Breaking News in Hindi | Latest News in Hindi & : छत्तीसगढ़
धान बिक्री की राशि अटकी, बीमार किसान ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
        <description>बैंक खाते पर होल्ड लगने से नहीं मिल पा रहा भुगतान, इलाज के लिए भी परेशान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर-रामानुजगंज, 11 मई। जिले के ग्राम भवरमाल निवासी एक गरीब आदिवासी किसान ने धान बिक्री की राशि नहीं मिलने पर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। किसान का आरोप है कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही और खाते पर गलत तरीके से होल्ड लगाए जाने के कारण उसे अपनी मेहनत की कमाई नहीं मिल पा रही है, जिससे वह गंभीर बीमारी का इलाज कराने में भी असमर्थ है।
जानकारी के अनुसार भवरमाल निवासी केदार सिंह, पिता स्वर्गीय मेवा सिंह, (60 वर्ष) लकवा एवं किडनी में पथरी जैसी गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं। किसान ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने खरीफ वर्ष 2025-26 में 38.80 क्विंटल धान बिक्री किया था, जिसकी कुल राशि 1 लाख 20 हजार 280 रुपये बनती है, लेकिन अब तक पूरी राशि प्राप्त नहीं हो सकी है।
किसान के अनुसार उनका बैंक खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में संचालित है। बैंक प्रबंधन द्वारा उन्हें बताया गया कि वर्ष 2022 में उनके खाते में 1 लाख 92 हजार रुपये का ऋण दर्ज है, जबकि किसान का कहना है कि उन्होंने कोई ऋण नहीं लिया है। इसी आधार पर खाते को होल्ड कर दिया गया है।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि किसान ने 25 फरवरी 2025 को शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 18 मार्च 2025 को जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन देने पर खरीफ वर्ष 2024-25 की धान बिक्री राशि जारी की गई थी।
किसान ने आरोप लगाया कि 29 अप्रैल 2026 को इलाज के लिए बैंक से राशि निकालने पहुंचे तो बैंक कर्मचारी शिवा ने 49 हजार रुपये देने के नाम पर 500 रुपये ले लिए। बाद में बैंक प्रबंधन ने खाते में कर्ज लंबित होने की बात कहकर भुगतान देने से इनकार कर दिया। किसान का कहना है कि न तो धान बिक्री की राशि मिली और न ही 500 रुपये वापस किए गए।
पीडि़त किसान ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए धान बिक्री की लंबित राशि शीघ्र दिलाने की मांग की है, ताकि वह अपना इलाज करा सके। आवेदन के साथ किसान ने बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं पूर्व में दिए गए आवेदनों की प्रतियां भी संलग्न की हैं।</description>
कुदरगढ़ जंगल में जुआ खेल रहे 5 गिरफ्तार
        <description>सूरजपुर, 11 मई। कुदरगढ़ चौकी पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को रविवार 10 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुदरगढ़ जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कुदरगढ़ चौकी की पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में रामस्वरूप सिंह सावांरावा, कन्हैया यादव इंदरपुर, रामबिलास चेरवा सुंदरपुर, राजेश सिंह सावांरावा तथा अंगद कुमार देवागन कुदरगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 हजार 800 रुपये नगद और बावन पत्ती ताश की गड्डी जब्त किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।</description>
देवगढ़ शिव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़े भक्त
        <description>मोदी के लाइव प्रसारण को श्रद्धालुओं ने देखा, पांडुलिपि संरक्षकों का सम्मान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 मई। उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवटिकरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर देवगढ़ में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले के 1000 वर्ष और इसके जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होना सनातन संस्कृति की अटूट शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र गौरव का उत्सव है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने गुजरात में आयोजित मुख्य समारोह से नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को देखा और उनका संबोधन सुना। प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
विशिष्ट अतिथि प्रबोध मिंज ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व देश के वैभवशाली इतिहास और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने इसे आस्था, विश्वास और स्वाभिमान का पर्व बताया।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यताएं और सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक धरोहर पांडुलिपि के संरक्षण और सर्वे कार्य में योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रश्मि मिश्रा, शैलेष मिश्रा, दिवाकर शर्मा, रासबिहारी मिश्र, महेश्वर शाह एवं साहू शाह शामिल रहे। वहीं सर्वे कार्य से जुड़े श्रीश मिश्र, अनूप किंडो, गौरव पाठक, दामोदर सिंह एवं अजीत सिंह कंवर को भी सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राधा रवि, जनपद अध्यक्ष शशिकला सिंह, कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा, संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम रामराज सिंह, जनपद सीईओ वेदप्रकाश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।</description>
गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर सांस्कृतिक आयोजन, रविंद्र संगीत की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 मई। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर नेताजी बंग समाज कल्याण समिति द्वारा भगवानपुर स्थित मधुर मिलन परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुदेव टैगोर की कविताओं के अंश मूल बांग्ला भाषा में प्रस्तुत करते हुए उनके साहित्य, रचनाओं एवं बंगाली समाज की सांस्कृतिक परंपराओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज द्वारा संस्कृति संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि सांसद चिंतामणि महाराज ने बांग्ला भाषा में सभी को गुरुदेव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए टैगोर के जीवन, राष्ट्रगान की रचना, नोबेल पुरस्कार, गीतांजलि एवं अन्य साहित्यिक कृतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सनातन परंपरा में बंगाली समाज की भूमिका की प्रशंसा की।
समिति के अध्यक्ष दिलीप धर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बंगाली समाज की भाषा, साहित्य एवं कला के संरक्षण और संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि गुरुदेव टैगोर के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में कुलदीप सिंह कथुर ने शांतिनिकेतन में अध्ययन के अनुभव साझा किए, जबकि दिलीप कुमार विश्वास ने गुरुदेव के जीवन, नोबेल पुरस्कार एवं राष्ट्रगान की रचना से जुड़ी जानकारी दी। शिल्पा पांडे एवं नूतन विश्वास ने महिला शिक्षा और रविंद्र संगीत के महत्व पर अपने विचार रखे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमांगी त्रिपाठी, भानु प्रकाश मुखर्जी, जय किशन विश्वास, मोनालिका सोनी, सीमा खानवलकर, शिल्पी, अनुकूल समद्दार, सीमा अधिकारी, संचित रानी धर, इशिता पाल, आतिशी मुखर्जी एवं पावी हालदार ने रविंद्र संगीत एवं गीतांजलि की कविताओं की प्रस्तुति दी। वहीं प्रगति विश्वास, प्रतीक विश्वास, खुशी सरकार, पूनम हालदार, अंकित विश्वास, बबली मजूमदार एवं निधिवी समूह ने सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का संचालन सुनीता दास एवं लिली बसुराय ने किया। इस अवसर पर कलाकारों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, महिला सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।</description>
वर्तमान को खुशहाल बनाकर जीना सीखें&कौशल्या साय
        <description>मातृ दिवस पर समर कैंप उमंग 2026 का समापन समारोह
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 मई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय सेवा केन्द्र चोपड़ा पारा द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर मां-सुखी परिवार की आधारशिला है विषय पर कार्यक्रम एवं नौ दिवसीय समर कैंप उमंग 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कौशल्या साय थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत एवं ब्रह्माकुमारीज संचालिका बीके विद्या दीदी मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि कौशल्या साय ने मातृशक्ति एवं पितृशक्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान ही हमारी जिंदगी है, जो पल मिला है उसे खुशी से जी लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जीवन को बहस और टीका-टिप्पणी में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने यातायात सुरक्षा, नशामुक्त जीवन और बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि माता-पिता जो संस्कार बच्चों में देखना चाहते हैं, उन्हें पहले स्वयं अपनाना होगा। माताएं अपने अंदर की शक्तियों को जागृत कर घर को देवालय बनाएं और मौन की शक्ति अपनाकर तनावमुक्त जीवन जिएं।
जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि सास-ससुर बहू को बेटी की तरह अपनाएं और बहू भी सास-ससुर को माता-पिता समान सम्मान दे, तो वृद्धाश्रमों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा हर वर्ष समर कैंप के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित किए जाते हैं। वहीं बीके विद्या दीदी ने मां को परिवार की प्रथम गुरु बताते हुए कहा कि मां ही बच्चों को जीवन के प्रारंभिक संस्कार देती है। उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान एवं सकारात्मक सोच को खुशहाल परिवार की नींव बताया।
कार्यक्रम में समर कैंप के विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समर कैंप अवार्ड 2026 बॉयज वर्ग में राजेश्वर साहू एवं गल्र्स वर्ग में अदिति तिवारी को प्रदान किया गया। बच्चों ने अपनी माताओं को गुलदस्ता एवं उपहार देकर मातृ दिवस मनाया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता वंदना दत्ता, करता राम गुप्ता, भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पार्षद आलोक दुबे सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीके प्रतिमा ने किया।</description>
शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आपत्तिजनक फोटो फैलाया, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 10 मई। शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने एक मई को पुलिस चौकी लटोरी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी पहचान पतरा टोली निवासी अनोज दास से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। आरोप है कि युवक ने विवाह का आश्वासन देकर अंबिकापुर के पटपरिया स्थित किराए के मकान में कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीडि़ता का आरोप है कि बाद में आरोपी ने किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया। विरोध करने पर उसने युवती की निजी और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी तथा दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इससे पीडि़ता की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई।
मामले में पुलिस ने गांधीनगर थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान गांधीनगर पुलिस ने 9 मई को आरोपी अनोज दास निवासी सलका पतरा टोली, थाना दरिमा, जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।-</description>
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर जल्द होगी जीडीसीई परीक्षा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 10 मई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन मुख्यालय बिलासपुर में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की अध्यक्षता में वर्ष 2026 की प्रथम जोनल पीएनएम बैठक 6 एवं 7 मई को महाप्रबंधक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में युवा रेल कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित जीडीसीई वर्ष 2023 परीक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में एजेंडा क्रमांक 15 पर विस्तृत चर्चा के दौरान प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी ने जानकारी दी कि रेलवे प्रशासन द्वारा वर्ष 2023 की जीडीसीई परीक्षा को रद्द करने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण के हस्तक्षेप एवं महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के निर्देश के बाद प्रशासन को उक्त प्रस्ताव वापस लेना पड़ा।
रेल प्रशासन ने बैठक में बताया कि परीक्षा संचालन एजेंसी ईसीए चंडीगढ़ आरआरबी तय कर दी गई है तथा 31 मई 2026 से पहले मजदूर कांग्रेस के साथ बैठक कर रुकी हुई जीडीसीई परीक्षा के लिए नई अधिसूचना जारी की जाएगी।
बैठक में केंद्रीय रेलवे अस्पताल में नए केबिन निर्माण, रनिंग कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, टिकट चेकिंग स्टाफ को नए एच एच टी उपलब्ध कराने तथा सभी विभागों में एल डीसीई प्रक्रिया पूर्ण करने पर भी सहमति बनी।
एनएफआईआर एवं रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण राव तथा करंजी शाखा सचिव पप्पू सिंह ने बताया कि दो दिवसीय जोनल पीएनएम बैठक बेहतर माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे हेडक्वार्टर एपीओ ए. प्रकाश का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
बैठक में अतिरिक्त महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी आदित्य कुमार, मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) डॉ. दर्शनीयता आहुलवालिया, रेलवे मजदूर कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष डी.के. स्वाइन, मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री, बी.डी. प्रसाद, इंदल दमाहे, कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र रविधल, संयुक्त महामंत्री बी. कृष्ण कुमार एवं राजेश खोपारागड़े सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।</description>
चोरी के आरोप में दो युवकों को जूते&चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 10 मई। सूरजपुर जिले में चोरी के आरोप में दो युवकों को कथित तौर पर अमानवीय सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के छिंदिया गांव का है। गांव निवासी धनसाय और मुकेश पर खेत से सबमर्सिबल पंप चोरी करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था।
आरोप है कि इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों के गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई और कथित चोरी का सामान उनकी पीठ पर लादकर गांव में घुमाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में दोनों युवक पंप के साथ दिखाई दे रहे हैं।
इधर, पीडि़त युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में मारपीट या प्रताडऩा की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
एक महीने में दूसरी घटना
गौरतलब है कि सूरजपुर जिले में इस तरह की यह एक महीने के भीतर दूसरी घटना है। इससे पहले पस्ता गांव में चोरी के शक में एक युवक का आधा सिर मुंडवाकर उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई थी। आरोप है कि युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उन्हें गांव में घुमाया गया था। उस मामले में भी पुलिस से शिकायत की गई थी और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।</description>
जमीन बंटवारे के विवाद में भाई की हत्या, आरोपी भाई&भाभी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 10 मई। जमीन के हिस्सा बंटवारे को लेकर हुए विवाद में भाई की हत्या करने वाले आरोपी भाई और भाभी को चेन्द्रा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम चन्द्रमेढ़ा निवासी कलेश्वर टोप्पो ने 19 अप्रैल को चौकी चेन्द्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बड़े पिता धरमदेव टोप्पो एवं उनकी पत्नी सुषमा ने जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर महेन्द्र टोप्पो के साथ ईंट से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 85/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया था।
एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर मामले की गंभीरता से जांच की गई। घायल महेन्द्र टोप्पो का उपचार पहले सीएचसी भैयाथान, फिर जिला चिकित्सालय सूरजपुर और बाद में अंबिकापुर के संकल्प अस्पताल में कराया गया। लंबे उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 8 मई की सुबह घर पर उसकी मौत हो गई।
मृत्यु की सूचना पर चेन्द्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में मौत की प्रकृति हत्यात्मक पाए जाने पर मामले में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई।
पुलिस ने आरोपी धरमदेव टोप्पो (60 वर्ष) एवं उसकी पत्नी सुषमा स्वराज टोप्पो (43 वर्ष) दोनों निवासी चन्द्रमेढ़ा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की गई। दोनों आरोपियों को 8 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी चेंद्रा केश्वर मरावी और उनकी पूरी टीम सक्रिय रही।</description>
भखारा के सुशासन शिविर में डॉक्टर और शिक्षकों की मांग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 8 मई। नगर पंचायत भखारा में सुशासन तिहार के तहत प्रशासन द्वारा समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिकों ने अस्पताल में डॉक्टर, कॉलेज में शिक्षक, तालाब में पानी व पात्र भूमिहीनों को राशि और बरसों से निवासरत लोगों का पीएम आवास स्वीकृत करने संबधी आवेदन सौपा।
शुक्रवार को नगर पंचायत भखारा वार्ड क्रमांक 8 में स्थित मंगल भवन में सुशासन तिहार के तहत शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने किया। शिविर में सभी शासकीय विभागों ने अपना स्टाल लगाकर लोगों से उनकी समस्या सुलझाने आवेदन लिया। राजस्व विभाग के समक्ष 325 लोगों ने अपनी पात्रता का प्रमाण पेश करते हुए बताया कि उन्हें भूमिहीन योजना के तहत राशि नहीं मिल रही है। तहसीलदार की गैरमौजूदगी में सीएमओ ने बताया कि इस योजना का पोर्टल बंद होने के चलते नये प्रकरण शामिल नही हो रहे हैं।
वार्ड क्रमांक 1,7,14,15 के वासियों ने बताया कि वे बरसों से यहाँ रह रहे हैं, फिर भी उन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में डाक्टरों और कालेज में प्राध्यापकों की कमी दूर करने संबधी आवेदन के अलावा नगर के प्रमुख तालाब में पानी नहीं होने से निस्तारण में हो रही समस्या को दूर करने के लिए भी लोगों ने संबंधित अधिकारियों को पाती सौपी। इसके अलावा अघोषित विद्युत कटौती के लिए बिजली विभाग, अवैध नशा और बढ़ते अपराध हेतु पुलिस और मुरझाते पौधे और कटते पेड़ों की सुरक्षा के लिए भी चिंतित नागरिकों ने जंगल विभाग से फरियाद की।
आंगनबाड़ी में पोषक खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और पेयजल व्यवस्था को सुचारू रखने संबधी आवेदन सौपा गया। जिनमें से कुछ का मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया गया। शिविर में कई पार्षदों ने सक्रियता दिखाते हुए अपने वार्ड की समस्या को अधिकारियों के समक्ष लाने में नागरिकों का साथ दिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, उपाध्यक्ष बिष्णु साहू, सीएमओ हरिकिशन पावरिया सहित पार्षद एवं नागरिक व विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।</description>
निगम ने आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर की दुकान को लिया अधिपत्य में
        <description>भिलाई नगर, 8 मई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 01 नेहरू नगर अंतर्गत आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर ब्लॉक क्रमांक एफ दुकान क्रमांक 163 के ऊपर प्रथम तल पर निर्मित दुकान को निगम प्रशासन द्वारा गुरुवार को अपने अधिपत्य में लिया गया।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि संबंधित दुकानदार को पूर्व मे नोटिस जारी किया गया था। जिसके तहत नियमानुसार निगम के अधीन लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम अमला उपस्थित रहा तथा पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक नियमों के तहत संपन्न कराई गई। निगम प्रशासन ने कहा कि निगम संपत्तियों एवं व्यावसायिक परिसरों के संबंध में समय-समय पर जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ओटेबंद व पंडरिया में जनजागरूकता अभियान
राजनांदगांव, 8 मई। केसीजी पुलिस ने छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद व पंडरिया में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत आमजन व जनप्रतिनिधि को विशेष रूप से सायबर अपराध, यातायात सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। 7 मई को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम केसीजी द्वारा थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद एवं पंडरिया में सायबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत आमजन व जनप्रतिनिधि को साइबर फ्रॉड एवं नए आपराधिक कानून के सम्बंध में जानकारी, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने के अलावा साइबर अपराध संबंधित जानकारी दिया गया। साथ ही आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस स्टाफ के साथ-साथ आम नागरिकों को मवेशियों को उचित स्थानों पर सुरक्षित रखने की हिदायत दिया गया, ताकि हो रही दुर्घटनाओं से बचा जा सके। आमजन को यह भी बताया गया कि साइबर संबंधी धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 अथवा पोर्टल पर दर्ज कराएं एवं पॉक्सो एक्ट की जानकारी दिया गया।</description>
ओटेबंद व पंडरिया में जनजागरूकता अभियान
        <description>राजनांदगांव, 8 मई। केसीजी पुलिस ने छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद व पंडरिया में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत आमजन व जनप्रतिनिधि को विशेष रूप से सायबर अपराध, यातायात सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। 7 मई को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम केसीजी द्वारा थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद एवं पंडरिया में सायबर जागरूकता</description>
धान खरीदी में तौलाई&भराई की राशि किसानों को दिलाने की मांग
        <description>भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम से लगाई गुहार
राजपुर, 7 मई। धान खरीदी केंद्रों में किसानों से ली जाने वाली तौलाई, भराई, सुतली और पलटी की राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर किसानों की राशि सीधे उनके खातों में जमा कराने की मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रतिवर्ष समितियों के माध्यम से लाखों क्विंटल धान की खरीदी की जाती है। धान बेचने पहुंचे किसानों से तौलाई, भराई, पलटी और सुतली आदि के नाम पर राशि ली जाती है। समिति प्रबंधकों द्वारा किसानों को बाद में यह राशि लौटाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अधिकांश किसानों को भुगतान नहीं मिल पाता।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि बलरामपुर जिले की विभिन्न समितियों में किसानों से ली गई यह राशि अब तक उनके खातों में जमा नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह राशि लाखों रुपए में है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिले की सभी समितियों में धान खरीदी के दौरान किसानों से ली गई तौलाई-भराई की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कराई जाए, ताकि किसानों को उनका अधिकार मिल सके।</description>
सडक़ पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 7 मई। नगर पंचायत प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 12 बापू वार्ड स्थित मिशन स्कूल रोड चौक में गंदे पानी की निकासी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि एक घर से लगातार सडक़ पर गंदा पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सडक़ पर बहते गंदे पानी के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जो प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करते हैं। गंदे पानी के कारण सडक़ फिसलनभरी और अस्वच्छ हो गई है, जिससे दुर्घटना और बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थिति की गंभीरता इस बात से भी समझी जा सकती है कि इसी चौक पर शासकीय प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है, जहां यात्रियों के बैठने और विश्राम की व्यवस्था है। लेकिन प्रतीक्षालय के आसपास फैली गंदगी और बहते गंदे पानी के कारण वहां रुकना तक मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि जब आसपास इतनी गंदगी होगी, तो यात्री वहां कैसे बैठ पाएंगे।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि जिस मकान से पानी की निकासी की जा रही है, वह स्वयं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है। इसके बावजूद अब तक संबंधित विभाग और नगर पंचायत द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
नागरिकों के अनुसार, इस मामले की शिकायत पूर्व में भी नगर पंचायत प्रतापपुर में की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। कार्रवाई नहीं होने से लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सडक़ पर गंदे पानी की निकासी तत्काल बंद कराई जाए, अवैध कब्जे की जांच की जाए और शासकीय प्रतीक्षालय के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
इस विषय में सीएमओ यूसीफ्रिया एक्का ने कहा कि मौके पर जांच टीम भेजती हु सडक़ पर नाली का पानी बहाना बिल्कुल गलत है, कार्रवाई की जाएगी।</description>
पंचमुखी हनुमान की प्राण&प्रतिष्ठा अनुष्ठान, भक्त उमड़े
        <description>सूरजपुर, 7 मई। राम गमन परिपथ रेणुका नदी के तट पर स्थित ग्राम पचिरा के शिव मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर में पंचमुखी दक्षिणमुखी हनुमान की पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुआ। आयोजन धार्मिक आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मुख्य आचार्य बालकिशुन गर्ग एवं उनकी पांच सदस्यीय टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। प्रतिदिन प्रात:कालीन पूजन-अर्चन के बाद सांयकाल धार्मिक प्रवचन से पूरा क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर ग्राम पचिरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण श्रद्धालुओं के साथ बिश्रामपुर और सूरजपुर से भी बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे और भक्ति रसधारा में सराबोर होते रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास का अदभुत समागम दिखा। आयोजन के दौरान कई लोगों ने नशा एवं व्यसनों को त्यागने का संकल्प भी लिया।
मंदिर निर्माण से लेकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक स्थानीय ग्रामीणों के अलावा आसपास के गांवों और शहरों के श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
आयोजन को सफल बनाने में सेवानिवृत्त शिक्षक सुदर्शन रजवाड़े, मनोज पांडेय, श्यामजीत रजवाड़े, बिहारी लाल कुलदीप, मनोज कुमार पाण्डेय, श्याम नारायण रजवाड़े, मुलेश्वर प्रसाद रजवाड़े, जीत वाहन रजवाड़े, गीता प्रसाद रजवाड़े, दिनेश रजवाड़े, सुमंत रजवाड़े, टाकेश रजवाड़े, शंकर राम, गुंजन राम, रामबली यादव, मातृ शक्तियों, युवा शक्ति सहित समस्त ग्राम पचिरा वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।</description>
सरगुजा की रिंकी सिंह ने नेपाल में जीता गोल्ड
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,7 मई। सरगुजा जिले की खिलाड़ी रिंकी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने नेपाल की राजधानी काठमांडू में 3 से 7 मई तक आयोजित International Targetball Achievers Cup 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
सीमित संसाधनों वाले सरगुजा क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर जिले में खुशी का माहौल है। रिंकी की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा बन गई है।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि रिंकी सिंह लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। इससे पहले भी वह कई पदक और सम्मान हासिल कर चुकी हैं, लेकिन नेपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना उनकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।
रिंकी ने अपने आत्मविश्वास, बेहतरीन खेल प्रदर्शन और संघर्ष के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों, खिलाडिय़ों, कोचों और विभिन्न खेल संगठनों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।</description>
हाथों से उखडऩे लगी पीएम जन&मन योजना की सडक़, विधायक के निर्देश पर शुरू हुई तोडफ़ोड़
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,7 मई। सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड में प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत निर्मित सडक़ की गुणवत्ता को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सडक़ निर्माण में भारी लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। स्थिति यह है कि नई बनी डामरीकृत सडक़ की परत हाथों से ही उखडऩे लगी। ग्रामीणों द्वारा सडक़ की परत उखाडऩे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन और विभाग सक्रिय हो गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच कराने और घटिया सडक़ को तोडक़र दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए। विभाग ने गुरुवार से खराब हिस्सों को उखाडऩे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी घटिया निर्माण दिखाई देने पर तत्काल शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
जानकारी के अनुसार मैनपाट ब्लॉक के कदनई से लोटाभवना तक करीब 2.50 किलोमीटर लंबी सडक़ प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। बारिश के बीच डामरीकरण कर दिया गया, जबकि सडक़ की सतह की समुचित सफाई और कॉम्पेक्शन भी नहीं किया गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ पर डामर की परत बेहद पतली बिछाई गई है, जिसे आसानी से हाथों से हटाया जा सकता है। कई जगहों पर डामर उखडऩे के बाद नीचे मिट्टी और डब्ल्यूबीएम की परत दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने बिना इमल्शन डाले सीधे डामर बिछाने का भी आरोप लगाया है, जिससे पहली बारिश में सडक़ खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा पेटी कांट्रेक्टरों को सौंप दिया गया, जिसके कारण मनमाने ढंग से काम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मैनपाट क्षेत्र की 14 सडक़ों में इसी प्रकार की शिकायतें सामने आ रही हैं।</description>
दुकान से नगदी पार, ग्राहक बन आए दो युवकों ने उड़ाए पौने 2 लाख
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 मई। सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में एक दुकान से दिनदहाड़े बड़ी रकम चोरी होने का मामला सामने आया है। बाजार रोड स्थित पतंजलि स्टोर से दो अज्ञात युवक करीब 1 लाख 70 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताया गया है कि दुकान संचालक संकट मोचन गुप्ता बुधवार को स्टेट बैंक से रकम निकालकर लौटे थे और नकदी काउंटर में रख दी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे और तेल की मांग की।
मौके का फायदा उठाते हुए एक युवक ने दुकानदार को बातों में उलझाए रखा, जबकि दूसरा काउंटर से नगदी लेकर चुपचाप बाहर निकल गया। कुछ ही क्षणों में दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विवेक सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फुटेज में एक युवक का चेहरा ढका हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे पहचान में कठिनाई आ रही है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बैंक से ही दुकानदार का पीछा कर रहे थे। पुलिस अब बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पीडि़त के अनुसार, निकाली गई रकम का उपयोग घर निर्माण और मजदूरी भुगतान के लिए किया जाना था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।</description>
चांदो& कोटडीह में जनसमस्या निवारण शिविर
        <description>प्रशासन पहुंच रही आपके द्वार- चिंतामणि महाराज
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर, 6 मई। बुधवार को जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटडीह एवं कुसमी अंतर्गत चांदो में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। चांदो शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा उपस्थित रहीं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, उपाध्यक्ष अशोक सोनी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनमोल विवेक टोप्पो, जनपद सीईओ अभिषेक पांडेय सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।
शिविर को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रशासन आपके द्वार तक पहुंच रहा है। जहां पर आम नागरिकों के समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से विभागों के स्टॉल लगाए गए और वहां पर समस्याओं का निराकरण भी तुरंत किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की टीम की पहुंच हर गांवों तक हो गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों में आकर लाभ लेना चाहिए।
सांसद ने शासन की योजनाओं को स्थानीय बोली में जन-जन तक पहुँचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आवेदन का इंतजार करने के बजाय अधिकारी एवं कर्मचारी ग्राम पंचायतों के माध्यम से सीधे आमजन से संपर्क करें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
इस दौरान सरगुजा सांसद ने कहा कि गौरलाटा को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा देश-विदेश से पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा।
सामरी विधायकउद्देश्वरी पैंकरा ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने बताया कि 1 मई से जनसमस्या निवारण शिविर प्रारंभ हो चुके हैं, जो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।
विधायक श्रीमती पैंकरा ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी किसी भी समस्या या मांग से संबंधित आवेदन शिविर में प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए हैं, जिनका समयबद्ध निराकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुशासन तिहार को केवल औपचारिकता न मानते हुए इसे जनसेवा के उत्सव के रूप में मनाएं और लंबित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज ने कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। श्रीमती निकुंज ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे भी आगे आकर शासन की योजनाओं का लाभ लें और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएं, ताकि सुशासन तिहार का उद्देश्य पूर्ण रूप से सफल हो सके।
स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने दिया संदेश
सांसद चिंतामणि महाराज ने शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आमजन को भी इस सुविधा का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
स्टॉलों का किया अवलोकन
सांसद श्री महाराज एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिविर स्थल पर लगे स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने पंजीयन काउंटर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और सबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से तैयार संतुलित आहार के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों एवं बच्चों के लिए आवश्यक पोषण की जानकारी सरल तरीके से दी गई। विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। बिजली बिल, नए कनेक्शन, मीटर संबंधी शिकायतें, ट्रांसफार्मर खराबी, लाइन विस्तार एवं वोल्टेज समस्या से जुड़े मामलों पर आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा एवं विद्युत सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। राजस्व विभाग स्टॉल में आमजनों की भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। स्टॉल में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करा रहे हैं। साथ ही लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी भी आवेदकों को दी जा रही है।
हितग्राहियों को सामग्री का वितरण
चांदो शिविर में 2 हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड, 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 2 हितग्राहियों को निक्षय पूरक पोषण आहार, 17 हितग्राहियों को राशनकार्ड का वितरण किया गया। शिविर में 3 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं 3 शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार किया गया।
शिविर में ग्राम वासियों से विभिन्न मांगों और समस्याओं के आवेदन लिए गये। जिसके अंतर्गत विशेष अभियान में 22 से 27 अप्रैल तक 2264 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन</description>
प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे बॉक्साइट ट्रक
        <description>सडक़ें जर्जर हादसों का बढ़ा खतरा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 6 मई। प्रतापपुर क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद बॉक्साइट लोड भारी वाहनों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। निर्धारित रूट को नजरअंदाज कर सैकड़ों ट्रक मुख्य मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन बड़ी संख्या में बॉक्साइट लोड ट्रक प्रतापपुर, चंदौरा, रेवटी और खडग़ावा मार्ग से होकर निकल रहे हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद नियमों की अनदेखी जारी है, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और कई हादसे भी हो चुके हैं।
भारी वाहनों के दबाव से करोड़ों रुपए की लागत से बनी सडक़ें भी तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जगह-जगह सडक़ उखडऩे से आम नागरिकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह नियमों का उल्लंघन संभव नहीं है। उनका कहना है कि कार्रवाई केवल औपचारिक रूप से की जाती है, जिसके बाद वाहनों को छोड़ दिया जाता है।
मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह ने भी नाराजगी जताते हुए भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध वसूली कर वाहनों को गुजरने देने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सडक़ की सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रशासन की बताई।
व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और यातायात जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी और नगरवासी आंदोलन करेंगे। वहीं थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बॉक्साइट ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लोग प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।</description>
पीडब्ल्यूडी में अनियमितता के आरोप पर कांग्रेस का हल्लाबोल
        <description>7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो ताला जडऩे की चेतावनी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 6 मई। सूरजपुर जिले में लोक निर्माण विभाग के कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपर कलेक्टर जगरनाथ वर्मा से मुलाकात कर कलेक्टर के नाम तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।
ज्ञापन में विभाग पर शिकायतों में लीपापोती करने और ठेकेदारों को संरक्षण देने के आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगभग 20 दिन पूर्व रामानुजनगर-कौशलपुर-भैसामुड़ा मार्ग के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत साक्ष्यों के साथ की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोप
पहले ज्ञापन में 12.76 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे सडक़ सह पुलिया निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि फाउंडेशन में मानक कंक्रीट के बजाय बड़े पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है और कई स्थानों पर लोहे की छड़ें भी नहीं लगाई गई हैं।
दूसरे ज्ञापन में छिंदिया-पिवरी मार्ग पर रिटेनिंग वॉल निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। इसमें मिट्टी युक्त रेत, गलत गिट्टी और कम सीमेंट के उपयोग के साथ ही तकनीकी मानकों की अनदेखी किए जाने की बात कही गई है।
तीसरे ज्ञापन में नामदगिरी-नरेशपुर मार्ग की जर्जर स्थिति का उल्लेख करते हुए 3 किलोमीटर सडक़ के पक्कीकरण की मांग की गई है।
कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव कर ताला जड़ दिया जाएगा।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में युवा कांग्रेस अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े, राजू राजवाड़े, इमरान अंसारी, लिवनेश सिंह, नरेश राजवाड़े, आशीष सिंह, यशवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।</description>
राज्यपाल ने जिला कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण
        <description>कोंडागांव, 5 मई। राज्यपाल रमेन डेका ने कोंडागांव जिला के प्रवास के दौरान मंगलवार को जिला कार्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आम के पौधे का रोपण किया।
इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव उपस्थित थे।</description>
बीजापुर में चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 5 मई। बीजापुर जिले के वनमण्डल अंतर्गत चक्रीय निधि राशि के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगार हेतु ऋण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। परिक्षेत्र पामेड़ एवं आवापल्ली से चयनित हितग्राहियों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।
इस योजना के तहत दिलीप बीराबोइन को 2 लाख रुपये, दिनेश कुमार कचलाम को 3 लाख रुपये तथा जोशिला भगत को 2 लाख रुपये की राशि किराना दुकान संचालन हेतु वन प्रबंध समिति कोत्तापल्ली, मूरदोण्डा के माध्यम से प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त नागुल सत्यनारायण को ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं डोजर क्रय हेतु 10 लाख रुपये की सहायता आवापल्ली समिति के माध्यम से दी गई है।
इन वित्तीय सहयोगों से हितग्राही अब स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। किराना दुकान संचालन, कृषि उपकरणों के उपयोग और अन्य गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बीजापुर जिले को नक्सल मुक्त होने के पश्चात मुख्यधारा से जोड़ते हुए ग्रामीणों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, पलायन को रोकना तथा स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। चक्रीय निधि के अंतर्गत प्रदान किए गए ऋण को सरल शर्तों के साथ वापस जमा कर हितग्राही पुन: लाभ ले सकते हैं, साथ ही अन्य पात्र ग्रामीण भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
हितग्राहियों ने छत्तीसगढ़ शासन के वन, जल एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री केदार कश्यप सहित शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है और उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।</description>
नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाला तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडल, एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 5 मई। विकासखंड उसूर का अतिसंवेदनशील ग्राम तर्रेम, जो कभी माओवादी प्रभाव के कारण पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बना चुका है। जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर स्थित ग्राम तर्रेम में अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है।
राज्य सरकार की पहल से क्षेत्र में पहुंच आसान हुई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार संभव हुआ। आयुष्मान आरोग्य मंदिर तर्रेम में प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों की ओपीडी, सुरक्षित प्रसव सेवाएं तथा लैब जांच की सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन, स्वच्छता, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और 102 व 108 एम्बुलेंस सेवाओं के प्रभावी संचालन के साथ आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है।
कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी के नेतृत्व में आकांक्षी विकासखंड उसूर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर तर्रेम को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 16 फरवरी 2026 से वर्चुअल मूल्यांकन किया गया, जिसमें 12 सेवाओं के आधार पर कुल 88.19 फीसदी अंक प्राप्त हुए। मूल्यांकन के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ सीएचओ, आरएचओ महिला एवं पुरुष से राष्ट्रीय कार्यक्रमों और ग्रामीणों को दी जा रही सेवाओं पर विस्तार से जानकारी ली गई, जिसमें सभी कर्मी सफल रहे।
इस उपलब्धि में जिला कार्यक्रम प्रबंधक वरुण साहू, नर्सिंग ऑफिसर मानसी ताटपल्ली, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश ठाकुर, सेक्टर प्रभारी डॉ. शिवा गौरी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक श्रवण नेताम, डाटा प्रबंधक निरंजन भोई सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ, सीएचओ, आरएचओ, एएनएम एवं मितानिनों का विशेष योगदान रहा।</description>
वन मंत्री ने 38 करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना की सडक़ों का किया भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 5 मई। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना पीएमजीएसवाई फेज-4, बैच-01 के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में 38 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सडक़ों का भूमिपूजन वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया। इन सडक़ों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि राज्य शासन की नीतियों के चलते बस्तर अब माओवाद से मुक्त हुआ है और अब तेजी से विकास कार्य शुरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अब अंतिम छोर तक पहुंचाया जा रहा है। जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास दिया जा रहा है।
ग्राम छोटेउसरी में उन्होंने कहा कि एक समय यह क्षेत्र माओवाद से प्रभावित था, लेकिन अब विकास कार्यों के माध्यम से यहां नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। वहीं ग्राम मटवाल में मंत्री ने लखपति दीदी श्रीमती वैदयी से चर्चा की, जो किराना दुकान संचालित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं गौपालन जैसे आजीविका के साधनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इन सडक़ों के निर्माण से क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को मुख्य मार्गों से जोडऩे में मदद मिलेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी और समग्र ग्रामीण विकास को बल मिलेगा।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनप्रतिनिधि श्रीमती सुशीला दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।</description>
नाबालिग से रेप,आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 मई। कोण्डागांव पुलिस ने अपहरण कर नाबालिग से रेप के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास मरकाम (19)। 11 मार्च को पीडि़ता के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 मार्च की शाम करीब 6.30 बजे उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोण्डागांव में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीडि़ता की लोकेशन तमिलनाडु में मिली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लेकर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई। तमिलनाडु पहुंचकर पुलिस ने पीडि़ता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपहरण कर रेप की घटना को स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने 2 मई को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी। अगले दिन 3 मई को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई जारी होने की बात कही है।</description>
प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की अपार संभावनाएं&राज्यपाल
        <description>इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को ट्राइबल इनोवेशन हब बनाने का आह्वान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 4 मई। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विश्वास जताया, बस्तर में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत शुरुआत है।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है, ऐसे में युवाओं को नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाला बनने की दिशा में आगे बढऩा चाहिए। इसके लिए उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को अपनाना जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वनों की सुरक्षा, नैसर्गिक नदी-नाले का संरक्षण करने सहित उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग कर समावेशी विकास की अवधारणा को अपनाने की जरूरत बताई।
राज्यपाल ने बस्तर के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय चुनौतियों के लिए पहचाना जाने वाला यह क्षेत्र अब विकास की नई राह पर अग्रसर है। यहाँ महुआ, इमली, तेंदूपत्ता, रेशम जैसे प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। डिजिटल सुविधाओं के विस्तार ने भी नए अवसर खोले हैं। नई शिक्षा नीति 2020 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं, बल्कि कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता पर आधारित है। उन्होंने सीखो, लागू करो, नया सोचो, कमाओ के सूत्र को अपनाने का आह्वान किया।
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान से व्यवसाय मॉडल के माध्यम से छात्रों को अपने विचारों को स्टार्टअप में बदलने का अवसर दे रहा है, जिससे भविष्य में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि महुआ, इमली जैसे उत्पादों को ब्रांड बनाकर बाजार तक पहुंचाना होगा। कच्चा माल बेचने के बजाय स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में काम करना होगा। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आज मोबाइल फोन ही सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। व्हाट्सएप बिजनेस, इंस्टाग्राम और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से तकनीक का उपयोग करने, जोखिम लेने और असफलता से सीखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति एवं टीम को इस पहल के लिए बधाई देते हुए बस्तर को नवाचार और उद्यमिता का केंद्र बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय इनोवेशन महाकुंभ के प्रारंभिक सत्र में वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडेय, पद्म बुधरी ताती, बस्तर राजपरिवार के कमलचंद्र भंजदेव, चेयरमैन एनईटीई अनिल डी सहस्रबुद्धे, कुलपति प्रो.मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य विशेषज्ञों की गरिमामयी मौजूदगी रही।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर की हुनर और क्षमता को बाहर की दुनिया में लाना है। बस्तर की संस्कृति- कला को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। बस्तर के शिल्प, कला, खानपान की संस्कृति को, वनधन को संवर्धन और संरक्षण के साथ व्यापक रूप से रोजगार और स्व रोजगार से जोडऩे की पहल करते हुए बढ़ावा देने जरूरत है। उन्होंने कहा कि इनोवेशन के माध्यम हम रोजगार देने वाले की भूमिका निभाएं, इस संकल्प के साथ निरंतर नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़े। कार्यक्रम में राज्यपाल ने इनोवेशन एण्ड स्टार्टअप कंपेडियम पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती को भी सम्मानित किया। इस मौके पर कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और अन्य अधिकारियों सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए विशषज्ञों के अलावा विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा मौजूद थे।</description>
जनगणना के प्रथम चरण का शुभारंभ
        <description>कलेक्टर ने मकान गणना कार्य का लिया जायजा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 मई।जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में प्रथम चरण का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य किया जा रहा है, जो 01 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने कोण्डागांव नगरपालिका क्षेत्र के महात्मा गांधी वार्ड में पहुंचकर मकान गणना कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रगणकों से चर्चा कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने एचएलओ मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज की जा रही सूचनाओं का अवलोकन करते हुए सटीक एवं तथ्यात्मक जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसे पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रगणकों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सही जानकारी दर्ज करें, ताकि भविष्य की योजनाओं के निर्माण में इन आंकड़ों का प्रभावी उपयोग हो सके। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए 1016 प्रगणक और 174 सुपरवाईजर को संलग्न किया गया है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री देवेश चंदेल एवं श्री वेणुगोपाल राव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।</description>
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 मई। जनपद पंचायत कोण्डागांव के दूरस्थ ग्राम पंचायत कुधुर में समूह की महिलाएं सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत कर रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना के निर्देशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अविनाश भोई के मार्गदर्शन तथा जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंग के पर्यवेक्षण में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
समूह की महिलाओं ने सीआईएफ एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से 4 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर सीमेंट ईंट निर्माण कार्य प्रारंभ किया। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आत्मविश्वास के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ीं। आज उनके द्वारा निर्मित मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण ईंटों की मांग आसपास के गांवों में लगातार बढ़ रही है।
पूर्व में जहां महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, वहीं अब वे आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस पहल से न केवल समूह की महिलाओं को नियमित रोजगार मिला है, बल्कि गांव के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।
ईंट निर्माण से महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। साथ ही उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर आत्मनिर्भरता का संदेश दे रही हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह पहल सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। ग्राम पंचायत कुधुर की यह पहल ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक उत्कृष्ट उदाहरण है। महिलाओं को अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।</description>
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के सख्त पालन के निर्देश
        <description>कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 मई। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 1 अप्रैल से लागू नए नियमों के तहत अब कचरे को केवल गीला और सूखा नहीं, बल्कि चार श्रेणियों में बांटना अनिवार्य होगा- गीला कचरा (रसोई और बगीचे का अपशिष्ट) सूखा कचरा (प्लास्टिक, कागज, कांच, धातु) सेनेटरी वेस्ट (डायपर, सेनेटरी नैपकिन) आदि जिन्हें अलग से लपेट कर देना होगा। स्पेशल केयर वेस्ट (दवाइयां, पेंट के डिब्बे, बल्ब, बैटरी)।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर कचरा संग्रहण करने वाली गाडिय़ों में इन चारों श्रेणियों के लिए पृथक बॉक्स सुनिश्चित करें। नए नियमों के अनुसार कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया (संग्रहण से लेकर निपटान तक) को एक केंद्रीय ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होटल, मैरिज गार्डन, बड़ी आवासीय सोसायटियों, अपार्टमेंट, कॉलेज छात्रावास परिसर, सामुदायिक भवन आदि जो प्रति दिवस 100 किलोग्राम या उससे अधिक गीला कचरा उत्पन्न करते हैं, उन्हें अपने गीले कचरे का निपटान स्वयं के परिसर के भीतर ही बायो डाइजेस्टर मशीन अथवा पिट कम्पोस्टिंग के माध्यम से करना होगा।
साथ ही समस्त बल्क वेस्ट जेनरेटरों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करना भी अनिवार्य होगा। बल्क वेस्ट जेनरेटरों को निकाय से विस्तारित बल्क वेस्ट जेनरेटर जिम्मेदारी प्रमाण पत्र प्राप्त करना भी अनिवार्य होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नियमानुसार जुर्माना देना होगा।
इस संबंध में पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा समस्त नगरीय निकायों के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया की समस्त आवासीय सोसायटी एवं बड़े परिसरों जो बलक वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आएंगे उनको गीले कचरे के कंपोस्टिंग के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन तथा सहायता भी प्रदान की जाए ताकि वह निर्धारित समय सीमा में अपने परिसर के अंदर ही कंपोस्टिंग हेतु मशीन अथवा पीट की स्थापना कर सकें।
नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदूषण फैलाने वाला भुगतान करेगा के सिद्धांत पर सख्ती से अमल किया जाएगा।
कलेक्टर ने पुराने डंपिंग साइट्स पोटियाकला तथा जामुल के बायो-माइनिंग और बायो-रेमेडिएशन के कार्य को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट एवं प्लास्टिक वेस्ट के निष्पादन हेतु निकायों के समीपस्थ केंद्रीय पर्यावरण संरक्षण बोर्ड द्वारा निर्धारित अनुमोदित रिसाइकलरों से संपर्क कर अनुबंध स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा आयुक्त दशरथ राजपूत, नगर निगम भिलाई स्वच्छता प्रभारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सीएमओ, स्वच्छता निरीक्षक, पर्यावरण मंडल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।</description>
जमीन बंटवारे पर मां से मारपीट, बेटे पर जुर्म दर्ज
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 मई। पीडि़ता के छोटे बेटे ने गांव की जमीन के बंटवारे को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थना को चोटें आई। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज का जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया रुक्मणी अग्रवाल गया नगर मुक्तिधाम शेषनाग मंदिर के पास रहती है और वह रोजी मजदूरी का काम करती है। उसके दो लडक़े व एक लडक़ी है। बड़ा लडक़ा अलग रहता है। लडक़ी की शादी हो गई है। छोटा लडक़ा भूपेंद्र अग्रवाल की भी शादी हो गई है जिसकी पत्नी विवाद करके कई सालों से मायके में अपने बच्चों के साथ रहती है। भूपेंद्र प्रार्थिया के साथ रहता है जो नशेड़ी प्रवृत्ति का है। आरोपी भूपेंद्र ने रुक्मणी से 100 रुपए मांगा। इसके बाद वह बाहर से नशा करके घर आया और बोला कि गांव से बटवारा लेकर आ। इस पर पीडि़ता ने बोली कि गांव में बंटवारा हो चुका है, बंटवारा नहीं मिलेगा तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए रुक्मणी के साथ मारपीट की। खिडक़ी के कांच को तोडक़र पीडि़ता के हाथ पर मार दिया। इस मारपीट में पीडि़ता को चोटे आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</description>
राशन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने संचालक को बनाया बंधक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर, 1 मई। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला में राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कई महीनों से राशन नहीं मिलने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार की देर रात सोसायटी संचालक को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया तथा संचालक को छुड़ाया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें नियमित रूप से राशन नहीं मिल रहा है। अप्रैल माह समाप्त होने के बावजूद उस महीने का राशन भी वितरित नहीं किया गया। हालात यह रहे कि लोग लगातार तीन दिनों तक सुबह 4 बजे से राशन दुकान के बाहर लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
ग्रामीण धनीराम प्रजापति ने बताया कि राशन दुकान का कोई तय समय नहीं है और संचालक की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हितग्राही विमला और भुनेश्वरी ने भी बताया कि कई दिनों से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें चावल तक नहीं मिल पाया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संचालक हरिंद्र प्रसाद राजवाड़े नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से दुकान चला रहे हैं। उनका कहना है कि दुकान महीने में सीमित दिनों के लिए ही खोली जाती है, जबकि नियम अनुसार पूरे माह वितरण होना चाहिए।
हालांकि संचालक ने राशन आवंटन में समस्या की बात कही है, जिसे ग्रामीणों ने खारिज कर दिया।</description>
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
        <description>शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में जनभागीदारी से मिली उपलब्धि
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर, 1 मई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सुनिश्चित हो सके और शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी कड़ी में जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत कछिया ने बाल हितैषी पंचायत के रूप में प्रदेश में सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण के 9 थीम अंतर्गत पीएआई 2.0 सर्वे में थीम 3 के तहत बाल हितैषी पंचायत विषय पर 95.71 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाल हितैषी पंचायत के रूप में कछिया ग्राम पंचायत पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा दायक है।
उन्होंने कहा कि कछिया ग्राम पंचायत को बाल हितैषी पंचायत के रूप में मिली पहचान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत अमले एवं ग्रामीणों के समर्पित एवं सामूहिक प्रयासों परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह नवाचार, सहभागिता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति दी जाएगी, जिससे जिला सतत विकास करते हुए जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।
ग्राम पंचायत कछिया द्वारा बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बाल हितैषी वातावरण तैयार किया गया है। ग्राम पंचायत कछिया के प्राथमिक शाला में कुल 51 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनमें 18 बालक और 33 बालिकाएँ शामिल हैं। मिडिल स्कूल में 104 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनमें 47 बालक और 57 बालिकाएँ शामिल हैं। पंचायत में प्राथमिक और मिडिल स्कूल मिलाकर कुल 155 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पंचायत द्वारा बच्चों के अधिकारों की रक्षा, विद्यालय उपस्थिति बढ़ाने, स्वच्छता सुधार, बाल सुरक्षा तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
बाल हितैषी पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत कछिया की उपलब्धियाँ
सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय का नियमित भ्रमण एवं बच्चों का मार्गदर्शन किया गया।स्कूल प्रबंधन समिति के साथ समन्वय कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु निरंतर मॉनिटरिंग की गई। स्वच्छता अभियान के माध्यम से विद्यालय एवं ग्राम में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है तथा बच्चों को स्वच्छ पेयजल, हाथ धोने एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया ।ग्रामसभा/बैठकों में बच्चों से संबंधित विषयों को प्राथमिकता दी गई।
पंचायत को एनीमिया मुक्त बनाने, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने एवं गर्भवती माताओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने हेतु आंगनबाड़ी केंद्र के साथ समन्वय कर सतत निगरानी की गई।शिक्षक एवं पंचायत के संयुक्त प्रयास से बच्चों में अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ।
बाल हितैषी पंचायत के रूप में कार्य करते समय थी कई चुनौतियां
कछिया ग्राम पंचायत में प्रारंभिक चरण में कुछ परिवारों में निम्न वर्गीय एवं रोजगारवश बच्चों की शिक्षा में रुचि कम थी।मौसमी कार्य एवं पलायन के कारण बच्चों की उपस्थिति प्रभावित होती थी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण बरसात के समय बच्चों को विद्यालय जाने में कठिनाई होती थी। कुछ बच्चों में झिझक एवं अनुशासन की कमी भी चुनौती बनी, जिसके लिए निरंतर मार्गदर्शन आवश्यक था।
चुनौतियों को दूर करने हेतु पंचायत ने अपनाई विशेष रणनीति
पंचायत में जनप्रतिनिधियों सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं पंचगण, शिक्षकों के द्वारा अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया गया। शिक्षक एवं प्रधानपाठक के साथ बैठक कर बच्चों की उपस्थिति एवं पढ़ाई की समीक्षा की गई।
स्वच्छता अभियान चलाकर स्कूल एवं गांव की सफाई व्यवस्था बेहतर किया गया। ग्रामसभा के माध्यम से समुदाय को जागरूक किया गया कि बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है।बच्चों को प्रेरित करने हेतु पंचायत एवं शिक्षकगण द्वारा नियमित मार्गदर्शन किया गया।
उपलब्धियों को स्थायी बनाए रखने हेतु ग्राम पंचायत की कार्ययोजना
पंचायत द्वारा बाल हितैषी कार्यों को स्थायी बनाए रखने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है। ग्रामसभा एवं पंचायत बैठकों में बच्चों के मुद्दों को नियमित एजेंडा में रखा जाएगा। विद्यालय का सतत निरीक्षण एवं उपस्थिति की निगरानी जारी रहेगी। स्वच्छता अभियान को नियमित रूप से संचालित कर स्कूल एवं गांव को स्वच्छ बनाए रखा जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षा से संबंधित योजनाओं का समन्वय कर लाभ बच्चों तक पहुँचाया जाएगा। पंचायत का लक्ष्य है कि गांव में शतप्रतिशत नामांकन, शून्य ड्रॉपआउट और सुरक्षित बाल वातावरण सुनिश्चित किया जाए ।
ग्राम पंचायत कछिया द्वारा शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य अन्य ग्रामों के लिया प्रेरणास्त्रोत है जिससे अन्य पंचायत भी गांव को एक आदर्श बाल हितैषी पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में अग्रसर हो सकें।</description>
मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, आरोपी को 3 माह की सजा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 1 मई। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तीन माह की जेल की सजा सुनाई गई है।
आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देश और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एनडीपीएस मामलों में लगातार सक्रिय आरोपी के खिलाफ पिट एनडीपीएस के तहत प्रकरण तैयार कर सरगुजा संभाग कमिश्नर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।
कमिश्नर सरगुजा संभाग नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने 29 अप्रैल को सुनवाई पूरी करते हुए पिट एनडीपीएस एक्ट 1988 की धारा 3 सहपठित धारा 10 के तहत आरोपी विकास राव निवासी शिवनंदनपुर, थाना बिश्रामपुर को तीन माह के कारावास की सजा सुनाई। आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को जिला जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की सख्त कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर पूर्णत: रोक लगाना है। आगे भी ऐसे मामलों में निरंतर अभियान जारी रहेगा।</description>
लग्जरी कार से शराब तस्करी, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 1 मई। लग्जरी कार से शराब तस्करी का खुलासा रमकोला पुलिस ने किया है।। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब और अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त लग्जरी कार जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर 30 अप्रैल को रमकोला थाना पुलिस द्वारा थाना के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ग्राम दुलदुली की ओर से आ रही एक किया क्रेन्स कार (क्रमांक सीजी 15 ईके 0367) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को ग्राम धुरिया के पास रोक लिया।
वाहन चालक की पहचान संजय कुमार ग्राम दुलदुली के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर सफेद बोरे में भरी 2 पेटी अंग्रेजी शराब (गोवा व्हिस्की) बरामद हुई। कुल 100 नग शराब में से एक बक्सा आरोपी द्वारा जमीन पर पटक देने से 16 बोतलें टूटकर नष्ट हो गईं, जबकि शेष 84 नग शराब सुरक्षित जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 10,080 रुपये बताई गई है।
आरोपी से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने 84 नग अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।</description>
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध
        <description>भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला राजनांदगांव एवं भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में बीते दिनों दिग्विजय कॉलेज के सामने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।
यह प्रदर्शन लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने के विरोध स्वरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही। इस दौरान कांग्रेस पार्टी एवं विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चिन्टू सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें लोकसभा एवं विधानसभा में सशक्त भागीदारी देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करते इसका विरोध किया है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश की मातृशक्ति आगे बढ़े और नेतृत्व करे।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़ ने कहा कि भाजपा सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस दौरान मिथलेश्वरी वैष्णव, आशुतोष सिंह राजपूत, पारुल जैन, मीना यादव, नेहा जैन, संगीता मिश्रा, सुहासिनी शीरसागर, आभा श्रीवास्तव, शैल यादव, मधु बैद, रामेश्वरी वर्मा, निकिता श्रीरंगे, प्रेमा सोनकर, संध्या वर्मा, शशि सहारे, मंगल पटवा, नम्रता मोगर, पम्पा सिंहा, अखिलेश श्रीवास्तव, शोभा साहू, लक्ष्मी साहू, आरती वर्मा, मधु सोनवानी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवा वर्ग
उपस्थित था।</description>
मृतक के नाम पर फर्जी लोन!
        <description>भुगतान के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज, 23 अप्रैल। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा रामानुजगंज में मृतक के नाम पर कथित रूप से फर्जी लोन स्वीकृत होने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आदिवासी परिवार को जमा राशि निकालने के लिए महीनों से बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चाकी निवासी स्वर्गीय राजकुमार भूईया का निधन 9 दिसंबर 2019 को हो चुका है। इसके बावजूद 12 जून 2020 को उनके नाम पर 80 हजार रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया गया। संबंधित खाता में धान विक्रय की लगभग 70 हजार रुपये की राशि पहले से जमा बताई जा रही है।
मृतक की पत्नी और पुत्र जब बैंक में जमा राशि निकालने पहुंचे तो उन्हें लगातार अलग-अलग कारण बताकर टाल दिया गया। पहले उनसे शपथ पत्र लाने को कहा गया, उसके बाद समिति त्रिकुण्डा से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र जमा करने को कहा गया। परिजनों का कहना है कि सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद करीब चार माह तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया।
परिवार के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को शाखा प्रबंधक ने उन्हें जानकारी दी कि खाते में 80 हजार रुपये का बकाया लोन दर्ज है और जब तक उक्त राशि जमा नहीं की जाएगी, तब तक खाते से भुगतान नहीं किया जाएगा।
परिजनों ने शाखा प्रबंधक पर जातिगत अभद्र व्यवहार करने और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है।
परिवार ने बताया कि उनके घर में विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है, लेकिन आर्थिक संकट के कारण वे गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुमताज अंसारी ने भी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बैंक की लापरवाही और संभावित अनियमितता का खामियाजा एक गरीब आदिवासी परिवार को भुगतना पड़ रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है।
आवेदकों ने अनुविभागीय अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा मृतक के खाते में जमा राशि दिलाने की मांग की है।</description>
डेढ़ दशक तक बस्तर में सक्रिय महिला नक्सली का समर्पण
        <description>मानपुर की उर्मिला मुख्यधारा में लौटी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अप्रैल। मोहला-मानपुर जिले की रहने वाली एक महिला नक्सली उर्मिला ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है।
उर्मिला उत्तर बस्तर में करीब 13 साल तक नक्सल संगठन में सक्रिय रही। वह डेढ़ दशक तक रावघाट एरिया कमेटी की मेंबर के रूप में नक्सल गतिविधि में शामिल रही। बताया जाता है कि मोहला-मानपुर एसपी तक उर्मिला के समर्पण करने की खबर पहुंची। उर्मिला के खिलाफ उत्तर बस्तर में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। अपराध संबंधी जानकारी जुटाने पुलिस कांकेर और नारायणपुर जिले से संपर्क कर रही है।
बताया जाता है कि एसपी वाईपी सिंह ने उर्मिला तक समर्पण करने पर सुरक्षा देने का वादा किया। इसके बाद वह समर्पण के लिए एसपी से मिलने पहुंची। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को उर्मिला ने बताया कि वह दो माह पहले संगठन में हथियार छोडक़र गांव आने के लिए निकली थी। उसने बताया कि उत्तर बस्तर में सक्रिय रहने के दौरान कई बड़े नक्सल नेताओं से मुलाकात हुई। वह परतापुर नक्सली दलम में काफी समय तक रही। पुलिस की ओर से उर्मिला को शासन द्वारा पुनर्वास नीति का लाभ देने का भरोसा दिया गया है।</description>
एनएमडीसी क्षेत्र के सामाजिक&आर्थिक ताने&बाने को समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध&अमिताभ मुखर्जी
        <description>सीएमडी ने पंचायत प्रमुखों से की मुलाकात, ग्रामीण विकास को आत्मनिर्भर मॉडल में बदलने की बात
दंतेवाड़ा में एनएमडीसी का बड़ा संवाद, गांवों की समस्याओं पर सीधे सुनवाई-जल, सडक़ और बिजली सुधार का भरोसा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली/किरंदुल, 24 अप्रैल। समावेशी विकास की दिशा में एक सक्रिय कदम के रूप में, एनएमडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी)अमिताभ मुखर्जी ने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ दंतेवाड़ा में एनएमडीसी की परियोजनाओं के आसपास के गांवों के पंचायत प्रमुखों के साथ एक बैठक की। बातचीत में जमीनी स्तर की समस्याओं को दूर करने और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
गुमीयापाल, समालवार, कालेपाल, चोलनार, कदम्पाल, हिरोली, बेनपाल, कोडेनार, मदकामिरस और कुट्रेम गांवों सहित एक दर्जन से अधिक सरपंचों और उनके प्रतिनिधियों ने पेयजल, सडक़ संपर्क, स्वास्थ्य देखभाल, स्ट्रीट लाइटिंग, खेल सुविधाओं और समग्र ग्रामीण बुनियादी ढांचे से संबंधित रोजमर्रा की चुनौतियों के बारे में बात की।
बैठक में कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक) के साथ-साथ परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी रबीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक, किरंदुल कॉम्प्लेक्स एवं के. श्रीधर कोडाली, मुख्य महाप्रबंधक (खनन), बचेली कॉम्प्लेक्स शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए सीएमडी ने इस बात पर बल दिया कि एनएमडीसी न केवल एक प्रमुख खनन संगठन बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र के एक जिम्मेदार उद्यम की भी भूमिका निभा रहा है जो क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि कंपनी की ताकत उन समुदायों के विश्वास में निहित है जिनकी वह सेवा करती है, और उनकी चिंताएं एनएमडीसी के कार्यों का मार्गदर्शन करती हैं। साथ ही, समुदायों की प्रगति एनएमडीसी की सफलता को परिभाषित करती है। उन्होंने कहा, हम इन गांवों के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बस्तियों में बदला जा सके जो विकसित भारत की भावना को दर्शाती हैं।
एनएमडीसी की बैलाडीला खदानों के आस-पास के ग्रामीणों ने बेहतर पानी, सडक़ों और स्वास्थ्य देखभाल जैसी सुविधाओं पर हुई चर्चा पर प्रसन्नता व्यक्त की। स्थानीय पंचायत के एक प्रतिनिधि ने कहा, वरिष्ठ निदेशकों ने हमसे आमने-सामने बातचीत की और वास्तव में हमारी परेशानियों को सुना। कंपनी के वरिष्ठ निदेशकों की इस प्रत्यक्ष पहुंच ने ठोस बदलाव के लिए नई उम्मीद जगाई है।
कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक) ने आश्वासन दिया कि एनएमडीसी स्थानीय समुदायों के साथ निरंतर संवाद करता रहेगा और इस बातचीत में साझा की गई समस्याओं से आगामी विकास पहलों को दिशा मिलेगी।
बैलाडीला में 1968 में परिचालन शुरू करने के बाद से, एनएमडीसी ने अपने बचेली और किरंदुल परिसरों के माध्यम से औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय प्रगति दोनों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन वर्षों में कंपनी दंतेवाड़ा में आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास के उत्प्रेरक के रूप में उभरी है। भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक के रूप में एनएमडीसी का दंतेवाड़ा में 68 वर्षों से गहन विश्वास सहज रूप से पनपा है। एनएमडीसी ने पेयजल परियोजनाएं, सडक़ें, खेल के मैदान, क्लीनिक जैसे बड़े बदलाव किए हैं। आज जमीनी स्तर पर हुई बातचीत और आदिवासियों की मूलभूत समस्याओं के आलोक में कमियों को दूर करते हुए इन कार्यों को और आगे बढ़ाया जाएगा।</description>
ऑनलाइन आईपीएल सट्टा, एक गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कवर्धा, 23 अप्रैल। कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना कवर्धा की टीम ने वीरस्तंभ चौक क्षेत्र से गवाहों के साथ एक स्थान पर कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति, नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल मुकाम प्रोफेसर कॉलोनी, कवर्धा को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, मोबाइल की जांच में आईपीएल मैचों से संबंधित ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के संकेत मिले, जिनके स्क्रीनशॉट साक्ष्य के रूप में लिए गए।
पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
मामले की जांच जारी है।</description>
विधायक रिकेश को बड़ी जिम्मेदारी: प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय समिति में हुए शामिल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अप्रैल। भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रिकेश सेन के नाम एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ी है। भारत सरकार ने उन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के लिए गठित उच्च-स्तरीय समिति का सदस्य नियुक्त किया है।
प्रधानमंत्री करेंगे समिति की अध्यक्षता
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस विशेष समिति की अध्यक्षता स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस समिति में देश की चुनिंदा 126 हस्तियों को शामिल किया गया है, जिसमें विधायक रिकेश सेन को 91वें क्रम पर सदस्य के रूप में स्थान मिला है।
दो साल तक चलेगा राष्ट्रव्यापी उत्सव
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह आयोजन 11 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2028 तक दो वर्षों तक पूरे देश में मनाया जाएगा। इस उत्सव का उद्देश्य ज्योतिबा फुले के सामाजिक न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 126 सदस्यीय टीम राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर भी मार्गदर्शन देगी। इस समिति का गठन 13 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर गजट में प्रकाशित किया जा चुका है।
विधायक रिकेश सेन की भूमिका
भारत सरकार के संयुक्त सचिव समर नंदा ने आधिकारिक पत्र भेजकर विधायक रिकेश सेन को इस नियुक्ति की बधाई दी है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि समिति की बैठकों में उनकी सक्रिय भागीदारी और मार्गदर्शन राष्ट्रीय कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने में अमूल्य साबित होगा।
क्षेत्र में खुशी की लहर
विधायक रिकेश सेन को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र वैशाली नगर और पूरे भिलाई में हर्ष का माहौल है। समर्थकों का मानना है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति में जगह मिलना न केवल विधायक सेन के कद को बढ़ाता है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव की बात है।</description>
मानव अधिकार संगठन के नाम पर वसूली, गिरोह के 6 गिरफ्तार, नगदी व वाहन जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर/सीतापुर, 22 अप्रैल। मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर ग्रामीणों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 हजार रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक इनोवा वाहन जब्त किया गया है।
मामले में राजेश कुमार अग्रवाल (डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा) के निर्देशन में सीतापुर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार ग्राम नकना निवासी सुरेन्द्र कुमार ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अप्रैल की दोपहर करीब 12.30 बजे छह अज्ञात व्यक्ति स्वयं को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताते हुए जबरन घर में घुस गए और तलाशी लेने लगे। इस दौरान घर में शराब बनाने का आरोप लगाकर 20 हजार रुपये की मांग की और केस में फंसाने की धमकी दी। भयवश प्रार्थी ने 4 हजार रुपये दे दिए।
इसके बाद आरोपियों ने गांव के दूसरे पारा में पहुंचकर बिंदू महंत के घर में भी जबरन प्रवेश किया और इलाज के लिए रखी दवाइयों को देखकर क्लीनिक चलाने का आरोप लगाते हुए 1 लाख रुपये की मांग की। डरा-धमकाकर वहां से भी 1 हजार रुपये वसूल लिए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 139/26 धारा 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपियों की तलाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में बतौली, लुंड्रा सहित अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह लोगों को डराकर वसूली की है।
गिरफ्तार आरोपियों में श्यामलाल सारथी , रामाकांत मिंज , अनुज भगत , आकाश केरकेट्टा , अबित खेस तथा एक महिला आरोपी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 5 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अन्य धाराएं जोड़ते हुए न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।</description>
मां की हत्या, थाने पहुंच किया सरेंडर, आरोपी बेटा बंदी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 अप्रैल। बलौदाबाजार जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के कारण एक बेटे ने अपनी 65 साल की मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाय ग्राम की बताई जा रही है।
जानकारी के मतुाबिक, पुलिस ने आरोपी बेटे को तत्काल हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है, वहीं घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
घर के अंदर महिला का शव लहूलुहान हालत में मिला। सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42 वर्ष) बताया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी ने लकड़ी के पटिया से हमला किया, जिससे महिला की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की पुष्टि के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, आसपास के लोगों और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।मामले की जांच जारी है।</description>
बस्तर जिला में सचिन & मोहता
        <description>रायपुर, 22 अप्रैल।क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज उपस्थित हुए।
बस्तर की पहचान अब सिर्फ जंगलों और संघर्ष से नहीं, बल्कि खेल के मैदानों और चमकते सितारों से होगी. क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर जब अपनी फैमिली के साथ दंतेवाड़ा के छिंदनार गांव पहुंचे, तो फिजा ही बदल गई. इंद्रावती नदी के तट पर पहली बार सचिन-सचिन के नारों की गूंज सुनाई दी, जिसने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उम्मीद की एक नई किरण जगा दी है.
मैदान पर बच्चों का उत्साह देखकर सचिन भावुक हो गए. उन्होंने मंच से बड़ा ऐलान करते हुए कहा, जब मुझे पता चला कि यहां टैलेंट तो है, लेकिन खेलने के लिए मैदान नहीं, तो मुझे अपना बचपन याद आ गया, मैं यहां सिर्फ 50 नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा खेल मैदानों के निर्माण में सहयोग करूंगा. बस्तर में हजारों हीरे छिपे हैं, बस उन्हें तराशने की जरूरत है. छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य क्रिकेट के भगवान ने इतनी बड़ी बात कह कर छोटे से गांव में खुशियों के लहर, उम्मीदों की किरण जगा गए।</description>
जिला भाजयुमो में तिलेश्वर को मिला जिला प्रचार&प्रसार की कमान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अप्रैल। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने अपने नए कार्यकारिणी की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जमीनी, डिजिटल और जनता तक संगठन के कार्यों व योजनाओं को पहुंचाने जिलाध्यक्ष भाजयुमो चिंटू सोनकर द्वारा तैयार की गई इस सूची में ग्रामीण क्षेत्र के अनुभवी व सक्रिय चेहरे को प्राथमिकता दी गई है। ग्राम खैरझिटी के कर्मठ कार्यकत्र्ता तिलेश्वर सिन्हा को जिला भाजयुमो में जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिलेश्वर सिन्हा लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रहे है और पार्टी के रीति-नीतियों को जनता तक पहुंचाने मे भूमिका निभाते रहे हैं। भाजयुमो के नए कार्यकारिणी के सूची में शामिल तिलेश्वर सिन्हा ने कहा कि प्रचार-प्रसार कर सरकार की सफलताओं और भाजपा के जनहितकारी योजनाओं को जनता तक लाना है। उन्होंने इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर, संतोष अग्रवाल, राजेश श्यामकर, सचिन बघेल, जागेश्वर साहू, रमेश सोनवानी, हिमांशु सोनवानी सहित वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया है।</description>
बंगाल विस चुनाव:  हावड़ा रूट की सभी ट्रेनों में भीड़
        <description>वोटिंग के लिए बंगाल के बांशिदों ने किया घरेलू राज्य का रूख
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अप्रैल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हावड़ा रूट की सभी ट्रेन बंगाल के बांशिदों से खचाखच भरी है। वोंटिग के लिए बंगाल के मतदाता अपने घरेलू राज्य पश्चिम बंगाल का रूख कर रहे हैं। लोकतंत्र की हवन में आहूति देने के लिए बंगाल के लोग पूरे उत्साह के साथ अपने गृह राज्य पहुंच रहे हैं।
हालांकि बिना आरक्षण के सफर करने की चुनौती भी उनके समक्ष खड़ी है, लेकिन इसकी परवाह किए बगैर मतदाता के तौर पर घर वापसी का उत्साह दोगुना नजर आ रहा है। टे्रनों में बंंगाल के लोगों के चेहरे में सफर के थकान से ज्यादा वोटिंग करने का अभूतपूर्व उत्साह झलक रहा है। दक्षिण-पूर्व मध्य रेल्वे की रूट में सभी ट्रेनों में बंगाल के नागरिकों की मौजूदगी से ट्रेन में पैर रखने के लिए जगह नही है।
बंगाल में पहले चरण में कल 23 अप्रैल व दूसरे तथा अंतिम दौर में 29 अप्रैल को मतदान प्रस्तावित है। पहले दौर के लिए बंगाल के रहवासियों का अपने शहर-गांवों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बीच हावड़ा जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों में बिना रिर्जवेजशन बंगाल के लोग सफर कर रहे है। एक जानकारी के अनुसार मुंबई-हावड़ा मेल सुफा, अहमदाबाद-हावड़ा, पोरबंदर-हावड़ा, पूणे- हावड़ा आजाद हिंद सुफा, लोकमान्य तिलक-शालीमार और मुंबई-हावड़ा गीतांजली सुपरफास्ट के अलावा गर्मी की सीजन में चल रही विशेष ट्रेनों में बंगाल जाने वाले मुसाफिरों की तादाद दिख रही है।
बताया जा रहा है कि मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद और नागपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई, रायपुर व बिलासपुर से भी बंगाल के रहवासी ट्रेनों में सवार हो रहे है। बताया जाता है कि अस्थाई तौर पर देश के अलग-अलग राज्यों में कामगार के तौर पर बसे बंगाल राज्य के मूल निवासियों को परिजनों और अन्य तरीके से मतदान करने जोश भरा गया है। यही कारण है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार में शामिल होने के लिए बंगाल के निवासी ट्रेनों में सवार दिख रहे है।</description>
समान नागरिक संहिता कानून संविधान के खिलाफ&कांग्रेस
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव आफताब आलम ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश की ज्वलंत समस्याएं महंगाई, बेरोजगारी एवं किसानों की बुनियादी समस्याओं को भटकाने के लिए भाजपा समान नागरिक संहिता कानून को षडयंत्रपूर्वक लागू करने जा रही है।
भाजपा समान नागरिक संहिता के बहाने आदिवासी प्रथागत कानूनों, कास्तकारी और संथाल परगना कास्तकारी अधिनियम, विल्किंसन नियम, पेसा कानून, 5वीं अनुसूची क्षेत्र के नियमों, आदिवासियों के विवाह और तलाक कानूनों को खत्म करने की साजिश कर रही है। ज्ञात हो कि भारत वर्ष में विभिन्न धर्मों एवं सम्प्रदाय के लोग जुड़े रहते हैं। इन सम्प्रदाय के नियम-कायदों और सामाजिक मान्यताएं और रीति-रिवाजों को रोक पाना संभव नहीं है। ऐसे में हाल ही में पिछले कुछ वर्षों से केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकारों द्वारा लगातार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा द्वारा किसी न किसी रूप से प्रताडि़त कर उन्हें देश में दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने प्रयासरत है। सालों के लंबे संघर्ष और त्याग के बाद दलित, आदिवासी, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा कठिन संघर्ष और जीवन-मरण के बाद संवैधानिक रूप से देश में समानता का अधिकार दिलाया तथा अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को पूर्ण करने का अधिकार दिलाया।</description>
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, परिसीमन बिल को बताया असली मंशा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 20 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्ष शशि सिंह ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देश में भ्रम फैला रही है, जबकि उसकी वास्तविक मंशा परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने की थी।
शशि सिंह ने कहा कि भाजपा यह प्रचारित कर रही है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण का समर्थन नहीं किया, जबकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (106वां संविधान संशोधन) संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बन चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण की प्रबल समर्थक रही है।
उन्होंने 16 अप्रैल को पेश किए गए 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह विधेयक महिला आरक्षण के लिए नहीं, बल्कि लोकसभा सीटों के परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेशों के कानूनों में बदलाव के उद्देश्य से लाया गया था। उनके अनुसार, इस विधेयक के जरिए लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करने तथा पांडुचेरी, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के नियमों में बदलाव करने का प्रयास किया जा रहा था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष ने इस विधेयक का विरोध ठोस कारणों के आधार पर किया।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब नई जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, तो पुराने आंकड़ों के आधार पर परिसीमन क्यों किया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि सरकार वास्तव में गंभीर है, तो वर्तमान सीटों पर ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाए।
कांग्रेस के योगदान का उल्लेख करते हुए शशि सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पार्टी का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने की पहल कांग्रेस सरकारों ने ही की थी, जिसके परिणामस्वरूप आज बड़ी संख्या में महिलाएं जनप्रतिनिधि बनी हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि परिसीमन से जुड़ा प्रयास विफल होने के बाद भाजपा अब महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है।</description>
150 कमरे व अन्य सुविधाओं के  साथ बनेगा अग्रोहा पैलेस
        <description>भूमिपूजन में सांसद बृजमोहन व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 अप्रैल। अग्रवाल समाज द्वारा भव्य अग्रोहा पैलेस बनाया जा रहा है, जिसका भूमिपूजन रविवार को बहुत ही धूमधाम से किया गया।
समाज द्वारा बनाए जाने वाले अग्रोहा पैलेस में डेढ़ सौ सुसज्जित कमरे, दो बड़े हॉल, छोटे हाल व एक बड़ा लॉन बनाया जाएगा। साथ ही पैलेस में पार्किंग सहित वह तमाम सुविधा होगी, जो एक फाइव स्टार होटल में होती हैं।
भवन बनाने का उद्देश्य है कि समाज का पुराना भवन अब समय की मांग के साथ छोटा पडऩे लगा है। अग्रवाल समाज के साथ साथ सर्व समाज मेँ शादी समारोह व अन्य समारोह के लिए होटल बुक किया जाता है जो कि समय के साथ बहुत महंगा हो गया है। यह भवन अंबिकापुर-रायगढ़ रोड पर लालमाटी में बनेगा जो कि 6 एकड़ भूमि में बनेगा।
अग्रवाल सभा व अग्रोहा पैलेस के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि भवन के लिए भूमि क्रय करने व बनाने के लिए 41 ट्रस्टियों के साथ साथ कमरे व हॉल के लिए दान-दाताओं का सहयोग लिया जाएगा।
यह भवन सभी समाज के लिए होगा, जिसमें निम्न व मध्यम वर्ग के लिए बहुत ही कम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। भूमिपूजन अक्षय तृतीया के शुभ दिवस पर किया जा रहा है। भूमिपूजन में समाज के सभी वर्ग बड़ी संख्या मेँ उपस्थित रहे। बाहर से आये पुजारियों द्वारा मंत्र जाप के साथ भूमिपूजन संपन्न कराया।
भूमिपूजन समारोह में संजय मित्तल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पैलेस अंबिकापुर ही नहीं सरगुजा की भी पहचान बनेगा। यह भवन मिल का पत्थर साबित होगा।
रायपुर से पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समाज हमेशा से सेवाभावी रहा है। यह भवन अगर निम्न व मध्यम वर्ग को कम दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा तो उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी प्रस्तावित पैलेस की सराहना करते हुए कहा कि इस पैलेस के बनने से कम आय वाला परिवार भी अपने बच्चों की शादी भव्य रूप में कर पायेगा, जो कि सभी पालकों का सपना रहता है।
कार्यक्रम में मंच पर छत्तीसगढ़ वैश्य समाज के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, अग्रवाल सभा पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, रेड क्रॉस सोसाइटी सूरजपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,अग्रोहा धाम के चेयरमेन विनोद अग्रवाल, महामंत्री कृष्ण अग्रवाल मंच संचालक विकास अग्रवाल, ट्रस्टी, दानदाताओं के साथ साथ बड़ी संख्या मेँ अग्रवाल समाज गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।</description>
प्रवीण गुप्ता स्टेट बार कार्यकारिणी समिति के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कार्यकारिणी समिति के चेयरमैन पद पर प्रवीण गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता एवं महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में 18 अप्रैल को संपन्न हुई।
चुनाव परिणाम के अनुसार बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में शैलेन्द्र दुबे निर्वाचित हुए, जबकि अध्यक्ष पद पर रवींद्र पाराशर तथा कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सोनी ने जीत हासिल की।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद राज्य के लगभग 34 हजार अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करता है। श्री गुप्ता इससे पूर्व वर्ष 2007, 2014 एवं 2025 में स्टेट बार कौंसिल का चुनाव जीत चुके हैं। लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए उनका कार्यकारिणी समिति के चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।</description>
सडक़ हादसों में 5 मौत, कई जख्मी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 20 अप्रैल। कोरिया जिले में अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12.35 बजे जूनापारा बैकुंठपुर से बारात लौट रही एक स्कॉर्पियो ग्राम चेर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में छह युवक सवार थे। हादसे में चिरमिरी सोनावनी निवासी आर्यन सोनवानी और कुलदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, वाहन चालक अकरम खान तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था, जिससे दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एक अन्य घटना में बैकुंठपुर के एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास दो कारों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है, जहां एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रायपुर रेफर किया गया है।
इसके अलावा, एक ट्रैक्टर दुर्घटना में एक युवक और एक अन्य सडक़ हादसे में एक महिला की मौत होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।</description>
बेकाबू बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत, साथी जख्मी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 20 अप्रैल। बकसपुर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात हुए एक सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसके साथी को मामूली चोटें आई हैं। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अजीत प्रजापति (24 वर्ष), पिता स्वर्गीय राजेश प्रजापति, निवासी झींगों कर्रा रोड, अपने साथी अंकित प्रजापति (23 वर्ष), पिता लरंग प्रजापति, निवासी ग्राम झींगों के साथ राजपुर आए हुए थे। दोनों युवक नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 03 पैंकरा मोहल्ला राजपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात अपने गांव लौट रहे थे।
बताया गया कि शादी समारोह से लौटते समय दोनों युवक मोटरसाइकिल से राजपुर-बकसपुर मुख्य मार्ग होते हुए झींगों की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान रात करीब 12 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पहले सीमेंट के खंभे से टकराई और उसके बाद स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक अजीत प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को सहायता पहुंचाई, लेकिन अजीत प्रजापति की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे अंकित प्रजापति को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।</description>
शादी का झांसा देकर रेप, गिरफ्तार
        <description>अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल। शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर धारा 69 बीएनएस एवं 67(क) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पीडि़ता का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया। आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी करने से इंकार किया।
मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला ने 10 अप्रैल को डोंगरगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी विकास कोसले 26 वर्ष निवासी ग्राम भंडारपुरी खरोरा रायपुर से लगभग 5-6 माह पूर्व एक शादी समारोह में मुलाकात हुई थी, जहां दोनों ने एक-दूसरे का नाम-पता एवं मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई और बातचीत होने लगी।
20 मार्च को आरोपी विकास कोसले डोंगरगढ़ घूमने आया और पीडि़ता को एक लॉज में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में आरोपी द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया तथा शारीरिक संबंध के दौरान बनाए गए अश्लील वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 69 बीएनएस एवं 67(क) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु जिला रायपुर रवाना किया गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।</description>
जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल। खैरागढ़ पुलिस ने दो गांवों में दबिश देकर आधा दर्जन जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों से नगदी भी जब्त किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े ज्यादातर जुआरी युवा है। पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ाए युवको पर कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने खैरागढ़ जिले के हरडंडा और कृतबांस गांव के नदी किनारे जुआ खेल रहे युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों गांव में जुआ खेलने की खबर पुलिस को मुखबिर के जरिए मिली थी। इसके बाद हरडंडा में तीन युवकों प्रेमदास मारकंडे, दीपक मारकंडे और सुरेन्द्र मारकंडे को जुआ खेलते पकड़ा। तीनों के पास 13 सौ नगद और ताश पत्ती पुलिस ने जब्त किया। इसके बाद दूसरे गांव कृतबांस के नदी किनारें के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि पुलिस ने त्रिलोक निषाद, रोशन पटेल, देवव्रत वर्मा, राजेन्द्र पटेल और अविनाश पटेल के पास से तकरीबन 28 सौ रूपए बरामद किया । सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।</description>
हथियार लहराकर डराया, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल। धारदार हथियार लहराकर डराने के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जशवंत गावडे निवासी बोरतलाव ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 18 अप्रैल को रात्रि करीब 9 बजे पड़ोस का सुकलाल नेताम निवासी बोरतलाव घर के सामने आकर गंदी-गंदी गाली-गलौज कर एक धारदार चाकू दिखाकर लहराकर डरा रहा था।
प्रार्थी अपने घर अंदर घुसा तो आरोपी सुकलाल नेताम भी उसके पीछे चाकू लेकर घुस गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 296, 333, 331(6) बीएनएस 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में आरोपी के पता तलाश किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से धार दार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड में भेजा गया।</description>
साहित्यकारों ने दी श्रेष्ठ रचनाओं की प्रस्तुति
        <description>राजनांदगांव, 20 अप्रैल। राष्ट्रीय कवि संगम व रचना साहित्य समिति तत्वावधान में बालोद गुरुर में आयोजित साहित्यिक आयोजन में संस्कारधानी के कवि/साहित्यकारों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि आत्माराम कोशा व अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम बालोद के अध्यक्ष भरत बुलंदी ने की। उक्त जानकारी साहित्य समिति के सचिव मानसिंह मौलिक द्वारा दी गई।</description>
पीएम ग्राम सडक़ योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार& सीएम
        <description>76 सडक़ों का भूमिपूजन, 314.64 किमी सडक़ निर्माण पर 273.62 करोड़ होंगे खर्च
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 17 अप्रैल। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (फेज-4) के तहत जिले में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 76 सडक़ों के निर्माण का भूमिपूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम तिलसीवां स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए और एक साथ सभी सडक़ों का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष रेखालाल रजवाड़े, विभिन्न जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
योजना के तहत जिले में कुल 76 सडक़ों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 314.64 किलोमीटर और लागत 27,362.31 लाख रुपये (करीब 273.62 करोड़ रुपये) है। यह परियोजना जिले के विभिन्न विकासखंडों में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सडक़ संपर्क प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। गांव-गांव तक सडक़ों का विस्तार होने से विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक गांवों का समुचित विकास नहीं होगा, तब तक राज्य और देश का समग्र विकास संभव नहीं है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि योजना के माध्यम से गांवों तक सडक़ के साथ-साथ पीएम जनमन योजना के जरिए विशेष पिछड़ी जनजातियों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांवों में ही शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि सडक़ों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और लोगों की स्वास्थ्य, शिक्षा एवं प्रशासन तक पहुंच आसान होगी। विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि इन सडक़ों का निर्माण ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और किसानों सहित आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।</description>
बीईओ का निरीक्षण, तीन दिन से अनुपस्थित मिले प्रधान पाठक
        <description>ग्रामीणों ने लगाए शराब पीकर आने के आरोप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर,17 अप्रैल। बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बगाड़ी में पदस्थ प्रधान पाठक की लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अरविंद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां प्रधान पाठक जुगुल बिहारी मौके पर अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान बीईओ ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान पाठक अक्सर विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं और कई बार शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार समझाइश दी गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
ग्रामीण सुनीता ने बताया कि 26 जनवरी के दिन भी प्रधान पाठक नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे थे और बच्चों व ग्रामीणों के साथ दुव्र्यवहार किया था। इसके बाद कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन पुन: वही स्थिति बनने लगी।
वहीं ग्राम सरपंच हीरामणि देवी ने आरोप लगाते बताया कि प्रधान पाठक लगातार अनुपस्थित रहते हैं और शराब सेवन कर विद्यालय आने की शिकायतें मिलती रही हैं। उन्हें कई बार समझाइश दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। उन्होंने प्रधान पाठक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि प्रधान पाठक 15, 16 और 17 अप्रैल को बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार तीन दिनों तक विद्यालय से अनुपस्थित रहे। इस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायत गंभीर है और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।</description>
सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, एक मौत, दर्जनभर यात्री जख्मी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 17 अप्रैल। अंबिकापुर-बनारस अंतरराज्यीय मार्ग पर गुरुवार की मध्यरात्रि एक भीषण सडक़ हादसा हो गया।
बिहार-झारखंड से अंबिकापुर आ रही रॉयल यात्री बस (सीजी 06 जीवाय 0729) कल्याणपुर नवापारा के पास सडक़ किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक (सीजी 07 सीजे 2971) से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक द्वारा कोई भी सुरक्षा संकेत या चेतावनी चिन्ह नहीं लगाया गया था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
घटना रात करीब 11.30 से 11.45 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय बस में सवार अधिकांश यात्री नींद में थे, जिससे चालक को खड़ी ट्रक का अंदाजा नहीं लग सका। तेज रफ्तार होने के कारण बस को नियंत्रित करना भी संभव नहीं हो पाया।
हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं एक यात्री की मौत की खबर है।
सूचना मिलते ही लटोरी और खडग़वां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को चौकी परिसर में खड़ा कर लिया है।
बस में सवार अधिकांश यात्री पलामू जिले के छतरपुर, कल्याणपुर, बरगढ़, रामानुजगंज और भंडरिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।</description>
सरगुजिहा बोलने पर बच्चे को प्रवेश से वंचित करने का आरोप, एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
        <description>पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने बताया शिक्षा अधिकार अधिनियम का उल्लंघन, दूसरे प्ले स्कूल में कराया नि:शुल्क प्रवेश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,17 अप्रैल। सरगुजिहा भाषा में बात करने के कारण एक चार वर्षीय बच्चे को निजी प्ले स्कूल में प्रवेश नहीं देने का मामला सामने आने के बाद छात्र संगठन एनएसयूआई ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह कदम पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव के निर्देश पर उठाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर शहर के एक निजी प्ले स्कूल ने चार वर्षीय बच्चे को छह दिनों तक डेमो के लिए बुलाया, लेकिन बाद में उसे केवल इस आधार पर प्रवेश देने से मना कर दिया कि वह सरगुजिहा आम बोलचाल की भाषा में बात करता है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने यह तर्क दिया कि बच्चे की सरगुजिहा भाषा का प्रभाव अन्य बच्चों पर पड़ सकता है, इसलिए उसे प्रवेश नहीं दिया जा सकता।
मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के निर्देश पर एनएसयूआई सरगुजा ने जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संबंधित निजी स्कूल की मान्यता समाप्त करने तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने इस मामले को शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के विपरीत बताया है। उन्होंने कहा कि भाषा के आधार पर किसी बच्चे को प्रवेश से वंचित करना अनुचित है। उनके अनुसार, बच्चे अपने प्राकृतिक वातावरण में जिस भाषा का उपयोग करते हैं, उसमें कोई कमी नहीं होती, बल्कि इस तरह का निर्णय स्कूल प्रबंधन की अभिजात्य सोच को दर्शाता है।
इस बीच, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की पहल पर संबंधित बच्चे को शहर के बचपन प्ले स्कूल में नि:शुल्क प्रवेश दिलाया गया है। स्कूल संचालक प्रतीक दीक्षित ने कहा कि शिक्षा सहित किसी भी सेवा में भाषाई आधार पर भेदभाव उचित नहीं है और भाषा के आधार पर योग्यता का आंकलन करना गलत है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अब इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।</description>
बीजापुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य आयोजन
        <description>महिलाओं ने लिया जनजागरण का संकल्प
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 16 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा बीजापुर द्वारा स्थानीय ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराते हुए कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी का अवसर देगा। साथ ही यह महिलाओं के सम्मान, अधिकार और नेतृत्व क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जानकी कोरसा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माया झाड़ी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी, सरपंच नीता शाह, पूर्व उपाध्यक्ष रुक्मिणी कावरे एवं पत्रकार पुष्पा रोकड़े सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के पश्चात महिलाओं ने रैली निकालकर अधिनियम के समर्थन में जनसंदेश भी दिया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। जिला पंचायत सदस्य सामंतीन कोरसा, प्रीति आरकी, भाजपा उपाध्यक्ष शकुंतला पाण्डे, जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम (उसूर), दशहरी कोरसा (भैरमगढ़), सरिता कूड़ेम (भोपालपटनम) सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा पोनदी ने किया।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने एकजुट होकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महिलाओं ने इसे जनजागरण का प्रभावी माध्यम बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि देश में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाकर एक नए युग की शुरुआत करेगा।</description>
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व होगा सशक्त& वेदवती कश्यप
        <description>नारायणपुर में पदयात्रा व नारी शक्ति वंदन सम्मेलन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
नारायणपुर, 16 अप्रैल। जिला मुख्यालय में पदयात्रा व नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने मातृशक्ति के जागरूक और सशक्त स्वरूप को प्रदर्शित किया। पदयात्रा के पश्चात जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, जनपद सदस्य रामबत्ती देवांगन, शिक्षिका रीना मंडल, अधिवक्ता सीता वड्डे, स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ वनिता जैकब, पूर्व नक्सल पीडि़त एवं वर्तमान में पुलिस आरक्षक सुधाये गोटा तथा गायत्री परिवार से श्रीमती सत्यभामा नागवंशी मंच पर विराजमान रहीं।
श्रीमती कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकतंत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी और नेतृत्व और अधिक सशक्त होगा।
उन्होंने इसे देश की मातृशक्ति को निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।
इसके पश्चात सम्मेलन को संध्या पवार, रीना मंडल, वनिता जैकब, सत्यभामा नागवंशी,सीता वड्डे तथा सुकाय गोटा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने महिलाओं को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पार्षद संगीता जैन, जिला पंचायत सदस्य हीना नाग, शांति नेताम, दीपाली नाग, खुशबू जैन, वर्षा पांडेय, शोभना नायर, लक्ष्मी यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सरिता बंजारे ने किया तथा आभार पार्षद रमशीला नाग ने किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर इस ऐतिहासिक पहल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।-</description>
जन&जन तक उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने तक राज्य शासन प्रतिबद्ध&साय
        <description>जिला अस्पताल में अटल आरोग्य लैब का सीएम ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 16 अप्रैल।मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने मुख्यालय सुकमा के जिला चिकित्सालय में अटल आरोग्य लैब का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य शासन दूरस्थ जिलों के जन-जन तक उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपल्बध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में वर्तमान सुविधा अनुसार ब्लड बैंक, सोनो ग्राफी, एक्सरे, ईसीजी, इमरजेन्सी, आईपीएचएल, सीजेरीयम प्रसव, एन.आर.सी., डॉइलिसीस की सुविधाए उपलब्ध है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप, महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक. किरण गंगाराम चव्हाण, डीएफओ अक्षय कुमार भोंसले सहित अन्य अधिकारी ने उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि शुभारंभ हुए अटल आरोग्य लैब छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति कही जा सकती है, क्योंकि अटल आरोग्य लैब से अब 1046 अस्पतालों में मुफ्त जांच की जाएगी। मरीजों को जिला अस्पतालों से लेकर पीएचसी तक मुफ्त जांच सुविधा शुरू ,एसएमएस और व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट मिलेगी, अटल आरोग्य लैब पूरी तरह डिजिटल होगा, इसके माध्यम से 133 प्रकार की जांच अब जिला अस्पतालों में मुफ्त होगी।
स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े बदलाव के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ की डायग्नोस्टिक व्यवस्था एचएलएल लाइफकेयर के सहयोग से मजबूत होगी। कुल मिलाकर इसके जरिए से मरीजो के रक्त जाच सम्बधित विभिन्न बीमारियों के लक्षणों की जांच, जांच रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध होने के साथ साथ रोगो का त्वरित निदान सम्भव होगा। समय पर उपचार शुरू होने से मरीजो के स्वस्थ होने की प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर इस अटल आरोग्य लैब के माध्यम से एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगा।</description>
सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 16 अप्रैल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की सचिव गायत्री साय द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोंडागांव का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के अध्यक्ष खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन में किया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कार्यप्रणाली और सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। सचिव ने केंद्र में उपलब्ध कानूनी सहायता, चिकित्सा सेवा, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, आश्रय सुविधा और पुलिस सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इस दौरान केंद्र में रह रही महिलाओं को दी जा रही सहायता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आश्रय लेने वाली महिलाओं को उपलब्ध योजनाओं का लाभ दिया जाए।
साथ ही, जिन महिलाओं को कानूनी सहायता की आवश्यकता है, उनके आवेदन तैयार कर उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट, अधिकार मित्र लोकेश यादव और सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
डाडा कप: 42 रनों से जीतकर अल्टीमेट चैलेंजर्स बनी विजेता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 16 अप्रैल। केशकाल नगर के सुरडोंगर प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित 5 अप्रैल से शुरू हुए रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता डाडा कप सीजन -1 का 15 अप्रैल की रात धूमधाम से समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया, जिसमें केशकाल नगर पंचायत अंतर्गत निवासरत खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर नगरवासियों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मैच में अल्टीमेट चैपियंस की टीम ने टीम गौलाचंद को हराकर 66,666 रुपए की इनाम राशि और ट्रॉफी अपने नाम किया।
बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोहार किसान 11 को हराकर गौलाचंद की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अल्टिमेट चैलेंजर्स के कप्तान फैज़ रज़ा के नेतृत्व में टीम ने 12 ओवर में 114 रन बनाए और गोलाचंद की टीम को 115 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौलाचंद की टीम, जिसकी कप्तानी वसीम मेमन कर रहे थे, 72 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह अल्टिमेट चैलेंजर्स ने 42 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
फैज़ रज़ा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
विजेता टीम अल्टिमेट चैलेंजर्स को आयोजन समिति एवं अतिथियों के द्वारा 66,666 रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता टीम गोलाचंद को 44,444 रुपये एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अल्टिमेट चैलेंजर्स के कप्तान फैज़ रज़ा को दिया गया।
आयोजन समिति के सदस्य अख्तर मेमन और वसीम मेमन ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वर्गीय डाडाभाई की स्मृति में आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य नगर के युवाओं में भाईचारा और सौहार्द बढ़ाना तथा खेल के माध्यम से मनोरंजन प्रदान करना था। आयोजन को सफल बनाने में केशकाल नगर के प्रबुद्धजनों और नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा।
समिति ने सभी खिलाडिय़ों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रतियोगिता शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत मे नगर के प्रतिष्ठित जन अमीन मेमन, भूपेश चंद्राकर, रफीक मेमन, अनीस मेमन एवं टीआई विकास बघेल के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।</description>
वन सुरक्षा समिति की राशि में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
        <description>ग्रामीणों ने वन रक्षक पर लाखों रुपये आहरण कर दुरुपयोग का लगाया आरोप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 15 अप्रैल। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के मद्देड़ बफर रेंज के ग्राम धनगोल ग्राम पंचायत अंगमपल्ली एवं सोमनपल्ली में वन सुरक्षा समिति की राशि में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। समिति अध्यक्षों एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वनरक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम धनगोल में वन रक्षक द्वारा बिना किसी कार्य कराए और समिति सदस्यों की सहमति के बिना करीब 3 लाख रुपये की राशि खाते से निकाल ली गई। इसी तरह सोमनपल्ली में भी लगभग 4 लाख रुपये आहरित कर राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।
समिति अध्यक्षों का कहना है कि निकाली गई राशि का उपयोग न तो वन संरक्षण कार्यों में हुआ और न ही किसी विकास कार्य में, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा गबन की गई राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया है। प्रशासन द्वारा जल्द ही जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।</description>
गूंजा जय भीम और जय संविधान, हजारों ने दिखाई एकजुटता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 15 अप्रैल। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को जगदलपुर में भव्य आयोजन हुआ। लालबाग मैदान के पास स्थित स्मृति स्थल पर विभिन्न समाजों के लोगों ने पहुंचकर बाबा साहब को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरे शहर में उत्साह का माहौल नजर आया।
.आयोजन के दौरान मंच से वक्ताओं ने डॉ अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समानता, शिक्षा, न्याय और अधिकारों के लिए जो मिशन शुरू किया था, उसे आगे बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सामाजिक चेतना और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित संदेश दिए गए।
.समारोह में महिलाओं, युवाओं, बच्चों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा अलग-अलग राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में सर्वसमाज की भागीदारी ने इसे विशेष स्वरूप दिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
.जगदलपुर शहर में इस अवसर पर कई चौक-चौराहों को सजाया गया। जगह-जगह डॉ. अंबेडकर के जीवन और योगदान से जुड़े चित्र लगाए गए। इसके साथ ही जुलूस और नगर भ्रमण भी निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। सामाजिक जागरूकता से जुड़े गीतों और नारों के बीच लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
.कार्यक्रम के दौरान बस्तर संभाग के विभिन्न समाजों की ओर से कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में शहीदों और समाज से जुड़े 15 बिंदुओं की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग रखी गई। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया।
.बहरहाल, डॉ अंबेडकर जयंती पर जगदलपुर में हुआ यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकजुटता, संवैधानिक जागरूकता और अधिकारों के प्रति सजगता का भी बड़ा संदेश देकर गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।</description>
कमिश्नर ने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का लिया जायजा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 15 अप्रैल। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत पंडरीपानी और तोकापाल विकासखंड के तेलीमारेंगा एवं पलवा में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सर्वे सहित स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का लाभ हर परिवार और प्रत्येक व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान सभी लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ ही स्वास्थ्य सुधार का माध्यम बने। इस पुनीत सेवा भावना के अनुरूप लोगों तक पहुंचकर उन्हें लाभान्वित करें। कमिश्नर ने इस मौके पर मितानिन दवा पेटी का भी अवलोकन कर दवा पेटी में उपलब्ध दवाइयों के बारे में जानकारी ली और मौजूद मितानिन का उत्साहवर्धन किया।
कमिश्नर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सर्वे दल के गांव में पहुंचने से कम से कम दो दिन पहले कोटवार के जरिये मुनादी कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच शिविर की पूरी जानकारी मिल सके। इसके साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाए। उन्होंने सर्वे दल के गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत को खुले रखने सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और पंचायत प्रतिनिधियों का सर्वे दल को सहयोग सुनिश्चित किए जाने कहा।
कमिश्नर ने भ्रमण के दौरान कहा कि दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचना इस अभियान की प्राथमिकता है। ऐसे क्षेत्रों में विशेष प्रयास करते हुए शत-प्रतिशत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और जरूरतमंदों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सर्वे के दौरान गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बस्तर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति की समीक्षा करते हुए सर्वे दलों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विकासखण्ड तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। इस दौरान संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ महेश शांडिल्य, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।</description>
हर्षोल्लास से मनी बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती, निकली रैली
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 15 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सर्व अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल तथा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व समाज जिला अध्यक्ष धंसराज टंडन ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात नगर में एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
रैली के बाद आयोजित सभा में अतिथियों एवं वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक समानता और न्याय के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर धंसराज टंडन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज के समग्र विकास और एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित रहे।</description>
सचिव तरुण कुमार पहुंचे दंतेवाड़ा, आजीविका सेवा केंद्र समेत कई जगह का किया निरीक्षण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 15 अप्रैल। आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका एवं कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हो रही प्रगति का जायजा लेने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सदस्य सचिव तरुण कुमार पिथोडे दो दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा बुधवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकासखंड दंतेवाड़ा, कुआकोण्डा एवं गीदम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं और जमीनी स्तर पर संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया।
इसी क्रम में सचिव श्री पिथोडे ने बालमित्र पुस्तकालय मांझीपारा का भ्रमण कर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, पुस्तकालय उपयोग तथा सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पुस्तकालय की भूमिका की सराहना करते हुए उनसे भविष्य के योजनाओं के बारे में जानना चाहा।
इसके पश्चात उन्होंने कुआकोण्डा स्थित आजीविका सेवा केंद्र का अवलोकन किया। जहां स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित रोजगार गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर समूह की दीदियों ने बताया कि वे उत्तम बीज, जैविक खाद तथा अन्य कृषि आधारित उत्पादों का निर्माण एवं विक्रय कर रही हैं। ज्ञात हो कि इस केंद्र से 34 ग्राम संगठनों के परिवार लगभग 300 लाभान्वित हो रही हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
पूरक पोषण केंद्र का गहन जायजा
इसी कड़ी में सचिव ने रेडी टू ईट (पूरक पोषण केंद्र) कुआकोण्डा का भी निरीक्षण किया। यहां कार्यरत समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने पोषण आहार के वितरण एवं उपयोग के बारे में जानकारी ली। यहां महिलाओं ने बताया कि यह पोषण आहार जिले के चारों विकास खंडों में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा कुपोषित बच्चों को प्रदान किया जाता है।
श्याम गिरी में अस्पताल की जांच
सचिव ने उप स्वास्थ्य केंद्र श्यामगिरी में भी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा कार्यकर्ताओं और महिलाओं से संवाद किया।
साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर श्यामगिरी में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों, लैब जांच और प्रसव सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। इसके अलावा सदस्य सचिव ने बिंजाम-झोडियाबाड़म में कृषि से संबंधित फूड प्रोसेसिंग यूनिट तथा बिंजाम एटीएम आधारित मॉडल कृषि को भी देखा। निरीक्षण के दौरान श्री पिथोडे ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्ता और प्रभावशीलता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस भ्रमण के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम लोकांश एल्मा, बचेली राजीव कुजूर और उप संचालक पंचायत तरुण देशमुख प्रमुख रूप से मौजूद थे।</description>
साड़ी घोटाला: महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री राजवाड़े का पुतला, जांच की मांग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 13 अप्रैल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में कथित अनियमितताओं के विरोध में महिला कांग्रेस सरगुजा ने सोमवार को घड़ी चौक पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन कर जांच की मांग की। यह कार्यक्रम प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया।
महिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में लगभग 9.7 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई है। उनका कहना है कि खादी ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से की गई खरीदी में गुणवत्ताहीन साडिय़ों की आपूर्ति की गई।
आरोप है कि 5.5 से 6.3 मीटर की जगह करीब 5 मीटर लंबाई की साडिय़ां दी गईं तथा बाजार में 200 से 250 रुपये में मिलने वाली साडिय़ों की कीमत 500 रुपये दर्शाकर आपूर्ति की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सीमा सोनी एवं ग्रामीण अध्यक्ष अनिमा केरकेट्टा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुतला दहन कार्यक्रम में संध्या रवानी, गीता प्रजापति, निमन राशि एक्का, रूही गजाला, पूर्णिमा सिंह, हीरो बड़ा, मालती सिंह, प्रीति सिंह, सरला राय, संगीता मिंज, चित्रा मिश्रा, रूबी जैन, मोमिना, अनुराधा सिंह, अंजू, ममता सिंह, एंजेला केरकेट्टा, सपना सिंह, अनिता सिन्हा, रश्मी सोनी, रंजू सिंह, एलिना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के संचार विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।</description>
‘संपूर्ण वंदे मातरम गौरव गान ’ बहुविध प्रशिक्षण शिविर, सैकड़ों बच्चे ले रहे हिस्सा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर-रामानुजगंज,13 अप्रैल। सुदूरवर्ती क्षेत्र सनावल में संस्कार भारती जिला इकाई रामानुजगंज-बलरामपुर एवं दीन हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 5 दिवसीय संपूर्ण वंदे मातरम गौरव गान  बहुविध प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ सूर्य प्रकाश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सनावल में किया गया। शिविर में जिले भर से सैकड़ों बच्चे भाग लेकर विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
शिविर में बच्चों को कला, संगीत एवं कौशल आधारित विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें ओडिसी नृत्य, वंदे मातरम समूहगान, गायन, तबला एवं हारमोनियम वादन के साथ राइफल शूटिंग का प्रशिक्षण भी शामिल है। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चे उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिल रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत ओडिसी नृत्य, तबला वादन एवं वंदे मातरम गान का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और बच्चों के बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में ओडिशा से आए प्रशिक्षक श्रद्धांजलि नायक, सुनिमा प्रधान, स्वास्तिक प्रधान एवं देवकी मल्लिक द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं राइफल शूटिंग प्रशिक्षण झारखंड के प्रशिक्षक एस.पी. यादव एवं धीरज कुमार सिंह द्वारा दिया जा रहा है, जो प्रतिभागियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
दीन हीन सेवा समिति के संस्थापक मनीष सिंह ने बताया कि यह शिविर अब प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में नि:शुल्क आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद पांडे का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन जिला इकाई संरक्षक बलवंत सिंह एवं प्रांतीय संगीत विधा संयोजक पवन कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन को क्षेत्र में शिक्षा एवं संस्कृति के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।</description>
मैनपाट में हाथी दल, बस्तियों में घुसकर फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, ग्रामीण दहशत में
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,13 अप्रैल। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में 14 हाथियों का दल पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए है। हाथियों का झुंड रात के समय टाइगर प्वाइंट के आसपास की बस्तियों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोगों को रातभर जागकर अपने घरों व खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार, मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर प्वाइंट के समीप मूसाखोल जंगल में हाथियों का झुंड कई दिनों से मौजूद है। बीती रात यह दल मूसाखोल बस्ती में पहुंच गया और खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने पूरी रात मशक्कत कर हाथियों को बस्ती से दूर रखने की कोशिश की। सुबह होते ही हाथियों का झुंड फिर जंगल की ओर लौट गया।
हाथियों की लगातार मौजूदगी के कारण मूसाखोल, बिजलहवा, कलजीबा, असकरा और कुनिया बस्तियों के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम ढलते ही हाथी जंगल से निकलकर बस्तियों की ओर बढऩे लगते हैं, जिससे उन्हें रात में खेतों और घरों की निगरानी करनी पड़ रही है।
वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क कर रही है। वहीं हाथियों का दल मैनपाट-सीतापुर मुख्य मार्ग पर भी कई बार दिखाई दे रहा है, जिससे राहगीरों में भी दहशत बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से शाम चार बजे के बाद टाइगर प्वाइंट जाने वाले पर्यटकों को भी रोका जा रहा है।
फिलहाल हाथियों का दल आक्रामक नहीं दिखा है, लेकिन स्थिति को देखते हुए वन विभाग द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।</description>
ओवरटेक के दौरान स्कार्पियो से टकराई बाइक, सडक़ पर गिरे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 13 अप्रैल। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक सडक़ हादसा हो गया। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार युवकों की सामने से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे युवक की ट्रक के पहियों के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी अमित एक्का और अरविंद केरकेट्टा बाइक से बतौली थाना क्षेत्र के बिलासपुर में आयोजित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहे थे। रात करीब 10 बजे बिलासपुर-घोघरा चौक के पास उन्होंने सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई।
टक्कर के बाद बाइक के पीछे बैठे अरविंद केरकेट्टा सडक़ पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही स्कार्पियो के चालक ने बाइक को देखकर वाहन की गति कम कर दी थी, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने संबंधित ट्रक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।</description>
जिला महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला
        <description>जगदलपुर, 12 अप्रैल। जिला महिला कांग्रेस ने महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद व ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर के नेतृत्व में बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर/ग्रामीण की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा बीते दिन दुर्ग में हुए 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था एवं आंगनबाड़ी महिलाओं की साडिय़ों में हुए भारी भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।</description>
‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम में 4 स्मार्ट माताएं सम्मानित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 12 अप्रैल। कोंडागांव जिले के मुरारीपारा बड़ेबेंदरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की शिक्षा में विशेष योगदान देने वाली 4 माताओं को स्मार्ट माता के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य फागेश्वरी कश्यप उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व स्मार्ट माता सरस्वती नाग ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
प्रधानाध्यापक पवन कुमार साहू ने बताया कि अंगना म शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन की एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 3) के बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना है। इस योजना के माध्यम से माताओं को सीधे बच्चों की सीखने की प्रक्रिया से जोड़ा जाता है। कार्यक्रम प्रभारी संतोषी पटेल ने बताया कि बच्चों को भाषा और गणित की बुनियादी समझ खेल, गतिविधियों और कहानियों के माध्यम से सिखाई जाती है, जिससे पढ़ाई रोचक बनती है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाली चार माताओं फागेश्वरी कश्यप, कमला नेताम, जुगदई नेताम, कमलेश्वरी गवार को मुकुट, बैज, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
बालिका शिक्षा प्रभारी इशिता भंडारी ने कहा कि यह कार्यक्रम माताओं को सशक्त बनाता है, जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई में बेहतर सहयोग कर सकें और उनकी बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मकता मजबूत हो।
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, स्व सहायता समूह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।</description>
साढ़े 33 लाख का गांजा और वाहन जब्त, आरोपी फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 12 अप्रैल। कांकेर जिले की नरहरपुर पुलिस ने साढ़े 33 लाख से अधिक का गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक क्रेटा वाहन क्रमांक ओडी 10 जे 3344 में गांजा भरकर भारतमाला रोड से डिब्बीपानी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही वाहन चालक ने तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की, लेकिन ग्राम डिब्बीपानी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपी वाहन छोडक़र फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर 3 बोरियों में 13 पैकेट से कुल 67.380 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 33.69 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ-साथ क्रेटा वाहन (लगभग 10 लाख) और अतिरिक्त नंबर प्लेट भी जब्त की। इस प्रकार कुल जब्त सामग्री की कीमत 43.69 लाख आंकी गई है। इस मामले में थाना नरहरपुर में एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।</description>
शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चावल उत्सव
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 12 अप्रैल। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में 7 अप्रैल को चावल उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से पंजीकृत हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
चावल उत्सव के दौरान उचित मूल्य की दुकानों में पंजीकृत राशन कार्डधारियों को निर्धारित मात्रा में चावल, नमक एवं अन्य खाद्यान्न सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही हितग्राहियों के ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी प्राथमिकता से पूर्ण कराई जा रही है, ताकि भविष्य में उन्हें योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।
जिला खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल 422 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं, जिनमें 1,58,629 राशन कार्डधारी पंजीकृत हैं। इन सभी के लिए खाद्यान्न का आबंटन जारी कर दिया गया है और वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।
उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने, वितरण व्यवस्था की निगरानी करने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जिला प्रशासन द्वारा चावल उत्सव के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।</description>
आसना की परदेसिन माता गुड़ी में जतरा सेवा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 12 अप्रैल। बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आदिम परंपराओं की जीवंत झलक शनिवार को ग्राम आसना में देखने को मिली। यहाँ स्थित ऐतिहासिक परदेसिन माता गुड़ी में पारंपरिक जतरा सेवा पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम नजर आया। इस महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान को भविष्य के लिए सहेजने के उद्देश्य से बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) की टीम ने विशेष भ्रमण किया और संपूर्ण आयोजन का विस्तृत दस्तावेजीकरण किया।
इस आयोजन की भव्यता पारंपरिक वाद्य यंत्रों की उन गूँजती धुनों से और बढ़ गई, जिन्हें बजाने के लिए विशेष तौर पर दूर-दराज के कुशल वादकों को बुलाया गया था। ग्राम माड़पाल से आए मोहरिया खैरू और उनके साथ उपनपाल से आए नगाड़ा व तुड़बुड़ी वादकों ने अपनी कला से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
दशकों से इन परंपराओं को निभा रहे मोहरिया खैरू ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन आयोजनों में संगीत का महत्व केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देवी-देवताओं के आह्वान का एक माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब देवी की सवारी आती है, तब अलग-अलग देवताओं के लिए विशिष्ट धुनें बजाई जाती हैं, जिन्हें सुनकर देवी स्वरूप धारण करने वाले श्रद्धालु नृत्य करते हैं।
धार्मिक विधानों के क्रम में जतरा सेवा के दौरान दुवार मुण्डेया देवता, परदेसिन माता और अन्य स्थानीय देवी-देवताओं को प्रसन्न करने हेतु बलि पूजा का भी प्रावधान संपन्न किया गया। इस दौरान वातावरण तब और भी प्रभावमयी हो उठा जब वादकों ने विभिन्न देवताओं को समर्पित विशिष्ट धुनें छेड़ीं। बादल संस्था के प्रशासक आशुतोष ठाकुर के मार्गदर्शन में पहुँची टीम ने इन दुर्लभ वाद्य धुनों, पूजा पद्धतियों और पारंपरिक नृत्यों को फोटो व वीडियो के माध्यम से संकलित किया, ताकि बस्तर की इस अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके।
इस अवसर पर ग्राम आसना के सिरहा और पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन न केवल स्थानीय लोगों की अटूट श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि बादल संस्था के प्रयासों से यह ऐतिहासिक पल अब आने वाली पीढिय़ों के लिए एक दस्तावेज के रूप में भी सुरक्षित हो गया है।</description>
बस्तर के विस्थापितों की घर वापसी से लेकर स्थानीय भर्ती तक, सर्व आदिवासी समाज ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 10 अप्रैल। सर्व आदिवासी समाज ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सलवा जुडूम के दौरान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विस्थापित हुए आदिवासी परिवारों की ससम्मान घर वापसी, स्वास्थ्य विभाग में डीएमएफटी के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, बस्तर-सरगुजा में स्थानीय भर्ती व्यवस्था बहाल करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गई हैं।
सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि दक्षिण बस्तर के हजारों आदिवासी परिवार सलवा जुडूम और आंतरिक संघर्ष के दौरान अपना घर छोडक़र आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में बस गए थे। वर्तमान में ये परिवार मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं और अपने पैतृक गांव लौटना चाहते हैं। सर्व आदिवासी समाज ने इन परिवारों का सर्वे कर सुरक्षित घर वापसी, पुनर्वास, भूमि आवंटन तथा वन अधिकार पत्र प्रदान करने की मांग की है।
संगठन ने स्वास्थ्य विभाग में जिला खनिज संस्थान न्यास मद से कार्यरत संविदा कर्मियों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि बस्तर जैसे दुर्गम क्षेत्र में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित कई कर्मचारी वर्षों से कम मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं, जो च्च्समान कार्य-समान वेतनज्ज् के सिद्धांत के विपरीत है। सर्व आदिवासी समाज ने संविदा भर्ती समाप्त कर नियमित नियुक्ति करने तथा वर्तमान कर्मियों का अनुभव के आधार पर नियमितीकरण करने की मांग की है।
इसके साथ ही बस्तर एवं सरगुजा संभाग में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर स्थानीय निवासियों की शत-प्रतिशत भर्ती व्यवस्था पुन: लागू करने की मांग भी की गई। ज्ञापन में कहा गया कि अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय भाषा, संस्कृति और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
संगठन ने नक्सलवाद मुक्त बस्तर की घोषणा के बाद जेलों में बंद विचाराधीन आदिवासियों के मामलों की विधिक समीक्षा कर निर्दोषों की रिहाई हेतु विशेष नीति बनाने की मांग भी रखी। इसके लिए उच्चस्तरीय च्च्बस्तर शांति समीक्षा समितिज्ज् गठन, विधिक सहायता और पुनर्स्थापन योजना लागू करने का सुझाव दिया गया है।
इसके अलावा बस्तर में चार दशकों से रहे नक्सलवाद के सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक कारणों का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। संगठन ने कहा कि स्थाई शांति के लिए समस्या की जड़ों का वैज्ञानिक अध्ययन आवश्यक है।
सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
ज्ञापन तहसीलदार बीजापुर पंचराम सलामे को सौंपा गया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख मौजूद थे।</description>
ओवरटेक करने पर करता था पत्थर से हमला, बाइक सवार की मौत, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 अप्रैल। जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अपने अजीब सनकी शौक के चलते पत्थरबाजी करने वाले एक युवक ने बाइक सवार की जान ले ली। माकड़ी थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गम्हरी निवासी मेहन्दु मरकाम अपने साले और साले की पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से बालोंड से भतवा लौट रहे थे। शाम करीब 7.30 बजे बागबेड़ा और खुड़ी गांव के बीच अज्ञात बाइक सवार ने उन पर ईंट से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में मेहन्दु मरकाम के सीने में गंभीर चोट आई और इस घटना में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए माकड़ी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही धनीराम मंडावी खुड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब कोई बाइक सवार उसे ओवरटेक करता था, तो वह आवेश में आ जाता था और पत्थर या ईंट से हमला कर देता था। इस तरह की वारदात को वह अपना शौक बताता है और पहले भी कई लोगों को निशाना बना चुका है। इसी सनक में उसने इस बार भी हमला किया, जिससे मेहन्दु मरकाम की जान चली गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।</description>
गांव चलो अभियान: पूर्व मंत्री गागड़ा का सघन जनसंपर्क
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 10 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत क्षेत्र में जनसंवाद और विकास को नई दिशा मिल रही है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने उसूर मंडल के दूरस्थ ग्राम पंचायत गलगम, नंबी, गुंजेपरती सहित भीमाराम एवं पुजारी कांकेर गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की।
अपने प्रवास के दौरान महेश गागड़ा ने ग्रामवासियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा तथा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। पूर्वमंत्री
गागड़ा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इनका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को साल भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया।
उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त बस्तर और सतत जनसंवाद ही सुशासन की आधारशिला है। भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर तक विकास पहुंचाकर एक समृद्ध और विकसित बस्तर का निर्माण करना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, तीरथ जुमार, हरिहर साहनी, जागर लक्ष्यमैया, शंकरैया मडवी, पूर्णिमा तेलम सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह अभियान न केवल जनसमस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत कर रहा है, जिससे बस्तर में विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं।</description>
बस्तर की पंचायतों को 1 करोड़ रु. और विशेष पैकेज दिया जाए&कांग्रेस
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 10 अप्रैल। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने केंद्र और राज्य सरकार से बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर कई मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नक्सल मुक्त गांवों को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा के बावजूद अब तक किसी पंचायत को राशि नहीं मिली है।
पत्रकारवार्ता में सुशील मौर्य ने कहा कि यदि सरकार बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित कर चुकी है, तो अपनी घोषणा के अनुरूप सभी ग्राम पंचायतों को तत्काल 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जानी चाहिए। यह राशि बस्तर सहित अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में भी जारी की जाए।
उन्होंने डबल इंजन सरकार से बस्तर के समग्र विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज घोषित करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में रोजगार, आधारभूत संरचना और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर में स्थापित करने की भी मांग उठाई गई। उनका कहना है कि जब खनिज संपदा बस्तर से निकलती है, तो मुख्यालय भी यहीं होना चाहिए, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
कांग्रेस नेता ने आशंका जताई कि बस्तर की खनिज संपदा और औद्योगिक परियोजनाओं को निजी कंपनियों को सौंपा जा सकता है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में स्पष्ट आश्वासन देने की मांग की कि स्थानीय हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल लाइन के निर्माण में देरी को लेकर भी सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में शुरू हुई यह परियोजना अब तक पूरी नहीं हो पाई है, जो क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है।</description>
जहां कभी गोलियों की गूंज थी, अब विकास की आवाज...
        <description>जनअदालत देख चुके ग्रामीणों से कलेक्टर ने जनचौपाल में की मुलाकात
प्रकाश नाग
केशकाल, 10 अप्रैल (छत्तीसगढ़ संवाददाता)। कभी नक्सल गतिविधियों का गढ़ माने जाने वाले जिले के अंतिम छोर पर बसे चुरेगांव और आसपास के क्षेत्र आज तेजी से बदलाव की नई इबारत लिख रहे हैं। जिस इलाके में कभी कदम रखना भी चुनौती माना जाता था, आज वहीं प्रशासन बेखौफ होकर विकास कार्यों को जमीन पर उतार रहा है।
खौफ के साए में जीता था इलाका
चुरेगांव क्षेत्र को पहले किसकोड़ो एरिया कमेटी के नाम से जाना जाता था। यहां नक्सली कमांडर सरिता, कमलेश, जग्गू गोटा, सोनू, रामधर और प्रभाकर जैसे नामों का खौफ लोगों के दिलों में गहराई तक बसा हुआ था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि किसी भी निर्माण कार्य की शुरुआत होते ही नक्सली वाहन जलाकर विरोध जताते थे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के दौरे के दौरान भारी सुरक्षा बल की तैनाती अनिवार्य हुआ करती थी।
बिना सुरक्षा बल पहुंच रहा प्रशासन
31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने के बाद इस क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। वर्षों से दहशत में जी रहे ग्रामीण अब खुलकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। लोगों के चेहरों पर अब डर नहीं, बल्कि विश्वास और उम्मीद साफ झलक रही है। सबसे बड़ा बदलाव प्रशासनिक पहुंच में देखने को मिला है। अब कोंडागांव जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बिना सुरक्षा बल के ही अंदुरी, चिंगनार, चुरेगांव, तुमड़ीवाल और कुदुर जैसे सुदूर गांवों तक पहुंच रही हैं। यह बदलाव सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ प्रशासन की सक्रियता और आत्मविश्वास को भी दर्शाता है।
अब योजनाएं जमीन पर
पहले जहां सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित रह जाती थीं, अब वे सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं। प्रशासन गांवों में शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी दे रहा है और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिलाया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। चुरेगांव और आसपास के क्षेत्रों में अब सडक़, बिजली, पानी, राशन और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों का शासन-प्रशासन पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नई योजनाएं शुरू हो रही हैं, जो इस सुदूर इलाके को मुख्यधारा से जोडऩे में अहम भूमिका निभा रही हैं।
शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य- कलेक्टर
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि सरकार के संकल्प के अनुरूप बस्तर में नक्सलवाद अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि जो गांव अब तक विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाए थे, उन्हें तेजी से जोड़ा जा रहा है। हमारी कोशिश है कि सुदूर क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को उनके गांव में ही समाधान मिले, ताकि उन्हें 40-50 किलोमीटर दूर मुख्यालय तक न जाना पड़े। वही शासन की हर एक योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है इसलिए अंतिम छोर में शिविर लग रहे हैं ।
शिविर ग्रामीणों के लिए लाभदायक- जिपं सदस्य कपिल
जिला पंचायत सदस्य कपिल नाग ने कहा कि सुदूर इलाकों में लगाए जा रहे प्रशासनिक शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर द्वारा घंटों तक ग्रामीणों के बीच बैठकर समस्याएं सुनना एक सकारात्मक पहल है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।
डर से विकास तक नई कहानी लिख रहा चुरेगांव
जो क्षेत्र कभी भय और असुरक्षा का प्रतीक था, आज वही क्षेत्र विकास और विश्वास की नई मिसाल बन चुका है। नक्सल मुक्त होने के बाद चुरेगांव जैसे इलाकों में प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से एक नई कहानी लिखी जा रही है एक ऐसी कहानी, जिसमें डर नहीं, बल्कि विकास की जीत हो रही है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कपिल नाग, जनपद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माला, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम आकांक्षा नायक, तहसीलदार विजय मिश्रा , एसडीओ फारेस्ट सुषमा मंडावी समेत स्थानीय सरपंच, जनपद सदस्य वार्ड पंच समेत सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे ।</description>
प्रदेश के छोटे&बड़े बांधों में 67 फीसदी पानी
        <description>पिछले दो सालों की तुलना में स्थिति बेहतर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल।छत्तीसगढ़ राज्य के 12 वृहद एवं 34 मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में इस वर्ष जल भराव की स्थिति काफी बेहतर है। वर्तमान में राज्य के कुल 46 प्रमुख सिंचाई जलाशयों में औसत रूप से 67.43 प्रतिशत जल भराव है, जो कि वर्ष 2025 मेें इसी अवधि में औसत रूप से 45.23 प्रतिशत तथा वर्ष 2024 के 42 प्रतिशत की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है। यह स्थिति राज्य में बेहतर वर्षा, सुनियोजित जल प्रबंधन तथा जलाशयों के प्रभावी संचालन का परिणाम है।
राज्य के 12 वृहद सिंचाई परियोजनाओं में वर्तमान में 68.19 प्रतिशत जल भराव है, जबकि वर्ष 2025 में यह 45.84 प्रतिशत तथा वर्ष 2024 में 38.62 प्रतिशत था। प्रमुख वृहद जलाशयों में शामिल मनियारी जलाशय में 90.41 प्रतिशत, मुरूमसिल्ली में 86.85 प्रतिशत, खारंग में 84.99 प्रतिशत, दुधावा में 84.54 प्रतिशत, रविशंकर सागर में 76.72 प्रतिशत, सोंढूर में 70.65 प्रतिशत एवं तांदुला में 66.19 प्रतिशत में जल उपलब्ध है। वहीं मिनीमाता बांगो जलाशय में 63.86 प्रतिशत तथा केलो में अभी 51.83 प्रतिशत जल भराव है। कोडार जलाशय में अपेक्षाकृत कम 35.45 प्रतिशत जल उपलब्ध है।
इसी प्रकार राज्य की 34 मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में वर्तमान में 63.38 प्रतिशत जल भराव है, जो कि वर्ष 2025 के 44.62 प्रतिशत एवं वर्ष 2024 के 45.38 प्रतिशत से अधिक है। मध्यम जलाशयों में छिरपानी जलाशय मेें 92.23 प्रतिशत, खपरी में 92.98 प्रतिशत, पिपरिया नाला में 89.69 प्रतिशत, गोंडली में 85.53 प्रतिशत, सुतियापाट में 79.82 प्रतिशत, सारोदा में 77.57 प्रतिशत एवं कोसारटेडा में 77.46 प्रतिशत जल भराव अपने उच्च स्तर पर हैं।
प्रदेश में उपलब्ध जल का उपयोग किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं से नियंत्रित एवं चरणबद्ध रूप से जल छोड़ा जा रहा है। रविशंकर सागर (गंगरेल) परियोजना से नहरों के माध्यम से धमतरी एवं रायपुर क्षेत्रों में निस्तारी एवं सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा रहा है। दुधावा जलाशय से मुख्य नहरों के जरिए पानी दिया जा रहा है। सोंढूर परियोजना से नहर प्रणाली के माध्यम से जल छोड़ा जा रहा है। कोडार जलाशय से लगभग 6.84 क्यूमेक्स (घन मीटर प्रति सेकण्ड) जल नहरों के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। इसके अतिरिक्त परालकोट परियोजना से दाएं एवं बाएं तट नहरों के जरिए जल वितरण किया जा रहा है।
मध्यम परियोजनाओं में भी खरखरा, गोंडली, पिपरिया, सारोदा, जुमका, केदार नाला एवं अन्य जलाशयों से आवश्यकता अनुसार नहरों एवं स्लुइस गेट के माध्यम से जल छोड़ा जा रहा है, जिससे रबी फसलों की अंतिम सिंचाई एवं ग्रीष्मकालीन फसलों एवं निस्तारी के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जा सके। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जल का सदुपयोग तथा सभी सिंचित क्षेत्रों को आवश्यकतानुसार पानी मिल सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इस वर्ष जलाशयों में बेहतर जल भराव समन्वित प्रयासों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के किसानों को समय पर पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध हो, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय में सुधार हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जलाशयों के जल स्तर की सतत निगरानी करते हुए जल का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।</description>
प्रदेश में एआई आधारित स्कूल शिक्षा की शुरूआत, दो लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग
        <description>सीएम से मिले गूगल इंडिया के प्रतिनिधि
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में शिक्षा को भविष्य की तकनीकों से जोड़ते हुए, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया के प्रमुख संजय जैन एवं गूगल इंडिया के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख राकेश रंजन ने सौजन्य मुलाकात की। संजय जैन ने रायपुर जिला प्रशासन और गूगल के मध्य हुए लेटर ऑफ इंटेंट की जानकारी साझा करते हुए बताया कि रायपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सक्षम शिक्षा अभियान की शुरुआत की गई है। सक्षम शिक्षक अभियान के तहत राज्य में शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल टूल्स और ्रढ्ढ आधारित शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रथम चरण के बाद इसे राज्य के सभी जिलों में विस्तार दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को ्रढ्ढ प्रमाणन प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए गूगल फॉर एजुकेशन अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को नि:शुल्क उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है, जिससे शिक्षकों को तकनीकी रूप से सशक्त किया जा सके।
कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक चरण में 200 शिक्षकों की सहभागिता से विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें गूगल फॉर एजुकेशन टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, कक्षा शिक्षण में ्रढ्ढ के प्रभावी उपयोग और विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीक-सक्षम और नवाचार आधारित बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इससे न केवल शिक्षण पद्धतियों में गुणवत्ता आएगी, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर नए युग के कौशल विकसित होंगे, जो उन्हें आने वाले समय की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सक्षम शिक्षा अभियान जैसे कार्यक्रम शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए परिवर्तनकारी सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।</description>
फूलोदेवी और लक्ष्मी विशेष सत्र में 16 को  शपथ लेंगी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए नव निर्वाचित दोनों सदस्य श्रीमती फूलो देवी नेताम और श्रीमती लक्ष्मी वर्मा 16 अप्रैल को सदस्यता की शपथ लेंगी। राज्यसभा सचिवालय ने सूचित करते हुए आमंत्रित किया है। बता दें कि उसी दिन महिला आरक्षण को लेकर संसद का विशेष सत्र भी आहूत किया गया है।
राज्यसभा की दोनों ही सीटें आज 9 अप्रैल को रिक्त हो गई हैं। हालांकि दोनों सीटों पर पिछले महीने हुए चुनाव में श्रीमती नेताम और श्रीमती वर्मा अपने अपने दल से निर्विरोध चुन ली गई हैं। फूलो देवी अपनी सीट पर लगातार दूसरी बार चुनी गईं हैं। इस तरह से छत्तीसगढ़ की पांच सीटों में से दो पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा के सांसद हो गए हैं।</description>
नशे में ट्रक चलाते सो रहे साथी को रौंदा, मौत, चालक गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 6 अप्रैल। नशे की हालत में ट्रक चलाते समय ट्रक के नीचे सो रहे अपने साथी को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है तथा वाहन जब्त कर लिया है।
प्रार्थी दिनेश कुमार ध्रुव खुटगांव की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 15/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक रितिक रोशन मरकाम के परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल को आरोपी डिगेश्वर उर्फ डिग्गू नुरेटी (25 वर्ष) अपने जन्मदिन के अवसर पर मृतक एवं अन्य साथियों के साथ हेलीपैड के पास शराब का सेवन कर रहा था। इस दौरान मृतक ट्रक के सामने सो गया, जबकि अन्य साथी वहां से चले गए।
आरोपी ने नशे की स्थिति में ट्रक चलाया, जिससे ट्रक के नीचे सो रहे दोस्त का ध्यान ही नहीं था। वह लापरवाहीपूर्वक ट्रक को चलाते आगे बढ़ाया, जिससे ट्रक की चपेट में आने से रितिक रोशन मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
थाना दुर्गूकोंदल में अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को दियागांव जंगल क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना में प्रयुक्त ट्रक (सीजी 04 एलडी 5769) को दुर्गूकोंदल स्थित गोंडवाना भवन के सामने छोड़ दिया था, जिसे बरामद कर जब्त किया गया। प्रकरण में थाना दुर्गूकोंदल में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।</description>
चारामा में अवैध रेत खुदाई, 5 मशीनें और 4 हाईवा जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर/कांकेर, 6 अप्रैल। कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में रेत खनन को लेकर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए मशीनों और वाहनों को जब्त किया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, विभिन्न रेत खदानों में उपयोग की जा रही 5 चेन माउंटेड मशीनों को जब्त कर सील किया गया। इनमें ग्राम माहुद-भिलाई क्षेत्र से 2, तेलगुड़ा से 2 और भिरौद से 1 मशीन शामिल है।
इसके अलावा, बिना अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पाए जाने पर 4 हाईवा ट्रकों पर कार्रवाई की गई। इनमें से 2 ट्रक ग्राम करिहा क्षेत्र से तथा 2 ट्रक ग्राम अरौद क्षेत्र से जब्त किए गए। सभी ट्रकों को चारामा थाना के सुपुर्द किया गया है।
स्थानीय स्तर पर रेत खनन को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों ने रेत खदानों में मशीनों के उपयोग पर रोक लगाने की मांग भी की है।</description>
ऑनलाइन ठगी, यूपी से आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 6 अप्रैल। मोबाइल फोन पर एपीके ऐप भेजकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में भानुप्रतापपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 9 लाख 28 हजार 500 रुपये की ठगी की थी।
थाना भानुप्रतापपुर में प्रार्थी बिरेंद्र खलको ग्राम महुआ टोली, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर, हाल पता नेहरू नगर नारायणपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक एपीके ऐप आया। ऐप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल फोन हैक हो गया। प्रार्थी ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर से उनकी पत्नी का बैंक खाता लिंक था, जिसमें फोनपे, गूगल पे और स्टेट बैंक योनो ऐप का उपयोग किया जा रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 9 लाख 28 हजार 500 रुपये निकाल लिए।
मामले में पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन एवं अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर जांच की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी आदित्य चौहान निवासी जिला नोएडा, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।</description>
अंधेरा छंटा, सूरज निकला, कमल खिला& भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
        <description>भाजपा स्थापना दिवस पर संगोष्ठी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 6 अप्रैल। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल हुए।
संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित पार्टी के मुंबई में हुए अधिवेशन में भाजपा के प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज वह नारा साकार रूप मे हम सबके समक्ष है।
श्री देव ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी का सफर लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्ज़ी, पं.दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी,राजमाता विजय राजे सिंधिया, कुशा भाऊ ठाकरे और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रबुद्ध नेतृत्व देश में भारतीय जनता पार्टी के रूप मे सकारात्मक राजनैतिक वातावरण के निर्माण मे सफल रहा। एक भारत श्रेष्ठ भारत, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और माँ भारती को परम वैभव के लक्ष्य पर पहुँचाने के विचार से प्रेरित हमारा संगठन आज उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अविरल परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील व प्रगतिशील रही है। देश के 25 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना, भारत का विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं मे शामिल होना, सशक्त मजबूत सेना और भारत का समृद्ध होना इस बात का परिचायक है कि पार्टी के लिए नेशन फस्र्ट, पार्टी सेकंड और सेल्फ लास्ट है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने समस्त कार्यकर्ताओं से संगठन को सशक्त बनाने, राष्ट्र विकास में निरंतर आगे बढऩे व जनसेवा में सदैव तत्पर रहने कहा।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रारंभिक उद्बोधन दिया। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया।</description>
प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 12 चालकों पर जुर्माना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 6 अप्रैल। यातायात नियमों का पालन नहीं करने और प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ थाना केशकाल पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, कुल 12 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक पर 7,500 रुपये के हिसाब से कुल 90,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशकाल अरुण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और घाट क्षेत्रों में जाम की स्थिति में ओवरटेक नहीं करने की समझाइश दी गई है।</description>
श्रीराम मंदिर में कल से दिव्य श्रीमद भागवत कथा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल। वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में कल 6 से 12 अप्रैल तक भव्य एवं दिव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इसके कथा व्यास हिमांशु कृष्ण व्यास होंगे। कथा रोज शाम 4 से 7 बजे तक मंदिर परिसर में ही होगी। कल पहले दिन शंकर पार्वती संवाद, सुखदेव जन्म, महाभारत खंड, परीक्षित जन्म का वाचन करेंगे। मंगलवार को परीक्षित को श्राप, सुखदेव आगमन,कपिल देवहूति संवाद,और ध्रुव चरित्र। 9 अप्रैल को प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्म। 10 अप्रैल को नंदोत्सव बाल लीला,माखन चोरी और गोवर्धन लीला।11 अप्रैल गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, रासलीला, श्रीकृष्ण रूक्मिणी विवाह। 12 अप्रैल को श्रीकृष्ण विवाह, जरासंध उद्धार, सुदामा चरित्र, सुखदेव पूजन के बाद समापन आरती होगी। इस पूरे आयोजन के लिए एक बड़ी समिति का गठन किया गया है। इसकी संयोजक श्रीमती कौशिल्या विष्णुदेव साय को मनोनीत किया गया है।</description>
सेंधमारी में जो मिला वही चुरा लिया, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल। डीडी नगर पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया है। इनके नाम कबीर धु्रव 26, सलीम मरई 19 हैं। आरोपी इतने शातिर थे कि जुगाड़ में जो भी सामान मिलता था, उसे चोरी कर लेते थे और अलग-अलग इलाकों में वारदात को अंजाम देते थे।
इनमें कूलर मशीन, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य घरेलू सामान शामिल हैं। इनकी कीमत 2.80 लाख रुपए आंकी गई है। सामने आई तस्वीरों में बड़ी मात्रा में चोरी का सामान एक जगह एकत्र दिखाई दे रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों के बाद टीम बनाकर निगरानी बढ़ाई गई। पूछताछ में और भी चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।</description>
पादप बोर्ड उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का सम्मान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल। साइंस कॉलेज में आज एलुमनी कमिटी की बैठक अंजय शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कॉलेज के उन पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर महाविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। इसके लिए शीघ्र ही एक बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रस्तावित गौरव सम्मान कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी।
बैठक के दौरान अंजय शुक्ला को आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें अमिताभ बनर्जी (प्राचार्य, साइंस कॉलेज), गिरीश कांत पाण्डेय (प्राचार्य, नवागढ़ कॉलेज), डॉ. एच.के.एस. गजेन्द्र (भूतपूर्व प्राचार्य, कसडोल कॉलेज), एन.बी. सिंह (प्रभारी, एलुमनी एसोसिएशन), रविन्द्र मिश्रा (महासचिव, एलुमनी एसोसिएशन), प्रोफेसर अविनाश शर्मा, राजेश मठरिया, राजेश सक्सेना , ललित मिश्रा , प्रोफेसर कविता दास, कांतिलाल जैन , कजिनूर, अजीत तिवारी, डॉ. जयंत विश्वास, डॉ. सी. साहू, मुकेश तिवारी एवं प्रोफेसर आलोक लुका।
बैठक में सभी सदस्यों ने भविष्य में एलुमनी गतिविधियों को और सशक्त बनाने तथा कॉलेज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।</description>
धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 4 अप्रैल। श्री सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर गौटियापारा चनवारीडाँड़ में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किया । महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। शाम को हनुमान मंदिर में महाआरती की गई, जिसमें पूर्व विधायक गुलाब कमरो , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के अलावा श्रद्धालु शामिल हुए।</description>
सडक़ हादसे में हुई थी युवक की मौत
        <description>महासमुंद, 4 अप्रैल। महासमुंद जिले में एक सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। घटना थाना सरायपाली क्षेत्र के केना सोसायटी मोड़ के पास की है। जहां तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हीरालाल पटेल पिता कुमर साय पटेल ग्राम कुर्मीपाली, थाना सिंघोड़ा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक 11 फरवरी को ग्राम इच्छापुर में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था।
बीते 11 फरवरी की रात्रि लगभग 12 बजे वह अपने मोटरसाइकिल से अपने घर कुर्मीपाली लौट रहा था। इसी दौरान केना सोसायटी मोड़ के पास तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण वह नियंत्र खो बैठा और सडक़ किनारे गड्ढे में गिर गया। हादसे उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मृतक घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित थे। उन्हें 15 फरवरी की शाम को सूचना मिली कि केना सोसायटी मोड़ के पास एक व्यक्ति का शव और मोटर साइकिल पड़ी हुई है। परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। उसमें सडऩ आ गई थी,चेेहरा भी क्षत-विक्षत हो गया था। सूचनाकर्ता दिलीप कुमार पटेल कुर्मीपाली द्वारा थाना सरायपाली में मिली सूचना के बाद पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि मृतक मृत्यु सडक़ दुर्घटना के कारण हुई है।</description>
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान,  जूदेव ने भरा कार्यकर्ताओं में उत्साह
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 4 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांगठनिक कौशल विकास के लिए आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दुलदुला मंडल में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विशेष अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विजय आदित्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें नई ऊर्जा का संचार किया। दुलदुला मंडल एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के दौरान विजय आदित्य ने संगठन की मजबूती और वैचारिक स्पष्टता पर विशेष जोर दिया।
विजय आदित्य का यह प्रशिक्षण सफर अत्यंत व्यवस्थित रहा है, जिसमें उन्होंने पहले प्रदेश स्तर पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया और फिर सूरजपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। अब जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करने की जिम्मेदारी निभाते हुए वे पूरे जिले में कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध बना रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को एकजुट करने और कर्मठता के साथ पार्टी के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।</description>
तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर युवक की मौत
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
दल्लीराजहरा, 4 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कुसुमकसा स्थित एनएच-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भैंसबोड़ का निवासी था और गुजरा निवासी राजेश चुरेंद्र के यहां हाईवा ड्राइवर के रूप में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र कुमार भुआर्य रात के समय गुजरा से अपने घर भैंसबोड़ लौट रहा था। जैसे ही वह गुजरा से मुख्य मार्ग एनएच-930 पर पहुंचा, तभी बालोद की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे आक्रोश और भी बढ़ गया है।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।
ग्रामीणों का कहना है कि गुजरा के पास लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई मांग की है।</description>
नांदगांव शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित
        <description>रूबी उपाध्यक्ष, इकरामुद्दीन, सूर्यकांत, देवेश व विनय बने महामंत्री, सुजीत कार्यसमिति सदस्य
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अप्रैल। राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। गुरुवार दोपहर को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कार्यकारिणी की घोषणा की। शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठों और युवाओं के साथ-साथ अन्य वर्ग के कार्यकर्ताओं को जगह मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र गरचा (रूबी) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर कुल 6 का मनोनयन किया गया है। इसी तरह 12 महामंत्री बनाए गए हैं। जिनमें इकरामुद्दीन सोलंकी, सूर्यकांत जैन, देवेश डाकलिया और विनय झा शामिल हैं। इसी तरह दर्जनभर सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से नरेश साहू, साजिद खान, असगर बेग, आशीष रामटेके, अवधेश प्रजापति शामिल हैं। उधर कार्यसमिति सदस्य के रूप में 10 पदाधिकारियों को जगह मिली है। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसियों को शामिल किया गया है। जिनमें सुजीत दत्ता का नाम शामिल है। इस संबंध में शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने छत्तीसगढ़ से चर्चा में कहा कि कार्यकारिणी पूरी तरह से संतुलित है। सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। आने वाले दिनों में यह टीम राजनीतिक रूप से एकजुट होकर पार्टी हित में काम करेगी।
शारदा उपाध्यक्ष व कुसुम बनी महामंत्री
शहर कांग्रेस की टीम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शारदा तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कुसुम दुबे को भी महामंत्री बनाया गया है। शारदा तिवारी कांग्रेस में सालों से सक्रिय रही है। वह संगठन के लिए पूरी लगनशीलता के साथ काम करने के लिए जानी जाती है। इधर श्रीमती दुबे कांग्रेस की प्रमुख महिला नेत्रियों में एक है। वह संगठन से मिले निर्देशों का सदैव पालन करते हुए पार्टी हित में सक्रिय रही है। राजनीतिक रूप से वह काफी मुखर मानी जाती है। वह महिलाओं व अन्य नीतिगत मुद्दों को लेकर विपक्षी दल पर हमलावर रही है। उनकी सक्रियता के चलते महामंत्री का दायित्व संगठन ने सौंपा है।</description>
कोंडागांव को मिली 9 एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 2 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में 7 बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं 2 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सहित कुल 7 एम्बुलेंस की शुरुआत हुई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर मनोज जैन, कुलवंत चहल, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ पी. एल. मंडावी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि नई एंबुलेंस सुविधा से दूरस्थ अंचलों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ होगी। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने नए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के उद्देश्य से और स्थानीय विधायक लता उसेंडी के सतत प्रयासों से यह जिले को यह सौगात मिली है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री उसेंडी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले को 9 एंबुलेंस की सौगात पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि इस पहल के अंतर्गत पहली बार नियोनेटल एएलएस एम्बुलेंसों की शुरुआत की गई है, जो नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह सेवा राज्य की नवजात सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा गंभीर स्थिति में नवजात शिशुओं को सुरक्षित रूप से उच्च स्तरीय उपचार केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके।
नियोनेटल एम्बुलेंस सेवा को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इनमें प्रशिक्षित नवजात इमरजेंसी तकनीशियन, 24म7 ईएमटी एवं पायलट की उपलब्धता के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक का ऑनलाइन मार्गदर्शन सुनिश्चित किया गया है। इन एम्बुलेंसों में इन्क्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, नेब्युलाइजऱ, सक्शन मशीन, पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्ट एवं 41 प्रकार की आपातकालीन दवाओं सहित सभी आवश्यक जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इन्हें चलते-फिरते नवजात आईसीयू के रूप में स्थापित करती हैं।
इसके अतिरिक्त, बीएलएस एवं एएलएस एम्बुलेंसों में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य उन्नत उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए नागरिकों के लिए एक मजबूत जीवनरक्षक तंत्र के रूप में स्थापित होगी।</description>
प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, दो घंटे में काबू
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 3 अप्रैल। जगदलपुर शहर के कुरन्दी क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में बीती रात आग लग गई है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, दो घंटे में काबू
फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों ने आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री में रखी लकडिय़ां जल गईं।
बताया गया है कि पूर्व में भी इसी स्थान पर आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसमें आग बुझाने के लिए कई गाडिय़ों की सहायता ली गई थी।
फिलहाल घटना में हुए नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है।</description>
खेलो इंडिया एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अंतिम दिन रफ्तार और शक्ति का अद्भुत संगम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 2 अप्रैल। बस्तर की पावन धरा जगदलपुर के धरमपुरा स्थित आधुनिक क्रीड़ा परिसर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत गुरुवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन ट्रैक पर रफ्तार, शक्ति और अटूट संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। बीते 30 मार्च से भव्यता के साथ शुरू हुए इस खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर देश के कोने-कोने से आए जनजातीय एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई रोमांचक पदक अपने नाम किए।
दिन की सबसे चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में से एक, पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में नागालैंड के धावक वेडे टमेरो ने शुरू से ही अपनी लय बरकरार रखी और 32:28.46 के शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनके ठीक पीछे महाराष्ट्र के जुझारू एथलीट कमलाकर लक्ष्मण देशमुख रहे, जिन्होंने रजत पदक जीता, जबकि जम्मू-कश्मीर के हंस राज ने कांस्य पदक जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की संजीता ओरांव ने अपनी सहनशक्ति का परिचय देते हुए 40:21.18 के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जहाँ ओडिशा की संध्या मुर्मू को रजत और मेघालय की बलारिशा थिरनियांग को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
मैदान पर रोमांच तब और बढ़ गया जब एथलेटिक्स के इस अंतिम पड़ाव पर लघु दूरी की स्पर्धाओं में धावकों ने अपनी बिजली जैसी तेजी दिखाई। पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में झारखंड के धावक शिव कुमार सोरेन ने 21.51 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ फिनिशिंग लाइन पार कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि असम के अर्पण ताई और राजस्थान के जगदीश मीणा ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किए।
महिला वर्ग की 200 मीटर स्पर्धा में कर्नाटक की ऋतुश्री ने 25.87 सेकंड की रफ्तार से स्वर्ण पदक अपने नाम कर राज्य का गौरव बढ़ाया। मध्यम दूरी की 1500 मीटर दौड़ में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहाँ महिला वर्ग में कर्नाटक की नागिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पुरुष वर्ग में झारखंड के राहुल उरांव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उल्लेखनीय है कि मेजबान छत्तीसगढ़ के मनीष कुमार ने घरेलू मैदान पर दर्शकों के भारी समर्थन के बीच तीसरा स्थान हासिल कर राज्य की झोली में कांस्य पदक डाला।
शक्ति और तकनीक के संगम वाली भाला फेंक (जैवलीन थ्रो) स्पर्धा में मध्य प्रदेश के गुलाब सिंह ने 62.80 मीटर की प्रभावशाली दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि असम के प्रमोद हागजेर मात्र कुछ ही फासले से पीछे रहकर रजत पदक के हकदार बने। टीम वर्क और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए महिला 4400 मीटर रिले दौड़ में झारखंड की आशा किरण बारला और तनीषा कुमारी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं पुरुषों की इसी स्पर्धा में ओडिशा की टीम ने चैंपियन बनकर अपनी धाक जमाई। मेजबान छत्तीसगढ़ की पुरुष रिले टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। एथलेटिक्स मुकाबलों के इस अंतिम दिन की अंतिम रोमांचक स्पर्धाओं में महिला लंबी कूद शामिल रही, जहाँ झारखंड की प्रीति लकड़ा ने 5.54 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित यह महाकुंभ न केवल पदक तालिका में उलटफेर कर रहा है, बल्कि जनजातीय क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक सशक्त राष्ट्रीय मंच प्रदान कर बस्तर के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है।</description>
जगदलपुर में स्थापित होगी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा
        <description>गुजराती समाज ने महापौर का किया सम्मान, प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 2 अप्रैल। नगर पालिक निगम के वार्षिक बजट में भारतवर्ष के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा जगदलपुर शहर में स्थापित किए जाने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के उपलक्ष्य में गुजराती समाज के पदाधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर संजय पांडे का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गुजराती समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता, अखंडता और दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना से शहरवासियों, विशेषकर युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और राष्ट्रीय एकता का संदेश सशक्त रूप से प्रसारित होगा।
नगर निगम कार्यालय में महापौर संजय पांडे सहित निगम के पार्षदों ने समाज के सदस्यों के साथ प्रस्तावित प्रतिमा स्थल को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में प्रतिमा के लिए उपयुक्त स्थान, सौंदर्यीकरण, पहुंच मार्ग तथा आसपास की सुविधाओं के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। चर्चा उपरांत गुजराती समाज के पदाधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर सकारात्मक सहमति बनी।
महापौर संजय पांडे ने कहा कि इस प्रस्ताव को शीघ्र अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव तथा नगर निगम के तकनीकी अमले के साथ जल्द ही विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना का कार्य शहर की गरिमा और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ रहे हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना से जगदलपुर शहर को एक नई पहचान मिलेगी और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना और मजबूत होगी।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, पार्षद हरीश पारेख, गुजराती समाज के अध्यक्ष अनिल भाई पटेल, जयेश संघाणी, जयंत सोनी, नरेंद्र मोतीवाला, हरीश कोठारी, महेंद्र भानूशाली, विकास चौहान, विपिन जोबनपुत्रा, हितेश पटेल, उमेश भानूशाली, विकास चावड़ा, देवेश सोनी, धवल जोबनपुत्रा, अभीष्ट ठक्कर सहित समाज के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।</description>
बस्तर जनता को समर्पित की गईं 15 एम्बुलेंस
        <description>महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 अप्रैल। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितैषी पहल के अंतर्गत बस्तर की जनता को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ 15 नई एम्बुलेंस सौंपी गईं। इस महत्वपूर्ण सौगात के साथ अब जिले के वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुगम हो गई है, जिससे विशेष रूप से आकस्मिक दुर्घटनाओं और प्रसव के मामलों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाना संभव हो सकेगा।
बुधवार को जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे ने इन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवानगी से पहले महापौर ने एम्बुलेंस में मौजूद आधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों का निरीक्षण किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इन वाहनों को बस्तर की जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ये एम्बुलेंस इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्राही और संजय विश्वकर्मा के साथ स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी और डॉ. नीरज ओझा सहित महारानी अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस बड़ी सौगात से बस्तर के चिकित्सा तंत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जो संकट के समय आम जनमानस के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।</description>
एनएमडीसी बचेली परियोजना ने रचा इतिहास: वित्तीय वर्ष 2025&26 में रिकॉर्ड उत्पादन और प्रेषण
        <description>मार्च में बना सर्वाधिक डिस्पैच का रिकॉर्ड, सीजीएम श्रीधर कोडाली ने दी टीम को बधाई
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 1 अप्रैल।एनएमडीसी की बचेली परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के साथ उत्पादन और प्रेषण के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। परियोजना द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष भर में विभिन्न उत्पादन मानकों में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गईं।
बचेली कॉम्प्लेक्स ने 208 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले 187.26 मिलियन टन आरओएम उत्पादन किया। वहीं कुल उत्खनन 232.03 मिलियन टन, एलसीएफ उत्पादन 185.14 मिलियन टन और एलसीएफ प्रेषण 177.97 मिलियन टन रहा। रेक लोडिंग में भी वृद्धि दर्ज की गई और कुल 3844 रेक प्रेषित किए गए।
मार्च 2026 परियोजना के लिए ऐतिहासिक रहा, जब एक ही माह में 17.93 लाख टन प्रेषण कर अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया गया। डिपॉजिट-5 में 17.29 लाख टन उत्खनन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया, वहीं डिपॉजिट 10/11 ने भी उत्पादन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 88 लाख टन आरओएम उत्पादन में 87.99 लाख टन प्राप्त किया। व्ही एलसीएफ उत्पादन में 88 लाख टन प्राप्त किया।
दैनिक उपलब्धियों में भी परियोजना ने नया इतिहास रचा। 31 मार्च 2026 को 22 रेक (लगभग 1,01,081 टन) प्रेषण कर एक दिन में सर्वाधिक डिस्पैच का रिकॉर्ड बनाया गया। इसी दिन डिपॉजिट-5 में 61,510 टन एलसीएफ उत्पादन कर अब तक का सर्वोच्च दैनिक उत्पादन दर्ज किया गया।
सीजीएम ने दी बधाई
परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडारी ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी परियोजना नए आयाम स्थापित करेगी।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर 1 अप्रैल (बुधवार) को मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडारी, उत्पादन महाप्रबंधक टी. शिव कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बचेली परियोजना के डिपॉजिट-5, 10 एवं 11 के खनन क्षेत्रों, प्लांट परिसर तथा विभिन्न विभाग पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।</description>
पीसी ज्वेलर ग्राहकों से धोखाधड़ी का आरोप, एसोसिएशन ने की एसपी से शिकायत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 2अप्रैल।शहर के अग्रसेन चौक स्थित पीसी ज्वेलर शोरूम विवादों में घिर गया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने शोरूम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी,ज्वेलरी वापस खरीदते समय बाजार मूल्य से कम भुगतान करने और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी जैसे आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसोसिएशन के अनुसार,खरसिया निवासी पारस पटेल ने11जून2018को इस शोरूम से5.620ग्राम (14कैरेट) सोने की अंगूठी खरीदी थी,जिसमें0.46कैरेट हीरा जड़ा था। उस समय इसकी कीमत85,799रुपये थी। हाल ही में जब उन्होंने अंगूठी बेचने की कोशिश की,तो उन्हें बाजार दर के अनुसार कीमत देने के बजाय इससे भी कम राशि का प्रस्ताव दिया गया।
एसोसिएशन का कहना है कि पिछले आठ वर्षों में सोने के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अंगूठी की कीमत करीब1.17लाख रुपये होनी चाहिए थी,लेकिन शोरूम ने इसे मानने से इनकार कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने आरोप लगाया कि बड़े ब्रांडेड शोरूम ग्राहकों को आकर्षक ऑफर और भरोसे का भरोसा देकर महंगे दाम पर ज्वेलरी बेचते हैं,लेकिन जब ग्राहक उसे वापस बेचने जाते हैं तो कई शर्तों के नाम पर कीमत घटा दी जाती है। इसे उन्होंने छिपी शर्तों वाला कारोबार बताया।
मामले में बिलिंग प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि बिल में सोने की प्रति ग्राम दर,हीरे की कीमत और मेकिंग चार्ज का अलग-अलग उल्लेख नहीं किया गया। केवल कुल वजन और कुल राशि दर्ज की गई,जिससे ग्राहक को वास्तविक कीमत समझने में कठिनाई होती है।
एसोसिएशन ने कहा है कि इसकी शिकायत बीआईएस और उपभोक्ता फोरम में भी की जाएगी। यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में आंदोलन और जागरूकता अभियान चलाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही ग्राहकों से अपील की गई है कि ज्वेलरी खरीदते समय बिल की पूरी जानकारी जांचें और बायबैक पॉलिसी को समझकर ही निवेश करें।</description>
नक्सल मुक्त होते बस्तर के संकल्प पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भारत माता चौक में दीप प्रज्वलन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार शाम भारत माता चौक, कोण्डागांव में नक्सल मुक्त होते बस्तर के संकल्प को लेकर शहीद जवानों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नक्सली हिंसा में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि, केंद्र सरकार के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जो अब साकार होता नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के चलते कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, वहीं सुरक्षा बलों द्वारा कई नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में बस्तर के नक्सल मोर्चे पर तैनात कई जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नागेश देवांगन, मनोज जैन, दीपेश अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।</description>
बस्तरवासियों को मिली दूसरी आजादी & आईजी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 31 मार्च। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नक्सल खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को पुलिस का पक्ष रखा।
उन्होंने बताया कि नक्सली संगठन ध्वस्त हो चुका है। शीर्ष नक्सली लीडर हिड़मा के तेलंगाना में मारे जाने, इसके उपरांत बारसे देवा के आत्म समर्पण किए जाने से संगठन धराशायी हो गया है। उन्होंने कहा कि आज भी पुलिस मुख्यालयों में देर रात तक नक्सलियों के समर्पण किए जाने की संभावना है। जिससे बस्तर संभाग नक्सली मुक्त हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों में पुलिस से लडऩे की ताकत नहीं बची है। टॉप नक्सली लीडरों के समर्पण और मारे जाने के उपरांत नक्सली संगठन पूर्ण रूप से टूट चुका है। वर्तमान में नक्सली संगठन के शेष सदस्य पुलिस के निरंतर संपर्क में है। जिससे उनका आत्मसमर्पण कराया जा सके। इसके उपरांत उनका बेहतर पुनर्वास संभव होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन के डेडलाइन का प्रथम मिशन आज पूर्ण हो रहा है। वहीं द्वितीय मिशन 1 अप्रैल से आरंभ होगा। जिसमें विकास से जनता का विश्वास हासिल किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र वासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें सडक़, बिजली और रोजगार प्रमुख रूप से शामिल होगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बस्तर के नागरिकों को वर्ष -1947 के उपरांत वर्ष - 2026 में दूसरी बार आजादी प्राप्त कर रहे हैं। नक्सलवाद की वजह से अंचल के नागरिकों की स्वतंत्रता छिन गई थी। नक्सलवाद के खात्मे से नागरिकों को दूसरी बार खुली हवा में जीने का अवसर मिला।
इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, उप महानिरीक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल राकेश, कमांडेंट 111वाहिनी गोपाल यादव प्रमुख रूप से मौजूद थे।</description>
सुकमा में दो इनामी नक्सलियों का समर्पण
        <description>नक्सल डंप से 10 लाख नगदी-ऑटोमैटिक हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 31 मार्च। सुकमा जिले में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखा गया नगद और हथियारों का डंप बरामद किया है। साथ ही 16 लाख की इनामी दो नक्सल कैडर ने आत्मसमर्पण कर पुनर्वास की प्रक्रिया अपनाई है।
बरामद सामग्री में 10 लाख रुपये नगद, एक इंसास राइफल, दो एके-47 राइफल, तीन 303 राइफल, 14 राउंड (एके-47) और 13 राउंड (303) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, सर्चिंग अभियान के दबाव के कारण माओवादी संगठन अपने हथियार और सामग्री जंगल में छिपाकर पीछे हट रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कैडर में जनिला उर्फ मडक़म हिंडमे ( 30 वर्ष), निवासी ग्राम एलगुंडा, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा, संगठन में कंपनी नंबर 08 की पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम 8 लाख रुपये है। वहीं सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24 वर्ष), निवासी ग्राम गोरगुंडा, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा, संगठन में कंपनी नंबर 08 की पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम 8 लाख रुपये है।
दोनों कैडर ओडिशा के केकेबीएन डिवीजन में सक्रिय थे। दोनों पर कुल 16 लाख रुपये का ईनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण की प्रक्रिया रक्षित आरक्षी केंद्र सुकमा में बस्तर के आईजी सुन्दरराज पी., डीआईजी सुकमा रेंज आनंद राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, रोहित शाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक सुकमा, मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुुकमा, रविकांत सहारे उप पुलिस अधीक्षक विआशा. सुकमा की उपस्थिति में पूरी की गई।
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्तियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षा और कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।</description>
आत्मसमर्पित नक्सलियों के सौंपे हथियारों की प्रदर्शनी
        <description>दंतेवाड़ा, 31 मार्च। केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में सरगर्मी का वातावरण रहा। इस दौरान कारली स्थित जिला आरक्षी बल ट्रेनिंग सेंटर में आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा पुलिस को सौंपे गए हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई।इनमें 40 घातक विस्फोटक हथियार शामिल थे। जिनमें मोर्टार, बीजीएल, कार्बाइन, देशी रिवाल्वर, इंसास राइफल और भरमार बंदूक शामिल हंै।
पुलिस अधीक्षक दतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि उक्त हथियार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस को सौंपे हैं। इनमें इंसास- 7.56 एमएम सर्वाधिक घातक हथियार है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और एसपी गौरव राय द्वारा उक्त हथियारों का गहन अवलोकन किया गया।</description>
कांकेर में 2 नक्सलियों का समर्पण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 31 मार्च। कांकेर जिले में मंगलवार की सुबह 2 नक्सलियों ने केंद्रीय गृहमंत्री के डेडलाइन के आखिरी दिन समर्पण किया है।
इस समर्पण के बारे में कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बताया कि विगत 7 दिनों में 11 नक्सली कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में 31 मार्च को 2 और नक्सली जिसमें पीपीसीएम शंकर व पीएम हिडमा डोडी कैडरों ने भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया। शासन की पुनर्वास नीति के तहत आये एक नक्सल कैडर ने एके 47 के साथ आत्मसमर्पण किया गया है।
समर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि इलाके में सक्रिय अन्य नक्सली कैडरों से चर्चा की गई है, जहाँ वे भी मुख्यधारा में शामिल होने की बात तो कह रहे हंै, साथ ही उन्हें भी लाने के लिए प्रयास जारी हैं।
बस्तर के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने बताया कि विगत तीन दिनों में मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 11 नक्सली कैडरों के निर्णय का स्वागत करते हुए एक बार फिर शेष बचे कुछ नक्सली कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई गई है।
आईजी ने आगे कहा कि नक्सली कैडरों के पास आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास के विकल्प को चुनने के लिए अब केवल कुछ ही घंटे का समय शेष रह गया है, उन्हें इस अवसर का उपयोग करते हुए अपने हिंसक अतीत को त्यागकर सामान्य शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन अपनाना चाहिए, 25 मार्च से लेकर आज 31 मार्च तक मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 11 नक्सली कैडरों, जिन्होंने पुनर्वास का मार्ग चुना है, उनके सामाजिक मुख्यधारा में पुन: एकीकरण की कार्रवाई संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आयोजित की जाएगी।</description>
सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराए दो हाईवा, एक का चालक गंभीर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 31 मार्च। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर दूधगांव के पास मंगलवार तडक़े एक सडक़ हादसे में तीन वाहन आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि, सडक़ किनारे खराब होकर खड़े एक ट्रक के पीछे एक के बाद एक कर दो हाईवा वाहन जा घुसे।
हादसे में एक हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घायल चालक मोहन राम साहू (45) पिता मोहित राम साहू निवासी कनेरी थाना गुरुर जिला बालोद को तत्काल जिला अस्पताल कोण्डागांव ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।</description>
घने जंगलों के बीच सिविक एक्शन प्रोग्राम: 500 से अधिक ग्रामीण हुए लाभान्वित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 30 मार्च। जिले के अत्यंत दुर्गम और घने वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर ग्रामीणों के साथ सकारात्मक संवाद और सहयोग की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 29 मार्च को 226वीं बटालियन की डी/कंपनी द्वारा सुकमा के तुमालपाड़ में सिविक एक्शन प्रोग्राम (नागरिक सहायता कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और सुरक्षा बलों व आम जनता के बीच आपसी विश्वास और सद्भावना को मजबूत करना था।
यह जन-कल्याणकारी कार्यक्रम महानिरीक्षक (छत्तीसगढ़) शालिन (आईपीएस) के निर्देश और डीआईजी (ऑप्स) सुकमा आनंद सिंह राजपुरोहित के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जमीनी स्तर पर इस पूरे कार्यक्रम का सफल नेतृत्व कमांडर टाइगर एच.पी. सिंह द्वारा किया गया।
इस शिविर में सरपंगुड़ा, जब्बागट्टा, चिन्नाबोड़केल, तुमालपाड़, जोनागुड़ा और अलीगुड़ा जैसे दूरस्थ गांवों और पारों से 500 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की दैनिक और आजीविका संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर सामग्रियों का वितरण किया गया।
शैक्षणिक सामग्री: बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नोटबुक, पेन, पेंसिल बॉक्स, स्कूल बैग और ड्राइंग किट। दैनिक एवं घरेलू उपयोग: 200 लीटर के वाटर टैंक, सोलर लैंप, टिन शीट, एल्यूमिनियम कड़ाही, पतीला, स्टील के बर्तन, छाते, साडिय़ां, लुंगी, मच्छरदानी और डबल लेयर कंबल। आजीविका एवं कृषि उपकरण: साइकिल, सिलाई मशीन, फावड़ा, कुल्हाड़ी और गैंती। खेलकूद सामग्री: युवाओं के लिए वॉलीबॉल, फुटबॉल, नेट, कैरम बोर्ड और पूरी क्रिकेट किट।
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और सहभोज
सामग्री वितरण के साथ-साथ एसएमओ एस. कृष्णा की देखरेख में एक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। यहाँ ग्रामीणों के स्वास्थ्य का प्राथमिक परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों के लिए सहभोज (भोजन) की व्यवस्था की गई, जिसने आपसी सौहार्द और भाईचारे को और अधिक गहरा किया।
सुरक्षा बलों का संदेश: हम आपके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं
ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कमांडर टाइगर एच.पी. सिंह और सहायक कमांडेंट अनुपम ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना, ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में शामिल करना है। ग्रामीणों ने भी सुरक्षा बलों के इस निरंतर सहयोग के लिए अपना आभार व्यक्त किया और इस प्रयास की भरपूर सराहना की।</description>
86 माह के डीए एरियर्स की मांग तेज
        <description>एक मांग एक मंच की प्रांतीय बैठक में रणनीति तय
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च । प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को वर्ष 2017 से 2026 तक के 86 माह के डीए एरियर्स दिलाने की मांग को लेकर गठित एक मांग एक मंच की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक राजधानी रायपुर में आयोजित की गई। बैठक संरक्षक डॉ. डी.पी. मनहर के मुख्य आतिथ्य एवं चंद्रिका सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सरगुजा संभाग की ओर से सुजान बिन्द सहित अन्य प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में प्रांतीय संयोजक करन सिंह अटेरिया ने सभी संरक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि शासन की उपेक्षा से कर्मचारी एवं पेंशनर वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि मांग पूरी होने तक प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान प्रांतीय संरक्षक अनिल शुक्ला द्वारा प्रस्तुत चार प्रस्तावों को कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके तहत 86 माह के डीए एरियर्स के संबंध में मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से मुलाकात कर चर्चा करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि इस मुद्दे पर उच्च न्यायालय बिलासपुर में कोई याचिका दायर नहीं की जाएगी।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी दो माह में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा तथा इसी अवधि में एक मांग एक मंच का जिला स्तर तक विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनरों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने की मांग मंच के माध्यम से उठाई जाएगी।
बैठक को प्रांतीय संरक्षक ओ.पी. शर्मा, डॉ. डी.पी. मनहर, चंद्रिका सिंह, सुजान बिन्द, गोपाल साहू, गंगा शरण पासी, जयश्री साहू, दुलेश्री कुर्रे, ममता गायकवाड़, प्रदीप बोगी, सूरज प्रसाद देवांगन, डी.पी. पाण्डेय, डी.डी. मानिकपुरी, प्रकाश जाधव एवं बी.पी. पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रवक्ता विद्या भूषण दुबे ने किया। बैठक में प्रदेशभर से प्रांतीय कोर कमेटी के 52 पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।</description>
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, एनएसयूआई का ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 मार्च। प्रदेश के महाविद्यालयों में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के मुद्दे को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से दिया गया।
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 के बाद से प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं, जिसके चलते छात्र समस्याओं के निराकरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। संगठन का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से छात्रों को अपनी समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए प्रतिनिधित्व का मंच मिलता था, लेकिन चुनाव नहीं होने से छात्रों के हितों की अनदेखी हो रही है।
जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, जिससे छात्रों को अपनी आवाज उठाने का अवसर मिलता है। वर्तमान में चुनाव नहीं होने से छात्र नेतृत्व का अभाव बना हुआ है।
एनएसयूआई ने ज्ञापन के माध्यम से शासन से मांग की है कि 5 अप्रैल तक छात्रसंघ चुनाव को लेकर स्पष्ट निर्णय लिया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय तक कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का घेराव किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता सहित आकाश यादव, अभिषेक सोनी, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, लोलर सिंह, संजर नवाज, ऋषि राज, आयुष, अभिनव काशी, सत्यम, प्रमोद मौजूद रहे।</description>
संगमपल्ली में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों का विरोध
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 30 मार्च। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के संगमपल्ली गांव एवं ग्राम पंचायत में प्रस्तावित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम सभा आयोजित किए बिना ही शराब दुकान खोलने के लिए फर्जी प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण निर्णय में ग्रामवासियों की सहमति नहीं ली गई, जो पंचायत व्यवस्था और नियमों के खिलाफ है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गांव में शराब दुकान खुलने से शराबखोरी बढ़ेगी, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा और हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत क्षेत्र और जमीन पर पडऩे वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर भी चिंता व्यक्त की।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ग्राम सभा की अनुमति के बिना किसी भी स्थिति में शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों में उप सरपंच सरस्वती सोढ़ी, वल्वा किशन, वल्वा विनोदा, सोढ़ी गौरैया, गणपत, वल्वा बकैया, पूर्व सरपंच सुनील उद्दे सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल रहे।</description>
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक काला कानून&मसीही समाज
        <description>लोकभवन का घेराव करने निकले मसीहियों को हिरासत में लिया पुलिस ने
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च। संयुक्त मसीही समाज छत्तीसगढ़ द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के विरोध में शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
हजारों मसीहियों की महती सभा में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने विधेयक के विरोध, धार्मिक स्वतंत्रता एवं आगामी रणनीतियों के संबंध में अपनी बात रखी। वक्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 25 का पूर्ण पालन करने, सभी धर्मों को समान सुरक्षा और सम्मान देने, धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप बंद करने, किसी समुदाय विशेष के साथ भेदभाव न करने, झूठे मामले दर्ज कर उत्पीडऩ पर रोक लगाने और मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। अंत में समाज ने विधेयक को काला कानून घोषित कर तत्काल वापस लेने कहा।</description>
सहेली ज्वेलर्स का मामला: चोरी के शक में सराफा कारोबारी और 11 अन्य ने कर्मचारी को बंधक
        <description>बनाकर बेदम पिटाई, काउंटर रिपोर्ट भी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च। सहेली ज्वेलर्स के संचालक ने अपने कर्मचारी पर गहने चोरी करने का आरोप लगा मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया कुंड महादेव घाट क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय आर्यन शर्मा, सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में पिछले कुछ महीनों से हेल्पर के रूप में कार्यरत था। आर्यन ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 मार्च को दोपहर 1 बजे दुकान के मालिक और अन्य कर्मचारियों ने उसे तीसरी मंजिल के एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। उसके हाथ-पांव बांध दिए गए, मुंह में मिर्ची डालकर कपड़ा ठूंस दिया। और उसके कपड़े तक उतरवा दिए गए।
आर्यन ने आगे बताया कि इसके बाद उसे 8 घंटे तक उसे बेरहमी से लात-घूंसों, डंडों, लोहे की रॉड और कुर्सियों से पीटा गया। पिटाई से वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
आर्यन ने पुलिस को बताया कि रात 1 बजे उसके परिजनों को बुलाया गया और शर्त रखी गई कि जब तक घर के जेवर नहीं दिए जाएंगे, तब तक उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इसके बाद परिजनों ने घर के जेवर आरोपी को सौंप दिए। गंभीर रूप से घायल आर्यन का परिजनों ने इलाज कराया। जिसके बाद 26 मार्च को उसने कोतवाली थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं, मामले में सहेली ज्वेलर्स के ऑपरेशन मैनेजर राकेश कुमार तिवारी ने आर्यन पर करीब 6.5 लाख रुपए के गहनों की चोरी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, दुर्ग शाखा से रिपेयरिंग के लिए भेजे गए दो डायमंड रिंग और एक जोड़ी सोने के टॉप्स आर्यन को दिए गए थे। लेकिन बाद में ये गहने वापस नहीं पहुंचे।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में आर्यन को रात गहनों को अपनी जेब रख लिया। पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार कर ली और उसके परिजनों ने 23 मार्च की रात गहने वापस लौटा दिए।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने धारा 306,296,115-2,351-2,127-2,3-5 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मारपीट के सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।</description>
श्रीराम जन्मोत्सव पर राजधानी में सनातनी माहौल
        <description>मठ मंदिरों में विशेष पूजा, कन्या भोज, भंडारे भी
वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर की तस्वीर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च। शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर राजधानी में सुबह से ही भक्ति का माहौल है, वहीं शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सनातनी पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहे हैं गुरुवार रात से ही शहर के मठ और राम मंदिर आकर्षक लाइट से सजाए गए हैं। चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन होने से घर और सार्वजनिक भवनों मंदिरों में कन्या भोज भी आयोजित किए गए।
राजधानी के वीआईपी रोड स्थित सबसे बड़े राम मंदिर को विशेष रूप से आकर्षक सजावट से सजाया गया है, जहां शाम को आतिशबाजी भी होगी।करीब पांच शताब्दी प्राचीन दूधाधारी मठ और जैतूसाव मठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण का विशेष अभिषेक किया गया। महंत राम सुंदर दास ने सोने के मुकुट से भगवान का श्रृंगार किया।
वहीं ब्राह्मणपारा स्थित सोहागा मंदिर में आज सामूहिक सुंदरकांड पाठ और शाम 5:30 बजे से भक्त मंडलियां भक्ति प्रस्तुति देंगी। शांतिनगर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजन और संकीर्तन का आयोजन किया गया । सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक सुंदरकांड पाठ, इसके बाद भजन-कीर्तन और आरती होगी। दोपहर 2 बजे तक महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया।।
समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में महापूर्णाहुति की गई। यहां पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ चल रहा था जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर जनकल्याण, समाज कल्याण और राष्ट्र कल्याण की कामना की।</description>
विवाहिता से रेप, आरोपी बंदी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 25 मार्च। कोंडागांव जिले के थाना अनंतपुर क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने रेप के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने 23 मार्च को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 18 मार्च को उसके गांव में विवाह कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान वह अपने घर में थी और उसके पति भी मौजूद थे। आरोप है कि गांव हिराबाग ओड़ारगांव निवासी पंचुराम बघेल वहां आया और उसके पति को यह कहकर विवाह स्थल भेज दिया कि उन्हें खाना बनाने के लिए बुलाया जा रहा है।
पीडि़ता का आरोप है कि इसके बाद वह कमरे में अकेली थी, तभी आरोपी कमरे में आया और जबरदस्ती उसके साथ रेप किया।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिराबाग ओड़ारगांव से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पंचुराम बघेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।</description>
अनुपस्थित रहने पर पटवारी निलंबित
        <description>केशकाल, 25 मार्च। कोंडागांव जिले में लापरवाही और बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक पटवारी को निलंबित कर दिया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार पटवारी हल्का क्रमांक 17 टेंगसा, तहसील बड़ेराजपुर के पटवारी रघुनाथ नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
आदेश में उल्लेख है कि रघुनाथ नेताम 10 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के अपने कार्य से अनुपस्थित पाए गए। साथ ही पूर्व में भी उनकी अनुपस्थिति की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। तहसीलदार बड़ेराजपुर द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब भी उन्होंने प्रस्तुत नहीं किया। इसके अलावा 20 मार्च को ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के सर्वे के दौरान भी वे अनुपस्थित पाए गए, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ। आय, जाति, निवास, डिजिटल किसान किताब, जनगणना एवं लैंड बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां समय पर उपलब्ध नहीं कराने तथा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का भी आरोप है।
इन परिस्थितियों को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बड़ेराजपुर निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।</description>
कोंडागांव विधायक ने 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 25 मार्च। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने मंगलवार को कोंडागांव में आयोजित भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में 10 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। विधायक ने 05 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास भवन, 33/11 के.व्ही. नवीन उपकेन्द्र लोहरापारा, जल संसाधन उपसंभाग कोण्डागाँव कार्यालय भवन का निर्माण कार्य और हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा जिले में निवासरत लोगों के स्वरोजगार एवं कौशल विकास हेतु सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम सहित स्थानीय जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे।
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रावास के निर्माण से उन विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें अब तक जगह की कमी के कारण प्रवेश नहीं मिल पाता था। इससे बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी और उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 33 केवी पावर स्टेशन का भूमिपूजन किया गया है तथा अन्य उपकेंद्रों के निर्माण से क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर होगी। संसाधनों की उपलब्धता से विकास कार्य सुचारू रूप से संपन्न होता है।
उन्होंने आज बहनों के कौशल विकास के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिलाओं का कौशल उन्नयन होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। युवाओं को सीखने की प्रवृत्ति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए कुछ न कुछ नया अवश्य सीखना चाहिए, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में उनके कौशल का विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति में इतना हुनर होना चाहिए कि यदि नौकरी न भी मिले, तो उसे कभी खाली बैठने की आवश्यकता न पड़े।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा और समग्र विकास को गति मिलेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के छात्राओं को छात्रावास के बन जाने से बेहतर सुविधाएं मिलेगी और अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही विद्युत व्यवस्था में भी सुधार होगा।
इन कार्यों में आदिवासी विकास विभाग के 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास भवन कोण्डागाँव लागत राशि रू. 191.51 लाख, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित कोण्डागाँव के 33/11 के.व्ही. नवीन उपकेन्द्र लोहरापारा (कोण्डागाँव) का निर्माण कार्य लागत राशि रू. 490.99 लाख, जल संसाधन विभाग संभाग कोण्डागाँव के वि.ख. कोण्डागाँव में अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग कोण्डागाँव कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लागत राशि रू. 144.27 लाख, जिला कोण्डागाँव के वि.ख. कोण्डागाँव में अनुविभागीय अधिकारी लघु जल संसाधन सर्वे उपसंभाग कोण्डागाँव कार्यालय भवन का पुननिर्माण कार्य लागत राशि रू. 125.26 लाख और लोक निर्माण विभाग संभाग कोण्डागांव द्वारा कोण्डागाँव के वार्ड क्रमांक-03 में हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य लागत राशि रू. 75.23 लाख रुपए शामिल है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नंद लाल राठौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, मनोज जैन, दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना सहित पार्षदगण और अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे और सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कृपेन्द्र तिवारी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर एल धीवर ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।</description>
केशकाल घाटी में फिर टला बड़ा हादसा
        <description>ट्रक साइड वॉल से टकराकर खाई में लटका, 72 घंटे से जाम की स्थिति
छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 25 मार्च। केशकाल घाटी में सडक़ दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम घाटी के चौथे मोड़ पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाटी उतरते समय ट्रक अनियंत्रित होकर साइड वॉल से टकरा गया और खाई में लटक गया। गनीमत रही कि साइड वॉल के कारण ट्रक पूरी तरह नीचे नहीं गिरा, जिससे चालक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद ट्रक का पिछला हिस्सा सडक़ पर ही फंसा रहा, जिससे मार्ग पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बावजूद इसके, पिछले 72 घंटों से घाटी मार्ग पर जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, क्षेत्र में लौह अयस्क से भरे भारी वाहनजो जगदलपुर, बैलाडीला और नारायणपुर से निकलकर केशकाल घाटी होते हुए रायपुर की ओर जाते हैंलगातार यातायात नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।
ओवरस्पीडिंग, ओवरटेकिंग और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं जाम की स्थिति भी बनी रहती है।</description>
विधायक किरण सिंह देव ने साढ़े 22 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन& लोकार्पण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 25 मार्च। बस्तर संभाग का हृदय स्थल जगदलपुर बुधवार को विकास की एक नई इबारत का साक्षी बना, जब जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। बस्तर विकास की ओर अग्रसर के संकल्प को दोहराते हुए विधायक श्री देव ने 22 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस व्यापक अभियान के केंद्र में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाना रहा, जो राज्य सरकार की अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विकास के इस क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। महारानी अस्पताल परिसर अब आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होने जा रहा है, जहाँ 4 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से हीमोडायलिसिस, पैलिएटिव केयर और कैंसर क्लिनिक बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल की प्रशासनिक और रिकॉर्ड व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 4 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एमआरडी भवन की आधारशिला भी रखी गई।
बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। शहर की एक प्रमुख और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए माडिय़ा चैक से बोधधाट थाना तक सडक़ चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिस पर 4 करोड़ 99 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। साथ ही 7 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो नवीन वित्त कार्यालय भवनों का भूमिपूजन और 80 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप संचालक उद्यान भवन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर को मुख्यधारा से जोडऩा और सुशासन का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सरकार का मुख्य ध्येय है।
उन्होंने कहा कि जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और आने वाले समय में विकास की यह धारा अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान बेवरेज कारपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव और निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने भी विधायक श्री देव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में जन भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं।
इस गरिमामयी समारोह में पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों और विभागीय अधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।</description>
संघर्षों की पगडंडियों से सफलता के शिखर तक
        <description>कोंडागांव के युवा ने बस्तर हेरिटेज मैराथन में लहराया जीत का परचम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 24 मार्च। प्रतिभा और दृढ़ संकल्प जब एक साथ मिलते हैं, तो विपरीत परिस्थितियाँ भी सफलता का मार्ग प्रशस्त करने लगती हैं। इसका जीवंत उदाहरण कोंडागांव के ग्राम चिलपुटी के एक साधारण से किसान परिवार के युवा धावक संजय कोर्राम ने पेश किया है, जिन्होंने रविवार को आयोजित बस्तर हेरिटेज मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोंडागांव-उमरकोट मार्ग से सटे माकड़ी रोड के पास स्थित एक छोटे से गांव से निकलकर मैराथन के ट्रैक तक पहुँचने का उनका यह सफर पिछले चार-पाँच वर्षों के कड़े अभ्यास और अटूट मेहनत का परिणाम है।
इस खिलाड़ी की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी यह दौड़ केवल पदकों के लिए नहीं, बल्कि जीवन की कठिन चुनौतियों के खिलाफ भी है। परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे इस युवा के सिर से पिता का साया उठ चुका है, जिसके बाद अब वे अपनी माता और भाइयों के साथ मिलकर घर की बागडोर संभाल रहे हैं। हालांकि उनका एक छोटा भाई फौज में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा है और दूसरा अभी शिक्षा ग्रहण कर रहा है, लेकिन घर की छह-सात एकड़ खेती और मक्के की फसल की देखभाल का जिम्मा इन्हीं के कंधों पर है।
एक समय में सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना देखने वाला यह युवा आज अपनी पारीवारिक जिम्मेदारी के कारण घर और खेतों को प्राथमिकता दे रहा है, लेकिन दौडऩे के अपने जुनून को उन्होंने कभी कम नहीं होने दिया। अपनी रफ़्तार का लोहा वे केवल बस्तर में ही नहीं, बल्कि अबूझमाड़ मैराथन में पांचवा स्थान और भिलाई स्टील प्लांट द्वारा आयोजित दौड़ में दसवां स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर भी मनवा चुके हैं।
स्थानीय स्तर पर तो संजय कोर्राम की धाक ऐसी है कि कोंडागांव जिले की अधिकांश प्रतियोगिताओं में वे ही शीर्ष पुरस्कार जीतते आ रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से बस्तर मैराथन की जानकारी पाकर शामिल हुए इस धावक की जीत ने आज उनके पूरे परिवार और गांव को गौरवान्वित कर दिया है। यह कहानी हमें सिखाती है कि यदि इरादे फौलादी हों, तो खेतों की मेड़ों पर दौडऩे वाला एक सामान्य युवा भी प्रदेश के सबसे बड़े मंच पर अपनी चमक बिखेर सकता है।</description>
धैर्य और साहस के साथ जज्बे की जीत
        <description>10 मिनट की देरी के बावजूद बस्तर हेरिटेज मैराथन में चमके सेना के जवान मानकूराम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 24 मार्च। बस्तर की धरती पर आयोजित 42 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण बस्तर हेरिटेज मैराथन में इस बार एक ऐसी कहानी निकलकर सामने आई है, जो अनुशासन और कभी हार न मानने वाले जज्बे की मिसाल बन गई है। भारतीय सेना के जांबाज जवान मानकूराम नाग ने इस दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपनी शारीरिक क्षमता का परिचय दिया, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि अगर लक्ष्य पर नजर हो तो शुरुआती बाधाएं मायने नहीं रखतीं।
मूलत: बड़ेडोंगर (गोड़मा) के निवासी मानकूराम के लिए यह सफर आसान नहीं था, क्योंकि दौड़ शुरू होने के वक्त वे एक अप्रत्याशित परिस्थिति के कारण ट्रैक से दूर थे और मुख्य रेस शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद उन्होंने अपनी दौड़ शुरू की थी।
अबूझमाड़ हॉफ मैराथन में पूर्व में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके मानकूराम ने बताया कि रेस शुरू होने से कुछ देर पहले वे अपने एक मित्र की मदद करने के लिए बाथरूम की ओर चले गए थे। इसी बीच दौड़ को हरी झंडी दिखा दी गई और जब तक वे वापस लौटे, अन्य धावक काफी आगे निकल चुके थे। एक पल के लिए ऐसा लगा कि शायद अब पदक की उम्मीद खत्म हो चुकी है, लेकिन सेना के प्रशिक्षण और उनके भीतर के एथलीट ने उन्हें रुकने नहीं दिया। उन्होंने धैर्य और साहस के साथ दौडऩा शुरू किया और एक-एक करके अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए अंतत: दूसरे स्थान पर फिनिश लाइन को पार किया।
भारतीय सेना में वर्ष 2016 में चयनित मानकूराम वर्तमान में राजस्थान के बीकानेर में अपनी बटालियन के साथ तैनात रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी यूनिट को भी दिया, जो उन्हें एथलेटिक्स में सक्रिय रहने और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करती रहती है।
बस्तर की संस्कृति के प्रति गहरा लगाव रखने वाले मानकूराम पिछले साल भी अबूझमाड़ मैराथन आयोजन का हिस्सा रहे थे और इस बार उन्होंने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
अपने परिवार में माता-पिता और भाई के साथ खुशियाँ साझा करने वाले मानकूराम अब सेना में पदोन्नति की ओर अग्रसर हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है कि खेल के मैदान में तकनीक के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता ही आपको विजेता बनाती है।</description>
बुनागाँव की छात्रा जानवी कौशिक का नवोदय विद्यालय के लिए चयन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 24 मार्च। जनपद प्राथमिक शाला बुनागाँव की कक्षा पांचवी की छात्रा जानवी कौशिक का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव के लिए हुआ है।
शिक्षक सूरज नेताम ने बताया कि छात्रा शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी हमेशा आगे रहती थी।जिन्होंने विगत तीन वर्षों से संकुल,ब्लाक और जिला स्तर पर विज्ञान-गणित प्रदर्शनी,कबाड़ से जुगाड़ मेला,खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।
राज्योत्सव प्रदर्शनी 2025 में शानदार संवाद शैली के साथ स्वयं के बनाए गणित माडल की प्रस्तुतिकरण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिले में सबसे सुंदर हिन्दी और अंग्रेजी हैंडराइटिंग,बेहतर संवाद शैली और हाजिर जवाबी जिनको माननीय विधायक और जिला कलेक्टर ने की है प्रशंसा। विगत सत्र में लिटिल स्टार वंडर गर्ल और स्टूड़ेंट आफ द इयर का खिताब मिल चुका है।
जानवी के पिता रविंद्र कौशिक एक किसान परिवार से हैं,गाँव में खेती-किसानी करते हुए बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हैं,उनकी बड़ी पुत्री का भी चयन पिछले वर्ष नवोदय विद्यालय में हुआ है।जानवी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,परिजनों और शिक्षकों को दिया है।
जानवी की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच छबीलाल नेताम,उपसरपंच लखेश्वर नेताम,संकुल प्राचार्य मिनी डेनियल,संकुल समन्वयक धरम देवांगन सहित शिक्षा जगत के गणमान्य नागरिकों और ग्रामवासियों ने जानवी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सफलता की परंपरा बना बुनागाँव स्कूल
यह उपलब्धि न केवल जानवी के परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस सफलता के पीछे शिक्षक सूरज नेताम और मोनिका साहू का विशेष योगदान है जिनके मार्गदर्शन में छात्र 4-5 माह तक कड़ी मेहनत और विशेष अध्ययन करते हैं।गौरतलब हो कि शाला में प्रतिवर्ष स्कूल सहित अवकाश के दिनों में शिक्षकों के द्वारा कोचिंग सह मार्गदर्शन दिए जा रहे हैं।
फलस्वरूप हर वर्ष बच्चे प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च शैक्षणिक संस्थानों चयनित हो रहे हैं।उनके मार्गदर्शन में अभी तक 45 से अधिक बच्चे नवोदय स्कूल, एकलव्य,आदर्श,बुनियादी विद्यालय,प्रयास सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर नि:शुल्क उच्च आवासीय शैक्षणिक संस्थानों में चयनित होकर अपना भविष्य गढ़ रहे हैं।</description>
        <description>गांधी स्टेडियम में सजेगा कुश्ती और मलखंभ का दांव-पेंच
28 से 31 मार्च तक अम्बिकापुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 25 मार्च।छत्तीसगढ़ की धरा पर 25 मार्च से खेल और संस्कृति का अनूठा संगम होने जा रहा है। प्रदेश पहली बार देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मेजबानी कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस खेल महाकुंभ का एक महत्वपूर्ण पड़ाव सरगुजा का अम्बिकापुर होगा, जहाँ देश भर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
सरगुजा में कुश्ती और मलखंभ का रोमांच
सरगुजा संभाग के खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं है। स्थानीय गांधी स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं। सरगुजा के हिस्से में दो प्रमुख आकर्षण आए हैं, जिससे कुश्ती 28 से 31 मार्च तक पुरुष एवं महिला वर्ग के रोमांचक मुकाबले होंगे। साथ ही मलखंभ 31 मार्च से 1 अप्रैल तक पारंपरिक खेल मलखंभ का प्रदर्शन होगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
तैयारियों का जायजा और खिलाडिय़ों का स्वागत
इस आयोजन के लिए अम्बिकापुर में खिलाडिय़ों के ठहरने, भोजन और परिवहन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खेल मंत्री श्री अरूण साव के नेतृत्व में विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि बाहर से आने वाले लगभग 2500 खिलाडिय़ों और अधिकारियों को छत्तीसगढ़ की अतिथि देवो भव की परंपरा का अनुभव हो।
आयोजन की मुख्य विशेषताएं
भव्य शुभारंभ: खेल महाकुंभ का औपचारिक आगाज़ 25 मार्च को राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में गरिमामय समारोह के साथ होगा। देशभर की भागीदारी: इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों से लगभग 2500 जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। तीन प्रमुख केंद्र: खिलाडिय़ों की सुविधा और व्यापक प्रसार के लिए मुकाबलों का आयोजन प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- रायपुर, जगदलपुर (बस्तर) और अम्बिकापुर (सरगुजा) में किया जाएगा। विविध खेल विधाएं: प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती जैसे 7 मुख्य खेलों में कड़े मुकाबले होंगे, जबकि कबड्डी और मलखंभ विशेष प्रदर्शन (डेमो गेम्स) के रूप में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
जनजातीय प्रतिभाओं को मिलेगा वैश्विक मंच
इस ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरगुजा सहित प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशना है। सरगुजा में होने वाले कुश्ती के मुकाबले स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के मानकों से परिचित कराएंगे, जिससे भविष्य में जनजातीय क्षेत्रों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता तैयार हो सकें।</description>
फसल सीजन में दोहरी मार: बिजली संकट के बीच बैंक में पैसे को तरसे किसान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 24 मार्च। फसल के इस महत्वपूर्ण सीजन में किसान पहले से ही लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे सिंचाई और खेती का काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अब बैंक की अव्यवस्था ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित जिला सहकारी बैंक में किसान दिनभर भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन 3 से 4 दिन तक चक्कर काटने के बाद भी उन्हें केवल 10 से 20 हजार रुपये ही मिल पा रहे हैं, जिससे किसान संतुष्ट नहीं हैं और उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
बैंक के बाहर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं, जहां कोई तीन दिन से तो कोई चार दिन से इंतजार कर रहा है। किसानों का कहना है कि जब उनका नंबर आता भी है, तो उन्हें सीमित राशि देकर वापस भेज दिया जाता है, जिससे खेती-किसानी के काम प्रभावित हो रहे हैं।
महज 10-20 हजार की सीमित निकासी
किसानों ने बताया कि वे सुबह से धूप में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन बैंक से संतोषजनक जवाब तक नहीं मिलता। कई दिनों के इंतजार के बाद भी जरूरत के मुताबिक पैसे नहीं मिल पाते, जिससे खेतों का काम ठप होने की स्थिति बन रही है। किसानों ने मांग की है कि जिस दिन वे विड्रॉल फार्म भरते हैं, उसी दिन उन्हें पूरी राशि उपलब्ध कराई जाए।
कैश की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहा बैंक प्रबंधन
वहीं दूसरी ओर बैंक प्रबंधन अपनी मजबूरी बता रहा है। बैंक मैनेजर एम.आर. सेठिया ने बताया -शाखा में कैश लिमिट कम मिलने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। जहां प्रतिदिन करीब दो करोड़ रुपये की आवश्यकता है, वहीं वर्तमान में केवल 50 लाख रुपये ही उपलब्ध हो पा रहे हैं।
इस संबंध में उच्च कार्यालय को कई बार पत्र लिखकर कैश लिमिट बढ़ाने की मांग की जा चुकी है। प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही कैश लिमिट बढ़ेगी, स्थिति सामान्य हो जाएगी। हालांकि फिलहाल किसानों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।</description>
समर्पण के बाद शिक्षा की ओर कदम
        <description>85 पूर्व नक्सलियों ने दी साक्षरता परीक्षा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 22 मार्च। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की दिशा में एक सकारात्मक पहल सामने आई है, जहां आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे 85 माओवादी कैडर्स ने बुनियादी साक्षरता परीक्षा में हिस्सा लिया। यह पहल उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य औपचारिक शिक्षा से वंचित रहे लोगों को पढऩा-लिखना सिखाना है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के जरिए आत्मसमर्पित नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले 272 नक्सल कैडर्स सफलतापूर्वक बुनियादी साक्षरता प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं और अब सामान्य नागरिकों की तरह जीवन यापन कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत इन सभी लाभार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं, रोजगारपरक प्रशिक्षण और पुनर्वास सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। बीजापुर पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य भटके हुए युवाओं को हिंसा के मार्ग से हटाकर शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है। इसी कड़ी में सक्रिय माओवादियों से लगातार अपील की जा रही है कि वे आत्मसमर्पण कर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और शांतिपूर्ण जीवन की शुरुआत करें।</description>
बस्तर हेरिटेज मैराथन : साढ़े 9 हजार से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास
        <description>समृद्ध और विकसित बस्तर बनाने का प्रयास-वन मंत्री
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 22 मार्च। बस्तर की ऐतिहासिक और नैसर्गिक धरा उस समय गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी, जब बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में उत्साह का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा और 9,800 से अधिक पंजीकृत धावकों ने भाग लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर के बदलते स्वरूप, बढ़ती शांति और शासन की पूना मारगेम जैसी पुनर्वास नीतियों की सफलता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा।
चित्रकोट जल प्रपात के समीप आयोजित समापन समारोह के अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने मैराथन के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि समृद्ध और विकसित बस्तर बनाने का प्रयास के साथ बस्तर क्षेत्र में बस्तर हैरीटेज मैराथन 2026 का आयोजन एक मील का पत्थर साबित होगा। बस्तर बदल रहा है, बस्तर जो चार दशक से अशांत क्षेत्र रहा अब शांति का गढ़ बन रहा है । यहाँ के युवा खेल गतिविधियों के साथ ही देश के प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफल हो रहे हैं। शांति के इस माहौल में बस्तर मैराथन में देश-विदेश के कई राज्यों और प्रदेश के अन्य जिलों तथा बस्तर संभाग के खिलाड़ी शामिल हुए।उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते भविष्य में पुन: भव्य आयोजन की आशा व्यक्त की।
विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में अबूझमाड़ हाफ मैराथन आयोजन के बाद बस्तर हैरिटेज मैराथन का आयोजन शांति, विकास और समृद्धि का नया अध्याय है । अब बस्तर में विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति दी जाएगी इसी का एक प्रयास मैराथन का आयोजन है । इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैराथन के विजेताओं को बधाई दी।
मैराथन का मुख्य आकर्षण 42 किलोमीटर की फुल मैराथन रही, जिसकी शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से हुई और समापन भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर हुआ। आयोजन को समावेशी बनाने के उद्देश्य से इसे 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की श्रेणियों में विभाजित किया गया था। 21 किमी दौड़ पोटानार तक, 10 किमी दौड़ कुम्हरावंड तक, जबकि 5 किमी की दौड़ लालबाग से दलपत सागर रानीघाट तक आयोजित की गई, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन द्वारा 25 लाख रुपये की आकर्षक इनामी राशि घोषित की गई थी। साथ ही स्थानीय धावकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के साथ प्रतिस्पर्धा का अवसर देने हेतु बस्तर कैटेगरी का विशेष प्रावधान रखा गया और बस्तर जिले के निवासियों के लिए पंजीकरण पूर्णत: नि:शुल्क रखा गया।</description>
बड़ेसोहंगा जनसमस्या निवारण शिविर में 138 आवेदन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 22 मार्च। जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत जिले के दूरस्थ अंचल के ग्राम बड़ेसोहंगा में गुरूवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयाम, जनपद उपाध्यक्ष बैसाखूराम कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य रदमा बघेल, भगवती नेताम, जनपद सदस्य एवं सरपंच गण उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने शिविर को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कलेक्टर सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवेदनों का समुचित एवं त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों से 138 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 72 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा 2 मछली जाल वितरण किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को उड़द बीज वितरण किया गया और श्रम विभाग से 6 श्रम कार्ड वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, जनपद पंचायत माकड़ी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र धुरडे, तहसीलदार अंकुर रात्रे तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।</description>
तीन बम बरामद, जवानों ने किया नष्ट
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 22 मार्च। सुकमा जिले के जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर तीन आईईडी मिलने के बाद उन्हें नष्ट किया गया।
सुरक्षा बलों ने बताया कि शनिवार को नियमित गश्त के दौरान जवानों को एक संदिग्ध तार दिखाई दिया, जिसके बाद क्षेत्र की घेराबंदी की गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर टीम को मौके पर बुलाया गया।
सुरक्षा बलों के अनुसार, तलाशी के दौरान 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजन के तीन कंटेनर बरामद हुए, जो कमांड वायर से जुड़े थे। एहतियात के तौर पर आसपास की आवाजाही रोककर आईईडी को मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया और अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए।</description>
कड़ी सुरक्षा में हुई पर्यावरण संरक्षण मंडल की भर्ती परीक्षा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 22 मार्च। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा रविवार को पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक एवं सैम्पलर ग्रेड-02 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। बस्तर जिले में इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। जिले के तीन प्रमुख केंद्रों में आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 1003 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार केवल 439 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 564 परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई।
जगदलपुर शहर के तीन महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा में पंजीकृत 360 में से 162 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 198 अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 360 पंजीकृत छात्रों में से 156 उपस्थित और 204 अनुपस्थित रहे। वहीं, शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में कुल 283 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 121 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और 162 अभ्यर्थी परीक्षा से दूर रहे। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बस्तर जिले में कुल उपस्थिति का प्रतिशत लगभग 43.7 प्रतिशत रहा।
प्रशासन परीक्षा की मर्यादा और सुरक्षा को लेकर प्रारंभ से ही अत्यंत सख्त नजर आया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक की इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे पूर्व ही केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।
व्यापम के कड़े नियमों के तहत सुबह 10.30 बजे केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए, जिसके बाद किसी भी स्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से की गई गहन जांच और पहचान सत्यापन की प्रक्रियाओं ने परीक्षा केंद्र के भीतर सुरक्षा का कड़ा वातावरण सुनिश्चित किया। ड्रेस कोड को लेकर भी व्यापम के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। परीक्षार्थियों के लिए जूतों-मोजों के साथ-साथ बेल्ट, घड़ी, धूप का चश्मा, पर्स, टोपी और किसी भी प्रकार के धात्विक आभूषण जैसे कान की बाली या झूमके पहनना पूरी तरह वर्जित रहा। अभ्यर्थियों को केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और साधारण चप्पल पहनकर ही प्रवेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, परीक्षा कक्ष में मोबाइल या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक संचार साधन ले जाना प्रतिबंधित रहा। इंटरनेट से डाउनलोड किए गए मूल प्रवेश पत्र और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के सूक्ष्म मिलान के बाद ही अभ्यर्थियों को उत्तर अंकित करने के लिए नीले या काले बॉल पॉइंट पेन के साथ अंदर जाने दिया गया। जिला प्रशासन की इस मुस्तैदी के चलते पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई।</description>
नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष प्रियांशु ने वरिष्ठ नेता से लिया आशीर्वाद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
पिथौरा, 20 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त शहर मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित गुरुवार को नियुक्ति के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल के कार्यालय पहुंचे।
भाजयुमो अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित एवं उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपाई वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे।
युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजयुमो अध्यक्ष मात्र पद ही नहीं, एक जिम्मेदारी भी है। भविष्य के युवाओं को अपनी ऊर्जा जन-जन की छोटी बड़ी समस्याएं सुलझाने में लगानी है। शहर एवं ग्रामों में आज भी नियम कायदों से नावाकिफ लोग छोटे छोटे कार्यों के लिए बेवजह परेशान होते रहते हैं। हमारे युवाओं को ऐसे समस्याग्रस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामों की समस्याएं सुलझाने में अपनी ऊर्जा लगानी है।
कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजयुमो शहर अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित के अलावा भाजपा नेता, नरेश सिंघल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वेद गोयल, रैदास गोयल, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रवक्ता राजा खनूजा, मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर, सतप्रीत सलूजा, जीवन तांडी, अनूप तांडी, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा एवं भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।</description>
त्रिशाली ध्रुव का नवोदय विद्यालय में चयन
        <description>राजिम, 20 मार्च। शासकीय प्राथमिक शाला सिंधौरी की प्रतिभावान छात्रा त्रिशाली ध्रुव ने नवोदय विद्यालय पांडुका के लिए चयनित होकर विद्यालय, संकुल एवं पूरे ब्लॉक का नाम रोशन किया है। नवोदय समिति द्वारा जारी चयन सूची में त्रिशाली ने 78वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। गौरतलब है कि सत्र 2022-23 से अब तक प्राथमिक शाला सिंधौरी लगातार एकलव्य एवं नवोदय चयन परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है, जिससे यह विद्यालय चयन का केंद्र बिंदु बन गया है। इसी उपलब्धि से प्रभावित होकर समग्र शिक्षा गरियाबंद ने इसे ब्लॉक आदर्श विद्यालय का दर्जा भी प्रदान किया है। त्रिशाली ध्रुव की इस सफलता पर विकास खंड अधिकारी हेमंत कुमार साहू, संकुल प्राचार्य साहू जी, सीएसी परमानंद वर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष सोहम वर्मा, बालिका के माता-पिता कमलेश एवं नीरा ध्रुव, संकुल बरौंदा के शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रधान पाठक नंदकुमार सिन्हा, शिक्षक गणेश राम कुमार, कक्षा शिक्षिका उर्वशी तारक, हेमलता ठाकुर तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर प्रधान पाठक नंदकुमार सिन्हा ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट किया और छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।</description>
विधायक की अनुशंसा से करोड़ों के विकास कार्यों की स्वीकृति
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 20 मार्च। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू की अनुशंसा पर अभनपुर क्षेत्र को एक बार फिर बड़ी विकास कार्यों की सौगात मिली है। अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि योजना के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सडक़ों, सामुदायिक भवनों, खेल मैदानों और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े करीब 25 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।
इन कार्यों पर लाखों रुपये की राशि खर्च की जाएगी,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। जिसका कुल राशि 270 लाख अनुमानित हैं। ग्राम मोखेतरा, सीसी रोड निर्माण गुढी चौक से होरीलाल घर तक 15 लाख रुपए ग्राम तमासीवनी सी.सी.रोड निर्माण मेन रोड से चंद्ररेखा के घर तक 15 लाख रुपए,ग्राम खिलोरा सी सी रोड निर्माण शीतला मंदिर से हनुमान मंदिर तक 10 लाख रुपए,ग्राम कुर्रा सी.सी.रोड निर्माण 10 लाख रुपए ,भेलवाडीह सी.सी.रोड निर्माण 10 लाख रुपए,ग्राम परसदा सोठ सामुदायिक भवन निर्माण ( धीवर पारा में ) 7 लाख रुपए, ग्राम सामुदायिक भवन निर्माण ( ठाकुर पारा में ) 10 लाख रुपए, बकतरा सामुदायिक भवन निर्माण( महिलाओं हेतु )10 लाख रुपये,ग्राम मोखेतरा शेड निर्माण शासकिय माध्यमिक शाला में 15 लाख रुपये, ग्राम मोखेतरा खेल मैदान समतलीकरण कार्य 19.50 लाख रुपये,ग्राम तामसिवनी खेल मैदान समतलीकरण कार्य शासकिय हाईस्कूल 19.50 लाख रुपये,ग्राम टेकारी खेल मैदान समतलीकरण कार्य 10 लाख रुपये,ग्राम गोतियारडीह आहाता निर्माण एवम् समतलीकरण (गुरु घासीदास मंदिर के पास ) 15 लाख,धूसेरा खेल मैदान समतलीकरण कार्य देवरभाठा 10 लाख रुपये ग्राम भुरका आहाता निर्माण एवम् समतलीकरण ( मंदिर के पास ) 10 लाख,पोंड यात्री प्रतीक्षालय (बस स्टैंड ) 7 लाख, मुंडरा आहता निर्माण सतनामी समाज 5 लाख रुपए,निमोरा शासकीय पूर्व मा.शाला में शेड निर्माण 4 लाख, निमोरा हाई स्कूल प्रार्थना शेड ,पेवर ब्लॉक निर्माण 7 लाख रू स्वीकृत हुए हैं।
स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट क्लास और वाटर कूलर
जनपद पंचायत अभनपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत टेकरी, पोंड, छछानपैरी,मानिकचौरी, सुंदरकेरा और चंपारण के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं वाटर कूलर लगाए जाएंगे। प्रत्येक कार्य के लिए करीब 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है,जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधन और स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
विधायक श्री साहू की पहल और अनुशंसा से अभनपुर क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है। सडक़,शिक्षा,खेल और सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। विधायक ने कहा है कि क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं होगी और हर गांव तक सुविधाएं पहुंचेंगी। श्री साहू ने बताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, खेल सुविधाएं बेहतर होंगी और सामाजिक गतिविधियों के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए विधायक का आभार जताया है।</description>
अखंड सौभाग्य का पर्व गणगौर
        <description>-संजय हरनारायण मोहता
रायपुर, 21 मार्च। गणगौर का त्यौहार मुख्य रूप से राजस्थानियों का त्यौहार है, यह त्यौहार चैत्र शुक्ल तृतीया को शिव (ईसर) और पार्वती (गौरा) के रूप में मनाया जाने वाला एक पारंपरिक उत्सव है। गणगौर का अर्थ गण मतलब भगवान शिव और गौर का अर्थ माता पार्वती से है । जिन्हें ईसर या ईश्वर के रूप में पूजा जाता है। यह त्यौहार चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया से शुरू होकर 16 दिनों तक चलता है। यह 16 दिनों का त्यौहार है, जो रंगीन परंपराओं और आस्था के साथ मनाया जाता है ।कुंवारी लड़कियां और विवाहित महिलाएं मिट्टी से ईसर और गौरा की मूर्तियां बनाकर उन्हें श्रद्धा के साथ पूजा में स्थापित किया जाता है, फिर उनकी उनकी पूजा करती हैं। 16-16 बिंदियां (दीवार पर) लगाकर सुहाग जल (दूध, दही, हल्दी मिश्रित) से पारंपरिक वेश भूषा और श्रृंगार के साथ पारंपरिक गीतों के साथ पूजा की जाती है। गणगौर माता को गुणा (एक प्रकार का पकवान) और सिंजारा का भोग लगाया जाता है। पूजा अर्चना कर प्रसाद में मेहंदी वितरित किया जाता है । अंतिम दिन गणगौर की भव्य सवारी निकाली जाती है, जो शिव-पार्वती के मिलन का उत्सव है। गणगौर की पूजा अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने कठोर तपस्या से शिवजी को प्राप्त किया था, इसलिए यह पर्व प्रेम, भक्ति और दाम्पत्य जीवन में अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है।
यह पर्व कुंवारी कन्याओं के लिए मनचाहा वर पाने और सुहागिनों के लिए पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना का त्यौहार है।</description>
लूटपाट, दो गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 20 मार्च। 17 मार्च की रात लूटपाट की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्रार्थी नितेश गुप्ता ने 18 मार्च की रात्रि थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 मार्च की रात करीब 08 बजे वह अपने स्कूटी से बड़े रामपुर स्थित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान बीयर लेने गया था। लौटते समय रोड किनारे खड़ी स्कूटी की डिक्की में बोतल रखते समय इंदिरानगर निवासी राजा खान एवं अफसर खान ने उससे विवाद किया।आरोपी राजा खान ने बीयर की बोतल सिर पर मारकर उसे घायल कर दिया और दोनों आरोपियों ने मिलकर स्कूटी की डिक्की खुलवाकर उसमें रखे 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
मामले में थाना कोतवाली में धारा 309(6), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपियों की पतासाजी के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को इंदिरानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया तथा उनके कब्जे से लूटे गए रकम में से खर्च उपरांत शेष 3,500 रुपये बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में मीर हसमत अली उर्फ राजा (28 वर्ष) निवासी इंदिरानगर रायगढ़ एवं मोहम्मद अफसर (38 वर्ष) निवासी इंदिरानगर रायगढ़ शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।</description>
गैस सिलेंडर जांच के दौरान विवाद, प्रशासनिक टीम और यूट्यूबर आमने&सामने
        <description>दोनों पक्षों की शिकायत, एक पर एफआईआर, पुलिस कर रही जांच
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर/रामानुजगंज, 19 मार्च। रामानुजगंज क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की जांच के दौरान प्रशासनिक टीम और एक स्थानीय यूट्यूबर के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां एक पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे सहायक खाद्य अधिकारी चम्पाकली दिवाकर पुलिस बल के साथ 12वीं बटालियन पेट्रोल पंप के पास स्थित एक ढाबे में जांच करने पहुंचीं। टीम घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग की जांच कर रही थी। इसी दौरान स्थानीय यूट्यूबर राहुलजीत सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का वीडियो बनाने लगे।
बताया जाता है कि यूट्यूबर द्वारा कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। राहुलजीत सिंह का आरोप है कि वीडियो बंद करने के बाद अधिकारी द्वारा अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे आहत होकर वे मौके पर ही अधिकारी के वाहन के सामने धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाना प्रभारी अजय साहू मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद यूट्यूबर ने सहायक खाद्य अधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
वहीं, सहायक खाद्य अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने राहुलजीत सिंह और उनके साथी वतन गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज के आरोप लगाए गए हैं।
घटना से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।</description>
कार से कर रहे थे कोयला चोरी, दो गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 19 मार्च। जिले में कोयला चोरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भटगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का कोयला और परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसईसीएल भटगांव सब एरिया के सीएचपी कोयला डंप साइडिंग में 17 मार्च की रात अज्ञात चोरों द्वारा बाउंड्री के अंदर घुसकर कोयला चोरी किए जाने की सूचना सुरक्षा प्रहरी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना भटगांव में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ओमनी कार क्रमांक सीजी 14 सीटी 0412 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 7 बोरी कोयला (करीब 8 क्विंटल) बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये आंकी गई है। वाहन में सवार खुशबूद्दीन अंसारी निवासी मलगा और समीउल्ला अंसारी ग्राम दतिमा को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सीएचपी डंप साइडिंग से कोयला चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने चोरी का कोयला और परिवहन में प्रयुक्त ओमनी कार जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।</description>
नवरात्रि के प्रथम दिन आस्था का सैलाब
        <description>देवी मंदिरों में उमड़े भक्त, हजारों ज्योति कलश प्रज्ज्वलित
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 मार्च। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मां महामाया मंदिर सहित विभिन्न शक्तिपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
परंपरा अनुसार तडक़े 4 बजे बैगा द्वारा प्रथम पूजा संपन्न कराई गई, जिसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचने लगे थे, जिससे दोपहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। नवरात्रि अवधि में मंदिर के कपाट पूरे दिन खुले रखने की व्यवस्था की गई है।
मंदिरों में गूंजे जयकारे, ज्योति कलश किए गए स्थापित
शहर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी मंदिर सांडबार, काली मंदिर एवं हरकेवल दास दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही। शुभ मुहूर्त में ज्योति कलश स्थापित एवं प्रज्ज्वलित किए गए। गांधी चौक दुर्गा मंदिर में दोपहर तक दर्शनार्थियों की लंबी कतार बनी रही।
महामाया मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश जलाए गए। इस अवसर पर महामाया मंदिर में 5400 से अधिक ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए, जिनमें लगभग 3600 तेल एवं 1800 से अधिक घी के कलश शामिल हैं।
सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़
नवरात्रि में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसरों में पुलिस बल तैनात किया गया है। महामाया मंदिर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जबकि श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
दोपहिया व चारपहिया वाहनों की अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।</description>
कृष्णपुर में घर में लगी आग, काबू
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर,19 मार्च। सूरजपुर जिले के ग्राम कृष्णपुर (परसा पारा) में गुरुवार को एक आवासीय मकान में अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। यह घटना शाम लगभग 4 बजकर 2 मिनट पर हुई, जब ग्रामीण लालबरन के घर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र सूरजपुर ने बिना समय गंवाए फायर वाहन सीजी 02 एयू 0815 को दल सहित घटनास्थल के लिए रवाना किया। दमकल दल ने मौके पर पहुंचते ही स्थिति का आंकलन किया और तेज़ी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
अग्निशमन कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास के अन्य मकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि मकान के अंदर रखे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है।</description>
नकली सोने का बिस्किट देकर 15 लाख  की ठगी, 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
        <description>37 लाख का सामान जब्त, गुजरात और प्रयागराज से गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 मार्च। सरगुजा पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए चार अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 37 लाख रुपये का मशरुका बरामद किया गया है, जिसमें नगद राशि, सोने के आभूषण और मोबाइल शामिल हैं। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 8 मार्च को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंजू नामक महिला, जो पिछले 7-8 वर्षों से उसके घर घी बेचने आती थी, ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की। होली के बाद 7 मार्च को महिला अपने दो साथियों के साथ प्रार्थी के घर पहुंची और नकली सोने का बिस्किट देकर बदले में करीब 200 ग्राम सोने के जेवरात और 15 लाख रुपये नगद ले गई।
घटना के कुछ समय बाद प्रार्थी को शक हुआ, जिस पर उसने बिस्किट को जांच के लिए सोनार के पास ले जाकर दिखाया, जहां वह नकली निकला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकडऩे के लिए टीम गठित की। पुलिस ने दो आरोपियों को गुजरात से तथा दो को प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मंजू राठौर और संतोष राठौर को गुजरात से तथा सुनीता गुजराती और कमला गुजराती को प्रयागराज से पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर कुल 20 लाख 31 हजार रुपये नगद, लगभग 100 ग्राम सोने के दो कड़े और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने शेष सोने के आभूषण प्रयागराज के एक सोनार को बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।</description>
शराब पार्टी में गाली&गलौज, दो भाइयों ने दोस्त को पीट&पीटकर मार डाला
        <description>भागने की फिराक में थे आरोपी,बीट पुलिस की सतर्कता से रात में घेराबंदी कर गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 18मार्च।सकरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद दो भाइयों ने अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
14मार्च2026को कृष्णा कौशिक ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मर्ग और अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घटना के दिन सतीश कौशिक,राकेश उर्फ छोटू कौशिक और गणेश कौशिक तीनों साथ में सकरी शराब दुकान गए थे। वहां शराब पीने के बाद वे खाने-पीने का सामान लेकर संबलपुर के खेत में पीपल पेड़ के पास बैठ गए।
इसी दौरान नशे में सतीश कौशिक ने गणेश कौशिक और उसके परिवार को गालियां देना शुरू कर दिया। कई बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना,तो दोनों भाइयों ने मिलकर उसे मुक्कों से बुरी तरह पीटा।
मारपीट के दौरान सतीश पीपल पेड़ की जड़ के पास गिर पड़ा,जिससे उसके सिर और चेहरे में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और पहले मरही माता भनवारटंक क्षेत्र गए,फिर मेन्द्रा में अपने रिश्तेदार के घर छिपकर बाहर भागने की योजना बना रहे थे।
16मार्च को बीट आरक्षकों को सूचना मिली कि आरोपी मेन्द्रा क्षेत्र में छिपे हैं। इसके बाद सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।</description>
गांजा तस्करी: फरार दो गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 17 मार्च। गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन से उतरकर फरार हो गए थे।
यह मामला 6 मार्च का है, जब वाहन जांच के दौरान एक सफारी वाहन से करीब 8.990 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया था। इस दौरान तीन आरोपीजीवधन पैकरा सोनगरा भटगांव, सुरेंद्र कुमार लश्कर एवं ललित यादव बरौधी भटगांव को मौके से गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो आरोपी भाग निकले थे।
फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। 17 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियोंमहेश कुमार यादव बरौधी, थाना भटगांव एवं परमेश्वर देवांगन सोनगरा पीपरपारा, भटगांव को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के सोनपुर से लाकर स्थानीय स्तर पर बेचते थे।</description>
जेसीबी समेत 7 वाहन जब्त, अवैध खनन&परिवहन पर छापेमारी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 18मार्च।कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर17मार्च को जिले के कई इलाकों में एक साथ जांच अभियान चलाया गया,जिसमें कुल अवैध खनिज परिवहन कर रहे7वाहनों को जब्त किया गया।
खनिज विभाग की टीम ने कोटा,बेलगहना,कोनचरा,बिरकोना,सरकंडा,सिरगिट्टी,सिलपहरी,चकरभाठा,मुढ़ीपार और रहंगी क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कोनचरा इलाके में रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं,जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
सिलपहरी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मशीन और एक हाईवा वाहन को साधारण पत्थर का अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इसी तरह चकरभाठा इलाके में मुरुम की अवैध ढुलाई करते हुए तीन हाईवा ट्रक भी पकड़े गए,जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे।
कार्रवाई के बाद जब्त किए गए सभी7वाहनों को सिरगिट्टी और चकरभाठा थाना परिसर में रखा गया है।</description>
पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, कलेक्टर को सौंपा शिकायत पत्र
        <description>भाजपा सरगुजा अजजा मोर्चा ने आदिवासियों संग उठाई आवाज
अधिकारों की सुरक्षा और तत्काल कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 17 मार्च। आज भाजपा सरगुजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरकालो और चोड़ेया के आदिवासी समाज के ग्रामीणों ने कलेक्टर सरगुजा को शिकायत पत्र सौंपा। भाजपा सरगुजा अजजा मोर्चा ने भोले भाले आदिवासियों की पुश्तैनी भूमि पर बाहरी विशेष समुदाय के लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है ।
ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा सरगुजा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिंदेश्वरी लाल पैकरा ने कहा कि नरकालो व चोड़ेया निवासी विशेष पिछड़े अनुसूचित जनजाति के लोग हैं, जो कई पीढिय़ों से अपनी पुश्तैनी भूमि पर निवास करते आ रहे हैं। उनका जीवनयापन, संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था पूरी तरह जल, जंगल और जमीन पर निर्भर है तथा यह क्षेत्र भी पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है, जहां आदिवासी भूमि की सुरक्षा हेतु विशेष संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधान लागू हैं। परंतु विगत कुछ वर्षों से नवादा बिहार एवं अन्य क्षेत्रों से आए हुए मुस्लिम समाज के व्यक्तियों द्वारा गाँव के आदिवासी भूमि पर जबरन मकान निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया है तथा बिना किसी वैधानिक अधिकार के स्थायी बसावट की जा रही है।
उन्होंने बताया कि नरकालो निवासी बदलू पिता प्रधान की राजाकोट में लगभग 1 एकड़ भूमि है, जिसको कुरैशा और हुसैन ने क़ब्ज़ा कर लिया है । इस प्रकार गिरीश पिता घुरऊ की लगभग 87 डिसमिल भूमि को नसरुद्दीन, नरकालो निवासी बसंती पति शिव कंवर की 1.5 एकड़ भूमि को जलालुद्दीन एवं नसरुद्दीन, नरकालो निवासी घूरऊ पिता दशरथ कंवर की 1.5 एकड़ भूमि को मोहमुद्दीन, ग्राम चोड़ेया निवासी शांति पिता अमरूष मझवार की लगभग 3 एकड़ भूमि को फिरदौस तथा चोड़ेया निवासी जेठू पिता काशी बारगाह की लगभग 4 एकड़ भूमि को हुसैन द्वारा बलात् क़ब्ज़ा कर लिया गया है ।
भाजपा सरगुजा अजाजा मोर्चा के महामंत्री रविकांत उराँव ने बताया कि जब गाँव के आदिवासी समाज के लोगों द्वारा इस कृत्य का विरोध किया जाता है तो इन्हें डराया धमकाया जाता है तथा मारपीट की धमकी दी जाती है। अशिक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने अधिकारों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं, जिसका लाभ उठाकर विशेष समुदाय के लोगों द्वारा लगातार हमारे समाज का शोषण किया जा रहा है।
आगे रविकांत उराँव ने कहा कि इन अवैध कब्जों से हम आदिवासियों की कृषि भूमि कम होती जा रही है, आजीविका प्रभावित हो रही है। हमारी पारंपरिक संस्कृति एवं सामाजिक व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है तथा गांव की जनसंख्या संरचना भी बदल रही है, जिससे भविष्य में हमारे अस्तित्व और अधिकारों पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।
भाजपा सरगुजा अजाजा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ पहुंचे पीडि़त ग्रामीणों ने अवैध कब्ज़े को तत्काल हटाए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है ।
इस अवसर पर भाजपा अजाजा मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ. शिवमंगल सिंह, राजेंद्र पैकरा , तेजबल राम नागेश, जितेंद्र कुजूर, सुनील कुमार , संजय सिंह, अर्जुन मुंडा , कृष्ण कोरवा, अवधेश केरकेट्टा , उमेश किष्पोट्टा, बदलु, गिरीश, लक्ष्मण, बसन्ती, तुलासो, शांति, मंजली और जहगन राम सहित आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे ।</description>
आपसी विवाद में युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
        <description>शव डबरी में फेंका, साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
उदयपुर, 17 मार्च। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार, निवासी हनुमानगढ़ ने 16 मार्च को थाना उदयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई शीतल कुमार 15 मार्च को अपने साथी के साथ ग्राम पोतका में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। अगले दिन सूचना मिली कि शीतल के साथ मारपीट कर उसे पोतका पुलिया के पास डबरी में फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंचने पर शीतल का शव डबरी में मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सना जूट बोरा, मोबाइल और गमछा बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट के कारण हत्या की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने आपसी विवाद के चलते डंडा और टांगी के पासे से शीतल पर हमला कर हत्या करना स्वीकार किया।
हत्या के बाद उसने अपने रिश्तेदार राजेश कुमार के साथ मिलकर शव को डबरी में फेंक दिया। वहीं, आरोपी के माता-पिता बहादुर और पवारों ने घर में गिरे खून को साफ कर गोबर से लिपाई कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, टांगी, मोटरसाइकिल और खून से सने कपड़े जब्त किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।</description>
नक्सलियों के डम्प से आईईडी और अन्य सामान बरामद, 4 स्मारक ध्वस्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 16 मार्च। कांकेर जिले के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक डम्प से सुरक्षा बलों ने 4 आईईडी सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। इसके अलावा ग्राम कलपर-आमाटोला में बनाए गए 4 नक्सल स्मारकों को भी ध्वस्त किया गया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई। यह अभियान बस्तर के आईजी सुन्दरराज पी. के मार्गदर्शन, प्रभारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर ओमप्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक 94वीं बटालियन बीएसएफ के प्रभारी सेनानी मनोज कसाना के नेतृत्व में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम को कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त और सर्चिंग के लिए भेजा गया था।
15 मार्च को सर्चिंग के दौरान थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम हापाटोला-बीनागुण्डा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के डम्प का पता चला। वहां से 3 प्रेशर कुकर आईईडी, एक पाइप आईईडी, बिजली तार का एक बंडल, 3 नक्सल वर्दी, पटाखे, नक्सल साहित्य तथा अन्य सामग्री बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार बरामद प्रेशर कुकर आईईडी में एक का वजन लगभग 10 किलोग्राम तथा दो का वजन लगभग 55 किलोग्राम बताया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।
इसके अलावा ग्राम कलपरआमाटोला में बनाए गए 4 नक्सल स्मारकों को भी हटाया गया। इस कार्रवाई में बीएसएफ के एसी सतेन्दर मोहन, डीआरजी कमांडर उकेश कोर्राम सहित डीआरजी और बीएसएफ के जवान शामिल रहे। मामले में थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।</description>
देवव्रत के पैलेस में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
        <description>उदयपुर पैलेस में सीएएफ जवान ने की खुदकुशी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मार्च। खैरागढ़ जिले के छुईखदान इलाके में दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित राजपैलेस में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शुरूआती जांच में अपुष्ट रूप से पारिवारिक तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से बयान के बाद ही वजह स्पष्ट तौर पर सामने आएगी।
मिली जानकारी के खैरागढ़ के दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह का उदयपुर में पैलेस है। संपत्ति विवाद की वजह से अदालत के निर्देश पर पैलेस सील है। पैलेस की सुरक्षा में तैनात कृपाचंद सोनवानी सोमवार को तय रोटेशन के आधार पर कार्य में उपस्थित था। इस बीच उसने शाम 6 बजे के करीब अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि जवान सोनवानी छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स का जवान था। वह मूलत: भिलाई-3 का रहने वाला है। जवान विवाहित था और उसके दो बच्चे भी है। इस बीच पुलिस घटना की खबर के बाद पैलेस में पहुंची। इस संबंध में एएसपी नितेश गौतम ने छत्तीसगढ़ को बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है। पुलिस जवान के परिजनों से बात कर रही है। छुईखदान पुलिस घटना की जांच कर रही है।</description>
जिला कांग्रेस अध्यक्ष का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
        <description>ग्रामीणों से की मुलाकात, जाना हाल-चाल
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 16 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने जिला मुख्यालय से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मेहता पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हाल-चाल जानकर समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
दौरे के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उनसे मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा और सडक़ जैसी मूलभूत समस्याओं को उनके सामने रखा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों को जल्द ही प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
हरीश कवासी लखमा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए लगातार गांवों का दौरा कर सीधे संवाद किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के हितों, अधिकारों और न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर रहेगी। ग्राम पंचायत मेहता पहुंचने पर ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मौसम मंगम्मा, जिला पंचायत सदस्य सोयम भीमा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुधीर पांडे, वेक्को हूंगा तथा कोंटा नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।</description>
औषधीय गुणों से भरपूर ‘बोहार’ भाजी की बाजार में बहार
        <description>नांदगांव के बाजार में 250 रुपए किलो तक बिक्री
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मार्च। विशुद्ध रूप से देशी माने जाने वाले औषधीय गुणों से भरपूर बोहार भाजी की स्थानीय बाजार में खूब मांग है। गर्मी सीजन में सीमित दिनों के लिए बाजार में नजर आने वाली यह भाजी पौष्टिकतायुक्त होती है। कोमल पत्ते और दानेदार भाजी को खरीदने के लिए लोग अपनी जेब की परवाह भी नहीं करते हैं। दही के साथ उक्त भाजी को महिलाएं चाव के साथ बनाती है। इन दिनों नांदगांव के बाजार में महाराष्ट्र के साल्हेकसा-आमगांव के अलावा स्थानीय देहात इलाकों से पहुंचे फुटकर सब्जी कारोबारी बोहार भाजी की खरीदी-बिक्री कर रहे हैं। बाजार में 200 से 250 तक भाजी किलो के भाव में बिक रही है। बोहार भाजी में आयरन, मिनरल्स और कई तरह के तत्व होते हैं और बोहार भाजी के कई फायदे भी हैं। (तस्वीर - छत्तीसगढ़-अभिषेक यादव)</description>
भाजपा की सांगठनिक शक्ति को धार देने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग&सतीश लाटिया
        <description>प्रशिक्षण से निखरते हैं कार्यकर्ता-वेदप्रकाश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 16 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी तेरह मण्डलों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर रही है। सोमवार को चित्रकोट में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत लोहण्डीगुड़ा मण्डल व दरभा मण्डल के कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आरंभ किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता मुख्य, प्रखर बनते हैं। प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की सांगठनिक शक्ति को और धार देने का माध्यम है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाता है। श्री लाटिया ने हमारा इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण हमारा आधारभूत कार्यक्रम है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता निखरते है और विषय के अच्छे जानकार बनते हैं। श्री पाण्डेय ने अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं व पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कार्य पद्धति विषय पर कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना व पार्टी की नीति सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप ने कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि, बैदूराम कश्यप ने बूथ प्रबंधन और योगेन्द्र पाण्डेय ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विस्तार से उद्बोधन दिया।
प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम का संचालन लोहण्डीगुड़ा मण्डल महामंत्री चंद्रशेखर ठाकुर ने किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रजनीश पानीग्राही, महामंत्री परीस बेसरा, लक्ष्मीनिवास मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, कृष्ण कुमार शुक्ला, सुरेश मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, लोहण्डीगुड़ा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, लक्ष्मीनिवास पांडे, नरसिंह ठाकुर, बोंजाराम मौर्य, घनश्याम ठाकुर, तुलसी ठाकुर, विकेश रंगारी, संतोष बघेल, मंडल महामंत्री सावेंद्र सेठिया, नारायण कुरामी,जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, महादेव नाग,धनीराम बघेल,नरेश खापर्डे, भरत कश्यप,आयतू कश्यप, रंजीता जोशी,बुटकी कश्यप,पदमनी कश्यप, तनुजा ठाकुर, मनीष पोयाम,कमल सिंह,फूलसिंह सेठिया,लखन ठाकुर,दुर्जन कश्यप,धनसिंह ठाकुर,लिबरू कश्यप,अजय बघेल,अंनत कश्यप,गुंडूल नाग,मांगेन कर्मा,दीपक कश्यप आदि सहित दोनों मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।</description>
अमेरा खदान में ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप, पंचायत के नाम पर 100&100 रुपये लिए जा रहे
        <description>पीपरखार सरपंच बोलेगांव के विकास कार्य के लिए लिया जा रहा पैसा, सीएसआर से काम नहीं होने का लगाया आरोप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर,13 मार्च। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में संचालित अमेरा कोयला खदान एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार खदान में कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ग्राम पंचायत के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खदान पहुंचने वाले ट्रक चालकों से सडक़ उपयोग और पार्किंग के नाम पर 100-100 रुपये लिए जा रहे हैं और बदले में रसीद भी थमा दी जा रही है।
ट्रक चालकों के अनुसार यदि कोई चालक पैसे देने से मना करता है तो उसके ट्रक को सडक़ पर ही खड़ा कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि अमेरा खदान में प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रक कोयला लोडिंग के लिए पहुंचते हैं और उनसे इस प्रकार राशि वसूली की जा रही है।
झारखंड निवासी ट्रक चालक रवि कुमार ने बताया कि वह पहली बार अमेरा खदान में कोयला लोडिंग के लिए आए थे। जैसे ही वह ग्राम पंचायत पीपरखार पहुंचे, वहां 100 रुपये की मांग की गई। पैसा देने से मना करने पर चार ट्रकों को सडक़ पर ही रोक दिया गया और पैसा देने के बाद ही खदान जाने की अनुमति दी गई। मजबूरी में चालकों ने 100-100 रुपये देकर आगे बढ़े, जिसके बदले ग्राम पंचायत पीपरखार के नाम की रसीद दी गई।
ट्रक चालकों का यह भी आरोप है कि खदान के पास ढाबा क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर अलग से 50-50 रुपये भी लिए जा रहे हैं। इस तरह ट्रक चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं।
सरपंच पुत्र ने कहापंचायत की ओर से नहीं हो रही वसूली
इस मामले में पुहपुटरा के सरपंच पुत्र उमेश्वर सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से किसी भी प्रकार की वसूली ट्रकों से नहीं की जा रही है। यदि पंचायत के नाम पर कोई व्यक्ति पैसा ले रहा है तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।
पीपरखार सरपंच ने
स्वीकार की वसूली
वहीं पीपरखार के सरपंच शियंबर सिंह ने ट्रकों से पैसे लिए जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि गांव में सीएसआर मद से कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। सडक़ पर धूल उडऩे से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। इसी कारण ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए ट्रकों से 100-100 रुपये लिए जा रहे हैं।</description>
खदान में डंप फ्लाई ऐश की चोरी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर,13 मार्च। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के बंद पड़े ओसीएम खदान से अब फ्लाई ऐश (राखड़) चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खदान में कोयला उत्पादन बंद होने के बाद पॉवर प्लांटों से निकले फ्लाई ऐश की भराई का कार्य करीब एक वर्ष तक चला था। हाल ही में क्वारी नंबर-1 में लगभग 13 लाख क्यूबिक मीटर राखड़ भराई पूरी होने के बाद कार्य बंद कर दिया गया, जिसके बाद अब डंप राखड़ की चोरी शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़-दो माह से कुछ स्थानीय बदमाश प्रवृति के युवक गैंग बनाकर रात के समय डोजर और चैन माउंटेन मशीन की मदद से राखड़ ट्रकों में लोड कर ईंट उद्योग संचालकों और पास में बन रहे ओवरब्रिज के ठेकेदार को बेच रहे हैं।
ओसीएम खदान के मैनेजर विजय कुमार सिंह ने बताया कि एनटीपीसी लारा, सीपत, कोरबा और रायगढ़ के पावर प्लांटों से अनुबंध के तहत राखड़ भराई का कार्य किया गया था। अब स्थल को समतल कर ऊपर मिट्टी भरकर वृक्षारोपण किया जाना है। उन्होंने स्वीकार किया कि खदान क्षेत्र से राखड़ चोरी की जानकारी मिली है और इस संबंध में पुलिस को लिखित सूचना दी गई है।
गौरतलब है कि खदानों से पहले कोयला, कबाड़, केबल, डीजल और स्पेयर पार्ट्स की चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, वहीं अब चोरों ने राखड़ चोरी का नया तरीका अपना लिया है। खदान के भीतर से इस तरह की चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।</description>
जीएम की औचक दबिश में दो कोयला चोर सहित चार बाइक जब्त, पुलिस को सौंपा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर,13 मार्च। एसईसीएल बिश्रामपुर के आमगांव, अमेरा, गायत्री खदान से संगठित रूप से रोजाना हो रही सैकड़ों टन कोयला चोरी का मामला थमता नहीं दिख रहा है।
गुरुवार को बड़े सबेरे क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ. संजय सिंह खदानों में हो रही कोयला चोरी की स्थिति देखने त्रिपुरा बटालियन के जवानों को साथ लेकर आमगांव खदान पहुंच गए। यहां अचानक हथियार बंद जवानों को देख कोयला चोर मौके पर कोयले से भरी बोरियों और दोपहिया वाहन को मौके पर छोड़ भाग निकले।
इस दौरान सुरक्षा टीम ने कोयला चोरी कर रहे एक युवक को पकड़ लिया, साथ ही कोयला चोरों की चार बाइक और पकड़े गए युवक को रामानुजनगर पुलिस को सौंप दिया है।
महाप्रबंधक इसके बाद गायत्री खदान पहुंचे। यहां भी कोयला चोरों का जमघट लगा था, लेकिन जवानों को देख कई कोयला चोर मौके से भाग निकले। इस दौरान एक कोयला चोर को जवानों ने धर दबोचा और उसके दोनों हाथों को पीछे बांध कर उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है।
आमगांव खदान में कोयला चोरी करते पकड़े गए युवक का नाम मनवारपारा सालही निवासी दुर्गेश बताया गया है ।
बताया जाता है कि पिछले दिनों प्रबंधन ने कोयला चोरों और बड़ी संख्या में कोयला चोरों की बाइक को रामानुजनगर पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा गया था, लेकिन उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई न कर पुलिस ने कोयला चोरों और उनकी दोपहिया वाहनों को थाने से छोड़ दिया था।
प्रबंधन की माने तो कोयला चोरों को पकड़ कर खदान का सुरक्षा अमला थाने में कार्रवाई के लिए देती है तो चोरों को छुड़ाने स्थानीय नेता सक्रिय हो जाते हंै और पुलिस पर दबाव बनवा कोयला चोरों को छुड़वा लेते हैं। इन्हीं सब वजहों से कोयला चोरों के हौसले बुलंद हंै और वे प्रबंधन के तमाम सख्ती के बाबजूद कोयला चोरी का कार्य डंके की चोट पर कर रहे हैं।
अनुमान के मुताबिक क्षेत्र के अलग-अलग खदानों से रोजाना डेढ़ से दो सौ टन कोयला चोरी हो रही है, जिससे प्रबंधन को तो राजस्व का नुकसान हो ही रहा है, राज्य शासन की रॉयल्टी का बड़ा हिस्सा चोरों का निवाला बन रहा है।</description>
अलविदा जुमे की नमाज अदा, अमन& चैन व खुशहाली की दुआ मांगी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,13 मार्च। पवित्र रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को जामा मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा की और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
जुमा अलविदा के मौके पर नमाजियों की भीड़ को देखते हुए अंजुमन कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। नमाज के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमेटी के सदस्य लगातार सक्रिय रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इरफान सिद्दीकी, परवेज आलम गांधी, अफजाल अंसारी, अब्दुल लतीफ, मिन्हाजुल खान, पिक्कू खान, रिजवान सिद्दीकी, बाबू भाई, अमीर अंसारी, याकूब खान, नान बाबा, गुड्डन अंसारी, रियाज अंसारी, सिकंदर खान और इमरान सिद्दीकी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर मस्जिद परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई और रमजान माह के समापन के करीब पहुंचने पर लोगों ने समाज में भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की दुआ भी की।</description>
जगदलपुर : एमआईसी की बैठक में 23 कार्यों पर मुहर सडक़ चौड़ीकरण व जल व्यवस्था सुधार के निर्णय
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 11 मार्च। नगरपालिक निगम जगदलपुर में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कुल 23 कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में दो जारी निविदा कार्यों के प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने की अनुशंसा की गई। इसके अलावा 12 कार्य लोक निर्माण विभाग, 4 कार्य राजस्व, बाजार विभाग, 4 कार्य जल प्रदाय शाखा तथा 1 कार्य वाहन शाखा से संबंधित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में संजय बाजार के 5 दुकानों, नया बस स्टैण्ड परिसर की एक दुकान, पं. दीनदयाल उपाध्याय व्यवसायिक परिसर (बैलाकोठ काम्पलेक्स) की एक दुकान, ईतवारी बाजार के दो दुकानों पर प्राप्त निविदा के अधिकतम दर की स्वीकृति, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लाल चर्च से नगर निगम बस स्टैंड रोड तक, नयामुंडा रोड से साकेत कॉलोनी तक, डीजे कोर्ट से चांदनी चौक होते हुए सिटी ग्राउंड तक, पुराना पंचायत कार्यालय से डॉ. पाढ़ी हाउस वार्ड क्रमांक 36, छत्रपति शिवाजी वार्ड तक तथा माता गुड़ी से एमपीएम हॉस्पिटल तक सडक़ चौड़ीकरण के कार्यों की अनुशंसा की गई।
इन सडक़ चौड़ीकरण कार्यों के पूर्ण होने से शहर में यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी। आवागमन अधिक सुगम होगा तथा नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
जल प्रदाय शाखा के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में अवैध नल कनेक्शनों को नियमानुसार जुर्माना लेकर वैध करने की अनुशंसा की गई, जिससे जल वितरण व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित बनेगी। इसके अलावा नालियों से लगी पाइप लाइनों को ऊपर उठाने तथा जर्जर और क्षतिग्रस्त पाइपों के बदलीकरण के कार्य की भी अनुशंसा की गई जिससे जल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा और लीकेज की समस्या कम होगी।
महापौर संजय पांडेय, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा घोष, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, योगेन्द्र पाण्डे, संजय विश्वकर्मा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजिनियर अमर सिंह, दीपांशु देवागंन, अशोक कोर्राम, धर्मेन्द्र मिश्रा, दिलीप सिंह मरकाम, गोयल सिंह विमल, संजीव कर्ण, राजस्व अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी नाग, बी अनिल पिल्लई, स्वास्थ्य अधिकारी हेमन्त श्रीवास, राकेश यादव उपस्थित रहे।
शहर के विकास को दी जा रही प्राथमिकता-महापौर
महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के समग्र विकास के साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयों से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।</description>
तेंदूपत्ता परिवहन में पारदर्शिता लाने, अब जेम पोर्टल से होगी निविदा
        <description>जगदलपुर, 11 मार्च। राज्य शासन की नवीन तेंदूपत्ता नीति 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्ष 2026 के तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन के दौरान बोरों के सुगम और पारदर्शी परिवहन के लिए इस बार जेम पोर्टल के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को जगदलपुर वन वृत्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वन वृत्त में समाहित जिलों बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और जगदलपुर के परिवहन ठेकेदारों को आमंत्रित कर नई व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन मुख्य महाप्रबंधक आलोक कुमार तिवारी ने उपस्थित ट्रांसपोर्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य तेंदूपत्ता परिवहन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा प्रक्रिया अपनाने से न केवल व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि कार्यप्रणाली भी अधिक विश्वसनीय बनेगी। बैठक के दौरान मुख्य वन संरक्षक श्री तिवारी ने ठेकेदारों द्वारा उठाई गई विभिन्न तकनीकी समस्याओं और शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया, ताकि आगामी सीजन के दौरान परिवहन कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो।
बैठक में उपस्थित उप प्रबंधक गुलशन कुमार साहू और अन्य विभागीय कर्मचारियों ने भी नई नीति के अंतर्गत आने वाली निविदा शर्तों और नियमों पर चर्चा की। वन विभाग द्वारा सभी परिवहन ठेकेदारों से आग्रह किया गया है कि वे आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यम को अपनाते हुए जेम पोर्टल पर सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आगामी वर्ष में तेंदूपत्ता संग्रहण के बाद उनके उठाव और परिवहन की प्रक्रिया पहले से अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकेगी।</description>
कायाकल्प आयुष में बस्तर  ने लहराया परचम  जिला आयुर्वेद चिकित्सालय और महारानी अस्पताल की आयुष विंग प्रदेश में प्रथम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 11 मार्च। बस्तर जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब छत्तीसगढ़ शासन के कायाकल्प आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत जगदलपुर की दो प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं ने पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया।
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय जगदलपुर और महारानी शासकीय आयुष विंग ने अपनी-अपनी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि संस्थान की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, भवन रखरखाव सहित परिसर के सौंदर्यीकरण और मरीजों को दी जाने वाली उच्च स्तरीय सेवा गुणवत्ता के कड़े मानकों पर खरा उतरने के बाद हासिल हुई है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जगदलपुर के इन अस्पतालों द्वारा जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और इसे अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणा बताया। इस गरिमामय अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया और आयुष संचालक श्रीमती संतनदेवी जांगड़े भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिनकी उपस्थिति ने इस सम्मान के महत्व को और बढ़ा दिया।
प्रदेश स्तर पर मिली इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोहनीश साहू के कुशल मार्गदर्शन और आयुर्वेदिक अस्पताल के समर्पित चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ की कड़ी मेहनत को जाता है। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद उक्त दोनों संस्थानों के चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके प्रयासों की पहचान है, बल्कि भविष्य में मरीजों को और अधिक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।</description>
स्वच्छता की नई इबारत लिखता बास्तानार कोड़ेनार बना ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 11 मार्च। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन और निरंतर जन-संवाद के सार्थक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं, जिसके फलस्वरूप जनपद पंचायत बास्तानार की ग्राम पंचायत कोड़ेनार ने ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम होने का गौरव हासिल किया है।
इस परिवर्तन की नींव गाँव की उन बुनियादी समस्याओं के समाधान से रखी गई, जहाँ बाजार और घरों से निकलने वाले कचरे के कारण ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। चूंकि स्वच्छता का सीधा संबंध खान-पान से होता है और दैनिक उपभोग की अधिकांश वस्तुएं बाजार से आती हैं, इसलिए गाँव को स्वच्छ बनाने की मुहिम की प्रभावी शुरुआत भी बाजारों से ही की गई। खुले में कचरा फेंकने की इस प्रवृत्ति को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन ने सीधा मोर्चा संभाला, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बास्तानार सहित ब्लॉक और कलस्टर समन्वयकों ने स्वयं मौजूद रहकर ग्रामीणों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से निरंतर संवाद स्थापित किया।
विकास की इस प्रक्रिया में केवल बुनियादी ढांचा खड़ा करना ही पर्याप्त नहीं था, बल्कि उनके प्रभावी संचालन और रख-रखाव के लिए तकनीकी समझ की कमी को दूर करना भी एक बड़ी चुनौती थी। इस आवश्यकता को समझते हुए ग्राम और विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों, स्वच्छताग्राही महिलाओं तथा जनप्रतिनिधियों को विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घर-घर कचरा संग्रहण की तकनीक, प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण (रिसायकिल) की प्रक्रिया, गंदे पानी का सुरक्षित निपटान तथा स्कूलों और आंगनबाडिय़ों में स्वच्छता गतिविधियों के संचालन जैसी व्यावहारिक जानकारियां दी गईं। साथ ही 15 वें वित्त आयोग की राशि के नियमानुसार उपयोग और उसकी मॉनिटरिंग पर भी विशेष जोर दिया गया ताकि स्वच्छता के कार्य निरंतर जारी रह सकें।
जन-जागरूकता को एक आंदोलन का रूप देने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों का व्यापक सहारा लिया गया, जिसके तहत दीवार लेखन, स्कूली बच्चों की रैलियों और घर-घर संपर्क अभियानों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं को केंद्र में रखते हुए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समूहों की महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों के आपसी तालमेल ने इस अभियान को और मजबूती प्रदान की, जिससे आज बास्तानार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता न केवल एक आदत, बल्कि एक गौरवपूर्ण पहचान बन चुकी है।</description>
इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने सीएम से की मुलाकात, जताया आभार
        <description>जगदलपुर, 11 मार्च। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने आज विधानसभा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने शरद अवस्थी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के माध्यम से बस्तर अंचल के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
शरद अवस्थी ने कहा कि इंद्रावती बेसिन क्षेत्र बस्तर अंचल के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां के जल संसाधनों का बेहतर उपयोग, कृषि विकास, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इंद्रावती नदी और उससे जुड़े क्षेत्रों के संरक्षण एवं विकास के लिए ठोस पहल की जाएगी जिससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध क्षेत्र है और यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के माध्यम से क्षेत्र में जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे ताकि क्षेत्र के किसानों, युवाओं और आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने भी श्री अवस्थी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बस्तर अंचल के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के माध्यम से जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा और इससे कृषि, सिंचाई तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि प्राधिकरण के माध्यम से बस्तर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा और क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।</description>
बस्तर के जंगलों में पीले&सुनहरे महुआ फूलों की बहार
        <description>जगदलपुर, 10 मार्च। इन दिनों बस्तर के जंगलों में पीले-सुनहरे महुआ के फूलों की बहार देखने को मिल रही है। महुआ के पेड़ों से गिरते फूलों को स्थानीय आदिवासी परिवार सुबह-सुबह जंगल पहुंचकर इक_ा कर रहे हैं। जगदलपुर से 45 किलोमीटर की दूर कोड़ेनार और किलेपाल के बीच, जहां आज सुबह सास और बहू महुआ बीनते दिखे, और यह इनका इस मौसम में महुआ के फूल को उठाना रोज का काम है।</description>
बिल्डिंग ठेकेदार की हत्या में शामिल दो नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
        <description>खैरागढ़ में अवैध संबंध की शक पर पीट-पीटकर हत्या
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 मार्च। खैरागढ़ के नजदीक गाड़ाडीह में एक बिल्डिंग ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या की घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। कुल 8 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मामला सिर्फ अवैध संबंध की शक से जुड़ा हुआ है। दो अधेड़ आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ के किल्लापारा के रहने वाले तुलाराम पटेल (45 वर्ष) पेशेवर बिल्डिंग ठेकेदार था। इस सिलसिले में वह अक्सर आसपास की महिला मजदूरों से भी काम लेता था। गाड़ाडीह की एक महिला मजदूर भी ठेकेदार के पास काम करती थी। ऐसे में काम में देरी होने के बाद ठेकेदार महिला मजदूर को कई बार मोटर साइकिल से गांव भी छोडडने जाता था। ठेकेदार के इस गतिविधि पर गांव के कुछ लोगों की नजर थी।
8 मार्च की शाम को ठेकेदार तुलाराम अपनी बाइक से महिला को गाड़ाडीह गांव छोडऩे पहुंचा। वापसी पर गांव से बाहर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाकर मारने-पीटने लगे। बेदम पिटाई के कारण तुलाराम वहीं गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे किसी तरह खैरागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की जांच करते 12 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों में पल्टन वर्मा 60 वर्ष, समय यादव 45 वर्ष समेत कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना, आशीष यादव उर्फ बोदू, रूपलाल वर्मा, पवन वर्मा व दो नाबालिग को गिरफ्तार किया।</description>
अफीम की खेती पर सरकार मौन, अपने नेता को बचाती भाजपा& कांग्रेस
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 9 मार्च।जिले के कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता के फार्महाउस में अफीम की खेती करने का मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया।
पत्रकारों को बताते हुए कांग्रेस नेता शेख सज्जार ने कहा दुर्ग के समोदा गांव में एक खुलासा हुआ कि वहां पर एक फार्म हाउस के अंदर लगभग 10 एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। यह अफीम की खेती भाजपा नेता विनायक ताम्रकार करवा रहा था। विनायक ताम्रकर भाजपा के दुर्ग जिले का किसान मोर्चा का पूर्व अध्यक्ष है तथा वर्तमान में वह भाजपा के राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प का प्रदेश संयोजक है। भाजपा के सभी कार्यक्रमों में उसकी महत्वपूर्ण और सक्रिय भागीदारी रहती है। वह भाजपा का स्थापित नेता और प्रदेश पदाधिकारी है।
पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। और भाजपा ने जिस तरह अपने नेता को पार्टी से निकाल दिया है उससे साफ़ जाहिर हैं कि भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में नशे की खेती करते हैं। सरकार में बैठी पार्टी अपने नेता को सिर्फ निलंबन से सच्चाई नहीं छुपेगी। राज्य सरकार और केंद्र सरकार को इस पूरे नेटवर्क की कड़ी जांच करनी चाहिए, क्योंकि यह केवल एक खेत का मामला नहीं लगता, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट भी सामने आ सकता है।
 महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका
गैस के बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा के द्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन सुकमा बस स्टैंड में किया गया जिसमें समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे</description>
241 बस्तरिया बटालियन ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 09 मार्च। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा रविवार 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यालय 241 वाहिनी सेड़वा परिसर में आयोजित इस समारोह में न केवल महिला कार्मिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, बल्कि उनके परिवारजनों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं के साथ हुई, जिसमें मैदान पर महिलाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों से लेकर म्यूजिकल चेयर, फ्रॉग जंप और लेमन स्पून रेस जैसे पारंपरिक खेलों में महिला कार्मिकों और उनके परिजनों ने बढ़-चढक़र अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 241 बस्तरिया बटालियन के कमाण्डेंट हरविन्दर सिंह ने महिलाओं की समाज और सुरक्षा बलों में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें पढ़ाई और समाज में बराबरी की हिस्सेदारी दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आगे बढऩे और समाज की मुख्यधारा में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी संजय कुमार एवं उप कमाण्डेंट निरंजन कुमार निराला भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला कार्मिकों और प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर महिला कार्मिकों के चेहरे खिल उठे और यह पूरा आयोजन सुरक्षा बलों के बीच एकता और महिला शक्ति के सम्मान का एक जीवंत उदाहरण बन गया।</description>
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट का किया शुभारंभ.
