल 13-14 महीने में तैयार हो जाती है। केले की खेती के लिए सबसे पहले खेत को तैयार करना होगा। इसके बाद केले के पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदने होंगे। फिर पौधे लगाकर खाद और पानी देना होगा। अंत में समय-समय पर सिंचाई, निराई-गुड़ाई और कीट नियंत्रण करना होगा। ये भी पढ़ें... खरबूज के बीज से सालाना 10 लाख से ज्यादा कमाई: किसान ने 27 बीघा में लगाया; बाजार जाना नहीं पड़ता, व्यापारी खुद खरीदने आते हैं अशोकनगर के एक किसान ने पारंपरिक खेती छोड़ खरबूजे के बीज की खेती शुरू की है। बीए तक पढ़ाई करने वाले शिवाजी ने मरखेड़ा गांव की पुश्तैनी जमीन पर यह शुरुआत की। कोरोना काल में उन्होंने 15 बीघा में खरबूजे की खेती की। पहले साल में ही अच्छा मुनाफा मिलने के बाद उन्होंने इसे नियमित रूप से करना शुरू कर दिया। इस साल 27 बीघा में खेती कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... डॉक्टर बनने का सपना छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती: सागर के युवा का पीएम मोदी ने भी किया सम्मान, एक बार खर्च और 6 साल तक कमाई मध्यप्रदेश में किसान अब परंपरागत खेती से नई फसलों पर फोकस करने लगे हैं। सागर के युवा किसान आकाश चौरसिया जिले में पहली बार ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। यह फसल औषधीय लाभ के साथ ही किसानों के लिए अच्छी कमाई का जरिया है। इससे सालाना ढाई से तीन लाख रुपए तक कमाई होगी। पढ़ें पूरी खबर...</description>
उज्जैन में जुमे की नमाज से पहले फ्लैग मार्च:संवेदनशील एरिये में उतरा भारी पुलिस बल, एएसपी ने कहा&इंटरनल सुरक्षा पर फोकस
        <description>उज्जैन के संवेदनशील इलाकों में शुक्रवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें 150 से अधिक पुलिस कर्मी, घुड़सवार, कमांडो, पुलिस के वाहन, शस्त्र धारी महिला और पुरुष पुलिस कर्मी शामिल हुए। फ्लैग मार्च सुबह करीब 8 बजे तोपखाना से शुरू हुआ और विभिन्न इलाकों से होता हुआ महाकाल मंदिर के पास चार धाम इलाके में खत्म हुआ। आज जुमे की नमाज भी है। देश में युद्ध के हालात के बीच शहर में सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, जो तोपखाना से शुरू हुआ और नलिया बाखल बेगमबाग, महाकाल लोक द्वार होता हुआ चार धाम पर समाप्त हुआ। इस दौरान एएसपी नितेश भार्गव के साथ सीएसपी सुमित अग्रवाल और टीआई, बीडीडीएस की टीम, पुलिस बेंड भी शामिल रहा। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हालत को देखते हुए इंटरनल सुरक्षा को लेकर हम फोकस कर रहे हैं, सीमा पर सेना सुरक्षा कर रही है तो हम आंतरिक सुरक्षा कर रह हैं। शहर में सोशल मीडिया में गलत मैसेज और माहौल बिगाड़ने का काम करने वालो की धरपकड़ भी कर रहे हैं। आज संवेदनशील एरिये और भीड़भाड़ वाली जगह पर मार्च निकाला है। जिसमें आम लोगों से शांति की अपील की गई है।</description>
युवती ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या:रात में छत पर अकेले बैठी थी, दोस्त तन्मय की जानकारी जुटा रही पुलिस
        <description>इंदौर के एलआईजी इलाके में गुरुवार रात करीब 11 बजे एक युवती ने बिल्डिंग के चौथे माले से कूदकर अपनी जान दे दी। युवती रात में छत पर बैठी थी। इसके बाद अचानक उसने छलांग लगा दी। बताया जाता है कि वह रात में नशे में थी। शाम को उसका दोस्त फ्लैट पर उससे मिलकर गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एमआईजी पुलिस के मुताबिक घटना थाने के पीछे जे-9 बिल्डिंग की है। यहां रात में प्रमिता (25) पुत्री वीर संरग गढ़वाल चौथे माले से कूद गई। प्रमिता इसी बिल्डिंग में तीसरे माले पर स्थित फ्लैट नंबर 301 में रहती थी। रात में वह छत पर अकेले काफी देर तक बैठी रही। इसके बाद अचानक उसने छलांग लगा दी। बिल्डिंग का चौकीदार आनंद उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था और उसी ने बिल्डिंग के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग 1 साल पहले बनी है। तभी से प्रमिता यहां किराए से रह रही थी। वह निजी कंपनी में जॉब कर रही थी। कुछ समय पहले उसने जॉब छोड़ दी थी और बिल्डिंग के लोगों को बताया था कि अब पढ़ाई कर रही है। प्रमिला से उसका दोस्त तन्मय मिलने आता था। वह गुरुवार को भी अपनी एसयूवी कार से मिलने आया था और करीब 5 बजे वापस चला गया था। इसके बाद से ही प्रमिला शराब पी रही थी।पुलिस ने बताया कि तन्मय की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं प्रमिला के परिवार की जानकारी लेकर उनसे संपर्क किया जाएगा।</description>
गोली लगने से घायल प्रधान आरक्षक की मौत:दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; आरोपी पर चलेगा हत्या का केस
        <description>सतना के जैतवारा थाने में 28 अप्रैल की देर रात आरोपी आदर्श शर्मा उर्फ अच्छू द्वारा गोली मारे जाने से घायल हुए प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। एसपी आशुतोष गुप्ता ने इस घटना की पुष्टि की है। प्रिंस गर्ग का पहले मेडिकल कॉलेज रीवा में इलाज चल रहा था। फिर उन्हें रीवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार देर रात उनकी स्थिति गंभीर हो गई। रात 1:20 बजे पीएम श्री एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली एयर लिफ्ट किया गया था। परिजनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मांगी थी मदद  प्रधान आरक्षक के परिजनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पांडे से मदद मांगी थी। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस विषय में चर्चा की। इसके बाद प्रदेश सरकार ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की। प्रिंस गर्ग को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके कॉलर बोन में लगी गोली के कारण इन्फेक्शन बढ़ता जा रहा था। यह था मामला  जैतवारा थाना परिसर स्थित बैरक में 28 अप्रैल की देर रात लगभग 12 बजे आरोपी आदर्श शर्मा उर्फ अच्छू ने खाना खाने बैठे प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आनन फानन में प्रधान आरक्षक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया था। जैतवारा थाना परिसर स्थित बैरक में ही प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग रहते थे। वे रात को अपनी ड्यूटी से फुरसत होने के बाद खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी कमरे के बाहर से आवाज आई। उन्होंने आवाज की ओर देखा तो सामने मुंह बांधे एक युवक खड़ा था। इससे पहले गर्ग कुछ समझ पाते युवक ने कट्टे से उन पर फायर कर दिया। गोली उनके कंधे के पास लगी। गोली लगते ही आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ था। इधर घटना के बाद थाने के पुलिसकर्मियों को जैसे ही जानकारी मिली तो आनन फानन में प्रधान आरक्षक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उनका सीटी स्कैन किया गया, सीटी स्कैन में शरीर के अंदर गोली नहीं मिली थी। एहतियातन प्रधान आरक्षक गर्ग को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने बताया कि हाईप्रोफाइल गोली कांड केस में घायल प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग 10 दिन रीवा में भर्ती रहे। चिकित्सा मंत्री से लेकर आईजी, कलेक्टर, एसपी सभी लोग उनकी हालत पर नजर बनाए हुए थे। बावजूद इसके यह नहीं पता कर पाए कि प्रधान आरक्षक के कंधे में इन्फेक्शन बढ़ता जा रहा है। जब हालत गंभीर हुई तो 7 मई की देर रात उन्हें रीवा से दिल्ली एयर लिफ्ट किया गया। जहां साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने से नाराज था पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पर हमला करने वाला आरोपी बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने से नाराज था। सिगरेट जलाकर पेट्रोल बहाता वीडियो आया सामने इस बीच आरोपी आदर्श शर्मा का छह माह पुराना एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पेट्रोल पंप पर जलती सिगरेट के साथ पंप के नोजल से पेट्रोल बहाता दिख रहा है। घटना के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी भय से दूर खड़े थे। आरोपी पर चलेगा हत्या का केस  प्रधान आरक्षक को गोली मारने वाला आरोपी आदर्श शर्मा शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी के विरुद्ध अब हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा। इस खबर के बाद प्रिंस के गृह ग्राम महादेव में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें थाना परिसर में हेड कॉन्स्टेबल को गोली मारी:सतना में आधी रात को नकाबपोश ने की फायरिंग; पुलिस आई तो भाग निकला</description>
ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा:जीतू, उमंग, दिग्गी रेडक्रॉस चौराहे से शौर्य स्मारक पहुंचकर देंगे सलामी
        <description>पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज शाम को एमपी कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकालेगी। जीतू, उमंग, दिग्गी होंगे शामिल
रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी महाराज चौराहे से शौर्य स्मारक तक कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले, भोपाल शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल सहित तमाम कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। सिर्फ तिरंगा झंडा होगा हाथों में
कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि आज शाम होने वाली तिरंगा यात्रा में केवल तिरंगा झंडा लेकर ही शामिल हों। भारत की सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान को मुंह की खानी होगी। ये राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि सैनिकों के सम्मान में यात्रा है इसलिए पार्टी के झंडे के बजाए राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हों। जनता से भी तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील
कांग्रेस के महासचिव और संगठन प्रभारी संजय कामले ने बताया - आज देश के राज्यों की सभी राजधानियों में कांग्रेस पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शौर्य स्मारक तक यह यात्रा निकलेगी। इसमें हमने सलामी का कार्यक्रम भी रखा है। कांग्रेस जनों के साथ हमने आम जनता से भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।</description>
सरकार आतंकी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी:उमरिया के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने सेना की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी
        <description>उमरिया के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए 26 लोगों का जिक्र किया। चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम ने पाकिस्तान और आतंकवादियों से बदला लेने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि रात 2 बजे सेना ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। प्रभारी मंत्री ने चेतावनी दी कि सरकार ऐसी आतंकी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान वे जिले में आयोजित सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।</description>
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:दतिया में पीड़िता बोली& अश्लील तस्वीरें मंगेतर को भेजीं, सगाई तुड़वा दी
        <description>दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती (21) ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि ग्राम रेऊ के मोहित अहिरवार से उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अश्लील तस्वीरें खीचीं और जब युवती की शादी किसी और से होने लगी तो मंगेतर को आपत्तिजनक तस्वीरें भेज दीं, जिससे उसकी शादी टूट गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी पहली मुलाकात एक पारवारिक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। युवक ने 27 जून 2024 को दतिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल फोर्ट व्यू में बुलाया। यहां उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। वहीं 10 अगस्त को आरोपी ने होटल ग्रेट गैलेक्सी में भी युवती के साथ जबरन दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उसने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। बाद में आरोपी ने ये तस्वीरें पीड़िता के मंगेतर और परिवार को भेज दीं। इस वजह से युवती की सगाई टूट गई। उसे सामाजिक बदनामी का भी सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि  आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वह अभी फरार है और पुलिस तलाश में जुटी है।</description>
सांची दूध के दाम बढ़ने पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन:अध्यक्ष बोलीं& ऐसा समय आएगा, जब बच्चों को पोलियो ड्रॉप की तरह दूध पिलाया जाएगा
        <description>अमूल के बाद सांची ने दूध के दामों में प्रति लीटर दो रुपए की बढ़ोत्तरी की है। दूध के दाम बढ़ने के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने पीसीसी के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेत्रियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। तख्तियों पर लिखे थे ये नारे रोते बच्चे करें पुकार, हमसे दूध मत छीनो सरकार।। कीमत बढ़ गई दूध की, सस्ती हो रही जान, दूध बिना बच्चे रोते हैं मां हो गई परेशान।। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बोलीं- पोलियो ड्रॉप की तरह दूध पिलाना पड़ेगा
प्रदर्शन के दौरान भोपाल महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना ने कहा- जिस तरह से भारत को सोने की चिडिया कहा जाता था। उसी तरह भारत में ये भी कहा जाता था यहां दूध की नदियां बहतीं थीं। भोजन में यदि कुछ न भी मिले तो ये कहा जाता था कि बच्चों को घर से दूध दही पीकर घर से जाना चाहिए। महिला कांग्रेस दूध की कीमतें बढ़ाने का विरोध करती है और सरकार से यह मांग करती है कि दूध की बढ़ी हुई कीमतें वापस लीजिए। वरना महिला कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी। बच्चे हों या बुजुर्ग मरीजों तक को दूध देना मुश्किल हुआ
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा- जिस तरह से मोहन सरकार ने दो रुपए दूध की कीमतें बढ़ाई हैं। सांची दूध की कीमतें बढ़ाने से एक आम व्यक्ति को अपने बच्चे को दूध देना मुश्किल हो गया है। चाहे गरीब बुजुर्ग हों या मरीज सभी के लिए दूध एक आवश्यक चीज है। ऐसे में उसकी कीमतें बढ़ाना गरीबों, बच्चों और बुजर्गों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। हम मांग करते हैं कि दूध की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेना चाहिए। गरीबों को राहत देना चाहिए। सांची और एनडीडीबी के बीच जो करार हुआ है उससे व्यापारियों, बिचौलियों और सरकार में बैठे लोगों का होगा। आम आदमी को तो दो रुपए प्रति लीटर ज्यादा दाम देना पड़ रहे हैं।
अमूल की तर्ज पर काम करने से पहले इनको अपने संसाधन देखना चाहिए। मप्र में सांची का जो दूध आ रहा है कुछ दिनों पहले उसमें मिलावट पकड़ी गई थी। अपने सिस्टम को ये सही नहीं करते लेकिन बिचौलियों के माध्यम से जो भ्रष्टाचार किया जा रहा है उसी का नतीजा है कि आम जनता को प्रति लीटर दो रुपए ज्यादा देना पड़ रहे हैं। अमूल ने हफ्ते भर पहले बढ़ाए थे रेट
हफ्ते भर पहले 1 मई को अमूल ने दूध के भाव बढ़ाए थे। 1 लीटर दूध पर 2 रुपए, जबकि आधा लीटर पर एक रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में नए रेट लागू हो गए हैं। प्रदेश में सांची के बाद अमूल दूध की सबसे ज्यादा खपत होती है। रोजाना साढ़े 3 लाख लीटर से अधिक अमूल दूध की खपत होती है। सबसे ज्यादा इंदौर में करीब सवा लाख लीटर दूध बिकता है। वहीं, भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर में 50 से 80 हजार लीटर के बीच दूध की खपत है।</description>
ऑपरेशन सिंदूर के बाद देवास में जश्न:भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, जिलाध्यक्ष बोले& आगे और भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे
        <description>भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंप पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में देवास में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और देशभक्ति के नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। पार्टी नेताओं ने भारत सरकार के निर्णय की सराहना की और सेना के साहस को सलाम किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी देवास के भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। BJP जिलाध्यक्ष बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ सख्त कार्रवाई भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर की गई। प्रधानमंत्री ने आतंकवादी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया था। तीनों सेनाओं के माध्यम से शुरू हुए इस ऑपरेशन में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।  सेंधव ने कहा कि आगे और भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम में बागली विधायक मुरली भंवरा भी मौजूद रहे।</description>
इंदौर में नाबालिग छात्रा और उसकी सहेली से छेड़छाड़:घर जाने के लिए कर रहे थे रेपिडो का इंतजार; बचाने आए भाई को भी मारे चाकू
        <description>इंदौर के कनाड़िया में एक 17 साल की छात्रा और उसकी सहेली से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बचाव करने आए युवकों के साथ चाकूबाजी की वारदात भी की। मामले में पुलिस ने बुलेट सवार लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता अपने भाई और बहन के साथ खड़ी उसी समय मनचले वहां आकर हरकतें करने लगे। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। कनाड़िया पुलिस ने 17 साल की लड़की की शिकायत पर खजराना के गणराज नगर निवासी ऋषि उर्फ काली, सचिन शर्मा, मोक्ष, नानू, कान्हा, साहिल शर्मा के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया है। भाई बचाने आया तो उससे भी मारपीट की पीड़िता ने बताया कि वह अपने भाई, बहन और दोस्तों के साथ सोमवार रात स्पाइसी होटल में पार्टी करने गई थी। इसके बाद घर जाने के लिए संचार नगर कनाड़िया रोड पर खड़े हो गए। सभी रेपिडो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ऋषि अपने दोस्त सचिन, मोक्ष और नानू के साथ वहां पहुंचा। उन्होंने भद्दे कमेट्स किए और छेड़छाड़ कर दी। नानू ने मेरा हाथ पकड़ा तो मेरे भाई और बहन ने छुड़ाने की कोशिश की। इस बीच एक लड़का बाल पकड़कर खींचने लगा। मुझे बचाने भाई आया तो सभी लड़के उससे भी मारपीट करने लगे। इस दौरान ऋषि ने चाकू निकालकर भाई के पैर पर दो वार कर दिए। इससे भाई सड़क पर गिर गया। हमने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकले। दूसरे दिन जाकर दर्ज कराया केस
बाद में दोस्त को बुलाकर युवक को एमवाय लेकर पहुंचे। जिसमें डॉक्टरों ने उपचार किया। मारपीट और छेड़छाड़ की घटना के मामले में पीड़िता काफी डर गई थी और दूसरे दिन मंगलवार को थाने जाकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। उन पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।</description>
12वीं में राजगढ़ के 69.43% छात्र पास:ब्यावरा की भावना ने 481 अंक के साथ प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया
        <description>मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। राजगढ़ जिले से 15,312 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले का परिणाम 69.43% रहा। यह पिछले तीन सालों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ब्यावरा की छात्रा भावना शिवहरे ने कला संकाय सब्जेक्ट में प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया। भावना शिवहरे पब्लिक स्कूल, ब्यावरा की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में से 481 अंक हासिल किए। भावना ने अपनी इस सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनके पिता व्यवसायी हैं और माता गृहिणी हैं। भावना का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मैंने नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। तीन सालों में 20% बढ़ा शैक्षणिक ग्राफ साल 2023- 49.79% साल 2024- 62.41% साल 2025- 69.43% इस सुधार को लेकर शिक्षकों और विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूलों में संसाधनों की उपलब्धता, छात्र-छात्राओं की मेहनत और अभिभावकों की जागरूकता ने मिलकर यह परिवर्तन संभव बनाया है।</description>
कट्ठीवाड़ा में नई ग्राम सभा का गठन:उडनचापरी फलिया से लौंगसिंह मसानिया अध्यक्ष बने, गांव का नक्शा तैयार किया
        <description>आलीराजपुर जिले की कट्ठीवाड़ा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत आगलगोटा के उडनचापरी फलिया में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में फलिया के सभी मतदाता मौजूद रहे। पेसा अधिनियम 1996 और मध्य प्रदेश पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्र पर विस्तार) नियम 2022 के तहत नई ग्राम सभा का गठन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से लौंगसिंह मसानिया को ग्राम सभा अध्यक्ष चुना गया। पेसा जिला समन्वयक प्रवीण कुमार चौहान ने उपस्थित मतदाताओं को पेसा नियम 2022 के सभी प्रावधानों की जानकारी दी। उडनचापरी फलिया का नजरी नक्शा तैयार किया गया। इस नक्शे में ग्राम की बसाहट, जल स्रोत, जंगल, जमीन, नदी, तालाब, देव स्थान और चतुर्थ सीमा को दर्शाया गया है। कट्ठीवाड़ा पेसा ब्लॉक समन्वयक विनय चौहान ने पेसा के माध्यम से गांव-फलियों में हो रहे बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने पेसा एक्ट के तहत ग्राम विकास की योजनाओं पर भी चर्चा की।</description>
विदिशा में 10वीं में अंशू और शिवा ने किया टॉप:महक&अक्षत दूसरे स्थान पर रहे; जिले के 74.46 फीसदी विद्यार्थी पास
        <description>मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। विदिशा जिले के 74.46 प्रतिशत छात्रों ने पास किया। जिले से कुल 14,731 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 7,082 छात्र और 7,649 छात्राएं शामिल थीं। नियमित श्रेणी में 10,968 विद्यार्थी सफल हुए। इनमें 4,876 छात्र और 6,092 छात्राएं हैं। स्वाध्यायी श्रेणी में 4,999 परीक्षार्थियों में से 1,131 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले में अंशु और शिवा ने टॉप किया जिले में सकेत शिशु रंजन के अंशु जैन और सरस्वती विद्यापीठ के शिवा रघुवंशी ने 490 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल की महक भगोरिया और डॉल्फिन स्कूल के अक्षत रघुवंशी 489 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान चार विद्यार्थियों ने साझा किया। गंजबासोदा की सुहानी साहू, ज्ञान ज्योति स्कूल के रुद्र प्रताप सिंह, एनिमल पब्लिक स्कूल की अक्षरा भार्गव और मेलुआ चौराहे के सुमित कुशवाहा ने 488 अंक प्राप्त किए। पिछले तीन वर्षों का 10वीं परिणाम
2022-23- 65.45% 2023-24- 56.70% 2024-25- 74.46%</description>
गर्मी से बेहाल बाघ टी17 जंगल से निकला:संजय टाइगर रिजर्व में पानी की तलाश करता दिखा, एक खासियत की वजह से हैं फेमस
        <description>संजय टाइगर रिजर्व में भीषण गर्मी का असर वन्यजीवों पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। पर्यटकों ने बाघ टी17 को जंगल से बाहर पानी की तलाश करते हुए देखा और वीडियो में कैद किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जंगल के अंदरूनी जल स्रोत सूखने के कारण बाघ नदी और जलाशयों की ओर रुख कर रहे हैं। टी17 भी पानी की तलाश में बाहर निकला। हालांकि, पानी नहीं मिलने पर वह वापस जंगल की ओर लौट गया। टी17 संजय टाइगर रिजर्व का एक विशेष बाघ है। यह रिजर्व में बाघों की आबादी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सामान्यतः यह बाघ अपनी गुफा में रहता है और बाहर कम ही निकलता है। रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी के अनुसार, बढ़े हुए तापमान के कारण वन्यजीव केवल सुबह या शाम के समय ही पानी की तलाश में बाहर आते हैं। बाघों का पानी के स्रोतों के पास दिखना अब आम बात हो गई है। यह स्थिति जंगलों में जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करती है। जल स्रोतों की स्थिति में सुधार न होने पर वन्यजीवों के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।</description>
मुरैना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, दो गंभीर:शराब के नशे में चला रहे थे गाड़ी, गाय की मौत; ग्वालियर रिफर
        <description>रविवार देर रात मुरैना शहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर बंद दुकान में जा घुसी। गाड़ी में सवार सभी युवक शराब के नशे में थे। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। स्कॉर्पियो की टक्कर से वहां मौजूद एक गाय की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब 1 बजे की है। बता दें कि, ग्वालियर नंबर (MP07 ZX 3776) की स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार से मुरैना की ओर आ रही थी। जैसे ही वाहन सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऋषि गालव चौराहे पर पहुंचा, चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। उसने वहां मौजूद एक गाय में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई इसके बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक बंद दुकान में घुस गई। शटर टूट गया दुकान का हादसा इतना जोरदार था कि दुकान का शटर टूट गया और अंदर तक नुकसान पहुंचा। सौभाग्यवश, उस समय दुकान बंद थी और भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी की जान नहीं गई। हालांकि, स्कॉर्पियो में सवार दो युवक – राहुल प्रजापति और सोनू – गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बहुत तेज रफ्तार थी स्कॉर्पियो की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की गति अत्यधिक तेज थी और टक्कर से पहले उसने एक गाय को टक्कर मारी , जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में घुस गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुची। घायलों को भिजवाया अस्पताल पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और वाहन को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गाड़ी में सवार सभी युवक शराब के नशे में थे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि वाहन चालक के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया जाए या नहीं।</description>
भोपाल में 8 हजार पेड़ बचाने के लिए आंदोलन:18 मई को अयोध्या बायपास पर जुटेंगे लोग; NHAI चौड़ी करेगा सड़क
        <description>भोपाल के आसाराम तिराहे से रत्नागिरि तिराहा तक अयोध्या बायपास के चौड़ीकरण में 8000 पेड़ों को काटा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) कर रही है। उन्होंने पेड़ काटने की अनुमति के लिए नगर निगम में आवेदन भी किया है। इसी बीच विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। 18 मई को इसे लेकर बड़ा आंदोलन करने की भी तैयारी है। प्रदर्शन को लेकर रणनीति भी बनाई जा रही है। बैठकों का दौर भी चल रहा है। पर्यावरणविद् उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों शिवाजी नगर में बैठक हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया कि 18 मई की शाम को अयोध्या बायपास पर आंदोलन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होंगे। विकास जरूरी है, पर हरियाली के नाम पर ऐसा नहीं होने देंगे। एनएचएआई को प्रोजेक्ट में बदलाव करना चाहिए। ताकि, प्रोजेक्ट भी पूरा हो और पेड़ भी न काटे जा सके। इसलिए 10 लेन बनाया जा रहा अयोध्या बायपास
बता दें कि इस रोड पर 3 ब्लैक स्पॉट हैं, जहां साल भर में 30-35 लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए सड़क को सर्विस लेन मिलाकर 10 लेन किया जा रहा है। विरोध की आशंका को देखते हुए एनएचएआई ने हाईकोर्ट और एनजीटी में कैविएट दायर की है। ताकि न्यायालय कोई भी स्टे देने से पहले एनएचएआई का पक्ष सुना जाए। अफसरों का कहना है कि अयोध्या बायपास के आसपास सिटी फॉरेस्ट डेवलप करने के लिए तैयार हैं। पेड़ों को बांध चुके रक्षासूत्र
इससे पहले रविवार की शाम को भी लोगों ने प्रदर्शन किया था। बड़ी संख्या में लोगों रत्नागिरी तिराहे पर पहुंचकर पेड़ों को रक्षासूत्र बांधे थे। साथ ही उन्हें बचाने का संकल्प लिया था। आयोजन की अगुआई श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने की। उन्होंने कहा- यह सिर्फ पेड़ों की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे अस्तित्व की लड़ाई है। हम इन पेड़ों को कटने नहीं देंगे। गुप्ता ने खुद पेड़ों को रक्षासूत्र बांधते हुए आंदोलन की शुरुआत की।</description>
4 महीने में वापस मिले 2 करोड़ 73 लाख रुपए:सही समय पर की थी शिकायत, लोगों को कर रहे अवेयर
        <description>साइबर ठगी के मामलों में इंदौर क्राइम ब्रांच ने पिछले चार महीने में 2 करोड़ 73 लाख रुपए आवेदकों को वापस कराए। ठगी के शिकार हुए लोगों ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। जिससे लोगों को उनका पैसा वापस मिल सका। इसके पहले भी क्राइम ब्रांच लोगों के करोड़ों रुपए वापस करा चुकी है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि जनवरी से अप्रैल तक मिली ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में 2 करोड़ 73 लाख से ज्यादा की राशि आवेदकों को रिफंड कराई गई है। ऑनलाइन ठगी की शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है। क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन, एनसीआरपी पोर्टल आदि के माध्यम से मिली ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल ने आवेदकों से फ्रॉड की पूरी जानकारी लेकर उस पर एक्शन लिया और आवेदकों से ठगे पैसे उन्हें वापस कराए। 4 महीने में ही 2 करोड़ 73 लाख पहुंची राशि  जनवरी से अप्रैल की बात करें तो ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में 2 करोड़ 73 लाख से ज्यादा की राशि पीड़ितों को रिफंड कराई गई है। देखा जाए तो शहर में लगातार साइबर फ्रॉड के मामलों में भी बढ़ोतरी आ रही है, जिसकी शिकायतें पीड़ित कर रहे हैं। हालांकि क्राइम ब्रांच लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए साइबर पाठशाला जैसे अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। इधर, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि अगर कोई भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होता है तो वे तुरंत क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नंबर 7049124445 या 1930/NCRP पोर्टल पर शिकायत करें। ये है पिछले सालों का आकड़ा  बीते सालों की बात करें तो क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में साल 2021 में 1 करोड़ 37 लाख रुपए आवेदकों को वापस कराए। पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद साल 2022 में 3 करोड़ 92 लाख रुपए रिफंड कराए। 2023 में 5 करोड़ रिफंड कराए गए, जबकि 2024 में ये आंकड़ा 14 करोड़ 17 लाख रुपए तक पहुंच गया। ये सभी राशि पीड़ित आवेदकों के खातों में वापस कराई गई हैं।</description>
ईंट भट्ठे की मिट्टी में दबा मिला 9 वर्षीय बालक:20 दिन से लापता था मासूम; ट्रैक्टर&ट्रॉली से गिरा था, शव क्षत&विक्षत हालत में मिला
        <description>जिले के एक ईंट भट्ठे से गुरुवार को 9 साल के लापता बच्चे का शव मिट्टी में दबा मिला। बच्चा 10 अप्रैल से लापता था। परिजनों ने उसी दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक, मजदूरी करने वाले बलराम विश्वकर्मा अपने बेटे अंश और पत्नी के साथ उसी भट्ठे में रहते थे। अंश खेलते-खेलते ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर गया और मिट्टी में दब गया। 20 दिन तक शव उसी जगह दबा रहा, जहां से मिट्टी नहीं हटाई गई थी। फावड़े से खींची गई मिट्टी, तब नजर आया शव
बुधवार रात जब ट्रैक्टर से फावड़े की मदद से मिट्टी हटाई गई, तब गुरुवार सुबह अंश का सिर और हाथ बाहर आते दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, जिस पर कई परतें जम चुकी थीं। तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों की टीम ने जांच की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत मिट्टी में दबने से हुई या कोई और कारण था। संचालन वैध था या नहीं, जांच जारी
थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार, जांच में भट्ठा संचालक की लापरवाही सामने आई है। रात में अवैध रूप से मिट्टी डंप की जा रही थी और कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं था। पुलिस अब भट्ठा संचालक पर आपराधिक मामला दर्ज करेगी। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि भट्ठे का संचालन वैध था या अवैध। दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।</description>
लव जिहाद को कुचलना राजनीतिक नहीं दिलों का मुद्दा:एमएलए रामेश्वर बोले, ऐसा करने वालों को मारा भी जाएगा, कुचला भी जाएगा
        <description>राजधानी की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि मुस्लिम धर्म में हिन्दू बेटियों को लव जिहाद में फंसा कर धर्म परिवर्तन कराने पर सवाब मिलता है। यह इस धर्म के लोगों ने स्वीकार किया है। तो अब उन्हें कुचला भी जाएगा और मारा भी जाएगा। अब ऐसा करने वालों को जन्नत भी नसीब होगी। शर्मा ने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह राजनीतिक दलों का नहीं दिलों का मुद्दा बन गया है। जिसके विरोध में सम्पूर्ण हिन्दू समाज सड़कों पर है। मीडिया को दिए बयान में विधायक शर्मा ने कहा है कि हर हिन्दू के मन में अपने हिन्दुस्तान में बेटियों को नहीं बचा पाने का आक्रोश है। इन्हें लव के नाम पर फंसाया जा रहा है। तो ऐसा करने वालों, अपने मुगालते ठीक कर लेना। ड्रग्स माफिया हो या कोई और सबको कुचला जाएगा। जो अपराधियों के साथ हैं, उन सबको कुचला जाएगा। हर कॉलेज के एंट्री गेट पर लगे कैमरा उन्होंने कहा कि वे पुलिस कमिश्नर से मांग करेंगे कि राजधानी के हर छोटे होटलों में कैमरे लगाएं और भोपाल पुलिस के कैमरे से कनेक्ट किया जाए। कैफे, छोटे होटलों में कैमरे लगाए जाएं ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। सभी कालेज प्राचार्य और मालिकों को चिट्‌ठी लिख रहा हूं कि वे अपने कालेज के एंट्री गेट के पास से कालेज भवन तक कैमरे लगाएं। इसे भी भोपाल पुलिस को बताना होगा। कालेज और स्कूल परिसर के आस पास कौन कौन घूम रहा है इसकी जानकारी भोपाल पुलिस के पास रहनी चाहिए। … तो हमारा जिन्दा रहना बेकार शर्मा ने कहा कि हर हिन्दू में आक्रोश है कि अगर हम अपनी बेटी को नहीं बचा पाए तो हमारा जिन्दा रहना ही बेकार है। अपराधियों को सार्वजनिक सजा भी हो और यह समाज देगा भी। शर्मा ने कहा कि ड्रग्स पर एक्शन के लिए आरिफ मसूद प्रेरित कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। लेकिन ऐसा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। नारी शक्ति हेल्पलाइन नम्बर जारी  सकल हिंदू समाज द्वारा लव जिहाद की घटनाओं पर जारी नारी शक्ति हेल्प लाइन नंबर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इस हेल्प लाइन पर सभी बेटियां संपर्क करें जो इस घटना की शिकार हुई हैं। इस पूरी हेल्पलाइन को बहन-बेटियों द्वारा ही संचालित किया जा रहा है। मेरा बेटियों से आग्रह है, उनके साथ या किसी अन्य बेटी के साथ लव जिहाद जैसी घटना हो तो वह इस हेल्प लाइन पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने हेल्प लाइन नंबर जारी करने के लिए सकल हिंदू समाज को बधाई दी।</description>
दतिया में अज्ञात चोरों ने की 90 हजार की चोरी:घर के बहार सो रहा था परिवार; 80 हजार रुपए और चांदी के जेवर लेकर भागे
        <description>दतिया के भर्रोली गांव में चोरों ने एक घर से 90 हजार रूपए की चोरी की। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। मकान मालिक रिंकू गुर्जर ने बुधवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रिंकू गुर्जर ने बताया कि उनका मकान गांव से बाहर इकोना रोड पर स्थित है। 28 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वो और उनकी मां भूरी बाई खाना खाकर घर के बाहर सो गए थे। उनकी पत्नी और बच्चे नरवर में एक शादी समारोह में गए हुए थे। 80 हजार रूपए चांदी के जेवर लेकर भागे चोर 
29 अप्रैल की सुबह जब मां भूरी बाई की नींद खुली और वे घर के अंदर गईं, तो उन्हें कमरे के दरवाजे खुले मिले और कपड़े बिखरे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि अनाज की टंकी की कुंडी कटी हुई है और उसमें रखे 80 हजार रूपए गायब हैं। साथ ही अलमारी से 10 हजार के चांदी के बिछिया और पायल चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</description>
कलेक्टर का जिला अस्पताल में 15 दिनों में दूसरा दौरा:मरीजों से बातचीत कर जानी व्यवस्थाएं; साफ&सफाई और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की
        <description>अशोकनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरुवार सुबह 9 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। ये उनका पदभार संभालने के बाद 15 दिनों में दूसरा दौरा था। कलेक्टर सीधे वार्डों में पहुंचे और मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से उपचार की गुणवत्ता और भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। गर्मी के मौसम को देखते हुए बाल रोगी वार्ड में एयर कंडीशनर की जांच की। उन्होंने खिड़कियां बंद करवाकर एसी की कार्यप्रणाली की जांच करवाई। स्टाफ को सुबह 9 बजे तक अस्पताल पहुंचना अनिवार्य 
सिविल सर्जन डॉ. डीके भार्गव के साथ कलेक्टर ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर ऊपरी मंजिल तक का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। साफ-सफाई सुबह 7 बजे से पहले पूरी होनी चाहिए। सभी स्टाफ को सुबह 9 बजे तक अस्पताल पहुंचना अनिवार्य किया गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सूची बोर्ड पर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनआरसी वार्ड का भी निरीक्षण किया और वहां कुछ आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए। उनका यह निरीक्षण अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।</description>
छतरपुर में धर्म छिपाकर महिला से की शादी:पति&बच्चों को छोड़कर रहने लगी; आरोपी ने नकदी&जेवर छिने, 14 किमी पैदल चलकर शिकायत करने पहुंची
        <description>छतरपुर के मातगुवां थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक पर हिंदू नाम बताकर शादी करने और महिला के साथ दुष्कर्म व प्रताड़ना का आरोप लगा है। दो बच्चों की मां पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे पांच दिन तक कमरे में बंद रखा, जिससे बचकर वह गुरुवार को बिना चप्पल के 14 किलोमीटर पैदल चलकर छतरपुर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक साल से चल रही प्रताड़ना 28 वर्षीय पीड़िता जबलपुर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी 2015 में दमोह के कुलुआ गांव में हुई थी। वह जबलपुर में प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरी करती थी। दो बच्चों की मां महिला की मुलाकात मातगुवां निवासी समीर खान से हुई, जिसने खुद को समीर तिवारी बताया। आरोप है कि युवक ने महिला को प्रेम प्रसंग में फंसाकर तलाक दिलवाया और अगस्त 2023 में जटाशंकर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद जब महिला को उसके धर्म का पता चला तो, उसने सभी धर्म का सम्मान करने और मांसाहार नहीं खाने की बात कर उसे बहला लिया और दिसंबर में काजी से निकाह भी कराया। जबरन मांस खिलाने का आरोप पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से आरोपी और उसके परिवार ने प्रताड़ना शुरू कर दी। तीन लाख रुपए और जेवर छीन लिए। जबरन मांस खिलाया और पूजा-पाठ से रोका। आरोपी ने बाइक, टीवी, कूलर और आईफोन भी खरीदवाया। पीड़िता ने बताया कि पिछले 5 दिन से वह कमरे में बंद थी, सुबह कमरे से निकली और पैदल चलकर 14 किलोमीटर दूर छतरपुर पहुंची। जहां लोगों ने 100 डायल पुलिस को सूचना दी, 100 डायल पुलिस उसे कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस कर रही कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देता था और कहता था कि अब दूसरी शादी करेगा।</description>
शाजापुर में 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:शिवकुमार यादव को मिली मंडी शुजालपुर की जिम्मेदारी, नर्मदाप्रसाद दायमा बने सुंदरसी थाना प्रभारी
        <description>शाजापुर जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बुधवार रात करीब 11 बजे तबादला सूची जारी की। इस सूची में कुल 29 पुलिसकर्मियों को जिले में ही नई पदस्थापना दी गई है। तबादला सूची के अनुसार, नर्मदाप्रसाद दायमा को शुजालपुर मंडी थाने से थाना प्रभारी सुंदरसी बनाया गया है। निरीक्षक शिवकुमार यादव को रक्षित केन्द्र शाजापुर से थाना प्रभारी के पद पर मंडी शुजालपुर भेजा गया है। निरीक्षक बृजेश मिश्रा को रक्षित केन्द्र शाजापुर से प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, कार्यवाहक निरीक्षक थाना प्रभारी सुंदरसी को रक्षित केन्द्र शाजापुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अंकित मुकाती का तबादला मंडी शुजालपुर से कोतवाली थाना शाजापुर किया गया है। उपनिरीक्षक रामदयाल बैरागी को रक्षित केन्द्र शाजापुर से थाना सलसलाई भेजा गया है। इन वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पांच एएसआई, पांच हेड कांस्टेबल और 13 पुलिस आरक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को जिले के विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है। शाजापुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बुधवार देर रात करीबन 11 बजे तबादला सूची जारी की। तबादला सूची में चार थाना प्रभारी, दो सब इंस्पेक्टर,पांच एएसआई और पांच हेड कांस्टेबल एवं 13 पुलिस आरक्षक के नाम शामिल हैं। इन सभी को जिले में ही नवीन पदस्थापना दी गई।</description>
टीकमगढ़ में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक:सूर्योदय के साथ अग्निहोत्र यज्ञ, शाम को निकलेगी शोभायात्रा
        <description>टीकमगढ़ में बुधवार को भगवान परशुराम का जन्म महोत्सव मनाया जा रहा है। महेंद्र सागर तालाब स्थित भगवान परशुराम प्रतिमा स्थल पर सुबह से कार्यक्रम शुरू हुए। सूर्योदय के समय 5:35 बजे अग्निहोत्र यज्ञ में आहुतियां दी गईं। प्रतिमा स्थल पर महामृत्युंजय यज्ञ के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक और पूजन किया गया। शाम 5 बजे नजर बाग मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतिमा स्थल तक जाएगी। वहां भगवान की महा आरती के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन होगा। ब्राह्मण कॉलोनी के जागेश्वर धाम मंदिर और नूतन विहार कॉलोनी के चंद्रशेखर मंदिर में भी भगवान परशुराम की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन हुआ। साथ ही अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जा रहा है। लोगों ने घरों में मिट्टी के नए घड़े रखकर पूजा की। नजर बाग मंदिर के पुजारी पंडित सुरेंद्र मोहन द्विवेदी के अनुसार, इस दिन सोना, चांदी और भूमि खरीदना शुभ माना जाता है।</description>
बैतूल में व्यापारी संगठनों और छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च:NSUI ने की सुरक्षा में हुई चूक की जांच की मांग; पहलगाम हमले का विरोध
        <description>बैतूल में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार शाम को प्रदर्शन किया। विधायक हेमंत खंडेलवाल की अगुवाई में व्यापारी संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नेतृत्व में व्यापारी, जनप्रतिनिधि और हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर दिवंगत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। एनएसयूआई ने की सुरक्षा में चूक की जांच की मांग सारनी में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने जय स्तंभ चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। एनएसयूआई के रोहन सिंह ठाकुर ने सुरक्षा में हुई चूक की जांच की मांग की। यूथ कांग्रेस के गौतम नागले ने कहा कि सरकार को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि दुश्मन भारत की ओर देखने से पहले सौ बार सोचे। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, जिला मंत्री अतीत पंवार, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कैट के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव और प्रचार सचिव राजेश मदान समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। जबकि सारणी स्थित श्रद्धांजलि सभा में भोला कांति, मोहम्मद इलियास, तिरूपति अरोलू, भगवान जावरे, विक्की सिंह, पिंटिस नगले, राजू माने, भूषण कांति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी संगठनों ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और सरकार से निर्णायक कार्रवाई की मांग की।</description>
मूंग फसल पर पत्ती छेदक इल्ली का हमला:हरदा में 1.45 लाख हेक्टेयर में बोई फसल पर खतरा; किसान कर रहे अधिक कीटनाशक स्प्रे
        <description>हरदा में किसानों की मूंग फसल इस बार तेज गर्मी की मार झेल रही है। जिले में 1 लाख 45 हजार हेक्टेयर में बोई गई मूंग फसल पर पत्ती छेदक इल्ली का प्रकोप देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि पहले एक-दो स्प्रे से काम चल जाता था। अब तीन-चार बार कीटनाशक का छिड़काव करना पड़ रहा है। कृषि उप संचालक जवाहरलाल कास्दे के अनुसार मौसम का असर फसल पर आंशिक रूप से हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों की टीम खेतों का निरीक्षण कर रही है। जानकारी के अनुसार, पिछले साल जिले में मूंग का उत्पादन करीब 1 लाख 88 हजार मीट्रिक टन हुआ था। प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन 15 क्विंटल रहा था। इस बार इल्ली के प्रकोप से उत्पादन प्रभावित हो सकता है। किसानों को दी सलाह कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र की संयुक्त टीम ने हरदा, टिमरनी और खिरकिया विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। टीम में डॉ. रूपचंद जाटव, डॉ. भागवत सिंह, रामकृष्ण मंडलोई और डॉ. श्रीचंद जाट शामिल थे। किसानों को सलाह दी गई है कि वे इमामेक्टिन बेजोंएट, प्रोफेनोफास या इंडोक्साकार्ब का निर्धारित मात्रा में सुबह या शाम के समय छिड़काव करें। इससे कीट नियंत्रण में मदद मिलेगी।</description>
मंडला में पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि:भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, सांसद कुलस्ते बोले& वाड्रा का बयान आतंकियों को प्रोत्साहित करता है
        <description>मंडला में भाजपा ने गुरुवार शाम पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा की महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने चिलमन चौक से उदय चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। सभी ने मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले सर्किट हाउस में सांसद कुलस्ते ने रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति से देश नहीं चलता। ऐसे बयानों से आतंकी गतिविधियां बढ़ती हैं। कुलस्ते ने कहा कि वाड्रा का बयान आतंकवादियों को प्रोत्साहित करने वाला है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के साथ कई कड़े निर्णय लिए हैं। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है।</description>
अवैध शराब मामले में लापरवाही:हरदा एसपी ने छीपाबड़ थाना टीआई को किया निलंबित
        <description>हरदा में छीपाबड़ थाना प्रभारी मुकेश गौड़ को एसपी अभिनव चौकसे ने निलंबित कर दिया है। एएसपी आर डी प्रजापति ने निलंबन आदेश की पुष्टि की है। निलंबन का मुख्य कारण अवैध देसी शराब के मामले में टीआई गौड़ की लापरवाही रही। सूचना के अनुसार, क्षेत्र में 60 लीटर अवैध शराब होने की जानकारी मिली थी। लेकिन मौके पर जांच के दौरान केवल 30 लीटर शराब ही मिली। इस घटना के अलावा भी टीआई के खिलाफ कई अन्य शिकायतें एसपी कार्यालय में पहुंच रही थीं। वर्तमान में छीपाबड़ थाने का प्रभार किसी को नहीं सौंपा गया है। एसपी कार्यालय की अन्य शाखाओं में तैनात तीन टीआई में से किसी एक को शाम तक नया थाना प्रभारी नियुक्त किया जा सकता है।</description>
इंदौर में गर्मी के तेवर फिर तीखे:हफ्ते में दूसरी बार पारा 41 डिग्री पर, सूरज की तपिश से लोग हलाकान
        <description>इंदौर में गर्मी के तेवर फिर तीखे हो गए हैं। दो दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक हफ्ते में यह दूसरी बार हुआ कि दिन का पारा 41 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। बुधवार को भी सूरज की तपिश से लोग काफी हलाकान हुए। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी गर्मी के तेवर तीखे ही रहेंगे। बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ था और धूप तेजी से चढ़ने लगी थी। फिर 11 बजे से गर्म हवा चलना शुरू हो गई। लोग पसीने में तर थे। शहर में कई चौराहों पर ग्रीन नेट या शेड लगाए गए हैं, पर ये नाकाफी हैं।सिग्नल पर लंबी कतार के कारण कई वाहन चालक शेड तक नहीं पहुंच पाते हैं और ग्रीन सिग्नल चालू होने तक पसीने में तर हो रहे हैं। शाम 5 बजे तक दिन काफी गर्म रहा। रात को भी गर्मी का असर तेज था। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक प्रदेश में अभी मौसम साफ है। इस वजह से गर्मी का असर बढ़ा है। अगले 5 से 6 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इंदौर में अप्रैल का मौसम</description>
राजगढ़ में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन:पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, आतंकियों पर कार्रवाई की मांग
        <description>जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के दौरान हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार रात राजगढ़ के बिरसा मुंडा चौराहे पर सैकड़ों नागरिक एकत्र हुए। लोगों ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में "हिंदुस्तान जिंदाबाद", "वीर जवान अमर रहें", "आतंकी मुर्दाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" जैसे नारों के पोस्टर लिए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह सौंधिया ने कहा "अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति की बहाली से बौखलाए आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की कोशिश करने वाली यह कार्रवाई कायरता की पराकाष्ठा है। पूरा देश आज इस दुख की घड़ी में एकजुट है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी मांग है कि भारत में रहकर जो लोग आतंकवाद का समर्थन करते हैं, या ऐसे संगठनों से जुड़े हैं, जैसे PFI, सिमी, लश्कर, जैश उनकी पहचान कर उन्हें कठोर दंड दिया जाए। हम उन लोगों का विरोध करते हैं जो ‘फिलिस्तीन जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाकर अप्रत्यक्ष रूप से देश की एकता को ठेस पहुंचाते हैं।'  उन्होंने कहा पाक अपनी हरकतों से बाज आए, ये नया भारत है, अब सन 47 नहीं रहा, गांधी भी नहीं रहे, वो जमाना गया जब कोई एक गाल पर चांटा मारे तो दूसरा आगे कर देते थे, आज का भारत, हम किसी को छेड़ते नहीं, कोई यदि हमें छेड़े तो उसे छोड़ते नहीं।</description>
खरगोन में शिक्षक संघ ने बांटे 1100 सकोरे:पक्षियों के लिए शुरू किया दाना&पानी अभियान; ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ
        <description>खरगोन में राज्य शिक्षक संघ ने बुधवार को पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कुल 1100 सकोरे वितरित किए जा रहे हैं। अभियान की शुरुआत कुकड़ोल और जामली गांव से हुई। यहां 125 सकोरे बांटे गए। कार्यक्रम में पशु-पक्षी सुरक्षा के साथ जल संरक्षण का महत्व भी समझाया गया। जामली गांव में नरेंद्र चौहान, घनश्याम कुशवाह, जसवंत दादा समेत 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कुकड़ोल में सरपंच परसराम वास्कले, राजेंद्र चौहान और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अमित शर्मा और जिला पंचायत के तकनीकी सहायक नीरज अमझरे ने ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष विराज नीमा, गीता माली सहित कई शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभुराम मालवीया ने कहा कि जब हमें प्यास लगती है तो हम पानी मांग लेते हैं। लेकिन पक्षी किससे मांगें? उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सकोरे में नियमित रूप से दाना-पानी डालें।</description>
भिंड के अंगदपुरा में किसान के घर चोरी:छत के रास्ते घुसे बदमाश, लाखों का सोना&चांदी ले गए; फिंगरप्रिंट&डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची
        <description>भिंड के अटेर थाना क्षेत्र के अंगदपुरा गांव में बुधवार रात चोरों ने एक किसान के घर से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और परिवार के सोते समय वारदात को अंजाम दिया। अटेर थाना प्रभारी अभिषेक गौतम ने बताया कि किसान भानुप्रताप सिंह भदौरिया के घर चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़कर बॉक्स और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी चुरा ली। परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जागने पर चोरी का पता चला। डॉग स्क्वॉड टीम कर रही सर्चिंग  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। पुलिस के अनुसार चोरी का सामान एक से डेढ़ लाख रुपए का है, जबकि पीड़ित का कहना है कि पांच से सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</description>
बदमाशों ने हाट बाजार में महिला से की छेड़छाड़:पत्नी की आवाज सुनकर पहुंचे पति को भी पीटा; जान से मारने की धमकी दी
        <description>हरदा के गहाल गांव में एक 23 वर्षीय महिला के साथ हाट बाजार में छेड़छाड़ की गई। आरोपी ने विरोध करने पर महिला के पति की भी पिटाई कर दी। घटना मंगलवार कोसिराली थाना क्षेत्र में हुई।  पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो अपने पति के साथ हाट बाजार में घरेलू सामान खरीदने गई थी। जब वो मिर्ची खरीद रही थी और उसके पति दूर थे, तभी गणेश नामक एक युवक अपने साथियों के साथ वहां आया। महिला का कंधा पकड़कर झटका  
गणेश ने बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़ लिया। जब महिला ने विरोध किया और पति को फोन करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका कंधा पकड़कर झटका दिया। इस दौरान उसका मोबाइल गिर गया। आरोपियों ने पति के साथ भी की मारपीट
पत्नी की आवाज सुनकर जब पति मौके पर पहुंचे, तो गणेश और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। पति के सिर में चोट आई और खून निकलने लगा। आरोपियों ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मामले की जांच जारी 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संदीप यादव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।</description>
एबीवीपी का आतंकवाद और नशे के खिलाफ प्रदर्शन:शिवपुरी के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आतंकियों का पुतला फूंका, एसपी कार्यालय तक किया मार्च
        <description>शिवपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को दो अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में किया गया। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष कपिल गुर्जर ने कहा कि पहलगाम की घटना में आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को गोली मारी। विद्यार्थी समुदाय ऐसी घटनाओं का विरोध करता है। इसी दिन एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ भी आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय से एसपी कार्यालय तक मार्च किया। एएसपी संजीव मुले को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें शिवपुरी जिले में नशे के विक्रय और प्रसार पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। एबीवीपी नगर मंत्री विक्रम गुर्जर और प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ रघुवंशी ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए आगे भी चरणबद्ध आंदोलन और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।</description>
रामनगर&बावड़ियां ब्रिज पर डिवाइडर बनने के बाद यातायात शुरू:पहले ही दिन तीन वाहनों की टक्कर, डेढ़ माह पहले हादसों के कारण बंद किया गया था
        <description>देवास के रामनगर से बावड़ियां तक बने दो किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर बुधवार से फिर से यातायात शुरू कर दिया गया। लगातार हादसों के चलते डेढ़ माह पहले इसे बंद कर दिया गया था। अब प्रशासन ने ब्रिज के बीच में डिवाइडर बनवाकर यातायात बहाल किया है। इस फ्लाईओवर पर अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की सड़क हादसों में जान जा चुकी है। इनमें एक छात्रा की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ब्रिज को बंद किया था। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ब्रिज पर डिवाइडर का निर्माण किया गया, जो अब पूरा हो चुका है। तीन गाड़िया आपस में टकराई  हालांकि बुधवार को यातायात शुरू होते ही पहले ही दिन ब्रिज पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। वाहन चालक राहुल पांचाल ने बताया कि उनके आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी गाड़ी और पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद वाहन चालकों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे कुछ देर के लिए ब्रिज पर ट्रैफिक रुक गया। हालांकि जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई। प्रशासन को उम्मीद है कि डिवाइडर बनने के बाद फ्लाईओवर पर हादसे कम होंगे और यातायात सुचारु रहेगा।</description>
ग्वालियर में हमला करने जा रहे बदमाश पकड़ाए:जमीन विवाद में भाईयों पर की थी फायरिंग, फिर प्लान बनाया तो पुलिस ने गिरफ्तार किया
        <description>एक महीने पहले ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले बदमाश फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर फिर से हमला करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस को समय रहते इसकी सूचना मिल गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सचिन फागुना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। झांसी रोड थाना पुलिस को इस कार्रवाई में सफलता मिली है। 22 मार्च की रात, जमीन विवाद के चलते आरोपियों ने अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था और तभी से आरोपी फरार थे। अब पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है और वारदात में उपयोग किए गए हथियारों और अन्य साथियों की तलाश जारी है। सीएसपी विश्वविद्यालय, हिना खान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर सचिन फागुना (गुर्जर) निवासी सिरोल, अपने कुछ साथियों के साथ आ रहा है। सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए। प्रधान आरक्षक देवेंद्र सखवार, आरक्षक श्याम जाट, कमल राजपूत, रामकेश गुर्जर और सुनील बघेल को आरोपियों को पकड़ने के लिए तैनात किया गया। पुलिस टीम ने सेंट जोसेफ स्कूल के पास तिराहे पर घेराबंदी की। इसी दौरान एक लग्जरी कार आती दिखाई दी, जिसे रेंज में आने दिया गया। जब कार पुलिस की घेराबंदी में आ गई, तो उसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस से घिरा देखकर कार में सवार तीन युवक भागने लगे, जिन्हें थोड़ी देर पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया। इन आरोपियों को पकड़ा गया  पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को थाने लाकर पूछताछ की, तो उनकी पहचान सचिन गुर्जर निवासी सिरोल, अमित किरार निवासी रजमन नगर बहोड़ापुर, और देवू उर्फ देवेंद्र गुर्जर निवासी डीडी नगर के रूप में हुई। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था और हथियार कहां छिपाए गए हैं। जमीन को लेकर हुआ था विवाद झांसी रोड थाना क्षेत्र के लखनौती खुर्द स्थित डबरा-आगरा हाईवे निवासी रामवीर सिंह गुर्जर, पुत्र बद्री प्रसाद गुर्जर, एक किसान हैं। उनकी दो बीघा पांच बिस्वा ज़मीन अडूपुरा में हाईवे पर स्थित है। उनके खेत के पीछे उनके चाचा प्रकाश गुर्जर की भी दो बीघा पांच बिस्वा जमीन है। रामवीर ने अपनी जमीन वर्ष 2024 में लक्ष्मी गुप्ता, पत्नी राजेश गुप्ता, निवासी थाटीपुर को बेच दी थी। कुछ समय से सचिन फागुना, पुत्र बीरबल फागुना, यह दावा कर रहा है कि उसने प्रकाश गुर्जर की जमीन खरीदी है और वह आगे वाली ज़मीन भी उसी की है। वह रामवीर पर जमीन छोड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन रामवीर ने जमीन छोड़ने से इनकार कर दिया। 22 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे, चार फोर-व्हीलर गाड़ियों में सवार होकर सचिन फागुना और उसके साथी किसान के घर पहुंचे और गाली-गलौज कर जमीन खाली करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने किसान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग जहां थे, वहीं छिप गए। बदमाशों ने करीब दो दर्जन फायर किए और फिर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस कर रही पूछताछ एसपी शहर कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि किसान के घर पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को झांसी रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार बरामद कर ली है और पूछताछ जारी है।</description>
अशोकनगर के तीन गांवों में डिजिटल उप डाकघरों की शुरुआत:विधायक यादव बोले& डिजिटल इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाने का कदम
        <description>अशोकनगर जिले के तीन गांवों में सोमवार को डिजिटल उप डाकघर का लोकार्पण किया गया। यहां डिजिटल सुविधाओं की शुरुआत के साथ ग्रामीणों को ऑनलाइन बैंकिंग, पार्सल ट्रैकिंग और आधार से जुड़ी सेवाएं मिल सकेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक बृजेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। उन्होंने पहले सेहराई में फिर पिपरई और बहादुरपुर गांवों में उप डाकघरों का उद्घाटन किया। डाक विभाग के कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विधायक बोले- डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने का कदम इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि इन उप डाकघरों में डिजिटल प्रणाली के जरिए सेवाएं दी जाएंगी, जिससे ग्रामीणों को डाक और वित्तीय सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाने का कदम है। ये रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मनीष मोदी, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार और विधायक प्रतिनिधि रंजीत धाकरे मौजूद रहे।</description>
आदिवासी मुक्तिधाम में दफना रहे मरे हुए पशु:अंजड़ नगर परिषद के खिलाफ समाज ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
        <description>बड़वानी जिले की अंजड़ नगर परिषद सर्व आदिवासी समाज के मुक्तिधाम में मृत मवेशियों को दफना रही है। यह आरोप लगाते हुए समाज के लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 12 में स्थित सर्व आदिवासी समाज के मुक्तिधाम में नगर परिषद जेसीबी मशीन से मृत गोवंश और अन्य मवेशियों को दफना रही है। समाज के लोगों का कहना है कि इस कार्य से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। सोमवार दोपहर को समाज के लोगों ने नगर परिषद कार्यालय और तहसील कार्यालय में आवेदन सौंपा। उन्होंने इस कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि पहले जहां मृत मवेशियों को दफनाया जाता था, वहां अब ईंट भट्टों का संचालन हो रहा है। नगर परिषद के सीएमओ और नायब तहसीलदार आदित्य प्रताप सिंह को सौंपे गए आवेदन पर सभी समाजजनों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने मुक्तिधाम में मवेशियों के दफनाने पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।</description>
विदिशा में किशोरी ने की आत्महत्या:पिता ने युवक पर लगाया परेशान करने का आरोप; बोले& मोबाइल भेजकर करता था बातें
        <description>विदिशा में एक 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। लटेरी तहसील के उनारसी कला थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को पहले लटेरी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव का रहने वाला गोलू नाम का युवक इस घटना का जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि गोलू ने गांव की अन्य लड़कियों के माध्यम से उनकी बेटी को मोबाइल फोन भेजा था। इसके बाद वो उससे बातचीत करने लगा और अपशब्द कहे। इलाज के दौरान हुई मौत
इस परेशानी से दुखी होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</description>
बालाघाट में एमजीएम स्कूल का डाईट में शिफ्टिंग:कमरों की कमी से दो पालियों में चलेगी पढ़ाई, कंप्यूटर लैब बंद होगी; सीएम राइज में विलय
        <description>बालाघाट के महात्मा गांधी नगरपालिका स्कूल को जर्जर भवन के कारण डाइट में स्थानांतरित किया जा रहा है। नगरपालिका यहां नए स्कूल भवन का निर्माण करेगी। डाईट में कमरों की कमी एक बड़ी चुनौती बन गई है। वर्तमान में एमजीएम में 15 कमरे हैं, जबकि केवल 10 कमरे उपलब्ध हैं। प्राचार्य शैलेन्द्र राहंगडाले के अनुसार कमरों की कमी के कारण स्कूल को दो पालियों में संचालित करना होगा। कंप्यूटर लैब को भी बंद करना पड़ेगा। एमजीएम में माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाएं संचालित होती हैं। जानकारों का सुझाव है कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी को सीएम राइज स्कूल और माध्यमिक विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय में विलय कर दिया जाए। इससे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, नगरपालिका के प्रयास और शासन के निर्देश पर एमजीएम के छात्रों को सीएम राइज में प्रवेश दिया जा सकता है। माध्यमिक विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय में विलय का प्रयास जुलाई तक किया जाएगा। स्कूल में शिक्षकों की भी कमी है। केवल 3 नियमित शिक्षक हैं और एक दशक से अतिथि शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है।</description>
टीकमगढ़ में VHP ने कहा& बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगे:कहा& वक्फ कानून के नाम पर प्रदर्शनकारियों ने हिंदुओं पर हमला किया
        <description>टीकमगढ़ में पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा के विरोध में हिंदू संगठनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। विहिप के जिला मंत्री राजेंद्र राजा परमार ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से बंगाल में वक्फ कानून के विरोध की आड़ में हिंसा का दौर जारी है। मुर्शिदाबाद से शुरू हुई यह हिंसा अब पूरे राज्य में फैल रही है। प्रशासन दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय कई जगहों पर उनकी मदद कर रहा है। प्रदर्शनों को बताया हिंदुओं पर हमला हजारों हिंदू परिवार विस्थापित होने को मजबूर हैं। राज्य सरकार की ओर से इन परिवारों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। 11 अप्रैल को हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर संगठनों का दावा है कि यह वक्फ कानून का विरोध नहीं, बल्कि हिंदुओं पर हमला था। हिंदू संगठनों ने ममता सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में हिंदू समाज के जीवन और संपत्ति की रक्षा संभव नहीं है। इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना जरूरी है।</description>
सुसनेर का रामनवमी मेला 25 अप्रैल तक चलेगा:लोगों की मांग पर नगर परिषद ने 4 दिन की डेट बढ़ाई
        <description>आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर में चल रहा रामनवमी मेला 21 की जगह 25 अप्रैल को समाप्त होगा। नगरवासियों की मांग पर नगर परिषद ने ये फैसला किया है। मेले की शुरुआत 6 अप्रैल को नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसौदिया ने ध्वजारोहण के साथ की थी। 16 अप्रैल से मेले की गतिविधियां पूरी तरह शुरू हो गईं थीं। मेले में शाम होते ही भीड़ बढ़ने लगती है। यहां विभिन्न प्रकार के मनोरंजक आकर्षण मौजूद हैं। झूले और चकरी के अलावा खानपान की दुकानें लगी हैं। मनिहारी और मीना बाजार की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र हैं। नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में आ रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष राहुल सिसौदिया ने रविवार शाम बताया कि मेले की डेट बढ़ने से लोग चार दिन और मेले का आनंद ले सकेंगे। यह मेला परिवारों के लिए मनोरंजन और खरीदारी का बेहतरीन विकल्प बन गया है। नगर परिषद का यह आयोजन शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल को सकारात्मक ऊर्जा से भर रहा है।</description>
मंत्री प्रहलाद पटेल ने बाबा महाकाल के किए दर्शन:बोले& अब दुनिया स्वीकार कर रही है भारत का वैभव
        <description>पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में पटेल ने कहा कि भारत विक्रमादित्य युग की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश का वैभव अब दुनिया में स्वीकार्य हो रहा है। मंत्री ने कहा कि वे दिव्यता और भव्यता के बीच सामंजस्य रखने वाले लोग हैं। पटेल ने महाकाल की कृपा का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ उज्जैन के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी सनातन परंपरा के अनुयायियों के लिए है। उन्होंने महाकाल मंदिर की नई व्यवस्थाओं की सराहना की। मंत्री पटेल भाजपा कार्यालय में एक संगोष्ठी को संबोधित करने उज्जैन आए थे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने उन्हें भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री बोले- डॉ. अंबेडकर बचपन से ही संघर्षों में पले भाजपा कार्यालय लोक शक्ति भवन पर बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़े के तहत आयोजित संगोष्ठी में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर बचपन से ही संघर्षों में पले और उन्होंने विदेश जाकर पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने संविधान में जो नियम बनाए, उनसे अब तक दलित और वंचित वर्ग को न्याय मिल रहा है। हमारे देश में साधारण व्यक्ति भी प्रधानमंत्री बन सकता है। ऐसा हमारे देश का संविधान है। भीमराव अंबेडकर के मन में राष्ट्रवाद की भावना थी। इसलिए तमाम संघर्षों के बाद भी उन्होंने सनातन धर्म नहीं छोड़ा और भारत माता की जय कहने वाले बौद्ध धर्म को अपनाया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, निगम सभापति कलावती यादव, रूप पमनानी, राजेंद्र भारती, जगदीश अग्रवाल, वीरेंद्र कावड़िया मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कमल बैरवा ने किया तथा आभार अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोज मालवीय ने माना।</description>
        <description>भोपाल के लोअर लेक स्थित एमपी क्याकिंग केनोईंग एसोसिएशन क्लब (पुराना फिश एक्वेरियम) के सामने रविवार को नेवल एनसीसी कैडेट्स की एलुमनी मीट हुई। इसमें पूरे देश से विभिन्न वर्षों के पूर्व नेवल कैडेट्स और ऑफिसर्स ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की थीम थी 'समवन फॉर समवन', जिसका मतलब है – किसी और के लिए कुछ करना, यानी समाज के लिए सेवा करना। इस एलुमनी मीट का आयोजन 1 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी एलुमनी एसोसिएशन ने किया। इस मौके पर 1971 के पहले बैच से लेकर 2024 तक के नेवल एनसीसी कैडेट्स और ऑफिसर्स एक साथ जुटे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, साथ ही पूर्व कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा किए और वर्तमान कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। इस दौरान 1974 से 1978 बैच के पूर्व कैडेट को स्मृति चिन्हित दिए गए। अनुशासन और देश सेवा की भावना इस आयोजन में एनसीसी लेफ्टिनेंट रिटायर्ड डॉक्टर वीके पाराशर ने बताया कि उन्होंने 30 वर्षों तक एनसीसी में सेवा की है। उनका मानना है कि एनसीसी कैडेट्स जब तीन साल की ट्रेनिंग पूरी करते हैं, तो उनका पूरा व्यक्तित्व बदल जाता है। उनका व्यवहार, सोच और जीवनशैली में एक सकारात्मक बदलाव आता है। वे समाज के लिए कुछ करने की भावना से प्रेरित होते हैं। इसी उद्देश्य से यह मीट रखी गई, ताकि सीनियर्स और जूनियर्स मिलकर समाज के लिए कुछ सार्थक कर सकें। देश के लिए कुछ करने की भावना अब भी ज़िंदा कार्यक्रम में पहुंचे 1977 बैच के पूर्व कैडेट ओपी अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने एनसीसी के दौरान आरडीसी (रिपब्लिक डे कैंप), सी ट्रेनिंग और पैरा जंप जैसे कई कोर्स किए थे। उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें नेवी से उतना ही प्रेम है और वह अब भी देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसी तरह डॉक्टर मनोज वर्मा, जो कि आज डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर में डायरेक्टर हैं, उन्होंने बताया कि 1977 में एनसीसी में एंट्री ली थी और लगभग तीन साल सेवा दी। उनका कहना है कि जब उन्होंने नेवल विंग चुनी थी, उस वक्त यह ज्यादा लोगों की पसंद नहीं थी, लेकिन भोपाल की झीलों से प्रेरणा लेकर उन्होंने इसे चुना। एनसीसी की सीख आज भी जिंदगी का हिस्सा 1992 में एनसीसी से जुड़े अनवरुद्दीन काजी ने बताया कि उन्होंने बी और सी सर्टिफिकेट किया था और आज भी एनसीसी का अनुशासन उनकी ज़िंदगी का हिस्सा है। पूर्व कैडेट कैप्टन सम्राट सिंह साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले दो महीने से चल रही थी। इसके लिए उन्होंने करीब 400 पूर्व कैडेट्स से लगातार फोन पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि इस साल 1971 के पहले बैच के भी कई कैडेट्स शामिल हुए हैं और अगले साल तक 1000 पूर्व कैडेट्स को जोड़ने का लक्ष्य है। समाज सेवा की दिशा में चर्चा इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. चरनजीत कौर और डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि एक बार एनसीसी कैडेट बनने के बाद जीवन अनुशासित हो जाता है और देश सेवा का जज्बा हमेशा बना रहता है। प्रोग्राम में युवा शक्ति, पर्यावरण संरक्षण, समाज सुधार, स्वस्थ दिनचर्या और रक्तदान जैसे मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई। इस एलुमनी मीट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि एनसीसी सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज सेवा की पाठशाला है, जो हर उम्र और हर पीढ़ी के दिल में देशप्रेम की लौ जलाए रखती है।</description>
दमोह नगर पालिका में रात को दस्तावेज निकालने पर विवाद:भाजपा पार्षदों ने रोका, कर्मचारी बोले& कोर्ट केस के लिए निकाल रहे थे कागज
        <description>दमोह नगर पालिका में रविवार करीब 8:30 बजे कुछ कर्मचारी कार्यालय में दस्तावेजों की खोजबीन कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के पार्षद और अन्य कर्मचारी वहां पहुंच गए। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी पार्षद विजय जैन ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम प्रदीप शर्मा के आदेश पर पुराने बिल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवकाश के दिन रात में ऑफिस खोलना संदेह पैदा करता है। कर्मचारी हड़ताल खत्म होने के बाद या फिर अगले दिन भी यह काम कर सकते थे। कर्मचारी बोले- कोर्ट में पेशी है, उसी से जुड़े दस्तावेज लेने आए इस मामले में नगर पालिका के लेखा अधिकारी अजेंद्र सिंह ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि पूर्व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी इमरान खान के मस्टर से जुड़े दस्तावेज कोर्ट में पेश करने हैं। सीएमओ ने 8 अप्रैल को इसका लिखित आदेश दिया था। हड़ताल के कारण वे पहले दस्तावेज नहीं निकाल पाए थे। मौके पर कोतवाली टीआई पहुंचे विवाद बढ़ने पर कोतवाली पुलिस को बुलाया गया। टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला समझने के बाद कर्मचारियों को ऑफिस बंद करने का निर्देश दिया। टीआई ने कहा कि सभी काम नियमानुसार कार्यालय समय में ही किए जाएं। इसके बाद विवाद शांत हो गया।</description>
हिंदू का नाम बताकर लड़की को प्रेमजाल में फंसाया:शारीरिक संबंध बनाए; आरोप& शादी करने कहा तो जान से मारने की धमकी दी, छिंदवाड़ा का मामला
        <description>छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र में युवक ने नाम बदलकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद शारीरिक संबंध बनाए और जब बात आई तो उसने अपने अपनी असली पहचान बताकर युवती को जान से मारने की धमकी दी। देहात थाना निरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया कि रविवार को युवती (30) ने शिकायत की है कि 7 साल पहले मुल्लाजी पेट्रोल पम्प के पास युवती से मकान ढूढ़ने के दौरान एक युवक की मुलाकात हुई। उसने मकान ढूढ़ने में मदद के नाम पर युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और अपना नाम अंकित शर्मा बताकर उससे बात करने लगा। युवक ने अपनी बातों के फंसाकर युवती से शरीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात कही तब युवक ने अपना नाम मिर्जा जावेद (34) बताया और शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया । बताया गया कि युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी दी थी।</description>
डिप्टी CM बोले& घोटाला करने वाले गलती स्वीकार नहीं करते:राजेंद्र शुक्ल का बड़ा ऐलान& प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, दो इसी साल
        <description>मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार सुबह दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन किए। उन्होंने स्वामी जी महाराज के दर्शन के बाद वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शुक्ल ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा घोटाला करने वाले अपनी गलती स्वीकार नहीं करते। प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज- शुक्ल मीडिया से बातचीत में शुक्ल ने कहा कि जिला अस्पतालों में आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। दमोह जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। इस वर्ष दो नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे। 12 स्थानों पर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को टेलीमेडिसिन की सुविधा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। राजेंद्र शुक्ल महाकौशल एक्सप्रेस से सुबह लगभग साढ़े 4 बजे दतिया पहुंचे। सुबह 6 बजे पीतांबरा पीठ में दर्शन के बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। ग्वालियर में उनके स्थानीय कार्यक्रम और मेडिकल कॉलेज में जिला प्रशासन के साथ बैठक का कार्यक्रम है।</description>
मुख्यमंत्री ने मंदसौर में सोमयज्ञ में दी आहूति:सामाजिक संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
        <description>मन्दसौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बुधवार शाम सोमयज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ में आहूति दी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नीमच से यहां पहुंचे थे रास्ते में कई सामाजिक संगठन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी सहित मन्दसौर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वागत किया। शहर के श्री वल्लभाचार्य नगर में आयोजित सोमयज्ञ में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, भाजपा नीमच जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, गरोठ विधायक चन्दर सिंह सिसोदिया, मनासा विधायक माधव मारू मन्दसौर की धरा पर पहुंचे और महासोमयज्ञ में शरीक होकर आहुति दी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता मौजूद थी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और आमजनों से मिले। वह 7:30 से लगभग 9:30 बजे तक रहे। इसके बाद मन्दसौर से वापस नीमच की ओर रवाना हो गए। नीमच में अमित शाह की अगुवानी करेंगे
सीआरपीएफ के स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार की रात नीमच आ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नीमच हवाई पट्टी पर गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी करेंगे।</description>
शाजापुर में कपिल धारा योजना में 2.10 लाख का गबन:पुराने कुएं को नया बताकर हड़पी राशि, सचिव समेत तीन पर केस दर्ज
        <description>शाजापुर में कपिल धारा योजना में सरकारी पैसे के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्राम पिपल्या नौलाय के किसान जितेंद्र ने कुएं के निर्माण के लिए 2.10 लाख रुपए का अनुदान लिया था। जितेंद्र ने भूमि सर्वे क्रमांक-757 पर नए कुएं के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त की थी। लेकिन उसने सर्वे क्रमांक-755 पर स्थित पुराने पैतृक कुएं को ही नया बताकर सरकारी राशि का गबन कर लिया। इस घोटाले में ग्राम पंचायत लसूल्डिया जगमाल के तत्कालीन सचिव भगवान सिंह गुर्जर और रोजगार सहायक राहुल शर्मा की भी संलिप्तता पाई गई। ग्राम आलाउमरोद निवासी गोपाल की शिकायत पर लोकायुक्त कार्यालय ने बुधवार को कार्रवाई की। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने जांच जिम्मेदारी निरीक्षक दीपक सेजवार को सौंपी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7(सी), 13(1)ए, 13(2) के साथ धारा 120(बी) और 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।</description>
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे उदयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर की अगवानी, नीमच गए शाह, 17 शाम को वापस आएंगे एयरपोर्ट
        <description>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार रात विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री रात को बीएसएफ के विमान से यहां डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। वे मध्यप्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए। एयरपोर्ट पर गृहमंत्री के आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपरणा ओढ़ा, मेवाड़ी पाग पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर अगवानी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया, चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, राजसमंद सांसद महिमा कुमारी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह, सलूम्बर विधायक शांता देवी मीणा, भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और भाजपा देहात अध्यक्ष पुष्कर तेली ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीआरपीएफ के एडीजी राजेश कुमार और आईजी सीआरपीएफ डॉ अर्चना शिवहरे, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, जिला कलेक्टर नमित मेहता, प्रशिक्षु आईपीएस मनीष कुमार भी मौजूद रहे। शाह ने सड़क मार्ग से नीमच के लिए रवाना हुए। वहां सीआरपीएफ के कार्यक्रम में भाग लेकर शाह गुरुवार को सिरोही के माउंट आबू जाएंगे और शाम 5.10 बजे पुनः डबोक एयरपोर्ट पहुंच कर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। गृहमंत्री के नीमच प्रस्थान के पश्चात् मुख्यमंत्री भी विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।</description>
विस्थापन और मुआवजे की मांगों पर अड़े पीड़ित परिवार:छिंदवाड़ा में आश्वासन के बावजूद मांगें कीं अनसुनी; मोहगांव डूब क्षेत्र के किसानों ने घेरा कार्यालय
        <description>छिंदवाड़ा में कई बार आश्वासन मिलने के बाद मांगे पूरी नहीं हुईं। इसके चलते मोहगांव डूब क्षेत्र के किसानों ने बुधवार की देर शाम से कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग छिंदवाड़ा के कार्यालय को घर कर उसमें डेरा डाल लिया उनकी मांग की। उन्होंने कहा अधिकारियों ने उचित निराकरण नहीं दिया गया, जिसके चलते अधिकारियों के रवैया से परेशान होकर के ग्रामीणों ने भी छिंदवाड़ा कार्यालय में अपना डेरा जमा लिया। सैकड़ों किसान, महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। जिन्हें अपने भविष्य की चिंता है और अधिकारियों के टालमटोल रवैया के चलते वह यह विरोध करने के लिए विवश है। मोहगांव जलाशय पीड़ित किसानों का कहना है कि पिछले 5 सालों से भटक रहे है लेकिन उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। किसानों की यह मांगें किसानों का कहना है कि इन सभी मांगों पर इसके पहले पांढुर्णा कलेक्टर ने इन किसानों के बीच पहुंचकर सहमति जताई थी। 15 दिवस का समय मांगा था लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी किसानों की मांगे जस की तस हैं। आज इस घेराव में नदेवानी, मुगनापर, भुम्मा, सरकीखापा, जोबनडेरा के किसान शामिल हुए है।</description>
भोपाल में बाइक शोरूम के वर्कशॉप में आग:4 दमकल&टैंकरों से एक घंटे में पाया काबू; अंदर रखा सामान जलकर राख
        <description>भोपाल के रायसेन रोड स्थित एक बाइक शोरूम के वर्कशॉप में बुधवार रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। इनमें गाड़ियों के पार्ट्स भी बताए जाते हैं। एक घंटे में 4 दमकल और टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। आगजनी की घटना रात 8.40 बजे की है। प्रभात चौराहे से कुछ आगे अप्सरा टॉकीज के पास सुरजीत बजाज का वर्कशॉप है। राहगीरों को शटरों से धुआं निकलते हुए देखने को मिला। इसके बाद फायर स्टेशन को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में गोविंदपुरा, पुल बोगदा फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मंत्री सारंग भी पहुंचे
आग लगने की सूचना मिलने के बाद मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी भी ली। वे आग बुझने तक मौके पर ही रहे। एक घंटे में काबू में आ पाई आग
करीब एक घंटे के बाद आग काबू में आ पाई। हालांकि, तब तक अंदर रखा सामान पूरी तरह से जल गया। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। साथ ही नुकसान का आंकलन भी नहीं लग पाया है।</description>
सीएम डॉ. मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर:महू में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल; दोपहर में दिल्ली होंगे रवाना
        <description>मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हो चुके हैं और लगभग सुबह 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वे सीधे हेलिकॉप्टर से महू रवाना होंगे, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे इंदौर एयरपोर्ट लौटेंगे और वहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे वे इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।</description>
नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर बेरोजगारों से ठगी:मर्सिडीज तक के सपने दिखाए; रीवा पुलिस से शिकायत
        <description>रीवा शहर में एक बार फिर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यह आरोप स्मार्ट वेरी सुपर लिमिटेड नाम की एक प्राइवेट कंपनी पर लगाया गया है, जो रीवा में लगातार ठिकाना बदलती रही है। करीब 50 युवक और युवतियां रविवार को समान थाना पहुंचे और शिकायत की कि उन्हें नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर नौकरी और मर्सिडीज कार जैसे सपने दिखाकर 15-15 हजार रुपए की वसूली की गई। युवाओं का कहना है कि कंपनी ने हर महीने 10 हजार रुपए वेतन देने का वादा किया था, लेकिन कुछ समय बाद ऑफिस बदलने के साथ ही कंपनी के लोग भी गायब होने लगे। शिकायत करने आई युवती मनीषा ने बताया कि पहले ऑफिस सिरमौर चौराहे के पास था, फिर उसे ज्ञानस्थली स्कूल और अब कॉलेज चौराहे के पास शिफ्ट किया गया। पीड़ित युवाओं के अनुसार, उन्हें जाल में फंसाने के बाद दूसरे लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया और इस तरह चेन सिस्टम से ठगी का नेटवर्क फैलाया गया। समान थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि युवाओं की शिकायत को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की सत्यता सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।</description>
बड़वानी जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर:जांच में मिली खामियां; सिविल सर्जन को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश
        <description>बड़वानी जिला अस्पताल में रविवार को कलेक्टर गुंचा सनोबर के औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। कलेक्टर ने अस्पताल की खराब साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने पंजीयन कक्ष, ओपीडी, सोनोग्राफी और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। जांच में सर्जरी विभाग में डॉक्टरों की कमी पाई गई। कलेक्टर ने अगले दिन तक सभी व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश दिए। स्टाफ को मरीजों और उनके परिजनों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अस्पताल में उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।  निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शक्तिसिंह चौहान, तहसीलदार जगदीश वर्मा और सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे मौजूद रहे।</description>
इंदौर में युवक को मारी गोली:हालत गंभीर; दोनों पक्षों के बीच दो से अधिक फायर हुए
        <description>इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। पुलिस मामला की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान जितेंद्र (39), पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी आजाद नगर झुग्गी-झोपड़ी के रूप में हुई है। जितेंद्र उर्फ जेडी को गोली मारने के मामले में शाकिर काले का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच दो से अधिक फायर हुए, जिनमें से एक गोली जेडी की पीठ में लगी है। पुलिस ने बताया कि शाकिर, चंदन नगर क्षेत्र का निवासी है। जो पुराना अपराधी है। वहीं, जितेंद्र के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी पूर्व में उज्जैन की भैरवगढ़ जेल में बंद रह चुके हैं। जेडी का नाम एमवाय अस्पताल में हुई एक हत्या के मामले में भी सामने आया था। इसके अलावा, कुछ समय पहले बाणगंगा क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में वह जेल गया था और हाल ही में रिहा हुआ है।</description>
MP इवनिंग बुलेटिन:युवक के शरीर में कम्प्रेसर से हवा भरी, एसडीएम ने महिलाओं को धमकाया, पानी के लिए चली लाठियां; VIDEO में 10 बड़ी खबरें
        <description>MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।</description>
पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार:रायसेन में श्मशान के पास मिली थी नग्न लाश, चेहरे पर चोट के निशान मिले थे
        <description>रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र के ग्राम आशापुरी में पत्नी से अवैध संबंध को लेकर युवक की बेरहमी से की गई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। श्मशान घाट के पास नग्न अवस्था में मिली लाश की पहचान हरिनारायण भोई उर्फ हरिया (50) के रूप में हुई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में पता चला कि मृतक को आखिरी बार पवन वाल्मिक के साथ देखा गया था। पूछताछ में पवन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था
आरोपी ने बताया कि उसने हरिनारायण को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। गुस्से में आकर उसने मारपीट की, जिससे हरिनारायण की मौत हो गई। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने शव पर पानी डाला और कोटवार को झूठी सूचना दी। न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने आरोपी पवन वाल्मिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।</description>
देवास के खेड़ापति मंदिर में फूल बंगला सजा:पुणे&रतलाम से मंगवाए फूल; हनुमान जयंती पर उमड़ी भक्तों की भीड़
        <description>हनुमान जयंती पर शहर के प्रसिद्ध खेड़ापति मारुति मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। एमजी रोड स्थित इस 200 वर्ष पुराने मंदिर में विशेष आकर्षण का केंद्र फूल बंगला रहा, जिसे पुणे और रतलाम से मंगवाए गए फूलों से सजाया गया है। शनिवार सुबह से ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। सूर्य विजय हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जयंती की तैयारियां एक दिन पहले से ही शुरू हो गई थीं। दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन  खेड़ापति मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह स्थान भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है और यहां प्रत्येक श्रद्धालु की आस्था को सम्मान मिलता है।
दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजनों का क्रम जारी रहेगा। शाम को महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।</description>
कटनी में नरवाई जलाने पर कार्रवाई जारी:स्लीमनाबाद में व्यवसायी के खिलाफ सातवीं FIR दर्ज, अब तक 9 लोगों पर कार्रवाई
        <description>कटनी जिले में फसल अवशेष जलाने के खिलाफ कार्रवाई जारी है। स्लीमनाबाद पुलिस थाने में जिले की सातवीं एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक जिले में 9 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। स्लीमनाबाद के ग्राम हरदुआ के कोटवार सुखदेव बसोर ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पंचनामा और पटवारी का मौका मुआयना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम हरदुआ में स्थित खसरा नंबर 92/1, 92/2, 92/3, 92/4 की भूमि पर गेहूं की नरवाई जलाई गई। इन खसरों का कुल रकबा क्रमशः 1.80, 1.10, 0.05 और 0.50 हेक्टेयर है। यह जमीन विजय मार्बल प्राइवेट लिमिटेड कटनी के डायरेक्टर विजय मित्तल की है। हल्का पटवारी की जांच में पाया गया कि पूरी भूमि पर गेहूं की नरवाई में आग लगाई गई थी। यह कार्रवाई कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन है। इस पर विजय मित्तल के खिलाफ धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है।</description>
उज्जैन में महिला ने युवक पर किया दंराते से हमला:पुरानी रंजिश में बाइक स्टार्ट कर रहे युवक पर अचानक किए वार, वारदात सीसीटीवी में कैद
        <description>उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में महिला ने युवक पर दंराते से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी महिला विवाद करते हुए दंराते से हमला करती नजर आ रही है। इसके बाद महिला को काबू करने की कोशिश में घायल युवक और महिला के बीच काफी देर तक हाथापाई भी होती दिख रही है। फरियादी युवक ने महिला को दबोच लिया था। इस दौरान कुछ लोगों ने आकर दोनों को अलग किया। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया जीवाजीगंज थाने के पीछे शीतला माता की गली में रहने वाले 31 वर्षीय इकबाल पिता सादिक खां पर शुक्रवार दोपहर पुराने विवाद को लेकर शंकरपुर निवासी अखलाक पठान और पत्नी यास्मिन ने विवाद किया। इसके बाद यास्मीन ने दंराते से इकबाल पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में इकबाल बाइक निकालते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान सामने से यास्मीन आती है और दंराते से हमला करते हुए हुए इकबाल पर टूट पड़ती है। जिससे इकबाल को गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आगर नाका स्थित इकबाल के ऑफिस एचएसएस ग्रुप के सामने हुई। इकबाल को जान से मारने की धौंस देकर दोनों आरोपी भाग गए। घायल इकबाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी अखलाक और यास्मिन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।</description>
टीबी वैक्सीनेशन में सीहोर का बुरा हाल:5 लाख के लक्ष्य में सिर्फ 50 हजार को लगा टीका, स्वास्थ्य विभाग ने रोका अभियान
        <description>सीहोर में टीबी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को बड़ा झटका लगा है। स्वास्थ्य विभाग महज 10 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल कर पाया है। जिले में 5 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, लेकिन केवल 50 हजार लोगों ने ही टीका लगवाया। मार्च 2024 में शुरू हुआ यह अभियान अब रोक दिया गया है। टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को व्यस्क बीसीजी टीके लगाए जा रहे थे। इसमें 6 श्रेणियों के लोगों को शामिल किया गया था - टीबी मरीज, उनके संपर्क में रहने वाले व्यक्ति, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग, कुपोषित व्यस्क, धूम्रपान करने वाले और मधुमेह के मरीज। टीकाकरण अधिकारी डॉ. मेहरवान सिंह के अनुसार, अभियान का सही प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया। साथ ही लोगों में कोरोना वैक्सीन का डर भी बैठा हुआ है। इसी कारण उम्मीद से कम वैक्सीनेशन हुआ। स्थानीय निवासी फूल कुंवर बाई का कहना है कि उन्हें टीबी वैक्सीन के बारे में कोई जानकारी ही नहीं मिली। जिले में 100 दिन में टीबी मुक्त सीहोर की कार्ययोजना बनाई गई थी। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर भी अभियान को पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। टीबी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जागेश्वर कोरी ने इस मामले में कोई जवाबदेही लेने से इनकार कर दिया है।</description>
बड़वानी में श्रद्धालुओं ने कंधों पर उठाई भगवान की पालकी:बड़वानी में श्रद्धालुओं ने कंधों पर उठाई भगवान की पालकी, मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
        <description>बड़वानी में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव गुरुवार को उत्साह के साथ मनाया गया। अहिंसा परमोधर्म और जीयो और जीने दो के संदेश के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा जैन मंदिर में सुबह से ही धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गईं। भगवान की नित्य पूजन, अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया। सुबह 8:30 बजे बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। यात्रा झंडा चौक से शुरू होकर रणजीत चौक, एमजी रोड, कालिका माता, चंचल चौराहा, गार्डन रोड और रानीपुरा होकर गुजरी। शोभायात्रा में समाज के पुरुष केसरिया और श्वेत वस्त्र धारण किए हुए थे। वे भगवान के जयघोष के साथ पालकी को कंधों पर लेकर चल रहे थे। मार्ग में श्रद्धालुओं ने अपने घरों और दुकानों के सामने श्रीजी का पूजन-दर्शन कर श्रीफल भेंट किए। शाम को होगी श्रीजी की आरती शोभायात्रा के बाद मंदिर में भगवान के कलश और शांतिधारा का आयोजन हुआ। परिसर के विभिन्न मंदिरों में ध्वज चढ़ाए गए। शाम को श्रीजी की आरती और झूले में झुलाने का कार्यक्रम रखा गया है।</description>
वन विभाग ने पकड़ी अवैध लकड़ी से भरी ट्रैक्टर&ट्राली:35 क्विंटल लकड़ी तिरपाल में छिपाकर ले जा रहे थे, वाहन जब्त
        <description>शाजापुर में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बुधवार रात 11 बजे अवैध रूप से लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। आरोपी तिरपाल से ढककर लकड़ी का परिवहन कर रहे थे। वन विभाग को सूचना मिलने पर टीम ने गैस गोडाउन रोड से ट्रैक्टर ट्राली को रोका। इसके बाद वाहन को शहरी हाईवे पर स्थित वन विभाग कार्यालय ले जाया गया। जांच में ट्रैक्टर ट्राली में 35 क्विंटल से अधिक लकड़ी मिली। डिप्टी रेंजर अशोक सिंह बघेल के अनुसार, ट्रैक्टर ट्राली शेख शमीम की है। आरोपी लकड़ी को आरा मशीन तक ले जा रहा था। वन विभाग ने पंचनामा बनाकर लकड़ी और वाहन दोनों को जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि शहर में प्रतिदिन करीब 50 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन होता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बिना अनुमति के किसी भी लकड़ी की कटाई और परिवहन अवैध है।</description>
दतिया में पत्नी से दहेज में मांगे 5 लाख रुपए:मांग पूरी न होने पर घर से निकाला; पति समेत चार पर केस दर्ज
        <description>दतिया के गोराघाट थाने में बुधवार को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ। डबरा के इटमा गांव की 25 वर्षीय जयदेवी रावत ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी है। जयदेवी की शादी एक साल पहले गोराघाट थाना क्षेत्र के सुनारी गांव निवासी शिवराम उर्फ संजय रावत से हुई थी। शादी के एक महीने बाद से ही पति ने 5 लाख रुपए नगद और सोने की चेन की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना की जाने लगी। पति समेत चार पर केस दर्ज
पीड़िता ने बताया कि उसके देवर दीपक रावत, सास जानकी रावत और देवरानी अंजली रावत भी प्रताड़ना में शामिल थे। सभी मिलकर उसे परेशान करते थे। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। थाना प्रभारी कमल गोयल के अनुसार शिकायत की जांच के बाद पति समेत सभी ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।</description>
सिंगोड़ी में आकाशीय बिजली से गिरा पेड़:छिंदवाड़ा में तेज धूप के बाद झमाझम बारिश; कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि
        <description>छिंदवाड़ा में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह की चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर 1:30 बजे के आसपास आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का असर अलग-अलग रहा। कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं हल्की बूंदाबांदी। कुछ इलाकों में केवल हवाएं चलीं, जबकि कई क्षेत्रों में चने के आकार के ओले भी गिरे। सिंगोड़ी में गिरी बिजली, पेड़ गिरा  सिंगोड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ी घटना घटी। बस स्टैंड के पास फॉरेस्ट ऑफिस के निकट एक पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे वह धीरे-धीरे सड़क पर गिर गया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई। अचानक आए इस बदलाव से लोगों को राहत और परेशानी दोनों का सामना करना पड़ा।</description>
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को नहीं मिल रहा पानी:दो घंटे की देरी से आती है सप्लाई, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान
        <description>उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मानसरोवर भवन में दो से तीन स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। लेकिन पानी की सप्लाई में देरी के कारण श्रद्धालुओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मंदिर में भीड़ बढ़ गई है। श्रद्धालु महाकाल लोक से मानसरोवर गेट के रास्ते दर्शन के लिए आते हैं। 50-60 लीटर पानी कुछ ही देर में समाप्त हो जाता है। नई सप्लाई में दो घंटे तक का समय लग जाता है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। इस समस्या के अलावा मंदिर परिसर में एक और गंभीर स्थिति है। बृहस्पतेश्वर मंदिर और गायत्री माता मंदिर के सामने से भद्रकाली मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर मैट नहीं बिछी है। तेज धूप में लाल पत्थर इतने गर्म हो जाते हैं कि श्रद्धालुओं के पैर जल रहे हैं। इस स्थिति पर मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।</description>
चितरंगी में दबंगों का कहर:घर में काम करने से मना किया तो पीड़ित का मकान तोड़ा, 12 पर केस दर्ज
        <description>सिंगरौली जिले के चितरंगी में एक गरीब परिवार के साथ दबंगों द्वारा की गई ज्यादती का मामला सामने आया है। पड़री गांव में सरकारी जमीन पर रह रहे राजेश कुमार बसोर का घर कथित दबंगों ने गिरा दिया। पीड़ित राजेश ने बताया कि वह अपने पुरखों के जमाने से इस जमीन पर रह रहा है। दबंग राजन सिंह उस पर अपने घर में काम करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उन्होंने न केवल मारपीट की, बल्कि उसका घर भी गिरा दिया। घर के अंदर खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी चीजें दब गईं। राजेश के दो बच्चे अब बिना छत के हैं। चितरंगी एसडीओपी अरुण कुमार सोनी के अनुसार, मामले में 10-12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर जमीन पर कब्जा करने और रहवासी घर गिराने सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एक पुराना विवाद भी सामने आया है, जिसमें इसी परिवार के एक सदस्य पर एक लड़की को भगा ले जाने का आरोप है।</description>
ग्वालियर में हिट एंड रन, CCTV वीडियो आया सामने:सड़क पर पैदल जा रहा था युवक, कार ने मारी टक्कर
        <description>ग्वालियर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक को पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। युवक को टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना थाटीपुर के कबीर पार्क इलाके की है, जो पिछले सप्ताह की बताई जा रही है। इस घटना का CCTV फुटेज मंगलवार सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की तैयारी कर रही है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल
थाटीपुर थाना क्षेत्र की कबीर कॉलोनी निवासी राकेश कुमार सिसोदिया एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। वह रोजाना घर से पैदल मुख्य मार्ग तक जाकर कंपनी की बस से फैक्ट्री जाते हैं। 1 अप्रैल की शाम जब वह बस से उतरकर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय रहवासियों ने राकेश के परिजनों को सूचना दी और उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना CCTV कैमरे में कैद
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए। एक कैमरे में बोलेरो गाड़ी द्वारा टक्कर मारने और मौके से भागने की घटना कैद हुई। राकेश सिसोदिया के पुत्र इंद्रजीत सिसोदिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाली गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया जा रहा है। आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।</description>
पन्ना टाइगर रिजर्व में झरने पर दिखा बाघ परिवार:पानी पीती बाघिन पी&151 और दो शावक, पर्यटकों ने बनाया वीडियो
        <description>पन्ना टाइगर रिजर्व में गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस दौरान एक रोचक दृश्य सामने आया। सफारी के दौरान पर्यटकों ने बाघिन पी-151 को अपने दो शावकों के साथ झरने पर पानी पीते देखा। पर्यटकों ने इस खास पल को वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। पन्ना टाइगर रिजर्व में इस समय 90 से ज्यादा बाघ हैं। इनमें करीब 30 शावक एक से दो साल के हैं। छह महीने से डेढ़ साल तक के शावक अपनी मां के साथ ही जंगल में घूमते हैं। रिजर्व में बाघिन पी-151 के दो शावक और बाघिन पी-141 के तीन शावक समेत कई अन्य बाघिनों के बच्चे भी हैं। गर्मी के मौसम में बाघ अक्सर पानी के स्रोतों के आस-पास ही नजर आते हैं। बाघिनों को अपने शावकों के लिए शिकार और पानी की व्यवस्था करनी होती है। इसलिए वे नदी किनारे या झरनों के पास ज्यादा दिखाई देती हैं।</description>
हिन्दू दो नहीं, चार बच्चे पैदा करें:अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने की अपील, कहा&सनातन धर्म के लिए संत जरूरी
        <description>अष्टमी के मौके पर उज्जैन पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने हिन्दू समाज से अपील की है कि वे तीन से चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक को संत बनने के लिए प्रेरित करें, ताकि सनातन धर्म और देश की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। रविंद्र पुरी महाराज ने कहा- "आज अधिकतर हिन्दू सिर्फ दो बच्चों पर रुक जाते हैं। यदि सभी ऐसा करेंगे तो आने वाले समय में संतों की संख्या कम हो जाएगी। इसलिए हिन्दू परिवारों को कम से कम चार संतानें उत्पन्न करनी चाहिए, जिनमें से एक को संन्यास के मार्ग पर चलने के लिए तैयार किया जाए।" उन्होंने दावा किया कि देशभर से भक्त उनके पास फोन कर रहे हैं, जो अपने बच्चों को संत बनाना चाहते हैं। महाराज का कहना है कि यह धर्म और राष्ट्र दोनों के हित में है। तेजस्वी का सपना, अब नहीं होगा पूरा बिहार की राजनीति पर बोलते हुए रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि तेजस्वी यादव भले ही मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हों, लेकिन अब उनका यह सपना पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि "गृह मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।" साथ ही उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। "चारा घोटाले समेत पुराने मामलों की फिर से जांच शुरू हो चुकी है। आने वाला समय उनके लिए और कठिन हो सकता है।" रविंद्र पुरी महाराज बीते तीन दिनों से उज्जैन में हैं और बड़नगर रोड स्थित निरंजनी अखाड़े में कन्या पूजन और भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बड़ी संख्या में जुटे साधु-संतों और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण भी कराया।</description>
इंदौर पुलिस ने खड़किया गैंग के 4 चोर पकड़े:1 किलो सोना बरामद; चोरी का सोना गलाने वाले 1 दर्जन सुनार गिरफ्तार
        <description>इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने बांक टांडा के कुख्यात खड़किया गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर करीब एक दर्जन सुनारों से पूछताछ की गई, जिनमें से कई के पास से चोरी का करीब 1 किलो सोना जब्त किया गया है। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी की निगरानी में पुलिस ने दो टीमें बनाई थीं—एक टीम सुनारों से पूछताछ में जुटी रही, जबकि दूसरी ने जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया। तेजाजी नगर पुलिस ने सबसे पहले बांक टांडा निवासी खड़कसिंह उर्फ खड़किया को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वह अपने साथियों के साथ सूने घरों को निशाना बनाता था। उसके खुलासे के बाद गैंग के अन्य तीन सदस्यों को भी पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक खड़किया गैंग तेजाजी नगर, राजेंद्र नगर और एरोड्रम क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। मनावर और छोटा सराफा के सुनार शामिल गैंग से पूछताछ में मनावर के सुनार चेतन का नाम सामने आया, जो चोरी का सोना गलाकर बेचता था। उसकी निशानदेही पर छोटा सराफा के ज्ञानेन्द्र, गजेंद्र उर्फ बंटी, विकास, और नंदानगर के अन्य सुनारों से भी पूछताछ की गई। इनसे पुलिस ने करीब 1 किलो सोना बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के सामान की पूरी रिकवरी को लेकर जांच जारी रखे हुए है।</description>
सब्जी मंडी में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद:दुकानदारों ने कब्जा किया, विरोध में सड़क पर दो घंटे जाम; आश्वासन के बाद पीछे हटे
        <description>अशोकनगर के आरोन रोड स्थित नई सब्जी थोक मंडी में सोमवार सुबह पार्किंग विवाद को लेकर हंगामा हुआ। सब्जी विक्रेताओं ने सड़क पर डेढ़ घंटे तक चक्का जाम कर दिया। मंडी में सड़क किनारे वाहन पार्किंग के लिए जगह निर्धारित की गई थी। कुछ दुकानदारों ने इस जगह पर अपनी दुकानें लगा लीं। इससे नाराज होकर दोपहिया वाहनों से सब्जी बेचने आने वाले विक्रेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विक्रेताओं का कहना था कि वे अपने दोपहिया वाहनों पर 50-60 किलो सब्जी लाते हैं। पार्किंग स्थल पर दुकानें लग जाने से उन्हें वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। इससे वाहन गिरने और खुद के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। आश्वासन के बाद हटे प्रदर्शनकारी
नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पालिका ने एक दिन में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जिन दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गई हैं, उन्हें वहीं व्यापार करना होगा। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी हट गए। प्रदर्शन के दौरान कुछ विक्रेताओं ने सब्जियां सड़क पर फेंक दीं। जाम के कारण कई लोगों को वैकल्पिक मार्ग से निकलना पड़ा।</description>
बिजली लाइन की चपेट में आने से कर्मचारी गंभीर:चिचोली में रामनवमी का तोरण लगाते समय हादसा; चेहरा, गला और हाथ झुलसे
        <description>बैतूल के चिचोली में रामनवमी की तैयारियों के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। नगरपालिका का सफाई कर्मचारी राकेश बागड़े (38) रात करीब 12 बजे स्टेट बैंक की छत पर तोरण लगाते समय बिजली के तार की चपेट में आ गया। घटना के समय राकेश स्टेट बैंक की छत पर तोरण लगा रहा था। बिजली के तार के पास से तोरण खींचते वक्त वह तार से टकरा गया और छत पर नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में उसके चेहरे, छाती, हाथ और गला गंभीर रूप से झुलस गए है।जिस समय हादसा हुआ राकेश के साथ प्रदीप और पवन भी मौजूद थे। उन्होंने राकेश को तुरंत सीएचसी चिचोली में भर्ती कराया । घायल कर्मचारी के परिजन सच्चू और पवन ने बताया कि राकेश दिनभर सर्वेक्षण टीम के साथ काम करता रहा और उपवास की स्थिति में भी उससे रात में काम करवाया गया। हादसे के बाद अमन पटेल, मुकेश मालवीय और आंवलेकर जी ने घटनास्थल का दौरा किया और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। हालांकि आरोप है कि नगरपालिका का कोई अधिकारी घायल कर्मचारी को देखने तक नहीं आया। फिलहाल राकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।</description>
मोटरपंप से तार चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:अंजड़ पुलिस ने 1.11 लाख का माल बरामद किया
        <description>बड़वानी जिले की अंजड़ थाना पुलिस ने किसानों के मोटरपंप से तांबा और एल्युमिनियम के तार चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। मोहीपुरा गांव में किसानों की शिकायतों के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही आकाश चौहान को पकड़ा। उसने अपने साथियों के साथ चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आकाश कोली, नानूराम चौहान, दीपक चौहान और अजय डावर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बड़दा पुनर्वास के रहने वाले हैं। चोरी का माल खरीदने वाले आंवली पुनर्वास निवासी गोलू बड़वाया को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों से 94 किलो 200 ग्राम तांबा और एल्युमिनियम तार बरामद किया है। इसकी कीमत 1 लाख 11 हजार रुपए है। चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।</description>
बग्गियों में निकले भगवान श्रीराम और वीर हनुमान:12 डीजे और झांकियों के साथ निकली रामनवमी की शोभायात्रा, बालिकाओं ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया
        <description>शिवपुरी में रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सकल हिंदू समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। शोभायात्रा में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह भंडारा और जलपान की व्यवस्था की। एक दर्जन से अधिक डीजे पर भजन और भक्ति संगीत बजा। सैकड़ों युवा इन धुनों पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा में छह से अधिक सजी-धजी बग्गियां शामिल थीं। कुछ बग्गियों पर साधु-संत विराजमान थे। अन्य बग्गियों पर भगवान श्रीराम, वीर हनुमान और छत्रपति शिवाजी की झांकियां सजी थीं। बालिकाओं ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन भी किया। यात्रा दोपहर 3 बजे खेड़ापति मंदिर से शुरू हुई। यह काली माता मंदिर, नीलगर चौराहा, गुरुद्वारा चौराहा होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। माधव चौक पर श्रीराम की महाआरती के साथ समापन हुआ। जानकी सेना संगठन ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। पूरा शहर घंटों तक राम के जयकारों से गूंजता रहा। 5 तस्वीरों में देखिए शोभायात्रा</description>
रोड एक्सीडेंट में भाई&बहन समेत 4 की मौत:दो बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे, पीछे से आ रही फोर व्हीलर ने कुचला
        <description>उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई, बहन और उनका एक दोस्त शनिवार दोपहर बाइक से बगलामुखी माता के दर्शन के लिए गए थे। रास्ते में आगर जिले के बड़ौद क्षेत्र में उनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रहे एक चौपहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में तीनों, भाई, बहन और दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की भी जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बड़ौद में दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए राजा लोहारिया को आगर से उज्जैन रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान चरक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजन रोहित लोहारिया ने बताया कि शनिवार को अवंतिपुरा निवासी राजा, उसकी बहन काजल और दोस्त आकाश उज्जैन से नलखेड़ा स्थित बगलामुखी माता के दर्शन के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में बड़ौद के बड़ला-बदखेड़ा मोड़ पर उन्होंने एक वाहन को ओवरटेक किया, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े, तभी पीछे से आ रहे चौपहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में काजल और आकाश की मौत आगर में इलाज के दौरान हो गई, जबकि राजा को उज्जैन रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक सवार एक युवक की भी मौत, दो घायल दूसरी बाइक पर सवार झालावाड़ के ग्राम रायपुर निवासी तीन युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं और आगर अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप परिजन रोहित लोहारिया ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण राजा की मौत हुई। उन्होंने बताया कि राजा के सिर्फ पैर की हड्डी टूटी थी, यदि समय पर बेहतर इलाज मिलता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। बताया गया कि मृतका काजल की एक वर्ष पहले रतलाम में शादी हुई थी और वह फिलहाल मायके आई हुई थी।</description>
प्रदेश में स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित:छात्रों को डेढ़ महीने और शिक्षकों को एक महीने की छुट्टियां, 1 मई से होगी शुरुआत
        <description>मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रविवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा। शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक एक माह का अवकाश मिलेगा। विभाग ने अन्य छुट्टियों की भी घोषणा की है। दशहरा पर्व पर 1 से 3 अक्टूबर तक तीन दिन की छुट्टी रहेगी। दीपावली पर्व पर 18 से 23 अक्टूबर तक 6 दिन का अवकाश दिया गया है। इसके अलावा शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक पांच दिन का रहेगा। विद्यार्थियों का डेढ़ महीने और शिक्षकों की एक महीने का छुट्‌टी आदेश के मुताबिक 1 मई से 15 जून तक डेढ़ महीने विद्यार्थियोंं के लिए वहीं एक मई से 31 मई तक एक माह शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्‌टी घोषित की गई हैं।</description>
मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने मारी टक्कर:5 साल के बच्चे सहित दो की मौत, 6 घायल; रायसेन के अमरावत में हादसा
        <description>रायसेन के खंडेरा माता मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को वेन्यू कार ने टक्कर मार दी। शनिवार सुबह 8:55 बजे अमरावत के पास हुई इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 वर्षीय पवन और 45 वर्षीय राजेंद्र शामिल हैं। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें चार महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। घायलों की पहचान रेखा (25), सुशीला बाई (50), दौलत भाई (45), पानबाई (40), समृद्धि (8) और प्रियंका (11) के रूप में हुई है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्गाष्टमी पर माता के दर्शन करने जा रहे थे  सभी आठ श्रद्धालु रायसेन से 7 किमी दूर अमरावत गांव के रहने वाले है। सभी लोग दुर्गाष्टमी पर जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर खंडेरा माता मंदिर दर्शन के लिए अलसुबह पैदल निकले थे। इस दौरान भोपाल-सागर रोड पर स्थित अमरावत गांव के पास ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने कार को नकतरा में पकड़ लिया, चालक मोहन पिता किशन सिंह धाकड़ को हिरासत में लिया गया है। नवरात्रि में राेजाना पैदल जाते है भक्त  बता दें कि, खंडेरा में स्थित माता का मंदिर क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है, जहां श्रद्धालु पैदल दर्शन के लिए जाते हैं। नवरात्रि में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पैदल दर्शन के लिए जाते है। घायलों के सिर-हाथ, मुंह में लगी चोट  रायसेन जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ प्रतीक शर्मा ने बताया सागर रोड पर हुए सड़क हादसे में एक बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत हुई है। अन्य 6 घायल स्टेबल है। उनके सिर, हाथ-पैर और मुंह में चोट लगी है, जिनका उपचार किया जा रहा है। विदिशा से बरेली जा रहा था कार चालक घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मुकेश सिंह, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों से चर्चा कर घटना के विषय में जानकारी ली। एसडीओपी ने बताया कर चालक मोहन सिंह धाकड़ बरेली के धोहखेड़ा का निवासी है। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया था, जिसे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पास कार सहित पकड़ लिया है। एक्सीडेंट की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। देहगांव थाना प्रभारी शैलेंद्र दायमा ने बताया- आज सुबह खंडेरा मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे और बुजुर्ग की मौत हो गई। चार महिलाएं और दो बच्चियों घायल हुई है। कार को सुल्तानपुर के पास से पकड़ लिया, चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।</description>
जनपद पंचायत की बैठक में हंगामा देर रात थाने पहुंचा:सदस्यों ने लगाया जातिसूचक टिप्पणी का आरोप; CEO बोले& बैठक में सदस्य पतियों ने की अभद्रता
        <description>अमरपाटन जनपद पंचायत में शुक्रवार को सामान्य सभा की बैठक के दौरान हुआ विवाद शाम को थाने तक पहुंच गया। सीईओ ओपी अस्थाना और नगर पंचायत के कर्मचारी अमरपाटन थाने पहुंचे। जहां उन्होंने 6 सदस्य पतियों पर अभद्र व्यवहार और शासकीय कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज कराई। जानकारी मिलने पर रात करीब 9 बजे जनपद सदस्य भी थाने पहुंचे। उन्होंने सीईओ पर महिला सदस्यों से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी के पी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों ने कराई शिकायत दर्ज दरअसल शुक्रवार को सामान्य सभा की बैठक की शुरुआत में ही अध्यक्ष माया पांडेय और सदस्यों ने जनपद सीईओ ओपी अस्थाना की लेटलतीफी पर सवाल उठाए। सीईओ के जवाब से असंतुष्ट होकर जनपद सदस्यों ने उनके खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। विवाद बढ़ने पर सीईओ बैठक छोड़कर अपने कार्यालय चले गए। अध्यक्ष और सदस्य नारेबाजी करते हुए कलेक्टर से शिकायत करने मैहर पहुंचे।  देर शाम सीईओ और नगर पंचायत के कर्मचारी अमरपाटन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। वहीं जनपद सदस्यों ने भी अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी के पी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने प्रमाण किये प्रस्तुत सीईओ ओ पी अस्थाना ने बताया कि उन्होंने अपने शिकायती पत्र के साथ सामान्य सभा की बैठक में अनधिकृत रूप से बैठे जनपद सदस्य पतियों के फोटोग्राफ्स एवं वीडियो भी पुलिस को सौंपे है। उन्होंने बताया कि आज का घटनाक्रम तो महज क्लाइमेक्स था। सदस्य पति आयेदिन कार्यालय के स्टाफ के साथ बदतमीजी करते आये है। उन्होंने बताया कि व्यथित हो कर यह कदम उठाया है।</description>
टीकाकरण कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों पर तानी कुल्हाड़ी, धमकाया:नर्मदापुरम में वीडियो सामने आने के 18 घंटे बाद FIR; नशे में धुत था युवक
        <description>नर्मदापुरम के ग्राम चंदबाड़ गांव में कुल्हाड़ी लेकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को धमकाने वाले युवक पर 18 घंटे बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आंगनबाड़ी भवन में हो रहे टीकाकरण कार्यक्रम के बीच नशे में धुत युवक कुल्हाड़ी लहराते हुए डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को धमकाने लगा। एक महिला ने घटना का वीडियो बना लिया था। घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर 12 बजे का है। चंदवाड़ में सीएचओ डॉक्टर राकेश लिल्हारे, आशा कार्यकर्ता बबीता चौबे, सहायिका लीलावती गौर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता गौर टीकाकरण कर रहे थे। इस दौरान आरोपी युवक मधुसूदन इवने की पत्नी भी टीकाकरण कराने पहुंची थी। इसके बाद जब पत्नी देर तक घर नहीं पहुंची तो मधुसूदन इवने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। उसने कर्मचारियों को गाली दी और कुल्हाड़ी दिखाकर धमकाया, अभद्र भाषा का उपयोग किया। ग्रामीणों ने समझाया, लेकिन वह नहीं माना। स्टाफ ने बताया भीड़ होने के कारण महिला लाइन में थी, उसका नंबर आने ही वाला था। लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। शुक्रवार शाम को वीडियो के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने डोलरिया थाने शिकायत की। पहले भी बन चुकी विवाद की स्थिति  सीएचओ डॉक्टर राकेश लिल्होरे ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हमें जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग है कि स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। नशे में धूत था युवक, एफआईआर दर्ज  वहीं मामले में डोलरिया थाना प्रभारी खुमान सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर की घटना है। टीकाकरण कार्यक्रम में युवक मधुसूदन इवने कुल्हाड़ी लेकर गया था। उसने स्वास्थ्यकर्मियों को धमकाया, गालियां दी। युवक काफी नशे की हालत में था। डॉक्टर राकेश लिल्हारे की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की है। युवक को हिरासत में ले लिया है।</description>
ग्वालियर&भोपाल इंटरसिटी अब सातों दिन चलेगी:रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दी; केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी जानकारी
        <description>गुना जिले के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस अब हफ्ते के सातों दिन चलेगी। रेल मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। बता दें कि, गुना से भोपाल के बीच यात्रा करने वालों के लिए यह ट्रेन लाइफलाइन है। अब तक यह गाड़ी बुधवार और रविवार को छोड़कर सिर्फ पांच दिन चलती थी। ट्रेन गुना से सुबह 10:30 बजे चलकर दोपहर 2:30 बजे भोपाल पहुंचती है। वापसी में भोपाल से 3:30 बजे चलकर शाम 7:30 बजे गुना पहुंचती है।। रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य अनुराग शर्मा ने 2 जुलाई 2024 को केंद्रीय मंत्री सिंधिया को पत्र लिखकर ट्रेन को सातों दिन चलाने समेत कई मांगें रखी थीं। इस पर सिंधिया ने 12 जुलाई 2021 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था। सिंधिया ने कहा कि रेल मंत्रालय का यह स्वागत योग्य निर्णय है। ग्वालियर-चंबल के यात्री अब सप्ताह के सभी दिन भोपाल तक की सुगम यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने इस सौगात के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।</description>
खरगोन में टंट्या भील की जन्मस्थली पर मेला:राजस्थानी कलाकारों ने दी प्रस्तुति; कल निकलेगी कलश यात्रा
        <description>खरगोन के झिरन्या स्थित कोठड़ा गांव में क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील की जयंती पर बुधवार रात से मेले का आयोजन शुरू हुआ। जय टंट्या भील आदिवासी युवा संगठन की ओर से आयोजित इस मेले में पहले दिन राजस्थानी नृत्य दल ने देर रात तक फिल्मी, लोक और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। मेले में स्थानीय सरपंच और समाज प्रतिनिधियों ने शुरुआत की। जयस के प्रदेश प्रभारी गुलाबसिंह बघेल, टंट्या भील वंशज सुनील सिरसाटे और प्रदेश अध्यक्ष शोभाराम चौहान समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में 8 राजस्थानी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। आदिवासी क्षेत्र और आसपास के जिलों से 2 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। 'लगातार चौथे साल लगाया जा रहा मेला'
जिलाध्यक्ष मुकेश वास्कले ने बताया कि ये मेला मध्य प्रदेश तीर्थ स्थान व मेला प्राधिकरण के सहयोग से लगातार चौथे साल लगाया जा रहा है। कलेक्टर और जनपद पंचायत सीईओ को मेला आयोजन का अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। समंजन इसे अपने स्तर पर संचालित कर रहे हैं। पहले दिन स्थानीय स्तर पर जन प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए। कल 10 बजे निकलेगी कलश यात्रा
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 4 अप्रैल को सुबह 7 से 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर में आमसभा और ढोल मांदल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें विजेता को 5 हजार 100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।</description>
भोपाल में चार साल की मासूम को ट्रक ने कुचला:सड़क किनारे पिता के साथ बाइक पर बैठी थी, आरोपी चालक फरार
        <description>भोपाल-बैरसिया रोड पर रतुआ में मंगलवार की रात एक ट्रक ने सड़क किनारे बाइक पर बैठे पिता और मासूम बच्ची को चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत नाजुक बनी है। परिवार सीहोर में रहने वाले रिश्तेदार के घर से ईद मनाकर बैरसिया के लिए लौट रहा था। घटना के समय परिवार चाय-पानी पीने के लिए ढाबे पर रुका था। ईद मनाने सीहोर गया था परिवार आमना अली (4) पुत्री सैयद जाहिद अली बैरसिया के शेरपुरा की रहने वाली थी। इसी साल परिजनों ने उसे नर्सरी क्लास में एडमिट कराया था। मृतका के चाचा जोएब ने बताया कि उसके पिता बैरसिया में गारमेंट शॉप का संचालन करते हैं। ईद के मौके पर जाहिद पत्नी और बेटी को लेकर सीहोर में रहने वाली बहन के घर ले गए थे। परिवार बाइक से मंगलवार की सुबह वहां पहुंचा था, रात को बैरसिया लौट रहे थे। चाय पीने के लिए रुका था परिवार गुनगा थाना इलाका स्थित रतुआ में परिवार एक ढाबे पर चाय और पानी पीने के लिए रुक गया। हाईवे पर बने ढाबे पर पिता और बेटी बाइक पर बैठे रहे। जबकि बच्ची की मां बाइक से उतरकर पानी पी रही थीं। तभी बैरसिया तरफ से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे बाइक पर बैठे पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। जबकि बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। बुधवार की सुबह हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी में शव का पीएम कराया जा रहा है।</description>
राजगढ़ में खेत में अचानक लगी आग:8 बीघा में लगी गेहूं की फसल जली; जानबूझकर आग लगाने का आरोप
        <description>राजगढ़ के छतरपुरा गांव में मंगलवार रात को किसान यलकार सिंह के खेत में रखी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही पूरी फसल जलकर राख हो गई। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग दुर्घटनावश लगी या किसी ने जानबूझकर लगाई। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने गांव में किसी शादी के झगड़े के चलते आगजनी की आशंका जताई है। लाखों रूपए की फसल जली, प्रशासन से मांगी मदद  किसान यलकार सिंह ने बताया कि इस घटना में करीब 8 बीघा गेहूं की कटकर रखी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मेहनत से उगाई गई फसल राख होने से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस आगजनी की जांच कराने और प्रभावित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है और घटना की छानबीन जारी है।</description>
रायसेन में एक अप्रैल से प्रॉपर्टी महंगी:नए वित्तीय वर्ष में 50 प्रतिशत रजिस्ट्री और पानी के बिल में बढ़ोतरी
        <description>रायसेन में मंगलवार से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। जिसमें कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री दरों में वृद्धि की गई है। साथ ही नगर पालिका रायसेन ने जल कर में भी बढ़ोतरी की है। प्रति कनेक्शन मासिक शुल्क 180 रुपए से बढ़कर 200 रुपए हो गया है। जिला पंजीयक रजनीश सोलंकी ने बताया कि 7 मार्च को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में अचल संपत्ति की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने 29 मार्च को इसे मंजूरी दे दी। अब संपदा-2 से ही रजिस्ट्रियां होंगी, क्योंकि संपदा-1 को बंद कर दिया गया है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री दरों में वृद्धि शीतल गार्डन कॉलोनी में सबसे अधिक 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। दरगाह शरीफ क्षेत्र में 47 प्रतिशत, रामलीला मैदान में 35 प्रतिशत, गोपालपुर में 42 प्रतिशत, तालाब मोहल्ले में 40 प्रतिशत और शिवम नगर में 31 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वहीं राधा कृष्ण पुरम, ठाकुर मोहल्ला, श्रीजी बालाजी, गंजबाजार और कृषि फार्म क्षेत्र में मात्र 9 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। नगर पालिका रायसेन ने जल कर में भी बढ़ोतरी की है। प्रति कनेक्शन मासिक शुल्क 180 रुपए से बढ़कर 200 रुपए हो गया है। शहर में कुल 7,344 वैध नल कनेक्शन हैं। नगर पालिका अब नई दरों से बिल बनाकर वसूली करेगी।</description>
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघ ने किया शिकार& VIDEO:शिकार के लिए घात लगाए बैठा था, पर्यटकों के सामने मवेशी के झुंड पर झपटा
        <description>बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में मंगलवार सुबह पर्यटकों को शानदार नजारा देखने मिला। पांच वर्षीय झमहोल बाघ को मवेशी का शिकार करते हुए देखा गया। यह घटना मगधी जोन के सेंटर प्वाइंट के पास की है। पर्यटकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।  सफारी पर गए पर्यटक जब जिप्सी में बैठकर जंगल की सैर कर रहे थे, तब उन्होंने बाघ को देखा। बाघ शिकार के लिए घात लगाए बैठा था। कुछ ही देर में बाघ ने मवेशी के झुंड पर हमला कर दिया। उसने मवेशी को अपने जबड़े में दबाया और फिर जंगल की ओर चला गया। झमहोल नाम का यह बाघ मगधी जोन में अपना क्षेत्र बनाए हुए है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर्यटक जंगल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ वन्यजीवों की गतिविधियों को भी देख सकते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन बफर और दो कोर क्षेत्र में सफारी होती है। बाघ,बाघिन कोर और बफर क्षेत्र में जंगलों में अपनी टेरिटरी बना रखी है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 165 से अधिक बाघ है।</description>
आगर&मालवा में पूर्णाहुति के साथ श्रीमद भागवत कथा का समापन:कृष्ण&सुदामा की मित्रता से श्रद्धालु हुए भावविभोर; नगर में निकाली शोभायात्रा
        <description>आगर मालवा के मास्टर कॉलोनी स्थित बालवीर हनुमान मंदिर में महिला मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा का सोमवार को समापन हुआ। कथा वाचक बांके बिहारी महाराज ने कृष्ण-सुदामा प्रसंग के माध्यम से मित्रता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता के लिए एक-दूसरे को समझना जरूरी है। यह एक ऐसा रिश्ता है जो मनुष्य खुद बनाता है। कथावाचक ने बताया कि कृष्ण ने सुदामा की बिना कहे समझ लिया और उन्हें सब कुछ दे दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो गए। समापन पर महाआरती के बाद कथा स्थल से विश्वेश्वर महादेव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।</description>
व्यापारी को पोते से नहीं मिलने दिया, FIR:इंदौर में कोर्ट का ऑर्डर नहीं माना, बेटे के ससुराल पक्ष ने की मारपीट
        <description>इंदौर की एमआईजी पुलिस ने कोर्ट के आदेश का उलंघन करने और व्यापारी के साथ मारपीट करने के मामले में उनके बेटे के ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट को लेकर केस दर्ज किया है। एमआईजी पुलिस ने बताया कि 63 साल के व्यापारी मुजीब कुरैशी निवासी सांघी स्ट्रीट एसपी ऑफिस महू की शिकायत पर पुलिस ने रानीपुरा पती बाजार निवासी जफर कुरैशी, मुमताज, जेबा, शादाब के खिलाफ कोर्ट आदेश उलंघन करने और मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुजीब कुरैशी महू में व्यापार करते हैं। उनके बेटे और बहू का कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट ने 8 जनवरी 2024 में उनके पोते अजलान से मिलाने को लेकर परिवार को आदेश दिया था। जिसमें श्रीमाय प्ले जोन में मिलने के लिए आदेश पारित किया गया। इसके लिए वकील आशा गंगराडे भी साथ जाती थी। रविवार को कोर्ट आदेश के बाद मुजीब कुरैशी अपनी पत्नी ओर बेटे के साथ यहां अजलान से मिलने पहुंचे। यहां बेटे के ससुराल के लोग जो अजलान को अपने साथ लेकर आए थे। उन्होंने उससे नहीं मिलने दिया। सभी ने अपशब्द कहे। वहीं, हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी। बाद में धमकी देकर चले गए। मामले में मुजीब ने पुलिस को जानकारी दी। जिसमें शिकायत के बाद पुलिस ने सभी को आरोपी बनाया है।</description>
इंदौर में अवैध कॉलोनी पर एक्शन:ग्राम धन्नड़ स्थित अवैध कॉलोनी के कार्यालयों को किया सील
        <description>इंदौर में अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को अपर कलेक्टर गौरव बेनल ने ग्राम धन्नड़ स्थित अवैध कॉलोनी प्रतीक विहार के कार्यालयों को सील कर दिया। इस कॉलोनी को रमीज खान नाम का व्यक्ति डेवलप कर रहा था। एसडीएम राऊ गोपाल सिंह वर्मा ने बताया- ग्राम धन्नड़ के खसरा नंबर 1061, 1058/5 पर अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर जांच की गई थी। खसरा नंबर 1061 अरुण पिता परमानंद सिसोदिया तथा खसरा नंबर 1058/5 ईश्वर पिता बद्रीलाल के नाम से है। रिकाॅर्ड में कृषि भूमि के रूप में दर्ज है। एसडीएम ने बताया कि खसरा नंबर 1061 पर पक्की सड़क और 70 निर्माणाधीन मकान सहित अन्य विकास संरचना पाई गई। खसरा नंबर 1058/5 रिक्त पाया गया। मौके से ही अरुण सिसोदिया को फोन कर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। असमर्थता बताने पर उसे समस्त दस्तावेजों के साथ एक अप्रैल को एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया। मौके पर ही उपस्थित एक नागरिक द्वारा प्लाट क्रय करना बताया गया। खसरा नंबर 1061 में विकसित की जा रही कॉलोनी के प्लाट/रो हाउस के विक्रय हेतु लोहे से निर्मित कैप्सूल नुमा दो ताला बंद आफिस पाए गए। मौके पर कोई भी नहीं पाया गया। इन कार्यालयों को सील किया गया। 16 वाहनों से वसूला 7 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना
इधर, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों, बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। आरटीओ के अमले द्वारा सोमवार को इंदौर-पीथमपुर इंडो रामा रूट की बसों की सघन चेकिंग की गई। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों के साथ ही स्कूल वाहनों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 16 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही बिना फिटनेस के संचालित एक यात्री बस, एक ट्रक को जब्त किया। इस दौरान वाहनों से 7 लाख 50 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया। मौके पर ही 8 वाहनों से दो लाख से अधिक का मोटरयान कर भरवाया गया। अभियान के तहत वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है। बसों में ओवरलोडिंग ,अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है।</description>
खंडवा में सकल हिंदू समाज ने निकाली बाइक रैली:रामेश्वर पुलिया पर जाम में फंसी एम्बुलेंस, रैली के बीच से रास्ता देकर निकाला
        <description>खरगोन में सकल हिंदू समाज ने गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में सोमवार को वाहन रैली निकाली। यह रैली शाम 5 बजे भवानी माता मंदिर से शुरू होकर इंदिरा चौक पर समाप्त हुई। रैली के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और मुख्य चौराहों पर सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बाइक रैली भवानी माता मंदिर परिसर से शुरू होकर शनि मंदिर, महादेवगढ़ मंदिर, शंकर मंदिर, शिवाजी चौक, मोघट रोड, लालचौकी, नवचंडी मंदिर, रामेश्वर रोड और पुलिस चौकी रामेश्वर होते हुए बड़ाबम, तीन पुलिया और स्टेशन रोड से गुजरी। इसके बाद बांबे बाजार, घंटाघर, विट्ठल मंदिर, बजरंग चौक और बस स्टैंड पर स्थित दुर्गा माता मंदिर होते हुए इंदिरा चौक पर रैली का समापन हुआ। ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए कहारवाड़ी क्षेत्र में रैली का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर शिवाजी चौक पर बैरिकेडिंग की थी। पुलिस वाहन और मोबाइल गाड़ियां रैली के आगे-पीछे चल रही थीं, जिससे व्यवस्था बनाए रखी गई। जाम में फंसी एम्बुलेंस, रैली के बीच से रास्ता दिया रामेश्वर पुलिया के पास रैली के दौरान आनंद नगर के रास्ते पर जाम लग गया। इस जाम में एक एम्बुलेंस फंस गई, जिसे स्कॉर्पियो ड्राइवर ने तिरछा टर्न लेकर रास्ता दिया। आगे बढ़ने पर रामेश्वर चौकी के सामने एंबुलेंस फिर फंस गई। इस दौरान पुलिस जवानों ने तुरंत ट्रैफिक को साइड कराया और एम्बुलेंस को बड़ाबम के रास्ते से जिला अस्पताल भेजा। थोड़ी दूर जाकर श्रीमाली अस्पताल के पास फिर से रैली सामने आ गई। स्थिति को देखते हुए रैली में जगह बनाकर एम्बुलेंस को बीच से एंट्री दी गई, जिससे मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।</description>
मैहर में कल से तीन शराब दुकानें होंगी बंद:विभाग ने प्रक्रिया चालू की; 37 करोड़ राजस्व भरपाई का प्रबंध किया
        <description>मां शारदा की नगरी मैहर में 1 अप्रैल, मंगलवार से तीन शराब दुकानें पूर्णतः बंद की जाएंगी। आबकारी विभाग ने कटनी रोड, रेलवे फ्लाईओवर के नीचे और सतना रोड स्थित कंपोजिट शराब दुकानें बंद करने की तैयारियां कर ली हैं। सोमवार शाम को विभाग ने प्रक्रिया चालू कर दी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन दुकानों से प्राप्त होने वाले लगभग 37 करोड़ रुपए के वार्षिक राजस्व की भरपाई का प्रबंध कर लिया है। नए वित्तीय वर्ष में जिले की अन्य शराब दुकानों की नीलामी में इस राशि को समायोजित किया गया है। इससे सरकारी राजस्व पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह कदम सरकार की धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की बिक्री को प्रतिबंधित करने की नीति का हिस्सा है।</description>
रीवा में कॉलेज स्टूडेंट्स ने भोजपुरी गानों पर रील बनाई:VIDEO वायरल होने पर विरोध; छात्र संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी
        <description>रीवा के टीआरएस कॉलेज में छात्राओं द्वारा क्लासरूम में भोजपुरी गानों पर डांस कर रील बनाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद छात्र संगठनों ने विरोध जताया है और कॉलेज प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी अनुसार, शनिवार देर रात छात्राओं द्वारा बनाए गए रील्स के वीडियो तेजी से वायरल हो गए। हालांकि, बवाल बढ़ता देख उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिए। लेकिन तब तक यह मामला सुर्खियों में आ चुका था। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ में युवाओं द्वारा इस तरह के वीडियो बनाए जा रहे हैं, जिससे कॉलेजों का माहौल प्रभावित हो रहा है। एनएसयूआई ने दी आंदोलन की चेतावनी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि कॉलेज प्रशासन को पहले भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करेंगे। कॉलेज प्रबंधन करेगा जांच
टीआरएस कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि कॉलेज में अनुशासन सर्वोपरि है और इस मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।</description>
जैतवारा में प्रॉपर्टी विवाद में मारपीट; VIDEO:सड़क पर मां&बेटे और बहनों के बीच चले लाठी&डंडे; दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
        <description>मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक परिवार के बीच प्रॉपर्टी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जैतवारा इलाके के शेरगंज में शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक मां और उसके बच्चों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। घटना में राकेश कचेर उर्फ फौजी का अपनी मां और बहनों से विवाद हुआ। सड़क पर हुई इस मारपीट में सभी एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आए। आसपास के लोगों की नींद इसी झगड़े की आवाज से खुली। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। घटना की सूचना जैतवारा थाने पहुंची है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि प्रॉपर्टी विवाद की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</description>
19 दिन से लापता किसान का शव कुएं में मिला:क्रेन से बाहर निकाला; नया ट्रैक्टर खरीदकर लाया और उसी दिन लापता हुआ
        <description>खंडवा में लापता एक किसान का शव कुएं में मिला है। शनिवार को कुएं के पानी से बदबू आने पर खेत मालिक ने झांककर देखा तो एक लाश दिखाई दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क्रेन मशीन की मदद से बाहर निकाला। जिसकी पहचान 19 दिन पहले लापता हुए किसान के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला मूंदी नगर के जामनिया रोड़ पर स्थित एक खेत का है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर मूंदी पुलिस और डायल 100 की टीम पहुंची। क्रेन की मदद से बाहर निकाला
पुलिस ने क्रेन की मदद से लाश को बाहर निकाला। लाश की पहचान बलरामसिंह पिता आनंदसिंह सिंधिया (42) निवासी जामनीया रोड़ मूंदी के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से जलकुआं का रहने वाला है। मूंदी में खेती होने की वजह से यहीं निवास कर रहा था। नया ट्रैक्टर लाने के बाद गायब हो गया था मृतक
बलरामसिंह 10 मार्च से लापता था, वह अपने घर नया ट्रैक्टर खरीदकर लाया था। नया ट्रैक्टर लाने के बाद उसी दिन बिना बताए घर से निकल गया। भाई कृष्णसिंह ने मूंदी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। टीआई राजेंद्र नरवरिया के मुताबिक, मृतक बलराम जलकुआं गांव का निवासी है। उनकी कृषि भूमि मूंदी के जामन्या रोड के नजदीक स्थित है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही वास्तविक घटना का पता चलेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।</description>
उत्कृष्ट कार्य करने वाले आज रतलाम में होंगे सम्मानित:दैनिक भास्कर करेगा पुलिसकर्मी व डॉक्टर्स का सम्मान
        <description>जन सुरक्षा और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी और डॉक्टर्स को दैनिक भास्कर आज (28 मार्च) सम्मान करने जा रहा है। समारोह सैलाना रोड स्थित श्री जी पैलेस में शाम 6.30 बजे से होगा। समारोह में जिले के 44 पुलिसकर्मी और अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। बेहतर इलाज करते जनता को राहत पहुंचाने वाले 32 डॉक्टर्स को डॉक्टर्स अवॉर्ड देकर उनकी सेवा और समर्पण को नमन किया जाएगा।  यह होंगे अतिथि
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, विशिष्ट अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, कलेक्टर राजेश बाथम, डीआईजी मनोज सिंह, एसपी अमित कुमार, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. अनिता मुथा, एसबीआई रीजनल मैनेजर शरद गोयल, सिम्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. महक भंडारी होंगे।  सम्मानित का बताया जाएगा प्रोफाइल
सम्मान समारोह की खासियत यह होगी कि इसमें एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सम्मानित होने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मी और डॉक्टर्स की प्रोफाइल भी चलेगी। इसमें उनके द्वारा क्या उत्कृष्ट काम किया है, इस बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम के प्रायोजक श्री अरबिंदो हॉस्पीटल, बैंकिंग पार्टनर एसबीआई, को-स्पॉन्सर मां गायत्री हॉस्पीटल, केवलश्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस हैं।</description>
बिजली नगर के सीएम राइस स्कूल में नई सुविधाएं:28 लाख की लागत से बनेंगी लाइब्रेरी और टेक्निकल लैब, मंत्री सारंग ने किया भूमिपूजन
        <description>भोपाल के बिजली नगर स्थित सीएम राइस विद्यालय में नई सुविधाओं का विस्तार होगा। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने लाइब्रेरी और टेक्निकल लैब का भूमिपूजन किया। यह परियोजना प्रॉक्टर एंड गैंबल (पी एंड जी) के सहयोग से 28 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 6 के छात्र आदित्य पाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आदित्य मध्य प्रदेश वर्ल्ड पावर ओलंपियाड के लिए चयनित हुए हैं। मंत्री सारंग ने इसी दौरान नगर निगम वार्ड कार्यालय में दरोगा कार्यालय का भी भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम अवस्थी, माधव सिंह दांगी, पी एंड जी के हेड संजय सिंह, विक्रमजीत सिंह, संजय कुशवाहा,अतुल खरे और बबली सरदार उपस्थित रहे।</description>
सीहोर में सीजन का नया रिकॉर्ड, तापमान 40॰ पहुंचा:दिन के समय गर्म हवा ने बढ़ाई परेशानी
        <description>सीहोर में गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 24 घंटों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। इसका कारण बादलों की कमी और उत्तर से आने वाली गर्म हवाएं बताई जा रही हैं। इधर, दिन में चलने वाली गर्म हवा से परेशानी होना शुरू हो गई है।  तापमान जल्द छू सकता है नया रिकॉर्ड
शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर के अनुसार, हवाओं की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ गई है, जिससे गर्मी का एहसास और ज्यादा हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। दिन में धूप तेज हो रही है और लू चलने के आसार भी बढ़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और ऊपर जा सकता है, जिससे आमजन को सावधानी बरतने की जरूरत है।</description>
रीवा में पुल से टकराकर खाई में गिरी कार:दो की मौत, तीन घायल; सभी गोविंदगढ़ की तरफ जा रहे थे
        <description>रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को हादसा हो गया। अमिलकी पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराई और खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, तीन घायल हैं। जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांच युवक गोविंदगढ़ की ओर जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार पुल से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक कृष खटिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक राजीव रजक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन युवक गंभीर, आईसीयू में भर्ती
घायलों में ऋषभ चिकवा, राज खटिक और एक अन्य युवक शामिल हैं। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी कार में सवार होकर गोविंदगढ़ की तरफ जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, हादसे का मुख्य कारण कार की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना था। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</description>
इंदौर में क्षत्रिय महासभा ने शुरू की पहल:बिना दहेज शादी करने वालों को किया सम्मानित, 30 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह
        <description>इंदौर में राजपूत समाज ने एक सराहनीय पहल की है। समाज ने दहेज मुक्त शादी करने वाले चार परिवारों का सम्मान किया है। इन परिवारों ने बिना दहेज लिए सिर्फ कंकू-कन्या स्वीकार कर समाज के लिए एक मिसाल कायम की है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष दूले सिंह राठौर ने कहा कि समाज में दहेज का बढ़ता प्रचलन आर्थिक रूप से परिवारों को कमजोर कर रहा है। शादी-विवाह में होने वाले खर्च लोगों पर बोझ बन रहे हैं। सम्मानित किए गए परिवारों में छोटा बांगरदा के गुरुवचन सिंह का विवाह मकोडिया की निकिता के साथ, आंक्या के अजय सिंह का विवाह नेऊ गुराडिया की टीना के साथ, लिम्बोदा के कृष्णपाल सिंह का विवाह देवराखेड़ी की शिवानी के साथ और नीतिन सिंह का विवाह नेऊ गुराडिया की पलक के साथ हुआ। समाज के बीडी ग्रुप ने इन परिवारों को पुष्पहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खूडेल स्थित श्री राम मंदिर और धर्मशाला से 60 गांव जुड़े हैं। समाज ने 30 अप्रैल को सामूहिक विवाह का आयोजन करने का निर्णय लिया है। धर्मशाला में टीन शेड और अतिरिक्त निर्माण के लिए समाज के लोगों ने चार लाख रुपए के दान की घोषणा की है। साथ ही सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया है।</description>
मास्टर प्लान की अधूरी 8 सड़कों का निर्माण जल्द:एमआर&9, रोबोट चौराहा से बायपास, इंदौर वायर फैक्ट्री से बड़ा बांगड़दा तक की सड़क बनेगी
        <description>इंदौर शहर की मास्टर प्लान की अधूरी 8 सड़कों का निर्माण और अन्य विकास काम शीघ्र प्रारंभ होंगे। इन सड़कों का निर्माण और विकास स्मार्ट ‍सिटी के माध्यम से कराया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम निगम कमिश्नर शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, नयन पारीख, डॉ. तृप्ति जैन सहित अन्य सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि शहर हित में मास्टर प्लान की अपूर्ण/अ-प्रारंभ 8 सड़कों का निर्माण अत्यंत जरूरी है। इनका निर्माण शीघ्र ही स्मार्ट सिटी के माध्यम से कराया जाएगा। बैठक में निर्देश दिए गए कि इन सड़कों का निर्माण जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। सड़कों में आने वाली बाधाओं को भी चिह्नित कर इनके निराकरण की समुचित व्यवस्था भी कर ली जाए। जल्द शुरू होगा इन सड़कों का काम</description>
एक ही जगह से पांच बार हटाया अतिक्रमण:भटेरा में अब नगर पालिका करेगी फेंसिंग, दुकानदारों से मांगी फेंसिंग
        <description>बालाघाट के भटेरा में अतिक्रमण की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जनसुनवाई में मिली शिकायत पर नगर पालिका ने एक बार फिर कार्रवाई की। लोकमन कौशल की दुकान के सामने मुन्ना बाबा द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यह इसी स्थान पर साढ़े चार महीने में पांचवीं बार की गई कार्रवाई है। मुन्ना बाबा कथित तौर पर दान में मिली इस जगह पर वर्षों से काबिज थे। प्रशासन ने 8 नवंबर 2024 को पहली बार सख्ती से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद 12 नवंबर को दूसरी बार और 20 नवंबर को तीसरी बार कार्रवाई की गई। हर बार हटाए जाने के बाद भी मुन्ना बाबा ग्रीन तिरपाल की मदद से फिर से कब्जा कर लेते थे। नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अधिकारी रोज इसी मार्ग से गुजरते हैं, फिर भी बार-बार होने वाले अतिक्रमण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी सीएमओ बीएल लिल्हारे ने बताया कि अब इस जगह पर फेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए आसपास के दुकानदारों से जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। यह कदम स्थायी समाधान के लिए उठाया जा रहा है।</description>
बैतूल जिला अस्पताल की छत से 170 टीन गायब:ठेकेदार ने एसपी से की शिकायत, सीसीटीवी होने के बावजूद हुई चोरी
        <description>बैतूल जिला अस्पताल के पुराने भवन से करीब 150 से 170 टीन चोरी होने का मामला सामने आया है। यह चोरी लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से डिस्मेंटल के लिए ठेका दिए जाने के बाद हुई। ठेकेदार देवराज मिश्रा ने जब आदेश मिलने के बाद सोमवार को साइट का निरीक्षण किया, तब टीन चोरी होने का पता चला। लोक निर्माण विभाग ने 20 मार्च को 4.55 लाख रुपये में भवन डिस्मेंटल करने का ठेका ठेकेदार देवराज मिश्रा को दिया था। मिश्रा ने बताया कि 10 मार्च को जब वे पहली बार साइट पर गए थे, तब टीन सही सलामत थे। लेकिन 24 मार्च को जब उन्होंने दोबारा निरीक्षण किया, तो टीन गायब मिले। ठेकेदार ने की पुलिस से शिकायत चोरी की जानकारी मिलते ही ठेकेदार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। साथ ही, कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और कार्यपालन यंत्री को भी सूचित किया। बैतूल जिला अस्पताल परिसर में 24 घंटे गतिविधियां चलती रहती हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, ऐसे में इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ठेकेदार ने पुलिस से जल्द जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो चोरी का सिलसिला जारी रह सकता है। पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी (TI) रविकांत डहरिया ने बताया कि टीन चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस अस्पताल परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि चोरी का जल्द खुलासा हो सके।</description>
नर्मदापुरम कमिश्नर ने हरदा जिला मत्स्य अधिकारी को फटकार लगाई:कहा& अपना प्रदर्शन सुधारें; बैठक में गेहूं उपार्जन केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
        <description>संभागीय समय सीमा बैठक में ​​​​​​​​​​​​​​नर्मदापुरम कमिश्नर केजी तिवारी ने अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सख्त रुख अपनाया। खासतौर पर हरदा जिला मत्स्य अधिकारी को झींगा पालन में कमजोर प्रदर्शन के चलते फटकार लगाई गई और जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि 31 मार्च के बाद सरकारी कार्यालयों में हार्डकॉपी नहीं ली जाएगी। सभी विभाग ई-ऑफिस सिस्टम लागू करें और डिजिटल रूप से काम करें। आयुष्मान कार्ड और गेहूं उपार्जन पर विशेष जोर
संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग डॉ. मनीष गर्ग को आयुष्मान भारत योजना के तहत 70+ व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। समय पर खुले आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल समय पर खुलें, शिक्षक और कार्यकर्ता नियमित रूप से उपस्थित रहें। बैठक में संभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।</description>
व्यापारिक संगठनों ने होली मिलन में बिखेरे रंग:उपमुख्यमंत्री देवड़ा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों के साथ खेली फूलों की होली
        <description>भोपाल व्यापारिक समुदाय ने आपसी सौहार्द्र और भाईचारे के संदेश के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) द्वारा हलालपुरा बस स्टैंड, लालघाटी स्थित स्वागत गार्डन में कार्यक्रम हुआ, जिसमें उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी उपस्थित रहे। बीसीसीआई अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इत्र की खुशबू और संगीत की धुनों के बीच व्यापारियों ने होली के रंगों का आनंद लिया। इस दौरान गोविन्द गोयल, कृष्णगोपाल गट्टानी, कृष्ण कुमार बांगड़, आकाश गोयल, रोहित जैन, संजीव जैन, समेत सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। श्रीसराफा एसोसिएशन का होली मिलन वहीं सर्राफा व्यापारियों ने परंपरा कायम रखते हुए ग्राम फंदा कला, भोपाल-सीहोर हाईवे स्थित निजी रिजॉर्ट में फूलों की होली खेली और सौहार्द्र व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश अग्रवाल ने की, जबकि संयोजन संजीव गर्ग (गांधी) ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी उपस्थित रहे। सैकड़ों व्यापारियों ने ब्रज की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और फूलों की वर्षा के साथ होली खेली। कार्यक्रम में व्यापारियों ने स्नेह भोज का लुत्फ उठाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राजेश कुमार सोनी, अखिलेश मित्तल, सचिन जैन, अमित बिंदल, सुलभ मित्तल, गौरव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विजय वर्मा, मनीष मित्तल, तरूण बिंदल, ऋषि अग्रवाल सहित श्री सर्राफा एसोसिएशन के सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।</description>
राजगढ़ में 5 किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख:बिजली के तारों की चिंगारी से लगी आग, एक घंटे देरी से पहुंची दमकल
        <description>राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव में रविवार को बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने भयानक आग का रूप ले लिया, जिससे पांच किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते तारों की मरम्मत होती तो यह हादसा टल सकता था। देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल एक घंटे की देरी से पहुंची। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया और तीव्र हवा के कारण फसल तेजी से जलती चली गई। यदि किसानों ने तुरंत पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश नहीं की होती, तो यह पूरे गांव को चपेट में ले सकती थी। किसानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेतों में लगी आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के 4 गांवो के किसान दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने तुरंत खिलचीपुर और राजगढ़ से फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल के देर से पहुंचने के कारण फसल नहीं बच सकी। किसानों की तत्परता से आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया, वरना यह आग हवा के साथ गांव तक पहुंच सकती थी और कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे। किसानों को लाखों का नुकसान आगजनी की इस घटना में रामनिवास सौंधिया (2 बीघा), दिनेश सौंधिया (2 बीघा), कुमरे सौंधिया (3 बीघा), गुलाब सिंह सौंधिया (5 बीघा) और राकेश पांडे (2.5 बीघा) की फसल जलकर राख हो गई। गुलाब सिंह के खेत में तो कटी हुई गेहूं की पूरी फसल खाक हो गई। किसानों के मुताबिक, इस हादसे में करीब 3 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बिजली विभाग की लापरवाही, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई किसानों ने बताया कि गांव में लंबे समय से बिजली के जर्जर तार लटके हुए हैं, जिनकी मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि लाइनमैन हर बार तार बदलने के नाम पर 5 हजार रुपये की मांग करता था। किसानों का यह भी कहना है कि विधायक हजारीलाल दांगी ने तारों की मरम्मत के निर्देश दिए थे, लेकिन बिजली विभाग ने झूठा दावा कर दिया कि मरम्मत हो चुकी है।</description>
नगर निगम ने कर वसूली के लिए लगाया शिविर:कटनी में 7 लाख रुपए का संपत्ति टैक्स जमा
        <description>कटनी नगर निगम वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले कर वसूली में जुटा है। निगम अधिकारी छुट्‌टी के दिनों में भी शहर में शिविर लगाकर कर वसूली कर रहे हैं। राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक के अनुसार, नगर निगम सीमा क्षेत्र में संपत्ति कर का लक्ष्य 14 करोड़ रुपए है। अब तक 10 करोड़ 50 लाख जमा हो चुके हैं। जलकर का लक्ष्य 5 करोड़ रुपए है, जिसमें से 4 करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी है। वसूली शिविर में रविवार को करीब 7 लाख रुपए संपत्ति कर के रूप में जमा हुए। नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाए गए हैं।</description>
इंदौर के श्री सत्य साईं स्कूल में पेरेंट्स की कार्यशाला:बालवाटिका में बच्चों के पालन&पोषण पर सत्र, एड्यूकेयर के 5 शिक्षण तकनीकों का प्रदर्शन
        <description>इंदौर के श्री सत्य साईं विद्या विहार में रविवार को सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए 'अच्छा पालन-पोषण' कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को स्कूल के दर्शन और श्री सत्य साईं बाबा के एड्यूकेयर सिद्धांतों से परिचित कराना था। बालवाटिका में कार्यक्रम की शुरुआत ओंकार और विद्यालय प्रार्थना से हुई। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू चोपड़ा ने अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। कार्यशाला में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसमें परिवार के साथ समय बिताने और डिजिटल डिटॉक्स का संदेश दिया गया। कठपुतली शो के माध्यम से बच्चों के लिए संतुलित दिनचर्या का महत्व समझाया गया। शिक्षाविदों ने एड्यूकेयर की 5 शिक्षण तकनीकों का प्रदर्शन किया।  अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षिक रणनीतियों को घर पर लागू करने की जानकारी दी गई। सभी अभिभावकों ने कार्यशाला को प्रभावी और प्रेरणादायक बताया। यह सत्र बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए मार्गदर्शक साबित हुआ।</description>
नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मादा तेंदुआ की मौत:गर्दन और पीठ पर घाव के निशान, बाघ से संघर्ष की आशंका
        <description>नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के मढ़ई क्षेत्र में रविवार सुबह एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था में पाई गई। सुबह 8 बजे सुआरिया बीट में तेंदुआ का शव मिला, जिसके गर्दन और पीठ पर घावों के गहरे निशान थे। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने तेंदुआ और बाघ के आपसी संघर्ष की आशंका जताई है। अफसर देर शाम तक नहीं कर सके पुष्टि सुबह सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी दोपहर बाद मौके पर पहुंचे और शाम 7 बजे घटना की जानकारी सार्वजनिक की। घटनास्थल के आसपास बाघ और तेंदुआ के खरोंच के निशान भी मिले, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संघर्ष के दौरान आई चोटों से तेंदुआ की मौत हुई होगी। STR की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भोपाल से पहुंची डॉक्टरों की टीम, हुआ पोस्टमार्टम मादा तेंदुआ के पोस्टमार्टम के लिए भोपाल से वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट (WCT) के डॉक्टर प्रशांत देशमुख और डॉक्टर हमजा फारुखी व नर्मदापुरम से डॉक्टर सिंघाई को बुलाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुआ की गर्दन और पीठ पर बाघ के हमले के गहरे घाव पाए गए। केनाइन दांत (बाघ के नुकीले दांत) के निशान भी मिले हैं, जिससे बाघ द्वारा हमला किए जाने की संभावना और मजबूत हो गई है। 3 साल की मादा थी फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया कि तेंदुआ करीब 3 साल की मादा थी। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग के नियमानुसार तेंदुआ का अंतिम संस्कार मढ़ई में ही कर दिया गया। घटना के बाद STR के फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा, डिप्टी डायरेक्टर पूजा नागले, सहायक संचालक अंकित जामोद और रेंजर पीएन ठाकुर मौके पर पहुंच गए, लेकिन घना जंगल होने के कारण शाम 7 बजे तक सभी अधिकारियों के मोबाइल नेटवर्क से बाहर रहे। वहीं, निचले तबके के वनकर्मी मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे।</description>
नाबालिग लड़का और लड़की ने एक साथ की खुदकुशी:दोनों के फंदे पर लटके मिले शव; कानपुर से भागकर जबलपुर आए थे
        <description>जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र स्थित बरौदा गांव में एक लड़का और एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव फंदे से उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 17 वर्षीय लड़का और 16 वर्षीय लड़की उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे। दोनों बिना किसी को बताए जबलपुर आकर रह रहे थे। रविवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। रविवार शाम लड़की के परिजन जबलपुर पहुंचे। लड़का और लड़की दोनों कानपुर से बिना बताए आए थे बताया जा रहा है कि दोनों उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के सिवली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले बिना किसी को बताए घर से फरार हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। रविवार तड़के सुबह मकान मालिक ने दोनों के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी। रविवार शाम को कानपुर पुलिस के साथ लड़की के परिजन जबलपुर पहुंचे और शव को लेकर कानपुर रवाना हो गए। पुलिस ने लड़के के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी, जिसके बाद वे भी जबलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।</description>
मंडला में 24 घंटों में दर्ज हुई 1 मिमी बारिश:ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खतरे में, 40&50 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
        <description>मंडला में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है और बूंदाबांदी जारी है। गुरुवार से लगातार आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों में 1 मिमी बारिश दर्ज की है। मसूर और गेहूं की फसलों को नुकसान की आशंका शुक्रवार की सुबह का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। यह गुरुवार के 18.8 डिग्री से अधिक है। गुरुवार शाम निवास क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। मनेरी क्षेत्र में ओलावृष्टि की सूचना मिली है। इस मौसमी गतिविधि से मटर, चना, मसूर और गेहूं की फसलों को नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर 3.1 किमी और मध्यप्रदेश के ऊपर 1.5 किमी की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। 24 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना है। हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। गुरुवार शाम करीब 5 बजे निवास नगर, भीखमपुर, बिझौली, मानिकपुर, बिसौरा, अमगांव, पिपरिया और मेहरासिवनी सहित आसपास के गांवों में बारिश हुई। जिले में बीते 5 दिन का तापमान</description>
मजदूरों के पलायन पर जिला प्रशासन सख्त:खरगोन के सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ी; मनरेगा में होगी रोजगार की व्यवस्था
        <description>खरगोन जिला प्रशासन ने मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स कमेटी स्थानीय स्तर पर मनरेगा में काम की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। जिला प्रभारी श्रम अधिकारी अमित डोडवे ने बताया कि पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर विशेष निगरानी व्यवस्था की जा रही है। मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह कार्रवाई 10 मार्च को महाराष्ट्र से छुड़ाए गए 20 गन्ना कटाई मजदूर परिवारों की घटना के बाद की गई है। भगवानपुरा क्षेत्र के ये मजदूर नवंबर में एक ठेकेदार के बुलावे पर टेंभूर्णी गए थे। सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता अंतिम सिटोले की मदद से इन्हें वहां से छुड़ाया गया था। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें बंधक बनाकर पीटा और 7 लाख रुपए की मांग की। एक दंपति को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिनके टांके लगे। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। खरगोन कलेक्टर ने महाराष्ट्र प्रशासन से समन्वय कर मजदूरों को छुड़वाया।</description>
सीहोर में जमीन विवाद में फायरिंग, 6 घायल; VIDEO:सरपंच&जीजा के बीच हुआ झगड़ा; एक को सीने&कंधे में लगी गोली, भोपाल रेफर
        <description>सीहोर के चींच गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर सरपंच और उनके जीजा के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस दौरान लाठी-डंडों से भी हमला हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। शुक्रवार को इसका एक वीडियो भी सामने आया है। चींच गांव में सरपंच शिव पवार और उनके जीजा मनोहर पवार के बीच 22 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ये मामला अदालत में विचाराधीन है। अदालत ने दोनों पक्षों को विवादित जमीन पर न जाने की हिदायत दी थी। खेत पर तार फेंसिंग को लेकर हुआ विवाद 
घटना वाले दिन जीजा मनोहर पक्ष के संदीप द्वारा विवादित खेत पर तार फेंसिंग की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही सरपंच शिव पवार अपने बेटे मोहित, दीपांशु, भाई कैलाश, भांजा ब्रजमोहन और कमलेश पवार के साथ मौके पर पहुंचे। शिव ने फेंसिंग रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। जीजा के सीने और कंधे में लगी गोलियां 
विवाद के दौरान कैलाश पवार ने रिवॉल्वर से मनोहर पवार पर दो फायर कर दिए। गोलियां मनोहर के सीने और कंधे में लगी। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस झगड़े में मनोहर, संदीप, निर्भय, सतीश, शिव और मोहित घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मनोहर पवार को भोपाल रेफर किया गया, जबकि शिव और मोहित को सीहोर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अब तक फरार हैं। एसडीओपी दीपक कपूर ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि अदालत के निर्देशों का उल्लंघन कर विवादित जमीन पर जाने के मामले की जांच की जा रही है।</description>
तहसील के सामने सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:वकीलों ने शहडोल&रीवा मार्ग जाम लगाया, स्पीड ब्रेकर की मांग
        <description>मध्य प्रदेश के ब्यौहारी तहसील कार्यालय के सामने गुरुवार दोपहर 3 बजे चार पहिया वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बुढ़वा निवासी राम अवतार जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय राम अवतार जायसवाल जमीनी मामले के लिए तहसील आए थे। जब वे अपने साथी के साथ सड़क पार कर रहे थे तभी एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।  घटना के बाद तहसील और कोर्ट के वकील मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने शहडोल-रीवा मार्ग पर धरना देकर एक घंटे तक जाम लगा दिया। वकीलों की मुख्य मांग थी कि तहसील कार्यालय के सामने स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।  प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। तहसील के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने का काम शुरू करवा दिया। इसके बाद वकीलों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया और मार्ग पर यातायात सुचारू हो गया।</description>
20 साल पहले बने असिस्टेंट प्रोफेसर,अब तक रेगुलर नहीं:हायर एजुकेशन में प्रोफेसर के 512 और सहायक प्राध्यापक के 7046 पद रिक्त
        <description>प्रदेश में उच्‍च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर के 512 एवं असिस्‍टेंट प्रोफेसर के 7046 पद रिक्‍त हैं। उच्च शिक्षा विभाग यह बताने की स्थिति में नहीं है कि इन पदों को कब तक भर लिया जाएगा। ऐसे में सरकार को महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि विद्वानों की नियुक्ति कर पढ़ाई करानी पड़ रही है। उधर बीस साल पहले बैकलॉग से नियुक्त एससी-एसटी वर्ग के 102 सहायक प्राध्यापकों को अब तक रेगुलर नहीं किया जा सका है। ये अभी भी परिवीक्षाधीन सहायक प्राध्यापक हैं। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधानसभा में विधायक नितेंद्र सिंह राठौर के सवाल के लिखित जवाब में दी है। विधायक राठौर ने विधानसभा के जरिए सवाल किया था कि उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के कितने पद रिक्त हैं? उनको कब तक भरा जाएगा? पद रिक्त होने से युवाओं की शिक्षा का जो नुकसान हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार हैं? इसके जवाब में मंत्री परमार ने कहा है कि प्रोफेसर के 512 एवं असिस्‍टेंट प्रोफेसर के 7046 पद रिक्‍त हैं। सहायक प्राध्‍यापकों के रिक्‍त पदों की पूर्ति हेतु मध्‍यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्‍यापक परीक्षा 2022 के संबंध में कुछ विषयों की चयन सूचियां जारी की जा चुकी हैं। चयन सूचियां प्राप्‍त होने के बाद नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण कर रिक्‍त पदों को भरा जाएगा। इस काम को कब तक कर लिया जाएगा, इसकी समय-सीमा बताई जाना संभव नहीं है। रिक्त पदों से पढ़ाई प्रभावित होने से रोकने इन रिक्‍त पदों के विरुद्ध अतिथि विद्वान नियुक्त किए जाते हैं जिससे शैक्षणिक व्‍यवस्‍था सुचारू रूप से जारी है। 557 कालेज में पदस्थ हैं प्रभारी प्राचार्य उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि मध्‍यप्रदेश में कुल 571 शासकीय महाविद्यालय हैं। इनमें से 14 शासकीय महाविद्यालयों में पदोन्‍नत प्राचार्य पदस्‍थ हैं। वहीं 557 शासकीय महाविद्यालयों में प्रभारी प्राचार्य पदस्‍थ हैं। अतिरिक्‍त संचालक पद पर पदस्‍थापना का प्राचार्य पद के साक्षात्‍कार से कोई संबंध नहीं है। मंत्री परमार ने यह जानकारी विधायक चिंतामणि मालवीय के सवाल के लिखित जवाब में दी। मालवीय ने प्रदेश में कुल सरकारी कालेज और वहां प्राचार्य के रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। बीस साल पहले बने सहायक प्राध्यापक अभी भी प्रोबेशनर कैटेगरी में</description>
24 घंटे तक पहचान नहीं हुई तो शव दफनाया:परिजनों की तलाश जारी, सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो
        <description>आगर मालवा के बड़ौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी गई है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर सका। इसके बाद नगर पालिका की मदद से शव को गुरुवार दोपहर मोती सागर तालाब के पास स्थित श्मशान घाट में दफनाया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय के अनुसार, मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि यदि मृतक के परिजनों का पता चलता है तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।</description>
व्यापारियों ने सरसों की बोली लगाने से किया इनकार:मंडी में किसानों ने तुलाई कांटे निकाले, प्रशासन पर लगाया निष्क्रियता का आरोप
        <description>विजयपुर कृषि उपज मंडी में गुरुवार को व्यापारियों ने सरसों की बोली लगाने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित किसानों ने नाराजगी जाहिर करते हुए मंडी प्रशासन को लाचार बताया। किसानों ने बताया कि वे सुबह से ही अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में फसल लेकर मंडी पहुंचे थे। लेकिन व्यापारियों ने बोली नहीं लगाई। इससे नाराज होकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। तुलाई कांटे दुकानों से निकालकर मंडी लाए आक्रोशित किसानों ने व्यापारियों के तुलाई कांटे दुकानों से निकालकर मंडी में ले आए। किसानों ने मंडी प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। साथ ही मंडी प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी फसल की उचित बोली नहीं लगाई गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कृषि उपज मंडी श्योपुर के मंडी सचिव ने कहा कि हम आज सभी व्यापारियों की बैठक लेकर उनसे इस विषय पर चर्चा करेंगे जिससे किसान और व्यापारियों के बीच तालमेल बैठा हो सके।</description>
अवैध शराब बिक्री से ग्रामीणों में आक्रोश:बालाघाट कलेक्टर से शिकायत, कहा& सिकंद्रा पंचायत में चाय&किराना दुकानों में बिक रही शराब
        <description>बालाघाट के वारासिवनी स्थित सिकंद्रा पंचायत में अवैध शराब बिक्री से ग्रामीण परेशान हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव के तीन टोलों में बिना लाइसेंस के चाय, किराना और पानठेले की दुकानों में शराब बेची जा रही है। सरपंच कन्हैया खैरवार के अनुसार पंचायत में लाखों रुपए की लागत से बने खेल मैदान और भवन को शराबियों ने अपना अड्डा बना लिया है। इस वजह से बच्चे वहां खेलने से डरने लगे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पटेलटोला की रहने वाली सीमा पारधी ने बताया कि अवैध शराब बिक्री से परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है। शराब पीकर घर आने वाले लोग महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं। इससे बच्चों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है।</description>
शराब की दुकान में रखा था सावित्रीबाई फुले का बैनर:भिंड में लोगों ने किया हंगामा, दोनों पक्ष थाने पहुंचे; समझौते के बाद राजीनामा हुआ
        <description>भिंड के लहार तहसील के नया बस स्टैंड पर शराब की दुकान के अंदर सावित्री बाई फुले का बैनर रखा देख ओबीसी समाज के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस थाने में की गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे की बात सुनी और आपस में समझौता कर वापस लौटे। दरअसल मंगलवार दोपहर ओबीसी समाज के लोगों ने लहार के नए बस स्टैंड पर स्थित शराब की दुकान पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का बैनर देखा। इस बात पर लोग भड़क गए। उन्होंने शराब की दुकान पर हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते मामला पुलिस थाने पहुंचा। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए
स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने में शिकायत की। इस पर दुकान संचालक पक्ष भी थाने पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों में बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे। शराब की दुकान पर सेल्स मेन की नौकरी करने वाले दीपू शिवहरे ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं भी पिछड़े वर्ग से आता हूं। 'नाले के पास बैनर पड़ा देखा तो उठा लिया'
मैंने रात में देखा कि नाले के पास महापुरुष का बैनर पड़ा है। इसलिए मैंने उठाकर दुकान के अंदर रख लिया। आरोप लगाया गया कि मैंने अपमान किया। मेरे लिए सावित्री बाई फुले समेत सभी महापुरुष सम्माननीय हैं। मैंने बैनर छपे महापुरुष की तस्वीर का सम्मान करते हुए रखा है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में आवेदन दिए जाने के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हुआ। इस पूरे मामले में लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा का कहना है कि आपस में विवाद को लेकर नया बस स्टैंड से दो पक्ष के लोग आए थे। दोनों के बीच आपसी राजीनामा हो गया। दोनों ही पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे।</description>
आलीराजपुर में कल रंगपंचमी पर फागयात्रा निकलेगी:8 क्विंटल गुलाल&फूलों से होली खेली जाएगी, आयोजकों ने लोगों को दिया निमंत्रण
        <description>आलीराजपुर में बुधवार को रंग पंचमी पर चौथी वार्षिक फागयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से होगा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामदेव मंदिर चौराहे तक जाएगी। इस दौरान यात्रा नीम चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा और झंडा चौक से गुजरेगी। यात्रा में केसरिया पताकाएं और राधा-कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण होंगी। 5 क्विंटल गुलाल से होली खेली जाएगी कार्यक्रम में 5 क्विंटल गुलाल और 3 क्विंटल फूलों की वर्षा की जाएगी। ढोल-तासे की धुन पर यात्रा आगे बढ़ेगी। आयोजकों ने विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग लाइव साउंड सिस्टम की व्यवस्था की है। यात्रा मार्ग पर तीन स्थानों पर जलपान की व्यवस्था होगी। बस स्टैंड, नीम चौक और पोस्ट ऑफिस चौराहे पर आइसक्रीम, छाछ और जलजीरा उपलब्ध होंगे। यात्रा में शामिल होने दिया निमंत्रण फाग उत्सव समिति ने सभी वर्गों के लोगों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। समिति ने अंबेडकर नगर में वाल्मीकि समाज और संत रविदास समाज के सदस्यों को विशेष आमंत्रण दिया है। महिला प्रतिनिधियों को भी विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।</description>
मक्सी में श्याम कीर्तन और फॉग उत्सव का तीसरा दिन:निशान यात्रा में मेंहदी रंग के वस्त्रों में थिरकीं महिलाएं, पुष्प वर्षा से स्वागत
        <description>मक्सी में तीन दिवसीय खाटू श्याम कीर्तन और रंग रंगीला फॉग महोत्सव के तीसरे दिन निशान यात्रा निकाली गई। मंगलवार सुबह 10 बजे श्याम सेवा समिति और सकल हिंदू समाज मक्सी के श्याम भक्तों ने यात्रा की शुरुआत की। मक्सीवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्याम प्रेमी ढोल और बैंड की धुन पर जमकर नाचे। इस यात्रा में मेंहदी थीम पर महिलाओं ने मेंहदी रंग के वस्त्र पहने। युवतियों ने श्याम भजनों पर खूब नृत्य किया। निशान यात्रा का समापन दोपहर 12 बजे नया बाजार झंडा चौक में हुआ। 18 मार्च की शाम को नगर को श्याममय बनाने के लिए दरबार सेवा और श्याम गुणगान का आयोजन होगा। लख दातार म्यूजिकल ग्रुप के संयोजन में कई कलाकार मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे। एक विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।</description>
खेत में फायर, पोस्ट ऑफिस एजेंट का मिला शव:पास में लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी, आत्महत्या या हादसा में उलझी पुलिस
        <description>सीधी में एक पोस्ट ऑफिस एजेंट की गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव खेत में पड़ा मिला। पास में उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी थी। पुलिस और आत्महत्या और हादसा दोनों एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना हिनौता गांव की है। 55 वर्षीय संतोष मिश्रा रोज की तरह सोमवार सुबह 9:30 बजे अपने घर से पोस्ट ऑफिस के लिए निकले थे। करीब एक घंटे बाद 10:26 बजे खेत से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो संतोष का शव खेत में और उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर पास में पड़ी थी। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली थाने के विवेक द्विवेदी के अनुसार मामले की जांच जारी है। मिश्रा की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके परिवार के लोग सदमे में हैं। अभी वे बात करने की हालत में नहीं हैं।</description>
सतना के पवैया में होगा शहीद ASI का अंतिम संस्कार:गांव में परसा मातम, परिजनों ने की दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
        <description>मऊगंज में हुई हिंसा के दौरान एसएएफ के सहायक उप-निरीक्षक रामचरण गौतम उपद्रवियों के हमले में शहीद हो गए। शहीद एएसआई सतना जिले के पवैया गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामचरण गौतम अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। उनकी शहादत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। शहीद के बड़े बेटे सुनील गौतम और परिजन उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शहीद एएसआई के बड़े भाई रामजी गौतम का कहना है कि पुलिस स्थिति का सही आकलन नहीं कर पाई। रामचरण गौतम 1984 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वे वर्तमान में रीवा जिले के शाहपुर में पदस्थ थे। हिंसा के दौरान उनकी ड्यूटी मऊगंज में लगी थी, जहां उपद्रवियों के हमले में वे शहीद हो गए। उनकी पार्थिव देह रविवार को उनके गृह ग्राम पवैया पहुंचेगी।</description>
भिंड पुलिस ने गश्त में पकड़े रेत से भरे ट्रैक्टर:एक चालक मौके पर पकड़ा; दूसरे का एक किलोमीटर पीछा किया
        <description>भिंड जिले की नयागांव थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किया हैं। एक ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। नयागांव थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत परिवहन की शिकायतों के बाद एसपी असित यादव ने करीब दस दिन पहले थाना प्रभारी सोहनेश तोमर का तबादला कोतवाली कर दिया था। इसके बावजूद रेत का अवैध परिवहन जारी रहने की सूचनाएं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रेत खदानों के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई थी। शनिवार-रविवार की रात गश्त के दौरान पुलिस को सिंध नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर दिखाई दिए। पुलिस ने एक ट्रैक्टर चालक प्रमोद कुशवाह को वाहन समेत पकड़ लिया। दूसरा चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर छोड़कर बीहड़ में भाग गया। पुलिस ने दूसरे ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।</description>
रतलाम में सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना; उज्जैन की ओर ले गया आरोपी
        <description>रतलाम के नामली में शनिवार रात सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अज्ञात चोर चुरा ले गया। नगर की सड़क से ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हुआ है। नामली में हुई इस चोरी से व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठाए है।  नामली के अनाज व्यापारी बंकटलाल पिता शंकरलाल कुमावत ने बताया कि नामली के मेन रोड पर उसका घर है। शनिवार रात 2 बजे करीब अज्ञात बदमाश घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली चुरा ले गया। नगर से होते हुए बदमाश नामली सेमलिया रोड होते उज्जैन की तरफ निकल गया।  इसके बाद रात 2:15 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाते हुए बदमाश नामली सेमलिया रोड पर सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके अलावा रात 3:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली उज्जैन जिले के खाचरौद की तरफ पानवसा के यहां से क्रॉस हुई है। इसका भी सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।  20 क्विंटल सोयाबीन भरा था अनाज व्यापारी रविवार सुबह उठे, तब घर के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं दिखाई दी। उन्होंने उनके स्तर पर आसपास पूछताछ की। फिर पुलिस को सूचना दी। कंजर गिरोह के सदस्यों पर शंका जताई जा रही है। ट्रॉली में 20 क्विंटल सोयाबीन भरी हुई थी। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश कर जांच की जा रही है।</description>
जेल से मिठाई खरीदकर भाइयों को खिलाई:गुना जेल में मनाया भाई दूज पर्व; भाइयों से मिलने पहुंची महिलाएं
        <description>होली की भाई दूज के अवसर पर रविवार को जिला जेल में खुली मुलाकात हुई। कैदियों के परिजन उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर भाई दूज मनाई और मिठाई खिलाई। बता दें कि, इस बार धुलेंडी के बाद दूसरे दिन भाई दूज मनाई गई। हालांकि, कुछ जगह एक दिन बाद ही दूज मानी गई थी। इस कारण शनिवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं जेल के बाहर पहुंच गई थीं। हालांकि, उन्हें अन्दर जाने की अनुमति नहीं मिली, क्योंकि जेल प्रशासन ने रविवार को मुलाकात की व्यवस्थाएं की थीं। रविवार सुबह 9 बजे से ही बड़ी संख्या ने महिलाएं जेल के बाहर पहुंचने लगीं। ग्रुपों में महिलाओं को जेल के अंदर भेजा गया और कैदियों से मुलाकात कराई गई। इस दौरान बाहर का कोई भी सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। मिठाई भी जेल की कैंटीन पर मिली। वहीं से महिलाएं मिठाई खरीदकर अंदर ले गईं। मुलाकात में बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर पर्व मनाया मनाई। तस्वीरों में देखिए भाई दूज...</description>
उमरिया में कुत्ते और बंदर की दोस्ती, VIDEO:एक&दूसरे के बिना नहीं खाते खाना; एक महीने से वार्ड&2 में रह रहे दोनों
        <description>उमरिया जिले के पाली नगर में एक अनूठी दोस्ती का नजारा देखने को मिल रहा है। वार्ड नंबर 2 में एक कुत्ते और बंदर की दोस्ती का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों ने कुत्ते का नाम लूसी और बंदर का नाम मुन्नी बाई रखा है। यह दोनों दोस्त दिनभर साथ रहते हैं। इनकी दोस्ती इतनी गहरी है कि एक-दूसरे के बिना खाना भी नहीं खाते। मोहल्ले के लोग इन दोनों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करते हैं। वार्ड के निवासी राजेश पटेल ने बताया कि पिछले एक महीने से यह अनोखा नजारा देख रहे हैं। दोनों दोस्त दिनभर मस्ती करते हैं और एक-दूसरे से लिपटकर सोते हैं। स्थानीय निवासी रामचंद्र शर्मा के अनुसार, दोनों जानवर किसी को परेशान नहीं करते। इस अनूठी दोस्ती को देखने के लिए आसपास के इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं।</description>
अशोकनगर के युगल सरकार मंदिर में फूलों की होली:अधिकारियों&नेताओं ने मनाया त्योहार; बच्चों और युवाओं में दिखा उत्साह
        <description>अशोकनगर में होली का त्योहार उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर की गलियों में हुरियारों की टोलियां निकल पड़ी हैं। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के बंगले पर सुबह 9:30 बजे से अधिकारियों का जमावड़ा लगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों के साथ होली खेली और होली के गीतों पर झूमे। बंगले में एक टैंक में पानी भरा गया था, जहां सभी ने एक-दूसरे को भिगोया। युगल सरकार मंदिर में भी होली की धूम शहर के बाईपास रोड स्थित श्री कृष्णा संस्थान के युगल सरकार मंदिर में भी होली की धूम रही। यहां पूर्व सांसद डॉक्टर केपी यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव ने शामिल हुए। सभी समाजों के लोग एकत्र हुए। टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग बनाकर एक-दूसरे को लगाया गया। बच्चों में दिखा उत्साह  बच्चों में भी होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। वे पिचकारियों से एक-दूसरे पर रंग-गुलाल डाल रहे हैं। गली-मोहल्लों में परंपरागत गीतों के साथ फाग का त्योहार मनाया जा रहा है। देखें तस्वीरें..</description>
बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत:होली पर पत्नी&बेटे के पास घर लौट रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
        <description>ग्वालियर में होली के लिए बेटे-पत्नी से मिलने घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। घायल को लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन उससे पहले ही वह दम तोड़ चुका था। घटना गुरुवार रात 8 बजे मोहनपुर में ग्वालियर बायपास की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मामला दर्ज किया है। होली के दिन शुक्रवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया है।  ग्वालियर के डबरा कमलेश्वर कॉलोनी नजमा वाली गली निवासी राहुल (35) पुत्र सुरेश सिसौदिया पेशे से टाइल्स का कारीगर है। वह तीन दिन से ग्वालियर शहर में काम कर रहा था। गुरुवार शाम होलिका दहन से पहले वह बाइक से डबरा घर जाने के लिए निकला था। अभी वह मुरार होते हुए मोहनपुर में हाईवे पर सिद्धबाबा पहाड़ी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सिर के बल उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी और एम्बुलेंस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया है, लेकिन घायल राहुल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जब राहुल के ताऊ सीताराम सिसौदिया निवासी अल्कापुरी ने उसके नंबर पर कॉल किया तो किसी अनजान राहगीर ने कॉल रिसीव कर घटना के बारे में बताया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। बेटे के लिए पिचकारी लेनी थी
मृतक राहुल का एक सात साल का बेटा है। तीन-चार दिन से वह ग्वालियर में काम कर रहा था। बेटे से उसने वादा किया था कि वह आकर उसे पिचकारी दिलाएगा। बेटे और पत्नी से मिलने तीन दिन की छुट्‌टी लेकर घर जा रहा था। परिवार उसका इंतजार कर रहा था। लेकिन उससे पहले ही राहुल हादसे का शिकार हो गया।
CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस राहुल की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में हाईवे पर लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। घटना स्थल के सामने ही एक पेट्रोल पंप है। वहां लगे कैमरे की रेंज में घटना स्थल नहीं आ रहा है। अब पुलिस मेहरा टोल पर जाकर CCTV कैमरे देखेगी।</description>
कलेक्टोरेट में भ्रष्टाचार का पोस्टर लगाने वाला कर्मचारी सस्पेंड:सीसीटीवी से पता चला महिला&बाल विकास विभाग का था कर्मचारी
        <description>बालाघाट कलेक्टर कार्यालय में एक असामान्य घटना सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी खिलेश डहाटे को सस्पेंड कर दिया गया है। डहाटे ने 8 मार्च की रात को कलेक्टर कार्यालय के विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र चिपकाए थे। सीसीटीवी फुटेज से कर्मचारी की पहचान की गई। डहाटे ने कलेक्टर कक्ष और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के कक्षों में पत्र चिपकाए। उन्होंने सूचना पटल पर भी पत्र लगाए। इस घटना ने कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कलेक्टर मृणाल मीणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को सस्पेंड किया। कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश संपत्ति विरूपण अधिनियम 1994 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। निलंबन अवधि में डहाटे का मुख्यालय बालाघाट जिले के बैहर स्थित परियोजना कार्यालय निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने उनके इस कार्य को कदाचरण माना है। वर्तमान में वे लांजी परियोजना में कार्यरत थे।</description>
दिव्यांगों संग मुरैना कलेक्टर ने खेली होली:शहर में हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनी होली; ढोल की थाप पर झूमे लोग
        <description>मुरैना में इस साल होली का पर्व पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियां और बाजार रंगों में सराबोर नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दीं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया।  इस बार महिलाओं और बच्चों में भी खास उत्साह देखा गया। महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को रंग लगाया और नृत्य कर होली का आनंद लिया। बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियों और गुब्बारों से खेलते नजर आए। मुख्य बाजारों और मोहल्लों में चारों ओर रंगों की रौनक बनी रही।  होली के अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। जिला कलेक्टर अंकित अस्थाना ने अपने बंगले पर दिव्यांगों के साथ होली खेली, उन्हें गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाईं और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि "होली भाईचारे और प्रेम का पर्व है, इसे मिलजुलकर शांति से मनाना चाहिए।" मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, बाजारों में रही चहल-पहल
होली के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान को गुलाल अर्पित कर भजन-कीर्तन में भाग लिया। दूसरी ओर, बाजारों में भी रौनक बनी रही। मिठाई, गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों के अनुसार इस साल बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। शांतिपूर्ण और रंगीन रही मुरैना की होली
युवाओं ने सड़कों पर निकलकर डीजे की धुन पर नृत्य किया, तो बुजुर्गों ने भी रंगों का आनंद लिया। कई मोहल्लों में सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित हुए, जहां लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के चलते मुरैना में होली का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि "शहर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है, पुलिस बल लगातार गश्त पर रहा, जिससे शांति बनी रही।"</description>
क्राइम ब्रांच ने डाली शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश:दो जगह से 385 लीटर शराब जब्त, होली पर खपाने की थी प्लानिंग
        <description>भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर में दो स्थानों पर दबिश देकर 385 लीटर अवैध शराब जब्त की है। जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार को होली के मौके पर शराब बंदी के चलते उक्त अवैध शराब खपाने की प्लानिंग थी। पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सतीश राउत के कहने पर तस्करी करते थे। सतीश फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एडिशनल डीसीपी शेलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मानसरोवर काम्पलेक्स के बगल में देसी, अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है। मुखबिर के बताए स्थान पर टीम पहुंची और घेराबंदी कर शुभम भोपरे पिता रामू भोपरे (28) निवासी म.नं 27 सरगम टॉकीज के सामने शांति नगर को गिरफ्तार किया। मौके से कुछ शराब की बोतल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने कमरे पर शराब का और स्टॉक रखा होने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर कमरे से शराब जब्त की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शराब सतीश राउत की है। वह केवल उसके के लिए कमिशन पर शराब का बेचने का काम करता है। शराब को होली के दिन बेचने के लिए स्टॉक किया था। टीन शेड में छिपा रखी थी शराब दूसरी कार्रवाई शांति नगर आंगनबाड़ी के पास की गई। यहां से पुलिस ने सचिन पासी (33) को गिरफ्तार किया। आरोपी सड़क किनारे शराब बेच रहा था। उसकी निशानदेही पर पास में स्थित टीन शेड में छिपा कर रखी शराब जब्त की गई। यहां से पुलिस ने 35 लीटर से अधिक शराब बरामद की।</description>
कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक 16 मार्च को:सीएम कार्यालय की वादाखिलाफी से नाराज, आंदोलन की रणनीति तय करेंगे
        <description>मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा आंदोलन की अगली रणनीति तैयार करने जा रहा है। मोर्चा 16 मार्च को महत्वपूर्ण बैठक करेगा। यह बैठक पहले 12 मार्च को होनी थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से टल गई। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने कहा कि आंदोलन का निर्णय पक्का है। रविवार की बैठक में आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 4 चरणों का आंदोलन हो चुका है। मोर्चा के पदाधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से नाराज हैं। 16 फरवरी को महारैली के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय ने चर्चा का प्रस्ताव दिया था। मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का वादा भी किया गया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।</description>
बड़वानी में नाले का पानी पीने से 6 बच्चे बीमार:उल्टी&दस्त से 3 की हालत बिगड़ी; इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर
        <description>बड़वानी जिले के पानसेमल तहसील के ग्राम मनकुई में 6 बच्चे बीमार हो गए हैं। मापती फलिया के इन बच्चों को मंगलवार को पानसेमल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार बच्चों में शंकर (8), सुमन (6), मंगिता (8), आशा (6), प्रियंका (6) और अरुण (7) शामिल हैं। सोमवार रात 8 बजे बच्चों की तबीयत बिगड़ी। गाड़ी नहीं मिलने के कारण उन्हें रात में अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। डॉक्टर सीताराम सोलंकी ने अपनी टीम के साथ बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। प्रियंका, आशा और शंकर की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इन तीनों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नाले का रुका पानी पीने से तबीयत बिगड़ी परिजनों के मुताबिक बच्चे रविवार दोपहर पाटी ब्लॉक के ग्राम वाटलाबेड़ा में रिश्तेदारों से मिलने गए थे। रास्ते में उन्होंने नाले का रुका हुआ पानी पिया। इसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। बीएमओ डॉ. अमृत बमनका की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहसीलदार सुनील सिसोदिया ने भी बीएमओ से चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली।</description>
मऊगंज में दो ट्रकों की टक्कर:30 वर्षीय चालक घायल, रीवा रेफर, मसूरिहा बाईपास पर हादसा
        <description>मऊगंज जिले के हनुमना स्थित मसूरिहा बाईपास पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में शामिल ट्रकों की संख्या यूपी 63 एटी 0199 और एमपी 04 जीआर 4581 है। टक्कर में घायल हुए चालक की पहचान 30 वर्षीय धन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने हनुमना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अनिल काकडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया है।</description>
किसानों को 7 दिन में बनवाना होगा ऑनलाइन बिल:गेहूं उपार्जन की नई तिथियां जारी; 15 मार्च से 5 मई तक होगी खरीद
        <description>सीहोर में शासन ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की नई नीति जारी की है। पहले उपार्जन 1 मार्च से 18 अप्रैल तक होना था। अब इसे संशोधित कर 15 मार्च से 5 मई तक कर दिया गया है। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देश के अनुसार, उपार्जन केंद्र सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। किसानों को शाम 6 बजे तक तौल पर्ची जारी की जाएगी। गेहूं की खरीद एफएक्यू मानकों के अनुसार की जाएगी। किसानों के लिए जरुरी निर्देश- - स्लॉट बुकिंग के बाद 7 दिन के अंदर फसल बेचकर ऑनलाइन बिल बनवाना अनिवार्य है - केवल ऑनलाइन स्लॉट बुक करने वाले किसानों से ही फसल खरीदी जाएगी - प्रत्येक बोरे में 50 किलो गेहूं और 580 ग्राम नए जूट के बोरे का वजन मान्य होगा - भुगतान किसान के आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा 'आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर रखें अपडेट'
उपार्जन केंद्र पर गेहूं की खरीद किसान और केंद्र प्रभारी के आधार ई-केवाईसी सत्यापन के बाद ही की जाएगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपना आधार नंबर, बैंक खाता और मोबाइल नंबर अपडेट रखें।</description>
सीहोर में 15 मार्च को महादेव की होली:चमत्कारेश्वर मंदिर से निकलेगा चल समारोह; गुलाल और फूलों से होगा स्वागत
        <description>सीहोर में 15 मार्च (शनिवार को) महादेव की होली का आयोजन होगा। सुबह 9 बजे श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से चल समारोह शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त होगा। इस आयोजन में देशभर से भक्त और हुरियारे शामिल होंगे।  पंडित प्रदीप मिश्रा का कहना है कि गमी की होली के बाद दूसरे दिन सबसे पहले महादेव के साथ होली खेलनी चाहिए। भगवान को रंग-अबीर-गुलाल लगाकर और सुगंधित केसरिया जल चढ़ाकर आशीर्वाद लेना चाहिए। पंडित मिश्रा भोलेनाथ से सभी भक्तों और देश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। गुलाल उड़ाने वाली मशीनें मुख्य आकर्षण 
समिति के प्रमुख पंडित समीर शुक्ला और विनय मिश्रा के अनुसार इस वर्ष कार्यक्रम में नृत्य मंडलियां, गुलाल उड़ाने वाली मशीनें और कई आकर्षण होंगे। पानी का प्रयोग न करने की अपील 
विट्ठलेश सेवा समिति और छावनी उत्सव समिति ने सभी से अनुरोध किया है कि बाहर से आने वाले भक्तों का स्वागत केवल गुलाल और फूलों से करें, पानी का प्रयोग न करें।</description>
गौहरगंज में राज्य कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी:उधम सिंह सोलंकी अध्यक्ष, हरिप्रसाद पाल बने सचिव
        <description>मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की रायसेन जिले की गौहरगंज शाखा का निर्वाचन रविवार को हो गया है। जिला अध्यक्ष मानसिंह लोधी की अध्यक्षता में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में उधम सिंह सोलंकी को तहसील अध्यक्ष चुना गया है। ओम प्रकाश पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के सचिव पद पर हरिप्रसाद पाल को नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष मानसिंह लोधी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। नई कार्यकारिणी के गठन से गौहरगंज में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।</description>
नीमच में खाटू श्याम भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु:जयपुर के गिरिराज महाराज समेत कई भजन गायकों ने की प्रस्तुति
        <description>नीमच के ग्वालटोली के लालघाटी खेल मैदान पर शनिवार रात को श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य भजन संध्या हुई। इस अवसर पर खाटूनरेश का अलौकिक दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में जयपुर से आए प्रसिद्ध भजन गायक गिरिराज महाराज और नीमच के कुलदीप अहीर सहित अन्य कलाकारों ने संगीत के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया और बाबा के दरबार में हाजरी लगाई। इस दौरान श्री खाटू श्याम बाबा की दिव्य ज्योत जलाई गई। बाबा को 56 भोग अर्पित किया गया। मैदान में इत्र की वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण सुगंधित हो गया। कार्यक्रम के बाद बाबा श्याम को अर्पित 56 भोग का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। श्रद्धालु देर रात तक बड़ी संख्या में मैदान में मौजूद रहे।</description>
जैन मंदिरों में अष्टानिका पर्व का आयोजन:सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भक्ति नृत्य से की भगवान की आराधना
        <description>भोपाल के जैन मंदिरों में अष्टानिका पर्व के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। नंदीश्वर जिनालय में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन हुआ। इस दौरान भक्ति संगीत के साथ भगवान सिद्ध की आराधना की गई। मंदिर में मूल नायक भगवान नेमिनाथ का विशेष अभिषेक किया गया। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि विधान के पुण्यअर्जक परिवार शैलेश-रेखा जैन ने धर्म इंद्र परिवार के साथ मुख्य मंडल पर क्रियाएं कर अर्घ्य अर्पित किए। विजय चौधरी और प्रमोद चौधरी एडवोकेट को धर्म ध्वजा फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने जाप अनुष्ठान कर अष्ट द्रव्य अर्पित किए। कार्यक्रम में अजीत, वंदना, मुकेश, संगीता, ऋषभ, रूपम, अपूर्व, विपिन, विनीता, राज, नेहा सिंघई, मुक्ति, राकेश, सुनीता, अरुणा, गौरव, रुचि, पदम, आशीष, अभिलाषा, रोहित, संजय, महेंद्र और सोमलता समेत कई श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान की क्रियाओं में भाग लिया।</description>
शिवपुरी में नशेड़ी बच्चा चोर को भीड़ ने पीटा:जबरदस्ती ले जाने की कोशिश कर रहा था युवक; पुलिस ने हिरासत में लिया
        <description>शिवपुरी के विजयपुरम कॉलोनी में एक नशेड़ी ने बच्चा चोरी का प्रयास किया। शनिवार रात करीब 9 बजे की घटना में आरोपी ने 6 साल के बच्चे को पकड़ लिया। बच्चे ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बच्चे ने बताया कि आरोपी उसे जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस पर भीड़ ने युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से युवक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान इरशाद खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</description>
सीहोर में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने की तैयारी:15 मार्च तक जनता दे सकती है सुझाव, जिला मूल्यांकन समिति ने भेजा प्रस्ताव
        <description>सीहोर जिले में अचल संपत्ति की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। जिला मूल्यांकन समिति ने वर्ष 2025-26 के लिए बाजार मूल्य में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया है। सीहोर, आष्टा, बुधनी, भैरुन्दा, इछावर और दोराहा की उप जिला मूल्यांकन समितियों से यह प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिला पंजीयक और संबंधित उप पंजीयक कार्यालयों में इन प्रस्तावों का अवलोकन किया जा सकता है। आम नागरिक इन प्रस्तावित दरों पर अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझाव 15 मार्च तक कार्यालयीन समय में सीहोर जिला पंजीयक और जिला मूल्यांकन समिति संयोजक के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी प्रस्तावों में बाजार मूल्य में वृद्धि की सिफारिश की गई है। इससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में सीहोर जिले में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ेंगी।</description>
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला नेत्रियों का सम्मान:अभाकाम की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत चार महिलाओं को किया सम्मानित
        <description>अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (अभाकाम) की प्रादेशिक और जिला इकाई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संगठन की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला भटनागर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महिला प्रदेशाध्यक्ष मध्य भारत दीपा खरे, कवियत्री सुषमा श्रीवास्तव सजल और रेनू श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। सभी महिला नेत्रियों को उनके निवास पर जाकर शॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। सम्मान समारोह में सुनील श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव (नीलू), बृजेश श्रीवास्तव, अभय प्रधान, अनिल श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, विश्वनाथ भटनागर और आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। सभी ने नवाचार के माध्यम से महिला उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।</description>
लायंस क्लब की रीजन कॉन्फ्रेंस 9 मार्च को भोपाल में:600 सदस्य होंगे शामिल, पंजाबी पॉप सिंगर सतवंत बादशाह देंगे प्रस्तुति
        <description>लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G2 की रीजन-2 कॉन्फ्रेंस का आयोजन 9 मार्च को भोपाल में किया जाएगा। रीजन चेयरमैन नरेन्द्र सिंह जग्गी ने बताया कि कार्यक्रम शाम 5:15 बजे से प्रारंभ होगा। कॉन्फ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह मुख्य अतिथि होंगे। इंदौर से आए एरिया लीडर कुलभूषण मित्तल मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम में रीजन के करीब 600 सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। जनसंपर्क चेयरमैन डॉ. अनिल बाखरु के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों के लिए क्लब पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल, लायंस पिन कलेक्शन और बेस्ट फोटो एलबम के पुरस्कार भी शामिल हैं। ध्वज प्रस्तुतिकरण और रीजन अवार्ड्स की प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी पॉप सिंगर सतवंत बादशाह अपनी प्रस्तुति देंगे। जेपीएस जौहर, प्रवीन वशिष्ठ, महेश मालवीय और डॉ. परमानंद राजानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कॉन्फ्रेंस की आयोजन समिति में मनीष सेनानी (ऑर्गेनाइजेशन चेयरमैन), डॉ. राहुल भारतीय (ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी) और राहुल नायक (ऑर्गेनाइजेशन ट्रेजरर) शामिल हैं।</description>
मैहर को बनाया अलग वन मंडल:608 वर्ग किमी वन क्षेत्र और व्हाइट टाइगर सफारी का प्रशासनिक नियंत्रण मिला
        <description>मैहर को वन मंत्रालय ने 7 मार्च को अलग वन मंडल घोषित कर दिया है। सतना वनमंडल के पुनर्गठन के बाद मैहर को 608.48 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र मिला है। इस वन मंडल को मुकुंदपुर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर का प्रशासकीय नियंत्रण भी दिया गया है। नए वन मंडल में मैहर, अमरपाटन और मुकुंदपुर रेंज शामिल हैं। मैहर रेंज में अमदरा, भदनपुर और मैहर उप रेंज हैं। अमरपाटन रेंज में गोरसरी और अमरपाटन उप रेंज हैं। मुकुंदपुर रेंज में जिगना और रामगढ़ उप रेंज शामिल किए गए हैं। तीनों रेंज में कुल 48 बीट हैं। 5 सितंबर 2023 को गठित मैहर जिले का कुल क्षेत्रफल 2,722.79 वर्ग किलोमीटर है। इसमें 22.34 प्रतिशत भाग वन क्षेत्र है। पुनर्गठन के बाद सतना वनमंडल का क्षेत्रफल 1,658.34 वर्ग किलोमीटर रह गया है। सतना में अब दो उप वनमंडल और सात रेंज हैं। मैहर वनमंडल के कार्यालय और आवास निर्माण पर 6.15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नए वनमंडल के लिए 185 पदों की आवश्यकता है। इनमें से 160 पद सतना वनमंडल से स्थानांतरित होंगे और 24 नए पद स्वीकृत किए जाएंगे। इन पदों पर सालाना वेतन-भत्तों का खर्च 97.30 लाख रुपए होगा।</description>
महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल की पहल:महिला लोको पायलट ने चलाई भोपाल&बिलासपुर एक्सप्रेस, गार्ड टीटीई भी महिला
        <description>अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18235) का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया। भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से सुबह 10:15 बजे अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन का संचालन महिला लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने किया, जबकि ट्रेन प्रबंधक (गार्ड) भी महिला थीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह पहल रेलवे में कार्यरत महिलाओं की दक्षता, क्षमता और कार्यकुशलता को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। भारतीय रेलवे समय-समय पर महिला कर्मचारियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर उनके कौशल को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की। यात्रियों ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे अन्य क्षेत्रों में भी अपनाया जाना चाहिए। इन्होंने किया संचालन</description>
होली पर सड़कों की सुरक्षा के लिए भोपाल में पहल:युवाओं ने ली शपथ, डामर की सड़कों पर नहीं जलाएंगे होलिका
        <description>भोपाल नागरिक विकास समिति ने शहर की नई बनी सड़कों को बचाने के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की है। समिति ने कोटरा सुल्तानाबाद के गंगा नगर में होली मनाने वाली टीमों से संपर्क कर उन्हें सड़कों पर होली न जलाने की शपथ दिलाई। भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने नागरिकों से डामर की सड़कों पर होलिका दहन न करने की अपील की है। नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमेश राठौर ने इस मुद्दे की गंभीरता को समझाते हुए कहा कि यह कदम राष्ट्रहित और समाज हित में आवश्यक है। राठौर ने बताया कि होलिका दहन के लिए सड़क पर गड्ढा खोदने और आग जलाने से डामर पिघल जाता है। बरसात के मौसम में ये छोटे गड्ढे बड़े गड्ढों में बदल जाते हैं। इससे करोड़ों रुपए की सड़कें, जो जनता के टैक्स के पैसे से बनी हैं, खराब हो जाती हैं। भोपाल नागरिक विकास समिति पूरे शहर में जनजागरूकता अभियान चला रही है। विभिन्न माध्यमों से लोगों को सड़कों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। समिति का मानना है कि थोड़ी सी सावधानी से करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सकता है।</description>
महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली:उज्जैन में दिया सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश
        <description>महिला दिवस के अवसर पर उज्जैन में 50 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन रैली निकालकर यातायात नियमों के पालन, महिलाओं की सुरक्षा और निर्भीक जीवन जीने का संदेश दिया। रैली के दौरान महिलाएं हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं, जिससे जागरूकता फैलाई गई। एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला के अनुसार, यह बाइक रैली पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुई, जिसमें 50 से अधिक बाइक शामिल थीं, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने खुद ड्राइव किया। यह रैली तीन बत्ती चौराहा, टॉवर चौक, चामुंडा माता मंदिर, देवासगेट चौराहा और फव्वारा चौक होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। इस आयोजन में सीएसपी श्वेता गुप्ता, दीपिका शिंदे सहित अन्य महिला अधिकारी भी शामिल हुईं। एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, "महिलाओं को बिना किसी डर के आत्मनिर्भर बनना चाहिए, और उज्जैन पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।"</description>
शादी समारोह में खड़ी कार में लगी आग:बारात में आई एस&क्रॉस का अगला हिस्सा जला; बाकी गाड़ियों को शीशे तोड़कर हटाया
        <description>राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के हुडा कांकरिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान खड़ी मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में कार का अगला हिस्सा और टायर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया, जिसमें लोग जलती हुई कार के पास से अन्य वाहनों को हटाते दिख रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बुधवार रात सुठालिया थाना क्षेत्र के हुडा कांकरिया गांव में लाखन सिंह की बेटी की शादी हो रही थी। शादी में बोड़ा थाना क्षेत्र के भैंसाना गांव से बारात आई थी और ये बारातियों की कार थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले कार के बोनट से धुआं निकला और फिर आग की लपटें दिखाई दीं। जलती कार के आसपास खड़ी अन्य कारों को बचाने के लिए लोगों कुछ वाहनों के शीशे तोड़कर उन्हें धक्का देकर सुरक्षित दूरी पर हटाया गया। इस दौरान एस-क्रॉस कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। इधर कुछ लोगों का कहना है कि शादी में छोड़े गए पटाखों से कार में आग लगी। वहीं कुछ को शक है कि किसी ने जानबूझकर पेट्रोल डालकर कार में आग लगाई। कार मालिक ने दर्ज कराई शिकायत शुक्रवार सुबह कार मालिक गोविंद गुर्जर, सुठालिया थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रवीण जाट ने बताया कि आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग पटाखों की वजह से लगी या कोई और वजह है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।</description>
दमोह में गोवंश की हत्या, हिंदू संगठनों पर फायरिंग:कार्यकर्ताओं ने बंद बुलाया; आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
        <description>दमोह में गर्भवती गाय की हत्या कर दी गई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो उन पर फायरिंग की गई। हालांकि सब सुरक्षित हैं। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने दमोह बंद बुलाया है। इधर, प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। दरअसल, आज (शुक्रवार) सुबह सीता बावड़ी इलाके में कुछ लोगों ने एक गर्भवती गाय की हत्या कर दी। हिंदू संगठन की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी गाय को काट चुके थे। पांच माह की गर्भवती थी गाय
हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने बताया, पुलिस ने चार-पांच आरोपियों को पकड़ा है, लेकिन अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। वेटरनरी डॉक्टर आरके असाटी ने पोस्टमार्टम में पाया कि गाय के शरीर के सभी अंग अलग-अलग कर दिए गए थे। गाय के पेट में पांच माह का बछड़ा था। बछड़ा कुछ समय तक जीवित रहा, लेकिन बाद में उसकी भी मृत्यु हो गई। आरोपियों पर केस दर्ज
एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307, गोवंश अधिनियम और धार्मिक भावना आहत करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने दमोह बंद का आह्वान किया है। संगठन के कार्यकर्ता शहर में अनाउंसमेंट कर लोगों को बंद की जानकारी दे रहे हैं। मौके पर मौजूद तहसीलदार मोहित जैन का कहना है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।</description>
रायसेन में सागर रोड पर नाले में गिरी कार:चालक की बची जान, गाड़ी क्षतिग्रस्त; स्थानीय लोग बोले& पहले भी हुए हैं हादसे
        <description>रायसेन में फोरलेन सड़क के किनारे खुले छोड़े गए नालों से हादसों का सिलसिला जारी है। ताजा मामला सागर रोड का है, जहां गुरुवार देर शाम एक कार नाले में जा गिरी। सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खुले नाले में गिर गई। चालक की जान तो बच गई, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले भी हुए हैं हादसे 
स्थानीय लोगों के अनुसार, फोरलेन सड़क के निर्माण के बाद ठेकेदार ने जगह-जगह नालों को खुला छोड़ दिया है। इससे पहले भी कई लोग इन खुले नालों में गिर चुके हैं।</description>
कार्मेल कॉन्वेंट रतनपुर की छात्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन:निशिता पाथरकर KBC में पहुंची हॉट सीट तक
        <description>कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, रतनपुर की पूर्व छात्रा निशिता पाथरकर ने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के इंडिया@25 विशेष एपिसोड में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निशिता वर्तमान में भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड में एमबीए कर रही हैं। वह 2021 बैच की छात्रा रही हैं।  निशिता ने अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से हॉट सीट तक का सफर तय किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर रोज टॉम ने इस उपलब्धि पर निशिता और उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। निशिता की मां नम्रता पाथरकर कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, रतनपुर में शिक्षिका हैं।</description>
10 स्कूलों के 4 लाख बेटी के खाते में डाले:खंडवा में महिला जनशिक्षक सस्पेंड, सीईओ ने दिए गबन की राशि वसूली के आदेश
        <description>शिक्षा विभाग में पदस्थ जनशिक्षक ने प्राचार्यों के जिओ टैग का उपयोग कर सामग्री के भुगतान सहित अन्य खर्च के 4 लाख रु. अपने मोबाइल फोन से बेटी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आने पर कलेक्टर के आदेश पर सीईओ जिला पंचायत ने जनशिक्षक को निलंबित कर दिया। लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश हैं कि समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत आईए व एसएमसी स्तर वाले भुगतान एक ही मोबाइल नंबर से एक से ज्यादा एजेंसियों में उपयोग नहीं किए जा सकते। अगर कोई ऐसा करता है तो वह वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। ऐसे मोबाइल नंबर की जांच कर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। निर्देशों के परिपालन में जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई। टीम ने जांच में पाया कि दीपाली दुबे प्रभारी जनशिक्षक जनपद शिक्षा केंद्र डुल्हार विकासखंड छैगांवमाखन के मोबाइल नंबर से उनके द्वारा 10 शालाओं की राशि 65 हजार 544 रूपए, साथ ही विकासखंड की अन्य शालाओं की राशि 3 लाख 40 हजार 807 रूपए इस प्रकार कुल 4 लाख 6 हजार 351 रूपए उनकी बेटी के खाते में ट्रांसफर की गई। जनशिक्षक द्वारा इस राशि का ट्रांसफर इन स्कूलों के प्राचार्यों के जिओ टैग पासवर्ड लेकर एक ही मोबाइल नंबर से किया गया। जनशिक्षक ने नया काम बताया, गलती स्वीकार की मामले में जनशिक्षक को 27 दिसंबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। जनशिक्षक ने जवाब में बताया कि शून्य शिक्षकीय शालाओं में मेरी मेकर की भूमिका थी। साथ ही बेटी कम्प्यूटर के समस्त ऑनलाइन कार्य कर लेती थी। प्रधान अध्यापकों द्वारा बेटी से कार्य करवाए गए जिसका भुगतान उसके खाते में कार्य के एवज में किया गया। कार्य नया व अधिक जानकारी नहीं होने से शीघ्रता में किया गया। गबन का आरोप तय, जनशिक्षक निलंबित जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर एक ही व्यक्ति के नाम एवं मोबाइल नंबर एक से अधिक आईए में उपयोग होने से वित्तीय अनियमितता एवं भुगतान नियमानुसार नहीं किया गया है। जो कि शासकीय धन को अपने निजी संबंधित के खाते में ट्रांसफर करना घोर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। प्रभारी जनशिक्षक दीपाली दुबे को निलंबित कर राशि वसूली के आदेश जारी किए गए है।</description>
शिवपुरी के अमोला घाटी में फिर दिखा तेंदुआ:सुरवाया पुलिस ने बनाया वीडियो; झाड़ियों में छिपकर जंगल में गायब हुआ
        <description>शिवपुरी के अमोला घाटी में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे-27 पर गश्त के दौरान सुरवाया पुलिस को एक तेंदुआ दिखाई दिया। इससे पहले 8 फरवरी को इसी घाटी में एक मादा तेंदुए की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिसकर्मी रविंद्र बुंदेला ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। पुलिस वाहन के रुकते ही तेंदुआ झाड़ियों में चला गया। कुछ स मय बाद वो जंगल में गायब हो गया। आसानी से मिल जाता है शिकार
अमोला घाटी में तेंदुओं को सिंध नदी के पानी सहित शिकार भी आसानी से मिल जाता है। इन्हीं कारणों से तेंदुए इस क्षेत्र में अक्सर देखे जाते हैं।</description>
अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में विदेशी विद्वान भी होंगे शामिल:भोपाल में 22&23 मार्च को होगा आयोजन, 15 मार्च तक भेजे जा सकेंगे शोध पत्र
        <description>भोपाल में तुलसी मानस प्रतिष्ठान का तीसरा अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन 22 और 23 मार्च को मानस भवन में होगा। इस सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। सम्मेलन का मुख्य विषय भारतीय ज्ञान परंपरा में 'रामकथा' है। प्रतिभागी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार रामकथा के विविध प्रेरक संदर्भों में से विषय चुन सकते हैं। तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष और सम्मेलन के संरक्षक रघुनंदन शर्मा ने बताया कि भारत के अलावा अमेरिका, जापान, चीन और श्रीलंका के विद्वानों ने भी सम्मेलन में भाग लेने की स्वीकृति दे दी है। देश से करीब 100 शोधार्थी और विद्वान इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शोधार्थी विषय के उपशीर्षकों में भी रुचि एवं योग्यता के अनुसार शोध प्रस्तुत कर सकेंगे।</description>
स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला:मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक अब नहीं बन सकेंगे हाईस्कूल प्राचार्य
        <description>स्कूल शिक्षा विभाग ने मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापकों को हाईस्कूल का प्राचार्य बनाने के सभी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। यह आदेश उन सभी प्रधानाध्यापकों पर लागू होगा, जिन्हें उच्च पद प्रभार के तहत हाईस्कूल का प्राचार्य नियुक्त किया गया था। विभाग के इस निर्णय के बाद अब माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक हाईस्कूल प्राचार्य के पद पर नियुक्त नहीं किए जा सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय के इस आदेश में संचालक ने कहा है कि प्रधानाध्यापक एवं उच्च श्रेणी शिक्षक की एकीकृत वरिष्ठता सूची से उच्च श्रेणी शिक्षक की वरिष्ठता के आधार पर व्याख्याता के पद पर उच्च पद प्रभार के लिए पात्र उच्च श्रेणी शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक को हाईस्कूल प्राचार्य का पद प्रभार दिया जाना था। लेकिन प्रधानाध्यापक मिडिल से व्याख्याता का आदेश जारी करने के बाद काउंसिलिंग में सीधे प्राचार्य हाईस्कूल पद का प्रभार दे दिया गया। इससे विसंगति पैदा हो गई। एकीकृत वरिष्ठता सूची में से वे वरिष्ठ उच्च श्रेणी शिक्षक उच्च पद के प्रभार से वंचित हो गए, जिनकी पहली दावेदारी थी। ऐसे उच्च श्रेणी शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं लगाई हैं। जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक मिडिल स्कूल को उच्च पद के प्रभार देने के आदेश निरस्त करने पड़े। हालांकि ऐसे प्रधानाध्यापक जो प्राचार्य हाईस्कूल के उच्च पद प्रभार अंतर्गत प्राचार्य हाईस्कूल के पद पर कार्यरत हैं, उनका व्याख्याता के पद पर उच्च पद प्रभार शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता होने पर वर्तमान पदांकित संस्था में ही प्रभारी के रूप में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।</description>
शिवराज के बेटे कार्तिकेय की बारात देवास पहुंची:आनंद भवन पैलेस में राज परिवार जैसा स्वागत, शहनाई बजी; जगह&जगह हुई आतिशबाजी
        <description>देवास में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की बारात का भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को जोधपुर जा रही बारात देवास से गुजरी। जामगोद में हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने बारात का स्वागत किया। देवास में विधायक गायत्री राजे पवार और उनके परिवार सहित समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी की गई। आनंद भवन पैलेस में हुआ स्वागत 
बारात में शिवराज सिंह चौहान, उनकी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे शामिल थे। आनंद भवन पैलेस पर राज परिवार की तरह बारात का स्वागत किया गया। यहां शहनाई की धुन बजाई गई। देर रात जोधपुर रवाना हुई बारात
देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि स्वर्गीय महाराज साहब और शिवराज सिंह ने राजनीति एक साथ शुरू की थी। दोनों का आत्मीय संबंध था। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए देवास का विशेष ध्यान रखा। शहर के प्रमुख मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारात का स्वागत किया। देर रात बारात जोधपुर के लिए रवाना हो गई।</description>
पिता की डांट के बाद किशोरी ने दी जान:खेत पर जाकर लगाई फांसी, 1 साल पहले छोड़ दी थी पढ़ाई
        <description>नर्मदापुरम जिले के आदिवासी ब्लॉक के ग्राम जामुनडोल में एक 16 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर जान दें दी। किशोरी का शव सोमवार शाम 5 बजे खेत में महुआ के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिला। दोपहर में वो अपने घर से खेत जाने का कहकर निकली थी। आज मंगलवार को केसला पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक 16 साल की किशोरी ने एक साल पहले पढ़ाई छोड़ दी है। वो घर में ही रहती थी। एएसआई भोजराज बरबड़े ने बताया सोमवार सुबह उसके पिता ने पढ़ाई नहीं करने पर उसे डांटा था। जिसके बाद पिता अपने काम में लग गए। दोपहर में किशोरी घर से खेत जाने का कहकर निकली। शाम करीब 5 बजे उसके खेत में ही बकरिया चराने गई रामेती बाई ने महुआ के पेड़ में फांसी पर किशोरी को लटका देखा। जिसकी सूचना उसने गांव में दी। परिजन मौके पर पहुंचे। केसला थाने से एएसआई भोजराज बरबड़े टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुपट्टे से बने फंदे पर शव लटका हुआ था। पुलिस ने रात में ही मर्ग कायम किया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंपा गया।</description>
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का पहला दिन:शाजापुर में 13 हजार विद्यार्थियों दे रहे हिंदी का पेपर, नकल रोकने क्लास के बाहर उतरवाए जूते
        <description>शाजापुर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। कक्षा 10वीं का पहला पेपर हिंदी विषय का था, जो अभी चल रहा है। शाजापुर जिले के 13,205 नियमित और प्राइवेट विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हो रही है। जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि नकल रोकने के लिए प्रशासन कड़े इंतजाम किए गए हैं। विद्यार्थियों के जूते परीक्षा केंद्र के बाहर उतरवाए गए। शिक्षा विभाग की उड़न दस्ते टीमें लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही है। उल्लेखनीय है कि कक्षा 12वीं का पहला पेपर मंगलवार को पहले ही हो चुका है।</description>
इंदौर जू में शेरनी के शावक की मस्ती, देखिए video:जनवरी&फरवरी में जू में आए 11 नन्हें मेहमान; एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आएगा जंगली भैंसा
        <description>इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में इस साल जनवरी और फरवरी के दौरान वन्य प्राणियों के 11 बच्चों ने जन्म लिया है। इनमें बाघिन जमना के 3 शावक, शेरनी सुंदरी के 2 शावक, एक हिप्पोपोटामस का बच्चा, मादा भालू प्रभा के 2 और मादा भालू मधु के 3 बच्चे शामिल हैं। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव का कहना है कि इंदौर का चिड़ियाघर अब केवल वन्य प्राणियों को रखने का केंद्र ही नहीं, बल्कि वन्य प्राणियों का ब्रीडिंग सेंटर भी बन चुका है। इंदौर चिड़ियाघर में अब वन्य प्राणियों की संख्या बढ़कर 1300 से अधिक हो गई है। इंदौर चिड़ियाघर का मजबूत ब्रीडिंग प्रोग्राम चिड़ियाघर के क्यूरेटर निहार पारुलेकर ने बताया कि इंदौर चिड़ियाघर की सबसे बड़ी विशेषता इसका मजबूत ब्रीडिंग प्रोग्राम है। इसी के तहत बाघिन जमना ने तीन बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें एक वाइट (सफेद) और दो मेलानिस्टिक ब्लैक (काले) शावक हैं। शेरनी सुंदरी ने भी दो बच्चों को जन्म दिया है। इसके अलावा, भालू और हिप्पोपोटामस के बच्चों का जन्म भी इस साल दो महीनों में हुआ है। वहीं, 2024 में जेब्रा और शेर के बच्चों का जन्म हुआ था। खास बात यह थी कि मध्य प्रदेश में पहली बार किसी अफ्रीकन जेब्रा ने संतान को जन्म दिया था। बता दें की एमपी में सिर्फ इंदौर जू में ही अफ्रीकन जेब्रा का जोड़ा मौजूद है, जिसे 3 साल तक कोशिश करने के बाद गुजरात से लाया गया था। इसके बदले इंदौर से व्हाइट टाइगर भेजा गया था। बाघिन जमना ने 10 से अधिक शावकों को जन्म दिया बाघिन जमना अब तक 6 बार में 10 से अधिक शावकों को जन्म दे चुकी है। उसे लगभग 8 साल पहले भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क से इंदौर लाया गया था। निहार पारुलेकर ने बताया कि सभी शावक स्वस्थ हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है। बाड़े में शावकों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। गौरतलब है कि तीन साल पहले जमना दो बार पिंजरा तोड़कर बाहर आ चुकी थी। 27 नवंबर को वह 12 फीट ऊंची जाली कूदकर भाग गई थी, जबकि 12 दिसंबर को बाड़ा तोड़कर बाहर निकली थी। हालांकि, उसने पर्यटकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था। 2022 में दुर्लभ तीन रंगों के बाघ का जन्म हुआ था जुलाई 2022 में सफेद बाघिन रागिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनमें एक सफेद, एक पीला और एक काले रंग का शावक था। यह दुनिया का पहला ऐसा बाघ था, जिसमें तीन अलग-अलग रंगों का संयोजन देखा गया था। हालांकि, जन्म के तीन दिन बाद बाघिन ने ही अपने एक शावक को खा लिया था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शावक की प्राकृतिक मृत्यु हुई थी या बाघिन ने बीमारी के कारण उसे मार दिया था। पहली बार शावकों को कुतिया का दूध पिलाया गया 2014 में बाघिन सीता के गर्भ से जन्मे शावक 'लकी' को मां दूध नहीं पिला रही थी। ऐसे में चिड़ियाघर प्रशासन ने लेब्राडोर नस्ल की कुतिया जिमी का दूध पिलाने का फैसला किया। टाइग्रेस के दूध से मिलान करने के बाद जिमी को चिड़ियाघर लाया गया और तीन महीने तक टाइगर का बच्चा कुत्ते के बच्चे के साथ पला-बढ़ा। यह प्रयोग इतना सफल रहा कि देशभर में चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद इसी तकनीक का उपयोग बिलासपुर और औरंगाबाद के चिड़ियाघरों में भी किया गया। आज 'लकी' इंदौर चिड़ियाघर का सबसे स्वस्थ और बड़ा बाघ है। इंदौर जू में बायसन लाने की तैयारी इंदौर चिड़ियाघर में जल्द ही एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जंगली भैंसा (बायसन) लाने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत कर्नाटक जू से बायसन के दो जोड़े लाए जाएंगे, जिसके बदले में इंदौर जू से शेरों का एक जोड़ा भेजा जाएगा। प्राणी संग्रहालय द्वारा एक्सचेंज प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। सेंट्रल जू अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद जल्द ही बायसन को इंदौर लाया जाएगा। 245 विदेशी पक्षी और जानवर इंदौर जू में मौजूद 52 एकड़ में फैले इंदौर चिड़ियाघर में 1300 से अधिक वन्य प्राणी हैं। इनमें 9 शेर, 11 बाघ और 4 तेंदुए शामिल हैं। पिछले 11 महीनों में 10 शावकों का जन्म हुआ है। हिरण और सियार की संख्या 50 से अधिक हो चुकी है। इसके अलावा, यहां स्नेक हाउस और बर्ड हाउस भी बनाया गया है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। बर्ड हाउस में 40 से अधिक प्रजातियों के पक्षी मौजूद हैं, जिनमें ग्रीन विंग मकाऊ, ब्लू एंड गोल्ड मकाऊ, उड़ने वाली गिलहरी, ग्लाइडर और अन्य दुर्लभ पक्षी शामिल हैं। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अब तक 80 से अधिक प्रजातियों के 245 विदेशी पक्षी और जानवर लाए गए हैं, जिनमें सांप, मकाऊ, इगुआना, कछुए, पाकेट मंकी और फिंच शामिल हैं। इंदौर जू का प्रवेश शुल्क</description>
महाशिवरात्रि पर रात तक श्रद्धालु उमड़े:असीरगढ़ के महादेव मंदिर में 4 राज्यों से पहुंचे भक्त, अंबाड़ा में महाआरती
        <description>बुरहानपुर में महाशिवरात्रि का पर्व भव्य रूप से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने रात तक शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की। ऐतिहासिक असीरगढ़ स्थित महाभारत कालीन महादेव शिव मंदिर में चार राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के भक्तों ने दर्शन किए। खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और इंदौर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। मंदिर में रात तक पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा। भक्तों ने हवन और रुद्राभिषेक के साथ विशेष अनुष्ठान किए। नेपानगर क्षेत्र के ग्राम अंबाड़ा में स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर में भी विशेष आयोजन हुए। बुधवार रात को महाआरती की गई। पंडित पुरुषोत्तम महाराज के नेतृत्व में हवन और अभिषेक हुआ। इस प्राचीन मंदिर में परंपरा के अनुसार फरियाली का वितरण किया गया। भक्तों ने झांकी भी निकाली। देखिए तस्वीरें...</description>
कुंभ में चोरी हुआ मोबाइल, अकाउंट से हजारों खाली:खिलचीपुर के युवक के खाते से 88 हजार रुपए गायब, लौटने पर हुआ खुलासा
        <description>प्रयागराज कुंभ में एक और साइबर ठगी का मामला सामने आया है। खिलचीपुर, राजगढ़ के युवक का मोबाइल फोन संगम स्नान के दौरान चोरी हो गया। चोरों ने उनके बैंक खाते से 88 हजार रुपए निकाल लिए। घटना 20 फरवरी की है। राहुल भंडारी जब संगम स्नान के लिए कपड़े निकाल रहे थे, तभी भीड़ में किसी ने उनका मोबाइल फोन चुरा लिया। राहुल ने तुरंत अपने परिचित के फोन से भाई को सूचित किया। उन्होंने भाई से बैंक खाता होल्ड करवाने को कहा। राहुल 24 फरवरी को स्नान और दर्शन कर घर लौटे। अगले दिन जब वह बैंक ऑफ इंडिया की खिलचीपुर शाखा पहुंचे, तो पता चला कि उनके खाते से 88 हजार रुपए गायब हो चुके हैं। चोरों ने मोबाइल का पासवर्ड हैक कर यह रकम ट्रांसफर कर ली। पीड़ित ने खिलचीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी होने पर तुरंत सिम और बैंक खाता ब्लॉक करवाएं। साथ ही बैंकिंग पासवर्ड और पिन को सुरक्षित रखें।</description>
महाशिवरात्रि पर फूलों से बनाया साढ़े तीन फीट ऊंचा शिवलिंग:भोपाल के मां भवानी मंदिर में 7751 रुद्री और पार्थवेश्वर शिवलिंग का अभिषेक
        <description>भोपाल के अशोका गार्डन स्थित मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर साढ़े तीन फीट ऊंचा शिवलिंग फूलों से बनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 7751 रुद्री और पार्थिवेश्वर शिवलिंग का निर्माण कर विधिवत पूजन और अभिषेक किया। शिव विवाह के उपलक्ष्य में मंदिर को फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक किया। कार्यक्रम में श्रीकांत अवस्थी, पंडित राकेश चतुर्वेदी, अरुण सीवी द्विवेदी, राम रतन बघेल, प्रेम सिंह रघुवंशी और धीरेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा कृष्णपाल सिंह परिहार, मानक सिंह, प्रेम नारायण कपूर, लक्ष्मण विश्वकर्मा, ओंकार साहू, कृष्णकांत अग्निहोत्री और डॉक्टर अंकुर मिश्रा सहित कॉलोनी के अन्य निवासी भी उपस्थित रहे।</description>
मंत्रालय में पैम्फलेट बांटकर दी आंदोलन की सूचना:दो दिन में 26 ऑफिसों में कर्मचारियों से मिले पदाधिकारी, 4 मार्च को सुंदरकांड का पाठ
        <description>मध्य प्रदेश मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने 4 मार्च को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर मंत्रालय में कर्मचारियों से संपर्क और संवाद शुरू कर दिया है। संघ के कार्यकर्ता पिछले दाे दिन में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव सहित 26 कार्यालयों में पहुंचे और कर्मचारियों को पैम्फलेट देकर आंदोलन की सूचना दी। साथ ही सुंदरकांड का पाठ करने के लिए आमंत्रित भी किया। संघ कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को जगजाहिर करने के लिए यह आंदोलन कर रहा है। संघ वल्लभ भवन के पुराने भवन के एक नंबर गेट पर यह आयोजन कर रहा है। जिसमें आंदोलनकारी पंक्तिबद्ध बैठकर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक और कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल बताते हैं कि इस कार्यक्रम के पीछे यह भावना है कि जब कोई नहीं सुन रहा है तो भगवान को सुनाएंगे। गोस्वामी तुलसीदास जी ने हनुमान चालीसा में लिखा है कि जो यह पढ़हिं हनुमान चलीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा। मतलब जो लोग हनुमान चालीसा श्रद्धापूर्वक पढ़ेंगे उनके कार्य सिद्ध होंगे। स्वयं भगवान भोलेनाथ इस बात के साक्षी हैं। इन्हीं शास्त्र वचनों को आधार बनाकर यह कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने बताया कि मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सुंदरकांड पाठ में बैठने के लिए अपने नाम नोट करा दिए हैं। पाठ में बैठने वाले कर्मचारी-अधिकारी आसन और ग्रंथ रखने की चौकी (रहल) अपने घर से लाएंगे। सुंदरकांड की पोथी संघ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के साथी दयानंद उपाध्याय ने 101 पोथियां संघ को उपलब्ध करा दी हैं। यह पहला मौका है जब स्थाईकर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगें मंत्रालय स्तर पर उठाई जा रही हैं इसलिए इन दोनों वर्गों के कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनमें भी इस कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता और उत्साह है। सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सालों से आवाज उठाने के बाद भी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं, इससे कर्मचारियों में घोर हताशा का भाव आया है, पर इस आंदोलन के कारण उम्मीद बंधी है। समस्याएं आईं सामने कर्मचारियों से संपर्क के दौरान दो और समस्याएं संघ के संज्ञान में लाई गई हैं, उन्हें भी मांग पत्र में शामिल कर लिया गया है। इनमें भारत सरकार की भांति 25 वर्ष की सेवा के बाद पूर्ण पेंशन की पात्रता (मप्र शासन में 33 वर्ष के बाद है) और मंत्रालय के तृतीय समयमान में तृतीय पदोन्नति का वेतनमान न मिलने संबंधी विसंगति दूर करना शामिल है। इन दफ्तरों में बांटे गए पैम्फलेट
दो दिन में सामान्य प्रशासन विभाग, मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव कार्यालय, श्रम विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, धर्मस्व, सहकारिता, कृषि, वाणिज्यिक कर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, संसदीय कार्य, उद्यानिकी, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, संस्कृति, पर्यटन, खेल, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पंचायत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विमानन, महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्रालय स्थित दफ्तरों में संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संपर्क किया। जनसंपर्क अभियान में ये रहे उपस्थित पैम्फलेट वितरण के दौरान संघ के सभी पदाधिकारी अध्यक्ष सुधीर नायक, मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल, संरक्षक राजेश कौल, सलाहकार आशीष सोनी, सचिव आलोक वर्मा, प्रमुख महामंत्री सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष एलएस धुर्वे, दयानंद उपाध्याय, हरिशरण द्विवेदी, दिलीप सोनी, साधना मिश्रा, संतोष बड़ोदिया, नरेश सोनी, दीप्ति बच्चानी, ठाकुरदास प्रजापति, मतीन खान, विष्णु नाथानी, हरीश बाथम, श्याम बिहारी दुबे, विक्रम बाथम, बादामीलाल, मंगल सोनवाने उपस्थित थे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें ...</description>
रीवा में शिवरात्रि पर निकली 4 किमी लंबी शिव बारात:100 वाहनों में हजारों लोग हुए शामिल; झांकियां रही आकर्षक का केंद्र
        <description>रीवा में बुधवार सुबह महाशिवरात्रि पर्व पर बड़े ही धूम-धाम से शिव बारात निकली। झांकी में बाहुबली हनुमान, नृत्य करती हुई मां काली, भूत-पिशाच, नृत्य करते हुए राधा-कृष्ण, नंदी, भृंगी, भैरव और साधू-संतों की वेश-भूषा में आए लोग आकर्षण का केंद्र रहे। बारात का स्वागत साईं मंदिर से पहले पुष्पवर्षा कर किया गया। आयोजन समिति के ओर से मनीष गुप्ता ने बताया कि 4 किलोमीटर लंबी बारात में लगभग 100 वाहन शामिल हुए। पचमठा धाम में होगा भंडारा  शिव बारात बैजू धर्मशाला से शुरू होकर खन्ना चौराहा, साईं मंदिर, कोठी कम्पाउंड, शिल्पी प्लाजा, कॉलेज चौराहा और जयस्तंभ चौराहा होते हुए पचमठा धाम पहुंचीं। पचमठा धाम में सभी लोग देर रात तक चलने वाले भव्य भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। साथ ही यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाएंगे। 30 सालों से निकल रही बारात  शिव आयोजन समिति और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में रीवा में पिछले 30 वर्षों से यह शिव बारात हर महाशिवरात्रि पर निकाली जाती है। उधर शिव बारात को देखते हुए सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।</description>
बैतूल में देर रात मकान में लगी आग:घर में बंधे 6 मवेशी झुलसे, बचाने में पड़ोसी का हाथ भी जला
        <description>बैतूल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में मंगलवार रात करीब तीन बजे एक किसान के मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आसपास के लोग इक्ट्‌ठा हो गए। लोगों ने तत्काल मकान में बंधे मवेशियों को बचाने का प्रयास किया। फिर भी छह मवेशी आग की चपेट में आ गए। इतना ही नहीं आग की लपटें पड़ोसी सुनील कुमार व्यास के घर तक पहुंच गईं। उनके मकान की खिड़कियों के शीशे चटक गए। बचाव कार्य के दौरान सुनील कुमार का एक हाथ भी झुलस गया। घटना में बिजली का मुख्य केबल जल जाने से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पड़ोसी घरों की बिजली फिटिंग और पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचा। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक किसान रामराव दशरथ कुंभारे का घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।</description>
आरजीपीवी के अस्थाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन:स्थाई नियुक्ति और वेतनमान की मांग, 13 दिन से धरने पर बैठे कर्मचारी
        <description>राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का धरना 13वें दिन भी जारी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच की इकाई आरजीपीवी कर्मचारी समिति के बैनर तले यह आंदोलन चल रहा है। कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे के अनुसार, यह धरना 12 फरवरी से कुलसचिव कार्यालय के सामने शुरू हुआ है। धरने में अमर अहिरे, जगदीश शर्मा और शाजली इजहार सहित कई कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक आरजीपीवी प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें</description>
महाशिवरात्रि पर बालाघाट में उमड़ी भक्तों की भीड़:शंकरघाट और महामृत्युंजय घाट पर एलईडी स्क्रीन से दर्शन, वैनगंगा में स्नान के बाद पूजन
        <description>बालाघाट में महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को अलसुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। 108 ज्योतिर्लिंगों में शामिल लांजी के कोटेश्वर धाम समेत शंकरघाट और महामृत्युंजय घाट पर श्रद्धालुओं ने पूजन किया। महामृत्युंजय घाट पर सिंधी समाज की ओर से 61वां महाशिवरात्रि पूजन का आयोजन किया गया। हजारों भक्तों ने वैनगंगा नदी में स्नान कर शिव की प्रतिमा का पूजन किया। सिंधी समाज ने भक्तों को दाल पकवान और पोहा-जलेबी का महाप्रसाद वितरित किया। शंकरघाट में बढ़ती भीड़ को देखते हुए एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शिवपूजन का लाइव प्रसारण किया गया। सांसद भारती पारधी, नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर और युवा नेत्री मौसम सहित कई गणमान्य लोगों ने भी पूजन किया।प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने आयोजकों के साथ मिलकर व्यवस्था संभाली। इससे सुबह से ही भक्तों का दर्शन-पूजन का कार्यक्रम निर्बाध रूप से चलता रहा। दोनों घाटों पर भक्तों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई। तस्वीरों में देखिए महाशिवरात्रि का माहौल</description>
मऊगंज में 4 माह से फरार चोर गिरफ्तार:शाहपुर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ आरोपी को पकड़ा; खरीदार भी गिरफ्तार
        <description>मऊगंज की शाहपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को चार महीने से फरार चोरी के आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी संदीप भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। मामला 22 अक्टूबर का है। बधैया गांव की 60 वर्षीय कल्यानी साकेत के घर में चोरी हुई थी। इस मामले में 28 वर्षीय अजीत पाण्डेय फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी के पीतल और तांबे के बर्तन उसने शाहपुर में दुकान चलाने वाले देवेन्द्र प्रसाद उर्फ दुकौड़ी को बेचे थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर देवेन्द्र की दुकान से चोरी का सामान बरामद किया। चोरी की संपत्ति खरीदने के आरोप में देवेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया।</description>
मुरैना का प्रॉपर्टी डीलर ग्वालियर में कट्‌टा सहित पकड़ाया:कहा& दोस्त के लिए बैंड बुक करने आया; जांच में जुटी पुलिस
        <description>ग्वालियर में मंगलवार को गश्त पर निकली पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा है। युवक की तलाशी में उसके पास से 50 हजार रुपए कैश, एक 315 बोर का कट्‌टा व तीन गोलियां मिली हैं। पकड़े गए युवक की पहचान मुरैना के प्रॉपर्टी डीलर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्वालियर में अपने दोस्त के लिए बैंड बुक करने आया था। यहां वह अपने दोस्त का ही इंतजार कर रहा था, इतने में पुलिस आ गई। पुलिस ने कट्टा के बारे में पूछताछ की तो उसने अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। शहर के हजीरा थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर ने बताया कि शाम को पुलिस कप्तान के निर्देश पर अचानक चेकिंग और पैदल भ्रमण के लिए एसआई हरेन्द्र सिंह भदाौरिया, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक अनिल गुप्ता, आरक्षक मनीष गुर्जर, श्रीकृष्ण, भागीरथ, विजय और जितेन्द्र राठौर को रवाना किया था। पुलिस टीम चंदनपुरा होते हुए जब आरा मिल पहुंची तो वहां पर एक युवक पेड़ के नीचे खड़ा हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देखते ही पेड़ के नीचे बैठ गया। शंका होने पर पुलिस उसके पास पहुंची और पूछताछ की तो आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अजीत सिंह उर्फ सनी पुत्र देवभान सिंह सिकरवार निवासी ग्राम सिकरौदा जौरा मुरैना के रूप में हुई है। आरोपी ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया है। पहले मिले कारतूस और रुपए फिर कट्‌टा
पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जैकेट की जेब से पचास हजार रुपए के साथ ही दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने रुपए और कारतूस बरामद होते ही उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा मिला। हथियार और रुपए बरामद होते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने पहुंचा दिया। दोस्त के लिए बैण्ड बुक करने आया था
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अजीत सिंह उर्फ सनी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी कारोबारी है और अपने दोस्त की शादी के लिए बैण्ड बाजे बुक करने आया था। आरा मिल में उसका एक मित्र रहता है। वह अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था, लेकिन उसके आने से पहले पुलिस आ गई और उसे पकड़ कर थाने ले आई। नहीं बता रहा दोस्त का नाम
पुलिस ने जब उससे दोस्त का नाम पूछा तो वह उसका नाम बता नहीं रहा। ज्यादा पूछताछ पर एक नाम टीटू बताया, जिसकी जांच की तो पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति या युवक यहां नहीं रहता है। इससे पुलिस का मानना है कि संभवत: महिला मित्र से मिलने आया होगा और उसका नाम सार्वजनिक ना हो इसके लिए वह चुप्पी साधे हुए है।</description>
एसपी ने थानों का औचक निरीक्षण किया:महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की; टीआई को दिए निर्देश
        <description>सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने मंगलवार दोपहर डूंडा सिवनी और बंडोल थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी ने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहें और रिकॉर्ड का उचित रखरखाव किया जाए। मोबाइल वाहनों को रोजाना गश्त के लिए निर्देशित किया एसपी मेहता ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति बनाई। शिव बारात के दौरान पुलिस बल की तैनाती की योजना बनाई गई। मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मोबाइल वाहनों से लगातार गश्त होगी। एसपी मेहता ने यातायात व्यवस्था के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों की रोकथाम और ऑपरेशन मुस्कान के तहत शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीएसपी पूजा पांडे, डूंडा सिवनी थाना प्रभारी किशोर बमानकर और बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।</description>
खाई में मिला 25 साल के युवक का शव:साइड में मिली क्षतिग्रस्त बाइक, रात को गांव लौटते समय दुर्घटना की संभावना
        <description>शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में नगरा रोड के किनारे खाई में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान झिरी गांव निवासी सालिगराम (25) के रूप में हुई है। वह आसाराम शाक्य का पुत्र था। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात को सालिगराम अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह पता नहीं चल सका है कि बाइक बेकाबू होकर खाई में गिरी या किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अगर रात में ही किसी की नजर पड़ी होती और समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद सालिगराम की जान बच सकती थी। पोहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।</description>
छतरपुर अस्पताल की OPD से डॉक्टर नदारद:2 घंटे तक लाइन में खड़े रहे 100 किमी दूर से आए मरीज; एसडीएम ने कही जांच की बात
        <description>छतरपुर जिला अस्पताल में सोमवार सुबह 10 बजे तक ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इस दौरान मरीजों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा, जिससे वह परेशान दिखे। एसडीएम ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।  जानकारी के अनुसार, अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। लेकिन, सोमवार को डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज 100 किलोमीटर दूर से इलाज के लिए पहुंचे थे। परेशान होते दिखे मरीज  बकस्वाहा से आए छन्नूलाल पीठ दर्द का इलाज कराने आए थे। इमलिया गांव के सीताराम अनुरागी अपनी बच्ची के टूटे हुए हाथ का इलाज कराने पहुंचे थे। धमोरा की राजकुमारी अहिरवार सुबह 8:30 बजे से लाइन में खड़ी थीं। सिलावट की विमल पटेल हाथ दर्द की शिकायत लेकर सुबह 9 बजे से प्रतीक्षा कर रही थीं। कलेक्टर ने दिए थे नाेटिस  इससे पहले भी कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान अनुपस्थित मिले तीन डॉक्टरों को उन्होंने नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। मरीजों ने बताया कि उन्हें मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें महंगी दरों पर इलाज कराना पड़ता है। एसडीएम ने कही जांच की बात  एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि इस मामले में जांच कर जिम्मेदारों को नोटिस जारी करेंगे।</description>
सिवनी में जबलपुर गए परिवार के घर चोरी:छपारा में किराना व्यापारी के मकान से ढाई लाख के गहने और नकदी पार
        <description>छपारा नगर के झंडा चौक में एक किराना व्यापारी के मकान और दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। व्यापारी अनिल कुमार जैन अपने परिवार के साथ जबलपुर में इलाज के लिए गए थे। चोरों ने मकान के पिछले हिस्से के दरवाजे की कुंडी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब ढाई लाख रुपए कीमत की नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। अनिल जैन 19 फरवरी को रूटीन चेकअप के लिए जबलपुर गए थे, जहां उन्हें भर्ती होना पड़ा। रविवार रात जब वे वापस लौटे तो दुकान और घर अस्त-व्यस्त मिला। उन्होंने तुरंत छपारा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले भी अनिल जैन के घर में चोरी हो चुकी है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। छपारा थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।</description>
        <description>गुना जिले में 27 फरवरी को "युवा संगम" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इसमें प्रदेश की विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदकों को गूगल लिंक पर आवेदन करना होगा। इसके अलावा, संबंधित विभाग द्वारा स्वरोजगार और योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान, ऐसे विभाग जिनमें स्वरोजगार और हितग्राहीमूलक योजना संचालित होती हैं, उनके हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरण किया जाएगा। आयाेजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।</description>
महाशिवरात्रि पर उज्जैन&भोपाल रूट पर स्पेशल ट्रेन:23 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगी; सीहोर समेत 4 स्टेशनों पर रुकेगी
        <description>पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने महाशिवरात्रि के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। उज्जैन से भोपाल के बीच 23 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उज्जैन से भोपाल जाने वाली ट्रेन संख्या 09307 रोजाना शाम साढ़े 5 बजे उज्जैन से रवाना होगी। ये मक्सी, शुजालपुर, सीहोर और संत हिरदाराम नगर होते हुए रात साढ़े 9 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09308 रात 10:20 बजे भोपाल से चलेगी। ये संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर और मक्सी होते हुए अगली रात 2:20 बजे उज्जैन पहुंचेगी। भीड़ को देखते हुए ये व्यवस्था की गई 
यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में स्लीपर, सामान्य श्रेणी और एसएलआर कोच लगाए जाएंगे। ये विशेष व्यवस्था स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए की गई है।</description>
निवाड़ी में बिना दस्तावेज गिट्टी से भरा ट्रक जब्त:निवाड़ी कलेक्टर के निर्देश पर चला विशेष अभियान; आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
        <description>निवाड़ी में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शनिवार देर रात कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर खनिज विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। बबाई क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान टीम ने ट्रक (यूपी 93 डीटी 6412) को रोका। जांच में पाया गया कि ट्रक में गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। चालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर ट्रक को जब्त कर थाना कोतवाली निवाड़ी की अभिरक्षा में रखा गया। इस कार्रवाई में खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा और तहसीलदार सुनील डावर का योगदान रहा। मौके पर खनिज निरीक्षक ब्रजेश कुमार और पुलिस बल की संयुक्त टीम मौजूद थी। खनिज अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। पहले भी कई मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति खनन या परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। खनिज निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन को पूरी तरह रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।</description>
दंपती से मारपीट करने वाले 3 कटरबाज गिरफ्तार:सागर में रंजिश के चलते घर के बाहर पहुंचकर किया हमला; पति&पत्नी हुए थे घायल
        <description>सागर की मोतीनगर पुलिस ने दंपती से मारपीट करने वाले तीन कटर बाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दो आरोपियों पर पहले से अपराध दर्ज हैं। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी को फरियादिया कलावती अहिवार निवासी संत रविदास वार्ड ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि रात करीब 8 बजे घर के बाहर खड़ी थी। पड़ोस में रहने वाले हल्ले अहिरवार, जित्तू अहिरवार, अज्जू अहिरवार से हमारा पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर वह घर के सामने आकर गालीगलौज करने लगे। उन्हें गाली देने से मना किया, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। कटर से हमला किया, कटर गाल और कान में लगा। जिससे खून निकलने लगा। चिल्लाने की आवाज सुन पति कंछेदी बीच बचाव करने आए तो आरोपी हल्ले अहिरवार ने उन पर भी कटर से हमला किया। उन्हें कटर नाक पर लगा। विवाद होते देख आसपास के लोग मौके पर आए और बीच बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई। आरोपी गिरफ्तार, कटर जब्त  इसी बीच मुखबिर की सूचना पर शनिवार को थाना क्षेत्र से आरोपी हल्ले उर्फ भगवानदास पिता जालम सिंह अहिरवार (40), जित्तू उर्फ जितेन्द्र पिता जालम सिंह अहिरवार (30) और अज्जू उर्फ अजय पिता रामकिशन अहिरवार (24), सभी निवासी बामनखेड़ी संत रविदास वार्ड को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट की घटना करना स्वीकार किया। वारदात में उपयोग किया गया कटर जब्त किया गया। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया- मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जित्तू के खिलाफ जुआ एक्ट और आरोपी अज्जू के खिलाफ पूर्व से मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।</description>
देवास में दो बाइक की टक्कर, 2 की मौत:एक गंभीर घायल; बरोठा मार्ग पर हुआ हादसा
        <description>देवास के बरोठा मार्ग पर शनिवार को दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार नागदा निवासी 35 वर्षीय इरशाद पिता इसरार और कन्नौद निवासी दीपक की मौत हो गई। वहीं नागदा निवासी 40 वर्षीय भूरा पिता गामा गंभीर रूप से घायल हुआ। मकानों में सरिया बांधने का काम करता था मृतक 
इरशाद और भूरा एक ही बाइक पर सिरोल्या गांव जा रहे थे। वे मकानों में सरिया बांधने का काम करते हैं। इसी सिलसिले में वहां जा रहे थे। सिरोल्या के पास कन्नौद से आ रही दीपक की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। घायल को निजी अस्पताल रेफर किया 
हादसे के बाद तीनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने इरशाद और दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं भूरा को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर किया गया। मृतक दीपक के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है।</description>
मंडला में महान चित्रकार हैदर रजा को श्रद्धांजलि:103वीं जयंती पर कब्र पर चादर चढ़ाई, चार दिवसीय कला उत्सव शुरू
        <description>पद्म विभूषण से सम्मानित विश्व प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा की 103वीं जयंती पर विशेष आयोजन किया गया। स्थानीय कब्रिस्तान में उनकी और उनके पिता की कब्र पर चादर चढ़ाकर रजा उत्सव की शुरुआत हुई। रजा फाउंडेशन के कलाकारों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। कला प्रेमी और समाजसेवी जयदत्त झा ने कहा कि रजा साहब महान कलाकार होने के साथ उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने 60 वर्षों तक विदेश में रहने के बावजूद मंडला की माटी से रिश्ता नहीं तोड़ा। वरिष्ठ चित्रकार अखिलेश ने बताया कि रजा साहब के पेरिस स्थित स्टूडियो में भी मंडला की माटी रखी रहती थी। वह मिलने आए लोगों को गर्व से यह माटी दिखाते थे। उनके निधन के बाद से जन्म दिवस और पुण्यतिथि पर कला कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। रजा उत्सव 2025 के तहत 22 से 25 फरवरी तक रजा कला वीथिका में विशेष कार्यक्रम होंगे। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चित्रकला कार्यशाला और 'माटी के रंग' कार्यक्रम चलेगा। शनिवार की शाम को शहनाई, तबला, बांसुरी और वायलिन की जुगलबंदी का विशेष आयोजन होगा। रजा फाउंडेशन लगातार मंडला में कला के क्षेत्र में काम कर रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। मंडला के कलाकारों को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। दिल्ली में भी उनकी कला प्रदर्शनियां लग रही हैं, जिनकी कला जगत में सराहना हो रही है।</description>
इंदौर में महिला को बेहोश कर जेवरात उड़ाए:स्प्रे और क्रीम लगाकर दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
        <description>इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने एक महिला को स्प्रे और क्रीम लगाकर बेहोश किया और महिला के जेवरात लेकर भाग निकली। घटना की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विजय नगर पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार की है। सोलंकी नगर में रहने वाली 26 साल की लक्ष्मी पाल की शिकायत पर अज्ञात युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को युवती महिला के घर पहुंची और उससे पानी मांगा। महिला पानी लेकर आई और युवती को दिया। युवती ने पानी पीने के दौरान अपने पास से स्प्रे निकाला और महिला के चेहरे पर स्प्रे कर दिया जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद उसने कोई क्रीम निकाली और वह भी उसके चेहरे पर लगा दी। जिससे महिला पूरी तरह बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होने पर युवती ने महिला के कान से सोने के टॉप्स, गले का मंगलसूत्र उड़ा लिया और भाग निकली। महिला के होश में आने पर घटना की जानकारी सामने आई। जिसके बाद महिला विजय नगर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर विजय नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। महिला पर किस तरह का स्प्रे और क्रीम लगाया गया। इसकी जांच भी की जा रही है। इसके साथ ही घटना में कितनी सच्चाई है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।</description>
देवास में दो घरों में चोरी के आरोपी पकड़ाए:CCTV से हुई पहचान; पुलिस ने 4 लाख 40 हजार का समान किया बरामद
        <description>देवास पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों से 4 लाख 40 हजार रुपए की चोरी का माल बरामद किया है। पहली वारदात 5 फरवरी 2025 को मुखर्जी नगर में मुन्नालाल जैन के घर हुई थी। दूसरी चोरी 15 फरवरी को सदाशिव नगर में अरुणा माधवानी के घर में हुई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। CCTV और मुखबिर की सूचना से पकड़ाए आरोपी 
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने लक्ष्मण नगर निवासी 20 वर्षीय कुशाल मुकुंदे और 21 वर्षीय सुशील किटोड़िया को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया 
थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राकेश बोरासी, अरुण पिपल्दे, शैलेंद्र परमार समेत पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।</description>
उमरिया के पाली परिक्षेत्र में मिला बाघ का शव:पास में दूसरे बाघ के पगमार्क; डॉग स्क्वॉड कर रहा जांच
        <description>उमरिया जिले के सामान्य वन मंडल के पाली परिक्षेत्र में एक बाघ का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। यह शव बेली सर्किल के करकटी बीट के राजस्व एरिया में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।  अनुविभागीय अधिकारी वन दिगेंद्र सिंह ने बताया कि वे अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया है।  पीएम के लिए डॉक्टरों की टीम बुलाई गई चिंता की बात यह है कि मृत बाघ के शव के पास एक अन्य बाघ के पगमार्क भी मिले हैं। डॉक्टरों की एक टीम को बुलाया गया है जो बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम करेगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।</description>
शाजापुर जिला अस्पताल में आई डिजिटल एक्स&रे मशीन:200 से अधिक मरीजों की हो पाएगी जांच, अगले हफ्ते से शुरू होगी सेवा
        <description>शाजापुर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 50 लाख रुपए की आधुनिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित की गई है। यह मशीन रोजाना 200 से अधिक मरीजों के एक्स-रे करने में सक्षम है। अगले सप्ताह से मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य मिशन ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को यह मशीन उपलब्ध कराई है। पहले यह सुविधा केवल मेडिकल कॉलेजों में ही उपलब्ध थी। शाजापुर में स्थान की कमी के कारण इस मशीन की स्थापना में देरी हुई थी। अब इसे ट्रामा सेंटर के कक्ष 13 में स्थापित कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी के अनुसार, परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) की गाइडलाइन के अनुसार कक्ष को तैयार किया गया है। बोर्ड के फाइनल प्रशिक्षण और रिपोर्ट के बाद मशीन को चालू किया जाएगा। एक सप्ताह में मशीन पूरी तरह कार्यशील हो जाएगी। इससे मरीजों को एक्स-रे की सुविधा तेजी से और आसानी से मिल सकेगी।</description>
शहडोल के भाजपा कार्यालय की बिजली कटी:59 हजार का बकाया, गर्मी में कार्यकर्ता परेशान; जिला अध्यक्ष बोलीं&जानकारी नहीं थी
        <description>शहडोल में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का बिजली कनेक्शन एक बार फिर काट दिया गया है। बिजली कंपनी के मुताबिक कार्यालय पर 59 हजार रुपए से अधिक का बिल बकाया है। बार-बार कहने के बावजूद भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों ने भुगतान नहीं किया। बिल का नहीं हुआ भुगतान, ऑटोमैटिक कटा कनेक्शन यह दूसरी बार है जब कार्यालय की बिजली काटी गई है। पिछली बार भी बिल का पूरा भुगतान नहीं किया गया था। इससे बकाया राशि लगातार बढ़ती गई। कार्यालय का कनेक्शन ऑटोमैटिक मीटर वाला है, जो अधिक बकाया होने पर खुद से कट जाता है। शहडोल में इन दिनों तापमान बढ़ा हुआ है। बिजली न होने से कार्यालय में होने वाली बैठकों में आने वाले कार्यकर्ता परेशान हैं। उन्हें गर्मी में ही बैठकें करनी पड़ रही हैं। कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह आपसी गुटबाजी का नतीजा है। कार्यकर्ता बोले- जिला अध्यक्ष की छवि खराब करने की साजिश कार्यकर्ताओं का कहना है कि जानबूझकर बिल जमा नहीं किया जा रहा। इसके पीछे मौजूदा जिला अध्यक्ष की छवि खराब करने की साजिश है। बिजली न होने के कारण कई बैठकें पूरी नहीं हो पाईं। कुछ बैठकें रद्द करनी पड़ीं। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर रंजीत खैरवार ने बताया कि इसके पहले भी भाजपा कार्यालय का बिजली बिल सही समय पर जमा नहीं हुआ था। इस वजह से बिजली लाइन कट गई थी। तब पार्टी के पदाधिकारी ने कुछ बिजली का भुगतान किया था, जिसके बाद लाइन दोबारा शुरू हुई थी। लेकिन फिर एक बिल न भरने की वजह से लाइन कट गई है।</description>
मप्र अधिकारी&कर्मचारी संयुक्त मोर्चा को राहत:सीएम के साथ जीआईएस के बाद बैठक संभव, 51 मांगों पर चर्चा के लिए ओएसडी से हुई सकारात्मक बातचीत
        <description>मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की 51 मांगों को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। मोर्चा पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। भोपाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के बाद मुख्यमंत्री के साथ मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। इस सकारात्मक घटनाक्रम के चलते मोर्चा ने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा टाल दी है। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के साथ बैठक नहीं होती और सरकार मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती, तो मार्च के पहले सप्ताह में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक कर आंदोलन के अगले चरण का निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मोर्चा अपनी मांगों को लेकर पहले ही चार चरणों का धरना-प्रदर्शन कर चुका है। 16 फरवरी को भोपाल में आयोजित धरना-प्रदर्शन में आंदोलन के अगले चरणों की घोषणा की जानी थी, तभी मुख्यमंत्री निवास से बुलावा आ गया। मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सीएम हाउस गया, जहां मुख्यमंत्री के ओएसडी ने मांगों पर चर्चा की। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि हमने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात का समय मांगा है। वहीं ओएसडी ने भी मुख्यमंत्री से मिलाने को कहा है। जिसे देखते हुए आंदोलन के अगले चरणों की घोषणा तत्काल नहीं की जा रही है।</description>
गौरी बालापुरे बनीं साउथ एशियन फ्रैटर्निटी की मध्यप्रदेश कोऑर्डिनेटर:दक्षिण एशिया के आठ देशों के बीच मैत्री और शांति के लिए करेंगी काम
        <description>बैतूल की समाजसेवी गौरी बालापुरे पदम को साउथ एशियन फ्रैटर्निटी के अध्यक्ष दीपक मालवीय ने मध्यप्रदेश इकाई का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। गौरी की यह नियुक्ति उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए की गई है। वे सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय एकता के लिए काम करती हैं। उन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाने और जिले में ऑटो एम्बुलेंस जीवन रक्षक प्रकल्प चलाने जैसे कार्य किए हैं। 18 वर्ष की उम्र में मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार उल्लेखनीय है कि, गौरी को 18 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिल चुका है। पिछले साल हेयर फॉर होप इंडिया ने उन्हें आउटस्टैंडिंग ब्रांड एंबेसडर का खिताब दिया। हाल ही में करनूल में हुए इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल और साउथ एशियन पीस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई। इस सम्मेलन में भारत के 22 राज्यों और दक्षिण एशिया के चार देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। आठ देशों के बीच मैत्री के लिए काम करती है संस्था  गौरी बालापुरे ने बताया कि संस्था साउथ एशियन फ्रैटर्निटी दक्षिण एशिया के आठ देशों के बीच मैत्री और शांति के लिए काम करती है। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, मालदीव, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। गौरी 2002 से इस संस्था की सदस्य हैं।</description>
धार में बढ़ सकता है पेयजल संकट:तालाबों से अवैध पाइपलाइन बिछाकर हो रही पानी की चोरी, नपा ने पुलिस से मांगी मदद
        <description>धार शहर के पेयजल आपूर्ति के प्रमुख तालाबों से पानी की चोरी के कारण शहर जल संकट की ओर बढ़ रहा है। नपा अधिकारियों की एक टीम ने तालाब का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान तालाब में से कई किसान पानी की चोरी करते पाए गए थे। अधिकारियों ने किसानों को हिदायत दी थी कि अब यदि तालाब में मोटर पाई जाती है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। अब नपा की और से एक आवेदन थाने पर दिया गया हैं, जिसमें पानी चोरी रोकने में पुलिस जवानों की मांग की गई है। ताकि मोटर जब्त करने की कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद होने पर पहले से पुलिसबल मौजूद रहे। पानी की यह चोरी जारी रही तो दो सप्ताह के भीतर इन तालाबों में करीब 20 से 25 प्रतिशत पानी की कमी हो सकती है। अगर यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो गर्मी के मौसम में तालाबों का पानी तेजी से घट सकता है और इस स्थिति से धार वासियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है। तालाबों का जलस्तर घटने से गर्मी में हाहाकार मच सकता है। खेतों तक पहुंच रहा पानी इन तालाबों के आसपास पाइपों का जाल फैल चुका है, जिनके माध्यम से किसान अपने खेतों तक पानी पहुंचाते हैं। इन पाइपों का जाल काले और सफेद रंग का है और कई स्थानों पर खेतों में भी पाइप फैले हैं। कुछ लोगों ने ने सड़कों को खोदकर इन पाइपों को सड़क के नीचे से डाल लिया है, ताकि पानी उनके खेतों तक पहुंच सके। इस कारण सड़कों पर कई स्थानों पर गड्ढे भी खोद दिए गए हैं। साथ ही कई लीटर पानी सड़कों पर ही बेकार बहता रहता है। आम जनता होगी प्रभावित अगर नगर पालिका इसी तरह से अपनी लापरवाही बरतती रही, तो गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिलावरा, नटनागरा और सीतापाट तालाबों में फिलहाल 60 से 70 प्रतिशत पानी ही बचा हुआ है। यदि पानी की चोरी नहीं रुकती, तो इन तालाबों का पानी जल्द खत्म हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप शहरवासियों को गर्मी में भारी पानी संकट का सामना करना पड़ सकता है। शहर में जल संकट उत्पन्न हो सकता है। इससे आम जनता भी प्रभावित हो सकती है। नपा इंजीनियर राकेश बैनल के अनुसार किसानों को हिदायत दी हैं, साथ ही थाने पर सूचना देकर पुलिसबल मांगा गया है। तालाब से पानी चोरी रोकने के प्रयास किए जा रहे है</description>
मध्य प्रदेश में डॉक्टरों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू:शाजापुर में काली पट्टी बांधकर किया काम, 25 फरवरी से प्रशासनिक असहयोग की चेतावनी
        <description>मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुरुवार को डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। जिला अस्पताल के डॉक्टर जायसवाल के अनुसार, शासकीय-स्वशासी चिकित्सक महासंघ का आंदोलन 20 फरवरी से शुरू हुआ है। 20 और 21 फरवरी को काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 22 फरवरी को आधे घंटे का टोकन विरोध प्रदर्शन होगा। इस दौरान चिन्हित अस्पतालों पर अमानक दवाइयों की सांकेतिक होली जलाई जाएगी। 24 फरवरी को प्रदेशव्यापी सामूहिक उपवास के साथ एक घंटे का विरोध प्रदर्शन होगा। 25 फरवरी से प्रदेशव्यापी प्रशासनिक असहयोग आंदोलन शुरू होगा। डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं: - उच्च स्तरीय समिति का गठन और चिकित्सकीय विषयों के निर्धारण में महासंघ की भागीदारी - चिकित्सा शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ - समयमान वेतन और डीएसीपी का लाभ एक माह में देने की मांग - प्रशासनिक पदों पर वरिष्ठता के आधार पर तकनीकी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति - सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नेशनल टास्क फोर्स की सिफारिशों का क्रियान्वयन</description>
न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर चौकीदार संघ का आंदोलन:विधानसभा बजट सत्र से पहले 9 मार्च को भाजपा मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
        <description>ग्राम पंचायत चौकीदार संघ ने न्यूनतम वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की है। संघ के सदस्य 9 मार्च को भोपाल में एकजुट होंगे और भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मिलकर अपने साथ हो रहे अन्याय के बारे में बात करेंगे। मंगलवार को शाहजहानी पार्क में हुई संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद चौकीदार संघ के अध्यक्ष राजभान रावत और ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स के प्रदेश प्रमुख वासुदेव शर्मा ने कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ पंचायत आयुक्त से मुलाकात का प्रयास किया। आयुक्त के न मिलने पर उनके कार्यालय के बाहर धरना दिया। कर्मचारी पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिलने उनके बंगले पर घंटों बैठे रहे। वे मंत्री से मिलना चाहते थे, पर मंत्री नहीं मिले। आखिर मंत्री के निज सचिव ने ज्ञापन लिया। जिम्मेदारों के इस व्यवहार से नाराज ग्राम पंचायत चौकीदार संघ ने 27 फरवरी से 4 मार्च तक जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। बैठक में शामिल ग्राम पंचायत चौकीदार, भृत्य, पंप आपरेटर और सफाईकर्मियों ने अपनी समस्या और मांगें दोहराईं। उन्होंने बताया कि 3 से 5 हजार रुपए महीने की तनख्वाह में किसी भी परिवार का जीवन नहीं चल सकता। संघ के अध्यक्ष राजभान रावत ने बताया कि 9 मार्च को पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वासुदेव शर्मा ने कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि स्कूलों और छात्रावासों के अंशकालीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी 9 मार्च को प्रदर्शन करेंगे। सभी नेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे पंचायत स्तर पर बैठकें कर कर्मचारियों को भोपाल आने के लिए प्रेरित करें। शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी से 4 मार्च तक सत्ता और संगठन को ज्ञापन दिए जाएंगे। इस बार आंदोलन की रणनीति में बदलाव करते हुए तीन ज्ञापन दिए जाएंगे। पहला ज्ञापन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के नाम जिला संगठन मंत्री को दिया जाएगा। दूसरा ज्ञापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम भाजपा जिलाध्यक्षों को दिए जाएंगे और तीसरा ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम विधायकों को दिया जाएगा। ये ज्ञापन आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालीन एवं ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त रूप से देंगे। धरने पर बैठ गए कर्मचारी ग्राम पंचायत चौकीदार संघ के पदाधिकारियों ने विकास भवन पहुंचकर आयुक्त पंचायत एवं ग्रामीण विकास को ज्ञापन देने चाहा। जब ज्ञापन लेने में देरी हुई, तो कर्मचारी आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद उप संचालक आए और ज्ञापन लिया। इसके बाद ये कर्मचारी पंचायत मंत्री के बंगले पर पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। बैठक में बैतूल के अनिल यादव, नरसिंहपुर के दयाचंद वर्मा, पाण्डुर्णा के कृष्णा मांजरीवार, पन्ना से चंद्रशेखर दहायक, सीधी अनिल चतुर्वेदी, विदिशा शिवनारायण गौर, सतना भगवानदीन दोहर, झाबुआ के फुलजी बसोनिया, बालाघाट महेश लिल्हारे सहित 25 से अधिक जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।</description>
बजट&2025 का सेक्टर&वार विश्लेषण:संत हिरदाराम की छात्राओं ने 10 प्रमुख क्षेत्रों पर बजट के प्रभाव का किया मूल्यांकन
        <description>संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में 'यूनियन बजट-2025 सेक्टर-वाइज़ एनालिसिस' पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष ठाकुर ने केंद्रीय बजट की बारीकियों और महत्व को विस्तार से समझाया। मैनेजमेंट की छात्राओं ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बजट का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। इसमें कृषि, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और कौशल विकास क्षेत्र शामिल थे। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्ट-अप, ऊर्जा, रेलवे, बैंकिंग और आयकर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर बजट के दीर्घकालीन प्रभावों की समीक्षा की गई। छात्राओं ने अपने विश्लेषण में पाया कि यह बजट सभी वर्गों और क्षेत्रों के लिए संतुलित है। उनके अनुसार, बजट में किए गए प्रावधान अर्थव्यवस्था को गति देने में सहायक साबित होंगे। रिसर्च क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।</description>
सागर से 87 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था महाकुंभ रवाना:जरूरतमंदों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करा रहा रामसरोज समुह; डीआईजी ने दिए टिकट
        <description>सागर के रामसरोज समूह की तीर्थ दर्शन संकल्प यात्रा के तहत 87 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं को टिकट, सहयोग राशि और यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी सुनील जैन, पंडित केशव महाराज मौजूद रहे। दरअसल, नगर का रामसरोज समूह जरूरतमंद लोगों को तीर्थ यात्रा कराता है। आयोजकों ने बताया कि जो लोग किसी कारण प्रयागराज महाकुंभ में नहीं जा पा रहे हैं, उन्हें अपने तीर्थ दर्शन संकल्प के तहत समूह प्रयागराज की यात्रा करा रहा है। चार दिन पहले भी समूह ने 111 श्रद्धालुओं का पहला जत्था प्रयागराज के लिए रवाना किया था। अब दूसरे जत्थे में 87 श्रद्धालु महाकुंभ के लिए भेजे गए हैं। कार्यक्रम में डीआईजी सुनील जैन ने कहा कि इस तीर्थ दर्शन संकल्प का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। समूह के सदस्य जो कार्य कर रहे हैं, वह अपने माता-पिता के नाम से कर रहे हैं और जो काम अपने माता-पिता के नाम से किया जाए उसमें कोई व्यक्ति असफल नहीं हो सकता। पंडित केशव महाराज ने कहा कि बिना कोई शासकीय मदद के समूह के सदस्य जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है। अब तक 5 हजार जरूरतमंदों को कराई यात्रा समाजसेवी संजीव केसरवानी ने कहा कि यह महाकुंभ 144 वर्षों बाद आया है। रामसरोज समूह का प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग कुंभ में स्नान कर सकें और वहां की दिव्यता का अनुभव कर सकें। आज प्रयागराज का दूसरा जत्था रवाना किया जा रहा है। अब तक समूह 5 हजार से अधिक जरूरतमंदों को अलग-अलग तीर्थों की यात्रा करा चुका है। समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने बताया कि प्रयागराज की यात्रा करने में रामसरोज समूह अपने कर्तव्यों का निर्वहन रहा है। समूह के अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि महाकुंभ में ऐसे साधु, संत आए हैं, जिनके दर्शन मात्र से आपका कल्याण होना संभव है। मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम में आस्था की डुबकी लगाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान समाजसेवी बबिता संजीव केसरवानी, गीता शैलेश केसरवानी, श्वेता अखिलेश मोनी केशरवानी, नवीन भारती केसरवानी, अखिलेश गौर, अभिषेक गौर, हेमंत रैकवार, आनंद सोलंकी, निश्चय सोनी, डालचंद्र रैकवार, देवेंद्र रैकवार, देवेंद्र कुर्मी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।</description>
निगम&मंडल कर्मचारियों की मांग:सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने समेत कई मुद्दों पर CM को सौंपा ज्ञापन
        <description>सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें फेडरेशन के प्रांत अध्यक्ष अनिल बाजपेई ने निगम-मंडल कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयुसीमा बढ़ाकर 62 साल करने, 7वें वेतनमान का लाभ देने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को नियमित करने सहित कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया है। अन्य महत्वपूर्ण मांगों में अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान, उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारियों को उचित वेतनमान और एलटीसी सुविधा शामिल है। फेडरेशन ने सरकारी विभागों में ठेका प्रथा को समाप्त करने की भी मांग की है। कर्मचारियों और अधिकारियों को वाहन भत्ते के रूप में 20 लीटर पेट्रोल देने का प्रस्ताव भी रखा है। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और सीपीसीटी परीक्षा से मुक्ति की मांग भी की गई है। विशेष रूप से वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के मामले में फेडरेशन ने मांग की है कि ठेके पर दिए गए कर्मचारियों को वापस लिया जाए। साथ ही ठेका देने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच की जाए।</description>
एनपीएस कर्मचारियों का दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन:पेंशन सुरक्षा के लिए अप्रैल में होगा आयोजन, कर्मचारियों से जुड़ने की अपील
        <description>नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) संगठन अप्रैल में दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। इस सम्मेलन में देशभर के एनपीएस कर्मचारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। सभी एनपीएस कर्मचारियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। यह आयोजन कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा को लेकर किया जा रहा है। संगठन का मानना है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पेंशन सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। सभी कर्मचारियों से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान करने का आह्वान किया गया है।</description>
मां से कहा था& गंगा नहाकर इंटरव्यू देने जाऊंगा:दो महीने बाद पिता बनने वाला था संदीप; खाई में बोलेरो गिरने से गई जान
        <description>18 फरवरी को भतीजे रमाकांत का एनसीएल में इंटरव्यू होना था। वह कहकर गया था कि आज गंगा नहाने जा रहा हूं। प्रयागराज से लौटकर इंटरव्यू देने जाऊंगा। इससे पहले ही हादसा हो गया। उसका और हमारा सपना अधूरा रह गया। नौकरी के बाद हम उसकी शादी करना चाह रहे थे। लड़की भी देख रहे थे। सब धरा रह गया। ये कहना है रमाकांत के चाचा विश्वनाथ साहू का, जिसकी सीधी खाई में बोलेरो गिरने से मौत हो गई। उसके साथ तीन दोस्त संदीप उर्फ सोनू साहू (28), प्रमोद यादव (23) और सुजीत यादव (27) की भी जान गई है। चार लोग गंभीर हालत में सिंगरौली के बैढ़न के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मूड़ा पहाड़ पर हुआ। मरने वाले सभी लोग सिंगरौली में जयंत के रहने वाले थे। सभी लोग बचपन के दोस्त थे। हादसे में जान गंवाने वाले रमाकांत साहू (24) का 18 फरवरी को नेशनल कोल इंडिया लिमिटेड में इंटरव्यू था। वह घर पर कहकर निकला था कि गंगा नहाकर इंटरव्यू देने जाऊंगा। संदीप दो महीने बाद ही पिता बनने वाला था। सोमवार शाम चारों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर भिजवाए गए। जैसे ही, शव घर पहुंचे, तो चीख-पुकार मच गई। यहां अंतिम संस्कार किया गया। नीरज कुमार वैश्य (23), कृष्णा वैश्य (26), कृष्णा साहू (24), प्रदीप साहू (ड्राइवर) घायल हैं। दैनिक भास्कर ने जयंत क्षेत्र में जाकर मृतक और घायलों के परिजन से बात की। रात तीन बजे मिली हादसे की खबर
रमाकांत की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके चाचा विश्वनाथ साहू ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह दोस्तों के साथ कुंभ गया था। उसके जाने के बाद हम लोग भी रिश्तेदार के यहां बारात में शामिल चले गए। तड़के 3 बजे हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। रमाकांत बचपन से ही पढ़ने में होशियार था।  प्रमोद यादव: बुजुर्ग मां रोते-रोते हो रही बेहोश
बेटे प्रमोद यादव की मौत के बाद मां जमातिया देवी सुध-बुध खो गई हैं। वह रोते-रोते बेहोश हुए जा रही हैं। होश आते ही फिर रोना शुरू कर देती हैं। जमतिया ने बताया कि बेटा रविवार शाम घर आया। उसने कहा था कि उसके सभी साथी प्रयागराज जा रहे हैं, मुझे भी जाना है। उसने खुद अपने हाथों से चटनी बनाई। चटनी से खाना खाया। इसके बाद दोस्तों के साथ प्रयागराज के लिए निकल गया। ऐसा पता होता कि वह कभी लौटकर नहीं आएगा, तो उसे घर पर ही रोक लेते। जाने ही नहीं देते। प्रमोद के मौसा रामरतन यादव ने बताया कि साथ में गए सभी दोस्त बचपन से एक साथ खेले, पढ़े और बड़े हुए। संदीप यादव: दो साल पहले ही शादी हुई
बढ़ने थाना क्षेत्र में तियारा गांव के रहने वाले संदीप यादव की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती थी। दो महीने बाद वह पिता बनने वाला था। संतान के जन्म से पहले ही बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। उसके बचपन के दोस्त रमेश ने बताया कि संदीप ने मुझे भी चलने के लिए कहा था, लेकिन घर के कुछ काम की वजह से मैं नहीं गया। सभी दोस्त एक साथ ही खेले और बड़े हुए थे। अब एक साथ दुनिया से भी अलविदा हो गए। संदीप साहू को छोड़ बाकी तीनों वार्ड 20 जैतपुर के रहने वाले थे। सुजीत यादव: दो साल पहले शादी हुई थी
सुजीत यादव के चचेरे भाई अरुण यादव ने बताया कि वह अम्लोरी कोयला प्रोजेक्ट के लिए ओवी कंपनी में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। दो साल पहले शादी हुई थी। हम धूमधाम से घर में बहू लेकर आए थे। अब इन्हीं कंधों पर उसकी अर्थी भी उठानी पड़ी। वह तीन बहनों के बाद इकलौता बेटा था। सुजीत यादव हादसे में घायल हो गया था। अमिलिया में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिंगरौली के नेहरू शताब्दी अस्पताल ले गए थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। घायल की सास बोली– अचानक ब्रेक नहीं लगा
हादसे में घायल प्रदीप शाह की सास गुड्डी शाह दामाद को देखने अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि सुबह बेटी प्रीति का फोन आया था। रोने लगी। रोते हुए बताया कि प्रयागराज पति प्रदीप गए थे। रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। उसकी हालत गंभीर है। उसके सीने में चोट लगी है। ठीक तरीके से बात नहीं कर पा रहा है। उसने सिर्फ इतना ही बताया कि अमिलिया के पास अचानक ब्रेक नहीं लगा, जिसकी वजह से गाड़ी खाई में गिर गई, उसके बाद कुछ याद नहीं। अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि बोलेरो में सवार लोग अमिलिया घाटी करीब चढ़ाई पर कर चुके थे। आखिरी टर्न के समय अंधेरे की वजह से शायद ड्राइवर समझ नहीं पाया। इसी वजह से सामने 10 से 12 फीट नीचे खाई में गाड़ी गिर गई। ड्राइवर अभी बात करने की स्थिति में नहीं है, इसलिए स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। यह भी पढ़ें... सीधी में खाई में गिरी बोलेरो, 4 की मौत सीधी में महाकुंभ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हाे गई। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है। खाई 30 फीट से ज्यादा गहरी है, लेकिन पत्थर और पेड़ों की वजह से गाड़ी 12 फीट से ज्यादा नीचे नहीं जा पाई। पढ़ें पूरी खबर</description>
शिवाय अपहरणकांड: विशाखापट्‌टनम में बदमाशों की तलाश:मामा के घर से 500 मीटर की दूरी पर बंधक बनाकर रखा था कारोबारी का बेटा
        <description>ग्वालियर के चर्चित शक्कर कारोबारी के बेटे शिवाय के अपहरण में शामिल दोनों मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। इस मामले में मुरैना पुलिस ने हाल ही में मास्टर माइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन अब भी दो आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में विशाखापट्‌टनम और चंबल में टीमें भेज चुकी है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि शिवाय को उसके सगे मामा के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। बदमाशों का इरादा 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक की फिरौती मांगने का था। इन आरोपियों ने इस अपहरण की योजना पिछले दो महीनों से बनाई थी और एक दर्जन से अधिक बार इसकी रिहर्सल की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने योजना के तहत शिवाय को मामा के घर के पास रखा ताकि किसी भी अपडेट को बदमाश आसानी से प्राप्त कर सकें। हालांकि, ग्वालियर पुलिस की सक्रियता के कारण इनका पूरा प्लान विफल हो गया। ग्वालियर पुलिस ने अब फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुरार थाना प्रभारी एमएम मालवीय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा और फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।</description>
वकील ने महिला को भेजे अश्लील मैसेज:तलाक केस के चलते संपर्क में आए थे; घर पहुंचकर किया प्रेम का इजहार
        <description>इंदौर में एक महिला वकील ने अपने पति से तलाक के संबंध में कुटंब न्यायालय में एक वकील देवेन्द्र पेनशे को हायर किया था। इसके बाद वकील ने महिला वकील से बार-बार वॉट्सऐप और मोबाइल पर बातचीत करना शुरू किया और कुछ समय बाद उसने प्यार का इजहार करते हुए अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। महिला ने वकील को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद महिला ने दूसरा वकील रखा और तलाक ले लिया, लेकिन वकील देवेन्द्र ने पीछा करना बंद नहीं किया। वह महिला के घर तक पहुंच गए और फिर से मैसेज भेजने लगे। परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वकील देवेन्द्र के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का मामला दर्ज कर लिया है। बैंक कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लसूडिया क्षेत्र में एक बैंक कर्मचारी ने एक महिला से छेड़छाड़ की। घटना 14 फरवरी की है, जब महिला के फ्लैट से सामान निकालने के लिए बैंक कर्मचारी दिलीप बघेल ने उसे अकेला पाकर उसे छेड़ लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने बैंक से लोन लिया था, लेकिन पारिवारिक समस्याओं के कारण वह लोन की किस्तें जमा नहीं कर पा रही थी, जिसके चलते फ्लैट को फ्रीज कर दिया गया था। 14 फरवरी को दिलीप फ्लैट में सामान निकालने आया और बल्ब निकालने के बहाने महिला को अंदर बुलाया। फिर उसने महिला का हाथ पकड़कर खींच लिया। महिला ने चिल्लाकर अपनी मदद मांगी, जिसके बाद आरोपी वहां से ताला लगाकर भाग गया। महिला ने इस घटना के बाद अपने पति को बताया और परिवार से सलाह लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दिलीप बघेल के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।
पड़ोसी महिला से की छेड़छाड़ बाणगंगा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पड़ोसी नीरज चौहान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि नीरज लगातार उसका पीछा करता था और बात करने के लिए दबाव बनाता था। 17 फरवरी की रात, जब महिला घर से दूसरे घर जा रही थी, तब अंधेरी गली में नीरज खड़ा हो गया और उसे आगे बढ़ने से रोका। महिला के मुताबिक, जब उसने उसे हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो नीरज ने उसका हाथ पकड़कर एक बार बात करने का दबाव डाला। महिला ने डर के मारे चिल्लाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद नीरज ने महिला के चरित्र पर अनाप-शनाप टिप्पणियां कीं और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नीरज चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।</description>
SDM&नायब तहसीलदार ने किया बालिका छात्रावास का निरीक्षण:टूटी बाउंड्री वॉल और खस्ताहाल सड़कें मिली; छात्राओं ने बताई समस्याएं
        <description>राजगढ़ के खिलचीपुर में सोमवार रात को एसडीएम अंकिता जैन और नायब तहसीलदार शैलजा मिश्रा ने अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के बालिका सीनियर छात्रावास का निरीक्षण किया, जहां कई कमियां सामने आई। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षिका दीप कुंवर और पूजा सोनी ने अधिकारियों को बताया कि छात्रावास तक पहुंचने वाली सड़क पूरी तरह खराब है। बारिश के मौसम में जलभराव से छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम के बाद पूरे रास्ते पर अंधेरा हो जाता है, जो छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। टूटी मिली बाउंड्री वॉल छात्रावास की भौतिक स्थिति भी चिंताजनक पाई गई। भवन की बाउंड्री वॉल कई स्थानों पर टूटी हुई है, जिससे बाहरी लोगों के प्रवेश का जोखिम बना रहता है। अधिकारियों ने छात्राओं से भोजन, बिस्तर, बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी जानकारी ली। एसडीएम अंकिता जैन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर हर माह छात्रावास का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि छात्राओं को बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके।</description>
छत्रपति शिवाजी जयंती पर इंदौर में निकलेगी वाहन रैली:19 फरवरी को सुबह 8 बजे राजमाता जीजाऊ चौराहे से होगी शुरुआत, शिवाजी वाटिका में होगा समापन
        <description>इंदौर में सर्व मराठी भाषी संघ द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा तीन पुलिया स्थित नवनिर्मित राजमाता जीजाऊ चौराहे से सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर एमवाय चौराहे पर स्थित शिवाजी वाटिका में समाप्त होगी, जहां छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 31 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही इस यात्रा में मराठी समाज के साथ-साथ इंदौर के सभी समाज के लोग भाग लेंगे। यात्रा की विशेष आकर्षण महापुरुषों और वीरांगनाओं की वेशभूषा में सज्जित प्रतिभागी होंगे। "जय शिवाजी जय भवानी" के जयघोष के साथ निकलने वाली इस यात्रा में अनुशासन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अखिल भारतीय मराठा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सर्व मराठी भाषी संघ की अध्यक्ष स्वाति युवराज काशिद ने बताया कि यह यात्रा आने वाली पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यात्रा में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रहती है। शहर के यातायात को सुचारू रखने के लिए सभी प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है। गौरतलब है कि इंदौर का इतिहास मराठा साम्राज्य से जुड़ा है और यहां बड़ी संख्या में मराठी समाज के लोग निवास करते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के नेतृत्व में स्थापित हिंदवी स्वराज्य ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को स्वाधीनता का मार्ग दिखाया था।</description>
जिले में पहली बार शबरी जयंती पर महोत्सव:झिरपांजरिया में 5 दिवसीय गीता&रामायण सत्संग, गोपाल चैतन्य महाराज देंगे प्रवचन
        <description>बुरहानपुर के धूलकोट क्षेत्र स्थित ग्राम झिरपांजरिया में पहली बार शबरी जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 19 से 23 फरवरी तक चलने वाले इस पांच दिवसीय श्री गीता रामायण सत्संग में संत गोपाल चैतन्य महाराज प्रवचन देंगे। लक्ष्मण चैतन्य महाराज के शिष्य और पाल आश्रम के बापूजी के रूप में विख्यात गोपाल चैतन्य महाराज के प्रवचनों के लिए पंडाल की सजावट की गई है। आयोजन के संबंध में समाजजन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज को नशामुक्त करना और उन्हें भक्ति के मार्ग से जोड़ना है। साथ ही यह आयोजन सकल हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रयास भी है। कार्यक्रम की शुरुआत 19 फरवरी को सुबह 11 बजे भव्य शोभायात्रा से होगी। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। विशेष बात यह है कि यह आयोजन पूरी तरह से जनसहयोग से हो रहा है। आदिवासी ग्रामीण आसपास के गांवों और अपने रिश्तेदारों से सहयोग जुटाकर इसका आयोजन कर रहे हैं। यह पहला अवसर है जब झिरपांजरिया में इतने बड़े स्तर पर शबरी जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। देखें आयोजन की तैयारी की तस्वीरें...</description>
जबलपुर में 28 बड़े बकायादारों की संपत्तियां कुर्क:नगर निगम की कारवाई, 5 लाख से अधिक की वसूली
        <description>नगर निगम ने राजस्व वसूली अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 जोन में 28 बड़े बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, वी.एन. बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, अंजू सिंह और मनोज श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य, जल और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ बकायादारों से संपर्क कर बकाया वसूली की। संभाग क्रमांक 10 में कैनरा बैंक से डेढ़ लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं संभाग क्रमांक 15 के वार्ड क्रमांक 76 इमलिया में एक डेरी मालिक पर 90 हजार, फूलचंद शर्मा पर 1 लाख 30 हजार, लखन पटेल पर 68 हजार और राम दुबे पर 55 हजार रुपये बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई की गई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए शुभा मिश्रा की 1 लाख 68 हजार 77 रुपये, माधव राव की 46 हजार 626 रुपये, राम लाल की 40 हजार 211 रुपये और बिहारी लाल साहू की 46 हजार 26 रुपये की बकाया राशि के लिए उनकी संपत्तियों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर बकाया राशि जमा नहीं की गई तो इन संपत्तियों की कुर्की की जाएगी। निगमायुक्त के निर्देशानुसार यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।</description>
अवैध खनन माफिया का SDM टीम पर हमला:गनमैन से धक्का&मुक्की कर गिट्टी से भरी ट्रॉली ले भागे, 3 आरोपियों पर केस
        <description>ग्वालियर में अवैध खनन माफिया की दबंगई का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी की टीम ने बिना रॉयल्टी गिट्टी ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान माफिया ने न केवल एसडीएम के गनमैन के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि अपने साथियों की मदद से गिट्टी से भरी ट्रॉली लेकर फरार हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी एसडीएम के गनमैन के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। बाद में आरोपियों ने डबका गांव में जाकर ट्रॉली खाली कर दी। मामले में हस्तिनापुर पुलिस ने भोगीपुरा निवासी कल्ली सिंह गुर्जर, एदल सिंह गुर्जर और डबका निवासी हरी सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने व खनिज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। हरी सिंह ने अपनी बोलेरो से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को भागने में मदद की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधियों को राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह खबर भी पढ़ें... रेत माफिया ने की अफसरों को कुचलने की कोशिश:रॉड से मारने दौड़े; रायफल दिखाकर सड़क पर ही खाली कर दिया डंपर ग्वालियर में रेत माफिया ने खनिज विभाग के अफसरों को डंपर से कुचलकर मारने की कोशिश की। लोहे की रॉड से अधिकारियों को मारने दौड़े। फिर गोली मारने की धमकी देकर सड़क पर ही रेत पलट दी और डंपर लेकर भाग निकले। घटना बुधवार सुबह मुरार इलाके की है। खनिज विभाग की तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि डंपर पर लिखा रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर</description>
तहसीलदार&प्रभारी तहसीलदारों के तबादले:राजेश खजूरिया का शाजापुर और अलका एक्का का बैतूल तबादला
        <description>राज्य शासन ने 31 तहसीलदार-प्रभारी तहसीलदारों के तबादले किए। गुरुवार देर रात को तबादले की सूची सामने आई। राज्य शासन की तबादला नीति में संशोधन के बाद तबादले हुए। इसमें नर्मदापुरम जिले में पदस्थ दो तहसीलदारों के ट्रांसफर हुए। जिले में एक नए तहसीलदार की नियुक्ति जिले में हुई है। सोहागपुर तहसीलदार राजेश खजूरिया का तबादला शाजापुर हुआ। बनखेड़ी तहसील संभाल रही अलका एक्का को बैतूल भेजा गया है। हरदा जिले से तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े को नर्मदापुरम भेजा गया है। बता दें, राजेश खजूरिया सोहागपुर से पहले पहले सिवनी मालवा तहसीलदार थे। जुलाई 2024 में संपत्ति संबंधी नामांतरण के मामले में हाईकोर्ट में कलेक्टर की चिट्ठी ले जाने के मामले में तहसीलदार खजूरिया और एडीएम को कोर्ट ने फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट ने तहसीलदार से मजिस्ट्रेट पावर छीन ट्रेनिंग पर भेजने का कहा था। हालांकि बाद में उन्हें मामले में स्टे मिल गया था। देखें आदेश की कॉपी...</description>
सोशल मीडिया पर महिला को परेशान करने वाले युवक पकड़ाए:इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद कर रहे थे तंग, अनूपपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
        <description>अनूपपुर में पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक महिला को परेशान करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 24 साल की पीड़िता ने एसपी मोती उर रहमान से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद दो युवक उसे लगातार परेशान कर रहे थे। एसपी के आदेश पर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। कोतवाली टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उमरिया जिले के मानपुर निवासी विपिन नामदेव (25) और अनूपपुर के जैतहरी निवासी संजीवन राठौर (21) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि पीड़िता ने खुद इंस्टाग्राम पर दोनों आरोपियों को फॉलो कर दोस्ती की थी। इसके बाद आरोपी उसे बार-बार परेशान करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।</description>
धार में मौसम की मार से लहसुन फसल खतरे में:तापमान में उतार&चढ़ाव से थ्रिप्स&फफूंद का प्रकोप; किसानों को उपज खराब होने का डर
        <description>धार जिले में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने इस बार अच्छी बारिश को देखते हुए महंगे दामों में लहसुन की बुवाई की थी, लेकिन अब फसल विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव और हल्की ठंड के कारण लहसुन की फसल में पीलापन और जड़ों में फफूंद की समस्या गंभीर होती जा रही है। किसानों ने बताया कि फसल पर तीन से चार बार दवाई का छिड़काव करने के बावजूद बीमारी काबू में नहीं आ रही है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसम में अचानक आए बदलाव से फसलों पर बीमारियों का खतरा और बढ़ गया है। ग्राम सकतली के किसान देवकरण परमार ने बताया कि तापमान अधिक रहने से थ्रिप्स कीट का प्रकोप बढ़ गया है। किसान सिस्टमेटिक कीटनाशक और फफूंदनाशक का छिड़काव कर रहे हैं, लेकिन, स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव और सिंचाई की अनियमितता के कारण जड़ों में फफूंद और वाइट फ्लाई का प्रकोप बढ़ा है। किसानों ने बताया कि उन्होंने महंगे दामों में लहसुन की बुवाई की थी और अब फसल को बचाने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। जल्दी बुवाई और मौसम में बदलाव के कारण फसल में पीलापन की समस्या गंभीर होती जा रही है, जिससे उपज प्रभावित होने की आशंका है। यह रहा लहसुन रकबा</description>
तेज रफ्तार अल्टो कार ने महिला को कुचला, मौत:मैहर में बेला&सीधी मार्ग पर हादसा; आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम
        <description>मैहर में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने सड़क पार कर रही महिला काे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ताला थाना क्षेत्र के पड़िया के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ।  जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पड़िया गांव के पास सड़क पार कर रही सविता पटेल (45) को अचानक एक तेज रफ्तार अल्टो कार (MP17CA4770) ने टक्कर मार दी। हादसे में सविता की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार पेड़ से टकरा गई और चालक मौके से फरार हो गया। सविता पटेल अपने पति सोनू पटेल के साथ पड़िया में निवास करती थीं। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग काे लेकर बेला-सीधी सड़क पर जाम लगा दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीओपी शिवकुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य सेन और केपी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।</description>
सागर में ई&चालान से बचने नंबर प्लेट से छेड़छाड़:सीसीटीवी कैमरों की मदद से 200 वाहन ट्रेस किए, चालानी कार्रवाई कर समझाइश दी
        <description>सागर स्मार्ट सिटी के तहत शहर के मुख्य चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लगाया गया है। यह सिस्टम लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करता है। साथ ही नियम तोड़ने वालों की पहचान भी करता है।लेकिन कई लोग अब भी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। कुछ वाहन चालक चालान से बचने के लिए नई तरकीब निकाल रहे हैं। वे अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट में बदलाव कर रहे हैं। ऐसा करके वे कैमरों की नजर से बचना चाहते हैं। कुछ वाहन चालक अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर में से एक नंबर को बदल देते हैं तो कुछ नंबर प्लेट का आकार बदलकर छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा नंबर प्लेट का एक अंक छिपाते हैं, नंबर पर टेप भी लगा रहे हैं। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर में से एक नंबर या सीरीज अक्षरों को बदलने से उक्त वाहन डबल नंबर प्लेट वाहनों की श्रेणी में आ जाता है जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। नंबर से छेड़छाड़ की तो अब होगी FIR स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर ने नंबर प्लेट बदलने वालों को पकड़ना शुरू कर दिया है। स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की मदद से 200 ऐसे वाहन चालकों की पहचान की गई है। इन सभी ने अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट में बदलाव किया था। कमांड सेंटर में बैठे विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। इससे वाहनों के असली रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाया गया। सभी पकड़े गए वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्हें समझाइश दी गई है कि आगे से वाहन की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की तो वाहन मालिक पर एफआईआर और वाहन जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है। कलेक्टर व सह अध्यक्ष सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड संदीप जीआर ने बाइक चालकों से हेलमेट लगाने, तीन सवारी बैठाकर यात्रा न करने, चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने और चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने की अपील की है।</description>
पार्क में टूटे उपकरण और गंदगी देख भड़के कमिश्नर:सिंगरौली नगर निगम कमिश्नर ने दिए तत्काल मरम्मत के आदेश; अधिकारियों को चेतावनी दी
        <description>सिंगरौली नगर निगम कमिश्नर डीके शर्मा ने गुरुवार सुबह अचानक चाचा नेहरू पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क की हालत देखकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। कमिश्नर ने पाया कि पार्क में स्थित ओपन जिम के कई उपकरण मेंटेनेंस की कमी के कारण बंद पड़े हैं। इसके अलावा बच्चों के झूले भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले। इन उपकरणों की मरम्मत के लिए आवश्यक सामान सिंगरौली में उपलब्ध नहीं है, कमिश्नर ने बाहर के बड़े बाजारों से तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। पार्क की फिनिशिंग में भी कई जगह नुकसान होना पाया। मौके पर ही ठेकेदार को निर्देश दिया गया, कि आज से ही पार्क को सुव्यवस्थित करने का काम शुरू किया जाए। इसके बाद कमिश्नर वार्ड-28 का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं और साफ-सफाई का जायजा भी लिया। इस दौरान कमिश्नर ने चेतावनी दी, कि वे किसी भी समय निरीक्षण कर सकते हैं, अगर सफाई या मेंटेनेंस में कोई कमी पाई गई, तो सहायक यंत्री, उप यंत्री और वार्ड प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान कार्यपालन यंत्री बीपी उपाध्याय, डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, सहायक यंत्री संतोष पांडे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।</description>
धनपुरी और बुढार में पीलिया के मरीज बढ़े:5 से 15 साल के 50 से ज्यादा बच्चे 1 सप्ताह में संक्रमित, पानी की जांच कर रहा पीएचई विभाग
        <description>मध्य प्रदेश के कोयलांचल क्षेत्र शहडोल में पीलिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक माह से मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसमें सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति यह है कि 5 से 15 वर्ष के बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। धनपुरी के सरकारी अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, केवल एक सप्ताह में पीलिया के 50 से अधिक मामले सामने आए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। अस्पताल प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों में पीलिया का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और प्रतिदिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। क्षेत्र में पीलिया के बढ़ते मामलों ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय निवासियों में भी इस बीमारी को लेकर दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही जांच से यह पता लगाया जाएगा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चे इस बीमारी की चपेट में क्यों आ रहे हैं और इसके प्रसार को कैसे रोका जा सकता है। सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित सरकारी आंकड़ों के अनुसार, धनपुरी और बुढार क्षेत्र में पीलिया तेजी से फैल रहा है और सबसे ज्यादा छोटे बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। बच्चों में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। धनपुरी क्षेत्र में इस संक्रमण का सबसे अधिक प्रभाव देखा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में सबसे ज्यादा बच्चे पीलिया से ग्रसित होकर उपचार के लिए भर्ती किए गए हैं। हर दिन तेजी से बढ़ रहे मरीज कोयलांचल क्षेत्र बुढार और धनपुरी में हर दिन पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन 8-10 नए मरीज जॉन्डिस से ग्रसित होकर पहुंच रहे हैं। सरकारी अस्पताल प्रबंधन इन मरीजों को लेकर अलर्ट मोड में आ गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के पते और बीमारी के संभावित कारणों की जांच की जा रही है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ी जहां एक ओर सरकारी अस्पतालों में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी ऐसे मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में भी जॉन्डिस के टेस्ट करवाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। हालांकि, निजी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की कुल संख्या स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पीएचई विभाग कर रहा पानी की जांच धनपुरी और बुढार क्षेत्र में पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग ने उन इलाकों से पानी के सैंपल इकट्ठा करने शुरू कर दिए हैं, जहां पीलिया के मरीजों की संख्या अधिक है। पानी के नमूनों की जांच के बाद बीमारी के प्रसार के संभावित कारणों का पता लगाया जाएगा। परिवारों में दहशत धनपुरी निवासी शाहीन ने बताया कि उनके मोहल्ले में पीलिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। उनके दो बच्चे भी धनपुरी अस्पताल में भर्ती हैं। यही हाल उनके पड़ोसियों के बच्चों का भी है। इस तेजी से फैलते संक्रमण के कारण पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। अस्पतालों में बिस्तर फुल, मरीजों को भेजा जा रहा जिला अस्पताल धनपुरी निवासी आनंद विश्वकर्मा ने बताया कि उनके भतीजे को भी पीलिया हो गया है। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया है। धनपुरी अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण बिस्तर फुल हो चुके हैं। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वेक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धनपुरी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सचिन कानपुर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे पीलिया के मामलों और विशेष रूप से बच्चों के प्रभावित होने को देखते हुए व्यापक सर्वेक्षण शुरू किया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि छोटे बच्चों में यह संक्रमण क्यों तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।</description>
पांच माह बाद डॉ सीतासरन शर्मा की जगह नए सभापति:विधानसभा में शिष्टाचार और सम्मान अनुरक्षण समिति के सभापति होंगे जयंत मलैया
        <description>पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया अब विधायकों के शिष्टाचार और सम्मान अनुरक्षण संबंधी समिति के सभापति होंगे। विधायक मलैया को विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी नामांकित सदस्यों और सभापतियों की सूची में सभापति बनाया गया है। इसके पहले इस समिति के सभापति पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और इटारसी विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा थे जिन्होंने समिति से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा सचिवालय के अनुसार विधानसभा की वर्ष 2024-25 की अवधि में सेवा करने के लिए गठित सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति में सभापति का पद रिक्त था। इस रिक्त स्थान पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जयंत मलैया विधायक को नामांकित करने का निर्णय लिया है। इसलिए विधानसभा प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियम 180 के उपनियम (1) के अधीन मलैया को सभापति नियुक्त किया गया है। सभापति का यह पद 12 सितम्बर 2024 को पूर्व सभापति डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण रिक्त था। अब ये सदस्य होंगे समिति में  सदस्यों के शिष्टाचार और सम्मान अनुरक्षण समिति में सभापति को नामांकित किए जाने के बाद अब समिति में जयंत मलैया सभापति होंगे। जबकि विधायक रमेश मेंदोला, अनिल जैन निवाड़ी, शरद जुगलाल कोल, राजकुमार कर्राहे, प्रताप ग्रेवाल और भंवर सिंह शेखावत सदस्य के रूप में काम करेंगे। गौरतलब है कि इसके अलावा विधानसभा की याचिका और अभ्यावेदन समिति के सभापति हरदीप सिंह डंग, नियम समिति के सभापति मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति संजय पाठक, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति के सभापति हरिशंकर खटीक, पुस्तकालय, अनुसंधान और संदर्भ समिति के सभापति ओमपकाश सखलेचा, आचरण समिति के सभापति सरेंद्र पटवा, पटल पर रखे गए पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति के सभापति ओमप्रकाश धुर्वे, प्रश्न और संदर्भ समिति के सभापति बृजेंद्र प्रताप सिंह, कृषि विकास समिति के सभापति दिलीप सिंह परिहार तथा महिला और बाल कल्याण समिति के सभापति अर्चना चिटनिस हैं।</description>
बड़वानी में संत रविदास जयंती पर निकला जुलूस:बैंड&बाजे और भजनों की धुन पर थिरके श्रद्धालु, रास्तेभर फूलों से स्वागत
        <description>बड़वानी में संत शिरोमणि रविदास की 648वीं जयंती बुधवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कोयला मोची चर्मकार समाज समिति की ओर से निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस वार्ड नंबर 11 अम्बेडकर मार्ग से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मांगलिक भवन तक पहुंचा। इस दौरान मोटीमाता चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग, रणजीत चौक, झंडा चौक, जैन मंदिर चौराहा, नाई मोहल्ला, कालका माता मंदिर और बाबा रामदेव मंदिर में स्वागत किया गया। इस दौरान बैंड-बाजे की धुन पर युवा और बच्चे नाचते रहे। भजनों की धुन गूंजती रही और पटाखों की आवाज से माहौल उत्सव मय बना रहा। मांगलिक भवन में कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ जनों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। समाज के अध्यक्ष राजेश पंवार और सचिव भारत जयपाल के अनुसार, वरिष्ठ समाजजनों ने संत रविदास के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया और प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में उपाध्यक्ष देवेंद्र शिमले, कोषाध्यक्ष लालचंद्र शिमले समेत समाज के अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्वल्पाहार के साथ हुआ।</description>
अनूपपुर कृषि विभाग के 6 अधिकारियों पर केस दर्ज:2.29 करोड़ का किया गबन, ईओडब्ल्यू रीवा ने की कार्रवाई
        <description>अनूपपुर जिले में किसानों के लिए आई सरकारी मदद में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की रीवा इकाई ने मंगलवार को कृषि विभाग के उप संचालक समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।  'आत्मा' परियोजना में 2.29 करोड़ का किया गबन मामला 2019 का है। 'आत्मा' परियोजना के तहत अनूपपुर जिले के जैतहरी, अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ विकासखंडों के किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खाद, मल्टी टूल फ्रेम, उन्नत हंसिया, वर्मी बेड और बायो इनोकुलेंट जैसी सामग्री वितरित की जानी थी। जांच में पाया गया कि इन सामग्रियों का वितरण नहीं किया गया और 2.29 करोड़ रुपए का गबन कर लिया गया। जांच के दौरान सामने आया घोटाला रीवा ईओडब्ल्यू के एसपी अरविंद कुमार ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद गठित टीम की जांच में यह घोटाला सामने आया। आरोपियों में कृषि परियोजना के उप संचालक एनडी गुप्ता, उप परियोजना संचालक निशा सिंह, सहायक संचालक वर्षा त्रिपाठी, मध्य प्रदेश कृषि उद्योग विकास निगम के जिला प्रबंधक एसके शर्मा, और शील बायोटेक लिमिटेड दिल्ली के प्रोपराइटर शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी, 409, 420, 467, 468, 471 के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।</description>
मंदसौर में पिकअप से 4 गोवंश बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार, शामगढ़ पुलिस ने पिछलाखेड़ी के बीच घेराबंदी कर पकड़ा
        <description>मंदसौर पुलिस ने गौ तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। शामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निपानिया और पिछलाखेड़ी के बीच काकड़ क्षेत्र में एक लोडिंग पिकअप वाहन (MP 14GC2675) को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने चार गोवंश बरामद किए। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में मिड्डुसिंह पिता शिवसिंह गुर्जर और मनोहरसिंह पिता मिड्डुसिंह गुर्जर शामिल हैं, दोनों सुवासरा थाना क्षेत्र के धानडी गांव के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी गौवंश की ढुलाई के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों के अलावा नेपालसिंह पिता देवीसिंह (निवासी सरकन्या, मिसरोली राजस्थान) और ईश्वरसिंह पिता मिड्डुसिंह गुर्जर (निवासी धानडी, सुवासरा) भी अपराध में शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।</description>
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर से निकली जागरूकता रैली:नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली में लगाई गई नशामुक्ति प्रदर्शनी
        <description>विजयपुर में नशामुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को एक जागरूकता अभियान चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर से सुबह 10 बजे तहसीलदार मनीष मिश्रा और डॉक्टर प्रदीप ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के दौरान टीम शिवलालपुरा, गामड़ी और चंदेली सहित कई गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने नशा दानपात्र में तंबाकू, पुड़िया, बीड़ी और बिंडल जैसी नशीले पर्दाथों का छोड़ने का संकल्प लिया। स्कूली बच्चों को भी नशे से दूर रहने की हिदायत दी गई। रैली के दौरान विद्यालय में नशामुक्ति प्रदर्शनी लगी, जहां ब्रह्माकुमारी मेडिकल विंग के बीके प्रकाश और विजय ने बच्चों को कभी भी नशा न करने का संकल्प दिलाया। मेडिकल विंग ने नशा छुड़ाने के घरेलू नुस्खे बताए कार्यक्रम के दौरान गांवों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं और मेडिकल विंग ने नशा छुड़ाने के घरेलू नुस्खे भी साझा किए गए। इसके अलावा, गली-मोहल्लों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।</description>
उमरिया: शव वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल:नौरोजाबाद में स्टीयरिंग फेल होने से दीवार से टकराया वाहन, सभी शहडोल रेफर
        <description>उमरिया जिले के नौरोजाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां एक आत्महत्या के मामले में शव को ले जा रहे वाहन का स्टीयरिंग फेल हो गया। घटना शनिवार को हुई जब 22 वर्षीय मोहम्मद शमी (पिता मोहम्मद एजाज) ने पठारी फाटक के पास ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उनका शव अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान शव वाहन नौरोजाबाद के जीएम कॉम्प्लेक्स के पास दीवार से टकरा गया, जिससे वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में वासु, सोनू कुमार, सुभाष, कुलदीप और चालक शमशाद खान शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शहडोल रेफर कर दिया गया है। वहीं घटनास्थल से मृतक की स्कूटी (क्रमांक एमपी 18 एस 0985) भी बरामद की गई है। नौरोजाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।</description>
कैंसर जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दी चेतावनी:शराब पीने वाली युवतियों की अगली पीढ़ी को कैंसर का खतरा, तंबाकू में 70 से ज्यादा जानलेवा तत्व
        <description>भोपाल के एम.के. पोंडा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में विश्व कैंसर दिवस के मौके पर आयोजित कैंसर जागरूकता सप्ताह का समापन कृष्णा कैंसर अस्पताल और भोपाल कैंसर रिसर्च एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णा कटेवा ने कैंसर के कारणों पर चिंता जताते हुए बताया कि तंबाकू में 70 से अधिक हानिकारक तत्व मौजूद हैं, जो कैंसर का प्रमुख कारण बनते हैं। उन्होंने युवतियों को विशेष चेतावनी देते हुए कहा कि शराब का सेवन करने वाली लड़कियों की आने वाली पीढ़ियां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से प्रभावित हो सकती हैं। कैंसर एसोसिएशन के चेयरमैन मनोज चतुर्वेदी ने स्वस्थ जीवनशैली पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को ध्यान और योग अपनाने की सलाह दी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कल्पना टेवरे ने छात्रों को फास्ट फूड से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनएसएस की गतिविधियों का विशेष उल्लेख किया गया। प्रो. चेतना राय ने बताया कि सप्ताह भर चली रैलियों और जागरूकता कार्यक्रमों में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. अनुराग भरत ने इस आयोजन को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का त्रिवेणी संगम बताया। इस अवसर पर थाना प्रभारी दुर्जन सिंह और उपनिरीक्षक रीना भी उपस्थित रहीं।</description>
सागर में 29 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान:हवाओं की रफ्तार धीमी होने से हुई बढ़ोतरी; रात में ठंडक बरकरार
        <description>सागर के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कभी तेज ठंड पड़ रही है तो कभी दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। पिछले तीन दिनों से सागर में रात के साथ दिन में भी ठंड पड़ रही थी। लेकिन, रविवार को मौसम में बदलाव आया और दिन में सर्दी गायब हो गई। धूप की तल्खी बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिली। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। वहीं न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास स्थिर है। पारे में उछाल आने और धूप में तल्खी बढ़ने से दिन में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। लेकिन, शाम और सुबह के समय कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह से सागर का मौसम साफ रहा। धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तल्खी बढ़ती गई। जिससे दिन में लोगों को धूप में चुभन का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली। हल्की ठंडक बनी रहेगी। दिन के साथ रात के पारे में बढ़ोतरी होगी। पश्चिम उत्तर भारत में शनिवार को 12.6 किमी ऊपर 250 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चली। इस कारण से प्रदेश में भी ठंडक रही। पिछले दो दिन से प्रदेश में बर्फबारी का असर भी देखने को मिला है। इस समय पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इस कारण से ठंड का असर बना हुआ है। फरवरी माह में सुबह और रात में ठंड का असर देखने को मिलेगा। दिन में तेज धूप खिली रहेगी। जिससे दिन गर्म ही रहेंगे। 20 फरवरी से ठंड का असर और कम हो जाएगा। पिछले तीन दिनों का पारा
दिन- दिन का पारा, रात का तापमान</description>