        <description>Lakshmi Sakhi</description>
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
        <description>Chandranahu Kurmi</description>
बस्तर की धरती से मातृशक्ति को बड़ा संबल : महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी.
        <description>Mother power</description>
टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
        <description>t20 world cup</description>
जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन : मुख्यमंत्री श्री साय.
        <description>tribal society</description>
महिला की संदिग्ध मौत
        <description>सूरजपुर, 6 मार्च।रामनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतिका के मायके पक्ष वालों ने मामले में प्रताडऩा से मौत होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर अडरापारा निवासी सविता की शादी करीब 23 वर्ष पूर्व शत्रुघ्न सारथी के साथ हुई थी। महिला का होली के दिन अचानक स्वास्थ्य बिगडऩे पर परिजन द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिश्रामपुर लेकर आए, यहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे रेफर कर दिया गया। महिला की अंबिकापुर अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर मृतिका के मायके पक्ष वालों ने प्रताडऩा की वजह से उसकी मौत होने का आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है।</description>
विवादों के बाद डीएवी  प्राचार्या को पद से हटाया
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 6 मार्च। जिला मुख्यालय स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल तिलसिवां में स्कूली बच्चों से रंगाई-पुताई कराने के मामले ने प्रदेश भर में सुर्खियां बटोरी थीं। घटना की मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट एक्स में निंदा किए जाने तथा मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी ने विद्यालय की प्राचार्या विधु शर्मा को पद से हटा दिया है। उनकी जगह डीएवी जनकपुर के प्राचार्य सुनील महाजन को तिलसिवां विद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बताया जाता है कि बच्चों से रंगाई-पुताई कराने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। टीम ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों और शिक्षकों के बयान दर्ज किए, जिसमें मामला करीब तीन वर्ष पुराना पाया गया। जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है।
सूत्रों के अनुसार विद्यालय में शिक्षकों और स्टाफ के बीच गुटबाजी की स्थिति भी बनी हुई है। एक पक्ष की प्राचार्या से अनबन के चलते कुछ अभिभावकों के माध्यम से शिकायत कराए जाने की बात भी सामने आई है। वहीं कार्यालयीन स्टाफ द्वारा हिसाब-किताब में गड़बड़ी के एक मामले की जांच भी चल रही है, जिसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
स्कूल में बने विवाद और गुटबाजी का असर विद्यार्थियों और संस्थान की छवि पर पड़ रहा था। डीएवी मैनेजिंग कमेटी द्वारा प्राचार्या को हटाए जाने के बाद अब विवाद थमने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि जांच कमेटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।</description>
युवक की हत्या, नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 मार्च। पैसे के लेन-देन के विवाद में युवक की मारपीट कर हत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा तथा आरोपी द्वारा घटना के समय पहना गया कपड़ा भी जब्त किया है। कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अंबिकापुर में मर्ग क्रमांक 25/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मृतक सुटुल (25 वर्ष) ग्राम भकुरा की मौत के मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मर्ग पंचनामा, गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि 3 मार्च की रात से 4 मार्च की सुबह के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में अजय पैकरा, छत्रपाल और एक विधि से संघर्षरत बालक ने मिलकर मृतक के साथ गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे, हाथ-मुक्का और लात से मारपीट की थी। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई।
मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 138/26 धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकडक़र पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मृतक के साथ पहले काम कर चुके थे और काम के बाद मिले पैसों को लेकर आपसी विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते उन्होंने मिलकर मृतक की मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और भागते समय घटना में प्रयुक्त डंडा फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अजय पैकरा से घटना के समय पहना गया कपड़ा भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में अजय पैकरा उर्फ जर्रा तथा छत्रपाल निवासी भकुरा चट्टीपारा थाना कोतवाली अंबिकापुर शामिल हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।</description>
करंट से बालक की मौत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर, 6 मार्च। बलरामपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश मोड़ चौकी के बसकेपी गांव में होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में लगाए गए करंट युक्त तार के संपर्क में आने से 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक की पहचान ग्राम पंचायत बसकेपी, साराजोगी निवासी देवनंद नगेसिया (12 वर्ष) पिता सुखदेव नगेसिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच देवनंद अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर गुलाल लेकर होली खेलने के लिए जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में स्थित एक खेत के पास पहुंचने पर वह खेत में लगाए गए तार के संपर्क में आ गया। खेत मालिक ने मक्के की फसल को पशुओं से बचाने के लिए खेत को तार से घेर रखा था और उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। अनजाने में बालक इसी करंट युक्त तार को छू बैठा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बालक को करंट की चपेट में देखा तो तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया और तार को हटाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।</description>
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास पर होली मिलन समारोह
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर,6 मार्च। लखनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली बुधवार और गुरुवार को उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया। चंद्र ग्रहण के कारण इस वर्ष होली का आयोजन एक दिन बाद 4 मार्च को किया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की शुरुआत की।
नगर सहित कुंवरपुर, कोसंगा, बंधा, गणेशपुर और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और गलियों में लोगों की टोलियां रंग-गुलाल उड़ाते नजर आईं। युवा और बच्चे होली है के उद्घोष के साथ रंगों में सराबोर होकर उत्सव का आनंद लेते दिखे। कई स्थानों पर बुजुर्गों ने पारंपरिक फाग गीत गाकर पुरानी परंपराओं को जीवंत बनाए रखा। महिलाओं ने भी समूह बनाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी।
घरों में सुबह से ही पकवानों की खुशबू फैल रही थी। लोगों ने मेहमानों का स्वागत गुजिया, नमकीन और ठंडाई से किया। बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया, जो रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ सडक़ों पर मस्ती करते नजर आए। इस दौरान लोगों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे का संदेश दिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की गई तथा प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने तीन सवारी और नशे में वाहन चलाने वालों को हिदायत देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की।
गुरुवार को लखनपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी संपत पोटाई के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भी आपस में रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
वहीं 3 मार्च को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के लखनपुर स्थित निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पर्यटन मंत्री ने उपस्थित लोगों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आए अतिथियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। मंगलवार की शाम लखनपुर पत्रकार संघ के सदस्य भी मंत्री निवास पहुंचे और उन्हें होली पर्व की बधाई दी।</description>
सीआरपीएफ में नौकरी के नाम पर ठगी, पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
        <description>आरोपी कांकेर से बंदी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 मार्च। सीआरपीएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और बाद में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कांकेर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रूपेश कुमार कश्यप ग्राम राजनगर, बकावंड ने 27 फरवरी को बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसने एसएससी जीडी भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान जगदलपुर में उसकी मुलाकात मोहित यादव से हुई।
आरोपी मोहित यादव, ग्राम दतावली, थाना मटसेना, तहसील फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में एलआईसी रोड, धरमपुरा, जगदलपुर में रह रहा था। आरोपी ने स्वयं को सीआरपीएफ के खुफिया विभाग से जुड़ा बताते हुए कहा कि उसकी अच्छी पहचान है और जिला सुकमा में सीआरपीएफ में भर्ती निकली है। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग की। प्रार्थी को पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कुछ पुस्तकें भी दी गईं।
कुछ महीनों बाद जब प्रार्थी को ठगी का संदेह हुआ, तो वह मोटरसाइकिल से आरोपी के घर पहुंचकर अपने रुपये वापस मांगने गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल तथा मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।
प्रार्थी की शिकायत पर बोधघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कांकेर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को धनराशि न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।</description>
केशकाल में पक्के घर का सपना होगा साकार, 45 नए आवास स्वीकृत
        <description>बिना पट्टा धारकों को भी मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 1 मार्च।नगर पंचायत केशकाल क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय चरण की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत शासन द्वारा 45 नए आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। सभी वार्डों में चयनित हितग्राहियों को भुवन अनुज्ञा जारी कर दी गई है तथा कई हितग्राहियों ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर आवास निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया है।
नगर प्रशासन के अनुसार योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। पहले चरण में नगर के लगभग 676 हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल चुका है, वहीं अब दूसरे चरण में अधिक से अधिक पात्र लोगों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है।
बिना पट्टे वाले परिवारों के लिए भी अवसर
योजना की खास बात यह है कि आबादी क्षेत्र में निवासरत ऐसे परिवार, जिनके पास भूमि का पट्टा नहीं है, वे भी निर्धारित शासकीय मापदंडों को पूरा करने पर लाभ ले सकेंगे। यदि हितग्राही संबंधित भूमि का संपत्ति कर, समेकित कर या बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं, तो इन दस्तावेजों के आधार पर भी उन्हें योजना में पात्र माना जाएगा।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नामेश्वर कावड़े ने बताया कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना को नगर के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में पात्र हितग्राहियों की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक परिवारों को पक्के घर का लाभ दिलाया जाएगा। योजना के शुरू होते ही नगर में उत्साह का माहौल है और हितग्राही अपने सपनों के आशियाने के निर्माण में जुट गए हैं।</description>
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान चेतना का संदेश, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 1 मार्च। डीएवी एमएमपीएस विश्रामपुरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। यह दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार दास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इतिहास एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, जिज्ञासु बनने तथा नए प्रयोग और नवाचार की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विज्ञान न केवल देश की प्रगति का आधार है, बल्कि मानव जीवन को सरल और विकसित बनाने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं विज्ञान विषयक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढऩे तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संदेश के साथ किया गया।</description>
गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 फरवरी। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलोग्राम गांजा, एक आई-20 कार और छह मोबाइल सहित कुल लगभग 4 लाख 86 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में साइबर सेल एवं चौकी रघुनाथपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को 26 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की आई-20 कार (क्रमांक सीजी/10/एएल/8571) में तीन व्यक्ति लैलूंगा की ओर से गांजा लेकर आ रहे हैं और ग्राम गंगापुर में मुरारी लाल चौबे को बिक्री करने की योजना है।
सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम गंगापुर मेन रोड एनएच-43 के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। कार के पास चार व्यक्ति सामान का लेन-देन करते मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हेमसागर यादव, खीरो यादव , भूपेंद्र यादव और मुरारी लाल चौबे बताए।
वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जबकि मुरारी लाल चौबे के बैग से 2 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने मौके से कुल 4 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 36 हजार रुपये), एक आई-20 कार (कीमत लगभग 4 लाख रुपये) और 6 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) जब्त किए।
पूछताछ में आरोपियों ने गांजा लैलूंगा से लाकर गंगापुर में बिक्री करने की योजना स्वीकार की। मामले में चौकी रघुनाथपुर, थाना लुंड्रा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।</description>
कलेक्टर ने सोनपुर में प्रस्तावित चेक  डैम स्थल का किया निरीक्षण
        <description>सूरजपुर, 27 फरवरी। कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा ग्राम सोनपुर, विकासखंड रामानुजनगर में जिला खनिज न्यास मद से प्रस्तावित चेक डैम निर्माण स्थल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान, क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्माण की आवश्यकता, संभावित लाभ एवं तकनीकी पहलुओं के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली।
इसके साथ ही कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सकों की उपस्थिति, आयुष्मान कार्ड निर्माण की अद्ययतन स्थिति, आधार सुधार कार्य की स्थिति, स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों की उपलब्धता इत्यादि विषयों पर चर्चा कीं। इसके साथ ही उन्होने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के संबंध में ग्रामवासियों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की आवश्यकताओं और समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, जनपद पंचायत रामानुजनगर के सीईओ संजय राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।</description>
हंगामे के दौरान पत्रकार से मारपीट, 3 पर एफआईआर
        <description>निजी अस्पताल के सामने हुई थी मारपीट, कांग्रेस बोली- भाजपाईयों की गुंडागर्दी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 फरवरी। नगर के प्राइवेट हॉस्पिटल लक्ष्मी नारायण के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पत्रकार से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने देर रात 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। केस दर्ज होते ही कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर रहे पत्रकार लौट गए।
पत्रकार से मारपीट की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता भी थाने पहुंचे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो साझा कर इसे सत्ताधारी भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी बताया है।
जानकारी के अनुसार गुदरी गली विजय मार्ग स्थित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के सामने ट्रांसफार्मर लगाए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी। शिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त ने विद्युत विभाग के ईई को ट्रांसफार्मर हटाने के लिए पत्र लिखा था। गुरुवार को विभागीय टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो घंटों हंगामा हुआ।
विवाद के दौरान रिपोर्टिंग कर रहे स्थानीय पत्रकार सुशील बखला के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। भीड़ बढऩे पर डॉ. प्रतीक खरे और एक महिला डॉक्टर पर हमले की कोशिश हुई। इसी दौरान सुशील बखला पर हमला किया गया। बीच-बचाव कर रहे पत्रकार सुमित सिंह का चश्मा टूट गया और उन्हें चोट भी आई।
घटना के समय थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद था। सुशील बखला ने बताया कि वे महिला डॉक्टर को बचाने का प्रयास कर रहे थे, तभी युवकों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के विरोध में सभी पत्रकार कोतवाली थाने पहुंचे और तत्काल अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, एआईसीसी सदस्य आदितेश्वर शरण सिंह और निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद थाने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। देर शाम तक पत्रकार थाने में डटे रहे।
पुलिस ने सुशील बखला की रिपोर्ट पर अरूणेंद्र प्रताप सिंह, आकाश सिंह और बडु सिंह के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस और 3-1, 3(2) एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की।</description>
75 से अधिक मतदाताओं के नाम विलोपित करने फॉर्म&7 भरा, एफआईआर की मांग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर (सरगुजा), 27 फरवरी। नगर पंचायत लखनपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतदाता सूची से 75 से अधिक लोगों के नाम विलोपित करने हेतु फॉर्म-7 भरकर जमा किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी, मुस्लिम समुदाय तथा भाजपा के बीएलए ने संयुक्त रूप से लखनपुर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, नगर में कई पीढिय़ों से निवास कर रहे विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम कथित रूप से दुर्भावनापूर्ण तरीके से मतदाता सूची से हटाने के उद्देश्य से फॉर्म-7 भरकर जमा किए गए। हालांकि अंतिम प्रकाशन में किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटा है, लेकिन दो व्यक्तियों द्वारा एक विशेष समुदाय के मतदाताओं को चयनित कर आवेदन प्रस्तुत किए जाने को गंभीर मामला बताया जा रहा है।
शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे अंजुमन गोसिया कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद इदरीश खान, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव, सूरज सिंह पैकरा, पार्षद बबलू मझवार, भाजपा बीएलए महमूद खान, अशफाक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समुदाय के लोग थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन और न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी भी दी गई है।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा कि कई पीढिय़ों से लखनपुर में रह रहे लोगों को अन्यत्र निवासरत या मृत दर्शाकर फॉर्म-7 भरना गंभीर षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में सभी के नाम सुरक्षित हैं, फिर भी इस तरह की हरकत लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आवेदन सौंपा गया है।
वहीं भाजपा बीएलए महमूद खान ने आरोप लगाया कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म-7 जमा किया गया है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा पार्षद समीम खान ने बताया कि उनकी पत्नी, वार्ड क्रमांक 6 की पूर्व पार्षद आसमा बेगम सहित उनके परिवार के छह सदस्यों और 75 से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों के नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 जमा किया गया था। उन्होंने इसे दुर्भावनापूर्ण षड्यंत्र बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।</description>
ट्रांसफार्मर विवाद से भडक़ा आक्रोश
        <description>पत्रकार व डॉक्टर से मारपीट, गाड़ी में तोडफ़ोड़, वीडियो फैला
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 26 फरवरी। शहर के गुदरी चौक स्थित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के बाहर गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब अस्पताल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोग भडक़ उठे। सुबह से जारी विरोध प्रदर्शन शाम तक गहमा-गहमी में बदल गया। आक्रोशित लोगों के दबाव के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा और अंतत: ट्रांसफार्मर से विद्युत लाइन काटी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासनिक हस्तक्षेप में देरी और पूर्व में जारी आदेश पर अमल नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब अस्पताल के एक डॉक्टर की गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी गई। वहीं, कवरेज कर रहे एक स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया। यही नहीं वीडियो में डॉक्टर की कार में तोडफ़ोड़ करते हुए भी लोगों को स्पष्ट रूप से देखा गया। अस्पताल के चिकित्सक के साथ भी जमकर मारपीट की गई।
इस मामले को लेकर सुबह से ही पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कोतवाली प्रभारी के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूर खड़ा था, परंतु मारपीट और तोडफ़ोड़ की घटना के दौरान पुलिस विरोध करने वालों को नहीं रोक पाई। मामले की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।
लोगों ने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। शाम लगभग 5 बजे तक अस्पताल के बाहर तनाव की स्थिति बनी रही।
थाने के सामने धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पत्रकार से मारपीट की घटना के विरोध में जिले के मीडिया कर्मी कोतवाली थाना पहुंच गए और थाने के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी की। पत्रकारों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
घटना की जानकारी मिलते ही एआईसीसी सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पत्रकारों को समर्थन दिया। कांग्रेस नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला अस्वीकार्य है। उन्होंने पुलिस से तत्काल संज्ञान लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
फिलहाल मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है और शहर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस द्वारा जांच और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।</description>
अंतरराज्यीय पशु तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
        <description>13 मवेशी, दो पिकअप और एक कार जब्त
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर-रामानुजगंज, 26 फरवरी। जिले में पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चलगली पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित पशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 मवेशी, दो पिकअप वाहन और एक कार जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भापुसे) के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को पशु तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी कड़ी में 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात थाना चलगली पुलिस रात्रि गश्त पर थी।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम केनापारा भगवानपुर में घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 4888 तथा एक अन्य सोल्ड पिकअप वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहनों में 13 मवेशियों को बूचडख़ाने ले जाते पाया गया। कार्रवाई के दौरान मार्ग की रेकी कर रहे क्रेटा कार क्रमांक सीजी 04 एलडी 3949 में सवार दो आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में ऐनुलाह अंसारी झारखंड तथा सूर्यजीत पटेल सूरजपुर (छत्तीसगढ़) शामिल हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं 11(1)(घ) तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 10/2026 पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी चलगली ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनके विरुद्ध भी शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।</description>
लकड़ी तस्करी में लगे ट्रैक्टर&ट्रॉली की चपेट में शिक्षिका की मौत, बेटा गंभीर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 26 फरवरी। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भुवनेश्वरपुर की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका शिफा त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका छह वर्षीय पुत्र कविश पाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिफा त्रिपाठी, पति केदार पाल (34 वर्ष) के साथ रामानुजनगर में किराए के मकान में रहकर विद्यालय में पदस्थ थीं। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वह रोज की तरह अपने पुत्र को साथ लेकर स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। कौशलपुर के पास सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित आ रहे लकड़ी तस्करी में लगे खुले बॉडी के ट्रैक्टर (क्रमांक यूपी 62 बीडब्ल्यू 2352) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर स्कूटी के ऊपर चढ़ गया, जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी के कई टुकड़े हो गए। स्कूटी के पीछे बैठे उनका छह वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हंसमुख और कुशाग्र बुद्धि की शिक्षिका शिफा त्रिपाठी सरगुजा संभाग के पूर्व अपर संचालक उच्च शिक्षा एस.के. त्रिपाठी की बेटी थीं। उनके पति केदार पाल रायपुर में रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हैं।
शिफा पिछले तीन वर्षों से भुवनेश्वरपुर आत्मानंद विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही थीं।
इस दुखद घटना से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर है। विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत शिक्षिका को श्रद्धांजलि दी गई।</description>
खेल मैदान पर कांक्रीट हैलीपेड निर्माण के खिलाफ फूटा गुस्सा
        <description>ग्रामसभा की सहमति बिना शुरू हुआ निर्माण, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य तत्काल बंद करने की मांग की]
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 24 फरवरी। ग्राम पंचायत बड़े बचेली के हाई स्कूल मैदान में बनाए जा रहे कांक्रीट हेलीपैड के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सरपंच गोविंद कुंजाम, उपसरपंच महेश ठाकुर और जनप्रतिनिधि बलराम भास्कर की अगुवाई में ग्रामीणों ने मैदान पहुंचकर निर्माण कार्य तत्काल बंद करने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के एकमात्र खेल मैदान में बिना ग्रामसभा की अनुमति, बिना पूर्व सूचना और बिना जनप्रतिनिधियों की सहमति के कांक्रीट बेस डालकर हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। यह वही मैदान है, जहां स्कूल के बच्चे खेलते हैं और आसपास के गांवों के युवा क्रिकेट फुटबॉल व अन्य खेल गतिविधियां करते हैं। भविष्य में इसी मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की योजना भी बताई जा रही थी।
खेल के मैदान को क्यों किया जा रहा है बर्बाद ?
सरपंच गोविंद कुंजाम ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि हेलीपैड सरकारी जमीन पर कहीं भी बनाया जा सकता है, लेकिन खेल के मैदान के बीचों-बीच कांक्रीट ढांचा खड़ा करना पूरी तरह गलत है। उनका कहना है कि वर्षों से हेलीकॉप्टर एनएमडीसी टाउनशिप के फुटबॉल ग्राउंड में अस्थायी रूप से उतरते रहे हैं, कभी कोई समस्या नहीं हुई। फिर अचानक हाईस्कूल मैदान में स्थायी कांक्रीट हैलीपेड बनाने की जरूरत क्यों पड़ी ?
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मैदान के कुछ हिस्सों में निजी भूमि भी शामिल है, मैदान आसपास निजी आवासीय भूमि से घिरा हुआ है, जिसके बावजूद बिना चर्चा और बिना सहमति के कार्य शुरू कर दिया गया।
ग्रामसभा की अनदेखी से भडक़ा आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामसभा की अनदेखी कर और जनप्रतिनिधियों को अंधेरे में रखकर कार्य किया जा रहा है, जिससे गांव में भारी नाराजगी है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्माण कार्य तुरंत बंद कर मैदान को पूर्व की भांति समतल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात
मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया। ग्रामीणों का साफ संदेश है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और ग्रामसभा की सहमति अनिवार्य है। खेल के मैदान को कांक्रीट में बदलने की कोशिश ने पूरे क्षेत्र में असंतोष की चिंगारी जला दी है, जो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन बन सकता है।</description>
बच्चे पढ़ाई में समझ विकसित करें&कलेक्टर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद 24 फरवरी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कल पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल तुमगांव का सघन निरीक्षण एवं अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय तथा अन्य शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। जिसमें सैचुरेशन के 21 बिंदुओं को एक-एक पॉइंट विषयवार निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कक्षा छठवीं के बच्चों के साथ ट्रैफिक सिग्नल पर चर्चा करते हुए हेलमेट की उपयोगिता सीट बेल्ट बांधना और गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग न करने पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने खेल के महत्व के बारे में भी बच्चों को समझाया तथा पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए रिवीजन को आवश्यक आवश्यक बताते हुए बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाने तथा मोबाइल की उपयोगिता को कम करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बच्चों के साथ चर्चा के दौरान पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए कहा कि जो चीज समझ में नहीं आता उसे बार-बार पढ़ा जाए पूछा जाए और उसको सीखने की कोशिश की जाए तो वह दो से तीन बार में समझ में आने लगेगी। इंग्लिश रीडिंग के साथ हिंदी में समझ भी आना चाहिए।
कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों में टीएलएम बल फीचर्स, जादुई पिटारा एवं पीयर लर्निंग के माध्यम से अधिक से अधिक गुणवत्ता सुधार करने का प्रयास किए जाए। इस दौरान उन्होंने पीएम श्री तुमगांव में चल रहे निर्माण कार्य की भी समीक्षा किया और जल्द से जल्द बिल्डिंग बनाकर मार्च तक पूर्ण करने निर्देशित किया गया। उन्होंने पीएम श्री योजना अंतर्गत निर्धारित विभिन्न मानकों एवं घटकों जैसे स्मार्ट क्लास, व्यावसायिक शिक्षा, इंटरनेट सुविधा, सुसज्जित पुस्तकालय, एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला, खेल सुविधाएं, ग्रीन स्कूल फीचर्स, नवाचार परिषद, ईको क्लब, शिक्षक क्षमता संवर्धन, टीएलएम का उपयोग, करियर काउंसलिंग, बालिका सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, छात्र उपस्थिति ट्रैकिंग, आईडी कार्ड वितरण एवं बैगलेस डे आदि को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी बिंदुओं पर गुणवत्ता के साथ कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यालय आगामी केंद्रीय टीम के निरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने विशेष रूप से शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, स्वच्छता तथा नवाचार गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा, प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार अगलावे, एपीसी श्रीमती सम्पा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती तरीका कुंजाम, संकुल समन्वयक सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।</description>
सोनाक्षी के साहस और चिरायु योजना ने बदल दी जिंदगी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 24 फऱवरी। महासमुंद जिले के ग्राम कुल्हरिया में रहने वाली 12 वर्षीय सोनाक्षी एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है। उनके पिता श्री किशन लाल दीवान मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोनाक्षी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पथर्री में कक्षा सातवीं की छात्रा है और अन्य बच्चों की तरह वह भी अपने भविष्य को लेकर बड़े सपने देखती थी। लेकिन बचपन से ही उसकी कमजोर सेहत उसके सपनों की राह में बाधा बन रही थी।
जब सोनाक्षी कक्षा पाँचवीं में पढ़ती थी, तब स्कूल में हुए चिरायु स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उसमें हृदय रोग के लक्षण पाए गए। उसे अक्सर सांस फूलने, जल्दी थक जाने, पैरों में सूजन, अनियमित दिल की धडक़न और बार-बार सर्दी-खांसी की समस्या रहती थी। चिरायु टीम के आयुष चिकित्सकों द्वारा परिजनों को इसकी जानकारी दी गई और नि:शुल्क इलाज के बारे में समझाया गया।
हालांकि सोनाक्षी देखने में स्वस्थ लगती थी, इसलिए शुरुआत में परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। विद्यालय के प्रधान पाठक श्री मोहन लाल साहू और चिरायु टीम के सदस्यों ने लगातार परिवार को जागरूक किया। फार्मासिस्ट धनेश्वर दीवान और एएनएम श्रीमती विशाखा साहू समय-समय पर सोनाक्षी की स्थिति पर नजऱ रखते रहे और उसके माता-पिता को इलाज के लिए प्रेरित करते रहे। धीरे-धीरे सोनाक्षी ने स्वयं हिम्मत दिखाई और अपने माता-पिता को हृदय जांच के लिए तैयार किया।
चिरायु टीम के सहयोग से सोनाक्षी को रायपुर स्थित एम एम आई नारायणा अस्पताल, रायपुर ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उसकी विस्तृत जांच की गई। जांच में यह पाया गया कि उसके दिल में 24 म 19 मिमी का छेद है, जो उसके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक था। डॉक्टरों ने परिजनों को इसकी गंभीरता समझाते हुए जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी। परिवार के लिए यह समय बहुत कठिन था, लेकिन चिरायु योजना ने उन्हें उम्मीद दी। योजना के अंतर्गत सोनाक्षी की सर्जरी पूरी तरह नि:शुल्क की गई। अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसके दिल के छेद को ठीक किया। यह सर्जरी सोनाक्षी के लिए एक नया जीवन लेकर आई।
आज सोनाक्षी पूरी तरह स्वस्थ है। उसके चेहरे पर फिर से रौनक लौट आई है और वह पहले से अधिक आत्मविश्वास के साथ स्कूल जाती है। समय पर लिया गया सही निर्णय और सरकारी योजनाओं का लाभ किसी की भी जि़ंदगी बदल सकता है। स्कूल में हुए चिरायु स्वास्थ्य परीक्षण ने एक गंभीर बीमारी को समय रहते पकड़ लिया, जिससे सोनाक्षी को नया जीवन मिलने के साथ ही अन्य बच्चों और अभिभावकों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। सोनाक्षी और उसका परिवार आज पूरे दिल से चिरायु योजना और उससे जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने एक मासूम बच्ची को फिर से मुस्कुराने का मौका दिया।-</description>
क्रिकेट खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने नपाध्यक्ष ने किया प्रेरित
        <description>महासमुंद, 24 फरवरी। सिरपुर क्षेत्र के ग्राम खिरसाली में ग्रामीण युवाओं द्वारा भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजनों से गाँव के प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मौक मिलता है।
उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को आपसी सामंजस्य व भाईचारे की भावना के साथ खेलने की बात कही। इस अवसर पर टीम के कप्तान मोहित ध्रुव, उप कप्तान दुर्जन बरिहा, राकेश बरिहा, योगेश बरिहा, संजू विश्वकर्मा, उमेंद्र पटेल, रूपेश पटेल, गितेश पटेल, दीपक पटेल, गंगाराम ध्रुव, भगत बरिहा, मिलन बरिहा, अजित बरिहा, रोशन दीवान, टनेश्वर बरिहा, हेमसागर कर्ष, महेश्वर कर्ष, विशाल ध्रुव, सरगम ध्रुव, हिमांशु पटेल, अमित ध्रुव आिद उपस्थित थे।</description>
खरसिया में गिरते भूजल स्तर पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 24 फरवरी। ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर को लेकर खरसिया कांग्रेस परिवार ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल नहर में पानी छोडऩे की मांग की है।
कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज गवेल के लेटरपैड में दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि फरवरी माह में ही खरसिया क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। बोरवेल से केवल कुछ मिनटों तक ही पानी निकल पा रहा है। नहर, तालाब और नाले सूख चुके हैं, जिससे पेयजल सहित अन्य उपयोग के लिए पानी की भारी किल्लत हो रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदनपुर कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां एसडीएम प्रवीण तिवारी की अनुपस्थिति में प्रभारी तहसीलदार मोनल साय ने ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने ज्ञापन की प्रति संबंधित विभाग को भेजकर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा समय-समय पर बांध से नहर में पानी छोड़ा जाता था, जिससे भूजल स्तर संतुलित रहता था। उन्होंने वर्तमान सरकार से भी तत्काल नहर में पानी छोडऩे की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पानी नहीं छोड़ा गया तो खरसिया कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) मनोज गवेल ने खरसिया विधायक उमेश नंद कुमार पटेल की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या गिरते भूजल स्तर को लेकर सजग हैं और अपने पदाधिकारियों के माध्यम से शासन-प्रशासन को लगातार अवगत करा रहे हैं।
विधायक प्रतिनिधि सुखदेव डनसेना ने कहा कि यदि राज्य की भाजपा सरकार वास्तव में गांव, गरीब और किसान की सरकार है तो उसे शीघ्र नहर में पानी छोडऩा चाहिए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रहे और भूजल स्तर बना रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।</description>
अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप फैला, कई वार्डों में नए मरीज मिले
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 फरवरी। शहर में पीलिया का प्रकोप अब केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि विभिन्न बस्तियों में संक्रमण फैलने की आशंका गहराती जा रही है। सर्वाधिक प्रभावित मोमिनपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष शिविर लगाकर 100 से अधिक संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने एकत्र किए हैं। नवागढ़ और मोमिनपुरा के बाद घुटरापारा में भी पीलिया के 6 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
नगर निगम की जल शाखा द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत का कार्य जारी है, लेकिन प्रभावित इलाकों में सफाई और क्लोरीनेशन व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अलग-अलग बस्तियों से प्रतिदिन मरीज सामने आना संकेत दे रहा है कि समस्या व्यापक स्तर पर फैल सकती है।
नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद निगम आयुक्त, पार्षदों, स्वास्थ्य विभाग एवं जल शाखा के कर्मियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में लगे स्वास्थ्य शिविरों और पाइप लाइन सुधार कार्य की निगरानी में डटे रहे। उन्होंने कहा कि यदि यह केवल एक पाइप लाइन खराबी का मामला होता तो संक्रमण सीमित क्षेत्र तक ही रहता, लेकिन विभिन्न बस्तियों से मरीज मिलने से व्यापक स्तर पर लापरवाही की आशंका है। उन्होंने संदेह जताया कि कई स्थानों पर पाइप लाइन मरम्मत कार्य अमानक हो सकता है या जल शुद्धिकरण संयंत्र में निर्धारित मात्रा में एलम, ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि दूषित जल आपूर्ति की शिकायत मिलते ही जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। प्रभावित क्षेत्रों से पानी के नमूने लेकर रायपुर जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इधर नागरिकों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से उबला हुआ पानी पीने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं, जिससे संक्रमण की श्रृंखला को समय रहते तोड़ा जा सके।</description>
तेज रफ्तार बाइक डिवाईडर से टकराई, दो मौतें
        <description>डोंगरगढ़ के राका में आधी रात हादसा
छत्तीसगढ़ संवाददाताराजनांदगांव, 24 फरवरी। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के सटे राका गांव में एक सडक़ हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात 12 बजे की है।
बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में थे। एक डिवाइडर में टकराने की वजह से दोनों गिर पड़े और घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतक डोंगरगढ़ के कालकापारा मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक कालकापारा के रहने वाले सुजीत डोंगरे और तुषार सोनी एक बाइक में तेज गति से घर लौट रहे थे। इस बीच राका में पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टकराते ही दोनों बाइक से इधर-उधर गिर गए। दोनों को हादसे में गंभीर चोट पहुंची। आधी रात होने की वजह से उन्हें तत्काल किसी की मदद नहीं मिली और मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने छत्तीसगढ़को बताया कि तेज रफ्तार के चलते यह दुखद घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इधर, दोनों युवकों की मौत की खबर से मोहल्ले में मातम छा गया। आज दोपहर बाद दोनों की अंत्येष्टि होगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है।</description>
करोड़ों की खरीद में गड़बड़ी, पूर्व कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे निलंबित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 24फरवरी।अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपये की खरीद में गड़बड़ी सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। उच्च शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं के प्रथम दृष्टया प्रमाण मिलने पर पूर्व कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय प्रशासन में हलचल मच गई है।
आरोप है कि विश्वविद्यालय में सरकारी नियमों को दरकिनार कर करोड़ों की खरीदी की गई। उच्च शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक,कुलसचिव रहते हुए डॉ. दुबे ने छत्तीसगढ़ स्टोर्स क्रय नियम2002 (संशोधित2025)का पालन नहीं किया। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम1965के नियम3के विपरीत माना गया है। साथ ही,छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण,नियंत्रण एवं अपील) नियम1966के नियम9(1)(क) के प्रावधानों के उल्लंघन की भी बात सामने आई है।
शिकायत के अनुसार15अप्रैल2025को गवर्मेंट ई मार्केटप्लेस पोर्टल के जरिए एक ही दिन में26खरीद आदेश जारी किए गए। इन आदेशों की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है। इतनी बड़ी खरीद के लिए नियमित टेंडर प्रक्रिया अपनाने के बजाय सीधे ऑर्डर जारी कर दिए गए।
जारी किए गए ऑर्डर जांजगीर की तीन फर्मों सागर इंडस्ट्रीज, सिंघानिया ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और ओशन एंटरप्राइजेज को जारी किए गए। जांच में पाया गया कि फर्मों के चयन में पारदर्शिता नहीं बरती गई।
सरकारी संस्थानों में किसी भी बड़ी खरीद के लिए पारदर्शी प्रक्रिया,प्रतिस्पर्धी दर और स्पष्ट दस्तावेज जरूरी होते हैं। यदि निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाए तो इसे वित्तीय अनुशासन का उल्लंघन माना जाता है।
प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि खरीद प्रक्रिया में आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया गया। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच के आधार विस्तृत विभागीय जांच अब आगे बढ़ेगी।</description>
एसईसीएल प्रबंधन के प्रयासों को सराहा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 23 फरवरी। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में 20 से 23 फरवरी तक आयोजित दक्षिण पूर्वी कोयला परिक्षेत्र (एसईसीएल) के राष्ट्रीय मीडिया प्रेस टूर कार्यक्रम के तहत विभिन्न मीडिया संस्थानों के करीब डेढ़ दर्जन प्रतिनिधियों ने रविवार को बिश्रामपुर क्षेत्र का दौरा किया।
क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ. संजय सिंह एवं जीएम ऑपरेशन जी.के. रॉय के नेतृत्व में मीडिया टीम ने एसईसीएल के माइंस क्लोजर मद से विकसित केनापारा पर्यटन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्हें क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि लगभग सात वर्ष पूर्व इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। परित्यक्त खदान क्षेत्र और क्वारी के अथाह जल को उपयोगी बनाते हुए इसे मत्स्य पालन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
पर्यटन केंद्र का संचालन महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। यहां मत्स्य पालन के साथ बोटिंग और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध है।
अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से 50 से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुडक़र आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हैं। मीडिया प्रतिनिधियों ने महिला समूह की सदस्यों से चर्चा कर उनके अनुभव भी जाने तथा क्वारी में बोटिंग का आनंद लिया।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि चार दशक तक कोयला उत्खनन के बाद बंजर पड़ी भूमि के पुनर्विकास हेतु माइंस क्लोजर मद से अब तक लगभग छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की जा चुकी है। आगामी मार्च में केंद्रीय कोयला मंत्री के प्रस्तावित दौरे से पूर्व इस पर्यटन केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये के अतिरिक्त निर्माण एवं विकास कार्य प्रस्तावित हैं।
इसके पूर्व मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने भटगांव क्षेत्र के नवापारा खदान का भी निरीक्षण किया, जहां खदान से निकले जल से लगभग 50 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। यहां भटगांव महाप्रबंधक शरद तिवारी ने विस्तृत जानकारी दी।
मीडिया टीम ने बैकुंठपुर स्थित चर्चा आरओ माइंस, जो एसईसीएल की सबसे बड़ी भूमिगत खदान है, का भी दौरा किया। यहां क्षेत्रीय महाप्रबंधक बी.एन. झा ने टीम को सुरक्षा मानकों और कोयला उत्पादन की प्रक्रिया से अवगत कराया।
मीडिया प्रतिनिधियों ने खदान बंदी के बाद संसाधनों के पुन: उपयोग और सतत विकास की दिशा में एसईसीएल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।</description>
नाइट लैंडिंग की खुशी अधूरी& मशीन लगी, लाइसेंस मिला पर ATC चलाने स्टाफ नहीं
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 24फरवरी।बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग की मंजूरी मिलने पर शहर में खुशी जरूर है,लेकिन हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है। एयरपोर्ट पर रात में विमान उतारने की तकनीकी व्यवस्था तो हो गई,लाइसेंस भी मिल गया,लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर चलाने के लिए तीनों शिफ्ट में पर्याप्त तकनीकी स्टाफ ही नहीं है।
इस वजह से बिलासपुर एयरपोर्ट अभी भी केवल एक ही8घंटे की शिफ्ट में संचालित हो रहा है।
बिलासा देवी एयरपोर्ट में यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा के लिए जरूरी मशीनें और तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं। औपचारिक लाइसेंस भी मिल चुका है।
लेकिन असली समस्या अब सामने आई है। एटीसी टावर को24घंटे या कम से कम16घंटे चलाने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी है। एयरपोर्ट पर फिलहाल एक ही शिफ्ट में काम हो रहा है,यानी करीब8घंटे तक ही विमान संचालन संभव है। यदि इसे रायपुर एयरपोर्ट की तरह16घंटे या दो शिफ्ट में चलाना हो,तो भी तकनीकी स्टाफ की कमी आड़े आ रही है। तीन शिफ्ट में संचालन की तो फिलहाल कल्पना भी मुश्किल बताई जा रही है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस मुद्दे को गंभीर बताया है। समिति का कहना है कि नाइट लैंडिंग की सुविधा तभी सार्थक होगी,जब एयरपोर्ट पर एटीसी संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध हों।
समिति के पदाधिकारियों ने राज्य शासन के विमानन विभाग से संपर्क किया। वहां से जानकारी मिली कि नई नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है,लेकिन इसमें समय लग सकता है।
समिति का कहना है कि अगर जल्द नियुक्तियां नहीं हुईं,तो सारी तकनीकी तैयारी बेकार साबित होगी। मशीनें लगने और लाइसेंस मिलने के बावजूद रात में विमान सेवा शुरू नहीं हो पाएगी।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले में तुरंत कदम उठाए जाएं।
समिति ने एक व्यावहारिक सुझाव भी दिया है। राज्य सरकार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से संपर्क कर अस्थायी तौर पर एक प्रशिक्षित एटीसी अधिकारी को बिलासपुर भेजने का अनुरोध करना चाहिए।
जब तक राज्य स्तर पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती,तब तक प्रतिनियुक्ति के आधार पर काम चलाया जा सकता है। बाद में नियमित स्टाफ आने पर प्रतिनियुक्त अधिकारी को वापस भेजा जा सकता है।
मालूम हो कि बिलासपुर लंबे समय से हवाई सुविधाओं के विस्तार की मांग करता रहा है। नाइट लैंडिंग की मंजूरी को विकास की दिशा में बड़ा कदम माना गया। व्यापार,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। लेकिन यदि संचालन समय नहीं बढ़ा,तो यात्रियों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पाएगी।</description>
क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दास्त नहीं &प्रखर चंद्राकर
        <description>पंचायतों में आवास , मनरेगा व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़ संवाददाता
गरियाबंद, 21 फरवरी। जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक ली। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एक महत्वाकांक्षी योजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ एवं एसडीओ को निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा मैदानी अमला सतत ग्राम भ्रमण कर हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करे। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों को पीएम आवास की प्रथम किस्त जारी हो चुकी है, उनके आवास निर्माण कार्य 28 फरवरी तक प्रारंभ हो जाएं तथा जियो टैगिंग सरपंच, सचिव, पंच और हितग्राही की उपस्थिति में ही की जाए। साथ ही जनमन के सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जियो टैगिंग कार्य तत्काल पूर्ण करने और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
मनरेगा योजना के तहत समय पर ई-केवाईसी पूर्ण करने, वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को युक्तधारा पोर्टल में दर्ज करने तथा स्वीकृत कार्यों की पूर्णता 15 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मनरेगा से स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ कराने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी सहायकों को निर्देशित किया गया। बैठक में जनपद पंचायत सीईओ, एसडीओ आरईएस, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मनरेगा के जिला व जनपद स्तर के अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।</description>
सृष्टि में दैत्यों का आतंक का अंत करने मां जगदंबा लेती है अवतार& युवराज पांडे
        <description>निमोरा में देवी भागवत कथा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अभनपुर, 21 फरवरी। अभनपुर क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम निमोरा में 15 से 23 फरवरी तक देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचन गरियाबंद के पं. युवराज पांडे द्वारा किया जा रहा है।
कथा के षष्ठम दिवस पर कथावाचक ने महाभारत प्रसंग का उल्लेख करते हुए भीष्म पितामह और अर्जुन के बीच हुए युद्ध का वर्णन किया। इसके साथ ही उन्होंने देवी की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब सृष्टि पर संकट आता है, तब मां जगदंबा विभिन्न रूपों में अवतार लेकर रक्षा करती हैं।
कथावाचन के दौरान भ्रमरांबा देवी के स्वरूप का उल्लेख करते हुए बताया गया कि दुर्गम दैत्य के अत्याचार से देवताओं में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया था। दैत्य ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया और तीनों लोकों पर अधिकार कर लिया। तब देवताओं ने मां जगदंबा का आवाहन किया। कथा के अनुसार, देवी ने भ्रमर (भौंरे) का रूप धारण कर दुर्गम दैत्य का संहार किया और देवताओं को संकट से मुक्ति दिलाई।
पंडित युवराज पांडे ने कहा कि मां जगत जननी हैं, संतान कुपुत्र हो सकती है, पर माता कुमाता नहीं होती। उन्होंने श्रद्धालुओं से आस्था और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कथा में प्रतिदिन ग्रामीणों की उपस्थिति देखी जा रही है और आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण बना हुआ है। कार्यक्रम का समापन 23 फरवरी को होगा।</description>
सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी बर्खास्त
        <description>किसानों में हर्ष, नए अध्यक्ष की मांग तेज
छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 21 फरवरी। नवापारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोरला स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पंजीयन क्रमांक 627) के प्राधिकृत अधिकारी बलराम साहू को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई उप आयुक्त सहकारिता एवं उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं कार्यालय रायपुर द्वारा 20 जनवरी 2026 को की गई थी। बर्खास्तगी के एक माह बीत जाने के बाद भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से किसान अब प्रशासन से शीघ्र नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।</description>
जनगणना 2027 के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण
        <description>जनगणना का संपूर्ण कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 फरवरी। आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग) के सफल संचालन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, दायित्वों तथा समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के तहत प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी संकलित की जाएगी। जनगणना का संपूर्ण कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना देश और जिले की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करती है। जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण होता है, इसलिए यह दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे निर्वाचन कार्य की तरह गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ करने कहा।
जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने बताया कि यह कार्य पूर्णत: समयबद्ध है तथा निर्धारित अवधि में ही पूर्ण करना होगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इसमें किसी प्रकार का विस्तार नहीं दिया जाएगा। जनगणना की समस्त प्रक्रिया मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप में संपन्न की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना के संबंध में संपूर्ण जानकारी एवं डाटा पूर्णत: गोपनीय होती है तथा किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी का प्रत्यक्ष उपयोग नहीं किया जाता है। इसका उपयोग केवल समग्र जनसांख्यिकीय आंकड़ों के रूप में योजना निर्माण एवं नीति निर्धारण के लिए किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आम नागरिकों को जागरूक करें कि वे सही एवं सटीक जानकारी दें, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचा जा सके।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनगणना 2027 में जनगणना पदाधिकारियां की भूमिका और कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में जनशक्ति और प्रचार गतिविधियां, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की नियुक्ति, जनगणना में उपयोग की जाने वाली प्रक्रियाएं, डेटा नैतिकता, गोपनीयता, सुरक्षा और मोबाईल और वेब ऐप से जुड़ी समस्याओं का निराकरण, समय-सीमा, मोबाईल एप्प और पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्व-गणना प्रक्रिया, डेमो, उत्तरदाता, प्रगणक और पर्यवेक्षकों की भूमिका की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम एम. भार्गव, एसडीएम श्रीकांत कोर्राम, एसडीएम गौतम पाटिल सहित तहसीलदार, सीएमओ, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।</description>
राजिम विस में होंगे करोड़ों के विकास कार्य
        <description>कौन्दकेरा-तरीघाट-कुरूद-पाण्डुका टू लेन निर्माण के लिए 25.87 करोड़ स्वीकृत
राजिम, 21 फरवरी। विधायक रोहित साहू के द्वारा निरंतर सौगातों से अब राजिम विधानसभा की तस्वीर लगातार बदल रही है। क्षेत्रीय विकास के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र की जनता को फिर एक बड़ी सौगात मिली है।
लंबे समय से जर्जर मार्ग और यातायात की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए अब खुशी की खबर है कि शासन द्वारा पाण्डुका कुरूद तरीघाट कौन्दकेरा मार्ग को टू-लेन बनाने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। विधायक ने जिस संजीदगी का परिचय दिया है उसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को हो रहा है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में दिन प्रतिदिन नित निरंतर विकास की नई सौगातें मिल रही है। जो विकास कार्य वर्षों से लंबित थे उन सभी कार्यों को राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक के द्वारा फलीभूत किया जा रहा है।
इसी क्रम में राजिम विधानसभा के कौन्दकेरा से पाण्डुका मार्ग पर ग्राम कुरूद से तरीघाट तक 10 किमी टू लेन सडक़ निर्माण के लिए 25 करोड़ 87 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। विधायक के प्रयासों और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में यह स्वीकृति प्रदान गया है। लंबे समय से कुरूद-तरीघाट मार्ग संकरा होने के कारण आवागमन में परेशानियां होती थी और बढ़ते दबाव को देखते हुए सडक़ चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रवासियों के द्वारा लगातार की जा रही थी। इस मार्ग के बन जाने से राहगीरों को सुविधा होगी और आवागमन की गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं में कमी, कम समय में सफर और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो पाएगा।
इिस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक ने इसे क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने इस बड़ी सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकासश् के मूल मंत्र पर काम कर रही है। राजिम की जनता ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसे पूरा करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है।
कुरूद से तरीघाट टू लेन सडक़ का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। क्षेत्र विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। टू-लेन मार्ग की स्वीकृति हमारे क्षेत्र की प्रगति का नया द्वार है। हमारी सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग को पूरा किया। टू लेन सडक़ निर्माण की स्वीकृति की खबर मिलते ही राजिम विधानसभा के ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में राजिम की तस्वीर बदल रही है। एक के बाद एक मिल रही सौगातों से जनता के बीच यह संदेश गया है कि क्षेत्र के विकास के लिए विधायक पूरी तरह समर्पित हैं। सडक़ निर्माण से आसपास के ग्राम कुरूद, पंडरीतराई,लोहरसी, सहसपुर, तरीघाट जैसे अनेक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक रोहित साहू ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य प्रमुख मार्गों के नवीनीकरण की भी योजना है।</description>
12वीं बोर्ड की परीक्षा कल से, 88 केंद्रों में नकल रोकने आधा दर्जन टीमें देंगी दबिश
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कल 20 फरवरी से 12वीं बोर्ड की प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गई है। जिले में 88 केंद्रों में उक्त बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने नकल रोकने आधा दर्जन उडऩदस्ता का गठन किया है।
इस टीम में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 8 टीम मॉनिटरिंग करेगी। टीम में अलग-अलग प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू होगी। यह परीक्षा अगले माह 18 मार्च तक संचालित होगी। परीक्षार्थियों के लिए सवा 3 घंटे का समय दिया गया है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक परीक्षा होगी।
12वीं की परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कल 20 फरवरी को भूगोल, भौतिक शास्त्र, 23 को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा, 25 को संस्कृत, 27 को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व, 2 मार्च को गणित, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनों टाइपिंग, कृषि (कला), गृह विज्ञान (कला), वाणिज्यिक गणित, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व, 7 मार्च को समाज शास्त्र, 10 को अंग्रेजी, 12 को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राईंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण (फूड एंड न्यूट्रीशन), 14 को हिन्दी, 16 को रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, आटोमोबाइल सर्विस टेक्निशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इन्ययुरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 17 को मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड उडिय़ा एवं 18 मार्च को मनोविज्ञान की परीक्षाएं होगी।</description>
लाठी&डंडों से मारपीट कर जिंदा जलाया, एक गिरफ्तार
        <description>रायगढ़, 19 फरवरी। ग्राम महुआपाली (खरसिया) में चपले निवासी युवक नंदू पटेल (38) की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक नंदू पटेल हैं। घटना के बाद महुआपाली एवं चपले ग्राम में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि 7 दिन पूर्व हुई बलवा की घटना में आरोपियों पर समय पर कार्यवाही नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ा, जिसके बाद यह भयावह वारदात हुई। मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। सूत्रों के अनुसार एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है जबकि एक अन्य फरार बताया जा रहा है।
खरसिया शहर से लगे ग्राम महुआपाली में हुई इस जघन्य घटना ने रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शांत क्षेत्र खरसिया में हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।</description>
दो नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 फरवरी। 16 फरवरी को थाना लैलूंगा में दो नाबालिग बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर लैलूंगा निवासी युवक प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के विरुद्ध रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं पीडि़ताओं की निजता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया।
एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लैलूंगा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश तथा घटना में सहयोगी आरोपी जयकिशन धोबा को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों पीडि़ताएं आपस में सहेली हैं। 17 वर्षीय बालिका ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसका दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से परिचय हुआ था। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का प्रलोभन दिया। 14 फरवरी को आरोपी ने लडक़ी को लैलूंगा मिलने बुलाया। लडक़ी अपनी सहेली (16 के साथ पत्थलगांव होते बस से लैलूंगा पहुंची। अटल चौक लैलूंगा पर आरोपी राहुल अपने दोस्त जयकिशन धाबो के साथ मोटर सायकल से दोनों को लेने आया। चारों ग्राम सोनाजोरी गए, जहां रात में आरोपी प्रकाश और उसके साथी चारों एक बाइक से सोनाजोरी जंगल गये। वहां मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले उसकी कथित प्रेमिका के साथ रेप किया, फिर उसकी सहेली के साथ भी रेप किया तथा घटना किसी को बताने पर मारपीट की धमकी दी। दोनों पीडि़ताओं द्वारा अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत कर थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज आरोपी एवं उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पूछताछ में दोनों युवतियों के साथ रेप करना स्वीकार किया है, जबकि जयकिशन धोबा घटना में सहयोगी पाया गया। आरोपियों से एक घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त किया गया है।</description>
टेसू के चटकदार रंग से फागुन का आकर्षण बढ़ा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 फरवरी। फागुन के महीने में टेसू के चटकदार फूल खूबसूरती लिए सबका ध्यान खींच रहे हैं। नारंगी-लाल फूल की मिश्रित रंग लिए खिले फूल सीमित दिनों के लिए अपना रंग बिखेरते हैं। रंगों का महीना माने जाने वाले फागुन के महीने में इस फूल के खिलने के साथ ही होली पर्व की आमद की एक छिपा हुआ संदेश भी होता है। टेसू के फूल में औषधि गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। त्वचाजनित रोगों में इस फूल की औषधीय गुण फायदेमंद होती है। (तस्वीर/ छत्तीसगढ़/अभिषेक यादव)</description>
खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 मौतें
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 20 फरवरी। महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 53 परसडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना छुईपाली टोल प्लाजा के पास बीती रात हुई। मृतकों की पहचान ग्राम गौरटेक निवासी परमानंद भोई और उपेश नाग के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम परमानंद भोई अपने रिश्तेदार उपेश नाग के साथ लिमगांव से घरेलू काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। उपेश नाग बाइक (सीजी 04 एचवी 3929) चला रहा था। शाम करीब 7 बजे वे नेशनल हाईवे 53 पर छुईपाली टोल प्लाजा के आगे तिवारी ढाबा के पास पहुंचे।
यहां सडक़ पर बिना नंबर और संकेतक के एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिसका चालक मौके पर मौजूद नहीं था। बाइक चालक उपेश नाग को यह ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे उससे टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सवार सडक़ पर गिर गए।
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन इतनी तेज रफ्तार थी कि कुचले जाने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।
सूचना मिलने पर बसना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।</description>
राशन वितरण में देरी का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल
        <description>आधा माह बीतने के बाद भी कई सोसाइटी में ताले, हजारों कार्डधारी राशन से वंचित-मो. हुसैन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 18 फरवरी। सुकमा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण में देरी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और खाद्य विभाग पर सवाल उठाए हैं। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो. हुसैन ने प्रेस नोट जारी कर आरोप लगाया कि आधा महीना बीत जाने के बावजूद कई उचित मूल्य दुकानों (सोसाइटी) में ताले लगे हैं, जिससे हजारों राशन कार्डधारी राशन से वंचित हैं।
ग्रामीण और शहरी उपभोक्ता परेशान
मो. हुसैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक लोगों को राशन के लिए सोसाइटी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण समय पर राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि केवाईसी और ऑनलाइन प्रक्रियाओं के नाम पर पिछले कुछ महीनों में भी कई हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पाया, जिससे गरीब परिवारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
घेराव की चेतावनी
कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी सुकमा जिला मुख्यालय में खाद्य विभाग का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि भोजन की गारंटी से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस आंदोलन करेगी।
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
इस संबंध में खाद्य विभाग या जिला प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन से त्वरित समाधान की अपेक्षा की जा रही है।</description>
गुड़से शिविर में मिले 190 आवेदन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 18 फरवरी। जनपद पंचायत कटेकल्याण के ग्राम पंचायत गुड़से में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का बुधवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा माँ दंतेश्वरी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर की गई।
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मांगो - शिकायतों से संबंधित विभिन्न विभागों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर के दौरान कुल 190 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा समय सीमा के भीतर कार्यवाही की जा रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न कराई गई तथा शिशुवती माताओं के साथ आए बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने वीबीजीआरएमजी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी दी तथा पाम्पलेट वितरित कर ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया। शिविर में 40 नए आधार कार्ड बनाए गए तथा 13 नए बैंक खाते खोले गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 33 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और सीईओ जनपद पंचायत प्रमुख रूप से मौजूद थे।</description>
दिवंगत हितग्राही के परिवार को मिला 2 लाख का चेक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
ंदंतेवाड़ा, 18 फरवरी। दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत धुरली की निवासी पार्वती मरकाम के निधन उपरांत उनके परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत नामांकित हितग्राही भीमा मरकाम को 2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक केनरा बैंक शाखा भांसी द्वारा प्रदाय किया गया।
बीमा क्लेम की संपूर्ण प्रक्रिया में बैंक एवं एनआरएलएम टीम का सराहनीय एवं पूर्ण प्रयास रहा, जिसके परिणामस्वरूप हितग्राही परिवार को समय पर आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सका।
चेक वितरण के अवसर पर ग्राम पंचायत धुरली के सरपंच विजय कुमार, एलडीएम शिवराम बघेल, केनरा बैंक भांसी के शाखा प्रबंधक, तथा एनआरएलएम की टीम उपस्थित रही। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए आमजन से अधिक से अधिक योजना से जुडऩे का आह्वान किया।
इस संबंध में दिवंगत हितग्राही के परिजनों ने शासन, बैंक एवं एनआरएलएम टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।</description>
नाबालिग से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 फरवरी। नाबालिग से कथित यौन शोषण के एक प्रकरण में कोण्डागांव पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने घटना के समय नाबालिग होने की स्थिति में थाना पुरानी बस्ती, रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कोण्डागांव निवासी दो व्यक्तियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। प्रकरण की डायरी प्राप्त होने के बाद थाना कोतवाली, कोण्डागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस ने विवेचना के दौरान सलीम रजा मेमन नहरपारा, कोण्डागांव, असलम खान (48 वर्ष) गांधी वार्ड, कोण्डागांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को क्रमश: 14 फरवरी एवं 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा प्रकरण की आगे की जांच जारी है।</description>
सामुदायिक पुलिसिंग: पेरमापाल में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 फरवरी। सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने और ग्रामीणों के साथ समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से थाना बयानार क्षेत्र के ग्राम पेरमापाल में 16 एवं 17 फरवरी को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस विभाग के मार्गदर्शन में किया गया।
यह आयोजन पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डॉडे एवं एसडीओपी मर्दापाल सतीश भार्गव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी बयानार राकेश कुमार राठौर ने किया।
ग्रामीणों की आस्था को ध्यान में रखते हुए माटी पुजारी, गायता, सरपंच और ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में कुलदेवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। अतिथियों का स्वागत स्थानीय मादरी नृत्य दल द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया।
16 टीमों ने लिया भाग
प्रतियोगिता में पेरमापाल, मुंगवाल, चेमा, रेंगागोंदी, आदनार, केजंग, कोरोहबेडा, चेरांग, जोगी अलवाड़, तोतर, आमगांव, बयानार और मढऩार सहित विभिन्न ग्रामों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
विजेता टीमें: प्रथम स्थान - ग्राम आमगांव, द्वितीय स्थान- ग्राम मुंगवाल ए, तृतीय स्थान- ग्राम आदनार, चतुर्थ स्थान-ग्राम मुंगवाल बी
पुरस्कार स्वरूप प्रथम टीम को शील्ड, जर्सी एवं 5000 रुपए, द्वितीय को शील्ड, जर्सी एवं 3000, तृतीय को शील्ड, जर्सी एवं 2000 तथा चतुर्थ को वॉलीबॉल, नेट एवं 1000 रुपए प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पेरमापाल की 20 महिलाओं को साड़ी वितरण कर सम्मानित किया गया। आयोजन में आए जनप्रतिनिधियों, खिलाडिय़ों और ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। पुलिस विभाग के अनुसार, ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना है।</description>
नाबालिग की स्टंटबाजी वाहन मालिक को पड़ी भारी, वाहन जब्त, 37 हजार जुर्माना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,17 फरवरी। नाबालिगों द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और स्टंटबाजी करने के मामले में सरगुजा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना गांधीनगर क्षेत्र में एमजी हैक्टर वाहन से स्टंट करने के मामले में वाहन को जब्त कर वाहन मालिक पर 37,000 का अर्थदंड लगाया गया है, वहीं वाहन मालिक का लाइसेंस निलंबित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नावापारा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर कुछ युवक एमजी हैक्टर वाहन में खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे हैं और वाहन में बाहर की ओर बैठकर सरेआम प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे आम जनता में भय और आक्रोश का माहौल बन गया था।
सूचना के बाद थाना गांधीनगर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घटना में प्रयुक्त एमजी हैक्टर वाहन को पुलिस कब्जे में लेकर वाहन चालक एवं उसके नाबालिग साथियों के परिजनों को थाने तलब किया गया। जांच में पाया गया कि नाबालिग चालक अपने दो अन्य नाबालिग साथियों को वाहन में बैठाकर खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था।
पुलिस द्वारा वाहन स्वामी को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 133 के तहत नोटिस दिया गया, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद एमजी हैक्टर वाहन क्रमांक सीजी 15 ईई 5665 को जब्त किया गया। नाबालिग चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 4/181 एवं 184 तथा वाहन स्वामी के खिलाफ नाबालिग को वाहन देने पर धारा 199(ए) एवं 5/180 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय द्वारा वाहन मालिक जितेंद्र सोनी (32 वर्ष), निवासी एमजी रोड पटपरिया, थाना गांधीनगर को 37,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। साथ ही थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा वाहन मालिक का लाइसेंस निलंबित कराने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न दें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।</description>
एसईसीएल की खदानों में कोयला चोरी के आरोप, छह आरोपी पुलिस के हवाले
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर/बिश्रामपुर, 17 फरवरी। एसईसीएल के बिश्रामपुर क्षेत्र की आमगांव, अमेरा और गायत्री खदानों में कोयला चोरी की घटनाओं को लेकर प्रबंधन ने कार्रवाई की है। मामले में छह लोगों को पकडक़र पुलिस के हवाले किया गया है।
खदान प्रबंधन का कहना है कि क्षेत्र में संगठित रूप से कोयला चोरी की घटनाएं हो रही हैं। प्रबंधन ने यह भी आरोप लगाया है कि चोरी की शिकायत दर्ज कराने के दौरान पुलिस स्तर पर सहयोग नहीं मिल रहा। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ. संजय सिंह और सब एरिया मैनेजर आमगांव विजय कुमार त्रिपुरा बटालियन के जवानों के साथ खदान क्षेत्र पहुंचे थे। उस दौरान कुछ लोगों को पकडक़र उनसे लिखित आश्वासन लिया गया और चेतावनी देकर छोड़ा गया। अचानक कार्रवाई के दौरान कई लोग मौके से फरार हो गए थे।
मंगलवार सुबह पुन: औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने छह लोगों को पकड़ा। उनके पास से 10 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए। सभी को रामानुजनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण ने बताया कि कोयला चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।</description>
वाहन चोरी, सीसीटीवी में कैद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर,17 फरवरी। नगर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात बुढ़ाबगीचा क्षेत्र से अज्ञात चोरों ने एक ईको वाहन चोरी कर लिया। इससे पहले भी चोरों द्वारा एक पिकअप चोरी करने का प्रयास किया गया था, लेकिन वाहन में डीजल नहीं होने के कारण चोर उसे मुख्य मार्ग पर छोडक़र फरार हो गए थे।
घटना कुसमी मार्ग स्थित बूढ़ाबगीचा की है, जहां बर्तन व्यवसायी श्रावण सोनी के घर के सामने खड़ी ईको वाहन क्रमांक सीजी 10 एफए 7263 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। व्यवसायी श्रवण सोनी ने बताया कि वह रोज की तरह रात में बर्तन से लोड वाहन को घर के सामने खड़ा कर दिया था, जिसे चोर बर्तन सहित लेकर फरार हो गए।
घटना का वीडियो फुटेज लडुआ ग्राम में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें चोर वाहन को कुसमी की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना रात करीब 12.25 बजे की बताई जा रही है।
इससे पहले भी बुढ़ाबगीचा निवासी कांता सोनी के पिकअप को चोरी करने का प्रयास किया गया था, लेकिन वाहन में डीजल कम होने के कारण चोर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के लोधी नाला के पास वाहन छोडक़र फरार हो गए थे।
फिलहाल, राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।</description>
एनएच 343 पर ग्रामीणों का चक्काजाम, आश्वासन पर माने
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,17 फरवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर धूल, गड्ढों और पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणजनों ने मंगलवार को लगभग 1 घंटे 30 मिनट तक मास्क लगाकर चक्काजाम किया। चक्काजाम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण सडक़ पर बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ निखिल कुजूर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि धूल नियंत्रण के लिए आज से दो पानी टैंकर लगातार चलेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिनों के भीतर सडक़ के सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे तथा पूर्ण कार्य भी तय समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।
पेयजल समस्या को लेकर ईई पीएचई ओमकार सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बांक डैम से पानी की सप्लाई की जाएगी और लगभग एक साल में योजना का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्राम असोला, रनपुर, देवगढ़ और सोनपुर में अप्रैल तक कुछ बोरिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
वहीं नायब तहसीलदार ने अवैध प्लाटिंग और ब्लास्टिंग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
चक्काजाम के दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह, निखिल विश्वकर्मा, सौरभ फिलिप, आशीष शील, तरण बाबरा, प्रिंस विश्वकर्मा, वैभव पांडेय, ज्ञान तिवारी, निकेश यादव, सरपंच असोला दीपक पैकरा, भानु रजवाड़े, सौरभ विश्वकर्मा, फैज़, विजय शर्मा, नवीन गुप्ता, लाली, सोनमणि, रामकुंवर, विलासों, पूर्णिमा, तुलेश्वरी, संतोषी, जीधन यादव, सोनू यादव, ललन दास, मुकेश दास, मोनू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया।</description>
आंगनबाड़ी में टीकाकरण व स्वास्थ्य देखभाल की दी जानकारी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 17 फरवरी। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 केंद्र में पंजीकृत बच्चों व 8 गर्भवती महिलाओं का वजन, ऊंचाई मापी गई। बच्चों के समुचित शारीरिक विकास एवं पोषण स्तर की जांच कर पालकों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में जरूरी मार्गदर्शन दिया। समय पर टीकाकरण एवं स्वास्थ्य देखभाल के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी उषा झा ने जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी संभव होती है। कुपोषण मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
इस अवसर पर सुपवावाइजर प्रमिला वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरम बाई चंदेल, मितानिन दीपा उतरा, सहायिका शकुंतला नारंग , त्रिवेणी कुर्रे हितग्राही उपस्थित रहे।</description>
संत रविदास के आदर्श व बताए मार्ग पर चलने से ही समाज की प्रगति व उन्नति &सनम जांगड़े
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 17 फरवरी। बलौदाबाजार जिले के स्थानीय वार्ड क्रमांक 11 के मेहर समाज के द्वारा समाज के संत रविदास जयंती समारोह पर शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ एवं पूर्व विधायक बिलाईगढ़ व कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ.बलराम मिर्झा, पत्रकार रामाधार पटेल, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद सुरेश घृतलहरे, एवं पूर्व पार्षद कमल टंडन, पार्षद प्रतिनिधि शशिभूषण शुक्ला,पूर्व मंडी सचिव योगेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित अतिथि गणों ने संत रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग ने अपने उद्बोधन में संत रविदास के जीवन वृत पर प्रमुख बातें कही, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा समाज के लिए किये जा रहे प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज की उन्नति व प्रगति की बात प्रमुखता से कही गई।
नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा मेहर समाज के उपस्थित समाज प्रमुख व महिलाओं को रविदास जयंती की शुभकामना देने के साथ ही समाज को शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देना आवश्यक बताते हुए नशा मुक्ति के मार्ग को अपनाने की बात कही गई।
इसके साथ ही संत रविदास ने छुआ-छूत एवं भेदभाव को दूर करने के प्रमुख आदर्श को भी समाज आत्मसात करें।
पत्रकार रामाधार पटेल के द्वारा भी समाज को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए समाज के प्रमुख संत रविदास के आचरण व उनके बताए गए ज्ञान को प्रमुखता के साथ मेहर समाज ग्रहण करें तभी समाज की उन्नति व प्रगति होगी कहते हुए शुभकामनाएं दी गई।
संत रविदास जी जयंती समारोह के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन से किये गए समाज के द्वारा मांग के अनुरूप बोर खनन तत्काल कराए जाने की स्वीकृति दी गई व भवन के लिए बाउंड्रीवॉल की मांग पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र पूर्ण किए जाने कहा गया। जयंती समारोह के अवसर पर वार्ड पार्षद सुरेश घृतलहरे के द्वारा मेंहर समाज की ओर से मांग पत्र सौपा गया था।
मेहर समाज के अध्यक्ष मंगलुराम लहरी एवं टेकराम लसेल,भकाडू राम रात्रे,धनीराम लहरी,सहित अन्य समाज प्रमुखों के द्वारा आमंत्रित अतिथि गणों का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया, एवं स्मृति चिन्ह भेंट की गई मेंहर समाज के द्वारा आयोजित संत रविदास जयंती समारोह के अवसर पर समाज के अनूप पाठक,रोहित कुमार तुरकाने, महेश कुमार सरपंच काशी लसेल, तनगु बघेल, शिव सोनवानी ,कपूर तुरकाने ,सूरज कुल्हाड़े, सोहन बघेल, सुरेश कबीरा, महेश बघेल, विनय महार, रितेश सहित समाज के भारी संख्या में अन्य वरिष्ठ जन व महिलाएं उपस्थित थे।</description>
राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 17 फरवरी। राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों से जनसामान्य को जोडऩे के उद्देश्य से लोकभवन का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के ग्राम टेमरी के जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहोंं के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों ने सरपंच शिवमूर्ति कोसले और बिहान स्व सहायता समूहों की प्रमुख गीता बंजारे के साथ आज लोकभवन का भ्रमण किया।
उन्हें लोकभवन परिसर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी, सचिवालय की विभिन्न शाखाओं और हरे-भरे उद्यान का भ्रमण कराया गया और इन स्थानों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
ग्रामीणों ने परिसर में स्थापित तोप का भी अवलोकन किया यह वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान उपयोग में लाया गया था। भ्रमण एवं अवलोकन के बाद ग्रामीणों ने बताया कि लोकभवन में आकर उन्हें बहुत आनंद का अनुभव हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस ग्राम को राज्यपाल श्री डेका ने गोद लिया है।</description>
पुलवामा हमले की सातवीं बरसी, मचांदुर में श्रद्धांजलि सभा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 17 फरवरी। मचांदुर के मुख्य चौक में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।
कार्यक्रम में भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु ने हमले को देश के इतिहास की काली घटना बताते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ग्रामीणों से शहीदों के बलिदान को याद रखने और राष्ट्र की एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
पूर्व उपसरपंच महेश साहू ने भी शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और साहस को स्मरण किया। सेवा सहकारी समिति मचांदुर के प्राधिकृत अध्यक्ष फलेन्द्र सिंह राजपूत ने देश सेवा और अनुशासन के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। युवाओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए तथा चौक परिसर में दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने स्वच्छता कर्मचारी झेरयारनी निषाद का नारियल और शॉल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधि, युवा और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।</description>
बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत परिवहन के आरोप
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 17 फरवरी। बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत परिवहन को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा जिला टास्क फोर्स के गठन और कार्रवाई के दावों के बीच आरोप है कि बड़े वाहनों के बजाय छोटे वाहनों पर ही अधिक कार्रवाई हो रही है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने चार ट्रैक्टरों को अवैध रेत परिवहन के आरोप में जब्त किया। इनमें एक ट्रैक्टर तहसील कसडोल के ग्राम दर्रा से तथा तीन ट्रैक्टर तहसील पलारी क्षेत्र से जब्त किए गए। सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द किया गया है।
बड़े वाहनों पर सवाल
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि रायपुर जिले के चिखली, कुरूद, हरदी और मुहम्मेला घाटों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में हाईवा वाहन रेत लेकर निकलते हैं और बलौदाबाजार जिले की सडक़ों से होकर गुजरते हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ वाहनों के पास वैध रॉयल्टी पर्ची नहीं होती या निर्धारित मात्रा से अधिक रेत का परिवहन किया जाता है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। संबंधित विभागों की ओर से इस पर विस्तृत आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
राजस्व और सडक़ों को नुकसान का मुद्दा
ओवरलोड परिवहन से राजस्व हानि और सडक़ों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नागरिकों का कहना है कि दिन-रात रेत लदे वाहन जिले से गुजरते हैं। इस संबंध में आरटीओ, पुलिस और खनिज विभाग की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी अवधेश बारिक ने कहा कि विभाग नियमित रूप से वाहन जांच कर रहा है। उनके अनुसार, हाल के दिनों में बिना रॉयल्टी रेत परिवहन करते कुछ हाईवा वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के मामलों में शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।</description>
बीमारी से तंग युवक ने की खुदकुशी
        <description>बलरामपुर-रामानुजगंज, 12 फरवरी। रामानुजगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके ही कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक लंबे समय से पैर और सिर में लगातार दर्द की बीमारी से परेशान था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहता था। युवक अपनी मां और भाई के साथ निवास करता था। घटना की जानकारी मिलते ही रामानुजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही हो सकेगी।</description>
दोपहिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 फरवरी। सरगुजा जिले के थाना मणीपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये की पल्सर मोटरसाइकिल जप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विशाल कश्यप, निवासी गंगापुर नालापारा थाना गांधीनगर, जो जीवन ज्योति हॉस्पिटल में बिलिंग का कार्य करता है, ने थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 4 जनवरी 2026 को वह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-15-डीके-8921 से ड्यूटी पर गया था और अस्पताल की पार्किंग में वाहन खड़ा कर अंदर काम करने चला गया था। शाम लगभग 8 बजे ड्यूटी समाप्त होने पर लौटकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हर्राटिकरा निवासी एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अता उर्फ रामेश्वर दास निवासी हर्राटिकरा थाना जयनगर जिला सूरजपुर बताया और वाहन चोरी की घटना स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त कर लिया है। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।</description>
जेल से नाम हटाने का झांसा देकर ठगी, यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 12 फरवरी। सूरजपुर जिले की बसदेई चौकी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले से गिरफ्तार किया है।
ग्राम सिरसी निवासी चिंतामणी बंजारे ने चौकी बसदेई में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पुत्र अनिल बंजारे एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के एक प्रकरण में जेल में निरुद्ध हैं। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक बताकर उनके पुत्र का नाम प्रकरण से हटवाने का आश्वासन दिया और फोन-पे के माध्यम से 75 हजार रुपये ले लिए।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन उत्तरप्रदेश में मिली। आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और एसएसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम उत्तरप्रदेश रवाना हुई।
पुलिस के अनुसार, बहराइच (नेपाल बॉर्डर के समीप) में दबिश देकर इमरान (22 वर्ष) और मोहम्मद आलम (29 वर्ष), निवासी पेटरहा, थाना मोतीपुर, जिला बहराइच (उप्र) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर जेल से छुड़ाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की है।
आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल, 8 सिम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 1 एटीएम कार्ड और 1 चेकबुक जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।</description>
प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी का भंडाफोड़, 21 आरोपी गिरफ्तार
        <description>1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 बाइकें जब्त
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 फरवरी। जिला सरगुजा के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा ओपन कोयला खदान में प्रतिबंधित क्षेत्र से संगठित तरीके से कोयला चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल, 19 मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का मशरुका जब्त किया है।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने यह सख्त कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रतिबंधित खदान क्षेत्र में घुसकर संगठित रूप से कोयला चोरी एवं तस्करी कर रहे हैं। साथ ही खदान सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोक-टोक किए जाने पर तस्करों के समर्थन में ग्रामीणों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत भी प्राप्त हुई थी।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना लखनपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कोयला चोरी कर रहे आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से कोयला चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना लखनपुर में धारा 329(3), 303(2), 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने खदान के आसपास नदी मुहानों पर अवैध कोयला उत्खनन के लिए खोदे गए गड्ढों को जेसीबी मशीन से भरवाकर समतल कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।</description>
बोधीराम यादव  का निधन
        <description>राजनंदगांव, 11 फरवरी। बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के भालूकोना निवासी बोधीराम यादव (मनबोधी) का बुधवार की सुबह लगभग 9.30 बजे निधन हो गया। वे डौंडी जनपद में चपरासी के पद पर पदस्थ थे।
उनका विगत कुछ महीनों से स्वास्थ्य खराब था। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी बोधीराम यादव अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र जितेंद्र यादव (गोलू), दो पुत्री तथा नाती-पोतो का भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद गांव के मुक्तिधाम में परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया। तत्पश्चात उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वे सांध्य दैनिक छत्तीसगढ़ के सिटी चीफ नरेश कुमार यादव के ससुर थे।</description>
पार्वती चोपड़ा का निधन
        <description>महासमुंद,11 फरवरी। महासमुंद निवासी पार्वती चोपड़ा का मंगलवार को निधन हो गया है। वे स्व. जसराज चोपड़ा की पत्नी, शैलेंद्र गोलू और श्रेयांस लकी की माता थीं। उनकी अंतिम यात्रा आज पूर्वान्ह 11 बजे बीटीआई रोड स्थित निवास स्थान से निकली और भलेसर रोड स्थित राजा मठ मुक्तिधाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शहर के लोग काफी संख्या में शामिल हुए।</description>
हथियार छोड़ अब हाथों में थामे औजार
        <description>आत्मसमर्पितों के जीवन में घुल रहे कौशल के रंग, कलेक्टर ने नुवा बाट में परखी हकीकत
जगदलपुर, 3 फरवरी। बस्तर में हिंसा का रास्ता छोडक़र समाज की मुख्यधारा में लौटे लोगों के जीवन में अब उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। इसी बदलाव का साक्षी बनने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा मंगलवार को आड़ावाल स्थित नुवा बाट पहुँचे। जिला प्रशासन का यह दौरा केवल एक औपचारिक निरीक्षण नहीं था, बल्कि उन 28 आत्मसमर्पित माओवादियों के प्रति शासन की संवेदनशीलता का प्रतीक था, जो अब जंगलों की भटकन छोडक़र कौशल विकास के जरिए अपना भविष्य गढ़ रहे हैं।
 कलेक्टर श्री छिकारा ने बारीकी से यह जाना कि उनकी ट्रेनिंग किस स्तर पर चल रही है और क्या उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ रहा। इस दौरान प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर रहा कि मुख्यधारा में लौटे ये लोग न केवल हुनरमंद बनें, बल्कि स्वाभिमान के साथ अपना जीवन भी व्यतीत करें।
इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन और डिप्टी कलेक्टर नंदिनी साहू भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने नुवा बाट की गतिविधियों को देखा और यह सुनिश्चित किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। बंदूक छोडक़र हाथों में औजार थामने वाले इन युवाओं का उत्साह और प्रशासन की यह पहल बस्तर में शांति और विकास की एक नई इबारत लिख रही है।</description>
सुरक्षित सडक़ें, सुरक्षित जीवन और  साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर
        <description>राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का समापन समारोह
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 3 फरवरी। कोण्डागांव जिला यातायात पुलिस विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2026 का भव्य समापन समारोह 2 फरवरी को ऑडिटोरियम भवन में उत्साह, गरिमा और जन-जागरूकता के साथ संपन्न हुआ। यह अभियान 01 से 31 जनवरी तक जिले भर में संचालित किया गया, जिसमें सडक़ सुरक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा जागरूकता को भी विशेष रूप से शामिल किया गया।
राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह भारत सरकार के सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष जनवरी में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह 37वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह रहा। इसका उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और सडक़ सुरक्षा - जीवन रक्षा की भावना को सशक्त करना है। इस वर्ष अभियान में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग, ड्राइविंग के दौरान लापरवाही और ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, फेक कॉल, मैसेज जैसे साइबर खतरों को देखते हुए साइबर जागरूकता को भी प्रमुखता दी गई।
अभियान के दौरान जिले के स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, बाजारों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, रैलियां, पोस्टर-बैनर प्रदर्शनियां, स्लोगन प्रतियोगिताएं और जागरूकता सभाएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण सत्र, लर्निंग लाइसेंस शिविर तथा हेलमेट-सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, शराब व नशे में वाहन न चलाने, तेज गति व मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग रोकने जैसे विषयों पर विशेष अभियान चलाए गए।
सायबर जागरूकता के तहत मोबाइल का सुरक्षित उपयोग, ड्राइविंग के दौरान हैंड्स-फ्री, ब्लूटूथ का प्रयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और साइबर अपराध की शिकायत प्रक्रिया पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त गुड समैरिटन नीति के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
समापन समारोह में यातायात नियमों का पालन करने वाले उत्कृष्ट वाहन चालकों, संस्थाओं और व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साइबर जागरूकता में सक्रिय सहभागिता निभाने वालों को भी प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि जिले में जल्द ही आईटीएमएस सिस्टम शुरू किया जाएगा, ट्रैफिक पुलिस को बॉडी-वॉर्न कैमरा से लैस किया जाएगा और ऑन-व्हीकल ट्रैफिक पुलिसिंग को और मजबूत किया जाएगा। विधायक लता उसेंडी ने कहा कि सडक़ हादसों का मुख्य कारण लापरवाही है, जिसका असर केवल वाहन चालक पर नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए सडक़ सुरक्षा में सभी की जिम्मेदारी अहम है।</description>
दलपत सागर बना अदम्य साहस का साक्षी
        <description>बस्तर में सुरक्षाबलों ने पेश की आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 3 फरवरी। बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर की लहरें मंगलवार को केवल शांत खूबसूरती की गवाह नहीं थीं, बल्कि वे गवाह बनीं अदम्य साहस, प्रशासनिक मुस्तैदी और आपदा प्रबंधन की एक शानदार पाठशाला की।
आगामी मानसून और बाढ़ की संभावित विभीषिका से निपटने के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना ने एक संयुक्त अभ्यास को अंजाम दिया। इस पूर्वाभ्यास ने न केवल प्रशासन की तैयारियों को परखा, बल्कि बस्तरवासियों को यह विश्वास भी दिलाया कि संकट के समय देसी तकनीक और सूझबूझ का सही तालमेल कैसे जीवन रक्षक बन सकता है।
अभ्यास की शुरुआत होते ही दलपत सागर का पूरा तट मोटर बोट्स की गर्जना से गूंज उठा। एक काल्पनिक बाढ़ की स्थिति निर्मित की गई, जिसमें पानी में फंसे लोगों को बचाने की चुनौती सामने थी। पलक झपकते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान हरकत में आए और गहरे पानी में उतरकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जवानों ने डूबते हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का जीवंत प्रदर्शन किया। इसके साथ ही नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तकनीकों का भी अद्भुत प्रदर्शन किया।
इस पूरे अभियान में सबसे रोचक और शिक्षाप्रद पहलू आपदा में आविष्कार की भावना रही। जहाँ एक ओर लाइफ बॉय और लाइफ जैकेट जैसे मानक उपकरणों का उपयोग किया गया, वहीं दूसरी ओर जवानों ने यह भी सिखाया कि यदि बाढ़ के वक्त प्रोफेशनल उपकरण न हों, तो कैसे घर में पड़ी पानी की खाली बोतलों और तेल के खाली कनस्तरों को रस्सी से बांधकर तत्काल जीवनरक्षक उपकरण तैयार किए जा सकते हैं। इन घरेलू जुगाड़ के सहारे जवानों ने बिना किसी बाधा के पानी में तैरकर दिखाया, जिससे वहां मौजूद हर शख्स चकित रह गया और यह संदेश गया कि सूझबूझ से सीमित संसाधनों में भी जान बचाई जा सकती है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जीवन बचाने की यह मुहिम तट पर भी जारी रही, जहाँ पानी से बाहर निकाले गए व्यक्ति की जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया सीपीआर देने का वैज्ञानिक तरीका समझाया गया। इस प्रशिक्षण को और अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए वहां मौजूद एक स्थानीय विद्यार्थी को आगे बुलाया गया, जिसने जवानों के मार्गदर्शन में डमी पर सीपीआर का सटीक प्रदर्शन कर यह साबित किया कि अब नई पीढ़ी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार हो रही है।
इस अवसर पर कटक स्थित एनडीआरएफ की तीसरी बटालियन के डिप्टी कमांडेंट पवन जोशी, डिप्टी कलेक्टर सतेंद्र बंजारे और नगर सेनानी संतोष मार्बल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि आपदा कभी बताकर नहीं आती, इसलिए तैयारी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। दलपत सागर में हुए इस सफल आयोजन ने नागरिकों के मन में यह गहरा विश्वास जगाया है कि कुदरत की किसी भी चुनौती से निपटने के लिए उनके प्रहरी पूरी तरह सजग और सक्षम हैं।</description>
श्री ओंकारेश्वर मंदिर में प्राण&प्रतिष्ठा महोत्सव शुरु
        <description>काया शुद्धि व दीक्षाग्रहण पूजन के साथ निकली कलश यात्रा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 3 फरवरी। शहर के मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस मंदिर परिसर में निर्मित यज्ञशाला में प्रात: काया शुद्धि एवं दीक्षाग्रहण पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठानों में दीक्षित किया गया।
काया शुद्धि व दीक्षाग्रहण पूजा के बाद महादेव घाट में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कलश पूजन किया गया, जिसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं व श्रद्धालुओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा का समापन श्री ओंकारेश्वर मंदिर में हुआ।
इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर के अध्यक्ष व महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज को संस्कार, एकता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला है। उन्होंने मंदिर समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में सहभागी बनने की अपील की।
मालूम हो कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा का यह पावन आयोजन 3 फरवरी से प्रारंभ होकर 7 फरवरी तक चलेगा। पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें हवन, अभिषेक, भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं विशेष पूजन शामिल हैं।
मंदिर समिति के अनुसार 6 फरवरी शुक्रवार को मुख्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। महोत्सव के अंतिम दिन 7 फरवरी को महाप्रसाद का वितरण कर इस महोत्सव का समापन किया जाएगा । महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, वहीं आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति, वार्डवासी, शहर के गणमान्य नागरिक व श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।</description>
हत्या, फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 फरवरी। उधारी न चुकाने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को पकड़ लिया है। पैसा नहीं देने पर आरोपियों ने पहले युवक का कार से अपहरण किया। इसके बाद उसे होटल में लेकर उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रकरण में पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब फरार चल रहे तीन और आरोपियों को पकड़ लिया।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मृतक ऋषि निर्मलकर (19 वर्ष) ने आरोपियों से कुछ पैसे उधार ले रखे थे, जिसे वह लौटा नहीं पाया। इसके चलते 24 जनवरी मालवीय नगर चौक के पास आरोपी उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में ले गए, जहां ऋषि निर्मलकर के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस चोटों के कारण इलाज के दौरान ऋषि निर्मलकर की मौत हो गई। मर्ग जांच में शार्ट पीएम रिपोर्ट और गवाह के कथन के आधार पर धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत केस किया।
आरोपियों की तलाश के दौरान ओम नगर उरला, दुर्ग निवासी प्रशांत राव और जयंती नगर दुर्ग निवासी लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। शेष फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। सोमवार आरोपियों का सुराग लगने पर कैलाश नगर निवासी काके उर्फ हरविंदर सिंह (20 ), गुरुनानल नगर, दुर्ग निवासी मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर (19) और हावड़ा, पश्चिम बंगाल निवासी अंकित झा (22 ) को पकड़ लिया।</description>
गोविंद पाल के बंगला कविता संकलन पुस्तक का विमोचन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 फरवरी। वरिष्ठ साहित्यकार गोविन्द पाल का निर्वाचित श्रेष्ठ बांग्ला कविता संकलन पुस्तक का विमोचन कोलकाता बुक फेयर-2026 के अवसर पर 29 जनवरी को देश के प्रख्यात लेखिका बेबी हालदार द्वारा सम्पन्न हुआ।
विमोचन समारोह कोलकाता के ज्ञानोदा प्रकाशन की ओर से प्रकाशक विमल माईती ने करवाया एवं ज्ञानोदा पब्लिकेशन की ओर से गोविन्द पाल को प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। मध्यबलय पत्रिका के संपादक दुलाल समाद्दार, सामान्था पत्रिका के संपादक हरिदास बाला, प्रख्यात कथाकार, गीतकार व उपन्यासकार संतू सरकार, कवि पल्लव चटर्जी, आर एन देबनाथ, बाल साहित्यकार सपन पाल, प्रकाश मंडल के अलावा स्थानीय कवि साहित्यकार लोग भी इस विमोचन समारोह में उपस्थित रहे।
गोविन्द पाल के पुस्तक विमोचन पर मुक्तस्वर के मीडिया प्रभारी व प्रचार सचिव जाविद हसन, अर्जुन मंडल, मुक्तस्वर के महासचिव नरेंद्र कुमार सिक्केवाल, उपाध्यक्ष शीश लता शालू, व मनोज कुमार शुक्ल, उप सचिव शंकर भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष संतोष जाटव जालौनी, संयोजक वासुदेव भट्टाचार्य, सोनिया सोनी, संरक्षक रजनीकांत श्रीवास्तव, डॉ. सुचित्रा शर्मा, डॉ. अमर शर्मा, नेहा वार्ष्णेय, समाज सेवी विमान भट्टाचार्य आदि ने गोविन्द पाल को बधाईयाँ दी।</description>
2047 के विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की बिजली बनेगी सबसे बड़ी ताकत&विधायक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, ललित चन्द्राकर ने प्रदेश की ऊर्जा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपी डीसीएल) क्षेत्र के अंतर्गत संचारण-संधारण संभाग द्वारा सीएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से जनसमुदाय को संबोधित करते हुए श्री चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली के मामले में सरप्लस राज्य है, जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश का सबसे बड़ा निवेश छत्तीसगढ़ में आएगा क्योंकि यहाँ पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। जब भारत 2047 में विकसित राष्ट्र बनेगा, तब उसमें छत्तीसगढ़ की बिजली का योगदान सर्वोपरि होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि वे अब ग्रीन एनर्जी की ओर कदम बढ़ाएं ताकि विकास के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने की। इस अवसर पर विभाग के प्रति समर्पित सेवा देने वाले रिटायर्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, समय पर बिजली बिल भुगतान और ऊर्जा संरक्षण करने वाले आदर्श घरेलू, कृषि और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं तथा सर्वप्रथम सौर ऊर्जा अपनाने वाले उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
समारोह स्थल पर बिजली विभाग द्वारा विशेष स्टाल और प्रोजेक्टर के माध्यम से पीएम सूर्य घर योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं को बिजली की बचत और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, आशा विक्की मिश्रा, शीतला ठाकुर एवं विभिन्न सरपंचगण उपस्थित थे। विभागीय अधिकारियों में अधीक्षण अभियंता दुर्ग वृत्त आरके मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संचारण-संधारण संभाग छगन शर्मा, सहायक अभियंता अविनाश दुबे एवं श्रीकांत बडग़ैया सहित बड़ी संख्या में सहायक व कनिष्ठ अभियंता और कर्मचारी सक्रिय सहभागिता निभाई।</description>
गैंगरेप के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 फरवरी। गैंगरेप मामले में गंभीरता दिखाते हुए फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी व एसएसपी विजय अग्रवाल ने में ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा, और देवांगन, साइबर सेल उपनिरीक्षक नीता बनाया राजपूत शामिल है।
डीआईजी व एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पीडि़ता ने 30 जनवरी को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 लोगों ने मिलकर वर्ष 2018 के अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से 11 अक्टूबर 2025 तक उसके साथ बार-बार अनाचार और सामूहिक रेप किया। आरोपियों ने पहले पीडि़ता को नाबालिग रहते पीडब्ल्यूडी में संविदा पर नौकरी लगवाई। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी और सामूहिक रूप से अनाचार करते रहे। इस बीच आरोपियों ने उसका अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर चुप कराते रहे। बाद में रिपोर्ट न करने के एवज में पीडब्ल्यूडी में नौकरी से निकलवाने झांसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया। प्रकरण में पुलिस ने धारा 65 (1), 70 (2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के तहत अपराध दर्ज किया है। श्री अग्रवाल ने बताया कि फरार आरोपियों को पकडऩे अलग-अलग टीमें लगी है जो बाहर गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।</description>
विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट &संजय पाण्डेय
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने देश के सर्वांगीण विकास, गरीब-किसान-युवा-महिला कल्याण एवं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला और हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला है।
महापौर श्री पाण्डेय ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, युवाओं और महिलाओं के हितों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी गई है। बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन एवं डिजिटल भारत को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नगर विकास, स्वच्छता, आवास, पेयजल, सडक़, रेल और शहरी अधोसंरचना के लिए किए गए प्रावधानों से नगर निकायों को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे जगदलपुर जैसे नगरों में भी विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
महापौर ने बजट में कृषि क्षेत्र, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, स्वरोजगार और युवाओं के लिए कौशल विकास पर दिए गए जोर की सराहना करते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
संजय पाण्डेय ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देगा, सब के विश्वास पर खरा उतरने वाला,सबका साथ, सबका विकास की भावना को सशक्त करता है।
यह बजट देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा।
अंत में उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।</description>
अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 फरवरी। बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह शहर के सूने मकानों में चोरी करता था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है।
पुलिस के अनुसार यह मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के सनसिटी, बोधघाट और वृंदावन कॉलोनी से जुड़ा हुआ है। आरोपियों में पंजाब और भिलाई के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक खंडारा पंजाब), नरेन्द्र सिंह (भिलाई), विशाल वाल्मीकि (हरियाणा) और विक्की कुमार वर्मा (भिलाई) के रूप में हुई है। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ सात से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों से 2 सोने के मंगलसूत्र, 2 सोने की चेन, 1 सोने का लॉकेट, 4 जोड़ी सोने के कान के रिंग, 7 सोने की लेडीज अंगूठी, 1 जेंट्स सोने की अंगूठी, 2 चांदी की पायल, गणेश व दुर्गा की मूर्ति, 70 हजार रुपये नगद, एक बोलेरो वाहन और 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद एक आरोपी औजार और वॉकी-टॉकी लेकर घर के अंदर घुसकर चोरी करता था, जबकि दूसरा आरोपी बाहर खड़े होकर वॉकी-टॉकी के जरिए निगरानी और सूचना देता था।
घटना का खुलासा कैसे हुआ
29 जनवरी 2026 को सनसिटी और वृंदावन कॉलोनी में हुई चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन और डीएसपी साइबर गितिका साहू के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने बताया कि गिरोह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है और आगे भी ऐसी घटनाओं की योजना बना रहा था।</description>
राष्ट्रपति का बस्तर प्रवास, लालबाग मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां
        <description>केदार कश्यप और किरण देव ने लिया जायजा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 फरवरी। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर जगदलपुर के लालबाग में तैयारी की जा रही है। राष्ट्रपति के हाथों जगदलपुर में आयोजित होने वाले बस्तर पडुंम 2026 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और जगदलपुर विधायक किरण देव ने लालबाग मैदान का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री कश्यप और विधायक श्री देव ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों, मंच की साज-सज्जा और वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत की जा रही व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के आगमन पर बस्तर की गरिमा के अनुरूप ही भव्य स्वागत और आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंत्री को अब तक की गई तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा भी उपस्थित रहे, जिन्हें मंत्री एवं विधायक द्वारा समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।</description>
6 हजार से अधिक ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 फरवरी। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा दंतेवाड़ा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को आयोजित की गई। इस दौरान 6 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।
 प्रथम पाली में कुल 2758 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, वहीं द्वितीय पाली में 3383 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा पहचान सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रही।
संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी भरतराम ध्रुव द्वारा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उडऩदस्ता दल द्वारा भी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सतत निगरानी रखी गई।
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पेयजल, बैठने की उचित व्यवस्था तथा दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष सहयोग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध प्रवेश, स्पष्ट दिशा-निर्देश एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। कुल मिलाकर टीईटी परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।</description>
बस्तर: कड़ी जांच के बाद शिक्षक बनने 11 हजार से अधिक ने दी परीक्षा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 फरवरी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं द्वारा रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा बस्तर जिला मुख्यालय में प्रशासन की सुचारु व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
भविष्य के शिक्षकों की इस परीक्षा में अनुशासन का स्तर ऐसा रहा कि कड़ाके की ठंड के बावजूद अभ्यर्थियों ने जूते-मोजे के केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा दिया। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित ड्रेस कोड और समय सीमा के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जहां बायोमेट्रिक जांच और सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अपनी सीट तक जाने की अनुमति मिली।
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में कुल 14,174 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 11,870 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी, जबकि 2,304 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने समय को लेकर भी विशेष सख्ती बरती। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व ही केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाने की सूचना पहले ही दे दी गई थी, जिसका कड़ाई से पालन किया गया। नकल रोकने के लिए तीन उडऩदस्ता दलों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया, वहीं 24 अधिकारियों ने बतौर पर्यवेक्षक परीक्षा सामग्री के परिवहन से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने तक की जिम्मेदारी संभाली। शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को इस पूरी प्रक्रिया के लिए समन्वयक केंद्र बनाया गया था, जहां से पूरे परीक्षा संचालन की निगरानी की गई।
परीक्षा के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि कड़े सुरक्षा नियमों और ठंड के बावजूद अभ्यर्थियों का उत्साह बना रहा। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा की सुबह की पाली प्राथमिक स्तर के लिए थी। इसमें शहर के 15 केंद्रों पर 5,599 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4,523 उपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति का प्रतिशत 80.78 रहा। वहीं, दोपहर 3 बजे से आयोजित द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (बीएड धारी) के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। चूंकि इस वर्ग में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक थी, इसलिए प्रशासन ने 24 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए थे। सुबह की तुलना में दूसरी पाली में अभ्यर्थियों का उत्साह अधिक दिखा, जहां 8,575 में से 7,347 अभ्यर्थी शामिल हुए और उपस्थिति का प्रतिशत बढक़र 85.68 तक पहुंच गया।
कुल मिलाकर 83.74 प्रतिशत औसत अभ्यर्थियों ने अनुशासन का पालन करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।</description>
साल लकड़ी का अवैध परिवहन, जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज, 30 जनवरी। वन परिक्षेत्र धमनी के चेरा में आज प्रात: एसडीएम रामानुजगंज से प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही साल लकड़ी (लठ्ठा) 5 नग, कुल मात्रा 1.909 घन मीटर को एक पिकअप सहित जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार प्रात: लगभग 5 बजे एसडीएम रामानुजगंज की टीम द्वारा अवैध धान परिवहन के संदेह में उक्त पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 6598 का पीछा किया गया। वाहन चालक श्रवण यादव, निवासी ग्राम चेरा, पिकअप को अपने घर के परछी में खड़ा कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन में अवैध रूप से लोड साल लकड़ी पाई गई।
जब्त पिकअप का अनुमानित मूल्य सात लाख रुपये एवं वनोपज का अनुमानित मूल्य अस्सी हजार रुपये आंका गया है।
प्रकरण में जप्त वाहन एवं वनोपज को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क), धारा 41(3), मध्यप्रदेश अभिवहन (वनोपज) नियम 2000 के नियम-3 तथा मध्यप्रदेश व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 5(1) के अंतर्गत राजसात की कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए विवेचना में लिया गया है।</description>
नशे के खिलाफ मिशन मोड अभियान, पांच दिनों 55 गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 31 जनवरी। जिले में पुलिस ने पिछले पांच दिनों से विशेष अभियान चलाकर नशे के कारोबार में लिप्त 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में मिशन मोड पर दबिश, जांच और घेराबंदी की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने केवल चिल्हर विक्रेताओं तक सीमित न रहते हुए नशे के पूरे सप्लाई नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच शुरू की। इसका उद्देश्य स्रोत से लेकर अंतिम विक्रेता तक की कड़ी को चिन्हित कर मुख्य सप्लायरों तक पहुंचना है।
इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 6 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन और 2 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के खिलाफ भी व्यापक कार्रवाई हुई। 9 प्रकरणों में 124 पाव देशी शराब और 6 प्रकरणों में 254 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
कोटपा एक्ट के अंतर्गत तंबाकू और नशे में प्रयुक्त सामग्री की बिक्री रोकने के लिए 20 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 500 नग गोगो जप्त किए गए।
नशे से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 40 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इस तरह पिछले पांच दिनों में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े कुल 55 लोगों के विरुद्ध गिरफ्तारी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।</description>
सरगुजा ओलंपिक: राजपुर और वाड्रफनगर में विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धा शुरु
        <description>राजपुर, 30 जनवरी। सरगुजा ओलंपिक के अंतर्गत बलरामपुर जिले के विकासखण्ड राजपुर एवं वाड्रफनगर में विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर राजपुर में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। खेल ओलंपिक के प्रथम दिवस एथलेटिक्स, खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न ग्रामों से आए पंजीकृत खिलाडिय़ों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाडिय़ों ने अपनी गति एवं क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में टीम वर्क और सामूहिक समन्वय देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को आपसी भाईचारे, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों का चयन आगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचलों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, मंडल महामंत्री बबलू यादव, संतोष तिवारी, सहदेव लकड़ा, मनोज बंसल, शंकर गोयल, राजेश यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।</description>
कांग्रेस ने किया नेशनल हाईवे जाम, सांकेतिक धरना देकर किया प्रदर्शन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर, 30 जनवरी। शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा गांधी चौक (केवरा) में बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल गांधी जी के आदर्शों को याद किया, बल्कि किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एनएच-43 (अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग) पर सांकेतिक चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया और वक्ताओं ने उनके जीवन व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। दोपहर 12 बजे दो मिनट का मौन रखकर देश की आजादी के महानायक को श्रद्धांजलि दी गई।किसानों के हक में सडक़ पर उतरे कांग्रेसीश्रद्धांजलि सभा के पश्चात, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों के समर्थन में मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने एनएच-43 पर सांकेतिक चक्काजाम किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार अपने वादे के अनुसार प्रत्येक पंजीकृत किसान का पूरा धान खरीदने में विफल हो रही है।
चक्काजाम के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगे -समय-सीमा में वृद्धि: धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी तक की जाए। पूरा धान खरीदने की गारंटी: सरकार अपने वादे के मुताबिक हर पंजीकृत किसान का दाना-दाना समर्थन मूल्य पर खरीदे। पारदर्शी टोकन व्यवस्था: खराब मौसम और तकनीकी कारणों से जो किसान पिछड़ गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टोकन जारी किए जाएं।कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय-सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो हजारों किसान अपनी मेहनत की फसल को बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के अध्यक्ष अमित सिंह देव,सराफ़त अली,रमेश जयसवाल, सतेंद्र रॉय, मोहम्मद इरशाद खान,मकसूद हुसैन, मोजिब खान, विनोद सिंह,भूखल राम,इमरान हुसैन, देवनारायण सिंह, मुकेश सिंह, सूरज सिंह, रामसुजान द्विवेदी, भानु राजवाड़े,मोहर लाल किसान ,पुलिस प्रशासन आदि उपस्थित रहे।</description>
मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस का चौक चौराहे पर धरना, एनएच पर सांकेतिक चक्का जाम
        <description>धान खरीदी और मजदूरी पर सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 31 जनवरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। यह धरना शहर के नेहरू चौक, गांधी चौक, सरकंडा महामाया चौक और बुधवारी बाजारइन चारों स्थानों पर एक साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।
धरना को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि पहले मनरेगा के तहत मजदूरी का 90 प्रतिशत भुगतान केंद्र सरकार करती थी, जिसे अब घटाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। शेष 40 प्रतिशत का बोझ राज्य सरकारों पर डाल दिया गया है, जिससे पहले से सीमित संसाधनों से जूझ रही राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव पड़ेगा।
कांग्रेस नेताओं ने खेती के पीक सीजन में 60 दिनों के ब्लैकआउट पीरियड को मजदूरों और किसानों के हितों पर सीधा प्रहार बताया। कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और चारों ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने मनरेगा के नाम में किए गए बदलाव पर भी एक स्वर में विरोध दर्ज कराया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा में अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना हुआ। इसके बाद रायपुरबिलासपुर मुख्य मार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम कर तहसीलदार को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मनरेगा में किए गए बदलाव वापस लेने, न्यूनतम दैनिक मजदूरी 400 रुपये करने और धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग रखी गई।</description>
मनरेगा की ‘आजीविका डबरी’ से संवर रही छोटे किसानों की तकदीर
        <description>जल संरक्षण के साथ मछली पालन और सब्जी उत्पादन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 जनवरी।मनरेगा अंतर्गत निर्मित की जा रही आजीविका डबरी छोटे और सीमांत किसानों के लिए आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है। सिंचाई की सुविधा और आमदनी के नए अवसर ग्राम पंचायत मेंड्राखुर्द निवासी के रहने वाले छोटे किसान बिहारी लाल के खेत में मनरेगा के तहत डबरी निर्माण कार्य किया जा रहा है। योजनांतर्गत 1 लाख 99 हजार रुपए की लागत से निर्मित डबरी का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। डबरी में वर्षा जल संग्रहित होने से उन्हें फसलों की सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
बिहारी लाल ने बताया कि डबरी के पानी से वे अब सब्जी की उन्नत खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन भी कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे छोटे किसानों के लिए वरदान है। जिले में 438 डबरियों से सुदृढ़ होगा जल प्रबंधन जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए जिले में लगभग 438 आजीविका डबरियों का निर्माण कराया जा रहा है। इन डबरियों से जहां एक ओर जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा गिरते भू-जल स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सिंचाई, मत्स्य पालन जैसी बहुउद्देशीय गतिविधियां संभव होंगी। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन कर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
जल संरक्षण के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। आजीविका डबरी जैसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं और किसानों को स्थायी आय का स्रोत प्रदान कर रही हैं। इस पहल से न केवल किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी, बल्कि खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।
उन्होंने बताया कि मेंड्राखुर्द के बिहारी लाल जैसे सैकड़ों किसान अब विकास की मुख्यधारा से जुडक़र आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहे हैं।</description>
एसएसपी प्रशांत ठाकुर भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 29 जनवरी। सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत ठाकुर को भारतीय पुलिस पदक-2025 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान राजधानी रायपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि एसएसपी प्रशांत ठाकुर को विभिन्न जिलों में पदस्थापना के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और चुस्त-दुरुस्त पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है। साथ ही, विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से अपराधों की प्रभावी रोकथाम में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है।
एसएसपी प्रशांत ठाकुर वर्ष 1996 में अविभाजित मध्यप्रदेश से राज्य पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने 25 अक्टूबर 2024 को सूरजपुर जिले का कार्यभार संभाला था। उस समय जिले में पुलिस परिवार के दो सदस्यों की कबाड़ चोरों द्वारा हत्या तथा कबाड़ और कोयला चोरी की लगातार घटनाओं के चलते कानून व्यवस्था चुनौतीपूर्ण स्थिति में थी। ऐसे हालातों में उन्हें जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
पदभार ग्रहण करने के बाद उनके नेतृत्व में जिले की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है।
एसएसपी प्रशांत ठाकुर को भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।</description>
मतांतरण  कराने का आरोप, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 जनवरी। सरगुजा पुलिस ने मतांतरण कराने के आरोप में सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला स्थित उनके निवास पर पिछले लगभग एक वर्ष से प्रत्येक रविवार को चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें लोग शामिल होते थे।
हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने इन सभाओं के माध्यम से मतांतरण किए जाने का आरोप लगाया था। 26 जनवरी को चंगाई सभा की सूचना मिलने पर संबंधित संगठनों के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। उनकी ओर से बताया गया कि सभा में 50 से 60 लोग मौजूद थे तथा कुछ लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, आयोजकों ने प्रारंभ में पुलिस को सभा स्थल के अंदर प्रवेश करने से रोका और पहचान पत्र एवं कार्रवाई से संबंधित आदेश की प्रति मांगी।
आयोजकों द्वारा एक रजिस्टर प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभा में आने वाले लोगों के नाम और हस्ताक्षर दर्ज थे। पुलिस ने रजिस्टर को जब्त कर लिया। जांच के दौरान यह सामने आया कि सभा आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
इस मामले में हिंदू संगठनों से जुड़े रोशन तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो एवं अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 270, 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद ओमेगा टोप्पो थाने से चली गई थीं। बाद में उनके घर लौटने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 66 वर्षीय ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।</description>
सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज ने फहराया तिरंगा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर,27 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस पर सूरजपुर जिले में अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में मुख्य अतिथि सांसद चिंतामणि महाराज ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात परेड की सलामी लेकर मुख्य अतिथि ने जिलेवासियों के लिए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम स्थल पर शॉल व श्रीफल देकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद के परिवारों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा आकाश में शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कपोत रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चिंतामणी महाराज द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात परेड की सलामी ली ।
समारोह में राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकडिय़ों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र रहा।
परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल , जिला पुलिस बल , जिला पुलिस बल महिला, नगर सैनिक बल पुरूष, नगर सैनिक बल महिला, एनसीसी बालक, स्काउड गाईड बालक एवं बालिका , एन एस एस शामिल थे। इसके पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न थीम पर छत्तीसगढ़ की प्रगति पर आधारित आकर्षक झांकी भी निकाली गई। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अलग अलग झांकी का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों कि छात्रों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत एवं सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति भी की गई।
इसके साथ साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया। गणतंत्र दिवस की इस पावन समारोह में कलेक्टर एस जयवर्धन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले व अन्य जनप्रतिनिधि और जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र छात्राएं, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में सूरजपुर जिले के निवासी उपस्थित थे।</description>
एनएमडीसी बचेली में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
        <description>परियोजना प्रमुख ने फहराया तिरंगा , सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाई शोभा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 27 जनवरी। एनएमडीसी बचेली में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। केंद्रीय विद्यालय फुटबॉल मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख व मुख्य महाप्रबंधक श्री श्रीधर कोडाली रहे।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के आगमन के साथ हुई। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके उपरांत पूरे परिसर में राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
परेड टुकडिय़ों जिसमे सीआईएसएफ के जवानों, केंद्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल एवं प्रकाश विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी टुकडिय़ों ने अनुशासन में मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी, जिसे दर्शकों ने सराहना के साथ देखा।
परेड के पश्चात मुख्य अतिथि श्री श्रीधर कोडाली ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी देश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि एनएमडीसी बचेली उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक ईको-फ्रेंडली खनिक के रूप में कार्य कर रही है। कंपनी द्वारा सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं सामाजिक सशक्तिकरण के माध्यम से मुख्यधारा से जोडऩा एनएमडीसी की प्रमुख प्रतिबद्धता है।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी एनएमडीसी बचेली उत्पादन, पर्यावरण संतुलन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ देश के विकास में योगदान देती रहेगी।
समारोह के दौरान परियोजना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य एवं शारीरिक प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।
इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल पर विभिन्न सांस्कृतिक समितियों द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजन स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर एनएमडीसी बचेली के मानव संसाधन के महाप्रबंधक महेश नायर, सहायक राकेश रंजन, सिविल उपमहाप्रबंधक एसआर डहरिया, उपमहाप्रबंधक केपी बंसोड, सीआईएसएफ सीनियर कमांडेंट आशीष कुमार,डिप्टी कमांडेंट नफ़ीश अहमद, असिस्टेंट कमांडेंट मंटू कुमार झा, इंस्पेक्टर योगेश कुमार वामनकर, इंस्पेक्टर अमित कुमार, परेड कमांडर सबइंस्पेक्टर - मुकेश नेगी व विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बचेली नगरवासी उपस्थित रहे।</description>
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड की सलामी ली
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 जनवरी। सरगुजा जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री तथा गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान के गायन के पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया।
 श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। इसके बाद तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। तत्पश्चात परेड में शामिल सशस्त्र टुकडिय़ों द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जय घोष किया गया। उन्होंने शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विभागीय झांकियों में दिखी विकास की झलक
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें नगर पालिक निगम द्वारा दूषित जल प्रबंधन, आदिवासी विकास विभाग द्वारा देवगुड़ी, शिक्षा विभाग द्वारा पी.एम.श्री. स्कूल, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना द्वारा प्रधानमंत्री जनमन सडक़ एवं पुलिया निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, कृषि विभाग द्वारा दलहन, तिलहन क्षेत्र विस्तार, रेशम विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा रेशम ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त माध्यम, जेल विभाग द्वारा बंधन से मुक्त आकाश की सैर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा ग्रामीण विकास मॉडल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन औषधि एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर विषय पर मनमोहक झांकियां प्रदर्शित की गई।
गणतंत्र दिवस समारोह में परेड इन कमाण्डर रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, सेकेण्ड परेड इन कमाण्ड उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज के नेतृत्व में 14 टुकडिय़ों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया।जिसमें जिला पुलिस बल कमाण्डर उप निरीक्षक अश्विनी कुमार दिवान, जिला बल पुलिस बल पुरूष कमाण्डर सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, जिला पुलिस बल महिला कमाण्डर उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे, नगर सैनिक बल पुरुष कमाण्डर सहायक उप निरीक्षक शौकी लाल राज, नगर सैनिक बल महिला कमाण्डर उपनिरीक्षक रम्भा साहू, नव आरक्षक जिला पुलिस बल कमाण्डर प्रज्ञाभूषण पैकरा, पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर आदि ने मार्च पास्ट किया गया।
इस दौरान दलों ने देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी।</description>
एफसीआई प्रबंधक की कार की ठोकर, 3 जख्मी
        <description>डोंगरगढ़ के रामाटोला में हादसा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 जनवरी। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के रामाटोला में मंगलवार दोपहर को एक कार अचानक बेकाबू हो गई और उसकी ठोकर से तीन ग्रामीण जख्मी हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक शिकायत नहीं होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं चालक ने ही घटना के बाद एक घायल को राजनांदगांव पहुंचाया, वहीं अन्य दो लोगों को अलग-अलग लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़-चिचोला रोड में स्थित रामाटोला में मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे नागपुर से कवर्धा जा रहे भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) प्रबंधक प्रवीण कुमार की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों ग्रामीणों को चोट पहुंची है। घटनास्थल पर मैनेजर प्रवीण कुमार ने अपनी कार से ज्यादा चोटिल युवक को राजनांदगांव अस्पताल पहुंचाया। वहीं अन्य लोगों ने दो को डोंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया।
डोंगरगढ़ थाना प्रभारी संतोष जायसवाल ने छत्तीसगढ़ को बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन घायलों की ओर से शिकायत नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही है।</description>
नांदगांव में मरार पटेल समाज ने मनाया शाकंभरी महोत्सव
        <description>महासमुंद, 25 जनवरी। बसंत पंचमी पर नांदगांव में मरार पटेल समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मां शाकंभरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां शाकंभरी के मंदिर में विधिवत पूजा.अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच समाजजनों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा पश्चात मां शाकंभरी को सुसज्जित रथ पर विराजित कर नगर में भव्य रैली निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। ढोल,नगाड़ों, जयकारों और भक्तिगीतों के साथ निकली यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली समापन के बाद आयोजन स्थल पर भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर योगेश पटेल, रामकुमार पटेल, हरिराम पटेल, लेखराम पटेल, दीनू पटेल, दसरू पटेल, हरिचंद पटेल, ओम प्रकाश पटेल, लक्ष्मीनाथ पटेल, रेवा पटेल, यादराम पटेल, पुराणिक पटेल, बिहारी पटेल, सालिक पटेल, रामसिंग पटेल एवं मन्नू पटेल सहित समाज के अनेक वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित थे।</description>
सडक़ सुरक्षा माह में सरगुजा पुलिस का जागरूकता अभियान
        <description>110 वाहन चालक सारथी सम्मान से सम्मानित
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 जनवरी। 37वें राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह-2026 के तहत सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यातायात शाखा द्वारा अंबिकापुर के घड़ी चौक में सारथी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सडक़ सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 102 महतारी एक्सप्रेस एवं डायल-112 के 8 वाहन चालकों सहित कुल 110 चालकों एवं उनके प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल एवं यातायात शाखा प्रभारी विजय कैवत्र्य ने चयनित चालकों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा सडक़ सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक, स्किट एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ढिल्लों ने कहा कि सम्मानित चालक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें। सडक़ सुरक्षा माह के दौरान जिले भर में जागरूकता अभियान, सेमिनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन लगातार जारी रहेगा।</description>
77वें गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर में विजय शर्मा, बलरामपुर में लक्ष्मी राजवाड़े और सूरजपुर में चिंतामणी फहराएंगे ध्वज
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर/सूरजपुर/बलरामपुर, 25 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग के तीनों जिलों में भव्य जिला स्तरीय समारोह आयोजित किए जाएंगे। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। वहीं बलरामपुर जिला मुख्यालय में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सूरजपुर जिला मुख्यालय में सांसद चिंतामणी महाराज ध्वज फहराएंगे।
पीजी कॉलेज ग्राउंड, अंबिकापुर में आयोजित मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान, परेड कमांडर द्वारा रिपोर्टिंग, परेड निरीक्षण, मुख्य अतिथि का संदेश वाचन, रंगीन गुब्बारे उड़ाना, हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति की जय के नारों के साथ मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके बाद कमांडरों का परिचय, शहीद परिवारों के परिजनों का सम्मान एवं फोटो सेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकियों का प्रदर्शन तथा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
अग्रसेन स्टेडियम, सूरजपुर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे। यहां प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके बाद 11.30 बजे तक सांस्कृतिक एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एस. जयवर्धन द्वारा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र आयुष देवांगन को मुख्य अतिथि की भूमिका में आमंत्रित किया गया है। समारोह में जिले के विकास को दर्शाती विभागीय झांकियां भी निकाली जाएंगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा, जहां परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित होंगे। तीनों जिलों में गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समारोह को गरिमामय व भव्य बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।</description>
संभाग के इकलौते श्रमजीवी पत्रकार भवन का प्रतापपुर में लोकार्पण
        <description>विधायक ने किया उद्घाटन, नवीन रेस्ट हाउस भवन का भी हुआ शिलान्यास
छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 25 जनवरी। संभाग के इकलौते श्रमजीवी पत्रकार भवन का भव्य लोकार्पण धान मंडी नर्सरी के समीप बने पत्रकार भवन में विधिवत पूजा-पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। यह भवन लंबे समय से पत्रकारों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो अब साकार हो गई है। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला पोर्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, जिला अध्यक्ष मुकेश गर्ग सहित सूरजपुर, भटगांव, ओडग़ी, भैयाथान, वाड्राफनगर एवं प्रतापपुर जनपद के स्थानीय व बाहरी पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। लोकार्पण अवसर पर नवीन रेस्ट हाउस भवन का शिलान्यास भी किया गया, जिससे भविष्य में क्षेत्रीय नागरिकों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता से आयोजन अत्यंत सफल एवं गरिमामय रहा।
इस अवसर पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा विधायक शकुंतला पोर्ते एवं बाहर से पधारे अतिथि पत्रकारों का पुष्पमाला, साल एवं श्रीफल से आत्मीय स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद अवस्थी द्वारा स्थानीय एवं बाहरी पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने हेतु स्थानीय विद्यालय के बच्चों एवं शैला टीम द्वारा पारंपरिक शैला नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन में विशेष उत्साह और जीवंतता का संचार हुआ।
अरविंद अवस्थी एवं जिला अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों एवं पत्रकार भवन में शेष सुविधाओं को पूर्ण कराने की मांग विधायक के समक्ष रखी, जिस पर विधायक द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया। विधायक शकुंतला पोर्ते ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि यह पत्रकार भवन न केवल पत्रकारों के लिए, बल्कि आम जनता के हित में भी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने भविष्य में पत्रकारों एवं क्षेत्र की जनता से जुड़ी सभी जनहितकारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कृष्ण मुरारी शुक्ला, राजेश गुप्ता, चंद्रिका कुशवाहा, अवधेश पांडे, अनूप विश्वास, मनीष गुप्ता, सचिन तायल, समलेश गुप्ता, सोनू कश्यप, राजा खान, शहादत हुसैन, महबूला खान, जीशान खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, सांसद प्रतिनिधि आनंद शुक्ला, गुलाब मोहन तिवारी, अक्षय तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता, समाजसेविका प्रतिमा सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष धनंजय गुप्ता सहित प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, चौकी प्रभारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।</description>
हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 जनवरी। अंबिकापुर शहर के बिलासपुर चौक के समीप शनिवार रात तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 24 जनवरी की रात करीब 9 बजे गांधीनगर के मुक्तिपारा निवासी दीपक मानिकपुरी (38) अपने साथी रवि के साथ बाइक से मणिपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बिलासपुर चौक पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों युवक सडक़ पर जा गिरे। इसी दौरान दीपक मानिकपुरी हाईवा की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दूसरा युवक रवि घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद हाईवा चालक बिना रुके वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के पहुंचते ही घटनास्थल पर शोक का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे फरार हाईवा चालक की पहचान की जा सके।
गौरतलब है कि शहर के प्रमुख चौकों और प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सख्त करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है।</description>
राज्यपाल&सीएम ने मेधावी रमशीला को किया सम्मानित
        <description>दंतेवाड़ा, 23 जनवरी। रायपुर के लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में पं. दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम मेें छू लो आसमान संस्थान की छात्रा रमशीला नाग भी सम्मानित हुई।
ज्ञातव्य है कि जिले की छात्रा कुमारी रमशीला नाग माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में पूरे राज्य में 9वां स्थान अर्जित कर पूरे जिले का गौरवान्वित किया था। उक्त कार्यक्रम में मेधावी छात्रा कुमारी रमशीला नाग को राज्यपाल द्वारा डेढ़ लाख रूपये चेक और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने भी उक्त मेधावी छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।</description>
नाबालिग से रेप, फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 23 जनवरी। नाबालिग से रेप के फरार आरोपी को थाना उरंदाबेड़ा पुलिस एवं साइबर सेल कोंडागांव की संयुक्त टीम ने रायपुर जिले के दोन्देकला स्थित पीडीएम राइस मिल से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को नाबालिग पीडि़ता की माता ने थाना उरंदाबेड़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि जनवरी 2025 में उनकी नाबालिग बेटी गांव से अन्य गांव में सहेलियों के साथ जगराता कार्यक्रम देखने गई थी। वहां उसकी मुलाकात गजेंद्र पटेल से हुई। शिकायत के अनुसार आरोपी ने विवाह का प्रलोभन देकर उसे एक सूनसान घर में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए तथा बाद में घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर थाना उरंदाबेडा में अपराध क्रमांक 02/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 64(1), 64(2)(र), 351(2) एवं पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 4 और 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायपुर जिले के दोन्देकला स्थित पीडीएम राइस मिल में काम कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित कर रायपुर भेजी गई।
पुलिस के अनुसार, बताए गए स्थान पर आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गजेंद्र पटेल बड़ेकनेरा बकोदगुड़ा पारा, थाना कोंडागांव बताया।
थाना उरंदाबेडा लाकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना से संबंधित आरोपों को स्वीकार किया, जिसके बाद 22 जनवरी को उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई।
आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीएससी), कोंडागांव के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है।</description>
हरियाणा में छत्तीसगढ़ का परचम, बीजापुर के खिलाडिय़ों की ऐतिहासिक उपलब्धि
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 23 जनवरी। हरियाणा में आयोजित सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) तथा बालक वर्ग में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) प्राप्त हुआ।
इस गौरवशाली उपलब्धि में बीजापुर जिले के खिलाडिय़ों का विशेष योगदान रहा। बालिका वर्ग में बीजापुर जिले से अनुराधा, रितिका, अस्मिता, शिल्पी एवं त्रिवेणी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, वहीं बालक वर्ग में लक्ष्य, सूर्य एवं एबिल ने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त, जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली एसजीएफआई स्कूल नेशनल गेम्स के लिए भी बीजापुर जिले से 18 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है, जो जिले के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इन सभी चयनित एवं पदक विजेता खिलाडिय़ों ने आज जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा एवं खेल प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच एवं जिले के श्रम निरीक्षक सोपान करनेवार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने खिलाडिय़ों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बीजापुर जिले के खिलाडिय़ों की यह सफलता न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।</description>
आधी रात अवैध कबाड़  लदा ट्रक पकड़ाया
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 22 जनवरी। सूरजपुर जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में साइबर सेल एवं रामानुजनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मध्यरात्रि में अवैध कबाड़ से लदे एक ट्रक को पीछा कर पकडऩे में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध कबाड़ को सूरजपुर से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल साइबर सेल की टीम को सक्रिय किया। साइबर सेल और रामानुजनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोरगा-मदनेश्वरपुर मार्ग पर संदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर रोका।
जांच के दौरान ट्रक चालक से कबाड़ संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी का माल होने के संदेह पर पुलिस ने कबाड़ से लदे ट्रक को थाने लाकर जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 29 एडजी 2892 के चालक जहांगीर अहमद को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक में लदा कबाड़ सूरजपुर निवासी आकाश साहू का है, जिसे सूरजपुर से लोड कर रायपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में धारा 35(1-4)/303/2 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
बताया गया कि ट्रक में लगभग 26 टन कबाड़ लदा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 64 हजार रुपये आंकी गई है।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व सूरजपुर में कबाड़ कारोबार से जुड़े दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने कबाड़ व्यवसाय पर कड़ी निगरानी और नियंत्रण स्थापित किया था। हालांकि हाल के दिनों में अवैध कबाड़ कारोबार दोबारा पांव पसारने लगा था, लेकिन इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों को करारा झटका लगा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।</description>
राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित होंगे सूरजपुर के अफसर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 22 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सूरजपुर जिले के एक अधिकारी एवं एक कर्मचारी को राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए चयन किया गया है।
इसी क्रम में ईआरओ पुरस्कार के अंतर्गत सरगुजा संभाग से जिला सूरजपुर के विधानसभा क्षेत्र 05-भटगांव की ईआरओ चांदनी कंवर का चयन किया गया है। जिन्हें 25 जनवरी को इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर पुरस्कार के अंतर्गत सरगुजा संभाग से आशीष कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जिला सूरजपुर का चयन किया गया है। उन्हें भी राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वाचक नामावली के अद्यतन एवं प्रबंधन में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाता है।</description>
युवा उड़ान कार्यक्रम में युवाओं को मिला प्रेरणा और मार्गदर्शन
        <description>पद्मश्री आनंद कुमार और लेखक नीलोत्पल मृणाल ने साझा किए सफलता के मंत्र
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 जनवरी। जिले में कला केंद्र मैदान अम्बिकापुर में आयोजित युवा उड़ान कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास का सशक्त मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध गणितज्ञ एवं सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार तथा विश्वविख्यात लेखक नीलोत्पल मृणाल ने युवाओं को सफलता, संघर्ष और जीवन के मूल्यों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा के युवाओं के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि उन्हें आनंद कुमार और नीलोत्पल मृणाल जैसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सुनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उड़ान पंखों से नहीं, बल्कि मेहनत से मिलती है। हमारी चाह और संकल्प ही हमें लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर ऊंची उड़ान का हौसला रखना चाहिए।
कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि यह आयोजन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने युवाओं से मंच से प्राप्त विचारों को ध्यानपूर्वक सुनकर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि जिले के युवाओं को आज महान व्यक्तित्वों के अनुभवों और दृष्टिकोण को जानने का अवसर मिला है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों को साझा करते हुए युवाओं को कठिन परिस्थितियों का सामना कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
परीक्षाओं की तैयारी और सफलता के दिए मंत्र
कार्यक्रम में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स और सफलता के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि यहां बैठा हर बच्चा नायाब है और सभी में अद्भुत हुनर है। आवश्यकता है उस ताकत को पहचानने की और दुनिया में बेहतर कार्य कर मिसाल कायम करने की।
उन्होंने कहा कि सफलता के लिए जरूरी है कि जिस विषय में सफल होना है, उसी विषय को लेकर पूरी निष्ठा के साथ जीवन जिया जाए और किसी भी अन्य चीज को बीच में आने न दिया जाए। विषय समझने में कठिनाई आने पर हार मानने के बजाय निरंतर प्रयास करना चाहिए, क्योंकि लगातार मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है।
आनंद कुमार ने कहा कि पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि रोमांचक बनाना चाहिए। आज इंटरनेट जैसे आधुनिक संसाधनों में हर समस्या का समाधान उपलब्ध है, आवश्यकता केवल सही दिशा में प्रयास करने की है। उन्होंने अपने करियर के संघर्षों और जीवन की चुनौतियों को साझा करते हुए कहा कि असुविधाएं मिलने पर पीछे नहीं हटना चाहिए, बल्कि धारा के विपरीत चलकर भी पत्थरों को तोड़ते हुए आगे बढ़ा जा सकता है।
उन्होंने युवाओं को सफलता के चार मंत्र भी बताए। उन्होंने कहा कि पहला मंत्र प्रबल प्रयास - जब तक सफलता न मिले, प्रयास करते रहना चाहिए। दूसरा मंत्र सकारात्मक सोच-जो निरंतर आगे बढऩे की प्रेरणा देती है। तीसरा मंत्र अथक परिश्रम - बिना रुके और बिना थके मेहनत करना ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। चौथा मंत्र असीम धैर्य -यदि प्रयास तुरंत सफल न हों तो निराश नहीं होना चाहिए।
धैर्य रखते हुए परिश्रम निरंतर करते रहने से सफलता अवश्य मिलती है। पढ़ाई को लेकर बच्चों में बढ़ते डिप्रेशन पर उन्होंने कहा कि इसमें माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
डर से डरने के बजाए संघर्ष की आग में तपना ज़रुरी
कार्यक्रम में शामिल विश्वविख्यात लेखक नीलोत्पल मृणाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा ही छत्तीसगढ़ की तकदीर है और एक परीक्षा किसी की तकदीर का फैसला नहीं करती। उन्होंने कहा कि डर से डरने के बजाय संघर्ष की आग में तपना होगा, तभी वास्तविक सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने युवाओं को चेताया कि डिप्रेशन को पैशन न बनाएं, क्योंकि डिप्रेशन और पैशन एक साथ नहीं चल सकते। यदि भीतर आगे बढऩे का पैशन है, तो सफलता निश्चित है। श्री मृणाल ने कहा कि संघर्ष हर व्यक्ति के आसपास मौजूद है और इसमें किसी भी प्रकार का बहाना नहीं होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि दूसरों की आकांक्षाओं को अपना बोझ बनाकर न ढोएं, बल्कि स्वयं यह निर्णय लें कि उन्हें किस क्षेत्र में जाना है और उसी लक्ष्य पर अडिग रहें। चाहे कोई भी विपरीत परिस्थितियां क्यों न आएं, अपने निर्णय से विचलित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं में चेतना जगाने के उद्देश्य से है। यदि युवा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें, तो आने वाला कल उन्हीं का होगा और वही भविष्य में इतिहास रचेंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसौदिया एवं पायल सिंह, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरिमन्दर सिंह टिन्नी सहित जनप्रतिनिधिगण अपर कलेक्टर सुनील नायक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।</description>
कांग्रेस के अल्टीमेटम के बाद शुरू हुई फेस केवाईसी सुविधा
        <description>नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने जताया आभार, हजारों वंचितों को मिलेगा राशन का लाभ
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 22 जनवरी। फिंगर केवाईसी विफलता के कारण राशन से वंचित किए गए हितग्राहियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों द्वारा कलेक्टर को दिए गए अल्टीमेटम के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फेस केवाईसी सुविधा प्रारंभ कर दी है।
जिला खाद्य अधिकारी ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद को फोन पर जानकारी दी कि तत्काल प्रभाव से फेस केवाईसी लागू कर दी गई है। इसके तहत वे सभी हितग्राही, जिनका नाम फिंगर केवाईसी नहीं होने के कारण राशन कार्ड से हट गया था, अब फेस केवाईसी कराकर पुन: शासकीय राशन प्राप्त कर सकेंगे।
इस निर्णय से विशेष रूप से बुजुर्गों, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों तथा मेहनतकश श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनकी उंगलियों की पहचान मशीनों में दर्ज नहीं हो पा रही थी। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने बताया कि प्रभावित हितग्राही अपनी नजदीकी उचित मूल्य दुकान या निर्धारित केंद्र पर जाकर फेस केवाईसी करवा सकते हैं।
उन्होंने इस संवेदनशील विषय पर त्वरित निर्णय लेने के लिए जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं कांग्रेस पार्षद दल ने जिले के सभी प्रभावित नागरिकों से अपील की है कि वे फेस केवाईसी की सुविधा का लाभ लेकर राशन प्राप्त करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में खाद्य विभाग या अपने जनप्रतिनिधि से संपर्क करें।</description>
बुजुर्ग महिला ने कहा  मैं जिंदा हूं..., मृत दर्शाकर लाखों की जमीन हड़पने का आरोप
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 जनवरी। सरगुजा जिले के अंबिकापुर तहसील अंतर्गत ग्राम मेंड्रा खुर्द से राजस्व अभिलेखों से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को कागजों में मृत दर्शाकर उनकी लाखों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है।
पीडि़ता के रूप में सामने आईं सुगामती राजवाड़े ने बताया कि उनके नाम दर्ज लगभग 6 एकड़ भूमि को उनके भतीजे कवलसाय राजवाड़े द्वारा अपने नाम दर्ज करा लिया गया। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया में उन्हें मृत दर्शाया गया और कथित रूप से मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर राजस्व रिकॉर्ड में परिवर्तन किया गया।
सुगामती राजवाड़े के अनुसार, उन्हें इस कथित नामांतरण की जानकारी तब हुई, जब भूमि से संबंधित दस्तावेजों में उनका नाम हटाकर भतीजे का नाम दर्ज पाया गया। इसके बाद उन्होंने राजस्व न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराई।
पीडि़ता का कहना है कि वे जीवित हैं और न्याय के लिए संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी बात रख रही हैं। उन्होंने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि मृत्यु प्रमाण पत्र किस आधार पर और किसके द्वारा जारी किया गया तथा पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
प्रकरण वर्तमान में राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है और अगली सुनवाई फरवरी में निर्धारित बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों द्वारा भी इस मामले में राजस्व अभिलेखों की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, संबंधित आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायालय के निर्णय के बाद ही हो सकेगी।</description>
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने केन्द्रीय जेल जगदलपुर का किया निरीक्षण, बंदियों से की मुलाकात
        <description>कोंडागांव, 21 जनवरी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी द्वारा केन्द्रीय जेल जगदलपुर का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल में निरूद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, उनके मानवाधिकारों की स्थिति तथा जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन करना रहा।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। उन्होंने बंदी बैरकों, भोजनालय, रसोईघर, चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष वार्ड, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधकों तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने जेल अभिलेखों एवं बंदियों के पंजी का भी अवलोकन किया। साथ ही न्यायाधीश ने निरीक्षण के दौरान बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनसे संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने बंदियों की समयाओं, स्वास्थ्य संबंधी स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा, विधिक सहायता, पारिवारिक मुलाकात तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
न्यायाधीश ने निर्देश दिये कि किसी भी बंदी को विधिक सहायता, चिकित्सा उपचार, अथवा अन्य मूलभूत अधिकारों से वंचित न रखा जाए, उन्होंने यह भी कहा कि विचाराधीन बंदियों के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु विधिक सहायता योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करने तथा बीमार बंदियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय एवं जेल अधीक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।</description>
मनरेगा बचाओ संग्राम : कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान शुरू
        <description>जोन्दरापदर से मालाकोट तक पदयात्रा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 जनवरी। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे प्रस्तावित बदलावों के विरोध में कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने जिले में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। अभियान की अगुवाई पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन मरकाम कर रहे हैं।
पूर्व में प्रेस वार्ता और एक दिवसीय उपवास के बाद अब कांग्रेस गांव-गांव पहुंचकर किसान, मजदूर और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिले के सभी गांवों में मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर जनसंपर्क करने की योजना बनाई गई है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय कोण्डागांव में जोंन्दरापदर से मालाकोट तक पदयात्रा निकालकर अभियान का शुभारंभ किया गया। यह पदयात्रा जोंन्दरापदर, कुम्हारपारा, केवटी, डाढिय़ा, फरसीपदर, बूढ़ाकसा होते हुए मालाकोट पहुंची। मालाकोट साप्ताहिक बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर पाम्पलेट बांटे और लोगों को मनरेगा से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। इस दौरान मनरेगा बचाओ संग्राम रथ के माध्यम से पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने वाहन के बोनट पर खड़े होकर जनसभा को संबोधित किया।
मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान मजदूरों के हित में बनाए गए मनरेगा कानून को भाजपा सरकार कमजोर करने का प्रयास कर रही है। मनरेगा बंद या सीमित होने से ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के संदेश को जनता तक पहुंचाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया।
पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान में पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान, जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, महामंत्री बाबा खान, संयुक्त महामंत्री भारत देवांगन, भंगी पटेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, चैनु मंडावी, सरपंच चीटू सोढ़ी, नंदू दीवान, मंडल अध्यक्ष भंवर कौशल, सहदेव पोयाम, सेवक दीवान, करन कोर्राम, फूलवती नेताम, पंचमी पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।</description>
मर्दापाल तहसील की समस्याओं के समाधान की मांग
        <description>सीपीआई ने रैली निकाल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 जनवरी। नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत नवीन तहसील मर्दापाल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) जिला परिषद् कोण्डागांव द्वारा शनिवार को रैली निकालकर तहसीलदार मर्दापाल को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन राज्यपाल, छत्तीसगढ़ के नाम संबोधित था।
सीपीआई कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मर्दापाल साप्ताहिक बाजार स्थित ग्राम पंचायत के समीप मैदान से तहसील कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली के माध्यम से क्षेत्र में व्याप्त बुनियादी समस्याओं की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाला मर्दापाल तहसील क्षेत्र संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील होने के कारण अब तक विकास की मुख्यधारा से वंचित रहा है। दुर्गम एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कई गांवों में आज भी वनाधिकार पत्र, बिजली और पर्याप्त शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक पिछड़ापन बना हुआ है।
सीपीआई जिला परिषद् कोण्डागांव द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में प्रमुख मांगों में वर्ष 2008 से पात्र होने के बावजूद वनाधिकार प्रपत्र से वंचित हितग्राहियों को शीघ्र वनाधिकार पट्टे प्रदान करना, ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से वंचित सभी गांवों के प्रत्येक पारा-मोहल्ले एवं घरों तक बिजली पहुंचाना, क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को दूर करते हुए स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की शासकीय नियुक्तियों में प्राथमिकता देना शामिल है। इसके साथ ही क्षेत्र में उपलब्ध गौण एवं अन्य खनिज संपदा का उत्खनन स्थानीय सहकारी समितियों अथवा सार्वजनिक उपक्रमों के माध्यम से कराने तथा चीटफंड कंपनियों में फंसी आम जनता की जमा राशि वापस दिलाने की मांग भी की गई। सीपीआई ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी चेतावनी दी कि पूर्व में भी जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा ठोस पहल नहीं की गई। यदि मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी को जनसमर्थन के साथ व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद् के सह सचिव फुलसिंग कचलाम, सचिव मंडल सदस्य तिलक, जिला सचिव शैलेश, नारायणपुर जिला सचिव चैतराम कोमरा, सह सचिव दिनेश, जयप्रकाश सहित बिसम्बर, शिवशंकर, सुखलाल कोर्राम, बंटी विश्वकर्मा, सोमरु, लक्ष्मण, दुबेश, चंदर, मंगतू, गणेश, सुखराम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।</description>
बच्चों का भविष्य अधर में, पेड़ के नीचे लग रही कक्षाएं
        <description>नवीन शाला भवन की मांग,ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 जनवरी। कोण्डागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लखापुरी के ग्राम एहरा में प्राथमिक शाला भवन को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्कूल भवन के अभाव में बच्चों को पेड़ के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे न केवल उनकी शिक्षा बल्कि सुरक्षा भी खतरे में है।
शाला प्रबंधन समिति की बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि जिस स्थान पर अब तक प्राथमिक शाला का संचालन किया जा रहा था, वह स्थानीय ग्रामीण पोहड़ू राम कोर्राम की निजी भूमि है। हाल ही में हुए विवाद और झड़प के बाद भूमि स्वामी द्वारा स्कूल संचालन पर आपत्ति जताए जाने के चलते उस स्थान पर शाला संचालन बंद कर दिया गया। इसके पश्चात शाला प्रबंधन समिति और ग्रामवासियों की आपसी सहमति से गांव में स्थित एक शासकीय बंजर भूमि पर नवीन शाला भवन निर्माण का निर्णय लिया गया। हालांकि भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल का संचालन पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी में किया जा रहा है। इस अस्थायी व्यवस्था में कक्षा पहली से पांचवीं तक के लगभग 55 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंतित ग्राम एहरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम एहरा में शीघ्र नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव का पुराना शाला भवन पिछले 25 वर्षों से जर्जर अवस्था में है और वर्तमान हालात में बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। खुले में, पेड़ के नीचे कक्षाएं संचालित होने से बच्चों को मौसम, जीव-जंतुओं और अन्य खतरों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सकारात्मक और ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो गांव के बच्चों की शिक्षा पूरी तरह बाधित हो सकती है और इसका सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ेगा।</description>
बलौदाबाजार में मरीन ड्राइव  की तर्ज पर चौपाटी शुरू
        <description>राजस्व मंत्री टंकराम व तकनीकी शिक्षा मंत्रीगुरु खुशवंत साहेब ने किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 20 जनवरी। बलौदाबाजार में राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर चौपाटी की शुरूआत हुई, जो इसे शहरी पहचान दिलाएगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सोमवार को विधिवत पूजा - अर्चना कर बलौदाबाजार चौपाटी का लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ ही फीता काट कर चौपाटी का उद्घाटन किया गया और आमजनों के लिए खोल दिया गया। शहर के हृदय स्थल स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा सुन्दर और आकर्षक चौपाटी विकसित किया गया है। इसके साथ ही सरोवर का सौन्दर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य भी किए गए हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा सकारात्मक सोच के साथ चौपाटी विकसित किया गया है, जो शहर के लिए उपलब्धि है। इस चौपाटी में शहरवासी मनोरंजन के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ ले सकेंगे। चौपाटी को बहुत ही सुंदर बनाया गया है लेकिन इसकी सुंदरता बनाए रखने के लिये साफ- सफाई का ध्यान रखना होगा।
उन्होंने कहा कि आज बलौदाबाजार विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। विकास के लिये सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर अपने चिर परिचित अंदाज में प्रसिद्ध छत्तीसगढी गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि रायपुर की तर्ज पर बहुत ही सुंदर चौपाटी विकसित की गई है जहां एक ही स्थान पर मनोरंजन व अनेक व्यंजन उपलब्ध होग़ा।
बलौदाबाजार नगर तेजी से विकास हो रहा है जिसमें सभी का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के 2047 तक विकसित भारत संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने सबका सहयोग जरुरी है। इसके पूर्व मंत्री द्वय ने चौपाटी का भ्रमण कर स्टॉलो और दुकानों का अवलोकन किया और लोगों की प्रतिक्रिया भी जानी। उन्होंने लोगों से चौपाटी का आनंद लेने और स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील की।
फूड जोन और चिल्ड्रेन प्ले एरिया
चौपाटी में एक आधुनिक फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट विकसित किए गए हैं जिसमें एक दर्जन से अधिक स्टॉल है। इसके अलावा, बच्चों के लिए चिल्ड्रन प्ले एरिया में झूले और अन्य मनोरंजन साधन उपलब्ध कराए गए हैं। चौपाटी में सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए पार्किंग की व्यवस्था, फ्लोटिंग फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट और फ्लोटिंग जेट्टी जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसके अलावा, चौपाटी में कांक्रीट सडक़ और लॉन जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई है। इस चौपाटी के शुरू ही जाने से शहरवासियो को मनोरंजन का एक नया केन्द्र मिल गया है। युवा और बच्चे मनोरंजन के लिये वहीं बुजुर्ग सरोवार के चारों तरफ बने पाथ-वे में वाकिंग के लिये आ सकते हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मी बघेल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।</description>
कुरुद में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 20 जनवरी। कांग्रेस ने इन दिनों मनरेगा बचाओ संग्राम छेड़ रखा है। जिसके तहत पीसीसी चीफ़ दीपक बैज की अगुआई में कांग्रेसी नेताओं ने कुरुद विधानसभा के मेघा से पांच गाँव की पदयात्रा कर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और राज्य सरकार के दो साल की नाकामयाबी से जनता जनार्दन को अवगत कराया।
मंगलवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत महानदी के तट पर बसे गौरव ग्राम मेघा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जीराम जी कर दिया है, यह महात्मा गांधी की सोच को खत्म करने की कोशिश है। मनरेगा संविधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित गारंटी थी, पर नए फ्रेमवर्क ने इसे एक कंडीशनल केंद्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्कीम में बदल दिया है। पहले इस योजना के लिए 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती थी, अब इसमें 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को देनी होगी, वित्तीय संकट से जूझ रही राज्य सरकारों पर बोझ डालने से आने वाले समय में मनरेगा स्कीम खत्म हो जाएगी। जिससे लोगों को काम मिलना बंद हो जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारणी चन्द्राकर ने बताया कि कारपोरेट घरानों के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार ने जानबूझकर मनरेगा में बदलाव कर ऐसा कानून लाया है, जिससे गरीब मजदूरों को काम मिलना बंद हो जाए। मोदी सरकार मजदूरों का रोजगार छीनना चाहती है, मनरेगा बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र में रोजी रोटी में संकट आएगा, मोदी ने सुधार के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी स्कीम मनरेगा को खत्म कर दिया है।
पूर्व विधायक लेखराम साहू ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले किसानों को खाद बीज और अब टोकन नहीं मिल रहा है, घर-घर जाकर अधिकारी धान चेक कर रहे है, ये पहली सरकार है जो किसानों को चोर समझ रही है। नेता अधिकारी सरकारी धान की चोरी कर मुसवा का नाम ले रहे हैं। सरकार की इन नीतियों से गरीब, मजदूर, व्यापारी किसान सब परेशान है कोई खुश नहीं है। इसी तरह अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखते हुए सरकार पर हमला बोला। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेसियों ने मेघा से अरौद, गिरौद, सौंगा और हरदी तक पदयात्रा की। इस दरमियान वे भाजपा सरकार की विफलता और केन्द्र सरकार की मनमानी से लोगों को अवगत कराते रहे। जिसमें मगरलोड, कुरुद, भखारा, सिहावा, नगरी, धमतरी के पार्टी नेता, कार्यकर्ता हाथ में झंडा बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए शामिल हुए।</description>
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 20 जनवरी। बलौदाबाजार जिले के थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरीडीह के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक घरेलू गैस सिलेंडर लेकर कसडोल की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम डोंगरीडीह के पास ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए कसडोल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर थाना लवन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।</description>
एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 20 जनवरी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा कल पुलिस कंट्रोल रूम में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2026 में जिले की पुलिसिंग को लेकर अपनी स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत की।
क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने अपराधों की शीर्षवार समीक्षा करते हुए शरीर संबंधी अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, चाकूबाजी, महिला अपराध एवं साइबर अपराधों में गत वर्ष की तुलना में हुई बढ़ोतरी तथा उसके कारणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, थाना क्षेत्रों में बसे संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच तथा सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।
महिला संबंधी अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने इन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सडक़ दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हरसंभव प्रयासों से मृत्यु दर में कमी लाई जाए।
समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि पूंजीपथरा, जूटमिल और खरसिया क्षेत्रों में सडक़ दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जबकि पुसौर, भूपदेवपुर और छाल थाना क्षेत्रों में दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है।
इस पर जिला नोडल अधिकारी डीएसपी ट्रैफिक एवं संबंधित थाना प्रभारियों को बीते तीन वर्षों के डाटा का विश्लेषण कर दुर्घटना जन्य स्थलों की पुन: रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
अनुविभागवार आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थों, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी-डीएसपी को अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अपराधवार समीक्षा के बाद लंबित चालान, मर्ग प्रकरण एवं गंभीर मामलों की केस डायरी की एक-एक कर समीक्षा करते हुए राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शीघ्र निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
बैठक में उन्होंने विजुअल पुलिसिंग को और प्रभावी रूप से लागू किये जाने पर जोर देते हुए प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सतत मौजूदगी रखने के निर्देश दिये और सभी थाना क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में सामुदायिक पुलिसिंग जिसमें थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम, जागरूकता अभियानों के माध्यम से पुलिस सीधे जनता से जुडक़र उनकी समस्याएं सुन रही है और समाधान की दिशा में तत्परता दिखा रही है, इसे जारी रखा जाये।
महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और सडक़ सुरक्षा जैसे विषयों पर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है। आम नागरिकों की सहभागिता से अपराधों की सूचना समय पर मिल रही है, जिससे पुलिस की कार्रवाई अधिक प्रभावी हो रही है। सामुदायिक पुलिसिंग यह संदेश दे रही है कि सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस और जनता की साझेदारी सबसे अहम है।
अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर सुशांतो बनर्जी, वरिष्ठ स्टेनो अशोक देवांगन सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा एसपी रीडर उपस्थित रहे।</description>
नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने नितिन नवीन को कॉल के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष बनने पर नवापारा सदर रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे फोडक़र जश्न मनाया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और नितिन नवीन जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। जिला अध्यक्ष अयाज रज़ा ने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी चुनावों में, विशेषकर पश्चिम बंगाल में भी पार्टी को विजय प्राप्त होगी।
इस मौके पर आयाज रज़ा के साथ उनके समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ता भारत सोनकर, नत्थू साहू, प्रतीक साहनी, अकरम रिज़वी, दीपक निषाद, अंकित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नितिन नवीन के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।</description>
जिंदल स्टील एंड पॉवर पतरापाली में उड़ रहा काला धुआं
        <description>पर्यावरण नियमों की उड़ रही धज्जियां
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 जनवरी। औद्योगिक विकास के नाम पर जिले की आबोहवा में लगातार जहर घोला जा रहा है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड पतरापाली रायगढ़ की चिमनियों से दिन के उजाले में निकलता घना काला धुआं इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि पर्यावरण सुरक्षा को लेकर बड़े उद्योग केवल कागजी दावे कर रहे हैं। कंपनियों द्वारा यह कहा जाता है कि ईएसपी मशीनें चालू रहती हैं और प्रदूषण नियंत्रित है लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार और सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह फैक्ट्री की चिमनियों से काला धुआं निकलकर आसपास के वातावरण में फैल रहा है। यह धुआं न केवल हवा को जहरीला बना रहा है, बल्कि आसपास के गांवों, खेतों और जंगलों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। सवाल यह उठता है कि जब इतनी बड़ी और नामचीन औद्योगिक इकाइयां खुलेआम प्रदूषण फैला रही हैं तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन की भूमिका क्या केवल मूकदर्शक की रह गई है?