ग्वालियर में दौड़े ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर:शहर को नशा मुक्त, स्वच्छ बनाने हुई मैराथन; दिल्ली जीत पर बोले&आपदा खत्म&अच्छा समय शुरू
        <description>ग्वालियर में रविवार सुबह प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शहर को नशा मुक्त बनाने और स्वच्छता का संदेश देने के लिए दौड़ लगाई। इस संकल्प के साथ शुरू की गई मिनी मैराथन में बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लिया। यह दौड़ सुबह कांच मिल से पाताली हनुमान तक आयोजित की गई। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी दौड़ में शामिल हुए। रामधुन और हर माह मिनी मैराथन का आयोजन ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि बीते एक महीने पहले हमने यह संकल्प लिया था कि ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाएंगे। इस अभियान के तहत प्रतिदिन सीताराम धुन का वाचन किया जा रहा है। इसी क्रम में हर माह सुंदरकांड और 200 से 1000 मीटर की मिनी मैराथन का आयोजन करने का भी संकल्प लिया गया है। ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर शपथ दिलाई कि हम अपनी दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने के लिए समय देंगे और दूसरों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। कांच मिल से पाताली हनुमान तक हुई मिनी मैराथन स्वच्छता का संदेश देने और नशा मुक्त ग्वालियर बनाने के उद्देश्य से यह मिनी मैराथन कांच मिल से ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में शुरू होकर पाताली हनुमान तक चली। ऊर्जा मंत्री ने बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के साथ दौड़ लगाई। उन्होंने लोगों से एक अच्छे समाज के निर्माण की अपील की और कहा कि जैसे हम परिवार के दायित्व निभाते हैं, वैसे ही सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करें। यदि हम अपने घर-परिवार और मित्र मंडली को संस्कारवान बनाएंगे तो एक संस्कारवान समाज का निर्माण होगा। इससे बुरे लोगों की संख्या स्वतः कम हो जाएगी। दिल्ली जीत पर कहा, आपदा से दिल्ली ने मुक्ति पाई इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने खुद को आपदा से मुक्ति दिला ली है। अब दिल्ली का सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास होगा। सड़कों के गड्ढों से मुक्ति मिलेगी और दिल्ली का स्वरूप बदलेगा।</description>
शंकराचार्य मठ इंदौर में प्रवचन:जिसके पास आपोबल, तपोबल और देवोबल होते हैं वे कभी विफल नहीं होते& डॉ. गिरीशानंदजी महाराज
        <description>जीवन में सफल व्यक्ति वही होता है, जिसके पास दृढ़इच्छाशक्ति होती है। जिसका संकल्प मजबूत होता है, जिसके पास आपोबल, तपोबल और देवोबल होते हैं उसके द्वारा किया गया संकल्प कभी विफल नहीं होता। आपोबल तीन प्रकार का होता है- आत्मबल, मनोबल और शारीरिक बल। तपोबल में त्याग, तपस्या और दृढ़ता होती है। देवोबल वह होता है, जिसमें परमात्मा के प्रति निष्ठा, पवित्रता और साधु-संतों का आशीर्वाद होता है। ये बल जहां होते हैं, उस व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। भगवान राम के पास ये सभी बल थे। इसलिए उन्होंने रावण को मारकर लक्ष्मी रूपी सीता को प्राप्त किया। एरोड्रम क्षेत्र में दिलीप नगर नैनोद स्थित शंकराचार्य मठ इंदौर के अधिष्ठाता ब्रह्मचारी डॉ. गिरीशानंदजी महाराज ने अपने नित्य प्रवचन में रविवार को यह बात कही। व्यक्ति अपने को जैसा बनाना चाहता है, बन सकता है महाराजश्री ने एक दृष्टांत सुनाया- एक बार जर्मनी दार्शनिक ने स्वामी दयानंद सरस्वती से कहा- स्वामीजी आपका बलवान शरीर, तेजस्वी चेहरा देखकर मैं आपसे बहुत प्रभावित हूं। क्या मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति के लिए भी यह सब संभव है? आप जैसा सशक्त शरीर और तेजस्वी मुखमंडल कैसे प्राप्त हो। स्वामीजी ने कहा जो व्यक्ति अपने को जैसा बनाना चाहता है, बन सकता है। हर व्यक्ति अपनी कल्पना के अनुरूप ही बनता और बिगड़ता रहता है। सबसे पहली बात व्यक्ति को एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। फिर उसे प्राप्त करने के लिए संकल्पबद्ध होकर विषय अनुसार प्रयत्न करना चाहिए। एकाग्र मन से किए गए कार्य एक दिन सफलता की मंजिल पर लाकर अवश्य खड़ा कर देती है। ..और बन गए कुलपति डॉ. गिरीशानंदजी महाराज ने बताया कि सशक्त व्यक्तित्व, आदर्श चरित्र, दृढ़इच्छाशक्ति वाले डॉक्टर राजेंद्र कुरारिया ने साइंस के क्षेत्र में अपनी यात्रा शुरू की। माता-पिता की सेवा करते हुए घर-परिवार की कठिन परिस्थितियों को झेलते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए अनेक बाधाओं को पार करते हुए रीवा विश्वविद्यालय के कुलपति बने। युवा पीढ़ी के छात्रों को ऐसे महान व्यक्ति से प्रेरणा लेना चाहिए और अपनी लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है, सब संभव है यदि आपकी लगन पक्की हो तो।</description>
सीधी में 9 फरवरी को 3 घंटे बिजली कटौती:सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक जमोड़ी समेत कई इलाकों में गुल रहेगी लाइट
        <description>सीधी जिले में 9 फरवरी को तीन घंटे की बिजली कटौती की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अध्यक्ष अभियंता ने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र जमोड़ी में वीसीवी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) के रखरखाव कार्य के चलते यह कटौती की जा रही है। जमोड़ी फीडर से जुड़े कॉलेज क्षेत्र प्रभावित विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। कार्य की प्रगति के अनुसार इस अवधि में बदलाव हो सकता है। इस दौरान, जमोड़ी फीडर से जुड़े कॉलेज क्षेत्र, गोपालदास, हाउसिंग बोर्ड और नौगमा फीडर के क्षेत्रों में बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी। विद्युत विभाग ने क्षेत्रवासियों से अग्रिम तैयारी करने की अपील की है। विशेष रूप से छात्र-छात्राएं, व्यापारी, कार्यालय और घरेलू उपभोक्ता वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। विभाग का कहना है कि यह कार्य बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी टीम उपकरणों का निरीक्षण भी करेगी, जिससे भविष्य में बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ता विद्युत वितरण कंपनी के हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।</description>
ट्रक में घुसी कार, लेडी कॉन्स्टेबल और पति की मौत:बदनावर से शादी से लौट रहे थे, फोरलेन पर हादसा; बच्चे भी साथ थे
        <description>रतलाम-इंदौर फोरलेन पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल और उसके पति की मौत हो गई। महिला कॉन्स्टेबल अपने पति और दो बच्चों के साथ कार से बदनावर से रतलाम जा रही थी। इसी दौरान फोरलेन पर खड़े ट्रक में कार पीछे से जा घुसी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बिलपांक थाना पुलिस को सूचना मिलने थाना प्रभारी अयूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार से दोनों के शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजे गए। जानकारी के मुताबिक, महिला कॉन्स्टेबल झन्ना गामड़ शहर के माणकचौक थाने में पदस्थ थी। कार में पति अरविंद और बेटा-बेटी भी थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे सिमलावदा से आगे बदनावर की तरफ फोरलेन पर खड़े ट्रक में कार पीछे जा घुसी। हादसा इतना दर्दनाक था कि आगे से कार के परखच्चे उड़ गए।  फोरलेन रोड पर चल रहा था काम
फोरलेन सड़क पर काम चल रहा है। इस कारण रात में फोरलेन निर्माण में लगी एजेंसी के ट्रक से सामग्री उतारी जा रही थी। इसी दौरान कार पीछे से आकर ट्रक में जा घुसी। कार कॉन्स्टेबल के पति अरविंद ड्राइव कर रहे थे। जबकि वो आगे बैठी थी। दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे। हादसे में बच्चों को मामूली चोट आई है। बदनावर से शादी से लौट रहे थे
महिला कॉन्स्टेबल झन्ना गामड़ के पति प्राइवेट जॉब करते है। मूलत: धार जिले के बदनावर के रहने वाले हैं। परिवार में शादी होने के कारण वह बदनावर गए थे। महिला कॉन्स्टेबल शुक्रवार शाम तक माणकचौक थाने ड्यूटी पर थी। ड्यूटी के बाद वह अपने परिवार के साथ बदनावर गई थी। शादी कार्यक्रम से से लौटते समय यह हादसा हो गया।  बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया फोरलेन पर खड़े ट्रक में पीछे से कार घुसने से हादसा हुआ है। ट्रक को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।  देखिए हादसे की तस्वीरें...</description>
दि ओरिएंटल स्कूल भोपाल में बैगलेस&डे पर स्पोर्ट्स फिएस्टा:प्री&प्राइमरी से दूसरी कक्षा के बच्चों ने दिया अनुशासन और एकजुटता का परिचय
        <description>दि ओरिएंटल स्कूल में बैगलेस-डे पर स्पोर्ट्स फिएस्टा का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में प्री-प्राइमरी से लेकर दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट और पीटी ड्रिल से हुई, जिसमें छोटे बच्चों ने अनुशासन और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले इस कार्यक्रम में बच्चों ने ऊर्जा से भरपूर जुम्बा सत्र में हिस्सा लिया। स्केटिंग, संगीतमय कुर्सी दौड़, जंपिंग जैक और पासिंग द पार्सल जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन खेलों के माध्यम से बच्चों में न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा दिया गया, बल्कि टीम वर्क, संचार कौशल और खेल भावना जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों का भी विकास किया गया। स्कूल प्रशासन की ओर से यह बैगलेस-डे का तीसरा कार्यक्रम था, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खेलों के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला, जो उनके सर्वांगीण विकास का संकेत है।</description>
टीटी नगर जैन मंदिर भोपाल में धर्म सभा:सुख&दुख के लिए खुद जिम्मेदार, बाहरी परिस्थितियां सिर्फ निमित्त: मुनि निर्वग सागर
        <description>टीटी नगर जैन मंदिर में मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज का सत्संग चल रहा है। जिसमें मुनिश्री निर्वग सागर महाराज ने कहा कि स्वाध्याय से न केवल ज्ञान बढ़ता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। उन्होंने बताया कि स्वाध्याय से आत्मा और शरीर के भेद का ज्ञान होता है। जब व्यक्ति यह समझ लेता है कि वह शरीर नहीं, बल्कि आत्मा है, तो सांसारिक मोह से मुक्ति की ओर बढ़ता है। मंदिर में प्रतिदिन अनेक श्रद्धालु मुनिश्री के दर्शन करने आ रहे हैं। साथ ही शंका समाधान सत्र में लोग अपनी धार्मिक जिज्ञासाओं का समाधान भी कर रहे हैं। मुनिश्री कहते हैं कि जैन दर्शन के अनुसार, हर व्यक्ति में परमात्मा बनने की क्षमता है। भगवान महावीर भी एक समय साधारण जीव थे, लेकिन सही मार्ग अपनाकर तीर्थंकर बने। मुनिश्री ने समझाया कि जीवन में आने वाले सुख-दुख हमारे पूर्व कर्मों का परिणाम हैं। उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ लोग संक्रमित हुए और कुछ नहीं, यह उनकी प्रतिरोधक क्षमता पर निर्भर था। इसी तरह, क्रोध भी हमारी आंतरिक कमजोरी का परिणाम है, न कि किसी बाहरी व्यक्ति का। मुनिश्री ने समझाया कि जब हमें कोई दुख मिले, तो उसे स्वीकार कर शांतिपूर्वक सहन करें, जिससे नए कर्मों का बंधन नहीं होगा। जो लोग शरीर को ही सबकुछ मानते हैं, वे बाहरी आत्मा (बहिरात्मा) हैं और वे दुखों से अधिक प्रभावित होते हैं। जबकि जो आत्मा और शरीर को अलग मानते हैं, वे अंतरात्मा कहलाते हैं, और वे सच्चे मोक्षमार्ग की ओर बढ़ते हैं। उन्होंने शास्त्रों का अध्ययन करने और आत्मबोध की साधना करने पर जोर दिया। विशेष रूप से, तत्वार्थ सूत्र, षट्खंडागम, और पद्मपुराण जैसे ग्रंथों को पढ़ने की सलाह दी, ताकि हम जीवन के सत्य को समझ सकें और आत्मिक शांति प्राप्त कर सकें। प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया धर्म सभा का शुभारंभ आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज के चित्र के साथ हुआ। शाम के सत्र में मुनि संघ द्वारा सामयिक साधना की गई। शंका समाधान के माध्यम से मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज ने श्रद्धालुओं की शंका का समाधान किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर जैन, एडवोकेट विनीत गोधा, महेश बारी, दिनेश गोयल, इंजीनियर दिनकर जैन, अर्पित जैन सहित अनेक लोगों ने श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया।</description>
पुलिस ने 13 अपराधों के आरोपी को किया गिरफ्तार:गाड़ियों में तोड़फोड़ कर चलाई थी गोली, 5 हजार का इनामी था नितिन
        <description>रायसेन जिले के उदयपुरा में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी नितिन राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही मारपीट, छेड़खानी और अवैध हथियार रखने समेत 13 अपराध दर्ज हैं। मामला 27 जनवरी का है, जब शिवांश साहू और आदिल खान ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। शिवांश ने बताया कि नितिन राजपूत, सौरभ राजपूत समेत अन्य आरोपियों ने उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। वहीं आदिल खान पर आरोपियों ने कट्टे से जान लेने की नीयत से फायर किया। SP ने SIT का गठन किया
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर और तकनीकी माध्यमों की मदद से आरोपी नितिन को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। प्रकरण में धारा 25, 27 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।</description>
उत्तर भारत में बर्फबारी का मध्य प्रदेश तक असर:धार में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज, दो दिन में 7.8 डिग्री गिरा पारा
        <description>उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश के धार जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महसूस किया जा रहा है। पिछले 48 घंटों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। 26 जनवरी के बाद से बढ़ रहे तापमान में अचानक गिरावट आई है। पश्चिमी-उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 231 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण क्षेत्र में ठंड अधिक महसूस की जा रही है। मौसम की स्थिति फसलों के लिए लाभदायक
कृषि वैज्ञानिक डॉ. जी.एस. गठिये के अनुसार, वर्तमान मौसम की स्थिति फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि यह ठंडक अगले 2-3 दिनों तक बनी रहने की संभावना है, जो फसलों की वृद्धि के लिए अनुकूल है। 4 फरवरी को जहां अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 17.0 डिग्री था, वह 6 फरवरी को घटकर 25.2 और 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन और रात दोनों समय ठंडी हवाओं का प्रवाह जारी है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।</description>
बालाघाट में अगले 4 दिन बादल के आसार:तापमान 28&30 डिग्री के बीच रहा; सुबह 92&99% नमी
        <description>बालाघाट में फरवरी की शुरुआत में जहां दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं बुधवार रात से मौसम में बदलाव आया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 5-9 फरवरी तक जिले में मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 28.4-30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.7-15.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह के समय हवा में नमी का स्तर 92-99 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जबकि दोपहर में यह 51-55 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा की गति 3-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा में चलेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बसंत के आगमन के बाद मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ेगा। हालांकि दिन में तेज धूप भी निकल रही है।</description>
जिला अस्पताल में डेढ़ घंटे खड़े रहे मरीज:समय पर नहीं पहुंचे ड्यूटी डॉक्टर; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
        <description>छतरपुर जिला अस्पताल में गुरुवार की सुबह मरीजों को गंभीर लापरवाही का सामना करना पड़ा। अस्पताल में ओपीडी का निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक है, लेकिन साढ़े 10 बजे तक अधिकांश डॉक्टर अपने चेंबर में नहीं पहुंचे। सुबह 9 बजे से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे समेत सभी मरीजों को लंबे समय तक खड़े रहना पड़ा। थकान के कारण कई मरीज जमीन पर ही बैठ गए। मथुरा के काशीपुरा से पेट दर्द की शिकायत लेकर आए एक बच्चे, खजुराहो से जोड़ों के दर्द के लिए आईं कुसुम और भोपाल से आए सुरेश सक्सेना जैसे मरीजों को डेढ़ घंटे से अधिक समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। मरीजों का आरोप है कि कुछ डॉक्टर जानबूझकर देर से आते हैं और मरीजों को अपनी प्राइवेट क्लिनिक पर आने के लिए कहते हैं, जहां वे महंगी फीस वसूलते हैं। अस्पताल में गंदगी की स्थिति भी मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जीएल ने ड्यूटी पर देर से आने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी करने की बात कही है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने भी पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। जिला अस्पताल में नियमित ओपीडी समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे और शाम 5 से 6 बजे तक है, जिसका पालन नहीं किया जा रहा है।</description>
मुरैना में सुबह&शाम ठंड, दिन में तेज धूप:जिले में अब नहीं होगी बारिश; निरंतर बढ़ती जाएगी गर्मी
        <description>मुरैना में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिले में बारिश की संभावना अब खत्म हो चुकी है। बता दें कि, बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। आगामी दिनों में तापमान बढ़ता जाएगा। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बना हुआ है। इसके अभी कुछ दिनों तक सुबह-शाम की ठंडक बनी रहेगी। फसलों के लिए लाभदायक कृषि विभाग के अनुसार, मुरैना जिले की फसलों के लिए यह तापमान बहुत लाभदायक है। इस बार बंपर पैदावार होगी, खेतों में सरसों की फसल के ऊपर खिले पीले फूल फसल की सुंदरता को बढ़ा रहे हैं। दिनों-दिन बढ़ेगा तापमान  मुरैना के मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह ने बताया कि जिले में अब बारिश की संभावना बिल्कुल खत्म हो चुकी है। तापमान अब दिनों-दिन बढ़ता चला जाएगा और गर्मी में इजाफा होगा।</description>
इंदौर में ट्रैफिक ASI के पैर पर चढ़ाई कार:रॉन्ग साइड से आ रहा था, रोका तो अभद्रता करते हुए मारपीट कर भागा
        <description>इंदौर के तेजाजी नगर में ट्रैफिक एएसआई के साथ मारपीट हो गई। ड्यूटी के दौरान उसने रॉन्ग साईड से आ रही कार को रोका। अभी ड्राइवर से पूछताछ चल ही रही थी कि वह एएसआई के पैर पर पहिया चढ़ाते हुए भाग गया। पुलिस अब कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। तेजाजी नगर पुलिस ने ट्रैफिक थाने में पदस्थ अजय द्विवेदी की शिकायत पर टेक्सी पासिंग कार नंबर MP09DC8057 के ड्रायवर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट सहित अन्य धाराओं को लेकर केस दर्ज किया है। अजय ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी ड्यूटी शाम 5 से रात 10 बजे तक रालामंडल के कट पर थी। उनका सहयोगी आरक्षक सोनू छुट्‌टी पर था। ब्रिज का काम चलने से शाम को ट्रैफिक का लोड ज्यादा था। इस दौरान तेजाजी नगर तरफ से आरोपी कार ड्रायवर रॉन्ग साइड से आया। उसे समझाया तो वह अपशब्द कहने लगा। इसके बाद वह उग्र हो गया। उसने वर्दी खीची जिससे बटन टूट गया। कार से डंडा निकालकर लेकर आ गया। इस दौरान तेजाजी नगर थाने पर तैनात नगर सैनिक ने बचाव किया। वह कार में बैठा और बाएं पैर पर पहिया चढ़ाते हुए तेजी से निकल गया। घटना की सूचना ट्रैफिक के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस के मुताबिक कार प्रीतम पुत्र रमेश, निवासी गाजिंदा के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी तलाश की जा रही है।</description>
शिवपुरी में सरकारी टीचर के घर EOW की रेड:आय से ज्यादा संपत्ति की शिकायत पर कार्रवाई, सुबह 6 बजे पहुंची टीम
        <description>शिवपुरी के भौंती कस्बे में आज सुबह EOW ने एक सरकारी शिक्षक के घर छापा मारा है। केडर गांव में कार्यरत शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। सुबह 6 बजे जब शिक्षक और उनका परिवार सो रहा था, तब EOW ग्वालियर के निरीक्षक जय सिंह यादव टीम ने उनके घर दस्तक दी। शिवम गुप्ता, जो भौंती कस्बे के निवासी हैं, ने EOW में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के पास उनकी आय से अधिक संपत्ति है। वर्तमान में EOW की टीम शिक्षक के घर में मौजूद है और उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम उनके बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन के कागज चैक कर रही है। अभी तक EOW की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है।</description>
सतना में रिटायर्ड एएसआई से 30 हजार की ठगी:पेंशन लेकर लौट रहे थे, ठग बोले& कपड़ों पर गंदगी लगी है, साफ कर लें
        <description>सतना के बिरसिंहपुर में एक रिटायर्ड पुलिस सहायक उप निरीक्षक के साथ तीन बदमाशों ने चालाकी कर ठगी की। मंगलवार शाम को रिटायर्ड एएसआई रामस्वरूप मिश्रा इंडियन बैंक से 30 हजार रुपए की पेंशन निकालकर किराना खरीदने गए थे। मदद करने के बहाने की ठगी जब वे घर जा रहे थे, तभी एक युवक ने उन्हें रोका और बताया कि आपके कपड़ों पर गंदगी लग गई है। युवक ने मदद करने का नाटक करते हुए उन्हें बस स्टैंड के पास हैंडपंप पर कपड़े धोने की सलाह दी। जैसे ही रामस्वरूप मिश्रा कपड़े साफ करने लगे, युवक मौका देखकर उनका बैग लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद काजल ने बताया कि आरोपी के दो साथी पहले से ही बाइक स्टार्ट करके खड़े थे। बैग में 29 हजार 500 रुपए रखे थे। टीआई संखधर द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।</description>
इंदौर में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट:कल के मुकाबले दिन और रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री कम
        <description>इंदौर के मौसम में गिरावट के बाद एक बार फिर उछाल का दौर शुरू हो गया था। लेकिन बुधवार सुबह से फिर ठंडी हवा चलने से तापमान में हल्की गिरावट आई है। सोमवार को दिन में तापमान में उछाल आया, जो रात तक जारी रहा। सोमवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। इसके कारण दिन और रात के समय ठंड गायब रही और गर्मी ने सताया। लेकिन मंगलवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा जो की सोमवार के मुकाबले कम है। मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में और ज़्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। इंदौर एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और सोमवार की अपेक्षा 2 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, लेकिन सोमवार रात की अपेक्षा 3 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं का रुख पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रहा और अधिकतम रफ्तार 26 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम विभाग ने इंदौर में मौसम साफ रहेगा और दिन में कल की ही तरह तापमान 31 डिग्री के आगे ही बना रहेगा की संभावना जताई है। रात के तापमान में थोड़ी कमी की संभावना है। कल से दिन और रात का तापमान 4 से 5 डिग्री नीचे जाता नजर आ सकता है। यह कमी अगले तीन-चार दिन बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में फिर उछाल का दौर शुरू होगा। आने वाले 4 दिन ऐसा रह सकता है इंदौर का मौसम इंदौर में बारिश का ट्रेंड नहीं फरवरी के महीने में इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड नहीं है। 2015 में बूंदाबांदी जरूर हुई थी। दूसरी ओर, दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार ही रहता है। 2019 में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहता है। हालांकि, पिछले साल यह 12 डिग्री रहा था। यहां 1 फरवरी 1929 को रात का पारा रिकॉर्ड 2.8 डिग्री पहुंच चुका है। दिन में 37.9 डिग्री रहा था, जो 22 फरवरी 2006 को दर्ज हुआ था। इंदौर में साल 2001 में पूरे महीने करीब दो इंच बारिश भी हो चुकी है। एक नजर पिछले 7 दिनों के तापमान पर (जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)</description>
भोजशाला में सुदरकांड पाठ:वसंत पंचमी को लेकर होगा मातृशक्ति सम्मेलन, देर शाम होगा भजन संध्या का कार्यक्रम
        <description>भोजशाला में वसंत पंचमी के दूसरे दिन धार्मिक गतिविधियों का विशेष आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित नियमित सत्याग्रह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भोज उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भोजशाला के गर्भगृह में मां वाग्देवी और भगवान हनुमान जी के तेल चित्र की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना और सुंदरकांड का पाठ किया। स्कूली छात्रों की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। बसंत पंचमी के चार दिवसीय विशेष आयोजन के अंतर्गत दोपहर में मातृशक्ति सम्मेलन होगा, जिसमें धर्म जागरण प्रांत की सह संयोजिका भारती दीदी धार से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद रात में मोतीबाग चौक पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देवास के द्वारका मंत्री भजनों की प्रस्तुति देंगे। गौरतलब है कि भोजशाला में हिंदू समाज को प्रति मंगलवार पूजा का अधिकार प्राप्त है, जिसके तहत भोज उत्सव समिति नियमित सत्याग्रह का आयोजन करती है। इस वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया है।</description>
पुलिस अधीक्षक ने किए सात थाना प्रभारियों के तबादले:पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को दिया थानों का जिम्मा
        <description>सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने सोमवार की देर शाम को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ सात थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस व्यापक फेरबदल में कई अनुभवी अधिकारियों को नए थानों का प्रभार सौंपा गया है। नए आदेशों के तहत मोरवा थाने के प्रभारी कपूर त्रिपाठी को जियावन थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि उनकी जगह पुलिस लाइन से उमेश प्रताप सिंह को मोरवा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन से राकेश साहू को बरगवां थाने का प्रभार मिला है। जियावन के वर्तमान थाना प्रभारी राजेंद्र पाठक को पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया है। सरई थाने का नया प्रभारी बने जितेंद्र सिंह भदोरिया इसी फेरबदल में पुलिस लाइन में तैनात जितेंद्र सिंह भदोरिया को सरई थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ शिवपूजन मिश्रा को माडा थाने का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, सरई थाने के मौजूदा प्रभारी शेषमणि पटेल को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस विभाग में बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।</description>
पुरानी पेंशन स्कीम के लिए NMOPS की नई नियुक्तियां:भोपाल के हमीदिया कॉलेज में शैलेंद्र यादव विभागीय अध्यक्ष और भूपेंद्र पटेल महासचिव बने
        <description>नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) की मध्य प्रदेश इकाई ने नई नियुक्तियां की हैं। भोपाल के शासकीय हमीदिया महाविद्यालय में आयोजित बैठक में शैलेंद्र यादव को विभागीय अध्यक्ष और भूपेंद्र पटेल को महासचिव नियुक्त किया गया है। यह बैठक 9 फरवरी को भोपाल में प्रस्तावित संभागीय सम्मेलन की तैयारियों के संदर्भ में आयोजित की गई थी। बैठक में भोपाल जिले के अध्यक्ष सुरसरि प्रसाद पटेल ने नियुक्ति की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को रामलाल सेन, जयसिंह पटेल, रामसेवक शर्मा, गोपाल बंजारी, संतराम अहिरवार, हीरालाल सैनी, शशि भूषण कुशवाहा और अंसार अली सहित कई लोगों ने बधाई दी। इन नियुक्तियों से NMOPS की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।</description>
खरगोन में 201 जोड़े बने जीवनसाथी:बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह का आयोजन, समाज अध्यक्ष ने 5 बच्चे करने के लिए कहा
        <description>खरगोन की कपास मंडी में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मांझी कहार समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन में क्षेत्र और आसपास के जिलों से आए 201 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर नई जीवन की शुरुआत की। समाज अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने एक अनोखी पहल करते हुए नवदंपतियों को पांच बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने चिंता जताई कि एक भाई-बहन की परंपरा के कारण काका-मौसी जैसे पारिवारिक रिश्ते समाप्त होते जा रहे हैं। इस प्राचीन परंपरा को बचाने के लिए समाज पांच बच्चों वाले दंपती को एक लाख रुपए का पुरस्कार देने पर विचार कर रहा है। कार्यक्रम में 50,000 से अधिक समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। सभी नवदंपतियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिलाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, रवि वर्मा और सदाशिव वर्मा सहित कई समाज प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे। जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में संपन्न हुआ
नगर पालिका सीएमओ एमआर निगवाल ने बताया कि यह आयोजन जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्मोकोल या पॉलिथीन जैसी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। देखें सामूहिक विवाह आयोजन की तस्वीरें...</description>
छतरपुर में ढाबे पर चली लाठी&डंडे और कुर्सियां; VIDEO:गाड़ी रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद; आठ लोगों पर FIR
        <description>छतरपुर के राजनगर बायपास ब्रिज के पास स्थित एक ढाबे पर रात करीब 10 दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुर्सियां चली। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश ढाबे में तोड़फोड़ करते हुए दिख रहे है। सिटी कोतवाली पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुराने विवाद को लेकर हुई झड़प थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि दोनों पक्षों के पास में ही ढाबे चलते है। इन लोगों में पुराना आपसी विवाद था। कल रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पीटने के लिए गाड़ी रोकने की कोशिश की। जिसके बाद वह गाड़ी को ढाबे के बाहर रोक कर अंदर घूस गए। दूसरे पक्ष ने ढाबे में घूस कर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इस दौरान दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट हुई। कुछ लोगों ने कुर्सियां भी चलाई। आठ के खिलाफ एफआईआर एक पक्ष से शंकर कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, जीवन कुशवाहा और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज हुई है। जबकि दूसरे पक्ष से गोविंद शिवहरे और नीरज शिवहरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।</description>
बसंत पंचमी पर वैष्णवधाम इंदौर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:मां दुर्गा, काली, सरस्वती और शिव परिवार का पुष्प&फलों से विशेष शृंगार
        <description>इंदौर के बिचौली मर्दाना मुख्य मार्ग स्थित श्री वैष्णव धाम में बसंत पंचमी पर 22वें प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में विराजमान मां दुर्गा, मां काली, मां सरस्वती एवं शिव परिवार का पुष्प और फलों से भव्य श्रृंगार किया गया। श्री जाग्रति महिला मंडल की सदस्याओं ने बताया कि संध्या 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक भक्तिमय माहौल में सुमधुर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल की सदस्यों ने मां और शिव परिवार का यशोगान किया। कार्यक्रम में सरिता छाबड़ा, इंदिरा दुबे, प्रभा खुराना, वंदना जायसवाल, रीटा मनोचा, सरोज राठी, उषा बंसल और दीप्ति शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। 3 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञशाला में मनीषियों के सान्निध्य में विश्व शांति के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों भक्त मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां देंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है, जिसमें कॉपी, पुस्तक, कलम और स्कूल बैग शामिल हैं। मंदिर प्रांगण में पुस्तकालय का संचालन भी किया जा रहा है। समारोह में आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूरे मंदिर प्रांगण में विद्युत सज्जा की गई है।</description>
पुलिस कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती:लालघाटी चौराहे पर साइबर सतर्कता अभियान; धमकी भरे कॉल आएं तो पुलिस को बताएं
        <description>थाना कोहेफिजा पुलिस ने रविवार को लाल घाटी चौराहे पर साइबर सतर्कता अभियान चलाया। इस बीच थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि यह अभियान पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पूरे शहर में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर जाकर साइबर अपराधों, जैसे डिजिटल अरेस्ट और फ्रॉड कॉल्स के प्रति स्थानीय जनता को जागरूक कर रही हैं, ताकि साइबर अपराधों पर रोक लगाई जा सके। युवाओं को किया जागरूक अभियान के दौरान थाना कोहेफिजा पुलिस टीम ने युवाओं को एकत्र कर साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि पुलिस कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। अगर किसी को इस प्रकार के धमकी भरे कॉल आते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही, साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। पुलिस ने नागरिकों को NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी, जिससे वे साइबर अपराध की रिपोर्ट तुरंत कर सकें। फर्जी ट्रेडिंग और निवेश से बचने की सलाह थाना प्रभारी ने लोगों को चेतावनी दी कि वे फर्जी ट्रेडिंग और स्टॉक मार्केट निवेश के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध अक्सर लालच और डर का फायदा उठाकर किए जाते हैं। इसलिए सतर्कता और सूझबूझ से ही इनसे बचा जा सकता है।</description>
बड़वानी में सौंफ किसानों पर दोहरी मार:नमी का हवाला देकर व्यापारी कम कर रहे भाव; लागत भी नहीं निकल रही
        <description>बड़वानी की कृषि मंडी में इन दिनों सौंफ की आवक बढ़ने के साथ ही किसानों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। व्यापारी नमी और काली सौंफ का हवाला देकर 70 से 225 रुपए प्रति किलो तक का भाव दे रहे हैं, जो किसानों की लागत से भी कम है। इसके चलते कई किसान अपनी सौंफ की उपज बेचने से बच रहे हैं। नहीं निकाल रही लागत धार जिले के टांडा गांव के किसान राहुल ने बताया कि सौंफ की फसल तैयार करने में 7-8 महीने का समय लगता है। एक पैकेट की खेती में करीब 20 हजार रुपए की लागत आती है, जिसमें 5-6 मजदूरों का खर्च भी शामिल है। लेकिन मंडी में मिल रहे कम दाम से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। दूर-दराज से आने वाले किसानों की स्थिति और भी खराब है। गाड़ी भाड़े के खर्च को देखते हुए वे कम दाम पर भी अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं। मंडी में किसानों के ठहरने की उचित व्यवस्था न होने से उन्हें खुले में रात बिताने को मजबूर होना पड़ता है। व्यापारी बोले- गुणवत्ता के अनुसार दाम व्यापारियों का कहना है कि सौंफ की गुणवत्ता के अनुसार दाम दिए जा रहे हैं। लेकिन किसानों का आरोप है कि नमी का बहाना बनाकर भाव कम किए जा रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद आवक बढ़ी है, लेकिन भाव गिरने से किसानों को अपनी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।</description>
विदिशा की 124 साल पुरानी रामलीला में अनूठी प्रस्तुति:समुद्र पार करते दिखे भगवान राम; आज आकाश में उड़ेंगे हनुमान
        <description>विदिशा में 124 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला में इस बार अद्भुत दृश्यों का मंचन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह रामलीला अपनी चलित प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से जानी जाती है। इसमें कलाकार एक स्थान पर सीमित न रहकर पूरे मैदान में घूम-घूमकर पात्रों का अभिनय करते हैं। शुक्रवार को रामलीला परिसर में प्रतीक रूप में समुद्र का निर्माण किया गया। इस दृश्य में भगवान राम की वानर सेना द्वारा सेतु निर्माण और लंका तक की यात्रा का मनोहारी मंचन किया गया। जैसे ही राम, लक्ष्मण और वानर सेना समुद्र पार कर लंका पहुंचे, दर्शकों के बीच जयश्री राम के जयकारे गूंज उठे। कार्यक्रम में रामेश्वरम की स्थापना का मंचन और अंगद-रावण संवाद के दृश्य ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगामी प्रस्तुति में एक और रोमांचक दृश्य देखने को मिलेगा, जिसमें रोप-वे की मदद से हनुमान को आकाश में उड़ते हुए दिखाया जाएगा। शनिवार को राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन होगा, जिसमें लक्ष्मण को शक्ति लगने के बाद हनुमान के संजीवनी लाने का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।  देखें आयोजन की तस्वीरें..</description>
        <description>भोपाल में पंडित दीनानाथ व्यास स्मृति प्रतिष्ठा समिति द्वारा आयोजित डिजिटल संगोष्ठी में प्रयागराज महाकुंभ की यात्रा से लौटे प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उल्हास महाजन ने अपने अनुभव साझा किए। इंदौर से जुड़े डॉ. महाजन ने कहा कि कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा सार्वजनिक और आध्यात्मिक समागम है, जहां श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। कहते हैं कि इतना महत्वपूर्ण कुंभ 144 साल बाद आया है। इसी पर संवाद संस्मरण पर डिजिटल संगोष्ठी में सभी ने संवादों और अनुभव और विचारों को साझा किया। यह चर्चा इतनी रोचक और ज्ञान वर्धक थी कि श्रोताओं ने कहा कि चर्चा से ही हमने कुंभ की त्रिवेणी में ही डुबकी लगा ली। कहीं किसी की आनंदमयी स्नान की अनुभूति को सुना गया , तो किसी के अनुभूत चमत्कार आश्चर्यचकित कर गए।  मां गंगा की पूजा और स्नान से आध्यात्मिक संतोष मिला डॉ. महाजन ने बताया कि त्रिवेणी संगम पर मां गंगा की पूजा और स्नान से उन्हें गहरा आध्यात्मिक संतोष मिला। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनकी माता की इच्छा पूर्ति का माध्यम भी बनी, जो चाहती थीं कि परिवार इस पावन अवसर पर पुण्य लाभ प्राप्त करे। संगोष्ठी में कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने भी भाग लिया और कुंभ से जुड़े अपने विचार व्यक्त किए। कुंभ में फिलहाल के अनुभव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर सुचारु व्यवस्था और स्नान के लिए सुव्यवस्थित तैयारी देखी और प्रशासन की व्यवस्था की प्रशंसा भी की। इतना बड़ा आयोजन सिर्फ प्रशासन की या सरकार की नहीं यह हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें नियमों और व्यवस्थाओं का पालन करना चाहिए तभी आनंद मिलता है। उन्होंने सबसे आग्रह भी किया कि अगर कुंभ में जाए तो पूरे अनुशासन और संयम बरतें तथा शांति और धैर्य के साथ प्रशासन को भी पूरा सहयोग करें। उनका अनुभव आनंद दायक रहा।तीर्थ के राजा प्रयागराज में एक महीने का महाकुंभ चल रहा है। रीति-रिवाजों और प्रथाओं में विज्ञान समाहित विशेष वक्ता मनीष मिश्रा, संयुक्त संचालक मानव अधिकार आयोग, छत्तीसगढ ने विषय प्रवर्तन करते हुए कुंभ और उसकी कहानी पर प्रकाश डाला। महाकुंभ के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर जानकारी दी तथा उसके धार्मिक महत्व की भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा प्रत्येक स्थल का उत्सव सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति की ज्योतिषीय स्थितियों के एक अलग सेट पर आधारित है। उत्सव ठीक उसी समय होता है जब ये स्थितियां पूरी तरह से व्याप्त होती हैं, क्योंकि इसे हिंदू धर्म में सबसे पवित्र समय माना जाता है। कुंभ मेला एक ऐसा आयोजन है जो आंतरिक रूप से खगोल विज्ञान, ज्योतिष, आध्यात्मिकता, अनुष्ठानिक परंपराओं और सामाजिक-सांस्कृतिक रीति-रिवाजों और प्रथाओं के विज्ञान को समाहित करता है, जिससे यह ज्ञान में बेहद समृद्ध हो जाता है। हादसे में मृत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था की अध्यक्ष साहित्यकार डॉ. स्वाति तिवारी ने प्रयागराज में घटी अप्रत्याशित घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए उन श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने अपनी जान गंवा दी।आयोजन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन जीवन की विराटता का ही आयोजन है। यह सनातन परम्परा सम्पूर्ण विश्व में केवल हमारे पास है। इसकी पावनता और उद्देश्य को नई पीढ़ी से साझा किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने उज्जैन सिंहस्थ कुंभ के अपने अनुभव साझा किए और अपील की की अपने भाव निर्मल और आम व्यक्ति के साथ समायोजित करते हुए वहां जाना और सेवा भाव से सबके हित को ध्यान में रखना चाहिए। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार जुड़े कार्यक्रम में मुंबई से डॉक्टर उषा सक्सेना ने कुंभ को एक नए नजरिया से अपनी बात रखें। लेखिका आशा जाकड़ ने भी कुंभ पर सुंदर कविता का पाठ करते हुए अपने विचार रखे। डॉ. अंजुल कंसल ने भी कुंभ पर बात की। साथ ही न्यायाधीश निहारिका सिंह ने नागा साधुओं के बारे में बहुत सी अद्भुत रहस्यमयी जानकारियों पर बात की। डॉक्टर सुमन चौरे ने भी कुंभ के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन सुषमा व्यास राजनिधि ने किया। कार्यक्रम में मणिमला शर्मा, कुसुम सोगानी तथा डॉ संगीता पाठक अनेक वरिष्ठ साहित्यकार जुड़े।</description>
भोपाल में RGPV कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन:स्थायी नियुक्ति समेत 7 मांगों को लेकर कुलसचिव कार्यालय के बाहर नारेबाजी
        <description>भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में स्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कुलसचिव मोहन सेन के कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे के अनुसार, कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगें लंबे समय से विचाराधीन हैं। कुलसचिव ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति की बैठक होने के बाद प्रस्ताव भी तैयार कर कुलसचिव को भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इस कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी करना, स्थायी कर्मियों को नियमित करना, आउटसोर्स प्रथा को समाप्त करना, शासकीय कर्मचारियों के समान अवकाश सुविधा, पीएफ, बीमा और मेडिकल सुविधाएं प्रदान करना शामिल हैं। प्रदर्शन में अमर अहिरे, जगदीश शर्मा, शाजली इजहार सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल हुए। कुलसचिव द्वारा लिखित आश्वासन के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।</description>
जबलपुर में बिल्डर के खिलाफ एफआईआर:करोड़ों की जमीन का पहले एग्रीमेंट किया, फिर फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी और को बेच दी
        <description>जबलपुर की ओमती थाना पुलिस ने एक बड़े बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बिल्डर का नाम शंकर मच्छानी है। बिल्डर पर आरोप है कि उसने नेपियर टाउन निवासी राजकुमार बुधरानी की संपत्ति के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इतना ही नही रजिस्ट्री के लिए उपयोग होने वाले शासकीय अधिकारियों के हस्ताक्षर करते हुए करोड़ों रुपए हड़प लिए। शिकायतकर्ता राजकुमार ने अक्टूबर 2023 में बिल्डर के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। जिसकी जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शंकर मच्छानी ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए है। एफआईआर की जानकारी मिलते ही बिल्डर फरार हो गया है। पुलिस ने जांच के दौरान यह भी पाया है कि शिकायतकर्ता और बिल्डर के खिलाफ जेडीए की जमीन का एग्रीमेंट हुआ था, और करोड़ों रुपए का लेनदेन भी किया था। नेपियर टाउन निवासी राजकुमार बुधरानी सलवार सूट मैन्युफैक्चरिंग वा ट्रेडिंग का व्यवसाय करते है। उन्होंने अपने परिचित शंकर मच्छानी से 22/08/2014 को जबलपुर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 11 द्वितीय चरण के स्वीकृत लेआउट के 24402 वर्ग फुट का विक्रय एग्रीमेंट 2600/ रु प्रति वर्ग फुट कुल कीमत छः करोड़ चौंतीस लाख पैंतालीस हजार दो सौ रुपए में तय किया था। संपत्ति के बतौर बयाने के रूप में दिनांक 29/10/09 को 7,00,000 रुपए एक्सिस बैंक चेक क्रमांक 607964, दिनांक 09/07/2014 को 17,00,000 रुपए केनरा बैंक चेक क्रमांक 469381, दिनांक 10/07/2014 को 8,00,000 एक्सिस बैंक आरटीजीएस, दिनांक 10/07/2014 को 16,00,000 रुपए एक्सिस बैंक आरटीजीएस, दिनांक 10/07/2014 को 27.00.000 रुपए नगद कुल 75,00,000 रूपए, शंकर मच्छानी को दिए। राजुकमार बुधरानी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 9,00,000 एक्सिस बैंक चेक क्रमांक 607969 दिनांक 21/08/2014 की केनरा बैंक चेक क्रमांक 469382 वा नगद 48,00,000 रुपए कुल 75.00.000 रुपए शोभा यादव को जबलपुर हॉस्पिटल के बाजू में उनके कार्यालय में दिए गए। अभी तक कुल एक करोड़ पचास लाख रुपए दे चुके है। शंकर मच्छानी से कहा गया था कि शेष राशि जून 2015 तक भुगतान कर उक्त संपत्ति अपने नाम कर हस्तांतरण लेना करवा लूंगा। जमीन के एग्रीमेंट शर्तों पर लिखा गया था कि जमीन के ऊपर से जो 11 केवी की बिजली लाइन जा रही है, उसे शंकर मच्छानी और शोभा यादव ‌के द्वारा स्वयं के खर्च 6 लाख रुपए से शिफ्ट करवा दिया जायेगा। जो कि समयावधि पूर्ण होने पर भी शंकर एवं शोभा यादव के द्वारा नहीं करवाया गया, जो कि आज भी अधूरी है। शंकर मंछानी और शोभा यादव को एग्रीमेंट पर बकाया राशि का भुगतान कर जमीन की रजिस्ट्री करने का लिए कहा गया था तब शंकर मंछानी एवम शोभा यादव के ‌द्वारा टालने का काम किया गया तो अगस्त 2017 में कोर्ट में परिवाद दायर किया। शिकायतकर्ता राजकुमार बुधरानी ने बताया कि फरवरी 2021 में जिस जेडीए की संपति को लेकर शंकर मच्छानी और शोभा यादव को करोड़ों रुपए दिए गए थे। उस जमीन का परोहा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्टर मोहन प्रसाद परोहा के नाम 15/11/2019 को कर दी गई। राजकुमार ने परोहा डेवलपर्स से संपर्क किया, और जमीन के दस्तावेज देखे तो पता चला कि फर्जी शपथ पत्र जिसमें कि राजकुमार के फर्जी साइन करके परोहा डेवलपर्स के नाम हो चुकी है, इस पर राजकुमार ने बताया कि उन्होंने कही भी किसी भी शपथ पत्र में साइन नहीं किए है्ं, उनके साथ धोखा हुआ है। राजकुमार बुधरानी के द्वारा दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने पाया कि उनके साथ जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी हुई है, लिहाजा बिल्डर शंकर मच्छानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ओमती थाना प्रभारी ने बताया कि 2023 में राजकुमार बुधरानी के द्वारा शिकायत की गई थी। जिसकी जांच की दौरान पता चला कि राजकुमार और शंकर मच्छानी के बीच विजय नगर स्थित जमीन का एग्रीमेंट हुआ था, जिसे कि बाद में बिल्डर के द्बारा किसी और को बेच दी गई। मामले पर बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश की जा रही है।</description>
बेगमगंज क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा:एक पक्ष ने कट्टे और तलवार से किया हमला, एक युवक को लगी गोली, जिला अस्पताल रेफर
        <description>रायसेन जिले के बेगमगंज में गुरुवार रात क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। मुकरबा निवासी खालिद खान और उनके परिजनों ने विपक्षी पक्ष के घर पहुंच कर कट्टे और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में मोहम्मद शाद को गोली लगी और मोहम्मद सद्दाम तलवार से घायल हो गए। घटना रात करीब 8 बजे की है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को रात 10 बजे रायसेन जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते खालिद और उसके परिजन ने पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे और हमला कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खाली खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों के वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</description>
बैतूल के सांपना डैम में मिली अज्ञात युवक की लाश:नहीं हुई शिनाख्त; DNA टेस्ट के बाद होगा अंतिम संस्कार
        <description>बैतूल के पास सांपना जलाशय में गुरुवार शाम मिली अज्ञात युवक की लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसका शव डैम में तैरता मिला था। पुलिस शुक्रवार को भी उसका पीएम नहीं करवा रही है। मृतक के DNA की कार्रवाई की जा रही है। जबकि उसकी तलाश के लिए एमपी सहित अलग-अलग राज्यों के गुम इंसान ग्रुप पर इसकी जानकारी भेजी गई है। टी आई अंजना धुर्वे ने बताया कि गुरुवार लोगों ने हंड्रेड डायल पर सूचना दी थी, जिसके बाद बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची थी l यहां परतापुर के पास सांपना जलाशय में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखाई दिया था। अज्ञात युवक जलाशय के पानी में डूबा हुआ था, जिसका मुंह पानी में था। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा बनाया। युवक लोअर और टी शर्ट पहने हुए थाl मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल मर्चुरी में रखा है, मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई हैl उसके पास से न तो कोई पहचान दस्तावेज मिला है और न ही उसके शरीर पर ऐसे कोई चिन्ह या गुदना मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। लोअर, टी शर्ट पहने इस व्यक्ति के एक पैर में चप्पल मिली है। टीआई के मुताबिक, फिलहाल शव का पीएम नहीं करवाया जा रहा है। पुलिस ने शव को फ्रीजर में सुरक्षित करवा दिया है, जिसका परीक्षण सोमवार तक रोका गया है। तब तक कोई नहीं आता है तो उसका पीएम कर DNA के लिए अंग सुरक्षित रखवा कर दफना दिया जाएगा। मृतक कद काठी से अच्छे परिवार का लग रहा है।</description>
गांव का नंदी 3 दिन से लापता:ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत, विरोध में बंद रखी दुकानें; सोशल मीडिया पर मदद की गुहार
        <description>बुरहानपुर के सारोला गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांव का लाडला नंदी शम्भू, जो पिछले पांच सालों से ग्रामीणों के जीवन का अहम हिस्सा था, सोमवार से लापता है। विकास महाजन द्वारा गांव में छोड़े गए इस नंदी की गुमशुदगी से पूरा गांव परेशान है। ऐसे में सारोला में लोगों ने दुकानें नहीं खोली। नंदी की तलाश में ग्रामीण हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उप सरपंच योगेश महाजन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिकारपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका मानना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति नंदी को ले गया है। गांववासियों के अनुसार, शम्भू एक शांत स्वभाव का नंदी था, जो नियमित रूप से गांव के हर घर का चक्कर लगाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार ने दो पुलिसकर्मियों को जांच के लिए गांव भेजा है। इधर, ग्रामीणों ने बुधवार रात बैठक कर गुरुवार को पूरे गांव में दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। साथ ही, नंदी की खोज में मदद के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है, जहां उसके फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। गांव की सुरक्षा समिति के सदस्य किरण मोरे, गुणवत महाजन, शांतनु महाजन और योगेश पाटिल सहित सभी ग्रामीण नंदी शम्भू की तलाश में जुटे हुए हैं।</description>
इंदौर में आज से दो दिनी ग्लोबल स्पाइस समिट:देशभर के तीन से ज्यादा मसाला कारोबारी करेंगे शिरकत; कई कंपनियों के प्रतिनिधि मसाला उद्योगों को देंगे नई दिशा
        <description>अपनी विशिष्ट संस्कृति, व्यंजनों और लाजवाब स्वाद के लिए मशहूर इंदौर में 30 और 31 जनवरी को दो दिनी 'ग्लोबल स्पाइस सट' का आयोजन होगा। इसमें देशभर के कोने कोने से आए मसाला व्यापारी और कारोबारी शिरकत करेंगे। 'ग्लोबल स्पाइस समिट' के 12वें इस संस्करण में देश विदेश में विख्यात मसाला उत्पादक कंपनियां भाग लेंगी। इस अवसर पर मंत्री तुलसीराम सिलावट सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रहेंगे।
मसाला उद्योग की मांग पर इस बार यह आयोजन इंदौर में किया है। स्पाइस समिट में देशभर से 300 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। समिट में उद्योग, थोक व्यापार, संबंधित सरकारी विभागों, प्रतिष्ठित अनुसंधान एवं विकास संस्थानों, व्यापार संघों और प्रौद्योगिकी पर आमंत्रित वक्ता विभिन्न विषयों पर अपने विचार और सुझाव रखेंगे।
दो दिनी सम्मेलन के साथ-साथ मसालों, मसाला आधारित उत्पादों, सेवा प्रदाताओं और मशीनरी एवं उपकरण निर्माताओं की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। आयोजन मसाला उद्योग और व्यापार से जुड़े निर्माताओं, पैकर्स, प्रोसेसर, व्यापारियों, निर्यातकों,आयातकों, वैज्ञानिकों, सलाहकारों, संबंधित मशीनरी निर्माताओं,सरकारी निकायों एवं अन्य संस्थाओं, शोध संस्थानों,बाजार और गुणवत्ता विशेषज्ञों, उद्यमियों आदि को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें मसाला उद्योग के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों को साझा करने के साथ ही सुझावों का आदान-प्रदान किया जा सकेगा। साथ ही व्यापारिक सौदे भी किए जा सकेंगे।
सम्मेलन में मसाला उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श करने का एक सुनहरा अवसर भी है। इसमें विभिन्न ताजा और प्रासंगिक विषयों पर पैनल चर्चा होगी। विशेष कर विभिन्न मसालों की खेती और उत्पादन अनुमान, जीरा, धनिया, लाल मिर्च, हल्दी सहित विभिन्न मसालों की मांग-आपूर्ति और मूल्य परिदृश्य, भारतीय मसालों के लिए वैश्विक बाजार, प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग में तकनीकी नवाचार, मिलावट, गुणवत्ता एवं संदूषण संबंधी मुद्दे, उद्योग एवं व्यापार के समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान आदि विषयों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे।
समिट के पदाधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि वैश्विक मसाला शिखर सम्मेलन मसाला निर्माताओं और थोक आपूर्तिकर्ताओं का एक प्रतिष्ठित सम्मेलन है। इसका उद्देश्य मसाला उद्योग के नेताओं, नवोन्मेषकों और हितधारकों को एक मंच पर लाना है। शिखर सम्मेलन ज्ञान के आदान-प्रदान, नेटवर्किंग और सहयोग के लिए एक प्रकाश स्तंभ के रूप में कार्य करता है। यह सभी प्रतिभागियों को मसाला क्षेत्र में नवीनतम विकास पर अपडेट रहने और मूल्यवान व्यावसायिक संबंध बनाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। सम्मेलन न केवल व्यावसायिक प्रोफ़ाइल को बढ़ाने में मदद करता है बल्कि पूरे मसाला उद्योग के विकास और जीवंतता में भी योगदान देता है। सम्मेलन मसाला निर्माताओं, थोक आपूर्तिकर्ताओं, निर्यातकों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और उद्योग विशेषज्ञों को एक छत के नीचे लाता है। ग्लोबल स्पाइस समिट बाजार के रुझान, उत्पाद नवाचारों और संभावित व्यावसायिक सहयोग का अवसर प्रदान करेगा।</description>
बच्चों को मिला विशेषज्ञों से सीखने का मौका:सेज इंटरनेशनल स्कूल में GST, केक बनाने और मिट्टी के बारे में दी जानकारी
        <description>भोपाल के अयोध्या नगर स्थित सेज इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष पेरेंट्स कनेक्ट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम में तीन प्रमुख विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियां छात्रों के साथ साझा कीं। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों को जीएसटी इंस्पेक्टर हरिओम राजपूत ने कर व्यवस्था की बुनियादी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को टैक्स की अवधारणा, इसकी आवश्यकता और राष्ट्र निर्माण में इसके महत्व के बारे में समझाया। कक्षा चौथी के छात्रों को बिजनेस वूमेन राधा रानी ने व्यावहारिक कौशल सिखाए। उन्होंने केक बनाने की विधि के साथ-साथ घर पर स्वास्थ्यवर्धक चीज बनाने की विधि भी बताई, जो बच्चों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक है।
 वरिष्ठ मृदा वैज्ञानिक आशा साहू ने कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों को मिट्टी के वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने मिट्टी की उर्वरता, कृषि में इसके महत्व और इसके विभिन्न गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  यह कार्यक्रम बच्चों के लिए अत्यंत लाभदायक रहा, जिसमें उन्हें व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।</description>
कुंभ हादसे के बाद यूपी बॉर्डर पर रोके श्रद्धालु:रीवा के चाकघाट में वाहनों की कतार, सीएम ने संयम बनाए रखने की अपील की
        <description>प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस हादसे के बाद मध्यप्रदेश से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु यूपी-एमपी बॉर्डर पर रीवा जिले के चाकघाट के पास रुके हुए हैं। सीएम मोहन यादव की अपील मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण रीवा के चाकघाट में हजारों श्रद्धालुओं के वाहन रुके हुए हैं। प्रशासन ने वहां खाने-पीने, ठहरने और स्वास्थ्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सरकार ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। यूपी-एमपी बॉर्डर पर रुके श्रृद्धालुओं के लिए 50 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी
रीवा जिले के चाकघाट पर जिला पुलिस बल के अलावा दो डीएसपी और पुलिस के 50 जवान व्यवस्था में लगाए गए हैं। एक हजार गाडियों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए चोरहटा, रायपुर, मनगवां सहित चार थानों की स्टेजिंग की गई है। पुलिस हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही है। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही अतिरिक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। प्रशासन के दावे के मुताबिक ट्रेफिक के प्रेशर को बॉर्डर पर रोकी जाने वाली गाडियों को पुलिस के जरिए एक लेन में खड़ृा करवाकर ट्रेफिक एक लेन से चालू रखा गया है।
स्वास्थ्य टीमें तैनात
चाकघाट में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ दवाओं की व्यवस्था की गई है। तीन एंबुलेंस खड़ी कराकर सीएचसी त्योंथर और चाकघाट में मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
यात्रियों को रुकने के लिए तीन होल्डिंग स्पेस चाकघाट मंडी, हाईवे ट्रीट चाकघाट और बस स्टेंड चाकघाट में बनाए गए हैं। यात्रियों को रुकने के लिए पर्याप्त शेड, सर्दी के हिसाब से पर्याप्त बिस्तर, रजाई, गद्दों की व्यवस्था की गई है। ठंड से बचाने के लिए अलाव का इंतजाम किया गया है।</description>
थाने पहुंचकर अधिवक्ता संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी:पुलिस बोली&चोरों के मामले में वकील भी सख्ती बरतें
        <description>रीवा में कोर्ट परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस पर ही आरोप लगा डालें। उधर पुलिस ने भी पूरे मामले में सफाई दी। जानकारी के मुताबिक कोर्ट परिसर की पार्किंग से फिर एक अधिवक्ता की बाइक चोरी हो गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने आए दिन चोरी की घटना होने का आरोप लगाया। उधर पुलिस ने तत्काल मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष तरुणेन्द्र सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर के नीचे बनाई गई पार्किंग में आए दिन चोरी की घटनाएं घट रही हैं। 23 तारीख को अधिवक्ता ओपी त्रिपाठी की गाड़ी चोरी हो गई थी। जो अब तक नहीं मिल पाई। अगर जल्द इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हम उग्र आंदोलन भी करेंगे। फिलहाल आज हमने थाने का घेराव किया है। पूरे मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि अधिवक्ता संघ के लोग थाने में पहुंचे थे। बाइक चोरी के मामले में मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। न्यायालय परिसर की पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव भी दिया जाएगा। ताकि पुलिस को मदद मिल सके। कोई भी गरीब आदमी बड़ी मुश्किल से एक बाइक खरीद पाता है। पुलिस बड़ी मेहनत के बाद चोर को पकड़ती है। इसलिए ऐसे बदमाशों के मामले में पुलिस के साथ ही अधिवक्ताओं को भी कड़ाई बरतनी चाहिए।</description>
शादी का झांसा देकर महिला से रेप:दोस्ती, धोखा और धमकी; पति से तलाक कराया, फिर खुद भी मुकरा
        <description>इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने एक शादीशुदा महिला से रेप करने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती की। फिर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने पति से महिला का तलाक भी करा दिया। लेकिन शादी नही की। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
आजाद नगर पुलिस ने 25 साल की महिला की शिकायत पर अनुराग चौहान पर रेप का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती है। पहले वह अपने पति ओर बेटी के साथ किराये से इलाके में रहती थी। यहां नजदीक ही अनुराग रहता था। पति आए दिन विवाद कर मारपीट करता। अनुराग को यह बात पता थी। एक दिन उसने कहा कि वह उसके पति के बारे में जानता है। वह अच्छा व्यवहार नहीं करता। इसके बाद उसने दोस्ती की और कहा कि पति से तलाक दिलवाकर खुद शादी कर लेगा। पीड़िता उसकी बातों में आ गई। 6 फरवरी 2022 को जब घर पर कोई नही था। इस दौरान अनुराग आया ओर रेप किया। बाद में आरोपी शादी की बात करते हुए कई होटलों में ले जाकर गलत काम करता रहा।
अनुराग के कहने पर पीड़िता ने पति को लेकर कोर्ट में तलाक का आवेदन लगा दिया। जिसमें 21 सिंतबर 2024 को तलाक हो गया। इसके बाद अनुराग से शादी करने का कहा तो उसने कुछ दिन बाद शादी की बात कही। बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया। कुछ दिन पहले अनुराग ने जान से मारने की धमकी दी और मिलना बंद कर दिया। पीड़िता ने मामले में केस दर्ज कराया है।
छात्रा से किया रेप
भंवरकुआ पुलिस ने भी एक छात्रा से रेप के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा निजी कॉलेज से टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रही है। उसकी पहचान मार्च 2023 में इंस्टाग्राम पर अनिल बघेल निवासी अभिनव नगर से हुई। अनिल ने पहचान बढ़ाने के साथ अप्रैल 2023 में रेप किया। इसके बाद अक्टूबर में अनिल से बात बंद कर दी। तीन माह पहले अनिल कॉल करता तो उठाती नही। 25 जनवरी को आरोपी ने काॅल कर हत्या की धमकी दी। तब डर के चलते सहेली के यहां चली गई। अगले दिन तीन ईमली बस स्टेंड से अनिल ने रोका ओर अपने साथ रूम पर ले गया और रेप किया, बाद में उसने मारपीट की। वहां से निकलने के बाद परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अनिल पर केस दर्ज किया है।</description>
अनुभवात्मक शिक्षण से बदलेगी शिक्षा की दिशा:भोपाल के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्रेरणा कार्यशाला, छात्रों ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां
        <description>भोपाल के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में नई शिक्षा नीति के तहत अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए 'प्रेरणा' कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य गौरव द्विवेदी की देखरेख में आयोजित इस कार्यशाला में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के अंग्रेजी शिक्षक अशोक कुमार शर्मा ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। शिक्षा मंत्रालय द्वारा चयनित और आईआईटी अहमदाबाद में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त शर्मा ने कक्षा नवीं के विद्यार्थियों को 'बेस्ट फॉर्म वेस्ट' थीम पर रचनात्मक कार्य सिखाए। कार्यशाला में छात्रों ने बिगुल बनाने के साथ-साथ कागज से विभिन्न आकृतियां बनाना सीखा और संस्कृत गीतों का गायन भी किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को रोचक और मनोरंजक बनाते हुए विद्यार्थियों के दैनिक जीवन के अनुभवों को शिक्षा से जोड़ना था। विद्यालय के उप प्राचार्य मनीष गुप्ता ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्किल और व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने में 'प्रेरणा' कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह कार्यक्रम बच्चों में नैतिक और सामाजिक मूल्यों के विकास में भी सहायक है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक अशोक शर्मा ने प्रेरणा स्कूल बड़ौत के अनुभव भी साझा किए।</description>
शिवपुरी के कंप्यूटर सेंटर में लगी आग:कंप्यूटर&फोटो कॉपी मशीन, कैमरा सहित लाखों का सामान जला; फायर बिग्रेड ने पाया काबू
        <description>शिवपुरी के अस्पताल चौराहे पर स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में सोमवार रात को आग लग गई। घटना की जानकारी दुकान संचालक जय नारायण को मंगलवार सुबह 7 बजे एक पड़ोसी से मिली।उन्होंने बताया कि उनके मौके पर पहुंचने तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। जय नारायण ने बताया कि घटना में दुकान में रखे चार कंप्यूटर, फोटो कॉपी मशीन, प्रिंटर, कैमरा, कटिंग और लेमिनेशन मशीन, इनवर्टर तथा फर्नीचर समेत सभी उपकरण आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था, जिससे उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मामले की जांच जारी  आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।</description>
अनूपपुर में दो हाथियों ने तीन घरों में की तोड़फोड़:खेतों और बांडियों में लगी फसलों को पहुंचाया नुकसान
        <description>अनूपपुर जिले में छत्तीसगढ़ से आए दो नर हाथियों ने पिछले 35 दिनों से क्षेत्र में आतंक मचा है। ये हाथी जैतहरी, अनूपपुर तहसील और राजेंद्रग्राम/पुष्पराजगढ़ के ग्रामीण इलाकों में लगातार घूम कर रहे हैं। सोमवार देर रात हाथियों ने भालूखोदरा गांव में तीन ग्रामीणों - नानसाय पिता मंगल बैगा, मंगल पिता लदहा बैगा और तैनी पिता लदहा बैगा के घरों में तोड़फोड़ की। इसके बाद खेतों और बांडियों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों का आतंक रात में ज्यादा बढ़ जाता है। दिन में जंगल में रहने वाले ये हाथी रात होते ही गांवों की ओर रुख करते हैं। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। राहत राशि कम होने से ग्रामीणों में आक्रोश हाथियों के आतंक से अभी तक किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली और वन मंडलाधिकारी विपिन कुमार पटेल के निर्देश पर पटवारी और वन विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से नुकसान का आकलन कर राहत प्रकरण तैयार कर रहे हैं। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने पिछले 2 सालों से हाथियों से हो रहे नुकसान के लिए वन विभाग को एक हफ्ते में नुकसान की राशि देने का निर्देश दिया है। जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश कम है। हालांकि ग्रामीणों का कहना कि जितना उनका नुकसान हुआ, उससे कम उन्हें राहत राशि दी जाती है। जिसके कारण ग्रामीणों में नाराजगी है।</description>
खंडवा में किसानों का जंगल बचाओ आंदोलन:गुड़ी में आज जुटेंगे सैकड़ों आंदोलनकारी, वन माफिया के खिलाफ एक्शन लेने की मांग
        <description>खंडवा जिले के गुड़ी वन परिक्षेत्र में पिछले 4 सालों से लगातार जंगलों पर कब्जा रहा है। जंगल को खत्म कर खेत बना दिए गए और अब फसलें ली जा रही है। प्रशासन भी सिर्फ नाममात्र की कार्रवाई करता है, बगैर प्लानिंग के एक्शन लेने का नतीजा यह रहता है कि वन अमले पर हमले की घटनाएं होती है। शासन से अतिक्रमण हटाने के लिए मिले लाखों रूपए की बंदरबांट हो जाती है। इसी को लेकर गुड़ी क्षेत्र के किसानों में आक्रोश फूट चुका है। विरोध स्वरूप सैकड़ों किसान सोमवार को गुड़ी स्थित अनाज मंडी में जुटेंगे। वहां से पैदल रैली निकालकर गुडी रेंज ऑफिस पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। क्षेत्र के मुकेश पटेल ने बताया कि गुड़ी क्षेत्र में हो रहे लगातार वन कटाई एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई रोके जाने के विरोध में सभी किसान संगठन एकजुट होंगे। वन विभाग के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। एक बार पत्थर खाकर आए, तब से नहीं पलटा विभाग  एक महीने पहले जिला प्रशासन ने लाव-लश्कर के साथ अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए जंगल में दबिश दी थी। इस दौरान दूसरे दिन की कार्रवाई में आमाखुजरी गांव में वन अमले पर पथराव हो गया। 20 से ज्यादा जवान और अधिकारी घायल हो गए। मामले में 40 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुए। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन इस घटना के बाद वन विभाग ने जंगल तरफ जाने की हिम्मत तक नहीं जुटाई। जबकि अतिक्रमणकारी जंगलों पर काबिज होकर खेती कर रहे हैं।</description>
एमके पोंडा कॉलेज में स्वर्णिम भारत थीम पर गणतंत्र दिवस:कला प्रतियोगिताओं में शिवांश , स्वाति, जय मंडलोई,अलवीरा अहमद और अमन खरे विजेता
        <description>भोपाल के एम.के. पोंडा कॉलेज ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। 'स्वर्णिम भारत विरासत और विकास' थीम पर एनएसएस के तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सोलो सिंगिंग में बी.कॉम तृतीय वर्ष के शिवांश और बीसीए प्रथम वर्ष की स्वाति मीणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कोलाज मेकिंग में बीबीए तृतीय वर्ष के जय मंडलोई ने प्रथम, जबकि बीबीए प्रथम वर्ष की अलवीरा अहमद और बीए तृतीय वर्ष के अमन खरे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. कल्पना टेवरे और डायरेक्टर डॉ. मनोज जैन द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। 'स्वर्णिम भारतः विरासत और विकास' थीम पर गणतंत्र दिवस पर एनएसएस के तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सोलो सिंगिंग में बी.कॉम तृतीय वर्ष के शिवांश और बीसीए प्रथम वर्ष की स्वाति मीणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कोलाज मेकिंग में बीबीए तृतीय वर्ष के जय मंडलोई ने प्रथम, जबकि बीबीए प्रथम वर्ष की अलवीरा अहमद और बीए तृतीय वर्ष के अमन खरे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. कल्पना टेवरे ने अपने संबोधन में युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। यूजी डीन डॉ. खुशबू छाबरा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान का भी वितरण किया गया। समारोह राष्ट्रीय एकता और रचनात्मकता का संदेश देने में सफल रहा। फोटो गैलरी में देखिए आयोजन की झलकियां</description>
संजय टाइगर रिजर्व में मॉर्निंग सफारी के दौरान दिखा बाघ:गाड़ी से महज 5 मीटर की दूरी से गुजरा, पर्यटकों ने बनाया वीडियो
        <description>सीधी में स्थित संजय टाइगर रिजर्व में सोमवार सुबह पर्यटकों को एक अविस्मरणीय अनुभव मिला। मॉर्निंग सफारी के दौरान करीब 8 बजे बीट वस्तुआ में एक बाघ पर्यटकों की गाड़ी से मात्र 5 मीटर की दूरी से गुजर गया। इस दुर्लभ और रोमांचक पल को पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। 26 जनवरी के बाद से बढ़ी पर्यटकों की संख्या पर्यटकों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस घटना ने न केवल पर्यटकों को रोमांचित किया, बल्कि टाइगर रिजर्व की लोकप्रियता को भी बढ़ावा दिया है। 26 जनवरी के बाद से यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पर्यटकों की सफारी यात्रा बनी यादगार सीसीएफ अमित दुबे ने इस घटना पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह टाइगर रिजर्व के वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि मॉर्निंग सफारी में बाघ के दर्शन होना पर्यटकों के लिए एक विशेष अनुभव है और इससे टाइगर रिजर्व का आकर्षण और बढ़ेगा।</description>
पेंशनर्स मोर्चा की बड़ी बैठक आज:52 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को सौंपेंगे पदाधिकारी
        <description>मध्य प्रदेश के शासकीय अधिकारी कर्मचारी निगम मंडल एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक 25 जनवरी(शनिवार) को आयोजित की जा रही है। मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री कृष्णा गौर को 52 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में प्रदेश संरक्षक अशोक शर्मा, मुनेंद्र सिंह परिहार, सुरेंद्र सिंह कौरव, वीर सिंह कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उदित भदौरिया और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अरुण द्विवेदी की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक में शासकीय सेवकों, निगम मंडल और नवीन शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मोर्चे के जिला अध्यक्ष रवि सबनानी ने बताया कि बैठक में आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर नेमा, आर रैकवार, सुनील पाराशर, शशिकांत गौर और श्रीमती संगीता मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।</description>
नेताजी की 128वीं जयंती, छात्राओं ने दी देशभक्ति की प्रस्तुतियां:चिल्ड्रेंस होप इंडिया में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई सुभाष जयंती
        <description>भोपाल के चिल्ड्रेंस होप इंडिया गर्ल्स स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या प्रिया जैन शर्मा ने दीप प्रज्वलन और नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। समारोह में छात्राओं ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की हृदयस्पर्शी प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्या ने अपने संबोधन में नेताजी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, नेतृत्व और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने छात्राओं से देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में निबंध लेखन, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नेताजी के प्रसिद्ध नारे "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान को विशेष रूप से याद किया गया।</description>
धार में 24 घंटे से चल रही शीतलहर:एक सप्ताह तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, फसल को नुकसान से बचाने दवा के छिड़काव की सलाह
        <description>धार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है। पिछले 24 घंटों में शीतलहर की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार की देर शाम से तेज हवाएं चल रही हैं और शुक्रवार सुबह फोरलेन मार्ग पर हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जो जल्द ही उत्तरी दिशा से आने वाली हैं। इससे दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। पिछले पांच दिनों से गायब रही ठंड, जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया था, अब 25 जनवरी से एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। किसानों के लिए यह मौसम मिश्रित प्रभाव लेकर आ रहा है। जहां गेहूं और चने की फसल को फायदा होगा, वहीं आलू और टमाटर की फसलों को नुकसान का खतरा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण आलू और टमाटर के पौधों में झुलसा बीमारी का खतरा बढ़ गया है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे आलू की फसल की सुरक्षा के लिए रिडोमिल गोल्ड दवा का छिड़काव करें, जिसके लिए 2 ग्राम दवा को 1 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना होगा।</description>
दतिया में कम हुआ सर्दी का असर:अभी हल्की ठंड का अहसास, 48 घंटे बाद 2&3 डिग्री तक गिरेगा तापमान
        <description>दतिया में इस साल सर्दी का असर पिछले सालों की तुलना में काफी कम दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसके कारण हवाओं का रुख दक्षिणी और पश्चिमी हो गया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि, दक्षिण-पूर्व राजस्थान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रवाह रुका हुआ है। जिसके कारण जिले में रात का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 48 घंटों में जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। वर्तमान मौसम स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड की संभावना कम है।</description>
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल, प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण:कलेक्टर ने नर्मदा जयंती समेत 6 स्थानीय अवकाश भी किए घोषित
        <description>गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य आयोजन के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। दो दिन पहले कलेक्टर ने इस संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक ली है। कार्यक्रम गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम पर होना तय हुआ है। परेड को लेकर पुलिस बल, एनसीसी आदि ने रिहर्सल भी शुरू कर दी है। परेड की सलामी व ध्वजारोहण जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी करेंगे। इधर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने साल 2025 में स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें जिले के 6 प्रमुख त्योहार और उत्सव पर अवकाश घोषित किया है। जैसे कि 4 फरवरी को नर्मदा जयंती, 19 मार्च को रंगपंचमी, 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा, 29 जुलाई को नागपंचमी, 3 सितंबर को डोल ग्यारस तथा 1 अक्टूबर को अष्टमी-महानवमी को शामिल किया गया है।</description>
दिग्गजों के दखल से उलझी जिलाध्यक्ष की घोषणा:केन्द्रीय नेतृत्व नाराज; बीएल संतोष ने दी थी 16 जनवरी तक डेडलाइन
        <description>बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों और अभियानों को सबसे पहले पूरा करने में मध्य प्रदेश अव्वल रहा है, लेकिन संगठन चुनाव में जिला अध्यक्षों का चुनाव कराने में हुई देरी और खींचतान से केन्द्रीय नेतृत्व नाराज है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने 14 जनवरी को ट्वीट कर मप्र के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को बधाई दी थी। संतोष ने ट्वीट में लिखा था कि अगले दो दिनों में मप्र के सभी 62 जिला अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे। हालांकि, दो दिन की डेडलाइन के बावजूद अब तक पांच जिला अध्यक्षों के नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले को लेकर केन्द्रीय नेतृत्व मप्र के नेताओं से नाराज है। 50% जिलों के चुनाव के बाद शुरू हो सकती है प्रक्रिया जिला अध्यक्षों की घोषणा में देरी को लेकर बीजेपी के संगठन चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन चुनाव की नियमावली के अनुसार राज्य के 50% जिलों का निर्वाचन पूरा होने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। मध्य प्रदेश ने 62 में से 57 जिलों के चुनाव पूरे कर लिए हैं, यानी 92% जिलों के चुनाव हो चुके हैं, और बाकी पांच जिलों के चुनाव भी जल्द हो जाएंगे। दिग्गजों के दखल से अटकी जिला अध्यक्षों की घोषणा इंदौर शहर और ग्रामीण, नरसिंहपुर, निवाड़ी और छिंदवाड़ा जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा दिग्गजों के दखल के कारण अटकी हुई है। इंदौर के दोनों जिलों में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने करीबी उम्मीदवारों को अध्यक्ष बनवाने पर अड़े हुए हैं। विजयवर्गीय चाहते हैं कि इंदौर ग्रामीण में चिंटू वर्मा को फिर से अध्यक्ष बनाया जाए, जबकि शहर में विधायक रमेश मेंदोला अपने करीबी सुमित मिश्रा को अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर ग्रामीण में अपने करीबी अंतर दयाल को अध्यक्ष बनवाने के लिए सिंधिया के जरिए दबाव बना रहे हैं। नरसिंहपुर में दो मंत्रियों के बीच विवाद नरसिंहपुर में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के बीच जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर विवाद है। प्रहलाद पटेल चाहते थे कि उनके छोटे भाई जालम सिंह पटेल को जिला अध्यक्ष बनाया जाए, लेकिन संगठन की सहमति नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने महिला कोटे से बीना ओसवाल का नाम आगे बढ़ाया, जो जैन समाज से आती हैं। वहीं, परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह लोधी समाज के नेता ठाकुर राजीव सिंह पटेल को अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। निवाड़ी में बदले समीकरण, जिला अध्यक्ष के लिए नए दावेदार उभरे निवाड़ी जिले में जिला अध्यक्ष के लिए पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुनील नायक के भाई गणेशी लाल नायक के नाम पर पहले सहमति बन गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव का नाम आगे बढ़ाया। हालांकि, शिशुपाल के नाम पर संगठन सहमत नहीं हो पाया। अब निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने अपने करीबी संजय नकीब का नाम आगे बढ़ाया है। बुधवार को निवाड़ी विधायक अनिल जैन और पृथ्वीपुर के पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। अब सत्ता और संगठन के बीच निवाड़ी में जिला अध्यक्ष के नाम पर एक राय बनाने के प्रयास चल रहे हैं। इस दौरान निवाड़ी जिले के दावेदारों के खिलाफ कई शिकायतें भी संगठन तक पहुंची हैं। एक खेमे ने गणेशी को टीकमगढ़ जिले का निवासी बताया, तो दूसरे खेमे ने शिशुपाल को यूपी का निवासी बताकर शिकायत की। वर्तमान में जो दावेदार रेस में शामिल हुए हैं, उनके 2021 में पार्टी से निष्कासन के पत्र भी संगठन तक पहुंचे हैं। छिंदवाड़ा में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष को जारी रखने पर मंथन छिंदवाड़ा में बंटी साहू के लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद शेषराव यादव को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया गया था। अब, सांसद बंटी साहू शेषराव की जगह नया जिला अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। वहीं, शेषराव यादव को रिपीट करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव रखा है। शेषराव यादव की पत्नी और सागर सांसद लता वानखेड़े सगी बहनें हैं, जिसके कारण सागर सांसद भी अपने बहनोई को रिपीट कराने के प्रयास में लगीं हैं। संगठन भी छिंदवाड़ा में नया चेहरा नियुक्त करने के मूड में नजर आ रहा है। बंटी साहू के विरोध के कारण पांढुर्णा में भी वैशाली महाले की जगह संदीप मोहोड को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। छिंदवाड़ा में शेषराव यादव के साथ टीकाराम चंद्रवंशी का नाम भी जिला अध्यक्ष के लिए रेस में आगे चल रहा है।</description>
मुरैना में न्यूनतम पारे में गिरावट:आगरा&मथूरा में हुई बारिश का असर; गेहूं और सरसो की फसल के लिए मौसम अच्छा
        <description>मुरैना जिले का मौसम एक बार फिर बदल गया है। यहां का न्यूनतम तापमान घट गया है। इसकी वजह से सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार की देर शाम को होने वाली हल्की बारिश अब नहीं होगी। बता दें, मुरैना जिले में गुरुवार की देर शाम को 2 से 3 मिली मीटर बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की थी। अब विभाग का कहना है कि उत्तर की तरफ के जिलों में बारिश हो चुकी है, जिनमें आगरा और मथुरा जिला शामिल है। उत्तर के जिलों में बारिश होने के कारण मुरैना जिले के तापमान में कमी आई है, लेकिन अब बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। दिन का पारा यथावत, रात का गिरा मौसम विभाग के अनुसार मुरैना जिले के दिन का तापमान यथावत है। अधिकतम पर 24.5 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। कल तक न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री था जो अब घट का 10 डिग्री पर सिमट आया है। फसलों के लिए मौसम अच्छा मौसम विभाग के अनुसार जिले की सरसों और गेहूं की फसल के लिए यह मौसम बहुत अच्छा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पाले की आशंका बिल्कुल नहीं है। इस बार किसानों को भरपूर फायदा होगा। मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह का कहना है कि न्यूनतम तापमान में कमी आई है। फिलहाल अब बारिश बिल्कुल नहीं होगी। मथुरा आगर में बारिश से मुरैना के न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई है।</description>
नर्मदापुरम में रात के तापमान में 2.4 डिग्री का उछाल:3 दिन से दोपहर में पड़ रही तेज धूप, अगले 48 घंटों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
        <description>नर्मदापुरम जिले कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल गई है। तीन दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। दिन और रात दोनों के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं दोपहर में चिलचिलाती धूप पड़ रही है। जिले में अगले 48 घंटों तक रात के न्यूनतम तापमान में बढ़त बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जिले में अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। पाकिस्तान की ओर से बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले दो दिनों में राजस्थान की ओर ऊपरी हवाओं का चक्रवात निर्मित होने के कारण इसका प्रभाव नर्मदापुरम जिले व प्रदेश के अन्य हिस्सों में पड़ सकता है। बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को 14 डिग्री दर्ज हुआ था। 24 घंटे में 2.4 डिग्री रात का तापमान बढ़ा है। इसी प्रकार हिल स्टेशन पचमढ़ी में 1.4 डिग्री तापमान घटा है। यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। नर्मदापुरम में मंगलवार को दिन का तापमान 29.2 डिग्री और पचमढ़ी में 25.2डिग्री दर्ज हुआ था। बुधवार को भी इसी प्रकार मौसम बना हुआ है।</description>
विदिशा एसपी का गंजबासौदा दौरा:पुलिसकर्मियों से बोले& थाने में रखें सफाई, महिलाओं&बच्चों की शिकायतों को प्राथमिकता दें
        <description>विदिशा एसपी रोहित काशवानी ने देर रात गंजबासौदा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और कई निर्देश दिए। एसपी काशवानी ने पुलिस कर्मचारियों को सतर्क रहकर गश्त करने और थाना मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने के सभी रजिस्टरों को नियमित अपडेट करने, मालखाना और हवालात की नियमित जांच करने पर जोर दिया। साथ ही थाने की साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश
निरीक्षण के दौरान एसपी ने क्षेत्र के गुंडा-बदमाशों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की शिकायतों को प्राथमिकता देने और उन पर तत्काल कार्रवाई करने पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। एसपी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
एसपी ने पुलिस कर्मियों को आमजन की सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रतिबद्धता से काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य जनता की सेवा और सुरक्षा है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।</description>
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज दौरान मौत:कटनी में अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, सलैया से कलहरा गांव जा रहा था शख्स
        <description>कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र के नन्हवारा कला गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अस्पताल चौकी प्रभारी रणदमन सिंह ने बताया कि कैमोर थाना क्षेत्र के कलहरा गांव निवासी रोहित पिता मान सिंह (18) 20 जनवरी को अपनी दीदी के सलैया गांव से देर शाम लौट रहा था। कन्हवारा गांव से युवक पैदल अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।  वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उसके परिजनों ने विजयराघवगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</description>
मंदसौर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज:न्यूनतम पारा 13 पर पहुंचा, अगले दो दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम
        <description>मंदसौर के तापमान में पिछले चार पांच दिनों में 3 से 4 डिग्री का उछाल आया है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद फिर ठंड का दौर शुरू हो सकता है। जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवाओं के रुख में बदलाव के कारण ठंड का असर कम हुआ है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात में हल्की ठंड का असर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की होगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, 24 जनवरी से उत्तर दिशा से सर्द हवाएं चलना शुरू होंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे महीने के अंत तक एक बार फिर से ठंड में वृद्धि होगी। पिछले चार दिनों में बदला मौसम 
वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बूंदाबांदी की संभावना है। पिछले चार दिनों में प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव आया है। जिन शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे था और शीतलहर चल रही थी, वहां अब ठंड का असर कम हो गया है। कई शहरों में रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है।</description>
प्रेम व सद्भावना बढ़ाने भोपाल के 8 चर्चों में प्रार्थना:18 से 25 जनवरी तक ईसाई समाज की एकता के लिए विशेष सभाएं
        <description>भोपाल में ईसाई धर्म की विभिन्न शाखाओं की एकता के लिए विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। 18 जनवरी से शुरू हुई यह आठ दिवसीय प्रार्थना श्रृंखला 25 जनवरी तक चलेगी, जिसे यूनिटी ऑक्टेव कहा जाता है। प्रार्थना सभा की शुरुआत गोविंदपुरा स्थित क्राइस्ट चर्च से हुई। इसके बाद क्रमशः हर्षवर्धन नगर के क्रिस्चियन चर्च और गोविंदपुरा के सेंट जॉन ई एल सी चर्च में प्रार्थनाएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के तहत सेंट जोसफ चर्च बरखेड़ा, द सायन चर्च कोलार, असम्पशन चर्च अरेरा कॉलोनी और बेथलेहम चर्च बरखेड़ी में प्रार्थना सभाएं होंगी। समापन 25 जनवरी को सेंट फ्रांसिस असीसी कैथेड्रल में होगा। जनसंपर्क अधिकारी फादर अल्फ्रेड डिसूज़ा के अनुसार, 'ऑक्टेव' शब्द लैटिन के 'ऑक्टावस' से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'आठवां दिन'। यह परंपरा 1908 से चली आ रही है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्रीस्तीय एकता प्रार्थना की शुरुआत हुई थी। इस दौरान प्रोटेस्टैंट और कैथोलिक समुदाय के लोग एक साथ प्रार्थना करते हैं। भोपाल में फादर पी. सुसाई इस आयोजन का समन्वय कर रहे हैं। दूसरे दिन क्रिस्चियन चर्च में आयोजित प्रार्थना में बिशप बिपिन लाल ने सृष्टिकर्ता और ईश्वर पर उपदेश दिया। तीसरे दिन सेंट जॉन ई एल सी चर्च में आर्चडिकन अनिल मार्टिन ने प्रभु यीशु के धरती पर अवतरण के विषय में अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर युवाओं ने प्रभु स्तुति गीत भी प्रस्तुत किए।</description>
सागर में वन्यजीवों के अवशेषों से बनी 34 ट्रॉफियां,आर्टिकल जब्त:भाजपा के पूर्व विधायक के राठौर बंगले पर वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
        <description>सागर जिले के बंडा से भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के बंगले से वन विभाग की टीम ने वन्यजीवों के अवशेषों से बनी 34 ट्रॉफियां जब्त की हैं। सोमवार देर रात, वन विभाग की एसआईटी ने सागर के सदर बाजार स्थित राठौर बंगला नंबर एक पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सागर के उत्तर और दक्षिण वन मंडल के फॉरेस्ट अमले ने वन्यजीवों के अवशेषों से तैयार ट्रॉफियां और अन्य आर्टिकल जब्त किए। राठौर परिवार के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज वन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राठौर बंगले में की गई जांच के दौरान वन्यजीवों की 34 ट्रॉफी और आर्टिकल के वैध दस्तावेज राठौर परिवार के पास नहीं मिले। जिसे वन विभाग की टीम ने जब्त किया है। सूत्रों की माने तो करीब 29 ट्रॉफी और आर्टिकल्स के राठौर परिवार ने दस्तावेज वन विभाग को दिखाए। इसके बाद जिन ट्रॉफी और आर्टिकल्स के दस्तावेज मिले, उन्हें वन अमले ने राठौर परिवार को सौंप दिया। हफ्ते भर पहले दी थी क्लीनचिट 13 जनवरी को वन विभाग की टीम ने राठौर बंगला पहुंचकर वन्यजीवों के अवशेषों से तैयार ट्रॉफियों से संबंधित दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की थी। वन विभाग के अनुसार, राठौर बंगला में मौजूद ट्रॉफियों में बाघ, तेंदुआ, काले हिरण चौसिंगा, सांभर, चिकांरा आदि खाल, सींग व अन्य वन्यजीवों के अवशेषों से बनी ट्रॉफियां मिली थी। उस दिन वन अमले की ओर से यह कहा गया था कि ट्रॉफियों और आर्टिकल्स के राठौर परिवार के पास दस्तावेज हैं। 13 जनवरी को करीब साढे़ 5 घंटे तक जांच-पड़ताल के बाद वन विभाग ने राठौर परिवार को क्लीनचिट दी थी। अब उसी बंगले में दोबारा जांच में 34 ट्रॉफियां और आर्टिकल्स वैध दस्तावेज न मिलने के चलते जब्त किए हैं। पूर्व विधायक के घर 2 और मगरमच्छ मिले
बीते 11 जनवरी को पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से दो और मगरमच्छों का रेस्क्यू किया गया था। पिछले शनिवार 11 जनवरी को नौरादेही टाइगर रिजर्व की टीम ने पूर्व विधायक के आवास परिसर में बने मंदिर के पास तालाबनुमा कुंड से दो मगरमच्छ को पकड़ा और उन्हें लेकर टाइगर रिजर्व रवाना हो गई है। रात में ही इन्हें बामनेर नदी में करीब 6 से 7 फीट लंबे मगरमच्छ छोडे गए। इससे पहले टीम ने शुक्रवार को भी 2 मगरमच्छ रेस्क्यू किए थे। दोनों को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार रात 11 बजे नौरादेही टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली बामनेर नदी में छोड़ा गया था। इस तरह पूर्व विधायक के घर से अब तक 4 मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जा चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर...</description>
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ:भोपाल में 501 कलशों के साथ कल निकलेगी यात्रा, कृष्णा गौर होंगी शामिल
        <description>अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल के अयोध्या नगर में कल कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मां भवानी महिला मंडल की ओर से 22 जनवरी(बुधवार) को आयोजित इस यात्रा में 501 कलशों के साथ सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे भाग लेंगे। मां भवानी महिला मंडल की अध्यक्ष ललिता यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री कृष्णा गौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके अलावा क्षेत्रीय पार्षद शिरोमणि शर्मा, पार्षद उर्मिला मौर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष लवकुश और कार्यक्रम संयोजक उमेश तिवारी भी मौजूद रहेंगे। यात्रा का शुभारंभ पंचमुखी हनुमान मंदिर से होगा, जो अयोध्या नगर और एन सेक्टर से होते हुए समाप्त होगी। कार्यक्रम के समापन पर विशाल प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्री राम के जयघोष के साथ भक्तिमय माहौल का निर्माण करेंगे।</description>
विदिशा में 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा:तेज धूप से दिन का तापमान 27 डिग्री दर्ज, आने वाले दिनों में पड़ेगी ठंड
        <description>विदिशा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को धूप निकलने के बाद दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रात का तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम वैज्ञानिक सतेन्द्र सिंह तोमर के अनुसार, सोमवार से हवाओं का रुख बदल गया है और आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। विशेषकर सुबह-शाम के समय गर्म कपड़ों का उपयोग करने और बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। मौसम में इस तरह के अचानक बदलाव से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए सभी नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।</description>
भोपाल में आयुर्वेद पर्व 2025 में पहुंचे मुख्यमंत्री:खुशीलाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में आरोग्य मेले का करेंगे शुभारंभ
        <description>मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खुशीलाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में आयुर्वेद पर्व-2025 में पहुंचे है। सीएम यहां राष्ट्रीय सेमिनार और आरोग्य मेले का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्मारिका (सुविनियर) का विमोचन भी करेंगे, आयुर्वेद क्षेत्र के कर्मठ और निष्णात वैद्यों का सम्मान करेंगे और मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक भगवानदास सबनानी और पद्मश्री एवं पद्मभूषण से अलंकृत अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन ट्रस्ट, नई दिल्ली के अध्यक्ष वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा विशेष रूप से उपस्थित हैं।</description>
रतलाम में शीत लहर का असर हुआ कम:पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री का उछाल, न्यूनतम पारा भी बढ़ा
        <description>रतलाम में शीत लहर का असर कम हो गया है। सोमवार सुबह आसमान साफ होने से मौसम खुला, धूप भी निकली। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।  पिछले दिनों बर्फीली हवाओं ने तेज ठंड का असर कराया था, जो कि अभी कम हो गया है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में अभी शीत लहर का प्रकोप बना है। लेकिन रतलाम जिले में इसका असर अभी कम है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उछाल आने व तेज धूप निकलने से लोगों को तेज कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बर्फीली हवा की वजह से प्रदेश में ठंड का असर बना हुआ है। खासकर पूर्वी हिस्से में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो रही है। रविवार को जेट स्ट्रीम हवा 240 किमी प्रतिघंटा से चली। कुछ जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का भी अलर्ट है। पारे में लगातार उतार चढ़ाव  रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।  पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर  (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)
आचार्य विनम्र सागर महाराज की नंदीश्वर जिनालय में अगवानी:धार्मिक ध्वजा के साथ निकाली शोभायात्रा, गाजे&बाजे के साथ श्रद्धालु शामिल
        <description>भोपाल में जैन धर्म के प्रमुख संत आचार्य विनम्र सागर महाराज का नंदीश्वर जिनालय में स्वागत किया गया। आचार्य श्री शंकराचार्य नगर मंदिर से संघ के साथ पद विहार करते हुए नंदीश्वर जिनालय पहुंचे। लाल घाटी चौराहे से धार्मिक ध्वजा के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि वर्षा योग के बाद आचार्य श्री ने शहर के विभिन्न मंदिरों की वंदना की और फिर नंदीश्वर जिनालय वापस आए। यहां आचार्य संघ की उपस्थिति में भगवान जिनेंद्र का विशेष अभिषेक किया गया और पूजा-अर्चना के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए। आचार्य विनम्र सागर ने अपने संदेश में धर्म की गहराई को समझाते हुए कहा कि धर्म को समझने के लिए हृदय में करुणा और दया का होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में विजय चौधरी एडवोकेट, प्रमोद चौधरी एडवोकेट, पंकज इंजीनियर, डॉ. सर्वज्ञ, राजीव गेहूं, विवेक जैन, निर्मल जैन, अजय ज्योतिष, सुनील पब्लिशर, मनोज, सुनील सिंघाई, सौरभ जैन समेत जैन समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।</description>
छतरपुर में गहोई समाज का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू:पहले दिन निकली शोभायात्रा; 19 से 21 जनवरी तक होंगे कई कार्यक्रम
        <description>छतरपुर में गहोई समाज के तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आगाज रविवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। बुंदेलखंड गैरिज से शुरू हुई यह यात्रा बस स्टैंड, हटवाड़ा और चौक बाजार होते हुए गहोई धाम कृष्ण विहार शंकर कॉलोनी पहुंची। शोभायात्रा में लड्डू गोपाल का रथ मुख्य आकर्षण रहा, जिसे स्थानीय लोगों ने खींचा। भक्तिमय माहौल में महिलाओं और पुरुषों ने धार्मिक धुनों पर नृत्य किया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। 19 से 21 जनवरी तक होगा आयोजन  नगर गहोई वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण रूसिया ने बताया कि 19 से 21 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में विविध कार्यक्रम होंगे। पहले दिन ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। शाम 6 बजे सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन गहोई धाम सारणी दरवाजा में किया गया। कार्यक्रम में मुंबई से प्रभा अशोक नगरिया, इंदौर से पूर्व अध्यक्ष अनिल खारिया, झांसी से संदीप सरावगी और ग्वालियर से राजीव खंताल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। दूसरे दिन रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता और बुंदेली तू-तू मैं-मैं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में गहोई दिवस आयोजन समिति छतरपुर, नगर गहोई वैश्य समाज, गहोई महिला मंडल, गहोई नवयुवक मंडल और गहोई यूथ क्लब छतरपुर की सक्रिय भागीदारी रहेगी। देखें शोभायात्रा की तस्वीरें...</description>
अनूपपुर: चोरी गए 3 लाख के जेवरात बरामद:सोनार दंपती समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस ने छह महीने बाद पकड़े आरोपी
        <description>अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन लाख रुपए के चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 11 अगस्त का है, जब दीपक सोनी अपने परिवार के साथ मैहर दर्शन गए थे। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी 21 वर्षीय सोनू सिंह ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के माल को खरीदने में शामिल सोनार राजेश सोनी (48 वर्ष) और उनकी पत्नी सुधा सोनी (45 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए जेवरात में पायल, पाजेब, करधन, हाथ की मेहंदी, बच्चों के चूड़े, गले की चेन, ब्रेसलेट, कंगन और सोने के कान के टॉप्स शामिल हैं। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने धारा 331(4) और 305(A) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।</description>
आलीराजपुर में होगा राज परिवार का सातवां खेल महोत्सव:5 दिन तक चलेंगे डे&नाइट टी&20 मैच, 12 टीमें लेंगी हिस्सा
        <description>अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा में रविवार से एक शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। राज परिवार के इस सातवें खेल महोत्सव में पांच दिवसीय डे-नाइट टी-20 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। राजा भारत सिंह की स्मृति में यह प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में 12 टीमें लेगी हिस्सा राणा दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस टूर्नामेंट में तीन राज्यों से कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। महाराष्ट्र से धुले और जलगांव की दो-दो टीमें, गुजरात से बड़ौदा और सूरत की तीन-तीन टीमें, दाहोद की तीन टीमें शामिल हैं। सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। आयोजक समिति के अमजद पठान और संदीप डावर ने बताया कि विजेता टीमों के लिए पहले और दूसरे पुरस्कार के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन की कैटेगरी में आकर्षक नगद पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है।</description>
उज्जैन में किया ड्रोन उड़ान प्रदर्शन:कृषि क्षेत्र में ला रहा क्रांति; विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किए नए कौशल आधारित पाठ्यक्रम
        <description>उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय ने मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय और ड्रोन लैब के साथ मिलकर रविवार को एक ड्रोन प्रदर्शन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के छात्र, शिक्षक और आम लोग शामिल हुए। इस दौरान उन्हें ड्रोन के काम करने का तरीका बताया गया और ड्रोन उड़ाकर दिखाया गया। विक्रम विश्वविद्यालय ने हाल ही में कई नए कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए हैं, जिसमें ड्रोन पायलट का प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी शामिल है। इस पाठ्यक्रम में छात्रों को कृषि कार्यों में ड्रोन के उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने कहा कि यह प्रदर्शन दिखाता है कि ड्रोन कृषि कार्यों, जैसे कीटनाशक छिड़काव, में कितनी मददगार हो सकता है। उनका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और आम लोगों को ड्रोन की तकनीक के बारे में जागरूक करना है। मानसरोवर विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. गौरव तिवारी और ड्रोन लैब के संचालक निखिल मैथिया ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान सभी सुरक्षा उपायों का ध्यान रखा गया और यह दोनों विश्वविद्यालयों के लिए गर्व का अवसर था। ड्रोन का उपयोग सुरक्षा और समय की बचत के लिए गुजरात से आए धर्मेश मंगे ने बताया कि ड्रोन कृषि कार्य में बहुत उपयोगी है। इसका मुख्य उपयोग कीटनाशक और अन्य दवाओं के स्प्रे में किया जाता है। ड्रोन एक बार में 10 किलो दवा ले सकता है और यह करीब 25 मिनट में दो एकड़ खेत में स्प्रे कर सकता है। ड्रोन का उपयोग कृषि कार्यों में सुरक्षा बढ़ाने और समय की बचत के लिए किया जा सकता है। भारत सरकार द्वारा ड्रोन खरीदने पर सब्सिडी भी दी जाती है। प्रदर्शन के दौरान ये लोग थे मौजूद ड्रोन उड़ान प्रदर्शन के दौरान विक्रम विश्वविद्यालय के बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर के संयोजक प्रो. उमेश कुमार सिंह, प्रो. डीएम कुमावत, डॉ. निश्चल यादव, डॉ. नलिन सिंह पंवार, प्रो. कमलेश दशोरा, प्रो. धर्मेंद्र मेहता, प्रो. ज्योति उपाध्याय, प्रो. अंजना पांडे, वित्त नियंत्रक जेएस तोमर, डॉ. राज बोरिया, डॉ. मुकेश वाणी, एनएसएस समन्वयक डॉ. विजय वर्मा के अलावा विद्यार्थी और आम लोग भी उपस्थित थे।</description>
मेडिकल सेल्समैन ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, FIR:2 बार करवाया था गर्भपात, कॉलेज टाइम से दोनों में जान पहचान थी
        <description>मेडिकल स्टोर सेल्समैन ने युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा। आज (रविवार) पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार, गुलाबरा निवासी 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र पिता भूपेंद्र मिश्रा (26) मेडिकल स्टोर सेल्समैन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि 6 साल पहले कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में जान पहचान हुई थी। बीसीए की पढ़ाई करते समय सीनियर धर्मेंद्र मिश्रा से पहचान हुई। दोनों में धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोस्ती हो गई। आरोपी ने शादी का वादा कर युवती के साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। 2021 में आरोपी ने करियर बनाने के बहाना बताकर शादी की बात टाली और युवती को गोली खिलाकर गर्भपात कराया। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने बाद 2023 में आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर चली गई। आरोपी युवती से मिलने के लिए वहां भी आता जाता रहा। इसी दौरान आरोपी ने गर्भवती हुई युवती को धमकी देकर इंदौर के एच डी एम अस्पताल में फिरसे गर्भपात कराया।</description>
कलचुरि समाज ने मनाया तिल चतुर्थी का त्योहार:500 जरूरतमंद परिवारों को अन्नदान और वस्त्रदान, महिलाओं को हल्दी&कुमकुम से किया सम्मानित
        <description>भोपाल के श्याम नगर में कलचुरि समाज के वरिष्ठ नागरिक मंच ने तिल चतुर्थी का त्योहार अनूठे तरीके से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सहस्रबाहु मंदिर, कलचुरि भवन में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समाज के सदस्य श्याम नगर पहुंचे, जहां लगभग 500 जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को अन्नदान, वस्त्रदान के साथ-साथ घरेलू सामग्री खरीदने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की गई। कलचुरि सेना के अध्यक्ष कौशल राय की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच की अध्यक्ष कलचुरि कल्पना आई डी राय ने सौभाग्यवती महिलाओं को हल्दी-कुमकुम कर उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रगति-प्रकाश मालवीय, उर्मिला-सतीश आर्य, नीता-पी डी राय, डी पी गुप्ता, हरीश मालवीय, पी सी मालवीय, विनोद सहित कई गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में डी पी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।</description>
खरगोन की मिट्टी में 0.3 से 0.4 प्रतिशत कार्बन:विशेषज्ञों ने किसानों को कपास की काठी से सिखाया मैनेज करने का तरीका
        <description>खरगोन जिले की कृषि भूमि में कार्बन की मात्रा चिंताजनक स्तर तक पहुंच गई है। मृदा संरक्षण विभाग के अनुसार, जहां खेतों में कार्बन का आदर्श स्तर 1 से 5 प्रतिशत होना चाहिए, वहीं खरगोन की मिट्टी में यह मात्रा केवल 0.3 से 0.4 प्रतिशत के बीच है। इस समस्या के समाधान के लिए निरंजनलाल अग्रवाल फाउंडेशन ने देवली गांव में एक नवाचार कार्यक्रम किया। फाउंडेशन की टीम ने किसान सीताराम सेन के खेत में प्रैक्टिकल डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से कार्बन की मात्रा बढ़ाने का सरल तरीका सिखाया। इस विधि में कपास की काठी को गड्ढे में जलाकर कोयला बनाया जाता है, जिसे बाद में गोबर की खाद में मिलाकर खेतों में डाला जाता है। रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से ऐसा हो रहा
विशेषज्ञों का कहना है कि मिट्टी में कार्बन की कमी का मुख्य कारण जैविक खाद की कमी और रासायनिक उर्वरकों का अधिक प्रयोग है। इस स्थिति को सुधारने के लिए किसानों को गोबर, गोमूत्र, गुड़ और पानी के मिश्रण से सिंचाई करने, फसल चक्र अपनाने, कम जुताई करने और जैविक खाद का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। कार्यक्रम में रविंद्र यादव, गजानन कलमे, राजेश राठौर, कैलाश सेन, दशरथ राठौर सहित कई किसानों ने भाग लिया और नई तकनीक को सीखा। यह प्रयास खरगोन की कृषि भूमि की दीर्घकालिक उर्वरता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। किसानों को सिखाया समस्या से निजात पाने का तरीका...</description>
भोपाल में कायस्थम&2025 का आयोजन आज:टीवी कलाकार ऐश्वर्या खरे समेत 13 कैटेगरी में समाज की 44 प्रतिभाओं का सम्मान
        <description>कायस्थ समाज की संस्था 'कायस्थम' शुक्रवार को कायस्थम-2025 का आयोजन कर रही है। रविन्द्र भवन में शाम 5 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में टीवी कलाकार ऐश्वर्या खरे को कायस्थम सम्मान दिया जाएगा। संस्था 13 विभिन्न कैटेगरी में 44 कायस्थ प्रतिभाओं का भी सम्मान करेगी। वहीं कायस्थ समाज के प्रतिभाशाली गायक सदाबहार गीत और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त नृत्यांगनाएं भरतनाट्यम एवं कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के परिधानों की प्रतियोगिता भी होगी। जिसमें कायस्थ प्रतिभागी महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम के विशेष अतिथि सहकारिता,खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग होंगे, जबकि वरिष्ठ पत्रकार एवं कायस्थम के संरक्षक महेश श्रीवास्तव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक शैलेंद्र प्रधान, भोपाल नगर निगम के पूर्व आयुक्त देवीसरन और ऐश्वर्या खरे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में "हमारे बुजुर्ग" श्रेणी में 95 वर्षीय देवीसरन, 92 वर्षीय घनश्याम सक्सेना का सम्मान होगा। यहां कायस्थ दर्पण पत्रिका का विमोचन भी होगा। नृत्यांगना डॉ.मोहिका सक्सेना, नंदा खरे और गार्गी श्रीवास्तव भरतनाट्यम एवं कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। परिधानम प्रतियोगिता में समाज की लगभग 35 महिलाएं भाग ले रही हैं। संस्था का गठन सितंबर 2024 में हुआ है और यह पहला आयोजन है। कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आरपी श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, महासचिव अभय श्रीवास्तव, सचिव डॉ.रश्मि सक्सेना, कोषाध्यक्ष मुकुल अस्थाना, संयुक्त सचिव अजय भटनागर ने समाज बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।
सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं
प्रशासन श्रेणी में पराक्रम/शौर्य श्रेणी में चिकित्सा श्रेणी में पत्रकारिता श्रेणी में उद्योग/व्यवसाय श्रेणी में शिक्षा श्रेणी में मेधावी विद्यार्थी श्रेणी में साहित्य श्रेणी में समाज सेवा श्रेणी में विधि सेवा श्रेणी में विज्ञान श्रेणी में खेल श्रेणी में</description>
इंदौर में छात्र ने किया सुसाइड:पिता के घर पहुंचने पर फंदे पर झूलता मिला, पुलिस जांच जारी
        <description>इंदौर के आजाद नगर में रहने वाले 19 वर्षीय छात्र कृष यादव ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार शाम की है, जब पिता संजय यादव अपने दोस्त के साथ घर लौटे और बेटे को आवाज दी। दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, तो कृष फंदे पर लटका हुआ था। परिवार के मुताबिक, कृष 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था और उसके माता-पिता दोनों निजी स्कूलों में काम करते हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद उसकी मां और बहन रिश्तेदार के यहां पूजा के कार्यक्रम में गई थीं। शाम को संजय यादव ने पत्नी को कॉल करके बेटे की मौत की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, सुबह कृष सामान्य था और वह अपने परिवार से दोपहर में भी अच्छे से बात कर रहा था। कृष ने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया था। फिलहाल, पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और शुक्रवार पोस्टमॉर्टम कराया।</description>
खंडवा संसदीय क्षेत्र के 3 नेता बने भाजपा जिलाध्यक्ष:दो के बीच महज 24 किमी का फासला; तोमर के चुनाव अधिकारी भी अध्यक्ष बन गए
        <description>भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बीच एक ही संसदीय क्षेत्र में 3 नेताओं का जिलाध्यक्ष बनने का अनूठा संयोग बना है। अब तक खंडवा संसदीय क्षेत्र में दो नेता ही जिलाध्यक्ष बनते आए हैं। लेकिन इस बार संसदीय क्षेत्र की महिला नेत्री को भी उनके जिले में अध्यक्ष की कमान मिली है। एक दिन पहले गुरुवार रात को खरगोन जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। भाजपा ने भीकनगांव से विधानसभा प्रत्याशी रही नंदा ब्राह्मणे को जिलाध्यक्ष बनाया। खरगोन जिले की भीकनगांव विधानसभा भी खंडवा संसदीय क्षेत्र का ही हिस्सा है। एक रोचक बात यह भी है कि खंडवा के भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर देशगांव के रहने वाले हैं। खरगोन की जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे के भीकनगांव और देशगांव में महज 24 किलोमीटर का फासला है। तोमर के चुनाव अधिकारी भी जिलाध्यक्ष बन गए 
खंडवा संसदीय क्षेत्र में एक पूर्ण और बाकी 3 जिलों का कुछ हिस्सा शामिल है। बुरहानपुर जिले की संपूर्ण सीमा, खंडवा जिले की तीन विधानसभा, खरगोन की दो विधानसभा और देवास जिले की एक विधानसभा सीट शामिल हैं। खरगोन, बुरहानपुर और खंडवा के जिलाध्यक्ष का एक लोकसभा क्षेत्र से संबंध है। वहीं देवास में भाजपा जिलाध्यक्ष बने रायसिंह सेंधव खंडवा में चुनाव अधिकारी थे। उन्होंने ही खंडवा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर और अन्य मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। सांसद की गृह जिले, मुख्यालय पर नहीं चली, खरगोन में मौका 
खंडवा और बुरहानपुर में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में सामने आया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की पसंद को प्रदेश संगठन ने तवज्जों नहीं दी। उनके गृह जिले में विधायक अर्चना चिटनिस की पसंद से डॉ. मनोज माने को जिलाध्यक्ष बनाया गया। खंडवा मुख्यालय पर भी उनकी पंसद के नेता को जिलाध्यक्ष नहीं बनाया गया। इसकी भरपाई उन्होंने खरगोन जिले से कर ली। नंदा ब्राह्मणे बतौर सांसद प्रतिनिधि रह चुकी हैं।</description>
MP इवनिंग बुलेटिन:सड़क पर दौड़ी बर्निंग कार, भाजपा विधायक बोले&अफसर को जूते मारेंगे, मकान पर पलटा ट्रक, मां&बेटी की मौत; VIDEO में 10 बड़ी खबरें
इंदौर में तैयार हुए दो और नए बिजली ग्रीड:गुमास्ता नगर और पंचकुइयां क्षेत्र में मिलेगी बेहतर बिजली सुविधा; वित्तीय वर्ष में 33,500 प्रकरण
        <description>रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत इंदौर शहर में चार स्थानों पर 33/11 केवी के ग्रिड बन चुके हैं और दो और ग्रिड धार रोड ग्रीन पार्क और पंचकुइयां के पास सुलकाखेड़ी में तैयार हो रहे हैं। इन दोनों निर्माणाधीन ग्रिडों का निरीक्षण मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, इंदौर की प्रबंध निदेशक (एमडी) रजनी सिंह ने किया। इस दौरान रजनी सिंह ने कहा कि, इन ग्रिडों का समय पर निर्माण पूरा किया जाए और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इन नए ग्रिडों से गुमास्ता नगर, सिरपुर, धार रोड, चंदन नगर, नगीन नगर, कालानी नगर, पंचकुइयां क्षेत्र, जय भवानी नगर जैसे हजारों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। 5-5 एमवीए क्षमता के इन ग्रिडों की लागत ढाई- ढाई करोड़ रुपए है। निरीक्षण के दौरान रजनी सिंह ने अधिकारियों और ग्रिड निर्माण करने वाली एजेंसी के पदाधिकारियों से चर्चा की और कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि, इंदौर महानगर में पिछले साल तक 33/11 केवी के कुल 128 ग्रिड थे। आरडीएसएस के तहत चार नए ग्रिड क्रमशः बिलावली, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पास, देवास नाका और रसोमा क्षेत्र में बनाए गए, जिनसे अभी बिजली आपूर्ति की जा रही है। अब दो अन्य ग्रिड ग्रीन पार्क और पंचकुईयां के पास सुलकाखेड़ी में तैयार हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष में अब तक बिजली कंपनी ने बनाए 33,500 प्रकरण मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल से दिसंबर तक 1.36 लाख कनेक्शनों की जांच की है। इस जांच के दौरान अनियमितताओं, नियम विरुद्ध विद्युत उपयोग और बिजली चोरी से संबंधित कुल 33,500 प्रकरण बनाए गए हैं। प्रबंध निदेशक रजनी सिंह ने बताया कि, वित्तीय वर्ष के इन नौ महीनों में इंदौर सहित सभी 15 जिलों में फील्ड टीमों और विजिलेंस टीमों ने व्यापक जांच अभियान चलाया। सबसे अधिक जांच इंदौर और धार जिलों में की गई, जहां 18,000 स्थानों पर निरीक्षण हुआ। खंडवा में 15,000, रतलाम में 12,000, खरगोन में 11,000 और उज्जैन में 9,500 स्थानों पर जांच की गई। अन्य जिलों में 4,000 से 8,000 कनेक्शनों की जांच की गई। अब तक किए गए 33,500 प्रकरणों में कुल 82 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई है।</description>
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 18 को:सिंगरौली के 7 केंद्रों में होगी कक्षा 6 की परीक्षा, सुबह 11 बजे तक पहुंचना जरूरी
        <description>जवाहर नवोदय विद्यालय, सिंगरौली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को होगी। प्राचार्य डॉ. बी.एस. गुप्ता ने बताया कि परीक्षा जिले के तीनों विकासखंडों में कुल सात केंद्रों पर होगी। चितरंगी विकासखंड में परीक्षा दो स्थानों - शासकीय हायर सेकंडरी उत्कृष्ट विद्यालय और कन्या हायर सेकंडरी उत्कृष्ट विद्यालय में होगी। देवसर विकासखंड में सीएम राइजिंग हाई स्कूल बरगवां और कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय देवसर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बैढ़न में शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल और शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा होगी। इसके अतिरिक्त विंध्य नगर क्षेत्र में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में भी परीक्षा होगी। प्राचार्य गुप्ता ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दिन सुबह 11 बजे से पहले अपने परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं।</description>
हरदा में कल साढ़े 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला पंचायत फीडर का होगा मेंटेनेंस; 11 कॉलोनियां प्रभावित होंगी
        <description>हरदा में शुक्रवार को बिजली कंपनी द्वारा जिला पंचायत फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई प्रमुख कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक अभियंता राकेश सिलोरिया ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। प्रभावित क्षेत्रों में ग्वालनगर, विकास नगर, अलकापुरी, मां रेवा सिटी, श्रीनगर, श्यामा नगर, जय शक्ति होम्स, साईं आर्य कॉलोनी, पैरासिटी कॉलोनी, मेजर जोशी और गुलाब सिटी शामिल हैं। इन सभी इलाकों में साढ़े चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने नागरिकों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और सुझाव दिया है कि वे अपनी दैनिक गतिविधियों की योजना इसी के अनुसार बनाएं।</description>
नर्मदा नदी को प्रदूषण&मुक्त करने का छात्रों ने दिया संदेश:अभाविप की नर्मदा संकल्प यात्रा, संडे फॉर घाट का किया आव्हान
        <description>अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मां नर्मदा नदी को स्वच्छ, निर्मल बनाने के लिए गुरुवार को नर्मदापुरम नगर में नर्मदा संकल्प यात्रा निकाली। जिसमें अभाविप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता के अलावा स्कूलों ने छात्र-छात्रा बड़ी संख्या उपस्थित हुए। मां नर्मदा स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।  एनएनजी मैदान में सभी विद्यार्थी एकत्र हुए। मुख्य अतिथि आचार्य पंडित सोमेश परसाई, अभाविप प्रान्त संगठन मंत्री रोहित दुबे ने संकल्प यात्रा को रवाना किया, जो अस्पताल तिराहा, इंदिरा चौक, हलवाई चौक, सराफा चौक होते हुए सेठानी घाट पहुंची।  अतिथि बोले- नर्मदा नदी में मिल रहे नालों को रोकना होगा
सेठानी घाट पर कार्यक्रम में आचार्य पं. परसाई ने मां नर्मदा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा तीर्थ की नायिका मां नर्मदा तट को बताया। मुख्य वक्ता प्रान्त संगठन मंत्री रोहित दुबे ने बताया कि अभाविप पर्यावरण संरक्षण को अपनी प्रकल्प एसएफडी के माध्यम से बरसों से जल जंगल और जमीन के लिए कार्य करती आ रही है। वन संवर्धन, गंगा, नर्मदा संरक्षण की बात हो उसके लिए भी काफी बड़े आंदोलन हुए। नर्मदा नदी में मिल रहे नालों पर रोकथाम के लिए प्रशासन को काम तेजी से करना चाहिए।  उन्होंने अभाविप के कार्यकर्ताओं से संडे फॉर घाट का आव्हान किया। नगरमंत्री अभिषेक पटेल ने बताया कि अभियान के माध्यम से पूरे जिले में यह कार्य हम करेंगे। इस अवसर पर अभाविप के जिला प्रमुख दीपक आर्य, जिला संयोजक मृदुल नाथ चौहान, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य दिव्यांश शर्मा नगर अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता, पूर्व कार्यकर्ता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित हुए।</description>
बीयू में छात्रों ने किया बॉलीवुड किरदारों का रीक्रिएशन:सेज यूनिवर्सिटी के डिजाइन विभाग ने रैंप वॉक में जीवंत किए फिल्मी पात्र
        <description>बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सेज यूनिवर्सिटी के डिजाइन विभाग ने एक अनूठी प्रस्तुति दी। विभाग के इंटर डिसिप्लिनरी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (IDME) के छात्रों ने डॉ. विशाखा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में "बॉलीवुड रीइमेज" नामक रैंप वॉक का आयोजन किया गया। इस अभिनव प्रस्तुति में छात्रों ने बॉलीवुड की प्रसिद्ध भूमिकाओं और चरित्रों को नए रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा बॉलीवुड के आइकॉनिक किरदारों की पुनर्प्रस्तुति थी, जिसमें उन्होंने मूल पात्रों के वेशभूषा और व्यक्तित्व को बखूबी जीवंत किया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि इसने छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा और डिजाइन कौशल को भी प्रदर्शित किया। "बॉलीवुड रीइमेज" ने भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया, जिसमें कला, संस्कृति और फैशन का अनूठा संगम देखने को मिला। यह कार्यक्रम छात्रों की कल्पनाशीलता और व्यवसायिक कौशल का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।</description>
घर&घर मनाया जा रहा मकर संक्रांति पर्व:सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, गरीबों में बांट रहे गजक&कंबल
        <description>ग्वालियर में मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। मंगलवार को सुबह-सुबह शहर के लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान को तिल-मिष्ठान का भोग लगाकर प्रसाद चढ़ाया गया। इसके साथ ही भजन-कीर्तन भी किए गए। संक्रांति के अवसर पर दान का विशेष महत्व है। इसी कारण मंदिरों के आसपास बैठने वाले गरीब और बेसहारा लोगों को तिल-मिष्ठान, गजक और कंबल सहित अन्य गर्म कपड़े वितरित किए गए। संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी का भी खास महत्व है। शहर में कुछ सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने पतंगबाजी भी की। सूर्य मंदिर में पहली किरण के साथ हुई संक्रांति की पूजा ग्वालियर के सूर्य मंदिर में पहली किरण के साथ संक्रांति की पूजा की गई। मकर संक्रांति पर सूर्य भगवान की आराधना की जाती है। सूर्य की पहली किरण के साथ विशेष पूजा-अर्चना हुई। इसके चलते श्रद्धालु गोला का मंदिर स्थित सूर्य मंदिर पहुंचे। मंगलवार सुबह भगवान सूर्य की आराधना के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने सुबह जल्दी उठकर गंगाजल मिलाकर स्नान किया। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर आराधना की। इसके साथ ही शहर के मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान को तिल-मिष्ठान और खिचड़ी अर्पित की। साथ ही दान देकर पुण्य अर्जित किया। मंदिरों में दिखी मकर संक्रांति की रौनक अचलेश्वर महादेव और सनातन धर्म मंदिर में भी मकर संक्रांति पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। भगवान चक्रधर के दर्शन और दान-पुण्य के लाभ के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान को खिचड़ी, तिल और गजक अर्पित की। मुख्य पुजारी ने भगवान श्री चक्रधर और श्री गिरिराजधरण का विशेष श्रृंगार किया। भगवान को नई पोशाक, माला और पगड़ी पहनाई गई। मोरपंख माथे पर धारण कराया गया और गले में तुलसी की माला और वनमाला पहनाई गई। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश से सहालग शुरू मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। एक माह से चल रहा धनुर्मास (खरमास) समाप्त हो गया है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ दिन तिल-तिल बढ़ने लगते हैं। मकर संक्रांति को देवताओं का प्रभातकाल कहा जाता है। 16 जनवरी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। जनवरी में विवाह के 8 शुभ मुहूर्त हैं। मकर संक्रांति के दिन गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर और सूर्य मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ते हैं। तिल-गुड़ और उससे बने व्यंजन अर्पित कर दान का पुण्य कमाया जाता है।</description>
शिवपुरी में मकर संक्रांति उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:बाणगंगा मंदिर में हजारों लोगों ने किया स्नान; तिल&गुड़, खिचड़ी दान कर मनाया पर्व
        <description>शिवपुरी में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के प्राचीन बाणगंगा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। भक्तों ने पवित्र कुंडों में स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। मंदिर के पुजारी के अनुसार, मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। आज सुबह श्रद्धालुओं ने तिल, गुड़, खिचड़ी और कपड़े दान किए। शहर के विभिन्न स्थानों जैसे कलेक्ट्रेट चौराहा, कोर्ट रोड, अस्पताल परिसर और कोलारस के धर्मशाला हनुमान मंदिर पर सामाजिक संगठनों और धार्मिक समितियों द्वारा खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया।  आज सुबह हल्का कोहरा छंटने के बाद धूप खिली, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। पिछले दिनों से का कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, जिसमें अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। इसके बाद आज कुछ नरमी देखने को मिली। हालांकि, सुबह-शाम ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है।  इस दौरान कई स्थानों पर आयोजित पतंगबाजी प्रतियोगिताओं में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर में मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया।</description>
मल्हार क्रीडा लीग में फाइटर्स ने जीता बैडमिंटन खिताब:फाइनल में हीरोज को 3&2 से हराया, निर्णायक मैच में कमल&ऋषि की जोड़ी ने दिलाई जीत
        <description>इंदौर के मल्हार क्रीडा मंडल, उषा नगर एक्सटेंशन ने पहली बार आईपीएल की तर्ज पर अपने सदस्यों के लिए विशेष लीग का आयोजन किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में एमकेएम फाइटर्स ने एमकेएम हीरोज को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता फाइटर्स टीम गोपाल सोलंकी और आदित्य माहेश्वरी के नेतृत्व में खेली। फाइनल में हीरोज टीम को शुरुआती बढ़त मिली, जब कप्तान नितिन नीमा और गगन नीमा ने पहला मैच जीता। लेकिन फाइटर्स की ओर से कप्तान आदित्य माहेश्वरी और कुणाल सोनी ने 21-18, 21-6 से मैच जीतकर बराबरी कर ली।  जूनियर खिलाड़ियों के मुकाबले में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर पहुंची, जब अर्णव पवार और मेहुल शाह ने अखिलेश तोंडे और रामेश्वर बंसल को 21-16, 21-15 से हराया। निर्णायक मैच में फाइटर्स के कमल वाधवानी और ऋषि शर्मा ने दर्शन नीमा और वैभव लाठी को 21-17, 21-15 से हराकर टीम को खिताब दिलाया।  समाजसेवी राजकुमार मसंद के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मल्हार क्रीडा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र फडसे, क्षत्रिय धनगर सेवा समाज अध्यक्ष हरीश भार्गव और इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन के सह-सचिव धर्मेश यशलहा विशेष रूप से उपस्थित थे। विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन सन्वी अकोलेकर और अंकिता माहेश्वरी ने किया।</description>
लोहड़ी पर गुरुद्वारे में कीर्तन के बाद हुआ भांगड़ा&गिद्दा:नीमच में सिख समाज के नव दंपती और नवजात के परिवारों ने की परिक्रमा
        <description>नीमच में सिख समाज ने सोमवार रात लोहड़ी का त्योहार मनाया। शहर के गुरुद्वारे में सिख समाज विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारे में कीर्तन से हुई, जिसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। ज्ञानी साजन सिंह ने गुरुद्वारे के बाहर लोहड़ी जलाई। समाज के नवविवाहित जोड़ों और नवजात बच्चों के परिवारों ने जलती लोहड़ी की परिक्रमा की। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा करते हुए अग्निदेव से परिवार और देश की समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम में भांगड़ा और गिद्दा नृत्य का आयोजन किया गया, साथ ही परंपरागत लोहड़ी गीत भी गाए गए। समाजजनों ने साल भर सकारात्मकता के साथ काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर गुरुद्वारे के हॉल में लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, सचिव सतपाल सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह अरोरा, कोषाध्यक्ष संदीप सलूजा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।</description>
महाशिवरात्री 2025 की तैयारियां शुरू:श्री शिव आश्रय सेवार्थ समिति ने शिव बारात के लिए की बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
        <description>साई बाबा नगर स्थित श्री शिव आश्रय सेवार्थ समिति (दरबार) ने आगामी महाशिवरात्री के अवसर पर निकलने वाली भव्य शिव बारात की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। 26 फरवरी 2025 को होने वाली इस आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की। बैठक में समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान शिव बारात से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने विचार रखे। यह आयोजन महाशिवरात्री के पावन पर्व पर किया जाएगा, जो हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। समिति द्वारा आयोजित की जाने वाली यह शिव बारात धार्मिक श्रद्धा और आस्था का प्रतीक होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।</description>
एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन कर्मचारी संघ में नियुक्तियां:कुरवाई और नटेरन ब्लॉक के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा
        <description>मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन कर्मचारी संघ की भोपाल में आयोजित साधारण सभा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी और भोपाल संभाग के अध्यक्ष मनमोहन यादव की अनुशंसा पर सिरोंज निवासी मोनू मांझी को कुरवाई और मोहित कपूर को नटेरन विकास खंड का संघ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। वाजपेयी ने घोषणा की कि श्रमिकों को 1 अप्रैल 2024 से न्यूनतम पुनरीक्षित वेतन मिलने की संभावना है। उन्होंने आउटसोर्स प्रथा का विरोध करते हुए कहा कि यह निगम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। बैठक में संघ के महामंत्री अशोक सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष शकील अकबर अली, जिला प्रबंधक रामेंद्र तोमर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने कर्मचारी और निगम हित में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।</description>
शाजापुर में 7.2°C टेम्प्रेचर दर्ज:मकर संक्रांति तक ठंड का अनुमान, 15 जनवरी से मिलेगी राहत
        <description>शाजापुर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कल (रविवार) से मौसम में ठंडक घुलने से लोग परेशान दिखे। कोहरा बढ़ने से सड़कों पर विजिबिलिटी भी कम हुई। जिससे वाहन की गति में कमी आई है। आज का तापमान लुढ़ककर 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले 12 डिग्री सेल्सियस था। ठंडक बढ़ने से शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को गर्म रहने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने रविवार को सर्दी में कमी और बारिश की संभावना जताई थी। सुबह घना कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में बारिश की उम्मीद थी, लेकिन तेज हवाओं के कारण बादल तो छंट गए, परंतु कोहरा पूरे दिन बना रहा। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, अगले दो दिन मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। मकर संक्रांति के दिन भी सर्दी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। राहत की बात यह है कि 15 जनवरी से आसमान में बादल छाने से तापमान में वृद्धि होगी। 15 या 16 जनवरी को शहर और जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है।</description>
इंदौर; पति ने पत्नी को होटल के कमरे में पीटा:देर रात साथ में डिनर करने ले गया था; दो माह से अलग रह रही थी पत्नी
        <description>इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने एक पत्नी की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने मायके में थी। पति ने उसे पार्टी देने की बात की और साथ में ले गया। रास्तें में दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान पति ने साथ रहने की बात कही। मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एरोड्रम पुलिस ने बताया कि प्रतिभा सोलंकी निवासी कृष्णबाग कालोनी की शिकायत पर उसके पति नीलेश सोलंकी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। प्रतिभा ने पुलिस को बताया कि 2013 में उसकी नीलेश से शादी हुई। दो माह से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। जिसके चलते वह अपने माता पिता के साथ नंदबाग बाणगंगा इलाके में रहने लगी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे पति घर आया और होटल में खाना खाने की बात पर बाहर ले गया। होटल के कमरे में दोनों ने साथ में शराब पी। इस दौरान नीलेश ने रात यहीं रुकने की बात कही। मना करने पर वह गुस्से में आ गया और अपशब्द कहे। फिर नशे की हालत में पिटाई कर दी। घटना के बाद घर में फोन कर जानकारी दी। परिजन प्रतिभा को एमवाय अस्पताल लेकर गए। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।</description>
दिगंबर जैन कठनेरा परिषद का अधिवेशन:समाज की कुरीतियों से लड़ने का लिया संकल्प
        <description>भोपाल में झिरनों मंदिर परिसर में दिगंबर जैन कठनेरा परिषद का अधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विद्यासागर महाराज और मुनिश्री निर्णय सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अधिवेशन में समाज की प्रगति के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की गई। परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन मुरारिया ने बताया कि इस योजना में सामाजिक समरसता के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा और पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाएंगे। समाज की कुरीतियों से लड़ने के लिए सभी ने संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों का पगड़ी पहनाकर विशेष सम्मान किया गया। मंच पर प्रमुख रूप से बी.एल. जैन, ऋषभ कुमार जैन, राजकुमार जैन एडवोकेट, विनोद जैन, विमल कुमार जैन, महेंद्र कुमार जैन, सुमेर चंद्र जैन, डॉ. विकास जैन, संजय सहारा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ऋतुराज जैन ने किया। अधिवेशन में शैलेंद्र जैन, अभिषेक जैन, अजीत जैन और सुरेश जैन ने समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों का सम्मान किया। इस अवसर पर मंडीदीप, बैरसिया, मुरवास, मुंगावली और नूरगंज से आए समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।</description>
लहार में बिजली पोल चोरी का मामला:बिजली कंपनी के ठेकेदार, सुपरवाइजर समेत तीन पर FIR; एई ने थाने में की थी शिकायत
        <description>भिंड के लहार में रविवार को बिजली पोल चोरी कर बेचने के लिए ले जाते कुछ लोगों ने बिजली कंपनी के एई ने पकड़ा था। इस मामले की शिकायत लहार थाने में की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को बिजली के सात लोहे के पोल चोरी करने के आरोप में ठेकेदार सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। इन बिजली पोलों की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपए है।  बिजली कंपनी के एई निरंजन सनोडिया ने रविवार शाम को पुलिस से मामले की शिकायत की थी। आवेदन में बताया था कि 12 जनवरी की शाम को उन्हें सूचना मिली कि भिंड-भांडेर रोड बायपास के पास रखे लोहे के पोलों को पिकअप वाहन में लोड कर चोरी किया जा रहा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे, जहां पहले से ठेकेदार ध्यानेंद्र भदौरिया का सुपरवाइजर राजेश मौजूद था। बिजली पोल चोरी की जानकारी लेने पर उन्होंने इनकार किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल लेकर एक पिकअप भिंड की ओर गई है। पोल से भरा वाहन बरामद  इसके बाद एई ने पिकअप का पीछा करते हुए लपवाहा के पास वाहन (MP07ZE8893) को रोका। वाहन में सात लोहे के पोल लदे थे, जिन पर "MPMKVVCL/3044/2023" अंकित था। चालक रंजीत राठौर ने स्वीकार किया कि वह सुपरवाइजर राजेश के कहने पर पोल लेकर जा रहा था। तीनों आरोपियों पर केस दर्ज, जांच जारी  घटना की सूचना मिलते ही लहार पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन सहित लोहे के पोलों को जब्त कर विद्युत सब-स्टेशन जमुहा में रखा। प्राथमिक जांच में ठेकेदार ध्यानेंद्र भदौरिया, सुपरवाइजर राजेश, और पिकअप चालक रंजीत राठौर पर षड्यंत्र कर चोरी करने का मामला सामने आया। लहार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</description>
गोहद में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई:एक की मौत, दो की हालत नाजुक, ग्वालियर रेफर
        <description>भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक युवक ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।  पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मण तलैया वार्ड पांच गोहद के रहने वाले 24 वर्षीय अजय श्रीवास पिता सुरेश श्रीवास (22) गोलू पिता रवि श्रीवास और सुभाष पिता पूरन श्रीवास बाइक (एमपी 30 एमएल 4889) से शनिवार शाम किसी काम से गोहद चौराहा आए थे। रात करीब 11 बजे वापस लौटते समय गौतम नगर के पास हादसा हो गया।  तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। गोलू और सुभाष की गंभीर हालत है, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। गोलू की हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण हादसा हुआ।</description>
रायसेन में रात में हल्की बारिश के साथ कोहरा छाया:सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई, संक्रांति तक ऐसा ही रहेगा मौसम
        <description>रायसेन में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। शनिवार-रविवार की रात हुई हल्की बारिश ने वातावरण में ठंडक बढ़ा दी है। रविवार की सुबह से सर्द हवाओं के साथ कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की वजह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दो दिन बारिश की संभावना तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीती रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आसमान में छाए बादलों के कारण दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है। फसलों को फायदा इस मौसमी बदलाव से किसानों को विशेष लाभ मिल रहा है। यह दूसरी बार है जब रायसेन में बारिश के साथ मावठा गिर रही है। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल में ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही थी, लेकिन इस बारिश ने प्राकृतिक सिंचाई का काम कर दिया है। इससे न केवल फसलों को प्राकृतिक पोषण मिला है, बल्कि सिंचाई और बिजली के खर्च में भी बचत हुई है।</description>
राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंदसौर में निकली वॉकथॉन:नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने युवाओं ने दिखाया जोश; राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी
        <description>मंदसौर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर रविवार को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया गया। राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर ने संजय गांधी उद्यान से इस जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजकों ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। वॉकथॉन रैली संजय गांधी उद्यान से शुरू होकर कंट्रोल रूम, गुप्ता कचौरी तिराहा और बंटी चौराहा होते हुए वापस उद्यान पर समाप्त हुई। यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा रामादेवी गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी अभिषेक आनंद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।</description>
जबलपुर में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव:मामा का आरोप& पिता की दूसरी शादी और चोरी के आरोप से थी परेशान
        <description>जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र की चंदन कॉलोनी में 10वीं की 17 वर्षीय छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इस घटना में मृतका के मामा ने उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के मामा नीरज मिश्रा ने बताया कि, उनकी भांजी की मौत संदिग्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि भांजी के पिता ने दो शादियां की थीं और बेटी की देखभाल पर ध्यान नहीं देते थे। इसके अलावा, कुछ समय पहले छात्रा पर चोरी का आरोप भी लगाया गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। दूसरे मामा नरेंद्र मिश्रा का कहना है कि उनकी भांजी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी। घटना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि मृतका ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजन के अनुसार, घटना वाले दिन छात्रा स्कूल से अच्छे मूड में घर लौटी थी। वह पढ़ाई में अच्छी थी और एनसीसी की सक्रिय छात्रा भी थी। संजीवनी नगर थाने की एसआई ऋतु उपाध्याय ने बताया मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजन ने आरोप लगाया है कि छात्रा की मौत की सूचना उन्हें 3 घंटे की देरी से दी गई, जिससे घटना पर संदेह और बढ़ गया है।</description>
अंजड़ नगर परिषद ने CM से मांगे 7.50 करोड़ रुपए:भोंगली नाला सुधार और NH&47 का चौड़ीकरण कराया जाना है
        <description>बड़वानी जिले के अंजड़ नगर परिषद के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर शहर के विकास के लिए 7.50 करोड़ रुपए की मांग की है। यह मुलाकात शनिवार को सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में हुई। मांग पत्र में दो प्रमुख कार्यों के लिए धन राशि की मांग की गई है। पहला वार्ड क्रमांक 8 और 15 स्थित भोंगली नाले के लिए 2.50 करोड़ रुपए की मांग की गई है। इस राशि से चर्मकार धर्मशाला से सातमात्रा मंदिर तक दोनों तरफ रिटेनिंग वॉल और सी.सी. प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में बारिश के दौरान नाले का पानी आसपास के घरों तक पहुंच जाता है और आवागमन बाधित होता है। दूसरी प्रमुख मांग NH-47 (बड़वानी-ठीकरी मार्ग) के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए की है। इस मार्ग पर कपास जिनिंग, कृषि उपज मंडी और व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण भारी भीड़-भाड़ रहती है। इस राशि से सड़क का चौड़ीकरण, साइड ड्रेन, पेवर और सेंटर डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि भोंगली नाले के किनारे प्लेटफॉर्म बनने से साप्ताहिक बाजार को वहां शिफ्ट किया जा सकेगा, जो वर्तमान में गांधी वाचनालय से कहार समाज मोहल्ले तक लगता है। इससे मुख्य मार्ग और बाय-पास पर होने वाली भीड़-भाड़ कम होगी। ऐसी स्थिति में उक्त मार्ग को कृषि उपज मंडी से नर्मदा कॉटन फैक्टरी तक चौड़ीकरण, साइड ड्रेन, पेवर एवं सेंटर डिवाइडर, लाइटिंग इत्यादि कार्य कराए जाने की जन-प्रतिनिधियों द्वारा भी मांग की गई है, ताकि आवागमन में सुविधा हो सके तथा नगर का सौंदर्यीकरण भी हो सके। ये कार्य कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री से 5 करोड़ रुपए की मांग की गई है।</description>
जबलपुर में बोले पूर्व सांसद कंकर मुंजारे:सरकार की इच्छाशक्ति नहीं है कि नक्सली खत्म हो, परेशान होकर लोग बन रहे है नक्सली
        <description>सरकार जो दावा कर रही है कि बालाघाट से नक्सली खत्म हो चुके है, ये झूठ है, ये सरकार नक्सली खत्म नहीं कर सकती। सरकार की इच्छाशक्ति भी नहीं है कि ये नक्सली को खत्म कर सके। ये कहना है पूर्व सांसद और तीन बार के विधायक कंकर मुंजारे का। जबलपुर पहुंचे पूर्व सांसद ने कहा कि मध्यप्रदेश के अंदर जो भी व्यवस्था है, वह पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। सड़ गई है। बदबू मार रही है। किसानों से लूट हो रही है। बाद में जब यहीं किसान परेशानी सहते-सहते हाथों में हथियार उठाकर नक्सली बन जाएगें। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने कहा कि बालाघाट के लांजी में धान चोरी करते हुए हमने और कुछ युवाओं ने रंगे हाथों पकड़ा था, तो पुलिस-प्रशासन ने झूठा मुकदमा दर्ज करवाते हुए जेल भिजवा दिया। बालाघाट के कुछ युवाओं को भी पुलिस ने परेशान किया है। हो सकता है कि इन्हें गुस्सा आए, और नाराज होकर ये जंगल चले आए, और हाथों में बंदूक उठा ले। पूर्व सांसद ने कहा कि ये सरकार नक्सलवाद खत्म करने की वजह, इसे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर शासन बालाघाट के लोगों को मूलभूत सुविधा देगी, शासन की योजनाओं का लाभ देगी, भ्रष्टाचार खत्म कर दो, गांव में अस्पताल खोले , लोगो को रोजगार दो, सिंचाई के लिए पानी दो तो फिर कहां से नक्सली आएंगे। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे का कहना है कि नक्सली सिस्टम के खिलाफ लड़ रहा है, उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, और ना ही उन्हें चुनाव लड़ना है, चुनाव जीतना है, या फिर उन्हें सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि हम भी सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे है, तो हमें बिना वजह जेल में डाल दिए। मैं तीन बार का विधायक रहा हूं, एक बार सांसद रहा हूं। इसके बाद भी झूठे मामले में फंसाकर जेल में डाल रहे हो। पूर्व सांसद का कहना है कि आप जांच करे, अगर हमने मारपीट की तो हमारे खिलाफ केस बना दो, पर झूठा मत फंसाओ। हाल ही में बालाघाट के रुपझर जंगल में नक्सलियों के द्वारा फेंके गए दो पेज वाले पर्चे पुलिस को मिले है। पर्चे में किसानों को बरगलाने वाली बातें लिखी है। यह पर्चा प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) एमएमसी स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता की ओर से लिखा गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बैनर लगाने और पर्चा चिपकाने वाले लोग कौन है।</description>
शॉर्ट सर्किट से नमकीन फैक्ट्री में आग:एक घंटे में पाया काबू, नमकीन और कच्चा माल जलकर राख
        <description>बड़वानी के अंजड थाना क्षेत्र स्थित हडकी बैडी में गणेश नमकीन फैक्ट्री में गुरुवार रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। यह घटना रात करीब 11.30 बजे की है, जब फैक्ट्री में अचानक सायरन बजने लगा और आग की लपटें दिखाई दीं। फैक्ट्री में रखा तैयार नमकीन, कच्चा माल, मशीनें और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। फैक्ट्री संचालक गणेश धनगर के अनुसार, मजदूरों के जाने के बाद फैक्ट्री में ताला लगा था। आग बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। स्थानीय लोगों और नगर परिषद के पानी टैंकर की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 1.5 से 2 लाख रुपए का हुआ नुकसान प्रारंभिक आंकलन के अनुसार, आग से लगभग 1.5 से 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस घटना की सूचना मिलते ही अंजड पुलिस मौके पर पहुंची। आग की खबर से आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।</description>
हवाओं का रुख बदलने से पारा लुढ़का:सीहोर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
        <description>सीहोर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर के अनुसार, हवाओं का रुख अब पूर्व से उत्तर दिशा की ओर बदल गया है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान और भी कम होने की संभावना है। शीतलहर से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए आयुक्त स्वास्थ्य ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारियों को जिला और विकासखंड स्तर पर नियमित समीक्षा करने को कहा गया है। साथ ही, शीतघात और हाइपोथर्मिया जैसी समस्याओं की पहचान और त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षात्मक उपाय व सावधानियां ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और घर के अंदर ही रहें। ठंड में लंबे समय तक बाहर न रहें। ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनकर सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को ढककर रखें। विटामिन सी युक्त फल और सब्जियां खाएं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गर्म तरल पदार्थों का सेवन करें। नाक बहना, नाक बंद होना, फ्लू और नाक से खून आने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।</description>
ग्वालियर में सीजन की सबसे ठंडी रात:पहली बार रात का पारा 6.0 डिग्री पर; शहर साफ, दो दिन में बारिश की संभावना
        <description>ग्वालियर में शुक्रवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। पहली बार इस सीजन में रात का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ी। हालांकि, शहर में कोहरा नहीं था, लेकिन हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 200 से 300 मीटर तक सीमित रही। प्रदेश के चार प्रमुख महानगरों में ग्वालियर सबसे अधिक ठंडा शहर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। ग्वालियर में मौसम साफ रहने के कारण उत्तर की ओर से आने वाली बर्फीली हवा ने रात में ठंडक को और बढ़ा दिया है। दिन में धूप खिलने से दिन का तापमान दो दिन पहले जहां 15 से 16 डिग्री के बीच था, वही अब यह बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, रात को कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले, बुधवार-गुरुवार की रात भी तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ठंड और कोहरे का दौर जारी ग्वालियर में मौसम में फिलहाल दिन के साफ रहने से रात की ठंडक बढ़ गई है। दिन में धूप से हल्की राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी के आसपास मावठ (बारिश) होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद एक बार फिर दिन में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर शुरू हो सकता है। फसलों और सब्जियों को 30% नुकसान केंद्रीय कृषि मंत्रालय के कृषि मामलों की समिति के सदस्य, योगेश द्विवेदी ने बताया कि पाला पड़ने से दलहनी फसलों और सब्जियों को अब तक 30 प्रतिशत तक नुकसान हो चुका है। अगर अगले 2-3 दिन और ऐसी ठंड रही, तो यह आंकड़ा 55 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। हाईवे पर घना कोहरा शुक्रवार सुबह ग्वालियर शहर में आसमान साफ था और कोहरा भी बहुत मामूली था, लेकिन सुबह 9 बजे भिंड रोड हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 200 से 300 मीटर तक सीमित रही और यहां वाहनों को रेंगते हुए गुजरना पड़ा।</description>
हरदा में आयुष विभाग के क्लर्क ने की आत्महत्या:पत्नी&बेटी को सब्जी लेने भेजा, फिर कमरे में फांसी लगाई
        <description>हरदा में आयुष विभाग के क्लर्क ने गुरुवार शाम अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्लर्क ने अपनी पत्नी और बेटी को सब्जी लेने के लिए बाजार भेजा, फिर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक मूलत: सागर जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, आयुष विभाग में क्लर्क के पद पदस्थ 38 वर्षीय राहुल साहू सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रहता था। गुरुवार शाम उसने अपनी पत्नी और बेटी को सब्जी खरीदने बाजार भेजा था। जब पत्नी और बेटी बाजार से लौटीं, तो उन्होंने राहुल को फांसी के फंदे पर लटका देखा। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सागर का रहने वाला था मृतक बताया जा रहा है कि गुरुवार को कार्यालय से लौटने के बाद राहुल ने अपने बड़े भाई विनीत साहू से फोन पर बात भी की थी। मूलतः सागर के सूबेदार वार्ड के निवासी राहुल साहू 2009 से हरदा में पदस्थ थे। उनका एक बेटा चारुवा के नवोदय विद्यालय में पढ़ता है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।</description>
प्लास्टपैक 2025: चार से ज्यादा स्टॉल्स पर उद्योगों के अवसर:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और लाइव मशीनों का डेमो; छात्रों के लिए जॉब फेयर भी
        <description>प्लास्टिक और प्लास्टिक से जुड़े उत्पादों के निर्माण से लेकर व्यापार की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मध्य भारत के सबसे बड़े एक्जीबिशन प्लास्टपैक 2025 में देशभर से एक्जीबिटर्स आए हैं। लाभ गंगा ग्राउंड में आयोजित इस एक्जीबिशन में 400 से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियां प्लास्टिक, पैकेजिंग, और पेट्रोकेमिकल्स से जुड़े प्रोडक्ट्स और तकनीक का प्रदर्शन कर रही हैं। एक्जीबिशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और लाइव मशीनों के डेमो दिखाए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करना है। इंडियन प्लास्टपैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि आयोजन के माध्यम से मध्य प्रदेश को एक औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। प्लास्ट पैक 2025 का 700 करोड़ रुपए की मशीनों की बिक्री का लक्ष्य है। इसमें एक्जीबिशन शुरू होने से पहले ही 45 करोड़ की मशीनों की प्री बुकिंग हो चुकी थी और अब तक कुल 200 करोड़ का रेवेन्यु जनरेट हुआ है। एक्जीबिशन में 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन पहले दिन तक हो चुके हैं। अगले तीन दिनों में 1 लाख से ज्यादा विजिटर्स हम उम्मीद है। मध्य प्रदेश से 70 से ज्यादा एक्जिबिटर्स हैं। इसमे लगभग 50 एक्जिबिटर्स केवल इंदौर के हैं। दूसरी तरफ जापान, जर्मनी, अमेरिका जैसे और भी इंटरनेशनल एक्जिबिटर्स इस आयोजन का हिस्सा हैं। एक्जीबिशन के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को अपने राज्य में ही औद्योगिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी। साथ ही, मध्यप्रदेश को जीएसटी और अन्य औद्योगिक लाभ भी प्राप्त होंगे। इससे स्थानीय उद्यमियों को बड़े फायदे होंगे। मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर राजेश राठौर ने बताया कि, इंदौर मध्य प्रदेश की प्लास्टिक इंडस्ट्रीज का एक प्रमुख केंद्र है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आस पास की सारी प्लास्टिक इंडस्ट्री को एक मंच पर इकठ्ठा करना है। आयोजन के माध्यम से नए और स्थापित उद्यमियों को रॉ मटेरियल, मशीनरी, और मार्केटिंग के साधन एक ही स्थान पर मिल रहे हैं। इससे वे अपनी इंडस्ट्री को एक पैकेज दे पाएंगे। प्लास्टिक उद्योग में आगे जाने वाले लोगो के लिए यह आयोजन फायदेमंद साबित होगा। इस एक्जीबिशन को एक्स्प्लोर कर, वे काफ़ी सारी नई तकनीक सीख सकते है। एक्जीबिशन में लाइव मशीन स्क्रीनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और रोबोटिक्स के साथ इस कार्यक्रम में जॉब फेयर और सेमिनार भी आयोजित किए गए हैं। इससे छात्रों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और स्थानीय व्यापारियों अपनी व्यवसाय के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। इंडियन प्लास्टपैक फोरम के सचिव अंकित भारूका ने कहा कि प्लास्टिक मनुष्य जीवन की अहम आवश्यकता है। इसका कितने क्षेत्रों में विस्तार है उसे समझने के लिए ‘प्लास्ट पैक 2025’ का आयोजन हैं आमजन भी इसे आकर देख सकते और उपयोगिता समझ सकते हैं।</description>
इंदौर के पतंग बाजार में चाइना डोर पर प्रतिबंध:कलकत्ता, हैदराबाद और गुजरात से आता है पतंग का कागज; 9 महीने तक लगातार चलता है काम
        <description>Kite Market of Indore</description>
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:भोपाल के कैंची छोला में रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
        <description>hit by a train</description>
मंडला में तापमान 3°C तक गिरा:कान्हा के भिलवानी में तापमान 2.7°C दर्ज, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद तापमान में वृद्धि की संभावना
        <description>मंडला में पारा गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को बीते दिन के मुकाबले दो डिग्री से ज्यादा गिरकर न्यूनतम तापमान 3°C पहुंच गया। वहीं कान्हा के भिलवानी में न्यूनतम तापमान 2.7°C दर्ज किया गया है। सुबह के समय चारों ओर घने कोहरे ने सूरज को छुपा लिया, जिससे ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है। बुधवार को भी दिनभर कड़ाके की ठंड रही है। शाम 4 बजे के बाद ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिन का अधिकतम तापमान 24.8°C रहा। सूरज ढलने के बाद ठंड का असर और भी बढ़ गया। 24 घंटे के बाद बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी भारत के ऊपर 12.6 किमी ऊंचाई पर 268 किमी प्रति घंटे की गति से उपोष्ण जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। साथ ही 10 जनवरी से अगले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे अगले 24 घंटे के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। शीत लहर का खतरा सीएमएचओ ने शीतलहर से बचने की एडवाइजरी जारी कर बताया है कि जिले में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। ठंड से प्रभावित व्यक्ति को तुरंत गर्म कपड़े पहनाएं और गर्म स्थान पर रखें। शरीर को कंबल, तौलिए और शीट से ढकें। गर्म पेय पदार्थ देकर शारीरिक तापमान को बढ़ाएं। यदि लक्षण गंभीर हों, तो डॉक्टर की सलाह लें। पिछले दिनों का तापमान विवरण 01 जनवरी: न्यूनतम 7.7°C, अधिकतम 25°C• 02 जनवरी: न्यूनतम 6.0°C, अधिकतम 27°C• 03 जनवरी: न्यूनतम 4.3°C, अधिकतम 29°C• 04 जनवरी: न्यूनतम 5.0°C, अधिकतम 29°C• 05 जनवरी: न्यूनतम 4.0°C, अधिकतम 30.5°C• 06 जनवरी: न्यूनतम 8.8°C, अधिकतम 29.5°C• 07 जनवरी: न्यूनतम 8.7°C, अधिकतम 23.6°C• 08 जनवरी: न्यूनतम 5.1°C, अधिकतम 24.8°C</description>
भिंड रूम हीटर ने बढ़ाई बिजली खपत:लोड बढ़ते ही टूट रही लाइन; शहर में हर घंटे में आ रही चार शिकायतें
        <description>सर्दी के मौसम में भिंड शहर में बिजली संकट गहराता जा रहा है। रूम हीटर, गीजर और अन्य उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली लोड तेजी से बढ़ा है। ओवर लोडिंग के कारण कंडक्टर और केबल टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है। ऐसे में एफओसी पर हर घंटे तीन से चार शिकायतें दर्ज हो रही है। वार्ड 31 में केबल टूटने से सप्लाई ठप शहर के वार्ड क्रमांक 31 सुभाष नगर पार्षद वाली गली में आज सुबह बिजली केबल टूट गई। इस कारण पूरे मोहल्ले की बिजली सप्लाई ठप हो गई। स्थानीय निवासी घंटों तक बिजली विभाग से संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन समाधान नहीं हो सका। ग्वालियर रोड पर हाईटेंशन तार गिरा इसी तरह, बुधवार रात में ग्वालियर रोड पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से बिजली सप्लाई घंटों तक बंद रही। इस घटना ने इलाके के निवासियों को ठंड में अंधेरे का सामना करने पर मजबूर कर दिया। शास्त्री नगर में दो दिन से सप्लाई बंद शास्त्री नगर बी ब्लॉक वार्ड नंबर 8 में लाखन सिंह परमार के घर के सामने रखा ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। इस वजह से दो दिनों से कई घरों में बिजली नहीं आ रही है। स्थानीय लोग बार-बार शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पुरानी बस्ती और बाजार क्षेत्र भी प्रभावित पुरानी बस्ती, चतुर्वेदी नगर, मीरा नगर और रथनूपुरा समेत कई क्षेत्रों में बिजली बार-बार बाधित हो रही है। व्यापारिक इलाकों में बिजली की समस्या से दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। बिजली विभाग के उपमहा प्रबंधक उपाध्याय ने बताया- सर्दी के कारण बिजली की खपत बढ़ने से यह समस्या हो रही है। क्षतिग्रस्त कंडक्टर और केबल की मरम्मत तेजी से की जा रही है। जल्द बिजली सप्लाई सुचारु की जाएगी।</description>
48 घंटे में 9 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान:धार में शीतलहर का असर, 12 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार
        <description>जम्मू-कश्मीर, हिमाचल जैसे प्रदेशों में कुछ दिन पहले बर्फबारी हुई थी, अब बर्फ पिघलने लगी है। जिससे हवा की रफ्तार भी तेज हो गई है। बर्फीली हवाओं के कारण ही धार में पिछले 48 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट देखी गई हैं, एक दिन पूर्व रात का तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो ठंड के मौसम का सबसे निचले स्तर का तापमान रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह में औसत रूप से ठंड का असर कम रहा था, अब दूसरे सप्ताह में शीतलहर अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, इसके बाद 12 जनवरी को जरूर बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम परिवर्तन का असर धार सहित ग्रामीण अंचल में देखने को मिल रहा हैं, शहर में शाम से ही ठंडी हवाओं की गति का असर बढ़ने लगा हैं, लोगों को हवाओं से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए भी देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह के समय हल्की धूप और ठंडी हवाओं के बीच दिन की शुरुआत हो गई है। पाले की आशंका दरअसल सर्दी के चार माह के मौसम में इस मर्तबा दिसंबर की सर्दी ने ट्रेंड बदल दिया था, पिछले 10 सालों का रिकाॅर्ड और ट्रेंड देखें तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती रही हैं, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में तेज सर्दी का असर था। जनवरी माह में 20 से 22 दिनों तक शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और कमी आएगी, जिसके चलते जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा, ऐसे में किसानों ने पाला पड़ने की आशंका भी जताई है।</description>
प्रदूषण के कारण शहर से दूर किए जा रहे ईंट&भट्टे:कुम्हार समाज ने महापौर को दिया ज्ञापन; कहा& एक वर्ष का समय दिया जाए
        <description>देवास में ईंट भट्टे प्रदूषण के कारण शहर से बाहर किए जा रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को प्रजापति कुम्हार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम पहुंचकर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल को ज्ञापन दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने बताया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में जो 50 वर्षों से ईंट भट्टे संचालित हो रहे है, उन्हें प्रदूषण के चलते हटाने के लिए कहा गया है। वर्तमान में कुम्हार समाज के ईंट भट्टे शहरी सीमा के बाहर होने के साथ ही निजी भूमि पर संचालित हो रहे हैं। यह भट्टे प्रदूषण के लिए ज्यादा खतरा नहीं है। ईंट भट्टे संचालकों की मांग है कि हमारे ईंट भट्टों की पहले जांच की जाए। इसमें कभी केमिकल या अन्य सामग्री का उपयोग नहीं किया जाता है। हमें एक वर्ष का समय दिया जाए, उसके बाद हम स्वेच्छा से भट्टे हटा लेंगे। प्रदूषण का सूचकांक बढ़ा महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि देवास में वायु प्रदूषण का सूचकांक काफी बढ़ा हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में ईंट भट्टों का भी सर्वे हुआ है। करीब 25 ईंट भट्टे है उनके संचालकों की बैठक ली गई थी। उनसे आग्रह किया गया है कि हमारे देवास शहर के हित में अपने ईंट भट्टे दूसरी जगह शिफ्ट करें। समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला और उन्होंने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि ईंट भट्टे का बड़ा सिस्टम होता है। वर्तमान में कुछ कच्चे भट्टे हैं, उन्हें विस्थापित करने में कुछ समय दिया जाए, उस पर हम विचार करेंगे।</description>
शिक्षक कांग्रेस की शैक्षिक संगोष्ठी बड़ा मलहरा में 19 को:शिक्षकों की मांगों और समस्याओं पर होगी चर्चा
        <description>मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस 19 जनवरी को सरकारी हाईस्कूल महाराजगंज, बड़ा मलहरा जिला छतरपुर में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। जिसमें प्रदेश में शिक्षकों की मांगों और समस्याओं के साथ आंदोलन पर चर्चा की जाएगी। संगोष्ठी में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा, सागर संभाग के अध्यक्ष महेंद्र दीक्षित,छतरपुर के जिला अध्यक्ष महेश व्यास सहित सागर संभाग और छतरपुर जिले के संगठन के पदाधिकारी-शिक्षक शामिल होंगे। प्रदेशाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक रामसिया भारती मुख्य अतिथि, शिक्षक कांग्रेस के पूर्व प्रांताध्यक्ष एवं शिक्षाविद रमाकांत द्विवेदी, पूर्व कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं शिक्षाविद बालकृष्ण शर्मा एवं पूर्व कार्यकारी प्रांताध्यक्ष शिक्षाविद एनडी वैष्णव की उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में शिक्षक,शिक्षाविद स्वयं के अनुभव साझा करेंगे। मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के अशोक प्रताप सिंह, अनीता सारस्वत, धर्मेंद्र सिंह परमार, हरीश नामदेव, सुनील मिश्रा, दीपेंद्र कुशवाहा, राजेश राजावत, हेमराज राणा, मोहन गौतम, पंकज सिंघवी, शकुंतला तोमर, नलिनी शाक्य, नरेंद्र सिंह तोमर, कौशल शर्मा, राम रतन सिंह, संजय माछीवाल, निर्भय सिंह परिहार, धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, अंबरीश शर्मा, सुरेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, कमल सिंह, बालू सिंह, डीडी पवार, मनोज मैहर, राजेश नामदेव, राकेश चौहान, संदीप श्रीवास्तव, सुरेश तोमर, ताज मोहम्मद, हारून अख्तर आदि सभी पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने शैक्षिक संगोष्ठी में उपस्थित होने की अपील की है।</description>
महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं से मुलाकात की:लैला मजनू अभियान का फीडबैक लिया; छात्राएं बोलीं& आवारा लड़कों से मिली राहत
        <description>टीकमगढ़ शहर में महिला पुलिस की ओर से लैला मजनू अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को महिला थाना पुलिस ने स्कूल कॉलेज के आसपास भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं से मुलाकात की और छेड़छाड़ करने वालों के बारे में जानकारी हासिल की। महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को पुलिस हेल्प लाइन नंबर दिए। साथ ही कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक धनवंती ने बताया कि एसपी मनोहर मंडलोई के निर्देश पर हर दिन स्कूल, कॉलेज, पिकनिक स्पॉट और पार्कों के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे मजनुओं से पूछताछ की जा रही है। घूमने का सही कारण नहीं बता पाने पर परिजनों को बुलाकर समझाइश दी जा रही है। संदिग्ध लोगों से की जा रही पूछताछ  आज पीजी कॉलेज के पास गर्ल्स स्टूडेंट से अभियान के बारे में पूछताछ की। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि लैला मजनू अभियान चलने से स्कूल कॉलेज के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा कम हो गया है। पहले घर से स्कूल और कॉलेज जाते समय डर का माहौल रहता था, लेकिन अब सड़कों पर आवारा लड़के दिखाई नहीं देते। महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर देते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। जानकारी मिलते ही पुलिस आपकी मदद के लिए मौके पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि माता-पिता और परिवार वालों को बताकर ही घर से बाहर निकलें। ताकि घर वालों को आपके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध रहे।</description>
उज्जैन में चार फर्जी एडवाइजरी पर छापा:130 लोग हिरासत में; कॉल सेंटर से ठगी की वारदात, करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन की संभावना
        <description>उज्जैन पुलिस ने बुधवार को शहर के अलग-अलग चार स्थानों पर चल रही फर्जी एडवाइजरी पर कार्यवाही की। क्राइम ब्रांच की टीम की कार्रवाई से फ्रीगंज क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिली कि लोगों को लालच देकर डीमेट अकाउंट के माध्यम से कॉल सेंटर से कॉल कर उन्हें ठगा जा रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने 130 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। चारों स्थानों से पुलिस को करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन की संभावना जताई जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शहर के माधव नगर थाना क्षेत्र में दो स्थानों और नील गंगा थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर चल रहे फर्जी एडवाइजरी कॉल सेंटर पर कार्रवाई की गई। इसमें बड़ी संख्या में नवयुवक और युवतियां काम करते हुए पकड़ी गई हैं। इनकी भूमिका की जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि चारों फर्जी एडवाइजरी इन्वेस्टमेंट के नाम पर भारी मात्रा में कमीशन लेती थीं। लोगों के अकाउंट खुलवाकर उनमें घाटा दिखाकर उनके रुपए हड़प लिए जाते थे। इस काम के लिए यहां काम करने वाले लड़कों और लड़कियों को 10 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन पर अलग से कमीशन भी मिलता था। चारों स्थानों पर सेबी का लाइसेंस नहीं मिला है, ये लोग फर्जी एडवाइजरी चला रहे थे। एडवाइजरी में 'ऐंजल वन' नामक एप का उपयोग कर लोगों को फंसाया जाता था। चार मुख्य आरोपी: दो हिरासत में, दो फरार एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को नई उम्र के लड़कियों और लड़कों की कई लिस्ट मिली है, जिन्हें ये आरोपी कॉल करके फसाते थे। खासकर इनका टारगेट प्रदेश के बाहर के लोग होते थे। अब तक कुल 130 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आईटी सेल इस पर काम कर रही है ताकि यह पता चल सके कि अब तक कितने लोगों को इन लोगों ने ठगा है। फिलहाल, एडवाइजरी चलाने वाले मुख्य दो आरोपी, अजय पंवार और शशि मालवीय, को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपी, चंदन भदौरिया और विनय राठौर, फरार हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, लैपटॉप और लोगों की सूचियां जब्त की हैं।</description>
कटनी में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:सूने घर में ताला तोड़कर चोरी की थी; सोने&चांदी के आभूषण बरामद
        <description>कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र में हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने लखेरा स्थित एक सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर 1 लाख 63 हजार रुपए के आभूषण चोरी किए थे। बुधवार को रंगनाथ थाना प्रभारी एसआई नवीन नामदेव ने बताया कि लखेरा क्षेत्र निवासी तरुण सिंह परिहार अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में ताला लगाकर पचमढ़ी घूमने के लिए गया था। वहां से वापस आने पर पता चला कि घर का ताला तोड़कर किसी अज्ञात चोर ने उसके घर से करीब 1 लाख 63 हजार रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। चोरी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरु की। पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर फॅारेस्टर वार्ड निवासी निखिल उर्फ समीर वंशकार को पकड़ा। पूछताछ में निखिल वंशकार ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी निखिल की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। आरोपी को पकड़ने में रंगनाथ थाना प्रभारी एसआई नवीन नामेदव, एएसआई विनोद चौधरी, बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश तिवारी, आरक्षक शुभम, आरक्षक अंकित, अमित सिंह की भूमिका रही।</description>
छतरपुर में 15 साल की नाबालिग ने लगाई फांसी:काम से घर लौटे पिता को पंखे से लटका मिला शव, आत्महत्या का कारण अज्ञात
        <description>छतरपुर में रविवार को एक 15 साल की नाबालिग लड़की के आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सटई रोड संध्या विहार कॉलोनी में रहने वाली आरती क्लास 9 में पढ़ती थी। उसके पिता रामबाबू राजपूत टैक्सी चालक है, जो शाम को जब काम से घर लौटे, तो उनके गेट खटखटाने पर लकड़ी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद वह दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे। जहां उन्हें लकड़ी की बॉडी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि इस मामले में आत्महत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। लड़की का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। सोमवार सुबह लड़की के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। कोचिंग से लौटने के बाद फांसी लगाई वहीं, लकड़ी के पिता रामबाबू राजपूत ने बताया कि वह सुबह 10 बजे कोचिंग से लौटकर घर आई थी। इसके बाद उसने घर पर खाना भी बनाया। फिर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि लकड़ी अपने तीनों भाई - बहनों में सबसे बड़ी है। उसकी एक छोटी बहन 11 साल और भाई 7 साल का है ,जो उसकी मां के साथ भोपाल में रहते है। उसकी मां भोपाल में रहकर मजदूरी करती है।</description>
आगर मालवा में फिर कोहरे की दस्तक:घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार घटी, बादलों के बीच मावठे की बारिश के आसार
        <description>आगर मालवा जिले में दो दिनों की राहत के बाद सोमवार को एक बार फिर घना कोहरा छा गया। इस कोहरे ने न केवल वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी, बल्कि आम लोगों को दैनिक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंडक में बढ़ोतरी हुई। क्षेत्र में बादल भी छाए हुए हैं, जिससे मावठे की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कोहरे के कारण सूरज की लुकाछुपी भी देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान 10° और अधिकतम 24° दर्ज मौसम विभाग के अनुसार, जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लें और आवश्यक सावधानियां बरतें। खासतौर पर वाहन चालकों को सुझाव दिया गया है कि वे अपनी गाड़ियां चलाते समय लाइट्स का उपयोग करें और गति नियंत्रित रखें।</description>
गुना में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:20 फीट तक बिखरे शव के टुकड़े, खेत में पानी देते समय रेलवे ट्रैक तक पहुंचा
        <description>गुना के कैंट इलाके के बेहटा घाट में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह खेत में पानी दे रहा था। खेत से लगा हुआ ही रेलवे ट्रैक है। हादसे में उसके शरीर के टुकड़े 20 फीट तक फैल गए। हालांकि, वह ट्रैक तक क्यों और कैसे पहुंचा, यह पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सहरिया(30) बेहटा घाट का रहने वाला था। वह संजू रघुवंशी के यहां हरवाए के रूप में काम करता था। दो महीने पहले ही उसने संजू रघुवंशी के यहां काम लिया था। रविवार शाम को भी वह रोज की तरह उनके खेत पर पहुंचा। चूंकि, इस समय रात में बिजली आ रही है, इस कारण रात में ही खेतों में पानी दिया जा रहा है। रात में पानी देते समय ही धर्मेंद्र ट्रैक पर पहुंच गया और वहां से जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। लगभग 20 फीट तक उसके शरीर के टुकड़े बिखर गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची RPF ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया और पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। धर्मेंद्र के परिवार वालों को सोमवार सुबह घटना की सूचना मिली। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि धर्मेंद्र रेलवे ट्रैक पर क्यों और कैसे पहुंचा। इसकी जांच की जा रही है।</description>
मप्र राज्य कर्मचारी संघ की बैठक में मांगों पर मंथन:पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर 25 को प्रदेशभर में सौंपे जाएंगे ज्ञापन
        <description>सतना के चित्रकूट में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिनी बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर 25 जनवरी को प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश महामंत्री ने पुरानी पेंशन लागू कराने के लिए संघर्ष का संकल्प दिलाया। बैठक दीनदयाल शोध संस्थान उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में 4 एवं 5 जनवरी को आयोजित की गई। पहले दिन के प्रथम सत्र में दीनदयाल शोध संस्थान उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट के कुलगुरु ने कहा कि यह बैठक प्रदेश के कर्मचारियों में नई ऊर्जा प्रदान करेगी। प्रदेश के सभी कर्मचारियों को एक बड़ा मजबूत मंच मिल गया है। सतना के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद गर्ग और उनकी पूरी टीम को आयोजन के लिए बधाई दी। दूसरे दिन के पहले सत्र में प्रदेश संगठन मंत्री अभय महाजन ने बताया कि चित्रकूट के 50 किलोमीटर के दायरे के सभी ग्रामों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास जारी रहेंगे। भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप गुर्जर ने कहा कि हम बीएमएस के कार्यकर्ता हैं। संघ के करीब 700 आनुषंगिक संगठन हैं, इनमें से करीब 300 संगठन कार्यरत हैं। इसमें मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने संगठित होने का बीड़ा उठाया है। राज्य कर्मचारी संघ के सतना जिलाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, सचिव राजेन्द्र उपाध्याय, सहसचिव ऋषिकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, सदस्य जैनेन्द्र गौतम ने बैठक की व्यवस्थाएं संभाली। बैठक में सतना जिले के वरिष्ठ राजपाल शर्मा, गणेश गर्ग, पीसी श्रीवास्तव, पद्मधर द्विवेदी, किरण सिंह, अर्चना बघेल, माधवी विश्वकर्मा, रबी प्रताप गौतम, सीएल सिंह, मिथलेश शुक्ला, राकेश गौतम, धीरज गर्ग, प्रणीत श्रीवास्तव, आदर्श शर्मा, रमेश प्रजापति, महेश अहिरवार एवं अन्य सभी का सहयोग रहा।</description>
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत:समाज के लिए सदैव सेवा एवं समर्पण भाव से काम करूंगा & कैलाश मित्तल
        <description>मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के नए अध्यक्ष के रूप में कैलाश मित्तल का निर्विरोध चयन हुआ है। इस अवसर पर न केवल उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया, बल्कि महासभा के नए कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। पूर्व संभागायुक्त एवं कुलपति, वरिष्ठ IAS डॉ. मोहन गुप्त ने मित्तल को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। निवर्तमान अध्यक्ष डीपी गोयल, महासभा के मुख्य सलाहकार सुनील गर्ग और पंकज मित्तल ने भी उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मित्तल ने अपने नए कार्यालय श्रीराम टॉवर का शुभारंभ किया, मित्तल ने अपने संबोधन में कहा, "समाज के उत्थान और विकास में सदैव सेवा और समर्पण के भाव से काम करूंगा। महासभा में लगभग एक लाख नए सदस्य जोड़कर हम एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।" उन्होंने महासभा को घर-घर तक पहुंचाने और समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ इस अवसर पर मुकेश गोयल, महावीर गर्ग, रामेश्वर अग्रवाल, शरद अग्रवाल जैसे प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।</description>
नीमच; खेत पर सिंचाई करते समय किसान की मौत:पड़ोसियों ने बेसुध देखकर दी परिजनों को सूचना; कारण अज्ञात
        <description>नीमच शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव रातड़िया में खेत पर सिंचाई करने गए एक किसान की मौत हो गई। मृतक रामेश्वर मेघवाल (35) निवासी रातडिया रविवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर से हमेशा की तरह सिंचाई करने गया था। इसी दौरान वह सिंचाई करते हुए खेत में ही गश खाकर गिर गया। जब पड़ोसी देवीलाल वहां से गुजरा तो उसकी नजर मृतक रामेश्वर पर पड़ी। रामेश्वर को खेत मे बेसुध पड़ा देखकर, इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। तत्काल मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस की मौजूदगी में नीमच जिला चिकित्सालय में दोपहर को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जान शुरू करती है। वहीं मामले थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि रातड़िया गांव के किसान की मौत हुई है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।</description>
जौरा में सरकारी आदेश की अनदेखी:कड़ाके की ठंड में हो रहा कोचिंग का संचालन; DEO ने कही कार्रवाई की बात
        <description>मुरैना के जौरा कस्बे में कड़ाके की ठंड के बीच कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। कोचिंग संचालक सुबह 5 बजे से बच्चों को बुलाकर पढ़ा रहे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि निजी कोचिंग संस्थानों के साथ सरकारी स्कूल के शिक्षक भी निजी कोचिंग केंद्र चला रहे हैं।  ठिठुरन के बीच कोचिंग जाते बच्चों को देखकर अभिभावकों में नाराजगी है। कई अभिभावकों ने प्रशासन से कोचिंग बंद अलसुबह लगने वाली कोचिंग बंद कराने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसे मौसम में घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। सरकारी शिक्षकों पर कोचिंग संचालन का आरोप  स्थानीय लोगों ने बताया कि, कस्बे के कई सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षक लंबे समय से अपने घरों में निजी कोचिंग सेंटर चला रहे हैं। यह गतिविधि शिक्षा विभाग के नियमों का उल्लंघन है, लेकिन प्रशासन इस पर चुप्पी साधे हुए है। अब तक किसी पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्वास्थ्य पर पड़ेगा असर विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड में सुबह जल्दी उठकर पढ़ने जाना बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ठंड से वायरल संक्रमण, हाइपोथर्मिया और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके बावजूद कोचिंग संचालकों द्वारा कोई रियायत नहीं दी जा रही है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एसके सक्सेना ने बताया-  शासकीय स्कूल के शिक्षकों को ट्यूशन पढ़ाने का अधिकार नहीं है। अगर शिक्षक पढ़ा रहे हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोचिंग संचालकों को लेकर हमारी कलेक्टर से बात हुई थी कि स्कूल के समय कोचिंग का संचालन न किया जाए। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं है कि छात्रों को 5 बजे या रात 8 बजे के बाद बुलाया जाए।</description>
अशोकनगर में ​​​​​​​ट्रांसफार्मर में लगी आग:5 मिनट तक उठती रही लपटें, कुछ दिनों से हो रही थी स्पार्किंग
        <description>अशोकनगर के कदवाया में रविवार सुबह पंप हाउस के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि ट्रांसफार्मर को पूरी तरह से जला दिया। हालांकि इस दौरान कोई पास में नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोग दूर से आग की लपटें देख रहे थे। कुछ दिनों से हो रही थी स्पार्किंग
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा था और कुछ दिनों से उसमें स्पार्किंग हो रही थी। रविवार सुबह अचानक स्पार्किंग हुई और तारों में आग लग गई। कुछ ही देर में डीपी में आग लग गई और तेल फैलने लगा, जिससे जमीन पर भी आग लग गई। आग की लपटें लगभग 5 मिनट तक उठती रही।</description>
नियुक्ति के तीसरे दिन पूरे माह के वेतन की सिफारिश:मैहर में खाद्य आपूर्ति अधिकारी के पत्र हुए वायरल, कलेक्टर ने कहा& जांच के बाद होगी कार्रवाई
        <description>जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पत्र वायरल होने का बाद इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले पत्र में आउट सोर्स कंपनी से नियुक्ति का आग्रह कर 3 दिन बाद दूसरे पत्र के माध्यम से उसी नियुक्ति की पूरे एक माह का वेतन भुगतान करने की सिफारिश की गई है। मामला संज्ञान में आने पर कलेक्टर रानी बाटड ने जांच के आदेश दे दिए है। यह है पूरा मामला डाटा ऑपरेटर के पद पर शुभम सोनी की नियुक्ति करने के बारे में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने 27 दिसंबर 24 को भोपाल की आउट सोर्स कंपनी को पत्र लिखा था। इसके तीसरे ही दिन 30 दिसंबर को जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने उसी आउट सोर्स कंपनी को दूसरा पत्र जारी कर डाटा एंट्री ऑपरेटर शुभम सोनी को पूरे एक माह का वेतन 24 हजार 500 रुपए भुगतान करने की सिफारिश की। पत्र में डाटा इंट्री ऑपरेटर की उपस्थिति 3 दिन में ही एक माह की मानी जाए भी बताया गया। कलेक्टर ने कहा- मामले की जांच होगी मैहर में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी का पद फिलहाल रिक्त है। इस पद पर के एस भदौरिया थे। लेकिन, उनके रिटायरमेंट के बाद से इस पद का प्रभार एसडीएम विकास सिंह के पास है। फिलहाल, कलेक्टर रानी बाटड के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने कहा- पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।</description>
शाजापुर में दावों से अलग स्वच्छता की हकीकत:भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट; कई वार्डों में जगह&जगह लग रहा गंदगी का अंबार, रहवासी परेशान
        <description>स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन शाजापुर नगर पालिका की उदासीनता के चलते शहर में तमाम अभियान और स्वच्छता के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जगह-जगह लगे कचरे के अंबार और उनसे उठती बदबू से लोग परेशान हैं। लेकिन ज़िम्मेदारों के पास महज आश्वासन के कुछ नहीं है। शाजापुर ग्राउंड जीरो पर जब भास्कर की टीम पहुंची तो नगर पालिका के दावों की हकीकत सामने आ गई। हमारा शाजापुर, स्वच्छ शाजापुर के नारे के साथ नगर पालिका के जिम्मेदार पिछले कई महीनों से शहर के कोने-कोने में साफ-सफाई करने का दावा कर वाहवाही ले रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इससे पूरी उलट नजर आ रही है। भास्कर टीम ने शहर में भ्रमण किया तो पता चला कि अधिकांश वार्डों में गंदगी का अंबार लगा है। 15 दिन एक बार हो रही सफाई टीम सबसे पहले आदित्य नगर पहुंची यहां खुले में पड़े कचरे से रहवासी परेशान दिखे। इसके बाद हम महुपुरा चौराहे पर पहुंचे यहां आंगनवाड़ी के पास गंदगी का अंबार दिखा, बदबू आने से रहवासी परेशान हैं। स्थानीय रहवासी रितेश शर्मा ने बताया कि सफाईकर्मी 15 दिन में सिर्फ दो बार ही सफाई करने आते हैं। जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। यहां भी ऐसी ही स्थिति रेखा राठौर और अन्य रहवासियों ने बताया कि गंदगी की समस्या के लिए ज़िम्मेदारों को बोलते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। बीकेएसएन कॉलेज एबी रोड के पास भी नहर किनारे सफाई नहीं होने से नहर में भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। ऐसी ही गंदगी अयोध्या बस्ती, कमरदीपुरा, गिरवर रोड, लालबाई फूलबाई रोड, पुराना ट्रेंचिंग ग्राउंड समेत कई वार्डों की सड़कों पर फैली हुई है। गंदगी से दिनभर कचरे के ढेर पर मवेशी, श्वान आदि मंडराते हैं। स्थिति पहले से बेहतर इस मामले में नगर पालिका अधिकारी मधु सक्सेना ने कहा कि कचरा निपटान पहले की अपेक्ष अब बेहतर तरीके से हो रहा है। बाकी के बचे हुए कचरे के ढेर भी जल्द ही हटा दिए जाएंगे। हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं।</description>
हल्के माल की आवक से प्याज और आलू में मंदी:इंदौर मंडी में प्याज की आवक 35 हजार कट्टे पर पहुंची; लहसुन में स्थिरता
        <description>शनिवार को प्याज और आलू में हल्की क्वालिटी के माल की आवक ज्यादा होने से मंदी देखने को मिली। देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी थोक मंडी, चोइथराम मंडी में लहसुन के दामों में स्थिरता बताई गई। हालांकि लहसुन के मीडियम माल में मांग अच्छी बनी रही। लहसुन की आवक सामान्य रही। वहीं, प्याज की जोरदार आवक 35 हजार कट्टे की बताई गई। प्याज मंडी में प्याज सुपर 2400 से 2200, मीडियम 1900 से 2100, गोल्टा 1200 से 1500, गोल्टी 800 से 1200 रुपए क्विंटल पर बिका। आवक 35 हजार कट्टे की रही। आलू के दाम आलू मंडी में राशन ज्योति 1500 से 1700, एवरेज 1300 से 1500, गुल्ला 1000 से 1300, चिप्स आलू के एलआर में 2100 से 2800, पुखराज 1400 से 1500, एलआर 2100 से 2800 रुपए क्विंटल के भाव पर बिका। आवक 12 हजार कट्टों (1 कट्टे 60 किलो) की बताई गई। लहसुन के भाव लहसुन मंडी में सुपर माल 20000 से 23000, एवरेज माल 16000 से 19000, मीडियम 14000 से 16000 रुपए क्विंटल के भाव बताए गए। आवक 5 हजार कट्टों की रही।</description>
बुरहानपुर में यात्री बस दो स्कूल बसों से टकराई:कोई जनहानी नहीं, झांझर डेम के पास हादसा; दोनों पक्षों पर केस दर्ज
        <description>बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर झांझर डेम के पास शुक्रवार रात एक यात्री और दो स्कूल बस आपस में टकरा गई। हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। शिकायत मिलने पर निंबोला पुलिस ने दोनों बस चालकों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है।  शुक्रवार रात को हंस ट्रैवल्स के चालक अशोक केशकर ने पुलिस को शिकायत की कि वह अपनी यात्री बस (AR11E1500) में सवारी लेकर इंदौर से हैदराबाद जा रहा था। रात करीब दस बजे बस झांझर डेम के पास पहुंची तो बुरहानपुर की तरफ से आ रही महिंद्रा कंपनी की स्कूल बस के चालक हर्षल देशमुख ने लापरवाही से बस चलाते हुए उसकी बस में टक्कर मार दी। इससे उसकी बस बेकाबू होकर सामने से आ रही दूसरी स्कूल बस में टकरा गई। टक्कर की वजह से बस का बम्पर, सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्कूल बस के चालन हर्षल ने शिकायत की है कि वो अपने साथी नितिन राठौर और शेख सतार के साथ महिंद्रा कंपनी की तीन स्कूल बसें हैदराबाद से हिसार लेकर जा रहा था। तीनों कतार में चल रही थी और हर्षल की बस सबसे आगे थी। तभी हंस ट्रेवल्स की बस के चालक अशेाक ने बस को लापरवाही से चलाकर साइड से टक्कर मार दी और पीछे चल रही दूसरी स्कूल बस से टकरा गया। टक्कर से नितिन की बस का बोनट और शीशा टूट गया। दोनों को कोई चोट नहीं आई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है।</description>
        <description>रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर का दानपात्र आज शनिवार दोपहर को खोला गया। दानपात्र में से बड़ी संख्या में नोट व चिल्लर निकले हैं। इसके साथ ही सोने की अंगूठी, चेन समेत चांदी के जेवर और एक लेटर भी निकला है। शाम तक दानपात्र से निकले नोटों की गिनती पूरी होगी। 10 पटवारियों द्वारा नोटों को अलग-अलग कर जमाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे तहलीदार ऋषभ ठाकुर के निर्देशन में मंदिर पर आरआई व पटवारियों की टीम पहुंची। राजस्व निरीक्षक मेहरबान सिंह मालवीय व सिटी नाजिर भेरुलाल मालवीय की उपस्थिति में मंदिर का दानपात्र खोला गया। बड़ी मात्रा में नोट के साथ चिल्लर भी निकले हैं। दानपात्र में से सोने की अंगूठी, सोने की चेन, सोने की चूड़ियों के साथ चांदी के जेवर भी निकले हैं। इसके साथ एक लेटर भी निकला है।  10 पटवारियों की टीम लगी
दानपात्र में 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के नोट निकले हैं। टीम में शामिल करीब 10 पटवारियों द्वारा नोटों को अलग-अलग कर जमाया जा रहा है। नोटों को पूरी तरह से जमाने के बाद गिनती की जाएगी।  'मेरी बेटी के कार्य जल्दी से कराएं'
दानपात्र में से एक लेटर भी निकला है जिसमें लिखा है माता जी आपको प्रणाम। आप मेरी बेटी के सभी कार्य बहुत अच्छे से और जल्दी से संपन्न कराएं। उसकी शादी और उसका एडमिशन गवर्नमेंट कॉलेज में कराएं। उसको सुखी, संपन्न, समृद्ध बनाएं। मेरे बेटे की भी बहुत अच्छी कंपनी में जॉब लग गई है। ऐसी कृपा करें पूरा परिवार स्वस्थ रहे।  दीपावली के पहले खोला था दानपात्र
इससे पहले 22 अक्टूबर को दानपात्र खोला गया था। जिसमें श्रीलंका का 100 रुपए का नोट समेत सोने-चांदी की अंगूठी निकली थी। दानपात्र में से कुल 3 लाख 49 हजार 50 रुपए निकले थे।</description>
मुंह बोले चाचा ने की छात्रा से छेड़छाड़:दबाव बनाने हाथ की नस काटने दी धमकी, कहा& शादी करूंगा
        <description>इंदौर में मुंह बोले चाचा ने एक 15 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ हरकत करते हुए शादी को लेकर दबाव बनाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मुंह बोले चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एरोड्रम पुलिस ने बताया कि 10 वी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर उसके मुंह बोले चाचा लेखराज पर छेडछाड़ और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि लेखराज पिता के दोस्त है। इसलिए उन्हें चाचा कहती है। उनका घर पर आना-जाना लगा रहता है। माता-पिता काम पर चले जाते है। लड़की ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान आरोपी न्यू ईयर विश करने उसके घर आया और कहा कि वह प्यार करता है। उससे शादी करना चाहता है। इस तरह की बात से पीड़िता ने उसे रोका तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और कहा कि उसकी बात नही मानेगी तो वह हाथ की नस काटकर सुसाइड कर लेगा। वही छात्रा को भी जान से मारने की धमकी दी। छात्रा इस दौरान अपने घर के अंदर चली गई। बाद में उसने मां को जानकारी दी, बताया कि वह बुरी नीयत से पहले भी पीछा करता था। लेकिन परिवार की बदनामी के चलते यह बात उसने किसी को नही बताई।
छेड़छाड़ कर पीड़िता को पीटा
जूनी इंदौर में भी एक लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की से छेडछाड़ की। लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस ने बताया कि 12 वी में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अभिषेक शिव साठे पर छेडछाड़, मारपीट और धमकी के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता गुरुवार को अपनी मां के साथ थाने पहुंची, उसने बताया कि शाम 7 बजे वह घर के बाहर अपने मामा की बेटी के साथ बैठी थी। अभिषेक उसके पास पहुंचा। हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा। इस दौरान विरोध किया तो मामा की बेटी घर के अंदर मां को बुलाने भागी। तब अभिषेक ने गलत तरीके से टच किया। वही कहा कि उसके साथ चलना पड़ेगा। इस दौरान मां आई तो उसने डंडा उठाकर उसके साथ और मां के साथ भी मारपीट की, वही जान से मारने की धमकी देने लगा।</description>
अशोकनगर में घना कोहरा:100 मीटर रही विजिबिलिटी, दिन में तेज धूप निकलने से सर्दी में राहत; अधिकतम पारे में बढ़ोतरी
        <description>अशोकनगर में शुक्रवार सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। ऐसे में सड़कों पर गाड़ियों की संख्या काफी कम दिखी। अब दिन चढ़ने के साथ मौसम खुला है। पिछले दो- तीन दिनों से घने कोहरे और ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी बढ़ी है। हालांकि दिन में तेज धूप से ठंड का असर कम रहता है। वहीं, गुरुवार को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 20. 6 डिग्री रहा। यह अब बढ़कर 26.4 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा था।</description>
छिंदवाड़ा में 5 डिग्री पर पहुंचा पारा:मौसम साफ, कोहरा छटा; शीतलहर से तापमान में कमी
        <description>छिंदवाड़ा में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यहां शुक्रवार सुबह 5.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान 5 डिग्री तक रहा। आसमान साफ होने और लगातार शीत लहर के कारण टेंपरेचर सामान्य से कम है। आज कोहरा भी दिखाई नहीं दिया है लेकिन कोयलांचल व तामिया की वादियों में कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 500 मीटर की रह गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर संत कुमार शर्मा के मुताबिक रविवार और सोमवार को तापमान और भी कम रह सकता है। अगले सप्ताह तक ठंड के और बढ़ने के संभावना है। आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग ने मौसम संबंधी परिस्थितियों को लेकर किसी भी प्रकार का कोई चेतावनी नहीं जारी की है। प्रदेश की सभी जिलों का मौसम नम बना रह सकता है। कहीं भी घने कोहरे को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस कारण ठंड का एहसास तेज होगा। इधर ज्यादा ठंड पड़ने के कारण किसानों को फायदा हो रहा है खासकर गेहूं की फसल ठंड के कारण अच्छी पकेगी। देखें मौसम की कुछ तस्वीरें...</description>
बालाघाट में सील क्लीनिक की चाबी देने 1 लाख मांगे:लोकायुक्त ने बीएमओ बैहर के बाबू को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
        <description>बालाघाट में लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार देर शाम 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते बैहर बीएमओ के बाबू प्रवीण जैन और उनके बेटे प्रिंस जैन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला शुक्रवार को सामने आया। दरअसल, 23 दिसंबर को सील किए गए इलेक्ट्रो होम्योपैथी क्लीनिक को सीलबंद करने के बाद चाबी देने के नाम पर बैहर बीएमओ में पदस्थ बाबू प्रवीण जैन ने क्लीनिक के डॉ. दिनेश कुमार मरकाम से एक लाख रुपए की मांग की। जिसमें 50 हजार नकद और पुत्र प्रिंस जैन से दवा लेने पर कमीशन के रूप में 50 हजार देने की बात पर सौदा तय किया था। जानकारी के मुताबिक, डॉ. दिनेश कुमार मरकाम, गढ़ी में इलेक्ट्रो होम्योपैथी क्लीनिक का संचालन करते हैं, जो 23 दिसंबर को क्लिनिक में मौजूद मरीजों के लिए दवा बना रहे थे। इसी दौरान बैहर बीएमओ की टीम ने यहां छापामार कार्रवाई की। पीड़ित डॉ. मरकाम ने बताया कि टीम में डॉ. अनंत लिल्हारे, डॉ. बिसेन मंडलेकर और दो अन्य आए थे। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े बताया कि क्लीनिक को दवाओं की सूची बनाकर सीलबंद कर दिया गया था। पीड़ित डॉ. मरकाम ने कहा- सीलबंद कार्रवाई के तीसरे दिन प्रवीण जैन ने उनसे सीलबंद क्लीनिक की चाबी के लिए एक लाख की डिमांड की। बेटे के ऑपरेशन में लगी लाखों रूपए की राशि के कारण इतनी बड़ी रकम देने में मैने असमर्थता जाहिर की, लेकिन प्रवीण जैन, एक लाख की राशि पर अड़े रहे और उन्होंने 50 हजार नकद और बेटे के दवा खरीदी पर 50 हजार कमीशन में सौदा तय किया। हालांकि, मेरे पास राशि नहीं होने से 30 हजार की राशि जमा की और लोकायुक्त पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देश पर लोकायुक्त जबलपुर की इस कार्रवाई पर लोकायुक्त पुलिस डीएसपी दिलीप झरवडे ने बताया कि डॉ. दिनेश कुमार मरकाम ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की थी कि, वह बीईएमएस सीसीएस से रजिस्टर्ड होकर (जन स्वास्थ्य रक्षक) के रूप प्रैक्टिस करता है, उसकी ग्राम गढ़ी में संजीवनी दवाखाना के नाम से क्लीनिक है।</description>
शाजापुर में पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य:पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश, इसके बाद आम लोगों पर होगी सख्ती
        <description>शाजापुर जिले में पुलिस कर्मियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। गुरुवार से इस पर अमल भी शुरू कर दिया गया है। कोतवाली टीआई संतोष वाघेला ने बताया कि एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने सभी पुलिस कर्मियों को दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने के आदेश दिए हैं, जिसका पालन गुरुवार से शुरू कर दिया गया है। इस संबंध थाने के सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि दो पहिया वाहन पर यात्रा करते वक्त हेलमेट जरूर पहनें। हेलमेट न पहनने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कोतवाली थाने पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया और दिशा निर्देश दिए गए। दरअसल जिले में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। हादसों में सिर में गंभीर चोट आने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। हादसे के वक्त हेलमेट सिर को गंभीर चोट से बचाता है। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग में दो पहिया वाहन की यात्रा करते वक्त हेलमेट अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पहले पुलिस विभाग इसका पालन शुरू कर रहा है। इसके बाद आम जनता से भी कराया जाएगा।</description>
बाइक सवार से पकड़ी 15 लाख की एमडी ड्रग:जावरा पुलिस की कार्रवाई; मंदसौर का रहने वाला है आरोपी
        <description>रतलाम पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मंदसौर के तस्कर के पास से जावरा में 150 किलो ग्राम एमडी जब्त की है। पकड़ी गई एमडी की कीमत 15 लाख रुपए है।  जिले में अवैध मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो के निर्देशन में थाना प्रभारी जावरा शहर जितेंद्रसिंह ने अपनी टीम को सक्रिय किया। बैगमपुरा रोड ईदगाह के सामने से आरोपी ईमरान कोका (38) को पकड़ा। यह बाइक से मंदसौर से आया था। एक थैली में अवैध मादक पदार्थ एमडी रखी हुई थी।  जावरा शहर थाना पुलिस ने धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी एमडी कहां से लेकर आया और किसे देने जा रहा था, इस संबंध में पुलिस की पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी से अन्य अपराधों और एमडी ड्रग्स के लाने और देने जाने के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है।</description>
त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के राजेश शर्मा की प्रापर्टी अटैच:आयकर विभाग ने पंजीयन विभाग को लिखी चिट्ठी, महेंद्र गोयनका के भी हो रहे बयान
        <description>आयकर विभाग ने त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक राजेश शर्मा की प्रॉपर्टी अटैच कर ली है। इसको लेकर आयकर विभाग ने आईजी पंजीयन और भोपाल के वरिष्ठ जिला पंजीयक को पत्र लिखकर कहा है कि राजेश शर्मा के स्वामित्व वाली किसी भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं होने दी जाए। आयकर विभाग को आशंका है कि छापे की कार्रवाई के बाद शर्मा अपनी प्रॉपर्टी खुर्द-बुर्द कर सकता है और किसी को भी औने-पौने दाम पर बेच सकता है। उधर, आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को भी जांच के लिए तलब कर लिया है। गोयनका को समन जारी कर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदेश में आयकर विभाग ने पिछले महीने त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप, ईशान ग्रुप के संचालकों के 56 ठिकानों पर छापेमारी की थी। भोपाल के 53 और इंदौर के दो व ग्वालियर के एक ठिकाने पर की गई छापेमारी में आयकर विभाग को 10 करोड़ रुपए कैश और 25 से ज्यादा लॉकर की जानकारी मिली थी। इसके साथ ही एक हफ्ते तक चली छापेमारी की कार्रवाई में भारी मात्रा में बेनामी दस्तावेज और जमीन के कागजात मिले थे। जिसे आयकर टीम ने जब्त कर लिया था। इसके बाद दस्तावेजों की पड़ताल कर अब समन जारी करने और संबंधितों के बयान लेने की कार्रवाई शुरू हो गई है। राजेश शर्मा की हर प्रॉपर्टी पर नजर इस छापेमारी में यह खुलासा हुआ था कि ईशान ग्रुप, क्वालिटी ग्रुप और त्रिशूल कंसट्रक्शन के कारोबार में राजेश शर्मा ही मास्टरमाइंड है। इसलिए अब राजेश शर्मा की पूरी प्रापर्टी को आयकर विभाग ने अटैच कर लिया है। इसके लिए भोपाल में रजिस्ट्री दफ्तर के सब रजिस्ट्रार तक यह निर्देश वरिष्ठ जिला पंजीयक के माध्यम से पहुंचाए गए हैं कि राजेश शर्मा के मालिकाना हक की किसी प्रापर्टी की रजिस्ट्रेशन आयकर विभाग के संज्ञान में लाए बिना और अनुमति बिना नहीं किया जाएगा। पंजीयन विभाग के अफसरों के अनुसार ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि आयकर विभाग को आशंका है कि राजेश शर्मा अपनी प्रापर्टी बेच सकता है। प्रापर्टी अटैच किए जाने से हर प्रापर्टी की स्थिति पर आयकर विभाग की नजर रहेगी। इसके साथ ही राजेश शर्मा के बयान भी लिए जाने की तैयारी है। महेंद्र गोयनका के बयान लिए, अभी प्रक्रिया जारी आयकर विभाग ने रायपुर के खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका को भी समन जारी कर बयान के लिए तलब कर लिया है। गोयनका राजेश शर्मा से सीधा ताल्लुक रखते हैं और पिछले दिनों मीडिया में आए बयान के जरिये भी गोयनका ने राजेश शर्मा से अपने संबंध स्वीकार किए हैं। गोयनका पर आरोप है कि भोपाल में सेवनिया गौड़ इलाके में खरीदी गई जमीन के मामले में उनके द्वारा 50 करोड़ रुपए का नकद पेमेंट किया गया है और यह काम राजेश शर्मा के माध्यम से किया गया है। इसलिए महेद्र गोयनका के दो दिन पहले बयान लिए गए हैं। अभी उनके बयान लेने का क्रम जारी है।</description>
अशोकनगर में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव:पास में खून से रंगे पत्थर और डंडा भी मिला, हत्या की आशंका
        <description>अशोकनगर में गुरुवार को गरिमा पेट्रोल पंप के पास, रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। जानकारी के मुताबिक, सुबह खेत की ओर घूमने गए लोगों ने झाड़ियों में उसे पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल के पास से खून से रंगे पत्थर और डंडा मिला है। आशंका है कि उसी से युवक की हत्या हुई है।  थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल के आसपास 2 किलोमीटर के दायरे में सर्चिंग कर रही है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष होने का अनुमान है।</description>
बैतूल के कौस्तुभ बने यंग वॉटर डिप्लोमैट:जल प्रबंधन में अध्ययन करने का मिलेगा मौका, भारत से केवल 2 का चयन हुआ
        <description>बैतूल के छात्र कौस्तुभ परिहार का चयन विश्व प्रसिद्ध यंग वॉटर डिप्लोमैट प्रोग्राम के लिए हुआ है। ये कार्यक्रम नीदरलैंड्स स्थित आईएचई डेल्फ्ट इंस्टीट्यूट फॉर वॉटर एजुकेशन करवाता है। इसमें विश्वभर से केवल 18 प्रतिभागियों का चयन हुआ है, जिनमें से भारत से केवल दो प्रतिनिधि हैं। कौस्तुभ परिहार उन दो भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें इस कार्यक्रम के लिए फूल स्कॉलरशिप दी गई है। बता दें कि कौस्तुभ परिहार बैतूल निवासी प्रमोद परिहार के बेटे है। वो मुंबई स्थित नीदरलैंड्स के काउंसलेट जनरल के आर्थिक विभाग में सीनियर एडवाइजर-इकोनॉमिक डिप्लोमैट के रूप में कार्यरत हैं। छह वर्षों सेभारत सरकार के साथ जुड़े हैं कौस्तुभ- अंशुल शर्मा
कौस्तुभ परिहार के करीबी मित्र अंशुल शर्मा ने बताया कि कौस्तुभ ने इससे पहले भारत सरकार के साथ छह वर्षों से ज्यादा काम किया है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, सस्टेनेबल सिटीज प्रोजेक्ट और स्वास्थ्य व स्वच्छता परियोजनाओं जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में योगदान दिया है। वे दिल्ली स्थित शहरी विकास मंत्रालय के थिंक टैंक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के साथ भी जुड़े रहे हैं। जल प्रबंधन में अध्ययन करने का मौका मिलेगा
यंग वॉटर डिप्लोमैट प्रोग्राम एक छह महीने का कोर्स है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और वैश्विक जल संकट से निपटने के लिए समाधान विकसित करना है। इस कार्यक्रम के तहत कौस्तुभ जून 2025 में नीदरलैंड्स की यात्रा करेंगे। वहां उन्हें विश्वस्तरीय विशेषज्ञों के साथ काम करने और जल प्रबंधन में गहन अध्ययन करने का मौका मिलेगा। आईएचई डेल्फ्ट यूनेस्को श्रेणी 2 संस्थान है, टिकाऊ जल प्रबंधन समाधान विकसित करने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ये संस्थान "वॉटर नॉलेज सिटी" डेल्फ्ट में स्थित है और यूनेस्को के तत्वावधान में संचालित होता है। जून 2025 में खत्म होगा कार्यक्रम
अपनी इस उपलब्धि पर कौस्तुभ परिहार ने कहा, ये मेरे लिए एक अनूठा अवसर है, जिससे मैं वैश्विक जल और जलवायु कूटनीति में योगदान कर सकूंगा। विश्वभर से सर्वोत्तम तकनीकों और विचारों को सीख सकूंगा। उन्होंने आगे कहा कि ये कार्यक्रम जून 2025 में खत्म होगा, जिसके बाद प्रतिभागी अपने क्षेत्रों में जल प्रबंधन के प्रभावी समाधान लागू करने के लिए महत्वपूर्ण अनुभव और ज्ञान के साथ लौटेंगे।</description>
टीकमगढ़ के पुराने टिहरी मोहल्ले में पुलिस ने ली तलाशी:अवैध शराब बेचने, जुआ&सट्‌टा खिलाने वालों की जानकारी ली
        <description>टीकमगढ़ के पुरानी टिहरी मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को वार्ड नंबर 2 का दौरा किया। थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि लोगों की शिकायत पर पुरानी टिहरी मोहल्ले में निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से अवैध शराब बेचने वालों के बारे में पूछताछ की। साथ ही जुआ सट्टा खिलाने वालों के नाम पूछे। मोहल्ले का भ्रमण कर संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी भी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मोहल्ले में दो परिवारों के बीच लड़ाई चल रही है। वे एक-दूसरे के खिलाफ अवैध शराब बेचने की आरोप लगाते हैं। इसके पहले भी कुछ लोगों ने एसपी दफ्तर में ज्ञापन सौंपा था। आज मोहल्ले के भ्रमण के दौरान कोतवाली पुलिस ने लोगों को हिदायत दी है कि कोई भी व्यक्ति अवैध शराब विक्रय और जुआ सट्टा के कारोबार में पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी।</description>
सरपंच&सचिव पर मनमानी का आरोप:उप सरपंच सहित 12 पंचों ने कलेक्टर से की शिकायत; जांच की मांग
        <description>हरदा जिले के खिरकिया के ग्राम पीपल्या में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उप-सरपंच और पंचों ने कलेक्टर से सरपंच और सचिव की मनमाने ढंग से काम करने की शिकायत की है। उप-सरपंच मनोहरी लाल ने बताया कि गोशाला में बोरिंग सहित पीएम आवास योजना के अंतर्गत दिए गए मकानों तक के निर्माण में सरपंच और सचिव ने मनमानी की है। सरपंच और सचिव, पंचों की सहमति के बिना काम कर रहे हैं। इससे पहले भी गांव के 12 पंच अधिकारियों से मामले की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोषियों पर कार्रवाई की मांग साथ ही उन्होंने गांव में मासिक बैठक भी नहीं होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से इस मामले में जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।</description>
श्री हनुमंत कथा में पंडित दिलीप व्यास ने कहा:धार्मिक कर्म, यज्ञ और दान का फल अवश्य मिलता है; कुमावत धर्मशाला में कथा का आयोजन हो रहा
        <description>मंदसौर के नरसिंहपुरा स्थित कुमावत धर्मशाला में 29 दिसंबर से श्री हनुमंत कथा का आयोजन जारी है। कथा का वाचन हनुमान भक्त पंडित दिलीप व्यास प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कर रहे है। मंदसौर ढहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिव्य कथा का श्रवण करने के लिए पहुंच रहे हैं। यह आयोजन 4 जनवरी को समाप्त होगा। तीसरे दिन राम जन्म की कथा मंगलवार को कथा के तीसरे दिन पंडित दिलीपजी व्यास ने भगवान श्री राम के जन्म की पूर्व कथा का भावपूर्ण श्रवण करवाया। उन्होंने भगवान श्रीराम के वंशजों के सनातन धर्म और संस्कृति के योगदान का वर्णन किया। राजा हरिशचंद्र, भागीरथजी और राजा दशरथ के जीवन परिचय के माध्यम से पंडितजी ने धर्म और सत्य पर अडिग रहने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान बताया गया कि राजा दशरथ ने संतान प्राप्ति की कामना से पुत्र कामेष्टी यज्ञ किया था, जिसके फलस्वरूप राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। पंडितजी ने कहा कि धार्मिक कर्म, यज्ञ और दान का फल मानव को अवश्य मिलता है, भले ही इसमें समय लगे। उन्होंने धर्म पर दृढ़ रहने और धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। रघुकुल की परंपरा और भागीरथ का योगदान पंडित दिलीप व्यास ने “रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई” का उल्लेख करते हुए भगवान श्रीराम के वंशजों के आदर्शों का वर्णन किया। राजा हरिशचंद्र के सत्य और वचन पालन की मिसाल ने श्रद्धालुओं को गहरे प्रभावित किया। भागीरथजी की तपस्या और गंगा अवतरण की कथा ने धर्म और संस्कृति के प्रति उनका अद्भुत योगदान उजागर किया। भगवान शिव ने गंगा को अपनी जटाओं में झेलकर गंगा को पृथ्वी पर अवतरित कराया। इस कथा को सुनते ही माता गंगा के जयकारे गूंज उठे।</description>
इंदौर से धुलिया पहुंचे सांई भक्त, हुआ स्वागत&सत्कार:मार्ग में जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र वितरण सहित कर रहे कई सेवा कार्य
        <description>इंदौर से शिर्डी तक 425 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले सांई भक्त आठवें दिन धुलिया पहुंचे। जहां सभी सांई भक्तों का स्वागत-सत्कार ग्रामीणों द्वारा किया गया। सांई भक्त एक दिन में 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं, वहीं मार्ग में जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र वितरण सहित कई सेवा कार्य किए जा रहे हैं। सांई भक्त प्रदीप यादव ने बताया कि स्व. सुरेंद्र पाठक एवं स्व. रज्जू पंचोली की स्मृति में निकली इंदौर से शिर्डी पदयात्रा का यह 19वां वर्ष हैं। ज्ञात हो कि 23 दिसंबर को बड़ा गणपति मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ इस पदयात्रा की शुरुआत हुई थी। पदयात्री शिर्डी के अलग-अलग पड़ावों को पार कर सोमवार को धुलिया पहुंच चुके हैं। धुलिया सांई समिति से जुड़े राजेश जोशी, गणेश बांगड़ और राजू बडक़े ने सांई बाबा की पालकी की अगवानी की। साथ ही सभी पदयात्रियों पर फूलों की पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान ज्ञानेश्वर होल्कर, समीर जोशी, सुनील वालेकर, मधुकर बुद्धे, राज साहू, संतोष भुसारी, विजय देवड़ा, जीतू शर्मा, राजेश जैन, हरीश बोमले, गोपाल शर्मा, सुमित कुशवाह, रिंकू गौर, राधेश्याम विश्वकर्मा, सुनीता सोनी सहित सैकड़ों पदयात्री, सांई भक्त व ग्रामीणजन उपस्थित थे। सभी पदयात्री 4 जनवरी को शिर्डी पहुंचेंगे और सांई बाबा से शहर की खुशहाली और समृद्धि के लिए भी मंगल कामना करेंगे।</description>
सागर के वेयरहाउस में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा:बोरियों के बीच छिपा बैठा था, हम्मालों ने देखा तो बाहर भागे, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ाया
        <description>सागर के मोतीनगर क्षेत्र के बालाजी वेयरहाउस में मंगलवार को सांप घुस गया। सांप बोरियों के बीच छिपा बैठा था। हम्माल वेयरहाउस में पहुंचे और बोरियां उठाने लगे तो उन्होंने सांप देखा। सांप देखते ही हड़कंप मच गया। हम्माल दौड़कर बाहर आ गए। उन्होंने स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्नेक कैचर बबलू मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू शुरू किया। 3 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ाया
रेस्क्यू के दौरान सांप बोरियों के बीच बैठा था। जैसे ही स्नेक कैचर ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह बोरियों के बीच खाली जगह में अंदर चला गया। सैकड़ों की संख्या में रखी बोरियों के बीच सांप घूमता रहा, जिसके बाद हम्मालों से बोरियों को हटवाया गया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा जा सका। स्नेक कैचर बबलू ने बताया कि रेस्क्यू में पकड़ाया सांप कोबरा प्रजाति का है। वह करीब 5 फीट लंबा है। यह सांप बेहद जहरीला होता है। मंगलवार को सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय तेज ठंड पड़ रही है। ऐसे में धूप सेंकने के लिए सांप बिलों से बाहर निकल रहे हैं। लोगों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखना चाहिए। अंधेरे वाली जगह पर आने-जाने में सावधानी बरतना चाहिए।</description>
सर्व ब्राह्मण युवा संगठन इंदौर में नियुक्ति:विवेक मिश्रा को बनाया गया राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष
        <description>सर्व ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा हाल ही में केंद्रीय कार्यकारणी सूची जारी की गई है। इसमें इंदौर के युवा समाजसेवी विवेक मिश्रा को सर्व ब्राह्मण युवा संगठन में सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के अध्यक्ष पं. संदीप जोशी ने इंदौर स्थित कार्यालय से नियुक्ति पत्र जारी करते हुए मिश्रा को कार्यकारिणी और इंदौर में सहकोषाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया है।</description>
जबलपुर&दमोह रोड पर गोवंशों से भरा ट्रक पलटा:कई गोवंशों की मौत; मौके से ड्राइवर और कंडक्टर फरार
        <description>जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा गोवंश से भरे ट्रक बोरिया ग्राम के पास पलट गया। इस हादसे में कई गोवंशों की मौत हो गई, जबकि कुछ घायल हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत कंटगी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से ट्रक से गोवंशों को बाहर निकाला। एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल और मृत गोवंशों को ट्रक से बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे जबलपुर से कटंगी की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक जा रहा था। जैसे ही ट्रक बोरिया गांव के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 35 से अधिक गोवंश भरे हुए थे, जिन्हें दमोह की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस अब यह जांच रही है कि ट्रक किसका था और गोवंशों को कहां ले जाया जा रहा था। कंटगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि, ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया है। जिसमें गोवंश भरे हुए थे। मौके पर पशु विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। अभी तक कितने गोवंशों की मौत हो चुकी है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।</description>
मकर विलक्कू,भक्तों ने अग्नि की परिक्रमा की:अय्यप्पा मंदिर बरखेड़ा में हुई अभिषेक व पूजा, दीप आराधना और भजन संध्या
        <description>भेल के बरखेड़ा अयप्पा मंदिर में शनिवार को मकर विलक्कू पर्व के चलते मंदिर परिसर में अग्नि पूजा (आझी-पूजा) का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने नंगे हाथों से अंगारे छिड़ककर पवित्र अग्नि की परिक्रमा की। इस दौरान ‘स्वामी शरणम अयप्पा’ के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान था। समिति के सदस्य निदिश नायर ने बताया कि जैसे-जैसे पूजा का उन्माद बढ़ा, भक्तों ने हृदय की अशुद्धियों को जलाने के लिए अग्नि की ओर बढ़कर अपने हाथों से अंगारे छिड़के। अयप्पा भक्तों का मानना है कि भगवान की भक्ति के माध्यम से जब आत्मा का शुद्धिकरण होता है, तो आत्म-साक्षात्कार प्राप्त होता है।
 मंदिर को फूलों की माला से सजाया गया था और संध्या के समय मंदिर में आलविलक्कु और तट्टूविलक्कु दीपों को प्रज्वलित किया गया। शाम 6:15 बजे दीप आराधना का आयोजन किया गया, जिसमें 1,000 से ज्यादा दीपकों को भक्तों ने अपनी श्रद्धा से जलाया। दीप आराधना के बाद कपूर ज्योति से आरती की गई, जिसे भक्तों ने अपनी नाम राशि से बुक किया था  इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। दीप आराधना के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न भक्तजन अपने पसंदीदा भजन गाते हुए श्रद्धा अर्पित कर रहे थे। इस आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. एस ए पिल्लई, सचिव जी विजयन और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।</description>
रायसेन में घने कोहरे और हवाओं ने बढ़ाई ठंड:पारा 6&7 डिग्री तक लुढ़का, एक जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
        <description>रायसेन में सोमवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही, इस सीजन में पहली बार घना कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर रही गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। रायसेन में शनिवार को हुई बारिश के बाद लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 से 22 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिरावट दर्ज की गई है, जो 13 डिग्री से 9 डिग्री पर पहुंच गया है। शीतलहर चलने से लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जनवरी से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा जाएगा। आज सुबह की रायसेन की तस्वीरें देखिए....</description>
अशोकनगर में दो पक्षों में चले लाठी&डंडे और कुल्हाड़ी:तीन लोग घायल; खेत में सिंचाई को लेकर हुआ था विवाद
        <description>अशोकनगर के बर्रा गांव में शुक्रवार दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। मामला पिपरई थाना क्षेत्र की बर्रा गांव का है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल हुए रामबाबू पुत्र कन्हैया राम प्रजापति उम्र 45 वर्ष ने बताया कि वह कई दिनों से अपने चना के खेत में पानी देने का पड़ोसी अमर सिंह से कह रहा था, लेकिन वह टाल-मटोल कर रहा था। जब उसने दूसरे पड़ोसी से अपने खेत के चना की फसल की सिंचाई करवा ली थी। इसी वजह से अमर सिंह के रिश्तेदार रमेश, जस्सू, अनिल, सुनील अपने साथियों के साथ लाठी और कुल्हाड़ी लेकर आए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज
रामबाबू से मारपीट होते देखा बचाने के लिए उसकी पत्नी हल्की बाई आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। साथ ही पड़ोसी रामसेवक पुत्र नंदलाल बचाने के लिए आया तो उसके सर में भी लाठी मार दी। वहीं, पुलिस ने मारपीट के मामले में रामबाबू की शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के दशरथ की शिकायत पर गुड्डा शिवहरे, रामबाबू प्रजापति एवं शिवराज प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।</description>
उमरिया में बारिश से जनजीवन प्रभावित:दलहन&तिलहन के लिए नुकसान; धान खरीदी केंद्रों में किसान हुए परेशान
        <description>उमरिया जिले में अचानक हुई बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। रिमझिम बारिश के बाद अचानक तेज बारिश होने लगी। तेज बारिश के बाद धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। अचानक मौसम के मिजाज बदलने के बाद सड़कों पर आवागमन रुक गया। बारिश गेहूं और रबी की फसल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। वहीं दलहन और तिलहन की फसल को भी बताया गया है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही है। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में लगभग सुबह 6 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। जो अभी भी चल रहा है। कुछ समय के लिए तेज बारिश भी शुरू हो गई थी। कृषि विभाग के अधिकारी आर एन सिंह परिहार ने बताया कि पहली बारिश है। किसानों के लिए अमृत वर्षा है। किसानों को सिंचाई नहीं करना पड़ेगी। सभी फसलों को अभी फायदा है। बारिश के बाद भूमि में नमी आ जाएगी।</description>
रायसेन में रात भर से हो रही बारिश:दशहरा मैदान में अपनी धान की उपज बचाने किसानों को करना पड़ी मशक्कत
        <description>रायसेन में शुक्रवार रात 11:30 बजे से बारिश शुरू हुई जो शनिवार सुबह तक जारी रही। इस बारिश से ज्यादातर किसानों को फायदा हैं। वहीं अपनी धान की उपज बेचने आए किसानों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। रात भर बारिश के दौरान किसान मशक्कत करते रहे। धान को पानी से बचाने किसानों ने तिरपाल ट्रॉलियों पर ढाका, मेला परिसर में पानी भर गया। दुकानदारों को भी परेशानी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी तीन दिन तक इसी तरह से मौसम बना रहेगा, यहां आंधी बारिश के साथ ओले भी कर सकते हैं। किसान बोले- बारिश के दौरान मंडी की ओर लगाई दौड़, गेट मिले बंद रायसेन शहर के दशहरा मैदान में अपनी धान की उपज लेकर पहुंचे किसानों ने बताया रात 11:30 बजे से बारिश शुरू हुई, शुक्रवार को नीलामी के बाद करीब 100 ट्रॉली धान की बच गई थी, इसके बाद बारिश के बीच किसान परेशान होते रहे, जैसे ही बारिश शुरू हुई तो किसानों ने बारिश से बचने मंडी की ओर दौड़ लगाई पर मंडी के गेट बंद होने से बारिश के बीच किसानों को रात बिताना पड़ी। मंडी प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।</description>
रीवा में शनिवार सुबह बारिश ने बदला मौसम:प्रशासनिक व्यवस्था की खुली पोल; करहिया मंडी में सैकड़ों बोरी धान भीगी
        <description>रीवा में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ले ली। सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने भी 28 दिसंबर को बारिश की आशंका जताई थी। जहां पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। बारिश के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। हालांकि कृषि विभाग की माने तो रबी की फसलों के लिए ये बारिश अमृत की तरह है। किसानों की फसलों की सिंचाई की चिंता दूर हो गई है। उधर बारिश में धान खरीदी केंद्रो में अव्यवस्था और सही रखरखाव की व्यवस्था ना होने से खुले में रखी हुई सैकड़ों बोरी धान बारिश में भीग कर खराब हो गई। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बारिश का प्रभाव देखने को मिला। रीवा शहर समेत त्योंथर, सेमरिया, सिरमौर, गुढ़ में बारिश हुई। सुबह का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 दिन पहले से बारिश की जानकारी, फिर भी नहीं बनाई व्यवस्था मौसम विभाग ने 5 दिन पहले ही 28 दिसंबर को बारिश की प्रबल संभावना जताई थी। इसके बाद भी कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए। बड़ी मात्रा में धान खुले में रखी रही। जो बारिश की भेंट चढ़ गई। धान की बोरियों में बारिश के बाद भी तिरपाल तक डालने की व्यवस्था नहीं थी। हर साल किसानों से हजारों क्विंटल धान खरीदी जाती है। लेकिन जो व्यवस्था 15 दिन पहले ही बना लेनी चाहिए, वह व्यवस्था बारिश के बाद भी नहीं की गई। नए साल से कड़ाके की ठंड का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर से सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में कोहरे और ठंड का असर बढ़ जाएगा। यानी, नए साल पर लोगों को कड़ाके की ठंड के दौर से गुजरना पड़ सकता है। जारी आंकड़ों के मुताबिक रीवा में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.4°C रहा। इसके साथ ही वातावरण में नमी 100% तक रही। वहीं अगले 24 घंटे में 2.6mm बारिश की संभावना है।</description>
बैतूल में सात महीने से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार:निर्माणधीन मकान से चुराई थी लोहे की प्लेटें, तीन आरोपी पहले पकड़ाए
        <description>बैतूल गंज पुलिस ने 7 माह से फरार चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने एक निर्माणाधीन मकान से हजारों रुपए कीमत की सेंटिंग प्लेटें चुराई थी। टी आई अरविंद कुमरे ने बताया कि पिछले 1 मई को गंज इलाके में रहने वाले प्रदीप साहू पिता शंकर लाल साहू (47) ने शिकायत की थी कि उसके निर्माणाधीन मकान से लोहे की सेंटिंग प्लेट चोरी हो गईं। पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया तो इस मामले में राधे श्याम पिता प्रहलाद मोची निवासी ओझा ढाना, कांता पिता बसंत अहके (19) ओझा ढाना, गौतम परते पिता गोलू परते (24) को गिरफ्तार किया था। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी मनोज धुर्वे पिता रेवाराम धुर्वे (27) अचलपुर नाका परतवाड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी राधे श्याम ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि उसने अपने साथी कांता अहके, गौतम परते और मनोज धुर्वे के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से चोरी गई हजारों रुपए की लोहा सेंटिंग बरामद की गई है।</description>
रीवा में बीच शहर खुलेआम शराबखोरी, VIDEO:शराबियों ने चारों तरफ फैलाई गंदगी; निगम कमिश्नर बोले& 5 हजार का जुर्माना करेंगे
        <description>इंदौर की तर्ज पर रीवा को भी स्वच्छता में नंबर वन बनाने का सपना देखा जा रहा है। नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। साथ ही शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने की भी तैयारी है वही शहर के असामाजिक सामाजिक तत्व व शराबी शहर की साख पर बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं। शहर के प्रमुख स्थान जैसे की समान ओवर ब्रिज, रेलवे ओवर ब्रिज , पीटीएस ओवर ब्रिज, समेत कई जगह पर शराबियों ने अपने ठिकाने बनाकर रखे हैं। ऐसी जगह पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है की इंदौर की तर्ज पर रीवा को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना भला कैसे पूरा हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक जहां एक और इंदौर लगातार सात बार से पूरे देश में स्वच्छता में नंबर वन बना हुआ है । वहीं रीवा अभी भी 42वें स्थान पर है। हमने शहर में ऐसे स्थान पर जाकर स्वच्छता का रियलिटी चेक किया और कैमरा मैं ऐसे लोगों को कैप्चर किया जो शहर में खुलेआम सार्वजनिक स्थलों पर शराब खोरी करते हैं, फिर उसके बाद कचरा वहीं फैला कर रफू चक्कर हो जाते हैं। वहीं पूरे मामले में नगर निगम आयुक्त सौरव का कहना है कि नगर निगम के अंतर्गत ऐसे कुछ स्थान संज्ञान में आए हैं, जहां शराब खोरी और गंदगी की शिकायत मिली है। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है। इस तरह का कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माने का प्रावधान है। नगर निगम, पुलिस प्रशासन के सहयोग से पूरे मामले में कार्रवाई करेगा। शराब दुकानों को भी इस संबंध में हिदायत दी गई है। कई बार जुर्माने भी लगाए जा चुके हैं। आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।</description>
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत:दतिया में एक दिन पहले से थी लापता, दो टुकड़ों में मिला शव
        <description>दतिया में एक दिन पहले से लापता महिला का डबरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक पर शव मिला है। बताया जाता है कि 45 साल की युवती ने आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टुकड़ों में बंट चुके शव को कब्जे में लेकर पीएम कराकर शव परिजनो को सौप दिया है। घटना गुरुवार-शुक्रवार रात की है। पुलिस के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी ने इस मामले की जानकारी दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कोटरा-डबरा स्टेशन के बीच खंभा नंबर 1174/14 के पास से महिला के शव को बरामद कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। तो महिला की शिनाख्त डबरा निवासी 45 वर्षीय रामदेवी पत्नी राकेश चौहान के रूप हुई। महिला ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है। इसका पता लगाने में भी पुलिस जुटी हुई है। टीआई कमल गोयल ने बताया कि, शिनाख्त होने के बाद महिला के परिजनों को सूचना दी। शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है। मृतका के परिजनों के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। जो एक दिन पहले घर से बिना बताए निकली थी। परिजन उसकी तलाश में जुट हुए थे। महिला घटना स्थल तक कैसे पहुंची। इस का पता लगाया जा रहा है।</description>
एम के पोंडा कॉलेज भोपाल में फ्रेशर पार्टी:मिस MKPC परी शर्मा और मिस्टर MKPC का खिताब इजरायल खान ने जीता
        <description>एम के पोंडा कॉलेज ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट भोपाल में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। डांस स्टाइल थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में सीनियर छात्रों ने रंगारंग और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। मिस एम के. पी. सी का खिताब बीएससी प्रथम वर्ष की परी शर्मा और मिस्टर एम के. पी. सी का खिताब बीए प्रथम वर्ष के छात्र इजरायल खान ने हासिल किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. कल्पना टेवरे, यूजी डीन डॉ. खुशबू छाबरा, अकादमिक कोऑर्डिनेटर प्रो. राहुल सिंह परिहार और एक्टिविटी कॉर्डिनेटर प्रो. चेतना राय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती को माल्यार्पण करके की गई। प्राचार्या डॉ. कल्पना टेवरे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें ईमानदारी से पढ़ाई करने और कॉलेज से जुड़ी नई यादें बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। प्राचार्य डॉ कल्पना टेवरे ने मुख्य अतिथि, रेड रोज ग्रुप के चेयरमैन सुमित पोंडा का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। तृतीय और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने डांस स्टाइल थीम पर आधारित विभिन्न रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही, प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रैंप वॉक और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विभिन्न टाइटल से सम्मानित किया गया। बीबीए प्रथम वर्ष की महक तिवारी को 'मिस ब्यूटीफुल स्माइल', बीबीए प्रथम वर्ष के अंशुल व्यास को 'मिस्टर हैंडसम हंक', बीबीए प्रथम वर्ष की अलवीरा अहमद को 'मिस प्रिटी डीवा' और बीसीए प्रथम वर्ष के अरशान खान को 'मिस्टर माचो' का खिताब मिला। मिस एम के. पी. सी का खिताब बीएससी प्रथम वर्ष की परी शर्मा को और मिस्टर एम के. पी. सी का खिताब बीए प्रथम वर्ष के छात्र इजरायल खान को प्राप्त हुआ। रेड रोज ग्रुप के चेयरमैन सुमित पोंडा ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अगर आप उद्यमी बनते हैं, तो आप देश सेवा में योगदान देंगे और रोजगार प्रदान करके कई लोगों के स्वाभिमान की रक्षा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति जितना विनम्र होगा, वह उतना ही सफल होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि राजशाही समाप्त हो चुकी है, और उन्हें अपने साथ काम करने वालों को अपने पार्टनर के रूप में समझना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन प्रो. चेतना, प्रो. जया द्वारा किया गया। फोटो गैलरी में देखिए आयोजन की झलकियां</description>
देवास में लगातार तीसरे दिन धुंध और बादल छाए रहे:पारे में 1&1 डिग्री की बढ़ोतरी; बादल छंटने के बाद सर्दी बढ़ने की आशंका
        <description>देवास में गुरुवार सुबह 10 बजे तक आसमान में घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद हल्की धूप खिलना शुरू हुई। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने की स्थिति भी लगातार बनी हुई है। इलाके में लगातार तीसरे दिन ऐसा मौसम बना हुआ है। गुरुवार सुबह अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया] इसमें बुधवार की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम जानकारों के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसी ही स्थिति में बना रहेगा। बादल छटने के बाद ठंड का दौर फिर से लौटेगा। वहीं, सुबह के समय लगातार पड़ रहे कोहरे के चलते सड़क पर गाड़िया धीमी रफ्तार में हेडलाइट के सहारे चलती दिख रही है।</description>
इंदौर में मंडी व्यापारी पर चाकू से हमला:हम्माल ने कार हटाने की बात पर किया था विवाद, दोस्त भी घायल
        <description>इंदौर के चोइथराम मंडी में एक हम्माल ने बुधवार को सब्जी व्यापारी को चाकू मार दिया। इस घटना का कारण कार हटाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक, चोइथराम मंडी में रोहित बजाज निवासी बंसतपुरी कॉलोनी की 143 नंबर की दुकान है, जहां वह सब्जी का व्यापार करते हैं। बुधवार को गिरधारी मंजे, निवासी ऋषि पेलेस कॉलोनी, यहां पहुंचे। उस समय रोहित बजाज अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। गिरधारी ने उनसे कार हटाने की बात की। रोहित ने कहा कि वह कुछ देर रुकेंगे, लेकिन गिरधारी 5 मिनट बाद गुस्से में आ गया और अपशब्द कहे। इसके बाद रोहित के दोस्त धमेंद्र ने गिरधारी को जाने के लिए कहा, लेकिन उसने विवाद करना शुरू कर दिया और चाकू निकालकर रोहित पर हमला कर दिया। चाकू रोहित के गले में लग गया। इस दौरान आसपास भगदड़ मच गई। रोहित के दोस्त धमेंद्र ने उसे पकड़ा तो आरोपी ने धमेंद्र के हाथ पर भी चाकू मारा और भाग गया। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। बाद में रोहित के जीजा दीपक ने उसे चोइथराम अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। दो नंबर गेट पर हुआ था विवाद मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद गेट नंबर 2 पर हुआ था, जो रोहित की दुकान से दूर था। रोहित अपनी कार से आ रहे थे, तभी गिरधारी की गाड़ी उनकी कार से टकरा गई। इससे दोनों के बीच कहासुनी हुई, और रोहित ने गिरधारी को पीट दिया। जब रोहित कार में बैठने लगे, तो गिरधारी ने पीछे से आकर चाकू मारा, जिससे रोहित के गले में चोट लग गई। बाद में लोगों ने गिरधारी की पिटाई की और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में रोहित बजाज से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। कैमरे में घटना को देखने की बात इस मामले में मंडी सचिव नरेंद्र परमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि गेट नंबर 2 पर विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी उन्हें मिली है। हालांकि, अभी तक फुटेज नहीं देखे गए हैं, लेकिन यदि मिलते हैं, तो उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। मंडी के व्यापारियों के अनुसार, यहां रोज मोबाइल चोरी और मारपीट की घटनाएं होती हैं, और मंडी के अधिकांश कैमरे बंद पड़े हैं।</description>
मामूली बात पर दो पड़ोसियों में झगड़ा, फायर किया:घटना में एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल, कार के अंदर झांकने को लेकर हुआ विवाद
        <description>मुरैना के जौरा कस्बे की सिकरवार कॉलोनी में बुधवार देर रात पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में एक पक्ष द्वारा फायरिंग किए जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। पुरुष की हालत चिंताजनक होने के चलते उसे दिल्ली रेफर किया गया है, जबकि महिला का इलाज ग्वालियर में चल रहा है। घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया। बता दें कि सिकरौदा गांव के सरपंच तेज सिंह सिकरवार, उनके भाई रविंद्र सिंह सिकरवार और उनकी भाभी रेनू सिकरवार, सिकरवार कॉलोनी में रहते हैं। उनके ठीक सामने खिड़ौरा गांव के शैलू सिकरवार और गुड्डू सिकरवार का परिवार रहता है। बुधवार रात, तेज सिंह सिकरवार कार से घर आ रहा था। इस दौरान शैलू और गुड्डू सिकरवार ने उनकी कार को रोक लिया और झांकने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हाथापाई और फायरिंग तक पहुंच गई। फायरिंग से देवर-भाभी गंभीर घायल फायरिंग में तेज सिंह सिकरवार और उनकी भाभी रेनू सिकरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है और रेनू के पैर में गहरी चोट लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद रेनू को ग्वालियर और तेज सिंह को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया। वाहनों में की तोड़फोड़ इस झगड़े के दौरान आरोपियों ने सिकरवार परिवार की एक कार, एक जीप और बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। घटनास्थल से पुलिस को कई खाली कारतूस के खोखे भी बरामद हुए। थाना प्रभारी का बयान थाना प्रभारी उदय भान सिंह यादव ने बताया, "दोनों पक्षों के मकान आमने-सामने हैं। मामूली विवाद में झगड़ा बढ़ा और एक पक्ष ने दूसरे पर हवाई फायर किए। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।"</description>
भेड़िया बन डरा था बच्ची को, किया बेड टच:खेलते समय नाबालिग से की छेड़छाड़; पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
        <description>इंदौर के एरोड्रम में एक 9 साल की बच्ची के साथ इलाके में ही रहने वाले व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है। आरोपी खेलते हुए बच्चियों को भेड़िया बनकर डरा रहा था। इस दौरान उसने बेड टच किया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला रात में अपने पति और बेटी के साथ थाने पहुंची थी। महिला ने घर के नजदीक रहने वाले राजेश भारती के खिलाफ शिकायत की है। बताया कि मंगलवार रात में करीब 8 बजे उसकी बेटी घर के पास खेल रही थी। उसके साथ अन्य बच्चियां और दूसरे बच्चे भी थे। वहां पर राजेश भारती भेड़िया बनकर उन्हें डरा रहा था। इस दौरान वह बच्ची को पकड़कर साइड में ले गया और फिर गलत तरीके से टच करते हुए छेड़छाड़ की। इस दौरान बच्ची घबरा गई, वह अपने दोस्त की तरफ भाग और वहां से घर चली गई। लड़की ने राेते हुए मां को पूरी बात बताई। बाद में महिला ने अपने पति को कॉल कर मामले की जानकारी दी। देर रात परिवार थाने पहुंचा। पुलिस ने रात में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है।</description>
बैतूल में विवाहिता ने जहर खाया:इलाज के दौरान हुई मौत; तीन दिन पहले मायके आई थी
        <description>बैतूल में मायके आई एक विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना बैतूल गंज थाना इलाके की है, जबकि महिला आमला थाना इलाके की रहने वाली है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने बुधवार महिला दीना उईके पति राजेश (30) का पीएम करवाया है। चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा के मुताबिक, महिला आमला थाना इलाके के हसलपुर की रहने वाली है। महिला का मायका बैतूल गंज थाना इलाके के बोड़ी बगवाड़ का है। यह महिला रविवार को ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। यहां उसने खेत जुताई पर लिया हुआ है, जिस पर काम करने आई थी। मंगलवार रात उसने जहर खा लिया, जिसके बाद परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला ने जहर क्यों खाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग डायरी गंज पुलिस को भेजी है। जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 10 साल पहले बगवाड़ से हसलपुर में हुई थी।</description>
बुरहानपुर में ईसाई समुदाय ने मनाया क्रिसमस पर्व:रात 11:30 बजे और बुधवार सुबह 8:30 बजे चर्च में हुई विशेष प्रार्थना
        <description>ईसाई समुदाय ने क्रिसमस पर्व मनाया। पिछले दो दिनों से पर्व को लेकर समाजजन में उत्साह का माहौल था। कैरोल गीत गाए जाते रहे वहीं चर्च में आकर्षक साज सज्जा की गई, झांकी बनाई गई। कुछ समाजजन ने अपने घरों में भी झांकी बनाई। मंगलवार रात 11:30 बजे चर्चों में समाजजन द्वारा प्रार्थना की गई। वहीं, बुधवार 25 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे से सभी चर्च में प्रार्थना की गई। बुरहानपुर में प्रमुख रूप से 2 चर्च कैथोलिक, मेथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना हुई। वहीं, नेपानगर में तीन चर्च हैं। यहां यूनियन चर्च केंद्रीय विद्यालय के पीछे, सेंट मेरी चर्च पुराने सरकारी अस्पताल के पास और आरसी चर्च पांधार एरिया में प्रार्थना हुई। क्रिसमस पर्व पर नेपानगर के आरसी चर्च परिसर में गौशाला बनाई गई। यहां प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकी बनाई गई। इसी प्रकार कुछ समाजजन ने घरों में भी झांकी बनाई। बुधवार को सभी चर्च में प्रार्थना की। इसमें काफी संख्या में समाजजन मौजद रहे।</description>
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जानवरों की गिनती:1278 कैमरे लगाए गए, 800 से अधिक कर्मचारी काम में लगे
        <description>उमरिया। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फेस 44 की गणना हो रही है। टाइगर रिजर्व में नौ परिक्षेत्रो में ट्रैप कैमरे लगाकर गणना की जा रही है। गणना के बाद आंकड़ों को एकत्रित कर वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून भेजा जाएगा। टाइगर रिजर्व में फेस फोर की गणना हर साल होती है। इससे वन प्राणियों की आंकड़े सामने आते हैं। फेस फोर की गणना में टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चिह्नित स्थानों में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं ट्रैक कैमरे लगभग 25 दिन लगाए जाते हैं।  इसके बाद ट्रैप कैमरा में एकत्रित हुई फोटो को मिलान किया जाता है और नए वन प्राणियों की पहचान की जाती है। और आंकड़े भी सामने आ जाते हैं। गणना में बाघ तेंदुआ और से पक्षियों की मूवमेंट और टेरिटरी की भी जानकारी मिल जाती है। फेस फोर की गणना के लिए दो ब्लाक बनाए गए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फेस 4 की गणना के लिए दो ब्लाक बनाए गए हैं। एक ब्लाक में चार परिक्षेत्र और दूसरे ब्लाक में पांच परिक्षेत्र बनाए गए हैं। दोनो ब्लाकों के लिए नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। जो पूरी गणना और गणना में जुटे कर्मचारियों का सहयोग करेंगे। ट्रैप कैमरे का डाटा बीटीआर के टाइगर सेल तक पहुंचाएंगे। गणना की निगरानी भी करेंगे। 11 फरवरी तक गणना के लिए ट्रैप कैमरे लगाये जाएंगे।  12 सौ से अधिक कैमरे 640 स्थानों में लगाए गए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ,तेंदुआ और सह भक्षी वन्य प्राणियों की गणना के लिए टाइगर रिजर्व के नौ परिक्षेत्रो में 640 स्थानो में ट्रैप कैमरे लगाये गये है। गणना में टाइगर रिजर्व के 800 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए हैं। कैमरो की सुरक्षा के लिए भी स्टाफ जुटा रहता है।  ऐसे काम करता है, ट्रैप कैमरा
ट्रैप कैमरे में सेंसर लगा होता है। कैमरों को जंगल में चिंहित स्थानों मे आमने सामने लगाया जाता है। कैमरे के सामने से निकलते ही कैमरों को मूवमेंट मिलते ही कैमरा फोटो क्लिक कर लेता हैं। पहले कैमरा ब्लेक एंड व्हाइट फोटो क्लिक करता था। लेकिन अब कलर फोटो क्लिक करता है।  गणना का उद्देश्य
फेश 4 की गणना टाइगर रिजर्वो में होता है। गणना के बाद बाघ,तेंदुआ और अन्य वन्य प्राणियों के संभावित आंकड़े प्रबंधन के पास आ जाते हैं। जिससे बाघ तेंदुआ के संरक्षण को लेकर योजना बनाई जा सकती है।  इनका कहना
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि कैमरे को एक स्थान में 25 दिन तक लगाया जाता है। डाटा एकत्रित किया जाता है। उसके बाद जांच की जाती है। गणना और आंकड़े उसके बाद सामने आएंगे। सभी कर्मचारी लगे हुए हैं। निगरानी की जा रही है। 1200 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। टाइगर रिजर्व में साल भर में एक बार होती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगभग 165 से अधिक बाघ और 130 से अधिक तेंदुआ है।</description>
देवास में हनुमान अष्टमी पर आयाेजन:खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में हुई भजन संध्या; देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु
        <description>सोमवार को हनुमान अष्टमी पर खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान कड़ाके की ठंड में श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए। हनुमान अष्टमी के अवसर पर एमजी रोड स्थित शहर के प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में महा आरती हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर खेड़ापति मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप से लाइटिंग से सजाया गया था। इसके पहले सुबह से भक्तों ने कतार में खड़े होकर बाबा के दर्शन किए। रात्रि में हुई भजन संध्या में भक्त बाबा के भजनों पर झूमते रहे। आयोजन खेड़ापति रामायण मंडल ने किया था।</description>
        <description>चोइथराम स्कूल नॉर्थ कैंपस में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह COSMOS का आयोजन किया गया। इसमें शैक्षणिक सत्र 2009- 10 से 2014-15 तक के पूर्व छात्र और शिक्षक शामिल हुए। सर्वप्रथम विद्यालय की ओर से सभी पूर्व छात्रों और शिक्षकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद बनाई गई पंजीकरण डेस्क पर सभी ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और आयोजन स्थल पर पहुंचे। उनके लिए मनोरंजक खेल और संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने संस्थान से जुड़े अपने पुराने किस्से और अनुभव एक दूसरे के साथ साझा किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमित त्रिवेदी ने विद्यालय की उपलब्धियों और योजनाओं को बताया। उन्होंने यातायात जागरूकता के कार्यक्रम 'इंदौर धड़कने दो ', वन चोइथराम की संरचना, विद्यालय के क्लाइमेट मिशन प्रोजेक्ट, ग्लोबल सिटिज़नशिप गतिविधियों, स्किल बिल्डर प्रोग्राम, टेड-एड क्लब तथा अन्य नवाचारों की जानकारी दी। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि संस्थान के लिए पुराने छात्र एक मार्गदर्शक की तरह होते हैं जो नए छात्रों को कॅरियर में आने वाली चुनौतियों और अवसरों की पहचान कराते हैं। उन्होंने सभी पूर्व छात्रों से विद्यालय से हमेशा जुड़े रहने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में आए पूर्व छात्रों ने विद्यालय परिसर घूमा और पुराने दिनों की यादें ताजा की। सेल्फी के जरिए यादों को संजोने का सिलसिला भी खूब चला। इस अवसर पर आमंत्रित पूर्व छात्रों और शिक्षकों को प्राचार्य अमित त्रिवेदी, उपप्राचार्य अंशु चोपड़ा तथा वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। सभी ने आयोजन के जरिए पुराने साथियों से मिलने का अवसर देने के लिए विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।</description>
रायसेन में हुई ओलंपियाड परीक्षा:कक्षा 2 से 8 तक के 475 विद्यार्थी हुए शामिल; राज्य स्तर पर पास होने पर मिलेगी स्कॉलरशिप
        <description>रायसेन में मंगलवार को ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की जा रही है, इस परीक्षा में जिले के 1954 स्कूलों के 30 हजार से अधिक बच्चे शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा बच्चों की शैक्षणिक योग्यता परखने के लिए आयोजित कराई जा रही है। सागर रोड पर स्थित शासकीय आदर्श कन्या स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें जिला मुख्यालय के दो से आठ तक के 26 स्कूलों के 475 बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया। आदर्श कन्या स्कूल के प्राचार्य कमलेश नरवरे ने बताया कि अभी ये परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है, जो बच्चे इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उनकी परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित कराई जाएगी। इसके बाद जो बच्चे राज्य स्तरीय परीक्षा में परीक्षाओं में उत्तीर्ण रहेंगे, उन्हें छात्रवृत्ति से लेकर शासन की अन्य योजनाएं दी जाएगी। जन शिक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना ने बताया इस बच्चों की सुविधा को देखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है। बच्चों के लिए नाश्ता और खाने की भी व्यवस्था है। इस परीक्षा में 26 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।</description>
मऊगंज में तेज रफ्तार कार ने दो को टक्कर मारी:बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, एक घायल, छत्तीसगढ़ से बनारस जा रहे थे कार सवार
        <description>मऊगंज जिले के हनुमना तहसील क्षेत्र के टडहर गांव मे एक बेकाबू कार ने पैदल सड़क पार कर रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से जहां एक वृद्ध की मौत हो गई। वही दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घायल को पुलिस उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया है। वही वाहन को पुलिस ने जब्त कर घटना को विवेचना में लिया है। बताया गया है कि मऊगंज जिले के तड़हर गांव में कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पार कर रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे भागवत पाल पिता चैतू पाल 84 साल की मौत हो गई। वही बाबू सलाम 58 साल साकिन तड़हर थाना मऊगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे में घायल को पुलिस ने उपचार अस्पताल भिजवाया है। वही वाहन को घटनास्थल में छोड़़कर आरोपी चालक भागने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया। कार में जो लोग सवार थे वे छत्तीसगढ़ के रहने वाले है। और बनारस दर्शन करने जा रहे थे। इसके वाहन से हादसा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।</description>
उज्जैन में बादलों के बीच छुपा सूरज:सर्द हवाओं से ठंडक; 24 घंटे में रात का पारा ढाई डिग्री बढ़ा
        <description>Sun hidden among clouds in Ujjain</description>
डीआरआई ने शुरू की जब्त 52 किलो सोने की जांच:आयात किए जाने की आशंका; RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर मामला दर्ज
        <description>मेंडोरी के जंगल में इनोवा कार में मिले 52 किलो गोल्ड और करीब 11 करोड़ कैश के मामले में केंद्रीय राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने आयकर विभाग की पैरेलल जांच शुरू कर दी है। डीआरआई की जांच में गोल्ड आयातित होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, लोकायुक्त पुलिस की छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया है, जो लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना द्वारा की गई एफआईआर और करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के बाद हुआ। 19-20 दिसंबर को छापे के दौरान सौरभ शर्मा के घर से 243 किलो चांदी, 1.75 करोड़ रुपये नगद और अन्य संपत्तियां जब्त की गई थीं। डीआरआई को यह संदेह है कि 52 किलो गोल्ड का आयात किया गया हो सकता है और इस संबंध में वे एक होटल और स्कूल से जुड़े निवेशों की जांच कर रहे हैं, जो विवादों में घिरे हुए हैं। ये खबर भी पढ़े... 7 करोड़ के बंगले में रहता था सौरभ शर्मा:दिवाली पर रिश्तेदार-दोस्तों को बांटे एलईडी टीवी; स्पेशल नोटशीट पर मिली थी RTO में नौकरी</description>
राजधानी भोपाल में होगी प्रतियोगिता:शहर का खिलाड़ी करेंगे नेशनल में मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व
        <description>बड़वानी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 68वीं राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा (अंडर 14 बालक) 2 से 7 जनवरी तक भोपाल में आयोजित होना है। हॉकी कोच मुकेश राठौर ने बताया कि स्पर्धा में पीएम श्री हाई सेकंडरी स्कूल क्रमांक 2 खेल परिसर बड़वानी का छात्र खिलाड़ी अजय मेहता मप्र हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अजय 26 दिसंबर से प्रीनेशनल कोचिंग कैंप जो कि भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें भाग लेकर मध्य प्रदेश हॉकी टीम का हिस्सा बनेंगा। अजय का चयन राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इस उपलब्धि पर जनजाति कार्य विभाग प्रभारी सहायक आयुक्त शक्ति सिंह चौहान, प्राचार्य इकबाल आदिल, क्रीड़ा प्रभारी मुकेश मालवीय, जिला हॉकी संघ के संरक्षक डॉ. ओपी खंडेलवाल, अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण पांडे, राजेंद्र भावसार, अजय कानूनगो, रामजय चौहान, भावेश मालवीय, पिंकी दावदे, मोनिका राठौड़ आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।</description>
धार में सहकारिता विभाग अधिकारी के घर लोकायुक्त ​​​​​​​की कार्रवाई:भाई के निवास पर भी पहुंची टीम; आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच जारी
        <description>आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त इंदौर की टीम धार में कार्रवाई कर रही है। सहकारिता विभाग में पदस्थ सहायक संचालक कनीराम मंडलोई ने अपनी आय से अधिक व्यय कर रखा था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद करीब पांच स्थानों पर टीम ने एक साथ सर्चिंग शुरू की है। कनीराम मंडलोई के भाई हेम सिंह मंडलोई कॉलेज में प्रोफेसर हैं। लोकायुक्त टीम दोनों भाइयों के निवास, गांव व फार्म पर एक साथ कार्रवाई कर रही है। शहर की श्रीकष्णा काॅलोनी में दोनों भाइयों का घर है, जहां पर सोमवार सुबह 8 बजे लोकायुक्त डीएसपी अनिरूद्घ वाधिया अपनी टीम को लेकर पहुंचे थे। साढ़े पांच करोड़ का लेन-देन सहकारिता में पदस्थ कनीराम मंडलोई के धार, इंदौर व मानपुर के पास में गांव जामनिया पर लोकायुक्त की कुल पांच टीमों ने एक साथ कार्रवाई की है। धार स्थित निवास पर सभी कमरों की टीम ने तलाशी ली। इस दौरान अलमारी से लेकर बिस्तर पेटियों से भी सामान हटाकर देखा गया। कार्रवाई में सोने व चांदी के आभूषण मिले हैं, जिनकी जांच मौके पर ही सराफा व्यापारी से करवाई जा रही है। इसके बाद ही आकलन होगा कि कुल कितनी संपत्ति मंडलोई के पास हो पाएगा। कुल आय तीन करोड़ 28 लाख, व्यय साढे पांच करोड़ का लोकायुक्त डीएसपी अनिरूद्घ वाधिया के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी, सत्यापन के बाद सर्च वारंट कोर्ट से प्राप्त किया गया। धार, इंदौर सहित कुल पांच स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। आय से अधिक व्यय इनके द्वारा किया गया हैं, इनकी कुल आय तीन करोड़ 28 लाख हैं, इनके द्वारा साढे पांच करोड़ का व्यय किया गया। कार्यवाही पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।</description>
अशोकनगर में कल से मौसम बदलने के आसार:बादल छाए रहने के साथ हो सकती है हल्की बारिश, वापस बढ़ेगी सर्दी
        <description>Weather expected to change in Ashoknagar from tomorrow</description>
ट्रक में हो रहा था धान का अवैध परिवहन:मंडी की उड़नदस्ता टीम ने दी दबिश, 47152 रुपए लगाया जुर्माना
        <description>Illegal transportation of paddy was taking place in trucks.</description>
द इटरनल मेवाड़ अंतरराष्ट्रीय कला उत्सव में इंदौर की आर्टिस्ट:नम्रता के स्क्ल्पचर मयूर और नवीन शैली में बनाए अर्धनारीश्वर स्वरूप की जमकर तारीफ
        <description>Indore artist at The Eternal Mewar International Art Festival</description>
खरगोन पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 22 स्थायी वारंटी पकड़ाए:168 गिरफ्तार वारंटियों को भी दबोचा, 400 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी सड़क पर उतरे
        <description>खरगोन पुलिस ने शुक्रवार रात को कॉम्बिंग गश्त की। जिले में एकसाथ 400 से ज्यादा पुलिस अफसर कर्मचारी सड़कों पर उतरे। एसपी धर्मराज मीना ने कॉम्बिंग गश्त फोर्स को ब्रीफ किया। रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक गश्त चली। गुंडा-बदमाशों के घरों पर दस्तक दी। एसडीओपी ने कॉम्बिंग गश्त के साथ हवालात चेक किए। एसपी ने बताया गश्त के दौरान जिले मे 22 स्थायी वारंटी, 168 गिरफ्तार वारंटी व 3 इनामी बदमाशों की धरपकड़ की गई। 127 लिस्टेड गुंडे व 80 निगरानी बदमाशों को किया चेक प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर कॉम्बिंग गश्त हो रही है। इसमें वर्षों से फरार चल रहे वारंटशुदा अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडों की चेकिंग हो रही है। पुलिस टीम ने 22 स्थायी, 168 गिरफ्तार वारंटियों व 3 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। देखिए गिरफ्तारी के दौरान ली गई तस्वीरें...</description>
कार में 52 किलो सोना मिलने पर कांग्रेस का तंज:पटवारी बोले&कमीशन का कल्चर, करप्शन बढ़ा रहा; केके मिश्रा ने मोदी पर ली चुटकी
        <description>भोपाल में आयकर विभाग द्वारा लावारिस हालत में जब्त किए गए 52 किलो सोना, 11 करोड़ रुपए नकद और आरटीओ के पूर्व आरक्षक के घर से बरामद करोड़ों रुपए की नकदी और ज्वैलरी पर कांग्रेस ने तंज कसा है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि कमीशन का कल्चर भ्रष्टाचार को बढ़ा रहा है। कर्ज से दबे मध्यप्रदेश में यह नीति अपराध है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि कभी सोने की चिड़िया कहलाने वाला देश अब "सोने के कबूतर" जैसा महसूस करा रहा है। जीतू पटवारी का बयान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लिखा है कि भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर से ₹1.15 करोड़ नकद, आधा किलो सोना, ₹50 लाख के हीरे और सोने के जेवरात, प्रॉपर्टी के दस्तावेज और चांदी की सिल्लियां बरामद हुई। इसके अलावा ऑफिस से ₹1.70 करोड़ नकद और प्रॉपर्टी के अन्य दस्तावेज भी मिले। मेंडोरी जंगल से बरामदगी भोपाल के मेंडोरी जंगल में आयकर विभाग ने एक कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नकद बरामद किए। सोने की अनुमानित कीमत ₹40.47 करोड़ बताई जा रही है। भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हमला जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के शासन में प्रदेश कर्जदार प्रदेश के रूप में पहचाना जाने लगा है और अब भ्रष्टाचार में भी प्रसिद्ध हो रहा है। यह कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। उन्होंने कहा कि "कमीशन का कल्चर" भ्रष्टाचार को और बढ़ावा दे रहा है। केके मिश्रा का ट्वीट कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने मेंडोरी में जब्त सोने और नकदी को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, "सुना है भारत पहले 'सोने की चिड़िया' था। अंग्रेज हमारे सोने के खजाने को लूट कर ले गए। अंग्रेज तो चले गए लेकिन पदभार ‘काले अंग्रेजों’ को दे गए। अब मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग के मात्र कुछ दिनों तक नौकरी करने वाले आरक्षक के पास 54 किलो सोना और 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति मिली है।" उन्होंने लिखा- "यह 'सोने की चिड़िया' नहीं, बल्कि 'सोने के कबूतर' की मौजूदगी का एहसास करा रहा है।" पीएम मोदी पर व्यंग्य मिश्रा ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘गारंटी’ और ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ के बावजूद मध्यप्रदेश में केवल निचले स्तर पर ही भ्रष्टाचार है। अगर यह बड़े स्तर पर होता, तो स्थिति और भयावह होती।"</description>
गृहमंत्री के बयान के विरोध में पोहरी में विरोध प्रदर्शन:मुख्य चौराहे पर धरना देकर शाह से की गई मांगी की मांग
        <description>शिवपुरी जिले के पोहरी मुख्य चौराहे पर आज शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान के विरोध में आदिवासी समाज, भीम आर्मी और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। पोहरी चौराहे के मुख्य चौराहे पर ग्रह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं गृह मंत्री से मांफी मांगने सहित इस्तीफे की मांग की गई। इस दौरान भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष बकील चौधरी एवं आदिवासी विकास ने कहा कि अमित शाह ने गलत बयान देकर बाबा साहब का अपमान किया है। वह भूल गए कि जिस संसद में वह गलत बयान दे रहे हैं वह पद भगवान ने नहीं बल्कि डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान ने उन्हें दिया है। उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। वहीं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आफाक अंसारी ने कहा कि आज भाजपा बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान को मानने को मंजूर नहीं है। देश संविधान से चलेगा ना कि संघ के विधान से। ग्रह मंत्री को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।</description>
सांची में स्तूप प्रबंधक ने शिव मंदिर से उतरवाए झंडे:पुजारी बोले& पूजा करने से भी रोकते हैं प्रबंधक; हिन्दू संगठन ने थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
        <description>सांची स्तूप परिसर में प्राचीन शिव मंदिर और भेरों बाबा के मंदिर से स्तूप प्रबंधक संदीप ने झंडों और सामान को बाहर फेंकवा दिया। घटना से नाराज हिंदू संगठन इकठ्ठा होकर सांची थाने पहुंचे यहां तहसीलदार व थाना प्रभारी नितिन अहिरवार को ज्ञापन देकर संदीप मेहतो के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की। मंदिर पुजारी ओमप्रकाश मेहरा का कहना है कि संदीप मेहतो जब से आए हैं, तभी से मुझे बहुत परेशान करते हैं। लोग मंदिर परिसर में गंदगी फेंकते हैं और जूते पहनकर घूमते हैं। स्तूप प्रबंधक संदीप मेहतो उन्हें पूजा करने से भी रोकते हैं। हिन्दू संगठनों ने प्रशासन से संदीप मेहतो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।</description>
सिलावद में सफाईकर्मियों को नहीं मिल रहा समय पर वेतन:कलेक्टर से लगाई गुहार, बोले& एक दिन के 116 रुपए ही मिलते हैं
        <description>बड़वानी। सिलावद में कार्यरत सफाईकर्मियों ने कलेक्टोरेट में वेतन मामले को लेकर गुहार लगाई। उन्होंने कलेक्टर के नाम सामूहिक रूप से आवेदन सौंपा। जिसमें मुख्य रुप से ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें समय पर वेतन नहीं दिए जाने की बात कही। कर्मियों ने बताया कि पंचायत द्वारा ग्राम में साफ-सफाई के लिए लगने वाली सामग्री भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराई जाती है। उन्हें दैनिक वेतन 116 रुपए प्रतिदिन के मान से दिया जाता है। जिसमें उनका और परिवार का भरण पोषण मुश्किल से होता है। उन्होंने वेतन वृद्धि और समय पर वेतन दिए जाने की मांग की। संयुक्त कलेक्टर सोहन कनाश ने जनपद पंचायत बड़वानी सीईओ को इस मामले में निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।</description>
सर मेरी मां बीमार है&मदद कीजिए:मदद के नाम पर महिलाओं का ठग गिरोह सक्रिय; VIDEO बनाकर धमकाती
        <description>जबलपुर में इन दिनों ऐसी महिलाओं का गिरोह सक्रिय है, जो राह चलते लोगों को पहले बहुत ही प्यार से रोकते हुए, अपनी मजबूरी बताती हैं और इसके बाद फिर पुलिस से शिकायत करने की धमकी देते हुए उनसे अच्छी खासी रकम ऐंठ लेती हैं। इस गिरोह के पीड़ित एक दो नहीं बल्कि दर्जनों युवक हुए हैं, बदनामी के डर से लोग आगे नहीं आए। ये महिलाएं जब बीच सड़क पर खड़े होकर मदद के नाम पर रुपए की मांग करती हैं तो इनकी साथी महिलाएं वीडियो बनाती है और फिर धमकी देती है कि अगर रुपए नहीं मिले तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा करना और पुलिस को बुलाने की जैसे ही ये धमकी देती है तो सामने वाला व्यक्ति तुरंत ही रुपए निकालकर दे देता है। बीते दो दिनों से शहर के धनवंतरी नगर चौक में घूम रही महिलाओं का रुपए मांगते हुए वीडियो भी अब सामने आया है। महिला सदस्यों का गैंग लगातार कर रहा वारदात  सर सुनिए ना...प्लीज.. हमारी मदद कीजिए, हम बहुत परेशान है, मुस्कुराते हुए महिलाएं राह चलते हुए पहले तो लोगों को रोकती है, जब तक व्यक्ति कुछ समझ पाता है, तब तक ये रुपए की डिमांड कर चुकी होती है। पैसे नहीं देने पर ये महिलाएं शोर मचाना शुरू कर देती हैं। इसके बाद इनकी और साथी आ जाती है, जिसके बाद मजबूरी में युवक को पैसे देने होते है। पहले मंगलवार और फिर बुधवार को भी कुछ इस तरह की घटना धनवंतरी नगर में रहने वाले कुछ युवकों के साथ हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों को कहना है कि जींस-टीशर्ट पहनी ये महिलाएं बहुत ही शातिराना अंदाज से लोगों को लूटने का काम कर रही हैं और इनका एक गिरोह है, जिसमें कि 10 से 12 महिलाएं है और लोगों को अपना शिकार बना रही हैं।
पीड़ित की जुबानी, जानिए महिलाओं की कहानी आज सुबह करीब 10 बजे मैं किसी काम से अंध मूक बाइपास गया था, जब वहां से लौट रहा था, तभी मैंने देखा कि बीच सड़क पर 15 से 20 महिलाएं लोगों को रोककर उनसे पैसे की मांग कर रही हैं। मैं जैसे ही अपनी बाइक से उनके पास से गुजरा तो उन महिलाओं ने मुझे भी रोक लिया और रुपए की डिमांड करने लगी। मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है, इस पर उनका कहना था कि 50- 100 जितने भी रुपए है, दे दो...मैंने जब मना किया तो मेरे साथ गाली-गलौज करने लगी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा गया है। पीड़ित युवक का कहना है कि आज भी महिलाओं का गिरोह बाइपास के पास सक्रिय है, हालांकि जैसे ही पुलिस को सूचना दी गई तो टीम मौके पर पहुंची पर तब तक महिलाएं वहां से गायब हो चुकी थी।
पुलिस से शिकायत का भय दिखाती है महिलाएं  स्थानीय लोगों का कहना है कि जबलपुर शहर के गढ़ा, धनवंतरी नगर, अंधमूक बाइपास और तिलवारा क्षेत्र में इन महिलाओं का गिरोह बीते कुछ दिनों से अचानक ही सक्रिय हो गया हैं। ये महिलाएं अच्छे कपड़े पहनकर सड़क किनारे दूर-दूर खड़े होती है और फिर राह चलते लोगों को हाथ देकर रोकती है। जो इन महिलाओं की बातों में आकर रुक जाता है तो उनसे पहले तो मुस्कुराते हुए मदद के लिए रुपए मांगती है और जब व्यक्ति पैसा नहीं देता है तो छेड़खानी के आरोप और डर दिखाते हुए जबरन वसूली करती हैं। मेडिकल काॅलेज में भी घुस गई गैंग की सदस्य  स्थानीय लोगों का ये भी कहना है कि महिलाओं के इस गिरोह को मेडिकल काॅलेज के अंदर भी घूमते हुए देखा गया है, जो कि वहां पर मरीजों के परिजनों से भी वसूली कर रही थी। लोगों का ये भी कहना था कि जो व्यक्ति इन्हें अकेला दिखता था, ये उनको टारगेट करती थी। अगर कोई इनका वीडियो बनाता था तो उनका मोबाइल तक छीन लिया करती थी। लोगों का कहना है, इन महिलाओं के बातचीत का तरीका राजस्थान का समझ में आ रहा था।​​​​​​​
भाजपा पार्षद को रोक लिया महिलाओं ने स्थानीय लोगों ने जब महिलाओं के गिरोह के जानकारी स्थानीय भाजपा पार्षद जीतू कटारे को दी तो वो भी उसी जगह पहुंचे जहां पर कि महिलाएं खड़ी हुई थी। जीतू कटारे को भी इन महिलाओं ने हाथ देकर रोक लिया और जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि कुछ पैसों की जरूरत थी इसलिए मदद मांग रहे हैं। महिलाओं ने बताया वह राजस्थान से आई हुई है। ठग महिलाओं का कहना था कि उनकी मां बीमार है, इलाज के लिए पैसों की जरूरत आन पड़ी हैं। महिलाओं ने एक आवेदन भी भाजपा पार्षद को दिया। जैसे ही पुलिस की बात सामने आई तो सभी महिलाएं वहां से भागने लगी। 
human representation के नाम पर रुपए गैंग की इन महिलाओं ने बाकायदा एक लेटर पेड अपने पास रखा है, जिस पर उन्होंने लिखा है कि हम ​​​​​​​रानीपुर (राजस्थान) के रहने वाले है, मानव प्रतिनिधित्व के लिए काम रही हैं। हम आपसे निवेदन करते है कि हमारी मदद कीजिए। ऐसा करते हुए इन महिलाओं ने एक हजार से लेकर दो सौ रुपए तक वसूल किए हैं। वीडियो को लिया जा रहा है संज्ञान में ठग महिलाओं का जब वीडियो सामने आया तो अब पुलिस भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है। डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय का कहना है कि सोशल मीडिया के मध्याम से पता चला है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में महिलाओं का गिरोह है जो कि जबरन लोगों से पैसे मांग रहा है और जब कोई इनका विरोध करता है, तो उन्हें छेड़खानी का भय दिखाकर परेशान करती है। डीएसपी का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, फिर भी संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जा रहे है कि, अगर इस तरह की महिलाएं सड़क पर दिखाई देती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।</description>
त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के आधा दर्जन ठिकानों पर आयकर का छापा:भोपाल में खनन और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े राजेश शर्मा के यहां जांच में जुटी टीम
        <description>आयकर विभाग ने बुधवार सुबह भोपाल में त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश शर्मा और उनके आधा दर्जन सहयोगियों के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की हैं। खनन और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े राजेश शर्मा पूर्व मुख्य सचिव के करीबी माने जाते हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री से भी उनकी नजदीकी बताई जा रही है। आयकर विभाग के अफसरों ने टीम के साथ भोपाल के आधा दर्जन से अधिक इलाकों में छापेमारी की है। नीलबड़, रातीबड़, सूरज नगर, मेंडोरा के अलावा भोपाल के रचना नगर स्थित राजेश शर्मा के आवास पर सीआरपीएफ टीम के साथ आयकर विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। राजेश शर्मा के अलावा उनके सहयोगी दीपक भावसार, विनोद अग्रवाल और अन्य ठिकानों पर भी कार्यवाही जारी है राजेश शर्मा त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक होने के साथ भोपाल में क्रेशर संचालकों के संगठन का नेतृत्व भी करते रहे हैं। उनके द्वारा राजधानी और आसपास के इलाकों में खदानों के ठेके और क्रेशर संचालन का काम भी किया जाता रहा है। इसके साथ ही वे कंस्ट्रक्शन कारोबार से भी जुड़े हैं। सीएम राइज स्कूल का ठेका भी मिला था त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक राजेश शर्मा की सत्ता पक्ष के कई नेताओं से खासी दोस्ती है। इसके चलते ही शर्मा को सीएम राइज स्कूलों के कंस्ट्रक्शन का भी कार्य से मिला है। रायसेन का सीएम राइज स्कूल शर्मा द्वारा ही बनाया जा रहा है। शर्मा बीजेपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे रामपाल सिंह के करीबी बताए जाते हैं। इसके अलावा स्टोन क्रेशर के कारोबार से भी शर्मा और उनके सहयोगियों ने मोटी कमाई की है। मौके पर दो दर्जन से ज्यादा CRPF जवान मौजूद जानकारी के मुताबिक मौके पर 25-30 CRPF जवान मौजूद हैं। इसके साथ ही एक रियल एस्टेट कारोबारी के यहां भी आईटी के छापे की खबर है। दोनों जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई जारी है। इनके यहां भी IT का छापा
इसके अलावा दीपक भावसार, विनोद अग्रवाल, रूपम शिवानी के यहां भी आईटी के छापे की खबर है। ये सभी जमीन की खरीद ब्रिकी का काम करते हैं।</description>
इंदौर में किसानों ने किया हंगामा:लहसुन के भाव कम होने से आक्रोश; चाइना लहसुन बंद करने की मांग
        <description>इंदौर में बुधवार को चोइथराम मंडी में किसानों ने चाइना लहसुन बंद करने और लहसुन के सही भाव नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया हैं। बता दें दाम कम होने पर किसान आक्रोशित हो गए थे। किसानों ने सही बोली नहीं लगाने वालों पर भी आरोप लगाए हैं। नाराज किसानों ने मंडी के गेट बंद कर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। व्यापारी और बोली लगाने वालों पर मिलीभगत का आरोप लगाया, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी किसानों के बीच पहुंचे।</description>
आत्महत्याओं की रोकथाम के लिए एसपी बना रहे साझा कार्यक्रम:एनआईएमएचआर, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, बोले& सोशल मीडिया तनाव पैदा करता है
        <description>सीहोर जिले में आए दिन आत्महत्या के अनेकों मामले सामने आ रहे हैं। बढ़ते प्रकरण परेशान करने वाले हैं ऐसे में पुलिस इनकी रोकथाम की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। शैक्षणिक, व्यापारिक संस्थाएं और आमजन के बीच पहुंचकर पुलिस अब मेंटल हेल्थ को लेकर जन जागरूकता चलाएगी। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने इसको लेकर इस योजना भी तैयार की है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों के रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सायबर फ्राड से बचाव, महिला एवं बाल अपराध रोकथाम , यातायात सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब बढ़ते आत्महत्या के मामलों की रोकथाम के लिए भी एसपी की पहल पर विभाग एक साझा कार्यक्रम तैयार कर रहा है। जिसके तहत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान, महिला बाल विभाग और हेल्थ डिर्पाटमेंट और समाजसेवी सस्थाएं मिलकर काम करेंगे। सोशल मीडिया से बच्चों को रखे दूर
बातचीत में एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि हम कई विभाग को साथ लेकर आत्महत्याओं को रोकने के प्रयास की दिशा में काम कर रहे हैं। शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया तनाव पैदा करता है। इस पर कई भ्रामक चीजें आती है, जिनसे दूर रहने की जरूरत है। सलाह है कि परिजन अपने बच्चों को इससे दूर रखे। लोग दूसरों से अपनी तुलना करते हैं यह गलत है हर कोई खास है जीवन अनमोल है। इसे यूं बर्बाद न करें। बेहतर संस्थान, परामर्श ले सकते हैं एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि वह राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान, महिला बाल विकास अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। अवसाद और मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे लोगों को के लिए परामर्श और उपचार के लिए काफी संस्थान यहां उपलब्ध हैं। परिवार परामर्श केन्द्र, वन स्टाप सेंटर, एनआईएमएचआर, जिला अस्पताल में मन कक्ष बने हुए हैं। कोई भी व्यक्ति यहां आकर अपनी परेशानी साझा कर सकता है।</description>
दो परिवारों के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से हुए भर्ती:सिंहपुर क्षेत्र की घटना, बीमार लोगों ने कहा& कोदो खाने से बिगड़ी तबीयत
        <description>सिंहपुर क्षेत्र के रौंड और वीरनई ग्राम के दो परिवारों के 8 लोगों की तबीयत सोमवार रात को खाना खाने के बाद बिगड़ गई। सभी लोगों को सतना जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बीमार लोगों का मानना है कि उनकी तबीयत कोदो की रोटी खाने से बिगड़ी है। वहीं, डॉक्टर्स ने ऐसी कोई पुष्टि नहीं की है। वे इसे फूड पॉइजनिंग का मामला मान रहे हैं। सभी मरीजों की स्थिति में अब सुधार हो चुका है। हालांकि एक बुजुर्ग महिला की हालत गम्भीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। मरीज तबीयत बिगड़ने का कारण कोदो को मान रहे रौंड निवासी पीड़ित नीतू मलिक ने बताया कि रात में घर के सभी सदस्यों ने खाने में कोदो की रोटी और चने की भाजी खाई थी। कुछ देर बाद ही सभी को पेट में दर्द होने लगा और उल्टी आने लगी। इसके बाद सभी सदस्यों का एक जैसा हाल देखते हुए अस्पताल भर्ती करवाया गया। शिवराम कोल (60) ,बिट्टी कोल (56) , अंजना कोल (20) निवासी वीरनई तथा रजनिया (60) , मुन्नीलाल (62) ,वंदना (32) , नीतू मलिक (28) एवं संतरा (17) को अस्पताल में भर्ती है। ऐसी ही स्थिति वीरनई निवासी परिवार के लोगों की भी हुई। फसलों पर छिड़का केमिकल कारण हो सकता है 
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी का कहना है कि कोदो सुपर फूड्स में शामिल है। यह नुकसानदायक नहीं है। यह हो सकता है इसकी फसल पर छिड़के जाने वाले केमिकल का असर फसल पकने के बाद भी न गया हो और कोदो को ढंग से धुले बिना इस्तेमाल किया गया हो। देखिए तस्वीरें...</description>
20 हजार की रिश्वत लेते आरआई रंगेहाथ गिरफ्तार:मैहर तहसील कार्यालय में रीवा लोकायुक्त टीम की दबिश
        <description>रीवा लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को मैहर तहसील कार्यालय में एक आरआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरआई ने एक भूमि स्वामी से नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगी थी। इसके बाद किसान ने लोकायुक्त में शिकायत की। किसान की शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने तहसील कार्यालय में अपना जाल बिछाया, जिसमें तिलौरा आरआई राघवेंद्र सिंह फंस गए। लोकायुक्त टीम ने आरआई को 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कुशियारी निवासी शिकायतकर्ता अनिल कुशवाहा ने बताया कि सीमांकन के नाम पर आरआई पहले भी पटवारी के नाम से 25 हजार रुपए ले चुका है।</description>
नेपा थाना परिसर में लगा रोजगार शिविर:युवाओं ने सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, भर्ती अधिकारी के लिए दिया टेस्ट, एक घंटे की लिखित परीक्षा भी हुई
        <description>नेपानगर थाना परिसर में मंगलवार को पुणे की सुरक्षा एजेंसी एसआईएस की ओर से रोजगार शिविर लगाया गया। इसमें काफी संख्या में क्षेत्र के युवक पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, भर्ती अधिकारी पद के लिए आवेदन किया था। इस दौरान एक घंटे की लिखित परीक्षा भी हुई। जिले के अन्य थाना परिसरों में भी अलग-अलग दिन यह रोजगार शिविर लगेंगे। चयन प्रक्रिया के लिए आए एसआईएस कंपनी के असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर नारायण शर्मा ने बताया रोजगार भर्ती के लिए आज शिविर लगाया गया, इसमें दस्तावेजों की जांच कर एक घंटे की परीक्षा ली गई। क्वाॅलिफाइड होने पर लेटर इश्यू होगा। इससे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। 28 दिसंबर से ट्रेनिंग पुणे में होगी जो एक महीने यानी 27 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद भोपाल, इंदौर, खंडवा, बड़वानी आदि में पदस्थापना दी जाएगी। यह भर्ती सुरक्षा जवान, सुरक्षा पर्यवेक्षक, भर्ती अधिकरी के पद पर की ज रही है। जिले का यह पहला शिविर है। इसमें सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास युवाओं का चयन किया जा रहा है। सारे दस्तावेज चेक कर लिखित परीक्षा के बाद 350 रुपए फीस ऑनलाइन जमा कराकर जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा। मप्र सरकार के माध्यम से बुरहानपुर एसपी की परमिशन पर यह परीक्षा हो रही है। एक महीने की ट्रेनिंग पुणे में होगी। पहले हमारा सेंटर बड़वानी में था, लेकिन अब पुणे में है। यहां भी होगी भर्ती प्रक्रिया 18 दिसंबर को शिकारपुरा थाना परिसर, 19 को खकनार थाना, 20 को निंबोला थाना, 21 को शाहपुर थाना, 23 को धूलकोट चौकी परिसर, 24 को रक्षित केंद्र बुरहानपुर, 25 को नावरा चौकी परिसर में भी भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।</description>
इंदौर में खाटू श्याम अखंड ज्योत पाठ 25 दिसंबर को:खजराना गणेश मंदिर परिसर में खाटू श्याम के जीवन की चार चरणों में होगी नाट्य प्रस्तुति
        <description>शहर में लंबे अंतराल के बाद हो रहे खाटू श्याम अखंड ज्योत पाठ के दिव्य आयोजन में शामिल होने तथा शोभयात्रा के स्वागत के लिए खजराना एवं आसपास के क्षेत्रों के श्याम भक्तों ने एक स्वर से समूचे कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। खजराना गणेश मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में शहर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की दिव्यता को देखते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। अब घर-घर निमंत्रण का काम शुरू किया जा रहा है। शहर के 9 प्रमुख श्याम प्रेमी संगठन इस अनुष्ठान में भागीदार बनेंगे। श्याम भक्तों में जबर्दस्त उत्साह इंदौर श्याम प्रेमी संघ के तत्वावधान में खजराना गणेश मंदिर परिसर में नवनिर्मित दौलतराम छावछरिया सभागृह में बुधवार 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होने वाले खाटू श्याम अखंड ज्योत पाठ, शोभायात्रा, महायज्ञ तथा अन्य अनुष्ठानों के प्रति श्याम भक्तों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पाटीदार और पालीवाल समाज की बैठकों के बाद आज खजराना के अन्य समाजों की बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी एवं इस अनुष्ठान के मुख्य यजमान बालकृष्ण छावछरिया बल्लू भैया, सीए एस.एन. गोयल , सुरेश रामपीपल्या, अनिल तांबी, नेहा कानूनगो, पुरुषोत्तम मित्तल, मनोज चितलांग्या, रमेश अग्रवाल, मनीष काबरा, कैलाश पंच, राजाराम उस्ताद पाटीदार, जयप्रकाश इंदौरिया एवं विजय पालीवाल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने आव्हान किया कि देवी अहिल्या की इस नगरी की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप खाटू श्याम बाबा से जुड़े इस दिव्य और भव्य आयोजन को सफल और सार्थक बनाने में किसी भी तरह की कसर बाकी नहीं रहना चाहिए। इस निमित्त सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प किया कि 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर, पाटीदार धर्मशाला से प्रारंभ होने वाली शोभायात्रा में खजराना के सनातन धर्मावलंबियों के हर घर से एक-एक सदस्य शामिल होगा और लगभग सभी क्षेत्रों में शोभायात्रा के आत्मीय एवं गरिमापूर्ण स्वागत किया जाएगा। इसी तरह महायज्ञ में बैठने के लिए भी श्याम भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक करीब 75 युगल इस महायज्ञ के लिए अपनी सहमति प्रदान कर चुके हैं, जबकि लक्ष्य 125 युगलों का है। खाटू श्याम के प्रसंगों का नाट्य मंचन होगा अध्यक्ष अरविंद बागड़ी ने बताया कि कोलकाता के प्रख्यात भजन गायक संदीप सुल्तानिया और उनके 16 कलाकार साथी इंदौर आकर बासक राजा-रानी (खाटू नरेश के माता-पिता) की शादी, मायरे, बाबा के जन्मोत्सव एवं शीश दान जैसे पौराणिक और ऐतिहासिक प्रसंगों का नाट्य मंचन करेंगे। यह नाट्य मंचन शहर में करीब 15 वर्षों बाद हो रहा है। इसके पूर्व मालवीय नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर मदनलाल शर्मा बाबाजी के सानिध्य में पहली बार यह नाट्य मंचन हुआ था।</description>
सर्द हवाओं का जोर बरकरार:सर्दी में बच्चों का रखें खास ख्याल, भिंड का तापमान 5 डिग्री तक गिरा
        <description>भिंड में सर्दी का असर तेज हो गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सावधानियां बरतना जरूरी है। अगले सात दिनों का पूर्वानुमान
सोमवार को भिंड का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। हवा की गति धीमी रहेगी और हल्की नमी बनी रहेगी। सूर्योदय सुबह 06:56 बजे और सूर्यास्त शाम 05:25 बजे होगा। पूरे दिन का औसत तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल, बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की सलाह है कि लोग पर्याप्त गर्म कपड़े पहने और ठंडी हवा से बचें। इस ठंड के मौसम में सही देखभाल और बचाव उपायों से बीमारियों से बचा जा सकता है। बच्चों को सर्दी से बचाने के उपाय
सर्दी में स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्म कपड़े, मफलर और टोपी पहनाकर रखना चाहिए। सिर को अच्छी तरह से ढकें ताकि ठंडी हवा से बचाव हो सके। नवजात बच्चों के लिए विशेष सावधानी जरूरी है। उन्हें मच्छरदानी के अंदर रखें और कमरे को गर्म रखें। बच्चों को ठंडा पानी पीने से बचाएं और गर्म पेय पदार्थ दें।</description>
रायसेन के खिलाड़ियों ने जीते 3 रजत, तीन कांस्य पदक:उत्तराखंड में 35वीं सीनियर राष्ट्रीय केनौ स्प्रिंट चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में लहराया परचम
        <description>टेहरी उत्तराखंड में 10 से 13 दिसंबर तक आयोजित 35वीं सीनियर राष्ट्रीय केनौ स्प्रिंट चैम्पियनशिप में रायसेन जिले के सांची की दीपा राजपूत ने 1 रजत व 3 कांस्य सहित कुल 4 पदक जीते। दीपा राजपूत ने महिला 200 मीटर में रजत पदक, 1000 मीटर में कांस्य पदक, 500 मीटर में कांस्य पदक, 200 मीटर में कांस्य पदक जीते। इसी प्रतियोगिता में जिले के ग्राम सूखा करार की जानकी लवारिया ने 5000 मीटर में रजत पदक मध्यप्रदेश के लिए प्राप्त किया। 68वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-14 बालिका हॉकी प्रतियोगिता 9 से 13 दिसंबर 2024 मंदसौर में मध्यप्रदेश की टीम उप विजेता रही। मध्यप्रदेश को रजत पदक दिलाने में हॉकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की भूमिका पटेल व मुस्कान यादव का विशेष योगदान रहा, दोनों बालिकाओं ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मप्र ने लीग मैचों में किया पूल टॉप मध्यप्रदेश ने लीग मैचों में अपराजित रहकर पूल टॉप किया। प्री क्वार्टर क्वार्टर फाइनल में मध्यप्रदेश ने पंजाब को 4.0 से, क्वार्टर फाइनल में हरियाणा को 2.0 से तथा सेमीफाइनल में उड़ीसा को 1.0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। संघर्ष पूर्ण फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम झारखंड से 0.1 से पराजित होकर उप विजेता रही। रायसेन जिले के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर कलेक्टर अरविन्द दुबे, पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों एंव उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी है।</description>
पुत्र के प्रेम प्रसंग में पिता को गोली मारी:भिंड के छोलियाना क्षेत्र में घेरकर पैर में मारी गोली, हालत गंभीर; पांचों आरोपी फरार
        <description>भिंड के देहात थाना अटेर रोड के छोलियाना इलाके में रविवार सुबह पिता-पुत्र पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में 62 वर्षीय पंचम सिंह जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह डांग नरूआ थाना मौ क्षेत्र निवासी पंचम सिंह अपने छोटे बेटे राहुल (16) के साथ बाइक पर वीरमपुर में बेटी कीर्ति के घर से लौट रहे थे। दोनों मंडी जाने की कहकर निकले थे। इसी दौरान छोलियाना इलाके में पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पंचम सिंह ने पुलिस को बताया कि घनश्याम सिंह, परशुराम सिंह, रामानंद, जगत सिंह और ज्ञान सिंह ने हमला किया। इसमें परशुराम और जगत सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पंचम के बड़े बेटे ज्वाला सिंह का प्रेम संबंध आरोपी की पत्नी से था। ज्वाला तीन महीने से लिव-इन में रह रहा है। इसी वजह से महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग पंचम पर दबाव बना रहे थे। इसी विवाद के चलते जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य और सीएसपी अरुण उईके ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पंचम के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।</description>
दमोह में लाठी और तलवार से युवक पर हुआ हमला:घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर हुआ विवाद, आरोपी फरार
        <description>दमोह देहात थाना क्षेत्र के मड़ाहार गांव में शनिवार रात शराबखोरी करने से रोकने पर दो लोगों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने एक युवक पर तलवार और लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलते ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस गांव पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि मड़ाहार निवासी विजय पटेल के घर के पास आरोपी सुनील अपने साथियों के साथ शराबखोरी कर रहा था। विजय ने जब आरोपियों को रोका तो उन्होंने शराब के नशे में लाठी और तलवार से उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे।  पुलिस ने घायल विजय को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।</description>
अशोकनगर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री:अधिकतम 23.4 पर आया, सुबह और रात के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड
        <description>अशोकनगर में बीते एक सप्ताह से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। साथ ही तापमान भी डाउन है। उत्तर-पूर्व की ओर से आने वाली सर्द हवा और भी अधिक ठंड बढ़ा रही है। हालांकि कुछ दिनों से कोहरा कम हुआ है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसकी वजह से सुबह शाम और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन के समय प्रतिदिन धूप निकल रही है, लेकिन अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे है। इस समय 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह कुछ देर तक सर्द हवा चलने की वजह से मौसम काफी ठंडा रहा। वहीं, मौसम विभाग का पूर्व अनुमान है कि एक-दो दिन तक और सर्द हवा चलने और तापमान डाउन रहने की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।</description>
बैतूल में ढाबे पर चाकूबाजी, एक की मौत:दो घायल; खाना खाते समय धक्का लगने पर हुआ था विवाद
        <description>बैतूल के झल्लार में शनिवार रात एक ढाबे पर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। घटना में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराध है। झल्लार थाना प्रभारी मनोज उइके के मुताबिक बीती रात बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर झल्लार के पास स्थित ढाबे पर बैतूल और चिचोला ढाना के युवक अलग-अलग बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच किसी बात पर चिचोला ढाना निवासी विनोद और बैतूल निवासी रोशन प्रधान, कपिल उर्फ मॉडल, विशाल प्रधान निवासी के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े आरोपी रोशन ने चाकू निकालकर वहां मौजूद विनोद पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए टैक्सी ड्राइवर नंदू विश्वकर्मा और महादेव को चोट आई है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि विवाद के समय सभी नशे में थे। इनमें रोशन और उसके साथी बैतूल में कई अपराधों में लिप्त रहे है। धक्का लगने पर हुआ विवाद  इस मामले में ढाबा संचालक मनीष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का लगने पर यह विवाद हुआ था। ढाबे पर खाना खाने के लिए बैठने वाली खटिया पर पटिया रखकर भोजन भरोसा जाता है। इसी पटिया पर विनोद का धक्का लगने पर रोशन प्रधान नाराज हो गया था। उसने चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया, जैसे ही यह विवाद शुरू हुआ डर की वजह से हम लोग भाग गए और हमने डायल हंड्रेड को कॉल किया।</description>
राज्यपाल मंगूभाई ने रामराजा सरकार के दरबार में की पूजा:बाहर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बोले& जय श्रीराम
        <description>मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने आज निवाड़ी जिले के ओरछा में रामराजा सरकार के दरबार में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ओरछा के पुरातात्विक स्थलों का भी अवलोकन करेंगे और शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। रामराजा सरकार के दर्शन करने के दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक अनिल जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची भी मौजूद रहे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 14 दिसंबर को निवाड़ी जिले के ऐतिहासिक नगर ओरछा का दौरा किया। उन्होंने सुबह रामराजा सरकार के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर के बाहर मौजूद जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल ने जय श्री राम के नारों से जनता का अभिवादन किया। इस दौरे में राज्यपाल के साथ स्थानीय विधायक अनिल जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची भी मौजूद रहे। रामराजा मंदिर के बाद राज्यपाल ओरछा के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद राज्यपाल शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक पर पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राज्यपाल के दौरे का उद्देश्य क्षेत्र के सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व को बढ़ावा देना है। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। जनता और स्थानीय प्रशासन ने राज्यपाल के दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सराहना की।</description>
एसपी ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, बोले&:परेड अनुशासन की भावनाओं को सुदृढ़ करने के साथ शस्त्र कौशल को भी बेहतर बनाती है
        <description>SP inspected the general parade</description>
कुएं में गिरे जंगली सूअर के बच्चों को रेस्क्यू:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कर्मचारियों ने रस्सी डालकर निकाला, जंगल में सुरक्षित छोड़ा
        <description>wild boar falling into the well</description>
दहेज नहीं मिलने पर ससुर&सास ने पति की दूसरी शादी:पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
        <description>Due to non-payment of dowry, father-in-law and mother-in-law marry husband for second time</description>
फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन अधिकारियों पर चाकू से हमला:एक की मौत, दूसरा घायल; रुपयों से भरा बैग लूटकर आरोपी फरार, 3 पर केस दर्ज
        <description>राजगढ़ जिले के जीरापुर की सिरपोई कॉलोनी में सोमवार शाम को तीन बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन अधिकारी हरिओम सौंधिया (34) का रुपयों से भरा बैग लूट कर चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन अधिकारी हरिओम अपने दोस्त ईश्वर के साथ काम खत्म कर सोमवार शाम साढ़े 6 बजे बाइक से घर लौट रहे था। इस दौरान सिरपोई कॉलोनी के पास तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और पैसों से भरा बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने हरिओम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी आंतें बाहर आ गई। ईश्वर को भी चाकू लगे, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। इसके बाद हमलावर उनका बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गए।  रास्ते में तोड़ा दम इसके बाद स्थानीय लोगों ने शाम करीब सवा 7 बजे हरिओम को जीरापुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें आगर रेफर किया गया। लेकिन, हरिओम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रात करीब साढ़े 9 आगर अस्पताल के डॉक्टरों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह आगर के अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है। पुलिस ने आरोपी दिनेश दांगी और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि तीनों अब भी फरार हैं। घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।   3 आरोपियों पर केस दर्ज  मामले में एसडीओपी आनंद राय ने बताया कि 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी अभी फरार है, पुलिस टीम उन्हें पकड़ने में लगी हुई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।</description>
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की संभागीय बैठक संपन्न:संघ की कार्यसमिति की बैठक की रूपरेखा पर हुई चर्चा
        <description>मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक 4 व 5 जनवरी 2025 को चित्रकूट में प्रस्तावित है। इस बैठक की तैयारियों को लेकर रविवार को सतना में संघ की संभागीय बैठक आयोजित की गई,जिसमें संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, संयुक्त महामंत्री डॉ. कृष्ण राज सिंह की उपस्थित थे। अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सेंगर ने की। कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव गिरीश तिवारी ने किया। संभागीय बैठक में दीनदयाल शोध संस्थान उद्यमिता परिसर में प्रस्तावित प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों पर चर्चा हुई और पदाधिकारियों को बैठक से संबंधित कार्य सौंपे गए। जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, उन्हें समय सीमा में तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया। संभागीय बैठक में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख मगनलाल वाल्मीकि, जिला मंत्री पदमधर द्विवेदी, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, जिला सचिव राजेंद्र उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति, संगठन मंत्री महेश अहिरवार, सह मंत्री ऋषि गुप्ता, राजेंद्र द्विवेदी, किरण सिंह बघेल, अर्चना सिंह, माधवी विश्वकर्मा, पीसी श्रीवास्तव, राघवेंद्र मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, धर्मदास तिवारी, रामनारायण श्रीवास्तव, शिव प्रसाद मिश्रा, गयादीन चौधरी, रमेश कुमार, ऋषिकेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।</description>
        <description>गौहर महल भोपाल में चल रहे देवी अहिल्याबाई होल्कर मेले में सुर शंकरा ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। शाम के धुंधलके और ठंडी बयार के बीच गायकों ने तराने छेड़े, तो दर्शक खुद को वाह-वाह करने से नहीं रोक पाए। 'सत्यम शिवम सुंदरम, यारा सिली सिली, प्यार किया तो डरना क्या' गानों को श्रोताओं ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम का आगाज बेबी अलीज़ा खान एवं आयशा खान की मधुर आवाज़ में सत्यम शिवम सुंदरम गीत से हुआ। फिर बेबी अलीज़ा खान ने यारा सिली सिली, आयशा खान ने कोई नहीं है फिर भी है मुझको, प्रतिभा अग्रवाल ने प्यार किया तो डरना क्या, मीना पुरोहित ने रुक जा रात ठहर जा रे चंदा, निवेदिता व्यास ने हम थे जिनके सहारे, शोभा लहेरिया ने आपके प्यार में हम संवरने लगे, सुरेश गर्ग ने कोई परदेसी आया परदेस में, श्याम अग्रवाल ने आने से उसके आये बहार, मोहन कृष्ण सावले ने ज़िन्दगी आ रहा हूं मैं, इसरार खान ने किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है, जावेद खान ने तुमने किसी की जान को जाते हुए देखा है गाने प्रस्तुत किए। इसके अलावा अतिथि कलाकार बसंत बाथरे ने मैं हूं प्रेम रोगी मेरी दवा तो कराओ, रियाज़ खान उर्फ़ भोपाली ने ये ही है तमन्ना, रूप बसंत ने ये जो मोहब्बत है, आरके खेरिया ने तुझ संग प्रीत लगाई सजना गाकर खूब तालियां बटोरीं। ग्रुप के संस्थापक सुरेश गर्ग एवं संभागीय अध्यक्ष आयशा खान ने कार्यक्रम का टाइटल गीत कितना प्यारा वादा है इन मतवाली आंखों का। कार्यक्रम का समापन गीत तुमको मेरे दिल ने पुकारा है गाया तो मेला प्रांगण में भीषण ठंड के रहते गर्मी का माहौल महसूस हुआ। कार्यक्रम की एंकरिंग ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष आयशा खान, लेपटॉप ऑपरेट सिंगर बेबी अलीज़ा खान ने किया, ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रतीक गर्ग, सिंगर निहारिका गर्ग ने आभार व्यक्त किया।</description>
गीता महोत्सव में शामिल होने कुरूक्षेत्र जाएंगे सीएम:आज शाम दिल्ली में एमपी के सांसदों की मीटिंग में होंगे शामिल
        <description>सीएम डॉ मोहन यादव रविवार रात दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। सीएम आज हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंगे।
15 दिसंबर तक चलेगा गीता महोत्सव
हरियाणा सरकार ने साल 2016 से गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की थी। हरियाणा की धर्म नगरी कहे जाने वाले कुरूक्षेत्र में हर साल की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। 28 नवंबर से शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 दिसंबर 2024 तक चलेगा। सीएम शाम को एमपी के सांसदों के साथ मीटिंग करेंगे
सीएम डॉ मोहन यादव आज शाम दिल्ली में मप्र के सांसदों के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि मप्र की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के सांसद हैं। वहीं राज्यसभा में भी एमपी से बीजेपी के आठ सांसद हैं। इन 37 सांसदों में से शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ वीरेन्द्र कुमार खटीक, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, एल.मुरुगन, जॉर्ज कुरियन केन्द्र सरकार में मंत्री भी हैं। सीएम बोले- हरियाणा में हो रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का महोत्सव
कुरूक्षेत्र रवाना होने से पहले सीएम ने दिल्ली में कहा- भारत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार इस आयोजन में महती भूमिका निभाते हुए यह आयोजन कर रही है। संत-वृंदों के साथ मैं भी इसमें शामिल हो रहा हूं। कुरूक्षेत्र वो स्थान है जहां भगवान ने 5 हजार साल पहले कौरव-पांडवों के बीच महाभारत के युद्ध में अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा दी थी। यहीं श्रीमद् भगवद गीता का अवतरण हुआ। श्री कृष्ण द्वारा कही गई बात आज भी सामयिक है। बाल गंगाधर तिलक ने कर्मवाद की शिक्षा को लेकर पुस्तक की रचना की। तिलक की पुस्तक से प्रेरणा लेकर हमारे सभी क्रांतिकारी भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। सीएम बोले- मप्र में भी हो रहे आयोजन
सीएम ने कहा- हमारे लिए गीता न केवल वो पवित्र ग्रंथ है, बल्कि वो जीवन की सार्थकता सिद्ध करने का मार्ग भी है। हमने भी जो गीता महोत्सव का आयोजन किया है, वो 8 से 12 तारीख तक चलने वाला है। उसके विविध प्रकार के आयोजन लगातार चल रहे हैं।</description>
बाइक और ऑटो की टक्कर में एक छात्र की माैत:रतलाम के बाजना में स्कूली बच्चे लेकर जा रहा था ऑटो; 6 छात्र घायल
        <description>रतलाम के बाजना में सोमवार सुबह बाइक और ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। ऑटो में स्कूली बच्चे बैठे थे। टक्कर से ऑटो रिक्शा तीन पलटी खा गया। घटना में ऑटो में सवार एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई, वहीं 6 अन्य बच्चे घायल हो गए। बाइक और ऑटो की टक्कर घटना सुबह 8 बजे बाजना बांसवाड़ा रोड के बीच की है। ऑटो चालक गोवर्धन भोई प्रतिदिन की तरह केलकच्छ और आसपास के गांव से प्राइवेट स्कूलों को बच्चों को लेकर बाजना आ रहा था। इस दौरान केलकच्छ से 8 किमी दूर बाजना की तरफ देवड़ाहामा गांव के मोड़ पर बाइक सवार आया और ऑटो से सीधा टकरा गया। तीन बार पलटा ऑटो, एक बच्चे की मौत  टक्कर के बाद ऑटो पलटी खा गया और घटना के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से घायल बच्चों को तुरंत बाजना अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर घायलों को रतलाम रेफर किया गया। घटना में लुक्की पाड़ा निवासी अर्पित (10) पिता प्रकाश की मौत हो गई। चार घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन बोले- नशे में था बाइक सवार  अर्पित के काका मनीष डामर ने बताया कि ऑटो चालक प्रतिदिन गांव से बच्चों को लेकर बाजना के स्कूल आता है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर तुरंत माैके पर पहुंचे थे। बाइक सवार नशे में था। उसने सामने से आकर ऑटो को टक्कर मारी है, ऑटो में 8 से 10 बच्चे सवार थे। मनीष ने बताया कि उसका भतीजा अर्पित बाजना के होली फैमिली स्कूल में कक्षा 5वीं का छात्र था। उसके पिता प्रकाश की गांव में किराना की दुकान है। उसका एक बड़ा भाई सुमित (12) है। घटना के बाद से परिजन सदमें में है। 6 घायल, रतलाम रेफर  मामले में बाजना थाना प्रभारी प्रेमलता खत्री ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक चालक ने सामने से आकर ऑटो को टक्कर मारी। ऑटो में 10 से 12 बच्चे सवार थे। एक की मौत हुई है, 6 बच्चे घायल हुए है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रतलाम रेफर किया है।</description>
डिंडौरी में देर रात रिमझिम बारिश:सुबह से छाया कोहरा; सड़क पर लाइट जलाकर चले वाहन
        <description>डिंडौरी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रविवार की देर रात हल्की रिमझिम बारिश हुई और सोमवार की सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर जाना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं किसानों का कहना है कि बारिश खेती के लिए फायदेमंद है, लेकिन दलहन फसल में लग सकते कीड़े हैं। वहीं कोहरा छंटने के बाद ठंड का असर एक फिर बढ़ सकता है। कोहरे के आगोश में नगर सोमवार की सुबह कोहरा इतना घना रहा कि जिससे सड़क पर वाहन लाइट जलाकर चलते दिखे। मैदान यहां ताकि नर्मदा नदी भी कोहरे के आगोश में समाई दिखी। बस स्टैंड में बसे यात्रियों की प्रतीक्षा करती रही। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी और अलाव के पास बैठे दिखे। किसान हरि सिंह मरावी का कहना है कि बारिश से खेती में फायदा होगा। वही दलहन की फसल में कीड़ा लग सकता है। अब कोहरा हटते ही ठंड अधिक होगी ।</description>
मोती माता मेला 13 जनवरी से:लाखों की संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते हैं श्रद्धालु; अफसरों ने देखी व्यवस्थाएं
        <description>जिले का सबसे बड़ा मोती माता मेला डोईफोड़िया क्षेत्र के लोखंडिया में 13 जनवरी से शुरू होगा। छह दिनी मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। मेले में उमड़ने वाली भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर साल 21 एकड़ में लगने वाले मेला पिछले साल 31 एकड़ में लगाया गया था। इस मेले में मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भक्त आते हैं। इसे लेकर एक दिन पहले शनिवार को नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला, खकनार टीआई अभिषेक जाधव ने डोईफोड़िया पहुंचकर ट्रस्ट से चर्चा कर व्यवस्थाओं को देखा था। पौष पूर्णिमा पर सबसे ज्यादा भक्त करते हैं माता के दर्शन पौष पूर्णिमा पर माता का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाती है। इस दिन सबसे ज्यादा भक्त माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। 120 साल पहले जनवरी की पौष पूर्णिमा के दिन माता स्वयं जमीन से प्रकट हुई थीं। तब से ही यहां मेला लगता आ रहा है। माता मंदिर में तुलादान का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालु तुलादान करके माता को मिठाई अर्पित करते हैं। इसके लिए पिछली बार ढाई हजार क्विंटल मिठाई बनाई गई थी। माता को लगता है मिठाई का भोग मोती माता को मिठाई प्रिय है, इसलिए माता को इसका ही भोग लगाया जाता है। मेले में मिठाई की करीब 300 से ज्यादा दुकानें लगती हैं। छह दिन में माता को ढाई हजार क्विंटल से ज्यादा मिठाई का भोग लगाया जाता है। यही मिठाई भक्तों को प्रसादी के रूप में वितरित की जाती है।</description>
गुनौर के सुंगरहा गांव में चला प्रशासन का बुलडोजर:पानी की टंकी के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाया
        <description>पन्ना-गुनौर तहसील के सुंगरहा गांव में प्रस्तावित पानी की टंकी में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया है। दरअसल, पानी की टंकी के लिए प्रस्तावित जमीन में गांव की एक महिला ने अवैध रुप से कब्जा कर लिया था। तहसीलदार के आदेश के बाद भी अतिक्रमण नही हटाया जा रहा था। जिस पर प्रशासन ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुंगरहा मे सुंदरिया बाई पति सोनेलाल ने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर लिया था। जिसमे गुनौर तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने का आदेश भी दिया था।  तहसीलदार के आदेश के बाद भी अतिक्रमण नही हटाया जा रहा था। जिसके बाद राजस्व व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रविवार को अतिक्रमण हटवा दिया। जिसके बाद अब हर घर नल हर घर जल के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य किया जाना है।</description>
घर में घुसकर मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार:शराब के लिए रूपए नहीं देने पर किया था हमला; मुख्य आरोपी पर 46 से ज्यादा मामले दर्ज
        <description>पुरानी बस्ती रांझी निवासी युवक से शराब पीने के लिए रुपए नही देने पर घर में घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मारपीट करने वाले तीनों बदमाशों में से दो आरोपी क्षेत्र के निगरानी शुदा बदमाश हैं। उन पर रांझी, बेलबाग और हनुमानतल थानों में कई अपराध दर्ज हैं, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं। शराब पीने मांगे थे रूपए पुरानी बस्ती मैं रहने वाले मुकेश सतनामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की 3 दिसंबर की रात 8 बजे उसके घर के सामने गगन बिरहा अपने दो साथियों गोल्डी और यशवंत के साथ बैठकर शराब पी रहा था। जो उसे देखकर 500 रुपए मांगने लगा, उसने मना किया और घर के सामने बैठकर शराब पीने पर आपत्ति जताई तो वो गाली गलौज करने लगे। तीनों उसके घर के अंदर घुस आये एवं लात घूसों और लोहे की पट्टी से उसके एवं उसकी पत्नी व मां के साथ मारपीट करने लगे और घर के बाहर निकलकर तीनों ने ईट पत्थर से हमला कर उसके घर के दरवाजे को तोड़ दिया। आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। वहीं सूचना मिली कि तीनों आरोपी रांझी के मोहनिया इलाके में छिपे हुए हैं। लिहाजा पुलिस ने मोहनिया पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गगन बिरहा पर दर्ज 46 से ज्यादा मामले मुकेश सतनामी और उसके परिजनों से मारपीट करने वाले आरोपियों में शामिल मुख्य आरोपी गगन बिरहा आपराधिक प्रवृत्ति का निगरानी शुदा बदमाश है और उसके विरुद्ध मारपीट,अवैध वसूली, छेड़छाड़, प्राण घातक हमला करने समेत विभिन्न थानों में 46 से ज्यादा अपराध दर्ज है। वहीं गोल्डी ठाकुर के विरुद्ध भी रांझी थाने में प्रकरण दर्ज हैं। गोल्डी और गगन बिरहा के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही भी प्रस्तावित की गई हैं।</description>
गुना में नागरिकों से करोड़ों का फ्रॉड:दो युवकों ने ज्यादा रिटर्न का भरोसा दिलाकर पैसे जमा कराए; दो दिन पहले ऑफिस बंद कर भागे
        <description>शहर के दो युवकों ने नागरिकों से करोड़ों का फ्रॉड कर दिया। उन्होंने नागरिकों से 20 से 30 प्रतिशत रिटर्न दिलाने का लालच देकर पैसे जमा कराए। दो दिन पहले युवक अपने ऑफिस में ताला लगाकर भाग गए। दोनों नागरिकों का लगभग 30 से 35 करोड़ लेकर फरार हो गए। नागरिक इसकी शिकायत करने कैंट थाने पहुंचे। जानकारी के अनुसार लूशन के बगीचे, ATM वाली गली में एजे ग्रुप ऑफ कंपनीज संचालित होती थी। अजय राव और नीलेश जोशी इसके मालिक थे। दोनों ने नागरिकों से शेयर मार्केट और अन्य बाजार में इन्वेस्ट करने के नाम पर उन्हें झांसे में लिया। शुरुआत में छोटी छोटी रकम जमा कराई। इसके लिए बाकायदा नागरिकों की ऑनलाइन आईडी भी बनी। उनका ऑनलाइन अकाउंट भी दिखाया गया। जब नागरिकों ने रकम इन्वेस्ट की तो शुरुआत में उन्हें रिटर्न भी दिखाया। नागरिकों के ऑनलाइन अकाउंट में वह रकम बढ़ी हुई दिखने लगी। इससे नागरिकों को भरोसा हुआ। इसके बाद अलग-अलग स्कीम्स का ऑफर देकर उनसे और पैसे जमा करा लिए। नागरिकों ने भी भरोसे में आकर पैसे जमा कर दिए। पिछले दो वर्ष से लगातार उन्हें रिटर्न दिखाया जाता रहा। पिछले महीने दोनों ने नागरिकों से बड़ी रकम जमा करने को कहा। विश्वास में आकर उन्होंने पैसे जमा कर दिए। किसी ने 10 लाख, किसी ने 20 तो किसी ने 80 लाख तक जमा कर दिए। कंपनी के संचालकों ने नागरिकों को भरोसा दिया कि इस इन्वेस्टमेंट पर बड़ा रिटर्न मिलेगा। एक महीने में रिटर्न मिल जाएगा। इस वजह से नागरिकों ने पैसे जमा कर दिया। गुरुवार को जब कुछ लोग उनके ऑफिस पर पहुंचे तो ऑफिस बंद मिला। दोनों के नंबर भी बंद जा रहे थे। तब नागरिकों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। रविवार को फ्रॉड का शिकार हुए लगभग 20 लोग कैंट थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है दोनों ने मिलकर सैकड़ों लोगों से ठगी की है, लेकिन कुछ लोग डर के कारण सामने नहीं आ रहे हैं। लगभग 30-35 करोड़ का फ्रॉड कर दोनों भागे हैं।</description>
गालीगलौज की तो रॉड से हमला कर हत्या की थी:आरोपी गिरफ्तार, वारदात करने के बाद अपने घर में ही रह रहा था आरोपी
        <description>सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित गल्ला मंडी के पास हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गालीगलौज के विवाद में युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया था। जिसमें गंभीर चोट आने से युवक की मौत हो गई थी। मामले में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, 4 दिसंबर की रात मृतक रवि पिता भूरे आदिवासी उम्र 30 साल निवासी वनगुवां खून से लथपथ अवस्था में गल्ला मंडी के पास शराब दुकान के सामने की गली में पड़ा मिला था। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रवि की मौत हो गई थी। वारदात सामने आते ही पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया। वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कुछ लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान संदेही का नाम सामने आया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास पिता विजयकांत सेन उम्र 30 साल निवासी संत रविदास वार्ड को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल लिया है। आरोपी ने बताया कि मृतक रवि गालीगलौज कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में आरोपी ने पहले लात-घूंसों से मृतक को पीटा। जिसके बाद लोहे की रॉड से जांघ पर बार किया था। मारपीट में आई चोटों के कारण रवि की मौत हो गई थी। वारदात करने के बाद से आरोपी अपने घर में ही रह रहा था। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।</description>
1 लाख 40 हजार बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड:तीन विभाग मिलकर बना रहे; शनिवार और रविवार को लेगेगा शिविर
        <description>शासन के आदेश के बाद रीवा में भी 70 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में 70 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या डेढ़ लाख में केवल 10 हजार कम है। जिसमें बहुत से ऐसे भी बुजुर्ग हैं, जो चलने फिरने में भी असमर्थ हैं। जिनके लिए घर जाकर नाम जोड़ने और ऑनलाइन प्रक्रिया से लाभ दिलाने की योजना बनाई जा रही है। ये शिविर शनिवार और रविवार को लगाए जाएंगे। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि इस बार 70 से अधिक आयु के लोगों पर फोकस किया जा रहा है। पूरे जिले में 1 लाख 40 हजार लोग इस आयु सीमा में आते हैं। शासन से आदेश के बाद हमारा उद्देश्य है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग आयुष्मान योजना की परिधि में आएं क्योंकि 70 की उम्र के बाद बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए तय किया गया है कि शनिवार और रविवार को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। पात्र लोगों की सूची उपलब्ध करवाई गई
सभी पात्र लोगों की सूची सभी जनपदों में उपलब्ध करवाई गई है। लोग ग्राम पंचायत में जाकर भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं। जिसमें रूलर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट विभागों का सहयोग करेगा। आयुष्मान योजना में नाम रजिस्टर्ड करने का काम बहुत ही आसानी से हो जाएगा। जिसमें कोई भी व्यक्ति घर बैठे भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है। उसके लिए उनकी डिटेल और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आसानी से ओटीपी मिल जाता है। जिसके माध्यम से बुजुर्ग या निशक्त जन आसानी से घर बैठे भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत के सीएचओ, एनम और जीआरएस घर जाकर बुजुर्ग व्यक्तियों के नाम आयुष्मान योजना में जोड़ने का काम करेंगे।</description>
युवती ने एसपी से की शिकायत तब हुआ केस दर्ज:पुलिस ने बिना जांच लड़की पर ही दर्ज किया था प्रकरण, युवक के साथ हुआ था विवाद
        <description>बुरहानपुर में पिछले दिनों कोतवाली पुलिस ने बिना जांच किए ही एक युवती पर एफआईआर दर्ज कर दी। इसकी शिकायत शुक्रवार को युवती ने अपने परिजन के साथ पहुंचकर एसपी देवेंद्र पाटीदार से की तब एसपी ने जांच का आश्वासन देकर इसकी जांच सीएसपी से कराने की बात कही। वहीं एसपी के आश्वासन के बाद शुक्रवार रात 8.57 बजे कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। दरअसल मामला 23 नवंबर शाम का है। इसका सीसीटीवी भी युवती व परिजन ने अफसरों के सौंपा है। इस दिन युवती एक दुकान से निकली तभी पड़ोस की दुकान के मालिक का बेटा उसे बाइक से कट मारते हुए निकला। युवती ने विरोध किया तो दोनों के बीच बहस हुई। अपशब्द कहने पर युवती ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले में दो घंटे बाद ही कोतवाली पुलिस ने बिना जांच किए युवती पर एफआईआर दर्ज कर दी। 23 नवंबर की घटना, 30 को कोतवाली से जवान पहुंचा
​​​​​​​युवती ने एसपी को की गई शिकायत में कहा 23 नवंबर को शाम 7.30 बजे वह काम कर दुकान से बाहर आई थी। तभी पड़ोस के दुकान संचालक का बेटा हरीश बाइक लेकर आया और कट मारकर आगे गाड़ी खड़ी कर दी। मैंने इसका विरोध किया तो वह विवाद करने लगा। अपशब्द भी कहे। गुस्से में मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मैं घर चली गई। युवक मुझे कट मारकर आगे गया तब विवाद हुआ
30 नवंबर को कोतवाली से जवान दुकान पर आया और कहा तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दस्तावेज लेकर थाने आ जाना। एफआईआर की जानकारी लेने पर पता चला कि युवक ने रात 9.30 बजे शिकायत की थी। पुलिस ने रात 10 बजे केस दर्ज कर लिया। जबकि आसपास की दुकानों मे लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि युवक मुझे कट मारकर आगे गया और तब विवाद हुआ। विवाद के बाद युवक ने सुसाइड का प्रयास किया
पुलिस का कहना था कि विवाद के बाद युवक ने सुसाइड का प्रयास किया। युवक का मकान शिकारपुरा में आता है। परिवार ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने परिवार को थाने जाकर केस दर्ज कराने और पूरे मामले की जांच सीएसपी से कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात युवक पर केस दर्ज किया।</description>
16 को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस:उपराष्ट्रपति के बयान पर कहा, माफ करो महामहिम&महाराज, किसानों के लाडले नहीं शिवराज
        <description>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उप राष्ट्रपति द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों का लाडला कहने पर सोशल मीडिया पर पलटवार किया हैं। विधानसभा के 16 दिसम्बर को होने वाले घेराव को लेकर पीसीसी में अलग-अलग प्रकोष्ठ और जिला प्रभारी व सह प्रभारियों की बैठक के पहले पटवारी ने एक्स पर हमला बोला हैं। लिखा- माफ करो महामहिम-महाराज, किसानों के 'लाडले' नहीं हैं शिवराज... मप्र में हजारों समस्याएं हैं, लगता है किसान जब हुंकार भरेंगे, शायद तभी "झूठे" नामकरण मिटेंगे। पटवारी ने ट्वीट में कहा कि खाद की कमी, बीज का अभाव, फसल खरीदी में देरी, बिचौलियों का दखल, कृषि ऋण माफी में देरी, फसल बीमा की दिक्कतें, उपज भंडारण में अव्यवस्था, बिजली-पानी से जुड़ी समस्या, प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप, कृषि नवाचारों में कमी की कहानी बनी हुई है। इसका कोई समाधान नहीं हो पा रहा हैं। 16 दिसम्बर को विधानसभा घेराव को लेकर तैयारी  प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 16 दिसम्बर विधानसभा घेराव किया जाना है। इस कार्यक्रम की रणनीति एवं कार्यक्रम की तैयारियों के लिए शनिवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में तीन अलग-अलग बैठकें हो रही हैं। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि विधानसभा घेराव की रणनीति एवं तैयारियों पर चर्चा के लिए पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभागों एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों के साथ हो रही हैं। इसमें पीसीसी चीफ पटवारी के साथ विभागों एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया भी शामिल हुए। प्रदेश सह प्रभारी के साथ भी जिला प्रभारियों की बैठक पीसीसी में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त की मौजूदगी में जिलों की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बैठक होगी। इसमें संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों और सहप्रभारियों को बुलाया गया हैं। इसके अलावा एक अन्य बैठक भोपाल के कांग्रेस पक्ष के पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों की होगी, जिसमें घेराव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।</description>
दो बाइक की भिडंत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत:ड्यूटी पर जा रहा था गार्ड, दूसरा बाइक सवार भी घायल
        <description>नीमच। जिले के रामपुरा थानान्तर्गत आने वाले रामपुरा स्थित पुराने बस स्टैण्ड के समीप गुरुवार रात को एक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइक की आमने-सामने भिडंत हो गई। अलग अलग बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें राहगीरो की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से रामपुरा के शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्स को के एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। रामपुरा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार खिमला प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करने वाले मनोहर लाल पिता नंदलाल मालवीय उम्र 36 वर्ष निवासी हतुनिया रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर निकले थे। इसकी दौरान रामपुरा बस स्टैंड समीप गांधीसागर तरफ से आ रहे बाइक सवार विष्णु पिता रविन्द्र बांछड़ा निवासी छतरपुरा झालावाड़ रोड, भानपुरा की बाइक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में जहां मनोहर लाल की मौत हो गई तो वहीं रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं मृतक के शव का शुक्रवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में रामपुरा के शासकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।</description>
काल भैरव को दो महीने में 16 लाख का चढ़ावा:उज्जैन में मंदिर समिति ने खोली 7 भेंट पेटी, गर्भगृह की दो पेटियों की गिनती आज
        <description>उज्जैन स्थित काल भैरव मंदिर की सात दान पेटियां गुरुवार को खोली गई। काल भैरव मंदिर समिति के अनुसार पिछले दो माह में बाबा काल भैरव के खजाने में 16 लाख 48 हजार 970 रुपए की आय हुई है। मंदिर के गर्भगृह में रखी दो छोटी भेंट पेटी में प्राप्त राशि की गणना शुक्रवार को की जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को आने वाले देशभर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के बाद सीधे बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। काल भैरव मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मंदिर समिति की प्रशासक संध्या मार्कंडेय ने बताया कि काल भैरव मंदिर में गुरुवार को बड़ी भेंट पेटियां खोल कर भेंट राशि की गिनती की गई है। देर शाम तक गिनती होने के बाद इस बार भेंट पेटी से दो माह के दौरान 16 लाख 48 हजार 970 रुपए की राशि मंदिर समिति को प्राप्त हुई है। भेंट राशि की गिनती पूर्ण होने के बाद राशि मंदिर समिति के खाते में जमा करवाई गई है। इसके अलावा शुक्रवार को मंदिर के गर्भगृह में रखी छोटी भेंट पेटी की गणना की जाएगी। बाबा महाकाल के दर्शन को आने वाले भक्त काल भैरव मंदिर जरूर जाते हैं। महाकाल लोक बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके चलते शनिवार से सोमवार और अवकाश या त्योहार पर काल भैरव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। मंदिर समिति को आय का साधन भेंट पेटी काल भैरव मंदिर समिति की आय का मुख्य साधन यह दान राशि ही है। काल भैरव मंदिर में किसी भी तरह के पूजन के लिए कोई शासकीय रसीद या शीघ्र दर्शन टिकट या अन्य किसी तरह की रसीद काटने की कोई व्यवस्था नही है। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगी दीप मालिका को प्रज्ज्वलित कराने वाले भक्तों के माध्यम से जो कुछ रसीदें वर्ष भर में कटवाई जाती है, उसमें मंदिर समिति के पास केवल 700 रुपए पहुंचते हैं।</description>
जमीन पर कब्जा करने के इरादे से की मारपीट:छतरपुर में वीडियो आया सामने, पुलिस ने उल्टा शिकायतकर्ता पर हरिजन एक्ट का मामला दर्ज किया
        <description>छतरपुर के सिविल लाइन थाने में गुरुवार रात शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित परिवार पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने परिवार से हरिजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ भी शुरू कर दी। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है, जब कुछ लोगों ने खेत पर कब्जा करने के इरादे से परिवार के एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र कुशवाहा देरी रोड महर्षि स्कूल के पास रहता है और खेती-बाड़ी का काम करता है। घटना के दौरान पुष्पेंद्रन का छोटा भाई दिनेश कुशवाहा गुरुवार सुबह खेत में पानी डाल रहा था। तभी आरोपी लल्लु दाऊ, रमेश कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, तुलसी कुशवाहा और 10 से अधिक अन्य लोगों ने दिनेश के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने दिनेश के भाई पुष्पेंद्र और उनके पिता भूमनीदीन कुशवाहा के साथ भी मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता पर भी हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज 
पीड़ित परिवार जब इस घटना की शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उन्हें ही आरोपी बना दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर रही है और उल्टा उनके पिता से ही थाने में बैठा के पूछताछ की जा रही है। दोनों पर मामला दर्ज किया है- सीएसपी ​​​​​​​
​​​​​​​सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि इस मामले में दोनों तरफ से शिकायती आवेदन दिए गए थे। उन्होंने कहा दोनों पर मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 3 तारीख को भी थाने में की थी शिकायत
दिनेश कुशवाहा ने बताया कि आरोपी उनसे उनकी जमीन छुड़ाना चाहते हैं। उन्होंने 3 तारीख को भी दिनेश को धमकी दी थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले ही थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपियों ने नाराज होकर उनके साथ मारपीट की और उनकी बाइक और पैसे भी छीन लिए। पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनके पास मारपीट का वीडियो मौजूद है, फिर भी पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उल्टा उनके खिलाफ कार्रवाई की। वे पुलिस से न्याय की अपील कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।</description>
आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे फौजी का जोरदार स्वागत:ढोल&नगाड़ों की धुन पर गांव में निकाला जुलूस, हनुमान मंदिर पर हुआ भोज
        <description>शाजापुर के आर्मी की 6 माह की ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने गांव आए फौजी दीपक राजपूत का ग्राम डूंगरगांव में भव्य स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों की धुन पर गांव में जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों के द्वारा गांव में बाहर से आए अतिथियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था श्री हनुमान मंदिर पर रखी गई थी। इस मौके पर करणी सेना परिवार के संगठन मंत्री भीमसिंह बना ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि दीपक सिंह राजपूत ने कड़ी मेहनत की और आज वह राष्ट्र सेवा के लिए सेना में भर्ती हो गया है। इस अवसर पर करणी सेना परिवार के जिला मीडिया प्रभारी सोनू बना सांपखेड़ा, संदीप प्रजापति, सरपंच करणसिंह सागडिय़ा, सरपंच तौफानसिंह, अजय बना, तहसील अध्यक्ष अर्जुनसिंह दुधाना, सुरेंद्रसिंह, शेरसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।</description>
चलती ट्रेन में चढ़ते युवक की टीचर ने बचाई जान:नागपुर &शहडोल ट्रेन में चढ़ते समय बाल &बाल बचा, सोशल मीडिया में वीडियो आया सामने
        <description>छिंदवाड़ा से ट्रेन में लटके युवक की जान बचाने का विडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक वीडियो कल बुधवार को जुन्नारदेव के हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। एक व्यक्ति चलती ट्रेन को पकड़ने लटका हुआ था। स्टेशन में खड़े दूसरे व्यक्ति ने उसकी जान बचाई। छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जाने वाली शहडोल एक्सप्रेस हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी। युवक नाश्ता लेने उतरा तभी ट्रेन अचानक स्टेशन से आगे निकलने लगी। युवक ट्रेन पकड़ने के लिए ट्रेन में लटक गया। अचानक पैर स्लिप होने की वजह से चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जाने लगा तभी वहां मौजूद एक शिक्षक ने बिना देरी किए अपनी जान की परवाह न करते हुए युवक की जान बचाई। जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जा रहा युवक अपने परिवार के साथ ट्रेन मैं सफर कर रहा था, जब हिरदागढ़ में रुकी तो नाश्ता लेने गया तो वहीं ट्रेन चलने लगी। युवक चलती ट्रेन में चढ़ने लगा पैर स्लिप होने से युवक लगभग प्लेटफार्म पर 100 मीटर की दूरी तक घिसटता रहा। अभी वह सुरक्षित है। स्टेशन में खड़े यात्रियों और मौजूद लोगों ने जान बचाने वाले टीचर की सराहना की। हालांकि इस घटना की पुलिस के पास जानकारी नहीं है।</description>
नरसिंहपुर के करेली में 73 बोरी डीएपी खाद जब्त:अवैध खाद भंडारण मामले में दुकान संचालक पर दर्ज हुई एफआईआर
        <description>नरसिंहपुर जिले में खाद के अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को करेली थाना अंतर्गत आने वाले झामर गांव स्थित पटेल कृषि सेवा केंद्र के संचालक नरेश कुमार लोधी पर एफआईआर दर्ज की गई है। कृषि विभाग ने यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत की है। संचालक ने निर्धारित नियमों का किया उल्लंघन नायब तहसीलदार अंकित मौर्य और अधिकारियों की टीम ने पटेल कृषि सेवा केंद्र की जांच की थी। जांच के दौरान दुकान पर 73 बोरी डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) का अवैध भंडारण पाया गया। संचालक नरेश कुमार लोधी जांच टीम को इन उर्वरकों के संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे। जांच में यह भी सामने आया कि संचालक ने उर्वरक बिक्री के लिए निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने निर्धारित फर्मों से खाद खरीदने के बजाय अन्यत्र फर्मों से माल खरीदकर बेचने का काम किया। यह लाइसेंस शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। उप संचालक कृषि उमेश कटहरे ने बताया कि इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही अन्य खाद भंडारण और बिक्री से जुड़े मामलों की जांच भी जारी है। जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई का संदेश देते हुए कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की है।</description>
सेज इंटरनेशनल स्कूल भोपाल में युवा सीईओ प्रोग्राम:युवा न केवल व्यवसायिक कौशल विकसित करते हैं, बल्कि नवाचारी सोच को भी मिलेगा बढ़ावा&साक्षी अग्रवाल
        <description>सेज इंटरनेशनल स्कूल, दानिश कुंज में व्हाइट कैनवास इंडिया के सहयोग से युवा सीईओ प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता की सोच को जागृत करना और उन्हें भविष्य के सफल नेतृत्व के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर सेज ग्रुप की युवा उद्यमी और ईडी साक्षी अग्रवाल बंसल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से देश के युवा न केवल व्यवसायिक कौशल विकसित करते हैं, बल्कि नवाचारी सोच को भी बढ़ावा मिलता है। क्या है युवा सीईओ प्रोग्राम?