विशेषज्ञों के अनुसार काले धुएं में मौजूद सूक्ष्म कण सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य जहरीली गैसें सांस के जरिये सीधे मानव शरीर में प्रवेश करती हैं। इसके प्रभाव से दमा, सांस की बीमारी, फेफड़ों के संक्रमण, हृदय रोग, आंखों में जलन, त्वचा रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर इसका प्रभाव और भी घातक साबित हो सकता है।
वहीं पर्यावरणीय दृष्टि से यह प्रदूषण जल स्रोतों को दूषित कर रहा है, फसलों की उत्पादकता घटा रहा है और जंगलों की जैव विविधता को नुकसान पहुंचा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धुएं और धूल की वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।</description>
महाशिवरात्रि पर्व को भव्य बनाने तैयारी बैठक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 जनवरी। भोले मंदिर, भोले नगर बेलादुला में आगामी माह में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि पर्व के पूजा कार्यक्रम एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों को लेकर मंदिर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाशिवरात्रि को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव और प्रस्ताव रखे। विशेष रूप से रुद्राभिषेक एवं हवन की तैयारियों, श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था, भजन संध्या के आयोजन, मंदिर परिसर की साफ-सफाई तथा समग्र आयोजन के बजट पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस बैठक में अजय मिश्रा, दीपक आचार्य, प्रमोद कुमार पंडा, परमेश्वर मालाकार, शेषाचार्य तिवारी, जे.पी. असाटी, सुदर्शन साडू, चंद्रशेखर साहू, जयशंकर कुल्हाड़ा, पंडित सौरभ मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।</description>
लापता नाबालिग बालिका बरामद, भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 जनवरी। कोतरारोड पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को दीनदयाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 01 दिसंबर को बालिका की मां द्वारा थाना कोतरारोड में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 19-20 नवंबर को दीदी के घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में गुम बालिका और संदेही की लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतरारोड पुलिस टीम ने दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर चौक रायगढ़ से बालिका को आरोपी नरेश तिग्गा (26) के कब्जे से दस्तयाब किया। आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई।
अपहृता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी नरेश तिग्गा से उसका प्रेम संबंध था। आरोपी उसे शादी का झांसा देता था और 20 नवंबर 2025 की शाम दीदी के घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसे दीनदयाल कॉलोनी स्थित किराये के मकान में रखा और इस दौरान लगातार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित के विरुद्ध पास्को एक्ट की धाराएं विस्तारित की गई । प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी नरेश तिग्गा को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कोतरारोड पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से नाबालिग बालिका की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी है।</description>
117 छात्रावासों में 5027 बच्चों को मिला स्वेटर, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 जनवरी। सुदूर वनांचल क्षेत्रों में संचालित आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों और आश्रमों में अध्ययनरत बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए किसी नए बजट का इंतजार नहीं किया गया, बल्कि उपलब्ध संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग से 5027 बच्चों को गर्म स्वेटर उपलब्ध कराए गए।
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने निर्देश दिए कि प्री-मैट्रिक छात्रावासों में शिष्यावृत्ति राशि से बची हुई रकम का उपयोग बच्चों की तत्काल आवश्यकताओं के लिए किया जाए। इस बचत राशि का उपयोग ठंड से बचाव हेतु स्वेटर वितरण में करने का निर्णय लिया गया, जो प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। कलेक्टर की इस पहल के तहत जिले के 117 आदिवासी छात्रावासों एवं आश्रमों में रहने वाले 5027 बच्चों को गर्म एवं गुणवत्तापूर्ण स्वेटर वितरित किए गए।
यह पहल केवल कपड़ों के वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके माध्यम से बच्चों को यह विश्वास दिलाया गया कि शासन और प्रशासन उनकी चिंता करता है। ठंड से राहत मिलने के बाद बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि हुई है और उनकी पढ़ाई पहले की तुलना में अधिक नियमित हुई है। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। सभी बच्चों ने इस संवेदनशील पहल के लिए शासन और प्रशासन का हृदय से धन्यवाद किया।</description>
5 जिलों में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र
        <description>स्थापित करने मुख्य सचिव के निर्देश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। मुख्य सचिव विकास शील ने राज्य के 5 जिलों में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण युवाओं को कौशल-आधारित एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्राप्त होगा तथा वे विकास प्रक्रिया में प्रभावी रूप से भागीदारी कर सकेंगे। उन्होंने बैंकों से प्राथमिकता क्षेत्र ऋण एवं शासकीय प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रवाह बढ़ाने का भी आह्वान किया, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर एवं पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
मुख्य सचिव, महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्य सचिव ने बैंकों से सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैंकिंग पहुंच एवं वित्तीय अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए राज्य शासन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक का समापन श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, निदेशक (संस्थागत वित्त) धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।</description>
कार का कांच तोड़ 13 लाख पार करने वाला त्रिची गिरोह पकड़ाया
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। पुलिस ने देवेन्द्र नगर और गंज इलाके में कार का कांच तोडक़र 13 लाख की उठाईगिरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह उठाईगिरी तमिलनाडू के त्रिची रामजी नगर गिरोह के 6 सदस्यों ने की थी। ये लोग देश भर में घूम - घूम कर एक विशेष तरीके से कार का कांच तोडक़र देते है चोरी करते हैं। रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, सम्बलपुर, टाटा एवं रांची के रेलवे स्टेशनों में जाकर आरोपियों की तलाश कर पकड़ा।
एफआईआर दर्ज होने के 96 घंटे के भीतर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा हजारों सी.सी.टी.व्ही. फुटेज खंगालने के साथ अंतर्राज्यीय टीमों से डाटा संग्रहण पश्चात् अंतर्राज्यीय गिरोह के 06 सदस्यों को झारखण्ड (रांची) के धुरवाडैम से गिरफ्तार किया। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने पत्रकारों को बताया कि ये लोग जो रांची में वारदात करने के फिराक में थे। रायपुर से पहले आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उडीसा, राजस्थान एवं दिल्ली में वारदात कर चुके थे।वारदात से पहले और बाद में गिरोह रूकने रेलवे स्टेशनों में रूकते और  बिना टिकट रेल यात्रा करते। पड़ताल के दौरान पुलिस टीम को गुमराह करने आरोपियों ने चोरी के लैपटॉप को गरियाबंद फेंका गया था। टीम ने 06 घंटे के भीतर बरामद किया ।
इस गिरोह का मूव्हमेंट आंध्र प्रदेश, उडीसा, महाराष्ट्र, मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, उत्तर-प्रदेश एवं गुजरात नोटिस किया गया है।इन राज्यों को भी जानकारी भेज कर इनकी वारदातों की जानकारी मंगा रही है। आरोपियों के थाना गंज में धारा 305(सी), 3(5) एवं थाना देवेन्द्र नगर में धारा 303(2), 324 दर्ज किया गया है।।
01. किट्टू पिता 55 स्थाई पता किराये पर मकान मालिक लोकनाथन पिता रामकृष्णन के यहां म.न. 3/49 गांधीनगर पोस्ट रामजीनगर थाना रामजीनगर, जिला तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू। 02. ए विनोद कुमार 43 साल स्थाई पता किराये पर माणिक्या आई के यहां पर हरि भास्कर कॉलोनी म.नं 1/278, के कल्लीकुड़ी नॉर्थ, तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू। 03. बाला मुरूगन 43 स्थाई पता किराये पर माणिक्या आई के यहां पर हरि भास्कर कॉलोनी म.नं. 1/278, के कल्लीकुड़ी नॉर्थ, तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू। 04. कुमरेशन डी. 60 स्थाई पता किराये पर मुनुस्वामी के यहा ग्राम पुंगानूर म.नं. 3/89 गांधीनगर रामजी नगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू। 05. भास्कर के 55 निवासी 57 मिल कॉलोनी रामजी नगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) थाना रामजीनगर तमिलनाडू। 06. रंगन ए 56 निवासी न्यू काटू थाना रामजीनगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।</description>
अभनपुर में हत्या पांच गिरफ्तार, दो फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। अभनपुर के पास मड़?ई से लौटते वक्त दो गुटों के आपसी हमले में हुई हत्या के पांच आरोपियों को धारा 103 (1) 296,115 (2) 191 (2) गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीन दिन पहले 15 जनवरी दोपहर लगभग 03.00 बजे मोनफोर्ट स्कूल के पास मेन रोड के किनारे ग्राम केन्द्री थाना अभनपुर में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिली थी ।इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने तस्दीक की। मृतक की पहचान कैलाश तिवारी के रूप में होने पर मृतक के भाई कौशल तिवारी कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।।
इस दौरान पाया कि कैलाश तिवारी अपने दोस्तो के साथ एक्टिवा का पेट्रोल खत्म होने से एक्टिवा को पैदल धक्का देते पेट्रोल पम्प ले जा रहे थे कि एनएच 30 में अभनपुर कि ओर राँग साईड से जाते समय राँग साईड से आ रही एक ईनोवा कार का चालक एक्टिवा को पीछे से टक्कर मारते आगे बढ़ा। तब कैलाश एवं उनके दोस्तो के द्वारा गाली देकर ठीक से चलने बोले पर वे लोग आगे कुछ दूर पर अपनी कार को रोका और कार में बैठे 4 बाहर आये और क्यों गाली दे रहे हैं कहकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं ठोस वस्तु से मारपीट करने लगे। कैलाश के साथ आये साथी अजय ने अपने पास रखे चाकू से हमला किया। अजय के चाकू को देखकर ईनोवा कार से आये लोग भागे और फिर कुछ देर में दो से तीन लोग और आये और मृतक एवं उसके दोस्तो के साथ फिर से गाली गलौच करने लगे कार में बैठे लोगों द्वारा हाथ मुक्का व ठोस वस्तु से मारपीट करने से हेमत साहू के सिर हाथ में चोट आया हैं। हेमंत साहू कैलाश और उसका दोस्त बचने के लिये फिर से अपने पास रखे चाकू से हमला किये जिनमें से कुछ लोगों को चोट आयी चाकू के हमले से बचने के लिये सभी लोग भागकर अपने कार में बैठे तब कैलाश कार के सामने आकर कार को रोकने का प्रयास करते समय आरोपी ईनोवा सीजी ष्टत्र 04 हृस्न 8602 के चालक डिलेश मंडावी द्वारा अपने साथी लिलेश चंदन चंद्रशेखर साहू दुर्गेश साहू मनीष साहू रितेश उर्फ रिकू साहू के साथ मिलकर कैलाश तिवारी को हत्या करने के नियत से अपने वाहन को मृतक कैलाश के उपर गाडी चढ़ाकर हत्या करने से मृतक की मृत्यु होना पाया जाने से आरोपी डिलेश मांडवी लिलेश सेन चंदन यादव चंद्रशेखर साहू दुर्गेश साहू मनीष साहू रितेश उर्फ रिंकू साहू के विरूद्ध धारा 103 (1) 296,115 (2) 191 (2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। डिलेश मांडवी, लिलेश सेन, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, मनीष साहू, को हिरासत में पूछताछ में पूरी घटना कबुल की। डिलेश मंडावी से इनोवा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। संपूर्ण विवेचना से आरोपी डिलेश मांडवी, लिलेश सेन, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, मनीष साहू को ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया । प्रकरण के दो आरोपी चंदन यादव एवं रितेश उर्फ रिंकू साहू फरार है।</description>
प्रेरणा विद्यालय में कक्ष निर्माण का भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर ,18 जनवरी। रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
हीरापुर स्थित प्रेरणा ब्लाइंड विद्यालय में दृष्टिबाधित बच्चों की असुविधा को दूर करने हेतु विधायक मूणत ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन कक्षों का भूमिपूजन किया।
विधायक ने हीरापुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपये की तत्काल स्वीकृति दी और जरवाय में 9 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक उद्यान (पार्क) निर्माण की घोषणा की। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से आमापारा, तात्यापारा, अग्रसेन चौक, तेलघानी नाका और रामसागरपारा जैसे प्रमुख मार्गों में 2 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से सीमेंटीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया । साथ ही करबला तालाब में बच्चों के लिए 25 लाख रुपये की लागत से किड्स जोन का भूमिपूजन भी हुआ। ग्राम अटारी में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य मनवा कुर्मी समाज के 80वें अधिवेशन में शामिल होकर श्री मूणत ने 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। समाज की मांग पर उन्होंने बाउंड्री वॉल हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।</description>
मुदलियार समर्थक चेतन उत्तर ब्लॉक और रोहित ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बने
        <description>शहर अध्यक्ष जितेन्द्र के करीबियों को संगठन में मिला मौका
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 जनवरी। राजनांदगांव जिले के बहुप्रतिक्षित ब्लॉक अध्यक्षों की कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद घोषणा कर दी है।
राजनीतिक रूप से इन पदों के मनोनयन को लेकर पार्टी के भीतर काफी उठा-पटक चल रही थी। ब्लॉक अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के कई नेताओं ने समर्थकों को पद पर काबिज कराने के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था। करीब दो माह पूर्व राजनांदगांव शहर अध्यक्ष नियुक्त हुए जितेन्द्र मुदलियार ने अपने करीबियों को संगठन में जगह दिलाकर अपना राजनीतिक प्रभाव दिखाया है।
राजनांदगांव कांग्रेस के उत्तर ब्लॉक में चेतन भानुशाली को और ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में रोहित चंद्राकर की नियुक्ति से मुदलियार ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद दोबारा सम्हालने को महज तुक्का साबित नहीं किया है। कांग्रेस के भीतर शहर अध्यक्ष मुदलियार के करीबियों को मौका मिलने को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इधर चेतन भानुशाली उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ गए हैं।
इसी तरह ग्रामीण इलाके में रोहित चंद्राकर ने ब्लॉक अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर संगठन की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में कोशिश करने का भरोसा दिया है। इस बीच कुमर्दा, छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव में भी नए अध्यक्षों की ताजपेाशी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय विधायकों और संगठन प्रमुखों की पसंद को भी मनोनयन का एक आधार बनाया गया है, ताकि क्षेत्रीय राजनीति में टकराव की स्थिति निर्मित न हो। बहरहाल जिला एवं शहर अध्यक्ष की घोषणा के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ कांग्रेस की नई टीम तैयार हो गई है।</description>
बस्तर पंडुम: बस्तर और बकावंड में लोक संस्कृति के महापर्व में मांदर की थाप पर थिरके कलाकार
        <description>वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने बढ़ाया उत्साह
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 16 जनवरी। बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपरा और लोक संस्कृति को सहेजने की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ते हुए बस्तर पंडुम 2026 का उत्साह अब पूरे शबाब पर है। इसी कड़ी में गुरुवार को विकासखंड मुख्यालय बस्तर और बकावंड में ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जहां मांदर की थाप और लोकगीतों की गूंज ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। बस्तर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप और सांसद बस्तर महेश कश्यप शामिल हुए। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप और जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर न केवल कलाकारों की हौसला अफजाई की, बल्कि बस्तर की माटी से जुड़ी कला को मंच प्रदान करने की इस पहल को सराहा। इसी तरह बकावंड में आयोजित कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
बस्तर पंडुम आयोजन के दौरान विकासखंड के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह आयोजन महज एक प्रतियोगिता तक सीमित न रहकर बस्तर की 12 विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के संरक्षण का माध्यम बना। कलाकारों ने जनजातीय नृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के वादन से लेकर बस्तर के स्वादिष्ट व्यंजनों, वन औषधियों और हस्तशिल्प का ऐसा प्रदर्शन किया कि उपस्थित अतिथि और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
वन मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि अपनी जड़ों और परंपराओं को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी विरासत पर गर्व करना सिखाते हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में जोर देते हुए कहा कि बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों का मूल उद्देश्य हमारे तीज-त्यौहार, खान-पान, बोली-भाषा और रीति-रिवाजों को संरक्षित करना है। आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी जड़ों को न भूले, इसलिए शासन ने यह मंच तैयार किया है। हमारे कलाकारों के हुनर में वह जादू है जो दुनिया को आकर्षित करता है, और हमें इस विरासत को सहेजकर अगली पीढ़ी को सौंपना होगा।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद महेश कश्यप ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर के कण-कण में कला बसती है। गाँव-गाँव में छिपी इस प्रतिभा को निखारने के लिए बस्तर पंडुम एक क्रांतिकारी पहल है। आज यहाँ 12 विधाओं में जो प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, वह यह साबित करता है कि हमारी लोक कला आज भी उतनी ही जीवंत है। यह मंच हमारे ग्रामीण कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की पहली सीढ़ी है। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारी और बडी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।</description>
छाबड़ा ने सरदा&लेजवारा धान संग्रहण केंद्र की जांच किए जाने को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 16 जनवरी। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सरदा-लेजवारा धान संग्रहण केंद्र की जांच किए जाने को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा।
पत्र में लिखा है कि जिले के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरदा एवं लेजवारा धान संग्रहण केंद्र में ऑनलाइन जांच किए जाने पर इन दोनों धान संग्रहण केंद्रों में अब तक खरीदे गए धान की मात्रा एवं स्टॉक में भारी अंतर नजर आ रहा है। जिससे लक्षित है कि इन धान संग्रहण केंद्रों में भारी मात्रा में धान का हेर फेर किया गया है। जिससे राज्य शासन को बहुत भारी वित्तीय हानि उठानी पड़ेगी।
पूर्व विधायक छाबड़ा ने कहा कि अभी पूर्व में जाहिर किए गए धान के हेराफेरी की जांच हुई भी नहीं है और इन धान संग्रहण केंद्रों में नई धान की आवक चालू कर दी गई है। ज्यादा अच्छा होगा कि नये धान संग्रहण को रोक कर पहले जांच कर ली जाए जिससे धान संग्रहण केंद्र में गायब किए गए धान की वास्तविक स्थिति का पता चल सके जनता की गाड़ी कमाई के पैसों से खरीदे हुए धान का इस तरह बंदरबांट जो हो रहा है। उसे ध्यान में रखते हुए उचित होगा कि इन धान केन्द्रो के धान संग्रहण के स्टॉक का जांच कराया तथा किसी प्रकार के अनियमित पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
पूर्व विधायक छाबड़ा ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि शायद ग्राम सरदा एवं लेंजवारा धान संग्रहण केंद्रों में हुए धान के हेर फेर छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक का सबसे बड़ा हेरफेर भी साबित हो सकता है। जिस तरह भाजपा शासन में चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है भाजपा के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों के माध्यम से सिर्फ उगाही में लगे हुए हैं।</description>
संभाग स्तरीय युवा संसद&कोण्डागांव बना सिरमौर, सुकमा और कांकेर ने भी मनवाया लोहा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 16 जनवरी। शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र का ऑडिटोरियम गुरुवार को युवा संसद के सत्र और पक्ष-विपक्ष की तीखी बहसों का गवाह बना। यहाँ आयोजित संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में बस्तर संभाग के सातों जिलों से आए प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यप्रणाली का ऐसा जीवंत मंचन किया कि उपस्थित दर्शक और निर्णायक भी मंत्रमुग्ध हो गए। इस कड़े मुकाबले में कोण्डागांव जिले ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और संभाग में अपना परचम लहराया।
प्रतियोगिता का परिणाम काफी रोमांचक रहा, जहाँ सुकमा जिले ने कोण्डागांव को कड़ी टक्कर दी। सुकमा के युवाओं ने अपनी तार्किक क्षमता के बल पर उपविजेता द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कांकेर जिले ने तीसरा स्थान सुनिश्चित किया। इस आयोजन में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, कांकेर और कोण्डागांव के 40-40 प्रतिभागियों के दल ने हिस्सा लिया। कुल 280 युवाओं ने संसद की कार्यवाही, प्रश्नकाल और विधायी प्रक्रियाओं को मंच पर बखूबी उतारा।
प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए एक विशेष निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें डॉ. सोनाली कर, डॉ. चेतना पद्माक्षी ठाकुर, डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. रेशमा कौशल और डॉ. विनीता पाण्डेय शामिल थीं। निर्णायकों ने संसदीय भाषा, अनुशासन और विषय की समझ के आधार पर अपना निर्णय दिया।</description>
मृणाल को युवा रत्न सम्मान, जनपद उपाध्यक्ष ने दी बधाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 16 जनवरी। वरिष्ठ पत्रकार उत्तरा विदानी की बेटी मृणाल विदानी ने विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में महासमुंद का नाम रोशन किया है। मृणाल को उनके अद्भुत नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री के हाथों यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर नगर आगमन पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने अपनी नारी शक्ति महिला टीम के साथ मृणाल के निवास पहुँचकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया और शाल व गुलदस्ता भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
मृणाल विदानी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वस्तुओं जैसे कोसे (रेशम), चेंच भाजी और गोबर खरसी की राख का उपयोग कर फॉरेंसिक सामग्री विकसित की है। उनके इस अनूठे और प्रेरक शोध की महत्ता को देखते हुए भारत सरकार द्वारा इसे कॉपीराइट भी प्रदान किया गया है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से फॉरेंसिक साइंस जैसे जटिल क्षेत्र में नई तकनीक विकसित करना मृणाल की दूरदर्शी सोच और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, मृणाल ने अपनी मेधा शक्ति से यह सिद्ध कर दिया है कि हमारी पारंपरिक पहचान और आधुनिक विज्ञान का मेल बड़े बदलाव ला सकता है। चेंच भाजी और गोबर की राख जैसे स्थानीय तत्वों से फॉरेंसिक शोध करना और उसे भारत सरकार से कॉपीराइट दिलाना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। मृणाल की यह सफलता जिले की हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढऩा चाहती है।
श्रीमती चंद्राकर और नारी शक्ति टीम ने वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती उत्तरा विदानी को भी अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसी होनहार बेटियां ही समाज की असली च्रत्नज् हैं। मृणाल की इस वैज्ञानिक उपलब्धि और मुख्यमंत्री से मिले सम्मान पर नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और शिक्षाविदों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ढेरों मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। नारी शक्ति सदस्य शीलू चंद्राकर कुसुम चंद्राकर उषा चंद्राकर सरला चंद्राकर नेमिन चंद्राकर लक्ष्मी चंद्राकर सरोज चंद्राकर भगवती चंद्राकर साथ रही।</description>
शिव महापुराण कथा में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
        <description>महासमुंद, 16 जनवरी। नगर के त्रिमूर्ति कॉलोनी में आयोजित शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए।
उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग की पूजा-अर्चना की और कथावाचक से आशीर्वाद लिया। नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि शिव पुराण जैसी धार्मिक कथाएं समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक विचारों का संचार करती हैं। शिव महापुराण का श्रवण सौभाग्य से मिलता है। त्रिमूर्ति कॉलोनी वासियों द्वारा नगरवासियों को धर्म से जोडऩे का यह सराहनीय प्रयास है। धर्म जागरण का यह काम नई पीढ़ी में आस्था जागृत करने का भी काम करेगा। इस अवसर पर पार्षद धनेंद्र चंद्राकर व वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।</description>
गिधवा परसदा को रामसर साइट घोषित करने केंद्र सरकार से मांग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 16 जनवरी। जिले के एकमात्र वेटलैंड(आद्रभूमि) गिधवा परसदा विदेशी पक्षी विहार को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम पहल करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर गिधवा परसदा को रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत शामिल करने की मांग की है।
प्रज्ञा निर्वाणी ने पत्र में कहा है कि प्रदेश में फिलहाल केवल कोपरा जलाशय को ही रामसर साइट का दर्जा प्राप्त है, जबकि गिधवा परसदा जैव विविधता, प्रवासी पक्षियों और पारिस्थितिक संतुलन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पूर्णत: खरा उतरता है। प्रज्ञा के अनुसार गिधवा परसदा जिले की इकोलॉजिकल लाइफलाइन है, रामसर साइट घोषित होने से इसे वैश्विक संरक्षण मिलेगा और पर्यावरण व पर्यटन दोनों को मजबूती मिलेगी,महिला शक्ति इस पहल की अगुवाई करेगी।
रामसर दर्जे से क्या बदलेगा
रामसर पैक्ट एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है, जिसकी शुरुआत 1971 में ईरान के रामसर शहर में हुई,इसका उद्देश्य झील, तालाब, दलदल और पक्षी विहार जैसी आद्र भूमियों (वेटलैंड्स) का संरक्षण करना है। रामसर सूची में शामिल होने से गिधवा परसदा को वैश्विक वेटलैंड नेटवर्क का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा, इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों, शोधकर्ताओं और पर्यावरण संस्थाओं की सक्रियता बढ़ेगी,साथ ही यह क्षेत्र जिले का प्रमुख इको-टूरिज्म हब बन सकता है। वेटलैंड वे क्षेत्र होते हैं जहां सतही या भूमिगत जल की निरंतर उपस्थिति रहती है,ये क्षेत्र बाढ़ नियंत्रण, भूजल रिचार्ज, जल शुद्धिकरण और जैव विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।</description>
गोदग्राम सोनपुरी में विकास कार्यों की समीक्षा, राज्यपाल सचिव ने ली बैठक
        <description>खैरागढ़, 16 जनवरी। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने गोदग्राम सोनपुरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्राम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेमकुमार पटेल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीणकी राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद तथा अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डॉ. प्रसन्ना ने गोदग्राम में किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग द्वारा किए गए वृक्षारोपण की प्रगति का अवलोकन किया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम में संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों, बिहान योजना के अंतर्गत लखपति दीदी तथा स्वच्छता समूहों के गठन एवं उनकी भूमिका की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम में कचरा संग्रहण व्यवस्था एवं स्वच्छता को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने गांव में स्थापित पुस्तकालय एवं ओपन जिम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन सुविधाओं को और अधिक विकसित करने, ग्रामीणों विशेषकर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा नियमित उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।</description>
कल 5 लाख लोग एक साथ गाएंगे वंदे मातरम्
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी। सेना दिवस के अवसर पर 15 जनवरी को रायपुर लोकसभा क्षेत्र में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का भव्य आयोजन किया जाएगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि यह देश का सबसे बड़ा आयोजन होगा जिसके अंतर्गत रायपुर एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लगभग 3000 स्कूल, कॉलेज एवं समस्त शिक्षण संस्थानों में करीब 5 लाख विद्यार्थी, विधायक, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, पंच एवं सरपंच, समेत सम्मानित जनता सहभागिता करेगी।
उन्होंने बताया कि, आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन में भारत माता के प्रति आदर, सम्मान और गहरी देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। मुख्य कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम, रायपुर में संपन्न होगा, जहाँ लगभग 20 हजार युवा एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन करेंगे । इस अवसर पर डाक परिमंडल विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पुरस्कृत किया जाएगा। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने निकटतम स्कूल एवं कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागी बनेंगे। आयोजन की व्यापक तैयारी हेतु एनएसएस, एनसीसी, स्कूल शिक्षा विभाग, रविशंकर, आयुष, तकनीकी एवं कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अपने-अपने संस्थानों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में सांसद श्री अग्रवाल ने 13 जनवरी को रात्रि नगर निगम, जिला पंचायत पदाधिकारी, जोन अध्यक्षों एवं पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।</description>
ठाकरे परिसर के कर्मियों  ने मार्शल आर्ट सीखा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी। एशिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति में शामिल रायपुर निवासी मनोज चोपड़ा, विख्यात मास्टर मार्शल आर्ट ट्रेनर दिलीप कुमार (बिलासपुर), आत्मरक्षा प्रशिक्षिक रोशनी सिंह, आत्मरक्षक ट्रेनर एंड मैनेजमेंट सिद्धार्थ प्रताप सिंह (प्रयाग) ने प्रदेश कार्यालय में अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से आत्मरक्षा के तरकीब सिखाए।
रोशनी सिंह ने कर्मचारियों को प्रतिकूल परिस्थितियों में आत्मरक्षा के गुर सिखाये। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने सभी का सम्मान किया।</description>
पीएचक्यू की एकतरफा जीत
        <description>एनपीएल का रंगारंग शुभारंभ, थीम सांग से गूंज उठा मैदान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नवा रायपुर प्रीमियर लीग (एनपीएल) का भव्य शुभारंभ ग्राम राखी स्थित खेल मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में मंत्रालय, संचालनालय, निगम, बोर्ड, आयोग सहित प्रदेशभर के शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक, फेडरेशन ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनपीएल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय सेवकों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द, मनोरंजन तथा प्रतिभा को मंच प्रदान किया जा रहा है। विगत 9 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह आयोजन अपने आप में अनुकरणीय है। उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस मुख्यालय की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टीम की ओर से अजय बरेठ ने 73 रन की पारी खेली।
जवाब में ऊर्जा विभाग मंत्रालय की टीम 8 ओवरों में 4 विकेट खोकर मात्र 49 रन ही बना सकी। पुलिस मुख्यालय की ओर से संतोष एवं रामेश्वर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर ने मुकाबला एकतरफा अंदाज़ में जीत लिया। अजय बरेठ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर परएनपीएल के सह-संयोजक जय कुमार साहू एवं संतोष कुमार वर्मा, सुनील उपाध्याय , श्रीमती जगदीप बजाज, संजीत शर्मा, राजेश ठक्कर, सुरेंद्र मार्कण्डेय, देवाशीष दास, लोकेश वर्मा, महेंद्र साहू, अमित शर्मा, अनिल मालेकर, सुरेश ढीढी, एसाम साहू, आशीष वज्रपात, विष्णु पाटेकर, राघव, रमन साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील पार्टी, जांच शुरू
        <description>सूरजपुर, 12 जनवरी। सूरजपुर जिला के रामानुजनगर सर्किल अंतर्गत कुमेली वन विभाग के विश्राम गृह में अश्लील नाच-गाना और पार्टी आयोजित किए जाने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। रविवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही वन अमले ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी।
एसडीओ फॉरेस्ट अशोक तिवारी के नेतृत्व में रविवार को ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। एसडीओ फॉरेस्ट ने बताया कि स्थल निरीक्षण एवं स्थानीय लोगों तथा वन अमले से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि उक्त घटना करीब दो वर्ष पुरानी है।
उन्होंने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही घटना पुरानी हो, लेकिन वन विभाग के विश्राम गृह में इस तरह का कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीओ फॉरेस्ट ने यह भी कहा कि जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि अश्लील आयोजन के लिए विश्राम गृह किसके आदेश या अनुमति से उपलब्ध कराया गया, इसमें किन अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका रही तथा नियमों का उल्लंघन कैसे हुआ। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।</description>
केरजु धान खरीदी केंद्र में साढ़े 3 करोड़ का फर्जी लोन घोटाले का आरोप
        <description>246 किसानों के नाम पर जालसाजी उजागर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 जनवरी। सरगुजा जिले के केरजु धान खरीदी केंद्र में करोड़ों रुपये के बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। समिति प्रबंधक पर बैंक प्रबंधन की मिलीभगत से 246 से अधिक किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 3 करोड़ 46 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराने का आरोप लगा है। किसानों को इसकी जानकारी तब हुई, जब धान बेचने के बाद उनके खातों से अचानक रकम कटने लगी।
किसानों के अनुसार, कुल 246 से अधिक किसानों के नाम पर अलग-अलग राशि के ऋण दर्ज हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने न तो किसी प्रकार का ऋण आवेदन किया था और न ही इसके लिए कोई दस्तावेज जमा किए थे। बैंक स्टेटमेंट और समिति रिकॉर्ड की जांच के दौरान यह स्थिति सामने आई।
किसानों का कहना है कि ऋण की राशि 80 हजार रुपये से लेकर 7.21 लाख रुपये तक दर्ज है। इस संबंध में किसानों ने समिति और बैंक प्रबंधन से जानकारी मांगी।
समिति प्रबंधक की आत्महत्या से गहराया संदेह
मामले को और गंभीर बनाता है यह तथ्य कि केरजु समिति के प्रबंधक ने लगभग एक माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किसानों को आशंका है कि उसी ने 246 से अधिक किसानों के नाम पर फर्जी लोन पास कर राशि निकाल ली और पकड़े जाने के भय से आत्महत्या कर ली। हालांकि प्रबंधक की आत्महत्या के कारणों की जांच फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ी हुई बताई जा रही है।
पैसे कटने के बाद खुलासा
किसानों ने बताया कि 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद जिन किसानों ने धान बेचा, उनके खातों में भुगतान आने के कुछ समय बाद कटौती शुरू हुई। दोबारा खरीदी शुरू होने पर भी कुछ किसानों के खातों से राशि कटी, जिसके बाद किसानों ने केसीसी और बैंक स्टेटमेंट की जांच कराई, जिससे फर्जी लोन का मामला सामने आया।
पढ़े-लिखे किसान और जनप्रतिनिधि भी बने शिकार
घोटाले में केवल अशिक्षित किसान ही नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे किसान, पटेल और पूर्व जनप्रतिनिधि भी प्रभावित हुए हैं। केरजु निवासी पटेल अजय सिंह के नाम पर पांच लाख रुपये तथा ढोढागांव निवासी पूर्व जनपद सदस्य मोती भगत के नाम पर दो लाख रुपये का फर्जी लोन दर्ज होने की बात सामने आई है।
कलेक्टोरेट पहुंचे सैकड़ों किसान
इस मामले को लेकर सात गांवों के लगभग 360 से अधिक किसान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और फूलसाय लकरा के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे। किसानों ने बिना ऋण लिए खातों से काटी गई राशि वापस दिलाने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
कलेक्टर द्वारा किसानों को प्रकरण की जांच कराए जाने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया जारी बताए जाने की बात कही जा रही है।</description>
मेयर इन काउंसिल की बैठक में चौक&चौराहों की बदहाली पर महापौर नाराज, 26 जनवरी के पूर्व ठीक करने निर्देश
        <description>नगर निगम के नए भवन का 26 जनवरी को मुख्यमंत्री कर सकते हंै लोकार्पण- महापौर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 जनवरी। अंबिकापुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को आयोजित मेयर इन काउंसिल की बैठक में शहर के विकास, रखरखाव और आमदनी बढ़ाने से जुड़े कुल 16 एजेंडों पर विस्तार से विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मनीष सिंह ने निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से वाटर और सेनेटरी पार्क के निजीकरण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि निगम फूड जोन के संचालन में सक्षम नहीं हो पा रहा है, ऐसे में इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव को सामान्य सभा में लाने पर सहमति बनी।
बैठक में छोटे उद्यानों से आमदनी नहीं होने का मुद्दा भी उठा। सुझाव दिया गया कि इन उद्यानों का संचालन स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा जाए। वहीं मंजूषा सहित चौक-चौराहों पर अव्यवस्थित रूप से सब्जी दुकानों के लगने पर चिंता जताई गई। कला केंद्र के सामने, लरंग साय चौक, मरीन ड्राइव सहित कई स्थानों पर डिवाइडर तोड़े जाने का मुद्दा भी बैठक में छाया रहा।
महापौर ने गांधी चौक, अंबेडकर चौक और घड़ी चौक की बदहाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि 26 जनवरी से पहले सभी प्रमुख चौकों को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि चौकों पर बैनर-पोस्टर चिपकाए जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे। चौक-चौराहों से हाई मास्क लाइट के केबल पैनल चोरी होने और रवि त्रिपाठी चौक में तोडफ़ोड़ की घटनाओं का भी उल्लेख हुआ। इस पर महापौर ने जोन प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रत्येक चौक की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कचरा के ढेर के पास चेतावनी बोर्ड लगाने और जुर्माने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। सड़क किनारे ठेला, गुमटी और दुकानदारों द्वारा अपने बोर्ड सड़क तक लगाने पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पीजी कॉलेज स्टेडियम सहित शहर के विभिन्न सुलभ शौचालयों के बंद रहने और सफाई नहीं होने पर चिंता जताते हुए इनके संचालन की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में स्वच्छता, पीडब्ल्यूडी और उद्यान के लिए आए एकमात्र टेंडर को री-टेंडर हेतु एक्सटेंशन देने पर सहमति बनी। सब्जी मंडी में 28 और कंपनी बाजार में 80 दुकानों को लेकर संभावित विवाद पर चर्चा हुई। पर्याप्त पंजीकृत भूमि होने पर 100 दुकानों के निर्माण और नीलामी का प्रस्ताव रखा गया।
अमृत मिशन के तहत पाइपलाइन विस्तार के बाद पानी आपूर्ति में असमानता पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि घुटरा पारा से मोमिनपुरा तक 3 से 12 घंटे तक पानी मिल रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में कम। इस पर सभी क्षेत्रों में समान जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मीटिंग हॉल निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि 88 लाख रुपए की स्वीकृति
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि नगर निगम के नए भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है।मीटिंग हॉल निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि 88 लाख रुपए की स्वीकृति भी दी गई।संभवत: 26 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर में ध्वजारोहण करेंगे। इसी दिन वह नगर निगम के नए भवन का भी लोकार्पण कर सकते है। जिसके बाद निगम कार्यालय नवीन भवन से ही संचालित होने लगेगा।</description>
विनीता चौबे का निधन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज़, 12 जनवरी। अधिवक्ता दिलीप चौबे की पत्नी एवं प्राथमिक विद्यालय पीपरोल की प्रधान पाठक विनीता चौबे का शुक्रवार 10 जनवरी की दोपहर लगभग 2 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. विनीता चौबे एक कर्तव्यनिष्ठ, सरल एवं मिलनसार शिक्षिका के रूप में जानी जाती थीं। वे प्राथमिक विद्यालय पीपरोल में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत थीं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके असामयिक निधन से विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में गहरा दुख व्याप्त है।
परिवार में वे अपने पीछे पति अधिवक्ता दिलीप चौबे के अलावा एक पुत्र एवं दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं।</description>
पशु क्रूरता, चार आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,11 जनवरी। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सरगुजा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बतौली पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से छह रास भैंसों को जब्त कर उन्हें सुरक्षित कराया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई पशुओं के प्रति क्रूरता पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ यादव, पोकसरी थाना बतौली ने 10 जनवरी को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्राम भटको लगरू चौक के पास तेजू बरगाह, शिवरचन नगेशिया और मुनेश बरगाह छह रास भैंसों को मारते-पीटते, दौड़ाते हुए, भूखे-प्यासे और निर्दयता पूर्वक पैदल हांकते हुए तस्करी कर बुचडख़ाना ले जा रहे थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 05/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकडक़र पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने नाम तेजू बरगाह, शिवरचन नरोशिया और मुनेश बरगाह सभी निवासी पाटीपारा थाना दरिमा बताए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पाटीपारा से छह रास भैंसों को कठरापारा निवासी नवरतन बरगाह के कहने पर बुचडख़ाना ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह रास मवेशी जब्त किए।
आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में शामिल चौथे आरोपी नवरतन बरगाह निवासी शिवनाथपुर थाना सीतापुर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने भी छह रास मवेशियों को बुचडख़ाना ले जाने की बात स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।</description>
मनरेगा बचाओ संघर्ष, कांग्रेस का उपवास व धरना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 11 जनवरी।कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के द्वारा स्थानीय अग्रसेन चौक पर एक दिवसीय उपवास और शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के जिला प्रभारी डॉ. जेपी श्रीवास्तव तथा कांग्रेस नेता दानिश रफीक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके पहले जिलाध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में कांंग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। वहीं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर भी माल्यापर्ण किया गया। अग्रसेन चौक पर आयोजित सामूहिक उपवास और धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी सुबह से लेकर शाम तक उपवास व प्रदर्शन में बैठे रहे। शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित उपवास और धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतापपुर, सलका, लटोरी, भैयाथान, ओडग़ी, सूरजपुर, रामानुजनगर व प्रेमनगर के कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें मुख्य रूप से संजय डोसी,विमलेश दत तिवारी, सुनील अग्रवाल, हेमलता राजवाड़े, विद्या सागर पावले, सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।</description>
युवक की हत्या का पर्दाफाश, युवती सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
        <description>गाली-गलौज, पीछा करने और धमकी देने से नाराज होकर की थी हत्या
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 जनवरी। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुए युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के मार्गदर्शन में थाना गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू और तीन मोबाइल जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 जनवरी की सुबह सूचना मिली कि अंकिता एग सेंटर के सामने डेयरी फार्म रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान बबलू मंडल पिता तिवारी लाल मंडल निवासी पालपारा सुभाषनगर, थाना गांधीनगर के रूप में की। मौके पर जांच के दौरान मृतक के गले पर खिंचाव के निशान तथा पेट में चाकू के गहरे घाव पाए गए। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में धारदार हथियार से गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु की पुष्टि होने पर पुलिस ने धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद सुमित एक्का निवासी केनापारा जिला बलरामपुर, वर्तमान निवासी पालपारा सुभाषनगर, प्रमोद तिवारी उर्फ टक्कू निवासी मुक्तिपारा थाना गांधीनगर तथा सुस्मिता हरिला उर्फ सोनिया निवासी सोनी मोहल्ला थाना गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक द्वारा गाली-गलौज करने, पीछा करने और धमकी देने से नाराज होकर पहले उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान सुमित एक्का ने चाकू से पेट पर वार कर दिया, जिससे बबलू मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने डर के कारण हत्या में प्रयुक्त चाकू को प्रिंसेस कॉटेज के सामने कचरा फेंकने की जगह पर फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में शामिल महिला आरोपी का पति पूर्व में एनडीपीएस के एक मामले में जेल जा चुका है।</description>
सडक़ सुरक्षा माह: लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन
        <description>अंबिकापुर, 11 जनवरी। 37वें सडक़ सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित सडक़ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विकासखंडों में लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर ने बताया कि कार्यालय अंतर्गत पंजीकृत परिवहन सुविधा केंद्रों के माध्यम से निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिक सरल एवं सुगम तरीके से लर्निंग लाइसेंस से संबंधित सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। शिविरों के माध्यम से यातायात नियमों, सडक़ सुरक्षा तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड अंबिकापुर में 17 एवं 18 जनवरी 2026 को पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, अंबिकापुर तथा 24 जनवरी को महिला कॉलेज, अंबिकापुर में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों का संचालन अग्रवाल परिवहन सुविधा केंद्र, शिवम् ऑनलाइन परिवहन सुविधा केंद्र एवं अभिजीत परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा किया जाएगा।
विकासखंड लखनपुर में 17 जनवरी 2026 को थाना लखनपुर परिसर में विजन परिवहन सुविधा केंद्र एवं सरगुजा परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा शिविर लगाया जाएगा। इसी दिन विकासखंड उदयपुर में थाना उदयपुर में सुरभि परिवहन सुविधा केंद्र एवं महामाया परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा शिविर आयोजित होगा।विकासखंड सीतापुर में 17 जनवरी को थाना सीतापुर में अंकित परिवहन सुविधा केंद्र एवं एक्का परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा शिविर लगाया जाएगा। विकासखंड लुण्ड्रा में 18 जनवरी को थाना लुण्ड्रा में प्रिंस परिवहन सुविधा केंद्र एवं पटेल ऑनलाइन परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा शिविर आयोजित किया जाएगा।
वहीं विकासखंड बतौली में 18 जनवरी को थाना बतौली में मनसा परिवहन सुविधा केंद्र एवं गुलशन परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा तथा विकासखंड मैनपाट में थाना मैनपाट में गुप्ता कपील परिवहन सुविधा केंद्र एवं सरगुजा परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा शिविर लगाए जाएंगे।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना, सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा युवाओं एवं नए चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर लर्निंग लाइसेंस एवं सडक़ सुरक्षा संबंधी सेवाओं का लाभ उठाएं और सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग करें।</description>
कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संघर्ष एक दिवसीय उपवास व धरना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 जनवरी। रोजगार की गारंटी देने वाली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे बदलावों और योजना की मूल भावना को समाप्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने शनिवार को गांधी चौक में एकदिवसीय उपवास एवं धरना प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी जरिता लैतफलांग के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कांग्रेस द्वारा घोषित 45 दिवसीय मनरेगा बचाओ संघर्ष आंदोलन के तहत देशभर के जिला मुख्यालयों में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम के अंतर्गत अंबिकापुर में भी सुबह 9 बजे गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र एवं गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। यह उपवास शाम 4 बजे तक चला, जिसका समापन गुड़-चूड़ा ग्रहण कर किया गया।
धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि देश के लगभग 12 करोड़ पंजीकृत मनरेगा मजदूरों को साल में 50 दिन का भी रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि नई योजना के नाम पर 125 दिन रोजगार का भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीण इलाकों में न नेटवर्क की सुविधा है और न ही पर्याप्त शिक्षा, वहां रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसे दावे महज जुमले साबित होंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से चल रही मनरेगा योजना से उनका नाम हटाने की कोशिश न केवल गांधीजी बल्कि प्रभु राम का भी अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई योजना के जरिए रोजगार की गारंटी को अव्यवहारिक बना दिया गया है और रोजगार की प्रक्रिया से ग्राम पंचायतों को अलग कर पंचायत व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।
गांधी चौक पर करीब सात घंटे तक चले इस उपवास एवं धरना कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह, अमरजीत भगत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मनरेगा की मूल भावना बहाल नहीं की जाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।</description>
17 में से 15 टंकियों की सफाई कार्य पूर्ण, 2 में कार्य प्रगति पर
        <description>निगम जिम्मेदारी के साथ शहर में पहुंचा रहा है शुद्ध पेयजल- सुरेश गुप्ता
जगदलपुर, 9 जनवरी । नगर निगम के जलापूर्ति विभाग से शहर की जनता को शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए शहर में दो फिल्टर प्लांट और 17 टंकी है। एक फिल्टर प्लांट पुरानी और दूसरी फिल्टर प्लांट आधुनिक है। पुराने फिल्टर प्लांट से चार एमएलटी पानी और नए फिल्टर प्लांट से 9 एमएलटी पानी की सप्लाई शहर में की जाती है, लगभग 5.30 एमएलटी पानी की सप्लाई बोर एवं अन्य माध्यम से। इस तरह कुल 17.5 एमएलटी पानी रोजाना शहर की जनता की प्यास बुझाता है।
दोनों फिल्टर प्लांट से 13 एमएलटी पानी की सप्लाई से पूर्व, 24 घंटे में 6 बार पानी का सैंपल लिया जाता है और इसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रयोग शाला में जांच कराया जाता है। फिल्टर प्लांट से ट्रीटमेंट प्लांट से होकर गुजरने के बाद सप्लाई से पूर्व सेंपल पानी का लिया जाता है और इसे टेस्ट किया जाता है। इस तरह से मानक युक्त शुद्ध जल ही निगम द्वारा सप्लाई की जा रही है।</description>
नशीली दवा बेचते महिला आरोपी गिरफ्तार
        <description>जगदलपुर, 9 जनवरी। बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बोधघाट पुलिस ने बैलाबाजार क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही एक महिला आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम जब्त की गई है, जिसकी खुदरा कीमत करीब 5 लाख 37 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बैलाबाजार इलाके में एक महिला सब्जी के ठेले पर बैठकर अवैध नशीली टैबलेट की बिक्री कर रही है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी, जहां हुलिए के अनुसार एक महिला संदिग्ध अवस्था में पाई गई। पूछताछ में उसने अपना नाम जुगबाई उर्फ रीता चौधरी, बैलाबाजार, जगदलपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीली टैबलेट की 28 पत्तियां कुल 420 नग, कुल वजन 67.2 ग्राम बरामद की गईं।
पुलिस ने अवैध नशीली टैबलेट को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 बी के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को विशेष न्यायालय एनडीपीएस में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट, पिट एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट के तहत कई मामलों में जेल जा चुकी है।</description>
मर्दापाल में श्रम पंजीयन शिविर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप एवं कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला कोण्डागांव द्वारा निर्माण श्रमिक एवं असंगठित कर्मकारों का पंजीयन, नवीनीकरण एवं विभागीय योजनाओं का दिलाने के लिए विकासखण्ड कोंडागांव के ग्राम पंचायत मर्दापाल में मोबाईल कैम्प पंजीयन नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में ग्राम मर्दापाल, कांगा बादालूर, मूलनार, बड़ेकुरूषनार के 60 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 46 महिला और 14 पुरुष हितग्राही शामिल हैं।
शिविर में शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, नोनी बाबु मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामवासियों को दी गई।</description>
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दावा&आपत्ति निराकरण  की दी जानकारी
        <description>कोण्डागांव, 9 जनवरी। मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, कोण्डागांव में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोण्डागांव अजय उरांव द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नो मैपिंग कैटेगरी के मतदाताओं को जारी नोटिस, उनकी सुनवाई तथा दावाआपत्ति निराकरण के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि 5 जनवरी को कुल 1007 मतदाताओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। साथ ही जिन मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, उन्हें आगे पुन: अवसर प्रदान किया गया है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रपत्र क्रमांक 9, 10, 11, 11(ए) एवं 11(बी) की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई गई।बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया, तहसीलदार मनोज रावटे सहित सभी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।</description>
202 वन प्रबंधन समितियों की बैठक
        <description>कोण्डागांव, 9 जनवरी। मंगलवार को वनमण्डल कोण्डागाँव अंतर्गत 202 वन प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समितियों के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लाभांश राशि, अग्नि सुरक्षा, वनों की सुरक्षा, कूप विदोहन से संबंधित विषयों पर चर्चा एवं सुझाव दिया गया। साथ ही अवैध कटाई, अतिक्रमण के रोकथाम के संबंध में में भी चर्चा हुई।
बैठक में वन एवं वन्यजीव की घटनाओं को रोकने संबंधी आवश्यक उपायों, वनों को आग से बचाने, अवैध कटाई, अतिक्रमण के रोकथाम, वन संपदा का संरक्षण, लाभांश राशि का उपयोग विकास कार्यों में करने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा वन एवं वन्यजीव की सुरक्षा तथा स्थानीय लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर एक स्वर में सहमति व्यक्त की गई। साथ ही यह अपील की गई कि वनों की सुरक्षा, अवैध कटाई, अतिक्रमण को किसी भी हालत में नहीं होने देना हैं।</description>
रिलायंस बायोगैस प्लांट में पैरा को लेकर विवाद, किसानों ने सौंपा ज्ञापन
        <description>एक सप्ताह में मूल्य तय नहीं हुआ तो तालाबंदी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 9 जनवरी। ग्राम जामगांव एम स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज के बायोगैस प्लांट में किसानों से पैरा लिए जाने को लेकर किसानों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाटन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि बायोगैस प्लांट द्वारा पैरा का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन इसके बदले किसानों को कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की कटाई के बाद पैरा का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है और इसकी आर्थिक उपयोगिता भी है। बायोगैस प्लांट की स्थापना के बाद किसानों को पैरा का मूल्य मिलने की अपेक्षा थी। पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा उत्तर पाटन लोकमणि चंद्राकर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि पैरा का मूल्य तय किया जाए। किसानों ने कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मूल्य निर्धारण नहीं किया गया, तो वे बायोगैस प्लांट में तालाबंदी करने पर विचार करेंगे। यह चेतावनी भी ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को दी गई है।
किसानों ने प्रशासन से इस विषय में हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान लोकमणि चंद्राकर, खेमलाल साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, जय नारायण वर्मा, दुष्यंत शर्मा, राजू साहू (सरपंच), महेंद्र वर्मा, कृष्णा हरबंश (सरपंच), हरि शंकर साहू, कमलनारायण वर्मा, रमाकांत यादव, लीलाराम चंद्राकर, हेमंत कुमार सेन, राकेश चंद्राकर, चंचल यादव, अखिल चंद्राकर, तोरण नेताम, राकेश कुमार साहू (सरपंच), मनीष कोसले सहित अन्य किसान उपस्थित थे।</description>
एएसपी का तबादला, दी विदाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
गरियाबंद, 9 जनवरी। जिला गरियाबंद में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चंद्राकर का जिला गरियाबंद से स्थानांतरण होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधार, जनसंपर्क एवं पुलिस-जन समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी गईं।विदाई के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए गरियाबंद जिले के प्रति अपने स्नेह को साझा किया गया।</description>
धनोरा में दो दिनी जस  गीत व झांकी स्पर्धा
        <description>उतई, 9 जनवरी। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में 3 एवं 4 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें एक से बढक़र एक झांकी मंडली ने अपने प्रस्तुति दिखाई एवं दर्शक दीर्घा का झांकी के माध्यम से मंत्र मुग्ध कर दिया।
शनिवार को शाम 6 बजे राजेश सिन्हा जस सम्राट एवं भवानी नायक के द्वारा माता रानी की संध्या कालीन आरती प्रस्तुति की गई एवं रविवार को शाम 6 बजे हेमंत साहू भजन गायक एवं जस गायक द्वारा माता रानी की आरती संपन्न किया गया। आरती पर महिलाओं ने अपने अपने घरों से थाल पर दीपक सजाकर लाए एवं माता रानी की आरती पर सशमिल हुए। जिससे पंडाल दीपक से जगमगा उठे एवं माता रानी की जयकारे पूरा धनोरा गूंज उठा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांव के गणमान्य नागरिक लुलेशवरी बंजारे सरपंच , संगीता सपरे उपसरपंच , कौशिल्या सेन पंच चंद्रशेखर बंजारेज़ पूर्व जनपद अध्यक्ष वासुदेव सपरेज़ पुर्व उपसरपंच राजेन्द्र त्यागी रायपुर से तारा सिंह चौहान रचनाकार , सुरेश ठाकुर अंतरराष्ट्रीय सूफी भजन गायक सरदार हरचरण सिंह आनंद एवं उनके साथी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों गण उपस्थित रहे दरबार के भक्तों द्वारा इन सभी अतिथियों का गुलाल बेंच एवं श्री फल के द्वारा सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी शैलेष साहू का भी आगमन हुआ जिसका भी स्वागत किया गया।
दो दिन तक निरंतर चलने वाले इस कार्यक्रम में मंच को पीरो कर रखने वाले एवं हसा गुदगुदा कर अपने सुमधुर वाणी के जादू बिखेरने वाले डोरे दास भोले एवं तरुण साहू इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा ।
ग्राम धनोरा के समस्त ग्रामवासी एवं दरबार में आने वाले समस्त भक्त गण जिसने अपना तन मन धन देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे।
दरबार के लक्ष्मण बाबा , विनोद साहू , राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, गुलाब साहू, योगेश साहू ,दिनेश साहू ,बाबूलाल साहू, ललित साहू, जीवराखन ठेकेदार, दिनेश यादव, रामु यादव ,ओमकार साहू ,टीकम ,गुमान साहू ,मारियल साहू ,वासुदेव, चेतन साहू ,तोमन गजपाल, डॉ. धनेशवर साहू ,रोहित,ललिता यादव, सुनीता साहू ,मितानिन कौशिलया सेन ,रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू ,देवश्री ,अंजु देवांगन, संगीता सपरे ,गीता देवांगन ,मंजू साहू, पुष्पा देवांगन, टिकेशवरी साहू ,हितेश पटेल, लक्ष्मी साहू ,देवकी साहू, दुर्गा साहू इन सभी ने अपनी सेवा दी यह जानकारी दरबार प्रति निधी चंन्द्र कांत कोसरे एवं कुंज लाल साहू ने दी</description>
गुरु गोबिंद सिंह के 359वें  प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,9 जनवरी। सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व सिख समाज बसना ने उत्साह के साथ मनाया। लगातार 7 दिनों तक प्रात: 5 बजे से गुरुद्वारा साहिब बसना से प्रभात फेरी निकाल बसना नगर का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा साहिब बसना में वापस पहुंचती रही। जिसमें सिख धर्म की महिला श्रद्धालुओं द्वारा गुरु वाणी का गायन हुआ।
प्रभातफेरी के माध्यम से गुरुओं के त्याग, बलिदान और उनके अमृतवाणियों से जागरुकता फैलाने का कार्य किया गया। 6 जनवरी को गुरुद्वारा में दोपहर को विशेष दीवान सजाया गया। जिसका समापन पश्चात गुरु का अटूट लंगर हुआ। शाम 4 बजे गुरुद्वारा साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन हुआ।
सिख समाजजन के अलावा सर्व समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कर्मा, सुआ, पंथी नृत्य के साथ चौक चौराहों में हैरत-अंगेज करतब दिखाते अखाड़ा दल गुरु नानक धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गायत्री मंदिर, राम.जानकी मंदिर,थाना चौक, शहीद वीर नारायण सिंह चौक होते हुए गुरुद्वारा साहिब बसना में समापन हुआ। नगर कीर्तन में मुख्य रूप से राजनांदगांव से आई पालकी ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया था। बाबा दीप सिंह सेवादल रायपुर के वीरों ने शब्द गायन की प्रस्तुति दी। गुरु ग्रंथ साहिब की सत्कार में सबसे आगे पानी से धोकर मार्ग को साफ कर बुहारने पश्चात फूलों की वर्षा हो रही थी। निशांत साहब के साथ पंज प्यारे पालकी साहिब में विराजमान थे। उसके पीछे नानक नाम लेवा संगत गुरबाणी का गायन जारी रहा।
कीर्तन में आकर्षण का मुख्य केंद्र दरबार साहिब था।</description>
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
        <description>अभनपुर विस के नेताओं को मिला दायित्व
छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 9 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान साथियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।</description>
बच्चों के लिए हमारा दृष्टिकोण उन्हें परिपूर्ण जीवन देना है — शिल्पा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 जनवरी। विजन समाजसेवी संस्था द्वारा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु लगातार शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों और प्रशिक्षण केंद्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
संस्था की संयोजक एवं अधिवक्ता शिल्पा पांडे सृष्टि ने बताया कि पिछले दो महीनों में सरगुजा क्षेत्र में 15 से अधिक कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं, जिनसे लगभग 20 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। जीवन अनमोल है अभियान के तहत बच्चों को मानसिक अवसाद से बचाने और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार संतोष दास ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं में बढ़ती आत्महत्याओं को देखते हुए समाज को संवेदनशील कदम उठाने होंगे। संस्था बच्चों की समस्याओं को गुप्त रूप से संकलित कर समाधान का प्रयास करती है।
महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज सहित पुलिस विभाग का भी विशेष सहयोग मिल रहा है, जो नशामुक्ति और साइबर अपराध संबंधी जागरूकता फैला रहे हैं।
शिल्पा पांडे ने सभी शिक्षण संस्थानों से अभिभावकबैठकें आयोजित करने और बच्चों पर अनावश्यक शैक्षणिक दबाव न डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य साक्षरता और जीवन कौशल शिक्षा के माध्यम से बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना ही अभियान का उद्देश्य है।</description>
जनभावना का सम्मान करते हर वार्ड  तक पहुंचेगा विकास& सिसोदिया
        <description>पीछे रह गए वार्डों में सघन जनसंपर्क और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए पालक पार्षदों की नियुक्ति
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 जनवरी। संकल्प भवन स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता एवं महापौर मंजूषा भगत की उपस्थिति में नगर निगम के पार्षदों, एमआईसी सदस्यों, पालक पार्षदों एवं छाया पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि निगम चुनाव में जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है और बहुमत के साथ हमने निगम में भी सरकार बनाई है, हमें जनभावना का सम्मान करते हुए उन सभी वार्डों में कार्य करना है, जहां हम पीछे रह गए हैं।
आगे उन्होंने हारे हुए वार्डों पर बल देते हुए कहा कि छाया पार्षदों के साथ मिल कर ऐसे वार्डों में जन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में हम सबको मिलकर कार्य करना है तथा वार्डों में सघन जनसंपर्क करके भाजपा के रीति-नीति से प्रभावित लोगों को संगठन से जोडऩे का काम करना है। चिन्हांकित वार्डों में इस काम के लिए संगठन ने पालक पार्षद नियुक्त किए हैं जो जनभावना के अनुरूप कार्य करेंगे।
इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जैसे भी रहे हों, नगर निगम की जिम्मेदारी सभी नागरिकों के प्रति समान है। पालक पार्षद, पार्षद और छाया पार्षद मिलकर जमीनी स्तर पर समस्याओं की पहचान करेंगे और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनसुविधा, स्वच्छता, मूलभूत ढांचे और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में कोई भी वार्ड उपेक्षित नहीं रहेगा।
पीछे रह गये वार्ड फूदूर डिहारी सेंट्रल वार्ड में छाया पार्षद परमेश सिंह नेताम हैं जहाँ पालक पार्षद के रूप में डॉ. शिवमंगल सिंह को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार बाल गंगाधर तिलक वार्ड में संजीता खलखो और रविकांत उरांव, पटपरिया वार्ड में आशा कुजूर और अनीता रवीन्द्र भारती, शहीद चन्द्रशेखर वार्ड में लवली ताम्रकार और मनोज गुप्ता, रैदास वार्ड में चंद्रमती कुशवाहा और शशिकांत जायसवाल, गुरुघासी दास वार्ड में विनोद वर्मा और सुषमा गुप्ता, गुरुनानक वार्ड में टिन्नी बावरा और विजय सोनी, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में विकास वर्मा और श्वेता गुप्ता, को नियुक्त किया गया है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया वहीं सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने आभार जताया।
बैठक में मुख्यरूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अम्बिकेश केसरी, निलेश सिंह, कमलेश तिवारी, एमआईसी मेम्बर, पार्षदगण एवं शत प्रतिशत छाया पार्षदों की उपस्थित रही।</description>
हसदेव जंगल और रामगढ़ में हो रही ब्लास्टिंग के विरोध में धरना
        <description>परिवार का छठवें दिन भी आंदोलन जारी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 जनवरी। सरगुजा जिले की धरोहर माने जाने वाले हसदेव जंगल और रामगढ़ क्षेत्र में जारी ब्लास्टिंग और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर अंबिकापुर शहर के घड़ी चौक में एक परिवार का शांतिपूर्ण प्रदर्शन लगातार छठवें दिन भी जारी रहा।
एक जनवरी से शुरू इस आंदोलन में अंबिकापुर निवासी उमाशंकर, उनकी पत्नी गीता और उनकी छोटी बेटी भी शामिल हैं। यह परिवार जंगल संरक्षण और कटाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर शहरवासियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
आंदोलन का संदेश है कि यदि आज जंगल बचेंगे तो भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। इसी क्रम में शहरवासियों से भी अपील की जा रही है कि वे बड़ी संख्या में आगे आकर इस मुहिम का समर्थन करें, ताकि जिले की अमूल्य वन संपदा को संरक्षित रखा जा सके।
इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता परवेज़ आलम गांधी भी घड़ी चौक पहुंचे और परिवार के साथ बैठकर आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों का कहना है कि जंगल सिर्फ पर्यावरण नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों की जीवन रेखा हैं, जिन्हें बचाना सभी की जिम्मेदारी है।</description>
धान खरीदी में अव्यवस्था, फूटा किसानों का गुस्सा, धरना&प्रदर्शन
        <description>फर्जी लोन, बोरा घोटाला और समिति प्रबंधन की मनमानी का आरोप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 7 जनवरी। सूरजपुर जिला के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत दवनकरा गांव आज किसानों के आक्रोश का गवाह बना, जहां धान खरीदी व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं, फर्जी ऋण प्रकरण, बोरा घोटाले, तौल में हेराफेरी और आदिमजाति सेवा सहकारी समिति दवनकरा की मनमानी के खिलाफ एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना स्थल किसानों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा।
किसानों का सीधा आरोप है कि आदिमजाति सेवा सहकारी समिति दवनकरा वर्षों से किसानों का शोषण कर रही है और इसके पीछे समिति प्रबंधक संतोष नाविक की भूमिका सबसे संदिग्ध और आपत्तिजनक रही है।
किसानों ने आरोप लगाया कि संतोष नाविक के कार्यकाल में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। किसानों के नाम पर बिना जानकारी के फर्जी ऋण चढ़ाना, धान की गुणवत्ता के नाम पर उलटी-पलटी करना, घटिया और छलनी बोरे उपलब्ध कराना, तय सीमा से अधिक धान जबरन लेना और किसानों को घंटों लाइन में खड़ा कर अपमानित करना अब रोजमर्रा की बात हो गई है।
धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने बताया कि समिति प्रबंधक संतोष नाविक के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर अनियमितताओं की जांच हो चुकी है, जो जांच में सही पाई गईं, इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कई बार निलंबन की कार्रवाई भी हुई, लेकिन विभागीय सांठगांठ और संरक्षण के चलते वह हर बार वापस उसी कुर्सी पर बैठ जाता है। किसानों का कहना है कि यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि खुलेआम भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का मामला है।
जिला महामंत्री इम्तियाज जफर ने कहा कि दवनकरा समिति लंबे समय से किसानों के आर्थिक और मानसिक शोषण का केंद्र बनी हुई है। प्रशासनिक चुप्पी ने समिति प्रबंधन के हौसले बढ़ा दिए हैं। यदि समय रहते समिति प्रबंधक संतोष नाविक को पद से नहीं हटाया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आंदोलन को जिला स्तर से आगे बढ़ाया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में रनसाय सोनपाकर, हरि कुशवाहा, सुखलाल, संग्राम देवांगन, छबेलाल, एजाज खान, अशोक साडिल, कमलेश्वर राजवाड़े सहित सैकड़ों किसानों ने एक स्वर में समिति प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि अब वे अपने अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रतापपुर तहसीलदार को मौके पर ही ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें धान खरीदी व्यवस्था में सुधार, फर्जी ऋण प्रकरणों की जांच, बोरा व तौल व्यवस्था दुरुस्त करने तथा समिति प्रबंधक संतोष नाविक को तत्काल पद से हटाने की मांग की गई।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।-</description>
विकसित भारत जी&राम&जी अधिनियम से बदलेगी गांवों की तस्वीर & राजेश अग्रवाल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है, जो देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरिया जिला प्रभारी ललन प्रताप सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ,महामंत्री द्वय विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह, जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे की मौजूदगी में प्रेस को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी ने संसद में अपने पहले भाषण में ही स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार गरीबों के नाम समर्पित रहेगी और उसी भावना के अनुरूप घर-घर बिजली, शौचालय, आवास और जनधन खाते जैसी ऐतिहासिक योजनाएँ लागू की गईं।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप है और कई मायनों में इससे बेहतर है। मनरेगा में जहां 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। इससे मजदूरों की आमदनी में स्वाभाविक रूप से बढ़ोतरी होगी।
राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि मजदूरी भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं होता है तो विलंबित भुगतान पर अतिरिक्त राशि मजदूर को दी जाएगी, जिसे मजदूरी पर ब्याज की तरह माना जा सकता है। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा और भुगतान में देरी जैसी पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।
उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों को सुरक्षित रखने के लिए भी अधिनियम में महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है। बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य रोके जा सकेंगे, ताकि किसानों को पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हों और कृषि गतिविधियाँ प्रभावित न हों। इससे ग्रामीण पलायन भी रुकेगा और कृषि उत्पादन को स्थिरता मिलेगी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि मनरेगा में पहले फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के उपयोग और धांधली की शिकायतें मिलती थीं, जिन्हें यह नया अधिनियम स्वत: समाप्त करेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक मजदूरों को सीधे लाभ मिलेगा। यह अधिनियम ग्रामीण विकास में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाएगाजल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन। जल संरक्षण, नदी-नालों के सुधार, कटाव रोकने तथा सिंचाई संरचनाओं के विकास जैसे कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।
उन्होंने ने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास जैसी गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। ग्रामीण स्तर पर रोजगार एवं सतत आय के नए अवसर सृजित होंगे और पीएम गति शक्ति जैसी राष्ट्रीय योजनाओं को भी इससे बल मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अधिनियम गांवों में टिकाऊ विकास, स्थायी रोजगार और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। यह कानून गांवों को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और स्थायी विकास की दिशा देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े।
प्रेस कांफ्रेंस का संचालन एवं स्वागत उद्बोधन जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने किया ।
इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकसित भारत जी राम जी अभियान के जिला संयोजक अनिल अग्रवाल, सतीश जायसवाल, हरि गुप्ता , कामेश्वर राजवाड़े मयंक जायसवाल, जतीन परमार, रामप्रवेश पांडेय सहित मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।</description>
44 छात्राओं को मिली साइकिल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 6 जनवरी। सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत सोमवार को कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मसोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सायकल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 44 छात्राओं को नि:शुल्क सायकल वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि सरस्वती सायकिल योजना बालिकाओं की शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने और विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने एवं आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत मसोरा की सरपंच सुकली बाई मरकाम, पार्षद सुश्री सोनामणि पोयाम, दिलीप दीवान, विद्यालय के प्राचार्य जॉन मैडम, बीआरपी अशोक साहू, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।</description>
उठाव नहीं तो 9 से धान खरीदी बंद..!
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 6 जनवरी। जिले के उपार्जन केंद्रों से धान का समय पर उठाव नहीं होने के कारण धान खरीदी व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है । संघ की माने तो यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 9 जनवरी से जिले में धान खरीदी बंद करनी पड़ेगी।
पत्र में बताया गया है कि जिले के 30 उपार्जन केंद्रों में 5 जनवरी 2026 तक 48,842 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जबकि इसमें से मात्र 1,084 मीट्रिक टन धान का ही उठाव हो सका है, जो कुल खरीदी का लगभग 2.22 प्रतिशत है।
अधिकांश उपार्जन केंद्रों में धान का भंडारण निर्धारित सीमा से अधिक हो चुका है, जिससे आगे खरीदी करना संभव नहीं रह गया है।
संघ का कहना है कि न तो पर्याप्त जगह उपलब्ध है और न ही स्टैक बनाने अथवा अतिरिक्त भंडारण की व्यवस्था की गई है।
ऐसे में पहले से संग्रहित धान को जल्द उठवाया जाना आवश्यक है। यदि समय पर धान का उठाव नहीं हुआ तो खरीदी पूरी तरह प्रभावित होगी।
संघ ने मांग की है कि जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित कर संग्रहित धान का तत्काल उठाव कराया जाए, ताकि उपार्जन केंद्रों पर खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी रह सके।
कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो मजबूरी में धान खरीदी रोकने का निर्णय लिया जाएगा।</description>
बरदेला में शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम की प्रतिमा का अनावरण, दी श्रद्धांजलि
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 6 जनवरी। जिले के ग्राम बरदेला में शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए उनके अमर योगदान को स्मरण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन नक्सलियों द्वारा सर्चिंग अभियान पूर्ण कर लौट रही पुलिस पार्टी को अम्बेली नाला के समीप आईईडी विस्फोट के माध्यम से निशाना बनाया गया था। इस कायरतापूर्ण हमले में जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ डीआरजी के 9 वीर जवानों एवं 1 वाहन चालक ने राष्ट्र की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। शहीद जवानों का यह बलिदान न केवल पुलिस बल बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का अमिट उदाहरण है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संकल्प मार्च 2026 के अंतर्गत क्षेत्र को नक्सल-मुक्त बनाने के लक्ष्य की चर्चा करते हुए कहा कि शहीद जवानों का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। माओवादियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए कर्तव्यपथ पर वीरगति को प्राप्त हुए इन जवानों का साहस, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। ऐसे वीर सपूतों के कारण ही आज समाज सुरक्षित है तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता कायम है।
कार्यक्रम के दौरान शहीद के सम्मान में उपस्थित जनसमूह द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा की शहादत को नमन किया गया एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा शहीद के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।</description>
वन मंत्री ने 14 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
        <description>आवागमन और सिंचाई संसाधनों के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जनवरी। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। क्षेत्र के विधायक और वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्र में सघन दौरा करते हुए कुल 13 करोड़ 80 लाख 42 हजार रुपये लागत के 33 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस व्यापक अभियान में सुदूर वनांचलों में सडक़ संपर्क, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में कुल 13 करोड़ 15 लाख रुपये का भूमिपूजन और 65 लाख रुपये का लोकार्पण संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गोंदियापाल से हुई, जहां मंत्री ने 2 करोड़ 97 लाख 99 हजार रुपये के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इसमें सबसे प्रमुख कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा बासंपानी से गोंदियापाल तक 2.70 किलोमीटर लंबी सडक़ का निर्माण है, जिस पर 2 करोड़ 61 लाख 49 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी दौरान मांदलापाल और पाथरी क्षेत्र में बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत बनी सीसी सडक़ों का लोकार्पण भी किया गया।
अगले पड़ाव में बड़ेआमाबाल पहुंचे मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों को 3 करोड़ 93 लाख 69 हजार रुपये के कार्यों की सौगात दी। यहाँ कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए आमाबाल से कोचलीपारा-कावडग़ांव तक 3.70 किलोमीटर लंबी सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी लागत 3 करोड़ 24 लाख 83 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही मुण्डागांव में डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देने के लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र और ग्राम पंचायत में मुक्तिधाम व प्रतीक्षालय शेड निर्माण की भी नींव रखी गई। छोटे अलनार में नवनिर्मित सीसी सडक़ जनता को समर्पित की गई।
सिंचाई और जल संरक्षण की दिशा में तारागांव में आयोजित कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जहां एक साथ 6 करोड़ 23 लाख 54 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन हुआ। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा तारागांव और विश्रामपुरी जलाशयों के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया गया है।
इन दोनों जलाशयों के बांध पर गिट्टी कार्य, नवीन स्लूस, वेस्ट वियर और नहर लाइनिंग व स्ट्रक्चर निर्माण के लिए क्रमश: 2 करोड़ 74 लाख 23 हजार रुपए और 2 करोड़ 97 लाख 86 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही सोनारपाल में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बने महतारी सदन का लोकार्पण कर इसे मातृशक्ति को समर्पित किया गया।
बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर सरस्वती साइकिल योजना के तहत सैकड़ों छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। गोंदियापाल में 73, बड़ेआमाबाल क्षेत्र में 181 और तारागांव-भानपुरी क्षेत्र में सर्वाधिक 429 विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनकी स्कूल जाने की राह आसान होगी।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि उनकी सरकार बस्तर के सुदूर वनांचलों को मुख्यधारा से जोडऩे और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि आज जिन सडक़ों और पुल-पुलियों की आधारशिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। गोंदियापाल और बड़ेआमाबाल जैसे क्षेत्रों में बारहमासी सडक़ें बनने से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का कोई भी गांव पहुंचविहीन न रहे। किसानों और छात्रों के प्रति सरकार की प्राथमिकता को रेखांकित करते हुए उन्होंने आगे कहा, तारागांव और विश्रामपुरी जलाशयों के जीर्णोद्धार से क्षेत्र की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ हमारे किसान भाइयों को मिलेगा। वहीं, सरस्वती साइकिल योजना के तहत दी जा रही साइकिलें हमारी बेटियों की शिक्षा की राह को आसान बनाएंगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जनपद सदस्य बुधराम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के मैदानी अमला एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामीण उपस्थित थे।</description>
विधायक ने भीरागांव में किया हाई स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 5 जनवरी। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शनिवार को माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम भीरागांव को हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य की सौगात दी। उन्होंने 70.23 लाख रूपए की लागत से हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
विधायक सुश्री उसेंडी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हाई स्कूल के पक्के भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य भगवती नेताम, जनपद सदस्य रामलाल मरकाम, पन्ना लाल नेताम, सरपंच जगदीश मरकाम, सुकली बाई, धन्जू राम मरकाम, पीलाराम मरकाम, रामसिंह मरकाम, मानकूराम मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।</description>
गैर हाजिर कर्मियों पर होगी कार्रवाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 5 जनवरी। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्ता पूर्ण बनाने हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके द्वारा विकासखंड गीदम के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का सोमवार को गहन जायजा लिया गया। इनमें कारली, रोंजे, बारसूर कासोली, मुचनार और हितामेटा के स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदनार का जायजा लिया।
इस दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की सघन जानकारी ली। श्री रामटेके ने स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन समय पर जन सामान्य को स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी रुकावट के पहुंचने के निर्देश दिए।
 उन्होंने इस दौरान गैर हाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर रूप से संचालन के लिए नियमित रूप से संस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें सुविधाओं को जन सामान्य के लिए के लिए कार्य किया जा रहे हैं उन कार्यों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न संस्थाओं में एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन हेतु तैयारी का भी निरीक्षण किया गया है।इ संबंध में एक्शन प्लान बनाकर शीघ्र कार्य के निर्देश दिए गए हैं।</description>
केशकाल घाट में जाम, ओवरटेक करते हुए पुलिस पर बस चढ़ाने की कोशिश
        <description>ड्राइवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, जेल भेजा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल,5 जनवरी। केशकाल घाटी में रविवार की रात घाटी में लगातार चल रहे जाम के दौरान जगदलपुर से नागपुर की ओर जा रही बस क्रमांक सीजी 17 एलसी 5355 के चालक द्वारा तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक बस चलाते हुए ओवरटेकिंग किया जा रहा था। केशकाल पुलिस द्वारा विश्रामपुरी चौक में बस चालक को रोकने पर उसने पुलिसकर्मी पर जान से मारने की नीयत से बस चढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ गाली गलौज करने पर आरोपी बस चालक पुष्पेंद्र कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी आरक्षक उमेशदास मानिकपुरी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि 4 जनवरी को केशकाल शहर में यातायात प्रबंधन एवं शहर पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था। उसी दरमियान शहर से लेकर घाट तक जाम की स्थिति निर्मित होने से यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए पेट्रोलिंग वाहन के अधिकारी व अन्य स्टाफ के साथ विश्रामपुरी चौक की ओर जा रहे थे कि बस क्रमांक सीजी-17-एलसी-5355 का चालक जाम होने की स्थिति को देखते हुये भी गलत दिशा में जाकर ओवरटेक करते हुये आगे बढ़ा दिया था। जिसे रोकने के लिए कहने पर बस का चालक बस को न रोक कर पुलिसकर्मियों पर बस को चढ़ाने का प्रयास करने लगा।
मना करने से बस से नीचे उतरकर अनावश्यक वाद विवाद करने लगा। आरोपी द्वारा पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आमादा होकर भयोपरत करना पाए जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा धारा 109, 121 (1), 132, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एसडीओपी अरुण नेताम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विकास बघेल की मौजूदगी में विवेचना के दौरान आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार कोर्राम सिंगनपुर खासपारा थाना केशकाल जिला कोण्डागाव हॉल लोकमान्य तिलक वार्ड धरमपुरा जगदलपुर का कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।</description>
बैलाडीला की पहाड़ी पर खदान खुलने का विरोध
        <description>कांग्रेस ने निकाली पहाड़ बचाओ यात्रा, भाजपा छोडक़र अन्य सियासी दलों का भी समर्थन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 5 जनवरी। जल- जंगल और ज़मीन को बचाने के संकल्प के साथ दंतेवाड़ा में कांग्रेस पार्टी ने पहाड़ बचाओ यात्रा निकाली। इस रैली में कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा को छोडक़र अन्य सियासी दलों के युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी प्रदर्शित की।
दंतेवाड़ा से राजा बांगला तक निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों युवा बाइक से पगडंडी और पथरीले रास्तों को पार करते हुए पहुंचे। राजा बंगला क्षेत्र बैलाडीला डिपॉजिट-4 में स्थित है, जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र की श्रेणी में रखा रखा जाता है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बहुराष्ट्रीय एनसीएल कंपनी खनन की पूरी तैयारी कर चुकी है। आगामी 10 जनवरी को करीब एक दर्जन पंचायतों के साथ लोक जन सुनवाई प्रस्तावित है। इसी के विरोध में यह पहाड़ बचाओ रैली निकाली गई।
इस आंदोलन का नेतृत्व झीरम घाटी हमले में शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र और कांग्रेस नेता छविंद्र कर्मा ने किया। रैली के दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाज़ी की और खनन के खिलाफ एकजुटता दिखाई। छविंद्र कर्मा ने कहा कि जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए उनके पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि अब बाहरी उद्योगपतियों को इस क्षेत्र में खनन की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
उन्होंने इस पहाड़ को आदिवासियों का जीता-जागता वरदान बताते हुए कहा कि यहां आदिवासी संस्कृति, सभ्यता, वन्यजीव और जैव विविधता मौजूद है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस क्षेत्र में उडऩ गिलहरी के साथ-साथ बाघों का विचरण क्षेत्र है। नैसर्गिक झरने और दुर्लभ औषधियां पाई जाती हैं। इसके फलस्यवरूप यह क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से समृद्ध है। अंधाधुंध प्राकृतिक संसाधनों का दोहन जैव विविधता को नष्ट करेगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
पहाड़ चलो अभियान उग्र रूप लेगा-जिला कांग्रेस महामंत्री
दंतेवाड़ा में कांग्रेस पार्टी का पहाड़ चलो अभियान आगामी समय में उग्र रूप अख्तियार करेगा। जिससे अभियान को नई दिशा मिलेगी। उक्त घोषणा जिला कांग्रेस पार्टी के महामंत्री विमल सलाम ने छत्तीसगढ़ से विशेष चर्चा में की।
महामंत्री ने आंदोलन की रूपरेखा पेश करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले की सीमा के उस पार बीजापुर जिला अंतर्गत भी आंदोलन का प्रसार किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शिरकत करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों को कौडिय़ों के दाम लूट नहीं होने दी जाएगी। भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं, इनमें गौतम अडानी और मुकेश अंबानी प्रमुख रूप से शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों की सरकार है। आम जनता की परेशानियों से भाजपा की सरकार को कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस की मुहिम अनवरत् जारी रहेगी।</description>
निर्माण कार्यों में लाएं गुणवत्ता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 4 जनवरी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जयंत नाहटा ने ग्राम पंचायत तुड़पारास क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता लाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान श्री नाहटा ने डीएमएफ योजनांतर्गत निर्मित सी.सी. सडक़ एवं डोम शेड निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जा रही पोषण एवं अन्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीईओ ने किश्तों की स्थिति की जानकारी ली एवं हितग्राहियों से संवाद कर आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही वीबीजी रामजी योजना-जल शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने, मस्टर रोल समय पर निकालने तथा जल संरक्षण एवं जल संचय से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप पटेल प्रमुख रूप से मौजूद थे।</description>
वनपाल धनीराम सलाम की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 4 जनवरी। वनमंडल केशकाल अंतर्गत परिक्षेत्र केशकाल में पदस्थ रहे वनपाल धनीराम सलाम की सेवानिवृत्ति के अवसर पर रविवार को पंचवटी के गरिमामय वातावरण में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
इस सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ दिव्या गौतम शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेंजर कृष्ण कुमार नेताम समेत परिक्षेत्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने धनीराम सलाम के दीर्घ सेवाकाल, कार्यशैली एवं विभाग के प्रति उनके योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। धनीराम सलाम ने वन विभाग में अपने सेवाकाल की शुरुआत वर्ष 1983 में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में की थी। अपनी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के बल पर उन्होंने निरंतर प्रगति करते हुए वर्ष 2007 में शासकीय वन रक्षक पद प्राप्त किया तथा तत्पश्चात वनपाल पद तक पदोन्नति पाकर विभाग में उल्लेखनीय सेवाएं दीं।
उनका सम्पूर्ण सेवाकाल वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं विभागीय दायित्वों के निर्वहन में समर्पित रहा। धनीराम सलाम अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं सहयोगी भावना के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे।
केशकाल के विश्राम गृह पंचवटी में निवास के दौरान भी उन्होंने विभागीय समन्वय एवं अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।</description>
कार की टक्कर से बाइक चालक जख्मी
        <description>कोंडागांव, 4 जनवरी। कोण्डागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत स्थानीय बस स्टैंड चौक में शनिवार की रात सडक़ हादसे में एक बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 9.15 बजे बस स्टैंड चौक में रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही दिशा से आ रहे थे, तभी अचानक बाइक मुड़ते समय कार की चपेट में गया।
हालांकि टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, वहीं घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
फिलहाल कार चालक एवं घायल बाइक चालक की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।</description>
शाकंभरी माता जयंती शोभायात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 4 जनवरी। मरार पटेल समाज द्वारा अपनी आराध्य देवी मां शाकंभरी की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा का बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन कार्यालय के समक्ष आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान समाज की युवतियों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मां शाकंभरी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की और मरार पटेल समाज के लोगों को मां शाकंभरी देवी की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी देवी अन्न, प्रकृति और समृद्धि की प्रतीक हैं तथा समाज में सद्भाव और सेवा भाव का संदेश देती हैं।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, कविता साहू, विक्रम सिंह डांगी, महामंत्री अभिषेक नायडू, अल्ताफ उल्ला खान, सुषमा सुता, यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, राजेंद्र पटवा, अमरनाथ सिंह, विक्रांत सिंह, लव मिश्रा, रविशंकर तिवारी, मनोज साहनी, दिनेश पाणिग्रही, वीरेंद्र परिहार, बबली खान, नीतीश शर्मा, शहर जिला मीडिया प्रभारी शादाब अहमद सहित पार्षद सुशीला बघेल, ललिता राव, लोकेश चौधरी, कमलेश पाठक, सलीम जाफर अली, मनिता राउत, कमला भत्तरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।</description>
गुंडाधुर कॉलेज के छात्र हिमांश व राजेश दक्षिण&पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीन फुटबॉल स्पर्धा के लिए हैदराबाद रवाना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जनवरी। शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोण्डागांव के छात्र हिमांश उसेंडी एवं राजेश कुमार का चयन दक्षिण-पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीन फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर की फुटबॉल पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिमांश एवं राजेश का यह चयन 2 से 4 दिसम्बर 2025 को विश्वनाथ यादव तामस्कर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। उक्त प्रतियोगिता में उत्तर बस्तर एवं दक्षिण बस्तर सेक्टर के प्रतिभावान खिलाडिय़ों का चयन विश्वविद्यालय टीम हेतु किया गया।
दक्षिण-पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीन फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 11 जनवरी तक वोक्सेन यूनिवर्सिटी, शिवापेट (हैदराबाद) में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में दक्षिण-पूर्वी जोन के लगभग 65 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाडिय़ों के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया है।
महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी एच.आर. यदु ने बताया कि प्राचार्या डॉ. सरला आत्राम के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से महाविद्यालय में जुलाई माह से ही उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न खेलों का नियमित एवं व्यवस्थित अभ्यास कराया जा रहा है। इसी सतत अभ्यास एवं परिश्रम का परिणाम है कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
हिमांश एवं राजेश के इस गौरवपूर्ण चयन पर महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।</description>
भव्य रूप से मनाया जाएगा बस्तर पंडुम& सीएम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा,2 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर पंडुम इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान 12 विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
शुक्रवार को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने आगे कहा-बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया जाएगा, जिससे सारी दुनिया बस्तर की सभ्यता - संस्कृति और परंपराओं से वाकिफ हो सके।
भारत में हो बस्तर पंडुम की धमक - विजय शर्मा
पर्यटन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, राजेश अग्रवाल ने दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम के लोगो और थीम सांग अनावरण के दौरान संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। बस्तर पंडुम की सफलता में बस्तर के नागरिकों की भूमिका अहम है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा, केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर वैश्विक पटल पर स्थापित होगा। इसमें मुख्यमंत्री की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने नक्सली मुक्ति अभियान की सफलता हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव और गृहमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद दिया। मंत्री श्री कश्यप नें आदिवासी समाज के सदस्यों से अपनी परंपराओं को बताने की अपील की। वैश्विक तापमान वृद्धि और जलवायु परिवर्तन के समाधान हेतु बस्तर की संस्कृति और परंपरा कारगर साबित होगी।
इस दौरान गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव की मंशा अनुसार मां दंतेश्वरी की आराधना के साथ बस्तर पंडुम का लोगो - थीम सॉन्ग अनावरण हो रहा है। पंडुम के पीछे विज्ञान कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में बस्तर पंडुम की धमक होनी चहिए।
उन्होंने अगला जन्म बस्तर में लेने की इच्छा व्यक्त की।
बस्तर में शांति और विकास हेतु मुख्यमंत्री की सानी नहीं है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विगत दो वर्षों में बस्तर की तस्वीर बदली। विगत वर्षों से अनेक साप्ताहिक बाजार बंद थे, जो अब शुरू हो चुके है।
पूर्व के वर्षों में नक्सलियों द्वारा अनेक नरसंहार किया गए। जिन्हें अब नहीं सहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस वर्ष मार्च तक नक्सलवाद का खत्म हो जाएगा।
विजय शर्मा ने धर्मांतरण करने वालो पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बस्तर को किसी से सीखने की जरूरत नहीं है। बस्तर सिखाने में सक्षम है।
इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप और विधायक चैतराम ने भी उद्बोधन दिया। इस अवसर पर रोहित यादव,आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय और डीएफओ सागर जाधव मौजूद थे।</description>
राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा शुरु
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़, 2 जनवरी। देशभर में 37वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है। गुरुवार को जिले के सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस के द्वारा भारत माता चौक में शुभारंभ किया गया। इस माह को मनाने का मुख्य उद्देश्य बताया कि आम नागरिकों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना है, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में कमी लाई जा सके।
यह राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह भारत सरकार के सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। हर वर्ष यह सप्ताह एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम है सडक़ सुरक्षा नायक बनें। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी, कार्यशालाएँ और यातायात नियमों के पालन को लेकर जन-जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सडक़ सुरक्षा माह का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि थोड़ी-सी सावधानी और नियमों का पालन करके हम न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं।और दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर सफर करें वहीं चार पहिया वाहन चालक बेल्ट लगाकर सफर करें और सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें और सडक़ सुरक्षा नायक बनें। इस अभियान में सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस कप्तान आंजनेय वाष्र्णेय के साथ ही एडीशनल एसपी निमिषा पांडे, और पुलिस महकमा के अफसर और कर्मचारी गण के साथ ही समाजसेवी महेन्द्र अग्रवाल और पत्रकार रवि तिवारी मौजूद थे।</description>
सच्चा सुख महलों में नहीं, संतोष और प्रेम में है &पं. त्रिपाठी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़, 2 जनवरी। नगर पंचायत पवनी बाड़ा चौक में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के छटवें दिन रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर कथा व्यास पं. गुरु कुमार त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कहा -आत्मा से परमात्मा का मिलन ही रुक्मिणी विवाह है और सच्चा सुख महलों में नहीं संतोष और प्रेम में है।
आगे उन्होंने बताया -हनुमान जी ने समुद्र लांघ कर असंभव कार्य को संभव किया, वैसे ही दृढ़ संकल्प से मनुष्य अपने जीवन की बधाओं को पार कर सकता है। धार्मिक आयोजन से समरसता और शांति का संचार होता है। रुक्मिणी विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भगवान की इस विवाह कार्यक्रम में श्रद्धालु झूम उठे। रुक्मिणी विवाह कथा से उपस्थित श्रोताओं को आनंदित किया। इस कथा में पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, नगर साहू संघ अध्यक्ष गोपाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू शामिल हुए।</description>
विवेक देवांगन बने धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़, 2 जनवरी। विवेक देवांगन को छत्तीसगढ़ धर्म सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है। सभी ने खुशी का इजहार कर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
 प्राप्त समाचार के अनुसार धर्म सेना छत्तीसगढ़ के प्रान्त की बैठक कल रायपुर में सम्पन्न हुई, जिसमें कई निर्णायक फैसले लिए गए। जिसमें धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह को प्रदेश संरक्षक का दायित्व प्राप्त हुआ व विवेक देवांगन को सर्वसम्मति से धर्म सेना छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
बिलासपुर विभाग अध्यक्ष विष्णु पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष व बिलासपुर विभाग महामंत्री रूपेंद्र गवेल को प्रदेश महामंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ।
धर्म सेना को छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत बनाने और युवाओं को संगठन से जोडऩे पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। संगठन की बैठक रायपुर में हुई धर्मांतरण पर बैठक में चिंता जाहिर की गई और सनातन धर्म के प्रचार को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई और राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई ।
बैठक में धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष विवेक देवांगन प्रदेश सहसंरक्षक सुरेंद्र बहादुर प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पटेल एवं नामदेव राय प्रदेश महामंत्री रूपेंद्र गावेल रायपुर जिला अध्यक्ष सुधीर सपा एवं अन्य समस्त सदस्य मौजूद रहे। लोगों ने विवेक देवांगन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।</description>
कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में होने लगा आधार बेस हाजिरी और ई&ऑफिस से कार्य
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जनवरी। एक जनवरी से सारंगढ़ स्थित कलेक्टर कार्यालय में आधार बेस उपस्थिति प्रारम्भ किया गया है। इससे शासकीय कर्मियों की समय पर उपस्थिति ऑनलाइन मानिटरिंग की जा रही है। इसी प्रकार ई ऑफिस से सरकारी कार्य भी कलेक्टर कार्यालय सहित जिले के लगभग सभी विभाग द्वारा किया जा रहा है। इससे अपने राज्य स्तर के कार्यालय सहित सभी अन्य विभागों से पत्र व्यवहार और नोटशीट आदि प्रक्रिया अब डिजिटलीकरण हो रहा है।
इससे अधिकारी कर्मचारी और एक दूसरे ऑफिस से फ़ाइल भेजने में दूरी के आधार पर शासकीय सेवक द्वारा लाना ले जाना पड़ता था, उससे समय बच रहा है और कार्य में गति आएगा। साथ ही शासकीय सेवकों को आना जाना भी नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि यह हाजिरी कर्मचारियों की उपस्थिति को उसके अंगूठे और चेहरे के साथ साथ आधार कार्ड के माध्यम से दर्ज किया जाता है। यह प्रणाली सभी सरकारी विभागों और संस्थानों में लागू की गई है। अब हाजिरी पारदर्शी हो गया है और फर्जी हाजिरी नहीं किया जा सकता।</description>
रायपुरा चौक से ओम हॉस्पिटल तक बने 50 पाटों को  तोड़ा
        <description>रायपुर, 1 जनवरी। निगम अमले ने जोन 5 के रायपुरा चौक महादेवघाट मार्ग से लेकर ओम हॉस्पिटल तक नाली पर अवैध रूप से निर्मित लगभग 50 पाटों को जेसीबी से तोडक़र नाली को कब्जामुक्त कर सफाई में आ रही बाधा को दूर किया। यह कार्रवाई लोगों की शिकायत पर जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा स्वच्छता निरीक्षक प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में की गई।</description>
समरेन्द्र शर्मा को पीएचडी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, भिलाई (छत्तीसगढ़) ने पत्रकार समरेन्द्र शर्मा को पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने वेब सीरीज का समाजशास्त्र : एक अध्ययन (मिर्जापुर, आश्रम, पंचायत एवं पाताल लोक के संदर्भ में) विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। समरेन्द्र शर्मा ने यह शोध कार्य डॉ. धनेश जोशी के निर्देशन में किया। अपने शोध में उन्होंने लोकप्रिय हिंदी वेब सीरीज को केवल मनोरंजन के माध्यम के रूप में नहीं, बल्कि समकालीन समाज की सत्ता संरचनाओं, सामाजिक यथार्थ और वैचारिक विमर्श के प्रभावशाली मंच के रूप में विश्लेषित किया है। शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वेब सीरीज किस प्रकार समाज में व्याप्त जाति, वर्ग, लिंग, धर्म, राजनीति और सत्ता संबंधों को उजागर करती हैं तथा सामाजिक चेतना को प्रभावित करती हैं। उल्लेखनीय है कि समरेन्द्र शर्मा पिछले 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। वे विभिन्न टीवी चैनलों, समाचार पत्रों और डिजिटल मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं।</description>
प्रगतिशील यादव महासंघ का कैलेंडर विमोचित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ के नववर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस मौके पर सर्वश्री श्रीकांत यादव, निरंजन सिंह यादव, श्रवण यदु, कमल सिंह यादव, डॉक्टर एन पी यादव, राकेश यदु, रामलाल यादव , रविंद्र सिंह यादव, रविकांत यादव उपस्थित रहे ।</description>
तीन माह से राशन नहीं मिलने का आरोप, पलारी के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट
        <description>कोण्डागांव, 30 दिसंबर। जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे ग्राम पंचायत पलारी में पिछले तीन माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों का दल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य दुकान के माध्यम से मिलने वाले पीडीएस राशन वितरण में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों राधिका देवांगन, अनिता बघेल, रामदाई सहित अन्य ने बताया कि ग्राम पंचायत पलारी में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान से कई हितग्राहियों को लगातार 2 से 3 माह से राशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार राशन देने के नाम पर फिंगरप्रिंट (अंगूठा) ले लिया जाता है, लेकिन तत्काल राशन नहीं दिया जाता और बाद में महीनों तक चक्कर लगवाए जाते हैं। इस मनमानी से ग्रामीण खासे परेशान हैं।
आरोपों को बताया निराधार
इधर, राशन दुकान की सेल्स महिला दीपिका देवांगन ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों का केवाईसी पूरा नहीं हुआ है, उन्हें राशन नहीं दिया गया है, जबकि अन्य सभी को नियमित रूप से राशन वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में जिला स्तर के अधिकारियों को पूर्व में जानकारी दी जा चुकी है।पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने कोण्डागांव कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम अजय उरांव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत पलारी में राशन वितरण में घोर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है। एसडीएम अजय उरांव ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।</description>
शासकीय कन्या शाला की छात्राओं की आवाज, बस सुविधा की उठी मांग
        <description>सुरक्षा और पढ़ाई पर हो रहा असर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 30 दिसंबर। पुराना मार्केट स्थित शासकीय कन्या शाला में अध्ययनरत छात्राओं ने बस की समुचित व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। विद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राएं छठवीं से बारहवीं कक्षा तक की हैं, जिनमें अधिकांश आदिवासी बालिकाएं शामिल हैं। छात्राओं को प्रतिदिन 4 से 6 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर विद्यालय आना-जाना पड़ता है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार छात्राएं वार्ड क्रमांक 1 दशरथ पारा, ग्राम पंचायत बड़े बचेली के चालकी पारा, मांझीपारा, पटेलपारा, रेलवे कॉलोनी सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों से स्कूल पहुंचती हैं। लंबी दूरी और सीमित परिवहन साधनों के कारण कई बार छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पातीं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।
छात्राओं और अभिभावकों ने बताया कि पैदल आवागमन के दौरान तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर सुबह और छुट्टी के समय सडक़ पर बढ़ी हुई आवाजाही छात्राओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रही है। इस स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन और पालकों द्वारा एनएमडीसी बचेली प्रबंधन एवं दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर को लिखित रूप से बस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के बचेली दौरे के दौरान भी इस समस्या से उन्हें अवगत कराया गया था। डीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है, जिससे छात्राओं और अभिभावकों में उम्मीद जगी है।
गौरतलब है कि एनएमडीसी द्वारा नगर के कुछ क्षेत्रों में पहले से बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में पुराना मार्केट शासकीय कन्या शाला की छात्राओं के लिए भी इसी प्रकार की सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग को न्यायसंगत बताया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों का कहना है कि यदि बस सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, तो इससे न केवल छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उनकी नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति भी बेहतर हो सकेगी। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और एनएमडीसी प्रबंधन के निर्णय पर टिकी हैं, जिससे इस समस्या का शीघ्र समाधान निकल सके।</description>
कर्मचारी&अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल: दूसरे दिन निकाली रैली
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 30 दिसंबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले पूरे राज्य के कर्मचारी वेतन विसंगति दूर करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के 4,50,000 सरकारी कर्मचारी सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए हैं। इसी क्रम में केशकाल के रावणभाठा मैदान में भी केशकाल विकासखंड के सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर बैठे हैं। जिससे शासकीय कामकाज पर भी खासा असर पड़ता नजर आ रहा है।
मंगलवार को हड़ताल के दूसरे दिन सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने धरना स्थल से आईटीआई चौक तक हाथों में बैनर पोस्टर लिए पैदल रैली निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। कर्मचारियों का कहना है कि अगर इसके बाद भी हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो भविष्य में हम उग्र आंदोलन करेंगे।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार बने दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मोदी की गारंटी के तहत रुका हुआ महंगाई भत्ता एरियर्स के रूप में नहीं दिया गया है। इसके अलावा केंद्र के समान देय तिथि से डीए देने, चार स्तरीय वेतनमान लागू करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसे प्रमुख वादे अब तक अधूरे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की असंवेदनशीलता के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। फेडरेशन संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो तीन दिवसीय हड़ताल के बाद आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला संयोजक शिवराज सिंह ठाकुर, जिला सचिव हीरा सिंह, प्रांतीय सचिव चमनलाल वर्मा, डॉ. सुरेंद्र नाग, सचिव गिरिजाशंकर साहू, श्यामलाल कोर्राम, रोशन हिरवानी मौजूद रहे।</description>
दिनदहाड़े  एनएमडीसी कर्मचारी टाउनशिप में 12 गाडिय़ों में तोडफ़ोड़
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 30 दिसंबर। बचेली नगर के एनएमडीसी कर्मचारी आवसीय कॉलोनी सुभाषनगर व टाइप-टू कॉलोनी क्षेत्र में दिन के उजाले में हुई एक गंभीर घटना ने पूरे नगर को दहशत में डाल दिया है। कॉलोनी के बाहर खड़ी चारपहिया वाहनों में जमकर तोडफ़ोड़ की गई, जिसमें करीब 12 चार पहिया वाहनो को नुकसान पहुंचाया गया है। यह घटना सोमवार को दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।
कॉलोनीवासियों के अनुसार, हमलावर ने कुछ वाहनों के सामने के शीशे तोड़े, तो कुछ के पीछे के कांच क्षतिग्रस्त किए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक पीडि़त द्वारा थाना बचेली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
थाना प्रभारी मधुनाथ धु्रव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह कृत्य असामाजिक तत्वों अथवा किसी मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा किया गया प्रतीत होता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से नगरवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि बचेली नगर में इस तरह की घटना पहली बार हुई है, जिससे आमजन में चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर एनएमडीसी टाउनशिप क्षेत्र में, जहां सुरक्षा के नाम पर कर्मचारियों से प्रतिमाह धनराशि की कटौती की जाती है और प्रबंधन द्वारा लाखों रुपये सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं, वहां इस तरह की घटना होना कई सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इतनी बड़ी संख्या में गाडिय़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, उस समय सुरक्षा गार्ड क्या कर रहे थे? यदि दिन के समय ऐसी घटना हो सकती है, तो रात में वाहनों की सुरक्षा को लेकर आम नागरिक खुद को और अधिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाए।
उल्लेखनीय है कि टाउनशिप की सुरक्षा व्यवस्था सीडीओ कंपनी के जिम्मे है, जिनके सुरक्षा गार्ड क्षेत्र में तैनात रहते हैं।
सुरक्षा गार्ड के इंचार्ज से दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में बचेली से बाहर हैं और उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि बचेली पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना को किसने अंजाम दिया। उनके अनुसार, इससे पहले इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है।
वहीं, इस संबंध में एनएमडीसी के संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके बैठक में व्यस्त होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।
नगरवासियों का कहना है कि पूर्व में भी चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन उन पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। अब इस ताजा घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जनता की मांग है कि पुलिस और एनएमडीसी प्रबंधन मिलकर कड़ी कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और नगर में फिर से सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।</description>
नशा मुक्ति संकल्प व वस्त्र दान के साथ रासेयो शिविर का समापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 30 दिसंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दहिकोंगा द्वारा राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता वाजपेई उच्च शिक्षा विभाग छ ग राज्य कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजीवन कुमार शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर जिला संगठक जिला कोंडागांव शशिभूषण कनौजे के मार्गदर्शन में संस्था के प्राचार्य टी.पी.जोशी के सहयोग और कार्यक्रम अधिकारी कमलेश्वर सिंह कुमेटी के सानिध्य में 22 दिसंबसे स्वस्थ संकल्प एवं नशा मुक्त भारत के लिए युवा थीम को लेकर सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में साफ-सफाई, सोख्ता गढ़ा, रोड़ै समतलीकरण, बाउंड्री वाल पोताई, नशा उन्मूलन कार्यक्रम, सुरक्षित पारा सुरक्षितै लइमन , इससे संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा ग्राम बड़े बंजोड़ा में जन जागृति फैलाई गई, जिसमें ग्राम पंचायत बड़े बंजोड़ा के सरपंच श्री दास राम कोराम , उप सरपंच श्रीमती कुमारी पोयाम , ग्राम पुजारी श्री समरूप राम पोयाम समस्त पंचगण सिनियर स्वयंसेवक अजीत सिन्हा , विशनाथ मोहनी भारती दल नायक पप्पु सेठिया संजना बघेल एवं युवा समिति का विशेष सहयोग मिला।
स्वयंसेवको के प्ररणा से ग्राम बड़े बंजोडा के सन्त यादव, देवेन्द्र यादव, फूलसिंह पोयाम , दिलीप कोर्राम, सुखरू यादव ने नशा नहीं करने का निर्णय लिया एवं दो लोगों को एवं ग्रामीणो को प्राचार्य द्वारा शपथ दिलवाया गया एवं पांच निराश्रित लोगों को वस्त्र दान किया गया ।
शिविर में आकर्षण का केंद्र था सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रामीण खेल एवं सांस्कृतिक रैली जो ग्रामीणों का मन मोह लिया ।</description>
पिकनिक मनाकर घर लौट रहे बाइक चालक की सडक़ दुर्घटना में मौत
        <description>महासमुंद,29 दिसंबर। सिरपुर क्षेत्र से पिकनिक मनाकर घर लौट रहे बाइक सवार की अचानकपुर मोड़ के पास सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई तथा उसी बाइक में पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आई हैं। मृतक का नाम शैलेंद्र दीवान बताई गई है।
पता चला है कि वह मुनगाशेर से कबड्डी खेलने गुडेला भांठा गया था। कबड्डी खेलकर वह सिरपुर की और पिकनिक मनाने निकल गया था। वहां से घर वापसी के दौरान यह घटना घटी। घटना रविवार की शाम को हुई। समाचार लिखते सोमवार सुबह 11 बजे तक पुलिस की विवेचना जारी है।</description>
41 दिवसीय मण्डल व्रत पूजा: नम आंखों से दी भगवान अयप्पा को विदाई
        <description>मंदिर का पट बंद, अब मकर संक्रांति पर फिर होंगे दर्शन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 29 दिसंबर। लौह नगरी बचेली स्थित अयप्पा मंदिर में 41 दिवसीय मण्डल व्रत पूजा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन मंदिर परिसर श्रद्धा, आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अयप्पा मंदिर पहुँचकर भगवान अयप्पा के दर्शन में लीन रहे। यह पावन पूजा परंपरागत रूप से केरल राज्य के मलयालम समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान अयप्पा, भगवान शिव के पुत्र माने जाते हैं और उनकी आराधना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
भव्य झांकी व शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र-
मण्डल व्रत पूजा के अंतिम दिन रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा हाथों में दीपक लेकर शहनाई की मधुर धुनों के साथ भगवान अयप्पा की भव्य झांकी निकाली गई। यह शोभायात्रा रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए अयप्पा मंदिर पहुँची। शहनाई दल विशाखापट्टनम से आमंत्रित किया गया था। रथ को अत्यंत आकर्षक रूप से सजाया गया था। पूरे मार्ग में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूरे मंदिर मंदिर भी आकर्षक झालर लाईटो से जगमगा रहा था।
विशेष मण्डल पूजा व विशाल प्रसाद वितरण
झांकी के मंदिर पहुँचने के बाद अयप्पा मंदिर में विशेष मण्डल पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को गुड़ और चावल से बना पारंपरिक प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर को फूलों एवं आकर्षक झालर लाइटों से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के आम नागरिकों के साथ-साथ एनएमडीसी बचेली परियोजना के महाप्रबंधक महेश नायर अयप्पा मंदिर पहुँचे और विधिवत दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।</description>
भाजपा नेताओं ने सुनी  मोदी से मन की बात
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 29 दिसंबर। ग्राम पंचायत बुडेनी में मगरलोड जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्याम साहू के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को गंभीरता से सुना।
जनपद अध्यक्ष मगरलोड वीरेंद्र साहू ने बताया कि रविवार को हम सब ने रेडियो पर मन की बात सुनी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण तथा भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर सारगर्भित विचार रखा। उन्होंने जनभागीदारी को देश की प्रगति का मूल आधार बताते हुए सभी नागरिकों से सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। जिसे सुनकर हमें नया भारत निर्माण के इस अभियान में सहभागी बनने की प्रेरणा मिली। पीएम मोदी के विचारों को आत्मशात कर हम अपने दैनिक आचरण में शामिल करने एवं प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डागेश्वर सोनकर, प्रीतराम देवांगन, खेमूराम साहू, हेमंत साहू, देवचरण साहू, हृदयराम साहू, ललित देशमुख, रमेश देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।</description>
शक्ति दिवस पर्व: आदिवासी हल्बा संस्कृति और एकता का अनुपम संगम
        <description>मां दंतेश्वरी की अर्जी विनती व समाज की पत्रिका का विमोचन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 29 दिसंबर। बचेली नगर में अखिल भारतीय हल्बा,हल्बी आदिवासी समाज शाखा, बचेली के तत्वावधान में शक्ति दिवस पर्व 2025 का आयोजन 26 दिसंबर को सामाजिक भवन, बचेली में अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। यह आयोजन आदिवासी समाज की एकता, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक चेतना को सशक्त करने का प्रतीक बना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी बचेली परियोजना के उपमहाप्रबंधक सिविल एसआर डहरिया एवं विशिष्ट अतिथि मानव संसाधन विभाग के उपमहाप्रबंधक तिरूपति राव थे। साथ ही अध्यक्षता विघुत सहायक महाप्रबंधक प्रकाश ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ध्वजारोहण, मां दंतेश्वरी की अर्जी-विनती एवं समाज की पत्रिका के विमोचन के साथ की गई। इसके पश्चात आदिवासी परंपराओं से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समाज के युवाओं और बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता देखने को मिली। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक महेन्द्र कुमार ठाकुर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज प्रमुख, गोंडवाना समाज, उरांव समाज, सतनाम समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। हल्बा,हल्बी समाज शाखा अध्यक्ष श्री सुरेश सहारे, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र कुमार ठाकुर, तथा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता खोमन तारम, वेदप्रकाश कोठारी, पी.आर. कोलियारे, लक्ष्मीकांत भोयर, विकास ठाकुर, पितांबर सिंह देवहारी, सी.आर. ठाकुर, किशोर चनाप, परदेशी राम कोसमा, हुषन रावटे, दिलीप चिराम, रामेश्वर चिराम, दयालु राम, मुलचंद ठाकुर, ऋषि ठाकुर, नरेन्द्र रावटे सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।</description>
दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों का रेला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 26 दिसबर। छत्तीसगढ़ के विख्यात् शक्तिपीठों में शुमार दंतेश्वरी मंदिर में दर्शनार्थियों की शुक्रवार को कतार लगी रही। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से सराबोर था।
गौरतलब है कि वर्ष के अंतिम सप्ताह और नववर्ष के आगमन के पहले छुट्टियों के मद्देनजर बड़ी संख्या में दूरस्थ स्थानों से श्रद्धालुओं का दंतेश्वरी दरबार में आगमन हो रहा है। श्रद्धालु सपरिवार बस्तर आराध्य देवी के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। इसके फलस्वरुप जिले के समस्त होटल - धर्मशालाएं हाउसफुल हो चुके हैं। जिससे भक्तों को आश्रय ढूंढने में समस्याएं हो रही हैं।</description>
वीर बाल दिवस अदम्य साहस श्रद्धा और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक&किरण सिंह देव
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 26 दिसंबर। वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों ने धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
वे अताताइयों के आगे अपने सिद्धांतों से झुके नहीं। इतिहास गवाह है कि इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दे कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। देश उनकी शहादत का ऋणी है। उन्होंने ने कहा कि साहिबजादे जोरावर सिंह जी और साहिबजादे फतेह सिंह जी ने 1705 में अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दे अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। विदित हो भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिखों के 10 वें गुरु गोविन्द सिंह जी के छोटे पुत्रों की शहादत को प्रति वर्ष वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसी तारतम्य मे भाजपा जिला कार्यालय में वीर पुत्रों को श्रद्धांजलि देते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि छोटे से बालकों को अताताइयों ने तलवार के बल पर झुकाना चाहा पर वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाए।
उन्होंने बालकों को दीवार पर चुनवा दिया, किन्तु उन्हें धर्म और संस्कृति से डिगा नहीं पाए। सिख समाज के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा 1705 का युद्ध भारत के साहस और मान्यताओं की अडिगता का परिचय है, जब गुरु गोविन्द सिंह जी के छोटे पुत्रों ने युद्ध भूमि पर अदम्य साहस का परिचय दिया। उनके दो पुत्र साहिबजादे अजित सिंह और साहिबजादे जोरार सिंह युद्ध के दौरान वीर गति को प्राप्त हुए और साहिब जादा जोरावर सिंह और साहिब जादा फतेह सिंह आक्राँताओं के द्वारा दीवार पर चुनवा दिए गए, किन्तु उन्होंने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अपने प्राणों की आहुति दी, किन्तु अपने सिद्धातों से विमुख नहीं हुए। इस दौरान वीर बालकों के रूप में प्रिया पटवा,पीहू बघेल, दीपा बघेल, श्लोक दास, जया नाथ, ज्योति पटवा, नूपुर दास मोनू देवांगन के मार्गदर्शन में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे एवं सुरेन्द्र सिंह गिल ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक अतुल सिम्हा एवं सह संयोजक अवधेश सिंह गौतम सहित विद्या शरण तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, महापौर संजय पांडे, परिस राम बेसरा, नरसिंह राव, राजपाल कसेर, रोहित त्रिवेदी, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, सफीरा साहू, प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, माहेश्वरी ठाकुर, प्रमिला कपूर, ममता राणा, बिजली वैध, विपिन मालवीय, दिनेश केजी, ब्रिजेश शर्मा,राजा यादव, सुरेश मिश्रा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।</description>
इंदिरा आवास का झांसा, महिला के सोने के जेवर लेकर ठग फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 27दिसंबर।इंदिरा आवास योजना के नाम पर दो लाख रुपये दिलाने का लालच देकर एक महिला से सोने के जेवर ठग लिए गए। ठग ने भरोसा जीतकर महिला को बाइक में घुमाया और अगले दिन पैसे मिलने की बात कहकर जेवर लेकर फरार हो गया। दूसरे दिन उसके नहीं आने पर ठगी का खुलासा हुआ।
सीपत क्षेत्र के पंधी गांव में रहने वाली जानकी भट्ट (61)रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करती हैं। वह अपनी ननद के घर कवर्धा गई थीं। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह कवर्धा से बिलासपुर पहुंचीं और महाराणा प्रताप चौक के पास सीपत जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं।
इसी दौरान एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उनके पास आया और कहा कि उनका इंदिरा आवास स्वीकृत हो गया है तथा दो लाख रुपये मिलने हैं। उसने तहसील के पास स्थित बैंक से रकम मिलने की बात कहते हुए महिला को बाइक में बैठा लिया। उसके साथ एक युवक भी मौजूद था।
तहसील के पास पहुंचकर आरोपी ने किसी मैडम को फोन लगाने का नाटक किया और कहा कि अगले दिन पैसे मिल जाएंगे। इसके बाद उसने अमानत के तौर पर कुछ रखने को कहा। जब महिला ने पैसे न होने की बात कही,तो ठग ने उनके गले और कान में पहने सोने के जेवर मांग लिए। भरोसे में आकर महिला ने सोने की माला उसे सौंप दी। जेवर लेते ही आरोपी वहां से चला गया।
अगले दिन ठग के नहीं आने पर महिला ने परिजनों को बताया और ठगी का अहसास हुआ। शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महाराणा प्रताप चौक और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है,ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।</description>
अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
        <description>रामानुजगंज, 25 दिसंबर। रामानुजगंज स्थित अटल चौक में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान तथा उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वाजपेयी द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि उनका व्यक्तित्व, सरलता एवं समाज सेवा की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।</description>
युवा कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर,25 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर बलरामपुर जिला के राजपुर में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा भिलाई और छत्तीसगढ़ के संसाधनों को बचाने के चल रहे सत्याग्रह के समर्थन और केंद्र सरकार के तानाशाही फैसले के विरोध में किया गया।
जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा- हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह तुरंत इस निजीकरण की प्रक्रिया को रोकें और भिलाई के स्कूल और मैत्री बाग को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय वापस लें। हम छत्तीसगढ़ की जनता से अपील करते हैं कि वे इस संघर्ष में हमारे साथ खड़े हों और अपने अधिकारों की रक्षा करें। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच काफ़ी झूमा झूटकी हुई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर पूर्व एनसयूआई जिलाध्यक्ष रुपेश यादव जनपद सदस्य अमीन शाय,पिंटू यादव,अलोक,युवा नेता अंकित मिंज, राहुल भारती, हेमंत यादव, देवा,जैद हसन, अभिजीत भारती एव अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।</description>
भाजपा सरकार की विफलता छिपाने के लिए कराया गया बंद&बालकृष्ण पाठक
        <description>अंबिकापुर, 25 दिसंबर। कांकेर की घटना को लेकर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि कांकेर की घटना प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलता का परिणाम है और इसी विफलता को छिपाने के लिए भाजपा द्वारा चेहरा बदलकर अराजकता पूर्ण बंद कराया गया।
उन्होंने कहा कि शहर में शांतिपूर्वक व्यापार कर रहे कई व्यापारियों ने बताया है कि बंद समर्थकों द्वारा दुकाने बंद कराने के दौरान अभद्रता की गई, जो अत्यंत खेदजनक है।
पाठक ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी लोभ, दबाव या धोखे से होने वाले किसी भी प्रकार के धर्मांतरण के सदैव खिलाफ रही है। लेकिन वर्तमान सरकार ऐसे धर्मांतरण पर रोक लगाने के बजाय अपने चेहरे बदलकर समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य कर रही है, जो स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और सरकार को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में गंभीर प्रयास करने चाहिए।</description>
प्रभु यीशु के जन्म पर महा गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा, मसीही समाज में उत्साह
        <description>क्रिसमस जागरण एक साधारण जागरण नहीं है, यह एक अद्भुत व अनोखा जागरण है-बिशप डॉ. अंतोनिस बड़ा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 25 दिसंबर। प्रभु यीशु के जन्म क्रिसमस के शुभ अवसर पर अंबिकापुर के नवापारा स्थित बेदाग ईश माता महा गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। रात्रि 9 बजे से समस्त धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए, जो देर रात तक चले। रात्रि 12 बजे यीशु के जन्म के साथ ही चर्च के घंटे बज उठे।
जन्म पर्व के अवसर पर विशेष रूप से सजाए गए महागिरिजा घर में चरनी आशीष के सांथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुवात हुई। सरगुजा धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप डॉ. अंतोनीस बड़ा की अगुवाई में पल्ली पुरोहित फादर जार्ज ग्रे कुजूर ने समस्त धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराई।
इस अवसर पर समुदाय को संबोधित करते हुए अपने संदेश में बिशप डॉ. अंतोनिस बड़ा ने कहा कि इस वर्ष का क्रिसमस जागरण एक साधारण जागरण नहीं है, यह एक अद्भुत एवं अनोखा जागरण है। आज हम यीशु के 2025वां वर्षगांठ मना रहे हैं,हम ईश्वर को धन्यवाद देते हैं कि उसने हम मानव को बचाने के लिए पाप के जाल से छुड़ाकर स्वर्ग ले जाने के लिए अपने इकलौते बेटे यीशु को कुंवारी माता के द्वारा इस संसार में भेजा। अत: ख्रीस्त जयंती सारी मानव जाति के लिए प्रेम शांति आनंद का पर्व है। आइये इस समारोह में सहभागी होने के लिए हमने आपको तैयार करें और सारे गुनाहों के लिए माफी मांगे और अपने मन को शुद्ध करें। इस क्रम में आगे सुसमाचार का वाचन भी किया गया।
इस दौरान पारा टोला से आये समाज के समाज के लोगों ने पवित्र बाइबिल पाठ का वाचन किया गया। पहला पाठ का वाचन कुंती एक्का भगवानपुर व दूसरे पाठ का वाचन डेविड एक्का ने पवित्र पाठ का वाचन कर यीशु के संदेशों को दिया।
रात्रि प्रार्थना सभा के दौरान फा.अनुरंजन व फ़ा जॉन जयसवाल की अगुवाई में युवक-युवतियों के द्वारा अनुष्ठान के बीच-बीच में भक्तिमय गीतों से ऐसा समा बांधा कि लोग भक्तिमय गीतों में रम गए।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में परम प्रसाद का वितरण व बालक यीशु का चुंबन किया गया । बड़े बुजुर्गों के लिए घर में बैठ कर लाइव प्रसारण केमाध्यम से धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने की नि:शुल्क व्यवस्था जेरीन जोसेफ ने उपलब्ध कराई थी।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर डॉ.अजय तिर्की, फ़ा.थेओडोर लकड़ा, फा.ज्ञान लकड़ा, फा.पीटर, फ्रांसिस केरकेट्टा, अलीशा अंशु बड़ा, रुबेन तिग्गा,डेविड एक्का,संतोषकिस्पोट्टा,राजेन्द्र तिग्गा,हॉली क्रास,उर्सुलाइन, संतअन्ना,मिशनरीज आफ चैरिटी सिस्टर्स व बड़ी संख्या में गणमान्य व मसीही समाज के लोग मौजूद थे।
पूर्व महापौर डॉ. तिर्की को सैकड़ों लोगों ने दी बधाई
क्रिसमस पर्व पर पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की के घर पहुंचकर सैकड़ों लोगों ने क्रिसमस पर्व की उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान अजय तिर्की ने सभी को केक व विभिन्न प्रकार के मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस के युवा नेता राधे अग्रवाल, अभिनव पांडे सहित उनके सैकड़ों समर्थक श्री तिर्की को पुष्पगुच्छ देकर क्रिसमस पर्व की बधाई दी।</description>
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप&बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला फूंका
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज, 25 दिसंबर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में रामानुजगंज में एक प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान लरंगसाय चौक में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनका आरोप था कि वहां हिंदू समुदाय के लोगों, धार्मिक स्थलों और संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इन घटनाओं को मानवाधिकार उल्लंघन बताया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष जस्सू केसरी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं से जुड़ी घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर भारत सरकार को ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह विमल किशोर दुबे सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें आशीष चौबे, सुशील मेहरा, सूरज कश्यप, नेहाल कश्यप, सच्चिन पासवान, रंजन शर्मा, प्रहलाद यादव, आकाश ठाकुर, विकास गुप्ता, आनंद विश्वकर्मा, रौनक गुप्ता, सुमेर सिंह, विशाल राम और सनी दास के नाम शामिल हैं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।</description>
नाली निर्माण का विरोध,  सांसद ने जायजा लेकर लोगों को दिया आश्वासन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 24 दिसंबर। नगरीय क्षेत्र में एनएच 343 पर हो रहे नाली निर्माण को लेकर नागरिकों के विरोध के बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने महामाया हीरो शो रूम से रेस्ट हाउस तक पैदल चलकर एनएच विभाग द्वारा बनाये जा रहे नाली का निरीक्षण किया।
राजपुर नगर के कुछ लोगों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे नाली को ऊँचाई को लेकर आपत्ति दर्ज की जा रही है कि बन रहे नाली के कारण उनके घर काफी नीचे हो जा रहा है जिससे उनका व्यापार प्रभावित होगा, वहीं घरों के पानी का भी निकासी नहीं हो पाएगा।
नगरवासियों के विरोध के बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के ईई एसडीओ, सब इंजीनियर एवं ठेकेदार ने नगरवासियों से बातचीत की। सरगुजा सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से उनकी ड्राइंग डिजाइन की जानकारी ली तथा अधिकारियों से नाली की ऊंचाई को लेकर आवश्यक चर्चा की।
करीब दो घंटे तक सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों व नगरवासियों के चर्चा के बाद नगरवासियों को यह आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अधिकारियों से नाली की ऊंचाई को लेकर चर्चा की जाएगी और संभव होगा तो नाली की ऊंचाई कम की जाएगी।
सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने ठेकेदार से दो दिनों के लिए नाली निर्माण कार्य रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि दो दिन में राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अधिकारियों से चर्चा के पश्चात नाली निर्माण का काम प्रारंभ करें।</description>
बच्चों को पढ़ाते&पढ़ाते रचा इतिहास, केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचीं सरगुजा की शिक्षिका विभा चौबे
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 24 दिसंबर। सरगुजा जिले की शिक्षिका विभा चौबे ने अपने ज्ञान, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे देश के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की हॉट सीट तक पहुंचने वाली सरगुजा जिले की पहली महिला तथा छत्तीसगढ़ की पहली महिला शिक्षिका बन गई हैं। शो के जारी प्रोमो के अनुसार वे 31 दिसंबर और 1 जनवरी को महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर खेलती नजर आएंगी।
वर्तमान में विभा चौबे दरिमा गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं और वर्षों से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करती रही हैं। सतत अध्ययन और ज्ञानार्जन की उनकी लगन ने उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया है। उनकी सफलता में उनके पति एवं मैनपाट मिडिल स्कूल के प्राचार्य प्रमेंद्र चौबे का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
विभा चौबे की इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है। उनका कहना है कि यदि दृढ़ निश्चय और मेहनत हो तो सपनों को साकार किया जा सकता है। उनकी यह सफलता विशेष रूप से ग्रामीण अंचल की महिलाओं, छात्राओं और शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।</description>
101 गरीब व असहाय लोगों को गर्म कपड़े दिए
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज, 24 दिसंबर।छत्तीसगढ़ में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंड से सबसे अधिक परेशानी गरीब, असहाय और बेसहारा तबके के लोग हो रहे हंै। ऐसे कठिन समय में समाजसेवी संस्था जनचेतना कल्याण मंच ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए जरूरतमंदों के बीच राहत पहुंचाई है।
बीते 28 वर्षों से निरंतर सामाजिक सेवा में सक्रिय जनचेतना कल्याण मंच द्वारा शीतलहर को देखते हुए आज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित वार्ड क्रमांक 13 में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के तहत 101 गरीब एवं असहाय लोगों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि, कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना केवल सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। संस्था आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों के बीच राहत कार्य जारी रखेगी।
इस अवसर पर यशपाल दुबे, मनोज तिवारी, विकास केशरी, उज्जवल तिवारी, विष्णु पांडेय, पीयूष गुप्ता, सलाम मंसूरी, अजय केवट सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
उल्लेखनीय है कि, जनचेतना कल्याण मंच का यह सेवा कार्य शीतलहर के बीच जरूरतमंदों के लिए न केवल सहारा बना, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदना की भावना को भी मजबूत करता नजर आया।</description>
5वीं अनुसूची क्षेत्र में अधिसूचित कानून का जागरूकता अभियान, पेसा कानून पर संगोष्ठी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर,24 दिसंबर। पेसा एक्ट दिवस पर जिले के लखनपुर विकासखंड के खदान प्रभावित ग्राम परसोडी कला में ग्राम सभा ( संगोष्ठी)का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में बड़ी संख्या में आसपास गांवों के ग्रामीण शामिल हुए और बाहर से आए वक्ताओं ने उपस्थित ग्राम वासियों को पेसा एक्ट नियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से कहा की छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग पांचवी अनुसूचित क्षेत्र है। पेसा एक्ट कानून आदिवासी और पांचवी अनुसूची क्षेत्र में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और उन्हें स्वशासन का अधिकार देता है। पेसा एक्ट कानून को लेकर जागरूकता कार्यक्रम क्षेत्र के गांव गांव में चलाया जाएगा। ग्रामीणों के साथ हुए अन्याय को लेकर एक जुट होकर लड़ाई लडऩे हेतु जागरूकता पर विशेष चर्चा की गई ।
गौरतलब है कि अमेरा कोल परियोजना विस्तार में हुए ग्रामीण और प्रशासन के बीच झड़प के बाद खुले खदान मामले को लेकर के विगत दिन क्षेत्र के ग्रामीण नव पदस्थ सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के समक्ष न्याय दिलाये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद सरगुजा कलेक्टर ने राज्य और केंद्र सरकार के नियमों के तहत ही खनन कार्य करने पुनर्वास और नौकरी के संबंध में विधि के अनुसार निराकरण करने कोल प्रभावित ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया।
देव स्थलों को किया गया नुकसान, हमारी आस्था के साथ हुआ खिलवाड़
इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि गांव का सिवरिहा देवता के नाम से प्रसिद्ध देव स्थल का खदान विस्तार के दौरान खोद दिया गया जिसे प्रशासन हमारे आस्था के साथ खिलवाड़ किए हैं, इस मामले को लेकर के ग्रामीणों के बीच एक विरोध जागृत हुआ जिसको लेकर के ग्रामीणों ने कहा कि अन्य समाज एवं अन्य धर्म के लोगों के आस्था के साथ कोई भी व्यक्ति खिलवाड़ नहीं कर सकता तो हमारे आस्था के साथ इस प्रकार से खिलवाड़ क्यों किया गया। इस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
ग्रामीणों ने कहा जब तक है जान तब तक यह लड़ाई रहेगी जारी
खदान प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि शासन प्रशासन के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से कॉल बैरिंग एक्ट का हवाला देकर अमेरा खदान का विस्तार को लेकर भू अर्जन किया गया है। जब किया पांचवी अनुसूची क्षेत्र है और ग्राम सभा का निर्णय ही सर्वमान्य होता है। ग्राम सभा के सहमति लिए बिना शासन प्रशासन के द्वारा एक तरफा कार्रवाई की गई है।गांव में कई पीढ़ी से निवास करने वाले ग्रामीणों को उनकी ही जमीन से बेदखल किया जा रहा है। जब तक शरीर में जान है तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। अपनी जमीन बचाने के लिए कोई भी लड़ाई लडऩे को तैयार है।</description>
महान नदी में हाथियों की अठखेलियां बनीं आकर्षण का केंद्र
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर,24 दिसंबर। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली महान नदी में हाथियों के अठखेलियां करते हुए तस्वीरें और वीडियो इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई हाथियों का एक बड़ा झुंड बीते कुछ दिनों से प्रतापपुर वन परिक्षेत्र और आसपास के गांवों के निकट देखा जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, झुंड में एक विशाल कद और बड़े दांत वाला हाथी भी शामिल है, जिसे दिन के समय नदी के पानी में नहाते और मौज-मस्ती करते देखा गया। कुछ हाथी नदी के एक किनारे मौजूद हैं तो कुछ दूसरी ओर विचरण करते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य इतना मनमोहक है कि लोग मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जहां यह तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि ठंड के मौसम में हाथी राजा स्नान करने नदी में उतर आए हैं, तो कोई आशंका जता रहा है कि रात के समय हाथियों की आवाजाही से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इन दृश्यों को देखकर जहां एक ओर लोगों को रोमांच और आनंद मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के मन में हल्की चिंता भी देखी जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड गांव की ओर न बढ़े, इसके लिए वे अपने स्तर पर सावधानी बरत रहे हैं और हाथियों को भगाने का प्रयास भी कर रहे हैं। वहीं वन विभाग द्वारा लगातार मुनादी (अलाउंस) कराई जा रही है और लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों को छेड़ें नहीं, उनके रास्ते में बाधा न बनें और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें।
सबसे खास बात यह है कि दिनदहाड़े हाथियों का इस तरह खुले में दिखना लोगों के लिए कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया है। प्रकृति और वन्यजीवों का यह दुर्लभ दृश्य जहां लोगों को आकर्षित कर रहा है, वहीं यह संकेत भी देता है कि मानव और वन्यजीव सहअस्तित्व को लेकर सतर्कता और समझदारी बेहद जरूरी है।</description>
भ्रष्टाचार के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष ने रखा उपवास
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 23 दिसंबर। नगर निगम दुर्ग में कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं एवं प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले सोमवार को एक दिवसीय उपवास पर बैठे।
यह उपवास नगर निगम की कार्यप्रणाली में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण और प्रशासन को चेताने का माध्यम रहा। नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने कहा कि पिछले कई महीनों से नगर निगम दुर्ग में भ्रष्टाचार चरम पर है। डामरीकरण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे शहर की सडक़ों की हालत बदतर हो चुकी है। इसके साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने के उद्देश्य से दिए जाने वाले शौचालय निर्माण एवं संचालन के टेंडर नियमों को दरकिनार कर एक व्यक्ति विशेष को सौंपे गए, जो सीधे-सीधे सरकारी नीतियों का उल्लंघन है।
उपवास कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा, आर एन वर्मा , दीपक दुबे, दीपक साहू, भास्कर कुंडले, विजयंत पटेल, गौरव उमरे, चिराग शर्मा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, विजेंद्र भारद्वाज, पायल पाटिल, कन्या ढीमर, चंद्रकला खिचरिया, प्रकाश जोशी, संदीप वोरा, सन्नी साहू, राय सिंह ढिकोला, राकेश यादव, फतेह सिंह भाटिया, राकेश ठाकुर, शिशिरकांत कसार, अनीश रजा, अशोक मेहरा, मनीष बघेल, भोला महोबिया, रत्ना नरामदेव, कौशल किशोर सिंह, संघर्ष हीरवरकर, सुरेश सोनी, अशोक जैन, अशोक पाटनी, अमोल जैन, आयुष शर्मा, सोनू साहू, गोल्डी कोसरे , रजत सिन्हा, देवेश राजपूत, अहमद राजा, सुधीर चंदेल, दिव्यांश साहू, अली असगर, सौरभ ताम्रकार, शंकर ठाकुर, अश्विनी निषाद, केशव सिन्हा, पृथ्वी चंद्राकर, राजू कन्नौजिया, राकेश साहू, प्रेमलता साहू, पोषण साहू, आदित्य नारंग, सुनीत घोष, निकिता सिंह, मनीषा सोनी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नगर निगम दुर्ग आज भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का केंद्र बन चुका है। जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ऐसे मामलों पर चुप नहीं बैठेगी और जरूरत पड़ी तो सडक़ से सदन तक संघर्ष करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि महापौर पूरी तरह निष्क्रिय हैं और नगर निगम प्रशासन पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। जनहित से जुड़े इतने गंभीर मुद्दों के बावजूद महापौर द्वारा न तो जवाबदेही तय की जा रही है और न ही ठोस कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि डामरीकरण कार्य, शौचालय टेंडर एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी मामलों की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।</description>
चरौदा निगम ने लगाया एक दिनी जन समस्या समाधान शिविर
        <description>भिलाई नगर, 23 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा राज्य शासन एवं जिला प्रशासन से मिले निर्देश एवं मार्गदर्शन के अनुसार सुशासन सप्ताह शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन चरौदा में सोमवार को किया गया। इस शिविर में जिला प्रशासन के समस्त विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा जनसमस्या संबंधी लोगों के आवेदन स्वीकार किये।
शिविर में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा के प्रतिनिधि सतीश साहू एवं दिलीप पटेल ने भी अपनी उपस्थिति दी। जहां सभी विभागों के काउंटर पर जाकर शासन प्रशासन की प्रचलित योजनाओं का किस प्रकार क्रियान्वयन किया जा रहा है देखा।
निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत, रवि सिन्हा, आलोक पसीने, हेमंत साहू, प्रभाकर शुक्ला, मुकेश चंद्राकार, मुकेश रात्रे सभी रिलपिकीय एवं फील्ड स्टाफ मौजूद रहे।</description>
जीवन अनिश्चितताओं का खेल है,लेकिन हम उसे कैसे लेते हैं यह हमारे ऊपर निर्भर करता है
        <description>आध्यात्मिकता का अर्थ है अपने मन को शांत और संतुलित रखना- ई. वी. गिरिश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 23 दिसंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर दुर्ग के कमला दीदी सभागार में चल रहे वाह जिंदगी वाह शिविर के तीसरे दिन के सत्र में मुम्बई से आये अंर्तराष्ट्रीय प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफेसर ई.वी. गिरीश ने कहा कि आध्यात्मिक व्यक्ति अंदर से आसान होगा और सत्य के आधार पर जीवन जिएगा।
हमने तनाव के बारे में समझा हमारी यह गलत अवधारणा है कि बाहर के व्यक्ति, परिस्थिति चैलेंज से हमको टेंशन होता है ऐसा नहीं है वह तो वास्तविकता है वह तो रियलिटी है लेकिन मैं किस प्रकार से प्रतिक्रिया करता हूं उसे बाहर की बातों को यह उस पर निर्भर करता है। मेरे जीवन में तनाव है या मैं तनाव मुक्त हूँ तो एक सत्य हमें यह समझना है कि मैं अगर परिस्थिति से ज्यादा सक्षम और शक्तिशाली हो जाऊं तो फिर वह परिस्थिति मुझ पर हावी नहीं होगा तो स्वयं को शक्तिशाली बनाना बहुत जरूरी है हमने यह भी समझा मेरे जीवन में मेरी सफलता का कारण भी और फिर दु:ख का कारण भी मैं ही हूं।
आपने स्वयं को सशक्त व शक्तिशाली बनाने के लिए भिन्न-भिन्न टिप्स दिए। आपने उदाहरण देते हुए कहा कि 5 महीने के बच्चा तैरना सीख सकता है, लेकिन हम 15 साल के बच्चे को पानी में उतरने से डराते हैं। यह हमारी गलत धारणाओं का परिणाम है। दो व्यक्तियों के बीच में आपस में यह कर्मों का अकाउंट ट्रांसफर पॉसिबल ही नहीं है।
जिस व्यक्ति के जैसे कर्म होंगे उसी के अनुसार उसे जीवन में सुख या दु:ख प्राप्त होता है इस सत्यता को यदि हम गहराई से समझते हैं तो परिवार व समाज में रहते हुए भी हमारी मानसिक स्थिति स्टेबल रह सकती है इसके लिए स्वयं को प्रतिदिन सीखना होता है यही बातें आध्यात्मिकता हमें सिखाती है। स्नेह, मुस्कुराहट, शक्ति, निडरता यही सब तो दिव्य गुण है, जिसके आधार से देवियाँ पूजनीय बन जाती हैं आपको भी पूजनीय बनाना है जिसको हम सेल्फ रिस्पेक्ट कहते हैं इन गुणों को जीवन में धारण करने से दूसरों के लिए भी आप बहुत आदरणीय बन जाएंगे।</description>
युवा महोत्सव में पीछे जगह मिलने पर नाराज हुए अमर, सीएम ने सामने बुलाया तो माने
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता 
बिलासपुर, 24दिसंबर।बहतराई स्थित खेल परिसर में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंच व्यवस्था को लेकर हल्का तनाव देखने को मिला। भाजपा विधायकअमर अग्रवालको मंच पर पीछे की पंक्ति में बैठने की जगह मिलने से असंतोष दिखा।
कार्यक्रम में मौजूदमुख्यमंत्री विष्णु देव सायने स्थिति को भांपते हुए विधायक अमर अग्रवाल से आग्रह किया कि वे सामने पहली पंक्ति में आकर बैठें। इस पर विधायक ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के सम्मान में आगे आ रहे हैं। इसके बाद वे पहली पंक्ति में बैठ गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह को करनी थी। वे किसी कारण से नहीं पहुंच पाएं, इसके चलते पहली पंक्ति में सीट खाली भी थी।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विधायक अमर अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही व्यवस्था के पालन के आदी रहे हैं और किसी विधायक की उपेक्षा नहीं हो रही है। उन्होंने इसे केवल व्यवस्था से जुड़ा विषय बताया।
मंगलवार को शुरू हुए राज्य युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएमविजय शर्मा,डिप्टी सीएमअरुण साव,मंत्री और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेशभर से करीब30हजार युवा भाग ले रहे हैं,जो14सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।</description>
कांग्रेसियों ने निकाली रैली,  नपा घेरा
        <description>बेमेतरा, 24 दिसंबर। शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव, नगर पालिका में सामान्य सभा की बैठक न होने, टैंकर खरीदी, लाइट खरीदी में अनियमितता, प्रधानमंत्री आवास योजना के भुगतान में हो रहे विलंब तथा नगर पालिका क्षेत्र मे सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका का घेराव किया गया।
रैली की शक्ल में सैकड़ों की संख्या मे कांग्रेसी और विभिन्न वार्डों के निवासी महतारी चौक से निकल कर कार्यालय का घेराव किया इस बीच मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई ।
 जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि जब से नगर पालिका में भाजपा की सरकार काबिज हुई है निर्माण कार्यों मे भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है । लगातार जनता से शिकायत मिल रही है कि शहर में विकास कार्य ठप हो गए ,लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर पालिका के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पिछले 6 महीनों से परिषद की बैठक नहीं बुलाई गई है इसके कारण जनता से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक निर्णय नहीं हो पा रहे। जब कांग्रेस पार्षद अधिनयम अनुसार धारा 57 की बैठक बुलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे, तब भी नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बैठक न बुलाना नगर पालिका अधिनियम का खुला उल्लंघन है ,आखिर क्यों पार्षदों द्वारा लगाए गए विषयों पर चर्चा करने से ये भाग रहे है। प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत हितग्राहियों को मकान निर्माण उपरात किस्त की राशि के नहीं मिल पा रही है ।
उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अधिकारी भाजपा के एजेंड बनकर काम कर रहे है , अगर वार्डों के विकास मे भेदभाव बरता गया तो कांग्रेस पार्टी इसका जमकर विरोध करेगी।
इस दौरान सुमन गोस्वामी ललित विश्वकर्मा मंगत साहू प्रांजल तिवारी हरीश साहू राजू साहू रश्मि मिश्रा रीता पांडे शकुन्तला साहू जनता साहू मनोज शर्मा जोगेंदर छाबड़ा अखिलेश नामदेव टोकेश्वर साहू प्रकाश ठाकुर नीलम टंडन शुभम गंधर्व बीकू मानिकपुरी रवि रजक रूबी सलूजा मिथलेश वर्मा नारायण छाबड़ा चंदू शीतलानी सूरज कौशले भाव शिह राज संजय वर्मा धरम वर्मा सुनील नामदेव वतन मिश्रा प्रतीक दुबे ऋतिक तिवारी जयंत जांगड़ेप्रज्ज्व वर्मा देवा गर्ग गौरव छाबड़ा सीताराम यादव रोमन वर्मा रूप सिंह साहू सौरभ राघव जग्गू जांगड़े अतुल साहू शुभांक परगनिहा ओमप्रकाश यादव वशीम मुनीर कौनैन अली याशिफ खान राजेंद्र साहू कबीर वर्मा उत्कल गायकवाड घनश्याम देवांगन सहित नगर वासी उपस्थित रहे।</description>
गुरु घासीदास जयंती में शामिल हुए  बृजमोहन&शिवरतन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भाटापारा, 23 दिसंबर। बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को भाटापारा विधानसभा के ग्राम खोखली में बाबा गुरु घासीदास जी के पूजा अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा शामिल हुए।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल एवं शिवरतन शर्मा ने जैतखाम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश व क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि व निरंतर प्रगति की कामना की और गुरु घासीदास बाबा जी के आदर्शों को स्मरण किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का यह दिन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह संकल्प लेने का दिन है। गुरु घासीदास बाबा जी एक महान संत होने के साथ ही सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि शांति, सत्य और साहस से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। बाबा जी ने आज से सदियों पहले ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव के विरुद्ध जो अलख जगाई थी, वह आज भी हमारे समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक है।
कार्यक्रम को शिवरतन शर्मा ने सम्बोधित कर कहा की बाबा का संदेश मनखे-मनखे एक समान बाबा गुरु घासीदास जी ने उस दौर में समाज को दिशा दिखाई जब समाज ऊंच-नीच, छुआछूत और पाखंड के अंधेरे में डूबा हुआ था। उन्होंने गिरौदपुरी की तपोभूमि से एक ऐसा मंत्र दिया जिसने मानवता की परिभाषा ही बदल दी मनखे-मनखे एक समान। उन्होंने हमें सिखाया कि ईश्वर की नजर में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। सतनाम का मार्ग ही जीवन का असली मार्ग है।
उन्होंने न केवल मनुष्यों बल्कि पशु-पक्षियों व अन्य जीवो के प्रति भी दया भाव रखने का संदेश दिया। हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी आस्था का केंद्र गिरौदपुरी धाम न केवल एक तीर्थ है, बल्कि बाबा के विचारों की जीवंत पाठशाला है। सबका साथ, सबका विकास का हमारा संकल्प वास्तव में बाबा के समानता के संदेश का ही विस्तार है। जयंती के अवसर पर बहुत ही सुंदर पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
 इस अवसर पर राकेश तिवारी, आनंद यादव, आशीष जायसवाल, आशीष टोडर, सतीश साहू, नंदकिशोर वैष्णव, सहित सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।</description>
स्पंज आयरन कंपनी का  ग्रामीणों ने किया विरोध
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 23 दिसंबर। नेवनारा में प्रस्तावित स्पंज आयरन कंपनी के खिलाफ भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी अपने साथ सैकड़ों ग्रामीणों एवं किसानों को लेकर पहुँचे और एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जय जवान-जय किसान , पर्यावरण बचाओ-खेती बचाओ  जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
जनसुनवाई में भाजपा किसान नेता ने दर्ज कराया विरोध भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी जनसुनवाई में शामिल हुए और प्रस्तावित स्पंज आयरन कंपनी के विरुद्ध अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अहरम स्पंज आयरन कंपनी यदि ग्राम नेवनारा में खुलती है, तो इसका सीधा और गंभीर प्रभाव यहाँ के पर्यावरण, कृषि भूमि और किसानों की आजीविका पर पड़ेगा।
उन्होंने घोषणा की कि मैं इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री को मिलकर भी निवेदन करुगां कि ये पलांट ना लगे और आग्रह करूँगा कि इस क्षेत्र में ऐसी कोई भी प्रदूषण वाले प्लांट कंपनी स्थापित न की जाए जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुँचे। नेवनारा की जमीन उपजाऊ है, इसे बर्बाद नहीं होने देंगे।
योगेश तिवारी ने कहा -बेमेतरा नेवनारा और आसपास का पूरा क्षेत्र आज भी स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त है। यहाँ धान, गेहूँ, चना सहित अनेक प्रकार की फसलें होती हैं। यह क्षेत्र बेमेतरा जिले की कृषि रीढ़ है। अगर आयरन कंपनी खुलती है, तो प्रदूषण बढ़ेगा, जलस्तर गिरेगा, मिट्टी की उर्वरता नष्ट होगी और किसानों की पीढिय़ों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। हम ऐसा किसी भी कीमत पर होने नहीं देंगे। किसानों और ग्रामीणों की एकजुट आवाज विरोध प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि कंपनी खुलने से हवा, पानी और जमीन प्रदूषित होगी खेती योग्य भूमि औद्योगिक क्षेत्र में बदल जाएगी आने वाली पीढिय़ों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा पर्यावरण बचेगा तभी किसान बचेगा 
अपने संबोधन के अंत में योगेश तिवारी ने कहा हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन ऐसा विकास जो पर्यावरण, खेती और किसान को नष्ट कर दे उसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। पर्यावरण बचेगा तभी किसान बचेगा और किसान बचेगा तभी देश मजबूत बनेगा। छत्तीसगढ़ और बेमेतरा मजुबत होगा विकास होगा।</description>
वार्डों में जल संकट, सीएमओ&  एसडीएम को ज्ञापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
पिथौरा, 23 दिसंबर। पिथौरा नगर के रावण भाठा वार्ड नंबर 1-2-3- एवं 4 में जल संकट को लेकर वार्ड के पार्षद प्रफुल्ल राजपूत के नेतृत्व में सीएमओ नगर पंचायत एवं एसडीएम पिथौरा को ज्ञापन सौंपा गया।
वार्ड 01 के पार्षद प्रफुल्ल राजपूत ने बताया कि वार्ड एक से चार तक रावण भाठापारा के नाम से जाना जाता है। इन वार्डों में लगातार पेयजल की कमी बनी रहती है। इस वर्ष अभी ठंड के मौसम में भी नगर पंचायत द्वारा जल आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिससे परेशान वार्डवासियों द्वारा इस संबंध में नगर पंचायत सीएमओ से कई बार मांग की गई, परन्तु समस्या का समाधान नहीं निकल पाया।
सोमवार को पार्षद प्रफुल्ल राजपूत के नेतृत्व में वार्ड की अनेक महिलाएं नगर पंचायत पहुंची। वहां वे सीएमओ का घेराव करना चाहती थीं, परन्तु उनकी अनुपस्थिति में महिलाओं ने नगर पंचायत के साथ एसडीएम कार्यालय में अपनी मांग सम्बंधित ज्ञापन सौंप कर तत्काल समाधान की मांग की है।</description>
11 दिनी श्री हनुमत महायज्ञ, तैयारी बैठक आयोजित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 दिसंबर। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित दशहरा मैदान के यज्ञ परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले महायज्ञ को लेकर धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जनसेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यज्ञाचार्य पं. द्वारिका प्रसाद शास्त्री ने प्रस्ताव रखा कि माघ शुक्ल प्रतिपदा सोमवार 19 जनवरी से माघ शुक्ल
एकादशी गुरुवार 29 जनवरी तक यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किया जाए। समिति के सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।
समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से नगरवासियों, व्यवसायियों, राइस मिल संचालकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और धर्म से जुड़े लोगों के सहयोग से महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उनके अनुसार, यह आयोजन ग्यारह दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
समिति ने जानकारी दी कि इस वर्ष आयोजन श्री हनुमत महायज्ञ के रूप में किया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि यज्ञ स्थल पर एक सभागार का निर्माण कराया जा रहा है। समिति के अनुसार, यह निर्माण बलौदाबाजार विधायक एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा कराया जा रहा है, जिससे धार्मिक आयोजनों के संचालन में सुविधा होगी।
समिति के सदस्यों ने यह भी बताया कि नगरवासियों से प्राप्त सहयोग राशि से यज्ञ परिसर में एक स्थायी यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है। समिति ने नगर और क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में समिति के अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी, उपाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, सचिव सपन केशरवानी, सहसचिव आशीष मिश्रा, विनय गुप्ता,कोषाध्यक्ष लक्षमेंद्र अग्रवाल,सहकोषाध्यक्ष संजयनारायण केशरवानी, संरक्षक अशोक कुमार तिवारी, श्यामसुंदर केशरवानी, प्रेमनारायण केशरवानी, प्यारेलाल सेन,सुरेंद्र जायसवाल प्रमोद शुक्ला के.एस. तिवारी व्यवस्थापकगण शिवप्रकाश तिवारी, कृष्णानंद अग्रवाल, महेश ठाकुर नवनीत अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य नीलम दीक्षित बाबू शुक्ला संतोष वैष्णव गजेन्द्र देवांगन, अमित केशरवानी अरविंद मिश्रा दीप बाजपेयी राजेश साहू,राजेश केशरवानी वासुदेव ठाकुर आयुष बरनवाल गार्गी शंकर बाजपेयी हेमंत वर्मा एवं अभिषेक तिवारी सभी सदस्य उपस्थित रहे।</description>
गुरु घासीदास लोककला महोत्सव में पचरी की पंथी पार्टी जिले की ओर से करेगी शिरकत
        <description>महासमुंद, 23 दिसम्बर। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग महासमुंद द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरा के मैदान में प्रति वर्ष की भांति जिला स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सतनाम पंथी पार्टी पचरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत खैरा के सरपंच श्री प्रांशु चंद्राकर तथा विशिष्ट अतिथि श्री बी के ढीढी पूर्व मंडल संयोजक रहे। इस अवसर पर ग्राम के दर्शक गण एवं विभाग की ओर से आर एन ध्रुव, सतीश घृतलहरे, पुष्कर चंद्राकर, मोहनीश वैष्णव, संदीप घृतलहरे, अमृता रायसागर, तनुजा चंद्राकर, ममता सोनी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।</description>
गुरु घासीदास की जयंती उत्साह के साथ मनाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 19 दिसंबर। जिले के मंगल भवन में 18 दिसंबर को सर्व रविदास समाज द्वारा संत गुरु घासीदास की 269वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य कलेश्वरी कुर्रे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सालहो भास्कर, राजेंद्र हितकर, पन्नालाल सोनवानी, अजय सोनवानी, बालेश्वरी रवि एवं बसंत कुमारी शामिल रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संत गुरु घासीदास की प्रतिमा पर मोमबत्ती प्रज्ज्वलन, पुष्प अर्पण एवं माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात गुरु घासीदास के जीवन एवं उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला गया। मनखे-मनखे एक समान जैसे महान विचारों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के पदचिह्नों पर चलकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अनुसरण तथा सत्य, अहिंसा, प्रेम, दया, क्षमा, करुणा एवं परोपकार जैसे मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। वहीं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने गुरु घासीदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन वृत्त से प्रेरणा लेकर उनके बताए सत्य मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने सैला एवं सुग्गा टीम के साथ-साथ सीताराम भास्कर, लखनलाल कुर्रे, तिलकधारी , देव चौधरी , भोला रवि, सुरेश भगत, जागीर चौहान, भोलू पाटिल, राकेश, रमेश, संतोष, राजेंद्र, संतोष सोनवानी, अरुण, ऋतिक, रीतेश, रोहित रवि सहित बड़ी संजय में कार्यकर्ता उपस्थित रह आयोजन को सफल बनाया।</description>
अधिकारी&कर्मियों के बिजली बिल में 50 फीसदी छूट समाप्ति के विरोध में जनता यूनियन का हल्ला बोल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 19 दिसंबर। जनता यूनियन शाखा अम्बिकापुर ने मुख्य अभियंता कार्यालय अम्बिकापुर के समक्ष विद्युत कम्पनी में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को बिजली बिल में मिलने वाली 50 फीसदी विभागीय छूट को समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन किया तथा प्रभारी मुख्य अभियंता आवेदन कुजूर को वितरण कम्पनी के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
गौरतलब है कि बिजली कर्मचारियों एवं अधिकारियों सहित पेंशनर को बिजली कम्पनी द्वारा 1989 से बिजली बिल में 50 फीसदी छूट दी जाती थी, किन्तु इस सुविधा को कम्पनी प्रबंधन के द्वारा विगत नवम्बर 2025 से बन्द कर दिया गया है। इस जारी किए गए आदेश को अव्यवहारिक और दमनकारी बताते हुए बिजली कम्पनी के अधिकारी कर्मचारी एवं अभियंता बेहद आक्रोशित हैं तथा जगह जगह प्रदर्शन कर इस सुविधा की पुन: बहाली की मांग कर सीएसपीडीसीएल के चेयरमैन को ज्ञापन सौंप रहे हैं।
इस अनुक्रम में जनता यूनियन की अम्बिकापुर शाखा के सदस्यों ने मुख्य अभियंता कार्यालय अम्बिकापुर के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया तथा सुविधा बहाल करने की मांग की। इस कार्यक्रम में अंबिकापुर क्षेत्र के भारी संख्या में महिला,पुरुष कर्मचारी शामिल हुए।
ज्ञात हो कि विद्युत कम्पनी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाना अनिवार्य कर दिया है। सोलर नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों को विद्युत देयक में मिलने 50 फीसदी छूट, जो 36 साल पुरानी सुविधा से अचानक वंचित कर दिया गया है। कम्पनी ने छूट बन्द करने का परिपत्र जारी करते हुए विगत नवम्बर माह से छूट देना बंद भी कर दिया है।
जनता यूनियन का कहना है कि प्रबंधन का यह एकतरफा निर्णय अत्यंत दमनकारी है। सोलर पैनल लगवाने हेतु आवश्यक व्यवस्था भूमि, मकान, राशि, परिस्थिति तथा कर्मचारियों की इच्छा, हित और संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा किये बिना ही इसे अचानक से लागू कर दिया गया, जो बिल्कुल अव्यवहारिक और अनुचित है।
छूट बन्द करने के विरोध में जनता यूनियन अम्बिकापुर शाखा ने मुख्य अभियंता के माध्यम से चेयरमैन डॉ. रोहित यादव को सौंपे गए अपने ज्ञापन में यह सुविधा तत्काल बहाल करने की मांग की है तथा विद्युत कम्पनी प्रबंधन से कुछ सवाल भी किए हैं, जिनमें कर्मचारी का स्वयं का मकान/जमीन नहीं है तो वह क्या करे।
,कर्मचारी फ्लैट/बहुमंजिला इमारत में रहता है तो वह क्या करे?, कॉलोनी/सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारी क्या करे?, मकान कच्चे, खपरैल, चादर या अस्थायी हों तो क्या करें?,सरकारी/नजूल पर काबिज होकर निवास करते हैं, वे क्या करें? , कर्मचारी के परिवार में संयुक्त भूमि या जमीन/मकान को लेकर कोई पारिवारिक या न्यायालयीन विवाद चल रहा हो तो वे क्या करें?, कर्मचारियों का स्थानांतरण सतत प्रक्रिया है, ऐसे में क्या करें?,सर्वप्रथम सरकारी भवनों, विद्युत कार्यालयों में सोलर क्यों नहीं लगवाए जा रहे?, कर्मचारी की निजी, घरेलू, आंतरिक, पारिवारिक, आर्थिक समस्या एवं जमीन/मकान की उपलब्धता जैसे बिंदुओं ओर गौर कर विवरण लेना आवश्यक क्यों नहीं समझा गया?
कार्यक्रम की अगुवाई प्रांतीय उपाध्यक्ष जे पी पटेल और क्षेत्रीय अध्यक्ष यतींद्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव आर के राजपूत, कोषाध्यक्ष आशीष हीरा, वरिष्ठ सदस्य बी के पटेरिया, आर के परिहार, अम्बिकापुर संभाग अध्यक्ष एच एल पटेल, सूरजपुर संभाग अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू, सन्गठन मंत्री कुबेर दुबे, विनोद गुप्ता, सचिव वीरेंद्र साहू, चंद्रकांत जायसवाल, शालू बिस्वाल, प्रवीण एक्का, प्रवीण लकड़ा, पूर्णानंद यादव, अमरजीत बेक, बसंत मिंज, राधेश्याम विश्वकर्मा, मनोज सनेही, हिमांशु सिंह, प्रदीप निषाद, पृथ्वीरतन तिवारी, खिलेश पैंकरा, नंदलाल सिंह, संजय, रामनाथ गुप्ता, संतोष कश्यप, अभय सिंह, मनोज कोरी, शशिकला, ज्योति सिंह, गायत्री साहू, अर्चना लकड़ा, बालमती कुजूर, हिरौदिया, भोटाइन बाई, विनोद कुमार, राकेश सिंह आदि शामिल थे।</description>
रामानुजगंज के दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम सिंहदेव, भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर/रामानुजगंज, 19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महराज टीएस सिंहदेव ने रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सनवाल स्थानांतरित किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा है।
उन्होंने कहा कि आजादी से पहले स्थापित रामानुजगंज का यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की सेहत की रीढ़ रहा है। आज यहां 100 बिस्तरों का अस्पताल मौजूद है, लेकिन भाजपा शासन में डॉक्टरों की कमी, जरूरी जांच और दवाइयों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दो दिवसीय बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने शुक्रवार सुबह रामानुजगंज स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए।
टीएस सिंहदेव ने कहा कि रामानुजगंज में 100 बिस्तरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद है, लेकिन यहां न तो पर्याप्त डॉक्टर पदस्थ हैं और न ही मरीजों को जरूरी जांच व दवाइयां समय पर मिल पा रही हैं।
उन्होंने कहा- अस्पताल भवन और बिस्तर होने से इलाज नहीं होता, इलाज के लिए डॉक्टर, दवा और जांच की सुविधा जरूरी है। इनकी भारी कमी के कारण मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों या दूरदराज के जिलों में जाना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के बजाय पुराने और स्थापित स्वास्थ्य केंद्र को सनवाल स्थानांतरित करने की तैयारी कर रही है, जो पूरी तरह अव्यवहारिक फैसला है। सिंहदेव ने स्पष्ट कहा कि यदि सनवाल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत थी, तो वहां अलग से नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाना चाहिए था, न कि रामानुजगंज के ऐतिहासिक अस्पताल को कमजोर किया जाए।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामानुजगंज और आसपास के सैकड़ों गांवों की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है। डॉक्टरों की कमी और संसाधनों के अभाव में सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, आदिवासी, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को हो रहा है। यह स्थिति भाजपा सरकार की कथित जनहितैषी नीतियों की पोल खोलती है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंहदेव ने रामानुजगंज एनीकट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि शहर का गंदा पानी एनीकट में पहुंच रहा है और वही पानी नगर में सप्लाई किया जा रहा है, जो गंभीर स्वास्थ्य संकट को जन्म दे सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।
इससे पहले गुरुवार देर शाम रामानुजगंज पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को एकजुट रखने और जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी के निर्देश पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिससे पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व महापौर डॉक्टर अजय तिर्की, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय सोनी, महामंत्री अजय गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास दुबे, वरिष्ठ नेता मनोज दुबे, अशोक जायसवाल, अशोक गोड़ विकास गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।</description>
बाघ की करंट से हत्या, वन विभाग की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
        <description>डीएफओ को सौंपा ज्ञापन, दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 19 दिसंबर। राष्ट्रीय पशु बाघ की मौत ने एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत घुई वन परिक्षेत्र के रेवटी बीट में शिकारियों द्वारा करंट लगाकर बाघ की हत्या किए जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना वन विभाग की घोर लापरवाही, उदासीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का प्रत्यक्ष परिणाम है।
ग्रामीणों ने सूरजपुर जिला वनाधिकारी (डीएफओ) को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। क्षेत्र में कई दिनों से बाघ की हलचल देखी जा रही थी, इसके बावजूद वन विभाग ने न तो गश्त बढ़ाई और न ही कोई सतर्कता बरती। परिणामस्वरूप शिकारियों ने बाघ को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया।
बताया गया कि रेवटी बीट में बाघ की हत्या के चार दिन बाद शव बरामद किया गया, जो विभागीय लापरवाही को और भी उजागर करता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेवटी बीट के जिम्मेदार वन अधिकारी जयनारायण मेहता और सुनील केरकेट्टा अपने बीट में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते। वे कभी अंबिकापुर तो कभी अपने घर से ही आना-जाना करते हैं, और 15-20 दिन में एक बार कार्यालय आना भी बड़ी बात मानी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी लचर व्यवस्था के कारण पहले भी कई वन्य जीवों और पक्षियों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक मात्र एक बीट गार्ड को निलंबित कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इतने बड़े मामले में अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी।
ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत रेवटी के सरपंच विष्णु सिंह, पंच वार्ड क्रमांक-6 शुभम गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री अवधेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक-5 राजपाल अगरिया, नीतीश पटेल, अनिल विश्वकर्मा, सीताराम पटेल, हिमालय पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस संबंध में सूरजपुर डीएफओ दुलेश्वर साहू ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।</description>
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रेडक्रास कार्यालय का शुभारंभ
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 17 दिसंबर। जिला मुख्यालय सूरजपुर में लंबे इंतजार के बाद इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला कार्यालय का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा -अर्चना कर किया गया।
इस दौरान रेडक्रॉस के चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कार्यालय स्थापना का मूल मंत्र मानव, जन व समाज सेवा ही है। अब यह जिला शाखा कार्यालय हर जरूरतमंदों की मदद के लिए चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगा। हमारी प्रबंध कार्यकारणी समिति के निर्वाचित पदाधिकारी, जिला सदस्यगण के साथ पूरी टीम और सभी आजीवन सदस्यगण एक दूसरे की सहायता हेतु 365 दिवस 24 घंटे एक साथ कंधा से कंधा मिला कर हेल्पिंग हेड्स की तरह ऐसा सेवा कार्य करेंगे जो पूरे प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी रोल मॉडल होगा।
वाइस चेयरमैन ओंकार पांडेय ने कहा कि यह कार्यालय गढ़बो सूरजपुर गढ़बो छत्तीसगढ़ के साथ करबो सेवा के नए आयाम गढ़ेगा।
कार्यालय पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, उपेंद्र दुबे, सुनील अग्रवाल (बॉबी, प्रवेश गोयल, जिला महामंत्री राजेश महलवाला, शशिकांत गर्ग, जिला पंचायत सदस्य लोकेश पैकरा, शशि तिवारी, संदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल (अज्जू), शहर अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, संत सिंह, कृष्ण कुमार गोयल, दीपक गुप्ता, कपिल पांडेय, किरण खेस, ललित गोयल, विकास अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, शंकर जिंदिया, विजय राजवाड़े, जनपद सदस्य सुमित साहू, पार्षद गैबीनाथ साहू, प्रमोद तायल, ललन सोनवानी, राजू देवांगन, शिवशंकर साहू, अशोक यादव, संजू सोनी, संस्कार अग्रवाल, रंजन सोनी, कौशलेंद्र यादव, सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा, सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम व प्रबंध कार्यकारिणी समिति के निर्वाचित सदस्य भी सेवा के इस नए अध्याय में सहभागी बने।
इस दरम्यान वक्ताओं ने कहा कि जिला कार्यालय से आपदा प्रबंधन, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य सहायता जैसी रेडक्रॉस गतिविधियां और मजबूत होंगी। समाज के कमजोर वर्ग को त्वरित मदद मिलेगी। चेयरमैन अग्रवाल ने बताया, जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी होगा। यही दवाई दुकान शुरू कर सस्ती दवाओं से जनता को राहत देंगे,साथ ही 15 दिनों में सीटी स्कैन सुविधा भी चालू कराए जाने आश्वस्त किया गया है।
ज्ञात हो कि अब तक जिला स्तर पर रेडक्रॉस कार्यालय के अभाव में आमजन को स्वास्थ्य व आपदा सेवाओं में भारी असुविधा झेलनी पड़ रही थी। अब इस जिला शाखा भवन के प्रारंभ हो जाने से जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिलेगा।</description>
प्रेम व भाईचारे  का संदेश सब मिलकर फैलाएंगे& सुशील शुक्ला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 17 दिसंबर। प्रेम व भाईचारे का संदेश देने व आपसी मेल मिलाप बढ़ाने के उद्देश्यों को लेकर सर्वधर्म एकता मंच के बैनर तले क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन बिशप अंतोनिस बड़ा की अगुवाई एवं फादर थेओदोर लकड़ा के संयोजन में बिशप हाउस परिसर में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में फादर विलियम उर्रे के द्वारा इस मंच के गठन के उद्देश्य व जरूरत पर प्रकाश डाला व अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील शुक्ला ने कहा कि हमारा संविधान हमें इजाजत देता है कि स्वतंत्र रूप से हम अपने धर्म का पालन करते हुए दूसरे धर्म का भी आदर सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे को मजबूती प्रदान करें।
सिख समाज के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह सोढ़ी ने अपने दसवें गुरु के उपदेश को बताया कि जंग के दौरान भी घायल दुश्मन की सेवा करके गुरु ने प्रेम का संदेश दिया है।
ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि सतेंद्र तिवारी समेत प्रीतपाल सिंह अरोरा, मौलाना अबरार मिस्बाही, पास्टर प्रणय टोप्पो, शादाब रिजवी ने भी संबोधित कर अपने विचारों को रखा। पूरी दुनिया में जब मसीही समुदाय क्रिसमस त्योहार की तैयारी में जुटे हुए हैं, ऐसे माहौल में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और विभाजनकारी ताकतों से सावधान रहने का आह्वान किया।
मंच के प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से ये तय किया है कि आने वाले दिनों में सभी धर्म के तीज त्योहारों पर स्वागत सत्कार व परिवारों में जाकर बधाई संदेश देकर आपसी भाईचारे को बढ़ाने काम निरन्तर हम सब मिलकर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान त्रिभुवन सिंह, मृगेंद्र सिंह देव, अशफाक अली, राशिद खान, पार्षद कलीम अंसारी, फादर कल्यानुस मिंज, फ़ा अनिल एक्का,फ़ा अनुरंजन व सभी चर्च के प्रतिनिधि सिस्टर व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।</description>
डॉ. डीके सोनी को साइना नेहवाल के हाथों आरटीआई व पीआईएल एक्टिविस्ट अवार्ड
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 17 दिसंबर। राजधानी दिल्ली स्थित होटल रेडिसन ब्लू प्लाजा में आयोजित इंस्पायरिंग इंडियंस कार्यक्रम में आरटीआई और जनहित याचिका (पीआईएल) के क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. डी.के. सोनी को बेस्ट आरटीआई एवं पीआईएल एक्टिविस्ट अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान बैडमिंटन खिलाड़ी पद्म श्री और पद्म भूषण सम्मानित साइना नेहवाल द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा बताया गया कि डॉ. डी.के. सोनी को यह पुरस्कार आरटीआई और पीआईएल के माध्यम से किए गए कार्यों के आधार पर दिया गया। डॉ. सोनी के अनुसार यह उनका 48वां पुरस्कार है।
डॉ. डी.के. सोनी ने बताया कि वे पिछले दो दशकों से आरटीआई और पीआईएल के माध्यम से विभिन्न विषयों पर कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार उन्होंने अब तक 4800 से अधिक आरटीआई आवेदन दायर किए हैं और 18 से अधिक जनहित याचिकाएं दाखिल की हैं, जिनमें तीन मामले सुप्रीम कोर्ट में भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दायर आरटीआई और पीआईएल के माध्यम से वन संरक्षण, मनरेगा योजना से जुड़े मामलों, कथित प्रोटोकॉल घोटाले, आदिवासी समुदायों से जुड़े मुद्दों, मजदूरी, भूमि अधिकार और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विषयों पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कई मामलों में बिना शुल्क लिए पैरवी की है।
डॉ. सोनी के अनुसार उनके जीवन और कार्यों पर आधारित एक हिंदी फिल्म डीके का निर्माण किया गया है, जो शीघ्र प्रदर्शित की जाएगी।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. डी.के. सोनी ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है और वे भविष्य में भी इस दिशा में काम करते रहेंगे।</description>
मादा भालू और दो बच्चों को सुरक्षित पकड़ा
        <description>तीनों को जंगल में छोड़ा जाएगा-वन विभाग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 17 दिसम्बर। करीब 3 माह से जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में दहशत का पर्याय बनी मादा भालू और उसके 2 शावकों को बुधवार को वन विभाग की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अब नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
ज्ञात हो कि मनेंद्रगढ़ रिहायशी क्षेत्र में मादा भालू और उसके दो बच्चे पिछले कुछ माह से विचरण कर रहे थे। भालू कुछ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर चुके थे। ऐसे में वन विभाग के प्रति लोगों का आक्रोश दिनों-दिन गहराता जा रहा था।
2 दिन पहले ही 15 दिसंबर को भालुओं ने एक बुजुर्ग और एक बच्चे के ऊपर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। भालुओं के बढ़ते आतंक को देखते हुए मनेंद्रगढ़ वन विभाग ने बुधवार को भालू रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
रिंग रोड स्थित हॉटल हसदेव इन के पास पिंजर रखा गया, जिसमें दोनों शावक पिंजरा के अंदर कैद हो गए। मादा भालू अपने बच्चों को मुक्त कराने के लिए पिंजरा के पास लगातार मंडराती रही।
कानन पेंडारी बिलासपुर से आए डॉ. चंदन एवं एलिफेंट रेस्क्यू सेंटर रमकोला के डॉ. अजीत पांडेय सहित मनेंद्रगढ़ वन विभाग की टीम ने मादा भालू को वन परिसर के अंदर ट्रैंक्विलाइज किया। इसके बाद एक पिंजरे से दूसरे पिंजरे के अंदर जिसमें दोनों भालू शावक रखे गए थे उसी में मादा भालू को शिफ्ट किया गया।
भालुओं के पिंजरे में कैद होने की जानकारी मिलते ही उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। विभाग का कहना है कि मादा भालू और उसके दोनों बच्चों को जंगल में ले जाकर छोड़ा जाएगा।
इधर भालुओं के रेस्क्यू किए जाने पर नागरिकों ने वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।</description>
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का नगर आगमन पर स्वागत
        <description>महासमुंद, 17 दिसंबर। राष्ट्र चिंतन पर आयोजित विचार संगोष्ठी में पधारे प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का नगर आगमन पर नदी चौक घोड़ारी में सर्व हिन्दू समाज महासमुन्द के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत उपरान्त पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ वैश्विक धरोहर पुरातत्व नगरी सिरपुर का पहुंचकर लक्ष्मण देवालय एवं भगवान गंधेश्वर महादेव के दर्शन किए। पुरातन नगरी सिरपुर में उपस्थित गाइड के माध्यम से गंधेश्वर नाथ मंदिर एवं सिरपुर की सांस्कृतिक विरासत से कुलश्रेष्ठ अवगत हुए।
सिरपुर भ्रमण पश्चात नगर आगमन पर नगर पालिका परिषद महासमुन्द के उपाध्यक्ष देवीचंद्र राठी एवं पार्षदों के नेतृत्व में ओवर ब्रिज के नीचे स्वागत किया।
स्थानीय नेहरू चौक पर सर्व हिन्दू समाज, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्यों द्वारा पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का पुष्पहार से स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात युवाओं की बाइक रैली के साथ स्थानीय सर्किट हाउस महासमुन्द में उपस्थित सर्व हिन्दू समाज के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ के साथ कुलश्रेष्ठ का स्वागत किया।
सर्किट हाउस महासमुंद में साहू समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ढालूराम साहू एवं मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने सौजन्य भेंट की। स्वागत उपरान्त सर्किट हाउस महासमुन्द के हॉल में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी ने विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भेंट मुलाकात करते हुए वर्तमान सामाजिक परिदृश्य पर चिंतन प्रकट करते हुए संस्कृति की रक्षा स्वयं से शुरू करने की बात कही।</description>
20 से ज्यादा गांवों के किसानों ने  रैली निकाली, विरोध&प्रदर्शन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 17 दिसंबर। मंगलवार को 20 से ज्यादा गांवों के नाराज किसानों ने करणी कृपा प्लांट के द्वारा किए गए अवैध कब्जा हटाने, सरकारी जमीन से कब्जा हटाने, छग महतारी की प्रतिमा को उखाडऩे वाले पर कार्रवाई, प्रदूषित धान की खरीदी, फसल का मुआवजा दिलाने समेत 11 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
नगर में छग संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल दुबे के नेतृत्व में रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारी किसान नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टोरेट मेन गेट में किसानों को रोक लिया गया। इस दौरान नाराज किसानों ने वहीं पर ही बैठकर 5 घंटे तक प्रदर्शन किया।</description>
12 साल से फाइलों में कैद बीजापुर बायपास, बढ़ता ट्रैफिक&दुर्घटनाएं और शासन की चुप्पी
        <description>तीन राज्यों को जोडऩे वाला शहर, बायपास के बिना बेहाल बीजापुर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 17 दिसंबर। नगर की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित जरूरत बन चुकी बायपास सडक़ आज भी केवल कागज़ों और फाइलों तक सीमित है। बीते 12 वर्षों से बीजापुर बायपास सडक़ का प्रस्ताव सरकारी दफ्तरों में धूल खा रहा है, जबकि शहर की सडक़ों पर हर दिन बढ़ता यातायात, भारी वाहनों का दबाव और दुर्घटनाओं का खतरा आम नागरिकों की परेशानी को लगातार बढ़ा रहा है।
वर्ष 2012-13 के अनुपूरक बजट में शामिल यह बायपास परियोजना आज तक जमीन पर उतर नहीं सकी। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा द्वारा बायपास का शिलान्यास किया गया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार के पांच वर्ष और वर्तमान भाजपा सरकार के दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य आज भी शुरू नहीं हो पाया।
बाजार और मुख्य सडक़ों पर ट्रकों का कब्जा
बायपास के अभाव में भारी मालवाहक वाहन सीधे शहर के मुख्य बाजार और रिहायशी इलाकों से होकर गुजरते हैं। इससे रोजाना जाम की स्थिति बनती है, व्यापार प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया चालकों के लिए यह मार्ग लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है।
47.66 करोड़ की योजना, फिर भी अधर में
प्रस्तावित बायपास बीजापुर बस स्टैंड से तुमनार होते हुए लगभग 10 किलोमीटर लंबा है, जिसकी स्वीकृत लागत 47.66 करोड़ रुपए बताई गई है। इस परियोजना के लिए कुल 19.095 हेक्टेयर राजस्व व निजी भूमि शामिल है। 44 निजी भूमिस्वामियों को जमीन के बदले जमीन और मुआवजा भी दिया जा चुका है, इसके बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो सका। मुख्य अड़चन वन भूमि बनी हुई है। बायपास मार्ग में 19.503 हेक्टेयर फॉरेस्ट लैंड आ रही है, जिसके बदले दूसरी जगह भूमि उपलब्ध करानी थी। तत्कालीन कलेक्टर द्वारा जांजगीर-चांपा में भूमि देने का प्रस्ताव भी रखा गया, लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद भोपालपट्टनम क्षेत्र के तारुड़ बीट, भद्राकाली पीएफ 876 (कुल रकबा 271.155 हेक्टेयर) में से 40 हेक्टेयर भूमि चयनित कर 10 सितंबर 2025 को संयुक्त डीजीएस सर्वे किया गया। सर्वे के बाद वन विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन पीएफ वन क्षेत्र होने के कारण वन व्यपर्वतन की अनुमति निरस्त कर दी गई। इसी कारण यह योजना पिछले 12 वर्षों से पीडब्ल्यूडी विभाग में अटकी हुई है।
यह सिर्फ सडक़ नहीं, शहर की जरूरत है
बीजापुर के व्यापारी, समाजसेवी और आम नागरिक अब इस मुद्दे पर एकजुट होते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि बायपास केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा, सुव्यवस्थित यातायात और व्यापारिक भविष्य से जुड़ा सवाल है।
ईश्वर सोनी, अध्यक्ष व्यापारी संघ, बीजापुर का कहना है-भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों के समय हमने निवेदन किया। जमीन भी दिखाई गई, कुछ लोगों को मुआवजा भी मिला, लेकिन पता नहीं क्यों इस योजना को गंभीरता से आगे नहीं बढ़ाया गया। पी. राकेश, व्यापारी का कहना है कि बीजापुर में बायपास अब अनिवार्य हो गया है। भारी वाहनों की संख्या बढ़ चुकी है। खासकर स्कूली बच्चों के लिए रोज़ाना सडक़ पार करना जोखिम भरा हो गया है।
प्रेम बाफना, व्यापारी कहते हैं-कुछ साल पहले इस योजना को लेकर हलचल थी, लेकिन अब सब शांत है। नगरवासियों की साफ मांग है बायपास बने, ताकि दुर्घटनाओं से निजात मिले।
राजू गांधी, समाजसेवी का कहना है कि बीजापुर अब पहले जैसा नहीं रहा। यह अंतरराज्यीय मार्ग है। नगरनार से लोहा लेकर रोज़ सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सडक़ें इस दबाव को झेल नहीं पा रहीं।
दिलु केला, व्यापारी कहते हैं कि भारी वाहन डिवाइडर और खंभे तोड़ते हुए निकल जाते हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। बायपास का काम तुरंत शुरू होना चाहिए।
अशोक लुंकड़, व्यापारी का कहना है-हम वर्षों से बायपास की मांग कर रहे हैं। वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन का ध्यान अब तक इस ओर नहीं गया। इस बारे में लोक निर्माण विभाग बीजापुर के कार्यपालन अभियंता एसएस मरकाम ने बताया कि फारेस्ट क्लियरेंस नही होने के चलते कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से प्रस्तावित बायपास सडक़ का टेंडर भी होल्ड है।</description>
जोगीडीपा के वीर मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
        <description>महासमुंद, 17 दिसंबर। ग्राम जोगीडीपा (पटेवा) में छग के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर वीर मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्री साहू ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रेरक जीवन गाथा और बलिदान का स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह ने छत्तीसगढ़ में अंग्रेजों की बुनियाद हिलाकर रख दी थी।
उनका बलिदान लोकहित व देश हित को समर्पित है। ऐसे वीर महापुरुष का जन्म हमारे छत्तीसगढ़ की पुण्य भूमि पर होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने समस्त ग्रामीणों को वीर मेला की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सौरभ लोधी, मोहित ध्रुव, श्रृष्ठी ध्रुव, गणेश ध्रुव, डेजी रानी नेताम, पवन ध्रुव, ईश्वर ध्रुव, सत्यवान ध्रुव, घासू दीवान, राजेंद्र गंगवंशी आदि उपस्थित थे।</description>
अवैध रूप से बनी ईंट जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 17 दिसंबर। वन परिक्षेत्र मनोरा के सोनक्यारी परिसर अन्तर्गत वनक्षेत्र में अवैध रूप से ईंट भ_ा निर्माण की सूचना मिलने पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से निर्मित ईंटों को जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत लगभग एक सप्ताह से सोनक्यारी से लगे हुए आरक्षित वन भूमि आर.एफ. 320 में राकेश एवं दिसम्बर द्वारा अवैध रूप से र्इंट निर्माण का कार्य किया जा रहा था। वन विभाग की सतर्कता तथा वनमण्डलाधिकारी जशपुर के निर्देशों के पालन में उक्त अवैध ईंट निर्माण पर कार्रवाई करते हुए ईंट जब्ती की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों ने कथन दिया कि अज्ञानतावश वनभूमि की जानकारी न होने के कारण यह कृत्य हुआ। उन्हें भविष्य में पुन: वनक्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध ईंट निर्माण अथवा अन्य अवैध गतिविधि न करने हेतु कड़ी हिदायत दी गई। वन विभाग द्वारा वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं सतत कार्रवाई जारी रहेगी।</description>
कार्रवाई के डर से पीएम आवास योजना के हितग्राहियों ने चुकाई पांच वर्ष पुरानी बकाया किश्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित सुयश बिल्डिकॉम परिसर में स्थित दो आवासों के हितग्राहियों द्वारा निर्धारित किश्त की राशि लंबे समय से जमा नहीं की जा रही थी।
निगम रिकॉर्ड के अनुसार लगभग पाँच वर्षों से बकाया राशि लंबित थी, बावजूद इसके संबंधित हितग्राहियों द्वारा भुगतान नहीं किया गया। निगम द्वारा बार-बार नोटिस जारी कर समझाइश दी गई, परंतु इसके बाद भी हितग्राही किश्त जमा करने में टालमटोल करते रहे। इसके चलते निगम प्रशासन ने अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुँचकर बेदखली की कार्रवाई प्रारंभ की।
कार्रवाई के दौरान हितग्राहियों ने पहले भुगतान को लेकर आनाकानी की, लेकिन जब निगम द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए आवास खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई, तब बेदखली के भय से दोनों हितग्राही पुनीता देवी एवं दौलावती देवीने निगम में 30 हजार रु. की बकाया किश्त राशि जमा कराई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा की टीम मौके पर मौजूद रही और आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण की गई। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों द्वारा किश्त की राशि समय पर जमा नहीं की जाएगी, उनके विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई एवं बेदखली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। निगम का उद्देश्य योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।</description>
सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया स्मरण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर। देश की एकता और अखंडता के महान शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आज़ादी के बाद बिखरे हुए भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में संगठित करने का ऐतिहासिक कार्य किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील भारद्वाज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल लौह पुरुष नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सुशासन और प्रशासनिक क्षमता के प्रतीक थे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद भोला महोबिया, शिव वैष्णव, चंद्रशेखर पारख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।</description>
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़, 14 दिसंबर। जिला प्रशासन द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 25-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ की गई है। जिला में कुल पंजीकृत 89171 किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 90600.419 हेक्टेयर है।
12 दिसंबर की स्थिति में कुल 96785.12 मे.टन धान खरीदी की गई है। पंजीकृत राइस मिलरों के माध्यम से कुल 17554.00 मे.टन डीओ. जारी कर कुल धान 6072.00 मे.टन में धान उठाव किया गया है।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन जिले में धान की अवैध खरीदी - बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही कर रही है एवं जिला स्तर से जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जोनल अधिकारी व नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । जिसके द्वारा लगातार धान खरीदी केन्द्रों में जाकर निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण किया जा रहा है ताकि छ.ग. राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके साथ ही कोचियों, व्यापारी, अवैध धान विक्रेताओं की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके।
जिले में 46 प्रकरण दर्ज कर4007 क्विंटल धान जब्त कर मंडी अधिनि. के तहत कार्रवाई की गई । जिसका अनुमानित लागत 1. 24 करोड़ रूपये है व यह कार्यवाही जारी है । जिससे धान के कोचिये, व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
12 दिसम्बर की स्थिति में जिले के कुल 65 समितियों के 86 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है। छ.ग. शासन द्वारा किसानों की सहूलियत के लिए टोकन काटने के लिये ऑनलाईन एप्प टोकन तुहर हाथ एप्प के माध्यम से किसानों द्वारा टोकन काटा जा रहा है तथा उपार्जन केन्द्रों में भी किसान द्वारा टोकन कटवाया जा सकता है जिससे किसानों में अत्यंत खुशी का माहौल छाया हुआ है तथा किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।</description>
ओवरलोड व तेज रफ्तार ई&रिक्शा पलटा, युवक की मौत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 15दिसंबर।बिर्रा थाना क्षेत्र केकरनौद गांवमें सोमवारतेज रफ्तार और ओवरलोड ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया,जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अन्य घायल यात्रियों को इलाज के लिएबम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रभेजा गया है।
जानकारी के अनुसार ई-रिक्शाचांपा की ओर सेआ रहा था। सुबह करीब5बजेकरनौद के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई-रिक्शा पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहनतेज रफ्तारमें था।
हादसे के समय ई-रिक्शा मेंक्षमता से अधिक9लोगसवार थे। ओवरलोडिंग के कारण वाहन असंतुलित हो गया और पलटने से बड़ा नुकसान हुआ।
हादसे में जान गंवाने वाला युवकमालखरौदा थाना क्षेत्र के कुरदा गांवका निवासी बताया जा रहा है। वहहैदराबाद में काम करता थाऔर हाल ही में चांपा लौटा था। घर जाने के लिए उसने ई-रिक्शा पकड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करजांच शुरूकर दी है। घायलों का इलाज जारी है।</description>
सियार के सिर में फंसा प्लास्टिक डिब्बा, तलाश में जुटा वन विभाग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
गौरेलापेंड्रामरवाही, 15दिसंबर।मरवाही वनमंडल केदानीकुंडी गांवमें एक सियार के सिर मेंप्लास्टिक का डिब्बा फंसनेकी घटना सामने आई है। जंगल से भटककर गांव पहुंचे सियार को जब ग्रामीणों ने देखा तो उसकी हालत देखकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।
प्लास्टिक का डिब्बा सिर में फंसने के कारण सियार न तो ठीक से देख पा रहा था और न ही खुलकर सांस ले पा रहा था। दर्द और घबराहट के कारण वह गांव और आसपास के इलाके मेंजान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़तानजर आया।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से सियार को सुरक्षित पकड़कर उसके सिर से डिब्बा निकालने का प्रयास किया।
हालांकि,इंसानी हलचल और शोरगुल से घबराकर सियारतेजी से जंगल के अंदरूनी हिस्से की ओर भाग निकला। इसके बाद वन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुट गई है।
वन विभाग ने बताया कि सियार की खोज लगातार की जा रही है। जैसे ही वह दिखाई देगा,उसे सुरक्षित पकड़करडिब्बा हटाकर इलाजकराया जाएगा।</description>
कांग्रेस सरकार ने काले धन को जमीन में खपाने घटाई थी गाइडलाइन दरें: भाजपा
        <description>संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा की प्रेस वार्ता
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 15दिसंबर।भाजपा के संभाग प्रभारीशिवरतन शर्माने कांग्रेस की पूर्व भूपेश बघेल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गाइडलाइन दरें बढ़ाने के बजाय30प्रतिशत तक घटा दीं,ताकि कोयला,शराब,पीएससी,महादेव ऐप,धान और डीएमएफ जैसे बड़े घोटालों से आएहजारों करोड़ रुपये के काले धन को जमीन में खपाया जा सके।
रविवार को न्यू सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में शिवरतन शर्मा ने दावा किया कि वर्ष2022में कांग्रेस सरकार ने कुछ खास क्षेत्रों मेंगाइडलाइन दरें40प्रतिशत तक कमकर दी थीं। उनका आरोप है कि इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार से अर्जित काले धन को उन्हीं इलाकों में जमीनों के रूप में निवेश कराना था।
उन्होंने कहा किईडी की जांचमें यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस नेताओं और उनसे जुड़े लोगों ने पांच वर्षों में बड़े पैमाने पर जमीन-जायदाद खरीदी। सैकड़ों एकड़ में फार्म हाउस बनाए गए और अबसैकड़ों से अधिक संपत्तियां अटैचकी जा चुकी हैं।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन में ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन कीदो अलग-अलग दरेंलागू थींवर्ग मीटर और हेक्टेयर दर।500वर्ग मीटर तक वर्ग मीटर दर और उससे बड़े भूखंडों पर हेक्टेयर दर लागू होती थी,जिनमें5से20गुना तक का अंतरथा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी अंतर का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर जमीन घोटाले किए गए।
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल मेंभारत माला प्रोजेक्ट,एनटीपीसी अल्ट्रा मेगा पावर,अरपा-भैंसाझार परियोजना,उरगा-कटघोरा और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओंमें भी भूमि अधिग्रहण को लेकर गंभीर घोटाले हुए।
शर्मा ने कहा कि अब नियमों में बदलाव करपरिवर्तित भूमि पर सिंचित भूमि की दर से शुल्कलिया जा रहा है। असिंचित भूमि पर20प्रतिशत की छूटदी जा रही है। पहले दो फसली भूमि पर रजिस्ट्री में25प्रतिशत अतिरिक्त शुल्कलगता था,जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में फ्लैट और बहुमंजिला भवनों में अबकेवल बिल्टअप एरिया पर ही रजिस्ट्री शुल्कलिया जाएगा। पहले सुपर बिल्टअप एरिया के आधार पर शुल्क लिया जाता था,जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों को20से30प्रतिशत तक का लाभमिलने की बात कही गई। भाजपा संभाग प्रभारी ने कहा कि सरकारजनभावनाओं के अनुरूप नियमों में संशोधनके लिए हमेशा तैयार है और जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।</description>
मिनी स्टेडियम खुर्सीपार में निर्मित दुकानें प्राप्त करने का सुनहरा अवसर 15 तक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-4 खुर्सीपार वार्ड क्रं. 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर स्थित पंडित दीनदयाल मिनी स्टेडियम खेल परिसर के दुकानों को अस्थाई किराये में दिया जा रहा है।
स्टेडियम में भूतल पर निर्मित 32 एवं प्रथम तल पर निर्मित 28 इस प्रकार कुल 60 दुकानों को किराये में देने निविदा/आफर बुलाया गया है। इच्छुक व्यक्ति निविदा/आफर में भाग लेने अंतिम तिथि 15 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते है। विस्तृृत जानकारी के लिए निगम की वेबसाईट 222.ड्ढद्धद्बद्यड्डद्बठ्ठड्डद्दड्डह्म्ठ्ठद्बद्दड्डद्व.ष्शद्व एवं शिवाजी नगर जोन-4 कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते है। दुकानों को किराये में देने का मुख्य उददेश्य आम नागरिकों को रोजगार प्राप्त होगा, साथ ही निगम की आय में वृद्वि होगी।
दुकानों का प्रकार भूतल ए टाइप 16 दुकान क्षेत्रफल 52.15 व.मी. मासिक किराया 7801 रूपये अमानत राशि 46806 रूपये, भूतल बी टाइप 6 दुकान क्षेत्रफल 28.70 व.मी. मासिक किराया 4293 रूपये अमानत राशि 25758 रूपये, भूतल सी टाइप 8 दुकान क्षेत्रफल 9.60 व.मी. मासिक किराया 1436 रूपये अमानत राशि 8616 रूपये, भूतल ए-1 टाइप 2 दुकान क्षेत्रफल 41.65 व.मी. मासिक किराया 6230 रूपये अमानत राशि 37380 रूपये, प्रथम तल ए टाइप 20 दुकान क्षेत्रफल 27.30 व.मी. मासिक किराया 3690 रूपये अमानत राशि 22140 रूपये, प्रथम तल बी टाइप 4 दुकान क्षेत्रफल 25.15 व.मी. मासिक किराया 3400 रूपये अमानत राशि 20400 रूपये एवं प्रथम तल सी टाइप 4 दुकान 11.20 व.मी. मासिक किराया 1514 रूपये अमानत राशि 9084 रूपये निर्धारित किया गया है। आवेदक अपनी इच्छानुसार दुकान का चयन कर निविदा/आफर में भाग लेने आवेदन कर सकते है।
त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह का चौथा दिन
        <description>पं. शुक्ल ने प्रहलाद कथा व भगवान विष्णु के वामन अवतार का किया बखान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 दिसंबर। शिव मंदिर परिसर इस्पात नगर रिसाली में आयोजित त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन पंडित शेषनारायण शुक्ला ने प्रहलाद कथा का बखान किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा प्रहलाद चरित्र पुत्र एवं पिता के संबंध को प्रदर्शित करता है। पंडित शुक्ल ने कहा कि यदि भक्त सच्चा हो तो विपरीत परिस्थितियां भी उसे भगवान की भक्ति से विमुख नहीं कर सकती। राक्षस प्रवृत्ति के हिरण्यकश्यप जैसे पिता को प्राप्त करने के बावजूद भी प्रहलाद ने ईश्वर भक्ति नहीं छोड़ी। रिसाली में आयोजित त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान बड़ी संख्या में भक्त कथा का श्रणव कर रहे हैं। मुख्य जजमान विष्णु पाठक व उनके परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में अलग अलग राज्यों से संत महंतों का आगमन हो रहा है। बुधवार को कथा का चौथा दिन है और इस दौरान कथा वाचक पंडित शेषनारायण शुक्ला ने भक्त प्रहलाद कथा का बखान किया।
पंडित शुक्ल ने कहा कि सच्चे अर्थों में कहा जाए तो प्रहलाद ने पुत्र होने का दायित्व भी निभाया। उन्होंने कहा कि पुत्र का यह सर्वोपरि दायित्व है कि यदि उसका पिता दुष्ट प्रवृत्ति का हो तो उसे भी सुमार्ग पर लाने के लिए सदैव प्रयास करने चाहिए, प्रहलाद ने बिना भय के हिरण्यकश्यप के यहां रहते हुए ईश्वर की सत्ता को स्वीकार किया और पिता को भी उसकी ओर आने के लिए प्रेरित किया। लेकिन राक्षस प्रवृत्ति के होने के चलते हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद की बात को नहीं माना। ऐसे में भगवान नरसिंह द्वारा उसका संहार किया गया। उसके बाद भी प्रह्लाद ने अपने पुत्र धर्म का निर्वहन किया और अपने पिता की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कथा वाचक पंडित शेषनारायण शुक्ला ने राजा बलि के अहंकार व भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा भी सुनाई। उन्होंने बताया कि वामन अवतार, भगवान विष्णु का दशावतारों में पांचवां अवतार है, जो उन्होंने अहंकारी दैत्य राजा बलि के घमंड को कम करने और देवताओं को उनका खोया हुआ स्थान (स्वर्ग) वापस दिलाने के लिए लिया था। जिसमें उन्होंने राजा बलि से सिर्फ तीन पग भूमि मांगी और पहले दो पग में पूरी पृथ्वी और स्वर्ग को नाप लिया, और तीसरे पग के लिए बलि के सिर पर पैर रखकर उन्हें पाताल लोक भेज दिया, जो धर्म की पुन: स्थापना का प्रतीक है।</description>
आयुक्त ने विकास कार्यों का लिया जायजा
        <description>सडक़ ब्रेकर हटाने और शीघ्र निर्माण के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बुधवार को ज़ोन-3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित और प्रगतिरत विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित नाली निर्माण, नवनिर्मित सडक़, सुलभ शौचालय, पिंक टॉयलेट, वाटर एटीएम और मार्केट क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त ने जलेबी चौक लिंक रोड से लगे प्रस्तावित नाली निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू कराया जाए, जिससे सडक़ों पर अनावश्यक पानी बहने की समस्या से निजात मिल सकेगी। समीपस्थ सब्जी मंडी जाने वाले नवनिर्मित सडक़ पर बने ब्रेकरों के कारण नागरिकों को हो रही आवागमन की परेशानी को देखते हुए, आयुक्त ने तत्काल उन ब्रेकरों को उखड़वाने के निर्देश दिए।
नागरिकों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित सार्वजनिक सुलभ शौचालय स्थल का अवलोकन किया और इसके निर्माण को जल्द कराने के निर्देश दिए। वार्ड क्र. 36 में महिलाओं के लिए निर्मित पिंक टॉयलेट का जायजा लिया और वहाँ पानी एवं साफ़-सफ़ाई की उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। समीप में स्थापित वाटर एटीएम का भी अवलोकन किया।
प्रगतिरत नवीन सुलभ शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मार्केट की साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया और व्यापारियों की सुविधा हेतु शेड निर्माण कराने पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने साफ़-सफ़ाई और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ज़ोर दिया।
इस अवसर पर ज़ोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, अशोक देवांगन, सहायक राजस्व निरीक्षक बसंत देवांगन, ज़ोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेंद्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चूड़ामणि यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
शहीद वीर नारायण की पुण्यतिथि मनी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 11 दिसंबर। शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने शहीद वीर नारायण सिंह के गौरवशाली जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर नारायण सिंह केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, अपितु पूरे भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत थे। उन्होंने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक स्वतंत्रता का नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों, गरीबों की आजीविका और समाज में समानता के लिए था।
कार्यक्रम में अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महिप सिंह भुवाल, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, प्रेमलता साहू, पोषण साहू, भास्कर कुंडले, गौरव उमरे, कल्याण सिंह ठाकुर, आनंद देव ताम्रकार, शिशिर कसार, केडी देवांगन, अनीश रज़ा, इंदरपाल भाटिया, माहेश्वरी ठाकुर, मनोज सिंह, गुरदीप भाटिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।</description>
युवक की हत्या, आरोपी को उम्रकैद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 11 दिसंबर। पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। सत्र न्यायाधीश दुर्ग के विनोद कुजूर की कोर्ट ने आरोपी को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास तथा 1000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक एम.के. दिल्लीवार ने पैरवी की थी। ग्राम पोटिया थाना नंदिनी में 7 मई 2023 को गांव के ही महेश्वर यादव के घर बारात आई हुई थी जिसे देखने के लिए गजेंद्र यादव भी गया हुआ था। रात लगभग 7.30 बजे डीजे बज रहा था और बाराती डांस कर रहे थे।
इस समय आरोपी दुलामणी साहू निवासी ग्राम पोटिया ने पुरानी दुश्मनी के चलते मौके का फायदा उठाते हुए गजेंद्र यादव पर धारदार चाकू से पेट, सिर एवं अन्य हिस्सों में प्राणघातक वार कर दिया। इससे गजेंद्र को गंभीर चोटें आई थी। उसे इलाज के लिए पहले शासकीय अस्पताल अहिवारा ले जाया गया, वहां से उसे हायर ट्रीटमेंट के लिए जिला अस्पताल दुर्ग लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।</description>
वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रीय आंदोलन के संबंध में जिलाध्यक्ष ने ली कांग्रेस की बैठक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 10 दिसंबर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने एसआईआर की समीक्षा, वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रीय आंदोलन, धान खरीदी में किसानों को हो रही समस्याओं सहित विभिन्न विषयों को लेकर बैठक बुलाई, जिसमें विधायक ओंकार साहू, अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, व पंकज महावर, मोहन लालवानी, शरद लोहाना, विजय देवांगन, विपिन साहू, आनंद पवार, कविता बाबर, गोपाल शर्मा, विजयप्रकाश जैन, सूर्याराव पवार, हरमिंदर छाबड़ा, सलीम रोकडिय़ा, बृजेश जगताप प्रमुख रूप से शामिल हुए।
राजीव भवन धमतरी में आयोजित इस बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रभारियों से एसआईआर की प्रक्रिया पर जानकारी मांगी गई। ऐसे मतदान केंद्र जहां एसआईआर की प्रक्रिया धीमी है. वहां डोर टू डोर जनसंपर्क कर एसआईआर की प्रक्रिया को पूर्ण करने बीएलए को निर्देशित किया गया। साथ ही इसमें आने वाले परेशानियां को लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही गईं। जिला अध्यक्ष विधायक द्वय सहित वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन मे शामिल होने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कहा गया। धान खरीदी में किसानों को हो रहीं परेशानी के संबंध में सोसायटी स्तर पर निगरानी समिति का गठन कर सरकार के किसान विरोधी नीति पर आंदोलन करने की रणनीति बनाई गईं एवं नगर निगम मे चल रहे भ्रष्टाचार जन विरोधी कार्यो पर भी चर्चा हुई।
बैठक के बाद जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने बताया कि आज संगठन के वरिष्ठ नेताओं, मंडल, सेक्टर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ प्रथम बैठक थी जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक जूटता के साथ सरकार के जन विरोधी नीतियों पर आंदोलन करने की बात कही है। आने वाले समय में संगठन की बैठक ब्लॉक, मंडल, सेक्टर स्तर पर भी आयोजित होगी कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता सशक्त विपक्ष की भूमिका में सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने बेनक़ाब करेगें। इस दौरान नीलम चन्द्राकर, आलोक जाधव, आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, राजू साहू, डीहूराम साहू, सूर्यप्रभा चेटियार, मीना बंजारे, सकील अहमद गुड्डा, दीपक सोनकर, नरेंद्र सोनवानी, राजा देवांगन, रजत जसुजा, विशु देवांगन, योगेश लाल, पूर्णिमा रजक़, सुमन साहू, प्रकाश पवार, हितेश गंगवीर, उदित नारायण साहू, राजेश पांडे, राजेश ठाकुर, कमलेश सोनकर, अजय वर्मा, राजेन्द्र साहू, शरीफ रोकडिय़ा, ऋषभ ठाकुर, पारसमणी साहू, रामेश्वरी कोसरे, शिव चंद्राकर, पवन बघेल, मोनार्क चंद्राकर, शुभम यादव, कुशल देवांगन कुशल देवांगन, आशीष थिटे, विक्रांत पवार, तारीक रजा, जैनुद्दीन रिजवी, रजत सोनकर, संजू साहू, केशव साहू, हेमन्त देवांगन, सलीम गौस, सलीम रिज़वी, तोगू गुरुपच, गौतम वाधवानी, शुभम साहू, गीतराम साहू मौजूद थे।</description>
खेतों में धडल्ले से जल रही पराली, मैदानी अमला बेखबर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 10 दिसंबर। जिला प्रशासन की अपील की परवाह नहीं करते हुए किसान खेतों में धडल्ले से पराली जलाने में लगे हुए हैं। रोकथाम के नाम पर कृषि अधिकारी राजस्व विभाग का मुंह ताक रहे हैं। इधर किसान धान कटाई के बाद खेत में बिखरे पैरा को जलाकर दलहन फसल बोने की तैयारी में जुटा है। इससे हवा की गुणवत्ता, मिट्टी की उर्वरता और मित्र किट का कुनबा नष्ट हो रहा हैं।
खरीफ फसल की कटाई के बाद पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जिला प्रशासन ने अपील जारी कर किसानों से खेतों में फसल अवशेष नहीं जलाने की समझाईश दी थी। जिसका जमीन पर कोई असर नजऱ नहीं आ रहा है। अधिकांश किसान हारवेस्टर से धान की कटाई करवा पराली खेत में ही छोड़ देते हैं। अब उन खेतों में दलहन तिलहन की फसल लगाने पराली जलाने का काम किया जा रहा है। लेकिन इसमें रोक लगाने के लिए कोई भी विभाग का मैदानी अमला सक्रिय नहीं है। जबकि फसल अवशेष जलाने पर शासन द्वारा अर्थदंड का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद क्षेत्र के अधिकांश खेतों में पराली जलाने काम धडल्ले से जारी है।
इस बारे में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष लालाराम चन्द्राकर ने कहा कि खेतों में पैरा जलाना पर्यावरण, मिट्टी की उर्वरता और जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सरकार किसानों को अवशेष प्रबंधन के लिए तकनीकी सहयोग उपलब्ध करा रही है। किसान भाई इसकी मदद से पर्यावरणहितैषी तरीके से कृषि में योगदान दें। भरदा के प्रगतिशील कृषक लेखराज चन्द्राकर ने माना कि फसल अवशेष जलाने से धुएं में मौजूद जहरीली गैसें मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं, इससे फेफड़ों के रोग, कैंसर उत्प्रेरक तत्वों समेत कई स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहे हैं।
पप्पू दाऊ ने कहा कि अवशेष जलाने से मिट्टी में मौजूद लाभदायक सूक्ष्मजीव, केंचुए और मकडिय़ाँ खत्म हो जाती हैं, जिससे प्राकृतिक कीट नियंत्रण बाधित होता है और किसानों को महंगे कीटनाशकों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस बारे में कुरूद विकास खंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेन्द्र सोनकर ने बताया कि किसानों को खेतों में पराली जलाने के लिए हमेशा मना किया जाता है। कार्यवाही के संबंध में उनका कहना है कि जब तक हमें खसरे की जानकारी नहीं होगी तो हम कैसे किसी के खिलाफ एक्शन ले सकते हैं। इस काम में हमें राजस्व विभाग की मदद मिले तो संयुक्त सर्वे से दोषी किसानों का पता लगाया जा सकता है।</description>
गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा में शामिल हुए नपा अध्यक्ष
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भाटापारा, 10 दिसंबर। भाटापारा अंतर्गत पी.पी. स्टील प्रांगण, खोलवा रोड में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शक्ति संवर्धन विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कलश यात्रा में नपा अध्यक्ष सहित नगर के विभिन्न वार्डों से आईं माता-बहनों, श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। संपूर्ण यात्रा मार्ग श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी अधिक दिव्य एवं ऐतिहासिक बन पड़ी।
इस अवसर पर क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों के प्रसार तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के संकल्प के साथ महायज्ञ की शुरुआत की गई, जो आगे आने वाले दिनों में विस्तृत धार्मिक अनुष्ठानों और सामूहिक प्रार्थनाओं के साथ संपन्न होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि गायत्री महायज्ञ जैसे आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और सकारात्मक सोच को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भव्य कलश यात्रा में नगरवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता यह दर्शाती है कि हमारा समाज आध्यात्मिक उन्नयन और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के प्रति दृढ़ संकल्पित है।</description>
साहू समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा राजिम, 10 दिसंबर। परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण-नवागांव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पिछले दिनों ग्राम नवागांव में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का साल श्री फल से सम्मानित किया गया तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम विधि-विधान पूर्वक किया गया।
इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित भी किया। कार्यक्रम के मुख्य इंद्र कुमार साहू विधायक अभनपुर,प्रमुख अतिथि धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री,चंद्रशेखर साहू पूर्व मंत्री,अध्यक्षता देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण,अति विशिष्ट अतिथि ब्रह्मानंद साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अभनपुर,विशिष्ट अतिथि भेखराम साहू (उपाध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण, डॉ.मनीष साहू कार्यकारिणी अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण,रमेश साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा,पारसमणी साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज पिपरौद,तुलाराम साहू परिक्षेत्र साहू समाज थनौद- जामगांव,पवन गुरु पंच,अध्यक्ष साहू समाज अभनपुर,वीरेंद्र साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू खोरपा, चंद्रकला ध्रुव सभापति जिला पंचायत रायपुर, मेनका संजय पटेल जनपद सदस्य नवागांव, छबीली छबीली खगेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव,नवनिर्वाचित पदाधिकारी चंपारण के अध्यक्ष- गैंदलाल साहू, उपाध्यक्ष राम कुमार हिरवानी, महिला उपाध्यक्ष कमला बलदेव साहू, संगठन सचिव भुवन लाल साहू ,महिला संगठन सचिव- निर्मला साहू और चंपारण परिक्षेत्र जितने भी ग्रामीण इकाई टीला, सेमरा, भोथीडी,चंपारण, जौदा, डंगानिया,नवागांव पारागांव घोट,लखना कोलियारी, परसदा, पोंड जौंदी सभी ग्रामीण सदस्य उपस्थित थे।</description>
शहीद वीर नारायण का बलिदान आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक&मुख्यमंत्री
        <description>101 करोड़ के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार,10 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को छत्तीसगढ़ क़े प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह क़े शहादत दिवस पर उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रूपए के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रूपए के 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 75 करोड़ 55 लाख 5 हजार रूपए के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने सोनाखान में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस सेवा प्रारम्भ करने, सोनाखान में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 75 लाख, सियान सदन निर्माण हेतु 50 लाख, मड़ई मेला स्थल में शौचालय निर्माण हेतु 20 लाख देने, सोनाखान में इको टुरिज्म विकास एवं सडक़ निर्माण हेतु राशि बजट में शामिल कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में 10 हितग्राहियों को पीएम आवास ग्रामीण की चॉबी सौंपी गई। इसके साथ ही हम होंगे कामयाब अंतर्गत 37 युवाओं को नियुक्ति पत्र एवं आदिवासी समाज के 5 प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।
उन्होंने कहा कि आज सोनाखान के पावन भूमि में शहिद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री के नाते दूसरी बार यहां आने का अवसर मिला है।राज्य की तरफ से उन्हें नमन है। उन्होंने कहा कि वे एक वीर सपूत थे,अंग्रेजी सरकार से हाथ नहीं मिलाया। गरीबों के अधिकार और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। अकाल के समय उन्होंने गरीबों को अनाज बांट दिया। अंग्रेजी सरकार ने 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दे दी । शहीद वीर नारायण सिंह स्वाभिमान, अन्याय का प्रतिकार, संघर्ष और आत्मगौरव के लिये लड़ते रहे। हमें उनकी आदर्शो पर चलकर गरीबों का साथ देना है।
आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सोनाखान बहुत ही ऐतिहासिक स्थल है। यहां से देश भर को संदेश जा रहा है। वीर नारायण सिंह की वीरता और शहादत को नमन।आज ही के दिन उन्हें रायपुर के जय स्तम्भ चौक में अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा फांसी दे दी गई।आज उन्हें हम शत शत नमन करते हैं। अन्याय के खिलाफ लड़ते -लड़ते न्याय के लिए शहीद हो गए। शहीद वीर नारायण सिंह आकाल के समय भूख से त्रस्त जनता को गोदाम खोलकर अनाज को बांट दिया। इसी तरह आज साय सरकार हजारों गरीबों को आवास की चाबी सौंप रहे हैं। महिलाओं को महतारी वंदन योजना का हर माह एक हजार रुपया खाता में जमा हो रहा है। अनेक कल्याणकारी योजना चलाया जा रहा है।
प्रमुख लोकार्पण कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम ओड़ान में 2 करोड़ 40 लाख रुपये 85 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना। ग्राम खरतोरा में 2 करोड़ 35 लाख रुपये 8 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना। ग्राम सकरी (स) में 1 करोड़ 80 लाख 99 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना।ग्राम गोरधा में 1 करोड़ 72 लाख 22 हजार रुपये की लागत से एकल नल जल प्रदाय योजना। ग्राम दतान (ख) में 1 करोड़ 61 लाख 24 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना शामिल है।
प्रमुख भूमिपूजन में जल संसाधन विभाग द्वारा 5 करोड़ 84 लाख 11 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के ग्राम अर्जुनी में जोंक शीर्ष जीर्णोध्दार एवं तटबंध निर्माण, 3 करोड 63 लाख 35 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत लवन शाखा नहर के तिल्दा, करदा लाटा एवं सिरियाडीह माइनर का जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण। 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के मटिया नाला में स्टापडेम निर्माण। 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये की लागत से विकासखंड पलारी के ग्राम परसाडीह में खोरसीनाला में स्टापडेम निर्माण।2 करोड़ 60 लाख 87 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार के लवन शाखा नहर के लाहोद में निरीक्षण कुटीर, आवासीय भवन एवं बाउंड्रीवाल जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण शामिल है।
इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार अशोक जैन, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ धम्मशील गणवीर, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे।</description>
प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 11 से होगा संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 09 दिसम्बर। बस्तर संभाग के युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का आयोजन 11 से 13 दिसम्बर तक जगदलपुर में किया जा रहा है। संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के उदघाटन समारोह 11 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे प्रियदर्शिनी स्टेडियम में होगी, इस उदघाटन समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की शिरकत करने की संभावना है साथ ही स्थानीय सांसद, विधायक तथा अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करेंगे।
 संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही है और जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा एवं खेलो इंडिया परिसर पंडरीपानी में सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही बस्तर संभाग के सभी जिलों के खिलाडिय़ों एवं खेल प्रशिक्षकों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक बस्तर ओलम्पिक स्थानीय युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। स्थानीय खेल संघों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों और स्कूल-कॉलेजों के सहयोग से यह आयोजन पूरे संभाग में उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस आयोजन में विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। बस्तर ओलम्पिक से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जो युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन करने सहित प्रगति के पथ पर आगे बढऩे के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।</description>
पुलिस अभिरक्षा में पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत, बस्तर बंद रहा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर,9 दिसंबर। पुलिस अभिरक्षा में पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत के बाद सर्व आदिवासी समाज के बंद के आव्हान पर बस्तर बंद रहा। सुबह से ही चौक चौराहों पर पुलिस तैनात दिखे।
चार दिसंबर को कांकेर जिले के आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष की मौत को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने बंद का आव्हान कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे बस्तर संभाग में शांति पूर्ण तरीके से बंद का आव्हान करते हुए इस मामले में सहयोग करने की बात कही है।
बंद के आव्हान को लेकर सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष गंगा नाग ने बताया कि कांकेर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर को फर्जी तरीके से फंसाते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया, जहाँ पर उनका स्वास्थ्य खराब हो गया, स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी पुलिस ने परिजनों को नही दी, इसके अलावा जीवन ठाकुर को कांकेर से रायपुर केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया गया, जहाँ खराब हालत में भी उन्हें जमानत नही मिली, साथ ही सही उपचार न मिलने के कारण 4 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर भी परिजनों को 5 दिसंबर को पता चला, जिसके बाद परिजन रायपुर पहुँच शव को लाया गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आदिवासी समाज के द्वारा मांग रखी गई है कि तहसीलदार चारामा, टीआई चारामा, जेल अधीक्षक कांकेर, रायपुर आदि के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जाए, साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
आदिवासी समाज के द्वारा इस मामले को लेकर एक बैठक आहुत किया गया था, जिसमें मंगलवार को नगर बंद शांतिपूर्ण तरीके से करने की बात कही है। इस मामले को लेकर बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स, कांग्रेस पार्टी, आदिवासी समाज के अलावा अन्य लोगो ने भी अपना समर्थन देते हुए शांति पूर्ण तरीके से अपनी दुकानें बंद रखने की बात कही है।</description>
सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी बंदी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 9 दिसंबर। कोण्डागांव पुलिस ने सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 6 दिसंबर को थाना विश्रामपुरी क्षेत्र के चनाभर्री जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार शव का सिर धड़ से अलग था, जिसके कारण पहचान प्रक्रिया में कठिनाई हो रही थी।
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन और केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। फॉरेन्सिक टीम और डॉग स्च्ॉड की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
शव के कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान बाड़ागांव निवासी लच्छिन्दर पाण्डेय के रूप में हुई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और तलाश जारी रखी।
जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने श्यामलाल नेताम को पूछताछ के लिए तलब किया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में उसने मृतक को पहचानने से इंकार किया, लेकिन बाद में पूछताछ में उसने पुरानी रंजिश के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि 3 दिसंबर को वह मृतक को मोटरसाइकिल से जंगल ले गया, जहां उसने टंगिया से हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का सिर और कथित प्रयुक्त हथियार बरामद किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।</description>
आदिवासी नेता की जेल में मौत का विरोध, कोंडागांव बंद रहा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 9 दिसम्बर। सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर मंगलवार को कोंडागांव जिले में संपूर्ण बंद का माहौल देखा गया। इस बंद का व्यापक असर कोंडागांव नगर में सुबह से ही दिखाई दे रहा है।
ज्ञात हो कि सर्व आदिवासी समाज द्वारा कांकेर जिले के चारामा तहसील अंतर्गत ग्राम मयाना निवासी सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर की जेल अभिरक्षा में हुई मृत्यु के संबंध में बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया गया था। इस आह्वान को सर्व आदिवासी समाज, जिला कोंडागांव ने पूर्ण समर्थन दिया है और 9 दिसंबर को कोंडागांव जिला बंद करने का निर्णय लिया गया है। नगर में बंद के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। सुबह 10 बजे से प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर पैनी नजऱ बनाए हुए है, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।</description>
शांतिपूर्ण बंद रहा दंतेवाड़ा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 9 दिसंबर। सर्व आदिवासी समाज द्वारा बस्तर संभाग बंद मंगलवार को आहुत किया गया था। इस दौरान बंद पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहा।
उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में पुलिस अभिरक्षा में मौत के मुद्दे पर बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी थी। वहीं दैनिक उपयोगी की वस्तुओं के लिए नागरिकों को भटकना पड़ा। मेडिकल स्टोर और पेट्रोलपंप जैसी आपातकालीन सेवाएं सुचारू थी।
चाक चौबंद सुरक्षा
पुलिस द्वारा सुबह से ही चौकसी बरती गई। जवानों द्वारा अप्रिय वारदात को रोकने निगरानी की जा रही थी।</description>
एनएमडीसी बचेली परियोजना में वार्षिक खान सुरक्षा समारोह
        <description>ध्वजारोहण, मशाल प्रज्वलन और ली सुरक्षा शपथ
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 8 दिसंबर। एनएमडीसी बचेली परियोजना में वार्षिक खान सुरक्षा समारोह बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ 8 दिसंबर को परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडारी ने ध्वजारोहण एवं सुरक्षा मशाल प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में अरासमेता माइंस के माइनिंग मैनेजर मनीष गुप्ता, जासवाल निक्को लिमिटेड से साजी जोसेफ, रिसदा लाइमस्टोन माइंस के अजय जेना, तथा श्री सिमेंट के मैनेजर सौरेन चटर्जी बतौर अतिथि मौजूद रहे।
समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने खदानों में सुरक्षा नियमों के पालन, सतर्कता बनाए रखने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की सुरक्षा शपथ ली। परियोजना प्रमुख द्वारा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दोहराया गया।
चित्रकला प्रदर्शनी ने दर्शाया
सुरक्षा का महत्व
प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में पखवाड़ा अवधि के दौरान स्कूली बच्चों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और चित्रों के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता की सराहना की।
इसके बाद अतिथियों के साथ प्लांट एवं खनन क्षेत्रों का निरीक्षण दौरा किया गया। प्रशासनिक भवन में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और उपायों पर चर्चा की गई। समारोह में उत्पादन एवं खनन के मुख्य महाप्रबंधक शिवा कुमार, कार्मिक विभाग के महाप्रबंधक महेश नायर, उपमहाप्रबंधक सौरभ कुमार, प्रशिक्षण संस्थान से अनिरुद्ध सिंह, सिविल उपमहाप्रबंधक के.पी. बंसोड़, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीदृकर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
सैकड़ों हाथों ने मिलकर बनाया बांध, जल संरक्षण की मुहिम चंदेनार से शुरू
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 8 दिसंबर। दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत चंदेनार में जल संरक्षण एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु एक अनोखी पहल की गई है। विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में सामूहिक श्रमदान का आयोजन हुआ।
बांध बनाकर जल संरक्षण
कार्यक्रम के अंतर्गत गांव से होकर बहने वाले नाले में कई अस्थायी छोटे-छोटे बांधों का निर्माण किया गया। इन बांधों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बारिश एवं अन्य जल स्रोतों से उपलब्ध पानी को संरक्षित करना है, ताकि गर्मी के मौसम में भी किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के जल संरक्षण हेतु किए गए इस पहल से ग्रामीणों के मध्य जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता आएगी। साथ ही किसानों को विशेष रूप से सब्जियों एवं अन्य फसलों की खेती में लाभ मिलेगा।
इस दौरान श्री अटामी ने कहा कि जल ही जीवन है और यदि हम पानी को सही तरीके से संचित करें, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया और बताया कि रसायन मुक्त खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी बल्कि स्वास्थ्यवर्धक फसलें भी प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य तिलेश्वरी नागेश कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा और सीईओ श्री पटेल प्रमुख रूप से मौजूद थे।</description>
विजेंद्र अध्यक्ष&विनोद निर्विरोध सचिव
        <description>राज्य विद्युत कंपनी पत्रोपाधी अभियंता संघ जगदलपुर क्षेत्रीय चुनाव
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 8 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के पत्रोपाधी अभियंता संघ का जगदलपुर क्षेत्रीय चुनाव कल जोहार एथनिक रिसॉर्ट, कोंडागांव में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव में कोंडागांव ग्रामीण के कनिष्ठ अभियंता विजेंद्र कुमार शार्दूल को क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा फरसगाँव वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार मरकाम को क्षेत्रीय सचिव पद पर निर्विरोध रूप से चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत बडग़इया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान केंद्रीय पदाधिकारी महेश्वर टंडन, अविनाश दुबे, पी. एल. माहेश्वरी, पी. शिवारे, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, अनिल धनकर सहित क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी अरविंद खोबरागड़े, ललित सिंह टेकाम, एस. आर. भद्रे, गोपेश बांधे, नन्दलाल काशी तथा बड़ी संख्या में कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।</description>
मेकाज के विद्यार्थियों ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
        <description>स्टेट कोटा 50 से घटाकर 25फीसदी किए जाने का विरोध
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 8 दिसंबर। मेकाज के एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने राज्य सरकार द्वारा स्टेट कोटा 50 से घटाकर 25 प्रतिशत किए जाने के निर्णय के विरोध में प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर इस निर्णय को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान एक एमबीबीएस छात्रा ने कहा कि विरोध जारी रहेगा। उनका कहना था कि छात्र प्रशासनिक भवन के सामने इक_ा होकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, कोटा घटाने से राज्य में डॉक्टरों की कमी और जूनियर डॉक्टरों पर कार्यभार बढऩे की आशंका है।
छात्र संघ से जुड़े मनोज यादव ने कहा कि सीटें घटाने से स्थानीय छात्रों को अवसर कम मिलेगा। उनका कहना था कि यदि सीटें कम हुईं, तो बाहर के छात्र पढ़ाई पूरी कर वापस चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोटा बहाली न होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
डॉ. प्रशांत ने कहा कि मामले को लेकर न्यायालय में भी याचिका लगाई गई है। उनका कहना था कि मांग पूरी न होने पर रायपुर में भी आंदोलन किया जाएगा।
राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी उपलब्ध नहीं है।</description>
हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं& अंकिता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। शहर के रॉयल किड्स कान्वेंट में आयोजित डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल फुटबाल कप का समापन धूमधाम से संपन्न हुआ।
समापन में मुख्य अतिथि एसपी अंकिता शर्मा और अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय व्हालीबाल खिलाड़ी रेखा पदम ने की। इस अवसर पर शाला की अध्यक्ष सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, बोर्ड मेंबर टीएस बग्गा, आनंद बहादुर सिंह, प्रशासक निदेशक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांस बहादुर सिंह, मनीषा सिंह, ईला सिंह, अकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल, प्राचार्य एकता खंडेलवाल, बरसर कोषाध्यक्ष डॉ. इंद्रकुमार वैष्णव मंच पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि हार और जीत से बच्चों को निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हार कर जीतने वाले को ही बाजीगर कहा जाता है। हर विद्यार्थी को अपना गोल निर्धारित करना चाहिए और उसी पर निरंतर काम करना चाहिए। कोई भी गोल केवल स्व कल्याण केंद्रित न होकर समाज और देश के लिए भी केंद्रित होना चाहिए। सफलता तभी मिलती है, जब हम अपने कर्म को पूरी ईमानदारी से करें और देश-समाज की सेवा में योगदान दें। छात्रों से उन्होंने पालकों से आह्वान करने को कहा कि हमेशा यातायात नियमों को अपनाकर गाड़ी चलाएं। स्वयं भी सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रहने दे एवं हेलमेट जरूर पहने। अध्यक्षता करते रेखा पदम ने बच्चों से कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार-जीत की भावना से नहीं।
समारोह में शाला की अध्यक्ष डॉ. सविता जेबी सिंह ने बताया कि रॉयल किड्स कॉन्वेंट की स्थापना सन् 1984 में डॉ. जेबी सिंह ने की थी और यह विद्याल य शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करता है। जैसे फुटबाल मैदान, बास्केटबाल कोर्ट और विभिन्न इंडोर खेल सुविधाएं शामिल है। फाउंडर डॉ. जेबी सिंह शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी बहुत महत्व देते थे। उन्हीं की स्मृति में हर वर्ष शाला में फुटबाल मैच का आयोजन होता है और उन्होंने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को जारी रखने की घोषणा की। शाला के बोर्ड मेंबर श्रेयांश बहादुर सिंह, स्पोट्र्स टीचर नवीन शर्मा एवं इमरान खान के साथ मिलकर वर्षभर बच्चों को फुटबॉल की नि:शुल्क कोचिंग देते हैं । अंत में रॉयल किड्स कान्वेंट शाला परिवार बच्चों को शुभकामनाएं देता दी और एसपी अंकिता शर्मा एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रेखा पदम को धन्यवाद ज्ञापित किया। फाइनल मैच में गायत्री विद्यापीठ विजेता रही और आरकेसी उपविजेता रही। ममता मिश्रा, अपर्णा वर्मा, सरिता सिंह, सोनल अंजोरियो, स्वाति पाण्डे ने समस्त प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया। हेड गर्ल शैली अग्रहरि, राज हर्ष बाफना, शौर्य प्रताप सिंह, वैभवी खंडेलवाल, महेश्वर चंद्रवंशी, अंतरा गोसाई ने अतिथियों का स्वागत किया।</description>
शांतिभंग करने वाले तीन पर कार्रवाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले बदमाशों के विरूद्ध चिखली चौकी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को वाद-विवाद कर शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना पर बदमाश विशाल उर्फ लल्ला ताम्रकार 24 साल, रूपेश उर्फ दादू सिन्हा 24 साल और विश्वा उर्फ बादल ताम्रकार 22 साल सभी निवासी ग्राम बोरी को गिरफ्तार कर पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय राजनंादगांव में पेश किया गया ।</description>
दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में हो रहा सुधार
        <description>सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। नेशनल हाईवे के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्रवाई जारी है। इससे दुर्घटनाओं पर विराम लग सके।
मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग में लगातार हो रहे सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक नवरतन कश्यप यातायात प्रभारी, एनएचएआई इंजीनियर एवं एनएचएआई टीम द्वारा पूर्व में दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण उपरांत दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सुधार कार्रवाई किया जा रहा है। वर्तमान में आरके नगर चौक, बीजेपी कार्यालय के सामेन केट्स आई लगाया गया है। आरके नगर चौक में ब्रेकर मार्किंग किया गया। भानपुरी नदी, कोपेडीह तिराहा के पास पेड़ों की कटाई कराया गया है। पारस डायग्नोस्टिक के पास हाई मास्ट लाईट रिपेरिंग किया गया। चिचोला-झूरानदी मोड़ में शेवरान साईन बोर्ड, लेफ्ट राईट का साईन बोर्ड, केट्स आई लगाया गया है।
बताया गया कि इसी प्रकार जिले के अन्य दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना रेकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। आम जनता से अपील है कि उपरोक्त दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों से गुजरते समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं एवं सुरक्षित रहे।</description>
मोदी सरकार के नए श्रम कानून में मौलिक अधिकारों का हनन& शाहिद
        <description>अब 8 की जगह
12 घंटे काम करने
की अनिवार्यता
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने केंद्र सरकार द्वारा नए श्रम कानून में बदलाव पर कटाक्ष करते कहा कि इस कानून से जहां श्रमिकों के मौलिक अधिकारों का हनन होगा।
वहीं मजदूरों के छंटनी पर सरकार का नियंत्रण नहीं रहेगा, क्योंकि पहले जब कांग्रेस की सरकार ने श्रम कानून बनाया था, जहां 100 से अधिक कर्मचारी होते थे। वहां छंटनी के पूर्व सरकार की अनुमति आवश्यक थी, लेकिन अब नए कानून में 300 से कम किसी कंपनी में कर्मचारी है तो वह सरकार के बिना अनुमति के मजदूरों की छंटनी कर सकता है, जो नौकरी की अनिश्चितता के साथ अधिनायक वाद का प्रमाण है। इसी प्रकार मजदूर अपनी जायज मांगों के लिए भी प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे, उन्हें प्रदर्शन के 14 दिन पहले नोटिस देना होगा, नोटिस नहीं देने की दशा में हुए प्रदर्शन के लिए वे कानूनी रूप से दंड के भागी होंगे। यह मजदूरों के मौलिक अधिकारों पर सीधा-सीधा हनन है।
महामंत्री शाहिद ने कहा कि वहीं 8 घंटे के अलावा 12 घंटे कार्य की छूट से श्रम शक्ति भी घटेगी। इस कानून में सबसे दुखद पहलू यह है कि रात्रि पाली के कार्य में महिलाओं के परिवारों जिम्मेदारियों पर विपरीत असर के साथ उनकी सुरक्षा किस प्रकार से होगी, यह भी चिंतनीय विषय है। महिला श्रमिकों के बच्चों के लिए पालना घर की भी व्यवस्था किए जाने का प्रावधान अनिवार्य नहीं है। प्रत्येक राज्य सरकार अपने श्रम कानून बनाने होंगे, जो अन्य राज्यों से भिन्न होने में श्रम कानून में असमानता घातक है। इसके अलावा श्रम कानून में बदलाव सिर्फ पूंजीवादी मानसिकता और नियोजक के हितकारी और मजदूरों के साथ अन्यायकारी नीतियों से ओतप्रोत है। जबकि कांग्रेस सरकार मजदूर हित पर जोर के साथ रोजगार की सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए कर्मचारी छंटनी पर कड़ी शर्त लागू की थी, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने शिथिल कर दिया है, जो कि मजदूर साथियों के साथ घोर अन्याय है।</description>
छोटे किसानों का धान पहले प्राथमिकता से खरीदें
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों की बैठक ली।
कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रवार धान खरीदी, रकबा समर्पण एवं अन्य व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदे। ऐसे किसान जिन्होंने निर्धारित रकबा तक अपने धान की बिक्री कर दी है, उनके रकबा समर्पण के कार्य में गति लाएं। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों से कहा कि ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। किसान रकबा समर्पण के लिए स्वप्रेरित होकर स्वयं रकबा समर्पण कर रहे है। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने समिति प्रबंधकों, पटवारियों एवं अन्य अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले में शुद्ध धान खरीदी प्राथमिकता होनी चाहिए। समितियों में लिमिट बढ़ाई जा रही है। किसानों को धान की बिक्री में दिक्कत नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों से कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि एवं आशंका होने पर तत्काल सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।</description>
राज्य नेटबॉल स्पर्धा: सरगुजा के 20 खिलाड़ी बिलासपुर में दिखाएंगे दमखम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 दिसंबर। 15वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) का आयोजन 6 एवं 7 दिसंबर को बिलासपुर में किया जा रहा है। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा की दोनों टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा के सचिव रजत सिंह ने बताया कि जिले से कुल 21 खिलाड़ी राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसमें पुरुष वर्ग से ओम प्रकाश, सर्वेश दुबे, आयुष्मान, आयुष सिंह, आयुष बारी, विक्की भगत, अभिषेक शर्मा, शिखर ठाकुर, ऋत्विक राज गुप्ता,अमन एवं महिला वर्ग की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, साक्षी तिर्की, प्रियंका पैकरा, रागिनी, अनामिका चौबे, उमा वर्मा, संजना मिंज, नंदिनी, आर्या खलखो, रजनीकांता शामिल होंगे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में नेटबॉल खेल नई ऊँचाइयों को छू रहा है। जिले नेटबॉल के प्रति गंभीरता लगातार बढ़ रही है। सरगुजा के खिलाड़ी न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर निशांत सिंह गोल्डी,गौरव सिंह, सौरभ, के.पी. सिंह, हेमंत तिवारी, हिमांशु जायसवाल सहित सरगुजा बास्केटबॉल परिवार ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।</description>
समय से पूर्व स्कूल छुट्टी करने का आरोप, जांच की मांग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर, 5 दिसंबर। सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम पुहपुटरा स्थित चिलबिल प्राथमिक शाला में निर्धारित समय से पहले स्कूल छुट्टी किए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में प्रतिदिन लगभग दोपहर 3 बजे छुट्टी कर दी जाती है।
यह स्कूल दो शिक्षकों के पदस्थापना वाला है। जानकारी के अनुसार शिक्षक राकेश पांडे अवकाश पर हैं। पांच दिसंबर को शिक्षिका मरियम तिर्की द्वारा दोपहर लगभग 3 बजे छुट्टी किए जाने की बात सामने आई।
स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने स्कूल पहुंचकर जब इस संबंध में शिक्षिका से जानकारी मांगी, तो उन्होंने बताया कि शिक्षक अवकाश पर होने के कारण उन्हें संकुल केंद्र से एफएलएन से संबंधित पुस्तक लेने जाना था, इसलिए छुट्टी की गई। उन्होंने यह भी कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ब्लॉक मुख्यालय से प्रश्नपत्र लेने जाने की आवश्यकता थी।
विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूल में सामान्य दिनों में भी दोपहर 3 बजे के आसपास छुट्टी कर दी जाती है।
संकुल समन्वयक साकेत गिरी ने फोन पर कहा कि शिक्षिका द्वारा बिना सूचना छुट्टी किया जाना उचित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का संचालन समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।</description>
धान खरीदी अव्यवस्था पर किसानों का फूटा गुस्सा, छह दिन की मोहलत, नहीं तो उग्र आंदोलन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 5 दिसंबर। शुक्रवार को तहसील प्रांगण किसानों की बुलंद आवाज से गूंज उठा। धान खरीदी केंद्रों में रकबा कटौती, ऑनलाइन टोकन की अव्यवस्था, सहकारी समितियों द्वारा किसानों से जबरन बोरी पलटी व छल्ली करवाने जैसी समस्याओं के विरोध में हजारों किसान एक दिवसीय धरने पर बैठे। किसानों ने साफ चेतावनी दी कि यदि छह दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन की शुरुआत होगी।
धरना कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री शिव भजन मरावी ने किया। इस दौरान विद्यासागर सिंह, जगतलाल आयाम, नवीन जायसवाल, इम्तियाज़ जफऱ, त्रिभुवन सिंह, संजीव श्रीवास्तव, हरि कुशवाहा, विजयनारायण कुशवाहा, सुमन प्रजापति, उमेश राजवाड़े, कमलेश राजवाड़े, बृजलाल, रामसुंदर मरकाम, जितेंद्र पैकरा, विफन रजक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मरावी का सरकार पर तीखा हमला
सभा को संबोधित करते हुए मरावी ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार की किसान-विरोधी नीतियों ने खेत-खलिहानों में संकट ला दिया है। धान रकबा कटौती और टोकन अव्यवस्था से किसान परेशान हैं। समितियों में किसानों से जबरन बोरी पलटी करवाना असंवेदनशील प्रशासन की पहचान है।
मरावी ने चेतावनी दी6 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो प्रतापपुर से सूरजपुर तक ऐसा आंदोलन उठेगा जिसे रोकना सरकार के बस में नहीं होगा।
शशि सिंह के आगमन से बढ़ा किसानों का मनोबल
धरने के दौरान नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह भी किसानों के समर्थन में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उसके साथ हो रहा अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी और धान खरीदी केंद्रों में हो रही अव्यवस्था पर सरकार को जवाब देना पड़ेगा।
कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
धरना स्थल से किसानों ने कलेक्टर सूरजपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इसमें सभी धान खरीदी केंद्रों पर जबरन करवाए जा रहे बोरी पलटी और छल्ली कार्य को तत्काल बंद करने की मांग की गई है।
किसानों ने कहा कि यह उनकी मेहनत और अधिकार का प्रश्न है, और यदि समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होगा।</description>
नौकरी का झांसा दे सरगुजा की 2 युवतियों को एमपी में बेचा, एक वापस लौटी: दूसरी की शादी कराई, खरीदार समेत दो गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 दिसंबर। सरगुजा जिले की 2 युवतियों को अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर मध्य प्रदेश में ढाई लाख रुपए में बेच दिए जाने व उन्हें उज्जैन में बंधक बनाकर रखने के मामले में मणिपुर पुलिस ने खरीदार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि एक युवती वापस लौट गई , वहीं दूसरी युवती की शादी करा दी गई । एक युवती को एमपी पुलिस ने बरामद कर सखी सेंटर भेज दिया था। जिसके बाद उसको सुरक्षित वापस परिजनों के पास लौटा दिया गया। उसने लखनपुर थाने में खुद को बेचे जाने की शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दरअसल, जिन युवतियों को बेचा गया, वे शादी पार्टियों में वेटर का काम करती हैं। इनमें एक लखनपुर क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती है, जो 12वीं की पढ़ाई करने के बाद पारिवारिक कारणों से आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी। दूसरी 23 वर्षीय युवती अंबिकापुर की है।
शादी पार्टियों में काम करने के दौरान दोनों का परिचय अंबिकापुर की युवती अलका और धनी राम से हुआ था। दोनों ने उन्हें अच्छे वेतन पर काम दिलाने का झांसा दिया। दोनों उनके साथ काम पर जाने को तैयार हो गईं।
अलका और धनी राम कुजूर के झांसे में आकर दोनों युवतियां 15 नवंबर की दोपहर लगभग 1 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई। उन्हें अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास एक घर में ले जाया गया, जहां उनके दो अन्य साथी अशोक और नीतेश कुजुर मौजूद थे। चारों ने उन्हें एक घर में ले जाकर दोनों युवतियों के गहने और मोबाइल ले लिए और फिर ट्रेन में बैठाकर उज्जैन ले गए।
उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र में चारों ने दोनों युवतियों को एक घर में बंद रखा। एक दिन रुकने के बाद अलका उरांव, धनी कुजूर और नीतेश वापस लौट गए। युवतियों को अशोक और उसके साथी ने कमरे में बंद रखा और उसे कहीं जाने या किसी से बात करने की अनुमति नहीं दी।
लखनपुर की युवती ने बताया कि दोनों ने जब वापस जाने की जिद की। इसके जवाब में अशोक ने कहा कि उन्होंने उसे ढाई लाख रुपए में खरीदा है और अब उसे वहीं रहना पड़ेगा। एक सप्ताह बाद अशोक और उसका साथी युवती को कहीं और ले जाने के लिए निकले।
घर से बाहर निकलते समय युवती ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोगों ने घटिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी युवती को लेकर थाने पहुंचे और उसके परिजनों से बात की। इसके बाद युवती को सखी सेंटर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन तीन दिन बाद उज्जैन पहुंचे और युवती को लेकर घर लौट आए। घर पहुंचने के बाद युवती ने लखनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 143 (2), 3 (5) के तहत केस दर्ज किया था।
मामले में अवैध तरीके से युवती को खरीद बिक्री करने वाले 2 मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी लगातार फरार थे।
विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी का पता हेतु उज्जैन पुलिस टीम रवाना की गई। जहां उज्जैन में भंवर सिंह के कब्जे से पीडि़ता को बरामद कर उसके अन्य साथी मुकेश को गिरफ्त कर रिमांड पर भेजा गया था।
मणिपुर पुलिस टीम फरार आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश कर रही थी। पांच दिसम्बर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी अशोक परमार उज्जैन (म.प्र.) एवं अन्य महिला आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने घटना करना स्वीकार किया। अपराध सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।</description>
किसान के साथ धान मंडी में अभद्र व्यवहार का आरोप, हंगामा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 4 दिसंबर।किसान के साथ धान मंडी में अभद्र व्यवहार के आरोप लगे हैं। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
मामला आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धर्मजयगढ़ का है। आरोप है कि यहां मौजूद अनिल सिंह जिन्होंने अपने आप कों जिला नोडल अधिकारी बताया, ने किसान के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया जिससे किसानों में भारी आक्रोश पैदा हो गया और उनकी काफी देर तक किसानों से खूब बहस हुई। वही किसानों के सामने जिला नोडल अधिकारी ने नियमों का हवाला दिया।
मामला यह है कि झूलनबर निवासी धनी यादव अपने टोकन पर धान लेकर धरमजयगढ़ मंडी बेचने आया था परंतु उसके धान तौल के बाद जब 14 से 15 बोरी धान अधिक हो गया जो किसान वापस ले जाना चाहता था फिर किसान ने मंडी के कर्मचारी भरत गुप्ता से पूछा तब उन्होंने कहा कि ठीक है आप धान वापस लें जाइए जिसे ले जाने के लिए जब किसान अपना ट्रैक्टर अंदर लाना चाहा तब जिला नोडल अधिकारी ने ऊंचे आवाज में डांट फटकार लगाते किसान से अभद्र व्यवहार कर दिया जो सुन आसपास मौजूद किसानों में आक्रोश पैदा हो गया और उनकी जिला नोडल अधिकारी से खूब बहस हो गई। वहीं किसान ने जब कहा कि मैं 14 से 15 बोरी धान कैसे बाहर लेकर आऊंगा आप तो ट्रैक्टर को जाने ही नहीं दे रहे हैं तब जिला नोडल अधिकारी ने कह दिया कि जैसे ले जाना है ले जाओ।</description>
कोतरारोड थाना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
        <description>रायगढ़, 4 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में थाना कोतरारोड में विशेष पहल के तहत ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय स्तर पर समुदाय को सशक्त बनाने और पुलिस-प्रशासन के साथ सहयोग को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ग्राम कोटवारों के साथ-साथ स्थानीय शिक्षक, गुड समेरिटियन, उत्कृष्ट खेल प्रतिभा वाले छात्र, महिला समूह का नेतृत्व करने वाले जनप्रतिनिधि, सरपंच प्रतिनिधि, मितानिन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुशांतो बनर्जी ने कोटवारों को उनके दायित्वों की महत्ता बताते हुए कहा कि ग्राम की गतिविधियों, घटनाओं और विवादों की जानकारी समय-समय पर थाना पुलिस को उपलब्ध कराना उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत रहती है। कार्यक्रम में कोतरारोड थाना क्षेत्र में दो शिक्षक, सरपंच प्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा सडक़ दुर्घटना की सूचना देने वाले जागरूक नागरिकों सहित कई लोगों ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां दर्ज की हैं, जिन्हें प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित व्यक्तियों में शामिल रहे नंददास महत (कोटवार, ग्राम पंझर), मित्रभानु सिदार (कोटवार, ग्राम कोतरा झाखर), मुरलीधर पटेल (सरपंच प्रतिनिधि, बघनपुर), रश्मि चौहान (मितानिन, कोसमपाली), चम्पा चौहान (मितानिन सेवक, वार्ड 15 किरोड़ीमल नगर), संजय ठेठवार एवं सुनील सारथी (सडक़ दुर्घटना की समय पर सूचना देने वाले), सौर्य सिदार (नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी, साधुराम विद्या मंदिर जोरापाली), जमदास महत (तावा फेंक खिलाड़ी, ग्राम बरमुडा) तथा नितिमा नंद बारिक (कंप्यूटर ऑपरेटर)। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज और पुलिस के बीच भरोसे को और मजबूत करती है तथा सभी को अपने दायित्वों के प्रति प्रेरित करती है। कार्यक्रम में डीएसपी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त और सभी स्टाफ मौजूद रहे।</description>
अवैध रूप से तलवारें रख कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 4 दिसंबर। शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास पुलगांव में तलवारें रख कर उसे बेचने का प्रयास कर रहे आरोपी को पुलगांव पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के पास से छह नग धारदार तलवार जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी के किनारे गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति तलवार को रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने आरोपी निर्मल सिंह 60 वर्ष पिता गुरदीप सिंह निवासी पंजाब अमृतसर को पकडक़र उसकी तलाशी ली। आरोपी के पास से छह नग लोहे के तलवार जिसमें पांच नग लोहे की तलवार जिसकी मुठ में सोने के कलर का पॉलिश लगा हुआ था। वहीं एक नग लोहे की तलवार की मूठ में स्टील कलर का पॉलिश लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से 18,460 रुपए भी बरामद किए हैं। आरोपी तलवार रखने के संबंध में कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।</description>
केलो को प्रदूषणमुक्त कराने फिर उठी मांग
        <description>पार्षद के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 4 दिसंबर। शहर के जीवनदायिनी केलो नदी में औद्योगिक अपशिष्ट और नालियों के गंदे पानी के प्रवाह से नाराज शहर के नागरिकों ने पार्षद संजय देवांगन के नेतृत्व में निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर केलो नदी में सफाई अभियान चलाने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ कांगे्रसी पार्षद संजय देवांगन सहित वार्ड नं. की महिला पार्षद रेखा देवी, वरिष्ठ कांगे्रस अनिल अग्रवाल, मनोज सागर, संतोष राय, प्रदीप मिश्रा व कर्मचारी नेता शेख कलीमुल्लाह के हस्ताक्षर किये गए हैं। 
ज्ञापन में कहा गया है कि केलो नदी को रायगढ़ नगर पालिक निगम क्षेत्र के जन जन अपनी महतारी (माँ) के स्वरूप में मानते है और पूज्यनीय मानता के कारण जीवन दायनी भी मानी जाती है। रायगढ़ शहर के मध्य से गुजरने वाली केलो नदी का प्रवाह दोनों तट में रहता है पर इसके पानी जो कि आपको वोतल में उपलब्ध करवाया जा रहा है, यह बहुत ही दुख की बात है कि उक्त पानी में कोयला के अपशिष्ट और औद्योगिक अपशिष्ट का वृहद समावेश है।
रायगढ़ नगर पालिक निगम के निवासियों की ओर से आग्रह है कि त्वरित प्रशासनिक दक्षता प्रदर्शित कर यह जांच हो कि कोयला और औद्योगिक अपशिष्ट कहां से और किसके द्वारा केलो नदी जो कि इस जिले की जीवन दायनी और महतारी (माँ) में प्रवाहित किया जा रहा है।
केलो नदी को प्रदूषण, कोयला और औद्योगिक अपशिष्ट से बचाने के लिये विशेष कार्य योजना बनाये जाने के लिये जनता से सुझाव लिये जाने के पश्चात जनता की बैठक अर्थात जनदरबार बुलायी जायेगी तो निश्चित ही ठोस कार्य योजना बन सकेगी। प्रतिनिधि मंडल ने केलो नदी पर सफाई अभियान चलाने की मांग करते हुए आज केलो नदी से लिया गया प्रदूषित पानी भी निगम आयुक्त को सौंपते हुए इसमें हो रहे प्रदूषण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।</description>
डेढ़ लाख के गुम 15 मोबाइल पुलिस ने धारकों को लौटाया
        <description>गुम मोबाइल मिलने पर थाना में जमा कराने अपील
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 दिसंबर। लगभग डेढ़ लाख रुपए के गुम 15 नग मोबाइल को बसंतपुर पुलिस द्वारा ढूंढकर मोबाइल धारकों को लौटाया गया। गुम मोबाइल मिलने से प्रार्थियों ने बसंतपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इधर पुलिस ने आम जनता से आपेक्षा की है कि गुम मोबाइल मिलने के उपरांत उनका उपयोग न करते हुए नजदीकी थाना में जमा कराएं।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में प्रार्थीगणों के गुम मोबाइल की पतासाजी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 नग विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाइल कीमती लगभग एक लाख 50 हजार रुपए को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा ढूंढकर बरामद किया गया।
बसंतपुर थाना प्रभारी द्वारा 3 दिसंबर को थाना बसंतपुर में बरामद हुए सभी 15 नग मोबाइलों को प्रार्थीगणों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान थाना स्टॉफ उपस्थित रहे एवं प्रार्थीगणों को उनके गुम मोबाईल मिल जाने से जिला राजनांदगाव पुलिस एवं थाना बसंतपुर की कार्रवाई की प्रशंसा कर पुलिस का अभार व्यक्त किया गया एवं आम जनता को गुम मोबाइल प्राप्त होने के उपरान्त, उनका उपयोग न करते नजदीकी थाना में जमा करने अपील किया गया।</description>
ढाबा में हथियार लेकर हंगामा,  दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
        <description>दुर्ग के 4 युवकों का ढाबा में हथियार लेकर पहुंचने का मामला
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर। नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबा में भाई को फोन पर गाली देने की बात को लेकर धारदार हथियार और हॉकी स्टीक लेकर हंगामा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 नग धारदार चाकू और दोपहिया वाहन जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा सोमनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दुर्ग निवासी शाहरूख, इजू इरानी, मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल एवं मुकेश सभी के द्वारा प्रार्थी द्वारा संचालित हाईवे ढ़ाबा देवादा में आए और फोन में मेरे भाई को गाली दिए हो कहकर मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज कर रहे थे।
शाहरूख अपने हाथ में हॉकी स्टीक तथा इजू इरानी अपने हाथ में चाकू रखा था और गाली-गलौज कर ढाबे में हंगामा कर चाकू एवं हॉकी स्टीक लहराते कुछ देर तक ढाबा में घूमे फिर चले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त चारों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव द्वारा साइबर सेल के सहयोग से पुलिस टीम गठित कर आरोपी मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल एवं शाहरूख हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जो अपने दो अन्य फरार साथियों के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया।
आरोपी मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल एवं आरोपी शाहरूख हुसैन से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं दोपहिया वाहन जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी शाहरूख हुसैन 25 साल निवासी कसारीडीह दुर्ग एवं मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल 21 साल निवासी कसारी दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। मामले में अन्य आरोपी इजू इरानी एवं मुकेश फरार है। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।</description>
बिल्डरों को लाभ पहुंचाने लोगों को बेघर करना उचित नहीं& ओस्तवाल
        <description>राजनांदगांव, 3 दिसंबर। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने कहा कि चंद बिल्डरों को लाभ पहुंचाने गंज चौक से कन्हारपुरी के लोगों को बेघर करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि गरीबों का आक्रोश भाजपा के अहंकार को ले डूबेगा। श्री ओस्तवाल ने महापौर, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से मांग करते कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार बनने के बाद से आम गरीब जनता पर कानून का खौफ दिखाकर हजारों गरीबों के मकानों को ध्वस्त कर जो चंद बिल्डरों की बड़ी कॉलोनी को विकसित करने के जिस उद्देश्य से गंज चौक से लेकर कन्हारपुरी तक सडक़ चौड़ीकरण की जो योजना लाई गई है, उसका खुलासा शहर की आम जनता के सामने होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शहर का मास्टर प्लान सन् 2031 का जो लागू है, क्या उसका परिपालन पूरी ईमानदारी से प्रशासन में बैठे वे अधिकारी कर रहे हैं क्या? श्री ओस्तवाल ने कहा कि क्या शहर की बढ़ती आबादी को देखते गंज चौक से कन्हारपुरी सडक़ का चौड़ीकरण का प्रस्ताव लाया गया या चंद बिल्डरों की सैकड़ों एकड़ जमीन लगी कालोनी के आसपास जो खरीदी गई है, उन्हें लाभ पहुंचाने उन गरीब मजदूर छोटे तपके के आवासीय एवं गैर आवासीय लोगों के पानठेला, गुमटी, होटल आदि का व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है, उन्हें बेदखल कर चंद बिल्डरों को लाभ पहुंचाना, कहां तक उचित है।</description>
30 बंडल केबल वायर खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
        <description>सांई दर्शन कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान से हुई थी चोरी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर। निर्माणाधीन मकान से विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा 30 बंडल केबल वायर चोरी कर जलाकर कबाड़ी दुकान में बेचने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने कबाड़ी दुकान के संचालक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने के पश्चात जेल दाखिल किया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सांई दर्शन नगर में 21 नवंबर को रात्रि करीब 12.30 बजे के लगभग निर्माणाधीन मकान से 20-30 बंडल केबल वायर कीमती लगभग 50 हजार रुपए को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया बताया, जिस पर थाना बसंतपुर में धारा 331(4), 317 बीएनएस दर्ज किया गया।
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते शहर के चौक-चौराहे में लगए गए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन पर तीन विधि से संघर्षरत बालकों से पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किए तथा चोरी गए केबल वायर को जलाकर सागरपारा के पास कबाड़ी के दुकान में बेचना बताया, जिस पर आरोपी सुखदेव पटेल 21 साल निवासी सागरपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।</description>
गौरवपथ में शराब पीने पैसों की मांग, मारपीट
        <description>राजनांदगांव, 3 दिसंबर। गौरवपथ में एक व्यक्ति से शराब पीने पैसे की मांग करते मारपीट करने वाले फरार आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 30 नवंबर को अपने घर से मार्केट जा रहा था कि गौरवपथ के पास तीन लोग मोटर साइकिल में आकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे, पैसा नहीं देने पर हाथ-मुक्कों से मारने लगे, जिस पर प्रार्थी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। इस पर बसंतपुर थाना में अपराध क्रमांक 573/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी को आई चोंट का मुलाहिजा कराया गया।
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते आरोपियों के निश्चित ठिकानों में पतासाजी कर विजय लहरे 19 साल निवासी कौरिनभाठा, पिंटु मरकाम 28 साल निवासी बसंतपुर और विजय भारती 28 साल निवासी कौरिनभाठा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जुर्म करना स्वीकार किया, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।</description>
शराब पीकर शांतिभंग, गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर। शराब पीकर शांति भंग करने वाले बदमाश के विरूद्ध चौकी चिखली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में 2 दिसंबर को शराब के नशे में मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत करते हो, कहकर वाद-विवाद व मोहल्ले में शांति भंग करने वाले बदमाश द्वारा संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना पर सुखदेव साहू 29 साल निवासी मोतीपुर आजाद चौक को गिरफ्तार कर पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया। क्षेत्र में कानून शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्वए, गुुण्डा बदमाश और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरूद्ध अभियान कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।</description>
प्रधान आरक्षक तिर्की सेवानिवृत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 1 दिसंबर।जिला पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक बचन तिर्की के सम्मान में पुलिस कार्यालय में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बचन तिर्की 1 फरवरी 1986 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए है वे अपने लंबे कार्यकाल में रक्षित केंद्र तथा जिला विशेष शाखा में सेवाएं दीं और हर जिम्मेदारी को निष्ठा, अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ निभाया।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि श्री तिर्की को जो भी दायित्व सौंपा गया, उन्होंने उसे लगन और दक्षता के साथ पूरा किया, और उनके कार्य में कभी किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक बचन तिर्की को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी उत्कृष्ट सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेवानिवृत्ति उपरांत उनके एवं उनके परिवार के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने श्री तिर्की को मिलने वाले सेवा सम्मान राशि, पेंशन तथा अन्य देय सुविधाओं की जानकारी लेकर सुनिश्चित किया कि उन्हें सभी आवश्यक शासकीय प्रपत्र एवं प्रशस्ति पत्र विधिवत प्रदान किए जाएं।
इस अवसर पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी, डीएसपी साधना सिंह सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों ने फूलमाला पहनाकर सेवानिवृत्त बचन तिर्की को शुभकामनाएं दीं और उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया।</description>
सोनिया&राहुल पर एफआईआर राजनीतिक प्रतिशोध&वोरा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 1 दिसंबर। नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध नई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद देशभर में राजनीतिक हलचल मच गई है। इसी क्रम में दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक संस्थाओं के खुले दुरुपयोग की संज्ञा दी है और केंद्र सरकार पर कड़ी आपत्ति जताई है।
वोरा ने अपना विस्तृत बयान जारी करते हुए कहा सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस देश के सर्वमान्य नेता हैं। वे करोड़ों भारतीयों के संवैधानिक मूल्यों की आवाज हैं। उनकी निष्ठा और त्याग पर कभी कोई प्रश्नचिह्न नहीं लगा है। वे दोनों बेदाग हैं, निर्भीक हैं और सत्य के मार्ग पर अडिग हैं। उनके विरुद्ध इस प्रकार की राजनीतिक प्रेरित कार्रवाइयाँ न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं बल्कि केंद्र सरकार की असुरक्षा और घबराहट को भी उजागर करती हैं।
वोरा ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाएंईडी, सीबीआई और दिल्ली पुलिस किसी भी व्यवस्था की रीढ़ होती हैं, परंतु आज वही संस्थाएँ राजनीतिक दबाव और सत्ता की मंशा के आगे झुकाकर विपक्ष को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार अपनी नाकामियों, आर्थिक संकट और जनविरोधी नीतियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसे मामलों को हवा दे रही है। कांग्रेस कभी ऐसे दमन से नहीं झुकेगी। न्याय, सत्य और संविधान की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व महापौर आर.एन वर्मा ने कहा- जब कार्रवाई देश के दो शीर्ष नेताओं पर हो और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी हो, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। लोकतांत्रिक संस्थाओं का इस प्रकार राजनीतिक मामलों में इस्तेमाल होना बेहद चिंताजनक है। यह प्रवृत्ति लंबी अवधि में लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करती है।
कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता इसे केंद्र सरकार की ओछी राजनीति बता रहे हैं। यह विवाद केवल कानूनी नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य और संस्थाओं की स्वतंत्रता से जुड़े गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।</description>
बाइक की ठोकर, मासूम की मौत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 दिसंबर। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के मुण्डागांव में 6 वर्षीय बच्चे को एक तेज रफ्तार बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मेकाज में उपचार के दौरान आज बच्चे की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार शनिवार को मुण्डागांव निवासी लखमू अपने 6 वर्षीय बेटे लव को लेकर बस से नगरनार अपने परिजनों से मिलने के लिए गया हुआ था, जहां से वापस आने के बाद जैसे ही मुण्डागांव बस स्टैंड में उतरा, तभी अचानक विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपने चपेट में ले लिया।
घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया, वहीं घायल को बेहतर उपचार के लिए भानपुरी ले जाया गया, जहां से उसे मेकाज भेज दिया गया। उपचार के दौरान आज सुबह बच्चे की मौत हो गई।
बच्चे के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।</description>
छात्रा से छेड़छाड़, कोचिंग सेंटर शिक्षक गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 दिसंबर। शहर में संचालित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक द्वारा 11वीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने शिक्षक के रवैये को लेकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने कोचिंग सेंटर के शिक्षक को हिरासत लिया और बाद में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक एक कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आते ही सेंटर में हडक़ंप मच गया। शिक्षक ने जिस छात्रा के साथ यह हरकत की, वह उसकी शिष्या है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने क्लास में एक सवाल शिक्षक से किया था। उसके जवाब में शिक्षक ने उसे बैड टच करना शुरू कर दिया। उसकी हरकतों को भांपते छात्रा वहां से निकल गई और सीधे पुलिस से शिकायत कर दी। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद फौरन शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई करते उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर शिक्षक को जेल भेज दिया गया।</description>
एक रात में 18 गाडिय़ों के शीशे तोड़े, एसईसीएल सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोरबा, 1 दिसंबर। कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार शारदा विहार स्थित वैभव होम्स कॉलोनी में एक युवक ने रात में घुसकर 18 गाडिय़ों के शीशे चकनाचूर कर दिए।
29 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे वैभव होम्स के निवासियों ने एक युवक को लोहे की रॉड लिए कॉलोनी में घूमते देखा। वह एक-एक कर खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोड़ता जा रहा था। आवाज सुनते ही लोग बाहर निकले, लेकिन आरोपी पीछे वाले रास्ते से भाग गया। घटना के बाद आरोपी सुबह फिर से कॉलोनी में आया और दोबारा उत्पात की कोशिश की, लेकिन निवासियों को देखते ही फिर से भाग गया।
कॉलोनी के अध्यक्ष संदीप पांडे ने तुरंत मानिकपुर पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।
मानिकपुर पुलिस ने आरोपी को ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान दीपू भारती के रूप में हुई है, जो एसईसीएल में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीपी नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी तोडफ़ोड़ की है।
मानिकपुर चौकी के एएसआई अमर जायसवाल के मुताबिक, दीपू भारती कुछ साल पहले चिरमिरी से कोरबा ट्रांसफर हुआ था और फिलहाल दादर में किराए के मकान में रहता है।</description>
पीएससी में चयनित युवा मिले कलेक्टर से
        <description>महासमुंद,26नवंबर। पीएससी-2024 में चयनित नवकिरण अकादमी से युवाओं ने मंगलवार को कलेक्टर विनय लंगेह से भेंट की। ंकलेक्टर ने उनसे मुलाकात कर सम्मानित करते हुए गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। कलेक्टर ने युवाओं के अभिभावकों का भी सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि जिले के गांव-गांव से प्रतिभाएं निकलें। राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराएं। मालूम हो कि पीएससी में इस साल जिले के 4 युवाओं का चयन हुआ है।
 इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, नवकिरण अकादमी के संचालक बसंत साव मौजूद थे।</description>
स्वास्थ्य कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर चर्चा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,26 नवंबर। मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला चिकित्सालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, उनकी प्रगति और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक सभापति स्वास्थ्य समिति कुमारी भास्कर की अध्यक्षता में एवं सदस्य नैन पटेल की उपस्थिति में आहुत थी।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आई.् नागेश्वर राव ने विभाग द्वारा संचालित प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, नवजात गहन चिकित्सा इकाई, शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, जननी सुरक्षा योजना, पुनरीक्षित टीबी नियंत्रण, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन, राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम समेत अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति और कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी।
नीलू धृतलहरे जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने समस्त कार्यक्रमों में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में समस्त जिला नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।</description>
चाकू दिखाकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर। लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने आम्र्स एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 01 नग धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत टीम गठित कर 25 नवंबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर बबलू उर्फ तामेश्वर सोनकर 26 साल निवासी सोनकरपारा नंदई को शीतला मंदिर नंदई चौक के पास आम जनता को डरा-धमका रहा है, की सूचना पर गठित टीम को मौके पर रवाना किया गया।
टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकडक़र उसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 555/2025 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त आरोपी को न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के पश्चात जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।</description>
मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत, किसी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे &चंद्राकर
        <description>कांग्रेस भवन में बूथ लेवल ऑब्जर्वरो का प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,26नवंबर। मतदाता पुनरीक्षण को पारदर्शिता पूर्ण संपन्न कराने कल जिला कांग्रेस भवन में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के बीएलए बूथ लेवल ऑब्जर्वर प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद वर्मा तथा विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
पूर्व विधायक श्री चंद्राकर एवं श्री वर्मा ने सभी बीएलए को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करवाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।
विनोद वर्मा ने कहा कि बीएलए पार्टी की रीढ़ हैं। पूरे प्रदेश में एसआईआर कार्य की निगरानी कांग्रेस कर रही है। वोटर लिस्ट में हेर फेर करना भाजपा की नीति है, कांग्रेस की स्थिति जहां मजबूत हैं उन क्षेत्रों में भाजपा मतदाता सूची में गड़बड़ी कर सकती है, इस पर विशेष नजर रखना है। पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में दिन-रात संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाना व मौजूदा सूची में पारदर्शिता पूर्ण संशोधन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत है। इसलिए इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में पूरी तत्परता से जुटें। ध्यान रखें कि कहीं किसी पात्र व्यक्ति का नाम न छुटे। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी बीएलए को एसआईआर संबंधी जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन साहू, दाऊ लाल चंद्राकर, अंकित बागबाहरा, नितेंद्र बनर्जी, अमन चंद्राकर, हीरा बंजारे, गौरव चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर, नारायण नामदेव, सचिन गायकवाड़, दसोदा ध्रुव, आवेज खान, जाकिर आदि उपस्थित थे।</description>
गर्दन पर चाकू रख लूट, दो गिरफ्तार
        <description>फल खरीदने के बहाने घटना को दिया था अंजाम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर। फल दुकान संचालक के गर्दन में चाकू रखकर दुकान के गल्ले से हजारों रुपए लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन को भी बरामद किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने लिखित आवेदन दिया कि मोहारा लक्ष्मी मार्केट के पास फल दुकान का संचालन करता है। 25 नवंबर को दोपहर लगभग 02 बजे स्कूटी सवार दो व्यक्ति उसके दुकान में फल खरीदने के लिए रूके, जो फल खरीदने के बहाने दुकान में आए और पैसा मांगने लगे, पैसा नहीं देने पर मारपीट करने लगा और अपने पास रखे धारदार चाकू को इसके गर्दन में रखकर गल्ले में रखकर नगदी रकम 4 हजार 500 रुपए को लूटकर भाग गए। इस पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 554/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाइ्र करते आरोपियों के निश्चित ठिकानों में दबिश देकर आरोपी सूरज सिंह ठाकुर 20 साल निवासी बंगाली चाल और आदित्य यादव 21 साल निवासी बंगालीचाल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो जुर्म करना स्वीकार किया। साथ ही लूट में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया गया। आरोपी का न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।</description>
एसआईआर शिविर में पहुंचे नपा अध्यक्ष,एसडीएम,तहसीलदार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा राजिम, 25 नवंबर। नवापारा नगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य को पूरा करने में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे हुए है।
नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, अनुविभागीय अधिकारी रवि सिंह, तहसीलदार विक्रांत राठौर,नगर के विभिन्न वार्डो में लगाए गए शिविर पहुंचकर बीएलओ को आवश्यक दिशानिर्देश दिया एवं कार्य की प्रगति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदाताओं की समस्याओं एवं उलझनों से रूबरू होकर शिविर में ही त्वरित निराकरण किया। बता दे कि मतदाताओं को बीएलओ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन,पालिका कर्मचारी के माध्यम से एसआईआर फॉर्म बांटने का कार्य लगभग पूर्णतया की ओर है।
फॉर्म जमा करने के लिए नगर के प्रत्येक वार्ड,आंगनबाड़ी केंद्र एवं पालिका परिसर में नियमित रूप से शिविर लगाए जा रहे है। अनुविभागीय अधिकारी रवि सिंह ने बताया कि एसआईआर का कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूर्ण किया जाना है। मतदाताओं से अपील है कि मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म भरकर एवं आवश्यक सभी दस्तावेज लगाकर अपने वार्ड के प्रभारी एसआरआई कर्मचारी के पास 4 दिसंबर के पूर्व अनिवार्य रूप से जमा कर देवे। फॉर्म भरने में समस्या अथवा उलझन के निदान के लिए शिविर में बीएलओ से संपर्क करे।
वैध मतदाता छूटे नहीं, अवैध मतदाता जुड़े नही- ओमकुमारी
नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू ने कहा की नवापारा नगर में एसआईआर को पूरा करने में प्रशासनिक अमला,अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि जुटे हुए है। एसआईआर का मूल उद्वेश्य है कि वैध मतदाता छूटे नहीं और अवैध मतदाता जुड़े नहीं। नगर के सभी मतदाताओं से अपील है कि एसआईआर कार्यों में लगे अधिकारी, कर्मचारी का सहयोग करे। भारत के लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए 4 दिसंबर के पूर्व एसआईआर फॉर्म पूर्ण रूप से से भरकर आवश्यक अनिवार्य दस्तावेज के साथ जमा करे।</description>
साव को गगन आईच ने साथियों संग दी जन्मदिन की बधाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 नवंबर। छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण-नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव को आज जन्मदिवस के खास मौके पर समूचे राज्य से बधाई और शुभकामनाएं मिली। इसी कड़ी में राजनांदगांव के पूर्व पार्षद गगन आईच एवं उनके साथियों ने श्री साव को बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित सरकारी आवास में बधाई और शुभकामनाएं दी।</description>
मालवाहक की टक्कर 3 की मौत, दो घायल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 25 नवंबर। जिले के ग्राम कारेसरा के पास सोमवार की तडक़े सुबह नेशनल हाईवे 30 पर हुए एक भीषण सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य रूप से घायल हो गए व एक को रायपुर रेफर किया गया है। तीनों मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले है।
यह हादसा एक अज्ञात भारी मालवाहक वाहन और एक छोटे मालवाहक वाहन (छोटा हाथी) के बीच टक्कर से हुआ। हादसे के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस या अन्य वाहन नहीं मिलने का गंभीर आरोप लगा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यदि तत्काल मदद मिल जाती तो मृतकों की जान बचाई जा सकती थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक दुर्घटना सोमवार की अलसुबह करीब 4 बजे के आसपास बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर हुई। छोटा मालवाहक वाहन में सवार लोग कवर्धा से बेमेतरा आ रहे थे। कारेसरा के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात भारी मालवाहक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए छोटे मालवाहक को सामने से ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मरने वाले तीनों व्यक्ति पश्चिम बंगाल के निवासी थे और बेमेतरा में केरल फ्लावर नामक संस्था में फूल-सजावट का काम करते थे। वे कवर्धा में एक ऑर्डर पूरा कर वापस लौट रहे थे।
घायल ने मांगी मदद, नहीं मिली
हादसे में घायल हुए अजय विश्वकर्मा ने इस घटना के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद वे स्वयं घायल थे, फिर भी उन्होंने मदद के लिए तत्काल 100 नंबर (पुलिस) और 108 नंबर (एम्बुलेंस) पर फोन लगाया, लेकिन दोनों नंबर पर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।
अजय का कहना है कि अगर घायलों को समय पर उपचार और तत्काल मदद मिल जाती तो शायद उनके साथियों की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि प्रार्थी सुदर्शन रजक की रिपोर्ट पर अज्ञात भारी मालवाहक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
हादसे में दो गंभीर, एक रायपुर रेफर
हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अजय विश्वकर्मा 22 साल निवासी विद्यानगर बेमेतरा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शुभाशीष चक्रवर्ती 25 साल निवासी दर्रा, मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल का प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
मृतकों में तीनों पश्चिम बंगाल के है-पंकज राजपूत पिता लालवंत राजपूत दर्रा, वेस्ट बंगाल, गोपाल सिंह पिता संतोष बरपुरी, थाना पिंगला, वेस्ट बंगाल, प्रशांत धारा पिता निताई चंद बरपुरी, पिंगला, वेस्ट बंगाल। सभी मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मच्र्युरी में रखा गया है। उनके परिजनों के आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बेमेतरा में 10 महीने में 150 सडक़ दुर्घटनाएं
यह दुर्घटना बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सडक़ हादसों की श्रृंखला में एक और कड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2025 से अक्टूबर तक के 10 महीनों की अवधि में सिटी कोतवाली क्षेत्र में ही 150 सडक़ दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। यह आंकड़ा जिले में सडक़ सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
यातायात पुलिस ने आंकड़े छिपाए
एक तरफ जहां सडक़ हादसों में लगातार लोगों की जानें जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर जिला यातायात पुलिस पर दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़े छुपा रही है। जिले भर में सडक़ हादसों, मृतकों और घायलों की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए जब विभाग से संपर्क किया गया, तो कर्मचारियों के साथ-साथ जिला स्तर के अधिकारी भी पूरी जानकारी देने से कतराते हुए नजऱ आए।</description>
जीपीएस ट्रेकिंग से धान के उठाव की मिलेगी रियल टाईम जानकारी
        <description>सतर्क एप से की जा रही धान के उठाव की मानिटरिंग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 नवंबर। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मिलर्स के पंजीयन एवं धान उठाव के मद्देनजर जिले के सभी मिलर्स की बैठक ली।
कलेक्टर ने कहा कि मिल के पंजीयन तथा दस्तावेज के संबंध में जो दिक्कत आ रही है, उसके लिए जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशीलतापूर्वक हरसंभव समाधान करने प्रयास किए जाएंगे। राज्य शासन के निर्देशानुसार तय अनुपात में धान का उठाव किया जाना है। जिले में धान का उठाव सरलता से हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन एवं मिलर्स धान के उठाव एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करेंगे। किसानों को धान की बिक्री में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इसी तरह मिलर्स की समस्याओं के समाधान के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से सहयोग रहेगा। उन्होंने मिलर्स की तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करने में आ रही दिक्कतों के समाधान एवं दस्तावेज अपडेट करने के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार समस्याओं के निराकरण करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान धान खरीदी केन्द्र में निगरानी के लिए वालिंटियर्स की ड्यूटी लगा रहे है। धान की आवक की जानकारी के लिए माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगा रहे हैं। सभी मिलर्स सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इसके लिए कार्य करेंगे। उन्होंने इस संबंध में मिलर्स से चर्चा की।
इस दौरान सतर्क एप के संबंध में धान के उठाव एवं मानिटरिंग हेतु जानकारी दी गई। कस्टम मिलिंग के समय धान उठाव के लिए यह एप कार्य करेगा। बताया गया कि गेट पास बनाते समय सावधानी से बनाए, इसमें जीपीएस सिस्टम, वाहन की गाड़ी का फोटो, निर्धारित समय तथा जीपीएस ट्रेकिंग से जहां से धान का उठाव किया जा रहा है, वहां से तत्काल रियल टाईम की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि एलर्ट के समाधान के लिए समय निर्धारित किया गया है। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने मिलर्स से चर्चा की।
खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने कहा कि गेट पास बनाते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते अपने स्टॉफ को अच्छी तरह समझाएं, इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सतर्क एप को ध्यान में रखते सभी मिलर्स कार्य करेंगे। इस अवसर पर डीएमओ हिना खान एवं अन्य अधिकारी व मिलर्स उपस्थित थे।</description>
कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में एसआईआर की प्रक्रिया सुचारू तरीके से चल रही है। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाकर ऑनलाईन किया जा रहा है।
कलेक्टर यादव ने 90 प्रतिशत से अधिक गणना पत्रक के डिजिटाईजेशन पूर्ण करने के लिए 7 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुंदरा के मतदान केन्द्र 87 के बीएलओ राजकुमार साहू को जिलेभर में 100 प्रतिशत फार्म डिजिटाइजेशन पूर्ण करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसी तरह कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत फार्म डिजिटाइजेशन कार्य में राजनांदगांव विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 221 ईरा के बीएलओ विद्या साहू ने 99.63 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्र. 194 ठाकुरटोला के बीएलओ लकेश्वरी चंदाने ने 93.62 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्र. 208 बिरेझर के बीएलओ अमरिका ठाकुर ने 93.47 प्रतिशत, खुज्जी विधानसभा के मतदान केन्द्र क्र. 214 कन्हारपुरी के बीएलओ गिरजा लेझांरे ने 95.57 प्रतिशत तथा डोंगरगढ़ विधानसभा के मतदान केन्द्र क्र. 241 डंगनिया की राजकुमारी साहू ने 95.55 प्रतिशत और मतदान केन्द्र क्र. 195 बसंतपुर की पुष्पाबाई ने 92.57 प्रतिशत सर्वाधिक फॉर्म डिजिटलाइजेशन करने की उपलब्धि प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।</description>
ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में जगन्नाथपुर विजयी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 20 नवंबर। स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में आज ब्लॉक स्तरीय आधार कार्ड फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला खेला गया। इस प्रतियोगिता में प्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत 16 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें जगन्नाथपुर और अटौरी की टीमें फाइनल तक पहुँचीं। दोनों टीमें प्रतापपुर क्षेत्र की विख्यात फुटबॉल टीमें मानी जाती हैं।
फाइनल मैच की शुरुआत से ही ज़बरदस्त संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबर रहीं। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में भी 5-5 गोल से स्कोर बराबर रहा। फिर एक-एक पेनल्टी के अतिरिक्त अवसर दिए गए, जिसमें जगन्नाथपुर की टीम एक गोल से जीत दर्ज करते हुए विजेता बनी। दर्शकों को पूरे मैच में सांसें रोक देने वाला रोमांच देखने को मिला।
मैच का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजीत शरण सिंह, नव युवा मंडल अध्यक्ष मोहन पांडे, खेल समिति अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतापपुर क्षेत्र में फुटबॉल हमेशा से लोकप्रिय रहा है, और आज भी बड़ी संख्या में लोग बस स्टैंड स्टेडियम ग्राउंड में इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेने पहुँचे।
मैच के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को जगमगाता गोल्ड कप, नगद पुरस्कार और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
इस दौरान व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद कश्यप, पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह, नंदलाल तिवारी, मनोज जायसवाल, शिवशंकर सिंह, भोलू, अफजल, रहीम खान, जितेंद्र कश्यप, तरुण भौमिक, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभय जायसवाल, कॉमेंटेटर अमन मित्तल, अक्षय गुप्ता, अंकुश वर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।</description>
राष्ट्रपति से आदिवासी अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की अमरजीत ने
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 नवंबर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सरगुजा जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन सम्मान और गर्व का विषय है। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन का स्वागत करते हुए आदिवासी समुदाय से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
श्री भगत ने कहा कि राष्ट्रपति स्वयं आदिवासी समाज से आती हैं, इसलिए वे समुदाय की पीड़ा और चुनौतियों को समझती हैं। उनके अनुसार बस्तर से लेकर सरगुजा तक बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई, भूमि क्षरण और प्राकृतिक संसाधनों में कमी का आदिवासी समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जल-जंगल-ज़मीन पर बढ़ते दबाव के कारण कई आदिवासी परिवारों में पलायन की स्थिति बन रही है, जिससे उनकी सांस्कृतिक पहचान और आजीविका पर असर पड़ रहा है।
अमरजीत भगत ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि वे इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आदिवासी समुदाय के अधिकारों, संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और स्थानीय स्तर पर रोजगार को मजबूत करने के लिए ठोस कदमों की दिशा में मार्गदर्शन दें।
श्री भगत ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति के आगमन से प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा उत्पन्न होगी।</description>
अम्बिकापुर के योगेश प्रताप ने आईआईटी भिलाई में प्रोफेसर के रूप में संभाला पदभार
        <description>अंबिकापुर, 20 नवंबर। सरगुजा अंचल के होनहार युवा डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह ने अपने गृह राज्य की सेवा के लिए प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के सीनियर रिसर्च एसोसिएट की नौकरी त्यागकर आईआईटी भिलाई में प्रोफेसर का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका सपना गृह राज्य के आईआईटी को भारतीय विज्ञान संस्थान की तर्ज पर विकसित करने की है।
योगेश पीजी कॉलेज अम्बिकापुर के सेवानिवृत स्पोर्ट्स आफिसर एम डी सिंह के पौत्र एवं शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर में कार्यरत सोमेन्द्र प्रताप सिंह तथा पूर्णिमा सिंह के पुत्र हैं , उनकी इस उपलब्धि पर परिवार एवं मित्रों में हर्ष व्याप्त है।</description>
बसन्त पण्डो से मिलकर जाना कुशलक्षेम, शॉल भेंट कर किया सम्मान
        <description>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कार्यक्रम के दौरान पण्डो जनजाति के बसन्त पण्डो से मिलीं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने उनका कुशल क्षेम जाना और उन्हें शॉल भेंट की। बसन्त पण्डो ने राष्ट्रपति को बताया कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद जब वर्ष 1952 में अंबिकापुर आए थे, तब वे 8 वर्ष के थे।
राष्ट्रपति ने बसन्त पण्डो को गोद लिया और उनका नामकरण किया था। बसंत पण्डो को गोद लेने के बाद, पण्डो जनजाति को राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने का दर्जा प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बसन्त पण्डो को कहा कि आप मेरे भी पुत्र की तरह हैं।</description>
राष्ट्रपति ने जनजातीय समाज प्रमुखों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से की मुलाकात
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर 20 नवम्बर। राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले में 20 नवम्बर को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गा दास उईके, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार तोखन साहू, आदिम जाति विकास विभाग कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम, प्रभारी मंत्री जिला सरगुजा एवं वित्त वाणिज्यिक कर विभाग मंत्री ओमप्रकाश चौधरी, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग मंत्री राजेश अग्रवाल, वन एवं जलवायु परिवर्तन परिवहन सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय उत्तर रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, अन्य विधायक गण, महापौर अम्बिकापुर मंजुषा भगत भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने जनजातीय समाज प्रमुखों, पीवीटीजी समुदाय के समाज प्रमुखों, जनजातीय समाज के उत्थान में विशेष योगदान देने वालों, जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम में सेनानियों के परिजनों से भेंट की। श्रीमती मुर्मू ने इन सभी के साथ समूह फोटो खिंचवाई।
श्रीमती मुर्मु ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले जनजातीय जननायकों एवं सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया। राष्ट्रपति ने सोनाखान क्रांति के जननायक शहीद वीर नारायण सिंह एवं शहीद वीर नारायण सिंह के सेनापति, परलकोट क्रांति के जननायक शहीद गेंदसिंह, झण्डा सत्याग्रह के जननायक सुकदेव पातर, भूमकाल क्रांति के जननायक बन्टु धुरवा, जंगल सत्याग्रह के जननायक शहीद रामधीन गोड़, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजनाथ भगत एवं श्री माझी राम गोंड़ के परिजनों से भेंट की।
राष्ट्रपति ने बिरहोर जनजाति के राजेश बिरहोर, अबुझमाडिय़ा जनजाति के रामजी ध्रुव, बैगा जनजाति के एतवारी राम मछिया एवं पहाड़ी कोरवा जनजाति के जोगीराम से सौजन्य भेंट की और हाल-चाल पूछा। राष्ट्रपति ने इसी तरह उरांव जनजाति के मंगल उरांव, नगेशिया जनजाति के धनराम नागेश, खैरवार जनजाति के वीर सिंह खैरवार, कंवर जनजाति के संजय सिंह, नागवंशी जनजाति के लक्कू राम नागवंशी, मुरिया जनजाति के धनीराम शोरी, गोंड़ जनजाति के मोहन सिंह, पंण्डो जनजाति के विनोद कुमार पंण्डो एवं चेरवा जनजाति के डी.एन. चेरवा से भी भेंट की।</description>
सिरपुर क्षेत्र में बेहतर कबड्डी ग्राउंड के लिए प्रयास जारी&अमर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 19 नवंबर। ग्राम केडियाडीह में आयोजित जय ठाकुर देव कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व सभापति व वर्तमान जिपं सदस्य प्रतिनिधि अमर अरूण चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने सभी ग्रामीणों व स्पर्धा में शामिल होने आए खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि सिरपुर क्षेत्र कबड्डी आयोजन के लिए प्रख्यात है। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के खिलाडय़िों के लिए एक सुव्यवस्थित कबड्डी मैदान मिले। ताकि इस क्षेत्र के ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतर मंच मिल सके।</description>
एनटीपीसी लारा की मेजबानी में राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 नवंबर। एनटीपीसी लारा ने अपनी चल रही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत, ग्रामीण युवाओं में खेल भागीदारी को बढ़ावा देने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीसरी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप का आयोजन किया।
यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ लैक्रोस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था और इसमें दिवाकर कौशिक (आरईडी, डब्ल्यूआर-प्प् क्षेत्र), अनिल कुमार, रविशंकर, केशव चंद्र सिंह रॉय, हेमंत पावगी, और जाकिर खान सहित कई अन्य वरिष्ठ एनटीपीसी अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति देखी गई। सरपंच सहित स्थानीय पंचायती राज प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर उपस्थित होकर युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ लैक्रोस एसोसिएशन के महासचिव देवव्रत चौधरी और एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभावान खिलाडिय़ों की पहचान के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए, जो दिसंबर में जम्मू में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर बालक एवं बालिका लैक्रोस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस वर्ष के आयोजन में 216 खिलाडिय़ों ने प्रभावशाली भागीदारी की, जिन्होंने उत्कृष्ट कौशल, उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्साही भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया और उनकी सराहना की गई। गणमान्य व्यक्तियों ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की और इस वर्ष जापान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैच में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को भी आयोजन के दौरान सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से, एनटीपीसी लारा युवा विकास, खेल प्रोत्साहन और समग्र सामुदायिक उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।</description>
1 दिसंबर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मशीनें लगीं
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर।साप्रवि ने 1 दिसंबर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू करने तकनीकी तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय अधीक्षण शाखा (रजिस्ट्रार) द्वारा प्रवेश गेट पर इलेक्ट्रॉनिक पंच डिवाइस लगाए जा रहे हैं। इन मशीनों में उंगली या नए आईकार्ड पंच कर अधिकारी कर्मचारी अपने अटेंडेंस सबमिट कर सकेंगे। सोमवार को महानदी भवन के गेट ए,बी सी डी में ये डिवाइस लगाए गए हैं। इनमें से एक गेट सीएम, मंत्री आते जाते हैं। गेट बी मंत्री, अधिकारी सभी के लिए कामन गेट है। गेट डी तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए है। वैसे ये डिवाइस सभी गेट में लगाए गए हैं। अधिकारी कर्मचारी या तो मशीन के पास पहुंच कर अटेंडेंस लगा सकते हैं। यह भी बताया गया है कि डिवाइस का कनेक्ट कवरेज एरिया करीब 50 मीटर रहेगा। सभी मशीनें 1 दिसंबर से एक्टिवेट कर दी जाएंगी। तब तक के लिए मशीनें ट्रायल पर होंगी।
इस बीच सुबह 9 बजे से वर्किंग आवर को लेकर ऊहापोह बना हुआ है। यह कहा जा रहा है कि इसे कुछ महीनों के लिए स्थगित किया गया है। आफिस अभी की तरह 10-5.30 तक ही संचालित होगा। वहीं नए आईकार्ड में मंत्रालय महानदी भवन का मुद्रण को लेकर विरोध बना हुआ है। कर्मचारी संघ 21 नवंबर को अब तक जारी सभी आईकार्ड जमा करने की तैयारी कर रहा है।</description>
महिला हिस्ट्रीशीटर ने इंस्पेक्टर बनकर कृष्णा हाइट्स में की डकैती
        <description>दो भाई-बहन, दोस्तों को बंधक बनाया, चाकू की नोक पर 2 लाख मांगे
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर। कमल विहार के कृष्णा हाइट्स स्थित एक फ्लैट में देर रात युवती और उसके साथियों के साथ मारपीट, धमकी, लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा, उसके भाई निखिल सचदेवा और उनके साथियों पर धमकी देने, पैसे वसूलने और सामान लूटने का आरोप लगाया है। पूजा स्वयं को पुलिस इंस्पेक्टर बताती रही। यह घटना 14 नवंबर की रात का है। इसमें पुलिस ने पूजा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। निखिल और उसका दोस्त करण साहू फरार है। पुलिस सोमवार शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी।
रोशिता तिर्की, उसकी बहन रिया तिर्की और अन्य परिजनों के साथ थाना मुजगहन पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह 14 नवंबर की रात करीब 12 बजे बीमार भाई अटल कुमार भगत के लिए खाना और कपड़े लेकर फ्लैट पहुँची थी।
भाई को खाना देकर लौट रही थीं तभी लिफ्ट के पास तीन युवक और एक महिला मिले, जो नशे की हालत में थे। उन्होंने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए रोशिता और रिया से पूछताछ की और जब उन्होंने विरोध किया तो चारों ने दोनों बहनों को पकडक़र फ्लैट के कमरे में ले जाकर हाथ-मुक्का व बेल्ट से मारपीट की।
मारपीट के दौरान जब अटल भगत, नवनीत कुजूर, आशीष तिर्की, अंकुश खल्खो, अनुराग तिर्की व अन्य बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने चाकू निकालकर अटल के गले पर रख दिया और आवाज लगाओगे तो जान से खत्म कर देंगे की धमकी दी। इसके बाद सभी को रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया गया।
रोशिता ने बताया कि मुख्य आरोपी पूजा सचदेवा और निखिल सचदेवा खुद को पुलिस बताकर धमकी देकर 2 लाख रुपये की मांग की।
जब उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कही तो, रिया तिर्की के पर्स से 7,000 नवनीत कुजूर के एटीएम से 9,000, आवेदिका का आई फोन एटीएम कार्ड, आधार, पैन, अनुराग तिर्की की बाइक, रितिक लकड़ा का लैपटॉप कमरे का गैस सिलेंडर सब कुछ जबरदस्ती ले गए।
शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 310(2), 74 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले की जांच जारी है।</description>
भारत&अफ्रीका वनडे तीन को, टिकिट बुकिंग 22 से विद्यार्थियों को 8 सौ में, दिव्यांगों को फ्री एंट्री
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर। आगामी 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा। रायपुर में यह दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच होगा। इससे पहले 2023 में भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था, जो रायपुर में पहला वनडे था। वहीं, 2024 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था।
सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सीएसडीएस के अध्यक्ष वी मोहन दास ने मैच के एंट्री टिकिट बुकिंग की जानकारी दी। इस दौरान डायरेक्टर विजय शाह, बलदेव सिंह भाटिया, और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इसके मुताबिक 22 नवंबर से टिकटें मिलेंगी। स्टूडेंट टिकट 800 रुपए की मिलेगी। स्टूडेंट अपना स्कूल आईडी दिखाकर एक टिकट खऱीद सकते हैं। जो पिछली बार भारत न्यूजीलैंड मैच में 1000 रुपए की थी। वहीं सामान्य दर्शक गैलरी की टिकट 1500, 2500, 3000, 3500, में मिलेगी। सिल्वर पास 6000 रूपए गोल्ड 8000 रूपए प्लैटिनम पास 10000 रूपए में मिलेगा। कार्पोरेट बाक्स की टिकिट 20000 रूपए की होगी। ये बुकिंग 222. ह्लद्बष्द्मद्गह्लद्दद्बठ्ठद्ब.द्बठ्ठ पर कर सकेंगे। फिजिकल टिकट 24 नवंबर से रायपुर के बूढ़ापारा इनडोर स्टेडियम में ऑफलाइन टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे।स्टेडियम में अपर और लोअर सीटों को ध्यान में रखते हुए टिकट कटेगरी को अलग-अलग रखा गया है। संघ अध्यक्ष ने कहा कि 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा दिव्यांग बच्चों को नि शुल्क मैच दिखाया जाएगा और उनके आने जाने के लिए बस की भी सुविधा दी जाएगी।
दास ने बताया कि प्रशासन के 30 वर्षों के लिए लीज पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए चर्चा भी चल रही है। जानकारी के अनुसार स्टेडियम का अनुबंध छत्तीसगढ़ प्रशासन से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद हस्तांतरित किया जाएगा।
टिकट दरें इस प्रकार निर्धारित की गई हैं: स्टूडेंट-800, लोअर-1500, सिल्वर -2500-3500, गोल्ड-6000, डायमंड-8000, प्लैटिनम-10000, कॉरपोरेट बॉक्स -20000।
नजर आएंगे ये बड़े खिलाड़ी
इस मुकाबले में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतर सकते हैं, जिनमें रोहित शर्मा , विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी शामिल हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम में टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, हेनरिक क्लासेन और लुंगी एनगिडी जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे।</description>
रायगढ़ पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 16 नवंबर। रायगढ़ जिले में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम शामिल होने रायगढ़ पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का सर्किट हाउस में भाजपा युवा नेता अमित यादव ने अपने साथियों के गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है।
मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ कैबिनेट स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का प्रथम रायगढ़ आगमन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने से पहले वे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा युवा नेता अमित यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कैबिनेट शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रथम रायगढ़ आगमन पर पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान अमित यादव ने कहा कि मंत्री गजेंद्र यादव का यह पहला रायगढ़ दौरा जिले के लिए महत्वपूर्ण है और इससे शिक्षा के क्षेत्र के अलावा रायगढ़ विकास में नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी।</description>
हत्या, दो भाइयों को आजीवन कारावास
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 16 नवंबर। अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने वर्ष 2019 में हुए मेहत्तर मांझी हत्या प्रकरण में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए आरोपी दो भाइयों निरंजन मांझी एवं निर्मल मांझी को दोषी करार देते हुए भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं 1000-1000 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा द्वारा दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर 2019 की रात्रि लगभग 10:30 बजे ग्राम खोखरो आमा की है। आरोपी निरंजन और निर्मल मांझी घर के बाहर हल्ला-गुल्ला कर रहे थे, जिसे मृतक मेहत्तर मांझी ने रोकने का प्रयास किया। इस पर क्रोधित होकर दोनों भाइयों ने लोहे के छड़ और हाथ-मुक्का से बेरहमी से हमला किया, जिससे मेहत्तर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजन उसे इलाज हेतु घरघोड़ा अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान ही मेहत्तर मांझी की मृत्यु हो गई। मृत्यु उपरांत थाना कोतवाली रायगढ़ में मर्ग कायम किया गया और सूचना थाना घरघोड़ा को दी गई। मृतक की पत्नी बहरतीन मांझी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया।
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सभी साक्षियों के बयान, चिकित्सकीय रिपोर्ट एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का परीक्षण करते हुए दोनों भाइयों को मेहत्तर मांझी की हत्या का दोषी पाया। उभय पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने कठोर दण्ड का प्रावधान लागू करते हुए आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उल्लेखनीय है कि न्यायालय ने मृतक के परिवार को 1,00,000 रुपये क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने की भी अनुशंसा की है। इस मामले में राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक श्री राजेश सिंह ठाकुर ने प्रभावी रूप से पक्ष रखा।</description>
नाबालिग से रेप, आरोपी को उम्र कैद
        <description>रायगढ़, 16 नवंबर। विशेष न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) घरघोड़ा शहाबुद्दीन कुरैशी ने नाबालिग बच्ची से रेप के जघन्य मामले में कठोर निर्णय सुनाते हुए आरोपी यशवंत तिवारी को आजीवन कारावास एवं विभिन्न धाराओं के तहत कुल 15,500 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि आजीवन कारावास का अर्थ आरोपी की शेष जीवन अवधि, अर्थात अंतिम सांस तक की सजा है।
घटना 22 जून 2020 की है। आरक्षी केन्द्र धरमजयगढ़ के अनुसार पीडि़ता के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी यशवंत तिवारी उनके घर आया और 8 वर्षीय बालिका को अंडा खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बच्ची को आरोपी से बरामद किया। पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसे मोटरसाइकिल से दूर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप किया।
बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 (एबी) भारतीय दण्ड संहिता, पॉक्सो एक्ट की धारा 6, एवं अन्य लागू धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सभी साक्ष्यों, पीडि़ता के कथनों, चिकित्सीय रिपोर्टों एवं दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करते हुए आरोपी को दोषी पाया।
न्यायालय ने आरोपी को धारा 363 आईपीसी धारा 376 क एवं ख आईपीसी पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(5) के अपराध में दोष सिद्ध मानते हुए आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई। साथ ही विभिन्न धाराओं में कुल 15,500 रुपये अर्थदण्ड भी लगाया गया। न्यायालय ने पीडि़ता के परिवार को 5,00,000 रुपये मुआवजा राशि दिलाए जाने की अनुशंसा भी की है, ताकि बच्ची के पुनर्वास और चिकित्सा सहायता में मदद मिल सके। मामले में अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व विशेष लोक अभियोजक अर्चना मिश्रा ने प्रभावी रूप से किया।</description>
54 गुम मोबाइल एसपी ने मालिकों को लौटाए
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 16 नवंबर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज साइबर सेल द्वारा गुम, चोरी हुए 54 मोबाईल का पुलिस नियंत्रण कक्ष में वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि गुम-चोरी हुए मोबाइल स्वामियों द्वारा पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी दी जाती है, ये मोबाइल एक्टिवेट होने पर शिकायत के अल्टरनेट नंबर पर अलर्ट के साथ ही संबंधित साइबर सेल और थानों को भी मेल से जानकारी प्राप्त होती है और जिस पर आगे पुलिस कार्यवाही कर ऐसे मोबाइल को प्राप्त किया जाता है साइबर सेल द्वारा पिछले दो माह में ऐसे 54 मोबाइल को रिकवर किया गया है जिनमें कई बड़े ब्रांड रेडमी, रियलमी, सैमसंग के सेट है इन मोबाइल की कीमत लगभग 9,72,000 है।
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि मोबाइल कम्युनिकेशन का महत्वपूर्ण साधन है साथ उपयोगकर्ता मोबाइल पर कई सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज, पिक्चर, विडियो सहेज कर रखता है, जिसके गलत हाथों में जाने से मोबाइल स्वामी अवांछित अपराध का शिकार हो सकता है। जब कभी किस व्यक्ति को गुम मोबाइल मिले तो उसका प्रयोग ना कर निकटतम थाने या साइबर सेल में जमा करें ऐसे मोबाइल के गलत प्रयोग पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। एसपी दिव्यांग पटेल के कार्यकाल में साइबर सेल और थानों की टीमों ने 400 से अधिक गुम मोबाइल को ट्रैक कर वितरण किया है।
एसपी के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर साइबर सेल की टीम लगातार मेहनत व लगन से गुम मोबाइलों को ट्रैक करने का कार्य कर रही है जिसके फलस्वरूप उत्तम परिणाम हासिल हो रहे हैं। पिछले 2 माह में गुम हुये मोबाइलों को ट्रैक कर उनका उपयोग कर रहे लोगों से संपर्क कर साइबर सेल टीम द्वारा संबंधित थाने के स्टाफ से उन्हें साइबर सेल रायगढ़ मंगवाया गया है। ये मोबाइल प्रदेश के कई जिलों समेत सीमावर्ती राज्य ओडिशा, झारखंड, एमपी तथा पश्चिम बंगाल, बिहार से रिकवर किया गया है।
साइबर सेल द्वारा गुम चोरी मोबाईल पर कार्यवाही की जाती रही है अब तक 2000 से अधिक गुम-चोरी मोबाईल रिकवर किए जा चुके हैं।</description>
शुभांशु रोलर स्केटिंग में हिस्सा लेने हरियाणा रवाना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 नवंबर। युगांतर पब्लिक स्कूल के छात्र शुभांशु कश्यप सीबीएसई नेशनल रोलर स्केटिंग प्रतिस्पर्धा हेतु भाग लेने हरियाणा गुरूग्राम के लिए रवाना हुए। यह नेशनल चैम्पियनशिप एचसीवी ग्लोबल स्कूल गुरूग्राम में 13 से 16 नवंबर तक आयोजित होगी। उक्ताशय की जानकारी देते विद्यालय के पीआरओ स्पोट्र्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुभांशु नेशनल रोलर स्केटिंग प्रतिस्पर्धा के लिए जोनल स्तरीय स्केटिंग प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनित हुए। उन्होंने कामना कि वे आगे भी सीबीएसई नेशनल प्रतिस्पर्धा में खेल प्रशिक्षक रामनाथ रजक और नवनीत द्विवेदी के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर और प्रबंध समिति ने शुभांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते बधाई दी है।</description>
आवासीय क्षेत्र नंदई में नहीं खोले शराब दुकान
        <description>राजनांदगांव, 14 नवंबर। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने आवासीय क्षेत्र नंदई चौक में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग उठाई है। श्री ओस्तवाल ने विधायक, महापौर एवं कलेक्टर मांग करते कहा कि संस्कारधानी नगरी कहलाने वाली राजनांदगांव नगरी को शराब और मांस, मटन और नशीली दवाईयों का गढ़ ना बनने दें। श्री ओस्तवाल ने कहा कि शहर में बढ़ती शराब दुकानें और नशीली दवाईयों और मांस-मटन पर तत्काल रोक लगाएं, क्योंकि इस शराब के चक्कर में राजनांदगांव शहर में खुलेआम कितने गोली कांड और कितनी मौते शहर के हृदय स्थलों पर हो गई, उसके बावजूद भाजपा नेता जिस तरह से आंख और कान में पट्टी बांधकर खाली पैसा कमाने का जो भूत सवार है, वह शहर की जनता समाचार पत्रों और सोशल मीडिया आदि के माध्यम् से भाजपाईयों की काली करतूतों को देख रही है।</description>
कलेक्टर&एसपी की कुर्सी पर भाजपा जिलाध्यक्ष को बिठाना नियम विरूद्ध कार्य & कुलबीर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खेल गतिविधियों के लिए समीक्षा बैठक 12 नवंबर को ली। जिसमें स्वयं कलेक्टर की कुर्सी पर बैठकर अपने बाजू में भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को बैठाया है और भाजपा के कार्यकर्ताओं के क्रम में कलेक्टर जितेन्द्र यादव तथा एसपी अंकिता शर्मा को बैठाकर प्रोटोकाल को दरकिनार कर दिया। जिसको लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 13 नवंबर को कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पद के दुरूपयोग पर कार्रवाई करने एवं छग विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह आईएएस पद और आईपीएस पद की गरिमा को ध्यान में रखना चाहिए। कलेक्टर जितेन्द्र यादव व एसपी अंकिता शर्मा दोनों सम्मानित अधिकारी यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर यह पद मिला है। भाजपा संगठन के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को अपने बाजू में बैठाकर आईएएस पद और आईपीएस पद की गरिमा को कलंकित किया जा रहा है।
इस तरह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के पद पर बैठे डॉ. सिंह की कार्यप्रणाली से स्पष्ट है कि गरिमामय पद की अनुशासित प्रक्रियों का पालन न कर भाजपा संगठन और भाजपा पार्टी के सामने इन वरिष्ठ अधिकारियों की पद की गरिमा को ठेस पहुंचाया है, जो डॉ. सिंह भाजपा पार्टी को संरक्ष्ण देने का प्रभाव स्पष्ट दिखा रहे हैं, जो विधानसभा अध्यक्ष पद के नियमों के अनुरूप नहीं है।
श्री छाबड़ा ने सौंपे ज्ञापन में राष्ट्रपति से निवेदन किया है कि छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के उपर नियमानुसार कार्रवाई हो और विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाया जाए अन्यथा यूपीएससी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए ये प्रतिष्ठा का चिन्ह हैं और डॉ. रमन सिंह पर कार्रवाई नहीं होना आईएएस, आईपीएस, यूपीएससी के पदों पर और परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों पर कुठाराघात होगा।
ज्ञापन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, मोहिनी सिन्हा, अशोक फडऩवीस, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, माया शर्मा, अमित खंडेलवाल, शमसुद्दीन सैफी, कुंजलाल साहू, हरिलाल सिन्हा, सूरज शर्मा, शुभम ललवानी, विशु अजमानी, मयंक सोनीए परवेज खान, ऋषि शास्त्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।</description>
ज्ञानी देवी लहरवानी का निधन
        <description>राजनांदगांव, 14 नवंबर। सिंधी समाज की धार्मिक प्रवृति की 88 वर्षीय ज्ञानीदेवी लहरवानी गुरुवार को ब्रह्मलीन हो गई। स्व. जुड़ामल लहरवानी की पत्नी ज्ञानीदेवी लहरवानी अपने पीछे 3 पुत्रों एवं 2 पुत्रियों का भरपूरा परिवार छोड़ गई। लोकचंद, सुरेश एवं तरुण लहरवानी की माता ज्ञानीदेवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनकी अंतिम यात्रा जुगराज नगर स्थित निवास स्थान से मुक्तिधाम लखोली के लिए शुक्रवार को दोपहर में निकाली गई।
गुरूचरण की गिरफ्तारी के लिए 16 तारीख को धरना
        <description>अपराध दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर। जमीन कब्जा मामले पर कारोबारी गुरूचरण सिंह होरा की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रकरण दर्ज होने के महीनेभर बाद भी होरा की गिरफ्तारी नहीं की गई है। शिकायतकर्ताओं ने बकायदा होरा पीडि़त संघ बनाया है, और गिरफ्तारी की मांग को लेकर 16 तारीख को आजाद चौक गांधी प्रतिमा के सामने धरना देने का ऐलान भी किया है।
चंगोराभाठा रहवासी भास्कर शर्मा, शेखर साहू, मिथिलेश धीवर और हेमराज अग्रवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस लेकर कारोबारी गुरूचरण होरा और उनके रिश्तेदारों द्वारा चंगोराभाठा रिंग रोड में जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हमारी जमीन पर अपने रिश्तेदारों की रजिस्ट्री जमीन होने का बोर्ड लगा दिया है, जिसे राजस्व विभाग ने अपनी सीमांकन रिपोर्ट में अवैध बताया है।
उन्होंने यह भी बताया कि एक माह पूर्व सिविल लाइन थाने में गुरूचरण होरा और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ धारा 420, 467, 471, 506-34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। जिसमें एक दर्जन पीडि़त और सरकारी गवाहों ने अपना बयान दर्ज करवाया है। यह बात पूर्ण रूप से प्रमाणित हुआ है कि चमारिन बाई की मृत्यु के 19 साल बाद फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज पेश कर गुरूचरण होरा और टूटेजा परिवार द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराई गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अपनी ही जमीन पर मकान बनाने पर पत्थरबाजी की जा रही है। गुरूचरण होरा द्वारा जमीन को औने-पौने दाम में देने के लिए धमकाया जा रहा है। इस मामले को लेकर 16 तारीख को गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया जाएगा। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।</description>
भिलाई टाउनशिप के पुनर्विकास पर जोर दिया बृजमोहन ने
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को नई दिल्ली में संसद की प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में इस्पात मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा सेल और इसकी सहायक कंपनियों के कार्य निष्पादन की समीक्षा विषय पर साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।
बैठक के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने इस्पात क्षेत्र और विशेषकर भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसे फिर से आधुनिक, सुसज्जित और जनता के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए।
श्री अग्रवाल ने टाउनशिप के पुनर्विकास (रीडेवलपमेंट) की सशक्त मांग की।
उन्होंने सेल की खदानों (माइंस) के संदर्भ में कहा कि सेल की जितनी भी माइंस हैं, वहां की टाउनशिप को भी पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। साथ ही माइंस में पड़े वेस्ट और डंप मटेरियल को वैज्ञानिक तरीके से बेनिफिशियल प्रोसेसिंग के माध्यम से बाजार में लाने का प्रयास होना चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा, बल्कि सेल के राजस्व और उत्पादन में भी वृद्धि होगी। उन्होंने इस अवसर पर यह भी सुझाव दिया कि देशभर के प्रमुख स्टील प्लांट्स में अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के मॉडल प्रोजेक्ट्स को पायलट के रूप में लागू किया जाना चाहिए।
संविधान संशोधन व जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संयुक्त समिति में बृजमोहन
केंद्र सरकार ने रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व सौंपा है। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 तथा केंद्र शासित प्रदेश शासन (संशोधन) विधेयक, 2025 पर विचार हेतु गठित संयुक्त समिति का सदस्य के रूप में बृजमोहन अग्रवाल की नियुक्ति की गई है। यह समिति देश के संविधान एवं प्रशासनिक ढांचे से जुड़े इन तीनों अहम विधेयकों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।</description>
जैविक खेती आवश्यक&डेका
        <description>रायपुर, 13 नवंबर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने की। राज्यपाल ने कृषि के विद्यार्थियों से अपील की कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वे जैविक खेती को अपनाएं, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में जैविक खेती बड़ा व्यवसाय बन चुका है और इसे सही दिशा देने की आवश्यकता है। कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जैविक खेती को बढ़ाने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव शहला निगार ने राज्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में पद्मश्री सुश्री साबरमती सहित कई उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया।</description>
कांग्रेस ने एसआईआर की तिथि बढ़ाने के लिए बनाया दबाव
        <description>मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप गिनाई दिक्कतें
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर,13 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथि बढ़ाने के लिए दबाव बनाया है। इस सिलसिले में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार से मुलाकात की, और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि आयोग ने 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर के बीच प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त निर्धारित तिथि में प्रदेश के लगभग 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के बीच पहुंचकर गणना पत्रक तैयार कर पाने के लिए समय सीमा की कमी महसूस की जा रही है। चूंकि प्रदेश में वर्ष 2028 में विधानसभा चुनाव निर्धारित है, ऐसे स्थिति में पर्याप्त समय के साथ प्रमाणिक और सटीक डाटा उपलब्ध कराया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावालियों के पुनरीक्षण कार्यकम में पारदर्शिता व व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है। निर्वाचन प्रक्रिया की स्वच्छता व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लोगों को सूचना, शिकायत दर्ज करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त समय उपलब्ध होना चाहिए। छत्तीसगढ़ का अधिकांश भाग ग्रामीण, आदिवासी एवं वन जंगल क्षेत्रों से घिरा हुआ है। इन इलाकों में संपर्क सुविधाएँ सीमित हैं, और अनेक गाँव दूरस्थ हैं जहाँ संचार या परिवहन की सुविधाएँ पर्याप्त नहीं हैं. ऐसे में लोगों तक निर्वाचन से जुड़ी सूचनाएँ पहुँचने में समय लगता है। साथ ही, इन क्षेत्रों के नागरिकों के पास अपने दस्तावेज़ (जैसे पहचान पत्र, निवास प्रमाण, आयु प्रमाण आदि) व्यवस्थित रूप से रखने या प्राप्त करने में स्वाभाविक कठिनाइयों होती हैं। इसलिए उन्हें अपने दस्तावेज़ जुटाने, सत्यापन कराने और नाम सम्मिलन-सुधार के लिए अधिक समय मिलना न्यायसंगत और आवश्यक है।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि हाल ही में बस्तर क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण अनेक परिवार विस्थापित हुए हैं, घर-सम्पत्ति को क्षति पहुँची है साथ ही, स्थानीय लोग अब भी पुनर्वास की प्रक्रिया में हैं, जिनके दस्तावेज़ और पहचान प्रमाण नष्ट या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे समय में संवेदनशील जनसमूह से अपेक्षित सहभागिता मिलना कठिन है। प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और राहत कार्य पूर्ण होने तक तिथि बढ़ाना अनिवार्य और मानवीय दृष्टि से उचित रहेगा। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में धान कटाई-मिंजाई का कार्य चल रहा है, जिसमें कृषक एवं ग्रामीणजन व्यस्त होने के कारण उक्त कार्यकम में भाग नहीं ले पायेंगे। वर्तमान अल्प अवधि के कारण अनेक लोग, विशेषकर ग्रामीण और बाढ प्रभावित, अपनी समस्याएँ प्रभावी ढंग से आयोग तक पहुँचाने में असमर्थ रह सकते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, और अन्य नेता थे।</description>
तिलईरवार में चला जागरूकता अभियान
        <description>राजनांदगांव, 11 नवंबर। बढ़ते नशाखोरी और सायबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस ने ग्राम तिलईरवार में सायबर जागरूकता एवं नशामुक्ति अभियान चलाया। उक्त अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश एवं एएसपी राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में बढ़ते नशाखोरी एवं साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड़ निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में ग्राम तिलईरवार में साइबर जागरूकता/नशामुक्ति/यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप पटेल, प्र. आर. लोकनाथ वर्मा, आरक्षक लोकेश साहू का कार्य सराहनीय रहा।</description>
पशुक्रूरता का फरार आरोपी गिरफ्तार
        <description>राजनांदगांव, 11 नवंबर। पशुक्रूरता के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। वहीं इसी मामले के 4 आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश एवं एएसपी राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में तुमड़ीबोड़ चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में अपराध क्रमांक 461/25 धारा 4, 6, 10, छग कृषक पशु, परि. अधि. एवं पशु के प्रति क्रूरता के निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के फरार आरोपी बाबा उर्फ इंद्रकुमार राजपूत 55 वर्ष निवासी पेंड्री हाल निवासी जंगलपुर डेयरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रकरण में 04 आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है। पशु तस्करी के अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता तलाश किया जाकर विधिवत गिरफ्तारी कार्रवाई की जाएगी।</description>
अशांति फैलाने पर कार्रवाई
        <description>राजनांदगांव, 11 नवंबर। गांव मोहल्ले में अशांति फैलाने वाले के विरूद्ध पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस से शिकायत करने की बात को लेकर ग्राम लिटिया में अशांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाडऩे वाले अनावेदक रोशन विश्वकर्मा 22 साल निवासी लिटिया के विरूद्ध पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने धारा 170,126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर गिरफ्तार कर इस्तगासा तैयार कर कार्यपालिका दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक भूषण चंद्राकर, सउनि चंपेश ठाकुर, आर. कुलदीप पटले की सराहनीय भूमिका रही।</description>
सूटकेस में मिली पति की लाश, पत्नी फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 10 नवंबर। जशपुर जिले के थाना दुलदुला क्षेत्र के गांव भिंजपुर में एक व्यक्ति की सूटकेस में लाश मिली है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टिया में पत्नी ने ही पति की हत्या कर शव को सूटकेस में डाला गया है। महिला फरार है, गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का खुलासा होगा।
पुलिस के अनुसार घटना इस प्रकार है कि 9 नवंबर को प्रार्थी विनोद मिंज, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम भिंजपुर, ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खेती किसानी का काम करता है, वे दो भाई है, जिसमें मृतक संतोष भगत उम्र 43 वर्ष उसका छोटा भाई है, जो कि अपनी पत्नी के साथ ग्राम भिंजपुर में ही अलग रहता था, उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो गई है, और वे बाहर रहते हैं, मृतक संतोष भगत की पत्नी, बाहर मुंबई में काम करती थी व बीच बीच में गांव आती रहती थी, अभी कुछ दिन पूर्व ही वह गांव लौटी थी।
7 नवंबर को दोनों पति -पत्नी में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, इसी दौरान आरोपिया के द्वारा अपनी मंझली बेटी, जो कि कोरबा में रहती है को फोन भी किया गया था, जहां कोरबा में रह रही बेटी को फोन पर उसके माता-पिता की लड़ाई-झगड़े की आवाज आ रही थी, उसके द्वारा झगड़े का कारण पूछने पर किसी के द्वारा भी उसे जवाब नहीं दिया जा रहा था। बस दोनों झगड़ा ही कर रहे थे, कुछ देर में फोन कट गया।
फिर प्रार्थी की मंझली बेटी के द्वारा उक्त बात को गौर नहीं किया गया। इसके दूसरे दिन 8 नवंबर को उसकी मां ने अपनी मंझली बेटी को जो कि कोरबा में रहती थी, को फोन कर बताया कि, उसने उसके पिता की हत्या कर दी गई है, व शव को कम्बल से ढंककर उसे सूटकेस में भर दिया गया है। जिस पर मृतक संतोष भगत व आरोपिया की मंझली बेटी घबरा गई व अपने पति के साथ 9 नवंबर को ग्राम भिंजपुर आकर, अपने बड़े पिताजी प्रार्थी विनोद मिंज को मामले के संबंध में बताई। जिनके द्वारा थाना दुलदुला में सूचना देने पर, पुलिस के द्वारा हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भिंजपुर रवाना हुआ गया, जहां मृतक संतोष भगत के घर की तलाशी लेने पर, एक बड़ा गहरे लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस बैग मिला, जिसे कि गवाहों के समक्ष खोलने पर उसमें मृतक संतोष भगत की हत्या कर, उसके शव को कम्बल से ढंककर बंद कर दिया गया था। पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है। मामले में आरोपिया, घटना के बाद फरार है, पुलिस के द्वारा सरगर्मी से उसकी तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके पश्चात ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
  मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपिया की सरगर्मी से, तलाश की जा रही है, तलाश हेतु पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है, गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।</description>
बारनवापारा अभयारण्य में बटर फ्लाई एंड मॉथ सर्वे सम्पन्न
        <description>प्राकृतिक विविधता के अध्ययन में देशभर से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 10 नवम्बर। बारनवापारा अभ्यारण्य में तीन दिवसीय बटर फ्लाई एंड मॉथ सर्वे 2025 का आयोजन 6 से 8 नवम्बर तक किया गया। सर्वेक्षण में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया । सभी प्रतिभागियों को विभिन्न टीमों में विभाजित कर अभयारण्य के विभिन्न हिस्सों जैसे घने वनों, घास के मैदानों, जलस्रोतों के आसपास और ग्रामीण सीमाओं में - तितलियों और मॉथ की विविधता का अध्ययन कराया गया।
वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील ने सभी प्रतिभागियों, विशेषज्ञों, वालंटियर्स एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कि यह आयोजन न केवल जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल है बल्कि यह सभी को प्रकृति से जुडऩे, समझने और उसे संरक्षित करने की प्रेरणा भी देता है। यह सर्वे बारनवापारा में स्थित तितलियों को प्रजातियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ साथ वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन में सहायता प्रदान करेगा।
सर्वे की शुरुआत 6 नवम्बर की दोपहर परिचय सत्र से हुई, जहाँ प्रतिभागियों को बारनवापारा अभयारण्य की जैव विविधता, संरक्षण कार्यों एवं इतिहास की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी को बार पर्यटन ग्राम का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने बार म्यूजिय़म, हेरिटेज स्टे होम्स और रेस्ट हाउस का अवलोकन किया। शाम को एक विशेष छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने प्रतिभागियों को स्थानीय परंपराओं, लोककला और संस्कृति से जोडऩे का अवसर प्रदान किया।
7 नवम्बर की सुबह और शाम को सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग बटरफ्लाई सर्वे ट्रेल्स पर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने विभिन्न तितली प्रजातियों की पहचान, उनके व्यवहार और आवासों का अध्ययन किया।
इसी के साथ रात्रि को मॉथ सर्वे आयोजित किया गया जो वैज्ञानिक पद्धति के माध्यम से सम्पन्न हुआ। अगली सुबह प्रतिभागियों को पुन: सर्वे ट्रेल पर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने तितलियों की विविधता का अवलोकन किया और अपने डेटा को अंतिम रूप दिया। इसके पश्चात समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों, विशेषज्ञों एवं वालंटियर्स को प्रमाण पत्र और पौधे स्मृति स्वरूप भेंट किए गए।
सर्वे में विशेषज्ञों के रूप में प्रसिद्ध बटरफ्लाई एक्सपर्ट गौरव निहलानी, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. रवीकांत दास, लाल बहादुर,सुनील बाजपेयी,सुश्री आकांक्षा चन्द्राकर ने अपनी विशेषज्ञता साझा की। अधीक्षक बारनवापारा अभयारण्य कृषानू चन्द्राकार,वन परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल प्रसाद वर्मा, जीवन लाल साहू की अहम भूमिका रही।</description>
लाखों की ठगी, मामला दर्ज
        <description>रायगढ़, 10 नवंबर। रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचल में कियोस्क बैंक चलाने वाले शख्स ने एक आदिवासी महिला सहित उसके परिवार से लाखों की ठगी कर ली। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सत्यभामा सिदार, ने तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके मायके मिलुपारा के नरेन्द्र बेहरा (23) जो कि मिलुपारा में ही कियोस्क बैंक खोला था। पीडि़ता ने बताया की उसकी मां रूपवती सिदार को भू-अर्जन का पैसा अडानी कंपनी से 54 लाख मिला था। जिसमें से उसकी मां ने उसके खाते में 15 लाख डाली थी। जिसके बाद वह पैसा निकालने नरेन्द्र बेहरा के कियोस्क बैंक में जाती थी।
पीडि़ता ने बताया की 17 सितम्बर 2020 को 2 लाख और उसी दिन 10 हजार के बाद 28 सितम्बर 2020 को 1 लाख 50 हजार एवं 06 दिसंबर 2020 को 12 हजार 500 को मिलाकर कुल 4 लाख 62 हजार 500 को नरेन्द्र बेहरा ने अपने खाता ढ्ढस्नञ्ज में ट्रांसफर कर लिया। नरेन्द्र बेहरा से कई बार मैंने पैसा मांगा वापस मांगने के बावजूद पैसा वापस नहीं किया गया।
पीडि़ता ने बताया कि जब वह अपने पति चमरू सिदार के नाम से पैसा निकालती थी उसी समय शातिर तरीके से दो बार अंगूठा लगाने के लिए बोलता था और उसी समय वह पैसा निकाल लेता था। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि पूर्व में उसके बड़े पापा राम सिंह सिदार, मेरे बड़े भाई हलधर सिदार के खाता में भू-अर्जन के तहत आये 58 लाख और 80 लाख को भी उसके मृतक भाई विद्याधर सिदार को शराब पीलाकर पैसा निकालकर रख लिया है। पीडि़ता ने बताया कि नरेन्द्र बेहरा कियोस्क बैंक को बंद कर उससे और उसके परिवार से ठगी करके इधर-उधर भाग रहा है। पीडि़त आदिवासी परिवार पिछले 3-4 साल से आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।
बहरहाल पीडि़ता ने पूरे मामले की शिकायत तमनार थाने में की है, जिस पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 409 भादवि के अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।</description>
ट्रेलर चोरी की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 10नवंबर। कोतवाली पुलिस ने ट्रेलर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के ट्रेलर सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्राम लाखा क्षेत्र का है, जहां 10 लाख रुपए कीमती ट्रेलर चोरी की वारदात ने पुलिस को अलर्ट कर दिया था।
प्रार्थी राजेन्द्र कुमार साव पिता शंकर साव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लाखा रायगढ़, जो ड्राइवरी का कार्य करता है। 06 नवंबर को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपने नाम से पंजीकृत 18 चक्का ट्रेलर को 5 नवंबर की सुबह 9 बजे पूर्वांचल ढाबा, लाखा के सामने रोड किनारे खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वह ट्रेलर लेकर छाल खदान जाने पहुँचा तो देखा कि गाड़ी गायब है। आसपास खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 
पुलिस ने लगातार तकनीकी और मैदानी पतासाजी के बाद ट्रेलर चोरी में शामिल आरोपी को धरदबोच लिया। आरोपी की पहचान सीताराम उरांव पिता बंशी उरांव उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम जनीपुर, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि 5 नवंबर की रात वह ग्राम लाखा पहुँचा और बंद ढाबे के पास खड़े ट्रेलर का दरवाजा खोलकर अंदर से चाबी निकाल ली, जो डैशबोर्ड में रखी थी। फिर उसने ट्रेलर को चालू कर पुराना लाखा पेट्रोल पंप के पास ट्राली अलग की और इंजन लेकर तराईमाल स्थित महराज मोटर्स के पास नए ट्राले से जोडक़र चोरी कर ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसे धरदबोच लिया।
आरोपी के मेमोरण्डम पर पुलिस ने चोरी का ट्रेलर पूंजीपथरा क्षेत्र से तथा उसकी ट्राली ग्राम लाखा पुरानी रोड पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध ठोस सबूत मिलने पर उसे 08 नवंबर को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को मोबाइल के माध्यम से दी गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।</description>
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नाबालिग छात्रा को स्कूल से भगाने की कोशिश, युवक गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 10 नवंबर। सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फँसाने का प्रयास किया। आरोपी युवक ने चालाकी से छात्रा के स्कूल पहुँचकर स्वयं को उसका रिश्तेदार बताया और उसे स्कूल से छुट्टी दिलाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन की सतर्कता और परिजनों की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई।
प्रार्थी ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 नवंबर को उसकी नाबालिग पुत्री के स्कूल से कॉल आया कि एक युवक छात्रा को ले जाने पहुँचा है और स्वयं को रिश्तेदार बता रहा है। सूचना पर छात्रा के पिता तुरंत स्कूल पहुँचे, जहाँ बालिका ने बताया कि आरोपी युवक पिछले चार दिनों से इंस्टाग्राम पर उससे बातचीत कर रहा था, चैटिंग के जरिए उसे भ्रमित कर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। उसी क्रम में आरोपी मारुति सुजुकी कार से स्कूल पहुँचकर उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 78(2) एवं 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान आशीष भगत उम्र 25 वर्ष निवासी केलो विहार, थाना चक्रधरनगर के रूप में हुई, जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग बालिका संभावित अपराध का शिकार होने से बच गई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी और उनकी टीम ने सतर्कता व तत्परता का परिचय दिया।</description>
अल्ट्राटेक रावन सीएसआर का किसान प्रशिक्षण व बीज वितरण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 9 नवंबर। अल्ट्राटेक रावन सीएसआर एवं शासकीय कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ग्राम चुचरूंगपुर में कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संयंत्र प्रमुख राजेश कुमार एवं मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में 101 से अधिक किसानों ने भाग लिया, जिसमें चयनित किसानों को उन्नत श्रेणी के सरसो एवं तिवरा बीज नि:शुल्क प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग से जी एम तारम, सूचिन वर्मा, पुष्पांजली बंजारे , खेमलता वर्मा , योगेश मंढरिया ,कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा कीट विज्ञान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सागर पाण्डेय , वरिष्ठ वैज्ञानिक मृदा विज्ञान डॉ. प्रदीप कश्यप तथा सहायक पशुचिकित्सा अधिकारी डी. एस. यादव ने शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कि तथा किसानों को अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को कृषि विभाग द्वारा खरीफ एवं रबी सीजन की आधुनिक खेती पद्धतियों , मिट्टी परीक्षण और मौसम आधारित फसल प्रबंधन , पशुधन विभाग द्वारा पशु प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से उन्हें नई तकनीकें सीखने और कृषि उत्पादन बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव , अधिकारी रंजय पाण्डेय एवं टीम से सुरेन्द्र यादव , द्वारिका वर्मा जानकी यादव , हेमलता ध्रुव , टोपेश्वर मानिकपुरी, रमा वर्मा , साहिल बंदे की भूमिका रही।</description>
वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 9 नवंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय महासमुंद में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख प्राचार्य प्रो.डॉ.अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आहुत हुआ। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद महाविद्यालय प्रांगण में सभी ने एक स्वर में वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया।
इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रतिमा चंद्राकार हिन्दी, अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष रवि कुमार देवांगन, वाणिज्य संकाय विभागाध्यक्ष तरुण कुमार बांधे एवं अतिथि व्याख्याता डॉ. ग्लैडिस एस.मैथ्यू समाजशास्त्र, चित्रेश बरेठ रसायन शास्त्र, मुकेश सिन्हा कंप्युटर एप्लिकेशन, हरिशंकर नाथ राजनीति विज्ञान, माधुरी दीवान वाणिज्य, संजय कुमार अंग्रेजी, खुशबू सिन्हा ग्रंथपाल,शेषनारायण साहू लैब टेक्नीशियन,जगतारण बघेल लैब टेक्नीशियन,नानक साहू कंप्यूटर ऑपरेटर एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।</description>
नुआपड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में नपाध्यक्ष ने किया प्रचार
        <description>महासमुंद,9नवंबर। ओडिशा के नुआपड़ा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घासीराम मांझी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू भी नुआपड़ा विस क्षेत्र के ग्रामीण अंचल पहुंचे। नपाध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि नुआपड़ा विधान सभा के सभी गांवों में कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है। पूर्व गृह मंत्री के मार्गदर्शन में मतदाताओं को कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराकर कांग्रेस प्रत्याशी श्री मांझी के पक्ष में समर्थन मांगा है।</description>
एक रात 5 घर के टूटे ताले, लाखों की हुई चोरी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 9 नवंबर। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात नगर पंचायत बस्तर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने एक साथ पांच मकानों के ताला तोड़ते हुए सोने चांदी जेवरात सहित नगदी की चोरी कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।
ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी दो बार लाखों रुपए के सोना चांदी रुपए चोरी कर चुके हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टियां होने के कारण अधिकतर अधिकारी-कर्मचारी छुट्टी पर अपने घर चले जाते हैं, ऐसे में सूने मकान में चोरी को आसानी से चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अंजू माला बीती रात जगदलपुर निवास गई थी। उनके घर के मुख्य दरवाजे में लगे ताले को तोडक़र चोरों ने लॉकर से सोने की अंगूठी, पायल, बिछिया मोबाइल दो नग, नगद राशि 20 हजार रुपये ले गए।
इसी बिल्डिंग में रहने वाले इंद्र कुमार महेश्वरी जो कि स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है, शनिवार को जगदलपुर गए थे। चोरों ने उनके यहां भी ताला तोडक़र अलमारी में रखे सोने के दो रिंग,मंगलसूत्र दो नग,पायल तीन,सीकरी सोने की, लॉकेट सोने की, नगद राशि 6 हजार चोरी कर लिए।
तीसरी चोरी महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ रमेश नेताम के यहां हुई, चोरों ने आलमारी तोडफ़ोड़ किया, कुछ नहीं मिलने पर सामान बिखेर के चले गए। दूसरी बिल्डिंग में रहने वाले विशाल तारम एग्रीकल्चर विभाग में पदस्थ है, सोने की चेन, अंगूठी, सहित अन्य सामान की चोरी की घटना हुई है, उन्ही के क्वार्टर के सामने रहने वाले गणेश कश्यप के यहां भी चोरों ने ताला तोड़ा, और घटना को अंजाम दिया।
इसके अलावा शिवम किराना दुकान में 15 दिन में दो बार सीट कवर काटकर चोरों ने सिगरेट और गुटका नगद राशि लेकर फरार हो गए, साथ ही लगभग 50-60 हजार रुपए के समान पर हाथ साफ किया गया।
नाईकगुड़ा स्थित कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक शिक्षिका जो दीपावली छुट्टी के लिए गृहग्राम गए थे, उनके सूने मकान में लाखों की चोरी हो गई थी, हनुमान मंदिर, गायत्री मंदिर में भी चोरों ने दान पेटी पर हाथ साफ किया था।</description>
सीएम के नाम सर्व आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन
        <description>मूलनिवासी विभूतियों के अपमान और एकतरफा कार्रवाई पर जताया विरोध
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 7 नवंबर। जिला मुख्यालय में सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज के जिलाध्यक्ष भंगाराम सोरी के नेतृत्व में यह ज्ञापन कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी समुदायों के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परंपरागत पदाधिकारियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्रवाई की जा रही है, जबकि राज्य की महान विभूतियों का लगातार अपमान और मूर्तियों की तोडफ़ोड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सर्व आदिवासी समाज ने उल्लेख किया कि शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति बसना में तथा वीर गुंडाधुर धुरवा की मूर्ति जगदलपुर में खंडित की गई, परंतु आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर, मूलनिवासी समाज द्वारा विरोध दर्ज कराने पर प्रशासन त्वरित कार्रवाई करता है। समाज ने इसे दोयम दर्जे का भेदभावपूर्ण रवैया बताते हुए घोर आपत्ति जताई है और कहा है कि प्रवासी समुदायों द्वारा बनाए गए ट्रस्टों के माध्यम से मूलनिवासियों को हाशिए पर धकेला जा रहा है। सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे भेदभावपूर्ण कार्यों में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों एवं आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। समाज ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो राज्यभर में जनआक्रोश फैल सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।</description>
नक्सल प्रभावित कोंटा विकासखंड के 125 गांवों में घर&घर सर्वे
        <description>624 मोतियाबिंद मरीजों को जल्द मिलेगी नई रोशनी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 7 नवम्बर। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता को चरितार्थ करते हुए, जिला प्रशासन ने नियद नेल्लानार योजना के तहत एक लोक कल्याणकारी पहल की है। सीएमएचओ डॉ. आरके गुप्ता के मार्गदर्शन में, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दूरस्थ, पहुंचविहीन और माओवाद प्रभावित कोंटा विकासखंड के 125 गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे अभियान चलाया है।
दुर्गम चुनौतियों के बीच स्वास्थ्य सेवा
यह अभियान इसलिए भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह उन दुर्गम और पहुंचविहीन इलाकों में चलाया गया, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती रही है। जिला प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित अंदरूनी गांवों के निवासियों को उनके द्वार पर ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है।
संपूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम से मिली राहत
बीएमओ कोंटा डॉ. दीपेश चंद्राकर ने बताया कि इस सघन सर्वे के अंतर्गत संपूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के समर्पित नेत्र सहायक अधिकारियों की टीमों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद घर-घर जाकर लोगों की आंखों की सघन जांच की। इस जांच अभियान में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) से पीडि़त मरीजों की बड़ी संख्या सामने आई है। सर्वे के द्वारा कुल 624 मोतियाबिंद के मरीजों का चिन्हांकन किया है, जिनमें 132 मरीज एक आंख से और 492 मरीज दोनों आंखों से पीडि़त पाए गए।
जल्द होगा नि:शुल्क इलाज
जिला प्रशासन ने इन सभी 624 चिन्हांकित मरीजों को नई रोशनी देने का बीड़ा उठाया है। प्रशासन की ओर से जल्द ही जिला अस्पताल में विशेष मोतियाबिंद शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां इन सभी मरीजों का नि:शुल्क इलाज और ऑपरेशन सुनिश्चित किया जाएगा। मरीजों को इलाज के लिए लाने और वापस ले जाने तथा रहने खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की जाएगी।</description>
मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने बस्तर विधायक को सौंपा ज्ञापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर,7 नवंबर। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर बस्तर ने अपनी चार सूत्रीय लंबित मांगों के समाधान हेतु बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने बताया कि प्रदेश की 2058 सहकारी समितियां राज्य शासन की योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
मुख्य मांगों में धान खरीदी वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 से संबंधित सुखत राशि भुगतान, शून्य शार्टेज प्रोत्साहन, आउटसोर्सिंग समाप्त कर नियमितीकरण, कर्मचारियों को प्रबंधकीय अनुदान राशि तथा समिति रिपोर्ट 2018 लागू करने की माँग शामिल है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि माँगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो धान खरीदी प्रक्रिया का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा।</description>
नक्सल हिंसा से पीडि़त शिक्षा दूत के परिवारों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग
        <description>पूर्व जिपं अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 7 नवम्बर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत शिक्षा दूतों के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर सुकमा को, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नक्सल हिंसा से पीडि़त शिक्षा दूत के परिवारों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग गई।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने ज्ञापन में मांग की गई कि सुकमा जिले के अंदरूनी इलाकों में संचालित स्कूले जो बरसों से बंद थी, वहां शिक्षादूत न सिर्फ स्कूलों को खोला बल्कि बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहे है। उनको कई माह तक मानदेय मिलने में देरी होने के बावजूद वे अपने शिक्षकीय कार्य को सम्पादित कराते रहे हंै। इस बीच पुलिस मुखबिरी के नाम पर कुछ शिक्षादूतों की हत्या तक की गई उसके बावजूद भी वे आज भी शिक्षा का अलख जगा रहे हंै। उक्त संस्था का नाम दिंवगत शिक्षा दूत के नाम से नामकरण किया जाए, साथ ही शहीद का दर्जा दिया जाए।
हाल ही में प्रदेश सरकार नए शिक्षकों की भर्ती कर रही है। उस भर्ती में शिक्षादूतों को विशेष छूट और प्राथमिकता दी जाए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासन प्रशासन से निवेदन किया कि नक्सल हिंसा से पीडि़त परिवार को अब तक सरकारी नौकरी नहीं मिली है। जिससे उन पर आश्रित परिवारजन काफी तकलीफ में हैं, इसलिए उन सभी मामलों की जल्द जांच कर पीडि़त परिवारों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दें।</description>
रेप का आरोपी  गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर/कुसमी, 6 नवंबर। कुसमी थाना क्षेत्र में रेप के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने 5 नवंबर को थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि 23 अक्टूबर की सुबह आरोपी विनय उरांव ने उसे जबरन अपने घर ले जाकर रेप किया। इसके बाद वह दो दिनों तक अर्रा डोंगरी जंगल क्षेत्र में भी उसके साथ रहा।
पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को 6 नवंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(द्व), 127(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।</description>
करंट से महिला  की मौत
        <description>रामानुजगंज, 6 नवंबर। क्षेत्र के ग्राम कनकपुर में गुरुवार की सुबह करंट से महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, धनरजिया देवी रोज की तरह सुबह लगभग 9 बजे स्नान कर पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान घर में टूटा हुआ बिजली का तार उनके संपर्क में आ गया, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद जब परिजनों ने देखा तो उन्हें हादसे का पता चला। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर मर्ग कायम किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए 100 बिस्तर अस्पताल, रामानुजगंज भेजा गया। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।</description>
मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर 25 लाख की चोरी
        <description>सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, महंगे मोबाइल ले गया साथ
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 नवंबर। अंबिकापुर नगर के हृदय स्थल गुदरी चौक स्थित गोलू मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर लगभग 25 लाख रुपये के मोबाइल की चोरी हुई है। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात चोर ने दीवार के पीछे सेंधमारी कर अंदर घुसा और लगभग 100 महंगे आईफोन और सैमसंग मोबाइल चोरी कर ले गया। चोर ने सस्ती कंपनियों के मोबाइल को दुकान में ही छोड़ दिया। यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र से महज 700 मीटर की दूरी पर हुआ। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही थी। बताया जा रहा है कि चोरों ने कैश काउंटर को नहीं तोड़ा है। कैश काउंटर पुलिस को सुरक्षित मिला है। दुकान के कैश काउंटर में कुछ नगदी और एक सोने की अंगूठी भी रखी हुई थी।
हैंड ड्रिल से दीवार में एक फीट चौड़ा किया छेद
घटना को अंजाम देने वाला चोर हैंड ड्रिल से दीवार में लगभग 1 फीट चौड़ा छेद कर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक आरोपी साफ दिखाई दे रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरा आरोपी बाहर निगरानी में खड़ा रहा होगा।
सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हुआ है, वहीं आसपास लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। दुकान के अंदर के फुटेज में सिर्फ एक चोर मोबाइल सेट निकालते हुए दिखाई दे रहा है। अनुमान है कि उसके साथी पीछे मौजूद थे, जिन्हें अंदर घुसा युवक मोबाइल के डिब्बे पास कर रहा था। उसकी पहचान की कोशिश भी की जा रही है।
दुकान में लगा अलर्ट अलार्म बजा, संचालक समझा चूहा होगा
बताया जा रहा है कि चोर जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था,उस वक्त दुकान का अलर्ट अलार्म मोबाइल दुकान संचालक के मोबाइल में बजा, लेकिन उसने सोचा चूहा होगा,और फिर सो गया। अगर अलर्ट अलार्म को संचालक गंभीरता से ले लेता और उसी समय दुकान पर पहुंच जाता तो शायद चोर पकड़ा जा सकता था।
महंगे मोबाइल ले गए चोर
दुकान संचालक के मुताबिक,चोरों ने दुकान में रखे करीब 100 महंगे मोबाइल सेट को निकाल कर ले गया। चोर मोबाइल के डिब्बे निकालकर पीछे पहुंचे और सिर्फ आई फोन, सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो सहित अन्य कंपनियों के महंगे मोबाइल साथ ले गए। दुकान के पीछे सस्ते मोबाइलों को फेंक दिया।
दुकान के पीछे करीब 7 से 8 लाख रुपये कीमत के मोबाइल पीछे फेंके हुए मिले। कुछ फोन के डिब्बे चोरों ने फेंक दिया और सिर्फ मोबाइल ले गए, जबकि महंगे मोबाइल के पैक्ड डिब्बे लेकर चोर फरार हो गए।
रेकी के बाद वारदात को अंजाम देने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि रेकी के बाद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दुकान संचालक विक्रांत और विवेक जायसवाल के अनुसार, चोरी में 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल गायब हुए हैं। फिलहाल वे स्टॉक का मिलान कर रहे हैं।शहर के हृदय स्थल में हुई चोरी कि इस बड़ी घटना से पुलिस के भी होश उड़े हुए है।</description>
राष्ट्रपति के संभावित आगमन की तैयारियां जोरों पर, प्रमुख सचिव ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 6 नवम्बर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित आगमन को लेकर अम्बिकापुर में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में आज आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
श्री बोरा ने सबसे पहले गांधी स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रपति के आगमन हेतु तैयार किए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आगमन एवं निर्गमन मार्ग, हेलीपैड की मजबूती तथा आसपास की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पश्चात् उन्होंने पी.जी. कॉलेज मैदान पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने पीजी कॉलेज मैदान में बनने वाले डोम पंडाल, बैठक व्यवस्था, वीआईपी गेट, यातायात बेरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, स्टॉल्स की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था एवं सांस्कृतिक मंच का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप और सौंदर्यपूर्ण ढंग से पूरी होनी चाहिए।
श्री बोरा ने पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली संगोष्ठी कार्यक्रम की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, समयबद्ध रहे।
निरीक्षण के दौरान सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, कलेक्टर विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।</description>
शराब दुकान के विरोध में कांग्रेस का धरना
        <description>विधायक इन्द्र साव ने शराब दुकान में ताला जड़ा , रेटलिस्ट फाड़े
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भाटापारा, 6 नवंबर। नगर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं, नशीली दवाओं एवं टेबलेट्स की खुलेआम बिक्री तथा नगर के हृदय स्थल पर नई खुली प्रीमियम शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर स्थानीय कांग्रेस विधायक इन्द्र साव, कांग्रेसजन एवं नगरवासियों ने शराब दुकान के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रीमियम शराब दुकान में तालाबंदी किया।
धरने को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा कि भाटापारा का शांत माहौल आज सरकार की नीतियों के कारण अशांत हो चुका है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि आए दिन चाकूबाजी, लूट और नशे की घटनाएं सामने आ रही हैं। शासन-प्रशासन मौन दर्शक बना हुआ है। जनता असुरक्षित महसूस कर रही है और सरकार मूक दर्शक बनी बैठी है। अब जनता की सहनशक्ति जवाब दे चुकी है। श्री साव ने आगे कहा कि जनविरोधी सरकार आम लोगों की पीड़ा नहीं समझती। नगर के बीचोंबीच प्रिमियम शराब दुकान खोलकर युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक यह दुकान बंद नहीं होगी, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। यह लड़ाई सिर्फ शराब के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे ने अपने आक्रोशित शब्दों में कहा कि भाटापारा की शांति और सादगी को सरकार ने नशे और अपराध के हवाले कर दिया है। प्रशासन केवल राजनैतिक दबाव में काम कर रहा है, जनता की आवाज को अनसुना किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ है और जब तक यह दुकान बंद नहीं होती, तब तक हमारी लड़ाई सडक़ से सदन तक जारी रहेगी। धरना को सतीश अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, आलोक मिश्रा, रोशन हबलानी,अरुण यदु, टेकसिंह ध्रुव, धनंजय तिवारी,दिवाकर मिश्रा, नानू सोनी, चंद्रशेखर चक्रधारी,मुकेश साहू, सत्यजीत शैंडे ने भी संबोधित किया।दोपहर से चले धरना प्रदर्शन में शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान में ताला जडक़र विरोध दर्ज कराया। शासन की ओर से किसी प्रकार का आश्वासन नहीं मिलने पर उपस्थित नगरवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि यदि दुकान बंद नहीं होती, तो कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पश्चात प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक शराब दुकान के सामने धरना जारी रहेगा।</description>
सिमरन ने उत्तीर्ण की परीक्षा, बनी सीए
        <description>महासमुंद,6नवंबर। महासमुंद शहर की होनहार छात्रा सिमरन कौर चावला ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर समाज के साथ शहर को भी गौरवान्वित किया है। सिमरन कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह चावला की सुपुत्री है और उनकी उस उपलब्धि के लिए बुधवार को गुरुनानक जयंती के अवसरप पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में उन्हें सम्मानित किया गया। मालूम हो कि नवंबर में राजधानी में हुई सीए की परीक्षा का मंगलवार को रिजल्ट आया। उनकी उपलब्धि पर समाजजनों के अलावा ईष्ट मित्रों ने हर्ष जताया है।</description>
विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता शुरु
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 6 नवंबर। विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को एनसीसी ग्राउंड कोंडागांव में हुआ। यह प्रतियोगिता 5 से 8 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, यशोदा कश्यप एवं रामदई नाग उपस्थित रहे। साथ ही अन्य अतिथियों में छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा, कुलवंत चहल, धनंजू मरकाम सहित कई जनप्रतिनिधि, सरपंच, वार्ड पार्षद, शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।</description>
लखपति दीदी महिला सशक्तिकरण और उन्नयन के लिए एक मिसाल& उपराष्ट्रपति
        <description>लखपति दीदी संकल्प लेकर चुनौती को अवसर में बदल रही
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 नवंबर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को स्टेट हाईस्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने महतारी वंदन योजना के तहत माह नवम्बर 2025 में 21वीं किश्त के रूप में प्रदेश के 69 लाख 07 हजार 615 महिला हितग्राहियों को बटन दबाकर 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की। उन्होंने नियद नेल्लानार योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में 7 हजार 658 हितग्राहियों को 76 लाख 26 हजार 500 रुपए की राशि उनके खाते में अंतरित किया। उपराष्ट्रपति ने कुल 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया। उपराष्ट्रपति एवं अतिथियों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने एलआरएम की लखपति दीदीयों से चर्चा की एवं उनके लखपति दीदी बनने तथा आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के अनुभवों को जाना।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ी में कहा कि जम्मो भाई-बहिनी मन ला जय जोहार। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की स्थापना के 25 वर्षों का आनंद उत्सव मना रहे हैं। छत्तीसगढ़ एक ऊर्जावान, विकासशील एवं विकसित राज्य है। छत्तीसगढ़ बढ़ रहा है, वैसे ही मैं भी बढ़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थापना के प्रारंभिक वर्ष में पानी, बिजली एवं अधोसंरचना की कमी थी।
आज छत्तीसगढ़ एक बिजली उत्पादक राज्य के रूप में उभरकर सामने आया है और उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उदयाचल संस्थान ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है एवं संस्थान के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में मोतियाबिंद से मुक्त कराने के लिए तथा नेत्र रोग की चिकित्सा के लिए 130 लाख से भी अधिक आपरेशन किए गए है तथा 19 लाख चश्मे का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी का यह उत्सव महिला स्वसहायता समूह की आत्मनिर्भरता का प्रमाण है और हमारी लखपति दीदी जो संकल्प लेकर चुनौती को अवसर में बदल रही है। लखपति दीदी केवल आय का प्रतीक नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान का प्रतीक है।
उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जरूरतमंद महिलाओं को लखपति दीदी के तौर पर अग्रसर करने तथा सक्षम बनाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगभग 5 लाख लखपति दीदी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दृष्टि एवं गृहमंत्री के दृढ़ निश्चय से तथा सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर है। उन्होंने महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राही महिलाओं को राशि हस्तांतरित करने पर शुभकामनाएं दी।
महापौर मधुसूदन यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर किरण वैष्णव, योगेशदत्त मिश्रा, प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, अशोक चौधरी, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, मधु बैद, आशीष जैन, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सशक्तिकरण की एक जीवंत
तस्वीर- राज्यपाल
राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि लखपति दीदी सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की एक जीवंत तस्वीर है। यहां उपस्थित हर दीदी इस बात की मिसाल है कि जब संकल्प और सामूहिक प्रयास जुड़ते है तो आत्मनिर्भरता केवल सपना नहीं रहता वह हकीकत बन जाता है।
माता-बहनों को लखपति दीदी
बनाना हमारा लक्ष्य- मुख्यमंत्री
विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों के लिए सौभाग्य का दिन है कि देश के उपराष्ट्रपति छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 7 लाख 82 हजार लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। अभी तक 4 लाख 93 हजार बन चुके हैं। आने वाले समय में प्रदेश 14 लाख 77 हजार लखपति दीदी बनाए जाएंगे। जिनका चिन्हांकन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री फूलबासन यादव एवं लखपति दीदीयों के कार्यों की सराहना करते उन्हें लखपति दीदी से करोड़पति दीदी बनने की कामना की।
विकास कार्यों से बढ़ रही है राज्य
की पहचान- विस अध्यक्ष
विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में लखपति दीदियों का सम्मेलन छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और विकास की राह में आगे बढ़ाने की दिशा में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन गौरवान्वित होने वाला दिन है क्योंकि देश के उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री राजनांदगांव में लखपति दीदियों के काम को देख रहे हैं। विगत 25 वर्षों में हमारे राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य किया है और अंतिम छोर तक के गांव और व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंची है। डॉ. सिंह ने जिले में लखपति दीदी को आगे बढ़ाने पद्मश्री फूलबासन यादव एवं जिला पंचायत सीईओ के योगदान की भी सराहना की।----------------</description>
कर्मा जागृति महिला मंच का दीपावली मिलन
        <description>महासमुंद, 6 नवंबर। कर्मा जागृति महिला मंच महासमुंद का दीपावली मिलन व आंवला पूजा का कार्यक्रम संजय कानन में आयोजित किया गया। आंवला वृक्ष की पूजा आरती की गई और सती साहू समेत सभी महिलाओं ने वन भोज का लुत्फ उठाया।
इस दैरान चंद्रिका साहू, सरोजनी साहू, निर्मला साहू, कल्याणी साहू, फूलबासन साहू, अनीता साहू, बिमला साहू, पुष्पा साहू, मीता साहू, पद्मिनी साहू, सुषमा साहू, तुकेशवरी साहू उपस्थित थीं।</description>
कार से 12 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर पकड़ाए
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 4 नवंबर। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता सरगुजा की टीम ने 56.5 किलोग्राम गांजा के साथ ग्रैंड विटारा कार में गांजा तस्करी करते दो आरोपी को पकड़ा। जब्त गांजे का बाजार मूल्य 12 लाख रुपए है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 3 नवंबर को शाम को थाना लखनपुर जिला सरगुजा के पुहपुटरा मार्ग पर गस्त के दौरान एक नई ग्रैंड विटारा कार को जब ओवरटेक कर आगे निकला गया तो कार के ड्राइवर की हड़बड़ाहट देख शक हुआ। शक के आधार पर कार को छेक कर रोका गया और जब ड्राइवर से पूछा गया कि क्यों हड़बड़ा रहे हो, तो ड्राइवर ने बताया कि कार में गांजा रखा हुआ है। कार में बैठे दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम जगत राम राजवाडे तथा अरविंद राजवाड़े बताया।
कार की तलाशी जब ली गई तो उडऩदस्ता की टीम हक्की-बक्की रह गई, पूरे कार में गांजा का पैकेट भरा हुआ था जब पैकेट को गिना गया तो कुल 54 पैकेट गांजा के थे.जिनका कुल वजन 56.559 किलोग्राम होना पाया गया।
मौके पर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 सी के तहत गिरफ्तार कर 4 नवंबर को विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
आरोपी जगत राम राजवाड़े कोरजा नवापारा थाना लखनपुर जिला सरगुजा का रहने वाला है तथा दूसरा आरोपी अरविंद राजवाड़े भि_ी कला थाना मणिपुर जिला सरगुजा का रहने वाला है। जब्त गांजे का कुल बाजार मूल्य 12,00,000 रुपए है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि संभागीय आबकारी उडऩ दस्ता संभाग सरगुजा टीम की गांजा पकडऩे के मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। रंजीत गुप्ता ने बताया कि इसके पूर्व पिछले साल मुकेश राम यादव को 40 किलो गांजा के साथ फोर्ड इको स्पोर्टस कार में पकड़ा गया था उक्त आरोपी मुकेश राम यादव को न्यायालय ने 14 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1,00,000 के जुर्माने की सजा सुनाई थी।</description>
संभागायुक्त व आईजी ने कार्यक्रम  स्थल का लिया जायजा
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
राजनांदगांव, 4नवंबर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के कल5नवम्बर को राजनांदगांव जिला प्रवास के दृष्टिगत संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर एवं पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने स्टेट हाईस्कूल मैदान पहुंचकर लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव,पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं एएसएलआर रूपेश कुमार उपस्थित रहे।
कलेक्टर यादव ने मंच एवं बैठक व्यवस्था,विभिन्न स्टॉल,यातायात एवं पार्किंग,पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही आवश्यक तैयारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मंच एवं बैठक व्यवस्था,पार्किंग के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते सभी तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने यातायात,सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया। इस दौरान एसपी एसआईबी नीरज चंद्राकर,जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह,अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय,अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस गजेन्द्र यादव,नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा,एसडीएम डोंगरगढ़ एम. भार्गव,एसडीएम राजनांदगांव गौतमचंद पाटिल,एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।</description>
तीन दिवसीय राज्योत्सव का रंगारंग समापन
        <description>25 वर्षों में प्रदेश व जिला विकास की राह पर अग्रसर- उद्धेश्वरी पैकरा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर, 4 नवम्बर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, गणमान्य नागरिक ओमप्रकाश जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष बबली देवी, नगरपालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक श्रीमती पैकरा ने स्टॉलों का अवलोकन कर विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद भी लिया।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने आमजनों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें वर्षगांठ और रजत जयंती समारोह की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद की कठिन परिस्थितियों से उभरकर आज विकास की राह पर अग्रसर है। शिक्षा, सडक़, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं में निरंतर सुधार हुआ है, जो हमारे राज्य की प्रगति का प्रमाण है।
विधायक श्रीमती पैंकरा ने अपने संबोधन में अतीत की यादें साझा करते हुए कहा कि सन 2000 के पहले की परिस्थितियाँ बेहद कठिन थीं। उस दौर में न तो आवागमन की सुविधा थी न बिजली की पहुंच, और न ही सुगम साधन। लेकिन आज वनांचल क्षेत्रों में भी सडक़ें, पुल-पुलिया और विद्युत व्यवस्था उपलब्ध हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उन्हीं की दूरदृष्टि और संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ और छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद हमारा प्रदेश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति ही छत्तीसगढ़ की आत्मा है। यह हमारी सामाजिक विरासत है जिसे संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। आने वाले समय में हम सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ को और अधिक समृद्ध बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और योजनाओं से समाज के अंतिम छोर तक लाभ पहुंच रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित योजनाओं के कारण अब ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के लोगों तक विकास पहुंच सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और जिला के विकास में सहभागी बनें और राज्य को आत्मनिर्भर, समृद्ध तथा स्वाभिमानी बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा -आप सभी जानते हैं कि राज्योत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में शामिल होकर उत्सव की गरिमा को बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था, तब हमारे प्रदेश में सुविधाएं सीमित थी और लोग आर्थिक रूप से कमजोर थे, परन्तु इन 25 वर्षों में प्रदेश ने चहुंमुखी विकास किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सभी बुनियादी सुविधाएं हर क्षेत्रों में पहुंच रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास का संकल्प लिया है और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित ने कहा कि सन 2000 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। आज हर क्षेत्र में शासन की योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ बदल रहा है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सडक़ एवं अन्य क्षेत्रों में विकास हो रहा है।
सामरी विधायक ने किया स्टॉल का अवलोकन
तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने राज्योत्सव स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और विभिन्न मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित जिला गठन पश्चात उपलब्धियों का अवलोकन किया। इस दौरान स्कूली शिक्षा विभाग के स्टॉल पर विधायक श्रीमती पैकरा ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के 5 विद्यार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही सरस्वती साइकिल योजना से बालिकाओं की शिक्षा में नई गति आई है। अब छात्राओं को दूरस्थ विद्यालयों तक पहुंचने में सुविधा मिल रही है, जिससे ग्रामीण अंचलों में भी शिक्षा का स्तर निरंतर बढ़ रहा है। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और स्टिक वितरित की। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शासन समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे माध्यम से उनका जीवन में सहूलियत हो रही है। इस दौरान विधायक श्रीमती पैंकरा ने राज्योत्सव में लगाए गए अन्य विभागीय स्टॉलों जैसे कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण उद्योग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, बिजली विभाग सहित विभिन्न स्टॉलों का बारीकी से अवलोकन भी किया।</description>
106 किलो गांजा की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
        <description>ओडिशा से बिहार ले जा रहा था
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर, 4 नवंबर। थाना कोतवाली पुलिस ने 106 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इजहार आलम बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 3-4 नवंबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर में ट्रॉली के नीचे वेल्डिंग कर बनाए गए बॉक्सनुमा चेंबर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक भापेन्द्र साहू ने टीम गठित कर बलरामपुर मार्ग पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद अंबिकापुर दिशा से लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें ट्रॉली के नीचे वेल्डिंग किए गए गुप्त चेंबर से 75 पैकेट गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 106.60 किलोग्राम पाई गई।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने पर पता लगाया कि वह यह गांजा ओडिशा से सासाराम, बिहार लेकर जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बरामद गांजा को 8 बोरियों में सील कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है और तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गांजा तस्करी का हुआ था पिछले दिनों हुआ था पर्दाफाश-बीते दिनों ट्रैक्टर से गांजा तस्करी करते ट्रैक्टर को मॉडिफाई कराकर तस्करी के अनुकूल बनाया गया था दुर्घटना के बाद तस्करी का खुलासा हुआ था जिसमें एक आरोपी गंभीर घायल हो गया था जिसे इलाज के बाद गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरे आरोपी को दूसरे राज्य से गिरफ्तार किया गया।</description>
ओडिशा सीमा पर आम की अवैध लकड़ी पकड़ाई
        <description>ट्रक समेत 36 लकड़ी गोला और 3 चेन आरा मशीन जब्त
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 2 नवंबर। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर तथा केशकाल अनुविभागीय दंडाधिकारी आकांक्षा नायक के मार्गदर्शन में 1 नवंबर की देर शाम एक बड़ी कार्रवाई की गई। तहसील क्षेत्र बड़ेराजपुर अंतर्गत हल्दा गांव (ओडिशा बॉर्डर) के पास सूचना पर अवैध रूप से काटे गए आम के 36 लकड़ी गोला, 3 चेन सॉ मशीन और अवैध परिवहन में संलिप्त ट्रक क्रमांक सीजी 06 एम 0786 को जब्त किया गया है।
विभाग से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से हरे-भरे पेड़ों को अवैध तरीके से काटकर उनके बिना दस्तावेजी कार्यवाही के परिवहन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस सूचना पर केशकाल अनुविभागीय दंडाधिकारी आकांक्षा नायक के मार्गदर्शन में बड़ेराजपुर तहसीलदार फणेश्वर सोम के नेतृत्व में राजस्व विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई।
संयुक्त टीम द्वारा बड़ेराजपुर-बासकोट-गम्हरी मार्ग पर अवैध परिवहन की जांच की गई । कोरगांव तहसील बड़ेराजपुर जांच के दौरान हल्दा गांव (ओडिशा बॉर्डर) के पास बासकोट की ओर आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 06 एम 0786 को रोककर उसके दस्तावेज मांगे गए, किंतु मौके पर सोमी नेताम कोरगांव द्वारा वाहन से किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
जांच में उक्त वाहन में 36 नग आम की लकड़ी के गोले और काटने के लिए प्रयुक्त 3 चेनसॉ मशीन पाई गईं। इसके बाद राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रक सहित लकड़ी और मशीनों को जप्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।</description>
अफसरों और कर्मियों का सम्मान
        <description>दंतेवाड़ा, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा में अधिकारियों - कर्मचारियों को सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा केदार कश्यप ने अफसरों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान विधायक चैतराम अटामी नंदलाल मुडामी, अरविंद कुंजाम, कलेक्टर कुणाल दुदावत और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा प्रमुख रूप से मौजूद थे।</description>
बस्तर के उत्पादों को ‘आमचो बस्तर हॉट कियोस्क’ से मिली नई उड़ान
        <description>रजत जयंती समारोह में डिप्टी सीएम साव ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 2 नवंबर। जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ रविवार को छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री के हाथों राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत आमचो बस्तर हॉट कियोस्क का उद्घाटन किया गया और साथ ही बस्तर आर्ट (कला गुड़ी) कैटलॉग का विमोचन भी किया गया। यह आमचो बस्तर हॉट कियोस्क एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बस्तर जिले में दूरदराज के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ और बस्तर जिले में पहली बार शुरू किए गए इस कियोस्क के माध्यम से समूह अब अपने बेहतरीन उत्पादों को विक्रय कर सकते हैं, जिससे उनकी बाजार तक पहुँच सुनिश्चित होगी।
इस कियोस्क पर बेलमेटल, ढोकरा आर्ट, बांस शिल्प, काष्ट शिल्प, और मूर्ति कला जैसे अद्भुत हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध हैं, जो बस्तर की समृद्ध कला को दर्शाते हैं। इसके अलावा, काजू, इमली उत्पाद, कोदो, कुटकी, महुआ, हल्दी, मिर्ची, धनिया, तीखुर, और बस्तर कॉफी जैसे स्थानीय उच्च गुणवत्ता वाले कृषि और वनोपज उत्पाद भी विक्रय के लिए रखे गए हैं।
आमचो बस्तर हॉट कियोस्क का मुख्य लक्ष्य समूहों की आय में वृद्धि करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। यह इकाई न केवल उत्पादों का प्रचार करेगी, बल्कि समूहों को ग्राहकों की ज़रूरतों और पसंद को सीधे समझने का अवसर भी प्रदान करेगी, जिससे वे अपने उत्पादों को बाज़ार की माँग के अनुसार तैयार कर सकें।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस पहल को बस्तर के स्थानीय लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम निरूपित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष, बलदेव मंडावी, नगर निगम सभापति, खेमसिंह देवांगन,आयुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।</description>
जिला अस्पताल में ‘दीदी की रसोई’ का विधायक उसेंडी ने किया उद्घाटन
        <description>मरीजों को मिलेगी सस्ती और स्वच्छ भोजन सुविधा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 2 नवंबर। जिला अस्पताल परिसर में आज बिहान समूह की महिलाओं द्वारा संचालित दीदी की रसोई कैंटीन का शुभारंभ विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया। कैंटीन का संचालन शिव स्व-सहायता समूह की छह महिलाओं द्वारा की जाएगी। कैंटीन की शुरुआत से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सस्ती, स्वच्छ और घर जैसी भोजन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही मरीज चाहें तो अपना राशन देकर भी यहाँ भोजन बनवा सकेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेंडी ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि भोजन बनाना आसान कार्य नहीं है और समूह की महिलाओं द्वारा की गई मेहनत अनुकरणीय है। कुछ माह पहले यह स्थान बेहद जर्जर था, आज इसे देखकर गर्व होता है कि यह जगह इतनी साफ-सुथरी और आकर्षक कैंटीन में बदल गई है। साफ-सफाई बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, उन्होंने कहा।
विधायक ने महिलाओं से भोजन की गुणवत्ता और स्वाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजनाएँ चलायी जा रही हैं ताकि महिलाएँ परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकें। महिला सशक्तिकरण की वास्तविक परिभाषा तब साकार हुई जब राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर बनना शुरू हुआ। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला कृषकों से संवाद करते प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि के बारे में पूछा और जिन्हें लाभ नहीं मिल रहा उन्हें लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि अस्पताल में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भोजन की सबसे अधिक परेशानी होती थी, लेकिन इस कैंटीन से अब उन्हें राहत मिलेगी।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि अस्पताल में आने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं परिजनों की भोजन संबंधी चिंता दूर करने यह पहल की गई है। उन्होंने लोगों को दान देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति दाल, चावल या आर्थिक सहयोग दे सकता है। इससे प्रेरित होकर शहर के गोपाल दीक्षित ने 51 सौ रुपये का दान अपने स्वर्गीय पिता के पुण्यतिथि पर दिया।
उन्होंने कहा कि पहले मरीजों और परिजनों को खुद भोजन बनाना पड़ता था, अब यह समस्या दूर होगी। यह एक शुरुआत है, आने वाले समय में ब्लॉक स्तर पर भी ऐसी रसोई शुरू करने की योजना है ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, प्रेम सिंह नाग, कुलवंत चहल, मनोज जैन, दीपेश अरोरा, हर्षवीर ढिल्लन और ननकी वैष्णव सहित जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।</description>
दंतेवाड़ा लिख रहा इतिहास& केदार कश्यप
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वें रजत महोत्सव का मेंढका डोबरा में विधिवत उद्घाटन प्रभारी मंत्री, केदार कश्यप द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री नें माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना से की । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्षों में विकास की नई परंपराओं की स्थापना हुई है। राज्य ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह रजत महोत्सव उपलब्धियों का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि एक समय था, जब दंतेवाड़ा का नाम सुनते ही नक्सलवाद का क्रूर चेहरा सामने आता था। परंतु, वर्तमान में जिले का वातावरण बदल चुका है। आज जब दंतेवाड़ा से फोन आता है तो खुशी होती है, क्योंकि अब यह जिला शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, कृषि, सडक़ों और चहुंमुखी विकास का इतिहास लिख रहा है।
 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दंतेवाड़ा सहित समूचे बस्तर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने कहा कि पहले जगदलपुर और कांकेर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई थी। अब दंतेवाड़ा में भी मेडिकल कॉलेज की नींव रखी जा चुकी है, जो स्थानीय जनता सहित चिकित्सा छात्रों हेतु मिल का पत्थर साबित होगा। दंतेवाड़ा में सडक़ों के नेटवर्क को गहन किया जा रहा है। जिससे आम नागरिक अंतिम छोर तक आसानी से यात्रा कर सके। यह परिवर्तन विकास की उस यात्रा का प्रतीक है, जिसमें दंतेवाड़ा अब मजबूती से आगे बढ़ रहा है। नक्सली उन्मूलन के मद्दे पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर का स्वर्णिम समय अब आ गया है। जब बस्तर नक्सलवाद मुक्त बस्तर कहलायेगा। यहां प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री की इच्छा शक्ति का परिणाम है।
विकास यात्रा की प्रदर्शनी
का जायजा
इस दौरान श्री कश्यप ने जिला प्रशासन द्वारा राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए उसका अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक, जिला प्रशासन के नवाचार, पोषण, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के योगदान का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश से अलग करके छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में उनका देन सदैव अविस्मरणीय रहेगी। कुछ वर्ष पूर्व दंतेवाड़ा से रायपुर जाने में 8 से 9 घंटे लगते थे, अब मात्र 6 घंटे में ये दूरी तय हो जाती है। जिला पंचायत अध्यक्ष, नंदलाल मुड़ामी ने भी 25 वर्षों के विकास को अद्वितीय बताते हुए कहा कि आने वाले समय में दंतेवाड़ा जिला देश दुनिया में अपनी एक नयी पहचान बनायेगा।
राज्योत्सव के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपने प्रतिवेदन में जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और आनंद का क्षण है। यह केवल उत्सव नहीं बल्कि उस जन यात्रा का प्रतीक है, जो जनता की आकांक्षाओं और सहभागिता से आगे बढ़ी है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत माता दंतेश्वरी के चरणों में वंदन करते हुए की और कहा कि जब वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था, तब अपनी पहचान, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपने विकास का राज्य का जो सपना देखा गया था, आज दंतेवाड़ा उस सपने को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि बीते 25 वर्षों में दंतेवाड़ा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण मुक्ति, कृषि, सडक़ निर्माण, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बालमित्र पुस्तकालय, पोटा केबिन, आश्रम छात्रावास और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के माध्यम से बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिली है और आने वाले पाँच वर्षों में दंतेवाड़ा को शत- प्रतिशत साक्षर जिला बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि के क्षेत्र में दंतेवाड़ा आज देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। यहाँ सिक्किम से भी बड़े भूभाग में जैविक खेती की जा रही है, जिससे यह जिला देश के अग्रणी जैविक कृषि जिलों में शामिल हुआ है। साथ ही मिलेट उत्पादन के क्षेत्र में भी दंतेवाड़ा ने नई पहचान स्थापित की है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिली है।
कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि ग्रामीण सडक़ों और परिवहन सुविधाओं के विकास से दूरस्थ अंचलों के लोगों को जिला मुख्यालय और ब्लॉक स्तर तक पहुँचने में आसानी हुई है। युवाओं के लिए नवगुरुकुल कोडिंग क्लास, युथ हब और लाइवलिहुड कॉलेज जैसे नवाचारों से कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर खुले हैं। वहीं, दंतेवाड़ा की महिलाएँ डेनेक्स, स्वरोजगार योजनाओं और एनआरएलएम समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि दंतेवाड़ा की प्राकृतिक सुंदरता, माता दंतेश्वरी मंदिर, यहाँ की संस्कृति और लोक कला जिले की पहचान हैं। मंदिर कॉरिडोर के निर्माण से दंतेवाड़ा अब पर्यटन के क्षेत्र में भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज दंतेवाड़ा नक्सल हिंसा की नहीं, बल्कि शांति और विकास की पहचान बन चुका है। हाल ही में आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ था, लेकिन प्रशासन और जन सहयोग से स्थितियाँ सामान्य बनाने तथा क्षतिग्रस्त अवसंरचना के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
सभी वर्गों के योगदान से विकास
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नागरिकों को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव और रजत जयंती वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए जिले की समृद्धि और प्रगति के लिए सबको मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि किसान, शिक्षक, व्यापारी, कर्मचारी या विद्यार्थी सभी अपने-अपने क्षेत्र से योगदान देकर जिले को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ। श्री </description>
कलेक्टर ने  राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
गरियाबंद, 1 नवंबर । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर बीएस उइके ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता, सद्भाव एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
उन्होंने देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प दिलाया।
राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और कार्यों से भारत की एकता और अखंडता को सशक्त आधार मिला।
इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक दीनबंन्धु ध्रुव, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डीपी ठाकुर, योजना एवं सांख्यिकी विभाग के उपसंचालक ओमप्रकाश देशमुख, डीईओ जगजीत धीर, रश्मि गुप्ता, सुदामा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कार्यालय परिसर पर भी राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।</description>
उत्साह के साथ मना राष्ट्रीय एकता दिवस
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,1नवम्बर। शुक्रवार को गुड शेफर्ड विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। जिसके पश्चात प्राचार्य एम श्रीनिवास राव ने छेात्रों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे भारत देश के विभिन्न प्रांतों के रंग बिरंगी परिधानों में सुंदर प्रस्तुति देकर अनेकता में एकता का राष्ट्रीय भावना से ओत.प्रोत संदेश दिया। उप.प्राचार्य मिताली गुरुंग ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को साकार रूप दिया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।</description>
प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल होंगे गरियाबंद में राज्योत्सव के मुख्य अतिथि
        <description>गरियाबंद, 1 नवंबर । राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 2 नवम्बर को शाम 5 बजे किया जाएगा। यह आयोजन 4 नवम्बर तक चलेगा। जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव उपस्थित रहेंगे। राज्योत्सव पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के 18 स्टॉल की लगाई जाएगी, जिनमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं, विभागीय उपलब्धियां और नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में छत्तीसगढ़ पारंपरिक व्यंजन, लाइव फूड, प्रधानमंत्री आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन, समूह उत्पाद से संबंधित जानकारी दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग का स्टॉल में विभाग के 25 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन होगा।
इसी प्रकार शिक्षा विभाग द्वारा स्टॉल पर मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता एवं अटल टिंकरिंग लैब विज्ञान प्रदर्शनी की झलक देखने को मिलेगी। कृषि विभाग, मछली पालन और उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय तिलहन मिशन, तिलहन बीज एवं पॉम आईल का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी तरह पशु चिकित्सा विभाग द्वारा हितग्राही मूलक योजना, राजस्व विभाग द्वारा ग्रामीण आबादी भूमि सर्वे एवं भूमि अभिलेख डिजिटलीकरण एवं डिजिटल फसल सर्वे, श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का आवेदन एवं सर्वे पंजीयन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। लेाक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, पुलिस विभाग द्वारा साईबर जागरूकता, वन विभाग द्वारा वन धन केंद्र प्रदर्शनी, जल संसाधन विभाग द्वारा जिले के प्रमुख सिंचाई परियोजना प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, नगर पालिका, लीड बैंक, डूडा, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल भी अपनी योजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। राज्योत्सव के दौरान ये स्टॉल नागरिकों को शासन की योजनाओं, नवाचारों और स्थानीय उत्पादों से सीधे रूबरू कराएंगे।</description>
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कई कार्यक्रम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
गरियाबंद, 1 नवंबर। गरियाबंद पुलिस ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 7 बजे रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) के साथ किया गया। जिसका आयोजन जिला स्तर पर रक्षित केन्द्र गरियाबंद में स्कूली छात्रों एवं मीडिया के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम थाना स्तर पर भी किया गया था। दौड़ के पश्चात् देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प के साथ सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में कार्यलयीन समय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं समस्त थानों के अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। इस बीच उपस्थित अधिकारियों के द्वारा लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन, उनके योगदान और स्वतंत्र भारत के एकीकरण में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला।</description>
भाजपा की योजनाएं हर वर्ग तक पहुंचना हमारा संकल्प&सनम जांगड़े
        <description>सरगुजा पहुंचे भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर,30 अक्टूबर। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सनम जांगड़े का सरगुजा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सरगुजा प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर, फूल-माला पहनाया एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान किया।
भाजपा कार्यालय के बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सनम जांगड़े ने कहा कि भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन का अभिन्न अंग है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की नीतियों को पहुँचाने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग को सम्मान और अवसर देने का कार्य कर रही है।
उन्होंने आगामी संगठन विस्तार पर भी बल दिया और कहा कि सरगुजा संभाग भाजपा के संगठनात्मक रूप से मजबूत क्षेत्र में से एक है, इसे और सशक्त बनाने का कार्य मोर्चा की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। समाज के उत्थान के लिए हमें जमीन पर उतरकर कार्य करना होगा। भाजपा का इतिहास सेवा और संगठन का इतिहास है, और हमें उसी परंपरा को आगे बढ़ाना है।
जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा है और हमें समाज के सबसे निचले स्तर तक पहुँचकर लोगों की समस्याएँ सुननी होंगी। अजा मोर्चा के कार्यकर्ता समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनें, यही संगठन की अपेक्षा है।
प्रदेश मंत्री अवधेश सोनकर ने कहा कि संगठन तभी सशक्त होता है जब उसमें समर्पण और अनुशासन दोनों का समावेश हो। अनुसूचित जाति मोर्चा ने हमेशा पार्टी को मजबूती देने का काम किया है और हमें इसी दिशा में आगे बढ़ते रहना है।
स्वागत उद्बोधन एवं मंच संचालन में जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर ने कहा कि सरगुजा में अनुसूचित जाति मोर्चा तेजी से अपने विस्तार की दिशा में बढ़ रहा है। हर मंडल, हर बूथ तक संगठन को सक्रिय करने का लक्ष्य लेकर हम कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिली है।
बैठक को अंबिकेश केशरी, त्रिलोक कपूर कुशवाहा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की कड़ी में मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने सबका आभार जताया ।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधु चौदहा, उपाध्यक्ष विकास पांडेय, ममो जिलाध्यक्ष कोरिया धर्मवंती राजवाड़े, आलोक दुबे, ध्रुव कुमार रवि, राजाराम नायक, अनिल जायसवाल, अभिषेक सिंहदेव, नीलम राजवाड़े, लक्षणधारी , सुरेश सोनकर, विक्रांत सोनकर, गुड्डु सोनकर, विजय सोनकर, विनोद सारथी, लालचंद , अशोक तलसा, अशोक सोनवानी सहित अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।</description>
डुंडेरा के पोस्टमास्टर को भारत सरकार ने किया सम्मानित, ग्रामीणों ने दी बधाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 30 अक्टूबर। भारत सरकार के संचार विभाग द्वारा चयनित लोगों को डाक नायक पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसमें ग्राम डुंडेरा के पोस्ट मास्टर तेजेश्वरी वैष्णव का चयन किया गया है।
ज्ञात है कि तेजेश्वरी वैष्णव पोस्ट मास्टर के रूप में 30वर्षों से ग्राम सहित डुंडेरा पोस्ट के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में उल्लेखनीय कार्य कर रही है जिसका चयन डाक नायक के रूप में हुआ और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों सम्मान किया गया है।
भारत सरकार द्वारा सम्मान मिलने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। सम्मान प्राप्त उपरांत निवास आगमन पर जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने पोस्ट मास्टर का शाल श्रीफल भेंटकर बधाई दिए व सम्मान किया।
इस दौरान पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने कहा की भारत सरकार द्वारा हमारे ग्राम के पोस्ट मास्टर तेजेश्वरी वैष्णव को चयन कर सम्मानित करना हमारे ग्राम के लिए गौरव की बात है,तेजेश्वरी एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी है वे विभागीय योजनाओं को आसानी से ग्रामीणों तक पहुचाती है इस अवसर नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे, सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत सोनी, पत्रकार पवन बंजारे,समाजसेवी चंदूलाल गायकवाड़,जोरातराई के छाया पार्षद मनोज बंजारे,अजय साहू,ईश्वर साहू, योगेश फेकर उपस्थित थे।</description>
194 बोरी धान सहित 3 पिकअप जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर,30 अक्टूबर। विकासखंड रामचन्द्रपुर में रात्रि गश्त के दौरान राजस्व विभाग की टीम द्वारा तीन पिकअप अवैध धान परिवहन करते वाहन को जब्त किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज आनंद नेताम ने बताया कि ग्राम चूनापाथर के रास्ते उत्तरप्रदेश से आ रही तीन पिकअप को रोककर जांच की गई, जिसमें 194 बोरी अवैध धान लोड था। जांच के दौरान जरूरी दस्तावेज न होने के कारण वाहन के जब्ती की गई और उसे पुलिस चौकी डिंडो की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में धान खरीदी को देखते हुए अवैध परिवहन के विरुद्ध सीमावर्ती क्षेत्रों में टीम बनाकर जांच की जा रही है।</description>
मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर चर्चा,  घर&घर जाकर बीएलओ करेंगे सत्यापन
        <description>अम्बिकापुर, 30 अक्टूबर।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज राजनीतिक दलों की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर- 2026) के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों में बीजेपी,कांग्रेस,आप, बीएसपी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देश के 12 राज्यों, जिनमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है।
जारी कार्यक्रम के तहत 3 नवम्बर तक प्रशिक्षण कार्य, 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा सत्यापन, 9 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन, 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज किया जाएगा। 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर राजनैतिक दलों से आग्रह किया कि वे पुनरीक्षण के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंटों के माध्यम से निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें, ताकि छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़े जा सकें और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक ने बताया कि बी.एल.ओ, (बूथ स्तरीय अधिकारी) नए मतदाता को शामिल करने के लिए फॉर्म 6 और घोषणा पत्र एकत्र करेंगे और मिलान/लिंकिंग (आधार से जोडऩा) में सहायता करेंगे। मतदाता को ई.एफ. (इलेक्टोरल फॉर्म) भरने में मदद करेंगे उसे एकत्र करेंगे और ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. को जमा करेंगे।
प्रत्येक मतदाता के घर का कम से कम 3 बार दौरा करेंगे। मतदाता, विशेषकर शहरी मतदाता/अस्थायी प्रवासी, ई.एफ. ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान करेंगे। गणना चरण के दौरान ई.एफ. के अलावा, ई.एफ. के साथ कोई अन्य दस्तावेज एकत्र करने की आवश्यकता नहीं है। ईआरओ/एईआरओ को यह सुनिश्चित करना होगा कि पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, छूटा नहीं है, और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नायक ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप से दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को परिगणना फॉर्म भरने और उसे निर्धारित समय में बीएलओ को जमा कराने हेतु प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि एसआईआर-2026 के प्रमुख उद्देश्य है कि मृत व्यक्तियों के नामों को सूची से हटाना। स्थायी रूप से निवास बदलने वालों के नाम हटाना। दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं का नाम निरस्त करना। अपात्र व्यक्ति का मतदाता सूची से नाम हटाना। शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची का निर्माण कराना है।
श्री नायक ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज में मतदाताओं को बीएलओ द्वारा परिगणना फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। फॉर्म भरने से पहले दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड सहित) तैयार रखना होगा। फॉर्म के साथ पहचान प्रमाण हेतु कम से कम दो मान्य दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं अंक तालिका, सरकारी पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, या भूमि/गृह आवंटन प्रमाण पत्र आदि।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं को उनकी जन्म तिथि के अनुसार श्रेणियों में विभाजित किया गया है 01/07/1987 से पूर्व जन्मे मतदाता (जन्म प्रमाण पत्र/ निवास प्रमाण पत्र) एक पहचान दस्तावेज आवश्यक है, 01/07/1987 से 02/12/2004 के मध्य जन्मे मतदाता स्वयं का एक व माता-पिता का एक दस्तावेज आवश्यक है, 02/12/2004 के बाद जन्मे मतदाता स्वयं, माता एवं पिता तीनों के दस्तावेज आवश्यक है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया न केवल मतदाता सूची को अद्यतन करेगी, बल्कि लोकतांत्रिक प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को भी सुदृढ़ करेगी।
विशेष गहन पुनरीक्षण की बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग के इस अभियान का स्वागत किया और मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग देने की सहमति व्यक्त की।</description>
शालेय खेल स्पर्धा में रायपुर बास्केटबॉल में सिरमौर
        <description>सरगुजा ने जीता क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 30 अक्टूबर। जिले में चल रही 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाडिय़ों के जोश और रोमांच से मैदान गूंज उठा। विभिन्न खेलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
अंडर-14 क्रिकेट बालक वर्ग में सरगुजा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम गेंद पर बिलासपुर को हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। सरगुजा की टीम की इस जीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
बैडमिंटन (14, 17 और 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग) की टीम चैंपियनशिप के परिणाम भी घोषित किए गए, जिनके आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया।
बास्केटबॉल में अंडर-17 बालक वर्ग में सरगुजा ने बिलासपुर को हराकर शानदार जीत दर्ज की। 14 वर्ष बालिका वर्ग में बिलासपुर ने बस्तर को पराजित किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर ने दुर्ग को हराकर अपनी बढ़त बनाए रखी।
19 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर ने दुर्ग को 1 बास्केट के अंतर से हराया। वहीं 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए सिरमौर का खिताब अपने नाम किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में सरगुजा की बालिकाओं ने दुर्ग को हराकर अपना वर्चस्व बरकरार रखा।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दिव्या रंगारी (रायपुर संभाग) और राष्ट्रीय खिलाड़ी अनामिका चौबे ने भी भाग लिया, जिससे खिलाडिय़ों को प्रेरणा मिली।
फुटबॉल मुकाबलों में 19 वर्ष बालिका वर्ग में बस्तर ने बिलासपुर को 10 गोल से पराजित किया, जबकि रायपुर और दुर्ग का मुकाबला बिना गोल बराबरी पर समाप्त हुआ।
समापन समारोह 31 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विशेष उपस्थिति में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज,सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर,महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव उपस्थित रहेंगे। समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, भरत अग्रवाल और संजीव सिंह ने विभिन्न आवास स्थलों का निरीक्षण किया तथा खिलाडिय़ों की भोजन व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी ली।</description>