यह कार्यक्रम 2 से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित हो रहा है, जिसमें छात्रों को अनुभवी मेंटर्स, उद्यमियों और व्यवसायिक विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न कार्यशालाएं, व्यावहारिक गतिविधियां और नेतृत्व चुनौतियां छात्रों के टीमवर्क, समस्या समाधान और आलोचनात्मक सोच को निखारने में मदद करेंगी। एक विशेष पहलू यह है कि छात्रों को 100 दिनों के भीतर अपना खुद का प्रोजेक्ट या उत्पाद लॉन्च करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें उत्पाद विकास, मार्केटिंग और व्यवसाय रणनीति का वास्तविक अनुभव मिलेगा, जो उन्हें उद्यमिता की राह पर एक कदम और आगे बढ़ाएगा। नवाचारी सोच और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा
व्हाइट कैनवास इंडिया और सेज इंटरनेशनल स्कूल का यह प्रयास विकसित भारत के राष्ट्रीय उद्देश्य से पूरी तरह मेल खाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को आत्मनिर्भरता, नेतृत्व कौशल और नवाचारी सोच से सशक्त बनाया जाएगा, ताकि वे भविष्य में सफल उद्यमी और नौकरी प्रदाता बन सकें। इस मौके पर सेज ग्रुप के सीएमडी, इंजीनियर संजीव अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "युवा सीईओ प्रोग्राम जैसे प्रयास हमारे छात्रों को बड़ा सोचने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह पहल भारत के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।" यह कार्यक्रम छात्रों को न केवल व्यवसायिक दुनिया की गहरी समझ देगा, बल्कि उन्हें अपने विचारों को साकार करने और व्यावहारिक शिक्षा के जरिए नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का आत्मविश्वास भी प्रदान करेगा।</description>
भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:बात करने होटल में बुलाया, जबरन संबंध बनाए, बाद में शादी से मुकरा
        <description>भोपाल में विदिशा की एक युवती के साथ होटल में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता नौकरी की तलाश में भोपाल आई थी। यहां उसका परिचय आरोपी से हुआ। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी ने शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाए। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दोनों के बीच कई बार संबंध बने। बाद में युवक शादी की बात से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने हनुमान गंज थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हनुमान गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय युवती विदिशा जिले की रहने वाली है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौकरी की तलाश में इंदौर गई थी। यहां पर उसकी पहचान शिवम नाम के युवक से हुई। शिवम पिपरिया का रहने वाला है। एक ही समाज के होने के कारण उनके बीच पहचान हो गई। जल्द ही यह पहचान प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई। इसी दौरान युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया। सितंबर के महीने में युवक ने युवती को मिलने के लिए भोपाल बुलाया। शादी की बात करने होटल में बुलाया  आरोपी ने कहा था कि वह शादी के बारे में बात करना चाहता है। युवक पर भरोसा कर युवती भोपाल आ गई। यहां पर वह उसे हनुमान गंज इलाके के एक होटल में ले गया। होटल में उसने कहा कि हम जल्द ही शादी कर लेंगे। यह कहने के बाद उसने दबाव डालते हुए युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। घर वालों की रजामंदी नहीं होने का बहाना बनाया पिछले दिनों युवती ने शादी करने का दबाव डाला तो युवक ने कहा कि घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं, इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। कई बार समझाइश के बाद भी जब युवक शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती ने थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।</description>
रायसेन पुलिस ने 5 माह की बच्ची को दस्तयाब किया:सकुशल माता&पिता को सौंपा, विवाद के बाद छीनकर शमशाबाद ले गए थे आरोपी
        <description>रायसेन थाना कोतवाली पुलिस ने 5 माह की बच्ची को दस्तयाब कर बच्ची के माता पिता को सौंप दिया है। थाना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को बच्ची का पिता प्रभुलाल बंजारा शहर के सागर रोड पर अपनी दुकान पर कंबल बेचने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी दुकान पर विदिशा जिले के शमशाबाद निवासी कजोरी बाई और बबलू बंजारा पहुंचे। यहां उन्होंने बच्ची के पिता प्रभु लाल बंजारा से किसी बात को लेकर विवाद किया। इसके बाद बच्ची को जबरदस्ती छुड़ाकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद बच्ची के पिता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। टीम में एएसआई प्रयाग नारायण चतुर्वेदी, मनीष भलावी, और सचिन पवैया शामिल थे। पुलिस ने बुधवार रात को बच्ची के पिता से पूछताछ की और विदिशा जिले के शमशाबाद में छानबीन की। इस दौरान बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया और उसे उसके पिता को सौंप दिया गया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।</description>
दतिया में पुलिया धसने से ट्रक पलटा:तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, बाल&बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर
        <description>मुरैना-दतिया हाईवे के बाईपास मार्ग पर एक ट्रक पुलिया धंसने के कारण पलट गया। घटना मंगलवार रात 11 बजे की है। हादसे के वक्त ट्रक दतिया से मुरैना मूंगफली की भूसी लेकर जा रहा था। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। भवानीपुर निवासी ट्रक ड्राइवर भगवान सिंह ने बताया कि वो सेवड़ा चुंगी के पास से मूंगफली की भूसी लेकर मुरैना की तरफ जा रहे थे। रास्ते में असनई रामलला मंदिर के पास स्थित पुलिया पर अचानक सामने से एक तेज रफ्तार कार आई। कार को बचाने के प्रयास में भगवान सिंह ने ट्रक को साइड किया, लेकिन इस दौरान पुलिया धंस गई और ट्रक पलट गया।</description>
केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले पूर्व मंत्री प्रेम सिंह पटेल:रबी सीजन में किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की अपील
        <description>केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल प्रवास के दौरान पूर्व पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने मुलाकात की। भोपाल में शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे पूर्व मंत्री ने बड़वानी विधानसभा सहित जिले में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। भोपाल में कृषि मंत्री चौाहन से चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री ने बड़वानी विधानसभा में आवास योजना, ग्रामीण सडक़, ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं सहित खेती-किसानी और विशेष तौर पर खाद-बीज के मुद्दों को लेकर चर्चा की। पूर्व मंत्री ने कहा कि रबी सीजन में किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। बड़वानी विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण हितग्राहियों को समय पर किश्त जारी हो। साथ ही ग्रामीण अंचल में वर्षाकाल के बाद जहां सडक़ों की दुरुस्ती या नवीन निर्माण की आवश्यकता है, उसे प्राथमिकता से सुधार कराया जाए।</description>
नेपाल में बलि रोकने उज्जैन में अनुष्ठान:चार घंटे चली पूजा में 55 पंडितों ने किया 11 लाख मंत्रों का जाप
        <description>उज्जैन के शिप्रा नदी किनारे रामघाट स्थित मदन मोहन मंदिर में नेपाल में होने वाली पशुओं की बलि प्रथा रोकने 55 पंडितों ने 11 लाख मंत्रों का जाप कर अनुष्ठान किया। करीब चार घंटे चले जाप का ऑनलाइन लाइव टेली कास्ट भी किया गया। दिल्ली की रहने वाली नम्रता ने बताया कि नेपाल में प्रति 5 वर्ष में गढ़ी माई मंदिर में मनाए जाने वाले उत्सव में लाखों पशुओं की बलि जाती है। इसके लिए भारत से लाखों पशु-पक्षी नेपाल भेजे जाते हैं। काली माई को खुश करने के नाम पर पशुओं की बलि देने पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी लोग नहीं मानते हैं। इसी प्रथा को रोकने के लिए उज्जैन के मदन मोहन मंदिर में सुबह 7 से 11 बजे तक चार घंटे 55 पंडितों ने अनुष्ठान कर 11 लाख मंत्र का जाप किया।  पंडित जितेंद्र पाठक ने बताया कि दिल्ली के जजमान के कहने पर ये अनुष्ठान किया गया। इसका लाइव टेली कास्ट भी किया गया था। इस बार 8, 9 और 10 दिसंबर को गढ़ी माई मंदिर में बलि उत्सव होने वाला है। इसे रोकने के लिए भगवान से प्रार्थना की है।</description>
राष्ट्रपति को धार से भेजे जाएंगे 25 हजार पोस्ट कार्ड:सांस्कृतिक धरोहर रक्षा समिति ने कार्ड लिखवाने का अभियान शुरू किया
        <description>धार से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम 25 हजार से अधिक पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं। घर-घर से पोस्टकार्ड पर अपनी बात लिखवाने के लिए सांस्कृतिक धरोहर रक्षा समिति के सदस्य संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। इन कार्डों के माध्यम से राष्ट्रपति से पीडब्ल्यूडी विभाग को सरकारी पक्ष दमदारी से रखने के लिए निर्देशित करने की अपील की जा रही है। मामला धार स्थित लोक निर्माण विभाग के हटवाड़ा स्थित भवन में इमामबाड़े का है। इस भवन से संबंधित मामले में नोटिस जारी होने के बाद इमामबाड़ा से जुड़े पक्ष ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी, जहां से उन्हें स्थगन आदेश मिला है। समिति का आरोप है कि एक जवाब से विभाग ने इतिश्री कर ली है। इस मामले में दमदारी के साथ स्थगन के विरुद्ध जवाब देकर सरकारी भवन को खाली करवाना चाहिए। यह है मामला हटवाड़ा में स्थित इमामबाड़ा दशकों से है। सांस्कृतिक धरोहर रक्षा समिति का कहना है कि इमामबाड़ा भवन के दस्तावेज जुटाए तो भवन सरकारी यानि पीडब्ल्यूडी विभाग का पाया गया है। समिति के अनुसार भवन को अस्थाई रूप से ताजिया रखने के लिए दिया गया था, जिसमें स्थाई रूप से कब्जा हो गया है। इसको लेकर समिति के माध्यम से एक विशाल आंदोलन किया गया था, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। इसके बाद विभाग द्वारा जारी नोटिस पर इमामबाड़ा पक्ष कोर्ट से स्थगन आदेश लाया था। इस मामले में समिति के लोग विभाग द्वारा मजबूती से पक्ष नहीं रखे जाने से नाराज होकर इस मुद्दे पर जनमत को जोड़ते हुए राष्ट्रपति को पत्र लिखकर निर्देश देने की मांग कर रहे हैं। बांग्लादेश में हिन्दु अत्याचार पर 4 को विशाल प्रदर्शन
धार में 4 दिसंबर को सकल हिन्दू समाज के माध्यम से हिन्दू संगठनों द्वारा विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आयोजन को लेकर तेजी से प्रचार-प्रसार हो रहा है। इस प्रदर्शन में हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है।</description>
        <description>सांची में 30 नवंबर से दो दिवसीय महाबोधि महाउत्सव मेला आयोजित होगा। इस मेले का आयोजन महाबोधि सोसाइटी और जिला प्रशासन कर रही है। यहां वियतनाम, श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, सिंगापुर और अमेरिका समेत कई देशों के बौद्ध अनुयायी पहुंच चुके हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजु और मंत्री प्रहलाद पटेल सहित सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार 72वें बौद्ध महोत्सव के दौरान चैत्यागिरी विहार में भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों अरिहंत सारिपुत्र और महामोद्गलायन के अस्थि कलश आम जनता के दर्शन के लिए रखे जाएंगे। वियतनाम से आए 25 सदस्यीय दल ने चैतीगिरी बिहार मंदिर में सजावट की है। परिसर को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। वे आर्टिफिशियल फूल भी लेकर आए हैं। अतिथि या श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो- कलेक्टर 
कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी पंकज कुमार पाण्डेय लगातार मेले की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि मेले की तैयारी ऐसे की गई है ताकि किसी भी अतिथि या श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। चैत्यागिरी विहार में दो दिन का कार्यक्रम- जापानी लोक नृत्य और गायन की होगी प्रस्तुति
मध्य प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के सहयोग से भगवान बुद्ध की जीवन कथा पर आधारित कार्यक्रम होंगे। 30 नवंबर को जापानी लोक नृत्य और गायन 'धम्मचक्र' की प्रस्तुति होगी। 1 दिसंबर को श्रीलंकाई लोकगीत, नृत्य और गायन कार्यक्रम होंगे।</description>
सीहोर में 33 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक:सुझावों को केन्द्र की कार्ययोजना में शामिल करके परिणाम कार्य करने पर हुई चर्चा
        <description>सीहोर सेवनिया के कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में आज 33वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित गतिविधियों को प्रस्तुत करना तथा सदस्यों द्वारा दिये जाने वाले सुझावों को केन्द्र की कार्ययोजना में शामिल करके परिणाम मूलक स्वरूप प्रदान कर कार्य करना है। बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विगत खरीफ मौसम में आयोजित की गई गतिविधियों एवं आगामी रबी मौसम में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में सदस्यों द्वारा आगामी वर्ष में कृषि को बेहतर स्वरूप प्रदान करने के लिए अनेक सुझाव दिए गए। इसके साथ सभी विभागों से समन्वय कर कार्य करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शारदा फोगाट, डॉ एसआरके सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही अनेक वैज्ञानिक एवं विभागों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।</description>
खिलचीपुर में नगर परिषद का विशेष अभियान:आयुष्मान भारत योजना के तहत 70+ उम्र के हितग्राहियों के घर&घर बनाए जा रहे कार्ड
        <description>राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 24 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत नगर के 15 वार्डों में घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। सोमवार को वार्ड नम्बर 15 में वार्ड प्रभारी बनवारी मालाकार और कम्प्यूटर ऑपरेटर महेंद्र सोनी ने पात्र हितग्राहियों के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए। इस अभियान में आयुष्मान योजना प्रभारी, सहायक राजस्व उप निरीक्षक शरद जैन और वार्ड नम्बर 5 के प्रभारी निर्मल पुरोहित भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। अभियान की प्रगति और लक्ष्य खिलचीपुर नगर परिषद ने नगर में कुल 1065 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक 272 कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि शेष 793 कार्ड शीघ्र तैयार करने का कार्य प्रगति पर है। तीन आईडी के माध्यम से नगर परिषद की टीम यह कार्य लगातार कर रही है। CMO का सक्रिय योगदान अभियान में जागरूकता बढ़ाने के लिए नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अनिल जोशी ने भी सहभागिता निभाई और अपनी माता कमलेश जोशी का आयुष्मान कार्ड बनवाया। सीएमओ ने बताया कि नगर परिषद की टीम पिछले 8 दिनों से वार्ड प्रभारियों के साथ मिलकर प्रत्येक वार्ड में घर-घर पहुंच रही है। आयुष्मान योजना प्रभारी शरद जैन और अन्य वार्ड प्रभारियों के सहयोग से पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र नागरिकों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज दिया जाता है। खिलचीपुर नगर परिषद यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र हितग्राही इस सुविधा से वंचित न रहे।</description>
उज्जैन के अस्पताल में धूम्रपान करते पकड़ाए युवक:स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई, चार से जुर्माना वसूलकर दी हिदायत
        <description>उज्जैन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को चार लोगों को चरक अस्पताल में धूम्रपान करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद सभी का चालान काट दिया। टीम ने बताया कि अब आगे शहर की सभी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की प्रभावी कार्रवाई देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शिव मेनिया और अस्पताल प्रबंधक हिमांगी चौहान अस्पताल में धूम्रपान कर रहे चार लोगों पर कार्रवाई करते हुए 200-200 रुपए का चालान काट दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन उन्हें नियम बताने पर उन्हें चालान भरना ही पड़ा। डॉ. शिव मेनिया ने बताया- तम्बाकू नियंत्रण कानून कोटपा 2003 की धारा चार के तहत सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान करना निषेध है और धूम्रपान करते हुए पाए जाने पर चालानी कार्रवाई का प्रावधान है। जिसके तहत कार्रवाई की गई है। पिछले महीने भी की गई थी 6 लोगों पर कार्रवाई पिछले महीने भी सीएमएचओ के निर्देश पर 6 लोगों के चालान काटे गए थे। जल्द ही इस कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए अन्य सार्वजनिक स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पताल, स्कूल आदि जगह पर कार्रवाई की जाएगी।</description>
खरगोन में तुअर के खेत में मिला कंकाल:महिला की शिनाख्त नहीं, खंडवा मेडिकल कॉलेज भेजा
        <description>खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र में रविवार को तुअर के खेत में एक महिला का कंकाल मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे नागरखेड़ी गांव से लगे तुअर के खेत में कंकाल की सूचना कुंवर सिंह कनोजे निवासी बाड़ी ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा बनाकर जांच शुरू की। मौके पर एसडीओपी राकेश आर्य भी पहुंचे। कंकाल को कुत्तों ने बुरी तरह नोंचकर छत विक्षत कर दिया था। पुलिस को सिर्फ खोपड़ी व कुछ हड्डियां ही मिली हैं। हड्डियों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज खंडवा भेजा है। साड़ी, स्वेटर व बाजार की थैली मिले
भगवानपुरा थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने कहा नागरखेड़ी निवासी हीरालाल जाधव के खेत में तुअर की फसल के बीच कंकाल की कुछ हड्डियां मिली हैं। मौके से हरे रंग की साड़ी, लाल स्वेटर, बाजार की थैली, मौसंबी, मंजन, चप्पल, बच्चों के नए कपड़े व थैली में कुछ सामान मिला है।  थाना प्रभारी के मुताबिक अज्ञात महिला का कंकाल 10 से 15 दिन पुराना हो सकता है। आसपास के पुलिस थानों में अज्ञात महिला की गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। देखिए तस्वीरें...</description>
बड़वानी के अम्बापानी में सड़क किनारे घूमते दिखाई दिए तेंदुए:DFO बोले&जब तक किसी को नुकसान पहुंचाते तब तक नहीं करेंगे रेस्क्यू
        <description>रविवार देर रात बड़वानी वन परिक्षेत्र के ग्राम अम्बापनी के पास सड़क के नजदीक दो तेंदुए दिखाई दिए, जिनका वीडियो राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया। तेंदुए के मूवमेंट को लेकर डीएफओ वन मंडल आईएएस गड़रिया का कहना है कि उस जगह के पास सिटी फॉरेस्ट डेवलप किया गया है। जो बहुत अच्छे तरीके से डेवलप है। इस कारण यहां वन्य प्राणी रहते हैं। और तेंदुए भी वहां अपने शिकार के लिए आते हैं। तेंदुए अपने घर में हैं डीएफओ ने कहा कि तेंदुए अपने प्राकृतिक आवास में रह रहे हैं। मूवमेंट होते रहेंगे ये उनका नेचर है। उनको डिस्टर्ब करने का कोई औचित्य नहीं है। अगर तेंदुआ हमलावर होते या पशुओं को नुकसान पहुंचाते तो उनका रेस्क्यू करते हैं। तेंदुए द्वारा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जा रहा है। उनका अपना आवास है, घूमते फिरते रहते हैं।</description>
दतिया में अवैध खाद के स्टोरेज पर कार्रवाई:कालाबाजारी के लिए रखी 130 बोरी खाद जब्त
        <description>सरसई थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रखे खाद के भंडारण पर सोमवार को पुलिस, कृषि कल्याण और कृषि विकास विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम को एक ट्रैक्टर ट्राॅली में अवैध रूप से रखी डीएपी खाद की 130 बोरी मिली, जिन्हें टीम ने जब्त किया।  थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के उप संचालक राजीव वशिष्ठ को रविवार रात सूचना मिली थी कि सरसई गांव में कल्याण यादव के बाड़े में रखे ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए डीएपी खाद रखी हुई है। इस के बाद कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ एक टीम बनाई और दबिश दी गई। मौके से ट्रैक्टर (एमपी 32 एए 7432) में रखी 130 बोरियों को जब्त किया गया। ट्रैक्टर मालिक कल्याण यादव ने टीम को बताया कि यह खाद किसी मोनू की है। ट्रैक्टर तो भाड़े पर लगा हुआ है। इस के बाद मोनू से टीम ने फोन पर संपर्क कर संबंधित खाद के दस्तावेज मांगे, हालांकि वह दस्तावेज समय पर प्रस्तुत नहीं कर पाया। कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई कृषि विभाग उपसंचालक राजीव वशिष्ठ ने बताया कि, इस मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। किसानों के साथ धोखाधड़ी और खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने करीब 1 लाख 75 हजार की खाद जब्त की है।</description>
11 माह में 34 HIV पॉजिटिव, एक की मौत:2017 से 2024 तक एड्स के 182 मरीज मिले, 19 की मौत हो चुकी
        <description>शाजापुर जिले में भी एचआईवी एड्स का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यहां 2017 से 2024 तक यानी 7 साल में एड्स के 182 मरीज मिले हैं। इनमें से 19 की मौत हो चुकी है। हालांकि जिले में 2004 से एड्स मरीजों की जांच की जा रही है, लेकिन अधिकारी 2004 से 2017 तक आंकड़े उपलब्ध नहीं करा पाए। 7 साल में एड्स पीड़ितों की संख्या में तो कमी नहीं आई, लेकिन मृत्यु दर घटी है। बीते साल एड्स के 2 मरीजों की मौत हुई थी, जबकि इस साल केवल 1 मरीज की मौत हुई। जिले में ऐसे मरीज भी हैं, जिन्होंने जिले में जांच नहीं कराई और गुपचुप तरीके से इलाज करा रहे हैं।  बता दें कि हर साल 1 दिसंबर काे अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस मनाया जाता है। एड्स की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए लाखों रुपए बाद खर्च किए जाते हैं।  2019 के बाद 2024 में ज्यादा मरीज 2019 में 32 मरीज मिले थे। इसके बाद 2024 में जनवरी से नवंबर तक 11 महीने में जिले में 34 मरीज सामने आए हैं। ज्यादातर मरीजों की उम्र 20 से 50 वर्ष है। जिले में जो 182 एड्स पीड़ित मिले हैं, उनमें से 90 प्रतिशत की उम्र 50 साल से कम है, यानी करीब 150 मरीज ऐसे हैं, जिनकी उम्र 20 से 50 वर्ष तक है। इन्हें एंटी रेट्रो वायरस थैरेपी का डोज दिया जा रहा है। ​​​​​​​अस्पताल में मुफ्त जांच व काउंसलिंग जिला अस्पताल में लोगों को एड्स से बचने के उपाय व जागरूकता संबंधी मार्गदर्शन निःशुल्क दिया जाता है। यहां विशेषज्ञों से मार्गदर्शन के साथ मुफ्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। 2004 में इस केंद्र की शुरुआत हुई। 2009 में एआरटी दवाओं का वितरण शुरू किया गया।</description>
पुलिसकर्मियों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित:विशेषज्ञों ने दिए हेल्थ टिप्स, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया
        <description>दतिया में रविवार को पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें आहार और पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। इस शिविर का आयोजन एसपी वीरेंद्र मिश्रा के निर्देशन में किया गया था। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दिनेश तोमर ने शिविर में मुख्य रूप से आहार और पोषण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार न लेने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें हार्ट अटैक और शारीरिक विकास में रुकावटें शामिल हैं। उन्होंने कहा, "आजकल कम उम्र के व्यक्तियों में भी हार्ट अटैक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो असंतुलित आहार और खराब दिनचर्या के कारण हो रही हैं। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त नींद जरूरी हैं।" 'नशा समाज में अपराधों को भी बढ़ावा देता है'
नशामुक्ति के महत्व पर बात करते हुए, नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. कपिल गुप्ता ने कहा कि नशे से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कैंसर, लीवर की बीमारियां, शुगर और ब्लड प्रेशर हो सकती हैं। इसके अलावा नशा समाज में अपराधों को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने यह भी बताया कि नशे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं और परिवारों में घरेलू हिंसा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। स्वस्थ जीवन जीने के लिए किया गया जागरूक
कार्यक्रम में नशा मुक्ति एनजीओ दतिया से सुदीप तिवार, पुलिस लाइन अस्पताल से डॉ. आई.के. दोहरे, हार्ट फुलनेस संस्था से डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. कपिल गुप्ता और डॉ. सीमा साहू ने अपने विचार रखे। डॉ. रेखा शर्मा ने हार्ट फुलनेस संस्था के संबंध में जानकारी दी और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। इस शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए जागरूक किया गया।</description>
सिनेमा की दुनिया में मंदसौर को मालीवुड से मिलेगी पहचान:मालवी भाषा में बनेगी फिल्में, गौरव दिवस से होगी शुरुआत
        <description>देश ने अब तक कई भाषाओं में फिल्मों का निर्माण हुआ है। अब मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में बोली जाने वाली मालवी भाषा में फिल्म का निर्माण किया जाएगा, इसकी शुरुआत मंदसौर के गौरव दिवस 8 दिसंबर से होगी। इस फिल्म के पोस्टर भी लॉन्च किए जाएंगे। मुंबई सिने प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट लेखक, गीतकार, अभिनेताओं ने मंदसौर में इसकी रूपरेखा तैयार की। प्रोड्यूसर टीम ने लोकेशन भी देखी जहां फिल्म की शूटिंग की जाएगी। प्रोड्यूसर टीम ने बताया कि नए वर्ष 2025 से मंदसौर को सिनेमा की दुनिया में मालवी अंचल फिल्मों को " मालीवुड" के नाम से पहचान मिलने जा रही है। मालीवुड अब मालवी भाषा में की बड़ी फिल्में सेल्यूलाइट के परदे पर लेकर आ रहा है ।  मुंबई सिने प्रोडक्शन हाउस के निर्माता निर्देशक राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मंदसौर में विभिन्न विधाओं के स्थानीय कलाकारों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि देश के अलग-अलग प्रदेशों की बोलियों में वहां के आंचलिक संस्कार और सभ्यता को लेकर एक से बढ़कर एक फिल्में बन रही है। जिसे दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है, लेकिन मालवा की अपनी बोली में मिठास है, इसकी अपनी संस्कृति और सभ्यता है, सिनेमाई दुनिया से यह क्षेत्र अछूता रहा है। अब इस क्षेत्र की संस्कृति, सभ्यता, पहनावा, बोली खान-पान और धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान को सर्किट करते हुए फिल्में बनाने का काम शुरू किया जा रहा है।</description>
शातिर बदमाश चपटा गिरफ्तार:पुलिस कर्मी के साथ की थी हाथापाई; कलेक्टर ने जारी किया था वारंट
        <description>रांझी क्षेत्र के शातिर बदमाश दीपक ऊर्फ चपटा को रांझी पुलिस ने एनएसए के तहत गिरफ्तार किया है। बदमाश दीपक के विरुद्ध 21 से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध हैं और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पूर्व में हेड कांस्टेबल से की थी हाथापाई रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में जिला बदर की मियाद खत्म होने के बाद अपने घर लौटे बदमाश दीपक वंशकार उर्फ चपटा ने हैड कॉन्स्टेबल के साथ हाथापाई की थी । रांझी थाना अंतर्गत मड़ई में इस बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर हेड कॉन्स्टेबल के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की थी। वही डायल-100 में लोहे की रॉड मारकर उसका कांच तोड़ दिया था और ज़ब पुलिस कर्मचारी ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर भाग गया था, तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जारी किया एनएसए के तहत गिरफ्तारी वारंट रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के अनुसार शातिर बदमाश दीपक वंशकार ऊर्फ चपटा की गिरफ्तारी के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना के द्वारा एनएसए के तहत वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपित क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है और आए दिन लोगों के साथ मारपीट करना एवं अवैध वसूली सहित अन्य अपराध गतिविधियों में लिप्त रहता है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।</description>
सीहोर में यातायात पुलिस की कार्रवाई:यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के चालान बनाए; वसूले 13 हजार रुपए
        <description>सीहोर पुलिस ने रविवार को यातायात नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 15 चालान बनाकर 13 हजार रुपए शुल्क वसूला गया।  पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ और टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान वाहनों को चेक कर चालकों को समझाइश दी गई कि वाहन को चलाते समय वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज साथ रखें, वाहन में सभी सुरक्षा उपकरण जैसे कैमरा, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स आदि वाहन में अवश्य रखे, स्कूली वाहन को तेज गति और नशे की हालत में नहीं चलाए। इस प्रकार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। एक ट्रक का वाहन चालक पॉइंट ड्यूटी पर लगे जवान द्वारा रोकने पर भी भारी वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र गंगा आश्रम रोड पर लेकर गया। जिसको नदी चौराहे पर रोक कर 5500 रुपए का चालान बनाया गया। पुलिस ने मोडिफाइड साइलैंसर लगे बुलेट वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई करते हुए 2 बुलेट वाहनों पर मोडिफाइड साइलेंसर निकलवा कर चालान बनाए। इस कार्रवाई में कुल 15 चालान बनाए गए, जिनसे 13 हजार रुपए चालान के रूप में वसूला गया।</description>
घर के बाहर की जमीन को लेकर झगड़े दो पक्ष:शिवपुरी में जमकर एक&दूसरे पर बरसाई लाठियां, महिलाएं भी हुईं घायल, देखें VIDEO
        <description>शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के दुल्हई गांव में घर के बाहर की जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों की महिला सहित पुरुषों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए थे। दोनों पक्षों के बीच हुई लाठीबाजी का एक वीडियो आज शनिवार को सामने आया है। भौंती थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दर्ज एफआईआर में मारपीट करने वाली महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। झगड़े में हुए घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है जानकारी के मुताबिक दुल्हई गांव में जाटव और लोधी परिवार के बीच घर के बाहर की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्ष बिना सीमांकन कराए दोनों घरों के बीच जमीन के एक टुकड़ों को अपना बताते आ रहे थे। बताया गया कि लोधी पक्ष की ओर से राधा लोधी, कोमल लोधी और सतीश लोधी शुक्रवार की दोपहर उसी विवादित जमीन पर चारा एकत्रित कर रहे थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बरसाई लाठियां 
तभी जाटव परिवार की ओर से लाखन जाटव पुत्र रामकिशन जाटव और उसकी मां रेखा जाटव ने जमीन नाम कराने के बाद चारा रखने की बात कह दी थी। इसी बात से दोनों पक्षों के बीच पहले मुंह बाद हुआ। बाद में दोनों परिवारों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। एकाएक दोनों पक्षों में लाठियां चलना शुरू हो गई। भौंती थाना पुलिस ने लाखन सिंह जाटव की शिकायत पर सतीश लोधी, अजय लोधी, कामशरण लोधी, धर्मेंद्र लोधी, राधा लोधी और कोमल लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं अजय लोधी की शिकायत पर रामकिशन जाटव, लक्ष्मण जाटव, शंकर जाटव, मोहर सिंह और संपत जाटव के खिलाफ केस दर्ज किया है।</description>
नूराबाद के थनैला गांव में हत्या का मामला:गांव में भारी पुलिस बल तैनात; 25 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर मारी थी गोली
        <description>मुरैना के नूराबाद के धनेला गांव में शुक्रवार शाम एक युवक की गोली मार दी गई थी। युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के पीछे मुख्य कारण जमीनी विवाद है। ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में मृतक के शव का पीएम किया जा रहा है। उसके बाद शव‌‌ को उसके पैतृक गांव धनेला लाया जाएगा। गांव में भारी पुलिस तैनात है। बता दें कि, नूराबाद थाना पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने वहां डेरा डाल रखा है। अभी मृतक शव नहीं आया है। जैसे ही शव गांव पहुंचेगा, माहौल और तनावपूर्ण हो सकता है। मामला न बिगाड़ पाए इसके लिए पुलिस पूरी कोशिश में लगी है। 25 साल पहले खरीदी जमीन के पीछे हुआ विवाद हत्या की वजह 25 साल पहले खरीदी गई जमीन बताई जा रही है। दरअसल, 25 साल पहले धनेला गांव के निवासी सियाराम गुर्जर ने उसी गांव के रामलखन गुर्जर से एक बीघा जमीन तत्कालीन जमीनी रेट पर खरीदी थी। यह जमीन उस समय औने-पौने दामों में खरीदी गई थी। जमीन के खरीदार की गलती यह रही कि उसने उसी समय जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम नहीं कराई। इस बात का पूरा-पूरा फायदा जमीन बेचने वाले रामलखन गुर्जर ने उठाया। जब-जब सियाराम गुर्जर ने राम लखन गुर्जर से जमीन की रजिस्ट्री करने की बात कही, तो वह टालता रहा। आखिर में यह हुआ कि एक दिन उसने उस जमीन की रजिस्ट्री करने से साफ इनकार कर दिया। इस बात पर सियाराम गुर्जर ने उससे कहा कि अगर जमीन नहीं देना चाहते हो तो, उस जमीन की वर्तमान रेट जो चल रहे हैं, जो कि लगभग 25 लाख रुपए है, वह हमें दे दो। रामलखन गुर्जर इस बात के लिए भी तैयार नहीं था। इसका साफ कहना था कि 25 साल पहले जिस रेट पर उन्होंने जमीन खरीदी है, वह रुपए वापस ले ले और जमीन छोड़ दे। जमीन के साथ में बेटा भी खाया सियाराम गुर्जर की एक बीघा जमीन कि जहां सरेआम बेईमानी की गई वहीं अब दूसरी तरफ उसका बेटा रामू जिसकी उम्र अभी 22 वर्ष ही थी, वह भी हाथ से चला गया। अपने साथ हुए इस दोहरे अन्याय से सियाराम गुर्जर आहत है। इनको बनाया मुख्य आरोपी इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसमें मुख्य रूप से आरोपी राम लखन गुर्जर, उसका लड़का जोगेंद्र गुर्जर, रिंकू गुर्जर, सुरेंद्र गुर्जर निवासी जनकपुर सहित अन्य लोग शामिल हैं। गांव में तनाव पूर्ण माहौल, पुलिस तैनात मुरैना के नूराबाद थाना के उप निरीक्षक अतुल पाराशर ने बताया कि गांव में माहौल तनावपूर्ण है, पूरे गांव में पुलिस तैनात है। शव का पीएम ग्वालियर में चल रहा है।</description>
मौहारी टोल प्लाजा में ई&दक्ष ट्रेनर की गाड़ी में तोड़फोड़:गाड़ी पीछे करने का कहने पर नशे में धुत्त कार सवारों ने किया हमला
        <description>सतना-नागौद रोड पर स्थित मौहारी टोल प्लाजा में नशे में धुत्त कार सवारों ने कलेक्ट्रेट के ई-दक्ष सेंटर के ट्रेनर की गाड़ी पर हमला कर दिया। उन्होंने तोड़फोड़ कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। उनका पीछा भी किया गया, लेकिन हमलावर हाथ नहीं आए। मामला थाना पहुंचा है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर सतना-नागौद के बीच मौहारी स्थित टोल प्लाजा पर गुरुवार रात ब्लैक स्कार्पियो पर सवार लोगों ने ई-दक्ष सेंटर के ट्रेनर डॉ. ऋतुराज रूसिया की गाड़ी (MP19 ZC 2690) में तोड़फोड़ कर दी। टोल बैरियर के पास खड़ी गाड़ी पर उन्होंने डंडे-रॉड बरसा कर कांच फोड़ दिए। उस वक्त कार के अंदर डॉ. रूसिया और उनके मित्र सुनील कुमार गुप्ता और अनिल कुमार गुप्ता मौजूद थे। अचानक हुए हमले से वे हैरान रह गए और किसी तरह अपना बचाव करने की कोशिश में लग गए। जब तक उन्हें संभलने का मौका मिला, तब तक हमलावर भाग निकले। डॉ. रूसिया ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। घटना की शिकायत देर रात सिविल लाइन थाना में की गई। ई-दक्ष ट्रेनर डॉ रूसिया ने बताया कि वे अपने मित्रों के साथ शादी समारोह में शामिल होने नागौद गए थे। वहां से लौटते वक्त मौहारी टोल प्लाजा के बैरियर में उनका फ़ास्ट टैग बैलेंस कम बताने लगा। टोलकर्मी ने उन्हें गाड़ी पीछे कर फ़ास्ट टैग रिचार्ज करने को कहा, लेकिन तब तक पीछे काले रंग की स्कार्पियो आ खड़ी हुई थी। उस पर लगभग 5 लोग सवार थे, उन्होंने अपनी गाड़ी पीछे करने से इनकार कर दिया और उतर कर बहस करने लगे। वे नशे में धुत थे। बाद में टोलकर्मी के कहने पर डॉ. रूसिया ने गाड़ी बैरियर से आगे बढ़ा कर खड़ी की और फ़ास्ट टैग रिचार्ज करने लगे, तभी स्कार्पियो सवार लोगों ने हमला कर दिया।</description>
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाबाई मोरे का निधन:बीमार थी, इलाज के दौरान मृत्यु; राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
        <description>खंडवा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाबाई मोरे का निधन हो गया है। निधन की जानकारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राम दांगोरे ने दी है। मोरे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। हाल ही में पेट में गठान का ऑपरेशन हुआ था। स्वस्थ्य होने के बाद दोबारा बीमार हो गई। शुक्रवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। गंगाबाई मोरे पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सराय की निवासी थी। 2015 के पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में हसीनाबाई भाटे निर्वाचित हुई थी। लेकिन जून 2021 में भाटे का निधन हो गया है। इस दौरान वे बतौर प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष थी। इसके बाद उपचुनाव में गंगाबाई मोरे को अध्यक्ष की कुर्सी मिली। उनके अध्यक्ष बनने के 6 महीने बाद पंचायत चुनाव 2022 घोषित हो गया। जनपद पंचायत के चुनाव में हार गई थी मोरे
गंगाबाई मोरे के जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के बाद हुए पंचायत चुनाव में पंधाना जनपद अध्यक्ष के लिए एसटी आरक्षण हुआ। गंगाबाई ने अध्यक्ष बनने के लिए अपने गांव से जनपद सदस्य का चुनाव लड़ा। लेकिन वे काफी कम वोट के अंतर से चुनाव हार गई। इस चुनाव के बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली और खेती-मजदूरी में लग गई थी। राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
मध्यप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। प्रोटोकॉल के मुताबिक, पद से विरत रहने के दौरान भी यह सम्मान बरकरार रहता है। सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।</description>
डिंडोरी में हाथियों से थे परेशान बाघ भी आ गया:घर तोड़े&फसल रौंदी और मवेशी को कुचला, बाघ को पकड़ने हो रही मशक्कत
        <description>डिंडोरी के पश्चिम करंजिया वन परिक्षेत्र के रहवासी इन दिनों हाथी और बाघ की दहशत में हैं। करीब एक महीने से हाथियों का एक झुंड तरवर टोला गांव के जंगल में मौजूद है। वही, टाइगर को पकड़ने कान्हा नेशनल पार्क से पिंजरा लेकर टीम बोयरहा गांव के जंगल में डेरा जमाए हुए है। गुरुवार देर रात हाथियों के झुंड ने गांव के 5-6 घरों को तहस-नहस कर दिया। घर के सामने बंधी एक मवेशी को कुचलकर मार दिया। घरों को नुकसान पहुंचाने के बाद हाथी खेत में घुस गए और फसल रौंद दी।
दोहरी मुसीबत में जी रहे गांववाले तरवर टोला के ग्रामीण पुनवा बैगा और नवल सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे हाथियों का झुंड गांव में घुस आया। झुंड ने 5-6 घरों को तहस-नहस कर दिया। हम लोग जान बचाकर भागे। घर के सामने एक मवेशी बंधा हुआ था। उसे कुचल दिया और घसीटकर नाले की तरफ ले गए। जेठिया बाई, नवल सिंह, बुधराम, रमेश मरावी और हमारे घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। गुड्डी बाई की फसल को बर्बाद कर दी। बाघ को पकड़ने आई टीम एसडीओ एसके जाटव ने बताया कि बोयरहा गांव के जंगल में टाइगर को पकड़ने के लिए कान्हा नेशनल पार्क से डॉक्टर संदीप अग्रवाल की टीम पिंजरा लेकर पहुंची है। कल भी टाइगर द्वारा शिकार किए गए मवेशी के शव को रखा गया था। लेकिन वो नहीं फंस पाया, आज बकरी को बांधा जाएगा। ताकि वो पिंजरे में आ सके।</description>
सर्दी के बढ़ते ही बदला लोगों का स्वाद:भिंड में भुने आलू&शकरकंद की बढ़ी मांग, पहली पसंद बने गरमागरम व्यंजन
        <description>भिंड में सर्दी का असर बढ़ते ही भिंड शहर में खान-पान में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब लोग ठंडे पेय पदार्थों से दूरी बनाकर गरमागरम चाय, कॉफी और चटपटे व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। खासतौर पर चाट, पकौड़ी और मंगोड़े जैसी चीजें लोगों की पसंद बन गई हैं। इसके साथ ही शहर में भुने हुए आलू और शकरकंद का स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ता जा रहा है। धनवंतरी परिसर और व्यापार मंडल पर लगती भीड़ हर शाम धनवंतरी कॉम्प्लेक्स और व्यापार मंडल धर्मशाला के पास इन दिनों दो ठेले पर गरम रेत में भूने हुए आलू और शकरकंद बिकने लगे हैं। मसाला, चटनी और नमक के साथ परोसे जाने वाले इन व्यंजनों को खाने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। लोग न केवल इसे मौके पर खाते हैं, बल्कि घर भी ले जाते हैं। सीजनल कारोबार में बेहतर कमाई बीटीआई सुंदर पुरा के रहने वाले ठेला संचालक हाकिम शाक्य बताते हैं कि वह पिछले पांच साल से दीपावली के बाद से होली तक यह ठेला लगाते हैं। सर्दी के तीन से चार महीने तक चलने वाले इस कारोबार में हर दिन 10 से 15 किलो आलू और शकरकंद बिक जाते हैं। उन्होंने बताया, “मैं माल तौल के लाता हूं और भूने हुए आलू-शकरकंद को ₹120 प्रति किलो बेचता हूं। यह मेरे लिए कमाई का अच्छा जरिया है।” सस्ता भी और स्वास्थ्यवर्धक भी भुने हुए आलू और शकरकंद की लोकप्रियता के पीछे इनकी सादगी और स्वाद है। ठंड के मौसम में यह न केवल शरीर को गर्मी देते हैं, बल्कि सस्ते और स्वास्थ्यवर्धक भी हैं। यही वजह है कि सर्दी के साथ-साथ इनकी मांग भी तेजी से बढ़ रही है।</description>
उमरिया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कार मैकेनिक्स में मारपीट:CCTV में कैद हुआ विवाद का वीडियो, कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों पर किया केस दर्ज
        <description>उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कार रिपेयर करने वाले दो मैकेनिक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद के मारपीट का वीडियो का सीसीटीवी में वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस दो पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अब्बू सिंह और कार रिपेयर करने वाले दो युवक हैदर अली और शेख अली का विवाद हो गया। विवाद के बीच दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। अनुविभागीय अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि पैसों के लेनदेन में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया गया है।</description>
श्योपुर के एक्सीलेंस स्कूल में छात्रों के बीच चले लात&घूंसे:मामूली कहा&सुनी को लेकर जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
        <description>शहर के एक्सीलेंस स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने का वीडियो सामने आया है। मामला बुधवार दोपहर का है। दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने थाने पहुंच गए थे। लेकिन, पुलिस के समझने के बाद राजी नामा कर वापस चले गए। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर एक गुट के कुछ लड़कों ने दूसरे गुट के लड़कों से कुछ कह दिया। इसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। छात्र लड़ते-लड़ते स्कूल के गेट के बाहर सड़क पर पहुंच गए। बाद में एक पक्ष के वहां से भाग जाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत थाने पर पहुंच गए। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों गुटों में राजी नामा हो गया। इस पूरे मामले का वीडियो गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोतवाली थाना टीआई सतीश दुबे का कहना है... एक्सीलेंस स्कूल के छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। उनका आपस में राजी नामा हो गया है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दोनों पक्षों को समझा दिया है। दोबारा ऐसी कोई घटना न हो।</description>
दतिया के भांडेर में मारपीट का वीडियो वायरल:मामूली कहासुनी के बाद चार युवकों ने किया हमला, पुलिस को नहीं मिली शिकायत
        <description>Fighting in Bhander, Datia</description>
इंदौर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा:1 दिसंबर को DAVV ऑडिटोरियम में आयोजित नाको के प्रोग्राम में होंगे शामिल
        <description>भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 1 दिसंबर को इंदौर आएंगे। वे यहां होने वाले NACO (राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन) के प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। प्रोग्राम देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के खंडवा रोड स्थित ऑडिटोरियम में होगा। नड्‌डा के इंदौर प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि NACO ( राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन) का प्रोग्राम 1 दिसंबर को इंदौर के डीएवीवी ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शामिल होंगे। उनके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव व कई जनप्रतिनिधि भी इसमें शिरकत करेंगे। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। इधर, यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी डॉ.चंदन गुप्ता ने बताया कि NACO द्वारा ऑडिटोरियम में प्रोग्राम किया जा रहा है। यह यूनिवर्सिटी का प्रोग्राम नहीं है। जेपी नड्‌डा आ रहे हैं, इसलिए लोकल एडमिनिस्ट्रेशन इसकी व्यवस्था देख रहा है।</description>
राजगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर RTO की कार्रवाई:बालू&रेत से भरे ओवरलोड डंपरों पर 40 हजार का जुर्माना लगाया; 20 से अधिक वाहनों की चेकिंग की
        <description>राजगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य के आदेश पर आरटीओ संभागीय उड़नदस्ता भोपाल और राजगढ़ आरटीओ चेक प्वाइंट की प्रभारी अनामिका कोली के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। 40 हजार का जुर्माना लगाया
​​​​​​​ब्यावरा रोड सहित जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर किए गए इस प्रभावी अभियान में 20 से अधिक वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान तीन डंपरों को बालू-रेत से ओवरलोड पाया गया, साथ ही उनके दस्तावेज भी अधूरे थे। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए इन डंपरों पर 40 हजार का जुर्माना लगाया गया। अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा
परिवहन विभाग उपनिरीक्षक अनामिका कोली ने कहा कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे अपने वाहनों की सभी कमियों को दूर करें और नियमों का पालन करें ताकि सड़क पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके। इस अभियान में न केवल ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा, बल्कि आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई। प्रशासन के इस प्रयास से राजगढ़ की सड़कों को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया। देखें चेकिंग के दौरान ली गई तस्वीरें</description>
सीहोर में तेज रफ्तार डंपर के नीचे दबे तीन लोग:क्रेन और जेसीबी की मदद से एक शव निकाला, दो का रेस्क्यू जारी
        <description>सीहोर जिले के आष्टा में बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ओवरटेक करने के प्रयास में नाले में गिर गया। दो बाइक सवार और एक पिकअप चालक डंपर के नीचे दब गए। उन्हें निकालने के लिए क्रेन और जेसीबी की मदद ली जा रही है। एक व्यक्ति का शव डंपर के नीचे से निकाला लिया गया है। वहीं बाकी दोनों को निकालने का प्रयास जारी है। डंपर चालक को सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार सुबह इंदौर-भोपाल मार्ग पर दिलीप ढाबे के पास हुई। दो बाइक वाले झगड़ रहे थे उन्हें समझाने आया पीकप चालक बमूलिया खिंची भी डंपर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों और पिकअप चालक के दबे होने की आशंका थी। हादसे की सूचना मिलते ही आष्टा पुलिस और एसडीओपी आकाश अमलकर, नगर निरीक्षक रविंद्र यादव मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।</description>
इंदौर में उदय भानु चिब का स्वागत:राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर युवा कांग्रेस नेताओं ने फूल बरसाकर की आतिशबाजी
        <description>युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब मंगलवार को इंदौर पहुंचे। इंदौर के वीआईपी लाउंज में शहर अध्यक्ष रमीज खान, प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह, यूथ कांग्रेस प्रभारी शेषनारायण ओझा, प्रियंका पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, विधायक विक्रांत भूरिया ने स्वागत कर चर्चा की। मुख्यतः मध्य प्रदेश के शाजापुर आयोजित युवा कांग्रेस की मशाल रैली में शामिल होना था। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमीज खान और उनकी पूरी टीम ने उदय भानु चिब के स्वागत में फूल बरसाए और आतिशबाजी की। मंच पर कई युवा साथियों के साथ हार पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, इंदौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ खान, सुरजीत सिंह चड्ढा, सदाशिव यादव, दौलत पटेल, राकेश सिलावट, तरब नकवी सहित कई कार्यकर्ता मोजूद थे।</description>
इंदौर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत:मध्यप्रदेश के प्रथम दौरे पर उदय भानु चिब की जोरदार अगवानी की गई
        <description>युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब अपने पहले मध्यप्रदेश दौरे पर 26 नवंबर को इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां प्रदेशभर से आए युवा कांग्रेसियों ने जोश और उत्साह के साथ उनकी अगवानी की। चिब इंदौर से सीधे शाजापुर में आयोजित "संविधान बचाओ" कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इंदौर में उनका स्वागत युवा कांग्रेस के नेताओं द्वारा अलग-अलग स्थानों पर किया गया। इस दौरान इंदौर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. दौलत पटेल ने चिब का स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर दौलत पटेल के नाम के बैनर और पोस्टर लगाए गए। पटेल ने ई रिक्शा पर पोस्टर व झंडे लगाकर प्रदर्शित किए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता दौलत पटेल जिंदाबाद और उदय भानु जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।</description>
14 साल के छात्र ने सल्फास खाकर किया सुसाइड:फेयर वर्क ना करने पर स्कूल में पड़ी थी मार, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया था भर्ती
        <description>शिवपुरी शहर के लुधावली क्षेत्र में एक 14 साल के छात्र ने अपने घर में सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। बताया गया है कि सोमवार को छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे छात्र ने दम तोड़ दिया। छात्र ने इलाज के दौरान स्कूल का फेयर वर्क ना करने पर हुई मारपीट के बारे में परिजनों को बताया था। घर पर कर रहा था होमवर्क
लुधावली की रहने वाली छात्र की मां रचना पाल ने बताया कि बेटा राहुल पाल घर के एक कमरे में अकेला बैठकर होमवर्क कर रहा था। तभी रात 10 बजे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे पहले जिला अस्पताल लेकर गए थे यहां से उसे डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। रात 11 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रात ढाई बजे उसकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई थी। बेटे ने सुबह साढ़े पांच बजे दम तोड़ दिया। स्कूल का फेयर वर्क ना करने पर मिली थी डांट
14 साल का राहुल पाल 8वीं कक्षा का छात्र था। जो प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। राहुल ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान स्कूल के फेयर वर्क ना करने पर मारपीट से खफा होकर सल्फास खाने की बात कही थी। हालांकि राहुल की मां रचना का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे ने किन कारणों के चलते कौन सा जहरीला पदार्थ खा लिया है। देहात पुलिस ने 8वीं कक्षा के छात्र के सुसाइड मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। दो साल नवोदय विद्यालय में पढ़ा
जानकारी के मुताबिक राहुल पाल के पिता प्रकाश पाल ट्रक ड्राइवर हैं जो कुछ दिनों से बाहर ही थे। राहुल का एक पांच साल का छोटा भाई भी है। राहुल प्राइवेट स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र था। इससे पहले कक्षा 6वीं में उसे नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर दाखिला मिल गया था। कक्षा 6 और 7 की पढ़ाई राहुल ने नवोदय विद्यालय में ही की थी। लेकिन इस साल उसने शहर के उसी प्राइवेट स्कूल में दाखिला लिया जिसमें उसने पांचवीं तक पढ़ाई की थी। इस मामले में देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव का कहना है कि छात्र की मौत जहरीले पदार्थ से होना बताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।</description>
बालाघाट में मनाया गया संविधान दिवस:अनुयायियों ने निर्माता डॉ. आंबेडकर को किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
        <description>बालाघाट में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। सुबह 10 बजे अनुयायियों ने सार्वजनिक जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर आंबेडकर चौक पर डॉ. बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सार्वजनिक जयंती समारोह समिति संरक्षक सचिन मेश्राम ने कहा कि भारत संविधान दिवस की हीरक जयंती मना रहा है। देश पर राज करने वालो पर आंबेडकरवादियों का इतना असर है कि आज सरकार ने इसे हर जगह मनाए जाने के आदेश जारी किए है। हालांकि दुख की बात यह है कि लोग संविधान की बात तो करते है, लेकिन इसे मानने से कतराते है। यह चिंता का विषय है कि संविधान के निर्माता की प्रतिमा स्थल पर संबंधित प्रशासन सफाई तक नहीं करवा सका। सार्वजनिक जयंती समारोह समिति महासचिव गौरव मेश्राम ने कहा कि आज देश संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। संविधान दिवस पर सामाजिक लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और समता भवन में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया।</description>
बिजली कर्मचारी संघ मध्य क्षेत्र की बैठक आज:भामसं के अभियान पर होगी चर्चा, पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
        <description>भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष में प्रवेश पर देशभर में चलाए जाने वाले श्रमिक संपर्क अभियान को लेकर मंगलवार को बिजली कर्मचारी संघ मध्य क्षेत्र, पारेषण एवं पेंशनर्स संघ की बैठक बिजली महासंघ कार्यालय बिजली नगर कॉलोनी गोविंदपुरा में बुलाई गई है। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इस बैठक को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर संबोधित करेंगे। बैठक में श्रमिक संपर्क अभियान को लेकर बिजली कर्मचारी संघ के स्तर पर रणनीति तैयार की जाएगी और संघ के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।</description>
पटवारी बोले&किसानों को खाद नहीं दे पा रही सरकार:डीएपी लेने लाइन में लगे किसानों पर पुलिस बरसा रही लाठियां, CM विदेश घूम रहे
        <description>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खाद संकट को लेकर केंद्र और राजय सरकार पर निशाना साधा है। पटवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें खेती-किसानी पर गहरा आघात कर रही हैं। एक तरफ किसानों को पर्याप्त समर्थन मूल्य नहीं दिया जाता, दूसरी ओर उन्हें समय पर खाद भी नहीं मिल रही। खेती की लागत इतनी बढ़ा दी गई है कि किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है। मध्यप्रदेश के किसान कई-कई दिनों तक खाद लेने के लिए कतारों में खड़े हैं। भाजपा की सरकार में किसान पुलिस की लाठियां खा रहे हैं और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इसका संज्ञान लेने की अपेक्षा सात समुंदर पार सत्ता का लुत्फ उठा रहे हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में रबी सीजन में गेहूं, चना, मटर, सरसों, गन्ना, अलसी जैसी प्रमुख फसलें पैदा की जाती हैं। डीएपी खाद का संकट : पटवारी ने कहा मध्यप्रदेश और देश में डीएपी खाद का गहरा संकट है। प्रदेश में रबी सीजन में भारत सरकार द्वारा 8 लाख मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराने की सहमति दी गई थी। लेकिन, 20 नवंबर 2024 तक मात्र 4.57 लाख मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराई गई और अब तक प्रदेश में मात्र 2.91 लाख मैट्रिक टन डीएपी का विक्रय किया गया। डीएपी और कॉम्प्लेक्स खाद सिर्फ बोवनी के समय ही उपयोग किया जाता है। अभी अक्टूबर-नवम्बर माह बोवनी का समय होता है, मगर भारत सरकार द्वारा डीएपी उपलब्ध कराने के आश्वासन का आधा खाद भी नहीं दिया है। जहां प्रदेश में यूरिया की जरूरत 20 लाख मैट्रिक टन की है। वहां उपलब्धता 12.70 लाख मैट्रिक टन मात्र की है और 20 नवंबर 2024 तक इसमें से भी केवल 7.69 लाख मैट्रिक टन वितरित किया गया। शिवराज ने किसानों को धोखा दिया : पटवारी ने सोयाबीन की फसल लगाने वाले किसानों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में लगभग 52 लाख हेक्टेयर भूमि में सोयाबीन की बुवाई हुई है। 55 से 60 लाख टन सोयाबीन उत्पादित हुआ है। सोयाबीन किसानों को फसलों के दाम लागत मूल्य जितने भी नहीं मिल पा रहे थे। कृषि मंत्री और प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्राइस सपोर्ट स्कीम पर सोयाबीन को समर्थन मूल्य 4892 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदने का भरोसा दिया था। जबकि हकीकत कुछ और ही है। राज्य सरकार ने 2024-25 खरीफ सीजन के लिए 10 सितम्बर 2024 को 27.34 लाख मैट्रिक टन सोयाबीन खरीदने का अनुरोध किया था। मगर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए मात्र 13,68,045 मैट्रिक टन सोयाबीन खरीदने की अनुमति ही केंद्र द्वारा दी गई। उसमें से भी 25 अक्टूबर से 21 नवंबर 2024 तक मात्र 56768.85 मैट्रिक टन सोयाबीन खरीदा गया।</description>
निवाड़ी में प्रवेश करेगी बागेश्वर धाम की पदयात्रा:जिला प्रशासन ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
        <description>बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन धर्म एकता पदयात्रा 21 से 29 नवंबर 2024 तक बागेश्वर धाम से ओरछा रामराजा सरकार मंदिर तक निकाली जा रही है। इस धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। 26 से 29 नवंबर के बीच यह यात्रा निवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी। इसे ध्यान में रखते हुए, निवाड़ी जिला प्रशासन ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी भी असुविधा से बचाना है। निवाड़ी यातायात पुलिस की ओर से जारी रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार: पदयात्रा के दौरान पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है- आम जनता और श्रद्धालुओं के लिए सुझाव यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे रूट डायवर्जन प्लान और पार्किंग नियमों का पालन करें। ऐसा न करने पर असुविधा हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।</description>
इंदौर में 28 नवंबर से हिंदू आध्यात्मिक मेला लगेगा:महिला समूह स्त्रोत पाठ, राष्ट्रीय भक्ति, मातृ पितृ वंदन सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
        <description>शहर में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला का आयोजन लाल बाग परिसर पर किया जाएगा। इसके अंतर्गत नारी शौर्य सम्मान, आचार्य वंदन, महिला समूह स्त्रोत पाठ, राष्ट्रीय भक्ति गीत, शिक्षाविद सम्मेलन, हिंदू युवा सम्मेलन, मातृ पितृ वंदन, मातृत्व सम्मान व अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से युवाओं को संस्कारित व सेवाभावी बनाने, उनके स्वाभिमान को पुन: जाग्रत करने, उनमें राष्ट्र भक्ति की ऊर्जा का संचार करनेे का प्रयास किया जाएगा। इस आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के चार दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत होने वाले हिंदू युवा सम्मेलन में 30 नवंबर को शाम 4 बजे लालबाग परिसर में मुख्य वक्ता आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना से ओत प्रोत इस आयोजन में हिंदुत्व योद्धा स्वरूप पिपलिया हाना अपनी महती भूमिका प्रदान कर रहा है। इस आयोजन के संदर्भ में विशेष बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें मुख्य भूमिका गोपाल गोयल (आर.एस.एस. संघ प्रचारक मध्य प्रदेश प्रमुख), मुरारी शाह, ओम प्रकाश अग्रवाल (पिपलियाहाना अग्रवाल संगठन अध्यक्ष), संजय बांकड़ा (पूर्व अग्रवाल केन्द्रीय समिति अध्यक्ष), नंदू कंदोई (समाजसेवी), मुकेश गोस्वामी (140 योग ग्रुप प्रमुख), संजय आहुजा (महारानी रोड व्यापारी महासंघ संगठन मंत्री), अरुण पटेल (न्यू सियागंज व्यापारी एसोसिएशन सचिव), कैलाश अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, राममनोहर गोयल, हरिओम अग्रवाल, विजय पाल, भूषण साध, राजेश सोनी, रविंदर सिंह परमार, विपिन अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र पटेल, राकेश कुमावत ने कार्यक्रम में महती भूमिका निभाने का विश्वास दिलाया।</description>
धार पुलिस ने की नाइट कॉम्बिंग गश्त:132 वारंटियों की हुई गिरफ्तारी, 5 हजार का इनामी आरोपी भी पकड़ाया
        <description>धार में पुलिस ने प्रदेश स्तरीय नाइट कांबिंग ऑपरेशन के तहत कॉम्बिंग गश्त की। ये ऑपरेशन संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए किया गया। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में अपराधियों की सक्रियता पर नजर रखी और सजायाब आरोपियों को चेक किया। पुलिस इस दौरान हर बदमाश के घर तक पहुंची और उन्हें अपराधों से दूर रहने की हिदायत दी। गश्त के दौरान पुलिस ने कुल 132 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिसमें 64 स्थाई और 68 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने जिले में 255 गुंडे, 101 निगरानी बदमाश और 02 जिलाबदर बदमाशों को चेक किया। इस दौरान 5 हजार रुपए के उद्घोषित फरार आरोपी राहुल पिता नवलसिंह उर्फ भास्कर, निवासी मगरदा थाना बाग को भी गिरफ्तार किया गया। गश्त के दौरान 23 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई हुई 
एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक अपनी-अपनी थाना सीमाओं में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में सजायाब आरोपियों की चेकिंग की। गश्त के दौरान जिले के कुल 23 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई, जिसमें सबसे ज्यादा गिरफ्तारी थाना धामनोद (12 वारंटी), राजोद (9 वारंटी), और बदनावर (4 वारंटी) से हुई। धार पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगामी दिनों में भी इस तरह की गश्त और कार्रवाई जारी रहेगी।</description>
ओपीडी का सर्वर डाउन, हाथ से काटी पर्चियां:खंडवा जिला अस्पताल में 1800 पेशेंट पहुंचे, सबसे ज्यादा सर्दी&खांसी
        <description>खंंडवा जिला अस्पताल में ओपीडी टाइम में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को रिकॉर्ड 1800 मरीज पहुंचे तो अस्पताल प्रशासन की सांसे फूल गई। यहां तक की कंप्यूटर सिस्टम हैंग हो गए। सुधार होने के बाद अचानक सर्वर डाउन हो गया। स्टाफ को हाथ से पर्ची काटकर मरीजों को देना पड़ीं। ओपीडी काउंटर के बाहर दोपहर एक बजे तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। हालात देखकर मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉक्टर रणजीत बडौले मौके पर पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों को हिदायत दी। डॉक्टर बडौले के मुताबिक, दो दिन छुट्टी के कारण सोमवार को भीड़ बढ़ी हैं। साथ ही लेडी बटलर की बिल्डिंग टूटने के बाद वहां का ओपीडी काउंटर बंद हो गया। गायनिक विभाग की ओपीडी भी अस्पताल के ओपीडी काउंटर से चल रही हैं। इधर, सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या मेडिसिन विभाग में हैं। विभाग के एचओडी डॉक्टर पंकज जैन ने बताया कि इस समय 500 से ज्यादा पेशेंट प्रतिदिन की ओपीडी में आ रहे हैं। मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी-खांसी के पेशेंट बढ़े हैं। लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मेडिकल कॉलेज को जल्द ही पीजी का स्टाफ मिलने की उम्मीद है। मैन पावर बढ़ेगा तो मरीजों को भी सुविधा मिलेगी।</description>
सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल हुए सांसद साहू:पंडित धीरेंद्र शास्त्री से की 20 मिनट बात, 5 किमी यात्रा में भी चले
        <description>छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू सोमवार को बागेश्वर धाम से निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल हुए। सांसद विवेक बंटी ने सुबह करीब 11 बजे झांसी के भंडरा गांव में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का स्वागत किया और करीब 5 किलोमीटर पैदल चले। उन्होंने पंडित शास्त्री से करीब 20 मिनट तक यात्रा को लेकर बात भी की। सांसद सुबह सनातन हिंदू यात्रा में शामिल होने झांसी पहुंचे। यहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 'सनातन हिंदू एकता' पदयात्रा निकाल रहे हैं, जिसका आज पांचवा दिन है। यात्रा 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से प्रारंभ की गई थी। यात्रा 9 दिन में बागेश्वर धाम से रामराजा मंदिर ओरछा तक करीब 160 किमी का सफर तय करेगी। इसें कुल 8 पड़ाव होंगे। यात्रा में महाराज के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा का जगह-जगह यात्रा भक्त पुष्पमाला और फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया जा रहा है।</description>
यूट्यूब से देखकर एएसपी की वर्दी सिलवाई, पहनना सीखा:भोपाल में थाने का निरीक्षण करने पहुंची युवती; बैचमेट्स के नाम पूछने पर पकड़ाई
        <description>एडिशनल एसपी की वर्दी पहनकर एक युवती थाने में घुस गई। उसे देखकर टीआई ने सैल्यूट ठोका। दूसरे पुलिसकर्मी भी सम्मान में खड़े हो गए। बातचीत के बीच युवती के लहजे और वर्दी में लगी नेमप्लेट देखकर टीआई को शक हुआ। उन्होंने युवती से बैच और बैचमेट्स के बारे में सवाल किए। युवती ने खुद को 2018 बैच का डीएसपी बताया तो टीआई समझ गए कि युवती झूठ बोल रही है क्योंकि इस बैच का अभी प्रमोशन नहीं हुआ है। वह अपना पोस्टिंग वाला जिला भी नहीं बता पाई। टीआई ने सख्ती से पूछताछ की तो युवती ने सच उगल दिया। बताया कि परिजन को रुतबा दिखाने के लिए ऐसा किया। यूट्यूब पर देखकर इंदौर से वर्दी बनवाई और पहनने का तरीका सीखा। मामला शुक्रवार शाम को भोपाल के टीटीनगर थाने का है। युवती के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे रात में ही जमानत देकर थाने से छोड़ दिया गया। सफाई में कहा- मां को खुशी देने के लिए ऐसा किया
आरोपी शिवानी चौहान (24) एमआईजी रोड, इंदौर की रहने वाली है। पिता ड्राइवर और मां हाउस वाइफ हैं। शिवानी शुक्रवार दोपहर को मौसेरे भाई और भाभी के साथ न्यू मार्केट पहुंची। यहां घूमने के बाद भाई और भाभी से टीटी नगर थाने की तरफ इशारा किया और बोली- सामने मेरा ऑफिस है। आप शॉपिंग करो। मैं निरीक्षण कर आती हूं। वह थाने के मेन गेट से एंटर होकर कैम्पस में बने एसीपी ऑफिस पहुंची। वहां से वापस थाने में आई और एक हेड कॉन्स्टेबल से बातचीत करते हुए रौब झाड़ने लगी। इतने में थाना प्रभारी सुनील भदौरिया केबिन से निकलकर आए। उन्होंने युवती से बातचीत की तो अंदाजा हो गया कि वह फर्जी अधिकारी बनकर आई है। यू-ट्यूब देखकर वर्दी सिलाई, पहनने का तरीका सीखा
भदौरिया ने पुलिस से जुड़े सवाल किए तो शिवानी घबरा गई। बोली, 'मां की तबीयत बेहद खराब है। उन्हें खुशी देने के लिए उनके जीते जी सिलेक्शन होने और पुलिस डिपार्टमेंट में नौकरी लगने की फर्जी कहानी रची।' शुक्रवार को इंदौर से भोपाल आई और भाई-भाभी को बताया कि वह नौकरी जॉइन कर चुकी है। दफ्तर टीटी नगर में है। शिवानी ने पुलिस को बताया कि इंदौर में पुलिस कैंटीन के सामने एक स्टोर से पुलिस की वर्दी, बेल्ट और जूते खरीदे थे। वहीं से बैज भी बनवाया था। एडिशनल एसपी की वर्दी कैसी होती है, उस पर अशोक चिह्न और सितारे कितने होते हैं, कैसे लगाए जाते हैं...यह सब उसने यूट्यूब पर देखकर सीखा। इसी आधार पर वर्दी तैयार कराई थी। घर में कहा-जॉइनिंग के लिए पीएचक्यू बुलाया गया
शिवानी ने बताया कि वह एमपी पीए‌ससी और यूपीएससी दे चुकी है लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फर्जी अधिकारी बनने का आइडिया आया। ड्रेस पहनने का तरीका यू-ट्यूब पर ही देखा। शुक्रवार को नौकरी ज्वॉइन करने का कहकर भोपाल आई थी। घर में बताया था कि जॉइनिंग के लिए पीएचक्यू बुलाया गया है।</description>
भैंसासुर घाटी में बाइक सवार को रोककर पीटा:पैसे&मोबाइल छीने; रात में टोल प्लाजा पर ड्यूटी करने जा रहा था युवक
        <description>शिवपुरी जिले के कोलारस थाना की लुकवासा चौकी क्षेत्र के पूरनखेड़ी टोलप्लाजा पर शनिवार की रात ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार युवक को रोककर तीन अज्ञात लोगों ने पैसे-मोबाइल छीनकर मारपीट कर दी। युवक ने इसकी शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई हैं। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी हैं। लुकवासा चौकी क्षेत्र के साखनौर निवासी अंकेश पिता विशन लोधी (23) ने बताया कि शनिवार रात वह घर से पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर ड्यूटी करने के लिए निकला था। इस दौरान रिजौदा के पास भैंसासुर की घाटी में साढ़े 11 बजे तीन लोगों ने उसकी बाइक को रोक लिया। तीनों ने मिलकर जेब रखे 720 रुपए निकाल लिए और साढ़े 13 हजार का मोबाइल भी छीन लिया था। बाद में तीनों ने उसकी लाठी-डंडे से मारपीट भी कर दी। इसकी शिकायत उसने रात में ही लुकवासा चौकी में दर्ज करा दी हैं।</description>
पूर्व मंत्री सक्सेना के बेटे का नकुलनाथ पर निशाना:अजय बोले& चार दिन बाज नहीं उड़े तो आसमान कबूतरों का नहीं होता
        <description>छिंदवाड़ा में पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना ने पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे पर निशाना साधा। उमरहड़ में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान अजय सक्सेना ने ओकटे को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने की बहुत लालसा है। अजय ने कमलनाथ से निवेदन किया कि वो ओकटे को लोकसभा चुनाव की टिकट दें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि विवेक बंटी साहू ओकटे को दो लाख वोटों से हराएंगे। अजय सक्सेना ने ओकटे की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि ओकटे को उनके पिता दीपक सक्सेना के राजनीतिक भविष्य की चिंता है। अजय ने ये भी याद दिलाया कि पूर्व सीएम कमलनाथ से पहली मुलाकात उनके पिता ने ही कराई थी, जब वो गुरैया के उप सरपंच थे। 'ये किसी का घर नहीं, लाडली बहनों का गढ़ है'
सक्सेना ने कहा कि चार दिन बाज ना उड़े तो आसमान कबूतर का नहीं हो जाता है। अजय ने कहा कि छिंदवाड़ा अब किसी का घर नहीं रहा, ये लाडली बहनों का गढ़ है। उन्होंने नकुलनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नकुलनाथ पांच कार्यकर्ताओं के मकान बता दें तो वो राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा कि नकुलनाथ किसी कांग्रेस कार्यकर्ता को नहीं पहचानते। मंच पर सांसद भी थे मौजूद 
अजय सक्सेना ने ये आरोप उस समय लगाया जब मंच पर संसद विवेक बंटी साहू भी मौजूद थे। इस दौरान वो नकुलनाथ और विश्वनाथ ओकटे पर जमकर हमलावर हुए। विश्वनाथ ओकटे ने दो दिन पहले ली थी चुटकी
दरअसल कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने 2 दिन पहले दीपक सक्सेना पर चुटकी ली थी।उन्होंने प्रभारी मंत्री की आगमन के दौरान लगे होर्डिंग में उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री लिखा गया था, जिसके बाद विश्वनाथ ओकटे ने इसे अपमान जनक बताया था। इसी के चलते आज अजय सक्सेना ने ओकटे और नकुल नाथ पर तंज कसा।</description>
भिंड में ट्रैक्टर निकालने की बात पर चली गोली:अमायन में हुई मारपीट; मालनपुर के नौनेरा में भी दो घायल
        <description>भिंड जिले के अमायन थाना क्षेत्र के पिपरउआ गांव में खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर निकलने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने अवैध हथियार से फायर भी किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, मालनपुर में रास्ते विवाद में गोली लगने से दो घायल हो गए। यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। अमायन थाना पुलिस ने बताया कि पिपराउआ गांव निवासी उदय सिंह उर्फ लाला सिंह चौहान और हाकिम सिंह चौहान का खेत पास में है। उदय सिंह अपनी खेत की बुवाई करने के लिए हाकिम सिंह के खेत में खड़ी फसल से होकर ट्रैक्टर निकल रहे थे। तभी खेत मालिक की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। इसी समय दोनों पक्षों में बहस हुई और विवाद हो गया। इस दौरान हाकिम सिंह के पक्ष ने खेत से ट्रैक्टर निकलने पर इनकार किया तो उदय सिंह के द्वारा ट्रैक्टर निकाले जाने के लिए ट्रैक्टर को खेत में लाने लगे। इसी दौरान हाकिम सिंह के पक्ष की ओर से अवैध हथियार से फायर किए गए, जिससे दहशत फैल गई। इसके बाद उदयपुर लाल ने पुलिस थाने पहुंचकर हाकिम सिंह, अरविंद बृजेंद्र और अमित सिंह चौहान के खिलाफ मारपीट और हवाई फायर करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। मालनपुर के नौनेरा में दो घायल वहीं एक दूसरे मामले में शनिवार रात 8 बजे मालनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैनोरा गांव में रास्ते से ट्रैक्टर निकालने की बात पर शिवेंद्र और छोटू पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में बंदूक की गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फरियादी विकास तोमर की शिकायत पर आरोपी मनमोहन, विष्णु, अमर सिंह और गौतम तोमर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।</description>
इंदौर में कूलर गोदाम में आग से जिंदा जला कर्मचारी:उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मृतक, दो अन्य दुकानें भी चपेट में आई
        <description>इंदौर में देर रात लसूडिया मोरी में भीषण हादसा हाे गया। यहां पर एक कूलर गोदाम में आग लग गई। हादसे में अंदर सो रहा कर्मचारी जिंदा जल गया। पास में ही स्थित लोडिंग गाड़ी की वर्कशॉप और मोटर वाइंडिंग वर्कशॉप भी आग की चपेट में आ गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे की है। लसूडिया मोरी स्थित पांचाल कंपाउंड में अनिल निषाद का श्याम कूलर के नाम से गोदाम है। रात में यहां भीषण आग लग गई। आग से नजदीक ही बनी एक अन्य कृष्णा मोटर वाइंडिंग भी जल गई। वहीं एक लोडिंग गाड़ी की वर्कशॉप भी चपेट में आ गई। अंदर सो रहा कर्मचारी जिंदा जला
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि अंदर राजू नाम का कर्मचारी सो रहा था। अचानक लगी आग और घने धुएं के चलते वह बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस को उसका जला हुआ शव मिला है। राजू उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुरा का रहने वाला है। जो दो साल पहले यहां काम करने आया था। शार्ट सर्किट से लगी आग
फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग संभवत शॉर्ट सर्किट से लगी है। प्लास्टिक के कूलर और घास व अन्य मटेरियल होने के चलते आग तेजी से फैल गई। इसी के चलते कर्मचारी राजू भी बाहर नहीं निकल पाया। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में सुबह के पांच बज गए थे।</description>
मऊगंज में छठवें दिन हटा रहे बाउंड्रीवॉल:गांव में आने&जाने के रास्ते बंद, 500 मीटर तक घेरा बनाया
        <description>मऊगंज के देवरा महादेवन गांव में पिछले 6 दिनों से मचे बवाल के बाद अतिक्रमण हटाने प्रशासन की टीम पहुंची है। अतिक्रमण तोड़ दस्ते के साथ बुलडोजर, वज्र वाहन भी मौजूद है। 300 से ज्यादा पुलिसबल मौजूद है। यहां कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, एसपी रसना ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। प्रशासन ने बाउंड्रीवॉल को गिराना शुरू कर दिया है। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां पहले से बीएनएस की धारा 163 लागू है। इधर, भाजपा विधायक प्रदीप पटेल भी नईगढ़ी रेस्ट हाउस में हैं। शुक्रवार रात मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति ने उनसे मुलाकात की थी। हालांकि उन्होंने अन्न नहीं लिया है। किसी को जाने की अनुमति नहीं लोगों को गांव के बाहर ही रोक दिया गया है। किसी को भी गांव के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। यहां तक कि मीडिया को भी कार्रवाई स्थल पर जाने से रोक दिया गया है। सड़क के 500 मीटर दूर तक घेरा बनाया गया है। यहां करीब 5 जेसीबी और 5 से ज्यादा डंपर मौजूद हैं। खाली स्थान पर बनी बाउंड्री और अन्य अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। बस्ती में आने-जाने वाले तीनों रास्तों को बंद कर दिया गया है। जिनका घर, उन्हें भी जाने दिया जा रहा खास है कि क्षेत्र में स्थित घरों के लोगों का गांव के बाहर व्यवसाय है। उन्हें भी गांव के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं, गांव के लोगों को भी बाहर जाने से रोक दिया गया है। आमरण अनशन से विवाद की शुरुआत मऊगंज के देवरा गांव में 17 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे से हिंदू नेता संतोष तिवारी मंदिर के पास कब्जा हटाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे। उनका कहना था कि 9 एकड़ जमीन में से 90 फीसदी जमीन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाना चाहिए। दो दिन तक जब प्रशासन ने कब्जा नहीं हटाया, तो मंगलवार शाम करीब 4 बजे भाजपा कार्यकर्ता जेसीबी लेकर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद विधायक प्रदीप पटेल भी वहां पहुंचे। विधायक ने कहा कि प्रशासन की बात पर अब भरोसा नहीं है। खुद अतिक्रमण हटाएंगे। दोनों ओर से जमकर पथराव, नारेबाजी अतिक्रमण हटाने की जानकारी मिलते मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौके पर जमा हो गए। विवाद बढ़ा तो दोनों ओर से पत्थर फेंके गए। आगजनी भी हुई। नारेबाजी होने लगी। पत्थरबाजी में तीन लोग घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। सूचना पर कलेक्टर-एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। फोर्स ने भीड़ को खदेड़ दिया। विधायक प्रदीप पटेल को नजरबंद कर लिया गया। इस मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें- भाजपा विधायक बोले-जब तक अतिक्रमण नहीं हटता, अन्न नहीं खाऊंगा रीवा में दो दिन तक नजरबंद रहे मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल गुरुवार रात को पुलिस से झड़प कर भाग गए। वे समर्थकों के साथ सीधे देवरा गांव के महादेवन मंदिर पहुंच गए। जहां पुलिस ने उन्हें दोबारा हिरासत में ले लिया। गुरुवार रात को हुए इस घटनाक्रम से पहले दैनिक भास्कर ने विधायक पटेल से बात की। उन्होंने कहा कि जब तक मौके पर जाकर अतिक्रमण को गिरा नहीं देता, तब तक अन्न का एक दाना ग्रहण नहीं करूंगा। मैं यहां से छूटते ही अतिक्रमण हटाने हथौड़ा लेकर जाऊंगा। पढ़ें पूरी खबर अतिक्रमण विवाद में बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल नजरबंद रीवा के मऊगंज में मंदिर से लगी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर बवाल हो गया। भाजपा विधायक प्रदीप पटेल मंगलवार शाम अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंच गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और दूसरे पक्ष की ओर से एक-दूसरे पर पथराव किया गया। पढ़ें पूरी खबर</description>
नशे के खिलाफ जबलपुर आईजी का अभियान:एक हफ्ते में पकड़े 100 से ज्यादा आरोपी, इंजेक्शन&स्मैक&गांजा सहित कई वाहन भी जब्त
        <description>जबलपुर में तेजी से फल-फूल रहे अवैध शराब, गांजे और नशीले इंजेक्शन को लेकर रेंज के आईजी अनिल सिंह कुशवाह ने सख्ती दिखाई है। जोन के सभी एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। जबलपुर सहित कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुणा में बीते एक सप्ताह के अंदर 100 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन सहित वाहन भी जब्त किए है। आईजी ने रेंज के एसपी को निर्देश दिए है कि अवैध मादक पदार्थों बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई होती रहे। दरअसल, जबलपुर में नशीले इंजेक्शन और गांजे का अवैध व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। एक माह पहले जबलपुर पुलिस ने 11 लाख की कीमत के 18 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त किए थे। पुलिस ने मामले में सरगना महेश विश्वकर्मा सहित उसके कई आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की थी। जबलपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ से जबलपुर आ रही एक कार से 52 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया था। रेंज आईजी अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि 15 नवंबर से अवैध मादक पदार्थों के लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 93 अपराध में 109 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अभी तक 190 किलो गांजा, 57 ग्राम स्मैक, इसके साथ ही बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन बरामद किए है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले 1 कार, 1 ट्रक और कई दो पहिया वाहन जब्त किए है। आईजी ने बताया कि जो भी नशीले पदार्थों का व्यापार करते है, उनके खिलाफ सतत कार्रवाई जारी रहेगी। आईजी अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि- अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी एसपी को कहा गया है। पुराने 4-5 सालों का डेटा उन अपराधियों का तैयार किया गया है जो इस व्यापार में लिप्त है।</description>
आज आएगी DAP की नई रैक:भिंड के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद; मांग को लेकर किया था चक्काजाम
        <description>भिंड के किसान लंबे समय से डीएपी खाद की कमी के चलते परेशान हो रहे थे। लेकिन,अब जिले के किसानों को इससे राहत मिलने वाली है। शनिवार शाम तक डीएपी खाद की रेक भिंड आने की संभावना है। जिसका उपयोग कर किसान खेतों की बुवाई शुरू कर सकेंगे। गौरतलब है कि, पिछले सप्ताह से डीएपी खाद की अनुपलब्धता के कारण किसान फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे थे। जिला प्रशासन ने इस संकट को दूर करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। इसके तहत 300 मैट्रिक टन डीएपी खाद की पहली खेप भिंड पहुंचने वाली है। खाद काे लेकर किया था चक्का जाम डीएपी खाद की किल्लत के चलते किसान कई दिनों से परेशान थे। सोमवार और गुरुवार को किसानों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया। प्रशासन की समझाइश के बाद वे लौटे। लेकिन, गुरुवार को जब टोकन लेने किसान आए, तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे किसानों में आक्रोश और बढ़ गया। 800 मैट्रिक टन की मांग जिला प्रशासन ने खाद की कमी को दूर करने के लिए नए रैक मंगवाए हैं। सहकारी विपणन समिति के प्रबंधक अमित गुप्ता के अनुसार, शनिवार शाम तक 300 मैट्रिक टन डीएपी खाद अटेर, भिंड और मेहगांव के किसानों को वितरित की जाएगी। रविवार तक 500 मैट्रिक टन और खाद लाने की तैयारी है, जिसे लहार, दबोह, आलमपुर और रौन के किसानों के बीच बांटा जाएगा। प्रबंधक ने जानकारी दी है कि अगले दो दिनों में 800 मैट्रिक टन खाद जिले में पहुंच जाएगा। इससे डीएपी खाद की समस्या को कुछ समय के लिए हल किया जा सकेगा। किसान अब अपनी आवश्यकतानुसार खाद खरीदकर बुवाई का कार्य सुचारु रूप से जारी रख सकेंगे। किसानों को मिलेगी राहत डीएपी खाद की उपलब्धता से किसानों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि, यह समस्या स्थायी रूप से हल करने के लिए प्रशासन को बेहतर योजना बनाने की जरूरत होगी ताकि भविष्य में इस प्रकार के संकट से बचा जा सके।</description>
शाजापुर में बारात में युवक के हाथ में फटा पटाखा:बैंड कर्मचारी और युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
        <description>शाजापुर में एबी रोड पर शुक्रवार देर रात बस स्टैंड पर बारात निकल रही थी। जिसमें आतिशबाजी भी की जा रही थी। आतिशबाजी के दौरान पटाखा एक युवक के हाथ में फट गया। जिससे युवक और बारात में शामिल बैंड का कर्मचारी घायल हो गए।  घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जहां शुक्रवार रात 10 से 11 बजे के बीच घायलों को भर्ती कर उपचार किया गया। अस्पताल में भर्ती घायल के साथी संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात शमशान घाट के सामने बारात में हम बैंड बजाने आए थे। इस दौरान एक युवक द्वारा आतिशबाजी की गई।  आतिशबाजी के दौरान बस स्टैंड एक पटाखा एक युवक के हाथ में फट गया। जिसमें दो लोग घायल हुए। जिसमें हमारा एक बैंड बजाने वाला कर्मचारी महेश भी घायल हुआ। जिसका उपचार शाजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है।</description>
कुसमेली मंडी में हम्मालों की हड़ताल:समस्याओं को लेकर किया काम बंद, व्यापारी संघ ने दिया समर्थन, नहीं होगी नीलामी
        <description>कुसमेली कृषि उपज मंडी में इन दिनों मक्के की बंपर आवक हो रही है। यहां औसतन 35 से 40 हजार क्विंटल मक्के की आवक रोजाना हो रही है। लेकिन आवक के अनुपात के अनुसार मंडी में हम्माल नहीं मिल पा रहे हैं। इस वजह से मंडी की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिसकी वजह से व्यापारियों सहित किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी परेशानियों के चलते गुरुवार को हम्माल संगठन ने मंडी प्रबंधन को पत्र लिखकर अवगत करवाया था कि मंडी में आवक के अनुपात में हम्मालों की संख्या काफी कम है। मंडी में उपज रखने की जगह तक नहीं है। वहीं आवक लगातार हो रही है। इसी वजह से शुक्रवार को मंडी में हड़ताल देखी जा रही है, नीलामी प्रक्रिया बंद है। हम्मालों की इस मांग पर अनाज व्यापारी संघ द्वारा भी हम्मालों का समर्थन किया गया है। आज हड़ताल के कारण नीलामी प्रक्रिया नहीं होगी वहीं हम्मालों द्वारा उठाव की प्रक्रिया की जाएगी। ताकि मंडी में जगह बनाई जा सके।</description>
सीधी में पेड़ से लटकी मिली अधेड़ की लाश:गांव के चरवाहे ने सबसे पहले देखा शव, ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी
        <description>सीधी के चुरहट थाना क्षेत्र में सेमरिया पुलिस चौकी अंतर्गत गेदुरा गांव में 50 साल के व्यक्ति की लाश आम के पेड़ से लटकी मिली। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। गांव के चरवाहे राम सुमिरन ने इसकी जानकारी मृतक के घर वालों को दी। जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। शव को मृतक के घर से कुछ ही दूर सुनसान इलाके में देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही सेमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। सेमरिया चौकी प्रभारी विकास सिंह गहरवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जाएगी। मृतक के पिता धर्मराज सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह पिछले कुछ समय से तनाव में थे। पारिवारिक वजह से उन्हें परेशानी थी। वो अपने बेटे के बेरोजगारी को लेकर चिंतित थे। फिलहाल पुलिस घटना के संभावित कारणों का पता लगा रही है।</description>
आजीविका मिशन और मध्यांचल बैंक की समन्वय बैठक:सीसीएल वितरण में आ रही समस्याओं पर हुई चर्चा, महिलाओं को रोजगार के लिए मिलेंगे लोन
        <description>मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन गरीब और असहाय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस मिशन के तहत महिलाओं को स्व-सहायता समूह बनाकर सस्ते ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। सीधी जिले में अब तक करीब 64,000 गरीब महिला परिवारों को लोन दिया जा चुका है, जिससे वे अपने घर का खर्च और अन्य जरूरतें आसानी से पूरी कर पा रही हैं।  महिलाओं को सस्ते ब्याज दर पर लोन का लाभ पहले महिलाएं साहूकारों और सेठों से ऊंची ब्याज दरों पर लोन लेने के लिए मजबूर थीं, जिससे वे कर्ज के बोझ तले दब जाती थीं। आजीविका मिशन ने इस समस्या का समाधान किया है। यह मिशन न केवल सस्ते दरों पर लोन उपलब्ध कराता है, बल्कि महिलाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग भी प्रदान करता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।  मझौली कार्यालय में समन्वय बैठक का आयोजन गुरुवार को मझौली कार्यालय में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन और मध्यांचल ग्रामीण बैंक के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला परियोजना प्रबंधक, विकासखंड कुसमी और मझौली के विकासखंड प्रबंधक, सहायक विकासखंड प्रबंधक, और बैंक शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया।  बैठक में शामिल अधिकारी और प्रबंधक बैठक में समूह क्रेडिट कैश लिमिट (सीसीएल) वितरण में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई और इसे सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए कार्य योजनाएं बनाई गईं। भविष्य में सीसीएल वितरण को तेज और समय पर सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।</description>
कटनी में सड़क हादसे में युवक की मौत:विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के जीवारा गांव में आमने&सामने टकराई बाइक, स्कूल से घर जा रहे थे भाई&बहन
        <description>कटनी के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के जीवारा गांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसके कारण बाइक सवार एक युवक और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी रणदमन सिंह ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के जीवारा गांव निवासी समीर पिता सुंदर लाल केवट (19) देवसरी गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। इसी स्कूल में उसकी छोटी बहन 9वीं पढ़ती है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद समीर केवट बाइक से अपनी बहन को लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसके कारण समीर की मौत हो गई है, जबकि उसकी बहन घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।</description>
गुना&शिवपुरी हाईवे पर ट्रक&मिनी ट्रक की भिड़ंत:ड्राइवर&हेल्पर की मौत, 4 घंटे बाद केबिन से निकल पाए शव, जाम की स्थिति बनी
        <description>शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के गुना-शिवपुरी हाईवे पर ककरवाया ओवरब्रिज के पास एक ट्रक और मिनी ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। घटना गुरुवार सुबह 4 बजे की बताई गई है। टक्कर के बाद आयशर मिनी ट्रक का ड्राइवर और हैल्पर करीब 4 घंटे से तक केबिन में फंसे रहे। बाद में क्रेन की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं चार घंटे तक गुना-शिवपुरी हाईवे में जाम की स्थिति बनी रही। जिसे ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। जानकारी के मुताबिक टमाटर से भरा ट्रक गुना से ग्वालियर की ओर जा रहा था वहीं आलू से भरा आयशर मिनी ट्रक ग्वालियर से गुना की ओर जा रहा था। तभी देहात थाना क्षेत्र के ककरवाया ओवरब्रिज के पास फोरलेन पर दोनों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। मिनी ट्रक के केबिन पर पलटा ट्रक
घटना में ग्वालियर की ओर जा रहा ट्रक आयशर मिनी ट्रक के केबिन पर पलट गया। सूचना के बाद मौके पर देहात पुलिस पहुंची। यहां ड्राइवर और हेल्पर को निकालने में चार घंटे का समय लग गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों की पहचान सुनील शर्मा और हरिओम शर्मा के रूप में हुई है। दोनों भिंड जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। एक ही लेन से गुजर रहा ट्रैफिक
शिवपुरी शहर के गुना-शिवपुरी फोरलेन बायपास ककरवाया गांव के पास करीब दो किलोमीटर हाईवे की एक पट्टी को NHAI द्वारा बंद करके रखा हुआ है। करीब एक साल से दोनों ओर का ट्रैफिक हाईवे की एक ही लेन से गुजर रहा है।</description>
इस बार भरपूर बारिश से बढ़ेगा गेहूं का रकबा:साथ ही लहसुन की बोवाई भी होगी ज्यादा; खेत तैयार करने में जुटे किसान
        <description>मानसून के अंतिम समय में हुई बारिश ने सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचाया था, पर अब गेंहू की फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है। जिसके कारण इस बार क्षेत्र में गेहूं का रकबा बढ़ गया है। वहीं इस सीजन में गेंहू के लिए किसानों ने खेत तैयार कर बोवाई का काम भी शुरू कर दिया है। इस बार पर्याप्त बारिश होने से क्षेत्र में रबी फसलों की बुआई ज्यादा कर रहे हैं। इस बार क्षेत्र के किसानों का रुझान चने की अपेक्षा गेहूं व लहसुन की तरफ अधिक देखने को मिल रहा है। गेहूं की बोवनी को लेकर किसान अपने खेतों को तैयार करने में जुट गए है। और कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली किस्म का चयन करने में जुटे है। गेहूं की बोवाई इस बार पहले ही लगातार बारिश के कारण गेहूं की फसल व अन्य फसलों में लेट हो गई थी। किसानों ने रबी सीजन के लिए खेतों में बखराई तो कुछ ने बोवाई का कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक 1 लाख सात हजार से अधिक हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हो चुकी है। खेतों में नमी हैं। तो कहीं किसानों ने बगैर सिंचाई के बोवनी कर दी है। व बीज भी अंकुरित हो गया है कुछ समय बाद पानी भी छोड़ दिया जाएगा। इस बार बोवनी का रकबा 5 लाख हेक्टेयर है। जिसमें सबसे ज्यादा चना और गेहूं की बोवनी की जाएगी। इसके अलावा शेष रकबा में लहसुन, अरहर अन्य आदि फसलें की बोवनी की जाएगी। खाद बढ़ी डिमांड इस समय किसान गेंहू व अन्य फसलों के बोवाई का कार्य कर रहे है। इस बार गेहूं में सर्वाधिक मांग एनपीके व डीएपी खाद की परेशानी देखने को मिल रही है। सरकार के भरपूर प्रयास के बावजूद खाद की किल्लत बनी हुई है। जिलेभर में सभी विकासखंड में सोसायटियों व नकदी बिक्री केंद्रों पर किसान अभी से लाइन में लग रहे है। क्योंकि गेहूं बुवाई के समय खाद आवश्यकता रहती और बोवाई के 12 से 15 दिन के बाद पहला पानी लेने के दौरान ही यूरिया की आवश्यकता पड़ती है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत तकनीकी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लगभग अभी 37 प्रतिशत बुवाई का कार्य हो चुका है। किसान अभी खेतों में व्यस्त हैं। किसानों ने बताया कि जिन किसानों ने अगेती फसल की बुआई की थी। वे अब फसल की निंदाई-गुड़ाई कर रहे हैं। उपसंचालक कृषि धार ने बताया कि अभी तक किसानों द्वारा एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा में बोवाई कर दी है साथ 12 हजार हेक्टेयर में चने की बोनी की गई। इस बार बारिश अच्छी होने के कारण किसानों ने गेहूं का रकबा व चने का रकबा बढ़ाया है। वहीं गेहूं में पानी की आवश्यकता अधिक होती है और इस बार बारिश अच्छी हुई इसके लिए किसान गेहूं की ओर ज्यादा रुझान कर रहे हैं। वहीं इस वर्ष खाद की उपलब्धता को लेकर जिले में स्थिति ठीक है अभी लगातार रैक लग रही है। फसलों का रकबा
फसल- रकबा
गेंहू- 3 लाख 20 हजार हेक्टेयर
चना- 65 हजार हेक्टेयर
मटर- 6 हजार हेक्टेयर
मक्का, जो व अन्य- 10 हजार हेक्टेयर
गन्ना- 4 हजार 500 हेक्टेयर
उद्यानिकी - 32 हजार 500 हेक्टेयर</description>
अलीराजपुर के IGNOU अध्ययन केंद्र में चार नए कोर्स शुरू:केंद्र समन्वयक ने दी जानकारी, जनवरी 2025 से ले सकेंगे एडमिशन
        <description>अलीराजपुर के स्थानीय शासकीय क्रांतिकारी शहीद छितू सिंह किराड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने में चार नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। महाविद्यालय के केन्द्र समन्वयक (IGNOU अध्ययन केन्द्र-15246) डाॅ. सीएस कनेश ने ये जानकारी दी।  नए कोर्स में मानवाधिकार में प्रमाणपत्र, अम्बेडकर के जीवन व विचारों में प्रमाण पत्र कार्यक्रम, जलवायु परिवर्तन में पीजी प्रमाणपत्र व गाँधी और शांति अध्ययन में पीजी प्रमाण पत्र शामिल हैं।  इन पाठ्यक्रमों में जनवरी 2025 सत्र से प्रवेश लिए जा सकेंगे। वर्तमान में केन्द्र में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र व पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा, बीए स्नातक सहित स्नातकोत्तर स्तर के कुल 19 कार्यक्रम संचालित हैं।  इन कार्यक्रमों में दूरस्थ शिक्षा पद्धति से प्रवेश लिया जा सकता है। साथ ही डुअल डिग्री कार्यक्रम में दूसरे नियमित विषयों के अध्ययन व नौकरी के साथ साथ भी सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है। छात्र अधिक जानकारी के लिए केन्द्र के एकेडमिक काउंसलर अमित गढ़ेवाल से फोन 9713360181 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाईट भी विजिट कर सकते हैं।</description>
नर्मदापुरम में प्रभारी मंत्री ने किया नर्मदा पूजन:रीजनल इन्वेस्टर मीट की तैयारियों की कर रहे समीक्षा; निर्माणाधीन सीएम राईज स्‍कूल भवन का निरीक्षण करेंगे
        <description>मप्र के लोकनिर्माण विभाग के मंत्री और नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को मां नर्मदा का पूजन अभिषेक किया। सुबह 10:45 बजे प्रभारी मंत्री सिंह सेठानी घाट पहुंचे। उनके साथ में राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक डॉक्टर सीताशरन शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, नपा अध्यक्ष नीतू यादव ने भी घाट पर पूजन-आरती की। इसके बाद मंत्री सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का ये रहेगा शेड्यूल
मंत्री सभागार में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए हैं। दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद 7 दिसम्‍बर को नर्मदापुरम में होने वाली रीजनल इंडस्‍ट्री कॉन्‍क्‍लेव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1.30 बजे निर्माणाधीन नवीन जिला अस्‍पताल का निरीक्षण, दोपहर 2 बजे रीजनल इंडस्‍ट्री कॉन्‍क्‍लेव के आयोजन स्‍थल आईटीआई का निरीक्षण एवं दोपहर 2.30 बजे निर्माणाधीन सीएम राईज स्‍कूल भवन, पवारखेडा का निरीक्षण करेंगे। नर्मदा पूजन की देखें तस्वीरें...</description>
युवक ने जंगल में लगाई फांसी:एक दिन पहले ही हुआ था छेड़छाड़ का केस, दतिया के उचाड़ गांव का मामला
        <description>दतिया के उचाड़ गांव में एक युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने के बाद उसने सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार रात की है। आज युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। उचाड़ के रहने वाला दिलीप परिहार(22) ने जंगल में अपने मफलर का फंदा बनाकर फांसी लगाई है। घटना गोराघाट थाना क्षेत्र की है। युवक ने मंगलवार रात यह कदम उठाया है। फिलहाल मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। दरअसल सोमवार शाम 18 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया कि वह एक दिन पहले रात 10 बजे अपने घर पर थी तभी गांव का दिलीप परिहार आया और उसे जबरन पकड़कर एकांत में ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक पर प्रकरण दर्ज किया। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव उचाड़ के जंगल में खेरा पति हनुमान मंदिर के पीछे खेत पर एक युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की शिनाख्त दिलीप परिहार के रूप में हुई। टीआई अंबर सिकरवार भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। सिकरवार के मुताबिक, मृतक की जेब से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है। युवक खेती किसानी का करता था काम दिलीप 12वीं तक पढ़ा था। दो भाइयों में वो बड़ा था और खेती बाड़ी का काम करता था। छोटा भाई पढ़ाई करता है।</description>
सीधी में फूंक मारते ही कर देते हैं बेहोश:हिंदू संगठनों ने शिकायत की, आरोपी बोला& पहले हिंदू था, क्रिश्चियन धर्म अपनाया तो बीमारी ठीक हुई
        <description>सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति पर धर्म परिवर्तन और अंधविश्वास का लालच देकर ठगने का आरोप लगा है। इसके लेकर मंगलवार रात करीब 11 बजे बजरंग दल और हिंदू संगठन थाने पर पहुंचकर घेराव किया। साथ ही थाना प्रभारी राकेश बेस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल, बाबूलाल जायसवाल निवासी बहरी का लोगों का इलाज करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक फूंक मारकर लोगों को बेहोश कर देते हैं। साथ ही पीड़ितों की सारी परेशानियों को दूर कर देते हैं। ऐसा खुद बाबूलाल जायसवाल दावा करते हैं। हालांकि, लोगों का कहना है कि बाबूलाल जायसवाल क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए लोगों को मजबूर करता है। अंधविश्वास का लालच देकर ठगने का काम भी करते हैं। इसके साथ ही लोगों के पैसे भी ऐंठते हैं। इस मामले को लेकर ही 19 नवंबर रात 11 बजे करीब 30 की संख्या में बजरंग दल और हिंदू संगठन बहरी थाने पर पहुंचा। जहां थाने का घेराव करते हुए थाना प्रभारी राकेश बेस को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतवानी दी है, अगर बाबूलाल जायसवाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती है, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। एक फूंक मारकर लोगों को ठीक करने का दावा वहीं मामले को लेकर बजरंग दल के विभाग संयोजक शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा- बाबूलाल जायसवाल सिर्फ एक फूंक मारने से लोगों को बेहोश कर देते हैं। बड़े-बड़े असाध्य रोगों को वह सिर्फ छूकर ठीक कर देते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसके बाद हम लोगों ने जांच की और पता चला, वह क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए लोगों को बाधित करते हैं। जिसकी शिकायत भी लोगों ने हमसे की थी, जिसके बाद हम लोगों ने पहले उन्हें जाकर समझाना चाहा, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद हम लोगों ने कल बीती रात में थाने में पहुंचकर सारी घटनाक्रम की जानकारी थाना प्रभारी को दी है और कार्यवाही की मांग की है। पहले हिंदू था, जब क्रिश्चियन धर्म अपनाया तो मेरी बीमारी ठीक हो गई बाबूलाल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैं पहले हिंदू हुआ करता था। मेरी बीवी बीच रास्ते पर बेहोश हो जाती थी, उसे पता नहीं कौन सी बीमारी थी। इसके अलावा मेरी कमर पर बहुत ज्यादा दर्द होता था और मैं ठीक से चल नहीं पाता था। लेकिन फिर मैं क्रिश्चियन धर्म अपनाया और उसके बाद अब मैं ठीक हूं। अब मैं यीशु मसीह के आदेश पर लोगों को भी ठीक कर रहा हूं। मैं कोई गलत काम नहीं कर रहा हूं और ना ही मैं क्राइम कर रहा हूं. अगर मैं गलत कर रहा हूं तो मेरे ऊपर वैधानिक कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी राकेश बेस ने कहा- हिंदू संगठनों के द्वारा थाने में आकर आवेदन प्रस्तुत किया गया है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और जो नियम अनुसार होगी उसमें कार्यवाही की जाएगी।</description>
इंदौर में हेम पद्म पंचाह्निका महा महोत्सव:शंखेश्वर जैन मंदिर में सुबह से रात तक चली पूजन, दीप श्रृंगार से जगमगाया मंदिर, देर रात महाआरती
        <description>संसार में खुश रहना है तो मन पर नियंत्रण जरूरी है, जीवन में सही मार्ग पर चलना है तो देव, गुरु और धर्म की आराधना जरूरी है। पंचाह्निका महा महोत्सव में इन दिनों देवताओं का पूजन, धर्म के अनुसार आराधना और गुरु का मार्गदर्शन इन तीनों का अद्भुत अलौकिक आनंद यहां प्राप्त हो रहा है। भक्ति भी योग है, बस इसके लिए मन पर नियंत्रण का अंकुश जरूरी है जो गुरु और अरिहंत की कृपा से प्राप्त होगा। यह विचार हेम पद्म पंचाह्निका महा महोत्सव धर्म सभा में साधु साध्वियों के द्वारा धर्मसभा मे व्यक्त किए गए। पश्चिम क्षेत्र के 60 फीट रोड रतन बाग स्थित शंखेश्वर पार्श्वनाथ नवरत्न धाम मंदिर पर महा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को आचार्य मुक्ति सागर जी महाराज, यशोविजय जी महाराज, हेमप्रज्ञा श्रीजी महाराज, मुक्तिरेखा श्रीजी महाराज, अर्चितगुणा श्रीजी महाराज, प्रेमलता श्रीजी महाराज, शुचिप्रज्ञा, मेघवर्षा श्रीजी महाराज, हर्षितप्रज्ञा श्रीजी महाराज, शीलगुर्णा श्रीजी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। आचार्यों-संतों आदि की निश्रा में दिव्य आयोजन 20 नवंबर तक जारी रहेगा। ललित सी. जैन, प्रीतेश औसतवाल, दीपक सुराना ने बताया कि सुबह से ही मंत्रोच्चारण पूजन का क्रम शुरू हुआ, जो तकरीबन 8 घंटे जारी रहा। दोपहर में हवन मे आहुतियां दी गई। रविवार को हजारों की संख्या में जैन समाज जन अर्हद् महापूजन में सहभागिता के लिए पहुंचे, दोपहर में उत्साहित समाजजन नृत्य करते भी नजर आए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय नाहर, नरेंद्र बोथरा, मनोहर लाल गोखरू, राजेंद्र बरडिया, पवन सुराना, ललित सुराना, रमेश भंडारी, पारस गूगलिया आदि प्रमुख सेवा कार्यों में लग रहे।</description>
किसानों को केला फसल पर नहीं मिल रहा बीम लाभ:प्राकृतिक आपदा से हर साल केले की फसल पर दो से तीन बार मंडराता है संकट
        <description>बुरहानपुर जिले के किसान करीब 5 साल से केला फसल पर बीमा का लाभ दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं हो पा रही है। प्राकृतिक आपदा के कारण इस बार जिले में 5 बार केला फसल को नुकसान पहुंचा था। किसानों का कहना है कि केला उत्पादक जिला होने के कारण भी किसानों को केवल आश्वासन ही मिलता है। वहीं पिछले कुछ दिनों से किसानों को केला फसल के दाम भी सही नहीं मिल पा रहे हैं। पहले जहां केला 2 से ढाई हजार रूपए प्रति क्विंटल नीलाम हो रहा था तो वहीं अब कुछ समय से 1400 से 1900 रूपए प्रति क्विंटल के आसपास ही घूम रहे हैं। दरअसल किसानों को केला फसल लगाने के बाद हर बार यह डर सताता है कि अगर प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान हुआ तो क्या होगा, क्योंकि जो मुआवजा फसल बीमा में मिलता है वह राजस्व विभाग के आरबीसी नियम 6-4 के तहत नहीं मिल पाता। इस साल प्राकृतिक आपदा से जिले में 4 बार केला फसल को नुकसान पहुंचा था। करीब 65 करोड़ का मुआवजा तीन बार खराब हुई फसलों का मिला था तो करीब 2 करोड़ से अधिक का मुआवजा हाल ही में खकनार क्षेत्र के गांवों में चली हवा, आंधी, बारिश के कारण खराब हुई केला फसल का दिया गया। केंद्र सरकार द्वारा हर साल केला फसल के बीमे के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। 2019 में इसका लाभ किसानों को मिला था, लेकिन 2020 से अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से किसी भी किसान को बीमा फसल का लाभ नहीं मिला। 60 हजार एकड़ में लगती है केला फसल किसानों का कहना है कि हमें सरकार नुकसान से बचाए। उन्होंने कहा 2018 में किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल रहा था, लेकिन इसके बाद से बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में फसल बीमा का लाभ मिल रहा है। मध्य प्रदेश मे फसल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। बुरहानपुर जिले में 60 हजार एकड़ में केली की फसल लगती है। 30 हजार से अधिक किसान केले की खेती से जुड़े हैं। इसलिए फसल का बीमा होना चाहिए। हर साल आंधी, तूफान, बारिश से केला फसल को नुकसान पहुंचता है। किसानों को अपनी फसल उखाड़कर फेकना पड़ती है। नवंबर माह में एक भी दिन 2 रूपए प्रति क्विंटल नहीं बिका केला केला नीलामी बुरहानपुर स्थित कृषि उपज मंडी में होती है जहां जिलेभर से किसान पहुंचते हैं। यहां नवंबर माह में एक भी दिन केला 2 हजार रूपए क्विंटल नहीं बिका। 16 दिन से दाम 2 हजार रूपए प्रति क्विंटल के अंदर हैं। यह है स्थिति-</description>
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से रेप:बात करना बंद की तो VIDEO वायरल करने दी धमकी, मामला दर्ज
        <description>इंदौर के लसूडिया में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने तीन साल तक पीड़िता से दोस्ती कर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद छात्रा ने मिलना बंद किया तो आरोपी उसे व्‍हाट्सएप पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा, उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती  लसूडिया पुलिस ने बताया कि 12 वी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर आदित्य पर रेप,धमकाने और ब्लैकमेल करने के मामले में केस दर्ज किया है। आगे बताया कि पीड़िता शासकीय स्कूल में पढ़ाई कर रही है। उसकी पहचान साल 2021 में इंस्टाग्राम पर आरोपी से हुई थी। इसके बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों मिलने लगे। आदित्य ने कहा कि वह शादी करना चाहता है, वह समाज का भी है तो दिक्कत नही आएगी और परिवार से बात कर लेगा। शादी का झांसा देकर किया रेप  साल 2022 में आदित्य ने लसूडिया मोरी में एक गोदाम में छात्रा को मिलने बुलाया। इस दौरान उसने सबंध बनाने का दबाव डाला तब उसे रोका। आदित्य ने कहा कि अगर सबंध बन गए तो शादी करने से परिवार के लोग भी नही राेकेगे। उसकी बातों में आ गई, इसके बाद आदित्य ने कई बार यहां बुलाकर रेप किया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी  पीड़िता ने शिकायत में बताया कि करीब 5 माह पहले आदित्य की हरकत ओर शादी को लेकर बात नही करने के चलते मिलना बंद कर दिया। इसके बाद आदित्य बार-बार कॉल कर मिलने आने के लिये दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर कहा कि वह फोटो और वीडियो व्‍हाट्सएप पर डाल देंगा। उसके परिवार के लोगों को भी शेयर कर देगा। उसकी बात नही मानी तो लगातार धमकी देने लगा। परेशान होकर बहन को पूरी घटना बताई और उसने मां से बात की। रविवार को मामले में थाने पहुंचकर शिकायत की गई, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।</description>
MP के लखनादौन से जुड़ेगा रायपुर..दिल्ली तक सीधी आवाजाही:6 लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस&वे का 3 रूट पर सर्वे, 15 हजार करोड़ की स्वीकृति
        <description>रायपुर से लखनादौन तक नए एक्सप्रेस-वे बनाने की कवायद हो रही है। लखनादौन से रायपुर तक 6 लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का सर्वे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करा रहा है। यह तीन रूट पर ​कराया जा रहा है। उम्मीद है कि करीब 300 किमी लंबा यह हाई-वे रायपुर से बालाघाट होते हुए लखनादौन तक आएगा। इसकी रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे को लखनादौन-छपारा-सिवनी-बालाघाट-रजेगांव होकर निकालने की तैयारी है। अफसरों के मुताबिक निर्माण में सबसे छोटे रूट को प्राथमिकता दी जाती है। इसके पांच साल के भीतर बन जाने के आसार हैं। लखनादौन और रायपुर से विशाखापट्टनम वाले एक्सप्रेस-वे जुड़ेंगे इससे दिल्ली से लखनादौन और भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे रायपुर से विशाखापट्टनम वाले एक्सप्रेस-वे जुड़ जाएंगे। वैसे NHI के अफसर ऐसा मार्ग चुनना चाहते हैं, जहां जंगल कम हो। सरकारी जमीन अधिक हो, निजी निर्माण ज्यादा न तोड़ने पड़ें। निजी जमीन का ज्यादा अधिग्रहण न करना पड़े। जबलपुर से मंडला के लिए एक नई सड़क लखनादौन से रायपुर आने वाले एक्सप्रेस-वे से जबलपुर के निवासियों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद रहेगी। इससे जबलपुर से मंडला के लिए एक नई सड़क मिलेगी, जिससे रायपुर आना-जाना आसान हो जाएगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कारोबार बढ़ेगा। अभी कवर्धा-लखनादौन रूट अभी रायपुर से लखनादौन 340 किमी है। रायपुर से लोग बेमेतरा, कवर्धा, चिल्फी और मंडला से होकर जाते हैं। इसमें 7 घंटे 55 मिनट लगते हैं, क्योंकि सड़क अच्छी नहीं है। एक्सप्रेस-वे से हैदराबाद से रायपुर होते हुए दिल्ली तक पहुंच आसान हो जाएगी। 8 की बजाय 5 घंटे में ही पहुंचेंगे, 3 घंटे बचेंगे एक्सप्रेस-वे पर करीब 15 हजार करोड़ रुपए लागत आने के आसार हैं। जिन 3 रूट का सर्वे हो रहा है, उनमें एक- खनादौन-धनौरा-केवलारी-उगली-कंजई-लालबर्रा-बालाघाट और वहां से रायपुर। दूसरा- लखनादौन-नैनपुर-बैहर-मलाजखंड होकर रायपुर। तीसरा-लखनादौन-छपारा-सिवनी-बरघाट-लालबर्रा-बालाघाट-रजेगांव से रायपुर है। इसके बनने पर 8 घंटे के बजाय 5 घंटे में ही लगेंगे। यानी 3 घंटे की बचत होगी। 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का तीन रूट पर सर्वे छत्तीसगढ़ रीजनल आफिसर एमटी अत्तरदे ने बताया कि लखनादौन से रायपुर के लिए एक्सप्रेस-वे का निर्माण करना है। इसके लिए 15000 करोड़ के बजट की स्वीकृति मिली है। वर्तमान में अलाइनमेंट सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। हरी झंडी मिलने के बाद इसका निर्माण शुरू होगा। ................. 1. तेलीबांधा में बनेगा 3 KM लंबा Y शेप फ्लाईओवर: छत्तीसगढ़ का ये सबसे लंबा ब्रिज, टाटीबंध से लाभांडी बिना ट्रैफिक पार कर सकेंगे शहर रायपुर के सबसे व्यस्त चौराहे तेलीबांधा चौक पर प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रायपुर में तेलीबांधा, सरोना, उद्योग भवन और धनेली में फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की। तेलीबांधा, उद्योग भवन और धनेली में फ्लाईओवर बनने से टाटीबंध से बिना किसी ट्रैफिक सिग्नल रिंग रोड होते हुए शहर पार कर सकेंगे। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी। यहां पढ़िए पूरी खबर... 2. रायपुर में छह प्रोजेक्ट पर काम जारी: 1 साल में 5 ओवरब्रिज, आधे रायपुर को देंगे राहत राजधानी वासियों को ट्रैफिक और हादसों से निजात दिलाने के लिए एक साल में आधा दर्जन ओवरब्रिज की सौगात मिलेगी। इसमें सबसे बड़ी सौगात तेलीबांधा चौक पर प्रदेश का सबसे बड़ा ओवरब्रिज बनेगा। इसी तरह पीडब्ल्यूडी ने कचना रेलवे ओवरब्रिज, पंडरी, सरोना, मंदिर हसौद और उद्योग भवन के सामने ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। यहां पढ़िए पूरी खबर...</description>
मुरैना में अविवाहित नाबालिग का सड़क पर प्रसव:जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, पुलिस कर मामले की जांच
        <description>मुरैना शहर में एक अविवाहित नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। उसके परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पर पहुंचे। लेकिन अस्पताल के बाहर ही नाबालिग का प्रसव हो गया। इस पर डॉक्टर ने नाबालिग को लेने से इनकार कर दिया। बाद में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां अस्पताल पुलिस चौकी पर मौजूद स्टाफ ने कोतवाली थाने को खबर की। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन यह मामला सिविल लाइन थाने का होने के कारण सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। यह मामला रविवार रात 10 बजे का है। सिविल लाइन थाना पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रीति जादौन अब इस मामले की जांच कर रही है।</description>
घर में फंदे पर लटकी मिली महिला:अस्पताल लाते समय मौत; घर में बच्चों के साथ अकेली थी मां
        <description>जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दमदमा चक्क गांव में शनिवार रात में एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने बताया कि वह रस्सी से बनाए गए फंदे पर लटकी पाई गई थी, जिसकी मौत अस्पताल लाते समय हो गई। जानकारी के मुताबिक सीमा कटारिया (32) का विवाह 14 वर्ष पहले हुआ था। उसका मायका भी इसी गांव में है। शनिवार रात गांव में एक जन्मदिन का कार्यक्रम था। जिसमें सीमा(मृतक) का पति गया हुआ था। महिला ने अपने तीनों बच्चों को खाना खिलाकर दालान में सुला दिया। रात में जब पति लौटा तो बच्चे बाहर सो रहे थे, कमरे की कुंडी अन्दर से बंद थी। उसने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। पति ने कब्जा उठाकर दरवाजा खोला तो अंदर फंदे पर महिला लटकी हुई थी। उसने पास में पड़े हंसिया से रस्सी काटी और महिला को फंदे से उतारकर परिवार जनों की सहायता से बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाने लगा। तब उसकी सांसे चल रही थीं। किंतु अस्पताल से दो किलोमीटर पहले गीलारोपा के नजदीक महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि पति पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था और न ही महिला को अन्य किसी तरह की शिकायत थी। यदि यह आत्महत्या है तो उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया। कोई समझ नहीं पा रहा है। उधर, बहादुरपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम का विवेचना में ले लिया है। डेडबॉडी का पोस्टमार्टम किया गया। अव्यवस्थाओं के बीच बना शव गृह बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शव गृह अस्पताल के पिछले हिस्से में कचरे के ढेरों के बीच बना हुआ है। इस शव गृह में बिजली सप्लाई भी नहीं है। जिससे रात भर अंधेरा पसरा रहता है। महिला के रिश्तेदार पंजाब कटारिया ने बताया कि रात में ग्यारह बजे अस्पताल आ गए थे। उसके बाद शव गृह में शव रखवाने के बाद वहीं बैठकर लकड़ियों को जलाकर उजाला किया और रात काटी। शव गृह के इर्द गिर्द जहां कचरे के ढेर हैं, वहीं झाड़ियां खड़ी हुई है।</description>
कुएं में गिरा 6 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू कर पकड़ा:7 दिन से कुएं में था सांप, सीमेंट कन्क्रीट से बंधा होने से बैठ नहीं पा रहा था
        <description>सागर में भोपाल रोड पर स्थित महर्षि स्कूल के पीछे एक कुएं में करीब 6 फीट लंबा कोबरा गिर गया। कोबरा करीब 7 दिनों से कुएं में था। कुंआ मालिक ने सांप देखा तो स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन कुएं की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई। जिसके बाद कुएं में दूसरे कुएं से पानी भरा गया। जिससे सांप थोड़ा ऊपर गया। पानी भरने के बाद दूसरे दिन फिर रेस्क्यू किया। करीब 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। बाहर आते ही गुस्साए कोबरा ने जमकर फुफकार मारी। स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि महर्षि स्कूल के पीछे सुरेंद्र कुमार पांडे के कुएं में कोबरा था। कोबरा करीब एक सप्ताह से कुएं में था। कुआं सीमेंट कन्क्रीट से बंधा था। जिस कारण वह बैठ नहीं पा रहा था। वहीं कुएं की गहराई होने से रेस्क्यू में दिक्कतें हुई। शनिवार को कुएं में दूसरे कुएं से पानी भरा। जिसके बाद रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। रेस्क्यू में पकड़ाया सांप कोबरा प्रजाति का करीब 6 फीट लंबा था। सांप को जंगल में छोड़ा गया है।</description>
कांग्रेस MLA बोले&सीएम थोड़े मुंह से कड़क और जिद्दी हैं:अभय मिश्रा ने कहा&CM मोहन कोई गलत काम नहीं करते हैं; शिवराज ड्रामेबाजी करते थे
        <description>रीवा के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा वैसे तो सरकार पर अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। कांग्रेस विधायक के बयान हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस विधायक ने CM मोहन यादव की जमकर तारीफ की है। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने कहा- "मुख्यमंत्री अच्छे आदमी हैं। मैंने उन्हें विधानसभा में भी देखा है। वो पहले जैसे मुख्यमंत्री नहीं हैं। पहले के मुख्यमंत्री बहुत ड्रामेबाज थे, पर हमारे मुख्यमंत्री ऐसे नहीं हैं। वो स्पष्ट बात करते हैं। गलत चीजों को सपोर्ट नहीं करते हैं। थोड़े मुंह से कड़क और जिद्दी भी हैं। ये गलत कामों में इंवॉल्व नहीं रहते। इसलिए हमें उनसे पूरी उम्मीद है। वह पीड़ित परिवारों को न्याय दिलवाएंगे। दरअसल कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा सेमरिया में हुए हत्याकांड पर पुलिस द्वारा स्थानीय नेताओं के दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे थे। इसी बीच वे CM मोहन यादव की जमकर तारीफ करने लगे। परिजनों के साथ भोपाल में धरने पर बैठूंगा कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि सेमरिया हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर परिजनों और गवाहों के बयान हो जाने चाहिए थे। सारी प्रक्रिया के बाद बयान अब तक न्यायालय में भी पेश हो जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जानबूझकर आरोपियों को बचाने के लिए समय दिया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद भी अब तक परिजनों और गवाहों के कथन तक नहीं लिए गए हैं। आरोपियों को मामले को मैनेज करने का समय दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपए देकर मैनेज करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिस महिला ने वापस कर दिया। मामले में सत्ता पक्ष से जुड़े हुए लोग हैं। यही वजह है कि पुलिस अब उन पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती। पुलिस के लोग आरोपियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आरोपियों को जेल की सलाखों में पहुंचाने की बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। क्योंकि पहले से ही नशे के कारोबारी पुलिस को चंदा दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस चंदा देने वालों का साथ दे रही है। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा बोले- मैं पीड़ित परिवार को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने धरने पर बैठने वाला हूं। जिससे पूरे प्रदेश को यह पता लगे कि रीवा में क्या हो रहा है। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिला दूंगा। जानकारी के मुताबिक सेमरिया निवासी अजय केवट नाम का युवक घर से घूमने निकला था, तभी उसके पेट पर चाकू से हमला कर दिया गया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने सोमवार रात सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने हनुमान बारगाही नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया, वह भी जान गंवाने वाले अजय केवट के मोहल्ले का ही रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पांच बार पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। जिस वजह से हत्या हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर 25 घंटे तक चक्का जाम भी किया था। पुलिस बोली- हम अपनी कार्यवाही कर रहे एसडीओपी उमेश प्रजापति का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। हनुमान बरगाही, अंकित तिवारी,पवन सिंह समेत 5 लोग आरोपी बनाए गए हैं। पीड़ित परिवार जब भी कथन देना चाहेगा। पुलिस कथन लेने के लिए तैयार है। पीड़ित परिवार मृत्यु के उपरांत होने वाले कार्यक्रमों में व्यस्त है। इसलिए पुलिस ने उन पर बयान का दबाव नहीं बनाया। कोई अगर अपनी मर्जी से पीड़ित परिवार की मदद करना चाहेगा तो पुलिस उसे नहीं रोक सकती। जब तक कि पीड़ित परिवार खुद मदद ना लेना चाहे। नेताजी पर गठरी लूटने का आरोप लगाया कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की जमकर तारीफ की। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोई दारू से कमा रहा है तो कोई फैक्ट्री से कमा रहा है। जबकि नेताजी तो पूरी की पूरी गठरी ही लूटे ले रहे हैं। उनका कहना है कि तुम चिल्लर लूट लो, हम पूरी की पूरी गठरी लूट लेंगे। हजारों करोड़ का जमीन का सौदा किया जा रहा है।</description>
सारस्वत ब्राह्मण सभा इंदौर का आयोजन:समाज के अन्नकूट महोत्सव में हुई महाआरती, प्रतिभाओं का किया सम्मान
        <description>सारस्वत ब्राह्मण सभा इंदौर द्वारा वीर वीरेंद्र गार्डन में सारस्वत ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। समाज द्वारा अन्नकूट महोत्सव में भगवान श्रीनाथजी को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई। सारस्वत ब्राह्मण समाज सभा, इंदौर के अध्यक्ष पं. संदीप जोशी ने बताया कि समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। इसके बाद भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विभिन्न प्रस्तुतियां हुई। इसके साथ ही समाजजन ने महाप्रसादी ग्रहण की। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।</description>
सूर्या हाॅफ मैराथन दौड़ में 10 हजार लोग दौड़े:सेना के जवानों के साथ सिविलियंस शामिल; कलेक्टर बोले&ये जबलपुर के विकास की दौड़
        <description>भारतीय सेना मध्य भारत क्षेत्र और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान से आर्मी एरिया में रविवार को विशाल सूर्या हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 10 हजार से अधिक लोग एक साथ दौड़ लगाए। खास बात यह रही कि इसमें सेना के अधिकारियों सहित पुलिस-प्रशासन, जनप्रतिनिधि और बच्चों ने भी भाग लिया। शहर के कोबरा इंटीग्रेटेड स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स एम.बी. एरिया जबलपुर से यह मैराथन सुबह शुरू हुई है जो कि दोपहर 2 बजे समाप्त होगी। विजेताओं को 15 लाख रुपए तक के नगद पुरस्कार सहित कई आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य सेना और सिविलियन को एक मंच पर एक साथ लाना है। 
भारतीय सेना द्वारा आयोजित सूर्या हाफ मैराथन के माध्यम से शहर में आम सिविलियंस को भारतीय सेना से रू-ब-रू कराने और देश की एकता, अखंडता, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सद्भाव का संदेश देने आज कोबरा ग्राउंड से एक साथ 10 हजार से अधिक लोग दौड़े। इसके जरिए सेना के जवान के साथ सिविलियंस ने स्वस्थ्य जीवन और समृद्ध जीवन का संदेश दिया। इस मैराथन को तीन श्रेणियों 5 किमी, 10 किमी एवं 21 किमी की दूरी में बांटा गया है। यह मैराथन आर्मी एरिया के होशियार गेट (माल रोड), सेन्ट थामस स्कूल चौक, माता मरियम चौक, द माल चौक, समन्वय चौक रोड़, टैगोर गार्डन, बिरमानी पेट्रोल पंप, अब्दुल हमीद चौक, कटंगा के फ्लाई ओवर के नीचे, हवा बाग कॉलेज रोड, बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक, शक्ति भवन रोड, नया गांव रोड जलपरी होते हुए वापसी कोबरा ग्राउंड में ही समाप्त होगी, जहां पर विजयी धावकों को पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले के लिए मील का पत्थर और महाकौशल के लिए बड़ा कार्यक्रम है। इसके साथ जिले में विकास की संभावनाएं भी बढ़ेगी। 10 हजार से अधिक लोग जो सभी उम्र के है वो आज दौड़ रहे है।</description>
मंदसौर में सुबह छाई रही हल्की धुंध:ठंडी हवाएं बढ़ा रही सर्दी; 3&4 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा
        <description>उत्तर पूर्वी हवाओa का असर कम होने से पिछले दो तीन दिन में मंदसौर में ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही जेट स्ट्रीम हवाएं प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र से आ रही है, इसी के चलते मौसम में बदलाव आया है। अगले चार-पांच दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि हवा का रुख जब उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, तब तापमान में और गिरावट होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे ज्यादा ठंडा रहेगा। हवाओं का असर इन्हीं संभागों में सबसे पहले होता है। नवंबर में इसलिए ऐसा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही है। वहीं, दक्षिणी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। जेट स्ट्रीम हवाओं की रफ्तार तेज होने से प्रदेश में इसका असर रहेगा।</description>
उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों की भारी भीड़:शिप्रा नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर किया दान पुण्य, शाम को होगा दीपदान
        <description>बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर शिप्रा नदी के रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर शिप्रा नदी में डुबकी लगाने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यहां स्नान कर दान पुण्य भी किया। पंडित राजेश जोशी ने बताया कि, कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा का महत्व अधिक होता है। देव उठनी ग्यारस से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक देव दिवाली मानाने की परम्परा है। पूर्णिमा को शाम को नदियों पर दीप दान किया जाता है। यम की यातना से मुक्ति पाने के लिए दीप दान की परम्परा है। उज्जैन शिप्रा नदी के राम घाट, बनारस , हरिद्वार, नर्मदा नदी के किनारे सहित कई बड़ी नदियों में स्नान और दीपदान की परम्परा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा का यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन देवी-देवताओं को खुश करने का दिन होता है। इसीलिए इस दिन लोग पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर और दान-दक्षिणा करके पुण्य कमाते हैं। शाम 4 बजे से होगा दीपदान शाम चार बजे से भक्त शिप्रा नदी में दीपदान करने भी पहुंचेंगे। शिप्रा नदी में स्नान करने आए भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए घाटों पर बचाव दल को लगाया गया था। माइक पर लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से एसडीइआरएफ और होमगार्ड के जवान लगातार रोक रहे थे।</description>
सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में साथ दिखे बाघ&बाघिन:वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शावकों के जन्म की उम्मीद
        <description>सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व में कई सालों बाद एक बार फिर से बाघ और बाघिन एक साथ दिखाई दिए हैं। जिसका वीडियो अभिनव पांडे नाम के पर्यटक ने सोशल मीडिया पर डाला है। जिसे लाखों लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने शेयर किया है। प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो 2 नवंबर का है लेकिन ये वायरल शुक्रवार को हुआ।  वीडियो में दिख रहे T28 बाघिन और टी 26 मेल बाघ लगभग 3 साल बाद एक साथ दिखाई दिए हैं। उम्मीद है कि दोनों अब नई पीढ़ी को जन्म दे सकते हैं। प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार 3 साल पहले दोनों एक साथ देखे गए थे। जिसके बाद क्षेत्र में चार शावकों ने जन्म लिया था। इस मामले पर वन विभाग के सीसीएस अमित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेल बाघ 26 को बाघिन के संपर्क में लाने के लिए ही बांधवगढ़ से लाया गया था। जिसके बाद यहां बाघों की संख्या बढ़ी है। संभव है कि इस बार भी बाघों का कुनबा एक बार फिर से बढ़े। ये टाइगर रिजर्व के लिए खुशी की बात होगी।</description>
बालाघाट में ने मनाई वीर बिरसा मुंडा की जयंती:नपा अध्यक्ष बोलीं& देश और समाज के लिए वीर बिरसा मुंडा का त्याग अविस्मरणीय
        <description>बालाघाट में धरती आबा क्रांतिकारी वीर बिरसा मुंडा की 15 नवंबर को 149 वीं जयंती मनाई गई। नगरीय क्षेत्र में जिला अस्पताल के पास बिरसा मुंडा चौक पर उनकी भव्य प्रतिमा पर नगरपालिका अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, भाजपा नेत्री मौसम हरिनखेड़े, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया। नपाध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुंडा चौक में जयंती पर हम सभी आज उन्हें याद कर नमन कर रहे है। उन्होंने देश और समाज के लिए जो आदर्श स्थापित किया और आंदोलन के माध्यम से संघर्ष के रास्ते पर चलने की जो प्रेरणा हमें दी है, उससे हम सबको सीखने की जरूरत है। उन्होंने धर्म, संस्कृति को बचाने और हिंसा के खिलाफ और अधिकार के लिए लड़ना सीखाया। जिनका देश और समाज के लिए किया गया त्याग, अविस्मरणीय है। भाजपा युवा नेत्री मौसम ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा और अपने सामाजिक बंधुओं के हितार्थ सर्वस्व समर्पण करने वाले वीर बिरसा मुंडा को आज हम शत-शत नमन कर रहे हैं।</description>
उमरिया में ऐप में दर्ज होगी पशुओं की संख्या:53 कर्मचारी, 10 सुपरवाइजर को दी गई ट्रेनिंग
        <description>उमरिया जिले में पशुओं की काउंटिंग जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। उप संचालक ने काउंटिंग को लेकर सुपरवाइजर और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है। जिले में इस बार पशुओं की काउंटिंग ऐप की मदद से होगी। इसके लिए 53 कर्मचारी और 10 सुपरवाइजरो‌ं को प्रशिक्षण दिया गया है। उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग के के पांडे ने बताया कि इस बार पशुओं की काउंटिंग ऐप की मदद से की जाएगी। तारीख का ऐलान होते ही काउंटिंग शुरू हो जाएगी। इसमें करीब 4 महीने लगेंगे। जिसमें जिले के सभी पशुओं की संख्या नोट की जाएगी। कर्मचारी और गौसेवक करेंगे काउंटिंग जिले में 10 सुपरवाइजर और 53 प्रगणक है। जिसमें पशु पालन विभाग के सहायक पशु चिकित्सा सेवा अधिकारी, सांख्यिकी विभाग, एमव्हीयू के पैरावेट प्रशिक्षित गौ सेवक को पशु गणना काम के लिए नियुक्त किया गया है। जिले के सभी गांवों और शहरी वार्डों के सभी घर-घर जाकर पशुधनों, गाय, भैंस, मुर्गी, बकरी, भेंड़ के साथ ही आवारा पशुओं का सर्वेक्षण किया जाएगा।</description>
डिंडौरी में छत्तीसगढ़ से आए हाथियों का आतंक:गांव के कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, अलर्ट पर वन&विभाग की टीम
        <description>डिंडोरी में गुरुवार की देर रात पश्चिम करंजिया के केंद्रा बहरा गांव में छत्तीसगढ़ से आए चार हाथियों के दल ने गांव में कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। SDO एस के जाटव ने बताया कि रविवार को हाथियों का दल छत्तीसगढ़ के जंगलों में वापस चला गया था। गुरुवार की शाम एक बार फिर चार हाथियों का दल वापस आ गया है।  वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। पूर्व करंजिया और बजाग वन के सीमावर्ती गांव में ग्रामीणों को अलर्ट रहने के लिए भी मुनादी कराई गई है। खेतों में फसल कटाई का भी काम चल रहा है। इसलिए लगातार वन विभाग की टीम गांव गांव जाकर ग्रामीणों को समझाइश भी दे रही है।</description>
गुना में कांग्रेस ने किया पंडित नेहरू को याद:जयंती पर नेहरू पार्क में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; श्रद्धा सुमन अर्पित किए
        <description>देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती गुरुवार को जिलेभर में मनाई गई। इस दौरान हनुमान चौराहा स्थित नेहरू पार्क पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने पंडित नेहरू का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इसके अलावा देश को आजाद करने में जवाहरलाल नेहरू के असाधारण योगदान को भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस देश की नींव रखने में पंडित नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने देश के ताने बाने को बारीकी से समझा। वे एक महान इतिहासकार भी रहे। उनकी लिखी हुई किताबें हर कांग्रेसी को पढ़नी चाहिए। कार्यक्रम को और भी कई कांग्रेसियों ने संबोधित किए। उन्होंने भी देश को बनाने में नेहरू के योगदान पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, जिला संगठन मंत्री विश्वनाथ तिवारी, वरिष्ठ नेता नूरुल हसन नूर, नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ, कैलाश नारायण भार्गव, पंकज कनेरिया, कन्हैयाराम अहिरवार सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने सबसे पहले पंडित नेहरू की प्रतिमा की साफ सफाई की। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।</description>
भोपाल कमिश्नर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण:वोटर लिस्ट अपडेशन की प्रोग्रेस से दिखे संतुष्ट, 28 नवंबर तक जोड़े&घटाए जाएंगे नाम
        <description>भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह गुरुवार सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचे। यहां उन्होंने वोटर लिस्ट अपडेशन के काम को देखा और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ने से नहीं छूटना चाहिए। कमिश्नर सिंह ने चार इमली क्षेत्र के मतदान केंद्र 213, 214 और 215 का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नर्मदा भवन स्थित मतदान केंद्र 203, 204 और 205, तुलसी नगर स्थित शासकीय नवीन कन्या उच्चतर मा वि के मतदान केंद्र 172, 173, 174, 175 और 176 में भी पहुंचे। अब तक के काम से संतुष्ट नजर आए कमिश्नर
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर सिंह मतदाता सूची के अब तक के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर संतुष्ट दिखे। उन्होंने बीएलओ और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों का नाम दर्ज हो, यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, संयुक्त कलेक्टर दीपक पांडे, एसडीएम टीटी नगर अर्चना शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिले में 21 लाख से ज्यादा वोटर
भोपाल जिले में कुल 2029 मतदान केंद्र हैं। वहीं, 7 विधानसभा क्षेत्रों में 21 लाख 14 हजार 70 मतदाता दर्ज हैं। इन मतदाताओं में से 10 लाख 85 हजार 470 पुरुष और 10 लाख 28 हजार 432 महिला, 168 अन्य यानी थर्ड जेंडर मतदाता सूची में शामिल हैं। 28 नवंबर तक लेंगे दावे-आपत्ति
दावे-आपत्ति 28 नवंबर तक प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान अवकाश के दिनों में 16 नवंबर एवं 17 नवंबर दावे-आपत्ति प्राप्त करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संबंधित बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति प्राप्त करेंगे। इससे पहले 9 और 10 नवंबर को भी कैंप लगे थे।</description>
उज्जैन में सिद्ध वट पर दूध चढ़ाने लगी कतार:पूर्वजों के निमित्त पिंडदान&तर्पण किया; कल पूर्णिमा पर शिप्रा स्नान कर करेंगे दीपदान