सीतापुर कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर सेमिनार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सीतापुर, 29 अक्टूबर। शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर सरगुजा छत्तीसगढ़ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार आयोजित हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्नव चटर्जी,क्षेत्रीय प्रबंधक एचपीसीएल क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर,राहुल रमन ,एम आई एस प्रबंधक एचपीसीएल बिलासपुर,अमृत प्रत्यय गुप्ता,विक्रय प्रबंधक एचपीसीएल विक्रय क्षेत्र अंबिकापुर, संस्था के प्राचार्य डॉ. एस के टोप्पो एवं संयोजक प्रो बोध राम चौहान,विभागाध्यक्ष भौतिक शास्त्र एवं नैक प्रभारी की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि अर्नव चटर्जी ने बताया कि देश की आर्थिक,राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार का उन्मूलन देश के हर युवा ,सरकार, नागरिकों एवं निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की अपील किए।
राहुल रमन ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह -2025 के थीम सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी है पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल एक प्रशासनिक, ईमानदार, राजनीतिक,राष्ट्रीय एकता, निर्भीक निर्णयों के लिए जाना जाता है और इनकी याद में यह सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है।
अमृत प्रत्यय गुप्ता द्वारा भ्रष्टाचार संबंधी शॉर्ट वीडियो एवं उदाहरण के माध्यम से विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में जन जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
संस्था के प्राचार्य डॉ. एस के टोप्पो ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई और इसे अपने व्यवहारिक जीवन में उतरने की बात कही।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो बोध राम चौहान ने अपने उद्बोधन में युवाओं और प्रत्येक नागरिकों को जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने संदेश दिया ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी स्वयंसेवकों के साथ 200 विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रोहित कुमार बरगाह रासेयो कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया।</description>
तालाब में नहाते हाथी शावक की मौत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 29 अक्टूबर।तालाब में नहाते समय पानी में डूबने से एक मादा हाथी शावक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव दफनाते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज का है।
मिली जानकारी के अनुसार छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले औरानारा परिसर में 28 अक्टूबर की सुबह दो हाथियों का दल तालाब पहुंचा था, जहां एक दल में 20 हाथी तो दूसरे दल में 15 हाथी मौजूद थे। इस दरम्यान पानी में नहाते समय एक सात माह के मादा हाथी शावक की पानी में डूबकर मौत हो गई। गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद कल शाम 4 बजे के आसपास हाथी मित्र दल दल की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद वन विभाग की अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।
कल शाम हो जाने के कारण इस मामले में आज सुबह वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई पश्चात मादा हाथी शावक के शव का दफनाते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान समय में धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 57 हाथियों की मौजूदगी है जिसमें 20 नर, 25 मादा के अलावा 13 शावक शामिल है।</description>
पहले स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक जानकारी लेनी चाहिए, ताकि अफवाह न फैले&यादव
        <description>बलौदाबाजार, 29 अक्टूबर। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में ग्राम पंचायत अमेरा के गौठान में 150 गायों की मौत का दावा किए जाने के बाद, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने इस दावे का खंडन किया है।
श्री यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत अमेरा के गौठान में चारा, पानी और दवाई की पर्याप्त व्यवस्था है तथा गौ सेवा के लिए कर्मियों की नियुक्ति भी की गई है। उन्होंने बताया कि फसल सुरक्षा के दृष्टिगत कुछ दिनों के लिए गायों को वहीं रोका गया है और उनकी देखभाल की जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को किसी भी बयान से पहले स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करनी चाहिए, ताकि गलतफहमी या अफवाह न फैले।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा गौठानों की स्थिति सुधारने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।</description>
राज्य स्तर पैरा दिव्यांग तैराकी जशपुर के खिलाडिय़ों को 3 गोल्ड और 3 सिल्वर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 29 अक्टूबर। बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित 12 वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड एवं दो सिल्वर मैडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता में तैराक सतेंद्र राम ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और तीन गोल्ड मैडल हासिल किए।
वहीं गोस्वामी पैंकरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो सिल्वर मैडल प्राप्त किए।
सतेंद्र राम हैदराबाद में 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।</description>
ट्रक से 73 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 28 अक्टूबर। बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना नगरनार पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए आयशर कंपनी के ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
नगरनार थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आयशर ट्रक क्रमांक एमपी-09-जीएच-4428 से कुल 73.080 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 7,30,800 आंकी गई है। आरोपी की पहचान मुराद साह पिता उस्मान साह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लखनवास थाना मलावर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते भोपाल मध्यप्रदेश जा रहा था। अवैध गांजा को छिपाने के लिए उसने टनफिक्स पेचिंग मास रिफेक्टरी मटेरियल से भरे 8 बड़े प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल किया था, जिनके बीच गांजा के 33 पैकेट छिपाए गए थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निम्न वस्तुएँ जब्त कीं। जिसमें मादक पदार्थ गांजा- 73.080 किलोग्राम कीमत 7,30,800 आयशर ट्रक एमपी-09-जीएच-4428 कीमत 10,00,000, टनफिक्स पेचिंग मास 8 प्लास्टिक बैग, विवो मोबाइल फोन कीमत 10,000, नकद रकम 2,300 कुल जब्त सामग्री की कीमत 17,43,100 हुई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाका एनएच-63 के पास नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ा। जांच में ट्रक के भीतर छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।</description>
छठ पर्व में शामिल हुईं  विधायक लता उसेंडी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 28 अक्टूबर। बंधा तालाब में छठ पर्व के अवसर पर व्रतधारियों ने उगते सूर्य को अघ्र्य दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक लता उसेंडी भी छठ पूजा में सम्मिलित हुर्इं। विधायक लता उसेंडी ने बंधा तालाब में उतरकर सूर्य देवता की पूजा अर्चना की, साथ ही क्षेत्र की जनता की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल,मनोज जैन,अश्वनी पांडे,सुभाष पाठक, बंटी नाग एवं अन्य सहयोगिजन उपस्थित रहे।</description>
उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 28 अक्टूबर। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा मंगलवार की सुबह बचेली के बंगाली कैम्प नंबर 2, सेंट्रल वर्क शॉप के नीचे साम्प्लेक्स नाला घाट में उदयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ भक्ति भाव से संपन्न हुआ। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की पवित्रता और अनुशासन ने पूरे नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
सुबह-सुबह साम्प्लेक्स नाला घाट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। घाट पर व्रतधारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान भास्कर को अघ्र्य अर्पित कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन किया।
इस वर्ष घाट पर उत्कृष्ट व्यवस्थाएं देखने को मिलीं। नगर पालिका बचेली द्वारा प्रकाश व्यवस्था, सजावट, स्वच्छता और सुरक्षा की बेहतरीन तैयारी की गई थी। विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल और सीएमओ पी.टी.एम. कृष्ण राव की देखरेख में घाट पर आकर्षक शेड का निर्माण कराया गया था।
पूरा घाट सुंदर रोशनी, रंगीन झालरों और सजावटी सेटों से सुसज्जित था, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और आलोकित दिखाई दे रहा था। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल एवं उनकी पत्नी गीतांजलि जायसवाल द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। उनके इस सेवाभाव और सौहार्द ने भक्तों के बीच आत्मीयता और समर्पण का संदेश दिया।
श्रद्धालु परिवारों ने दीप प्रज्वलित कर सूर्यदेव को अघ्र्य अर्पित किया, और वातावरण भक्ति गीतों से गूंज उठा। अघ्र्य के पश्चात प्रसाद वितरण एवं आतिशबाजी ने उत्सव को और भी रंगीन बना दिया। छठ घाट पर भक्तों की भीड़, रोशनी की चमक और नगर पालिका की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने इस वर्ष का छठ महापर्व यादगार बना दिया।</description>
उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ छठ महापर्व का समापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 28 अक्टूबर। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। जिलेभर में तडक़े सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब विभिन्न तालाबों, नदियों और जलाशयों की ओर उमड़ पड़ा। नगर के प्रमुख बंधा तालाब घाट पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली, जहां हजारों की संख्या में व्रतधारी महिलाएं और श्रद्धालु एकत्र हुए।
छठ महापर्व के अंतिम दिन प्रात:कालीन अघ्र्य का विशेष महत्व होता है। सुबह होते ही व्रतधारी महिलाएं साड़ी में पारंपरिक श्रृंगार कर सूप में ठेकुआ, केला, नारियल और अन्य प्रसाद सामग्री लेकर घाट पर पहुंचीं। उन्होंने सूर्य देवता को जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, निरोग जीवन और समाज के कल्याण की कामना की। इस दौरान छठी मैया के जयकारे और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
बंधा तालाब घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। जगह-जगह रंगीन तोरण द्वार, झालरों और दीपों से पूरा परिसर प्रकाशमान नजर आया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में छठी माता के गीतों पर सामूहिक रूप से भक्ति रस में डूबकर पूजा-अर्चना की। घाट पर स्थानीय कलाकारों ने भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा।
व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
छठ पर्व को देखते हुए प्रशासन और नगर पालिका द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बल तैनात रहा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी घाटों पर मौजूद रहीं।
ग्रामीण इलाकों में भी रहा उल्लास
केवल नगर ही नहीं, बल्कि जिले के ग्रामीण अंचलों में भी छठ पूजा पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई।
फरसगांव, केशकाल और कोंडागांव ब्लॉक के अन्य गांवों में भी श्रद्धालुओं ने तालाबों और नदी किनारे अघ्र्य अर्पित किया।
आस्था, एकता और समर्पण का प्रतीक पर्व
छठ महापर्व को लोक आस्था और पर्यावरण से जुड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें सूर्य देव और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। कोंडागांव में इस पर्व ने सामाजिक एकता, पारिवारिक समरसता और श्रद्धा की मिसाल पेश की।
उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही व्रतधारियों ने अपने परिवार, समाज और देश की उन्नति की कामना करते हुए छठ महापर्व का समापन किया। इस दौरान घाटों से लौटते समय श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति, संतोष और प्रसन्नता की झलक साफ दिखाई दी।</description>
40 किलो का बम बरामद कर किया निष्क्रिय
        <description>सुकमा, 28 अक्टूबर। जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी नक्सली वारदात को नाकाम करते हुए फुलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग पर लगभग 40 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद कर सुरक्षित रूप से निष्प्रभावी कर दिया। आईईडी को सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नीयत से सडक़ किनारे प्लांट किया गया था।
समय रहते आईईडी की पहचान और डिस्पोज़ल किए जाने से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान जारी है, ताकि क्षेत्र में अन्य किसी संभावित खतरे की पुष्टि की जा सके।
पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
आईईडी की बरामदगी और डिस्पोज़ल की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में जिला पुलिस बल और 159वीं बटालियन सीआरपीएफ की अहम भूमिका रही।</description>
उत्तर छत्तीसगढ़ में भी रहेगा मेन्था तूफान का असर
        <description>धान की फसल को हो सकता है भारी नुकसान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 अक्टूबर। मेन्था तूफान का असर उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भी रहेगा। सरगुजा के कुछ स्थानों में भारी वर्षा होने का अंदेशा मौसम विभाग द्वारा जताया गया है। इस तूफान से किसानों को धान की फसलों के भारी नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है,जिसके कारण किसानों के माथे पर चिन्ता की लकीरे खींच गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि इस चक्रवाती तूफान का नाम थाईलैंड द्वारा दिया गया है मेन्था।
मेन्था तूफान इस समय दक्षिण - पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है। कल तक यह भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की ओर अग्रसर है।
थाइलैंडियन भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है सुगन्धित फूल। समुद्र में तूफान का रूप ले चुका यह गहन अवदाब क्रमश: 15-16 किमी/प्रति घण्टे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 28 अक्टूबर की शाम तक यह विकराल रूप ले लेगा और भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्रप्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा तट से टकरा जाएगा। इस समय तूफान की गति 100 किमी प्रति घण्टे और घूर्णन गति 110 किमी प्रति घण्टे तक पहुंच सकती है। छत्तीसगढ़ में मोन्था तूफान का विशेष प्रभाव दक्षिणी भाग में रहेगा, उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भी अनेक स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से तेज और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना रहेगी।</description>
बस्तर ओलंपिक के जोन स्तरीय मुकाबलों की तैयारी पूरी, गांवों में उत्साह का माहौल
        <description>बीजापुर, 27 अक्टूबर। जनपद पंचायत बीजापुर के तत्वावधान में बस्तर ओलंपिक खेल 2025 के जोन स्तरीय खेल मुकाबलों की तैयारी जोरों पर है। जिले के ग्रामीण अंचलों से एकल व सामूहिक खेलों में प्रतिभागियों का पंजीयन पूर्ण हो चुका है, तथा अब जोनवार प्रतियोगिताएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएगी।
जनपद पंचायत बीजापुर के सीईओ पीआर साहू ने बताया कि जोनवार कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमे नैमेड जोन में 28 एवं 29 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगा, जिसमें नैमेड, कैका, कडेर, एरमनार, दुगोली, पैदाकोडेपाल एवं मुसालूर ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
गंगालूर जोन में 28 एवं 29 अक्टूबर को ही आयोजित होगा। इसमें गंगालूर, मेटापाल, गोंगला, पुसनार, बुरजी, पीडिया, डोडीतुमनार, गमपुर, तोडका एवं चेरपाल पंचायतें भाग लेंगी। वही बीजापुर जोन में 30 एवं 31 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसमें रेड्डी, पदमूर, पालनार, कमकानार, ईटपाल, कडेनार, संतोषपुर एवं कान्दुलनार पंचायतों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
तोयनार जोन में 30 एवं 31 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसमें तोयनार, नैमेड, पापनपाल, बोरजे, मिडते धनोरा तथा नगर पालिका क्षेत्र बीजापुर तथा आसपास के गांव शामिल होंगे।
सीईओ साहू ने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं प्रतिदिन प्रात: 8 से सायं 5 बजे तक होंगी। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्वक तैयारियां की जा रही हैं।
खेल समिति ने सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और खेलप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करें।
इस आयोजन में जिला पंचायत सदस्य मैथ्यूस कुजूर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे एवं जिला पंचायत सदस्य सतेश एण्ड्रिक को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और जिले के खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय मुकाबलों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।</description>
4 गिरफ़्तारी वारंट की तामिल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 अक्टूबर। थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा 4 गिरफ़्तारी वारंट की तामिली की गई है।
न्यायालय द्वारा जारी गिरफ़्तारी वारंट के अनुसार लिंगो गोडसन मरावी दर्रीपारा थाना मणीपुर, छोटू चौधरी नवागढ़ अंबिकापुर का दो अलग-अलग प्रकरण में जारी गिरफ़्तारी वारंट, अघन साय पचपेड़ी थाना मणीपुर को पकडक़र न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सरगुजा पुलिस द्वारा फरार वारंटियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, आगे भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।</description>
शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 अक्टूबर। शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को लुंड्रा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम नागम पसेना रिरी के लीलाधर यादव द्वारा प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर जबरन रेप किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में मामले में बिना नंबरी अपराध कायम कर घटना थाना क्षेत्र थाना लुण्ड्रा का होने से नंबरी हेतु बिना नंबरी अपराध नालसी प्राप्त होने पर थाना लुन्ड्रा में नंबरी अपराध कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। आरोपी घटना दिनांक पश्चात लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी लीलाधर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम लीलाधर यादव रीरी थाना लुन्ड्रा का होना बताया।
आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर रेप करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।</description>
अस्ताचलगामी सूर्य को हजारों छठ व्रतियों ने दिया अघ्र्य, परिवार की सुख&समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
        <description>उगते सूर्य को अघ्र्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का होगा पारण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 अक्टूबर। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पर्व अंबिकापुर में बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को अम्बिकापुर नगर के शंकर घाट स्थित बांक नदी तट पर, मरीन ड्राइव, संत हरकेवल तालाब, पैलेस घाट, घुनघुट्टा नदी में उदयपुर ढाब के उत्तर वाहिनी घुनघुट्टा नदी के तट सहित शहर के विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में छठ व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अघ्र्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
शंकर घाट में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा पड़ा, इसके साथ ही शहर के पैलेस घाट, जेल तालाब सहित अन्य तालाबों में लोगों का सैलाब उमड़ा पड़ा। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देकर छठ व्रतियां पारण करेंगी।
शहर के साथ जिले में आस्था के साथ छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। पूरे शहर का वातावरण छठमय हो गया है। सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु अघ्र्य देने के लिए दोपहर 2 बजे के बाद घाट पर पहुंचने लगे। छठव्रतियों ने घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
अंबिकापुर में छठ व्रत करने वालों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। छठ व्रतियों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए लगभग हर मोहल्लों में छठ घाट बनाए गए हैं। शहर के प्रमुख शंकर घाट स्थित छठ घाट पर प्रतिवर्ष काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अघ्र्य देने पहुंचते हैं। यहां महामाया छठ पूजा सेवा समिति द्वारा पूरी तैयारी की गई थी। समिति द्वारा व्रतियों की सुविधा को देखते हुए टेंट पंडाल सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की गई थी। इसी तरह शहर से लगे घुनघुट्टा नदी तट पर श्याम घुनघुट्टा छठ सेवा समिति, द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी।
यहां शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। व्रतियों को यहां स्नान करने के लिए शुद्ध जल व पर्याप्त जगह काफी पसंद आई। इसी तरह शहर के शंकरघाट के अलावा, मैरीन ड्राइव तालाब, जेल तालाब, खैरबार नहरपारा, गोधनपुर तालाब, खर्रा स्थित घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
नंगे पैर, सिर पर दउरा और छठी मैया के गूंजते रहे गीत
अघ्र्य के लिए दोपहर करीब तीन बजे से ही सडक़ों एवं गलियों में व्रतियों की भीड़ दिखने लगी। महिलाएं छठी मइया का गीत गाते व पुरुष सिर पर सूपा व दउरा रख नंगे पैर घाट की ओर रवाना हुए। जैसे-जैसे शाम होती गई, व्रतियों की भीड़ बढ़ती गई। व्रतियों की सुविधा के लिए सडक़ों से लेकर घाटों तक विशेष व्यवस्था की गई थी।
व्रतियों को परेशानियों से बचाने के लिए सडक़ों की साफ-सफाई हुई थी। छठ घाटों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने डूबते भगवान सूर्यदेव को अघ्र्य दिया।
दंडवत प्रणाम करते
पहुंचे छठ घाट
छठ व्रत अटूट आस्था का पर्व है। मान्यता है कि छठ व्रत करने पर उनकी सारी मन्नतें पूर्ण होती है, ऐसे में कई श्रद्धालु अपने घर से ही दंडवत प्रणाम करते हुए छठ घाटों तक पहुंचे।
सुबह उगते सूर्य को देंगी अघ्र्य
मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देकर व 36 घंटे के कठिन उपवास का भी समापन होगा। शाम को अघ्र्य देने के बाद कई छठ व्रतियां परिवार संग पूरी रात घाट पर ही रुकी, जबकि कई लोग अपने- अपने घर वापस चले गए थे।
शंकर घाट छठ सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सोनी, घुनघुट्टा सेवा समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता एवं श्री रामघाट छठ पूजा सेवा समिति के संरक्षक दिनेश मिश्र ,संरक्षक विश्व विजय सिंह तोमर ने बताया कि छठ घाटों में आकर्षक साज-सज्जा के साथ और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच हजारों छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया एवं अपने परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।
20 वर्षों बाद संत हरकेवल तालाब में 90 छठ व्रतियों ने की पूजा
अंबिकापुर नगर के नमना कला स्थित संत हरकेवल तालाब जो कचरे के ढेर से पटा हुआ था, वार्ड के पार्षद मनोज गुप्ता के अथक प्रयास से गत 20 दिनों से नगर निगम की टीम एवं श्रम दान के माध्यम से काफी आकर्षक छठ घाट तैयार करवाया गया। तालाब में 11 सावर लगाए है। इसके अलावा घाट में 110 केला के खंभे, 3डी वाल पेंटिग और लाइटिंग से घाट को काफी खूबसूरत और आकर्षक रूप से सजाया गया।
पार्षद मनोज गुप्ता ने बताया कि घाट कों सजाने- सवारने में सीए एच एस जायसवाल, रामनिवास केडिया, नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप का काफी सहयोग रहा। 20 वर्षों बाद यहां छठ पूजा हो रहा है और लगभग 90 छठ व्रतियों ने पूजा अर्चना की।</description>
भाजपाइयों ने सुनी मन की बात
        <description>जगदलपुर, 26 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 127वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने छठ महापर्व की महत्ता पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भारत की एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।
उन्होंने देशभर के लोगों से छठ महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वंदे मातरम गीत, भारतीय नस्ल के स्वानों के संरक्षण, मेग्रोव वनों के संवर्धन, जीएसटी बचत उत्सव और संस्कृत भाषा के पुनर्जागरण जैसे विषयों पर भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय के मन में गर्व की भावना भर दी है, और अब वे क्षेत्र भी दीपमय हो रहे हैं जहाँ कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था।
जगदलपुर पश्चिम मंडल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में इस कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य रूप से देव कुमार झा, विवेक पाणिग्रही, रघुवीर पांडे, अमित पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।</description>
यूनिटी मार्च की तैयारियों पर बस्तर सांसद, जगदलपुर विधायक ने ली समीक्षा बैठक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 26 अक्टूबर। लौह पुरुष स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च आयोजन की तैयारियों के संबंध में बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने सर्किट हाऊस में समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर संभाग के छ: जिलों में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए जिले के नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
सांसद श्री कश्यप ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की योगदान को सम्मान देने के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के छ: जिलों में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा जो कि बस्तर की एकता, सद्भाव और विकास का प्रतीक होगा, जनसहयोग से भव्य रूप में कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। सभी जिलों में यूनिटी मार्च का समापन जिला मुख्यालय में करने की चर्चा की गई। साथ ही बैठक में आयोजन कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, जनभागीदारी तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि आयोजन में युवाओं, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, सांस्कृतिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम क्षेत्र की पहचान बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाए ताकि आयोजन सफल और प्रेरणादायी बन सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाए । साथ ही सभी कार्यक्रमों का भारत सरकार की पोर्टल पर अपलोड भी किया जाए ।
इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम आटामी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, महापौर संजय पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, कार्यक्रम के संयोजक, प्रभारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि,जिलों से आए जनप्रतिनिधि, जिलों के नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे ।</description>
पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 26 अक्टूबर। कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद पार्क स्थित स्केटिंग ग्राउंड में शनिवार रात एक युवक पर तीन युवकों ने पुराने विवाद के चलते हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हुआ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी साहिल साव ने पुलिस को बताया कि वह 25 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे अपने शहीद पार्क स्थित दुकान से सैंडविच लेकर स्केटिंग ग्राउंड गया था। वहां पहले से बैठे सानू उर्फ मोहित त्रिपाठी, अर्जुन राव और अनिल राव से उसने सामान्य तौर पर क्या हुआ भाई कहा, जिस पर तीनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ा और तीनों ने मिलकर साहिल साव की पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने धारदार चाकू से वार करने की कोशिश की। हमले में साहिल को सिर पर चोट आई। घटना के बाद पीडि़त ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों सानू उर्फ मोहित त्रिपाठी, अर्जुन राव और अनिल राव को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद एक धारदार चाकू को उनके कब्जे से बरामद कर जब्त किया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले और मारपीट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है।</description>
बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट भंग करने आंदोलन करेगा सर्वआदिवासी समाज
        <description>महापंचायत की बैठक में महाराष्ट्र-मप्र के सामाजिक पदाधिकारी जुटे, 15 नवंबर को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 अक्टूबर। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट को भंग करने का मामला तूल पकड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट की रूपरेखा और कार्यप्रणाली को लेकर आदिवासी समाज मुखर अंदाज में ट्रस्ट को लगातार भंग करने की मांग कर रहा है।
अपनी मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज कलेक्टर जितेन्द्र यादव से भेंट कर भंग की वैधानिकता को लेकर सवाल उठाए हैं। समाज का आरोप है कि तथाकथित लोगों ने ट्रस्ट पर कब्जा किया हुआ है। जबकि मां बम्लेश्वरी आदिवासी समाज की कुलदेवी है। ऐसे में समाज को ट्रस्ट में जगह देने पर मौजूदा सदस्य मांग को खारिज करते रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर 15 नवंबर को सर्वआदिवासी समाज ने प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने की घोषणा की है।
मिली जानकारी के मुताबिक सर्व आदिवासी समाज द्वारा कुछ प्रमुख मांगों के साथ ट्रस्ट को भंग करने की प्रशासन से मांग की है। कलेक्टर से मुलाकात के दौरान समाज ने जानकारी देते बताया कि मां बम्लेश्वरी आदिवासियों की देवी है। पूर्व में गोंड आदिवासी परंपरा से ही मंदिर में पूजा होती थी। बदलते समय के साथ ट्रस्ट पर गैर आदिवासी समुदाय के लोगों का कब्जा हो गया। मंदिर ट्रस्ट के चुनाव में आदिवासी समुदाय को नेतृत्व देना भी उचित नहीं समझा गया।</description>
चार सूत्रीय मांगों पर कर्मियों का धरना, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
        <description>प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भाटापारा, 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के बैनर तले आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन दशहरा मैदान बलौदाबाजार में प्रात: 10 बजे से किया गया, जिसमें जिले की सभी प्राथमिक सहकारी साख समितियों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री, सहकारिता मंत्री, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव एवं विभागीय सचिवों के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा।
संघ की प्रमुख चार मांगें
1. धान खरीदी वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की सुखत राशि समितियों को दी जाए तथा परिवहन पश्चात शेष राशि भी समितियों को सौंपी जाए। साथ ही शून्य शॉर्टेज प्रोत्साहन एवं विभिन्न व्ययों में बढ़ोतरी की मांग।
2. धान खरीदी नीति 2024-25 की कंडिका 11.3.3 में वर्णित आउटसोर्सिंग से कंप्यूटर ऑपरेटर नियोजन की व्यवस्था समाप्त कर नियमितीकरण किया जाए।
3. प्रदेश की 2058 सहकारी समितियों के कर्मचारियों को वेतनमान देने हेतु प्रतिवर्ष तीन लाख रुपए का प्रबंधकीय अनुदान प्रदान किया जाए।
4. श्री कांडे कमेटी की अनुशंसाएं लागू की जाएं, सेवा नियम 2018 में संशोधन कर भविष्य निधि, महंगाई भत्ता, ईएसआईसी सुविधा सहित संविदा कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाए।
अब आर-पार की लड़ाई
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि सहकारी समितियों के कर्मचारी लंबे समय से उपेक्षित हैं। शासन द्वारा कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
संघ के जिलाध्यक्ष मोहन डहरिया ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश स्तर पर धान खरीदी कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन तेज किया जाएगा।
धरना स्थल पर संघ एकता-कर्मचारी सम्मान के नारों के साथ रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।</description>
चंदखुरी के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 25 अक्टूबर। सन पब्लिक स्कूल, चंदखुरी के कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया था। जिसमें 50 से अधिक बच्चों के समूह को कर्नाटक के प्रमुख ऐतिहासिक, वैज्ञानिक व धार्मिक केन्द्रों का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
यात्रा में स्कूल की प्राचार्य फरीना काजी तथा शिक्षकगण रचना सोनी, प्रियंका तिवारी, रवीश तिवारी, श्रीपर्णा यादव, मनीष देशमुख, छत्रप देशमुख, ज्योत्सना चंद्राकर, स्वाति चंद्राकर, गायत्री चंद्राकर, स्नेहा शर्मा और बी इंदु के सानिध्य में समाप्त हुई। शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत इसरो में अलग-अलग तरह के उपग्रह, रॉकेट, रॉकेट के अंदरूनी बनावट, आगामी प्रोजेक्ट चंद्रयान 4 और चंद्रयान 5 आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का निराकरण किया।
मैसूर पैलेस जिसे अंबा विला पैलेस के नाम से भी जाना जाता है, वहां बच्चों ने ऐतिहासिक इमारतों, पूर्व के शासकों तथा उनके वंशजों, वस्तुओं, अवशेषों के बारे में जानकारी प्राप्त की, टीपू पैलेस इंडो इस्लामी वास्तुकला का एक सुंदर नमूना है जिसे 1791 में पूरा किया गया था जहां हिंदू और इस्लामिक संस्कृति का समिश्रण देखने को मिलता है, इससे बच्चों ने एकता का पाठ सीखा। रंगनाथन स्वामी मंदिर में बच्चों ने शेषनाग पर लेटे भगवान विष्णु के दर्शन किए, जो 17वीं शताब्दी में बनाया गया था, यह मंदिर अपनी द्रविड़ वास्तुकला के लिए जाना जाता है। बेंगलुरु में स्थित वंडरला (एम्यूजमेंट पार्क) में बच्चों ने 60 से अधिक प्रकार के झूलो, वाटर पार्क का आनंद लिया। भारत के पहले थीम बेस्ड राइड मिशन इंटरस्टेलर में बच्चों ने अंतरिक्ष के रोमांच का अनुभव किया। सारांश में उक्त शैक्षणिक परिभ्रमण मनोरंजक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।</description>
राज्योत्सव : कलेक्टर ने सौंपा दायित्व
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 अक्टूबर। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अवसर पर 02 से 04 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्योत्सव समारोह के संबंध में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन भव्य एवं गरिमामय ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर प्रजापति ने जिला मुख्यालय मोहला के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमितनाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर डीआर धु्रव सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर प्रजापति ने जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्योत्सव स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाए, जिसमें विभागों की उपलब्धियां और विकास कार्यों को प्रदर्शित किए जाए।
कलेक्टर प्रजापति ने कृषि विभाग को पीएम किसान सम्मान निधि के संबंध में ई-केवाईसी एवं संदिग्ध प्रकरणों के भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। इसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग को कुपोषण प्रबंधन के संबंध में गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देते कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना एवं रेडी-टू-ईट का शत-प्रतिशत प्रविष्टी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों केअतिशीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना जनसामान्य के लिए अच्छी योजना है जिसमें शासन द्वारा सब्सिडी के साथ आसान लोन प्रदान किए जा रहें। उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों को हॉस्टल, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण कर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कलाकारों को मिलेगा मंच
कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि राज्योत्सव में क्षेत्रीय एवं स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाए। जिसमें लोक कला,लोक संगीत,सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं एवं कला जत्थों को शामिल करें, ताकि जिले की संस्कृति को पहचान दिलाने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित किया जा सके।</description>
कलेक्टर ने किया सहकारी समिति सिरसाखुर्द, करंजा&भिलाई, कोडिय़ा और अहिवारा का आकस्मिक निरीक्षण
        <description>पटवारी और समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 25 अक्टूबर। जिले के किसानों के एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन हेतु सभी सेवा सहकारी समितियों में 24 से 26 अक्टूबर तक शिविर आयोजित किये जा रहे है।
शिविर के प्रथम दिवस कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिरसाखुर्द, करंजा-भिलाई, कोडिय़ा और अहिवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में एग्रीस्टैक पर किसानों के पंजीयन और अब तक पंजीयन नहीं होने संबंधी कारणों की जानकारी ली। उन्होंने उक्त शिविर को गंभीरतापूर्वक नहीं लेने पर सीसीबी के अधिकारियों, समिति प्रबंधकों और कम्प्यूटर ऑपरेटर को कड़ी फटकार भी लगाई।
उन्होंने करंजा-भिलाई की पटवारी सुश्री अनिता साहू और सेवा सहकारी समिति अहिवारा के समिति प्रबंधक श्री देवेन्द्र साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने समितियों के निरीक्षण के दौरान कहा कि पंजीयन हेतु व्यक्तिगत जानकारी के अभाव में किसानों की सूचीबद्ध पंजी संधारित कर उनके मोबाईल नंबरों पर पंजीयन की जानकारी उपलब्ध कराये। साथ ही ऋण पुस्तिका, आधार नंबर एवं आधार से लिंकेड मोबाईल नंबर के साथ शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन कराने प्रेरित किया जाए।
शिविर स्थल पर पंजीयन हेतु थम्ब, आधार नंबर एवं लिंकेड मोबाईल नंबर की आवश्यकता संबंधी फ्लैक्स के माध्यम से सूचना प्रदर्शित की जाए। शिविर के दौरान फौती, नामांतरण, आधार में नाम त्रुटि, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि की उपलब्धता अधिकारी अपने स्तर से सुनिश्चित कर कृषकों का पंजीयन कराये। राजस्व पटवारी फौती-नामांतरण नहीं कराने वालों किसानों को प्रेरित कर फौती-नामांतरण कराये ताकि किसान अपने नाम से धान का विक्रय कर सकें।उन्होंने समितियों में कृषक पंजीयन प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर पंजीयन हेतु पहुंचे किसानों का रू-ब-रू चर्चा कर धान विक्रय हेतु एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन की आवश्यकता के संबंध में अवगत कराया। कलेक्टर को समिति प्रबंधकों ने अवगत कराया कि सेवा सहकारी समिति सिरसाखुर्द में 1196 पंजीकृत कृषक है, जिसमें 1090 का पंजीयन हो चुका है। व्यक्तिगत जानकारी के अभाव में 106 शेष है। सेवा समिति करंजा भिलाई में 1161 पंजीकृत किसानों में से 24 का पंजीयन होना शेष है। सेवा सहकारी समिति कोडिय़ा में पंजीकृत 2037 कृषकों में से 17 कृषकों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन होना शेष है। इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति अहिवारा में पंजीकृत 1616 कृषकों में 1600 का पंजीयन हो चुका है, 16 किसान पंजीयन हेतु शेष है। यहां पर 152 कृषकों का व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त है।
उक्त कृषकों से जानकारी प्राप्त करने और शिविर के माध्यम से पंजीयन कराने में उदासीनता बरतने पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक देवेन्द्र साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करने सीसीबी के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया।
उन्होंने उक्त सभी कृषकों से जानकारी प्राप्त कर पंजीयन कराने के कड़े निर्देश समिति प्रबंधक को दिये हैं। इसी प्रकार मृत्यु प्रमाण पत्र होने के बावजूद भी मृत कृषक के फौती उठाने के कार्यवाही लंबित रखने पर करंजा भिलाई की पटवारी सुश्री अनिता साहू को नोटिस जारी करने तहसीलदार श्री गुप्ता को निर्देशित किया है। इस अवसर पर एसडीएम दुर्ग नगर उत्तम ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3 महेश राजपूत, तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता एवं सीसीबी के अधिकारी, समिति प्रबंधक और पंजीयन शिविर में पहुंचे कृषकबंधु उपस्थित थे।</description>
शिवनाथ में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक की बची जान
        <description>सिमगा थाना क्षेत्र के चंदिया पथरा गांव के एनीकट में हादसा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 24 अक्टूबर। बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदिया पथरा स्थित शिवनाथ नदी के एनीकट में नहाने गए चार युवकों में से तीन की डूबने से मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दीपावली के अवसर पर बुधवार को चार युवक नदी में नहाने गए थे। इनमें से दो युवक बिलासपुर जिले के निवासी थे  भावेश साहू और युगल प्रकाश साहू, जो अपने परिचितों से मिलने ग्राम किरहुल आए थे। उनके साथ मुकेश साहू और दुलेश्वर साहू भी मौजूद थे। नहाते समय तेज बहाव के कारण चारों युवक नदी में बह गए।
इस दौरान युगल प्रकाश साहू ने एनीकट के पत्थर को पकडक़र खुद को संभाला और आसपास के लोगों से मदद के लिए आवाज लगाई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रस्सियों और डंडों की मदद से युवक को बाहर निकाला। उसे चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गुरुवार दोपहर को तीन युवकों के शव बरामद किए गए।
ग्रामीणों ने बताया कि एनीकट क्षेत्र में वर्तमान में पानी का स्तर सामान्य से अधिक है। वहीं आसपास सुरक्षा बैरियर या चेतावनी बोर्ड न होने की जानकारी भी सामने आई है।
एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि हादसे के बाद सिमगा पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से खोजबीन की। रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोका गया था, जिसे अगले दिन सुबह फिर शुरू किया गया। दोपहर में तीनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए गए।
मृतकों में भावेश साहू पिता संतराम साहू, निवासी तारबाहर, बिलासपुर, मुकेश साहू पिता मानसिंह साहू, निवासी ग्राम करहुल, दुलेश्वर साहू पिता मानसिंह साहू, निवासी ग्राम करहुल है। इनमें मुकेश और दुलेश्वर सगे भाई बताए गए हैं।</description>
डीईओ को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
        <description>व्हास्ट्अप में मैसेज भी आया, एफआईआर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 24 अक्टूबर। रायगढ़ जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी को सहायक ग्रेड 03 में पदस्थ बाबू ने फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाने में जिला शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि 21 अक्टूबर की दोपहर 12.20 जब वे अपने केलो विहार कालोनी में अपने स्टाफ के साथ बैठे थे तभी उनके मोबाईल नंबर में काल आया और अपना परिचय प्रदीप सिंह, शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड 03 कुडुमकेला स्कुल का होना बताते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही प्रदीप सिंह ने उन्हें व्हाटअप में मैसेज करके भी धमकी दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि धमकी से वह भयभीत हैं।
बहरहाल उन्होंने पूरे मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाने में की है, जिसके बाद पुलिस ने बाबू प्रदीप सिंह के खिलाफ धारा 296, 351, (3) के तहत अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि सहायक गे्रड 3 में पदस्थ बाबू को प्रमोशन होना है, लेकिन योग्यता के अनुसार उनका प्रमोशन नहीं हो पा रहा है, इसलिये उसने फोन करके जिला शिक्षा अधिकारी के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिया गया है।
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. केव्ही राव ने बताया कि कुडुमकेला के डायर सेकेण्डरी स्कूल के सहायक गे्रड तीन के बाबू ने मोबाइल पर उनसे बदमिजी करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। उनके खिलाफ चक्रधर नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है और बाबू पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।</description>
छठ पूजा के लिए तालाबों की सफाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर।छठ पूजा के पूर्व नगर निगम की टीमें राजधानी के तालाबों की सफाई का अभियान में जुटी हुई हैं। शहर के 80 तालाबों में छठ पर्व मनाया जाता है। आज महादेवघाट, सड्डू तालाब, हीरापुर तालाब ,गजराजबाँधा तालाब की सफाई करवाया। महापौर मीनल चौबे, आयुक्त विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों से अपने अपने जोन क्षेत्र स्थित तालाबों की सफाई कल शुक्रवार तक सफाई पूरी करने कहा है।
26 से 9 नवम्बर तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस परिपेक्ष्य में नगरीय प्रशासन विभाग 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा- 2025 का आयोजन किया है। निगम के सभी 10 जोनो के जोन कमिश्नरो और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है। इसके अंतर्गत 26 अक्टूबर को घर घर जारूकता अभियान, 27 व 28 अक्टूबर को नागरिको के सहयोग से स्वच्छता लक्षित इकाई में श्रमदान, 29 व 30 अक्टूबर को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन, 31 अक्टूबर को वृक्षारोपण, 1 नवंबर को स्वच्छ रंगोली एवं इंटर स्कूल प्रतियोगिता, 2 नवंबर को स्वच्छता श्रमदान, 3 नवंबर को स्वच्छ फूड स्ट्रीट, 4 नवंबर को स्वच्छ खेल महोत्सव, 5 व 6 नवंबर को एसएलआरएम सेन्टरो का रखरखाव, 7 नवंबर को एसएलआरएम विजिट एवं वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शन, 8 व 9 नवंबर को सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयो की सफाई गतिविधियां की जाएंगी ।</description>
सीएम साय को पंजाब सरकार का आमंत्रण, गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस कार्यक्रम के लिए
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को 9वें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंजाब सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए आमंत्रण के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पंजाब सरकार के इस आयोजन की सराहना करते हुए इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर भी चर्चा हुई।</description>
दीपावली की रात कपड़ा शोरूम में लगी आग
        <description>कड़ी मशक्कत के बाद काबू
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 22 अक्टूबर।दीपावली की रात कोण्डागांव के जय स्तंभ चौक के पास स्थित आराध्यम कपड़ा शोरूम में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान शोरूम में व्यापार संचालित था, जिसके कारण ग्राहक और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
कोण्डागांव के प्रभारी तहसीलदार अंकुर रात्रे ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि, शोरूम की छत पर रखे कागज के खाली गट्टों पर किसी पटाखे की चिंगारी गिरने से आग लगी होगी। आग लगने के बाद धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई हैं। प्रशासन ने मामे की जांच शुरू कर दी है।</description>
छठ के लिए तालाबों की सफाई का निरीक्षण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 अक्टूबर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन 05 अंतर्गत सेक्टर 07 छठ तालाब, कल्याण कॉलेज ग्राउण्ड, सडक़ 09 उद्यान, जयंती स्टेडियम के पीछे तालाब का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे द्वारा सेक्टर 07 छठ तालाब का निरीक्षण किया गया। छठ त्यौहार हेतु तालाब की साफ-सफाई व्यवस्था को देखे और कार्य की प्रशंसा किए। सेक्टर 07 कल्याण कालेज ग्राउण्ड का निरीक्षण किया गया । ग्राउण्ड के भीतर इंडोर स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार करने सहायक अभियंता प्रिया करसे को निर्देशित किए हैं। समीपस्थ सडक़ 09 स्थित उद्यान की साफ-सफाई का अवलोकन किया गया, उद्यान के भीतर का फव्वारा बंद पड़ा है, जिसका संधारण कर चालू करने निर्देशित किया गया है।
छठ को दृष्टिगत करते हुए जयंती स्टेडियम के पीछे बने तालाब की सफाई जल्द से जल्द कराने जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे को निर्देशित किए है।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्वेता महेश्वर, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, स्वच्छता निरीक्षक, सुपरवाइजर उपस्थित रहे।</description>
गौरा&गौरी पूजन उत्सव, शोभायात्रा के साथ विसर्जन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 22 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पारंपरिक आस्था का प्रतीक गौरा-गौरी पूजन उत्सव का मंगलवार शाम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समापन किया गया।
यह आयोजन आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज की अगुवाई में कोंडागांव नगर के बाजारपारा स्थित गौरा गुड़ी प्रांगण में विगत 200 वर्षों से निरंतर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
यह पर्व मुख्यत: किसानों द्वारा अच्छी फसल और प्रकृति के जीवन चक्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के रूप में मनाया जाता है। इसे भगवान शंभू गौरा और माता गौरी के विवाह उत्सव के रूप में कार्तिक अमावस्या के अवसर पर धूमधाम से आयोजित किया जाता है।
इस वर्ष भी तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आज मंगलवार शाम 6 बजे गौरा-गौरी की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसके पश्चात पारंपरिक विधि-विधान से उनका विसर्जन किया गया।
इस दौरान पूरे नगर में उल्लास का वातावरण रहा। कार्यक्रम में सामाजिक जन, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस लोक पर्व की गरिमा को एकता और अखंडता के संदेश के साथ जीवंत किया।</description>
अन्नकूट खिचड़ी प्रसादी ग्रहण करने जगदीश मंदिर में भक्तों का लगा तांता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
धमतरी, 22 अक्टूबर। जगदीश मंदिर, मठ मंदिर चौक धमतरी में 102 वर्षों से गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट खिचड़ी प्रसादी वितरण किए जाने की पारंपरिक मान्यता चली आ रही है। मंदिर ट्रस्ट भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा भाई बलभद्र सहित 32 कोटी देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते हुए महाप्रसादी का भोग लगाया जाता है।
बुधवार को 11 बजे से खिचड़ी प्रसादी ग्रहण करने हेतु सैकड़ो की संख्या में लोगों का तांता लगा रहा। गौरतलब है कि 1100 किलो खिचड़ी प्रसादी में अन्नकूट (चावल), मूंग की दाल, सहित विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों के साथ ही पंचमेवा का मिश्रण करते हुए भगवान के स्वादिष्ट प्रसादी को तैयार किया गया था। इसकी तैयारी एक सप्ताह पूर्व से ट्रस्ट के सदस्य ?और सेवादारी जुटे हुए थे।के रूप में योगदान दिया जाता है। इस वर्ष पूर्व की तरह टिफिन व्यवस्था को विस्तार देते हुए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इस हेतु विभिन्न समिति बनाई गई थी।
ट्रस्ट अध्यक्ष किरण कुमार गांधी, सचिव प्रकाश गांधी,कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल, गोपाल प्रसाद शर्मा, मदन मोहन खण्डेलवाल विपिन पटेल, हरषद मेहता, बिहारी लाल अग्रवाल दयाराम अग्रवाल रमेश लाट, बालकृष्ण शर्मा, भरत सोनी, अनिल मित्तल, विशेष आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल, रवि अग्रवाल का अहम योगदान रहा। वहीं प्रसादी वितरण में संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी, प्रमोद अग्रवाल, प्रीतेश गांधी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़, विवेक पटेल, पंकज महावर, राहुल महावर, निर्भय महावर, अजीत (राजा) खंडेलवाल, प्रभाष अग्रवाल, राजेश शर्मा, दिलीप गांधी, जयेश मेहता, अनुराग महावर, मयुर राठौर, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम, श्री सिद्धार्थ लाट, शुभम बाहेती, जतीन सोनी, प्रियंक प्रकाश गांधी, महेन्द्र पंडित, हर्ष अग्रवाल, गौरव मित्तल, गौरव शर्मा, डॉ. विकास अग्रवाल, विवेक गोयल, जितेन्द्र शर्मा, भरत भानुशाली, प्रियेश अग्रवाल, कल्पेश मेहता,प्रियंक विनोद गांधी, राकेश अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, संदेश राठी, मंथन भानूशाली, हर्षित गांधी, विजीत लाठ, प्रणय महावर, राजा रोहरा, रवि पंजवानी, नरेन्द्र खंडेलवाल, धर्मेन्द्र गांधी,गोवर्धन सोनी,कुलेश सोनी पार्षद, पिंटू यादव पार्षद, निशित पटेल,अंकित अग्रवाल, तरुण अंबानी, अंशुल महावर, प्रजय महावर, रवि शर्मा, सूरज शर्मा,अनंत शाह, सुबोध ठाकुर,गोलू ठाकुर, अभिषेक अग्रवाल,आदित्य अग्रवाल, अतिन गुप्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।</description>
युगांतर में अन्तर्विद्यालयीन काव्य पाठ और वाद&विवाद स्पर्धा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अक्टूबर। युगांतर पब्लिक स्कूल में हिंदी और संस्कृत विभाग के द्वारा अन्तर्विद्यालयीन हिंदी काव्य पाठ और वाद-विवाद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन संपन्न हुआ।
अन्तर्विद्यालयीन काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम आर्या राहटगाँवकर युगांतर पब्लिक स्कूलए द्वितीय कनिष्क पंचभाये जे एम जे नवजीवन स्कूल तथा तृतीय सायली कोठारी युगांतर पब्लिक स्कूल रहे। इसी तरह अन्तर्विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में प्रथम शरण्या श्रीवास्तव रॉयल किड्स आईसीएसई बोर्डए द्वितीय हिमानी जोगी युगांतर पब्लिक स्कूलए तृतीय मुकुल भोई संस्कारसिटी इन्टरनेशनल स्कूल तथा विपक्ष में प्रथम गोयल युगांतर पब्लिक स्कूल, द्वितीय भक्ति गग्गड़ नीरज पब्लिक स्कूल तृतीय श्रद्धा बिसेन रॉयल किड्स स्कूल रहे।
 प्रतियोगिता की शुरूआत में प्राचार्य मधुसूदन नायर ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आती है। इन बातों को ध्यान रखकर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में जरूर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, प्रतियोगिता में भाग लेने की खुशी अद्वितीय होती है।
उन्होंने इस तरह के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया। निर्णायक डॉ. एस के मिश्रा ने कहा कि युगांतर काव्य.पाठ और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को प्रभावी मंच प्रदान करके सराहनीय कार्य कर रहा है। हिंदी विभागाध्यक्ष वी एन राय की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करके हिंदी विभाग ने नगर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने नगर की सभी स्कूलों का यह आव्हान किया कि ऐसे रचनात्मक आयोजन में उनकी अधिक से अधिक सहभागिता होनी चाहिए। इसी तरह का विचार प्रकट करते हुए निर्णायक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि काव्य पाठ पाठ और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थी अपना सुनहरे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। विद्यार्थियों को ऐसे रचनात्मक आयोजन में बढ़ चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में हिंदी के कार्यक्रम होना अनुकरणीय है।
आयोजन में शामिल आमंत्रित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि युगांतर नगर भर के विद्यार्थियों को प्रभावी मंच प्रदान करके अनुपम कार्य कर रहा है। प्रतियोगिता का संचालन मोहम्मद आसिफए प्रथम गोयलए शौर्य गुप्ता ने किया। यह आयोजन विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर और हिंदी व संस्कृत विभागाध्यक्ष वी एन राय के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता के प्रभारी राजेश चौबे, नीराजना तिवारी, सुनीता सिंह, विकास प्रधान के प्रयास से सफलता के लक्ष्य तक पहुँचा।
प्रबंध समिति ने आयोजन की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए हिंदी और संस्कृत विभाग को बधाई दी है।</description>
कलेक्टर ने ममता नगर में
        <description>नाली की नियमित सफाई
के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अक्टूबर। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 18 ममता नगर और वार्ड क्रमांक 2 नवागांव का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
उन्होंने ममता नगर में नाली की नियमित सफाई के निर्देश दिए। साथ ही एक स्थान पर फेंके गए कचरे को तत्काल साफ किए जाने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। कलेक्टर ने वार्डवासियों से चर्चा कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली तथा गीला व सूखा कचरा पृथक-पृथक रखे जाने एवं स्वच्छता दीदियों को डोर टू डोर संग्रहण के दौरान दिए जाने हेतु प्रेरित किया। वार्ड क्रमांक 2 में नाली सफाई की व्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया। जिस पर उनके सामने ही सफाई प्रारंभ कराई गई।
उन्होंने भविष्य में भी सप्ताह में 1 से 2 बार सफाई के लिए निर्देशित किया। जिसके 2 घंटे बाद ममता नगर स्थित मुक्कड़ पाईंट की सफाई का कार्य पूर्ण किया गया। उल्लेखनीय है कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत शहर में तथा अन्य नगरीय निकायों में अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है।</description>
कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में मनाया प्रक्षेत्र दिवस
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अक्टूबर। नाभिकीय कृषि एवं जैवप्रौद्योगिकी विभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के प्रायोजन के फलस्वरूप कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी एवं आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी परिसर में प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह उपस्थित थे। उन्होंने वैज्ञानिकों से उन्नत फसल उत्पादन हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए किसानों से सीधे संवाद कर विक्रम- टीसीआर किस्म एवं अन्य फसलों को बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत लगाने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित आसपास के उन्नत प्रगतिशील किसानों के मध्य भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र मुंबई एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सहयोग से विकसित धान की उत्परिवर्तित किस्म विक्रम-टीसीआर का व्यापक प्रसार किया गया।
कार्यक्रम में भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र मुंबई (बायोसाइंस ग्रुप) के निदेशक डॉ. पीए हसन, एनए-बीटीडी के विभागाध्यक्ष डॉ. एडी बलाल एवं सीआइएस, एनए-बीटीडी से प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. बीके दास उपस्थित रहे। साथ ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से प्रमुख वैज्ञानिक के तौर पर प्रोफेसर डॉ. दीपक शर्मा एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. परमेश्वर साहू उपस्थित हुए एवं सभी वैज्ञानिकों ने सफरी-17 धान की उत्परिवर्तित किस्म विक्रम-टीसीआर के उन्नत गुणों के बारे में न केवल किसानों को बताया।
उन्होंने किसानों की धान फसल की उत्तम पैदावार और गुणवत्ता को बनाए रखने संबंधी चर्चा कर विक्रम- टीसीआर की उन्नत काश्त तकनीकी के फोल्डर भी किसानों को वितरित किया। कार्यक्रम में केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने किसानों को धान की इस उन्नत किस्म को अपनाकर अधिक लाभ कमाने की सलाह दी।
कृषि महाविद्यालय सुरगी के वैज्ञानिक प्राध्याक डॉ. द्विवेदी प्रसाद, डॉ. पूजा साहू, डॉ. डिकेश्वर निषाद एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अतुल डांगे, डॉ. नूतन रामटेके, मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास, जितेंद्र मेश्राम एवं आशीष गौरव शुक्ला, कृषि विभाग राजनांदगांव से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित राजनांदगांव जिले के नवाचारी एवं डॉ. खूबचन्द बघेल कृषि रत्न पुरस्कार, मल्टी लेयर फार्मिंग पुरस्कार, यंग इंडिया, वाटर हीरो एवं नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित कृषक श्री अनेश्वर वर्मा एवं बड़ी संख्या में उन्नत एवं उन्नतशील किसान उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के अंत में सभी कृषकों को कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी के प्रक्षेत्र में लगे सफरी-17 धान की उत्परिवर्तित किस्म विक्रम- टीसीआर को प्रत्यक्ष रूप से दिखाकर गुणों का अवलोकन कराया गया।</description>
एसपी ने दीपावली पर अपराध नियंत्रण के लिए ली बैठक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन पर थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली गई जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई।
अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, शराब व नशीले पदार्थो की खरीदी बिक्री गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों की लगातार चेकिग करते रहने हेतु निर्देश दिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करनेए समंन वारंट की समय पर तामिली हेतु कहा गयाए नवा बिहान और जन जागरूकता के तहत अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने हेतु कहा गया। समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चौक चौराहों में बल लगा कर संध्याकालीन व रात्रि पेट्रोलिंग लगातार किये जाने हेतु हिदायत दी गई। शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने के लिये जागरूक करने के दिये निर्देश।
उक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशिष कुंजाम, डीएसपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर व जिले के समस्थ थाना-चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।</description>
ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता समाप्त
        <description>किसान को कमजोर करने का किया जा रहा काम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 19 अक्टूबर। जमीन बिक्री के लिए ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता समाप्त होने की खबर से राजस्व विभाग का जमीनी अमला हैरान है। कुछ तो सिर पीट रहे हैं कि अगली सुबह खबर न आ जाए कि पटवारी अब जमीन दलाली का काम करेंगे जिससे सरकार का राजस्व वृद्धि होता रहे।
सरकार द्वारा ऋण पुस्तिका को जमीन बिक्री में आने वाली बाधा से दूर करने का तर्क दिया गया है पर इसे लेकर जो समस्या आएगी इसका कोई अध्ययन नहीं किया गया है। इस निर्णय को नई मुसीबत बताते हुए समाज सेवक संतोष साहू ने कहा कि अब साइबर अपराध में वृद्धि होगी। ऋण पुस्तिका किसान की ताकत है उसे कमजोर किया जा रहा है। जमीन बिक जाएगी ऋण पुस्तिका का संधारण कैसे होगा, ऋण पुस्तिका में लगे फोटो से किसान की पहचान होती थी अब कौन पूछेगा, ऋण पुस्तिका में दर्ज लेख को प्रमाणित माना जाता है अब कौन मानेगा। साहू ने कहा कि लोक व्यवहार में किसान स्थानीय स्तर पर कर्ज लेता था अब उस पर भरोसा कौन करेगा। अब जमानत मिलने पर देरी होगी क्योंकि ऋण पुस्तिका को संदेह की नजर से देखा जाएगा।
सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड को भुईयां के माध्यम से संधारित किया है पर यह भी तकनीकी त्रुटि से परे नहीं है। कुछ साल पूर्व भिलाई में 765 एकड़ सरकारी जमीन को आन लाइन अपने नाम कर एक व्यक्ति ने बैंक से लोन ले लिया था। राजनादगांव में पटवारी, तहसीलदार की आईडी हैक कर जमीन की भूस्वामी बदल दिया था। आन लाइन जमीन बंधक हटाने का गोरख धंधा को नकारा नहीं जा सकता।
बेमेतरा में एक किसान पटवारी से सी फॉर्म ले जाकर सिमगा में लोन ले लिया। जमीन बंधक चढऩे के पहले जमीन बेच दिया बाद में जब उक्त खसरा नंबर पर बंधक दर्ज हुआ तो क्रेता कोर्ट का चक्कर लगा रहा है। जानकारों की माने तो ऋण पुस्तिका के अभाव में तकनीकी त्रुटि का लाभ भू माफिया उठाएंगे। दो हम नाम व्यक्ति हुए यदि जाति उल्लेख नहीं तो दूसरे की जमीन बिक जाएगी। चुनाव में जिस तरह हम नाम का उपयोग होता है ठीक जमीन बिक्री में यही होगा।</description>
गौरा&गौरी झांकी पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति
        <description>राम-लक्ष्मण, सीता और हनुमान की अयोध्या वापसी की झांकी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 19 अक्टूबर। दीपावली अवकाश के पूर्व शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला खपरी विकासखंड साजा में प्रधान पाठक धनेश रजक की मार्गदर्शन मे स्कूली नन्हें कलाकारों ने कक्षा वार चार जोड़ा मिट्टी का गौरा-गौरी बनाया, और बेटियां जोहर जोहर मोर गौरा अउ गौरी जोहर लागव मंै तोर गीत गाते हुई बेटे लोग दफड़ा, निशान, टासक, बजाते सुन्दर गांव की तर्ज पर दर्शकों के समक्ष प्रस्तुति दी।
बच्चों की उत्साह देखते हुए प्रधान पाठक धनेश रजक ने स्वयं दफड़ा बजाया, दर्शक एक शिक्षक को बच्चों के साथ वाद्ययंत्र बजाते देख खुश हो गये खुब तालियां बजाकर सम्मान किया, सहायक शिक्षक विजय लक्ष्मी रावत व स्वयं सेवी शिक्षिका गुनिता निर्मलकर, यामिनी निर्मलकर ने बच्चों को सुन्दर तैयार किया सुन्दर राम लक्ष्मण माता सीता हनुमान भी बनाये जो दर्शकों का मन मोह लिया।
तत्पश्चात बच्चों ने राऊत नृत्य प्रस्तुत किये, भगवान राम लक्ष्मण माता सीता हनुमान जी का अयोध्या वापसी का बहुत ही मनमोहक झांकी दिखाये, सभी पालक व दर्शक खुश हो गये। सरपंच गिरधारी निर्मलकर ने बच्चों की इस प्रस्तुति की सराहना की कहा प्रधान पाठक धनेश रजक के नेतृत्व मे बेहतर शाला संचालन हो रहा है, आज बच्चों की प्रस्तुति मन मोह लिया, सभी शिक्षक बच्चों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति परम्परा तीज त्यौहार से बच्चों को अवगत करा रहे हैं। बहुत सराहनीय कार्य।
प्रभारी प्रधान पाठक तारकेश्वर निर्मलकर ने सभी पालकों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा आप सभी हमारे बच्चों का उत्साह वर्धन करने पहुंचे हो आप सभी को धन्यवाद। प्रधान पाठक धनेश रजक ने स्वयं के खर्च से बच्चों के लिए गुल्लक लाया और गौरा गौरी बनाने मे प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ स्थान प्राप्त किये बच्चों को गुल्लक देकर सरपंच गिरधारी निर्मलकर व अध्यक्ष शेष नारायण निर्मलकर के हाथों सम्मानित कराया व शेष बच्चों को सम्मान के रूप पेन कापी दिया गया।</description>
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से विद्यार्थियों को नई दिशा व अवसर प्राप्त होंगे, संभावनाओं का द्वार खुला&तोरण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 19 अक्टूबर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशानिर्देशों के अंतर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पीएमश्री सेजेस राठी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बेमेतरा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग तथा पाइथन प्रोग्रामिंग पर पाँच दिवसीय इंटर्नशिप कार्यशाला का आयोजन 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक किया गया। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कुल 30 घंटे की अवधि वाले इस इंटर्नशिप सत्र के उपरांत नाईलिट भुवनेश्वर द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यशाला में प्रशिक्षक तोरण साहू एवं टिकेश्वर साहू के मार्गदर्शन में विद्यार्थी कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूल अवधारणाओं, इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों और दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता भविष्य के रोजगार, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के द्वार खोल रही है, जिससे विद्यार्थियों को नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे। कार्यशाला में प्राचार्य सुदेशा चटर्जी ने आशीष गौतम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाते हैं और उन्हें डिजिटल युग के अनुरूप तैयार करते हैं।</description>
रायगढ़ में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस सख्त
        <description>एक ही दिन में 37 वाहन चालकों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 16 अक्टूबर। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कल जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न थानाक्षेत्रों में कुल 37 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें कोतरारोड पुलिस ने सर्वाधिक 7 वाहन चालकों को पकड़ा है। सभी के विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
विदित हो कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने पर पहली बार पकड़े जाने पर 6 माह तक की कैद या 10 हजार तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं, जबकि दूसरी बार अपराध करने पर सजा और जुर्माने में वृद्धि का प्रावधान है।
डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस द्वारा शहर और तहसील स्तर पर प्रतिदिन जांच अभियान जारी रहेगा। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा तेज रफ्तार, मॉडिफाई साइलेंसर और नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखने और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।</description>
चार होटलों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने, जांच के लिए भेजा रायपुर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 16 अक्टूबर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर रायगढ़ जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं।
अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए है इनमें लाखा रायगढ़ के रिंकू ढाबा का निरीक्षण किया गया। जिसमें बिरयानी राईस (खुला), पका हुआ अरहर दाल (खुला) का नमूना संकलित किया गया। इसी तरह तुलसी होटल में कुंदा (खुला) एवं खोवा बर्फी का नमूना लिया गया। साथ ही अलंकार होटल में निरीक्षण कर शंका के आधार पर नारियल बर्फी, रसगुल्ला तथा चावला रेस्टोरेंट में मैसूर पाक, पेडा का नमूना संकलित किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया कि वे किसी भी तरह की मिलावट या असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री न करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी भी प्रतिष्ठान में मिलावटी या अमानक खाद्य सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल, शांतनु भट्टाचार्य, अमित साहू, संतोष दास मौजूद रहेे।</description>
भारती आयुर्वेदिक कॉलेज में स्वर्णप्राशन संस्कार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 16 अक्टूबर। भारती आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल में प्रति माह की तरह इस माह भी 14 अक्टूबर को स्वर्णप्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 50 से अधिक बच्चों का स्वर्णप्राशन किया गया। स्वर्णप्राशन संस्कार के बारे मे जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य डॉ. मानस रंजन होता ने बताया कि यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जिसमें 1 से 16 वर्ष तक के बच्चों को विशेष रूप से तैयार स्वर्णभस्म युक्त मिश्रण दिया जाता है। यह प्रक्रिया बच्चों की स्मरणशक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता, बुद्धि और शारीरिक विकास को बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी होती है।
स्वर्णप्राशन संस्कार के अतिरिक्त भारती आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल अपनी अत्याधुनिक आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए भी जाना जाता है। यहां 100 बिस्तरों का सुसज्जित अस्पताल, आपातकालीन सेवा, शल्यक्रिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा नेत्र, कान, नाक, गला के विशेषज्ञों चिकित्सकों की सेवाए उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त यहां पंचकर्म एवं फिजियोथेरेपी जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं भी दी जा रही हैं, जो वर्तमान जीवन शैली के मद्देनजर अत्यन्त प्रासंगिक है।
संस्था के उपप्राचार्य डॉक्टर अमय भोसले ने जनसामान्य से उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान किया।</description>
बड़े भाई की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंट हत्या
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सीतापुर, 15 अक्टूबर। सरगुजा जिला के सीतापुर थाना क्षेत्र के खड़ादोरना गांव में बीती रात खाना बनाने के विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई का मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंट दिया। बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा दोरना में एक युवक अमोश लकड़ा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की जानकारी बुधवार सुबह पुलिस को मिली।
मृतक के पिता रामचरण लकड़ा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके छोटे बेटे निलेश लकड़ा ने चार्जर केबल से अमोश की गला दबाकर हत्या की है।</description>
धूमधाम से मना डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन, बुजुर्गों का सम्मान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज, 15 अक्टूबर। रामानुजगंज के ग्राम आरागाही में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व जिला पंचायत के पूर्व सभापति राजेश यादव ने किया। जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को एक उत्सव का रूप मिल गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और हवन से की गई, जिसके पश्चात डॉ. रमन सिंह का वर्चुअल संबोधन प्रसारित किया गया। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं और जनसेवा में लगातार सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर सैकड़ों बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह दृश्य सभी के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। सम्मान पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आयोजकों को आशीर्वाद दिया।
जन्मदिन की खुशी में जोरदार आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा ग्राम उत्सवमय हो उठा। इसके बाद विशाल केक काटा गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस आयोजन को एक सामाजिक एकता और जनसेवा के प्रतीक के रूप में देखा गया।
राजेश यादव ने कहा कि डॉ. रमन सिंह का जीवन आम जनता के लिए समर्पित रहा है और हम सभी उनके दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, युवा वर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।</description>
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से बिट्टू का संवर रहा भविष्य
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर,15 अक्टूबर। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे श्रमिक के पुत्र बिट्टू कुशवाहा ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे जिले के नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना ने श्रमिक परिवारों के सपनों को नई दिशा दी है।
विकासखण्ड कुसमी के ग्राम नवाडीह निवासी कमलेश कुशवाहा जो श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक है। जो अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत रहे। सीमित आय और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बेटे की शिक्षा में कभी कमी नहीं आने दी। परिणामस्वरूप बिट्टू कुशवाहा ने कक्षा 10वीं के परीक्षा में राज्य में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई तथा नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत बिट्टू कुशवाहा लाभान्वित हुए। उन्हें कुल 2 लाख रुपये की शैक्षणिक सहायता राशि प्रदान की गई। जिसमें 1 लाख रुपये वाहन के लिए एवं 1 लाख रुपये शिक्षा सहायता राशि दी गई। इस आर्थिक सहयोग से बिट्टू उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकेगा।
बिट्टू ने बताया कि मेरे पिता ने हमेशा मेहनत करना सिखाया है और वे कहते हंै कि निरंतर कोशिश करने वालों को कभी निराशा नहीं होती। बिट्टू कहता है कि मेहनत करना पिता से सीखा तो वहीं सपनों को पूरा करने का उम्मीद शासन की योजनाओं से संभव हो रहा हैं। वह बताता है कि वाहन के लिए प्राप्त राशि से उसने स्कूटी खरीदा और आगे नीट की तैयारी कर रहा है, ताकि चिकित्सा क्षेत्र में जाकर अपनी सेवाएं दे सके।</description>
मछली पकड़ते युवक एनीकट में बहा, तलाश जारी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज, 15 अक्टूबर। नगर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी एक युवक आज दोपहर मछली पकड़ते समय एनीकट में बह गया। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशी भुइंया बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे मच्छरदानी से मछली पकडऩे का जुगाड़ बनाकर एनीकट के पहले गेट पर बैठकर मछली मार रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, और वह संतुलन खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने स्वयं को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के चलते वह बहने लगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को लगभग 100 मीटर तक पानी में बहते देखा गया, जिसके बाद वह नजऱों से ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।
फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने शाम 6 बजे तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में गहरी चिंता और शोक का माहौल है।
यह हादसा एनीकट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े करता है, जहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिखते। परिजन युवक की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज करने की मांग की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि पत्थरों के बीच फंसा होगा। एनीकट के नीचे काफी पत्थर है।
अब तक छह लोगों की मौत
एनीकट को बनाने में करीब 9 करोड़ रुपए खर्च किए गए, परंतु एनीकट का कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ है। डाउन स्ट्रीम फ्लोर का फर्श नहीं बना है, जिस कारण से एनीकट से गिरने के बाद कोई संभल नहीं पाता है एवं मौत निश्चित होती है। एनीकट क्षतिग्रस्त सरिया एवं पत्थर लोगों के लिए जानलेवा है। अब तक छह लोगों की मौत इसके कारण हो गई है।</description>
शंकरगढ़ में लूट का फरार आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर/शंकरगढ़, 15 अक्टूबर। वर्ष 2020 में थाना शंकरगढ़ क्षेत्र में हुई लूटकांड का 5 वर्षों से फरार आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गिरफ्तारी के डर से पहचान छिपाकर लुक छिप कर मुम्बई में रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि शंकरगढ़ निवासी रूपेश कुमार अग्रवाल ने थाना शंकरगढ़ में 11 दिसंबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि,10 दिसंबर 2020 को प्रार्थी अपने घर शंकरगढ़ में शांतिपाठ कराने हेतु बाबा संजय शर्मा उर्फ सच्चिदानंद, आंसुतोष सिंह, संजय मिश्रा को अपने घर पर बुलाया था। जिस पर वे लोग अपने स्कार्पियो क्रमांक एम.पी. 19 सी.बी. 9280 से करीब 1.30 बजे दोपहर में प्रार्थी के घर पर आये थे। घर में पूजा पाठ हेतु चांदी के गणेश एवं लक्ष्मी जी की मूर्ति तथा नगदी रकम एक लाख इकहत्तर हजार रूपये को एक थाली में रखकर घर में पूजा पाठ होने के पश्चात् संजय शर्मा उर्फ सच्चिदानंद महराज के कहने पर उस पूजा सामग्री को विसर्जन हेतु किसी नदी में प्रवाहित करने हेतु बोला गया तथा पैसे के शुद्धीकरण हेतु नदी का जल छिडक़ने हेतु कहा गया था। बाबा के कहने पर प्रार्थी अपने साथी इन्द्रदेव सिंह के साथ बाबा लोगों के साथ उन्हीं के गाड़ी में विसर्जन हेतु भोंदना नदी गये थे। जैसे ही प्रार्थी पूजा सामग्री को विसर्जन हेतु नदी में पहुंचे, बाबा लोग पीछे से प्रार्थी को धक्का दे दिया जिससे प्रार्थी जमीन पर गिर गया और प्रार्थी के गले में पहने सोने क ी चेन करीब तीन तोला को लूट लिये तथा पूजा थाली में रखा नगदी रकम एक लाख इकहत्तर हजार रूपये, चांदी की गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति को लेकर भाग गये थे। घटना के बाद घर से गाड़ी बुलाकर बाबा लोगों का पीछा किया परन्तु उन बाबाओं को कहीं पता नहीं चला।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में धारा 392, 420, 120 बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण के एक आरोपी आंसुतोष सिंह म.प्र. से नगदी रकम दस हजार एक सौ रूपये, स्कार्पियो वाहन क्रमांक एम.पी. 19 सी.बी. 9280, मोबाईल, एक जोड़ी लकड़ी का चप्पल, यू.पी. 64 सी.के. 5464 का नम्बर प्लेट पूजा पाठ कराने वाला माला को 12 दिसंबर 20 को जब्त कर लिया गया था तथा 12 दिसंबर को आरोपी आंसुतोष सिंह से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया था।
प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी संजय मिश्रा एवं एक अन्य की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा अत्याधुनिक तकनीक एवं उत्कृष्ट दक्षता दिखाते हुए आरोपी संजय मिश्रा को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया। आरोपी संजय मिश्रा म.प्र. को जेएमएफसी न्यायालय राजपुर में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।</description>
सडक़ जाम कर बर्थडे मना रहे नौ लडक़े गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 15 अक्टूबर। बीच सडक़ ट्रैफिक जाम कर बर्थडे मना रहे नौ लडक़ों को पंडरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके ख़िलाफ़ धारा-285,126(2),3(5) बी.एन.एस. का मामला दर्ज किया है।
10-11 अक्टूबर की दरम्यानी रात 12:15 बजे से 1 बजे के मध्य एकता चौक दलदलसिवनी के पास संजय साहू एवं उसके 6-7 साथियों ने यह हुड़दंग किया।बीच सडक पर स्कार्पियो सी.जी. 10 ए.आर.-3300 को खडी कर रास्ता रोककर जोरो से आतिशबाजी कर बोनट पर केक काट रहे थे। रास्ता रोकने के कारण रोड जाम हो गया था जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी । जन शिकायत पर अपराध कायम कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से की गई है।
गिरफ्तारी आरोपी- योगराज साहू पिता राजेश कुमार साहू 23 सोंड्रा निक्को सांकरा थाना धरसींवा । भूनेश्वर उर्फ संजय साहू पिता पुरण लाल साहू 23 एकता चौक के पास दलदल सिवनी। खिलेश निर्मलकर पिता भगवती निर्मलकर 23 दलदल सिवनी एकता चौक। आशीष उर्फ कर्षन साहू पिता ईश्वर लाल साहू 22 अमन नगर मोवा। खिलेन्द्र कुमार चंद्राकर पिता द्वारिका प्रसाद चंद्राकर 20 दलदल सिवनी डी जी मोटर्स के पास विज्ञान केन्द्र पंडरी। निलेश कुमार साहू पिता हेमंत साहू 23 खैरखुट धरसींवा। डुपेंद्र साहू पिता किशन लाल साहू 23 सोंड्रा निक्को सांकरा धरसींवा। नवीन राव उर्फ मन्नू पिता लक्ष्मण राव 27 अमन नगर मोवा। पंकज ध्रुव पिता भरत राम 23 शिवाजी नगर द्वारिका विहार दलदल सिवनी।</description>
टाइम्स हायर एजुकेशन वल्र्ड यूनिवर्सिटी  रैंकिंग 2026 में कीट डीम्ड यूनिवर्सिटी भी
        <description>वल्र्ड रैंकिंग में 501, संस्थानों की सूची में कीट पांचवें पायदान पर, देश में सर्वश्रेष्ठ
भुवनेश्वर, 10 अक्टूबर। टाइम्स हायर एजुकेशन वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के घोषित परिणामों में भुवनेश्वर स्थित कीट डीम्ड विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर 501 संस्थानों में आंका गया है।
प्रकाशित सूची में कीट पांचवें स्थान पर भारत में सर्वश्रेष्ठ रहा है। गौरतलब है कि कीट ओडिशा का एकमात्र ऐसा तकनीकी संस्थान है जिसे राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 10 की सूची में स्थान प्राप्त हुआ है और यह ओडि़शा राज्य के लिए बेहद गर्व की बात है और इसकी बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रत्यक्ष प्रतीक है।
वैश्विक स्तर पर कीट को 2,191 विश्वविद्यालयों में 501-600 बैंड में और, राष्ट्रीय स्तर पर देश में 128 संस्थानों में से कीट पांचवां स्थान प्राप्त किया है जो पिछले वर्ष के 601-800 बैंड की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। यह उछाल वैश्विक प्रतिस्पर्धा में विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और भारत के सबसे गतिशील और विश्व स्तर पर दिखाई देने वाले संस्थानों में से एक के रूप में इसके उभार को दर्शाती है। भारतीय विज्ञान संस्थान(ढ्ढढ्ढस्ष्) भारतीय विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर रहा, जबकि ्यढ्ढढ्ढञ्ज भारत का पाँचवाँ सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है।
इस वर्ष,कीट को टाइम्स हायर एजुकेशन वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के शैक्षणिक उत्कृष्टता मानदंड में विश्व में 259वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। टाइम्स हायर एजुकेशन पाँच मानदंडों के आधार पर रैंकिंग प्रदान करता है। उल्लेखनीय रूप से, कीट डीम्ड विश्वविद्यालय ने उद्योग एकीकरण, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण और सामाजिक प्रतिबद्धता (स्ष्ठत्रह्य) मानदंडों में भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
टाइम्स हायर एजुकेशन के मूल्यांकन के अनुसार, विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 में कीट का प्रदर्शन एक दशक के परिवर्तन को दर्शाता हैस्थानीय उत्कृष्टता से वैश्विक मान्यता तक। इस संस्थान ने यह प्रदर्शित किया है कि ओडिशा का एक सामाजिक रूप से समावेशी विश्वविद्यालय नवाचार, करुणा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों से प्रतिस्पर्धा कर सकता है।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कीट-कीस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने कहा, हर राज्य की आकांक्षा होती है कि उसका विश्वविद्यालय विश्व स्तर पर शीर्ष 500 में स्थान अर्जित करे। मुझे खुशी है कि कीट अपनी स्थापना के मात्र 28 वर्षों में ही एक डीम्ड विश्वविद्यालय के रूप में 22 वर्षों के अनुभव के साथ, 501 विश्वविद्यालयों की सूची में दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शुमार हो गया है। यह उपलब्धि विशेष रूप से ओडिशा और पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।</description>
साईंस कॉलेज में बलवा, आधा दर्जन को जेल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 15 अक्टूबर। शनिवार रविवार रात साईंस कॉलेज छात्रावास में घुसकर बलवा करने वाले आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन लोगों ने छात्रों के साथ हाथ-मुक्का, राड, हाकी,डंडा से हमला किया। इनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।इनके विरुद्ध धारा 115(2), 191(2), 191(3), 333, 304(2) का अपराध दर्ज किया गया है।
शनिवार रात हुई घटना की उमादास मुखर्जी ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह साईंस कॉलेज हॉस्टल में रहकर साईंस कॉलेज में बी.एस.सी. अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 12.01.2025 को रात्रि करीबन 11.45 बजे छात्रावास में 50-60 व्यक्तियों का एक गैंग छात्रावास के अंदर प्रवेश कर उसके अन्य छात्रावासियों के साथ हाथ-मुक्का, डंडा, चाकू से मारपीट करने लगे तथा छात्रों का सामान चोरी कर फरार हो गये थे। छात्रों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। इस दौरान मिली जानकारी पर आरोपी मोनेश उर्फ मोंटू केसरकर, धर्माशुं सोनपिपरे, गोबिन यादव, प्रतीक यादव, आकाश गुप्ता उर्फ बाबू एवं थानेश्वर उर्फ सोने साहू को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने साथ अन्य 25-30 युवकों के साथ मिलकर हमला करना स्वीकार किया गया है। इन सभी का जुलूस निकाल कर कोर्ट में पेश किया गया।</description>
महापौर परिषद की बैठक, विभिन्न कार्यों को दी मंजूरी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाईनगर, 14 अक्टूबर। नगर पालिक निगम भिलाई महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में आहूत की गई। बैठक में 7 एजेंडा प्रस्तुत किया गया था। जिसमें प्लेसमेंट वाहन चालक एवं हेल्पर उपलब्ध कराने, मिलियन प्लस सिटी अंतर्गत प्रस्ताव सहित आईईसी गतिविधियों का योजनाबद्व कियान्वयन जैसे विशयों को शामिल किया गया था।
निगम के वाहन शाखा हेतु उच्च कुशल, कुशल एवं अर्द्वकुशल वाहन चालक एवं हेल्पर उपलब्ध का कार्य। 15वें वित्त आयोग के मिलियन प्लस सिटी अंतर्गत प्रस्तावों की कार्ययोजना के संबंध में। निगम के जलकार्य विभाग हेतु कुशल, अर्धकुशल एवं अकुशल श्रमिक उपलब्ध कराने का कार्य। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत आई.ई.सी. गतिविधियों का योजना बद्व तरीके से कियान्वयन एवं निरीक्षण के संबंध में। सभी एजेण्डा पर महापौर परिषद के सदस्यों ने विस्तृत चर्चा कर कार्य कराये जाने की सर्व सम्मति से पारित किया गया है।
महापौर नीरज पाल को सभी उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों ने अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव बनने की बधाई दिए। आप और परिषद के सदस्यों एवं अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिए हैं। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लालचंद वर्मा, आदित्य सिंह, केशव चौबे, केशव बंछोर, चंद्रशेखर गंवई, मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, अपर आयुक्त राजेंद्र दोहरे, वेशराम सिन्हा, अनिल सिंह, प्रिया करसे, अर्पित बंजारे उपस्थित रहे।</description>
पटाखा दुकान के लिए 93 अस्थाई भूखंड का आबंटन
        <description>निगम को 4.30 लाख की आय
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 अक्टूबर। महापौर मधुसूदन यादव एवं नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम सभागृह में पटाखा दुकान के लिए लाटरी के माध्यम से 93 अस्थाई भूखंड आबंटन लायसेंसी पटाखा व्यवसायियों को किया गया। उक्त आबंटन से नगर निगम को 4 लाख 29 हजार 660 रुपए की आय हुई है। पटाखा दुकान म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगाया जाएगा। पटाखा दुकान के लिए इच्छुक लाइसेंसी पटाखा व्यवसायियों को लाटरी के माध्यम से अस्थाई भूखंड का आबंटन किया गया।
अस्थाई भूखंड आबंटन के संबंध में राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस वर्ष पटाखा दुकान लगाने के लिए राजस्व कार्यालय में 99 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 93 लाईसेंसी पटाखा विक्रताओं द्वारा शुल्क का भुगतान किया गया। इस वर्ष प्रति दुकान के आबंटन शुल्क में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई। जिसके तहत आवेदन प्राप्त कर 4620 रुपए प्रति दुकान अस्थाई भूखंड शुल्क जमा कराया गया। जिससे नगर निगम को 4 लाख 29 हजार 660 रुपए की आय हुई है। उन्होंने पटाखा व्यवसायियों से कहा कि पटाखा  विक्रय के लिए शासन गाईड लाईन का पालन करते फायर सेप्टी रखना होगा। आबंटन अवसर पर कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे, राजस्व उप निरीक्षक रविन्द्र ठाकुर के अलावा राजस्व विभाग का अमला सहित पटाखा व्यवसायी उपस्थित थे।</description>
आयुक्त ने संजय नगर तालाब का किया निरीक्षण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 अक्टूबर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन 01 अंतर्गत संजय नगर तालाब, चंद्रा मोर्या टॉकिज के सामने मार्केट जोन, सुपेला सामुदायिक भवन सहित दक्षिण गंगोत्री का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निरीक्षण किया गया।
निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत द्वारा संजय नगर तालाब का निरीक्षण किया गया। तालाब के वाकिंग ट्रेक को व्यवस्थित करने एवं अन्य रखरखाव व्यवस्था हेतु चर्चा की गई। स्थल पर लगाए गए पेवर ब्लाक उखड़ गए है एवं बाउण्ड्रीवाल गिर गया है, उसका संधारण कराने निर्देशित किया गया है। चंद्रा मोर्या टाकिज के सामने निगम स्वामित्व के रिक्त भूमि में मार्केट जोन बनाने निर्देशित किया गया है।
सुपेला बर्फ फैक्ट्री के बगल में सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है, जिसके कार्य में बिलम्ब हो रहा है। निर्माणकर्ता एजेंसी को नोटिस जारी कर कार्य जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। दक्षिण गंगोत्री का आयुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिन्हा, बसंत देवांगन, जावेद अली, प्रशन्न तिवारी, सुनील जोशी, जोन एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।</description>
नंदई चौक में पथ संचलन
        <description>राजनांदगांव, 14 अक्टूबर। नंदई चौक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्वामी विवेकानंद शाखा नंदई बस्ती के तत्वावधान में सोमवार को भव्य पद संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्ती प्रमुख मनोज यादव के नेतृत्व में चारों वार्डों के पार्षद रवि सिन्हा, केवरा विजय राय, सतीश साहू एवं अरुण साहू पूर्ण गणवेश में पद संचलन का हिस्सा बने।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेश कुमार शमा व मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाह पुष्कर राज बक्शी तथा विशेष अतिथि सह नगर संचालक संजय सोनी उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। मुख्य ध्वजवाहक के रूप में मूलचंद भंसाली ने दायित्व का निर्वहन किया। कार्यक्रम में विष्णु साव, गितेश गुप्ता, चिंटू सोनकर, सुरेंद्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।</description>
बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेल आवश्यक&निखिलकांत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 14अक्टूबर। पटेवा क्षेत्र के ग्राम बनपचरी में जय मौली माता कबड्डी समिति के तत्वावधान में कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसके समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिल मनोजकांत साहू शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में युकां विस क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ लोधी, सरपंच उषा अर्जुन सोनी, जिपं सदस्य देवकी प्रकाश धरम पटेल, रत्नेश साहू थे।
इस दौरान नपाध्यक्ष श्री साहू व अतिथियों ने पूजा-अर्चना तथा िखलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर समापन मैच का शुभारंभ किया। इससे पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा नपाध्यक्ष का फूल माला से स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम अपने स्वागत से अभिभूत नपाध्यक्ष श्री साहू ने समस्त ग्रामीणों व आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों का आभार व्यक्त किया। पश्चात उन्होंने कहा कि पूर्वजों के जमाने से गांवों में कबड्डी खेल का प्रचलन है। आज के बच्चे खेल से ज्यादा टीवी और इंटरनेट से चिपके रहते हैं जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हानिकारक है। ग्रामीणों द्वारा कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया जाना एक सराहनीय कदम है। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। यहां के युवा टीम का उत्साह देखकर लग रहा है कि इस गाँव में प्रत्येक आयोजन में सभी की बराबर भागीदारी होती होगी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर इसी प्रकार गाँव में आयोजनों का संचालन उत्साह से करने अपील की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेश्वर नेताम, तेजराम ध्रुव, लोचन पटेल, देवकुमार ध्रुव, सनत मंडावी, आदि कुंभकार आदि ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नपाध्यक्ष हुए शामिल
ग्राम कौंसरा (तेंदुकोना) में आयोजित छत्तीसगढ़ी लोक मंच मोर मयारू किसान कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत मनोजकांत साहू मुख्य अिितथ के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति को सहेजना हम सब का दायित्व है। ऐसे आयोजनों से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मजबूती मिलती है। बच्चे भी हमारे परंपरा से अवगत होते हैं। आज मोबाइल, इंटरनेट के कारण गाँव तथा शहरों में पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन कम हो रहा है। ऐसे में यह आयोजन इसे जीवंत बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में सरपंच धर्मेंद्र साहू, जनपद सदस्य थनेश्वरी प्रहलाद साहू, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष थानसिंह दीवान, पूर्व सरपंच अश्वनी वेदकुमार दीवान, साहू समाज अध्यक्ष चंदूलाल साहू, वेदकुमार दीवान, कोमल कुमार महानंद, रत्नेश साहू, प्रेमप्रकाश साहू, नूमेंद्र साहू, कोमल महानंद, डिगेश्वर साहू, खिलेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।</description>
स्वास्थ्य सेवाओं में भागीदारी का उत्साह
        <description>वार्ड ब्वॉय एवं आया भर्ती परीक्षा में 75.49 फीसदी उपस्थिति, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 12 अक्टूबर। स्वास्थ्य विभाग में सेवा के इच्छुक युवाओं के लिए रविवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया भर्ती परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन जगदलपुर और आसपास के 30 केंद्रों पर किया गया। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सुबह 11 से दोपहर 1.15 बजे तक चली इस परीक्षा में स्थानीय युवाओं ने भारी उत्साह दिखाया। कुल 9,509 पंजीकृत छात्रों में से 7,169 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिससे उपस्थिति दर 75.49त्न दर्ज की गई। अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2,340 रही।
परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए थे। निर्धारित समय के बाद आने वाले प्रतिभागियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं दिया गया। वहीं पूरी आस्तीन वाले प्रतिभागियों को भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान नहीं किया गया।
व्यापम द्वारा ये सारे नियम
परीक्षा में नकल की संभावनाओं को रोकने के लिए किए गए हैं। परीक्षा समन्वयक डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर सहित सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। सभी परीक्षा केंद्रों में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया। व्यापम के नियमों का कड़ाई से पालन के फलस्वरूप पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अनियमितता की सूचना नहीं मिली।
इनमें शासकीय काकतिया पी.जी. कॉलेज, धरमपुरा नं.-02 में 480 परीक्षार्थियों में 368, झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, धरमपुरा नं.-03 में 480 परीक्षार्थियों में 358, शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, शांति नगर में 360 परीक्षार्थियों में 278, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नं.-1 में 480 परीक्षार्थियों में 352, शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जगदलपुर में 480 परीक्षार्थियों में 367, सेजेस शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नं.-2, राजेंद्र नगर वार्ड, गीदम रोड में 420 परीक्षार्थियों में 329, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्रीड़ा परिसर, धरमपुरा में 360 परीक्षार्थियों में 295, स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अग्रसेन चौक में 480 परीक्षार्थियों में 350, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेलवे कॉलोनी में 300 परीक्षार्थियों में 217, धरमू माहरा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक, धरमपुरा-2 में 240 परीक्षार्थियों में 178, भगत सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिविल लाइन पथरागुड़ा में 300 परीक्षार्थियों में 213, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, चांदनी चौक में 300 परीक्षार्थियों में 230, निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालबाग में 480 परीक्षार्थियों में 360, श्री वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय, कंगोली, सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में 300 परीक्षार्थियों में 229, विद्या ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेश्वरी वार्ड, गीदम रोड में 480 परीक्षार्थियों में 351, सूर्या कॉलेज, गीदम रोड परपा में 300 परीक्षार्थियों में 230, शहीद गुंडाधुर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, कुम्हरावंड में 360 परीक्षार्थियों में 257, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितिरगांव में 180 परीक्षार्थियों में 133, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आसना में 300 परीक्षार्थियों में 237, क्राइस्ट कॉलेज राजेंद्र नगर वार्ड गीदम रोड में 420 परीक्षार्थियों में 300, श्री विद्यापति अकादमी, बहादुरगुड़ा में 300 परीक्षार्थियों में 227, सक्सेज कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 300 परीक्षार्थियों में 218, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आड़ावाल में 240 परीक्षार्थियों में 186, मैत्री संघ विद्या निकेतन में 120 परीक्षार्थियों में 96, शासकीय हाई स्कूल पनारापारा में 120 परीक्षार्थियों में 95, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आड़ावाल में 120 परीक्षार्थियों में 80, आदेश्वर अकादमी हल्बा कचोरा में 240 परीक्षार्थियों में 191, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोटानार में 240 परीक्षार्थियों में 181, अंजुमन उर्दू-हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 120 परीक्षार्थियों में 96 और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलोरी में 209 परीक्षार्थियों में 167 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।</description>
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कई स्पर्धाएं
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
महासमुंद, 12 अक्टूबर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पिरदा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिरदा के अंतर्गत कार्यरत सीएचओ रूमा भोई एवं गरिमा कन्नौजे ने किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी फिल्म दिखाई।
डॉ.घनश्याम पटेल ने बताया कि बालिकाओं को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरिष्ठ शिक्षक लोरीश कुमार ने बेटियों को अच्छी शिक्षा देकर सशक्त बनाने की बात कही। कक्षा बारहवीं की रीना सिदार और सुनीता साहू को मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम, कक्षा ग्यारहवीं की भारती, रिया और तुलसी को प्रथम और कुर्सी दौड़ में सुनीता पारेश्वर व यामिनी निषाद को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर प्राचार्य तरूण पटेल, प्रधानपाठक अरूण प्रधान,उपसरपंच मनोज पटेल, इमामुद्दीन शेख, दीनबंधु प्रधान सहित अन्य मौजूद थे।</description>
पीएम मातृ सुरक्षा योजना से मुस्कुरा रहीं गर्भवती माताएं, बचेली स्वास्थ्य केन्द्र बना सहारा
        <description>हर माह की 9 और 24 तारीख को होती है मातृ स्वास्थ्य जांच, अब तक सैकड़ों महिलाएं ले चुकी हैं लाभ
छत्तीसगढ़संवाददाता
बचेली, 12 अक्टूबर। प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा योजना के तहत बचेली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित रूप से गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। यह विशेष चिकित्सा शिविर प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को आयोजित होता है, जिसमें बड़े बचेली, पाढ़ापुर, बेनपाल, बेहनार, पीना बचेली, दुगेली, बड़े कमेली, भांसी, नेरली और पोरो कमेली जैसे दस गांवों की गर्भवती माताएँ लाभान्वित हो रही हैं।
सेक्टर सुपरवाइजर अल्पना दास ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र की नर्सें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को माताओं की सूची प्रदान करती हैं। इसके बाद मितानिन गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर, पास के स्कूल भवन या पंचायत भवन में एकत्र करती हैं। वहां से उन्हे बचेली स्वास्थ्य केन्द्र की एम्बुलेंस द्वारा सुरक्षित रूप से लाया जाता है।
यहाँ विशेषज्ञ टीम द्वारा गर्भवती माताओं की जांच, वजन, ब्लड प्रेशर और आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जाते हैं। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, खान-पान, सावधानियाँ और प्रसव-पूर्व देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। स्वास्थ्य कर्मी माताओं को यह भी बताते हैं कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत संपर्क करें।
.369परीक्षण के बाद माताओं को स्व सहायता समूह के द्वारा पोषण आहार स्वरूप खिचड़ी दी जाती है और घर पर भी इसी तरह का पौष्टिक भोजन जारी रखने की सलाह दी जाती है। शिविर समाप्ति के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से सभी माताओं को उनके गांवों तक सुरक्षित वापस पहुँचाया जाता है।
गौरतलब है कि यह योजना भारत सरकार की स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की प्रमुख पहल है जो निरंतर संचालित है और अब तक सैकड़ों गर्भवती महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी हैं।
इस योजना से न केवल माताओं को समय पर स्वास्थ्य सेवा मिल रही है, बल्कि ग्रामीण अंचल में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में भी यह योजना बेहद प्रभावी सिद्ध हो रही है।</description>
साइबर जन जागरूकता पर दी जानकारी
        <description>दंतेवाड़ा, 12 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराधों से बचाव करने विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे साइबर ठगी को रोका जा सके। पुलिस थाना कुआकोंडा ने नकुलनार के साप्ताहिक दिवस शनिवार को साइबर जन जागरूकता अभियान संचालित किया। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधियों की गतिविधियों से अवगत कराया गया। ग्रामीणों से अपने बैंक खातों की जानकारी को गोपनीय रखने की बात कही गई।
इसी कड़ी में अनजाने लिंक पर क्लिक न करने की अपील की गई। ओटीपी और एटीएम पिन कोड किसी से सजा न करने की समझाइश दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी श्री मरकाम सहित बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे।</description>
40 टीमों ने की 200 ठिकानों की जांच, कई गिरफ्तार
        <description>ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ संवाददाता
गरियाबंद, 12 अक्टूबर। जिला गरियाबंद में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने शनिवार सुबह 5 बजे से विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 40 टीमों ने लगभग 200 ठिकानों की जांच की। विभिन्न मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में नशे का सामान बेचते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 4.980 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इसी तरह, शराब बिक्री के मामले में 22 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 275.280 लीटर शराब जब्त की गई।
अभियान में 2 मामलों में आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की गई। 6 स्थायी वारंट तामिल किए गए और 35 व्यक्तियों के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कार्यवाही दर्ज की गई। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।</description>
जिलाध्यक्ष चयन के लिए आज कार्यकर्ताओं से रायशुमारी
        <description>एआईसीसी ने सांसद सप्तगिरी उल्का को बनाया पर्यवेक्षक
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 10 अक्टूबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई है। गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखण्ड के बाद अब छत्तीसगढ़ में अभियान जारी है,जिसके तहत एआईसीसी द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश में 17 पर्यवेक्षक नियुक्त हुए हैं।
कोंडागांव जिले के पर्यवेक्षक के रूप में ओडि़शा के सांसद सप्तगिरी उल्का को जिम्मेदारी दी गई है, वहीं पीसीसी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी को सह प्रभारी बनाया गया है जिनकी मौजूदगी में 11 अक्टूबर को कोंडागांव जिले में केशकाल मंगल भवन मे फरसगांव रेस्ट हॉउस में एवं कोंडागांव ऑडिटोरियम हॉल में क्षेत्रवार कांग्रेसियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चयन हेतु कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जाएगी, वहीं पर्यवेक्षक जिले के विभिन्न संग संगठनों से स्थानीय पत्रकारों से रूबरू होकर योग्य जिलाध्यक्ष की तलाश करेंगे।
मंगल भवन हर्रापड़ाव केशकाल में केशकाल ब्लॉक बड़े राजपुर ब्लॉक एवं धनोरा ब्लॉक के कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी फरसगांव रेस्ट हॉउस में फरसगांव ब्लॉक के कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी, वहीं कोंडागांव ऑडिटोरियम में कोंडागांव ब्लॉक माकड़ी ब्लॉक एवं मर्दापाल ब्लॉक के कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी।
पर्यवेक्षक द्वारा सम्पूर्ण जिले में दौरे के साथ स्थानीय जनों की आवाज को संकलित करते हुए रिपोर्ट तैयार कर एआईसीसी को सौपेंगे।
एआईसीसी द्वारा प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की सूची एक साथ जारी किया जाएगा। पूर्व में ब्लॉक अध्यक्ष चयन हेतु संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश स्तर मे नियुक्त प्रभारियों के द्वारा रिपोर्ट तैयार कर पीसीसी को भेजा गया है जिसकी घोषणा एआईसीसी द्वारा की जाएगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में आने वाले दिनों में कांग्रेस नए कलेवर में नई ऊर्जा के साथ नजर आएगी जिसकी तैयारी पार्टी कर चुकी है। जमीन स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओ जमीनी नेताओं की पूछ परख मे कोई कमी न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखकर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत पार्टी द्वारा की गयी है। आने वाले दिनों में इसका प्रभाव धरातल में नजर आएगा। प्रदेश से विष्णुदेव साय की सरकार व केंद्र से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करने की नई रणनीति तैयार की जाएगी।</description>
महिला मानव प्रतिरक्षक जिला स्तरीय जागरूकता सत्र आयोजित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 10 अक्टूबर। शिवि डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा जिला कोंडागांव के ग्राम शामपुर में जिला स्तरीय जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छायाचित्र पर पूजा-अर्चना से हुई।
शिवि डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पेंग्सोमिर ई. बोराह ने संगठन के कार्यों और उद्देश्यों पर चर्चा की। इसमें महिला सशक्तिकरण, क्षमता निर्माण, नेतृत्व, आजीविका मिशन, महिला हिंसा, दहेज प्रथा, टोनही प्रताडऩा, समानता, लिंग भेद, रंग भेद, और सखी वन स्टॉप सेंटर 181 की सेवाओं पर जानकारी दी गई।
सखी वन स्टॉप सेंटर से स्वीटी दास ने प्रकरणों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत कर परामर्श दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गायत्री सहाय और वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट ने कानूनी अधिकारों, भरण-पोषण, पारिवारिक एवं जमीनी विवादों से संबंधित जानकारी दी।
डीएसपी स्निग्धा सलामे ने घरेलू विवाद, पति-पत्नी संबंधी विवाद, संपत्ति विवाद, मोटरयान दुर्घटना, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य कानूनी पहलुओं पर जानकारी साझा की।
नगर सैनिक गौर गोपाल मिस्त्री ने आपदा प्रबंधन के अंतर्गत सिलेंडर गैस में आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके का प्रदर्शन किया।
सत्र में शिवि कार्यकर्ता ईशवन पटेल, ग्राम सरपंच देवेंद्र मरकाम, ग्राम पटेल हरेंद्र प्रसाद पटेल, कोटवार महेश दास मानिकपुरी, जनपद सदस्य अंगत पटेल, संकुल समन्वयक अमिताभ मिश्रा, भानु ठाकुर, शालिनी पटेल, दिव्या मरकाम, वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और महिला मानव प्रतिरक्षक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।</description>
मुरतोंडा और गादीरास पंचायतों में जिला सीईओ का निरीक्षण
        <description>अपूर्ण आवास और शौचालय निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 10 अक्टूबर। सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर ने आज जनपद पंचायत सुकमा के ग्राम पंचायत मुरतोंडा एवं गादीरास में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा स्वीकृत विकास और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण 20 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सीईओ ठाकुर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपूर्ण आवासों में शौचालय निर्माण शीघ्र पूरा करने तथा मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की 90 दिनों की मजदूरी का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने अधिकारियों, पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थियों को समय पर भुगतान मिले और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ निधि प्रधान, कार्यक्रम अधिकारी पीएम आवास राकेश निराला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।</description>
छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 साल, स्वास्थ्य विभाग मना रहा है रजत जयंती वर्ष
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 10 अक्टूबर। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 10 से 17 अक्टूबर तक रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है।
1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन मध्यप्रदेश से अलग होकर हुआ था। राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य विभाग जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
इस अवसर पर पंचायत, जनपद और जिला स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें टीबी लक्षणों की पहचान और सैंपल कलेक्शन, एचआईवी जांच और जागरूकता, हेपेटाइटिस टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य दिवस, मोतियाबिंद और स्कूली बच्चों में दृष्टि दोष की पहचान, अंगदान के महत्व पर कार्यशालाएं, जिला और विकासखंड स्तर पर रक्तदान शिविर, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण तथा स्कूल-कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी ने अपील की है कि नागरिक इन कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराएं। उन्होंने कहा कि रक्तदान और अंगदान जीवन दान के समान है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इन शिविरों में शामिल हों और रजत जयंती वर्ष को सफल बनाने में सहयोग करें।</description>
3 गाडिय़ों से अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 10 अक्टूबर। अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने भानपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लग्जरी वाहनों से मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना भानपुरी में मामले को लेकर धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट एवं धारा 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
आरोपी मयंक गनवीर रिसाली भिलाई जिला दुर्ग, अमन राय उमरपोटी थाना उतई जिला दुर्ग, धनराज सिंह ठाकुर उर्फ लाला सुपेला जिला दुर्ग, चिराग यादव उर्फ चिकू सेक्टर 10 भिलाई, जिला दुर्ग, हुपेन्द्र नाग मुरकुची आवासपारा भानपुरी बस्तर, जितेन्द्र कुर्रे उर्फ कल्लू कोण्डागांव, प्रमेन्द्र कुर्रे उर्फ छोटू जामकोटपारा कोण्डागांव को गिरफ्तार किया गया।
गोवा व्हिस्की की 55 पेटी (कुल 2750 पौवा, प्रत्येक 180 एमएल)  मात्रा 495 लीटर, अनुमानित कीमत 3,52,000,
तीन वाहन  स्कॉर्पियो (सीजी04-क्यूडी-7778), सियाज (सीजी04-पीबी-7951), डस्टर (सीजी04-एचडी-6858)  कुल कीमत 13,00,000, एंड्रॉयड मोबाइल फोन  कीमत 1,60,000/- जब्ती किया गया।
पुलिस को 9 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि फरसागुड़ा क्षेत्र में तीन वाहनों से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्ष कुमार धुरन्धर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने फरसागुड़ा-मुरकुची मार्ग पर घेराबंदी कर तीनों वाहनों को पकड़ा। तलाशी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस शराब तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी है।</description>
हर घर स्वदेशी& घर&घर स्वदेशी  का संदेश पहुँचाना है& टिकेश्वर
        <description>कोंडागांव, 9 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन ने आज भाजपा कार्यालय अटल सदन, कोंडागांव में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे आत्मनिर्भर भारत-संकल्प अभियानकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के मार्ग पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में जीएसटी सुधार और आयकर दरों में ऐतिहासिक छूट देकर केंद्र सरकार ने व्यापार में सुगमता लाने और कर व्यवस्था को सरल बनाने का बड़ा कदम उठाया है।
श्री जैन ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान  की शुरुआत 25 सितंबर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर की गई है, जो 25 दिसंबर, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती तक चलेगा।
इस अभियान का उद्देश्य हर घर तक हर घर स्वदेशी - घर-घर स्वदेशी  का संदेश पहुँचाना और वोकल फॉर लोकल के संकल्प को सशक्त बनाना है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने बताया कि जहाँ वर्ष 2014-15 में भारत का रक्षा निर्यात 1,941 करोड़ था, वहीं 2024-25 में यह बढक़र 23,622 करोड़ रु. हो गया है।
देश में 100 से अधिक यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की स्थापना आत्मनिर्भर भारत की सफलता का प्रतीक है।
श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर भारत का अग्रणी राज्य बनाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। राज्य का लक्ष्य है कि अगले पाँच वर्षों में जीएसडीपी दोगुना कर 10 लाख करोड़ तक पहुँचे।
इसके लिए स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक हस्तकला को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों से जोडऩे की रणनीति पर कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा -बस्तर की लोककला, चांपा का कोसा, जशपुर की कॉफी, डोकरा कला, टेराकोटा जैसे उत्पाद आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ की पहचान बन रहे हैं।
महिला स्वसहायता समूहों ने हर्बल और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।ज्ज्
श्री जैन ने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि देशभक्ति का जज़्बा है।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि गर्व से कहो  यह स्वदेशी है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे पर्वों पर स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और देश की प्रगति में अपनी सहभागिता निभाएँ।
अंत में श्री जैन ने कहा आइए हम सब मिलकर आत्मनिर्भर भारत के इस संकल्प को सफल बनाएं और विकसित भारत व सशक्त छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करें।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम,दीपेश अरोरा,मनोज जैन,गोपाल दीक्षित,आकाश मेहता,नरपति पटेल, कुलवंत चहल, मनोज ध्रुव, संतोष पात्र सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।</description>
हाई स्कूल भवन निर्माण की मांग, बिंजोली के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 9 अक्टूबर। मंगलवार को कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बिंजोली के ग्रामवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बीते तेरह वर्षों से गांव में हाई स्कूल की सुविधा नहीं है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है।
इस दौरान ग्राम सरपंच चंदू लाल बघेल, उप सरपंच सुख राम मंडावी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला महामंत्री उदय भंडारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल गांव के अतिरिक्त स्कूल भवन में हाई स्कूल की कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जहां न तो पर्याप्त कक्ष हैं और न ही मूलभूत सुविधाएं। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द स्थायी हाई स्कूल भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को शिक्षा का अधिकार सुगमता से मिल सके और उन्हें अन्य गांवों में जाकर पढ़ाई करने की मजबूरी से राहत मिले।</description>
अमेठी में एबीस ग्रुप के फिश प्लांट का कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
        <description>अत्याधुनिक प्लांट से मत्स्यपालन क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर। देश के अग्रणी प्रोटीन उत्पादक एबीस फूड्स एंड प्रोटींस प्राईवेट लिमिटेड (आईबी ग्रुप) के उत्तरप्रदेश के अमेठी स्थित जगदीशपुर में अत्याधुनिक एबीस फिश फीड प्लांट का कल 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे।
यह विशाल प्लांट प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है और यह उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में मछली आहार की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर देशभर से 6000 से अधिक मत्स्य पालक और व्यापारी इस समारोह से जुड़ेंगे।
आईबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर बहादुर अली ने कहा कि आईबी ग्रुप पिछले 40 वर्षों से देश में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन को सुलभ और सस्ता बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लगभग 25 साल पहले हमने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में देश का पहला फ्लोटिंग फिश फीड़ प्लांट लगाकर एक शुरूआत की थी। आज उत्तरप्रदेश सरकार की प्रगतिशील नीतियों के कारण मत्स्य पालन को जो बढ़ावा मिला है। उससे यहां फीड़ की मांग तेजी से बढ़ी है। इसी मांग को पूरा करने और किसानों की इनकम बढ़ाने हमने यह प्लांट स्थापित किया है।</description>
नई रोड स्वीपिंग मशीन का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने की मशीन की पूजा
        <description>स्वच्छ और आधुनिक जगदलपुर की दिशा में एक और कदम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 9 अक्टूबर। नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा गुरूवार की सुबह नई रोड स्वीपिंग मशीन का पूजन एवं शुभारंभ किया गया। शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस अत्याधुनिक मशीन का शुभारम्भ किया गया है। महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर मशीन को हरी झंडी दिखाकर शहरवासियों की सेवा हेतु समर्पित किया।
महापौर संजय पांडे ने कहा है कि पूर्व के कार्यकाल में इसको खऱीदने का प्रस्ताव नगर निगम की एमआईसी ने किया था, जिसके तहत आज इसे पूजा पाठ करके रोड पर उतारा गया है। वैक्यूम स्वीपिंग मशीन एक आधुनिक मशीन है , इसके रोड स्वीपिंग मशीन के संचालन से शहर की मुख्य सडक़ों की सफाई अब और अधिक व्यवस्थित, आधुनिक एवं कुशलतापूर्वक की जा सकेगी। इससे नगर में धूल प्रदूषण में कमी आएगी तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा।
महापौर ने इस अवसर पर कहा कि यह मशीन नगर निगम के स्वच्छता अभियान को नई दिशा प्रदान करेगी और नागरिकों की भागीदारी से हम स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ जगदलपुर बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि स्वच्छता अभियान को और मजबूत करने के लिए नगर निगम लगातार नई तकनीकों को अपना रहा है, जिससे सफाई व्यवस्था अधिक तेज़ और परिणामकारी हो सकेगी।
जगदलपुर की सडक़ों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई स्वीपिंग मशीन के शामिल होने से सफाई कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों बढ़ेगी। हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड स्वच्छता के मामले में उत्कृष्ट बने। नागरिकों से भी अपील है कि स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।
नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा यह मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है, जो धूल और कचरे को कुशलता से साफ करने में सक्षम है। इससे मैनुअल सफाई कर्मियों का कार्यभार भी कम होगा और सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी रूप से संचालित हो सकेगी। नगर निगम का प्रयास है कि शहर की सभी मुख्य सडक़ों पर इस प्रकार की मशीनों का उपयोग नियमित रूप से किया जाए।
मालूम हो कि नई रोड स्वीपिंग मशीन के शुभारंभ के साथ ही नगर निगम जगदलपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय कदम उठाया है। यह पहल न केवल सफाई व्यवस्था को आधुनिक रूप देगी, बल्कि स्वच्छ जगदलपुर, सुंदर जगदलपुर के लक्ष्य को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।
शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज जगदलपुर नगर निगम की नई स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर शहरवासियों की सेवा हेतु समर्पित किया।
इस मौके पर निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता,लक्ष्मण झा,योगेंद्र पांडेय, त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा , कलावती कसेर , राणा घोष, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, श्रीधर ओझा, आशा साहू, राजपाल कसेर, जेपी यादव, रामनरेश पांडेय, रतन व्यास, अजय पाल सिंह जसवाल, रंजीता पाणिग्रही, विधु शेखर झा, डीके परासर, धर्मेंद्र महापात्र, हीरामन कुकड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।</description>
देश के गौरव को बढ़ाना है तो स्वदेशी अपनाना होगा& रमन
        <description>जगदलपुर में स्वदेशी मेला, 300 से अधिक स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 9 अक्टूबर। देश की आत्मा में बसे स्वदेशी भाव को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित स्वदेशी मेला के विशेष कार्यक्रम में बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारत के गौरव को पुन: स्थापित करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना समय की मांग है।
उन्होंने कहा कि कभी भारत की जीडीपी विश्व की 23 प्रतिशत हुआ करती थी, क्योंकि लोग स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करते थे, लेकिन विदेशी वस्तुओं के अंधाधुंध प्रयोग से यह घटकर 2 प्रतिशत से भी कम तक सिमट गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे च्च्वोकल फॉर लोकलज्ज् अभियान के सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही देखने को मिलेंगे और भारत की अर्थव्यवस्था और भी मजबूती की ओर बढ़ेगी।
डॉ. सिंह ने मेला प्रांगण का अवलोकन करते हुए डिजिटल भुगतान के माध्यम से एक सुंदर कालीन खरीदी और स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल व्यापार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के विचार को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।
मेला संयोजक किशोर पारख ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जगदलपुर में स्वदेशी मेला का आयोजन नगर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि इस मेले में देश के 20 से अधिक राज्यों के 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें हैंडलूम, हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, आयुर्वेदिक दवाएं, पारंपरिक परिधान और जनजातीय उत्पाद प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मुरलीधर राव एवं आज के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह के आगमन को अभूतपूर्व बताया।
पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुति से गूंजा मेला परिसर
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को डॉ. रमन सिंह ने मंच पर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
मेला सह संयोजक देवेंद्र देवांगन ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि स्वदेशी मेला का उद्देश्य न केवल उत्पादों का प्रचार है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक उत्सव है जो देश की मिट्टी से जुड़ाव को मजबूत करता है।कार्यक्रम संचालन श्री ब्रिज धुर्वे और श्रीमती हितप्रीता ठाकुर ने किया। इसके पश्चात मंच पर स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य और गीतों ने पूरे परिसर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
स्वदेशी मेले ने न केवल व्यापार और रोजगार का मंच दिया है, बल्कि बस्तर की धरती पर स्वदेशी से देश की समृद्धि के भाव को नई ऊर्जा के साथ जीवंत किया है।</description>
पटाखा दुकान के लिए 10 को लॉटरी से होगा भूखंड आबंटन
        <description>म्युनिसिपल स्कूल मैदान में सजेगी पटाखा की दुकानें
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अक्टूबर। दीपावली पर्व के लिए इस बार भी म्युनिसिपल स्कूल मैदान में पटाखा दुकानें सजेगी। इसके लिए स्कूल मैदान में पटाखा दुकान के लिए आवेदन व अस्थाई भूखंड शुल्क जमा करने 10 अक्टूबर अंतिम तिथि तय की गई। साथ ही इसी दिन लॉटरी पद्धति से अस्थाई भूखंड आबंटन किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी दीपावली में पटाखा दुकान लगाया जाना है। जिसके लिए नगर निगम द्वारा लाईसेंसी पटाखा व्यवसायियों से अस्थाई भूखंड शुल्क जमा करने 10 अक्टूबर तक तिथि निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा उपरांत लाटरी के माध्यम से अस्थाई भूखंड आबंटन की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष पटाखा दुकान सर्वेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक शाला के मैदान में लगाए जाने प्रक्रिया की जा रही है। प्रक्रिया के तहत नगर निगम द्वारा पटाखा दुकान के लिए लाईसेंसी पटाखा व्यवसायियों से 10 अक्टूबर को दोपहर 0 बजे तक वर्तमान नवीनीकृत लाईसेंस वर्ष 2025-26 की स्व प्रमाणित प्रतिलिपि एवं छत्तीसगढ़ वस्तु व सेवाकर अधिनियम 2017 की धारा 24 (2) अंतर्गत साधारण टैक्स पेयर के तहत जीएसटी पंजीयन की प्रति के साथ आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन के लिए आवेदन शुल्क एवं अस्थायी भूखंड आबंटन शुल्क 4620 रुपए देकर आवेदन प्राप्त कर जमा किया जाएगा।
आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष की प्रक्रिया के तहत नगर निगम द्वारा पटाखा दुकान के लिए लाईसेंसी पटाखा व्यवसायियों से 10 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे तक वर्तमान लाईसेंस वर्ष 2025-26 के प्रति के साथ आवेदन आमंत्रित किया गया है।
आवेदनों के परीक्षण उपरांत दुकानों का अस्थाई भूखंड आबंटन नंबरिंग लाटरी के माध्यम से 10 अक्टूबर को दोपहर 04 बजे नगर निगम के सभागृह में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पटाखा व्यवसायियों को 4620 रुपए का रसीद लेकर लाटरी में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।</description>
छात्रावास में छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अक्टूबर। शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास महेश नगर में 5 अक्टूबर को छात्रावास के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति छत्तीसगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने छात्रसंघ के अध्यक्ष कैरल्स कोठारी सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईपीएस आरएस नायक ने किया। विशेष अतिथि छात्रावास के भूतपूर्व अध्यक्ष चंद्रेश ठाकुर समेत पुरूषोत्तम गांधी, लखन सोरी, बिट्टू कोमरे, मनोज पिस्दा, नंदकिशोर धुर्वे, मनोज चंद्रवंशी व अन्य लोग शामिल थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पारख ने छात्र संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थी जीवन को व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखण्ड बताते इसके प्रत्येक पलों का सदुपयोग करने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों में निहित असीमित प्रतिभा एवं ऊर्जा का भी उल्लेख किया। अध्यक्षता करते आरएस नायक ने विद्यार्थी जीवन की महत्ता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विशिष्ठ अतिथि चंद्रेश ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर छात्रावास के उपाध्यक्ष विक्रम चंद्रवंशी, सचिव प्रफुल मंडावी, टिकेश्वर मण्डावी, चंद्रहास चंद्रवंशी, मनीष रावटे, इंद्रजीत चंद्रवंशी, महेन्द्र कोरेटी, भगत कोमरे, हरिशंकर मंडावी, नागेश भुआर्य, उपेन्द्र मंडावी, आशीष हारमे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।</description>
मोहारा में साधक स्नेह सम्मेलन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अक्टूबर। श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के तत्वावधान में मोहारा स्थित संत आशारामजी बापू आश्रम में विशाल श्री योग वेदांत सेवा समिति साधक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर व कोषाध्यक्ष टीके चंद्राकर ने कहा कि सर्वप्रथम रायपुर आश्रम से आई अनिता बहन के साथ समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन की शुरूआत की। अनिता ने सम्मेलन को संबोधित करते आश्रम द्वारा संचालित सेवाकार्य की जानकारी, महत्ता व जीवन में सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में राजनांदगांव जोन से संजय, बालोद जोन से पवन, कवर्धा जोन से कृष्णा, बेमेतरा जोन से अनूप तथा दुर्ग-भिलाई जोन से मोहन ने सम्मेलन में शामिल साधको को बाल संस्कार सेवा का महत्व, जप-ध्यान-साधना, सत्साहित्य का महत्व, युवाओं को ओजश्वी-तेजश्वी बनाने की कुंजी आदि के विषयों पर मार्गदर्शन किया।
राजनांदगांव जोन प्रमुख रोहित चंद्राकर व संजय साहू ने समितियों द्वारा किए जाने वाले सेवाकार्य के बारे में विस्तार से समझाया। तत्पश्चात सभी समिति प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे सेवाकार्य का विवरण दिया तथा आगामी सेवाकार्य को अच्छे तरह से अपने क्षेत्र में करने हेतु संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नोहर जंघेल, जीवन साहू, दिलीप साहू, नम्मू साहू, राजू भाई, घनाराम साहू, भगवती वर्मा, अश्वनी निषाद, दिनु राम, रामाधीन साहू, कोमल सिंह गुरु, कमलेश गिरी गोस्वामी, गोपाल यादव, सीमा साहू तथा अन्य लोगों का सहयोग रहा।</description>
सीरतुन्नबी कमेटी ने पंजाब बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि भेजी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़ , 7 अक्टूबर। सीरतुन्नबी कमेटी रायगढ़ की अपील पर शहर के मुसलमान भाइयों से तीन लाख ग्यारह हजार सात सौ छियासी रुपए पंजाब बाढ़ पीडि़तों के लिए जमा किया गया। अभी पिछले माह भारी सैलाब की वजह से पंजाब में काफी ज्यादा जानोमाल का नुकसान हुआ है। इस सैलाब की वजह से वहां खेती बाड़ी ,कारोबार, घर दुकानो को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है ऐसे मुसीबत के वक्त में रायगढ़ के मुसलमानों ने अपने पंजाब में रहने वाले भाइयों के दर्द और तकलीफ को समझा।
इस बारे में सीरतुन्नबी कमेटी अध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन ने अपनी टीम के साथ बैठक बुलाई, जिसमें तय किया गया कि रायगढ़ शहर में पंजाब सैलाब मुसीबतज़दा लोगों के लिए अपने कौम के लोगों से ज्यादा से ज्यादा रकम जमा की जाए और और कमेटी की इस पहल पर रायगढ़ के मुसलमानों ने दिल से साथ दिया।</description>
रिटायर्ड कर्मी को संविदा नियुक्ति,क‌ई नियम शिथिल किए गए
        <description>रायपुर, 7 अक्टूबर।राज्य शासन ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को निज सहायक के पद पर संविदा नियुक्ति दी है। कचना निवासी संकर्षण सिंह को वन मंत्री केदार कश्यप के निजी स्थापना में नियुक्त किया गया है। इसके लिए साप्रवि ने संविदा नियुक्ति के लिए बने नियमों को शिथिल किया है। यह नियुक्ति मंत्री के कार्यकाल, उनके द्वारा कार्यमुक्त करने या सिंह के इस्तीफे तक सीमित रहेगी।</description>
गांजा तस्करी के आरोप में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 7 अक्टूबर। कोतमा पुलिस ने छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग में काम करने वाले फरार इनामी गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। वह 4 वर्ष पुराने गांजा परिवहन के मामले में फरार चल रहा था। मामले में म.प्र. विधानसभा में अश्वासन प्रश्न भी चल रहा था।
पुलिस के अनुसार 17 मार्च 21 को केवई पथरौड़ी के पास एक क्षतिगस्त अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 04 यू 5214 से 111 पैकेटों में कुल 219.5 किलो गांजा बरामद हुआ था, जिसे थाना कोतमा पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में जब्त कर विवेचना में लिया था।
विवेचना दौरान मामले में कार चालक आरोपी सोनू उर्फ हेमराज सपहा निवासी कुरूद जिला धमतरी (छ.ग.) को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मामले का अन्य आरोपी मास्टरमाइंड अजय त्रिपाठी निवासी चारामा जिला कांकेर (छ.ग.) फरार चल रहा था ।
पता तलाश के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है तथा उसके कई एलबम भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों के है। आरोपी अजय त्रिपाठी की गिरफ्तारी हेतु म.प्र. विधानसभा में आश्वासन प्रश्न भी लगा हुआ था।</description>
कांग्रेस ने विद्युत कार्यालय घेरा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़, 5 अक्टूबर। छग प्रदेश में भाजपा सरकार ने बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि व बिजली बिल हाफ योजना को बंद करने के विरोध में विधायक कविता प्राण लहरे के मार्ग दर्शन एवं युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के नेतृत्व में विद्युत कार्यालय घेराव किया।
प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीति के विरोध में बिजली ऑफिस कार्यालय चांदन का घेराव किया गया।
सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन माता बहन शामिल रह कर कार्यक्रम को सफल बनाए है । इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांकमेटी अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के साथ, मिथलेश डडसेना, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाग, हेमलाल पटेल, नंदकुमार डडसेना, राम डडसेना, चंद्रशेखर नायक, जीवर्धन पटेल, आसिफ खान, राम कुमार नायक, महेंद पटेल, बिजेंद्र पालेश्वर, इतवारी साहू, अनिल यादव, गोपी साहू, शुशील साहू, मंगलू राम, प्रमोद साहू, गजेंद्र ठाकुर, दिगेश यादव, भूपेश दीवान, प्यारी डडसेना, किशोर साहू, टेकराम डडसेना, गोविंद निर्मलकर, हृदय डडसेना, खिलेश्वर यादव, टीकम ठाकुर, गौतम पटेल, जीवन लाल, मेघनाथ, रामचरण डडसेना, पुनी राम साहू, संतोष पटेल, नंदकुमार पटेल, छत राम, विनोद मुखर्जी, नागेश्वर नायक, केशव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।</description>
बिजली बिल की दरों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
        <description>कांग्रेसी बोले-महंगे बिजली बिलों ने आम जनता की कमर तोड़ दी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 5 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शनिवार को अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली की दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और बिजली कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गोबरा नवापारा पारागांव स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली बिलों में राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बार-बार जनता पर बिजली दरों का बोझ डालकर उन्हें लूट रही है। भाजपा की नीतियों से प्रदेश में बिजली संकट गहराता जा रहा है। गांव-गांव में बिजली कटौती आम हो गई है, वहीं उपभोक्ताओं को महंगे बिल थमाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर अत्यधिक मूल्य वृद्धि करना राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित लूट है। कांग्रेस सरकार के समय से लेकर वर्तमान भाजपा सरकार तक प्रति उपभोक्ता औसत बिजली बिल दोगुना हो गया है। कांग्रेस सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पांच वर्षों के लिए हाफ बिजली बिल योजना शुरू की थी। इस योजना से राज्य के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिला। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई 400 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना का लाभ हर उपभोक्तिाओं ने लिया है। उन्होंने कहा कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही बिजली बहुत ज्यादा दामों पर बेची जा रही है। कांग्रेस पार्टी राज्य की भाजपा सरकार के इस अन्यायपूर्ण फ़ैसले का विरोध करती है।
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने कहा कि महंगे बिजली बिलों ने आम जनता, किसानों और व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। लगातार बढ़ते बिजली दरों से हर वर्ग परेशान है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी बंद करो, जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता चंद्रहास साहू, डेमन साहू, नवापारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी साहू, नपा के पूर्व अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जीत सिंग, राजा चावला, चतुर जगत, रामकुमार शर्मा, सुशील बोथरा, रामरतन निषाद, टिकेश गिलहरे, अजय साहू, अर्जुन साहू, हेमंत साहनी, दीपाली राजपूत, रेखा तिवारी, सुनील जैन, बीरबल राजपूत, रामा यादव, गोल्डी पारख, सुरेंद्र साहू, अनूप खरे, अहमद रिजवी, विजय तारक, मानसिंह ध्रव, प्रतीक साहू, वीरेंद्र साहनी, अमर गिलहरे संजीव गिरी गोस्वामी, कुंती साहू, सविता ताराचंद साहू, शीला कंडरा, शशि प्रकाश साहू, भागवत साहू, कृष्णा चक्रधारी, पुराणिक साहू, पीतांबर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।</description>
गांजा संग आरोपी पकड़ाया
        <description>सारंगढ़, 5 अक्टूबर। सरिया पुलिस को 8 किलो 335 ग्रार्म गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक एमएच 04 जीडी 3812 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर सरिया तरफ आ रहा है सूचना पर थाना के सामने मेन रोड सामुदायिक भवन के पास घेराबंदी कर फोर्ड क्लासिक कार को रोककर तलाशी लेने पर कार के अंदर गुप्त चेंबर में 8 किलो 335 ग्राम अवैध मादक पदार्थ मिला। चालक से पूछताछ करने पर ओडिशा से गांजा खरीद कर देवास मध्य प्रदेश ले जाना बताया। आरोपी कार चालक गोविंद सिंह मप्र के कब्जे से 8 किलो 335 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 85000रु, एक मोबाईल कीमती 15000 रु, सफेद रंग की फोर्ड क्लासिक कार क्रमांक एमएच 04 जीडी 3812 कीमती 2 लाख रु, जुमला कीमती 3 लाख रु जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सरिया में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।</description>
सर्पदंश पीडि़ता को ला रही एंबुलेंस नाले में फंसी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 3 अक्टूबर। कोण्डागांव जिले के बयानार थाना क्षेत्र के केजंग गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई। मामला केवल जहरीले सर्प के डंसने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुर्गम इलाकों की बदहाल सडक़ों और जलमग्न नालों ने पीडि़ता की जान पर और संकट खड़ा कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घड़वे सोरी पति बुधसन सोरी खेत के पास स्थित कुएं से पानी भरने गई थी, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते की दुर्दशा बड़ी बाधा साबित हुई। तोड़म मार्ग स्थित एक नाले को पार करते समय एंबुलेंस पानी में फंस गई और मरीज समेत करीब डेढ़ घंटे तक वहीं अटकी रही।
स्थानीय लोगों की मदद और काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद महिला को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घड़वे सोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। यह घटना एक बार फिर सामने लाती है कि दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और जर्जर सडक़ें आपात स्थिति में मरीजों के लिए जीवन संकट बन जाती हैं।</description>
नाबालिग से रेप, आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 3 अक्टूबर। फरसगांव पुलिस ने नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
मामला 2 अक्टूबर का है, जब एक नाबालिग पीडि़ता पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टर की जांच में यह सामने आया कि वह लगभग आठ माह की गर्भवती है।
पूछताछ के दौरान पीडि़ता ने बताया कि 2 दिसंबर 2024 को सोनाबेड़ा निवासी देवनाथ नेताम ने काम का बहाना बनाकर उसे मक्का बाड़ी के पास बुलाया और वहां जबरन रेप किया। मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह कई बार उसके साथ रेप करता रहा। भयवश पीडि़ता ने किसी को कुछ नहीं बताया। परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
तलाशी के बाद आरोपी देवनाथ नेताम सोनाबेड़ा प्लाटपारा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसे 2 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।</description>
बस्तर दशहरा: बाहर रैनी रस्म पूरी, राजा ने माडिय़ा समुदाय के साथ खाई नवाखानी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 3 अक्टूबर। आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में रथ परिक्रमा की अंतिम और सबसे अनूठी रस्म बाहर रैनी निभाई गई। इस दौरान राज परिवार के सदस्य ने सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए माडिय़ा आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ नवाखानी (नए चावल की खीर) खाई। इस अवसर पर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, महापौैर संजय पांडे सहित जनप्रतिनिधिगण भी शामिल रहे।
नवाखानी के बाद विशालकाय विजय रथ की वापसी हुई। यह रस्म बस्तर की अनूठी सामाजिक समरसता और आदिवासी संस्कृति की झलक पेश करती है।
परंपरा: रथ चोरी और राजा
का मान-मनौव्वल
दरअसल, विजयादशमी की रात (भीतर रैनी) को माडिय़ा समुदाय के ग्रामीणों ने परंपरानुसार आठ पहियों वाले विशाल रथ को चुराकर नगर के समीप कुम्हड़ाकोट जंगल में छिपा दिया था। यह रस्म उस ऐतिहासिक घटना को याद करती है जब एक बार ग्रामीणों ने राजा से असंतुष्ट होकर रथ चुरा लिया था।
शुक्रवार दोपहर राज परिवार के सदस्य, राजगुरू और मांझी-मुखिया पूरे लाव-लश्कर और गाजे-बाजे के साथ रथ को वापस लाने के लिए कुम्हड़ाकोट पहुँचे। यहाँ राजा द्वारा ग्रामीणों से रथ वापस करने के लिए मान-मनौव्वल किया गया।
नवाखानी से हुआ सद्भाव
माडिय़ा समुदाय ने रथ लौटाने के लिए शर्त रखी कि राजा उनके साथ नवाखानी खाएँगे। राज परिवार ने सहर्ष इस शर्त को स्वीकार किया। नए चावल से बने इस प्रसाद को सभी ने एक साथ ग्रहण किया, जो राज और आदिवासी समुदाय के बीच गहरे पारंपरिक संबंध और सद्भाव का प्रतीक है।
नवाखानी की रस्म पूरी होने के बाद माँ दंतेश्वरी का छत्र विधि-विधान के साथ रथ पर विराजित किया गया। माडिय़ा समुदाय के लोगों ने भारी उत्साह के बीच विजय रथ को जंगल से वापस खींचकर दंतेश्वरी मंदिर के सिंहद्वार तक पहुँचाया।
बाहर रैनी रस्म के समापन के साथ ही बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा पूरी हो गई। 75 दिनों तक चलने वाला यह अनोखा पर्व अब आगामी रस्मों-काछन जात्रा और कुटुम्ब जात्रा- के साथ अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।</description>
एलटीटी सुपरफास्ट में महिला यात्री का पर्स चोरी, लाखों का सामान गायब
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 4 अक्टूबर। एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में सो रही महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। पर्स में 60,000 रुपए नकद, 15 ग्राम सोने की अंगूठी और दो लाख से अधिक मूल्य का अन्य सामान था। पीड़ित महिला ने बिलासपुर में जीआरपी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
झारखंड के रांची टाटीसिलवे निवासी मंजू उपाध्याय अपने पति विनोद कुमार उपाध्याय के साथ गुरुवार को एलटीटी सुपरफास्ट में यात्रा कर रही थीं। उनका बर्थ एसी कोच के ए-वन में 40 और 42 नंबर था। रात को खाना खाने के बाद दोनों सो गए। महिला ने अपना पर्स सिरहाने के नीचे सुरक्षित रखा था।
सुबह लगभग 6 बजे राउरकेला स्टेशन पर नींद खुलने पर उन्होंने पर्स खोजा, लेकिन वह गायब था। तुरंत पति को जगाकर आरपीएफ स्टाफ को सूचित किया और बिलासपुर पहुंचकर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। पर्स में महिला की बेटी का क्रेडिट कार्ड, दो मोबाइल फोन, दो चांदी के पायल, एक हाथ घड़ी, आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेज भी शामिल थे।</description>
जिला सहकारी बैंक अम्बिकापुर की आमसभा, बैंक को 42.47 करोड़ का लाभ
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,1 अक्टूबर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर की 70वीं वार्षिक साधारण सभा 30 सितम्बर को बैंक मुख्यालय सभाकक्ष अम्बिकापुर में कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी विलास भोसकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया एवं भरतपुर-चिरमिरी-मनेन्द्रगढ़ के सहकारी समितियों के सहकारी समिति के सदस्य अंशधारी उपस्थित हुए।
बैंक के द्वारा स्वयं की पूंजी में वृद्धि हेतु सघन प्रयास किये गये, जिसके फलस्वरूप बैंक की अंशपूंजी विगत वर्ष की तुलना में वर्ष 2024-25 में रू. 638.95 लाख (छ: करोड़ अड़तीस लाख पन्चानब्बे हजार) की वृद्धि हुई है तथा बैंक की अमानतों में विगत वर्ष की तुलना में वर्ष 2024-25 में राशि 6960.30 लाख (उनहत्तर करोड़ 60 लाख तीस हजार) की वृद्धि हुई है तथा वर्ष 2024-25 की कुल अमानत राशि 219145.30 लाख (दो हजार एक सौ इक्यानब्बे करोड़ पैतालीस लाख तीस हजार) है। वर्ष 2024-25 का लाभ 4247.95 लाख (ब्यालीस करोड़ सैतालीस लाख पनचानब्बे हजार) है। वर्ष 2024-25 का संचीय लाभ 8540.62 लाख (पच्चासी करोड़ चालीस लाख बासठ हजार) है।
वर्ष 2024-25 में बैंक का अंशपूंजी 8441.35 लाख (चौरासी करोड़ एकतालीस लाख पैतीस हजार) है। वर्ष 2024-25 में कुल निवेश 195986.41 लाख (एक हजार नौ सौ उनसठ करोड़ छियासी लाख एकतालीस हजार) है।
बैंक द्वारा अपने 153 सदस्य समितियों के माध्यम से के. सी.सी. के रूप में वर्ष 2024-25 में कुल फसल ऋण वितरण 51971.83 लाख (पांच सौ उन्नीस करोड़ एकहत्तर लाख तिरासी हजार) किया गया है।
इस अवसर पर एन. कुजुर संयुक्त आयुक्त सहकारिता, अनुपम तिवारी जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, शिल्पा अग्रवाल उपायुक्त सहकारिता,संतोष सिंह अधिवक्ता, एच.एस. जायसवाल सी.ए., बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीकांत चन्द्राकर,आनन्द सिंह प्रभारी मुख्य लेखापाल,निर्मला तिवारी स्थापना प्रभारी,पी.सी. गुप्ता नोडल अधिकारी एवं सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के.पी. सिंह विपणन प्रभारी द्वारा किया गया।</description>
बस्तर दशहरा: माईजी की डोली का भव्य स्वागत, मावली परघाव रस्म निभाई, उमड़ी भीड़
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 2 अक्टूबर।विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की एक और अत्यंत महत्वपूर्ण रस्म मावली परघाव बुधवार की रात को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ अदा की गई। यह रस्म दो देवियों के मिलन के रूप में जाना जाता है, जिसे जगदलपुर के दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण और कुटरूबाड़ा के समीप पारंपरिक रीति-रिवाजों से निभाया गया। इस ऐतिहासिक रस्म को देखने के लिए हर साल की तरह इस बार भी रात को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव की अगुवाई में किए गए मावली परघाव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर हरीस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा उपस्थित रहे। दंतेवाड़ा से मावली माता की डोली के साथ पुजारी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक गौरव राय भी पहुंचे।
माईजी की डोली का भव्य स्वागत
परंपरा के अनुसार, दंतेवाड़ा से मावली देवी की छत्र डोली और दंतेश्वरी का छत्र जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर लाए गए। दंतेवाड़ा से पहुंची माईजी की डोली और छत्र का भव्य स्वागत राजपरिवार सदस्य कमलचंद भंजदेव और समस्त बस्तरवासियों ने किया। इस दौरान आतिशबाजियां की गईं और फूलों की बारिश की गई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। माईजी की डोली के स्वागत की इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे थे।
मावली परघाव रस्म में फूल से बना साफा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह साफा केवल जंगल में पाए जाने वाले फूलों से तैयार किया जाता है। राजा को यह साफा पहनाया जाता है और इसकी विशेष पूजा की जाती है। इसी साफा को पहनकर देवी की डोली को राजमहल परिसर स्थित दंतेश्वरी मंदिर में स्थापित किया जाता है, जिसके बाद इसे दशहरा पर्व के अन्य रस्मों में शामिल किया जाता है, बस्तर दशहरा की परंपरा के अनुसार, बस्तर माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव ने माईजी की डोली की पूजा अर्चना की। पूजा के बाद माईजी की डोली को दशहरा पर्व के समापन होने तक मंदिर के भीतर रखा गया है। इन सदियों पुरानी रीति-रिवाजों और परंपराओं का निर्वहन बस्तर की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।</description>
अंबिकापुर में 85 फीट के रावण का होगा दहन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,1 अक्टूबर। दशहरा के अवसर पर सरगुजा में 85 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही 60-60 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी तैयार किए जा रहे हैं। पीजी कॉलेज मैदान में कलाकार इन पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय राम मंदिर से निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा से होगी, जिसके बाद पुतला दहन होगा।
दशहरा महोत्सव में हर साल हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने रूट चार्ट और पार्किंग की एडवायजरी पहले ही जारी कर दी है।
दशहरा के अवसर पर सरगुजा जिले के अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन, सरगुजा सेवा समिति और नागरिक सेवा समिति मिलकर तैयारियों में जुटी हुई हैं।.रावण का 85 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया जा रहा है, जबकि मेघनाद और कुंभकरण के पुतले तैयार कर लिए गए हैं। पिछले 20 वर्षों से पुतला बनाने वाले जावेद खान और उनकी टीम इस बार भी इन विशाल पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।
दशहरा के अवसर पर सरगुजा सेवा समिति और नागरिक सेवा समिति द्वारा श्री राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेगी, जहां शाम को पुतला दहन का आयोजन किया जाएगा।
दशहरा में हजारों लोगों की भीड़ के मद्देनजर पीजी कॉलेज में तैयारी की जा रही है। स्टेज सजाने के अलावे यहां बेरिकेडिंग की गई है। पार्किंग के लिए भी स्थल तय किए गए हैं। दशहरा पर्व के दौरान भारी वाहनों के लिए अंबिकापुर शहर में दोपहर 3 से रात्रि 11 बजे तक नो एंट्री रहेगी।.मनेन्द्रगढ़ रोड और बनारस रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसों और अन्य चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। ये वाहन साईं मंदिर तिराहा से होकर महापौर मार्ग, रावत रेजीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़ (मासूम अस्पताल के पास) पहुंचेंगे। वहां से रिंग रोड और बस स्टैंड होते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ेंगे।.गढ़वा रोड और प्रतापपुर रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसों और अन्य चार पहिया वाहन रिंग रोड से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चांदनी चौक, सद्भावना चौक, भारत माता चौक होते हुए बस स्टैंड की ओर बढ़ेंगे और वहां से अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना होंगे।
रायगढ़ रोड और बिलासपुर रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसों और अन्य चार पहिया वाहनों को रिंग रोड से डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन भारत माता चौक, बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास गंगापुर मोड़, माखन विहार तिराहा होते हुए डड़ल रोड की ओर बढ़ेंगे और वहां से अपने-अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
दशहरा के लिए 10 पार्किंग स्थल
औद्योगिक रोड- वी वी आई पी पास धारियों के लिए पार्किंग, कॉलेज गेट- ड्यूटी में कार्यरत सभी अधिकारियों औरकर्मचारियों के वाहन के लिए पार्किंग स्थल । डाइट/पटवारी प्रशिक्षण मैदान आकाशवाणी चौक से आने वाले आम जनता के वाहन के लिए पार्किंग स्थल।बनारस रोड दुबे प्लाट-बनारस रोड की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल.</description>
अमेरा खदान विस्तार का विरोध, उत्तेजित ग्रामीणों ने गाडिय़ों में तोडफ़ोड़
        <description>ठेका कंपनी के मैनेजर और पोकलेन चालक से मारपीट, लखनपुर थाना में शिकायत
छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर, 1 अक्टूबर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा खदान विस्तार को लेकर बुधवार को परसोड़ी कला की सीमा पर शासकीय भूमि में मशीन से मिट्टी खुदाई शुरू की गई। आरोप है कि अमेरा खदान विस्तार का विरोध कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर से गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी और पोकलेन मशीन को घेर कर चालक मुनेंद्र पटेल से मारपीट करने लगे। इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे ठेका कंपनी के मैनेजर राघवेंद्र पांडे के साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट की। दोनों घायलों को लखनपुर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद लखनपुर थाने में घटना को लेकर लिखित शिकायत की गई है। लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक एसईसीएल अमेरा द्वारा अमेरा खदान विस्तार को लेकर मिट्टी खुदाई के लिए गुजरात के एलसीसी कंपनी ठेका का दिया गया है। ठेका कंपनी के द्वारा ग्राम परसोड़ीकला के सीमा पर शासकीय भूमि में पोकलेन मशीन से मिट्टी खुदाई का कार्य 1 अक्टूबर से शुरू किया गया था। दोपहर लगभग 3 बजे सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित महिला पुरुष ग्रामीण इक_ा होकर विरोध करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मिट्टी खुदाई का कार्य कर रहे पोकलेन मशीन को चारों तरफ से घेर लिया और पोकलेन चालक और मैनेजर के साथ मारपीट की वही तीन वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई है।
अमेरा खदान विस्तार को लेकर लंबे समय से ग्रामीण कर रहे विरोध
अमेरा खदान विस्तार को लेकर लंबे समय से ग्रामीण विरोध कर रहे हैं और अपनी जमीन बचाने 1 माह से अधिक समय से धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है ग्राम सभा के बिना अनुमति अमेरा द्वारा गलत तरीके से खदान विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा अमेरा खदान विस्तार को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। इससे पूर्व भी ग्रामीणों की सहमति लिए बिना भूमि अधिग्रहण कर मिट्टी खुदाई का कार्य शुरू किया गया था विरोध के बाद काम बंद किया गया था। ग्रामीणों का साफ कहना है की जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे।
इस संबंध में सीसीएल एरिया जनरल मैनेजर डॉ. संजय सिंह ने बताया कि शासकीय भूमि पर मिट्टी खुदाई और सडक़ बनाने का कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिनकी जमीन है गांव में नहीं हैं, भाड़े के आदमी खदान परिसर में घुसकर लाठी डंडे से कर्मचारियों के साथ मारपीट किया गया है।
जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। इसकी रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराई जा रही है।</description>
धरमपुरा में 400 वृद्धजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित
        <description>जगदलपुर, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री हरिस एस के निर्देशन में धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें लगभग 400 वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही, उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया।
समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती सुचिता लकड़ा ने कहा कि यह आयोजन वृद्धजनों के प्रति समाज की जिम्मेदारी को रेखांकित करता है और उनके अनुभवों को सम्मान देने का एक प्रयास है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की महत्ता पर जोर देते हुए बताया कि वृद्धजनों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया और आवश्यक सलाह प्रदान की गई।
समारोह में पार्षद श्रीमती बसंती समरथ, पूनम सिन्हा, रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री एलेक्जैंडर चेरियन सहित समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने वृद्धजनों के साथ संवाद किया और उनके जीवन के अनुभवों को सुनकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
वृद्धजनों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए और समाज से अधिक सहयोग और सम्मान की अपेक्षा व्यक्त की। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का वादा किया।</description>
जांजगीर&चांपा में महिला से छेड़छाड़ करने वाला प्रधान पाठक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
        <description>जांजगीर-चांपा, 1 अक्टूबर। मुलमुला पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी प्रधानपाठक राजकुमार राठौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी परसदा गांव (अकलतरा क्षेत्र) के मिडिल स्कूल में पदस्थ है।
पुलिस के अनुसार, नरियरा गांव की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजकुमार राठौर सूना घर देखकर अंदर घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वह वहां से भाग निकला।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राजकुमार राठौर पर पहले से मारपीट समेत छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।</description>
पसान रेंज में हाथियों का उत्पात: मकान तोड़े, फसल चौपट, ग्रामीण भयभीत
        <description>कोरबा, 1 अक्टूबर। कटघोरा के पसान रेंज और आसपास के इलाकों में दंतैल हाथियों का आतंक जारी है। पिछले एक हफ्ते से तनेरा गांव के पास डेरा डाले इन हाथियों ने गौरेला डांड़ बस्ती में दो मकान तोड़ दिए और घरों में रखा राशन, बर्तन व अन्य सामान नुकसान पहुंचा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पूरी रात डर के साये में छिपकर गुजारनी पड़ी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले 10 साल से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। बिजली के तार काटे जाने के बाद विभाग ने अब तक सुधार नहीं किया है। सामुदायिक भवन भी अधूरा है, जिससे सुरक्षित ठिकाने के अभाव में लोग हाथियों के आने पर इधर-उधर छिपने को मजबूर हैं। स्थिति देखने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि ग्रामीण असुरक्षित माहौल में जी रहे हैं।
उधर कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में भी हाथियों ने किसानों की फसल चौपट कर दी। किसानों ने कहा कि उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों को जल्द टॉर्च दी जाएगी और मुआवजा प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
वन विभाग की टीम ने गांव में बैठक लेकर ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सरवन कुमार मरपची, परिक्षेत्र सहायक अयोध्या प्रसाद सोनी, वन रक्षक रामकुमार निषाद समेत अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।</description>
बूढ़ादेव महोत्सव में शामिल होंगे सीएम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 29 सितंबर। अंदकुरी गांडा समाज समन्वय समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में छत्तीसगढिय़ा सर्व गांडा समाज का प्रदेश स्तरीय बूढ़ादेव महोत्सव आगामी 16 अक्टूबर को सम्पन्न होना है। इस बूढ़ादेव महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। कार्यक्रम को लेकर समाज में भारी उत्साह है ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रूढि़प्रथा, रीति रिवाज, संस्कृति, संस्कार के निर्वाहक गांडा समाज प्रकृति पूजक प्रकृति के देवता बूढ़ादेव की पूजा सृष्टि की अमन चैन सुख शांति के लिए किया जाना है । जिसमें बस्तर अंचल के प्रमुख देवी देवता का आगमन होगा, अगवानी बस्तर राजा के सानिध्य होगा । कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए समिति, रूपरेखा तैयार करने कार्यक्रम स्थल ग्राम मसोरा में आवश्यक बैठक रखी गई थी ।
बैठक में प्रमुखता से प्रदीप कुलदीप, अध्यक्ष छत्तीसगढिय़ा सर्व गांडा समाज छत्तीसगढ, सुशील दर्रा, अध्यक्ष अंदकुरी गांडा समाज समन्वय समिति छत्तीसगढ़ के साथ अनिल कोर्राम प्रांतीय सचिव, ओम प्रकाश मांडवी, सियाराम पोटाई प्रांतीय उपाध्यक्ष, चरण सिंह गंधर्व, नम्मू सोरी सलाहकार, करण कोर्राम जिला अध्यक्ष कोंडागांव, महेश दर्रे सामाजिक जिला भानुप्रतापपुर, पप्पू मरकाम अध्यक्ष जिला कांकेर, बजारूराम शोरी जिला अध्यक्ष नारायणपुर, चिंटू राम कौशिक, वीरेंद्र बघेल जिलाध्यक्ष युवा सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, श्रीमती युवती कोर्राम महिला प्रदेश अध्यक्ष, सुभद्रा मरकाम जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सहित जिला के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी वरिष्ठ, युवा, महिला, कर्मचारी युवा युवती सगाजन उपस्थित रहे।</description>
नारंगी नदी उफान पर, बनियागांव पुल के ऊपर से बह रहा पानी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 29 सितंबर। कोंडागांव जिले में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण जिले की प्रमुख नारंगी नदी उफान पर आ गई है। शनिवार शाम को सामने आए एक वीडियो में नारंगी नदी का जलस्तर इतना अधिक दिखाई दे रहा है कि बनियागांव पुल के ऊपर से पानी बहता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि बफना-नेवता मार्ग पर स्थित पुल भी पानी में डूब गया है, जिससे इस मार्ग से जुड़े करीब 5 से 7 गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। इन गांवों में आने-जाने वाले लोगों को अब वैकल्पिक मार्गों या जोखिम उठाकर पुल पार करना पड़ रहा है। वीडियो में यह भी देखा गया कि कुछ राहगीर तेज बहाव के बावजूद पुल पार करने की कोशिश कर रहे हैं, जो किसी भी गंभीर हादसे को न्योता दे सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से लगातार बारिश के मौसम में यह स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि जल्द ही हालात नहीं संभाले गए, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि जलस्तर कम होने तक पुलों पर आवाजाही को प्रतिबंधित किया जाए और वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था की जाए।</description>
बस्तर दशहरा : बेल पूजा में सरगीपाल गांव में उत्साह, कमलचंद भंजदेव हुए शामिल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 29 सितंबर। बस्तर की बेल पूजा बस्तर दशहरे का एक महत्वपूर्ण और अनूठा अनुष्ठान है, जिसमें सरगीपाल के एक विशेष बेल वृक्ष के फल जोड़े की प्रतीकात्मक शादी की जाती है, और इसे भगवान शिव और पार्वती का प्रतीक माना जाता है। बेल पूजा में सरगीपाल गांव में उत्साह का माहौल रहा। पूजा में बस्तर राजपरिवार के कमलचंद भंजदेव शामिल हुए।
राजा बस्तर के शिकार पर जाने के बाद, राजा को अदृश्य शक्ति दिखी। देवियों ने राजा को हंसी-मजाक में बारात लेकर आने को कहा था, जिससे राजा को शर्मिंदगी हुई थी और तब से यह परंपरा चली आ रही है, जिसके तहत बेल जोड़ी को देवी के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है और उन्हें दशहरा में शामिल होने का न्योता दिया जाता है।
परंपरा की कहानी
बस्तर के राजा एक बार शिकार पर सरगीपाल गांव गए थे, जहां उन्हें बेल वृक्ष के नीचे दो सुंदर कन्याएँ मिलीं। विवाह का प्रस्ताव: राजा ने उनसे विवाह करने की इच्छा जताई, जिस पर कन्याओं ने बारात लेकर आने को कहा।
देवी का परिचय: अगले दिन बारात लेकर राजा जब पहुंचे तो कन्याओं ने बताया कि वे उनकी ईस्ट देवी दंतेश्वरी और मावली देवी हैं, और उन्होंने राजा को हंसी-मजाक में बारात लाने को कहा था।
क्षमा और न्योता: इस अज्ञानतावश व्यवहार के लिए राजा ने शर्मिंदा होकर क्षमा मांगी और देवियों को दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. तब से यह परंपरा चली आ रही है।
आज इस पुरानी चली आ रहीं परंपरा को ग्रामीणों ने बड़े धूमधाम से मनाया , महिलाओं ने कच्ची हल्दी का लेप एक दूसरे पर लगाए ,आज पूरे दिन सरगीपाल में विवाह जैसा माहौल था।</description>
गंडई नपं के इंजीनियर की पुल से गिरने से मौत
        <description>लौट रहा था रायपुर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 सितंबर। खैरागढ़ जिले के गंडई नगर पंचायत में पदस्थ एक इंजीनियर की धमधा रोड़ स्थित दनिया पुल से गिरने से दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है। रायपुर स्थित घर लौटने के दौरान बाइक समेत पुल से नीचे गिरने पर इंजीनियर की जान चली गई। गंडई पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक सब इंजीनियर के पद पर गंडई नगर पंचायत में पदस्थ लोकेश शर्मा सोमवार शाम लगभग 5 बजे अपनी बाइक से रायपुर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दनिया पुल में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते वह बाइक समेत पुल से नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में इंजीनियर की मौत हो गई। इस खबर के बाद काफी हंगामा खड़ा हो गया।</description>
ट्रक किराया की राशि चुराकर आईफोन खरीदा, आरोपी बंदी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 28 सितंबर। ट्रक किराया की राशि चुराकर आई फोन खरीदने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक ट्रक का हेल्पर था जो माल किराया की राशि व ड्राइवर के निजी 3 हजार सहित कुल 60 हजार 7सौ 50 रुपए की रकम पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी गुरु शरण सिंह सग्गू कोंडागांव, ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यूजे 1695 का ड्राइवर, प्रार्थी सुक्खू दास कुलदीप कोंडागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 सितम्बर को ट्रक में सामान भरकर ड्राइवर अपने सहयोगी हेल्पर हरिवंश के साथ गाड़ी में आंध्रप्रदेश से चारामा सामान लेकर खाली कराए। जिसका किराया रकम 57 हजार 7सौ 50 रु. एवं प्रार्थी ड्राइवर के जेब में रखे 3 हजार रु को हेल्पर हरिवंश कुमार सेवता ने कुल रकम 60 हजार 7सौ 50 रु को चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर थाना चारामा में धारा 305 बीएनएस कायम किया गया।</description>
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से अधेड़ की मौत
        <description>हंगामे के बाद आरोपी हिरासत में
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 28 सितंबर। झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक अधेड़ की मौत के बाद परिजनों और समाज में आक्रोश है। रविवार को परिजनों ने कोतवाली थाना के हंगामा किया। हंगामे के बीच पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है।
आडक़ाछेपड़ा वार्ड निवासी बाला राम बंजारे (60) मामूली टॉन्सिल की शिकायत लेकर सिकदार के पास पहुंचे थे, जहां उसने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही बाला राम बंजारे की हालत बिगड़ गई, मुंह से झाग निकलने लगा और जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों दिनेश बंजारे और विशाल बंजारे ने आरोप लगाते बताया कि, निखिल सिकदार कई वर्षों से कलेक्टर कार्यालय के सामने खुलेआम झोलाछाप डॉक्टरी का कारोबार कर रहा था। उसकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर पदस्थ है और उसके निवास में उप स्वास्थ्य केंद्र भी संचालित रहा है। इसी आड़ में सिकदार लंबे समय से इलाज कर रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कार्रवाई न होने से उसका हौसला बढ़ता गया।
निखिल सिकदार ने कैमरे के सामने स्वीकार किया कि उसने इंजेक्शन लगाया था और उसके पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या शासन की अनुमति नहीं है। परिजनों ने शाम 6 बजे का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें बाला राम बंजारे पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहे हैं और समाज के साथ मूवी देखने पहुंचे थे।</description>
स्वच्छ खेल महोत्सव: खिलाडिय़ों व नागरिकों ने लिया हिस्सा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 28 सितंबर। नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत शनिवार को इंदिरा स्टेडियम में स्वच्छ खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अनोखे कार्यक्रम का उद्देश्य खेल के माध्यम से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
महोत्सव में स्टेडियम पहुंचे खिलाडिय़ों, स्वच्छता एंबेसडरों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पैदल चाल, रस्सा कस्सी व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं स्वच्छता एंबेसडरों की विशेष दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से संदेश दिया कि जैसे जीत के लिए दौड़ में पूरी ताकत लगाई जाती है, वैसे ही स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी पूरे समाज को मिलकर प्रयास करना होगा।
वॉकथॉन और रस्साकस्सी ने बढ़ाया जोश
खेल महोत्सव में वॉकथॉन और रस्साकस्सी जैसी मनोरंजक और सहभागिता से भरपूर गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इन आयोजनों ने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया तथा स्वच्छता के संदेश को सहज और प्रभावशाली ढंग से लोगों तक पहुंचाया।
महोत्सव के दौरान सभी प्रतिभागियों और उपस्थित नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचने, गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने, और कचरे को खुले में नहीं फेंकने जैसे महत्वपूर्ण संदेशों से अवगत कराया गया। सभी ने एक स्वर में अपने घरों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।</description>
शारदीय नवरात्रि : छठवें दिन भक्तों का लगा रेला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 28 सितंबर। प्रदेश के विख्यात शक्तिपीठों में शामिल दंतेश्वरी दरबार में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को छठवें दिन मां दंतेश्वरी की कात्यायनी रूप में पूजा - अर्चना की गई। इस दौरान आराध्य देवी के दर्शन हेतु भक्तों का रेला लगा रहा।
दंतेश्वरी मंदिर में रविवार को षष्ठी और सप्तमी दोनों ही तिथियों की पूजा की गई। प्रात: काल को माता कात्यायनी की आराधना की गई। माता का विशेष श्रृंगार किया गया। देवी को विशेष भोग अर्पित किए गए। इसके उपरांत विशेष आरती भी की गई।
रिकॉर्ड भक्तों ने किए दर्शन
शासकीय अवकाश का दिन होने की वजहसे इस दिन दर्शनार्थियों की रिकॉर्ड भीड़ नजर आई। जय स्तंभ चौक से लेकर मंदिर परिसर तक श्रद्धालु कतार में खड़े होकर दंतेश्वरी दर्शन हेतु व्याकुल थे। मंदिर परिसर में सर्वत्र श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आ रहा था। जिन्हें व्यवस्थित करने स्वयंसेवकों को मशक्कत करनी पड़ रही थी।
वाहन पार्किंग हाउसफुल
इस दिन वाहनों की पार्किंग हेतु निर्धारित किए गए स्थलों में स्थान शेष नहीं बचा था। जिससे यातायात कर्मियों को वाहन पार्किंग हेतु बालूद में स्थान निर्धारित करना पड़ा। मुख्य सडक़ पर भी वाहनों की आवाजाही अत्यंत धीमी गति से हो रही थी।
वाहनों को नियंत्रित करने में यातायात कर्मियों को भारी परेशानी हुई।</description>
केशकाल घाटी व शहर में रुक&रुककर लगता रहा जाम, घंटों फंसे रहे शिक्षा मंत्री, विधायक, आईजी और एसपी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 28 सितंबर। बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी में पिछले 24 घण्टे से लगातार रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही। इस जाम में बस्तर दौरे पर आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक लता उसेंडी, विधायक विनायक गोयल, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कोंडागांव एसपी समेत कई एम्बुलेंस व यात्री बसें घण्टों तक फंसी रहीं।
हालांकि केशकाल पुलिस की टीम रात भर तेज बारिश के बीच भी जाम खुलवाने का हर संभव प्रयास करती रही। लेकिन केशकाल शहर की खराब सडक़ के बावजूद छोटे कारों और बसों की ओवरटेकिंग के साथ साथ घाटी व शहर में खराब पड़ी ट्रकों के कारण आवागमन बाधित रहा।
बारिश के बाद शुरू होगा निर्माण- मंत्री
मंत्री बनने के बाद गजेंद्र यादव पहली बार बस्तर दौरे पर पहुँचे थे, केशकाल पहुँचते ही केशकाल घाट व शहर के मेगा जाम में फंस गए। घण्टा भर जाम की समस्या से जूझते हुए बस्तर के लिए रवाना हुए।
इस बीच मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि त्योहार का सीजन होने के कारण वाहनों की संख्या बढ़ी हुई है। ऐसे में स्वभाविक रूप से जाम की स्थिति बन रही है। हमारी सरकार ने सडक़ निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी है। बारिश खत्म होते ही सडक़ निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।</description>
मनोरा फतेपुर में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 27 सितंबर। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले के फतेपुर में एक नये आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। यह केंद्र आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमुख माध्यम बनेगा। जशपुर जिले में अब तक 417 गाँव में आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन कर दिया गया है कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दिनेश्वर प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान उमावती भगत सरपंच बुमतेल ने इस केंद्र को जनहित और जनसहभागिता की नई पहल बताते हुए कहा कि यह केंद्र आदिवासी समाज को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
आदि सेवा केंद्र का महत्व
फतेपुर में स्थापित यह सेवा केंद्र ग्रामीण एवं आदिवासी परिवारों के लिए सरकारी योजनाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित करेगा। यहाँ स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित जानकारी व सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही, केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, छात्रवृत्ति परामर्श, आजीविका संवर्धन गतिविधियाँ और सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े ने अपने सम्बोधन में कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं है, बल्कि ग्रामीण समाज को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि सेवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों को जोडऩे वाली कड़ी साबित होगा और यहाँ से दी जाने वाली सेवाएँ हर जरूरतमंद परिवार तक पहुँचेगी।</description>
नारी सशक्तिकरण से देश एवं समाज की प्रगति में वृद्धि होगी & इंद्र कुमार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 सितंबर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 267 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाई एवं परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर में साथ-साथ रक्तदान शिविर रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र साहू, संजीवनी अस्पताल के डॉ. श्वेता पांडे, गतिमान अस्पताल के डॉ प्रतिती त्रिपाठी, डॉ अभिषेक त्रिपाठी, आयुष्मान हॉस्पिटल से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र भारती, शाह नर्सिंग होम से डॉ. प्रतीक शाह सर्जन, डॉ. उजाला शाह, माहेर हॉस्पिटल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि भांगे, सीएचसी फार्मासिस्ट दुष्यंत साहू का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में एनसीडी कैंसर विशेषज्ञ, नेत्र, दंत रोग, फिजियोथैरेपी, एक्स-रे, पैथोलॉजी, बीपी, शुगर जांच, गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी बाल्य-शिशु एवं स्त्री रोग, अस्थि, शैल्य विशेषज्ञ की सुविधा सहित अनेक प्रकार के जांच एवं निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई थी। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इंद्र कुमार साहू मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी लोगों को ऐसे आयोजन का लाभ लेने के अपील की। उन्होंने कहा की नारी सशक्तिकरण से देश एवं समाज की प्रगति और विकास में और वृद्धि होगी। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भुपेन्द्र सोनी, जनपद सभापति ब्रह्मानंद साहू ने भी संबोधित किया।
शिविर के दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता युधिष्ठिर चद्राकर, चंद्रिका साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश ढीढी, जीवनदीप समिति के सदस्य किशन सांखला, डॉ लीलाराम साहू, साधना सौरज, पार्षद सभापति सचिन सचदेव, मुकुंद मेश्राम, पूजा कंसारी, जीना बाई, मनीष देवांगन, धीरज साहू, चेतन साहू, धनमती साहू, हर्षा कंसारी सहित बड़ी संख्या में मितानिन बहने एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है।</description>
बाढ़ आपदा से निपटने बालसमुंद  जलाशय में काल्पनिक अभ्यास
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 27 सितम्बर। भारत सरकार राष्ट्रीय अपादा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाढ़ आपदा से बचाव प्रशिक्षण हेतु गुरुवार को बालसमुंद जलाशय पलारी में जिला स्तर पर काल्पनिक अभ्यास किया गया। इस काल्पनिक अभ्यास में एसडीआरएफ टीम, मेडिकल टीम सहित विभिन्न विभागों द्वारा भाग लिया गया।
पहला अभ्यास भारी बारिश के कारण जलमग्न होने से एक टापू पर फंसे 5 ग्रामीणों की रेस्क्यू एवं दूसरा नदी में डूबते हुए ग्रामीण की रेस्क्यू का किया गया। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त कलेक्टर अवध राम टंडन सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ,विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
भारी बारिश में टापू में फंसे होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान के लिए टीमों को मौक़े पर पहुंचने के निर्देश दिये गए। एसडीआरएफ, पुलिस,होमगार्ड,राजस्व, मेडिकल सहित अन्य विभाग की टीम मौक़े पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम लाइफ जैकेट एवं अन्य साजो- सामान के साथ मोटर बोट में रेस्क्यू के लिए रवाना हुए। टापू में पहुंचकर ग्रामीणों को मोटर बोट में बैठाकर लाया गया। ग्रामीणो की मेडिकल जांच के पश्चात सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद नदी में डूबते हुए ग्रामीण की रेस्क्यू का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन किया गया।अभ्यास के पश्चात सभी विभाग के अधिकारियो के द्वारा बारी -बारी से आपदा प्रबंधन के दौरान विभागीय गतिविधियों, कार्यवाहियों की जानकारी दी गई।</description>
विदेशी मदिरा& स्कूटी जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 27 सितम्बर। आबकारी विभाग बलौदाबाजार द्वारा अवैध मदिरा पर कार्रवाई करते हुए 12 हजार रुपए मूल्य के विदेशी शराब एवं एक स्कूटी वाहन को जब्त किया गया।
प्राप्त जनकारी के अनुसार सिमगा वृत्त ग्राम बुडग़हन थाना हथबंद में आबकारी विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को आरोपी करन उर्फ कैलाश निषाद साकिन नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर के काले रंग के एक्टिवा स्कूटी में परिवहन करते 18.00 बल्क लीटर विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की जब्त किया गया। विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की का बाजार मूल्य 12,000 रुपये होना पाया।
आरोपी करन उर्फ कैलाश निषाद साकिन नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59 (क) प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा गया।</description>
पालिकाध्यक्ष ने स्कूली बच्चों को चश्मा का किया वितरण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 27 सितंबर। स्थानीय चक्रपाणि शुक्ला शासकीय हाई स्कूल में अध्यनरत स्कूली बच्चों को अल्प दृष्टि दोष की समस्या होने परीक्षण उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा चश्मा का वितरण किया गया। स्कूल के सभा अध्यक्ष में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा उन बच्चों का चेकअप कराया गया जिन्हें हल्का सर में दर्द अथवा धुंधला या दूर पास का नहीं दिखता है, उन बच्चों को चश्में का वितरण कराया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने बच्चों को चश्मा वितरित करते हुए कहा कि छात्र जीवन सबसे अच्छा व तनाव रहीत जीवन होता है, यह आयु खूब पढऩे और भरपूर खेलने वाली उम्र होती है, पर सभी को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है, और शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे से पढ़ाई करना है।
इस दौरान लगभग 50 बच्चों को चश्मा का वितरण किया गया। नगर पालिका के उपाध्यक्ष जितेंद्र महले ने भी स्कूली बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी व चश्मा वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडी सचिव एवम भा.ज.पा. नेता योगेश अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य जयनारायण केशरवानी व शाला की प्राचार्य वंदिनी मेम के द्वारा भी चश्मा वितरण किया गया, आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग के स्टाफ व स्कूल के अध्यापक गण उपस्थित थे।</description>
कृषि मंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर, 25 सितम्बर। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आदिम जाति विकास, पशुपालन एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। मंत्री श्री नेताम ने वनमंडलाधिकारी कार्यालय परिसर में अपनी माँ के नाम महोगनी का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी, नगरपालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री नेताम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मा के नाम अनूठा प्रयास है ।उन्होंने कहा कि सभी को कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम लगाना चाहिए और उसके संरक्षण भी करनी चाहिए।
वृक्षारोपण से पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी साथ ही आने वाले पीढिय़ों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने उपस्थित जनों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और स्थानीय समुदायों को इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।</description>
छात्राओं को मिली साइकिल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर, 25 सितंबर। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को सशक्त बनाने और उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के उद्देश्य से लखनपुर स्थित कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के करकमलों से 52 छात्राओं को नि:शुल्क सरस्वती साइकिल का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करती है। सरकार द्वारा संचालित सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा देना और उनकी पढ़ाई में निरंतरता सुनिश्चित करना है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित और समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जैसवाल ने भी अपने विचार रखते हुए छात्राओं को शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत उद्बोधन में विद्यालय की उपलब्धियों और चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कुछ आवश्यकताओं की जानकारी दी, जिन पर मंत्री जी ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल महामंत्री सचिन बंसल, मंडल उपाध्यक्ष यतेन्द्र पाण्डेय लक्ष्मण साहू, शाला विकास समिति के सदस्य आलोक गुप्ता सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।</description>
महिला से रेप, बंदी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर,25 सितंबर। चांदों थाना पुलिस ने महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने अपने पति के साथ थाने पहुँचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में बताया गया कि 16 जुलाई की रात लगभग 9 से 10.30 बजे के बीच, जब उसका पति घर से बाहर कार्य पर गया हुआ था, तभी आरोपी राजेश खैरवार ने उसे जबरन पकडक़र जान से मारने की धमकी दी और गलत काम किया।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल धारा 64(1), 351(3) भारतीय दंड संहिता (क्चहृस्) के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरू हुई।
पुलिस टीम ने सघन खोजबीन कर आरोपी राजेश खैरवार को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर 25 सितंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया।</description>
श्याम घुनघुटा बांध में नागरिक सुरक्षा अभ्यास
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 25 सितम्बर। प्राकृतिक आपदाओं से समय रहते निपटने और राहत-बचाव कार्यों में दक्षता लाने के उद्देश्य से आज जिले के श्याम घुनघुटा बांध में राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ /एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व अमला, फायर ब्रिगेड तथा पंचायत प्रतिनिधियों सहित कई विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।
मॉक ड्रिल के दौरान काल्पनिक परिकल्पना की गई कि क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा के कारण अचानक बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। बाढ़ के चलते आसपास के गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं। इस स्थिति में विभिन्न विभागों और आपदा प्रबंधन दलों ने समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।
मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न प्रकार की आपदा प्रबंधन गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रभावित गांवों से लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शामिल थी। नावों और रेस्क्यू बोट्स के माध्यम से बाढग़्रस्त क्षेत्रों से लोगों का सुरक्षित बचाव किया गया।
डूबे हुए व्यक्ति के शव को तलाशने के लिए स्क्यूबा टीम और झग्गर का प्रयोग किया गया तथा उसे बाहर निकाला गया।
बांध टूटने से निचले हिस्से में बने घरों में मलबा भर जाने की स्थिति भी परिकल्पित की गई। इस दौरान दबे हुए व्यक्ति को मलबा हटाकर, एयर लिफ्टिंग जैक से घर को उठाकर बाहर निकाला गया और घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।
रेस्क्यू दल ने यह भी प्रदर्शित किया कि डूबते हुए व्यक्तियों को बचाने के लिए घरों में उपलब्ध सामान्य सामान जैसे बांस-बम्बू, पानी के डब्बे, प्लास्टिक की बोतलें और डेचकी का उपयोग जीवन रक्षक साधन के रूप में किया जा सकता है। साथ ही प्राथमिक उपचार में सीपीआर और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीम को मौके पर तैनात किया गया। राहत सामग्री वितरण और आपूर्ति प्रणाली की कार्यप्रणाली का भी परीक्षण किया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कहा कि ऐसे मॉक ड्रिल वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने में अत्यंत सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी और आम नागरिकों की जागरूकता ही आपदा प्रबंधन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी को लोगों को सतर्क रहकर आवश्यकता पडऩे मॉक ड्रिल में बताए गए नियमों का पालन करने को कहा।
अपर कलेक्टर एवं बाढ़ आपदा नोडल अधिकारी श्री सुनील नायक ने कहा कि आज जिला सरगुजा के श्याम घुनघुटा डेम के पास बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में यह प्रदर्शित किया गया कि बाढ़ से प्रभावित गांववासियों को किस प्रकार सुरक्षित निकाला जा सकता है। साथ ही, ग्रामीणों को यह भी दिखाया गया कि बाढ़ की स्थिति में वे अपने घरेलू बर्तनों, कैनिस्टर और जैरिकेन जैसी उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक आपदा या आपात परिस्थितियों जैसे हार्ट अटैक की स्थिति में बेसिक सीपीआर (ष्टक्कक्र) देकर लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है, इसका भी अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल में उपस्थित सभी प्रतिभागियों और ग्रामवासियों ने इस अभ्यास को बड़े उत्साह के साथ सीखा और इसका अनुभव किया।
जिला सेनानी एस के कढुतिया ने कहा जिला प्रशासन के नेतृत्व में एसडीआरएफ, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड और नगर सेना के सभी जवानों ने मिलकर बाढ़ बचाव अभियान का अभ्यास किया। इस अभ्यास में पानी के अंदर डूबे व्यक्ति को स्कूबा डाइविंग की मदद से सुरक्षित निकालने का तरीका प्रदर्शित किया गया।
इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति या जवान पानी में बह रहा हो, तो उसे चिन-मेथड द्वारा रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाला जाता है। ऐसे बचाव में यह सुनिश्चित किया जाता है कि व्यक्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। अगर कोई व्यक्ति लगातार बहते पानी में है, तो लाइफबाय और रस्सी की मदद से उसे बचाया जा सकता है। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में फंसे लोगों को लाइफ जैकेट पहनाकर मोटरबोट की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला। अभ्यास में जवानों और नागरिकों को यह भी सिखाया गया कि आपातकालीन स्थिति में उपलब्ध घरेलू या स्थानीय सामग्रीजैसे बांस, डेचकी, डब्बे और पानी की बोतलें का उपयोग कर डूबे हुए व्यक्ति या फंसे हुए लोगों को बचाया जा सकता है।
इस तरह के अभ्यास से न केवल जवानों और अधिकारियों की तत्परता बढ़ती है, बल्कि ग्रामीण और आम जनता भी आपदा के समय उचित बचाव तकनीक सीखकर सुरक्षित रह सकती है।</description>
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का राजपुर में  स्वागत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 25 सितंबर। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बलरामपुर जिले के राजपुर में पहुंचे राहुल टिकरिहा का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा राहुल टिकरिहा को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पश्चात अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान राजपुर पहुंचे थे, जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है। अपने प्रवास के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जशपुर से कुसमी शंकरगढ़ होते हुए राजपुर पहुंचे, जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं आतिशबाजी के साथ नगर में भव्य स्वागत किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शंकरगढ़ से उन्हें विशाल मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से स्वागत करते हुए राजपुर लाया, जहाँ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सर्वप्रथम राजपुर गांधी चौक में बने दुर्गा पंडाल में पहुंच कर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की।
इसके पश्चात युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारी भरकम महामाला के साथ गांधी चौक पर ही उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत पश्चात युवा मोर्चा द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, जिसके बाद लगातार जिला प्रवास और संभागीय बैठकों का दौर चल रहा है। इस तारतम्य में हमने चार संभागीय बैठक कर चुके हैं और आज यह सत्रहवाँ जिला है। बलरामपुर जिले के कुसमी शंकरगढ़ और राजपुर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर जो स्वागत किया है उसके लिए युवा मोर्चा के साथियों को धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवा मोर्चा की टीम में लगातार नए युवा बढ़-चढक़र शामिल हो रहे हैं, इससे भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो रही है। युवा जोहर के तहत हम हर जिलों में जा रहे हैं, संभागीय बैठक कर उनके विषय को समझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में नई टीम बनाकर एक रोडमेप तय किया जाएगा, इसके साथ ही अंतिम छोर तक के युवाओं को जोडऩे का काम किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी ने जो मुझे दायित्व दिया है निश्चित ही हम नए युवाओं को संगठन में जोडक़र संगठन को मजबूत बनाएंगे। कार्यक्रम के पश्चात युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा को श्रीराम भगवान का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल जनपद अध्यक्ष विनय भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, प्रदेश मंत्री अंकुश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश मार्को, पूर्व जिलाध्यक्ष विकेश साहू, रवि प्रताप मरावी, आकाश अग्रवाल, जगवंशी यादव, विवेक जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री अश्विन गुप्ता, शुभम सोनी,योगेश यादव, प्रशान्त सिंह, स्थानीय भाजपा नेताओं और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन युवा मोर्चा महामंत्री शुभम सोनी ने किया।</description>
नवरात्र:  दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों का सैलाब
        <description>दंतेवाड़ा 24 सितंबर। प्रदेश के विख्यात शक्तिपीठों मे शामिल दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के तृतीय दिवस भक्तों का सैलाब उमड़ा। इस दौरान हजारों दर्शनार्थियों ने बस्तर आराध्या माता के दर्शन किये।
उल्लेखनीय है कि माता दतेश्वरी की बुधवार को माता चंद्रघंटा स्वरूप में पूजा अर्चना की गई। देवी का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें विशेष भोग अर्पित किए गए।
जले 9284 ज्योति कलश
शारदीय नवरात्रि के दौरान कल 9284 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं इनमें 7558 तेल और 1726 जी के ज्योति कलश हैं।</description>
दंतेवाड़ा जाते पदयात्री दल को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक युवती की मौत, दो गंभीर
        <description>मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए कांटागांव से पैदल निकले थे
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 24 सितंबर। जिले में कल सडक़ हादसे में एक युवती की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दहिकोंगा कोल्ड स्टोरेज के पास उस समय हुआ, जब दंतेवाड़ा माता के दर्शन के लिए कांटागांव से पैदल निकले 14 युवक-युवतियों का जत्था खिचड़ी प्रसाद खाकर आगे बढ़ रहा था।
जानकारी के अनुसार, कल दोपहर करीब 3.30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात टै्रक्टर ने पीछे से आकर जत्थे की कुछ युवतियों को कुचल दिया। इस भयावह घटना में महादई नेताम (निवासी कांटागांव) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सदबती मंडावी और ललिता मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती कराया गया है, जहां ललिता मरकाम की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैक्टर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
यह जत्था नवरात्रि के अवसर पर मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जा रहा था। धार्मिक आस्था से भरी यह यात्रा अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।</description>
साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 5 बंदी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 24 सितम्बर। बस्तर पुलिस ने नायका कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रांची, झारखंड एवं बिहार से गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को पहले ही पकड़ा जा चुका है।
प्रार्थी देवांश कुमार बजाज निवासी शिव मंदिर वार्ड जगदलपुर से आरोपियों ने 28 मार्च 2025 से 14 अप्रैल 2025 के बीच करीब 11.65 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपियों ने पीडि़त को फर्जी वेबसाइट ठ्ठ4द्मड्डड्डद्घह्म्ड्डठ्ठष्द्धद्बह्यद्गद्बठ्ठस्रद्बड्ड के जरिए झांसा दिया और नकली दस्तावेज भेजकर प्रोसेसिंग व रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम डलवाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज पी. सुंदरराज, पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिंहा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्तर महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल श्रीमती गीतिका साहू के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच शुरू की।
जांच में आरोपियों की पहचान कर निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम को रांची व पटना भेजा गया, जहां से सभी आरोपियों आयुष कुमार राय, नितीश कुमार, रॉकी कुमार राय, धमेन्द्र कुमार उर्फ धीरज, रेड रोज उर्फ गोरेलाल सभी निवासी नालंदा बिहार को गिरफ्तार किया गया।
गोपाल कुमार शर्मा निवासी बिहार को पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों से 7 एंड्रॉइड फोन, 2 कीपैड मोबाइल, 24 पासबुक, 8 आधार कार्ड, 4 पैन कार्ड, 3 एटीएम कार्ड और 4 डेबिट कार्ड जब्त किए हैं। साथ ही 3,55,000 की रकम होल्ड की गई है।
आरोपियों का नेटवर्क
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने देशभर में 150 से अधिक फर्जी बैंक खाते खोलकर ठगी की। ये गिरोह अलग-अलग राज्यों में मकान किराए पर लेकर मनरेगा में काम दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाते और फिर उन्हीं खातों का उपयोग साइबर अपराधों में करते थे। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भी आरोपियों ने इसी तरह खाते खुलवाए थे।</description>
समाज को नशे से दूर  रहने दिया संदेश
        <description>सेवा मैराथन दौड़ का आयोजन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव, सेवा पखवाड़ा एवं नशामुक्त भारत अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा समता जन कल्याण समिति के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में सेवा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
महापौर मधुसूदन यादव द्वारा सेवा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। सेवा मैराथन अंतर्राष्ट्रीय एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम से प्रारंभ होकर कमला कॉलेज रोड - महाराणा प्रताप चौक - दीपिका विद्या मंदिर आरके नगर चौक से वापस अंतर्राष्ट्रीय एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम में समाप्त हुई।
महापौर ने कहा कि समाज में नशे की प्रवृत्ति बढ़़ रही है और परिवार के टूटने में नशा एक प्रमुख कारण है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य निर्माण में ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा समता जनकल्याण समिति के सहयोग से आयोजित सेवा मैराथन का कार्यक्रम सराहनीय पहल है।
जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने कहा कि सेवा मैराथन का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्ति के संदेश से जोडऩा, नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देना तथा समाज को नशे से दूर रहने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही सेवा मैराथन के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशा छोडऩे एवं समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने प्रेरित करना है।
उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। प्रतिभागियों के लिए प्रमाणपत्र एवं प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपसंचालक समाज कल्याण वैशाली मरड़वार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, समता जन कल्याण समिति के सदस्य, विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, वरिष्ठजन, व्यवसायी, दिव्यांगजन, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।</description>
पीएम स्वनिधि योजना पुन: प्रारंभ, लगेगा लोक कल्याण मेला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई के राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना संचालित हो रहा है। इस योजना को शासन द्वारा पुन: प्रारंभ कर दिया गया है।
इस संबंध में मिशन मैनेजर नलिनी तनेजा ने बताया कि ऋण स्लैब में कुछ बदलाव किया गया है, जिसके लिए निगम सभागार में आज लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया है। मेला के माध्यम से सभी पथ विक्रेताओं को जानकारी दी गई कि पथ विक्रेताओं को मिलने वाला लोन बढक़र अब प्रथम लोन 15 हजार रूपये, द्वितीय लोन 25 हजार रूपये एवं तृतीय लोन 50 हजार रूपये कर दिया गया है। पथ विक्रेता द्वारा नियमित भुगतान करने पर 7 प्रतिशत ब्याज पर सब्सिडी बैंकों द्वारा प्रदान की जाएगी।
ऋण का पूर्ण भुगतान करने पर पथ विक्रेताओं को बैंक की ओर से 30 हजार रूपये लिमिट का क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी प्रदान किया जा रहा है। 
पीएम स्वनिधि के हितग्राही च्वाइस सेंटर के माध्यम से प्रथम लोन के लिए आवेदन भरवा सकते है एवं द्वितीय और तृतीय लोन के लिए निगम मुख्य कार्यालय के कक्ष क्रमांक 57 राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन विभाग से संपर्क कर सकते है। मिशन के नोडल अधिकारी ने समस्त पथ विक्रेताओं से अपील किए है कि सभी पथ विक्रेता इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठावें।</description>
रंग ला रहा चेम्बर का अभियान उपभोक्ता का लाभ
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 सितंबर। भिलाई चेम्बर का अभियान उपभोक्ता का लाभ व्यापारी का गर्व सोमवार से भिलाई 3 के बाजार से प्रारंभ किया गया।
इस अभियान में चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन अपनी टीम के साथ बाजारों में जाकर उपभोक्ता को पूरा लाभ दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। दुकान दुकान स्टिकर लगाकर जनता को जागरूक कर रहे है। उन्होंने बताया कि भिलाई के व्यापारियों से नए संशोधन पर चर्चा कर संशोधित मूल्य पर माल बेचने का संदेश दिया।
व्यापारियों ने पुरानी खरीदी के माल बिक्री व टेक्स रिटर्न्स पर अपनी समस्याओं बताई। व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों के साथ सेमिनार कराने का निवेदन किया।
अभियान से व्यापारियों में उत्साह व ग्राहकों में खरीदारी की उमंग है। अभियान में अजय भसीन के साथ मनोहर कृष्णानी, राजेश शर्मा,विकास पांचाल ,सुनील मिश्रा,निरंकार सिंह उपस्थित थे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।</description>
निगम ने कुर्की कर बकायादार से 1 लाख 55 हजार वसूला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्थित भवन/भूमियों पर बकाया राशि की वसूली हेतु नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के अधीन कुर्की वारंट जारी कर कार्यवाही करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा टीम गठित किया गया है।
गठित टीम द्वारा नेहरू नगर अंतर्गत शारदा क्षतिजा पता- 17/1,2 दक्षिण गंगोत्री सुपेला के मकान पर कुर्की कर सील लगाया गया। बकायादार द्वारा 1,55,424.00 रूपये जमा करने पर सील हटाया गया। इसी प्रकार शेख सुल्तान पता- कोहका रोड सुपेला, तसव्वर खान पता-लक्ष्मी नगर एवं बलविन्दर सिंह पता- पांच रास्ता सुपेला द्वारा बकाया संपत्तिकर की राशि जमा करने हेतु समय मांगा गया है। निगम द्वारा दिये गए समय पर बकायादारों द्वारा संपत्तिकर की राशि जमा नहीं किया जाता है, तो संपत्ति पर कुर्की की कार्यवाही कर राशि वसूल किया जाएगा। विभिन्न दिवसों में सभी जोन में कुर्की की कार्रवाई की जानी है। कार्रवाई के दौरान निगम के सभी सहायक राजस्व अधिकारी गण एवं राजस्व टीम उपस्थित रहे।</description>
अस्पताल में घायल के 7 हजार चोरी सफाईकर्मी पर चुराने का आरोप
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 सितंबर। सोमवार की सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में दुर्घटना में घायल एक मरीज के जख्म के आसपास की सफाई करने के बहाने सफाईकर्मी उसके 7 हजार रुपए पार कर दिया, उक्त आरोप भर्ती मरीज ने लगाए हैं।
मरीज को जब इसकी भनक लगी तो अस्पताल स्टाफ को इसकी शिकायत उसने की। बाद में उक्त कर्मचारी ने रुपए वापस करने का आश्वासन दिया है। हालांकि अभी तक मरीज को उसके रुपए वापस नहीं मिल पाए हैं।
जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाला मोहम्मद जसीम नाबाद कुछ दिनों से बलरामपुर जिले के कुसमी में रहकर ऑटो चलाने का काम करता है। रविवार को अपने ही ऑटो को बनाते दौरान अचानक ऑटो उसी के ऊपर आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटे पहुंची।
कुसमी अस्पताल से रेफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर दाखिल कराया गया। सोमवार की सुबह लगभग 11 अस्पताल के सर्जिकल वार्ड 3 में उसके जख्म के आसपास की सफाई करने के लिए सफाई कर्मी पहुंचा हुआ था।
सफाई के बाद मरीज के पेंट की जेब से 7 000 रुपए गायब हो गए। उसने इसकी जानकारी अस्पताल के अन्य स्टाफ को दी।
मरीज का कहना है कि मामला उजागर होने पर उक्त सफाईकर्मी ने उसे पैसे वापस करने की बात कही, परंतु अभी तक पैसे नहीं दिए।
मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज डॉ आर. सी. आर्या ने कहा- मैं खुद पूरे मामले की जानकारी ले रहा हूं,वहां की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। पहले इस प्रकार की घटना कभी नहीं हुई। अगर इस प्रकार की हरकत किसी ने की है तो उसे पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।</description>
जैन मैत्री संघ अम्बिकापुर का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 22 सितंबर। जैन मैत्री संघ अम्बिकापुर (न्यास) के तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक श्री चन्द्रप्रभु तेेरापंथी दिगम्बर जैन मंदिर, अम्बिकापुर परिसर में आयोजित हुआ।
शिविर में जैन समाज के लोग के अलावा अन्य समुदाय के बूढ़े बच्चे महिला वर्गों ने अपना स्वास्थ्य का चेकअप कराया। प्रारंभ में जन्मतिथि संघ के अध्यक्ष विक्रांत जैन और प्रमाणिक पाठशाला संघ के अध्यक्ष रूबी जैन ने डॉक्टर का स्वागत पुष्प से किया।
इस नि:शुल्क शिविर में हृदय रोग एवं किडनी रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दी। डॉ. अभिजीत प्रसाद, हृदय रोग विशेषज्ञ (डी.एम. कार्डियोलॉजी, बी.एच.यू. वाराणसी), वरिष्ठ सलाहकार इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, 3 वर्ष का अनुभव जसलोक हॉस्पिटल, मुंबई।डॉ. उत्तम कुमार सिंह, किडनी रोग विशेषज्ञ (एम.डी. जनरल मेडिसिन, डी.एम. नेफ्रोलॉजी  किडनी ट्रांसप्लांट, बी.एच.यू. वाराणसी)।
शिविर में आने वाले मरीजों के लिए खून एवं पेशाब जांच पर 40 फीसदी की छूट उपलब्ध रही। जैन मैत्री संघ ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाए। में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में जैन मंत्री संघ अनेक निशुल्क शिविर लगाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एमके जैन, विक्रांत जैन, राहुल जैन,डॉ. अभिजीत जैन, महावीर जैन, विकास जैन, अजीत जैन का सहयोग रहा।</description>
विश्व के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है भारत& श्याम बिहारी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 सितम्बर। स्थानीय हरिमंगलम सभागार में भाजपा जि़ला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, महापौर मंजूषा भगत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह उपस्थित रहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात मोदी जी के जीवन की एक घटना पर बनी लघु फि़ल्म का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विश्व गुरु रहा है और आज भी विश्व के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें भारत के महापुरुषों के योगदान को प्रमुखता दी गई है तथा गुलामी के इतिहास को परे कर भारतीय संस्कृति व गौरव को पुन: स्थापित किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि एक देश में दो कानून और दोहरी नागरिकता संभव नहीं है, इसी दृष्टि से सीएए लागू किया गया। अंग्रेजों के जमाने के पुराने कानूनों को हटाकर भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू की गई। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से प्रगति कर रही है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगी।
श्री जायसवाल ने बताया कि कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन बनाकर न केवल अपने नागरिकों बल्कि 150 देशों को भी लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री मोदी जी की घोषणा के अनुसार सभी माताओं-बहनों के लिए ब्रेस्ट कैंसर की नि:शुल्क जाँच एवं उपचार की व्यवस्था सरगुजा में भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण पूरा हुआ, जिसने पूरे भारत को गर्व और आस्था से भर दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से बहनों का सम्मान लौटाने, नेपाल में फँसे युवाओं को सुरक्षित अंबिकापुर लाने की व्यवस्था, शहर की सडक़ों के नवीनीकरण और आगामी 1520 दिनों में गड्ढों की मरम्मत प्रारंभ होने की बात कही।
प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों एवं अनुसूचित जनजाति समाज को हो रहे लाभों पर विस्तार से जानकारी दी।
सम्मेलन में पहुँचे सबका स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में भारत सिंह सिसोदिया ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पूरे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर निजी चिकित्सालयों द्वारा मरीजों एवं आमजनों हेतु स्वस्फूर्त नि:शुल्क चिकित्सा जाँच शिविर आयोजित किए गए, जो अत्यंत सराहनीय है।
आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फि़ल्म का संदेश समाज में सेवा और सहयोग की भावना को जाग्रत करता है।
इस अवसर पर नगर के सीए एच.एस. जायसवाल ने जीएसटी दरों में कमी से व्यापार और आमजन को हो रहे प्रत्यक्ष लाभों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक श्विनोद हर्ष ने किया तथा आभार प्रदर्शन वैभव सिंह देव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, अंबिकेश केसरी, देव नारायण यादव, करता राम गुप्ता, निलेश सिंह, निश्चल प्रताप सिंह, डॉ योगेंद्र सिंह गहरवार, किरण मिश्रा, सावित्री जायसवाल, फुलेश्वरी सिंह, निष्ठा पांडेय, अशोक दुबे, राजेश तिवारी गौरांगो सिंह, दिवाकर शर्मा, अजय तिवारी, अजय इंगोले,मनीष सिंह, विजय व्यापारी, रमेश जायसवाल, गोल्डी बिहाड़े,जन्मेजय मिश्रा, विद्यानंद मिश्रा, रुपेश दुबे, धनंजय मिश्रा, इंदर भगत, अभिषेक शर्मा , रवींद्र तिवारी , संतोष जायसवाल, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, विवेक दुबे, शशिकांत जायसवाल, निरंजन राय, अजय प्रताप सिंह, रिंकू वर्मा, अनिल तिवारी, अवधेश सोनकर, नकुल सोनकर, सालेम करकेट्टा, रविकांत उराव, नीलम रजवाड़े, जतिन परमार, अभिषेक सिंह देव, अजय सोनी, रंजीत चौबे, अनीस सिंह, निशांत सिंह, मार्कण्डेय तिवारी, सतीश शर्मा, संजय सोनी, दीपक सिंह तोमर, तजिंदर बग्गा, विकास सोनी, काशी केशरी, मनोज प्रसाद, अंजय गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, मयंक जायसवाल, गौतम विश्वकर्मा, सत्यम सिंह, शम्भू सोनी सहित बुद्धिजीवी वर्ग , व्यापारी वर्ग, चिकित्सक, अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।</description>
गड्ढे में गिरा हाथी, जेसीबी के सहारे रास्ता बना घंटों मशक्कत के बाद निकाला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सीतापुर, 22 सितंबर। वन परिक्षेत्र सीतापुर में एक हाथी सोमवार की सुबह गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में गिरने के बाद हाथी जोर-जोर से चिंघाडऩे लगा। हाथी की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने जेसीबी के सहारे रास्ता बनाकर हाथी को कई घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।
बताया जा रहा है कि यह गड्डा कुछ दिन पूर्व एक ग्रामीण ने कुआं निर्माण के लिए करवाया था जिसमें हाथी गिर गया था।
जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिला के वन परिक्षेत्र सीतापुर के ग्राम सरगा में सोमवार की सुबह हाथी लगभग 20 फीट के गड्ढे में गिरकर फंस गया। हाथी को बाहर निकालने के लिए वन विभाग ने कुएं के बगल में जेसीबी से रास्ता बनाया। जिसके बाद हाथी गड्ढे से बाहर निकल गया और जंगल की ओर चला गया।
बताया जा रहा है कि सीतापुर एवं मैनपाट वन परिक्षेत्र में 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, इसी दल से एक हाथी बिछड़ गया और सीतापुर वन परिक्षेत्र के ग्राम सरगा पहुंच गया व कुआं बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया।</description>
शारदीय नवरात्रि पर आस्था के दीप प्रज्वलित, देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 सितंबर। अंबिकापुर नगर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अंबिकापुर की आराध्य देवी मां महामाया मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई।
अंबिकापुर नगर के मां दुर्गा मंदिर मंदिर शंकरघाट,काली मंदिर, गौरी मंदिर सहित कई मंदिरों में श्रद्धालु पूजा पाठ करने उमड़ पड़े। सभी देवी मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए।
इसके अलावा शहर में जगह-जगह समितियों के द्वारा पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की।
नवरात्र के पहले दिन मां महामाया मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गई। परंपरा के अनुसार, बैगाओं ने मां महामाया की प्रथम पूजा की। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोले गए।महामाया मंदिर में लगभग 4 हजार से अधिक ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए।
शहर के दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की पहले दिन मुहूर्त के अनुसार, पंडालों में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। अंबिकापुर के कालीबाड़ी, दुर्गाबाड़ी, गुदरी चौक के पंडालों में सप्तमी को दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। दुर्गा पूजा समितियों ने पूरे शहर में आकर्षक सजावट की है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है।</description>
हड़ताल खत्म : 33 दिन बाद एनएचएम कर्मियों ने रात एक बजे तक दी ज्वाइनिंग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 21 सितंबर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों का 18 अगस्त से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त हो गया है। जिला सीएचएमओ कार्यालय में रात को ही एनएचएम कर्मियों ने ड्यूटी ज्वाइन की। रात 1 बजे तक सीएचएमओ कार्यालय खुले रहना अपने आप में चर्चा का कारण बना रहा। वही सीएचएमओ जवाबदेही से बचते नजर आए।
बताना होगा कि बिते 33 दिन से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित रहने के बाद अब एनएचएम कर्मियों ने काम में वापसी कर ली है। मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री पर भरोसा कर सभी ने काम पर आने का निर्णय लिया। शनिवार से जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों,शहरी स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से बहाल हो गई हैं।
पिछले 18 अगस्त से लगातार 33 दिनों तक एनएचएम कर्मचारी नियमितीकरण, संविलियन, ग्रेड पे निर्धारण एवं लंबित 27 फीसदी वेतनवृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। जिलाध्यक्ष पूरन दास एवं जिला प्रवक्ता बृजेश कुमार दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के निर्णय को एनएचएम कर्मियों ने सराहनीय बताया है। सभी बर्खास्त एवं नोटिस दिए गए एनएचएम कर्मचारियों की जल्द वापसी कराने का भी आश्वासन दिया गया है। जिला डीपीएम लता बंजारे ने जानकारी दी कि जिले के सभी 323 एनएचएम कर्मचारियों ने ज्वाईनिग दे दी है।</description>
सेजेस जंजगिरी में मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुम्हारी, 21 सितंबर। शनिवार को स्वामीआत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जंजगिरी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र 38 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया एवं जिन बच्चों ने तलवार बाजी में राज्य स्तर पर नाम रोशन किया उनका भी सम्मान किया गया।
4 बच्चों ने तलवार बाजी में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुए है जिसमें शाला विकास समिति अध्यक्ष रूपेश साहू , भागवताचार्य पंडित नारायण वैष्णव , नगर पालिका परिषद कुम्हारी सांसद प्रतिनिधि राजू निषाद , वरिष्ठ पार्षद लोकेश साहू , पार्षद लता साहू , पार्षद ममता साहू , ओमप्रकश साहू , मनहरण साहू , नरेश साहू , टीकाराम साहू , रामसिंह साहू , रामकुमार साहू , पुनीत साहू , मोजूराम साहू , देवनंदन साहू , पुनीत निषाद , ओमनी साहू , सुरेश साहू , बंशीराम साहू , दानी राम साहू , मोहित साहू , सागर निषाद एवं शाला परिवार से प्रभारी प्रिंसिपल मिनी गोपीनाथम, निखिल सर, सुधा रामटेके मेडम आदि स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रूपेश साहू, वरिष्ठ पार्षद लोकेश साहू, भागवताचार्य पंडित नारायण महाराज एवं सांसद प्रतिनिधि राजू निषाद ने बच्चों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।</description>
भाजपा नेता योगेश ने केंद्रीय मंत्री मांडविया से की मुलाकात
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 21 सितंबर। भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मंसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की।
इस मुलाकात में श्री तिवारी ने छत्तीसगढ़ विशेषकर बेमेतरा जिले के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को विस्तार से रखा। योगेश तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी खेल के हर क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा रखते हैं, लेकिन उचित मार्गदर्शन और सुविधाओं के अभाव में उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि बेमेतरा सहित छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियों एवं बड़े उद्योगों में प्राथमिकता दी जाए, जिससे उनका मनोबल बढ़े और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।
तिवारी ने यह भी सुझाव दिया कि राज्य में परंपरागत खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए बड़े पैमाने पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे ग्रामीण अंचलों की प्रतिभा सामने आएगी और स्थानीय खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही तिवारी ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए भी ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाले नए उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता मिले और इसके लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए जाएं, ताकि जिले और राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकें। इस दौरान तिवारी ने मंसुख मांडविया को जल्द ही छत्तीसगढ़ एवं बेमेतरा आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।</description>
साइकिल धोने गया मासूम नदी के तेज बहाव में बहा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 21 सितंबर। देवकर में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे नगर में स्थित सुरही नदी बनिया घाट में स्कूल से घर आकर दोस्तों के साथ साइकिल धोने नदी पहुंचा बालक मयंक देवांगन पिता गणेश देवांगन 10 वर्ष अचानक तेज बहाव में बह गया।
मयंक को तेज बहाव में बहते हुए देख दोस्तों ने बचाव-बचाव चिल्ला कर मदद मांगी पर उस वक्त पास में किसी के नहीं होने से मदद नहीं मिल पाई और मयंक नदी में बह गया। कुछ दूर में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी रोहित निषाद ने बच्चे को डूबते देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद परिजनों में रो-रोककर बुरा हाल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार देवकर के वार्ड नंबर 12 निवासी गणेश देवांगन का 10 वर्षीय पुत्र मयंक देवांगन कक्षा चौथी का छात्र था। सूचना के 3 घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम को खबर के लिखे जाने तक मयंक का कोई पता नहीं चल पाया था।</description>
चित्रकला प्रदर्शनी में बस्तर आर्ट कोटी व टोपी पहनाकर महापौर का  स्वागत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 19 सितम्बर। बस्तर आर्ट गैलरी में बस्तर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति पांडे के द्वारा बनाए गए चित्रकला की प्रदर्शनी का आयोजन 13 सितंबर से 17 सितंबर तक किया गया था। इसकी प्रस्तुति अंजलि बेहार सीरीज आफ एग्जीक्यूटिव एग्जीबिशन कला अर्चना स्टूडियो के द्वारा प्रस्तुत किया गया। चित्रकला प्रदर्शनी के अंतिम दिन महापौर संजय पांडे बस्तर आर्ट गैलरी पंहुचे, जहां उन्होने डॉ. शांति पांडे के द्वारा बनाए गए चित्रकला की प्रदर्शनी की प्रसंशा करते हुए कहा कि यह हमारे शहर के लिए गौरव की बात है कि एक स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक होने के साथ चित्रकला की इतनी बेहतरीन कलाकार हमारे बीच में है। इस दौरान डॉ. शांति पांडे के द्वारा महापौर संजय पांडे को बस्तर आर्ट बनाई गई एक कोटी एवं नेताजी की टोपी पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
डॉ शांति पांडे ने बताया कि बस्तर आर्ट गैलरी में पहली बार चित्रकला की प्रदर्शनी, लगाया गया था, शहर के कला प्रेमियों के लिए एक छोटा सा प्रयास था। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के लोग रोजाना चित्रकला की प्रदर्शनी देखने पंहुचे और इसकी प्रसंशा की। इसके साथ ही बाहर से आये पर्यटक भी चित्रकला की प्रदर्शनी को देखकर मुंबई में इसकी प्रदर्शनी लगाने की सलाह तक दी। वहीं अपने विचार लोगों ने अंकित कर मार्गर्दशन
दिया। शहर के वरिष्ठ कलाकारों ने भी चित्रकला की प्रदर्शनी के लिए अपना आशिर्वाद दिया। डॉ शांति पांडे ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।</description>
फर्जी बैंक गारंटी और एफडी बांड घोटाले का आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 19 सितम्बर। बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बैंक गारंटी एवं फिक्स डिपॉजिट बांड घोटाले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी एफडी बांड जारी कर करीब 32 लाख रुपये की ठगी की थी।
प्रार्थी आनंद शुक्ला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी आशीष कुमार रथ ने बैंक गारंटी बनवाने के नाम पर 10,20,000 की ठगी की। वहीं रायपुर निवासी डॉ. सैयद मोईनुल हक से 19,80,000 तथा जगदलपुर की संगीता कौर से 2,50,000 की ठगी कर फर्जी एफडी बांड थमा दिए। आईसीआईसीआई बैंक में जांच कराने पर सभी बांड फर्जी पाए गए।
एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन व एएसपी महेश्वर नाग एवं सीएसपी सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम बनाई गई। आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर महारानी अस्पताल, जगदलपुर के पास से पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल जब्त किया गया।
पूछताछ में आशीष रथ ने कबूल किया कि वह अपने ऑफिस के लैपटॉप और कंप्यूटर से डिजिटल फिक्स डिपॉजिट बांड तैयार कर लोगों को देता था और रकम अपने निजी उपयोग में करता था। कुल 32,30,000 की ठगी की पुष्टि हुई है।
कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) भा.न्या.सं. एवं 138 एन.आई. एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत भेजा जा रहा है।</description>
मगरमुंई रस्म के साथ रथ के एक्सल का निर्माण पूर्ण
        <description>जगदलपुर, 19 सितंबर। बस्तर दशहरा की परंपरागत तैयारी के तहत कल मगरमुंई रस्म का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रथ के विशाल पहियों को जोडऩे के लिए आवश्यक एक्सल का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। रथ निर्माण की प्रक्रिया में कल मगरमुंई की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मगरमुई महत्वपूर्ण इसलिए भी है, क्योंकि वह चारों पहियों को जोडऩे का काम करता है इस बार बस्तर दशहरा के लिए चार पहियों वाला, फूल रथ तैयार किया जा रहा है।</description>
बस्तर की दीदियों ने सुना दीदी के गोठ
        <description>जगदलपुर, 19 सितम्बर। बस्तर जिले की 28 सामुदायिक स्तरीय संगठनों की महिलाओं ने 18 सितम्बर को रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का सामूहिक श्रवण किया। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण और उद्यमिता पर चर्चा हुई। दीदियों ने प्रेरणादायी अनुभव सुनकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।</description>
ग्रामीण की हत्या, 2 आरोपी बंदी
        <description>दंतेवाड़ा, 19 सितंबर। दंतेवाड़ा जिले के करणपुर थाना अंतर्गत ग्राम नीलावाया में विगत दिवस ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने बताया कि उक्त हत्या गांव के ही दो युवकों ने की थी। जिनके नाम सुनील नेताम और महेश कोर्राम है। दोनों आरोपी नीलवाया के पटेल पारा निवासी हैं।
दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों ने मृतक की जमीन हड़पने के इरादे से हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने मृतक बंडी की विगत दिवस ग्रामीणों के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या की थी।</description>
स्वच्छता के लिए दौड़े सैकड़ों लोग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 18 सितंबर। जिला मुख्यालय में आयोजित स्वच्छता दौड़ में सैकड़ों लोग शामिल हुए। दौड़ में हर उम्र के लोग बच्चे, महिलाएं, युवा और बुज़ुर्गों ने शिरकत की। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।
वहीं लोगों को स्वच्छ रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान केवल सफाई करने का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह सोच और आदतों को बदलने का आंदोलन है, जब तक हम सब अपनी-अपनी आदतें नहीं बदलेंगे तब तक शहर और गांव की तस्वीर नहीं बदलेगी। स्वच्छता से ही स्वास्थ्य सुधरेगा, पर्यटन बढ़ेगा और विकास की गति तेज होगी। आज हम सबने मिलकर शपथ ली है कि स्वयं स्वच्छ रहेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसएसपी रामकृष्ण साहू, जिलाध्यक्ष अजय साहू, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमा दिवाकर, योगेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व नीतू कोठारी आदि मौजूद रहे।------------
308 आदि सेवा केन्द्रों का शुभारम्भ, बनेंगे योजनाओं के क्रियान्वयन का केन्द्र
महासमुंद,18सितंबर। जनजातीय समुदायों के उत्कर्ष एवं सामाजिक.आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित अभियान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कल जिले में आदि सेवा केंद्रों को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले के 308 ग्रामों में ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं अन्य शासकीय स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिकों की उपस्थिति में आदि सेवा केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया। महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्थानीय सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया। आदिवासी विकास महेंद्र टंडन, जिला मास्टर ट्रेनर निलेश खांडे, सभापति जनपद पंचायत महासमुंद बलविंदर सिंह एवं सरपंच ग्राम पंचायत डुमरपाली यमुना ठाकुर मौजूद थे।
 इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण एवं प्रशासन दोनों एक ही विकास की गाड़ी के दो पहिए हंै दोनों को साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने आदि सेवा अभियान अंतर्गत विकास योजना बनाने में महिलाओं की विशेष भागीदारी पर जोर दिया। ग्राम के सभी आवश्यक मांगों को एक्शन प्लान में शामिल करने एवं 2 अक्टूबर के विशेष ग्राम सभा में विलेज एक्शन प्लान को अनुमोदन करने सभी को बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया। जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत ग्राम सिरबोड़ा में सरपंच चन्द्रमा नेरोजी ने आदि सेवा केन्द्र के शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार, जनपद सीईओ अमित हालदार उपस्थित थे।</description>
गंभीर बीमारी के मरीजों का चिकित्सकों ने की अमूल्य सेवा & रमन
        <description>नि:शुल्क शिविर में 2056 मरीजों का इलाज
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव द्वारा भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तथा स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया।
विस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि आज सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिवस है एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन राजनांदगांव के लिए ऐतिहासिक एवं यादगार है। नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में गंभीर बीमारी के मरीजों का ईलाज कर चिकित्सकों ने अमूल्य सेवा दी है। नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, ऑर्थोपेडिक एण्ड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट, मेडिसिन विशेषज्ञ सहित प्रदेश के विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ ही जिले के चिकित्सकों ने अपनी अमूल्य सेवाएं दी है।
प्रदेश से आए 18 एवं जिले से 12 कुल 30 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में 2056 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया था। मरीजों को ईलाज के साथ आयुष्मान कार्ड, दवाईयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुझाव दिए गए। वहीं सीआरसी के स्टॉल में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण दिए गए है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रास सोसायटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डीन, पैरामेडिकल स्टॉफ, वालेंटियर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ, मेडिकल विद्यार्थियों सभी के सहयोग से नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का अच्छा आयोजन किया गया है।
डॉ. सिंह ने कहा कि हृदय रोग के मरीजों को आगे के ईलाज के लिए रिफर भी किया जाएगा। आज के शिविर में 8 मरीजों को अभी पता चला कि उन्हें हृदय रोग की बीमारी है। इसी तरह किडनी तथा मधुमेह व मोतियाबिंद के मरीजों को यह जानकारी नहीं थी कि उन्हें यह बीमारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों का जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त है, उन्हें रायपुर या उच्च केन्द्रों में शत-प्रतिशत ईलाज कराएंगे।
चिकित्सकों का रमन ने किया सम्मान
विस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में अपनी अमूल्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया।
इस अवसर पर मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह, सचिन बघेल, योगेश दत्त मिश्रा, किरण वैष्णव, प्रतिमा चंद्राकर, किरण साहू, देवकुमारी साहू, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, खूबचंद पारख, राजेन्द्र गोलछा, कुलेश्वर धु्रव, भरत वर्मा, सुमीत उपाध्याय, डॉ. पंकज लुका, डॉ. अतुल देशकर, डॉ. पवन जेठानी, डॉ. नेतराम नवरतन, प्रकाश टंडन, अभिषेक तिवारी सहित भारतीय रेडक्रास सोसायटी सदस्य, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य, पैरामेडिकल स्टॉफ, वालेंटियर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ, मेडिकल विद्यार्थी, मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित थे।</description>
14 प्रकरणों के 4 लाख के मादक पदार्थों का नष्टीकरण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव/खैरागढ़, 18 सितंबर। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस के प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का जिला स्तर पर नष्टीकरण किया गया। अलग-अलग 14 प्रकरणों में जब्त कुल 266.6 किग्रा गांजा, 701 नग नशीली कैप्सूल/टेबलेट कुल कीमती 3 लाख 97 हजार 506 रुपए को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति द्वारा बीबीसी राईस मिल ग्राम चिखलदाह में नष्टीकरण किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जिलों में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति गठित किया गया है। जिसके द्वारा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जब्त मादक पदार्थ गांजा व अवैध नशीले टेबलेट/कैप्सूल के विरूद्ध विगत वर्षों में किए गए कार्रवाई की जानकारी एकत्र कर 14 प्रकरणों में न्यायालय से विधिवत अनुमति लिया जाकर प्रकरणों में जब्त 266.6 किग्रा गांजा, 701 नग टेबलेट/कैप्सूल कुल कीमती 3 लाख 97 हजार 506 रुपए को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के सदस्यों तथा पंचानों की उपस्थिति में 17 सितंबर को बीबीसी राईस मिल चिखलदाह जिला केसीजी के भ_ी में गांजा को विधिवत जलाकर एवं नशीली कैप्सूल/टेबलेट को जेसीबी के माध्यम से दबाकर विधिवत नष्टीकरण की कार्रवाई किया गया।</description>
लेबर क्वाटर के मैदान में गांजा बिक्री, आरोपी गिरफ्तार
        <description>राजनांदगांव, 18 सितंबर। अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने 600 ग्राम गांजा कीमती 6 हजार रुपए, बिक्री रकम 950 रुपए एवं एक नग मोबाइल जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा-20 (ख)(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को सोमनी पुलिस को सूचना मिली कि सनसाईन कन्वेयर कंपनी सांकरा के लेबर क्वाटर में रहने वाला नरोत्तम चौधरी अपने क्वाटर के पास मैदान में गांजा जैसा मादक पदार्थ को पुडिय़ा बनाकर ग्राहकों को विक्रय कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन, एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा थाना सोमनी पुलिस टीम गठित कर मुखबिर में बताए स्थान सनसाईन कन्वेयर कंपनी सांकरा के लेबर क्वाटर के पास मैदान में पहुंचने पर एक व्यक्ति मिला। अपने हाथ में पॉलिथीन रखा हुआ था, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो अपने पास पॉलिथिन रखा था, जिसे देखने पर गांजा जैसे मादक पदार्थ खुला एवं कागज की पुडिय़ा कुल 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 6000 रुपए एवं तलाशी लेने पर गांजा बिक्री रकम नगदी 950 रुपए मिला तथा एक नग मोबाइल फोन कीमती 12000 रुपए कुल जुमला कीमती 18 हजार 950 रुपए मिला। आरोपी नरोत्तम चौधरी के खिलाफ अपराध धारा-20 (ख)(ए) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाया जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।</description>
एनएचएम कर्मचारी इच्छा मृत्यु के लिए मजबूर
        <description>राज्यपाल को कलेक्टर के माध्यम से पत्र लिखा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, सितंबर। छग एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितिकरण एवं 10 सूत्रीय मांगों के साथ 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हैं। हड़ताल के एक माह पूरा होने पर भी शासन जहां वार्ता को तैयार नहीं है, वहीं प्रदेश के 16000 कर्मियों को बर्खास्त कर नयी भर्ती हेतु आदेश निकालकर दमनकारी नीति अपना रही है। इसका विरोध एवं मजबूर होकर एनएचएम कर्मियों ने आज इच्छा मृत्यु के लिए राज्यपाल को कलेक्टर के माध्यम से पत्र लिखा।
साथ ही दो थाली नाटक के माध्यम से एनएचएम कर्मचारियों का दुख दर्द भी दिखाया कि आधा रोटी आधा पेट जीवन संविदा की चढ़ गया भेंट। और समान काम समान वेतन के लिए शासन से पुन: निवेदन किया।
संघ का कहना है कि जब हम पिछली बार कांग्रेस सरकार में हड़ताल में थे तब आज के मंत्री उस समय हमें समर्थन देने मंच पर आए थे एवं सरकार बनने के बाद 100 दिन के अंदर नियमितीकरण हेतु कमिटी बनाकर नियमित करने का आश्वासन दिया था। अब जब सत्ता में है तो 20 महीनों में हमने 160 ज्ञापन शासन के हर मंत्री,विधायक एवं प्रशासन को दिया।
दो दिवस का सांकतिक धरना प्रदर्शन किया और 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल में है।
मंत्रीजी ने पहले कहा- नियमितीकरण केंद्र सरकार का मामला है जब संयुक्त सचिव के पत्र एवं सूचना के अधिकार से ये स्पष्ट हो गया कि राज्य सरकार नियमितीकरण कर सकती है तो कमिटी बनाने का आश्वासन दे रहे और पांच मांगे पूरी होने की भ्रामक जानकारी दे रहे जबकि कोई आदेश जारी नही हुआ है।
साथ में दमनकारी नीति अपनाते हुए संघ के 25 कर्मचारियों के बर्खास्तगी का आदेश निकाला और अब सभी को नौकरी से निकालकर नई भर्ती करने का आदेश निकाल दिया ।
शासन के दमनकारी नीति के खिलाफ पहले ही हृ॥रू कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है और अब उग्र आंदोलन और आर पार की लड़ाई करने पर आ गये हैं।
सुकमा एनएचएम जिला अध्यक्ष डॉ. वेद साहू उपाध्यक्ष रीना नायडू एवं प्रवक्ता डॉ. मुकेश बख्शी ने बताया कि अगर लिखित में सभी मांगे पूरी नही हुई तो भूख हड़ताल और आमरण अनशन तक जाएंगे।
मध्यप्रदेश में 62 साल की जाब गारंटी,ग्रेड पे एवं अनुकंपा जैसी सुविधायें हृ॥रू कर्मचारियों को दी जा रही है।फिर यहां भी डबल इंजन की सरकार होने के बाद अपने ही किये वादे को सरकार क्यों पूरा नही कर पा रही है।
सुकमा में स्वास्थ्य सेवायें वेंटिलेटर पर है और शासन अपने ही वादे को पूरा नहीं कर रहा।</description>
वन मंत्री ने डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 16 सितंबर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कोंडागांव जिले के ग्राम गोलावंड में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में लगभग 01 करोड़ 69.52 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।साथ ही ग्राम गोलावंड में शीतला माता मंदिर निर्माण के लिए पाँच लाख और सामुदायिक कार्य हेतु बीस लाख रूपए के शेड निर्माण की घोषणा की।
वन मंत्री ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे यह सरकार की मंशा है। हमारी प्राथमिकता में ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक़ और पुल पुलिया का विकास है, जिससे सभी गांव विकासखंड और जिला मुख्यालय से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांव गांव को सडक़ मार्ग से जोडऩे के लिए ग्राम सडक़ योजना की शुरुआत की गई थी। क्योंकि पक्की सडक़ मार्ग बन जाने से गांव में विकास पहुंचती है। वन मंत्री ने ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी जैसे कई योजनाओं से गांव की महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड जैसे योजनाओं से शत प्रतिशत लाभ पहुंचाए। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी,जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य यशोदा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, दीपेश अरोरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में वन मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों को 01 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगत दी, जिसमें ग्राम खण्डाम में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास से 3 लाख रुपए की लागत से अतरिकोट पारा में रंगमंच निर्माण, मयूरडोंगर में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास से 4.50 लाख रुपए की लागत से गोविन्द घर के पास पुलिया निर्माण, कार्य शामिल है।</description>
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के कोंडागांव आगमन पर स्वागत
        <description>कोण्डागांव, 16 सितम्बर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के कोंडागांव आगमन पर वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।</description>
जंगल से नक्सलियों के छिपाए भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामान बरामद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर,16 सितम्बर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के एफओबी काउरगुट्टा के जंगलों में कोबरा 208 बटालियन द्वारा चलाए गए सघन सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए हथियारों, विस्फोटकों और भारी मात्रा में रसद सामग्री का डंप बरामद किया है।
बताया गया है कि यह बरामदगी ग्राम कंचाल के जंगलों में की गई, जहां नक्सलियों ने गड्ढों और पेड़ों की खोल में उक्त सामग्री को छिपा रखा था। आशंका जताई जा रही है कि इन सामानों का इस्तेमाल किसी साजिश को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
बीजीएल लांचर, मजल लोडिंग बंदूक, बीजीएल सेल,बैरल पाइप, बैटरियाँ, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, डायरेक्शनल माइंस, पिठ्ठू बैग, बीजीएल पोच, माओवादी वर्दियाँ, केरिपु पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस बेल्ट, बेडशीट, माओवादी साहित्य, पटाखे व भारी मात्रा में राशन सामग्री बरामद की गई।</description>
डेढ़ लाख का गांजा लेकर बस से पुणे जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 सितंबर। यात्री बस में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 16 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया। जब्त गांजा की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 13 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग से पुणे महाराष्ट्र जाने वाले सवारी बस में बैठे दो व्यक्ति अलग-अलग बैग में ओडिशा से गांजा रखकर पुणे महाराष्ट्र जाने वाली बस में बैठे हैं। सूचना पर सोमनी थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर थाना सोमनी के सामने नाकाबंदी प्वाईंट लगाकर मुखबिर के बताए बस को रोककर बस के अंदर मुखबिर के बताए हुलिये के बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना बसंत श्यामराव एवं राहुल अशोक दोईफोड़े बताया। संदेही बसंत श्याम राव के बैग की तलाशी पर पीवीसी टेप में लिपटा 2 बंडल गांजा मादक पदार्थ एवं संदेही राहुल अशोक दोईफोडे के बैग में पीवीसी टेप में लिपटा हुआ 3 बंडल गांजा मादक पदार्थ कुल 16 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग एक लाख 60 हजार रुपए मिला। आरोपी वसंत श्याम राव ओंकारे 33 साल निवासी येवलेवाडी अंतुल नगर पुणे महाराष्ट्र और राहुल अशोक दोईफोड़े 37 साल साकिन ग्राम निरा पिंपरेखुर्द तालुका पुरंदर थाना निरा हाल येवलेवाड़ी अंतुल नगर थाना कोन्दवा पुणे महाराष्ट्र द्वारा अपराध धारा-20 (ख)(बी) एनडीपीएस का घटित करना पाया जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड में लिया गया है।</description>
मिश्र की मनाई गई 127वीं जयंती
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 सितंबर। मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को परिसंवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शंकरमुनि राय व अध्यक्षता साहित्यकार गिरीश पंकज ने किया। कान्यकुब्ज सभा राजनंादगांव व नांदगांव साहित्य एवं संस्कृति परिषद द्वारा मिश्र की 127वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुबह त्रिवेणी परिसर में डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी एवं गजानन माधव मुक्तिबोध की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि राजनांदगांव की धरती की पहचान डॉ. मिश्र जैसे साहित्यकारों से हुई है। डॉ. शंकर मुनिराय ने डॉक्टर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान राजा माखीजा, संतोष पिल्ले एवं बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।</description>
हिन्दी दिवस भाषाई पर्व नहीं भावनात्मक उत्सव है & दीपक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 सितंबर। लायंस क्लब द्वारा शहर के लायन डेन में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक बुद्धदेव व अध्यक्षता शशिकांत द्विवेदी ने की। विशेष अतिथि अशोक चौधरी, प्रो. शंकरमुनि राय, प्रो. ओंकारलाल श्रीवास्तव, डीसी जैन व शैंकी बग्गा शामिल थे। इसे अलावा बड़ी संख्या में कवि, साहित्यकार व बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि आत्माराम कोश, कवि पद्मलोचन शर्मा व थंगेश्वर साहू को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बुद्धदेव ने हिन्दी दिवस को एक भाषाई पर्व नहीं अपितु भावनात्मक उत्सव बताया। उन्होंने अपनी काव्य पंक्तियां में हिंदी भाषा को दिल की पुकार एवं शब्दों का सुंदर विचार कहा। अध्यक्षता करते श्री द्विवेदी ने भगवान श्रीराम को राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक बताते कहा कि उनकी पदचापो की गूंज आज भी बस्तर में सुनाई देती है। अशोक चौधरी ने हिंदी पर सारगर्भित बातें कही और बताया कि मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में दर्ज कराने व्याकरण से लेकर लिपी तक के लिए पापड़ बेलने पड़े। उन्होंने छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में दर्ज कराने के लिए व्याकरण व लिपी का होना आवश्यक बताया। 
श्री कोशा ने कहा कि छत्तीसगढ़ी का व्याकरण धमतरी के हीरालाल काव्योपाध्याय द्वारा सन 1885 में लिखी जा चुकी है, जिसे जार्ज ग्रियर्सन द्वारा पुनर्लेखन किया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष प्रमोद बागड़ी, अमलेंदु हाजरा, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, शंकर मुनि राय, ओंकार प्रसाद श्रीवास्तव, प्रभात बख्शी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हिमांशु याज्ञिक, राजकुमार शर्मा, आनंद वर्गिस, राकेश ठाकुर, गजेंद्र बख्शी, गिरीश ठक्कर, शैलैष गुप्ता, मीना यादव, मोना गोसाईं, ज्योति खंडेलवाल, राजकुमारी मरकाम, संजय साहू, पंकज गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।</description>
सडक़ हादसे में घायल महिला के परिजनों से मिले सांसद भोजराज
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 15 सितंबर। केशकाल शहर की जर्जर सडक़ के कारण उड़ रही धूल और गड्ढों के कारण स्थानीय लोग तो परेशान है ही, साथ ही साथ इन गड्ढों के कारण राहगीर और छोटे वाहन चालक भी लगातार सडक़ दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
बीते सोमवार को बीमार बेटी से अस्पताल में मिलकर मोटरसाइकिल में घर वापस घर लौट रही एक महिला गड्ढों में पहिया जाने से सडक़ पर गिर गई, जिसे पीछे से आ रही ट्रक ने रौंद दिया था, इसमें महिला का एक हाथ बुरी तरीके से कुचल गया था।
केशकाल क्षेत्र के दौरे पर आए सांसद भोजराज नाग ने घायल महिला के घर पहुंचे। उन्होंने घायल के परिजनों से मुलाकात करके फोन के माध्यम से महिला का हाल जाना। साथ ही कलेक्टर से बात कर घायल महिला को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
इस संबंध में सांसद भोजराज नाग ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में क्षेत्र के सडक़ों की स्थिति बदहाल थी। साथ ही केशकाल घाटी की सडक़ भी पूरी तरह जर्जर हो गई थी। हमारी सरकार बनते ही हमने सबसे पहले केशकाल घाटी में नवीन सडक़ का निर्माण करवाया। केशकाल शहर की खराब सडक़ को देखते हुए फिलहाल जेसीबी के माध्यम से गड्ढों को समतलीकरण कर डस्ट के माध्यम से उन्हें भरवारा जा रहा है। बारिश खत्म होते ही केशकाल शहर के सडक़ को भी सुधारा जाएगा, इसके लिए हमारी सरकार गंभीर है।</description>
फुटबॉल स्पर्धा: वीर गुंडाधुर क्लब बना विजेता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव,15 सितंबर। कोंडागांव के ग्राम पंचायत बोरगांव में स्व. सुशांत सज्जल की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच वीर गुंडाधुर क्लब बनियागांव और जयगुरु वन बोरगांव के बीच खेला गया, जिसमें बनियागांव की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ, भिलाई के उपाध्यक्ष अशोक उसेंडी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था।
फाइनल मैच बेहद रोमांचक था, जो 90 मिनट के दो हाफ में खेला गया। दोनों ही टीमों ने 1-1 गोल किया, जिससे मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम भी दिया गया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
आखिरी फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें बनियागांव की टीम ने 4 गोल दागे, जबकि वन बोरगांव की टीम सिर्फ 3 गोल ही कर पाई। इस तरह, वीर गुंडाधुर क्लब ने 1 गोल के अंतर से जीत दर्ज की।</description>
शराब से भरी कार कहां से आई, कहां जा रही थी, पता नहीं...
        <description>गृहमंत्री से सामाजिक कार्यकर्ता करेंगे शिकायत, कांग्रेस भी आंदोलन के मूड में
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 15 सितंबर। बेरला थाने के पास सांकरा रोड पर अवैध शराब परिवहन करते पलटी कार से शराब बरामद कर कार्रवाई तो कर दी गई। मगर मामले में मुख्य आरोपी व आबकारी विभाग के अधिकारी व बेरला थाना स्टाफ पर कार्रवाई को लेकर जल्द ही सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा सबूतों के साथ गृहमंत्री को शिकायत की जाएगी। आरोप है कि मामले में बेमेतरा आबकारी विभाग के अधिकारी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते नजर आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार बेरला शराब भ_ी से आबकारी व बेरला पुलिस के कुछ आरक्षकों के संरक्षण में भ्रष्टाचार कर खेला किया जा रहा था। मामले मे बेरला थाने के कुछ आरक्षकों की मिलीभगत तक बड़े पैमाने पर शराब तस्करी में योगदान की चर्चा है। मामले में आईजी से जल्द शिकायत हो सकती है।
शराब की बोतल में बैच
मामले में जब्त की गई शराब की बोतल में बैच नंबर अंकित है, जिससे शराब कहां से निकली पता लगाना आसान है। मगर आबकारी विभाग के अधिकारी अपने विभाग के अधिकारियों को बचाने में दिख रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी पता चल जाएगा कि शराब कहां की है।
भिंभौरी के ढाबों में हो रही शराब की खपत
मामले में जानकारी मिल रही है कि भिभौरी क्षेत्र में अवैध शराब को खपाया जा रहा है। स्थानीय ढाबों व होटलों मे पहले मिलीभगत कर शराब पहुंचा दी जाती है। उसके बाद ऊंचे दामों पर बेचकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 11 सितंबर को जो गाड़ी पलटी थी, वह भी वहीं जा रही थी।
शराब में बैच नं. भी है अंकित
सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि बेरला शराब भ_ी से ही शराब कोचियों को सप्लाई की जा रही थी। शराब मे बैच नंबर भी है। मगर आबकारी विभाग मौन है। जिला आबकारी अधिकारी पलक नाथ को मामले की जानकारी के लिए कॉल किया गया तो साहब ने फोन रिसीव नहीं किया।
अपराध का गढ़ बन रहा बेरला क्षेत्र - छाबड़ा
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीश छाबड़ा का कहना है कि बेरला क्षेत्र लगातार अपराध का गढ़ बन रहा है। कार्रवाई के नाम से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। दिनदहाड़े थाने के पास शराब से भरी गाड़ी पलट जाती है। थाने वालों को पता नहीं कि ऐसा नहीं हो सकता। जिमेदारों पर कार्रवाई के लिए जल्द आंदोलन किया जाएगा।</description>
जनदर्शन में विधायक ने सुनीं समस्याएं
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
छुरा, 15 सितंबर। विधायक रोहित साहू द्वारा प्रत्येक माह ब्लॉक मुख्यालय छुरा में आयोजित किया जाने वाला जनदर्शन कार्यक्रम शनिवार को आयोजित हुआ। विधायक रोहित साहू ने क्षेत्रभर से आए आम जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों निर्देशित किया।
शनिवार के जनदर्शन कार्यक्रम में अनेक आवेदन प्राप्त हुए जिसमें प्रमुख माँगें टेंगनाबासा के आश्रित ग्राम रावनाभाठा में तटबंध निर्माण,अमर शहीद फनेश्वर सिन्हा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरीद में आहाता व प्रार्थना शेड का निर्माण,ग्राम पंचायत पोड के आश्रित ग्राम सेहरापानी में पेयजल एवं विद्युत विस्तार,ग्राम पंचायत बोडऱाबांधा (ब) में आंगनबाड़ी भवन स्वीकृति,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दुल्ला के प्राचार्य को हटाने की माँग मोंगरा प्रायमरी स्कूल में शिक्षक व्यवस्था,ग्राम हरदी के विद्यालय में अधूरा आहाता पूर्ण कराने की माँग,कोसमबुड़ा से खुशरूपाली तक तटबंध निर्माण,ग्राम सारागांव में तटबंध स्वीकृति,अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने हेतु आवेदन,पंचायत सचिवों को हटाने संबंधी शिकायतें,घरेलू मीटर कनेक्शन उपलब्ध कराने की माँग,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठशिवनी के कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई की माँग,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में मुक्तांजलि वाहन (शव वाहन) की व्यवस्था लघुवनोपज सहकारी संघ में भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच,दादरगांव पुराना में नवीन सहकारी समिति खोलने का प्रस्ताव का प्रस्ताव आदि शामिल हैं। विधायक साहू ने संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।
देने का आश्वासन दिया और कहा कि छुरा क्षेत्र का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।</description>
इलाज के बहाने नवजात को दे दी गोद, नर्स&दंपति गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 15 सितंबर। जशपुर जिले के पत्थलगांव अस्पताल में नवजात बच्चे का जन्म हुआ। छुट्टी के समय प्रसव महिला चट्टानपारा गई हुई थी। वापस आने पर पता चला कि नर्स टीका लगाने अपने साथ ले गई है और बता दी कि बच्ची की तबीयत खराब है बाहर भेजना होगा। और फर्जी तरीके से कागजात में दस्तखत करा ली और नवजात बच्ची को किसी दूसरे दंपत्ति को सौंप दी। पुलिस ने नर्स समेत दंपत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मामला इस प्रकार है कि 13 सितंबर को प्रार्थी सुखदेव नाग उम्र 45 वर्ष, निवासी कोडेकेला घरजियाबथान थाना पत्थलगांव जिला जशपुर ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि उसकी पहली पत्नी से 04 बच्चियां हैं। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद लगभग डेढ़ वर्ष से दूसरी पत्नी दिलासो बाई उसके साथ रह रही है। जो कि गर्भवती थी, जिसे 28 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर शासकीय अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, जहाँ उसी दिन पुत्री का जन्म हुआ। 30 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय, प्रार्थी अपना सामान लेने चट्टानपारा पत्थलगांव गया हुआ था। वापस आने पर उसकी पत्नी ने बताया कि नर्स अनुपमा टोप्पो बच्ची को टीका लगवाने ले गई है और बताया कि बच्ची की तबियत ज्यादा खराब है, उसे इलाज हेतु बाहर भेजना पड़ेगा।
उसके बाद कुछ कागजों में दस्तखत कराए गए। वहाँ दो लोग कोरबा से आए थे जिन्होंने अपना नाम निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज बताया। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पास पैसा नहीं है, हम लोग इलाज कराकर कुछ दिन में बच्ची वापस कर देंगे। प्रार्थी एवं पत्नी ने विश्वास कर लिया। काफी दिन बीतने के बाद बच्ची नहीं मिलने पर प्रार्थी, नर्स अनुपमा टोप्पो के पास गया, जो कि बच्ची के बारे में पूछने पर हर बार टाल देती थी। बाद में पत्थलगांव के ही एक व्यक्ति से जानकारी मिली कि बच्ची को तो निशिकांत एवं सुमन वानी मिंज को गोद दे दिया गया है और उनका पता भी बताया।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रार्थी कोरबा नहीं जा पाया। प्रार्थी को संदेह है कि नर्स अनुपमा टोप्पो ने उसकी नवजात बच्ची को निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज निवासी बलगी रोड लाटा थाना दर्री जिला कोरबा को दे दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना स्थल का निरीक्षण कर, आस पास गवाहों से पुलिस ने पूछताछ की, व आरोपी गणों निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज से संपर्क कर नवजात शिशु के गोद लेने के संबंध में वैध कानूनी दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा माता पिता को धोखे में रख कर नवजात बच्ची को दूसरे दंपत्ति को दे देने तथा दंपत्ती के द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया के अवैध रूप से नवजात शिशु को अपने पास रखने के कारण आरोपिया नर्स अनुपमा टोप्पो व दंपत्ति निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर , न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से नवजात शिशु को भी बरामद कर चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रखा गया है ।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव के शासकीय हॉस्पिटल से नर्स के द्वारा माता पिता को धोखे में रख कर नवजात बच्ची को एक दंपत्ति को दे दिया गया था, नवजात बच्ची के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपिया नर्स तथा नवजात बच्ची को अपने पास रखने वाले एक दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, व नवजात शिशु को बरामद कर, चाइल्ड हेल्थ व वेलनेस सेंटर में रखा गया है।</description>
राज्य स्तर जूडो स्पर्धा में कोण्डागांव का परचम
        <description>सात स्वर्ण समेत प्रथम रनर-अप का खिताब
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 15 सितंबर। खेल प्रतिभा में कोण्डागांव के युवा लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण बिलासपुर में 13 और 14 सितंबर को आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता में देखने को मिला, जहां जिले के खिलाडिय़ों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर 7 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य इस तरह कुल 15 पदक जीतकर प्रथम रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
कोण्डागांव जिले के स्वर्ण पदक विजेता में गोमती नाग, लिलेश्वरी वडडे, ममता नेताम, योगिता मांडवी, विशिष्टा राजपूत, हेमवती नाग और रंजीता करोटी शामिल है, इसी तरह रजत पदक विजेता वेदांत ठाकुर, राजवीर वरने, नवीन बर्मन, मोहित भास्कर और भूमिका शर्मा ने जीते। वहीं, कांस्य पदक ख्वाहिश रामटेके, लेखा नेताम और चंद्रप्रभा ठाकुर ने अपने नाम किया।
यह उल्लेखनीय है कि कोण्डागांव जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर, आईटीबीपी के प्रशिक्षक उदय सिंह यादव के मार्गदर्शन में जिले के बच्चों को जूडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण का नतीजा है कि कोण्डागांव अंचल के जूडो खिलाड़ी आज राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।</description>
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कलार समाज ने सौंपा ज्ञापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 सितंबर। कलार समाज बस्तर संभाग मुख्यालय जुगानीकलार के सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य बुधवार को जिलाध्यक्ष त्रिनाथ दीवान के नेतृत्व में सिटी कोतवाली कोण्डागांव पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुए त्रिनाथ दीवान ने बताया कि, कांकेर जिला के मनोज कुमार मंडावी नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कलार समाज और अन्य समुदायों के खिलाफ आपत्तिजनक, अश्लील एवं असंवैधानिक भाषा का प्रयोग करते हुए कई पोस्ट डाले गए हैं। समाज ने इसे न केवल कलार समाज बल्कि संपूर्ण समाज की मर्यादा और प्रतिष्ठा पर आघात बताते हुए तीखी आपत्ति दर्ज की है।
उन्होंने आगे बताया कि, इस प्रकार की गतिविधियां समाज में वैमनस्य, अशांति और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाली हैं, जो संविधान और कानून के विरुद्ध है। समाज ने आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153्र सहित अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। कलार समाज पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की जाती, तो समाज के लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।</description>
गांजा तस्करी, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 सितंबर। जिले की पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
दरअसल, 7 सितंबर को पुलिस ने दूधगांव के पास एनएच-30 मेन रोड पर सफेद रंग की बेलेनो कार क्रमांक सीजी 05 एटी 3674 से 14.300 किलो अवैध गांजा परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य आरोपी फरार हो गए थे।
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की सिटी कोतवाली कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। लगातार पतासाजी के बाद धमतरी और डौण्डी लोहारा से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने विकास ध्रुव वासपारा धमतरी, राहुल ताम्रकार ध्रुवाटोला, डौण्डी, जिला बालोद, साथ ही एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।</description>
नरिहा पंचायत भवन अधूरा, मजदूरों और ट्रैक्टर मालिकों को नहीं मिला भुगतान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 सितम्बर। कोण्डागांव जिला मुख्यालय से लगभग 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत नरिहा में पंचायत भवन निर्माण कार्य पिछले एक से डेढ़ वर्ष से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण के लिए न तो उचित निगरानी की गई और न ही इसमें लगे मजदूरों और संसाधनों का भुगतान किया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी दी कि भवन निर्माण के लिए क्षेत्रीय ठेकेदार द्वारा रेती और अन्य निर्माण सामग्री ट्रैक्टर के माध्यम से पहुँचाई गई थी, लेकिन आज तक ट्रैक्टर मालिकों और मजदूरों को उनका मेहनताना नहीं मिला है
। ट्रैक्टर मालिकों का कहना है कि उनसे डीज़ल और काम का खर्चा खुद वहन कराया गया, लेकिन ठेकेदार द्वारा बार-बार टालने के बावजूद करीब 30,000 से 40,000 तक की राशि अब तक नहीं दी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि आज दूंगा, कल दूंगा करते-करते साल बीत गया। वे कई बार ठेकेदार से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन अब फोन उठाना बंद कर दिया गया है, और कई बार मोबाइल स्विच ऑफ भी कर दिया जाता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचायत भवन का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। मजदूरों और ट्रैक्टर मालिकों को तत्काल भुगतान किया जाए। लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण आंदोलन या उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहे हैं।</description>
करंट से मासूम की मौत, पीएम के लिए पूरी रात अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 सितंबर। जिले के मर्दापाल क्षेत्र अंतर्गत पदेली गांव में गुरुवार को करंट लगने से ढाई साल की मासूम माहेश्वरी यादव की मौत हो गई। लेकिन इस हादसे के बाद भी परिवार की पीड़ा यहीं खत्म नहीं हुई। शव परीक्षण के लिए मासूम का शव लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें पूरी रात शव के साथ अस्पताल के बरामदे में बैठकर इंतजार करना पड़ा।
मृतक बच्ची के पिता अंतुरराम यादव ने बताया कि रोज की तरह उनकी बेटी आंगनबाड़ी गई थी। वहां न तो कार्यकर्ता मौजूद थीं और न ही अन्य बच्चे। कुछ देर बाद बेटे ने आकर बताया कि बहन को लोहे के चैनल गेट में करंट लग गया है। परिवारजन जब पहुंचे, तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी।
परिजनों ने आरोप लगाया कि वे दोपहर 3 बजे अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन शाम तक कोई डॉक्टर पोस्टमार्टम करने नहीं आया। मजबूर होकर पिता, चाचा और बडक़ी मां सहित अन्य रिश्तेदार शव को बीच में रखकर अस्पताल के प्रथम तल पर पूरी रात बैठकर सुबह का इंतजार करते रहे।
पिता और चाचा ने भावुक होकर कहा कि, अगर दोपहर में ही पोस्टमार्टम हो जाता तो हम शाम को अंतिम संस्कार कर लेते, लेकिन हमें पूरी रात शव के साथ बैठना पड़ा। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि अमानवीय व्यवहार है।
इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर का कहना है कि उन्हें थाना से सूचना मिली थी कि शव शाम 5 बजे तक पहुंचेगा, लेकिन इसके बाद क्या स्थिति रही, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि एक ओर मासूम की करंट से मौत हुई, दूसरी ओर शव परीक्षण के लिए परिजनों को पूरी रात इंतजार करना पड़ा। यह दोहरी पीड़ा किसी भी परिवार के लिए असहनीय है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शव परीक्षण में देरी को लेकर कोण्डागांव के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी ने कहा कि, मर्दापाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वीपर का पद रिक्त है। ऐसे में स्वीपर की व्यवस्था जिला मुख्यालय कोण्डागांव से की गई थी। स्वीपर के पहुंचने तक मर्दापाल में तेज बारिश हो रही थी और प्रोटोकॉल नियम अनुसार शाम 5 बजे के बाद शव का परीक्षण गुरुवार को नहीं किया गया, शुक्रवार की सुबह ही शव का परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं इस पूरे मामले पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनी कुमार विश्वाल ने कहा कि, घटना काफी दुखद है। इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घसनी बाई और सहायिका ममता कोर्राम को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं मर्दापाल क्षेत्र की आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक मनीषा कतलाम को निलंबित कर दिया गया है। मनीषा कतलाम का निलंबन अवधि के दौरान जिला कार्यालय कोण्डागांव मुख्यालय नियुक्त किया गया है।</description>
राठी रासायनिक खाद भंडार अरमरीकला पर कार्रवाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 11 सितंबर। अरमरीकला विकासखण्ड गुरूर, जिला बालोद के मेसर्स राठी रासायनिक खाद भण्डार एवं मेसर्स गांधी कृषि केन्द्र, द्वारा कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से आवश्यकता से अधिक मात्रा में उर्वरक विक्रय परिलक्षित होने पर 9 सितम्बर को संयुक्त संचालक कृषि, संभाग-दुर्ग के निर्देशन में संभागीय संयुक्त संचालक कृषि कार्यालय के सहायक संचालक कृषि तथा कृषि विकास अधिकारी पलारी, वि.खं. गुरूर द्वारा उक्त विक्रेताओं से उर्वरक क्रेता कृषकों से व्यक्तिगत संपर्क कर बयान लिया गया। जिसके अनुसार पाया गया कि कृषकों द्वारा खरीफ फसल हेतु क्रय किये गये उर्वरक मात्रा से अत्यधिक मात्रा विक्रेता द्वारा मशीन में उनके नाम से दर्ज किया गया है, जिन कृषकों द्वारा प्रतिष्ठान से उर्वरक क्रय ही नहीं किया गया है उनके नाम से भी पीओएस मशीन में विक्रय मात्रा दर्ज की गई है तथा निर्धारित दर से अधिक दर पर कृषकों को उर्वरक का विक्रय प्रतिष्ठान द्वारा किया गया है।
संयुक्त संचालक कृषि गोपिका गभेल से मिली जानकारी अनुसार कृषकों के बयान लेने के बाद निरीक्षण दल द्वारा मेसर्स राठी रासायनिक खाद भण्डार अरमरीकला के विक्रय परिसर तथा खाद गोदाम का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान में उपलब्ध स्कंध पंजी एवं क्रेताओं को जारी किये गये विक्रय देयक एफसीओ 1985 में प्रावधानित प्रारूप अनुसार नहीं पाया गया। स्कंध पंजी में दर्ज आवक मात्रा विक्रेता द्वारा थोक विक्रेताओं से क्रय किये गये उर्वरक के इनव्हाइस के अनुसार नहीं पाया गया।
विक्रेता द्वारा क्रेताओं को जारी किये गये विक्रय देयकों में विक्रेता के लायसेेंस नंबर एवं उर्वरक के बैच नंबर का उल्लेख नहीं पाया गया। विक्रेता द्वारा पीओएस मशीन के माध्यम से किये गये विक्रय के विरूद्ध अधिकांश क्रेताओं को विक्रय देयक ही जारी नहीं किया गया है तथा स्कंध पंजी में दर्ज विक्रय मात्रा का पीओएस मशीन के माध्यम से विक्रय मात्रा एवं जारी किये गये देयक से मिलान नहीं हुआ।
पीओएस मशीन में प्रदर्शित विक्रय मात्रा एवं भौतिक विक्रय मात्रा में वृहद अंतर परिलक्षित हुआ।
मेसर्स राठी रासायनिक खाद भण्डार अरमरीकला में उपरोक्तानुसार पायी गई अनियमितता के संबंध में उर्वरक निरीक्षक पलारी द्वारा विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिवस के भीतर जवाब चाहा गया है। जवाब समाधानकारक न पाये जाने की स्थिति में संबंधित विक्रेता एवं प्रतिष्ठान के विरूद्ध उर्वरक निरीक्षक पलारी/अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं उप संचालक कृषि, जिला बालोद द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत यथोचित कार्यवाही की जाएगी।</description>
भारती विवि में फोरेंसिक साइंस पर व्याख्यान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 11 सितंबर। भारती विश्वविद्यालय में फोरेंसिक साइंस विभाग एवं विधि संकाय द्वारा आईक्यूएसी सेल के सहयोग से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक एफएसएल की संगठनात्मक शाखाएं और साक्ष्य विश्लेषण में उनकी भूमिका का महत्व था।
मुख्य वक्ता डॉ. मोहन पटेल वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी क्राइम सीन यूनिट दुर्ग थे। डॉ. पटेल ने कहा कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करना फोरेंसिक लैब में इनका परीक्षण करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। अधिकांश मामलों में लैब में दुबारा परीक्षण करना तो मुमकिन होता है, लेकिन घटनास्थल एक बार बिगड़ जाये तो वहां से उपयुक्त भौतिक साक्ष्य हासिल कर पाना कभी संभव नहीं होता है, इसी के मद्देनजर, राज्य के हर जिले में एफएसएल की क्राइम सीन यूनिट स्थापित की जा रही हैं।
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. पटेल ने एफएसएल की विभिन्न शाखाओं में भौतिक एवं बायोलॉजिकल साक्ष्यों जैसे हिट एंड रन दुर्घटना आदि मामलों में पेंट एवं पेंट चिप्स, कांच, मिट्टी का भौतिक परीक्षण,सीमेन्ट आदि का तुलनात्मक परीक्षण, मोर्टार और कांक्रीट का परीक्षण, प्रामाणिकता या जाल-साजी को सिद्ध करने के लिए दस्तावेजों का परीक्षण,आग्नेयास्त्रों से दागे गए गोलाबारुद के अवशेषों का परीक्षण, शराब के नमूनों में अल्कोहल की मात्रा और मिलावट का परीक्षण, पेट्रोलियम उत्पादों मे मिलावट की जांच, एनडीपीएस का परीक्षण, जैविक तरल पदार्थों जैसे रक्त, वीर्य, लार, पसीना, मल-मूत्र इत्यादि का परीक्षण की जानकारी दी। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. पटेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए धमधा थाना क्षेत्र की एक घटना का उल्लेख किया जिसमें ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में पेंट चिप्स को घटनास्थल से बरामद कर पहली बार साक्ष्य के रूप में दुर्ग न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर डॉ. आलोक भट्ट ने कहा कि फोरेंसिक साइंस और कानून की पढ़ाई का उद्देश्य छात्रों को आपराधिक न्याय प्रणाली में योगदान करने के लिए वैज्ञानिक और कानूनी कौशल से सशक्त बनाना है।
विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. पटेल ने सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से निराकरण किया।
कार्यक्रम में फोरेंसिक साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष जयंत बारीक, सहायक प्राध्यापक समीक्षा नय्यर, सूरज मुदुली, भूमिका सिन्हा, निकिता साहू तथा फैकल्टी ऑफ लॉ की सहायक प्राध्यापक डॉ. आस्था चतुर्वेदी, सम्पदा बैस, ऋषभ शर्मा, श्रुति यादव, सरिता गुप्ता, श्रुति राव सहित बड़ी संख्या में फोरेंसिक साइंस विभाग एवं विधि विभाग के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. स्वाति पांडेय ने किया।</description>
महापौर ने अवैध नाली निर्माण और जलभराव पर जताई नाराजगी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 11 सितंबर। नगर निगम महापौर अलका बाघमार ने करीब चार घंटे तक तीन वार्डों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार को जानकारी मिली कि ओम परिसर के पास अवैध रूप से नाली का निर्माण किया गया है। इसके कारण बरसात के दिनों में नाली का बहाव बाधित हो रहा है और आसपास के क्षेत्रों में पानी भर रहा है। दुकानों और मकानों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। महापौर ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए दरोगा और जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और नाली को सही तरीके से बनवाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि ओम परिसर के समीप एक डेकोरेशन दुकान संचालक ने दुकान के बाहर अवैध रूप से सामान रखकर रास्ता घेर रखा है। इस वजह से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने निगम प्रशासन से मांग की कि दुकान संचालक को नोटिस जारी कर तुरंत अतिक्रमण हटवाया जाए। महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 38 महावीर नगर स्थित मुकुंद भवन के पास के तालाब का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यह तालाब हमारी ऐतिहासिक धरोहर है, इसे संरक्षित रखना बेहद आवश्यक है। लोगों ने निगम और प्रशासन से अपील की कि तालाब में जिला पंचायत का पानी न डाला जाए, क्योंकि इससे तालाब की जलगुणवत्ता प्रभावित होती है और इसका प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ सकता है। साथ ही तालाब क्षेत्र में नियमित सफाई, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण की भी मांग रखी गई।
निरीक्षण के दौरान संतरा बाड़ी के पास नालियों में पानी का बहाव बाधित पाया गया। इसके कारण सडक़ों और घरों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। महापौर ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालियों की सफाई और मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
महापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट कहा कि यदि निगम समय रहते कार्रवाई नहीं करता तो समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कदम उठाने और नागरिकों की परेशानियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।</description>
बाइक चोरी, अपराध दर्ज
        <description>दुर्ग, 11 सितंबर। घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी भावेश साव निवासी गली नंबर 5 दीपक नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि 6 सितंबर की रात को उसने अपने माताजी आशा साहू के नाम से पंजीकृत वाहन हीरो स्प्लेंडर सी जी 07 बी वाई 8113 को अपने घर के सामने रात में खड़े कर दिया था। इसके बाद वह घर के अंदर चला गया था। दूसरे दिन सुबह जब काम पर जाने के लिए घर से बाहर निकला तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल गायब है। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।</description>
कचरा फेंकने पर 25 हजार का जुर्माना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 10 सितंबर। एयरपोर्ट रोड किनारे एक वाहन चालक द्वारा बिना अनुमति कचरा खाली किया जा रहा था। मौके पर मौजूद बोधघाट थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को जब्त किया। इसके साथ ही निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक पर 25,000 का आर्थिक दंड (फाइन) लगाया।
नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि कोई नागरिक, व्यापारी या वाहन संचालक निर्धारित स्थल एवं प्रक्रिया का पालन किए बिना कचरा फेंकता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
महापौर संजय पांडे ने कहा -जगदलपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने के लिए सभी का सहयोग अनिवार्य है। स्वच्छ जगदलपुर, स्वस्थ जगदलपुर की दिशा में नगर निगम लगातार काम कर रहा है। हम सभी चाहते हैं कि आने वाली पीढिय़ों को एक स्वच्छ और सुंदर शहर मिले। इसके लिए नागरिकों का सहयोग सबसे अहम है। कोई भी व्यक्ति यदि शहर को गंदा करने का प्रयास करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नागरिक नियमों का पालन करें और निगम की इस मुहिम में सहभागी बनें।
आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा नगर निगम स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य कर रहा है। शहर में किसी भी स्थान पर अनधिकृत रूप से कचरा खाली करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि कचरा न केवल निर्धारित स्थल पर ही डालें बल्कि गीले एवं सूखे कचरे को अलग करने में भी सहयोग दें। यह केवल प्रशासन का नहीं बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। निगम प्रशासन आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रखेगा। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएँ और जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श शहर बनाने में सहयोग करें।</description>
कोकोड़ी एथेनॉल प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा
        <description>घेराव के बाद प्लांट आगामी आदेश तक बंद
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 सितंबर। कोण्डागांव जिला के कोकोड़ी गांव में संचालित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एथेनॉल प्लांट के खिलाफ बुधवार को एक बार फिर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्लांट से निकलने वाला दूषित जल, गंदगी और बदबू से पूरे क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह प्लांट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही कोण्डागांव एसडीएम, राजस्व अमला, पुलिस विभाग और प्लांट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मांग और तत्कालिक व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने प्लांट संचालन पर रोक लगाते हुए आगामी आदेश तक उसे बंद करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कोकोड़ी के ग्रामीणों ने इसी समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन किया था, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्लांट से निकलने वाले दूषित जल और गंदगी के निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।</description>
रजत महोत्सव पर बिटिया सम्मान कार्यक्रम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 10 सितंबर। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में भव्य बिटिया सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव तथा महापौर संजय पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बालिकाओं के सशक्तिकरण और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण आयोजन किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। बाल विवाह के प्रति समाज में चेतना फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का ध्यान खींचा। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर और विभागीय प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि किरण देव और महापौर संजय पांडे ने स्टॉल का अवलोकन किया और महिलाओं से संवाद किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को मजबूती से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमारी बिटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बाल विवाह न केवल एक सामाजिक कुरीति, बल्कि एक कानूनी अपराध है, जो समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बाधक है। उन्होंने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प भी लिया।
महापौर संजय पांडे ने विभाग को इस महत्वपूर्ण पहल पर बधाई दी और कहा, नारी शक्ति राष्ट्र की शक्ति है। आज देश की प्रत्येक बेटी हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है। इस अवसर पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंघारी, श्वेता बधेल, पार्षद आशा साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, ज्योति बाला आदि उपस्थित रहे।</description>
बस्तर दशहरा: बारसी उतारनी रस्म के साथ रथ निर्माण  शुरु
        <description>जगदलपुर, 10 सितम्बर।विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के तीसरे प्रमुख अनुष्ठान बारसी उतारनी रस्म आज विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। यह रस्म 75 दिनों तक चलने वाले इस अनूठे त्योहार में रथ निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है। बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा में इस रस्म का विशेष महत्व है, जिसमें रथ बनाने के लिए उपयोग होने वाले पारंपरिक औजारों जैसे बारसी, कुल्हाड़ी, हथौड़ा आदि की पूजा की जाती है।
स्थानीय कारीगरों और समुदाय के लोगों ने इस पारंपरिक रस्म में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा के बाद रथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस वर्ष चार छक्के के फूल रथ का निर्माण किया जाएगा। इस रथ पर आरूढ़ होकर मां दंतेश्वरी द्वारा बुधवार 24 सितंबर तृतीया तिथि से सोमवार 29 सितम्बर सप्तमी तिथि तक प्रतिदिन नव निर्मित फूल रथ की परिक्रमा होगी। यह रस्म पाट जात्रा और डेरी गढ़ाई जैसी शुरुआती रस्मों के बाद संपन्न हुई, जो रथ निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ करने का प्रतीक है।
बस्तर दशहरा, जो अपनी सांस्कृतिक और आदिवासी परंपराओं के लिए जाना जाता है, न केवल स्थानीय लोगों बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। बारसी उतारनी के सफल समापन के साथ ही अब त्योहार के अगले चरणों की तैयारियां जोरों पर हैं।</description>
एनएचएम कर्मियों की सवाल रैली, भाजपा कार्यालय मिला बंद, धरना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 सितंबर। अनिश्चितकालीन हड़ताल के 24वें दिन बुधवार को एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कोण्डागांव जिला में सवाल रैली निकाली। रैली धरना स्थल डीएनके कॉलोनी से शुरू होकर विकास नगर स्टेडियम मार्ग होते हुए भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन तक पहुंची।
सत्ता पक्ष में आने से पहले भाजपा नेताओं द्वारा किए गए वादों को याद दिलाने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई थी।
भाजपा कार्यालय पहुंचने पर आंदोलनकारियों को दरवाजा बंद मिला। कार्यालय पर ताला लटका होने के कारण संविदा कर्मी बाहर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी कर शासन से सवाल पूछते रहे हमने बनाया है, तो हम ही संवारेंगे, लेकिन आखिर संवारोगे कब?
रैली के दौरान कड़ी धूप में एक संविदा कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़ी। साथी कर्मचारियों ने उन्हें पानी पिलाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा भाजपा नेताओं ने सत्ता में आने से पहले किया था। लेकिन 24 दिन बीतने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक संविदा कर्मियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह सवाल रैली और आंदोलन की श्रृंखला जारी रहेगी।</description>
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 सितंबर। निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के आदेशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 1 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 02 स्मृति नगर के व्यवसासियों के ऊपर चालानी कार्रवाई की गई है। सिंगल यूज प्लास्टिक एवं व्यवसाय परिसर में गंदगी पाए जाने सहित सोर्स सेग्रीगेशन (पृथक गिला, सुखा) नही पाए जाने पर कार्यवाही करते हुये 9500 रुपए का चालानी कार्यवाही किया गया है।
कुकर बिरियानी 69 - 1000, कुकर बिरियानी 69 -8000, आशीर्वाद होटल - 500। 9500 रुपए जमा कराई गई । कार्रवाई के दौरान जोन 1 स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, सुपरवाइजर क्रिस्टोफर पाल उपस्थित रहे ।
इसी तरह जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मे कार्यवाही करते हुए गौरव पथ रोड में 10 लोगों से रुपए 2100 का दंडिक शुल्क आरोपित किया गया एवं समझाइए दी गई है। इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी अत: इस तरह की कार्रवाई से बचने हेतु प्लास्टिक का पूर्णत: बहिष्कार करें और नगर निगम का सहयोग करें। कार्रवाई के दौरान जोन 2 स्वच्छता निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव पांडेय का आम नागरिकों से अपील है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। घरेलू सामग्री या सब्जी खरीदी हेतु घर से बाजार जाते समय थैला अपने साथ अवश्य रखें और पर्यावरण को सुरक्षित करने में सहयोग करें। शहर के सभी नागरिकों के इस पहल से गौ माता की सुरक्षा भी होगी और हमारा शहर भी स्वच्छ होगा।
भाजपा नेता अतुल पर्वत ने सीएम से लिया आशीर्वाद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 सितंबर। सोमवार को रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुँच भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदेश के युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की व आशीर्वाद लिया। साथ ही मुख्यमंत्री को 14 सितंबर अपने जन्मदिवस के अवसर पर निमंत्रण कार्ड देकर आमंत्रित किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा की समय मिला तो वो जरूर आयेंगे। मुख्यमंत्री ने अतुल पर्वत को जन्मदिन की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं भी दी ।
अतुल ने जानकारी दी की छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है की मेरे जन्मदिन पर विश्व विख्यात पंडित रसराज महाराज भारत में जिन्होंने अध्यात्म और धार्मिक संगीत जगत को एक नई पहचान दी।
हिंदू धर्मग्रंथों के अपने गहन ज्ञान और आत्मा को झकझोर देने वाले सुंदरकांड पाठों के लिए जाने जाते हैं, जो दुनिया भर के घरों, मंदिरों और हृदय में गूंजते हैं। इसके साथ साथ बिग बॉस की फेम हेमा शर्मा वायरल भाभी के नाम से लोग जानते है । साथ ही बालाजी टेलीफिल्म के मशहूर अभिनेता अनुराग शर्मा , लोकप्रिय बिग बॉस की अभिनेत्री डॉली बिंद्रा यह सब भिलाई आ रहे है।</description>
बकाया टैक्स एकमुश्त जमा करने 10 फीसदी की छूट
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं उपायुक्त सह सचिव नरेन्द्र बंजारे की उपस्थिति में आहूत की गई। महापौर परिषद की बैठक में प्रमुख रूप से 20 एजेण्डा विचारार्थ प्रस्तुत किया गया, जिसमें विस्तार से चर्चा की गई ।
नगर पालिक निगम क्षेत्र में चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज सोलर प्लांट स्थापना कार्य को परिवर्तन कर 77 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र में ऑनग्रिड सोलर प्लांट स्थापना हेतु महापौर परिषद से स्वीकृति मिली । 5 वर्ष की अवधि के लिए विज्ञापन हेतु स्वयं के व्यय से यूनिपोल स्थापना सहित संधारण कार्य हेतु परिषद से स्वीकृति मिली है। यूनिपोल स्थापना एसीसी रोड चौक से जामुल बोग़दा, एसीसी चौक से खुर्सीपार फ्लाई ओवर, सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक, अवंती बाई चौक से आईआईटी भिलाई सहित कुल 8 रोड का चयन यूनिपोल स्थापना हेतु किया गया है ।
निगम क्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण, अवैध निर्माण, निगम के बकाया कर वसूली, प्रतिबंधित प्लास्टिक पर प्रतिबंध सहित सुरक्षा दृष्टिकोण से सेना के सेवानिवृत अधिकारी एवं पैरामिलिट्री फोर्स के 20 जवान की उडऩ दस्ता टीम गठित किये जाने के संबंध परिषद से स्वीकृति प्रदान की गई है।
 आकाश गंगा व्यवसायिक परिसर की आबंटित दुकानदारों द्वारा बरामदा कवर्ड कर व्यवसाय किया जा रहा है। दुकानों के सामने कव्हर्ड बरामदा को आबंटन की कार्रवाई कलेक्टर गाइडलाइन अनुसार की जाने की स्वीकृति मिली है। आंगन बाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका नियुक्ति अंतर्गत अंतिम योग्यता सूची प्रस्ताव मेंयर इंन कॉसिल में स्वीकृत की गई। प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य एवं नेहरू नगर अंडर 20 से भिलाई नगर रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन के समांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य की निविदा को वहां पर परिषद से स्वीकृति प्रदान की गई है ।
भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत स्थित कुछ भवन/भूमि स्वामियों द्वारा विगत वर्षों का संपत्तिकर एवं अन्य राजस्व करों का भुगतान निगम द्वारा निर्धारित समयावधि में नहीं किया जा रहा है। जिससे बकाया संपत्तिकर / शिक्षा उपकर/समेकितकर की वसूली नहीं हो पा रही है। इस स्थिति में राजस्व करों की वसूली में वृद्धि किये जाने हेतु भवन/भूमि स्वामियों द्वारा बकाया वर्षों की संपत्तिकर/ शिक्षाउपकर/समेकितकर की राशि का भुगतान एकमुश्त 30 नवम्बर 2025 तक किया जाता है तो उस स्थिति में केवल सम्पूर्ण बकाया संपत्तिकर की राशि पर 10 प्रतिशत की छूट बिना अधिभार एवं शास्ति के दिया जाना प्रस्तावित है। उक्त छूट राज्य शासन की स्वीकृति पश्चात दी जा सकेगी के संबंध में महापौर परिषद से मंजूदी प्रदान की गई है।
महापौर परिषद की बैठक महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, साकेत चंद्राकर, केशव चौबे, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गंवई, नेहा साहू, मन्नान गफ्फार खान, मालती ठाकुर सहित , जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, लेखाधिकारी, सहायक अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी, राजस्व अधिकारी, उप-अभियंता, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।</description>
विसर्जन झांकी के दौरान गुम मोबाइल पुलिस ने किया बरामद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 सितंबर। गणेश विसर्जन झांकी के दौरान गुम हुए 6 नग मोबाइल कीमती लगभग एक लाख रुपए को बसंतपुर पुलिस एवं सायबर सेल ने संयुक्त रूप से बरामद कर सुपुर्दनामा पर दिया गया। प्रार्थियों को उनके गुम मोबाइल मिल जाने से उन्होंने जिला राजनांदगांव एवं थाना बसंतपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू व सायबर सेल निरीक्षक विनय परमार के नेतृत्व में प्रार्थियों के गुम मोबाइल की पतासाजी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 6 नग गुम मोबाइल कीमती लगभग एक लाख रुपए को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा बरामद किया गया। बताया गया कि 7 सितंबर को शहर में गणेश चतुर्थी झांकी देखने आए आवेदक नरेश साहू निवासी मोहारा, डिकेश वर्मा निवासी ग्राम लिटिया, यशवंत देशमुख निवासी देवपी नगपुरा दुर्ग, भूपेन्द्र यादव निवासी गोटाटोला, साहिल रजक निवासी चिखली एवं योगेश साहू निवासी ग्राम टीपानगढ़ द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया कि 7 सितंबर को शहर में झांकी के दौरान उपरोक्त आवेदकों का मोबाइल गुम हो गया, जिसे त्वरित कार्रवाई करते सायरब सेल राजनांदगांव की मदद से आवेदकों के गुम मोबाइल को बरामद कर सुपुर्दनामा पर दिया गया। आवेदकों द्वारा जिला राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर की कार्रवाई की प्रशंसा कर पुलिस का अभार व्यक्त किया गया एवं आम जनता को गुम मोबाइल प्राप्त होने उपरान्तए उनका उपयोग न करते नजदीकी थाना में जमा करने हेतु किया अपील।</description>
हड़ताली एनएचएम कर्मियों ने किया जल सत्याग्रह
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 9 सितंबर। एनएचएम कर्मचारियों ने मंगलवार की सुबह अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नदी में उतरकर जल सत्याग्रह किया।
ज्ञात हो कि पिछले 21 दिनों से जगदलपुर की पुरानी मंडी परिसर में हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मियों ने बस्तर एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए जल सत्याग्रह की बात कही थी, जिसके बाद कर्मचारियों ने पुराना पुल में कमर तक पानी में उतर कर अपनी मांगों को लेकर घंटों तक पानी में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
 स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिया बांदे ने बताया कि संघ अपनी वाजिब मांगों को लेकर हड़ताल पर है और जब तक सरकार सहृदयतापूर्वक इन मांगों को लेकर विचार नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 21 दिनों की हड़ताल के बावजूद सरकार का कोई भी अधिकारी अबतक बातचीत के लिए सामने नहीं आया है और न ही मांगों को पूरा करने को लेकर कोई आश्वासन ही दिया गया है। यही वजह है कि बेमियादी हड़ताल जारी है, वहीं पहले दिन से ही कर्मचारी अलग अलग तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
आप ने स्वास्थ्य सचिव
के नाम दिया ज्ञापन
छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों द्वारा अपनी 10 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल और 16000 कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफा पर सरकार द्वारा अनदेखी पर आम आदमी पार्टी द्वारा 9 सितंबर को स्वास्थ्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया और धरना स्थल में जाकर समर्थन पत्र दिया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान ने बताया कि हड़ताली 25 कर्मचारियों को बर्खास्त करना सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 100 दिन के अंदर एक कमेटी बनाकर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का नियमितीकरण करेंगे लेकिन आज भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। हड़ताल से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं और मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की सेवा अत्यंत जरुरी सेवाओं में से एक है और कर्मचारी अपने नियमितीकरण की मांग कर रहें हैं। वैसे भी बस्तर में स्वास्थ्य व्यवस्था अत्यंत लचर है सरकार उनकी मांग मानने की बजाय उनको सेवा से पृथक कर रही है यह सरकार की छत्तीसगढ़ की जनता के स्वास्थ्य के प्रति असंवेदनशीलता है।</description>
गिरोला मंदिर में तीसरी बार चोरी, मां के गले का हार व मुकुट पार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 8 सितंबर। बकावंड थाना क्षेत्र में स्थित माँ हिगलाजिन गिरोला मंदिर में बीती रात चोर पीछे की दीवार फांदकर घुसे, गेट का लॉक तोडक़र अंदर आकर माँ के गले का हार के अलावा मुकुट व अन्य स्वर्ण के आभूषण चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर के पीछे की दीवार से कूदने के बाद चोरों ने मंदिर परिसर में लगे ग्रिल को फैलाकर अंदर आये, उसके बाद मंदिर के गेट में लगे कुन्दे को रॉड से तोडऩे के बाद माँ की मूर्ति के पास पहुँचकर माता की नथनी, दोनों हार, चांदी का मुकुट, कमर चैन को चोरी करने के बाद दानपेटी को तोडऩे का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं होने के कारण वहीं छोड़ दिया गया। मंदिर के अंदर से आ रही आवाज को सुनने के बाद मंदिर के पुजारी व अन्य लोग आ पहुँचे, वहीं चोर वहां से फरार हो गए।
घटना रात करीब 9 से 12 बजे के बीच बताई जा रही है, वहीं चोरी की जानकारी लगते ही सोमवार की सुबह थाने से लेकर आला अधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची।
वहीं बताया जा रहा है कि अब तक इस मंदिर में 3 बार चोरी हो चुकी है, जिसमें एक बार पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार भी किया था। इस सफलता के लिए मंदिर की ओर से व बस्तर पुलिस अधीक्षक के द्वारा आला अधिकारियों को सम्मानित करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया गया था।</description>
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी के बाड़े पर चला बुलडोजर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 8 सितंबर। युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के खिलाफ एक और बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जिस बाड़े में मुकेश की बेरहमी से हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंका गया था, अब उसी जगह पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आज दोपहर नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम चट्टान पारा स्थित मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में सबसे पहले बाड़े को क्राइम सीन के तहत सील किया गया, जिसके बाद अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी से तोडफ़ोड़ की कार्यवाई शुरु हुई।
यह बाड़ा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत राजस्व भूमि पर अवैध रूप से बना हुआ था, जिसे लेकर लंबे समय से पत्रकार संगठनों और आम जनता द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही थी। अब आठ माह बाद प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी सुरेश चंद्राकर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है।
गौरतलब है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने प्रदेशभर में सनसनी फैला दी थी। अब जब हत्याकांड से जुड़ी जगह पर प्रशासन ने कार्रवाई की है, तो इसे न्याय प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रशासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।</description>
जमीन विवाद पर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 8 सितंबर। जिले के थाना ईरागांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुण्डाबेड़मा में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक लच्छेन राम मंडावी की हत्या उसके ही सगे चाचा के पुत्रों ने की थी। हत्या की वजह पुराना जमीन विवाद और पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है।
2 सितंबर की सुबह लगभग 9 बजे लच्छेन राम मंडावी अपने घर से निकला था और इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने 5 सितंबर को थाना ईरागांव में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार छानबीन करते हुए मृतक की तलाश शुरू की।
6 सितंबर को तलाश के दौरान पुसापारा बिन्झे बारदा नदी के पानी में लच्छेन राम मंडावी का शव मिला। शव को देखकर यह साफ हो गया कि उसकी मौत सामान्य नहीं थी। मृतक के सिर और गले पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। परिजनों ने भी संदेह जाहिर किया कि पुराने पारिवारिक विवाद के चलते ही यह हत्या की गई है।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का चाचा के बेटों रामचरण मंडावी और सरवन मंडावी से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों ने आपस में मिलकर लच्छेन राम मंडावी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 2 सितंबर को घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया ताकि मामला दुर्घटना लगे।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने लकड़ी के डंडे से वार कर लच्छेन राम मंडावी की हत्या की थी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो। ईरागांव पुलिस ने दोनों आरोपियों रामचरण मंडावी (23) और सरवन मंडावी (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।</description>
अब दुगोली ने भी शराब बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 8 सितंबर। सोमवार को ग्राम पंचायत दुगोली में बदरू कुडिय़म की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम के मुखिया, प्रमुख जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अंग्रेजी शराब बेचने वाले दुकानदारों की उपस्थिति भी रही।
बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत दुगोली में 15 सितम्बर से शराब की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।
यदि कोई व्यक्ति दुकान या घर पर शराब बेचता हुआ पाया जाता है, तो उस पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा तथा पंचायत स्तर पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत दुगोली के दुकानों या उनके आस-पास शराब पीना सख्त मना है। ऐसा करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति से 501 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। बैठक में सरपंच, सचिव , उपसरपंच वार्डपंचगण व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि इससे पहले ग्राम पंचायत नैमेड ने भी पंचायत क्षेत्र में शराब की बिक्री व सेवन पर प्रतिबंध का निर्णय लिया था। अब ग्राम पंचायत दुगोली ने भी यह शराब की बिक्री व उसके सेवन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।</description>
टिफिन बम&बीजीएल सेल बरामद, किया नष्ट
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 8 सितंबर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के पेदाकोरमा के पास चेरपाल-पेद्दाकोरमा मार्ग पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सोमवार को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 10 किलोग्राम विस्फोटक से भरा टिफिन बम और एक बीजीएल सेल आईईडी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
जानकारी के मुताबिक डीआरजी जिला बीजापुर एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 222वीं वाहिनी की संयुक्त टीम क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। चेरपाल-पेद्दाकोरमा मार्ग पर गश्त के दौरान सुरक्षाबलों को संदिग्ध इलेक्ट्रिक तार दिखाई दिया। संदेह होने पर आसपास के इलाके में गहन सर्च अभियान चलाया गया।
सर्च के दौरान एक स्टील के टिफिन में लगभग 10 किलोग्राम विस्फोटक तथा एक बीजीएल सेल के साथ 3 किलोग्राम की आईईडी बरामद की गई। बरामद विस्फोटक को बीजापुर से पहुंची बम निरोधक दस्ते तथा सीआरपीएफ की बीडी टीम ने सावधानीपूर्वक नष्ट किया।
सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया।</description>
शिक्षक दिवस पर गोपाल यादव का सम्मान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा राजिम, 7 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के शा.नवीन प्राथमिक शाला में शिक्षक दिवस के दिन छुट्टी होने के कारण शाला में 6 सितंबर को शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन पूजन अर्चन बाल कैबिनेट के विद्यार्थी विक्रम जाटव, हर्ष बया, सुमन निषाद,जयंत साहू, श्रवण ध्रुव,विद्यांचल मल्होत्रा, ट्विशा, कुमकुम देवांगन ने गुलाल लगाकर पेन श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन रायपुर में गोपाल यादव शाला के प्रधानपाठक को राज्य शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करके शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर नवापारा पहुंचने पर शालेय विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा स्कूल प्रवेश द्वार पर उनका तिलक वंदन कर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गोपाल यादव ने सैमसंग कंपनी की एक फोटोकॉपी मशीन शाला को भेट किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर कक्षा संचालन विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक की भूमिका के साथ किया गया,हर्ष बया कक्षा पांचवी देविका साहू चौथी, यामिनी यादव पांचवी ने शिक्षको के सम्मान में कविता प्रस्तुत किया।</description>
शिक्षक दिवस पर नैतिक जीवन मूल्यों को समीक्षा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 सितंबर। निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक और साहित्यकार बलदाऊ राम साहू तथा सेवानिवृत्त शिक्षक और सामाज सेवी नागेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में तथा शिक्षक सम्मान के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही आश्रम के अध्यक्ष आत्मा राम साहू और ट्रस्टी डॉ. हीरालाल साहू भी मंचस्थ थे।
अतिथियों ने कबीरजी को गुरु के रूप में समाज को अच्छा पथ प्रदर्शक मानते हुए कहा कि कबीर की वाणी को हम हमेशा आत्मसात करते हैं। डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित करने के लिए अपनी बात रखी गई। आज के परिपेक्ष्य में शिक्षक और बच्चों के बीच नैतिक विकास किस प्रकार हो, इस पर चिंतन मनन भी किया गया।</description>
150 शिक्षकों और 88 प्रतिभावान छात्र&छात्राओं का सम्मान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 7 सितंबर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे शिक्षक सम्मान समिति के तत्वावधान में नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में 40वां शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विशेष आतिथि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहे । समारोह के आयोजक विधायक दीपेश साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विश्वेश्वर ठाकरे मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर परंपरा के अनुसार जिले के 150 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही 88 प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर गौरवान्वित किया गया। विशेष रूप से वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक दिवस पत्रिका का विमोचन भी किया गया। समारोह में कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसएसपी रामकृष्ण साहू सहित जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।
बेमेतरा शिक्षा और संस्कार
की भूमि - विधायक
स्थानीय विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यहां की धरती शिक्षा और संस्कार की भूमि रही है, यहां के नागरिक सदैव बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते आए हैं। 40वें शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन जीने की सही दिशा देने वाला पथप्रदर्शक होता है। शिक्षक ही भविष्य की पीढ़ी को संवारकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल शिक्षकों को सम्मान मिलता है बल्कि विद्यार्थियों में भी उत्कृष्टता की प्रेरणा जागृत होती है। विधायक साहू ने इस अवसर पर जिले की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए पीजी कॉलेज परिसर में ऑडिटोरियम निर्माण की मांग रखी, जिस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तुरंत सहमति देते हुए 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। साथ ही शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जिले के प्रमुख विद्यालयों के लिए नवीन भवन निर्माण की घोषणा कर इस मांग का समर्थन किया। श्री साहू ने उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।
3 करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम - उपमुख्यमंत्री साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शिक्षक समाज की आत्मा होती हैं और शिक्षा ही वह शक्ति है जो किसी भी राष्ट्र को महान बनाती है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में गुरुकुल की परंपरा ने भारत को विश्व में अग्रणी बनाया था। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय इसका प्रमाण हैं, जहां से पूरी दुनिया ने ज्ञान अर्जित किया। आज भी अगर भारत को विश्वगुरु बनना है तो इसकी नींव हमारे शिक्षक ही रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ पढ़ाने वाला नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है। उसकी मेहनत से ही बच्चे संस्कारवान बनते हैं और राष्ट्र मजबूत होता है। इसी कड़ी में उन्होंने पीजी कॉलेज बेमेतरा परिसर में 3 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की।
शिक्षक मार्गदर्शक ही नहीं समाज का दीपस्तंभ-शिक्षामंत्री
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा मैंने स्वयं शिक्षक जीवन में यह अनुभव किया है कि बेमेतरा की धरती शिक्षा के लिए हमेशा प्रेरणा देती रही है। यहाँ के नागरिकों ने शिक्षा को सदैव प्राथमिकता दी है, यही कारण है कि यह परंपरा चार दशकों से जारी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल कक्षा का मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि समाज का दीपस्तंभ है। उनके द्वारा बोए गए संस्कार और मूल्य ही आने वाले समय में राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं। उन्होंने शिक्षकों को ऽराष्ट्र निर्माताऽ की संज्ञा देते हुए कहा कि ऽआज के युग में शिक्षा केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक बनाती है।
शहर में 4 स्कूल के लिए नया भवन बनेगा
शिक्षा मंत्री ने जिले के लिए नवीन भवन निर्माण की घोषणा की जिसमे शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल, बेमेतरा, स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा, पीएम श्री उत्तर बुनियादी बेसिक शाला शामिल हैं।
समारोह में पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, राजेन्द्र शर्मा, बलराम पटेल एवं परमेश्वर वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, शिक्षक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।</description>
राजिम के शिक्षक की प्रेरणा से छात्र व कैडेट्स की अनूठी पहल
        <description>गांव-गांव जाकर चलाया नशा मुक्ति अभियान, किया जागरूक
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजिम, 7 सितंबर। नगर के प्रतिष्ठित रामबिशाल पांडेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के छात्र और एनसीसी कैडेट ने नगर व आसपास गांवों के गणेश पंडालों में जाकर नशीली दवाइयों एवं शराब की लत के खिलाफ नशा मुक्त भारत अभियान चला रहे हैं।
विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए 27 छतीसगढ़ बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल प्रदीप कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा सेजेस राजिम के व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के छात्र सैनिकों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया और विभिन्न ग्रामों राजिम, नवापारा, कोमा, कुम्ही, बकली, लोहरसी, बोरसी, बासीन, कौन्दकेरा, किरवई कोपरा आदि के गणेश पंडालों में जाकर लोगों को मद्यपान, नशापान के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे। जिसमें छात्रों ने गांव मोहल्ले के पंडालों में स्वनिर्मित पोस्टर, नारों के साथ तंबाखू, नशीली दवाइयों, शराब आदि से होने वाले सामाजिक आर्थिक और व्यक्तिगत दुष्प्रभावों और बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
नशा छोडक़र स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की, बच्चों के इस पहल पर लोगों ने दिलचस्पी दिखाई और उनसे नशे से होने वाली हानियों और नशे से छुटकारा पाने के उपाय से संबंधित सवाल किए जिसका छात्रों ने जोश और तत्परता के साथ जवाब दिया। ग्राम वासियों ने सेजेस राजिम के विद्यार्थियों और शिक्षक के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। छात्र जीवन में सही मार्गदर्शन मिलने से ही नशा मुक्त भारत का सपना सच होगा।</description>
एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रगान के लिए चलाया जागरूकता अभियान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजिम, 7 सितंबर। 27 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायपुर के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल प्रदीप नायर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव एवं पार्षदगण तथा अन्य गणमान्य नागरिकों के सहयोग से सेजेस राजिम के एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के नेतृत्व में पंडित सुन्दर लाल शर्मा चौक बस स्टैंड राजिम पर प्रात: 8 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें एनसीसी छात्र सैनिकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
विदित हो कि नगर पंचायत राजिम क्षेत्र में प्रतिदिन प्रात: 8 बजे राष्ट्रगान स्पीकर के माध्यम से बजाया जाता है। इस अभिनव पहल की शुरूआत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से की गई है। इसी तारतम्य में नगर के एनसीसी कैडेट्स ने नगरवासियों एवं प्रतिदिन आने जाने वाले राहगीरों, दुकानदारों, व्यापारियों, वाहन मालिकों एवं आसपास रहने वाले लोगो के लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए राष्ट्रगान के सम्मान में बैनर, पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए रैली के रूप में बस स्टैंड चौंक में एकत्रित हुए तथा चारों दिशाओं से आने वाले मार्ग को राष्ट्रगान बजते तक मानव श्रृंखला बनाकर रोका गया तथा पोस्टर के माध्यम से सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान को सम्मान दिया गया। तत्पश्चात सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय एवं जय हिन्द के नारे लगाकर संदेश दिया साथ ही संकल्प लिया कि प्रतिदिन राष्ट्रगान बजाए जाने पर हम सभी पूरे सम्मान के साथ खड़े होकर भारतीय नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।</description>
ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, भाईचारे और अमन&चैन की दुआ
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 5 सितंबर। जिला मुख्यालय कोण्डागांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार को सुन्नी हबी जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
इस दौरान बच्चों-बड़ों ने हाथों में झंडे थामे नात-शरीफ पढ़ी। शहरभर में आकर्षक स्वागत द्वार सजाए गए और जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। समाज के लोगों ने इस अवसर पर भाईचारे का संदेश देते हुए देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।
इसके पूर्व गुरुवार को या ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी की ओर से मस्जिद के सामने राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। यह आयोजन हजऱत मोहम्मद पैग़म्बर के पैदाइश दिवस की खुशी में किया गया।
आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि पैग़म्बर साहब का जीवन मानवता, भाईचारे और सादगी की प्रेरणा देता है, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पैग़म्बर साहब को 1500 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज को सही दिशा देती हैं।
नगरवासियों को शर्बत पिलाकर एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। सभी ने पैग़म्बर की शिक्षाओं पर चलने और इंसानियत की राह अपनाने का आह्वान किया।</description>
मांगों को लेकर कृषि अफसर करेंगे आंदोलन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 5 सितंबर। कल छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला -कोंडागांव ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन आंदोलन में जाने की सूचना कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर लखेश्वर यादव को ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार को आन्दोलन की सूचना के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
उप संचालक जिला -कोंडागांव, अनुविभागीय कृषि अधिकारी जिला कोंडागांव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोंडागांव को आंदोलन पर जाने हेतु पांचों ब्लॉक एवं पूरे कोंडागांव जिले के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी संयुक्त रूप से आंदोलन में रहेंगे।
8 से 9 सितंबर को काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे। 15 सितंबर को कोंडागांव जिला में समस्त विकास खंड एवं जिला स्तर पर तहसीलदार/एस.डी.एम./ कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा ( भोजन अवकाश पर ) एवं बिना संसाधन भत्ता के उक्त तिथि से आनलाईन कार्य नहीं किया जाएगा। 23 सितंबर कोंडागांव जिला स्तर पर एक एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे एवं रैली निकालकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ की लंबित 9 सूत्रीय मांगों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयों का वेतनमान संशोधन (4300ग्रेड पे), ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयों एवं कृषि विकास अधिकारीयों के कार्य क्षेत्र का पुनर्निर्धारण, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का मासिक स्थायी भत्ता (स्नद्ब ञ्ज्र) , में वृद्धि कर रु. 2500 करने हेतु, विभागीय कार्यों को संपादन करने हेतु ग्रामीण विकास अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों को मोबाइल, इंटरनेट, लैपटॉप, स्टेशनरी आदि हेतु संसाधन भत्ता, विभागीय अमले की कमी के कारण अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की स्थिति में सम्मानजनक अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पदनाम को संशोधित कर मध्यप्रदेश शासन की तर्ज पर कृषि विस्तार अधिकारी करने हेतु, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयों एवं कृषि विकास अधिकारियों की की डूयटटी गैर विभागीय कार्यों से मुक्त रखा जाये, आदान सामग्री का भंडारण सेवा सहकारी समितियों में करने एवं अनुदान राशि के भुगतान हेतु डीबीटी,, प्रणाली लागू करने के संबंध में, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी के पद पर विगत कई वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने हेतु।
उक्त सभी लंबित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर चरण बद्ध सांकेतिक प्रदर्शन करने की सूचना कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मुख्यालय कार्यालयों को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संरक्षक सूर्य कांत नागेश, अध्यक्ष सन्तू राम सोरी, वरुण विकास सोनवानी, सचिव, लच्छीन मौर्य कोषाध्यक्ष, आलोक यादव प्रवक्ता, दिनेश कुमार नाग सलाहकार, माया रानी कुंजाम महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, सदस्य नवल मरकाम, संतोष कुमार ठाकुर, मनोज नेताम कन्हैयालाल जैन, जगदीश पांडे, गजेन्द्र पांडेय, हमेस पांडे, किशोर कुमार मरकाम, देवव्रत हलधर उपस्थित रहे।</description>
पूर्वी तट रेल्वे बचेली के रेल्वे इंस्टिट्यूट में पहली बार विराजे गणपति
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 5 सितंबर। रेलवे कॉलोनी बचेली के इंस्टिट्यूट क्लब में इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व ऐतिहासिक बन गया। यहां पहली बार गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा विराजित की गई है।
पूर्वी तट रेलवे बचेली के इंस्टिट्यूट परिसर में लोको पायलट कर्मचारियों द्वारा श्री सिद्धि विनायक समिति के तत्वावधान में प्रतिमा स्थापित की गई। समिति के अध्यक्ष डी. रोहित कुमार, ए. सिवा और के. वेणु गोपाल राव हैं वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी एम. प्रसाद राव और एस. एन. राव को सौंपी गई है। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी छतरियों, झूमर, फूलों और विद्युत लाइटिंग से आकर्षक रूप दिया गया है। गणेश जी की प्रतिमा को सुंदर वस्त्राभूषण और अलंकरण से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया।
प्रतिदिन कर्मचारी, अधिकारी, उनके परिजन और स्थानीय श्रद्धालु मिलकर पूजा-अर्चना व आरती में शामिल हो रहे हैं। दर्शन के लिए दिन-रात भक्तों का तांता लगा हुआ है।
इस प्रथम गणेशोत्सव में गत दिनों भव्य महा भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उत्साह और भक्ति के इस माहौल में रेलवे इंस्टिट्यूट सचमुच भक्ति और आनंद का संगम स्थल बन गया है</description>
बस्तर दशहरा: डेरी गड़ाई रस्म पारंपरिक विधि&विधान से संपन्न
        <description>बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के रथारूढ़ होने नए रथ निर्माण की शुरुआत
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 5 सितंबर। बस्तर का विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की दूसरी प्रमुख रस्म डेरी गड़ाई धार्मिक उत्साह और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई। यह रस्म बस्तर दशहरा की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसके साथ ही बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की परिक्रमा के लिए रथ निर्माण की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू करने की अनुमति प्राप्त हुई।
बस्तर दशहरा पर्व के डेरी गड़ाई रस्म के तहत बिरिंगपाल गांव से विशेष रूप से लाई गई साल की पवित्र टहनियों को सिरहासार में खंभों के साथ विधि-विधानपूर्वक गाड़ा गया। यह प्रक्रिया पारंपरिक वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों के बीच मंत्रोच्चार और परम्परागत रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुई।
इस रस्म का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह बस्तर दशहरा के रथ निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है। रस्म के दौरान सिरहासार में रथ निर्माण की अनुमति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। कारीगर अपनी परंपरागत तकनीकों और औजारों का उपयोग करते हुए रथ को तैयार करेंगे, जो आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की रथारूढ़ होने के साथ परिक्रमा के लिए उपयोग किया जाएगा।
यह रथ उत्सव का एक केंद्रीय प्रतीक है जो मां दंतेश्वरी के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक होता हैं। साथ ही देश-विदेश के सैलानी भी ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के साक्षी बनते हैं।</description>
शिक्षक समाज की रीढ़ और राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार& किरण देव
        <description>सेवानिवृत्त शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों का सम्मान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार पर आयोजित मुख्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारे देश में प्रतिवर्ष 5 सितंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार भारत के दूसरे राष्ट्रपति के साथ ही एक महान शिक्षक दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया गया था, तबसे लेकर लगातार यह परंपरा जारी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों के समर्पण और योगदान की सराहना की। शिक्षक ही हमारे जीवन के सबसे अहम गुरु होते हैं, जो हमें भविष्य में सही रास्ता दिखाने, मार्गदर्शन करने व जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं।बस्तर शिक्षकों के पढ़ाए विद्यार्थी आज बड़े-बड़े पदों पर पहुँच गए हैं। उन्होंने इस अवसर पर अपने स्कूल बस्तर विद्यालय के सहपाठी और विद्यार्थी जीवन का भी उल्लेख किया ।
इस अवसर महापौर संजय पांडेय ने कहा कि शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में अपने बेहतर योगदान से समाज को दिशा दिया । हमारे देश में गुरु को ब्रह्मा से ऊपर माना गया है, स्वयं दीपक के समान जलकर शिष्य को उज्जवल भविष्य बनाने में सहयोग करते हैं ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अन्तर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा दूत के तहत पाँच हजार, ज्ञानदीप के तहत सात हजार एवं शिक्षाश्री में दस हजार नगद पुरस्कार और शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर जिले के सातों विकासखंड के तीन-तीन शिक्षकों को चयनित किया गया कुल 21 शिक्षकों शिक्षा दूत तथा जिला स्तरीय ज्ञानदीप पुरस्कार के तहत दरभा के शहनाज खान, जगदलपुर के अनुपमा साहा और बकावड़ के सुनीता नाग को दिया गया है। संभाग स्तरीय पुरस्कार में  शिक्षा श्री में बस्तर जिले के तरुण कुमार ठाकुर, कांकेर जिले से पुष्पांजलि ठाकुर और कोंडागांव जिले के रूपेन्द्र कुमार भारद्वाज दिया गया।
कार्यक्रम में 01 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक सेवानिवृत्त हुए 91 शिक्षक संवर्ग को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, रूपसिंह मंडावी,एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, योगेन्द्र पांडे, संग्राम सिंह आदि उपस्थित थे ।</description>
कल श्री सेवा समिति रखेगी रातभर स्थल झांकी और भंडारा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 सितंबर। संस्कारधानी राजनांदगांव का गणेशोत्सव हर वर्ष अपनी भव्यता और धार्मिक उत्साह के लिए जाना जाता है। यहां कल 6 सितंबर को निकलने वाली झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होती हैं। शहर की सभी प्रमुख गणेश समितियां इस दिन झांकी निकालती हैं। जिनको देखने हजारों श्रद्धालु न केवल शहर से, बल्कि आसपास के गांवों और दूर-दराज इलाकों से भी आते हैं। यही वजह है कि इस दिन राजनांदगांव की गलियां और चौक-चौराहे भक्ति और उत्सव की ऊर्जा से सराबोर हो जाते हैं।
इसी कड़ी में सहदेव नगर (अंबेडकर चौक) स्थित श्री सेवा समिति ने इस बार एक अनूठी पहल की है। समिति ने घोषणा की है कि कल 6 सितंबर को जब शहर की भव्य झांकी निकलेगी, उसी दिन उनकी स्थल झांकी पूरी रात श्रद्धालुओं के लिए खुली रहेगी। समिति का कहना है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु देर रात तक शहर में रूकते हैं और कई बार उन्हें झांकी-दर्शन और भोजन की सुविधा नहीं मिल पाती। इसी को ध्यान में रखते पूरी रात भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।
समिति अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि गणेशोत्सव हमारे लिए सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सेवा और समाजिक एकता का प्रतीक है, जो श्रद्धालु दूर-दूर से झांकी और सजावट देखने आएंगे, उनके लिए रातभर दर्शन, प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था हमारी जिम्मेदारी है। यह आयोजन संस्कारधानी की पहचान को और सशक्त बनाएगा।
इस वर्ष समिति की झांकी अहमदनगर स्वरूप में स्थापित की गई है, जो पहली बार राजनांदगांव में विराजमान हुआ है। पंडाल को डिज़्नीलैंड थीम पर सजाया गया है, जहां रंग-बिरंगी रोशनी, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्तों को भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम अनुभव करा रहे हैं। श्रद्धालु इस पहल से खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि रातभर खुला पंडाल और लगातार चलता भंडारा राजनांदगांव के गणेशोत्सव को अन्य शहरों से अलग पहचान देता है।</description>
खाद्य विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध दुकान आबंटन चरम पर& आसिफ
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 सितंबर। राजनांदगांव जिले में खाद्य विभाग अवैध राशन दुकानों को आबंटित कर स्थानीय महिला समूह सशक्तिकरण पर चोंट पहुंचाने का काम कर रही है। इसके खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग करते अवैध राशन दुकान आबंटन में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि राजनांदगांव शहर सहित जिले में राशन दुकानों में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई है और तो और जिस प्रकार से राशन दुकान आवंटन के लिए पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2016 लागू है, उसका उल्लंघन करते राजनांदगांव शहर के स्टेशन पर वार्ड नंबर 11 के दुकान सहित अन्य दुकानों को भी अवैध आबंटन भाजपा नेताओं के इशारे पर किया जा रहा है, जो पूरी तरह से अवैध एवं गलत है। स्टेशनपारा वार्ड नंबर 11 में संचालित राशन दुकान आईडी नंबर 421 00 1008 जो जनता कल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता समिति में संलग्न होकर संचालित थी। उसे अवैध तरीके से भाजपा नेताओं के इशारे पर लक्ष्मीनारायण स्वयं सहायता समूह को आबंटन कर दिया गया है। लक्ष्मीनारायण स्वयं सहायता समूह स्थानीय भी नहीं है पूर्व से ही स्थानीय जागरूक महिला समूह द्वारा दुकान आबंटन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था, लेकिन स्थानीय महिला समूह को दरकिनार कर राशि लेनदेन कर दुकान का आबंटन अवैध तरीके से किए हैं। उसके खिलाफ एडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई है। मुद्दे की गंभीरता को देखते एडीएम में तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
आसिफ अली ने कहा कि राशन दुकानों जो सीधे जनता से जुड़ा हुआ मामला है। यदि भ्रष्टाचार और भाजपाई हस्तक्षेप नहीं रुका तो कांग्रेस सडक़ की लड़ाई लडऩे के लिए बाध्य होवेगी। ज्ञापन के दौरान आईटी सेल के शहर अध्यक्ष मयंक सोनी, धीरज रामटेके, मोनिश साहू, जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।</description>
जीएसटी 2.0, क्या यह जनता के जीवन में लाएगा असली बदलाव& क्रांति
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 सितंबर। जीएसटी परिषद की 3 सितंबर को हुई बैठक में कर दरों में बदलाव को सरकार जीएसटी 2.0 के नाम से पेश कर रही है। 
राजनांदगांव जिला पंचायत के पूर्व सदस्य क्रांति बंजारे ने कहा कि स्वागत योग्य पहल मगर देर से, आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर कर कटौती कागज पर राहत जैसी लगती है, लेकिन सवाल यह है कि जब महंगाई सालों से लगातार बढ़ रही थी, तब सरकार ने जनता को राहत क्यों नहीं दी? आज जब चुनाव नजदीक है, तभी यह सुधार क्यों याद आया? असली राहत उपभोक्ता तक पहुंचे, टैक्स दरों में कटौती तभी उपयोगी होगी, जब इसका असर बाजार की वास्तविक कीमतों पर दिखे। आशंका है कि यह कदम केवल बड़े उद्योगपतियों के लिए लाभकारी साबित न हो जाए।
सरकार को सुनिश्चित करना होगा कि हर उपभोक्ता की जेब को सीधा फायदा पहुंचे। छोटे व्यापारियों की वास्तविक समस्या अनुपालन को सरल करने भर से छोटे व्यवसायी की मुसीबतें समाप्त नहीं होगी। उन्हें सस्ती पंूजी, ऋण सुविधा और बाजार में सुरक्षित हिस्सेदारी जैसे ठोस उपाय चाहिए। क्रांति बंजारे ने कहा कि हम किसी भी निर्णय का समर्थन करेंगे, जो सचमुच आम आदमी के जीवन में राहत लाए, लेकिन यह भी सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता से यह पूछें, क्या जीएसटी 2.0 हकीकत में जनकल्याणकारी सुधार है या फिर केवल सरकार की राजनीतिक घोषणा?</description>
जीएसटी 2.0 व्यापारियों और आम जनता के लिए ऐतिहासिक तोफहा&बिंदल
        <description>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार
राजनांदगांव, 5 सितंबर। जीएसटी काउंसिल की बैठक ने बुधवार को देश की कर प्रणाली को नई दिशा देते ऐतिहासिक निर्णय लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री के मार्गदर्शन में किए गए इन सुधारों को जीएसटी 2.0 कहा जा रहा है।
इस निर्णय से न केवल व्यापारियों, बल्कि आम जनता को भी बड़ी राहत मिली है। बैठक में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं पर टैक्स दरों को बड़े पैमाने पर घटाया गया। कई वस्तुएं 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत की श्रेणी में लाई गईं। आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अनेक सामान 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिए गए। जबकि कुछ उपयोगी वस्तुएं 12 प्रतिशत से सीधे 0 प्रतिशत (शून्य) श्रेणी में आ गईं। 
छोटे व्यापारियों की कर अनुपालन प्रक्रिया को आसान बनाते रिटर्न फाइलिंग के नियम भी सरल किए गए। इन निर्णयों का स्वागत करते छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री एवं जीएसटी काउंसिल का हृदय से आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि जीएसटी 2.0 से न केवल व्यापारी वर्ग, बल्कि किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, महिला उपभोक्ता और छोटे दुकानदार तक को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। प्रदेश के वरिष्ठ व्यापारी नेता राजा मखीजा ने भी फैसलों को ऐतिहासिक करार देते कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि यह सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चल रही है। अंत में आलोक बिंदल ने कहा कि जीएसटी सुधारों का यह नया अध्याय विकसित भारत 2047 की दिशा में एक निर्णायक कदम है। देश को इस ऐतिहासिक समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व प्राप्त होना हम सबके लिए गर्व की बात है।</description>
पदमाबाई का निधन
        <description>राजनांदगांव, 5 सितंबर। शंकरपुर निवासी पदमाबाई साहू पत्नी जनकलाल साहू का 63 वर्ष की आयु में 4 सितंबर को निधन हो गया।
स्व. श्रीमती साहू अपने पीछे पुत्र पवन कुमार साहू और टीकमचंद साहू समेत भरापूरा परिवार छोड़ गईं।</description>
रायपुर कमिश्नरी इसी माह नये भवन में
        <description>पुराने भवन में एसपी ऑफिस
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 3 सितम्बर। रायपुर संभाग के आयुक्त कार्यालय का नया भवन बनकर तैयार है। सीएम विष्णुदेव साय इसी माह के अंत में नये भवन का उद्घाटन करेंगे। संभाग आयुक्त महादेव कावरे के मार्गदर्शन में कर्मचारियों को कक्ष आवंटन किए जाने लगे हैं। और अपने अपने रिकार्ड के साथ कर्मचारी अधिकारी
शिफ्ट होने लगे हैं। कुछ ने नए भवन में कार्य प्रारंभ भी कर दिया है। बस औपचारिक उद्घाटन का इंतजार हो रहा है।
इस कार्यालय के लिए रोड बनते ही उद्घाटन भी हो जाएगा। यह रोड केंद्रीय सहकारी बैंक के दीवाल से लगे दूसरे मुख्य द्वार से रोड बनाने का कार्य प्रगति पर है।
छत्तीसगढ़ बनने के बाद से राजधानी में राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर लगातार कार्य बोझ बढ़ता रहा है। इसमें कार्यालय भवन में स्थानाभाव एक बड़ी समस्या रही है। आधुनिक तकनीक के तहत कार्य करने में पुराने अंग्रेज जमाने के भवनों में अत्यंत परेशानी महसूस हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए नए कमिश्नर आफिस का निर्माण किया गया।
इस भवन में कामकाज शुरू होने के बाद पुराने रिक्त हुए संभाग आयुक्त कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा । ताकि कलेक्टोरेट परिसर स्थित वर्तमान पुलिस अधीक्षक कार्यालय को तोडक़र नए तीन मंजिला भवन का निर्माण प्रारंभ किया जा सके। इसी कड़ी में पुराने तहसील कार्यालय को धराशाही कर तीन मंजिला नया भवन भी जल्द बनना शुरू होगा।
कर्मचारी नेता एवं राजस्व विभाग से सेवानिवृत हुए सहायक अधीक्षक विजय कुमार झा ने बताया है कि अब कलेक्टोरेट कार्यालय की बारी है?। नहर लिंक रोड में कमिश्नर कार्यालय हेतु भूमि आरक्षित रखी गयी थी। अब उस भूमि को कलेक्टर कंपोजिट बिल्डिंग के लिए आवंटित कर वहां नया कलेक्टर कार्यालय बनना चाहिए।</description>
ड्रग पैडलर नाव्या मलिक ने  उगले कई राज
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर,3 सितंबर। पिछले सप्ताह मुंबई से गिरफ्तार इंटीरियर डिजाइनर और ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक ने पुलिस रिमांड के दौरान कई राज उगले हैं। पुलिस का दावा है कि राजधानी में होने वाली हर टेक्नो पार्टी समेत आफ्टर पार्टी में हेरोइन,चरस समेत एमडीएए ड्रग्स मिलती रही है। यह ड्रग्स क्लब की मेंमरशिप लेने और ऑनलाइन फॉर्म भरने पर ही दी जाती थी।
पुलिस का कहना है कि उसने यह भी बताया है कि
राजधानी रायपुर में कई सालों से ै ड्रग्स नेक्सस संचालित है। नाव्या समेत उसके प्रेमी अयान परवेज को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। यह भी बताया जा रहा है कि कई बड़े रसूखदारों के नाम दबाने का पुलिस पर दबाव है। इनमें एक कांग्रेस नेता का भतीजा भी शामिल है। नव्या की पहली रिमांड खत्म होने पर पुलिस उसे कल कोर्ट में पेश करेगी।</description>
डीएमएफ घोटाले में ईडी की छापेमारी: केदार ने कहा& तत्कालीन सीएम सचिवालय से जुड़े लोग
        <description>पूरा मामला 575 करोड़ के कोरबा डीएमएफ घोटाले से जुड़ा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 3 सितम्बर। कृषि उपकरण सप्लायर्स के यहां जारी ईडी की जांच को लेकर जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला 575 करोड़ के कोरबा डीएमएफ घोटाले से जुड़ा है।
ईडी की रिपोर्ट के आधार पर ईओडब्ल्यू ने भी धारा 120 बी 420 के तहत केस दर्ज किया हुआ है। इस केस में यह तथ्य निकल कर सामने आया है कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड कोरबा के फंड से अलग-अलग टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं की गईं है।टेंडर भरने वालों को अवैध लाभ पहुंचाया गया।
ईडी के तथ्यों के मुताबिक टेंडर करने वाले संजय शिंदे, अशोक कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, ऋषभ सोनी और बिचौलिए मनोज कुमार द्विवेदी, रवि शर्मा, पियूष सोनी, पियूष साहू, अब्दुल और शेखर नाम के लोगों के साथ मिलकर पैसे कमाए गए।कोरबा में 575 करोड़ रुपए से ज्यादा के हुए ष्ठरूस्न स्कैम की जांच में हुआ है। इसकी पुष्टि रायपुर कोर्ट में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा पेश किए गए 6 हजार पेज के चालान से हुई है।
डीएमएफ खनिकों द्वारा वित्तपोषित एक ट्रस्ट है, जिसे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य खनन संबंधी परियोजनाओं और गतिविधियों से प्रभावित लोगों के लाभ के लिए काम करना है।
ईडी ने कथित डीएमएफ घोटाले में धन शोधन की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज तीन प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद शुरू की थी, जिसमें राज्य सरकार के अधिकारियों और राजनीतिक पदाधिकारियों के साथ मिलीभगत करके ठेकेदारों द्वारा सरकारी धन की हेराफेरी के आरोप में आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था।
बताया जा रहा है कि ईडी ने अन्ना भूमि ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शिवकुमार मोदी के घर छापा मारा है। इस कार्रवाई में छह से अधिक ईडी अधिकारी शामिल हैं और सीआरपीएफ ने सुरक्षा का मोर्चा संभाला है।
अन्ना भूमि ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक, आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल हैं।
मंत्रियों ने घेरा
इस मामले को लेकर भाजपा सरकार के दो मंत्रियों ने बयान भी दिया है। वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस घोटाले में तत्कालीन सीएम सचिवालय से जुड़े लोग शामिल हैं। वहीं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि ईडी की जांच सतत प्रक्रिया है। ईडी दोषियों पर कार्रवाई करती है।</description>
अवैध रेत उत्खनन & परिवहन, 4 ट्रैक्टर&ट्रॉली जब्त
        <description>बलरामपुर,29 अगस्त। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुरअभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। टीम के द्वारा चनान नदी से 4 ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर चारों टै्रक्टर-ट्रॉली को जब्त कर बलरामपुर थाना को सुपुर्द किया गया है। इस दौरान तहसीलदार रवि भोजवानी, नायब तहसीलदार, पटवारी सहित राजस्व की टीम मौजूद रही।</description>
प्रीमियम राशि और किराये का भुगतान नहीं, 21 दुकानें सील
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 29 अगस्त। नगरीय निकाय में नीलामी के दौरान लिए गए दुकानों के प्रीमियम राशि जमा नहीं होने और किराये की राशि का भुगतान बकाया होने के कारण नगरीय प्रशासन ने लगभग 21 दुकानों को सील किया।
नगरीय प्रशासन द्वारा वर्ष 2016 में बस स्टैंड में 15 दुकानों सहित वर्ष 2021 में महुआपारा में 15 एवं वर्ष 2025 में डेली सब्जी मार्केट में 12 दुकानों को खुली बोली के माध्यम से नीलामी की गई थी। दुकान नीलामी के दौरान खुली बोली में बस स्टैंड स्थित दुकानों के लिए राजपुर के दुकानदारों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया था। नीलामी के दौरान बस स्टैंड की कई दुकानें 12 से 15 लाख रुपये की बोली लगाई गई थी, जिसके बाद आवंटित दुकानदारों को दुकानों की प्रीमियम की राशि किश्तों के रूप में जमा अनुबंध की प्रक्रिया पूरा करना था। परंतु इस मामले में दुकानदारों ने न तो समय पर प्रीमियम की राशि जमा की और न ही दुकानों के किराये की राशि जमा की।
मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल ने बताया कि बस स्टैंड डेली सब्जी मार्केट सहित महुआपारा में नगर पंचायत द्वारा निर्मित 42 दुकानों का नीलामी की गई थी। नीलामी के वक्त दुकानदारों ने कुछ पैसा जमा किया गया था इसके बाद दुकानदारों ने ना तो प्रीमियम की राशि जमा की और ना ही दुकान के किराए की राशि जमा की जिसके कारण दुकानदारों को पूर्व में नगर पंचायत द्वारा दो माह के दौरान तीन बार नोटिस दिया जा चुका था। नोटिस देने के बाद भी इन्होंने ना तो प्रिमियम की राशि पटाई और न ही अनुबंध कराया और किराए की राशि भी लंबित है इस कारण से दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि दुकानदारों को यदि कोई समस्या थी तो दुकानदार नगर पंचायत में आकर लिखित सूचना करते। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा अंतिम सूचना 22 अगस्त दिन शुक्रवार को दी गई थी, जिसमें 48 घंटे में दुकानदारों को जवाब देने हेतु कहा गया था तथा 48 घंटे के समय पश्चात मुनादी भी कराई गई थी। परंतु दुकानदारों ने कोई जवाब या दावा आपत्ति नहीं किया, जिससे दुकानों को सील बंद की कार्रवाई करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि दुकानदारों से प्रीमियम की कुल राशि बस स्टैंड में बकाया 3094500/- रुपये, महुआपारा में 715500/- रुपये की राशि बकाया है। उन्होंने बताया कि महुआपारा में 3 दुकानदारों ने अपनी दुकानें सलेंडर कर दिया है उनकी अमानत राशि जप्त की गई है और उन दुकानों का दुबारा टेंडर किया जाएगा।
गौरतलब है कि बस स्टैंड में 15 में से 6 दुकानें महुआपारा में 15 में 5 दुकानें एवँ डेली सब्जी मार्केट में 12 दुकानों में से 10 दुकानों को सील किया गया है। सब्जी मार्केट में 10 दुकानदारों ने अब तक अपना प्रीमियम कि राशि जमा नही करने के कारण नगरीय प्रशासन विभाग उन 10 दुकानों को दुबारा टेंडर करेगी।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सालिक राम गुप्ता,मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल,दयाशंकर गुप्ता,जय सिंह सहित पुलिस विभाग के टीम उपस्थित थे।</description>
रंजीत पेंशनर्स एसो. के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त
        <description>अम्बिकापुर, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रावधानों के तहत पी.आर. यादव प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 29 अगस्त को अधिसूचना जारी कर रंजीत सारथी सेवानिवृत्त प्रधानपाठक एवं वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षा विभाग को पेंशनर्स एसोसिएशन का सरगुजा संभागीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
श्री सारथी जी को सरगुजा संभाग में संगठन के विस्तार एवं पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण हेतु पत्रचार के लिए अधिकृत किया गया है। संभागीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर पेंशनर्स साथीयों एवं कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है तथा आनंद यादव प्रदेश महामंत्री, सरगुजा संभाग अध्यक्ष दिनेश कश्यप एवं अध्यक्ष संजय यादव,जिला सचिव संतोष दुबे, कोषाध्यक्ष सुधीर राणा,ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सरगुजा एवं पदाधिकारियों ने श्री सारथी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।</description>
खाद की कमी और कालाबाजारी, कांग्रेस का धरना प्रदर्शन और चक्काजाम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 अगस्त। खरीफ सीजन में खाद की कमी और कालाबाजारी,एग्री स्टेक पंजीयन में शिथिलता, फसल बीमा में मनमानी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में ग्राम डिगमा में धरना प्रदर्शन कर बनारस रोड पर सांकेतिक चक्काजाम किया। किसानों की सहमति के बगैर फसल बीमा के प्रीमियम की कटौती, सिंचित क्षेत्र जिन्हें असिंचित घोषित किया गया है को पुन: सिंचित घोषित करने सहित 7 मांगे इस प्रदर्शन के दौरान रखी गई और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान किसानों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि सरकार समितियों के माध्यम से तत्काल शासकीय दर पर किसानों को खाद उपलब्ध कराए, साथ ही खाद के कालाबाजारियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि खाद को लेकर सरकार के रवैया के कारण अच्छी बारिश के बावजूद किसानों का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना बन रही है।
पीसीसी उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सरकारों का लक्ष्य बड़े पूंजीपतियों के कल्याण है। किसान, जवान, महिला, पिछड़े, आदिवासी, दलित सहित देश के आम नागरिको का हित भाजपा सरकारों के कार्यसूची में नहीं आता। प्रदेश की विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार भी इसी नीति का अनुसरण कर रही है।
निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने विष्णुदेव साय सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये सरकार जानबूझकर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा रही है। सरकार का एकमात्र लक्ष्य धान उत्पादन को प्रभावित करना है। सरकार को लगता है कि खाद की कमी से किसान का धान उत्पादन कम होगा जिससे सरकार पर धान खरीदी का बोझ नहीं आएगा। धान खरीदने से बचने के लिए सरकार जानबूझकर किसानों को खाद नहीं उपलब्ध करा पा रही है।
डी ए पी खाद की अनुपलब्धता को लेकर पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध के बावजूद सरकार अम्बानी के लिए रूस से सस्ती कीमतों पर कच्चा तेल आयात कर रही है जिसका आम हिंदुस्तानियों को कोई फायदा नहीं है वहीं किसानों को डी ए पी खाद उपलब्ध कराने में युद्ध आड़े आ जा रहा है।
सभा के दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने एग्री स्टेक पंजीयन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी सहित किसानों से संबंधित सभी लाभ की योजनाओं को इससे जोड़ इसे अनिवार्य बना दिया गया है लेकिन किसानों के बीच में इसके प्रचार प्रसार में प्रशासन असंवेदनशील बना हुआ है। जिन किसानों को इसकी जानकारी है वे भी इसके पोर्टल की असफलता के कारण अपना पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं। पंजीकरण के प्रति प्रशासन की यह असफलता धान खरीदी के सीजन में किसानों पर भारी पडऩे वाली है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री के निर्देश बनी आंदोलन की रणनीति
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के द्वारा खरीफ़ सीजन की शुरुआत के साथ ही खाद की कमी को लेकर एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर सरकार को संदेश दिया था। इस प्रेसवार्ता के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मुद्दे पर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया था। अम्बिकापुर प्रवास के दौरान विगत सप्ताह कई किसान संगठनों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर खाद की कमी के साथ ही एग्री स्टेक पंजीयन की तकलीफों को बतलाया। पूर्व उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रशासन को 3 दिन में स्थिति ठीक करने के लिये ज्ञापन दिया था, जिसपर असफल रहने पर आज यह आंदोलन हुई। 28 अगस्त को प्रशासन के आमंत्रण पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों के एक टीम से वार्तालाप किया। इस बैठक में यह जानकारी सामने आई कि कांग्रेस के ज्ञापन के उपरांत प्रशासन ने 2000 मीट्रिक टन खाद का डिमांड प्रदेश सरकार को भेजा है। यह जानकारी भी दी गई कि संभवत: 30 अगस्त को रैक आ जायेगा, लेकिन भेजी जाने वाली मात्रा की जानकारी प्रशासन के द्वारा नहीं दी गई। अन्य बिंदुओं पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण किसानों के समर्थन में आज के आंदोलन को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को सिर्फ एक बात पर सहमति दी थी कि चक्काजाम प्रतीकात्मक रहेगा क्योंकि कांग्रेस अपने आंदोलन को जनहित के लिए करती है न कि आमजन को परेशान करने के लिए।
सात सूत्रीय मांग का ज्ञापन देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने अनुविभागीय अधिकारी अम्बिकापुर से यह उम्मीद जताई है कि प्रशासन त्वरित रूप से मांगों पर कार्यवाही करेगा। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस फिर सडक़ों पर उतरेगी।
धरना, प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम के कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश गुप्ता ने किया और आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने किया। इस दौरान विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, मुनेश्वर राजवाड़े, नारद गुप्ता, अनिल सिंह, शैलेंद्र सोनी,अनूप मेहता, जमील खान, लोकेश कुमार, विकल झा, प्रीति सिंह, आशीष शील, विक्रम सोनपाकर, संजय सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, पापिन्दर सिंह, मेराज रंगरेज, जीवन यादव, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, सतीश बारी, विनय गुप्ता, विकास केशरी, प्रभात रंजन सिन्हा, प्रमोद चौधरी, उत्तम राजवाड़े, अविनाश कुमार, रामू घोष, दिलीप धर, विकास शर्मा,अमितेज सिंह, अमित सिंह, रोशन कन्नौजिया, विवेक पैकरा, जयंत राजवाड़े, मो आतिफ, पारस राजवाड़े, सरिता महंत, बालेश्वर तिर्की, सुरेंद्र गुप्ता, संजर नवाज, नेहा तिवारी, मोहरमोनीय, प्रिय सिंह, सरिता पैकरा, रंजना देवी, आशा सोनी, अनिता सिन्हा, संगीता मिंज, शकुंतला राजवाड़े, साधना राजवाड़े, लीला राजवाड़े, सोनिया राजवाड़े, रजमेन, देवंती राजवाड़े, रीता राजवाड़े, मंजू राजवाड़े, चंद्रकांती, सुनील सोनी, उमाशंकर सिंह, केदार सिन्हा, विकास कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सेमर</description>
इंद्रावती नदी उफान पर, यातायात ठप, चेतावनी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 28 अगस्त। जिले में भारी बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तिमेड स्थित इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए बुधवार शाम 5 बजे तक की स्थिति में 11.570 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के चलते नेशनल हाइवे 163 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।
तारलागुड़ा के पास इंद्रावती नदी का पानी हाइवे पर चढ़ गया है, जिससे रामपुरम के निकट आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।
हालांकि, बुधवार की सुबह बीजापुर जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई, लेकिन शाम करीब 6 बजे से गरज-चमक के साथ तेज बारिश ने एक बार फिर दस्तक दी। खबर लिखे जाने तक बारिश जारी थी, जिससे हालात और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। इधर प्रशासन व आपदा प्रबंधन दल सतर्क हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के आसपास न जाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।</description>
खराब सड़कों से ग्रामीण परेशान 6 किमी घूमकर गांव पहुंचते हैं
        <description>ग्रामीण कई बार कर चुके सड़क की मांग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 28 अगस्त। पलारी ब्लॉक मुख्यालय सीमा 9 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बांसबिनोरी से सोनारदेवरी जाने वाला महज एक किलोमीटर का रास्ता ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है
करीब 15 साल पहले शुरू हुआ इस सड़क निर्माण का काम अधूरा पड़ा हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को आज भी दलदल और गढ्ढोंं से भरे रास्ते से गुजरना पड़ता हैं। गांव पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ता भी है लेकिन वह काफी लंबा हैं। इस रास्ते में ग्रामीणों को रोहासी, कानाकोट, नवाडीह होते हुए बांसबिनोरी जाना पड़ता है। जिससे उन्हें लगभग 6 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती हैं। जिससे न केवल समय अधिक लगता है बल्कि यातायात खर्च भी बढ़ जाता हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि जब एक नजदीक का रास्ता मौजूद है और उसका ठेका में हो चुका है तो उसे तो इसे 15 साल से अधूरा क्यों छोड़ दिया गया हैं।
इस जर्जर मार्ग पर सबसे ज्यादा असर पढऩे वाले बच्चों पर पढ़ रहा हैं। गांव के 11वीं 12वीं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्राओं को रोज इस रास्ते से गुजरना पड़ता हैं। बरसात के दिनों में तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी को इस सफर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।
ग्रामीण शिव सिंह भोला ठाकुर ने बताया कि 30 साल पहले इस सड़क पर एक बार डब्लूबीएम का काम हुआ था। लेकिन इसके बाद से इसे ठीक से मेंटेनेंस नहीं किया गया। करीब 15 साल पहले इस 2 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का ठेका दिया गया था। ठेकेदार ने सोनारदेवरी से निर्माण कार्य शुरू किया लेकिन महज 1 किलोमीटर का काम करते के बाद भी काम अधूरा छोड़ कर चला गया।
इस मामले में ग्रामीण कालपू राम फेकर, सुखदेव साहू, चैतराम ध्रुव, दशरथ सिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह, राम सिंह यादव, नोहे र से मुन्ना यादव, संत लाल बाले, पवन भारद्वाज, सेवक राम, हेमंत देवांगन, और सरपंच चंदा देवी संतलाल ने संयुक्त रूप से प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाया जाए। उनका कहना है कि इस अधूरी सड़क के कारण न केवल शिक्षा बल्कि रोजगार और आपातकालीन स्थितियों में भी उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को गांव तक पहुंचाना हो तो 6 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करना होता हैं।</description>
गणेश उत्सव की धूम, भक्तिमय वातावरण में डूबा शहर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 अगस्त। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गणेश उत्सव की भव्य धूम देखने को मिल रही है। जगह-जगह भगवान श्रीगणेश की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। रंग-बिरंगी रोशनियों और सजावट से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां भक्त बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्ति और उल्लास का वातावरण व्याप्त है। जगह-जगह गूंजते भजन, कीर्तन और मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिकता से सराबोर हो उठा है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा भक्ति गीत, नृत्य, जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गणेश उत्सव के माध्यम से लोगों में आपसी एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का संदेश प्रसारित हो रहा है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग ले रहे हैं।</description>
गांजा तस्करी का भंडाफोड़,  5 आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
सारंगढ़- बिलाईगढ़, 28 अगस्त। सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक कंटेनर और एक महिंद्रा वाहन से गांजा की खेप जब्त की है। इस मामले में कुल पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मालखरौदा अड़भार की ओर जा रहे थे। पुलिस को संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा मिला। आरोपियों द्वारा कंटेनर में गांजा की सफलाई कर उसे आगे ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया और वाहन जब्त कर लिया। गांजा तस्करी के इस नेटवर्क को उजागर करने के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है और नशे के खिलाफ अभियान को नई सफलता मिली है।</description>
मितानिनों ने उठाए भाजपा के वादों पर सवाल, विधायक मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 27 अगस्त। मितानिन संघ की लंबित मांगों और भाजपा सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को लेकर असंतोष चरम पर है। बुधवार को मितानिन संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीजापुर विधायक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी को ज्ञापन सौंपते हुए समर्थन मांगा।
मितानिन संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि भाजपा ने 2023 के अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि मितानिन कार्यक्रम से जुड़े मितानिन, प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अंतर्गत संविलियन किया जाएगा। लेकिन इसके उलट सरकार ने इस कार्य को एक नई दिल्ली स्थित एनजीओ को सौंप दिया है।
मितानिन संघ ने बताया कि 13 दिसंबर 2024 से शुरू हुई उनकी हड़ताल पर सरकार ने विचार का आश्वासन दिया था, लेकिन 13 माह बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके अलावा वेतन और क्षतिपूर्ति का भुगतान 3-4 माह के अंतराल में होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मितानिनों की तीन प्रमुख मांगो में
1 मितानिनों और संबंधित पदों का एनएचएम में संविलियन, 2 वेतन और क्षतिपूर्ति में 50 फीसदी की वृद्धि और 3 एनजीओ के माध्यम से संचालन की ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग शामिल है। इन मांगों को लेकर मितानिन संघ ने 7 अगस्त 2025 से ग्राम तूता, नवा रायपुर में अनिश्चितकालीन कामबंद-कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है।
इस बीच विधायक विक्रम मंडावी ने मितानिन संघ के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि मितानिन कर्मचारी विषम परिस्थितियों में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। उनकी हड़ताल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। विधायक ने सीएम से अपील की कि मितानिनों की जायज मांगों को शीघ्र स्वीकारते हुए उन्हें एनएचएम के अंतर्गत संविलियन किया जाए, जिससे वे पुन: स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे सकें।</description>
दंतेवाड़ा में बाईपास पुल बाढ़ में ध्वस्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा 27 अगस्त। दंतेवाड़ा जिले में विगत मंगलवार को तूफानी बारिश की वजह से सार्वजनिक संपत्तियों को अभूतपूर्व क्षति पहुंची। जिससे वाहनों के आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि विगत मंगलवार को तूफानी बारिश आसमान से आपदा के रूप में बरसी। इस दौरान जिले के अधिकांश पुल और पुलिया जल मग्न हो गए। इस दौरान सर्वाधिक बड़ी क्षति चितालंका बाईपास सडक़ स्थित उच्च स्तरीय पुल को पहुंची।
मूसलाधार बारिश की वजह से दोपहर बाद पुल जलमग्न हो गया। नदी के जल का प्रवाह इतना तीव्र था जिससे समूचा पुल धराशायी हो गया। पल के अवशेष भी नजर नहीं आ रहे हैं।
रेलिंग पहुंची कई मीटर दूर इस उच्च स्तरीय पुल की रेलिंग जल के तीव्र प्रवाह में टूटकर कई मीटर दूर जा गिरी। पुल की दोनों हिस्सों की रेलिंग टूट कर नदी में समा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल धराशायी होने का धमाका उनके घरों तक सुनाई दिया।</description>
ताड़बाकड़ी में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई घर हुए जलमग्न
        <description>पुलिस ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य, ग्रामीणों को फुंडरी में किया शिफ्ट
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 27 अगस्त। जिले के भैरमगढ़ से लगभग 7 किलोमीटर दूर इंद्रावती नदी किनारे बसे गांव ताड़बाकड़ी में बीते मंगलवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे गांव के कई घर जलमग्न हो गए। इसी बीच दर्जन भर के कच्चा मकान पानी के दबाव से धराशायी हो गये, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। हालांकि पुलिस ने समय पर पहुंचकर परिवार वालो को फुंडरी में सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भैरमगढ़ थाना प्रभारी एवं प्रशासन की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया। राहत व बचाव कार्य खबर लिखे जाने तक जारी थे।
पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई से बड़ी जनहानि टल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस व प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि समय पर सहायता पहुँचने से वे खुद को सुरक्षित महसूस कर पा रहे हैं। इधर प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर रखने की बात कही है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और आवश्यक जानकारी के लिए नजदीकी अधिकारी से संपर्क करें। भैरमगढ़ थाना प्रभारी अकेश नाग ने बताया कि ताड़बाकड़ी में भारी बारिश की वजह से करीब 8 से 10 मकान ढहे गए है। उन्होंने बताया कि हमारी टीम रेस्क्यू अभियान चलाकर समय से पहले ग्रामीणों को फुंडरी में सुरक्षित स्थान में ले आई थी। उन्होंने आगे बताया कि ग्रामीणों के मकान ढहने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ हैं।</description>
81 लाख के 20 ईनामी समेत 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर
        <description>पुनर्वास नीति और विकास योजनाओं का असर, माओवादियों में संगठन से मोहभंग बढ़ा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 27 अगस्त। एक बार बीजापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के विभिन्न थानों में सक्रिय कुल 30 नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुडऩे का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 20 नक्सलियों पर कुल 81 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पण करने वालो में डीवीसीएम, एसीएम, पीएलजीए, डीएकेएमएस सदस्य आदि शामिल है।
वरिष्ठ पुलिस अफसरों की उपस्थिति में समर्पण
यह आत्मसमर्पण दंतेवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, डीआईजी सीआरपीएफ बीएस नेगी व पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव की उपस्थिति में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर किया।
पुनर्वास नीति का असर और विकास की गति बनी निर्णायक कारक
बताया गया है कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं, जैसे सुरक्षा बलों की सक्रियता और नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना, सडक़ों का विस्तार, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की पहुंच, शासन की नियत नेल्लानार योजना के तहत रोजगार, शिक्षा और मुलभुतसुविधाओ का विस्तार तथा संगठन में आंतरिक कलह, विचारधारा से मोहभंग और शोषण शामिल है।
2025 में अब तक के आंकड़े
307 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर किया हैं।
331 नक्सली गिरफ्तार हुए
132 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए
प्रोत्साहन राशि के रूप में 50,000 के चेक प्रदान
सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया है।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की कि वे शांति और विकास की राह चुनें और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर सम्मानजनक जीवन जिएं। उन्होंने कहा समाज और परिवार उन्हें वापस चाहता है। सरकार की योजनाएं अब नक्सलियों को आकर्षित कर रही हैं। यह सही समय है लौट आने का।</description>
बिलासा देवी एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा का इंतजार,  डीवीओआर मशीन का काम अंतिम चरण में
        <description>बिलासपुर 25 अगस्त। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग सुविधा के लिए जरूरी डीवीओआर मशीन स्थापित करने का काम अब अंतिम चरण में पहुँच गया है। इसको लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एयरपोर्ट प्रबंधन से आग्रह किया है कि समय बचाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की टीम का दौरा पहले से तय करा लिया जाए।
समिति ने बताया कि नाइट लैंडिंग सुविधा का काम काफी समय से लटका हुआ है। जुलाई में एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम बिलासपुर आई थी, लेकिन भवन का काम अधूरा होने के कारण मशीन स्थापित नहीं हो सकी और टीम वापस लौट गई।
2023 में राज्य सरकार से मंजूरी और बजट मिलने के बावजूद दो साल बाद भी यह काम पूरा नहीं हो पाया है। समिति का कहना है कि नाइट लैंडिंग सुविधा न होने से निजी एयरलाइंस बिलासपुर में उड़ान शुरू करने से बच रही हैं। अगर यह सुविधा मिल जाए तो उड़ानों को डायवर्ट करने का खतरा खत्म होगा।
रात को लैंड करने वाली फ्लाइट्स को सुबह तक बेहद कम शुल्क पर पार्किंग मिल सकेगी।
इससे एयरलाइंस को फायदा होगा और यात्री भी सुबह-सुबह फ्लाइट पकड़कर दिनभर का काम निपटाकर रात तक लौट सकेंगे।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से मांग की है कि यह सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए और इसकी जानकारी केंद्र सरकार को भेजे जा रहे विंटर शेड्यूल में शामिल की जाए।इधर, समिति का महा धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।</description>
एक राष्ट्र, एक चुनाव में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने कैट दिल्ली रवाना
        <description>रायपुर, 24 अगस्त। कैट ने बताया कि देश में एक राष्ट्र, एक चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विषय पर व्यापारी जगत की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में आज दिल्ली रवाना हुआ। यह प्रतिनिधि मंडल श्वठ्ठह्लह्म्द्गश्चह्म्द्गठ्ठद्गह्वह्म्ह्य  ञ्जह्म्ड्डस्रद्गह्म्ह्य रुद्गड्डस्रद्गह्म्ह्यद्धद्बश्च स्ह्वद्वद्वद्बह्ल में हिस्सा लेगा, जिसका आयोजन 23 अगस्त 2025, रविवार, प्रात: 11 बजे, डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
श्री पारवानी ने बताया कि इस शिखर सम्मेलन में एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रभाव, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था पर इसके व्यापक असर और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस पहल से देशभर के व्यापारियों को एक साझा मंच पर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। साथ ही शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा।
श्री पारवानी ने बताया कि इस प्रतिनिधि मंडल में श्री अमर पारवानी के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से व्यापारी शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से - कैलाश खेमानी, प्रकाश सांखला, रविन्द्र तिवारी, नवदीप सिंह अरोरा, शंकर बजाज, कन्हैया गुप्ता, अवनीत सिंह, हीरानंद जैसिंघ, राजीव खुबचंदानी, जितेन्द्र चन्द्राकर, दीपक विधानी, कान्ति पटेल, गोल्डी जैन, अनिल सिंह ठाकुर, चेतन छाबड़ा आदि व्यापारीगण सम्मिलित हैं।</description>
कोरबा की टूटी सड़कों पर गंदे पानी में नहाकर व्यापारियों ने खोली विकास के दावों की पोल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोरबा 25 अगस्त। कोरबा के कुसमुंडा इलाके में बदहाल सड़कों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हाल यह है कि व्यापारी सड़क पर भरे गंदे पानी में स्नान कर विरोध जताने लगे। यह नजारा उस व्यवस्था की सच्चाई दिखाता है, जो हर जगह विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हालात इसके उलट हैं।
कुसमुंडा-इमलीछापर मार्ग की स्थिति इतनी खराब है कि गंदगी और पानी से भरे गड्ढे लोगों की मजबूरी बन चुके हैं।
कोरबा जिले में कोयला, राखड़ और रेत ढोने वाले भारी वाहनों की ओवरलोडिंग से सड़कों की हालत और बिगड़ जाती है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और अंधेरे में इनसे गुजरना खतरे से खाली नहीं।
स्थानीय लोग कभी-कभी गड्ढों को मलबे से भरकर समस्या कम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह उपाय ज्यादा दिन नहीं टिकता। उल्टे हालात और बिगड़ जाते हैं।
With regards</description>
शराबी बेटे से तंग मां ने कर दी हत्या
        <description>गला दबा रहा था, किसी तरह छुड़ाया और पास में ही रखे कुल्हाड़ी से 4-5 बार वार
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 25 अगस्त। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूमरपाली में एक मां अपने शराबी बेटे से इस कदर परेशान हुई कि उसने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मां ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। इससे वह गंभीर हो रूप से घायल हुआ और जब उसे जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दी। 
घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। खल्लारी थाना प्रभारी शैलेन्द्र नाग ने बताया कि मृतक सूरज सोरी पिता रायसिंह सोरी ग्राम पंचायत डूमरपाली का रहने वाला था। घटना के दिन युवक शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां रुखमणी से गाली गलौच करते हुए विवाद करने लगा। पड़ोसियों ने भी उसे समझाया, लेकिन काफी समझाइश के बाद भी युवक नहीं माना। वह अपनी मां का गला दबा रहा था तो किसी तरह मां ने खुद को उससे छुड़ाया और पास में ही रखे कुल्हाड़ी से अपने बेटे पर 4-5 बार वार कर दिया। इससे युवक जमीन पर गिर गया।
सिर में चोट के कारण खून बहते देख मां पड़ोसियों संग 112 वाहन में भरकर उसे इलाज के लिए निकली, लेकिन जिला अस्पताल के रास्ते ही युवक की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि युवक शराब, गांजा का नशे करता था और घर में आकर अक्सर अपने माता-पिता से मारपीट व झगड़ा करता था। इससे उनके माता-पिता परेशान थे। हाल ही में छह महीने पहले ही मृतक के पिता की मौत हुई थी।
सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। दूसरे दिन रविवार को सुबह 10 बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की मां आरोपी रुखमणी सोरी के खिलाफ खल्लारी थाना में धारा 103-1 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।</description>
महासमुंद के जेराभरन में डेढ़ करोड़ का धान&बारदाना घोटाला
        <description>खरीदी प्रभारी, समिति प्रबंधक के विरुद्ध होगी एफ आईआर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 25 अगस्त। महासमुंद जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जेराभरन के धान उपार्जन केन्द्र डोंगरीपाली में 4426.78 च्ंिटल धान कीमत करीब 1.37 करोड़ तथा पुराना बारदाना 10293 नग कीमत 2.57 लाख रुपए कुल करीब 1.40 करोड़ कीमती धान व बारदाने का शॉर्टेज पाया गया है। मामले में धान खरीदी प्रभारी कम्प्यूटर ऑपरेटर भारत मांझी एवं समिति प्रबंधक ओमप्रकाश नायक को संयुक्त रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शाखा सांकरा, सहकारिता निरीक्षक तथा खाद्य निरीक्षक पिथौरा ने जेराभरन सोसायटी के उपार्जन केन्द्र डोंगरीपाली की जांच की थी। जांच में 4426.78 च्ंिटल धान प्रति च्ंिटल 3100 रुपए की दर से कुल कीमत करीब 1.37 करोड़ रुपए तथा पुराना बारदाना 10293 नग कम पाया गया। प्रति नग 25 रुपए की दर से 2लाख 57 हजार 325 रुपए को मिलाकर कुल करीब 1.40 करोड़ रुपए के धान व बारदाने का शॉर्टेज मिला है।
जांच के दौरान भारत मांझी उपस्थित नहीं था। समिति प्रबंधक एवं सहकर्मियों के अनुसार वह फ रार हो गया है। उपायुक्त सहकारिता द्वारिकानाथ कांत ने पहले प्राधिकृत अधिकारी सोसायटी जेराभरन को नोटिस भेजकर 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा था। पत्र में लिखा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बाद में शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक शाखा सांकरा को पत्र लिखकर बताया गया कि पूरे शॉर्टेज के लिये धान खरीदी प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर भारत मांझी तथा समिति प्रबंधक ओमप्रकाश नायक संयुक्त रूप से जिम्मेदार हैं।
पत्र में निर्देशित किया गया है कि कलेक्टर खाद्य शाखा के निर्देशों का पालन करते हुये भारत मांझी और ओमप्रकाश नायक के विरूद्ध संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराई जाये। बीते कुछ साल में कई सहकारी समितियों व उपार्जन केन्द्रों में आर्थिक घोटाले सामने आते रहे हैं।</description>
एनएचएम कर्मियों ने सडक़ पर उतर आम नागरिकों से भीख मांगी, चिकित्सक भी रहे हड़ताल पर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 अगस्त। नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अंबिकापुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने सरगुजा में अनोखा प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने सहित अन्य सडक़ों पर उतरकर आम नागरिकों से भीख मांगी। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को नियमिति चिकित्सक भी हड़ताल पर रहे। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सुविधाएं ठप रहीं।
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष शिल्पी राय ने कहा कि सडक़ों पर उतरकर सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। चार दिनों से हड़ताल में रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मांगें माने जाने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि 18 अगस्त से नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इनमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन भी शामिल हैं। चार दिनों से हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों के मांगों को लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इससे प्रदर्शनकारियों में नाराजगी है। कर्मियों का कहना है कि वे वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।
रैली निकाल मांगी भीख
एनएचएम के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने शुक्रवार को धरना स्थल से रैली निकाली और कलेक्टोरेट चौक पहुंचे। कलेक्टोरेट चौक से संगम चौक तक रैली निकाल कर्मियों ने भीख मांगी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने भीख में मिले पैसे को वे राज्य सरकार के कोष में जमा कराएंगे, ताकि सरकार उनके नियमितीकरण का तोहफा दे सके और अन्य लंबित मांगों को भी पूरा किया जा सके।
हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सहित सभी सीएचसी एवं पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
सीएचसी एवं पीएचसी में टेक्निकल स्टाफ के पदों पर अन्य कर्मी काम कर रहे हैं। इस कारण सभी जांच लगभग बंद हो गई है।</description>
गन्ना किसानों का बकाया नहीं चुकाया तो होगी कारखाने की तालाबंदी
        <description>जिपं सदस्य सुरेश आयाम ने दिया अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 22 अगस्त। मां महामाया शक्कर कारखाना केरता में गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये का भुगतान अब तक लंबित है,जिससे किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-11 सुरेश आयाम ने कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपकर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
आयाम ने बताया कि उनकी लगातार मांग पर कुछ माह पूर्व आंशिक भुगतान किया गया था, लेकिन इसके बाद से किसानों को उनका बकाया नहीं मिल रहा है। इससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है और गन्ना किसान मजबूरी में कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर गन्ना किसानों का संपूर्ण बकाया भुगतान नहीं किया गया तो आगामी रविवार को सैकड़ों पीडि़त किसानों के साथ कैरता शक्कर कारखाने में तालाबंदी की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के अधिकार और जीवन-निर्वाह से जुड़ा है। अब किसान चुप नहीं बैठेंगे, प्रशासन को उनकी मांग माननी ही होगी।</description>
जलाशय में डूबने से युवक की मौत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सीतापुर, 22 अगस्त। नहाने के लिए जलाशय गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद शुक्रवार को युवक की लाश बरामद की है। बताया जा रहा है कि युवक जलाशय में बहे अपने चप्पल को निकालने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था।
जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटछाल में जामढोढ़ी निवासी युवक सुलेश मरावी 32 वर्ष गुरुवार दोपहर को अपनी मां, बहनोई एवं बेटे के साथ नहाने के लिए घर से करीब 200 मीटर दूर कोटछाल जलाशय में गया था। नहाने के दौरान सुलेश मरावी की चप्पल बहकर पानी में चली गई। वह चप्पल निकालने के लिए घुसा और गहरे पानी में डूब गया।
युवक को डूबता देख उसके बहनोई ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। सूचना पर सीतापुर थाना प्रभारी गौरव पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम भी गांव में पहुंची एवं युवक की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन शाम तक युवक का पता नहीं चला। रात में एसडीआरएफ की टीम गांव में रुकी रही।
शुक्रवार सुबह से उसकी खोजबीन शुरू की गई। दोपहर में उसके शव को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव को निकालकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है।</description>
डॉ. डीके सोनी को बेस्ट आरटीआई पीआईएल एक्टिविस्ट  का अवार्ड
        <description>लेफ्टिनेंट जनरल सिसोदिया, एयर मार्शल चौधरी व पद्मश्री डॉ. सतेंद्र सिंह के हाथों सम्मानित
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 अगस्त। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियंट 2025 का आयोजित समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. डीके सोनी को लेफ्टिनेंट जनरल बी एस सिसोदिया, एयर मार्शल शशिखेर चौधरी तथा पद्मश्री डॉ. सतेंद्र सिंह लोहिया के हाथों बेस्ट आरटीआई, पी आई एल एक्टिविस्ट का अवार्ड दिया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ डीके सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। डॉ डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बडिय़ों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है
ग्रो भारत फाउंडेशन के चयन समिति के द्वारा भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का नॉमिनेशन मंगाया गया और उसके बाद चयन किया गया जिसमें सरगुजा एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं पी आई एल एवं अन्य कानून के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी को भारत के अन्य राज्यों तथा नेपाल से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं के समक्ष इंदौर में 17 अगस्त को लेफ्टिनेंट जनरल बी एस सिसोदिया, एयर मार्शल शशिखेर चौधरी तथा पद्मश्री डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया के हाथों बेस्ट आरटीआई पी आई एल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया।
अधिवक्ता डॉ डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो में हर्ष व्याप्त है। इस मौके डॉ डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि डॉ सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक जनहित याचिकाओं के माध्यम से सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं।</description>
ऑक्सीजन लगे मरीज को सडक़ पार कर मुख्य चिकित्सालय भवन ले जाते वीडियो फैला
        <description>पूर्व जिपं उपाध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बदहाली पर जताई चिंता
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 अगस्त। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में व्याप्त बदहाली को लेकर चिंता जताई है। एक मरीज जिसे ऑक्सीजन लगा हुआ है को बड़ी बेबसी से स्ट्रेचर द्वारा सडक़ पार कर मुख्य चिकित्सालय भवन ले जाते परिजनों का वीडियो वायरल हुआ है। इसके वायरल होने के बाद उन्होंने प्रशासन से सवाल किया है कि कांग्रेस शासन काल के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के प्रयास से दोनों अस्पताल भवनों को आपस में जोडऩे के लिए स्वीकृति ओव्हर ब्रिज का क्या हुआ?
उल्लेखनीय है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री के प्रयास से मेडिकल अस्पताल कॉलेज के मुख्य भवन और मातृ शिशु अस्पताल को आपस में जोडऩे के लिए 1 करोड़ 5 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति हुई थी। इसके बन जाने के उपरांत मरीजों के साथ ही अस्पताल के स्टॉफ को भी दोनों भवनों के बीच आने जाने के लिए सडक़ पार नहीं करना पड़ता। लेकिन कार्य की स्वीकृति, बजट उपलब्ध कराने के बावजूद 2 साल में इसका निर्माण नहीं हो पाया है। इस ओवरब्रिज की निर्माण एजेंसी पी डब्ल्यू डी है। पी डब्ल्यू दी के निर्माण एजेंसी घोषित होने के कुछ दिन उपरांत प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया। सत्ता परिवर्तन के उपरांत उचित प्रशासकीय देखरेख के अभाव में यह कार्य आज तक प्रारंभ नहीं हो पाया है, नतीजतन आज मरीजों को उनके परिजन स्ट्रेचर पर सडक़ पार करा रहे हैं।
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा है कि स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाने के क्रम में बार बार मरीज के चेहरे से ऑक्सीजन मास्क हट जा रही थी। यह बात परेशान करने वाली है। अस्पताल मरीज को एम्बुलेंस नहीं उपलब्ध करा सका, लेकिन स्ट्रेचर को ले जाने के लिए कम से कम मेडिकल स्टॉफ उपलब्ध करा देना था। उन्होंने मांग की है कि राज्य शासन तत्काल ओवरब्रिज के कार्य को प्रारंभ कराये।उन्होंने अस्पताल के प्रबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले एक-डेढ़ साल में अस्पताल की व्यवस्थाओं में गिरावट की गंभीर शिकायत सामने आयी है। रेडियोलॉजी और सोनोलॉजी विभाग में मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, रीजेंट केमिकल के अभाव में हमार लैब के अक्सर ठप होने की शिकायतें मिल रही हैं, कभी अस्पताल के छत से पानी टपक रहा है तो कभी शॉर्ट सर्किट हो रहा है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल सरगुजा संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है जिस पर इस क्षेत्र की जनता इलाज के लिए आश्रित है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के साथ ही प्रशासन को भी यह संदेश दिया है कि जल्द ही व्यवस्थाओं को सुधारें।</description>
जिला स्तर बेल्ट परीक्षा में इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई चरोदा के 65 खिलाड़ी सफल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 21 अगस्त। जिला स्तरीय बेल्ट परीक्षा का आयोजन इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई चरोदा द्वारा किंग्स एंड क्वीन इंटरनेशनल स्कूल पदुम नगर भिलाई 3 मे रखा गया जिसमे किंग्स एंड क्वीन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों सहित दुर्ग जिले से 150 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के सचिव राकेशपुरी गोस्वामी के तत्वाधान में हुई।
इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई चरोदा के सचिव एवं मुख्य कोच अनिल कुमार देवांगन ने बताया परीक्षा मे विशिष्ट अतिथि डिलेश्वर उमरे दुर्ग विभाग करवा आरएसएस एवं किड्स स्कूल की ऑनर एवं प्रिंसिपल लक्ष्मी कुमारी एवं उनके स्टॉफ टी विजया प्रियंका दुबे सावित्री नायक कविता यादव यागिनी दूबे उपस्थित थे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई चरोदा के सह सचिव एवं सहायक कोच तरुण जाम्बुलकर रहे एवं कार्यक्रम के संचालक उत्तम कुमार बौद्ध रहे एवं परीक्षार्थियों का नामांकन रजिस्ट्रेशन का कार्यभार भुनेश्वरी ठाकुर एवं ज्योति वर्मा ने सम्हाला।
मुख्य परीक्षक के रूप मे डोमिनक पियर्स चंद्र कुमार साहू जतिन नायक हर्ष शिववंशी सोनिया सोनी तीजन सिंन्हा लीना लहरे रहे अत: कार्यक्रम मे जिले से आय बच्चों के माता पिता ने बच्चों का बढ़ चढ़ कर उत्साह वर्धन किया।
इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई चरोदा के सभी सहायक कोच जतिन नायक हर्ष शिववंशी सुजल दास एवं गर्ल्स कोच सोनिया सोनी श्रेया दास तीजन सिन्हा लीना लहरे के संरक्षण मे बेल्ट परीक्षा संपन्न हुआ एवं विशेष अतिथि द्वारा बच्चों के मेहनत और लगन को सराहा गया और बच्चों को अपने जिले और स्कूल का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया गया। इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई चरोदा के 65 खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेल्ट परीक्षा में सफलता हासिल बेल्ट प्राप्त किया, जिनका नाम दीपेश वर्मा ग्रीन बेल्ट काव्य कुमार शिववंशी ग्रीन 1बेल्ट वत्सल बांकुरे ग्रीन1बेल्ट हिताकक्ष मिश्रा ब्लू बेल्ट प्रिंश साहू येल्लो बेल्ट पुष्पेंद्र कुमार देवांगन ग्रीन 1 बेल्ट लेकिशा मिश्रा ब्लू बेल्ट कुलदीपक कुमार सेन येल्लो बेल्ट लक्ष्य बिसेन ब्लू 1 बेल्ट केशव अग्रवाल येल्लो बेल्ट वंशिका सिन्हा ग्रीन बेल्ट उषा नाहक ग्रीन बेल्ट रिया सिंह ग्रीन बेल्ट राघव कुमार सिंह येल्लो बेल्ट यशिका मांझी येल्लो बेल्ट नताशा वर्मा ब्लू बेल्ट विधि मरकाम येल्लो बेल्ट दिव्यांश वर्मा बलू बेल्ट दिव्यांक कांबले ग्रीन बेल्ट आरात्रिका सिंह ब्लू बेल्ट मोहित डहरिया ग्रीन बेल्ट रिद्धि डहरिया ग्रीन बेल्ट ओ. रित्विका बलू बेल्ट साँची चौहान ब्लू बेल्ट हृदया गीदाम ग्रीन बेल्ट एम साईं दीपांशु ग्रीन 1 बेल्ट सुग्गु अनिकेत रेड्डी रेड 1 बेल्ट ए. ओमीषा राव ब्लू बेल्ट श्रेया दास ग्रीन बेल्ट सुजल दास ब्लू बेल्ट प्रज्ञाश सोनी ब्लू बेल्ट तुश्य देवांगन ब्लू बेल्ट आर्यन देवांगन ग्रीन बेल्ट कुष्मिता साहू ब्लू बेल्ट मोक्ष साहू ब्लू बेल्ट तुषार वैष्णव रेड 1 बेल्ट हिमांशु वैष्णव रेड 1 बेल्ट अथर्व वर्मा ब्लू बेल्ट अर्पिता पाण्डेय ब्लू बेल्ट पुरवी देवदास ग्रीन बेल्ट प्रियंका महिपाल ब्लू 1 बेल्ट सफल विराज मेश्राम येल्लो बेल्ट टिकेंद्र महारा ग्रीन 1 बेल्ट इशिका महारा ग्रीन 1 बेल्ट जेसिका जोसफ ग्रीन बेल्ट अयाना खान ब्लू बेल्ट दिव्यांश जंघेल ग्रीन बेल्ट ओमया जंघेल ग्रीन बेल्ट अद्वैता सिंह येल्लो बेल्ट सीएच यशस्वी ग्रीन बेल्ट पूरन कौर सोहल ब्लू 1 साईं चैतन्य येल्लो बेल्ट दिव्यांश सिन्हा ग्रीन बेल्ट रुपेश देवांगन ग्रीन 1 वैभव साहू ग्रीन बेल्ट दिव्यांश देवांगन ब्लू बेल्ट रेयांशी देवांगन ब्लू बेल्ट ओजस्वीनी परगनिहा ब्लू 1बेल्ट रूद्र परगनिहा ब्लू 1 बेल्ट ए. यशस्वीनी ब्लू बेल्ट ए यशवंत ब्लू बेल्ट पर शानदार प्रदर्शन कर अपना कब्ज़ा जमाया।</description>
सम्पर्क केन्द्र की पहल से मिली गैस कनेक्शन की राशि
        <description>जिला प्रशासन का जताया आभार
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 21 अगस्त। जिला प्रशासन बलौदाबाजार द्वारा संचालित सम्पर्क केन्द्र एक बार फिर जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान में कारगर साबित हुआ है। संपर्क केंद्र के द्वारा विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित कर आवेदक को 4 दिवस के भीतर 7,400 रूपए वापस दिलवाया गया।
तहसील भाटापारा के रोहरा निवासी धनेश्वर साहू ने लक्ष्मी गैस एजेंसी, भाटापारा में वर्ष 2024 में गैस कनेक्शन के लिए 7,400 रूपए जमा किया था। एजेंसी द्वारा न तो पैसा मिल रहा था और न ही गैस कनेक्शन दिया गया। इससे आवेदक धनेश्वर साहू और उनके परिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा था।
इसी दौरान उन्होंने समाचार पत्र में बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी की नवाचारी पहल सम्पर्क केन्द्र के बारे में पढ़ा और त्वरित सहायता प्राप्त करने के उद्देश्य से सम्पर्क केन्द्र के हेल्पलाइन 9201899925 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद सम्पर्क केन्द्र ने तत्काल कार्यवाही करते हुए खाद्य विभाग से समन्वय स्थापित कर आवेदक को 4 दिवस के भीतर गैस कनेक्शन की राशि 7,400 रूपए वापस दिलाया गया।
आवेदक धनेश्वर साहू ने इस त्वरित न्याय के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्पर्क केन्द्र जैसी पहल जिले के वंचित और शोषित वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। संपर्क केंद्र आम जनों की समस्या का त्वरित निराकरण करता है।</description>
बलौदाबाज़ार के 46 आदिवासी बहुल ग्राम पंचायतों में बनेंंगे आदि सेवा केंद्र
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाज़ार, 21 अगस्त। जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय के द्वारा पिछड़े और जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के कार्य को नई दिशा देने हेतु एक नई पहल की गई है, जिसे आदि कर्मयोगी अभियान नाम दिया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों की बैठक लेकर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
बोरा ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण अभियान है जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के दिन हो रही है। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल राज्य है और प्रदेश सरकार आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है । श्री बोरा ने कहा कि इस अभियान की थीम है सेवा, संकल्प एवं समर्पण और विकसित भारत मिशन 2047 की तर्ज पर जनजातीय ग्राम विजऩ 2030 तैयार करना है। बैठक में ट्राईफ़ेड के प्रबंध निदेशक श्री हृदेश कुमार भी शामिल हुए ।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास के लिए बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ से बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी कलेक्टरों द्वारा इस महत्वपूर्ण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
कलेक्टर दीपक सोनी ने बैठक में अभियान के तहत जिला स्तर पर हो रहे कार्यों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले से 7 मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त कर डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर का अवॉर्ड प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि जिले के 46 आदिवासी बहुल ग्राम पंचायतों में आदि सेवा केंद्र बनाये जाएंगे और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु युवाओं को आदि साथी के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति एवं जनजातीय बाहुल्य ग्रामों के समुचित विकास हेतु प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महा अभियान ( पीएम जनमन) एवं धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का संचालन किया जा रहा है । धरती आबा योजना अंतर्गत जिले के 46 विशेष पिछड़ी जनजाति के ग्रामों के लिए 9 अलग अलग मंत्रालयों के 11 प्रकार के कार्यों से संतृप्ति का कार्य किया जा रहा है जिसमें जिले में निवासरत आदिम जाति वर्ग के अंतिम व्यक्ति को व्यक्तिगत मूलक में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों को बनाया जा रहा है। साथ ही सामुदायिक उत्थान हेतु प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, रोड इत्यादि के कार्य भी कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत अब बेहतर विकास कार्य के तीन स्तर पर कार्य किया जाएगा जिसमें पहला है आदि कर्मयोगी तैयार करना जिसमें प्रशासनिक अमले से राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर तैयार किए जाएंगे। दूसरे क्रम में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर के द्वारा आदि सहयोगियों की टीम बनाई जाएगी, आदि सहयोगी वह टीम होगी, जो ग्राम स्तर पर कार्य करेंगे जिसमें शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, युवा नेता, सामाजिक मुखिया जैसे व्यक्ति ग्राम के विकास की रूपरेखा व्यक्तिगत मूलक, पारिवारिक मूलक एवं सामुदायिक मूलक के अनुसार तैयार करेंगे। तीसरे क्रम पर होंगे आदि साथी, यह वे व्यक्ति होंगे जिन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाना है।
माह सितंबर में मंत्रालय से निर्देश प्राप्त होने पश्चात विकासखंड स्तर के आदि कर्मयोगी तैयार करने हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
इन मास्टर ट्रेनर के द्वारा बताया गया कि पहले सभी अपने अपने विभाग का कार्य ही किया करते थे एवं अन्य विभागों से सहभागिता नहीं हो पाती थी, किंतु अब सभी विभाग एक मु_ी की तरह कार्य करते हुए पिछड़े बहुल और जनजातीय क्षेत्र के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।</description>
मोहतरा में जल्द शुरू होग़ा गोधाम, घुमन्तु पशुओं के लिए 24 घण्टे विश्राम व चारे की व्यवस्था
        <description>पशुधन सुरक्षा, नस्ल सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 21 अगस्त। छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और पशुधन संरक्षण को नई दिशा देने के लिए गौधाम योजना की शुरुआत करने जा रही है। जिले के बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत मोहतरा में गौधाम जल्द शुरू होग़ा। कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को मोहरा पहुंचे और गौधाम हेतु आवशयक निर्माण एवं संचालन व्यवस्था क़ा जायजा लिया। उन्होंने अधूरे कार्यो को 10 दिवस में पूरा करने तथा आपसी समन्वय से बेहतर संचालन के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने गौधाम हेतु निर्मित पशु शेड, चारा कक्ष, चरागाह, सेग्रीगेशन शेड आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौधाम शुरू होने से ग्रामीणों को कई तरह के फायदे होंगे। घुमन्तु पशुओं के लिए यहां 24 घण्टे विश्राम और चारा की व्यवस्था होगी। सडक़ पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को यहां रखा जाएगा जिससे सडक़ दुर्घटना में कमी आएगी और फसल को नुकसान भी नहीं होगा। उन्होंने गौधाम के बेहतर संचालन के लिए पंचायत एवं ग्रामीणों को सहयोग करने तथा पशु प्रबंधन में बेहतर पंचायत बनाने कहा।उन्होंने समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा कचरा संग्रहण कार्य कको सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होनेड्ढपशु प्रबंधन हेतु एक और शेड निर्माण करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिये।
बताया गया कि गौधाम योजना के तहत घुमन्तु पशुओं के प्रबंधन हेतु 20 लाख रुपये की लागत से शेड सह चारा क़क्ष निर्माण किया गया है। इस शेड में लगभग 100 पशु रह सकते हैं तथा चारा क़क्ष में 10 दिन के लिए चारा भण्डारण किया जा सकेगा। एक 200 पशुओं के प्रबंधन हेतु एक अतिरिक्त शेड और चाराक़क्ष की आवश्यकता होगी जिसका निर्माण शीघ्र होग़ा। पानी की व्यवस्था हेतु एक बोर कराया गया है जिसमें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। गौधाम संचालन के लिए संचालक का चयन किया जा चुका है जिसका गौसेवा आयोग के साथ अनुबंध होग़ा।
गौधाम योजना का उद्देश्य गौवंशीय पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं संवर्धन करना, गौ-उत्पादों को बढ़ावा देना, चारा विकास कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना, गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना, ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा फसलों के नुकसान और दुर्घटनाओं में पशु एवं जनहानि से बचाव सुनिश्चित करना है।घुमंतु पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए ही यह योजना शुरू की जा रही है। प्रत्येक गौधाम में क्षमता के अनुसार अधिकतम 200 गौवंशीय पशु रखे जा सकेंगे।गौधाम योजना के तहत चरवाहों एवं गौ सेवकों को प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही मवेशियों के चारे के लिए प्रतिदिन निर्धारित राशि प्रदान की जाएगी।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. नरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी,सरपंच, समूह की महिलाएं एवं ग्रामवासी मौजूद थे।</description>
नवीन शासकीय महाविद्यालय भिंभौरी में दीक्षारंभ
        <description>बेमेतरा, 21 अगस्त। नवीन शासकीय महाविद्यालय भिंभौरी में कल नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत श्री संदीप परगनिहा थे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. समीर ठाकुर ने की। कार्यक्रम में पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीतों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। मुख्य अतिथि परगनिहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का साधन नहीं बल्कि चरित्र निर्माण का आधार है।
उन्होंने विद्यार्थियों से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना को समझते हुए तकनीकी एवं नैतिक शिक्षा को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ, ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें समाजोपयोगी बनाना है। कार्यक्रम के दौरान सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का क्रमवार परिचय नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कराया गया।आभार प्रदर्शन प्राध्यापकगण द्वारा किया गया। इसी के साथ दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।</description>
दुर्घटनाओं की रोकथाम, रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत&कलेक्टर
        <description>राजनांदगांव, 20 अगस्त। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह उपस्थित थे।
कलेक्टर भुरे ने विगत कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग में सडक़ दुर्घटना के कारण मवेशियों की मृत्यु पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना अधिक हो रही है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग में ब्लैक स्पाट का चिन्हांकन करने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों में सुधारात्मक कार्य कर सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग में रात्रि के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने कहा।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में रात्रि के समय सघन मॉनिटरिंग कर बैठे मवेशियों को हटाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में मवेशियों के बैठने से मवेशियों के साथ जनहानि होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करें जिन स्थानों में अधिक संख्या में मवेशी सडक़ पर बैठते हैं। ऐसे स्थलों से मवेशियों को पशु आश्रय स्थलों में शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थलों में लाईट की व्यवस्था और राष्ट्रीय राजमार्ग में ब्लिंक लाईट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में दोबारा ऐसी दुर्घटना होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में सांकेतिक बोर्ड और पशु विचरण बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर भुरे ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने पशु आश्रय स्थलों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पशुओं को सडक़ो पर नहीं छोडऩे के लिए गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दिए। यदि कोई ऐसा कार्य करते पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने कहा। सडक़ों पर मवेशियों के दुर्घटना होने पर वाहन चालक जितने जिम्मेदार है उतने ही पशुपालक भी जिम्मेदार हैं। सडक़ पर पशु दुर्घटना होने पर संबंधित पशुमालिक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।</description>
8वीं बटालियन में शान से लहराया तिरंगा
        <description>कमांडेंट नेहा पांडे ने तिरंगे को दी सलामी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8वीं बटालियन में भी आजादी का जश्न आन-बान-शान के साथ मनाया गया। बटालियन की कमांडेंट नेहा पांडे ने ध्वजारोहण किया। वहीं उन्होंने तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान स्टॉफ और अन्य जवानों ने परंपरागत रूप से आजादी के पर्व को मनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। परंपरागत रूप से जवानों ने सलामी देकर तिरंगे की शान में शस्त्र के जरिये राष्ट्रीयता की भावना का प्रदर्शन किया। ध्वजारोहण के पश्चात कमांडेंट द्वारा देश की सुरक्षा को लेकर जवानों की भूमिका पर एक संक्षिप्त उद्बोधन दिया। वहीं कमांडेंट ने नौनिहालों के संग भी आजादी का पर्व मनाया। जवानों ने देशभक्ति गीत से राष्ट्रभावना से सभी को ओतप्रोत कर दिया। देशभक्ति गीतों से परिसर का माहौल विशेष दिन में बदल गया।</description>
कलेक्टर ने  सुनी समस्याएं
        <description>राजनांदगांव, 20 अगस्त। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुनी। कलेक्टर भुरे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा।
जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, फसल बीमा की राशि दिलाने, आबादी पट्टा, नामांतरण, प्रोत्साहन राशि दिलाने, सडक़ मरम्मत कराने, अतिक्रमण हटाने, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने, राशन कार्ड बनवाने, आधार कार्ड में अपडेशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थी।</description>
एजुकेशन हब में 25 से आईआईटी, जेईई की कोचिंग होगी शुरू
        <description>राजनांदगांव, 20 अगस्त। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन तीन चरणों में होगा।
उन्होंने कहा कि जिले में सभी विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव अंतर्गत छत्तीसगढ़ की संस्कृति, देशभक्ति गीत, मशाल रैली, डिजिटल तिरंगा प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ लोक नृत्य एवं फूड फेस्टीवल जैसे विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा आयोजित गतिविधियों में जनसहभागिता होनी चाहिए तथा जनप्रतिनिधियों को शामिल होना है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत जिले में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर आवेदन लेकर शिविर के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति का आय-जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए।
उन्होंने अटल मानिटरिंग डैशबोर्ड की समीक्षा करते कहा कि अटल मानिटरिंग पोर्टल अंतर्गत निर्धारित मापदंड में सुधार करते प्राथमिकता से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग अंतर्गत एग्रोस्टैक के तहत किसानों के पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नगरीय निकायों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
कलेक्टर भुरे ने कहा कि धरती आबा जनजातिय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शासन की प्रमुख योजनाओं से जनजातीय समाज को लाभान्वित करने अधिक से अधिक कार्य करें। जिसके अंतर्गत धरती आबा जनजातिय ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रधानमंत्री जनमन योजना, आवास, सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के क्रियान्वयन के लिए कार्य करना है। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण का कार्य 10 सितम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिए।</description>
कृषि मंत्री ने छात्रावासों का किया भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर,18 अगस्त। सामरी विधानसभा के राजपुर शंकरगढ़ एवं कुसमी के लिए पोस्ट मैट्रिक बालक बालिका छात्रावास के लिए राजपुर के रेस्ट हाउस में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने करोड़ों रुपये की लागत से निर्माण होने वाले छात्रावासों का भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सामरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक के प्रयास से 5 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बालक बालिकाओं के लिए छात्रावास बिल्डिंग बनाने के स्वीकृति के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। आज से तीनों जगहों पर छात्रावास निर्माण करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि अब बालक बालिकाओं को छात्रावास में अच्छी सुविधा मिल पाएगी जिससे वह अच्छे तरीके से पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवास देने का काम किया है। किसानों का धान 3100 रुपए में सरकार खरीद रही है,छत्तीसगढ़ में 25 लाख किसान पंजीकृत हैं और सरकार किसानों से चालीस हजार करोड रुपए की धान खरीदी की गई है। महिलाओं को महतारी बंदन योजना के तहत 8400 करोड़ दिया जा रहा है जिससे वे अपनी छोटी-मोटी जरूरत को पूरे करने में सक्षम हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार हर टोला मोहल्ला पारा में जहाँ बिजली नही पहुंचा था वहाँ सर्वे कराकर योजना बना कर कार्य कर रही है। पूरे देश में प्रधानमंत्री जी ने 100 जिलों का सर्वे कराकर अकांशी जिला घोषित किया जिसमें हमारा बलरामपुर जिला का चयन हुआ है। भाजपा की सरकार एकलव्य विद्यालय खोलने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है इस कड़ी में एकलव्य विद्यालय के लिए भारत सरकार से हमें 21 भवन निर्माण के लिए करीब 1000 करोड़ का राशि हमें प्राप्त हुआ।
पूरे प्रदेश के हर जिले में छात्रावास बनाने का प्रयास किया जा रहा है।जिले में लगभग 20 करोड़ की लागत से प्रयास स्कूल खोलने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि सामरी विधानसभा के तीनों विकासखंड में बालक बालिकाओं के लिए छात्रावास का भवन भूमि पूजन किया जा रहा है,अब पढऩे वाले छात्रों को रहने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिले के लिए एक साथ 8 छात्रावास की स्वीकृति मिला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुल पुलिया सहित सडक़ो की स्वीकृति मिली है। बरसात खत्म होने के साथ ही सभी कार्यों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
एसडीओ ट्राइबल ने जानकारी देते हुए बताया कि बलरामपुर के आठ आश्रम छात्रावास का स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसमें 15 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि मिला है।
सामरी विधानसभा में तीन छात्रावासों के लिए 5 करोड़ 73 लाख रुपये का भूमि पूजन किया जा रहा कुल 15 करोड़ 53 लाख का भूमि पूजन करना है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल,महामंत्री संजय सिंह, प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिकला भगत,जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल,मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, जितेंद्र जायसवाल,एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।</description>
दस सूत्रीय मांगों को ले बेमुद्दत हड़ताल पर एनएचएम कर्मचारी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,18 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
सोमवार से शुरू हुए इस आंदोलन में कर्मचारी शहर के कलेक्टोरेट ब्रांच के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को इलाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारी संघ का कहना है कि उन्होंने पहले भी सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए दो दिवसीय प्रदर्शन किया था। इसके अलावा रायपुर में विधानसभा घेराव कर अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखी थीं। संघ ने 15 अगस्त तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
शिल्फी राय, अध्यक्ष, एनएचएम कर्मचारी संघ ने कहा, हमारी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार ने आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। मजबूरी में हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा और हम चाहते हैं कि सरकार हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करे। स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं, लेकिन इसके लिए सरकार की उदासीनता जिम्मेदार है।
स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों में नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों का समाधान, सेवा शर्तों में सुधार सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान सिल्फी राय, अध्यक्ष एनएचएम कर्मचारी संघ, संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, एनएचएम कर्मचारी संघ सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।</description>
एनएचएम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं ठप
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार से जिले के लगभग छह सौ से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के पहले ही दिन जिला मुख्यालय के साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
संघ के अध्यक्ष गुलाब डहरिया ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व में भी आंदोलन किया था। उस समय सरकार ने उन्हें 15 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वादा को पूरा नहीं किए जाने के कारण कर्मचारियों ने मजबूर होकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
हड़ताल पर जाने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं एसएनसीयू, वार्ड, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी बाधित हो रहा है। आंदोलनकारी स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।</description>
मुंगेली में 8 नशा तस्कर गिरफ्तार, तख्ती पहनाकर पुलिस ने सड़क नपवाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
मुंगेली, 19अगस्त । जिले की पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ तस्करों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों को न सिर्फ जेल भेजा गया बल्कि सबक सिखाने के लिए तख्तियां पहनाकर शहर में घुमाया भी गया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर सिटी कोतवाली,जरहागांव थाने और सायबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई थी। इस टीम ने पहले जिले में गांजा,ब्राउन शुगर और अन्य नशे का कारोबार करने वालों की सूची तैयार की और फिर दबिश देकर उन्हें पकड़ा।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेली शहर के दाउपारा चौक निवासी जाकिर खान,केशवपुर वार्ड-17के सोनू डांडे उर्फ छोटे सोनू और अनिल कुमार खरसायन उर्फ बड़े सोनू,खर्रीपारा के विष्णु वैष्णव उर्फ शिव बाबा शामिल हैं। वहीं जरहागांव क्षेत्र से किशोर ध्रुव और अमित साहू को पकड़ा गया।
आरोप के मुताबिक ये सभी नशे का सेवन करने के साथ-साथ बाहर से ब्राउन शुगर लाकर युवाओं को बेचते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी नाइट्रा,गांजा,शराब,सिगरेट और बीड़ी जैसी चीजों की भी अवैध बिक्री करते थे।
पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।</description>
भवानी बहादुर ने छोड़ा कांग्रेस
        <description>निजी कारण बताकर दिया इस्तीफा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अगस्त। पूर्व सांसद स्व. शिवेन्द्र बहादुर के सुपुत्र भवानी बहादुर ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया में इस्तीफा देने का एक पत्र पोस्ट किया।
उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर कांग्रेस से इस्तीफा देने का जिक्र किया है। भवानी बहादुर कांग्रेस से जुड़े रहे। उनका पूरा कुनबा कांग्रेस के लिए समर्पित रहा।उनके पिता राजनांदगांव लोकसभा के सांसद रहे। वहीं उनकी माता स्व. गीता देवी सिंह छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला बाल विकास मंत्री रही। इस संबंध में छत्तीसगढ़ से चर्चा करते भवानी बहादुर ने कहा कि इस्तीफा देने के पीछे निजी कारण है। उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। उन्होंने कहा कि जो भी वह आगे निर्णय लेंगे, उसे सबके साथ साझा अवश्य करेंगे।
इधर बहादुर के इस्तीफे से कांग्रेस संगठन के क्षेत्रीय नेताओं ने भी मौन साध रखी है। भवानी बहादुर ने अपने त्यागपत्र की प्रतियां छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा अन्य नेताओं को भेजी है। बताया जा रहा है कि संभवत: बुधवार को वह प्रेसवार्ता कर अपनी स्थिति को साफ कर सकते हैं।</description>
युगांतर पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अगस्त। युगांतर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण बिजनेसमैन मनीष लोहिया, प्रीति लोहिया, मनोज सिंघानिया, राधा सिंघानिया, आदित्य सिंघानिया, डॉ. ललित जैन, डॉ. स्मृति गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट और देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटडिया, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) नरेंद्र कोटडिय़ा, विनोद सदानी, प्राचार्य मधुसूदन नायर उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रीति लोहिया ने कहा कि युगांतर ने मेरी बेटी के सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ डिसिप्लिन को विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। जिसकी बदौलत वह हैड गर्ल बन पाई। समारोह की शुरूआत में गणमान्य अतिथियों द्वारा शहीद वेदी में पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इस अवसर पर प्राचार्य मधुसूदन नायर ने स्वागत भाषण दिया।
इस अवसर पर डॉ. ललित जैन, डॉ. स्मृति गुप्ता, मनोज सिंघानिया ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान संस्था के नव मनोनीत स्टूडेंट कौन्सिल के पदाधिकारियों ने प्राचार्य के मार्गदर्शन में शपथ ग्रहण किया। समारोह का संचालन निमिषा प्रिविन तथा तनुश्री के मार्गदर्शन में श्रेयांश पहाड़े, ऋद्धिमा मुखर्जी, जान्हवी लाल, आन्वी शर्मा, पृषा राठौड, भक्ति नाहटा, सक्षम जैन, आरोही कोठारी, आहना उइके, लब्धि जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन हैड गर्ल सौम्या लोहिया तथा हैड ब्वॉय आदित्य सिंघानिया ने किया।</description>
ऑनलाइन सट्टा एप का फरार आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अगस्त। शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। आरोपी द्वारा संगठित होकर अपने साथियों के साथ बड़े पैमाने पर शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों में सट्टा का नेटवर्क चलाया जा रहा था। मामले में पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 जून 2025 को छुईखदान थाना क्षेत्रांतर्गत ऑनलाइन जुआ खेलने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई की गई थी, जो ऑनलाइन शिवा बुक के माध्यम से जुआ खेलता था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का एक ब्रांच नागपुर महाराष्ट्र में संचालित होना पाए जाने से केसीजी पुलिस टीम द्वारा नागपुर में शिवा बुक सट्टा एप के ब्रांच का पता कर रेड कार्रवाई कर 11 जुलाई को मामले के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड में जेल भेजा गया है। प्रकरण में अंडा दुर्ग का निवासी आरोपी वेदप्रकाश जोशी फरार था। जिसकी पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान फरार आरोपी वेदप्रकाश जोशी 25 वर्ष निवासी ग्राम अंडा जिला दुर्ग को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।</description>
रॉयल किड्स में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अगस्त। रॉयल किड्स कॉन्वेंट में 15 अगस्त उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक चौधरी की उपस्थिति में शानदार देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। बोर्ड मेंबर त्रिलोचन सिंह बग्गा, श्री वाधवा, प्रशासक संजय बहादुर सिंह, एकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल, बरसर आईके वैष्णव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडा फहराने से हुई। जिसके बाद भारत माता की पूजा और माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा भगत सिंह और महात्मा गांधीजी को भी माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए, नृत्य प्रस्तुत किया और भाषण एवं कविता पाठ किया।
इसी कड़ी में इंग्लिश स्पीच में वैभवी खंडेलवाल, प्रणव खंडेलवाल, लावण्या बाफना, चिन्मय साहू ने, हिंदी कविता पाठ में प्रियल सोनी, हिंदी स्पीच कृति खंडेलवाल, शौर्यन प्रताप सिंह, भव्या देवांगन, लविश मंगवानी, कृष देवांगन ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा बच्चों ने देशभक्ति गीत में ग्रुप-1 में साकेत गढपाले, प्रत्युषा, आयुषी झा, अनिरुद्ध चौबे, गुरदीप, सागर देवांगन , अरनव दास , राज यादव ने व देशभक्ति गीत ग्रुप 2 में दिशा वर्मा, प्रणव खंडेलवाल सोनम शर्मा, पल जैन नंदिनी जगत, दिव्या द्विवेदी, निशा ठाकुर, सफी कुरैशी, उन्नति शर्मा, जानवी कुरेटी, कृतिका मेश्राम, सावनी मसीह, वंशिका त्रिपुडे, गीतिका, अस्मिता, ओजस्वी वर्मा ने इसी कड़ी में वंशिका चौहान, जानवी रजक स्तुति मौर्य, परिषी वर्लयानी, रिती मेश्राम सराघ्वी शर्मा ने (ऑपरेशन सिंदूर) नृत्य नाटिका में शानदार प्रस्तुतीकरण दिया।त्रिलोचन सिंह बग्गा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। जबकि अशोक चौधरी ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर अशोक चौधरी का जन्मदिन भी मनाया गया । एकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल ने भी अपने संबोधन में आजादी के जश्न के महत्व को बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी उपस्थित लोगों ने देश के प्रति अपनी एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
रॉयल किड्स कॉन्वेंट के इस कार्यक्रम ने बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर रॉयल किड्स परिवार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी</description>
स्वतंत्रता दिवस के लिए किया अंतिम पूर्वाभ्यास परेड द्वारा मार्चपास्ट की ली सलामी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 14 अगस्त। जिला मुख्यालय में गरिमामय स्वतंत्रता दिवस आयोजन के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल की मौजूदगी में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया।
सहायक कलेक्टर अभिजीत बबन पठारे ने पूर्वाभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन व ध्वजारोहण का अभ्यास के साथ ही कलेक्टर और एसएसपी के साथ परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खुले आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोडऩे, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया।</description>
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण
        <description>दुर्ग, 14 अगस्त। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय दुर्ग के प्रथम बटालियन ग्राउण्ड दुर्ग में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रात: 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण कर मुख्य अतिथि श्री शर्मा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार मुख्य अतिथि अपने कर कमलों से पुरस्कार वितरण भी करेंगे।</description>
नशा मुक्त के लिए विद्यार्थियों ने ली शपथ
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 14 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा गुरुवार को नगर के विभिन्न स्कूलों झाड़ूराम देवांगन मल्टीपरपज विद्यालय दुर्ग, मारवाड़ी स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा, दाऊ ररू प्रसाद उच्चतर माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय,तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्यालय सुभाष नगर, महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग एवं वी.आर.टी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त रहने का प्रतिज्ञा कराया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा दीदी, ब्रह्माकुमारी भुवनेश्वरी दीदी, ब्रह्मकुमारीज के अनेक भाई -बहनें सभी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र छात्रायें इस अभियान में सम्मिलित हुए।</description>
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस
        <description>मुख्यालय में जीएम तरुण प्रकाश ने किया ध्वजारोहण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 16अगस्त। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय बिलासपुर और इसके तीनों मंडलोंबिलासपुर,रायपुर और नागपुर में79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह मुख्यालय परिसर में हुआ,जहां महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। रेलवे सुरक्षा बल,सिविल डिफेंस,स्काउट एंड गाइड और सेंट जॉन एंबुलेंस ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
समारोह में बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी,यूनियन प्रतिनिधि,रेलकर्मी,सेवानिवृत्त कर्मचारी,स्कूली बच्चे और नागरिक उपस्थित थे। बच्चों ने देशभक्ति गीत,नृत्य और कविताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,जबकि फैंसी ड्रेस शो ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को जीवंत कर दिया।
महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि सभी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में14फुटओवर ब्रिज, 10एस्केलेटर, 3लिफ्ट और4प्लेटफ़ॉर्म शेल्टर बनाए गए। अवसंरचना में135किमी नई लाइन और112किमी ऑटो सिग्नलिंग पूरी हुई,जबकि कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं।
सुरक्षा और तकनीकी सुधारों में165स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग,कवच प्रणाली,सीसीटीवी और एआई आधारित फेस रिकग्निशन लगाए जा रहे हैं। कर्मचारी कल्याण योजनाओं में288अनुकंपा नियुक्तियां दी गईं, 3,045प्रोन्नतियां और3.85करोड़ रुपये की छात्रवृत्तियां दी गईं। पर्यावरण संरक्षण के तहत सोलर प्लांट और वर्षा जल संचयन कार्य हुए,वहीं अस्पतालों में ब्लड बैंक,डायलिसिस यूनिट और टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई।
अंत में समारोह में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। रेलवे के सभी मंडलों और वर्कशॉपों में भी स्वतंत्रता दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया।</description>
नाबालिग को भगाया, जुर्म
        <description>दुर्ग, 14 अगस्त। अज्ञात व्यक्ति द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका को लेकर प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया की प्रार्थी धरम विभर निवासी जय करण होटल के पास तितुरडीह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 15 वर्ष 11 माह की बेटी 12 अगस्त की शाम को 5.30 बजे घर से किराना सामान लेने जा रही हूं कहकर निकली थी। देर रात तक वह वापस नहीं आई। उसे संदेह है कि उसकी नाबालिग बेटी को उसके संरक्षण से बहला फुसलाकर कोई अपने साथ ले जाकर कब्जे में रखा है। उसकी बेटी स्वतंत्र रहती तो निश्चित ही वापस आ जाती। गुम इंसान की शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।</description>
कराते चैम्पियन  का स्वागत
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
दुर्ग, 14 अगस्त। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 8 से 10 अगस्त तक आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण, 14 रजत और 22 कांस्य सहित कुल 53 पदक जीते। इनमें दुर्ग-भिलाई के खिलाडिय़ों की दमदार भूमिका रही। प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों के 2,655 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
छत्तीसगढ़ से 68 खिलाड़ी मैदान में उतरे, जिनमें से 30 प्रतिभागी दुर्गभिलाई क्षेत्र से थे। इन खिलाडिय़ों के शहर लौटने पर रेलवे स्टेशन और खेल परिसर में मातापिता और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ भव्य स्वागत किया। छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डी. रमेश और कोच बी. अर्पण चक्रवर्ती तथा बी. कल्याण की मेहनत इस सफलता के पीछे रही। स्वागत समारोह में सभी विजेताओं को मेडल के साथ सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों ने कहा कि यह उपलब्धि लगातार अभ्यास, अनुशासन और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है।</description>
विधायक​ साहू होंगे कई कार्यक्रमों में शामिल
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
नवापारा राजिम, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वजा रोहण एवं स्वतंत्रता दिवस उत्सव आयोजित है। शहर के पीएम श्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस उत्सव के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू,अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती फाखरा खानम दानी,विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू,उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ जैन सहित अन्य अतिथियों के विशेष उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ-साथ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
शहर के शासकीय कन्या शाला स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज,कार्यक्रम की अध्यक्षता जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन,वार्ड पार्षद अजय साहू,सांसद प्रतिनिधि दयालू राम गाड़ा,सांसद प्रतिनिधि नीता धीवर, सांसद प्रतिनिधि नवल साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम संपन्न होगा।इसी प्रकार शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में भी प्रतिवर्ष अनुसार ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया है,जिसमें विशेष अतिथि के रूप में विधायक इंद्र कुमार साहू,नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू,मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार एवं नगर वासियों,स्कूली छात्र-छात्राओं,गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।</description>
नवापारा नपा को मिला स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट सम्मान
        <description>192 नगरीय निकाय मेंनवापारा का 21वां स्थान
छत्तीसगढ़संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नवापारा नगर पालिका को स्वच्छता के लिए सम्मानित किया गया है। नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा बिलासपुर इनडोर स्टेडियम में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम स्वच्छता संगम-2025 का आयोजन किया गया था।
जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के हाथों नवापारा नगर पालिका को रायपुर संभाग स्तर पर स्वच्छता के प्रमुख घटक शिकायत निवारण, अपशिष्ट प्रबंधन, दार्शनिक स्वच्छता एवं नागरिक प्रतिक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष श्रेणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के कुल 192 नगरीय निकायों में गोबरा नवापारा नगर पालिका को 21वें स्थान के लिए उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय निकाय विभाग द्वारा प्रदेश के कुल 38 नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत को सम्मान प्रदान किया गया।</description>
भखारा, मगरलोड ब्लॉक में तिरंगा लेकर चले विधायक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 14 अगस्त। नगर पंचायत भखारा में मोर तिरंगा मोर अभिमान के तहत पहुंचे विधायक अजय चंद्राकर ने यहां वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बनवाये जा रहे उद्यान विकास एवं सौदर्यकरण का शिलान्यास किया। बाद में वे भखारा, अंवरी करेली की तिरंगा यात्रा में शामिल होकर पैदल चले।
नगर पंचायत भखारा भठेली में नवीन गार्डन के शिलान्यास अवसर पर श्री चंद्राकर ने कहा कि विकास के नाम पर भवन, सड़क, नाली व सीसीकरण की ही मांग होती है, लेकिन अब समय बदल गया है, भौतिक विकास के साथ साथ प्रकृति के बारे में भी सोचना पड़ेगा। इसके लिए हमें अधिक आक्सीजन छोडऩे वाले पौधों का रोपण करना होगा।
इस मौके पर अध्यक्ष ज्योति जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, जिपं उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जिपं सभापति पूजा सिन्हा, कुलेश्वरी गायकवाड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा, जनपद सभापति आनंद यदु, सिंधु बैस, चोवाराम गंजीर, डुमेंद्र गंगबेले, नेता प्रतिपक्ष बिट्टू गौर, एसडीएम नभसिंह कोसले, तहसीलदार भुपेश चन्द्राकर, सीएमओ श्री विश्वकर्मा पार्षदगण आदि मौजूद थे। भखारा से विदा लेकर विधायक श्री चन्द्राकर अंवरी होते हुए मगरलोड ब्लॉक के बड़ी करेली पहुंचे। जहाँ क्षेत्रीय नेताओं एवं नागरिकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मंत्री श्री चन्द्राकर तिरंगा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, श्याम साहू, कल्याण राजपूत, होरीलाल साहू, मीणा साहू, राजेश साहू, संतोष सोनी आदि मौजूद थे।</description>
ट्रेन प्रबंधकों ने डीओएम से मिल रखी अपनी मांगे, कई पर कार्रवाई भी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। अखिल रेल कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधकमनीष अग्रवाल से मुलाकात कर मंडल में ट्रेन प्रबंधकों की समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कुछ मांगों पर सहमति भी बनी। ट्रेन प्रबंधकों ने वॉकी टॉकी के समस्या के बारे से डीओएम ने सीनियर डीएसटीई से चर्चा कर नए या पुलिंग के जरिए वॉकी टॉकी डिस्ट्रीब्यूट के आदेश दिए। प्राइवेट स्टाफ द्वारा गलत टिकट भरने के कारण होने वाले नुकसान को भी देने पर सहमति बनी है? और इंचार्ज को सूचित किया गया है। नए रेल साइडिंग के माइलेज को भी मैनुअल देने पर सहमति बनी है, इसकी जानकारी प्रभारी को दे दी गयी ।
मंडल में जहां भी गाड़ी या लॉन्ग हाल्ट करवाया जाता है,वहां सभी पर पाथवे बनाने का निर्माण जल्द कर दिया जाएगा। जिससे अब किसी को भी रेडी करने में समस्या नहीं होगी।
एच केबिन के पीछे गुमटी बनाने इंजीनियरिंग विभाग से बात की गई। डीओएम ने बताया कि पैसेंजर और मेल एक्सप्रेस के रिक्त पड़े पदों की पूर्ति की फाइल जोन में अनुमोदन होने के लिए गई हुई है।जैसे ही उक्त फाइल अनुमोदन होकर आ जाएगी रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।जिससे संबंधित कर्मचारियों को आर्थिक फायदा होगा।</description>
मंडलों में भाजपा की तिरंगा यात्राएं
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। शहर जिला भाजपा के निर्देश परमंगलवार कोकई मंडलो में तिरंगा यात्रा निकाली।सिविल लाइन मंडलदक्षिण तिरंगा यात्रा कालीमाता मंदिर से आरम्भ होकर कटोरा तालाब चौक में समाप्त हुई । दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा 15 अगस्त के तीन दिन पूर्व पूरा माहौल तिरंगा मय हो गया हर व्यक्ति तिरंगा यात्रा से जुड़ गया। बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकल रही है। हर व्यक्ति के मन में देश भक्ति की भावना जाग रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा शुक्रवार को एक सो पचास चौक में देश भक्ति गीत चलेंगे। जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा व्यापारी वर्ग सामाजिक संगठन बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में रहे। मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा ने सभी का आभार जताया। व्यापारी संघ अध्यक्ष तेजकुमार बजाज ने कहा आम नागरिक जुड़े। इस अवसर पर पार्षद अमर गिदवानी सचिन मेघानी, तेजकुमार बजाज, विधान मिश्रा, हेमलता चंद्राकर मनोहर चंदानी धनेश मटलानी रितेश वाधवा आशा अरोरा मनीष थारानी कुंदन ठाकुर बबला होतवानी कैलाश राजपूत सुनीता तिवारी गायत्री देवांगन अनीता भोई पदमा साहू शिवा अन्ना उपस्थित थे।
जवाहर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम 5 शारदा चौक स्थित डॉ मुखर्जी प्रतिमा स्थल से तिरंगा यात्रा निकाली। जोएम जी रोड,गुरुनानक चौक,राठौड़ चौक,रामसागर पारा बढ़ई पारा, ललिता चौक से फूल चौक होते हुए वापस शारदा चौक में समाप्त हुई। इसमें अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल, वार्ड पार्षद अवतार सिंह बागल,जोन 7 अध्यक्ष तात्यापारा वार्ड की पार्षद श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पांडे, उपाध्यक्ष असगर अली,मनोज विश्वकर्मा,युवा मोर्चा से अर्पित सूर्यवंशी,भरत कुंडे,रिखी राम श्रीवास,सूरज शर्मा, साजन श्रीवास,कान्हा सिंह ठाकुर,गौरव शर्मा,संभव शाह,घनश्याम जंघेल,महिला मोर्चा से महामंत्री गीता रेड्डी,नीलू तलमेल,ममता साहू के साथ मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। तात्यापारा वार्ड की पार्षद जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने शासकीय उच्चतर महाविद्यालय बढ़ई पारा एवं संत ज्ञानाश्रय नर्सरी स्कूल के बच्चों के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।</description>
धान बिक्री व खाद वितरण केंद्र पुन:  सेलूद में स्थानांतरित करने की मांग
        <description>सिंचाई के लिए नहर से पानी देने जनदर्शन में गुहार
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 12 अगस्त। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव एवं डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 104 आवेदन प्राप्त हुए।
ग्राम पंचायत मुड़पार के किसानों ने धान बिक्री एवं खाद उठाव के लिए सेवा सहकारी समिति को पुन: सेलूद में स्थानांतरित करने की मांग की। किसानों ने बताया कि पूर्व में धान बिक्री एवं खाद उठाव सेवा सहकारी समिति सेलूद में किया जा रहा था, किंतु वर्तमान में यह कार्य अचानकपुर समिति से किया जा रहा है, जो मुड़पार ग्राम से अधिक दूरी पर है, जिससे किसानों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मुड़पार से सेलूद दो किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि अचानकपुर की दूरी अधिक होने के कारण समय व परिवहन खर्च दोनों बढ़ गया है। किसानों ने मांग की है कि सेवा सहकारी समिति सेलूद में ही धान बिक्री एवं खाद वितरण की व्यवस्था पुन: की जाए। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने डिप्टी रजिस्टार सहकारी सोसायटी को आवश्यक निराकरण करने को कहा।
नगर पंचायत उतई पार्षद ने किसानों को सिंचाई के लिए नहर से पानी देने आवेदन दिया। किसानों ने बताया कि विगत 15-20 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखने लगे हैं और धान की फसलें मुरझाने लगी हैं। खेतों में दरारें पड़ रही हैं, जिससे खाद व दवाई डालना भी संभव नहीं हो पा रहा है। किसानों ने ताण्डुला जलाशय से उतई, करगाडीह, पुरई, पाऊवारा, कोकडी, कोडिया, हनोदा, खम्हरिया, उमरपोटी, बोरीगारका व बोरीडीह गांवों में जल्द से जल्द सिंचाई के लिए नहर का पानी छोड़े जाने की मांग की है। पानी नहीं मिलने से फसले नष्ट हो रहे हैं, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने ईई जल संसाधन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
वार्ड 9 के पार्षद ने सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ने जिले के छतौना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 1 (राजीव नगर) में लगभग 5500 श्रमिक परिवार निवास करते हैं। यह इलाका श्रमिक बाहुल्य है, जहां पहले एकमात्र पुराना सार्वजनिक सुलभ शौचालय था जिसे तोड़ दिया गया है।</description>
सावन संग व्यापार में महिला चेम्बर ने किया रैंप वॉक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 अगस्त। महिला चेम्बर भिलाई की नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन कनोजे के नेतृत्व में इस कार्यकाल का पहला आगाज सावन संग व्यापार आयोजित किया गया। सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में थी ऐसा लग रहा था मानो कला मंदिर में प्रकृति ने हरियाली बिखेर दी हो।
कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित सावन संग व्यापार कार्यक्रम में महिला चेम्बर भिलाई की महिलाओं ने रैंप वॉक किया। सावन क्वीन प्रतियोगिता में सावन क्वीन का खिताब सविता शर्मा को दिया गया। फर्स्ट रनरअप उदिता तिवारी व सेकंड रनरअप पूजा वर्मा को घोषित किया गया। सावन संग व्यापार कार्यक्रम में प्रदेश महिला इकाई से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुषमा एवं विशेष अतिथि के रूप में ब्रह्मकुमारी से आशा बहन जी, काजल श्रीवास वैशाली नगर की पार्षद स्मिता दोड़के,डॉ मानसी गुलाटी,वीना चंद्राकर, कंचन सिंह उपस्थित रही। टीम ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी।
महिला चेम्बर संरक्षक गीता वर्मा,प्रभारी सरोजनी पाणिग्रही, कार्यकारी अध्यक्ष रश्मि वर्मा,की उपस्थिति में मीनाक्षी , सविता सुनीता ज्योति माधुरी, अमिता जैन उदिता टीना सातपुते, संध्या महापात्रा, सविता नाहक श्वेता टुंपा, झुन्नू पात्रा सविता महापात्रा जयश्री पूर्णिमा ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी ।
कामकाजी महिलाएं रैंप वॉक पर उतरी उतने ही आत्मविश्वास के साथ जितने विश्वास से वो अपना व्यापार चलाती है संजू साहू प्रीति देशमुख जया लक्ष्मी भारती मिन्नते जयश्री पूर्णिमा नमिता। निर्णायक के रूप में अर्चना पांडेय एवं संजू मिश्रा रही कार्यक्रम में आर शेखरन पुष्पलता कर उर्वशी दास दमयंती फूलों देवी व अनेक महिलाएं उपस्थित थी।</description>
हर घर तिरंगा के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया निगम ने
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 अगस्त। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति भावना और हर घर एक तिरंगा लगाने के साथ शहर को साफ-सुथरा बनाये रखने नागरिकों में जन जागरूकता लाने अभियान चलाया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्य में इसकी शुरूवात सुपेला घड़ी चौक से होते हुए लक्ष्मी मार्केट तक रैली निकाला गया। इसमें सड़क किनारे फूटपाथ पर व्यवसाय करने वालों को शहर की साफ-सफाई में विशेष योगदान देने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु जागरूक किया गया। फल एवं ठेला संचालकों द्वारा प्लास्टिक उपयोग करने पर जब्ती की कार्यवाही कर समझाइस दिया गया है।
जागरूकता रैली में बीरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, कमलेश द्विवेदी, अतुल यादव, पीआईयू, अभिनव ठोकने, सुभम पाटनी, एल.एल.आर.एम. सेंटर की महिलाए एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
दुर्ग में विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण
दुर्ग, 12 अगस्त। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जिला मुख्यालय स्थित प्रथम बटालियन दुर्ग में आयोजित स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। परेड का निरीक्षण कर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।</description>
कांग्रेसियों ने राहुल के वोट चोरी  के प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुना
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
दुर्ग, 12 अगस्त। देश की लोकसभा ये प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी द्वारा इलेक्शन और वोट चोरी का आरोप लगाकर चुनाव आयोग की निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। राहुल गांधी की इलेक्शन चोरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रसारण दुर्ग राजीव भवन में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। जिसमें ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आरएन वर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के वोट चोरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण को सुना और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को भाजपा को चुनाव दिखाने में सहयोगी बताया ।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जी ने लगातार चुनाव में एग्जिट पोल सभी रुझान बीजेपी के खिलाफ होने के बाद हरियाणा महाराष्ट्र के विधानसभा में लोकसभा में बीजेपी की जीत के बाद जांच करने की मांग की राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल लिस्ट की मांग चुनाव आयोग अभी तक नहीं दे रहा है। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि चुनाव आयोग की ऐसी कारगुजरिया लोकतंत्र में निष्पक्ष निर्वाचन और चुनाव की भीम की विपरीत है और अपराधिक कृत्य है।
चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव नहीं बल्कि भाजपा को चुनाव जीतने का कार्य कर रहा है।
भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने केवल एक विधानसभा के ही साक्ष्य के साथ चुनाव आयोग पर और नरेंद्र मोदी पर इलेक्शन और वोट चोरी का आरोप लगाया जिस पर चुनाव आयोग द्वारा आरोप की जांच करने के बजाय उल्टा राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगा जा रहा है । देश के लोकतंत्र को खत्म करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कभी होने नहीं देगी।</description>
सेवाभारती की बहनों ने  कैदियों को बांधी राखी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़, 11 अगस्त । रक्षाबंधन पर सेवाभारती की बहनों ने जेल में बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम समाजसेवी सतीश यादव के नेतृत्व में किया गया । इस दौरान सेवा भारती की बहनें लिपि यादव, प्रतिमा देवांगन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत जेल प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई । पश्चात बहनों ने राखी बांधकर भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। जेल अधिकारी व सुरक्षाकर्मी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में आपसी मतभेदों को भुलाकर सामाजिक समरसता और जनहित में कार्य करने का संदेश दिया गया ।
सेवा भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि- संस्था पिछले कई वर्षों से समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करने कार्य कर रही है । इस अवसर पर ईशान यादव, प्रिंस गोपाल, राज गोपाल, शौर्य प्रताप यादव सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।</description>
कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की तैयारी जोरों पर, विभिन्न समितियों का गठन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगाँव, 11 अगस्त। यादव समाज द्वारा इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 15 अगस्त को बाइक रैली तथा 16 अगस्त को विशाल शोभायात्रा शामिल है। उक्त कृष्ण जन्मोत्सव यादव समाज के सभी वर्गों एवं शाखाओं का संयुक्त आयोजन है, जिसमें राजनांदगांव नगर के झेरिया, कोसरिया, ठेठवार आदि सभी वर्गों के स्वजातीयजन शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा उक्त कार्यक्रम के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है।
बाइक रैली में पुरुषों के लिए सफेद वस्त्र तथा युवतियों एवं महिलाओं के लिए लाल रंग की शूट अथवा साड़ी निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार शोभायात्रा के दिन महिला, पुरुष, बच्चे सभी के लिए पीले रंग का ड्रेस निर्धारित किया गया है तथा समस्त स्वजातीयजनों से उक्त निर्धारित रंग के अनुसार पोशाक पहनकर आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य संरक्षक महापौर मधुसूदन यादव के साथ कार्तिक राम यादव, नारायण यादव, मन्नु यादव, पुनाराम यादव, गरीबाराम यादव, मैकुलाल यादव, वासुदेव यादव, रामदास यादव, नारायण यादव, गणेश यादव, बलीराम यादव, बृजलाल यादव, दिलीप यादव, मंगल यादव, तेज लाल यादव, नरेश यादव, राजेन्द्र गुरूजी, संतोष यादव, मनहरण यादव, टिकम यादव, नरसिंग यादव, कृष्णा यादव, रामलाल यादव, और कुंभलाल यादव को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। इसी प्रकार महिला संरक्षक मंडल में श्रीमती मालती यादव, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती शीला यादव, श्रीमती करूणा यादव, श्रीमती कुन्ती यादव, श्रीमती बिन्दा यादव एवं श्रीमती प्रमिला यादव शामिल हैं।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा और झांकियों के सुचारू संचालन, शांति - सुरक्षा तथा सुगम यातायात के लिए प्रभारी का दायित्व मन्ना लाल यादव, राधेलाल यादव,भोला यादव, हरीश यादव (गुरुदेव), दुर्गेश यादव, उपेन्द्र यादव, राकेश यादव, महेश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, पुनाराम यादव, राजेश यादव, हरीश यादव, रंजित यादव, रितेश यादव, धन्ना यादव, लक्ष्मण यादव, मुन्ना यादव, शेखर यादव ( पार्षद), किसुन यदु पूर्व नेता प्रतिपक्ष, प्रेम शंकर यादव, सुदेश यादव, महेश यादव, अमन यादव, दुष्यंत यादव, संतोष यादव, मोन्टू (मदन) यादव, शेखर यादव (पत्रकार), भागवत यादव, कृष्णा यादव, संतु यादव, रामू यादव, केशर यादव, मुन्ना यादव, संतोष यादव, रिभय यादव, रित यादव, चेतन यादव, श्रीमती सुशीला यादव, मीना यादव (पूर्व पार्षद), सुश्री मधु यादव,श्रीमती राजकुमारी यादव, श्रीमती हिरौंदी यादव, खेमीन यादव ( पार्षद)श्रीमती निर्मला यादव, श्रीमती प्रिया यादव, एवं श्रीमती कांता यादव को सौपा गया है।
15 अगस्त को आयोजित बाईक रैली के प्रभारी विनोद बंटी यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, हरीश यादव, रितेश यादव, विजय यादव, लव यादव, दिग्विजय यादव, उमेन्द्र यादव, मोहित सर्पा, विकास यादव, भोला यादव, सौरभ यादव, नीतेश यादव, शुभम यादव, विजय यादव, सुश्री मधु यादव, श्रीमती देवकी यादव (शिक्षिका), सुश्री बबीता यादव, श्रीमती जया यादव (पूर्व पार्षद), श्रीमती दीप्ती यादव एवं सुश्री केतिका यादव बनाये गये हैं। इसी प्रकार पूजा - अर्चना के प्रभारी का दायित्व महेश यादव, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती शीला यादव, श्रीमती कुंती यादव, श्रीमती लीला यादव एवं सुश्री शैल यादव ( पूर्व पार्षद )को सौपा गया है। इसी प्रकार शोभा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी समिति का गठन भी किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से मन्ना यादव, भोला यादव, हरीश यादव, गरीबा यादव, सुदेश यादव, राधे लाल यादव, महेश यादव, शीलू यादव, उपेंद्र यदु, विनोद बंटी यादव, दुर्गेश यादव, दुर्गा यादव, रितेश यादव, हरीश यादव, जितेंद्र यादव वकील, राकेश यादव, लक्ष्मण यादव, अमन यादव, राजेश यादव आदि शामिल हैं।
पूनाराम यादव एवं भोला यादव प्रचार प्रसार प्रभारी बनाए गए हैं। उक्त आयोजन को लेकर पूरे यादव समाज में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।</description>
तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर भाजपा उतई मंडल की बैठक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 11 अगस्त। मोर तिरंगा मोर अभियान को लेकर केंद्र प्रदेश जिला भाजपा के निर्देश पर प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा उतई मंडल की बैठक उतई रेस्ट हाउस में संपन्न हुई।
भाजपा उतई मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने संबोधित करते कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन,बान और शान का प्रतीक है। जैसे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने राष्ट्रवाद की भावना को और प्रबल किया है,वैसे ही हर घर तिरंगा अभियान को भी जन-जन से जोडऩे का कार्य हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग से अभियान में जुट जाएं और इसे एक जनआंदोलन का रूप दें। बैठक में यात्रा की तारीख,मार्ग, व्यवस्थापन,जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर गहन चर्चा की गई।
भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और मोर तिरंगा मोर अभियान को लेकर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि होगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता और भारत की संप्रभुता का प्रतीक भी बनेगी।</description>
चुनाव आयोग पर राहुल के वोटों की चोरी के आरोप का प्रोजेक्टर में कांग्रेस ने किया प्रसारण
        <description>पीसीसी के निर्देश पर कांग्रेसियों ने देखी सार्वजनिक रूप से गांधी का प्रेस कान्फ्रेंस
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अगस्त। कांग्रेस नेता व लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय चुनाव आयोग पर वोटों की चोरी का सनसनीखेज आरोप को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को स्थानीय जयस्तंभ चौक में प्रोजेक्टर के जरिये गांधी के प्रेस कान्फ्रेंस का अंश प्रदर्शित किया गया।
गांधी ने खुलेआम चुनाव आयोग पर महाराष्ट्र समेत बिहार में वोटर लिस्ट में की गई गड़बडिय़ों को लेकर संगीन आरोप लगाए हैं। गांधी ने बीते दिनों नई दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस में अपने तर्कों के जरिये आयोग पर भाजपा के साथ सांठगांठ कर वोटों में हेराफेरी करने का संगीन आरोप लगाया। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस ने जनता के बीच आयोग की कथित गड़बडिय़ों को लेकर अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में आज प्रोजेक्टर में गांधी के प्रेस कान्फ्रेंस के अंश को प्रदर्शित किया गया है।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने छत्तीसगढ़ से चर्चा में कहा कि आयोग की कारगुजारियों का गांधी ने भंडाफोड़ किया है। देशभर में जनता के बीच कांग्रेस आयोग के गड़बड़ी को सार्वजनिक कर रही है। इसी के तहत आज प्रोजेक्टर के माध्यम से शहर की जनता को गांधी द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्यों को दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का आयोग पर अब विश्वास नहीं रह गया है। भाजपा के साथ कथित मिलीभगत से लोकतंत्र खतरे में है। इस बीच जयस्तंभ चौक में आज कांग्रेसियों ने प्रोजेक्टर में गांधी के प्रेस कान्फ्रेंस को देखा। साथ ही जनता से आयोग के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।</description>
उत्साह के साथ मना विश्व आदिवासी दिवस
        <description>शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 11 अगस्त। कलेक्टोरेट परिसर बलौदाबाजार में शनिवार क़ो विश्वास आदिवासी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित समाज के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ महतारी, शहीद वीर नारायण सिंह, महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। रक्षाबंधन का अवसर होने पर उपस्थित बहनो ने कलेक्टर व एसपी क़ो राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।
कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि मूल निवासी जिन्हें आदिवासी भी कहा जाता है, अपनी प्रकृति प्रेम, रीति- रिवाज,परम्परा क़ो बनाए रखा है। जल- जंगल -जमीन क़ो बचाने में हमेशा आगे रहे है। वीर भूमि सोनाखान में हर वर्ष शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस मनाया जाता है। सोनोखान में पर्यटन एवं जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं कुर्रुपाठ क़ो भी विकसित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी सांस्कृतिक धरोहर क़ो संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विशेष पिछडी जनाजाति बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार में पीएम जनमन योजना अंतर्गत अधिकांश योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। यहां बांस शिल्प के माध्यम से आजीविका के साधन उपलब्ध कराने बांस शिल्प का प्रशिक्षण दिलवाया जाएग। बार नावापारा अभयारण्य में जंगल सफारी के लिए युवाओं क़ो ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया गया है। आयुर्वेदिक उपचार पद्धति क़ो बढ़ावा देने और आदिवासी स्वास्थ्य पारम्परा क़ो जीवित रखने आयुर्वेदिक केंद्र भी खोला जाएगा। जिले में सभी समुदाय के सहयोग से विकास कार्य क़ो गति देने जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।</description>
चाकू के साथ दो गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अगस्त। धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू जब्त किया। आरोपियों को 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को रात्रि 9 बजे मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दो लडक़े एक होटल के पास चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर थाना पेट्रोलिंग स्टॉफ मौके पर रवाना होकर घेराबंदी कर पकड़ा। नाम-पता पूछने पर अपना नाम व पता सोमू साहू 21 वर्ष निवासी रामनगर एवं रोहन गणवीर 24 साल निवासी उडिय़ा मोहल्ला लालबाग बताया। जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू मिला, जिसे जब्त किया गया।
आरोपियों का कृत्य धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत होना पाए जाने से अप.क्र. 410/25 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 6 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।</description>
एसपी ने गुम मोबाइल धारकों को लौटाया
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अगस्त। खोए हुए मोबाइल की खोज और पुनप्र्राप्ति के लिए कार्रवाई के तहत पुलिस ने 105 गुम मोबाइल को ढंूढ निकाला। एसपी यशपाल सिंह ने 6 अगस्त को आवेदकों को चिन्हांकित कर उनका मोबाइल लौटाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर-अं. चौकी एसपी यशपाल सिंह के निर्देशन एवं एएसपी पीताम्बर पटेल, एएसपी देवचरण पटेल, उप पुलिस अधीक्षक ताजेश्वर दीवान, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नेहा पवार के मार्गदर्शन एवं सायबर टीम व थानों द्वारा खोए हुए मोबाइल की खोज और पुनप्र्राप्ति के लिए कार्रवाई के तहत विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के ग्रामीण आम जनता द्वारा मोबाइल गुमने की सूचना आवेदन एवं थानों से प्राप्त गुम मोबाइल प्रतिवेदन के आधार पर तकनीकी जानकारी प्राप्त कर जिला अंतर्गत अंदरूनी गांव, कस्बा, सरहदी जिले व छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर से कुल 105 मोबाइल हैंडसेट रिकवर किया गया।
6 अगस्त को उन आवेदक जिन्होंने पूर्व में अपने स्थानीय थाना में मोबाइल गुमने की सूचना आवेदक प्रस्तुत किए थे, उन 105 आवेदकों को चिन्हांकित कर एसपी द्वारा उन्हें उनका गुमा हुआ मोबाइल हैंडसेट वितरण किया गया।</description>
मुचलका पर रिहा के बाद देख लेने की धमकी, दो युवक गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अगस्त। जमानतत मुचलका पर छूटने के बाद आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ पुन: गाली-गलौज व मारने-पीटने की धमकी देने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेजा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ग्राम गिधवा निवासी हुपेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 5 अगस्त को नमन सोनी का जन्मदिन था। जिसके सेलिब्रेशन के लिए एक होटल के रूम में बुलाया था, जहां आरोपी एवं उसके साथीगण बीयर पीये और बातों में पुराने पैसे की वसूली की बात को लेकर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली-गुप्तार कर हाथ-मुक्का व लात से मारपीट करने लगे।
रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 409/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 191(2), 127 (2) बीएनएस कायम कर आरोपियों को तलब किया। अपराध धारा सदर का घटित करने पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर 6 अगस्त को गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया था।
जमानत पर रिहा होने पश्चात अनावेदकगण देवांश ठाकुर 18 साल निवासी गौरीनगर और नमन सोनी 19 साल निवासी गौरीनगर ने स्टेशन रोड नगर निगम काम्पलेक्स के सामने पहुंचकर प्रार्थी को तुम हमारे खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट किया है, तेरे को देख लेंगे कहकर धमकी- चमकी देने की सूचना पर पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर अनावेदकों को समझाईश देने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर और आक्रोशित होकर हो-हल्ला कर मार डालेंगे, काट डालेंगे कहकर धमकी-चमकी देने लगे। संज्ञेय अपराध घटित होने की स्थिति निर्मित होने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत 6 अगस्त को गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा कायम कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।</description>
मुठभेड़ में शहीद जवानों को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
        <description>शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर शहादत को किया याद
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अगस्त। रक्षित केंद्र राजनांदगांव के शहीद स्मारक में राजनांदगांव पुलिस द्वारा 6 अगस्त को तीन शहीद जवानों को शहीद के परिजनों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा, शहीद आरक्षक कृषलाल साहू एवं शहीद सहायक आरक्षक सुखुराम नेताम के 8वीं पुण्यतिथि अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई।
6 अगस्त 2017 को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गातापार थाना के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम भावे के घोड़ापाठ पहाड़ी जंगल में नक्सलियों से लोहा लेते शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा और शहीद आरक्षक कृषलाल साहू ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। वहीं 3 फरवरी 2017 को ग्राम भावे से उत्तर दिशा की ओर पहाड़ी जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में सहायक आरक्षक सुखुराम नेताम द्वारा अपने मातृभूमि की रक्षा के लिए नक्सलियों से लोहा लेते वीरगति को प्राप्त हो गए।
6 अगस्त 2017 को माओवादी नक्सलियों के होने की सूचना पर सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे। सर्चिंग करते पुलिस पार्टी भावे के आगे घोड़ापाठ जंगल की ओर बढ़ रहे थे कि घोड़ापाठ जंगल के ऊपर भावे से 03 किमी दूरी पर पुलिस पार्टी को देखकर करीबन 13.30 बजे नक्सलियों द्वारा जान से मारने की नीयत से एक राय होकर आधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा भी वितरणशुदा आम्र्स एम्युनेशन से आत्मरक्षार्थ पोजीशन लेकर जवाबी फायरिंग किया गया। इस दौरान बहादुरी से लड़ रहे युगल किशोर वर्मा आरक्षक कृषलाल साहू द्वारा अपने मातृभूमि के लिए प्राणों की आहूति देकर शहीद हो गए।
इधर 3 फरवरी 2017 को ग्राम भावे से उत्तर दिशा की ओर पहाड़ी जंगल में 34-35 की संख्या में सशस्त्र वर्दीधारी महिला-पुरूष माओवादी नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर जान से मारने की नीयत से आटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, तब पुलिस पार्टी द्वारा भी चारो तरफ से घेराबंदी कर आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग करते आगे बढऩे लगे। नक्सलियों के साथ मुठभेड में सहायक आरक्षक सुखुराम नेताम द्वारा अपने मातृभूमि रक्षा के लिए नक्सलियों से लोहा लेते वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस अवसर पर शहीद स्मारक रक्षित केंद्र राजनांदगांव में शहीद परिवार के साथ एसपी मोहित गर्ग, एएसपी आप्स मुकेश ठाकुर, एएसपी राहुल देव शर्मा, थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक रमेश साहू, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर व नक्सल सेल/रक्षित केंद्र एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अपिर्त की गई।</description>
हाथी मितान वार्ता केंद्र की स्थापना, मानव&वन्य जीव संघर्ष करने की कोशिश
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 7 अगस्त। धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथियों से जनसुरक्षा हेतु एक नई और अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। वहीं वन विभाग द्वारा हाथी मितान वार्ता केंद्र की स्थापना कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास किया जा रहा है। यह पहल धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी जितेन्द्र कुमार उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में धरमजयगढ़ रेंज के ओंगना गांव से प्रारंभ हुई है।
इस योजना के अंतर्गत, हाथी प्रवाह क्षेत्र में स्थित 30 से 40 गांवों को चिन्हित किया गया है, जहाँ इस प्रकार के वार्ता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य है। गांववासियों को हाथियों की उपस्थिति की सटीक और त्वरित जानकारी देना, ताकि किसी भी संभावित घटना से पहले सतर्कता बरती जा सके और जनहानि को रोका जा सके।
ओंगना गांव में स्थापित प्रथम हाथी मितान वार्ता केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी वहां की संयुक्त वन समिति के अध्यक्ष जगरनाथ गुप्ता को दी गई है। उन्हें फॉरेस्ट और हाथियों के व्यवहार संबंधी गहन अनुभव है, जो इस केंद्र की सफलता में सहायक सिद्ध होगा।
वार्ता केंद्र के माध्यम से न केवल हाथियों की गतिविधियों का ट्रैक एवं नक्शा गांववालों तक पहुंचाया जाएगा, बल्कि गांव के दुकानों, चौक-चौराहों पर तैनात लोगों के माध्यम से हाथी की उपस्थिति की त्वरित जानकारी दी जाएगी।
इससे ग्रामीण पहले से सजग रहकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, एसडीओ बालगोविंद साहू, रेंजर, डीपीटी रेंजर, वन रक्षकगण एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी को हाथियों के स्वभाव, व्यवहार और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों ने भी इस संवाद में उत्साहपूर्वक भाग लिया।</description>
सब्जी मंडी के कार्य में तेजी लाने विधायक गजेन्द्र ने दिए निर्देश
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 6 अगस्त। पद्मनाभपुर स्थित सब्जी मंडी में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने उन्नयन किया जा रहा है, बारिश का पानी न ठहरे इसके लिए पसरा की हाईट बढ़ाकर ड्रेनेज़ सिस्टम बनाया जा रहा है, जिसका विधायक गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण कर मंडी बोर्ड के ईई से निर्माण से जुड़ी सभी जानकारियां लीं और दीपावली के पूर्व कार्य पूर्ण करने निर्देश दिए।
मार्केट में आने वाले ग्राहकों के लिए व्यवस्थित पार्किंग और व्यापार को बढ़ाने 19 नई दुकानें भी बनेगी। विधायक ने कहा कि शीतला सब्जी मंडी के व्यापारियों ने मार्केट में जलभराव की समस्या बताई थी, समस्या का निराकरण करने मार्केट का उन्नयन किया जा रहा है। यह विकास कार्य क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और स्थानीय व्यापारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान पार्षद मनीष कोठारी, संजय अग्रवाल, लीलाधर पाल, विनोद चंद्राकर, रामजी यादव, मंडी बोर्ड के सहायक अभियंता प्रवीण पाण्डेय, उप अभियंता योगिता जायसवाल, राहुल पटेल और मार्केट के व्यापारी उपस्थित रहे।
वार्ड 29 अंतर्गत मां शीतला सब्जी मंडी में हो रहे उन्नयन कार्य में बारिश का पानी न ठहरे इसके लिए ड्रेनेज़ सिस्टम बन रहा है। बाजार के भीतर वर्तमान में पसरा के हाईट ऊंचाई को करीब ढाई फिट ऊपर किया जाएगा। 1 करोड़ 70 लाख की राशि से होने वाले कार्य में बाजार के किनारे 19 दुकान भी बनेंगे। मंडी बोर्ड के इंजीनियर ने बताया कि बाजार आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग एरिया भी होगा। बड़ा प्रवेश द्वार, साइन बोर्ड गर्मी से राहत देने वेंटीलेशन रहेगा। इसके अलावा सब्जी मंडी से भारी मात्रा में निकलने वाले वेस्टेज के लिए कम्पोज्ड टैंक भी बनाया जाएगा। नये बनने वाले दुकानों से यहां का व्यापार भी बढ़ेगा।</description>
स्कूटी चोरी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 6 अगस्त। आरक्षक के पद पर कार्यरत प्रार्थी के जुपिटर वाहन की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी निक्की डोंगरे एसटीएफ बघेरा में आरक्षक के पद पर कार्यरत है। 3 अगस्त की शाम को वह अपनी पत्नी-बच्चों के साथ टीवीएस जुपिटर में सवार होकर राजेंद्र पार्क चौक घूमने के लिए आए हुए थे। उसने अपनी वाहन को पार्क के सामने खड़ी कर दिया था। पार्क घूमने के बाद वे लोग नाश्ता करने गए हुए थे। थोड़ी देर बाद वापस आए तो देखा उनकी वाहन गायब थी। आसपास पता तलाश करने पर जब वाहन नहीं मिली तब प्रार्थी ने इसकी शिकायत की। चोरी गये वाहन की कीमत 25000 रुपए आंकी गई है।</description>
वशिष्ठ सिंह का निधन
        <description>दुर्ग, 6 अगस्त। आर्मी रिटायर वशिष्ठ सिंह (89 वर्ष) भिलाई सेक्टर 4 सेक्टर 37 निवासी का निधन हो गया। अलख निरंजन सिंह पुत्र, गीता सिंह पुत्र वधू, देवता दयाल सिंह पुत्र, किरण सिंह, पोता राजा सिंह, रंजन सिंह, बीनू, मुस्कान, मिस्टी एवं दामाद सत्यनारायण सिंह सावित्री सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, गीता सिंह राजकुमार सिंह, चिंता सिंह, नाती अनिकेत सिंह, अंकित सिंह, नवीन सिंह, अभय सिंह एवं विनय सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोडक़र चले गए।</description>
जिलेभर में ढ़ाई हजार ट्रांसफार्मर लगने से विद्युतीकरण को मिलेगी मजबूती
        <description>प्रभारी मंत्री ने की योजनाओं और कार्यक्रमों की गहन समीक्षा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने शासन द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, महापौर मधुसूदन यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
विस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि जिले के विकास के संबंध में व्यापक चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के विभिन्न कार्यों में गति बढ़ाने की जरूरत है तथा प्रगति का असर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले की टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है। आप सभी में क्षमताएं है तथा अपने मेहनत से जिले को आगे बढ़ाएं और सर्वोच्च स्थान प्राप्त करें। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से नागरिकों को लाभान्वित करने कार्ययोजना बनाने कहा।
उन्होंने कहा कि आरडीएसएस योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतिकरण को मजबूती मिलेगी। इसे प्राथमिकता देते कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब पर कार्रवाई के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें, ताकि कड़ी कार्रवाई को देखते हुए दूसरे कोचिए ऐसा नहीं करें।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि समीक्षा बैठक परिणाम मूलक रही। विस अध्यक्ष सिंह के मार्गदर्शन में सभी समन्वित तरीके से बहुत अच्छा कार्य करेंगे। उन्होंने इस दौरान सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरडीएसएस योजना अंतर्गत कार्यों में गति लाने की जरूरत है। इस योजना अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 2500 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विद्युतीकरण के लिए बहुत से विद्युत पोल भी लगाए जाएंगे। यह कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए और इसकी सोशल ऑडिट होना चाहिए।
उन्होंने जिले में अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में राजस्व प्रकरणों से संबंध में जानकारी ली तथा पंचायतों में ही निर्विवाद बंटवारा के प्रकरणों का समाधान करने कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कार्यों में गति लाने जनप्रतिनिधियों, युवाओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता होनी चाहिए। इसके लिए कालेज के विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास के लिए भेजने तथा उनसे फीडबैक लेने कहा। उन्होंने सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की।
बैठक में थे शामिलबैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम, एसडीएम डोंगरगढ़ अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।</description>
राष्ट्रपति के हाथों 15 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सुमन होंगी सम्मानित
        <description>राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण-पत्र
जशपुरनगर, 4 अगस्त। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों 15 अगस्त को बगीचा नगर पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभान्वित हितग्राही सुमन तिर्की सम्मानित होंगी। हितग्राही सुमन द्वारा अपने आवास को पूर्ण किया गया है। उनका नाम सम्मान हेतु चयन हुआ है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से आज उनको निमंत्रण-पत्र मिला है।
राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण-पत्र को नगर पंचायत बगीचा की ओर से आज श्रीमती तिर्की को दिया गया है और उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, मुकेश शर्मा, पवन सिंह, पार्षद राजकिशोर जायसवाल, पार्षद आशा कुजूर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी क्षितिज कुमार सिंह, प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मचारी सुबोध जायसवाल और अजय सिंह उपस्थित थे।</description>
जिला स्तर शतरंज स्पर्धा: अनन्या रॉय बनीं चैंपियन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 4 अगस्त। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित परसुराम भवन के सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न की गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर रेटिंग चेस चैंपियनशिप के लिए जिला टीम के चयन हेतु किया गया था।
जिला शतरंज संघ बलरामपुर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बलरामपुर, सरगुजा और सुरजपुर जिले के 80 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसमें 35 महिला वर्ग एवँ 45 पुरूष वर्ग शामिल हुए। इस प्रतियोगिता का आकर्षण युवा खिलाडिय़ों का चौंकाने वाला प्रदर्शन रहा।
भटगाँव की 13 वर्षीय बालिका खिलाड़ी अनन्या रॉय जहाँ इस प्रतियोगिता की चैपिंयन बनीं, वहीं अम्बिकापुर के भी 13 वर्षीय खिलाड़ी अंशुमान सहाय उप चैंपियन रहे। वाड्रफनगर के 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन सिंह तृतीय और भूतपूर्व चैंपियन रामानुजगंज के वरिष्ठ खिलाड़ी सौरव पाटले चतुर्थ स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार भी 13 वर्षीय बालिका श्रेया शिल्पी ने जीता।
प्रतियोगिता के अन्य परिणाम इस प्रकार रहे
विशेष आयु वर्ग में क्रमश़ अण्डर 17 आयु वर्ग में स्नेहा गुप्ता,अनुष्का बड़ा,अण्डर 15 आयु वर्ग रोहन गुप्ता,अनन्या गुप्ता,अण्डर 13 आयु वर्ग में नव्या सिंह,प्रेरणा तिग्गा,अण्डर 11 आयु वर्ग में अरुप कुमार रे, परिधि गुप्ता एवं अण्डर 09 आयु वर्ग में अक्षत राज डाँगरे, न्यासा यादव प्रथम स्थान पर रहे। विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे शुभारंभ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी की पत्नी निर्मला राठी के निधन की सूचना मिलने पर उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात् प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव सरोज कुमार वैष्णव,राजा सिंह और संतोष सोनी द्वारा शतरंज की प्रारम्भिक चालें चलकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
प्रतियोगिता छह चक्रों में समपन्न की गई। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक प्रदीप मण्डल ने सह निर्णायक सरोज साण्डिल्य, चन्द्रशेखर राठौर, मालती भगत, रविशंकर गुप्ता, सुनिता राजवाड़े और वर्तिका तिवारी के साथ प्रतियोगिता सफल संचालन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए संभाग स्तर पर चेस इन ट्राइवल के तहत एक बड़ा आयोजन करने की घोषणा कि और इसके लिये राजपुर के आयोजन समिति का हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिले में सँभाग स्तर पर एक बड़े शतरंज प्रशिक्षण शिविर के लिये भी प्रदेश शतरंज संघ से बात चल रही है जल्द ही इसकी सूचना दी जाएगी।
कार्यक्रम को संघ के उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित,सरोज कुमार वैष्णव और उमेश झा ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के कन्वेयर विश्वनाथ मनियन,नेशनल इन्सट्रक्टर शेषरतन जायसवाल,सुमन यादव,राहुल गुप्ता,अभिभावक और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सावन्त त्रिपाठी ने किया।</description>
विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मयाली में शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन ऑनलाइन जुड़े  सीएम,  प्रदेश की सुख&समृद्धि और खुशहाली की कामना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय रायपुर से ऑनलाइन के माध्यम से जशपुर के कुनकुरी विकासखंड के मयाली में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास श्री शिव महापुराण कथा के अंतिम दिवस में शिव भक्तों को सम्बोधित किया।
शिव भक्तों को मधेश्वर पहाड़ के पास सावन के माह में 28 जुलाई से 4 अगस्त तक कुल 7 दिवसीय कथा अयोध्या के प्रसिद्ध कथा वाचक श्री देवकीनंदन महाराज के द्वारा शिव महापुराण की कथा सुनाया गया। शिव भक्तों ने पूरी श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण किया।
मुख्यमंत्री ने शिव भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे सावन माह में महामधेश्वर समिति के द्वारा विधि विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ की आराधना करते हुए प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न जगहों में भगवान भोलेनाथ अनेक रूपों में विराजमान हैं इनमें मयाली में मधेश्वर पहाड़ के रूप में कवर्धा में बाबा भोरमदेव के रूप में राजीम में फूलेशवर महादेव के रूप में गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ भगवान के रूप में विराजमान है इसी प्रकार जांजगीर चांपा के खरौद में लक्ष्मणेश्वर महादेव के रूप में भोलेनाथ विराजमान हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माता रानी के पांच शक्तिपीठों के विकास कार्यों के लिए कॉरिडोर के माध्यम से योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ में माता रानी बमलेश्वरी के रूप में विराजमान है रतनपुर में माता रानी महामाया मंदिर के रूप में जांजगीर-चांपा के चंद्रपुर में माता रानी चंद्रहासिनी के रूप में दंतेवाड़ा में माता रानी दंतेश्वरी के रूप में विराजमान हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। वर्तमान में 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन का सौभाग्य मिल गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 19 जगह श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जाएगा।</description>
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में  लखनपुर ब्लॉक को रजत पदक
        <description>उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 4 अगस्त। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्पूर्णता सम्मान समारोह में सरगुजा जिले के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर को रजत पदक (सिल्वर मेडल) से पुरस्कृत किया गया।
इस सम्मान समारोह में सरगुजा जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर के प्रतिनिधि के रूप में लखनपुर जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह ने प्राप्त किया।
लखनपुर विकासखंड की टीम द्वारा विभिन्न विभागों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिले की आकांक्षी विकासखंड टीम के जमीनी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले कर्मियों में शामिल स्वास्थ्य विभाग से ए.एन.एम धनेश्वरी मानिकपुरी, स्वास्थ्य विभाग से बीपीएम साधना लकड़ा, महिला एवं बाल विकास विभाग से आईसीडीएस सुपरवाइजर रत्ना सरकार, कृषि विभाग से आरईओ प्रेमा बेक, एनआरएलएम विभाग से एरिया कोऑर्डिनेटर रूही परवीन। कार्यक्रम में एबीएफ शुभिता शुक्ला भी उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में जुलाई से सितम्बर तक आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान संचालित किया गया था, जिसमें छह विभागीय सूचकों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया था। लखनपुर विकासखंड ने इनमें से पाँच सूचकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य स्तर पर रजत पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार लखनपुर विकासखंड की टीम भावना, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है, जिससे न केवल लखनपुर, बल्कि समूचे सरगुजा जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।
कलेक्टर श्री भोसकर ने आकांक्षी विकासखंड लखनपुर को मिले रजत पदक के लिए सभी टीम को बधाई देते हुए, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर नियमित बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए प्रोत्साहित किया।</description>
सावन के अंतिम सोमवार को शिवपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अर्धनारीश्वर बाबा का किया जलाभिषेक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 4 अगस्त। सावन के अंतिम सोमवार को प्रतापपुर से चार किलोमीटर दूर स्थित पौराणिक शिवपुर धाम में आस्था और श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने अर्धनारीश्वर बाबा जलेश्वरनाथ, प्रतापपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर (पक्की तालाब के सामने) और परदेश्वर शिव मुरली मंदिर (मिशन रोड) में गंगाजल, दूध और पुष्प से जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं।
सुबह चार बजे से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल, बाइक और वाहनों से मंदिरों की ओर बढऩे लगे। उनके हाथों में जल कलश, बेलपत्र और फूल थे। परिवार की खुशहाली, रोग निवारण और जीवन की शांति की कामना के साथ श्रद्धालु बाबा को जल अर्पित करते नजर आए।
अद्वितीय है शिवपुर धाम की महिमा
यह धाम धार्मिक,आध्यात्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। यहां शिव और शक्ति के अर्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा होती है,जो इसे अन्य शिवधामों से अलग बनाती है। जनश्रुतियों के अनुसार, यह शिवलिंग स्वयंभू रूप में प्रकट हुआ था और इसकी पूजा अर्धनारीश्वर रूप में होती है।
हर हर महादेव से गूंजा नगर
मंदिर प्रांगण में घंटियों, भजनों और शंखध्वनि से वातावरण भक्ति में रंग गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ पूजा की, युवाओं ने जलाभिषेक किया और बुजुर्गों ने ध्यान-साधना में लीन होकर आध्यात्मिक एकाग्रता को चरम पर पहुंचाया।
कांवरियों का विशाल हुजूम
इस सोमवार जो दृश्य प्रतापपुर और शिवपुर धाम में देखने को मिला, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। हजारों की संख्या में कांवरियों का हुजूम, डीजे की धुन पर झूमता, भगवा वस्त्र में रंगा हुआ भक्तों का सैलाब नगर की गलियों, मंदिरों और शिवपुर धाम की पगडंडियों तक फैला हुआ था।
जगह-जगह लगा जाम, हजारों की भीड़ से नगर ठप
प्रशासन के लिए यह भीड़ चुनौती बन गई। प्रतापपुर नगर से शिवपुर तक कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से पूरे विकासखंड की सडक़ों पर आवागमन प्रभावित रहा। 101 ग्राम पंचायतों सहित बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
शिवपुर रोड की अंग्रेजी शराब दुकान बना रही कलंक
जहां एक ओर श्रद्धा की बयार बह रही थी,वहीं शिवपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर भीड़ का नजारा शर्मसार करने वाला था। ऐसा लग रहा था मानो मिट्टी तेल की सोसाइटी में लाइन लगी हो। दुकान में दिनभर भारी बिक्री हुई, और कई लोग नशे में झूमते दिखे  जिससे माहौल में असहजता फैल गई।</description>
तहसीलदार के सूने मकान में चोरी, जांच
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 3 अगस्त। कोण्डागांव साइबर पुलिस कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित तहसीलदार के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विश्वसनीय सूत्रों से रविवार दोपहर को मिली जानकारी अनुसार कोण्डागांव शहर में साइबर पुलिस कार्यालय के पास स्थित तहसीलदार के मकान में बीती शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। मकान में ताला तोडक़र अंदर घुसे चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा और वे खाली हाथ ही लौट गए। घटना के बाद सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि चोरों ने ताला तोडक़र मकान के अंदर प्रवेश किया, लेकिन कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। फिलहाल मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार हड़ताल के चलते इन दिनों जिले से बाहर हैं, जिससे मकान खाली था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।
बताया जा रहा है पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
वहीं जल्द ही चोरों को पकडऩे का दावा किया जा रहा है।</description>
शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का झांसा देकर 35 लाख से अधिक ठगे
        <description>3 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 3 अगस्त। शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का झांसा देकर 35 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है।
थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक रवि शंकर पांडे के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु झुंझुनूं राजस्थान राज्य भेजा गया। टीम द्वारा झुंझुनूं राजस्थान जाकर वहां कैम्प कर लोकल हिंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामला थाना राजहरा क्षेत्र का है, कि दिनांक 17/07/25 को प्रार्थी/पीडि़त जो बीएसपी में इंजीनियर के पद पर राजहरा के कार्यरत है ने थाना हाजिर होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/05/25 से 30/06/25 तक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में का ऐड होकर अधिक लाभ देने के नाम से प्रार्थी को अलग अलग किस्तों में क्कढ्ढ/क्रञ्जत्रस् के माध्यम से कुल 35,86,740 रुपए बैंक खाते में डलवा कर धोखाधड़ी किया गया है की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में धारा 317(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना राजहरा और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकडऩे निर्देशित किया गया । टीम शेयर ट्रेडिंग के ऐप , बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी जानकारी के साथ आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर टीम झुंझुनू राजस्थान रवाना किया गया । टीम वहां पहुंच कर कैंप कर लोकल सनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में तीन आरोपियों रामनिवास मुंड, मनीष कुमार, विवेक दतुसेलीया तीनों निवासी राजस्थान को गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया ।
आरोपियों के कब्जे से एच डी एफ सी ,केनरा बैंक, चेकबुक, एवं घटना के दौरान प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन को जप्त किया गया है।तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
घटना में प्रयुक्त 3 बैंकों के चेक बुक,6 नग मोबाइल, 3 लाख रुपए नगदी जब्त किए। वहीं बैंक खाता में जमा फ्रॉड रकम करोड़ों रुपए सीज किया गया।*
शेयर ट्रेडिंग के धोखाधड़ी के 3 आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी राजहरा से निरीक्षक रविशंकर पांडेय, साइबर सेल प्रभारी स उनि धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक राहुल मनहरे, संदीप यादव, पुरण देवांगन, मिथिलेश यादव , भोप साहू ,विपिन गुप्ता ,योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल,सुरेंद्र देशुख थाना राजहरा का विशेष सराहनीय योगदान रहा।</description>
कोंडागांव जिला और माकड़ी ब्लॉक को नीति आयोग से मिला गोल्ड मेडल
        <description>आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपलब्धि पर मिला सम्मान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 3 अगस्त। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में कोण्डागांव जिला एक बार फिर अग्रणी साबित हुआ है। देशभर के 112 जिलों और 500 विकासखंडों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है, जिसका उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में तेजी से विकास सुनिश्चित करना है।
कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड ने आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित सभी 06 इंडीकेटर में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों और विकासखंड को हाल ही में रायपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जिसमें आकांक्षी जिला कार्यक्रम में कोंडागांव जिला और आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में माकड़ी भी शामिल है।
इस अवसर पर कोंडागांव की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।
आकांक्षी जिला में एएनसी जांच, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 9 से 11 माह के बच्चों का शत् प्रतिशत टीकाकरण और स्कूलों में विद्युतीकरण और मूलभूत सुविधा, स्कूलों में पुस्तक वितरण में शत् प्रतिशत उपलब्धि शामिल है। वहीं माकड़ी विकासखंड में एएनसी जांच, शुगर जांच, उच्च रक्तचाप जांच, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फंड वितरण में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम स्तरीय अमले को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीमवर्क और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।</description>
प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ का हाल बदहाल, साल भर में जर्जर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 3 अगस्त। शहरों को गांवों से जोडऩे वाली प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना कोंडागांव जिले के ग्रामीण अंचलों में नाकाम होती नजर आ रही है। पांच साल होने को है और उससे पहले बनी सडक़ की हालत अब जर्जर हो चुकी है। बारिश में पूरी सडक़ नाले में तब्दील हो जाती है।
ग्रामीणों को यहां से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना पड़ता है। बरसात में यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों को भी परेशानी होती नजर आ रही है, ठीक इसी तरह कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल से गम्हरी मुख्य मार्ग को जोडऩे वाली सडक़ के बीचोंबीच गढ्ढे में तब्दील हो गई है सडक़ उखडऩे लगी है और किनारे किनारे दरार हो चुके हैं साथ ही साथ बड़े बड़े पत्थर भी निकल चुके हैं।
ज्ञात हो कि इस ग्राम को जोडऩे वाली सडक़ हरवेल, तराईबेड़ा, पीढ़ापाल , पीटीसपाल , तितरवंड, गम्हरी को जोड़ती है लगभग पांच से छ: गांव प्रभावित हो रही हैं।
सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत हरवेल महेश नेताम का कहना है कि ग्राम हरवेल से तितरवंड पहुंच मार्ग प्रधानमंत्री सडक़ मार्ग पिछले 1 साल से अति जर्जर एवं गडडा नुमा हो गया है जिससे दुर्घटना होने की अति संभावना बनी हुई है । इस सडक़ से प्रभावित ग्राम हरवेल , तरईबेड़ा, पीटीसपाल, पीढ़ापाल तितरवंड आदि ग्राम प्रभावित हो रही है।</description>
गांजा तस्करी, राजस्थान का आरोपी बंदी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 3 अगस्त। अंतरराज्यीय गांजा परिवहन करने वाले फरार आरोपी को साईबर सेल कोंडागांव व केशकाल पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान का है।
पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को केशकाल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग की फार्च्यूनर कार में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर ओडिशा से रायपुर की ओर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है।
सूचना पर थाना केशकाल के सामने एन.एच. 30 पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया। मुखबिर के बताये अनुसार एक सफेद रंग की कार क्रमांक आरजे -50 यूए 0788 मिली, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसका पीछा करने पर अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वाहन को छोडक़र भाग निकला जिससे गाड़ी में भरा हुआ गांजा जैसा मादक पदार्थ कुल 130 पैकेट कुल वजन 262.258 किलोग्राम गांजा कीमत करीबन 26,22,580/- रू. एवं एक सफेद रंग का फार्च्यूनर कार कीमती 25,00,000 रू. को केशकाल पुलिस द्वारा बरामद किया गया था और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना दौरान जब्त वाहन के नम्बर प्लेट के आधार पर आरोपी पता तलाश हेतु टीम राजस्थान गई थी जहाँ उस नंबर का फॉर्च्यूनर मिला गाड़ी का नंबर, चेचिस नंबर सेम पर इंजन नंबर अलग होने से व वाहन मालिक से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को वो और गाड़ी राजस्थान में ही होने की जानकारी पर टीम वापस आ गई और लगातार तकनीकी मदद के माध्यम से फास्टैग का डिटेल प्राप्त हुआ जिसके अकाउंट नंबर की जानकारी प्राप्त की गई और उससे लिंक एक मोबाइल नम्बर प्राप्त हुआ जो तत्कालीन समय पर बंद था, उक्त मोबाइल नम्बर का सीडीआर से प्राप्त आईईएमआई का सर्च करने पर उसमे संचालित नए नम्बर का पता चला जिसके सम्बन्ध में साइबर सेल द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया जा रहा था, जिसका संपर्क उड़ीसा मलकानगिरी में होने और लगातार आने जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
उक्त मोबाईल नम्बर को लगातार ट्रैक करने पर पुन: ओडिशा जाने की जानकारी प्राप्त हुई जिसे थाने और साइबर सेल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी ओमप्रकाश भादू राजस्थान को पकडक़र हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपराध कारित करना स्वीकार किया।
आरोपी ओमप्रकाश के विरुद्ध पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।</description>
सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में डॉ. मेघेश तिवारी हुए, सम्मानित
        <description>बेमेतरा, 2 अगस्त। सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में दंडी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज के द्वितीय दिव्य चातुर्मास्य व्रत कार्यपरिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं विप्र कॉलेज के संस्थापक, प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी का शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. मेघेश तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश दंडी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज के द्वितीय दिव्य चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान अवसर पर आयोजित समारोह में सरस्वती महाराजश्री ने अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया।
डॉ.मेघेश तिवारी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब सम्मान के रूप में दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज जी का आशीर्वाद मिला है। उनके करकमलों प्राप्त सम्मान से शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए नवीन उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।</description>
जनपद अध्यक्ष ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 2 अगस्त। मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भेंडरी में 6 बिस्तर वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार एवं इंजीनियर को बचे कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण कर स्वास्थ्य केंद्र को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। ताकि मरीजो को जल्द अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। ज्ञात हो कि शासन की योजना के तहत ग्राम पंचायत भेंड्री में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया जा रहा है।
जनपद अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि क्षेत्रवासियों को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके इसलिए यहाँ पीएचसी की स्थापना की गई है। इसके लिए भवन निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। हमने तय किया है कि अगस्त माह के अंत तक इसका उद्घाटन कर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दें। ताकि क्षेत्रवासियों समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इस मौके पर मगरलोड बीएमओ डॉ. शारदा ठाकुर ,जनपद सदस्य विनीता साहू, सरपंच राजेश्वरी पटेल, ग्राम समिति अध्यक्ष नीलकंठ सिन्हा, बीपीएम मनोज पटेल, यादराम साहू आदि ग्रामीण उपस्थित थे।</description>
मोतिमपुर में मंडी बोर्ड के निर्माण कार्य का निरीक्षण  गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं&कलेक्टर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कवर्धा, 2 अगस्त। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शुक्रवार को कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम मोतिमपुर का भ्रमण कर वहाँ कृषि उपज मंडी बोर्ड से स्वीकृत सामाजिक भवन निर्माण कार्यों की मौके पर जाकर गहन जांच की। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की परख करते हुए तकनीकी टीम को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जब कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्माणाधीन भवन की दीवार का प्लास्टर स्वयं लोहे की रॉड से खुरच कर देखा, तो उसमें सीमेंट की मात्रा अपेक्षाकृत बेहद कम पाई गई। प्लास्टर बिना किसी विशेष दबाव के उखड़ गया। यह देख कर कलेक्टर ने तत्काल तकनीकी अमले को फटकार लगाई और गहरी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि निर्माण में लापरवाही या निम्न गुणवत्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और कार्य प्रगति की निरंतर समीक्षा की जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू भी उपस्थित रहे और उन्होंने निर्माण कार्यों की स्थिति की वस्तुनिष्ठ जानकारी ली। साथ ही अपर कलेक्टर श्री विनय पोयम, सहसपुर लोहारा एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ और कृषि उपज मंडी बोर्ड के तकनीकी अधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे। कलेक्टर श्री वर्मा ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मंडी बोर्ड के अंतर्गत निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, तकनीकी त्रुटि या देरी अब स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए एक प्रभावी समीक्षा तंत्र तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी भूमिका पूरी निष्ठा के साथ निभाने निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने सहसपुर लोहारा एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि वे अपने नियमित क्षेत्रीय भ्रमण में मंडी बोर्ड द्वारा स्वीकृत समस्त निर्माण कार्यों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं। कृषि उपज मंडी के 4.58 करोड़ लागत से 63 कार्य स्वीकृत, 28 पूर्ण, 35 कार्य प्रगति पर कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के मंडी बोर्ड से स्वीकृत निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए कृषि उपज मंडी बोर्ड द्वारा 4 करोड़ 58 लाख 36 हजार रूपए की लागत से कुल 63 निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 28 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष 35 कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। इनमें से एक कार्य प्लास्टर स्तर पर है। 6 कार्य स्लैब लेवल पर (1 माह में पूर्ण होने की संभावना) एक कार्य लिंटल लेवल पर 2 माह में पूर्ण होने की संभावना है। 9 कार्य फाउंडेशन/प्लिंथ स्तर पर 3 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। 8 कार्य लेआउट स्तर पर जिसे 4 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। 8 कार्य प्रारंभ नहीं हो पाए है और 2 कार्य ऐसे हैं जिनका कार्यादेश जारी नहीं हुआ है।
वनांचल किसानों से भी की बातचीत, खेती-किसानी की ली जानकारी
कलेक्टर श्री वर्मा ने मोतिमपुर भ्रमण के दौरान स्थानीय किसानों से धान फसल, कृषि कार्यों और मौसमी स्थितियों के बारे में बातचीत की। किसानों ने उन्हें अपनी समस्याएं और आवश्यकताओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने किसानों को शासन की ओर से सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।</description>
महाकवि संत तुलसीदास जयंती पर कवि सम्मेलन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 2 अगस्त। उतई से लगे पतोरा के पुराने पंचायत मंच पर गोस्वामी महाकवि संत तुलसीदास की जयंती के अवसर पर जागृति साहित्य समिति उतई के बैनर तले कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम का आगाज अपने चिर परिचित अंदाज में मंच संचालक डॉ. रमाशंकर सोनी ने शेरो शायरी से करते हुए समा बांधा। सुषमा पटेल ने माँ शारदे की स्तुति, व अपने मधुर भरी आवाज गीतों से मंच को एक नई ऊंचाई प्रदान की।
रघुनाथ देशमुख गोस्वामी तुलसीदास की जीवन व रामचरितमानस पर प्रकाश डालते हुए जीवन में पेड़ों की महत्ता पर काव्य पाठ कर खूब तालियां बटोरी।
मन्नूलाल यदु ने तुलसीदास रामायण से जुड़े अपनी धार्मिक गीतों से मंच को जयकारों से गुंजायमान कर दिया। ओम वीरकरन ने अपनी शेरों शायरी जोशीले अंदाज से श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर गए।
डॉ यशवंत यश सूर्यवंशी ने छत्तीसगढ़ी भावनाओं को श्रोताओं के बीच गीतों व शायरी से सराबोर कर दिए बिसरुराम कुर्रे एवं उत्तम देवहरे ने अपनी धार्मिक रचना से धर्म मंच सा माहौल बना दिया, तुलसीदास व राम के जयकारे लगे।
यशवंत यदु ने अपनी ठहाके भरी रचना से लोगों को खुद गुदगुदाने लगे। राजू छत्तीसगढ़ीया ने मां कौशिल्या व यहाँ के भांचा राम पर छत्तीसगढ़ी गीतों से खूब वाहवाही लुटी, और ग्राम पतोरा के ग्राम सचिव महेन्द्र साहू ने अपना विचार रखकर जीवन में संत और सतसंग का प्रभावों की महत्ता बताया।
सरपंच भुनेश्वर साहू ने अपनी विचार रखकर आभार व्यक्त करते हुए सभी कवियों व ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किया और ऐसा मंच हमेशा सजता रहे, ईश्वर की कृपा हमेशा आप सभी पर बनी रहे।
कवियों में डॉ. रमाशंकर सोनी, सुषमा पटेल, रघुनाथ देशमुख, डॉ यशवंत यश सूर्यवंशी, ओम् वीरकरन, यशवंत यदु, बिसरुराम कुर्रे, मन्नूलाल यदु, राजू छत्तीसगढ़ीया, उत्तम देवहरे ने काव्य पाठ किया ग्रामीणों में विशेष रूप से भुनेश्वर साहू, महेन्द्र साहू, करण साहू, ग्राम पटेल, जोगी राम साहू, देव चरण साहू अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।</description>
ईंधन अधिभार में कमी, इस महीने कम आएगा बिजली बिल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 1 अगस्त।प्रदेश के 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इस महीने के बिल में राहत मिलेगी। उनके बिजली बिल में लगने वाला ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) इसबार कम हो गया है, लगातार दूसरे महीने इसकी दर में कमी आई है। जून महीने के बिल में उपभोक्ताओं ने जितना बिल भरा होगा, उसमें ऊर्जा प्रभार का 1.44 प्रतिशत की छूट उन्हें मिलेगी। यानी वे उस अनुपात में कम बिल अदा करेंगे।
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिजली बिल में वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट (वीसीए) शुल्क के स्थान पर अब ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) लिया जाता है। पहले इसे हर दो महीने में आकलित किया जाता था, अब यह हर महीने बिजली कंपनी अपने उपयोग के लिए खरीदी गई बिजली के आधार पर नए फार्मूले से तय करती है। बीते महीने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी व्दारा बिजली लागत में कमी आई है, लिहाजा जून महीने की गई खपत में लगने वाला ईंधन अधिभार 1.44 प्रतिशत कम लगेगा। इस अनुपात में जुलाई के बिल में (जिसे अगस्त में जमा किया जाएगा) इतना प्रतिशत की छूट मिल जाएगी।
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने बताया कि यह छूट कम्प्यूटराइज्ड स्वगणना प्रणाली से बिल में घटा दिया जाएगा, जिसे अधिभार कॉलम में अंकित किया जाएगा। ऐसा लगातार दूसरा महीने है, जिसमें इस अधिभार में कमी आई है। पिछले महीने यह अधिभार 0.12 प्रतिशत कम था। पहले ईंधन अधिभार 12 प्रतिशत तक अधिक लगता था, जिससे बिल अधिक आता था। पॉवर कंपनी के बेहतर प्रबंधन और संयंत्रों के उत्पादन में संतुलन से यह अधिभार कम हुआ है। इससे हर उपभोक्ता के बिल में कुछ राशि घटी हुई दिखाई देगी।</description>
जबलपुर रायपुर के बीच एक और   ट्रेन, तीन अगस्त से नियमित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 1 अगस्त।करीब 4 दशक के लंबे समय बाद जबलपुर और रायपुर एक और ट्रेन से जुडऩे जा रहे हैं। पश्चिम मध्य रेलवे(डब्ल्यूसीआर) जबलपुर जोन तीन अगस्त से एक्सप्रेस ट्रेन शुरू कर रहा है। रोजाना चलने वाली यह ट्रेन नैनपुर बालाघाट गोंदिया होकर चलेगी।
डब्ल्यूसीआर की सूचना के अनुसार दोनों शहरों के बीच 410 किमी की दूरी 51 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से 8 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन जबलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 1.50बजे रायपुर पहुंचेंगी। और 55 मिनट के बाद वापसी में 2.45 बजे रायपुर से रवाना होकर रात 10.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगी। तीन अगस्त को यह ट्रेन अपने उद्घाटक सफर पर जबलपुर से पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होगी और शाम 7.40 बजे रायपुर आएगी। और अगले दिन 4 अगस्त को दोपहर रायपुर से जबलपुर रवाना होगी। ट्रेन में 15 कोच होंगे। यहां बता दें कि इससे पहले तत्कालीन रेल मंत्री स्व माधव राव सिंधिया ने 80 के दशक में जबलपुर होकर दुर्ग भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस शुरू किया था।</description>
ट्रेलर की ठोकर से युवक की मौत महिला व बच्चा घायल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 31 जुलाई। जिले में सडक़ हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कोसमनारा बाबाधाम चौक, जो पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात हो चुका है, एक बार फिर खौफनाक हादसे का गवाह बना। बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह दर्दनाक हादसा कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमनारा चौक पर सुबह के समय हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल महिला और बच्चे को डायल 112 की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गौरतलब है कि ठीक दो दिन पहले इसी चौक पर हुए एक अन्य सडक़ हादसे में सारंगढ़ के दो युवकों की जान गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों ने कोसमनारा क्षेत्र को डेंजर जोन बना दिया है।</description>
युवक ने बंद कमरे में चाकू से खुद का गला रेत डाला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 31 जुलाई। बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित एमएसपी प्लांट की लेबर कॉलोनी में रहने वाले 33 वर्षीय युवक ने खुद का गला काटकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, युवक का नाम दिलीप सिंह है, जो मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के ग्राम रसौली का निवासी था।
जानकारी के अनुसार, दिलीप पिछले करीब 10 वर्षों से डैच् प्लांट में इलेक्ट्रिशियन के तौर पर कार्यरत था और प्लांट की लेबर कॉलोनी में ही अकेले रह रहा था। मंगलवार रात उसने अपने कमरे के अंदर से बंद कर लिया। जब सुबह तक दरवाजा नहीं खुला तो सहकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। पुलिस ने देखा कि दिलीप के गले पर गहरे चाकू के वार थे और पास में खून से सना चाकू पड़ा था।</description>
खरसिया आरओबी का भविष्य अधर में!