        <description>उज्जैन। वैकुंठ चतुर्दशी पर गुरुवार को मोक्ष दायिनी शिप्रा के सिद्ध वट घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सिद्ध नाथ घाट पर शिप्रा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद पितरों के निमित्त तर्पण पिंड दान भी किया। अल सुबह से ही सिद्ध वट को दूध चढ़ाने वालों का भी तांता लगा रहा। कल शुक्रवार को शिप्रा तट पर पर्व स्नान होगा। वहीं संध्या के समय दीप दान करने के लिए शिप्रा के घाट पर लोगों की भीड़ रहेगी। कार्तिक मास की वैकुंठ चतुर्दशी पर शिप्रा स्नान व पितरों के निमित्त पिंडदान, तर्पण का विशेष महत्व है। इसी मान्यता के चलते गुरुवार को देशभर से हजारों श्रद्धालु सिद्ध वट घाट पहुंचे। अल सुबह से शिप्रा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सिद्ध वट घाट पर पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान किया तथा सिद्ध वट को दूध चढ़ाया। सिद्ध वट के पुजारी सुधीर चतुर्वेदी ने बताया कि मान्यता है कि चतुर्दशी पर सिद्ध वट घाट पर पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान करने तथा सिद्धवट पर दूध चढ़ाने से पितृ प्रसन्न होते हैं तथा सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते है। गुरूवार को सुबह सबसे पहले सिद्धवट के पुजारी, पुरोहित द्वारा भगवान सिद्ध वट का पूजन कर दूध अर्पित कर विश्व मंगल की कामना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सिद्ध नाथ भगवान को दूध अर्पित किया। मंदिर समिति द्वारा सुविधा के लिए पीतल का बड़ा पात्र लगाया गया था। जिसके माध्यम से श्रद्धालुओंं द्वारा अर्पित होने वाला दूध भगवान तक पहुंच रहा था। चतुर्दशी पर दान पुण्य करने वालों का भी तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने भिक्षुकों को भोजन वितरित किया तथा गायों को चारा खिलाया। शुक्रवार को पूर्णिमा समृद्धि देने वाली पं. अमर डब्बा वाला ने बताया कि एक मान्यता यह भी है कि शुक्रवार के दिन आने वाली पूर्णिमा समृद्धि को देती है। शास्त्रीय मतानुसार जो लोग माह पर्यंत कार्तिक में पूजन पाठ नही कर पाए है, वे कार्तिक की पूर्णिमा पर पूजन कर सकते है। दीप दान,अन्न दान,वस्त्र दान व पिंडदान की परंपरा इस दिन मानी जाती है। यम स्मृति के अनुसार देखे तो जो लोग कार्तिक माह में सायं काल यम के निमित्त या पितरों की निमित्त दीप दान नही कर सके वे कार्तिक की पूर्णिमा के दिन शाम को दीप दान अवश्य करें। यह करने से पितरों को उल्का के प्रकाश की स्थिति प्राप्त होती है वहीं पितरों को मार्ग मिलने के बाद सुख, समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते है साथ ही यम की पूजन करने व दीप दान करने से अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है। सायं काल करें दीप प्रज्वलन  सूर्यास्त के समय प्रदोष काल में तीर्थ पर जाकर के यम के निमित्त व पितरों के निमित्त दीप दान करें, हो सके तो जहां-जहां मंदिरों में अंधेरा दिखाई दे वहां दीप का प्रज्वलन अवश्य करें। यह करने से अवरुद्ध भाग्य की गति में तीव्रता आती है। साथ ही आध्यात्मिक चेतना की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति अगर तीर्थ नही जा सकते है तो आसपास के मंदिरों, तालाबों, बावड़ियों, अस्तबल, हाथी का स्थान, गाय का स्थान आदि जगह पर दीपक प्रज्वलित करें।</description>
डिप्टी सीएम बोले& किसान डीएपी की जगह NPK यूज करें:बेबुनियाद आरोप लगाना कांग्रेस की आदत; महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किया जीत का दावा
        <description>बुधवार को अल्प प्रवास में जबलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि, जिस तरह फसलों के लिए डीएपी काम करती है, उसी तरह से एनपीके भी है, किसान भाई डीएपी के पीछे परेशान ना होकर एनपीके का उपयोग करें, सरकार के पास इसकी कमी नहीं है। डबल लॉक केन्द्रों से पर्याप्त मात्रा में इसे ले सकते है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि खाद के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। निश्चित रूप से प्रदेश भर में डीएपी खाद को लेकर किल्लत बनी हुई है, किसान तड़के सुबह से खाद वितरण केंद्र में खड़े रहते है। सरकार व्यवस्था करने में लगी हुई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि एक दो दिन में डीएपी के रेक आने वाले है। डीएपी के साथ एनपीके उपयोग करने की अपील डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि, सभी डीएपी के साथ-साथ एनपीके का भी उपयोग करें। जिस तरह से डीएपी फसलों में काम करती है, उसी तरह से एनपीके भी है, लिहाजा किसान परेशान ना हो और इस खाद का भी उपयोग करे, क्योंकि यह भी खेती की उत्पादकता में सहायक होता है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत का दावा  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार से वापस लौटे डिप्टी सीएम शुक्ला ने कहा कि निश्चित रूप से महाराष्ट्र में भाजपा के गठबंधन वाली सरकार बना रही है। जिस तरह से हमने हरियाणा में सरकार बनाई है, ठीक उसी तरह से महाराष्ट्र में भी भारी बहुमतों से जीत हासिल कर सरकार बना रहे है। इधर, बुधवार को मध्य प्रदेश में हुए उप चुनाव की वोटिंग के बाद कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोपों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस की आदत बन गई है, आरोप लगाने की, पर अब प्रदेश की जनता भी जान चुकी है कि भाजपा के लगातार जीतने का कारण विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को सुचारु रूप से चलना है। इसलिए उनके कहने से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। शुक्ला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नामों का अंतर जनता को समझ में आने लगा है, इसलिए कांग्रेस की हर जगह पराजय हो रही है।</description>
पुलिसकर्मियों को जन्मदिन पर मिलेगी छुट्‌टी:रतलाम एसपी ने शुरू की पहल, खुद फोन कर देंगे बधाई
        <description>रतलाम जिले में पदस्थ पुलिसकर्मी अपना जन्मदिन मना सकेंगे। परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए पुलिसकर्मियों को छुट्‌टी भी मिलेगी। रतलाम एसपी अमित कुमार ने पुलिसकर्मियों के लिए यह पहल की है। एसपी खुद पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन पर फोन लगाकर बधाई देंगे। इसकी शुरुआत रतलाम में हो चुकी है।  एसपी कुमार का कहना है कि पुलिसकर्मी लगातार 24 घंटे ड्यूटी पर रहता है। इस कारण वह अपने जन्मदिन भी भूल जाते हैं। पुलिस की व्यस्त नौकरी को समझ सभी अधिकारी व कर्मचारी के लिए जन्मदिन पर छुट्‌टी की पहल शुरू की है। एसपी की इस पहल का विभागीय अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने स्वागत किया है। दो दिन पूर्व भी दो पुलिसकर्मियों के जन्मदिन होने पर एसपी ने स्वयं फोन लगाकर बधाई दी और उनकी छुट्‌टी स्वीकृत की।  बता दें, रतलाम जिले में करीब 1200 पुलिसकर्मी है। जिसमें अधिकारी समेत सभी शामिल है। एसपी कुमार ने बताया जन्मदिन एक ऐसा मूवमेंट रहता है जो कि परिवार के साथ मनाया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों को छुट्‌टी दी जाएगी। जो पुलिस वेलफेयर का एक हिस्सा है।</description>
सिंगरौली स्वास्थ्य केंद्र में दो लोगों ने गार्ड को पीटा:नर्सों के साथ की बदतमीजी, वीडियो आया सामने
        <description>सिंगरौली जिले के खुटार इलाके में सोमवार रात तकरीबन 12 बजे दो लोगों ने खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर गार्ड के साथ में गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही नर्सों के साथ भी दुर्व्यवहार किया है। जिसका आज बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। खुटार चौकी प्रभारी साहेब लाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को खुटार स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ गार्ड शिवप्रसाद शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 नवंबर को जब वह ड्यूटी पर था तब रात 11:55 पर विवेक सिंह निवासी खुटार और अरविंद सिंह निवासी अमिलवान शराब पीकर अस्पताल आए और कहा कि उन्हें टाइफाइड का इंजेक्शन लगवाना है। उन्होंने नर्स को बुलाने के लिए कहा। जब नर्स आई तो उन्होंने दोनों से दवा की पर्ची मांगी। उन लोगों ने पर्ची नहीं दी। उन्होंने मुझे गाली दी और मारपीट करने लगे।  खुटार चौकी प्रभारी साहेब लाल सिंह ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर दोनों ही आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों ही आरोपी गार्ड को पीट रहे हैं। जब वह बाहर जाने का प्रयास करता है तो उसे वापस घसीट कर अंदर लेकर आ रहे हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभय रंजन ने अस्पताल पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली है। उन्होंने रात के समय ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की है।</description>
पशुपतिनाथ पाटोत्सव की शुरुआत:अब तक नहीं सजी दुकानें, कार्तिक पूर्णिमा से बनेगा मेले का माहौल
        <description>भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर लगने वाले 62वें कार्तिक मेले शुभारंभ व पशुपतिनाथ पाटोत्सव का कार्यक्रम मंगलवार को संतों, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री पशुपतिनाथ, 1008 संत श्री प्रत्यक्षानंद जी महाराज, श्री मस्तराम राम जी महाराज की पूजा अर्चना के साथ की गई। इसके साथ ही 20 दिवसीय कार्तिक मेले का शुभारंभ भी पूर्व गृह मंत्री कैलाश चावल किया। हालांकि अब तक मेले में दुकानों सजना शुरू नहीं हुई है। कार्तिक पूर्णिमा को मेला अपने पूरे रंग में दिखेगा। मेला क्षेत्र में ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था मेले के दौरान ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था</description>
CRPF जवान के सूने घर का ताला तोड़ की चोरी:नकदी समेत ले गए सोने&चांदी के जेवर, फौजी इलेक्शन ड्यूटी के लिए महाराष्ट्र गया हुआ था
        <description>भिंड में रेलवे क्रॉसिंग के पास रात के समय अज्ञात चोर घर अंदर से सोने-चांदी के जेवर समेत नगदी चुरा ले गए। वारदात के समय घर सुना था। परिवार रिश्तेदारी में फूप कस्बे में जन्म उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कबीर कॉलोनी में रहने वाले रामकुमार जाटव उम्र 38 साल सीआरएफ में पदस्थ है। वे इन दिनों महाराष्ट्र चुनाव इलेक्शन में ड्यूटी में तैनात हैं। इधर उनका परिवार कबीर कॉलोनी में निवासरत हैं। फरियादी के मौसेरे ससुर के घर साले का जन्मोत्सव कार्यक्रम था। कार्यक्रम में जवान का परिवार फूप में गया हुआ था। इधर 12 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने सूने घर पर धाबा बोला और ताले चटका दिए। जब सुबह परिवार वापस लौट कर आया तो घर के ताले टूटे हुए देखे घर में रखे हुए सोने की जंजीर, चूड़ियां समेत अन्य चोर चुरा ले गए फरियादी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके घर 80 हजार नगदी रखी हुई थी वह भी उठा ले गए फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्वीरों में देखें चोरी की वारदात</description>
सीजन में पहली बार 15°C पर पहुंचा रात का पारा:सुबह और शाम को ठंड का दिखाई देने लगा असर; अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की आई कमी
        <description>देवास में इस सीजन में पहली बार रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट के साथ ही इन दिनों सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। रात के साथ दिन के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले दो दिनों पहले अधिकतम तापमान 32 डिग्री के ऊपर बना हुआ था लेकिन अब अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है। दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री
पिछले वर्ष नवंबर माह की शुरुआत के साथ ही ठंड ने जोर पकड़ लिया था लेकिन इस वर्ष आधा नवंबर बीतने को है बावजूद इसके ठंड का असर कम है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।</description>
118 दिन बाद आज भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे:मंदिरों और घरो में होंगे शालिग्राम और तुलसी विवाह, मांगलिक कार्यो की शुरुआत
        <description>कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी 12नवंबर(मंगलवार) को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसे देवउठनी ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है, इसी दिन 118 दिन बाद श्रीहरि विष्णु योग निद्रा से जानेंगे और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इस दिन भगवान शालिग्राम का तुलसी जी के साथ विवाह पूजा के पश्चात विवाह सहित मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। गुरु तारा पूर्व दिशा में उदित एवं शुक्र तारा पश्चिम दिशा में उदित रहेंगे। अबूझ मुहूर्त होने के साथ ही विवाह की शहनाईयां भी गूंजेंगी, एकादशी पर मंगलवार को शहर में कई मंदिरों व घर-घर में तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन होंगे। ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल के पंडित विनोद गौतम ने बताया कि इस साल के अंत तक विवाह मुहूर्त नवंबर में 16 ,17, 18 , 22 से 26 नवंबर तक विवाह होंगे दिसंबर में तारीख 2, 3 ,4 ,5, 9, 10 ,11, 13, 14, 15 पश्चात धनु संक्रांति में विवाह एक माह के लिए अवरूद्ध होंगे मकर संक्रांति उत्तरायण सूर्य होने पर पुनः प्रारंभ होंगे जनवरी 2025 में 16 से 22, 24, 26, 27 फरवरी में तारीख 2, 3 ,7 ,8 ,12 से 16 ,19, 21, 22, 23, 25 मार्च में तारीख 1, 2 ,6 पश्चात होलाष्टक प्रारंभ हो जाएंगे तथा मीन की संक्रांति खरमास में विवाह मुहूर्त अवरूद्ध होंगे।</description>
विक्षिप्त महिला के पास मिला एक साल का मासूम:पुलिस जुटी बच्चे के परिवार की तलाश में, वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया
        <description>भिंड के गोरमी कस्बे में एक मानसिक दिव्यांग महिला के पास एक साल के बच्चे को देख पुलिस हैरान हो गई। पुलिस जांच में पाया गया कि यह महिला का बच्चा नहीं है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह बच्चा महिला के पास कैसे आया। मुरैना जिले के अंबाह कस्बे की रहने वाली 32 वर्षीय वंदना ठाकुर, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला की शादी गोरमी में हुई थी। मानसिक स्थिति ठीक न होने से वो ससुराल व मायके एक भी जगह नहीं रहती है। वो, गोरमी में सड़कों पर भटकती रहती है। पुलिस को जानकारी मिली कि वंदना के साथ जो बच्चा है, वह उसका अपना नहीं है। पूछताछ के दौरान महिला ने कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिए और हर बार अलग-अलग इलाकों की जानकारी बताई। पुलिस ने सोमवार को भिंड के वन स्टॉप सेंटर पर महिला और बच्चे को अस्थायी रूप से रखा है। महिला के हाथ पर ‘श्याम’ नाम का टैटू गुदा हुआ है, और बच्चा सर्दियों के गर्म कपड़े पहने हुए है। गोरमी पुलिस बच्चे के असली माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है। विवेचक मनोज कपासिया ने बताया कि बच्चे की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य पुलिस थानों में सूचना भेजी जा रही है।</description>
रोप स्किपिंग में जवाहर स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम:17वीं राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 18 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य जीते
        <description>राज्य स्तरीय रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवंबर(रविवार) को एक्सीलेंस स्कूल में किया गया। जिसमें जवाहरलाल नेहरू स्कूल (पीडब्ल्यू) भेल के छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में अलग अलग पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।   17वीं राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में छात्रों ने कुल 24 पदक जीते। जिसमें 18 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 2 कांस्य पदक थे। इस मौके पर ​​​​​​​बीएसएम प्रबंधन, एचओआई सुनील पाठक, उप प्राचार्य एम.पी.अप्पन, शिफ्ट प्रभारी मीता बी.जैन और विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विजेताओं और उनके कोच को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।</description>
दतिया में नियमों की अनदेखी करते 15 स्कूली वाहन जब्त:यातायात पुलिस की कार्रवाई, वाहनों में क्षमता से अधिक बैठे थे बच्चे
        <description>दतिया में यातायात पुलिस ने सोमवार सुबह नियमों की अनदेखी कर रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान 15 ओवरलोड स्कूली वाहनों को जब्त किया गया। बता दें कि स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग को लेकर लगातार प्रशासन को शिकायत मिल रही थी। सूबेदार नईम खान ने बताया कि, सोमवार सुबह साढ़े सात बजे यातायात पुलिस ने सात-सात पुलिस कर्मियों की दो टीम बनाई थी। टीमों ने राजगढ़ चौराहा, झांसी चुंगी, पीतांबरा चौराहा और उनाव रोड पर ओवरलोड स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की। 15 स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें 10 ऑटो, 2 मैजिक और 3 इलेक्ट्रिक टैक्सी शामिल हैं। अभी वाहनों को जब्त कर थाने में रखा गया है। मैजिक में बैठे थे 15 से 16 बच्चे
यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्कूली वाहनों में क्षमता से कई अधिक बच्चे बैठे हुए थे। ऑटो में 10 से 12, मैजिक में 15 से 16 और इलेक्ट्रिक टैक्सी में 8 से 10 बच्चे बैठे हुए थे। जिससे बच्चों पर एक्सीडेंट का लगातार खतरा बना हुआ था।</description>
रक्षा बिष्ट ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हासिल किए 2पदक:जवाहरलाल स्कूल भोपाल की छात्रा ने कराटे में जीता कांस्य और रजत
        <description>जवाहरलाल नेहरू स्कूल (पीडब्ल्यू) गोविंदपुरा, बीएचईएल भोपाल की कक्षा 5वीं की छात्रा रक्षा बिष्ट ने एमपीएससीए सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 8 और 9 नवंबर को पचमढ़ी में आयोजित की गई थी, जिसमें रक्षा ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। रक्षा ने काटा इवेंट में 10 साल की उम्र में कांस्य पदक हासिल किया और साथ ही 35 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक भी जीता। उनके इस अद्वितीय प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। बीएसएम प्रबंधन के अलावा स्कूल के एचओआई सुनील कुमार पाठक, उप प्राचार्य एम.पी. अप्पन, मीता बी. जैन (शिफ्ट प्रभारी) और स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रक्षा बिष्ट और उनके कोच को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह की सफलता की कामना की। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि यह उपलब्धि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी और रक्षा की तरह अन्य विद्यार्थी भी अपनी कड़ी मेहनत से न केवल विद्यालय का, बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।</description>
शाजापुर के मां राजराजेश्वरी मंदिर से निकाली निशान यात्रा:महिला&पुरुष हुए शामिल; कल खाटू श्याम मंदिर में होगा भजन संध्या का आयोजन
        <description>शाजापुर जिला मुख्यालय पर स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर से सोमवार 11 बजे निशान यात्रा निकाली गई। जो शहर के प्रमुख मार्ग से होती हुई, आदर्श कॉलोनी स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर पहुंची। जहां महाआरती करने के बाद प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर पुजारी हरीश प्रेमनारायण व्यास ने बताया कि श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को आदर्श कॉलोनी स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। खाटू श्याम बाबा के दो दिवसीय जन्मोत्सव की शुरुआत सोमवार से हुई, जिसमें सोमवार को निशान यात्रा निकाली गई। वहीं मंगलवार को बाबा के जन्मदिन पर भजन संध्या होगी, जिसमें बाहर से आए कलाकार प्रस्तुति देंगे। इनमें खुजनेर से देवेंद्र तोमर, ऋषिका विश्वकर्मा इकलेरा, तिलक शर्मा उज्जैन व अन्य स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं इस दौरान बाबा का दरबार सजेगा। इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, अखंड ज्योत और छप्पन भोग लगाया जाएगा।</description>
आर्चडायोसिस ऑफ़ भोपाल ने मनाया शिक्षा रविवार:समाज में ज्ञान और सेवा का महत्व किया स्पष्ट
        <description>आर्चडायोसिस ऑफ़ भोपाल ने अपने हर साल के परंपरागत शिक्षा रविवार के अवसर पर शहर के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया। यह विशेष दिन नवंबर माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षा और ज्ञान को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर पवित्र मिस्सा, उपदेश और सामूहिक प्रार्थनाओं के माध्यम से शिक्षा के महत्व को साझा किया गया। सेक्रेड हार्ट चर्च, रतनपुर में आयोजित पवित्र मिस्सा की अगुवाई आर्चबिशप डॉ. ए. ए. एस. दुरईराज ने की। इस मौके पर उनके साथ फादर विपिन तिग्गा भी उपस्थित थे। आर्चबिशप ने अपनी संबोधन में कहा, "आज हम शिक्षा रविवार के अवसर पर उन सभी शैक्षणिक और व्यवसायिक संस्थाओं को सम्मानित करते हैं, जो राष्ट्र सेवा और भावी पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। हम अपने शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति का आभार व्यक्त करते हैं, जो समाज में ज्ञान की ज्योति फैला रहे हैं।" इसके बाद कैथोलिक डायोसीजन एजुकेशन के नव नियुक्त सचिव फादर रोनाल्ड वान ने कहा कि "शिक्षा का प्रसार धर्मप्रान्तीय और धर्मसंघीय स्तर पर विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के माध्यम से किया जा रहा है। इन संस्थानों का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों से छात्रों को सशक्त बनाना भी है, ताकि वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।" कैथोलिक समाज के जनसम्पर्क अधिकारी फादर अल्फ्रेड डिसूज़ा ने बताया कि "शिक्षा रविवार का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और यह याद दिलाना है कि शिक्षा और सेवा का मिलाजुला प्रभाव समाज में शांति, प्रेम और समर्पण का वातावरण बनाता है।" इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए और शिक्षा के महत्व पर गहरे विचार किए, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव और सुधार की दिशा में एक नई प्रेरणा का संचार हुआ। शिक्षा रविवार का आयोजन इस बात का प्रतीक है कि शिक्षा सिर्फ ज्ञान अर्जन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक सदस्य की सेवा और समृद्धि का आधार भी है।</description>
26 साल से बंद पड़ी जेसी मिल पहुंचे मुख्यमंत्री:मोहन यादव बोले& हुकुमचन्द्र मिल की तर्ज पर होगा निराकरण, श्रमिकों को जल्दी मिलेगा बकाया पैसा
        <description>ग्वालियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई मुख्यमंत्री जेसी मिल पहुंचा है। ग्वालियर की जेसी मिल को पूरी तरह बंद हुए 26 साल से ज्यादा हो गए हैं। यहां के आठ हजार श्रमिक और उनके परिवार भुगतान के इंतजार में हैं। कई श्रमिक तो काल के गाल में समा गए हैं। इसके बाद भी अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री ने यहां आकर उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास नहीं किया है। मध्यप्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव पहले मुख्यमंत्री हैं, जो सीधे जेसी मिल पहुंचकर वहां श्रमिक, श्रमिकों के परिवार से बात की है। यहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, जेसी मिल के मजदूरों की समस्याओं का जल्द समाधान होने वाला है। हुकुमचन्द मिल की तर्ज पर जेसी मिल के 8 हजार श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ग्वालियर आए थे और श्योपुर के विजयपुर में उपचुनाव में प्रचार करने के बाद देर रात ग्वालियर लौटे थे। रात अधिक होने के चलते वह भोपाल नहीं जा सके थे, यही कारण था कि उन्होंने मुरार वीवीआईपी सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया था। यहां विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह वह बिना तय कार्यक्रम के ग्वालियर के हजीरा बंद पड़ी जेसी मिल पहुंच गए। उनके साथ प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी उपस्थित थे। यहां सीएम ने जेसी मिल परिसर में घूमकर यहां के श्रमिक, श्रमिक परिवार के सदस्यों से बातचीत कर समस्याओं को समझा और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। सीएम ने श्रमिक संघ के नेताओं से भी मुलाकात की है। सीएम बोले- बहुत जल्दी जेसी मिल का समाधान होने वाला है
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बहुज जल्दी ही जेसी मिल की समस्या का निराकरण और समाधान होने वाला है। हमारी सरकार के प्रधानमंत्री ने चार पिलर बताए हैं। गरीब, महिला, युवा और किसान इन चारों वर्गों के हितों को हम सर्वोच्य प्राथमिकता पर रखे हुए हैं। उसके साथ ही यह भी प्राथमिकता है कि हमारी पुरानी कंपनियां किसी कारण खत्म हो गईं तो उनके मजदूरों की देनदारियां हैं। उनको रास्ते पर नहीं छोड़ा जा सकता है। हमारा फर्ज बनता है कि हम मजदूरों की देनदारियां चुकाएं और उनको आर्थिक संकट से बाहर लाएं। साथ ही ऐसी जमीने जहां हम भविष्य में उद्योग या अन्य कार्य के लिए लें, लेकिन शहर का विकास जरूरी है। मैंने अधिकारियों को जेसी मिल के निराकरण के लिए लगाया है
सीमए डॉ. यादव ने बताया कि, मैंने अधिकारियों को जेसी मिल के निराकरण के लिए लगाया है। खुद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ मैंने जेसी मिल का निरीक्षण किया है। मैं ऐसा आश्वासन देता हूं कि जल्द जेसी मिल के 8 हजार श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। मैंने आते ही हुकुमचंद मिल का निराकरण किया
सीएम यादव ने कहा कि, मैंने आते ही हुकुमचन्द मिल का निराकरण किया है। वहां भी सात से आठ हजार मजदूर थे। जेसी मिल में जैसे मुझे पता लगा है कि आठ हजार श्रमिक की देनदारियां हैं। जल्द इस समस्या का निराकरण किया जाएगा। मजदूरों को उनका हक मिलेगा और वह आर्थिक संकट से उबर सकेंगे। आईटी क्षेत्र में बहुत संभावना है
सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ऐसी जमीनों का उपयोग उद्योग और अन्य विकास कार्यो में किया जाएगा। ग्वालियर में आईटी के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। यहां के युवा बाहर जाकर काम कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि ग्वालियर में ही उनको यह मौका मिले। इसलिए इस पर भी आगे कई संभावनाओं पर काम किया जाएगा। महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव और एमपी उपचुनाव पर बोले- जीत पक्की है
अभी महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव और मध्यप्रदेश के विजयपुर व बुधनी में उपचुनाव को लेकर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में अपने लोकतंत्र का डंका बजाया है। झारखंड, महाराष्ट्र में भी मोदी नेतृत्व को पसंद करते हुए जनता वोट करेगी और हमारी जीत होगी। मध्य प्रदेश के उपचुनाव विजयपुर व बुधनी में भाजपा रिकॉर्ड वोट से जीत रही है।</description>
शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म, FIR:हैदराबाद ले गया प्रेमी, संबंध बनाएं; 20 दिन में गांव लाकर छोड़ा, फिर भाग गया
        <description>खंडवा में एक 18 वर्षीय युवती ने प्रेमी के खिलाफ शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने वाली धारा 69 में एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता मजदूरी करती है। आरोपी ने महीनेभर पहले ही उसके साथ दोस्ती की थी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र ने उसके साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और फिर शादी का वादा किया। पास के गांव ढकूची में अपने दोस्त मन्नू के घर ले गया, मुझे रातभर वहीं रखा और शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद वहां से मुझे हैदराबाद ले गया। झोपड़-पट्टी एरिया में हम दोनों बगैर शादी के रहे। 20 दिन के भीतर ही वह मुझे वापस गांव ले आया। यहां मुझे मेरे घर छोड़ दिया और खुद कहीं चले गया। आरोपी नरेंद्र ने मेरे साथ शादी का वादा किया था, वादे के मुताबिक ही मैंने पहली बार 10 अक्टूबर को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। 20 दिन तक उसने मुझे उसके साथ रखा और अब शादी से मुकर गया है। इधर, शिकायत पर थाना खालवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।</description>
अतिथि शिक्षक ने किया सुसाइड:छुट्टी में आया था गांव; लंबे समय से डिप्रेशन में था
        <description>जहर खाने के बाद इलाज के लिए भर्ती कराए गए अतिथि शिक्षक की आज जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह दिवाली की छुट्टी पर घर आया था। जहां उसने जहर खा लिया। अस्पताल पुलिस चौकी के मुताबिक शनिवार रात आठनेर थाना क्षेत्र के गुजर माल निवासी सागर चढ़ोकार (36) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सागर कल घर पर अकेला था। उनकी मां गांव में कहीं गई हुई थी। जबकि भाई प्राइवेट जॉब से चिचोली गए हुए थे। मां जब गांव से वापस घर लौटी तो सागर बेसुध पड़ा हुआ था। उसके पास से जहर की स्मैल आ रही थी। मां ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सागर भीमपुर विकासखंड के चिल्लौर के पास हाईस्कूल में अतिथि शिक्षक था। वह लंबे समय से डिप्रेशन में था। जिसका नागपुर में इलाज किया जा रहा था। वह दिवाली के छुट्टी पर चिल्लौर से गुजरमल आया हुआ था। सागर की अभी शादी नहीं हुई थी।</description>
शहडोल के सोन नदी में मिला नवजात का शव:जरवाही पुल के नीचे तैरती मिली बॉडी, 3&4 दिन पहले हुआ था जन्म
        <description>बुढ़ार के जरवाही सोन नदी पुल के नीचे नवजात बच्चे का शव मिला है। लोगों ने पुल के नीचे नदी में शव तैरते हुए देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला रविवार सुबह की बताई जा रही है। मौत की वजह का नहीं चल सका पता थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि नदी में गांव के लोग सुबह नहाने पहुंचे थे, तभी पानी में तैरता हुआ नवजात का शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से बच्चे के शव को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों के अनुसार पानी में मिले नवजात का जन्म लगभग तीन से चार दिन पहले हुआ होगा। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी के अनुसार नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद आगे की जानकारी मिलेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।</description>
नवमी पर महिलाओं ने की आंवले के पेड़ की पूजा:भगवान विष्णु से की समृद्धि और खुशहाली की कामना
        <description>रविवार को आंवला नवमीं पर रायसेन में महिलाओं ने आंवले वृक्ष की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव से की। आंवला नवमीं के उपलक्ष्य में मिश्र तालाब किनारे, गंज बाजार हनुमान मंदिर के पास, दशहरे मैदान वृद्ध आश्रम परिसर, अर्जुन नगर माता मंदिर में आंवले के वृक्ष की पूजन-हवन आरती के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहीं। पूजा के बाद महिलाओं ने व्यंजनों, ऋतु फल और मिठाई का भोग लगाया। सूत का धागा आंवले के पेड़ से लपेटकर परिक्रमा लगाईं। परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना भगवान सत्यनारायण से की। महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग सामग्री वितरित की। पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि कार्तिक माह की नवमी पर आंवले के पेड़ के पूजन का बड़ा महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती हैं। साथ ही भगवान विष्णु का भी पूजन किया जाता है। कहते हैं जो महिलाएं इस दिन आंवले के पेड़ की पूजन कर विष्णु भगवान को पकवानों का भोग लगाती हैं। पेड़ के नीचे भोजन प्रसाद स्वरूप ग्रहण करती हैं, उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती हैं। देखें तस्वीरें...</description>
दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए 16 दिसंबर को चलेगी ट्रेन:इंदौर से रवाना होकर तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी का भ्रमण कराएंगे
        <description>तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 16 दिसंबर को इंदौर से रवाना होगी। ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल व नागपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। 9 रात व 10 दिन की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेन्द्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। किराया 18 से 39 हजार रुपए तक -18 हजार रुपए प्रति व्यक्ति (SL इकॉनामी श्रेणी) -29 हजार 500 रुपए प्रति व्यक्ति (3AC स्टैंडर्ड) -39 हजार रुपए प्रति व्यक्ति (2AC कम्फर्ट श्रेणी)</description>
रायसेन में दिन गर्म तो रातें सर्द, सेहत पर असर:न्यूनतम तापमान 15, अधिकतम 30 डिग्री पर; उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद बढ़ेगी ठंड
        <description>रायसेन में बीते एक सप्ताह से दिन और रात के तापमान में कोई अंतर नहीं आया है, दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर बना हुआ है। रात से सुबह तक हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है तो दिन में धूप का असर जारी है। कोहरे की धुंध भी छा रही है, मौसम सर्द-गर्म होने से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद पूरा मध्य प्रदेश ठिठुरने लगता है इस बार 15 नवंबर से उत्तर से ठंडी हवाएं आ सकती हैं, जिससे ठंड का असर भी बढ़ जाएगा।</description>
अशोकनगर में दिखे मौसम के दो रंग:सुबह&शाम हल्की ठंड, दोपहर में तेज धूप से गर्मी का असर
        <description>जिले में सुबह और शाम के समय हल्की-हल्की धुंध छा रही है। सुबह लगभग 10 बजे तक धुंध का असर अधिक दिखाई दे रहा है। शाम को भी एक-दो घंटे हल्की-हल्के धुंध रह रही है। इसी के साथ सुबह-सुबह हल्की ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। हालांकि शाम को इसका अधिक असर दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि रात के समय सामान्य स्थिति बनी हुई है। दोपहर में गर्मी का असर दिख रहा सुबह और शाम को सूरज की नर्मी की वजह से ठंड का असर जोड़ पकड़ता जा रहा है। जबकि दोपहर के समय सूरज की गर्मी का एहसास हो रहा है जिसकी वजह से हल्की-हल्की गर्मी का असर बना हुआ है। इसका असर दोपहर 12 से लेकर 4:00 तक बना रहता है। दिन रात के पारे में 15 डिग्री का अंतर सुबह-सुबह हल्की धुंध और हल्की ठंड का असर शुरू हो गया है, इसी के साथ टेंपरेचर में भी गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है जबकि अधिकतम टेंपरेचर 32 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है, जिसके कारण से दोनों की तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस का फैसला है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक जिले में आगामी कुछ ही दिनों में न्यूनतम टेंपरेचर में गिरावट होगी। साथ ही अगले पखवाड़े में अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर जोर पड़ेगा।</description>
देवास में अब तक ठंड ने नहीं पकड़ा जोर:नवंबर का पहला सप्ताह बीता, दिन के समय चुभ रही धूप, शाम को गुलाबी ठंड का एहसास
        <description>नवंबर माह का एक सप्ताह बीत चुका है, बावजूद इसके देवास में ठंड का असर देखने को नहीं मिला है। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का असर अब भी बरकरार है। हांलाकि, सुबह और शाम को जरूर कुछ गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। सुबह चुभने वाली धूप का असर शुरू हो जाता है। दरअसल नवंबर माह की शुरुआत में ही ठंड पड़ने लगती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज
इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक दिन में अधिकतम तापमान में जरूर 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम जानकारों की माने तो एक सप्ताह तक इसी प्रकार से मौसम के बने रहने का अनुमान है। उसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी।</description>
        <description>संवेदनशील विषय का माइल स्टोन नाटक 'नकळत सारे घडले' का मंचन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार शाम से प्रारंभ हुआ। सुप्रसिद्ध दिग्दर्शक विजय केकरे ने लेखक शेखर ढवळीकर की विषय वस्तु को आधुनिक संर्दभों के साथ प्रभावी प्रस्तुत किया है। मुख्य भूमिका निभा रहे आनंद इंगळे मराठी सिनेमा, धारावाहिक एवं रंगमंच पर अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी अभिनय शैली से उन्होंने अपना एक स्नेही दर्शक वर्ग तैयार किया है। नाटक की मुख्य अदाकारा श्वेता पेंडसे, लेखिका एवं अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। आनंद इंगळे और श्वेता पेंडसे ने नाटक में कमाल का अभिनय किया है। इनका साथ प्रशांत केनी, तनिषा वर्दे ने बखूबी निभाया है। दो पीढ़ियों के बीच विचारों का तनाव और जेनरेशन गैप का विषय काफी पुराना है। युवा और पारंपरिक्व पीढ़ी के बीच उलझी विचारों की गुत्थी को सुलझाने का गंभीर मानस शास्त्रीय प्रयास नाटक में किया गया है। 25 वर्ष पूर्व इस विक्रम गोखले, स्वाति चिटणीस जैसे दिग्गज कलाकारों ने इस नाटक को खेला था। दर्जेदार विषय एवं बेहतरीन प्रस्तुतिकरण के लिए माइल स्टोन नाटक का खिताब दर्शकों द्वारा दिया गया है। सम सामायिक परिवर्तन करते हुए इस बार की प्रस्तुति में अनेक कल्पनाशील प्रयोग किए गए हैं। इसके लिए दिग्दर्शक विजय केकरे की प्रशंसा करनी होगी। उन्होंने बहुत कुशलता से सामाजिक सरोकारों वाली पटकथा को दर्शकों के हृदय में उतरने में सफलता प्राप्त की है। नाटक में अनेक दिलचस्प प्रसंग हैं, जो रसिक प्रेक्षकों को गुदगुदाते भी हैं और सोचने पर भी मजबूर करते हैं। लेखक शेखर ढवळीकर की पटकथा और संवादों की भी प्रशंसा करनी पड़ेगी। नेपथ्यकार राजन भिसे, संगीत दिग्दर्शक अशोक पत्की, प्रकाश योजनाकार शीतल तळपदे ने भी अपने क्रिएशंस से भरपूर दाद हासिल की। सानंद न्यास के अध्यक्ष जयंत भिसे और मानद सचिव संजीव वावीकर ने बताया कि नाटक 'नकळत सारे घडले' का मंचन 9 नवम्बर को रामुभैय्या दाते समूह के लिये अपराह्न 4 बजे, सायं. 7.30 बजे राहुल बारपुते समूह के लिए 10 नवम्बर को वसंत समूह के लिए अपराह्न 4 बजे तथा सायं 7.30 बजे बहार समूह के लिए होगा। कहानी कहानी में चार पात्र हैं। राहुल (प्रशांत केनी) को सिनेमा में अभिनय करने की इच्छा है। इसके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार है। उसकी मित्र मोनिका (तनीषा वर्दे) इसमें उसकी मदद करती है। एक अवसर पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर राहुल के अभिनय की प्रशंसा करती है। इससे राहुल में फिल्मों में काम करने का जुनून सवार हो जाता है। राहुल के माता-पिता दुबई में है। इसलिए बचपन से उसे उसके बटू मामा (आनंद इंगळे) ने पाला है। राहुल का मामा काफी ग़रीबी में पढ़ा है। उसने संघर्ष कर अपना आर्थिक संसार खड़ा किया है। इसलिए उसका अपना माइंड सेट है। बटू मामा की इच्छा है कि पहले राहुल एमबीए की पढ़ाई पूरी करें कॅरियर बनाएं और फिर शौकिया तौर पर अभिनय करेंज, बकि राहुल को लगता है कि बटू मामा उसकी कला और उसकी प्रतिभा को समझ नहीं पा रहा है। जाहिर है दोनों में जेनरेशन गैप और विचारों का अंतर है। बटू मामा और राहुल के बीच के जेनरेशन गैप और उससे उपजे तनाव को कम करने के लिए मोनिका अपनी भाभी डॉक्टर मीरा (श्वेता पेंडसे) की मदद लेती है। अब मीरा किस तरह के मनोचिकित्सकीय प्रयोग करती है और दोनों के बीच की वैचारिक दूरी को कम करती है। नाटक इसी सूत्र को पकड़ कर आगे बढ़ता है। बैकस्टेज आर्टिस्ट्स दिग्दर्शक- विजय केंकरे लेखक - शेखर ढवळीकर नेपथ्य- राजन भिसे, संगीत दिग्दर्शक- अशोक पत्की प्रकाश योजना- शीतल तळपदे वेशभूषा- मंगल केकरे रंगभूषा- अभय मोहिते, व्यवस्थापक-कल्पेश बाविस्कर सूत्रधार- दीपक जोशी निमति- राहुल पेठे, नितीन भालचंद्र नाइक</description>
सीधी में पुरानी कहा&सुनी को लेकर आदिवासी युवक से मारपीट:वीडियो आया सामने, दुकानदार के बेटे से हुई लड़ाई, सामान लेने गया था शख्स
        <description>सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम विशुनी टोला में एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो लोग एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना 7 नवंबर गुरुवार की है। आरोपियों ने पुरानी कहा-सुनी के वजह से आदिवासी व्यक्ति के मारपीट की है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। दुकान पर सामान लेने गया था शख्स पीड़ित प्रदीप सिंह गॉड (36) निवासी ग्राम विशुनी टोला ने बताया कि 7 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे बिहारी जयसवाल के दुकान से सामान लेने गया था। वह बिहारी जायसवाल के छोटे बेटे सोनू से सामान के बारे में बात कर रहा था। उसी समय उसका बड़ा लड़का भूपेंद्र जायसवाल आया और पुरानी कहा-सुनी को लेकर मुझसे गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद लाठी-डंडे सहित लात से मेरे साथ मारपीट की। हल्ला करने के बाद कुछ लोग आए और बीच-बचाव किया। घटना का वीडियो आज वायरल हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि मेरे शरीर पर कई चोटें आईं हैं। भूपेंद्र जायसवाल ने घटना के बाद फिर से गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। मैंने कल 8 नवंबर को जमोड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। टीआई जमोड़ी विशाल शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित अन्य धारााएं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसमें शीघ्र ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।</description>
11 सवारी ऑटो पर कार्रवाई, 13700 रुपए वसूले:क्षमता से ज्यादा सवारी लेकर जा रहे थे; ट्रैफिक पुलिस ने 15 ऑटो को किया चेक
        <description>सीहोर में ट्रैफिक पुलिस ने क्षमता से ज्यादा सवारी ले जाने पर ऑटो चालकों पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान 11 ऑटो चालकों पर 13700 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। ट्रैफिक इंचार्ज सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई है। देखने में आ रहा था कि सवारी ऑटो परमिट के अनुसार क्षमता से अधिक सवारियों को ऑटो में बिठाकर ले जा रहे हैं, जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती । इसी को ध्यान रखते हुए वाहन चेकिंग में 15 सवारी ऑटो को चेक किया गया। जांच के दौरान जिन सवारी ऑटो में परमिट से अधिक सवारी पाई गई, उन पर चालानी कार्रवाई की गई। इस प्रकार चालानी कार्रवाई में कुल 11 चालान बनाए गए और समन शुल्क 13700 रुपए वसूल किए हैं। ट्रैफिक इंचार्ज धाकड़ का कहना है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।</description>
नर्मदा के पानी का किसान कर सकेंगे उपयोग:अब नए गांवों को भी परियोजना में शामिल किया जा रहा, विभाग करा रहा सर्वे
        <description>प्राकृतिक बारिश के साथ किसान अब नर्मदा के पानी का उपयोग करके भी खेती कर सकेंगे। किसानों को नर्मदा के पानी के लिए लम्बे समय से इंतजार था। अब पहले चरण की योजना में रह गए गांवो का सर्वे कार्य चल रहा है। धार-बदनावर के लिए निर्माणाधीन उद्वहन सिंचाई परियोजना में छूटे हुए गांवों को भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए धार व बदनावर व अन्य विधानसभा के रहे गांवो के लिए अब सरकार 113 गांवों को भी जोड़ रही है, जो शुरुआती सर्वे में इस योजना का हिस्सा नहीं बन पाए थे। दोबारा डीपीआर को अपडेट करवाकर कई गांवों को परियोजना में शामिल किया है। इससे 43 हजार हेक्टेयर में सिंचाई के लिए किसानों को मां नर्मदा का पानी मिल सकेगा। इस पर सर्वे का काम शुरू हो चुका है। पहले नहीं हो पाए थे शामिल
दरअसल 1587 करोड़ की बदनावर उद्वहन सिंचाई परियोजना के तहत 129 गांवों में पानी देने के लिए शुरू किया गया है। इससे 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, लेकिन धार और बदनावर के कुछ गांव इस परियोजना में शामिल नहीं हो पाए। अब नर्मदा विकास प्राधिकरण द्वारा डीपीआर को अपग्रेड कर छूटे हुए गांवों का सर्वे करवाया जा रहा है। इसमें 46 हजार हेक्टेयर रकबे में सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। शामिल गांव जिले की उन्नत कृषि के लिए जाने जाते है। बन रहा इंटेकवेल 
जानकारी के अनुसार नर्मदा नदी का जल मनावर तहसील के ग्राम महापुरा के समीप नर्मदा से धार व बदनावर में पानी पहुंचाने के लिए इंटकवेल का निर्माण किया जा रहा है। इंटकवेल के जरिए पानी को लिफ्ट कर तिरला के निकट रायपुरिया तक लाया जाएगा, जहां से पानी बदनावर के 101 तथा धार के 28 गांवों को पानी दिया जाएगा। नर्मदा से 16.02 क्यूमेक पानी लिया जाएगा। बदनावर नर्मदा परियोजना ने शुरुआती दौर में जो डीपीआर तैयार की थी इसमें विधानसभा के सादलपुर मंडल के कई गांव पहले चरण में नर्मदा के पास से वंचित रह गए थे वहीं अब दूसरे चरण के सर्वे का काम चल रहा है जिसमें धार परियोजना में इसको जोड़ा है। धार को मिलेगा पानी
इस परियोजना से धार शहर को पीने के लिए भी पानी मिलना है। अमृत 2.0 के तहत ग्राम रायपुरिया से पाइप लाइन के जरीए धार के नयापुरा तालाब में पानी लाया जाएगा। जहां से नर्मदा का पानी शहर में वितरण होगा।</description>
अलसुबह करैरा के अस्पताल पहुंचे ऊर्ज मंत्री:प्रसूताओं को दो की जगह 1 लड्डू मिलने पर जताई नाराजगी, इमरजेंसी में ड्रेसिंग का भी नहीं मिला सामान
        <description>शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर आज शुक्रवार की सुबह 4 बजे अचानक करैरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। यहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। मंत्री ने यहां इमरजेंसी में जाकर ड्रेसिंग (मल्लम पट्टी) करने की बात कही। लेकिन ड्रेसिंग में उपरोक्त सामान मौके पर नहीं मिला। इससे मंत्री ने भारी नाराजगी जाहिर की। इसी तरह मंत्री को अस्पताल में कई कमियां मिली। यहीं मंत्री ने बाइक पर सवार होकर नगर की साफ-जसफाई को जांचा, यहां भी उन्हें चंद सफाई कर्मी मिले। बाद में मंत्री फिल्टर प्लांट और मंडी भी पहुंचे। प्रसूताओं को दो की जगह मिल रहा था एक लड्डू स्वास्थ्य केंद्र में ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल में प्रसूताओं से चर्चा की। यहां उन्होंने सरकार की योजना के तहत मिलने वाले लड्डू के बारे में पूछा था। तो भर्ती महिलाओं ने बताया कि यहां उन्हें एक लड्डू दिया जा रहा हैं साथ ही दाल के साथ महज दो रोटी दी जाती हैं। इस पर मंत्री ने बीएमओ और एसडीएम से प्रसूताओं को बांटे जाने वाले लड्डू की कटौती के बारे में नाराजगी जाहिर की। बता दें कि करैरा का अस्पताल 30 बिस्तर वाला हैं। लेकिन यहां मंत्री को मरीज भर्ती करने के लिए पांच बिस्तर भी ठीक ठाक नहीं मिले। इतना ही नहीं मंत्री एनआरसी का भी निरीक्षण किया। यहां एक भी बच्चा भर्ती नहीं मिला। जब मंत्री ने भर्ती रजिस्टर की जांच की तो उन्हें अक्टूबर माह में 40 से ज्यादा बच्चों की एंट्री मिली थी। इस पर मंत्री ने शंका जाहिर करते हुए किचन का निरीक्षण किया और डेली खरीददारी का जायजा लिया। अस्पताल निरीक्षक के दौरान एक अटेंडर ने उन्हें बताया कि उन्हें 108 एम्बुलेंस नहीं मिल पाई थी। जिससे मरीज को बाइक पर बैठाकर लाना पड़ा था। मंत्री ने जब 108 एम्बुलेंस के बारे में पूछा तो उन्हें एम्बुलेंस की लोकेशन पिछोर बताई गई। बाद में मंत्री ने खुद एम्बुलेंस बुलाने का प्रयास किया लेकिन उनके बुलाने पर भी एम्बुलेंस नहीं आई। समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। मंत्री करीब डेढ़ घंटे अस्पताल में रुके। बाइक से घूमकर नगर की व्यवस्था देखी अस्पताल के निरीक्षण के बाद ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर बाइक पर सवार होकर नगर के निरीक्षण के लिए निकले। यहां उन्हें सड़कों पर गंदगी का अंबार मिला। इससे नाराज मंत्री ने मौके पर सफाईकर्मियों का हाजरी रजिस्टर मांग कर उनकी गिनती कर डाली। यहां उन्हें 93 सफाई कर्मचारी रजिस्टर में दर्ज मिले, लेकिन बस 22 कर्मचारी ही ड्यूटी करते मिले। इतना नहीं नहीं मंत्री ने नगर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट और खुली पड़ी डीपी को देखकर भी नाराजगी जताई। इस दौरान मंत्री ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाईं। फिल्टर प्लांट और मंडी का भी किया निरीक्षण प्रभारी मंत्री अल सुबह करैरा के फिल्टर प्लांट पहुंचे। यहां उन्हें प्लांट में कई कमियां मिली। साथ ही सप्लाई किए जाने वाला पानी भी साफ नहीं मिला। इस पर मंत्री ने इंजीनियर से कहा कि ये पानी पहले आप पिये बाद में जनता को सप्लाई करें। बता दें, करैरा की प्यास बुझाने के लिए 47 करोड़ आठ साल पहले स्वीकृत हुए लेकिन आज तक पानी उपलब्ध नहीं हो सका। इस पर मंत्री ने कार्रवाई की बात कही हैं। मंत्री कृषि मंडी पहुंचे यहां उन्होंने किसानों से चर्चा की। साथ आज सुबह मंत्री ने बागेश्वर धाम की होने वाली कथा स्थल का भी जायजा लिया। साथ ही करैरा कस्बे में मिली खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश एसडीएम को दिए।</description>
CM बोले&कई घुसपैठियों को पाल&पोस रही कांग्रेस:पायलट के बयान पर कहा& वोटबैंक के ड़र से बांग्लादेश की घटनाओं के बारे में कांग्रेस नहीं बोलती
        <description>भोपाल में शुक्रवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम पायलट के बयान पर पलटवार किया है। झारखंड प्रचार के लिए रवाना होने से पहले सीएम ने कहा - जहां कांग्रेस के लोग रहते हैं धर्मों के आधार पर बांटते हैं। देश की आर्थिक दुरावस्था के लिए अगर कोई जवाबदार है तो कांग्रेस है। देश में कुशासन के कारण अगर अतीत की घटनाएं देश को सहन करना पड़ी हैं तो उसमें कांग्रेस की भूमिका है। स्वाभाविक रूप से कांग्रेस पर ही आरोप आएंगे। बोलने से कुछ नहीं होता अतीत के पाप के कलंक से कांग्रेस कभी मुक्त नहीं हो सकती। दरअसल गुरुवार को भोपाल पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेताओं के बयान "बंटेंगे तो कटेंगे" पर कहा था कि- बडे़ पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों द्वारा इस तरह की हल्की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। हम कांग्रेस के लोग तो कहते हैं कि पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे। देश में कई घुसपैठियों को कांग्रेस पाल-पोस रही सीएम ने कहा- भाजपा के साथ बढ़िए देश के साथ रहिए, सनातन की जड़ों के साथ जुडिए। हमारे देश में कई घुसपैठियों को कांग्रेस आज भी पाल पोस रही है। क्यों कांग्रेस दमदारी से बांग्लादेश की घटनाओं के बारे में नहीं बोलती? क्योंकि उसे वोट बैंक का खतरा लगता है। किसी भी हालत में केवल हिंदुओं को टॉर्चर करना ये कांग्रेस की नीति ही मूलत: गलत है। भाजपा के सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सबको साथ लेकर चलने सबका साथ सबका विकास जो भावना प्रधानमंत्री जी की है उसमें सबका विकास निहित है। अब पायलट का वह बयान पढ़िए, जिस पर सीएम ने पलटवार किया विजयपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए रवाना होने से पहले सचिन पायलट ने भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के आवास पर मीडिया से चर्चा में कहा था- मुझे बड़ा अफसोस होता है जब बडे़ जिम्मेदार पदों पर बैठे हुए लोग हल्की भाषा का प्रयोग करते हैं। लोकसभा चुनाव में कहा गया था कि कांग्रेस का राज आ जाएगा तो बहनों के मंगलसूत्र छीन लिए जाएंगे। आपकी भैंस चोरी कर ली जाएगी। अब इस प्रकार की बातें बोली जा रही है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे। मैंने कहा कि हम सब कांग्रेसी सकारात्मक नारा देना चाहते हैं। हम कहते हैं कि पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे। नौजवानों को इस प्रकार के संस्कार देने चाहिए। जनता बीजेपी से ऊब चुकी पायलट ने कहा- ध्रुवीकरण करना, टकराव पैदा करना, द्वेष और हीन भावना पैदा करना और राजनीतिक आक्रमण करना विरोधियों की आवाज दबाने के लिए सत्ता का उपयोग करना, एजेंसियों का दुरुपयोग करना। जनता इससे ऊब चुकी है दो-दो निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को आपने जेल में डाल दिया। मैं झारखंड होकर आया हूं वहां, झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाने के लिए एक तरफा हवा चल रही है। क्योंकि दिल्ली में बैठकर लोग जो अति कर रहे हैं उससे लोग ऊब चुके हैं और समझ चुके हैं कि यह सब दिखावा है सत्ता का दुरुपयोग जिस भयानक तरीके से हो रहा है उसको कोई समझदार नागरिक पसंद नहीं कर सकता। अगर बांग्लादेश से घुसपैठ हो रही तो जिम्मेदार केन्द्र सरकार
सचिन पायलट ने झारखंड में पीएम मोदी के रोटी-बेटी और माटी के अस्मिता के सवाल पर कहा- इन्फिलिटरेशन अगर सीमा के बाहर से हो रहा है। तो उसका जिम्मेदार कौन है? भारत की सीमाओं का संरक्षण करना, हमारे बॉर्डर्स को सिक्योर करना किसकी जिम्मेदारी है? अपनी जिम्मेदारी को छोड़कर आप कांग्रेस को आरोपी बनाते हैं। यह बड़ा प्रचलन चल रहा है चुनाव से ठीक पहले, वन नेशन वन इलेक्शन, यूसीसी, गौ माता के नाम पर, भगवान राम के नाम पर, वोट लेना। अपनी परफॉर्मेंस बताएं आपने निवेश कितना करवाया? रोजगार कितने दिए? उद्योग कितने लगवाए? पानी चिकित्सा शिक्षा इसकी कोई चर्चा नहीं है विवादित बयान देकर मीडिया और जनता का ध्यान भटकाना। वोट बटोर लेना और फिर कोई काम ना करना। यह मेरे ख्याल से एक पैटर्न बन गया है।
पायलट ने कहा- झारखंड के चुनाव झारखंड में 1,32,000 करोड रुपए जो झारखंड के लोगों को ड्यू था वह केंद्र सरकार रोक के बैठी हुई है। अब केंद्र सरकार पक्षपात करें भेदभाव करे विपक्ष की सरकार कहीं पर हो तो वहां पर बजट न दे विरोधियों की आवाज दबा दे ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करें अब जाकर इस बात इस तरह की बात करना मैं समझता हूं बिल्कुल बेबुनियाद है। झारखंड में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वहां की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है ।बहुत सारी स्कीम्स बनाई है जनता इसका लाभ ले रही है। और अंत में मुझे लगता है कि वहां पर पहले से ज्यादा बहुमत लेकर हम सरकार बनाएंगे।</description>
ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश:नशे के खिलाफ 2 बड़ी कार्रवाई; घेराबंदी कर 11 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
        <description>इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। पहली कार्रवाई में जावरा के आरोपी से ब्राउन शुगर मिली है। जो इंदौर में डिलीवरी करने आया था। इसके साथ ही दूसरी कार्रवाई में 11 किलो से अधिक गांजा पुलिस को मिला है। क्राइम ब्रांच इस मामले में जल्द खुलासा करेगी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया की टीम ने शादाब पुत्र सादिक खान निवासी माेलना पोल्ट्री फॉर्म जावरा रोड को पकड़ा है। आरोपी को परदेशीपुरा इलाके से हिरासत में लिया गया है। आरोपी के पास से करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है। आरोपी यहां डिलीवरी देने आया था। वही दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने दूर सिंह और अमर सिंह को पकड़ा है। आरोपियों के पास से करीब 11 किलो के करीब गांजा मिला है। क्राइम ब्रांच की टीम मधुमिलन चौराहे से आरोपियों के पीछे लगी थी। उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।</description>
पन्ना के मड़ला घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक:चालक की मौके पर हुई मौत, सीमेंट फैक्ट्री से लोड होकर कानपुर जा रहा था
        <description>पन्ना-छतरपुर एनएच 39 मड़ला घाटी में सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। गुरुवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मड़ला थाना पुलिस ने मृतक ट्रक चालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मले को जांच की जा रही है। कानपुर जा रहा था ट्रक दरअसल गुरुवार की पन्ना जिले की जेके सीमेंट फैक्ट्री से लोड होकर ट्रक कानुपर जा रहा था। तभी सुबह पन्ना छतरपुर एनएच 39 में मड़ला घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे खाईं में जा गिरा। जिसमें ट्रक ड्राइवर सुरेश चंद्र पाल पिता चंदी प्रसाद पाल (55) निवासी कानपुर की मौत हो गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने मड़ला थाने में दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ट्रक को उठवाने के लिए क्रेन मशीन बुलवाई गई है।</description>
जबलपुर में देर रात बदमाशों ने घर पर पत्थर बरसाए...‌VIDEO:दिवाली की रात जुआ खेलने की बात पर हुआ था विवाद; हमले में दो भाई घायल
        <description>जबलपुर में दीपावली की रात हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बुधवार रात हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव कर मारपीट की। घटना में दो भाइयों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना गोहलपुर थाना के घोड़ा नक्कास क्षेत्र की है। दो पक्षों में हुए विवाद का वीडियो भी सामने आया है। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पत्थरबाजी की घटना में दोनों भाई अजय और विजय के हाथ-पैर में चोट आई है। जानकारी के मुताबिक घोड़ा नक्कास में रहने वाले सचिन नाम के व्यक्ति का दीपावली की रात जुआ खेलने की बात पर अजय से विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों की आपस में कहासुनी भी हुई थी। बाद में पड़ोसियों ने दोनों को अलग कर लड़ाई शांत करवाई। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए बुधवार रात सचिन अपने दोस्तों के साथ अजय के घर पहुंचा और पत्थर बरसाने लगा। बचने के लिए अजय अपने तीन भाइयों के साथ अंदर भागा। इस बीच पत्थरबाज बदमाश घर के अंदर घुस आए और जमकर पत्थरबाजी की। वीडियो में घर पर पत्थर फेंकते हुए दिखे बदमाश 14 सेकंड के वायरल वीडियो में बदमाश अजय के घर में पत्थर फेंकेते हुए दिखाई दे रहे है। घायल अजय ने बताया कि, सचिन क्षेत्र का शातिर बदमाश है, जिसका काम जुआ, सट्टा खिलाना है। दीपावली की रात बीच सड़क पर हमारे घर के पास ये लोग जुआ खेल रहे थे। मना करने पर विवाद किया। भाइयों ने विवाद करने से मना किया तो उनके साथ गाली-गलौच कर वहां से फरार हो गए। जाते-जाते देख लेने की धमकी दी। उसी विवाद के बाद सचिन ने बुधवार देर रात साथियों के साथ घर पर पत्थर चलाए। फिलहाल गोहलपुर पुलिस ने अजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें... जबलपुर में जुआरियों ने किया हंगामा:दुकान के सामने जुआ खेलने से मना करने पर की तोड़फोड़, वीडियो आया सामने जबलपुर के गढ़ा में शनिवार की रात जुआरियों ने जमकर हंगामा किया और एक दुकान में तोड़फोड़ भी की। जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। दुकानदार ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी तलाश की जा रही है। जाानकारी के मुताबिक, गढ़ा थाना क्षेत्र के पुरवा इलाके में शनिवार की रात करीब 11 बजे नवीन साहू की दुकान के सामने इलाके में रहने वाला अक्की यादव, सचिन पटेल और नितिन पटेल के साथ कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान गाली-गलौज भी कर रहे थे। हंगामा होते देख नवीन मौके पर पहुंचा और उन लोगों को वहां से जाने के लिए कहा। पूरी खबर</description>
बुरहानपुर में अब 67 पर एफआईआर:मेले की अनुमति लेकर पाड़ों की टक्कर कराने पर 5 आयोजकों, 62 पाड़ा मालिकों पर केस
        <description>शाहपुर क्षेत्र में तीसरी बार पाड़ों की टक्कर आयोजित करने पर पुलिस ने 67 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें मेला समिति अध्यक्ष सहित 5 लोग व 62 पाड़ा मालिक शामिल हैं। गौरतलब है कि पुलिस की समझाइश के बाद भी बुधवार को ग्राम बोदरली में पाड़ों की टक्कर आयोजित हुई। यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कई जगह बाइक आदि साधनों से जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका भी, लेकिन फिर भी कई लोग टक्कर देखने पहुंचे। हजारों की संख्या में लोग यहां जमा हुए। शाहपुर क्षेत्र में ही हेलों(पाड़ों) के बीच टक्कर कराए जाने के मामले में पुलिस ने इससे पहले 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पहले शाहपुर में 9 मेला आयोजकों पर केस दर्ज किया गया था तो वहीं दूसरी बार फोफनार में टक्कर होने पर 11 मेला आयोजकों और हेला मालिकों पर भी केस दर्ज किया गया। वहीं अब ग्राम बोदरली में भी बुधवार को मेला आयोजित हुआ। पुलिस ने 67 लोगों पर केस दर्ज किया। बोदरली में मेले की अनुमति ली थी, लेकिन इस दौरान पाड़ों की टक्कर आयोजित हुई जबकि इसे लेकर पुलिस ने मंगलवार को मेला आयोजन समिति की बैठक लेकर ताकीद की थी कि वह हेला टक्कर नहीं कराएं। अगर ऐसा किया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें जिला दंडाधिकारी का आदेश भी बताया गया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि इसमें दुर्घटना की आशंका रहती है। अगर फिर भी ऐसा होता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सोमवार को हेलों की टक्कर के दौरान भगदड़ की स्थिति भी मची थी। इस दौरान एक युवक का पैर भी टूट गया था। इसके बाद शाहपुर पुलिस ने आयोजक, हेला मालिकों सहित 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। टीआई अखिलेश मिश्रा ने बताया 67 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इन 67 हेला मालिकों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज किया गया केस
आयोजक-
1- रामेश्वर पिता गुरदयार राठौर निवासी ग्राम बोदरली, 2- सुधाकर पिता बाबुराव पदमे ग्राम बोदरली 3- किरण पिता जयराम सुर्यवंशी ग्राम बोदरली 4- संजय पिता दिगम्बर पराडकर ग्राम बोदरली 5- जीवन पिता विश्वनाथ पाटील ग्राम बोदरली इन लोगों ने 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम बोदरली मे मेले के आयोजन की अनुमति ली, लेकिन मेले में हेलों को लड़वाया। भारी संख्या में भीड़ जमा हुई। यह हेला मालिक जिन पर एफआईआर 1- सलमान पिता दरबार 20 साल निवासी सिरपुर 2- सागर पिता बाडु मेढे 22 साल निवासी लोनी 3- शेख सद्दाम पिता शेक रहमान 30 साल निवासी जैनाबाद 4-मुबारक पिता साहिबु 22 साल निवासी सेलगांव 5- दीपक पिता राजेन्द्र निवाडे 23 साल बडझिरी 6- बाबुलाल पिता शंकर पाटील निवासी डोगरगांव 7- रुपेश पिता सरजीत नायर निवासी ग्राम सेलगांव 8- विनायक पिता प्रेमसिंग पवार निवासी डोंगरगाँव 917 9 सुरज पिता बाबुसिंग जाधव सिरपुर 10- नानकदास पिता फतेदास बंजारा निवासी शंकरपुरा 11 पवन पिता आसाराम चौहान निवासी ग्राम बोरगांव 12- शेख भुरा पिता शेख करीम निवासी भारत टाकीज बुरहानपुर 13-फैजान पिता मेहमुद खान निवासी सिरपुर 14- रमन पिता मिश्रीलाल चौहान बलवार टेकरी जैनाबाद 15- शांताराम पिता नरसिंग गोसाई रायगांव शंकरनगर 16- संजय पिता अशोक इंगले निवासी जैनाबाद 17- विजय पिता रमेस गणेश निवासी फोपनार 18- संजय पिता जय यादव निवासी रास्तीपुरा बुरहानपुर 19- अजय पिता कैलाश महाजन निवासी लोधीपुरा 20- महेन्द्र पिता अशोक चौधरी निवासी ग्राम बोदरली 21-सिताब पिता दल्लु तडवी निवासी ग्राम मोहद 22- देशमुख पिता श्रीचन्द राठौर 32 साल निवासी बोरगांव चिडियापानी 23- दीपक पिता राजेन्द्र निमाडे 24 साल निवासी शाहपुर 24- शनि पिता माणिक सिरतुरे 20 साल निवासी सांडस खुर्द 25- पंकज पिता माधव मेढे निवासी ग्राम धामनगांव 26- नसीर पिता बेलदार तडवी निवास ग्राम मोहद 27- मायाराम पिता मारु जाधव 55 निवासी ग्राम बोदरली 28- उदयसिंह पिता भावसिंह बारेला 60 निवासी ग्राम बडझिरी 29- रज्जाक पिता बिट्ट गोली 30 निवासी जैनाबाद 30-संतोष पिता गोटिया राठौर 50 निवासी बाडाटांडा 31- नाशिक पिता बबलु पाटील 23 निवासी लोनी 32- सचिन पिता अर्जुन बारी 27 निवासी ग्राम बंभाडा 33- उमराव पिता चंदरसिंग पाटील 55 निवासी ग्राम मालवीर 34- कैलाश पिता छगन बैनीवाल 55 निवासी बलवार टेकरी 35- अब्दुल पिता किताब तडवी 24 निवासी ग्राम तुरकगुराडा 36- प्रमोद पिता गोविंदा पांडे 38 वार्ड क्र. 10 शाहपुर 37- पीरु खां पिता कुदरत खां 38 निवासी रईपुरा 38- दरबार पिता त्रिलोकचंद पवार 50 निवासी सांडस खुर्द 39- विनोद पिता नवल अलावे 35 निवासी वार्ड क्र. 06 शाहपुर 40-प्रमोद पिता भास्कर तायडे 23 साल ग्राम अडगांव 41- आकास पिता छोटु छाकुर 21 निवासी जैनाबाद 42- हसीन पिता हुसैन तडवी 24 साल इच्छापुर 43- रिंकु पिता संजय दरबार उम्र 26 साल वार्ड क्र. 10 शाहपुर 44- साहिल पिता लतिफ 18 निवासी फोपनार 45- मो.जावीद पिता मो. आबिद 24 साल निवासी आजाद नगर बुरहानपुर 46- विठ्ठल पिता किशन महाजन 35 निवासी वार्ड क्र. 11 शाहपुर 47- दिनकर पिता बाजीराव कोली 40 निवासी दही हांडी 48- योगेश पिता नगीन महाजन 23 निवासी टिटगांव थाना शिकारपुरा 49- पवन पिता कासीनाथ महाजन 21 निवासी लोधीपुरा थाना गणपतिनाका 50- मुख्तार पिता सत्तार 35 निवासी खैराती बाजार बुरहानपुर 51- दीपक पिता विलास 30 निवासी गुलई 52- हरीराम पिता हिरालाल 36 साल निवासी नागझिरी थाना खकनार 53- रोहित पिता शंकर माविस्कर 20 साल निवासी डोईफोडिया 54- इरफान पिता एहमद शाह 24 साल निवासी जैनाबाद 55- फरीद पिता रसीद खां 40 साल निवासी दर्यापुर 56- बसंत पिता जगराम चौहान 45 साल निवासी बोदरली 57- राशिक पिता मो. आसिफ 21 साल शनवारा बुरहानपुर 58- रामदास पिता नारायण पाटील 27 निवासी रेहटा 59- अंकुश पिता तेजराम पाटील 21 साल निवासी बोदरली 60-शेख इरफान पिता शेख लाडले 30 निवासी बड़ा जैनाबाद 61- वर्मा पिता बल्लू चौहान 25 साल निवासी ग्राम खारी 62- प्रदीप पिता गणेश गीरी 21 साल निवासी डोईफोडिया आरोपियों के खिलाफ धारा 223, 125, 3(5), धारा 11(1) (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवा</description>
दमोह में पुल से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक:चालक की मौत; देर रात 2:30 बजे बटियागढ़ की चिराई पुलिया के पास हादसा
        <description>दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाली चिराई की पुलिया के पास कांच के समान से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पुल से गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की रात करीब 2:30 बजे बक्सवाहा मार्ग से दमोह की ओर आ रहा कांच के समान से भरा एक ट्रक पुल पर बेकाबू होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक भी ट्रक में दब गया। सूचना मिलने के बाद बटियागढ़ पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि ट्रक चालक की मौत हो गई है और उसका शव ट्रक में दबा हुआ है, जिसे बगैर संसाधन के निकाल पाना संभव नहीं है। इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस एक क्रेन मशीन लेकर मौके पर पहुंची और ट्रक को उठाकर उसमें से मृतक चालक के शव को बाहर निकाला। यूपी रहने वाला है चालक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के आसानसोल निवासी सुनील यादव प्रताप वर्धमान यादव के रूप में हुई है। शव को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र के शव ग्रह में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।</description>
दतिया में डेंगू के 141 केस सामने आए:पिछले 15 दिनों में 20 नए मरीज, लोग बोले& लार्वा सर्वे में निभाई जा रही औपचारिकता
        <description>जिले में डेंगू के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 15 दिनों में 20 नए मरीज सामने आए हैं। अगस्त से 6 नवंबर तक डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 141 पर पहुंच गई है। जबकि पिछले साल 2023 में दिसम्बर तक जिले में 100 केस थे। इस साल पिछले साल से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। नवंबर के अंत तक यह संख्या और बढ़ सकती है। इसके पीछे मुख्य वजह अधिक बारिश के बाद जगह-जगह जल भराव होने से उसमें लार्वा पनपने एवं मच्छर पैदा होना है। लोगों का कहना है कि मलेरिया विभाग द्वारा लार्वा सर्वे के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। वहीं नगर पालिका का दावा है कि, शहर में फॉगिंग की जा रही है।खासकर शहरी क्षेत्र में स्थिति ज्यादा खराब है। अकेले शहर के 36 वार्डों में 104 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इनमें सेवड़ा चुंगी, बुंदेला कॉलोनी, होलीपुरा और गाड़ी खाना से केस ज्यादा आए हैं। जब भास्कर ने इन वार्डों का जायजा लिया तो यहां नाले चोक पड़े हैं। इनमें पानी निकासी बंद है। खाली पड़े प्लॉट में कई जगह पानी जमा है। तस्वीरों में देखें क्यों बढ़ रहे डेंगू के केस</description>
दुकान लगाने को लेकर चले लात&घूंसे, सामान भी फेंका​​​​​​​:दबंग ने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार को पीटा, थाने में शिकायत
        <description>सिंगरौली में दुकान लगाने को लेकर कुछ लोगों में जमकर लात-घूंसे चले। मामला मंगलवार शाम को जयंत इलाके का है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। पुलिस से भी शिकायत की गई है।  वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग युवक के साथ मिलकर मारपीट कर रहे हैं। बताया गया कि जयंत नेहरू बस्ती के रहने वाले अवधेश साकेत निगाही बैरियर के पास टपरी लगाकर परिवार का पेट पालते हैं। मंगलवार शाम इलाके के रहने वाले सागर वर्मा अपने अन्य साथियों के साथ अवधेश साकेत की दुकान पर पहुंचा। उसे वहां दुकान लगाने से मना किया। जगह पर अपना हक जताते हुए कहा कि इस जगह पर वह दुकान लगाएंगे। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। सागर ने अवधेश के साथ जमकर मारपीट कर दी। दुकान का सामान बिखेर दिया। इसकी शिकायत अवधेश साकेत में जयंत चौकी में की है। चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि मामले की देर रात में शिकायत हुई है। इसकी जांच कर रहे हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।</description>
सड़क पर प्रसूता ने जन्मा बच्चा, टेक्सी से पहुंचाया अस्पताल:फोन लगाने के बाद भी नहीं आई एम्बुलेंस, घर से बाइक से लेकर निकले
        <description>शिवपुरी में एक बार फिर एम्बुलेंस के अभाव में एक प्रसूता ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। बाद में परिजन उसे टैक्सी में बैठाकर बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक भड़कई पिपरौदा गांव की रहने वाली सीमा (25) को मंगलवार की दोपहर प्रसव पीड़ा होने लगी। पत्नी को डिलीवरी के लिए बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के लिए पति करण पटेलिया ने 108 जननी एंबुलेंस को बुलाने के लिए कई फोन लगाए। लेकिन एम्बुलेंस देरी से पहुंचने की बात कही गई। जब मंगलवार की शाम सीमा को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजन प्रसूता को बाइक पर बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। सड़क पर डिलीवरी, टैक्सी ने पहुंचाया अस्पताल
परिजन प्रसूता को बाइक पर बैठाकर अस्पताल ला ही रहे थे। तभी रेलवे अंडर ब्रिज के पास प्रसूता ने असहनीय पीड़ा के साथ असुरक्षित तौर पर बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में परिजनों ने गुजर रही टैक्सी से मदद मांगी। टैक्सी से जच्चा बच्चा को बदरवास कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका। परिजनों का आरोप है कि कई बार फोन लगाने के बाद भी एम्बुलेंस लेने गांव नहीं पहुंची।</description>
गर्भगृह से भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे उप राष्ट्रपति धनखड़:उज्जैन में दो घंटे रहेंगे, मंदिर में रेड कार्पेट बिछाकर होगा स्वागत, कालिदास समारोह का करेंगे शुभारंभ
        <description>उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवम्बर को उज्जैन में कालिदास समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए भी जाएंगे। उप राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बुधवार को मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश जारी किए। वहीं महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने भी मंदिर में उप राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों के लिए कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर सभी तैयारी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उज्जैन में दो घंटे रहेंगे। वे मंगलवार (12 नवंबर) को दो बजे उज्जैन आएंगे और करीब चार बजे वापस लौट जाएंगे। हालांकि अभी तक प्रशासन ने उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि उज्जैन पहुंचने पर उप राष्ट्रपति सबसे पहले दो बजे महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। तीन बजे उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मंदिर में आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। उप राष्ट्रपति नंदी द्वार से प्रवेश कर महाकाल लोक देखते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। उप राष्ट्रपति पहली बार उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने आ रहे हैं। उनके आगमन पर प्रवेश द्वार से लेकर पूरे मंदिर में सजावट की जाएगी। भगवान महाकाल के गर्भगृह और नंदी हाल में फूलों से साज-सज्जा की जाएगी। उप राष्ट्रपति के लिए मंदिर में नए बने शिखर दर्शन की छत के नीचे एक ग्रीन रूम तैयार किया जा रहा है। उनके लिए मंदिर में रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। उप राष्ट्रपति गर्भगृह के अंदर से दर्शन करेंगे।  कलेक्टर ने मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश कलेक्टर नीरज सिंह ने बुधवार को महाकाल मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जयंती सिंह, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति गणेश कुमार धाकड़ एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए।</description>
बालाघाट में बस स्टैंड की जल्द सुधरेगी व्यवस्था:चार विभाग मिलकर करेंगे काम, SDM ने कहा& नपा अतिक्रमण हटाओ दस्ता तैयार करे
        <description>बालाघाट जिले में बस स्टैंड की व्यवस्था सुधार के लिए अब नगरपालिका, राजस्व अमला, यातायात विभाग और परिवहन विभाग मिलकर काम करेगा। दरअसल, बालाघाट में बस स्टैंड की अव्यवस्था से यात्री परेशान, हेडिंग से एक समाचार दैनिक भास्कर डिजिटल में प्रकाशित की थी। जिसका असर भी देखने को मिला है। बस स्टैंड की अव्यवस्था को सुधारने और यात्रियों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने, नगरपालिका, राजस्व अमला, यातायात विभाग और परिवहन विभाग की मंगलवार की देर शाम नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी विभागों के प्रमुख और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बस स्टैंड पर व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज जिसमें बस स्टैंड की अव्यवस्था को दूर करने के लिए कार्ययोजना बनाकर उसे प्रभाव से अमल में लाए जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें बसों को खड़े करने बनाई गई मार्किंग लाइन का सख्ती से पालन किए जाने पर जोर दिया गया। ताकि बस स्टैंड में बस व्यवस्थित रूप से खड़ी रह सके। इसके अलावा अव्यवस्थाओं पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने का फैसला लिया गया। बस स्टैंड में बस और यात्रियों की व्यवस्था बनाने के बाद भी बसों को अव्यवस्थित ढंग से लगाए जाने, निर्धारित समय से पूर्व अधिक देर तक बसों को स्टैंड में ही खड़े करने की शिकायतों आ रही थी। SDM बोले- नगरपालिका अतिक्रमण हटाओ दस्ता तैयार करें एसडीएम गोपाल सोनी ने कहा- नगर पालिका परिषद अधिनियम अपने आप में प्रभावशील होता है, तो इसके अनुरूप कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि नपा बालाघाट द्वारा अतिक्रमण हटाओ दस्ता तैयार किया जाए। जो यूनिफॉर्म में रहे। साथ ही जिन स्थलों से अतिक्रमण हटाया जाता है। उसकी पर्याप्त निगरानी बरती जाए। जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने कहा- बस मालिक, यदि नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बस मालिकों से चर्चा की जाएगी और नपा की योजना हिसाब से काम किया जाएगा। यातायात विभाग से पहुंचे प्रतिनिधि ने कहा- नीयत स्थान के अलवा कहीं भी बसें खड़ी नजर आती है। तो उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने बताया कि सभी मिलकर कार्यवाही करने की कार्ययोजना पर काम करेंगे। बैठक में एसडीएम तथा जिला परिवहन अधिकारी द्वारा दिए गए सुझावों पर तत्काल अमल किया जाएगा।</description>
दिग्गी के भाई बोले&कमरे में बैठकर बनी कांग्रेस की कार्यकारिणी:लक्ष्मण सिंह ने कहा& कांग्रेस प्राइवेट कंपनी नहीं, जहां MD की मर्जी चलेगी
        <description>कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर उठा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने पीसीसी की टीम पर सवाल उठाए हैं। लक्ष्मण सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा- ये जो पीसीसी बनी है। यह बंद कमरे में बैठकर बन गई या फिर ऐसा लगता है कि किसी ने इनको लिस्ट पकड़ाई और उन्होंने जारी कर दी। लक्ष्मण सिंह ने कहा- यह तरीका नहीं है, यह कोई प्राइवेट कंपनी नहीं है कि एमडी जो चाहेगा वह होगा। अध्यक्ष, अध्यक्ष होता है। अध्यक्ष एमडी नहीं होता है। कांग्रेस एक पार्टी और संगठन है, इसलिए उनको चाहिए कि बहुत सारे हमारे ऐसे लोग कार्यकर्ता हैं, जिनको अभी चांस नहीं मिला। लक्ष्मण सिंह के बयान पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा-  हमारा कांग्रेस का बड़ा परिवार है। बड़े परिवार में छोटी-मोटी बातें होती है। उनको अध्यक्ष की जिम्मेदारी मेरे पास है। उस नाते उनकी बातें मानना चाहिए, सोचना और समझना चाहिए। सबकी भावनाओं का सम्मान करना मेरा काम है। और सुधार करना चाहिए। कुछ आपत्तियां पब्लिक डोमेन में आई है। उन्हें मैंने गंभीरता से लिया है। जिनकी बात पब्लिक डोमेन में आई है। उन सभी भाइयों से मेरी बात हो गई है। जहां तक लक्ष्मण सिंह की बात है। ये वो लक्ष्मण सिंह थे ही नहीं, पथरिया के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदेश सचिव बने हैं। लक्ष्मण सिंह को पूरी जानकारी न होने के कारण उनका वक्तव्य आया था। वो सीनियर नेता हैं, उनकी बात का मैं सम्मान करता हूं।  BJP प्रवक्ता ने शेयर किया लक्ष्मण सिंह का वीडियो
बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का वीडियो X पर शेयर किया। इस वीडियो में लक्ष्मण सिंह कह रहे हैं कि, सवाल मेरा नहीं है। सवाल बहुत से ऐसे लोगों का है, वर्षों से जो कांग्रेस का काम कर रहे हैं और जिनको सालों तक काम करने का अनुभव है। आज तक हमने जिनको कोई चुनाव नहीं लड़ा पाया। हम कोई पद नहीं दे पाए, ऐसे बहुत सारे हमारे साथी हैं। पुरुष भी हैं, महिलाएं भी हैं। सबकी राय से पीसीसी का गठन करने की परंपरा 25-30 सालों में टूटी
लक्ष्मण सिंह ने कहा- जब हम पीसीसी का गठन करते हैं या जिले की बॉडी का गठन करते हैं तो सब की राय लेकर किया जाता है। ऐसा होता था पहले.... मैं 1990 में विधायक बना और सन 1972 से मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा हूं। पहले जो हमारे नेता रहे श्यामा चरण हो, अर्जुन सिंह हो, बोरा जी हो, यह लोग कार्यकर्ताओं से पूछ कर बॉडी बनाते थे। उसका गठन होता था। हमारे जो मेहनत करने वाले कार्यकर्ता हैं, उनको हम एडजस्ट करते थे। पद देते थे। यह परंपरा पिछले 25-30 सालों से टूट गई है। यही मुख्य कारण है कांग्रेस के कमजोर होने का। 'विंध्य के 8-10 जिलों से किसी को लिया ही नहीं'
लक्ष्मण सिंह ने कहा- अजय सिंह ने जो बात कही। वह गलत नहीं कही। 8 - 10 जिलों से किसी को लिया ही नहीं। रीवा संभाग पूरा छोड़ दिया, कटनी जिला छोड़ दिया। वहां 40 - 50 सीटें आपने ऐसे ही छोड़ दी। फिर आप सरकार बनाने की बात करते हो। 40-50 सीट पर आपने किसी को लिया ही नहीं, तो इस तरह संगठन की सूचियां बनाएंगे तो नुकसान होगा। 'मैं पार्टी के हित में बोल रहा तो मुझे निकाल तो नहीं दिया'
पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा- अब कब तक नुकसान उठाओगे। हम कब तक नुकसान उठाते रहेंगे। अब तो खड़गे जी खुद बोल रहे हैं, यह मैं नहीं बोल रहा हूं। वह बोल रहे हैं कि, वह वादा करो, जो निभा सको। बहुत बड़ी बात कही। पहले कह देते तो यह सब नहीं कहना पड़ता। मैं तो शुरू से कह रहा हूं। मुझसे सब लोग नाराज रहते हैं। मैं तो पार्टी के हित में बोलता हूं और सबको बोलना चाहिए। बोलने से क्या होगा? मैं बोल रहा हूं तो ऐसा तो है नहीं कि मुझे पार्टी ने निकाल दिया या पार्टी वाले किसी ने मुझसे सवाल नहीं किया कि आप क्यों बोलते हो। पार्टी के हित में बोलना चाहिए। हम लोग नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा? पार्टी सबकी होती है। पार्टी किसी परिवार की नहीं है। पार्टी सब की है।</description>
खरगोन में मप्र स्थापना दिवस के लिए आयोजन:एसपी ऑफिस से डीआरपी लाइन तक हुई मैराथन, SP ने दिखाई हरी झंडी
        <description>मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग ने मैराथन का आयोजन किया गया। आज(मंगलवार) सुबह 8 बजे एसपी ऑफिस परिसर से डीआरपी लाइन तक लगभग 1 किलोमीटर की मैराथन हुई। मैराथन का शुभारंभ एसपी धर्मराज मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में पुलिस कर्मियों के अलावा 500 से ज्यादा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूडे सहित बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स ट्रेनर, शिक्षक व समाजसेवी मौजूद रहे। वंदे मातरम और भारत माता के लगाए नारे  मैराथन बस स्टैंड, गायत्री मंदिर तिराहा, सनावद रोड होकर डीआरपी लाइन पहुंची। यहां समापन हुआ। मैराथन के दौरान विद्यार्थियों व पुलिस कैडेट्स ने राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। डीआरपी लाइन पर समापन हुआ। बता दें, कि मप्र स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है। पर इस बार इस समय दिपावली की छुटि्टयों के चलते इससे संबंधित कार्यक्रम छुटि्टयां खत्म होने के बाद आयोजित किए जा रहे हैं। देखें तस्वीरें...</description>
ग्वालियर में एचओडी,महिला डॉक्टर,सीएमएचओ को धमकी:सिरफिरे युवक का VIDEO वायरल, बोला&मैंने पिस्टल मंगा ली है तीन डॉक्टरों का कत्ल होगा
        <description>ग्वालियर के हजीरा स्थित सिविल हॉस्पिटल में सोमवार को एक सिरफिरे ने जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। इस 50 सेकेंड के VIDEO में वह कह रहा है कि मैं अब पिस्टल और रिवाल्वर मंगवा रहा हूं। इनसे आज तीन कत्ल होंगे। पहला कत्ल HOD (हेड ऑफ द डिपार्टमेंट) प्रशांत नायक, दूसरा कत्ल डॉ. बिंदु सिंघल और तीसरा कत्ल CMHO का होगा। VIDEO बनाने वाले युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं होने के डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी है। पुलिस के आने से पहले ही हंगामा कर रहा युवक भाग गया। अभी मामले में कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। सिरफिरा बोला-कहीं भी छिप जाओ, बचोगे नहीं
जानकारी के अनुसार शहर के उपनगरीय हजीरा अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर, विभागाध्यक्ष व सीएमएचओ को धमकी वाला वीडियो युवक ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। VIDEO में युवक बोल रहा है कि मैं अब अपने पिस्टल व रिवाल्वर मंगवा रहा हूं। इनसे मैं तीन कत्ल करने जा रहा हूं। पहला कत्ल एचओडी प्रशांत नायक, दूसरा कत्ल डॉ. बिंदु सिंघल और तीसरा कत्ल सीएमएचओ का। VIDEO में युवक बोल रहा है कि अब तुम कहीं भी छिप जाओ, बचोगे नहीं। साथ ही कह रहा है कि मैं अपनी मां को यहां अकेला छोड़कर जा रहा हूं। यदि एक खरोंच भी उसको आ गई तो मैं अस्पताल में आग लगा दूंगा।
कुछ दिन पहले युवक की मां थी अस्पताल में भर्ती
अस्पताल में हंगामा कर रहे युवक के संबंध में डॉक्टरों का कहना है कि उसकी मां कुछ दिनों पहले हजीरा डिस्पेंसरी में भर्ती रही थी। महिला के गले फेफड़े में कफ अड़ा हुआ था। नलियां लगाकर डॉक्टरों द्वारा कफ निकाला गया था। मां के अस्पताल भर्ती होने के दौरान भी युवक ने अस्पताल में हंगामा किया था। बाद में युवक की मां के ठीक होने और सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। मां की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद भी युवक ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया था। युवक का आरोप था कि मां को अस्पताल में जहर दिया गया है वह काली हो गई हैं। इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा- सोशल मीडिया पर VIDEO संज्ञान में आया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।</description>
हायर पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारी नेता की हठ:राय का निर्णय&हायर पेंशन मिलने तक नहीं कराऊंगा कटिंग
        <description>सुप्रीम कोर्ट के फैसले और आदेश के 2 साल बाद भी पेंशनरों को हायर पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इससे नाराज पर्यटन विकास निगम से रिटायर 'सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन' के उप प्रांताध्यक्ष चंद्रभान राय ने पेंशन मिलने तक कटिंग नहीं कराने का निर्णय लिया है। फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 4 नवंबर 2022 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को आदेश दिया था कि ईपीएस-95 के सदस्यों को हायर पेंशन का भुगतान किया जाए, लेकिन दो वर्ष बाद भी हायर पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। बाजपेई एवं वर्मा ने केंद्रीय श्रम मंत्री एवं मुख्य आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन दिल्ली के साथ ही क्षेत्रीय आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भोपाल से अनुरोध किया है कि ईपीएस 95 के सभी सदस्यों को हायर पेंशन का भुगतान अति शीघ्र किया जाए अन्यथा सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारी धरना प्रदर्शन, क्रमिक भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।</description>
महिला आरक्षक की पति ने की गला दबाकर हत्या:आरोपी ने बालाघाट पुलिस के सामने किया सरेंडर; फरवरी में मिली थी जमानत
        <description>बालाघाट के नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में किराए के कमरे में निवासरत महिला आरक्षक उपासना बघेल की पति विशाल बघेल ने बीते रविवार की रात 10 से 11 बजे के बीच पारिवारिक विवाद में गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस थाने में स्वयं को सरेंडर कर दिया। महिला आरक्षक उपासना, पुलिस लाइन में पदस्थ थी। ससुर और साले पर कर चुका है हमला  बताया जाता है कि पति विशाल बघेल ने पिछले 29 अगस्त 2023 को सिवनी में ससुर और साले पर प्राणघातक हमला किया था। जिस मामले में बीते 4 फरवरी को वह जमानत पर छूटा था। हालांकि अभी भी महिला का शव घर के अंदर है। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है। घटना के वक्त घर में पति, पत्नी और दो साल का बेटा ही घर में मौजूद था। मौके पर पहुंचे एएसपी और टीआई
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले भी पहुंच गए हैं। दोनों कमरे में जाकर शव को देखा और जांच के आदेश दिए है। वहीं कॉलोनी में भी पुलिसबल तैनात है। करवाचौथ से साथ रह रहा था पति मकान मालिक गेंदलाल सनोडिया ने बताया कि पिछले पांच महीने पहले महिला आरक्षक ने मकान किराए पर लिया था। पहले महिला आरक्षक अपनी मां और बेटे के साथ रह रही थी। बीते करवाचौथ में ही पति विशाल बघेल, पत्नी के साथ रहने आया था।</description>
बुरहानपुर में आयोजित हुआ लावणी कार्यक्रम:प्रसिद्ध नृत्यांगना गौतमी पाटिल ने दी प्रस्तुति, हजारों दर्शक पहुंचे
        <description>बुरहानपुर के शाहपुर नगर में रविवार रात सांस्कृतिक लावणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ी। उल्लेखनीय है कि जिले में पहली बार लावणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध नृत्यांगना गौतमी पाटिल और उनके सहयोगियों ने कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी। शाहपुर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे। समारोह में पूर्व मंत्री व विधायक अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज माने, भाजपा नेता विरेन्द्र तिवारी, अमित मिश्रा, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना विरेन्द्र तिवारी सहित पार्षद सहित अन्य शामिल हुए। बेकबू भीड़ ने मचाया हुडदंग
इस दौरान काफी ज्यादा भीड़ हो गई थी। कुछ लोग शराब पीकर आए और हुडदंग करने लगे। तभी भीड़ में करीब 7 से 8 साल का एक बच्चा भी फंस गया था। उसे पुलिस ने बाहर निकाला। भीड़ ज्यादा होने के कारण पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।</description>
शालीमार गार्डन भोपाल में भगवान चित्रगुप्त की पूजा:सर्वसम्मति से आशु सक्सेना अध्यक्ष नियुक्त, हर वर्ष दो बार पूजन का निर्णय
        <description>यम द्वितीया पर रविवार को कायस्थ समाज ने घरों व मंदिरों में अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त के साथ ही कलम और दवात की पूजा , हवन व आरती की। कोलार रोड स्थित शालीमार गार्डन के रहवासियों ने भी हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से आशु सक्सेना को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। समिति ने यह निर्णय लिया कि हर वर्ष भाई दूज के मौके पर दो बार भगवान चित्रगुप्त की पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही समय समय पर समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से समिति विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। कार्यक्रम का संचालन सौरभ श्रीवास्तव, किशोर सक्सेना और नवीन कमठान द्वारा किया गया।</description>
भोपाल की करोंद मंडी में मुहूर्त के सौदे:किसानों का अनाज ऊंचे भाव में खरीदा; जमकर हुई आतिशबाजी
        <description>भोपाल की करोंद अनाज मंडी में सोमवार को मुहूर्त के सौदे हुए। व्यापारियों ने किसानों का अनाज ऊंची बोली लगाकर खरीदा। तौल कांटों की पूजा के बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई। सुबह 9 बजे से व्यापारियों ने पूजा शुरू कर दी, जो दोपहर 12 बजे तक चली। इसके बाद मुहूर्त के सौदे हुए। जिसमें किसानों के अनाज की बोली लगाकर ज्यादा भाव में खरीदा गया। भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया, धनतेरस ( बुधवार) से मंडी में कारोबार बंद हो गया था। 3 नवंबर, रविवार तक मंडी बंद रही। वहीं, सोमवार सुबह 9 बजे से मुहूर्त के सौदे हुए। फिर दीवाली मिलन समारोह है। पूजा के बाद आतिशबाजी की
मंडी के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर जाकर पहले तौल कांटों की पूजा की, फिर आतिशबाजी। इसके बाद फड़ पर किसानों से अनाज खरीदा गया। सबसे पहले खरीदी जाने वाली उपज के अच्छे मिलते हैं दाम
दिवाली के मौके पर व्यापारी अपना कारोबार बंद रखते हैं और भाई-दूज या इसके बाद मुहूर्त के सौदे करते हैं। सबसे पहले जिस किसान की उपज खरीदी जाती है, उसकी व्यापारी ज्यादा बोली लगाते हैं। इससे किसान को अच्छे दाम मिलते हैं। यही कारण है कि मुहूर्त के सौदे में अपना अनाज बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान एक-दो दिन पहले से ही मंडी में पहुंच जाते हैं। इस बार भी कई किसान पहले से मंडी में पहुंच गए थे।</description>
जिला अस्पताल में गंदगी देख नाराज हुए केंद्रीय मंत्री:स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों से लिया फीडबैक
        <description>केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार रविवार रात 8 बजे अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू वार्ड सहित मेल-फिमेल सर्जिकल वार्ड और चाइल्ड केयर यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। मंत्री ने वार्डों और टॉयलेट में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से रात के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टरों ने कहा कि रात में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अकसर खतरा बना रहता है। कई मामलों में मरीजों के परिजन गाली गलौज और मारपीट करने लगते हैं। उन्होंने नाइट ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने डॉक्टर से कहा कि मरीजों को शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी मरीज को इलाज के लिए परेशान ना होना पड़े। सीएमएचओ को लगाया फोन जिला अस्पताल में फैली गंदगी को लेकर मंत्री ने सीएमएचओ डॉ. शोभाराम रोशन को फोन लगाकर कहा कि वार्डों में साफ5सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। टॉयलेट और वार्डो से बदबू आ रही है। उन्होंने जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी।</description>
पन्ना में शिकारियों को वन विभाग ने पकड़ा:तार और खूंटी से लगा था सुराग, भालू का शिकार करने का आरोप था
        <description>पन्ना-दक्षिण वनमण्डल क्षेत्र अंतर्गत रैपुरा रेंज की बीट जामुनडाड में बीते 28 अक्टूबर को एक भालू मृत अवस्था मे पाया गया था। जिसके शिकारियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को रैपुरा परिक्षेत्र की बीट जामुनडाड में एक मृत भालू पाया गया था। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। भालू का शव बरामद किया गया और मौके से सर्चिंग के दौरान जले हुए जीआई तार के टुकड़े पाए गए। खूंटी लगाने के निशान भी मिले। जिससे जंगली जानवर के शिकार की आशंका पाते हुए वन अमले ने शिकारियों की तलाश शुरु की। आरोपियों के चिह्नित करने के लिए टावर डंप डाटा भी मंगाया गया। रेंज ऑफिसर रजित द्विवेदी के नेतृत्व में वनमण्डल अधिकारी के निर्देशानुसार वनपरिक्षेत्राधिकारी द्वारा वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर के डॉग स्क्वॉड टीम को मौका स्थल पर सर्चिंग के लिए बुलाया गया था। इसके बाद 29 अक्टूबर को वनमण्डलाधिकारी दक्षिण पन्ना की उपस्थिति में पन्ना टाइगर रिर्जव के वरिष्ठ वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने मृत भालू का शव परीक्षण कराकर शव दाह कराया गया था। संदेह के आधार पर विश्राम चौधरी पिता किशोरा चौधरी,मुकेश चौधरी पिता कन्छेदी चौधरी, अशोक पिता शोभा चौधरी,दुर्गेश पिता भारत चौधरी निवासी कुआखेडा थाना रैपुरा और लखन पिता लीला आदिवासी निवासी डोहली थाना रैपुरा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिन्होंने बताया कि जंगली जानवर के शिकार के उद्देश्य से तार लगाया था। जिसमें भालू फंस कर मर गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।</description>
दाउदी बोहरा समाज की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन:7 टीमें ले रही हिस्सा, हकीमिया स्कूल ग्राउंड पर हो रहा टूर्नामेंट
        <description>बुरहानपुर में रविवार को दाउदी बोहरा समाज की ओर से एपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। दाउदी बोहरा समाज की एचएस क्रिक्रेट क्लब के अंतर्गत आलीकदर प्रीमियम लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 7 टीमों भाग लिया है। दाउदी बोहरा समाज जमात पीआरओ समिति के को-आर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि आमिल शेख हैदर भाई जमाली और आमिल शेख युसूफ भाई जमाली की अध्यक्षता में 3 दिवसीय आलीकदर प्रीमियम लीग टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। समाज के 53वें धर्मगुरू सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की ओर से एक समिति गठित की गई है, जो यह आयोजन करा रही है। यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया जा रहा इस टूर्नामेंट का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच में हर टीम की तरफ से 9-9 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रत्येक टीम 7 ओवर खेल रही है। टूर्नामेंट देखने के लिए बोहरा समाजजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्पर्धा से समाज में उत्साह का माहौल है।</description>
जीतू परदेशी हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश:शिकायतकर्ता ही निकला हत्यारा, नशे में चलाई थी गोली
        <description>शहर के बरौनी स्थित एक ढाबा पर काम करने वाले जीतू परदेशी हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में शिकायतकर्ता लाला यदा ही हत्यारा निकला। उसने ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि शराब के नशे में गोली चली थी। युवक की मौत हो जाने के बाद उसने अपने विरोधियों को फंसाने का षड्यंत्र रचा था। वहीं, मृतक के परिजनों का अबतक पता नहीं लगा है। पुलिस परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है। बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि बड़ौनी स्थित मुकेश प्रजापति के ढाबा पर 30 अक्टूबर की रात जीतू परदेशी की गोली मारकर हत्या कर दी है थी। मामले में पुलिस ने कस्बा निवासी राजेन्द्र उर्फ लला यादव पिता बृजकिशोर यादव की शिकायत पर आरोपी बान सिंह पटेल और नवल पटेल निवासी प्रसूरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। नशे में चल गई गोली विवेचना के दौरान पुलिस के सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरियादी राजेंद्र उर्फ लला से शक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने परिचितों के साथ ढाबा पर खाना खा रहा था। तभी शराब के नशे में उससे गोली चल गई और जीतू परदेशी के पेट में लगी। जिस से उसकी मौत हो गई। बाद में विरोधियों को फंसाने के उद्देश्य से पूरी कहानी रची गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। परिजनों का नहीं लगा पता पुलिस के मुताबिक मृतक जीतू परदेशी आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है। जो क्षेत्र में करीब 6 साल पहले आया था। वह यहां दुकानों और ढाबों पर काम कर अपना गुजारा करता था। पीएम के बाद पुलिस ने शव ने डीफ्रेजर में रखा है। पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।</description>
राहगीरों को टक्कर मारकर बोलेरो में घुसी बेकाबू बस:छिन्दवाड़ा के परासिया में हुआ हादसा; 4 घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
        <description>छिन्दवाड़ा के परासिया में रेलवे अंडर ब्रिज के पास रविवार दोपहर 12 बजे एक बेकाबू बस ने पैदल चल रहे 2 राहगीरों को टक्कर मार दी। इसके बाद बस एक बोलेरो में जा घुसी। हादसे में 2 राहगीर सहित बोलेरो वाहन में सवार 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक गंभीर घायल को छिंदवाड़ा अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परासिया टीआई परासिया जगोतिन मसराम ने बताया कि फरियादी रमेश पिता लखन कहार (55) ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि रविवार दोपहर को मयूर ट्रेवलर्स की बस (एमपी28पी2280) छिंदवाड़ा से पिपरिया जा रही थी। इस दौरान परासिया के रेलवे अंडर ब्रिज के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद बस ने बेकाबू होकर पहले पैदल चल रहे राहगीरों को टक्कर मारी। इसके बाद सामने से आ रही बोलेरो में जा घुसी। इस घटना में सुहागवती पति रमेश कहार देलाखारी, रिजवान पिता शेख कादिर (40), जितेंद्र पिता मन्नी आर्य (32) जाटाछापर, पूनम पिता सुजीत श्रीवास्तव (20) पगारा, दुर्गेश पिता रामप्रसाद बाबरिया (35) भमोड़ी और रोशनी पति जसवंत रैकवार (32) निवासी गुढ़ी अम्बाड़ा घायल हो गए। घटना के बाद सभी को स्थानीय अस्पताल में सभी का इलाज किया गया। जहां से पूनम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार बस ड्राइवर की तलाश जारी है।</description>
कामधेनु गौशाला में गोवर्धन पूजा का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित:जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कलेक्टर के साथ किया गायों का पूजन
        <description>टीकमगढ़ जिले में गोवर्धन पूजा का जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को जतारा जनपद के ग्राम पंचायत मांची में आयोजित किया गया। इसमें जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कलेक्टर अवधेश शर्मा के साथ गायों का पूजन किया। इस दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों को गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने बताया कि आज ग्राम पंचायत मांची स्थित कामधेनु गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक मौजूद रहे। उन्होंने विधि विधान से गौशाला में गायों का पूजन किया। गौमाता को मिठाई खिलाई और गायों के प्रति अपने श्रद्धा-भाव व्यक्त किए। विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अहंकार नष्ट करने के लिए गोवर्धन पूजा शुरू की थी। तब से लेकर आज तक हम लोग हर साल दिवाली बाद विधि विधान से गोवर्धन की पूजा करते चले आ रहे हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत के लोगों से गौशाला का बेहतर ढंग से संचालन करने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम जतारा शैलेंद्र सिंह, प्रभारी उप संचालक पशुपालन विभाग आरके जैन सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।</description>
आगर मालवा में पड़वा पर गाय को छोड़ा खिलाया:शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पीढ़ियों से निभाई जा रही अनोखी परंपरा।
        <description>आगर मालवा में शनिवार को दीपावली की पड़वा के अवसर पर गाय को छोड़ा खिलाने की परंपरा को अनोखे तरीके से निभाया गया। इस अवसर पर गाय को बछड़े के चमड़े से बनाए गए छोड़े से लड़वाया जाता है। यह गतिविधि अलग-अलग स्थानों पर सुबह से शाम तक चलती है। इस परंपरा में गाय को चमड़े के छोड़े से लड़ने और उस पर सींग मारने के लिए उकसाया जाता है। गाय उस पर तब तक सींग मारती है जब तक कि चमड़ा फट नहीं जाता। यह गतिविधि गाय की शक्ति और साहस को दर्शाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। यह दीपावली की पड़वा पर गाय को विशेष सम्मान देने के लिए की जाती है। शहर के बड़ा गवली पूरा, छोटा गवली पूरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों और गौशालाओं में यह गतिविधि आयोजित की गई। यह परंपरा गायों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को बढ़ावा देती है।</description>
शिवपुरी की कोटा पंचायत​ में हुई ​​​​​​गोवर्धन पूजा:विधायक&कलेक्टर ने किया पूजन; गौसेवकों का हुआ सम्मान
        <description>प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ऐलान पर शिवपुरी में हुई गोवर्धन पूजा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक ने भी हिस्सा लिया। यहां गाय के गोबर से बनाए गए भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना कर कलेक्टर और शिवपुरी विधायक ने माथा टेका और गौ पूजन के साथ जिले, प्रदेश और देश की प्रगति की कामना की। उल्लेखनीय हैं कि, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ऐलान पर जगह-जगह गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। यह पहली बार है, जब सरकारी तंत्र में गोवर्धन पूजा को स्थान दिया गया। इसी के तहत शिवपुरी के स्थानीय विधायक देवेन्द्र जैन, कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवपुरी जनपद कीु पहुंचकर वाकड़े हनुमान मंदिर गौशाला में गोवर्धन पूजा की। वाकड़े हनुमान मंदिर गौशाला परिषर में गोबर से भगवान गोवर्धन के आकार को बनाया गया। इस दौरान सतह पूजन की सभी व्यवस्था पहले से ही कर ली गई थी। यहां तय कार्यक्रम के अनुसार शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन भी पहुंचे। इसके बाद भगवान गोवर्धन की विधि विधान से पूजा अर्चना कर गौशाला में गौ पूजन भी किया गया। इस दौरान सीएम के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी देखा गया। बाद में वाकड़े हनुमान मंदिर गोशाला में सेवाएं देने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया।</description>
बुजुर्ग महिला को दावत में जाना महंगा पड़ा:बदमाश घर का ताला तोड़ सोने&चांदी के जेवर सहित नकदी चुरा ले गए
        <description>आजाद नगर में चोरों ने बुजुर्ग महिला के घर में वारदात कर दी। महिला, बड़े बेटे के घर दावत खाने गई थी।  आजाद नगर थाना पुलिस के अनुसार, कमरुन्निसा पति शौकत हसन निवासी हुसैनी मस्जिद रोड की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती शाम वह घर पर ताला लगाकर अपने लड़के रईस के यहां दावत में गई थीं। रात को लौटीं तो घर के ताले टूटे हुए मिले। सोने - चांदी की जेवर और घर में रखी कुछ नकदी चोरी चली गई। मोबाइल चोरी की शंका में नाबालिग को पीटा वहीं, रावजी बाजार थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ मारपीट के मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक ने मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को जमकर पीटा। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका लड़का काम कर घर लौटा था। उसका गाल सूजा हुआ था। पूछने पर उसने पिता को बताया कि रास्ते में विजय ने उसे रोका था और मोबाइल चोरी की शंका में बेल्ट से उसे जमकर पीट दिया।</description>
5 नवंबर को नेपा में निकलेगी न्याय अधिकार रैली:जयस की अगुवाई में दोपहर 12 बजे आमसभा, तहसील कार्यालय तक निकलेगी रैली
        <description>जय टंट्या भील आदिवासी युवा संगठन (जयस) की ओर से 5 नवंबर को नेपानगर में विशाल नेपा न्याय अधिकार रैली निकाली जाएगी। यह रैली डॉ. बाबा साहब अंबेडकर चौराहा से तहसील कार्यालय तक निकाली जाएगी। इससे पहले आमसभा होगी। मुख्य अतिथि जय टंट्या भील वंशज 6वीं पीढ़ी व संस्थापक सुनील सिरसाटे, विशेष अतिथि जयस प्रदेश प्रभारी ठाकुर गुलाब सिंह बघेल, जयस प्रदेशाध्यक्ष कड़वा मंडलोई होंगे। जयस प्रदेश प्रभारी ठाकुर गुलाब सिंह बघेल ने बताया- विभिन्न समस्याओं, मांगों को लेकर यह रैली निकाली जाएगी। हमारी मांग है कि नेपानगरवासियों को आवासीय पट्टे, मकान के पट्टे दिए जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.60 लाख का अनुदान दिय जाए। नेपानगर में बेरोजगारी के निराकरण के लिए कृषि उपज मंडी का निर्माण किया जाए। नेपानगर रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से स्थगित यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज यथावत किए जाएं। नेपा मिल के कर्मचारियों को आवंटित मकानों को उनके नाम किया जाए। 1958 में नेपा लिमिटेड भारत सरकार का उपक्रम और वन मंडल बुरहानपुर के बीच अनुबंध कर 1415 एकड़ भूमि नेपा मिल को लीज पर दी है। आवासीय क्षेत्र की लीज निरस्त कर राजस्व विभाग को सौंपी जाए। नेपानगर नगर पालिका में कुल 108 सफाई कर्मचारी हैं। रिक्त 37 महिला, 71 पुरुष के पदों पर वरिष्ठता के आधार पर नियमित किया जाए। जिलाध्यक्ष अर्पिता सिंह, नगर अध्यक्ष बबलु सावले, नगर महामंत्री रामू करोसिया ने आमसभा रैली को सफल बनाने की अपील की।</description>
दमोह के चरयाई बाजार में पहुंचे एसपी सोमवंशी:रीब बच्चों को दीपावली पर बांटे उपहार, आम जनता में दिया प्रशासनिक सेवा का संदेश
        <description>दीपावली के पावन पर्व पर दमोह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी अपनी पत्नी के साथ शहर के चरयाई बाजार पहुंचे और गरीब बच्चों को विभिन्न उपहार भेंट किए। एसपी सोमवंशी गुरुवार शाम को अस्पताल चौराहे के पास चरयाई बाजार क्षेत्र में पहुंचे, जहां पास ही एक मलिन बस्ती है जिसमें गरीब तबके के लोग निवास करते हैं।  दीपावली के मौके पर गरीब बच्चों में खुशियां बांटी एसपी ने इस अवसर पर आसपास के बच्चों को एकत्र किया और अपनी पत्नी के साथ सभी बच्चों को उपहार भेंट किए। मौके पर अतिरिक्त एसपी संदीप मिश्रा और कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह भी मौजूद रहे। एसपी ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उत्साह के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।</description>
अनूपपुर में 10 जुआरी गिरफ्तार:आरोपियों के पास से पुलिस को मिला ढाई लाख से ज्यादा कैश
        <description>कोतवाली पुलिस ने दीपावली की रात जुआ फड़ पर रेड कर 2 लाख 67 हजार 150 रुपए जब्त कर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनूपपुर के वार्ड न. 15 (पुरानी बस्ती) में रामसागर तालाब के पास अशोक पटेल के घर में 10 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि दीपावली की देर रात 2 बजे जुआ खेलने वालों की सूचना मिली थी। पुलिस ने रमाशंकर पटेल, अवधेश कुमार चौधरी, पवन कुमार, अनिल सोनी, अशोक पटेल, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, सीताराम पटेल, अजय शिवहरे, सूरज सोनी, विजय सिंह राठौर को पुलिस ने घेरा डालकर रंगे हाथों पकड़ा। इन आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते और कुल 2 लाख 67 हजार 150 रुपए जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।</description>
मुरैना में आज भी लोग मना रहे दीपावली:बिहारीजी मंदिर में विद्वानों ने 1 नवंबर को दीपावली मनाने का लिया था निर्णय
        <description>मुरैना के 20 फीसदी घरों में शुक्रवार को दीपावली मनाई जा रही है। मुरैना के बिहारी जी मंदिर में कुछ विद्वान एकत्रित हुए थे, जिन्होंने निर्णय लिया था कि 1 नवंबर को दीपावली मनाई जाए। इसको देखते हुए कुछ लोग दीपावली मना रहे हैं। दीपावली त्योहार को मानने को लेकर मुरैना के विद्वानों में एक मत नहीं है। कुछ दिनों पहले मुरैना के बिहारी जी मंदिर में शहर के कुछ विद्वान पंडित एकत्रित हुए थे और उन सभी ने सर्वसम्मति से इस बात पर मुहर लगाई थी कि दीपावली 1 नवंबर को मनाई जाए। उनकी बात पर कुछ लोग सहमत हो गए और उन्होंने अब 1 नवंबर को दीपावली मनाने का निश्चय किया है। सुबह से सजे बाजार दीपावली के त्योहार के लिए मुरैना शहर के बाजार सुबह से ही सज गए, हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखी।  गोवर्धन पूजा शनिवार को मुरैना में गोवर्धन पूजा शनिवार को की जाएगी। इस दिन हर घर में गोवर्धन रखे जाएंगे। मुरैना में घर के दरवाजों के बाहर गोवर्धन रखने की परंपरा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन दुधारू पशुओं को गेरुआ से सजाया जाता है। गोवर्धन पूजा के दौरान कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। मथुरा वृंदावन जाते हैं मुरैनावासी गोवर्धन पूजा के दिन कुछ लोग मथुरा वृंदावन जाते हैं। वे वहां पर गोवर्धन परिक्रमा करने जाते हैं। कुछ लोगों की मान्यता है कि इस दिन परिक्रमा करने से विशेष पुंण्य लाभ प्राप्त होता है।</description>
बांधवगढ़ टाइगर रेंज में हाथियों की मौत पर चिट्ठी:एनटीसीए को भेजे पत्र में 2022 में पनपथा में हाथी की मौत से लिंक जुड़ने का संदेह
        <description>बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई 10 हाथियों की मौत के मामले में 2022 में हुई एक हाथी की मौत से लिंक होने का संदेह जताया जा रहा है। इसको लेकर वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने एनटीसीए के सदस्य सचिव को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है। एनटीसीए से कहा गया है कि, एमपी में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन नहीं किया गया है और राज्य और जिला टाइगर सेल भी सक्रिय नहीं है। साथ ही कहा है कि उमरिया जिला प्रशासन पेस्टीसाइड विक्रेताओं से उन लोगों का रिकॉर्ड निकाले। जिन्होंने घटनास्थल के पास इतनी बड़ी संख्या में क्यों पेस्टीसाइड खरीदा? वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने NTCA के सदस्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि, पहले भी साल 2022 में यहां एक हाथी का शिकार पनपथा रेंज में हुआ था। जिसकी शिकायत एनटीसीए को की थी और जांच उपरांत कई वनकर्मी आरोपी बने लेकिन 2 बड़े आरोपी आज भी कानूनी कार्रवाई से मुक्त हैं। दुबे ने एनटीसीए के सदस्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि, पनपथा रेंज के आरोपियों में एक एसडीओ फतेह सिंह निनामा आज भी पनपथा अभ्यारण का अधीक्षक हैं। वहीं पूर्व डीएफओ लावित भारती अन्य जगह पदस्थ हैं। इस केस की सही जांच जरूरी है। जिसमें वर्तमान हादसे की जांच में मदद मिलेगी। पेस्टीसाइड बेचने वालों का रिकॉर्ड निकाले उमरिया प्रशासन दुबे के अनुसार निकटवर्ती गांवों में बड़े पैमाने पर जहरीले कीटनाशक पेस्टीसाइड का उपयोग होता है और संभवत इसी का फायदा उठाकर अपराधियों ने हाथियों पर जानलेवा प्रहार किया। उमरिया जिला प्रशासन पेस्टीसाइड विक्रेताओं से उन लोगों का रिकॉर्ड निकाले। जिन्होंने घटनास्थल के पास इतनी बड़ी संख्या में क्यों पेस्टीसाइड खरीदा?। दुबे ने यह भी कहा कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी भी छुट्टियों पर थे और उनका कार्य भार किसको मिला, यह जांच का विषय है। राज्य और जिला टाइगर सेल भी निष्क्रिय एनटीसीए को लिखे पत्र में दुबे ने कहा है कि, मध्यप्रदेश के वन विभाग ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 38 यू के अंतर्गत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का गठन भी नहीं किया। जिससे वन्य प्राणी संरक्षण में लापरवाही हो रही है। प्रदेश में गोपनीय खबरों के साझा करने के लिए वन विभाग और पुलिस के साथ बनी राज्य स्तरीय और जिला टाइगर सेल भी निष्क्रिय है। जिससे वन अपराधियों में डर नहीं है। स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन नहीं दुर्लभ वन्य प्राणियों बाघों सहित हाथियों के शिकार को रोकने के लिए स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन करने में असफल मध्यप्रदेश सरकार पर सख्ती से जवाब तलब करे जिससे फोर्स का गठन जल्द हो। दुबे ने लिखा है कि इस फोर्स के गठन के लिए वर्ष 2014 से उच्च न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ रहा हूं। इधर सरकार के दावे ऐसे अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि, 29 अक्टूबर की दोपहर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली और पतौर रेंज में 13 हाथियों के झुण्ड में से कुछ हाथियों के बीमार होने की जानकारी मिली। कृष्णमूर्ति ने बताया कि 14 चिकित्सक पोस्टमार्टम और उपचार में शामिल रहे हैं। अब तक क्षेत्र से धान, कोदो, पानी के नमूने लेकर जांच के लिए स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ (एसडब्ल्यूएफएच) जबलपुर भेजे गए हैं। साक्ष्यों और पोस्टमॉर्टम के आधार पर पशु चिकित्सक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार हाथियों की मौत का कारण कोदों की विषाक्तता (जहरीला होना) प्रतीत होता है। इसकी तथ्यात्मक पुष्टि केवल फोरेंसिक लैब परीक्षण रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) नई दिल्ली ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है। राज्य शासन ने भी मामले की उचित जांच के लिए एक राज्य स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया है।</description>
शाजापुर में चलती बाइक का टायर फटने से हादसा:1 पुरुष, 1 महिला समेत दो बच्चियां हुई घायल, डायल 100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया
        <description>शाजापुर जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाना जोड़ पर मोटरसाइकिल का टायर फटने से दो बच्ची, एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए। जिन्हें कोतवाली डायल हंड्रेड की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इंदौर से सिरोन जा था परिवार  शाजापुर अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई बाबूलाल डाबी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार 11 बजे कोतवाली डायल हंड्रेड ने बिजाना जोड़ से घायल अवस्था में दो बच्ची एक महिला (रेशम) और एक पुरुष (संदीप) को लाया गया था। जो इंदौर से सिरोन जा रहे थे। इसी दौरान बिजाना जोड़ पर गाड़ी का टायर फट गया। जिससे वह हादसे का शिकार हो गए। संदीप को हल्की चोट आई है। वहीं रेशम को सिर में और मन्नत को भी सिर में चोट आई है। बच्चों के माथे पर हल्की-फुल्की चोट है। फिलहाल में उनका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।</description>
मेडीकेप्स यूनिवर्सिटी में यूएसए के प्रोफेसर डेनियल एडम्स का स्वागत:स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम सहित विभिन्न मुद्दों पर की बातचीत
        <description>मेडी केप्स यूनिवर्सिटी ने हाल ही में सागिनॉ वैली स्टेट विश्वविद्यालय (SVSU), यूएसए के इंटरनेशनल प्रोग्रार्म्स के निदेशक प्रोफेसर डेनियल एडम्स का स्वागत किया। उनके इस दौरे का उद्देश्य यूनिवर्सिटी के साथ शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के नए अवसरों को तलाशना था। प्रोफेसर एडम्स ने यूनिवर्सिटी की सुविधाओं का दौरा किया और ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल, एलुमनी ऑफिस और एम.आई.आई. फाउंडेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की। नीरज यादव ने स्वागत के बाद कार्यक्रम का समापन तृप्ति मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अपने दौरे के दौरान उन्होंने डॉ.एस.डी. उपाध्याय, प्रोफेसर इन-चार्ज ऑफ कोलैबोरेशन्स और डॉ. रविंद्र पाठक, हेड ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। इन चर्चाओं का उद्देश्य स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्रामों, संयुक्त डिग्री पहल और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था। इस प्रोग्राम में प्रसाद मुले, जितेश मालवीय, सुहानी शर्मा और राम बंसल का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर की सफलता में चांसलर, प्रो-चांसलर, वाइस-चांसलर, प्रो-वाइस चांसलर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। यह यात्रा मेडी-केप्स यूनिवर्सिटी की वैश्विक साझेदारियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्टूडेंट्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकेंगे।</description>
शिकारी फंदे में फंसे तेंदुए की हुई थी मौत:आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा; कई शिकारी फंदे और जाल बरामद
        <description>बैतूल में रविवार को तेंदुए की मौत मामले में वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे आज जेल भेज दिया गया। जांच टीम ने आरोपी से कई शिकारी फंदे,जाल और हथियार बरामद किए हैं। तेंदुआ इसी आरोपी के खेत के पास फंसा था। वन विभाग ने आरोपी मोती बारस्कर (67) को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीओपी फॉरेस्ट देवानंद पांडे ने बताया कि शक के आधार पर मोती को गिरफ्तार किया गया था। जब उसके खेत और घर की तलाशी ली गई तो शिकार में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें मिली है। जिसमें लोहे के तारों से बने फंदे,जाल और बका जैसे हथियार शामिल हैं। खेत से कई फंदे बरामद
जांच टीम ने मोती के खेत से भी कई फंदे बरामद किए हैं। जिन्हें शिकार फांसने के लिए खेत में लगाया गया था। बताया जा रहा है कि जांच टीम ने करीब 12 फंदे मोती के खेत से जब्त किए है। जबकि और कई फंदे उसके घर में मिले।हालाकि वन विभाग ने खेत से तीन फंदे मिलने की ही पुष्टि की है। जहां रविवार तेंदुआ फंसा था वहां मोती का ही खेत है। आरोपी ने किया इंकार
वन विभाग ने आज आरोपी मोती का मेडिकल परीक्षण करवाकर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि उसने शिकार से इंकार किया है। मोती के मुताबिक उसने मक्का की फसल बोई हुई है। जिसमें जंगली जानवर घुस जाते है। उनसे फसल बचाने के लिए उसने यह फंदे लगाए थे और गलती से तेंदुआ फंस गया। यह हुई थी घटना
पिछले रविवार की सुबह सावल मेंढ़ा वन परिक्षेत्र के खोमई और सिपाला के पास एक तेंदुआ शिकारी फंदे में फंसा पाया गया था। जिसके रेस्क्यू के लिए महाराष्ट्र के अमरावती से मेलघाट टाइगर रिजर्व और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम रेस्क्यू के लिए बुलवाई गई थी। टीमों ने इस तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया था। लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।। वन विभाग मामले में शिकार के एंगल पर जांच कर रहा है। डॉग स्क्वाड भी यहां सर्चिंग कर रहा है। आज सीसीएफ ने यहां वन अधिकारियों की एक बैठक भी की है।</description>
नो एंट्री जोन में ट्रक से उतरवा रहे थे सामान:टीआई ने चालान बनाया तो व्यापारियों ने ट्रांसफर कराने की धमकी दी
        <description>श्योपुर-शिवपुरी मेन रोड के नो एंट्री जोन में सोमवार रात करीब 8.30 बजे 2 ट्रक से अनलोडिंग करा रहे व्यापारियों और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद हो गया। व्यापारियों ने ट्रैफिक थाना प्रभारी राकेश शर्मा को ट्रांसफर कराने की धमकी तक दे डाली, जबकि 2 से 3 लोग पुलिस वालों का वीडियो बनाने लगे। उनका कहना था कि खुद पुलिस वाले ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे। किसी ने सीट बेल्ट तक नहीं पहनी और हमारे खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। मामले में टीआई राजेश शर्मा का कहना है कि दीपावली के त्योहार की वजह से बाजारों में भारी भीड़ है। इसलिए बाजारों में हेवी वाहनों पर रोक है। नो एंट्री का बोर्ड भी लगा रखा है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार नो एंट्री में ट्रक घुसाकर सड़क किनारे सामान खाली कराने लगे, जब हमने कार्रवाई शुरू की तो वह ट्रांसफर कराने की धमकी देकर हमारे वीडियो बनाने लगे। हमने 2 ट्रकों पर चालानी कार्रवाई की है। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को भी दी है। मंगलवार को मा मले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।</description>
भिंड में ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा:मेहगांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा, दो की मौत, एक युवक घायल
        <description>भिंड जिले में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरमी थाना क्षेत्र के सुकाण्ड गांव का रहने वाला 17 वर्षीय कुलदीप गुर्जर अपने दो दोस्त लोकेंद्र उर्फ युवराज निवासी कीरतपुरा और चरनसिंह निवासी कीरतपुरा के साथ बाइक से गोहद की ओर जा रहा था। युवक मेहगांव से आगे निकले तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। दो युवकों की मौके पर मौत
टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक तीनों युवकों को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में कुलदीप गुर्जर और उसके लोकेंद्र उर्फ युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक चरनसिंह घायल हो गया। इसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना मिलते ही मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 100 तथा एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया है, जबकि तीसरे युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।</description>
रीवा में महिला कांग्रेस ने किया शुद्धीकरण:आज से धरना&प्रदर्शन शुरू; गैंगरेप की घटना को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी
        <description>रीवा में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर महिला कांग्रेस ने भैरव बाबा क्षेत्र पहुंचकर गंगाजल छिड़ककर शुद्धीकरण किया। महिला कांग्रेस की तरफ से कविता पांडेय ने बताया कि जिस तरह की गैंग रेप की घटना रीवा में हुई है। आज उस घटना की चर्चा और निन्दा पूरे देश में हो रही है। हर जगह रीवा और विंध्य की किरकिरी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस पवित्र स्थान पर भैरव बाबा का प्रसिध्द मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। लेकिन गैंगरेप की घटना से घटनास्थल और आसपास का क्षेत्र अशुद्ध हो गया। जिसे हमने शुद्ध किया है। रीवा के गुढ़ में हुए गैंग रेप की घटना के बाद अब रीवा कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। दीपावली नहीं मनाएंगे, आज से धरना व सत्याग्रह शुरू रीवा में हुए गैंग रेप और जिले में युवाओं में बढ़ रहे नशा के सेवन को लेकर जिला कांग्रेस ने फैसला लिया है कि वो इस बार दीपावली नहीं मनाएंगे। बल्कि 28 अक्टूबर से धरना और सत्याग्रह करेंगे। साथ ही 3 नवंबर को रीवा बंद करवाएंगे। यह है पूरा मामला रीवा के गुढ़ में 21 अक्टूबर की दोपहर घूमने गए पति पत्नी को बंधक बना कर 8 युवकों ने शराब के नशे में पत्नी के साथ गैंग रेप की घटना की अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार कार्रवाई की मांग कर रही थी और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और युवाओं में फैल रहे नशे को रोकने अब सत्याग्रह करने जा रही है। 3 नवंबर को रीवा बंद रीवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने गुढ़ कि घटना और नशा व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पुलिस को जगाने का कार्य करेगी। रीवा कांग्रेस इस वर्ष दीपावली का त्योहार नहीं मनाएगी। 28 अक्टूबर को सिरमौर चौराहा राजीव गांधी प्रतिमा पास धरना व सत्याग्रह करेगी। 29 अक्टूबर को जिले के ब्लॉक स्तर पर जन जागरण किया जाएगा। 30 अक्टूबर को महिला कांग्रेस, NSUI सहित अन्य कांग्रेसी मशाल जुलूस निकालेंगे। 31 अक्टूबर 1 , 2 नवम्बर को धरना देंगे और 3 नवम्बर को रीवा बंद कराया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि सरकार 1250 रुपए देकर बहनों की इज्जत आबरू लूटवा रही है। इसे भी पढ़े- पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप रीवा में पति के साथ पिकनिक पर गई महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने पहले शराब पी, लिट्‌टी चोखा खाया और इसके वीडियो शूट किए। फिर पिकनिक पर गए दंपती पर टूट पड़े। पति को पेड़ से बांधकर मारपीट की... पूरी खबर पढ़े</description>
सागर में ट्रक में घुसी कार, पति&पत्नी की मौत:बेटे की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर; NH&44 पर झपकी आने से हादसा
        <description>सागर के देवरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर चीमाढ़ाना के पास सोमवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा गंभीर घायल हुआ है। घटना का कारण कार ड्राइवर को नींद का झोंका आना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। वहीं शवों का पंचनामा बनाकर देवरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में देवरी पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। ग्वालियर से जबलपुर जा रहा था परिवार कार सवार परिवार ग्वालियर से जबलपुर जा रहा था। हादसे में मुन्नी बाई पति श्यामलाल ठाकुर उम्र 50 वर्ष, श्यामलाल पिता काशीनाथ ठाकुर 55 वर्ष निवासी मदन महल जबलपुर की मौके पर मौत हो गई। वहीं बेटा कन्हैया लाल पिता श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। ट्रक के नीचे घुसी कार, क्रेन से खींचकर निकाला दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। नेशनल हाईवे- 44 की टीम मौके पर पहुंची। जहां ट्रक के नीचे फंसी कार को क्रेन की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की तस्वीरें-</description>
जल विहार मेले में भजन संध्या:कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोहा, आज रात कवि सम्मेलन का आयोजन
        <description>छतरपुर में चल रहे मेला जल विहार में हर रोज स्थानीय और बाहर से आए भजन कलाकार रंगारंग प्रस्तुति दे रहे हैं। जिसमें रविवार सोमवार की आठवीं रात कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। यहां भजन संध्या का आनंद लेने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही और दर्शक ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती वन्दना और दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, अन्य विशिष्ट अतिथिगणों को पुष्प गुच्छ, सॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। मेला जल विहार में लगने वाली दुकानें, झूला, मौत का कुंआ, पायल की झंकार, खाजा सहित अन्य बुंदेली व्यंजन सहित मेला में अन्य कार्यक्रम देखने के लिए लोग उत्साह पूर्वक मेला परिसर में पहुंचकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं। रात्रि के समय आकर्षक लाइटों से जगमगाता मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जलविहार मेला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम 28 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और 29 ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया, सीएमओ दिनेश तिवारी, नपा उपाध्यक्ष विकेन्द्र बाजपेई, करुणेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, अरविंद बुंदेला, संजय रिछारिया, राकेश खरे, संजय बरसैया, राजेंद्र पाठक, हरगोविंद तिवारी, प्रखर भट्ट, सूरज बुंदेला, जन अभियान परिषद से आशीष ताम्रकार, डॉ. आदर्श ताम्रकार, संतोष ताम्रकार, पार्षदगण विजेता पारस दुबे, ज्योति सुरेन्द्र साहू, रेखा सुनील वर्मा, शैला बिट्टू चौरसिया, गीता दिनेश तिवारी, मंजू भार्गव, पल्ली दादा, गणमान्य नागरिक सहित साथ श्रोतागण मौजूद रहे।</description>
भोपाल में 1600Kg मावे की खेप पकड़ाई:चेकिंग के दौरान बस की डिक्की में रखा मिला; जांच के लिए सैंपल भेजे
        <description>राजधानी भोपाल में 1600 किलो मावे की खेप पकड़ाई है। मावा ISBT पर खड़ी एक बस की डिक्की में रखा मिला। सोमवार सुबह बसों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। खराब या अमानक होने की आशंका के चलते मावे के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। बस क्रमांक एमपी-07 पी 2123 की डिक्की में मावे की 40 डलिया रखी हुई मिली। बस ग्वालियर से भोपाल आई थी। बसों की चेकिंग कर रही थी टीम
दिवाली पर भोपाल में अमानक या खराब मावे की सप्लाई होती है। हर साल कई मामले सामने आते हैं। इसलिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग अलर्ट मोड पर रहता है। इस बार भी लगातार चेकिंग और जांच की जा रही है। सोमवार सुबह भी टीम बसों की चेकिंग कर रही थी। तभी इतनी बड़ी मात्रा में मावा रखा मिला। सीनियर फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र वर्मा ने बताया, मावे की सैंपलिंग की गई हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। मौके पर नहीं मिला मावे का मालिक
कार्रवाई के दौरान मौके पर मावे का कोई मालिक नहीं पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि, यह मावा किसका है, यह पता लगाया जा रहा है। 5 दिन पहले जब्त किया था 900 किलो मावा
इससे पहले 24 अक्टूबर को बजरिया पुलिस ने आगरा से भोपाल आया 9 क्विंटल मावा जब्त किया था। मावा भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग गाड़ी में रखा था, जिसकी शहर में डिलीवरी होना थी। आगे की जांच के लिए यह मामला खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया था। त्योहारों पर मावा-पनीर की बढ़ जाती है खपत
त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में भोपाल में मावा और पनीर की खपत बढ़ जाती है। इस वजह से ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत कई जिलों से मावा भोपाल आता है। कई बार अमानक मावा की खपत भी होती है। जिस वजह से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम कार्रवाई में जुटी रहती है। प्रदेश के बाहर से भी मावा आता है। सोमवार को मावा ग्वालियर से यहां लाया गया। यह खबर भी पढ़ें.. आगरा से भोपाल आया 9 क्विंटल मावा जब्त राजधानी की बजरिया पुलिस ने गुरुवार को आगरा से भोपाल आया 9 क्विंटल मावा जब्त किया है। मावा भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग गाड़ी में रखा था, जिसकी शहर में डिलीवरी होना थी। आगे की जांच के लिए यह मामला खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया है। पढ़े पूरी खबर उज्जैन में 300 किलो नकली मावा जब्त उज्जैन में खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 300 किलो नकली मावा जब्त किया है। टीम मावे को लेकर थाने पहुंची और पुलिस के सामने इससे मिठाई बनवाकर देखी। खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया कि मावा गुजरात के अहमदाबाद से लाया गया है। इसे दुकानों पर सप्लाई किया जाना था।</description>
धनतेरस पर्व पर अच्छे व्यापार की उम्मीद:400 बाईकों और स्कूटी की एडवांश बुकिंग, 150 से ज्यादा ट्रैक्टरो के बिकने का अनुमान
        <description>धनतेरस के आगमन के साथ ही बाजार में उत्साह का माहौल है। इस साल ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषकर स्कूटी और मोटरसाइकिलों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। शोरूम संचालकों के अनुसार, इस बार 400 से अधिक मोटरसाइकिल और स्कूटी की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जिसमें स्कूटी की मांग सबसे अधिक है। ऑटो मोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा डिमांड स्कूटी की है। होंडा एजेंसी के संचालक सिंघल ने बताया कि उनके पास 80 बाइक और स्कूटी की बुकिंग हुई है। शहर में कुल 8 एजेंसियों ने मिलकर 400 से अधिक बाइकों और स्कूटियों की बुकिंग की है। दीपावली तक कुल 600 बाइकों और स्कूटियों के बिकने की उम्मीद है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटियों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। ट्रैक्टर बिक्री की भी उम्मीद
ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक जितेंद्र यादव ने बताया कि इस बार धनतेरस पर 150 से अधिक ट्रैक्टरों के बिकने का अनुमान है। उनके पास फिलहाल 11 से अधिक ट्रैक्टरों की बुकिंग है। शहर में ट्रैक्टर से जुड़ी 10 एजेंसियां हैं। यादव ने आगे बताया कि नवरात्र के दौरान व्यापार अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन धनतेरस पर किसानों की फसल तैयार होने के कारण अच्छी बिक्री की उम्मीद है।</description>
बिजली विभाग के कर्मचारी को किया हनीट्रैप:युवती ने फोन पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, रूम में ले गई, किए न्यूड VIDEO शूट
        <description>ग्वालियर में बिजली विभाग के एक कर्मचारी को शालू नाम की युवती ने कॉल कर दोस्ती की और मिलने बुलाया। जब बिजली विभाग का कर्मचारी मिलने पहुंचा तो युवती उसे एक रूम में ले गई। यहां दोनों के बीच कुछ अश्लील बातचीत हुई और उसके बाद युवती ने उसके न्यूड वीडियो शूट कर लिए। इसी समय वहां दो युवक आ धमके और बिजली विभाग के कर्मचारी को पकड़ लिया। दोनों युवकों और युवती ने उसके पास रखे 20 हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद उससे छह लाख रुपए की मांग की गई। घटना शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात की है।
कर्मचारी को इसी शर्त पर छोड़ा गया कि शनिवार दोपहर 12 बजे तक वह 6 लाख रुपए उनको देगा। शनिवार दोपहर बाद उस पर लगातार कॉल आ रहे थे। युवती धमका रही थी कि रुपए नहीं दिए तो यह वीडियो वायरल कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दूंगी। घबराए कर्मचारी ने अपने दोस्तों व परिजन को सारी बात बता दी। जिसके बाद चार लाख रुपए में डील कर एक आरोपी को लेने बुलाया। जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। आरोपी के मोबाइल से कई लोगों के न्यूड वीडियो मिले हैं। ग्वालियर के भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक-12 निवासी 24 वर्षीय युवक बिजली विभाग में आऊट सोर्स कर्मचारी है। साथ ही परिवार से भी आर्थिक रूप से मजबूत है। एक युवक पर पिछले सात आठ दिनों से लगातार शालू नाम की युवती के कॉल आ रहे थे। युवती उससे मीठी-मीठी बातें करती थी। बातों के साथ-साथ उसे मिलने बुलाया करती थी। फोन कॉल पर भी युवती, बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ अश्लील लहजे में बात करती थी। शुरू में तो उसने समझा कि यह कोई मजाक कर रहा है, लेकिन सात से आठ दिन लगाताार बातचीत हुई और हर बार शालू ने मिलने बुलाया। इस बार युवती के जोर देने पर फरियादी शुक्रवार रात युवती की बात मान कर डबरा उससे मिलने पहुंचा। यहां युवती ने युवक को बल्ला के डेरा पर मिलने बुलाया था। यहां जब बिजली विभाग का कर्मचारी पहुंचा तो युवती उसे एक कमरे में ले गई।
कमरे में जाते ही बदल गए लड़की के तेवर
जब युवक कमरे में पहुंचा तो वहां युवती ने कुछ देर मीठी-मीठी बातें कीं और यहां युवक से अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। इसके बाद वहां अचानक तीन युवक आ धमके। तीनों युवकों ने कमरे की कुंदी लगाकर फरियादी युवक को अर्थनग्न कर उसका VIDEO शूट किया। VIDEO बनाकर तीनों युवकों ने फरियादी को धमकी दी कि तुमने युवती के साथ बलात्कार किया है। साथ ही ऑफर दिया कि यदि दुष्कर्म की कार्रवाई व VIDEO वायरल होने से बचना है, तो शनिवार दोपहर 12 बजे तक 6 लाख रुपए देना होंगे।
20 हजार किए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, मांग रहे थे छह लाख
युवती और उसके साथियों के चंगुल से निकलने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी ने छह लाख रुपए देने की हां की और शनिवार सुबह 5 बजे अपने घर पहुंचा। फरियादी के पास सुबह फिर एक नंबर से कॉल आता है और उसे दोपहर 12:00 बजे तक 6 लाख रुपए देने की बात करता है नहीं तो उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराने और VIDEO वायरल करने की धमकी दी जाती है। धमकी से डरने के बाद फरियादी ने उसे 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। पर ब्लैकमेल करने वाले लगातार कॉल कर डरा रहे थे। जिस पर फरियादी ने हिम्मत दिखाकर घर में अपने भाई को पूरी घटना की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने ब्लैकमेल करने वालों से चार लाख रुपए देने की डील की। उनको रुपए लेने बुलाया तो एक आरोपी को फरियादी और उसके भाई व दोस्तों ने पकड़ लिया है।
आरोपी उनके साथी को छोड़ने करते रहे डील, थाना पहुंचा मामला
गैंग के एक सदस्य को पकड़ लेने के बाद फरियादी के भाई ने आरोपी से उसके साथियों को कॉल लगवाया। जिस पर गिरोह के सदस्य ने फरियादी व उसके भाई के सामने ही अपने अन्य साथियों से फोन पर बात कर उक्त युवक के रुपए लौटाने के लिए कहा। साथ ही कहा कि यदि वह उनके रुपए रिटर्न कर देते हैं तो किसी भी तरह की कोई कार्रवाई न करने की बात करता है। फरियादी युवक ने अपने भाई के साथ हिम्मत दिखाकर हनी ट्रैप गैंग के एक सदस्य को लेकर भितरवार थाना पहुंचा और मामले की शिकायत की। चूंकि मामला डबरा थाना क्षेत्र के बल्ला का डेरा का था इसलिए भितरवार थाना ने संदेही को अपने पास हवालात में बैठाकर फरियादी को डबरा थाना में शिकायत करने के लिए कहा। पीड़ित ने डबरा थाना में मामले की शिकायत की है।
एक जमीदार बुजुर्ग को किया था हनीट्रैप
पकड़े गए आरोपी के मोबाइल से कुछ लोगों के न्यूड VIDEO मिले हैं। पूछताछ में पता लगा कि वह कई लोगों को हनीट्रैप कर चुके हैं। एक बुजुर्ग का न्यूड VIDEO के बारे में पड़ताल करन पर पता लगा कि 29 अप्रैल को पनिहार के 70 साल के जमीदार बुजुर्ग को भी वह अपना शिकार बना चुके थे और यह VIDEO उसी का है। पुलिस की सूझबूझ से पूरी गैंग का पर्दाफांस हुआ था जिसमें कुछ सदस्य जेल में सजा काटने के बाद कुछ महीने पहले ही बाहर आए थे लेकिन बाहर आते ही फिर से इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देने लगे
पुलिस का कहना
इस मामले में भितरवार थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि थाने में एक युवक आया था जिसने अपने साथ ब्लैकमेल होने जैसी घटना की जानकारी दी थी। उक्त युवक के द्वारा बताई गई घटना डबरा की थी जिस पर से उसे संबंधित थाना शिकायत के लिए भेजा है।
युवक ने शिकायत की है
डबरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि इस मामले में युवक ने शिकायत की है। जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।</description>
इंदौर; अरविंदो हॉस्पिटल में सीनियरों ने जूनियर डॉक्टर को पीटा:देरी से आने की बात पर हुआ था विवाद; एक हफ्ते बाद FIR