        <description>लोकेशन बदलने की तैयारी से फिर लटक सकता है प्रोजेक्ट
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 31 जुलाई। जिले में लंबे समय से लंबित खरसिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण एक बार फिर संशय में पड़ गया है। वर्षों से वादों और घोषणाओं के बीच झूलते इस प्रोजेक्ट की अब लोकेशन बदले जाने पर विचार किया जा रहा है। इससे न केवल परियोजना की लागत चार गुना तक बढ़ सकती है, बल्कि इसका क्रियान्वयन और भी लंबा खिंच सकता है।
खरसिया आरओबी की घोषणा वर्ष 2021 में हुई थी। मार्च 2021 में सर्वे और प्रस्ताव इंजीनियर-इन-चीफ को भेजा गया। केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी में बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए 14 सितंबर 2022 को भूमिपूजन किया गया था। निर्माण कार्य के लिए 64.95 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई थी।
पहला टेंडर मई 2023 में खुला, जिसमें मुंगेली की पंकज अग्रवाल फर्म को ठेका मिला, लेकिन उसने काम शुरू नहीं किया। दूसरी बार टेंडर में केवल एक कंपनी आई, जिसे रद्द कर दिया गया। तीसरे टेंडर में जयपुर की भारत स्पान कंपनी को लगभग 59 करोड़ में काम मिला, लेकिन राज्य सरकार की ओर से एग्रीमेंट की मंजूरी नहीं दी गई। इसके चलते फर्म ने भी प्रयास बंद कर दिए। अब आरओबी की मूल योजना में बदलाव की खबर है। पहले यह वाय-शेप में हमालपारा बस स्टैंड, रेलवे काउंटर और सब्जी मंडी को जोडऩे वाला था, जिसकी लंबाई 750 मीटर प्रस्तावित थी। लेकिन अब प्रस्ताव है कि यह शहर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर, मौहापाली क्षेत्र के पास बनाया जाए।
इस निर्णय को लेकर सेतु विभाग, रेलवे और राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक हो रही है। नए लोकेशन पर भू-अर्जन की लागत अत्यधिक होगी। जिससे परियोजना की कुल लागत में चार गुना तक वृद्धि होने की आशंका है।</description>
कोतवाली पुलिस ने गुम बालिका को किया बरामद
        <description>आरोपी युवक को भेजा रिमांड पर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 31 जुलाई। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला 9 मार्च को हुई थी जब बालिका की मां ने कोतवाली थाने में अपनी बेटी के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसकी लडक़ी 24 फरवरी के सुबह बिना किसी को बताए घर से चली गई थी और तमाम खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस द्वारा पतासाजी के दौरान यह जानकारी सामने आई कि बालिका को आखिरी बार राजू बंजारे नामक युवक के साथ देखा गया था, जो पूछापारा, रायगढ़ का निवासी है। संदेही राजू बंजारे अपने घर पर नहीं मिला, लेकिन कल सूचना मिलने पर पुलिस ने रायगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी, जहां बालिका आरोपी के साथ मिली।</description>
तमनार में वाहन की टक्कर  से गाय की मौत
        <description>ग्रामीणों का चक्काजाम, भारी वाहनों के पहिये थमे
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 31 जुलाई। तमनार क्षेत्र के इंदिरा नगर में मंगलवार रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रात करीब 11 बजे से सडक़ पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे न केवल बेगुनाह लोगों की जान जा रही है बल्कि मवेशियों की भी अकाल मौत हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और सडक़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।</description>
झिकाबहाल में ग्रामीणों का चक्काजाम, बस सेवा, पानी व सुरक्षा की कर रहे मांग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 29 जुलाई। तमनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिकाबहाल के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आज सुबह से चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों ने हुंकराडिपा से धौराभाँठा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख सडक़ पर यातायात ठप हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं सडक़ पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में बस सेवा की सुविधा, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, सडक़ पर दौड़ते भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण, उड़ती धूल से राहत, और सडक़ सुरक्षा के लिए जिंदल कंपनी की ओर से सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति शामिल है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ते ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे अब तक कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है। वहीं उड़ती धूल से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा, बस सेवा और पानी की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी ग्रामीणों के जीवन को और कठिन बना रही है।</description>
जल भराव से निपटने पूर्व महापौर सभापति से सुझाव लिया मीनल ने
        <description>निगम की विफलता पर घेर चुके हैं विपक्ष के नेता
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई। शुक्रवार शनिवार को राजधानी में हुए जल प्रहार से निपटने निगम की विफलता पर नागरिकों और पक्ष विपक्ष के नेताओं के हमलों से घिरीं महापौर मीनल चौबे ने आज पूर्व महापौर सभापति के साथ बैठक की।
इसमें पूर्व महापौर डॉक्टर किरणमयी नायक, पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर,पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी से मीनल चौबे ने उनके कार्यकाल के अनुभव साझा कर उनसे सुझाव लिया । इस चर्चा में सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, अपर आयुक्त, सीई, एसई, ईई, और सभी एई भी मौजूद रहे।</description>
कल के बाद प्रदेश में बारिश कम होने लगेगी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई। वेदर बुलेटिन के अनुसारएक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से दक्षिण बांग्लादेश तक गुजरात, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र, झारखंड और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़, और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, दिल्ली, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र, सतना, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है ।
इन कारणों से प्रदेश में कल 30 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वहीं कल के बाद प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में कमी होने की संभावना है।</description>
ढाई माह तक डिजिटल अरेस्ट रख महिला से 2.83 करोड़ वसूलने वाले यूपी के पांच गिरफ्तार
        <description>पुलिस ने चेहरा नहीं दिखाया, गोरखपुर लखनऊ से आपरेट करते थे गिरोह
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने उत्तर-प्रदेश के 5 ठगों को गिरफ़्तार किया है। इन लोगों ने स्वयं को दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के अधिकारी कर्मचारी बता कर आमासिवनी निवासी सोनिया हंसपाल को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रूपए ठगे थे। इन सभी को पुलिस ने नकाब पहनाकर मीडिया के समक्ष पेश किया।
एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि इन आरोपियों ने अलग - अलग तरीका वारदात के आधार पर पूरे देश भर में ठगी करते हैं। इसके लिए 40 से अधिक फर्जी कंपनियां भी बनायी गयी है ।
सोनिया हंसपाल ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसे अज्ञात मोबाईल नंबरों के धारकों ने फोन कर स्वयं को दिल्ली साइबर विंग, दिल्ली पुलिस का होना बताकर आधार कार्ड से कई बैंक खाता होने तथा इन बैंक खातों में मनी लॉन्ड्रिंग की रिपोर्ट की बात कहते हुये व्हाट्सएप वीडियो कॉल में जुड़े रहने बोलकर डिजिटल अरेस्ट कर बीते 21 मई से 10 जुलाई तक के मध्य 2.83 करोड़ रुपए की ठगी कर लिए थे। इस रिपोर्ट पर थाना विधानसभा पुलिस ने धारा 318(4), 3(5) दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू किया। इस दौरान आरोपियों के मोबाईल नंबरों, जिन खातों में रकम स्थानांतरित किये गये थे, उन खातों के संबंध में भी संबंधित बैंकों से दस्तावेज व जानकारी ली । इस आधार पर आरोपियों को उत्तर-प्रदेश में लोकेट कर एक टीम भेजी गई। टीम ने गोरखपुर एवं लखनऊ कैम्प कर गोरखपुर से आकाश साहू एवं शेर बहादुर सिंह उर्फ मोनू तथा लखनऊ से अनुप मिश्रा, नवीन मिश्रा एवं आनंद कुमार सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ में बताया कि आकाश और शेर बहादुर सिंह मोबाईल सिम की व्यवस्था कर वॉट्सएप से वीडियो कॉल करते थे। आरोपी अनुप, नवीन और आनंद सिंह अपनी फर्जी कंपनी बनाकर अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाकर ठगी से प्राप्त रकम को इधर-उधर करने और नगद आहरण करने का काम करते थे। इन लोगों ने श्री नारायणी इंफ्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड, श्री गणेशा डेवलपर्स, अर्बन एज इंफ्रा बिल्डकॉम प्राइवेट लिमिटेड, पावन धरा इंफ्रा बिल्डकॉम, स्नो हाइट्स कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड एवं आनंद ट्रेडर्स नामक फर्जी कंपनियां खोल रखा था। आनंद सिंह देवरिया उत्तर प्रदेश में पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का भी संचालक है।
पांचो को गिरफ्तार कर उनसे बैंक खाता, चेक बुक, सिम एवं मोबाईल फोन जप्त किया । साथ ही आरोपियों के बैंक खातों में ठगी की रकम 43 लाख रूपये को होल्ड कराया गया है।</description>
चाकू लहराकर डराने&धमकाने वाला गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 27 जुलाई। कृषि गंज मंडी धमधा रोड दुर्ग गोदाम के पास धारदार हथियार चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी के पास से धारदार चाकू जब्त किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई की दोपहर 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कृषि गंज मंडी के पास एक लडक़ा अपने पास धारदार हथियार चाकू रखा हुआ है और आने जाने वाले लोगों को दिखाकर डरा धमका रहा है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। आरोपी कृष साहू 20 वर्ष पिता अशोक साहू निवासी ग्रीन चौक वार्ड नंबर 25 पेट्रोल पंप के पीछे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।</description>
मेयर ने आयुक्त के साथ  आजाद वार्ड का दौरा किया
        <description>सफाई और जल निकासी पर सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 27 जुलाई। सावन माह की रिमझिम फुहारों के बीच नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार वार्ड क्रमांक 37 आज़ाद वार्ड के दौरे पर पहुंचीं। महापौर ने आयुक्त सुमित अग्रवाल, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शिव नायक सहित निगम अधिकारियों की टीम के साथ बारिश के मौसम में सफाई कार्यों और नालियों की स्थिति का निरीक्षण किया।
मेयर ने गली नंबर 1 और 2 समेत वार्ड के कई हिस्सों का भ्रमण किया। दौरे के दौरान उन्होंने जमीन पर उतरकर नालियों की सफाई, जलजमाव की स्थिति और जल निकासी की व्यवस्था को देखा और सम्बंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली।
निरीक्षण में कुछ नागरिकों द्वारा नालियों को ढककर अतिक्रमण किया गया है, जिससे गंदा पानी घरों के सामने ठहर रहा है और सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी अतिक्रमणों पर नोटिस जारी करें और उन्हें तत्काल हटवाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नालियों के ऊपर अतिक्रमण शहर की जल निकासी व्यवस्था में रुकावट पैदा करता है, जिससे बरसात में जलभराव की स्थिति बन जाती है।</description>
बेटी बचाओ&बेटी पढ़ाओ योजना
        <description>साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 27 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी आर. के. जाम्बुलकर एवं अजय कुमार साहू के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आदिम जाति कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केंद्र में साइबर सुरक्षा, जागरूकता एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, ऑनलाईन फ्रॉड और सोशल मीडिया की सावधानी के विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस विभाग से डॉ. संकल्प राय नोडल अधिकारी साइबर सेल, दुर्ग द्वारा छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा स्ट्रांग पासवर्ड बनाने, द्वि-खाते की उपयोगिता, बायोमैट्रिक पासवर्ड, मोबाईल सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करने के फायदे, साइबर बुलिंग, साइबर फिशिंग, हनी ट्रैप, डिजिटल अरेस्ट, मैट्रीमोनियल वेबसाइट, डेटिंग एप्स जिसमें युवा पीढ़ी को से प्रेम प्रसंग के माध्यम से आर्थिक क्षति पहुंचाई जाती है, के बारे में विस्तार से बताया।</description>
28 को निकलेगी श्रीराम, हनुमान व शिव कांवड़ यात्रा
        <description>राजनांदगांव, 26 जुलाई। सावन माह के तीसरे सोमवार को केसरिया ध्वज संकीर्तन के साथ श्रीराम, हनुमान व शिव कांवड़ यात्रा निकलेगी। इसके साथ ही गंगा व सरयू नदी के जल से भगवान शिव को जलार्पण किया जाएगा।
श्री बागेश्वरधाम मंदिर से प्रथम सोमवार हरित कांवड़ यात्रा, ब्रम्हाण संरक्षण, वृक्षारोपण के लिए तथा द्वितीय सोमवार सिंदूर कांवड यात्रा पूर्ण भक्तिभाव, विश्व कल्याण, राष्ट्रप्रेम की भावना से शिवभक्तों द्वारा निकाली जा चुकी है। वहीं 28 जुलाई को तीसरा सावन सोमवार है। जिसमें संस्कारधानी में प्रथम बार सनातन धर्म देवो श्रीराम, हनुमान, शिव कांवड़ यात्रा शिवभक्तों द्वारा निकाली जाएगी। बागेश्वर धाम सेवक पंकज गुप्ता, सूरज गुप्ता, विजय गुप्ता, राकेश ठाकुर, भावेश अग्रवाल, मंयक शर्मा, सौरभ खंडेलवाल व राजेश शर्मा ने बताया कि केसरिया ध्वजों के साथ यह देव कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कांवड़ यात्री पवित्र गंगा नदी, सरयू नदी, शिवनाथ नदी के जल कांवड़ में लिए रहेंगे, जो भगवान बागेश्वर महादेव को कांवड़ यात्री जल अर्पित करेंगे। उक्त जानकारी श्री बागेश्वर धाम मंदिर सेवक अजय गुप्ता, विकास गुप्ता व राज गुप्ता ने दी।</description>
सोनपुरी में स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने लिया लाभ
        <description>राजनांदगांव, 26 जुलाई। खैरागढ़ जिले के राज्यपाल गोदग्राम सोनपुरी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने ग्रामीणों से अपील करते कहा कि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे और स्वास्थ्य शिविरों का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से बीमारियों की प्रारंभिक पहचान संभव होती है। जिससे समय रहते इलाज हो सके। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बीपी, शुगर, खून जांच सहित मौसमी बीमारियों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को इनसे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया और कहा कि इससे उन्हें घर बैठे ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, नरेश कुर्रे, हरप्रसाद वर्मा, देवकुमार सेन, पूर्णाचंद गुप्ता, देवकुमार वर्मा, रोहित वर्मा, गुणेश वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।</description>
हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन जारी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 जुलाई। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का प्रतिवर्ष वार्षिक सत्यापन कराया जाता है। उक्त कार्य मैन्युअली होता रहा है, किन्तु भारत सरकार के निर्देशानुसार अब आधार आधारित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सत्यापन किया जाना है। सत्यापन कार्य नगर निगम के सभागृह में किया जा रहा है। सत्यापन कार्य प्रतिदिन जारी है। शनिवार एवं रविवार अवकाश के दिन भी दोपहर 2 बजे तक सत्यापन किया जाएगा।
सत्यापन के संबंध में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि भारत सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा केन्द्रीय पेशन योजनाओं- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगजन पेंशन योजना के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन हेतु इस वर्ष शासन द्वारा मोबाइल एप बेनीफिसरी सत्यापन एप तैयार कराया गया है। उक्त एप एनराईड मोबाईल से किया जा रहा है। सत्यापन के लिए नगर निगम सभागृह में शिविर लगाया गया है।
आयुक्त ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजना में निगम सीमांतर्गत 10 हजार 914 पेंशन हितग्राही हैं। जिनमें से आज दिनांक तक 2 हजार 67 हितग्राहियों ने सत्यापन कराया है। शेष 8 हजार 8 सौ 47 हितग्राहियों का सत्यापन किया जाना है। उन्होंने पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से अपील की है कि अपना आधार एवं मोबाइल लेकर कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर सत्यापन करा लें। जिससे पेंशन योजना का लाभ मिलता रहे। उन्होंने पार्षदों से भी अपील की है कि अपने वार्ड के पेशन हितग्राहियों को प्रोत्साहित कर सत्यापन कराएं, ताकि उन्हें पेंशन योजना का लाभ मिलता रहे।</description>
प्रेम संबंध के विवाद में बचपन के मित्रों ने की हत्या, लाश बोरी में भरकर फेंका
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 26 जुलाई।थाना राखी इलाके के ग्राम बेन्द्री स्थित गिट्टी खदान में बोरी में मिली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे हुई पूछताछ में मृतक के साथ शराब पीने के बाद लडक़ी सेे प्रेम संबंध को लेकर क्षणिक विवाद जान लेना बताया है। मृतक की पहचान छिपाने की नियत से उसके सिर एवं चेहरे पर पत्थर पटक दिया था।
पुलिस को 24 जुलाई को बेन्द्री स्थित गिट्टी खदान के डबरी में एक व्यक्ति का शव बोरी में भरे होने की सूचना मिली थी। बोरी और लाश बाहर निकालकर देखने पर शव सड़े-गले हालत में था जिसके शरीर पर धारदार वस्तु से मारने से उसकी अतड़ी व अन्य भाग बाहर आ गये थे। प्रथम दृष्टय किसी धारदार वस्तु से मारकर हत्या करना प्रतीत हो रहा था। मृतक अज्ञात पुरूष की पहचान करने थानों में दर्ज गुम इंसान की जानकारी प्राप्त कर मृतक के हुलिये, कपड़े एवं उसके अन्य वस्तुओं की मिलान करते हुये मृतक की पहचान थाना मंदिर हसौद में दर्ज गुम इंसान दिनेश मानिकपुरी उर्फ माडल उम्र 20 वर्ष निवासी कायाबांधा थाना मंदिर हसौद रायपुर के रूप में की गई। इस पर मृतक के परिजन, उसके साथियों सहित गांव के अन्य लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की। इसमें पता चला कि मृतक दिनेश मानिकपुरी उर्फ माडल को अंतिम बार गांव के ही साहेब दास मानिकपुरी एवं सोहन उर्फ पिंटू के साथ एक्टिवा वाहन में बैठकर जाते देखा गया था। इस पर दोनों को पकड़ पूछताछ करने पर पहले तो ना नुकूर करने लगे।
कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने ही हत्या करना स्वीकार किया । पुलिस ने बताया कि तीनों बचपन के मित्र है। गुरुवार को तीनों गिट्टी खदान पास बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान मृतक एवं आरोपियों के मध्य गांव की एक लडक़ी के साथ प्रेम संबंध को लेकर विवाद हुआ उसी दौरान दोनों आरोपी अपने पास रखे चाकू से दिनेश मानिकपुरी उर्फ माडल के गले एवं पेट में चाकू से मारकर उसकी हत्या कर दी। लाश की पहचान व साक्ष्य छिपाने की नियत से पास पड़े पत्थर को मृतक के सिर चेहरे में पटक दिये तथा उसके शव को बोरी में भरकर उसमें पत्थर डालकर गिट्टी खदान के पानी भरे डबरी में फेंक दिये थे। दोनों से एक्टिवा, मोबाईल फोन जप्त कर धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया ।
गिरफ्तार आरोपी
01. साहेब दास मानिकपुरी पिता नरेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 19 साल निवासी कायाबांधा थाना मंदिर हसौद रायपुर।
02. सोहन उर्फ पिंटू कंडरा पिता विनोद गेन्द्रे उम्र 25 साल निवासी कायाबंधा थाना मंदिर हसौद रायपुर।</description>
ताश खेल रहे युवकों में विवाद के बाद हत्या, एक गिरफ्तार दो फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 26 जुलाई।सड्ढू स्थित बैरागी डेरा में हत्या करने वाले तीन में से एक आरोपी अर्जुन बैरागी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या,ताश पत्ती खेलने का विवाद में की गई। तीनों आरोपी सगे भाई हैं।
इस घटना की कटोरा तालाब निवासी भागचंद चंदवानी ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसका पुत्र देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा विगत 01 वर्ष से बैरागीडेरा सड्डू में अपनी मुंह बोली बहन के मकान में रहता है तथा उसी का फैंसी सामान खिलौना बिक्री करने का काम करता है। बीती रात करीब 12:30 बजे को भागचंद को मोबाईल फोन के माध्यम सेे सूचना प्राप्त हुई कि उसके पुत्र देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा के साथ अर्जुन बैरागी व उसके भाई डाडो तथा साहिल तीनों मिलकर मारपीट की।
इस पर भागचंद बैरागीडेरा सड्डू जाकर पता किया तो उसे जानकारी प्राप्त हुई कि 7-8 दिन पूर्व बैरागीडेरा सड्डू में उसके पुत्र देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा और अर्जुन बैरागी के मध्य ताश पत्ती खेलने की बात की विवाद को लेकर अर्जुन बैरागी ने देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा के साथ मारपीट की थी। 24 जुलाई की रात्रि करीबन 11:00 बजे गौरा चौरा में देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा शराब के नशे में खड़ा था उसी समय अर्जुन बैरागी जो शराब पिया हुआ था वहां आया तब देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा ने उसे तुमने मुझे मारा था कहकर गाली गलौच करने लगा तो अर्जुन बैरागी अपने कमर से चाकू निकाला और देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा को चाकू से मारा जिससे उसके हाथ में चोट लगा उसी समय अर्जुन बैरागी का भाई डाडो एवं साहिल भी आये और उन दोनों ने भी देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा को हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा तीनों अपने घर भाग गये।</description>
जमुना देवी अग्रहरि का निधन
        <description>राजनांदगांव, 24 जुलाई। शहर के प्रतिष्ठित कालीचरण परिवार हमालपारा निवासी जमुना देवी अग्रहरि ध.प. स्व. कालीचरण गुप्ता का 23 जुलाई को देवलोक गमन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम 4.30 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। वे श्यामचरण अग्रहरि, श्याम सुन्दर अग्रहरि की माता और प्रवीण अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, प्रशांत अग्रहरि, आकाश अग्रहरि, विकास अग्रहरि, राहुल अग्रहरि की दादी थी। उनकी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक सहित समाज के लोगों की उपस्स्थिति रही, जिन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।</description>
सायबर अपराधों से बचने 2 सौ विद्यार्थियों को किया जागरूक
        <description>बापूटोला और देवकट्टा में चलाया जागरूकता अभियान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 जुलाई। पुलिस चौकी चिचोला क्षेत्र के स्कूल ग्राम बापूटोला और डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम देवकट्टा के 200 से अधिक स्कूली छात्रों को जागरूक किया गया।
महिला बाल विकास संस्था द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान एवं राजनांदगांव पुलिस की मिशन सायबर सुरक्षा के तहत सायबर सेल से सउनि सुमन कर्ष व आरक्षक हेमंत साहू द्वारा शामिल होकर स्कूली छात्राओं को सायबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान टीम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें, अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचे, सोशल मीडिया पर फे्रंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करने, सायबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और फोटो के दुरूपयोग के खतरे को समझाया, किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 या पोर्टल पर शिकायत करने या अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में सूचना देने की समझाईश दी।
मिली जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास संस्था द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में किशोरी बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण/सायबर सुरक्षा जागरूकता के तहत 23 जुलाई को पुलिस चौकी चिचोला के ग्राम बापूटोला एवं डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवकट्टा में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सायबर सेल से सउनि सुमन कर्ष व आरक्षक हेमंत साहू द्वारा स्कूली छात्राओं को साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस प्रकार दोनों स्कूल से 200 से अधिक छात्राओं को सायबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महिला बाल विकास राजनांदगांव से जेंडर विशेषज्ञ नीलम साहू, जिला मिश समन्वयक राजनांदगांव किशोर माहेश्वरी एवं हाईस्कूल ग्राम बापूटोला के प्राचार्य मालिकराम कौचे, हाईस्कूल देवकट्टा के प्राचार्य राम कुमार श्रीवास्तव व स्कूल के शिक्षकगण सहित सायबर सेल से सहायक उप निरीक्षक सुमन कर्ष एवं आरक्षक हेमंत साहू उपस्थित थे।</description>
प्रतिभा स्पॉटलाइट का आयोजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुम्हारी, 24 जुलाई। मंगलवार को भारतीय जैन संघटना द्वारा विचक्षण जैन विद्यापीठ के प्रांगण में प्रतिभा स्पॉटलाइट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक, खेल, संगीत और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने हेतु आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एम. राजीव, अधीक्षक जीएसटी विभाग, रायपुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश सावनसुखा अध्यक्ष विचक्षण जैन विद्यापीठ, सुनील जैन, राजेन्द्र पारेख एवं प्रकाश चंद चोपड़ा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेल, संगीत और कला के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए छात्रों को भी मंच पर सम्मानित किया गया सम्मानित विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से अर्हम जैन सी ए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण, पुलकित सुराना परीक्षा उत्तीर्ण एवं रजत जैन जे ई ई मेन 2025 शामिल हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ए. पी. सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है बल्कि यह प्रेरणा का स्रोत भी बनता है।कार्यक्रम का समापन सामूहिक आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।</description>
नागेश छोटू सेन का निधन
        <description>महासमुंद, 24 जुलाई। स्थानीय शीतली नाला खैराभांठा निवासी नागेश छोटू सेन (30 वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया। वे कुमार सेन के पुत्र व मनहरण सेन, गोविंद सेन के छोटे भाई थे। उनका अंतिम संस्कार भलेसर रोड राजामठ मुक्तिधाम में किया गया। जिसमें अनेक लोग शामिल हुए।</description>
शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 23 जुलाई। सामरी विधायक एक दिवसीय दौरे के तहत राजपुर पहुँचीं, जहां उन्होंने ग्राम पंचायत कर्रा में आयोजित होने वाले शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के संबंध में जायजा लिया, साथ ही उन्होंने राजपुर जनपद पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा अपने एक दिवसीय दौरे कार्यक्रम के तहत राजपुर पहुँचीं। सामरी विधायक श्रीमती पैकरा ने राजपुर के ग्राम पंचायत कर्रा में पहुंचकर वहाँ उन्होंने कर्मेश्वर महादेव मंदिर में आगामी दिनों में होने वाले आयोजन का जायजा लिया। श्रीमती पैकरा ने ग्राम पंचायत कर्रा पहुंचकर वहाँ कर्मेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण कार्यों तथा दिनाँक 25 जुलाई से नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव पुराण कथा का आयोजन के संबंध में जानकारी ली।इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है जिसे लेकर सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने तैयारी को लेकर जायजा लेने पहुँची।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कर्रा में आगामी 25 जुलाई शुक्रवार को श्रावण शुक्ल पक्ष के एकम से नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम में 25 जुलाई को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 26 जुलाई को शिव महापुराण माहात्म्य कथा 27 जुलाई को अदिशिव लिंग पूजन कथा 28 जुलाई को नारद मोह, कुबेर चरित्र, सती चरित्र 29 जुलाई को शिव सती विवाह उत्सव 30 जुलाई को पति व्रत धर्म का उपदेश विहार कार्तिकेय गणेश विवरण 31 जुलाई को त्रिपुरासुर वध,जलंधर उद्धार 1 अगस्त को द्वादश ज्योतिर्लिंग महात्म्य उमा सहिता कथा विस्तार एवं अंतिम दिन 2 अगस्त को पूर्णाहुति तविज्वाचन पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस नौ दिवसीय चलने वाले आयोजन में प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम में ऋषभतीर्थ गहरिनमुड़ा के भागवत भूषण पंडित दिव्य आनंद तिवारी जी महाराज के द्वारा श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा।
मंदिर समिति एवं गाँव के शिवभक्तों ने इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, प्रवीण अग्रवाल, आलोक यादव, सीईओ संजय दुबे, राजेश यादव, थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह,वन परिक्षेत्र अधिकारी महाजन साहू, डिप्टी रेंजर अशोक शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।</description>
स्कूल, पीडीएस, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी आवासीय
        <description>आश्रम व पीएम आवास का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 23 जुलाई। कलेक्टर विलास भोसकर ने आज लखनपुर एवं उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ गांवों में पहुंचे। जहां उन्होंने ने स्कूल, पीडीएस, स्वास्थ्य केंद्र खाद-बीज वितरण केन्द्र, पीएम आवास , पीएम जनमन सडक़ का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने तिरकेला पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया। चावल, चना और शहर वितरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हितग्राही से राशन की सुनिश्चित उपलब्धता पर चर्चा की, वहीं उन्होंने प्राथमिक स्कूल का जायजा लेते हुए किचन शेड में बन रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की एवं स्कूल में बच्चों को पौष्टिक भोजन एवं हरी सब्जी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक शौचालय अधूरे निर्माण को तत्काल पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया।
श्री भोसकर ने तुरंगा के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया उन्होंने बच्चों की अधिक संख्या को देखते हुए, अतिरिक्त कक्ष के निर्माण हेतु जनपद सीईओ को निर्देशित किया। साथ ही किचन शेड में बच्चों के लिए बन रहे भोजन का अवलोकन भी किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन में बच्चों को मेन्यू के सूचि अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर कुन्नी सहकारी समिति का निरीक्षण कर खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एक किसान ने आय जाति-प्रमाण पत्र की समस्या बताई जिस पर कलेक्टर ने आगामी सोमवार को कुन्नी हाई स्कूल में शिविर लगाकर स्कूली बच्चों के आय जाति प्रमाण बनाने के निर्देश दिए।
श्री भोसकर ने कुन्नी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्नैक वेनम, रैबिज और अन्य दवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रसव पंजीयन से रेंडम हितग्राही को फोन लगाकर प्रसुता का प्रसव कहां हुआ है, बच्चे को टिका लगा की नहीं, प्रसुता को शासन की ओर से मिलने वाले 1400 रुपए की सहायता मिली की नहीं, स्वास्थ्य केंद्र में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हुई इसकी जानकारी ली।
कलेक्टर केदमा के आवासीय बालक छात्रावास पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। और बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। भकुरमा से बुलईकेदमा पीएम जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सडक़ निर्माण के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम बनसिंह नेताम,तहसीलदार, डीईओ,डीपीओ,जनपद पंचायत सीईओ सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
लखनपुर व उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ गांवों में पहुंचे कलेक्टर</description>
गेउर नदी के पास झाडिय़ों के बीच मिली ग्रामीण की लाश
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 23 जुलाई। आज बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में गेउर नदी के पास झाडिय़ों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना 23 जुलाई की है। राजपुर से लगे गेउर हरीतिमा के पास झाडिय़ों में शव बरामद हुआ है। शव नदी के पास हरितिमा के पास स्थित झाडिय़ों में फंसा हुआ मिला है। ग्रामीणों ने जब शव को झाडिय़ों में देखा तो इसकी सूचना तत्काल थाना राजपुर को दी। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस टीम की मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के मच्र्युरी में रखवाया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने मृतक के संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया कि मृतक की उम्र 50 वर्ष के आसपास की है जो पीला रंग का फुल बांह का कुर्ता और लाईनदार चड्डी (जांघीया रस्सी बांधने वाला) पहना हुआ है। कुर्ता के अंदर काला भूरा रंग का टी शर्ट पहना हुआ है। मृतक का कद लगभग 5.6 इंच की है। मृतक का शव गेउर नदी राजपुर छट घाट के पास नदी के बीच झाड़ी में अटका हुआ मिला है। अज्ञात मृतक का शव संभवत: दो तीन दिन पूर्व का होना प्रतीत होता है।
पुलिस में मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मिल सकेगी।
पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।</description>
सवा 3 करोड़ से अधिक के टेंडर को निरस्त करना धोखाधड़ी& शफी अहमद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 जुलाई। नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के द्वारा 26 टेंडर निविदा तिथि के अंतिम दिन बैक डेट से कैंसल करने को लेकर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने इसे शहर के साथ धोखाधड़ी बतलाया है।
उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि निगम आयुक्त ने अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए टेंडर कैंसल किया है। उन्हें इसका वाजिब कारण देना होगा। ऐसा लगता है कि अधिकारियों पर अनुचित राजनीतिक दबाव डालकर टेंडर को कैंसल कराया गया है क्योंकि इस टेंडर से भाजपाई लाभान्वित नहीं हो रहे थे। ट्रिपल इंजन के विकास की रफ्तार की बात कर भाजपा भारी बहुमत से नगर निगम अम्बिकापुर में काबिज हुई लेकिन विकास होने के बजाय वास्तव में ट्रिपल इंजन की रफ्तार से शहर में बदहाली फैल गई है।
26 जून को नगर निगम के द्वारा 33477000 रु के सीसी रोड, नाली और पैच रिपेयरिंग का टेंडर जारी किया था। इसकी निविदा प्राप्ति की तिथि 23 जुलाई थी जबकि निविदा खुलने की तिथि 25 जुलाई थी। इस निविदा प्रकाशन के उपरांत नगर निगम अम्बिकापुर ने 681000 रु के 900 निविदा फार्म बेच दिये थे। अचानक 23 जुलाई को निगम आयुक्त ने बिना वाजिब कारण बताए निविदा को निरस्त कर दिया है।
निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि अम्बिकापुर शहर के लोगों ने भाजपा के वायदे पर भरोसा कर उसे निगम की सत्ता सौपी थी लेकिन अब भाजपा नगरवासियों की भावनाओं का खयाल नहीं रख रही है। मुख्यमंत्री अपनी घोषणा अनुसार शहर की सडक़ों को सुधारने के लिए 20 करोड़ की राशि आज तक जारी नहीं कर पाये।
निगम बरसात के पूर्व भाजपा शासित निगम के द्वारा किसी भी प्रकार के एहतियात कदम नहीं उठाये गए। निगम शहर के सडक़ों पर बने गड्ढे में मलबा तक नहीं डलवा पा रही है। बरसात पूर्व नालों की सफाई नहीं होने के कारण पहली बार ऐसा हुआ है कि शहर के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी और निगम त्वरित राहत भी नगरवासियों को नहीं दिलवा पाये। शहर भर में 2000 से अधिक स्ट्रीट लाइट बंद हैं। खुले नालियों में महिलाएं और बच्चे गिर रहे हैं। अम्बिकापुर शहर की जो दुर्गति पिछले 5 माह में हुई है, उसे ट्रिपल इंजन की सरकार 1 सप्ताह में सुधरे, अन्यथा 1 सप्ताह बाद कांग्रेस आंदोलन करेगी।
प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि अम्बिकापुर के सडक़ों की स्थिति बदतर है। इसके रिपेयर के लिए निगम ने 27 जून को टेंडर बुलाया था। जिसकी निविदा 25 जुलाई को खोली जानी थी। लेकिन इसे बैकडेट पर निरस्त कर अम्बिकापुर शहर को नारकीय जीवन भोगने के लिए इस वजह से झोंक दिया गया है क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं को इस निविदा से रोजगार नहीं मिला। ऐसा लगता है कि महापौर शहर की नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं की महापौर है। इस दौरान विनोद एक्का, संजय सिंह, पापिन्दर सिंह, शंकर प्रजापति, लोकेश पासवान, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, धर्मेंद्र ताम्रकार, शुभम जायसवाल, नरेंद्र विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, मिथुन सिंह, दिनेश शर्मा, अमित सिन्हा आदि मौजूद थे।
स्वच्छता सुपर लीग पुरस्कार हमारे कार्यकाल की उपलब्धि
नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने स्वच्छता सुपर लीग में अम्बिकापुर के प्रथम आने पर नगरवासियों को इसकी बधाई दी और कहा कि यह अम्बिकापुर शहर के नागरिकों के सामूहिक प्रयास से प्राप्त उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से 2024 तक के सर्वे के आधार पर यह उपलब्धि हासिल हुई है और इस दौर में निगम का नेतृत्व कांग्रेस के पास था। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने निगम में कार्यरत स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मचारियों के योगदान को दिया है। उन्होंने कहा है कि इस उपलब्धि को बनाये रखने की जवाबदेही अब निगम का नेतृत्व कर रही भाजपा के हाथ मे है लेकिन इनके प्रशासन के शुरुआती दौर के लक्षण सशंकित कर रहे हैं।</description>
डिजिटल फसल सर्वेक्षण, राजस्व अमले को प्रशिक्षण
        <description>युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 23 जुलाई।राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण को लेकर जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल का उद्देश्य त्रुटिरहित फसल गिरदावरी सुनिश्चित करते हुए युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण का पहला चरण 3 जुलाई को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों को सैद्धांतिक जानकारी दी गई। इसके पश्चात 23 जुलाई 2025 को ग्राम सरगवां में डीसीएस (डिजिटल क्रॉप सर्वे) ऐप के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार सहित राजस्व अमले ने खेतों में जाकर फसल सर्वेक्षण की वास्तविक प्रक्रिया का अभ्यास किया।
यह डिजिटल सर्वेक्षण डीसीएस ऐप के माध्यम से रियल टाइम किया जाएगा, जिसमें खेत की भौगोलिक स्थिति के साथ फसल की फोटो अपलोड की जाएगी।
राज्य शासन द्वारा भू-नक्शों के जीव-रिफ्रेसिंग के पश्चात अब त्रुटिरहित फसल सर्वेक्षण संभव हो पाया है। इससे गिरदावरी की सटीकता बढ़ेगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी।
इस परियोजना के तहत ग्राम के शिक्षित युवाओं को भी सर्वेयर के रूप में जोड़ा जा रहा है। इच्छुक युवा अपने तहसील कार्यालय या हल्का पटवारी के पास आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक खसरा सर्वेक्षण पर 10 रुपये मानदेय निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को तहसील स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से डिजिटल फसल सर्वे की विधियां सिखाई जाएंगी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ओआईसी भू-अभिलेख राम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में, अधीक्षक भू-अभिलेख स्मिता अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण प्रदान करने में मास्टर ट्रेनर रामराज सिंह, कृष्ण कंवर, अमितेश स्वर्णकार, राजबहादुर सिंह एवं देवेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।</description>
ईडी की कारवाई का विरोध, युवा कांग्रेस का चक्काजाम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर/शंकरगढ़, 22 जुलाई। ईडी के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की जा रही असंवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में शंकरगढ़ के बस स्टैंड में चक्काजाम एवं नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आह्वान पर बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ बस स्टैंड में युवा कांग्रेस ने चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं, विधायकों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं निर्दोष लोगों को भाजपा सरकार के दबाव में आकर फर्जी मामलों में फँसाकर जेल भेजा जा रहा है।
कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं विधायक-कार्यकर्ताओं को फर्जी मामलों में फंसाना भाजपा सरकार बंद करे, अन्यथा कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
युवा कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम शंकरगढ़ तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यनारायण अग्रवाल,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष इंजीनियर,हीरालाल यादव,शमीम अंसारी,उम्मत रसूल, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीरज तिवारी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर तिवारी,एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष रुपेश यादव,राजीव तिर्की,सिमु अग्रवाल,गोलू अग्रवाल,मुकेश कश्यप,जनपद सदस्य अमीन साय, ओसपाल यादव,उमेश यादव,उमेश भास्कर, आशीष यादव,सरपंच सुनील पैकरा,देवा देवरूप यादव, लक्ष्मण सहित युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।</description>
भूपेश के बेटे कांग्रेस के कौन से पद पर है जो कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है & प्रबोध मिंज
        <description>कहा भ्रष्टाचारियों को बचाने प्रदेश की जनता को परेशान किया जा रहा है...
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,22 जुलाई। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह और जिला सह संवाद प्रमुख रुपेश दुबे की उपस्थिति में प्रेस को सम्बोधित किया।
पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि कांग्रेस बताएं कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर हैं। जिस व्यक्ति का कांग्रेस में कोई पद नहीं उसे व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है इसका साफ मतलब है भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को पुत्र मुंह में झोंक दिया है।
प्रबोध मिंज ने कहा हमने पहले भी बड़े-बड़े ऐसे उदाहरण देखें हैं जिसमें लोगों ने पुत्र मोह में खुद को भी बर्बाद किया और अपने पूरे साम्राज्य को भी बर्बाद किया भूपेश बघेल इस दिशा में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भूपेश बघेल और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने पूरे प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है और साथ ही उनका आर्थिक रूप से नुकसान भी करने जा रही है जो की प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। भाजपा ने पत्रकार वार्ता में तथ्यों एवं दस्तावेज प्रेजेंटेशन के माध्यम से कांग्रेस के झूठ को एक बार फिर बेनकाब किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण बार-बार प्रस्तुत कर रही है। आप सबको पता होगा कि अपने शासनकाल के पाँच वर्ष में भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ को दस जनपथ का चारागाह बना दिया था।
श्री मिंज ने कहा कि शराब घोटाले, कोयला घोटाले, चावल घोटाले, गोठान घोटाले से लेकर पीएससी घोटाले तक में इसने प्रदेश के संसाधनों को जम कर लूटा था, आज इन घोटालों के आरोपी एक एक कर नप रहे हैं। सभी जेल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेवजह जिस तरह अपराधियों के विरुद्ध हो रही कानून सम्मत कार्रवाई को कहीं और मोड़ा जा रहा है, वह दुर्भाग्यजनक और कांग्रेस में हिप्पोक्रेसी का सबसे बड़ा नमूना है।
विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि जब भी आप सभी कॉल ब्लॉक आवंटन और पेड़ कटाई आदि पर सवाल उठाते थे, तो दस जनपथ के दबाव में सीधे तौर पर भूपेश बघेल बचाव में आ जाते थे। कहते थे कि कोल ब्लॉक आवंटन का विरोध करने वाले अपने-अपने घरों की बिजली बंद कर दें। सवाल यह है कि अब जब झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा कर भूपेशजी अपनी कालिख धोने की कोशिश कर रहे हैं, तो क्या वह अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे?
आगे उन्होंने कहा कि यह तथ्य है कि न केवल भूपेश बघेल ने कोल ब्लॉक अशोक गहलोत को आवंटित किया था, बल्कि उससे पहले भी मनमोहन सिंह जी की सरकार में तमाम नियमों को धत्ता बताते हुए छत्तीसगढ़ के कोल ब्लॉक आवंटन की राह आसान की थी। उन्होंने कहा कि साल 2010 में केन्द्र में काँग्रेस की सरकार थी, तब कोयला मंत्रालय और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा हसदेव अरण्य को पूरी तरह से नो-गो जोन घोषित किया गया था। उसे कांग्रेस नीत सरकार के पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने ही सबसे पहले गो एरिया घोषित किया था।
श्री मिंज ने कहा कि 23 जून 2011 को केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रहते ही तारा परसा ईस्ट और कांटे बेसन कोल ब्लॉक को खोलने का प्रस्ताव दिया गया। जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त अडानी को दो बड़ी खदानों गारे पेलमा सेक्टर-2 और राजस्थान में केते एक्सटेंशन ब्लॉक का ऑपरेटर बनाया गया। इसी तरह भूपेश बघेलजी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही 16 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिफारिश भेजी।
31 मार्च 2021 को ओपन कास्ट गारे पेलमा सेक्टर-2, मांड-रायगढ़ कोलफील्ड के लिए हुआ समझौता भी सबके सामने है।
इसी क्रम में 19 अप्रैल 2022 को भूपेश बघेल जी के मुख्यमंत्री रहते ही कांग्रेस सरकार द्वारा वन स्वीकृति स्टेज-1 और 23 जनवरी 2023 को वन स्वीकृति स्टेज-2 के लिए सिफारिश भेजी गई। महाजेंको कोल फील्ड की स्वीकृति में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संलिप्तता को लेकर तब अनेक अखबारों ने समाचार भी प्रकाशित किए थे। 25 मार्च 2022 को भूपेश सरकार ने राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार के रहते राजस्थान को कोल माइंस का आबंटन किया था।
श्री मिंज ने कहा कि भाजपा कांग्रेस से सवाल करती है कि क्या वह मनमोहन सिंह सरकार के समय हुए निर्णयों के लिए आज माफ़ी मांगेंगे? क्या भूपेश बघेल यह घोषणा करेंगे कि अब कांग्रेस कभी बिजली का उपयोग नहीं करेगी, क्योंकि स्वयं यह कह चुके हैं कि विरोध करने वाले अपने घर की बिजली बंद कर दें। क्या कांग्रेस हर अपराधी के पक्ष में ऐसे ही खड़ी होगी, जैसे आज पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के लिए हुई है?
अंत में प्रबोध मिंज ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही तब राजस्थान के तत्कालीन मंत्री बी डी कल्ला ने भूपेश बघेल को पत्र लिखा और राजस्थान के तत्कालिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक सप्ताह के भीतर कई पत्र लिखे कोल ब्लॉक आंबटन के लिए। जिसे छत्तीसगढ़ और देश की जनता ने देखा है।
पत्रकार वार्ता के दौरान धनंजय मिश्रा, अजय सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।</description>
कांग्रेस ने 2 घंटे तक चक्काजाम कर किया प्रदर्शन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश भर में आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा बनारस रोड पर बीटीआई के समीप दोपहर 12 से 2 बजे तक सांकेतिक चक्काजाम किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अदानी भगाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ नारे को इस आर्थिक नाकेबंदी का आधार बनाया था।
हाल ही में रायगढ़ के तमनार में अदानी को आबंटित कोल ब्लॉक के क्षेत्र में आने वाले वनक्षेत्रों को स्थानीय ग्रामीणों के अनुमति के बगैर दमनपूर्वक काटा गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसके खिलाफ थी। वन कटाई की जानकारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्राी भूपेश बघेल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर इस क्षेत्र में हुए वन कटाई के मामले को विधानसभा में उठाने का मंतव्य जाहिर किया था। जिस दिन वो इस मामले को विधानसभा में उठाने वाले थे, उसी दिन उनके घर पर ईडी ने छापेमारी कर उनके पुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस का आरोप है कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार अदानी के व्यापारिक हितों को साधने के लिये विपक्षी नेताओं के परिवार पर ईडी के माध्यम से हमले कर रही है।
नागरिक हित के विरोध में हो
रहे कार्य के लिए हमें खड़ा होना है-सिंहदेव
इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्राी टीएस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा पूरे राज्य में यह भ्रम फैला रही है कि किसी व्यक्ति को लेकर यह आर्थिक नाकेबंदी की गई है जो कि पूर्णत: गलत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को लेकर सरकार पर टिप्पणी की है राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है वो संवैधानिक व्यवस्था और नागरिक हितों के विपरीत है। ऐसे में हमें खडा होना पड़ेगा। ऐसे प्रजातांत्रिक आन्दोलंन से हमें लोगों को संदेश देना है कि हम भले विपक्ष में हैं लेकिन नागरिकों के हित के विरोध में हो रहे कार्य के लिये हमें खडा होना है। हम आज ये आर्थिक नाकेबंदी तमनार के उन ग्रामीणों के लिये भी कर रहे हैं, जिनके निवासक्षेत्रा में उनके इच्छा के विपरीत, बिना उनकी सहमती लिये बलात् वनक्षेत्रों को उजाड़ दिया गया।
अदानी नई ईस्ट इंडिया
कंपनी-अमरजीत
चक्काजाम के दौरान ही पूर्व केबिनेट मंत्राी अमरजीत भगत ने कहा कि जब जुल्म और ज्यादती होती है तो उसका विरोध होता है। जबसे भाजपा की सरकार आयी है प्रदेश में खनिज संसाधनो की लूट हो रही है। हरे भरे जंगलों को काटा जा रहा है।अदानी नई ईस्ट इंडिया कंपनी है जो कि माईनिंग के जरिये छत्तीसगढ की राजनीति में कब्जा जमा रही है। जो उसके खिलाफ बोल रहा है अब उसके परिवार को भी केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से प्रताडित किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने पुलिस प्रशासन को ध्यन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग से कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम सफल रहा। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक नाकेबंदी सांकेतिक था। हमने ऐसे स्थल का चयन किया जिससे आम नागरिकों को तकलीफ न हो।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अस्मिता को बचाने के लिये हमें अदानी के खिलाफ खडा होना पडेगा। वो छत्तीसगढ के मूल निवासियों को उनके निवास क्षेत्र से बेदखल कर छत्तीसगढ के संसाधनों पर कब्जा जमा रहा है जिसमें केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार उन्हें सहयोग कर रही है। अगर इसका कोई विरोध कर रहा है तो केन्द्रीय एजेंसियां उसके परिवार को प्रताडित कर रही है। यही स्थिति कायम रही तो हमें सांकेतिक आर्थिक नाकेबंदी से आगे बढकर प्रजातात्रिक ढंग से बडे विरोध प्रदर्शन के लिये आगे बढना पड़ेगा।
इस दौरान अजय अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव,डॉ. अजय तिर्की,शफी अहमद,द्वितेन्द्र मिश्रा,गुरुप्रीत बाबरा,मधु सिंह,हेमंत सिन्हा,विनय शर्मा,बलराम यादव,अमित सिंहदेव,राजीव सिंह,अनीमा केरकेट्टा,सीमा सोनी,इंद्रजीत सिंह धंजल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,अटल यादव,नारद गुप्ता,रसीद अहमद,लोकेश कुमार,विकल झा,अमित तिवारी राजा, शुभम जायसवाल,आशीष जायसवाल सहित बडी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
अर्थिक नाकेबंदी के तहत मालवाहकों को लक्ष्य कर चक्काजाम
जिला कांग्रेस कमेटी ने चक्काजाम के लिये बनारस रोड का चयन किया था। यह मार्ग उत्तर भारत को छत्तीसगढ से जोडता है। इस अन्तर्रज्यीय मार्ग पर बड़ी संख्या में मालवाहक वाहनो का आवागमन है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इन्हें लक्ष्य कर चक्काजाम स्थल का चयन किया था। चक्काजाम से एम्बुलेंस और स्कूली वाहनों को छूट थी। चक्काजाम के दौरान 3 एम्बुलेंस और 1 स्कूली वैन को मार्ग दिया गया। जिस स्थान पर चक्काजाम किया गया था उसके आसपास स्थानीय नागरिकों के आवागमन के लिये कई वैकल्पिक मार्ग होने के कारण आम नागरिकों को भी चक्काजाम से असुविधा नहीं हुई।</description>
ट्रेनों में नशे की तस्करी पर लगाम, 10 दिनों में 15.31 लाख के मादक पदार्थ जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 23जुलाई।रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिएऑपरेशन नारकोसनाम से चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पिछले10दिनों में बिलासपुर,रायपुर और नागपुर मंडलों में की गई कार्रवाई में72.70किलो मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं,जिनकी कीमत करीब15.31लाख रुपएआंकी गई है। इस दौरान8तस्करों को गिरफ्तारकिया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल ने नशे के इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए तीनों मंडलों मेंस्पेशल टास्क टीमबनाई है। साथ ही अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी)और विशेष खुफिया शाखा (एसआईबी)को भी पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है। खासतौर पर उड़ीसा से आने वाली ट्रेनों पर नजर रखी जा रही है क्योंकि इन्हीं रास्तों से मादक पदार्थों की सबसे ज्यादा आवाजाही पाई गई है।
आरपीएफ के मुताबिक यह अभियान सिर्फ इन दिनों तक सीमित नहीं है।पिछले ढाई वर्षों में(2023, 2024और2025) ऑपरेशन नारकोसके तहत कुल4.39करोड़ रुपएमूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और231तस्करों को गिरफ्तारकर कानून के हवाले किया गया है।</description>
स्मृति नगर, जुनवानी, खमरिया से जेवरा सिरसा आईआईटी तक बनेगी फोरलेन
        <description>वैशाली नगर विधायक रिकेश ने बताया 20.65 करोड़ स्वीकृत
सीएम विष्णुदेव, डिप्टी सीएम साव और वित्त मंत्री चौधरी का जताया आभार
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 जुलाई। विधायक रिकेश सेन की पहल पर वैशाली नगर विधानसभा को बहुत जल्द एक फोरलेन सडक़ मिलने जा रही है। विधायक श्री सेन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोक निर्माण मंत्री अरूण साव ने भिलाई के स्मृति नगर से आईआईटी जेवरा सिरसा तक 2.3 किमी फोरलेन के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए विधायक रिकेश सेन ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में वैशाली नगर के विकास हेतु लगभग 400 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि वैशाली नगर के विकास में कभी बजट की कमी नहीं होने देंगे।
नतीजतन राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में स्मृति नगर पेट्रोल पंप से आईआईटी जेवरा सिरसा मार्ग तक फोरलेन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रस्तावित मार्ग की लंबाई 2.3 किमी होगी। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा इस फोरलेन निर्माण के लिये 2064.29 लाख (20 करोड़ 64 लाख 29 हजार रूपये) की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। इस फोरलेन निर्माण से जहां वैशाली नगर के रहवासी सीधे आईआईटी जेवरा सिरसा से जुड़ सकेंगे वहीं स्मृति नगर से जुनवानी पेट्रोल पंप के बगल से कैनाल रोड खमरिया होते हुए खमरिया भाठा से आईआईटी तक फोरलेन बनने से इन क्षेत्रों के विकास में दोगुनी तेजी आएगी।
गौरतलब हो कि वैशाली नगर विधानसभा को जवाहर मार्केट के सुव्यवस्थापन, नेहरु नगर से भिलाई नगर स्टेशन और भिलाई नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल लाईन के पैरेलल रोड और सेंट्रल लायब्रेरी सह 500 सीटिंग के लिए हाल ही में 51 करोड़ रूपये की सौगात विधायक रिकेश सेन के प्रयास से मिली है। इसके आलावा डीपीएस दुर्ग से सडक़ निर्माण, देव धाम जवाहर नगर, लाल मैदान को वृहद और सुंदर बनाने, प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला में स्वीमिंग पूल, हार्स राइडिंग ग्राउंड, स्केटिंग ट्रेक सहित अनेक बड़े विकास कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है और कई कार्य शुरू भी हो गए हैं।</description>
1857 के प्रथम क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म दिवस पर संगोष्ठी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 जुलाई। नेहरू नगर भेलवा तालाब में शनिवार को 1857 गदर के प्रथम नायक मंगल पांडे का जन्म दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य था युवाओं के बीच में महान क्रांतिकारी द्वारा किए गए बलिदान एवं राष्ट्रीय भक्ति के भावनाओं को जागृत करना।
संगोष्ठी के दौरान नगर निगम भिलाई के सहायक राजस्व अधिकारी एवं आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक अजय शुक्ला ने बताया कि मंगल पांडे का जन्म जिला बलिया उत्तर प्रदेश में हुआ था। 22 वर्ष की उम्र में वे सेना में भर्ती हो गए थे। प्रथम विद्रोह उनके द्वारा किया, जब पता चला कि गाय की चर्बी लगा हुआ गोला जिसे मुंह से खोलना पड़ेगा। उन्होंने इस्तेमाल करने से मना कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ की पूरी सेना की पलटन उनके साथ हो गई और वहीं से अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की शुरुआत हो गई। उस समय अंग्रेजों का बहुत खौफ था। अंग्रेजों के डर के आगे कोई मुंह नहीं खुलता था, पहले आजादी की आवाज बनकर मंगल पांडे मुखर हुए।
संघ के तरफ से ओम सिंघानिया ने बताया कि आजादी हमें ऐसे नहीं मिली है हम कुछ लोगों को ही जानते हैं। लेकिन इसके पीछे ऐसे महान लोग छिपे हैं जिनके बारे में हमें जानना चाहिए मंगल पांडे उनमें से एक है। भारत विकास परिषद के सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा बहुत सारे आजादी के दीवाने गुमनामी में खो गए। उनकी क्रांति का आवाज का जिक्र बहुत कम हुआ। लेकिन यह जहां थे, जिस हालत में थे वहीं से स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बज रहे थे।
विश्व हिंदू परिषद के शैलेंद्र परिहार ने बताया मंगल पांडे को फांसी बहुत क्रूरता के साथ दी गई थी। जिससे बाकी क्रांतिकारियों के अंदर डर बैठ जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ विद्रोह बढ़ता गया क्रांति का स्वरूप उग्र होता चला गया। भारत माता को आजाद करने के लिए  बहुत सी कुर्बानियां देनी पड़ी। संगोष्ठी में उपस्थित रहे पंकज चौरसिया, देवेश सिंह, एमपी सिंह ,भारत विकास परिषद से नरेश गुप्ता, जीपी सोनी, रितेश वर्मा, प्रताप डीजे, सुनील यादव, डोमार सिंह राजपूत, सौरभ ठाकुर, आदित्य सिंह, अमिया जाना, संजय साठवाने, सुभाष सिंह, जय किशन आहूजा, विक्की गुप्ता आदि उपस्थित रहे।</description>
खरीफ के लिए दुर्ग संभाग में 80 प्रतिशत उर्वरक उपलब्ध
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 20 जुलाई। दुर्ग संभाग में अच्छी बारिश होने के कारण खरीफ 2025 में फसलों की बोनी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। धान की रोपाई का कार्य जारी है। खाद, बीज की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित किये जाने हेतु कृषि विभाग द्वारा बीज एवं खाद के भण्डारण वितरण की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।
संयुक्त संचालक कृषि के अनुसार दुर्ग संभाग में अप्रेल 2025 से 18 जुलाई तक मांग के विरूद्ध 80 प्रतिशत उर्वरक उपलब्ध कराया जा चुका है। यूरिया 99362 मे. टन, डीएपी 33856 मे. टन, एसएसपी 66818 मे. टन, पोटाश 26405 मे. टन एवं एनपीके 46079 मे. टन मार्कफेड द्वारा संभाग के डबल लॉक एवं सहकारी समितियों में भण्डारित कराया गया है। कुल 272519 मे. टन उर्वरक उपलब्धता के विरूद्ध 216908 मे. टन का किसानों को वितरण कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा चुका है। आगामी 2-3 दिनों में यूरिया 5199.59 मे.टन एवं डीएपी 1350 मे. टन संभाग के विभिन्न जिलों को प्रदाय करने हेतु रेक लगने वाली है।
इस वर्ष डीएपी खाद की उपलब्धता सीमित होने के कारण किसानों को वैकल्पिक खाद के रूप में एसएसपी और एनपीके खाद अपनाने की सलाह दी जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुशंसा अनुसार प्रति एकड़ संतुलित उर्वरक उपयोग के विकल्प से संबंधित पोस्टर बैनर सभी समितियों में लगाया गया है एवं मैदानी विस्तार अमलों के माध्यम से कृषकों के मध्य इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। फसल रकबा और मिट्टी परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरक उपयोग की अनुशंसा के अनुसार निर्धारित मात्रा में सहकारी समितियों द्वारा किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
एक बोरी डीएपी के स्थान पर 20 किग्रा. यूरिया और डेढ़ बोरी (75 किग्रा.) एसएसपी का उपयोग कर किसान डीएपी के बराबर पोषक तत्वों की पूर्ति फसल में कर सकते हैं। इससे किसान को एक बोरी डीएपी की लागत राशि 1350 रूपए की तुलना में राशि 892 रूपए ही वहन करना पड़ेगा। साथ ही कृषकों को ठोस यूरिया एवं डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में तरल नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है तथा कृषकों के मांग के अनुरूप उपलब्ध कराया जा रहा है। समस्त निजी कृषि केन्द्रों एवं सहकारी समितियों का मैदानी अमलों और उर्वरक निरीक्षकों द्वारा अभियान चलाकर निरीक्षण किया जा रहा है। संभाग में 18 जुलाई की स्थिति में 19 उर्वरक विक्रय केन्द्रों का विक्रय प्रतिबंध, 3 विक्रय केन्द्रों का लायसेंस निलंबन एवं 1 विक्रय केन्द्र का लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है।</description>
अन्नपूर्णा देवी सिंह का निधन
        <description>राजनांदगांव, 20 जुलाई। रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के पूर्व प्रशासक स्व.लाल शंकर बहादुर सिंह की धर्मपत्नी तथा राजकुमार कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्व. डॉ. जयंत बहादुर सिंह की माताजी अन्नपूर्णा देवी सिंह (90 वर्ष) का शनिवार सुबह निधन हो गया।
वह रॉयल किड्स कॉन्वेंट के संस्थापक और राजकुमार कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह और रॉयल किड्स कॉन्वेंट के निदेशक संजय बहादुर सिंह की माताजी थी। अन्नपूर्णा देवी सिंह की अंतिम यात्रा उनके निज निवास संस्कार भवन रॉयल किड्स स्कूल लालबाग राजनांदगांव से अपराह्न 4 बजे मुक्तिधाम के लिए निकली। अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। जिसमें खैरागढ़ राज परिवार, रॉयल किड्स कॉन्वेंट के सभी कर्मचारियों और सिंह परिवार के सदस्यों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी। शवयात्रा में आनंद बहादुर सिंह, भवानी शिवेंद्र बहादुर सिंह, आर्यव्रत देवव्रत सिंह, श्री मोहंती, श्री शेष, सचिन सिंह बघेल, अशोक चौधरी, मधुसुदन नायर, अभिजीत मुखर्जी, सुषमा शुक्ला, गोपाल साहू समेत परिजन, गणमान्य नागरिक शामिल हुए।</description>
आयुक्त ने उद्यान में पौधरोपण कर किया श्रमदान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 जुलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 05 अंतर्गत निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता द्वारा सेक्टर 04 अंतर्गत वार्ड क्रं. 58 सडक़ 25-26 के मध्य उद्यान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उददेश्य से वृक्षारोपण किये । उद्यान के अंदर पर्यावरण के अनुकुल पौधे जामुन, कटहल, अमरूद, कनेर, बोगन बिलिया, मौलश्री जैसे विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। जिससे हरियाली को बढ़ावा एवं वायु प्रदुषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
वृक्षारोपण के दौरान पूर्व पार्षद रिंकू साहू, अनिल सिंह, तिलेश्वर साहू, दीपक देवांगन, श्वेता महेश्वर, संजय शर्मा, सागर दूबे, वरिष्ठ नागरिक दशरिती भोई, सुनिता तिवारी, राजेश सिंह, मोहिनी एवं अन्य मोहल्लेवासी की उपस्थिति में पौधा रोपण किया गया। साथ ही सभी मिलकर श्रमदान किए एवं पौधो की सुरक्षा हेतु संकल्प लिए।
नेहरू नगर स्थित कोसा नाला गौ आश्रय केन्द्र का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत के साथ किए। गौ आश्रय केन्द्र में रखे पशुओं के खान-पान व्यवस्था की जानकारी प्राप्त किए। साफ-सफाई, पशुओं की देखरेख एवं चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में चर्चा किए। गौ आश्रय केंद्र भ्रमण के दौरान सहायक अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा उपस्थित रहे।</description>
बिजली दर में बढ़ोतरी, कांग्रेसियों ने बिजली दफ्तर घेरा, सडक़ पर प्रदर्शन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 18 जुलाई। प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा 18 माह के कार्यकाल के दौरान चौथी बार विद्युत दरों में की गई वृद्धि के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर शहर, अम्बिकापुर ग्रामीण एवं दरिमा के द्वारा संयुक्त रूप से विद्युत कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट, गैर घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। सर्वाधिक वृद्धि किसानों के कृषि पंप के बिल में की गई है जो कि 50 पैसे प्रतियूनिट है। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिजली न्याय  के नाम से चरणबद्ध आन्दोलन का निर्णय किया हैं। इसके तहत 16 जुलाई से 18 जुलाई तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के द्वारा विद्युत कार्यालयों का घेराव किया जाना प्रस्तावित था। तीनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित इस घेराव के लिए कांग्रेसजन आज रैली के रूप में नारा लगाते हुए राजीव भवन से सहायक यंत्राी के कार्यालय को रवाना हुए और वहां सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में यह मांग की गई है कि सरकार विद्युत दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने के साथ ही साथ पूरे प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिये युद्धस्तर पर अभियान चलाये। कांग्रेस ने यह मांग रखी है कि स्मार्ट मीटरों को वापस लिया जाये। कांग्रेस के शासनकाल में अम्बिकापुर शहर सहित सरगुजा जिले के लिये स्वीकृत विद्युत परियोजनाओं पर तत्काल कार्य प्रारंभ किया जाए। विद्युत विभाग की लापरवाही से जान गंवाने वाले सुरेश सोनी के परिजनों को 1 करोड़ की मुआवजा राशि देने के साथ ही साथ दोषी विद्युत अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा चलाकर उन्हें सजा दिलवाई जाए।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि भाजपा के नेताओं का यह कहना कि विद्युत दरों में की गई वृद्धि मामूली वृद्धि है। इससे फर्क नहीं पड़ेगा, पूरी तरह अमानवीय सोच है। प्रदेश सरकार ने 18 माह के अपने कार्यकाल में 4 बार बिजली की कीमतों में वृद्धि करते हुए कुल 80 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि कर दी है। एक सामान्य परिवार जो महीने में 300 यूनिट बिजली की खपत करता है, उस पर सीधे 240/रु का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इस पर कर और अधिभार आदि को जोडने पर यह राशि और बढ़ जाएगी। सरकार एक तरफ कीमत बढ़ा कर आमजन पर बोझ डाल रही है, वहीं विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आ रही है।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अम्बिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अम्बिकापुर शहर को पूर्व उपमुख्यमंत्राी के द्वारा 2 बडे सब-स्टेशन की सौगात दी गई थी। इसका शिलान्यास भी हो चुका है। भाजपा की सरकार आने के बाद पुन: मोदीजी से इसका शिलान्यास करवा दिया गया, लेकिन आजतक इसका कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है जो कि दुखद है।
उन्होंने कहा कि सरकार बिजली कीमते बढ़ा कर केवल वसूली न करे साथ ही वो आधारभूत ढांचे को भी मजबूत करे। बिजली न्याय आन्दोलन के तहत सरगुजा जिले में ब्लॉक कांग्रेस के स्तर पर विद्युत कार्यालयों के घेराव का कार्यक्रम पूर्ण हो चुका है। 22 जुलाई को जिला स्तर पर डीई कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के साथ सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटिया शामिल होंगी।
रैली में अजय अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव,शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता,विनय शर्मा, मो इस्लाम, संजय विश्वकर्मा,दुर्गेश गुप्ता,सीमा सोनी,इंद्रजीत धंजल, नारद गुप्ता,मदन जायसवाल,रशीद अहमद,विकल झा, आशीष जायसवाल, लोकेश कुमार, शुभम जायसवाल, वेदप्रकाश शर्मा, शंकर प्रजापति, सोहन जायसवाल, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निक्की खान सहित बडी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।</description>
मवेशी तस्करी करते एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर, 18 जुलाई। गौ वंशीय पशुओं की तस्करी करते 5 आरोपियों और एक नाबालिग को बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। घटना में प्रयुक्त एक़ पिकअप सहित 2 मोटरसाइकल पुलिस ने जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना बलरामपुर को 17 जुलाई की सुबह मोबाइल से सूचना मिली कि सेमरसोत जंगल में नेशनल हाइवे मुख्य मार्ग में मवेशियों से भरी हुई पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है एवं वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।
ु घटनास्थल में पहुंचने पर पाया गया कि पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 07 एम 8499 दुर्घटनाग्रस्त होकर सडक़ पर पलटी हुई थी, वाहन में 6 रास भैंस क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जिसमें से 01 रास भैंस की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी। घटना पर थाना बलरामपुर में धारा 4,6,10 पशु परिरक्षण अधिनियम, 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी पता तलाश के दौरान घटना में संलिप्त 3 आरोपियों को बलरामपुर में भागने के दौरान पकड़ लिया गया। एक आरोपी को राजपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया तथा एक आरोपी को अंबिकापुर से पकड़ा गया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अंबिकापुर से अभिरक्षा में लिया गया है।
आरोपियों से पूछताछ में बताया कि आरोपी मो. वजुल हक अंसारी निवासी ग्राम ओदारी थाना लुंड्रा झारखंड के पशु तस्करों के साथ मिलकर बतौली, रघुनाथपुर क्षेत्र से 6 रास भैंस को बोलेरो पिकअप में लोड कर झारखंड स्थित क़त्लखाना ले जाने के लिए निकले थे। पिकअप को नाबालिग चला रहा था और साथ में आरोपी अर्जुन दास ओदारी थाना लुंड्रा एवं एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। 6 रास भैंस से भरी पिकअप को घटना में संलिप्त मो. वकील हक अंसारी एवं आलमगीर अंसारी मोटरसाइकिल से आगे आगे चलते हुए पुलिस की उपस्थिति की सूचना दे रहा था।
इसी तरह आरोपी खुर्शीद अंसारी करचाली थाना भंडरिया जिला गढ़वा पिकअप से लगभग 2 किलोमीटर आगे एक कार में झारखंड के एक अन्य पशु तस्कर के साथ चलते हुए पुलिस से बचने के लिए पायलेटिंग कर रहा था।
जैसे ही भैसों से भरी पिकअप वाहन सेमरसोत जंगल पहुंची, तभी नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग में अचानक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई, जिसके उपरांत सभी आरोपीगण घटनास्थल से फरार हो गये । किंतु बलरामपुर पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही के परिणाम स्वरूप घटना में संलिप्त 5 आरोपियों एवं एक विधि से संघर्षरत बालक का पहचान कर तत्काल घेराबंदी कर घटना के 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया।
प्रकरण में घटना में प्रयुक्त पिकअप एवं 2 मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। आरोपीगणों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बलरामपुर के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से सभी आरोपियों को जेल दाखिल किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी में मोहम्मद वाजुल हक अंसारी, अर्जुनदास, जियाउल हक तीनों निवासी ओदारी थाना लुंड्रा जिला सरगुजा, आलमगीर अंसारी, खुर्शीद अंसारी दोनों निवासी झारखंड व एक नाबालिग शामिल है।</description>
एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक इकाई का सीएम कल करेंगे उद्घाटन
        <description>राज्य सरकार की नीति से उद्योगों को मिला बढ़ावा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर,18 जुलाई। छत्तीसगढ़ के नव विकसित औद्योगिक क्षेत्र नवा रायपुर में एस अत्याधुनिक यूनिट का उद्घाटन 19 जुलाई को 1 बजे नया रायपुर स्थित सेक्टर 5 में एस्पायर फार्मासिटिकल का उद्घाटन होने जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, अति विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रहेंगे।रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक गण अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, श्री इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन, संपत अग्रवाल, सी जी एम एस सी चेयरमैन दीपक महस्के, सीएसआईडीसी चेयरमैन राजीव अग्रवाल, नान चेयरमैन संजय श्रीवास्तव, महापौर दुर्ग श्रीमती अलका बाघमार, धमतरी महापौर रामू रोहरा, अपैक्स बैंक अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, क्रेडा चेयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी, सीएमडीसी अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, सीजी पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, सीजी अल्पसंख्यक आयोग अमरजीत छाबड़ा, सीजी हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह देव एवं सिडबी के महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार विजयवर्गीय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे ।
एस्पायर फार्मास्यूटिकल के द्वारा एक बहुत ही अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित उत्पादन इकाई है यह स्वचालित और पर्यावरण-संवेदनशील प्रणाली सहित प्रदेश में लगभग 100 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है । इसके अलावा यह संस्थान अनुसंधान, विकास और निर्यात के लिए भविष्य में छत्तीसगढ़ का विशेष केंद्र रहेगा।
राज्य सरकार के उद्योग विभाग की आकर्षक नीतियों द्वारा प्रदान की गई सुगमता, NRDA द्वारा भूमि आवंटन, स्वास्थ्य विभाग / CGMSC की नीतियां / पॉलिसी का समर्थन और SIDBI की आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा ने हमें इस यूनिट को कम समय में स्थापित करने में सक्षम बनाया। हम यहां से वैश्विक स्तर की दवाइयों का निर्माण कर, छत्तीसगढ़ को फार्मा क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे।</description>
अनाधिकृत नक्शा शीट का उपयोग, 3 पर होगी एफआईआर
        <description>मनेंद्रगढ़, 19 जुलाई। एमसीबी जिले में अनाधिकृत नक्शा शीट का उपयोग करने वाले तत्कालीन प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख, पटवारी और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज होगा। न्यायालय कलेक्टर एमसीबी को शिकायत मिली थी कि मनेंद्रगढ़ राजस्व अनुभाग के 25 गांवों की 62 नक्शा शीट जीर्ण शीर्ण होने के कारण 14 जुलाई 204 को नया निर्माण कराया गया है। लेकिन ग्राम मनेंद्रगढ़ पटवारी हल्का नंबर 14 में कुल 5 शीट चलन में है। जिसमें 3 पुराना और 3 नवीन नक्शा शामिल है। पटवारी 5 नक्शा के अलावा 3 और नक्शों का गलत तरीके से उपयोग कर रहा है। शिकायत के बाद कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर सुनवाई की। कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने भू अभिलेख अधीक्षक कोरिया द्वारा 30 सितंबर 2014 को प्रमाणित नक्शा नियमानुसार परिचालन में नहीं लाए जाने के कारण तीन नक्शा शीट को अनाधिकृत घोषित कर दिया है। तहसीलदार को तत्काल नक्शा शीट को जब्त कर अभिलेखागार में जमा करने आदेशित किया गया है। मामले में तत्कालीन पटवारी हल्का नंबर 14 सुरेंद्रपाल सिंह, वर्तमान राजस्व निरीक्षक मनेंद्रगढ़ शहरी प्रीतम बेक और तत्कालीन प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख मो इस्तियाक ईराकी के खिलाफ अनाधिकृत नक्शा शीट का उपयोग करने पर एफआइआर दर्ज कराया जाएगा। साथ ही पटवारी व राजस्व निरीक्षक शहरी को निलंबित कर विभागीय जांच की कार्यवाही करने आदेश दिए गए हैं। प्रकरण में तत्कालीन तहसीलदार मनेंद्रगढ़ नीरजकांत तिवारी के खिलाफ भी विभागीय जांच कराने आदेश दिया है। जो वर्तमान में भरतपुर तहसीलदार हैं।</description>
निजी जमीन पर जबरन बनाए मठ को हटाया तो पुलिस ने भेज दिया जेल
        <description>निषाद समाज ने की न्याय की मांग, आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 16 जुलाई। पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेउ में निषाद समाज के एक व्यक्ति अमारू केवट की निजी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। समाज का आरोप है कि जब अमारू ने विरोध किया तो उसको कब्जा करने वालों ने जेल भिजवा दिया।
छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज के प्रदेश संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर-चांपा जिला संगठन के पदाधिकारियों को मौके पर भेजा। वहां ग्राम पंचायत के सरपंच और उप सरपंच की उपस्थिति में पीडि़त परिवार से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली गई।
अमारू केवट ने बताया कि यह उनकी पट्टे की वैध जमीन है, जिस पर पंचू साहू ने जबरन मठ बनवा दिया था। जब अमारू ने उसे हटाया, तो उल्टा उन पर मुकदमा दर्ज करवा कर जेल भिजवा दिया गया। समाज ने आरोप लगाया कि पुलिस की भूमिका संदेहास्पद रही और असली दोषी को छोडक़र गरीब पट्टाधारी किसान को गिरफ्तार किया गया। निषाद समाज ने कहा कि राजस्व विभाग की देरी और ढिलाई के कारण अमारू केवट का परिवार मानसिक और आर्थिक परेशानी से गुजर रहा है। पीडि़त को अब तक न तो न्याय मिला है और न ही जमीन का सीमांकन किया गया है।
इस मुद्दे को लेकर निषाद समाज के जिला अध्यक्ष सूरज कैवर्त्य, महासचिव त्रिपति नाथ कैवर्त्य, संरक्षक अशोक कुमार कैवर्त्य, प्रवक्ता प्रकाश चंद्र केवट सहित कई पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से पुन: जांच कर असली आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने तहसील स्तर पर घेराव और जरूरत पड़ी तो जिला व प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
समाज के प्रदेश महासचिव मनोहर लाल निषाद ने कहा कि यदि एक माह के भीतर अमारू केवट को उनकी जमीन वापस नहीं दिलाई गई, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा।</description>
एनएसयूआई ने प्रभारी प्राचार्य पर लगाए गरीब छात्रों  से भेदभाव के आरोप
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 16 जुलाई। घरघोड़ा स्थित पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ एनएसयूआई ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
एनएसयूआई का कहना है कि प्रभारी विद्यालय को अपनी मनमानी और तानाशाही से संचालित कर रहे हैं। हिंदी माध्यम में प्रवेश को लेकर अघोषित रोक लगा दी गई है और गरीब, ग्रामीण छात्रों से शासकीय नियमों के विरुद्ध इंटरव्यू लेकर उन्हें यह कहकर अपमानित किया जा रहा है कि वे स्कूल के योग्य नहीं हैं। यह न केवल शिक्षा के मूल अधिकार का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक न्याय के विरुद्ध एक सीधा प्रहार भी है। ऐसे कई छात्र हैं जिन्हें इंटरव्यू के बाद बिना प्रवेश दिए उल्टे पांव लौटा दिया गया है इस तरह के रवैये पर आपत्ति जताते हुए एनएसयूआई ने प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग की है।
एनएसयूआई ने ज्ञापन में बताया है कि अंग्रेजी माध्यम में पढऩे वाले शैक्षणिक रूप से कमजोर बच्चों को चिह्नित कर उनके पालकों को बुलाया जा रहा है और उन्हें विद्यालय से टीसी लेने के लिए मानसिक रूप से मजबूर किया जा रहा है। यह रवैया न केवल अमानवीय है, बल्कि शासन की समावेशी शिक्षा नीति के भी विपरीत है। एक प्राचार्य का दायित्व छात्रों को मार्गदर्शन देना होता है, न कि उन्हें संस्थान से बाहर करने की कोशिश करना।</description>
मानव श्रृंखला बनाकर किया सहस्त्र जलधारा अभिषेक
        <description>जय भोले सेवा समिति ने किया भव्य आयोजन
नवापारा-राजिम, 16 जुलाई। नगर के वार्ड क्रमांक 16 श्री राम जानकी पारा में जय भोले सेवा समिति एवं मोहल्लेवासियों के संयुक्त तत्वावधान में सहस्त्र जलधारा अभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। लोगों ने महादेव के अभिषेक एवं पूजन के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट की। सुबह से ही नगरवासियों एवं मोहल्लेवासियों ने मिलकर शिवलिंग पर सहस्त्र जलधारा से जलाभिषेक किया। वातावरण मंत्रोच्चार एवं भक्ति से गूंज उठा। भक्ति के इस महापर्व में हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया, जिससे यह सिद्ध हुआ कि आज भी हमारी धार्मिक एकता एवं संस्कृति की जड़ें गहरी हैं। जय भोले सेवा समिति द्वारा आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक आराधना ही नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोना, आपसी प्रेम, सहयोग एवं सेवा भावना को पुन: जागृत करना था।
कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।</description>
अदाणी फाउंडेशन ने 5 गांवों के विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 16 जुलाई। गांवों में शिक्षा को सशक्त बनाने और बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने धरमजयगढ़ ब्लॉक के पुरंगा पंचायत स्थित कन्या आश्रम सहित पाँच शासकीय विद्यालयों में स्कूल बैग वितरित किए। इस पहल से 324 छात्र-छात्राओं को लाभ मिला, जिनमें प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के विद्यार्थी शामिल थे।
यह पहल देश के दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। फाउंडेशन का मानना है कि शिक्षा ही वह नींव है, जिस पर आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। बैग वितरण कार्यक्रम कन्या आश्रम पुरंगा, मिडिल स्कूल पुरंगा, प्राइमरी स्कूल टेलीपारा, प्राइमरी स्कूल कोकदर और प्राइमरी स्कूल पुरंगा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पुरंगा की सरपंच नरहरी राठिया रहीं, जबकि अध्यक्षता उपसरपंच अजय गुप्ता ने की। अदाणी ग्रुप की पुरंगा परियोजना के साइट हेड मनोज कुमार ने बच्चों को अपने हाथों से बैग वितरित किए।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय पटेल, संकुल प्राचार्य पुनेश्वर कुमार, प्रधानपाठक भुवनेश्वर पटेल सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। मनोज कुमार ने कहा हमारा प्रयास है कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को वह सहयोग मिले जिसकी उन्हें आवश्यकता है। यह बैग उनके सपनों को उड़ान देने का एक छोटा-सा प्रयास है।
इस पहल से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है, नियमित स्कूल उपस्थिति को प्रोत्साहन मिला है और भारी बैग से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में भी कमी आने की उम्मीद है। इससे पूर्व, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत पुसौर ब्लॉक के बड़े भंडार, सूपा और बुनगा संकुल केंद्रों के 20 प्राथमिक एवं 6 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा संबंधी संसाधन उपलब्ध कराए गए थे। साथ ही, अदाणी पॉवर लिमिटेड की रेल परियोजना एवं वॉटर पम्प हाउस परियोजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के 54 विद्यालयों में एजुकेशन किट वितरित की गई थी। इस प्रकार, कुल 80 विद्यालयों के 4,000 से अधिक छात्र इस परिवर्तनकारी पहल से लाभान्वित हुए।
इसके अतिरिक्त, शिक्षा के बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने हेतु 20 प्राथमिक विद्यालयों में 350 सेट स्कूल डेस्क-बेंच वितरित किए गए, जिससे कक्षाओं के वातावरण और शिक्षण पद्धति में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। यह बैग वितरण कार्यक्रम उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।</description>
डॉ. सुनील कालड़ा गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड से सम्मानित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड द्वारा शहीद वीरनारायण सिंह अवार्ड से सम्मानित डॉ. सुनील कालड़ा (संचालक-कालड़ा प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जरी एवं बर्न सेंटर) को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया गया। यह जानकारी डॉ. सुनील कालड़ा ने दी, उन्होंने बताया कि निशुल्क 210 ट्रांसजेंडर सर्जरी के लिये उन्हें गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड लेते हुए डॉ. सुनील कालडा ने बताया कि विगत 35 वर्षों से वे अपने चौबे कालोनी स्थित कालड़ा प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जरी एवं बर्न सेंटर व नवनिर्मित पचपेढ़ी नाका, कलर्स माल के पास स्थित अस्पताल (छग शासन व छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल से मान्यता प्राप्त) में उपचार करते है। जिसमें सिर्फ अस्पताल व दवाई का ही खर्चा लेते है अपनी फीस नही लेते है
डॉ. सुनील कालड़ा ने बताया कि जेंडर डिस्फोरिया (ट्रांसजेंडर) होने पर एक लडक़े को लडक़ी बनने की चाहत होती है। ये एक तरह की मनोदशा है, वो खुद को मानसिक रूप से लडक़ी ही मानता है, वो अगर लडक़ी की तरह न रह पाए तो उसके लिए ये घुटन भरा जीवन होता है।
इसे ऐसे समझिए कि कोई सामान्य लडक़ा है अगर उसे जबरन लडक़ी की तरह रहने को कहा जाए तो उसे क्या फील होगा। इसी तरह जेंडर डिस्फोरिया में लडक़ा भले ही शारीरिक रूप से लडक़ा दिखे मगर वो दिलो-दिमाग से लडक़ी होता है। ऐसी स्थिति में इन लोगों को सेक्स चेंज करना होता है।
सर्जरी कराने वालों का बढ़ रहा सोशल एडॉप्शन: सेक्स चेंज करवाने या सर्जरी कराने वालों को पहले लोग हीन भावना से देखते है, लेकिन आधुनिकता के साथ इसका सोशल एडॉप्शन हो रहा है। छत्तीसगढ़ में अब सरकारी विभागों में नौकरी भी दी जा रही है। यह एडॉप्शन की दिशा में एक बड़ा कदम है।</description>
निगम आयुक्त ने छावनी क्षेत्र में किया पौधारोपण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 जुलाई। आयुक्त राजीव कुमार पांडेय एवं मोहल्ले वासियों द्वारा जोन 4 छावनी क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई के समीप पौधरोपण किया गया। कुर्सीपार छावनी क्षेत्र में हरियाली को बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम भिलाई एवं परमार्थी जीवनोदक संस्था द्वारा संयुक्त प्रयास किया जा रहा है ।
पौधारोपण कार्यक्रम में मोहल्ले वासियों का विशेष योगदान रहा, बच्चों एवं नौयुवा सभी द्वारा बढ़ चढक़र हिस्सा लिया गया है साथ ही पौधा सुरक्षित रखते हुए बड़ा करने का संकल्प लिए। वृक्षारोपण के दौरान वार्ड पार्षद गिरिजा बंछोर, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, वृक्षमित्र मुकेश पांडेय, भूतपूर्व सैनिक शैलेंद्र गुप्ता, कोमल धनेशर एवं मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक एवं प्यारे बच्चे उपस्थित रहे। छावनी मुक्तिधाम तालाब उद्यान का निरीक्षण कर ग्रास कटिंग एवं पौधारोपण हेतु उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किए।
आयुक्त द्वारा शासकीय योजनाओं के उपयोग हेतु सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू के साथ निगम स्वामित्व के भूमि का निरीक्षण किया गया। वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण वार्ड पूर्व में संचालित देशी मदिरा दुकान विवादित काबिज भूमि, वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर मेसर्स स्टील ट्रेडिंग कंपनी (धरम कांटा) भूमि जी ई रोड, हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया है।</description>
गुरु पूर्णिमा पर सिहावा के संगीतकारों की सांकरा में मनमोहक प्रस्तुति
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नगरी, 14 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिहावा नगरी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध संगीतकारो द्वारा गुरु पूर्णिमा पूजन कर संगीतमय मानस गान का आयोजन महावीर पारा सांकरा के मंच पर भक्तिमय भजन प्रस्तुत कर आयोजन को सफल बनाया। यह अपने आप में एक अनोखा पहल है जिसमें विभिन्न स्थानों के कलाकार एक साथ एक मंच पर भक्तिमय प्रस्तुति दी हो। सभी संगीतकारों द्वारा भविष्य में भी एक साथ ऐसे आयोजन करने पर सहमति जताई जिससे आपस में भावनात्मक लगाव एवं एक दुसरे से सीखने को मिलता है ।
इस अवसर पर राजेश गोसाईं वन सभापति जनपद पंचायत नगरी, सुप्रसिद्ध गायक राजेश पटेल सिहावा, शिवकुमार नेताम सांकरा, दानवीर साहु सांकरा, लिलेश साहु सांकरा, कमल किशोर साहु रानीगांव , प्रसिद्ध आर्गन मास्टर फलेश साहु सांकरा, गोपेन्द्र निषाद रानीगांव, हितेंद्र निर्मलकर सांकरा, बैजो मास्टर भोलु देवदास नवागांव, तीरथ श्रीमाली रामनगर , तबला वादक अरुण नेताम नवागांव, फलेन्द्र पटेल सांकरा, दीपचंद साहु सांकरा, गोलु तारक हिन्छापुर , करण विश्वकर्मा नगरी, बुलंद दास मानिकपुरी ,पैड वादक खेमचंद निषाद ,संजु पटेल , ईशु साहु , होमन साहु, मानस टीकाकार जितेन्द्र कुमार साहू शिक्षक , लव कुमार साहू एवं साउंड सिस्टम गोलु डी जे महावीर पारा सांकरा एवं आयोजन में विशेष सहयोग हुलेश्वर साहु, दीपक तारक , पिंकु साहू, सौरभ सिन्हा, अन्नु सिन्हा, गुलशन साहु का विशेष योगदान रहा।</description>
सौर ऊर्जा आत्म निर्भरता हरित भारत की ओर एक कदम पर संगोष्ठी 16 को
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन सौर शक्ति हरित ऊर्जा की ओर भारत के बढ़ते कदम विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन 16 जुलाई को 3 बजे से होटल सेंट्रल पार्क, सुपेला, भिलाई में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व, संभावनाओं और इसके द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए जा रहे ठोस कदमों पर केंद्रित रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह उपस्थित रहेंगे। चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यक्रम के माध्यम से सौर शक्ति की दिशा में हो रहे प्रयासों एवं योजनाओं की जानकारी देंगे।
कार्यक्रम में ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, उद्यमी एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसके लाभ को समझाना एवं स्थानीय स्तर पर इसके क्रियान्वयन को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम आम नागरिकों, व्यापारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।</description>
सडक़ दुर्घटना रोकने पशुओं की धड़पकड़
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 जुलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सडक़ पर घूम रहे आवारा पशुओं बैल, सांड, गाय, भैंस को पकडऩे का अभियान लगातार जारी है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर रोका छेका अभियान का दल सुबह से आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्यवाही कर रहे है। बारिश के समय पशु सडक़ों पर आकर बैठ जाते है एवं आपस में लड़ते रहते है। जिससे सडक़ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। पशुओं को पकडऩे में भी बहुत परेशानी होती है, पकड़ते समय यह देखना पड़ता है पशु, यात्री एवं पकडऩे वाले को कहीं चोट न लग जाये, यह सबसे बड़ी समस्या है। पकड़े गए पशुओं को कोसा नगर शहरी गौठान में रखा जा रहा है।
शहरी गौठान में पशुओं के खाने के लिए हरा चारा, साफ पानी एवं चिकित्सकीय व्यवस्था है, जिससे पशुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। पशु मालिक जब पकड़े गए अपने पशु को छुड़ाने के लिए आते है, तो उन्हें समझाइस भी दी जाती है कि खुले में अपने पशु न छोड़े और दुबारा छोड़ा गया तो अर्थदण्ड लगाया जाएगा। नगर निगम भिलाई सभी पशु पालकों से अपील करती है कि अपने पशुओ को घर पर ही बांध कर रखे। जिससे पशुओं के सडक़ पर बैठने से होने वाले मानवीय एवं पशु दुर्घटना को रोका जा सके।</description>
आईईडी विस्फोट, तीन घायल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 15 जुलाई।जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनगोल के जंगल मे नक्सलियों द्वारा लगाई गई प्रेशर आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से तीन निर्दोष ग्रामीण घायल हो गए हैं। यह घटना रविवार की शाम की है, जब ग्रामीण जंगल में मशरूम जैसे फुटु कहा जाता है को इकट्ठा करने के लिए गए थे।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीण जब धनगोल के जंगलों में मशरूम फुटू ढूंढने गए, तभी वहां पहले से नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी पर उनके कदम पड़ने से जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ग्रामीणों की पहचानकविता कुड़ियम पिता नागैया, उम्र 16 वर्ष, कोरसे संतोष पिता लच्छा, उम्र 26 वर्ष व चिड़ेम कन्हैया पिता किस्टैया उम्र 24 वर्ष शामिल है।
तीनों घायल ग्राम धनगोल थाना मद्देड़, जिला बीजापुर के निवासी बताये गये है। सूत्रों के अनुसार, विस्फोट के चलते घायलों को पैरों एवं चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल रात्रि में ही जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।इधर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि अथवा विस्फोटक जैसे उपकरणों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैंप को दें।</description>
नवागांव, मौरीकला में किसानों को मिला बीज मिनी किट
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
कुरुद, 13 जुलाई। ग्राम पंचायत नवागांव एवं मौरीकला में राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा मिशन दलहन योजना अंतर्गत लखपति दीदी समूह से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से कृषकों को अरहर बीज मिनी किट का वितरण किया गया। तथा सत्तापक्ष के नेता एवं अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
शनिवार को मौरीकला में आयोजित कार्यक्रम में सुशासन त्यौहार में प्राप्त आवेदन में से चयनित पात्र मिलन साहू, रामू, ईश्वर साहू, जितेंद्र, बिसहत, घनश्याम ,सुरेंद्र आदि कृषकों को अरहर बीज के मिनी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लखपति दीदी को लाभ पहुंचाने सेंटरिंग सेंट्रीग़ प्लेट व्यवसाय एवं फ्लाईएस ब्रिक्स बनाने की फैक्ट्री लगाने बहुत कम ब्याज दर में बैंकों से ऋण दिया जा रहा है।</description>
अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
महासमुंद, 13 जुलाई। जिले में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए जिला प्रशासन द्वारा आज दो स्थलों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लंगेह के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा उमेश साहू के मार्गदर्शन में नगर पालिका एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बागबाहरा के लालपुर क्षेत्र में सोनदादर मार्ग के समीप एवं वार्ड क्रमांक 09, पिथौरा रोड के पास स्थित अवैध प्लाटिंग पर की गई। दोनों ही स्थानों पर बिना अनुमति के भूमि का अवैध रूप से विभाजन कर प्लाटिंग की जा रही थी, जो नियमों के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है।</description>
आवासीय कॉलोनियों में बंदरों का उत्पात
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
बेमेतरा, 13 जुलाई। शहर की आवासीय कॉलोनियों, पुराने मिल क्षेत्र और सूने पड़े मकानों में इन दिनों बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। खाद्य सामग्री की तलाश में बंदर घरों और दुकानों तक में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं, जिससे आमजन, खासकर बुजुर्ग और महिलाएं, बच्चे दहशत में हैं। रहवासियों का कहना है कि बंदर छतों पर चढ़कर पानी की टंकियों के ढक्कन खोल देते हैं, कपड़े फाड़ते हैं और छज्जों से सामान नीचे फेंक देते हैं। कई बार तो बंदर रसोई में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। बुजुर्ग महिलाएं तो बंदरों के डर से दिनभर दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने को मजबूर हैं।</description>
जीवनदीप समिति की बैठक में नपाध्यक्ष ने सुविधाएं बढ़ाने दिए निर्देश
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
महासमुंद,13जुलाई। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा में कल नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धिए भौतिक संसाधनों की उपलब्धता और सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रभारी कर्मचारी ने स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाले स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी तथा आने वाले समय में सेवाओं में सुधार होने की बात कही। अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि शहर की सबसे बड़ी आबादी नयापारा क्षेत्र के लोगों के लिए यह स्वास्थ्य केंद्र अत्यंत उपयोगी है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधा की उम्मीद लेकर यहां उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों के लिए संपूर्ण सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो इसका विशेष ध्यान रखें। श्री साहू ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ.सफाई की स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी गण उपस्थित थे।
जीवन दीप समिति की बैठक के दौरान नपाध्यक्ष श्री साहू को यह जानकारी मिली कि यहां स्टाफ नर्स के रूप में मोहिनी यादव द्वारा नि:शुल्क सेवा प्रदान की जा रही है। जिस पर उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंटकर मोहिनी का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि श्रीमती मोहिनी द्वारा दी जा रही नि:शुल्क रूप से निस्वार्थ सेवा अत्यंत प्रेरणास्पद है। उनके समर्पण व मरीजों के प्रति सेवा भाव को हम प्रणाम करते हैं। ऐसे सेवा भावी व्यक्तित्व से समाज में परिवर्तन आता है।</description>
कुएं की जहरीली गैस ने ली दो भाइयों की जान, तीन दिन में दूसरी घटना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 12जुलाई ।जिले में कुएं में हादसे की फिर एक घटना हुई है। बेलगहना में गुरुवार शाम दो भाइयों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। तीन दिन पहले ही सीपत इलाके में पिता-पुत्र की कुएं में जहरीली गैस से मौत हुई थी।
ताजा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र के करही कछार गांव का है। गांव के किसान दिलीप पटेल (40)घर की बाड़ी में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी एक मुर्गी कुएं में गिर गई। मुर्गी को निकालने के लिए दिलीप खुद कुएं में उतर गया। कुएं के अंदर जहरीली गैस के चलते वह बेहोश होकर पानी में डूबने लगा।</description>
गायत्री प्रज्ञा पीठ सीतापुर में  मना गुरु पूर्णिमा पर्व
        <description>गुरु संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सीतापुर, 11 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ सीतापुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरुपूजन एवं एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। साधकों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ लोककल्याण हेतु आहुतियाँ अर्पित कीं। सीतापुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गायत्री साधक इस पुण्य अवसर पर सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी और अखंड ज्योति प्राकट्य के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शांतिकुंज हरिद्वार से प्रारंभ होने वाली ज्योति कलश यात्रा के विषय में जानकारी दी गई। उपस्थित साधकों ने परम पूज्य गुरुदेव के युग निर्माण सत्संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर दो विद्यारंभ संस्कार, एक नामकरण संस्कार तथा चार बहनों का दीक्षा संस्कार विधिवत संपन्न कराया गया।
गुरु की महत्ता प्रतिपादित करते हुए गायत्री परिवार के सीतापुर समन्वयक एफ. आर. भगत ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु पूजन का दिन नहीं है, यह आत्मनिरीक्षण, समर्पण और संकल्प का पर्व है। यह पर्व है अपने जीवन में गुरु की महत्ता को समझने का और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा का। हम सभी के जीवन में गुरु का महत्व सर्वोपरि है।
गुरुपर्व के आयोजनों की श्रृंखला में युवा मंडल बरपारा द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें गुरु की महिमा एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस गरिमामयी अवसर पर युवा मंडल की सक्रिय सदस्य कुमारी भारती प्रधान का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में गायत्री प्रज्ञापीठ सीतापुर के नारी जागरण प्रकोष्ठ की प्रमुख श्रीमती ज्योति सिंह, मण्डल की सदस्य आरती पैंकरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सक्रिय युवा मंडल के भाई एवं बहनें उपस्थित रहीं।</description>
नपं अध्यक्ष ने वयोवृद्धि और सेवानिवृत शिक्षक को किया सम्मानित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज,11 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा नगर के वयोवृद्धि सेवानिवृत शिक्षक धनंजय पाठक सहित मंदिर के पुजारी एवं गायत्री परिवार से जुड़े वरिष्ठ जनों के घर जाकर शाल-श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया।
 इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म की संस्कृति है। सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु में गु का अर्थ अंधकार या अज्ञान और रु का अर्थ प्रकाश अर्थात अज्ञान को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले को गुरु कहा जाता है।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर पुरोहित नंदकुमार पांडे, नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित प्राचीन राम मंदिर के पुजारी यशपाल दुबे पहाड़ी मंदिर के पुजारी पवन पांडे गायत्री परिवार के टीआर शर्मा के घर जाकर शाल श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व पार्षद मुकेश जायसवाल पार्षद सुमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, अनूप कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।</description>
मानसरोवर यात्रा के दौरान सिम्स के न्यूरो सर्जन डॉ. शेंडे का निधन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 12जुलाई।सिम्स बिलासपुर के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन और सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शेंडे का10जुलाई को निधन हो गया। वे कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा पर थे और नेपाल के रास्ते पत्नी डॉ. उषा शेंडे,बच्चों और एक दोस्त के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
डॉ. शेंडे के निधन की खबर से सिम्स के डॉक्टरों और स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें कैंसर था,इसके बावजूद वे नियमित रूप से मरीजों की सेवा करते रहे।
डॉ. शेंडे ने साल2002में सिम्स में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं।2015में वे प्रोफेसर बने और2021-22में सिम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट भी रहे। वे शहर के इकलौते न्यूरो सर्जन थे और अपनी कुशल सर्जरी के साथ-साथ बेहतरीन प्रशासनिक क्षमता के लिए भी जाने जाते थे। उनके निधन से बिलासपुर में चिकित्सा जगत को बड़ा नुकसान हुआ है।</description>
अब चप्पे&चप्पे पर नक्सली नहीं सुरक्षाबल तैनात
        <description>2009 की घटना के बाद फोर्स का बढ़ा दबदबा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 जुलाई। राजनांदगांव रेंंज के जिलों के जंगलों में 12 जुलाई 2009 की शहादत की घटना के बाद अब हालात काफी बदल गए हैं। रेंंज के सभी जिलों के भीतरी इलाकों में चप्पे-चप्पे पर घुसपैठ करने वाले नक्सलियों का वक्त अब खात्मे की ओर है।
नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षाबलों ने मोर्चा सम्हाल लिया है। मोहला-मानपुर से लेकर कवर्धा के सरहदी इलाकों में फोर्स ने नक्सलियों को दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। परिणामस्वरूप नक्सल आतंक से भयभीत लोगों को अब सुकून भरा और निडर होकर जीने का अवसर मिल रहा है। नक्सलियों ने राजनांदगांव जिले में जमकर उपद्रव मचाया था। नक्सल संगठन के हावी होने से पुलिस की दखल कमजोर थी।
12 जुलाई 2009 को एसपी स्व. विनोद चौबे समेत 29 जवानों की शहादत की घटना के बाद तेजी से केंद्र और राज्य ने संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ सख्त रणनीति अपनाई। हालांकि बीते 16 साल में पुलिस को शहादत का दर्द भी झेलना पड़ा। मोहला-मानपुर क्षेत्र पूरी तरह से नक्सलियों के कब्जे में रहा। इसी तरह राजनांदगांव, खैरागढ़ और कवर्धा में भी नक्सलियों ने अपनी जड़े मजबूत की थी। सिलसिलेवार सुरक्षा कैम्प खोलकर पुलिस ने नक्सलियों पर नकेल कसना शुरू किया। इसके अलावा नक्सलियों को ढेर करने में भी फोर्स ने महारत हासिल कर ली।
नक्सलियों से भिडऩे के लिए कांकेर के जंगलवार में जवानों को एक विशेष ट्रेनिंग के जरिये गोरिल्ला वार में दक्ष बनाया गया। जिसके अब परिणाम बेहतर तरीके से सामने आए हैं। 16 साल में नक्सलियों के साथ लंबी मुठभेड़ हुई। एक जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के एक बड़े कैडर को मिलाकर पुलिस ने 30 से ज्यादा माओवादियों को मार गिराया। पुलिस ने रणनीतिपूर्वक कार्रवाई करते घर वापसी का अभियान भी चलाया।</description>
कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 जुलाई। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और चिकित्सा संसाधनों का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एसएनसीयू, सर्जिकल वार्ड, मेडिसिन वार्ड और ओटी, नेत्र विभाग, एनआरसी सहित अस्पताल के विभिन्न वार्डों, वाशरूम और अन्य कक्षों का मुआयना किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की प्रगति की निगरानी करते हुए, कलेक्टर ने सभी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (उच्च जोखिम गर्भावस्था) प्रकरणों की सोनोग्राफी जिला चिकित्सालय में नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। साथ ही, गर्भवती महिलाओं के लिए क्यू सिस्टम (कतार प्रणाली) लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर ने अस्पताल भवन में सीपेज की समस्या का भी अवलोकन किया और आरईएस और सीजीएमएससी के अधिकारियों को इसके शीघ्र समाधान हेतु मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मातृ एवं शिशु अस्पताल में स्थान की कमी को देखते हुए मातृत्व वार्ड के विस्तार हेतु नवीन वार्ड निर्माण तथा आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य करने को भी कहा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अस्पताल सलाहकार, और डीपीएम भी उपस्थित थे।</description>
ब्राह्मण समाज ने यादव समाज के संरक्षक पर लगाया अनर्गल बयानबाजी का आरोप
        <description>टीआई को ज्ञापन सौंप की गिरफ्तारी की मांग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव 10 जुलाई। कोंडागांव ब्राह्मण समाज ने यादव समाज के संरक्षक सनत यादव के विरूद्ध कोतवाली कोंडागांव में गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
यादव समाज के संरक्षक सनत यादव द्वारा कुछ दिन पूर्व एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में ब्राह्मण समाज, कोण्डागांव ने बुधवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संरक्षक यादव द्वारा दिए गए बयान से न केवल ब्राह्मण समाज की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि जिले के सामाजिक ताने-बाने को भी नुकसान पहुंचा है। समाज के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि सनत यादव ने अपने बयान में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित, जातिवादी व अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, जिससे समाज में भय और असंतोष का माहौल बन गया है।
ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन के माध्यम से थाना प्रभारी से मांग की है कि सनत यादव के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और समाज के प्रत्येक सदस्य को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की अपील की गई है कि भविष्य में ऐसी किसी भी बयानबाजी से जिले का सौहार्द भंग न हो।
समाज के संरक्षक, अध्यक्ष व सचिव समेत कई प्रमुख पदाधिकारियों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं, इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और एसडीएम को भी भेजी गई है ताकि मामले में शीघ्र व ठोस कार्रवाई हो।</description>
भाजपा सरकार गांवों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने में फेल &नरेन्द्र भवानी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक व कांग्रेसी नेता नरेन्द्र भवानी ने सुकमा में पत्रकारवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार गांवों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने में फेल और जो प्राइवेट स्कूल उच्च शिक्षा दे रही है उसे गलत तरीका से नियमाविरुद्ध जाकर बंद करने का फरमान बेहद चिंता जनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा नेता के दबाव में सुकमा जिला प्रशासन काम करना बंद करें, अन्यथा आंदोलन होगा।
आगे आरोप लगाते कहा कि जिला सुकमा के गादिरास स्थित किंग्स पब्लिक स्कूल को नियम विरुद्ध जाकर गलत जांच कर भाजपा नेताओं के दबाव में सुकमा जिला प्रशासन ने बंद करने का आदेश दिया।
कांग्रेसी नेता नरेन्द्र भवानी ने चुनौती दी कि जिला सुकमा प्रशासन सही और पारदर्शिता से जांच करें, भाजपा के नेताओं के दबाव मे न चले। दो दिन बाद आंदोलन होगा।नरेन्द्र भवानी ने कहा कि प्रशासन होश में आए और अपना काम को करें। कानून संविधान अभी जिन्दा है।
भवानी ने पत्रकारवार्ता में आगे कहा है कि सुकमा जिला के गादीरास में किंग्स पब्लिक स्कूल को बंद करने का फरमान गलत और गैर संवैधानिक है। हम जिला सुकमा प्रशासन को चुनौती देते हंै, स्कूल बंद करने के फरमान पर सही और पारदर्शिता जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करने का काम करें, वहीं भवानी ने कहा है कि किंग्स पब्लिक स्कुल को बंद करने के लिए भाजपा के नेताओं द्वारा गलत आरोप लगाकर मामले को हवा दिया गया जिसके बाद जिला सुकमा प्राशासन द्वारा सीधे स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया।
आगे बताया कि गादिरास में एक मात्र सर्वसुविधा युक्त प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल है, जिसकी वजह से इलाके के आदिवासी बच्चे अच्छा शिक्षा ले रहे हैं तो वहीं बस्ती के बीच में शराब दुकान खुला हुवा है, वो बराबर संचालित है किसी भी प्रकार का कोई कार्यवाही नहीं, क्यूँ?