        <description>इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टरों ने जूनियर डॉक्टर को पीट दिया। ड्यूटी में देर से पहुंचने की बात कहासुनी हुई थी। शिकायत एचओडी तक पहुंची तो उन्होंने जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद सीनियरों ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम केस दर्ज किया है। घटना 19 अक्टूबर की है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र सिंह निवासी सिद्वांत हॉस्टल अरबिंदो कैंपस की शिकायत पर डॉक्टर सुमित संघी और उसके साथियों पर 115(2) 351(2) 296, 3(5) की धाराओं में केस दर्ज किया है। धर्मेंद्र ने बताया कि वह अरविंदो अस्पताल में फर्स्ट ईयर का छात्र है। पीआईसीयू में पेसेन्ट देखने के बाद रूम नंबर 109 में एडमिट पेसेन्ट को देखने पहुंचा। यहां मौजूद डॉक्टर सुमित संघी ने लेट आने की बात पर अपशब्द कहे। दो थप्पड़ मारे। बचाव में डॉक्टर सुमित को धक्का दिया तो उन्होंने हाथ में रखे सामान से मारपीट की। विवाद की जानकारी एचओडी डॉक्टर गुंजन कैला को लगने पर उन्होंने पक्ष सुने बगैर सस्पेंड कर दिया। कुछ देर बाद एचओडी रूम के बार पहुंचे सुमित और उसके साथी ने बुरी तरह पीटा। लात-घूंसे से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान मैं बेहोश हो गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने मुझे उपचार के लिए भर्ती किया। तबीयत ठीक नही होने के चलते पुलिस को जानकारी नही दी। शनिवार शाम बाणगंगा थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है।</description>
उमरिया पठारी फाटक पर दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी:पठारी फाटक बंद होने से NH&43 पर यातायात प्रभावित; वाहनों की लगी लंबी कतारें
        <description>शहडोल-उमरिया रेलखंड में नौरोजाबाद के पठारी फाटक के पास कोयला से लोड मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। शनिवार सुबह 9 बजे मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने के बाद पठारी फाटक बंद हो गया। कोयला से लोड मालगाड़ी शहडोल से कटनी की ओर आ रही थी। जानकारी के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। पठारी फाटक बंद होने से एनएच 43 अवागमन बंद हो गया है। फाटक के दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। रेलवे के अधिकारियों ने मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना। कोयले का लोड अधिक होने के कारण ट्रेन दो हिस्से अलग हो गई है। घटना लगभग सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। 116 डिब्बों की थी मालगाड़ी
दो हिस्सों में बंटने वाली मालगाड़ी में 116 डिब्बे थे। मालगाड़ी में कोयला लदा था। ये मालगाड़ी कोरबा से राजस्थान छाबरा जा रही थी। दो मालगाड़ियों को जोड़कर एक डबल गाड़ी बनाई गई थी। लगभग एक घंटे बंद रहा फाटक
ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने के बाद एनएच 43 में स्थित पठारी फाटक बंद हो गया। पठारी फाटक से आवागमन बंद होते ही फाटक के दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। बाइक, कार, ट्रक बड़ी संख्या में खड़े हो गए। आने जाने वाले को परेशानी का सामना करना पड़ा। जोड़ने के बाद ट्रेन को किया रवाना सीनियर डीसी एम अनुराग सिंह ने बताया कि सेंट्रल कपलर अलग हो जाने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। मालगाड़ी के डिब्बे अलग होते ही डिब्बों में ब्रेक लग जाता है। डिब्बों को जोड़ने में लगभग 35 मिनट का समय लगता है। ऐसा कभी-कभी होता है। दो ट्रेनों को एक साथ जोड़कर एक ट्रेन बनाई गई है जिसे लॉग हाल बोलते हैं। दोनों ट्रेनों के डिब्बों को जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया। क्या होती है कपलिंग ? कपलिंग, ट्रेन के डिब्बों को आपस में जोड़ने का तरीका है। कपलिंग, ट्रेन के हर छोर पर होती है। कपलिंग को कोच से जोड़ने वाले उपकरण को ड्राफ्ट गियर या ड्रॉ गियर कहते हैं। यह उपकरण, कपलिंग के खिंचाव और ट्रेन के त्वरण (Acceleration of Train) को सहन करता है।</description>
यातायात पुलिस ने बनाया नया ट्रैफिक प्लान:त्योहार की भीड़ से निपटने कई कट ऑफ पॉइंट और वन&वे बनाए; बाइक पार्टी तैयार की
        <description>शहर में यातायात पुलिस बैतूल ने दीपावली पर्व पर बाजार में भीड़ नियंत्रण के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। ट्रैफिक अमले ने इसके लिए मोटर साइकिल पार्टी भी तैयार की है। जबकि शहर के कई हिस्सों में कट ऑफ प्वाइंट बनाए गए हैं। ट्रैफिक इंचार्ज सूबेदार गजेन्द्र केन ने बताया कि त्योहार के मौके पर बैतूल शहर के कोठी बाजार और गंज बाजार में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। यह रहेगा ट्रैफिक प्लान 1. मोटर साइकिल पार्टी करेगी भ्रमण: बाजार क्षेत्रों में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए मोटर साइकिल पार्टी का लगातार भ्रमण किया जाएगा। 2. कोठी बाजार में कट-ऑफ पॉइंट: रविवार से आगामी त्योहारों तक, कोठी बाजार क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक चार पहिया एवं लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जामा मस्जिद के पास से कट-ऑफ पॉइंट लगाकर वाहनों को परिवर्तित मार्ग पर भेजा जाएगा। थाना चौक से लल्ली चौक की ओर आने वाली रोड पर भी इसी प्रकार की व्यवस्था रहेगी। 3. सीमेंट रोड सराफा बाजार: शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक सराफा बाजार की सीमेंट रोड पर मोटर साइकिल का प्रवेश निषेध रहेगा। इस मार्ग पर भी यातायात को नियंत्रित करने के लिए दो कट-ऑफ पॉइंट लगाए जाएंगे। 4. पार्किंग व्यवस्था: बाजार में आने वाले दोपहिया वाहन चालक अपने वाहनों को नगर पालिका परिसर में पार्क कर सकते हैं। 5. वन-वे व्यवस्था: गणेश चौक से लल्ली चौक की ओर जाने वाली सड़क को वन-वे किया गया है।</description>
रतलाम पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को पकड़ा:ट्रेन से आकर बाइक चुराता था बदमाश; तीन जिलाें से चुराई 52 बाइक
        <description>रतलाम पुलिस को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को पकड़ने में सफलता मिली है। बदमाश ट्रेन से आकर बाइक चुरा लेता था। वह रतलाम समेत मंदसौर और झाबुआ जिले में 50 से अधिक बाइक चोरी कर चुका है। वाहन चोर के पास से पुलिस ने 8 लाख से अधिक की कीमत की 12 बाइक जब्त की है।  जानकारी के अनुसार जावरा शहर पुलिस थाना ने चेकिंग के दौरान बिना बाइक नंबर पर सवार शुभम पिता लालसिंह डामोर निवासी ग्राम उमरिया को पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने बिना नंबर की बाइक को वाहन चैकिंग की मप्र पुलिस के व्हीकल डिटेक्शन पोर्टल के माध्यम से नंबर चैक किया।  बाइक का रजिस्ट्रेशन (MP43DU7597) होना पाया। जो कि थाना जावरा शहर में चोरी हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी शुभम डामोर से पुछताछ की। उसने जावरा शहर और अन्य थाना क्षेत्रों से बाइक चुराना बताया। घर से जब्त की 12 बाइक एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी ने बामनिया थाने जिला झाबुआ, थाना जीआरपी रतलाम, थाना कोतवाली मंदसौर, थाना स्टेशन रोड रतलाम और राजस्थान से भी बाइक चुराना बताया। आरोपी के बताए अनुसार उसके घर के पीछे से 11 बाइक जब्त की गई। आरोपी के कब्जे से कुल 12 बाइक जब्त की गई है।  'मास्टर कि' का करता था उपयोग  जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों ने बताया कि आरोपी शुभम से चोरी का तरीका पूछा तो उसने बताया ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर आता था। वह रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के बाहर, बस स्टैंड, सुनी कॉलोनियों में में मास्टर कि (MASTER KEY) का उपयोग कर लॉक तोड़कर चोरी करता था। लोगों को सस्ते दामों में यह कहकर बेच देता था, कि गिरवी रखी है। पूरे रुपए देने के बाद ही गाड़ी के कागज उपलब्ध करवाने की बात कहता।  52 केस दर्ज आरोपी के खिलाफ थाना स्टेशन रोड रतलाम, थाना सरवन, थाना जावरा सिटी, थाना कोतवाली मंदसौर, थाना माणकचौक रतलाम, थाना दिनदयाल नगर रतलाम, थाना शिवगढ, जीआरपी रतलाम में पूर्व से बाइक चोरी के 52 केस दर्ज है। आरोपी को पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।</description>
फौजी बनी सीहोर के सौंठी गांव की बेटी:वर्दी में देख मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू; ग्रामीणों ने किया सम्मान
        <description>सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सौंठी श्यामपुर में जीवन सिंह दांगी की बेटी नीलम दांग का असम राइफल्स में पदस्थ होने पर जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर समाजसेवी अखिलेश राय सहित अन्य ने स्वागत किया, सबसे पहले घर पहुंची तो परिजनों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। बेटी को वर्दी में देख मां की आंखें छलक उठीं। ग्राम सौंठी श्यामपुर में फौजी की वर्दी धारण करने वाली पहली बेटी नीलम है। नीलम का स्वागत ग्रामीणों ने शानदार तरीके से किया। गांव में पढ़ाई के लिए संघर्ष करने वाली नीलम दांगी महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है। देश की सुरक्षा करने में सक्षम हैं बेटियां इस मौके पर असम राइफल्स में पदस्थ होने पर गर्व महसूस करते हुए नीलम ने कहा कि देश की सुरक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं बेटियां, मेरे द्वारा गांव का नाम रोशन किया गया है। इस कामयाबी का श्रेय उसने अपने मां-बाप को दिया और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ समाजसेवी राय ने नीलम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य और खेल गतिविधियों के संसाधन उतने उपलब्ध नहीं होते हैं, जो नगरीय क्षेत्र में होते हैं। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन के साथ-साथ कड़ी मेहनत करके बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो ग्रामीण क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए निश्चित तौर पर प्रेरणा स्रोत है।</description>
सिवनी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना पड़ा महंगा:विभिन्न इलाकों में कोतवाली पुलिस ने दी दबिश, 11 लोगों पर की कार्रवाई
        <description>इन दिनों शहर में कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे हैं, जिससे माहौल बिगड़ रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और 11 शराबियों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। शहर की शांति बनाए रखने के उद्देश्य से की गई कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे हैं। जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। साथ ही महिलाओं और बच्चों के आने-जाने में भी असुविधा हो रही है। रात में की गई दबिश, 11 आरोपी पकड़े गए इसके बाद पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। शहर के विभिन्न स्थानों जैसे छिंदवाड़ा ब्रिज बाइपास, बारापत्थर शराब दुकान और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। इस अभियान में 11 लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन पर हुई कार्रवाई कार्रवाई में शामिल अधिकारी इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, उप निरीक्षक राहुल काकोडिया, अशोक बघेल, सहायक उप निरीक्षक दिनेश रघुवंशी, संजय यादव, प्रधान आरक्षक मनोज पाल, विशाल भांगरे, तिलकराम धुर्वे, आरक्षक नीतेश, प्रतीक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।</description>
दुबई का जायका बढ़ाएंगे मालवा के मटर&करेले:इंदौर&शारजाह फ्लाइट से भेजा गया 1500 किलो पैरिशिबल कार्गो
        <description>अब मालवा के मटर और करेले दुबई के लोगों का जायका बढ़ाएंगे। इंदौर-शारजाह फ्लाइट से पहली बार मालवा की माटी में उगे करेले और मटर दुबई भेजे गए हैं। इंदौर के एक स्टार्टअप ने गुरुवार रात शारजाह जाने वाली उड़ान से 1500 किलो माल (मटर और करेला) भेजा है। मटर और करेला दुबई के सेंट्रल फ्रुट एंड वैजिटेबल मार्केट में बेचा जाएगा। बता दें की दुबई की सीधी उड़ान बंद होने से शारजाह की उड़ान से मटर और करेला यूएई भेजा गया है। स्टार्टअप प्रबंधन का कहना है की उनके पास अगले कुछ माह के लिए एडवांस में ऑर्डर है। वहीं इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आरना वेंचर्स (इंटरनेशनल ट्रेड एंड बिजनेस) स्टार्टअप की तरफ से इंदौर से शारजाह के लिए कार्गो बुक करवाया गया था। स्टार्टअप के फाउंडर डॉ. सौरभ काले ने बताया कि उनका उद्देश्य मध्य प्रदेश के किसानों को यूएई के अंतर्राष्ट्रीय मार्केट से सीधे जोड़कर उनके लिए व्यापार के नए अवसरों का निर्माण करना है। यह मध्य प्रदेश सरकार के निर्यात विभाग के सहयोग से संभव हो पाया है। डॉ. काले ने बताया कि इंदौर से हर महीने शारजाह जाने वाली 4 उड़ानों में हमारा माल जाएगा। दुबई और अमीरात में पाकिस्तानी मटर आसानी से मिल जाती है। लेकिन अपने स्वाद के लिए भारतीय मटर की मांग वहां पर काफी अधिक है। चूंकि अभी इंदौर से सीधी इंटरनेशनल कार्गो उड़ान नहीं है। इसलिए यात्री उड़ान के साथ ही हमारे माल को भेजा गया है। आगे भारतीय बाजार से दुबई के लिए फलों और सब्जियों का निर्यात किया जाएगा। काले ने आगे बताया कि “स्थानीय से वैश्विक' (लोकल टू ग्लोबल) पहल के तहत स्थानीय भारतीय किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। पहले हम गुजरात से अपना माल दुबई भेजते थे। लेकिन अब हमने मध्य प्रदेश से ही यह काम करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इंदौर एयरपोर्ट पर नया कार्गो टर्मिनल दो हिस्सों में बना है।1700 वर्गमीटर क्षेत्र में डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल और 300 वर्गमीटर क्षेत्र में पैरिशेबल कार्गो टर्मिनल बना है। पैरिशेबल कार्गो की वजह से जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं देश और विदेश में भेजना आसान हुआ है।</description>
रंजिश के चलते युवक को मारी गोली:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 4 आरोपियों पर मामला दर्ज
        <description>कोतवाली थाना अंतर्गत काले महादेव मंदिर के पास आपसी रंजिश में फायरिंग हो गई। एक गोली युवक के कंधे में जा लगी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां युवक का उपचार जारी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद 4 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं दरअसल, घटना शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे बताई गई है। घायल अरविंद गुप्ता पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि, 4-5 माह पहले काले महादेव मंदिर निवासी सुरेश खांगट और जीत खांगट के साथ झगड़ा हो गया था, तभी से दोनों रंजिश रखते थे। अरविंद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे में अपने दोस्त अनन्त गुप्ता, निशांत गोस्वामी और आशीष शुक्ला काले महादेव छोटी माता वाली गली से गुजर रहे था। रास्ते में सुरेश खांगट के घर के पास पहुंचे, तो सुरेश खांगट, जीत खागट, शिवम भारती बैठे थे। जो गाली गलौज करने लगे और जीत ने कट्टे से फायर कर दिया, गोली युवक कंधे में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का उपचार जारी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची, कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</description>
लायंस भोजनशाला रेडक्रॉस चिकित्सालय भोपाल में संध्या कालीन सेवा:मरीजों के परिजनों को वितरित किया पौष्टिक भोजन
        <description>लायंस भोजनशाला रेडक्रॉस चिकित्सालय भोपाल में 25 अक्टूबर(शुक्रवार) को संध्या कालीन भोजन सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य और रीजन चेयरपर्सन लायन ज्ञानदेव मिश्रा, क्लब सचिव लायन सुदीप जायसवाल और एमजेएफ लायन आबिद बेग (क्लब अध्यक्ष, लायंस क्लब भोपाल न्यू लेक सिटी) ने भाग लिया।  लायंस क्लब के सदस्यों ने इस आयोजन के दौरान सभी उपस्थित लोगों को उत्साह के साथ सहयोग किया।</description>
उज्जैन में कार और टैंकर में टक्कर, 4 की मौत:ड्राइवर का शव निकालने काटनी पड़ी गाड़ी; अजमेर से जियारत कार लौट रहे थे
        <description>उज्जैन के पास नागदा में शुक्रवार तड़के करीब 5:30 बजे कार और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। सभी मृतक इंदौर के रहने वाले थे। वे अजमेर से जियारत कर लौट रहे थे। जावरा-नागदा रोड पर बेड़ावन्या गांव के पास एक्सीडेंट हो गया।  टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। ड्राइविंग सीट पर फंसे शव को निकालने के लिए कार काटनी पड़ी। कार सवार समीर खान, अब्दुल, इमरान नूर और आशिक मंसूरी की मौके पर ही मौत हो गई। जुबैर, समीर और ओबामा घायल हैं। कार में सवार ऐजाज को कोई चोट नहीं लगी है। ऐजाज ने बताया- हम आठ लोग इंदौर से 23 अक्टूबर को अजमेर के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह लौटते वक्त एक पेट्रोल टैंकर और एक ट्रक हमारी गाड़ी के पीछे थे। कुछ देर बाद टैंकर ने हमारी कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान गाड़ी टैंकर से जा भिड़ी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है...</description>
        <description>मंदसौर जिले में ठंड का असर होने लगा है। सुबह-सुबह शाम हल्की ओस गिरने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। उधर चक्रवाती तूफान 'दाना' का प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। इसके असर से 26, 27 अक्टूबर पूर्वी क्षेत्र के 8 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है। हालांकि मंदसौर जिले में इसका असर नहीं रहेगा। कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तूफान के असर से प्रदेश में हवा की रफ्तार भी तेज होगी। जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। डीप डिप्रेशन में बदलेगा साइक्लोन मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'दाना' गुरुवार रात 12:05 बजे ओडिशा के तट से टकराया। सुबह करीब 8:30 बजे इसकी लैंडफॉल प्रोसेस खत्म हुई। दोपहर तक यह तूफान और कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा।</description>
इंदौर में अहिल्या पथ योजना को लेकर प्रदर्शन करेंगे किसान:जमीन अहिग्रहण से नाराज कियान करेंगे इंदौर विकास प्राधिकरण का घेराव
        <description>इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा विकसित किए जाने वाले अहिल्या पथ का किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में किसान शुक्रवार को आईडीए बिल्डिंग का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। किसान नेताओं ने बताया कि पिछले दिनों हमने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात कर योजना को लेकर विरोध दर्ज कराया था। मंत्री के निर्देश पर आईडीए अधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनी थी। लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। जिस वजह से आज नाराज किसान आईडीए परिसर में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। शहर के पश्चिम क्षेत्र में विकसित होने वाली अहिल्या पथ योजना से प्रभावित होने वाले करीब 10 गांवों के किसानों ने मंगलवार को नैनोद में बैठक की थी। बैठक में 25 अक्टूबर को इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया था। किसान नेता बबलू जाधव, हेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि अहिल्या पथ योजना को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार गति पकड़ रहा है। खेती के कार्यों में व्यस्तता के बावजूद किसान इस योजना के खिलाफ मैदान में हैं। किसान अपनी उपजाऊ भूमि को कौड़ियों के दाम किसी भी योजना में नहीं देंगे। इस योजना का विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि अहिल्या पथ योजना में 10 गांवों की 1179 हेक्टेयर कृषि भूमि आईडीए द्वारा अधिगृहीत की जाएगी। बदले में किसानों को 50 प्रतिशत विकसित भूखंड दिए जाएंगे। योजनाओं में विकास और अन्य कार्य आईडीए करेगा। किसान खेती की जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि आईडीए जमीन अधिगृहीत करने के बाद तीन से चार साल में भूखंड देगा। इस दौरान किसान खेती किसानी कहां करेंगे। किसान आउटर रिंग रोड का भी कर रहे विरोध  इंदौर के आसपास बनने वाले 108 किमी लंबे आउटर रिंग रोड का भी किसान विरोध कर रहे हैं। किसान कम मुआवजा मिलने से नाराज हैं। इसके अलावा इंदौर-बुधनी रेल लाइन के लिए जमीन अधिगृहीत करने का भी विरोध है। किसान बाजार भाव का चार गुना मुआवजा मांग रहे हैं।</description>
जोबट पुलिस ने पकड़ी 75 लाख की शराब:दो ट्रकों से 2,460 पेटी माउंट बीयर जब्त, दो गिरफ्तार, जांच जारी
        <description>अलीराजपुर की जोबट पुलिस ने गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब से भरे दो ट्रकों को बरामद किया है। इन ट्रकों में लगभग 2,460 पेटी माउंट बीयर भरी हुई थी, जिसकी बाजार में कीमत करीब 75 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ट्रक कनवाड़ा और रेलवे पुलिया के पास से पकड़े गए एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जोबट पुलिस ने एक ट्रक को कनवाड़ा और दूसरे को रेलवे पुलिया के पास रोका। दोनों ट्रकों में अवैध शराब भरी हुई थी। दोनों ट्रकों को थाने लाया गया और केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया है। रातभर हुई शराब की गिनती, अब होगी पूछताछ शराब की कुल कीमत 75 लाख रुपए है और वाहनों के साथ इसकी कुल कीमत करीब सवा करोड़ रुपए मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी। वहीं बड़ी मात्रा में पकड़ी गई शराब की गिनती में रातभर का समय लग गया।</description>
ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर से लगी धर्मशाला जर्जर:छज्जा गिरा तो मलबा श्रद्धालुओं पर गिरेगा; शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
        <description>बीते महीने उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर की एक दीवार ढहने से दो लोगों की दबने से मौत हो गई थी। प्रदेश की सियासत गर्माइ लेकिन सरकार ने अन्य मंदिर या धार्मिक स्थलों की सुध नहीं ली। प्रदेश के दूसरे ज्योर्तिलिंग ओंकारेश्वर मंदिर से लगी एक धर्मशाला जर्जर हो चुकी है। यह धर्मशाला मंदिर के बाहर प्रवेश द्वार पर है। जिसका छज्जा भी बाहर है। यह जिस दिन भी गिरेगी, पूरा मलबा श्रद्धालुओं पर गिरेगा। मामले में प्रशासन से शिकायतें भी गई लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। नगर के सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि श्रीजी मंदिर ट्रस्ट कमानी गेट के पास स्थित अति प्राचीन गेंदालाल मन्नीबाई धर्मशाला है, जो वर्तमान जर्जर हो चुकी हैं। इस संबंध में खंडवा कलेक्टर, एसडीएम पुनासा, सीएमओ ओंकारेश्वर से शिकायत की। बावजूद प्रशासन ने धर्मशाला को तोड़ने की कार्रवाई नहीं की। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यहां से मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रहती है। सीएमओ बोले- ऐसा है तो मामले को दिखवाते हैं शिकायतकर्ता अग्रवाल का कहना है कि ज्योतिर्लिंग मंदिर का रास्ता काफी सकरा है। सरकारी जमीन पर भवन बने हुए है। इन हटाकर रास्ते को चौड़ा किया जा सकता है। ताकि दुर्घटना को रोका जा सकें। इधर, सीएमओ संजय गीते का कहना है कि, बारिश के पूर्व कई जर्जर भवन व होटल मालिकों को नोटिस दिए थे। इस धर्मशाला की जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा।</description>
जनप्रतिनिधियों ने ली बीजेपी की सक्रिय सदस्यता:विधायक मेंदोला बोले& सदस्य बनना देश की आत्मा से जुड़ने जैसा
        <description>भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 'संगठन पर्व' में देशभर में नंबर वन पर आने वाले इंदौर के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सक्रियता सदस्यता लेना शुरू कर दिया है। इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और विधायक गोलू शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधी पार्टी की सक्रिय सदस्यता अब तक ले चुके है। इंदौर 2 के विधायक रमेश मेंदोला ने भी पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की है। सक्रिय सदस्यता लेने के दौरान मेंदोला ने कहा कि हमारी पहचान संगठन से ही है। संगठन को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। भाजपा का सदस्य बनना देश के मन और देश की आत्मा से जुड़ने जैसा है। सदस्यता प्रभारी सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि हमारे जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही इंदौर सदस्यता अभियान में देश में नंबर 1 आया है। वहीं सदस्यता अभियान टोली के सदस्यों ने बताया कि रमेश मेंदोला ने सदस्यता अभियान में विधायकों की सूची में देशभर में सबसे ज्यादा सदस्य बनाए है। माइक्रो प्लानिंग के दम पर पाया टारगेट भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा है कि हमें गर्व की अनुभूति हो रही है कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के अंतिम दिन हमने सदस्यता का लक्ष्य पार कर लिया है। पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत, लगन और माइक्रो प्लानिंग के बल पर 638836 सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य को भी पार कर लिया है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं,केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताता हूं। सक्रिय सदस्यता अभियान हुआ शुरू सक्रिय सदस्यता का अभियान शुरू हो गया है, सदस्य बनाने के लिए मंडल स्तर पर तीन-तीन लोगों की समिति बनाई गई है। जिसकी वर्कशॉप बुधवार भाजपा कार्यालय पर रखी गई थी। इस समिति में दो लोग उसी मंडल के रहेंगे और एक अन्य मंडल का रहेगा। तीन लोगों की समिति सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य करेगी और यह भी जांच करेगी कि जिसे सक्रिय सदस्य बनना है, उसने 100 सदस्य बनाए हैं या नहीं? इंदौर पूरे देश में नंबर 1  इंदौर भाजपा ने पार्टी से सदस्यता अभियान को लेकर मिले टारगेट को पूरा कर लिया है। इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने भी इंदौर को बधाई दी थी। सदस्यता अभियान का दूसरा चरण समाप्त होने तक इंदौर महानगर में 6 लाख 38 हजार 836 सदस्य बनाए गए थे। जिससे इंदौर देश में भाजपा के सबसे अधिक सदस्य बनाने वाला नगर बन गया। इंदौर को 4 लाख 11 हजार सदस्य बनाने का टारगेट मिला था।</description>
डंपर और ट्रैक्टर की भिड़ंत में महिला की मौत:4 लोग गंभीर, धान कटाई के लिए जा रहे थे; ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
        <description>दतिया में रफ्तार का कहर देखने मिला है। यहां उनाव थाना अंतर्गत कमाद-भांडेर रोड पर सिमरिया गांव के पास एक डंपर ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में ट्रैक्टर सवार 4 लोग घायल हो गए। वहीं, एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, सिमरिया टेकरी गांव निवासी कुछ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत पर धान की कटाई के लिए जा रहे थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल है। रास्ते में कामद-भांडेर रोड पर गांव के पास ही एक डंपर आगे चल रहे ट्रैक्टर से भिड़ गया। घटना में एक महिला उछल कर डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गई, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पार जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि, मृतिका की पहचान पिसता केवट के रूप में हुई है। जो सिमरिया टेकरी की रहने वाली थी। वहीं, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीछे आ रहे डंपर ने बीच में चल रहे डंपर में टक्कर मार दी। जिस कारण बीच में चल रहा डंपर आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। हालांकि, दोनों डंपर चालक मौके से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश जारी है।</description>
डिंडौरी में कृषि विभाग ने 110 किसानों को बांटा मसूर:बोले& चना, गेहूं, अलसी और सूरजमुखी के बीज भी मिलेंगे
        <description>डिंडोरी में गुरुवार को करंजिया विकासखंड के नारी ग्वारा गांव में कृषि विभाग के अधिकारियों ने 110 किसानों को मसूर का बीज बांटा है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ,कृषि विभाग की सभापति फूलवती पेंड्रो मौजूद रही। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्दी ही चना, गेहूं, अलसी और सूरजमुखी के बीज दिए जाएंगे। पाला से फसल हुई थी खराब इस वजह से बांट रहे बीज कृषि विस्तार अधिकारी लखन मरावी ने बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र में लगभग 29 हजार किसान है। विभाग से 3 हजार किसानों को मसूर , चना, गेहूं, अलसी और सूरज मुखी के बीज बांटने के निर्देश मिले है। पिछले साल पाला लगने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। अभी 250 क्विंटल मसूर का बीज आया है। किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है राजस्व में प्रति किसान 4 किलो और वन ग्राम के किसानों को 8 किलो बीज दिया जा रहा है। 4 किलो में ढाई क्विंटल उत्पादन होगा। जो किसान बचेंगे उनको अगले साल बीज दिया जाएगा। किसानों के संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ने कहा- कृषि विभाग द्वारा किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वजह से किसान बीज का सदुपयोग करें। जिससे अगले साल फसल के लिए दोबारा न मांगना पड़े। किसान आवश्यकता अनुसार ही कृषि विभाग से योजनाओं का लाभ ले।</description>
कुएं से मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त:गुना का रहने वाला था मृतक; पुलिस ने दो दिनों पहले बरामद की थी बॉडी
        <description>देवास के बरोठा में एक अज्ञात युवक का शव दो दिनों पहले कुएं में मिला था। शव कुएं से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। मृतक की शिनाख्त बुधवार शाम को हुई। गुरुवार सुबह शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार एक युवक का शव दो दिनों पहले बरोठा स्टेडियम के पास कुएं में मिला था। युवक की शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को जिला चिकित्सालय में रखा गया था। मृतक की पहचान गुना जिले के लिलावाडा डिगडोली तहसील बमोरी निवासी मलसिंह (31 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कुएं के आसपास की गई तलाशी के दौरान मृतक का मोबाइल फोन मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वो पिछले आठ साल से मजदूरी का काम करता था और घर से बाहर रहता था। वर्तमान में वो दुर्गापुरा में काम कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।</description>
किसान संघ ने डीडीए को सौंपा ज्ञापन:रहटगांव और सिराली में खाद विक्रय केंद्र खोले जाने की मांग
        <description>हरदा में बुधवार शाम को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति किए जाने को लेकर कृषि उप संचालक संजय यादव को ज्ञापन सौंपा है। संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से रहटगांव एवं सिराली में जल्द से जल्द नगद खाद वितरण केंद्र खोले जाने की मांग की है। इस दौरान उप संचालक संजय यादव ने बताया किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीएपी की दो रैक जिले में आने वाली है। किसान संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से डीएपी के साथ किसानों को दी जा रही नैनो व अन्य खाद की बाध्यता खत्म करने की मांग की है। वहीं, किसानों को खाद वितरण टोकन एवं सोसायटियों के माध्यम से किए जाने की मांग की है। इस दौरान आयोजित बैठक में सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी सतीश सीटोके डीएमओ योगेश मालवीय संगठन से मंत्री विजय मलगाया, विनोद पाटिल, बृजमोहन राठौर, राजेंद्र बांके, श्याम पाटिल नारायण, विनय यादव, विजेश मुकाती, दीपक पटेल, राजेश डूडी, संतोष गौर, राजनारायण गौर आदि उपस्थित थे।</description>
बालाघाट में पंचायत मंत्री के आदेश का विरोध:सचिवों ने गोपनीय प्रतिवेदन बनाने पर जताई नाराजगी; बोले& कार्यों में नहीं रहेगी पारदर्शिता
        <description>बालाघाट पंचायत सचिवों ने बुधवार को पंचायत मंत्री के एक आदेश को लेकर विरोध दर्ज किया। जिले के पंचायत सचिवों ने बुधवार की दोपहर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पंचायत मंत्री के आदेश को वापस लिए जाने की मांग की। दरअसल, पंचायत मंत्री के उस आदेश के बाद, सचिव नाराज है, जिसमें कहा गया है कि पंचायत सचिवों की प्रतिवर्ष बनने वाला गोपनीय प्रतिवेदन में पंचायत सरपंच के हस्ताक्षर होंगे। जिसका पंचायत सचिव विरोध कर रहे हैं। सचिव संगठन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चित्रिव ने कहा कि यदि पंचायत सरपंच, सचिवों के वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन में हस्ताक्षर करेंगे तो कार्यो में पारदर्शिता नहीं रहेगी और सचिवों पर नियम विरुद्ध काम करने का दबाव, सरपंच बनाएंगे। उन्होंने पूर्ववत प्रशासनिक अधिकारी की हस्ताक्षर से गोपनीय प्रतिवेदन की प्रक्रिया को यथावत रखने की मांग करते हुए कहा कि यदि हम सरपंचों के गलत कार्यों का सहयोग नहीं करेंगे तो गोपनीय प्रतिवेदन बनाने के दौरान उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिसे देखते हुए पंचायत मंत्री अपना निर्णय वापस ले। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह आदेश वापस नहीं लिया जाता है, तो प्रदेश संगठन के निर्देश पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सचिवों के साथ रोजगार सहायक के भी प्रतिवेदन तैयार होना है, जिसके विरोध में सचिव और रोजगार सहायक है।</description>
निवाड़ी में गोदाम के बाहर चिपकाई खाद स्टाॅक की लिस्ट:किसानों के लिए होगा वितरण, 8.315 मीट्रिक टन डीएपी शेष
        <description>निवाड़ी में डीएपी खाद की कमी से किसानों को परेशानी हो रही है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी अनुराग निगवाल ने क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए जाने की पूरी व्यवस्थाएं की हैं। इसके तहत अनुविभागीय अधिकारी ने निवाड़ी स्टेशन मार्ग पर बने खाद्य गोदाम का भी निरीक्षण किया और किसानों को गोदाम में उपलब्ध खाद पर्याप्त मात्रा में दिए जाने के लिए निर्देशित किया। उपलब्ध खाद की सूची गोदाम के बाहर चिपकाई निवाड़ी जिले के किसानों को गोदाम में उपलब्ध खाद का बंटवारा पूरी पारदर्शिता के साथ हो इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी अनुराग निगवाल ने खाद की उपलब्ध मात्रा की सूची गोदाम के बाहर चिपका दी है। खाद्य गोदाम पर काम करने वोले कर्मचारियों ने बताया कि हर दिन सुबह 10 बजे से खाद की उपलब्ध मात्रा की सूची चिपका कर खाद की बिक्री की जाती है और उपलब्ध खाद का वितरण किसानों को किया जाता है। खाद्य गोदाम पर खाद लेने के लिए खड़े किसानों ने बताया कि फसल की बुवाई के लिए डीएपी खाद की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहती है लेकिन खाद गोदाम में डीएपी खाद की उपलब्धता कम होने से हम किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि खाद गोदाम पर 254.315 मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक था, जबकि 1 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक 246 मीट्रिक टन डीएपी खाद की बिक्री की गई। कई मीट्रिक टन डीएपी बिक्री के लायक नहीं  अब स्टॉक में मात्र 8.315 मीट्रिक टन डीएपी बचा है, जिसमें 1.300 मीट्रिक टन आईपीएल डीएपी, 6.500 मीट्रिक टन हिंडालको डीएपी और 0.415 मीट्रिक टन जुआरी डीएपी खाद्य बिक्री के लायक नहीं है। खाद्य बेच रहे कर्मचारियों ने बताया कि डीएपी की एक रैक अगले दो-तीन दिनों में आने की संभावना है। लगभग 18 हजार बोरियों की रैक पहले टीकमगढ़ पहुंची है, जहां लगभग 9 हजार डीएपी की बोरियां उतारी जाएगी और उसके बाद यह 9 हजार बोरियों की रैक निवाड़ी स्टेशन पर लाई जाएगी। अन्य खाद का है पर्याप्त मात्रा में भंडारकिसानों ने बताया कि फसल की बुवाई में डीएपी, यूरिया, एनपीके और सुपर खाद का उपयोग किया जाता है जिसमें डीएपी की उपलब्धता कम होने से परेशानी हो रही है जबकि अन्य खाद पर्याप्त मात्रा में मिल रही है।</description>
जैन मंदिर के सामने पोल नहीं लगाने की मांग:आगर मालवा में जैन समाज ने दिया ज्ञापन; शहर के 33 स्थानों पर पुलिस लगा रही कैमरे
        <description>आगर मालवा जिला मुख्यालय पर पुलिस विभाग आमजन की सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर कैमरा लगाने जा रहा है। विभाग ने शहर में अपने स्तर पर कैमरा लगाने के लिए स्थान चयन किया और गड्ढे खोदने का काम शुरू कर दिया। गोपाल मंदिर पर जिस स्थान का चयन किया गया है। उसको लेकर जैन समाज ने अपना विरोध दर्ज करते हुए ज्ञापन दिया है। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और नगरपालिका सीएमओ पवन कुमार को दिए ज्ञापन में बताया कि जनहित में किए जा रहे इस कार्य का समाज स्वागत करता है। लेकिन गोपाल मंदिर के समीप जो कैमरा लगाया जा रहा है। वह जैन मंदिर से सटाकर लगाया जा रहा है, यहां से सभी समाज के जुलूस निकलते हैं, जिन्हें कम स्थान होने की वजह से वैसे ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पोल लगाने से और स्थान की कमी हो जाएगी। समाजजनों ने मांग की है कि कैमरा के लिए पोल वैकल्पिक स्थान पर लगाया जाए ताकि आमजन और जैन समाजजनों को कोई असुविधा ना हो। इस दौरान समाज के नेमीचंद जैन, अशोक नाहर, अशोक कोठारी, राकेश मारू, मनीष मारू, अभिषेक जैन, मनीष गांधी, सुधीर जैन, विरम जैन, नरेंद्र जैन जयेश जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।</description>
विश्वास पाटिल बने महाराष्ट्रीयन कुनबी पाटिल समाज के अध्यक्ष:पूर्व अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी को गुलदस्ता भेंट कर खिलाई मिठाई
        <description>महाराष्ट्रीयन कुनबी पाटिल समाज के चुनाव भोपाल में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से विश्वास पाटिल अध्यक्ष, समाधान दिलीप पाटिल सचिव और राजेन्द्र श्रीराम पाटिल कोषाध्यक्ष चुने गए। इस समिति का कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा। पूर्व अध्यक्ष प्रकाश आधार पाटिल ने नए अध्यक्ष विश्वास पाटिल को मिठाई खिलाकर व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज का प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। बापू पाटिल, पन्नालाल पाटिल, त्रिंबक पाटिल, पुंडलीक सोनवने, योगेश पाटिल, दिनेश पाटिल, शांताराम पाटिल।</description>
शिवपुरी में 4 फीट लंबे रसेल वाइपर सांप का रेस्क्यू:4 दिनों से लगातार कॉलोनी में दिखाई दे रहा था, सर्प मित्रों ने देर रात पकड़ा
        <description>कोलारस कस्बे की एक कॉलोनी में रविवार रात चार फीट लंबे सांप को सर्प मित्रों ने रेस्क्यू किया। पिछले चार दिनों से सांप कालोनी में देखा जा रहा था। जिससे कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल था। सांप की प्रजाति रसेल वाइपर थी। कोलारस रेलवे स्टेशन रोड की ठाकुर बाबा कॉलोनी के रहने वाले विजय कबीरपंथी ने बताया कि एक सांप चार दिनों से रोजाना शाम को कॉलोनी में दिखाई दे रहा था। रह वासियों के एकत्रित होने के बाद वह झाड़ियों में गायब हो जाता था। जिससे लोग दहशत में थे। सर्प मित्रों ने रविवार रात किया रेस्क्यू 
विजय ने बताया कि रविवार रात ये सांप कॉलोनी में बने एक चबूतरे पर दिखाई दिया। जिसकी तत्काल सूचना बदरवास के रहने वाले सर्प मित्र संदीप और दिनेश चंदेल को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया। सर्प मित्र संदीप और दिनेश ने बताया कि सांप की लंबाई चार फीट है और प्रजाति रसेल वाइपर हैं।</description>
दीवाली पर राजवाड़ा क्षेत्र में दुकान लगाने पर विधायक&व्यापारी आमने&सामने:व्यापारी चाहते फुटपाथ वालों को दूसरी जगह बैठाया जाए, विधायक शुक्ला बोले&8 दिन के लिए देंगे अनुमति
        <description>दीपावली से पहले इंदौर शहर के मध्य स्थित राजवाडा चौक पर सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकानें लगने का मुद्दा गर्मा गया है। मामले को लेकर क्षेत्र के व्यापारी और विधानसभा तीन के विधायक आमने-सामने हो गए हैं। व्यापारी चाहते है कि इन्हें दूसरी जगह बैठा दिया जाए। वहीं विधायक गोलू शुक्ला का कहना है कि 8 दिन के लिए फुटपाथ पर दुकान लगा सामान बेचने की अनुमति दी जाएगी। मामले में सोमवार को सराफा सहित अन्य व्यापारी एसोसिएशन नगर निगम कमिश्नर से भी इस संबंध में मिलेंगे। पहले जान लीजिए व्यापारियों का क्या कहना है हमारा निवेदन है कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को भी त्योहार मनाना है। लेकिन राजवाड़ा में सराफा और मध्यक्षेत्र में आने का रास्ता बंद नहीं किया जाए। हम लोग इतनी सजावट करते है। लाखों रुपए खर्च कर कारपेट लगाते है। फुटपाथ पर जबर्दस्ती लोगों को बैठाने से मुझे नहीं लगता कि समझदारी का काम सरकार बरसों से कर रही है। जिसे दीए लेना हो, फूल लेना हो, लक्ष्मीजी के पाने लेना हो, सजावट के सामान लेना हो। वो दशहरा मैदान, चिमनबाग, शांति पथ पर भी जा सकता है। राजवाड़ा शहर का हार्ट है। मध्य क्षेत्र का दिल राजवाड़ा है। उसे सभी तरफ से यदि पैक कर दिया तो हमारा व्यापार कैसे चलेगा। हम लोग इतना रेवेन्यू देते है। नगर निगम को सहयोग करते हैं। हमारे ही व्यापार पर रोक लगाई जाती है। एक रास्ता पूरा खोलकर रखा जाए। ताकि ग्राहक टू व्हीलर, थ्री व्हीलर से आ सके। फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के साथ भी हमारी पूरी सद्भावना है। वो जहां बैठाओगे बैठ जाएंगे। 24-25 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र 24 और 25 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र है। बड़ी संख्या में ग्राहक सराफा आते हैं। बर्तन बाजार, सीतलामाता बाजार सभी का रास्ता ही राजवाड़ा से है। एमजी रोड और जवाहर मार्ग वन वे है। ग्राहक आएगा कैसे। राजवाड़ा के पास गोपाल मंदिर वाला रास्ता पूरा खुला रखा जाए। वहां लोगों को नहीं बैठाया जाए। सराफा में से टू व्हीलर निकलना चाहिए ये हमारा महापौरजी, विधायकजी, मेयर साहब, सरकार सभी से निवेदन है। पिछले साल दीपावली पर महापौर ने दी थी मंजूरी राजवाडा चौक की सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों का मुद्दा गर्माया था। तब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इन रेहड़ी व ठेले वालों को दीपावली तक नियमानुसार दुकानें लगाने की मंजूरी दे दी थी। राजवाड़ा चौक पर विक्रेता कपड़े, सजावटी वस्तुओं, फूल व अन्य चीजों की दुकानें लगाते हैं। आज कमिश्नर साहब से मिलने जाएंगे मैंने शनिवार दोपहर को विधायक गोलू शुक्ला को फोन किया था लेकिन बात नहीं हो सकी। सोमवार को एक बार फिर विधायकजी और नगर निगम कमिश्नर से मिलने जाएंगे। त्योहार के मौके पर सराफा के रास्ते बंद नहीं किए जाए है मुद्दा हम पहले भी उठा चुके हैं। 8-10 दिन के लिए यदि फुटपाथ पर लोगों को बैठाते है तो बचेगा क्या। हमारा भी तो दस दिन का ही बिजनेस है। - अनिल रांका, इंदौर सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष  फुटपाथ पर दुकान लगाने की 8 दिन के लिए देंगे अनुमति राजवाड़ा के आसपास इस बार भी दीपावली पर फुटपाथ पर लक्ष्मीजी के पाने बेचने वाले, फूल वाले, दीए वाले जो परंपरागत रूप से बैठते है वो तो बैठेंगे। वो लोग कहां जाएंगे। 8 दिन के लिए उन्हें अनुमति देंगे। - गोलू शुक्ला, विधायक विधानसभा 2 इंदौर-राजबाड़ा मार्केट का सच...व्यापारियों से रोजाना ढाई लाख की उगाही:फुटपाथ पर बैठाने के लिए दलाल से बार्गेनिंग का AUDIO, रिमूवल गैंग का भी 'शुभ-लाभ' है इसमें राजवाड़ा क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण और कब्जे के खेल के पीछे लाखों रुपए के कमीशन की बंदर-बांट प्रमुख वजह है। यही कारण है कि कई बार व्यापारियों द्वारा आवाज बुलंद करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। कमीशनखोरी के छींटो से नगर निगम की रिमूवल टीम भी दागदार है। क्योंकि कार्रवाई के नाम पर हमेशा सिर्फ खानापूर्ति ही की गई। दलाल और अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों के बीच नगर निगम से सेटिंग की खुलकर बात होती है और दलाल बकायदा बाजार में अलग-अलग जगह के रेट बताकर दुकान लगाने की खुली छूट देते हैं। पढ़िए दलाल और दुकान लगने वाले के बीच की बातचीत और फुटपाथ, चकरा स्टैंड सहित फेरी वालों के क्या रेट हैं…पूरी खबर यहां पढ़े</description>
        <description>केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में मध्य प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनर महंगाई राहत (आरडी) में 7% पीछे चल रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2024 ये देय 4% महंगाई भत्ता भी मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को देने में सस्पेंस बनाए हुए हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने नाराजगी व्यक्त की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा और प्रमुख महामंत्री आशुतोष पांडे ने कहा कि सरकार 4 दिन पहले वेतन देकर पीठ न थपथपाए, कर्मचारी हितैषी है तो 7% डीए दे। शर्मा और पांडे कहते हैं कि वेतन प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का मेहनताना है और आपने सिर्फ 4 दिन पहले ही तो दिया है। उसमें इतना दिखावा करने की क्या जरुरत है। डीए, गृहभाड़ा भत्ता, स्वास्थ्य बीमा कन्वेंस सहित इस तरह के अन्य भत्ते समय-समय पर केंद्र के समान मिलना कर्मचारियों का हक है और यह हक समय पर कर्मचारियों को मिलना चाहिए। सरकार कर्मचारियों की चिंता करती है तो दीपावली पर्व पर 7% डीए दे और अन्य भत्तों में भी केंद्र के समान बढ़ोत्तरी करे। मांग करने वालों में अशोक प्रताप सिंह, अनीता सारस्वत, आरपी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, राजेश राजावत, शकुंतला तोमर, नलिनी शाक्य, सलमा शाह, राजेश पांडे, कौशल शर्मा, दौलत पवार, राम रतन सिंह, संतोष मिश्रा, निर्भय सिंह, धर्मेंद्र रघुवंशी, हेमराज राणा, कमल सिंह चौहान, अंबरीश शर्मा, सुरेश शर्मा, संजय माछीवाल, गुरमीत कौर, ताज मोहम्मद, मनोज मेहर, राजेश नामदेव, अमित सिंह, मनोज चतुर्वेदी आदि कर्मचारी शामिल हैं।</description>
एशियन डाइविंग चैंपियनशिप चाइना में हिस्सा लेगी इंदौर की बेटी:भारतीय दल का नेतृत्व करेगी डाइवर पलक शर्मा
        <description>मध्यप्रदेश की स्टार गोताखोर पलक शर्मा 21 अक्टूबर से चाइना के ग्वांग्झू में आयोजित एशियन डाइविंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस डाइविंग प्रतियोगिता में एशियाई देशों के डाइवर अपनी सहभागिता करेंगे। भारतीय दल का नेतृत्व इस टूर्नामेंट में डाइवर पलक शर्मा करते हुए नजर आने वाली हैं। इंदौर की पलक शर्मा नेहरू पार्क तरण ताल में विश्वामित्र अवॉर्डी कोच रमेश व्यास से प्रशिक्षण ले रही है। अब तक कई मेडल जीते मध्यप्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय वर्मा ने बताया कि अपनी 8 साल की उम्र से डाइविंग को पैशन बना चुकी पलक शर्मा ने अपने 9 साल के इस सफर में अब तक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 पदक जीत चुकी हैं, जिनमें से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 4 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक सहित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 29 स्वर्ण , 8 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। सन 2018 में मात्र 12 साल की उम्र में पलक शर्मा ने राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जितना शुरू कर दिया था। पलक को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 और मध्य प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार एकलव्य पुरस्कार 2022 मिल चुका है।</description>
सदस्यता अभियान लक्ष्य पूरा करने डोर टू डोर पहुचीं नपाध्यक्ष:महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता, फिर करवा चौथ के लिए लगाई हाथों में मेहंदी
        <description>हरदा में भाजपा सदस्यता महा-अभियान में कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर सदस्यता दिला रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने भी शहर के वार्ड नंम्बर 32 में डोर टू डोर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नपाध्यक्ष भारती कमेडिया ने बताया कि जब एक जनप्रतिनिधि लोगों के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और देश हित में किए गए कार्यों के बारे में आम लोगों को बताते हैं तो लोग खुद ही भाजपा की सदस्यता लेने आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम लोग ओटीपी देने में थोड़ा संकोच करते हैं। लेकिन जब वे स्वयं जाकर महिलाओं को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से जुड़ने के लिए कह रही हैं तो महिलाएं भी बढ़ चढ़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर गौरवान्वित हो रही हैं। जिले में बने एक लाख सदस्य, 62 प्रतिशत लक्ष्य पूरा
भाजपा ने पूरे प्रदेश में डेढ़ करोड़ एवं हरदा जिले में सवा लाख लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा है। जिसके अंतर्गत जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर बूथ पर पहुंचकर अब तक करीब एक लाख लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। जिसमें ऑन लाइन का 62 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। शेष ऑफ लाइन सदस्य बनाए हैं। दिलाई सदस्यता फिर लगवाई हाथों में मेंहदी
नपाध्यक्ष कमेडिया ने शनिवार रात ग्यारह बजे तक शहर की अलग अलग कॉलोनियां में आम लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वहीं रविवार को करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सुहाग की कामना को लेकर हाथों में मेहंदी भी लगवाई। उनका कहना है कि उन्हें पार्टी के काम के साथ-साथ एक भारतीय नारी होने के नाते भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना होता है। इसी के चलते वह करवा चौथ के व्रत के पहले हाथों में मेहंदी लगवाने आई हैं।</description>
राजगढ़ की प्रिया ने पति को दी अपनी एक किडनी:परिजनों ने मदद करने से कर दिया था इनकार; दोनों किडनियां फेल हो गई थी
        <description>राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में रहे पुरषोत्तम शर्मा की किडनी फेल हो गई थी। दोनों किडनी फेल हो गई तो माता-पिता व भाई ने किडनी देने से मना कर दिया। पति की हालत देखकर पत्नी ने अपनी एक किडनी डोनेट करने का फैसला किया। डॉक्टरों से इजाजत मिलने के बाद उसने अपनी एक किडनी देकर पति की जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार, ब्यावरा शहर में रहने वाले पुरषोत्तम शर्मा भागवत कथा कहते हैं। उनके परिवार में माता-पिता भाई, बहन सहित पत्नि और एक बेटा है। पुरषोत्तम की शादी 11 जून 2015 को ब्यावरा की ही प्रिया शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहे था। कथा, भागवत और अनुष्ठान कर परिवार ठीक चल रहा था। इसके बाद कोविड आने पर वैक्सीन लगाई गई। जिसके बाद बीपी हाई होने लगा और यूरिन में छाग आने की समस्या हो गई। दोनों किडनियों में इन्फेक्शन
पुरषोत्तम शर्मा ने बताया कि ब्यावरा में ही रहकर डॉक्टरों से इलाज कराया। इस दौरान पेन किलर सहित अन्य गोलियां खाने के बाद तबीयत और बिगड़ने लगी। इसके बाद ब्यावरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से भोपाल रेफर कर दिया गया। वहां जांच में सामने आया कि दोनों किडनियों में इन्फेक्शन हो गया है। इसके बाद जीजा ने अहमदाबाद जाकर चैकअप कराने की सलाह दी। जब हम अहमदाबाद जा रहे थे तभी ट्रेन में उज्जैन के नजदीक पागलपन के दौरे पड़ने शुरू हो गए। परिजनों ने किडनी देने से किया इनकार
घर वालों ने संभाला और अहमदाबाद लेने जाने के बाद जांच कराई गई तो दोनों किडनी में संक्रमण मिला। डॉक्टर बोले संक्रमण ज्यादा हो गया है और चौथे स्टेज पर है। जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट कराना होगा। इस दौरान डॉक्टर ने किडनी बदलने के लिए परिवार वालों से किडनी की मांग की तो पापा, मम्मी भाई, बहन सभी पीछे हट गए। इसके बाद पत्नी ने डॉक्टर से किडनी देने की इच्छा रखी तो डॉक्टर ने परिवार वालों की सहमति लाने के लिए कहे। इसके बाद परिजनों की सहमति के बाद पत्नी ने किडनी देकर पति की जान बचाई। खून के रिश्तों ने भी मरने के डर से कर दिया मना
पुरषोत्तम ने कहा कि जब डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट के बारे में माता, पिता और भाई बहन से कहा तो उन्होंने कहा कि किडनी देने से मर जाते हैं। हम नहीं देंगे। इसके बाद पत्नी आगे आई और उसने किडनी डोनेट की।</description>
रवींद्र भवन में श्रीराम के 36 गुणों का चित्र कथन:भारत के विभिन्न कलाकारों ने अलग&अलग शैलियों में किया वर्णन
        <description>मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम धरती के सबसे श्रेष्ठतम मनुष्य थे, वाल्मीकि रामायण के आरंभ में भगवान के 36 गुणों का जिक्र किया गया है, जिनके चित्र कथन की प्रदर्शनी इन दिनों भोपाल के रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच में लगाई गई है। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राम के इन गुणों को भारत के विभिन्न कलाकारों ने अलग-अलग शैलियों में रचा है। प्रदर्शनी में सबसे पहले जनप्रिय श्रीराम के गुण को दर्शाया गया है, जिसमें श्रीराम का लक्ष्मण और सीता सहित वनगमन के लिए प्रस्थान करना। जिससे व्याकुल अयोध्या वासियों के साथ ही अन्य जीव-जन्तु भी दुखी हो जाते हैं। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच में 18 से 24 अक्टूबर तक श्रीरामलीला उत्स्स्व का आयोजन किया जा रहा है। 7 दिनी उत्सव में श्रीरामकथा से जुड़े अलग-अलग प्रसंगों की लीलाएं प्रस्तुति की जाएंगी। जनजातीय संग्रहालय के क्यरेटर(प्रभारी) अशोक मिश्रा ने बताया कि राम के 36 गुणों को भारत के अलग अलग कलाकारों द्वारा अलग अलग शैलियों में रचा गया है, जिसकी प्रदर्शनी यहां लगाई गई है। श्रीमद वाल्मीकि रामायण में इस बात का जिक्र किया गया है कि भगवान राम के वो 36 गुण क्या हैं जिसके कारण वो इस धरती के श्रेष्ठतम मनुष्य हैं। मिश्रा ने आगे बताया कि भगवान के एक एक गुण एक एक गुण अलग अलग कलाकारों को भेजकर स्थानीय चित्र शैली में अभिव्यक्त कराया गया है। मूल रुप से सारा संग्रह ओऱछा श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर में है, उसकी प्रतिकृति की प्रदर्शनी यहां लगाई गई है। सभासद द्वारा बताये गए श्रीराम के गुण  राजा दशरथ के सभासदों से पूछने पर कि "मैं धर्मपूर्वक पृथ्वी का निरंतर पालन कर रहा हूँ, फिर मेरे रहते आप लोग श्रीराम को युवराज के रूप में क्यों देखना चाहते हैं?" यह सुनकर सभासदों ने कहा- महाराज ! श्रीराम में बहुत से कल्याणकारी सद्गुण हैं। नारद राम के गुणों का बखान करते हैं। आइए आपको बताते हैं भगवान श्री राम के 36 गुण</description>
पेठा व्यापारी के साढ़े चार लाख रूपए चोरी:लोडिंग वाहन से बैग उठा ले गया चोर, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
        <description>शिवपुरी के पिछोर कस्बे में एक पेठा व्यापारी के लोडिंग वाहन से साढ़े चार लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। व्यापारी ने इसकी शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई हैं। चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दतिया के रहने वाले व्यापारी नरेंद्र गुप्ता शनिवार को लोडिंग वाहन में पेठा भरकर पिछोर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पिछोर के दुकानदारों से पुराना भुगतान भी लिया था। इसके बाद व्यापारी ने चार बजे लोडिंग वाहन ढांक बंगाला के सामने खड़ी कर दी थी। इस दौरान व्यापारी का पैसों से भरा बैग लोडिंग वाहन की सीट पर छोड़ दिया था। तभी एक अज्ञात चोर आया और लोडिंग में रखे पैसों के भरे बैग को चुराकर ले गया। व्यापारी नरेंद्र के मुताबिक बैग में साढ़े चार लाख रुपए थे। जिन्हें चोर चुरा ले गया। शिकायत के बाद पिछोर पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।</description>
इंदौर में डेंगू आउट ऑफ कंट्रोल,महापौर को कोस रहे लोग:सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर कहा& आपके पास विजन नहीं, मेरा नाई आपसे अच्छा सोचता है
        <description>शहर की आपने बारह बजा दी है। आपका कोई विजन नहीं है। पूरी सड़कें खुदी पड़ी है। जहां देखो वहां गड्‌ढे है। गड्‌ढे के कारण दोस्त के बच्चे को जर्क लग गया। उसकी स्पाइन का ऑपरेशन करना पड़ा। पूरा शहर आपको कोस रहा है। आप तक खबर नहीं आ रही है। आपके पास फॉग मशीन नहीं है क्या? डेंगू चिकनगुनिया को फॉग मशीन से क्लीन करवा दो। ये बात शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के लिए राजवाड़ा स्थित पीर गली निवासी संदीप जैन ने कही है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। डेंगू-चिकनगुनिया से उनका परिवार ग्रसित है। उन्होंने अपने वीडियो में ये तक कह दिया कि मेरा नाई आपसे अच्छा सोच लेता है। उसके पास विजन है लेकिन आपके पास नहीं है। जानिए वीडियो में संदीप जैन ने महापौर के लिए क्या कुछ कहा है…। आपको शहर थाली में परोस कर दिया था, आपने थाली ही पलट दी यह संदेश मैं शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव जी के लिए दे रहा हूं। मेरा एक छोटा सा सवाल है। आपका कितने दिन का कार्यकाल बचा है। क्या था यह शहर और क्या हो गया है। मैं बीमार हूं। घर में अन्य लोग डेंगू-चिकनगुनिया से बीमार है। हर तीसरे घर छोड़कर हमारे यहां किसी न किसी को चिकनगुनिया-डेंगू है।  ये सिर्फ राजवाड़ा की स्थिति नहीं है। राज मोहल्ला, नेमा नगर हर तरफ यही स्थिति है। कहां हो आप। गलती हमारी है। हमने कमल का फूल देखकर आपको वोट दिया। आप अच्छे इंसान होंगे। आप जेंटलमैन टाइप व्यक्ति हो लेकिन ऐसा है कि हर समय जेंटलमैन वाला व्यक्ति हर काम नहीं कर सकता। शहर को सुपरमैन टाइप व्यक्ति की जरूरत है। जैसे पिछले मेयर काम करते थे। वह अग्रेशन। वह धाक होना चाहिए ना।  आपके पास बजट नहीं है क्या? एक अच्छा इंसान होना और एक अच्छा मेयर होने में फर्क होता है। शहर आपको थाली में परोस कर दिया गया था। आपको सिर्फ रिफिल करना था। क्रिएटिविटी की जरूरत नहीं थी। पूर्व मेयर सब करके गए थे। आपसे वही मेंटेन नहीं हो रहा है। आपने पूरी थाली पलट दी। मेरा नाई आपसे अच्छा सोच लेता है। उसने मुझे कहा कि पूरे शहर में गड्ढे हो रहे। अब बारिश खत्म होगी उसके बाद देखना मेयर और नगर निगम वाले गड्‌ढे भरवा देंगे। बारिश शुरू होने के पहले गड्ढे भरना चाहिए ताकि छोटे-छोटे गड्ढे बड़े गड्ढे में तब्दील नहीं हो। यह होता है विजन।  डेंगू मरीज के मामले में इंदौर प्रदेश में दूसरे नंबर पर  इस साल अब तक इंदौर में 491 मरीज मिले हैं। नगर निगम और मलेरिया विभाग का कहना है कि लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में छिड़काव किया जा रहा है। प्रदेश में डेंगू के मामले इस साल तेजी से बढ़ रहे हैं। ग्वालियर और इंदौर 2024 में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में हैं। जनवरी से अक्टूबर तक ग्वालियर में 988 और इंदौर में 491 डेंगू पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं।</description>
इंदौर में मारपीट का वीडियो वायरल:स्टॉल लगाने की बात पर हुआ विवाद, पुलिस ने बदमाशों पर किया मामला दर्ज
        <description>इंदौर के लसूडिया में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है, यह वीडियो स्कीम नंबर 78 का है। जहां पुलिस ने एक दुकानदार की शिकायत पर पड़ोसी दुकानदार और उसके साथियों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। वही घायलों को एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
लसूडिया पुलिस ने पीड़ित सुरेंद्र राय की शिकायत पर योगेन्द्र चौहान और उसके साथियों द्वारा मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। सुरेंद्र ने बताया कि सिक्का स्कूल के पीछे डेजी डेल्स चौराहा में कृपा बांके बिहारी नाम से साउथ इंडियन व चाइनीज का स्टॉल लगाता है। जिसमें अर्जुन पटेल पार्टनर है, वही बहन नैनी पटेल यहां काम संभालती है। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वह नाश्ता कॉर्नर पर दुकान बंद कराने पहुंचे। तभी पता चला कि दो दिन पहले नजदीक ही दुकान लगाने आए योगेन्द्र चौहान ने पार्टनर अर्जुन पटेल की गर्दन पकड़ रखी थी तब मैं बीच बचाव करने गया तो याेगेन्द्र ने अपशब्द कहे। योगेन्द्र की तरफ से शुभम चौहान और प्रिंयाशु भी आ गए, उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दी। तब छोटी बहन नैनी और कर्मचारी द्राेपती राज गौड ठाकुर बीच बचाव करने आई। उनसे भी आरोपियों ने अभद्रता की और योगेंद्र ने द्रोपती को बेल्ट से पीटा। शुभम ने पीछे से किसी अज्ञात चीज से हमला कर दिया, जिसमें सिर पर चोट लगी। जिसके चलते वहां भीड़ इकट्‌ठा हो गई। आरोपी धमकी देने लगे कि स्टॉल लगाने से रोका तो ठीक नही होगा।</description>
मानसून की विदाई के बाद भी नर्मदापुरम में बारिश:रात 12बजे तेज बारिश, खेतों में खड़ी धान फसल को लेकर किसान चिंतित
        <description>मानसून की विदाई के बाद भी नर्मदापुरम में बारिश हो रही है। शनिवार रात 12 बजे से करीब आधा घंटे तेज बारिश हुई। जिसके बाद रातभर रिमझिम बारिश होती रही। रविवार रात 12बजे से भी रिमझिम बारिश होती रही। नर्मदापुरम के अलावा इटारसी, सिवनी मालवा, बाबई, सोहागपुर, पचमढ़ी में भी बारिश हुई। बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसलों कई जगह तिरजी हो गई है। जिससे दाना पतला और चमक विहीन होने की संभावना है। जिससे किसान चिंतित है। मौसम विभाग ने जिले में 22 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। करीब 5 दिन मौसम साफ रहा। इससे पहले हुई 13 अक्टूबर को बारिश से इटारसी, सिवनी मालवा, डोलरिया, नर्मदापुरम में कई खेतों में फसल खराब हो गई। अब दोबारा बारिश होने से कटाई भी पिछड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक पीके रैकवार ने बताया कि अरब सागर की ओर से आ रही नमी के कारण जिले में अगले तीन से चार दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावनाएं बन रही हैं। सोमवार और मंगलवार को कहीं-कहीं बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना बताई जा रही है। 22 अक्टूबर के बाद से मौसम साफ होने की उम्मीद है।</description>
महिला अपराध को लेकर कांग्रेस का सामूहिक उपवास शुरू:पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे
        <description>मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों (यौन प्रताड़ना के प्रकरण) को लेकर रोशनपुरा चौराहा भोपाल पर कांग्रेसियों का सामूहिक उपवास शुरू हो गया है। जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के सभी धड़ों के नेता और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। सभी नेता मंच पर पहुंच गए हैं और उनके स्वागत सत्कार का सिलसिला चल रहा है। यह पहला मौका है जब किसी आंदोलन में सभी धड़े के नेता एक साथ दिखाई दे रहे हैं।
प्रदेश में महिला अपराध बढ़ रहे हैं। जिन्हें लेकर कांग्रेस लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश के गृह मंत्री पर लगातार निशाना साधती रही है। सामूहिक उपवास में प्रदेशभर से कांग्रेसी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा एआईसीसी महासचिव व मप्र प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने समर्थकों को साथ उपवास में शामिल हो रहे हैं। पीसीसी ने कार्यक्रम के लिए प्रत्येक जिलाध्यक्ष को 100-100 कार्यकर्ताओं को साथ लाने का लक्ष्य दिया है। साथ ही पीसीसी के सभी पूर्व पदाधिकारियों, प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल और सेक्टर अध्यक्षों समेत सभी जनप्रतिनिधियों को उपवास कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल बुलाया गया है।</description>
इंदौर में निजी कॉलेज के प्रिंसिपल पर प्रताड़ना का केस:बेडरूम में कैमरे लगवाए, पत्नी के चरित्र पर करते शंका, बेटों को पीटकर रातभर घर के बाहर खड़ा रखते
        <description>इंदौर की लसूडिया पुलिस ने निजी कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ पत्नी की शिकायत पर प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पत्नी ने कॉलेज प्रिंसिपल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार पति बेड रूम में कैमरे लगाने की जिद कर रहे थे। उनसे जब इस बात को लेकर कहासुनी हुई तो उन्होंने चरित्र पर उंगली उठाई। बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला को अपने माता-पिता के पास मंदसौर आना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लसूडिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राखी श्रीवास्तव, निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, जावरा-मंदसौर की शिकायत पर पति डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव, निवासी डीबी प्राइड तलावली चांदा इंदौर, ससुर राधेश्याम श्रीवास्तव, निवासी विकास नगर मारुति शोरूम के पीछे सिद्वेश्वर माता मंदिर गुना, सास कल्पना और ननद मीनाक्षी पर केस दर्ज कराया है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को यह बताया... राखी ने पुलिस से की शिकायत में बताया, मेरी शादी 7 जुलाई 2014 को हिंदू रिति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दो बेटे (9) और (3) साल के है। पिता ने शादी में सोने के जेवर, 4 लाख रुपए कैश, एक हुंडई कार दी थी। ससुराल के लोग कुछ दिन अच्छे से रहे। इसके बाद उनके व्यवहार में बदलाव आ गया। वह सामान्य बातचीत में अपशब्दों का उपयोग करने लगे। सास कल्पना ने पूरे परिवार के सामने कई बार बोला कि तुमसे शादी करके नाक कट गई। ऐसा लगता है अब घर छोड़कर जाना पड़ेगा या जहर खाकर मरना पड़ेगा। तुम्हारे पिता ने हमारी उम्मीदों के अनुसार दहेज नहीं दिया। सास-ससुर, पति और ननद कहते कि अगर तुम्हें यहां रहना है तो अपने बच्चों का खर्चा अपने माता-पिता से लाना होगा। ससुराल के लोग किसी चीज के खर्च के लिए रुपए नहीं देते। वह हर बात में माता-पिता से रुपए लाने की बात करते हैं। मानसिक प्रताड़ना के चलते सारी बातें अपने पिता को बताई। इस पर पिता ने रिश्तेदारों के माध्यम से ससुराल के लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया।</description>
गर्ल्स स्कूल प्राचार्य के खिलाफ जनपद अध्यक्ष&छात्राओं ने खोला मोर्चा:छात्राओं व शिक्षिका से अभ्रदता, गलत भाषा में बात करने का आरोप, हटाने की मांग की
        <description>नर्मदापुरम जिले शोभापुर के सरकारी कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ जनपद पंचायत अध्यक्ष, स्कूल की छात्रा और शिक्षक/शिक्षिकाओं ने मोर्चा खोल दिया है। स्कूली छात्राओं व शिक्षिका से अभ्रदता व गलत भाषा में बात करने के प्राचार्य पर आरोप लगे है। स्कूली छात्रा व शिक्षक/शिक्षिकाओं ने सोहागपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, शोभापुर सरपंच माया शाह के हस्ताक्षर साथ प्राचार्य की लिखित शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की है। जिसमें 15 बिंदुओं पर शिकायत का उल्लेख किया और प्रभारी प्राचार्य नीलेश सोनी को हटाकर, विभागीय जांच कर कार्रवाई की मांग है। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन ने सोहागपुर बीईओ को जांच के निर्देंश दिए है। शिकायत पत्र में 15 बिंदुओं में शिकायत का उल्लेख  जिला शिक्षा अधिकारी को शुक्रवार को दिए पत्र में 15 बिंदुओं में शिकायत का उल्लेख किया है। शासकीय कन्या उमावि शोभापुर संकुल केंद्र भी है। शिकायत में लिखा है कि प्रभारी प्राचार्य नीलेश सोनी द्वारा अपने पद का पालन ठीक न कर, मनमाने ढंग से काम कर रहे है। स्कूल व संकुल क्षेत्र के कई शिक्षकों के साथ प्राचार्य सोनी का व्यवहार ठीक नहीं है। प्रभारी प्राचार्य सोनी स्कूल की एक महिला शिक्षिका व उच्च माध्यमिक शिक्षकों के साथ अभ्रदता, अशोभनीय भाषा, गाली--गलौच से व्यवहार आएं दिन करते है। जिससे काम करने में स्टॉफ को परेशानी व मानसिक तनाव रहता है। प्राचार्य स्कूल की बच्चियों के साथ भी गलत भाषा में बात करते है। संकुल क्षेत्र के स्कूलों के शिक्षकों को एक दिन की छुट्‌टी लेने पर भी प्राचार्य के गुस्से का सामना करना पड़ता है। प्रभारी प्राचार्य नीलेश सोनी के आरएनए पिपरिया व सिवनी मालवा में पदस्थ रहने के दौरान विवादित रहने का भी उल्लेख किया गया है। प्राचार्य सोनी के कार्य व्यवहार को लेकर स्कूल, संकुल के स्टॉफ, शिक्षक, अभिभावक व छात्राओं व जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। सभी ने प्रभारी प्राचार्य सोनी को तत्काल हटाकर विभागीय जांच करने की मांग की है। 23 छात्राओं और 10 टीचर ने की शिकायत शिकायत पत्र में स्कूल की 23 छात्राओं और 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं के हस्ताक्षर हैं। सोहागपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, शोभापुर सरपंच माया शाह के भी हस्ताक्षर व पद की सील लगी है। जनपद पंचायत अध्यक्ष पटेल ने कहा स्कूल स्टॉफ व छात्राओं के परिजनों ने जनप्रतिनिधि होने के नाते हमें शिकायत की है। प्राचार्य की काफी शिकायतें है। जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख जांच की मांग की है। प्रभारी प्राचार्य की हरकतों के कारण विभाग की छवि धूमिल हो रही है। डीईओ ने दिए जांच के आदेश  डीईओ एसपीएस बिसेन ने बताया शोभापुर कन्या उमावि प्रभारी नीलेश सोनी के खिलाफ शिकायत आई है। मैंने सोहागपुर बीईओ व बीआरसी को जांच के निर्देंश दिए है। प्रभारी प्राचार्य नीलेश सोनी से इस संबंध में बात करने के लिए कॉल किया गया। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।</description>
मंदसौर में सुबह शाम ठंड का असर:रात के तापमान में गिरावट, दोपहर में गर्मी का एहसास
        <description>मंदसौर जिले में सुबह शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम साफ बना हुआ है और मानसून की विदाई भी जिले से हो गई है। इधर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के जिलों में बारिश जारी है। ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने से ऐसा मौसम है। आज प्रदेश के 12 जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि मंदसौर जिले में तेज धूप के साथ मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में रात और दिन के तापमान मे गिरावट आएगी। जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सितंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर जमने लगेगा। इस दौरान दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, ट्रफ मध्य-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक्टिव है, जो लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के रूप में बदल जाएगी। यह मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से से करीब है। इस वजह से बारिश हो रही है।</description>
ग्वालियर के जेएएच से पुलिस को चकमा देकर बदमाश भागा:जमीन विवाद में फायरिंग के दौरान घायल हुआ था; पुलिस जवानों की झपकी लगते ही हुआ फरार
        <description>ग्वालियर की पुरानी छावनी में दो दिन पहले हुए जमीन विवाद में फायरिंग का आरोपी गुरुवार रात करीब 12 बजे पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल था। उसे दो पुलिसकर्मियों की निगरानी में जेएएच में भर्ती किया गया था। बदमाश ने गुमराह करने के लिए बेड पर तकिए जमा कर उस पर कंबल डाल दिया था। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने आरोपी की कुछ जांच लिखी थी, जांच के दौरान ही वह फरार हो गया। भागने वाले बदमाश ने दो दिन पहले एक टीआई पर हमला करवाने का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दो अन्य आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं। जमीन विवाद में दो पक्षों ने की थी फायरिंग ग्वालियर के पुरानी छावनी लालघाटी इलाके में जमीन विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। जिसमें मोहित और मनोज सिकरवार के पैर में गोली लगी थी। दूसरे पक्ष से संदीप भदौरिया चेहरे पर छर्रे लगने से घायल होकर भर्ती हुआ था। पुलिस ने घटना के बाद दोनों पक्ष को दोषी मानते हुए क्रॉस FIR दर्ज की थी। घायल हालत में पुलिस ने मोहित और मनोज सिकरवार के साथ दूसरे पक्ष से संदीप भदौरिया को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया था। तीनों आरोपी की निगरानी के लिए पुलिस जवान भी तैनात किए गए थे। गुरुवार रात करीब 12 बजे आरोपी मोहित सिकरवार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोहित का पुरानी छावनी थाना में आना-जाना था। इसके चलते निगरानी में मौजूद पुलिस वाले उसे पहचानते थे। उसके भागने से कुछ देर पहले तक जिन दो जवानों की वहां ड्यूटी लगी थी, वो उससे ही बात कर रहे थे। जवानों की झपकी लगते ही आरोपी मोहित अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस को चकमा देने बेड पर तकिया रख कंबल से ढंका आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए देर रात बेड पर तकिए रख कंबल से ढंक दिया था। कुछ देर बाद जब कंबल हटाया तो घटना का पता लगा। आनन-फानन में पुलिस जवान उसे अस्पताल परिसर में तलाशते रहे और काफी देर तक पुलिस अफसरों को इसकी सूचना नहीं दी। दो दिन पहले की है घटना, एक टीआई का नाम भी उछाला था दरअसल, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के लालघाटी निवासी अरविंद सिकरवार के घर सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात 3 बजे रेशू भदोरिया अपने दो साथियों के साथ फायरिंग कर भाग निकला। अरविंद ने जिसकी शिकायत मंगलवार दोपहर पुरानी छावनी थाने में की। मंगलवार रात संदीप भदौरिया, राहुल बैस अपने तीन अन्य साथियों के साथ अरविंद के घर पहुंच फायरिंग नहीं करने और उनके नाम से थाने में शिकायत करने की बात पर विवाद किया। इसी दौरान हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक चली गोली मोहित और मनोज के पैर में जा लगी। सिकरवार पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में गोलियों के छर्रे संदीप भदौरिया के चेहरे में जा लगे। मामले में मोहित के भाई अरविंद की ओर से आरोप लगाया गया था कि संदीप के भाई यतेन्द्र भदौरिया टीआई है, उनके कहने पर ही यह सब घटनाक्रम हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्ष पर मामला दर्ज किया था। आरोपी की तलाश में जुटी चार टीम मामले में अब पुरानी छावनी थाना प्रभारी विनय तोमर का कहना है कि जेएएच से भागने वाले आरोपी की तलाश में चार टीम लगाई हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।</description>
युवक ने घर में पंखे से लटककर की आत्महत्या:एक पेज का सुसाइड नोट छोड़ा, कार शोरूम कर्मचारी पर परेशान करने का आरोप
        <description>अशोकनगर की जेल कॉलोनी में गुरुवार की शाम एक 24 साल के युवक ने घर में पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जिस समय युवक ने फांसी लगाई उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। युवक ने एक पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। युवक एक शोरूम पर काम करता था। सुसाइड नोट में कर्मचारी द्वारा परेशान किए जाने की बात लिखी है। 24 साल का अभिषेक बैरागी खमखेड़ी थाना ईसागढ़ का रहने वाला था। अभिषेक अपनी मां के साथ जेल कॉलोनी में रह रहा था। शाम के समय युवक की मां घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान युवक ने गमछे से फंदा लगा लिया। जब मां वापस आई तो उसने बेटे को फंदे पर लटकता देखा। मां की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की डेड बॉडी को फंदे से नीचे उतरा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कार शोरूम के कर्मचारियों का नाम लिखा
युवक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक कुछ समय पहले एक कार शोरूम पर काम करता था। वहां के एक कर्मचारी भरत पाल यादव ने उसे भगा दिया था। इसके बाद से नौकरी नहीं मिल रही थी। अभिषेक काफी समय से परेशान था।</description>
अपने ही खेत के कुएं में मिला युवक का शव:घर से मंदिर जाने के लिए निकला था, मामले की जांच में जुटी पुलिस
        <description>दुरसडा थाना इलाके के गांव बीकर में गुरुवार शाम 7 बजे युवक का शव कुएं में मिला। युवक शाम 4 बजे घर से मंदिर के लिए निकला था। जिस कुएं में युवक का शव मिला है वो उसी के खेत में है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर दिया है। साथ ही हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, बीकर गांव निवासी दीनदयाल गुप्ता का 25 वर्षीय बड़ा बेटा अनिकेत उर्फ गोलू शाम 4 बजे घर से निकला था। उसने मेन रोड पर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर जाने की बात कही थी। लेकिन वो देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू की। इस दौरान पता चला की गोलू मंदिर भी नहीं गया। कुएं में मिला युवक का शव  इसके बाद परिजनों ने युवक की गांव में खोजबीन की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि युवक की बाइक उसी के खेत के पास खड़ी है। परिजन खेत पहुंचे तो उन्हें खेत की मेड पर युवक का मोबाइल फोन और तोलिया रखा मिला। जिसके बाद खोज करने पर खेत के कुएं में युवक का शव मिला। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच शुरू इसकी सूचना तत्काल ही पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शुक्रवार सुबह .युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामले में मर्ग कायम कर हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।</description>
कैथोलिक बिशप सम्मेलन असम्पशन चर्च भोपाल में आयोजित:बाइबिल का 12 घंटे निरंतर पाठ कर दिया प्रेम, शांति और सद्भाव का सन्देश
        <description>भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन (सीसीबीआई) गुरूवार को आशा निकेतन परिसर स्थित असम्पशन चर्च में पवित्र बाइबिल का 12 घंटे का निरंतर पाठ आयोजित किया। जिसके माध्यम से प्रेम, शांति और सद्भाव का सन्देश दिया गया। कैथोलिक आर्च डायसिस ऑफ़ भोपाल के बाइबिल आयोग ने विभिन्न चर्चों और आर्च डायसिस के आयोगों के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया। आर्चबिशप डॉ. ए. ए. एस. दुरईराज एसवीडी ने पवित्र मिस्सा का नेतृत्व किया। आर्चबिशप ने सबको बधाई देते हुए कहा की आज का यह प्रयास निश्चित रूप से ईश्वर के लोगों को ईश्वर के वचन को श्रद्धा के साथ सुनने और दैनिक जीवन में अमल में लाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस मौके पर उन्होंने हिंदी बाइबिल डायरी 2025 का विमोचन किया और श्रद्धालुओं को ईश्वर के वचन को गहरी श्रद्धा और प्रेम के साथ पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। ईश्वर के वचन का पाठ 17 अक्टूबर को अन्ताखिया के सेंट इग्नेशियस के पर्व दिवस पर सुबह 6 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे पवित्र यूखारिस्तीय समारोह के साथ संपन्न हुआ। सुबह के शुरुआत में फादर रायन ने अखंड पाठ का संक्षिप्त परिचय एवं उद्देश्य प्रस्तुत किया। पवित्र बाइबिल को जुलूस के रूप में ससम्मान लाया गया। फादर ईश्वरदास मिंज, भोपाल आर्च डायसिस के विकर जनरल ने बाइबिल को प्रतिष्ठापित किया और एक संक्षिप्त संदेश के साथ उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया। बाइबिल आयोग के सचिव फादर रायन एस.वी.डी. ने फादर ईश्वरदास मिंज, फादर जेम्स एम. एल. सी.एम.आई., फादर नितिन सी.एम.आई, फादर रेबोनी, फादर अजय, पी आर ओ फादर अल्फ्रेड डिसूजा, धर्मसंघी धर्मबहनों और अखंड पाठ को सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। संत तेरेसा सेमनरी ब्रदर्स के साथ-साथ उनके रेक्टर और स्टाफ को उनके मधुर गायन के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।</description>
बीटेक के अंतिम सीएलसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 23 तक:12 वीं की मेरिट पर ज्यादातर कॉलेज में होंगे प्रवेश, 23 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराने का मौका
        <description>बीटेक-बीई जैसे इंजीनियरिंग कोर्सेस में एडमिशन के लिए अंतिम सीएलसी राउंड के रजिस्ट्रेशन 23 अक्टूबर तक होंगे। काउंसलिंग 22 व 23 अक्टूबर को होगी। 12वीं की मेरिट के आधार पर ही ज्यादातर कॉलेजों में छात्रों को सीट अलॉट होगी। हालांकि ज्यादातर प्रमुख संस्थानों एसजीएसआईटीएस, आईईटी व अन्य में सीटें लगभग भर चुकी हैं। इस बार भी सबसे ज्यादा डिमांड कम्प्यूटर साइंस व आईटी की रही। इंदौर में 23 कॉलेजों के लिए यह काउंसलिंग हो रही। यहां करीब 18 हजार सीटें हैं, जबकि प्रदेशभर में करीब 55 हजार सीटें हैं। ज्यादातर कॉलेजों में 50 प्रतिशत तक ही सीटें भर पाई हैं। इस बार 1200 सीटें एसजीएसआईटीएस में तथा 550 सीटें डीएवीवी के आईईटी में हैं। जानकारी के अनुसार इस बार इंजीनियरिंग कॉलेजों में 60 से 65 फीसदी सीटें भर सकती हैं। हालांकि कुछ ब्रांच में डिमांड बहुत कम रही है। पांच से छह ब्रांच ऐसी रहीं, जिनमें डिमांड बढ़ी है। इनमें मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रिकल जैसी ब्रांच के अलावा कुछ और ब्रांस शामिल हैं।</description>
इंदौर के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में इवेंट:जन्मदिवस पर डॉ. एपीजे अबुल कलाम के कृतित्व और संघर्षों को याद किया
        <description>राष्ट्रपति रहे वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अबुल कलाम की जीवन यात्रा बाधाओ से भरी थी, फिर भी उन्होंने कभी भी असफलताओं को अपनी आकांक्षाओं पर हावी नहीं होने दिया। इसके बजाय, उन्होंने एयरोस्पेस और मिसाइल प्रोद्योगिकी के प्रति अपने जुनून की ओर ध्यान दिया।  दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अबुल कलाम के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में अरवा शाकिर ने यह बात कही। अरवा शाकिर ने विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके सामान मेहनत कर जुनून पैदा करने का आह्वान करते हुए कहा कि डॉ. एपीजे अबुल कलाम ने अपने उद्देश्य के प्रति संपूर्ण जीवन मेहनत के साथ संघर्ष करते हुए लगाया। डॉ. कलाम ने बचपन से जागते हुए सपने देखना और फिर उनको पूरा करने में अपनी संपूर्ण शक्ति लगाने का जुनून पैदा किया तथा जीवनभर विद्यार्थियों को भी यही शिक्षा देते रहे एवं देश का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जीवन में सफल होने के लिए डॉ. कलाम को आदर्श मानने की शपथ भी ली।</description>
हिंदू उत्सव समिति भोपाल ने धूमधाम से मनाया शरदोत्सव:शीतलदास की बगिया में राधा&कृष्ण को कराया नौका विहार, खीर का किया वितरण
        <description>हिन्दू उत्सव समिति भोपाल के तत्त्वावधान में बुधवार को रात 8.30 बजे घोड़ा नक्कास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से पूजा कर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सुसज्जित रथ में भगवान राधा-कृष्ण के विग्रह विराजमान थे। समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि रास्ते में कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई। यात्रा सोमवारा होते हुए शीतलदास बगिया के घाट पर पहुंची। यहां पूजा के बाद भगवान को नौका विहार कराया गया।  वापसी में आरती के बाद खीर की प्रसादी वितरित हुई|लइस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कैलाश बेगवानी, ईशदयाल शर्मा, कैलाश साहू, शरण खटीक, प्रमोद नेमा सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे|</description>
देवास में युवक ने लगाई फांसी:सिलावटी का काम करता था; तीन बच्चों का पिता था, आत्महत्या की वजह अज्ञात
        <description>देवास में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने बुधवार रात घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने देखा तो पति फांसी पर झूल रहा था। पत्नी ने परिजनों को सूचना दी। उसके बाद शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूलाल पिता कन्हैयालाल उम्र 38 निवासी ग्राम चौबापिपल्या डबलचौकी ने बीती रात अपने घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे रात में ही अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मृतक के भाई जीवन ने बताया कि उसका भाई गांव में ही सिलावटी का कार्य करता था। जब फांसी लगाई तब वह घर पर अपनी पत्नी के साथ था। मृतक के तीन बच्चे भी हैं। गुरुवार को सुबह मृतक का पीएम जिला अस्पताल में किया गया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।</description>
जबलपुर में 51 फीट ऊंची प्रतिमा में लगी आग:आज होना था मां काली की प्रतिमा का विसर्जन, मधुमक्खी का छत्ता हटाते समय हुआ हादसा
        <description>जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर बरेला के ग्राम बम्हनी में गुरुवार तड़के 51 फीट ऊंची काली माता की प्रतिमा में अचानक आग लग गई। तेजी से फैल रही आग से कुछ ही देर में प्रतिमा जलकर खाक हो गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को काली माता का विसर्जन होना था। विसर्जन की तैयारी में लगे आयोजकों ने प्रतिमा के पास बने मधुमक्खी के छत्ते को हटाने के लिए आग लगाई गई थी। आग तेजी से फैली और माता की प्रतिमा को चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरेला थाना पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। यहां बीते सात सालों से नवरात्रि में 51 फीट ऊंची काली माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है। आसपास बने थे घर
बम्हनी गांव में जिस जगह 51 फीट की काली माता रखी गई थी, वहां पर आसपास कई घर भी बने थे। तेजी से फैल रही आग अगर घरों तक पहुंच जाती तो निश्चित रूप से एक बड़ा हादसा भी हो सकता था।हालांकि समय रहते मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने माता की प्रतिमा में लगी आग को बुझाया।  मधुमक्खी का छत्ता जला रहे थे- और लग गई आग
ग्रामीणों के मुताबिक प्रतिमा के पीछे तरफ मधुमक्खियों ने दो बड़े-बड़े छत्ते बना लिए थे। विसर्जन से पहले ग्रामीणों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे आग से छत्ते हटाने के लिए आग जलाई। इस दौरान एक चिंगारी प्रतिमा तक पहुंच गई और फिर उसमें आग लग गई।</description>
सिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 2 इंदौर में वाल्मीकि जयंती:चौपाइयों और गीतों की प्रस्तुति के साथ ही बच्चों ने संस्कृत में भी दी जानकारी
        <description>महर्षि वाल्मीकि रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं और आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत में रामायण की रचना की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है जो कि राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्त्तव्य से, परिचित करवाता है। सिका स्कूल क्रमांक 2 में वाल्मीकि जयंती का आयोजन बड़े ही श्रद्धाभाव एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की प्राचार्या सूजा एस. मैथ्यू एवं उपप्राचार्या प्राची गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गुरु वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्रा दिशा शर्मा, नायशा मुंदड़ा ने वाल्मीकि के बारे में जानकारी दी। मानसी तिवारी ने वाल्मीकि के बारे में रोचक तथ्य की जानकारी संस्कृत में एवं छात्रा दृष्टि भायल ने लयबद्ध चौपाइयों का गायन किया। जय चौहान, विभा भाटी एवं पावनी चव्हाण ने गुरु के सम्मान में गीतों की प्रस्तुति दी। चिन्मय शास्त्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए वाल्मीकि के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में वाल्मीकि को आधुनिकता से जोड़ते हुए उनकी शिक्षा से प्रेरणा लेने के लिए कहा। वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शास्त्री ने किया।</description>
रीवा में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार:अस्पताल परिसर से चुराई थी बाइक ; मास्टर की के जरिये करता था चोरी
        <description>रीवा की अमहिया थाना पुलिस ने अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की गई मोटर साइकिल भी बरामद की गई है। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि SGMH परिसर से 5 अक्टूबर को एक बाइक चोरी हुई थी। फरियादी रामानंद ने थाने पहुंचकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि मैं अस्पताल परिसर की पार्किंग में बाइक खड़ा कर अस्पताल के अंदर चला गया। थोड़ी समय बाद वापस लौटकर आया तो बाइक वहां नहीं मिली। बहुत ढूंढने पर भी जब बाइक नहीं मिली तब समझ आया की बाइक चोरी हो गई है। फरियादी से शिकायत मिलने के बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी रामकृष्ण यादव उर्फ कृष्णा पिता रामकृपाल यादव उम्र 26 वर्ष निवासी रौसर थाना चोरहटा का रहने वाला है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया। आरोपी मास्टर की और लॉक तोड़कर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जिससे चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। जिससे अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा भी हो सकता है।</description>
अनियंत्रित हुई स्कूल बस, नाले में जा घुसी:25 से 30 बच्चे सवार थे, सभी सुरक्षित; क्रेन से बस को बाहर निकाला गया
        <description>देवास में शंकरगढ़ बाईपास स्थित द एवरेस्ट इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की बस बुधवार सुबह बेकाबू होकर नाले में उतर गई। बस में करीब 25 से 30 बच्चे सवार थे। सूचना मिलने के बाद डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। किसी को कोई चोट नहीं
बुधवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही द एवरेस्ट इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की पांच नंबर बस स्कूल के पास ही अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई। किसी को कोई चोट नहीं आई। मौके पर औद्योगिक थाने की डायल 100 पहुंची थी। बस चालक जाकिर खान था, उसे भी कोई चोट नहीं आई। क्रेन की मदद से नाले से निकाली बस
बस को क्रेन की मदद से नाले से निकालकर स्कूल परिसर में खड़ा किया गया है। हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। स्कूल संचालक अतुल मध्धव ने बताया कि स्कूल के पास ही बस नाले में उतर गई थी। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।</description>
बैतूल में चाकूबाजी की वारदात:बदमाशों ने 6 राहगीरों पर किया हमला, तीनों गिरफ्तार; आपराधिक गैंग से संबंध का शक
        <description>बैतूल के खंजनपुर इलाके में मंगलवार रात तीन बदमाशों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम देते हुए छ राहगीरों को घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके आपराधिक रिकार्ड सामने आए है। पुलिस इस हमले की लिंक तलाश रही है। कोतवाली टीआई देवकरण डहरिया के मुताबिक रात खंजनपुर इलाके में एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक के बाद एक छ राहगीरों पर हमले किए। जानकारी मिलते ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घेराबंदी कर युवकों की तलाश की गई। इसी बीच हमलावर बाइक सवार जिला अस्पताल पहुंच गए, जिन्हें पकड़ लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है की हमलावर बाइकर एक हिस्ट्री शीटर के भांजे की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते से गुजरने वालों पर हमला किया। आरोपियों से हमले के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के एक आपराधिक गैंग से संबंध होने का इनपुट भी मिला है। जिसके आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। ये आरोपी पकड़े गए इस हमले में शामिल आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं। जिसमें से आरोपी शुभम पवार (25) निवासी माचना नगर हत्या का आरोपी हैं। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है। जबकि दूसरा आरोपी रोशन शर्मा चोरी जैसी घटनाओं में लिप्त बताया जा रहा है। आरोपी निहाल भुमरकर पिता सुनील निवासी गंज भी आपराधिक मामलों का आरोपी रहा है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग की गई बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। हमले में यह लोग हुए घायल  सबसे पहला हमला गेंदा चौक से मजदूरी कर वापस लौट रहे रोहित उईके निवासी खंजनपुर पर हुआ। हमलावरों ने उसे रास्ते में रोका ओर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। इसके बाद योगेश उईके, रामसिंह कासदे, अखिलेश उईके, रंजित और नन्दलाल कुमारटेक पर हमला हुआ है। इन सभी युवकों को रास्ते में रोककर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। इनमें नन्दलाल पिता भूरा (40) निवासी कुमारटेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियों के पास से दो धारदार बड़े चाकू बरामद किए गए। वहीं पीड़ितों से छुड़ाया एक मोबाइल भी आरोपियों से बरामद कर लिया गया है।</description>
बाइक सवार दो भाइयों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर:एक की मौत, दूसरा घायल, हटा से खाद लेकर गांव वापस आ रहे
        <description>बाइक सवार दो भाइयों को ट्रैक्टर ने मारी टक्करएक की मौत, दूसरा गंभीर, हटा से खाद लेकर गांव वापस आ रहे दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में आने वाले लुहारी गांव के दो चचेरे भाइयों को मंगलवार शाम एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। खाद लेने गए थे दोनों भाई मंगलवार सुबह लुहारी गांव निवासी आकाश (27) पिता काशीराम पटेल और भूपत पिता निरपत पटेल (25) खाद लेने के लिए हटा गए थे। शाम को जब वह खाद्य लेकर वापस लौट रहे थे, तभी लोहड़ी के पहले ही एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को चोटें आई हैं, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। अब तक ट्रैक्टर चालक की पहचान नहीं हो पाई है।</description>
दीपावली से पहले 4% डीए के लिए कर्मचारी लामबंद:कांग्रेस ने भी किया समर्थन, उपनेता प्रतिपक्ष ने सीएम को लिखा लेटर
        <description>मध्य प्रदेश के कर्मचारी 4% डीए (महंगाई भत्ता) मिलने की उम्मीद पिछले 10 महीने से लगाए बैठे हैं। इस अवधि में मांग पत्र सौंपे गए, धरना और प्रदर्शन भी हुए, पर सरकार ने डीए नहीं दिया। अब फिर से कर्मचारी सक्रिय हैं। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने दीपावली से पहले डीए की किस्त देने की मांग करते हुए आंदोलन का ऐलान भी किया है। उधर, कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपक लिया है। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दीपावली से पहले डीए देने के लिए लेटर लिखा है। केंद्र सरकार ने जनवरी2024 में अपने कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ाया है। यही बढ़ोत्तरी मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में होनी थी, पर सरकार ने ध्यान ही नहीं दिया है। यानी 7.50 लाख कर्मचारियों को हर माह 4% डीए और 4.50 लाख पेंशनर को महंगाई राहत का नुकसान हो रहा है। मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ,अर्द्ध शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ सहित कई संगठनों ने ज्ञापन सौंपे हैं। नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पड़ोसी राज्य राजस्थान, उत्तर प्रदेश पहले ही अपने कर्मचारियों को यह लाभ दे चुके हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनभोगी इस लाभ से अभी भी वंचित हैं, जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। कटारे ने कहा कि दीपावली नजदीक है, जो सभी के लिए विशेष अवसर है। ऐसे में कर्मचारियों को उनका हक मिलना जरूरी है, ताकि वे भी त्योहार को खुशी और उत्साह के साथ मना सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य के विकास में कर्मचारियों का सहयोग बराबर का होता है, इसलिए प्रदेश के लाखों कर्मचारी और पेंशनधारक परिवारों को तुरंत लंबित महंगाई भत्ता स्वीकृत कर आदेश जारी किए जाएं।</description>
मप्र राज्य कर्मचारी संघ कर रहा आंदोलन की तैयारी:सांची, रायसेन, देहगांव, बेगमगंज में बैठकें, कर्मचारियों से कहा धरना&प्रदर्शन में आएं
        <description>मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा 17 अक्टूबर को भोपाल के तुलसी नगर स्थित आंबेडकर पार्क में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारी अंतिम चरण में है। संघ के प्रदेश पदाधिकारी आसपास के जिलों में जाकर कर्मचारियों को धरना-प्रदर्शन में आने का आमंत्रण दे रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को पड़ोसी जिला रायसेन, सांची, देहगांव और बेगमगंज में बैठक कर कर्मचारियों को बताया कि धरना-प्रदर्शन में उनका आना किसलिए जरूरी है। संघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ, अनिल भार्गव ने बताया कि सभी स्थानों पर आयोजित बैठकों में धरना-प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा हुई। कर्मचारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं पर चर्चा की और राज्य स्तर पर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सहमति दी। डॉ. भार्गव ने बताया कि इस प्रदर्शन में रायसेन जिले से करीब 400 कर्मचारी शामिल होंगे। प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी से एक साथ आने की अपील की। इन बैठकों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष केवी मेवाड़ा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल भार्गव, प्रदेश मंत्री हेमंत सराठे, जिला अध्यक्ष भोपाल जितेंद्र शाक्य ने उपस्थित होकर सभी का मार्गदर्शन किया। सांची में आयोजित बैठक में महाराज सिंह मीणा, देहगांव में शैलेंद्र याग्निक, बेगमगंज की बैठक में मान सिंह लोधी, कोषाध्यक्ष शरद द्विवेदी, रायसेन बैठक रामबाबू लोधी के साथ अन्य संभाग, जिला, ब्लॉक, तहसील के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।</description>
इंदौर में घर के पास युवक को चाकू मारे:शरीर पर मिले पांच से ज्यादा घाव, हालत गंभीर, चाकूबाजी की दो और वारदात में 3 युवक घायल
        <description>इंदौर के आजाद नगर में सोमवार देर रात एक 19 साल के युवक पर चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आजाद नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंस (19) पुत्र विजय, निवासी मूसाखेड़ी को उसके परिजन उपचार के लिए रात करीब 12:30 बजे एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। प्रिंस के शरीर पर चाकू के करीब 5 वार थे। परिजनों ने बातचीत में बताया कि इलाके में रहने वाले शुभम, राजा, करण और अंबू से उसका पुराना विवाद चल रहा है। आरोपियों ने एक मत होकर प्रिंस को अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया। परिवार के लोग बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने हथियार लहराकर उन्हें भी धमकाया। प्रिंस के परिवार में उसका भाई है। वह डिस्पोजल बनाने का काम करता है। घर पर ही इसकी मशीन लगा रखी है। बार से निकलते ही युवक को मारे चाकू
इधर, छोटी ग्वाल टोली पुलिस ने भी चाकूबाजी के एक अन्य मामले में अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सचिन पुत्र संजय साहू निवासी बीके सिंधी कॉलोनी अपने दोस्त गौरव भाले के साथ मधुमिलन के पास डीलक्स बार में शराब पी रहा था। इस दौरान गौरव की रुपए के लेनदेन को लेकर किसी से बहस चली रही थी। रात करीब 12 बजे के बाद वह बार से बाहर निकले तो बार के बाहर एक युवक से गौरव की कहासुनी हुई। इस पर सचिन ने उसे समझाया तो आरोपी ने चाकू निकालकर पेट में मार दिया। इसके बाद गौरव बाइक से दोस्त को थाने ले गया। यहां से उपचार के लिए एमवाय भेजा। कार फोड़ी, दो दोस्तों को मारे चाकू
एरोड्रम पुलिस ने भी पांच दिन पहले हुए एक चाकूबाजी के प्रकरण में दो घायलों के बयान होने के बाद सोमवार को नकाबपोश लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 9 अक्टूबर की रात की है। विशाल पुत्र मदरू सोलंकी, निवासी शिवाजी मार्ग देपालपुर अपने दोस्त अर्जुन पुत्र नंदू बाथम निवासी मंगलेश्वर मार्ग देपालपुर और सुनील सोलंकी के साथ बिजासन माता मंदिर गए थे। वापस लौटते समय बांगड़दा के यहां पर उनकी कार को पीछे से आई एक कार में सवार नकाबपोश युवक और बाइक सवारों ने रोका और कार से उतार कर मारपीट करते हुए विशाल और अर्जुन को चाकू मार दिए। इस दौरान सुनील खेत में भाग गया। आरोपियों ने कार के कांच फोड़ दिए। बाद में सुनील ने मदद मांगकर दोनों दोस्तों को विजय नगर इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों के बयान आरोपियों पर कार्रवाई की गई।</description>
सिस्टेक रातीबड़ में IEEE दिवस सेलिब्रेशन और प्रोजेक्ट एक्सपो 2024:हार्डवेयर श्रेणी में धीरज बारवे, साक्षी और काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
        <description>सिस्टेक रातीबड़ के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में IEEE दिवस सेलिब्रेशन और प्रोजेक्ट एक्सपो 2024 का आयोजन किया गया। प्रदेश की 35 टीमों ने अपने नवाचार पूर्ण प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया । टीमों ने हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और डेमोस्ट्रेशन श्रेणियों में प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए । हार्डवेयर श्रेणी में सिस्टेक रातीबड़ के धीरज बारवे, साक्षी और काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेलिब्रेशन में बीएचईएल भोपाल के डॉ. हरीश शर्मा द्वारा विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने विद्युत उपकरण उद्योग की जानकारियां साझा की। आईआईआईटी भोपाल से डॉ. गौरव भारती और बीएचईएल से दिव्या भट्ट ने प्रोजेक्ट एक्सपो 2024 के नवाचार पूर्ण प्रोजेक्ट्स पर छात्रों की सराहना की। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष सिंघल ने IEEE की तकनीकी प्रगति में भूमिका को रेखांकित करते हुए छात्रों को IEEE गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। में प्रमुख अतिथियों डॉ. दीपक माथुर IEEE उपाध्यक्ष, सदस्य एवं भौगोलिक गतिविधियां (एमजीए), IEEE म. प्र. अनुभाग के अध्यक्ष डॉ. जी.एस. तोमर ने प्रेरणादायक संबोधन दिया । समारोह में ही अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉ. काविंगा उपुल (ACCELR, श्रीलंका) और नामीबिया विश्वविद्यालय के डॉ. एडवर्ड ने तकनीकी नवाचार और IEEE के वैश्विक प्रभाव पर अपने विचार साझा किए।</description>
खरगोन में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत:दोनों महिलाएं आपस में सौतन, घटना के समय घर में काम कर रहीं थी
        <description>चैनपुर थाना क्षेत्र के आदिवासी रंदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है। दोनों महिलाएं रिश्ते में सौतन थीं और हादसे के समय घर में कामकाज कर रही थीं। हेलापड़ावा पुलिस के मुताबिक रंदा गांव निवासी रेशला अलावा की दोनों पत्नियां झीकाबाई (36) व सुकमाबाई (35) सोमवार देर शाम घर का काम कर रहीं थी। इस दौरान तेज बारिश होने लगी और उनके घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों महिलाएं बिजली की चपेट में आ गईं। दोनों को रात 11 बजे झिरन्या स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक महिलाएं आपस में सौतन
चौकी प्रभारी संतोष चौधरी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी गांव के सरपंच ने दी। मंगलवार सुबह दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। दोनों महिलाएं आपस में सौतन हैं। उनका पति किसानी के साथ ही मजदूरी का काम करता है। उसकी पहली पत्नी झीका से दो लड़के और दो लड़की सहित 4 बच्चे हैं और दूसरी पत्नी सुकमा की कोई संतान नहीं है।</description>
इंदौर में बीच सड़क पर युवती से मारपीट:एमपी ऑनलाइन शॉप में की तोड़फोड़; युवक समेत दो पर केस
        <description>इंदौर के बाणगंगा में एमपी ऑनलाइन शॉप चलाने वाली युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुकान में रखे सामान में भी तोड़फोड़ की। घायल युवती को इलाज के लिए एमवाय में भर्ती करवाया गया है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, शिवानी मीना निवासी शीतल नगर की शिकायत पर पुलिस ने हर्ष साहू और ज्योति साहू पर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने मामले में केस दर्ज किया है। शिवानी कुर्मी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि, एक दिन पहले मैं कुशवाह नगर में अपनी एमपी ऑनलाइन शॉप पर बैठी थी। तब ही शाम 5 बजे ज्योति और उसका बेटा हर्ष अश्लील शब्द कहते हुए अंदर घुसे। उन्होंने दुकान में रखा कम्प्यूटर तोड़ दिया। उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दोनों मेरा हाथ खींचकर सड़क पर लेकर आए और बुरी तरह पीटने। आसपास के लोंगो ने बीच-बचाव किया। पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद
शिवानी ने बताया कि, आरोपियों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। मैंने कुछ रुपए ज्योति से लिए थे। उसे ही लेकर वह दुकान पर पहुंची थी।</description>
टेम्पल ऑफ संबोधि में दुर्गा महोत्सव का समापन:वेदांत संत लाल साईं ने समझाया प्रभु भक्ति का महत्व
        <description>दुर्गा महोत्सव के समापन पर दशहरे के दिन वन ट्री हिल्स कॉलोनी स्थित टेम्पल ऑफ संबोधि में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया। नवरात्रि का समापन शुक्रवार को हो गया था, लेकिन परंपरा के अनुसार यहां दशहरे के दिन दुर्गा माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यहां वेदांत संत लाल साई महाराज ने प्रभु भक्ति का महत्व समझाया कि जीवन की भाग-दौड़ में हम अक्सर भूल जाते हैं कि मृत्यु अटल है। यह एक ऐसी सच्चाई है जो हर प्राणी को किसी भी उम्र में, किसी भी स्थिति में स्पर्श कर सकती है। इसलिए, हमें जीवन के इस अनिश्चित सत्य को समझकर ईश्वर की आराधना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। हम असमय काल के गाल में समा जाते हैं। इसलिए इसी क्षण से ईश्वर की आराधना में जुट जाएं। साई ने भगवती की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माँ भवानी की विधि विधान से हवन, मंत्र जाप से प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। उसके बाद माँ भवानी की यह मूर्ति मात्र मिट्टी की मूर्ति ही नहीं रहती बल्कि साक्षात माँ जगदम्बा होती है और जब मां जगदम्बा की इस मूर्ति का विसर्जन किया जाता है इसका बड़ा संदेश है कि हम सब को भी विसर्जित होना है लेकिन इससे पहले अपने प्राणों में ईश्वर के प्रति प्रेम होना चाहिए । इसके लिए तुम्हें अपने मन रूपी गंगा में डुबकी लगानी होगी । यह सनातन धर्म की सबसे बड़ी खूबसूरती है कि त्योहार हमें वेदांत का मर्म इतनी सरलता से समझा देते हैं।
 वेदांत संत लाल साई महाराज ने आगे कहा कि हमारी भक्ति ही हमें असल में शांति और सुकून प्रदान कर सकती है। भक्ति का यह मार्ग हमें उस परमात्मा से जोड़ता है, जो अनंत और अजेय है।  इस अवसर पर मां अम्बे की आरती के भव्य आयोजन में वेदांत संत लाल साई महाराज के भ्राता घनश्याम बूलचंदानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के महासचिव सुरेश जसवानी, पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी, बसंत चेलानी,नरेश तोलानी सहित अनेक गणमान्य शामिल हुए और भगवती की आरती आराधना की। कार्यक्रम का संचालन रमेश हिमथानी ने किया।</description>
रीवा में टमस पुल से लापता हुआ युवक:ब्रिज पर खड़ा मिला ऑटो, मोबाइल&स्लीपर भी मिली; छलांग लगाने की आशंका
        <description>रीवा के त्योंथर तहसील अंतर्गत टमस पुल से युवक लापता हो गया। युवक पेशे से ऑटो ड्राइवर था। जिसका ऑटो रविवार देर रात पुल पर खड़ा मिला। ऑटो में युवक की मोबाइल और स्लीपर भी रखी मिली।आशंका है कि युवक ने पुल से छलांग लगाई हो। पुलिस के मुताबिक युवक देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की तो उसका ऑटो और सामान नदी के पुल पर मिला। थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि लापता युवक का नाम मनीष गुप्ता (23) जो चिल्ला का रहने वाला है। अभी ये स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि लापता मनीष ने नदी में छलांग लगाई या नहीं। लेकिन ग्रामीणों की आशंका के आधार पर प्रथम दृष्टया यही लगता है कि युवक ने पुल से छलांग लगाई होगी। इस आशंका के आधार पर नदी में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। युवक कहीं और ना चला गया हो। इस आशंका के आधार पर पुलिस आसपास के इलाके में भी युवक की तलाश कर रही है। हम देर रात से प्रयास में लगे हुए हैं। जल्द युवक का पता लगा लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक डेढ़ माह के भीतर टमस नदी के पुल पर घटना-दुर्घटना से जुड़ा हुआ यह चौथा मामला है। पहले मामले में इसी राजापुर पुल से रीवा में युवक ने दो बच्‍चों के साथ नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस को मृतक सुनील मांझी, उसकी बेटी पुष्पा(5) और बेटे पुष्पराज(4) का शव अगले दिन मिला था। दूसरी घटना में 20 दिन पहले की है। जहां घर से लापता हुए छात्र मयंक मिश्रा का शव तीसरे दिन बलुआ गांव स्थित नदी में मिला था। शव की पहचान 12वीं के छात्र के रूप में हुई थी। मृतक मयंक मिश्रा (17) चिल्ला चन्द्रपुरियान का निवासी था। तीसरे मामले में 7 अक्टूबर को रंजना मांझी पति अर्जुन मांझी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत सितलहा ने जवा-सितलहा पुल से टमस नदी में छलांग लगा दी। हालांकि सभी चार मामलों में पुलिस की जांच लगातार जारी है।</description>
दीवाली को देखते हुए निगम ने 94 कचरा वाहन बढ़ाए:इंदौर में सामान्य दिनों में रोजाना 1200 टन कचरा निकलता है, दीपावली पर बढ़ जाती है मात्रा
        <description>इंदौर शहर में हर साल दीपावली की सफाई के दौरान सूखे कचरे की मात्रा बढ़ जाती है। सामान्य दिनों में हर रोज लगभग 1200 टन कचरा निकलता है, लेकिन आने वाले 25 दिनों तक यह मात्रा 1500 टन तक पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए नगर निगम ने 94 कचरा वाहन बढ़ाए हैं, ताकि शहर से कचरा समय पर उठे और कोई शिकायत नहीं मिले। महापौर ने दिए निर्देश इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निर्देश दिए हैं कि शहर की सफाई और कचरा उठाने में अव्यवस्था नहीं हो। समय पर कचरा उठाया जाए। इसके लिए यदि और ज्यादा संसाधन लगाने पड़े तो लगाए जाएंगे। आवासीय क्षेत्र और बाजारों में हुआ फायदा नगर निगम शहर में हर दिन लगभग 500 वाहनों से कचरा कलेक्शन करता है। दीपावली पर होने वाली सफाई के दौरान लोगों के घरों से बड़ी संख्या में कबाड़ निकलता है। जिसमें जूते, कपड़े, प्लास्टिक, बिस्तर, कागज, लकड़ी सहित अन्य अनुपयोगी समान होता है। बाजारों से भी कचरे की मात्रा दोगुनी हो जाती है। अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने आवासीय क्षेत्र की डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी है। इससे कचरा कलेक्शन आसान हुआ है। वहीं बाजारों में ओपन गाड़ियां लगाई गई है। इससे दो से तीन बार गाड़ी कचरा कलेक्शन के लिए पहुंच रही है।</description>
इंदौर के बेटमा में दशहरा पर अनूठी परंपरा:अमन&चमन टेकरी पर घुड़दौड़, निशाना साध बंदूक से फोड़ी मटकी
        <description>इंदौर के बेटमा में दशहरा पर अनूठी परपंरा है। यहां पर अमन-चमन टेकरी पर शनिवार काे घुड़दौड़ निशानेबाजी सहित कई कार्यक्रम हुए। लेकिन इस बार कार्यक्रम समय से पहले शुरू कर दिए गए, जिससे ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी। तीन चरणों में हाेने वाली घुड़दौड़ भी दाे चरणों में हुई। वहीं निशानेबाज भी बंदूक से निशाना तब साध सकें जब तय दूरी से टारगेट काे करीब 50 फीट नजदीक किया गया। अमन-चमन टेकरी पर शनिवार दोपहर दशहरा पर्व की रियासत कालीन परंपरा काे निभाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। स्थानीय राजवाड़ा पर सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के मंच पर अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया गया। शस्त्र, अश्व और गादी का पूजन अतिथियों द्वारा किया गया। दशहरा मैदान पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुई, जाे तीन राउंड में होती है। वह पहली दाे राउंड में ही पूरी कर ली गई। इसमें पहले छोटे व मध्यम घोड़े व दूसरे राउंड में बड़े घोड़ों काे खड़ी पहाड़ी पर दौड़ाया गया। जैसे ही यहां पहाड़ी पर बंदूक से फायर किया गया। उसके बाद घाेड़े पहाड़ी पर दाैड़े। विजेता प्रतिभागियों काे सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता गौपाल सिंह चौधरी, गुमान सिंह पंवार, आयोजक शशि जैसवाल, संयोजक महावीर सिंह चौहान और अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। 19 निशानेबाजों ने साधा मटकी पर निशाना यहां घुड़दौड़ के साथ ही निशानेबाजी की भी प्रतियाेगिता हुई। इसमें 19 निशानेबाजों ने करीब 300 मीटर दूर रखी चुने से पुती सफेद मटकी पर निशाना साधा। लेकिन काफी समय तक जब मटकी नहीं फूटी ताे उसे 50 फीट निशानेबाजों के नजदीक लाया गया। जिसके बाद निशानेजाबों ने मटकी पर निशाना साध फाेड़ा। इसमें पहली व दूसरी मटकी दाेनाें वीरेंद्र सिंह चाैहान निवासी रावला बेटमा ने फाेड़ी। ये रहे विजेता - पहली घुड़दौड़ में प्रथम लाल बाबा, द्वितीय रितेश चाैधरी व तृतीय शुभम जाट रहें। - दूसरी घुड़दौड़ में प्रथम रवि दिनेश माराेठिया, द्वितीय अशाेक महाराज व तृतीय चंदन सनावदा रहे।</description>
सिंगरौली में बुराई के प्रतीक रावण का दहन:चुन कुमारी स्टेडियम में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम; जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल
        <description>सिंगरौली जिले में परंपरागत तरीके से रामलीला का मंचन किया गया और उसके बाद भव्य तरीके से रावण वध किया गया। इस दौरान आतिशबाजी देखने के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम बैढ़न के राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इसके पहले रावण वध का कार्यक्रम रामलीला ग्राउंड पर हुआ करता था। लेकिन इस साल रावण वध का कार्यक्रम चुन कुमारी स्टेडियम में किया गया। इस दौरान स्टेडियम में रामलीला का मंचन किया गया। इसमें भगवान राम ने रावण का वध किया। इसके बाद स्टेडियम में खूबसूरत आतिशबाजी की गई। रावण वध के इस कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, एसपी निवेदिता गुप्ता मौजूद रहीं। उन्होंने भगवान राम की आरती उतारी और सबको विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। रावण के पुतले का दहन रात 11 बजे किया। रावण वध के बाद हजारों की संख्या में आए लोग जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम की तस्वीरें...</description>
स्टूडेंट को अगली क्लास में प्रमोट करने की डेट बढ़ी:कॉलेजों में प्रवेश नवीनीकरण प्रक्रिया अब 25 अक्टूबर तक
        <description>कॉलेजों में प्रवेश नवीनीकरण की प्रक्रिया को 25 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। कॉलेज रिव्यू और पूरक परीक्षा के चलते स्टूडेंट्स को प्रमोट करने में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग को भी कॉलेजों ने अवगत करा दिया है। यूजी सेकेंड और थर्ड और पीजी कोर्स के थर्ड सेमेस्टर में स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जाना है, लेकिन रिव्यू और पूरक परीक्षा के चलते अगली कक्षाओं में प्रमोट करने में कॉलेजों को दिक्कतें आ रही है। इस संबंध में कॉलेजों ने उच्च शिक्षा विभाग को अवगत कराया है। इसके बाद प्रवेश नवीनीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। इसके तहत स्टूडेंट्स को अगली कक्षाओं में 25 अक्टूबर तक प्रमोट किया जाएगा। विभाग के फैसले से स्टूडेंट्स को बड़ी राहत मिली है। ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें फर्स्ट और सेकेंड ईयर में एक या दो विषय में सप्लीमेंट्री आई है या किसी कारण से रिव्यू रिजल्ट नहीं आया है, उन्हें खास तौर से फायदा होगा। प्रवेश नवीनीकरम की प्रक्रिया जुलाई से चल रही है। उन स्टूडेंट्स को प्रमोट किया गया है, जिन्होंने यूजी फर्स्ट-सेकेंड ईयर की मुख्य परीक्षा पास कर ली है। 70 परसेंट की क्लासेस भी शुरू हो गई है। जबकि रिव्यू रिजल्ट और पूरक परीक्षा का इंतजार करने वाले स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट करने का मामला अटका हुआ है, हालांकि कुछ कॉलेजों को स्टूडेंट्स को अस्थायी प्रवेश दिया है। बता दें देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की पूरक परीक्षा 22 अक्टूबर से है।</description>
मंडला में देर रात हुआ रावण दहन:धू&धू कर जला रावण का अहंकार; बारिश के चलते रुका कार्यक्रम
        <description>मंडला जिले में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा पारंपरिक तरीके और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दशहरा पर देवी विसर्जन के साथ ही रावण दहन किया गया। मंडला में रावण दहन का मुख्य आयोजन प्रेरणा परिवार के देखरेख में ऑडिटोरियम के सामने हुआ। जहां श्रीराम-लक्ष्मण ने वानर सेना के साथ मिलकर रावण का वध कर उसका दहन किया। बारिश की वजह से प्रेरणा परिवार का रावण दहन कार्यक्रम तय समय से करीब डेढ़ घंटे देर से शुरू हुआ। ग्राम भपसा टोला के रामलीला मंडल ने रावण वध का चित्रण किया। राम के बाण मारते ही दशानन का अहंकार धू-धू कर जल गया। बारिश की वजह से कार्यक्रम में आंशिक व्यवधान हुआ। लेकिन लोगों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। रावण दहन के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हो गया। दशहरा मैदान की तस्वीरें</description>
सफाई करने आई महिलाओं ने चुराओं लाखों के आभूषण:इंदौर में पूजा के पहले बहू ने अलमारी खोली तो हुआ खुलासा; तलाश में जुटी पुलिस
        <description>इंदौर में एक परिवार को घर की साफ-सफाई के लिए दो महिलाओं को बुलाना भारी पड़ गया। महिलाओं ने सोने और डायमंड के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ किया  संजय अग्रवाल (63) निवासी स्कीम नंबर 74 सी विजय नगर ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 8 बजे बहू श्वेता ने घर में पूजा होने के कारण घर की अलमारी खोल कर देखा तो एक मंगल सूत्र, एक सोने का हार, डायमंड रिंग 4 नग , तीन सोने की चेन, डायमंड की एक नथ, दो सोने की नथ, तीन सोने की पैंडल, डायमंड के टाप्स दो नग, सोने की गिन्नी एक नग नहीं थे। विजय नगर थाना पुलिस के अनुसार फरियादी संजय अग्रवाल की शिकायत पर दो महिलाएं मनीषा और राधा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को फरियादी ने बताया कि घर की साफ सफाई के लिए मनीषा और राधा को बुलाया था।</description>
इंदौर में तीन दिवसीय बाइबल महोत्सव:कैथोलिक समुदाय ने प्रार्थना, बैलून रोजरी छोड़कर जुलूस निकाला, पवित्र मिस्सा भी हुई
        <description>कैथोलिक ईसाई समाज द्वारा शुक्रवार से तीन दिवसीय बाइबल महोत्सव की शुरुआत हुई। यह उत्सव 13 वर्षों से मनाया जा रहा है। इंदौर धर्मप्रांत के बिशप थॉमस मैथ्यू एवं बाइबल महोत्सव के मुख्य याजक फादर अशोक अलेक्जेंडर ने मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना, बैलून रोजरी छोड़कर तथा उसके पश्चात जुलूस के साथ किया। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विक्टर सोलोमन ने बताया कि सर्व प्रथम इंदौर धर्मप्रांत के बिशप थॉमस मैथ्यू ने संपूर्ण कैथोलिक कलीसिया को संबोधित किया। इसके पश्चात फादर अशोक अलेक्जेंडर का प्रवचन हुआ। उसके पश्चात पवित्र मिस्सा बलिदान खंडवा धर्मप्रांत के बिशप ऑगस्टीन, इंदौर धमप्रांत के बिशप थॉमस मैथ्यू एवं फादर अशोक अलेक्जेंडर द्वारा चढ़ाया गया। बाइबल महोत्सव का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।</description>
गुना विजयादशमी पर विधायक ने किया शस्त्र पूजन:कलेक्टर&एसपी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं; पुलिस वाहनों की उतारी आरती
        <description>विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। विधायक पन्नालाल शाक्य, कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह और SP संजीव सिन्हा ने पूजन-अर्चन किया। पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की गई। प्रतीक स्वरूप तलवार से तुमड़े की बलि दी गई। विजयादशमी पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में पूरे विधि विधान एवं नियमों के अनुसार शस्त्रों एवं पुलिस के वाहनों का पूजन किया गया। साथ ही जिले की खुशहाली एवं उन्नति के लिए हवन का आयोजन भी किया गया। पहली बार जनप्रतिनिधि हुए शामिल
बता दें कि यह पहला मौका है जब पुलिस लाइन में हुए शस्त्र पूजन में जनप्रतिनिधि शामिल हुए हैं। सरकार ने इस बार कहा था कि सभी जिलों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक शस्त्र पूजन में शामिल होंगे। हालांकि, प्रभारी मंत्री आज इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी
शस्त्र पूजन एवं हवन कार्यक्रम की समाप्ति आरती के साथ हुई। इसके बाद वाहनों की पूजा की गई। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समस्त जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस लाइन में आयोजित दशहरा पूजन कार्यक्रम में ASP मान सिंह ठाकुर, SDM शिवानी पांडे, प्रभारी CSP भरत नौटिया, SDOP युवराज सिंह, विवेक अष्ठाना, दीपा डुडवे, दिव्या राजावत, तहसीलदार शहरी गौरीशंकर बैरवा, RI पूजा उपाध्याय सहित थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।</description>
मुरैना पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन:सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया पूजन
        <description>दशहरा पर्व के अवसर पर शनिवार को मुरैना पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शिवमंगल सिंह तोमर थे। उनके साथ में सबलगढ़ विधायक सरला रावत और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दाैरान पुलिस महा निरीक्षक चंबल रेंज सुशांत कुमार सक्सेना, उप महानिरीक्षक कुमार सौरभ, एसपी समीर सौरभ और अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद शिव मंगल सिंह तोमर ने मां काली की पूजा अर्चना की। उसके बाद हवन पूजन और आरती का आयोजन हुआ। कुष्मांडा काटकर दी बलि इस मौके पर मुख्य अतिथि शिवमंगल सिंह तोमर ने कुष्मांडा फल की प्रतीकात्मक बलि दी। शस्त्र और वाहनों का हुआ पूजन  पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने पुलिस बल की ओर से उपयोग में लाए जाने वाले शस्त्रों का पूजन विधि विधान से किया। इसके बाद पुलिस लाइन में खड़े पुलिस के वाहनों का भी पूजन किया गया। इस मौके पर पुलिस लाइन मुरैना के रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान भी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री नहीं आए मुरैना कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा को आमंत्रित किया गया था। लेकिन, उनके नहीं मौके पर नहीं पहुंचे तथा उनकी जगह क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा पूजन कार्यक्रम को संपादित कराया गया। पुलिस बल ने किया हवाई फायर कार्यक्रम के दौरान हवाई फायर करने की परंपरा को निभाते हुए मुरैना पुलिस बल ने हवाई फायर किया।</description>
इंदौर; घर के बाहर पूजन सामग्री रखने पर विवाद, मारपीट:पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया
        <description>इंदौर में घर के बाहर पूजन सामग्री रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। बेटमा थाना पुलिस के अनुसार फरियादी तिलका बाई(56) निवासी सनावदा रोड बेटमा की शिकायत पर रोहित सिंह और सत्यनारायण के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना फरियादी के घर के सामने बेटमा की है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि घर के सामने रोड पर आरोपी सत्यनाराण ने पूजा की सामग्री रख दी। फरियादी ने उठाने का बोला तो आरोपी सत्यनाराण और रोहित गाली देने लगा। मारपीट में फरियादी को हाथ पैर में चोट लगी। उमेश बीच बचाव करने आया तो रोहित ने लकड़ी के डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज वहीं मामले में पुलिस ने क्रॉस एफआइआर दर्ज की है। फरियादी सत्यनाराण तोमर ( 54) निवासी सनावदा रोड बेटमा की शिकायत पर आरोपी उमेश और दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि घर सामने पूजा की सामग्री रख थी। इस बात को लेकर आरोपी दीपक और उमेश ने गाली दी। पत्थर, लकड़ी से मारपीट की। जिससे फरियादी को पसली और रोहित के सिर में चोट लगी। जान से मारने की धमकी दी।</description>
कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना:जिले के अधिकांश हिस्से में बादलों का डेरा, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
        <description>प्रदेश में दो सिस्टम की एक्टिविटी के चलते मौसम बदला हुआ है। इसी के चलते जिले में गुरुवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आज(शुक्रवार) भी जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, 13 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। वहीं जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री इए आसपास बना हुआ है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) आने वाले दिन में डिप्रेशन में बदल जाएगा। यह सिस्टम आगे बढ़ेगा। इससे एमपी में गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से भी ऐसा मौसम बना हुआ है। दशहरे के बाद ही लौटेगा मानसून मौसम विभाग ने अगले 3 दिन यानी, 11, 12 और 13 अक्टूबर तक प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अब दशहरे के बाद ही मानसून की विदाई होगी। बता दें कि पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है। मौजूदा सिस्टम की वजह से इस बार भी कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। 20-21 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंडक मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी कमी आएगी।</description>
ग्वालियर में तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत:शीतला मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, झांसी रोड पर सिथौली के पास डिवाइडर से टकराई कार, 3 टुकड़े हुए
        <description>ग्वालियर में शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्त हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद उसके तीन टुकड़े हो गए। कार सवार पांच में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों का इलाज जारी है। कार चला रहे युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह शहर के झांसी रोड थाना स्थित ग्वालियर-झांसी हाइवे पर सिथौली में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार के तीन टुकड़े हो गए हैं। कार चला रहे संजय धाकड़ (24), विवेक जोशी (22), ऋतिक मांझी (22) की मौके पर ही मौत हो गई है। दो युवक अंकित व मोहिल घायल हैं। शहर के विनय नगर, चंदन नगर, नदीपार टाल और थाटीपुर में रहने वाले पांच दोस्त संजय धाकड़ की कार में सवार होकर देर रात शीतला माता के दर्शन करने सातऊ की पहाड़िया पर गए थे। वापसी में संजय कार ड्राइव कर रहा था। शहर के बिल्कुल नजदीक सिथौली इलाके में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर लहराते हुए डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। लंबी उम्र की कामना कर लौट रहे थे मौत ने आ घेरा
घायल अंकित ने बताया कि रात को अचानक संजय ने कहा कि चलो शीतला माता मंदिर चलते हैं। उसने एक बार ही कहा और सारे दोस्त तैयार हो गए। पहले पैदल जाने का विचार था, लेकिन संजय अपनी बलेनो कार ले आया। माता के दर्शन किए और लंबी उम्र की कामना की, लेकिन यह नहीं पता था कि रास्ते में मौत इंतजार कर रही है।
पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करते थे मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले ऋतिक के पिता महेश मांझी थाटीपुर में नाश्ते का ठेला लगाते हैं। ऋतिक बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है। सुबह पिता के साथ ठेले पर काम करने के बाद दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक टोपी बाजार में एक सैंडविच शॉप पर जॉब कर रहा था। विवेक भी एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कर्मचारी था, जबकि मृतक संजय धाकड़ टैक्सी चालक है। मूल रूप से वह श्योपुर का रहने वाला है, लेकिन अभी यहां विनय नगर में रह रहा है। कार की हालत देखकर कांप गई रूह
घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार की हालत देखकर पुलिस सहित अन्य लोगों की रूह कांप गई। कार के तीन टुकड़े हो चुके थे। उससे पता लगता है कि जब कार डिवाइडर से टकराई होगी तो उसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा होगी।
तीन घरों में पसरा मातम
शुक्रवार को दुर्गा नवमी पर घरों में नवमी पूजन की तैयारियां चल रही थी। ऋतिक, संजय और विवेक जाेशी के घर पर भी परिजन माता पूजन की तैयारी कर रहे थे। तभी उनके घर इस दर्दनाक हादसे की खबर पहुंचने से मातम पसर गया। घर की महिलाओं को नहीं बताया गया था कि हादसे में उनके बेटों की मौत हो गई है। मृतक शीतला माता मंदिर जाने से पहले घर पर बोल कर गए थे कि सुबह लौट कर कन्या पूजन करेंगे।
एक साथ पढ़ते नहीं थे पर कुछ ही सालों में बन गए थे गहरे दोस्त
मृतक ऋतिक, संजय और विवेक के अलावा घायल मोहिल और अंकित अच्छे दोस्त थे। पांचों कभी ना तो एक साथ पढ़े, न ही एक कॉलोनी या मोहल्ला में रहते थे, लेकिन इसके बाद भी एक दूसरे के जरिए कुछ ही मुलाकातों के बाद गहरे दोस्त बन गए थे। इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो घायल है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है घायलों से पूछताछ की जा रही है।</description>
अलीराजपुर में नवरात्री पर डांडिया की धूम:पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची महिलाएं, युवाओं ने गुजराती स्टाइल में किया गरबा
        <description>अलीराजपुर में नवरात्र के अवसर पर शहर में गरबा और डांडिया की धूम मची हुई है। नवरात्र का उत्सव शहर में एक जीवंत और रंगारंग तरीके से मनाया जा रहा है। लोगों के चेहरे पर उत्साह और खुशी की झलक दिखाई दे रही है। हर और गरबा और डांडिया के आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें लोग रात भर नाचते और गाते हुए मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। गरबा और डांडिया की धूम नगर के नीम चौक, राजवाड़ा चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा, कालका माता मंदिर, रणछोड़ राय मंदिर, पटेल पब्लिक ग्राउंड, वाणी मोहल्ला सहित अन्य स्थानों पर गरबा आयोजन का एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। गरबा आयोजन का आज अंतिम दिन है, जिसके चलते अल सुबह तक गरबा रास किया जाएगा।  पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य पोस्ट ऑफिस चौराहा पर दशा वैष्णव पोरवाड़ समाज, जो नगर के बीचों-बीच स्थित है, यहां पर प्रतिदिन समाज जनों द्वारा अलग-अलग ड्रेस कोड में गरबा रास किया जा रहा है। महिलाओं, बच्चों सहित युवकों में भी एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद बालिकाओं और युवतियों की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर श्रद्धा और भक्तिभाव से गरबा खेला जा रहा है।  कालका माता मंदिर में महाआरती कालका माता मंदिर में प्रतिदिन रात को महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पटेल पब्लिक स्कूल ग्राउंड में पटेल परिवार और मां मनकामनेश्वरी नव दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में सार्वजनिक गरबे हुए, जिसमें पूरे नगर के युवक-युवतियों ने गरबा धुन पर गुजराती स्टाइल में गरबा रास किया। कालका मंदिर परिसर में भी गरबों का रंग जमा रहा, और देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। युवाओं का गुजराती स्टाइल गरबा वाणी मोहल्ला में नवदुर्गा उत्सव समिति वाणी समाज के तत्वाधान में आयोजित गरबा रास में रात 10 बजे महाआरती के बाद गरबा रास की शुरुआत हुई, जो देर रात तक युवतियों, महिलाओं और युवकों ने एक जैसी स्टाइल में गरबा खेलकर गुजराती गरबों की याद दिला दी। रणछोड़ राय मंदिर प्रांगण में अलीराजपुर नगर के सबसे बड़े समाज, राठौड़ समाज द्वारा गरबा आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन पूरी रात गरबा कर माता की आराधना करते हैं।</description>
नेशनल हाइवे पर आयसर ट्रक और कार की भिंड़त:5 घायलों को सुसनेर से जिला अस्पताल रेफर किया गया
        <description>आगर मालवा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 552-G पर गुरुवार सुबह आयशर ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सुसनेर के शासकीय हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें जिला हॉस्पिटल आगर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी केसर राजपूत ने बताया कि हादसा सुसनेर के समीप मगीशपुर रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ। इस हादसे में कार सवार और ट्रक चालक घायल हो गए थे, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से शासकीय सिविल हॉस्पिटल सुसनेर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने कार सवार सभी घायलों का उपचार कर जिला हॉस्पिटल रेफर किया है। हादसे में 1 युवती, 1 पुरुष, 1 बुजुर्ग और 2 महिलाएं शामिल है। ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर की है।</description>
इंदौर में निगम कमिश्नर रहे IAS जैन को लोकायुक्त नोटिस:रेसिडेंशियल प्लॉट पर कॉमर्शियल निर्माण की दी थी अनुमति; जैन ने नोटिस मिलने से किया इनकार
        <description>रेसिडेंशियल प्लॉट के कॉमर्शियल उपयोग की अनुमति देने के मामले में लोकायुक्त ने इंदौर नगर निगम के पूर्व अपर कमिश्नर सिद्धार्थ जैन, निगम अधिकारियों और बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 10 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है। दरअसल, मामला आईडीए के रेसिडेंशियल प्लॉट पर कॉमर्शियल बिल्डिंग के निर्माण से जुड़ा है। पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत की थी। बताया गया था कि आईडीए की स्कीम 59 के सेक्टर ए-2 के प्लॉट नं. 4 पर भवन मालिक राजकुमार मेघानी और निगम अधिकारियों की मिलीभगत से आवासीय-सह कॉमर्शियल निर्माण की अनुमति दी गई है। यह नियमों का उल्लंघन है। निर्माण के दौरान अन्य लोगों ने भी इसकी शिकायतें की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। आरटीआई में भी निगम ने इसकी जानकारी दी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने आईएएस सिद्धार्थ जैन, बिल्डिंग ऑफिसर सुनील जादौन, बिल्डिंग इंस्पेक्टर (जोन-3), विशाल राठौर, आर्किटेक्ट राहुल शाक्य, बिल्डिंग मालिक राजकुमार मेघानी, ज्योति मेघानी, मीरा मेघानी, ज्योति मेघानी, लोकचंद मेघानी सहित अन्य को नोटिस जारी कर तलब किया है। IAS सिद्धार्थ जैन बोले- मुझे कोई नोटिस नहीं मिला मामले में सिद्धार्थ जैन ने बताया कि यह पहले की बिल्डिंग है। बिल्डिंग करीब 750 वर्ग मीटर के लिए स्वीकृत है। इसमें कुछ कॉमर्शियल एरिया भी स्वीकृत है। इस बिल्डिंग को न तो कम्प्लिशन सर्टिफिकेट दिया गया है और न ही ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट। बिल्डिंग मालिक को तीन बार नोटिस भी जारी हो चुके हैं। निगम की ओर से बिल्डिंग के पक्ष में कुछ नहीं है। वैसे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के कुछ हिस्से में (करीब 74 वर्गमीटर) कॉमर्शियल अनुमति स्वीकृत है।</description>
सारेगामा ग्रुप के कलाकारों ने नेहरू स्टेडियम पर दी प्रस्तुति:देर रात तक चला आयोजन, 12 अक्टूबर तक यहां विभिन्न कार्यक्रम होंगे
        <description>एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपा लिमिटेड द्वारा हर साल नवदुर्गा उत्सव पर नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में माताजी की प्रतिमा विराजित की जाती है। साथ ही यहां मेला भी आयोजित होता है। इस साल भी यहां मेला लगा है, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में बुधवार रात माता रानी की शान में एक शाम नेपा के नाम नाइट के साथ संगीतमय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मंझे हुए कलाकार मास्टर चिराग और उनकी महाराष्ट्र की टीम में शामिल स्नेहल वानखेड़े, खुशी पांडे, दाउद हाशमी आदि कलाकारों ने माता भजनों और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुती दी। मुख्य अतिथि नेपा मिल सीएमडी राकेश कुमार चोखानी थे। जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने नेपा गीत से की प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने सराहना की थी। यह गीत नेपा के गीतकार, लेखक, कवि और चिंतक सेवानिवृत्त डाकपाल प्रकाश खैरनार ने लिखा है। इस दौरान काफी संख्या में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। देर रात तक कार्यक्रम चला, नवदुर्गा उत्सव के दौरान नेपानगर के नेहरू स्टेडियम में मेला लगा है। यहां हर दिन सांस्कृति और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यहां झूले, दुकानें सजी है। 12 अक्टूबर तक यहां विभिन्न कार्यक्रम होंगे।</description>
साकेतनगर कालीबाड़ी में नवपत्रिका पूजा के साथ धुनुची पूजा आज:महासप्तमी पर दस तरह के तेल व सात जगहों के जल से मां का महास्नान
        <description>भोपाल में बंगाली समाज के सभी कालीबाड़ियों में बुधवार को घट स्थापना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कोलकाता से विशेष रूप से पहुंचे पुरोहितों ने नवरात्र की षष्ठी पर बड़ा मुहूर्त में बिल्व बरोन पूजा-अर्चना की। वहीं आज नवपत्रिका पूजा और धुनुची पूजा की जाएगी। साकेत नगर कालीबाड़ी में मां दुर्गा को बोधोन(मां का आगमन) व अधिबास (प्राण प्रतिष्ठा) किया गया। महिलाओं ने मां के आगमन की खुशी में डाक की ध्वनि पर मिलकर नृत्य किया। नवपत्रिका का मंडप प्रवेश साकेत नगर कालीबाड़ी समिति व पूजा कमेटी के सभापति अमित चक्रवर्ती ने बताया कि दुर्गा पूजा में नौ पत्तों यानी नवपत्रिका (कोलाबोऊ) का विशेष महत्व है। गुरुवार को महासप्तमी पर नवपत्रिका का प्रवेश दुर्गा मंडप में कराने के बाद माता का आह्वान किया जाएगा। इससे पहले सुबह नवपत्रिका को स्नान कराकर मंडप में गणेश की प्रतिमा के दाहिने में इसे स्थापित किया गया।। इसे नई साड़ी में लपेटा जाता है और सिंदूर का लेप लगाया जाता है। नवपत्रिका को भगवान गणेश की पत्नी का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है। मां का सात जगहों के जल से हुआ महास्नान बंगाली एसोसिएशन के सदस्य ने बताया कि बांग्ला पद्धति में दुर्गा पूजा में पहले दिन षष्ठी में बिल्व बरोन (बिल्व वरण) पूजा हुई। इसके तहत मां को प्रतीक रूप में बेल के पेड़ के नीचे स्थापित किया गया। इसे बिल्व निमंत्रण कहा जाता है। इस तरह मां का आगमन होता है। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा को दस तरह के तेल व हिमालय के बर्फ का जल समेत सात जगहों के जल से महास्नान कराया गया है। वहीं देवी के लिए विष्णु, महानारायण, जवाकुसुम सहित दस तरह के सुगंधित तेल बनाए गए। महास्नान अभिषेक के पहले यह तेल देवी को अर्पित किया गया है।</description>
मंदसौर में सुबह हल्की बूंदाबांदी, बादल छाए रहेंगे:अधिक बारिश की संभावना नहीं, 20 अक्टूबर तक ठंडक बढ़ने का अनुमान
        <description>मन्दसौर जिले से मानसून लौट गया है। लेकिन आज दो सिस्टम की एक्टिविटी के चलते बादल छाए हुए हैं। अल सुबह मन्दसौर शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही जिले में सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। आज बादल छाए रहेंगे कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 20-21 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंडक
मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दशहरे से पहले मानसून लौट जाएगा। ऐसे में अबकी बार दशहरे पर बारिश नहीं होगी। बता दें कि पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है।</description>
इंदौर में पत्नी,सास&ससुर ने तोड़ी गर्दन की हड्‌डी:दो साल पहले लव मैरिज की,पत्नी को लेने मायके गया तो हुआ विवाद, 4 पर केस दर्ज
        <description>इंदौर के तुकोगंज इलाके में एक युवक की पत्नी,सास-ससुर साले और कुछ युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। युवक को इतना पीटा की उसकी गर्दन की हड्‌डी टूट गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिवार के लोग बेहोशी की हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसे रात से ही वैंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस ने देर रात पत्नी,सास-ससुर व अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। तुकोगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राज जाटव (23), निवासी रूस्तम का बगीचा को उसके परिजन गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पिता चंदू जाटव ने बताया कि रात को उसके साथ ससुराल के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने रात को चंदू की शिकायत पर पलक जाटव, गजेन्द्र बिराडिया, मदनलाल, राज की सास और अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। चंदू ने पुलिस शिकायत में बताया कि बेटे राज और उसकी पत्नी पलक के बीच दो-तीन माह से घरेलू विवाद चल रहा है। बहू पलक दो माह से अपने मायके में रह रही है। मंगलवार रात करीब 10 बजे राज अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। रात में कॉलोनी में रहने वाले लड़कों ने घर आकर बताया कि राज से उसके ससुराल के लोग मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद पत्नी ललिता और वह दौड़ते हुए पहुंचे, तो सीतला माता मंदिर के पास राज जमीन पर पड़ा हुआ था। उसकी पत्नी और अन्य लोग उसे डंडे और लात-घूंसों से पीट रहे थे। उन्हें जाकर रोका तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। अन्य लोगों की मदद से बेटे को उठाकर अस्पताल लेकर आए। यहां उसके दोनों पैर, हाथ और गले की हड्‌डी में फ्रैक्चर बताया गया है। दो साल पहले की थी लव मैरिज
राज और पलक एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। दो साल पहले बालिग होने पर दोनों ने घर वालों से छिपाकर लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद से राज अपने माता-पिता के पास रह रहा था। परिवार के मुताबिक राज का ससुराल घर से करीब 500 मीटर दूरी पर है। पुलिस ने रात में राज के ससुर मदन और साले गजेंद्र को हिरासत में ले लिया है।</description>
कांग्रेस ने उपवास के साथ किया कन्या पूजन:शहर अध्यक्ष बोले: बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में विफल रही बीजेपी सरकार
        <description>भिंड शहर में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। इस बात कांग्रेस कमेटी द्वारा उपवास कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बड़ी माता भवानी पर वार्ड क्रमांक 26 में आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष डा. राधेश्याम शर्मा ने कहा का कि बीजेपी बालिकाओं पर अत्याचार नहीं रोक पा रही है। उक्त कार्यक्रम में उपवास के साथ 51 कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ शर्मा ने कहा की वर्तमान में मध्य प्रदेश में बालिकाओं पर अत्याचार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बालिकाओं पर हो रहे। बालिकाओं के अत्याचार को भाजपा सरकार रोकने में विफल है। पिछले कुछ दिनों में भोपाल में चार मुरैना जिले की अंबाह तहसील के किचोल गांव में। वहीं भिंड जिले की लहार तहसील के जाखोली गांव में बालिकाओं पर लगातार अत्याचार हुए हैं। इसी को लेकर आज उपवास और कन्या पूजन के माध्यम से बालिकाओं पर हुए अत्याचार का विरोध एवं उन्हें सुरक्षा मिले इस हेतु समाज को जागृत करने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतुष्ट त्रिपाठी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा भदोरिया कमलेश पिंकी जाटव रामरतन यादव प्रमोद पांडे बलराम जाटव कमलेश जाटव हिम्मत सिंह हरिऔध वकील खान पिंटू शर्मा मोहम्मद इरफान, संजीव बरुआ आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।</description>
बालिका अपराध पर नुक्कड़ नाटक हुआ:इंसानियत ग्रुप के कलाकारों ने दी प्रस्तुति, पुलिस ने चलाया अभिमन्यु अभियान
        <description>भिंड जिले में बालिका अपराध की रोकथाम को लेकर इन दिनों पुलिस द्वारा अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत इंसानियत ग्रुप के कलाकारों ने भिंड शहर के शहीद चौराहे पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई है। इस अभियान के तहत इंसानियत ग्रुप के कलाकारों ने बालिका जन्म से लेकर उन पर होने वाले लैंगिक अपराध को अपने नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया है। इस प्रस्तुति के दौरान इन कलाकारों द्वारा बताया गया है कि बालिकाओं को समाज के दूषित मानसिकता वाले व्यक्तियों से कैसे सुरक्षित रखा जाए। नाटक के मंचन के दौरान मासूम बालिका एवं किशोरियों पर होने वाले लैंगिक अपराध को लेकर उनसे समय-समय पर चर्चा करना। गुड टच बेड टच की नॉलेज देना। बच्चों के स्वभाव पर नजर रखना जैसे प्रस्तुतियां दी गई। नाटक के मंचन में यह भी बताया गया है कि जो लोग बालिकाओं के साथ लैंगिक अपराध करते हैं। उनको कैसे सजा दिलाई जाए। गौरतलब है भिंड जिले में बालिका अपराध को लेकर पुलिस पूरी तरह सचेत है। हर थाना क्षेत्र में बच्चियों के गुम होने से लेकर उनके खिलाफ होने वाली हिंसा को लेकर जागरूकता की जा रही है। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी क्रांति राजपूत समेत अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे।</description>
हरियाणा में बीजेपी की जीत की हैट्रिक पर आतिशबाजी:खरगोन जिलाध्यक्ष बोले& तीसरी बार सरकार बनना ऐतिहासिक
        <description>हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने व लगातार तीसरी बार सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। मंगलवार रात 9.30 बजे खरगोन जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर आतिशबाजी की। मिठाई बांटी गई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय कार्यालय से संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना ऐतिहासिक है। मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया हरियाणा में जनादेश व जम्मू-कश्मीर में सर्वाधिक वोट प्रतिशत पर जिला कार्यालय परिसर में खुशी जाहिर की गई। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परसराम चौहान, जिला कार्यालय मंत्री मोहन राठौड़, नपाध्यक्ष छाया जोशी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. केआर शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष रणजीतसिंह रघुवंशी, चंद्रशेखर भालसे, अंकित जायसवाल साहित कई पदाधिकारी थे। कश्मीर में सर्वाधिक वोट प्रतिशत का मिला जनादेश जिलाध्यक्ष राठौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार देश में विकास हो रहा है और हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। चुनाव परिणाम ने उनके संकल्प को और मजबूत किया है। कश्मीर घाटी में भी भाजपा की रीति-नीति को आमजन ने स्वीकार किया है। वोट प्रतिशत के मामले में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।</description>
नवरात्रि में गणपति होम:इंदौर में आर्ट ऑफ लिविंग का 3 दिवसीय कार्यक्रम शुरू, चंडी कलश स्थापना से पूर्व निकाली कलश यात्रा
        <description>आर्ट ऑफ लिविंग संस्था का 3 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव मंगलवार सुबह ओमनी रेसीडेंसी में कलश यात्रा से शुरू हुआ। इसमें गणपति और सुदर्शन होम किए गए। बुधवार को सुबह रुद्र होम व शाम को चंडी कलश स्थापना होगी तथा गुरुवार सुबह चंडी होम के साथ पूर्णाहुति होगी। इन तीन दिनों में अंध विद्यालयों की कन्याओं का पूजन तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही नारी शक्ति का सम्मान भी किया जाएगा। संस्था द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम सभी भक्तों के लिए खुला है ।</description>
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में दिखी बाघिन:शिकार को घसीटकर ले जाते दिखी बाघिन सिद्ध बाबा, पर्यटकों ने बनाया वीडियो
        <description>उमरिया में बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए जंगल सफारी शुरू हो गई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान बाघ, बाघिन और शावकों के अलग-अलग अंदाज देखने को मिलते हैं। बाघिन सिद्ध बाबा फीमेल को देख पर्यटक हुए रोमांचित सोमवार को शाम की सफारी में गए पर्यटकों को बाघिन का अलग ही अंदाज देखने को मिला। बाघिन जंगल में शिकार करने के बाद शिकार को घसीट कर सुरक्षित स्थान में ले जाते हुए दिखाई दी। पर्यटक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में प्राकृतिक सुंदरता और वन्य प्राणियों के दीदार के लिए जंगल सफारी में गए थे, तभी अचानक बाघिन सिद्ध बाबा फीमेल दिखाई दी। इतना ही नहीं, बाघिन ने जंगली सूअर का शिकार किया और शिकार करने के बाद उसे घसीट कर घने जंगलों की ओर ले जाते हुए दिखाई दी। बाघिन सिद्ध बाबा फीमेल की टेरिटरी ताला जोन है। बाघिन के शावक भी जंगल में दिखाई देते हैं। बाघिन की उम्र लगभग 5 वर्ष बताई जा रही है। पर्यटक चेतन घाढपुरे ने बताया कि ताला जोन में बाघिन शिकार करते हुए दिखाई दी। बाघिन शिकार करते हुए बहुत कम ही देखने को मिलती है। यह रोमांचित कर देने वाला नजारा था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ऐसे अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं।</description>
सरकारी स्कूल में निकला 6 फीट लंबा सांप:सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, कहा& मेंढक खाकर हेड मास्टर के कक्ष में फरमा रहा था आराम
        <description>जिले के ग्राम पंचायत नयाखेरा के सरकारी मिडिल स्कूल में मंगलवार को सांप निकला। हेड मास्टर के कक्ष में निकले सांप को देखकर स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना सर्प मित्र को दी। सर्प मित्र अमर सिंह राजपूत ने स्कूल पहुंचकर सांप का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। नयाखेरा निवासी रविंद्र अहिरवार ने बताया कि आज सुबह जैसे ही स्कूल के हेड मास्टर अपने कक्ष में पहुंचे तो अलमारी के पास उन्हें सांप दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। गांव के लोग लाठी डंडे लेकर सांप को मारने पहुंच गए। इस दौरान हेडमास्टर ने सांप को मारने की बजाय सर्प मित्र को बुलाने की बात कही। रविंद्र अहिरवार ने तत्काल सर्प मित्र अमर सिंह राजपूत को इसकी सूचना दी। जानकारी लगते ही अमर सिंह मौके पर पहुंचे और हेड मास्टर के कक्ष से सांप का रेस्क्यू किया। करीब 6 फीट लंबे सांप को देखकर स्कूल के शिक्षक और बच्चे दहशत में आ गए। इस दौरान सर्प मित्र अमर सिंह लोधी ने बताया कि यह धामन प्रजाति का सांप है। इसमें जहर नहीं होता है। मेंढक का शिकार करने के बाद वह अलमारी के पास बैठकर आराम कर रहा था। उन्होंने ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कहा कि ज्यादातर सांपों में जहर नहीं होता, लेकिन डर के कारण लोग उन्हें मार देते हैं। अगर कहीं भी सांप दिखाई दे तो मारने की बजाय वन विभाग के अधिकारियों और सर्प मित्र को सूचित करें। स्कूल के स्टाफ और ग्रामीणों को जागरूक करने के बाद सर्व मित्र अमर सिंह राजपूत ने स्कूल से पकड़े गए सांप को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया।</description>
शुक्रवार को आएगी डीएपी खाद की रैक:कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश; बोले& शिकायत नहीं आनी चाहिए, सभी किसानों को खाद मिलेगी
        <description>जिले में रबी सीजन के लिये खाद की मारामारी चल रही है। किसान लंबी लाइनों में लगने को मजबूर है। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन का कहना है कि डीएपी खाद की रैक शुक्रवार को आएगी। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सभी राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद वितरण केन्द्रों पर सर्वर की दिक्कत आती है तो तत्काल ऑफलाइन ही वितरण कराना सुनिश्चित करें। कहीं किसी सेंटर पर लंबी लाइन और झुंड के बारे में शिकायत नहीं आनी चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, टोकन वितरण और खाद वितरण के पॉइंट अलग-अलग होना चाहिए। टोकन वितरण और खाद वितरण का समय अलग-अलग होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि वितरण व्यवस्था में कृषि विभाग या मार्कफेड की कोई दिक्कत आती है तो तत्काल राजस्व अधिकारी मुझे अवगत कराएं। कलेक्टर ने कहा कि मुरैना जिले में शुक्रवार को डीएपी की रैक फिर आने वाली है, इसलिये मुरैना जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। सभी किसानों को खाद मिलेगी।</description>
नशा मुक्ति का संदेश देने बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला:गायत्री परिवार भोपाल मद्य निषेध सप्ताह के तहत चला रहा नशा मुक्ति अभियान
        <description>भोपाल गायत्री परिवार और सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को गायत्री शक्ति पीठ परिसर में बच्चों व उनके परिजनों ने मानव श्रृंखला बना कर व्यसन मुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक आरके सिंह द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रामचंद्र गायकवाड ने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरु हुए इस अभियान का समापन 8 अक्टूबर को होगा।  कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर केंद्रित मानव श्रृंखला एवं रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों द्वारा नशे के दुष्परिणामों को बताया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक संभाग के दिनेश सिंगूने, मुनीश शुक्ला, शरद श्रीवास्तव, फोटोग्राफर आनंद सक्सेना, पत्रकार संतोष योगीका सम्मान भी किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जन अभियान परिषद से कोकिला चतुर्वेदी, शिवराज कुशवाहा,,अशोक सक्सेना, श्याम शर्मा ,राम प्रकाश गुप्ता, ओ पी ताम्रकार, सी एल चौरासे ,घनश्याम पाटीदार, डॉ. दयानंद समेले, अनिल जोशी आर वी चोरिया, अनमोल पाठक, गोपाल, कमल वर्मा, विद्यालय के शिक्षिका शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन रमेश नागर ने किया। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में गायत्री परिवार द्वारा संचालित राम विद्यालय हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।</description>
जबलपुर में बेरहमी से किसान की हत्या:200 मीटर बचने के लिए दौड़ा, फिर घर में छिपा; नदी तैरकर भागा आरोपी
        <description>जबलपुर में एक किसान ने दूसरे किसान की हंसिया मारकर हत्या कर दी। घटना बेलखेड़ा थाना के ग्राम सुन्दरादेही की है, जहां सोमवार की देर रात पहले तो दोनों का विवाद हुआ, उसके बाद आरोपी ने वार किया और फिर मौके से फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कालेज लेकर आया गया जहां मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। बेलखेड़ा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। मृतक का नाम रविंद्र सिंह (23) है, जबकि आरोपी बिरदू उर्फ बृजेश लोधी (32) भी उसी गांव का रहने वाला है। फरार आरोपी को नरसिंहपुर और दमोह जिले में तलाश की जा रही है। पड़ोसी थाना पुलिस की भी मदद ली जा रही है। मंगलवार को मृत किसान का पीएम होगा। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को गांव में महाआरती होना था। करीब साढ़े 10 बजे मृतक रविन्द्र घर से अकेला महाआरती में शामिल होने के लिए निकला। वहीं रास्ते में शराब के नशे में धुत होकर आरोपी बिरदू आने-जाने वालों को गाली-गलौज कर रहा था। अधिकतर लोग आरोपी की बातों को अनसुना कर रहे थे। इसी बीच जब रविन्द्र वहां से निकला तो बिरदू ने उसके साथ भी बहस करना शुरू कर दिया, जिसका मृतक ने विरोध किया तो दोनों के बीच जमकर बहस हो गई। आरोपी पत्नी भी विवाद सुनकर मौके पर आ गई और उसे समझाने लगी, इस पर उसने पत्नी के साथ भी मारपीट करने लगा। कुछ ही देर बाद गाली देते हुए बिरदू अपने घर गया और हंसिया निकाल लाया। गांव के लोगों ने समझाया तो वह फिर गाली देने लगा और रविन्द्र को मारने के लिए दौड़ लगा दिया। करीब दो सौ मीटर दौड़ने के बाद आखिरकार आरोपी ने रविन्द्र के सीने और सिर पर हंसिए से वार कर दिया। बचने के लिए रविन्द्रा गांव के ही कोमल नाम के व्यक्ति के घर में घुस गया। छोटे भाई को किसी ने हंसिया मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है, यह जानकारी जब रविन्द्र के बड़े भाई को लगी तो वह मौके पर पहुंचा और खून से सने भाई को लेकर बेलखेडा स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आया, जहां हालत नाजुक होने के कारण रात करीब साढ़े 12 बजे उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रात भर चले इलाज के बाद मंगलवार सुबह करीब 7 बजे रवीन्द्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में था और हंसिया लेकर गांव भर में घूम रहा था। वह गांव में होने वाली महाआरती में भी जा रहा था, जहां पर भीड़ जमा है। इधर बेलखेड़ा थाना पुलिस ने बिरदू उर्फ बृजेश लोधी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। थाना प्रभारी सरोजिनी नायडू का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कालेज भेजने के बाद लगातार आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा। पुलिस के मुताबिक हत्या को अंजाम देने के बाद बिरदू हंसिया लेकर गांव के बाहर नदी की तरफ भागा है, गांव वालों ने उसका पीछा भी किया है, पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह गायब हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि नदी तैरकर पार करने के बाद संभवत वह तेंदूखेड़ा तरफ भाग गया है। नरसिंहपुर पुलिस को भी हत्यारे को पकड़ने के लिए सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अक्सर घर पर पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। गांव वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई बार 151 की भी कार्रवाई की है। जब कभी भी वह फरार होता था, नदी पारकर तेंदूखेड़ा तरफ भाग जाता था। आशंका यही है कि इस बार भी वहीं भागा होगा, तलाश जारी है। फिलहाल थाना प्रभारी के साथ बेलखेड़ा थाना पुलिस की तीन टीम नदी के आसपास सहित जंगल में तलाश कर रही है।</description>
माता के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़:शहर में कई स्थानों पर सजी झांकियां, अलग&अलग रूप में विराजीं मां आदिशक्ति
        <description>जिले भर में नवरात्रि के अवसर पर दर्जनों पांडाल सजे हुए हैं। जहां पर शाम होते ही श्रद्धालुओं की धूम रह रही है। रात 8 बजे से लेकर 10:30 बजे तक अलग-अलग समय पर पंडालों में आरती व पूजा पाठ का सिलसिला चल रहा है। शहर में छोटे से लेकर बड़े आकार तक की देवी मां की प्रतिमा को विराजमान किया गया है। अलग-अलग रूप में विराजी आदिशक्ति शहर की कुछ स्थान ऐसे हैं जहां पर बरसों से माता की झांकी के पंडाल सज रहे हैं। मुख्य रूप से इंदिरा पार्क, गांधी पार्क, तुलसी पार्क पुराना बस स्टैंड सहित कई स्थान है। वहां पर हर बार अलग-अलग रूप में देवी मां को विराजमान किया जाता है। इस बार भी सभी जगह पर अलग-अलग रूप में माता की झांकी सजी है। वहीं रात के समय पूरा शहर झिलमिलाती रोशनी की लाइट से जगमगा रहा है।</description>
कोतवाली थाना क्षेत्र मिला युवक का शव:मौके पर पहुंची पुलिस; बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग घटनास्थल पर हुए इकट्ठा
        <description>हाईवे पर कृषि उपज मंडी के सामने स्थित नहर के रास्ते पर सोमवार को एक युवक का शव मिला। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। युवक के गले में चोट के निशान हैं। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी इकट्ठा हो गए हैं। कोतवाली थाने पर पदस्थ एसआई सुरेन्द्र मेहता ने बताया शाजापुर के महूपुरा निवासी इमरान पिता जफर का सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस को नहर के पास शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी अज्ञात व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी जांच करेगी। युवक के पैर की एक चप्पल शव के पास पड़ी हुई थी। वहीं युवक के सिर पर लगी टोपी और गले का गमछा दूर मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।</description>
शिवपुरी जिला अस्पताल में मरीज की मौत:हंगामा कर परिजनों ने डॉक्टर को घेरा, इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप
        <description>शिवपुरी के जिला अस्पताल में रविवार की रात एक मरीज की मौत के हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए ट्रॉमा सेंटर में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना देकर मौके पर पुलिस बुला ली गई थी। इसके बावजूद डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करते रहे। करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शव ले जाने को राजी हुए। जानकारी के मुताबिक वार्ड 35 संजय कॉलोनी के रहने वाले सुरेश रजक(45) को घबराहट हुई थी। रात 10 बजे परिजन सुरेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन 30 मिनट के बाद साढ़े 10 बजे उसकी मौत हो गई। बता दें कि करीब डेढ़ घंटा तमाशा चलता रहा। बाद में जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम को राजी नहीं हुए और शव घर ले गए। पुलिस को बताए लापरवाही के वीडियो, डॉक्टर को घेरा परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर में हंगामा करते हुए डॉक्टर को घेर लिया था। पुलिस ने दरवाजे पर जैसे तैसे परिजनों को रोक लिया। परिजनों ने कुछ देर पहले बनाया हुआ एक वीडियो पुलिस को दिखाया। जिसमें मरीज को लाते वक्त ट्रॉमा सेंटर में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। वीडियो में मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इधर इस मामले में सिविल सर्जन डॉक्टर बीएल यादव का कहना हैं कि मरीज को गंभीर हाल में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने इलाज भी शुरू किया था। मरीज को हाइपरटेंशन सहित उसे डायबिटीज थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर हमेशा बचाने का ही प्रयास करता हैं। अन्य मरीज के अटेंडर ने भी डॉक्टर पर लगाए आरोप जिला अस्पताल में अन्य मरीज के अटेंडर काशीराम शाक्य ने बताया कि वह अपने मरीज मिट्टू शाक्य को जिला अस्पताल लेकर इमरजेंसी में पहुंचा था। लेकिन एक घंटे बीत जाने के बाद भी कोई डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर में मौजूद नहीं था।</description>
भिंड में 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या:सुबह घर के बाहर मिला शव; दोस्तों के साथ पार्टी के लिए गया हुआ था
        <description>भिंड के गोरमी कस्बे में एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अभी अनजान बना हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने बॉडी को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक गोरमी कस्बे के वार्ड क्रमांक 14 मानपुरा में रहने वाले राजू पुत्र दशरथ यादव उम्र 20 साल बीती रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था। वह पूरी रात घर वापस नहीं लौटा। सुबह के समय जब परिवार वालों ने घर का गेट खोला तो राजू को खून से लथपथ अवस्था में देखा। घटनास्थल, मृतक के घर से करीब 200 मीटर दूरी पर है। यहां पर पुलिस को खून के निशान भी मिले हैं। मृतक के भाई भरत यादव ने पुलिस को बताया कि बल्लारपुरा का रहने वाला सुमित नरवरिया, राजू का दोस्त है। वह रात में पार्टी करने का कहकर राजू को घर से ले गया था। इसके बाद रात भर राजू घर पर नहीं आया। राजू को उसके साथी घर के दरवाजे पर ही छोड़कर भाग गए। मृतक चार भाई हैं। राजू अपने भाइयों में सबसे छोटा था। एसडीओपी संजय कोच्छा के मुताबिक राजू के बांई ओर से सीने में गोली लगी है जो दाईं ओर पसलियों में फंसी है। मृतक रात में किन लोगों के साथ था। राजू को किन परिस्थितियों में गोली लगी है। इस बात की पड़ताल कराई जा रही है वही संदिग्धों की धर पकड़ में पुलिस लगी हुई है।</description>
गुजराती समाज भवन भोपाल में गरबे की धूम:लाइव म्यूजिक पर जमकर थिरके गुजराती, उठाया लजीज व्यंजनों का लुत्फ
        <description>जाग रे मालण जाग...जाग रे मालण जाग.. गरबा गीत से भोपाल गुजराती समाज भवन में शुक्रवार को उल्लास व उमंग से भरे प्रतिभागियों ने गरबा आरंभ किया। रात करीब 8.30 बजे मां दुर्गा की भक्तिमय व ओजपूर्ण आरती के बाद आयोजन स्थल में अद्भूत नजारा देखने को मिला। पूरा पंडाल गरबे के रंग में सराबोर नजर आया। मुंबई के कल्पेश सोलंकी म्यूजिकल ग्रुप की गुजराती गानों की लाइव परफॉर्मेंस पर हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया। उल्लेखनीय है कि शहर में सिर्फ गुजराती समाज में रोजाना रात को रास गरबा व डांडिया का आयोजन हो रहा है। भोपाल गुजराती समाज भवन में नवरात्र की दूसरी संध्या पर गरबा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। मां दुर्गा की आरती के बाद सभी पार्टिसिपेंट्स ने अपने सर्कल में गरबा शुरू किया। किसी प्रतिभागी ने राजस्थानी जैकेट पहनी, तो कोई गुजराती ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आया। खास बात यह कि पार्टिसिपेंट्स ने सिर्फ काठियावाड़ी और ट्रेडिशनल आउट फिट ही नहीं, देश के हर कोने की वेशभूषा, आभूषण, संस्कृति के रंग बिखेरे। हर कोई नाचने-झूमने में मस्त था। कार्यक्रम का समापन रात 11 बजे माता की आरती के साथ किया गया। शनिवार शाम 8 बजे से फिर गरबा खेलने जुटेंगे गुजराती समाज के लोग। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संजय पटेल, उपाध्यक्ष चेतन भाई पटेल, भरत कांटावाला, रेखा कांटावाला, सचिव रीना मेहता, सहसचिव ममता पटेल, उपाध्यक्ष सुनीता चंदाराणा, नवीन भाई पटेल, उमेश भाई पटेल सहित समस्त कार्यकारिणी का सहयोग है। चेयरमैन संजय पटेल ने बताया कि गरबा महोत्सव का आयोजन 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। जिसका नेतृत्व गुजराती महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है। इस महोत्सव में मुंबई से कल्पेश सोलंकी म्यूजिकल ग्रुप को आमंत्रित किया गया है। वहीं परिधान समिति ने ड्रेस कोड निर्देशित किया है, जिसमें स्लीव लैस, बैकलैस, जींस, टी-शर्ट पहनने की परमिशन नहीं है।</description>
ग्यारसपुर में BMO का औचक निरीक्षण:लापरवाही पर उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को दिए नोटिस
        <description>ग्यारसपुर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) टीएस मीना ने शुक्रवार को ब्लॉक में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान BMO नौलास, मोहानी, खेजड़ा, सीहोद और बोरी रामपुर पहुंचे। जहां पर गर्भवती महिलाओं, एनसी क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान फील्ड पर नहीं पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।  इसके अलावा अधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्रों में सुधारात्मक कार्य हेतु निर्देश दिए। BMO ने ग्रामीणों के साथ बैठकर भी बातचीत की और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  BMO ने बोरी रामपुर ,पुरा गोसाईं और लखूली में बनने वाले नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि चिन्हित भी गई। यहां जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।  BMO ने ग्राम लहारपुर में नवजात बच्चे की मृत्यु के मामले की भी बात सुनी। इसके अलावा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की भी समीक्षा की।  बीएमओ ने बताया की आगे भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे । इससे नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता को मिलता रहेगा ।</description>
5 लाख की सुपारी लेकर हत्या करने आया शूटर धराया:ऑटोमेटिक पिस्टल, 2 कट्टे और 12 जिंदा कारतूस जब्त; सुपारी देने वालों की तलाश जारी
        <description>पन्ना जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम नगर के एक व्यक्ति को शूट करने आ रहे एक शूटर को घेराबंदी कर पकड़ा है। शूटर पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल, दो 315 बोर के कट्टे और 12 जिंदा कारतूस के साथ एक बाइक जब्त की गई है। पकड़े गए शूटर ने बताया कि 2 लोगों ने 5 लाख रुपए की सुपारी देकर एक व्यक्ति को शूट करने के लिए भेजा था। एडवांस में 50 हजार रुपए मिले थे। पुलिस ने शूटर के खिलाफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम पन्ना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति पन्ना में किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने की नियत से सतना की तरफ से पल्सर बाइक से पन्ना आ रहा है। इसकी जानकारी पन्ना एसपी को दी गई। एनएच 39 पर शूटर को दबोचा जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने पन्ना-सतना एनएच 39 के जनवार मोड़ के पास पहुंचकर वाहनों की चैकिंग की। कुछ समय के बाद सतना की ओर से एक पल्सर बाइक आते देख पुलिस उसे पकड़ लिया। बाइक चालक को पकड़कर कोतवाली लाया गया। पहले भी से आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम नीलेश उर्फ सत्यम नेहाल उम्र-23 वर्ष निवासी बड़वारा जिला कटनी का होना बताया। शूटर नीलेश का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। नीलेश पर धारा 25/27 का मामला पंजीबद्ध है। हालांकि यह शूटर किसी गैंग का सदस्य तो नहीं है। अजय यादव और उसके भाई था टारगेट नगर के विजय यादव और गोपी यादव का नगर के डायमंड चौराहा निवासी अजय यादव और उसके भाई से पुराना विवाद चल रहा था। इन्हें शूट करने के लिए विजय यादव ने रूपरेखा बनाई। इसके लिए सागर जिले के बीना में रहने सहयोगी दीपेंद्र यादव ने उसे नीलेश यादव नाम का शूटर उपलब्ध कराया था। अजय यादव और उसके भाई को मारने के लिए 5 लाख में सौदा तय हुआ था। जिसमें से 50 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे। इन्होंने दी थी सुपारी साथ ही उसने पुलिस को बताया कि दो अन्य विजय यादव और दीपेन्द्र यादव ने उसे 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। जिसमें से शूटर को 50 हजार एडवांस दिए थे। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ भी पन्ना कोतवाली में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। दो अभी फरार है। वहीं गोपी यादव भी हत्या के प्रयास के मामले में पहले से फरार है। शूटर मिले रुपए और हथियार 50 हजार एडवांस पल्सर बाइक एक ऑटोमैटिक पिस्टल दो 315 बोर के कट्टा 12 जिंदा कारतूस टारगेट का नहीं बताया था नाम जिन दो लोगों ने शूटर को सुपारी दी थी उन्होंने शूटर को शूट करने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया था। बल्कि पन्ना में मिलकर शूट करने वाले अज्ञात व्यक्ति की जानकारी यानी नाम-पता देने की बात कही थी। दो लोगों की तलाश जारी पन्ना एसपी साईं कृष्ण थोटा ने बताया कि शुक्रवार की शाम ने एक शूटर को पकड़ा है। पूछताछ में उसने दो लोगों द्वारा सुपारी देने की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच कर दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।</description>
सोयाबीन के लिए 58 केंद्रों पर हो रहा पंजीयन:मंडी में भी हो रही आवक, समर्थन मूल्‍य पर होगी खरीदी
        <description>खरीफ सीजन की प्रमुख फसल सोयाबीन पक कर तैयार हो चुकी हैं, इस बार भाव को लेकर चिंता कर रहे किसानों को सरकार ने समर्थन मूल्‍य पर खरीदी की बात कही है। इससे किसानों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद हैं, खरीदी के लिए पंजीयन का क्रम शुरू हो चुका है। शासन स्तर से 23 अक्टूबर से सोयाबीन की खरीदी प्रस्तावित है। जिले में सोयाबीन पंजीयन के लिए 58 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर किसान दस्‍तावेज दिखाकर पंजीयन करवा सकता है। इधर सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश के कारण सोयाबीन की फसल भी प्रभावित हुई है, जिसका असर मंडी में होने वाली नीलामी के भाव में जरूर देखने को मिलेगा। दरअसल जिले में खरीफ सीजन में 5 लाख 14 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन की बोवनी हुई थी, ग्रामीण अंचल में सोयाबीन की फसल तैयार हो चुकी है। अर्ली वैराइटी की सोयाबीन कटाई की स्थिति में आ चुकी हैं, लैट वैराइटी की सोयाबीन अब पकने की स्थिति में आ चुकी है। कटाई के बाद किसान सोयाबीन बेचने के बजाय सरकारी खरीदी तक इंतजार करेंगे, क्योंकि पहला मौका हैं, जब सोयाबीन समर्थन मूल्‍य पर खरीदी जाएगी। जिससे किसानों को फायदा होने की उम्मीद है। पुरानी सोयाबीन की आवक अनाज मंडी में इन दिनों सोयाबीन की आवक हो रही हैं, हालांकि किसान पुरानी सोयाबीन को लेकर मंडी पहुंच रहे है। किसानों को सोयाबीन का मॉडल भाव 4300 से 4400 रुपए प्रति क्विंटल का मिल रहा हैं, गत दिनों हुई बारिश के बाद सतर्कता के चलते किसान वाहनों पर तिरपाल बांधकर उपज लेकर आ रहे है। डीडीए जीएस मोहनिया ने बताया कि समर्थन मूल्‍य पर सोयाबीन की खरीदी के लिए पंजीयन केंद्रों की शुरुआत की गई हैं, जहां पर किसान पंजीयन आसानी से करवा सकते हैं।</description>
गोपालपुर पुलिस की कार्रवाई:खेतों से मोटर चुराने वाले गिरोह को दबोचा, पूछताछ जारी
        <description>जिले की गोपालपुर पुलिस ने सिंचाई मोटर चोरी करने वाले गिरोह को दबोच लिया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि गंभीर जाट निवासी सीगांव ने थाना गोपालपुर पर रिपोर्ट की थी कि उसके इटारसी रोड़ स्थित खेत के कुएं से ओपन वेल मोटर 7.5 एचपी की मोटर को कोई अज्ञात चोर रात के समय चोरी कर ले गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई व मुखबिर लगाये गये व सीसीटीवी व तकनीकी सहायता ली गई। मुखबिर सूचना पर संदेह के आधार पर मनीष उईके (21), राजेन्द्र उर्फ राज, मनोज उर्फ अनुज लोकेश से पुलिस द्वारा हिकमत अमली से पूछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी की 7.5 एचपी की ओपन वेल मोटर व घटना में प्रयुक्त एक पेंशन को जब्त की।</description>
65 लाख की शकर से भरा ट्रक चोरी:सीसीटीवी खंगालते हुए पुलिस ने उसे बेटमा से बरामद किया, सस्ते में सौदा करने वाले दो व्यापारी हिरासत में
        <description>इंदौर में गुरुवार रात शकर से भरा ट्रक चोरी हो गया और चंद घंटों में पुलिस ने उसे बेटमरा रोड से बरामद भी कर लिया। ट्रक चुराने वाले बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चंदन नगर के दो व्यापारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की है। ट्रक में 700 कट्‌टे शकर लोड थी। इसकी कीमत 65 लाख रुपए बताई जा रही है। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक कसरावद से 700 कट्‌टे शकर जय भारत ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक कर्नाटक रवाना हुआ था। इसे ट्रांसपोर्ट कंपनी और शिकायकर्ता रिजवान पुत्र अनवर खान निवासी कसरावद का छोटा भाई परवेज चला रहा था। 2 अक्टूबर बुधवार की रात में ट्रक का टायर खराब हो गया। परवेज ने ट्रक को पत्थर मुंडला पंप के नजदीक खड़ा कर दिया। गुरुवार की सुबह परवेज ट्रक का टायर लेने ट्रांसपोर्ट नगर चला गया। वहां से टायर लेकर लौटा तो ट्रक वहां खड़ा नहीं था। परवेज ने यह जानकारी रिजवान को दी। दोनों ने एक साथ तेजाजी नगर टीआई जितेंद्र मरकाम से मुलाकात की। पुलिस ने पेट्रोल पंप के फुटेज देखे। उसमें दो आरोपी ट्रक ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने एक के बाद एक सभी लिंक सभी फुटेज देखे। जांच करते हुए पुलिस बेटमा तक पहुंच गई। यहां ट्रक लावारिस खड़ा मिला।  दो व्यापारी हिरासत में, दोनों से पूछताछ पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ट्रक की शकर चंदन नगर में एक व्यापारी को बेच दी। जांच के बाद पुलिस ने दो व्यापारयों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। वहीं ट्रक चुराकर माल बेचने वाले दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को अंतरराज्यीय ट्रक कटिंग गिरोह पर शक है। यह गिरोह बायपास पर खड़े ट्रकों को चुराकर उसमें भरा माल सस्ते दाम पर बेच देता है और ट्रकों को लावारिस छोड़कर भाग जाते हैं।</description>
पुणे के वन स्टॉप सेंटर में मिली लापता नाबालिग:झांसे में लेकर युवक ने भगाया फिर कर लिया किनारा, आरोपी गिरफ्तार
        <description>सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग छात्रा महाराष्ट्र के पुणे में वन स्टॉप सेंटर में मिली। उसे एक युवक ने बहला फुसला कर बुलाया था। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सिंहपुर थाना क्षेत्र से गत 28 अगस्त को लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने खोज निकाला है। नाबालिग महाराष्ट्र के पुणे में वन स्टॉप सेंटर में पाई गई। सिंहपुर पुलिस की टीम उसे सतना ले आई है। पीड़िता से हुई पूछताछ और उसके बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में अनुज कुशवाहा पिता गोविंद कुशवाहा (20) निवासी मसनहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को नाबालिग अपने घर से कहीं चली गई थी। उसकी मां घर पर ही घरेलू काम निपटा रही थी जबकि पिता काम पर गए हुए थे। पिता ने घर लौट कर जब बेटी को नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। तमाम सम्भावित स्थानों पर भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। नाबालिग के पास मोबाइल नहीं था लेकिन वह घर से जाते वक्त 7 सौ रुपए अपने साथ ले गई थी। लगभग एक महीने तक चली खोज के बाद पुलिस को पता चला कि नाबालिग पुणे के वन स्टॉप सेंटर में है। पुलिस ने वहां पहुंच कर उसे अपने साथ लिया और पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि अनुज कुमार कुशवाहा से उसकी बात होती थी। अनुज ने उसे पुणे आने के लिए कहा था। लेकिन जब वह पुणे पहुंची तो अनुज उससे नहीं मिला जिसके बाद वह वन स्टॉप सेंटर पहुंच गई।</description>
देवी मंदिरों में सुबह से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु:जल चढ़ाने लगी भक्तों की भीड़, माता को चुनरी चढ़ाने पहुंचे लोग
        <description>शारदीय नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो गए हैं, देवी मंदिरों में माथा टेकने के साथ पूजा अर्चना और जल चढ़ाने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाएं पांडालों में विराजित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले के प्रसिद्ध देवी धाम खंडेरा स्थित मां छोले वाली, गोदवाल स्थित कंकाली धाम, और बाड़ी स्थित मां हिंगलाज के दरबार सहित सभी देवी मंदिरों में सुबह से भक्ति दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शहर के वार्ड नो मिश्र तालाब देवी मंदिर, वार्ड 14 खेड़ापति माता मंदिर, मुखर्जी नगर स्थित शुभम दुर्गा शक्ति पीठ, वार्ड एक नपुरपुरा स्थित मां खेड़ापति मंदिर, मैं सुबह 5 से श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं। जिले भर में 500 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित की जाएगी झांकी स्थलों पर साज-सज्जा, रोशनी और माता का श्रृंगार किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा झांकी स्थल और सहित मंदिरों के आसपास साफ सफाई से लेकर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे और एसपी पंकज पांडे ने अधिनस्थ अमला को पूरी तरह चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक झांकी पंडाल में समिति के सदस्य को रात में रुकने के लिए अनिवार्य किया गया है। जिले के प्रमुख देवी मंदिरोंविशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। देखें तस्वीरें...</description>
जगमगाया मां कालिका माता मंदिर:घट स्थापना के साथ शुरू हुआ गरबा रास, आज होगी मेले की शुरूआत
        <description>आद्यशक्ति जगदंबा मां की आराधना का पर्व नवरात्रि की शुरूआत से हो चुकी है। मां कालिका माता मंदिर में तड़के शुभ मुहुर्त में पूजा पाठ कर घट स्थापना के साथ गरबा रास की शुरूआत की गई। मां कालिका के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ी। 10 दिवसीय नवरात्रि मेले का शुभारंभ गुरुवार शाम 7 बजे होगा। मां कालिका माता मंदिर समेत पूरे मेला परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया है।  9 दिवसीय नवरात्रि की शुरूआत मां अंबे की भक्ति के साथ हुई। पहले ही कालिका माता मंदिर में गरबा रास करने के लिए माता-बहनें बड़ी संख्या में पहुंची। मंदिर परिसर में सुबह व रात को भी गरबा रास का आयोजन किया जाता है। शहर के अनेक गरबा पांडालों में शुभ मुहुर्त में चल समारोह के रुप में मां अंबे की मूर्ति का विराजित कर गरबा रास की शुरूआत की जाएगी।  शहर से 35 किमी दूर बाजना रोड स्थित मां गढ़खंगई माता मंदिर पर भी सुबह से भक्तों की भीड़ है। तड़के कई भक्त रतलाम से मंदिर पहुंच कर ज्योत लेकर रतलाम लेकर आए।  जिले में 926 स्थानों पर देवी मां की घट स्थापना की जाएगी। 735 स्थानों पर गरबा रास का आयोजन होगा।  मंत्री काश्यप करेंगे मेले का शुभारंभ  श्री कालिका माता मंदिर परिसर में आज से 12 अक्टूबर तक लगने वाले 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले का गुरूवार को होगा। मेला परिसर स्थित निगम रंगमंच पर शाम 7 बजे प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर अनिता नागरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य, महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के विशेष आतिथ्य में होगा।  प्रतिदिन निगम रंगमंच पर रात्रि में साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जावेगी।  कवि सम्मेलन भी होगा 10 दिवसीय आयोजनों में कवि सम्मेलन भी होगा। जिसमें कवि धीरज शर्मा मांडवगढ़, मुकेश शांडिल्य इटारसी, निशा पंडित उज्जैन, कानु पंडित नाथद्वारा, मारूती नंदन कोटा, सिद्धार्थ देवल उदयपुर, अशोक नागर शाजापुर, लक्ष्मण नेपाली काठमांडू व रजनी सिंह नई दिल्ली अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। यह होंगे कार्यक्रम कालिका माता मंदिर में गरबा रास</description>
बगुला का पैर कटा&करंट से घायल हुआ बंदर:दोनों को वन्य प्राणी विशेषज्ञों ने इलाज के लिए ले जाया गया वेटरनरी काॅलेज
        <description>जबलपुर में वन्य प्राणी विशेषज्ञों ने बंदर और बगुले का रेस्क्यू किया। बंदर को जहां बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था, जबकि बगुले के पैर में धागा फंस जाने के कारण वह जमीन पर गिर गया था। दोनों को ही वन्य प्राणी विशेषज्ञ और वन विभाग की टीम ने इलाज के लिए वेटनरी कॉलेज ले गए। वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने वन विभाग एस्कॉर्ट प्रभारी गुलाब सिंह परिहार के साथ घायल बगुले का वेटरनरी कॉलेज में इलाज करवाने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। जबकि बंदर का इलाज जारी है। गुरुवार को गढ़ा के छोटी बजरिया में रहने वाले लोगों ने देखा कि एक बंदर बिजली के ट्रांसफार्मर में चिपक गया है, और तड़प रहा है, घायल बंदर को कुछ लोगों ने पकड़ने की कोशिश की पर वह गुस्से में था, लिहाजा स्थानीय निवासी आलोक दुबे ने वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे गजेन्द्र दुबे ने घायल बंदर को पकड़ा और इलाज के लिए वेटरनरी कॉलेज ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह बिजली के ट्रांसफार्मर के पास यह बंदर उछल कूद कर रहा था, उसी दौरान अचानक ही करंट की चपेट में आ गया और फिर दूर जा गिया। बंदर के दाहिना हाथ और कमर गंभीर रूप से चोट आई थी, इस बीच दो तीन श्वान भी वहां पहुंच गए और दर्द से कराह रहे बेबस बंदर को नोचने लगे, तभी आलोक दुबे और अधिवक्ता अरविंद दुबे चंद्रशेखर खंपरिया ने उन्हें वहां से भगाया और बंदर को मुक्त कराया। वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने रेस्क्यू करते हुए बंदर को अभिरक्षा में लेकर वन विभाग रेस्क्यू स्क्वाड सदस्य वनपाल अजय तिवारी के सुपुर्द कर दिया। इसी तरह गंगानगर में कुछ लोगों ने एक पक्षी को पड़े हुए देखा, लोगों ने समझा की यह गिद्ध है, जिसके बाद लोगों ने उसे पेड़ के नीचे बैठा दिया। दरअसल संजीवनी नगर गंगानगर चंदन कालोनी निवासी अजय साहू ने पार्षद मनीष पटेल को सूचना दी कि उनके सामने खाली प्लाट में एक गिद्ध बैठा है, जो कि घायल हो गया है। मनीष पटेल ने तत्काल सर्प एवं वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे तत्काल वन विभाग रेस्क्यू स्क्वाड प्रभारी गुलाब सिंह परिहार को सूचना दी और शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि घायल पक्षी गिद्ध नहीं बल्कि बगुला पक्षी है। एवं पक्षी का रेस्क्यू करते हुए उसे पकड़ लिया और देखा कि पक्षी के बांये (लेफ्ट) पंख में पतंग के धागे से कट गया था और खून बह रहा था। तब तक वन विभाग रेस्क्यू स्क्वाड प्रभारी गुलाब सिंह परिहार भी पहुंच गए श्री दुबे ने उक्त पक्षी को उपचार हेतु सौंप दिया</description>
पीएम मोदी ने दी 685 करोड़ की वर्चुअल सौगात:सीएम बोले, पंचायतें लोकतंत्र की नींव, सबकी योजना सबका विकास से बदलेगी गांवों की तकदीर
        <description>मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था की जमीनी और सशक्त इकाई हैं। हमारी पंचायतें लोकतंत्र की नींव हैं और उनके समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए उनके जन्मदिन से गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया है। सीएम यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर गांधी जयंती से भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सबकी योजना सबका विकास अभियान शुरू किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश हर गांव हर पंचायत को विकास की मुख्य धारा में लाया जाना इसका उद्देश्य है। यह योजना गांव में समावेशी विकास का एक मॉडल बनेगी। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में नगरीय विकास विभाग की विकास परियोजनाओं और अमृत परियोजनाओं के लोकार्पण के मौके पर सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेृतृत्व में सभी पंचायतों को विकास के अवसर मिलने वाले हैं। हर पंचायत को विकास की योजना तैयार करना है। पंचायत राज विभाग ने इससे सतत विकास लक्ष्यों से जोड़ा है। प्रदेश के सभी ग्राम वासियों से आग्रह है कि ग्राम सभा में बढ़ चढ़ कर भाग लें। विकसित भारत' के लिये यह अत्यंत आवश्यक है कि अपना भारत स्वच्छ भी हो और स्वस्थ भी। इस दिशा में 'स्वच्छ भारत मिशन' का अप्रतिम योगदान है। सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनान में मध्यप्रदेश ने भी अथक प्रयास किया है। मैं समस्त प्रदेशवासियों और स्वच्छता मित्रों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। इसके पहले सीएम यादव ने वर्चुअल माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन एवं 'अमृत' योजना अंतर्गत ₹685 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।</description>
पंचर दुकान में लगी आग:दमकल की तीन गाड़ियों से पाया काबू, लाखों का सामान जला
        <description>नीमच शहर जवासा के चौराहे पर बुधवार सुबह पंचर की दुकान पर भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल दुकान से धुआं उठ रहा है। बताया जा रहा है की दुकान में गैस सिलेंडर, टायर के साथ-साथ अन्य सामान और अनाज भी भरा हुआ था। वहीं आग लगने के बाद पुलिस ने नीमच-झालावाड़ मार्ग और भादवा माता जाने वाले मार्ग को आग बुझाने तक बंद कर दिया था। ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। दुकान नरेंद्र पिता जगदीश राठौर की बताई जा रही है। जहां पंचर निकालने के साथ टायर बेचने व अन्य सामान बेचने का भी काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि आप पर काबू पाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से दुकान की पीछे की दीवार को भी तोड़ा गया ताकि धुआं निकल सके और आंख पर काबू पाया जा सके। पुलिस मौके पर मौजूद हैं। और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। देखें तस्वीरें...</description>
रिश्तेदार ने किया नाबालिक से रेप:15 दिन पहले ही कमरा किराए पर लिया,पुलिस मामले की जांच में जुटी
        <description>इंदौर के आजाद नगर में एक नाबालिक लड़की से रिश्तेदार ने रेप किया। पीड़िता और उसकी मां 15 दिन पहले ही किराये का कमरा लेकर यहां रहने पहुंची थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।
आजाद नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू पर रेप और पॉस्को एक्ट् के तह्म केस दर्ज किया है। पीड़िता मूल रूप से सागर की रहने वाली है। पीड़िता ने मंगलवार को थाने आकर बताया कि वह अपनी नानी के यहां रह रही थी। 15 दिन पहले ही मां ने इलाके में कमरा लिया। जिसके बाद मां के साथ यहां रहने लगी। उसके घर से कुछ ही दूरी पर रिश्तेदार महिला का मायका है। यहां पर मां के साथ एक दो बार जाना हुआ। आरोपी रिश्तेदार महिला का भाई है। वह बुरी नजर रखता है। 25 सिंतबर को रिश्तेदार महिला की मां ने बुलाया ओर कहंा कि वह उसे कही काम पर लगवा देगी। बातचीत के बाद महिला किराना सामान लेने के लिये घर से निकल गई। इस दौरान आरोपी धर्मेन्द्र पीछे से आया और घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद घर पर जबदस्ती कर रेप किया। जब घर में राेने लगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी और कहां कि अगर यह बात किसी को बताई तो मां को जान से खत्म कर देगा। इसके बाद घर पर डरी सहमी रहने लगी। मां ने परेशान होने का कारण पूछा तो पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद थाने आकर जानकारी दी।</description>
गांधी जयंती पर नशा मुक्ति रैली:नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई; राष्ट्रपति कि प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
        <description>गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान मे स्थानीय घंटाघर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. आरके दोगने, नपाध्यक्ष भारती कमेडिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, उप संचालक सामाजिक न्याय कमलेश सिंह, सीएमओ कमलेश पाटीदार के अलावा नगर पालिका के पार्षदगण व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 2 से 8 अक्टूबर "मध्य निषेध सप्ताह" का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह के प्रथम दिन स्थानीय घंटाघर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विधायक डॉ. दोगने और नगर पालिका अध्यक्ष कमेडिया ने माल्यार्पण किया और नशामुक्ति की शपथ दिलाकर रैली को रवाना किया।</description>
सतना में एक और तेंदुए की मौत:चित्रकूट रेंज में सेजवार के जंगल मे पड़ा मिला शव, मौत की वजह तलाश रहा विभाग
        <description>सतना के जंगल मे एक और तेंदुए की मौत हो गई है। उसका शव जंगल में पड़ा मिला। वन अमला मौत के कारण की तलाश में लगा है। जानकारी के मुताबिक, सतना वन मंडल अंतर्गत चित्रकूट वन परिक्षेत्र के सेजवार जंगल मे मंगलवार को एक तेंदुए का शव पड़ा पाया गया। तेंदुआ वयस्क था। सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर अभिषेक सिंह अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उठवा कर पीएम के लिए भेजा। वन विभाग की टीम ने शिकार की आशंका पर जांच पड़ताल शुरू की। डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया लेकिन देर रात तक चली छानबीन के दौरान ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया। हालांकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीएम के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। बताया जाता है कि जंगल जाने वाले ग्रामीणों ने सेजवार के जंगल मे तेंदुए का शव पड़ा होने की जानकारी दोपहर में सरपंच को दी थी। सरपंच ने इससे वन अमले को अवगत कराया। गौरतलब है कि चित्रकूट क्षेत्र के जंगल मे इन दिनों टाइगर और तेंदुए की बहुलता है। इन हिंसक वन्य प्राणियों का मूवमेंट कई बार गांवों और रिहायशी बस्तियों के आसपास भी देखा - सुना जाता रहा है।</description>
छतरपुर में रामलीला का मंचन:74 सालों से हो रहा आयोजन, अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण का प्रदर्शन
        <description>सोमवार की देर रात शहर की गल्ला मंडी में श्री अन्नपूर्णा रामलीला समिति के द्वारा रामलीला के कार्यक्रम का मंचन किया गया है। यह कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू हुआ और देर रात 2 बजे तक चला रहा। रामलीला का प्रारंभ 26 सितंबर से किया गया था 14 अक्टूबर को हवन पूजन और भंडारे के साथ इसका समापन किया जाएगा। वहीं सोमवार की रात को स्थानीय कलाकारों के द्वारा रामलीला के मंच पर अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण, पुष्प वाटिका, जनक बाजार की लीला दिखाई गई,वही मंगलवार की रात को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद और रावण संवाद का मंचन किया जाएगा। 74 साल से हो रहा मंचन समिति के अध्यक्ष त्रगेंद्र देव सिंह चौहान ने बताया कि लगातार 74 वर्षों से शहर की गल्ला मंडी में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला का मंचन हमारे 17 स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया जाता है। यह कार्यक्रम चौक बाजार के पास गल्ला मंडी में शहर के बीचो-बीच होने के कारण बड़ी तादात में श्रद्धालु रामलीला का आनंद लेने पहुंचते हैं, वहीं अगले वर्ष समिति के द्वारा 75वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम खूब धूमधाम से मनाया जाएगा। वरिष्ठ कलाकार लखन राजपूत ने बताया कि हम लोग समिति और जन सहयोग से 74 वर्षों से उत्साह के साथ रामलीला का मंचन कर रहे हैं। रामलीला का आनंद लेने के लिए क्षेत्र के आसपास के लोग आते हैं। हम लोगों को भगवान राम के आदर्श पर चलकर जीवन व्यतीत करना चाहिए।</description>
बीसीजी वैक्सीन के 30 हजार डोज बाकी:अक्टूबर में हो जाएंगे एक्सपायर, रिएक्शन के डर से लोग नहीं लगवा रहे टीका
        <description>टीबी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान चला रहा है, इसमें छह श्रेणियों में लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं, लेकिन कोविड से बचने लगाए गए वैक्सीन के साइड इफेक्ट की अफवाह का ऐसा डर लोगों में बैठा है कि वो बीसीजी का टीका लगवाने से बच रहे हैं, उन्हें डर है कि कही टीका लगने के बाद किसी प्रकार की समस्या न हो जाए। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा बड़ा परेशान है, वजह है कि करीब 30 हजार डोज शेष बचे हुए हैं, जो अक्टूबर माह में एक्सपायर हो जाएंगे। गौरतलब है कि टीबी उन्मूलन प्रोग्राम के तहत वयस्क बीसीजी टीके 18 अधिक आयू वाले लोगों को लगाए जा रहे हैं। इनमें 6 श्रेणी जिनमें टीबी मरीज उसके संपर्क में रहने वाले व्यक्ति, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले, मधुमेह के मरीज शामिल हैं। जिले में टीबी टीकाकरण की चाल धीमी है। इसकी कई वजहें सामने आ रही है। इस कारण से 10 फीसदी भी लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। मुश्किलों में घिरा टारगेट जिले की आबादी और टीबी मरीजों की हिस्ट्री के हिसाब से जिले को 5 लाख टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। अभियान मार्च में शुरू हुआ था। छह बीतने के बाद जिले में 50 हजार लोगों को टीके लगाए जा सके हैं। अब लक्ष्य की पूर्ति में स्वास्थ्य महकमे को बड़ी कठिनाईयां आ रही है, आमजन को समझाने में हेल्थ वर्करों के पसीने छूट रहे हैं, समझाइश देने के बाद भी और टीके के फायदे बताने के बाद भी लोग आंगनवाड़ियों में टीके लगवाने नहीं जा रहे हैं। नहीं मिल रहा समर्थन एक बात यह भी सामने आ रही है, टीबी टीककरण को लेकर जिम्मेदारों का वो समर्थन नहीं मिल रहा है, जोकि कोविड वैक्सीनकरण के दौरान अन्य विभागों और अधिकारियों का मिला था। ये बात कहीं न कहीं स्वास्थ्य महकमे को भी खल रही है। सरकारी अधिकारी, कर्मचारी तक भी खुद टीका लगवाने से बच रहे हैं, इससे लक्ष्य पिछड़ता ही जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी सीहोर डॉ मेहरवान सिंह ने कहा है कि एक बार वयस्क बीसीजी टीका लगने के पर 15 साल तक टीबी के जोखिम से बचा जा सकता है। लोग अफवाहों से भ्रमित हो रहे हैं, टीके के फायदे उन्हें समझा रहे हैं। अभियान चल रहा है।</description>
दिग्विजय सिंह ने पन्ना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल:बृजपुर थाना में हुए दुष्कर्म मामले में वरिष्ठ अधिकारी को मामला सौंपने की मांग
        <description>पन्ना-जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 25-26 की दरमियानी रात एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म हुआ था। बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी। हालांकि जब मां की नींद खुली तो लड़की नहीं मिली। नाबालिग लड़की घर से दूर खेत मे बेसुध हालत में मिली। तीन लड़कों को भागते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने देखा। परिजनों ने मामले में तीन आरोपियों के नाम बताए हैं, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी पर मामला कायम किया है। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, अरुण यादव के बाद अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी पन्ना जिले के बृजपुर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होनें अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखा, ‘अगर पीड़ित परिवार को बृजपुर थाना प्रभारी पर भरोसा नहीं है, तो किसी वरिष्ठ अधिकारी को मामले की जांच सौंपी जानी चाहिए।’ दरअसल इस मामले में पन्ना जिले के बृजपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह की भूमिका पहले दिन से सवालों के घेरे में रही है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर लिखा- पन्ना जिला #sppanna को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री CM Madhya Pradesh पूरे प्रदेश में बढ़ते अपराधों को संज्ञान में में लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दें।’ घर से दूर खेत में बेसुध हालात में मिली थी लड़की बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 25-26 सितंबर की रात्रि करीब 1:30 बजे एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में पीड़ित की मां ने बताया था कि लड़की मेरे साथ घर मे सो रही थी। पिता घर से बाहर काम करने गए थे। हालांकि जब मां की नींद खुली तो लड़की नही मिली। लड़की की मां ने हसियां से घर का दरवाजा खोला और तेज आवाज कर मोहल्ले के लोगों को जगाया। गांव के लोगों ने लड़की की तलाश की। वह घर से दूर खेत मे बेसुध हालत में मिली। तीन लड़को को भागते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने देखा। घटनाक्रम की जानकारी परिजनों ने बृजपुर पुलिस को दी। पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 26 सितंबर की सुबह पीड़ित परिवार को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां पीड़िता की एमएलसी करवाई गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों की तीनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पीड़िता की मां-पिता और चाचा ने बताया था कि घटना में तीन आरोपी शामिल थे। हालांकि थाना प्रभारी ने एक ही युवक को आरोपी बनाया है। हम तीनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं, जिससे हमारी लड़की को न्याय मिल सके। वहीं पीड़िता के चाचा ने कहा कि दो आरोपी बाहर घूम रहे है। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। मामले पर पन्ना एसपी एस साई कृष्ण थोटा ने बताया था कि संबंधित दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आगे मामले की जांच चल रही है। यदि और आरोपी होंगे तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज होगा। साथ ही पत्रकारों के साथ हुई बहस के मामले में कहा कि एसडीओपी को जांच सौंपी गई है। जांच कर इस मामले में भी थाना प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।</description>
ऑटो चालकों की मनमानी:21 सवारी से भरा ऑटो पलटा, दो घायल, यातायात और आरटीओ की कार्रवाई के बाद भी नहीं मान रहे
        <description>दमोह में ऑटो चालकों की मनमानी लगातार जारी है। मंगलवार को फिर एक ऑटो पलट गया, जिसमें 21 लोग सवार थे। गनीमत रही की मात्र दो लोगों को ही चोटें आई हैं बाकी 19 लोग सुरक्षित हैं। आपको याद होगा कि एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आए ऑटो सवार नौ लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने क्षमता से अधिक सवारियां भरने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू की है, लेकिन इसके बाद भी दमोह में कई ऑटो चालक अपनी मनमानी पर उतारु हैं। मंगलवार को घाट पिपरिया से मंगोलपुर मार्ग पर छोटी तिदोनी गांव के पास पलटे इस ऑटो को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। ऑटो में सवार सभी सभी लोग मजदूर हैं जो कटाई करने के लिए ऑटो में सवार होकर मंगोलपुर जा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं यह पता नहीं चल पाया कि किस कारण से ऑटो पलट गया। पुलिस ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है।</description>
सेवानिवृत्त अर्द्धशासकीय अधिकारी&कर्मचारी फेडरेशन का सम्मान समारोह 2 को:स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कामरेड कृष्णा मोदी का किया जाएगा सम्मान
        <description>श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए संघर्ष करने वाले 96 वर्ष के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कामरेड कृष्णा मोदी काे 2 अक्टूबर को भोपाल में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन कर रहा है। फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने बताया कि कामरेड नेता कृष्णा मोदी का सम्मान समारोह शौर्य पार्क के सामने एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया है। समारोह में वरिष्ठ कर्मचारी नेता वीरेंद्र खोंगल, महेन्द्र शर्मा, अजय श्रीवास्तव, सीएस परसाई सहित अनेक कर्मचारी नेता उपस्थित रहेंगे। बाजपेई और वर्मा ने निगम, मंडल, बोर्ड, परिषद, प्राधिकरण एवं सहकारी संस्थाओं के नेताओं और कर्मचारियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।</description>
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस सक्रिय ​​​​​​:कुरई थाने में हुई शांति समिति की बैठक, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
        <description>सिवनी में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस सक्रिय नजर आ रही है और रात्रि में गश्ती की जा रही है। साथ ही लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील भी की जा रही है। वहीं कुरई थाने में आगामी पर्व दुर्गा उत्सव, ज्वारा, दशहरा को शांति पूर्वक मनाए जाने के लिए शाम के समय ग्राम के नागरिकों की शांति समिति की बैठक ली गई। कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया ने रात्रि के समय जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता की ओर से जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारों के म‌द्देनजर थाना में शाति समिति की बैठक आयोजित करने निर्देशित दिए हैं। जिसके चलते शाम के समय थाना परिसर कुरई में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघात ललीत गठरे, तहसीलदार कुरई अंकुश मेश्राम, जनपद पंचायत कुरई अध्यक्ष लोचनलाल मर्सकोले, सहित अन्य लोग शामिल हुई। थाना प्रभारी कुरई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह झारिया, थाना क्षेत्र के नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में आगामी त्योहार को शांति पूर्वक मनाने व शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया और उपस्थित लोगों से सुझाव प्राप्त किए गए। साथ ही लोगों से अपील की है कि असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को दें।</description>
भदभदा&कलियासोत डैम के 1&1 गेट खोले गए:भोपाल में अब तक 51.8 इंच बारिश; सामान्य से 39% ज्यादा
        <description>कैचमेंट एरिया में बारिश होने से भोपाल के भदभदा और कलियासोत डैम के 1-1 गेट सोमवार सुबह खोल दिए गए। सुबह साढ़े 9 बजे भदभदा डैम का एक गेट खोला गया। फिर कलियासोत डैम का गेट खुला। केरवा डैम के गेट से भी पानी छलक रहा है। यहां 8 ऑटोमैटिक गेट है। भदभदा डैम का सीजन में 10वीं बार गेट खुला है। वहीं, कलियासोत डैम के 14 बार गेट खोले जा चुके हैं। भोपाल के पास कोलार डैम भी पानी का लेवल फुल टैंक लेवल पर पहुंच गया है। केरवा भी फुल भर चुका है। सितंबर में साढ़े 9 इंच बारिश
जून, जुलाई और अगस्त के बाद सितंबर महीने में भी भोपाल में अच्छी बारिश हुई है। पिछले तीन महीने में तो कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। सितंबर में साढ़े 7 इंच के मुकाबले साढ़े 9 इंच पानी गिर चुका है।  सुबह से धूप-छांव वाला मौसम
रविवार को भोपाल में बारिश हुई। कोलार समेत कई इलाकों में देर रात तक तेज बारिश का दौर चला। वहीं, सोमवार को धूप-छांव वाला मौसम है।  आखिरी सप्ताह में ऐसा रहता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिरी सप्ताह में गर्मी का असर बढ़ जाता है, क्योंकि मानसून की विदाई होने लगती है। इस वजह से तापमान 33-34 डिग्री के पार पहुंच जाता है। यही कारण है कि पिछले 4 साल की तुलना में इस बार गर्मी का असर भी ज्यादा है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। दिन में उमस और गर्मी का असर है। पिछले कुछ दिन से शाम को हल्की बारिश का दौर चल रहा है। अबकी बार सामान्य से ज्यादा बारिश
बता दें कि इस मानसून भोपाल में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है, जबकि इस बार 50.8 इंच पानी गिर गया है। यानी, 39% बारिश ज्यादा हो चुकी है।</description>
सगे भाइयों को कार से कुचलने की कोशिश:रंजिश में चालक ने मारी बाइक को टक्कर, दोनों के सड़क पर गिरते ही कार चढ़ाने का किया प्रयास
        <description>सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की आड़ में रंजिश भुनाने का मामला सामने आया है। कार सवार ने बाइक को टक्कर मारकर दो सगे भाइयों को कुचलने का प्रयास किया। हादसे में दोनों को चोट आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मझगवां थाना अंतर्गत सफी टोला के पास कार नंबर MP 19 ZF 9713 के चालक ने बाइक सवार पंकज कुशवाहा पिता राजकुमार कुशवाहा (25) और उसके भाई ओम हरि केशव निवासी चितहरा को टक्कर मार दी। जब दोनों सड़क पर गिर पड़े तो कार चालक ने उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की लेकिन वे बाल-बाल बच गए। हालांकि दोनों को चोट आई और उन्हें मझगवां अस्पताल ले जाया गया। घटना की शिकायत मझगवां पुलिस से की गई है। घायल पंकज कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह मीडिया से संबंधित काम करता है। बालकृष्ण पांडेय निवासी नई बस्ती सतना उससे रंजिश रखता है। बालकृष्ण ने इसी रंजिश के कारण उसे और उसके भाई को जानबूझकर कार से टक्कर मारी और सड़क पर गिरने के बाद उन पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की। लेकिन जब वह नाकाम हो गया तो कुछ दूर बाद कार छोड़ कर भाग निकला। मझगवां पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।</description>
आग का गोला बनी सड़क पर दौड़ती कार:इंजन से धुआं उठा और देखते ही देखते लपटों ने घेर लिया, बाल&बाल बचे 3 सवार
        <description>सड़क पर दौड़ रही एक लग्जरी कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। गनीमत रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, कोलगवां थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया मटेहना के पास रविवार रात सड़क पर दौड़ रही फोर्ड एस्पायर कार नंबर MP 19 CB 9198 आग की लपटों से घिर गई। उस वक्त कार पर मनोज दुबे निवासी प्रेमनगर अपने साथियों लालू सिंधी एवं संतोष मिश्रा के साथ सवार थे और ग्राम मांद की तरफ जा रहे थे। अचानक कार के इंजन से धुआं उठता देख लालू सिंधी ने कार रोक दी। तीनों सवार बाहर निकल कर यह धुएं की वजह तलाशने लगे कि इसी बीच कार आग की लपटों से घिर गई। सड़क पर कार जलती देख आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए लेकिन आग की ऊंची लपटों ने उन्हें आगे बढ़कर आग बुझाने की कोशिशें करने से रोक दिया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। कुछ देर बाद पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक कार नष्ट हो चुकी थी। कोलगवां पुलिस घटना की जांच कर रही है।</description>
        <description>आगामी 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां शहर में लगभग पूरी हो चुकी हैं। भोपाल के करोंद में 1 अक्टूबर को 'करोंद की महारानी' का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध डीजे गोस्वामी इवेंट पॉवर जोन, एसएस डीजे इवेंटस, अक्षय इवेंट, डीजे महाकाल वाइब्रेशन आदि भी अपनी प्रस्तुति देंगे। श्री मां वैष्णो देवी दुर्गा उत्सव समिति भोपाल के तत्वावधान में नवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि नगर सेठानी के स्वागत के लिए दरबार सज गया है। इस बार मां के आगमन को लेकर एक महीने पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी, जो अब पूरी हो गई है। आकर्षक और बड़ा पंडाल बनाया गया है। जिसमें मैया विराजित होंगी। हर रोज गरबा, महाआरती जैसे कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। उनके लिए भी व्यवस्था की गई है। मंत्री विश्वास सारंग होंगे मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष राजपूत ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि मंत्री विश्वास सारंग होंगे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में बबलेश राजपूत मौजूद रहेंगे। करोंद की महारानी के आगमन के अवसर पर</description>
कोलारस क्षेत्र में 24 घंटे से बारिश जारी:अटल सागर और महुअर बांध के खोले गए गेट, लगातार बरसात से खेतों में डूब गई सोयाबीन फसल
        <description>शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते नदी नाले एक बार फिर उफान पर हैं। इसके चलते शिवपुरी के अटल सागर बांध और महुअर डैम के दो-दो गेटों को खोल दिया हैं। अब तक जिले में 1200 मिमी से भी ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी हैं। जबकि बारिश का औसत आंकड़ा 816.3 मिमी है। लेकिन इस बार जिले में 400 मिमी अधिक बारिश दर्ज हो चुकी हैं। अटल सागर और महुअर बांध के खोले गए गेट
शिवपुरी में बारिश के अलर्ट को देखते हुए अटल सागर (मड़ीखेड़ा) बां के दो गेटों को शनिवार की रात से खोल दिया गया हैं। यहां से 34.456 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा हैं। इसके अलवा पावर जनरेशन के लिए 135.42 क्यूसेक पानी छोड़कर बिजली बनाई जा रही हैं। डेम का पानी नदी के रास्ते से मोहिनी बांध पहुंच रहा हैं। लोगों को नदी के तटबंध और आसपास क्षेत्र से दूर रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार जिले के महुअर बांध के दो गेटों को खोल दिया गया हैं। महुअर परियोजना के एसडीओ एस एस गुप्ता ने बताया कि डेम के दो गेटों को शनिवार की रात 12 बजे खोल दिया गया था। यहां से 45 क्यूसेक पानी को छोड़ा जा रहा हैं। महुअर नदी के आस-पास रहने वाले लोगों को नदी से रहने का अलर्ट जारी किया गया हैं। बारिश होने के चलते खेतों में भरा पानी, फसल हुई खराब  शिवपुरी जिले में कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही हैं। इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ हैं। कई किसानों के खेतों में पानी भर गया हैं। जिनसे उनके खेतों में खड़ी और कटी रखी सोयाबीन की फसल खराब हो गई हैं। कोलारस के मोहराई गांव के रहने वाले मोहन ने बताया कि उन्होंने 15 बीघा की सोयाबीन की फसल कटवा कर रखवा ली थी, उसकी थ्रेसिंग होना बाकी था। लेकिन इससे पहले बारिश हो गई। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से उनके खेत में कटी रखी 6 बीघा की सोयाबीन की फसल खराब हुई हैं।</description>
नवयुवक ने लगाई फांसी:परिजन कह रहे अच्छा भला था युवक
        <description>मुरैना के सुंदरपुर गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परियोजनो ने जब जब उसके शव को दिखा तो तुरंत पुलिस को खबर की। घटना देर रात की है। आज उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया है।  बता दें कि, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में एक ऐसा मामला देखने को मिला जहां राहुल जाटव ने नामक एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और मृतक के शव को शनिवार की देर रात जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पीएम हाउस भेजा गया शव इसके बाद पुलिस की मदद से शव को ले जाकर पीएम हाउस में रखवा दिया, जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा रविवार को करीब 11:00 बजे मृत युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।</description>
        <description>85 हजार लोगों को सदस्य के रूप में हमने जोड़ने का काम किया है, लेकिन यह हमारा पड़ाव नहीं है। 2 तारीख तक यह कार्यक्रम चलेगा। जो लोग नहीं जुड़े हैं उन परिवारों को भी हमें भाजपा से जोड़ना है। हर परिवार को हमारी पार्टी, हमारी सरकार ने कुछ न कुछ देने का काम किया है। उस परिवार को हमें भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को बड़ा बनाना है। यह बात खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रविवार सुबह मालीवाड़ा वार्ड के बूथ नंबर 150 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं कही। यहां उन्होंने कार्यक्रर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात का प्रसारण देखा। सांसद ने कहा मन की बात कार्यक्रम से हम सभी को बहुत कुछ जानने और समझने का अवसर मिलता है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी देश की विभिन्न विषयों पर सीधे जनता से अपने मन की बात कहते हैं, जिससे जनता का उनके प्रति लगाव और बढ़ता है। कार्यक्रम के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सदस्यता अभियान के तहत वार्डवासियों को भाजपा का सदस्य बनाया। चुनरी यात्रा में शामिल हो वार्डवासी
मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी आदित्य प्रजापति ने कहा भाजपा के नेता गजेंद्र पाटिल के नेतृत्व में हर साल की तरह इस साल भी निकलने वाली चुनरी यात्रा में भारतीय परिधान में आप सभी शामिल हो। यह चुनरी पदयात्रा 6 अक्टूबर रविवार को सुबह 7 बजे बुरहानपुर के नवदुर्गा चौक से निकलकर इच्छापुर पर जाएगी। जहां मां इच्छा देवी को 101 मीटर की चुनरी ओढ़ाई जाएगी। यह रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, किशोर शाह, मनोज टंडन, हेमलाल मोरे, अशोक कुरील, पार्षद राजेश महाजन, एमआईसी चयरमैन भरत इंगले, खुशाल यादव, जगदीश महाजन, उमाकांत चौधरी, गणेश महाजन, राधेश्याम यादव, चिंटू राठौर, पार्षद राजेश महाजन आदि मौजूद रहे।</description>
इंदौर के दलाल बाग में सर्व धर्म समाज सम्मेलन:विश्व में हिंसा शांत हो और सद्भावना बनी रहे, इसे लेकर 29 सितंबर को धर्माचार्य रखेंगे विचार
        <description>सम्पूर्ण विश्व में हिंसा शांत हो और सद्भावना बनी रहे, ऐसी कामना के साथ आयोजित सर्व धर्म समाज सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के धर्माचार्य अपने विचार रखेंगे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 29 सितंबर को दोपहर 1:30 से दलाल बाग, छत्रपति नगर में होने वाले सम्मलेन में सभी समाजों को आमंत्रित किया गया है।</description>
बुरहानपुर में आयुष्मान मैराथन:डॉ एलडीएस फूंकवाल ने हरी झंडी दिखाकर की दौड़ की शुरुआत
        <description>आयुष्मान भारत निरामयम के तहत आयोजित पखवाड़े में रविवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ सुबह 8 बजे शनवारा चौराहा से शुरू हुई। प्रभारी मुख्य चिकित्सा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलडीएस फूंकवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मरचिका गार्डन स्टेशन रोड में आयुष्मान शपथ लेकर समाप्त हुई। मैराथन में प्रथम सेवा सदन महाविद्याल के सागर करोले, सुभाष हाईस्कूल के मुकेश सोलंकी दूसरे नंबर पर रहे और सावित्री बाई फूले कन्या शाला से ज्योति तीसरे नंबर पर रही। सभी को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। आशा, एएनएम और आमजन को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयुष्मान पखवाड़ा आयुष्मान भारत निरामयम के 6 वर्ष पूरे होने पर पर पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से रविंद्र सिंह राजपूत, विजय सोनी, राजेश दार्वेकर, एएनएम, आशा, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, अफसर, कर्मचारी, स्कूल कॉलेज विद्यार्थी शामिल रहे।</description>
इंदौर में स्वच्छ वाकेथॉन रैली:नेहरू स्टेडियम में आयुष्मान भारत जागरूकता को लेकर लोगों ने दिया संदेश; डॉक्टर्स, पुलिस अधिकारियों सहित कई लोगों ने लिया हिस्सा
        <description>इंदौर में 20 से 30 सितम्बर तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को स्वच्छ वाकेथान, स्वच्छता ही सेवा और आयुष्मान भारत जागरूकता रैली निकाली गई।
सुबह 7.30 बजे निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने नेहरू स्टेडियम में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसमें आसपास के रहवासी, अन्य क्षेत्रों के लोगों के अलावा डॉक्टर्स, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी आदि भी शामिल हुए। पुलिस ने 'इंदौर पुलिस, फिट पुलिस' के संदेश के साथ प्रतिभागियों के साथ दौड़कर उनका उत्साहवर्धन किया। सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया के साथ स्वास्थ्य विभाग के भी काफी शामिल हुए और दौड़ लगाई।</description>
आसमान में छाए रहें बादल, लेकिन बारिश नहीं:उमस और गर्मी से परेशान लोग, दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान
        <description>मानसून ट्रफ, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी के कारण तेज बारिश का दौर अब धीरे-धीरे थमने लगा है। पिछले 24 घंटे में जिले में कहीं पर भी तेज बारिश नहीं हुई हैं, कुक्षी, सरदारपुर और बदनावर जैसे क्षेत्रों में रिमझिम बारिश के कारण आधा इंच बारिश दर्ज की गई है। मानसून की विदाई से पहले सितंबर माह के अंत में जिले में अच्‍छी बारिश हुई है। इसी से धार शहर की औसत बारिश का कोटा भी पूरा हो गया है। गर्मी आने तक पानी शहर के लिए पर्याप्त बना रहेगा। ग्रामीण अंचल के कुछ क्षेत्रों भी इस बार सभी जग‍ह अच्छी बारिश हुई है। सरदारपुर, बाग जैसे इलाकों में 40 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं निसरपुर, डही, उमरबन व तिरला जैसे क्षेत्रों में 30 इंच से कम बारिश हुई है। रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है। बारिश होने के बावजूद गर्मी और उमस का एहसास लोगों को लगातार हो रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, इसके बाद 1 व 2 अक्टूबर को तेज धूप रहेगी। पिछले साल से कम बारिश पिछले वर्ष की तुलना में इस साल जिले में औसत से बारिश कम हुई है। एक जून से लेकर 27 सितंबर तक जिले में पिछले साल औसत बारिश 922 मिमी बारिश (35 इंच) बारिश दर्ज हुई थी। इस साल 887 मिमी (34 इंच) बारिश हो चुकी है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में 35 इंच, तिरला में 29 इंच, पीथमपुर में 36 इंच, नालछा में 37 इंच, बदनावर में 33 इंच, सरदारपुर में 45 इंच, कुक्षी में 37 इंच, बाग में 46 इंच, निसरपुर में 27 इंच, डही में 25 इंच, मनावर में 32 इंच, उमरबन में 28 इंच, गंधवानी में 39 इंच, धरमपुरी में 32 इंच बारिश अभी तक हो चुकी है।</description>
खेत में जा घुसी बेकाबू बस:मंडला से गयाजी जा रहे थे यात्री, दमोह के गैसाबाद के पास ड्राइवर को आई झपकी
        <description>दमोह जिले गैसाबाद के पास यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर खेत में जा खुशी। बस में करीब 31 यात्री सवार थे, जो मंडला से दमोह होते हुए गया जी धाम जा रहे थे। घटना सुबह करीब 4 बजे की है। रास्ते में अचानक बस ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया और तभी बस बेकाबू होकर खेत में घुस गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। बस खेत में घुस गई उसके बाद एक जगह थम गई और यात्री धीरे-धीरे बस से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को पास के ही एक मंदिर में ठहरने का प्रबंध किया। बस चालक ने बताया कि उसे अचानक नींद का झोंका आ गया इसलिए बस बेकाबू हो गई। फिलहाल यात्री मंदिर में डेरा जमाए हुए हैं। बस मालिक से संपर्क किया जा रहा है ताकि दूसरी बस मौके पर बुलाई जाए और यात्रियों को सुरक्षित गया जी धाम ले जाया जा सके।</description>
राजस्थान बॉर्डर पर हो रही बच्चे की सर्चिंग:पार्वती नदी में डूबे थे चाचा&भतीजे; पहले दिन ही मिल गया था चाचा का शव
        <description>जिले के बजरंगगढ़ इलाके में दो लोग पार्वती नदी में डूब गए। दोनों मंदिर पर दर्शन करने के लिए गए हुए थे। वहां से लौटते समय नदी में नहाने लगे और डूब गए। इनमे एक युवक और एक नाबालिग शामिल है। शुक्रवार को चाचा का शव मिल गया था। SDERF की टीम भतीजे की तलाश कर रही है। दो दिन से उसकी तलाश जारी है। रविवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। राजस्थान बॉर्डर पर तीन सर्चिंग कर रही है।  बता दें कि बजरंगगढ़ थाना इलाके के पिपरोदा गिर्द के रहने वाले दीपक अहिरवार(22) और अरुण अहिरवार(11) अपने परिवार के साथ नरसिंहगढ़ तरफ कमल कोठरी मंदिर पर दर्शन करने गए थे। उनके परिवार में किसी को पैरालिसिस हो गया था तो वे परिक्रमा करने गए हुए थे। वहां से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह 11 बजे दोनों जंजाली के पास पार्वती नदी में नहाने लगे। नहाते हुए अरुण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखा उसके चाचा बचाने गए और वह भी डूब गए।  परिवार के लोगों के सामने ही वह डूब गए। सूचना मिलते ही SDERF की टीम मौके पर पहुंच गई। जंगली चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची। SDERF की टीम ने दोनों की तलाश शुरू की। शुक्रवार शाम को चाचा का शव मिल गया। भतीजे की तलाश जारी रही। रात में सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा। शनिवार सुबह फिर SDERF ने सर्चिंग शुरू की, हालांकि दूसरे दिन भी सफलता हासिल नहीं हुई। राजस्थान बॉर्डर पर सर्चिंगभतीजे की तीन दिन से लगातार सर्चिंग जारी है। सर्चिंग कर रही टीम को किसी ग्रामीण ने बताया कि धरनावदा से आगे बच्चे को बहते हुए देखा था। ऐसे में अब टीम को आशंका है कि बच्चा बहते हुए काफी आगे निकल गया है। इसलिए टीम अब राजस्थान बॉर्डर पर उसकी सर्चिंग कर रही है। रविवार को SDERF की तीन फतेहगढ़ तरफ पाटी गांव में पहुंची। यहां बच्चे की सर्चिंग शुरू की है।</description>
ऑटो चालकों को अपने साथ रखने होंगे दस्तावेज:पुलिस के पास होगी सभी ऑटो चालकों की जानकारी, चरित्र सत्यापन भी करेंगे
        <description>शहर में ऑटो चलने वाले लोगों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज रखने होंगे। कागजात नहीं रखने पर पुलिस के द्वारा सोमवार से कार्यवाही की जाएगी। इसी संबंध में यातायात थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर ने ऑटो चालकों को विमान के चबूतरा के पास एकत्रित किया और उनसे कहा कि वह अपने सभी कागजात कंप्लीट रखें, यूनिफॉर्म में रहे, ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस अब इन लोगों का चरित्र सत्यापन भी करेंगी। पुलिस रखेगी सभी का रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के निर्देश पर शहर में ऑटो चलाने वाले सभी लोगों का रिकॉर्ड अब पुलिस के पास होगा। यातायात पुलिस एक रजिस्टर बनाएगी, जिसमें प्रत्येक ऑटो चालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर रखा जाएगा। साथ ही उनका आपराधिक रिकार्ड भी तलाशा जाएगा, जिसमें अगर कोई व्यक्ति अपराधिक प्रवृत्ति का होगा तो उसकी पहचान करेंगे। इसका उद्देश्य है कोई अपराधिक व्यक्ति शहर में ऑटो तो नहीं चल रहा है। इसका उद्देश्य यह है की कोई अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति ऑटो तो नहीं चल रहा है। यातायात थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद 2 दिन तक ऑटो चालकों को हिदायत दी जा रही है कि वह अपने सभी दस्तावेज कंप्लीट रखें, बिना यूनिफॉर्म में वाहन ना चलाएं। सोमवार के दिन से ऐसा नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी। अगर कोई आपराधिक रिकॉर्ड वाला व्यक्ति ऑटो चलते हुए मिलता है तो एसपी के निर्देश के बाद अग्रिम कार्यवाही होगी।</description>
गंदे पानी को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या:दो परिवारों के परिजन आपस में भिड़े; एक दूसरे पर लाठी&डंडों से वार किया
        <description>मुरैना में घर के सामने पानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना के बाद घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया। वहां से ग्वालियर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लड़ने वाले लोगों में आधा दर्जन महिलाएं शामिल थीं। घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रजई का पुरा गांव की है। घटना शनिवार सुबह 8:00 बजे की है। बता दें कि, रजई का पुरा गांव में मिर्जा गब्बर बाजोरिया, पुत्र रामजीलाल बाजोरिया, उम्र 45 वर्ष, अपने परिवार के साथ में रहते थे। उनके घर के सामने ही उनके परिवार के वृंदावन सिंह भी रहते हैं। दोनों घरों के बीच में दरवाजे पर बारिश का पानी भरा रहता था। बारिश के पानी के भर जाने के कारण निकलना मुश्किल हो जाता था। इसी बात पर दोनों परिवार के सदस्यों में आए दिन मुंह बाद की स्थिति निर्मित होती रहती थी। वृंदावन सिंह चाहते थे कि गब्बर अपने यहां के पानी की निकासी को कहीं और शिफ्ट कर दे। वहीं गब्बर बाजोरिया उनकी बात टाल दिया करते थे। यह हुआ मामला
घटना वाले दिन शनिवार को सुबह पानी के इसी विवाद पर गब्बर सिंह तथा वृंदावन सिंह में मुहवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षियों के बीच में झगड़ा बढ़ गया और वृंदावन सिंह की तरफ से उसकी पत्नी शांति देवी, उसका लड़का रिंकू, धर्मपाल पुत्र भरोसीलाल, धर्मपाल का लड़का पंकज सभी लड़ाई में कूद पड़े और लाठियां चलने लगी। इसी बीच एक लाठी का वार मृतक के सिर पर पड़ा जिससे वह वहीं पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको उसके परिजन जिला अस्पताल मुरैना लेकर आए जहां से उसको ग्वालियर रेफर कर दिया गया जहां अस्पताल में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पीएम हाउस पर लोग जमा हुए मृतक की लाश को पीएम हाउस पर लाया गया जहां उसके परिजन तथा गांव के लोग मिलकर लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद हैं। मृतक के भाई ने कहा कि लंबे समय से था विवाद दैनिक भास्कर को बताते हुए मृतक के छोटे भाई राजू बाजोरिया ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच गंदे पानी की समस्या लंबे समय से थी। आए दिन दोनों परिवारों के लोग आपस में इसी बात को लेकर झगड़ा करते रहते थे लेकिन यह नहीं जानते थे कि यह झगड़ा एक दिन उनके भाई की जान ले लेगा। क्या कहते हैं थाना प्रभारी इस मामले पर बोलते हुए माता बसैया थाने के थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा है। उसको पुलिस खोज रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि मृतक की मौत किसकी चोट से हुई है। उसको किस हथियार से मारा गया है।</description>
मायाखेड़ी में सिका कॉलेज का एनएसएस कैंप:ग्रामीण बच्चों&महिलाओं को बताए स्वच्छ और स्वस्थ्य रहने के तरीके
        <description>सिका कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मायाखेड़ी ग्राम में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। गांव के बच्चों और महिलाओं को स्वच्छता और स्वस्थ रहने का महत्व बताने के साथ-साथ पौष्टिक आहार और स्वास्थ्यवर्धक भोजन और नाश्ते के बारे में बताया। सिका कॉलेज के स्टूडेंट्स ने ग्राम में स्वच्छ रहो स्वस्थ रहो की थीम पर आधारित रैली निकाली। इधर, प्राथमिक स्कूल में पोस्टर बनाओ कॉम्पिटिशन की गई, जिसमें स्कूल के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ग्राम मायाखेड़ी को सिका कॉलेज की एनएसएस इकाई ने गोद लिया है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गुंजन शुक्ला ने बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ते स्प्राउट से होने वाले फायदों के बारे में बताया। कॉलेज स्टूडेंट्स ने बच्चों को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हुए उनका सेवन करने की सलाह दी। सिका कॉलेज के स्टूडेंट्स और फैकल्टी सदस्यों ने आंगनवाड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को व्यक्तिगत साफ-सफाई, हाईजीन और पोषक आहार की जानकारी दी। महिलाओं ने इस दौरान गांव की प्रमुख समस्याएं जैसे सड़क न होना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न होना और सिटी बस का उपलब्ध न होने के बारे में बताया। प्राइमरी स्कूल के प्रथम बीस बच्चों को विशेष पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की समन्वयक प्रोफेसर प्रतिभा सारस्वत ने महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए इससे बचने की जानकारी दी। डॉ.रश्मि सिंह, प्रोफेसर कामाक्षी गेहलोत और प्रोफेसर अभय नेमा ने महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी दी।</description>
थीम रोड़ पर झगड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट:झगड़े का वीडियो आया सामने, पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ
        <description>शिवपुरी शहर के वीर सावरकर पार्क के पास थीम रोड़ पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। करीब आधा घंटे तक सड़क पर तमाशा चलता रहा। मारपीट करते का एक वीडियो भी सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तब कहीं जाकर झगड़ा शांत हुआ। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे वीर सावरकर पार्क के पास थीम रोड़ पर झगड़ा हो गया था। इस दौरान डायल 100 भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन मारपीट जारी रही।  बाद में कोतवाली पुलिस का वाहन मौके पर पहुंची लेकिन मारपीट करने वाला एक पक्ष तब तक मौके से फरार हो गया था। वहीं दूसरे पक्ष के युवक को पुलिस ने पकड़ा लिया था। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुगर सिंह रावत बताया है। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। इसका पता फिलहाल नहीं लग सका हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।</description>
जिला जेल के पास शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण:पूजा स्थल बनाकर किया जा रहा था कब्जा; पुलिस और प्रशासन ने की कार्रवाई
        <description>आगर मालवा जिला मुख्यालय के सुसनेर मार्ग पर स्थित जिला जेल के समीप एक शासकीय भूमि पर अवैध रूप से नवीन निर्माण करने को लेकर पुलिस और प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई की है। सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि अज्ञात लोगों ने शासकीय भूमि पर हाल ही में पूजा स्थल बनाकर अतिक्रमण कर लिया था, और पूरी खुली भूमि पर कब्जा करने करने की फिराक में थे। शिकायत मिलने पर पुलिस विभाग, नगरपालिका और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान मौके पर रखी प्रतिमा को विधि विधान पूर्वक से उठा कर अन्य मंदिर में स्थापित किया गया। वहीं ओटले का मलबा ट्रेक्टर में डाल कर डंप किया गया। इस दौरान एसडीएम किरण वरवड़े, सीएसपी, तहसीलदार आलोक वर्मा, सीएमओ पवनकुमार और पटवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।</description>
प्रिंसिपल के पक्ष में आए स्टूडेंट्स:एवीबीपी कार्यकर्ताओं पर कॉलेज स्टाफ के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया
        <description>जिला मुख्यालय के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने पर शुक्रवार को एवीबीपी और प्रिंसिपल आमने-सामने हो गए थे। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सीएस चौहान छात्र नेताओं से भिड़ते नजर आए थे।वहीं, इस घटनाक्रम के करीब तीन घंटे बाद आयुक्त तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने आदेश जारी कर प्रभारी प्राचार्य चौहान को हटाकर उनके स्थान पर अंग्रेजी विषय की व्याख्याता अभिरुचि सिंह को प्रभारी प्राचार्य का प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया गया था। इस पूरे घटनाक्रम के विरोध में शनिवार सुबह पॉलिटेक्निक कालेज के छात्र-छात्राओं ने क्लास का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कॉलेज गेट के बाहर एवीबीपी के कार्यकर्ताओं पर कॉलेज स्टाफ और प्रभारी प्राचार्य के साथ करीब तीन घंटे तक अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है। वहीं, प्रशासन से उनके कॉलेज में किसी भी बाहरी लोगों के हस्तक्षेप नहीं करने की मांग की है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब तक उनकी बातों को नहीं माना स्टूडेंट्स क्लास नहीं अटेंड करेंगे। कॉलेज के छात्रों ने कहा बताया तीन घंटे अभद्रता का सिर्फ तीस सेकेंड का वीडियो दिखाया एवीबीपी के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग को लेकर क्लॉस अटेंड नहीं करने वाले कॉलेज के स्टूडेंट्स का कहना है कि उनके महाविद्यालय में प्राइवेट कॉलेजों से भी बेहतर व्यवस्था है। नियमित क्लास भी लगती है। शुक्रवार को जब क्लास में हंगामा होने पर सभी बाहर आए, तो एवीबीपी के कार्यकर्ता कॉलेज के स्टाप के साथ अभद्रता कर रहे थे। छात्र दीपक कहार का कहना है कि हमारे प्राचार्य को कमरे में बंद कर लिया गया था। उनके साथ अभद्रता की गई। हम किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को कल का सारा घटनाक्रम बताकर वास्तविकता से अवगत कराएंगे। हमें हमारे प्रिंसिपल सर वापस दिए जाएं। वहीं, छात्र रत्नप्रिया यादव का कहना है कि हमारे प्रिंसिपल ने थोड़ा अभद्र व्यवहार कर लिया जो उनकी नजर में था हमारी नजर में नहीं। एवीबीपी के लोग इतना चिल्ला रहे थे वो किसी ने नोटिस नही कियां। तीन घंटे के घटना क्रम को तीस सेकेंड में दिखाया गया है। जो पूरी तरह से गलत है। छात्रों को समझाइश देने पहुंची तहसीलदार
क्लास में नहीं जाने की बात पर अड़े छात्र-छात्राओं को क्लास अटेंड करने की समझाइश देने के लिए तहसीलदार लबीना घाघरे कॉलेज पहुचीं। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि आप अपनी बात हमें लिखित में दे दो। हम उचित कार्यवाही करेंगे। जिसके बाद करीब 12 बजे छात्र क्लास रूम में जाने को राजी हुए। यह था पूरा मामला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं और प्रभारी प्राचार्य सीएस चौहान के बीच कहासुनी के बाद झूमाझटकी हो गई। कॉलेज में शराब की बॉटल मिलने और चौकीदार के शराब के नशे में होने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसपर प्राचार्य से बहस हो गई। प्राचार्य कक्ष में तेज आवाज में समस्या बता रहे संगठन मंत्री आशीष शर्मा से प्राचार्य बोले चिल्लाना बंद करें। इस पर शर्मा ने कहा मैं चिल्लाऊंगा और समस्या बताऊंगा। इस पर कॉलेज प्राचार्य सीएस चौहान टेबल पर हाथ ठोकते हुए बोले क्या कर लोगे। इसके बाद तेजी से कुर्सी से उठकर शर्मा की कॉलर पकड़कर झूमाझटकी की। प्राचार्य कक्ष में मौजूद शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने दोनों को संभालते हुए दूर किया। इस पर प्राचार्य गुस्सा करते हुए बोले कि जो करना हो कर लो। इसके बाद एबीवीपी ने कलेक्टर से शिकायत की। चार के निलंबन की मांग सिर्फ प्राचार्य को हटाया संगठन मंत्री आशीष शर्मा ने बताया कि घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। घटना के बाद सभी कार्यकर्ता कलेक्टर आदित्य सिंह के पास पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मामले में प्राचार्य सीएस चौहान स्टाफ के विनोद परसाई, अजय नागर, विकास भूमरकर को निलंबित करने की मांग की। प्राचार्य के द्वारा दोषियों और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। मामले में सिर्फ प्राचार्य को हटाया है। बाकि पर भी कार्रवाई जरूरी है।</description>
संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में राष्‍ट्रीय सेवा योजना दिवस समारोह:एनएसएस और हमारे संस्थान के राष्ट्र&निर्माण का दृष्टिकोण एक समान : डॉ. डालिमा पारवानी
        <description>संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज भोपाल ने 24 सितंबर(मंगलवार) को बड़े उत्साह के साथ एनएसएस दिवस मनाया। इस वर्ष का थीम "स्वच्छता ही सेवा" था, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला अभियान है। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता और सामुदायिक सेवा के महत्व को बढ़ावा देना था, जो राष्ट्रीय स्वच्छ भारत अभियान के अनुरूप है। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ. डालिमा परवानी ने कहा कि एनएसएस की भावना हमारे संस्थान के सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र-निर्माण के दृष्टिकोण के साथ बहुत करीब से जुड़ी है। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई के समन्वयक डॉ. अनंत सक्सेना और ओपन यूनिट के समन्वयक डॉ. राहुल सिंह परिहार ने अपने संदेशों में एनएसएस दिवस के महत्व पर जोर दिया, जो हर साल छात्रों में नि:स्वार्थ सेवा की प्रेरणा देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने छात्रों से इस वर्ष के थीम "स्वच्छता ही सेवा" को समर्पण के साथ अपनाने का आग्रह किया, ताकि उनके प्रयासों से स्वच्छता की दिशा में ठोस और दीर्घकालिक परिवर्तन हो सके। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीना बरसे ने छात्रों को पुनः निर्देशित किया और उन्हें अपने प्रयासों का उचित दस्तावेजी करण करने की याद दिलाई, क्योंकि ये दस्तावेज़ उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम का समापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विभा खरे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने छात्रों और स्टाफ के सामूहिक प्रयासों की सराहना की, जिससे इस दिन को सफल बनाया जा सका।</description>
शिवपुरी जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के मंत्री प्रदुमन सिंह:वाइपर उठाकर खुद सफाई की, सफाई एजेंसी पर करवाई FIR
        <description>शिवपुरी के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा प्रदुमन सिंह तोमर जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़क गए। उन्होंने तत्काल सफाई एजेंसी पर एफआईआर करवाई। इतना ही नहीं गंदगी परिसर और वार्ड में गंदगी देखकर मंत्री खुद वाइपर उठाकर सफाई करने लगे। मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर देर रात 2 बजे अचानक शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचे। उनके साथ उनके गार्ड के अलावा कोई भी नहीं था। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने वार्डों में घूमना शुरू कर दिया। सबसे पहले वे मेडिकल वार्ड में पहुंचे यहां उन्हें गंदगी मिली, वार्ड के शौचालय की शीट जाम मिली। सर्जिकल वार्ड से लेकर आईसीयू वार्ड में भी उन्होंने गंदगी देखी। इससे मंत्री विफर गए। उन्होंने रात में ही सफाई एजेंसी पर एफआईआर कर दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल की सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी सिग्मा इंफोटेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और कॉपी मंत्री को लाकर दी। बता दें, प्रभारी मंत्री गंदगी को देखकर भड़क गए थे। वह करीब 2 घंटे जिला अस्पताल में ही रुके। सुबह 4 बजे प्रभारी मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर जिला अस्पताल से रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक देर शाम तक ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर शिवपुरी में नहीं थे। लेकिन रात दो बजे वह अचानक से जिला अस्पताल पहुंच गए थे। मंत्री के जिला अस्पताल में घूमने की सूचना लगते ही सिविल सर्जन बीएल यादव से लेकर एसडीएम उमेश कौरव, एडिशनल एसपी संजीव मुले, बाद में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी मौके पर पहुंच गए। प्याऊ पर गंदगी देख भड़के, बोले-क्या यहां हम पानी पी सकते हैं? निरीक्षण करते हुए मंत्री परिसर के प्याऊ पर पहुंचे यहां भी गंदगी थी। इस पर मंत्री ने कहा कि- यहां से कौन पानी पी सकता हैं। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम उमेश कौरव को प्याऊ की व्यवस्था दुरुस्त करवाने को कहा। वहीं परिसर में खड़ी एम्बुलेंस पर ड्राइवर मौजूद नहीं होने नाराजगी जाहिर की। इसी दौरान अस्पताल की पुलिस चौकी पुलिसकर्मी मौजूद होने पर एडिशनल एसपी संजीव मूले को यहां हर टाइम एक पुलिसकर्मी की तैनाती करने की बात कही। वहीं अस्पताल में गार्ड के यूनिफॉर्म में नहीं होने पर भी मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर आप ड्रेस में नहीं होंगे तो आपको कौन पहुंचानेगा। इसके बाद ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर जिला अस्पताल के गेट पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी से जिला अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने की बात कहते हुए चले गए।</description>
अड़ूपुरा स्कूल शिक्षक शिशुपाल व शिक्षिका विद्या रतुड़ी निलंबित:एक दूसरे को पीटते हुए वीडियो हुआ था वायरल, प्रभारी कलेक्टर ने दिए आदेश
        <description>ग्वालियर में तीन दिन पहले शासकीय माध्यमिक विद्यालय अडूपुरा (एक परिसर–एक शाला) में माध्यमिक शिक्षक शिशुपाल सिंह जादौन एवं प्राथमिक शिक्षक विद्या रतुड़ी के बीच हुए झगड़े व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए और जिला शिक्षा अधिकार की जांच व प्रतिवेदन के आधार पर दोनों शिक्षकों को प्रभारी कलेक्टर विवेक कुमार द्वारा निलंबित कर दिया गया है।  जिला शिक्षा अधिकारी की जांच पर किया निलंबित बता दें कि मामला 23 सितंबर सोमवार को अडूपुरा स्थित मिडिल स्कूल का है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। यहां एक ही परिसर में प्राइमरी और मिडिल स्कूल संचालित होते है। इसमें विद्या रतूड़ी प्राइमरी स्कूल में टीचर थी, जबकि शिशुपाल सिंह जादौन मिडिल स्कूल में पढ़ाते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर पिछले कई दिन से विवाद चल रहा था। 23 सितंबर को भी स्कूल में दोनों विवाद हो गया था दोनों के बीच पहले विवाद मुंहवाद से शुरू हुआ और अचानक मारपीट में बदल गया था। दोनों ने एक दूसरे को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। वीडियो वायरल होते ही प्रभारी कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए थे। दोनों शिक्षकों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता मिलेगी  प्रभारी कलेक्टर विवेक कुमार द्वारा माध्यमिक शिक्षक शिशुपाल सिंह जादौन का निलंबन आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने प्राथमिक शिक्षक विद्या रतुड़ी को निलंबित किया है। निलंबन आदेशों में उल्लेख है कि इन दोनों शिक्षकों ने पदीय कर्तव्यों के विपरीत काम किया है, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। निलंबन अवधि में दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुरार में रहेगा और इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।</description>
जिला स्तरीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल प्रतियोगिता का आयोजन:पोषण माह अंतर्गत हुई प्रतियोगिता; गुना के देवांश भार्गव ने पाया पहला स्थान
        <description>कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन द्वारा पोषण माह जिला स्तरीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल प्रतियोगिता एवं राघौगढ़ परियोजना स्तरीय पोषण प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित डिग्री कॉलेज राघौगढ़ में की गयी। कार्यक्रम गांधी फेलो नीरज कुमार में अपने कम्युनिटी इमर्शन के दौरान जन आंदोलन के तौर पर कराया गया। इस क्रम में पीरामल फाउंडेशन एवं उनके सहयोग में हेल्पिंग हैंड राइजिंग स्टार, जन अभियान परिषद से यह कार्यक्रम युवाओं को पोषण माह से जोड़ने के लिए एवं THR का विभिन्न उपयोग के जागरूकता के लिए कराया गया। जिला स्तरीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिबल प्रतियोगिता एवं राघौगढ़ परियोजना स्तरीय पोषण प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश कुमार चंदेल, सीडीपीओ इंचार्ज प्रीति मौर्य, डिग्री कॉलेज राघौगढ़ प्राचार्य डॉ माया, पीरामल फाउंडेशन डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अक्षय शर्मा, प्रोग्राम लीड ऊधम सिंह लोधी ने विजय प्रतिभागियों को अवार्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पूरे ज़िले में सें कुल 65 फिल्मों जमा हुई थी, जिसने 39 फ़िल्म का सिलेक्शन होने के बाद स्क्रीनिंग किया गया। चयनित फिल्मों को कार्यक्रम में प्रदर्शित कर प्रतियोगिता कराई गई।पोषण माह जिला स्तरीय शॉर्ट फिल्में फेस्टिवल प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागी प्रथम पुरस्कार देवांश भार्गव (गुना), द्वितीय पुरस्कार डिग्री कॉलेज राघौगढ़, तृतीय पुरस्कार बेबी राजपूत (राघौगढ़) रहे। राघौगढ़ परियोजना स्तरीय पोषण प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम चंदा शर्मा, द्वितीय प्रभा चौहान और तृतीय मुन्नी मीना को पदाधिकारी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।</description>
मातृ नवमी पर महिला आचार्यों ने कराया श्राद्ध कर्म:गायत्री शक्तिपीठ पर प्रतिदिन श्राद्ध कर्म करने वालों की भीड़
        <description>मंगलनाथ मार्ग अंकपात पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन श्राद्ध कर्म कराया जा रहा है। गुरूवार को मातृ नवमी का श्राद्ध कराने के लिए महिला आचार्यों के के सानिध्य में श्राद्ध कर्म किया गया। शक्तिपीठ पर प्रतिवर्ष नवमी तिथि पर श्राद्ध कर्म महिला आचार्यों द्वारा संपन्न कराया जाता है। यह क्रम वर्ष 2014 से चल रहा है। गुरूवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने श्राद्ध कर्म पूर्ण किया। श्राद्ध पक्ष के चलते गुरूवार को गायत्री शक्तिपीठ पर नवमी तिथि पर दिवंगत महिलाओं का श्राद्ध कर्म कराया गया। वैसे श्राद्ध के प्रारंभ होने से ही गायत्री शक्तिपीठ में नि:शुल्क श्राद्ध कराए जा रहे है। मातृ नवमी तिथि पर महिला आचार्यों ने संस्कार कराने की भूमिका निभाई। गायत्री परिवार के प्रचार-प्रसार सहायक देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गायत्री परिवार यज्ञ-अनुष्ठान, पूजन, संस्कार के लिए महिलाओं को भी आचार्य बना रहा है। महिलाओं को आचार्य बनाने की शुरुआत होने से पूजन, यज्ञ, अनुष्ठान, संस्कार कराने में महिलाओं की रुचि बढ़ रही है। महिला आचार्य बनने के लिए गायत्री परिवार में दीक्षित होना तथा नियमित माला करना आवश्यक है। इसके बाद उन्हें एक महीने का आचार्य प्रशिक्षण दिया जाता है। जब वे निपुण हो जाती है तो अनुष्ठान करा सकती है। महिला आचार्य माधुरी सोलंकी ने बताया कि भौतिक जगत में अपनी माँ और आध्यात्मिक जगत में गायत्री माता हमारे सबसे निकटतम रिश्ते हैं। इसी लिए ऋषियों ने तर्पण के समय अपनी माता को गायत्री रूप में जल दान करने का विधान बनाया है। पितरों को तर्पण के समय वसु,आदित्य, रुद्र, सावित्री, लक्ष्मी रुप में कई पितरों को जल दान करने का विधान है पर गायत्री रुपा केवल अपनी माँ को ही कहा गया है। संचालन करने वाली महिला टोली में पंकज राजोरिया भी शामिल थी।</description>
बगीचे की जमीन पर बने मंदिर को तोड़ने की कोशिश:रहवासियों का आरोप गुडें बुलडोजर लेकर आए,कालोनीनाईजर के आफिस पर हंगामा
        <description>इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में 80 हजार स्केअर फीट पर बने बगीचे की जमीन पर मंगलवार को विवाद हो गया। यहां पर मंदिर और बगीचे की जमीन को खाली कराने पहुंचे गुडों का रहवासियों से आमना सामना हो गया। इस दौरान एक युवक को रहवासियों ने पकड़ लिया। इस दाैरान उसने कॉलोनी के कर्ताधर्ताओं से बात की। इसके बाद कालोनीनाइजर के आफिस पर जाकर लोगो ने हंगामा किया। इस मामले में एसीपी अन्नपूर्णा को करीब 200 से ज्यादा रहवासियों ने हस्ताक्षर कर शिकायत की है। उन्होंने जांच की बात कही है।
मामला विदुर नगर का है। यहां खाली पड़े 80 हजार बगीचे की जमीन को लेकर कालोनीनाईजर बाबू उर्फ राजकुमार खतूरिया,पुरूषोतम और नवीन राम ख्यानी की शिकायत लेकर कॉलोनी के लोग अन्नपूर्णा एसीपी नंदिनी शर्मा के पास पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि यह जमीन बगीचे की है। जिस पर हनुमान मंदिर बना हुआ है। जो विदुर नगर के नक्शे में भी है। यहां मंगलवार को भूपेन्द्र सेंगर और मोहन पटेल जेसीबी लेकर पहुंचे। गुडों के साथ मंदिर तोड़ने आए थे। उन्होंने बगीचे के आसपास के पोल भी जेसीबी से हटा दिए। इस दौरान रहवासी इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने विरोध किया तो मोहन पटेल भाग गया। जबकि भूपेन्द को लोगो ने पकड़ा तो उसने राजकुमार खतूरिया और पुरूषोतम से बात कराई। उन्होंने जमीन कॉलोनी की होने की बात लोगो से की।
आफिस पर हंगामा करते रहे लोग
विदुर नगर में बाबू उर्फ राजकुमार खतूरिया का रूद्र कंस्ट्रक्शन के नाम से आफिस है। भूपेन्द्र को लेकर रहवासी वहां चले गए। यहां पर बाबू से बात करते हुए उसे आफिस आने की बात करते रहे। यहां हिंदूवादी नेता पप्पू कोचले भी थे। उन्होने फोन पर कहां कि मंदिर हटवाकर यहां पर धार्मिक भावनाओं का अपमान किया जा रहा है। वही जमीन बगीचे की होने की बात कही।
पूर्व से चल रहा विवाद
दरअसल विदुर नगर संस्था को लेकर पूर्व से विवाद चले आ रहा है। जिसमें कई बगीचे और जमीन नक्शो से गायब हो गई। विदुर नगर को लेकर द्वारकापुरी पुलिस ने भी कई फर्जीवाड़े के केस भूमाफियाओं पर दर्ज किये है। पूर्व में भी इस बगीचे में संघ के लोग शाखा लगाते थे। जिन्हें हटाने के लिये ब्राउड्रीवाल कराई गई थी। लोगो का आरोप है कि गुडो के साथ मिलकर लोग इस जमीन पर घर बनाना चाहते है। जबकि यह बगीचे की जमीन है जो सार्वजनिक कार्यो के लिये उपयोग की जाती है। तीन दिन पहले भी लोगो का यहां पर विवाद हुआ था।</description>
उमरिया के अमरपुर गांव का मामला:ग्रामीणो ने सचिव पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप; जिपं CEO ने दिए जांच के निर्देश
        <description>उमरिया जिले की जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम अमरपुर में ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर पैसा लेकर अपात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास और योजनाओं का लाभ देने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी लगने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। बुधवार को अमरपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवास योजना में मनमानी और लापरवाही करने की शिकायत की। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। लोग बाेले- आवास योजना के लिए मांगा जाता है पैसा  अमरपुर के ग्रामीण रविशंकर ताम्रकार ने बताया कि मैं दस सालों से परेशान हूं। मुझे आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। आवास के लिए पैसों की मांग की जाती है। मोहम्मद सहादत ने बताया कि आवास की सूची से मेरा नाम कटवा दिया जाता है। अपात्रों को लाभ दिया जाता है। सचिव बोले- किसी भी अपात्र को नहीं मिला लाभ वहीं मामले में अमरपुर पंचायत के सचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी अपात्र को लाभ नहीं दिया गया और पैसों की भी मांग भी नहीं की गई है। नियमानुसार कार्य किया जा रहा है।</description>
राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष की भोपाल में प्रेसक्रांफ्रेंस:जनहित मांगों को लेकर 2 अक्टूबर को सरपंच राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे
        <description>मध्यप्रदेश के समस्त सरपंच, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी समस्याओं के निराकरण नहीं होने से नाराज हैं। इस संदर्भ में राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर तोमर ने बताया कि 02 अक्टूबर 2024 को सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे, जिसे ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजा जाएगा। तोमर ने आगे बताया कि ज्ञापन का प्रारूप सभी को भेजा जा रहा है। अगर मांगों का त्वरित निराकरण नहीं होता है, तो 18 अक्टूबर को ग्रामवासियों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण धरना एवं चक्काजाम किया जाएगा। राष्ट्रीय सरपंच संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याएं फिर भी हल नहीं होती हैं, तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।</description>
आगर रोड की कालोनियों में सियार दिखने से हड़कंप:वन विभाग की टीम पहुंची पकड़ने
        <description>उज्जैन की आगर रोड क्षेत्र की दो अलग-अलग कालोनी में सियार दिखने से दहशत का माहौल है। लोग इसे यूपी की घटना से जोड़कर देख रहे है जहां भेड़िया इंसानो पर हमला कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में नजर आने के बाद वन विभाग को इसकी शिकायत की गई है। हालांकि दो दिन तक वन विभाग की टीम ने खोजबीन की इस दौरान सियार वापस नहीं आया है। शहर के शिवधाम और राज रॉयल कॉलोनी में रात में सियार घूमता नजर आया। लोगों ने इसे देखा तो आसपास के लोगों को बताया रात के सीसीटीवी चेक किये तो सियार कालोनी में घूमता नजर आया। सियार की खबर से रहवासी दहशत में है। इसकी जानकारी लोगों ने वन विभाग को भी दी है। वन विभाग के रेंजर मदन मोहरे ने बताया कि उन्हें सियार के कालोनी में घूमने की शिकायत मिली थी। दोनों क्षेत्रों में सर्चिंग की गई लेकिन वो नहीं मिला। रहवासियों ने एक सीसीटीवी दिया है जिसमें सियार जैसा जानवर दिखाई दे रहा है। इसके बाद टीम ने लगातार दो दिन रात में भी सर्चिंग की, लेकिन सियार नहीं मिला। आसपास के जंगल क्षेत्र से वह इधर आ गया हो। सम्भवतः वह वापस चला गया है। रहवासी अपने छोटे बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर डर रहे है। कुछ लोगो ने देर रात में निकलना छोड़ दिया है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया की सियार अक्सर बकरी के बच्चे व अन्य छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। इसलिए डरने की बात नहीं है।</description>
हेड कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मारे, कहा& जिंदा गाड़ दूंगा:रीवा में थाने में युवक से की बदसलूकी; वीडियो सामने आने पर सस्पेंड
        <description>रीवा में हेड कॉन्स्टेबल ने थाने में युवक को चांटे मारे। उससे कहा-जिंदा गाड़ दूंगा। घर से उठवा कर नहर में फिंकवा दूंगा। पता नहीं चलेगा तेरा। बेटे से कहकर यहीं मरवा दूंगा।’ मामला 20 सितंबर को समान थाने का है। पुलिस ने युवक को बाइक चोरी मामले में खात्मा रिपोर्ट देने के लिए बुलाया था। युवक ने बुधवार को एसपी विवेक सिंह से इसकी शिकायत की। मोबाइल से बनाया गया वीडियो भी दिया। वीडियो देखने के बाद एसपी ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल हेमंत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है। समान थाना इलाके के रहने वाले प्रियांशु कुशवाहा ने बताया, ‘दिसंबर 2023 में नई बाइक चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत थाने में की थी। किस्त भी भर रहा हूं। उम्मीद थी कि पुलिस बाइक खोज लेगी लेकिन आज तक बाइक नहीं मिली। न ही आरोपी गिरफ्तार हो सका। आते ही पीटने लगे, दी गालियां प्रियांशु ने बताया, ‘आखिर में बीमा क्लेम के लिए पुलिस से खात्मा रिपोर्ट मांगी। पुलिस चक्कर लगवा रही थी। इसी सिलसिले में 20 सितंबर को हेड कॉन्स्टेबल हेमंत शुक्ला को कॉल किया। पहली बार नहीं रिसीव किया तो दोबारा लगाया। दूसरी बार में कॉल रिसीव करते ही हेड कॉन्स्टेबल भड़क गए। उन्होंने गालियां देना शुरू कर दीं। गुस्से में मैंने भी खरी-खोटी सुना दी। थोड़ी देर बाद उन्होंने थाने आने के लिए कहा। मैं शाम को थाने पहुंचा। काफी देर बाद हेड कॉन्स्टेबल शुक्ला आए। नाम बताते ही गालियां देते हुए चांटे मारे। जिंदा गाड़ने की धमकी भी दी।’ मोबाइल में रिकॉर्ड किया वीडियो प्रियांशु ने कहा, ‘मारपीट की आशंका के चलते मैंने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। हेड कॉन्स्टेबल गालियां देते हुए लगातार जान से मारने की धमकी दिए जा रहे थे।’ एसपी विवेक सिंह ने कहा, 'वीडियो में पुलिसकर्मी फरियादी से अभद्र व्यवहार करता दिख रहा है। उसे सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।' दो महीने पहले भी की गई थी अभद्रता समान थाने में दो महीने पहले भी एक फरियादी से गाली-गलौज और अभद्रता का मामला सामने आया था। इसके बाद एसपी ने हेड कॉन्स्टेबल मसूद मोहम्मद को लाइन अटैच किया था। मोहम्मद ने फरियादी को गालियां दी थीं।</description>
स्वास्थ्य विभाग ने निकली स्वच्छता रैली:लोगों को किया जागरूक; बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्स और सफाई कर्मी रहे मौजूद
        <description>स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को रैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता रैली की शुरुआत जिला अस्पताल से हुई जो आसपास के क्षेत्र में घूमने के बाद पुराने अस्पताल में रैली समाप्त हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्स एवं स्वच्छता सफाई कर्मी मौजूद रहे। जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन डॉक्टर एमके जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया है। लोगों को कहा गया है कि हम सभी को स्वच्छता को अपनी आदत में लाना होगा। हमें अपनी और आसपास की स्वच्छता पर ध्यान देकर इस अभियान को सफल बनाना है।</description>
जयस की मांग:बोमलियापाट में तैयार उप स्वास्थ्य शुरू कर डॉक्टरों की व्यवस्था करें, आसामाजिक तत्व पहुंचा रहे नुकसान
        <description>बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम बोमलियापाट में स्वास्थ्य विभाग ने लाखों की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया है, लेकिन यहां लंबे समय से ताला लगा हुआ है। जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन जयस ने मांग की है कि उप स्वास्थ्य केंद्र चालू कर यहां डॉक्टर, स्टाफ की व्यवस्था की जाए ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो। जयस के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश कनासे ने बताया काफभ समय से भवन बनकर तैयार है, लेकिन यह बंद पड़ा हुआ है। बाहरी लोग भवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। यहां डॉक्टर, नर्स की व्यवस्था की जाए ताकि ग्रामीणों को उपचार के लिए नेपानगर और अन्य जगह जाने आने में परेशानी न हो। और इधर, नेपानगर में भी संजीवनी क्लिनिक चालू नहीं इधर नेपानगर में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सांजीवनी क्लिनिक भवन बनवाया गया है, लेकिन यह भवन भी काफी समय से बंद पड़ा है। इसे आज तक चालू नहीं किया गया है। यह भवन वार्ड नंबर 8 में बनाया गया है। वहीं इस मामले में सीएमएचओ बुरहानपुर डॉ. राजेश सिसौदिया ने कहा भवन में स्टाफ आदि की व्यवस्था किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द चालू करने की योजना है।</description>
दतिया में प्रशासन ने निकाली स्वच्छता रैली:स्वभाव&स्वच्छता&संस्कार&स्वच्छता की थीम पर निकाली गई यात्रा
        <description>स्वभाव-स्वच्छता- संस्कार-स्वच्छता की थीम पर दतिया में जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह स्वच्छता रैली निकाली। रैली स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड से शुरू हुई जो राजगढ़ चौराहे से होते हुए पीतांबरा मंदिर के पश्चिम द्वार पर स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल क्रमांक-2 निकाली गई। रैली में कलेक्टर संदीप मकीन, जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव के साथ तमाम अधिकारी और समाज सेवी शामिल हुए। अधिकारी और कर्मचारी जगह-जगह सफाई करते हुए देखे गए। ये सभी लोग शहर के दुकानदारों को अपने आसपास साफ सफाई पर ध्यान रखने तथा शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील कर रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि, शहर के हर एक व्यक्ति को अपने जीवन का कुछ समय अपने आसपास की साफ सफाई पर देना चाहिए और स्वच्छ शहर बनाने में हर एक नगरवासी को अपना सहयोग देना चाहिए।</description>
मोहन कैबिनेट की बैठक:मार्कफेड को सोयाबीन खरीदी के लिए 1100 करोड़ का लोन लेने गारंटी लेगी सरकार
        <description>मोहन यादव सरकार आज सोयाबीन खरीदी के लिए मार्कफेड को 1100 करोड़ रुपए का लोन देने की गारंटी लेगी। कैबिनेट की बैठक में लिए जाने फैसले में किसान ई प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर सोयाबीन खरीदी के लिए कराए जाने वाले पंजीयन पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही दर्जन भर प्रस्ताव भी कैबिनेट में मंजूर किए जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में नवरात्र पर्व के दौरान धार्मिक आयोजनों और कानून व्यवस्था पर भी सीएम मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में एक पखवाड़े बाद होने जा रही है। झारखंड और जम्मू कश्मीर की चुनावी सभाओं से लौटने के बाद सीएम मोहन यादव की आज होने वाली कैबिनेट बैठक में सोयाबीन खरीदी पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर चर्चा होगी। इसके लिए आने वाले प्रस्ताव में सरकार मार्कफेड को सोयाबीन खरीदने के लिए लोन लेने की गारंटी देगी। मार्कफेड बैंक से 1100 करोड़ रुपए का लोन लेगा। बैठक में प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक कराए जाने और किसान ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पंजीयन कराने पर विचार किया जाएगा। सरकार ने सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4892 रुपए तय किया है। केंद्र सरकार ने मप्र को 13.16 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदी को मंजूरी दी है। इसके लिए केंद्र सरकार एमपी को 7000 करोड़ रुपए देगी। चालू सीजन में प्रदेश में 50 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा सोयाबीन उत्पादन का अनुमान है। इसके अलावा विभागीय जांच के कुछ मुद्दों और अन्य विभागों के 10 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी कैबिनेट बैठक दी जाएगी। नवरात्र पर्व पर होगी चर्चा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलेक्टरों-पुलिस अधीक्षकों को नवरात्र पर्व के दौरान देवालयों में आवागमन और अन्य सुविधाओं के साथ कानून व्यवस्था पर खास चौकसी रखने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट की बैठक में प्रभारी मंत्रियों से जिलों में देवी की आराधना पर्व के दौरान हर एक्टिविटी पर निगाह रखने और दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए पांडालों, गरबा कार्यक्रमों में सतर्कता रखने और किसी तरह गड़बड़ी पर कार्यवाही के लिए चर्चा करेंगे।</description>
12 वी के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:सुबह दादा उठे तो फंदे पर देखा,मोबाइल लॉक मिला
        <description>इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाले 12 वी के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि सुबह दादा उठे तो उसे फंदे पर लटके देखा। उसके बाद बेटे काे सूचना दी। शव को एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हर्षित पुत्र प्रदीप सोलंकी निवासी नंदबाग का शव उसके घर में मंगलवार सुबह फंदे पर लटके मिला। उसके पिता प्रदीप अपने दोस्त पीयुष के साथ बेटे को लेकर एमवाय पहुंचे थे। पीयूष ने जानकारी देते हुए बताया कि हर्षित 12 वी क्लास का स्टूडेंट है। वह अपने माता पिता और दादा दादी के साथ रहता है। वह दादा दादी के पास के ही कमरे में सोता है। सुबह उसे दादा ने ही फंदे पर देखा था। इसके बाद बेटे प्रदीप को उपर के कमरे में आवाज देकर उठाया।
टूर एंड ट्रेवल्स का काम,इकलौता बेटा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हर्षित के पिता का टूर एंड ट्रेवल्स का काम है। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। उसकी एक छोटी बहन है। वह भी पढ़ाई कर रही है। परिवार के मुताबिक हर्षित के कमरे से फिलहाल कोई नोट नही मिला है। उसका मोबाइल में लॉक मिला है। मामले की जांच की जा रही है।</description>
धार में बैंगलोर के युवक के साथ लूट:हाईवे पर गाड़ी पंचर होने की वजह से रुका था, मौका पर बदमाशों ने हमला किया, लूटकर फरार हुए
        <description>धार में अहमदाबाद फोरलेन पर राजगढ़ के पास बैंगलोर के युवक के साथ लूट की हो गई। युवक की टैक्सी पंचर होने के बाद अचानक वहां कुछ अज्ञात बदमाश पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर सोने का ब्रेसलेट और गाड़ी में रखे कपड़ों के बैग लेकर फरार हो गए। शिकाय के बाद पुलिस ने अज्ञात पर प्रकरण दर्ज किया है। युवक रेलिया डैम के पास रात करीब 1 बजे टैक्सी से मोहनखेड़ा से इंदौर की ओर जा रहा था, इसी बीच रास्ते में टायर पंचर हो गया। तब युवक ने फोन पर अपने परिजनों को गाड़ी पंचर होने की जानकारी दी। तब ही कुछ देर बाद ही अचानक झाड़ियों से बदमाश आए और युवक रोहन भंडारी को डरा-धमकाकर लूट कर मौके से फरार हो गए। यह वारदात फोरलेन क्षेत्र में हुई हैं, जबकि रोड पर रात में गश्त वाहन की भी ड्यूटी होती हैं, इसके बावजूद बदमाश लूट हुई। इधर थाना प्रभारी संजय रावत के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी, बदमाशों को अरेस्ट करने के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।</description>
इंदौर में आईएसएसओ नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का समापन:लड़कियों की डान बास्को टीम और लड़कों में जयपुर के जेपीआई स्कूल की टीम ने ट्राफी जीती
        <description>रोमांचक मुकाबलों के साथ शहर में आयोजित छठे आईएसएसओ नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट में देशभर की टीमों ने बालक और बालिका वर्ग में अपनी चुनौती पेश की। शुरुआती दौर से प्रारंभ हुआ फुटबॉल का यह संघर्ष निर्णायक मैच तक जारी रहा। चोइथराम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित स्पर्धा में रविवार को बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कियों के खिताबी मुकाबले में डान बास्को टीम चैंपियन बनी जबकि लड़कों में जयपुर के जेपीआई स्कूल की टीम ने ट्राफी हासिल की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के आतिथ्य में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल के अधिकारी और शिक्षकगण भी मौजूद थे। अंडर-17 आयु वर्ग में आयोजित टूर्नामेंट में लड़कियों के फाइनल में डान बास्को स्कूल की टीम ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल को 1-0 से हराया। लड़कियों का फाइनल परिणाम के लिहाज से भले रोमांचक न रहा हो, लेकिन दोनों ही टीमों ने जोरदार प्रयास किए। लगातार हो रहे आक्रमण के बीच दोनों ही टीमों के डिफेंडरों ने बेहतर प्रयास करते हुए गेंद को आगे बढ़ने से रोका। एक मौके पर गोल करते हुए डान बास्को स्कूल ने बढ़त बनाई और यह गोल निर्णायक साबित हुआ। तीसरे स्थान के मैच में एसेंड इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने जेपीआई स्कूल की टीम को 4-2 से पराजित किया।  लड़कों के फाइनल में जयपुर के जेपीआई स्कूल की टीम चैंपियन बनी। फाइनल में जयपुर की टीम का सामना दिल्ली के हेरिटेज स्कूल की टीम से हुआ। दोनों ही टीमों ने फाइनल तक के सफर में प्रभावी प्रदर्शन किया था, लेकिन यहां मुकाबला परिणाम के लिहाज से एकतरफा रहा। जयपुर की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल दागे वहीं विपक्षी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। अंत में परिणाम 2-0 से जयपुर की टीम के पक्ष में रहा। मुंबई के आदित्य बिड़ला स्कूल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। तीसरे स्थान के मैच में मुंबई के आदित्य बिड़ला स्कूल ने बेंगलुरु के ग्रीनवुड इंटरनेशनल स्कूल को 2-1 से पराजित किया।लड़कियों में टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माहिका प्रवीण (मुंबई) और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रिया (मुंबई) को चुना गया। लड़कों में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होआकिप (जयपुर) और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर आदित्य (दिल्ली) चुने गए।</description>
डिजिटल अरेस्ट बताकर 2 करोड़ 55 लाख की ठगी:बुजुर्ग दम्पत्ति को बनाया निशाना, तीन दिन तक घर में अरेस्ट करके रखा
        <description>उज्जैन में एक बार फिर बुजुर्ग के साथ डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी की घटना हुई है। इस बार आरोपियों ने पोर्न वीडियो और मनी लांड्रिंग केस में फ़साने की धमकी देते हुए रिटायर्ड अधिकारी से 2 करोड़ 55 लाख रुपए ठग लिए। माधव नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड से सेवानिवृत्त अधिकारी 76 वर्षीय रविन्द्र कुलकर्णी शहर की मंगल कॉलोनी में निवास करते है। उन्होंने माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 10 सितंबर को उनके पास मोबाइल पर कॉल आया और बताया गया कि मुम्बई के तिलकनगर थाने में आपके खिलाफ पोर्न वीडियो के केस दर्ज है। कुलकर्णी इस बात से परेशान हो गए और वे इस बारे में किसी से जिक्र करते इससे पहले उनके पास एक और वीडियो कॉल आ गया सामने वाले ने बताया मुम्बई के अँधेरी थाने से एसआई हेमराज कोली बोल रहा हूं। आपके खिलाफ मनी लॉड्रिंग के साथ पोर्न वीडियो में आपका नाम आया है। आपको 3 साल की जेल और 5 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। इस धमकी के बाद बुजुर्ग दम्पत्ति को उनके घर में डिजीटल अरेस्ट कर लिया गया और लगातार फोन पर बात करते हुए। केस से बचने के लिए रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर करने का बोला। डर के कारण उन्होने अपने और पत्नी अनामिका कुलकर्णी के बैंक खाते से 11 से 13 सितंबर के बीच 2 करोड़ 55 लाख 50 हजार की राशि आरोपियों के खाते में RTGS और IMPS के माध्यम से ट्रांसफर कर दी। मामले में माधव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है , सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि 11 से 13 सितंबर के बीच डिजीटल अरेस्ट का डर दिखाकर आरोपियों ने 2 करोड़ से अधिक की राशि सेवानिवृत्त अधिकारी से ट्रांसफर करवा ली है। बुजुर्ग दम्पत्ति इतना डर गए थे कि 20 सितंबर को मामला दर्ज कराया गया।</description>
भोपाल में बच्ची से रेप के बाद जागा प्रशासन:प्रायवेट स्कूलों के स्टॉफ और ड्राइवर क्लीनर का वेरिफिकेशन करेगी पुलिस
        <description>भोपाल के एक प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। नर्मदापुरम में पुलिस एहतियात के तौर पर निजी स्कूल के स्टाफ और स्कूल बसों के ड्राइवर और क्लीनर का वेरिफिकेशन कराएगी। एसपी डाक्टर गुरकरन सिंह ने निजी स्कूलों के टीचर्स एवं अन्य कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन एवं अन्य सुरक्षा संबंधी जांच के निर्देश दिए। पहले फेस में देहात थाने और कोतवाली थाना क्षेत्र की निजी स्कूलों का वेरिफिकेशन होगा।। जिसके बाद सभी थानों के निजी स्कूलों के स्टाफ का वेरिफिकेशन किया जाएगा। एसडीओपी पराग सैनी ने दोनों थाने अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स एवं अन्य कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन एवं अन्य सुरक्षा संबंधी जांच के लिए थाना प्रभारी के निर्देशन में दल का गठन किया है। जिसके द्वारा समस्त प्राइवेट स्कूल में लगे स्कूल टीचर कर्मचारी सभी बस ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करेगी। स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा गार्ड ,स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा करेंगे। गठित दल 07 दिवस के अंदर अनुभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम को रिपोर्ट करेंगे l</description>
पार्षद के घर निकला 8 फीट लंबा अजगर:सर्प मित्र ने पकड़कर चांदनी के जंगल में छोड़ा
        <description>नेपानगर के वार्ड नंबर-14 से भाजपा पार्षद मीठाराम के घर के परिसर में सोमवार सुबह अजगर नजर आया। करीब 8 फीट लंबे अजगर को देखकर रहवासी घबरा गए। सूचना पर सातपायरी के खेम सिंह महाराज ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर चांदनी के जंगल में छोड़ा। वन क्षेत्र होने से अकसर निकलते हैं अजगर नेपानगर में वन क्षेत्र अधिक है। इसके कारण यहां अकसर अजगर निकलते रहते हैं। साथ ही वन्य प्राणी भी अकसर नजर आते हैं। एक बार फिर अजगर नजर आने से क्षेत्र के लोग घबरा गए। हालांकि उसे सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड दिया गया।</description>
इंदौर में इस माह लगातार बढ़ रहा तापमान:दिन का पारा 32 डिग्री से ज्यादा; लोग उमस से परेशान, आज भी तेज धूप
        <description>इंदौर में रविवार सुबह से तेज धूप है। इसके साथ ही काफी उमस है। अभी कोई स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं बनने से फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। इन दिनों दिन और रात का तापमान में लगातार इजाफा है। इस कारण उमस भी काफी है लोग परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि 23 सितंबर से लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इसके बाद कई स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जो सितंबर के आखिरी सप्ताह तक बना रहेगा। इंदौर में अभी बारिश के आसार नहीं हैं। इसके पूर्व शुक्रवार को दिन का तापमान 32.2 (+1) डिग्री और रात का तापमान 22.2 (+1) डिग्री सेल्सियस था फिर शनिवार को इसमें और इजाफा हुआ। दिन का तापमान 32.6 (+12) डिग्री और रात का तापमान 23.2 (+2) डिग्री सेल्सियस रहा। तीन दिनों से बूंदाबांदी भी नहीं हुई है। अभी दिन और रात का तापमान औसत से 2 डिग्री ज्यादा होने से काफी गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बार सितम्बर माह की स्थिति आने वाले 5-7 दिन में कोई दूसरा सिस्टम एक्टिव होने की संभावना कम है। ऐसा हुआ तो 4 साल बाद ऐसा होगा, जब शहर में औसत से कम बारिश होगी। इससे पहले 2019 में 37 इंच पानी बरसा था। 2020 से लगातार औसत से अधिक पानी बरसने का रिकॉर्ड रहा है। इस सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 31.4 इंच पर ही अटका हुआ है। बारिश की बेरुखी का अंदाज दिन-रात के तापमान से ही लगाया जा सकता है। लगातार 6 दिन से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हो रहा है।</description>
कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़ा:हाथ पकड़कर तो चिल्लाई छात्रा, थाने पहुंचकर शिकायत की
        <description>इंदौर के छत्रीपुरा में रहने वाली एक कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ और धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी अपने चाचा की दुकान पर बैठकर पीड़िता पर नजर रखता था। उसके घर से निकलते ही पीछा करने लग जाता था।  छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक पीड़िता बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने कान्हा टांक निवासी इंदिरा नगर पर छेड़छाड़ और धमकाने का केस दर्ज किया है। छात्रा ने बताया कि कान्हा उसे कुछ समय से परेशान कर रहा है। कॉलोनी में कान्हा का चाचा सैलून है। कान्हा वहां आकर बैठ जाता है। दुकान से मुझ पर नजर रखता है। घर से निकलते ही वह पीछा करता है। शनिवार को भी कान्हा ने पीछा किया। उसने हाथ पकड़ लिया। धमकी दी कि बात नहीं की तो ठीक नहीं होगा। छात्रा ने शोर मचाया तो कान्हा मौके से भाग गया। इसके बाद दुकानदार के मोबाइल से छात्रा ने घर पर जानकारी दी। छात्रा की मां उसे लेने पहुंची। छात्रा ने बताया कि आरोपी की हरकतों के चलते वह कॉलेज भी नहीं जा पाती। पुलिस ने शिकायत के बाद कान्हा पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।</description>
इंदौर में राजपूत समाज का परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को:युवा चेतना मंडल ने किया आमंत्रण पत्र के फोल्डर का विमोचन
        <description>राजपूत समाज युवा चेतना मंडल द्वारा 31वां अखिल भारतीय नि:शुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को साई पैलेस गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में एक बैठक आयोजित कर आमंत्रण पत्र फोल्डर का विमोचन किया गया। अध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह उमठ, मनोहर सिंह चौहान, सुनील सिंह सिकरवार ने बताया कि हर वर्ष की तरह परिचय सम्मेलन नि:शुल्क आयोजित किया जाएगा। इसमें संपूर्ण भारत से एवं विदेशों से विवाह लायक युवक-युवतियों की प्रविष्टियां शामिल की जाएगी। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेणु परिहार, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह भाटी, नारायण सिंह देवड़ा ने बताया कि सम्मेलन में आने वाले सभी मेहमानों को नि:शुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर एक रंगीन स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। बैठक में संतोष सिंह पंवार, मनोहर सिंह चौहान फोजी, सुमेर सिंह राठौड़, कल्याण सिंह सेलोद, सुरेंद्र सिंह पवार, सुनील सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह राठौड़, ओम सिंह तोमर, छतर सिंह दरबार, सरदार सिंह पवार, विजय सिंह पवार, महेंद्र सिंह बेस, तरुण ठाकुर अनिल सिंह चंदेल, नितिन सिंह पटेल, भूपेंद्र सिंह मकवाना, लाखन सिंह शेखावत, सुनील सिंह परिहार, संगीता चौहान, हर्ष लता सिंह परमार, श्रद्धा सिंह गौर, खुशबू बेस, मीना सिंह, सीमा सिंह बेस, ममता कुशवाहा, सीमा तोमर और बड़ी संख्या में राजपूत बंधु शामिल हुए।</description>