वहीं क्षेत्र के जनपद सदस्य विमलेश मण्डावी ने भी पत्रकारों से चर्चा कर बताया है कि भाजपा के स्कूल के संबंध में धर्म आधार बना जो आरोप लगाया गया है, वह आरोप निराधार है कोई तथ्य नहीं। बात तो सीधा साफ है भाजपा की डबल इंजन सरकार क्षेत्र में अच्छा शिक्षा देना छोड़ शराब बिक्री में ध्यान दे रही है। गादीरास मे बढ़ी मुश्किल से एक प्राइवेट सर्वसुविधा स्कूल है,उसे भी गलत तरीके से बंद करने का काम गलत है। जिला सुकमा प्राशसन तत्काल जांच दल गठित कर दुबारा मीडिया के सामने पारदर्शिता से जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करें।
पत्रकारवार्ता में स्कूल में पढऩे वाले बच्चे के माता पिता व जिला सुकमा पास्टर संगठन के अध्यक्ष रेव्ह. विक्लिप सागर जी,रीना कोड़ी पालक,चमनलाल कुंजाम, माडवी जोगा, उमेश कुंजाम, विनोद मण्डावी, मिना ठाकुर, लोकेश्वरी साहू शिक्षक, रेशमा पोटला, माडवी देवा, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।</description>
इलेक्ट्रिक ऑटो से राष्ट्रभक्ति गीत सुनाते सफाई व पौधे लगाने प्रोत्साहित कर रहे पार्षद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
पिथौरा, 9 जुलाई। नगर पंचायत निर्वाचन के बाद से ही नगर के पार्षद मन्नूलाल ठाकुर प्रतिदिन सुबह 5 बजे से ही एक इलेक्ट्रिक ऑटो से राष्ट्रभक्ति गीत सुनाते हुए नगरजनों को साफ-सफाई एवं पौधे लगाने प्रोत्साहित करते दिख रहे हंै। वे नगर पंचायत में वार्ड 04 के निर्वाचित भाजपा पार्षद हंै।
नगर में प्रतिदिन सुबह देशभक्ति के गीत सुनाई देते हैं। ये गीत एक इलेक्ट्रिक ऑटो में लगे लाउड स्पीकर से सुनाई देती है। ऑटो चलाने वाले पार्षद मन्नू लाल ठाकुर बताते हंै कि नगर पंचायत के पिछले कार्यकाल में नगर गंदगी से घिरा था, जिसका उन्हें मलाल रहता था। लिहाजा विगत चुनाव में उन्होंने वार्ड 4 अजा आरक्षित सीट ओर चुनाव लड़ कर चुनाव जीत गए। इसके बाद से ही उन्होंने साफ सफाई एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिये अभियान छेड़ दिया।</description>
साधु के दर्शन मात्र से जीवन सफल हो जाता है & वीरभद्र मुनि
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनंादगांव 9 जुलाई। जैन मुनि विनयकुशल मुनि के सुशिष्य मुनि श्री वीरभद्र (विराग) ने बुधवार को चतुर्मास के पहले दिन कहा कि चातुर्मास आत्म कल्याण के लिए आता है। साधु के दर्शन मात्र से जीवन सफल हो जाता है। आपको स्वयं तय करना चाहिए कि आपकी दिशा आराधना या विरागना, किस तरफ हो उन्होंने कहा कि आराधना ऑनलाइन है तो विरागना ऑफलाइन। इस मौसम में जहां एक ओर पाप होते हैं तो दूसरी ओर पुण्य भी होते हैं। हम किस कार्य के प्रभाव में आ रहे हैं, यह हमें
सोचना है।
जैन बगीचे के उपाश्रय भवन में मुनिश्री ने कहा कि मनुष्य को दान, ब्रह्मचर्य, सामायिक, प्रतिक्रमण स्वाध्याय आदि कार्य करते रहना चाहिए। आप अपने अंदर के व्यक्तित्व को पहचाने और आत्म कल्याण करें। उन्होंने कहा कि साधु के दर्शन, तत्काल लाभ देने वाले हैं, इस अवसर को ना छोड़े। वर्तमान अपने हाथ में है। जबकि भविष्य अपने हाथ में नहीं है और भूतकाल तो निकल चुका है। आप अपने वर्तमान को सुधारे और परिणाम को निर्मल बनाएं तो भविष्य अपने आप ही सुधर जाएगा। उन्होंने कहा कि कल्याण मित्र बनाएं।
मुनिश्री वीरभद्र ने कहा कि जो मोक्ष के मार्ग से संयोग करा दे, वह कल्याण मित्र होता है। हर व्यक्ति कहीं ना कहीं स्वार्थी होता है। यह स्वार्थ ही आत्म कल्याण के मार्ग से दूर ले जाता है। यदि स्वार्थ हट जाए और कल्याण मित्र अपने भव में आ जाए तो हम आत्म कल्याण कर पाएंगे।</description>
कोरोनाकाल में डोंगरगढ़ के बाबा ने पीएम रिलीफ फंड को दिए 25 लाख
        <description>गोवा सीएम के फंड को भी दी थी आर्थिक मदद
प्रदीप मेश्राम
राजनंादगांव 9 जुलाई (छत्तीसगढ़ संवाददाता)। गांजा की खेप रखने के आरोप में जेल में बंद डोंगरगढ़ के योगी बाबा कांति अग्रवाल के बैंक खातों की जांच कर रही पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है।
बाबा ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री सहायता कोष के लिए 25 लाख रुपए देकर अपनी आर्थिक उदारता का परिचय दिया था। साथ ही गोवा में रहते हुए वैश्विक महामारी कोविड-19 से उबरने के लिए बाबा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष को भी मदद की थी। पुलिस को वित्तीय लेनदेन में फिलहाल बाबा के खिलाफ मिले प्रमाण सही लग रहे हैं। बाबा के सीए के जरिये पुलिस को पिछले 7 सालों का आर्थिक लेनदेन के दस्तावेज मिले हैं। जिसमें पुलिस को कोई वित्तीय गड़बड़ी नहीं होने की जानकारी मिली है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत कांति बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कुछ दिनों पहले बाबा को पूछताछ के लिए पुलिस ने प्रोडक्शन रिमांड मिली थी। बाबा ने आश्रम के लिए जमीनी की खरीदी से लेकर सभी तरह के आय के स्रोत की विस्तृत जानकारी दी। बाबा के बताए जानकारी की जांच के लिए पुलिस ने गोवा में रहने वाले सीए से भी बातचीत की। सीए ने बाबा के बैंक खातों की एक लंबी-चौड़ी लिस्ट पुलिस को उपलब्ध करा दी। बताया जा रहा है कि योग शिक्षा के लिए बाबा ने विदेशी शिष्यों से बैंक खाते के जरिये ही अपनी फीस ली। बाबा ने गोवा में रहते यूरोप समेत एशियाई देशों के शिष्यों को योग के गुर सिखाए। इसके एवज में मोटी रकम भी बाबा ने शिष्यों से ली।</description>
30 साल से उपेक्षा का दंश झेल रहा बम्हनी&चिंगरौद मार्ग का पुल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 9 जुलाई। जिला मुख्यालय महासमुंद से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर बसे चिंगरौद के ग्रामीण वर्षों से जर्जर पुल में जान जोखिम में डालकर जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए ग्रामीण विवश हैं। करीब 30 साल से इस पुल का स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है। हर साल इस पुल को लेकर जनदर्शन में शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन अब तक किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली। फलस्वरूप हर साल बारिश के दिनों में यहां से ग्रामीणों को बाइक-साइकल आदि वाहनों को बांस के सहारे लटकाकर नाला पार करना पड़ता है। हर साल उफान पर आने वाले इस नाले पर बने पुल को लेकर ग्रामीण कोसते रहते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर बसा ग्राम चिंगरौद एक बड़ा ग्राम है। खदान क्षेत्र होने की वजह से चिंगरौद से बड़ी संख्या में मजदूर जिला मुख्यालय सहित बिरकोनी और घोड़ारी के कारखानों में काम करने पहुंचते हैं। लेकिन आषाढ़ और सावन में हर साल पहली बारिश में ही पुल क्षतिग्रस्त हो जाता है। आज से 20 साल पूर्व यह पुल पीडब्ल्यूडी ने बनाया था लेकिन इन 20 साल में 20 बार यह पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। हर साल बारिश के बाद इसे मरम्मत की आवश्यकता होती है। खासकर स्कूली बच्चों को यहां से आने-जाने में सर्वाधिक परेशानी होती है। बाढ़ की स्थिति में मजदूर भी इस रास्ते से गुजरकर काम पर नहीं जा सकते।
ग्रामीण बताते हैं कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। रिपेयरिंग करने के बाद फिर से टूट जाता है। कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पूरे मामले पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।</description>
बुचीडीह में युवक की हत्या
        <description>बेमेतरा में जारी वर्ष में हत्या का यह 20वां प्रकरण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 9 जुलाई। बुचीडीह में बिहार निवासी युवक पर प्राणघातक वार कर अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी। मृतक अभिषेक सिंह चौहान की हत्या के मामले में जांच के लिए बेरला थाना पुलिस ने एफएसएल व डॉग स्क्वाड टीम की मदद लेकर कार्रवाई प्रारंभ होने के दूसरे दिन भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई। जिले में जारी वर्ष में हत्या का यह 20वां प्रकरण है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बुचीडीह लेंजवारा के पारधी पारा में 6-7 जुलाई की मध्यरात्रि अज्ञात आरोपी ने अभिषेक सिंह चौहान पर घर के कमरे के बिस्तर में ही प्राणघातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपी फरार है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बुचीडीह में हत्या होने की खबर लगते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ की। जांच के लिए डॉग स्क्वाड, एफएसएल और एक्सपर्ट की मदद ली गई। बेरला एसडीओपी भी जांच के लिए पहुंचे।
मृतक मूल तौर पर बिहार के मउदही गांव का निवासी था, जो यहां पर एक महिला के साथ रहा करता था। सूचना मिलने के बाद उसके परिवार के लोग बिहार से पहुंचे, जिसके बाद शव का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्रार्थी नरेश कुमार चौहान की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी कृष्णा सिंह ने बताया कि ग्राम में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं एसडीओपी विनय साहू ने कहा कि मामले में जांच जारी है।
इस साल हत्या के प्रकरण ज्यादा
जिले में 2022 के दौरान हत्या के 29 प्रकरण दर्ज किए गए थे। इसके बाद हत्या जैसे गंभीर अपराध में कमी आई थी और सत्र 2023 के दौरान 11 प्रकरण, 2024 में नवंबर 2024 तक 18 प्रकरण अंत तक आंकड़ा बढक़र 22 हुआ था। इस सत्र यानी 2025 के 5 माह 7 दिन तक हत्या के 20 प्रकरण विभिन्न थाना में दर्ज किए जा चुके हैं। जिले में जारी सत्र के दौरान हुई हत्या के कई प्रकरण चर्चा में रहे हैं।
मर्डर के तीन प्रकरण
- जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में नबालिग की हत्या कर फरार हुए सोहन राजपूत का सुराग देने वालों को इनाम देने की घोषणा बीते 23 मई को की गई। आरोपी अब तक फरार है।
-बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रांका के तावा भांठा नहर के नाली में बीते 23 जून को 25 से 30 साल की अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। हत्या का प्रकरण दर्ज होने के बाद आज तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।
- बेरला थाना क्षेत्र के बुचीडीह में मृतक अभिषेक चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश दूसरे दिन भी जारी है।</description>
पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 5 जुलाई। पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेजा है। घटना की जानकारी के अनुसार 02 जुलाई को थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना मिली कि ग्राम कौहाडाही निवासी रूही बाई उर्फ रोनही कोरवा (40 वर्ष) की उसके पति बीरू कोरवा (45 वर्ष) ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
मृतिका के 19 वर्षीय पुत्र शंकर कोरवा ने पुलिस को बताया कि 01 जुलाई की रात उसके माता-पिता ग्राम इंचपारा चावल खरीदने गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में लोटान के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान उसके पिता बीरू कोरवा ने रूही उर्फ रोनही कोरवा पर पत्थर एवं डंडे से हमला कर दिया और जमीन में पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शंकर कोरवा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान आरोपी बीरू कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा एवं पत्थर बरामद कर लिए।
थाना प्रभारी इगेश्वर यादव के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।</description>
गंदगी फैलाने व अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, जुर्माना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 5 जुलाई। नगर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शुक्रवार सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और नालों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
रामनिवास टॉकीज चौक पर एक जूस दुकान द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण कर सामान बिक्री करने पर पहले दी गई चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर संचालक पर 1000 का जुर्माना किया गया। इसी तरह तुलसी होटल द्वारा बाहर कचरा फेंकने के कारण गंदगी फैलाने पर 1000 का जुर्माना लगाया गया।
उर्दना बस्ती स्थित मेनता इंटरप्राइजेज द्वारा सडक़ पर सामान रखकर दुकानदारी करने पर नागरिकों की शिकायत पर 10 हजार का जुर्माना किया गया। संचालक को दुकान के भीतर ही व्यवसाय सीमित रखने की हिदायत दी गई। कमिश्नर ने सभी सफाई दरोगाओं को निर्देशित किया है कि नालों पर अतिक्रमण की स्थिति में तत्काल तोडफ़ोड़ और जुर्माने की कार्रवाई की जाए। नगर निगम की टीम लगातार क्षेत्रीय भ्रमण कर रही है और लोगों को नालों से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे रही है।
केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित सब्जी और मटन मार्केट में दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सामान फैलाकर व्यवसाय करने की शिकायत पर निगम की अतिक्रमण निवारण टीम ने दुकान क्रमांक 1, 2, 3, 5, 6 को व्यवस्थित कराया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि आगे से बाहर सामान रखने पर जब्ती और जुर्माना दोनों की कार्रवाई की जाएगी। मटन मार्केट में मांस, मछली और चिकन के अवशेष खुले में या नाली में फेंकने से रोकने के लिए व्यवसायियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे यह कचरा मान्यता प्राप्त एजेंसी को ही सौंपें। टीम ने प्रत्येक दुकान में जाकर साफ-सफाई बनाए रखने और ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता देने की समझाइश भी दी।</description>
साथियों संग मिलकर कारोबारी से 33 लाख की ठगी, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, अन्य फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 5 जुलाई। जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक व्यापारी से 33 लाख रु. की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत 22 जून को प्रार्थी विकास अग्रवाल, जो कि पत्थलगांव में, मारुति राइस मिल व मारुति फ्लाई ऐश ब्रिक्स के संचालक हैं, ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा 10 दिसंबर 2024 को अपने साथियों बैजनाथ साहू, अंशु अग्रवाल, एवं फिरोज अंसारी के साथ मिलकर, प्रार्थी को मक्का का अच्छा दाम दिलाएंगे कहकर उसे झांसे में लिया गया व प्रार्थी से 15 मई 25 तक अलग-अलग किस्त में,38 लाख 37 हजार रु कीमत का 160 टन मक्का को ले लिया, व उक्त माल का रकम प्रार्थी को न देकर धोखाधड़ी की है। रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में आरोपी मिथलेश साहू व उनके साथियों विरुद्ध ठगी व धोखाधड़ी के लिए बीएनएस की धारा 318 (4),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत भी ठगी व धोखाधड़ी का एक प्रकरण दर्ज है, जिसमें आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा अपने साथी अंशु अग्रवाल से मिलकर ग्राम सन्ना के एक किराने दुकान संचालक संतकुमार यादव को भी झांसे में लेते हुए उससे चावल की बोरी दिलवाने के नाम पर 80 हजार रु ले लिया गया था, और संत कुमार के पास चावल बोरी न भिजवाकर उसके साथ ठगी किए थे। प्रार्थी संतकुमार यादव की रिपोर्ट पर थाना सन्ना में भी बीएनएस की धारा 318 (4),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।</description>
श्री सीमेंट प्लांट की वादाखिलाफी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 जुलाई। सिमगा विकासखंड के ग्राम पंचायत चंडी में शुक्रवार को श्री सीमेंट प्लांट खपराडीह की वादाखिलाफी को लेकर नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में हुई बैठक में 15 दिन के भीतर मांगें पूरी करने का आश्वासन कंपनी द्वारा दिया गया था, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हुई है, जिससे ग्रामीण काफी नाराज है। रोजगार देने की प्रमुख मांग सहित सात बिंदुओं पर ग्रामीणों का यह धरना प्रदर्शन चल रहा है।
दरअसल, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार में प्राथमिकता, अधिग्रहीत आदिवासी भूमि का पुन: पंजीयन, जलाशय क्षेत्र में हुए अतिक्रमण की जांच, विस्थापित परिवारों को रोजगार, ट्रक यार्ड और सडक़ निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि की वापसी और ग्राम विकास फंड की राशि का उपयोग जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू किया है।
इस प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन के तरफ एसडीएम सिमगा अंशुल वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की मौजूदगी में श्री सीमेंट प्लांट प्रबंधन और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई।
ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि कंपनी ग्राम विकास को लेकर कोई काम नहीं कर रही है। विकास ठप पड़े है, गांव के युवा बेरोजगार है। बांध पर अतिक्रमण कर रहे हैं, साथ ही पानी की समस्या भी है. शासकीय जमीन पर यार्ड बनाये गए हैं, सौर पैनलों की जगह पर कब्जा किया है. साथ ही प्रशासन भी इन समस्याओं पर आज तक कोई ध्यान नही दे रही है।
नवनिर्वाचित सरपंच सत्यभामा विनोद बंछोर ने बताया कि कंपनी को स्थापित हुए 15 वर्ष हो चुके हैं लेकिन ग्राम चंडी का कोई विकास नहीं हुआ है. वहीं शासकीय भूमि पर कंपनी ने कब्जा कर लिया है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी ने हमारी मांग को पूरा नहीं किया तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।</description>
सिंगदई के सरकारी भूमि से हटाया अवैध कब्जा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनंादगांव, 2 जुलाई। नगर निगम सीमांतर्गत स्थित वार्ड नं. 50 सिंगदई में हाई स्कूल के पास की शासकीय भूमि में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसकी वार्डवासियों की शिकायत पर मंगलवार को जिला प्रशासन, निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटाने की कार्रवाई किए।
उल्लेखनीय है कि वार्ड नं. 50 ंिसंगदई में मंजू निषाद आ. रामचरण निषाद द्वारा हाई स्कूल के पास की शासकीय भूमि में अतिक्रणम कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। इस संबंध में वार्डवासियों की शिकायत पर इन्हें हटाने नोटिस दिया गया था। नोटिस उपरांत भी इनके द्वारा अतिक्रमण कार्य जारी रखा गया। जिससे वार्डवासी आक्रोशित होकर गत् दिनों कलेक्टोरेट में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं महापौर मधुसूदन यादव तथा नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा से नगर निगम में प्रत्यक्ष मुलाकात कर हटाने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्टर डॉ. भुरे द्वारा अतिक्रमण हटाने आश्वासन दिया। वहीं महापौर यादव व आयुक्त विश्वकर्मा ने भी दो दिन में अतिक्रमण हटाने आश्वासन दिया।</description>
खैरागढ़ में यातायात पुलिस ने 78 वाहनों से 33 हजार लिया जुर्माना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनंादगांव 2 जुलाई। खैरागढ़ जिले में यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई अभियान शुरू कर दिया है। यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट एवं तीन सवारी मोटर साइकिल चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की। सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने कार्रवाई अभियान छेड़ रखा है। यातायात पुलिस ने 78 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते 33 हजार 200 रुपए समन शुल्क वसूला।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले की यातायात पुलिस ने पिछले एक माह से जनजागरूकता लगाकर चौक-चौराहों में मोटर साइकिल चालकों को समझाइश दिया गया एवं पूर्व से ही 1 जुलाई से यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई की समझाइए दी गई थी, जो लगातार जनजागरूकता के बाद 1 जुलाई को मोटरसाइकिल में बिना हेलमेट चलने वाले एवं तीन सवारी चालकों पर यातायात पुलिस केसीजी द्वारा कुल 78 मोटर साइकिल चालकों पर समन शुल्क 33200 रुपए काटा गया। जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 128(ए)/177 तीन सवारी पर कुल 29 प्रकरण सामन शुल्क 8700 रुपए एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा194(घ) बिना हेलमेट में कुल 49 प्रकरण संबंध शुल्क 24500 रुपए कुल प्रकरण 78 समन शुल्क 33200 रुपए यातायात नियम नहीं पालन करने वालों के ऊपर चालानी कार्रवाई की गई। उक्त चालानी कार्रवाई में यातायात प्रभारी निरी. शक्ति सिंह सहित अधीनस्थ स्टॉफ की उपस्थिति रही।</description>
डॉ. रिजवी का सम्मान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 2 जुलाई। अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर रिजवी का सम्मान आंचलिक सामाजिक कार्यकर्ता भिलाई- दुर्ग द्वारा उनके नेहरू नगर निवास में किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल मौजूद थे। सभी सदस्यों के साथ मिलकर विजय बघेल ने शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर डॉ. रिजवी को सम्मानित किया।</description>
गैर शिक्षकीय कार्यों से कार्यालयों में शिक्षक अटैच पाये जाने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
        <description>संभागायुक्त ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 2 जुलाई। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
श्री राठौर ने संभाग अंतर्गत सभी जिलों के शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री रोकथाम के संबंध में संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ रैली, शिविर, संगोष्ठी व प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुरूप एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट्स गाइड के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाये जाए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को किसी भी तरह के नशे की लत नहीं लगना चाहिए। स्कूल परिसर पर शिक्षकों के अलावा अधिकारियों को भी ध्यान देने की आवश्यकता है। स्कूल के समीप मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानों को हटाने के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से आवश्यक सहयोग लिया जाए।
श्री राठौर ने कहा कि स्कूल प्रारंभ होने के साथ विद्यार्थियों के आय-जाति-निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाने संबंधी कार्यवाही स्कूल स्तर से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिये। साथ ही अभी भी गैर शिक्षकीय कार्य से कार्यालयों में शिक्षकों को अटैच किये जाने पर चिंता जाहिर करते हुए ऐसे सभी शिक्षकों को जो अभी भी विभिन्न कार्यालयों में अटैच है, उन्हें उनके मूल पदस्थापना स्कूलों में पदस्थ करने के निर्देश दिये।</description>
ग्राम दोन्देखुर्द में नई शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने विधायक को घेरा
        <description>रायपुर, 1 जुलाई। ग्राम दोन्देखुर्द में खुलने वाली नई शराब दुकान के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं सडक़ पर उतर आईं हैं। इन महिलाओं ने आज पहले विधायक धरसींवा अनुज शर्मा के घर को घेरा। इनसे चर्चा में शर्मा ने कहा कि जन भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा। वे इस संबंध में हाईकमान से चर्चा करेंगे। इसके बाद सभी महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंची और कलेक्टर के नाम शराब दुकान के विरोध में ज्ञापन सौंपा। और अंबेडकर चौक में भी धरने पर बैठीं।महिलाओं ने मांग नहीं मानने पर बलौदा बाजार हाइवे करने की चेतावनी भी दी।</description>
अविनाश डेवलपर्स के 12 एकड़ अवैध प्लाटिंग पर निगम का जेसीबी चला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 1 जुलाई। जोन 8 नगर निवेश विभाग ने वीर सावरकर नगर वार्ड के अंतर्गत केडिया बिजनेस पार्क के पास अविनाश डेवलपर्स के अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चलाया। अविनाश डेवलपर्स बिना विकास अनुज्ञा लिए और नगर निगम की बिना अनुमति के लगभग 12 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर रहे था। इसके लिए अवैध सीसी रोड एवं मुरूम रोड का निर्माण किया जा रहा था। नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी से ये अवैध सी सी रोड एवं मुरूम रोड को काट अवैध निर्माण पर तत्काल कारगर रोक लगाई। यह कार्रवाई जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल , कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इस संबंध में अविनाश बिल्डर के संचालक आनंद सिंघानिया ने कहा कि अवैध कब्जे जैसी कोई बात नहीं है। यह जमीन हमारी खुद की है, और अनुमति के लिए निगम, टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग विभाग में हमारे आवेदन जमा है। कुछ लंबित है। बारिश होने से पहले हम एप्रोच रोड बना रहे थे। कोई अवैध प्लाटिंग नहीं कर रहे थे।</description>
फिट रहने जवान करें एक्सरसाइजस, अनुशासन जरूरी & आईजी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 28 जून। दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने जिला पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। शुक्रवार की सुबह रक्षित केन्द्र स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। परेड कमांड की जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो के पास रही। वहीं सेकंड इन कमान सहायक उपनिरीक्षक उदलराम टंडेकर रहे। पुलिस कर्मियों की एक-एक टोली ने ड्रिल अभ्यास का प्रदर्शन किया।
उन्होंने जवानों को फीट रहने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। आईजी गर्ग ने बारी-बारी से शासकीय वाहनों, ड्राइवर टूल किट, ड्राइवर रजिस्टर, बीडीएस टीम व अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक सुधार के दिशा-निर्देश प्रदान किए।
हथकड़ी लगाने की विधि का प्रशिक्षण देने के निर्देश
उन्होंने रक्षित केंद्र के स्टोर शाखा, शस्त्रागार, मैगजीन भवन और नारकोटिक मालखाना का भी निरीक्षण किया। पुलिस कस्टडी में सुरक्षा के संबंध में विशेष सावधानी बरतने और हथकड़ी लगाने की विधि में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। डॉग स्क्वाड का जायजा लेते हुए डॉग मास्टर को उनके खानपान, ट्रेनिंग और समय-समय पर उपचार कराने के निर्देश दिए।
जवानों से किया सीधा संवाद
पुलिस सम्मेलन आयोजित कर आईजी गर्ग ने पुलिस अधिकारियों व जवानों से सीधा संवाद किया और उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना। उनकी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं के यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता व मनोबल को बनाए रखने के लिए उनकी समस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। उन्होंने निराकरण के लिए संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही संवेदनशीलता से त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए ताकि आम जनता में पुलिस की सकारात्मक छवि बनी रहे। अनुशासहीनता बर्दाश्त नहीं करने की भी बात कही।</description>
शादी का झांसा दे नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल कैद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
गरियाबंद, 28 जून। फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय (पॉक्सो एवं बलात्कार मामलें), गरियाबंद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनीकर ने नाबालिग बालिका को शादी का लालच देकर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं।
मामले के संबंध में शासन की ओर से पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक एच. एन. त्रिवेदी ने बताया कि नाबालिग पीडि़ता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसके माँ-पिता कमाने-खाने के लिए बाहर रहते हैं, बीच-बीच में मिलने आते हैं, वह अपने छोटे भाई-बहन के साथ गाँव में अपने दादी के पास रहती हैं। आरोपी रामनारायण महंत उसके घर आता-जाता रहता था कि पिछले वर्ष होली के दिन आरोपी ने पीडि़ता को प्यार करता हंू शादी कर पत्नी बनाकर रखूँगा कहने पर पीडि़ता ने उसे अभी छोटी हूं, कहकर मना कर दी। उसके कुछ दिनों बाद आरोपी ने बहला फुसला कर पीडि़ता को नाबालिग जानते हुए भी उसके साथ रेप किया और घटना को किसी को मत बताना कहकर मारने की धमकी भी दिया था।
घटना के संबंध में पीडि़ता द्वारा अपने माँ-पिता को बताने व रिपोर्ट लिखाये जाने पर थाना फिंगेश्वर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 366, 376 (2) (ढ) भा.दं.वि. एवं धारा 04 व 06 पॉक्सो एक्ट के तहत् न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था।
फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनीकर द्वारा प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्य, तथ्य एवं अपराध की गंभीरता पर विचार कर नाबालिग पीडिता को शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर मारने की धमकी दिये देने वाले आरोपी रामनारायण महंत उर्फ रामू को दोषसिद्ध पाते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत् 20 वर्ष (बीस वर्ष) का सश्रम कारावास एवं 5,000रू. (पाँच हजार रूपयें) के अर्थदण्ड, भादंवि की धारा 366 के तहत 5 वर्ष (पॉच वर्ष) का सश्रम कारावास एवं 2000रू. का अर्थदण्ड व धारा 506 भाग दो के तहत् 02वर्ष (दो वर्ष) का सश्रम कारावास एवं 1000रू. के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है।
न्यायाधीश द्वारा पारित निर्णय में नाबालिग पीडि़ता के साथ हुई उक्त घटना से होने वाले शारीरिक व मानसिक पीड़ा तथा उसके जीवन व मनोदशा पर पडऩे वाले मनोवैज्ञानिक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियो पर विचार कर नाबालिग पीडि़ता को प्रतिकर स्वरूप 4,00,000रू. (चार लाख रूपयें) दिलाये जाने का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्रतिकर प्रदाय किये जाने के लिए निर्देशित किया गया हैं।</description>
बेमेतरा में एक सप्ताह में करंट से 4 की मौत, बारिश में खतरा बढ़ा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 28 जून। जिले में बिजली करंट की चपेट में आने से मौत व घायल होने की घटनाएं बारिश के मौसम के साथ ही बढ़ गई है। जिले में बीते 21 से लेकर 27 जून तक अलग-अलग क्षेत्रों में करंट लगने से चार की मौत हुई है। चारों की मौत बिजली संबंधित हादसों में तीन प्रकरणों में खेत जाने से हुई है। हादसों को देखते हुए विभाग ने सावधानी बरतने की बात कही है।
जानकारी हो कि आम दिनों की अपेक्षा बारिश व नमी के समय करंट लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। बिजली संबधित घटनाओं से बचने के लिए जानकार सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।
जानकार बताते हैं कि बारिश के समय बारिश के दिनों में बिजली से करंट लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि बारिश का पानी बिजली का सुचालक होता है, जिससे बिजली के तारों या उपकरणों से करंट का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, बारिश के कारण नमी भी बढ़ जाती है, जिससे बिजली के उपकरणों और तारों में करंट का खतरा और बढ़ जाता है। बारिश का पानी, विशेष रूप से वर्षा जल में घुले हुए लवणों के कारण बिजली का अच्छा सुचालक बन जाता है। इंजीनियर सतीष पांडे बताते हैं कि बारिश में हादसे का खतरा का एक बार अर्थिंग की कमी भी है। कई घरों में अर्थिंग की कमी या कमजोर अर्थिंग के कारण भी करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। समय रहते इस पर ध्यान देने की जरूरत रहती है। बेमेतरा जेई गुलाब साहू ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा लोगों को समझाया जाता है। अगर दुर्घटना हो रही है तो विभाग अपने पोल कनेक्शन की सप्लाई की चपेट में आने वालों को मुुअवाजा देता है। घरेलू कनेक्शन की चपेट में आने वालों को पात्र नहीं माना जाता।
किसान के खेत में तीन महीने से तीन खंभे गिरे
थानखम्हरिया के समीपस्थ ग्राम पेंडरी कला के एक किसान के खेत में तीन खंभे तीन माह से गिरे हुए हैं। शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा अनदेखी की गई। किसान फसल बुआई करने के लिए खंभे को खेत से हटाने व गड़ाने के लिए ऑफिस का चक्कर लगा लगाकर थक गए लेकिन अधिकारी किसान की बातों पर ध्यान नहीं दे रहे। खंभे गड़ाने के लिए और गड्ढे खोद दिए, जिसमें बरसात का पानी भर गया, जिससे और घटना घटित हो सकती है, जिससे साफ दिखाई देता है कि बिजली विभाग आंख बंद कर मौन बैठा है। आखिर किसान की फसल खराब का जिम्मेदार कौन है और उनकी उदासीनता को प्रदर्शित करती है।</description>
आंवराडबरी में प्रशासन की तर्ज पर सरपंच ने ली बैठक, कहा&ग्रामीणों की सुविधा अनुसार काम करेंगे
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 23 जून। जिस तरह राजधानी अथवा जिला मुख्यालय में विभागीय सचिव, कलेक्टर व सीईओ बैठकें लेकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति की समीक्षा करते हैं। ठीक उसी तर्ज पर बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत आंवराडबरी में सरपंच दुलारी मुकुंद सिन्हा की अध्यक्षता में मेरी पंचायत-मेरी पहचान कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े पंचायत में पदस्थ सरकारी कर्मियों के साथ सरकारी योजनाओं की पंचायत क्षेत्र में प्रगति पर चर्चा कर समीक्षा की गई। इस अनोखी पहल की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
बैठक में सभी ने प्रमुखता से अपने-अपने विभागों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी और पंचायत क्षेत्र में लोगों के सुविधा अनुसार काम करते रहने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान सरकारी योजनाओं से लेकर चिकित्सा, शिक्षा, राशन, पेयजल, स्वच्छता, गांव की विकास और समस्याओं के निराकरण संहित लोगों से जुड़े मुलभुत के प्रत्येक जरूरी बातों पर चर्चा हुई। इस आयोजन के माध्यम से शासकीय विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ समीप के पड़ोसी पंचायतों के सरपंच व उप सरपंचों की उपस्थिति भी रही।
मेरी पंचायत-मेरी पहचान कार्यक्रम को लेकर सरपंच दुलारी मुकुंद सिन्हा ने कहा कि ज्यादातर देखा जाता है कि गांवों में जो भी समस्या आती है उसके निराकरण के लिए गांवों के लोग शासन-प्रशासन तक अपनी समस्या पहुंचाने जिला व ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाते हैं। जिससे उनका समय और पैसा भी बर्बाद होता है। इसे देखते हुए हमने पंचायत भवन में ही सभी विभागों के अधिकारियों को बुला कर ग्रामीणों को कार्यों और उनकी समस्याओं को सुना। सरपंच ने उपस्थित ग्रामीणों को पंचायत क्षेत्र के सभी समस्याओं को प्रस्तावित कर शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।</description>
धरती आबा अभियान केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं,  बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व&दीपक
        <description>सारंगढ़, 23 जून। आदिवासी समुदाय के समग्र विकास एवं सरकारी योजनाओं के लाभों को शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 से 30 जून तक ग्राम स्तर पर जागरूकता और लाभ वितरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में समाजसेवी एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान हमारे जनजातीय भाई-बहनों के विकास, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी पहल है। धरती आबा अर्थात धरती के पिता, महान जननायक बिरसा मुंडा की स्मृति और उनके आदर्शों से प्रेरित यह अभियान हम सभी को हमारे मूलभूत कर्तव्यों की याद दिलाता है।
उन्होंने आगे कहा, यह केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से संचालित एक जनआंदोलन है। धरती आबा अभियान में सक्रिय भागीदारी कर हम अपने समाज को सशक्त बना सकते हैं। गौरतलब है कि इन शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र लोगों को मौके पर ही उनका लाभ प्रदान किया जा रहा है।</description>
वल्लभाचार्य महाविद्यालय के प्रदीप कन्हेर राज्य के सर्वोत्तम एनसीसी अधिकारी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 23 जून। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र और एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रदीप कन्हेर को एनसीसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य की सर्वश्रेष्ठ एनसीसी अधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
साल 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहयोगी एनसीसी अधिकारियों और कैडेटों को राज्य शासन के मुख्यमंत्री पुरस्कार, शिक्षा मंत्री पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लेफ्टिनेंट प्रदीप कन्हेर एनसीसी अधिकारी को छग राज्य की सर्वश्रेष्ठ एनसीसी अधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री पुरस्कार सम्मान प्राप्त हुआ। लेफ्टिनेंट प्रदीप कन्हेर 27 सीजी बटालियन एनसीसी रायपुर इकाई के प्रभारी हैं और महाविद्यालय में रसायनशास्त्र विषय में सहायक प्राध्यापक हैं।</description>
रविवार को छुट्टी के दिन स्कूटी से फिर निकले विधायक रिकेश, जवाहर नगर में दर्जन भर समाज प्रमुखों से चर्चा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 23जून। आज वैशाली नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर प्रांगण में मां काली की पूजा अर्चना कर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने स्कूटी से अपनी वार्ड भ्रमण यात्रा का शुभारंभ किया। यहां से सर्वप्रथम उस वार्ड में पहुंचे जहां से वो अब भी पार्षद हैं। राम नगर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ आज उन्होंने सड़क किनारे 50 लाख की लागत से फुटपाथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे लोगों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
राम नगर से सुंदर नगर वार्ड का भ्रमण करते हुए विधायक रिकेश स्कूटी से जवाहर नगर वार्ड पहुंचे और यहां निगम की जमीन पर स्थापित लगभग एक दर्जन विभिन्न समाज के मंदिरों और सम्पूर्ण स्थल का निरीक्षण किया। विधायक के पहुंचते ही दर्जन भर विभिन्न समाज के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। श्री सेन ने श्रीश्रीश्री मंकिनम्मा मंदिर, रेणुका एलम्मा देवी मंदिर, नुकाम्बिका देवी, विराट पोतुलूरी वीर ब्रम्हेंद्र स्वामी मंदिर और मां सिन्धु पाटरानी मंदिर में दर्शन कर तेलुगू, उत्कल, वैश्य, चित्रगुप्त, यदुवंशी, कसौंधन वैश्य समाज प्रतिनिधियों सहित लगभग 9 समाज के स्थापित मंदिर और परिसर का दौरा किया।
उन्होंने सर्व समाज प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान इस स्थल को देव धाम के रूप में डेव्हलप करने विधायक की इच्छाशक्ति पर सर्व समाज ने हर्ष जताया। समाज प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके सभी सामाजिक आयोजन मंदिर प्रांगण में ही होते हैं। सड़क न होने से बरसात के समय यहां मैदान और परिसर में पानी का जमाव होने से मंदिर तक पहुंचने काफी दिक्कत होती है। विधायक ने इस स्थल पर सभी मंदिरों के लिए सीमेंटेड पहुंच मार्ग, ट्यूबलर पोल से स्ट्रीट लाईट सहित समुचित प्रकाश व्यवस्था का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।</description>
लूट का मास्टर माइंड निकला साथी, तीन गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जून। चाकू की नोक पर डोंगरगढ़ के करवारी बांस डिपो मैदान में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लूट की घटना को अंजाम देने का मास्टर माईंड साथी ही निकला। मास्टर माइंड ने योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी के साथ रहकर घटना को अंजाम दिया।
आरोपियों ने सोने-चांदी के चेन, अंगूठी, कड़ा, मोबाइल, नगदी रकम व ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सहित कुल 2 लाख 85 हजार रुपए का लूट किया था। पुलिस ने लूट के सोने-चांदी के चेन, अंगूठी, कड़ा व नगदी रकम को जब्त किया। वहीं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लूट के रकम को फ्रिज कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो नग खंजर (चाकू) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व एक्टिवा को जब्त किया। आरोपियों के विरूद्ध हत्या, मारपीट, बलवा जैसे अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व विधि से संघर्षरत बालक को विधि
पूर्ण कार्रवाई की जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ के अम्बेडकर वार्ड निवासी असगर खान ने 20 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 जून की रात करीब 8.45 बजे ग्राम करवारी के बांस डिपो मैदान के पास दो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी और नकीब खान (उम्र 18 साल 5 माह) के गले में चाकू टिकाकर सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, चांदी का कड़ा कीमती एक लाख 49 हजार 500 रुपए एवं नगदी रकम 8 हजार, एक मोबाइल कीमती 3 हजार को लूट लिया और फोन-पे से बरन 98 हजार रुपए अपने फोन-पे में ट्रांसफर कर लिया। कुल 2 लाख 85 हजार 500 रुपए का लूट किया। रिपोर्ट पर अप.क्र. 316/2025 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ आरोपियों की पतातलाश में जुट गई। घटना के दौरान प्रार्थी के साथ उपस्थित नकीब खान से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर विरोधाभाष लगने एवं तकनीकी साक्ष्य से संदेह उत्पन्न हुआ। नकीब खान से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि 19 जून के दो दिवस पूर्व आरोपी नकीब खान अपने दोस्त विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर प्रार्थी असगर खान को लूटने की योजना बनाया। लूट के लिए और बदमाशों की जरूरत होने से विधि से संघर्षरत बालक के पहचान वाले राजनांदगांव तुलसीपुर निवासी पिंटू उर्फ हिरेन्द्र सिन्हा और भरत बंसोड़ से दोनों राजनांदगांव में जाकर मुलाकात की और लूट करने की योजना बनाई।</description>
दो द्रोणिका और चक्रवात के बीच फंसा छत्तीसगढ़, कल हो सकती है तेज बारिश
        <description>रायपुर, 22 जून। एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।एक द्रोणिका गुजरात के मध्य भाग से बांग्लादेश के मध्य भाग तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर बिहार तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास 25 जून को बनने की संभावना है। प्रदेश में कल 23 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे और 1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है।</description>
शिक्षक भर्ती तूता में विशाल धरना प्रदर्शन, आप ने किया समर्थन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 22 जून। छत्तीसगढ़ राज्य मे लिखित घोषणा व विधानसभा के पटल पर आश्वासन दिया गया था कि शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सदन में तदाशय की घोषणा भी की गई थी। किंतु आज तक भर्ती न होने से से प्रदेश में पढ़े लिखे डीएड बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, बेरोजगारी की समस्या झेल रहे हैं। कर्मचारी नेता एवं आप पार्टी कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि विगत 10 जून तक पूरे प्रदेश में शिक्षक, व्यायाम शिक्षक व ग्रंथपाल भर्ती हेतु बीएड डीएड प्रशिक्षित शिक्षकों ने प्रदर्शन किया था।
श्री झा ने बताया है 21 जून शनिवार को पुन: विश्व योग दिवस के अवसर पर तूता धरना स्थल में हजारों की संख्या में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। उनकी एक सूत्रीय मांग प्रदेश में रिक्त शिक्षको के पद पर डीएड बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार तीनों संवर्ग के पदों की भर्ती की जाय। श्री झा ने कहा है कि प्रदेश सरकार के शिक्षक विरोधी नीति युक्तियुक्तकरण के कारण हजारों की संख्या में शिक्षकों को इधर उधर पदस्थापना से शाला में शिक्षकों की कभी हो रही है।
ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित लोगों को नियुक्ति प्रदान कर देश में शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी की दिशा में कड़े कदम उठाया जाना चाहिए। जब तक प्रदेश का छात्र शिक्षित नहीं होगा प्रदेश का विकास संभव नहीं है। इसलिए आपसे शिक्षकों की भर्ती का छात्र पालको को अच्छे भविष्य बनाने का सुअवसर प्रदान किया जाना चाहिए। प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा सदस्य संदीप पाठक, अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, महासचिव वदूद आलम ने समर्थन किया है।</description>
सीसीपीएल में विजेती टीम राजनांदगांव पैंथर्स का भव्य सम्मान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जून। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के सीजन 2 में शानदार प्रदर्शन कर संयुक्त विजेता बनी टीम राजनांदगांव पैंथर्स का शनिवार को भव्य सम्मान समारोह एक होटल में आयोजित हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विशिष्ट अतिथि सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, समाजसेवी खूबचंद पारख, छग स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बल्देव सिंह भाटिया, छग पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, छग स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह, समाजसेवी सुरेश एच. लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व कलेक्टर जीएस मिश्रा, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, समाजसेवी रमेश पटेल, सीपीसीएल के चेयरमैन प्रमोद शंकर शर्मा शामिल रहे। समारोह में छग स्टेट क्रिकेट संघ एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य, खेलप्र्रेमी एवं बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी शामिल रहे।
समारोह में दक्षिण अफ्रीका में 90 किमी की अल्ट्रारेस को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले धावक शहर के उमेश काकिरवार, अंडर-19 में इंडिया टीम में चयनित होने वाले शहर के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी विकल्प तिवारी एवं अंडर-19 में पूरे देश से चयनित अंतिम 25 खिलाडिय़ों की सूची में शामिल होने वाली प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी महक नरवासे को भी अतिथियों ने पुरस्कृत कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
समारोह को संबोधित करते जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकलापों की जानकारी देते राजनांदगांव शहर में एक अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी की स्थापना की मांग करते कहा कि अगर दिग्विजय स्टेडियम का मैदान दुरुस्त कर ख्याति अनुरूप बना लिया जाएगा तो फरवरी 2026 में राजनांदगांव में निश्चित रूप से रणजी ट्रॉफी का आयोजन संपन्न होगा।
महापौर मधुसूदन यादव ने राजनांदगांव के खिलाडिय़ों द्वारा भारतीय जूनियर टीम अंडर-19 में चयन होने की बधाई देते जिला क्रिकेट एसोसिएशन के क्रियाकलापों की सराहना की। उन्होंने अत्याधुनिक अकैडमी के निर्माण हेतु क्रिकेट एसोसिएशन की योजना को क्रियान्वित कराने पूर्णत सहयोग करने का आश्वासन दिया। सांसद संतोष पांडे ने सीसीपीएल में राजनांदगांव पैंथर्स के संयुक्त विजेता होने पर खिलाडिय़ों एवं जिला क्रिकेट संघ को बधाई देते अपने अनुभव सुनाए।</description>
सीएम के हाथों प्रधान महिला आरक्षक अनुपमा सम्मानित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 19 जून। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का 15वां स्थापना दिवस 17 जून को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम, रायपुर में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला प्रधान आरक्षक अनुपमा दुबे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित। ये सम्मान 14 अपहृत बालिकाओं को वापस लाकर परिजनों को सौंपने की त्वरित व संवेदनपूर्ण कार्यवाही व उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों ने भी महिला प्रधान आरक्षक अनुपमा दुबे के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी संतोषी ग्रेस आदि मौजूद रहे।
विश्व रक्तदाता दिवस पर जागरूकता रैली
नवापारा-राजिम, 19 जून। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एनसीसी आर्मी एवं नेवल इकाई के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में व्याख्यान माला के साथ-साथ पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शोभा गवरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. पूनम सिंह एएनओ सब लेफ्टिनेंट, केयरटेकर डॉ. विकास बंजारे, एनसीसी आर्मी एवं नेवल कैडेट्स उपस्थित थे।</description>
अभिराम दास देवाचार्य ने राम कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुनाया
        <description>रायपुर, 19 जून।श्रीमद्जगदगुरु द्वाराचार्य भावानंद पीठाधीश्वर स्वामी श्री अभिराम दास देवाचार्य (मलूक पीठ वाले) ने भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को श्री राम कथा और श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। इससे पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे और महाराज जी का आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को गोवर्धन लीला, महारास उद्धव गोपी संवाद होगा। कथा मोवा के कांपा स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में 24 जून तक जारी रहेगी।</description>
डेका का प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने प्रयास करने निर्देश
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025-26 तक टीबी से मुक्त राज्य बनाने सघन प्रयास के निर्देश
दिए हैं। आज यहां राजभवन में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला को निर्देश देते हुए कहा कि टी बी के गंभीर मरीजों की समुचित चिकित्सा की व्यवस्था करें। जो टीबी मरीज बीच में ही दवा का सेवन बंद कर देते है उन मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें दवा का पूर्ण कोर्स करने हेतु जागरूक किया जाए। टीबी मरीजों को योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करें जिससे रोग के प्रति उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। श्री डेका ने टीबी मरीजों को पर्याप्त पोषण आहार मिले इसके लिए अधिक से अधिक नि:क्षय मित्र बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।</description>
प्रहलाद जैसा संकट किसी दूसरे पुरूष के जीवन में नहीं&अभिराम दास
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 जून। मथुरा वृन्दावन पीठ के स्वामी अभिराम दास देवाचार्य की भागवत कथा रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। पहले दिन स्वामी जी ने विधि पूजन कर करके कथा करने,सुनने की विधि, वक्ता और श्रोता के लक्षण, कथा के दौरान ग्रहण किए जाने वाले सात्विक अन्न का भी विवरण दिया।
श्री वेदाचार्य ने भागवत महात्मय में धुंधकारी की कथा सुनाई। इसमें प्रेत के मोक्ष को बताया। उन्होंने प्रहलाद दैत्यकुल में भी पैदा होकर उन्होंने भगवत प्राप्ति की जितना संकट और दुविधा उनके जीवन में आई, उतना किसी अन्य पुरूष के जीवन में नहीं। इसके बाद भी प्रहलाद के मन में भगवान के प्रति कोई शिकायत नहीं रही। आज दूसरे दिन उन्होंने परीक्षित संवाद, श्रृष्टिक्रम, कपिल व्याख्यान दिया।यह आयोजन शीतला माता मंदिर नहरपारा कांपा मोवा में 23 जून तक चलेगा। 24 को दोपहर भंडारा है। कल17 जून को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जडभरत, 18 जून वृत्रासूर, प्रहलाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, 19 जून श्रीराम कथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 20 जून गोवर्धन लीला, महारास उद्धव गोपी संवाद, 21 जून रूकमणी विवाह, राजसूय यज्ञ, सुदामी चरित्र, 22 जून श्रीमद् भागवत सार, परीक्षित मोक्ष, 23 जून गीता पाठ, तुलसी वर्षा, हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्र धारा और शोभायात्रा के साथ समापन होगा।</description>
श्रीपादा रवि कुमार का निधन
        <description>रायपुर, 16 जून। श्री श्रीपादा रवि कुमार (51वर्ष) सुपुत्र श्री श्रीपादा कामेश्वर राव (बिलासपुर) का कल रात 7:35 बजे डी के हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका अंतिमसंस्कार देवेन्द्र नगर शमशान घाट में किया गया। वे आर .श्रीधर(शिक्षक) के जीजा एवं श्रीपादा श्रीनिवास(बिलासपुर) के छोटे भाई, श्रीपादा शिव कुमार(रायपुर) के बड़े भाई थे।</description>
जोन 6 में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही
        <description>रायपुर, 16 जून।निगम जोन 6 की टीम ने रावतपुरा फेस-2 के क्षेत्र में अभियान चलाकरप्लीन्थ लेवल तक बने 6 मकानों का प्लीन्थ एवं लेबर क्वार्टर को हटया।और भवन निर्माण सामग्री को जप्त किया। वहीं इससे लगे क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग क्षेत्र में बने अवैध रोड को काटा और मलबा जप्त किया। रावतपुरा फेस 2 क्षेत्र में अभियान चलाया जाकर सभी अवैध निर्माण को बंद करवाया गया। यह कार्रवाई जेसी हितेन्द्र यादव के नेतृत्व और ईई अतुल चोपड़ा, एई आशीष श्रीवास्तव, हिमांशु चंद्राकर,अमित सरकार की उपस्थिति में नगर निवेशउडऩ दस्ते ने की।</description>
गोयल, केपीएस, ब्रह्मविद समेत कई स्कूलों की बसों में मिली खामियां
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 जून। शनिवार एवं रविवार कोके मार्गदर्शन में परिवहन, यातायात एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम नेसंयुक्त रूप से स्कूल/कॉलेज बसों की जांच की। साथ ही ड्राइवर कंडक्टर के स्वास्थ्य परीक्षण भीकिया। इसमें कुल 418 बसों की जांच की गई। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह,आशीष देवांगन आरटीओ, डॉ. प्रशांत शुक्ला एएसपी ट्रैफिक ने भी बसों का निरीक्षण किया।
वाहन के दस्तावेजों की जांच -
1.वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र (आर.सी. बुक), 2. मोटरयान कर जमा की रसीद,
3. वाहन का परमिट, 4. वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र, 5. वाहन का बीमा प्रमाण पत्र,
6. वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र, 7. चालक का अनुज्ञा पत्र, 8. स्पीड गवर्नर।
वाहन के मैकनिकल
फिटनेस की जांच-
हेड लाईट, ब्रेक लाईट,पार्किंग लाईट, इंडिगेटर लाईट, स्टेयरिंग की स्थिति,टायर की स्थिति,वायपर, ब्रेक/हैण्ड ब्रेक,क्लच, एक्सीलेटर, सीट की स्थिति, हॉर्न, रिफ्लेक्टर।
पुलिस वाहन शाखा अमलेश्वर केपरिवहन निरीक्षक, परिवहन उप-निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, उप निरीक्षक ने मैकनिकल जांच की।
जिले के 27 शैक्षणिक संस्थानों के कुल 418 बसों में से 302 बसें फिट 116 बसों में खामियां पायी गयी। इनके स्कूलों के प्रबंधकों को खामी को जल्द से जल्द दूरूस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है। एनएच गोयल, एम.एम. स्कूल, ब्राईटन इंटरनेशनल स्कूल , मदर्स प्राईड स्कूल, वाईकॉन स्कूल, गॉडसन एंजल एकेडमी रायपुर, महर्षि विद्या मंदिर रायपुर, कृष्णा पब्लिक स्कूल डूण्डा रायपुर, सूर्या पब्लिक हायर सेकण्ड्री स्कूल रायपुर, कांकेर कॉन्ट्रेक्ट कैरियर रायपुर, जैन पब्लिक स्कूल रायपुर, कृष्णा पब्लिक स्कूल तुलसी रायपुर, ब्रम्हवीद ग्लोबल स्कूल, रायपुर, कैम्पियन स्कूल रायपुर देल्ही पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रायपुर, प्रतिभा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग,रायपुर, सेंट जेवियर स्कूल रायपुर, एमजीएम स्कूल रायपुर,कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना रायपुर, शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर, कृष्णा पब्लिक स्कूल, नवा रायपुर।
वाहन जांच शिविर में चालक एवं परिचालक के नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु श्री नारायणा हास्पिटल देवेन्द्र नगर के डॉ. आनंद शुक्ला, डॉ. भावना, जिला अस्पताल रायपुर एवं ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय शंकरनगर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा 418 वाहन चालकों का रक्तचाप, मधुमेह, आंखों की दृष्टि क्षमता, आंखों में मोतियाबिंद आदि का जांच किया गया जिसमें 26 वाहन चालकों को उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह वाले चालकों को लगातार मेडिसीन का उपयोग करने एवं दृष्टि कमजोर वाले वाहन चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने निर्देश दिए कि जो स्कूल/कॉलेज के प्रबंधक/वाहन स्वामी द्वारा जांच शिविर में वाहन उपलब्ध नहीं कराये गये है उन संस्थानों में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम संयुक्त रूप से जांच के लिए जाएगी और खामियॉ पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही के साथ-साथ वाहन की जब्ती की कार्यवाही करते हुये नियमानुसार शमन शुल्क वसूल किया जावेगा। मार्गकर जमा नहीं होने की दशा में भी नियमानुसार मार्गकर जमा कराये जाने की कार्यवाही किया जावेगा। जांच के दौरान छात्र/छात्राओं को असुविधा होने की संपूर्ण जवाबदारी स्कूल/कॉलेज बस के चालक/मालिक तथा स्कूल प्रबंधक की होगी।</description>
लापता युवक की डबरी में तैरती मिली लाश, जांच
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
चारामा, 15 जून। कांकेर जिले के हल्बा चौकी क्षेत्र के ग्राम रानीडोगरी में दो दिन से लापता युवक का शव डबरी में तैरता हुआ मिला। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान ग्राम कुरूभाट निवासी सूर्यकांत मरकाम के रूप में हुई है, जो 12 जून की शाम से लापता था।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने ग्राम की डबरी में शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। फिलहाल युवक की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। वहीं गांव में शोक का माहौल है।</description>
बस्तर संभाग के अभ्यार्थियों को एनएमडीसी भर्ती में बोनस अंक देने की उठी मांग
        <description>खदान मजदूर संघ ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय को प्राथमिकता देने की अपील
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 15 जून। एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा हाल ही में आरएस-01 एवं आरएस-02 श्रेणी के विभिन्न पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में स्थानियों को प्राथमिकता देने की मांग जोर पकड़ रही है। अब बस्तर संभाग के युवाओं को इस भर्ती में बोनस अंक देने की मांग उठी है।
खदान मजदूर संघ ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी लिमिटेड के नाम से बचेली के मुख्य महाप्रबंधक के द्वारा ज्ञापन सौंपा।
संघ के अध्यक्ष दीप शंकर देवांगन एव सचिव सुरेश तामो का कहना है कि आरएस-01 और आरएस-02 के लिए क्रमश: 221 और 276 पदों पर अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इससे बस्तर अंचल के स्थानीय अभ्यर्थियों को अन्य विकसित क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के मुकाबले प्रतिस्पर्धा में पिछडऩे की आशंका है। इन विज्ञापित पदों पर अखिल भारतीय स्तर से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, जिससे बस्तर अंचल के अभ्यर्थियों के शैक्षणिक स्तर में एवं अन्य विकसित क्षेत्र के अभ्यर्थियों की तुलना में अंतर होने के कारण सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित हमारे बस्तर संभाग के अभ्यर्थी तुलनात्मक रूप से प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाते हैं तथा जिस अनुपात में स्थानीय अभ्यर्थियों का चयन होना चाहिए साथ ही स्थानीय प्रशासन के सकारात्मक प्रयासों के बावजूद भी उसे अनुपात में सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पूर्व में भी छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की भर्तियों में इसी प्रकार का प्रावधान किया गया था, जिससे पिछड़े हुए क्षेत्र के अभ्यर्थियों को नियुक्ति में सफलता मिली थी।
खदान मजदूर संघ ने मांग की है कि बस्तर संभाग के उन अभ्यर्थियों ने जिन्होंने 5वीं, 8वीं या 10वीं की परीक्षा स्थानीय शैक्षणिक संस्थाओं से उत्तीर्ण की हो, उन्हें 20 अंकों का विशेष बोनस प्रदान करने का प्रावधान किया जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि वन एवं पर्यावरण मंत्री, बस्तर लोकसभा सांसद, जिला कलेक्टर को भी प्रेषित की गई है।</description>
तेज रफ्तार गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 6 गंभीर
        <description>धमतरी से कोंडागांव आये थे
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 15 जून। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीती रात फिर एक तेज रफ्तार वाहन सडक़ हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में वाहन में सवार 18 लोगों में 2 की मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर है, वहीं बाकी को भी चोट आई है। घटना के बाद छोटे डोंगर थाना पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छोटे डोंगर थाना प्रभारी ने बताया कि यह सडक़ हादसा भूमका के पास देर रात को हुआ है। इस वाहन में धमतरी जिले के ग्राम बोरई तहसील बेलर के सभी लोग थे, जो कि पारिवारिक काम से बोरई से मोहपाल आये हुए थे। वापस जाने के दौरान अचानक से ड्राइवर ने रफ्तार से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कि वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोगों को गंभीर चोट आई। घटना के तत्काल बाद एम्बुलेंस के साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी भी राहत काम में जुट गई, वहीं घायलों को पहले छोटे डोंगर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला कोंडागाँव के अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।</description>
15 को पेयजल आपूर्ति पूर्णत: बाधित रहेगी
        <description>भिलाई नगर, 13 जून। वर्षाऋतु के पूर्व नगर पालिक निगम भिलाई के शिवनाथ इंटेकवेल में संधारण कार्य किया जाना अति आवश्यक है। इस हेतु दिनांक 14 शनिवार को समय सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक शट-डाउन लिया जायेगा। शट-डाउन लिये जाने से शिवनाथ इंटेकवेल से जलप्रदाय पूर्णत: बाधित होने के कारण दिनांक 15 रविवार को नगर निगम भिलाई एवं नगर निगम रिसाली के समस्त उच्चस्तरीय जलागारों में जलप्रदाय आंशिक रूप से बाधित रहेगी। संधारण कार्य पूर्ण होने पश्चात पूर्व की भांति जल प्रदाय चालू कर दिया जायेगा।</description>
नगपुरा दिव्यांगजन शिविर में 49 का पंजीयन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 13 जून। जिले में निवासरत ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनवाया हो तथा ऐसे दिव्यांजन जिसका प्रमाण पत्र बना हुआ है, किन्तु उक्त प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है, के लिये उनकी सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग दुर्ग एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग के समन्वय से 12 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगपुरा विकासखण्ड दुर्ग में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण/चिन्हांकन/मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त आयोजित शिविर में आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से कुल 49 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। पंजीकृत दिव्यांगजनों का जिला चिकित्सालय दुर्ग के चिकित्सक अस्थिबाधित विशेषज्ञ डॉ. आर.के. नायक, नेत्र बाधित विशेषज्ञ डॉ. बी.एन. वाहने तथा श्रवण बाधित विशेषज्ञ डॉ. रेणु तिवारी द्वारा परीक्षण कराया गया। जिसमें से 18 दिव्यांगजन पात्र पाये गये 28 लोगों को मशीन से परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग रेफर किया गया है तथा 03 दिव्यांगजन अपात्र पाये गये।</description>
प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी 17 को
        <description>भिलाई नगर, 13 जून। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की खुली लाटरी पद्वति का आयोजन 17 जून को रखा गया है। जिसमें मोर मकान-मोर चिन्हारी एवं मोर मकान-मोर आस घटक से निर्मित मकानों का आबंटन होना है। जो हितग्राही पूर्व से आवेदन कर चुके है और मकान का 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किए है। उन्हे निगम मुख्य कार्यालय सभागार में समय दोपहर 3:30 बजे से लाटरी निकालकर मकान आबंटन किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को जिस स्थल का मकान निर्माण पूर्ण हो गया है, उन जगहों का मकान आबंटन किया जाएगा। हितग्राही निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लाटरी में भाग ले सकते है।</description>
योग ध्यान और जुम्बा का साप्ताहिक  शिविर 14 से 21 तक
        <description>भिलाई नगर, 13 जून। पूज्य श्री राम सिंधी पंचायत वैशाली नगर और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की संयुक्त प्रस्तुति मैं योग ध्यान और जुम्बा का साप्ताहिक शिविर लगाय जा रह है जो की 14 से 21 जून तक रहेगा समय शाम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक रहेगा जिसमें सिंधी समाज से आस-पास के रहवासी, व्यापारी गण अधिक से अधिक सांख्य में आकार इस सप्ताहिक शिविर का लाभ लें सके।
साप्ताहिक शिविर में पूज्य श्री राम सिंधी पंचायत से अध्यक्ष दिलीप पावनी, डॉ हेमंत अंबवानी, धर्म दास बत्रा , मनोहर लाल थदानी, राम चंद्र चुगानी ,जयराम दास गेहानी , नरेश कुकरेजा , गोपी पारप्यानी , गोपी राजपलानी, खिल्लू मल होतवानी ओर मुकेश गडेशानी और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स से प्रदेश महामन्त्री अजय भसीन,जिला अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ,सुनील मिश्रा ,प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल उद्योग चैम्बर से जेपी गुप्ता केसी बेदी, अन्य सभी संरक्षक गण है शिविर के संयोजक मनोहर कृष्णानी, नरेश कुकरेजा हैं। जिसकी जानकारी पूज्य श्री राम सिंधी पंचायत के मीडिया प्रभारी मनोहर कृष्णानी ने दी।</description>
यातायात उल्लंघन,  660 वाहनों से पौने चार लाख जुर्माना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 जून। यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 660 वाहनों पर कार्रवाई की गई। 660 वाहन चालकों से 3 लाख 70 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया है।
मिली जानकारी के अनुसार माह जून 2025 में एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन एएसपी मुकेश ठाकुर नक्सल आपरेशन एवं एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अजय खेस, निरी. नवरतन कश्यप एवं यातायात टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकां पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया। जिसमें ओवर स्पीड वाहनों में 62 प्रकरण, शराब सेवन कर वाहन चलाना 5 प्रकरण, दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट 196 प्रकरण, काला शीशा में 07 प्रकरण, चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट 22 प्रकरण, नाबालिक द्वारा वाहन चालकों पर 05 प्रकरण, प्रेशर हार्न का उपयोग 19 प्रकरण, दुपहिया वाहन में तीन सवारी पर 126 प्रकरण, वाहन चलाते मोबाइल फोन का उपयोग 07 प्रकरण एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 211 वाहनों में कार्रवाई किया गया।</description>
राजश्री ठाकुर का निधन
        <description>महासमुंद, 11 जून। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर की सेवानिवृत्त प्राचार्य गंजपारा निवासी राजश्री ठाकुर (64) का मंगलवार को निधन हो गया। वे नगर पालिका के पूर्व लेखापाल इंदर सिंह ठाकुर की पत्नी, अराध्या ठाकुर की मां थी। उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार सुबह 11 बजे किया गया।</description>
महिला मित्र के साथ गार्डन घूम रहे असिस्टेंट मैनेजर का बैग गायब, कैश&6 मोबाइल चोरी
        <description>फिर दोनों के खाता से निकल गए 11 हजार
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 जून। जिओ कंपनी चरोदा में असिस्टेंट मैनेजर अपनी महिला मित्र के साथ शाम को सेक्टर-1 अम्बेडकर गार्डन घूम रहे थे, इसी दौरान अज्ञात ने उनका बैग पार कर दिया। बैग में जरूरी कागजात, 5 हजार कैश सहित 6 मोबाइल थे।
भिलाई भट्टी पुलिस ने घटना की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
पीडि़त असिस्टेंट मैनेजर ने पुलिस को बताया कि वो अपनी मित्र के साथ 5 जून की शाम गार्डन के अंदर चबूतरे के पास बैठे थे। आपस में बातचीत कर रहे थे, उनका हरे रंग का बैग बाजू में रखा था। बैग में दो ओप्पो प्लस और 4 कीपैड मोबाइल, आधार कार्ड और पर्स में 5 हजार रूपये कैश रखा था। उसी समय कुछ लडक़े एवं एक लडक़ी अंधेरे में आए और बातचीत करने लगे। बातचीत में उलझाने के दौरान किसी ने अंधेरे का फायदा उठा कर बैग चोरी कर लिया। उनके जाने के बाद जब बैग नहीं दिखा तो वो लोग तलाश करने लगे।
कुछ देर बाद असिस्टेंट मैनेजर के खाता से 10 हजार 200 और महिला मित्र के खाते से 700 रूपये निकल गए हैं।</description>
विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर पौधरोपण और विकास कार्यों का भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजिम, 11 जून। राजिम विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव,उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,महामंत्री जितेंद्र पेंदरिया, रेणुका साहू,भारत सिन्हा,नारायण साहू, आकाश राजपूत,भारत यादव,दुलीचंद, डोमार ध्रुव,धनसाय निषाद, गोदु, पुरषोत्तम साहू,सहित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक विविध जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की।
क्षेत्र के सैकड़ों गाँवों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं लाखों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर जनसरोकारों से जुड़ी सौगातें आमजन को समर्पित की गईं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण को सिर्फ प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण रक्षा का संकल्प माना। प्रत्येक गांव में पौधे रोपित कर उनकी देखरेख का जिम्मा कार्यकर्ताओं ने स्वयं लिया। विधायक रोहित साहू की टीम द्वारा हर गाँव में पौधों की आपूर्ति की गई और उनके संरक्षण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। जन्मदिन को जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और विकास के पर्व के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यों का भूमिपूजन स्वयं किया।</description>
पति की दीर्घायु के लिए रखा वट सावित्री व्रत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजिम, 11 जून। मराठा समाज राजिम की सुहागिन महिलाओं ने ज्येष्ठ पूर्णिमा(वट सावित्री) के अवसर पर व्रत रखकर बरगद वृक्ष की पूजा, अर्चना, परिक्रमा कर पति की अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर मीता महाडिक़,सोनल महाडिक़, शोभना शिंदे,शैल चौहान, शैलजा शिंदे,गंगोत्री पालकर,जानकी शिंदे, संध्या भोसले, रोशनी शिंदे,नेहा शिंदे, अंजलि घाटगे, अंजली शिंदे, कविता तलवेकर सहित महिलाएं उपस्थित थी।</description>
मानस यज्ञ में शामिल हुए सैकड़ों
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा राजिम, 11 जून। श्री नीलकंठ मंदिर बढ़ईपारा में चल रहे मानस यज्ञ के दूसरे दिन सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर दर्शन लाभ लिए।
प्रात: संत शत्रुघ्न जी ने स्थापित देव देवताओं सर्वतो भद्र, 64 योगिनी, नवग्रह, षोडशोपचार पूजा,कलश आदि का स्नान, पूजा, आरती, प्रसाद चढ़ाने के बाद हनुमान जी महाराज का गंगाजल एवं गाय के दूध से अभिषेक कराया गया। तत्पश्चात हनुमान जी के 1008 नाम से फूलों द्वारा अभिषेक कराया गया। भगवान भोलेनाथ का अभिषेक आरती एवं प्रसाद लगाकर स्तुति की गई।
सायं काल 4 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक नीलकंठ मंदिर के ऊपर में बने शेड में जिसका निर्माण राज प्रकाश ज्योति शर्मा रायपुर वाले ने अपनी मौसी शांता शर्मा की स्मृति में बनवाया है जो टिन सेड बनवाया है। संत शत्रुघ्न जी, संत महेंद्र जी, संत कीरत जी, सहयोगी ओंकार सिंह ,भक्तिन श्रीमती सीताबाई, प्रमुख यजमान आचार्य रमाकांत महाराज एवं हेमलता शर्मा के द्वारा हवन, यज्ञ,कुंड में आहुति दी गई। हवनादि कार्य में सहयोग कर रही रश्मि शर्मा, पंडित सोहन मिश्रा, पुरुषोत्तम कंसारी ,रमेश पहाडिय़ा आदि यज्ञ स्थल में उपस्थित हुए। और एक लंबा समय उन्होंने आयोजन कर्ताओं के बीच शामिल हुए। हवन आदि कार्य पूरे विधि विधान के साथ एवं अभूतपूर्व तरीके से संपन्न हो रहा है। मानस यज्ञ के तृतीय दिवस प्रथम सत्र प्रात: 8 बजे पुन: पूजा पाठ एवं मानस का पारायण जो निरंतर विगत दो दिनों से चल रहा है, सायं हवन एवं यज्ञ कार्य 4 बजे से 7 तक संचालित होगा, यह जानकारी डॉ.पन्ना वशिष्ठ जो इस आयोजन के प्रायोजक है ने दी है।</description>
घरेलू विवाद, बड़े भाई पर जानलेवा हमला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 10 जून। कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओंडरी में रविवार रात दो भाइयों के बीच घरेलू विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जब छोटे भाई ने टंगिये से बड़े भाई पर सिर में वार कर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय वीरेंद्र सोरी ने शराब के नशे में अपने 22 वर्षीय बड़े भाई दुर्जन सोरी पर लोहे के टंगिये से सिर पर वार किया। यह घटना उस समय हुई जब दोनों भाइयों के बीच घर के काम को लेकर बहस हो गई। परिजनों ने बताया कि दुर्जन हाल ही में घर का काम छोड़ कर बाहर मजदूरी करने चला गया था, जिससे वीरेंद्र नाराज था। इसी नाराजगी ने हिंसक रूप ले लिया और उसने इस हमले को अंजाम दिया।
हमले के तुरंत बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल दुर्जन को सोमवार की सुबह कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
घटना के बाद से आरोपी वीरेंद्र सोरी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। माकड़ी थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।</description>
युक्तियुक्तकरण के खिलाफ  शिक्षक साझा मंच का प्रदर्शन,  रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 10 जून।मंगलवार दोपहर कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित डीएनके मैदान में शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के द्वारा युक्तियुक्तकरण के खिलाफ एक बार फिर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। रैली के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक साझा मंच ने पोलखोल कार्यवाही के तहत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में भ्रष्टाचार,और बर्बरता का गंभीर आरोप लगाया है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं शिक्षकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में हुई गलत कार्यवाही और अन्य मांगों को लेकर नगर में रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा है।</description>
नक्सली ने किया समर्पण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 10 जून। आज कोण्डागांव में पुलिस अफसरों के सामने एक स्थायी वारंटी पुरूष नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।
दस जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत् नक्सली सुकालू राम नाग पूर्वी बस्तर डिवीजन, सहयोगी सदस्य, आमदई एलओएस निवासी तुमड़ीवाल, कोण्डागांव ने शंकर लाल बघेल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
उन्हें तत्काल प्रोत्साहन राशि 50 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है। आत्मसमर्पण के दौरान कौशलेन्द्र देव पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आत्मसमर्पित नक्सली 2003 से 2018 तक बेड़मा जनमिलिशिया सदस्य एवं 2018 से 2025 तक पूर्वी बस्तर डिवीजनए सहयोगी सदस्य आमदई एलओएस के रूप में माओवादी संगठन में कार्य कर रहा था । जिला कोण्डागांव, बस्तर व नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।</description>
सभी को पक्का मकान मिले, यह स्वप्न साकार कर रही डबल इंजन की सरकार & किरण देव
        <description>भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दो मकानों का गृह प्रवेश व नये बनने वाले 101 पीएम आवास का किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 10 जून। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को दरभा मंडल में ग्राम मावलीपदर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो नये मकान एवं 101 प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का विधिवत गृह प्रवेश एवं भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया।
दरभा मंडल में मावलीपदर पंचायत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के दो नवनिर्मित आवास का पूरे पूजा विधान के साथ गृह प्रवेश कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आवास मालिक भगतराम एवं चितरी को स्वयं के नये आवास की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा -हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा सभी का पक्का मकान हो। हमारे देवतुल्य जनमानस का स्वयं का पक्का मकान बने।
इसी तारतम्य में प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ किया गया है। जिसमें हमारे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले।
मावलीपदर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना में गृह प्रवेश एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का ग्रामवासियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने सभी हितग्राहियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत व सम्मानित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित सभी ग्रामीण हितग्राहियों से भेंट की, उनसे बातचीत कर उन्हें सम्मानित करते शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंनेे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सपना की सभी के पास हो पक्का मकान इसी तारतम्य में आज जगदलपुर विधानसभा के दरभा ब्लॉक के मावलीपदर ग्राम में 101 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। यह एक ऐतिहासिक पल है कि एक पंचायत में एक साथ 101 पात्र हितग्राहियों का आवास का स्वीकृति प्राप्त हुई है ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने गृह प्रवेश एवं पात्र हितग्राहियों से भेंट कर उन हितग्राहियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के पास अब पक्का मकान होगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सभी के पास हो पक्का मकान, जिसका लाभ हमारे जनता को मिले ।
हमारी डबल इंजन की सरकार जनता के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को लाया है जिसमें महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जिसमें सभी के पास अपना स्वयं का पक्का मकान बने। इसी लक्ष्य के साथ शासन कार्य कर रही है।
श्री देव ने कहा-पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास का लाभ प्राप्त हो रहा है। क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। आवास, सडक़, पानी, बिजली, शिक्षा,पुल , पुलिया जैसे मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है। हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
इस दौरान विद्यासरण तिवारी, मनोहर तिवारी,जनपद अध्यक्ष मानकदई कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बघेल,गागराराम नाग, फूलसिंह सेठिया, संरपंच लिबरू राम, धमेंद्र ठाकुर,पीलूराम,मंगलराम, रामसिंह, महादेव, सीईओ वीरेन्द्र बहादुर एवं काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।</description>
राज्य वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बचेली की बेटियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
        <description>चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा, वेटलिफ्टिंग में 6 पदक
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 10 जून। जगदलपुर के टाउनहॉल में गत दिनों आयोजित हुए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पूरे राज्य से लगभग 300 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिला, बचेली नगर के कोच नंदकिशोर साहू के नेतृत्व में 9 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 पदक अपने नाम किए। जिसमें ऋ षिका कश्यप, रिया दास, श्रुति साहु ने जूनियर वर्ग मे ंक्रमश: 76, 64, 81 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
वहीं सीनियर वर्ग में दीपाली सरकार ने 81 वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया। इसके अलावा क्षिप्रा विश्वास एवं शोभा बघेल ने रजत पदक क्रमश: 76 व 59 किग्रा वर्ग में जीत हासिल की। साथ ही अक्षत साहू, राजकुमार परिदा, एवं अंजली कर्मा ने भी शानदार व उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बचेली की महिला टीम को मिला चैंपियनशिप ट्रॉफी सम्मान
प्रतियोगिता की चैंपियनशिप ट्रॉफी महिला वर्ग में दंतेवाड़ा जिला बचेली नगर की टीम को प्रदान की गई, जिसे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने खिलाडिय़ों को सम्मानित कर प्रदान किया।
बचेली के खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एनएमडीसी परियोजना प्रमुख बी. वेंकटश्वर्लु, पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी, पूर्व अध्यक्ष पूजा साव, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों आशीष यादव, चंद्रा मंडावी, जागेश्वर प्रसाद, चंद्रा मंडावी, वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष अमृतलाल यदु, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र साहू सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी।
इस उपलब्धि ने न सिर्फ दंतेवाड़ा जिला बल्कि एनएमडीसी परियोजना व बचेली नगर को भी गौरवान्वित किया है। खिलाडिय़ों को इस ऐतिहासिक सफलता पर ढेरों शुभकामनाएँ और भविष्य के लिए बधाई दी।</description>
ग्राम पंचायतों में मनाया रोजगार दिवस : जन मनरेगा ऐप और जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 10 जून। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले रोजगार दिवस के अवसर पर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान योजना से जुड़े श्रमिकों को जहां जन मनरेगा ऐप की जानकारी दी गई, वहीं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी जागरूक किया गया। साथ ही मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया, जॉब कार्ड संधारण तथा श्रमिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी
रोजगार दिवस के मौके पर योजना अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों को जन मनरेगा मोबाइल ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें ऐप की विशेषताएं, जैसे कार्यस्थल की जानकारी, मजदूरी भुगतान की स्थिति और जॉब कार्ड की जानकारी देखने की प्रक्रिया समझाई गई, साथ ही श्रमिकों के मोबाइल में ऐप को स्थानीय रोजगार सहायकों द्वारा इंस्टॉल भी कराया गया, ताकि वे योजना से जुड़ी अद्यतन जानकारी स्वयं प्राप्त कर सकें।</description>
परसदा में गायत्री महायज्ञ  बाल संस्कार शाला शुभारंभ
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 10 जून। समीपस्थ ग्राम परसदा में गायत्री जयंती, गंगा दशहरा व गायत्री मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन समस्त गायत्री परिजनों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नव प्रशिक्षित देवकन्या एवं यज्ञ संचालिका खुमन साहू,अंजलि साहू, संजू साहू एवं उमेश्वरी साहू के द्वारा गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ. जिसमें रानी तारक का पुंसवन संस्कार किया गया।ज्ञात हो कि ग्राम मोहंदी में विगत दिनों कन्या कौशल शिविर में परसदा से आठ बालिका खुमन, दामिनी,धात्री, अनामिका,अंजलि, सिमरन,खुशबू और संजू ने यज्ञ कर्मकांड एवं बाल संस्कार शाला चलाने,योग प्राणायाम का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त की। वहीं प्रशिक्षण उपरांत ये कन्याएं गृह ग्राम परसदा में साप्ताहिक गायत्री यज्ञ,योग,आसन, प्राणायाम एवं संगीत की कक्षा संचालित कर रही हैं। यज्ञोपरांत सरपंच रमेश वर्मा, उपसरपंच तारिणी साहू, पूर्व जनपद सभापति डिगेश्वरी वर्मा, पूर्व सरपंच भारती हिरवानी, पंच लुकेशलता साहू, पंच कल्पना वर्मा, राधिका वर्मा गायत्री वर्मा, ठाकुरराम साहू, मौसमी माला साहू की गरिमामयी उपस्थिति में बाल संस्कारशाला का शुभारंभ एवं बाल संस्कार चलाने वाली देवकन्याओं आचार्यावरण, तिलकवंदन,श्रीफल एवं गायत्री मंत्र चादर, गायत्री मंत्र लेखन पुस्तक भेंटकर शुभकामनाएं दिए। सर्वप्रथम गायत्री परिवार के यज्ञ पुरोहित एवं सेवानिवृत व्याख्याता यशवंत वर्मा ने बाल संस्कारशाला की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कार शाला शिक्षा के साथ साथ बच्चों में अच्छे संस्कारों और मूल्यों को भी विकसित करने का प्रयास करती है।</description>
भाजपा का हर कार्यकर्ता परिवर्तन का वाहक, इस विचारधारा को लेकर हमें आगे बढऩा है&लक्ष्मी
        <description>सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण को समर्पित संकल्प से सिद्धि तक पार्टी की कार्यशाला
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 8 जून। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिला द्वारा विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष विषय पर आधारित संकल्प से सिद्धि तक नामक भव्य जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय महासमुंद में आहुत हुई। इस कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र सरकार की ऐतिहासिक योजनाओं एवं उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाना, संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीतिक दिशा देना रहा। कार्यशाला में जिले भर के सभी मंडलों से पदाधिकारी, मोर्चा.प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह कार्यशाला कार्यकर्ताओं को न केवल प्रशिक्षित करने का मंच है, बल्कि उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है और इस विचारधारा को लेकर हम सबको आगे बढऩा है।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा रहीं। जिन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों से भारत की आधी आबादी को नया आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता परिवर्तन का वाहक है और संकल्प से सिद्धि तक की यह यात्रा संगठन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, पारदर्शिता और विकास के नए आयाम गढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश और समर्पण की नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे हर योजनाए हर पहल को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हों।
बसना विधानसभा विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि तक केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की आकांक्षाओं को पूर्ण करने की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस राष्ट्र निर्माण के संकल्प का सशक्त वाहक है। डा.् अग्रवाल ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदली है।</description>
बच्चों में डिजिटल सोच विकसित करने प्रधान पाठिका ने शाला को भेंट की टीवी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 8 जून। शासकीय प्राथमिक शाला अकोला विकासखंड साजा में विद्यालय की प्रधान पाठिका हिम कल्याणी सिन्हा ने नए सत्र के आरंभ में ही बच्चों के लिए उपहार स्वरूप अपने स्वयं के व्यय से 43 इंच, क़ीमत 15,600 रु. की एन्ड्राइड टी.वी. शाला को भेंट की।
उन्होंने बताया कि बच्चों के अंदर डिजिटल सोच विकसित करने, मनोरंजक तरीके से पढ़ाने, भाषा कौशल विकास को बढ़ावा देने, दृश्य, श्रव्य सोच, कल्पना शक्ति में विकास करने के उद्देश्य से शाला को टी.वी. प्रदान की है। इससे बच्चों कों रंग पहचान करना, कहानी पर अभियन करना, क्राफ्ट वर्क बनाना, दार्शनिक, पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देना, जानवरों की पहचान करना जैसे कई रोचक और मनोरंजक गतिविधि से जोड़ सकते है।</description>
किसान के साथ मारपीट मामले में महिला नेत्री सहित 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोरबा, 9जून।कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण किसान के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना7जून की शाम की है। एफआईआर8जून को दर्ज की गई है। इस मामले में महिला नेत्री ज्योति महंत समेत तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,ग्राम बरेडीमुड़ा निवासी किसानबलवान सिंह कंवरने बांकीमोंगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह7जून को अपने भाई और मामा के साथ बैल खरीदने हरदीबाजार गया था। बैल खरीदने के बाद वह मोटरसाइकिल से आगे चल रहा था और उसके साथी पैदल पीछे आ रहे थे। रास्ते में रावणभाठा के पास महिला नेत्रीज्योति महंत,अमन सिंह राजपूत,मुकेश राणाऔर अन्य लोगों ने उसे रोककर गालियां देना शुरू कर दीं और मारपीट की।</description>
पुलिस परिवार के लिए विशाल स्वास्थ्य शिविर, 400 से ज्यादा लोगों ने उठाया लाभ
        <description>चेतनाअभियान के तहत हुआ आयोजन,उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 9जून।पुलिस लाइन बिलासपुर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर वंदे मातरम् मित्र मंडल की पहल पर उनकी सेवा यात्रा के200सप्ताह पूरे होने के मौके पर लगाया गया था। आयोजन में लगभग400पुलिसकर्मी और उनके परिजनोंने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
इस शिविर में अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच की,वहीं टाइटन आई प्लस की टीम ने आंखों की जांच की सुविधा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह,अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए डी एन बाजपेयी,समाजसेवी प्रेम शंकर सिदार और अपोलो हॉस्पिटल्स के यूनिट हेड अर्नव एस. राहा की मौजूदगी में हुई।
शिविर में हृदय,हड्डी,त्वचा,पेट,स्त्रीरोग,फिजियोथैरेपी,आहार और सामान्य बीमारियों से संबंधित जांचें की गईं। शिविर में शामिल डॉक्टरों में डॉ. एम. पी. सामल,डॉ. रश्मि शर्मा,डॉ. संकेत ठाकरे,डॉ. आकाश गर्ग,डॉ. भव्या स्वर्णकार,डॉ. मंदार गोकाते,डॉ. विक्रम साहूऔर डाइटीशियन वी. चम्पा मजूमदार शामिल रहे।</description>
कलश यात्रा के साथ भूतेश्वर नाथ का पुनस्र्थापना महोत्सव शुरू
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार,8 जून। बलौदाबाजार जिले के सोनपुरी स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर में कलश यात्रा के साथ भगवान भूतेश्वर नाथ का पुनस्र्थापना महोत्सव शुरू हुआ।
सैकड़ों पूर्व वर्ष स्थापित मंदिर का नवनिर्माण कर भगवान भूतेश्वर नाथ की स्थापना वहां की जा रही है। तीन दिनों तक आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति संगीत से भक्त झूमेंगे, वहीं नए मंदिर में भगवान जी को स्थापित किया जाएगा कार्यक्रम के शुभारंभ पर महिलाओं ने नगर में कलश यात्रा निकाली और जल लेकर सोनपुरी स्थित मंदिर क्षेत्र में पहुंची। 7, 8, 9 जून को आचार्य गणों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ तीन दिन तक विशेष पूजा अर्चना कर भगवान शिव की साध्य पुनस्र्थापना का अनुरोध कर 9 जून को विधि विधान के साथ स्थापित किया जाएगा। शिवभक्तों में उत्साह का माहौल है और तैयारी में भूतेश्वर नाथ मंदिर समिति के सदस्य शामिल हैं।</description>
सत्संग भवन निर्माण का भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 8 जून। जिला मुख्यालय के हृदय स्थल दशहरा मैदान के समीप यज्ञ स्थल में धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जनसेवा समिति के सदस्यों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करते हुए बलौदाबाजार विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने सत्संग भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, जिसे उन्होंने पूरा करते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। इसका भूमिपूजन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा एवं बलौदाबाजार नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत अभिनंदन यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा श्रीफल, रामनामी पट्टिका एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर किया गया। यज्ञ समिति के संरक्षक एवं धर्माचार्य द्वारिका प्रसाद शास्त्री ने भूमिपूजन विधि संरक्षक एवं यजमान अशोक कुमार तिवारी, कमला देवी तिवारी से सम्पन्न कराई।
इस अवसर पर संरक्षक श्यामसुंदर केशरवानी, प्रमोद शुक्ला, सचिव सपन केशरवानी, कोषाध्यक्ष लक्षमेंद्र अग्रवाल, व्यवस्थापक शिवप्रकाश तिवारी, सदस्यगण अभिषेक तिवारी, हेमन्त वर्मा, वासुदेव ठाकुर, गजेंद्र देवांगन, आयुष बरनवाल, नवनीत अग्रवाल, गार्गी शंकर बाजपेयी, दीप बाजपेयी, महेश ठाकुर, विनय गुप्ता, कृष्णानंद अग्रवाल, सुंदर साहू, नीलम दीक्षित, योगेश शुक्ला, पीयूष मिश्रा, अरविंद मिश्रा, श्याम शुक्ला (अध्यक्ष ब्राह्मण समाज), खोडष राम कश्यप (केंद्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय मनवा कुर्मी समाज), टेशुलाल धुरंधर (अध्यक्ष भारतमाता सेवा ट्रस्ट), सोनचंद स्मृति फाउंडेशन के संयोजक पुष्पराज वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के विजय केशरवानी, योगेश अग्रवाल, संकेत शुक्ला, चित्तावर जायसवाल, रवि वर्मा, हरिशचंद्र वर्मा, गणेश जायसवाल, धीरज बाजपेयी, राकेश ध्रुव, नीलम सोनी, सुनीता वर्मा, सरिता मार्के, विहिप बजरंग दल सदस्य दिनेश यादव, खिलावन पटेल, दिपेश पंजवानी, भूपेंद्र यादव, दुर्गेश साहू आदि बड़ी संख्या में नागरिक एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
यज्ञ स्थल में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर यज्ञ समिति के सदस्यों तथा धर्मप्रेमियों में खासा उत्साह है। समिति के सदस्य अभिषेक तिवारी ने अवगत कराया कि यज्ञ स्थल पर विगत पाँच वर्षों से नगरवासियों, राइस मिलर्स और व्यापारियों के उदार सहयोग से ग्यारह दिवसीय महायज्ञ का गरिमामय आयोजन किया जाता रहा है। इसमें स्थानीय के साथ-साथ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। यज्ञ मंडप का निर्माण समिति के सौजन्य से हुआ है।
यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के समक्ष सत्संग भवन की चिरलंबित आवश्यकता रखी गई थी, जिसकी पूर्ति अब हो रही है। भविष्य में धार्मिक कर्मकांड, अनुष्ठान इत्यादि संपन्न कराने वालों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए यज्ञ स्थल को सर्वसुविधायुक्त, सुंदर और हरा-भरा स्वरूप प्रदान करने की योजना है।</description>
मवेशी तस्करी, एमपी के 6 आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कवर्धा, 8 जून। पशु तस्करी के विरुद्ध तरेगांव जंगल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी करमध्यप्रदेश 6 आरोपी को गिरफ्तार कर 60 नग मवेशी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 6 जून की रात्रि थाना क्षेत्र अंतर्गत मछरीरेवार जंगल के पास ग्रामवासी दिलीप नायक द्वारा सूचना दी गई कि 3 पुरुष एवं 3 महिलाएं लगभग 60 नग गाय-बछड़ा (मवेशी) को बिना चारा-पानी के, डंडे से हांकते हुए मध्यप्रदेश की ओर क्रूरता पूर्वक ले जा रहे हैं।
सूचना पर थाना तरेगांव जंगल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी 6 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भगतसिंह मरावी, रामलाल यादव, बुद्धूलाल यादव, चमेली बाई, सुनीता बाई यादव , सोनारिन बाई सभी निवासी ग्राम उसरीभूंडी, थाना समनापुर, जिला डिण्डौरी (म.प्र.) बताया।
आरोपियों के कब्जे से कुल 60 नग मवेशी, 09 बछिया, 28 गाय व 23 बछड़े, अनुमानित मूल्य 2,70,800 रुरु. को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया और ग्राम तरेगांव जंगल स्थित कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया। मवेशी ले जाने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस भी दिया गया, परंतु आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
प्रकरण में थाना तरेगांव जंगल में धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को 7 जून को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।</description>
बुजुर्गों की संवेदना के साथ देखभाल जरूरी&नपं अध्यक्ष
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नगरी, 8 जून।विकासखड मुख्यालय के सिविल अस्पताल नगरी मेंबलजीत छाबड़ा अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी के मुख्य आतिथ्य में दाई बबा दिवस का आयोजन किया गया। विकास बोहरा उपध्यक्ष नगर पंचायत नगरी,शंकर लाल देव सभापति स्वास्थ्य एवं सभी पार्षदों की विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस दरम्यान सिविल अस्पताल नगरी में उपस्थित बुजुगों का सम्मान स्वरूप सर्वप्रथम उनका तिलक गुलाल लगाकर सम्मान किया गया व उनकी मांग के आधार पर 2 बुजर्गों को स्टीक, 2 बजुर्गों को आयुष्मान वयवंदना कार्ड का वितरण , 2 बुजुर्गों को चश्मा वितरण ,तथा 15 बुजुर्गों को टूथ पेस्ट व ब्रश का वितरण किया गया। सिविल अस्पताल नगरी में 58 बुजुर्गों की बीपी-शुगर की जांच की गई।
खंड चिकित्सा अधिकारी डा0 अरूण कुमार नेताम ने बताया किपूरे विकासखंड में आज लगभग 1500 से अधिक वृद्वजनों को विभिन्न प्रकार के जांच , उपचार , व परामर्श प्रदान किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान ईश्वर का सम्मान है। उम्र के अंतिम पड़ाव में उनको सेवा देखभाल व संवेदनात्मक सपोर्ट की जरूरत होती है। इसलिए सभी को अपने बुजुर्गों का सम्मान करना अतिआवश्यक है । क्योंकि यही संस्कार हमारे आने वाली पीढ़ी भी को हस्तांतरित होगी । आज हमारे बुजुर्ग जहां है, वहां हम भी होंगे, इसलिए संवेदना के साथ उनकी देखभाल किया जाना चाहिए । कार्यक्रम के डॉ. आशुतोष टंडन एनडीसीडी नोडल उपस्थित रहे एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन व प्रबंधन विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक हितेन्द्र कुमार साहू के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सिविल अस्पताल नगरी से डॉ. अनिता पैकरा , डॉ. दिपिका साहू , डॉ. शारदा साहू , प्रेमलाल साहू लेखाप्रबंधक , लोकेश कुमार साहू कांउसलर , निशा ध्रुव स्टाफ नर्स , योगेश्वर सिन्हा क्लीनिकल सायकोलाजिस्ट सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।</description>
कबीर मंदिर आश्रम को पर्यटन स्थल में शामिल करने अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
        <description>सदगुरू कबीर प्राकट्य महोत्सव
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जून। सुकुलदैहान स्थित ग्राम पेंडरी में एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम में गत् एक जून को वृहद स्तर पर सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव पर्व पर अध्यात्मिक दिव्य सत्संग एवं भजन समारोह का आयोजन हुआ। प्रमुख अतिथि छग राज्य पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा समेत लता अजय सिन्हा, दीपक चौहान, भोजराम पडौटी, नरबद वर्मा उपस्थित थे।
इस अवसर पर छग राज्य पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने संबोधन में विशेष रूप से धार्मिक क्षेत्र एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी को पर्यटन स्थल के रूप में शामिल करने संबंधित विभागीय अधिकारियों से परिक्षण कराकर अतिशीघ्र पर्यटन मंडल में शामिल करने की आश्वासन दिया। सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव पर्व परम पूज्य महात्मा लेखचंद साहेब ने कबीर साहेब जी महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही दूरदर्शन एवं रेडियो कलाकार सुप्रसिद्ध भजन गायक सुरेश ठाकुर एवं साथी द्वारा मनमोहक भजनामृत रसपान कराया।</description>
थनौद में पौधरोपण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम थनौद शिवाजी चौक के पास वृहद रुप से पौधरोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मोहनलाल हरमुख एवं मेनका दिनेश देशमुख थे।
इस अवसर पर उन्होंने गुलमोहर, नीम, बादाम, आम, करंज सहित छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर रुपसिंह देवांगन, नरसिंह महराज, बुद्धे सिन्हा, पनक धनकर, भक्कू देशमुख, घनश्याम सिन्हा, धन्नू खरे, श्यामू देशमुख, बुधारु देशमुख, रामचंद सिन्हा, भरत यादव, दुष्यंत गौतम, राधेश्याम चक्रधारी, दिलीप यादव, मनीष दिल्लीवार, नीपाल ठाकुर, राजू देशमुख पंच, लुकेश चक्रधारी, देवरानी गौतम, यामानी गौतम, दुलौरीन,लीलाबाई, श्यामबती सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।</description>
रेणु चंद्राकर का निधन
        <description>महासमुंद, 6 जून। दिव्य जीवन संघ के अध्यक्ष दौलत चंद्राकर की पत्नी रेणु चंद्राकर का बीती रात निधन हो गया। वे प्रत्युश चंद्राकर, सिद्धार्थ चंद्राकर की माता थीं। उनकी अंतिम यात्रा आज पूर्वन्ह 11.30 बजे उनके निवास क्लब पारा महासमुंद से मुक्तिधाम के लिए निकाली गई, जिसमें नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए।</description>
मस्जिदों में इंसानियत के हक में की दुआएं
        <description>नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म के साथ बिखरी ईद की खुशियां
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जून। बलिदान और त्याग के प्रतीक ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के खास मौके पर मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अल्लाह की शान में नमाज अता की। कुर्बानी के साथ घरों में आज ईद की खुशियां बिखरी रही।
स्थानीय जामा मस्जिद, हन्फी मस्जिद और गौरी नगर के नूरी मस्जिद के अलावा तुलसीपुर, कन्हारपुरी समेत जिलेभर के मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पारंपरिक नमाज अता की। सामुहिक नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं को गैर मुस्लिमों ने गले लगकर बधाई दी। लोक मान्यता के अनुरूप मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बकरों की कुर्बानी दी। ऐसी मान्यता है कि कुर्बानी का यह पर्व हजरत इब्राहिम द्वारा अपने पुत्र हजरत इस्माईल की याद में मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यता में कहा जाता है कि हजरत इब्राहिम को वृद्धावस्था में दो पुत्र हुए थे। जिसमें बड़े बेटे का नाम इस्हाक और छोटे बेटे का नाम इस्माईल था। इधर बकरीद के मौके पर घरों में कुर्बानी के बाद दावतों का सिलसिला चला। नमाज के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने घर लौटकर गैर मुस्लिम समुदाय के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। स्थानीय मस्जिदों में आज सुबह से ही आसपास के मुस्लिम नमाज के लिए जुटे। ईद के मुबारक मौके पर समाज के लोगों में पर्व का उत्साह था। महिलाएं और बच्चों में भी त्यौहार को मनाने की खुशी का अलग ही नजारा था। कल बाजार में ईद के कारण चहल-पहल भी रही।</description>
माहभर पहले के वैवाहिक बंधन में बंधे युवक की पत्थर कुचलकर हत्या
        <description>बोरतलाव के बागरेकसा जंगल में मिली शव की शिनाख्ती, मृतक ठेलकाडीह निवासी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जून। डोंगरगढ़ पुलिस अनुभाग के बोरतलाव थाना क्षेत्र के बागरेकसा के जंगल में शुक्रवार को मिले शव की शिनाख्ती हो गई है। वहीं यह भी साफ हो गया है कि उक्त युवक की मौत हत्या के चलते हुई है। पुलिस एक संदेही की तलाश कर रही है। मृतक खैरागढ़ जिले के ठेलकाडीह का रहने वाला है। परिजनों ने शव की शिनाख्ती की है। मृतक का एक माह पूर्व विवाह हुआ था।
मिली जानकारी के मुताबिक बागरेकसा के जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिस्थितिजन्य आधार पर हत्या होने की आशंका जाहिर की। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया और मीडिया के अलग-अलग ग्रुपों के जरिये मृतक के हाथ में लिखे नाम और अन्य पहचान को वायरल किया। जिसमें सूरज सेन नामक युवक के रूप में मृतक की शिनाख्ती हुई। परिजनों ने शव को देखकर उसकी पहचान की। इस बीच पुलिस ने एक संदेही की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।</description>
पेट्रोल पंप का उद्घाटन, अब नहीं होगी ईंधन की किल्लत
        <description>भोपालपटनम, 5 जून। भारत पेट्रोलियम का नया प्रणव फ्यूल्स पेट्रोल पंप गुरुवार को नेशनल हाईवे रूद्रारम के पास भव्य समारोह के साथ शुरू हुआ। पेट्रोल पंप के शुभारंभ के साथ ही पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश भी दिया गया।
पेट्रोल पंप के खुलने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। अब तक पूरे भोपालपटनम क्षेत्र में मात्र एक ही पंप था, जिससे आए दिन लंबी कतारें और ईंधन की कमी की समस्या रहती थी।
24 घंटे मिलेगी सेवा
प्रणव फ्यूल्स के संचालक किरण रेड्डी ने बताया कि पंप 24 घंटे खुलेगा और बेहतर सेवा देने के लिए पूरी तैयारी की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पंप के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी।</description>
गौठान योजना में कथित घोटाले का शिकार हुईं महिलाएं
        <description>एनआरएलएम अफसरों पर एफआईआर की तैयारी
कोंडागांव, 5 जून। कोंडागांव जिले के धनोरा क्षेत्र की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने प्रशासन और एनआरएलएम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि गौठान योजना के नाम पर उनसे करोड़ों का घोटाला कराया गया और अब बैंक व प्रशासन उन्हें 20 लाख की वसूली के लिए प्रताडि़त कर रहा है। परेशान महिलाएं अब न्याय की आस में प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं और अब पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
जिला मुख्यालय कोंडागांव में मंगलवार को धनोरा क्षेत्र की कई महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने बताया कि जून 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले गौठान योजना को सजाने-संवारने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनके स्व-सहायता समूह के खाते से 18 लाख रुपए की मांग की। यह रकम गाय, बकरी, सूकर, बटेर, सब्जी बीज और पौधों की खरीदी में लगाने के लिए ली गई थी।
महिलाओं का आरोप है कि तत्कालीन अधिकारियों के निर्देश पर करीब 10 लाख से गाय-बकरियां और 8 लाख अन्य सामग्री पर खर्च कर दिए गए। मुख्यमंत्री के दौरे पर अस्थायी तौर पर गोठान में इन चीजों को दिखाया गया, लेकिन उसके बाद कोई देखरेख नहीं हुई। बरसात, सर्दी और बदहाल व्यवस्था के चलते सभी जानवर और पौधे मर गए। समूह को कोई लाभ नहीं हुआ, बल्कि उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
महिलाएं बताती हैं कि आज जब वह खुद आजीविका के लिए संघर्ष कर रही हैं, तब बैंक और प्रशासन 20 लाख की रिकवरी के लिए लगातार दबाव बना रहा है। जबकि उनका दावा है कि उन्होंने कुल 18 लाख ही लिया था और वह भी अधिकारियों के कहने पर खर्च किया गया था। इस मामले में उन्होंने जब कोंडागांव कलेक्टर से शिकायत की, तो उन्हें दो टूक जवाब मिला कि लोन लिया है तो चुकाना ही होगा, नुकसान की जवाबदेही समूह की ही होगी।
इस जवाब से निराश होकर महिलाएं अब जिला अधिकारियों पर पुलिस एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही और मजबूरी में उठाए गए कदमों की सजा उन्हें नहीं भुगतनी चाहिए। वे मानसिक रूप से टूट चुकी हैं और न्याय की गुहार लगाते हुए अब कानूनी रास्ता अपनाने जा रही हैं।</description>
एनएमडीसी किरंदुल एसपी&1 के कर्मियों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
किरंदुल/बचेली, 5 जून।विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के छनन संयंत्र (एसपी-1) के कर्मचारियों ने संयंत्र परिसर में विविध फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर लीची, नींबू, कटहल, नीम जैसे पौधों का रोपण किया गया।
कर्मचारियों ने केवल पौधे लगाने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। यह भी तय किया गया कि पौधारोपण सिर्फ एक दिन का आयोजन न होकर, हर माह एक पौधा लगाने की निरंतर परंपरा के रूप में आगे बढ़ेगा।
पिछले वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू की गई यह पहल अब भी जारी है। कर्मियों का मानना है कि यदि हर शुभ अवसर पर एक पौधा लगाया जाए तो यह न सिर्फ पर्यावरण संतुलन में सहायक होगा, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए एक हरा-भरा भविष्य भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।
छनन संयंत्र के वरिष्ठ कर्मचारी अरुण नेताम ने इस अवसर पर पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा, पौधे लगाना सिर्फ शुरुआत है, असली जिम्मेदारी है उनकी देखभाल करना। हम सभी ने यह तय किया है कि हर माह पूरे संयंत्र की ओर से पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में अरुण नेताम के साथ-साथ योकेश्वर कुमार, योगेश नाग, इमरान सिद्दीकी, कैलाश कुमार, जयप्रकाश सिंह, पुष्करण साहू सहित कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।</description>
कांकेर में बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में सीएम हुए शामिल
        <description>भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल में गोंडवाना सामाजिक भवन के लिए 25-25 लाख की घोषणा
एक पेड़ मां के नाम अभियान में सहभागिता की अपील
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 5 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमारे पूर्वजों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोडऩे का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत उन्होंने सभी लोगों से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की।
श्री साय ने कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल में गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये, गोंडवाना समाज के 12 परगना में शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये, 5 सर्कल में शेड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत संबलपुर के भवन निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 3 लाख लोगों को प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा गृह प्रवेश भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, तेंदूपत्ता बोनस योजना, सुशासन तिहार, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, पीएम जनमन योजना तथा होम स्टे योजना जैसे अनेक नवाचारों को लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि गांवों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) खोले जा चुके हैं। आगामी समय में हर पंचायत में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नीति आयोग द्वारा आकांक्षी विकासखंडों को प्रोत्साहन स्वरूप 75 लाख रुपये की राशि का चेक कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को सौंपा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया और मावा मोदोल मंथन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से युवाओं की रुचि के अनुसार उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिले के पांच टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम को कांकेर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने इस आयोजन को आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।
महोत्सव में गोंडवाना समाज समन्वय समिति भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष हरीश चंद्र कावड़े की अध्यक्षता में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा एवं सुमित्रा मारकोले, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधिगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।</description>
एसईसीएल में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की हुई शुरुआत
        <description>मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 6 जून। एसईसीएल मुख्यालय ऑडिटोरियम में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और महिला मंडल की सदस्यों की मौजूदगी में पर्यावरण ध्वज फहराकर की। इसके बाद कोल इंडिया का कॉरपोरेट गीत भी बजाया गया।
इस मौके पर पर्यावरण दर्पण पत्रिका का विमोचन किया गया, जिसमें एसईसीएल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को दिखाया गया है।
सीएमडी हरीश दुहन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद एक नुक्कड़ नाटक का मंचन अग्रज नाट्य दल द्वारा किया गया, जिसने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और खूब सराहना बटोरी।
दुहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और इस्तेमाल की गई प्लास्टिक को रिसाइकल कर दोबारा उपयोग में लाएं। पर्यावरण दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मंच पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत भी एसईसीएल मुख्यालय में हुई। इस दौरान सीएमडी हरीश दुहन समेत सभी निदेशकों, महिला मंडल की सदस्याओं और अधिकारियों ने मिलकर औषधीय, फलदार और अन्य पौधों का रोपण किया।
एसईसीएल ने इस अभियान के तहत मुख्यालय सहित छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सभी ऑपरेशनल क्षेत्रों में 1 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।</description>
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को तत्काल  बंद करें सरकार&सिंह देव
        <description>पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा सेवा देना सरकार का काम, धन कमाना नहीं
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 4 जून। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने बुधवार को राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार का काम पैसे बचाना नहीं अच्छी शिक्षा देना है, सेवा देना सरकार का काम है, धन कमाना नहीं। भाजपा सरकार का ये युक्तियुक्तकरण नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और उनके शिक्षा के अधिकार को बाधित कर रही है। इस संपूर्ण युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को सरकार तत्काल बंद करें।
श्री सिंह देव ने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे युक्तियुक्तकरण से पूरे प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पडऩे के साथ ही साथ रोजगार के अवसर पर भी आघात पहुंचेगा। प्रदेश सरकार की इस जनविरोधी नीति के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिक्षा-न्याय के नाम से एक चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के नाम पर जो घोषणापत्र जारी किया था, उसमें प्रदेश की जनता, विशेषतौर पर बेरोजगारों से यह वादा था कि प्रदेश में शिक्षकों के 57000 पद भरे जायेंगे। यह भी वादा था कि, शिक्षा की गुणवत्ता को बढाने के लिये बंद पड़े स्कूलों को खोला जाएगा। अपने इन वादों पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने आज तक कोई कदम नहीं उठाया है।
इसके विपरीत सरकार शिक्षा विभाग में नये सेटअप के नाम पर युक्तियुक्तकरण की नयी नीति लेकर आ गई है, जिससे प्रदेश में 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद हो जायेंगे।करीब 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे। स्कूलों के बंद होने से न केवल शिक्षकों के पद समाप्त हो रहे हैं, साथ ही साथ स्कूलों में कार्यरत रसोईया, भृत्य, स्वीपर, महिला समूहों के रोजगार पर भी ग्रहण लगेगा। सरकार ने प्राथमिक स्कूलों के कक्षा 1 से 5 तक के लिये मात्र 2 शिक्षकों के सेटअप को मंजूरी दी है।
सरकार के इस अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय से पूरे प्रदेश में शासकीय स्कूलों में अध्ययन की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। छत्तीसगढ़ एक गरीब राज्य है। यहां की अधिकांश आबादी शिक्षा के लिये शासकीय स्कूलों पर आश्रित है। शासकीय स्कूलों की खराब गुणवत्ता की वजह से छत्तीसगढ़ के गरीब निवासी अपने बच्चों की शिक्षा के लिये मजबूरन निजि शिक्षा संस्थानों की ओर अग्रसर होंगे, जिससे उन पर बेवजह का आर्थिक भार पड़ेगा।
प्रदेश सरकार की इस जनविरोधी नीति के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिक्षा-न्याय के नाम से चरणबद्ध आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 5 से 7 जून तक पूरे प्रदेश में जिलास्तरीय प्रेसवार्ता होगी। 9 से 11 जून तक विकासखंड स्तर पर ब्लॉक शिक्षा कार्यालय का घेराव एवं 16 से 25 जून तक जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव कार्यक्रम रखा गया है। एक से 10 जुलाई तक बंद होने वाले स्कूलों के सामने कांग्रेसजन प्रदर्शन करेंगे।</description>
गंगा दशहरा: जल प्रतिष्ठा, कठपुतली विवाह और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 4 जून। सरगुजा अंचल के प्रतापपुर क्षेत्र में गंगा दशहरा का पर्व इस वर्ष भी परंपरा, भक्ति और जल संरक्षण के संदेश के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय जलाशयों को गंगा तुल्य मानकर पूजा-अर्चना की गई और विवाह व जन्म से जुड़े प्रतीकों का विसर्जन किया गया।
इस अनूठी परंपरा के अंतर्गत, ग्रामीणों ने वर्ष भर के शुभ कार्यों से जुड़ी वस्तुएंजैसे नाल, मौर, ककन, कलश आदिको कमल पत्तों से युक्त जलाशयों में विधिपूर्वक विसर्जित किया। बैगा (स्थानीय पुजारी) ने पूजा संपन्न करवाई, और उपवास रखकर श्रद्धालु जलाशय तक पहुँचे।
इस अवसर पर गांव की कुंवारी लड़कियों द्वारा कठपुतली विवाह भी संपन्न कराया गया। तीन दिनों तक लकड़ी के बने गुड्डा-गुडिय़ा की शादी की सभी रस्में निभाई गईं, जिसमें बुजुर्गों ने मार्गदर्शन दिया। अंतिम दिन इन कठपुतलियों को जलाशय में विसर्जित किया गया। यह आयोजन बच्चों को लोकसंस्कार सिखाने का माध्यम माना जाता है।
प्रतापपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि गंगा बहुत दूर है, इसलिए स्थानीय जलाशयों को ही गंगा समान मानकर श्रद्धा पूर्वक पूजा की जाती है। यह परंपरा आस्था और प्रकृति से जुड़ाव का अद्भुत उदाहरण है।
पांच दिवसीय गंगा दशहरा मेले में पान की दुकानों, छाता ओढ़े युवक-युवतियों द्वारा गाए गए दसराहा गीतों ने माहौल को लोकसंगीत की मिठास से भर दिया। इन गीतों में प्रेम, विरह, हास्य और संवाद का रोचक मिश्रण देखने को मिला। जिला पुरातत्व संघ सूरजपुर के सदस्य, राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी ने इसे जल प्रतिष्ठा का उत्सव बताते हुए कहा कि,गंगा दशहरा जैसे पर्व ग्रामीण जनजीवन की जल संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का अनुपम उदाहरण हैं।</description>
2 एकड़ वन भूमि को कब्जा मुक्त कराने 39 को नोटिस, 5 जून के बाद होगी बेदखली की कार्रवाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 4 जून। अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत रनपुर खुर्द के चोरकाकछार के संरक्षित वन क्षेत्र क्रमांक 2581 खैरबार बीट में अवैध रूप से 2 एकड़ वन भूमि को 50 एवं 100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी कराकर 39 लोगों को 3 करोड़ में बेचने और लोगों द्वारा उक्त भूमि पर मकान बनाकर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में जिला प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग हरकत में आ गया है।
2 जून को वन विभाग की टीम ने 39 लोगों को बेदखली का नोटिस दिया है। उक्त कब्जा के संबंध में जो भी वैध दस्तावेज उपलब्ध हो तो 5 जून तक प्रस्तुत करने कहा है। वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वनक्षेत्र कक्ष क्रमांक आर.एफ. 2581 से बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।
जारी बेदखली की नोटिस में 39 लोगों को कहा गया है कि परिक्षेत्र अधिकारी वन परिक्षेत्र अम्बिकापुर के द्वारा अतिक्रमित वन भूमि का वैध दस्तावेज/प्रमाण प्रस्तुत करने हेतु आपको कार्यालयीन पत्र क्रमांक 339 दिनांक 8 मई 2025 के माध्यम से नोटिस जारी किया गया था। परन्तु आपके द्वारा अतिक्रमित वन भूमि का वैधता के सबंध में किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज / प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया।
भारतीय वन अधिनियम 1927 की चारा 80 (अ) के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आपको वन भूमि से बेदखल किया जावें। अगर आपका प्रतिउत्तर इस वैधानिक सूचना के प्राप्ति के 3 दिवस के अंतर्गत इस कार्यालय को प्राप्त नहीं होता है अथवा अवैध कब्जे की वन भूमि को रिक्त नहीं करते है तो यह समझा जाएगा कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं कहना है, बेदखली की कार्रवाई करते हुए उक्त भूमि पर निर्मित भवन या अन्य निर्माण कार्य को हटाने पर होने वाले समस्त व्यय धारा 82 के अंर्तगत दिये प्रावधान अनुसार आपसे वसूल किया जाएगा।
गौरतलब है कि शिकायतकर्ता विकास सोनी के आवेदन पर सरगुजा कलेक्टर ने गत दिनों जांच हेतु तहसीलदार और पटवारी को निर्देशित किया था। पटवारी द्वारा तहसीलदार को जो जांच रिपोर्ट का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, उसमें लोगों द्वारा यहां अवैध रूप से रिजर्व फॉरेस्ट में 55 लोगों द्वारा कब्जा कर मकान बनाने का उल्लेख किया गया है।
वहीं अंबिकापुर नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे ने इस मामले को लेकर सरगुजा कलेक्टर बिलास संदीपन भोस्कर को ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले से अवगत कराकर उचित कार्रवाई की मांग की थी, साथ ही आलोक दुबे द्वारा बताया गया कि अंबिकापुर के डेमोग्राफी को चेंज करने कुत्सित प्रयास चल रहा है, इस पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए और रिज़र्व फॉरेस्ट के क्षेत्र को जल्द ही खाली कराया जाना चाहिए।
पार्षद आलोक दुबे ने आरोप लगाया था कि अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत रनपुर खुर्द के चोरकाकछार के संरक्षित वन क्षेत्र क्रमांक 2581 खैरबार बीट क्रमांक में स्थित है। इसको मुजाहिद हुसैन साहेब हुसैन सलीम अंसारी, कलीम अंसारी, एंव रसीद द्वारा करीब 2 एकड़ जमीन को 50 एवं 100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी कराकर करीब 3 करोड़ रुपये में बेचा है।
नगर निगम अम्बिकापुर के महात्मा गांधी वार्ड क्र0 21 के सीमा से लगे संरक्षित वन क्षेत्र चोरकाकछार वन संरक्षित क्षेत्र हैं। जो खैरबार बीट अन्तर्गत संरक्षित वन क्षेत्र क्रमांक 2581 का हिस्सा है। जिसको पिछले 2 वर्षों से तकिया मजार के पास रहने वाले (1) रसीद उर्फ बाबू (2) समीम उर्फ रज्जू (रिटायर्ड 2 स्टार का डिप्टी रेंजर) (03). एजाज : (अजीम का बेटा) चोरकाकछार के संरक्षित वन क्षेत्र क्रमांक 2581 के लगभग 2 एकड़ वन भूमि को 100-100 रुपये के स्टाम्प पर रसीद उर्फ बाबू, समीम उर्फ रज्जू एवं. एजाज तीनों मिलकर 1 से डेढ़ लाख डिसमिल के हिसाब से करीब 37 लोगों को बेच दिया है। इसी क्रम में रनपुर खुर्द तकियापारा निवासी मो0 मुजाहिद हुसैन पिता हदीब अंसारी साहेब हुसैन पिता मुनीम शेष अंसारी, सलीम अंसारी, पिता साहेब हुसैन अंसारी, कलीम अंसारी, पिता साहेब हुसैन अंसारी द्वारा जो तकिया पारा रनपुर खुर्द निवासी है।
इसी प्रकार रसीद आ. अलीम मोहम्मद तकिया निवासी-100-100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी कराकर क्रमश: इमामद्दीन, पिता रमजान अंसारी, मो0 मुजाहिद हुसैन, पिता हदीब अंसारी, मो0 साबिर अंसारी, पिता जलालुद्दीन अंसारी को 350000/- (तीन लाख पच्चास हजार रुपये) 70835 सत्तर हजार आठ सौ पैतिस एवं 85000 (पच्चासी हजार) रुपये में वन संरक्षित शासकीय वन विभाग की भूमि को 100-100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी कराकर बेच दिया था।
पार्षद आलोक दुबे ने आरोप लगाया था कि मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृन्त एवं वन मंडलाधिकारी सरगुजा के निवास से लगभग 1 कि.मी. दूर भूमि को वन विभाग के बीटगार्ड,फोरस्टर, डिप्टी रेंजर एवं रेंजर को मोटी रकम देकर बिना कोई डर. भय के सागौन वृक्षारोपण नष्ट कर घर बना लिये हैं।
दिया गया है बेदखली का नोटिस-डीएफओ
बेदखली नोटिस को लेकर सरगुजा डीएफओ अभिषेक जोगावत ने छत्तीसगढ़ अखबार से चर्चा करते हुए कहा कि वन भूमि में अवैध रूप से कब्जा करने वाले 39 लोगों को बेदखली का नोटिस जारी किया गया है, उन्हें 3 दिन का समय प्रतिउत्तर इस कार्यालय को देने कहा गया है अथवा अवैध कब्जे की वन भूमि को रिक्त नहीं करते है तो इसके पश्चात कार्रवाई की जाएगी।</description>
कोहका इलाके में पानी की निकासी नहीं, लोग परेशान, जोन आयुक्त से शिकायत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जून। निगम भिलाई के कोहका क्षेत्र के साकेत नगर, कृष्ण ग्रैंड सिटी, आर्य नगर, शुभम कॉलोनी आदि क्षेत्रों में बड़े-बड़े मकान बन गए हैं। लेकिन आज वहां पर सीवरेज, पानी निकासी सडक़ की समस्या बढ़ती जा रही है।
नगर निगम भिलाई द्वारा नाली बनाने के लिए भी जगह नहीं छोड़ा गया है एक दूसरे के खाली प्लाट में पानी का बहाव हो रहा है। वहां की भौगोलिक स्थिति यह है कि वह क्षेत्र बहुत ही निचले स्तर पर है। जिसके कारण बाकी क्षेत्रों का पानी आकर वहां भरता है। बड़ा नाला भी उफान मार देता है। शुरुआत मकान बनाते समय लोग अपने शिवरेज सिस्टम को दूसरों के खाली भूखंड में गिर रहे थे।
अब लाइन से मकान बन जाने के बाद पानी निकालना मुश्किल हो रहा है। जिसके कारण सडक़, नाली, पानी निकासी प्रभावित हो रहा है।
जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत का कहना है नाली बनाने के लिए बहुत सारे मकान तोडऩे पड़ेंगे पानी का बहाव ऊपर से नीचे के तरफ ही होगा जो मकान बनाकर या बाउंड्री वॉल बनाकर रोक दिया गया है। आड़ी तिरछी नाली  बनाने पर पानी का बहाव बराबर नहीं होगा। नगर निगम भिलाई द्वारा बार-बार लोगों को सूचित किया किया जा रहा है कि बिना निगम के भवन शाखा, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, शासकीय पटवारी कार्यालय से संपर्क किए बिना मकान का निर्माण न करें। बिना भवन अनुज्ञा के भी मकान बनाए जा रहे हैं। कुछ भू माफिया द्वारा झूठ प्रलोभन देकर के प्लाट काट के बेचा दिया गया है। उसका कहीं पर भी जल निकासी सडक़, बिजली का पोल, लाइट इत्यादि के बारे में कोई प्लान नहीं बनाया गया है। भू माफिया लोगों को भ्रमित करके सस्ते दर पर प्लांट बेच दे रहे हैं।</description>
ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी का एक दिनी व्याख्यान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 जून। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में श्रीमद् भागवत गीता के आध्यात्मिक रहस्य को सरल ढंग से स्पष्ट करने वाली प्रखर वक्ता ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी (कर्नाटक) का एक दिवसीय व्याख्यान हुआ।
रायपुर में होने वाले तीन दिवसीय गीता ज्ञान महोत्सव के अंतर्गत एक दिवसीय प्रवास पर दुर्ग आगमन हुआ। अब तक श्रीमद् भगवत गीता के आध्यात्मिक रहस्य पर 500 से अधिक प्रेरणादाई उद्बोधन दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही 140 से अधिक देशों में प्रसारित होने वाले ब्रह्माकुमारीज के पीस ऑफ माइंड चैनल पर 360 धारावाहिकों का प्रसारण किया जा चुका है। इसके अलावा गीता ज्ञान और तनाव मुक्त जीवन, स्ट्रेस मैनेजमेंट, गीता रहस्य और खुशहाल जीवन जैसे जीवनोपयोगी जैसे विषयों पर देश के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में समय-समय पर आपके व्यख्यान आयोजित होते रहते हैं।
व्याख्यान में वीणा दीदी ने बताया आप कितना भी ऊंचा ज्ञान सुना दीजिए, लेकिन अगर व्यवहार आपका ठीक नहीं है तो कोई भी आपकी ज्ञान से प्रभावित नहीं होगा। अंदर अगर कड़वापन है तो झलकता क्या है ? ज्यादा देर तक आप अपनी वाणी का प्रभाव नहीं डाल सकते अंदर भाव जो है न वह अपने आप बाहर आ जाता है इसलिए हमें अटेंशन रखना अपने भाव पर स्वभाव पर स्व की भावनाओं पर जो आत्मा का ओरिजिनल स्वभाव है स्वधर्म है (पवित्रता, सुख, शांति,आनंद, प्रेम) उसे जागृत करना है।</description>
महापौर ने तकियापारा लोगों से हुए रूबरु कहा&नाली की ओर पाइप लाइन न डाले
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 जून। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा नगर निगम के तकनीकि अमला के साथ नाली,नाला साफ-सफाई कार्य देखने सुबह वार्ड 8 पहुंचे।
उन्होंने एमआईसी प्रभारी नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य नीलेश अग्रवाल,पार्षद खालिक रिजवी,बाबू ताम्रकर,गुलाब वर्मा के साथ तकिया पारा में पैदल भ्रमण कर लोगों से रूबरू हो सफाई,नाली सफाई एवं पानी के संबंध में वार्डवासियों से चर्चा किए।</description>
प्रगतिशील कृषकों ने क्षतिपूर्ति राशि दिलाने जनदर्शन में की मांग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 जून। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। जनदर्शन कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव एवं हितेश पिस्दा भी उपस्थित थे। उन्होंने जनदर्शन में पहुुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 121 आवेदन प्राप्त हुए।
ग्राम सांकरा के प्रगतिशील कृषकों ने क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान करने आवेदन दिया। एक मई को जिले में आये आंधी तूफान से फसल, केला, कटहल, पॉलीहाउस को नुकसान हो गया। जिसका मौका जांच हल्का पटवारी व उद्यानिकी विभाग की टीम द्वारा किया गया था। किंतु रिपोर्ट तहसीलदार पाटन को नही सौंपा गया है। कृषकों ने आरबी 6-4 के तहत फसल क्षतिपूर्ति राशि शीघ्र दिलाने की मांग की। इस पर अपर कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।</description>
पार्षद जीना निषाद व लोमेश्वरी साहू मवि समिति के अध्यक्ष मनोनीत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 3 जून। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अभनपुर क्षेत्र के अंतर्गत चार शासकीय महाविद्यालयों में मनोनीत अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें नवापारा (तर्री) स्थित कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय में नवापारा वार्ड क्र. 14 की पार्षद जीना निषाद को महाविद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नवापारा वार्ड क्र. 14 की पार्षद लोमेश्वरी साहू को कन्या महाविद्यालय नवापारा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार काव्योपाध्याय हीरालाल शासकीय महाविद्यालय अभनपुर के लिए मीना धनेश्वर साहू एवं नवीन शासकीय महाविद्यालय ग्राम तामासिवनी के लिए विवेक अनिल कुमार तिवारी को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।</description>
युवक दे रहे हरियाली का संदेश
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 3 जून। ग्राम आलेखूंटा के सिन्हा समाज के युवाओं द्वारा विगत 3 वर्षों से निरंतर वृक्षारोपण करते हुए एक नया संदेश देते हुए जन जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। सभी युवाओं ने एक अनूठा पहल करते हुए अपने अपने जन्म दिन के अवसर पर वृक्षारोपण करने का पुण्य और नेक संकल्प लिया है।
युवा मंच सिन्हा समाज अध्यक्ष फागेश सिन्हा के जन्मदिन पर शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत आलेखूंटा के सरपंच प्रतिनिधि झाड़ू राम सिन्हा, उप सरपंच प्रीतम सिन्हा, अजय सिन्हा एवं अन्य युवा साथियों ने सहयोग प्रदान किए।</description>
बूढ़ापारा में सराफा कारीगर का मर्डर, हमलावर नागपुर जा रही बस से गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 3 जून। राजधानी के व्यस्ततम सदर बाजार से लगे बूढ़ापारा इलाके में कल आधी रात मर्डर हुआ। हमलावर ने सीने में चाकू घोंपकर कर जान ले ली। मृतक का नाम सुजन सरकार (35 वर्ष) मूल निवासी शान्ति नगर पश्चिम थाना बाली जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल बताया गया है। मृतक सोने के आभूषणों का कारीगर था । उसके सीने में चाकू से 2 से 3 वारकर जान ले ली।
बताया गया है कि कल रात करीब बारह बजे बागची बाड़े के सामने बूढ़ापारा में बिरयानी खाने को लेकर हुए विवाद पर सूजन सरकार को चाकू मारा ।
कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के साथ साथ उसके ज्वेलर्स के यहां भी पूछताछ की। इस आधार पर कोतवाली पुलिस ने गोबरा नवापारा निवासी आरोपी दीपक लोहार को गिरफ्तार किया।
वह नागपुर जाने वाली बस से फरार हो रहा था। पुलिस ने पचपेड़ी नाका पर बस रुकवाकर गिरफ्तार किया।</description>
स्वीकृत निर्माण कार्य और मरम्मत के शेष कार्य तत्काल
        <description>महापौर ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जून। महापौर मधुसूदन यादव ने सोमवार को अपने कक्ष में नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा की उपस्थिति में तकनीकी अधिकारियों की बैठक लेकर निर्मण कार्यों की जानकारी लेकर स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ कराने एवं शौचालय मरम्मत के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के कार्य को प्राथमिकता देकर समय सीमा में चालू कराने एवं चालू कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महापौर ने उप अभियंताओं से शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की वार्डवार जानकारी लेकर अप्रारंभ कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सांसद, विधायक निधि के कार्य की जानकारी लेकर स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ कराने कहा।</description>
112 वाहन चालकों से वसूला 40 हजार
        <description>पुलिस ने चलाया रात्रि काम्बिंग गश्त
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जून। अपराधों पर लगाम लगाने बीती रात शहर के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने दल-बल के साथ रात्रि कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त करते शहर के एक-एक गली-मोहल्लों में विशेष गश्त किया। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक स्वयं बल को ब्रीफ कर शहर के गली-मोहल्लों में रात्रि भ्रमण कर चप्पे-चप्पे का जायजा लिया। गश्त के दौरान संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाना में पूछताछ की गई। गश्त के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों क विरूद्ध 112 प्रकरणों में 112 वाहन चालकों से 40 हजार 600 रुपए समन शुल्क लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार 2 और 3 जून की दरम्यानी रात्रि को एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में एएसपी ऑप्स मुकेश ठाकुर, एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक द्वारा शहर के सभी थाना व चौकी प्रभारी एवं उनके स्टाफ तथा रक्षित केन्द्र के बल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फालीन कर अपराधियों पर नकेल कसने एवं चोरी की घटना बढऩे की संभावनाओं को देखते अपराधों पर अंकुश लगाने रात्रि पेट्रोलिंग, पाईंट ड्यूटी एवं कॉम्बिंग गश्त के संबंध में विस्तार से ब्रीफ कर शहर भ्रमण कर संदिग्धों से पूछताछ करना, गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वों तथा चोरी-लूट की नीयत से घूमते संदिग्धों पर सतत निगाह रखने व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।</description>
तीन अपहृत बालिका अलग&अलग जगहों से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 1 जून। बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस को ऑपरेशन तलाश के तहत बड़ी सफलता मिली है। तीन अपहृत बालिकाओं को तीन अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया। मामले में एक आरोपी को भी पुलिस ने प्रतापपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक के दिशा निर्देश व बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पूरे जिले में एक से 30 जून तक ऑपरेशन तलाश चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के पहले ही दिन राजपुर पुलिस ने तीन अपहृत बालिकाओं को बरामद करने में बड़ी सफलता पाई है।
मामले में थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि गुम इंसान एवं अपहृत बालिकाओं की पता तलाश एवं बरामदगी हेतु ऑपरेशन तलाश के तहत तत्काल कार्रवाई किये जाने के निर्देश पर अपहृता बालिकाओं के पता तलाश एवं बरामदगी हेतु टीम गठित कर सभी पहलुओं का बारिकी से अवलोकन किया गया।
सायबर सेल बलरामपुर की मदद एवं मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त तीनों प्रकरणों के अपहृता बालिकाओं को बरामद किया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी रामदेव सांडिल्य जगरनाथपुर (सरनापारा) थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर को धारा 137 (2), 87,64 (2) (एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
उक्त तीनों प्रकरणों में अपहृत बालिकाओं का तलाश अभियान के तहत तत्काल कार्रवाई कर बालिकाओं को उनके परिजनों को सही सलामत सुपुर्द किया गया।</description>
8वीं पास झोलाछाप डॉक्टर कर रहा था इलाज, गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर,1 जून। बीएमओ की शिकायत पर रविवार को एक झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
रविवार को कर्रा निवासी 8वीं पास झोलाछाप डॉ. तारक चौधरी ठरकी में एक ग्रामीण का इलाज कर रहा था। जानकारी लगते ही गांव में सरपंच, उपसरपंच सहित स्थानीयों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद इसकी सूचना राजपुर बीएमओ रामप्रसाद राम को दी गई।
जानकारी लगते ही बीएमओ रामप्रसाद राम ने तत्काल इसकी जानकारी राजपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उक्त झोलाछाप डॉक्टर को पकडक़र थाने ले आई।
थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि बीएमओ की शिकायत पर ठरकी से झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
डॉक्टर गाँव में इलाज कर रहा था। उक्त झोलाछाप डॉक्टर के पास कोई भी वैद्य लाइसेंस नहीं पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में झोलाछाप डॉ. तारक चौधरी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।</description>
क्रिकेट में करोड़ों का सट्टा एक और आरोपी गिरफ्तार
        <description>अब तक 13 की हो चुकी है गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,1 जून। क्रिकेट मैच में करोड़ो का सट्टा लगाकर अवैध धन के आदान प्रदान हेतु फर्जी खाता खोलवाकर आपराधिक षडय़ंत्र करने के मामले में शामिल आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में पूर्व में 12 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी द्वारा मोटी रकम के ऐवज में अपना खाता खुलवाकर अन्य आरोपियों को आपराधिक कृत्य से अर्जित रकम की लेन-देन करने में उपयोग करने दिया गया था। अभी तक प्रकरण में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरगुजा साइकल स्टोर के सामने सुधीर गुप्ता अपने घर के कमरे मे ऑफिस बनाकर टीवी सेटअप लगाकर क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा का खेल पैसा रूपए का दाँव लगाकर खेलवा रहा है।
थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सूचना पर मौक़े पर रेड की गई। मौक़े पर तीन आरोपियों की गिरफ़्तारी समेत करोड़ों का मशरुका बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में 12 आरोपियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी थी।
आरोपी के जब्त शुदा खातों का बैंक से प्रतिवेदन देकर जानकारी ली गई, जो खाता धारक प्रतीक कश्यप के बैंक खाता में लाखों का ट्राजैक्शन होना पाये जाने पर तलब कर पूछताछ की गई।
आरोपी द्वारा अपना नाम प्रतीक कश्यप मायापुर अंबिकापुर का होना बताया। अपने नाम का बैंक खाता खुलवाकर मोटी रकम के एवज में सुधीर गुप्ता एवं उसके साथी विक्की उफऱ् राहुल अग्रवाल को आपराधिक कृत्यों से अर्जित रकम की लेन देन करने हेतु देना बताया गया है, जिसका उपयोग सट्टा खेलने व खेलवाने में उपयोग किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने गिरफ्तार करन्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में आरोपियों द्वारा सुसंगठित तौर पर कई व्हाट्सअप समूह बनाकर, फर्जी सिम, फर्जी खातों, हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से विनबज और स्काईएक्सचेंज प्लेटफार्म से सट्टा खेलाये जाने का गंभीर साक्ष्य मिले हैं। मामले में जांच जारी है।</description>
जीएसटी छापा, कारोबारियों का फूटा गुस्सा, विरोध में नारेबाजी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 31 मई। शहर के प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान लक्ष्मी ट्रेडर्स पर बीती शाम को जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। छड़ और सीमेंट के सप्लायर राजीव अग्रवाल के इस प्रतिष्ठान पर टैक्स चोरी के आरोपों के तहत जीएसटी के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। इस कार्रवाई से व्यापारी समुदाय में हडक़ंप मच गया, और स्थानीय व्यापारी संघ ने इसे टारगेटेड कार्रवाई करार देते हुए तीखा विरोध जताया।
जीएसटी की इस कार्रवाई से नाराज अम्बिकापुर व्यापारी संघ ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और छापेमारी को अन्यायपूर्ण ठहराया। व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा, यह कार्रवाई चुनिंदा व्यापारियों को निशाना बनाने की साजिश है। जीएसटी विभाग बिना ठोस सबूत के व्यापारियों को परेशान कर रहा है। कार्रवाई के विरोध में व्यापारी संघ के सदस्यों ने लक्ष्मी ट्रेडर्स के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की और जीएसटी विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
ज्ञात हो कि बिलासपुर चौक रिंग रोड पर स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स की दुकान में 6 महीने के अंदर तीसरी बार जीएसटी की टीम मार चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार इस छापे से उन्हें आर्थिक मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लक्ष्मी ट्रेडर्स में छापे की सूचना पर व्यापारी संघ के भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी।
स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश
लक्ष्मी ट्रेडर्स पर छापेमारी की खबर शहर के अन्य व्यापारियों तक पहुंचते ही बाजार में तनाव का माहौल बन गया। कई व्यापारियों ने इसे जीएसटी विभाग की सख्ती और छोटे-बड़े व्यापारियों पर बढ़ते दबाव के रूप में देखा। व्यापारी संघ ने मांग की है कि ऐसी कार्रवाइयों से पहले ठोस सबूत पेश किए जाएं और व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
आप ही व्यापार करो और आप ही जीएसटी पटाओ
चेम्बर ऑफ कॉमर्स छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष अजीत अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष कैट रविन्द्र तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार जीएसटी के इस प्रकार के छापे को लेकर अधिकारियों से बातचीत हुई, परंतु अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला। किसी व्यापारी से अगर कोई त्रुटि होती है तो प्रथम दृष्टिया में उन्हें अधिकारी जानकारी दें, और अगर वह बार-बार गलती कर रहा है तो उसे पर कार्रवाई जरूर करें। इस पर कोई व्यवसायी कुछ नहीं कहेगा।
वर्तमान में जीएसटी में इतने संशोधन किए गए हैं कि इसकी जानकारी सीए तक को नहीं है तो व्यापारी को कहां से होगी। इसके लिए अधिकारियों द्वारा कोई कार्यशाला भी नहीं लगाई जाती। सीधे व्यवसायी के प्रतिष्ठान में छापा मारकर अवैध वसूली के साथ-साथ मनमानी पेनल्टी लगाई जा रही है। इसे पूरा व्यावसायिक समाज आक्रोशित है। अधिकारी अपनी मनमानी नहीं रोकते हैं तो हम सब अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके चाबी जीएसटी ऑफिस में दे देंगे। अधिकारी ही व्यापार करें और वही जीएसटी पटाए।</description>
करंट की चपेट में दो युवकों की मौत, जांच
        <description>मवेशियों से फसल बचाने खेत के चारों ओर विद्युत पोल से अवैध हुकिंग कर लगाया था करंट
छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर, 31 मई। सरगुजा जिला के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगी पंडरीपानी स्थित चूल्हट नाला में धान फसल को मवेशियों से बचाने ग्रामीण ने विद्युत पोल से अवैध हुकिंग कर खेत के चारों ओर तार घेराव किया गया था। विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक विष्णु मांझी पिता धनीराम घोघरा पारा ग्राम कुन्नी निवासी जो अपने ससुराल पंडरीपानी लोसगी में निवास करता है। शुक्रवार को निरसाय यादव ग्राम लोसगी निवासी के घर छानी छाने विष्णु मांझी गया था।
निरसाय यादव शुक्रवार की रात 7 बजे विष्णु मांझी को छोडऩे पंडरी पानी खेत के रास्ते जा रहे थे। चूल्हट नाला के पास दोनों युवक पहुंचे ही थे कि रघु मांझी के द्वारा धान फसल को बचाने खेत के चारों ओर लगाए गए विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में विष्णु मांझी आ गया, उसे बचाने के लिए निरसाय यादव करंट बंद करने दौड़ा और अनियंत्रित होकर विद्युत प्रवाहित तार के ऊपर गिर गया और चपेट में आ गया जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
शनिवार की सुबह लगभग 5.30 बजे खेत की ओर आए ग्रामीण के द्वारा इसकी सूचना ग्राम सरपंच सहित पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह सहित ग्रामीण घटनास्थल के पास पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। घटना के बाद से परिवारजनों सहित गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं घटना के बाद किसान रघु मांझी घर से फरार है। इधर, लखनपुर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले जांच में जुटी है।
फसल बचाने खेत के चारों ओर किसान लगा रहे करंट
इन दिनों क्षेत्र में किसानों के द्वारा फसल को बचाने खेत के चारों ओर झटका करंट लगाया जाता है और कुछ किसानों द्वारा विद्युत पोल से अवैध हुकिंग कर करंट लगा दिया जा रहा है। करंट की चपेट में आने से मवेशियों और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। लखनपुर क्षेत्र के ग्राम बेलदगी में झटका करंट की चपेट में आने से पूर्व में एक बैल की भी मौत हो चुकी है। शासन-प्रशासन को चाहिए कि इस पर रोक लगाया जाये ताकि लोग और मवेशी सुरक्षित रहे।</description>
कोटपा एक्ट के तहत 240 दुकानदारों पर चालान
        <description>विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बिलासपुर में जागरूकता रैली,शहरभर में चला विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 1जून। विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31मई) के अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला बिलासपुर में जागरूकता रैली एवं विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कोटपा अधिनियम2003के तहत जिलेभर में तंबाकू विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए240दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
जिला कार्यालय परिसर से आयोजित जनजागरूकता रैली को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराती रही। रैली में लोगों से स्वयं,परिवार और समाज के हित में तंबाकू छोड़ने की अपील की गई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल और सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी भी उपस्थित रहे।
रैली में एनसीसी और डीपी विप्र कॉलेज के छात्र,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी,तथा प्रचार वाहन के माध्यम से आम नागरिकों को कोटपा अधिनियम की धाराएं 4, 5, 6और7के अंतर्गत प्रतिबंधों की जानकारी दी गई। तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले स्वास्थ्य हानियों पर भी जागरूक किया गया।
डॉ. बी.के. वैष्णव (जिला नोडल अधिकारी) एवं सुश्री पियुली मजूमदार (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) के निर्देशन में औषधि निरीक्षक,जिला सलाहकार और पुलिस विभाग के सहयोग से गांधी चौक,पुराना बस स्टैंड,गोल बाजार सहित कई प्रमुख स्थलों पर कार्रवाई की गई।</description>
पिता ने पुत्र की कर दी हत्या, एडीजे कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 1जून। सामंतपुर गांव में मामूली विवाद के दौरान एक प्रौढ़ ने अपने ही बेटे की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। इस अपराध में गौरेला थाना पुलिस की तत्परता और न्यायालय की त्वरित सुनवाई के चलते सिर्फ सात महीने में आरोपी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
यह मामला3अगस्त2024का है,जब राजेन्द्र साठे उर्फ राजू,पिता दिनकर राव (उम्र58वर्ष,निवासी सामंतपुर) ने अपने बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। घटना स्थल पर ही बेटे की मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस ने धारा103(1)(B)भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार किया था।
प्रकरण की सुनवाई द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश,पेंड्रा रोड,एकता अग्रवाल की अदालत में हुई। साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर अदालत ने आरोपी राजेन्द्र साठे को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और500रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। मामले में अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने पैरवी की।</description>
रुहान मेहता के दीक्षा महोत्सव का  शोभयात्रा  निकली
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 30 मई। नगर में श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट, सत्वनाद संयमोत्सव समिति द्वारा आयोजित संयम कार्यक्रम हेतु आज शोभायात्रा निकली। 30 मई को संयम ग्रहण करंगे। जोधपुर से संयम ग्रहण करने हेतु 13 वर्षीय, दृढ़ निश्चयी, ज्ञान पिपासु (अल्पवय में 22 आगम कंठस्थ), बाल दीक्षार्थी, मोक्ष पथ गामी, वीर सैनिक मुमुक्षु डुग्गू (रूहान) मेहता का दुर्ग की धरा पर भव्य दीक्षा महोत्सव प्रारंभ है।</description>
जलसंकट शुरू, अरुण वोरा पहुँचे जलघर, ठोस समाधान की माँग की
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 30 मई। शहर बीते एक माह से गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। लगातार बिजली कटौती, बार-बार मोटर की खराबी और 40 वर्ष पुराने 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट की तकनीकी खामियों ने हजारों नागरिकों को रोजाना पेयजल के लिए जद्दोजहद करने को मजबूर कर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा जब मोहन नगर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे, तो उन्हें उरला, मोहन नगर और पटरीपार क्षेत्र के वार्डों से भारी संख्या में नागरिकों की शिकायतें प्राप्त हुईं। श्री वोरा तत्काल जलघर पहुँचे और मौके पर उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।</description>
राज्यपाल ने जिले के कराते खिलाडिय़ों का किया सम्मान
        <description>कोण्डागांव, 28 मई। राज्यपाल रमेन डेका ने जिला कार्यालय में जिले के कराते खिलाडिय़ों का सम्मान किया, जिन्होंने इसी माह भिलाई में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कराते चौम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया। उन्होंने इस अवसर पर खिलाडिय़ों से बातचीत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सम्मानित खिलाडिय़ों में 09 वर्षीय अखिल वर्मा और काव्यांश कश्यप के साथ ही 14 वर्षीय गरिमा वर्मा भी शामिल हैं।</description>
राज्यपाल  डेका का कलेक्टर& एसपी ने किया स्वागत
        <description>कोंडागांव, 28 मई। अपने एक दिवसीय प्रवास पर कोंडागांव पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका का कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना तथा पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने स्थानीय विश्राम भवन में पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
अपने प्रथम प्रवास पर कोंडागांव पहुंचे राज्यपाल श्री डेका को स्थानीय विश्राम भवन में पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।</description>
अब जमीन की रजिस्ट्री कराना हुआ और भी आसान& साय
        <description>ग्रामीणों से संवाद, योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 28 मई। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आकस्मिक निरीक्षण के तहत आज कांकेर विकासखण्ड के ग्राम मांदरी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जहां पर उन्होंने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान उन्हांने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में फीडबैक ली। साथ ही जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया के सरलीकरण के बारे में बताया। ग्राम मांदरी के जनचौपाल में मुख्यमंत्री ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनओं के तहत सामग्री, नवनिर्मित आवास की चाबी, सहायक उपकरण आदि वितरित किए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के तहत आज यह 27वां जिले का दौरा है, जहां योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से रू-ब-रू होने प्रदेश सरकार आपके गांव आई है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत चयनित क्लस्टर ग्राम पंचायतों में समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर निराकरण की कार्यवाही की समीक्षा की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों से जानकारी ली। इस पर ग्राम मांदरी की इतवारी बाई ने बताया, महतारी वंदन के पैसे से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए खाता खुलवाया। अन्य घरेलू खर्चों के लिए भी महतारी वंदन योजना से मिली राशि का उपयोग वह करती हैं।
एक अन्य हितग्राही महिला ने बताया कि महतारी वंदन योजना के चलते उनकी दैनिक जरूरतें पूरी हो जाती हैं और किसी से कुछ मांगने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुख्यमंत्री श्री साय ने फीड बैक लिया। उन्होंने बताया कि जिन पात्र ग्रामीणों के नाम शामिल नहीं है, ऐसे छूटे हुए नामों को आवास प्लस प्लस में जोड़ा जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सबके पास खुद का पक्का आवास उपलब्ध हों।
अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि ग्राम स्तर पर सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार करते हुए ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र भी शुरू किए गए हैं। इसके तहत हर ब्लॉक के 10-10 पंचायतों में सेवा शुरू की गई है। ग्रामीणों को अब हर छोटे मोटे काम के लिए ब्लॉक मुख्यालय अथवा बैंक नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया को प्रदेश सरकार द्वारा सुगम एवं सरलीकृत किया गया है, जिससे लोगों को भटकना न पड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटवारी, सचिव, शिक्षक के बारे में पूछा, जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि सभी नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं।
अपने उद्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांकेर जिले की सुक्सी (सूखी मछली) बहुत स्वादिष्ट होती है। यहां के विधायक श्री नेताम समय-समय पर सुक्सी का स्वाद चखाते हैं।
3.90 करोड़ के विकास कार्य
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर कुल 3 करोड़ 90 लाख रूपए के चार कार्यों की सौगात दी। उन्होंने मांदरी के हाईस्कूल अहाता निर्माण हेतु 20 लाख की घोषणा की। इसके अलावा मांदरी आंगनबाड़ी केंद्र भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख की स्वीकृति, साल्हेभाट मुख्यमार्ग से 600 मीटर सीसी सडक़ निर्माण हेतु 15 लाख की स्वीकृति तथा झूरानाला से खेतों में सिंचाई के लिए नहर सुधार कार्य हेतु 3.50 करोड़ की स्वीकृति दी।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा किसानों को कृषि आदान सामग्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मनरेगा जॉब कार्ड तथा नवनिर्मित आवास की सांकेतिक चाबी, समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके अलावा जिला प्रशासन की विशेष पहल मावा मोदोल की नवीन पुस्तक नई दिशा का नि:शुल्क वितरण उपस्थित विद्यार्थियों को किया।
इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, डीआईजी कांकेर अमित तुकाराम कांबले, कांकेर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला सहित अन्य अधिकारीगण व काफी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित थे।</description>
योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन व मॉनिटरिंग ज्यादा जरूरी &  रमेन डेका
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 28 मई।राज्यपाल रमेन डेका ने कांकेर जिला प्रवास के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन तभी संभव होगा जब उसकी मॉनिटरिंग और फॉलोअप जमीनी स्तर पर हो। राज्यपाल ने इसके लिए प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग तथा मूल्यांकन करने के लिए निर्देशित किया।
श्री डेका जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निचले स्तर की वास्तविकता से अवगत होने हितग्राहियों से अवश्य मिले और कमियों की जानकारी लें, साथ ही योजना अथवा गतिविधि के क्रियान्वयन की तुलनात्मक जानकारी प्राप्त करें। बैठक के दौरान श्री डेका ने जल संरक्षण पर विशेष रूप से जल संरक्षण पर फोकस करते हुए कहा कि जिले के शासकीय भवनों के साथ-साथ निजी भवनों में भी वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की अनिवार्यता हो। डबरी, तालाब, चेक डैम में जल संचयन के अलावा बड़े स्तर के जलाशयों में भी जल स्तर बना रहे, इस पर पहल करने की जरूरत है।
राज्यपाल ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहल किए गए एक पेड़ मां के नाम कोई योजना नहीं, बल्कि मिशन है। पौधे लगाने के साथ ही उसके जीवित रहने पर भी उतना ही ध्यान दें और लोगों को पर्यावरण की मानव जीवन में महत्ता के लिए पेड़ों की आवश्यकता व उसके महत्व की जानकारी दें। उन्होंने सडक़ों के किनारे, खाली जगहों पर पौधे लगाने के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित व सुरक्षित करने की बात जिला स्तरीय अधिकारियों से कही। इसके अलावा बारिश के पानी को संरक्षित करने ठोस कार्ययोजना बनाने पर भी जोर दिया।
राज्यपाल ने योग को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी लेते हुए कहा कि योग में निरंतरता बहुत जरूरी है। इसी तरह टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर कहा कि जिले में प्रत्येक मरीज की नियमित स्क्रीनिंग व उपचार का सतत् फॉलोअप लें और पूरी निष्ठा से स्वास्थ्य विभाग का अमला अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करे। इसके अलावा उन्होंने ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को पुन: स्कूलों में लाने, नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशे पर ठोस लगाम लगाने हेतु सतत् निगरानी और आदिवासी बाहुल्य कांकेर जिले में शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं को समाज के निचले स्तर पर विद्यमान लोगों तक पहुंचाने पर विशेष रूप से फोकस करने की बात कही।
इसके अलावा रेडक्रॉस के माध्यम से स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की स्क्रीनिंग कर सेहत व खानपान संबंधी जागरूक करने तथा सडक़ सुरक्षा को कारगर बनाने यातायात नियमों के पालन के लिए स्कूलों व कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजनता को जागरूक करने पर जोर दिया। इसी तरह महिला समूहों को स्वावलम्बी बनाने और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न गतिविधियों से जोडऩे के निर्देश दिए।
इसके पहले, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं गतिविधियों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। उन्होंने जिले में विशेष तौर पर संचालित की जा रही सेंट्रल लायब्रेरी, मावा मोदोल, पूना पर्रियान व अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित स्ट्रक्चर के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया।
प्रावीण्य सूची में शामिल मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने समीक्षा बैठक के उपरांत माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वी एंव 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में विकासखण्ड कांकेर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदागांव के अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत और पखांजूर तहसील के शासकीय विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोण्डाहूर की इशिका बाला ने कक्षा 10वीं में 99.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय टॉप टेन में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है।
राज्यपाल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
समीक्षा बैठक के पहले जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां पर कृषि विज्ञान केन्द्र, नियद नेल्लानार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं एवं गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने समूह की महिलाओं से लखपति दीदी बनने के संबंध में जानकारी ली। बिहान समूह की सदस्य श्रीमती भोजेश्वरी गावड़े, निर्मला कुंजाम और कुंती साहू ने बकरीपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन, किराना दुकान तथा अचार उत्पादन के बारे में बताया, जिस पर राज्यपाल ने आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए समूह की महिलाओं को प्रेरित किया।
एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाया आम का पौधा
जिला प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने एक पेड़ मां के नाम के तहत जिला पंचायत प्रांगण में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, साथ ही सभी को अपने परिजनों के नाम पर पौधे लगाने की बात कही। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना एवं गर्वनर के परिसहाय (एडीसी) निशांत कुमार, जिले एसएसपी इदिरा कल्याण एलेसेला, डीएफओ डी.पी साहू, हेमचंद पहारे एवं श्री अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।</description>
हसनपुर और राजापुर में समाधान शिविर, लुंड्रा विधायक ने हितग्राहियों से किया संवाद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर 28 मई। संवाद से समाधान की अभिनव पहल अंतर्गत आयोजित सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का निराकरण तत्परता के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीतापुर विकासखंड के राजापुर एवं लुण्ड्रा विकासखंड के सहनपुर में समाधान शिविर आयोजित हुआ, जहां सुशासन तिहार के तहत प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी विभागवार हितग्राहियों को दी गई।
लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज सहनपुर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने आवेदनों के निराकृत हितग्राहियों से संवाद करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। विधायक श्री मिंज ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। पहले चरण में लिए गए आवेदनों का अंतिम चरण में समाधान शिविर के माध्यम से विभागीय निराकरण की जानकारी दी जा रही है।
कलेक्टर विलास भोसकर राजापुर क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। जहां उन्होंने आवेदनों के निराकृत हितग्राहियों से संवाद करते हुए सुशासन तिहार अंतर्गत मांग और शिकायतों के निराकरण की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि शासन की पहल पर आपके गांव में ही आपके समस्याओं का समाधान करने हेतु समाधान शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें सुशासन तिहार के पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के समाधान जानकारी दी जा रही है। साथ ही मांग और शिकायत के आवेदन भी लिए जा रहे हैं।
समाधान शिविर में कलेक्टर से संवाद करते हुए ग्राम पंचायत राजापुर के हितग्राही श्री जगदंबा ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार के पहले चरण में अपने ग्राम पंचायत में व्यक्तिगत शौचालय के लिए आवेदन दिया था। जिसका निराकरण एक महीने में हो गया। इसकी जानकारी ग्राम सचिव द्वारा दी गई है, उन्होंने कविता के माध्यम से कहा कि धन्य है वो गांव, धन्य है वो नर-नारी, जिस गांव में मुख्यमंत्री श्री साय ने जन्म लिया, धन्य है वहां फूलवारी।
सीतापुर ब्लॉक के राजापुर को क्लस्टर बनाया गया था जिसमें राजापुर, सलाईनगर, महारानीपुर, डांगबुड़ा, जामढोढ़ी, जामकानी, कोटछाल, और हर्रामार ग्राम पंचायत शामिल थे। जहां प्राप्त कुल 1306 आवेदन का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।
लुण्ड्रा ब्लॉक के सहनपुर को क्लस्टर बनाया गया था, जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि इस क्लस्टर में सखौली, जमीरा, अगासी, सहनपुर, गगोली, कोयलारी, किरकिमा, गुजरवार, नागम, घघरी, सपड़ा, चितरपुर, रवई, डुमरडीह और रीरी ग्राम पंचायत शामिल थे। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने हेतु सुशासन तिहार मनाया जा रहा है।
जिसमें प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 3105 आवेदनों में से 3102 प्रकरण निराकृत हुए शेष 3 आवेदन का निराकरण नियमानुसार जारी है।
सुशासन तिहार ने जनसमस्याओं के निराकरण प्रभावी मंच दिया है। जिला प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी और गांव के अंतिम व्यक्ति को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
शंकरगढ़ और कुसमी सहकारी बैंक में 26 करोड़ से अधिक का गबन, 11 आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर/राजपुर, 28 मई। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अम्बिकापुर की शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में कूटरचना कर षडयंत्र पूर्वक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए विभिन्न फर्जी बैंक एकाउंट में 26 करोड़ से अधिक की रकम ट्रांसफर कर गबन एवं वित्तीय अनियमितता करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अन्य कई फर्जी बैंक एकाउंट एवं व्यक्तियों की संलिप्तता की जांच की जा रही।
मामले में कुसमी निवासी अरविन्द श्रीवास्तव ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा बलरामपुर में प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी के पद पर कार्यरत है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर द्वारा सहकारी बैंक शाखा कुसमी व शंकरगढ़ में हुई अनियिमितता के संबंध में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
प्रार्थी ने बताया कि जनवरी में नाबार्ड द्वारा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें सीईओ जनपद पंचायत के शिकायत पत्र का उल्लेख था जिसमें तीन बैंक एकाउंट में संदिग्ध लेन-देन और बड़ा आर्थिक घोटाला शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में हुआ है। शिकायत प्राप्त होने उपरांत बैक विभाग की ओर से शाखा कुसमी और शंकरगढ़ अंतर्गत समितियों के खातों में हुई अनियमितता की जांच के लिए जांच दल गठित किया गया था। किन्तु जाँच दल द्वारा जाँच नहीं किये जाने से बैंक के सी.ए. नवीन उपाध्याय एण्ड एसोसियट से फ्लैस ऑडिट रिपोर्ट चाही गई थी। प्राप्त फ्लैस ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न बैंक खातों में कुल 23,74,05,608 रू का वित्तीय अनियमितता किया जाना दर्शाया गया है।
उपरोक्त तारतम्य में 4 फरवरी को जांच दल का गठन किया गया था, जिसने अपना जांच प्रतिवेदन 4 अप्रैल को प्रस्तुत किया। जांच प्रतिवेदन के अवलोकन पर पाया गया कि, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर के शंकरगढ़ एवं कुसमी ब्रांच के 3 बैंक एकाउंट में फर्जीवाड़ा गबन एवं वित्तीय अनियमितता पाई गई है। खातों में कुलराशि 23,74,05,608 रूपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई जो कि, गबन करने के आशय से फर्जीवाड़ा कर किया जाना प्रथम दृष्टिया पाया गया है।
जांच के दौरान ही 13 फरवरी के द्वारा विशेष अंकेक्षण हेतु नियुक्त टंक खत्री एण्ड एसोसियट को नियुक्त कर अंकेक्षण करने हेतु निर्देश दिये जाने पर सी.ए. द्वारा विशेष अंकेक्षण 5 अप्रैल को दिया गया, जिसमें पूर्व के जाँच किये गये बैंक खातों के अलावा बैंक खाता धारक अशोक सोनी में 1,36,95, 199.93 रू, खाता धारक प्रकाश कुमार सिंह में 46,44,841 रू तथा खाता धारक सुदेश कुमार यादव में 96,36,814 रु एवं एन. ई.एफ.टी महामाया कंस्ट्रक्शन में 30,00,000 रू का अवैध अंतरण होना पाते हुये कुल 26,47,82,462.93 रूपये की आर्थिक अनियमितता होना पाया गया है।
जांच में पता चला कि उपरोक्त रकम की हेराफेरी बैंक कर्मी विकास चन्द पाण्डवी, अशोक कुमार सोनी, एतबल सिंह, विजय कुमार उईके, सबल साय, जगदीश प्रसाद, तबारक अली, लक्ष्मण देवांगन एवं राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय तथा फर्जी खातों के माध्यम लाभार्थी महामाया कंस्ट्रक्शन, जमुना अंलकार, सुदेश कुमार यादव, प्रकाश कुमार सिंह एवं एक अन्य के अलावा फर्जी खाता नरेगा धनेशपुर, सी.ई. जनपद पंचायत शंकरगढ़, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जमड़ी शंकरगढ़ के खाता संचालकों के द्वारा आपसी षडय़ंत्र रचते हुये फर्जी दस्तावेजों से फर्जी खाता खोलकर, छलपूर्वक किसानों के के.सी.सी. खाता मे बैंक की राशि को ट्रांसफर कर किसानों के खाता से उपरोक्त वर्णित बैंक खातो में राशि ट्रांसफर कर करोड़ों रूपये की राशि आहरित कर बैंक व शासन को बड़ी क्षति पहुंचाया गया है।
प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र के आधार पर थाना कुसमी में धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक झा के निर्देश व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के कुशल मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इम्मानुएल लकड़ा के नेतृत्व में प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा आपराधिक कृत्य करना स्वीकार करने पर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना लगातार जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में अशोक कुमार सोनी शंकरगढ़ थाना सहायक मुख्य प्रवेक्षक शंकरगढ़, लक्ष्मण प्रसाद देवांगन मनेन्द्रगढ़ संस्था प्रबंधक, विजय उइके लोधी थाना बसंतपुर प्रभारी लिपिक शंकरगढ़, तबारक अली लखनपर जिला सरगुजा वर्तमान पता नवागढ आलमबाग के पीछे अम्बिकापुर प्रभारी लिपिक, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय डीसी रोड अम्बिकापुर प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक अम्बिकापुर, सुदेश यादव बचवार थाना शंकरगढ़ समिति सेवक शंकरगढ़,एतबल सिंह तुरना आंवराडाड थाना दरिमा जिला सरगुजा सहायक मुख्य पर्वेक्षक प्रकाश कुमार सिंह शंकरगढ़, कम्प्यूटर ऑपरेटर कुसमी,जगदीश प्रसाद भगत निलकंठपुर थाना कुसमी सहायक लेखा पाल, सबल राय भगवतपुर जिला बलरामपुर सहायक मुख्य प्रवेक्षक / शाखा प्रबंधक कुसमी वरिष्ट पर्यवेक्षक विकास चन्द्र पाण्डवीसुभाष नगर अम्बिकापुर थाना गांधीनगर जिला सरगुजा वरिष्ठ पर्यवेक्षक।</description>
पत्रकारों के साथ मारपीट व दुव्र्यवहार, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की निंदा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 मई। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा), रायपुर में हाल ही में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट एवं दुव्र्यवहार की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ठेका प्रणाली की गहन जांच और सुधार की आवश्यकता जताई है।
संघ के संभागीय सचिव दुर्गेश त्रिपाठी ने एक बयान जारी कर कहा कि मेकाहारा में सफाई एवं सुरक्षा सेवाओं का ठेका पिछले 8-10 वर्षों से कॉल भी सर्विस नामक संस्था के अधीन विभिन्न नामों से संचालित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संस्था ठेका लेकर बाउंसर और अन्य कर्मचारी सुपरवाइजर के हवाले कर देती है, जिनके माध्यम से सभी कार्य संचालित होते हैं।
त्रिपाठी के अनुसार, कॉल भी सर्विस द्वारा शून्य प्रतिशत लाभ के मॉडल पर ठेका लिया जाता है, लेकिन वास्तव में कंपनी कर्मचारियों की संख्या में हेरफेर कर, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन निकालकर निजी लाभ कमा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेका चलने के बाद से महिला सफाई कर्मचारियों का मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण हो रहा है। इसके अलावा, मेकाहारा परिसर में स्थित गार्ड रूम को शराब सेवन का अड्डा बना दिया गया है।
संघ का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री, संचालक चिकित्सा शिक्षा, अधिष्ठाता और अस्पताल अधीक्षक को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे संबंधित लोगों का मनोबल बढ़ता गया।
छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मांग की है कि राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों से कॉल भी सर्विस के ठेकों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा इन कार्यों की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी जाए, ताकि अस्पताल परिसरों को भयमुक्त और जनसामान्य के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।</description>
कला केन्द्र में अहिल्या बाई होल्कर पर निबंध, चित्रकला स्पर्धा
        <description>रायपुर, 28 मई। देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर आज नालंदा लाइब्रेरी परिसर के समीप कला केन्द्र में विद्यार्थियों की निबंध और चित्रकला स्पर्धा आयोजित की गई। स्पर्धा में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पर को निबंध लेखन और केनवास पर चित्र उकेरकर महान शिव भक्तिनी समाज सुधारिका, कुशल प्रशासिका के जीवन के विविध पहलुओं को अभिव्यक्त किया। यह आयोजन महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार किया गया है।</description>
तेज रफ्तार ट्रैक्टर&ट्रॉली जा टकराई ट्रांसफार्मर से, बड़ा हादसा टला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 27 मई। शहर के गीदम रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बने ट्रांसफार्मर में सोमवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली जा घुसी। हादसे में सामने का हिस्सा पूरी तरह से जाकर फंस गया, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक व सवारी मौके से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्काल बिजली सप्लाइ बंद कराई।
पुलिस ने बताया कि परपा थाना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली जो पूरी तरह से खाली थी, ट्रैक्टर चला रहे चालक ने अचानक से अपना नियंत्रण खो दिया और रिनॉल्ट शो रूम के सामने स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बने ट्रांसफार्मर में जा टकराया।
हादसे के बाद लोगों में डर का माहौल देखने को मिला, वहीं कोई बड़ी घटना ना हो सके, इसके लिए पुलिस ने वहां जवानों को भी तैनात कर दिया, जिससे कि कोई अन्य वाहन उससे टकरा ना सके।
इसके बाद तत्काल बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। कर्मचारियों ने पहले बिजली सप्लाई काटी, जिससे कि ट्रैक्टर को हटाने के दौरान कोई बड़ा हादसा न हो सके।</description>
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सभा और रैली
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 27 मई। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के एनसीसी मैदान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को भव्य सभा और रैली का आयोजन किया गया।
यह आयोजन राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच द्वारा मातृशक्ति के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना शामिल हुईं।
सभा को संबोधित करते हुए महिला वक्ताओं ने कहा, भारत की बेटियां और माताएं देश के रणबांकुरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। पहलगाम जैसे आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देकर भारतीय सेना ने शौर्य की मिसाल पेश की है।
रैली में जनसैलाब, गूंजे देशभक्ति के नारे सभा के पश्चात कोण्डागांव शहर में एक भव्य रैली निकाली गई, जिसकी शुरुआत स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने की। रैली एनसीसी मैदान से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड से पुन: मैदान लौटी।</description>
पुलिस ने बसवराजू सहित 8 नक्सलियों का किया अंतिम संस्कार
        <description>मुठभेड़ में मारे गए थे 28 नक्सली
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 27 मई। मुठभेड़ में मारे गए बसवराजू सहित 8 नक्सलियों का पुलिस ने अंतिम संस्कार किया।
नारायणपुर जिले की सीमा पर 21 मई को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 28 नक्सलियों को मार गिराया था। 27 नक्सलियों के शव के साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए थे। सभी नक्सलियों के शव को मुख्यालय लाने के बाद उनकी शिनाख्ती की गई। इसके बाद शीर्ष नक्सल नेता बसवराजू समेत 8 नक्सलियों के शव का पुलिस ने रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया।
ज्ञात हो कि 18 मई को 4 जिले की पुलिस जिसमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा के 1 हजार से अधिक डीआरजी जवान नक्सलियों के टॉप लीडर के आने की सूचना पर निकले थे, जहां 21 मई को वापसी के दौरान नक्सलियों ने पहाड़ के ऊपर से गोलीबारी करनी शुरू कर दी थी।
जवाब में जवानों ने भी अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ के खत्म होने के बाद इलाके की जब सर्चिंग की गई तो 10 करोड़ का ईनामी नक्सली बसवराजू सहित 27 नक्सलियों के शव व हथियार बरामद किए गए, जहां पुलिस ने सभी शवों को हेलीकॉप्टर की मदद से मुख्यालय नारायणपुर लाया गया।
सभी नक्सलियों की शिनाख्ती भी की गई, मारे गए नक्सली ईनामी थे। पुलिस ने कुछ नक्सलियों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया, जबकि 8 नक्सलियों के शव जिसमें बसवराजू सहित 8 नक्सलियों के शवों का पुलिस ने पूरे रीति रिवाज के अनुसार जिला अस्पताल के पीछे अंतिम संस्कार कराया गया।</description>
खनिज संसाधनों को बचाने कांग्रेस की न्याय यात्रा, दूसरे दिन बचेली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल हुए शामिल
        <description>40 किमी तक पदयात्रा, 29 को दंतेवाड़ा में कलेक्टोट घेराव के साथ होगा समापन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 27 मई।जल, जंगल, जमीन व बस्तर की खनिज संपदाओं को बचाने कांग्रेस की न्याय यात्रा दूसरे दिन मंगलवार को बचेली नगर में पहुंची।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकाली गई न्याय यात्रा बचेली के नगर पालिका बस स्टैंड से शुरूआत हुई, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। वे बस स्टैंड से गौरव पथ होते हुए पदयात्रा करते हुए बस्तर की खनिज संसाधन को बचाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ चले।
बस स्टैंड में भूपेश बघेल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जल, जंगल जमीन को बचाने कांग्रेस यह यात्रा निकाल रही है, भाजपा की सरकार माइंस व जंगल को बेचने को है। इस पहाड़ को बचाने के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह संघर्ष जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों की सुरक्षा के लिए है। केन्द्र की मोदी सरकार बस्तर की खनिज संपदा को अडानी, अंबानी, मित्तल, निप्पोन स्टील जैसे निजी कंपनियों को सौंपना चाहती है।
 गौरतलब है कि खनिज संपदाओं को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी 40 किमी की न्याय यात्रा निकाल रही है। जिसका आगाज सोमवार को किरंदुल से हुआ था, मंगलवार को बचेली से धुरली गांव के आश्रम तक। आज 28 को धुरली से पातररास एवं 29 को पातररास से दंतेवाड़ा तक कलेक्टोरेट घेराव के साथ समापन होगा। साथ ही कलेक्टोरेट घेराव के साथ राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस दौरान बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा, छबिन्द्र कर्मा, तुलिका कर्मा, सुलोचना कर्मा, मलकीत सिंह गैदु, रेखचंद जैन, अवधेश सिंह गौतम, बचेली पूर्व पालिकाध्यक्ष पूजा साव, उस्मान खान, सलीम रज़ा उस्मानी, गुड्डा साव, मनोज साहा, संतोष दुबे, बबलू सिद्दकी, जितेन्द्र चैधरी, किरण जायसवाल व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।</description>
खबर का असर: रिटेनिंग वॉल व नाली बनाने खोदा गया था, गड्ढा, अब काम शुरू
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 27 मई। मेन रोड नगर पालिका कार्यालय के नीचे किरंदुल जाने वाली मार्ग पर बाया साइड रिटेनिंग वॉल व नाली बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से गड्ढा खोदा गया था। पिछले एक माह से यह खोदकर छोड़ा गया था, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही थी।
जिसके बाद दैनिक छत्तीसगढ़ अख़बार  ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का असर होने पर अब कार्य शुरू किया गया है।
विदित हो कि वर्तमान में बारिश हो रही है, मिट्टी गिली होने के कारण धसक रही थी, उसके उपर आसपास लोगों के मकान भी हैै। ऐसे स्थिति में निवासरत लोगों को भी दुर्घटना होने का अंदेशा था। इसके अलावा घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी बंद हो गई है।</description>
कलेक्टर जनदर्शन में सुनीं समस्याएं
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 26 मई।साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कलेक्ट्रेट कंपोजिट सभाकक्ष में सोमवार को हुई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने मांग और शिकायत को लेकर आवेदन किया। कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस जनदर्शन में अपर कलेक्टर सुनील नायक ने जनता की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर जनदर्शन में पेंशन स्वीकृति और पुनरीक्षण, सीमांकन विवाद, खतौनी में त्रुटियों का सुधार, वन अधिकार पत्र की स्वीकृति, सीसी सडक़ निर्माण की मांग, भूमिहीनों के पट्टे, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं तथा राजस्व विभाग से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। सभी विषयों को अपर कलेक्टर ने ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर सुनील नायक ने जनदर्शन में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि, लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
प्रशासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक के आवेदन की त्वरित और पारदर्शिता के साथ निपटान किया जाए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव, रामसिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप, सभी एसडीएम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
नियमित रूप से होगा सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन
जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम हर सप्ताह के सोमवार को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन की मंशा है कि इससे जनता और शासन के बीच संवाद और विश्वास मजबूत हो तथा समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर सुनिश्चित किया जा सके।</description>
राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निपटान के निर्देश
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 26 मई। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सुनील नायक ने आज जिला कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
अपर कलेक्टर श्री नायक ने कहा कि आम नागरिकों को समय पर राहत मिले, इसके लिए सभी राजस्व अधिकारी सीमांकन, डायवर्सन, विवादित एवं अविवादित नामांतरण, बंटवारा, वृक्ष कटाई, भूमि आबंटन, जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र, भू-अर्जन मुआवजा भुगतान, भू-राजस्व वसूली जैसे प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक क्षेत्र के राजस्व अधिकारी अपने अधीनस्थ पटवारियों को लक्ष्य देकर फौती, सीमांकन और बंटवारे के प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करें। सभी अधिकारी कार्यालयीन समय का कड़ाई से पालन करें और आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें।
श्री नायक ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के शीघ्र समाधान से लोगों को न केवल त्वरित न्याय मिलेगा बल्कि शासन की योजनाओं का लाभ भी सही समय पर मिल सकेगा।
उन्होंने राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को सुधारने और जरूरी सुधार कार्यों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर रामसिंह ठाकुर, अमृतलाल ध्रुव उपस्थित रहे।</description>
बरसों से जमे अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 26 मई। सूरजपुर जिले में प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए भैयाथान मार्ग स्थित बसदेई चौक पर वर्षों से जमे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया।
सुबह करीब 11.30 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में प्रशासन ने तीन जेसीबी मशीनों की मदद से 21 से अधिक अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई होते ही पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। दुकानदार और स्थानीय निवासी अपना सामान समेटते हुए नजर आए, जबकि कई परिवारों की आंखों में बेघर होने का दर्द साफ झलक रहा था।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक,बसदेई चौक पर सार्वजनिक सडक़ मद की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए एक महीने पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था। बावजूद इसके अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने इसे नजरअंदाज किया। अंतिम चेतावनी के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके चलते प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम सूरजपुर, तहसीलदार और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। तीन जेसीबी मशीनों की गडग़ड़ाहट के बीच करीब आधा दर्जन दुकानों और कई घरों को जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार और स्थानीय निवासी फूट-फूटकर रोते नजर आए। एक दुकानदार ने कहा, यही दुकान हमारी रोजी-रोटी थी, अब क्या करेंगे?, वहीं एक अन्य महिला ने बताया, हमने बरसों से यहां घर बनाया था, अब सडक़ पर आ गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। जाम की समस्या आम हो गई थी, जिसे देखते हुए यह कदम उठाना आवश्यक हो गया। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया कि बसदेई चौक की कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में सूरजपुर जिले के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।</description>
बाइक चोरी, 2 आरोपी बंदी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 26 मई।मोटर साइकिल चोरी के 2 आरोपी को बतौली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी नितेश कुजूर निवासी पोकसरी थाना बतौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि दस मई की शाम करीब 5 बजे उसके मोटर सायकल एसपी वाहन क्रमांक सीजी 15 डीएन 2957 को बतौली स्थित अंकुर कपड़ा दुकान के पास खड़ी कर दुकान में कपड़ा खरीद रहा था। कुछ समय बाद देखा तो उसके मोटर सायकल वाहन को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया था।
बतौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बालमपुर निवासी आशिष पैंकरा, मोतीलाल गिरी उक्त चोरी की मोटर सायकल का उपयोग किया जा रहा है। दोनों आरोपी को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और उक्त चोरी गई मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, परंतु आरोपियों द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा उक्त घटना स्थल से चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल वाहन जब्त कर गिरफ्तार किया गया।</description>
पुलिस लाईन में नि:शुल्क प्राणाहुति से ध्यान की कार्यशाला
        <description>पहले दिन रिलैक्सेशन के साथ तनाव मुक्ति व ध्यान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 26 मई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस लाईन अम्बिकापुर में तीन दिवसीय कार्यशाला हार्टफुलनेस संस्था के द्वारा नि:शुल्क प्राणाहुति के माध्यम से ध्यान की कार्यशाला का आयोजन 25 मई से शुरु की गई है, जो 27 मई तक चलेगी।
कार्यशाला में पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में हो रहे हैं। अभी तक करीब 200 अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा कार्यशाला का लाभ ले चुके हैं। यह संस्था विश्व के लगभग 170 देशों में कार्य कर रही है, जिसमें प्राणाहुति के माध्यम से नि:शुल्क ध्यान सिखाया व कराया जाता है। इसका विश्व मुख्यालय हैदराबाद आन्ध्रप्रदेश में रान्हा शांतिवनम में स्थित है।
संस्था के कार्यकर्ता व प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह एवं धर्मराज शर्मा के द्वारा बताया गया कि ध्यान एक अभ्यास है जिसमें मानसिक और शारीरिक तकनीकों के संयोजन का उपयोग करके अपने मन को केन्द्रीत या साफ किया जाता है। आप जिस तरह का ध्यान चुनते हैं, उसके आधार पर आप आराम करने, चिंता और तनाव को कम करने और बहुत कुछ करने के लिए ध्यान कर सकते हैं। हार्टफुलनेस मेडिटेशन की सहायता से हम दैनिक जीवन के तनाव को दूर कर सरल और सहज तरीके मानव उर्जा को संरक्षित कर सही दिशा में इसका उपयोग किया जा सकता है। उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा प्राणाहुति, मेडिटेशन इत्यादि के बारे में जरूरी एवं आवश्यक जानकारियों को विस्तृत रूप से साझा किया है।</description>
झीरम नक्सल हमला: भाजपा ने श्रद्धांजलि सभा में दिवंगतों को किया नमन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 25 मई। झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए नेताओं एवं सुरक्षाकर्मियों की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कोण्डागांव द्वारा रविवार सुबह एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय अटल सदन में प्रारंभ हुआ, जिसके पश्चात भारत माता चौक में सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि झीरम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु भाजपा की ओर से पहली बार इतने भव्य स्तर पर आयोजन का आव्हान किया गया था। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों तथा सुरक्षाबलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
शहीदों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुआ नक्सली हमला छत्तीसगढ़ की राजनीति व लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात था। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और सुरक्षा जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
भाजपा नेताओं ने दोहराया कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और नक्सलवाद के विरुद्ध समाज को एकजुट रहना होगा। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ किया गया।</description>
पूर्व क्रेडा अध्यक्ष व पूर्व चित्रकोट विधायक ने झीरम पहुंच दी श्रद्धांजलि
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 25 मई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार व पूर्व विधायक राजमन बेंजाम रविवार की सुबह बस्तर जिले के दरभा जनपद पंचायत क्षेत्र के झीरम में शहादत स्थल पहुंचे और दोनों नेताओं सहित दरभा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
ज्ञात हो कि 25 मई 2013 को कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा सुकमा जिले से बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र की केशलुर लौट रही थी, जिसमें तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित कांग्रेस पार्टी के बड़े नेतागण भी उपस्थित थे। इन नेताओं पर घात लगाकर नक्सलियों ने हमला किया, जिससे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित कांग्रेस पार्टी के दरभा के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ही सुरक्षा में तैनात कई जवान शहीद हो गए थे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने पूर्व सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, ब्लॉक अध्यक्ष बीर सिंह बघेल, जीतेन्द्र सिंह चौहान, परदेशी बघेल,बुधराम नाग,पूर्व जिला सदस्य बलीराम कश्यप,आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही,सोमडु राम मंडावी व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
कर्मा के शहादत स्थल पहुंचे बेंजाम
कनकापाल पंचायत का झीरम का वह इलाका जहां से शहीद महेंद्र कर्मा को नक्सली उठाकर ले गए थे, वहां से उनके शव को लाने वाले और कट्टर समर्थक राजमन बेंजाम जब झीरम पहुंचे, वे अपने आप को कर्मा के शहादत स्थल जाने से रोक नहीं पाए और वहां की मिट्टी में शीश झुकाकर प्रणाम किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की।</description>
झीरम नक्सल हमले के दिवंगत नेताओं&जवानों को दी श्रद्धांजलि
        <description>पूर्व मंत्री मोहन मरकाम व कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया नमन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 25 मई। झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं और सुरक्षा बलों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कोण्डागांव कांग्रेस भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में बस्तर टाइगर कहे जाने वाले महेन्द्र कर्मा, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उदय मुदलियार, दिनेश पटेल, योगेंद्र शर्मा सहित अन्य सभी दिवंगतों और वीर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गीतेश गांधी एवं रितेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, संजय करन, गुणमती नायक, बब्बू दहिया, रितेश गोयल, सुनील रैकवार, रविन्द्र दीवान, गीतेश बघेल, मंशाराम बघेल, भुवन मार्कण्डेय, बुधराम मरकाम सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने झीरम कांड को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए कहा कि इस दुखद दिन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शहीद नेताओं की बलिदान भावना को स्मरण कर उनके सपनों के छत्तीसगढ़ को बनाने का संकल्प दोहराया।</description>
बारिश : नालियों का पानी  सडक़ पर
        <description>महासमुंद, 25 मई। प्री मानसून के दौर में ही महासमुंद शहर की नालियों का पानी गलियों में छलकने लगा है। नालियां और सडक़ पानी-पानी हो गईं। कल शनिवार सुबह एक से डेढ़ घंटे की बारिश में ही नालियों का पानी गलियों और सडक़ों पर आ गई। शहर में सुबह-सुबह तेज हवा के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान शहर के कई इलाके में पानी जमा हो गया। कई जगहों पर डेढ़ से दो फ ीट तक पानी भर गया। हालांकि अलग-अलग वार्ड की सफाई के लिए अलग-अलग कर्मी लगाए गए हैं।</description>
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे झीरम, दी श्रद्धांजलि
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 25 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरभा जनपद पंचायत के झीरम घटनास्थल पहुंच नक्सल हमले के दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञात हो कि 12 वर्ष पूर्व 25 मई 2013 को झीरम में माओवादियों द्वारा हमले में तत्कालीन शीर्ष नेताओं एवं सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत हुई थी। आज झीरम घटना स्थल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री देव ने पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कहा कि बस्तर डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में धीरे-धीरे नक्सली मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मार्च 2026 तक बस्तर पूरी तरह से नक्सली मुक्त हो, इस दिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार कार्य कर रहे हैं। बस्तर में शांति स्थापित हो, इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। बस्तर जल्द ही एक समृद्ध सशक्त और आकर्षक बस्तर के रूप में जाना जाएगा।
इस दौरान महापौर संजय पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, योगेन्द्र पांडे, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बधेल, अनंतराम कश्यप, पूरन कश्यप, फूलसिंह सेठिया, सरपंच विघ्नेश्वर बाकड़े, धमेंद्र ठाकुर, दौलत श्रीवास्तव, मनीराम, प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, गोविंद ईनाणी, नरेन्द्र पाणिग्रही आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया नमन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर झीरम घाटी में बने शहीद स्मारक पर पहुंच छत्तीसगढ़ के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले माटी पुत्रों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
साथ ही उस पूरे घटना स्थल का दौरा किया, जहां 2013 में नक्सलियों ने मानवता को शर्मसार करते हुए निशस्त्रजनों पर कायराना पूर्वक हमला किया था।
उन्होंने कहा कि झीरम घाटी हमले में अब भी न्याय नहीं मिला है, जल्द से जल्द इस पर जांच पूरी कर दोषियों की पहचान होना ही शहीदों के परिवारजनों और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ उचित न्याय होगा।</description>
छुईखदान के न्यायालय परिसर में सहकारी बैंक का संचालन
        <description>25 को सांसद पांडे करेंगे लोकार्पण
राजनांदगांव, 24 मई। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव की छुईखदान में बैंक शाखा जो गल्र्स स्कूल के सामने में संचालित हो रही थी, वह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल के अथक प्रयास से जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त पुराने न्यायालय भवन छुईखदान में शहीद पार्क के सामने स्टेट बैंक के बाजू में संचालित किया जाएगा। नवीन शाखा परिसर में बैंक भवन का लोकार्पण सांसद संतोष पांडे के कर कमलों से कल 25 मई को सुबह 11 बजे किया जाएगा।</description>
उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी सम्मानित
        <description>राजनांदगांव, 24 मई। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में गुरुवार को त्रिवेणी परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय इवेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न रूचिकर गतिविधियों का आयोजन किया गया।</description>
प्रेम में बाधा बनी शादी, प्रेमी ने कर दी हत्या
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 24 मई। जशपुर जिले में पुलिस ने एक जटिल और रहस्यमयी हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए प्रेम प्रसंग से जुड़े अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम बटूंगा का है, जहां एक युवती की मौत को पहले आत्महत्या करार दिया गया था, परंतु परिजनों की शिकायत पर पुलिस की सूक्ष्म जांच और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट ने इसे एक सुनियोजित हत्या साबित कर दिया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी सरपंच ग्राम पंचायत बटूंगा, नकुल साय ने 6 अप्रैल को थाना बगीचा में मर्ग दर्ज कराया था कि उसकी बड़ी बेटी प्रतिमा बाई (25 वर्ष) 5 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे से घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई थी, जो कि शाम तक वापस नहीं लौटी, तो घर वाले उसकी पता साजी कर रहे थे, इसी दौरान 6 अप्रैल को गांव के जुल्फी टोंगरी जंगल में उसकी बेटी प्रतिमा बाई का शव एक पेड़ में फांसी से लटका मिला।
पुलिस के द्वारा तत्काल मर्ग दर्ज कर,घटना स्थल जाकर शव का पंचनामा कर, डॉक्टर के द्वारा शव का पोस्ट मार्डम कराया गया। डॉक्टर द्वारा लापरवाही पूर्वक पीएम करते हुए पीएम रिपोर्ट को सुसाइडल लेख किया गया था । किंतु मृतिका के परिजनों के द्वारा ,किसी के द्वारा हत्या कर शव को फांसी में टांग देने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर से की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी बगीचा को सूक्ष्मता से जांच करने का निर्देश दिए थे। जांच में मृत्यु संदेहास्पद पाए जाने से पी एम रीपोर्ट को मय फोटोग्राफ, केस डायरी सहित फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया, फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ , डॉ . रवि किरण तिर्की व डॉ. सुनील खाखा के द्वारा जांच उपरांत अपनी रिपोर्ट में मृत्यु का कारण,गला दबाकर हत्यात्मक लेख करने पर, पुलिस के द्वारा थाना बगीचा में हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1),238(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
चूंकि मामला महिला के हत्या कर शव को फांसी में टांगने से संबंधित था, व आरोपी अज्ञात था। अत: पुलिस के द्वारा हत्या के क्या संभावित कारण हो सकते हैं, उनके ऊपर बारीकी से तफ्तीश कर रही थी, कि कहीं मृतिका का किसी से विवाद तो नहीं था।
इसी दौरान पुलिस को मालूम चला कि मृतिका का प्रेम संबंध, गांव के ही आरोपी प्रमोद राम के साथ कई वर्षों से चल रहा था, तथा उसकी शादी घर वालों ने कहीं और तय कर दी थी, पुलिस ने जब उस दिशा में अपनी जांच तेज की, व मृतिका के घर वालों से भी पूछताछ करने पर।
उन्होंने भी आरोपी प्रमोद राम के ऊपर, मृतिका की हत्या कर फांसी में टांग देने हेतु संदेह जाहिर किया। जांच के दौरान पुलिस को मुखबीर के जरिए मालूम चला कि घटना दिनांक को आरोपी प्रमोद राम, मृतिका प्रतिमा बाई से मिलने जंगल गया था, व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से भी यह बात स्पष्ट हो गई कि, मृतिका की फोन पर अंतिम बार, आरोपी प्रमोद राम से ही बातचीत हुई थी।</description>
झाड़ फूंक करने वाला बाबा को सांप ने काटा, डॉक्टर ने बचाई जान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 24 मई। सांप काटने पर झाड़-फूंक करने वाले बाबा की डॉक्टर ने जान बचाई।
शंकर यादव ग्राम बरपाली चरखपारा जो कि स्वयं झाड़ फूंक करने एवं सांप को पकडऩे वाले बाबा है, के दाहिने हाथ को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने के तुरंत बाद उसको सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया।</description>
बीएड, डीएलएड प्रवेश, भारी अव्यवस्था के बीच हुई परीक्षा
        <description>परीक्षा से वंचित किए गए पहली पाली में 6 हजार से अधिक शामिल नहीं
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। गुरुवार को व्यापमं ने बीएड एवं डीएलएड प्रवेश परीक्षाएं व्यापमं की अनदेखी की वजह से अव्यवस्था के बीच हुई। प्रथम पाली में बीएड की पूर्वान्ह 10 बजे से 12:15 बजे, द्वितीय पाली में डीएलएड अपरान्ह 02 बजे से 04:15 बजे तक हुई। राजधानी के सुरजन स्कूल परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों ने को एंट्री नहीं देने की शिकायत की है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि समय से पहले स्कूल का गेट बंद कर दिया गया था। जिसके कारण वो परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए और उनक साल खराब हो गया।
वहीं कई केंद्र हों मैं बैठक व्यवस्था सही नहीं होने, फर्नीचर, कमरों में लाइट न होने,पेयजल की व्यवस्था न होने की शिकायतें रही। दो दिन पहले कलेक्टर को निर्देशों के बाद भी व्यापमं प्रशासन व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर सका। इस पर व्यापमं के अधिकारी परीक्षा नियंत्रक हिमांशु अग्रवाल ने संपर्क करने पर कोई जानकारी नहीं दी।इस बीच राजधानी के 46 सेंटरों में पहली पाली की परीक्षा में 6 हजार से अधिक अभ्यार्थी शामिल नहीं हुए।पहली पाली के लिए 16739 पंजीकृत में से 10441 ही शामिल हुए। सुरजन स्कूल में प्रवेश न देने की शिकायत पर नोडल अधिकारी अपर विनोद ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थी या तो निर्धारित समय के बाद पहुंचे होंगे या ओरिजनल आईडी साथ में न लाया हो। इस वजह से प्रवेश नहीं दिया गया होगा।</description>
हाइवा&ट्रक में टक्कर, एक ड्राइवर गंभीर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। लोड अनलोड के अधिक ट्रिप करने के चक्कर में राजधानी में सारी रात रेत गिट्टी भरे हाइवा,ट्रक तेज रफ्तार से राजधानी के बीच से गुजरते है। ऐसी ही हाइवा ट्रक की टक्कर में एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया ।
आज सुबह डीडी नगर इलाके में रेत परिवहन कर रही हाईवा और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा चालक केबिन में फंस गया। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग कर ड्राइवर को बाहर निकाल इलाज के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रेत परिवहन करने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग
की है।</description>
उरकुरा समेत पुनर्विकसित पांच स्टेशन मोदी के हाथों उद्घाटित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार पूर्वान्ह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर, भिलाई उरकुरा अंबिकापुर स्टेशन शामिल हैं। इनका उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,कृषि मंत्री रामविचार नेताम अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर डेका ने छत्तीसगढ़ में इस समय 35 हजार करोड़ रूपये से अधिक की रेवले परियोजनाएं संचालित है और वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य को 6925 करोड़ रूपए का ऐतिहासिक आबंटन प्राप्त हुआ है। यह केंद्र सरकार की राज्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अमृत भारत स्टेशन सामाजिक, आर्थिक प्रगति में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे। वन तथा रायपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि यह हमारे राज्य के लिए बहुमूल्य उपहार है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा किछत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का विकास हो रहा है। जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 1680 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है। स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने दिया। रेलवे द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया। आभार प्रदर्शन रेलवे मंडल रायपुर के डीआरएम दयानंद ने किया।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, गुरु खुशवंत समेत रेल जीएम तरूण प्रकाश, और कई अफसर मौजूद थे।
ऐसा है पुनर्विकसित उरकुरा रेलवे स्टेशन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत, 6.93 करोड़ की लागत से उरकुरा स्टेशन को पूर्णत: नया रूप दिया गया है। इसके तहत 168 वर्गमीटर में नया स्टेशन भवन बुकिंग कार्यालय, पोर्च सहित।
3600 वर्गमीटर में नया सर्कुलेटिंग एरिया दोनों ओर फुटपाथ के साथ।10 नए प्लेटफॉर्म शेड यात्रियों को मौसम से सुरक्षा. 4000 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म सतह ग्रेनाइट और पेवर ब्लॉक से निर्मित. नया प्रतीक्षालय (57 वर्गमीटर) स्वच्छ और वातानुकूलित. 2 नए आधुनिक शौचालय पुरूष, महिला और दिव्यांगजनों के लिए. 154 नई बेंचें स्टेनलेस स्टील और कांक्रीट से बनी.डिजिटल सुविधाएं- 2 सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड. टॉवर क्लॉक. जीपीएस आधारित डिजिटल घडिय़ां। 13 उन्नत सीसीटीवी निगरानी प्रणाली. नया सार्वजनिक उद्घोषणा सिस्टम. 1000 वर्गमीटर में भित्तिचित्र (म्यूरल पेंटिंग) और 1 स्थानीय थीम पर आधारित स्टेच्यू.सौर ऊर्जा व्यवस्था- 2 सोलर हाई मास्ट और 10 किलोवॉट सोलर पैनल. दिव्यांगजन अनुकूल स्टेशन रैम्प, टैक्टाइल पाथ, शौचालय, जल बूथ और काउंटर. यात्रियों की सुरक्षा हेतु हाई-रेजोल्यूशन कैमरे और डिजिटल सूचना प्रणाली.</description>
कोंडागांव में बहुभाषा शिक्षा पर दो दिनी प्रशिक्षण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 21 मई। राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद रायपुर के निर्देशानुसार कोंडागाँव जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान एवं डीएमसी एमिल बघेल के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) भवन में बहुभाषा शिक्षा विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर डाइट के व्याख्याता राजेन्द्र जोशी, बहुभाषा शिक्षा के जिला नोडल अधिकारी श्रीनिवास नायडू, बीआरसी कोंडागांव मालती ध्रुव, बीआरपी नरेश ठाकुर एवं अशोक साहू मंच पर उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में कोंडागांव जिले के विभिन्न विकासखंडों - माकड़ी, फरसगांव, केशकाल, बड़ेराजपुर एवं कोंडागाँव से कुल 47 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में बहुभाषिकता को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों को मातृभाषा में सीखने का अवसर देना है।
मुख्य अतिथि श्री जोशी ने उद्घाटन भाषण में कहा, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में जहाँ अनेक भाषाई समूह निवास करते हैं, बहुभाषा शिक्षा न केवल बालकों के समग्र विकास में सहायक है, बल्कि यह उन्हें अपनी संस्कृति से जोडऩे का भी कार्य करती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रारंभिक कक्षाओं में मातृभाषा के माध्यम से शिक्षण बच्चों की सीखने की क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है।प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर श्रवण मानिकपुरी, पुरुषोत्तम पोयाम एवं बृजलाल यादव ने बहुभाषा शिक्षा की अवधारणा, उद्देश्यों, महत्व तथा क्रियान्वयन की विधियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण को पारंपरिक व्याख्यान शैली के स्थान पर संवादात्मक और हास्य-व्यंग्य से भरपूर मनोरंजक तरीकों से प्रस्तुत किया, जिससे प्रतिभागी शिक्षक उत्साहित नजर आए।
प्रशिक्षकों ने बताया कि बहुभाषा शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को उनकी मातृभाषा में सहज रूप से सीखने का वातावरण प्रदान करना है। इसके अंतर्गत बच्चों को पहले अपनी मातृभाषा में पढऩे-लिखने की क्षमता विकसित की जाती है और धीरे-धीरे राज्य भाषा एवं राष्ट्र भाषा की ओर बढ़ाया जाता है। यह प्रक्रिया बालकों के भाषाई विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है।
कार्यक्रम में बीआरसी कोंडागाँव की मालती ध्रुव ने कहा कि बहुभाषा शिक्षा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसे हम सभी को मिलकर विद्यालयों में लागू करना है।
वहीं नोडल अधिकारी श्री श्रीनिवास नायडू ने कहा किबच्चों की पहली भाषा में शिक्षा देना उनका मूलभूत अधिकार है, और हम सभी का दायित्व है कि उन्हें यह वातावरण सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण का प्रथम चरण 19 एवं 20 मई को आयोजित किया जा रहा है, जबकि द्वितीय चरण 21 से 22 मई तक आयोजित होगा। दोनों चरणों में विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं, भाषाई खेलों एवं उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागी शिक्षकों ने भी सक्रिय रूप से इन गतिविधियों में भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया।</description>
शराब पीकर गाड़ी चलाते 13 पकड़ाए, 1.35 लाख का जुर्माना
        <description>बलौदबाजार, 21 मई। सडक़ सुरक्षा को लेकर बलौदाबाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 13 चालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया। सभी पर मोटर व्हीकल एक्ट की सख्त धाराओं में केस दर्ज हुआ, जिसके बाद कोर्ट ने इन चालकों पर 1.35 लाख का जुर्माना लगाया। बलौदाबाजार जिले की बलौदाबाजार, सिमगा और कसडोल यातायात पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर उपकरण से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक सडक़ों पर कई संदिग्ध चालकों की जांच की गई, जिनमें से 13 वाहन न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी को तुरंत अर्थदंड से दंडित किया, और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। 12 चालकों पर 10,000-10,000 का जुर्माना व 1 चालक पर 15,000 का जुर्माना लगाया गया। जिला यातायात प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया यह अभियान सडक़ हादसों में बढ़ती संख्या और जनसुरक्षा के मद्देनजऱ चलाया गया।</description>
लैलूंगा वन मंडल में 25 जंगली हाथियों का दल कर रहा विचरण
        <description>ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 21 मई। लैलूंगा वन मंडल अंतर्गत ग्राम मुढ़ागांव और उसके आसपास के गांवों कृरुपडेगा, घटगांव, बाह्यमा, गहनझरिया, सुकवास, कोडासिया, भैंसबुड़ी आदि में 25 जंगली हाथियों के एक बड़े दल की मौजूदगी और विचरण की संभावना जताई गई है। वन विभाग ने स्थानीय प्रशासन, सरपंचों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्कता बरतें और हाथियों से दूरी बनाए रखें।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्राम मुढ़ागांव में हाथियों का दल वर्तमान में सक्रिय रूप से विचरण कर रहा है। कुछ ग्रामीण हाथियों के पास जाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे हाथी आक्रोशित होकर जान-माल का नुकसान पहुंचा सकते हैं।</description>
नोटिस पर नोटिस, फिर भी दोषी पंचायत सचिव पर कार्रवाई नहीं !
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 21 मई। पंचायत सचिव के द्वारा चार साल से अधिक समय व्यतीत होने के बाबजूद पंचायत का शासकीय रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया है। इसकी जानकारी सीईओ जिला पंचायत महासमुंद को होने के बाद भी दोषी पंचायत सचिव की कई बार जांच हो चुकी है। कार्रवाई नहीं हो रही, न ही कार्यालय को रिकॉर्ड मिल पा रहा। मालूम हो कि यह प्रकरण ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर का है। जहां की पंचायत सचिव कुन्ती आवड़े हैं। इनका तबादला जब लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत से भतकुन्दा ग्राम पंचायत में हुआ था, तब लक्ष्मीपुर पंचायत सचिव मुरलीधर साव को इन्होंने पंचायत का कोई भी शासकीय रिकार्ड नहीं सौंपा था।</description>
मरका पंडुम  में शामिल हुईं विधायक लता उसेंडी
        <description>क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना
कोंडागांव, 19 मई। कोंडागांव विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी डोंगर सिलाटी में आयोजित क्षेत्रीय मरका पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुईं। यह पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र के 16 गांवों के आदिवासी समाज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने अपने-अपने गांवों के देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मरका पंडुम आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसमें सामाजिक एकता, सांस्कृतिक धरोहर और आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया जाता है।
इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराएं हमारी असली पहचान हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से नंदलाल राठौर , जितेंद्र सुराना,सुकालू राम, सूरजवती, कमलनाथ पोयाम, पंचराम कोर्राम ,मायाराम5, संतुराम , लझिमनाथ,दिनेश दिवान एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।</description>
लता उसेंडी ने 107 लाख के  विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 19 मई। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने अपने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड माकड़ी अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर 107 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
लता उसेंडी ने ग्राम देउरबाल में 5 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम करंडी में 7 लाख रुपये से सामुदायिक भवन, ग्राम बीजापुर में 10 लाख रुपये से शेड तथा 4 लाख रुपये से 1.5 मीटर लंबी पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया।
इसके साथ ही बड़े सोहंगा के आश्रित ग्राम बेड़ागांव में 5 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक भवन, अनंतपुर में 3 कार्यों हेतु कुल 11 लाख रुपये जिसमें देवगुड़ी 5 लाख, रंगमंच 2 लाख और संस्कृतिक भवन चार लाख शामिल है। वहीं ग्राम तोरण्डी में 60 लाख रुपये की लागत से गौरव पथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा हिरावंडी में 5 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक मंच के निर्माण की शुरुआत की गई। ये सभी कार्य कुल 8 पंचायतों में प्रस्तावित हैं और इनकी अनुमानित लागत 107 लाख रुपये है।
इस अवसर पर लता उसेंडी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करती रहेंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।
लता उसेंडी ने 107 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन</description>
भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला, देवर गिरफ्तार
        <description>ईमली तोडऩे व बंटवारा को लेकर हुआ था विवाद
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 19 मई। बचेली पुलिस ने कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
थाना से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रार्थिया ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 मार्च की सुबह दोनों देवर भाभी ईमली तोड़े और आपस में बंटवारा किये। तभी प्रार्थिया अपने देवर सुंदर कर्मा को कम ईमली दिये हो कहने से प्रार्थिया के साथ आरोपी सुंदर कर्मा ने बहस की थी।
दूसरे दिन 30 मार्च की शाम करीब 7 बजे हाथ में कुल्हाड़ी लेकर प्रार्थिया के घर गया, जहां प्रार्थिया घर में मिली, जिसे आरोपी सुंदर कर्मा द्वारा कल क्या बोल रही थी ईमली कम दिये हो कहते हुये प्रार्थिया को जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से उसके सीने, बांये हाथ और पीठ के पीछे घातक वार किया, जिससे प्रार्थिया जमीन पर गिर गई।
आरोपी वहां से फरार हो गया। प्रार्थिया को आसपास पड़ोस के लोग अपोलो अस्पताल बचेली लेकर गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुये तुरंत रिफर करने से डिमरापाल जगदलपुर अस्पताल में भर्ती थी, जो डिस्चार्ज होने के बाद थाना रिपोर्ट करने आने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 आरोपी की पतासाजी की गई। दुगेली धुरवापारा में होने की सूचना पर दुगेली धुरवापारा पहुंचकर आरोपी सुंदर कर्मा को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ की।
मेमोरेण्डम कथानानुसार आरोपी द्वारा प्रार्थीया को जिस कुल्हाड़ी से वार किया था, उस कुल्हाड़ी को पेश करने पर जब्त किया गया है। आरोपी सुंदर कर्मा ऊर्फ सुधरू कर्मा ग्राम दुगेली धुरवापारा, थाना बचेली, जिला दंतेवाड़ा छ0ग0 के विरूद्ध धारा 109, 332(ख) बीएनएस के तहत 19 मई को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।</description>
ईओडब्ल्यू के छापे,  महासमुंंद में भी कार्रवाई
        <description>दोनों कारोबारी कवासी लखमा के करीबी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 20 मई। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद मंत्री कवासी लखमा के करीबियों पर ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 20 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी है। इनमें दुर्ग, भिलाई,धमतरी और रायपुर के अलावा महासमुंद भी शामिल है।
जानकारी अनुसार सबसे बड़ी कार्रवाई दुर्ग में चल रही है। वहां आम्रपाली सोसाइटी स्थित अशोक अग्रवाल के निवास, जो स्टील इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं, के यहां कार्रवाई चल रही है। इसके साथ ही दुर्ग जिले के दो अन्य करीबियों के निवास पर भी कार्रवाई जारी है।
महासमुंंद जिले के बसना और सांकरा में छापा जारी है। सांकरा में जगदीश अग्रवाल किराना व्यापारी हैं, वहीं जयनारायण अग्रवाल को एलआईसी एजेंट बताया जा रहा है। इन दोनों के यहां छापा पडऩे की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है ये दोनों कारोबारी कवासी लखमा के करीबी हैं।</description>
नांदगांव से खैरागढ़ और मानपुर का रास्ता होगा चौड़ा, कटेंगे हजारों पेड़
        <description>दोनों राज्यमार्ग के 10-10 मीटर चौड़ीकरण में खर्च होंगें 4 अरब
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मई। राजनांदगांव से खैरागढ़ और मानपुर पहुंच मार्ग की चौड़ीकरण के लिए वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग टेंडर की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुट गया है। सालों से दोनों स्टेट हाईवे की चौड़ाई बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से सरकार को लगातार जानकारी भेजी जा रही थी।
इन दोनों मार्ग में पिछले एक दशक में वाहनों की तादाद बढऩे से सुगम यातायात लगभग ध्वस्त हो गया था। दोनों मार्ग में आए दिन भीषण सडक़ हादसे होते रहे है। प्रशासन के लिए हादसों को रोकना मुश्किल होता जा रहा था। आखिरकार राज्य सरकार ने दोनों रास्ते की चौड़ीकरण को लेकर 4 अरब रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। हालांकि चौड़ीकरण से हजारों की तादाद में सालों पुराने विशालकाय पेड़ों की निर्माण में आहूति दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि सरकार ने करीब 380 करोड़ रूपए से दोनों स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। वर्तमान में दोनों सडक़ो की चौड़ाई महज 5 मीटर है। अब इसे दुगुना यानी 10 मीटर किया जाएगा। चौड़ीकरण होने के बाद दोनों मार्ग में सडक़ हादसों में कमी आने की संभावना है। टेंडर जारी होने के एक साल के भीतर दोनों मार्ग को नया रूप दिया जाएगा। चौड़ीकरण के कारण सर्वाधिक मोहला और मानपुर क्षेत्र के वृक्षों की बलि चढ़ेगी। वही खैरागढ़ स्टेट हाईवे में भी पेड़ों को काटा जाएगा।</description>
8वीं पास ने पत्नी के साथ मिलकर की दो करोड़ की ठगी, गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 19मई। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक8वीं पास व्यक्ति और उसकी पत्नी को1करोड़2लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ठगी के और मामलों की पुलिस जांच कररही है जिससे आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ रुपये पहुंच सकता है। यह जोड़ा कथित तौर पर लोगों को नौकरी और अन्य लुभावने वादों के नाम पर ठग रहा था।
आरोपी,जिसकी पहचान सिवनी गांव के रामनारायण वस्त्रकार और उसकी पत्नी सुनीता वस्त्रकार के रूप में हुई है,ने कई लोगों को नौकरी दिलाने और बड़े मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। पुलिस के अनुसार,यह दंपती पिछले कुछ सालों से जांजगीर और आसपास के इलाकों में सक्रिय था। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों और झूठे वादों के जरिए लोगों से लाखों रुपये ऐंठे।
कुछ पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि रामनारायण और सुनीता ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके बदले में उन्होंने रमेश से10लाख रुपये लिए,लेकिन नौकरी का कोई अता-पता नहीं हुआ। इसी तरह,कई अन्य पीड़ितों ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं,जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।</description>
सब्जी के थैले से निकला जहरीला करैत, मच गया हड़कंप
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोरबा, 19मई।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार की शाम एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सब्जी के थैले से जहरीलाब्लैक करैतसांप निकल आया। दादर खुर्द निवासी मोहन साहू मुड़ापार बाजार से सब्जी खरीदकर घर लाया था। जैसे ही उसकी पत्नी थैले से सब्जियां निकाल रही थी,उसकी नजर एक सांप पर पड़ी,जो थैले के अंदर कुंडली मारकर बैठा था।
महिला की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी,वह चीखती हुई डर के मारे घर से बाहर भाग गई। परिवार के अन्य सदस्य भी घबरा गए। उन्होंने तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचना दी।</description>
शव को बोरी में भरकर बाइक से भेजा था पीएम के लिए
        <description>जूनापारा चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 19मई।तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने विभागीय जांच का निर्देश दिया है। शिकायत पाई गई है कि50वर्षीय उमाशंकर साहू की मौत के मामले में लापरवाही और संवेदनहीनता बरती गई। जांच की जिम्मेदारी कोटा एसडीओपीनूपुर उपाध्यायको सौंपी गई है।
सकरी निवासी उमाशंकर साहू15मई की सुबह लकड़ी लेने सांवतपुर के जंगल गया था,लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खुद ही तलाश शुरू की और जूनापारा चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने की भी मांग की गई,लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस पर भरोसा न करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन जारी रखी।17मई की सुबह उमाशंकर का क्षत-विक्षत शव नीम घाट के पास जंगल में पत्थरों के बीच मिला। मौके से मृतक के कपड़े,जूते और मोबाइल भी बरामद हुए।</description>
राज्य स्तर नेटबॉल ट्रायल स्पर्धा में सरगुजा के खिलाड़ी होंगे शामिल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,17 मई। 5वीं सब जूनियर,फास्ट फाइव राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता और सेकेंड मिक्स नेशनल ट्रायल का आयोजन जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सरगुजा नेटबॉल के बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल होंगे।
बालक वर्ग से ओम प्रकाश यादव,अमन ठाकुर, आयुष बारी, आयुष सिंह, ऋत्विक राज गुप्ता, अथर्व अग्रवाल, श्रेयांश कुमार गुप्ता एवं बालिका में सिमरन भगत, अंकिता गुप्ता, अनामिका चौबे ,संजना मिंज, रजनीकांत सरस ,सबनम नाज़,रुद्राक्षी जैन, नैन्सी बिंद ,स्तुति मिश्रा,सीमा नगेसिया शामिल होंगे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया -सरगुजा नेटबॉल के खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरगुजा जिले से कुल 17 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, जिसमें टीम का मार्गदर्शन राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू गुप्ता द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर अमितेश पाण्डेय, संघ के सचिव रजत सिंह, शिव शंकर तिवारी,धीरेन्द्र सिंह ने खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।</description>
सेना के शौर्य को किया नमन, निकाली तिरंगा यात्रा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 17 मई। जिले के गांव, शहर, नगर निगम,पंचायतों में आज ऑपरेशन सिंदूर के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में देशभक्ति से समाहित वातावरण देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा में अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, महापौर मंजूषा भगत, भारत सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर विलास भोसकर. सहित प्रशासनिक अमला एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ गांव, शहर और नगरीय क्षेत्र के मुख्य स्थल से होते हुए प्रमुख चौक, चौराहों तथा गलियों से होते हुए आगे बढ़ी।
इस रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बढ़-चढक़र शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराते हुए, वंदेमातरम के नारे और भारत माता के जयकारों के साथ वातावरण को राष्ट्रीय एकता की भावना से भर दिया।
तिरंगा रैली के दौरान सभी ने लोगों के चेहरों पर देश प्रेम और सैन्य शौर्य के प्रति गर्व की झलक देखने को मिली। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा से हमारे सैन्य शौर्य के सम्मान में निकाली गई है। हमारे देश की सैन्य शक्ति का लोहा आज पूरा देश मान रहा है। आतंकियों ने बेगुनाह पर्यटकों की निर्मम हत्या की, जिसका बदला हमारे सैनिकों ने आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया।
वहीं कलेक्टर विलास भोसकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करते हुए हमारे राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों ने जोश और उत्साह के साथ एकजुट होकर एक स्वर में भारत माता की जय घोष, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए भाग लिया।</description>
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩा सरकार की प्राथमिकता&प्रमुख सचिव
        <description>नए सत्र से पहले स्कूल-आश्रमों की मरम्मत और साफ-सफाई के निर्देश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 17 मई। आदिम जाति,अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष,अंबिकापुर में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर विलास भोसकर,उप सचिव यू.के. राजपूत, सरगुजा संभाग के सभी जिलों से सूरजपुर,कोरिया, बलरामपुर,एमसीबी के परियोजना प्रशासक,सहायक आयुक्त,जनपद पंचायत सीईओ सहित आदिवासी विकास विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, वृक्षारोपण सप्ताह, संविधान अनुच्छेद 275(1) एवं राज्य मद के अंतर्गत चल रहे छात्रावास एवं आश्रम भवन निर्माण, प्रयास आवासीय विद्यालय संचालन, सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त मांगों एवं शिकायतों की एजेंडा वार गहन समीक्षा की गई।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩा तथा उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि इन योजनाओं का ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातीय परिवारों के लिए स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परिवारों की दुर्गम वनांचलों में रहने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बरसात के पहले पक्के आवासों का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। यदि किसी प्रकार की सामग्री की कमी या अन्य अड़चन आती है तो उसकी जानकारी तत्काल कलेक्टर या जिला पंचायत सीईओ को दें तथा स्वयं समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करें।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रारंभ से पूर्व सभी छात्रावासों एवं आश्रमों का निरीक्षण, साफ-सफाई, सिंटेक्स मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, बाथरूम-शौचालय की स्थिति आदि का अवलोकन कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण की नई व्यवस्था बनाई जा रही है, जिससे छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति मिल सकेगी। साथ ही नवीन अधीक्षकों की नियुक्ति की जानकारी देते हुए उनके लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
वृक्षारोपण सप्ताह के अंतर्गत पीएम जनमन बसाहट, धरती आबा ग्राम, छात्रावास, आश्रमों में फलदार, औषधीय एवं बहुउपयोगी पौधों जैसे इमली, आम, कटहल, बरगद, सहजन (मूंगा) के रोपण हेतु गड्ढे तैयार रखने तथा निर्धारित तिथि पर पौधारोपण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।
अंत में उन्होंने अधिकारियों को सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने साथ ही विद्यालयों और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर कमियों को प्राथमिकता में दूर करने का निर्देश दिया।</description>
सीतापुर विस स्तरीय एक राष्ट्र, एक चुनाव पर विचार संगोष्ठी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 16 मई। भारतीय जनता पार्टी सीतापुर द्वारा एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीतापुर विधानसभा स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विधायक रामकुमार टोप्पो एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, व्यय में कटौती होगी और शासन प्रशासन पर पडऩे वाला चुनावी दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच और दूरदृष्टि से यह विचार सामने आया है। यह व्यवस्था राष्ट्रहित में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बार-बार चुनाव कराने से ना केवल वित्तीय भार बढ़ता है बल्कि जनभागीदारी और विकास भी बाधित होते हैं।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक प्रमुख नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित गणमान्य नागरिकों में अनिल अग्रवाल, रौशन गुप्ता, स्नेहलता एक्का, श्रवण दास, त्रिलोचन सदावर्ती, अशोक गुप्ता, राम यादव, भगत सिंह पैकरा, बालीचरण यादव, नेमलाल गुप्ता, अनेश्वर गुप्ता, आशीष गुप्ता, मोहन यादव, रंजीत, विंदेश्वरी, राजकुमार, जयपाल लकड़ा, सुखेन्द्र नागवंशी, दिनाकरण पन्ना, रामप्रसाद कुजूर, ऋषि गुप्ता, राजाराम यादव, कृष्ण नारायण गुप्ता, दिलेश्वर बेहरा, फ्रांसिस लकड़ा, काशीनाथ माझी, प्रहलाद गुप्ता, बालेश्वर एक्का, प्रमोद बेक, प्रेमचंद बेहरा सहित क्षेत्र के कई पंच, सरपंच, बीडीसी सदस्य, समाज प्रमुख एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा के प्रति जागरूकता फैलाना एवं इसके दूरगामी लाभों पर संवाद स्थापित करना था।</description>
पति&पत्नी के झगड़े में बीच बचाव कर रहे ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 16 मई। पति-पत्नी के झगड़े में बीच बचाव एवं समझौता कराने से नाराज होकर आरोपी ने एक ग्रामीण को डंडा से गंभीर चोट कर हत्या कर दी थी। थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी मनमोहन घीचा निवासी बड़वापाठ लुरैना ने थाना कमलेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके पिताजी चन्द्रबली मांझी सरनापारा लुरैना में परिवार के साथ निवास करते हंै, कि 15 मई की शाम को प्रार्थी का भाई बताया कि गांव का अजय घीचा अपनी पत्नी से झगड़ा मारपीट किया था।
शाम को पिताजी बीच बचाव करने गये थे, उसी समय अजय घीचा पिताजी चंद्रबली मांझी को खेत में दौड़ाकर हत्या करने की नीयत से डंडे से सिर, चेहरा में मारपीट कर गंभीर चोट कारित किया था, जिससे पिता चंद्रबली मांझी की मौक़े पर मौत हो गई, आस पास के लोग घटना को देखे हैं।
प्रार्थी के पिता चन्द्रबली मांझी द्वारा बीच बचाव करने से नाराज होकर आरोपी अजय धीचा डण्डा से प्राणघातक चोट पहुंचाकर हत्या की है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना कमलेश्वरपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कर मृतक के वारिसानों का कथन लेख किया गया। अपने कथन में आरोपी अजय घीचा द्वारा डंडा से गंभीर चोट कारित कर मृतक चंद्रबली मांझी की हत्या करना बताया।
पुलिस टीम ने आरोपी अजय धीचा को पकडक़र हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी द्वारा अपना नाम अजय घीचा उर्फ बाका लुरैना सरनापारा थाना कमलेश्वरपुर का होना बताया।
आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि घटना दिनांक को आरोपी एवं उसकी पत्नी के बीच में लड़ाई-झगड़ा हुआ था। मौक़े पर गांव का चंद्रबली बीच-बचाव समझौता कराने आया था, जिस बात पर आरोपी अजय घीचा आवेश में आकर चंद्रबली मांझी को डंडे से गंभीर चोट कर हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।</description>
बारातियों से भरी बस खाई में, 3 मौतें
        <description>53 घायलों में 7 की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर,15 मई। गुरुवार को बलरामपुर जिला के चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट में बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला और एक बालक समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 53 लोग घायल हो गए। घायलों में 7 की हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार के बीच राहत-बचाव कार्य देर तक जारी रहा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बस शंकरगढ़ बेलकोना से बारातियों को लेकर झारखंड भंडारिया जा रही थी। बस में करीब 70 से 80 यात्री सवार थे, जो शादी में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे, जब बस कंठी घाट के खतरनाक मोड़ पर पहुंची, चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार और रोने-बिलखने की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चांदो थाना पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।
राहत-बचाव में जुटी टीमें, घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। खाई में फंसे घायलों को निकालने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। एंबुलेंस और अन्य वाहनों के जरिए घायलों को तत्काल बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस के परखच्चे उड़ गए, और कई यात्री गंभीर रूप से चोटिल हो गए।</description>
रेत तस्करी रोकते सिपाही की कुचलकर हत्या, 4 आरोपी बंदी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर, 15 मई। अवैध रेत खनन रोकने गए पुलिस आरक्षक की हत्या में संलिप्त 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं पुलिस ने घटना में शामिल 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 11-12 मई की दरमियानी रात पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ग्राम लिबरा घाट कन्हर नदी छत्तीसगढ़ में अवैध रेत परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने गई थीं, तभी टीम में शामिल आरक्षक शिवबचन सिंह के द्वारा अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों द्वारा ट्रैक्टर से आरक्षक को घायल कर गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद थाना सनावल में आरोपियों के खिलाफ धारा-103 (1), 109, 121(1),132,221,61(2) 3 (5), 238,249 बीएनएस धारा 33 (1) (ख), 52 भारतीय वन अधिनियम 1927, धारा- 04/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।</description>
9 सूत्रीय मांग को लेकर मजदूरों का सांकेतिक धरना&प्रदर्शन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
विश्रामपुर, 15 मई। संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) विश्रामपुर क्षेत्र के तत्वावधान में केतकी भूमिगत खदान के ठेका श्रमिकों के द्वारा अपनी 9 सूत्रीय मांग को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें केतकी भूमिगत खदान खान प्रभावित गांव के सैकड़ों ठेका श्रमिक अपने गांव के सरपंच के साथ एकत्रित हुए हुए।
मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय महासचिव कामरेड अजय विश्वकर्मा ने ठेका श्रमिकों को संबोधित करते हुए बताया कि ठेका केतकी भूमिगत खदान में ठेका श्रमिकों को एचपीसी वेज देकर पेटी कॉन्टैक्टर द्वारा आधा पैसा वापस लेने के लिए दवाव बनाया जाता है जिन ठेका मजदूरों के द्वारा पैसा वापस नहीं किया जाता है उनको काम से बैठा दिया जाता है कम से बैठाए गए सभी कामगारों को तत्काल काम पर वापस लेने को कहा। ठेका श्रमिकों को वेतन पर्ची नहीं दिया जाता है जिसकी वजह से कामगारों को मिलने वाले वेतन एवं अन्य भत्तों की जानकारी नहीं होती है। केतकी भूमिगत खदान में काम करने वाले ठेका श्रमिकों को किसी भी प्रकार की छुट्टी प्रदान नहीं किया जाता है। केतकी भूमिगत खदान में कार्यरत् सुरक्षा प्रहरियों को एचपीसी वेज भुगतान ना कर मनमाने ढंग से वेतन भुगतान किया जा रहा है उनसे बारह-बारह घंटे काम लिया जा रहा है और उन्हें कोल इंडिया द्वारा प्रदत्त बोनस का भी लाभ नहीं दिया जाता है। खदान में काम करने वाले ठेका श्रमिकों एवं उनके परिवार को किसी भी प्रकार का चिकित्सा एवं शिक्षा का लाभ प्रबंधन प्रदान नहीं कर रही है। केतकी भूमिगत खदान के आसपास के ग्रामीणों को खदान खुलने के कई दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ता है जिसमें वातावरण का प्रदूषण बढऩे के साथ ही गांव के तालाबों एवं नलकूपों का पानी सूख रहा है ऐसे में आसपास के ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाना चाहिए परंतु कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से जिला के बाहर से कुशल कामगारों को लाकर कम वेतन पर काम कराया जा रहा है।</description>
आरक्षक पिता नहीं रहे तो पुलिस विभाग ने बेटे को बनाया बाल आरक्षक
        <description>एसपी रामकृष्ण साहू ने सौंपा नियुक्ति पत्र
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 15 मई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एक मार्मिक क्षण देखने को मिला, जब 7 वर्षीय मासूम आलोक वर्मा को अनुकंपा आधार पर बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया।
एएसपी रामकृष्ण साहू ने आलोक को नियुक्ति आदेश सौंपते हुए उसके सिर पर स्नेह से हाथ फेरते हुए कहा कि अब आप भी पुलिस के सदस्य हो गए हैं।बाल आरक्षक बनने वाले आलोक अपनी मां प्रीतिलता वर्मा एवं चाचा संजय वर्मा के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने आत्मीय व्यवहार के साथ नियुक्ति की प्रक्रिया को पूर्ण कराया। परिजनों ने इस सहयोग व संवेदनशीलता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
आलोक वर्मा के पिता संदीप वर्मा आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। उनका 3 मार्च को निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए थे। सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आलोक को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया।
नियुक्ति पत्र सौंपते समय सभी हो गए भावुक
पिता संदीप वर्मा ने बतौर आरक्षक विभाग की सेवा की, लेकिन असमय उनकी मृत्यु हो गई, जिससे उनके सामने बड़ा संकट आ गया। एक ओर घर का अभिभावक नहीं रहा तो दूसरी ओर परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया। लेकिन इसके बावजूद पुलिस विभाग ने मृत आरक्षक के पुत्र सात वर्षीय आलोक को बाल आरक्षक का नियुक्ति पत्र सौंपा, ताकि परिवार को भरण-पोषण हो सकें।
इस दृश्य ने मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। इस अवसर पर मुय लिपिक उप निरीक्षक हरिओम विश्वकर्मा, लिपिक दीपक गर्जेवाल, उप निरीक्षक आरके कश्यप, एसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहें।</description>
सडक़ किनारे खड़ी दो बसों में लगी आग, एक पूरी तरह जल गई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 15 मई। गुरुवार दोपहर अंबिकापुर नगर के संजय पार्क के पास सडक़ किनारे खड़ी दो बसों में आग लग गई। देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची, एक बस पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग पास में लगे ट्रांसफार्मर और सर्किट बोर्ड तक पहुंच गई थी। बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक, सानिया ट्रेवल्स की दो बसें संजय पार्क के पास सडक़ किनारे कई दिनों से खड़ी थीं। गुरुवार दोपहर लोगों ने एक बस को जलते हुए देखा तो सूचना बस संचालक और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर नगर निगम के फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के पहुंचते तक दूसरी बस भी आग की चपेट में आ गई थी।</description>
विजय शाह के विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने पुतला फूंका
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 मई। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान का विरोध अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। मंत्री के बयान की आलोचना करते हुए कोण्डागांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कोण्डागांव में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय के समक्ष विजय शाह का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम समेत कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने मंत्री विजय शाह के बयान को भारतीय सेना और महिला सम्मान के विरुद्ध बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि एक महिला सेना अधिकारी के प्रति इस प्रकार की सोच दर्शाती है कि भाजपा के नेता नारी शक्ति और सेना के सम्मान को लेकर कितने गंभीर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए।
ज्ञात हो कि विजय शाह के बयान को लेकर देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। मंत्री ने बाद में माफी भी मांगी, लेकिन विरोध शांत नहीं हुआ है। कांग्रेस ने इसे नारी गरिमा और भारतीय सेना का अपमान बताते हुए देशभर में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कोण्डागांव में हुए प्रदर्शन को कांग्रेस ने इसी विरोध श्रृंखला का हिस्सा बताया है।</description>
सडक़ सुरक्षा पर जागरूकता बैठक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 मई। सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आज फऱसगांव विकासखंड के लंजोड़ा क्लस्टर अंतर्गत फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम के नेतृत्व में सडक़ सुरक्षा के संबंध में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की बैठक ली गई।
उक्त बैठक में जैतपुरी, कोसागांव, काबोंगा सिरसीकला, कुम्हार बडगांव, सोड़मा, सिरपुर और गुमड़ी के ग्रामीण शामिल हुए।
बैठक में ग्रामीणों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और सडक़ सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों, सावधानीपूर्वक एवं निर्धारित गति में वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों को हेलमेट के उपयोग करने सहित सडक़ पर दुर्घटना पीडि़त व्यक्ति की हमेशा मदद करने हेतु सडक़ सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा उस क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट में सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा जारी एम्बुलेंस नंबर 7582902264 के बारे में जानकारी दी गई और इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।
इस दौरान तहसीलदार फऱसगांव जय कुमार नाग, जनपद पंचायत सीईओ रूपेंद्र कुमार नेताम, निरीक्षक यातायात कोण्डागांव मुकेश कुमार जोशी, सभी ग्राम सचिव और कोटवार भी उपस्थित रहे।</description>
बस्तर कमिश्नर ने बड़े कनेरा समाधान शिविर का लिया जायजा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 14 मई। आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया. जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित किया। श्री बैज ने कहा कि युद्ध विराम के तरीके से देश के लोगों की जन भावना आहत हुई।
श्री बैज ने कहा -पहलगाम में हमारे निर्दोष 27 नागरिकों को जिस तरह कायरता पूर्वक आतंकियों ने मारा, उससे पूरा देश आक्रोशित हुआ है। लोग इस हत्याकांड का बदला चाहते थे। यह हमला एक तरह से भारत की संप्रभुता पर आक्रमण था। कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने सरकार को यह भरोसा दिलाया कि सरकार इस आतंकी हमले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। हम सरकार के हर कदम का पूरा समर्थन करते हैं।
 भारत की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर बहादुरी पूर्वक पाकिस्तान से चलाये जा रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। भारतीय सेना के पराक्रम से सारा देश गौरवान्वित हुआ। ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तानी सेना की बुजदिली कार्रवाई के खिलाफ भारत के सेनाओं की कार्रवाई का भी पूरा देश स्वागत किया
लोग पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक जंग चाहते थे। यह अवसर था पाकिस्तान को उसकी हरकतों के लिए जबाब देने का जो हमारी सेनाओ ने दिया भी। साथियों हमारी सेना पाकिस्तान के खिलाफ बहादुरी से लड़ रही थी, उसे सफलता भी मिल रही थी अचानक युद्ध विराम की घोषणा हो गई।
 श्री बैज ने कहा -युद्ध विराम भी भारत -पाक के आधा घंटा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। बड़ा सवाल उठता है कि ट्रम्प होते कौन है इस तरह की घोषणा करने वाले। ट्रम्प ने कहा उन्होंने व्यापार बंद करने की धमकी दे कर युद्ध रोकवाया। ट्रम्प ने यह भी कहा वह कश्मीर समस्या मे मध्यस्थता करेंगे।
ट्रम्प के इस बयान से सवाल खड़ा होता है कि क्या भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार न करने की धमकी के आगे घुटने टेक कर युद्ध विराम किया?
 अमेरिका के राष्ट्रपति के बयानों ने पूरे देश को अपमानित किया। दुर्भाग्यजनक है ट्रम्प के बयानों का खंडन केंद्र सरकार ने नहीं किया
 श्री बैज ने कहा -पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जो बहादुरी दिखाई है उसके लिए सेना के जवानों का आभार, इस युद्ध में शहीद वीर जवानों को नमन, सारा देश अपनी सेना का ऋणी है।
इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, रविशंकर तिवारी,राजेश राय,महामंत्री जाहिद हुसैन, सुभाष गुलाटी,असीम सुता,युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, अनुराग महतो, पार्षद अफरोज बेगम, शुभम् यदु, लोकेश चौधरी, शादाब अहमद, एस नीला,ज्योति राव, सलीम जाफर आदि मौजूद रहे।</description>
नई रेल लाईन की मंजूरी, लड्डुओं से बस्तर सांसद को तौल रेल आंदोलन समिति व कारोबारियों ने जताया आभार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 14 मई। बस्तरवासियों को विगत दिनों केंद्र सरकार ने रावघाट - जगदलपुर नई रेल लाईन की स्वीकृति दे कर उन्हें बड़ी सौगात दी है,जिसको लेकर लगातार बस्तर संभाग के हर बस्तरवासियों में हर्ष का माहौल नजर आ रहा है।
बस्तरवासियों के द्वारा डबल इंजन सरकार के जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से इस बड़ी सौगात हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है।
आज जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में बस्तर रेल आंदोलन समिति के सदस्यों सहित संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ के समस्त सदस्यों एवम नागरिकों ने आज बस्तर सांसद का भव्य स्वागत कर उन्हें बस्तरवासियों को मिले नई रेल लाईन की स्वीकृति हेतु उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। संजय मार्केट चौक में सदस्यों ने आतिशबाजी कर बस्तर सांसद का गाजे बाजे व फूल माला के साथ उनका भव्य किया। तत्पश्चात मार्केट के भीतर बस्तर सांसद महेश कश्यप को लड्डुओं से तौलकर इस रेल लाईन के स्वीकृति हेतु सभी लोगो ने उनको धन्यवाद ज्ञापित किया है।
ज्ञात हो कि बस्तर सांसद द्वारा लगातार चुनाव में विजयी होने के पश्चात से ही बस्तर के रेल मामले सहित अन्य मामलों को लेकर आवाज उठाते नजर आ रहे हैं। बस्तर क्षेत्र के अनेको रेल लाईन परियोजना हो या नई ट्रेनों के संचालन का मामला हो सभी मामलों को गम्भीरता से लेते हुए बस्तर सांसद के द्वारा इन विषयों से केन्द्र सरकार को अवगत कराया जा रहा है। इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने बस्तर सांसद को फूल माला पहनाकर इस सौगात के लिए धन्यवाद दिया।
बस्तर सांसद ने इस दौरान इस स्वागत हेतु सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज आप सभी से मिले प्यार,स्नेह और आशीर्वाद ने मेरे सेवा के संकल्प को और मजबूत बनाया है। इसके लिए ह्रदय से आभार व्यक्त करता हु। आप सभी के सहयोग व सुझाव के माध्यम से बस्तर को उच्च शिखर पर ले जाना है।
श्री कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप सभी के द्वारा मुझ पर विश्वास जताकर मुझे लोकसभा के मंदिर तक पहुँचाने का कार्य किया था,बस्तर का विकास ही मेरा लक्ष्य है।
डबल इंजन सरकार के प्रयासों से सहकारिता से लेकर रेलवे एवं अन्य सभी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ - बस्तर डबल स्पीड से विकास कर रहा है। हमारे राज्य में डबल इंजन वाली सरकार है, यहाँ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बस्तरवासियों को दिये गये रावघाट - जगदलपुर रेल लाईन की नई स्वीकृति के सहयोग से इस पूरे क्षेत्र के विकास की आकांक्षाओं को बल मिलेगा।
जनता की इस बहुप्रतीक्षित माँग को पूरा कर सौगात देने हेतु मै देश के प्रधानमंत्री व रेलमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करता हूँ।
इस दौरान पंकज सिंघल, हरेश नागवानी ,विष्णु ठाकुर , दशरथ कश्यप ,किशोर पारख, सम्पत झा, शिव चांडक ,टी के शर्मा , रोहित सिंह बैंस, सुनील खेड़ुलकर ,चंद्रेश चांडक , सुनील गिरधरज़ राजेश सोनी ,कन्हैया पुरोहित ,सुरेश जैन, शिखर मालू ,अनिताराज ,उर्मिला आचार्य, लक्ष्मी कश्यप, ज्योति गर्ग, गाजिया अंजुम सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल रहे।</description>
युद्ध विराम के तरीके से देश के लोगों की जन भावना आहत हुई&दीपक बैज
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
फरसपाल में सौ फीसदी समाधान
        <description>दंतेवाड़ा, 13 मई। सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत फरसपाल में किया गया। इस शिविर में फरसपाल के साथ-साथ आलनार, कुंडेनार एवं मुंडेर ग्राम पंचायतों के आवेदनों भी निराकृत किये गए।
 इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी द्वारा राशन कार्ड वितरण के अंतर्गत 5 हितग्राही रयमती, मनीराम कर्मा,फरसपाल, सुखदई , सुदूराम , फरसपाल, पोडिया ,दसरू , फरसपाल सन्नी , नींबू राम कर्मा ,फरसपाल तुलसी ,जगमोहन , मसौढी तथा किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के तहत 2 हितग्राही हुरदप ठाकुर , फरसपाल,मसराम लखमू , कुंडेनार, श्रम कार्ड वितरण के तहत 2 हितग्राही श्रीमती शमिला कर्मा, श्रीमती हेमा कर्मा को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही समाधान शिविर में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा भी निरीक्षण करने के साथ-साथ दिशा निर्देश दिया गया। शिविर में कुल प्राप्त आवेदन 771 में से सभी का शत - प्रतिशत निराकरण किया गया। उक्त शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे और उन्होंने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के संबंध में जानकारी प्रदान की।
शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम , जनपद गीदम अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला भास्कर , उपाध्यक्ष दिनेश कौशल, जनपद सदस्य पवन कर्मा , सभी चारों ग्राम पंचायत के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।</description>
जनकल्याणकारी कार्यों के लिए डीएमएफटी मद का किया जाए उपयोग & सांसद
        <description>मद से स्वीकृत कार्यों में प्राथमिकता वाले विकास कार्य को समय सीमा में करें पूर्ण - किरणदेव
जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद सह समीक्षा बैठक, कार्ययोजना पर चर्चा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 13 मई। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद सह समीक्षा बैठक की जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव और जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्य को गति दे रही है। प्राकृतिक संपदा से संपन्न बस्तर में जिन कार्यों में विभागीय बजट का प्रावधान नहीं हो उन जनकल्याणकारी कार्यों के लिए डीएमएफडी मद को उपयोग किया जाए। डीएमएफटी मद में विशेष कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और विद्युत क्षेत्र को प्राथमिकता में रखकर बेहतर व्यवस्था किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में मानव संसाधन, मरम्मत योग्य शिक्षण संस्थाओं के पुन: निर्माण, पेयजल की संकट को दूर करने में सहायता दी जाए ।
विधायक किरण देव ने कहा कि जनता से सीधे जुडऩे वाले मामलों में डीएमएफटी मद से विकास कार्य को तत्काल कार्यवाही किया जाना चाहिए और डीएमएफटी मद से स्वीकृत कार्यों में प्राथमिकता वाले विषय पर विकास कार्य को समय सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए । संभाग मुख्यालय के विकास कार्यों का प्रभाव अन्य जिलों में भी दिखाई देता है। इसलिए पूर्व वर्षों के लम्बित विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाएँ, इसके लिए विभागीय अधिकारी स्वप्रेरणा से दिक्कतों को दूर करने की पहल करें ।
बैठक में वित्तीय वर्षवार प्रगतिरत 210 विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के डीएमएफटी मद से संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्ययोजना पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया, जिसमें उच्च प्राथमिकता के ग्यारह कार्यों और अन्य प्राथमिकता के सात कार्यों के प्रावधानों पर चर्चा किया गया ।
बैठक में पेयजल समस्या, जल जीवन मिशन के लम्बित कार्यों में तेजी लाने तथा काम को अधूरा छोडऩे वाले निविदाकार के खिलाफ कार्रवाई करने, विद्युत व्यवस्था, डिस्मेंटल किए गए स्कूल भवनों के विकास जैसे प्रस्तावों पर चर्चा किया गया। साथ ही शासी परिषद के सदस्यों द्वारा उनके क्षेत्र के समस्या और अन्य विषय रखे गए जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय, शासी परिषद के गणमान्य सदस्य, कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।</description>
मोतीलाल श्रीवास्तव का निधन
        <description>कुम्हारी, 13 मई। नगर के वरिष्ठ नागरिक, कवि, लेखक एवं समाजसेवी मोतीलाल श्रीवास्तव (87 वर्ष) का आकस्मिक निधन सोमवार को प्रात: हो गया जिनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास से मुक्तिधाम के लिए दोपहर 1 बजे रवाना हुई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।</description>
एसईसीएल ने रखा एससी&एसटी और महिला उद्यमियों के लिए वेंडर विकास कार्यक्रम
        <description>बिलासपुर, 14मई।एसईसीएल ने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसई) में एससी/एसटी और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यालय में एकविशेष वेंडर विकास कार्यक्रमआयोजित किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे उद्यमियों के लिए नए अवसर तलाशना और उन्हें सरकारी योजनाओं व पोर्टलों की जानकारी देकर व्यापारिक माहौल को अनुकूल बनाना था।
कार्यक्रम में लघु उद्योगों के प्रतिनिधि और महिला उद्यमियों के संगठन से जुड़े सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सत्र के दौरान प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई,जिसमेंएमएसई,एससी-एसटी और महिला उद्यमियों के लिए जेम पोर्टलके प्रावधानों को लेकर जागरूकता बढ़ाना शामिल था। इसके साथ हीएमएसई अधिनियमके तहत लघु उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार की पहलों पर भी चर्चा हुई।
प्रतिभागियों को एमएसई के लिए वित्तीय सहायता को आसान बनाने वालेटीआरईडीएस पोर्टलकी जानकारी भी दी गई और छत्तीसगढ़ में एमएसई उद्यमियों के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही निविदा प्रक्रिया में अक्सर की जाने वाली सामान्य त्रुटियों को लेकर भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम मेंएसईसीएल प्रबंधनने कहा कि हमारा प्रयास है किएससी-एसटी और महिला उद्यमियों को समान अवसर और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाए,जिससे वे मुख्यधारा की आर्थिक गतिविधियों से जुड़ सकें। इस तरह के कार्यक्रम न सिर्फ भागीदारी बढ़ाते हैं,बल्किस्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करते हैं।</description>
एक राष्ट्र, एक चुनाव : राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम&विनोद हर्ष
        <description>प्रबुद्ध समागम संगोष्ठी का आयोजन
अम्बिकापुर, 12 मई। भारतीय जनता पार्टी मंडल परसा द्वारा एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध समागम संगोष्ठी का आयोजन रविवार को ग्राम केपी के मंदिर प्रांगण में किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में विनोद हर्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विजन देश को एक नई दिशा देगा। बार-बार होने वाले चुनावों से बचकर हम अधिक संसाधनों का उपयोग देश और गांवों के विकास में कर सकेंगे। यह केवल एक राजनीतिक सुधार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की ओर एक ऐतिहासिक और आवश्यक कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव आज केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि भारत की अपरिहार्य आवश्यकता बन चुकी है।
भाजपा जिला मंत्री विजय व्यापारी ने कहा कि इससे न केवल चुनावों में धन की बर्बादी रुकेगी, बल्कि हर चुनाव हारने के बाद दूसरी जगह चुनाव लडऩे की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगेगा। इससे स्थानीय लोगों को चुनाव में भागीदारी का अधिक अवसर मिलेगा।
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनामिका पैंकरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक साथ चुनाव होने से प्रशासनिक मशीनरी पर बोझ भी कम होगा और विकास कार्यों में रफ्तार आएगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज इस गंभीर विषय पर हर गांव-गांव में आम सहमति बनाने हेतु संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम सभाओं से प्रस्ताव पारित करने का आग्रह किया जा रहा है।
संगोष्ठी को अभियान के मंडल संयोजक सुनील यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बसंत गिरी ने किया एवं रूपा गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार नागेश सरपंच गंगाराम गिरी पंचम राम अजय गुप्ता साधना सरकार नंदिनी सिंह राहुल सिंह धर्मेंद्र जायसवाल समीर मंडल रघुवीर पीतांबर सिंह राम प्रसाद गिरी नागेश्वर राम सविंद यादव रघुवंश यादव रंजीत यादव सुखदेव राम राहुल कुमार सीखम दास मुरित राम कपिल देव सहोदरा गिरी कौशल पटेल दिनेश एक्का सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित रहे ।</description>
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सरगुजा में कमिश्नर&आईजी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
        <description>अम्बिकापुर, 12 मई। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को जिले में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा।
कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा एवं पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा रविवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान डोम, बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, ग्रीन रूम, साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, विद्युत, बेरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, वाहन पार्किंग स्थल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।</description>
झिरमिट्टी खरफरी नालझिरमिट्टी खरफरी नाला में एनीकट निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजनण का विधायक ने किया भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर, 12 मई। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर विकासखंड के झिरमिट्टी उद्यान के पास खरफरी नाला में जल संसाधन क्रमांक 01 के द्वारा 285. 55 लाख की लागत से निर्माण होने वाले एनीकट निर्माण कार्य का सोमवार को भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,जहां अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हुए।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधायक राजेश अग्रवाल ने एनीकट निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
गौरतलब है कि उदयपुर क्षेत्र के लोगों के द्वारा झिरमिटी खरफरी नाला में एनीकट निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के पहल से झिरमिट्टी उद्यान के पास खरफरी नाला में एनीकट निर्माण हेतु 285.55 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान हुई। एनीकट स्वीकृति मिलने उपरांत सोमवार को अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच एनीकट निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया है।
खरीफरी नाला में एनीकट निर्माण कार्य होने से क्षेत्र के लोगों को उसका लाभ मिलेगा निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। साथ ही विधायक राजेश अग्रवाल का आभार जताया। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा लगातार अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। यही नहीं लगातार इनके द्वारा अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुन निराकरण भी किया जा रहा है।
बिशनपुर गौशाला में नवनिर्मित शेड का उद्घाटन
सरगुजा जिले के अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर विकासखंड के ग्राम बिशुनपुर गौशाला में विधायक राजेश अग्रवाल की पहल से शेड निर्माण पूर्ण हुआ। गौशाला में नवनिर्मित शेड निर्माण कार्य का उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया था, जहां अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हुए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गौ सेवकों की उपस्थिति में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने गौशाला शेड का फीता काटकर उद्घाटन किया है। साथ ही गौशाला में गायों को गुड़ भी विधायक राजेश अग्रवाल ने खिलाया। गर्मी के इस मौसम में गौशाला में सिर्फ निर्माण कार्य होने से गायों को अब राहत मिलेगी।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध कुमार सिंह, भाजपा नेता राधे ठाकुर, अनिल सिंह सहित भाजपा नेता व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।</description>
प्रतापपुर नपं के कई स्थानों में नाली की बदहाली, बस स्टैंड क्षेत्र में गंदा पानी बहता है सडक़ पर
        <description>स्वच्छता अभियान और ओडीएफ का तमगा बन गया मजाक
छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 11 मई। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत को स्वच्छ और खुले में शौच मुक्त बनाने की मुहिम को जहां सरकार हर मंच से बढ़ावा दे रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है। प्रतापपुर नगर पंचायत के बस स्टैंड वार्ड चार में सडक़ किनारे तथा नगर पंचायत के कई जगहों पर जगह-जगह रोड किनारे नाली की बदहाली देखी जा सकती है। कहीं नाली की ढक्कन फूटी है कहीं नाली का गंदा पानी सडक़ पर बह रहा है। जहां इस भीषण गर्मी में कई तरह का बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। जो नगर का सबसे प्रमुख और व्यस्ततम क्षेत्र बस स्टैंड में आता है, वहां की हालत इन दावों की पोल खोल रही है।
इस क्षेत्र की मुख्य नाली वर्षों से साफ नहीं हुई है। अब नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सडक़ पर बहने लगा है, जिससे हर समय कीचड़, गंदगी और बदबू बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों, व्यवसायियों और आवासीय लोगों को दिन-रात इस गंदगी से जूझना पड़ रहा है।
नगर पंचायत प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते अब यह क्षेत्र संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने के कगार पर है। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायतें कीं, परंतु कोई भी अधिकारी या सफाई कर्मचारी मौके पर नहीं आया।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि सिर्फ त्यौहारों या वीआईपी विजि़ट के समय झाड़ू लगती है,लेकिन असली समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं होती। हमारी गली और नाली की दशा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओडीएफ का दर्जा केवल दिखावे के लिए मिला है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि नगर को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। ओडीएफ टीम नियमित रूप से निरीक्षण के नाम पर आती है, कुछ तस्वीरें खींचती है, दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करवाती है और बिना वास्तविक निरीक्षण के चली जाती है।
गलियों में नालियों की सफाई पूरी तरह ठप है, कई स्थानों पर नालियां टूटी पड़ी हैं या कचरे से अटी हुई हैं। इस गंदगी से न केवल आमजन त्रस्त हैं, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। मच्छरों और दुर्गंध की वजह से बुखार, डेंगू व त्वचा संबंधी रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। इस विषय में नगर पंचायत सीएमओ यूसीफ्रिया एक्का ने कहा कि कहां-कहां सफाई नहीं हुई है जानकारी लेती हूं, तथा समस्या को दूर कराई जाएगी।</description>
लोक अदालत 3036 प्रकरणों का निराकरण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 11 मई। जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में 10 मई को हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय एवं सीतापुर न्यायालय में कुल 3307 प्रकरण रखे गये थे जिसमें से कुल 3036 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें 4,62,98684 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। राजस्व न्यायालयों में कुल 1179 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 1212000 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। किशोर न्याय बोर्ड के 51 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत किए गए। साथ ही लाखों की संख्या में प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निराकरण किया गया।
इस दौरान एक प्रकरण में मोटर दुर्घटना में घनश्याम खलखो की मृत्यु हो जाने से मृतक की पत्नी अनुपा खलखो, मृतक के पुत्र, बहन एवं माता-पिता द्वारा मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा-166 के तहत 78.80 लाख रूपये क्षतिपूर्ति दिलाये जाने का दावा अनावेदक अलमीन, ज्योति प्रकाश एवं कोटक जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विरूद्ध प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। आयोजित लोक अदालत में आवेदकगण ने अना.क्र.-2 बीमा कंपनी से खण्डपीठ क्र.-1 के पीठासीन अधिकारी के. एल. चरयाणी, सदस्य राकेश कुमार शर्मा एवं आबिद खान के समक्ष स्वेच्छा 18 लाख रूपये में राजीनामा किया है। राजीनामा के कारण प्रकरण का निराकरण मात्र 03 माह 16 दिवस के भीतर संभव हो सका है। राजीनामा के अनुसार क्षतिपूर्ति की राशि 18 लाख रूपये में से आवेदिका क्र.-1 अनुपा खलखो रूपये 7 लाख आवेदक क्र.-2 एहीयान खलखो रूपये 7.50,000 लाख रुपये, आवेदिका क्र.-3 जूली खलखो रुपये 2 लाख प्राप्त करेगी तथा आवेदक क्र. 5 अजय रुपये 1.50 लाख प्राप्त करेगा।
आवेदिका क्र.-1 अनूपा खलखो को मिलने वाली राशि 7 लाख में से रुपये 2.50 लाख को परिवार के दैनिक खर्च व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उसे एकाउंट पेय चेक के माध्यम से नगद अदा की जायेगी एवं उसके हिस्से की शेष राशि में से रूपये 2 लाख को तीन वर्ष की अवधि हेतु एवं रुपये 2.50 लाख को पाँच वर्ष की अवधि हेतु उसके नाम से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा खाते में जमा रहेगी, जिस पर अधिकरण की अनुमति के बिना कोई ऋण या भार स्वीकृत नहीं होगा तथा सावधि जमा राशि की समय पूर्व निकासी अधिकरण की अनुमति के बिना नहीं होगी।
आवेदक क्र.-2 एहीयान को मिलने वाली सम्पूर्ण राशि 7.50 लाख रुपये को उसके नाम से उसके व्यस्क होने तक की अवधि हेतु किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा खाते में जमा रहेगी, जिस पर अधिकरण की अनुमति के बिना कोई ऋण या भार स्वीकृत नहीं होगा तथा सावधि जमा राशि की समय पूर्व निकासी अधिकरण की अनुमति के बिना नहीं होगी। आवेदिका क्र.-3 जूली खलखो को मिलने वाली राशि 2 लाख रुपये में से रुपये 50 हजार को एवं आवेदक क्र.-5 अजय को मिलने वाली राशि में से 1.50 लाख रूपये में से 75 हजार रुपये को उनके परिवार के दैनिक खर्च व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उन्हें एकाउंट पेयी चेक के माध्यम से नगद अदा की जायेगी। आवेदिका क्र.-3 के हिस्से की शेष राशि को तीन वर्ष की अवधि हेतु एवं आवेदक क्र.-5 के हिस्से की शेष राशि को दो वर्ष की अवधि हेतु उनके पृथक-पृथक नाम से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा खाते में जमा रहेगी, जिस पर अधिकरण की अनुमति के बिना कोई ऋण या भार स्वीकृत नहीं होगा तथा सावधि जमा राशि की समय पूर्व निकासी अधिकरण की अनुमति के बिना नहीं होगी।</description>
गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर बाल संप्रेक्षण गृह से 6 अपचारी बालक फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 मई। सरगुजा जिले में शनिवार देर शाम एक घटना सामने आई। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 6 अपचारी बालक फरार हो गए। इन बालकों ने संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर मुख्य गेट से भागने की योजना को अंजाम दिया।
घटना शनिवार देर शाम की है, जब बाल संप्रेक्षण गृह में भोजन का समय था। इसी दौरान बालकों ने एक गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और मुख्य गेट से फरार हो गए। फरार हुए बालकों में एक अंबिकापुर, एक जांजगीर-चांपा और चार सूरजपुर जिले के निवासी हैं। ये सभी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी।
पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक फरार बालकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिर्ची पाउडर जैसी चीज का बालकों के पास पहुंचना और मुख्य गेट से भाग निकलना सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है। गांधीनगर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है और जल्द ही सभी बालकों को पकडऩे की बात कही है।
फरार बालकों की तलाश तेज
पुलिस ने फरार बालकों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और आसपास के जिलों को भी अलर्ट किया गया है। अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से 6 अपचारी बालकों का इस तरह फरार होना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही को भी उजागर करता है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार बालकों की तलाश जारी है।</description>
तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 11 मई। हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता का सीजन प्रारंभ हो गया गया। राजपुर समिति में शनिवार से पूजा-पाठ कर संग्राहकों का स्वागत करते हुए तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू की गई।
तेंदूपत्ता सीजन वर्ष 2025 के लिए खरीदी प्रारंभ हो गया है राजपुर में विभिन्न समिति द्वारा शनिवार से तेंदू पत्ता की खरीदी प्रारंभ किया गया है। राजपुर समिति के बघिमा, डकवा,चांची,चरगढ़, डीगनगर,ओकरा, पतरापारा, व अमदरी फड़ो में खरीदी की गई। तेंदूपत्ता संग्राहकों के उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य व यह जताने के लिए की आप मजदूर नही मालिक है कि भावना जगाने के लक्ष्य को लेकर फड़ो पर प्रबन्धक सुरेश सोनी के नेतृत्व में अपने सभी फड़ मुन्शी व फड़ अभिरक्षक साथी के साथ संग्राहकों का उनके फड़ो पर उन्हें गुलदस्ता, फूल माला देकर तिलक लगाकर व संग्राहकों के पैर पखारकर आत्मीयता के साथ जोडऩे का प्रयास किया गया। यह प्रकिया बलरामपुर जिले में पिछले 5 वर्षों से प्रबन्धक सुरेश सोनी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
प्रथम दिन खरीदी के इस कार्यक्रम में शिवनाथ गुप्ता,मुकेश, लक्ष्मण,बहादुर राम,फलसाय, विरचरन,ईश्वर,टी एस राम,फूलसुन्दरी, देवमुनि,भरत,अर्जुन यादव, बजरु, रामधनी राम ,पंकज दास, दीपक यादव,बरसाती मिंज सरिता यादव,श्यामपति, आशा टोप्पो, मुन्नी खलखो,रंजीता मिंज,अनिता लकड़ा,लीलावती जायसवाल, सुसेना टोप्पो, लीलावती सूर्यवंशी, राजेश खलखो,महादेव राम इत्यादि लोगो का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर प्रबंधक सुरेश सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।</description>
खबर का असर: 2 एकड़ वन भूमि को कब्जा मुक्त कराने 42 लोगों के मकान में किया नोटिस चस्पा
        <description>100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी कराकर सैकड़ों लोगों को 3 करोड़ में जमीन बेचने वाला भू-माफिया फरार
19 के बाद होगी बेदखली की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 अप्रैल।अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत रनपुर खुर्द के चोरकाकछार के संरक्षित वन क्षेत्र क्रमांक 2581 खैरबार बीट में अवैध रूप से 2 एकड़ वन भूमि को 50 एवं 100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी कराकर 37 लोगों को 3 करोड़ में बेचने और लोगों द्वारा उक्त भूमि पर मकान बनाकर अवैध रूप से कब्जा करने की खबर को छत्तीसगढ़ अखबार ने 8 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था,जिसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश में वन विभाग हरकत में आ गया है और 10 मई की शाम 5 बजे रेंजर अंबिकापुर और फारेस्ट के अन्य अधिकारियो ने टीम के साथ 42 लोगों के मकान में नोटिस चस्पा कर,उक्त कब्जा के संबंध में जो भी वैध दस्तावेज उपलब्ध हो 19 मई 2025 तक अधोहस्ताक्षकर्ता के कार्यालय में सांय 05.30 तक प्रस्तुत करने कहा है।अन्यथा वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं की स्थिति में वनक्षेत्र कक्ष क्रमांक आर.एफ. 2581 से बेदखली की कार्यवाही की जावेगी।
जिला प्रशासन और वन विभाग के हरकत में आने के बाद भू माफिया फरार हो गया है,जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।वहीं जिन लोगों को उसने जमीन बेचा है वह सभी भी उसे ढूंढ रहे हैं।बरहाल वन विभाग के नोटिस चस्पा किए जाने के बाद उक्त क्षेत्र में लोगों के बीच हडक़ंप मचा हुआ है।
गौरतलब है कि शिकायतकर्ता विकास सोनी के आवेदन पर सरगुजा कलेक्टर ने गत दिनों जांच हेतु तहसीलदार और पटवारी को निर्देशित किया था,पटवारी द्वारा तहसीलदार को जो जांच रिपोर्ट का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है उसमें लोगों द्वारा यहां अवैध रूप से रिजर्व फॉरेस्ट में 55 लोगों द्वारा कब्जा कर मकान बनाने का उल्लेख किया गया है।वही अंबिकापुर नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे ने इस मामले को लेकर सरगुजा कलेक्टर बिलास संदीपन भोस्कर को ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले से अवगत कराकर उचित कार्रवाई की मांग की थी,साथ ही आलोक दुबे द्वारा बताया गया कि अंबिकापुर के डेमोग्राफी को चेंज करने कुत्सित प्रयास चल रहा है,इस पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए और रिज़र्व फॉरेस्ट के क्षेत्र को जल्द ही खाली कराया जाना चाहिए।
अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत रनपुर खुर्द के चोरकाकछार के संरक्षित वन क्षेत्र क्रमांक 2581 खैरबार बीट क्रमांक में स्थित है। इसको मुजाहिद हुसैन साहेब हुसैन सलीम अंसारी, कलीम अंसारी, एंव रसीद द्वारा करीब 2 एकड़ जमीन को 50 एवं 100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी कराकर करीब 3 करोड़ रुपये में बेचा है।नगर निगम अम्बिकापुर के महात्मा गांधी वार्ड क्र0 21 के सीमा से लगे संरक्षित वन क्षेत्र चोरकाकछार वन संरक्षित क्षेत्र हैं। जो खैरबार बीट अन्तर्गत संरक्षित वन क्षेत्र क्रमांक 2581 का हिस्सा है। जिसको पिछले 2 वर्षों से तकिया मजार के पास रहने वाले (1) रसीद उर्फ बाबू (2) समीम उर्फ रज्जू (रिटायर्ड 2 स्टार का डिप्टी रेंजर) (03). एजाज : (अजीम का बेटा) चोरकाकछार के संरक्षित वन क्षेत्र क्रमांक 2581 के लगभग 2 एकड़ वन भूमि को 100-100 रुपये के स्टाम्प पर रसीद उर्फ बाबू, समीम उर्फ रज्जू एवं. एजाज तीनों मिलकर 1 से डेढ़ लाख डिसमिल के हिसाब से करीब 37 लोगों को बेच दिया है। इसी क्रम में रनपुर खुर्द तकियापारा निवासी मो0 मुजाहिद हुसैन पिता हदीब अंसारी साहेब हुसैन पिता मुनीम शेष अंसारी, सलीम अंसारी, पिता साहेब हुसैन अंसारी, कलीम अंसारी, पिता साहेब हुसैन अंसारी द्वारा जो तकिया पारा रनपुर खुर्द निवासी है। इसी प्रकार रसीद आ. अलीम मोहम्मद तकिया निवासी-100-100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी कराकर क्रमश: इमामद्दीन, पिता रमजान अंसारी, मो0 मुजाहिद हुसैन, पिता हदीब अंसारी, मो0 साबिर अंसारी, पिता जलालुद्दीन अंसारी को 350000/- , 70835 सत्तर हजार आठ सौ पैतिस एवं 85000 रुपये में वन संरक्षित शासकीय वन विभाग की भूमि को 100-100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी कराकर बेच दिया था।
पार्षद आलोक दुबे ने आरोप लगाया था कि मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृन्त एवं वन मंडलाधिकारी सरगुजा के निवास से लगभग 1 कि.मी. दूर भूमि को वन विभाग के बीटगार्ड, फोरस्टर, डिप्टी रेंजर एवं रेंजर को मोटी रकम देकर बिना कोई डर. भय के सागौन वृक्षारोपण नष्ट कर घर बना लिये हैं। यह आश्चर्य एवं जाँच का विषय है। वन विभाग के रेंजर डिप्टी रेंजर, सिपाही, बीटगार्ड इस हो रहे अतिक्रमण की कोई भी लिखित शिकायत न तो सी.सी. एफ. सरगुजा, डी. एफ. ओ. सरगुजा, एस. डी.ओ. फारेस्ट अम्बिकापुर के कार्यालय में की है। यह इस बात का प्रमाण है कि वन विभाग के अमले की इस हो रहे अवैध कब्जे में मोटी रकम लेकर और कब्जाधारियों को कब्जा कराने में इसका सहयोग है। दिनांक 08.अक्टूबर 2024 को कलेक्टर सरगुजा के निर्देशपर रनपुर खुर्द क्षेत्र के पटवारी नवीन कुमार श्रीवास्तव प0ह0न0 09. रा.नि.मं. 02 द्वारा लिखित में तहसीलदार अम्बिकापुर को प्रस्तुत जांच प्रतिवेद में यह प्रमाणित हो गया है कि यह अतक्रमित क्षेत्र जो 100-100 रुपये के स्टाम्प पर बेचा गया है। संरक्षित वन क्षेत्र क्र. 2581 चोरकाकछार खैरबार बीट का ही हिस्सा है। संरक्षित वन क्षेत्र के 2 एकड़ जमीन को बेचने वाले भी एक वर्ग विशेष के लोग है। और खरीदने वाले भी एक वर्ग विशेष के लोग है। इस संरक्षित वन क्षेत्र के जमीन को साहेब हुसैन अंसारी, सलीम अंसारी,कलीम संआरी,साविर अंसारी ने बेचे हैं। श्री दुबे ने कहा कि शासकीय जमीन एवं संरक्षित वन चेक की जमीन की जमीन को जो सरकार के आधिपत्य की जमीन है।
कोई भी निजी व्यक्ति इस जमीन को किसी भी सूरत में न तो स्टाम्प के माध्यम से बिक्री कर सकता है और न ही हस्तांतरित करना एक अपराधिक कृत्य है।</description>